Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.
पहला सूत्र:
तस्या साधनानि गायन्त्याचार्याः।
The first sutra: “Tasya sādhanāni gāyanti ācāryāḥ.”
जितने भी हिंदी में अनुवाद हैं, वे सभी कहते हैं: आचार्यगण उस भक्ति के साधन बतलाते हैं। मूल-सूत्र कहता है: आचार्यगण उस भक्ति के साधन गाते हैं। और भेद थोड़ा नहीं है। बतलाना बतलाना ही है--गाना बात और! गाने में कुछ खूबी छिपी है।
Every Hindi translation says: The masters tell the means of that devotion. The original sutra says: The masters sing the means of that devotion. And the difference is not small. To “tell” is one thing—“to sing” is another! Something secret is hidden in song.
भक्ति बोलती नहीं--गाती है।
Devotion does not speak—it sings.
भक्ति बोलती नहीं--नाचती है।
Devotion does not speak—it dances.
नृत्य में और गीत में ही उसकी अभिव्यक्ति है।
It finds its expression only in dance and song.
वेदांत बोलता है, भक्ति गाती है।
Vedanta speaks; devotion sings.
गाने का अर्थ हुआ: भक्ति का संबंध तर्क से नहीं, विचार से नहीं--हृदय और प्रेम से है। भक्ति का संबंध कुछ कहने से कम, कहने के ढंग से ज्यादा है।
To sing means: devotion is related not to reason, not to thought—it belongs to the heart and to love. Devotion is less about what is said and more about the way it is said.
भक्ति कोई गणित की व्यवस्था नहीं है--हृदय का आंदोलन है। गीत में प्रकट हो सकती है। भाषा तो वैसे ही कमजोर है। फिर भाषा में ही चुनना हो तो भक्ति गद्य को नहीं चुनती, पद्य को चुनती है। ऐसे तो पद्य से भी कहां कहा जा सकेगा, लेकिन शब्दों के बीच में लय को समाया जा सकता है। शब्द से न कहा जा सके, लेकिन शब्दों के बीच समाहित धुन से शायद कहा जा सके।
Devotion is not an arrangement of mathematics—it is a movement of the heart. It can appear as song. Language itself is weak; and if it must choose a form, devotion will not choose prose, it will choose poetry. Even poetry cannot say it—yet between words, rhythm can be woven. What cannot be said by words may perhaps be carried by the cadence that moves between them.
तो भक्त के जब शब्द सुनो तो शब्दों पर बहुत ध्यान मत देना। भक्त के शब्दों में उतना अर्थ नहीं है जितना शब्दों की धुन में है, शब्दों के संगीत में है। शब्द अपने आप में तो अर्थहीन हैं। जिस रंग में और जिस रस में लपेट कर शब्दों को भक्त ने पेश किया है, उस रंग और रस का स्वाद लेना।
So when you hear a devotee’s words, do not give your attention to the words. In a devotee’s words there is less meaning than in their melody, their music. The words, taken by themselves, are meaning-less. Taste the color and the flavor in which the devotee has wrapped them.
लेकिन अक्सर अनुवाद में मूल खो जाता है, और कभी-कभी तो इतनी सरलता से खो जाता है कि खयाल में भी नहीं आता। क्योंकि हम सोचते हैं कि इससे क्या फर्क पड़ता है कि आचार्यों ने गाया कि आचार्यों ने कहा, बात तो एक ही है।
Often, in translation, the original gets lost—sometimes so simply lost that it never occurs to us. We think, What difference does it make whether the masters sang or said? It’s the same thing.
बात जरा भी एक ही नहीं है--बात बड़ी भिन्न है। आचार्यों ने गाया, भक्ति के आचार्यों ने गाया--कहा नहीं। और जोर धुन पर है, संगीत पर है। जोर शब्द पर नहीं, शब्द के अर्थ पर नहीं, शब्द की तर्कनिष्ठा पर नहीं।
It is not the same—not at all. The masters sang; the masters of devotion sang—did not say. The emphasis is on the tune, on the music. Not on the word, not on the word’s meaning, not on the logic of the word.
पक्षियों के गीत जैसे हैं भक्तों के शब्द। तुम उन्हें सुन कर आनंदित होते हो। कोई अर्थ पूछे तो न बता सकोगे। लेकिन अर्थ की चिंता ही कौन करता है, जिसे आनंद मिलता हो! आनंद अर्थ है!
A devotee’s words are like birdsong. You are delighted when you listen. If someone asks you their meaning, you cannot say. But who worries about meaning, if there is joy? Joy is the meaning!
अंग्रेजी के महाकवि शेली से किसी ने पूछा कि तुम्हारे एक गीत को मैं पढ़ रहा हूं, समझ में नहीं आता, मुझे अर्थ समझा दो। शेली ने कंधे बिचकाए, कहा: मुश्किल है। जब लिखा था तब दो आदमी जानते थे, अब एक ही जानता है।
Someone asked the great English poet Shelley: I am reading one of your poems; I don’t understand it—explain the meaning to me. Shelley shrugged and said: Difficult. When I wrote it, two people knew—now only one does.
उसने पूछा: वे कौन दो आदमी थे?... तो मैं दूसरे से पूछ लूं, अगर तुम भूल गए हो। लेकिन तुमने ही लिखा है तो तुम अर्थ कैसे भूल गए?
The man asked: Who were those two?... I’ll ask the other if you’ve forgotten. But you wrote it—how can you forget its meaning?
शेली ने कहा: जब लिखा, तब मैं और परमात्मा जानते थे; अब सिर्फ परमात्मा ही जानता है। मैं तुम्हें न बता सकूंगा। मुझे ही याद नहीं। जैसे एक ख्वाब देखा था! भनक रह गई है कान में। रस भी रह गया है कहीं गूंजता, लेकिन अर्थ खो गए हैं।
Shelley said: When I wrote it, God and I knew; now only God knows. I cannot tell you. I myself don’t remember. It’s like a dream I once saw—the echo still rings in the ear, a flavor still hums somewhere—but the meanings are gone.
फिर शेली ने कहा: अर्थ का करोगे भी क्या? गुनगुनाओ!
Then Shelley said: And what will you do with the meaning? Hum it!
गीत गाने के लिए है। जो गीत में अर्थ देखने लगा, वह वैसा ही नासमझ है, जो जाकर फूल से पूछे कि तेरा अर्थ क्या। फूल का रस देखो! रंग देखो! फूल की गंध देखो! अर्थ पूछते हो?
A song is for singing. The one who begins to look for meaning in a song is like someone who goes to a flower and asks, What is your meaning? Drink the nectar of the flower! See the color! Inhale the fragrance! You ask for meaning?
परमात्मा अर्थातीत है। इसलिए भक्तों ने कहा नहीं--गाया। क्योंकि कहने में अर्थ जरा जरूरत से ज्यादा हो जाता है। गाने में अर्थ गौण हो जाता है, रस प्रमुख हो जाता है।
The Divine is beyond meaning. That is why the devotees did not “say”—they sang. In saying, meaning becomes too much; in singing, meaning becomes secondary, rasa—the essence—becomes primary.
भक्ति है रस। भक्ति कोई ज्ञान नहीं; कहने-सुनने की बात नहीं--डूबने, मिटने की बात है।
Devotion is rasa. Devotion is not knowledge; it is not a matter of saying and hearing—it is a matter of drowning and disappearing.
इसलिए मैं अनुवाद करूंगा: ‘आचार्यगण उस भक्ति के साधन गाते हैं।’ गाने में ही साधन को बतलाते हैं। अगर तुमने गाने को समझ लिया, अगर उनके गीत के रस को पकड़ लिया, तो उन्होंने सब बता दिया। क्योंकि फिर वे जो साधन बतलाते हैं, वे साधन भी क्या हैं? वे साधन हैं: भजन, कीर्तन, उसकी कथा में रस, श्रवण। वे सब उसी रस के विस्तार हैं।
So I will translate: “The masters sing the means of that devotion.” They reveal the means by singing. If you understand the singing, if you catch the flavor of their song, they have said everything—because what are the means they point to? They are bhajan, kirtan, relishing the tale, listening. All are expansions of that same rasa.
‘वह भक्ति विषय-त्याग और संग-त्याग से संपन्न होती है।’
“That devotion is accomplished through renunciation of objects and of attachment.”
इस सूत्र को बारीकी से समझना, क्योंकि योग भी यही कहता है। तो फिर योग और भक्ति में भेद कहां होगा? योग भी कहता है: ‘विषय-त्याग और संग-त्याग से।’ विषयों को छोड़ना है। विषयों की आसक्ति छोड़नी है। त्यागी भी यही कहता है और भक्त भी यही कहता है। दोनों के अर्थ तो एक नहीं हो सकते, क्योंकि दोनों के आयाम अलग हैं। शब्द एक होंगे, अर्थ तो अलग हैं।
Understand this sutra delicately, because Yoga says the same. Then where is the difference between Yoga and Bhakti? Yoga says: “By renouncing objects and attachments.” The renunciate says this; the devotee also says this. The words are the same—yet their meanings cannot be the same, because their dimensions differ. The words may be identical; the meaning is not.
तो थोड़ा समझें।
So understand a little.
त्याग दो तरह के हो सकते हैं। एक तो त्याग होता है: बिना भूमिका बदले भाग जाना। एक आदमी घर में है, गृहस्थ है। वह अपनी चेतना को तो नहीं बदलता, घर छोड़ देता है, पत्नी-बच्चे छोड़ देता है, जंगल की तरफ चला जाता है। भूमिका नहीं बदली, चेतना का तल नहीं बदला--स्थान बदल लिया। स्थिति नहीं बदली--स्थान बदल लिया। मनःस्थिति नहीं बदली--आस-पास की जगह बदल ली। वह जाकर जंगल में बैठ जाए, जल्दी ही वहां फिर गृहस्थी खड़ी हो जाएगी। क्योंकि गृहस्थी का जो ब्लू-प्रिंट है, वह उसकी चैतन्य की दशा में है, वह उसे साथ ले आया। वहां भी गृहस्थी इसी ने बनाई थी। वह कुछ आकस्मिक आकाश से न उतर आई थी। किसी शून्य से उसका आविर्भाव न हुआ था। इसके ही चैतन्य में, इसकी ही चेतना के भीतर छिपे बीज थे--वे प्रकट हुए थे।
There are two kinds of renunciation. One is: running away without changing your inner stance. A man is at home, a householder. He does not change his consciousness, he leaves the house—leaves wife and children—and goes to the forest. The role has not changed, the level of consciousness has not changed—only the place is changed. The situation has not changed—only the location is changed. The mental state has not changed—only the surroundings are changed. If he sits in the forest, soon a household will arise there again; for the blueprint of householding lies within the state of his consciousness—he carries it with him. It was this very consciousness that created the household where he was; it did not descend by accident from the sky. Its appearance did not come out of some void. The seeds were hidden in his consciousness—they sprouted.
पत्नी आकाश से नहीं आती--पति के भीतर छिपे राग से खिंचती है। पति आकाश से नहीं आता--पत्नी के भीतर छिपे राग से आता है। तुम उसी को अपने पास बुला लेते हो जिसकी गहन आकांक्षा तुम्हारे भीतर छिपी है। वही तुम्हें मिल जाता है जो तुम चाहते हो। चाहे तुम्हें पता हो, न हो; चेतन हो, अचेतन हो; होश में मांगा हो, बेहोशी में मांगा हो--तुम्हें वही मिलता है जो तुमने मांगा है। तुम्हारे पास वही सरक कर चला आता है जो तुमने चाहा है।
A wife does not descend from the sky—she is drawn out of the hidden longing in the husband. A husband does not descend from the sky—he is drawn out of the hidden longing in the wife. You draw near to you exactly that which your deepest desire is calling. You obtain exactly what you want—whether you know it or not; whether conscious or unconscious; whether asked for in awareness or in sleep—you receive what you have asked for. Only that glides toward you which you have desired.
तुम चुंबक हो। और तुम्हारा चुंबक तुम्हारी चेतना की स्थिति में है। अब अगर एक चुंबक लोहे के कणों को खींच लेता हो, फिर लोहे के कणों से परेशान हो जाए, भाग जाए जंगल--क्या फर्क पड़ेगा? चुंबक चुंबक रहेगा। वहां भी लोह-कणों को खींचेगा। यह भी हो सकता है कि लोह-कण पास न हों, तो चुंबक कुछ भी न खींच पाए, लेकिन इससे क्या चुंबक चुंबक न हो जाएगा? चुंबक चुंबक ही रहेगा। लोह-कण होंगे तो खींच लेगा, न होंगे तो न खींचेगा; लेकिन इससे कोई चुंबक के जीवन में क्रांति न हो जाएगी।
You are a magnet. And your magnetism is the state of your consciousness. If a magnet pulls iron filings and then gets annoyed with the filings and runs to the forest—what difference will it make? The magnet remains a magnet. There too it will draw iron. If no iron is near, then perhaps it will draw nothing—but does that undo its magnetism? The magnet is still a magnet. If iron is present, it will pull; if not, it won’t—but no revolution has happened in the life of the magnet.
तो एक तो त्याग है जो पलायनवादी का है, भगोड़े का है। भक्त को उस त्याग में कोई रस नहीं है। वह त्याग ही नहीं है। उसको त्याग ही कहना पहले तो गलत है। वह छोड़ना है, त्याग नहीं; भागना है, मुक्ति नहीं है।
So one “renunciation” is the coward’s escape. The devotee has no taste for that renunciation. That is not renunciation at all. To call it “renunciation” is already wrong: it is abandonment, not renunciation; flight, not freedom.
फिर एक त्याग है चेतना के तल को बदलने से। तुम जैसे हो अभी उससे ऊपर उठते हो। जैसे ही ऊपर उठते हो, तुम्हारे आस-पास का सारा संसार वैसा ही बना रहे, कोई फर्क नहीं पड़ता--तुम वैसे ही नहीं रह गए। संसार में रहो तो भी संसार अब तुम में नहीं है। तुम चुंबक न रहे। तुमने चुंबकत्व छोड़ दिया। अब लोहे के टुकड़े पास ही पड़े रहें, पुराने समय में खींचे थे जब तुम चुंबक थे; अब भी पास पड़े रहेंगे, लेकिन अब तुम चुंबक नहीं हो--अब तुम में खींच न रही, आकर्षण न रहा। इसका नाम ही संग-त्याग है। पास तो है, लेकिन तुम बड़े दूर हो गए। घर में ही हो, लेकिन घर में न रहे। दुकान पर बैठे हो, दुकान में न रहे।
The other renunciation comes by changing the level of consciousness. You rise above what you are. As you rise, the world around you can remain exactly as it is—it makes no difference—you are no longer the same. Live in the world, yet the world is no longer in you. You are no longer a magnet. You have dropped magnetism. Now iron can lie nearby; once, when you were a magnet, you attracted it. Now it may still lie close, but you are no longer magnetic—there is no pull, no attraction. This is called saṅga-tyāga—renunciation of attachment. Things remain near, but you have gone far. You sit at home—yet you are not in the home. You sit in the shop—yet you are not in the shop.
संसार से भागना एक बात है--वह त्याग नहीं है। संसार से उठना दूसरी बात है--वह त्याग है।
To run from the world is one thing—that is not renunciation. To rise above the world is another—that is renunciation.
ऊपर उठो। भूमिका बदलो।
Rise higher. Change your inner stance.
इसलिए भक्तों ने भागने का आग्रह नहीं किया।
Therefore devotees never insisted on fleeing.
जीवन को न तोड़ना है, न मिटाना है, न बदलना है--चैतन्य के रूप को नया करना है। तुम्हारे भीतर की ज्योति को थोड़ा बड़ा करना है, तुम थोड़े ऊपर खड़े होकर देख सको; तुम्हारी दृष्टि का विस्तार थोड़ा बड़ा हो जाए।
Life is not to be broken, nor erased, nor outwardly altered—the form of consciousness is to be made new. The lamp within you needs to be made a little larger; stand a little higher and see; let your vision widen.
तो चेतना के एक-एक तल से दूसरे तल पर जाना, चेतना के एक सोपान से दूसरे सोपान पर जाना, वही त्याग है।
To move from one level of consciousness to another, from one rung to the next—that is renunciation.
‘वह भक्ति विषय-त्याग और संग-त्याग से संपन्न होती है’...तो तुम भक्त हो!
“That devotion is perfected by renunciation of objects and attachments”—then you are a devotee!
इसे हम ऐसा समझें कि तुम जहां खड़े हो, वहां संसार है। अगर तुम स्थान को बदल लो, तो तुम संसार में ही कहीं दूसरी जगह खड़े हो जाओगे। परमात्मा से तुम्हारी दूरी उतनी ही रहेगी जितनी पहले थी। हिमालय परमात्मा से उतना ही दूर है जितना तुम्हारी दुकान और बाजार की जगह। हिमालय परमात्मा के जरा भी पास नहीं।
Understand it this way: Wherever you stand, the world is there. If you change your place, you will be standing somewhere else in the world. Your distance from the Divine will remain the same as before. The Himalayas are no nearer to God than your shop or the marketplace. The Himalayas are not a step closer to the Divine.
लेकिन अगर तुम अपनी चेतना के तल को बदलो, तो तुम संसार से दूर होने लगते हो और परमात्मा के पास होने लगते हो।
But if you change your level of consciousness, you begin to move away from the world and nearer to God.
एक हिमालय तुम्हें चढ़ना है जरूर, लेकिन वह हिमालय तुम्हारे भीतर की शीतलता का है; वह तुम्हारे भीतर की शांति का है; वह तुम्हारे भीतर के मौन का है। एक गौरीशंकर की यात्रा करनी है जरूर, लेकिन वह गौरीशंकर बाहर नहीं है; वह तुम्हारी अंतरात्मा का शिखर है। भीतर ऊपर उठना है। बाहर तो जहां हो, ठीक हो। बाहर से कुछ भी भेद नहीं पड़ता।
There is a Himalaya you must climb, yes—but it is the Himalaya of your inner coolness, of your inner peace, of your inner silence. There is a Kailash to journey to—yet not outside; the peak is your inmost soul. Rise within. Wherever you are outwardly is fine. Outwardly nothing essential changes.
‘विषय-त्याग और संग-त्याग से भक्ति उत्पन्न होती है, भक्ति सधती है।’
“By renunciation of objects and attachments devotion arises; devotion matures.”
भक्ति का अर्थ है: परमात्मा और तुम्हारे बीच की दूरी कम हो जाए। भक्ति तुम्हारे और परमात्मा के बीच की दूरी के कम होने का नाम है। दूरी कम होती जाए, तो भक्ति सघन होती जाती है। एक दिन दूरी पूरी मिट जाती है, अनन्यता हो जाती है, तो भक्त भगवान हो जाता है, भगवान भक्त हो जाता है। तब ‘दुई’ नहीं रह जाती। तब दोनों किनारे खो जाते हैं एक में ही।
Devotion means: the distance between you and God lessens. Devotion is the name of the lessening of the distance between you and the Divine. As the distance dwindles, devotion thickens. One day the distance completely dissolves; there is only oneness—the devotee becomes God, God becomes the devotee. “Two” is no more. The two banks are lost in the One.
इसलिए भक्त के त्याग की सूक्ष्मता को खयाल में रखना। साधारण त्यागी का त्याग सीधा-साफ है; भक्त का त्याग बड़ा सूक्ष्म है। साधारण त्यागी भागता है; भक्त रूपांतरित होता है। इसलिए भक्त को शायद तुम पहचान भी न पाओ--साधारण त्यागी को कोई भी पहचान लेगा। उसकी पहचान बड़ी ऊपरी है--घर-द्वार छोड़ दिया, काम-धंधा छोड़ा। जिसे तुम संसार कहते थे, उसे छोड़ दिया, जंगल में चला गया। इसे पहचानने में अड़चन न आएगी। भक्त जहां है वहीं है। चैतन्य बदलता है। रूपांतरण बड़ा सूक्ष्म है और भीतरी है। ऊपर से तो वैसा ही रहता है, कानों-कान किसी को खबर नहीं होती। लेकिन भीतर एक हीरे का जन्म होने लगता है। भीतर एक निखार आता है। चेतना की लौ थमती है, अकंप जलती है। इसे देखने के लिए तुम्हें भी थोड़ा सा भीतर झांकना पड़े...।
So keep in mind the subtlety of the devotee’s renunciation. The ordinary renunciate’s renunciation is obvious; the devotee’s is exquisitely subtle. The ordinary renunciate runs away; the devotee is transformed. So you may not even recognize a devotee—whereas anyone can recognize a renunciate. His marks are external—he has left home and hearth, left business. What you called the world, he has left; he has gone to the forest. There is no difficulty recognizing him. The devotee remains where he is. Consciousness changes. The transformation is very subtle and inner. Outwardly he is as before—no one even hears a whisper. But within a diamond is being born; an inner polish appears; the flame of consciousness steadies and burns without flicker. To see this you too must peep a little within....
और जब तक ऐसा न हो पाए तब तक तुम्हारी जिंदगी कहने को ही जिंदगी है, नाममात्र की जिंदगी है। जरा भी मूल्य नहीं उसका--दो कौड़ी भी मूल्य नहीं। चाहे तुम्हारी जिंदगी सिकंदर की जिंदगी ही क्यों न हो, फिर भी दो कौड़ी मूल्य नहीं है। क्योंकि मूल्य तो अंतरात्मा का होता है। तुमने बाहर क्या किया, इससे कुछ मूल्य का संबंध नहीं--तुम भीतर क्या हुए...।
And until such a thing happens, your life is life only in name—a life in name only. It has no value—not even worth two pennies. Even if your life were the life of Alexander the Great, still it is worth nothing. For value belongs to the inner. What you do outwardly has nothing to do with value—what you become within....
भटक के रह गईं नजरें खला की वुसअत में
हरीमे-शाहिदे-रअना का कुछ पता न मिला
तबिल राहगुजर खत्म हो गई, लेकिन
हनोज अपनी मुसाफत का मुन्तहा न मिला।
Our gaze got lost in the vastness of the void, No trace found of the sanctuary of the radiant Beloved; The long road came to an end, and yet We found no end to our own journeying.
जैसे शून्य की विशालता में आखें भटक जाएं...।
As if in the vastness of emptiness the eyes go astray....
भटक के रह गईं नजरें खला की वुसअल में
शून्य ने तुम्हें घेरा है। विराट है शून्य। रिक्तता है एक। उसमें आंखें खोकर रह गई हैं।
Our gaze got lost in the vastness of the void— Emptiness surrounds you. The void is immense. In it your eyes are lost.
हरीमे-शाहिदे-रअना का कुछ पता न मिला
प्रेमी के घर का, प्रेयसी के घर का कुछ भी पता नहीं चलता, कहां है। एक रेगिस्तान में रिक्तता के खो गए हो।
No trace found of the sanctuary of the radiant Beloved— No clue to the lover’s home, the beloved’s abode—where is it? You are lost in a desert of emptiness.
तबील राहगुजर खत्म हो गई...!
कठिन थी जिंदगी की राह, वह भी खत्म हो गई...
The long road came to an end...! The hard road of life ended too...
लेकिन, हनोज अपनी मुसाफत का मुन्तहा न मिला।
लेकिन आज तक यह ठीक से पता न चला कि हम यात्रा क्यों कर रहे थे। यात्रा खत्म भी हो गई, कठिन भी बहुत थी; लेकिन अब तक यह भी साफ न हो सका कि मुद्दा क्या था, मंजिल क्या थी, जाते कहां थे। प्रेयसी के या प्रेमी के घर की कोई झलक भी न मिली।
And yet—we found no end to our journey. Even today it is not clear why we traveled at all. The journey ended; it was arduous; but even now it is not clear what the point was, what the destination was, where we were going. Not even a glimpse of the beloved’s home was found.
जब तक तुम्हारी चैतन्य की भूमिका न बदले, तब तक यही कथा है सभी की: एक रिक्तता में खो जाते हैं; जैसे कोई भूली भटकी नदी है और रेगिस्तान में समा जाए, और सागर का कोई रास्ता न मिले; तपती धूप में, जलती आग में, बूंद-बूंद करके, तड़प-तड़प कर उड़ जाए, भाप बन जाए:
Until the level of your consciousness changes, this is everyone’s tale: you are lost in a void—as a forgetful river might vanish into the desert, never finding a path to the sea; in the blazing sun, burning fire, evaporating drop by drop, writhing, turning into vapor—
हरीमे-शाहिदे-रअना का कुछ पता न मिला
सागर में मिलने का, सागर के साथ मिलन का, सागर के साथ एक हो जाने का कोई पता न मिले--ऐसी ही साधारण जिंदगी है।
No trace found of the sanctuary of the radiant Beloved— No path found to meet the sea, to become one with it—that is the ordinary life.
जिसे तुम भोगी की जिंदगी कहते हो, उसे भोगी की जिंदगी कहना ठीक नहीं; भोग जैसा वहां कुछ भी नहीं है। भक्त भोगता है; भोगी क्या भोगेगा? जिसको तुम भोगी कहते हो, वह तो भोग के नाम पर सिर्फ धक्के खाता है। भोग की सोचता है, माना; भोगता कभी नहीं। भोग तो उसी के लिए है जिसे भगवान के हाथ का सहारा मिला। भोग सिर्फ भगवान का है। जिसने उस स्वाद को न जाना, वह केवल बिखरने और मिटने और रोज मरने को ही जिंदगी समझ रहा है।
What you call the life of the enjoyer is ill-named; there is no enjoying there at all. The devotee enjoys; what can the worldly enjoy? The one you call an enjoyer only takes a beating in the name of enjoyment. He thinks of enjoyment—granted; he never enjoys. Enjoyment belongs only to the one who has found the Divine’s hand. Enjoyment belongs only to God. The one who has not tasted that flavor mistakes scattering, perishing, and dying every day for life.
नहीं, ऐसी जिंदगी में न तो किसी अर्थ का पता चलेगा। ऐसी जिंदगी में मंजिल की कोई खबर न मिलेगी। चले थे क्यों, जाते थे कहां, थे क्या--सब धुंधला-धुंधला, सब अंधेरा-अंधेरा रहेगा। और जिंदगी की राह बड़ी कठिन है और परिणाम कुछ भी हाथ न आएगा।
No—such a life will show you neither meaning nor destination. Why did you set out, where were you going, what were you—everything will remain blurred, dark. And the road of life is hard—yet nothing comes to hand.
जिसे तुम भोगी कहते हो, उसे वस्तुतः त्यागी कहना चाहिए। किसी दिन अगर भाषा का फिर से संसोधन हो तो जिसको तुम भोगी कहते हो, उसको त्यागी कहना चाहिए, और जिसको त्यागी कहते हैं, उसको भोगी कहना चाहिए। क्योंकि त्यागी ही जानता है कि भोग क्या है। और भोगी तो सिर्फ तड़फता है, सिर्फ सोचता है, सपने बनाता है, बड़े इंद्रधनुषी सपने बनाता है, बड़े रंगीन--मगर पकड़ो तो हाथ में राख भी हाथ नहीं आती; खाली हाथ खाली के खाली रह जाते हैं।
The one you call an enjoyer should, in truth, be called a renunciate. If one day language were revised, the one you call an enjoyer should be called a renunciate, and the one you call a renunciate should be called an enjoyer. For only the renunciate knows what enjoyment is. And the enjoyer merely writhes, merely thinks, builds dreams—great rainbow-colored dreams—but when you try to grasp them, not even ash remains; your hands are left empty as ever.
अपने सीने से लगाए हुए उम्मीद की लाश
मुद्दतें जीस्त को नाशाद किया है मैंने।
Clasping to my chest the corpse of hope, For ages I have made life joyless.
बस एक लाश लगाए हुए हैं उम्मीद की छाती से--वह भी लाश है आशा की कि मिलेगा कुछ, मिलेगा कुछ!
अपने सीने से लगाए हुए उम्मीद की लाश
Clinging to a corpse—hope—against the heart; and that too a corpse: the belief that something will come, something will come!
सब आशा मुर्दा है, कभी कुछ मिलता नहीं--बस मिलने का खयाल है, भरोसा है, आज नहीं मिला, कल! कल भी यही होगा। और तुम्हारी आशा फिर आगे कल के लिए स्थगित हो जाएगी। पीछे कल भी यही हुआ था। तब तुमने आज पर छोड़ दिया था। आज भी वही हो रहा है। ऐसे क्षण-क्षण करके जीवन रिक्त होता चला जाता है और तुम उम्मीद की लाश को लिए ढोते फिरते हो।
तुमने कभी देखा, बंदरों में अक्सर हो जाता है, छोटा बच्चा मर जाता है तो बंदरिया उसकी लाश को लिए सप्ताहों तक छाती से चिपटाए घूमती रहती है। तुम्हें उसे देख कर हंसी आएगी। और जिस दिन तुम अपनी तरफ देखोगे, उस दिन तो तुम्हें भरोसा ही न आएगा कि उम्मीद की लाश तो तुम मुद्दतों से, जिंदगियों से...। वह बंदरिया का बच्चा तो कभी जिंदा भी था, उम्मीद कभी भी जिंदा न थी। वह सदा से ही लाश है। लाश होना उसका स्वाभाव है।
अपने सीने से लगाए हुए उम्मीद की लाश
मुद्दतें जीस्त को नाशाद किया है मैंने।
और इस उम्मीद की लाश के कारण न मालूम कितने काल से जिंदगी को व्यर्थ ही खिन्न करता रहा हूं।
Clasping to my chest the corpse of hope For ages I have made life joyless.
आशा बनाते हो, आशा फिर बिखरती है, टूटती है--दुख पाते हो। फिर आशा बनाते हो, फिर बनाते हो ताश के पत्तों का घर--फिर हवा का एक झोंका, और सब गिर जाता है। फिर बहाते हो कागज की एक नाव, फिर जरा सी लहर, और नाव डूब जाती है। लाश को ढोते हो, उसका वजन भी, उसकी दुर्गंध भी, उसका बोझ भी--और फिर, उसके कारण जिंदगी रोज-रोज खिन्न होती है, उदास होती है।
For how many ages this corpse of hope has needlessly made life sullen.
You build hope; hope collapses—you suffer. Then you build it again; you make houses of cards—one gust of wind, and all falls. You float a paper boat; one little wave, and the boat sinks. You carry a corpse—its weight, its stench, its burden—and because of it, life is daily irritated and sad.
तुम निराश क्यों होते हो बार-बार?
आशा के कारण।
Why are you disappointed again and again? Because of hope.
धन्यभागी हैं वे जिन्होंने आशा छोड़ दी; फिर उन्हें कोई निराश न कर सकेगा! जिन्होंने आशा ही छोड़ दी, उनके निराश होने की बात ही समाप्त हो गई।
Blessed are those who have dropped hope; then no one can disappoint them! Where hope is dropped, disappointment ends.
भोगी आशा में जीता है। आशा मुर्दा है। उससे न कभी कुछ पैदा हुआ न कभी कुछ पैदा होगा। आशा बांझ है, उसकी कोई संतान नहीं।
The worldly lives in hope. Hope is dead. Nothing ever grew from it, nothing ever will. Hope is barren; it has no offspring.
तो क्या तुम सोचते हो, भक्त कहते हैं कि निराशा में जीओ? नहीं, भक्त कहते हैं कि आशा और निराशा तो एक ही सिक्के के पहलू हैं--तुम परमात्मा में जीओ!
Do you think the devotee says: live in despair? No. The devotee says: hope and despair are two sides of one coin—live in God!
परमात्मा अभी और यहां है। आशा, कल और वहां, कहीं और। अगर ठीक से समझो तो आशा का नाम ही संसार है। संसार सदा वहां, कहीं और; परमात्मा अभी और यहां, इस क्षण! इस क्षण उसने तुम्हें घेरा है। इस क्षण सब तरफ से उसने तुम्हें घेरा है। हवाओं के झोंकों में, सूरज की किरणों में, वृक्षों के सायों में--उसने ही तुम्हें घेरा है।
God is now and here. Hope is tomorrow and elsewhere, somewhere. Properly understood, “worldliness” is the name of hope. The world is always “there,” “elsewhere”; God is now and here—this moment! This moment He surrounds you. This moment, from all sides, He surrounds you. In the gusts of wind, in the rays of the sun, in the shade of trees—He has encircled you.
तुम्हारे चारों तरफ जो लोग बैठे हैं, वे भी परमात्मा के रूप हैं, उन्होंने तुम्हें घेरा है। वही तुम्हें पुकार रहा है। वही तुम्हारे भीतर श्वास बन कर चल रहा है।
The people sitting around you are also forms of the Divine—they surround you. He is the one calling to you. He is the one breathing as your breath within.
God is immediate; God is never on credit.
परमात्मा अभी है, परमात्मा कभी उधार नहीं।
स्वामी राम कहते थे, परमात्मा नगद है। वह अभी और यहां है। संसार उधार है; वह कल और वहां है। कल और वहां को भोगोगे कैसे? भविष्य को कोई कैसे भोग सकता है, कहो? भविष्य को भोगने का उपाय कहां है? भविष्य है नहीं अभी; तुम उसे भोगोगे कैसे? केवल वर्तमान भोगा जा सकता है।
Swami Ram used to say: God is cash. He is now and here. The world is on credit; it is tomorrow and elsewhere. How will you enjoy tomorrow and elsewhere? Tell me, how can one enjoy the future? Where is the way to enjoy the future? The future is not yet—how will you enjoy it? Only the present can be enjoyed.
संसार के त्याग का अर्थ है: भविष्य का त्याग। संसार के त्याग का अर्थ है: भविष्य के नाम पर जिस भोग को हम स्थगित करते जाते थे, उसका त्याग। संसार के त्याग का अर्थ है: इस क्षण में--इस जीवंत क्षण में--जागना। वहीं से भोग शुरू होता है।
To renounce the world means: to renounce the future. To renounce the world means: to drop the pleasures we keep postponing to the name of “tomorrow.” To renounce the world means: awaken in this moment—this living moment. From there enjoyment begins.
भक्त भगवान को भोगता है। संसारी केवल भोगने की सोचता है। तुम सोचने के भ्रम में मत आ जाना। वस्तुतः सोचता वही है जो भोग नहीं पाता है। विचार वही करता है जो भोग नहीं पाता है। योजना वही बनाता है जो भोग नहीं पाता है। कल की कल्पना वही संजोता है जो भोग नहीं पाता है। जो अभी भोग रहा हो, वह कल की बात ही क्यों करे?
The devotee enjoys God. The worldly only thinks of enjoyment. Do not be trapped by thinking. In truth, only the one who does not enjoy keeps thinking. Only the one who does not enjoy indulges in ideas, in plans, in weaving tomorrows. The one who is tasting now—why would he talk of tomorrow?
तुमने कभी देखा, तुम जितने दुखी होते हो, उतनी भविष्य की ज्यादा विचारणा करते हो! जितने सुखी होते हो, उतना ही भविष्य छोटा हो जाता है, वर्तमान बड़ा हो जाता है। अगर कभी-कभी एक क्षण को तुम आनंदित हो जाते हो तो भविष्य खो जाता है, वर्तमान ही रह जाता है।
Have you noticed? The more unhappy you are, the more you think about the future. The happier you are, the smaller the future becomes; the present grows. If, even for an instant, joy happens, the future vanishes—only the present remains.
संसार दुख का फैलाव है; परमात्मा, आनंद की अनुभूति।
The world is the spread of sorrow; the Divine is the experience of joy.
जो व्यक्ति दुख में जी रहा है, वह कहीं से भी सुख पाने की चेष्टा करता है, टटोलता है--विषयों में, वासनाओं में, धन में, संपदा में, शरीर में। वह जगह-जगह टटोलता है। दुखी है! कहीं से भी सुख का झरना हाथ आ जाए! और जितनी देर लगती जाती है, उतना व्याकुल होता जाता है। जितना व्याकुल होता है, बेचैन होता है--उतना ही होश खोता चला जाता है, उतनी और बेहोशी से टटोलता है। कभी यह पूछता ही नहीं अपने से कि जहां मैं टटोल रहा हूं, वहीं मैंने खोया है; पहले यह तो पूछ लूं कि मैंने खोया कहां; पहले यह तो ठीक से पूछ लूं कि मेरा आनंद कहां भटक गया है।
The one who lives in sorrow gropes for joy anywhere—among objects, in desires, in wealth, in status, in the body. He gropes here and there. He is unhappy! Let a spring of joy be found anywhere! The longer it takes, the more restless he becomes. The more restless and anxious he is, the more awareness he loses; and in more sleep he gropes. He never asks himself: Am I searching where I lost it? First ask: Where did I lose my joy?
कोई धन में खोज रहा है, बिना पूछे। धन में खोया है आनंद को? अगर धन में खोया नहीं तो धन से पा कैसे सकोगे? कोई पद में खोज रहा है, बिना पूछे। पद में खोया है? अगर पद में खोया नहीं तो पा कैसे सकोगे?
One looks in money—without asking. Was joy lost in money? If not lost there, how will you find it there? Another looks in status—without asking. Was it lost in status? If not, how will you find it there?
और इसके पहले कि दुनिया की बड़ी यात्रा पर जाओ, अपने भीतर तो खोज लो। इसके पहले कि तुम पड़ोसियों के घर में खोजने लगो कोई चीज जो खो गई हो, अपने घर में तो खोज लो। बुद्धिमानी यही कहेगी, पहले अपने घर में खोज लो। यहां न मिले तो फिर पड़ोसियों के घर में खोजना; फिर चांद-सितारों पर खोजने जाना। कहीं ऐसा न हो कि तुम चांद-सितारों पर खोजते रहो और जिसे खोया था, वह घर में पड़ा रहे।
Before you set out on the great journey of the world, search within. Before you start hunting in the neighbor’s house for a lost thing, search your own home. Wisdom says: First search at home. If not found here, then search in neighbors’ homes; then go search the moon and stars. Lest you keep searching the moon and stars while what you lost lies at home.
निकट से खोज शुरू करो। निकटतम से खोज शुरू करो। निकटतम तुम हो! और जिसने भी स्वयं पर हाथ रखा, उसका हाथ परमात्मा पर पड़ गया। जिसने गौर से अपनी धड़कन सुनी, उसने परमात्मा की धड़कन सुनी। जो भीतर गया, वह मंदिर में पहुंच गया।
Begin the search from the near. Begin from the nearest. The nearest is you. Whoever has laid a hand upon himself—his hand has fallen upon God. Whoever has listened closely to his own heartbeat has heard the heartbeat of the Divine. Whoever has gone within has arrived at the temple.
‘वह भक्ति विषय-त्याग, संग-त्याग से संपन्न होती है।’
“Devotion is perfected by renouncing objects and attachments.”
क्या मतलब हुआ विषय-त्याग, संग-त्याग से? इतना ही मतलब हुआ कि विषय में मत खोजो, वासना में मत खोजो। पहले अपने में खोज लो। और जिसने भी अपने में खोजा, फिर कहीं और खोजने न गया--मिल ही गया! इससे अपवाद कभी हुआ नहीं। यह शाश्वत नियम है। ‘एस धम्मो सनंतनो’, कि जिसने अपने में खोजा, पा ही लिया। हां, अगर खोजने में ही रस हो तो भूल कर अपने में मत खोजना। अगर खोजी ही बने रहने में रस हो तो भूल कर अपने में मत खोजना; क्योंकि वहां खोज समाप्त हो जाती है। वहां मिल ही जाता है। अगर खोजने में ही रस हो तो बाहर भटकते रहना। अगर पाना हो तो बाहर जाना व्यर्थ है। जो खोज रहा है, जो चैतन्य यात्रा पर निकला है; उसी चैतन्य में मंजिल छिपी है।
What does this mean? Only this: Do not seek in objects, do not seek in desire. First seek within yourself. And whoever has sought within has never gone to seek elsewhere—he has found! There has never been an exception. This is the eternal law: whoever seeks within, finds. Yes—if your taste is for seeking itself, then by all means do not seek within. If you relish being a seeker, then by all means avoid looking within—because there the search ends. There, it is found. If you want to find, going outward is futile. The traveler who seeks—the goal is hidden within that very consciousness.
‘...विषय-त्याग और संग-त्याग से संपन्न होती है।’
“...is perfected by renouncing objects and attachments.”
इसलिए कि वहां जब यात्रा बंद हो जाती है तो तुम अपने पर लौटने लगते हो। जो व्यक्ति बाहर नहीं खोजता, वह कहां जाएगा? वह अपने घर आ जाएगा।
Because when the outward journey is stopped, you begin to return to yourself. If a person does not search outside, where will he go? He will come home.
कोलंबस अमरीका की खोज पर गया। तीन महीने का उसके पास सामान था, वह चुक गया। केवल तीन दिन का सामान बचा, और अभी तक कोई अमरीका की झलक नहीं, किनारों का कोई पता नहीं; जमीन कितनी दूर है, कुछ अनुमान भी नहीं बैठता। साथी घबड़ा गए। रोज सुबह पता लगाने के लिए वे कबूतर छोड़ते थे, क्योंकि अगर कबूतरों को कहीं भूमि मिल जाए तो वे वापस न लौटेंगे। लेकिन वे कबूतर थोड़ी बहुत दूर चक्कर काट कर वापस जहाज पर लौट आते, कहीं भूमि न मिलती। पानी में तो ठहर नहीं सकते। उनका लौट आना इस बात की खबर होता कि उन्हें कोई जगह न मिली।
Columbus set out to discover America. He had provisions for three months—used them up. Only three days’ supplies remained; still there was no sign of America, no hint of shore; how far land might be—no estimate. His companions were frightened. Each morning they would release pigeons to test—if pigeons found land they would not return. But the pigeons circled a little and came back to the ship—no land found. They cannot perch on water. Their return told them no place to land.
जिस दिन तीन दिन का भोजन रह गया, उस दिन कबूतर छोड़े--बड़ी उदासी में थे, डरते थे कि कहीं लौट न आएं, क्योंकि अब खात्मा है। अगर तीन दिन के भीतर जमीन नहीं मिलती तो गए। लौट भी नहीं सकते, क्योंकि तीन महीने का रास्ता पार कर आए। लौट कर भी तीन महीने लगेंगे पहुंचने में। तो पीछे जाने का तो कोई अर्थ नहीं है, आगे शून्य मालूम पड़ता है।
The day only three days of food remained, they loosed the pigeons—heavy-hearted, fearing their return, because now it was the end. If land was not found within three days, they were finished. They could not return: three months’ voyage had brought them here; three months would be needed to go back. Turning back was meaningless; forward—only emptiness.
लेकिन उस दिन कबूतर वापस नहीं लौटे। नाच उठे आनंद से! कबूतरों को भूमि मिल गई!
But that day the pigeons did not return. They danced with joy! The pigeons had found land!
वासनाएं तुम्हारे भीतर से बाहर जाती हैं। विषय और संग-त्याग का इतना ही अर्थ है: वहां से भूमि हटा लो, ताकि उनको बाहर ठहरने की कोई जगह न मिले--तुम्हारा चैतन्य तुम्हीं पर वापस लौट आए। कहीं बाहर ठहरने की जगह मत दो। अगर बाहर ठहरने की जगह दी... तो यही तो तुम करते रहे हो अब तक, यही भटकाव हो गया, यही संसार है।
Your desires fly from within you to the outside. Renunciation of object and attachment means only this: remove the ground out there, so they find no place to rest—let your bird of consciousness return to you. Give no perch outside. If you give a perch—this is exactly what you have been doing—this is the wandering, this is the world.
विषय से कोई विरोध नहीं है। धन से क्या विरोध? पद से क्या विरोध? कोई निंदा नहीं है। सिर्फ इतनी ही बात है कि वहां अगर चेतना का पक्षी बैठ जाए तो फिर वह स्वयं पर नहीं लौटता। और तुम बाहर जितने उलझते जाते हो, उतना ही अपने पर आना कठिन होता जाता है।
There is no quarrel with objects. What quarrel with wealth? What quarrel with position? No condemnation. Only this: if the bird of consciousness sits there, it will not return to itself. The more you get entangled outwardly, the harder it becomes to come back to yourself.
इसलिए भक्ति की बड़ी ठीक व्याख्या की है: ‘विषय-त्याग और संग-त्याग से भक्ति संपन्न होती है।’ पक्षियों को बैठने की जगह नहीं रह जाती--चैतन्य के पक्षी अपने पर ही लौट आते हैं।
So devotion has been well defined: “By renunciation of objects and attachments devotion is perfected.” Leave no place for the birds to sit—the birds of consciousness return to themselves.
अगर वासना न हो तो विचार क्या करोगे?
If desire is not there, what will you think about?
लोग मेरे पास आते हैं, वे कहते हैं, विचारों से बड़े पीड़ित हैं। विचारों को बंद करना है। मैं उनसे पूछता हूं, विचारों से पीड़ित हो, यह बात ठीक नहीं--वासना से पीड़ित होओगे।
People come to me saying, they are tormented by thoughts; they want to stop thinking. I say: you are not tormented by thoughts—you are tormented by desires.
किस बात के विचार आते हैं? तो कोई कहता है, धन के विचार आते हैं; कोई कहता है, काम वासना के विचार आते हैं। तो विचार थोड़े ही असली सवाल है। विचार तो वासना का अनुसंगी है, छाया की तरह है। जब तक तुम्हारी कामवासना में रस भरा हुआ है, जब तक तुम्हारी आशा की लाश छाती से लगी हुई है, जब तक तुम कहते हो कि कामवासना से सुख मिलने वाला है--तब तक कामवासना के विचार आते रहेंगे। जिस दिन तुम कहोगे कि कामवासना में कोई सुख न रहा, उसी दिन कामवासना के विचार आने बंद हो जाएंगे।
What are the thoughts about? One says, money; another, sexual desire. Thoughts are not the real issue. Thought is a shadow of desire. As long as there is flavor in desire, as long as you clutch the corpse of hope to your chest, as long as you believe sensual desire will bring joy—thoughts of desire will come. The day you see that there is no joy there, the thoughts will stop.
विचारों को थोड़े ही हटाना पड़ता है। विचारों को तो हटा-हटा कर भी तुम न हटा पाओगे; क्योंकि अगर मूल मौजूद रहा, जड़ मौजूद रही, तो पत्ते तुम काटते रहो, शाखाएं काटते रहो--नई निकल आएंगी।
You don’t have to remove thoughts. Try to remove thoughts and you will fail. If the root remains, you can keep cutting leaves and branches—new ones will sprout.
Cut the root of desire and the leaves of thought cease on their own.
वासना की जड़ कट जाए तो विचार के पत्ते अपने आप आने बंद हो जाते हैं।
‘अखंड भजन से भी भक्ति संपन्न होती है।’
“By unbroken bhajan, devotion is perfected.”
विषय-त्याग, संग-त्याग से--फिर अखंड भजन से...।
Renunciation of objects, renunciation of attachment—and then unbroken bhajan....
अखंड भजन का अर्थ वैसा नहीं है जैसा तुमने समझ रखा है कि लोग लाउड स्पीकर लगा कर बैठ जाते हैं चौबीस घंटे; मोहल्ले भर के लोगों को परेशान कर देते हैं; अखंड भजन कर रहे हैं! अखंड उपद्रव है यह, अखंड भजन नहीं है। और पड़ोसियों ने क्या बिगाड़ा है? तुम्हें भजन करना हो करो, दूसरों को क्यों परेशान किए हो? सोना भी मुश्किल कर देते हो।
“Akhanda bhajan” does not mean what you have assumed—that people set up loudspeakers and blare for twenty-four hours, disturbing the whole neighborhood: “akhand bhajan”! This is unbroken nuisance, not unbroken bhajan. What harm have the neighbors done? If you want to sing, sing—why harass others? You make even sleep difficult.
और यह तो धार्मिक देश है, इसमें अगर कोई अखंड भजन-कीर्तन करे और कोई पड़ोसी एतराज करे तो उसको लोग अधार्मिक समझते हैं। वे तो तुम पर कृपा करके माइक लगाए हुए हैं ताकि तुम्हारे कानों में भी भजन-कीर्तन का उच्चार पड़ जाए, तो शायद तुम्हारी भी मुक्ति हो जाए।
अखंड भजन का क्या अर्थ है?
And this being a religious country—if someone protests such “akhand bhajan-kirtan,” he is called irreligious. “They are kindly amplifying so that the mantra may enter your ears and perhaps you too may be liberated.”
अखंड भजन का अर्थ है: तुम्हारे भीतर परमात्मा की स्मृति अविच्छिन्न हो, विच्छिन्नता न आए। कोई राम-राम, राम-राम, राम-राम जपने का सवाल नहीं है। क्योंकि अगर तुम राम-राम भी जपो, कितने ही जोर से जपो, तो भी दो राम के बीच में खंड तो आ ही जाएगा। इसलिए वह अखंड तो नहीं होगा। वह तो कोई रास्ता न हुआ। तुम राम-राम कितनी ही तेजी से जपो, एक राम और दूसरे राम के बीच में जगह खाली छूट जाएगी, उतनी देर को परमात्मा का स्मरण न हुआ। इसलिए राम-राम जपने से अखंड भजन का कोई संबंध नहीं हो सकता।
What is akhanda bhajan?
It means: the remembrance of the Divine remains unbroken within you—no gaps. Not “Ram-Ram, Ram-Ram” by the tongue. Because even if you chant “Ram-Ram,” however fast, between two Rams there will be a gap. It will not be unbroken. That is not the way. However rapidly you chant, the space between two names remains—there, for that long, there is no remembrance. Thus chanting the name cannot be akhanda bhajan.
अखंड भजन का अर्थ तो, अगर अखंड होना है भजन को, तो विचार से नहीं सध सकता यह काम, निर्विचार से सधेगा। अगर अखंड होना है तो विचार का काम न रहा, क्योंकि विचार तो खंडित है। एक विचार और दूसरे विचार के बीच में जगह है, अविच्छिन्न धारा नहीं है। अविच्छिन्न धारा तो स्मरण की हो सकती है। स्मरण का शब्द से कोई संबंध नहीं है।
If bhajan is to be unbroken, it cannot be by thought; it will be by no-thought. Thought is fragmentary. Between two thoughts there is a space; there is no continuous stream. Only remembrance can be continuous. Remembrance has nothing to do with words.
जैसे मां भोजन बनाती है, बच्चा आस-पास खेलता रहता है, लेकिन उसे स्मरण बना रहता है: वह कहीं बाहर तो नहीं निकल गया, आंगन के बाहर तो नहीं उतर गया, सड़क पर तो नहीं चला गया! ऐसा वह बीच-बीच में देखती रहती है। अपना काम भी करती रहती है और भीतर एक सातत्य स्मृति का बना रहता है।
Like a mother cooking while her child plays nearby—she keeps the remembrance that he hasn’t wandered out, hasn’t gone onto the road. She looks up now and then, does her work, and within there is a continuous thread of memory.
कबीर ने कहा है: जैसे कि पनघट से स्त्रियां पानी भर कर घर लौटती हैं, आपस में बात करती हैं, हंसती हैं, मजाक करती हैं--घड़े उनके सिर पर सम्हले रहते हैं, उनको हाथ भी नहीं लगातीं, स्मरण बना रहता है कि उन्हें सम्हाले हैं। बात चलती है, चर्चा होती है, हंसी-मजाक होती है--लेकिन भीतर एक सतत स्मृति बनी रहती है घड़े को सम्हालने की।
Kabir says: As women returning from the well carry water pots on their heads—talking, laughing, joking—they do not touch the pots; yet the remembrance of balancing them remains. Conversation flows, laughter, banter—yet within a steady memory remains: to keep the pot steady.
जनक के दरबार में एक संन्यासी आया और उसने जनक को कहा कि मैंने सुना है कि तुम परम ज्ञान को उपलब्ध हो गए हो। लेकिन मुझे शक है, इस धन-दौलत में, इस सुख-सुविधा में, इन सुंदर स्त्रियों और नर्तकियों के बीच में, इस सब राजनीति के जाल में, तुम कैसे उसका अखंड स्मरण रखते होओगे।
A sannyasin came to King Janaka’s court and said: I have heard you have attained supreme knowledge. But I doubt—amid wealth and comfort, among beautiful women and dancers, in this net of politics—how do you keep unbroken remembrance?
जनक ने कहा: आज सांझ उत्तर मिल जाएगा।
Janaka said: By evening you will have your answer.
सांझ एक बड़ा जलसा था और देश की सबसे बड़ी नर्तकी नाचने आई था। सम्राट ने संन्यासी को बुलाया। चार नंगी तलवारें लिए हुए सिपाही उसके चारों तरफ कर दिए। वह थोड़ा घबड़ाया।
That evening there was a grand festival; the country’s greatest dancer was to perform. The emperor called the sannyasin. Four soldiers with naked swords were placed around him. He was alarmed.
उसने कहा: क्या मतलब? यह क्या हो रहा है?
“What is this? What is happening?”
जनक ने कहा: घबड़ाओ मत। यह तुम्हारे प्रश्न का उत्तर है।
Janaka said: Don’t be afraid. This is your answer.
और हाथ में उसको तेल से लबालब भरा हुआ पात्र दे दिया कि जरा हिल जाए तो तेल नीचे गिर जाए; एक बूंद और न जा सके, इतना भरा हुआ। और उसने कहा कि नर्तकी का नृत्य चलेगा, तुम्हें सात चक्कर उस पूरे स्थान के लगाने हैं। बड़ी भीड़ होगी। हजारों लोग इकट्ठे होंगे। अगर एक बूंद भी तेल नीचे गिरा तो ये चार तलवारें नंगी तुम्हारे चारों तरफ हैं, ये फौरन तुम्हें टुकड़े-टुकड़े कर देंगी।
He put in the sannyasin’s hands a bowl filled to the brim with oil—so full that if it trembled a drop would spill. “While the dancer performs, you must circumambulate the hall seven times. There will be a huge crowd. If even a single drop falls, these four swords will cut you to pieces.”
उस संन्यासी ने कहा: बाबा माफ करो! प्रश्न अपना वापस ले लेते हैं। हम तो सत्संग करने आए थे, जिज्ञासा लेकर आए थे, कोई जान नहीं गंवाने आए हैं। तुम जानो, तुम्हारा ज्ञान जाने। हो गए होओगे तुम उपलब्ध ज्ञान को, हमें कुछ संदेह भी नहीं है। पर हमें छोड़ो।
The sannyasin said: Forgive me! I withdraw my question. I came for satsang, to inquire—not to lose my life. You know best; your enlightenment be yours. Leave me out.
पर जनक ने कहा: अब यह न हो सकेगा। प्रश्न जब पूछ ही लिया तो उत्तर जरूरी है।
Janaka said: Now it cannot be undone. Having asked, the answer is necessary.
सम्राट था, भागने का कोई उपाय न था। सुंदर नर्तकी नाचती थी। हजार बार संन्यासी के मन में भी हुआ कि एक तरफ आंख उठा कर देख लूं; लेकिन एक बूंद तेल गिर जाए तो वे चारों तलवारें उसे काट कर टुकड़े-टुकड़े कर देंगी। उसने सात चक्कर लगा लिए, एक बूंद तेल न गिरा। आंखें उसकी तेल पर ही सधी रहीं।
He was the emperor; there was no escape. The beautiful dancer danced. A thousand times the sannyasin felt like glancing aside—but if one drop fell, the four swords would slash him. He circled seven times. Not a drop fell. His eyes remained fixed on the oil.
पूछा जनक ने: उत्तर मिला?
Janaka asked: Did you get your answer?
उसने कहा: उत्तर मिल गया। और ऐसा उत्तर मिला कि मेरा पूरा जीवन बदल गया। पहली दफा कोई चीज इतनी देर तक सतत रही, अखंड रही--एक स्मृति कि बूंद तेल न गिर जाए।
He said: I did—and in such a way my whole life has changed. For the first time something remained so steadily, unbroken—a single remembrance that no drop should spill.
सम्राट ने कहा,: तेरी तरफ चार तलवारें थीं, मेरे पास कितनी तलवारें हैं, मेरे चारों तरफ--तुझे पता नहीं। तेरी जिंदगी तो थोड़े से ही खतरे में थी; मेरी जिंदगी बड़े खतरे में है। और फिर इससे भी क्या फर्क पड़ता है कि तलवार है या नहीं, मौत तो सबको घेरे हुए है। जिसको मौत का स्मरण आ गया, उसे सातत्य भी समझ में आ जाएगा।
The emperor said: You had four swords around you; think how many swords surround me—you don’t know. Your life was in a little danger; mine is in great danger. But even that aside—what difference whether there are swords or not? Death surrounds us all. The one who remembers death understands continuity.
अखंड भजन का अर्थ होता है: अविच्छिन्न धारा रहे; परमात्मा के स्मरण में एक क्षण को भी व्याघात न हो; तुम उससे विमुख न होओ; तुम्हारी आंखें उस पर ही लगी रहें; तुम्हारा हृदय उसकी ही तरफ दौड़ता रहे; तुम्हारे चैतन्य की धारा उसकी तरफ ही प्रवाहित रहे--जैसे गंगा सागर की तरफ अविच्छिन्न बह रही है--एक क्षण को भी व्याघात नहीं है, एक क्षण को भी बाधा नहीं है, अवरोध नहीं है।
Akhanda bhajan means: an unbroken current; not even for a moment should there be a lapse in the remembrance of the Divine; you do not turn away; your eyes stay fixed on That; your heart runs only toward That; the stream of your consciousness flows only toward That—like the Ganges, flowing without interruption toward the sea—no gap, no obstruction, no barrier.
अव्यावृतभजनात्।
कोई भी व्याघात न पड़े तो भजन! इसका अर्थ हुआ कि तुम्हारे जीवन के साधारण कृत्य ही जब तक परमात्मा के स्मरण की व्यवस्था न बन जाएं--
Avyavritta-bhajanat. When there is no obstruction at all—bhajan! Which means: your ordinary acts must become arrangements for remembrance—
उठो तो उसमें उठो!
बैठो तो उसमें बैठो!
सोओ तो उसमें सोओ!
जागो तो उसमें जागो!
Rise, in That! Sit, in That! Sleep, in That! Wake, in That!
जब तक ऐसा न हो जाए, तब तक तो व्याघात होता ही रहेगा।
Until it is so, there will be interruptions.
तो ध्यान रखना, परमात्मा का स्मरण तुम्हारे और कृत्यों में एक कृत्य न हो, नहीं तो व्याघात पड़ेगा।
So take care: let the remembrance of the Divine not become one more activity among your activities—otherwise there will be breaks.
जब तुम दूसरे कृत्यों में उलझोगे, तो परमात्मा भूल जाएगा। यह तुम्हारे जीवन का कोई एक हिस्सा न हो परमात्मा; यह तुम्हारे पूरे जीवन को घेर ले; यह तुम्हारे सारे जीवन पर छा जाए। मंदिर में जाओ तो परमात्मा की याद और दुकान पर जाओ तो परमात्मा की याद नहीं; तो फिर अखंड न हो सकेगा स्मरण। मंदिर में जाओ या दुकान पर, मित्र से मिलो कि शत्रु से, इससे उसकी याद में कोई फर्क न पड़े; उसकी याद तुम्हें घेरे रहे; उसकी याद तुम्हारे चारों तरफ एक माहौल बन जाए; तुम्हारी श्वास-श्वास में समा जाए।
When you get engrossed in other acts, you will forget God. Let the Divine not be a compartment of your life; let it pervade your whole life; let it cover all of it. Whether you go to the temple or to the shop, meet a friend or a foe—let there be no difference in the remembrance; let it surround you; let it become an atmosphere around you; let it enter every breath.
जाहिद शराब पीने दे मस्जिद में बैठ कर
या वोह जगह बता जहां पर खुदा न हो।
Ascetic, let me drink wine seated in the mosque— Or show me a place where God is not.
फिर तुम शराब भी पीओ तो उसी में, मस्जिद में बैठ कर। फिर तुम्हारे सारे कृत्य उसी में लपेटे हुए हों। फिर तुम्हारा कोई कृत्य ऐसा न रह जाए जो उसके बाहर हो। क्योंकि जो कृत्य उसके बाहर होगा, वही व्याघात बन जाएगा।
Then even if you drink wine, drink in Him—sitting in the mosque. Then let all your acts be wrapped in That. Let no act remain outside It. That act which remains outside becomes the interruption.
तो परमात्मा और स्मृतियों में एक स्मृति नहीं है--परमात्मा महास्मृति है। वह और चीजों में एक चीज नहीं है--परमात्मा आकाश की तरह सभी चीजों को घेरता है। शराब की बोतल रखो तो भी आकाश ने उसे घेरा। भगवान की मूर्ति रखो तो उसे भी आकाश ने घेरा। परमात्मा तुम्हारा सब-कुछ घेर ले। बुरा-भला सब तुम उसी पर छोड़ दो। बुरा भी उसका, भला भी उसका--तुम बीच से हट जाओ। क्योंकि तुम जब तक बीच में रहोगे, व्याघात पड़ेगा। तुम ही व्याघात हो। तुम्हारी मौजूदगी अखंड न होने देगी।
The Divine is not one memory among others—the Divine is the Great Memory. He is not one more thing among things—the Divine is like the sky that holds them all. Place a bottle of wine, and the sky surrounds it. Place an idol of God, and the sky surrounds it. Let God surround your everything. Leave the good and the bad to Him; the bad is His, the good is His—step out from the middle. As long as you remain in the middle, there will be interruption. You are the interruption. Your presence prevents the unbroken.
तो अखंड भजन का अर्थ हुआ: तुम मिट जाओ और परमात्मा रहे। तो यह कोई शोरगुल मचाने की बात नहीं है। यह तो बड़ी सूक्ष्म प्रक्रिया है। यह कोई बैंड-बाजे बजाने की बात नहीं है। यह कोई चौबीस घंटे का अखंड कीर्तन कर दिया, इतना सस्ता नहीं है मामला। क्योंकि चौबीस घंटा तो दूर, अगर चौबीस पल भी अखंड कीर्तन हो जाए तो तुम मुक्त हो गए।
Akhanda bhajan means: you dissolve—only God remains. It is not a matter of making noise. It is a very subtle process. It is not about bands and drums. It is not as cheap as staging a twenty-four-hour kirtan. For that matter, not even twenty-four moments are needed—if you can remain in unbroken kirtan for twenty-four moments, you are free.
महावीर ने कहा है, अड़तालीस सेकेंड अगर कोई व्यक्ति अविच्छिन्न ध्यान में रह जाए तो मुक्त हो गया! अड़तालीस सेकेंड अविच्छिन्न ध्यान में रह जाए तो मुक्त हो गया! अविच्छिन्न ध्यान का अर्थ है: इस समय में, न एक विचार उठे, न एक वासना जगे, कोरा रह जाए। तुम्हें परमात्मा ऐसा घेर ले जैसा आकाश ने तुम्हें घेरा है। चुनाव न रहे। तुम्हारे सारे कृत्य उसी के समर्पण बन जाएं।
Mahavira said: If a person remains in uninterrupted meditation for forty-eight seconds, he is liberated! Forty-eight seconds of gapless attention—and he is free! Unbroken attention means: in this now, not a single thought arises, not a single desire stirs; you are bare. Let the Divine surround you as the sky surrounds you. No choosing remains. All your acts become surrender.
नानक सो गए थे, मक्का के पवित्र पत्थर की तरफ पैर करके, पुजारी नाराज हुए थे। कहा: हटाओ पैर यहां से। कहीं और पैर करो। इतनी भी समझ नहीं है साधु होकर?
Nanak lay sleeping with his feet toward the sacred stone of Mecca; the priests were angry. “Move your feet. Place them elsewhere. Have you no sense, being a holy man?”
तो नानक ने कहा: तुम हमारे पैर वहां कर दो जहां परमात्मा न हो।
Nanak said: Then place my feet where God is not.
कहानी कहती है कि पुजारियों ने उनके पैर सब दिशाओं में किए, जहां भी पैर किए, काबा का पत्थर वहीं हट कर पहुंच गया। कहानी सच हो न हो, पर कहानी में बड़ा सार है।
The story says the priests turned his feet to every direction; wherever they placed them, the stone of the Kaaba moved to that side. Whether the story be fact or not—it carries a great truth.
जाहिद शराब पीने दे मस्जिद में बैठ कर
या वोह जगह बता जहां पर खुदा न हो।
Ascetic, let me drink wine seated in the mosque— Or show me a place where God is not.
सार इतना ही है कि पुजारी ऐसी कोई जगह न बता सके जहां परमात्मा न हो।
The essence is: the priest could show no place where God is not.
तुम्हारा जीवन ऐसा भर जाए उससे कि ऐसी कोई जगह न बचे जहां वह न हो! इसलिए बुरे-भले का हिसाब मत रखना। अच्छा-अच्छा उसे मत दिखाना, अपना बुरा भी उसके लिए खोल देना। तुम्हारे क्रोध में भी उसकी ही याद हो। और तुम्हारे प्रेम में भी उसकी ही याद हो। और तुम तब हैरान होओगे कि तुम्हारा क्रोध क्रोध न रहा, तुम्हारे क्रोध में भी उसकी सुगंध आ गई; और तुम्हारा प्रेम तुम्हारा प्रेम न रहा, तुम्हारे प्रेम में भी उसकी ही प्रार्थना बरसने लगी।
Let your life be so filled with Him that no place remains where He is not. Therefore do not keep accounts of good and bad. Do not show Him only your good—open even your bad to Him. In your anger, remember Him. In your love, remember Him. Then you will be amazed: your anger is no longer anger—His fragrance enters your anger; and your love is no longer “yours”—in your love His prayer begins to rain.
तुम जिस चीज से परमात्मा को जोड़ दोगे, वही रूपांतरित हो जाती है। तुम अपना सब जोड़ दो, तुम्हारा सब रूपांतरित हो जाएगा।
Add the Divine to anything and it is transformed. Add your all, and all of you will be transformed.
‘अखंड भजन से संपन्न होता है।’
उम्र भर रेंगते रहने से कहीं बेहतर है
“By unbroken bhajan devotion is perfected.”
एक लम्हा जो तेरी रूह में वुसअत भर दे...
एक छोटा सा क्षण भी जो तेरे प्राणों में विशालता को भर दे, विराट को भर दे!
उम्र भर रेंगते रहने से कहीं बेहतर है
Better than crawling all your life Is a single instant that fills your soul with vastness—
एक लम्हा जो तेरी रूह में वुसअत भर दे
एक लम्हा जो तेरे गीत को शोखी दे दे
एक लम्हा तो तेरी लै में मसर्रत भर दे।
A single instant that fills your song with mischief and grace, A single instant that pours delight into your rhythm.
एक क्षण भी काफी है परमात्मा के स्मरण का--‘जो तेरी रूह में वुसअत भर दे’--जो विराट को तेरे आंगन में बुला ले, तेरी बूंद में सागर को बुला ले। सीमाएं टूट जाएं, ऐसा एक क्षण पर्याप्त है जी लेने का।
One moment of remembrance of God is enough—one that fills your soul with vastness—calls the boundless into your courtyard, calls the ocean into your drop. Let boundaries break—one such moment is enough to live.
उम्र भर रेंगते रहने से कहीं बेहतर है
फिर अखंड कीर्तन की तो बात ही क्या, अगर एक लम्हा, अगर एक क्षण विशालता का इतना अदभुत है, तो अखंड कीर्तन की तो बात ही क्या! सतत भजन की तो बात ही क्या! ओंठ भी हिलते नहीं सतत भजन में! भीतर परमात्मा का नाम भी स्मरण नहीं किया जाता। जो किया जाता है, जो होता है, सभी में उसकी याद होती है। भोजन करो, स्नान करो, तो स्नान में भी जलधार उसी की है। जल गिरे तो परमात्मा ही गिरे तुम्हारे ऊपर!
Better than crawling all your life... Then what to say of unbroken kirtan—if even one instant of vastness is so wondrous—what to say of continuous bhajan! In unceasing bhajan even the lips do not move. Within, the Divine’s name is not even uttered. What happens is this: in all that happens, His remembrance pervades. Eat, bathe—and even in bathing the current of water is His. When water falls, let the Divine fall over you!
मेरे गांव में बड़ी सुंदर नदी बहती है और गांव के लिए वही स्नान की जगह है। सर्दियों के दिन में लोग, जैसा सदा जाते हैं, सर्दियों के दिन में भी जाते हैं। मैं बचपन से ही चकित रहा कि गर्मियों में कोई भजन-कीर्तन करता नहीं दिखाई पड़ता। सर्दियों में लोग जब स्नान करते हैं नदी में तो जोर-जोर से भगवान का नाम लेते हैं: भोलेशंकर! भोलेशंकर! तो मैंने पूछा कुछ लोगों से कि गरमी में कोई भोलेशंकर का नाम नहीं लेता, भूल जाते हैं लोग क्या? तो पता चला कि सर्दियों में इसलिए नाम लेते हैं कि वह नदी की ठंडक, और उनके बीच भोलेशंकर की आवाज परदे का काम करती है। वे ‘भोलेशंकर’ चिल्लाने में लग जाते हैं, उतनी देर डुबकी मार लेते हैं--ठंड भूल गई!
In my village a beautiful river flows, the place for everyone’s bath. In winter people go as always. Since childhood I have been amused that in summer no one seems to do bhajan-kirtan. In winter, when they bathe, they shout God’s name loudly: “Bholeshankar! Bholeshankar!” I asked: In summer does everyone forget? I found that in winter they call the name to put a screen between themselves and the river’s cold. They keep themselves busy shouting “Bholeshankar!”—and in that interval they dunk—the cold is “forgotten.”
तो लोग नदी से बचने को भगवान का नाम ले रहे हैं। और तब मुझे लगा कि ऐसा पूरी जिंदगी में हो रहा है। भगवान सब तरफ से तुम्हें घेरे हुए है, तुम उससे घिरना नहीं चाहते। तुम्हारे भगवान का नाम भी तुम्हारा बचाव है। परमात्मा का स्मरण करना हो तो नदी को बहने दो, वही उसी की है। वही उसमें बहा है, बह रहा है। तुम डुबकी ले लो। इतना बोध भर रहे कि परमात्मा ने घेरा। ऊपर उठो तो परमात्मा के सूरज ने घेरा। डुबकी लो तो पानी ने, परमात्मा के जल ने घेरा। भूखे रहो तो परमात्मा की भूख ने घेरा और भोजन लो तो परमात्मा की तृप्ति ने घेरा।
So people use God’s name to escape the river. And then I saw: this is what happens in life as well. God surrounds you from all sides—and you do not wish to be surrounded. Even your God’s name is your defense. If you would truly remember the Divine, let the river flow—it is His. He has flowed there; He is flowing. Take the plunge. Let it be known—not thought—that God has surrounded you. Rise—and the Divine sun surrounds you. Dive—and the Divine water surrounds you. If you are hungry, the Divine hunger surrounds you; if you eat, the Divine satisfaction surrounds you.
और यह कोई शब्दों की बात नहीं है कि ऐसा तुम सोचो, क्योंकि तुम सोचोगे तो वही बाधा हो जाएगी। ऐसा तुम जानो। ऐसा तुम सोचो नहीं। ऐसा तुम दोहराओ नहीं। ऐसा तुम्हारा बोध हो। ऐसा तुम्हारा सतत स्मरण हो।
And this is not a matter of words—do not “think” so, or thinking itself becomes the obstacle. Know it. Do not repeat it. Let it be your awareness. Let it be your continuous remembrance.
‘लोकसमाज में भी भगवदगुण-श्रवण और कीर्तन से भक्ति संपन्न होती है।’
‘भगवदगुण-श्रवण’...! भगवान के गुणों का श्रवण, और भगवान के गुणों का कीर्तन; उसके गुणों को सुनना और उसके गुणों को गाना।
“Even in the marketplace, devotion is perfected by listening to and singing the qualities of God.”
सुनने से... अगर तुमने ठीक-ठीक सुना, अगर तुमने हृदय के पट खोल कर सुना, अगर तुमने कान से ही न सुना, प्राणों से सुना, तो तुम्हारे भीतर भगवान के गुणों को सुनते-सुनते, उसके स्मरण का सातत्य बनने लगेगा। क्योंकि हम जो सुनते हैं, वही हमारा बोध हो जाता है। जो हम सुनते हैं, वह धीरे-धीरे हम में रमता जाता है। जो हम सुनते हैं, वह धीरे-धीरे हमारे रोएं-रोएं में व्याप्त हो जाता है। जो हम सुनते हैं सतत, वह धीरे-धीरे हमें घेर लेता है, हम उसमें डूब जाते हैं।
Listening to the qualities of the Divine—and singing them; hearing and chanting His glory.
By listening—if you truly listen, if you open the gates of the heart, if you listen not only with ears but with your very life—then as you go on listening to His qualities, a continuity of remembrance begins to form within. Because what we keep hearing becomes our awareness. What we hear slowly imbibes itself into us. What we hear continuously, gradually surrounds us; we drown in it.
तो उसका श्रवण भी करो और उसके गुणों का कीर्तन भी करो। सुनने से ही कुछ न होगा। क्योंकि सुनना तो निष्क्रिय है और कीर्तन सक्रिय है। निष्क्रियता में सुनो, सक्रियता में अभिव्यक्त करो। अगर बोलो तो उसके गुणों की ही बात बोलो।
So listen—and sing. Hearing alone will not do, for hearing is passive; singing is active. In passivity, hear; in activity, express. When you speak—speak of His qualities.
तुम कितनी व्यर्थ की बातें बोल रहे हो! कितनी व्यर्थ की चर्चाएं कर रहे हो! अच्छा हो उसके सौंदर्य की बात करो। अच्छा हो उसके विराट अस्तित्व की थोड़ी चर्चा करो। उस चर्चा में तुम्हें भी याद आएगा; जिससे तुम चर्चा करोगे उसे भी याद आएगा। क्योंकि परमात्मा को हमने खोया नहीं है, केवल भूला है। इसलिए श्रवण का और कीर्तन का उपयोग है। अगर खो दिया हो तो क्या होने वाला है? जैसे कि तुम्हारे घर में खजाना हो और तुम भूल गए हो कि कहां दबाया था; तुम्हारे खीसे में हीरा रखा हो, और तुम भूल गए हो, तो अगर हीरे की कोई बात करे तो तुम्हें याद आ जाएगा।
How much useless talk you indulge in! How many empty conversations! Better to speak of His beauty. Better to talk a little of His vast being. In that talk you will remember; the one you speak to will remember. We have not “lost” God, only forgotten Him. Hence the use of hearing and singing. If He were truly lost—what would they do? It is like treasure buried in your house—you have forgotten where; a diamond in your pocket—you have forgotten. Let someone speak of diamonds, and you will remember.
तुमने कभी खयाल किया? घर से तुम चले थे, चिट्ठी डालनी थी, कोई मित्र मिल गया, तुम भूल ही गए थे दिन भर, फिर उसने कुछ बात की और उसने कहा कि पत्नी का पत्र आया है--तत्क्षण तुम्हें याद आ गया कि तुम्हें पत्र डालना है। सुन कर भूली बात स्मरण हो आई। जो तुम्हारे भीतर पड़ा था, वह चैतन्य में उठ आया।
Have you noticed? You leave home to post a letter. You meet a friend and forget all day. Then he says: “A letter came from my wife”—at once you remember you have to mail your letter. Hearing, the forgotten returns to mind. What lay within rises to consciousness.
‘भगवदगुण-श्रवण और कीर्तन से...!’
“By listening to and singing the qualities of the Divine...”
और फिर जो तुम सुनो, उसे सुन लेना ही काफी नहीं है, क्योंकि तुम फिर-फिर भूल जाओगे। तुम्हारी नींद का कोई अंत नहीं है। उसे गाओ भी, गुनगुनाओ भी। रात जब सोने जाओ तो उसके ही गीत को गुनगुनाते सो जाओ, ताकि गुनगुनाहट तुम्हारी रात भर तुम्हारे सपनों में घेरे रहे; ताकि गुनगुनाहट रात भर तुम्हें ऊष्मा देती रहे; ताकि गुनगुनाहट रात भर तुम्हारे चारों तरफ पहरा देती रहे; ताकि तुम्हारी नींद में भी, तुम्हारी गहरी नींद में भी उसकी याद का सातत्य बना रहे।
And what you hear—it is not enough to hear; you will forget again. Your sleep is bottomless. Sing as well. Hum. At night, when you go to sleep, drift off humming His song—so that the humming surrounds your dreams through the night; so that it keeps you warm; so that it stands guard; so that even in deep sleep the continuity of remembrance remains.
खयाल किया तुमने, तो बात तुम रात को आखिरी सोचते हुए सोते हो, वही बात तुम्हें सुबह पहली याद आती है। न खयाल किया हो तो कोशिश करना। जो बात तुम्हारे चित्त में आखिरी होती है रात सोते वक्त, वही पहली होती है सुबह उठते वक्त; क्योंकि रात भर वह बात तुम्हारी चेतना के द्वार पर खड़ी रहती है। अगर तुम परमात्मा का स्मरण करते ही सो जाओ तो सुबह तुम पाओगे, आंख खुलते ही उसके स्मरण के साथ उठे हो।
If you notice: what you think last at night, that is what you remember first in the morning. If not, try it. The thought that is last at bedtime is first on waking—because all night it stands at the threshold of your consciousness. If you fall asleep remembering God, you will find—you awaken already in His remembrance.
सारी दुनिया के धर्मों ने, रात और सुबह, सोते वक्त और जागते वक्त, परमात्मा के स्मरण पर बहुत जोर दिया है, क्योंकि उस समय चेतना की भूमिका बदलती है: जागने से नींद, तो चेतना का गेयर बदलता है; फिर सुबह नींद से जागना, फिर चेतना की भूमिका बदलती है। इन संध्या के क्षणों में, इन बदलाहट के, क्रांति के क्षणों में, अगर परमात्मा का स्मरण तुम में व्याप्त होता जाए, तो तुम पाओगे: धीरे-धीरे तुम्हारे खून के कतरे-कतरे में परमात्मा की छाप लग गई। तुम्हारा पूरा अस्तित्व उसे गुनगुनाने लगेगा।
All the religions of the world stress remembrance of God at night and in the morning—at sleeping and waking—because then the stance of consciousness changes: from waking to sleep the gear shifts; from sleep to waking, again it shifts. In these twilight moments, these moments of transition and revolution, if remembrance permeates you, you will find—the stamp of God has entered every drop of your blood. Your whole being begins to hum Him.
‘परंतु भक्ति मुख्यतया महापुरुषों की कृपा से अथवा भगवदकृपा के लेशमात्र से होता है।’
“But devotion chiefly happens by the grace of the great ones—or by the merest touch of God’s grace.”
नारद कहते हैं, यह सब ठीक, यह साधन ठीक--लेकिन इतने से ही न हो जाएगा। वस्तुतः तो महापुरुष की कृपा या भगवदकृपा से, उसके लेशमात्र से हो जाता है। ये तुम्हारे उपाय हैं जरूरी, पर इतने को ही काफी मत समझ लेना। यहीं भक्ति का अन्य साधनों से भेद है। अन्य साधन कहते हैं: अगर ठीक से किया तो परमात्मा उपलब्ध हो जाएगा; भक्ति कहती है: यह तो सिर्फ तैयारी है, इससे नहीं हो जाएगा, अंततः तो वह कृपा से ही उपलब्ध होगा--महापुरुषों की, और भगवदकृपा से।
Narada says: all this is right, these means are right—but this alone will not do. In truth, it happens by the grace of the great ones, or by a mere trace of God’s grace. Your methods are necessary—do not take them as sufficient. Here lies the difference between devotion and other paths. Others say: if done rightly, God will be attained. Devotion says: this is only preparation; it will not itself do; ultimately it is by grace—of the great ones, and of God.
‘परंतु महापुरुषों का संग दुर्लभ, अगम्य और अमोघ है।’
“But the company of the great is rare, unknowable, and unfailing.”
सदगुरु को खोजना बड़ा कठिन है--
To find the true master is difficult—
‘संग दुर्लभ, अगम्य और अमोघ।’
“Rare, unknowable, and unfailing.”
दुर्लभ है, क्योंकि पहले तो जिन्होंने पा लिया सत्य को, ऐसे लोग बहुत कम, फिर जिन्होंने पा लिया, उनको तुम पहचान सको, ऐसी पहचानने वाली आंखें बहुत कम। फिर तुम पहचान भी लो, दुर्लभता समाप्त हो जाए, तुम पहचान लो किसी को, तो अगम्य। फिर पहचान के बाद सदगुरु तुम्हें ऐसे जगत में ले चलता है जो तुम्हारा पहचाना हुआ नहीं है, अगम्य है, समझ में नहीं आता है। तुम्हारी समझ डगमगाती है, तुम्हारे पैर डगमगाते हैं, तुम घबड़ाते हो। यह अपरिचित लोक है; नाव ऐसी तरफ ले जाता है, जहां तुम कभी गए नहीं, नक्शे भी तैयार नहीं, खतरा ही खतरा है।
Rare—first, because those who have realized truth are few. Then, of those few, eyes that can recognize them are fewer still. Suppose you recognize one—the rarity is overcome—then he is unknowable. After recognition, the master takes you into a world unknown to you—unknowable to the mind. Your understanding wavers, your feet shake, you grow afraid. It is an unfamiliar realm; he steers the boat where you have never been; there are no maps—only risk.
तो पहले तो मिलना कठिन, मिल जाए तो पहचानना कठिन, पहचान में भी आ जाए तो उसके साथ जाना कठिन--अगम्य है! लेकिन अगर तुम साथ चले जाओ तो अमोघ है, फिर वह रामबाण है; फिर उसकी जरा सी भी कृपा पर्याप्त है।
So first, to meet is hard. If you meet, recognizing is hard. If you recognize, going with him is hard—unknowable! But if you go with him—then it is unfailing; then it is a sure arrow; even a trace of his grace is enough.
यूं अचानक तेरी आवाज कहीं से आई
जैसे परबत का जिगर चीर के झरना फूटे
Suddenly your voice came from somewhere— Like a spring bursting from a mountain’s heart, Or, in yearning for the earth, all at once A saucy star breaking free from the sky.
या जमीनों की मोहब्बत में तड़प कर नागाह
आसमानों से कोई शोख सितारा टूटे।
शहद सा घुल गया तल्खावा-ए-तन्हाई में
रंग सा फैल गया दिल के सियाहखाने में
देर तक यूं तेरी मस्ताना सदाएं गूंजी
जिस तरह फूल चमकने लगें वीरानों में।
Like honey it melted into the bitterness of loneliness, Like color it spread through the dark chambers of the heart, So long your intoxicating echoes rang, As flowers begin to shine in wastelands.
यूं अचानक तेरी आवाज कहीं से आई...!
सदगुरु का मिलना अचानक है। खोजते रहो, खोजते-खोजते अचानक...। क्योंकि कोई बंधे हुए नक्शे नहीं हैं, कोई पता-ठिकाना नहीं है। इसलिए अचानक...। कहां मिलेगा, इसको बताया नहीं जा सकता।
Suddenly your voice came from somewhere...! Finding the true master happens suddenly. Seek and seek—and suddenly.... For there are no fixed maps, no addresses. So—suddenly. Where he will be—cannot be told.
सदगुरु कोई जड़ वस्तु नहीं है--चैतन्य का प्रवाह है; ठहरा हुआ नहीं है--गत्यात्मक है, गतिमान है।
The master is not an inert thing—he is the flow of consciousness; not stationary—dynamic, moving.
एक सूफी फकीर एक वृक्ष के नीचे बैठा था, एक युवक ने आकर पूछा कि मैं सदगुरु की तलाश में हूं, मुझे कुछ कसौटी बताएंगे कि मैं सदगुरु को कैसे पहचानूं? तो उस फकीर ने उसे कसौटी बताई कि ऐस-ऐसे वृक्ष के नीचे अगर बैठा हुआ मिल जाए, तो समझना...।
वह युवक गया। उसने बहुत खोजा; कहते हैं, तीस साल...। लेकिन वैसा वृक्ष कहीं न मिला, और न वैसे वृक्ष के नीचे बैठा हुआ कोई सदगुरु मिला। कसौटी पूरी न हुई। बहुत लोग मिले लेकिन कसौटी पूरी न हुई, तो वह वापस लौट आया। जब वह वापस आया तो वह हैरान हुआ कि यह तो बूढ़ा उसी वृक्ष के नीचे बैठा था। इसने कहा कि महानुभाव, पहले ही क्यों न बता दिया कि यही वह वृक्ष है। उसने कहा: मैंने तो बताया था, तुम्हारे पास आंख न थी। तुमने वृक्ष देखा ही नहीं। मैं तब व्याख्या कर रहा था वृक्ष की, तब तुम सुने और भागे। यही वृक्ष है, और मैं ही वह आदमी हूं। और तुम्हारी झंझट तो ठीक, मेरी झंझट सोचो कि तीस साल मुझे बैठा रहना पड़ा, कि तुम एक न एक दिन आओगे।
A Sufi fakir sat beneath a tree. A young man came and asked: I am searching for a true master; give me a criterion to recognize him. The fakir gave criteria—“If you find someone sitting beneath such-and-such a tree, know....” The youth went searching—thirty years, they say. He did not find such a tree, nor a master sitting beneath it. Many he met, but the test did not fit. He returned. He was astonished—the same old man sat beneath the same tree. “Why did you not tell me at first that this was the tree?” The fakir said: “I did tell you—you had no eyes. You never saw the tree. I was describing this very tree; you listened and ran. This is the tree—and I am that man. Your problem is one thing—think of mine: I had to sit here thirty years, knowing you would come one day.”
यूं अचानक तेरी आवाज कहीं से आई
जैसे परबत का जिगर चीर के झरना फूटे
या जमीनों की मोहब्बत में तड़प कर नागाह
आसमानों से कोई शोख सितारा टूटे।
Suddenly your voice came from somewhere— Like a spring bursting from a mountain’s heart, Or, in yearning for the earth, all at once A saucy star breaking free from the sky.
जमीन की मोहब्बत में तड़प कर...
शिष्य तो जमीन जैसा है; गुरु आकाश जैसा है।
Yearning for the earth... The disciple is like the earth; the master like the sky.
या जमीनों की मोहब्बत में तड़प कर नागाह
अचानक आसमानों से कोई शोख सितारा टूटे।
Or, in yearning for the earth, all at once A saucy star breaks free from the sky.
शहद-सा घुल गया तल्खावा-ए-तन्हाई में।
वह जो पीड़ा से भरी हुई तन्हाई थी, अकेलापन था... शहद सा घुल गया!
Like honey it melted into the bitterness of loneliness— That loneliness, filled with ache... melted like honey.
शहद सा घुल गया तल्खावा-ए-तन्हाई में
रंग सा फैल गया दिल के सियाहखाने में।
अंधेरी रात थी जैसे दिल में, वहां एक नया रंग उगा, एक नई सुबह हुई।
Like color it spread through the dark chambers of the heart— In the heart’s dark night, a new color rose—a new dawn.
देर तक यूं तेरी मस्ताना सदाएं गूंजी
जिस तरह फूल चमकने लगें वीरानों में।
So long your intoxicating echoes rang— As if flowers began to sparkle in deserts.
जैसे अचानक मरुस्थलों में फूल खिल गए हों! इतना ही आश्चर्यजनक है सदगुरु का मिल जाना, जैसे मरुस्थल में अचानक फूल खिल जाएं, जैसे पत्थर से टूट कर अचानक झरना फूट पड़े, जैसे आसमान से कोई तारा जमीन की मोहब्बत में नीचे उतर आए!
So astonishing is the meeting with the master—as if flowers bloom in the desert; as if a spring bursts from a rock; as if a star, in love with the earth, descends.
संग दुर्लभ है। लेकिन जो खोजते हैं, उन्हें मिलता है। खोजने वाले चाहिए। कितना ही दुर्लभ हो, खोजने वालों को सदा मिला है। इसलिए तुम थक मत जाना और हार मत जाना। प्यास हो तो तुम्हें जल का झरना मिल ही जाएगा। असल में परमात्मा प्यास बनाने के पहले जल का झरना बनाता है; भूख देने के पहले भोजन तैयार करता है। प्यास तो बाद में बनाई जाती है, झरने पहले बनाए जाते हैं। आदमी जमीन पर बहुत बाद में आया, झील और झरने बहुत पहले आए। आदमी बहुत बाद में आया, वृक्षों में लगे फल बहुत पहले आए।
Rare is the company. But those who truly seek, find. Seekers are needed. However rare—seekers have always found. Do not tire; do not lose heart. If there is thirst, the spring will be found. In fact, God fashions the spring before He gives you thirst; prepares the food before He gives you hunger. Thirst is made later; the springs are made first. Man came much later; lakes and streams came long before. Man came later; fruits on the trees came earlier.
ध्यान रखना, जिस बात की भी तुम्हारे भीतर खोज है, वह खजाना कहीं न कहीं तैयार ही होगा, अन्यथा खोज की आकांक्षा ही नहीं हो सकती थी। महापुरुषों का संग दुर्लभ है माना, मगर निराश मत होना। दुर्लभ इसलिए सूत्र कह रहा है ताकि खोजने में जल्दी मत करना, धीरज रखना। और कोई मतलब नहीं है दुर्लभ का। दुर्लभ का यह मतलब नहीं है कि मिलेगा ही नहीं। मिलेगा, धीरज रखना। धैर्य से खोजना।
Know this: whatever you truly long for within—some treasure must exist, or the longing could not be. The company of the great is rare—granted—but do not despair. “Rare” is said so that you do not rush; so you keep patience. It does not mean you will not find. You will. Seek with patience.
‘अगम्य है।’ और जब सदगुरु तुम्हें अगम्य के मार्ग पर ले जाने लगे, जिसे तुम्हारी बुद्धि न समझ पाए--समझ ही न पाएगी, क्योंकि मार्ग प्रेम का है, अगम्य ही होगा, तर्कातीत होगा--तो घबड़ाना मत। इतनी हिम्मत रखना और साहस रखना। पागल होने का साहस रखना। दीवाने होने की हिम्मत रखना। भरोसा रखना।
“It is unknowable.” And when the master leads you on the path of the unknowable—where your intellect cannot understand, for the path is of love, beyond reason—do not be afraid. Keep courage. Dare to go mad. Dare to be a lover. Trust.
इसी को श्रद्धा कहा है। श्रद्धा की जरूरत इसीलिए है, क्योंकि जहां अगम्य का द्वार खुलेगा, वहां तुम क्या करोगे, अगर श्रद्धा न हुई, वहां अगर तुमने कहा, पहले हम समझेंगे तब भीतर चलेंगे, तो रुकावट हो जाएगी; क्योंकि समझ तो तभी आ सकती है जब तुम भीतर पहुंच जाओ। और तुमने अगर यह शर्त रखी कि हम पहले समझेंगे, फिर भीतर चलेंगे...।
This is what shraddha is for. Where the doorway to the unknowable opens—what will you do, if there is no trust? If you say: first we will understand, then we will enter—there will be a block. Understanding comes only when you enter. If you set the condition: first understanding, then entry....
मेरे पास लोग आते हैं, वे कहते हैं, संन्यास तो लेना है, लेकिन पहले समझ लें कि संन्यास क्या है। मैं उनको कहता हूं, स्वाद लिए बिना तुम कैसे समझोगे? हुए बिना कैसे समझोगे। हो जाओ, समझ लेना पीछे।
People come to me and say: We want to take sannyas, but first let us understand what sannyas is. I tell them: Without tasting, how will you understand? Without becoming, how will you know? Become—then understand afterward.
वे कहते हैं, यह कैसी बात? पहले समझ लें, सोच लें, विचार लें, फिर हो जाएंगे। वे कभी भी न हो पाएंगे। यह मार्ग अगम्य का है, अनजान का है, अज्ञेय का है।
They say: What kind of talk is this? First understand, think, consider—then we will become. They will never become. This path is of the unknowable, the uncharted, the ineffable.
लेकिन सूत्र बड़ी अमूल्य बात कह रहा है: ‘दुर्लभ है, अगम्य है, पर अमोघ है।’ एक बार हाथ हाथ में आ गया तो चूक नहीं है, रामबाण है। फिर तीर लग ही जाएगा। फिर तीर छिद ही जाएगा, आर-पार।
Yet the sutra says something priceless: “Rare, unknowable—and unfailing.” Once your hand joins his hand, it will not miss; it is a sure arrow. The arrow will pierce—through and through.
‘उस भगवान की कृपा से ही महापुरुषों का संग भी मिलता है।’
“Even that company is had only by God’s grace.”
यह संग भी, नारद कहते हैं, परमात्मा की कृपा से ही मिलता है। क्योंकि भक्त की सारी धारणा ही कृपा पर खड़ी है, प्रसाद पर। तुम्हें सदगुरु भी मिलता है तो भी उसकी ही कृपा से, तुम्हारी खोज से नहीं; जैसे सदगुरु के द्वारा वही तुम्हारे पास आता है; जैसे सदगुरु में वही तुम्हें मिलता है। तुम अभी इतने तैयार न थे कि सीधा-सीधा मिल सके, तो थोड़े परदे की ओट से मिलता है। हाथ तो उसी का है--दस्ताने में है। हाथ तो उसी का है। सदगुरु के भीतर भी आवाज उसी की है। लेकिन कोरे आकाश से अगर आवाज आए तो तुम समझ न पाओगे, घबड़ा जाओगे।
Narada says: Even satsang happens by His grace. Because the devotee’s vision rests on grace—prasada. If a true master comes to you, it is by His grace—not by your search. Through the master, He Himself comes to you; in the master, He meets you. You were not yet ready to meet Him face-to-face; so He meets from behind a veil. The hand is His—inside a glove. The hand is His. The voice within the master is His. But if the voice came straight from the empty sky, you wouldn’t understand—you would run.
समझो कि यहां यह खाली कुर्सी हो और आवाज आए तो अभी तुम भाग खड़े हो जाते हो, फिर तो कहना ही क्या, फिर तो तुम लौट कर भी न देखोगे। आवाज अभी भी शून्य से ही आ रही है।
Imagine: there’s an empty chair here, and a voice speaks—you’d flee, and never look back. Even now, the voice comes from the Void.
सदगुरु के द्वारा भी वही पुकारता है, वही बुलाता है, उसके ही हाथ तुम्हारी तरफ आते हैं--लेकिन हाथ तुम्हारे जैसे होते हैं, तुम भरोसा कर लेते हो; तुम हाथ हाथ में दे देते हो। देने पर पता चलेगा कि हाथ तुम्हारे जैसे नहीं थे; दिखाई पड़ते थे, धोखा हुआ।
Through the master He calls; He beckons; His hands reach toward you—but they look like your kind of hands: you trust, you place your hand in his. Once you give it, you discover those hands were not like yours, though they appeared so—you were tricked.
सदगुरु परमात्मा ही है।
The true master is God Himself.
इसलिए सूत्र कहता है: ‘वह भी उसकी ही कृपा से मिलता है।’
Therefore the sutra says: “That too is by His grace.”
जो कुछ है वो, है अपनी ही रफ्तोर-अमल से
बुत है जो बुलाऊं, जो खुद आए तो खुदा है।
तुम्हारे बुलाने से भी आता है, ऐसा भी नहीं--जो खुद आए खुदा है। मूर्तियां हैं जिन्हें तुम बुलाते हो।
All that is, is by His own pace and act. An idol is what I summon; the One who comes on His own is God.
बुत है जो बुलाऊं, जो खुद आए तो खुदा है।
वह आता है अपने ही कारण। तुम जब भी तैयार हो जोते हो, तभी आ जाता है। ठीक से समझो तो ऐसा कहना चाहिए कि आता तो पहले भी रहा था, तुम पहचान न पाए। तुम जब सम्हले तो तुमने पहचाना; आता तो पहले भी रहा था; बुलाता तो पहले भी रहा था; तुमने न सुना, तुम्हारे कान तैयार न थे, तुम कुछ और सुनने में लगे थे।
Even your summons is not what brings Him—He comes of His own. When you are even a little ready, He comes. Properly speaking, He always was coming—you did not recognize. When you gathered yourself, you recognized. He was calling before—you did not hear; your ears were busy listening to something else.
‘क्योंकि भगवान में और उसके भक्त में भेद का अभाव है।’
“Because there is no difference between God and His devotee.”
इसलिए सदगुरु में भी वही आता है।
Therefore in the master too, it is He who comes.
‘क्योंकि भगवान में और उसके भक्त में भेद का अभाव है।’
“Because there is no difference between God and His devotee.”
दिले हर कतरा है साजे अनलबहर
हम उसके हैं, हमारा पूछना क्या!
In the heart of every drop is the music of the shoreless sea— We are His—what need to ask about us!
हर बूंद का एक साज है और उस साज से निरंतर एक ध्वनि निकलती है कि मैं सागर हूं। हर बूंद का एक साज है, एक गीत है। और हर बूंद निरंतर गाती रहती है कि मैं सागर हूं।
Every drop has its own instrument, and from that instrument there is a ceaseless sound: “I am the ocean.” Every drop’s inner music says, I am the sea.
दिले हर कतरा है साजे अनलबहर
हम उसके हैं, हमारा पूछना क्या!
अब हमारी तो बात ही क्या कहनी! हम उसके हैं!
In the heart of every drop is the music of the shoreless sea— We are His—what more is there to say!
तुम भी अगर अपने भीतर झांकोगे तो तुम एक ही आवाज पाओगे; तुम्हारे भी परमात्मा होने की आवाज पाओगे--जैसे हर बूंद में सागर होने की आवाज है। हर बूंद का साज है कि मैं सागर हूं और हर चैतन्य का साज है कि मैं परमात्मा हूं। जिसने पहचान लिया, वह सदगुरु। जिसने अपनी ही ध्वनि को पहचान लिया, वह सदगुरु। जिसने अभी नहीं पहचाना है, खोजना है--लेकिन फर्क कुछ भी नहीं है।
If you look within, you will hear the same note—the note of your own divinity—just as every drop hums the ocean. The one who has recognized this inner sound is the master. The one who has not yet recognized must seek—but the difference is not essential.
उस भगवान की कृपा से ही सत्पुरुषों का संग मिलता है, क्योंकि भगवान में और उसके भक्त में भेद का अभाव है।
By God’s grace the company of the true is found, for there is no difference between God and His devotee.
‘उस सत्संग की ही साधना करो।’
“Practice that alone.”
तदेव साध्यतां तदेव साध्याताम्।
उसकी ही साधना करो!
सत्संग की ही साधना करो!
सदगुरु की खोज करो!
Tadeva sādhyatām, tadeva sādhyatām. Practice that alone! Practice satsang alone!
किन्हीं हाथों पर भरोसा करो और हाथ हाथ में दे दो। ऐसे ही तुम परमात्मा के हाथ में अपने को सौंप पाओगे। और ऐसे ही परमात्मा तुम्हारे हाथ को अपने हाथ में ले पाएगा।
Seek the true master! Trust some hands—and place your hand in them. Only thus will you be able to place yourself in God’s hand. Only thus will God be able to take your hand into His.
तो भक्ति की साधना क्या हुई? सत्संग की साधना हुई। सार क्या हुआ? ...कि ऐसे किसी व्यक्ति के साथ हो जाना है जिसने पा लिया हो। क्योंकि है तो तुम्हारे भीतर भी, लेकिन तुम्हारा साज सोया हुआ है। किसी ऐसी वीणा के पास पहुंच जाना है, जिसका साज बज उठा हो, ताकि उसकी प्रतिध्वनि में तुम्हारे तार भी कंपने लगें।
So what is the practice of devotion? The practice of satsang. What is the essence? To be with one who has attained. For it is within you too—but your instrument sleeps. Find a veena whose strings are awake, so that in its resonance your strings begin to tremble.
संगीतज्ञ कहते हैं कि अगर कोई कुशल संगीतज्ञ एक वीणा पर बजाए और दूसरी वीणा कमरे में चुपचाप रखी हो तो धीरे-धीरे उसके तार भी झंकृत होने लगते हैं। तरंगें जागी वीणा की, सोई वीणा को भी जगाने लगती हैं; ध्वनि की चोट सोई वीणा को भी खबर देती है कि मैं भी वीणा हूं। उसके भीतर भी कोई जागने लगता है। उसके तार भी कंपने लगते हैं। रोमांच हो आता है उसे भी। दूर की खबर आती है! अपने अस्तित्व का बोध आता है।
Musicians say: if a skilled player plucks one veena, and another veena lies silent in the room, the strings of the silent one begin to vibrate. The waves of the awakened veena awaken the sleeping veena; the blows of sound alert it: I too am a veena. Something awakens within. Its strings quiver. A thrill runs through. A distant message arrives—self-recognition dawns.
सत्संग भक्त की साधना है।
Satsang is the devotee’s practice.
मीरा मिल जाए तो उसके साथ हो लो। चैतन्य मिल जाएं, उनके साथ हो लो। तुम्हें अपनी याद नहीं है, उन्हें अपनी याद आ गई है--उनके साथ तुम्हें भी धीरे-धीरे अपनी याद आ जाएगी। कुछ और करना नहीं है।
If you find a Mira—be with her. If you find a Chaitanya—be with him. You have forgotten yourself; they remember—by being with them you will slowly remember too. Nothing more to do.
सदगुरु तो दर्पण है--उसमें तुम्हें अपना चेहरा धीरे-धीरे दिखाई पड़ने लगेगा; भूली-बिसरी याद आ जाएगी।
The true master is a mirror—in him your own face will slowly appear; forgotten memories will return.
उजाले अपनी यादों के हमारे पास रहने दो।
न जाने किस गली में जिंदगी की शाम हो जाए।
Let the light of your remembrance remain with us— Who knows in which lane the evening of life will fall.
तो भक्त इतना ही कहता है अपने गुरु से
उजाले अपनी यादों के हमारे पास रहने दो।
न जाने किस गली में जिंदगी की शाम हो जाए।
So the devotee says only this to his master: Let the light of your remembrance remain with us. Who knows in which lane the evening of life will fall.
न मालूम किस दिन अंधकार घेर ले! बस तुम्हारा उजाला हमारे पास हो तो काफी। याद भी तुम्हारे उजाले की हमारे पास हो तो काफी, क्योंकि तब हम भी उजाले हो गए। फिर कितना ही घना अंधेरा हो, अमावस की रात हो, कितना ही घेर ले, फिर भी हम उजाले ही रहेंगे।
Who knows when darkness may surround! Let your light be with us—that is enough. Even the remembrance of your light is enough—then we too become light. However dense the darkness—on the night of no moon—however it encircles, yet we remain light.
बुद्धों के पास तुम्हें अपने उजाले की याद आई।
With the enlightened, you remembered your own light.
तो भक्त की साधना इतनी ही है कि वह सत्संग खोज ले।
भक्ति संक्रामक है।
So the devotee’s practice is simply to find satsang.
तदेव साध्यातां तदेव साध्याताम्।
Devotion is contagious.
Tadeva sādhyatām, tadeva sādhyatām.
आज इतना ही।
That’s enough for today.
