Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.
एक आदमी था, जो जानवरों की भाषा समझता था।
वह एक दिन किसी रास्ते से जा रहा था।
वहां एक गधा और एक कुत्ता आपस में बड़े जोर-जोर से झगड़ रहे थे।
कुत्ता कह रहा था, ‘बंद करो ये घास और चारागाह की बातें!
कुछ खरगोश या हड्डियों के संबंध में कहो। मैं तो उकता गया हूं।’
उस आदमी से न रहा गया और वह बोला,
There was a man who understood the language of animals. One day he was walking down a road. There a donkey and a dog were quarreling loudly with each other. The dog was saying, “Stop all this talk of grass and pastures! Say something about rabbits or bones. I’m sick of it.” The man could not hold back and said, “Dry grass can be used too; it can be made to taste just like meat.” Both animals turned toward him; they could not hear his words, so the dog began barking with all his might, and the donkey let fly a hard kick that knocked the man unconscious. Then they returned to their quarrel.
‘सूखी घास का उपयोग भी तो किया जा सकता है; जो गोश्त जैसा ही होगा।’
वे दोनों जानवर उसकी ओर मुड़े; उसके शब्द न सुनाई पड़े
इसलिये कुत्ता पूरी ताकत से भोंकने लगा, और गधे ने जोर से लात मारकर
उस आदमी को बेहोश कर दिया। और फिर वे अपने झगड़े में उलझ गये।
मजनू कलंदर की इस बेबूझ कहानी का अर्थ क्या है?
मजनू कलंदर ने जीवन के बहुत अनुभवों के बाद इस कहानी को लिखा होगा। कहानी की एक-एक पर्त को उघाड़ना जरूरी है।
What is the meaning of this senseless tale by Majnu Qalandar? Majnu Qalandar must have written this story after many experiences of life. It is necessary to peel it layer by layer.
पहली बात: संसार हमारे लिए उतना ही है जितनी हमारी वासना है, जैसी हमारी वासना है। हम पूरे संसार को नहीं देख पाते क्योंकि हमारी आंख पर हमारी वासना का चश्मा है। वही हमारी सीमा है।
First: the world is to us only as much as our desire is, as our desire shapes it. We cannot see the whole of existence because on our eyes sits the lens of desire. That is our boundary.
लोग कहते हैं, संसार सीमित है और परमात्मा असीम है; लेकिन परमात्मा क्या इस सीमित संसार के बाहर है? वह यहीं छिपा है, यहीं तुम्हारे पड़ोस में बैठा है। फिर संसार सीमित कैसे होगा, जब असीम ने उसे निर्मित किया? और जब असीम उसमें छाया है, छिपा है तो संसार भी सीमित नहीं हो सकता। सीमित दिखाई पड़ता है क्योंकि हमारी वासना पूरे को नहीं देखती। हमारी वासना उतने को ही देखती है, जितने से हमारी वासना का संबंध है। गधे को संसार घास से ज्यादा नहीं। कुत्ते को संसार हड्डी और मांस में है। तुम अपनी वासना से पूछो तो तुम्हें पता चल जायेगा, तुम्हारा संसार कितना बड़ा है।
People say the world is limited and God is unlimited; but is God outside this limited world? He is hidden right here, sitting in your neighborhood. Then how can the world be limited if the Unlimited created it? And when the Unlimited pervades it, is concealed within it, the world too cannot be limited. It appears limited because desire never sees the whole. Desire only sees that much with which it is concerned. For a donkey the world is no more than grass. For a dog the world is bones and meat. Ask your desire and you will discover how big your world really is.
मजनू कलंदर ने इस तरह की बहुत सी कहानियां कहीं हैं। यह आदमी अनूठा था। उसने लिखा है कि एक दिन मैंने सुना कि एक बिल्ली और कुत्ते में विवाद हो रहा था। और कुत्ता कह रहा था, कि रात मैंने ऐसा अदभुत सपना देखा, जैसा कि कहानियों में भी खोजना मुश्किल है। बड़ा अनूठा सपना था। वर्षा हो रही है, लेकिन वर्षा पानी की नहीं हो रही है, हड्डियां बरस रही हैं, मांस के टुकड़े बरस रहे हैं। ऐसा गजब का सपना था।
बिल्ली ने कहा, छोड़ो बकवास! शास्त्रों से मेरा परिचय है। इतिहास की मैं जानकार हूं। यह तो हमने सुना है कि कभी-कभी वर्षा में चूहे बरसते हैं, लेकिन हड्डी और मांस कभी बरसते न सुना है, न देखा है।
बिल्ली जिस संसार को देखती है, वहां वह चूहे की तलाश कर रही है; वही उसका सपना है। बिल्ली और कुत्तों के सपने एक नहीं हो सकते क्योंकि उनकी वासनायें अलग हैं। और बिल्ली का संसार चूहे पर समाप्त हो जाता है; चूहा उसकी सीमा है।
Majnu Qalandar told many such stories. He was a unique man. He wrote that one day he heard a cat and a dog arguing. The dog was saying, “At night I had such a wondrous dream, the likes of which are hard to find even in fairy tales. An extraordinary dream. It was raining—not water—but bones were raining, and chunks of meat were falling from the sky. What an astonishing dream!” The cat said, “Stop talking nonsense! I am familiar with scriptures. I know history. We have heard that sometimes rats fall during a rainstorm, but bones and meat? Never heard, never seen.” The world a cat sees is a world where she is looking for a rat; that is her dream. The dreams of cat and dog cannot be the same because their desires differ. The cat’s world ends at the rat; that is her limit.
तुम्हारा संसार भी तुम्हारी वासना पर समाप्त हो जाता है। इसलिये बुद्धों ने कहा है, जब तक तुम्हारी सब वासनाएं न गिर जायें, तब तक तुम सत्य को न देख सकोगे। तब तक तुम सत्य को उतना ही देखोगे, जितना तुम्हारी वासना के लिये जरूरी है। वह अधूरा होगा। और अधूरे सत्य असत्य से भी ज्यादा खतरनाक होते हैं। अधूरे सत्य मालूम तो होते हैं सत्य हैं, लेकिन चूंकि वे अधूरे होते हैं, और अधूरों को हमारा मन पूरा मान लेता है; वहीं भ्रांति हो जाती है।
Your world too ends at your desire. That is why the Buddhas have said: until all your desires fall, you will not see the truth. Until then you will see only as much truth as is necessary for your desire. It will be incomplete. And incomplete truths are more dangerous than untruths. Incomplete truths look like truths, but because they are partial—and the mind takes the partial to be the whole—delusion arises.
संसार परमात्मा से अलग नहीं है, संसार परमात्मा का उतना हिस्सा है, जितना तुम्हारी वासना देखती है। इसलिये कुत्ते का संसार अलग है, बिल्ली का संसार अलग है, तुम्हारा संसार अलग है। एक पुरुष का संसार अलग है, एक स्त्री का संसार अलग है क्योंकि उनकी दोनों की वासनायें बड़ी भिन्न हैं। जो पुरुष को दिखाई पड़ता है, वह स्त्री को दिखाई नहीं पड़ता। जो स्त्री को दिखाई पड़ता है, वह पुरुष को दिखाई नहीं पड़ता।
The world is not separate from God; the world is that portion of God which your desire can see. Hence the dog’s world is different, the cat’s world is different, your world is different. A man’s world is different, a woman’s world is different, because their desires are very different. What a man sees a woman may not see; what a woman sees a man may not see.
एक स्त्री का गला खराब था, खांसी-सर्दी-जुकाम था और दो-तीन दिन से वह निरंतर खांस रही थी। पति रात सो भी नहीं सकता था। सुबह उसने कहा, अब तुम चिंता न करो, आज तुम्हारे गले के लिए कुछ ले ही आऊंगा। उसने कहा कि जरूर ले आना। वही जड़ाऊं हार, जो देखा था दुकान पर।
संसार अलग है। गले के लिये दवा पति ले आयेगा, यह तो खयाल ही पत्नी को नहीं आया। आया खयाल, हार--जड़ाऊ हार जो बहुत दिन पहले देखा था। और हो सकता है उसी जड़ाऊ हार की वजह से रातभर खांसना पड़ रहा हो। और यह भी हो सकता है, जड़ाऊ हार दवा से ज्यादा उपयोगी सिद्ध हो। शायद दवा हार भी जाये खांसी मिटाने में, लेकिन जड़ाऊ हार खांसी को मिटा देगा।
A woman had a bad throat, cough and cold, and had been coughing continuously for two or three days. The husband could not sleep at night. In the morning he said, “Now don’t worry, today I will bring something for your throat.” She said, “Do bring it—without fail. That jeweled necklace we saw in the shop.” Worlds differ. The thought that the husband would bring medicine for her throat never entered the wife’s mind. The thought arose: the necklace—the jeweled necklace seen long ago. And perhaps because of that very necklace she had to cough all night. And it may even be that the jeweled necklace proves more useful than medicine. Perhaps medicine will lose the battle against the cough, but the necklace will cure it!
हम वही देखते हैं, जो हम चाहते हैं। चाह हमारे देखने का द्वार है। चाह से देखा गया सत्य संसार है। अ-चाह से देखा गया संसार सत्य है। इसलिये जब तक चाह न गिर जाये तब तक तुम वह न देख सकोगे जो है: ‘दैट विच इज़’। तब तक तुम वही देखते रहोगे, जो तुम चाहते हो।
We see only what we want to see. Wanting is the door of our seeing. Truth seen through desire is the world. The world seen without desire is truth. Therefore, as long as desire has not fallen, you will not see ‘that which is.’ Until then you will keep on seeing only what you want.
इसलिये इस दुनिया में एक संसार नहीं है, यहां जितनी वासनायें हैं, उतने ही संसार हैं। और हर व्यक्ति अपने ही वासना के संसार में जीता है। तुम उसी से दबे, उसी से घिरे; जैसे कंबल लपेटा हो तुम्हारे चारों तरफ, वैसे तुम्हारी वासनायें तुम्हारे चारों तरफ लपटी हैं, वही तुम्हारा संसार है।
Therefore there is not one world here; there are as many worlds as there are desires. And each person lives in the world of his own desire. You are pressed and surrounded by it; as if a blanket were wrapped around you on all sides—so your desires encircle you; that is your world.
यह कहानी कलंदर की बड़ी अर्थपूर्ण है। यह कह रही है कि गधे की अपनी दुनिया है, कुत्ते की अपनी दुनिया है। और जब भी दो दुनियाओं का मिलन होगा तो विवाद होगा। विवाद इसलिये नहीं कि एक को सत्य का पता चल गया है, विवाद इसलिये है कि दोनों की चाह भिन्न हैं, दोनों के देखने के ढंग भिन्न हैं।
दुनिया में जितने विवाद हैं, वह कोई सत्य की उपलब्धि के कारण नहीं हैं, वह चाहों की भिन्नता के कारण हैं।
This story of Qalandar is very meaningful. It says a donkey has his own world, a dog has his own world. And whenever two worlds meet, there will be conflict. Not because one has found the truth, but because their wants differ, their ways of seeing differ. The worldwide conflicts are not due to the discovery of truth; they are due to differences in desire.
दूसरी बात यह समझ लेनी जरूरी है कि जिसने सत्य पा लिया उसका विवाद समाप्त हो गया।
महावीर से कोई जाकर कहता है कि ईश्वर है? तो महावीर कहते हैं ‘स्यात्।’ कोई कहता है ईश्वर नहीं है, तो भी महावीर कहते हैं, ‘स्यात्।’ न तो महावीर ‘हां’ कहते हैं, न ‘ना’ क्योंकि महावीर देख रहे हैं कि सत्य इतना बड़ा है कि सभी की आकांक्षाएं उसमें समा जाती हैं।
Second: understand that for one who has realized truth, conflict has ended. Someone goes to Mahavira and asks, “Is there God?” Mahavira says, “Syat.” Someone says there is no God, and Mahavira also says, “Syat.” He neither says yes nor no, because Mahavira sees that truth is so vast that everyone’s longings can be accommodated within it.
वह जो आदमी कह रहा है, ईश्वर है, यह भी आकांक्षा है। इसे हम समझें। वह जो आदमी कह रहा है कि ईश्वर नहीं है, यह भी आकांक्षा है। कुछ आकांक्षायें हैं, जो कि ईश्वर के होने से पूरी नहीं हो सकतीं। कुछ आकांक्षायें हैं जो ईश्वर हो तो ही पूरी हो सकती हैं। तुम्हारा ईश्वर भी तुम्हारी आकांक्षाओं का उपकरण है; तुम्हारी वासनाओं का दास है।
The man who says “God is” is also voicing a longing. Let us understand this. The man who says “there is no God” is also voicing a longing. There are some desires that cannot be fulfilled if God exists. There are some desires that can be fulfilled only if God exists. Your God too is a tool of your desires; he is a slave to your passions.
जब तुम प्रार्थना करते हो मंदिरों-मस्जिदों में तो तुम क्या कह रहे हो? तुम परमात्मा से कह रहे हो, कि मेरी सेवा में संलग्न हो जाओ। यह मैं चाहता हूं, यह मुझे मिलना चाहिए। तुम्हारी प्रार्थनायें तुम्हारी मांग हैं। तुम्हारी प्रार्थनायें तुम्हारी वासनायें हैं। और प्रार्थना वासना कैसे हो सकती है? वासना प्रार्थना कैसे बनेगी? इसलिये मंदिरों में तुम कभी नहीं जाते, तुम दुकानों में ही जाते हो। कुछ दुकानों का नाम तुमने मंदिर रख छोड़ा है, यह बात अलग। जो तुम्हें बाजार में नहीं मिल सकता, उसे तुम खरीदने मंदिर में जाते हो। जिसके लिये तुम संसार में हार गये, थक गये, उसके लिये तुम मंदिर में तलाश करने लगते हो।
When you pray in temples and mosques, what are you saying? You are telling God to engage in your service. “This is what I want; this is what I must get.” Your prayers are your demands. Your prayers are your desires. And how can desire be prayer? How will desire become prayer? That is why you never really go to temples; you go to shops. You have simply put the name ‘temple’ on certain shops; that is another matter. What you cannot get in the market you go to buy in the temple. What you have lost and exhausted yourself seeking in the world, you begin to search for in the temple.
मेरे पास अनेक लोग आते हैं; उनकी अनेक आकांक्षायें हैं। उनकी आकांक्षायें देखकर मैं हैरान होता हूं। एक आदमी आया और उसने कहा कि मेरी एक प्रार्थना मैंने की है, अगर तीन सप्ताह के भीतर पूरी हो गई तो मैं मान लूंगा कि ईश्वर है; और अगर नहीं पूरी हुई तो सब बकवास है। उसके बेटे को नौकरी मिल जाये, तीन सप्ताह के भीतर। तो उसने तय किया है कि मंदिर में एक नारियल च़ढ़ायेगा, प्रसाद बांटेगा। परमात्मा भी सिद्ध होगा तुम्हारी वासना के पूरे होने से! तो कुछ लोग हैं, जो परमात्मा का सहारा ले रहे हैं वासना पूरा करने के लिये और कुछ लोग हैं, सोचते हैं अगर परमात्मा है तो वासना पूरा करना बहुत मुश्किल पड़ेगा। इसलिये वे इनकार करते हैं कि परमात्मा है ही नहीं।
Many people come to me; they have many longings. Their desires leave me astonished. A man came and said, “I have made a prayer: if within three weeks it is fulfilled, I will accept that God exists; if not, then it is all nonsense.” He wanted his son to get a job within three weeks. He had decided he would offer a coconut at the temple, distribute prasad. Even God would be proven by the fulfillment of your desire! Some people take the help of God to fulfill desire; others think if God exists, fulfilling their desire will become very difficult—so they deny God.
हिटलर जैसा व्यक्ति कैसे स्वीकार करे कि परमात्मा है? क्योंकि हिटलर जो आकांक्षा पूरी करना चाहता है, वह परमात्मा के होने से पूरी न हो सकेगी। इसलिये हिटलर को स्वीकार ही करना चाहिए कि कोई परमात्मा नहीं है, कोई आत्मा नहीं है। एक दफा यह बात साफ हो जाये कि न कोई परमात्मा है, न कोई आत्मा है, तो हिटलर फिर लाखों लोगों की हत्या आसानी से कर सकता है। अगर परमात्मा है, आत्मा है, तो एक चींटी को भी मारना मुश्किल है। क्योंकि तब चींटी की पीड़ा भी अर्थ रखती है और आखिरी हिसाब में वह भी जुड़ जायेगा।
How can a man like Hitler accept that God exists? Because the longing Hitler wants to fulfill could not be fulfilled if God exists. Therefore Hitler has to accept that there is no God, no soul. Once it is made clear that neither God nor soul is, then Hitler can kill millions easily. If God and soul are, then even killing an ant becomes difficult. For the ant’s pain would also carry meaning, and that will be counted in the final account.
हिटलर मौज से काट सका लोगों को। कोई लाखों यहूदी हिटलर ने काटे। चिंता की रेखा भी न आई। रात नींद में दखल भी न पड़ी। इतनी चीखें-पुकारें जगत में कभी किसी एक आदमी ने इसके पहले पैदा नहीं की थीं। और इतना सुनियोजित हत्या का आयोजन भी किसी ने कभी नहीं किया था। बड़ी-बड़ी भट्टियां बनाईं बिजली की। जिनमें एक-एक भट्टी में दस हजार लोग एक साथ जलकर राख हो जायें--एक सेकेंड में! ऐसा कभी भी न हुआ था। चंगीज को भी मारना पड़े तो एक-एक आदमी को मारने में काफी वक्त लगता था। हिटलर ने भट्टियां बनाईं। सीधे लोग प्रवेश कर जायें, बटन दबाई कि राख हो गये। ये भट्टियां चौबीस घंटे काम करती थीं। चौबीस घंटे हजारों की संख्या में लोग भीतर जाते और तिरोहित हो जाते। लेकिन यह हिटलर कर सका क्योंकि आत्मा और ईश्वर नहीं है।
Hitler cut people down at his pleasure. He killed millions of Jews. Not a line of worry arose. His sleep at night was not disturbed. Never before had any one man produced such screams and wails in the world. Nor had anyone organized such a systematic machinery of murder. Great electric furnaces were built in which ten thousand people at a time could be reduced to ash—in a second! Such a thing had never happened. Even Genghis Khan, when he killed, took time to kill one person at a time. Hitler built furnaces: people entered directly, a button was pressed, and they became ash. Those furnaces worked twenty-four hours. Day and night thousands entered and vanished. Hitler could do this because, for him, there was no soul, no God.
नीत्से ने हिटलर के पहले कहा था कि ‘गॉड इज़ डेड;’ ‘ईश्वर मर चुका है।’ इसको हिटलर ने अपना सूत्र बना लिया। नीत्से उसका गुरु हो गया। इस धारणा के आधार पर सारी दुनिया को मिटाने में फिर कोई हर्ज नहीं है, क्योंकि मिट्टी ही गिरती है। कोई भीतर चेतना होती तो दुख भी अनुभव करती। कोई दुख नहीं। और पाप, अपराध का कोई भाव पैदा नहीं होता।
Before Hitler, Nietzsche had declared that “God is dead.” Hitler made this his maxim. Nietzsche became his guru. On this basis, there is no harm in destroying the whole world, because only clay is falling. If there were a consciousness within, it would feel pain. No pain, then no sense of sin or crime arises.
जो आदमी महावीर के पास आया और जिसने कहा कि ईश्वर है? महावीर ने झांककर उसमें देखा होगा कि वह क्यों चाहता है कि ईश्वर हो। क्योंकि तुम ईश्वर को भी मुफ्त स्वीकार नहीं करोगे। कोई कारण होगा। जिस दिन तुम बिना कारण ईश्वर को स्वीकार कर लोगे, उस दिन तो बिन बाती बिन तेल की ज्योति उपलब्ध हो जायेगी। लेकिन यह आदमी किसी मतलब से कह रहा है कि ईश्वर है। ईश्वर का कोई उपयोग करना चाहता है। इसकी कोई वासना बिना ईश्वर के पूरी नहीं होती। इसलिये कमजोर अकसर ईश्वर को स्वीकार करते हैं, शक्तिशाली अकसर अस्वीकार करते हैं। क्योंकि कमजोर को सहारा चाहिए और शक्तिशाली को ऊपर नियंत्रण नहीं चाहिए। कमजोर को सहारा चाहिए और शक्तिशाली को कोई सहारा नहीं चाहिए; बल्कि कोई बाधा डालने वाला ऊपर न हो। तो ईश्वर को शक्तिशाली अकसर इनकार करता है।
When the man came to Mahavira and said, “Is there God?” Mahavira must have peered into him to see why he wanted there to be a God. You won’t accept God for free; there will be some reason. The day you accept God without any reason, on that day a flame without wick and oil will become available. But this man is speaking from some utility: he wants to use God. Some desire of his cannot be fulfilled without God. Therefore the weak often accept God; the powerful often deny him. The weak need a support; the powerful do not want any higher control. The weak need a prop; the powerful want no one above to obstruct them. So the powerful often deny God.
अब यह बड़े मजे की बात है; नीत्से ने दो तरह की नीतियां कही हैं। एक नीति है, मालिकों की और एक नीति है, गुलामों की। गुलाम हमेशा ईश्वर को स्वीकार करते हैं, और मालिक हमेशा अस्वीकार करते हैं। अगर वे स्वीकार भी करते हैं तो सिर्फ गुलामों के लिए। भीतर वे जानते हैं कि कोई ईश्वर नहीं है। अगर वे मंदिर भी जाते हैं तो गुलामों के लिये, ताकि लोग मानते रहें कि ईश्वर है। क्योंकि लोग ईश्वर को मानते रहें तो बगावत न करेंगे। लोग ईश्वर को मानते रहें तो तंत्र को तोड़ेंगे नहीं। लोग ईश्वर को मानते रहें तो सम्राट को प्रतिनिधि मानेंगे। लोग ईश्वर को नहीं मानेंगे तो ज्यादा देर नहीं लगेगी, सम्राट भी विदा हो जायेगा।
Now here is a curious thing: Nietzsche spoke of two moralities—one for masters and one for slaves. Slaves always accept God, and masters always deny him. If they do accept, it is only for the sake of the slaves. Inwardly they know there is no God. If they go to the temple, it is for the slaves, so the people continue to believe there is a God. If people keep believing in God they will not rebel. If they keep believing in God they will not shatter the system. If they keep believing in God they will consider the emperor a representative. If they cease to believe, the emperor too will not last long.
जीवन में एक शृंखला है सिद्धांतों की। जब तक ईश्वर है, तब तक सम्राट रह सकता है। ईश्वर गया कि सम्राट ज्यादा देर नहीं टिकेगा, क्योंकि जब ईश्वर तक सिंहासन से उतर जाता है तो सम्राट की क्या हैसियत है? वह भी उतारा जायेगा। एक बार यह पता चल जाये कि जनता के हाथ में है सिंहासनों से उतारना-चढ़ाना; फिर कोई सिंहासन पर नहीं हो सकता; फिर अतंतः अराजकता होगी। लोकतंत्र तो बीच का पड़ाव है। तानाशाही...? ईश्वर सिंहासन पर है, तो सम्राट उसके प्रतिनिधि हैं। ईश्वर हटा तो प्रतिनिधि व्यर्थ हो गये। लोकतंत्र बीच का पड़ाव बन जाता है। और लोकतंत्र सभी जगह मुश्किल में है क्योंकि यह बीच का पड़ाव है; अंत तक जाना होगा। अराजकता अंतिम पड़ाव होगी।
There is a chain of principles in life. As long as there is God, the emperor can remain. If God goes, the emperor won’t last, because when God himself steps down from the throne, what status has the emperor? He too will be deposed. Once it becomes known that the power to enthrone and dethrone lies in the hands of the people, then no one can remain on the throne; eventually there will be anarchy. Democracy is a stopover. Dictatorship…? If God sits on the throne, emperors are his representatives. If God is removed, the representatives are useless. Democracy becomes a midway station. And democracy is in trouble everywhere because it is a midway; one has to go to the end. Anarchy will be the final stop.
नीत्से कहता है, गुलामों को तो समझाना कि ईश्वर है। इस भूल में कभी मत पड़ना उनको समझाने की, कि ईश्वर नहीं है। क्योंकि उनके लिये ईश्वर एक सुरक्षा भी है। उनके लिये ईश्वर एक आश्वासन भी है। उनके लिये ईश्वर भविष्य का भरोसा भी है। आज तो उनकी जिंदगी में कुछ भी नहीं है। कल का भरोसा भी छिन जाये तो वे बगावत कर उठेंगे।
Nietzsche says: keep explaining to the slaves that God exists. Never fall into the mistake of telling them there is no God, because for them God is a security, a reassurance, a hope of the future. Today there is nothing in their lives. If tomorrow’s hope is taken away, they will revolt.
मार्क्स ने कहा है कि दुनिया के सर्वहाराओ, इकट्ठे हो जाओ! क्योंकि तुम्हारे पास सिवाय जंजीरों के और कुछ खोने को है भी नहीं। अगर तुम सब खो भी दोगे तो सिवाय जंजीरों के कुछ भी न खोएगा। इसलिये मार्क्स ने दूसरी बात भी कही है कि ईश्वर गरीब के लिये अफीम है। क्योंकि जब तक ईश्वर है, तब तक गरीब बगावत नहीं करेगा। क्योंकि वह भरोसा करता है कि आज दुख है, कोई हर्ज नहीं, कल सुख होगा। आज ईश्वर परीक्षा ले रहा है, आज दुख दे रहा है, कल सुख देगा। अगर मैं परीक्षा में ठीक से उत्तीर्ण हो जाऊं, आज्ञाकारी की भांति उत्तीर्ण हो जाऊं, तो मेरे सुख के दिन ज्यादा दूर नहीं हैं। एक कमजोर की नीति है, जो ईश्वर को मानती है।
Marx said, “Workers of the world, unite!” because you have nothing to lose but your chains. Even if you lose everything, only your chains will be lost. Therefore Marx also said that God is the opium of the poor. For as long as there is God, the poor will not revolt. He trusts that though today there is suffering, tomorrow there will be joy. Today God is testing, giving sorrow, tomorrow he will give happiness. If I pass the exam obediently, the days of joy are not far. This is the weak man’s morality, which believes in God.
एक शक्तिशाली की नीति है कि अगर ईश्वर हो तो उसे बाधा पड़ती है, क्योंकि उसका अर्थ हुआ कि ऊपर कोई निर्णायक है। मैं क्या कर रहा हूं, इसका भी कोई निर्णय करने वाला होगा। कोई और बड़ी अदालत है, जहां मैं भी खड़ा होऊंगा। मैं उत्तरदायी हूं किसी के प्रति। इसलिये शक्तिशाली ईश्वर को मानना नहीं चाहता। अगर मानता है तो वह सिर्फ धोखा देता है।
The powerful man’s morality is that if God exists, he becomes a hindrance, because it means there is someone above who decides. What I do will be judged. There is a higher court where I will have to stand. I am accountable to someone. Therefore the powerful do not want to acknowledge God. And if they do, it is a deception.
महावीर क्या करें? एक आदमी पूछता है, ईश्वर है! महावीर कहते हैं, ‘स्यात्’ हो! एक आदमी पूछता है, ‘ईश्वर’ नहीं है? महावीर कहते हैं, ‘स्यात्’ न हो! क्योंकि महावीर की अपनी कोई वासना नहीं बची, कोई चश्मा नहीं बचा। महावीर अब उसे देख रहे हैं, जो है। और यह लोग अपनी-अपनी वासनाएं देख रहे हैं। इनसे क्या कहो?
What can Mahavira do? One asks, “Is there God?” Mahavira says, “Syat—perhaps, in a certain sense.” Another asks, “Is there no God?” Mahavira says, “Syat—perhaps, in a certain sense.” Because Mahavira has no desire left, no lens left. Mahavira now sees what is. And these people are seeing through their desires. What can you say to them?
महावीर ने सप्तभंगि न्याय को जन्म दिया। महावीर एक प्रश्न का उत्तर सात ढंग से देने लगे। तुम किसी से पूछो ईश्वर है, तो तुम चाहते हो, ‘हां’ या ‘ना’ में जवाब हो। महावीर सात उत्तर देंगे क्योंकि महावीर कहते हैं, प्रत्येक दृष्टि अधूरी है और सात तरह की दृष्टियां हो सकती हैं। आदमी सात ढंग से देख सकता है। तो महावीर ने अपने उत्तरों में सातों ढंग इकट्ठे कर दिये ताकि सातों दृष्टियां जुड़ जायें, तो पूरे का दर्शन हो सके। दृष्टि मात्र अंश है।
Mahavira gave birth to the doctrine of saptabhangi. He began to answer a single question in seven ways. You want a yes or no when you ask, “Is there God?” Mahavira gives seven answers because he says every viewpoint is partial, and there can be seven ways of looking. Man can see in seven modes. So Mahavira combined all seven in his answers so that when the seven viewpoints are joined, the whole might be glimpsed. Any single view is only a fraction.
वह जो गधे और कुत्ते में विवाद है, दृष्टियों का विवाद है। सभी विवाद दृष्टियों के विवाद हैं।
The quarrel between dog and donkey is a quarrel of viewpoints. All quarrels are quarrels of viewpoints.
महावीर से तुम विवाद न कर सकोगे; क्योंकि महावीर सभी दृष्टियों को स्वीकार करते हैं। तुम उनसे जो भी कहोगे, वे कहेंगे हां, यह भी सच है। महावीर कहते हैं, यह तो कभी कहना ही मत--यही सच है; क्योंकि यहीं भूल हो जाती है। इतना ही कहना, यह भी सच है, ताकि विपरीत के सच होने की सुविधा बनी रहे।
You cannot quarrel with Mahavira, because he accepts all viewpoints. Whatever you say to him, he says, yes, that too is true. Mahavira says: never say “this alone is the truth,” for there the mistake begins. Say only, “this too is true,” so that room remains for the opposite to be true.
तुम्हारी वासनाएं द्वंद्वात्मक हैं। हर वासना की विपरीत वासना तुम्हारे भीतर है। आज तुम एक वासना से देखते हो, स्त्री सुंदर मालूम पड़ती है। कल तुम इसी स्त्री को दूसरी वासना से देखोगे, यही स्त्री कुरूप हो जायेगी। आज लोभ से देखते हो, धन बड़ा बहुमूल्य मालूम पड़ता है। कल त्याग से देखोगे, धन निर्मूल्य हो जाएगा।
Your desires are dualistic. For every desire, the opposite desire is within you. Today you see from one desire, a woman looks beautiful. Tomorrow you see the same woman from another desire, and she becomes ugly. Today you look with greed, and wealth seems precious; tomorrow you look with renunciation, and wealth becomes worthless.
चीन में एक बहुत बड़ा धनपति हुआ। उसने बहुत धन इकट्ठा किया, फिर उसे व्यर्थता भी दिखाई पड़ी। जब बहुत इकट्ठा हो जाये तो व्यर्थता दिखाई पड़ती ही है। सब उसके पास था और लगा कि कुछ पाया नहीं। धन के ढेर लग गये और भीतर की गरीबी न मिटी। भिक्षापात्र भरता गया लेकिन बड़ा होता गया। उसके भरने की कोई सीमा ही न मालूम पड़ी। थक गया, ऊब गया। जिंदगी मौत के करीब आ गई। लोभ छूटा, त्याग का जन्म हुआ। तो उसने अपने सारे बहुमूल्य हीरे-जवाहरात, स्वर्ण की अशर्फियां, बड़ी नावों में भरवाईं और जाकर बीच सागर में उनको डुबवा दिया। बौद्ध भिक्षु उससे कहने आये कि यह तुमने क्या किया? यह तो बुद्ध ने भी नहीं किया। अगर तुम्हें व्यर्थ हो गया था धन, तो नदी में डुबाने की क्या जरूरत थी? अभी बहुत लोग हैं, जिन्हें व्यर्थ नहीं हुआ, उन्हें बांट देते।
In China there was a very wealthy man. He amassed great riches, and then the futility became visible. When too much is gathered, futility appears. He had everything, and it felt like he had found nothing. He had piled up mounds of wealth, yet the inner poverty did not end. The begging bowl kept filling but kept growing larger. It seemed to have no limit. He grew tired, weary. Life neared death. Greed fell; renunciation was born. He had all his precious diamonds, jewels and gold coins loaded onto large boats and went to the middle of the sea and sank them. Buddhist monks came and said, “What have you done? Even the Buddha did not do such a thing. If wealth had become futile for you, what was the need to drown it? Many people remain for whom it is not yet futile; you could have distributed it.”
वह आदमी हंसने लगा और उसने कहा, कि जो भूल मैंने की, वही भूल दूसरे भी करें, इसकी मैं व्यवस्था न करूंगा। एक दिन लगता था मुझे धन सार्थक है तो मैंने चारों तरफ पहरा लगाया था। लोहे की तिजोरियां बनवाई थीं। अब लगता है कि धन निरर्थक है, तो समुद्र में उड़ेलने के सिवाय मेरे पास कोई उपाय नहीं। मैं इसे बांटूंगा नहीं, क्योंकि जो मुझे गलत हो गया, उसे मैं किसे दूं? और जो मेरे लिये व्यर्थ हो गया, उसे मैं किसी के सिर पर क्यों बोझ बनाऊं?
The man laughed and said, “I will not make arrangements for others to repeat the same mistake I made. One day wealth seemed meaningful to me and I set guards everywhere; I made iron safes. Now wealth seems meaningless, and I have no option but to pour it into the ocean. I will not distribute it, because what became wrong for me—why should I give that to someone else? And what has become futile for me—why should I load it on another’s head as a burden?”
एक लोभ की वृत्ति है, वह भी एक दृष्टि है; फिर एक त्याग की वृत्ति है, वह भी एक दृष्टि है। यह आदमी अनूठा मालूम पड़ता है। यह लोभ से त्याग में नहीं गया, इसने दोनों दृष्टियां छोड़ दीं। नहीं तो यह मजा ले लेता धन को बांटने का, त्याग का। वाहवाही होती, लोग स्वागत-समारंभ करते और कहते, धन्य है! ऐसा महात्यागी! लेकिन जो त्याग धन बांटने से आता हो...जब धन से कुछ भी नहीं आया तो त्याग और धन्यभाग और अहोभाव धन से कैसे आ सकता है? यह आदमी अनूठा था। इसने जाकर नदी में डुबा दिया। जो व्यर्थ था, वह डुबाने योग्य था।
Greed is a tendency; it is one viewpoint. Then there is the tendency of renunciation; that too is a viewpoint. This man seems unique. He did not move from greed into renunciation; he dropped both viewpoints. Otherwise he could have enjoyed the pleasure of distributing wealth, of being praised as a renunciate. People would have welcomed him with ceremonies and said, “Blessed! Such a great renouncer!” But if renunciation comes from distributing money—when nothing came from wealth, how will blessedness and glory come from wealth? This man was unique; he went and sank it in the sea. What was futile was fit to be drowned.
इस आदमी की जिंदगी में बड़ी अदभुत कथायें हैं। वह गया। जब सब नदी में डुबा दिया तो वह गया अपने गुरु के पास। गुरु ने कहा, अब संन्यास ले लो। उसने कहा, जब संसार ही छोड़ दिया है तो अब संन्यास कैसे लें? उसने बड़ी अदभुत बात कही कि जब संसार ही छोड़ दिया, तो अब संन्यास कैसे लें? जब तक संसारी था, तब तक मन में संन्यास की बात भी उठती थी। वह उसी का विरोध है। जब संसार ही छूट गया तो अब संन्यास कैसे लूं? क्योंकि संसार के विपरीत भाव उठता था। संसार गया, उसका विपरीत भाव भी गया। वैसे तुम कहो तो जो कहो मैं करने को राजी हूं, बाकी अब लेना-देना न बचा।
There are astonishing tales in this man’s life. After sinking everything, he went to his master. The master said, “Now take sannyas.” He said, “When I have already left the world, how can I now take sannyas?” He said something remarkable: “When I was worldly, thoughts of sannyas arose—sannyas is the opposite of the world. Now that the world has dropped, how can I take sannyas? The opposite feeling has also gone. Still, if you ask, I am ready to do whatever you say, but there is no longer any give-and-take for me.”
उसके गुरु ने कहा कि नहीं, तुझे फिर कुछ करने की जरूरत नहीं। हम अभी भी संन्यासी हैं, उससे जाहिर होता है कि कहीं संसार छिपा है। तेरा संसार बिलकुल ही चला गया। तेरी दृष्टि अब शून्य हो गई। एक संसारी की दृष्टि है, एक संन्यासी की दृष्टि है।
The master said, “No, you need do nothing further. We still call ourselves sannyasins; that shows that somewhere in us the world is still hiding. Your world is entirely gone. Your vision has become empty. A worldly man has one viewpoint; a sannyasin has another.”
फिर इस आदमी की मौत करीब आई। इसकी पत्नी, इसका बेटा, इसकी बेटी, सभी इसके साथ इस नई दुनिया में डूब गये। इसकी मौत करीब आई तो उसने अपनी बेटी से पूछा कि जरा उठकर देख, चांद निकल आया या नहीं? क्योंकि मैं सदा सोचता रहा कि जब चांद निकल आये, तभी शरीर को छोड़ना। लड़की द्वार पर गई और उसने कहा, हां, पिताजी! चांद निकल आया है, और बड़ा सुंदर है। इसके पहले कि आप शरीर छोड़ें, एक बार द्वार पर आकर झांककर चांद को देख लें। पिता द्वार पर गया, लड़की जहां पिता बैठा था, जिस कुर्सी पर, उस पर बैठ गई, उसने शरीर छोड़ दिया। पिता लौटकर देखा और उसने कहा, ‘मैं जानता था कि तुम मुझसे एक कदम आगे हो।’
Then this man’s death approached. His wife, son, daughter—his whole family had drowned with him in this new world. As death came near he asked his daughter, “Just get up and see, has the moon risen or not? I have always thought that I will drop the body when the moon rises.” The girl went to the doorway and said, “Yes, Father, the moon has risen, and it is very beautiful. Before you leave the body, come to the door once and glance at the moon.” The father went to the door; the girl sat down on the chair where the father had been sitting—and she left her body. The father returned and said, “I knew you were one step ahead of me.”
उसकी पत्नी पड़ोस में किसी को मिलने गई थी, वहां खबर पहुंची। उसका बेटा पत्नी के साथ था। उसकी पत्नी ने कहा कि बूढ़ा तो नासमझ था ही, यह लड़की भी नासमझ निकली। लड़का जैसा खड़ा था, वहीं खड़े-खड़े उसने शरीर छोड़ दिया। यह सुनते ही उसकी मां ने उसके सिर पर एक धक्का मारा और कहा कि नासमझ! तू भी चला? और वह खिल-खिलाकर हंसी।
His wife had gone to see a neighbor; news reached her. Their son was with her. She said, “The old man was a fool; and this girl too turned out to be foolish.” The boy, standing where he was, left his body standing. Hearing this, the mother struck him lightly on the head and said, “Fool! You too have gone?” And she burst out laughing.
लोग उससे पूछते कि तुमने इनका पीछा क्यों न किया? क्योंकि पति चला गया, लड़की चली गई, लड़का चला गया। तो वह कहती कि आना और जाना कैसा! जो है, वह सदा है। इसलिये तो कहा कि नासमझ, इन खेलों को बंद करो।
People asked her, “Why did you not follow them?” The husband went, the daughter went, the son went. She said, “What going and coming? That which is, is forever. That is why I said to the boy, ‘Don’t be foolish. Stop these games!’”
न तो कभी आत्मा आती है और न कभी जाती है। न कोई जन्म है, न कोई मृत्यु है। न शरीर का पकड़ना है, न छोड़ना है। तब दृष्टि-शून्यता पैदा होगी। और जब तुम्हारी कोई दृष्टि नहीं, जब तुम्हारी कोई आंख नहीं, जब देखने की तुम्हारी कोई शैली नहीं, जब देखने वाले की कोई आकांक्षा नहीं, तब तुम्हें दिखाई पड़ता है, जो है।
The soul never comes or goes. There is no birth, no death. No grasping the body, no releasing it. Then vision-emptiness arises. And when you have no viewpoint, no eye, no style of seeing, when the seer has no longing—then you see what is.
और जो है, वही परमात्मा है।
And what is—that is God.
गधों को परमात्मा नहीं दिखाई पड़ सकता। और जिन्हें नहीं दिखाई पड़ता है, वे किसी न किसी भांति के गधे होंगे। गधे का मतलब, कि उसकी एक दृष्टि है। वह घास की ही चर्चा किये जाता है।
Donkeys cannot see God. And those who cannot see him are donkeys of one sort or another. ‘Donkey-ness’ means having only one fixed viewpoint; chewing only on grass-talk.
तुम भी क्या चर्चा करते हो? अगर तुम्हारी चर्चा खोजी जाये तो या तो सेक्स से संबंधित होती है, या भोजन से संबंधित होती है। तुम्हारी चर्चा इन दो से अतिरिक्त कुछ भी नहीं है। दोनों भोजन हैं, भोजन तुम्हें बचाता है, सेक्स जाति को बचाता है, समाज को बचाता है। भोजन के बिना तुम मर जाओगे, सेक्स के बिना समाज मर जायेगा। दोनों भोजन हैं, दोनों सर्वायवल हैं, बचने के उपाय हैं। तुम भोजन करते हो तो तुम बचते हो और तुम काम-भोग करते हो, इससे समाज बचता है।
What do you talk about? If one searches into your conversation, it is either about sex or about food. Nothing beyond these two. Both are nourishment: food preserves you; sex preserves the species, the society. Without food you will die; without sex society will die. Both are for survival; both are strategies of preservation. You eat food so you survive, and you indulge sex so society survives.
तो गधा अगर चर्चा कर रहा है घास की...सभी गधे घास की चर्चा कर रहे हैं! प्रकार-प्रकार के गधे हैं। लेकिन अगर उनकी तुम चर्चा सुनो, तो चर्चा लोग क्या कर रहे हैं? या तो भोजन की, या काम वासना की! ये दो ही चर्चायें हैं। इस चर्चा के माध्यम से देखने वाली चेतना, कैसे सत्य को देख पायेगी?
So if the donkey talks about grass…all donkeys are talking about grass! Donkeys of many kinds. But if you listen to people’s talk—what are they discussing? Either food or sex. These two only. Through such talk, how will the consciousness that is seeing ever see truth?
और कुत्ते उनसे विवाद करेंगे; क्योंकि उनकी वासना भिन्न है। घास में कुत्ते को जरा भी रस नहीं। कभी-कभी कुत्ता घास में रस लेता है; जब उसे वमन करना होता है, जब उसे उल्टी करनी होती है। घास उसका भोजन नहीं है; उल्टी की औषधि है। जब कुत्ते के पेट में कोई तकलीफ होती है, कुछ उल्टा-सीधा खा लिया होता है, तो वह जाकर घास खा जाता है। घास खाते ही से वमन हो जाता है।
इसीलिये कलंदर ने कुत्ते और गधे की बात करवाई क्योंकि उन दोनों के भोजन विपरीत हैं। घास गधे के लिए स्वर्ग है, कुत्ते के लिये वमन का उपाय है। तो अगर कुत्ता नाराज हो जाये कि बंद करो यह बकवास! क्योंकि घास की चर्चा उसे नाशिया पैदा करती होगी। घास ही घास! गधा है कि उसी की चर्चा किये जाता है। इतना सुंदर घास! इतना ऊंचा घास! इतना हरा घास! आज गजब हो गया!
कुत्ते को गधे की ये बातें सुनकर गुस्सा आता होगा, चिढ़ पैदा होती होगी और वमन करने का मन होता होगा। तो वह कहता है, ‘बंद करो यह बकवास! अगर बात ही करनी है तो हड्डी की, मांस की कुछ बात करो; कि कुछ रस आये, कि जीभ से कुछ स्वाद मिले, कि सपना जगे, कि भीतर कुछ आह्लाद पैदा हो’।
And the dogs will argue with them, because their desire is different. A dog has no taste for grass. Occasionally a dog takes grass when he needs to vomit. Grass is not his food; it is a medicine for vomiting. When a dog’s stomach is upset, when he has eaten something wrong, he goes and eats grass. Eating grass makes him vomit. That is why Qalandar made the dog and donkey speak—because their foods are opposite. Grass is heaven to the donkey; to the dog it is an emetic. So if the dog gets upset: “Stop this nonsense!”—the talk of grass makes him nauseous. Grass, grass, grass! The donkey goes on about it. “Such beautiful grass! So tall! So green! Today was amazing!” Hearing this, the dog gets angry, irritated, feels like vomiting. So he says, “Stop this rubbish! If you must talk, speak of bones, of meat—something with juice, something that brings taste to the tongue, that awakens a dream, that stirs a little delight within.”
जहां भी विवाद है, वहां वासनाओं का विवाद है।
Wherever there is conflict, there is a conflict of desires.
अनेक-अनेक लोगों को गहरे में देखकर इस नतीजे पर मैं पहुंचा हूं कि जहां भी विवाद है, वहां तुम्हारी वासनाएं भिन्न हैं। पति पत्नियों में निरंतर विवाद है। दोनों की वासनाओं की भिन्नता है। पत्नी सुरक्षा चाहती है, पति नवीनता चाहता है। पुरुष आक्रामक है, स्त्री ग्राहक है। स्त्री कमजोर है--कमजोर इस अर्थों में कि उसके व्यक्तित्व में आक्रमण की, हिंसा की क्षमता नहीं है। सहने की क्षमता पुरुष से ज्यादा है। दुख सह लेने की क्षमता पुरुष से ज्यादा है, लेकिन दूसरे को दुख देने की क्षमता पुरुष से बहुत कम है। आक्रामक नहीं है। उसका पूरा व्यक्तित्व ग्राहक है क्योंकि उसके पूरे व्यक्तित्व को गर्भ बनना है। और जिसको गर्भ बनना है, उसकी ग्राहकता, रिसेप्टिविटी गहरी होनी चाहिए। पुरुष आक्रामक है क्योंकि उसे गर्भ ढोना नहीं है, किसी को गर्भ देना है।
Looking deeply into many people, I have come to the conclusion that wherever there is conflict, your desires and the other’s desires differ. Between husband and wife there is perpetual conflict because their desires differ. The wife seeks security, the husband seeks novelty. Man is aggressive; woman is receptive. Woman is ‘weak’—weak not in the sense of lesser worth, but in that she has less capacity for aggression and violence. Her capacity to endure sorrow is greater than a man’s, but her capacity to inflict sorrow is much less. She is not aggressive. Her whole being is receptive because her whole being is to become a womb. And one who must be a womb needs deep receptivity. Man is aggressive because he does not have to carry a womb; he is to impregnate.
तो पुरुष का काम-संभोग आक्रामकता है, एग्रेशन है। स्त्री का काम-संभोग एक पैसिविटी है, एक ग्राहकता है, एक समर्पण है। ये दोनों एक दूसरे के विपरीत हैं इसलिये एक दूसरे को आकर्षित करते हैं। लेकिन वहीं विवाद खड़ा हो जाता है क्योंकि स्त्री चाहती है कि जो परिचित है, पुराना है, जाना-माना है उसके साथ रुके। सुरक्षा है उसमें। पुरुष चाहता है जो परिचित है, जाना-माना है, उससे छुटकारा हो क्योंकि उसमें आक्रमण का कोई रस ही नहीं है। जब नये पर तुम आक्रमण करते हो, एक नई स्त्री को जीतने निकलते हो तब रस आता है। इसलिये पति उदास हो जाते हैं, पति होते ही उदास हो जाते हैं।
So male sexuality is aggression. Female sexuality is passivity, receptivity, surrender. These are opposite, and thus they attract. But there the conflict begins, because the woman wants to stay with what is familiar, known, tried—there is safety in it. The man wants to get free of the familiar and known, for there is no juice of aggression in it. When you attack the new, when you set out to conquer a new woman, then the relish comes. That is why husbands become sad—becoming a husband, they become sad.
मैंने सुना है कि मुल्ला नसरुद्दीन से कोई पूछ रहा था--एक ट्रेन में वह बैठा यात्रा कर रहा था। एक आदमी उससे कुछ, पड़ोसी उससे कुछ पूछ रहा है, ‘कहां रहते हो? क्या करते हो?’ आखिर उस आदमी ने पूछा कि क्या शादी-शुदा हो? नसरुद्दीन ने उसकी
तरफ देखा और कहा, ‘मैं वैसे ही दुखी हूं। तुम यह मत सोचो कि मैं कोई शादी-शुदा हूं। मैं वैसे ही दुखी हूं’।
I have heard: someone asked Mulla Nasruddin—he was traveling on a train. A neighbor was asking, “Where do you live? What do you do?” Finally the man asked, “Are you married?” Nasruddin looked at him and said, “I am miserable anyway. Don’t think I must be married. I am miserable as it is.”
पति दुखी हो जाता है। तुम पहचान सकते हो कि पति अपनी पत्नी के साथ रास्ते पर चल रहा है कि किसी और की पत्नी के साथ--दूर से देखकर भी! अपनी पत्नी के साथ वह उदास चलता है क्योंकि पत्नी पूरे वक्त निरीक्षण कर रही है कि वह कोई नया आक्रमण तो नहीं कर रहा है! तो अपनी पत्नी के साथ वह डरा-डरा चलता है, भयभीत चलता है। पत्नी पति के साथ बड़ी प्रफुल्लित चलती है क्योंकि सुरक्षा साथ है। कोई भय नहीं है। पति डरा-डरा चलता है क्योंकि पत्नी चौबीस घंटे का नियंत्रण है और आक्रमण की, नये अभियान की, एडवेन्चर की कोई सुविधा नहीं। वह देख भी नहीं सकता दूसरी स्त्री की तरफ, क्योंकि उससे उपद्रव ही खड़ा होगा।
The husband becomes miserable. You can tell from a distance whether a man is walking with his own wife or someone else’s. With his own wife he walks gloomily because she is inspecting him constantly to see if he is launching a new attack. With his own wife he walks timidly, fearfully. The wife walks cheerfully with her husband because security is at her side; there is no fear. The husband walks frightened because his wife’s twenty-four-hour vigilance allows no scope for aggression, for new adventures. He cannot even look at another woman, for that would cause a scene.
दोनों की आकांक्षाएं भिन्न हैं इसलिये विवाद है। दोनों के देखने का ढंग भिन्न है, इसलिये विवाद है। पत्नी स्थायित्व चाहती है, पति परिवर्तन चाहता है। यह बड़ा मजा है कि इसीलिये ही आकर्षण है; क्योंकि दोनों विपरीत हैं। समान में आकर्षण नहीं होता। ऋण विद्युत धन विद्युत को खींचती है। धन विद्युत धन विद्युत को नहीं खींचती। इसलिये दो स्त्रियों में परिचय हो सकता है, मैत्री नहीं होती। दो पुरुषों में परिचय हो सकता है, लेकिन प्रेम नहीं होता। विपरीत चाहिए। विपरीत खींचता है। लेकिन दूसरा खतरा छिपा है कि वह विपरीत है, इसलिये उसकी सारी आकांक्षाएं विपरीत हैं, उसके देखने का ढंग विपरीत है। और तब विवाद है।
Their longings differ; hence conflict. Their ways of seeing differ; hence conflict. The wife wants stability; the husband wants change. And here is the great paradox: because they are opposite, they attract. There is no attraction in sameness. A negative charge attracts a positive charge. Positive does not attract positive. That is why two women can have acquaintance, but not friendship; two men can have acquaintance, but not love. The opposite is needed. The opposite attracts. But there is a danger hidden: because the other is opposite, all her longings are opposite; her way of seeing is opposite. And then conflict.
जहां-जहां विवाद है, वहां समझना कि जीवन को देखने के ढंग भिन्न हैं।
Wherever there is conflict, understand that the ways of looking at life differ.
गधे और कुत्ते का विवाद है। कलंदर ठीक कह रहा है कि कुत्ता बहुत परेशान है गधे की बकवास सुन-सुनकर। और वह रोज वही चर्चा किये चला जाता है।
The donkey and the dog are quarreling. Qalandar is right: the dog is exasperated hearing the donkey’s nonsense. And every day he goes on with the same talk.
एक स्त्री का पति मरा। मरते वक्त उसने पति से आश्वासन लिया कि तुम मुझे वचन दो। क्योंकि दोनों ही स्पिरिच्युअलिस्ट हैं, दोनों ही अध्यात्मवादी थे--तो तुम मुझे वचन दो! अगर तुम पहले मर जाओगे तो तुम पूरी कोशिश करोगे मुझसे संबंध बनाने की, या मैं पहले मर गई तो मैं तुमसे संबंध बनाने की कोशिश करूंगी ताकि निश्चित हो सके, आत्मा शरीर के बाद बचती है या नहीं।
A woman’s husband died. As he was dying, she took a promise from him: both were spiritualists, believers in psychic phenomena. “Give me your word—if you die first you will do all you can to contact me; or if I die first I will try to contact you—so we can be certain whether the soul survives the body or not.”
पति मरा। मरने के बाद पत्नी ने बड़ी कोशिश की। बड़े मीडियम्स पर उसने पति को बुलाने की कोशिश की। आखिर एक दिन सफल हो गई। कोई दो साल बाद सफलता मिली। पति बोला माध्यम से।
पत्नी ने कहा, ‘तुम वहां प्रसन्न तो हो?’
उसने कहा, ‘मैं बहुत प्रसन्न हूं। इतना प्रसन्न मैं कभी भी न था।’ पत्नी ने कहा कि तुम उससे भी ज्यादा प्रसन्न हो, जितने तुम मेरे साथ थे? अब पति को कोई डर तो था नहीं! पुराने जमाने की बात होती, जब वह जिंदा था तो यह कभी भूलकर नहीं कह सकता था। उसने कहा, ‘उससे भी ज्यादा प्रसन्न हूं, जितना मैं तुम्हारे साथ था।’
स्वभावतः पत्नी ने कहा, ‘तो फिर और स्वर्ग के संबंध में बताओ।’
पति ने कहा, ‘यह किसने कहा कि मैं स्वर्ग में हूं? मैं नर्क में हूं।’
पति नर्क में भी ज्यादा प्रसन्न होगा बजाय पत्नी के साथ होने के!
The husband died. After his death, the wife tried hard. She tried with many mediums to call him. At last, after two years, she succeeded. The husband spoke through the medium. The wife asked, “Are you happy there?” He said, “I am very happy—happier than I have ever been.” She asked, “Even happier than you were with me?” Now the husband had nothing to fear. When he was alive he could never have said this. He said, “Even happier than I was with you.” Naturally, the wife said, “Then tell me more about heaven.” The husband said, “Who said I am in heaven? I am in hell.” Even in hell a husband can be happier than when he was with his wife!
पुरुष विवाह में उत्सुक ही नहीं है। पुरुष विवाह में फंसता है। स्त्री प्रेम में सीधी उत्सुक नहीं है। उसकी उत्सुकता विवाह में है। प्रेम चूंकि विवाह तक पहुंचाता है, इसलिये वह प्रेम में उतरती है। स्त्री की उत्सुकता स्थायित्व में है, पुरुष की उत्सुकता नवीनता में है। ये बड़ी कठिन बातें हैं। इनका हल होना मुश्किल है।
A man is not eager for marriage; he gets trapped in it. A woman is not directly eager for love; her eagerness is for marriage. Because love leads to marriage, she enters love. A woman’s eagerness is for stability; a man’s is for novelty. These are difficult matters. They are hard to resolve.
दो ही उपाय हैं: या तो स्त्री की बात मानकर पुरुष को दबाया जाये, जैसा कि अतीत सदियों में हुआ। हमने विवाह का आयोजन कर लिया, स्त्री की बात मान ली, पुरुष को दबा दिया। प्रेम शाश्वत है। और फिर बच्चों का भी सवाल है, फिर समाज की भी व्यवस्था है। स्त्री उसमें ज्यादा सहयोगी मालूम पड़ी क्योंकि स्थिरता लाती है। लेकिन पुरुष सब तरफ उदास हो गया। उसने हजारों तरह की वेश्यायें पैदा कर लीं। न मालूम कितनी तरह की अनीति पैदा हुई सिर्फ इसलिये, कि यह पुरुष के स्वभाव के अनुकूल नहीं पड़ा।
There are only two options: either accept the woman’s stance and suppress the man, as has been done for centuries. We institutionalized marriage, accepted the woman’s view, suppressed the man. “Love is eternal—and then there are children to consider, and the order of society.” The woman seemed more cooperative in that, because she brought stability. But the man became sad on all sides. He created thousands of prostitutes; all kinds of immorality arose just because this arrangement was not in tune with the man’s nature.
एक तो उपाय यह था, जो कि आज असफल हो गया है। अब दूसरा उपाय पश्चिम कर रहा है कि पुरुष की मान लो, कि स्थायित्व की फिक्र छोड़ दो, विवाह को जाने दो। या विवाह ज्यादा से ज्यादा एक सांयोगिक घटना है। जितनी देर चले, ठीक; जिस दिन न चले, समाप्त। जैसे विवाह कोई जीवन भर का निर्णय नहीं है, एक तात्कालिक क्षण की बात है। जब तक सुख दे ठीक, जिस दिन सुख बंद हो, समाप्त! इससे स्त्री दुखी होगी और स्त्री शोषित हो रही है क्योंकि उसकी तृप्ति नहीं होती। और दुनिया भर के मनसशास्त्री परेशान हैं कि क्या उपाय किया जाये! क्योंकि पुरुष तभी सुखी होंगे जब उन्हें पति न बनना पड़े और स्त्रियां तभी सुखी होंगी जब वे पत्नी बन जायें। अब इस विरोध को कैसे हल किया जाये? और एक दुखी होता है तो अंततः दूसरा भी दुखी हो जायेगा। दोनों ही सुखी हों तो ही सुखी हो सकते हैं। इसलिये अब तक कोई समाज सुखी नहीं हो पाया।
That first solution has failed. The West is now trying the second: accept the man’s stance—forget about permanence, let marriage go. Or at most marriage is an incidental arrangement: as long as it works, fine; the day it doesn’t, end it. Marriage is not a lifelong decision, just a momentary arrangement. As long as it gives pleasure, fine; the day it doesn’t, finish! In this, the woman will be unhappy; she is exploited because she is not fulfilled. Psychologists all over the world are troubled: what is to be done? Because men will be happy when they do not have to be husbands, and women will be happy when they can be wives. How to resolve this opposition? And if one is unhappy, eventually the other too becomes unhappy. Only if both are happy can there be happiness. Hence no society has been happy so far.
हां, पुरुष सुखी हो सकता है, अगर वह पुरुष की वासनाओं को गिरा दे। स्त्री सुखी हो सकती है, अगर वह स्त्री की वासनाओं को गिरा दे। लेकिन ऐसे लोग अकसर विवाह नहीं करते क्योंकि कोई जरूरत ही नहीं रह जाती। अगर बुद्ध जैसे लोग विवाह करें तो विवाह परम आनंद का होगा। लेकिन बुद्ध जैसे लोग विवाह नहीं करते। और जो विवाह करते हैं, उनके लिये विवाह नर्क का आधार बन जाता है।
Yes, a man can be happy if he drops the man’s desires. A woman can be happy if she drops the woman’s desires. But such people usually do not marry—because there is no need anymore. If people like Buddha marry, marriage would be supreme bliss. But people like Buddha do not marry. And those who do marry—marriage becomes the foundation of hell for them.
जब तक मनुष्य की चेतना परिवर्तित न हो और उसकी चाहों की सीमाएं न गिरें, तब तक जीवन एक विवाद और संघर्ष ही होगा। प्रेम के नाम पर भी कलह ही पैदा होती है। और जब प्रेम के नाम पर कलह होती है तो और किस चीज के नाम पर हम जीवन में आशा करें कि कलह पैदा न होगी।
Until human consciousness is transformed and the boundaries of its wants fall, life will remain a quarrel and a struggle. In the name of love too, only strife is born. And if even in the name of love there is strife, then under what name in life can we hope there will not be strife?
इसे ठीक से समझें। अगर आपका किसी से भी विवाद है और कलह है तो उसका अर्थ यही हुआ कि आपकी आकांक्षायें भिन्न हैं, उसकी आकांक्षायें भिन्न हैं। या तो आप उसे दबा लें या वह आपको दबा ले। लेकिन जब भी तुम किसी को दबाओगे तभी तुम भी दुखी हो जाओगे क्योंकि दबाना सुखद नहीं है। और कोई तुम्हारे पास चौबीस घंटे दुखी बैठा हो तो तुम सुखी कैसे हो सकते हो?
Understand this well. If you have a conflict with anyone, it simply means your longings differ and the other’s longings differ. Either you suppress the other or he suppresses you. But whenever you suppress someone, you too become unhappy—suppression is not joyful. And if someone sits near you unhappy twenty-four hours a day, how will you be happy?
इसलिये फ्रायड जैसे लोग तो इस स्थिति को देखकर कहते हैं कि मनुष्य आनंदित हो सके यह असंभव है। और फ्रायड सोचकर कह रहा है, अनुभव से कह रहा है। चालीस-पचास साल अनंत-अनंत प्रकारों से मनुष्य के मन की उसने खोज की है। और उसके जीवन का आखिरी निष्कर्ष यह है कि मनुष्य की बनावट ऐसी है कि वह सुखी हो ही नहीं सकता।
Therefore people like Freud, seeing this situation, say it is impossible for man to be blissful. Freud speaks from thought and from experience. For forty or fifty years he explored the human mind in countless ways. His final conclusion was: the human structure is such that man cannot be happy.
लेकिन हमारे निष्कर्ष भिन्न हैं। बुद्ध, महावीर, कृष्ण के निष्कर्ष भिन्न हैं। मेरा निष्कर्ष भिन्न है। मैं आपसे कहता हूं, सुखी आप हो सकते हैं। लेकिन सुखी आप तभी हो सकते हैं, जब चाह के दरवाजे गिर जायें। चाह की सीमाएं, चाह की खिड़कियां गिरा दें और खुले आकाश में आ जायें।
But our conclusions differ. Buddha, Mahavira, Krishna—our conclusion differs. I say to you: you can be happy. But only when the doors of desire fall. Drop the windows and walls of want, and come into the open sky.
खुला आकाश अचाह का आकाश है।
The open sky is the sky of non-wanting.
इसलिये उलटी बात मालूम पड़ेगी। बुद्ध और महावीर कहते हैं कि जिसने चाह छोड़ दी, वह आनंद को उपलब्ध हुआ। फ्रायड कहता है, आदमी कभी भी आनंद को उपलब्ध नहीं होगा क्योंकि वह सोच ही नहीं सकता कि आदमी चाह छोड़ सकता है। चाह तो कैसे छूटे? फ्रायड कहता है, चाह तो आदमी की जड़ में है। वासना तो रहेगी।
दोनों सही हैं। अगर वासना रहेगी तो फ्रायड बिलकुल सही है। और सौ में निन्यान्नबे आदमियों के लिये फ्रायड सही मालूम पड़ेगा क्योंकि वासना मिटती नहीं। कभी-कभी कोई अद्वितीय आदमी पैदा होता है, जिसकी वासना मिटती है। पर वासना मिटते ही आनंद घटित होता है।
Thus the statement seems paradoxical. Buddha and Mahavira say: one who drops desire attains bliss. Freud says: man will never attain bliss, because he cannot even conceive that man can drop desire. How can desire drop? Freud says desire is rooted in man. As long as desire remains, he is right. For ninety-nine out of a hundred, Freud will seem right because desire does not end. Once in a while an incomparable person is born in whom desire does end. And the moment desire drops, bliss happens.
जहां विवाद नहीं, जहां कलह नहीं, जहां संघर्ष नहीं, वहीं आनंद के फूल खिलते हैं। सब जगह गधे और कुत्तों में विवाद चल रहा है। स्त्री और पुरुष में ही नहीं है, अनुयायी और नेता में, गुरु और शिष्य में, विद्यार्थी और शिक्षक में--सब तरफ विवाद चल रहा है क्योंकि सबकी आकांक्षाएं विपरीत हैं। और जहां आकांक्षा विपरीत है, वहां तत्क्षण कलह शुरू हो जाती है। आज सारी दुनिया में अराजकता है। ऐसी कोई जगह खोजनी कठिन है, जहां निर्विवाद शांति हो। सब तरफ विपरीत लोग खड़े हैं। गधे और कुत्ते चर्चा कर रहे हैं।
Where there is no dispute, no strife, no struggle—there the flowers of bliss bloom. Everywhere the donkey and dog are at odds. Not only man and woman, but follower and leader, master and disciple, student and teacher—everywhere quarrels, because everyone’s longings are opposite. And where longings are opposite, strife begins instantly. Today there is anarchy all over the world. It is hard to find a place where there is undisputed peace. Everywhere opposites stand facing each other. Donkeys and dogs are debating.
इस सब में सबसे बड़ी कठिनाई न तो गधे की है और न कुत्ते की है; बड़ी कठिनाई कलंदर कहता है उस आदमी की है, जो उनकी भाषा समझता है। यह कहानी का तीसरा पहलू। एक आदमी है, जो दोनों की भाषा समझता है। सबसे बड़ी कठिनाई उसकी है। गधा अपने गधेपन में है, कुत्ता अपने कुत्तेपन में है। न कुत्ता गधेपन को पहचानता है, न गधा कुत्तेपन को पहचानता है। उनके दरवाजे बंद हैं। वे अपने ढंग से जीते हैं। और सुनिश्चित है कि मेरा ढंग ठीक है। घास की बात व्यर्थ, हड्डियों की बात ठीक है। और गधा भी सुनिश्चित है।
In all this the greatest difficulty is neither for the donkey nor the dog; Qalandar says the greatest difficulty is for that man who understands their language. This is the third aspect of the story. There is a man who understands both languages. The greatest difficulty is his. The donkey is fixed in his donkey-ness; the dog in his dog-ness. Neither recognizes the other. Their doors are shut. They live their way, certain that their way is right. “Grass-talk is nonsense; bone-talk is right.” And the donkey is equally certain from his side.
यह बड़ी सोचने जैसी बात है कि सिर्फ गधे ही बहुत सुनिश्चित होते हैं, सरटेन होते हैं। बुद्धिमान आदमी ‘हेज़ीटेट’ करता है। बुद्धिमान आदमी थोड़ा सोचता-विचारता है। बुद्धिमान आदमी कुछ भी कहता है तो वह कहता है, स्यात्...परहेप्स! लेकिन गधा जब कहता है कुछ भी, तो वह कहता है, बिलकुल ऐसा है; इसमें रत्ती भर संदेह नहीं।
It is worth pondering that only donkeys are very certain. The intelligent man hesitates. He thinks, he weighs. When he says something he says, “syat…perhaps!” But when a donkey speaks he declares, “It is absolutely so; not a grain of doubt.”
हिटलर जैसे लोगों को इसीलिये मैं बुद्धिमान नहीं कहता क्योंकि वे निस्संदिग्ध घोषणा करते हैं। मगर आम आदमी निस्संदिग्ध घोषणाओं से प्रभावित होता है क्योंकि आम आदमी के भीतर भी गधापन गहरा है। जब भी कोई आदमी जोर से टेबल पीटकर कहता है, ऐसा है--जितने जोर से कहता है, उतना ही सत्य मालूम पड़ता है। कोई आदमी धीरे से कहे तो तुम समझते हो कि कुछ गलती होगी; इसीलिये इतने धीरे बोल रहा है। कोई कान में फुसफुसाये तो तुम पक्का समझ लोगे कि झूठ बोल रहा है; नहीं तो कान में क्यों बोल रहा है? खुले जाहिर में कहो!
That is why I do not call people like Hitler intelligent: they make categorical proclamations. Yet the common man is swayed by categorical proclamations because deep within him too donkey-ness is strong. Whenever someone bangs the table and declares, “This is how it is”—the louder he says it, the truer it seems. If someone speaks softly you think, “There must be some mistake—he’s speaking so softly.” If someone whispers in your ear you are certain he’s lying—why else whisper? Say it openly!
इसलिये जो होशियार हैं, जो झूठ को सच की तरह चलाना चाहते हैं, वे हमेशा जोरदार आवाज में कहते हैं, टेबल पीटकर कहते हैं; तुम्हें हिला कर कहते हैं। उनकी आवाज तुम्हारे हृदय के कोने-कोने को झकझोर देती है। तब झूठ भी सच जैसा मालूम होने लगता है। नहीं तो तुम्हें सच भी झूठ जैसा मालूम होगा।
Therefore those who are clever, who want to pass off falsehood as truth, always speak loudly; they pound the table; they shake you. Their voice rattles the corners of your heart. Then lies begin to feel like truth. Otherwise even truth will sound like falsehood to you.
महावीर बहुत अनुयायी न पा सके क्योंकि उन्होंने कान में फुसफुसाकर कहा। और इतना सोच-विचारकर कहा कि हर चीज में स्यात् लगा दिया क्योंकि विपरीत भी सही हो सकता है। तुमने पूछा, ‘रात है?’ उन्होंने कहा, ‘स्यात्।’ अब ऐसे आदमी का तुम अनुगमन करोगे, जिसको इसका भी पक्का पता नहीं है कि दिन है कि रात? लेकिन महावीर ने कहा कि ‘स्यात्’...! क्योंकि हर रात से दिन पैदा हो जाता है। इसलिए रात बिलकुल रात नहीं हो सकती, उसमें दिन छिपा है। थोड़ी देर में दिखाई पड़ेगा लेकिन मौजूद तो है। तुमने पूछा ‘दिन?’ महावीर ने कहा, ‘स्यात्।’ क्योंकि जब तुम पूछ रहे हो तब दिन रात में बदल रहा है; इसलिये एकदम निश्चित नहीं कहा जा सकता कि दिन दिन है, रात रात है! क्योंकि रात दिन में बदल जाती है, और दिन रात में बदल जाता है। अंधेरी रात में सुबह छिपी है। भरी दुपहरी में अंधेरा छिपा है।
Mahavira could not get many followers because he spoke as if whispering into the ear. He spoke with such care, with such thoughtfulness, that in everything he added ‘syat’—for the opposite may also be true. You ask, “Is it night?” He says, “Syat.” Will you follow such a man who does not even know for sure whether it is day or night? But Mahavira said ‘syat’ because from every night the day is born. So night cannot be absolute night; day is hidden in it. It will appear shortly, but it is already present. You ask, “Is it day?” Mahavira says, “Syat.” For as you ask, day is turning into night; therefore it cannot be said definitively that day is day and night is night. Night turns into day, and day into night. In the darkest night the dawn is concealed. In blazing noon the darkness is hidden.
और महावीर पूरा देख रहे हैं, इसलिये महावीर की वाणी स्यात् हो जाती है; जैसे कान में कोई फुसफुसाता हो। ऐसे आदमी के पीछे तुम न चलोगे। इसलिये जैन धर्म का कोई बहुत विस्तार न हो सका। फुसफुसाकर कही गई बातें बहुत लोगों को प्रभावित नहीं कर सकतीं। हिटलर ज्यादा अनुयायी खोज लेता है, जितने महावीर नहीं खोज पाते हैं क्योंकि हिटलर जोर से चिल्लाकर कहता है।
Mahavira sees the whole; therefore his speech becomes ‘syat’—as if someone were whispering. You will not follow such a man. That is why Jainism did not spread much. Words spoken in a whisper cannot influence many. Hitler will find more followers than Mahavira, because Hitler shouts.
तुम इस बात को ठीक से समझ लेना कि जितना तुम सुनिश्चित आदमी को पाओ, जितने जल्दी हो सके उससे भागना; क्योंकि उस आदमी को कुछ पता नहीं है। वह अपनी ही चाह में निश्चित हो गया है। बस, वही उसका संसार है। उसे पूरे का पता नहीं है, अंश के साथ वह ठहर गया है, ‘फिक्सेशन’ हो गया है। वह जड़ हो गया है।
Understand well: the more sure a person appears to you, the quicker you should run from him—because he knows nothing. He is certain only of his own desire. That is his whole world. He has no knowledge of the whole; he is fixated on a fragment. He has become rigid.
मुसीबत तो उस आदमी की है, जो दोनों क
ी भाषा समझता है। मुसीबत मेरी है; गधे की भाषा भी समझता हूं, और कुत्ते की भाषा भी समझता हूं। और कुत्ता भी सही मालूम होता है अपनी तरफ से, और गधा भी सही मालूम होता है अपनी तरफ से; और दोनों गलत हैं। इसलिये कलंदर ने बड़ा अच्छा अंत करवाया कहानी का।
The trouble is for the man who understands both languages. The trouble is mine; I understand the donkey’s language and the dog’s language. The dog seems right from his side, the donkey seems right from his side—and both are wrong. Qalandar has given a beautiful ending to the tale.
तो उस आदमी ने कहा कि ठहरो! तुम व्यर्थ विवाद मत करो। वह आदमी यह कहने जा रहा होगा कि गधा भी ठीक कह रहा है उसकी तरफ से। वह भी एक पक्ष है, वह भी एक भंगि है, एक दृष्टि है। और कुत्ता भी ठीक कह रहा है अपनी तरफ से; क्योंकि वह भी एक दृष्टि है। दोनों ही ठीक कह रहे हैं, तुम विवाद बंद करो। वह आदमी बीच में आ गया होगा कि किसी तरह सुलझा दे।
The man said, “Wait! Don’t argue in vain.” He must have been about to say, “The donkey is right from his side. That too is a perspective, a ‘bhangi,’ a view. And the dog is right from his side; that too is a view. Both are right; stop arguing.” He stepped between them to settle the matter somehow.
लेकिन न तो कुत्ते ने उसकी आवाज सुनी, न गधे ने उसकी आवाज सुनी; बल्कि वे दोनों बड़े नाराज हुए कि यह आदमी क्यों बीच में आ रहा है? विवाद इतनी सुगमता से चल रहा था और यह उपद्रवी कहां बीच में आ रहा है? यह आदमी समझता था कुत्ते और गधे की भाषा, कुत्ते और गधे तो इसकी भाषा नहीं समझते थे। कुत्ता भोंका और झपटा और गधे ने दुलत्ती झाड़ी। और वह आदमी जमीन पर गिर पड़ा और बेहोश हो गया।
यही तो बुद्धों के साथ होता रहा है। कुत्ते भोंकते हैं, गधे दुलत्ती मारते हैं। कलंदर की दृष्टि बड़ी गहरी है। यही तो जीसस के साथ होता है, मंसूर के साथ होता है। यह कलंदर के साथ खुद हुआ है।
But neither the dog heard his voice nor the donkey. Instead, both became angry: why is this man interfering? The quarrel was proceeding so smoothly—why this nuisance? The man understood their language; the dog and donkey did not understand his. The dog barked and lunged; the donkey let fly his hind legs. The man fell to the ground, unconscious. This is what has always happened to the Buddhas. Dogs bark, donkeys kick. Qalandar’s insight is deep. This is what happened to Jesus, to Mansoor. It happened to Qalandar himself.
यह कहानी अनुभव से कही है और गधे और कुत्ते के रूपक में कही है ताकि तुम नाराज न होओ। सीधी-सीधी कही जाये तो शायद तुम कहानी पढ़ने को भी राजी न होओ। सीधी-सीधी कहे तो अभी तुम दुलत्ती झाड़ो; इसलिये थोड़ा घुमाकर कही है। गधा तो प्रतीक है गधेपन का। कुत्ता तो प्रतीक है, कुत्तेपन का।
This story is told from experience, and told in the symbols of donkey and dog so you won’t get offended. If told straight, perhaps you would not even agree to hear it. If said straight, you might kick right now—so it is given with a little turn. The donkey is a symbol of donkey-ness. The dog is a symbol of dog-ness.
कुत्तेपन का एक रस है: भोंकना। वैज्ञानिक भी अभी तक खोज नहीं पाये कि कुत्ते भोंकते क्यों हैं? जरूर उनके गले में कुछ न कुछ संयोजन है कि भोंकने से उन्हें राहत मिलती है। बिना भोंके उनसे नहीं रहा जाता।
There is a relish in dog-ness: barking. Scientists still haven’t found out why dogs bark. Surely there is some arrangement in their throats such that barking brings them relief. They cannot refrain from barking.
जिब्रान की एक प्रसिद्ध कहानी है कि एक कुत्ता गुरु हो गया और उसने बाकी कुत्तों को समझाना शुरू कर दिया कि तुम कब तक भोंकते रहोगे? भोंकने की वजह से हमारी जाति का ह्नास हुआ है। सब शक्ति भोंकने में चली जाती है। नहीं तो हम अब तक दुनिया में राज्य कर रहे होते। रोको, नियंत्रण करो, संयम साधो। कुत्ते सुनते उसकी बात, जंचती भी, लेकिन गले में जब भोंकने का खयाल उठता और जब गले में सुरसुरी दौड़ती, तो फिर सिद्धांत काम न आते, कुत्ते भोंक लेते। गुरु समझाता रोज। और गुरु को वे बड़ा महान व्यक्ति मानते क्योंकि गुरु कभी भोंकता हुआ नहीं पाया गया, इसलिये आचरण और सिद्धांत में समानता थी।
Kahlil Gibran has a famous story: a dog became a guru and began to explain to the other dogs, “How long will you keep barking? Because of barking our race has declined. All power goes into barking. Otherwise by now we would be ruling the world. Stop it. Control it. Practice restraint.” The dogs listened; it made sense to the intellect. But when the itch rose in the throat, the moment the tickle ran through, principles did not work; they barked. The guru explained daily. They considered the guru a great being because he was never seen barking—his practice matched his preaching.
और इसी को लोग कहते हैं कि जब तुम खोजने जाओ तो सिद्धांत और आचरण में समानता पाओ; समझना कि यही आदमी है--गुरु। इतना सस्ता नहीं है मामला। इतना आसान भी नहीं है। क्योंकि लोग सिद्धांत और आचरण में समानता बिठा सकते हैं। और ऐसा ही हुआ था। वह कुत्ता भी जो गुरु हो गया था, भोंकना चाहता था; लेकिन भोंकने लायक ताकत ही नहीं बचती थी। समझाने में ही भोंकना निकल जाता था। दिन भर सुबह से सांझ, रात, गांव भर में घूमता जगह-जगह कुत्ते भोंकते मिलते, वहीं टोकता, रुको! तो उसका गला ही थक जाता।
And people say: when you go seeking, find one whose theory and conduct are the same—know that this is the guru. The matter is not so cheap. Not so easy. For people can make theory and conduct match. And that is what had happened. The dog who became a guru also wanted to bark—but he had no strength left to do it. His barking went out in the explaining. From morning to night he went around the village; wherever dogs barked, he would interrupt, “Stop!” His throat grew tired.
आखिर कुत्ते भी गुरु से परेशान हो गये और उन्होंने कहा कि बेचारा अब थका जाता है, बूढ़ा हो गया है। हम कभी इसकी मानते भी नहीं। इसकी बात ठीक भी मालूम पड़ती है, बुद्धि को, लेकिन जब गले में खुसखुसाहट उठती है और जब गले में रस आता है भोंकने का, तो फिर हमसे नहीं रहा जाता। यह हमारी प्रकृति है। और यह ऊंची बातें कर रहा है परमात्मा की। यह ठीक कह रहा है कि भोंकना बंद कर दो, तो तुम ध्यानी हो जाओ!
At last the dogs too grew tired of the guru. “The poor fellow is exhausted; he is old. We never obey him. His words make sense to the intellect, but when the tickle rises in the throat, when the relish of barking comes, we cannot help it. It is our nature. And he speaks of high things—of God. He says rightly: stop barking and you will become meditators!”
एक दिन लेकिन उन्होंने कहा कि अब यह बूढ़ा हो गया है, और मरने के करीब है। एक दिन तो हम इसकी मान लें। तो सारे गांव के कुत्तों ने तय किया कि आज रात चाहे कुछ भी हो जाये, कितनी ही मुसीबत हो, कितना ही हमें लोटना-पोटना पड़े--करेंगे, लेकिन भोंकेंगे नहीं। अपने मुंह पर नियंत्रण रखेंगे। संयम साधेंगे।
One day they said, “He is old now and near death. Let us obey him for one day, at least once in his life.” So all the dogs of the village decided: tonight, whatever happens, no matter how much trouble we have, how much we have to toss and turn—we will not bark. We will control our mouths. We will practice restraint.
ऐसी ही दशा बहुत से संन्यासियों की हो जाती है। ब्रह्मचर्य साधेंगे, संयम साधेंगे, लोटेंगे-पोटेंगे, लेकिन संयम न तोड़ेंगे।
बड़ी मुसीबत हुई। कुत्ते बड़ी मुसीबत में पड़े। एक-एक कोने में पड़ गये गलियों में जाकर। बड़ी बेचैनी भीतर से आने लगी। रोज का वक्त पैदा हो गया, भोंकने का समय आ गया। कभी पुलिसवाला निकल जाता और दिल भोंकने का होता। कभी पोस्टमैन आ जाता और दिल भोंकने का होता। चारों तरफ वासना को जगाने वाले उपकरण थे, लेकिन उस दिन तय ही किया था कुत्तों ने। और हर कुत्ते ने कहा कि जब तक कोई दूसरा न भोंके, तब तक तो हम रहेंगे ही संयम साधे।
Great difficulty! The dogs were in trouble. Each crawled into a corner of some alley. Great restlessness arose within. The hour for barking arrived. Sometimes a policeman passed and the heart wanted to bark; sometimes the postman came and the heart wanted to bark. Everywhere there were stimuli to arouse desire. But that day the dogs had decided. Each said, “Till someone else barks, I will remain restrained.”
कोई नहीं भोंका। कुत्ते चुप ही रहे। लेकिन आधी रात को एक कुत्ते ने भोंकना शुरू किया, फिर संयम नहीं रुक सका। फिर उन्होंने कहा, जब टूट ही गई बात तो हम क्यों नाहक तड़फें, पूरा गांव एकदम भयंकर...क्योंकि इकट्ठे कुत्ते कई घंटे से चुप थे। ऐसा भोंकना कभी हुआ ही नहीं था। पूरा गांव जग गया।
No one barked. The dogs stayed silent. But at midnight one dog began to bark—then restraint could not be maintained. They said, “Now that it has broken, why should we torment ourselves?” The entire village erupted in a ferocious barking—because all the dogs had been silent for hours. Such barking had never happened. The whole village woke.
ऐसा ही होता है। जब धार्मिक समाज भ्रष्ट होता है तो ऐसा ही होता है। बहुत दिन तक साधा हुआ संयम जब टूटता है तो ऐसा ही होता है। यह भारत की ऐसी दशा है कि कोई दो-तीन हजार साल से बड़ा संयम, ब्रह्मचर्य साध-साधकर लोग बैठे हैं अपने-अपने कोनों में। भोंक नहीं रहे हैं। फिर उन्होंने भोंकना शुरू किया तो सारा...।
This is how it goes. When a religious society becomes corrupt, this is what happens. Long-suppressed restraint, when it breaks, erupts like this. This is India’s state—two or three thousand years of enforced restraint, of celibacy; people sitting in their corners—no barking. Then when the barking begins, the whole…
क्रिश्चियनिटी के साथ यही हुआ। पश्चिम में, दो हजार साल तक लोगों को भोंकना रुकवा दिया। अब वे एकदम से भोंक रहे हैं, तो सब नियम टूट गए हैं। साधारण नियम भी शिष्टाचार के टूट गये हैं, और जीवन एक उच्छृंखल, पाश्विक स्थिति में खड़ा हो गया है।
Christianity faced the same. In the West, for two thousand years they kept people from barking. Now they have started barking all at once; all rules are broken. Even simple rules of decency have fallen, and life stands in a wild, bestial state.
जैसे ही वे भोंके, चकित हुए! क्योंकि इतनी देर, बारह बजे रात तक नेता का कोई पता न चला। गुरु कहां था, पता ही न चला। अचानक जैसे ही भोंके, गुरु आ गया और उसने कहा कि देखो, इसी के कारण हमारा पतन हुआ है। कितना तुम्हें समझाया, लेकिन तुम बाज नहीं आते। कब तुम छोड़ोगे यह अज्ञान? कब तुम्हें ज्ञान होगा?
खलील जिब्रान कहता है, और राज की बात यह है कि सांझ से गुरु घूमा गांव में, लेकिन सब कुत्ते सन्नाटा साधे थे। उसे बोलने का मौका ही नहीं आया क्योंकि चुप ही थे, कहना क्या? किससे कहो कि चुप हो जाओ? बारह बजे तक वह घबड़ा गया और बारह बजे तक न बोलने के कारण उसके गले में सरसरी दौड़ने लगी। आखिर उससे न रहा गया। और फिर वह हिस्सा भी नहीं था निर्णय का। सारे लोगों ने निर्णय किया था--सारे कुत्तों ने; वह तो निर्णय के बाहर था। उसे पता भी नहीं था कि मामला क्या है! एक गली के अंधेरे में जाकर वह जोर से भोंका--वही पहला कुत्ता था! फिर जब उसका भोंकना हो गया तो सारा गांव भोंकने लगा। जब सारा गांव भोंका, गुरु फिर आ गया समझाने कि देखो, इसी से हमारा पतन हुआ है। कब तुम रुकोगे?
As soon as the dogs barked, they were astonished. For until midnight there had been no sign of their leader. Where was the guru? Suddenly, as they barked, the guru appeared and said, “See—this is why our downfall has occurred. How much I explained, yet you never change. When will you stop this ignorance? When will you come to wisdom?” Gibran says: here is the secret—the guru had gone around since evening, but the village was silent. He had no chance to speak; who could he tell to stop when all were silent? By midnight he grew anxious. Without speaking, an itch began to run in his throat. He could not restrain himself. And he was not part of their decision—he was outside it. He did not even know what was going on. In a dark alley he barked loudly—he was the first dog! Then when his barking had happened, the whole village started barking. And when the whole village barked, the guru came again to explain, “See, this is the cause of our downfall. When will you stop?”
तुम भी जब बोलते हो तो वह बोलना रोग है, या तुम्हारी शून्यता से, तुम्हारे मौन से निकलता है? वह तुम्हारी बीमारी है, रेचन है। कचरा तुम फेंक रहे हो अपने बाहर, हल्का कर रहे हो अपने को, या तुम्हारे पास कुछ बहुमूल्य है, जो तुम देना चाहते हो? बोलो तभी, जब तुम्हारे बोलने में कुछ हीरे हों, जो तुम बांटना चाहते हो। दूसरे के सिर पर कचरा क्यों डाल रहे हो? व्यर्थ की बातें क्यों बोल रहे हो?
When you speak, is that speaking a disease, or does it arise out of your emptiness, your silence? Is it your sickness, a purging? Are you throwing your inner garbage out, lightening yourself? Or do you have something precious to give? Speak only when your words carry jewels you want to share. Why dump your rubbish on another’s head? Why speak futile words?
उस आदमी ने सुना कि कुत्ता और गधे में बड़ा विवाद है। वह दोनों की बात समझा, दोनों की दृष्टि समझा, इसलिये मुसीबत में पड़ गया। वह दोनों को समझाने बीच में गया, लेकिन कुत्ते और गधे को उसकी बात समझ में न आई।
The man heard that the dog and the donkey were quarreling. He understood both, understood both viewpoints; therefore he got into trouble. He went between them to explain, but neither the dog nor the donkey understood him.
बुद्धों की बात कभी भी तो समझ में नहीं आई है। तुम्हारी सारी बात बुद्ध को समझ में आती है। तुम्हारी हर वासना की आवाज समझ में आती है क्योंकि तुम जहां हो, वहां से वे भी गुजरे हैं। वे भी कभी भोंकते थे। वे भी कभी घास की बात करते थे। तुम जहां हो वहां वे थे; इसलिये तुम्हारी भाषा उन्हें समझ में आती है। तुम्हें उनकी भाषा समझ में नहीं आती क्योंकि जहां वे हैं, वहां तुम्हें अभी पहुंचना है।
The words of the Buddhas have never been understood. All your words are understood by the Buddhas. Every voice of your desire is understood, because where you are, they too once passed. They too once barked. They too once talked grass. Where you are, they were; therefore your language is clear to them. But their language is not clear to you because where they are, you still have to arrive.
लेकिन जब बुद्ध समझाते हैं तुम्हें, तो तुम्हें क्रोध आता है। क्रोध इस बात से आता है कि वे कहते हैं, तुम दोनों ठीक हो। तुम्हारा अहंकार कहता है, मैं ठीक हूं, दूसरा गलत है। और जब बुद्ध कहते हैं, तुम दोनों ठीक हो, तो दोनों ही नाराज हो जाते हो।
And when the Buddha explains, you get angry. Anger arises because he says you are both right. Your ego says, “I am right, the other is wrong.” And when the Buddha says, “You are both right,” both of you become angry.
पहले वे आपस में लड़ रहे थे, अब वे बुद्ध से लड़ने को दोनों साथ हो जाते हैं। गधा दुलत्ती मारता है, कुत्ता भोंककर चीखने दौड़ता है कि यह आदमी कैसे बीच में उपद्रव करने आ गया? ऐसे ही काफी कलह चल रही थी और यह एक और उपद्रव! और फिर इसकी भाषा भी समझ में नहीं आती। जीसस को सूली लगी। जीसस की भाषा यहूदी समझ न सके। मंसूर को लोगों ने काटकर मार डाला क्योंकि मंसूर की भाषा लोग समझ न सके।
Earlier you were fighting each other; now you both unite to fight the Buddha. The donkey kicks, the dog lunges barking: how did this man come to create a disturbance? We had enough strife as it was, and here is one more nuisance! And then you do not even understand his language. Jesus was crucified. The Jews could not understand his language. Al-Hallaj Mansoor was cut to pieces because people could not understand his words.
एक तो वासना की भाषा है, जिसे हम समझते हैं; और एक करुणा की भाषा है, जिससे हमारा कोई परिचय नहीं। और यह आदमी बेचारा इन दोनों को शांत करने आया था। यह आदमी चाहता था कि इनकी कलह मिट जाये। और यह आदमी चाहता था कि यह एक दूसरे के दृष्टिकोण को समझ लें।
One is the language of desire—we understand that; and one is the language of compassion—we have no acquaintance with it. And this poor man had come to quiet them both. He wanted their quarrel to end. He wanted them to understand one another’s viewpoint.
दुनिया में चाहे छोटे झगड़े हो रहे हों चाहे बड़े, चाहे बड़े युद्ध हो रहे हों, और चाहे घर की छोटी कलह हो रही हो, सब विवाद दूसरे की दृष्टि को न समझने के कारण हैं।
Whether it is a small domestic quarrel or a great war, all disputes arise from not understanding the other’s viewpoint.
जब तक मैं दूसरे के जूते में खड़ा न हो जाऊं और दूसरों के कपड़ों में खड़ा होकर न देखूं, जहां से दूसरा देखता है, वहां से न देखूं, तब तक कलह और युद्ध नहीं मिट सकेंगे। मैं अपनी जगह ठीक मालूम पड़ता हूं, दूसरा अपनी जगह गलत ‘मुझे’ मालूम पड़ता है। खुद को वह ठीक मालूम पड़ता है।
Until I stand in the other’s shoes and look from where he looks, strife and war will not cease. From where I stand I seem right; the other seems wrong ‘to me.’ To himself he seems right.
अगर रूस में और अमेरिका में कोई विवाद है, चीन में और भारत में कोई विवाद है, या भारत और पाकिस्तान में कोई विवाद है, सब विवाद ऐसे ही हैं; क्योंकि दूसरे की जगह खड़े होने की हमारे पास कोई कुशलता नहीं। हम इतने तरल नहीं हैं कि दूसरे की जगह खड़े हो जायें। और वही व्यक्ति शांत हो सकेगा जो इतना तरल हो कि सबकी दृष्टियों को समझ पाये। लेकिन उसकी बड़ी कठिनाई है। ज्ञानी की बड़ी मुसीबत है क्योंकि उसे रहना पड़ता है अज्ञानियों के बीच।
If Russia and America are in dispute, if China and India are in dispute, or India and Pakistan—everywhere the same: we have no skill to stand where the other stands. We are not fluid enough to flow into the other’s place. And only that person can be peaceful who becomes so fluid that he can understand all viewpoints. But his difficulty is great. The wise one’s trouble is great: he must live amidst the ignorant.
मेरे मित्र पागल हो गये। उन्हें पागलखाने भेज दिया गया। वे मुझसे कहते थे कि तीन साल मैं पागलखाने में रहा, आखिरी छह महीने मुसीबत के हुए। बाकी ढाई साल तो बड़े मजे से कट गये क्योंकि मैं पागल था। आखिरी छह महीने मुसीबत के हो गये क्योंकि अपने पागलपन में एक दिन उन्होंने, फिनाइल का डिब्बा रखा हुआ था, वह पूरा पी लिया। फिनाइल के पीने से उन्हें सैकड़ों दस्त लग गये और उन दस्तों के साथ न मालूम क्या हुआ, कि पागलपन चला गया। गर्मी निकल गई शरीर की। वे बिलकुल कमजोर हो गये, लेकिन बुद्धि वापिस आ गई। एक शॉक ट्रीटमेंट हो गया।
जब बुद्धि वापस आ गई तो सजा तो उनको तीन साल की हुई थी पागलखाने में रहने के लिये और छह महीने पहले वे ठीक हो गये। तो उन्होंने जाकर अधिकारियों को कहना शुरू किया कि मैं बिलकुल ठीक हूं। अधिकारी हंसते और वे कहते, सभी कहते हैं! वह बहुत समझाते कि आप सुनो भी तो! तो वे कहते, किस किसकी सुनें? सभी पागल कहते हैं, कि हम ठीक हैं। तो वे मुझे कहते थे, मैंने बहुत उपाय किये मगर मैं इतनी बात न समझा पाया कि मैं ठीक हूं! वे कोई सुनने को राजी नहीं क्योंकि सभी पागल यह कहते हैं कि ठीक हैं! जाओ, अपना काम करो। और उन छह महीने में वे कहते हैं कि मेरी जो मुसीबत और फजीहत हुई...
! क्योंकि चारों तरफ पागल और मैं अकेला होश में! कोई मेरी टांग खींच रहा है, कोई मेरे सिर को मालिश कर रहा है। ढाई साल तक मुझे पता ही नहीं चला क्योंकि मैं भी यही कर रहा था।
बुद्ध की मुसीबत तुम समझ सकते हो, वे छह महीने पहले तुमसे होश में आ गये! उस आदमी को कुत्ते ने काटा और गधे ने दुलत्तियां मारीं। वह बेहोश गिर पड़ा।
A friend of mine went mad. He was sent to an asylum. He told me, “I stayed three years—only the last six months were trouble. The other two and a half years passed pleasantly, because I too was mad. Then one day, in my madness, I drank a bottle of phenyl kept there. From it I got hundreds of bouts of diarrhea, and with those purgings—who knows how—my madness left. The heat left the body. I became very weak, but my intellect returned. It was a shock treatment. “When the mind returned, the court had sentenced me to three years, and I recovered six months early. I went to the authorities saying, ‘I am completely fine.’ They laughed: ‘Everyone says that!’ I pleaded, ‘At least listen!’ They said, ‘Whom should we listen to? All the mad say they are fine. Go do your work.’ I tried many times; I could not make them understand I was alright—because all madmen say they are fine. Those last six months I suffered terribly—surrounded by madness, and I alone sane! Someone would pull my leg, someone would massage my head. For two and a half years I didn’t notice because I was doing the same.” You can understand the Buddha’s trouble: he becomes sane six months before you! That man was bitten by the dog and kicked by the donkey. He fell unconscious.
सभी बुद्ध तुमसे यही व्यवहार पाये हैं। यह स्वाभाविक है। इसमें तुम्हारा कोई कसूर भी नहीं। लेकिन अगर तुम्हें खयाल आ जाये, तुम थोड़े से भी विचार से भर जाओ, यह कहानी अगर तुम्हें थोड़ी सी भी प्रेरणा दे दे सोचने की, तो शायद तुम बुद्ध को दुलत्ती मारने से बच सको। अगर तुम रुक भी जाओ दुलत्ती मारने से, तो भी बुद्ध को मौका मिले कि अपनी बात तुम तक पहुंचा दें। तुम अगर भोंकने से थोड़े शांत हो जाओ तो शायद उनकी आवाज तुम्हें सुनाई पड़ जाये। तुम्हारे चुप होने में, तुम्हारे ठहर जाने में, तुम्हारे कुछ न करने में शायद संबंध जुड़ जाये, सेतु बन जाये।
All Buddhas have received this behavior from you. It is natural. It is not entirely your fault. But if you become aware, if you bring a little thoughtfulness, if this story gives you even a little inspiration to reflect, perhaps you can avoid kicking the Buddha. If you can refrain even a little from kicking, the Buddha may get a chance to reach you. If you can quieten your barking a bit, perhaps you will hear his voice. In your silence, in your pause, in your not-doing, perhaps a bridge will be built.
कलंदर ठीक कहता है। इस कहानी को तुम अपनी ही कहानी समझना। इसे बार-बार सोचना। तुम्हारा मन बहुत बार दुलत्ती मारने, बहुत बार भोंकने का होगा। उस वक्त अपने को रोकना और बुद्धों की वाणी को समझने की कोशिश करना। तुम थोड़ी सी कोशिश करो तो कुछ समझ में आयेगा। एक सीढ़ी तुम चलोगे, फिर दूसरी सीढ़ी साफ होगी। और हजारों मील की यात्रा भी करनी हो तो एक-एक कदम से पूरी होती है। कोई हजार कदम तो एक साथ चलता नहीं। एक बार एक कदम। पर एक कदम चले कि दूसरा कदम साफ हो जाता है और तुम दूसरा कदम उठाने के योग्य हो जाते हो।
Qalandar is right. Take this story as your own story. Think it over again and again. Your mind will often feel like kicking, often feel like barking. In those moments, restrain yourself and try to understand the words of the Buddhas. Make a little effort and something will be understood. You take one step, and the next step becomes clear. Even a journey of a thousand miles is completed one step at a time. No one takes a thousand steps at once. One step—and the next step becomes visible, and you become capable of taking it.
कुछ और?
Anything more?
चूंकि आप प्रश्न सोचते हैं। जो भी सोच से आयेगा, वह बासा हो जायेगा। क्योंकि सोचना सिर्फ पुराने का हो सकता है, नये का कोई सोचना नहीं हो सकता। नये को तुम सोचोगे कैसे? जिसे तुमने जाना ही नहीं, जिससे तुम्हारी कोई पहचान नहीं, उसका रूप तुम्हारे मन में बनेगा कैसे? तुम स्मृति से खोजते हो। तुम थोड़ा रंगरोगन भी करो तो भी तुम्हारे प्रश्न नये नहीं हो सकते, वे पुराने ही रहेंगे क्योंकि मन से जो भी पैदा होता है, वह पुराना होता है। मन पुराने का नाम है। मन का अर्थ है, मरा हुआ। मन का अर्थ है, बीत गया। मन का अर्थ है, अनुभव हो गया।
Because you think your questions. Whatever comes out of thinking becomes stale. Thinking can only be of the old; there is no thinking of the new. How will you think the new? That which you have not known at all, with which you have no acquaintance—how will its form arise in your mind? You search from memory. Even if you put a little paint and polish on it, your questions cannot be new; they remain old, because whatever is born of the mind is old. Mind is the name of the old. Mind means the dead. Mind means what has passed. Mind means what has already been experienced.
तो जो भी तुमने अनुभव किया है, सुना है, पढ़ा है, सोचा है, वह मन का संग्रह है। उसी में से तुम प्रश्न खोजते हो इसलिये वे पुराने और बासे होंगे।
So whatever you have experienced, heard, read, thought—this is the mind’s storehouse. From that you search out your questions; therefore they will be old and stale.
मैं जब तुम्हें कोई उत्तर दे रहा हूं तो मन से कोई लेना-देना नहीं है। मैं तुम्हारा उत्तर सोचता नहीं, बस देता हूं। तुमने पूछा प्रश्न, मैंने दिया उत्तर। तुम्हारे पूछने में और मेरे देने में, बीच में कोई विचार नहीं है। उधर तुमने पूछा, इधर मैंने दिया। इन दोनों के बीच में रत्ती भर जगह नहीं है। तुम पूछो और मैं आंख बंद करके सोचूं, तो जो उत्तर होगा, वह बासा हो जायेगा। सोचा कि बासा हुआ। बिना सोचे जो आता है, वह ताजा है।
When I give you an answer, it has nothing to do with the mind. I do not think your answer—I simply give it. You ask the question; I give the answer. Between your asking and my giving there is no thought. There you asked; here I gave. There is not a hair’s breadth of space between the two. If you ask and I close my eyes to think, then whatever answer comes will become stale. The moment it is thought, it is stale. What comes without thinking is fresh.
अनसोचे जो आता है, वह सदा नया है। क्योंकि जब तुम नहीं सोचते तभी तुम्हारे भीतर मन के जो पार है, वह बोलता है।
What comes unthought is ever new. Because only when you do not think does that which is beyond the mind within you speak.
तो मैं भी मन का उपयोग करता हूं, लेकिन मन का उपयोग मैं सोचने के लिये नहीं करता। मन का उपयोग वह जो मन के पार है, उसके उपकरण की तरह करता हूं। तुम पार को मौका ही नहीं देते। तुम मन में ही प्रश्न खोजते हो, प्रश्न रख देते हो।
So I also use the mind, but not for thinking. I use the mind as the instrument of that which is beyond the mind. You do not give the beyond any chance. You rummage in the mind itself, frame the question, and put it forth.
तुम्हें डर है, कहीं प्रश्न गलत न हो जाये। मुझे कोई डर नहीं है कि प्रश्न का उत्तर गलत न हो जाये। गलत हो कि सही, इसका मुझे प्रयोजन ही नहीं है। मैं कोई परीक्षा नहीं दे रहा हूं। तुम क्या सोचोगे मेरे उत्तर से, यह निष्प्रयोजन है। तुम उसे ठीक पाओगे, गलत पाओगे, राजी होओगे, नाराजी होओगे, यह सब व्यर्थ है। अगर मैं यह सोचूं तो बासा हो जायेगा।
You are afraid the question might be wrong. I have no fear that the answer might be wrong. Whether it is wrong or right is of no concern to me. I am not taking any examination. What you will make of my answer is irrelevant to me. Whether you find it right or wrong, whether you are pleased or displeased—all that is futile. If I think about such things, it will go stale.
इसलिये पंडित के पास जाओगे, उसका उत्तर बासा होगा क्योंकि पहले वह सोचता है, जो मैं उत्तर दूं, वह शास्त्र सम्मत है या नहीं? वेद भी यही कहते हैं या नहीं? गीता में भी यही है या नहीं? क्योंकि कृष्ण के विरोध में बोलने की हिम्मत वह न कर सकेगा। अगर वह मुसलमान है तो कुरानों में तजवीज करेगा कि मेल खा जाये। उसकी एक परंपरा है, उससे बाहर न जायेगा।
Therefore if you go to a pundit, his answer will be stale, because first he thinks: Is the answer I give in accord with the scriptures or not? Do the Vedas say the same or not? Is this also in the Gita or not? He will not have the courage to speak against Krishna. If he is a Muslim, he will consult the Qur’an to see if it matches. He has a tradition—he will not step outside it.
मेरी कोई परंपरा नहीं, मेरा कोई वेद नहीं, कोई कुरान नहीं; या सभी वेद, कुरान मेरे हैं। इसकी मुझे कोई चिंता नहीं कि मेरा उत्तर कृष्ण के विपरीत पड़ेगा कि पक्ष में पड़ेगा। इससे मुझे कोई लेना-देना नहीं कि यह विचार हिंदू के अनुकूल होगा कि मुसलमान के अनुकूल होगा।
I have no tradition, no Veda, no Qur’an—or all the Vedas and Qur’ans are mine. I have no concern whether my answer falls against Krishna or in his favor. It is of no consequence to me whether a thought suits the Hindu or the Muslim.
क्या इसका परिणाम होगा अगर तुमने सोचा, तो उत्तर भी बासा हो जायेगा। जो परिणाम की सोचेगा, उसके वक्तव्य बासे हो जायेंगे। मैं तुम्हें सिर्फ दे रहा हूं। तुमने पूछा प्रश्न, मैंने दिया उत्तर। इसमें कोई सोच-विचार नहीं है। यह तुम्हारे प्रश्न का सीधा-सहज उत्तर है। सीधा--मैं दे रहा हूं; सहज--बिना सोचकर दे रहा हूं। इसलिये तुम्हारी बड़ी कठिनाई है।
If you consider what the consequences will be, the answer too will go stale. Whoever thinks of consequences, his utterances become stale. I am simply giving to you. You asked a question; I gave the answer. There is no thinking in it. This is a straight and spontaneous answer to your question. Straight—because I am giving it. Spontaneous—because I am giving it without thinking. Therefore you have a great difficulty.
अगर मैं तुम्हें बंधे और बासे उत्तर दूं, तुम्हें बड़ी सुगमता होगी। क्योंकि तुम एक तो मेरे उत्तर पहले से ही पहचान जाओगे। तुम्हें जगने की जरूरत न होगी, तुम सो सकते हो। क्योंकि तुम्हें पता ही है, उत्तर क्या होगा। तुम्हें सुगमता होगी क्योंकि तुम्हें अनुकरण आसान होगा, क्योंकि तुम जानते हो मेरा उत्तर क्या है! अभी तुम्हें अनुकरण बड़ा मुश्किल है, असंभव है क्योंकि कल मैं बदल जाऊंगा। परसों तुम जब तक तैयारी करके आओगे अनुकरण करने की, तब तक मैं कुछ और कहूंगा। तुम मेरा अनुकरण न कर सकोगे। और मैं चाहता भी नहीं कि तुम मेरा अनुकरण करो क्योंकि अनुकरण किया कि तुम मरे। अनुकरण कब्र है। मैं रोज बदलता रहूंगा, ताकि तुम अनुकरण न कर पाओ और तुम सो भी न पाओ।
If I gave you fixed and stale answers, it would be very convenient for you. You would recognize my answers in advance. You would not need to be awake; you could sleep—because you already know what the answer will be. It would be convenient because imitation would be easy, since you know what my answer is. Right now imitation is very difficult, impossible—because tomorrow I will have changed. The day after, by the time you come prepared to imitate, I will be saying something else. You will not be able to imitate me. And I do not want you to imitate me, because the moment you imitate, you are dead. Imitation is a grave. I will go on changing every day so that you cannot imitate—and so that you also cannot sleep.
तुम्हें जागकर सुनना होगा क्योंकि उत्तर तुम्हें पता नहीं है कि मैं क्या दूंगा? मुझे भी पता नहीं है। देने के बाद तुम्हें पता चलेगा, तभी मुझे भी पता चलेगा कि यह उत्तर दिया। फिर न तो मैं संगति वेद से खोज रहा हूं और न अपने अतीत से कि कल मैंने क्या कहा था--उससे भी संगति नहीं खोज रहा हूं।
You will have to listen awake, because you do not know what I will answer. I also do not know. Only after it is given will you know; only then will I also know that this is the answer that came. I am not seeking consistency with the Vedas, nor am I seeking consistency with my own past—what I said yesterday.
दार्शनिक हैं तो वे सोचकर चलते हैं कि कल जो कहा था, उससे भिन्न न कहा जाये; नहीं तो लोग कहेंगे, असंगत है। मैंने वह सब चिंता छोड़ दी है। तुम असंगत कहो, संगत कहो; तुम कहो, कल जो कहा था, आज का वक्तव्य उलटा है। तो मैं कहूंगा, होगा। वह कल का वक्तव्य था, यह आज का वक्तव्य है। मैं कोई संगति, कोई कन्सिस्टेन्सी कल से आज में नहीं बना रहा हूं। एक ही संगति है कि कल का उत्तर भी मुझ से आया था, आज का उत्तर भी मुझसे आ रहा है, बस! इससे ज्यादा कोई संगति नहीं है।
Philosophers proceed with the thought that they must not say anything different from what they said yesterday—otherwise people will call it inconsistent. I have dropped all such concerns. Call it inconsistent, call it consistent; say that what is said today is the opposite of what was said yesterday. Then I will say, so be it. That was yesterday’s utterance; this is today’s utterance. I am not trying to weave any consistency between yesterday and today. There is only one consistency: yesterday’s answer also came through me; today’s answer is also coming through me—no more than that.
जब तक तुम उत्तर में खोजोगे, तुम्हें विरोधाभास दिखाई पड़ेंगे। जब तुम उत्तर को हटाकर मुझे खोजोगे, तब तुम्हें एक संगति की शृंखला का दर्शन होगा। इसलिये तुम्हारे प्रश्न बासे हो जाते हैं। तुम सोचते हो! सोचोगे, सब बासा हो जाता है।
As long as you seek within the answers, you will see contradictions. When you put the answers aside and seek me, then you will glimpse a thread of coherence. That is why your questions become stale: you think. The moment you think, everything turns stale.
मन बासापन है।
Mind is staleness.
मन के पार जो है, वह सदा ताजा है, सदा युवा है। वहां सब नया है, सब निर्दोष है! स्वच्छ...वहां कभी कुछ मरता नहीं, वहां शाश्वत जीवन है।
What is beyond the mind is forever fresh, forever young. There everything is new, everything is innocent—pure... nothing ever dies there; there is eternal life.
आज इतना ही।
Enough for today.
