- Sung by
- Ma Amrit Priya
- Written by
- Sw Omanand Saraswati (Osho Neelanchal)
- Album
- Jabse Dekha TuNe Osho (2018)
- Length
- 12:57
हवाओ में ओशो, घटाओें में ओशो
करम कर रहे हैं, बहारों में ओशो!
खुशी से ये पागल, हवा फिर रही हैं
बहारों को जाकर, खबर कर रही हैं,
कि हंसने लगे हैं, गुलाबों में ओशो!
ये जगमग समन्दर, हसीं नग्मगी का
इशारा है उनकी, ये मौजूदगी का,
मुझे ले रहे हैं, पनाहों में ओशो!
कभी तुझमें कृष्णा, कभी तुझमें शंकर
कभी देखूं तुझमें, सितारों के मंजर,
हुआ क्या है मेरी, निगाहों में ओशो!
ये झरनों की कल-कल, ये बारिश की रिमझिम
गुफा में हृदय की, ये अनहद की सरगम,
सदा दे रहे हैं, तरानों में ओशो!
ये तूफां में देखा, ये आंधी में देखा
ये जलवा तुम्हारा, समाधि में देखा,
नजर आ रहे हैं, हजारों में ओशो!
चलो, रहनुमाई, किये जा रहे हैं
हमें हाथ थामे, लिए जा रहे हैं,
मुहब्बत के रंगीं, दयारों में ओशो!
