Skip to content
Osho

हमको पास बुलाएं आंखें ओशो कि

Hamko Paas Bulyen Aankhen Osho Ki

Sung by Ma Amrit Priya · words by Sw Omanand Saraswati (Osho Neelanchal) · full lyrics

Sung by
Ma Amrit Priya
Written by
Sw Omanand Saraswati (Osho Neelanchal)
Album
Guru Poornima 2022 songs by Priya (2022)
Length
7:17
Lyrics

हमको पास बुलायें आँखें ओशो की

सोया भाग जगायें आँखें ओशो की

पग-पग दीप जलायें आँखें ओशो की

गहरे राज बतायें आँखें ओशो की

एक समुन्दर इनमें हर दम प्यार भरा लहराता है

डूबने वाला मिट जाता है और उबर जाता है

बेड़ा पार लगायें आँखें ओशो की

प्रभु को पाने कोई न भटके मस्ज़िद में मंदिर में

उड़ना सीखे खुद के अंदर चेतना के अंबर में

सीधी राह दिखायें आँखें ओशो की

सुबह ध्यान का सूर्य उदय हो संध्या में कीर्तन हो

जीवन का सम्मान हृदय में हर क्षण हरि सुमिरन हो

अमृत जल बरसायें आँखें ओशो की

इन आँखों की मधुशाला से कितने प्याले भरते हैं

कितने हैं दीवाने, कितने मयकश इन पर मरते हैं

भर-भर जाम पिलायें आँखें ओशो की

More bhajans