Skip to content
Osho

प्रेम के देवता ओशो

Prem Ke Devta Osho

Sung by Ma Amrit Priya, Swami Shailendra Saraswati · words by Sw Omanand Saraswati (Osho Neelanchal) · full lyrics

Sung by
Ma Amrit Priya, Swami Shailendra Saraswati
Written by
Sw Omanand Saraswati (Osho Neelanchal)
Album
Jabse Dekha TuNe Osho (2018)
Length
11:39
Lyrics

प्रेम के देवता ओशो आ जाइये

मन के मंदिर में आके समा जाइये

आज ख़ुशबू से तबियत ज़रा मस्त हो

अपना दामन हवाओं में लहराइये

इस महायुग के रंगरेज हैं आप ही

मेरी चुनरी में भी रंग भर जाइये

सारे संन्यासी हैं गोपियां आपकी

विश्व में फ़िर महारास दिखलाइये

ओशो आराम फ़रमा हैं अब शून्य के

उस महल में हमें भी तो ठहराइये

इश्क़ में जो मिटे वो अमर हो गये

डरने वालों को ये बात समझाइये

आपको है समर्पित ये जीवन प्रभु

जैसा चाहें वही हमसे करवाइये

इन अंधेरों में फिर रौशनी लाइये

उस हसीं नूर का जलवा दिखलाईये

जश्न है आज ओशो का है जन्म दिन

आइये झूमिये नाचिये गाइये

हम द्विज बनें, धरती जन्नत बने

दोस्तो, ध्यान सुमिरन को गहराइये

More bhajans