Skip to content
Osho

Bhaj Govindam #7

17 November 1975 Pune Hindi original · English by Osho Live

Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.

हिंदी (मूल)
English (Osho Live's translation)

मैंने एक कथा सुनी है। एक ततैया ने विशाल भवन के बाहर खिड़की के पास अपना घर बनाया था। सर्दियों में ततैया सोती, विश्राम करती; गर्मियों में उड़ती, नाचती, फूलों से पराग इकट्ठा करती। प्रसन्नचित्त थी, आनंदित थी। पर ततैया बड़ी विशिष्ट थी, विचारक थी--सोचती बहुत और दूसरी ततैयों को बड़े निंदा के भाव से देखती; क्योंकि उनका जीवन बस वासना का जीवन था; विचार की कोई झलक भी उन्हें नहीं मिली; चिंतन-मनन उन्होंने जाना नहीं; शास्त्रों से उनकी कोई पहचान नहीं!

I’ve heard a story. A wasp built her nest by the window of a great building. In winter she slept and rested; in summer she flew, danced, gathered pollen from flowers. She was cheerful, delighted. But this wasp was quite special—a thinker—she thought a lot and looked down on other wasps with great disdain; for, to her, their life was nothing but instinct and desire; they had no glimmer of thought; they knew nothing of contemplation; they had no acquaintance with the scriptures!

जिस भवन के बाहर वह रहती थी, अक्सर उसमें भीतर भी प्रवेश करती, उड़ती। वह भवन उसे बड़ा प्यारा था। उस भवन में आने-जाने वाले लोगों से उसे ज्यादा आत्मीयता मालूम होती थी, क्योंकि वे भी विचारक थे, चिंतक थे। भवन वस्तुतः एक बड़ा ग्रंथालय था। अध्यापक आते, साहित्यकार आते, दार्शनिक आते, कवि आते, ऐसे ही लोगों का वहां आगमन था। ततैया को अक्सर लोग बाहर भगा देते, फिर भी वह लौट-लौट आती।

She lived outside that building, but would often fly inside as well. She had grown very fond of the place. She felt more kinship with the people who came and went there, because they too were thinkers and contemplatives. The building, in fact, was a large library. Teachers came, litterateurs came, philosophers came, poets came—those were the kinds of people who frequented it. Often people would shoo the wasp away, and yet she would keep returning.

धीरे-धीरे उसने पढ़ना-लिखना भी शुरू कर दिया। बच्चों के विभाग से शुरू किया और जल्दी ही वह दर्शन की बड़ी-बड़ी मोटी किताबें पढ़ने लगी, विज्ञान और काव्य के बड़े शास्त्रों में प्रवेश करने लगी। उसकी अकड़ बढ़ती गई। अब तो दूसरी ततैयों को देखना भी उसे बरदाश्त न था, वे सब उसे नारकीय मालूम होने लगीं। उसका अहंकार विक्षिप्त हुआ जा रहा था। अब तो रात और दिन विचार ही चलते रहते थे। वह पुराने दिनों का आनंद--धूप में नाचना, वृक्षों के चक्कर काटना, हवाओं में पर तौलना--सब उसे भूल गया। अब अधिकतर वह बैठी ही रहती--सोचती, विचारती, बड़े गहन चिंतन में लीन होती। संसार किसने बनाया, क्यों बनाया? अस्तित्व कहां से आया, कहां जा रहा है? ऐसे अनूठे प्रश्नों ने उसके हृदय में घर कर लिया।

Gradually she began to read and write. She started in the children’s section and soon was reading hefty tomes of philosophy, entering the great canons of science and poetry. Her conceit kept growing. Now she couldn’t even bear to look at other wasps; they all seemed infernal to her. Her ego was becoming deranged. Night and day, thoughts ran on and on. The joys of the old days—dancing in the sun, circling trees, weighing herself against the wind—she forgot them all. Now she mostly sat—thinking, pondering, sunk in deep reflection. Who made the world, and why? Where did existence come from, where is it going? Such singular questions made their home in her heart.

एक दिन उड्डयन विज्ञान की एक किताब को पढ़ते वक्त वह बड़ी मुश्किल में पड़ गई। लिखा था उस किताब में--एयरोडायनामिक्स की किताब में--कि ततैया का शरीर उसके परों से बहुत ज्यादा वजनी होता है; ततैया को वस्तुतः नियमानुसार उड़ना नहीं चाहिए; उसके पर छोटे हैं, कमजोर हैं, शरीर वजनी है और बड़ा है।

One day, while reading a book on the science of flight, she ran into big trouble. It was written in that aerodynamics text that a wasp’s body is far too heavy for its wings; according to the laws of physics a wasp really should not be able to fly. Its wings are small and weak; the body is big and heavy.

वह तो घबड़ा गई। अब तक उसे पता ही न चला था कि उसका शरीर बड़ा है और पर छोटे हैं। आज पहली दफा पता चला। और जो शास्त्र में लिखा हो, उसे इनकार करना तो संभव नहीं; जो वैज्ञानिकों ने कहा हो, उसके विपरीत तो चलना संभव नहीं।

She panicked. Until now, she had never noticed that her body was big and her wings small. Only now did she learn it. And who could deny what was written in the scriptures of science? How could one go against what scientists have said?

वह बड़ी उदास हो गई। उस दिन वह अपने छत्ते तक उड़ कर न आ सकी। पैदल चलती हुई आई। विज्ञान के विपरीत उड़ना कैसे संभव है! भारी उदास हो गई। अब तो हिलना-डुलना भी उसने बंद कर दिया। यद्यपि अब भी वह देखती, दूसरी ततैएं उड़ती हैं, चक्कर काटती हैं हवा में, फूलों के पास जाती हैं, लेकिन मन ही मन में वह उनके प्रति दया खाती कि ये सब अज्ञानवश उड़ रही हैं। काश, इन्हें पता होता; काश, इन्होंने विज्ञान जाना होता; तो यह सब उड़ना बंद हो जाता। ततैया उड़ कैसे सकती है? उसके पंख छोटे हैं, शरीर बड़ा है!

She became very dejected. That day she could not fly back to her nest. She walked home. How could she fly in defiance of science! She sank into gloom. She stopped moving about. Though even now she saw other wasps fly, wheel in the air, visit flowers, inwardly she felt pity for them: they were flying out of ignorance. If only they knew; if only they had learned science; then all this flying would stop. How can a wasp fly? Her wings are small, her body big!

लेकिन एक दिन ऐसा हुआ कि एक पक्षी ने अचानक झपट्टा मारा, वह ततैया का सुबह का नाश्ता कर लेना चाहता था। घबड़ाहट में शास्त्र भूल गया, ततैया उड़ गई। जब दूर जाकर एक झाड़ी में उतरी, थोड़ा होश लौटा, घबड़ाहट बंद हुई, तब उसने सोचा कि यह क्या हुआ? ततैया उड़ नहीं सकती और मैं उड़ी! तो जरूर ही कोई अवरोध मेरे मन में, कोई ब्लाक, जो कि मेरी उड़ने की स्वाभाविक क्षमता को रोक रहा था--संकट में, भय के कारण, खतरे के कारण टूट गया है। यह मन के अवरोध के संबंध में भी उसने मनोविज्ञान की एक किताब में पढ़ा था।

Then one day a bird suddenly swooped down—he wanted to make a morning snack of her. In the panic, she forgot the scripture and flew. When she landed far away on a bush and her wits returned, the panic subsided, she thought, What just happened? A wasp can’t fly—and I flew! Then surely there was some obstruction in my mind, some block that was stopping my natural capacity to fly—something that snapped under crisis, out of fear and danger. She had read about mental blocks like this in a psychology book too.

लेकिन उस दिन से वह उड़ने लगी; उस दिन से उसने शास्त्र-ज्ञान छोड़ दिया; उस दिन से वह फिर ततैया हो गई, स्वाभाविक। उस दिन से उसके मन में दूसरी ततैयों के प्रति निंदा चली गई; ज्ञान से मुक्त हो गई। उसी दिन उसने स्वभाव को अनुभव किया।

From that day she flew again; from that day she dropped her scholastic knowledge; from that day she became a wasp again—natural. From that day her condemnation of other wasps vanished; she was freed from knowledge. That day she experienced her own nature.

धर्म ज्ञान से भी मुक्ति है। और उसी मुक्ति में परमज्ञान है।

Religion is liberation even from knowledge. And in that very liberation is supreme knowing.

शास्त्र तुम्हें पंगु करने को नहीं हैं, तुम्हें उड़ने की क्षमता देने को हैं। और जिन शास्त्रों ने तुम्हें पंगु किया हो, जानना कि तुम गलत समझे; तुमने व्याख्या में कहीं कोई भूल कर ली। जिन शास्त्रों ने तुम्हें उदास किया हो, समझना कि तुम चूक गए; तुम कुछ का कुछ समझ गए। जिन शास्त्रों ने तुम्हारे उड़ने की, बहने की स्वाभाविक क्षमता छीन ली हो, वे शास्त्र तुम्हारे मित्र नहीं हैं, तुमने उन्हें शत्रुओं में परिणत कर लिया। शास्त्र मुक्तिदायी हो, तो ही शास्त्र है। और शास्त्र तुम्हें स्वाभाविक करे, तो ही शास्त्र है। और शास्त्र तुम्हें दूसरों के प्रति निंदा से न भरे, वरन उनके भीतर भी छिपे हुए परमात्मा की अनुभूति कराए, तो ही शास्त्र है।

Scriptures are not there to cripple you, but to give you the capacity to fly. And if the scriptures have crippled you, know that you understood them wrongly; somewhere you made a mistake in interpretation. If scriptures have made you sad, understand that you missed; you misunderstood entirely. The scriptures that rob you of your natural capacity to fly, to flow—those are not your friends; you have turned them into enemies. Only if a scripture is liberative is it a scripture. Only if it makes you natural is it a scripture. Only if it frees you from condemnation of others and gives you the experience of the Divine hidden in them too is it a scripture.

शंकर के ये वचन बड़े महत्वपूर्ण हैं।

These words of Shankara are very important.

‘जिसने किंचित भी गीता पढ़ी है...’

“Whoever has read even a little of the Gita…”

किंचित को खयाल रखना।

 
 

Take note of that “a little.”

‘जिसने किंचित भी गीता पढ़ी है और गंगाजल की एक बूंद भी पी ली है और मुरारी की थोड़ी सी अर्चना की है, उसकी यमराज क्या चर्चा कर सकता है?’

“Whoever has read even a little of the Gita, and drunk a single drop of Ganga water, and done even a little worship of Murari—what can Yama, the lord of death, do to him?”

गीता तो तुमने बहुत पढ़ी है। यह देश गीता तो हजारों साल से पढ़ रहा है। गीता तो प्रत्येक व्यक्ति की जबान पर है। प्रत्येक व्यक्ति आकंठ गीता से भरा है, लेकिन मुक्ति तो कहीं दिखाई नहीं पड़ती, सिर्फ मृत्यु दिखाई पड़ती है।

You have read a lot of the Gita. This country has been reading the Gita for thousands of years. The Gita is on everyone’s lips. Everyone is filled to the throat with the Gita, yet nowhere is liberation visible—only death is visible.

और शंकर कहते हैं, जिसने किंचित भी गीता पढ़ी है, मृत्यु उसकी विसर्जित हो गई। जिसने जरा सा भी स्वाद ले लिया है परमात्मा का। एक बूंद भी गंगाजल की जिसके कंठ में उतर गई। तुम तो स्नान कर आए हो! एक बूंद भी गंगाजल की जिसके कंठ उतर गई, जिसने थोड़ी सी भी अर्चना की है...

But Shankara says, whoever has read even a little of the Gita, death is dissolved for him. Whoever has tasted even a drop of the Divine. Whoever has had a single drop of Ganga water pass his throat. You have taken full baths in it! A single drop of Ganga water entering the throat, whoever has done even a little worship…

तुमने तो कितनी पूजा की, कितने पाठ किए, कितने यज्ञों में सम्मिलित हुए, कितने मंदिरों के द्वार पर सिर पटके! मंदिरों के द्वार के पत्थर घिस गए हैं तुम्हारे सिर के पटकने से, लेकिन तुम्हारे जीवन में कोई क्रांति घटित नहीं हुई। कहीं कोई मौलिक चूक हो गई है, कोई बुनियादी भ्रांति है।

You have worshiped so much, recited so many scriptures, participated in so many rituals, knocked your head on the thresholds of so many temples! The temple stones have worn down under your head-banging, but no revolution has happened in your life. Somewhere there is a fundamental error, a basic confusion.

किंचित भी मुक्तिदायी है, लेकिन समझ में आए तो। अन्यथा पूरा शास्त्र भी कारागृह बन जाएगा। एक शब्द भी छुड़ा सकता है। अन्यथा शब्द ही तुम्हारी छाती पर पहाड़ बन जाएंगे। शास्त्र नहीं मुक्त करता, समझ मुक्त करती है। और समझ तुम्हें पैदा करनी पड़ेगी, शास्त्र नहीं देता।

A little is enough to liberate—but only if it is understood. Otherwise the whole scripture will become a prison. A single word can set you free. Otherwise words become mountains pressing on your chest. Scriptures don’t liberate; understanding liberates. And you will have to create understanding; a scripture doesn’t give it.

इसे थोड़ा समझ लो।

Grasp this a little.

समझ तुम्हें पैदा करनी पड़ेगी, तो ही शास्त्र सार्थक होगा। अगर तुम्हारे पास समझ न हो, तो शास्त्र तुम्हें समझ नहीं दे सकता, सिद्धांत दे सकता है। सिद्धांतों का कोई भी मूल्य नहीं है; क्योंकि सिद्धांत एक तरफ पड़ा रहता है, तुम चलते और ही ढंग से रहते हो।

You will have to grow understanding; only then will a scripture be meaningful. If you don’t have understanding, a scripture cannot give it—only concepts. Concepts have no real value; they lie one side while you live quite another way.

मैंने एक दिन मुल्ला नसरुद्दीन को पूछा कि बहुत दिन से तुम्हारे बच्चे नहीं दिखाई पड़ते?

One day I asked Mulla Nasruddin, “I haven’t seen your children for a long time.”

उसने कहा, मैं तो परिवार-नियोजन में भरोसा करता हूं।

He said, “I believe in family planning.”

मैं थोड़ा हैरान हुआ, क्योंकि उसके सत्रह बच्चे हैं! और वह कहता है, मैं परिवार-नियोजन में भरोसा करता हूं। मैंने कहा, मैं समझा नहीं, तुम्हारा मतलब क्या है?

I was a bit surprised—he has seventeen children! And he says, “I believe in family planning.” I said, “I don’t get it. What do you mean?”

उसने कहा, मैं तो परिवार-नियोजन वालों की इस बात में भरोसा करता हूं: कि दो या तीन बच्चे, होते हैं घर में अच्छे। तो बाकी को मैं मोहल्ले-पड़ोस में खेलने-खाने को भेज देता हूं। उनमें से अधिकतर तो वहीं सोने भी लगे हैं। घर में मैं दो-तीन बच्चे से ज्यादा नहीं रखता।

He said, “I trust what the family-planners say: that two or three children are good to have in the home. So I send the rest out into the neighborhood to play and eat. Most of them have started sleeping there too. I don’t keep more than two or three at home.”

दो या तीन बच्चे, होते हैं घर में अच्छे! तो पड़ोसियों के घर में भेज देता है। सिद्धांत को पूरा कर रहा है। तुम्हारी शास्त्र से जो समझ है, बस वह ऐसे ही पूरी होती है। बच्चे पैदा करने से तुम नहीं रुकते, बच्चों को पड़ोसियों की छाती पर सवार कर देते हो। तरकीब आदमी निकाल लेता है।

Two or three children are good in the home! So he sends the rest to the neighbors. He’s fulfilling the principle. Your understanding derived from scripture is fulfilled just like that. You don’t stop producing children; you saddle the neighbors’ chests with them. Man finds tricks.

सिद्धांत से बचना बड़ा सुगम है, समझ भर से बचना संभव नहीं है। सिद्धांत के पास से गुजर कर निकला जा सकता है; क्योंकि सिद्धांत तो मुर्दा है, तुम जिंदा हो। सिद्धांत तुम्हारा पीछा नहीं कर सकता; तुम सिद्धांत से अपनी चादर बचा कर निकल सकते हो। सिद्धांत क्या करेगा? पत्थर का टुकड़ा है! लेकिन समझ से बच कर तुम कहां जाओगे? समझ तुम्हारे भीतर है; तुम कहीं भी भागोगे, तुम्हारे साथ होगी।

It’s easy to dodge a principle; you cannot dodge understanding. You can slip past a principle because a principle is dead and you are alive. The principle cannot chase you; you can sidestep it. What can a principle do? It’s a piece of stone! But where will you go to escape understanding? Understanding is within you; wherever you run, it will be with you.

इसलिए इस जोर को खयाल में ले लो। सिद्धांत पर बहुत जोर मत देना, समझ पर जोर देना। सिद्धांत उधार मिल सकता है, समझ खुद पैदा करनी होती है। सिद्धांत चुरा भी सकते हो--शास्त्र से, गुरुओं से। समझ तो इंच-इंच संघर्ष करने से मिलती है; समझ के लिए तो मूल्य चुकाना पड़ता है, मुफ्त नहीं मिलती। सिद्धांत मुफ्त मिल जाते हैं, उनकी कोई कीमत नहीं है। पर उनकी कोई कीमत होने की जरूरत भी नहीं है, वे कूड़ा-करकट हैं, कचरा हैं।

So keep this emphasis in mind. Don’t stress principles; stress understanding. Principles can be borrowed; understanding has to be born within. Principles you can even steal—from scriptures, from gurus. Understanding comes inch by inch through struggle; you have to pay for it, it isn’t free. Principles come free, and they’re worth nothing. Nor do they need to be worth anything; they are rubbish, trash.

‘जिसने किंचित भी गीता पढ़ी है...’

“Whoever has read even a little of the Gita…”

भगवद्गीता किंचिदधीता...

Bhagavad-gita kinchid adhita…

जिसने जरा सी भी पढ़ ली, बस काम हो गया। कोई पूरी गीता पढ़ने के लिए थोड़े ही रुकना पड़ता है; एक शब्द भी समझ लिया। लेकिन समझ का सवाल है।

Whoever has read even a little—the work is done. You don’t have to wait to read the whole Gita; understand even a single word. But it’s a question of understanding.

महाभारत में कथा है कि द्रोण ने सोचा था कि इन सारे पांडवों और कौरवों में युधिष्ठिर सबसे ज्यादा बुद्धिमान मालूम होता है। लेकिन थोड़े दिनों के अनुभव से लगा कि वह तो बिलकुल बुद्धू है। दूसरे बच्चे तो आगे जाने लगे, नया-नया पाठ रोज सीखने लगे और युधिष्ठिर पहले पाठ पर ही रुका रहा। आखिर द्रोण की सीमा-क्षमता भी समाप्त हो गई। द्रोण ने पूछा, तुम आगे बढ़ोगे कि पहले ही पाठ पर रुके रहोगे? लेकिन युधिष्ठिर ने कहा, जब तक पहला पाठ समझ में न आ जाए, तब तक दूसरे पाठ पर जाने से सार भी क्या है?

In the Mahabharata there’s a story: Drona thought that among all the Pandavas and Kauravas, Yudhishthira seemed the most intelligent. But after a few days’ experience he began to feel Yudhishthira was downright dull. The other boys were moving ahead, learning new lessons every day, while Yudhishthira stayed stuck on the first lesson. Finally Drona’s patience wore thin. He asked, “Will you ever move on or are you stuck on the first lesson forever?” But Yudhishthira said, “Until I understand the first lesson, what is the point of moving to the second?”

पहला पाठ था सत्य के संबंध में। दूसरे बच्चों ने याद कर लिया, पढ़ लिया, आगे बढ़ गए। लेकिन युधिष्ठिर ने कहा कि मैं जब तक सत्य बोलने ही न लगूं, तब तक दूसरे पाठ पर जाऊं कैसे? और आप जल्दी मत करें। तब द्रोण को समझ में आया। खुद युधिष्ठिर की इस मनोदशा को देख कर द्रोण को पहली दफा समझ में आया कि सत्य के आगे और पाठ हो भी क्या सकता है! तब उन्होंने कहा, तू जल्दी मत कर। तू पहला पाठ ही पूरा कर ले तो सब पाठ पूरे हो गए। फिर दूसरा पाठ और है कहां? अगर सत्य बोलना ही आ गया, सत्य होना आ गया, तो फिर और पाठ की कोई जरूरत नहीं है। लेकिन पाठ अगर सिर्फ पढ़ने हों, तब एक बात है; पाठ अगर जीने हों, तो बिलकुल दूसरी बात है।

The first lesson was about truth. The other boys memorized it, read it, and went ahead. But Yudhishthira said, “Until I begin to speak truth, how can I go to the next lesson? And please don’t hurry me.” Then Drona understood. Seeing Yudhishthira’s temperament, for the first time it dawned on him that beyond truth, what lesson could there be! He said, “Don’t hurry. If you complete the first lesson, all lessons are complete. Where is the second? If truth-speaking is learned, if truth-being is achieved, no further lesson is needed.” But if lessons are only to be read, that’s one thing; if lessons are to be lived, it’s entirely another.

अंत में महाभारत में कथा है कि जब सारे भाई स्वर्गारोहण के लिए गए, तो एक-एक गिरने लगा, पिघलने लगा, गलने लगा; स्वर्ग के मार्ग पर धीरे-धीरे एक-एक गिरने लगा, द्वार तक सिर्फ युधिष्ठिर पहुंचे और उनका कुत्ता पहुंचा। सत्य पहुंचा; और सत्य का जिसने गहरा सत्संग किया था, वह पहुंचा। वह कुत्ता था उनका। वह सदा उनके साथ रहा था। उसकी निष्ठा अपार थी। भाइयों की भी निष्ठा इतनी अपार न थी। भाई भी रास्ते में गल गए, कुत्ता न गला। उसकी श्रद्धा अनन्य थी। उसने कभी संदेह किया ही न था। उसने युधिष्ठिर के इशारे को ही अपना जीवन समझा था। युधिष्ठिर भी चकित हुए कि भाइयों का भी साथ छूट गया, वे भी गिर गए मार्ग पर, स्वर्ग के द्वार तक न आ सके--आ सका एक कुत्ता!

In the end, the Mahabharata says that when the brothers set off on their ascent to heaven, one by one they fell, melted away on the path; only Yudhishthira and his dog reached the gate. Truth arrived; and the one who had kept deep company with truth arrived. That dog was his. He had always stayed with him. His loyalty was immense. Even the brothers’ loyalty was not so great. The brothers fell along the way; the dog did not. His devotion was single-pointed. He had never doubted. He took Yudhishthira’s gesture as his life. Yudhishthira himself was astonished that even the brothers fell behind; they could not reach the gate of heaven—but a dog could!

द्वार खुला, युधिष्ठिर का स्वागत हुआ, लेकिन द्वारपाल ने कहा, कृपया आप ही भीतर आ सकते हैं, कुत्ता न आ सकेगा। कुत्ता कभी इसके पहले स्वर्ग में प्रवेश भी नहीं पाया। आदमी ही मुश्किल से पाते हैं।

The gate opened; Yudhishthira was welcomed, but the gatekeeper said, “Please, only you may enter; the dog cannot. No dog has ever entered heaven. Even men hardly gain entry.”

तो युधिष्ठिर ने कहा, फिर मैं भीतर न आ सकूंगा; जिस कुत्ते ने मेरा इतने दूर तक साथ दिया, जहां मेरे भाई भी मेरे साथी न हो सके, संगी न हो सके; जिसकी श्रद्धा ऐसी अनन्य है; जो मेरे साथ इतने दूर आया, उसका साथ मैं न छोड़ सकूंगा; अन्यथा मैं कुत्ते से भी गया-बीता हुआ। जिसने मेरा साथ दिया, उसका साथ मैं दूंगा, द्वार तुम बंद कर लो।

Yudhishthira said, “Then I cannot enter either. The dog has accompanied me this far, where even my brothers could not be my companions. His devotion is so singular; he has come with me so far. I cannot abandon him. Otherwise I would be worse than a dog. He who kept me company—I will keep him company. You may close the gate.”

तब सारा स्वर्ग हंसने लगा; भीड़ इकट्ठी हो गई देवताओं की और उन्होंने कहा, आप भीतर आएं। और तब गौर से देखा युधिष्ठिर ने, तो कुत्ता न था, स्वयं विष्णु थे! वह परीक्षा थी। वह परीक्षा थी, अगर युधिष्ठिर उस समय कुत्ते को भूल जाते और भीतर प्रवेश कर देते तो स्वर्ग चूक जाता। वह परीक्षा थी--प्रेम की, श्रद्धा की, अनन्य भाव की।

Then the whole of heaven burst into laughter; the gods gathered and said, “Please come in.” And when Yudhishthira looked closely, the dog was gone—there stood Vishnu himself! It had been a test. A test in which, had Yudhishthira forgotten the dog and entered, he would have missed heaven. It was a test—of love, of devotion, of single-pointedness.

एक ही पाठ युधिष्ठिर ने सीखा--सत्य। उतना काफी हुआ; उतना स्वर्ग तक ले जा सका। अर्जुन को सीखने में बड़ी देर लगी। पूरी गीता कृष्ण ने कही, तो भी संदेह उठते चले गए। युधिष्ठिर ने सिर्फ एक पाठ सीखा जीवन में, वह छोटा सा पाठ था सत्य का। गुरु तक को शक हुआ कि यह थोड़ा मंद बुद्धि मालूम होता है, पहले ही पाठ पर अटका है। लेकिन फिर समझ में आया कि पहले पाठ के आगे और पाठ कहां हैं!

Yudhishthira learned only one lesson—truth. That was enough; it carried him to heaven. Arjuna took a long time to learn. Krishna recited the entire Gita, and still doubts kept arising. Yudhishthira learned only one small lesson in life—the lesson of truth. Even the guru suspected he was slow-witted, stuck on the first lesson. But then it became clear: beyond the first lesson, where are there any lessons?

जिसने एक पाठ भी सीख लिया, उसने सब सीख लिया। तुम सीखने की ज्यादा दौड़ में मत पड़ना, उसमें तुम वंचित हो जाओगे। किंचित भी--किंचिदधीता--जरा सा भी बोध परमात्मा का आ गया, परमात्मा का गीत थोड़ा सा भी सुनाई पड़ गया, एक कड़ी भी कान में पड़ गई, एक शब्द भी हृदय तक उतर गया, तो वही बीज बन जाएगा--फूटेगा, वृक्ष बनेगा, तुम अनंत सुगंध से भर जाओगे। एक बीज में सब कुछ छिपा है।

Whoever has learned even one lesson has learned all. Don’t get into too big a race to learn; you will be deprived by it. Even a little—kinchid adhita—if even a small awakening to the Divine happens, if even a little of the Divine song is heard, if even one line reaches your ear, one word descends to your heart, that seed will do—it will sprout, become a tree, and you will be filled with infinite fragrance. The whole is hidden in the seed.

पंडित कोरे के कोरे रह जाते हैं--गीता कंठस्थ हो जाती है, गीत सुनाई नहीं पड़ता; शब्दों से मस्तिष्क भर जाता है, हृदय भीगता नहीं; दोहरा सकते हैं गीता को, आंख में एक आंसू नहीं उतरता; प्राण में कोई स्वर नहीं बजता; पैर में कोई थिरक नहीं आती; पत्थर की तरह, मुर्दे की भांति, यंत्र की भांति दोहरा देते हैं; भीतर सब अछूता ही रह जाता है; रेखा भी नहीं पड़ती, छाया भी नहीं पड़ती।

Pandits remain empty—memorizing the Gita but never hearing the song; the mind is crammed with words, but the heart is not drenched; they can recite the Gita, but not a single tear rises to the eye; no note vibrates in the life-breath; no dance comes to the feet; like a stone, like a corpse, like a machine they repeat—and inside everything remains untouched; not even a line is drawn, not even a shadow falls.

इसलिए शंकर कहते हैं: ‘जिसने किंचित भी गीता पढ़ी है...’

That’s why Shankara says: “Whoever has read even a little of the Gita…”

इस गीता से कोई श्रीमद् भगवद्गीता का संबंध नहीं है। क्योंकि जिसने किंचित भी कुरान पढ़ा है, वह भी पहुंच जाएगा; जिसने किंचित भी बाइबिल पढ़ी है, वह भी पहुंच जाएगा। और जिसने न बाइबिल पढ़ी है, न कुरान पढ़ा है, न गीता पढ़ी है--किंचित भी जीवन पढ़ा है, वह भी पहुंच जाएगा। जोर है इस बात पर कि जिसने थोड़ी अपनी समझ जगाई है, जिसने जाग कर देखा है; जो सोया-सोया नहीं जीया; जिसने आंखें खोलीं और जीवन को पहचाना है--जरा सा भी।

This “Gita” has no exclusive reference to the Srimad Bhagavad Gita. Whoever has read even a little of the Koran will arrive; whoever has read even a little of the Bible will arrive. And whoever has read neither Bible, nor Koran, nor Gita—but has read even a little of life—he too will arrive. The emphasis is this: whoever has awakened even a little of his own understanding, whoever has looked with awareness; who did not live asleep; who opened his eyes and recognized life—even a little.

जरा सा छोर हाथ में आ जाए, फिर सारा स्वर्ग हाथ में है। एक किरण को भी तुम पकड़ लो, पूरा सूरज तुम्हारे हाथ में है। उसी किरण के सहारे अगर तुम चल पड़ो, तो सूरज कहां जाएगा? तुम अंधेरे घर में बैठे हो, खपड़ों के छेद से जरा सी एक किरण उतर रही है। उस किरण में पूरा सूरज छिपा है। तुम उसके सहारे ही चल पड़ो, तुम सूरज तक पहुंच जाओगे। पूरे सूरज को घर में उतारने की जरूरत भी नहीं है। उतने ज्यादा का करोगे क्या? अपच हो जाएगा।

If you can get hold of even a small loose end, then the whole of heaven is in your hands. Catch even a single ray and the whole sun is yours. If you walk with that ray, where can the sun go? You are sitting in a dark house; through a hole in the roof a tiny ray enters. The whole sun is hidden in that ray. If you follow that ray, you will reach the sun. There is no need to bring the entire sun into your house. What would you do with so much? You’d get indigestion.

तो ध्यान रखना, कहीं ऐसा न हो कि तुम शास्त्र को इकट्ठा करने में लग जाओ। अन्यथा शास्त्र तुम्हारा कारागृह बन जाएगा। उससे तुम्हारे पंख उन्मुक्त न होंगे; न तुम्हारे प्राण नाचेंगे; न तुम स्वाभाविक हो सकोगे।

So be careful—you may end up collecting scripture. Otherwise scripture becomes your prison. It will not free your wings; your life-breath will not dance; you will not be natural.

शास्त्र के कारण जितने लोग अस्वाभाविक हो जाते हैं, उतने और किसी कारण से नहीं होते। अगर तुम समझ सको तो मैं तुमसे कहना चाहूंगा: शास्त्र के कारण जितने लोग अधार्मिक हो गए हैं, उतने किसी और कारण से नहीं। जितने शास्त्र बढ़ते गए हैं, उतना आदमी अंधा होता गया है; क्योंकि उसे लगता है कि सब समझ तो किताब में रखी है; पढ़ लेंगे किताब और समझ हाथ आ जाएगी।

More people become unnatural because of scripture than for any other reason. If you can understand me, I would say: more people have become irreligious because of scripture than for any other reason. As scriptures have multiplied, man has become more blind; because he thinks all understanding is stored in books—read the book and understanding will be in hand.

काश समझ इतनी सस्ती होती! तो सारी दुनिया समझदार हो गई होती। गीता घर-घर में है; बाइबिल, कुरान घर-घर में है। क्या कमी है? समझ बिलकुल नहीं है। और शास्त्र जितना उपलब्ध हो जाता है, उतना ही तुम चेष्टा छोड़ देते हो। ध्यान रखना, सिद्धांतों के जंगल में मत भटक जाना।

If only understanding were so cheap! Then the whole world would be wise. The Gita is in every home; the Bible, the Koran are in every home. What’s lacking? There is no understanding at all. And the more available a scripture becomes, the more you give up your own endeavor. Beware—don’t lose yourself in the jungle of doctrines.

‘जिसने किंचित भी गीता पढ़ी है, गंगाजल की एक बूंद भी पी ली है...’

“Whoever has read even a little of the Gita, and drunk a single drop of Ganga water…”

पूरी गंगा का करोगे भी क्या? जरूरत भी क्या है? पूरी गंगा बहुत है; एक बूंद तुम्हारे लिए काफी है।

What will you do with the whole Ganga? What’s the need? The whole Ganga is too much; a single drop is enough for you.

किस गंगा की बात कर रहे हैं शंकर?

Which Ganga is Shankara speaking of?

जिस गंगा पर तुम तीर्थयात्रा करने गए हो, उस गंगा की बात नहीं हो रही। गंगा तो प्रतीक है। जिसने पवित्रता की एक बूंद पी ली है; जिसने निर्दोषता की एक बूंद पी ली है; जिसने सरलता की एक बूंद पी ली है; बस उसने गंगा को चख लिया। गंगा जाने की जरूरत नहीं है। क्योंकि गंगा के किनारे कितने लोग ही बैठे हुए हैं, और कुछ भी नहीं हुआ। गंगा में ही जीए हैं, गंगा में ही स्नान किया है और कुछ भी नहीं हुआ।

Not the Ganga you went to on pilgrimage. The Ganga is a symbol. Whoever has drunk a drop of purity; whoever has drunk a drop of innocence; whoever has drunk a drop of simplicity—he has tasted the Ganga. There is no need to go to the river. How many sit on its banks and nothing happens. They have lived by the Ganga, bathed in it, and nothing happens.

नहीं, बाहर दिखाई पड़ने वाली गंगा का सवाल नहीं है; एक और गंगा है जो भीतर बहती है। और एक बूंद काफी है। तुम्हारे लिए एक बूंद भी जरूरत से ज्यादा है। क्योंकि हमारी सीमा एक बूंद से बड़ी कहां? हमारा होना एक बूंद से बड़ा कहां? हम इस विराट अस्तित्व में एक छोटी सी बूंद हैं। गंगा की एक छोटी सी बूंद ही हमें नहला देगी और पवित्र कर देगी।

No, it is not the outer Ganga; there is another Ganga that flows within. And a single drop is enough. Even a drop is more than you need. For where is our capacity greater than a drop? We ourselves are but a tiny drop in this vast existence. A single small drop of the Ganga will bathe and sanctify us.

लेकिन ठीक से समझ लेना: गंगा से अर्थ है निर्दोषता का; गंगा से अर्थ है सरलता का; गंगा से अर्थ है भीतर के कुंआरेपन का; गंगा से अर्थ है छोटे बच्चे की तरह निर्दोष हो जाने का।

But understand rightly: by “Ganga” is meant innocence; by “Ganga” is meant simplicity; by “Ganga” is meant inner virginity; by “Ganga” is meant becoming as guileless as a small child.

एक बूंद भी तुम्हारे बचपन की तुम वापस लौटा लो, फिर से तुम एक बार दुनिया को वैसा देख लो जैसा तुमने बचपन में देखा था--उन्हीं ताजी आंखों से, बिना किसी विचार के, बिना किसी निंदा के, बिना किसी निर्णय के। ऐसे ही देख लो जगत को जैसा तुमने पहली बार आंख खोली थी संसार में और देखा था। सिर्फ देखा था, कुछ भीतर विचार न उठा था--न कहा था अच्छा, न कहा था बुरा; न सुंदर, न असुंदर; न पाप, न पुण्य--सिर्फ देखा था भर आंख; सारा जगत तुम्हारे सामने था और भीतर कोई विचार न था। वैसे ही अगर तुम पुनः देख लो, एक बूंद भी वैसे बालपन की तुम्हें फिर मिल जाए, तो गंगा की बूंद तुमने चख ली।

If even a drop of your childhood returns, if once again you can see the world as you saw it in childhood—with those fresh eyes, without any thought, without any condemnation, without any judgment. See the world just as you saw it when you first opened your eyes here—only seeing, not a single thought arose inside—no “good,” no “bad”; no “beautiful,” no “ugly”; no “sin,” no “virtue”—just seeing with full eyes; the whole world before you and no thought within. If you can see again like that, if even a drop of that childhood returns, then you have tasted the drop of the Ganga.

‘गंगाजल की एक बूंद भी पी है और मुरारी की थोड़ी भी अर्चना की है...’

“…and whoever has done even a little worship of Murari…”

बहुत अर्चना से कुछ भी न होगा। बहुत अर्चना तो यही बताती है कि तुम अर्चना करना जानते नहीं। बहुत अर्चना का तो यही अर्थ है कि तुम पुनरुक्ति कर रहे हो मृत प्रक्रियाओं की। अन्यथा एक बार भी राम का नाम ले दिया तो बस काफी होना चाहिए। तुम रोज बैठे माला फेर रहे हो, राम-राम, राम-राम कहे चले जा रहे हो। कितनी बार राम-राम कहने से जीवन में राम का अवतरण होगा? कोई संख्या का हिसाब है? लोग हैं, जो हिसाब रखे बैठे हैं कि उन्होंने एक करोड़ दफे मंत्र पढ़ा है। लेकिन अगर एक बार मंत्र पढ़ने से कुछ भी न हुआ, तो एक करोड़ बार पढ़ने से क्या होगा?

A lot of worship will not help. A lot of worship only shows that you don’t know how to worship. Many repetitions simply mean you are performing dead routines. Otherwise, if once you took the name of Ram, it should be enough. You sit every day, turning the rosary, Ram-Ram, Ram-Ram, on and on. How many times must you say “Ram” for Ram to descend into your life? Is there some magic number? There are people who keep account that they have recited the mantra ten million times. But if nothing happened when you recited it once, what will happen when you recite it ten million times?

इसे थोड़ा समझो। मंत्र कोई गणित थोड़े ही है। मंत्र गुणात्मक है; क्वांटिटेटिव थोड़े ही है, मंत्र तो क्वालिटेटिव है; परिमाणात्मक नहीं है, गुणात्मक है। अगर होना है तो एक बार में हो जाएगा, अगर नहीं होना है तो तुम करोड़ बार दोहराते रहो तो क्या होगा! अगर पहली बार ही तुमने गलत दोहराया है, तो दूसरी बार तुम और भी गलत दोहराओगे, तीसरी बार और भी ज्यादा गलत दोहराओगे; क्योंकि गलती मजबूत होती जाएगी; जितना दोहराओगे, उतनी लीक मजबूत होती जाएगी। फिर तुम करोड़ बार दोहराओ कि दस करोड़ बार दोहराओ, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। ठीक पुकारने का सवाल है।

Understand this a little. A mantra is not mathematics. A mantra is qualitative, not quantitative. If it is to happen, it will happen in one call; if it is not to happen, what will a million repetitions do? If the first time you repeated it wrongly, the second time you will repeat it even more wrongly, the third time even more; because the mistake will grow stronger—the more you repeat, the deeper the rut becomes. Recite it one million or ten million times—it will make no difference. The question is of calling rightly.

और तब एक हृदय की आह भी काफी है; तब एक पुकार से भी क्रांति हो जाती है। परमात्मा बहरा थोड़े ही है, और परमात्मा कोई तुम्हारी खुशामद का आतुर थोड़े ही है कि तुम बहुत बार कहो तब सुनेगा। बिना कहे भी सुन लेता है, तुम्हारे हृदय में होना चाहिए। और तुम्हारी खोपड़ी से तुम कितना ही दोहराओ, कभी नहीं सुना जाता; क्योंकि तुम्हारी चिंतना से परमात्मा का कोई संबंध नहीं है, तुम्हारी प्रार्थना से संबंध है।

One sigh of the heart is enough; one genuine call brings revolution. God is not deaf, nor is he hungry for your flattery that he will only listen after many repetitions. He hears even without your saying anything—if it is in your heart. And no matter how much you repeat from your skull, he does not listen; because God has nothing to do with your thinking—he is related to your prayer.

मैंने सुना है, एक गांव में वर्षों से वर्षा न हुई थी। तो सारा गांव मंदिर में इकट्ठा हुआ था प्रार्थना करने को। एक छोटा बच्चा भी मंदिर जा रहा था प्रार्थना के लिए। सारे लोग रास्ते में उसका मजाक करने लगे। मंदिर का पुजारी भी कहने लगा, नासमझ! यह छाता किसलिए ले जा रहा है? वर्षों से वर्षा नहीं हुई, इसीलिए तो हम प्रार्थना करने जा रहे हैं। वह बच्चा एक छाता ले आया था। भीड़ आई थी, कोई दस हजार लोग इकट्ठे हुए थे, कोई भी छाता न लाया था।

I have heard: in a village there had been no rain for years. The whole village gathered in the temple to pray. A small child too was going to the temple to pray. People on the way mocked him. Even the priest said, “Foolish boy! Why are you carrying an umbrella? It hasn’t rained in years; that’s why we are going to pray.” The child had brought an umbrella. Ten thousand people gathered—no one else brought an umbrella.

उस बच्चे ने कहा, मैं इसलिए छाता ले आया कि जब हम प्रार्थना करेंगे तो वर्षा जरूर होगी, लौटते में छाते की जरूरत पड़ेगी।

The child said, “I brought it because when we pray, it will surely rain. I’ll need the umbrella on the way back.”

लोग हंसने लगे, उन्होंने कहा, पागल हुआ है?

People laughed, “He’s gone mad!”

अब सवाल यह है कि इन लोगों की प्रार्थना का कोई परिणाम होगा? इस एक छोटे बच्चे की प्रार्थना का परिणाम भर हो सकता था। इसका भरोसा था गहन, यह छाता लेकर आया था; इसे प्रार्थना पर जरा भी शक न था; प्रार्थना इसकी बड़ी गहन श्रद्धा थी। लेकिन इस बच्चे के भी मन को उन बड़े लोगों ने संदेह से भर दिया। उन्होंने कहा, जा, घर छाता रख आ। कहीं ऐसे वर्षा हुई है?

Now tell me—whose prayer could bear fruit? Only this small child’s prayer might have. His trust was deep—he brought an umbrella; he had not a shade of doubt; his prayer was full of deep faith. But even this child’s mind was filled with doubt by the grown-ups. They said, “Go, take the umbrella back home. Since when has rain ever come just like that?”

प्रार्थना करने जा रहे हैं, लेकिन भरोसा नहीं है कि प्रार्थना से वर्षा होने वाली है। तो फिर प्रार्थना क्यों करते हो?

They go to pray, but have no trust that prayer will bring rain. Then why pray?

नास्तिक होना बेहतर है, लेकिन ईमानदार होना जरूरी है। आस्तिकता का क्या मूल्य है, अगर बेईमान है? तुमने कितनी बार प्रार्थना की है, लेकिन तुमने भरोसा किया था कि पूरी होगी? फिर प्रार्थना पूरी नहीं होती तो तुम कहते हो, हम तो पहले से ही जानते थे कि कहीं प्रार्थना पूरी होने वाली है। तुमने कितनी बार मंदिर के द्वार खटखटाए, लेकिन कभी तुमने हृदयपूर्वक खटखटाए? कभी तुमने संपूर्ण मन से खटखटाए? या संदेह को लेकर ही गए थे? अगर संदेह को लेकर ही गए थे, तो न जाना उचित था, कम से कम ईमानदारी तो थी। जाकर तुमने किसको धोखा दिया? जाकर तुमने अपना ही नुकसान किया; क्योंकि जाकर तुम्हारी प्रार्थना ही टूटी, और कुछ भी न हुआ। और अगर बार-बार प्रार्थना टूटे, तो धीरे-धीरे आत्मश्रद्धा खो जाती है; आत्मविश्वास खो जाता है; अपने पर भरोसा खो जाता है। फिर प्रार्थना ओंठों से होती है, प्राणों से नहीं होती।

Better to be an honest atheist. What value does theism have if it’s dishonest? How many times have you prayed—did you trust it would be fulfilled? Then when it isn’t fulfilled you say, “We knew already nothing would happen.” How many times have you knocked at the temple door—did you ever knock with your whole heart? With your whole being? Or did you go there carrying your doubts? If you went with doubt, better not to go—at least that would be honest. Whom did you deceive by going? You only harmed yourself; because by going, your prayer broke—and nothing else happened. And if prayer keeps breaking again and again, you gradually lose self-trust; you lose self-confidence; you stop trusting yourself. Then prayer is from the lips, not from the life-breath.

‘मुरारी की थोड़ी सी भी अर्चना जिसने की है...’

“Whoever has done even a little worship of Murari…”

थोड़ी सी काफी है। शंकर का जोर समझ लेना। मात्रा का सवाल नहीं है कि तुमने कितनी की है, गुण का सवाल है कि तुमने कैसे की है।

A little is enough. Understand Shankara’s emphasis. It’s not a question of quantity—how much you did; it’s a question of quality—how you did.

मैंने एक वकील के संबंध में सुना है कि वह रोज प्रार्थना कर लेता है। लेकिन ज्यादा नहीं करता, वकील है। पहले दिन प्रार्थना की थी, दूसरे दिन कहा--डिट्टो! फिर तीसरे दिन भी डिट्टो। पूरी प्रार्थना क्या करनी है, क्या बकवास लगा रखी है! कानूनी हिसाब साफ है। एक दफा कह दिया, फिर नीचे लिख दिया--डिट्टो! वही!

I’ve heard of a lawyer who prayed daily. But not too much—he was a lawyer. The first day he prayed; the second day he said, “Ditto!” Then the third day too: “Ditto.” Why repeat the whole prayer—what a lot of nonsense! Legally, it’s neat: say it once, then write below—ditto! Same!

लोग गणित से जी रहे हैं। प्रार्थना में भी गणित है; वहां भी होशियारी है, कुशलता है। वहां भी तुम सरल नहीं हो। जैसे अगर परमात्मा की जेब काटने का मौका मिले तो तुम छोड़ोगे नहीं। शायद इसीलिए परमात्मा छिपा है। तुम उसकी दुर्गति कर दोगे। वह तुम्हारे सामने आने से डरता है।

People live by arithmetic. Even in prayer there is arithmetic; there too is cleverness, cunning. Even there you are not simple. If given a chance you would probably pick God’s pocket. Perhaps that’s why God remains hidden—because you would do him harm. He fears to appear before you.

सरलता अपने आप में प्रार्थना है।

Simplicity is itself prayer.

‘जिसने थोड़ी सी भी अर्चना की है, उसकी यमराज क्या चर्चा कर सकता है?’

“Whoever has done even a little worship—what can Yama say of him?”

जिसने जरा भी प्रार्थना का स्वाद सीख लिया, मृत्यु के पार हो गया। मरते वही हैं, जो भयभीत हैं। भय मारता है। मरते वही हैं, जो अहंकारी हैं। अहंकार की मृत्यु होती है। मरते वही हैं, जिन्होंने जीवन को जाना नहीं। जिन्होंने जीवन को जरा सा भी जान लिया है, फिर कैसी मृत्यु? फिर यमराज के घर तुम्हारी चर्चा नहीं होती, तुम्हारी चर्चा बंद हो जाती है। तुम उसके हिसाब के बाहर हो गए। थोड़ा सा भी जिसने परमात्मा का गीत समझ लिया, फिर उसकी कैसी मौत? फिर तुम जैसे हो, ऐसे चाहे न रहोगे, लेकिन तुम्हारा जो अंतरतम है, वह सदा रहेगा। तुमने जिस बुद्धि से विचार किए हैं, शायद वह न रहेगी; तुमने जिस शरीर से भोग किया है, शायद वह न रहेगा; लेकिन जिस अंतरतम से तुमने श्रद्धा की है, उसे मिटाने का कोई उपाय नहीं है। श्रद्धा शाश्वत है, क्योंकि श्रद्धा तुम्हारा आत्यंतिक, आखिरी, अंतरतम है। वहां तक मृत्यु कभी प्रवेश नहीं की है, और कभी प्रवेश नहीं कर सकती। वहां तुम शाश्वत हो, सनातन हो। वहां तुम स्वयं परमात्मा हो।

Whoever has tasted even a little of prayer has gone beyond death. Only those die who are afraid. Fear kills. Only those die who are egoistic. The ego dies. Only those die who have not known life. Whoever has known even a little of life—what death can there be? Then your name is no longer mentioned in Yama’s court; your file is closed. You are off his books. Whoever has understood even a little of God’s song—what death can there be for him? You may not remain as you are now, but your innermost core will remain forever. The intellect with which you thought may not remain; the body with which you enjoyed may not remain; but that innermost with which you had faith—there is no way to destroy it. Faith is eternal, because faith is your ultimate, final, innermost core. Death has never entered there, nor can it ever. There you are eternal, beginningless and endless. There you are yourself the Divine.

जिसने परमात्मा को चाहा है, पुकारा है, उसने जल्दी ही पा लिया कि जिसे मैं पुकारता था, वह मेरे भीतर छिपा है। वह किसी मंदिर में नहीं मिलता, स्वयं के भीतर मिलता है; वह किन्हीं पहाड़ों पर नहीं छिपा है और न चांद-तारों में छिपा है।

Whoever has desired God, called to him, quickly discovers that the one he was calling to is hidden within himself. He is not found in any temple—he is found within oneself; he is not hidden on some mountain or in the moon and stars.

रूस का पहला अंतरिक्ष यात्री यूरी गागरिन जब वापस लौटा--तो रूस तो नास्तिक देश है--जो पहली बात लोगों ने उससे पूछी वह यह थी कि ईश्वर मिला चांद पर?

When Russia’s first cosmonaut, Yuri Gagarin, returned—Russia being an atheist country—the first question people asked him was, “Did you find God on the moon?”

उसने कहा, मैंने बहुत गौर से देखा, कहीं कोई ईश्वर नहीं मिला।

He said, “I looked very carefully—didn’t find God anywhere.”

लेनिनग्राड में एक बहुत बड़ा म्यूजियम बनाया गया है, जिसमें मनुष्य-जाति के इतिहास में नास्तिकता से संबंधित सभी वस्तुएं इकट्ठी की गई हैं। उस म्यूजियम की दीवाल पर यूरी गागरिन के अक्षर पत्थर में खोद कर रखे गए हैं--कि मैंने चांद पर जाकर देख लिया, अंतरिक्ष में देखा, परमात्मा कहीं भी नहीं है।

In Leningrad they built a huge museum collecting artifacts related to atheism throughout human history. On one wall they engraved Gagarin’s words in stone: “I went to the moon and looked into space—God is nowhere.”

परमात्मा अगर अंतरिक्ष में होता, तो यूरी गागरिन को मिल जाता। लेकिन यूरी गागरिन भी गलत है और तुम भी गलत हो। क्योंकि तुम भी सोचते हो कि वह कहीं बाहर है। आस्तिक भी गलत है और नास्तिक भी गलत है। क्योंकि आस्तिक भी सोचता है, कहीं आकाश में परमात्मा बैठा है। और नास्तिक भी सोचता है कि अगर आकाश में बैठा है तो खोज लेंगे, आज नहीं कल पूरा आकाश भ्रमण कर लेंगे। और जब आकाश में न पाएंगे तब?

If God were in outer space, Gagarin would have found him. But Gagarin is wrong—and so are you. Because you too think he is somewhere outside. The theist is wrong, and the atheist is wrong. The theist thinks God sits somewhere in the sky. The atheist thinks, if he sits in the sky we’ll find him—if not today, tomorrow, we’ll traverse all the skies. And when we don’t find him there—then?

यूरी गागरिन को खुद में खोजना चाहिए, वहां बैठा है परमात्मा। वह जो देख रहा था यूरी गागरिन की आंखों से चांद-तारे पर, वही है परमात्मा--वह जो देख रहा था। परमात्मा को कभी देखा नहीं जा सकता, वह सदा देखने वाला है। उसे तुम देखने की वस्तु नहीं बना सकते, वह तुम्हारे भीतर छिपा देख रहा है। जो देख रहा है, वही परमात्मा है। वह सदा द्रष्टा है, उसे तुम कभी दृश्य नहीं बना सकते।

Gagarin should have searched within himself—there God sits. The one who was seeing the moon and stars through Gagarin’s eyes—that is God—the one who was seeing. God can never be seen; he is always the seer. You cannot turn him into an object of sight; he is hidden within you, seeing. The one who is seeing is God. He is forever the witness; you can never make him the seen.

लेकिन जिसने थोड़ा भी जीवन का गीत सुना--उसको ही मैं भगवद्गीता कहता हूं। कृष्ण ने जो गीत गाया है अर्जुन के सामने, वह तो उसी परम गीत की एक कड़ी है--उस जीवन के गीत की एक कड़ी है। वह तो उसी का छोटा सा टुकड़ा है। लेकिन वह गीत वृक्ष-वृक्ष में लिखा है, चट्टान-चट्टान पर खुदा है। सागर की लहर-लहर में उसी की खबर है। आकाश की शून्यता में उसी का मौन है। झरनों के कल-कल नाद में उसी का गीत है। तुम्हारी आंखों से वही देख रहा है, तुम्हारे कानों से वही सुन रहा है, तुम्हारे हृदय में वही धड़क रहा है। उसके अतिरिक्त और कुछ भी नहीं है। जिसने परमात्मा का जरा सा भी गीत समझ लिया, जिसने जीवन की थोड़ी सी भी पहचान कर ली और जिसने सरलता की एक बूंद पी ली, जिसने थोड़ी सी भी अर्चना की है...

Whoever has heard even a little of life’s song—that is what I call the Bhagavad Gita. The song Krishna sang to Arjuna is just one verse of that ultimate song—the song of life. It is only a small fragment. But the song is inscribed in every tree, carved on every rock. Every wave of the ocean carries its message. In the emptiness of the sky is its silence. In the tinkling of brooks is its melody. Through your eyes it is seeing, through your ears it is hearing, in your heart it is throbbing. Other than it, there is nothing. Whoever has understood even a little of God’s song, whoever has recognized even a little of life, and whoever has drunk a single drop of simplicity, whoever has done even a little worship…

अर्चना का अर्थ है: जिसने थोड़े भी घुटने टेके हैं अहंकार के और जो झुका है; जिसने थोड़ा भी अपना सिर नवाया है। खयाल रखना, सवाल यह नहीं है कि किसके सामने नवाया है; नवाया है, बस यही सवाल है। तुमने मस्जिद में नवाया है, ठीक; तुमने मंदिर में नवाया है, बिलकुल ठीक; तुमने गुरुद्वारा में नवाया है, बिलकुल ठीक। तुम जाकर चट्टान के सामने झुका दो, तुम वृक्ष के सामने झुको, या तुम कोरे आकाश के सामने झुको--कोई फर्क नहीं पड़ता, झुकने में असली सवाल है। तुम परमात्मा को मानते हो तो, नहीं मानते हो तो, कोई फर्क नहीं पड़ता। महावीर बिना माने झुके और पा लिया। और बुद्ध ने परमात्मा को कभी स्वीकार नहीं किया और परमात्मा हो गए। झुकने की कला जिसे आ गई।

Worship means: whoever has bent the knees of ego even a little and bowed down; whoever has lowered his head even a little. Remember, the question is not before whom you bow, only that you bow. Bow in a mosque—fine; bow in a temple—perfectly fine; bow in a gurudwara—perfectly fine. Bow before a rock, bow before a tree, or bow before the empty sky—it does not matter. Bowing is the essence. Whether you “believe in God” or not does not matter. Mahavira bowed without believing—and attained. Buddha never accepted God—and became God. He learned the art of bowing.

असली सवाल परमात्मा को पाना नहीं, असली सवाल अपने को मिटाना है।

The real issue is not “attaining God,” the real issue is dissolving yourself.

अर्चना का अर्थ है: जिसने अपने को गिरा दिया; और जिसने कहा, मैं नहीं हूं। जरूरत नहीं है कहने की कि तू है। जिसने यह कहा कि मैं नहीं हूं, उसी क्षण जाना कि बस तू ही है; कहने का कोई सवाल नहीं है। मैं के गिरते ही परमात्मा प्रकट हो जाता है। वह मैं ही अकेली बाधा है। फिर यमराज के घर तुम्हारी चर्चा नहीं होती।

Worship means: whoever has dropped himself and said, “I am not.” There is no need to add, “You are.” Whoever has said, “I am not,” in that very moment knows, “Only You are.” There is no need to say it. The moment the “I” falls, God is revealed. The “I” is the only obstacle. Then your name is not mentioned in Yama’s house.

‘अतः हे मूढ़, सदा गोविन्द को भजो।’

“Therefore, O fool, always worship Govinda.”

‘जहां पुनः-पुनः जन्म लेना है, पुनः-पुनः मरना है, और पुनः-पुनः माता के गर्भ में गिरना है, ऐसे इस बहुदुस्तर संसार से, हे मुरारी, मेरी रक्षा करो।’

“Where one is born again and again, dies again and again, and falls again and again into the mother’s womb—in this perilous world, O Murari, protect me.”

आदमी असहाय है, और आदमी के संकल्प से कुछ भी नहीं हो सकता। क्योंकि तुम जो भी करोगे, वह तुमसे छोटा होगा। परमात्मा तुमसे बहुत बड़ा है। तुममें है, तुममें झांकता है, लेकिन तुमसे बहुत बड़ा है। ऐसा ही समझो कि जैसे बूंद में सागर है। बूंद को भी चखो तो सागर का ही स्वाद है, वही खारापन है। और एक बूंद का भी विश्लेषण कर लो, तो तुम वही तत्व पाओगे जो पूरे सागर के विश्लेषण से मिलते हैं। फिर भी बूंद बड़ी छोटी है। बूंद से सागर झांका है, जैसे खिड़की से सागर झांका हो। तुमसे भी झांका है, लेकिन तुमसे बहुत बड़ा है। खिड़की से देखा गया आकाश, बूंद में छिपा सागर, बीज में छिपा वृक्ष--ऐसा परमात्मा तुमसे झांका है। तुम अपने प्रयास से उसे न पा सकोगे; तुम्हारा प्रयास बड़ा छोटा है--मुट्ठी में आकाश बांधने की चेष्टा है। तुम उसकी कृपा से ही पा सकोगे।

Man is helpless, and nothing can be achieved by his resolve alone. Whatever you do will be smaller than you. God is far greater than you. He is within you, he peers through you, but he is vaster than you. Think of it like this: the ocean is in the drop. Taste the drop and you taste the ocean—the same saltiness. Analyze a drop and you will find the same elements as in the entire ocean. Yet the drop is very small. The ocean has peeped through the drop, as the ocean might peep through a window. He has peeped through you too, but he is much bigger than you. The sky seen through the window; the ocean hidden in the drop; the tree hidden in the seed—such is God, peeping through you. By your own effort you will not attain him; your effort is too small—it is like trying to bind the sky in your fist. You will attain him only by his grace.

इसलिए शंकर कहते हैं, ‘हे मुरारी, मेरी रक्षा करो।’

That’s why Shankara says, “O Murari, protect me.”

मैं अपने आप तो डूब जाऊंगा, तुम बचाओगे तो ही बच सकूंगा। मेरे हाथ में कोई बल नहीं मालूम पड़ता; मेरी शक्ति बड़ी छोटी है। मैं विचार भी करूंगा तो क्या विचार करूंगा! मैं सोचूंगा भी तो क्या सोचूंगा! सब सोच-विचार मेरा ही होगा। तुम अज्ञात हो, तुम विराट हो, तुम्हें पाने के लिए तुम्हारी ही सहायता की जरूरत है।

Left to myself I will drown; only if you save me can I be saved. I seem to have no strength in my hands; my power is small. Even if I think, what shall I think? Whatever I think will be mine. You are the unknown, the vast; to find you, your help is needed.

इसलिए भक्त निरंतर आकांक्षा कर रहा है कि उसका सहारा मिले। जिस दिन तुम उसका सहारा मांगने लगोगे, उसी दिन तुम पाओगे, सहारा मिलने लगा; क्योंकि तुम बड़े होने लगे; तुम्हारा सिकुड़ाव टूटने लगा; तुम फैलने लगे। जिस दिन तुम विराट जीवन का सहारा मांगते हो, उसी क्षण तुम विराट होने लगे; उसी क्षण तुम्हारा छोटापन मिटने लगा। तुमने निमंत्रण दे दिया--आ जाओ! तुम्हारे निमंत्रण भर की देर है।

That’s why the devotee continuously longs for his support. The day you begin to ask for his support, that very day you will find it starting to come; because you begin to grow; your contraction begins to break; you begin to expand. The day you ask support from the vast life, that very moment you begin to become vast; that moment your smallness starts dissolving. You have given the invitation—“Come!” The invitation is all that is needed.

बुद्ध ने कहा है कि मैं सोचता था, मैं सत्य को खोज रहा हूं। लेकिन जब पाया, तब मुझे पता चला कि सत्य भी मुझे खोज रहा था।

Buddha said, I thought I was seeking truth. But when I found it, I realized that truth too was seeking me.

सत्य भी तुम्हें खोज रहा है; परमात्मा भी तुम्हें खोज रहा है, तुम्हें टटोल रहा है। लेकिन तुम निमंत्रण नहीं देते। अगर कभी भूल-चूक, वह तुम्हारा हाथ भी हाथ में ले ले, तो तुम हाथ छोड़ देते हो।

Truth is also seeking you; God is also searching for you, feeling for you. But you don’t invite him. If he ever, by some oversight, takes your hand in his—then you slip your hand away.

तुमने कभी छोटे बच्चों को देखा है? बाप छोटे बच्चे का हाथ पकड़ कर बाजार ले जा रहा है। बाप पकड़े है, लेकिन बच्चा छोड़े हुए है हाथ। क्योंकि वह स्वतंत्र होना चाहता है; वह चाहता है, छोड़ो हाथ तो मैं खुद चलूं। बाप पकड़े हुए है, लेकिन छोटा बच्चा हाथ छोड़े हुए है। वह किसी तरह परेशान है कि तुम छोड़ो किसी तरह मेरा हाथ। तो वह खुद दौड़ना चाहता है।

Have you watched small children? The father holds the little one’s hand in the market. The father is holding, but the child keeps loosening his grip. He wants to be independent; he wants, “Let go of my hand so I can walk by myself.” The father holds on, but the child keeps letting go. He is somehow troubled: “Please let go of my hand.” He wants to run by himself.

करीब-करीब आदमी की हालत ऐसी है। परमात्मा तो हाथ पकड़े हुए है, अन्यथा आदमी जी भी नहीं सकता। वही श्वास न ले हममें, तो हम श्वास कैसे लेंगे? वही हममें न धड़के, तो हम जीएंगे कैसे? लेकिन हमारी चेष्टा यह है कि हम अपने बल खड़े हो जाएं। अहंकार की सदा चेष्टा यही है कि मैं किसी तरह पूरी तरह स्वतंत्र अपने पैर पर खड़ा हो जाऊं, किसी के सहारे की कोई जरूरत न रहे। सहारा मांगने में बड़ी दीनता मालूम होती है। इसलिए जैसे-जैसे मनुष्य का अहंकार बढ़ता गया है, वैसे-वैसे अर्चना खो गई, पूजा खो गई, प्रार्थना खो गई।

Man’s situation is almost like this. God is holding our hand—otherwise man could not even live. If he did not breathe in us, how would we breathe? If he did not beat in us, how would we live? But our urge is to stand on our own. The ego always strives to be completely independent, standing on its own feet, needing no support. To ask for support feels very humiliating. So as man’s ego has increased, worship has been lost, prayer has been lost.

तुमने कभी खयाल किया कि मंदिर में तुम झुकते हो, तो थोड़ी बेचैनी सी अनुभव होती है कि कोई देखे न। तुम घुटने टेकते हो, तुम हाथ जोड़ते हो, तो तुम देख लेते हो कि कोई देख तो नहीं रहा है आस-पास। किसी को पता न चल जाए, नहीं तो लोग कहेंगे, अरे तुम! और घुटने टेके बैठे हो! तुम और सिर झुका रहे हो! अहंकार को बड़ी चोट लगती है।

Have you noticed that when you bow in a temple, there is a slight unease—lest someone sees. You bend your knees, fold your hands, and you look around to see if anyone is watching. Lest someone notice—otherwise people will say, “You? And you’re kneeling? You’re bowing your head?!” The ego is badly hurt.

लोग सिर झुकाने में डरने लगे हैं, भयभीत होने लगे हैं। इससे ज्यादा दुर्भाग्य की और कोई घड़ी नहीं हो सकती थी; क्योंकि जीवन में जो भी विराट है, वह तुम्हारे झुकने से पैदा होता है। यह हालत ऐसी हो गई कि जैसे प्यास तुम्हें लगी है और नदी में तुम खड़े हो, लेकिन झुक नहीं सकते। तुम चाहते हो नदी तुम्हारे ओंठों तक आ जाए।

People are frightened of bowing, afraid. There could be no greater misfortune; because whatever vast there is in life is born from your bowing. Your condition is like being thirsty while standing in the river—but you cannot bend. You want the river to rise to your lips.

नदी बही जा रही है, लेकिन तुम्हें झुकना पड़ेगा, अंजुलि भरनी पड़ेगी, सिर झुकाना पड़ेगा, हाथ झुकाने पड़ेंगे, पानी भरना पड़ेगा, तो ही प्यास बुझ सकेगी। लेकिन कैसे तुम झुको, तुम्हारी रीढ़ अकड़ गई है, अहंकार झुकने नहीं देता।

The river flows by, but you will have to bend, to cup your hands, to lower your head and arms, to scoop the water—only then can your thirst be quenched. But how can you bend—your spine is stiff, the ego won’t let you.

अधिक लोग परमात्मा को इनकार करते हैं, इसलिए नहीं कि उनको पता चल गया है कि परमात्मा नहीं है; वे इनकार करते हैं सिर्फ इसलिए कि अगर परमात्मा है तो फिर झुकना पड़ेगा।

Most people deny God not because they have discovered there is no God, but because if there is a God, then they will have to bow.

फ्रेडरिक नीत्शे ने लिखा है कि अगर परमात्मा है तो फिर झुक

ना पड़ेगा। इसलिए मैं कहता हूं परमात्मा नहीं है, क्योंकि झुक मैं कैसे सकता हूं! अगर परमात्मा है तो वह मुझसे ऊपर हो गया। इसलिए मैं कहता हूं परमात्मा नहीं है; क्योंकि मुझसे ऊपर कोई कैसे हो सकता है!

Friedrich Nietzsche wrote: If God exists, then one would have to bow. Therefore I say God does not exist, because how can I bow! If God exists, he becomes above me. Therefore I say God does not exist—how can anyone be above me!

अहंकार। भयंकर अहंकार मनुष्य को घेरे हुए है। जैसे शरीर में कैंसर है, ऐसे ही आत्मा में अहंकार है। अहंकार आत्मा का कैंसर है। और जब तक तुम उससे मुक्त न हो जाओ, तब तक अर्चना के फूल न खिलेंगे, तब तक प्रार्थना की धूप न उठेगी, तब तक भगवत्‌-गीत तुम्हारे भीतर जन्म नहीं ले सकता। जब तक तुम अपने से भरे हो, तब तक परमात्मा तुममें उतर नहीं सकता। जगह खाली करो, सिंहासन से उतरो, उसे निमंत्रण दो।

Ego. Terrible ego has seized man. Just as there is cancer in the body, there is ego in the soul. Ego is the soul’s cancer. Until you are free of it, the flowers of worship will not bloom, the incense of prayer will not rise, and the Divine Song cannot be born within you. As long as you are filled with yourself, God cannot descend into you. Make space; get off the throne; invite him.

‘जहां पुनः-पुनः जन्म लेना है, पुनः-पुनः मरना है, और पुनः-पुनः माता के गर्भ में सोना है, ऐसे इस बहुदुस्तर संसार से, हे मुरारी, मेरी रक्षा करो।’

“Where one is born again and again, dies again and again, and sleeps again and again in the mother’s womb—in this nearly impassable world, O Murari, protect me.”

जिन्होंने भी जीवन के सत्य को समझा है, उन्होंने एक बात पहचान ली कि जीवन एक पुनरुक्ति है; वही-वही बार-बार हो रहा है। बहुत बार तुम जन्मे, बहुत बार तुम मरे; बहुत बार तुमने धन कमाया, यश कमाया; बहुत बार सफल हुए, असफल हुए; लेकिन तुम ऐसे ही घूम रहे हो, जैसे गाड़ी का चाक घूमता है। वही चाक घूमता चला जाता है--वही आरा फिर ऊपर आ जाता है, फिर नीचे चला जाता है--फिर वही आरे ऊपर आ जाते हैं।

Whoever has understood the truth of life has recognized one thing: life is repetition; the same things are happening again and again. You have been born many times, died many times; many times you have amassed wealth, fame; many times you have succeeded, failed; and yet you keep going round like a potter’s wheel—the same spoke comes up again, then goes down, then the same spoke is up again.

इस पुनरुक्ति से मुक्त होने की आकांक्षा स्वाभाविक है, क्योंकि पुनरुक्ति सिर्फ उबाने वाली है। हमने संसार को इसीलिए चक्र कहा है, दुष्ट-चक्र कहा है, क्योंकि उसमें हम एक से ही घूमते चले जाते हैं, कुछ भी नया नहीं होता। तुम कल भी वैसे ही जीए थे, जैसे तुम आज जीओगे; परसों भी वैसे ही जीए थे, आने वाले कल भी ऐसे ही जीओगे। वही शाम, वही सुबह, वही क्रोध, वही लोभ, वही मोह, वही जन्म, वही मौत--दोहरता चला जाता है। निश्चित ही हमारे भीतर बड़ी गहरी मूढ़ता होनी चाहिए, तभी हम जागते नहीं हैं। अन्यथा हमें होश आ जाएगा कि वही-वही हम दुबारा क्यों किए जा रहे हैं? इतनी बार करके जब कुछ भी नहीं मिला, तो कितनी ही बार करें, कुछ भी न मिलेगा।

It is natural to long to be free of this repetition, because repetition is nothing but boring. That’s why we have called the world a wheel, a vicious circle—because we keep circling the same, nothing new happens. You lived yesterday just as you will live today; you lived the day before just as you will live tomorrow. The same evening, the same morning, the same anger, greed, attachment, the same birth and death—endless repetition. Surely there must be a deep stupidity within us; otherwise we would wake up. Why are we repeating the same again and again? Having done it so many times and gained nothing—no matter how many more times we do it, nothing will be gained.

इस चक्र के बाहर निकलना जरूरी है। इसीलिए पूरब में, विशेषकर भारत में, आवागमन से कैसे मुक्ति हो जाए, इसकी महान आकांक्षा पैदा हुई। ऐसी आकांक्षा संसार में कहीं भी पैदा नहीं हुई। पश्चिम में इस्लाम, ईसाइयत, यहूदी धर्म इस आकांक्षा से प्रेरित नहीं हैं। वे चाहते हैं, स्वर्ग मिले। स्वर्ग का अर्थ है: इस जीवन में जो दुख हैं, वे तो न हों; और जो सुख हैं, वे सब हों। स्वर्ग इसी जीवन के सुखों का विस्तार है। लेकिन भारत में एक बड़ी अनूठी आकांक्षा पैदा हुई, वही भारत की विशेषता है--मोक्ष की आकांक्षा। मोक्ष की आकांक्षा स्वर्ग की आकांक्षा नहीं है। मोक्ष की आकांक्षा का अर्थ है कि न अब दुख चाहिए, न सुख। बहुत भोग लिए दोनों, दोनों में कुछ सार न पाया--अब दोनों से मुक्ति चाहिए। दोनों से मुक्ति की आकांक्षा बड़ी अनूठी खोज है।

It is necessary to step out of this circle. That is why in the East, especially in India, the great aspiration arose—to be free of the cycle of birth and death. Nowhere else did such an aspiration arise. In the West—Islam, Christianity, Judaism—this aspiration is not their driving force. They want heaven. Heaven means: the sorrows of this life should not be, and all the pleasures should be. Heaven is just the extension of life’s pleasures. But in India a unique aspiration arose—moksha, liberation. The aspiration for moksha is not an aspiration for heaven. It means neither sorrow nor pleasure. We have experienced both, found no essence in either—now we want freedom from both. This aspiration is a unique discovery.

इसलिए मोक्ष शब्द को अनुवाद करना दुनिया की किसी भी भाषा में संभव नहीं है। स्वर्ग संभव है, नरक संभव है, लेकिन मोक्ष अनूठा शब्द है; दुनिया की किसी भाषा में ऐसा कोई शब्द नहीं है। हो भी नहीं सकता, क्योंकि शब्द तो पीछे आते हैं, पहले आकांक्षा आती है; अनुभव पहले आता है, तब शब्द बनते हैं। मोक्ष का अनुभव भारत की अपनी अनूठी खोज है। इससे ऊपर कोई खोज न गई है और न जा सकती है; क्योंकि सुख से भी केवल मुक्त हो जाने की आकांक्षा उनमें ही हो सकती है, जिन्होंने सुख को पूरी तरह जान लिया और पाया कि यह भी दुख की ही एक शक्ल है, दुख का ही एक ढंग है, दुख का ही धोखा है; यह दुख की ही तरकीब है।

That is why the word “moksha” cannot be translated into any language. Heaven can be translated; hell can be translated; but moksha is unique. In no language is there such a word. Nor can there be, because words come after; first the aspiration and experience, then the word. Moksha is India’s unique discovery. No search can go higher—and none needs to; because only those can wish to be free even of happiness who have fully known happiness and found that it is but another face of sorrow, a pose of sorrow, a deception of sorrow; sorrow’s trick.

‘गली के चीथड़ों से जिसकी कंथा बनी है, पुण्य और पाप के विचार से जिसका मार्ग मुक्त है, योग में जिसका चित्त नियोजित है, ऐसा योगी कभी बालक की तरह क्रीड़ा करता है और कभी उन्मत्त की तरह।’

“Clad in a robe of rags picked from the street, freed from notions of merit and sin, with mind absorbed in yoga—such a yogi sometimes plays like a child and sometimes like a madman.”

जो सड़क पर बैठा है, भिखारी की तरह दिखाई पड़ता है, लेकिन अगर गौर से देखोगे तो सम्राट को छिपा हुआ पाओगे; क्योंकि तुम्हारे सम्राटों में अगर तुम गौर से देखोगे तो भिखारी को छिपा हुआ पाओगे। उनकी मांग अभी जारी है।

He sits by the road, looking like a beggar, but if you look closely you will find a hidden emperor; whereas in your emperors, if you look closely, you will find a hidden beggar—their begging still continues.

एक मुसलमान फकीर हुआ फरीद। उसके गांव के लोगों ने फरीद से कहा कि अकबर तुम्हें इतना मानता है, तुम अगर उससे कहो तो वह एक मदरसा गांव में खोल दे। फरीद कभी अकबर से कुछ मांगा न था। फकीर मांगता ही नहीं, फकीर देता है। पर गांव के लोगों ने कहा तो फरीद इनकार भी न कर सका; वह गया। वह कभी राजमहल गया भी नहीं था, लेकिन गांव के लोगों ने कहा तो गया। जल्दी ही पहुंच गया, ताकि सुबह-सुबह ही सम्राट से बात हो जाए। भीतर गया तो पता चला कि सम्राट अपने निजी पूजागृह में है, मस्जिद में है; अभी प्रार्थना कर रहा है। तो फरीद ने कहा, यह तो और भी अच्छा है, प्रार्थना के बाद ही सीधा कह दूंगा। तो वह जाकर पीछे खड़ा हो गया।

There was a Muslim fakir, Farid. People of his village said to him, “Akbar respects you so much; if you ask him, he will build a madrasa in our village.” Farid had never asked Akbar for anything. A fakir never asks—he gives. But the villagers insisted, so Farid did not refuse; he went. He had never gone to the palace before, but he went. He reached early so he could speak to the emperor in the morning. Inside, he learned the emperor was in his private prayer room, a mosque—praying. Farid said, “All the better—I’ll tell him right after his prayer.” He stood behind.

अकबर को पता नहीं है। अकबर ने प्रार्थना पूरी की, दोनों हाथ आकाश की तरफ उठाए और कहा--हे परमात्मा, तूने मुझे जो दिया है, वह काफी नहीं है; अभी और पाने को बहुत शेष है। तेरी कृपा हो, मेरे राज्य को बड़ा कर! मेरे साम्राज्य को फैला! मेरे धन को, मेरे यश को बड़ा कर!

Akbar did not know. When he finished his prayer, he lifted both hands towards the sky and said, “O God, what you have given me is not enough; I still have much to attain. Be gracious—expand my realm! Widen my empire! Increase my wealth and my fame!”

फरीद तो भरोसा न कर सका। अकबर, इतना बड़ा सम्राट--इतना बड़ा साम्राज्य कम लोगों के हाथ में रहा है--अभी भी मांग रहा है! अभी भी भिखमंगा भीतर से गया नहीं! सोचा उसने कि जब यह अभी खुद ही मांग रहा है तो इससे मांगना उचित नहीं है। क्योंकि एक मदरसे में कुछ तो खर्च लगेगा ही; उतनी और कमी हो जाएगी बेचारे को। और फिर जब यह खुद ही परमात्मा से मांग रहा है तो हम बीच में एजेंट क्यों बनाएं? हम भी उसी से मांग लेंगे। वह लौट पड़ा।

Farid could not believe it. Akbar—the great emperor—few have had such empire—and still he is asking! The inner beggar hasn’t left! He thought, When he himself is still begging, it is not proper to ask him; a madrasa will cost something, it will make the poor fellow even poorer. And when he himself asks God, why should I become an agent in between? I’ll ask him directly. He turned to go.

अकबर उठा तो उसने फरीद को सीढ़ियां उतरते देखा। वह दौड़ा और उसने कहा, कैसे आए? बड़ा सम्मान करता था अकबर फरीद का। कभी फरीद आया भी नहीं था, सदा वही जाता था फरीद के दर्शन करने। कैसे आए और कैसे लौट चले?

Akbar rose and saw Farid descending the steps. He ran and asked, “Why have you come, and why are you leaving?” Akbar deeply respected Farid. Farid had never come before; Akbar always went to see him. “How is it you came, and why are you leaving?”

फरीद ने कहा, आया था सोच कर कि एक सम्राट से मिलने जा रहा हूं; जाता हूं देख कर कि यहां भी एक भिखमंगा है। आया था कुछ मांगने, भूल हो गई। तुम्हें खुद मांगते देख कर शर्म आ गई कि अब तुमसे क्या मांगूं! तुम तो वैसे ही गरीब हो, तुम्हें और गरीब करूं? गांव के लोग नहीं माने, पीछे पड़ गए, तो एक मदरसे के लिए कहने आया था। लेकिन अब न कहूंगा; अब मैं भी परमात्मा ही से कह दूंगा। जब तुम भी वहीं से मांगते हो, तो हम भी वहीं से मांग लेंगे; अब तुमसे बीच में क्यों बाधा डालनी।

Farid said, “I came thinking I was going to meet an emperor; I leave seeing there is a beggar here too. I came to ask—my mistake. Seeing you yourself asking, I felt ashamed—what shall I ask you now! You are already poor; should I make you poorer? The villagers insisted, so I came to ask for a madrasa. But now I won’t ask. I will ask God, since you yourself ask him; why should I put you in the middle.”

अकबर ने बहुत प्रार्थना की कि मुझे मौका दो। मदरसा, तुम जो कहो, मैं बना दूंगा।

Akbar pleaded, “Give me a chance. I will build whatever you ask.”

फरीद ने कहा, अब नहीं। सम्राट से मांगा जाता है, गरीब भिखमंगों से क्या मांगना!

Farid said, “Not now. One asks of an emperor—not of poor beggars.”

तुम्हारे सम्राटों में तुम गरीब भिखमंगे पाओगे; वहां भी मांग अभी कायम है। लेकिन इस मुल्क ने ऐसे सम्राट भी पैदा किए हैं, जिनको तुम देखोगे तो भिखमंगे मालूम होंगे, उनके भीतर झांकोगे तो उन जैसे रत्न कभी भी हुए नहीं।

In your emperors you will find poor beggars; their asking still continues. But this land has produced emperors who, when you look, may appear beggars, yet if you peer within, there have never been such jewels.

‘गली के चीथड़ों से जिसकी कंथा बनी है...’

“Clad in rags picked from the street…”

रास्ते पर पड़े चीथड़ों को बीन कर जिसने अपने कपड़े बना लिए हैं, अपनी गुदड़ी बना ली है; लेकिन जिसके भीतर मोक्ष अवतरित हुआ है, जिसके भीतर स्वतंत्रता ने अपने पूरे पंख फैलाए हैं।

Gathering scraps from the roadside he has stitched his garment, his blanket—but within him moksha has descended; within him freedom has spread its full wings.

‘पुण्य और पाप के विचार से जिसका मार्ग मुक्त है...’

“Freed from notions of merit and sin…”

ध्यान रखना, धर्म कहते हैं: पाप करोगे तो नरक; पुण्य करोगे तो स्वर्ग। फिर अगर मोक्ष पाना हो, तो क्या करोगे तो मोक्ष? न पुण्य, न पाप।

Remember: religions say, do sin and you go to hell; do meritorious deeds and you go to heaven. But if you want moksha, then what must you do? Neither merit nor sin.

जिसका जीवन पुण्य और पाप की धारणा से मुक्त हो गया है। जिसे अब न तो कुछ अच्छा दिखाई पड़ता, न कुछ बुरा; जिसका जीवन चुनाव-मुक्त हो गया है। कृष्णमूर्ति जिसे च्वाइसलेस अवेयरनेस कहते हैं। जिसके जीवन में अब सिर्फ बोध रह गया है--चुनावरहित, विकल्परहित। जो चुनता नहीं। जो न तो कहता है, यह ठीक है; न कहता है, यह गलत है; जो चुनाव ही नहीं करता; जो कहता है, सब एक जैसा है, चुनने को कुछ है ही नहीं; न कुछ सुंदर है, न कुछ असुंदर; न कुछ पाप है, न कुछ पुण्य।

The one whose life is free of the idea of merit and sin. Who no longer sees anything as good or bad; whose life has become free of choice. What Krishnamurti calls choiceless awareness. In whose life only awareness remains—without choice, without alternatives. Who does not choose; who neither says “This is right” nor “This is wrong”; who does not choose at all; who says, “All is the same; there is nothing to choose—nothing is beautiful, nothing ugly; nothing is sin, nothing virtue.”

यह बड़ी अनूठी बात है। यह मोक्ष के साथ जुड़ी है। इसलिए जब पहली दफा उपनिषदों का अनुवाद हुआ, तो पश्चिम में विचारक समझ नहीं सके कि ये उपनिषद क्या कह रहे हैं। क्योंकि पश्चिम में खयाल था कि धर्मशास्त्र का अर्थ होता है, जो पुण्य करना सिखाए। पाप से बचाए और पुण्य करवाए, वही धर्मशास्त्र है। लेकिन उपनिषद कहते हैं, पाप और पुण्य दोनों से जो बचाए, वही धर्मशास्त्र है। क्योंकि जब तक तुम पाप और पुण्य से भरे हो, तब तक द्वंद्व से भरे हो। जो निर्द्वंद्व बनाए। जब तक तुम कहते हो, यह पाप है, तब तक तुम्हारे मन में निंदा है; जब तक तुम कहते हो, पुण्य है, तब तक तुम्हारे मन में प्रशंसा है। जब तक तुम कहते हो, पुण्य--तो तुमने कुछ चुना; जब तक तुम कहते हो, पाप--तुमने कुछ इनकार किया। और पाप में भी परमात्मा है और पुण्य में भी। तो जिसे तुमने इनकार किया, परमात्मा को ही इनकार किया।

This is very unique. It is linked to moksha. That’s why when the Upanishads were first translated, Western thinkers could not understand what they were saying. In the West, it was believed that a religious scripture must teach you to do virtue—save you from sin and make you do good deeds. But the Upanishads say: the scripture that saves you from both sin and virtue—that is the true scripture. Because as long as you are filled with sin and virtue, you are filled with duality. The true scripture makes you non-dual. As long as you say “sin,” your mind is in condemnation; as long as you say “virtue,” your mind is in praise. If you say “virtue,” you have chosen something; if you say “sin,” you have rejected something. And God is in sin as well, and in virtue too. What you reject—you reject God.

परमज्ञानी वही है, जिसके जीवन में न कोई इनकार है, न कोई मांग है; न जो स्वीकार करता है, न जो अस्वीकार करता है। जो थिर हो गया, जिसकी चेतना कंपती ही नहीं।

The supremely wise is one in whose life there is neither rejection nor demand; who neither accepts nor denies. Who has become still, whose consciousness no longer trembles.

‘पाप और पुण्य के विचार से जिसका मार्ग मुक्त है, योग में जिसका चित्त नियोजित है...’

“Freed from merit and sin, with mind absorbed in yoga…”

जो जुड़ गया, जो एक हो गया, वही योगी है; जिसके लिए दो न बचे। जब तक दो हैं, तब तक स्वर्ग और नरक रहेंगे; सुख और दुख रहेगा; पाप और पुण्य रहेंगे। जब एक ही बच रहता है, तो स्वर्ग-नरक, सुख-दुख, अंधेरा-प्रकाश, सब खो जाते हैं। उस एक में ही परम विश्रांति है; उस एक में ही परम आनंद है। उस एक को ही जिसने पा लिया, उसने ही कुछ पाया।

Who has become joined, one—he is the yogi; for whom duality is no more. As long as there are two, there will be heaven and hell; pleasure and pain; sin and virtue. When only One remains, heaven-hell, pleasure-pain, darkness-light—all vanish. In that One is supreme rest; in that One, supreme bliss. Whoever has found that One has truly found.

ऐसा योगी कभी बालक की तरह मालूम होगा। इतना सरल, जैसे बालक हो। और कभी पागल की तरह मालूम होगा। इतना उन्मत्त, इतना आनंदित, इतना नशे में सराबोर।

Such a yogi sometimes looks like a child—so simple, as if he were a child. And sometimes he looks like a madman—so intoxicated, so ecstatic, so drenched in divine wine.

योगी में पागल और बालक दोनों का मिलन होता है। बालक का अर्थ है: जिसने अभी सोचना शुरू नहीं किया; और पागल का अर्थ है: जो सोचने के पार चला गया। योगी में वर्तुल पूरा हो जाता है। वह बालक की तरह हो गया है, सोचता ही नहीं। और पागल की तरह भी हो गया है, सोचने के पार चला गया है।

In a yogi the child and the madman meet. The child—who has not yet begun to think; and the madman—who has gone beyond thinking. In the yogi, the circle is complete. He is like a child—he simply does not think. And he is like a madman—he has passed beyond thinking.

इसलिए योगी को पहचानना बड़ा कठिन हो जाता है। तुम उसके संबंध में कोई भी कोटि नहीं बना सकते, कोई निर्णय नहीं ले सकते। वह क्या करेगा अगले क्षण, कुछ भी पता नहीं है; क्योंकि अपनी तरफ से वह कुछ करता ही नहीं--परमात्मा जो करवाता है। उसने अपने को उसके हाथ में छोड़ दिया है। वह बहा जाता है। परमात्मा की नदी उसे जहां ले जाती है, वहीं उसकी मंजिल है। अगर बीच में डुबा दे, तो वहीं उसकी मंजिल है। अपना कोई लक्ष्य शेष नहीं रह गया है।

That’s why a yogi is hard to recognize. You cannot categorize him, cannot decide about him. What he will do the next moment—no one knows; because he does nothing on his own—God does through him. He has given himself into his hands. He is carried along. Wherever God’s river takes him—that is his destination. If it drowns him in midstream—that too is his destination. He has no personal goal left.

योगी यानी परम स्वातंत्र्य।

Yogi means absolute freedom.

‘अतः हे मूढ़, सदा गोविन्द को भजो।’

“Therefore, O fool, always worship Govinda.”

‘तुम कौन हो, मैं कौन हूं, कहां से आया, कौन मेरी माता है, कौन पिता है? इस प्रकार मनन करो। और तब पाओगे कि संसार और उसकी चिंता असार और स्वप्नवत है और तुम उस दुख-स्वप्न से मुक्त हो जाओगे। अतः हे मूढ़, सदा गोविन्द को भजो।’

“Who am I; who are you; from where have I come; who is my mother; who my father? Reflect thus. Then you will see that the world and its anxieties are trivial and dreamlike, and you will be freed from this sorrow-dream. Therefore, O fool, always worship Govinda.”

‘तुममें, मुझमें, अन्यत्र एक विष्णु का ही वास है। मेरे प्रति असहिष्णु होकर तुम व्यर्थ क्रोध करते हो। इसलिए सर्वत्र भेद-रूपी अज्ञान का त्याग कर सबमें अपने को ही देखो। अतः हे मूढ़, सदा गोविन्द को भजो।’

“In you, in me, and elsewhere—there is only one Vishnu dwelling. In being intolerant of me, you get angry in vain. Therefore, renounce everywhere the ignorance of division and see yourself in all. Therefore, O fool, always worship Govinda.”

‘शत्रु और मित्र, पुत्र और भाई, युद्ध और संधि में अपनी शक्ति मत गंवाओ। यदि तुम विष्णुपद को शीघ्र उपलब्ध करना चाहो, तो सर्वत्र सबके साथ समत्व भाव रखो। और हे मूढ़, सदा गोविन्द को भजो।’

“Do not waste your energy on enemy and friend, son and brother, in war and peace. If you wish to attain the feet of Vishnu quickly, keep equanimity with all, everywhere. And, O fool, always worship Govinda.”

समत्व भाव एकत्व की यात्रा है। समत्व को साधो तो एकत्व सधेगा। सुख-दुख में समान, जीत-पराजय में समान, सफलता-असफलता में समान, तो धीरे-धीरे एकत्व सधेगा।

Equanimity is the journey to oneness. Cultivate equanimity and oneness will mature. Equal in pleasure and pain, in victory and defeat, in success and failure—then gradually oneness will be realized.

जब तक तुम द्वंद्व देखोगे, तब तक तुम दो रहोगे;

क्योंकि जो तुम देखते हो, वही तुम हो जाते हो। जब तुम द्वंद्व न देखोगे, जब तुम द्वैत न देखोगे, और एक ही दिखाई पड़ने लगेगा--मित्र में और शत्रु में; शुभ में, अशुभ में; पाप में, पुण्य में; नरक में, स्वर्ग में; अच्छे में, बुरे में; अभिशाप में, वरदान में--एक ही दिखाई पड़ने लगेगा, तो तुम एक होने लगोगे; क्योंकि जो तुम देखते हो, वही तुम हो जाते हो; दर्शन ही तुम्हारा स्वभाव बन जाता है। इसलिए दो को देखने से बचना ही सारी साधना है।

As long as you see duality, you will remain two; because what you see is what you become. When you no longer see duality, when you no longer see twoness, and only the One begins to appear—in friend and foe; in auspicious and inauspicious; in sin and virtue; in hell and heaven; in good and bad; in curse and blessing—only One begins to appear, then you will become one; because what you see is what you become; your seeing becomes your nature. Therefore, to avoid seeing two is the whole of sadhana.

कठिन होगा। कैसे देख पाओगे--जो तुम्हें गाली देता है उसमें वही, जो तुम उसमें देखते हो जो तुम्हारी प्रशंसा करता है और गीत गाता है?

It will be difficult. How will you see the same One in the one who insults you as in the one who praises and sings of you?

लेकिन जरा गौर से देखो, गीत और गाली सब ऊपर-ऊपर हैं, भीतर एक का ही वास है। जरा गौर से देखो, मित्र और शत्रु, घृणा और प्रेम एक ही ऊर्जा के दो ढंग हैं। इसीलिए तो प्रेम घृणा बन जाता है और घृणा प्रेम बन जाती है; मित्र शत्रु बन जाते हैं और शत्रु मित्र बन जाते हैं। अगर दोनों बिलकुल अलग होते, तो यह परिवर्तन नहीं हो सकता था। जो आज मित्र है, कल शत्रु हो जाता है। जो कल शत्रु था, वह आज मित्र हो जाता है। निश्चित ही ऊर्जा एक ही है। जो तुमसे दूर जा रहा है--जिन पैरों से दूर जा रहा है, उन्हीं पैरों से तुम्हारे पास आ जाता है; पैर एक हैं। पास आना और दूर जाना, एक ही शक्ति के दो ढंग हैं।

But look closely—praise and abuse are on the surface; within, only One dwells. Look closely—friend and enemy, hate and love are two modes of a single energy. That is why love turns into hate and hate into love; friends become enemies and enemies become friends. If they were entirely separate, such transformation would be impossible. The one who is friend today becomes enemy tomorrow; the enemy of yesterday becomes a friend today. Surely the energy is one. The feet that carry him away from you bring him close to you—the feet are the same. Coming near and going far—two modes of the same force.

इसे खोजने की कोशिश करो। पुरानी आदतें बाधा डालेंगी। पुराने सोचने के ढंग अड़चन डालेंगे। लेकिन अगर सतत चेष्टा रही, तो धीरे-धीरे अंधकार कटता है, प्रकाश उभरता है। और जैसे-जैसे तुम्हें विपरीत में एक ही दिखाई पड़ने लगेगा, तुम अचानक पाओगे--भीतर एक गहन शांति उतरने लगी; कोई परिपूर्ण तुम्हारे भीतर आने लगा; तुम वही नहीं रहे जो कल तक थे; तुम्हारे घर में किसी नई चेतना का आवास शुरू हो गया। जब दो मिट जाते हैं और एक रह जाता है, तभी तुम पात्र बनते हो परमात्मा के लिए, तब तुम तैयार हो। और परमात्मा तो सदा ही तैयार था। तुम्हारे तैयार होते ही मेघ बरस जाता है, तुम भर जाते हो; आनंद की, मंगल की घड़ी आ जाती है।

Try to discover this. Old habits will obstruct. Old patterns of thinking will hinder. But if effort is steady, gradually darkness thins, light emerges. And as you begin to see the One in opposites, suddenly you will find—a deep peace is descending within; something perfect is entering you; you are no longer who you were yesterday; a new consciousness has begun to dwell in your house. When the two dissolve and the One remains, only then do you become a vessel for God; then you are ready. And God has always been ready. The moment you are ready, the cloud bursts, you are filled; the hour of joy and benediction arrives.

लेकिन दो से बचना है, दो से जागना है और एक की धारा को पकड़ना है।

But you must be saved from the two; you must awaken from duality and hold the current of the One.

समत्व को साधो, एकत्व उपलब्ध होगा। दो में कोशिश करके देखते रहो--बस यही तुम्हारा ध्यान बन जाए, यही तुम्हारी साधना हो। सफलता आए, तब गौर से देखना कि यह भी असफलता ही है; जल्दी ही असफलता कहीं छिपी होगी और आती होगी। और जब असफलता आए, तब बहुत परेशान मत हो जाना, गौर से देखना, कहीं सफलता छिपी होगी और आती ही होगी। एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। जब एक आ गया तो दूसरा ज्यादा दूर नहीं हो सकता। और जब सफलता असफलता मालूम होने लगे, असफलता सफलता मालूम होने लगे; भेद गिर जाए, अभेद पैदा हो, तो तुम्हारा द्वार परमात्मा के लिए खुला।

Cultivate equanimity, oneness will be attained. Keep watching the two—let that be your meditation, your practice. When success comes, look closely—this too is failure; failure must be hidden nearby and on its way. And when failure comes, don’t be too disturbed—look closely—somewhere success is hidden and coming. They are two sides of the same coin. When one has come, the other cannot be far. And when success begins to feel like failure, and failure like success; when the distinction falls and non-difference arises—then your door is open to God.

परमात्मा सदा पास है, तुम्हीं अपने भेद के कारण दूर बने हो। परमात्मा सदा सामने है; क्योंकि जो भी तुम्हारे सामने है वह परमात्मा ही है। लेकिन तुम्हारी आंख बंद है। भेद में आंख अंधी हो जाती है, अभेद में खुल जाती है। भेद ऐसा है, जैसे पलक आंख पर पड़ी; अभेद ऐसा है, जैसे पलक खुली।

God is always near; it is you who remain distant because of your divisions. God is always before you, because whatever is before you is God. But your eyes are shut. In division, the eyes go blind; in non-division, they open. Division is like an eyelid fallen across the eye; non-division is like the eyelid lifted.

‘अतः हे मूढ़, गोविन्द को भजो।’

“Therefore, O fool, worship Govinda.”

भज गोविन्दम्‌, भज गोविन्दम्‌, भज गोविन्दम्‌ मूढ़मते।

Bhaj Govindam, bhaj Govindam, bhaj Govindam, mudha-mate.

आज इतना ही।

Enough for today.