Ask Osho!

Bhakti Sutra #1

Osho's original Hindi alongside Osho Live's English translation, matched passage by passage. Read only the Hindi or only the English.

हिंदी (मूल)
English (translation)

जीवन है ऊर्जा--ऊर्जा का सागर। समय के किनारे पर अथक, अंतहीन ऊर्जा की लहरें टकराती रहती हैं; न कोई प्रारंभ है, न कोई अंत; बस मध्य है, बीच है। मनुष्य भी उसमें एक छोटी तरंग है; एक छोटा बीज है--अनंत संभावनाओं का।

Life is energy—a sea of energy. On the shore of time, tireless, endless waves of energy keep crashing; there is no beginning, no end; only the middle, the in-between. Man too is a little wave in it; a small seed—of infinite possibilities.

तरंग की आकांक्षा स्वाभाविक है कि सागर हो जाए। और बीज की आकांक्षा स्वाभाविक है कि वृक्ष हो जाए। बीज जब तक फूलों में खिले न, तब तक तृप्ति संभव नहीं है।

It is natural for the wave to long to become the ocean. And it is natural for the seed to long to become a tree. Until the seed blossoms into flowers, fulfillment is not possible.

मनुष्य कामना है परमात्मा होने की। उससे पहले पड़ाव बहुत हैं, मंजिल नहीं है। रात्रि विश्राम हो सकता है। राह में बहुत जगहें मिल जाएंगी, लेकिन कहीं घर मत बना लेना। घर तो परमात्मा ही हो सकता है।

Man is a longing to become the Divine. Before that, there are many halts, but not the destination. You may rest for the night. You will find many spots along the way, but do not build a house anywhere. Home can only be the Divine.

परमात्मा का अर्थ है: तुम जो हो सकते हो, उसकी पूर्णता।

The Divine means: the full flowering of what you can be.

परमात्मा कोई व्यक्ति नहीं है; कहीं आकाश में बैठा कोई रूप नहीं है; कोई नाम नहीं है। परमात्मा है तुम्हारी आत्यंतिक संभावना--आखिरी संभावना, जिसके पार फिर और कोई होना नहीं है; जिसके आगे फिर कोई जाना नहीं है; जहां पहुंच कर तृप्ति हो जाती है, परितोष हो जाता है।

The Divine is not a person; not some form sitting somewhere in the sky; not a name. The Divine is your ultimate possibility—the final possibility beyond which there is no further becoming; beyond which there is nowhere left to go; where, upon arriving, there is contentment, a profound satisfaction.

प्रत्येक मनुष्य तब तक पीड़ित रहेगा। तब तक तुम चाहे कितना ही धन कमा लो, कितना ही वैभव जुटा लो, कहीं कोई पीड़ा का कीड़ा तुम्हें भीतर काटता ही रहेगा; कोई बेचैनी सालती ही रहेगी; कोई कांटा चुभता ही रहेगा। लाख करो भुलाने के उपाय--बहुत तरह की शराबें हैं विस्मरण के लिए, लेकिन भुला न पाओगे। और अच्छा है कि भुला न पाओगे; क्योंकि काश, तुम भुलाने में सफल हो जाओ तो फिर बीज बीज ही रह जाएगा, फूल न बनेगा--और जब तक फूल न बने और जब तक मुक्त आकाश को गंध फूल की न मिल जाए, तब तक परितृप्ति कैसी! जब तक तुम अपने परम शिखर को छूकर बिखर न जाओ, जब तक तुम्हारा विस्फोट न हो जाए अनंत में, जब तक तुम्हारी गंगा उसी सागर में वापस न लौट जाए जहां से आई है, तब तक अगर तुम भूल गए तो आत्मघात होगा, तब तक अगर तुमने अपने को भुलाने में सफलता पा ली तो उससे बड़ी और कोई विफलता नहीं हो सकती।

Every human being will remain afflicted until then. You may accumulate as much wealth, as much splendor as you like, yet some worm of pain will keep biting inside; some restlessness will gnaw; some thorn will keep pricking. Try a thousand ways to forget—there are many kinds of intoxicants for oblivion—but you will not be able to forget. And it is good that you cannot forget; because if, alas, you did succeed in forgetting, then the seed would remain a seed and never become a flower—and until the flower blooms and its fragrance meets the free sky, how can there be fulfillment? Until you touch your supreme peak and melt, until you explode into the Infinite, until your Ganges returns to the very ocean from which it arose, if in the meantime you forget, that is self-destruction; if you manage to forget yourself, there can be no greater failure.

अभागे हैं वे जिन्होंने समझ लिया कि सफल हो गए। धन्यभागी हैं वे, जो जानते हैं कि कुछ भी करो, असफलता हाथ लगती है। क्योंकि ये ही वे लोग हैं जो किसी न किसी दिन, कभी न कभी परमात्मा तक पहुंच जाएंगे।

Unfortunate are those who conclude that they have succeeded. Blessed are those who know that whatever they do, only failure comes to hand. For these are the very people who, one day or another, will reach the Divine.

जहां सफलता मिली वहीं घर बन जाता है। जहां असफलता मिली वहीं से पैर आगे चलने को तत्पर हो जाते हैं।

Where success is found, a house is built. Where failure is found, the feet are ready to move on.

परमात्मा तक पहुंचे बिना कोई तृप्ति संभव नहीं है।

Without reaching the Divine, no contentment is possible.

कहा मैंने, जीवन ऊर्जा है।

I said, life is energy.

ऊर्जा के तीन रूप हैं। एक तो बीज-रूप है: कुछ भी प्रकट नहीं है। फिर वृक्ष-रूप है: सब-कुछ प्रकट हो गया है, लेकिन प्राण अप्रकट हैं। फिर फूल-रूप है: फिर प्राण भी प्रकट हुआ; फिर वह अनूठी अपूर्व गंध भी आ गई, पंखुड़ियां खिल गईं और खुले आकाश के साथ मिलन हो गया, अनंत के साथ एकता हो गई!

Energy has three forms. One is seed-form: nothing has manifested. Then tree-form: everything has manifested, but life itself is still unmanifest. Then flower-form: even life has blossomed; that unique, unprecedented fragrance has arrived, the petals have opened, and union with the open sky has occurred, oneness with the Infinite!

साधारणतः बीज का अर्थ है: कामना। वृक्ष का अर्थ है: प्रेम। फूल का अर्थ है: भक्ति। जब तक तुम बीज में हो, तब तक कामवासना में रहोगे। जब तुम वृक्ष बनोगे तब तुम्हारे जीवन में प्रेम का अवतरण होगा। और जब तुम फूल बनोगे, तब भक्ति।

Ordinarily, the seed means: desire. The tree means: love. The flower means: devotion. So long as you are a seed, you remain in lust. When you become a tree, love descends into your life. And when you become a flower—devotion.

भक्ति परम शिखर है। वह आखिरी बात है।

Devotion is the supreme peak. It is the last word.

इसे हम थोड़ा समझ लें, तभी इन अनूठे सूत्रों में प्रवेश हो सकेगा।

Let us understand this a little; only then can we enter these rare sutras.

तुम शरीर हो; तुम मन भी हो; तुम उसके पार भी कुछ हो, जिसका तुम्हें पता नहीं।

You are the body; you are also the mind; and you are something beyond both, of which you are unaware.

शरीर तो बहुत स्थूल है। उसका पता चल जाता है। उसके लिए किसी बुद्धिमत्ता की जरूरत नहीं है। शरीर तो वजन रखता है। उसका बोध हो जाता है। उसके लिए किसी ध्यान की जरूरत नहीं है।

The body is very gross. You can detect it easily. No special intelligence is needed. The body has weight. Its presence is plain. No meditation is required to sense it.

मन की भी थोड़ी झलक तुम्हें मिल जाती है, क्योंकि मन स्थूल और सूक्ष्म के मध्य में है--शरीर से भी जुड़ा है, आत्मा से भी। शरीर की तरफ से थोड़ी सी खबरें मन की मिल जाती हैं, क्योंकि एक धागा शरीर के तट से जुड़ा है। लेकिन आत्मा की तुम्हें कोई खबर नहीं मिलती। आत्मा कोरा शब्द मालूम होता है। आत्मा शब्द सुनते से ही तुम्हारे भीतर कोई घूंघर नहीं बजते। आत्मा शब्द सुनते से ही बेचैनी सी होती है। शब्द बेबूझ है। भाषा-कोश का अर्थ तो पता है; जीवन के कोश का कुछ अर्थ पता नहीं।

You also get a slight glimpse of mind, for the mind stands between the gross and the subtle—linked to the body and to the soul. From the body’s side you get some news of the mind, because one thread is tied to the shore of the body. But you get no news of the soul. Soul seems a mere word. Hearing the word “soul” no bells ring within you. The very word makes you uneasy. You know its dictionary meaning; the meaning in the lexicon of life is unknown.

शरीर के साथ जुड़ी है कामवासना। कामवासना स्थूल है। शरीर शरीर को मांगता है: कामवासना का अर्थ। शरीर अपने से विपरीत शरीर को मांगता है; क्योंकि एक किनारा अधूरा है, दूसरे किनारे की चाह पैदा होती है। पुरुष स्त्री को मांगता है, स्त्री पुरुष को मांगती है, ताकि जीवन की सरिता बीच में बह सके, दो किनारे जुड़ जाएं। पुरुष अकेला है। स्त्री अकेली है।

With the body is joined lust. Lust is gross. The body seeks the body: that is lust’s meaning. The body seeks the opposite body; because one shore is incomplete, the desire for the other shore arises. Man seeks woman, woman seeks man, so that the river of life may flow between, the two banks meet. Man is alone. Woman is alone.

शरीर के तल पर शरीर की मांग है, शरीर से मिलन की आकांक्षा है। क्षण भर को मिलन हो भी जाता है। क्षण भर को शरीर शरीर में डूब जाते हैं और खो भी जाते हैं--लेकिन बस क्षण भर को! उससे पीड़ा मिटती नहीं, गहन हो जाती है। उस मिलन के बाद बड़ा गहरा विषाद हो जाता है, क्योंकि मिलन के बाद गहरा विछोह होता है। मिलता कुछ भी नहीं; ऐसा लगता है, उलटा खो गया।

On the plane of the body there is the demand for the body, the longing for bodily union. For a moment that union does occur. For a moment body sinks into body and is lost—but only for a moment! The pain does not end; it deepens. After that union, a great melancholy rains down, because after union comes a deeper separation. Nothing is truly received; in fact it feels as if more has been lost.

शरीर का मिलन क्षण भर को ही हो सकता है। स्थूल एक-दूसरे में विलीन नहीं हो सकते। स्थूल की सीमा है। स्थूल अपनी सीमा को छोड़ नहीं सकता, अन्यथा स्थूल न रह जाएगा।

Bodily union can only be momentary. The gross cannot dissolve into the gross. The gross has limits. The gross cannot leave its boundaries; otherwise it will cease to be gross.

बर्फ के दो टुकड़ों को तुम मिलाने की कोशिश करो, मुश्किल होगी। लेकिन वे ही पिघल जाएं जल हो कर, बिलकुल मिल जाते हैं। फिर कोई अड़चन नहीं होती। सीमा खो गई, मिलन सुलभ हो गया।

Try to fuse two blocks of ice; it is difficult. But if they melt into water, they merge completely. No obstacle remains. The boundary is gone, and union becomes easy.

शरीर बर्फ की तरह है--जमा हुआ, ठोस। ऊर्जा वही है; पिघल जाए तो मन बनता है। मन जल की तरह है। सीमा तो है, लेकिन तरल सीमा है, ठोस नहीं। तुम मन को कैसा भी ढालो, ढल जाता है। शरीर को कैसा भी ढालो तो न ढलेगा। मन को कैसा भी ढालो, ढल जाएगा।

The body is like ice—congealed, solid. It is the same energy; if it melts, mind forms. Mind is like water. It has boundaries, but they are fluid, not solid. You can mold mind into any shape; it takes the shape. Try to mold the body—no. But mind—yes.

हिंदू के घर में बच्चा पैदा हो, मुसलमान के घर में रख दो, मुसलमान हो जाएगा। शरीर नहीं होगा, मन हो जाएगा। शरीर तो बाप की ही झलक देगा, मां की झलक देगा। शरीर की खबर तो वहीं जुड़ी रहेगी जहां से शरीर आया है, लेकिन मन मुसलमान का हो जाएगा। बच्चे को याद भी न रहेगी कि वह कभी हिंदू था। हिंदू होने के पहले ही, मन इसके पहले कि ढलता, मुसलमान हो गया। मुसलमान बाद में चाहे तो हिंदू हो जाए, ईसाई हो जाए; आस्तिक नास्तिक हो जाए, नास्तिक आस्तिक हो जाए--मन में कुछ अड़चन नहीं है।

A child is born in a Hindu home; raise him in a Muslim household, and he becomes a Muslim. Not the body—only the mind. The body will still carry the father’s features, the mother’s features. The body’s news remains tied to the source from which it came; but the mind becomes Muslim. The child will not even remember that once he was Hindu. Even before the mind set, before it took shape, it turned Muslim. Later he may become Hindu again if he wishes, or Christian; theist or atheist, atheist or theist—mind offers no real resistance.

मन तरल है। मन प्रतिपल बदलता रहता है। उसकी तरलता अनूठी है।

Mind is fluid. It changes every moment. Its fluidity is unique.

कामवासना है शरीर जैसी और शरीर की।

Lust is of the body and like the body.

प्रेम है मन जैसा और मन का।

Love is of the mind and like the mind.

प्रेम की मांग शरीर की मांग से ऊपर है। प्रेम कहता है: दूसरे का मन मिल जाए! प्रेम करने वाला वेश्या के द्वार पर न जाएगा। यह बात ही बेहूदी मालूम पड़ेगी। यह बात ही संभव नहीं है। यह सोच भी बेहूदा मालूम पड़ेगा। लेकिन कामवासना से भरा व्यक्ति वेश्या के घर चला जाएगा; शरीर की ही मांग है।

The demand of love is higher than the demand of the body. Love says: let two minds meet! One in love will not go to a prostitute’s door. The very idea will seem absurd, impossible. But one full of lust will go to a prostitute; it is only the body he demands.

शरीर खरीदा जा सकता है; मन खरीदा नहीं जा सकता।

The body can be bought; the mind cannot be bought.

शरीर जड़ है। मन थोड़ा-थोड़ा चेतन है; इसलिए इतना नीचे नहीं उतरा जा सकता कि खरीद और बेच की जा सके।

The body is inert. The mind is somewhat conscious; thus it cannot stoop so low as to be bought and sold.

मन प्रेम मांगता है: कोई, जो अपना सर्वस्व देने को तैयार हो, बिना किसी शर्त के। मन अपने को किसी को दे देना चाहता है, बेशर्त लुटा देना चाहता है। मन की मांग प्रेम की है।

The mind asks for love: someone ready to give their all, without condition. The mind wants to give itself to someone, to lavish itself unconditionally. The mind’s demand is for love.

जब दो मन मिलते हैं तो जो रस पैदा होता है, उसका नाम प्रेम है। जब दो शरीर मिलते हैं तो जो रस पैदा होता है, उसका नाम काम है।

When two minds meet, the nectar that arises is called love. When two bodies meet, the juice that arises is called lust.

फिर मन के भी पार तुम्हारा अस्तित्व है--आत्मा का। आत्मा ऐसे है जैसे पानी भाप बन कर आकाश में उड़ गया। पानी ही है, लेकिन अब तरल सीमा भी न रही। अब कोई सीमा न रही; आकाश में फैलना हो गया! अदृश्य हो जाती है भाप; थोड़ी दूर तक दिखाई पड़ती है, फिर खो जाती है!

Then beyond the mind is your very being—the soul. The soul is like water turned to steam, rising into the sky. It is still water, but even the fluid boundary is gone. No boundary remains; it spreads into the sky! Steam becomes invisible; for a short distance you see it, then it vanishes!

आत्मा अदृश्य है--भाप जैसी!

The soul is invisible—like steam!

आत्मा की तलाश किसकी है?

What does the soul seek?

शरीर मांगता है शरीर को। मन मांगता है मन को। आत्मा मांगती है आत्मा को।

The body seeks the body. The mind seeks the mind. The soul seeks the soul.

शरीर और शरीर के मिलन से जो रस पैदा होता है--क्षणभंगुर--उसका नाम: काम। मन और मन के मिलन से जो रस पैदा होता है--थोड़ा ज्यादा स्थायी, जीवन भर चल सकता है। आकांक्षा तो मन की होती है कि जीवन के पार भी चलेगा। प्रेमी कहते हैं, ‘मौत हमारे प्रेम को न तोड़ पाएगी।’ अगर प्रेम जाना है, तो प्रेमी कहता है, कुछ हमें छुड़ा न पाएगा। शरीर मिट जाएगा तो भी हमारा प्रेम नष्ट न होगा।

From the union of body and body comes a nectar—momentary—called lust. From the union of mind and mind comes a nectar—more lasting—it can last a lifetime. The mind aspires that it will last beyond life as well. Lovers say, “Death will not break our love.” If they have known love, they say, nothing will separate us. Even when the body perishes, our love will not be destroyed.

यह कामना ही है, लेकिन मन थोड़ा ज्यादा दूरगामी है। शरीर से उसकी सीमा थोड़ी बड़ी है।

It is still a desire, but the mind is more far-reaching. Its limit is broader than that of the body.

फिर आत्मा है; शाश्वत की मांग है उसकी। उससे कम पर उसकी तृप्ति नहीं। क्षणभंगुर को भी क्या चाहना! अंधेरी रात में क्षण भर को बिजली चमकती है, फिर अंधेरा और अंधेरा हो जाता है। दुख ही बेहतर है। दुख की दुनिया में क्षण भर को सुख का फूल खिलता है, दुख और दूभर हो जाता है, फिर झेलना और मुश्किल हो जाता है।

Then there is the soul; it demands the eternal. It is not satisfied with less. Why crave the momentary? In a dark night a lightning flashes for a moment, and the darkness grows even deeper. Sorrow itself is better. In a world of sorrow, if a flower of momentary pleasure blooms, sorrow becomes even more unbearable; it becomes harder to endure.

आत्मा मन के प्रेम को भी नहीं मांगती, क्योंकि मन तरल है: आज किसी से प्रेम किया, कल किसी और के प्रेम में पड़ सकता है। मन का कोई बहुत भरोसा नहीं है। जब प्रेम में होता है तो ऐसा ही कहता है, ‘अब तेरे सिवाय किसी को कभी प्रेम न कर सकूंगा। अब तेरे सिवाय मेरे लिए कोई और नहीं।’ मगर ये मन की ही बातें हैं। मन का भरोसा कितना! आज कहता है; कल बदल जाए! अभी कहता है; अभी बदल जाए!

The soul does not ask for the mind’s love, because the mind is fluid: today it loves one, tomorrow it may fall for another. The mind is not trustworthy. While it loves, it says, “Now, other than you, I can never love anyone. Now, for me, there is no one but you.” But these are the mind’s words. What is the mind’s reliability? It says today; it changes tomorrow! It says now; it changes even now!

मन पानी की तरह तरल है।

The mind is liquid like water.

आत्मा की मांग है शाश्वत की, चिरंतन की, सनातन की। आत्मा की मांग है आत्मा की। आत्मा और आत्मा के मिलन पर जो रस पैदा होता है, उसका नाम भक्ति है।

The soul asks for the eternal, the timeless, the deathless. The soul seeks soul. From the union of soul and soul, the nectar that arises is called devotion.

शरीर की सीमा है ठोस। मन की सीमा है तरल। आत्मा की कोई सीमा नहीं।

The body’s boundary is solid. The mind’s boundary is fluid. The soul has no boundary.

काम क्षणभंगुर है। प्रेम थोड़ा दूर तक जाता है, थोड़ा स्थायी हो सकता है। भक्ति शाश्वत है।

Lust is momentary. Love goes a little farther; it can be somewhat lasting. Devotion is eternal.

काम में शरीर और शरीर का मिलन होता है--स्थूल का स्थूल से; मन में--सूक्ष्म का सूक्ष्म से; आत्मा में--निराकार का निराकार से। भक्ति निराकार का निराकार से मिलने का शास्त्र है।

In lust, the body meets body—the gross meets the gross; in love—the subtle meets the subtle; in the soul—the formless meets the formless. Devotion is the science of the formless meeting the formless.

ऐसा समझो कि तुम अपने घर में बैठे हो द्वार-खिड़कियां बंद करके, रोशनी नहीं आती सूरज की भीतर, हवा के झोंके नहीं आते, फूलों की गंध नहीं आती, पक्षियों के कलरव की आवाज नहीं आती--तुम अपने में बंद बैठे हो, ऐसा शरीर है, द्वार-दरवाजे सब बंद!

Consider this: you sit in your house with doors and windows shut; no sunlight enters, no breeze, no fragrance of flowers, no song of birds—you sit closed within yourself. Such is the body: all doors shut.

फिर तुमने द्वार-दरवाजे खोले, खिड़कियां खोलीं, हवा के नये झोंकों ने प्रवेश किया, सूरज की किरणें आईं, पक्षियों के गीत गूंजने लगे, आकाश की झलक मिली: ऐसा मन है! थोड़ा खुलता है। लेकिन बैठे तुम घर में ही हो।

Then you open the doors and windows, fresh gusts of air enter, the sun’s rays come in, birdsong resounds, you glimpse the sky: this is the mind! It opens a little. But you still sit inside the house.

फिर भक्ति है कि तुम घर के बाहर निकल आए, खुले आकाश में खड़े हो गए: अब सूरज आता नहीं, बरस रहा है; अब हवा कहीं से आती नहीं, तुम्हारे चारों तरफ आंदोलित होती है; अब तुम पक्षियों के कलरव में एक हो गए!

Then devotion is that you step outside the house and stand under the open sky: now the sun does not merely come, it pours down; now the breeze does not come from somewhere, it dances all around you; now you have become one with the birds’ choir!

भक्ति-सूत्र पूरा शास्त्र है भक्ति का। एक-एक सूत्र को अति ध्यानपूर्वक समझने की कोशिश करना, और अति प्रेमपूर्वक भी, क्योंकि यह प्रेम का ही शास्त्र है। इसे तुम तर्क से न समझ पाओगे। स्वाद ही समझा पाएगा।

These bhakti-sutras are an entire scripture of devotion. Try to understand each sutra with utmost attentiveness—and with utmost love too, because this is the scripture of love. You will not understand it through logic. Only taste will make it known.

अथातो भक्तिं व्याख्यास्यामः।

‘अब भक्ति की व्याख्या।’

“Now, therefore, a commentary on devotion.”

क्यों, ‘अब’ ‘अथातो’...!

Why “Now”—“athato”...?

हो चुकी बात काम की बहुत। हो चुकी चर्चा प्रेम की बहुत। अथातो भक्तिं... अब भक्ति की बात हो। जी लिए बहुत। देख लिए शरीर के भी खेल। देख लिए मन के भी जाल। गुजर चुके उन सब पड़ावों से। अब भक्ति की थोड़ी बात हो।

Much has been said about lust. Much has been discussed about love. Athato bhaktim... now let us speak of devotion. We have lived enough. We have seen the body’s games. We have seen the mind’s snares. We have passed those halting places. Now let us speak a little of devotion.

‘अब!’ अचानक शुरू होता है शास्त्र!

“Now!” The scripture begins abruptly!

सिर्फ भारत में ऐसे शास्त्र हैं जो ‘अथातो’ से शुरू होते हैं; दुनिया की किसी भाषा में ऐसे शास्त्र नहीं हैं। क्योंकि यह तो बड़ा अधूरा मालूम पड़ता है।

Only in India are there scriptures that begin with “athato”; in no language elsewhere is this so. It seems incomplete.

कहीं ‘अब’ से कोई शास्त्र शुरू होता है! यह तो ऐसा लगता है जैसे इसके पहले कोई बात चल रही थी; कोई कथा आगे चल रही थी जो छूट गई है; कोई बीच का अध्याय है, प्रारंभ का नहीं।

What scripture begins with “Now”! It sounds as though something was already being discussed; as if a previous tale has been dropped; as if this is a middle chapter, not the beginning.

पश्चिम के व्याख्याकार जब पहली दफा ब्रह्मसूत्र से परिचित हुए--वह भी ऐसे ही शुरू होता है: ‘अथातो ब्रह्म जिज्ञासा,’ अब ब्रह्म की जिज्ञासा--तो उन्होंने कहा कि इसके पहले कोई किताब थी जो खो गई है। निश्चित ही, क्योंकि यह तो मध्य से शुरुआत हो रही है।

When Western commentators first encountered the Brahma Sutras—which also begin thus: “Athato brahma-jijnasa—now, therefore, the inquiry into Brahman”—they said there must have been a prior book that is lost. Certainly, because this begins in the middle.

नहीं, कोई किताब खो नहीं गई है; यह शुरुआत ही है। यह जीवन की किताब का आखिरी अध्याय है। शास्त्र शुरू ही हो रहा है, मगर जीवन की किताब का आखिरी अध्याय है। यह उनके लिए नहीं है जो अभी शरीर की वासना में पड़े हों। वे इसे न समझ पाएंगे। अभी देर है। अभी फल पकेगा। अभी उनके गिरने का समय नहीं आया। यह उनके लिए नहीं है जो अभी प्रेम की कविता में डूबे हैं और उसको ही जिन्होंने आखिरी समझा है। उन दो को छोड़ने के लिए ‘अथातो।’

No, no book is lost; this itself is the beginning. It is the last chapter of the book of life. The scripture begins, but it is the final chapter of life’s book. It is not for those still entangled in bodily lust. They will not understand. It is not time yet. The fruit must ripen. It is not for those still sunk in the poetry of love and who take it as the ultimate. These two are set aside by “athato.”

तो, शुरू में ही शास्त्र कह देता है कि कौन है अधिकारी। यह अधिकारी की व्याख्या है ‘अथातो।’ यह कहता है कि अगर चुक गए हो कामवासना से, भर गया हो मन--तो, अन्यथा अभी थोड़ी देर और भटको, क्योंकि भटके बिना कोई अनुभव नहीं है। अगर अभी प्रेम में रस आता हो तो क्षमा करो; अभी इस मंदिर में प्रवेश न हो सकेगा। अभी तुम किसी और ही प्रतिमा के पुजारी हो; अभी परमात्मा की प्यास नहीं जगी। अभी तुम या तो बीज हो या वृक्ष हो, अभी फूल होने का समय नहीं आया। और जब तक समय न आ जाए तब तक कुछ भी तो नहीं होता। इसलिए व्यर्थ मेहनत नहीं करनी है।

So, at the very start the scripture declares who is qualified. “Athato” is the definition of the qualified. It says: if you are done with lust, if the mind is satiated—then. Otherwise, wander a little longer, because without wandering there is no experience. If love still has savor for you, forgive us; you cannot enter this temple yet. You are a worshiper of some other idol; the thirst for the Divine has not awakened. You are either a seed or a tree; it is not yet time to be a flower. And until the time comes, nothing happens; do not labor in vain.

यह, जीवन की पाठशाला में जिनका आखिरी अध्याय करीब आ गया, इसका यह मतलब नहीं है कि यह बूढ़ों के लिए है। जैसे पश्चिम के लोगों ने गलत समझा--उन्होंने समझा कि यह आधी किताब है, आधी शायद खो गई--वैसे पूरब के लोगों ने भी गलत समझा। उन्होंने समझा कि यह तो बूढ़ों के लिए है।

This is for those whose final chapter in the school of life is near. That does not mean it is for the old. Just as Westerners misunderstood—thinking this is half a book and half lost—so the East also misunderstood, thinking this is for the aged.

नहीं, प्रौढ़ों के लिए है, बूढ़ों के लिए नहीं है। प्रौढ़ कोई कभी भी हो सकता है। एक छोटा बच्चा प्रौढ़ हो सकता है। प्रगाढ़ बुद्धिमत्ता चाहिए! और नहीं तो बूढ़े भी बचकाने रह जाते हैं। कोई बूढ़े होने से थोड़े ही पक जाता है। धूप में पक जाने से बाल कोई वृद्ध नहीं हो जाता। बूढ़े के मन में भी वही कामनाएं चलती रहती हैं, वही वासनाएं चलती रहती हैं। तो उसके लिए भी नहीं हैं ये शास्त्र।

No, it is for the mature, not the aged. One can be mature at any time. A small child can be mature. Deep intelligence is needed! And otherwise, even the old remain childish. One does not ripen by growing old. White hair in the sun does not make a man wise. In the old man’s mind the same cravings, the same desires keep circling. So these scriptures are not for him either.

फिर कभी-कभी कोई जवान भी भर जवानी में जाग जाता है, अभी जब कि सोने के दिन थे तब जाग जाता है। कभी कोई छोटा बच्चा भी अचानक बीज से छलांग लेता है और फूल हो जाता है। कोई शंकराचार्य छोटी उम्र में, बड़ी छोटी उम्र में...। उम्र का कोई सवाल नहीं है, बोध का सवाल है।

Sometimes a young person awakens in the full bloom of youth, awakens while it was still the time for sleep. Sometimes a small child suddenly leaps from seed to flower. Some Shankara in a very young age... Age is not the point; awareness is.

‘अथातो’... अब भक्ति की व्याख्या करते हैं। व्याख्या करते हैं, परिभाषा नहीं। परिभाषा हो नहीं सकती। कुछ चीजें हैं जिनका वर्णन हो सकता है, व्याख्या हो सकती है, परिभाषा नहीं हो सकती। जैसे कि तुमने कोई स्वाद पाया और तुम किसी दूसरे को समझाने लगे जिसके जीवन में अभी वैसा स्वाद आया नहीं, लेकिन स्वाद को समझने की उत्सुकता आई है, रस जगा है, जिज्ञासा बनी है--तुम क्या करोगे? तुम वर्णन करोगे; तुम्हें जो स्वाद मिला है उसका तुम वर्णन करोगे, कैसा मिला! तुम कुछ प्रतीक चुनोगे; जिससे, जिससे तुम बात कर रहे हो, उसकी भाषा में कुछ संकेत दिए जा सकें; उसके अनुभव से तुम अपना अनुभव जोड़ने की कोशिश करोगे।

“Athato... Now we shall expound devotion.” We expound, we interpret, we do not define. Some things can be described, explained, but not defined. Suppose you have tasted something and you try to explain it to someone who has not yet tasted it, but a curiosity has arisen, a relish, a yearning—what will you do? You will describe. You will describe the taste you found, how it tasted. You will choose some symbols, some hints in the listener’s language, connect your experience to theirs.

व्याख्या का अर्थ होता है: तुम्हें, जिन्हें अनुभव नहीं है, उनसे अपने अनुभव को जोड़ने की चेष्टा; जो तैयार तो हैं मंदिर में प्रवेश के, लेकिन अभी मंदिर में प्रवेश नहीं हुआ है, उन्हें मंदिर की खबर देनी है; मंदिर के भीतर क्या घट रहा है, मंदिर के भीतर कैसा अनुभव हुआ है, थोड़ा सा स्वाद उनके लिए लाना है।

Interpretation means: trying to link your experience with those who have none yet; those ready to enter the temple but not yet through the gate, giving them a hint of the temple; bringing them a little taste of what happens inside.

क्या करेंगे? परिभाषा करेंगे? व्याख्या करेंगे। परिभाषा नहीं हो सकती। परिभाषा तो उनके बीच हो सकती है जो दोनों ही जानने वाले हों। परिभाषा संक्षिप्त होती है। परिभाषा तो एक-दो वचनों में, वाक्यों में पूरी हो जाती है। लेकिन व्याख्या थोड़ी लंबी होती है। और व्याख्या से सिर्फ हम दृश्य देते हैं, झलक देते हैं। वह बिलकुल ठीक नहीं होती व्याख्या, क्योंकि ठीक हो नहीं सकती; थोड़ी-थोड़ी ठीक होती है, थोड़ी-थोड़ी गलत होती है। क्योंकि ज्ञानी जब अज्ञानी से बात करता है तो अज्ञानी की भाषा में करता है। परिभाषा तो बिलकुल ठीक होती है, व्याख्या बिलकुल ठीक नहीं होती--हो नहीं सकती।

What will you do? Define it? No—interpret it. A definition is possible only among those who both know. A definition is concise—one or two sentences suffice. Interpretation is a little longer. And from interpretation we only evoke scenes, glimpses. It is never exactly accurate, because it cannot be; it is partly right, partly off. For when the knower speaks to the unknowing, he must use the language of the unknowing. A definition can be exact; an interpretation cannot be.

जब बुद्ध बोलेंगे उनसे जिनके जीवन में बुद्धत्व नहीं है, तो अगर बुद्ध अपनी ही भाषा का उपयोग करें तो परिभाषा होगी; अगर बुद्ध उनकी भाषा का उपयोग करें जिनसे बोल रहे हैं, तो व्याख्या होगी। इसलिए सूत्र पहले ही कह देता है, ‘अथातो भक्तिं व्याख्या,’ अब हम भक्ति की व्याख्या करते हैं।

When a Buddha speaks to those who have not known Buddhahood, if he uses his own language, it will be a definition; if he uses their language, it will be an interpretation. Hence the sutra says at the outset, “Now we interpret devotion.”

‘वह ईश्वर के प्रति परम प्रेमरूपा है।’

“It is supreme love toward God.”

भक्ति की पहली व्याख्या का सूत्र: ‘वह ईश्वर के प्रति परम प्रेमरूपा है।’

The first sutra of the interpretation of devotion: “It is supreme love toward God.”

मैंने तुम्हें कहा, ऊर्जा का एक रूप है: काम; ऊर्जा का दूसरा रूप है: प्रेम; ऊर्जा का तीसरा रूप है: भक्ति। भक्ति और काम के बीच में प्रेम है। प्रेम का एक हाथ काम से जुड़ा है; प्रेम का दूसरा हाथ भक्ति से जुड़ा है। अगर कामवासना की व्याख्या करनी हो तो भी प्रेम से ही करनी होगी। अगर भक्ति की व्याख्या करनी हो तो भी प्रेम से ही करनी होगी। क्योंकि प्रेम सेतु है दोनों के बीच। प्रेम दोनों का मध्य बिंदु है। प्रेम दोनों का संतुलन है।

I told you, energy has one form: lust; a second form: love; a third form: devotion. Between devotion and lust stands love. One hand of love is joined to lust; the other to devotion. If we must interpret lust, we must do it through love. If we must interpret devotion, again only through love. For love is the bridge between the two. Love is the midpoint of both. Love is their balance.

जिसने भक्ति को जाना वे उनसे बोले जिन्होंने भक्ति को नहीं जाना, तो वे किस भाषा में बोले? प्रेम के अतिरिक्त और कोई भाषा नहीं बचती। काम में तो बोला ही नहीं जा सकता, क्योंकि काम एक छोर है, भक्ति दूसरा छोर है। भक्ति तो काम के करीब-करीब विपरीत है। तो, अगर काम से कहना हो तो इतना ही कहा जा सकता है कि जो कामना नहीं है, वही भक्ति। लेकिन इससे कुछ हल न होगा, निषेध हो जाएगा।

Those who have known devotion spoke to those who had not—and in what language could they speak? None other than the language of love. You cannot speak in the language of lust, because lust is one pole, devotion the other. Devotion is almost the opposite of lust. If we speak from lust’s side, we can only say that devotion is that which is not lust. But that will not help, it will only negate.

हम पूछते हैं, ‘भक्ति क्या है?’ अगर काम से कहना हो तो हम इतना ही बता सकते हैं कि भक्ति क्या नहीं है। लेकिन पूछने वाला पूछ रहा है, ‘हम यह नहीं पूछते कि भक्ति क्या नहीं है। पत्थर नहीं है, वृक्ष नहीं है, पक्षी नहीं है--माना; भक्ति है क्या? तो कहां से शुरू करें?’

We ask, “What is devotion?” If speaking from lust, we can only tell what it is not. But the questioner says, “We do not ask what devotion is not. Not stone, not tree, not bird—granted; what is devotion? Where to begin?”

‘...परम प्रेमरूपा है।’

“...It is of the nature of supreme love.”

प्रेम से शुरुआत करनी पड़ेगी। लेकिन प्रेम में एक शर्त लगाई है: परम प्रेमरूपा! परम प्रेमरूपा का अर्थ है: ऋण काम। अगर सिर्फ प्रेमरूपा कहते तो फिर भक्ति में और प्रेम में कोई फर्क न रह जाता; फिर तो प्रेम ही भक्ति हो जाती। फिर तीसरे की कोई जरूरत न होती; काम और प्रेम, दो काफी थे विभाजन के लिए।

We must begin with love. But we add a condition to love: supreme love! Supreme love means: love, free of lust. If we only said “love,” there would be no difference left between devotion and love; love itself would be devotion. Then there would be no need for a third; lust and love would suffice.

नहीं, प्रेम में थोड़ा सा काम शेष रहता है। भक्ति में उतना भी काम शेष नहीं रह जाता। अब हम इसे ऐसा समझें कि काम में थोड़ा सा प्रेम है। इसलिए तो आदमी काम में उलझा रहता है। एक प्रतिशत होगा प्रेम, निन्यानबे प्रतिशत केवल कामना है, केवल वासना है; लेकिन वह एक प्रतिशत प्रेम काम को भी एक सुंदर प्रतिमा बना देता है; काम को भी एक भावभंगिमा दे देता है; जो उसकी नहीं है, उधार है; काम की कुरूपता को ढांक लेता है, और एक सौंदर्य का आवरण दे देता है; काम की व्यर्थता को ढांक लेता है और सार्थकता की थोड़ी सी झलक दे देता है।

No—there is still a trace of lust in love. In devotion even that trace is gone. Understand it so: in lust there is a little love. That is why man remains entangled in lust. Perhaps one percent is love; ninety-nine percent is only lust, only craving; but that one percent gives even lust a certain beauty; it lends it an expression not its own—borrowed; it veils lust’s ugliness, gilds it; it drapes lust’s futility with a hint of meaning.

कामवासना में भी प्रेम का थोड़ा सा अंश है। और प्रेम में भी कामवासना का थोड़ा सा अंश है। दोनों जुड़े हैं। इसलिए प्रेम भी पूरा प्रेम नहीं है; कुछ उसमें अभी भी विजातीय है। प्रेम में भी थोड़ी कामवासना है।

In lust there is a tiny fraction of love. And in love there is a small fraction of lust. They are connected. Therefore love is not yet pure love; something alien is still in it. Even love carries a little lust.

इसे हम ऐसा समझें कि कामी कामवासना में पड़ता है; कामवासना में पड़ने के कारण थोड़े से प्रेम का आविर्भाव हो जाता है। प्रेमी प्रेम में डूबता है; प्रेम में डूबने के कारण कामवासना आ जाती है। दोनों में बड़ा फर्क है, लेकिन तालमेल भी है। कामी काम के कारण प्रेम करने लगता है। प्रेमी प्रेम के कारण काम में उतरता है। दोनों में मौलिक अंतर है। क्योंकि प्रेमी का काम बड़ा मधुर और प्रीतिकर हो जाएगा। कामी का प्रेम भी गंदा होगा। उसके प्रेम में भी बदबू होगी। लेकिन दोनों एक-दूसरे में घुले-मिले हैं।

Think of it this way: the lustful man falls into lust; because of lust, a little love appears. The lover dives into love; because of love, lust enters. The difference is great, but there is overlap too. The lustful man loves because of his lust. The lover descends into sex because of his love. The difference is fundamental. For the lover’s sex will be tender and sweet. The lustful man’s love will be soiled; it will stink. But the two are intermingled.

परम प्रेमरूपा है भक्ति। परम प्रेमरूपा का अर्थ हुआ: प्रेम खालिस सोना बचा; चौदह कैरेट नहीं, अट्ठारह कैरेट नहीं, खालिस! उसमें एक भी कैरेट कामवासना का न रहा। शुद्ध प्रेम हो गया, तो भक्ति!

Devotion is of the nature of supreme love. Supreme love means: the pure gold remains; not fourteen carats, not eighteen, but pure! Not a single carat of lust left. Pure love becomes devotion!

क्योंकि तुम प्रेम को शायद थोड़ा सा जानते हो, इसलिए प्रेम के आधार पर भक्ति को समझाया जा रहा है। तुम प्रेम की थोड़ी सी भाषा जानते हो, वह भी पूरी नहीं जानते; कहीं सपने में झलक मिली है; कहीं टटोलते-टटोलते हाथ पड़ गया है; कहीं से कोई थोड़ी पहचान आ गई है; सांयोगिक रही होगी, लेकिन तुम्हें थोड़ा सा स्वाद है।

Because you perhaps know a little of love, devotion is being explained on the basis of love. You know a bit of the language of love, though not fully; somewhere in a dream a glimpse came; somewhere, groping, your hand touched it; some small recognition arrived, incidental perhaps, but you have a little taste.

जैसे कि पीतल पीला है, और सोना तुमने नहीं देखा, तो हम पीतल से सोने को समझाते हैं।

कहते हैं: ऐसा ही पीला, पर और शुद्ध, ज्योतिर्मय, सूर्य की किरण जैसा चमकता हुआ! कुछ प्रतीक खोजते हैं। प्रतीक खोजना वर्णन है, व्याख्या है।

As if you have seen brass, which is yellow, and you have not seen gold; we explain gold through brass. “It is yellow, like this, but more pure, luminous, shining like a ray of the sun!” We search for symbols. Symbol-search is description, interpretation.

‘वह भक्ति ईश्वर के प्रति परम प्रेमरूपा है।’

“Devotion is supreme love toward God.”

सूत्र के जो भी अनुवाद किए गए हैं हिंदी में, उन सबमें यही अनुवाद किया गया है: वह भक्ति ईश्वर के प्रति परम प्रेमरूपा है। पर संस्कृत में बात कुछ और है।

All the Hindi translations render it so: “Devotion is supreme love toward God.” But the Sanskrit says something else:

सा त्वस्मिन्‌परमप्रेमरूपा।

Sa tvasmin paramapremarupa.

ईश्वर शब्द का प्रयोग नहीं किया है। ईश्वर शब्द नहीं है--‘उसके प्रति!’ त्वस्मिन्‌! बड़ा फर्क है। जिन्होंने भी हिंदी में अनुवाद किए हैं, उन्होंने बात को संकीर्ण कर दिया।

It does not use the word “God.” It says “toward That.” Tvasmin—“toward That.” The difference is great. Those who translated into Hindi narrowed the point.

‘उसके प्रति’--‘उसका’ नाम नहीं हो सकता, इशारा है। बड़ी दूर है वह। उसे ईश्वर कहने से बात हल न होगी। क्योंकि उसे ईश्वर कहने से ही हम उसकी परिभाषा कर देंगे।

“Toward That”—no name can be given, it is only an indication. It is far beyond. Call it “God,” and the matter is spoiled. With “God” we define.

ईश्वर शब्द का अर्थ होता है; ऐश्वर्यवान; सारा ऐश्वर्य जिसका है, वह ईश्वर। यह हमारी परिभाषा है, क्योंकि हम ऐश्वर्य की भाषा में सोचने के आदी हो गए हैं। हमारे लिए ईश्वर ऐसा है जैसे सम्राट; सारे जगत का है, पर है सम्राट ही। धन की भाषा में हम सोचने के आदी हो गए हैं, ऐश्वर्य की भाषा में सोचने के आदी हो गए हैं, तो ईश्वर कहते हैं।

“Ishvara” means “the Lord,” the one of all lordship, all majesty. This is our definition, for we are habituated to think in the language of power and wealth. For us, God is like an emperor; the whole universe is his, but he remains an emperor. We think in the language of wealth and sovereignty, so we say Ishvara.

लेकिन धन से, और ईश्वर का क्या लेना-देना? ऐश्वर्य से और ईश्वर का क्या संबंध? सम्राटों से उसकी कल्पना करनी ठीक नहीं। इसलिए संस्कृत शब्द ठीक है: त्वस्मिन्‌-‘उसके प्रति।’ नाम मत दो उसे। नाम तुम दोगे, तुम्हारा नाम होगा, तुम्हारा मन प्रविष्ट हो जाएगा। सिर्फ इतना ही कहो: ‘उसके।’ इशारा करो। अंगुली बता दो। शब्द मत दो।

But what has wealth to do with the Divine? What has majesty to do with That? It is not right to imagine it from kings. The Sanskrit is precise: tvasmin—“toward That.” Do not give it a name. Whatever name you give will be yours; your mind will intrude. Only say: “toward That.” Point. Indicate with a finger. Do not name.

वह अनाम है; नाम में मत घसीटो।

It is the Nameless; do not drag it into names.

वह अरूप है; रूप का आग्रह मत करो।

वह निराकार है; तुम कोई आकार मत दो।

It is the Formless; do not insist on a form.

‘ईश्वर’ देते ही आकार मिल जाता है। ईश्वर शब्द आते ही, तुम्हारे मन में आकार उठने शुरू हो जाते हैं।

It is without shape; do not give it a shape.

Say “God,” and a shape arises. The very word raises forms in your mind.

सोचो थोड़ा, ‘उसके प्रति’--कोई आकार उठता है? उसके प्रति! तुम पूछोगे, ‘किसके प्रति? यह कौन है ‘उस?’ किसकी बात कर रहे हैं?

Consider: “toward That”—does any form arise? Toward That! You will ask, “Toward whom? Who is this That? Whom are you speaking of?”

‘ईश्वर’ कहते ही हल हो गया, तुम निश्चिंत हुए, तुमने कहा, समझ गए। जहां तुमने कहा, समझ गए, वहीं नासमझी है। तुम न समझो, बड़ी कृपा होगी। तुम बहुत जल्दी समझ जाते हो, वहीं भूल हो जाती है।

Say “God,” and you feel relieved: “Understood.” But the moment you say “understood,” there is misunderstanding. It is a grace not to understand too quickly. You understand too fast—that is the mistake.

परमात्मा इतना आसान नहीं कि समझ में आ जाए। वस्तुतः उसे समझने के लिए सब समझ छोड़नी पड़ती है। उसे केवल वे ही समझ पाते हैं जो समझ का आग्रह भी छोड़ देते हैं।

The Divine is not so easy as to fit into understanding. In fact, to understand That, all understanding must be put aside. Only those who abandon the insistence to understand, understand.

इसलिए अच्छा होगा, हम भी कहें, ‘उसके प्रति!’ ‘उसके’ कहते ही बड़ा विराट का द्वार खुलता है। फिर ये पशु-पक्षी, पौधे, आकाश सब सम्मिलित हो जाते हैं। परमात्मा कहते ही, ईश्वर कहते ही, बात कुछ बिगड़ जाती है; भेद खड़ा हो जाता है; स्रष्टा और सृष्टि का भेद हो जाता है। फिर तुम सृष्टि की निंदा में लग जाते हो और स्रष्टा की पूजा में। और कहीं स्रष्टा और सृष्टि अलग नहीं हैं।

So it is better we too say, “toward That!” The moment we say “That,” a vast doorway opens. Then animals, birds, trees, the sky, all are included. Say “God,” and something is spoiled; a split arises—Creator and creation. Then you start slandering creation and worshiping the Creator. But there is no separation anywhere between Creator and creation.

स्रष्टा शब्द ठीक नहीं है; सृजन की ऊर्जा है। वही सृष्टि है, वही स्रष्टा है।

“Creator” is not the right word; it is a creative energy. That energy is both creation and creator.

‘उसके प्रति’ कहना बिलकुल ठीक है।

“To That” is perfectly right.

सा त्वस्मिन्‌परमप्रेमरूपा।

Sa tvasmin paramapremarupa.

उसके प्रति परमप्रेमरूप है। न नाम का पता है, न धाम का पता है। इसका क्या अर्थ हुआ? इसका अर्थ यह हुआ कि प्रेम तो नाम-धाम के बिना नहीं हो सकता, भक्ति हो सकती है। प्रेम के लिए तो नाम-धाम चाहिए।

To That it is of the nature of supreme love. No name, no dwelling known. What does this mean? It means that love cannot be without name and address; but devotion can. Love needs an address.

तुम अगर कहो कि मैं प्रेम में पड़ गया हूं, और कोई पूछे, ‘किसके प्रति’; तुम कहो, ‘इसका कुछ पता नहीं’, तो तुम पागल हो।

If you say you have fallen in love and someone asks, “With whom?” and you say, “No idea,” then you are mad.

प्रेम तो साकार के प्रति है, इसलिए नाम पता है। प्रेम का तो कोई एड्रेस है, पत्र लिखा जा सकता है। परमात्मा का कोई एड्रेस नहीं, पत्र लिखा नहीं जा सकता। परमात्मा के लिए तो बड़ा बावलापन चाहिए। निराकार के प्रति प्रेम! इसका अर्थ यह हुआ कि ऑब्जेक्ट, विषय तो खो गया, सब्जेक्ट, केवल तुम्हीं बचे।

Love is toward the manifest, hence it has a name. Love has an address; you can write letters. The Divine has no address; you cannot write letters. For the Divine, a great madness is needed: love toward the formless! Which means the object is gone—the subject alone remains.

जिन्होंने परमात्मा के प्रति प्रेम जाना, उन्होंने वस्तुतः यही जाना कि वहां कोई भी नहीं है। बस प्रेम ही प्रेम है। असल में परमात्मा के प्रति प्रेम कहना ठीक नहीं है, वहां ‘प्रति’ है ही नहीं। वहां सिर्फ प्रेम का निवेदन है, किसी के प्रति नहीं है; सिर्फ प्रेम का आविर्भाव है; शुद्ध प्रेम की ऊर्जा का उठान है, उत्थान है, ऊर्ध्वगमन है; किसी के प्रति नहीं है। पर कहना होगा तुम्हारी भाषा में।

Those who have known love toward the Divine have, in truth, known only this: there is no “other” there at all. There is only love. Strictly speaking, to say “love toward the Divine” is not right, because there is no “toward.” There is only a pouring of love; no one to receive; only a rising, an upsurge of pure loving energy; no object. But we must speak in your language.

इसलिए सूत्र कहता है: ‘वह उसके प्रति परम प्रेमरूपा है।’

Thus the sutra says: “It is supreme love toward That.”

परम प्रेम तभी है जब प्रेमी की भी जरूरत न रह जाए। जब तक प्रेमी की जरूरत है, तब तक तुम्हारा प्रेम परम प्रेम नहीं है, निर्भर है। निर्भर है तो शुद्ध नहीं हो सकता। जिससे तुम प्रेम करोगे, वह तुम्हारे प्रेम को आच्छादित करेगा। जिससे तुम प्रेम करोगे, वह तुम्हारे प्रेम को रंग देगा; जिसको तुम प्रेम करोगे, वह तुम्हारे प्रेम को ढंग देगा--परम नहीं हो सकता।

Love is supreme only when even the lover is no longer needed. So long as the lover is needed, your love is not supreme; it is dependent. And what depends cannot be pure. Whomever you love will cover your love, color it, give it a shape—then it cannot be supreme.

ऐसा समझो कि जब भी सोने का आभूषण बनाओगे, तो शुद्ध न रह जाएगा, कुछ न कुछ मिलाना पड़ेगा। क्योंकि शुद्ध सोना इतना नाजुक है, उसके आभूषण नहीं बनते। उसमें कुछ मिलाना ही पड़ेगा विजातीय--कुछ तांबा मिलाओ, कुछ और मिलाओ। वह अट्ठारह कैरेट रह जाएगा, बीस कैरेट होगा, बाईस कैरेट होगा; लेकिन शुद्ध नहीं हो सकता, चौबीस कैरेट नहीं हो सकता।

Think of it this way: whenever you craft jewelry from gold, it cannot remain pure; you must mix something. Pure gold is too delicate; jewelry cannot be made of it. You must alloy it with something foreign—some copper, some other metal. Then it is eighteen carat, twenty carat, twenty-two carat; but never pure, never twenty-four.

ऐसा समझो कि भक्ति के जब तुम आभूषण बनाते हो तो प्रेम हो जाता है और जब तुम प्रेम के आभूषणों को पिघला लेते हो और शुद्ध कर लेते हो, तब भक्ति हो जाती है। लेकिन जब तुम प्रेम के आभूषण पिघलाते हो तो प्रेमी भी पिघल जाता है। तुम जिसे प्रेम करते थे, वह बचता नहीं। तुम भी नहीं बचते; प्रेम ही बचता है। वे दोनों गए। वह द्वैत गया। और जब प्रेम ही बचता है, तब प्रेम शुद्ध है। न मैं न तू, दोनों खो गए!

When you make ornaments of devotion, it becomes love; when you melt love’s ornaments and refine them, devotion happens. But when you melt love’s ornaments, the lover melts too. The beloved you loved does not remain. You also do not remain; only love remains. Both vanish. Duality disappears. When only love remains, love is pure. Neither I nor you—both are gone!

जलालुद्दीन रूमी की बड़ी प्रसिद्ध कविता है, मुझे बड़ी प्यारी है। एक प्रेमी अपनी प्रेयसी के द्वार पर दस्तक देता है। भीतर से आवाज आती है, ‘कौन है?’ प्रेमी कहता है, ‘मैं हूं तेरा प्रेमी। पहचाना नहीं? मेरी पगध्वनि विस्मृत हो गई! मेरी आवाज पहचान से उतर गई!’ लेकिन भीतर से आवाज आई, ‘अभी तुम इस योग्य नहीं कि द्वार खुलें। अभी तुम अधिकारी नहीं।’

There is a famous poem of Jalaluddin Rumi that I cherish. A lover knocks at his beloved’s door. From within comes the voice, “Who is there?” The lover says, “It is I, your lover. Do you not recognize me? Have you forgotten my footsteps? Has my voice slipped from your memory?” But from within comes the reply, “Not yet. You are not qualified for the door to open. You are not ready.”

प्रेमी बड़ा हैरान हुआ। क्योंकि प्रेमी तो सदा सोचता है कि अधिकारी है ही। हर व्यक्ति की यही भूल है कि हर व्यक्ति जन्म से ही समझता है कि वह प्रेम का अधिकारी है। इसलिए प्रेम को कोई सीखता ही नहीं, बिना सीखे ही प्रेम करने लगते हैं। और इसलिए फिर प्रेम में इतनी भूलें होती हैं और प्रेम में इतना उपद्रव होता है, और सारा जीवन बरबाद हो जाता है।

The lover was astonished. The lover always believes he is worthy. Everyone is born with this error—that they are already qualified for love. Thus no one learns love; they begin without learning. Then there are so many mistakes in love, so much turmoil, and whole lives are wasted.

प्रेम संभावना है, सत्य नहीं। प्रेम को प्रगटाना है; वह प्रकट नहीं है। प्रेम कोई मिली हुई संपदा नहीं है; खोजनी है; सृजन करना है उसका।

Love is a possibility, not a fact. Love must be brought forth; it is not yet revealed. Love is not a gift already in hand; it must be sought, created.

प्रेमी लौट गया; वर्षों भटकता रहा; प्रेम की खोज करता रहा; प्रेम का अर्थ समझने की चेष्टा करता रहा; ध्यान किया, प्रार्थना की--धीरे-धीरे प्रेम का आविर्भाव हुआ, वह लौटा। फिर उसने दस्तक दी। भीतर से आवाज आई, ‘कौन?’ तो, जलालुद्दीन कहता है कि अब प्रेमी ने कहा, ‘तू ही है।’ और द्वार खुल गए।

The lover turned back; wandered for years; searched for love; tried to understand its meaning; meditated, prayed—slowly love arose. He returned and knocked again. From within came the voice, “Who?” Rumi says the lover now replied, “You.” And the door opened.

जलालुद्दीन से अगर मेरी कभी मुलाकात हो जाए--कभी न कभी हो सकती है, क्योंकि जो रहा है वह कहीं होगा; जो है वह मिटता नहीं--तो उससे मैं कहूं कि कविता पूरी कर दो, यह अधूरी है। अभी भी द्वार खुलने नहीं चाहिए। क्योंकि जहां ‘तू’ है वहां ‘मैं’ मिट नहीं सकता।

If I ever meet Jalaluddin—some day I might; what has been still is somewhere; that which is does not perish—I would say to him, “Complete the poem; it is unfinished. Even now the door should not open. Where ‘You’ remains, the ‘I’ cannot be entirely gone.”

प्रेमी ने पहले कहा, ‘मैं!’ अब उसने बदल लिया पहलू; लेकिन पहलू बदलने से कुछ फर्क नहीं पड़ता। अब वह कहता है, ‘तू!’ लेकिन ‘तू’ का क्या अर्थ है अगर ‘मैं’ मिट गया हो? किसको कहोगे ‘तू?’ किस प्रसंग में कहोगे ‘तू?’

The lover first said, “I!” Now he has changed sides; but turning the pillow does not change the bed. Now he says, “You!” But what is the meaning of “You,” if “I” is truly gone? To whom will you say “You”? In what context?

‘तू’ का सारा अर्थ ‘मैं’ में छिपा है। जब तक ‘मैं’ हूं, तभी तक ‘तू’ में अर्थ है। जब ‘मैं’ ही न रहा तो ‘तू’ कौन?

All the meaning of “You” is hidden in “I.” Only while “I” exists does “You” have meaning. When “I” is not, who is “You”?

जलालुद्दीन से मैं कहूं कि इसे थोड़ा और आगे बढ़ा, एक दफा और लौटा इस प्रेमी को। जल्दी मत कर। कविता खत्म करने की इतनी जल्दी भी क्या है; और चार लाइन जोड़ी जा सकती हैं। जाने दे वापस। प्रेयसी से कहलवा दे कि कुछ-कुछ तैयार हुआ, लेकिन पूरा नहीं। थोड़ी अधिकारी होने की क्षमता आई; लेकिन अभी प्रारंभ है। थोड़ा और भटक। थोड़ा और खोज। इतना पहुंचा है तो आगे भी पहुंच ही जाएगा। रास्ता ठीक है, जिस पर चल पड़ा है, मंजिल अभी नहीं आई। आधी यात्रा हो गई है--‘मैं’ खो गया; आधी और होनी चाहिए--‘तू’ भी खो जाए! फिर ला, कुछ वर्षों बाद! फिर लाने की वैसे जरूरत भी नहीं है। फिर तो प्रेयसी वहीं चली आएगी जहां प्रेमी है।

I would say to Jalaluddin, “Take it a little further; send this lover back once more. Do not be in a hurry to end the poem; add a few more lines. Let the beloved say, ‘You are partly ready, but not complete. Something of worthiness has come, but it is only the beginning. Wander a little more. Search a little more. Having come this far, you will reach further; the path is right, the destination has not yet come. Half the journey is done—‘I’ is gone; half remains—‘You’ must go too!’ Then bring him again after some years. In truth, then there is no need to bring him; the beloved will herself go where the lover is.”

परम प्रेम तब है जब न प्रेमी रहा न प्रेयसी रही, जब द्वंद्व खो गया।

Supreme love is when neither lover nor beloved remain, when duality is gone.

‘...उसके प्रति परम प्रेमरूपा है...।’

“...It is supreme love toward That...”

और तब--

And then—

अभी मैखानए दीदार हर जर्रे में खुलता है

अगर इंसान अपने आप से बेगाना हो जाए।

Even now the tavern of vision opens in every particle if a human being becomes a stranger to himself.

और तब कण-कण में उसकी मधुशाला का दरवाजा खुल जाता है! कण-कण में!

Then, in each speck the door to his winehouse opens! In every particle!

अभी मैखनाए दीदार हर जर्रे में खुलता है

कण-कण में उसका मधु बिखर जाता है और कण-कण में उसकी मधुशाला का द्वार खुल जाता है--अगर इंसान अपने आप से बेगाना हो जाए! अगर आदमी अपने को भूल जाए, तो परमात्मा को पाने में अड़चन कहां! अपने से बेगाना हो जाए! मैं को भूल जाए, मैं को छोड़ दे, मैं को न पकड़े रखे तो उसकी मधुशाला कण-कण पर बिखर जाती है! फिर सभी जगह उसकी ही मस्ती है।

Even now the tavern of vision opens in every speck— his nectar spills through every grain and the door to his winehouse opens—if a person becomes a stranger to himself! If a man forgets himself, what obstacle remains to finding the Divine! Become a stranger to yourself! Forget “me,” let go of “me,” do not cling to “me,” and his winehouse spills over every particle! Then everywhere there is only his ecstasy.

न तुम हो, न वह है; मस्ती ही मस्ती है--वही परम प्रेमरूप है!

अमृतस्वरूपा च।

No “you,” no “he”; only ecstasy—this is the nature of supreme love!

 

“And it is of the nature of immortality.”

बड़े अदभुत सूत्र हैं। छोटे, बीज-रूप!

These are wondrous sutras—short, seed-like.

‘और अमृतस्वरूपा है।’

‘वह भक्ति परम प्रेमरूपा है और अमृतस्वरूपा है।’ क्योंकि जिसने परम प्रेम जाना, फिर उसकी कोई मृत्यु नहीं। क्यों? क्योंकि वह तो मर ही चुका, अब मरेगा कैसे? मरना तो तभी तक शेष है जब तक तुम मिटे नहीं, मरे नहीं। मौत तो तभी तक डराएगी जब तक तुम हो। जिसने अपने को खो दिया उसकी कैसी मौत! उसने मौत पर विजय पा ली! वह अमृस्वरूप को उपलब्ध हो गया!

“Devotion is of the nature of supreme love and of immortality.” For one who has known supreme love—he has no more death. Why? Because he has already died—how can he die again? Death remains only while you have not died. Death frightens only while you are. One who has lost himself—what death can he have? He has conquered death! He has attained the immortal!

ध्यान रखना: अहंकार की ही मृत्यु होती है, तुम्हारी कभी नहीं होती; कभी हुई नहीं, हो नहीं सकती। तुम शाश्वत हो, सनातन हो; सदा थे, सदा रहोगे। अन्यथा कोई उपाय नहीं है। तुम चाहो भी अपने को मिटा लेना तो नहीं मिटा सकते। मौत होती ही नहीं। लेकिन तुमने एक अपना काल्पनिक आकार, रूप समझ रखा है। उस कल्पना की मौत होती है। तुमने अपनी एक अहंकार की प्रतिमा बना रखी है। परमात्मा से जुदा तुमने अपने को ‘मैं’ कहने का भाव बना रखा है। वही मैं-भाव मरता है। चूंकि तुम उससे बड़े जुड़े हो, तुम्हें लगता है, ‘मैं’ मरा! ‘मैं-भाव’ छूट जाए... ‘अमृतस्वरूपा च’... तब, तब जो मिलता है उसकी कोई मृत्यु नहीं है।

Remember: it is the ego that dies; you never die; never have, never can. You are eternal, timeless; forever you were, forever you will be. There is no other way. Even if you wish to annihilate yourself, you cannot. Death does not happen. But you have imagined a shape, a form for yourself. That imagination dies. You have fashioned a statue of ego apart from the Divine. It is that I-sense which dies. Because you are clinging to it, you feel, “I died!” If the I-sense drops... “It is of the nature of immortality”... then what is found knows no death.

यल्लब्ध्वा पुमान सिद्धो भवति अमृतो भवति तृप्तो भवति।

‘उस भक्ति को प्राप्त कर मनुष्य सिद्ध हो जाता है, अमर हो जाता है और तृप्त हो जाता है।’

“Attaining that devotion, a man becomes accomplished, immortal, and fulfilled.”

‘...सिद्ध हो जाता है।’

“...becomes accomplished.”

सिद्ध का क्या अर्थ होता है?

What does accomplished mean?

सिद्ध का अर्थ होता है: जो होने को थे वही हो गए। जो बीज की तरह लाए थे वह खिल गया फूल की तरह: सिद्ध का अर्थ होता है।

It means: he has become what he was meant to be. That which he carried like a seed has blossomed into a flower.

सिद्ध का अर्थ होता है: अब और साधना करने को न रही; अब और कोई साध्य न रहा; अब सभी साधनों के पार आ गए।

It means: nothing remains to be practiced; no goal remains; you have gone beyond all means.

सिद्ध का अर्थ होता है: तुमने पा लिया अपने स्वभाव को, अपने स्वरूप को; पहुंच गए उस परम मंदिर में जिसकी तलाश थी, जन्मों-जन्मों अनंतकाल तक जिसे खोजा था, जिसके लिए भटके थे।

It means: you have found your own nature, your own form; you have reached the supreme temple you sought, for which you wandered through births upon births.

स्वयं को खोते ही व्यक्ति सिद्ध हो जाता है। इसका अर्थ हुआ कि सारा भटकाव अहंकार का है। तुम इसलिए नहीं भटकते कि कोई तुम्हें और भटका रहा है; तुम इसलिए भटकते हो कि तुम हो। जब तक तुम हो, भटकोगे। तुम मिटे कि पहुंचे। मिटने में ही पहुंच जाना है। होने में ही भटकना है।

The moment one loses oneself, one becomes accomplished. Which means: all wandering belongs to the ego. You do not wander because someone else misleads you; you wander because you are. So long as you are, you will wander. The moment you disappear, you arrive. In disappearing is arrival. In being is wandering.

‘अमर हो जाता है, तृप्त हो जाता है।’

“He becomes immortal, he becomes fulfilled.”

‘जिस भक्ति के प्राप्त होने पर मनुष्य न किसी वस्तु की इच्छा करता है, न द्वेष करता है, न आसक्त होता है और न उसे विषय-भोगों में उत्साह होता है।’

“Upon attaining that devotion, a person desires nothing, feels no hatred, has no attachment, and has no enthusiasm for sense pleasures.”

इब्तिदा वो थी कि जीने के लिए मरता था मैं

इन्तिहा ये है कि मरने की भी हसरत न रही।

At first I burned to live—even to die for life; at last I found even the desire to die had vanished.

ऐसे भी दिन थे जब जीने के लिए ऐसी आतुरता थी कि मरने को भी तैयार हो जाता था। और आखिरी वक्त--‘इन्तिहा ये है’--और आखिरी बात यह है, पहुंच जाने की बात यह है--‘कि मरने की भी हसरत न रही।’ जीने की तो बात छोड़ो, मरने की भी आकांक्षा नहीं उठती।

There were days when I was so desperate to live I would have died for it. And the final moment—“at last”—the moment of arrival is this: “even the desire to die is gone.” Let alone living, not even the desire to die arises.

तुमने कभी खयाल किया, तुम्हें मरने की आकांक्षा तभी उठती है जब तुम्हारी जीवन की आकांक्षा पूरी नहीं होती! जहां-जहां अड़चन आती है जीवन की आकांक्षा में, वहीं तुम कहते हो कि मर जाना बेहतर है। मरना तुम चाहते नहीं। जीना तुम चाहते हो अपनी शर्तों पर। शर्त कभी पूरी नहीं होती, तो मरने की तैयारी करने लगते हो।

Have you ever noticed, the desire to die arises only when the desire to live remains unfulfilled. Wherever life’s desire is thwarted, you say it is better to die. You do not want death; you want life on your own terms. When those terms are not met, you prepare to die.

रूसी कहानी है कि एक लकड़हारा लौट रहा है गट्ठर लेकर सिर पर। जिंदगी भर लकड़ियां ढोता रहा है, थक गया है।... सभी थक जाते हैं, और सभी लकड़ियां ढो रहे हैं। काटो जंगल से, बेचो बाजार में; फिर दूसरे दिन काटो जंगल से, फिर बेचो बाजार में!... थक गया है। हड्डी-हड्डी जरा-जीर्ण हो गई है। उस दिन तो वह बड़ा दुखी है कि इससे भी क्या सार है! यही करता रहा, यही करता रहूंगा, और एक दिन मर जाऊंगा और मिट्टी में गिर जाऊंगा।

There is a Russian story: A woodcutter returns with a bundle on his head. His whole life he has carried wood; he is exhausted. All get tired, and all are carrying wood. Cut from the forest, sell in the market; next day, cut again, sell again! He is worn. His bones are old and frail. That day he is particularly miserable: What is the use? This I have done, this I will keep doing, and one day I will die and fall into dust.

तो उसने कहा, ऐ मौत, सभी को आती है, एक मुझ ही को छोड़ देती है। मुझे क्यों नहीं आती? उठा ले मुझे! ऐसे मौत साधारणतः इतना जल्दी सुनती नहीं। पर कहानी है कि मौत ने सुन लिया। मौत आ गई। लकड़हारा गट्ठर को पटक कर दुखी मन से बैठा था। मौत ने आकर कहा, मैं आ गई हूं, बोलो क्या काम है?

He says, “O Death, you come to all; you keep leaving only me. Why do you not come? Take me away!” Death usually does not come so quickly. But the tale says Death heard. Death arrived. The woodcutter had thrown down his bundle and sat despondent. Death said, “I have come. What do you want?”

देखा मौत को, हाथ-पैर कंप गए, प्राण कंप गए, श्वास रुक गई। उसने कहा, नहीं, कुछ काम नहीं; कोई और दिखाई नहीं पड़ा, गट्ठर उठवा कर सिर पर रखवाना है। कृपा कर और गट्ठर उठा कर सिर पर रख दे।

Seeing Death, his limbs shook, life quivered, breath stalled. He said, “No, nothing. I did not see anyone else around; please just lift my bundle and place it on my head.”

तुम जब भी मरने की बात करते हो तब गौर से देखना: वहां जीने की आकांक्षा बड़ी गहरी है। इसलिए जो लोग आत्महत्या करते हैं, तुम चौंकना मत, तुम यह मत सोचना कि इन लोगों ने आत्महत्या कर ली, बात क्या है! आदमी तो जीना चाहता है; ये मर कैसे गए! ये बहुत बुरी तरह जीना चाहते थे, बड़ी प्रगाढ़ता से जीना चाहते थे। इनकी शर्तें बड़ी थीं; जिंदगी पूरी न कर पाई। ये जिंदगी से नाराज हो गए। ये जिंदगी को तो न मिटा पाए; जिंदगी को मिटाने के लिए तत्पर हो गए थे--अपने को मिटा लिया। मगर इनकी आत्महत्या में जीवन की आकांक्षा है, जीवेषणा है।

Whenever you talk of dying, look closely: there is a deep desire to live. So do not be surprised when people commit suicide. Do not think, “How did they die? People want to live; how did they die?” They wanted to live very badly, intensely. Their conditions were too many; life could not fulfill them. They became angry with life. They could not destroy life; in attempting to destroy life, they destroyed themselves. Yet in suicide there is the hunger to live.

जब तुम जीवन की आकांक्षा छोड़ देते हो, तब तुम चकित हो जाओगे कि उसके साथ ही साथ मृत्यु की आकांक्षी भी छूट जाती है। जिस व्यक्ति के जीवन को जीवेषणा से छुटकारा मिल गया; जो अभी राजी है कि मौत आ जाए तो तैयार पाए; जो यह भी नहीं कहता कि कल मुझे जीना है--उसे तुम कभी आत्महत्या करता न पाओगे; हालांकि तुम्हें लगेगा कि इसे तो आत्महत्या कर लेनी चाहिए। जब यह आदमी कहता है कि मुझे जीने का कोई सवाल नहीं है तो इसे आत्महत्या कर लेनी चाहिए। लेकिन आत्महत्या तभी की जाती है जब जीने की बड़ी गहरी आकांक्षा होती है। यह आत्महत्या भी क्यों करे? मरने की भी हसरत न रही। उतनी आकांक्षा भी नहीं है अब।

When you drop the hunger to live, you will be surprised that, along with it, the desire for death melts away. One who is free of the thirst for life—who is ready if death arrives—who does not even say, “Tomorrow I must live”—you will never find him committing suicide; though you may think he should. If a man says there is no question of living, you may think he should end himself. But suicide is committed only when there is a deep craving for life. Why would he kill himself now? Not even the desire to die remains.

‘...न किसी वस्तु की इच्छा करता है।’

“...he does not desire anything.”

क्योंकि जिसने भक्ति को जान लिया, वस्तुएं व्यर्थ हो गईं।

For one who has known devotion, objects become useless.

तुम जब कभी प्रेम को जानते हो तब भी वस्तुएं व्यर्थ हो जाती हैं।

Even when you know love, objects lose their grip.

तुमने कभी खयाल किया, प्रेमी एक-दूसरे को वस्तुओं की भेंट देने लगते हैं! वह प्रेम का लक्षण है। क्यों? अब वस्तुओं का मोह नहीं रह जाता। वस्तुएं देने योग्य हो जाती हैं; पकड़ रखने योग्य नहीं रह जातीं।

Have you noticed? Lovers start giving gifts to each other! That is a sign of love. Why? Because the fascination with objects weakens. Objects become worthy of giving, not of clinging.

जिसे तुम प्रेम करते हो उसे तुम सब दे देना चाहते हो। इसलिए कंजूस प्रेम नहीं कर पाते। कृपण आदमी के जीवन में कोई प्रेम नहीं हो सकता। क्योंकि कृपणता और प्रेम एक साथ नहीं हो सकते; एक ही घर में उन दोनों का निवास नहीं हो सकता।

One to whom you are devoted, you want to give everything. Hence misers cannot love. No love can arise in a miser’s life. Miserliness and love cannot coexist; they cannot dwell in the same house.

तो ध्यान रखना: कृपण तो प्रेमी भी नहीं हो सकता, भक्त होना तो असंभव है। लेकिन अक्सर तुम कृपणों को भक्त पाओगे। वह भक्ति झूठी है। निजाम हैदराबाद भक्त आदमी थे। लेकिन मैंने सुना है कि वे दुनिया के सबसे बड़े संपत्तिशाली आदमी थे। इतनी बड़ी संपत्ति और किसी के पास नहीं थी। लेकिन कृपण तुम ऐसा आदमी न पाओगे। जो टोपी उन्होंने सिंहासन पर बैठते वक्त पहनी थी, वे चालीस साल उसको पहने रहे। उससे बास आती थी। वह इतनी गंदी हो गई थी। वे उसको धुलने नहीं देते थे, क्योंकि धुलने में कहीं बिगड़ न जाए, कहीं खराब न हो जाए। वे मरते दम तक उसी को पहने रहे। मेहमान सिगरेट अधजली छोड़ जाते तो ऐश-ट्रे से वे इकट्ठी कर लेते थे--खुद पीने के लिए! यह तुम भरोसा न करोगे। और यह आदमी भक्त था! पांच बार इबादत करता था भगवान की। यह असंभव है। यह बिलकुल असंभव है।

Mark this: a miser cannot be a lover; how could he be a devotee? Yet often you find misers talking of devotion. That devotion is false. The Nizam of Hyderabad was a “devout” man. But I have heard he was the richest man in the world. No one had such wealth. Yet you would not find a greater miser. The cap he wore at his coronation—he wore it for forty years. It stank. It was filthy. He would not have it washed, lest it be damaged. He wore it until he died. If guests left half-smoked cigarettes, he would collect them from the ashtray—for himself! You may not believe it. And this man was a devotee! He prayed five times a day. Impossible. Absolutely impossible.

यह आदमी किसको धोखा दे रहा है? अभी तो इस आदमी के जीवन में प्रेम भी नहीं है! जली सिगरेटें, झूठी सिगरेटें इकट्ठी कर रहा है! जैसे ही मेहमान जाएं, जो पहला काम निजाम करते थे, वह यह कि जल्दी से सिगरेटें सम्हाल कर रख लेना, फिर फुर्सत से पीएंगे!

Whom was he deceiving? Even love has not entered this man’s life! Collecting stubbed cigarettes! As soon as guests left, the first thing he did was quickly gather the cigarette butts to smoke later!

जहां भी तुम कृपण को पाओ, वहां तुम समझ लेना कि अगर वह भगवान की बातें कर रहा हो, प्रेम और भक्ति की बातें कर रहा हो, तो वे किसी गहरे घाव को छिपाने की तरकीबें हैं। कृपण कभी भक्त नहीं हो सकता। कृपण प्रेमी ही नहीं हो पाता। वह पहली ही सीढ़ी नहीं चढ़ता, दूसरी पर तो पहुंचेगा कैसे?

Wherever you find a miser, know that if he speaks of God, love, devotion, these are tricks to cover some deep wound. A miser can never be a devotee. He cannot even be a lover. He cannot climb the first step; how will he reach the second?

जब तुम प्रेम करते हो, तत्क्षण तुम्हारी पकड़ वस्तुओं से उठ जाती है, तुम भेंट कर सकते हो, दान दे सकते हो! और देकर तुम प्रसन्न होते हो, उदास नहीं। और जो तुमसे ले लेता है, तुम उसके अनुगृहीत होते हो कि उसने हलका किया। तुम ऐसा नहीं सोचते कि वह तुम्हारा अनुगृहीत होए; क्योंकि अगर उतना भी रह गया तो सौदा हुआ, फिर तुम कृपण हो।

When you love, your grip on objects loosens at once; you can gift, you can give! And by giving you feel joyous, not sad. And whoever accepts from you, you feel grateful to them for lightening you. You do not think they should be grateful to you; for if even that remains, it is a transaction, you are a miser.

हिंदुस्तान में रिवाज है कि ब्राह्मण घर आए तो पहले उसे भेंट दो, दान दो, फिर दक्षिणा भी दो। दक्षिणा का मतलब होता है धन्यवाद कि तुमने भेंट स्वीकार की! दक्षिणा बड़ा अदभुत शब्द है! पहले दान दो, और चूंकि ब्राह्मण ने स्वीकार किया, इनकार भी कर सकता था, फिर दक्षिणा दो कि धन्यभाग कि तुमने स्वीकार किया! तुम इनकार कर देते तो मेरा प्रेम अधूरा वापस लौट आता! तुमने द्वार दिया!

In India there is a custom: when a brahmin visits, first offer him a gift, then also give dakshina. Dakshina means gratitude that he accepted your gift! Dakshina is a wonderful word! First give the gift; since the brahmin accepted—he could have refused—then give dakshina: blessed that you accepted! Had you refused, my love would have returned unfulfilled. You gave me a door!

इसलिए प्रेमी अनुगृहीत होता है देकर। भक्त सब लुटा कर अनुगृहीत होता है।

Thus the lover feels obliged by giving. The devotee, having given all, feels obliged.

‘...किसी वस्तु की इच्छा नहीं करता है, न द्वेष करता है।’

“...he does not desire anything, nor does he hate.”

क्योंकि जब इच्छा ही नहीं रही तो द्वेष कहां! द्वेष तो इच्छा की छाया है। जब तक तुम इच्छा करते हो तब तक द्वेष भी करोगे। क्योंकि जो वस्तु तुम चाहते हो, वह अगर किसी और के कब्जे में है तो तुम क्या करोगे? तुम द्वेष करोगे। तुम ईर्ष्या करोगे। तुम जलोगे।

Because when desire is gone, what hatred can remain! Hatred is the shadow of desire. So long as you desire, you will hate. For the very thing you want—if it is in someone else’s possession—what will you do? You will hate. You will envy. You will burn.

‘...न आसक्त होता है।’

“...nor is he attached.”

क्योंकि जब इच्छा ही न रही...।

Because when desire is gone...

समझ लो इसको ठीक से।

Understand this well.

जिसके जीवन में वस्तुओं की इच्छा है, उसका अर्थ है कि उसने प्रेम को नहीं जाना, पहली बात। वह चूक गया। वस्तुएं तो पड़ी रह जाएंगी, प्रेम साथ जाता है। थोड़ा जाता है, भक्ति होती तो पूरा जाता। उतना जाता जितना प्रेम था। जितना खालिस सोना था, साथ चला जाता; शेष विजातीय पड़ा रह जाता।

If there is desire for objects in your life, it means you have not known love—first fact. You missed. Objects remain behind; love goes with you. A little goes with you if it is love; devotion goes in its entirety. What is pure gold goes with you; what is alien remains behind.

अगर तुम प्रेम तक नहीं पहुंच पाए तो उसका अर्थ केवल इतना है कि तुम जो भी इकट्ठा कर रहे हो, वह सब मौत छीन लेगी। इसलिए कृपण मौत से डरता है। जीता नहीं और मौत से डरता है। जीने की तैयारी करता है, जीता कभी नहीं। क्योंकि जीने में तो खर्च है। जीने में तो प्रेम लाना पड़ेगा। जीने में तो व्यक्तित्व प्रवेश कर जाएंगे वस्तुओं की दुनिया समाप्त हो जाएगी। न, वह सिर्फ जीने की तैयारी करता है; मकान बनाता है जिसमें कभी रहेगा; धन इकट्ठा करता है जिसको कभी भोगेगा; शादी करता है, पत्नी, जिससे कभी प्रेम करेगा, फुरसत से; बच्चे पैदा करता है कि कभी जब समय होगा, सुविधा होगी, तब एक बार आशीर्वाद बरसा देंगे। मगर वह दिन कभी आता नहीं, वह तैयारी ही करता है। एक दिन मौत उसे उठा लेती है। और जो भी उसने इकट्ठा किया था, वह सब पड़ा रह जाता है। इसका भय सताता है।

If you have not reached love, it simply means that what you accumulate, death will snatch away. Hence the miser fears death. He never lives and he fears death. He prepares for living, but never lives. For living requires expenditure. You must bring love. Persons enter, the world of objects ends. No—he only prepares to live: builds a house in which he will someday live; hoards wealth he will someday enjoy; marries a wife with whom someday he will love when free; has children whom someday, when convenient, he will bless. But that day never comes; he only prepares. One day death takes him. All that he gathered lies behind. This frightens him.

इसलिए कृपण डरता रहता है और डर के कारण और भी कृपण होता जाता है। मौत के खिलाफ इंतजाम करता है।

Thus the miser is afraid and, out of fear, becomes more miserly; he makes arrangements against death.

मौत के खिलाफ एक ही इंतजाम है--और वह है प्रेम। मौत के खिलाफ दूसरा कोई इंतजाम नहीं है, कोई सुरक्षा नहीं है। कोई बीमा-कंपनी मौत के खिलाफ सुरक्षा नहीं दे सकती। सिर्फ प्रेम...।

There is only one arrangement against death—love. There is no other security, no other defense. No insurance company can insure against death. Only love...

क्योंकि प्रेम के क्षण में तुम वस्तुओं के ऊपर उठते हो और व्यक्तित्व दृष्टि में आता है; व्यक्तियों का संसार शुरू होता है; वस्तुओं का समाप्त होता है। तब वस्तुएं साधनरूप हो जाती हैं। तुम प्रेम के लिए उनका उपयोग करते हो, लेकिन वे तुम्हारा उपयोग नहीं कर पातीं। जब तुम वस्तुओं की इच्छा करते हो तो जो वस्तुएं तुम्हारे पास हैं, उनमें तुम्हारी आसक्ति होती है: कोई छीन न ले! और जो तुम्हारे पास नहीं हैं, दूसरों के पास हैं; उनसे तुम्हारा द्वेष होता है, क्योंकि उनके पास हैं और तुम्हारे पास नहीं हैं। इच्छा के दो पहलू बन जाते हैं: फिर अपने पास जो है उसे पकड़ो, और दूसरे के पास जो है उसे छीनो। तब सारा जीवन एक छीना-झपट, एक आपाधापी, एक दौड़-धूप हो जाती है; हाथ कुछ भी नहीं लगता। मरते वक्त हाथ खाली होते हैं।

Because in moments of love you rise above objects and persons come into view; the world of objects ends. Then objects become means; you use them for love, but they cannot use you. When you desire objects, you cling to what you have—lest someone seize it! And what you do not have but others do, you resent, for they have it and you do not. Desire thus has two sides: clutch what you have; snatch what others have. Life becomes a scramble, a tug-of-war, a round-and-round; nothing is gained. At death your hands are empty.

‘...न आसक्त होता है, न उसे विषय-भोगों में उत्साह होता है।’

“...nor is he attached; nor does he have zeal for sense pleasures.”

यह बहुत समझ लेने जैसा है। विषय-भोगों में तुम्हें उत्साह तभी तक है, जब तक तुम्हें परम भोग का स्वाद नहीं मिला। क्षुद्र को भोगता आदमी तभी तक है जब तक विराट के भोग का द्वार नहीं खुला। कंकड़-पत्थर बीनते हो, क्योंकि हीरे-जवाहरातों का पता नहीं। कूड़ा-करकट इकट्ठा करते हो, क्योंकि संपत्ति की कोई पहचान नहीं है।

This must be understood. You have zeal for sense pleasures only so long as you have not tasted the supreme delight. One who feeds on crumbs does so because he knows nothing of diamonds. One who gathers trash does so because he does not recognize real treasure.

यह लक्षण है भक्त का कि उसे विषय-भोगों में कोई उत्साह नहीं होता। कामी को सिर्फ विषय-भोग में उत्साह होता है, और कोई उत्साह नहीं होता। प्रेमी को विषय-भोग में उत्साह नहीं होता; किन्हीं और चीजों में उत्साह होता है; अगर उनके सहारे काम भी चले तो ठीक।

This is a sign of the devotee: he has no enthusiasm for sense pleasures. The lustful has enthusiasm only for sense pleasure, nothing else. The lover has no zeal for sense pleasures; he is enthused by other things; if through them sex happens too, fine.

जैसे समझो: अगर तुम किसी व्यक्ति के प्रेम में हो, तो तुम चाहोगे कि दोनों बैठ कर कभी शांत आकाश में तारों को देखो। कामी नहीं चाहेगा यह। कामी कहेगा, क्यों फिजूल समय खराब करना? तारों में क्या रखा है? एक दफा देख लिए सदा के लिए देख लिए। कामी को तो शरीर में रस है, तारों में नहीं, चांद में नहीं, पक्षियों के गीत में नहीं। दो प्रेमी बैठ कर सितार सुन सकते हैं या गीत गा सकते हैं। या दो प्रेमी बैठ कर शांत, मौन ध्यान कर सकते हैं, प्रार्थना कर सकते हैं। उस प्रार्थना के माध्यम से ही अगर काम भी जीवन में आ जाए तो उन्हें कोई विरोध नहीं है। लेकिन शुरू उन्होंने प्रार्थना की थी। चांद को देखते-देखते वे करीब आ जाएं और एक-दूसरे का हाथ हाथ में ले लें तो उन्हें कुछ विरोध नहीं है; लेकिन देखना उन्होंने चांद को शुरू किया था।

Consider: if you are in love, you will wish to sit together under a quiet sky and watch the stars. The lustful will not. He will say, “Why waste time? What is in the stars? See once, you’ve seen forever.” The lustful has taste for the body, not for stars, not for the moon, not for birdsong. Two lovers can sit and listen to a sitar or sing. Or two lovers can sit in silent meditation, in prayer. If through that prayer sex also enters their life, they do not object. But they began with prayer. Gazing at the moon, they may come close and take each other’s hand—no problem; yet they began by looking at the moon.

प्रेमियों की आंख एक-दूसरे पर नहीं होतीं; एक साथ किसी और चीज पर होती हैं। कामियों की आंख एक-दूसरे पर होती हैं, और किसी चीज पर नहीं होतीं। प्रेमी किसी और तीसरी चीज को देखते हैं अपने से पार। प्रेम का कोई गंतव्य है, काम का कोई गंतव्य नहीं है। काम अपने आप में समाप्त हो जाता है। प्रेम अपने से पार जाता है। जो पार ले जाए, जो अतिक्रमण कराए, जो तुम्हें तुमसे ऊपर देखने की सुविधा दे, वही प्रेम है।

Lovers’ eyes are not on each other; they are together on something beyond both. The lustful have eyes only for each other, nothing beyond. Lovers look toward something third, beyond themselves. Love has a destination; lust has none. Lust ends in itself. Love goes beyond itself. That which takes you beyond, lets you overstep yourself—that is love.

तो प्रेमी कभी बैठ कर सितार सुनेंगे, या कभी गीत गाएंगे, या कभी नाचेंगे, या कभी खुले आकाश के नीचे लेटेंगे, या कभी सागर-तट पर घूमेंगे, कभी सागर के नाद को सुनेंगे। लेकिन प्रेमी, कामी नहीं!

So lovers will sit and listen to a sitar, or sing, or dance, or lie under the open sky, or walk by the sea and listen to its roar. But lovers, not the lustful!

प्रेमी का कुछ लक्ष्य है जो दोनों से पार है। लेकिन बार-बार उस लक्ष्य से वे अपने पर लौट आएंगे। भक्त कभी नहीं लौटता--गया सो गया! वह जब चांद की तरफ गया तो गया, गया, गया, फिर नहीं लौटता। भक्त पीछे लौटना नहीं जानता। कामी तो कहीं जाता ही नहीं; प्रेमी जाता है, लौट, लौट आता है; भक्त गया सो गया।

Love has a goal beyond the two. But again and again they return from that goal to each other. The devotee never returns—gone is gone! When he heads toward the moon, he goes, goes, goes—he does not return. The devotee does not know how to return. The lustful goes nowhere; the lover goes and returns; the devotee—gone is gone.

काम ऐसे है जैसे पिंजरे में बंद पक्षी; कहीं जाता नहीं, वहीं पिंजरे में ही उछल-कूद करता रहता है, वहीं हलन-चलन करता रहता है। बस पिंजरा उसकी सीमा है।

Lust is like a bird locked in a cage; it goes nowhere, it only hops inside the cage, moving here and there within its limits.

प्रेम ऐसे है जैसे कबूतर उड़ते हैं आकाश में, फिर अपने घर में वापस लौट आते हैं। पिंजड़ों में बंद नहीं हैं। न लौटें तो कोई उन्हें बुलाता नहीं है; कोई पकड़ने नहीं जा सकता, अपने से लौट आते हैं। घर के ऊपर एक छत्ता लगा दिया होता है। उड़ते हैं दूर आकाश में, बड़ी दूर की यात्रा करते हैं, थकते हैं, लौट आते हैं वापस। प्रेमी ऐसे पक्षी हैं जो पिंजड़ों में बंद नहीं हैं; जाते हैं दूर अपने से पार, लौट-लौट आते हैं। भक्त ऐसा पक्षी है जो गया सो गया; उसका लौटने का कोई घर नहीं है। उसका घर सदा आगे है--और आगे! वह जब तक परमात्मा तक ही न पहुंच जाए तब तक यात्रा जारी रहती है।

Love is like pigeons who fly into the sky and then return to their home. They are not caged. If they do not return, no one can fetch them; they come of themselves. A loft is built above the home; they fly far, make long journeys, grow tired, and return. Lovers are like such birds; not caged; they go far beyond themselves and return. The devotee is such a bird who, once gone, is gone; he has no home to return to. His home is always ahead—farther and farther! Until he reaches the Divine, his journey does not stop.

‘भक्ति के प्राप्त होने पर मनुष्य न किसी वस्तु की इच्छा करता है, न द्वेष करता है, न आसक्त होता है, और न उसे विषय-भोगों में उत्साह होता है।’

“Upon attaining devotion, a man neither desires nor hates, nor is he attached, nor is he enthusiastic about sense pleasures.”

यज्ज्ञात्वा मत्तो भवति स्तब्धो भवति आत्मारामो भवति।

‘उस भक्ति को जान कर मनुष्य उन्मत्त हो जाता है, स्तब्ध हो जाता है, और आत्माराम हो जाता है।’

“Knowing that devotion, one becomes intoxicated, becomes still, and delights in the Self.”

...उन्मत्त हो जाता है! पागल हो जाता है!

...becomes intoxicated! Becomes mad!

भक्ति अपूर्व उन्मत्तता है। आंखें सदा नशे से सरोबोर रहती हैं। मन सदा एक अपूर्व बेहोशी में डूबा होता है। जीवन साधारण गति नहीं रह जाती, नृत्य हो जाता है। जीवन से गद्य खो जाता है, पद्य का जन्म होता है। किसी और ही आयाम में प्रवेश हो जाता है।

Devotion is an unprecedented intoxication. The eyes are forever soaked in wine. The mind is always steeped in a unique swoon. Life is no longer prose, it becomes poetry; no longer a mere march, it becomes dance. One enters another dimension.

वह सिजदा क्या, रहे अहसास जिसमें सिर उठाने का

इबादत और बकदरे होश तौहीने इबादत है।

What kind of prostration is one where the thought of raising the head remains? Prayer done with watchfulness insults prayer.

भक्त का सिर झुकता है तो फिर उठता नहीं। साधारण लोगों को तो पागल मालूम पड़ेगा। साधारण लोग तो सिर झुकाते ही नहीं, सिर्फ दिखाते हैं कि सिर झुकाते हैं। दिखाते भर हैं! अहंकार तो अकड़ा खड़ा रहता है, शरीर ही कवायद करता है।

वह सिजदा क्या, रहे अहसास जिसमें सिर उठाने का

लेकिन भक्त ऐसे पागल हैं कि वे इसी को सिजदा कहते हैं, इसी को सिर झुकाना कहते हैं कि जब यह खयाल ही न रह जाए कि अब सिर उठाना भी है! झुका दिए, उसको उठाना क्या! मिटा दिया, उसे वापस सम्हालना क्या!

इबादत और बकदरे होश तौहीने इबादत है।

When a devotee’s head bows, it does not rise again. To ordinary people he will seem mad. Ordinary people never truly bow; they only act. They only show the bow! The ego still stands erect, only the body performs the drill.

और होश क्या बचाना! जब डूबे तो डूबे! होशियारी से कहीं कोई डूबता है? हिसाब रख कर कहीं कोई प्रेम में गया है? गणित को तो छोड़ जाना पड़ता है पीछे। तर्क के तो पार जाना होता है। बुद्धि तो बेईमानी है, चालाकी है। बुद्धि तो कुशलता है, गणित है। प्रेम इस तरह के गणित को स्वीकार नहीं करता। फिर भक्ति की तो बात ही क्या!

 

प्रेम में भी गणित टूटने लगता है। प्रेम में भी दो और दो चार नहीं होते सदा, कभी पांच हो जाते हैं, कभी तीन ही रह जाते हैं। प्रेम में हिसाब-किताब की दुनिया डांवाडोल हो जाती है।

 

भक्ति तो आखिरी शराब है; फिर उसके आगे और कोई नशा नहीं!

वह सिजदा क्या, रहे अहसास जिसमें सिर उठाने का

इबादत और बकदरे होश...

प्रार्थना और वह भी होश के साथ! तो भले आदमी, प्रार्थना करने ही क्यों गए? दुकान ही चलाते। वहीं तुम्हारी पात्रता थी। जब प्रार्थना करने गए तो फिर क्या होश, क्या हिसाब?

What kind of prostration is one where the thought of lifting the head remains? And prayer done with careful awareness—why go to pray at all? Better run your shop; that is your aptitude. If you have gone to pray, what “carefulness,” what “accounts”?

इबादत और बकदरे होश तौहीने इबादत है।

 

फिर तो तुम प्रार्थना की बेइज्जती कर रहे हो, तौहीन कर रहे हो।

Prayer done with watchfulness is an insult to prayer.

सुना है मैंने, एक फकीर दीवाना हो गया। घर के लोग समझे नहीं। मित्र-प्रियजन पहचाने नहीं। यह बीमारी न थी। यह, जो आदमियों की साधारण बीमारी है, उससे मुक्त हो जाना था। लेकिन, साधारण बीमारी को हम स्वास्थ्य समझते हैं। उन्होंने वैद्य को बुला लिया। वैद्य ने उसकी नब्ज की जांच की। तो कहते हैं, उस फकीर ने कहा:

I have heard: a fakir went mad. Family did not understand. Friends could not recognize. It was no illness. It was that he was cured of the common disease of people. But we take the common disease as health. They called a physician. He checked the pulse. The fakir said:

चारागर! मस्त की दुनिया है जमाने से जुदा।

होश में आ कि जहां हम हैं वहां होश नहीं।

Healer! The realm of the intoxicated is apart from the world. Come to your senses: where we are, there is no “sense.”

होश में आ कि जहां हम हैं वहां होश नहीं!

Come to your senses—where we are, there is no sense!

कहा: वैद्य, मस्तों की दुनिया और ही दुनिया है। यह तू क्या कर रहा है? होश में आ! क्या नब्ज पकड़ रहा है?

He said, “Physician, the world of the intoxicated is a different world. What are you doing? Come to your senses! What pulse are you grasping?”

मस्तों की एक और ही दुनिया है। दीवाने कुछ और ही आयाम में जीते हैं। उसे हम समझें कि वह आयाम क्या है।

The intoxicated live in another world. The mad live on another dimension. Let us understand that dimension.

तुम कहां जीते हो? तुम वहां जीते हो जहां गणित है, हिसाब है, साफ-सुथरी रेखाएं हैं। तुम ऐसे जीते हो जैसे कोई बगीचा बना लेता है, साफ-सुथरा! भक्त ऐसे जीता है जैसे कोई जंगल में जीता है: कुछ साफ-सुथरा नहीं है; आदमी के हाथ की कोई छाप नहीं है, सिर्फ परमात्मा के हस्ताक्षर हैं। वह किसी नियम से नहीं जीता। क्योंकि जिसने प्रेम को पा लिया उसके लिए कोई नियम लागू नहीं होते; जरूरत नहीं रह जाती।

Where do you live? In a place of calculations, accounts, crisp lines. You live like a trimmed garden, neat and tidy. A devotee lives as if in a forest: nothing manicured; no trace of man’s hand, only the signature of the Divine. He lives by no rule. For one who has attained love, rules no longer apply; they are no longer needed.

संत अगस्तीन को कोई पूछता था कि मुझे एक ही नियम बता दो। बहुत नियमों की बात मुझसे मत करो, मैं नासमझ हूं। बहुत आज्ञाएं मुझे मत दो, क्योंकि मैं भूल ही जाऊंगा। तुम मुझे एक ही सार की बात बता दो। मैं शास्त्रों को नहीं जानता हूं।

Someone asked Saint Augustine, “Give me only one rule. Do not speak of many; I am simple. Do not give me many commandments; I will forget. Give me the essence. I do not know the scriptures.”

आदमी बड़ा अनूठा था! क्योंकि अपने अज्ञान को स्वीकार करने से बड़ी घटना इस जगत में और नहीं है। मैं अज्ञानी हूं, उसने कहा: मुझे तुम साधारण सा सूत्र दे दो, जो मैं पाल लूं, जो मुझे भूले न।

A rare man—there is nothing greater than to admit one’s ignorance. “I am ignorant,” he said; “give me a simple formula, something I can keep, something I will not forget.”

तो अगस्तीन ने बहुत सोचा, अगस्तीन बोलने में कुशल आदमी था, लेकिन इस आदमी के सामने उसका बोलना खो गया। उसने बहुत सोचा। उसने कहा: फिर तुम एक काम करो। प्रेम, बस इतना ही याद रखो, फिर शेष सब अपने से हो जाएगा।

Augustine, a fluent speaker, fell silent before him. He pondered long. He said, “Then do just one thing: love. Remember only this; all else will follow of itself.”

तुम प्रेम करो--सब नियम पूरे हो जाते हैं। और तुम सब नियम पूरे करो और प्रेम को छोड़ दो, तो तुम सिर्फ धोखे में हो। बिना प्रेम के कोई नियम पूरा नहीं होता। बिना प्रेम के सारी नीति अनीति है और सारा आचरण सिर्फ दुराचरण को छिपाने की व्यवस्था है।

Love—and all commandments are fulfilled. Fulfill all commandments and drop love, and you are only self-deceived. Without love, no rule is ever fulfilled. Without love, all morality is immorality and all conduct only a device to hide misconduct.

प्रेम के अतिरिक्त कोई आचरण नहीं। और जिसने प्रेम को पा लिया, उसके लिए फिर आचरण के कोई नियम नहीं, कोई अनुशासन नहीं; उसने परम अनुशासन पा लिया!

Apart from love there is no conduct. And one who has attained love needs no rule, no discipline; he has attained the supreme discipline.

‘उस भक्ति को जान कर मनुष्य उन्मत्त हो जाता है।’

“Knowing that devotion, a man becomes intoxicated.”

यह वर्णन है, यह व्याख्या है, परिभाषा नहीं। उस भक्ति के संबंध में कुछ खबरें दे रहे हैं।

This is description, interpretation, not definition. We are giving some news of devotion.

‘...उन्मत्त हो जाता है।’

“...becomes intoxicated.”

तुमने पागल को देखा है। पागल भी नियम छोड़ देता है, लोकलाज छोड़ देता है, कुल-मर्यादा छोड़ देता है! पागल से हम आशा भी नहीं रखते। पागल और भक्त में थोड़ी सी समानता है--थोड़ी सी! अंतर बड़ा है, थोड़ी सी समानता है! पागल सामान्य जीवन से नीचे गिर जाता है, भक्त ऊपर उठ जाता है। दोनों सामान्य जीवन के पार हो जाते हैं--एक नीचे गिर कर, दूसरा ऊपर उठ कर। पार होने की समानता है।

You have seen madmen. They drop rules, abandon social shame, family honor. We expect nothing of madmen. Between a madman and a devotee there is a slight resemblance—slight! The difference is great, but the resemblance is there. The madman falls below ordinary life; the devotee rises above it. Both go beyond the ordinary—one by falling, the other by rising. The going-beyond is the commonality.

इसलिए यह सूत्र है कि ध्यान रखना: भक्ति की पहचान उन्मत्तता है। हमने चैतन्य को नाचते देखा है। घर के लोग परेशान थे: पागल हो गया! मीरा को हमने नाचते देखा है सड़कों पर। घर के लोग, प्रियजन, परिवार के लोग--और मीरा शाही खानदान से थी। बड़े दुखी थे। मार डालने की भी चेष्टा की क्योंकि यह बदनामी का कारण थी। यह राजघराने की महिला और राजस्थान में, जहां घूंघट के बाहर आना ही संभव न था, रास्तों पर नाचने लगी लोकलाज खोकर! सब मर्यादा, कुल-मर्यादा भूली!... पर मीरा पागल हो गई है...!

So the sutra says: beware, the sign of devotion is intoxication. We have seen Chaitanya dance. His family was troubled: he has gone mad! We have seen Meera dancing in the streets. Her family, her loved ones—and Meera was of a royal house—were distraught. They even tried to kill her, because she was a scandal. A woman of the royal clan, and in Rajasthan, where even lifting the veil was impossible—she began dancing in the streets, losing all sense of propriety! All honor forgotten! Meera has gone mad...!

कहते हैं, मीरा एक मंदिर में गई। उस मंदिर में रिवाज था कि कोई स्त्री प्रवेश न कर सकेगी। बहुत से मंदिर स्त्रियों के लिए बंद रहे, डरपोकों ने बनाए होंगे, कायरों ने बनाए होंगे, व्यभिचारियों ने बनाए होंगे।

They say Meera went to a temple where women were forbidden entry. Many such temples were closed to women—built by the fearful, the cowardly, the lustful.

उस मंदिर का जो पुजारी था, वह बाल-ब्रह्मचारी था। और दूर-दूर तक उसकी ख्याति थी। ख्याति उसकी यही थी कि स्त्रियों को वह देखता भी नहीं, मंदिर से बाहर निकलता नहीं। मीरा उस द्वार पर पहुंच गई। कृष्ण का मंदिर था, वह नाचने लगी। वह भीतर प्रवेश करने लगी। उसे रोका गया। पुजारी घबड़ाया हुआ आया। उसने कहा कि सुनो, यहां स्त्रियों का प्रवेश नहीं है।

The priest was a celibate. His fame spread far: he did not even see women; he never left the temple. Meera arrived and danced at the door. She sought to enter. She was stopped. The priest, flustered, came. He said, “Listen, women may not enter here.”

मीरा ने गौर से उस पुजारी को देखा और उसने कहा: मैंने तो सोचा था कि एक ही पुरुष है। तो दो हैं पुरुष? तुम भी एक पुरुष हो? मैंने तो कृष्ण को ही जाना कि एक पुरुष है, बाकी तो सब प्रकृति है। पुरुष तो एक ही है, बाकी तो सब गोपियां हैं। और कृष्ण के मंदिर में इतने दिन रह कर तुम क्या करते रहे? अभी भी तुम पुरुष हो? तुम्हें मेरी ‘स्त्री’ दिखाई पड़ती है, लेकिन मुझे तुम्हारा ‘पुरुष’ दिखाई नहीं पड़ता। रास्ता दो!

Meera looked at him keenly and said, “I thought there was only one man. Are there two? Are you also a man? I have known only Krishna as the one man; all else is nature. Only one is male; all others are gopis. And living in Krishna’s temple all this time, what have you done? Are you still a man? You can see my ‘woman,’ but I do not see your ‘man.’ Step aside!”

उस दिन जैसे किसी ने नींद से जगाया उस पुजारी को! रास्ता दे दिया। आंखें आंसुओं से भर गईं, पश्चात्ताप से भर गईं। यह अब तक का समय व्यर्थ गंवाया!... किसको रोक रहा था?

As if someone woke him from sleep! He stepped aside. Tears filled his eyes with repentance. All this time wasted! Whom was he stopping?

अब मीरा क्या लोकलाज रखे, उसे कोई पुरुष दिखाई नहीं पड़ता। तो घूंघट सरक गया है, कपड़ों का हिसाब नहीं रहा है, रास्तों पर नाच रही है!

Meera has no social shame; she sees no “men.” So the veil has slipped; there is no accounting for clothes; she dances in the streets!

भक्त उन्मत्त हो जाता है--होगा ही।

A devotee becomes intoxicated—and will.

ऐसा समझो कि छोटी प्याली में सागर समा जाए तो प्याली पागल न होगी तो और क्या होगा? बूंद में सागर उतर आए तो बूंद कहां हिसाब रख पाएगी, और बूंदों की दुनिया के नियम कैसे बचेंगे? फिर तो सागर की उन्मत्तता होगी। फिर तो सागर की उन्मत्त लहरें होंगी। फिर बूंद चीखे-चिल्लाए और कहे कि मेरे तो नियम थे और व्यवस्था थी, वह सब टूटी जा रही है... वह टूटेगी ही!

Think of a tiny cup into which the ocean is poured—if the cup does not go mad, then what? If the ocean descends into a drop, how will the drop retain its order, how will the rules of the drop-world survive? There will be an oceanic frenzy. The drop will scream, “I had rules, an order—it is all breaking!” It will break.

जब भक्त के जीवन में परमात्मा उतरता है, जब भक्त जगह देता है, द्वार देता है, हटता है मार्ग से और परमात्मा को उतरने देता है, तब एक आंधी आती है, तब एक तूफान उठता है फिर जो कभी जाता नहीं। फिर भक्त किसी और ही जगत में जीता है। फिर जीता नहीं अपनी तरफ से, परमात्मा ही उसमें जीता है।

When the Divine descends into a devotee’s life—when the devotee gives space, opens the door, steps out of the way and lets the Divine enter—then a storm comes, a tempest rises that never subsides. The devotee then lives in another world. He no longer lives for himself; the Divine lives in him.

मोहब्बत में गिरां पा हो न इतना खौफे-रहजन से

जो इस रास्ते में लुट जाएं बड़ी तकदीर वाले हैं।

Do not fear robbers on the path of love; those who are plundered here are truly fortunate.

लुटेरों से घबड़ाओ मत प्रेम के मार्ग पर--लुटेरे सहयोगी हैं।

जो इस रास्ते में लुट जाएं बड़ी तकदीर वाले हैं।

Do not fear the bandits of this path—robbers are helpers.

हम उसे देखा किए जब तक हमें गफलत रही

पड़ गया आंखों पर परदा होश आ जाने के बाद।

हम उसे देखा किए जब तक हमें गफलत रही

We saw him while we were still in blessed forgetfulness; a veil fell on our eyes the moment we came to our senses.

जब तक हम बेहोश रहे, तब तक उसे देखा किए।

पड़ गया आंखों पर परदा होश आ जाने के बाद।

और जैसे ही होश आया, गणित की दुनिया वापस लौटी, आंख पर परदा पड़ गया।

We saw him while we were still drunk and unmindful; as soon as sense returned, a veil fell over our eyes.

उन्मत्तता पहला लक्षण है।

Intoxication is the first sign.

‘भक्त स्तब्ध हो जाता है।’

“The devotee becomes still.”

अवाक! ठिठक जाता है! अब तक जो गति थी, सब रुक जाती है। अब तक जो जाना था, सब व्यर्थ हो जाता है। अब तक जिसको जीवन पहचाना था, तो वह अचानक मृत्यु जैसा हो जाता है। अब तक जो था, सब गिर जाता है, बिखर जाता है; जैसे ताश के पत्तों का घर बनाया था; या जैसे कागज की नाव में सागर के पार जाने की आकांक्षा संजोई थी! सब ठिठक जाता है, सब गिर जाता है! अवाक! श्वास भी जैसे रुक जाए! चुप हो जाता है। बोल खो जाता है। बोली बंद हो जाती है। समय लगता है वापस बोली की दुनिया को लौटने में। वापस बोलने की योग्यता जुटाने में समय लगता है।

Speechless! He freezes! All movement ceases. All he knew becomes worthless. All that was life turns suddenly into something like death. All that was, collapses and scatters, as if you had built a house of cards; or hoped to cross the ocean in a paper boat! Everything stops, everything falls! Breath itself seems to halt. Silence descends. Speech is lost. The tongue is stilled. It takes time to return to the world of words. It takes time to gather the capacity to speak again.

बुद्ध को ज्ञान हुआ, सात दिन तक चुप बैठे रहे, सात दिन तक अवाक! सब ठहर गया, ठिठक गया! देव घबड़ा गए। देवताओं में परेशानी हो गई कि कहीं बुद्ध चुप ही न रह जाएं। जब भी कोई बुद्धत्व को उपलब्ध होता है तभी यह संभावना है कि कहीं वह चुप ही न रह जाए; क्योंकि घटना इतनी बड़ी है। कहीं बोल सदा के लिए न खो जाए, कहीं स्तब्धता उसके जीवन की व्यवस्था न बन जाए! तो कहते हैं, ब्रह्मा और देवता बुद्ध के चरणों में आए, प्रार्थना की कि आप बोलें। आप कुछ भी बोलें। और रुकना खतरनाक है।

When Buddha awakened, he sat silent for seven days—speechless! Everything stilled. The gods grew anxious. They feared that the Buddha might remain silent forever. Whenever someone attains Buddhahood, there is always this possibility—that he may never speak; the event is too vast. Speech may be lost forever; silence may become his way. They say Brahma and the gods came to the Buddha’s feet and begged him to speak. Anything—just speak. To remain silent is dangerous.

सदियों तक हम प्रतीक्षा करते हैं कि कोई बुद्धत्व को उपलब्ध हो तो खबर लाए उस लोक की। देवता भी तरसते हैं, आदमी ही नहीं।

We wait for centuries for someone to attain and bring news of that realm. Not only humans—gods yearn too.

अल्लाह! अल्लाह! मंजरे बर्के जमाल

देखती है आंख, लब खामोश है।

O God! O God! A lightning of beauty— the eyes see, the lips remain silent.

आंख तो देखती है, ओंठ चुप हो जाते हैं। आंख तो पहचानती है, ओंठ बोल नहीं पाते हैं।

The eyes see; the lips fall quiet. The eyes recognize; the lips cannot speak.

है ऐसी ही बात जो चुप हूं

वर्ना क्या बात कहनी नहीं आती!

The matter is such that I am silent— not that I do not know how to speak.

‘स्तब्धता...!’

“Stillness...!”

इसे थोड़ा समझें।

Understand this carefully.

योगी मौन साधता है, भक्त को मौन आता है। योगी स्तब्ध होने की चेष्टा करता है, भक्त के ऊपर स्तब्धता बरसती है। योगी को जो चेष्टा से मिलता है, भक्त को निश्चेष्ट प्रसादरूप मिलता है। योगी जो उपाय कर-कर के पाता है, भक्त सिर्फ प्रेम में अपने को खोकर पा लेता है।

The yogi practices silence; silence comes to the devotee. The yogi strives to be still; stillness rains upon the devotee. What the yogi attains by effort, the devotee receives as grace—by simply losing himself in love.

‘जिस भक्ति को जान कर मनुष्य उन्मत्त हो जाता है, स्तब्ध, शांत हो जाता है, और आत्माराम हो जाता है।’

“Knowing that devotion, a man becomes intoxicated, becomes still—and becomes atmarama.”

‘आत्माराम’ शब्द समझने जैसा है।

“Atmarama” deserves understanding.

अब राम और आत्मा में फासला नहीं रह जाता, इसलिए एक शब्द बनाया: आत्माराम! अब यह कहना ठीक नहीं कि आत्मा है, अब यह भी कहना ठीक नहीं कि राम है; अब कुछ ऐसा है जिसमें दोनों हैं और दोनों अलग नहीं हैं, जुदा नहीं हैं--आत्माराम!

Now there is no gap between Rama and the Self, hence a new word: Atmarama. Now it is no longer accurate to say, “There is the soul,” nor is it accurate to say, “There is God.” There is something in which both are present, and not two—Atmarama.

उनसे मिल कर मैं उन्हीं में खो गया

और जो कुछ है, वह आगे राज है।

I met him and dissolved into him; and what lies beyond is a secret.

उसके आगे फिर कुछ कहा नहीं जा सकता। फिर वह रहस्य की बात है, राज है।

Beyond that, nothing can be said. After that, there is mystery.

वाक्या यह दोनों आलम में रहेगा यादगार

जिंदगानी मैंने हासिल की है मर जाने के बाद।

This line will be remembered in both worlds: I attained true life only after dying.

दोनों लोकों में यह बात याद रहेगी।

वाक्या यह दोनों आलम में रहेगा यादगार

Both realms will remember this line.

जिंदगानी मैंने हासिल की है मर जाने के बाद।

I attained true life only after dying.

जिन्होंने भी पाई जिंदगी, मर कर ही पाई। जो मरने से डरते रहे, वे चूकते ही चले गए। दो तरह की मौत है: एक जो अपने से आती है और एक जो तुम स्वीकार कर लेते हो, जो तुम बुला लेते हो। मौत तो अपने से बहुत बार आई है और तुम मरे हो, फिर-फिर पैदा हुए हो; जिस दिन तुम मौत को अपने हाथ से स्वीकार कर लोगे, स्वेच्छया, उसी दिन मृत्यु समाधि बन जाती है।

Those who have found life, found it by dying. Those who feared death kept missing. There are two kinds of death: one that comes of its own, and one that you accept, that you invite. Death has come by itself many times and you have died, only to be born again. The day you accept death by your own hand, willingly, that same day death becomes samadhi.

जीसस ने कहा है: ‘बचाओगे अपने को, मिट जाओगे। मिटा दो--बचाने का बस एक ही उपाय है।’

Jesus said, “He who seeks to save his life will lose it. Lose it—and that is the only way to save it.”

जिंदगानी मैंने हासिल की है मर जाने के बाद।

I attained true life only after dying.

जैसे ही तुम मिटे कि परमात्मा हुआ!

The moment you are gone, the Divine is.

मेरे पास लोग आते हैं, वे पूछते हैं कि हम परमात्मा को कैसे खोजें? मैं कहता हूं: तुम कृपा करके मत खोजना, नहीं तो परमात्मा बचता ही चला जाएगा। तुम जहां-जहां जाओगे, उसे न पाओगे। क्योंकि तुम्हारी मौजूदगी ही तुम्हारी आंख पर परदा है। परमात्मा नहीं छिपा है। यह तो बात ही मत पूछो कि परमात्मा को कहां खोजें? इतना ही पूछो कि मेरी आंख पर परदा क्या है कि जो है और दिखाई नहीं पड़ता है? तुम छिपे हो अपने ही परदे में, अपनी ही आड़ में। परमात्मा कहीं खो नहीं गया है। परमात्मा खो नहीं सकता।

People come to me and ask, “How do we seek God?” I say: please do not seek—otherwise God will keep receding. Wherever you go, you will not find. Your very presence is the veil over your eyes. God is not hiding. Do not ask where to search for God. Ask this instead: “What is the veil over my eyes that I cannot see That which is?” You are hidden behind your own curtain, your own cover. God has not been lost. God cannot be lost.

एक छोटे स्कूल में शिक्षक ने बच्चों से पूछा: हाथी कहां पाए जाते हैं? एक छोटी लड़की ने खड़े होकर कहा: हाथी, पहली बात, खोते ही नहीं। इतने बड़े होते हैं, तो खोएंगे कहां? पाने का सवाल नहीं है।

In a small school a teacher asked, “Where are elephants found?” A little girl stood up and said, “First of all, elephants do not get lost. They are so big—how would you ‘find’ them?”

परमात्मा कैसे खो जाएगा? वही सब-कुछ है। उसके अतिरिक्त कुछ भी नहीं। तुमने कैसे खोया है--यह पूछो। यह मत पूछो कि परमात्मा कैसे खो गया है।

How can God be lost? That is all there is. There is nothing apart from That. Ask how you have lost it. Do not ask how God has been lost.

तजाहुल से मेरे नामोनिशां के पूछने वाले

वहीं रहता हूं मैं अब तक जहां ढूंढा नहीं तूने।

Feigning ignorance you ask for my address— I dwell where you have not yet searched.

अपने भीतर भर हम नहीं ढूंढते। क्योंकि अपने भीतर ढूंढने का एक ही उपाय है: अहंकार मरे तो तुम अपने भीतर जाओ। अहंकार द्वार पर खड़ा है, अटकाता है। वह तुम्हें भीतर नहीं जाने देता। अहंकार की पर्त पिघले तो तुम अपने भीतर जाओ। ‘मैं’ मिटे तो तुम जानो कि तुम कौन हो।

We do not search within. Because to search within, there is only one way: the ego must die, then you go within. The ego stands at the door and blocks the way. Melt the crust of ego, and you will enter. Let “I” drop, and you will know who you are.

वहीं रहता हूं मैं अब तक जहां ढूंढा नहीं तूने।

I dwell where you have not yet searched.

जैसे ही तुम छोड़ते हो ‘मैं’, छोड़ते हो ‘तू’, ‘मैं-तू’ का जाल और ‘मैं-तू’ का भेद मिटता है--एक अभेद की रोशनी, एक अभेद का प्रकाश, जहां न कोई सीमा है, न जहां कोई अलग-अलग है, जहां एक का ही विस्तार है...!

As soon as you drop “I,” drop “You,” and the net of “I–You” dissolves—the nondual light appears, a radiance without division, where there is no boundary, no separation, where there is only the expansion of One.

हम लहरें हैं उस सागर की। थोड़ा भीतर झांकें, सागर हमारे भीतर है। हर लहर के भीतर सागर है। लेकिन लहरें बड़े अहंकार पर चढ़ गईं हैं। उन्हें यह बात ही नहीं समझ में आती कि अपने भीतर झांकने से उसका पता चल सकता है जिससे हम पैदा हुए हैं और जिसमें हम खो जाएंगे।

We are waves of that ocean. Look a little within and the ocean is within us. In every wave the ocean resides. But the waves are full of ego. They cannot understand that by looking within they can find That from which they arise and into which they will disappear.

भक्ति मृत्यु की कला है। भक्ति परमात्मा को खोजने की कला नहीं है, अपने को खोने की कला है। मुझे फिर दोहराने दें। भक्ति परमात्मा को खोजने की कला नहीं है, अपने को खोने की कला है। खोजने में तो अहंकार बना ही रखता है। खोजने वाला बना रहता है। खोना है अपने को। और जिसने अपने को खोया उसने उसे पाया। अपने भीतर ही नहीं फिर, फिर सब तरफ वही मालूम पड़ता है। फिर हर पत्ती में उसी की हरियाली है। हर हवा के झोंके में उसी की ताजगी है। चांद-तारों में वही तुम्हारी तरफ झांकता है और तुम्हारे भीतर भी वही चांद-तारों की तरफ झांकता है।

Devotion is the art of dying. Devotion is not the art of seeking God; it is the art of losing yourself. Let me repeat: devotion is not the art of seeking God; it is the art of losing yourself. Seeking keeps the seeker intact. The seeker remains. You must be lost. One who loses himself finds That. And then not only within, but everywhere—that alone is seen. In every leaf, his greenness. In every breeze, his freshness. Through the moon and stars, he gazes at you; and within you, he gazes at the moon and stars.

एक बार परदा हटे--

Once the veil lifts—

सुबह फूटी तो आसमां पे तेरे

रंगे रूख्सार की फुहार गिरी।

रात छाई तो रू-ए आलम पर

तेरी जुल्फों की आबशार गिरी।

When morning breaks, on the sky falls a spray of your rosy cheek. When night descends, across the face of the world streams the cascade of your dark tresses.

उसी की जुल्फें हैं रात ढांक लेती हैं गहरे अंधेरे में तुम्हें। उसी का रंग-रूप है। उसी की बहार है। उसी के गीत हैं! उसी की हरियाली है! उसी का जन्म है, उसी की मृत्यु है। तुमने व्यर्थ ही अपने को बीच में खड़ा कर लिया है।

It is his hair that covers you in the deep of night. It is his color and form. His spring. His songs! His greenery! His birth and his death. You have stood in between for no reason.

अपने को बीच में खड़ा करने के कारण परमात्मा खो गया है। और परमात्मा को तुम जब तक न जान लो, तब तक तुम अपनी ही ऊंचाई और अपनी गहराई से वंचित रहोगे।

Because you stand in the middle, the Divine is lost. And unless you know the Divine, you will remain deprived of your own height and depth.

परमात्मा यानी तुम्हारी आखिरी ऊंचाई! परमात्मा यानी तुम्हारी आखिरी गहराई! जब तक तुम उसे न जान लो, तब तक तुम अपनी ही ऊंचाई और गहराई से वंचित रहोगे।

The Divine is your ultimate height! The Divine is your ultimate depth! Until you know That, you will remain deprived of your own height and depth.

उस मनुष्य से ज्यादा दरिद्र और कोई भी नहीं जिसके जीवन में परमात्मा का भाव खो गया है; जिसके जीवन में परमात्मा की तरफ उठने की आकांक्षा खो गई है। जो आदमी होने से तृप्त हो गया, उस आदमी से दरिद्र और कोई भी नहीं।

There is no one more impoverished than the man in whose life the sense of the Divine is lost; in whose life the aspiration toward That has withered. The man who is content just to be a man—none is poorer than he.

नीत्शे ने कहा है: अभागे होंगे वे दिन जब आदमी की प्रत्यंचा पर परमात्मा की तरफ जाने का तीर न चढ़ेगा।

Nietzsche said: cursed will be the days when no arrow is drawn on the bow of man aimed toward the Divine.

पर बहुत से ऐसे लोग हैं जिनकी प्रत्यंचा पर परमात्मा की तरफ जाने वाला तीर कभी भी नहीं चढ़ता। तब वे छिछले रह जाते हैं। तब वे उथले रह जाते हैं। तब उन्हें पता नहीं चल पाता कि जो गहराई बिलकुल उनके ही पैरों के नीचे छिपी थी, और सदा उपलब्ध थी, बस जरा डूबने की बात थी; और जो ऊंचाई सदा उनके ही सिर पर थी, आसमां की तरह फैली थी, जरा आंखें ऊपर उठाने की बात थी--वे भूल ही जाते हैं।

But many are such whose bow never holds an arrow aimed at the Divine. Then they remain shallow. They remain superficial. They do not realize that the depth was right beneath their feet, always available—only to step down; and the height was always above their head, spread like the sky—only to lift the eyes.

आदमी ही हो जाने से तृप्त मत हो जाना। उससे बड़ा कोई दुर्भाग्य नहीं है।

Do not be content just being human. There is no greater misfortune.

खयाल जिसमें है, पर तब जमाल का तेरे

उस एक खयाल की रफअत किसी को क्या मालूम।

He whose heart holds even a single thought of your beauty— who knows the loftiness of that one thought?

और जिसके हृदय में तेरे सौंदर्य का एक छोटा सा खयाल भी है, परमात्मा के अनंत सौंदर्य का थोड़ा सा खयाल भी है...।

खयाल जिसमें है, पर तब जमाल का तेरे

He in whose heart there is even a small thought of your beauty—of the Divine’s infinite beauty...

 

He whose heart holds even a single thought of your beauty— who can fathom the height of that one thought?

उस एक खयाल की रफअत किसी को क्या मालूम।

उस एक छोटे से विचार की गहराई किसी को क्या मालूम!

परमात्मा के खयाल की गहराई और ऊंचाई--वही तुम्हारा विस्तार है, तुम्हारा विकास है।

Who can know the depth and height of that one thought of the Divine?

इस सदी की सबसे बड़ी तकलीफ यही है कि उसके सौंदर्य का बोध खो गया है। और हम लाख उपाय करते हैं सिद्ध करने के कि वह नहीं है। और हमें पता नहीं कि जितना हम सिद्ध कर लेते हैं कि वह नहीं है, उतना ही हम अपनी ही ऊंचाइयों और गहराइयों से वंचित हुए जा रहे हैं।

The greatest affliction of this age is that the sense of his beauty is lost. We make a thousand efforts to prove that he is not. We do not realize that the more we prove he is not, the more we deprive ourselves of our own heights and depths.

परमात्मा को भुलाने का अर्थ अपने को भुलाना है। परमात्मा को भूल जाने का अर्थ अपने को भटका लेना है। फिर दिशा खो जाती है। फिर तुम कहीं पहुंचते मालूम नहीं पड़ते। फिर तुम कोल्हू के बैल हो जाते हो, चक्कर लगाते रहते हो।

To forget the Divine is to forget oneself. To forget the Divine is to lead oneself astray. Then direction is lost. Then you do not seem to arrive anywhere. You become like the oil-press bull, circling endlessly.

आंखें खोलो! थोड़ा हृदय को अपने से ऊपर जाने की सुविधा दो। काम को प्रेम बनाओ। प्रेम को भक्ति बनने दो।

Open your eyes! Give your heart a chance to rise above itself a little. Turn lust into love. Let love become devotion.

परमात्मा से पहले तृप्त होना ही मत।

Do not be satisfied before the Divine.

पीड़ा होगी बहुत। विरह होगा बहुत। बहुत आंसू पड़ेंगे मार्ग में। पर घबड़ाना मत। क्योंकि जो मिलने वाला है उसका कोई भी मूल्य नहीं है। हम कुछ भी करें, जिस दिन मिलेगा उस दिन हम जानेंगे, जो हमने किया था वह ना-कुछ था।

There will be pain. There will be separation. Many tears will fall along the way. But do not be afraid. For what is to be received has no price. Whatever you do, the day it arrives you will know that what you did was nothing.

तुम्हारे एक-एक आंसू पर हजार-हजार फूल खिलेंगे। और तुम्हारी एक-एक पीड़ा हजार-हजार मंदिरों का द्वार बन जाएगी। घबड़ाना मत। जहां भक्तों के पैर पड़े, वहां काबा बन जाते हैं।

On each of your tears, a thousand flowers will bloom. Each of your pains will become the doorway to a thousand temples. Do not be afraid. Wherever the devotees’ feet fall, there Kaaba arises.

आज इतना ही।

Enough for today.