Skip to content
Osho

रजनीश चन्द्र विभूति ओशो

Rajneesh Chandra Vibhuti Osho

Sung by Ma Amrit Priya · words by Sw Omanand Saraswati (Osho Neelanchal) · full lyrics

Sung by
Ma Amrit Priya
Written by
Sw Omanand Saraswati (Osho Neelanchal)
Album
Guru Poornima 2022 songs by Priya (2022)
Length
8:39
Lyrics

रजनीश चंद्र विभूति ओशो,

नमन तव पद पंकजम

जय हे महाज्योति, महा-

आकाश जय तेजो बलम।

ओशो मेरे ओशो प्यारे सदगुरु ओशो

ओशो मेरे ओशो प्यारे सदगुरु ओशो

सुन्दर छवि है देह में,

मानव की लीलामय प्रभु

नव कमल लोचन चंद्रमुख,

वाणी विलक्षण अमृतम।

हो मुक्त तुम निष्काम तुम,

आनंदमय सतनाम तुम

सुमिरन से जीवन हो रहा,

सत्यं शिवं अति सुन्दरम।

तुम जन्म मृत्यु से परे,

हो सर्व पातक नाशनम

आनन्द सिंधु सर्वव्यापक,

ज्ञानमय अखिलेश्वरम।

गुरुवर तुम्हारे ज्ञान से,

है विश्व यह आलोकमय

तुम चेतना के सूर्य हो,

सौभाग्य मंगल दर्शनम।

स्वीकार हो अश्रु भरी,

अनुग्रह-मयी ये प्रार्थना

निर्वाण रूप समर्थ सदगुरु,

मुक्ति-पंथ प्रवर्तकम।

ओशो मेरे ओशो प्यारे सदगुरु ओशो

ओशो मेरे ओशो प्यारे सदगुरु ओशो

More bhajans