- Sung by
- Ma Amrit Priya
- Written by
- Sw Omanand Saraswati (Osho Neelanchal)
- Album
- Osho Amrit Diwas 2026 (2026)
- Length
- 7:59
कोई दौलत के नशे में, कोई ताकत के नशे में
हर घड़ी जीते हम तो, तेरी उल्फत के नशे में
ओशो तेरे नशे में, ओशो तेरे नशे में
सुमिरन के नशे में, जागरण के नशे में
वहदत के मैकदे से पैग़ाम आ रहे हैं,
ओशो बुला रहे हैं... ओशो बुला रहे हैं
आ जाओ पीने वालो ओशो बुला रहे हैं
ओशो बुला रहे हैं... ओशो बुला रहे हैं
भरता नही कभी दिल अंगूरी मय को पीकर
मय होश की ये पी लो बैठो न होंठ सीकर
रूहानी मय हमारे साकी पिला रहे हैं
ओशो बुला रहे हैं... ओशो बुला रहे हैं
अनहद के ढोल हर सू ऐलान कर रहे हैं
अब हम खुदा के घर के नज़दीक आ रहे हैं
अंदर के आसमां में जलवा दिखा रहे हैं
ओशो बुला रहे हैं... ओशो बुला रहे हैं
बस होश को संभालो फिर देखो जरा जीकर
होने का मजा लोगे समाधि की सुरा पीकर
कैसे गजब नजारे खुद में दिखा रहे हैं
ओशो बुला रहे हैं... ओशो बुला रहे हैं
शांति के नशे में, भक्ति के नशे में:
ध्यान-सुरा पीकर उत्सव के नशे में
खोने के नशे में, होने के नशे में
मिटने के नशे में, अमृत के नशे में
अंदर की ओर अपने चलने के नशे में
विश्राम में अनहद के ठहरने के नशे में
ओशो के नशे में, ओशो के नशे में
