Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.
सूत्र के पूर्व, मनुष्य-मन की एक अत्यंत अनिवार्य ग्रंथि समझ लेनी जरूरी है। उस ग्रंथि के कारण ही बहुत से लोग समझ कर भी चूक जाते हैं। उस ग्रंथि के कारण ही खाई से तो बचते हैं, खड्ड में गिर जाते हैं; एक अति से तो मन बच जाता है, उस बचने की प्रक्रिया में ही दूसरी अति पर चला जाता है।
Before we enter the sutra, it’s necessary to understand a very crucial knot in the human mind. Because of this knot, many people miss the mark even after understanding. Because of this knot, they avoid the abyss only to fall into a pit; they escape one extreme, and in the very process of escaping, they swing to the opposite extreme.
कोई अतिशय भोजन करता है, भोजनपटु है; सारा रस भोजन के पास है। आज नहीं कल, किसी के बिना समझाए भी उसे समझ में आ जाएगा कि वह अपने शरीर को कष्ट दे रहा है। पीड़ा होगी; बीमारी होगी; यह देखने में कोई कठिनाई न होगी कि अतिशय भोजन स्वास्थ्यदायी नहीं है। लेकिन तब एक खतरा है कि वह उपवास करना शुरू कर दे; अति भोजन से दूसरी अति पर चला जाए कि भोजन-त्याग ही कर दे।
Someone overeats, is a connoisseur of food; all his taste is wrapped up in eating. Today or tomorrow—without anyone telling him—he will understand that he is torturing his own body. There will be pain, there will be illness; it’s not hard to see that excess food is not healthy. But then there is a danger: he may start fasting; from the excess of eating he may swing to the other extreme—renouncing food altogether.
संसार में राग है। धन में मोह है। दूसरी अति पर जाना बड़ा सुलभ है। संसार छोड़ कर भाग जाए। जहां राग था, वहां विराग आ जाए। और जहां मोह था, वहां मोह के प्रति विरोध, शत्रुता पैदा हो जाए। जिन्हें अपना माना था, उन्हें शत्रु मानने की वृत्ति पैदा हो जाए। तब खाई से तो बचे, खड्ड में गिर गए; कोई बहुत भेद न हुआ।
There is attachment in the world. There is infatuation with wealth. Slipping to the opposite extreme is easy. One leaves the world and runs away. Where there was attachment, dispassion appears; and where there was infatuation, opposition and hostility toward that very infatuation arise. Those whom you counted as your own, you begin to treat as enemies. Then you have avoided the abyss only to fall into a pit; not much has changed.
शंकर के ये सूत्र वैराग्य समझाने के लिए नहीं हैं, सिर्फ राग की व्यर्थता बताने को हैं। राग व्यर्थ हो जाए, बस काफी है; राग गिर जाए, बस काफी है। कहीं राग गिरे और वैराग्य पकड़ जाए, तो चूक हो गई। राग का गिर जाना ही बस वैराग्य है; वैराग्य कोई राग के गिर जाने से अतिरिक्त बात नहीं है।
Shankar’s sutras are not to teach renunciation; they are only to show the futility of attachment. If attachment falls away, that is enough. If attachment drops, that is enough. If, when attachment drops, you grab hold of “renunciation,” you have missed. The falling of attachment is itself renunciation; renunciation is not something added to the fall of attachment.
लेकिन होता उलटा है। इन सूत्रों को पढ़ कर न मालूम कितने लोगों ने--असंख्य लोगों ने--राग को तो न गिराया, वैराग्य को पकड़ लिया! राग तो बना ही रहा--वैराग्य की शक्ल में बना रहा। पहले पैर के बल चलते थे, फिर वे शीर्षासन करके खड़े हो गए; लेकिन कुछ बदला नहीं। कहीं शीर्षासन करने से कुछ बदलता है? सिर ऊपर हो कि नीचे, क्या फर्क पड़ता है? जब राग शीर्षासन करता है तो वैराग्य बन जाता है--साधारण आदमी का वैराग्य; तथाकथित संन्यासियों का वैराग्य। लेकिन जब राग गिर जाता है तो महावीर, बुद्ध और शंकर का वैराग्य पैदा होता है।
But the reverse happens. Countless people, after reading these sutras, have not dropped attachment; they have seized renunciation! Attachment remains—only in the form of renunciation. First they walked on their feet; then they stood on their head in a headstand—but nothing changed. Does anything change by doing a headstand? Whether the head is up or down, what difference does it make? When attachment stands on its head, it becomes renunciation—the common man’s renunciation, the so-called sannyasin’s renunciation. But when attachment truly drops, then the renunciation of Mahavira, Buddha, and Shankar is born.
मुल्ला नसरुद्दीन को एक मानसिक बीमारी थी कि जब भी उसकी फोन की घंटी बजे, तो वह घबड़ा जाए, डरे--कि पता नहीं, मकान मालिक ने किराए के लिए फोन न किया हो; कि जिस दफ्तर में नौकरी करता है, कहीं उस मालिक ने नौकरी से अलग न कर दिया हो--हजार चिंताएं पकड़ें; फोन उठाना उसे मुश्किल हो जाए। तो मैंने उसे कहा कि तू किसी मनोचिकित्सक को दिखा ले।
Mulla Nasruddin had a mental quirk: whenever his phone rang, he would panic, frightened—what if the landlord is calling for the rent? What if the boss is calling to fire him? A thousand worries would grab him; he found it hard to pick up the phone. So I told him to see a psychiatrist.
दो-तीन महीने उसने इलाज लिया। एक दिन मैं उसके घर गया, वह फोन कर रहा था। और उसे कंपते भी मैंने नहीं देखा, डरते भी नहीं! फोन करने के बाद मैंने पूछा कि मालूम होता है, चिकित्सा काम कर गई! अब डर नहीं लगता?
He took treatment for two or three months. One day I went to his house; he was on the phone. I noticed he wasn’t trembling, not afraid at all! After he hung up I said, Looks like the therapy worked! No fear now?
नसरुद्दीन ने कहा, डर की बात है; चिकित्सा जरूरत से ज्यादा फायदा की।
Nasruddin said, That’s the problem; therapy helped more than necessary.
तो मैंने पूछा कि जरूरत से ज्यादा फायदा का क्या मतलब? फायदा काफी है; जरूरत से ज्यादा से तुम्हारा क्या प्रयोजन है?
I asked, What do you mean “more than necessary”? Enough benefit is fine—but what use is more than enough?
उसने कहा, अब तो ऐसी हिम्मत आ गई कि घंटी नहीं भी बजती तो भी मैं फोन करता हूं। पहले घंटी बजने से डरता था; अब अभी-अभी जो फोन कर रहा था, घंटी बजी ही नहीं थी और मैंने मकान मालिक को डांट दिया। वह इतना डर गया है कि बोलता भी नहीं उस तरफ से। चुप! सांस की आवाज का भी पता नहीं चलता है।
He said, Now I’m so bold that even when the phone doesn’t ring, I make calls. Earlier I was afraid when it rang; just now, the bell didn’t even ring and I called the landlord and gave him a tongue-lashing. He’s so scared he doesn’t even speak on his end. Silence! You can’t even hear him breathe.
एक अति से दूसरी अति पर जाना बहुत सुगम है। और मनुष्य-जीवन की यह बड़ी से बड़ी विडंबना है। कहावत है कि दूध का जला छाछ भी फूंक-फूंक कर पीने लगता है। वह दूसरी अति हो गई। दूध का जला जैसे छाछ भी फूंक-फूंक कर पीने लगता है, वैसा संसार से डरा हुआ व्यक्ति बहुत गहरे में परमात्मा से भी डर जाता है। संसार का जला हुआ परमात्मा को भी फूंक-फूंक कर पीने लगता है।
Moving from one extreme to another is very easy. And this is the great irony of human life. There’s a saying: “Once burned by milk, a person blows even on buttermilk before drinking.” That’s the other extreme. Just as one burned by milk blows on even buttermilk, so a person burned by the world becomes deeply afraid even of God. The one burned by the world begins to sip God with the same fearful blows.
संसार तो छूटना चाहिए--भय के कारण नहीं; क्योंकि जिसे भी तुम भय के कारण छोड़ोगे, वह छूटेगा नहीं; जिससे तुम भयभीत होओगे, वह तुम्हारा पीछा करेगा; जिससे तुम डरोगे, वह तुम्हें और डराएगा; जिससे तुम भागोगे, वह तुम्हारे पीछे आएगा। क्योंकि भय तो भीतर है, भागोगे कहां? किससे भागोगे? संसार अगर बाहर होता तो भाग जाते। जहां जाओगे, वहीं संसार पाओगे। हिमालय की गुफा में भी तुम तो रहोगे--वही, जैसे तुम यहां हो।
The world should be dropped—but not out of fear. Whatever you leave out of fear will not really be left; whatever you fear will pursue you; whatever you run from will chase you. Because fear is inside—where will you run? From whom will you run? If the world were outside, you could run. Wherever you go, you’ll find the world. Even in the caves of the Himalayas, you will be there—the same as you are here.
इसलिए असली सवाल स्थान बदलने का नहीं है; न असली सवाल रंग-ढंग बदलने का है; असली सवाल तो भीतर की चित्त-दशा बदलने का है। अभी तुम्हारी जो चित्त की दशा है, वह एक तरफ अतिशय झुकी है। इसे दूसरी तरफ अतिशय मत झुका लेना, क्योंकि अतिशय ही रोग है। मध्य में जो संतुलित हो गया, वह मुक्त हो गया। इसलिए बुद्ध ने तो अपने मार्ग को मज्झिम निकाय कहा--मध्य का मार्ग।
So the real question is not of changing place; nor is it of changing appearances and styles. The real question is the transformation of the inner state of consciousness. As you are now, your mind is tilted to one extreme. Don’t tilt it to the opposite extreme—because it’s the very extremity that is the disease. The one who becomes balanced in the middle is free. That’s why Buddha called his way the Majjhim Nikaya—the middle path.
जो बीच में आ गया, वह पहुंच गया; जो न इस तरफ झुकता, न उस तरफ। जब तक झुकोगे एक तरफ, तब तक जीवन में कंपन रहेगा, थिरता न आएगी; तब तक स्वस्थ न हो सकोगे; तब तक डांवाडोल ही रहोगे। ठीक मध्य में ही, जैसे दीये की ज्योति ठहर जाए, हवा का कोई झोंका न हिलाए, ऐसी ही चेतना की ज्योति जब ठीक मध्य में ठहर जाती है--न वासना हिलाती है, न वैराग्य हिलाता है; न पूरब, न पश्चिम; न इस तरफ, न उस तरफ--कुछ कंपता ही नहीं। इसको कृष्ण ने स्थितप्रज्ञ कहा है। उठो, बैठो--तुम्हारे भीतर कोई उठता नहीं, बैठता नहीं; भोजन करो, उपवास करो--तुम्हारे भीतर न कोई भोजन करता है, न उपवास करता है; संसार में रहो कि संन्यास में--न तुम्हारे भीतर संन्यास है और न संसार है। ऐसी परम मध्यावस्था ही वैराग्य है।
Whoever comes to the middle arrives; one who leans neither this way nor that. As long as you lean to one side, vibrations will remain in your life; stillness won’t come. You won’t be healthy; you will remain unsteady. Only in the exact middle does the flame of the lamp stand steady, not moved by any gust of wind. Likewise, when the flame of consciousness becomes perfectly steady in the middle—neither desire shakes it nor so-called renunciation shakes it; neither east nor west; neither this side nor that—nothing trembles. Krishna called this state sthitaprajna. Whether you stand or sit—within, nothing stands or sits; whether you eat or fast—within, no one eats and no one fasts; whether you live in the world or in sannyas—within, there is neither sannyas nor world. This supreme middle-state is renunciation.
वैराग्य राग के विपरीत हो तो गलत है; वैराग्य राग से मुक्ति हो तो सही है। और यह बड़ा बारीक भेद है। वैराग्य राग के विपरीत हो तो समझ लेना कहीं चूक हो गई; क्योंकि जो राग के विपरीत है, वह राग से जुड़ा है।
If renunciation is the opposite of attachment, it is wrong. If renunciation is freedom from attachment, it is right. And this is a very subtle distinction. If renunciation is the opposite of attachment, understand that a mistake has occurred—because whatever is opposite to attachment is tied to it.
सभी विपरीत आपस में जुड़े होते हैं। किसी से प्रेम करो तो उसकी याद आती है; किसी को घृणा करो तो भी उसकी याद पीछा नहीं छोड़ती। प्रेम और घृणा विपरीत हैं; लेकिन जुड़े हैं। मित्र तो भूल भी जाए, शत्रु नहीं भूलता। कांटा चुभता ही रहता है। मित्र से भी संबंध है और शत्रु से भी संबंध है।
All opposites are connected. If you love someone, you remember them; if you hate someone, their memory won’t leave you either. Love and hate are opposites, but they’re linked. A friend may be forgotten; an enemy is not. The thorn keeps pricking. There is relationship with a friend, and there is relationship with an enemy.
तुम ऐसा मत समझना कि शत्रु वह है जिससे हमारे सब संबंध टूट गए। नहीं, अगर सभी संबंध टूट गए तो वह शत्रु कैसे होगा? शत्रु वह है जिससे मित्रता के संबंध न रहे, शत्रुता के संबंध बन गए; संबंध टूटे नहीं। संबंध टूट जाएं--न तो मित्र फिर मित्र है, न शत्रु फिर शत्रु है। संबंध बदल जाएं तो मित्र शत्रु बन जाता है, शत्रु मित्र बन जाते हैं।
Don’t think that an enemy is someone with whom all relationship has been severed. No—if every relationship is cut, how could he be an enemy? An enemy is one with whom the ties of friendship are gone and the ties of enmity are formed; ties aren’t broken. If ties are truly broken—then neither friend remains friend, nor enemy remains enemy. Relationships change and a friend becomes an enemy; enemies become friends.
मित्र को शत्रु बनाने में कितनी देर लगती है? एक क्षण में हो सकता है। शत्रु को मित्र बनाने में कितनी देर लगती है?
How long does it take to make a friend into an enemy? It can happen in a moment. How long does it take to make an enemy a friend?
देर क्यों नहीं लगती? क्योंकि दोनों ही संबंध हैं। जरा सा रुख बदला--पूरब जाते थे, पश्चिम जाने लगे; पश्चिम जाते थे, पूरब जाने लगे; दोनों ही गतियां हैं, सिर्फ चेहरे को जरा सा बदलने की जरूरत है।
Why doesn’t it take long? Because both are relationships. A slight shift of stance—you were going east, you begin going west; you were going west, now you go east. Both are movements; only the face needs to turn a little.
मैंने सुना है, इंग्लैंड में एक बहुत बड़ा विचारक हुआ, एडमंड बर्क। लंदन के पास एक छोटे गांव में प्रवचन देने के लिए उसे बुलाया था, चर्च में बोलना था। थोड़ा भुलक्कड़ स्वभाव का आदमी था। तो यह अक्सर भूल हो जाती थी, समय पर नहीं पहुंचता, तारीख पर न पहुंचता, दूसरे दिन पहुंच जाता। तो उसने उस बार बड़ा हिसाब रखा, क्योंकि निमंत्रण देने वाले बहुत समझा-समझा कर कह गए थे कि आप ठीक समय पर, ठीक दिन पर पहुंच जाना; आप पर ही सब निर्भर है। चर्च की कोई वर्षगांठ थी।
I’ve heard of a great thinker in England, Edmund Burke. He was invited to give a sermon in a small village near London; he was to speak in a church. He was a forgetful man. He often missed time or date—arriving a day late. This time he took special care, because the hosts had earnestly urged him, Please come on the exact day, at the exact time; everything depends on you. It was the church’s anniversary.
तो शाम को सात बजे पहुंचना है तो दो बजे घर से निकल पड़ा। मुश्किल से घंटे भर का रास्ता था। अपने घोड़े पर बैठा। तीन बजे पहुंच गया। चर्च में तो कोई था ही नहीं। जलसा तो रात सात बजे होने को था। तो द्वार पर ही खड़ा था। अब क्या करना, तो उसने अपनी सिगरेट निकाली, मुंह से लगाई, माचिस जलाई; लेकिन हवा का रुख विपरीत था। तो उसने घोड़े को घुमा कर खड़ा कर लिया, ताकि सिगरेट जलने में बाधा न पड़े। सिगरेट तो जल गई और घोड़ा चल पड़ा। तीन बजे चर्च पहुंचा था, चार बजे अपने घर के सामने खड़ा था। उसने बड़े गौर से देखा कि चर्च का क्या हुआ? तब उसे याद आया कि सिगरेट जलाने को घोड़े का रुख बदल लिया था। वह सिगरेट पीने में लग गया और घोड़ा अपने घर की तरफ चल पड़ा।
He had to be there at seven in the evening, so he left home at two. It was barely an hour’s ride. He mounted his horse. He reached at three. The church was empty; the event was at seven. He stood by the door. What to do? He took out a cigarette, put it to his lips, struck a match—but the wind was against him. So he turned the horse around to block the wind so he could light the cigarette. The cigarette lit—and the horse set off. He had reached the church at three; by four he was standing in front of his own house. He looked carefully—what happened to the church? Then he remembered he had turned the horse to light the cigarette. He got engrossed in smoking and the horse walked homeward.
इतना ही फर्क है दिशा के बदलने में। कोई जरा सी घटना--सिगरेट जलाने की घटना, रुख बदलने का कारण हो सकती है। मित्र शत्रु बन जाए, शत्रु मित्र बन जाए। पूरब से पश्चिम मुड़ जाएं, पश्चिम से पूरब मुड़ जाएं। कोई छोटी सी घटना--दिवाला निकल गया, कि पत्नी मर गई, कि बच्चे की मृत्यु हो गई--और आदमी घर छोड़ दे, त्यागी हो जाए। ये घटनाएं भी सिगरेट जलाने से ज्यादा मूल्य की नहीं हैं। पर रुख बदल सकता है। पर यह त्याग झूठा होगा। इस त्याग में घृणा होगी, समझ नहीं; इस त्याग में असफलता होगी, बोध नहीं; इस त्याग में विषाद होगा, मुक्तता नहीं।
That’s how small the difference is in changing direction. A tiny incident—the act of lighting a cigarette—can become the cause of changing your direction. A friend becomes an enemy, an enemy becomes a friend. You turn from east to west, from west to east. A small event—bankruptcy, the death of a wife, the death of a child—and a man leaves home and becomes an ascetic. These events are not of more value than lighting a cigarette. They can change your direction. But such renunciation is false. In that renunciation there will be hatred, not understanding; failure, not insight; sorrow, not freedom.
एक और त्याग है, जिसमें हम रुख नहीं बदलते; संसार को ही गौर से देखते हैं, संसार की तरफ पीठ नहीं करते। पर उस गौर से देखने में ही संसार तिरोहित हो जाता है। उस बोध में ही, उस ध्यान की दशा में ही हम देख लेते हैं कि संसार का सारा संबंध व्यर्थ है। कोई नया संबंध निर्मित नहीं करते संसार से, कि अब तक हम आकर्षण से जुड़े थे, अब हम विकर्षण से जुड़ेंगे; अब तक हम संसार की तरफ दौड़ते थे, अब संसार के विपरीत दौड़ेंगे। नहीं, अगर ऐसा हुआ तो वैराग्य गलत हो गया। वह नया रोग है अब। और तब इस रोग से भी छुटकारा पाना पड़ेगा। वह स्वास्थ्य नहीं बना।
There is another kind of renunciation in which we do not change direction; we look at the world attentively; we do not turn our back on it. But in that attentive seeing the world dissolves. In that awareness, in that state of meditation, we see that all our connections with the world are futile. We don’t create a new relationship with the world—that until now we were bound by attraction, now we will bind ourselves by repulsion; until now we ran toward the world, now we will run opposite to it. No—if that happens, renunciation has gone wrong. It’s a new disease. And then you will have to be freed from this disease too. It doesn’t make you healthy.
ऐसा समझो कि एक आदमी बीमार है। बीमारी तो चली गई, दवा पकड़ गई। अब वह दवा की बोतलें लिए घूमता रहता है। अब दवा की बोतलें नहीं छोड़ सकता।
Imagine someone was ill. The illness goes—but he clings to the medicine. Now he roams around with bottles of medicine in hand. He cannot let them go.
बुद्ध कहते थे कि ऐसा समझो कि पांच नासमझों ने नदी पार की थी। फिर उन्होंने नाव को उठा कर सिर पर रख लिया। लोगों ने उनसे पूछा कि यह तुम क्या कर रहे हो? उन्होंने कहा, इस नाव का हम पर बड़ा उपकार है; इसके बिना हम नदी पार न किए होते; हम इस नाव को कैसे छोड़ सकते हैं? हम ऐसे कृतघ्न नहीं हैं। वे नाव को सिर पर बाजार में ढोकर आ गए। लोगों ने कहा कि यह नाव पार करने वाली न हुई, यह तो बोझ हो गई। अब तुम जिंदगी भर इसको ढोते रहोगे! अब तुम कुछ और कर ही न पाओगे।
Buddha used to say: Imagine five fools crossed a river. Then they hoisted the boat onto their heads. People asked, What are you doing? They said, This boat has done us a great favor; without it, we couldn’t have crossed. How can we abandon it? We’re not so ungrateful. They carried the boat on their heads into the marketplace. People said, This boat that was for crossing has become a burden. Now you’ll carry it your whole life! You won’t be able to do anything else.
तुम जिन्हें संन्यासियों की तरह जानते हो--तुम्हारे तथाकथित महात्मागण--अगर गौर से देखो तो उनके सिर पर तुम नाव पाओगे। राग तो छूटा, वैराग्य चढ़ बैठा! क्योंकि राग की विपरीतता को उन्होंने पोषित किया।
Those you know as sannyasins—your so-called saints—if you look closely, you’ll find a boat on their heads. Attachment is gone; renunciation has climbed aboard! Because they have nourished the opposite of attachment.
शंकर जो कह रहे हैं, यह बात कुछ और है। वे इतना ही कह रहे हैं कि राग को गौर से देखो, ध्यानपूर्वक देखो, विवेकपूर्वक देखो। तुम्हारी बोध की अवस्था में राग के बादल छितर-बितर हो जाएंगे। कोई उनकी जगह वैराग्य आ जाएगा, ऐसा नहीं।
What Shankar is saying is something else. He is only saying: look at attachment carefully, attentively, with discrimination. In the light of your awareness, the clouds of attachment will scatter. It’s not that renunciation will come in their place.
वैराग्य, राग का अभाव है, राग की शत्रुता नहीं। ऐसा नहीं कि तुम्हारे हृदय से राग चला जाएगा और वैराग्य आकर विराजमान हो जाएगा। नहीं, राग तो चला जाएगा, और कोई नहीं आएगा विराजमान होने को; राग तो हट जाएगा, उसका स्थान कोई भी नहीं लेगा। यही परम वैराग्य है।
Renunciation is the absence of attachment, not enmity toward it. It’s not that attachment will leave your heart and renunciation will come sit there. No—attachment will go, and no one will come sit in its place; attachment will move away, and no one will take its seat. This alone is supreme renunciation.
इसलिए इन सूत्रों को समझने में भूल मत कर लेना; क्योंकि यह भूल बड़ी आसान है।
So don’t make a mistake in understanding these sutras—because this mistake is very easy.
‘कौन तुम्हारी कांता है? कौन तुम्हारा पुत्र है? यह संसार अत्यंत विचित्र है। तुम किसके हो? कौन हो? कहां से आए हो? मन में इन तत्व की बातों पर विचार तो करो।’
“Who is your beloved? Who is your son? This world is utterly strange. Whose are you? Who are you? From where have you come? Reflect on these essential questions in your mind.”
शंकर विचार करने को कह रहे हैं; चिंतन करने को कह रहे हैं; जागने को कह रहे हैं; होशपूर्वक देखने को कह रहे हैं। जल्दी वैराग्य मत ओढ़ लेना, अन्यथा ओढ़ा हुआ वैराग्य किसी काम न आएगा। विचारपूर्वक! तुम्हारे हृदय में प्रकाश हो समझ का, तो राग गिरेगा, कटेगा। अंधेरे को निकालने मत लग जाना, सिर्फ दीया जलाना काफी है।
Shankar is asking you to reflect, to contemplate, to awaken, to look with awareness. Don’t rush to drape yourself in renunciation; otherwise, a draped renunciation will be of no use. Thoughtfully! Let there be light of understanding in your heart—then attachment will drop, be cut. Don’t start chasing out the darkness; simply light a lamp, that’s enough.
इसलिए शंकर कहते हैं: ‘कौन तुम्हारी कांता है?’
So Shankar says: “Who is your beloved?”
कौन है तुम्हारी पत्नी? कौन तुम्हारा पुत्र है? राह पर मिले अजनबी हैं। जिसे तुम अपना पुत्र कहते हो--नहीं पैदा हुआ था, कोई परिचय था? तुमने इसी पुत्र को पुकारा था पैदा हो जाने के लिए? जानते भी न थे, पुकारते कैसे? पता-ठिकाना भी तो मालूम न था; शक्ल-सूरत भी तो पहचानी हुई न थी। अनजान मिलन, अपरिचित लोगों का मिलन है।
Who is your wife? Who is your son? Strangers met on the road. The one you call your son—before he was born, did you have any acquaintance? Did you call this very son to be born? You didn’t even know—how could you call him? You didn’t know the address; you couldn’t recognize his face. An unknown meeting, a meeting of unacquainted people.
लेकिन आदमी का मन भ्रांतियां खड़ी करता है। मेरा पुत्र है, मेरी पत्नी है, मेरा भाई है, बहन है--ये जो तुम संबंध जोड़ते हो, ये तुम कैसे जोड़ लेते हो, यह बड़ी विचित्र घटना है। जैसे राह पर चलते हुए दो लोग साथ हो जाते हैं। अपरिचित थे एक क्षण पहले, अब थोड़ी देर को साथ हो लिए। साथ थोड़ी देर का है, फिर अपनी-अपनी राह पर विदा हो जाएंगे। लेकिन उस थोड़ी देर में ही बड़े नाते-रिश्ते बना लेते हैं। कारण होगा कोई गहरा इसके पीछे। नाते-रिश्ते सच तो नहीं हैं; क्योंकि हम सब अपरिचित हैं--और वर्षों साथ रह कर भी परिचित नहीं हो पाते।
But the human mind spins delusions. “My son, my wife, my brother, my sister”—how do you forge these relationships? It’s a strange phenomenon. Like two people walking on the road who fall into step together. A moment ago they were strangers; now for a short while they walk together. The companionship is brief, and then they will part, each to their own path. But in that short while, you weave many ties and relationships. There must be some deeper reason. The ties aren’t true; we are all strangers—and even after years together we don’t truly become acquainted.
तुम अपनी पत्नी से परिचित हो? तीस-चालीस वर्ष साथ रह लिए हो। क्या सच में तुम कह सकते हो, तुमने उसे पूरा जान लिया? क्या तुम यह कह सकते हो कि वह जो भी कल करेगी, तुम उसकी भविष्यवाणी कर सकते हो?
Are you acquainted with your wife? You’ve lived together thirty or forty years. Can you honestly say you have fully known her? Can you say you can predict what she will do tomorrow?
एक क्षण बाद तुम्हारी पत्नी क्या करेगी, चालीस साल साथ रहने के बाद भी कोई भविष्यवाणी नहीं हो सकती। अभी मुस्कुराती थी, प्रसन्न थी; अभी नाराज है! कौन सी ऋतु आ जाएगी, कुछ कहना कठिन है; कौन सी चित्त-दशा पकड़ लेगी, कहना कठिन है।
Even after living together forty years, you cannot predict what your wife will do a moment later. Just now she was smiling, cheerful; now she’s angry! Which season will arrive in her mind, who can say? Which inner state will seize her, who can say?
पत्नी तुम्हें जानती है? ऊपर-ऊपर की पहचान है। भीतर कौन किसके जा सकता है? अपने ही भीतर जाना इतना मुश्किल है, दूसरे के भीतर जाना कैसे आसान होगा? लेकिन कारण कोई गहन होना चाहिए, क्यों हम नाते-रिश्ते बना लेते हैं?
Does your wife know you? It’s a superficial acquaintance. Who can enter into another’s inner world? It’s so difficult to enter your own—how will entering another’s be easy? Still, there must be a deep reason why we make these ties.
आदमी अकेला है, इसलिए; अकेले में डर लगता है, इसलिए; अकेले में चिंता पकड़ती है, भय पकड़ता है, इसलिए। अकेले होने में बड़ी पीड़ा है। हम अकेले हैं। जमीन भरी-पूरी हो, पर प्रत्येक व्यक्ति अकेला है। भीड़ में भी तुम हो, तब भी अकेले हो। यह अकेलापन काटता है। इस अकेलेपन से ऐसा लगता है कि कैसे बाहर निकलें। संबंध बनाते हो, संबंध रास्ते हैं जिनसे तुम अपने को भूलते हो और अपने अकेलेपन को भूलते हो। थोड़ी देर के लिए ऐसा लगता है, अकेले नहीं हैं।
Man is alone; that’s why. In aloneness fear arises; worry and anxiety seize us. There is great pain in being alone. We are alone. The earth is full, yet each person is alone. Even amidst a crowd, you are alone. This aloneness bites. We want somehow to escape it. We form relationships; relationships are paths by which you forget yourself and forget your aloneness. For a little while it seems you are not alone.
तुमने कभी ख्याल किया? अंधेरी गली से गुजरते हो, अकेलापन डराता है, तो गीत गुनगुनाने लगते हो। ऐसे लोग तुमसे गीत गुनगुनाने को कहें तो तुम बहुत झेंपते हो, गीत न गाओगे। अकेली गली हो, सन्नाटा हो, रात हो, अंधेरा हो--गीत गुनगुनाने लगते हो! क्या कारण होगा गीत गुनगुनाने का? सीटी बजाने लगते हो! क्या कारण होगा? गीत गुनगुना कर अपनी ही आवाज को सुन कर ऐसा लगता है--अकेले नहीं हैं, कोई साथ है। अपने ही गीत में भूल कर क्षण भर को ऐसी भ्रांति हो जाती है कि कोई डर नहीं है। गीत हिम्मत देता है, जोश देता है।
Have you noticed? When you walk through a dark lane, aloneness frightens you, so you start humming a song. If people asked you to sing, you’d be embarrassed and wouldn’t sing. But a lonely lane, silence, night, darkness—you start humming! Why? You whistle! Why? By humming and hearing your own voice it feels—You are not alone, someone is with you. In your own song, for a moment you are deceived; fear seems to recede. The song gives courage, gives zest.
अकेले में आदमी अपने से ही बात करने लगता है। मनोवैज्ञानिक कहते हैं कि अगर किसी व्यक्ति को परिपूर्ण एकांत में रखा जाए, तो तीन सप्ताह के बाद वह अपने से ही बातचीत शुरू कर देता है। करते तो तुम भी हो अपने से बातचीत, जोर से नहीं करते हो। अगर तुम खाली बैठे हो तो खाली नहीं होते, अपने से बात करते हो तो भीतर-भीतर। अगर कोई गौर से देखे तो तुम्हारे ओंठों का कंपन भी देख सकता है; क्योंकि जब तुम भीतर भी बात करते हो, तब भी ओंठ कंपते हैं। लेकिन अगर तीन सप्ताह तुम्हें निर्जन में रख दिया जाए, तो निर्जन इतना भयावह है--अकेले, इस विराट संसार में! इस महाशून्य में बिलकुल अकेले! घबड़ाहट होती है; प्राणों का रोआं-रोआं कंपने लगता है। तुम अपने से ही बात करने लगते हो।
In aloneness a person starts talking to himself. Psychologists say if someone is kept in complete isolation, after three weeks he begins talking to himself. You do it too—you don’t do it loudly. If you sit idle, you are not empty—you talk to yourself inside. If someone watches closely, they can see your lips tremble; because even when you talk within, your lips tremble. But if you are kept in solitude for three weeks, the isolation is so terrifying—in this vast universe, utterly alone! In this great void—alone! Panic arises; every hair of your being begins to tremble. You start talking to yourself.
तुमने पागलों को खुद से बात करते देखा है। वे तुम्हारे ही थोड़े बढ़े हुए रूप हैं। उनमें और तुममें मात्रा का ही भेद है, गुण का नहीं। तुम धीरे-धीरे करते हो, वे जरा हिम्मतवर हैं, उन्होंने जोर से चर्चा शुरू कर दी है। पागल भी इसीलिए अपने से बात करता है, वह बड़ा घबड़ा गया है। अपने से बात करके थोड़ी देर को भूल जाता है।
You’ve seen madmen talking to themselves. They are only a little further along than you. The difference is of degree, not of kind. You do it quietly; they are a bit braver—they talk out loud. The madman too talks to himself because he is greatly frightened. Talking to himself, for a while he forgets.
ये सब भुलाने के उपाय हैं, आत्म-विस्मरण के उपाय हैं।
These are all methods of forgetting, methods of self-oblivion.
एक जर्मन लेखक का संस्मरण मैं पढ़ रहा था। हिटलर के कारागृह में वह बंद था। उसने लिखा है कि मैं बहुत हैरान हुआ कि मुझे हमेशा छिपकलियों से डर लगता था, लेकिन मेरी उस कोठरी में सिर्फ एक छिपकली थी और मैं था--कारागृह में। छिपकली से, वह कहता है, मुझे सदा डर लगता रहा है; छिपकली मुझे कभी भायी नहीं; छिपकली को देख कर ही मन में कुछ वितृष्णा हो जाती थी। मगर उस कोठरी में छिपकली को पाकर भी मैं प्रसन्न हुआ कि कम से कम कोई तो है, मैं अकेला नहीं हूं। इस अंधेरी सीलन भरी कोठरी में कोई संगी-साथी है। और धीरे-धीरे, उसने लिखा है कि मैं छिपकली से बातें करने लगा। हंसता भी था कि यह भी क्या पागलपन है! लेकिन आखिर में ऐसी भी घड़ी आई कि मुझे यह भी शक होने लगा कि छिपकली उत्तर देती है। तब मैं अपनी तरफ से भी बोलता और छिपकली की तरफ से भी बोलता।
I was reading a memoir by a German writer. He was imprisoned in Hitler’s jail. He wrote: I was amazed—lizards had always frightened me, I never liked them; just seeing one made me feel disgust. But in my cell there was only one lizard and me. Even so, I felt pleased to have the lizard there—at least there was someone; I was not alone. In that dark, damp cell there was a companion. And gradually I began talking to the lizard. I would laugh at myself—What madness is this! But eventually I even began to suspect that the lizard answered. Then I would speak both for myself and on behalf of the lizard.
आदमी अकेला है; बहुत अकेला है। और इस अकेलेपन के साथ दो ही उपाय हैं: या तो तुम संसार बना लो, या तुम संन्यास बना लो।
Man is alone—very alone. And for this aloneness there are only two ways: either you build the world, or you build sannyas.
संसार बनाने का अर्थ है: संबंध बनाओ, ताकि अकेलापन भूल जाए। और संन्यास बनाने का अर्थ है: इस अकेलेपन को स्वीकार कर लो, क्योंकि यह तुम्हारा स्वभाव है। इससे भागो मत, बचो मत; राजी हो जाओ, अंगीकार कर लो; यह तुम्हारा स्वभाव है। इससे भाग कर तुम कहीं भी न पहुंच पाओगे। जन्मों-जन्मों यही तुमने चेष्टा की है और हारे, हार के सिवाय हाथ में कुछ भी न लगा।
Building the world means: build relationships, so that you forget aloneness. Building sannyas means: accept this aloneness, because it is your nature. Don’t run from it, don’t avoid it; consent to it, embrace it—it is your nature. By running from it you will reach nowhere. For lifetimes you have tried and only failed.
संन्यास का अर्थ है: जो अपने अकेलेपन से राजी हो गया। अब न सीटी बजाता है, न गीत गाता है, न संबंध बनाता है--अपने से परिपूर्ण तृप्त है।
Sannyas means: one who has consented to his aloneness. Now he neither whistles, nor sings, nor forms relationships—he is completely fulfilled in himself.
और एक बड़े मजे की घटना है: जितना तुम अपने से भागोगे, उतना ही और-और भागना पड़ेगा, उतना ही एकांत भयभीत करेगा; जितने तुम अपने से राजी हो जाओगे, उतना ही धीरे-धीरे तुम पाओगे कि जिसे तुमने अकेलापन समझा था, वह अकेलापन नहीं है, एकांत है।
And here’s the delightful thing: the more you run from yourself, the more you will have to run; the more solitude will frighten you. The more you agree with yourself, the more you will discover that what you had called loneliness is not loneliness, it is solitude.
अकेलापन और एकांत में फर्क है। अकेलेपन का अर्थ है कि दूसरे की याद आती है; एकांत का अर्थ है, अपना होना काफी है। अकेलेपन में पीड़ा है, एकांत में आनंद है।
There is a difference between loneliness and solitude. Loneliness means you miss the other; solitude means your own being is enough. In loneliness there is pain; in solitude there is joy.
शंकर जब अकेले हैं, तो एकांत में हैं; तुम जब कहते हो, एकांत में हो, तब भी अकेले हो।
When Shankar is alone, it is solitude; when you say you are in solitude, it is still loneliness.
अकेले का मतलब है: दूसरे की गैर-मौजूदगी खलती है। एकांत का अर्थ है: अपने होने में बड़ा रस आता है। एकांत का अर्थ है: तुम अपने साथ प्रेम में पड़ गए।
Loneliness means the absence of the other hurts. Solitude means there is great relish in your own being. Solitude means you have fallen in love with yourself.
ध्यान का अर्थ है: अपने ही प्रेम में पड़ जाना।
Meditation means: falling in love with yourself.
ध्यान का अर्थ है: अपने साथ ऐसे संबंध बना लेना कि अब दूसरे से संबंध बनाने की कोई जरूरत न रही।
Meditation means: forming such a relationship with yourself that there is no longer any need to form relationships with others.
ध्यान का अर्थ है: अपने में परिपूर्ण हो जाना।
Meditation means: becoming complete in yourself.
तुम्हारा संसार, पूरा संसार तुम्हारे भीतर है; कुछ कमी नहीं है। तुम पूरे हो, परिपूर्ण हो, परमात्मा हो; अब कहीं और जाने की कोई जरूरत नहीं है। ऐसी भाव-दशा का नाम संन्यास है।
Your entire world is within you; there is no lack. You are whole, complete, divine; there is nowhere else to go. Such a state is called sannyas.
संसार हम बनाते हैं--अकेलापन खलता है। अकेलेपन को भरने के लिए हम बहुत उपाय करते हैं--धन से भरते हैं, मित्र से भरते हैं, परिवार से भरते हैं; धर्म, जाति, राष्ट्र से भरते हैं--न मालूम कितने उपाय करते हैं कि किसी तरह भीतर का यह गड्ढ भर जाए; यह घाव पीड़ा देता मालूम पड़ता है। लेकिन यह घाव है, यहीं भ्रांति है; यह घाव नहीं है।
We build the world—loneliness hurts. We try many methods to fill it—with money, with friends, with family; with religion, caste, nation—we try countless ways to fill the inner hole; we feel it as a wound that hurts. But it is not a wound; this is the misunderstanding. It is not a wound.
कल रात्रि ही एक संन्यासिनी मेरे पास आई। उसने कहा, जब से ध्यान करना शुरू किया है, तो ऐसा लगता है--हृदय मर गया; किसी से संबंध बनाने की कोई आकांक्षा नहीं रही; प्रेम में कोई रस नहीं मालूम होता; मित्रता भी व्यर्थ मालूम होती है।
Just last night a sannyasin came to me. She said, Since I started meditating, it feels as if my heart has died; there is no desire to form relationships; love has no flavor; even friendship seems futile.
उदास थी बहुत। क्योंकि पश्चिम से आई है। पश्चिम में अगर प्रेम मरने लगे तो लोग समझते हैं, जीवन गया; अगर भावनाएं छूटने लगें और संबंध टूटने लगें, तो लोग सोचते हैं: अब जीवन में सार क्या रहा? यह व्याख्या है उनकी, इसलिए उदास थी।
She was very sad. She has come from the West. In the West, if love begins to die, people think life is gone; if emotions slip away and relationships break, they think: what substance remains?
हमने पूरब में कुछ और गहरी खोज की है। हमने तो यह खोज की है कि जब कोई व्यक्ति परिपूर्ण अपने में ठहर जाता है, तो सब संबंध अपने आप बिखर जाते हैं। और यह महासौभाग्य की घटना है; इसमें कुछ दुखी होने का कारण नहीं है। जब व्यक्ति अपने में थिर होता है, कामवासना विसर्जित हो जाती है; संबंध बनाने की आतुरता चली जाती है। इतना धन्यभाग मालूम होता है भीतर कि अब किससे क्या संबंध बनाना! अब वह भिखारी की भांति लोगों के सामने हाथ नहीं फैलाता--कि तुम्हारे संबंध के लिए भिक्षा मांगता हूं, कि तुम्हारे बिना मैं न जी सकूंगा। अब वह जी सकता है अकेला। और जो अकेला जी सकता है, वही जी सकता है; बाकी सब जीना धोखा है, माया है। जो अकेला नहीं जी सकता, वह किसी के साथ भी कैसे जीएगा?
In the East we have searched deeper. We have discovered that when a person settles fully in himself, all relationships drop of their own accord. And this is a supremely fortunate event; there is no reason to be sad. When one is steady within, lust dissolves; the restlessness to form relationships leaves. Such blessedness is felt inside that with whom and what relationship is to be made now? He no longer stretches out his hands like a beggar before others—begging for your relationship, saying, Without you I cannot live. Now he can live alone. And only one who can live alone can truly live; all other living is deception, maya. One who cannot live alone—how will he live with anyone?
तो मैंने उस युवती को, संन्यासिनी को कहा--भयभीत न हो, दुखी भी मत हो, यह तेरी व्याख्या गलत है; पश्चिम की व्याख्या गलत है। आह्लादित हो कि तेरा धन्यभाग है, अहोभाग है कि अब कोई संबंध की आकांक्षा न रही।
So I told that young woman sannyasin—Do not be afraid, do not be sad; your interpretation is wrong; the Western interpretation is wrong. Rejoice—this is your blessed fortune that the appetite for relationships has dropped.
संबंध सिवाय पीड़ा के और कुछ लाते भी नहीं, सिवाय दुख के और कुछ लाते भी नहीं। ठीक भी है कि दुख ही लाएंगे; क्योंकि दो दुखी लोग जब मिलते हैं तो एक-दूसरे को सुख कैसे दे पाएंगे! गणित भी तो थोड़ा सा साफ करो। जब दो दुखी व्यक्ति मिलते हैं, तो दुख दो गुना नहीं होता, अनंतगुना हो जाता है, गुणनफल हो जाता है।
Relationships bring nothing but pain; nothing but sorrow. And rightly so: when two unhappy people meet, how will they bring joy to each other? Do a little math. When two unhappy people meet, the unhappiness does not merely double—it multiplies.
तुम सुखी नहीं हो, इसलिए दूसरे को खोज रहे हो; तुम अपने अकेले में आनंदित नहीं हो, इसलिए दूसरे को खोज रहे हो। दूसरा भी तुम्हें इसीलिए टटोल रहा है; वह भी अपने साथ आनंदित नहीं है। ऐसे दो दुखीजन मिल जाते हैं--इस आशा में कि मिलन से सुख होगा। सुख कभी नहीं होता। हो नहीं सकता; क्योंकि दो भिखारी एक-दूसरे के सामने भिक्षापात्र फैलाए खड़े हैं। उनमें दाता कोई भी नहीं है, दोनों भिखारी हैं। दोनों प्रतीक्षा कर रहे हैं कि दूसरा कुछ दे।
You are not happy; that’s why you seek the other. You are not delighted in your own aloneness; that’s why you seek the other. The other seeks you for the same reason—he too is not delighted in himself. Two unhappy people meet—in the hope that together they will find happiness. Happiness never happens. It cannot—because both stand before each other with begging bowls. Neither is a giver; both are beggars. Each waits for the other to give.
तुमने जिनसे भी प्रेम किया है, आशा की है--कुछ दे; दूसरा कुछ दे।
Whoever you have loved, you have hoped—let the other give; let the other give.
मेरे पास लोग आते हैं; वे कहते हैं कि हम तो बहुत प्रेम करते हैं, लेकिन दूसरा हमें प्रेम नहीं करता।
People come to me and say, I love a lot—but the other doesn’t love me.
तुम कैसे प्रेम करोगे? प्रेम तो केवल आनंद के शिखर से ही बहता है; वह गंगा तो आनंद के ही शिखर से बहती है। तुम आनंदित ही नहीं हो। तुम मांगने गए हो, दूसरा भी मांगने आया है; तुम छीनने गए हो, दूसरा भी छीनने आया है; न तुम्हारे पास कुछ है, न उसके पास कुछ है--दोनों प्रतीक्षा कर रहे हो कि दान मिले। प्रतीक्षा लंबी होने लगती है, और हताशा घिरने लगती है।
How will you love? Love flows only from the peak of joy; that Ganga flows only from the height of bliss. You are not joyful. You go to ask; the other comes to ask. You go to snatch; the other comes to snatch. Neither has anything; both wait for alms. The wait grows long and despair sets in.
व्यक्ति अपने भीतर जब तक आनंदित न हो जाए, तब तक उसे कोई आनंदित कर भी नहीं सकता।
Unless a person becomes joyful within, no one can make him joyful.
बड़ी प्राचीन कथा है कि परमात्मा ने आदमी को बनाया। आदमी अकेला था; अकेलापन उसे काटने लगा; अकेलेपन से वह घबड़ाया। उसने परमात्मा से प्रार्थना की कि कोई संगी-साथी दो, मैं अकेला हूं। लेकिन परमात्मा के पास जितनी भी चीजें थीं, जो भी साज-सामान था, वह सब उपयोग कर चुका था; कुछ बचा न था। जंगल बनाए, पहाड़ बनाए, पशु-पक्षी बनाए; आदमी आखिरी बात थी। मजबूरी थी, कोई सामान नहीं बचा था, सामग्री नहीं बची थी।
There is an ancient tale: God created man. Man was alone; loneliness began to bite; he was frightened. He prayed to God for a companion. But God had used up all his materials—nothing was left. He had made forests, mountains, birds, animals; man was the last creation. There was no material left.
पर आदमी बहुत रोया, चीखा-चिल्लाया, तो उसने कहा कि रुको। उसने स्त्री को बनाने की कोशिश की। सामान नहीं था तो उसने अलग-अलग पशु-पक्षियों से, फूलों से, पौधों से मांगा। चांद से कहा कि तेरी थोड़ी रोशनी दे दे, मोर से कहा कि तेरी थोड़ी अकड़ दे दे, कबूतरों से कहा कि तुम्हारी थोड़ी गुनगुनाहट दे दो, तोतों से कहा कि तुम्हारी थोड़ी वाणी दे दो, नदियों से कहा कि तुम्हारी थोड़ी चंचलता, गति दे दो, कोमल फूलों से कहा कि तुम्हारी थोड़ी कोमलता दे दो। ऐसा उसने मांगा सारे संसार से और स्त्री बनाई।
But man wept, cried, screamed, so God said, Wait. He tried to make woman. There was no material, so he asked here and there—from birds and animals, from flowers and plants. He asked the moon for some of its light; the peacock for some of its pride; the pigeons for some of their cooing; the parrots for some of their speech; the rivers for some of their playfulness and flow; the soft flowers for some softness. In this way he borrowed from the whole world and made woman.
सात दिन
बाद आदमी वापस पहुंचा, उसने कहा, यह भी क्या मुसीबत कर दी! हम तो सोचते थे साथ मिलेगा; यह स्त्री तो एक उपद्रव है। यह चौबीस घंटे चख-चख लगाए रखती है।
Seven days later the man returned: What trouble have you created! I thought I’d get companionship; this woman is a nuisance. She chatters twenty-four hours.
वह तोतों से मांगी थी वाणी। कोमल तो है बहुत, जब प्रेम करती है तो बड़ी कोमल है। लेकिन अकड़ भी इसकी बहुत है। वह मोरों से अकड़ मांगी थी। दयालु बहुत है, लेकिन कठोर भी बहुत है। अलग-अलग जगह से सामान इकट्ठा किया था।
Her speech was borrowed from parrots. She is soft—when she loves, very gentle. But she has great pride too—that was borrowed from peacocks. She is very compassionate, but also very hard. The materials were gathered from here and there.
बड़ी विरोधाभासी है। मैं तो घबड़ा गया--आदमी ने कहा--इससे तो अकेले बेहतर थे; लाख गुना बेहतर थे। इसे आप वापस ले लो।
Very contradictory. I am scared, said the man; better alone—by a hundred thousand times! Take her back.
परमात्मा ने स्त्री वापस ले ली। लेकिन सात दिन बाद आदमी फिर खड़ा था! उसने कहा कि माना कि वह उपद्रव भी करती है, लेकिन उसकी बड़ी याद आती है; अब उसके बिना मैं रह नहीं सकता। ये सात दिन न तो सो सका, न ठीक से खा-पी सका; कुछ भी करता हूं, याद उसकी ही मन में गूंजती रहती है। मुझे वापस लौटा दो।
God took her back. But seven days later the man stood at the door again: Granted she made trouble, but I miss her terribly; I cannot live without her. These seven days I could neither sleep nor eat properly; whatever I do, her memory echoes in my mind. Give her back.
फिर सात दिन बाद द्वार पर खड़ा था! कहने लगा, यह तो बड़ी मुसीबत है; न उसके साथ रह सकता हूं, न उसके बिना रह सकता हूं।
Seven days later he was at the door again: This is great trouble; I can’t live with her, I can’t live without her.
कहते हैं, परमात्मा ने पीठ मोड़ ली। उसने कहा कि अब यह बकवास मैं कब तक सुनूंगा? अब तुम जाओ, अपना निपटारा खुद ही करो। हर सात दिन बाद तुम आ जाओगे। न साथ रह सकते हो, न बिना उसके रह सकते हो। तो अब तुम ही निपटारा करो!
It is said God turned his back: How long will I listen to this nonsense? Now go—settle it yourself. Every seven days you’ll come: can’t live with her, can’t live without her. You settle it!
तब से आदमी निपटारा कर रहा है; अभी तक सुलझा नहीं। कभी सुलझेगा भी नहीं। क्योंकि जब तुम अकेले हो, तब तुम्हें अपना अकेलापन भयभीत करता है। जब तुम किसी के साथ हो, तो उसकी मौजूदगी काटने लगती है। जब तुम साथ हो, तब तुम अकेले होना चाहते हो; जब तुम अकेले हो, तब तुम साथ होना चाहते हो। जब तुम साथ हो, तब दूसरे की बुराइयां दिखाई पड़ने लगती हैं, दूसरा चुभने लगता है; जब तुम अकेले हो, तब खालीपन दिखाई पड़ता है, शून्य घेर लेता है। शून्य मौत जैसी मालूम होती है। साथ में भी दुर्गति होती है, एकांत में भी मुसीबत हो जाती है।
Since then man has been trying to settle it—and hasn’t. He never will. Because when you are alone, your loneliness frightens you; when you are with someone, his presence begins to prick. When together, you want to be alone; when alone, you want to be together. With someone, you see their faults, they start to irritate; alone, you see the emptiness, the void encircles you. The void feels like death. In companionship there is misery; in solitude also there is trouble—for you.
इसलिए आदमी हजार तरह के संबंध बनाता है। पत्नी को घर लाता है, ताकि अकेला न रहे। फिर पत्नी से बचने को होटल में बैठा रहता है। क्लबघर में बैठा है, क्लबघर का सदस्य बनता है कि वह पत्नी से बचना है। एक भूल करता है, फिर एक भूल से बचने को दूसरी भूल करता है, फिर दूसरी से बचने को तीसरी भूल करता है। एक श्र्ृंखला भूलों की हो जाती है। उसी को तुम जीवन कहते हो!
Therefore man makes a thousand kinds of relationships. He brings a wife home so he won’t be alone. Then to escape the wife he sits in hotels. He becomes a member of clubs—so he can escape the wife. He commits one mistake, then to escape that mistake he commits another; to escape that, a third. A chain of mistakes forms. You call that life!
‘कौन तुम्हारी कांता है? कौन तुम्हारा पुत्र? यह संसार अत्यंत विचित्र है।’
“Who is your beloved? Who is your son? This world is utterly strange.”
यहां तुम बिलकुल अजनबी हो; एक-दूसरे से कोई पहचान भी नहीं है। अपने से ही पहचान नहीं है, दूसरे से पहचान कैसे संभव होगी? जिसने अपने को जाना, वह दूसरे को भी जान लेगा। जिसने अपने को ही नहीं जाना, वह किसी को भी नहीं जान पाएगा। बिना जाने तुमने संबंध बना लिए हैं। सब संबंध सांयोगिक हैं। और तुम्हारी पूरी जिंदगी, तुम्हारा पूरा संसार संयोग पर खड़ा है।
Here you are absolute strangers; there is no real acquaintance with one another. You are not acquainted even with yourself—how will you be acquainted with another? One who knows himself will know the other. One who does not know himself will not know anyone. Without knowing, you have formed relationships. All relationships are coincidental. Your whole life, your entire world, stands on coincidence.
तुम एक लड़की के प्रेम में पड़ गए। और तुम जब उसके प्रेम में पड़ गए तो तुम कहते हो--हम दोनों को परमात्मा ने एक-दूसरे के लिए बनाया है। और कुल मामला इतना है कि तुम दोनों एक ही मकान में रहते थे, और कोई खास मामला नहीं। या एक ही स्कूल में पढ़ने चले गए थे; संयोग की बात है। संयोग ही था कि मिलन हो गया, कोई सिद्धांत नहीं है पीछे। कोई किसी के लिए बनाया गया है, ऐसा नहीं है। पर आदमी संयोग में भी सिद्धांत खोजता है, नियति खोजता है, भाग्य खोजता है!
You fall in love with a girl. And when you fall in love you say, God made us for each other. And the whole matter is only that you lived in the same building—nothing special. Or you went to the same school—just a coincidence. It was a coincidence you met—no great principle behind it. No one is made for anyone. But man looks for principles, for destiny, for fate—even in coincidence!
मुल्ला नसरुद्दीन अफ्रीका गया शिकार करने। वहां से वापस लौटा, तो मित्र इकट्ठे हुए उसकी कहानी सुनने को कि क्या हुआ। उसने बढ़ा-चढ़ा कर काफी कहानी सुनाई। और उसने कहा कि एक ऐसा जानवर भी वहां पाया कि जब नर जानवर को अपनी मादा को बुलाना होता है, तो वह जोर से चिंघाड़ता है; मादा कहीं भी हो, कितनी ही दूर हो जंगल में, सीधी भागी चली आती है। किसी मित्र ने आग्रह किया कि तुम, कैसी आवाज करता है, वह भी करके बताओ। तो उसने बड़े जोर से चिंघाड़ कर आवाज बताई। जब वह चिंघाड़ा, तभी बगल का दरवाजा खुला और उसकी पत्नी ने कहा, कहो जी क्या बात है? तो उसने कहा, देखो! सिद्धांत समझ में आया?
Mulla Nasruddin went to Africa to hunt. When he returned, his friends gathered to hear his stories. He told many exaggerated tales. He said there is an animal there that when the male wants to call his female, he roars loudly; wherever the female is, however far in the jungle, she comes running. A friend requested, Show us how it sounds. He gave a mighty roar. Just then, the side door opened and his wife said, Yes dear, what is it? He said, See? Understood the principle?
संयोग की बात है, कोई सिद्धांत नहीं है।
It was coincidence, not principle.
लेकिन आदमी को अगर लगे कि मेरा प्रेम भी संयोग है, तो कविता मर जाती है। संयोग? तुम मजनू से कहो कि लैला से मिलना संयोग है। कविता मर जाती है, रोमांस मर जाता है। नहीं, मजनू कहेगा, यह हो ही नहीं सकता। लैला मेरे लिए बनाई गई; मैं लैला के लिए बनाया गया। और सारा संसार बाधा डाले तो भी मिलन होकर रहेगा।
But if a man realizes his love is coincidence, poetry dies. Coincidence? Tell Majnu that his meeting with Laila is coincidence—and poetry dies, romance dies. No, Majnu will say, Impossible. Laila was made for me; I was made for Laila. Even if the whole world becomes an obstacle, we will unite.
मजनू किसी दूसरे गांव में होते, तो कोई दूसरी लैला होती। यह पक्का है कि मजनू कोई न कोई लैला खोजते, लेकिन वह यही लैला होने वाली नहीं थी।
Had Majnu lived in another village, there would have been another Laila. It’s certain that Majnu would have found some Laila, but not this very one.
जिसको तुमने जीवन का ढांचा समझा है, वह ढांचा नहीं है, केवल संयोग है; घटनाएं हैं, सांयोगिक हैं। जो बेटा तुम्हारे घर में पैदा हो गया है, वह भी तुमने पैदा किया है, इस भूल में मत पड़ो--संयोग है। तुम संभोगरत थे और एक आत्मा पुनर्जन्म लेने को उत्सुक थी, और तुम निकट थे, और वह आत्मा गर्भ में उतर गई; तुम उपलब्ध थे और एक आत्मा पास थी, वह तुम्हारे गर्भ में उतर गई। एक गड्ढा तुमने खोद कर रखा था, वर्षा हो रही थी, पानी बहा और गड्ढे में भर गया। पास जो पानी था, वह भर गया; दूर जो था, वह किन्हीं और गड्ढों में चला गया। संयोग है।
What you have taken as the structure of life is not structure, merely coincidence; events, all coincidental. The son born in your house—don’t fall into the illusion that you created him. Coincidence. You were in intercourse and a soul eager for rebirth was near; you were available, and that soul entered the womb. You had dug a pit; it rained; water flowed in and filled the pit. The water nearby filled it; what was far went to other pits. Coincidence.
किसी का बेटा होना संयोग है, मां होना संयोग है, बाप होना संयोग है; मित्रता संयोग है, शत्रुता संयोग है। अगर इसे तुम ठीक से देख पाओ तो तत्क्षण, तुमने जो प्रगाढ़ संबंध बना रखे हैं, वे क्षीण हो जाएंगे; उनकी प्रगाढ़ता चली जाएगी।
To be someone’s son is coincidence; to be a mother is coincidence; to be a father is coincidence; friendship is coincidence; enmity is coincidence. If you can see this clearly, the deep ties you have created will immediately grow light; their intensity will fade.
‘कौन तुम्हारी कांता? कौन तुम्हारा पुत्र? यह संसार अत्यंत विचित्र है। तुम किसके हो? कौन हो? कहां से आए हो? मन में इन तत्व की बातों पर विचार तो करो। और हे मूढ़, सदा गोविन्द को भजो।’
“Who is your beloved? Who is your son? This world is utterly strange. Whose are you? Who are you? From where have you come? Consider these essential matters in your mind. And, O fool, ever sing the name of Govind.”
क्योंकि अकेले विचार से कुछ भी न होगा। विचार अकेला पंगु है। सोचो जरूर, लेकिन सोचने भर से पहुंच न पाओगे। सोचने से बाधाएं तो कट जाएंगी, यात्रा न होगी; यात्रा तो भजन से होगी। यात्रा तो भावना से होगी, विचारणा से नहीं।
Because thinking alone won’t do. Thought by itself is lame. Think, yes—but thinking alone won’t take you across. Thinking will cut the obstacles, but not make the journey; the journey happens through devotion, through feeling, not through mere cogitation.
‘सदा गोविन्द को भजो।’
“Ever sing the name of Govind.”
‘सत्संग से निस्संगता पैदा होती है और निस्संगता से अमोह। अमोह से चित्त निश्चल होता है और निश्चल चित्त से जीवन-मुक्ति उपलब्ध होती है।’
“From satsang arises detachment; from detachment freedom from delusion; from freedom from delusion the mind becomes still; and from a still mind, jivanmukti—liberation while living—is attained.”
इसे समझें, यह बहुत बहुमूल्य सूत्र है।
Understand this; it is a very precious sutra.
‘सत्संग से निस्संगता पैदा होती है।’
“From satsang arises detachment.”
इसे तुम सत्संग की परिभाषा समझो। सत्संग वही है, जहां निस्संगता पैदा हो। जहां संबंध पैदा हो जाए, राग बन जाए, वह सत्संग न रहा; वह असत्संग हो गया। सत्संग का अर्थ ही यही है कि तुम्हें सत्य दिखाई पड़े; सत्संग का अर्थ यही है कि तुम्हारा सपना टूटे, आंखें खुलें।
Take this as the definition of satsang: wherever detachment arises, that is satsang. Where relationships are created, where attachment builds—that is not satsang, that is unsatsang. Satsang means you begin to see the true; satsang means your dream breaks, your eyes open.
गुरु की खोज बस इसी बात के लिए है कि कोई तुम्हें जगा दे तुम्हारे सपने से। और तुमने जो संबंध बना रखे हैं, कोई तुम्हें उठा दे और बता दे कि ये सब भ्रांत हैं। इन सपनों में खोकर अपने जीवन को मत गंवा देना और इन संबंधों में अपनी आत्मा को मत डुबा देना। सब कामचलाऊ हैं, इन्हें अतिशय मूल्य मत दे देना। इतना मूल्य मत दे देना कि अपने को ही मिटाने को तत्पर हो जाओ। जानते रहना, औपचारिक हैं। आवश्यक हो सकते हैं संसार में, लेकिन अंतस-जगत में बिलकुल भी आवश्यक नहीं हैं। वहां तुम न तो अपने पिता को साथ ले जा सकोगे, न अपने बेटे को, न अपने भाई को, न मित्र को, न पत्नी को। वहां तुम अकेले ही जाओगे। इसलिए संबंधों में रहते हुए भी जानना कि तुम्हारा शुद्ध स्वरूप तो अकेला होना है। वह कहीं भूल न जाए; कहीं एकांत का सूर्य संबंधों की बदलियों में बहुत ज्यादा दब न जाए, खो न जाए।
The search for the master is only for this: that someone wakes you from your dream. And the relationships you have formed—someone should shake you awake and show you they are all illusions. Don’t squander your life in these dreams; don’t drown your soul in these ties. They are makeshift; don’t give them excessive value. Don’t value them so much that you are ready to annihilate yourself. Remember—formalities. They may be necessary in the marketplace of the world, but in the inner world they are not necessary at all. There you can take neither your father nor your son nor your brother nor friend nor wife. There you will go alone. So, even while living in relationships, know that your pure nature is to be alone. Don’t forget that; don’t let the sun of solitude be smothered under the clouds of relationships.
‘सत्संग से निस्संगता पैदा होती है और निस्संगता से अमोह।’
“From satsang arises detachment; from detachment, absence of delusion.”
और जब तुम पाते हो कि तुम अकेले हो, फिर कैसा मोह?
And when you discover you are alone, what infatuation can there be?
‘अमोह से चित्त निश्चल होता है।’
“From absence of delusion the mind becomes still.”
और जब कोई मोह नहीं होता, तो चित्त डांवाडोल नहीं होता।
And when there is no delusion, the mind is not agitated.
मैंने सुना है, एक भवन में आग लगी। जिसका मकान था, वह छाती पीट कर रोने लगा। लेकिन भीड़ में से किसी ने कहा, मत रोओ, व्यर्थ रो रहे हो। तुम्हें शायद पता नहीं, तुम्हारे बेटे ने कल यह मकान बेच दिया।
I have heard: a house caught fire. Its owner beat his chest and wept. But someone in the crowd said, Don’t cry; you’re crying in vain. Perhaps you don’t know—your son sold this house yesterday.
आंसू रुक गए, रोना बंद हो गया। मकान अब भी जल रहा है, आग की लपटें अब भी पकड़ रही हैं, लेकिन अब कोई रोना नहीं है, क्योंकि मकान अपना नहीं है।
The tears stopped; the weeping ceased. The house is still burning; the flames still rise, but he no longer cries—because the house is not his.
लेकिन तभी बेटा भागा हुआ आया; उसने कहा, बातचीत हुई थी, अभी बेचा नहीं है।
Just then the son came running: The deal was only in talk, we haven’t sold it yet.
फिर आंसू बहने लगे; फिर वह आदमी छाती पीट कर रोने लगा कि लुट गए। मकान अब भी वही है। मकान में लगी आग से थोड़े ही रो रहा है; मकान से जो संबंध है, वही रुलाता है, वही उलझाता है। मकान में आग लगे तो भी कोई फर्क नहीं पड़ता; तुम्हारा न हो, तो क्या फर्क पड़ता है?
The tears began again; the man beat his chest—We are ruined! The house is the same. He is not weeping because of the fire—but because of the relationship to the house. Even if a house burns, what difference does it make—if it’s not yours?
बेटा मरे, तुम्हारा न हो, तो क्या फर्क पड़ता है? तुम्हारा है, इससे फर्क पड़ता है। बेटे के मरने से थोड़े ही आंसू आते हैं आंखों में। मेरा मरा, इससे आंसू आते हैं।
If someone else’s son dies, what difference does it make? It’s because it is “my” son that the tears fall. The son’s death doesn’t bring tears; “my” dying brings tears.
अगर तुम्हें पता चल जाए कि मेरा कोई भी नहीं है, दुख गया। मोह के साथ ही दुख चला जाता है। अगर तुम्हें साफ-साफ हो जाए कि मेरा कोई भी नहीं है, मैं बिलकुल अकेला हूं, तो चित्त निश्चल हो जाता है; फिर चित्त में चंचलता नहीं रह जाती; तब तुम थिर हो जाते हो। वही थिरता परम अनुभूति है। उसी थिरता में तुम जान पाते हो तुम कौन हो। जीवन का आत्यंतिक प्रश्न सुलझता है कि मैं कौन हूं। ज्योति थिर होते ही उत्तर मिल जाता है, समाधान हो जाता है। उस थिरता को ही हमने समाधि कहा है। समाधि--क्योंकि सब समाधान हो जाता है।
If you come to know that no one is “mine,” the sorrow goes. With the end of attachment, sorrow goes. If it becomes clear that no one is mine, that I am utterly alone, the mind becomes still; there is no restlessness in the mind; you become steady. That steadiness is the supreme realization. In that stillness you know who you are. The ultimate question of life—Who am I?—is resolved. When the flame is steady, the answer comes, the resolution happens. We call that stillness samadhi—because all problems are solved.
‘और निश्चल चित्त से जीवन-मुक्ति उपलब्ध होती है। हे मूढ़, सदा गोविन्द को भजो।’
“And from a still mind, liberation in life is attained. O fool, ever sing the name of Govind.”
‘उम्र बीतने पर कामवासना क्या? पानी के सूख जाने पर तालाब कहां? और धन के नष्ट हो जाने पर परिवार कौन है? वैसे ही तत्वज्ञान होने पर संसार कहां? अतः हे मूढ़, सदा गोविन्द को भजो।’
“What is lust when old age arrives? Where is the pond when the water dries up? And where is family when wealth is destroyed? Likewise, where is ‘world’ when essential wisdom dawns? Therefore, O fool, ever sing the name of Govind.”
“Where is the world when essential wisdom dawns?”
‘तत्वज्ञान होने पर संसार कहां?’
इसे समझ लें। जब भी शंकर, बुद्ध या महावीर संसार की बात करते हैं, तो तुम समझ लेते हो कि यह जो चारों तरफ फैला हुआ है, इस विस्तार की बात कर रहे हैं, तो गलती कर देते हो। इस विस्तार से उनका कोई प्रयोजन नहीं है। जब भी वे कहते हैं ‘संसार’, तो उनका अर्थ है: तुम्हारे मोह ने जो जाना; तुम्हारे मोह ने जो बनाया; तुम्हारे अज्ञान से जो उपजा; तुम्हारी मूर्च्छा से जो पैदा हुआ--वही संसार। ये वृक्ष तो फिर भी रहेंगे; ये पहाड़-पत्थर, चांद-तारे तो फिर भी रहेंगे। तुम जाग जाओगे, तब भी रहेंगे; ये नहीं मिट जाएंगे।
Understand this. Whenever Shankar, Buddha, or Mahavira speak of the “world,” you assume they mean this expanse you see around you—and you go wrong. They have no quarrel with this expanse. When they say “world,” they mean: that which your infatuation has known; that which your ignorance has created; that which arose from your stupor—your world. These trees will remain; these mountains and stones, moon and stars will remain. Even when you awaken, they remain; they do not vanish.
इसलिए लोग पूछते हैं कि जब कोई परम ज्ञान को उपलब्ध होता है और संसार मिट जाता है, तो फिर ये वृक्ष, पहाड़-पत्थर, चांद-तारे, सूरज--इनका क्या होता है?
So people ask: When someone attains the supreme knowledge and the world disappears, what happens to the trees, mountains, stones, the moon, the sun?
ये नहीं मिट जाते। वस्तुतः पहली दफा ये अपनी शुद्धता में प्रकट होते हैं। वही शुद्धता परमात्मा है। तब चांद नहीं दिखता तुम्हें, चांद में परमात्मा की रोशनी दिखती है; तब वृक्ष नहीं दिखते, वृक्षों में परमात्मा की हरियाली दिखती है; तब फूल नहीं दिखते, परमात्मा खिलता दिखता है; तब यह सारा विराट परमात्मा हो जाता है।
They do not disappear. In fact, for the first time they manifest in their purity. That purity is God. Then you don’t see the moon; you see God’s light shining through the moon. Then you don’t see trees; you see God’s greenness in trees. Then you don’t see flowers; you see God blooming. The vastness becomes divine.
अभी तुम्हें परमात्मा नहीं दिखता, संसार दिखता है। और संसार एक नहीं है--यहां जितने मन हैं, उतने ही संसार हैं; क्योंकि प्रत्येक व्यक्ति का अपना संसार है। तुम्हारी पत्नी मरेगी तो तुम रोओगे, कोई दूसरा न रोएगा। दूसरे उलटे तुम्हें समझाने आएंगे कि आत्मा तो अमर है, क्यों रो रहे हो? दूसरे उलटे समझाने आएंगे; यह मौका न चूकेंगे वे ज्ञान बघारने का। ऐसे मौके कम ही मिलते हैं। तुमको ऐसी दीन-दशा में देख कर वे थोड़ा उपदेश जरूर देंगे। वे कहेंगे, कौन अपना है, कौन पराया है! क्यों रो रहे हो? कल उनकी पत्नी मरेगी, तब तुमको भी मौका मिलेगा; तुम जाकर उनको उपदेश दे आना कि कौन किसका
है! यह संसार तो सब माया है!
Right now you don’t see God; you see the world. And the world is not one—there are as many worlds as there are minds here; for each person has his own world. If your wife dies, you will weep; another won’t. On the contrary, others will come to console you—The soul is immortal, why cry? They won’t miss the chance to display their wisdom; such opportunities are rare. Seeing you in such a state, they will certainly give a little sermon: Who belongs to whom? Why weep? Tomorrow their wife will die; then you will get your chance to go and tell them: Who belongs to whom? The world is all maya!
प्रत्येक व्यक्ति का अपना संसार है। तुम्हारे चित्त के जो मोह हैं, तुम्हारी जो मूर्च्छा है, तुम्हारा जो अज्ञान है, तुम्हारी जो आसक्ति है, राग है--वही तुम्हारा संसार है। उस आसक्ति, राग, मोह, मूर्च्छा के माध्यम से तुमने जो देखा है, वह सब झूठ है, वह सच नहीं है। आंख पर जैसे परदे पड़े हैं, धुएं के बादल घिरे हैं।
Each person has his own world. The infatuations of your mind, your stupor, your ignorance, your attachment and passions—that is your world. What you have seen through the medium of attachment, passion, delusion—that is false; it is not the truth. As if veils lie over your eyes, clouds of smoke surround them.
शंकर कहते हैं: ‘तत्वज्ञान हो जाने पर संसार कहां?’
Shankar says: “When essential wisdom dawns, where is the world?”
सत्य बचता है; लेकिन सत्य में तुमने जितना जोड़ दिया था, वह खो जाता है।
Truth remains; but whatever you had added to it disappears.
‘सदा गोविन्द को भजो।’
“Ever sing the name of Govind.”
‘धन, जन और युवावस्था का गर्व मत करो, क्योंकि काल उन्हें क्षण मात्र में हर लेता है। इस संपूर्ण मायामय प्रपंच को छोड़ कर तुम ब्रह्मपद को जानो और उसमें प्रवेश करो।’
“Do not be proud of wealth, people, and youth, for time snatches them in the blink of an eye. Abandon this entire illusory display and know the state of Brahman and enter it.”
मैं एक गीत पढ़ रहा था आज सुबह ही; उसकी कुछ पंक्तियां मुझे प्रीतिकर लगीं।
I was reading a song this very morning; a few lines touched me:
जोर ही क्या था, जफाए-बागवां देखा किए
आशियां उजड़ा किया, हम नातवां देखा किए
What strength had we, that we could stop the gardener’s tyranny? Our nest kept being ruined—we stood helpless, only watching.
कोई जोर नहीं, कोई सामर्थ्य नहीं, कोई शक्ति नहीं। बगीचा उजड़ता रहेगा और तुम्हें खड़े होकर सिर्फ देखना पड़ेगा, तुम कुछ कर न सकोगे। घर उजड़ता रहेगा और तुम निरीह और असहाय देखते रहोगे, कुछ कर न सकोगे।
There is no force, no power, no strength. The garden will keep being laid waste, and you will have to stand and watch, unable to do anything. The house will be ruined, and you, helpless, will only watch, unable to do anything.
जोर ही क्या था, जफाए-बागवां देखा किए
आशियां उजड़ा किया, हम नातवां देखा किए
What strength had we, that we could stop the gardener’s tyranny? Our nest kept being ruined—we stood helpless, only watching.
पूरी जिंदगी ऐसी ही कथा है। रोज उजड़ेगा बगीचा। यह वसंत सदा न रहेगा। यह युवावस्था सदा न रहेगी। यह गति और यह शक्ति सदा न रहेगी। रोज शक्ति क्षीण होती चली जाएगी। घर उजड़ेगा। और धीरे-धीरे मौत करीब आएगी। जीवन थोड़ी देर का सपना है। मौत प्रतिपल पास सरकती आती है। जिस दिन से पैदा हुए हो, उसी दिन से मर भी रहे हो। जन्म का दिन ही मौत का दिन भी है। टाल न सकोगे, भाग न सकोगे, मौत पास चली आती है।
This is the story of life. Daily the garden will wither. Spring will not remain forever. Youth will not remain forever. This vigor, this strength will not remain forever. Each day, strength will diminish. The house will fall into ruin. Slowly, death will approach. Life is a brief dream. Death draws near every moment. The day you were born, you began to die. You cannot postpone it, you cannot run away; death comes near.
‘धन, जन और युवावस्था का गर्व मत करो।’
“Do not be proud of wealth, people, and youth.”
वह अहंकार थोथा है। सभी अहंकार थोथे हैं। थोथापन ही अहंकार का स्वभाव है। जो अपना नहीं है, उसे अपना मान लेता है; जो टिकना नहीं है, उसे स्थायी मान लेता है; जो बहा जा रहा है, आंख बंद किए मानता चला जाता है कि बह नहीं रहा है, ठहरा है।
Such ego is hollow. All egos are hollow. Hollowness is the very nature of ego. It calls what is not yours “mine”; it calls what will not last “permanent”; it believes what is flowing away to be still—its eyes closed.
झूठ तुम दूसरों से ही नहीं बोलते, अपने से भी बोलते चले जाते हो।
You don’t lie only to others; you lie to yourself as well.
मुल्ला नसरुद्दीन एक दिन घर आया। द्वार पर दस्तक दिया; घर में सन्नाटा रहा, कोई जवाब नहीं। फिर दस्तक दी, कोई उत्तर नहीं मिला। तब उसने चिल्ला कर कहा कि मैं हूं नसरुद्दीन, कोई मकान मालिक नहीं कि किराया मांगने आया हूं; और न ही दूध वाला हूं, न सब्जी वाला; दरवाजा खोलो। फिर भी सन्नाटा रहा। उसने कहा कि सुनो, मैं हूं असली नसरुद्दीन।
One day Mulla Nasruddin came home. He knocked at the door; silence inside, no answer. He knocked again; no reply. Then he shouted, It’s me, Nasruddin—not the landlord asking for rent; not the milkman, not the vegetable seller. Open up! Still silence. He said, Listen, I am the real Nasruddin!
घर के लोगों को समझा रखा है कि कोई भी दरवाजे पर दस्तक दे तो बोलना मत, क्योंकि हजार उधारियां फैला रखी हैं। अब अपने ही घर के दरवाजे पर दस्तक देता है, खुद के लिए दरवाजा नहीं खुलता। तो बताना पड़ता है कि मैं हूं असली नसरुद्दीन। मगर फिर भी कैसे पक्का हो? कहने से कहीं कुछ होता है?
He had instructed his family never to answer the door because he had spread a thousand debts. Now at his own door, knocking, even for himself the door would not open. So he had to announce: I am the real Nasruddin. But how can that be certain? Saying so doesn’t make it so.
हम दूसरे को ही धोखा नहीं दे रहे हैं, हम धोखे का एक संसार खड़ा कर रहे हैं। हम अपने चारों तरफ झूठ बो रहे हैं। और उस झूठ में हम खुद घिर जाते हैं। एक अप्रामाणिकता है जो हमें पकड़ लेती है। फिर जीवन में हम जो भी करते हैं, वह सब झूठ होता चला जाता है।
We are not just deceiving others; we are building a whole world of deception. We are lying all around ourselves. And we get trapped in that lie. An inauthenticity seizes us. Then whatever we do becomes false.
जिस व्यक्ति को जागना है, उसे अपने पास झूठ बोने बंद कर देने चाहिए; और अपने पास जिन-जिन झूठों पर आस्था कर रखी है, उन आस्थाओं को विदा कर देना चाहिए। जानना चाहिए, यह शरीर टिकेगा नहीं। टिक नहीं रहा है; अभी भागा जा रहा है; प्रतिपल मर रहा है; मौत कल नहीं आएगी, अभी हो रही है। हम मर ही रहे हैं। मरना कोई घटना नहीं है कि सत्तर साल बाद घटेगी; सत्तर साल बाद घटने को कुछ न बचेगा, धीरे-धीरे चुकता होते जाएंगे। सत्तर साल बाद कुछ भी नहीं बचेगा घटने को, उसको तुम मौत कहते हो।
One who wants to awaken should stop lying to himself; and the beliefs he has invested in his inner lies should be bid farewell. Know this body will not last. It is not lasting; it is flowing away; every moment it is dying; death will not come tomorrow—it is happening now. We are dying. Death is not an event that happens seventy years later; seventy years later nothing is left to happen—slowly everything has been spent. There is nothing left after seventy years—that you call death.
एक-एक बूंद करके जीवन चुकता जाता है, खाली होता जाता है। इसको तुम जीवन मत कहो, अन्यथा झूठ हो जाएगा। इसको तुम धीरे-धीरे आती मौत कहो, आहिस्ता आती मौत कहो। जन्मदिन मत मनाओ, सभी मौत के दिन हैं। और जिस दिन तुम अपने जन्मदिन में मौत को देख लोगे और जीवन में मृत्यु की पगध्वनि सुन लोगे, उस दिन तुमने सत्य जाना। वही सत्य मुक्तिदायी है। उस सत्य को जानते ही तुम किसी और खोज में लग जाओगे। धन व्यर्थ मालूम होगा; शरीर व्यर्थ मालूम होगा; धन और शरीर के संबंध व्यर्थ मालूम होंगे; धन और शरीर के आधार पर खड़ा हुआ संसार व्यर्थ मालूम होगा। और सत्य को जानने के पहले असत्य को असत्य की भांति जान लेना जरूरी है।
Drop by drop, life empties; it becomes hollow. Don’t call this life, otherwise it will be a lie. Call it the slow-coming death. Don’t celebrate birthdays; every day is a death-day. And the day you see death in your birthday, and hear the footsteps of death in life, that day you know truth. That truth is liberating. Knowing that truth, you begin another search. Wealth appears futile; the body appears futile; relationships based on wealth and body appear futile; the world founded on wealth and body appears futile. And before you can know truth, you must first know the false as false.
‘दिन और रात, संध्या और सुबह, शिशिर और वसंत, फिर-फिर आते हैं और जाते हैं। इसी तरह काल का खेल चलता है और अनजाने उम्र समाप्त होती जाती है। फिर भी आशा रूपी वायु पीछा नहीं छोड़ती।’
“Day and night, evening and morning, winter and spring—come and go again and again. Thus the play of time goes on, and unknowingly life ends. Yet the wind of hope does not leave you.”
आशा जहर है। उसी जहर के सहारे तुम मरने को जीवन समझे बैठे हो। आज दुख है, मन कहता है, कल सब ठीक हो जाएगा। आज सुख नहीं है, मन कहता है, जरा रुको; कल आता है, सब ठीक हो जाएगा। और ऐसे ही मन तुम्हें अब तक चलाए लाया है--आशा के सहारे। जिस दिन तुम आशा छोड़ दोगे, उसी दिन जाग जाओगे। आशा सपना है।
Hope is poison. On the strength of this poison, you mistake dying for living. Today there is sorrow; the mind says, Tomorrow everything will be fine. Today there is no joy; the mind says, Wait a little—tomorrow comes, everything will be fine. And thus the mind has carried you thus far—on the crutch of hope. The day you drop hope, that day you will awaken. Hope is dream.
तुमने कभी खयाल किया कि आशा का क्या काम है जीवन में?
Have you ever noticed what hope does in life?
आशा कहती है, आज की फिक्र छोड़ो! आज जो हो गया, हो गया; लेकिन कल निश्चित स्वर्ग मिलने को है। इसी आशा ने यहां तक भी तुम्हें समझा दिया है कि यह जीवन अगर गया तो कोई फिक्र नहीं, मरने के बाद स्वर्ग है। वह भी सब आशा का ही विस्तार है।
Hope says: Forget about today! Whatever happened today, happened—but tomorrow the heavens are assured. Hope has even convinced you that if this life is lost, no worry—there is heaven after death. That too is only an extension of hope.
आशा कहती है--कल! आशा कहती है--भविष्य!
Hope says—tomorrow! Hope says—future!
और जीवन और जीवन की क्रांति यदि घटनी है, तो अभी घटनी है और यहीं घटनी है। कल के भरोसे मत बैठो। कल कभी आता नहीं। कल झूठ है। और कल का जो भरोसा दिला रही है आशा तुम्हारे भीतर, वही सपने का सूत्र है; उससे ही सपनों का ताना-बाना फैलता है। आज ही करना है जो करना है; आज ही होना है जो होना है। आज से ज्यादा की आशा मत रखो।
And if revolution is to happen in life, it must happen now and here. Don’t rely on tomorrow. Tomorrow never comes. Tomorrow is false. And the very hope of tomorrow is the thread of dreams; the tapestry of dreams is woven from it. Whatever is to be done, do it today; whatever is to be, be today. Don’t hope for more than today.
पहले तो बड़ा धक्का लगेगा, क्योंकि आशा टूटेगी तो तुम्हें लगेगा कि तुम बिलकुल निराश हो गए। तुम कहोगे, यह तो बड़ी निराशा घेर ली। लेकिन अगर तुम निराशा के साथ रहने को राजी हो जाओ, तुम जल्दी ही पाओगे--जिसके जीवन से आशा चली गई, उसके जीवन में निराशा ज्यादा देर नहीं रह सकती; क्योंकि निराशा आशा का ही दूसरा पहलू है, वह आशा के साथ ही जाएगा। जिसके जीवन से आशा चली गई, उसके जीवन से निराशा भी चली जाती है। फिर न आशा होती है, न निराशा। वही थिरता है। वहीं ज्योति बीच में ठहर जाती है। फिर कोई कंपन नहीं होता। वही निष्कंप चेतना की दशा है।
At first it will be a shock, because when hope breaks you will feel utterly hopeless. You’ll say, This is great despair! But if you consent to live with despair, you will soon find—where hope has left, despair cannot remain long; despair is the other side of hope, it leaves with hope. Where hope departs, despair also goes. Then there is neither hope nor despair. That is stillness. There the flame stands steady. No vibration. That is the unmoving state of consciousness.
‘दिन और रात, संध्या और सुबह आते और जाते हैं। इसी तरह काल का खेल चलता है। अनजाने उम्र समाप्त होती है। फिर भी आशा रूपी वायु पीछा नहीं छोड़ती। अतः हे मूढ़, सदा गोविन्द को भजो।’
“Day and night, evening and morning come and go. Thus the game of time goes on. Life ends unknowingly. Yet the wind of hope does not leave you. Therefore, O fool, ever sing the name of Govind.”
‘हे पागल, पत्नी और धन की चिंता में क्यों पड़ा है? क्या तुझे मालूम नहीं कि सज्जन का क्षण भर का संग इस संसार से पार जाने की एकमात्र नाव है?’
“O madman, why are you caught in worry about wife and wealth? Do you not know that even a moment’s company with the noble is the only boat to cross this ocean of the world?”
कौन है सज्जन? वही, जिसके पास तुम्हारी नींद टूटे। जिसके पास तुम्हारी नींद और सघन हो जाए, वही दुर्जन है; जो तुम्हारे माया और मोह को बढ़ाने में सहायता दे, वही दुर्जन है।
Who is noble? One in whose presence your sleep breaks. One in whose presence your sleep deepens is ignoble; whoever helps increase your illusions and attachments is ignoble.
लेकिन हालत उलटी है। जो तुम्हें जगाएगा, वह मित्र मालूम नहीं होता; जो तुम्हें सुलाता है, वही मित्र मालूम होता है। जो तुम्हें शराब पिलाता है, वह मित्र मालूम होता है; और जो तुम्हें होश में लाने की कोशिश करता है, वह शत्रु मालूम होता है। इसीलिए तो शराबखानों में भीड़ है, मंदिर खाली पड़े हैं। शराबखानों में क्यू लगा है, मंदिर के भगवान प्रतीक्षा करते हैं, कोई नहीं आता। पुजारी आता है, वह भी नौकर है; वह भी तनख्वाह पाता है, इसलिए पूजा कर जाता है। उसकी पूजा हार्दिक नहीं है; पेशेवर है। वह कोई प्रेमी नहीं है। क्या मामला है?
But the situation is reversed. The one who wakes you doesn’t feel like a friend; the one who lulls you to sleep feels like a friend. The one who pours you wine feels like a friend; the one who tries to bring you to awareness seems like an enemy. That’s why the taverns are crowded and the temples empty. There are queues at the tavern; the god of the temple waits—no one comes. The priest comes, but he is a hired hand; he receives a salary, so he performs the worship. His worship is not heartfelt; it is professional. He is no lover. Why is this?
जहां-जहां नशा है, वहां-वहां तुम भीड़ देखोगे! सिनेमागृह के सामने भीड़ लगी है। तीन घंटे को नशा छा जाता है; खो जाते हो तस्वीरों में। भूल जाते हो अपना दुख-दर्द, अपनी पीड़ा; भूल जाते हो अपनी परेशानियां, चिंताएं; तीन घंटे के लिए अपने से छुटकारा हो जाता है। यह कोई छुटकारा कुछ काम आने वाला नहीं है। तीन घंटे बाद रोशनी होती है, पर्दा बंद होता है, तुम फिर अपनी जगह खड़े हो जाते हो--वही चिंता, वही दुख।
Wherever there is intoxication, there you will see crowds! Outside cinemas there are crowds. For three hours a trance descends; you lose yourself in images. You forget your pains and sorrows, your troubles and anxieties; for three hours you get rid of yourself. But it is no real deliverance. After three hours the lights come on, the screen goes dark, and you stand again where you were—the same worries, the same sorrow.
शराब भुला देती है दो-चार घंटों को, फिर होश आता है; फिर वही दुख, फिर वही पीड़ा। तुम अगर मंदिरों में भी जाते हो तो तुम्हारा इरादा शराब पाने का ही होता है।
Wine helps you forget for a few hours; then awareness returns—the same misery, the same suffering. Even when you go to temples, your intention is to get wine.
यहीं फर्क है। भजन भी तुम दो तरह से कर सकते हो: एक तो शराब की तरह कि भजन में खो गए--चिंता मिटी, दुख-दर्द मिटा; उतनी देर तो याद न रही कि घर लौटना है, कि पत्नी-बच्चे हैं, कि पत्नी बीमार है, कि बच्चों को स्कूल में भर्ती कराना है, पैसे पास नहीं हैं--सब चिंता भूल गई; एक घंटे भर, दो घंटे भजन में डूब गए। अगर तुम भजन में भी डूब रहे हो, तो वह भी शराब है। भजन जगाए तो ही भजन है। तो मंदिर के नाम पर भी शराबखाने खुले हैं; और धर्म के नाम पर भी लोग बेहोशी खोजते हैं, होश नहीं खोजते।
Here is the difference. You can do “devotion” in two ways: like wine—lost in singing and chanting, worries fade, pain recedes; for an hour or two you forget that you must go home, that you have a wife and children, that the wife is sick, that the children must be admitted to school and there’s no money—all worries vanish; for two hours you are immersed in devotion. If you float away in devotion, it too is wine. Devotion is devotion only if it awakens you. So even in the name of temples, taverns are open; and in the name of religion people seek unconsciousness, not awareness.
ध्यान रखना, जहां होश मिलता हो, जहां तुम जगाए जाते होओ--और निश्चित ही जहां तुम जगाए जाओगे, वहां परेशानी होगी। क्योंकि नींद में बड़ी महिमा है, नींद में बड़े सुंदर सपने चल रहे हैं; जागना कठोर है। और जीवन के सत्य के साथ परिचय बनाना चुनौती है। मुश्किलें खड़ी होंगी। संघर्ष करना होगा। साधना से गुजरना होगा। तपश्चर्या होगी। वास्तविकता के साथ तो सिर्फ आंख बंद करके काम नहीं हो सकता, आंख खोल कर ही यात्रा करनी होगी। और रास्ता कंटकाकीर्ण है। और रास्ता भटका सकता है। जो कभी चलते ही नहीं, उनके भटकने का डर भी नहीं। जो अपने बिस्तर पर ही पड़े रहते हैं, उनके जीवन में कोई दुर्घटना तो हो ही नहीं सकती। लेकिन जो रास्ते पर चलेगा--दुर्घटना भी है, भटकने का उपाय भी है। और कठिनाई भी है, यात्रा श्रमपूर्ण है; क्योंकि यात्रा चढ़ाई की है; पहाड़ के शिखर की तरफ जाना है।
Remember, where awareness is given, where you are awakened—and certainly where you are awakened there will be discomfort. Because sleep has its charms; beautiful dreams are running. Waking is harsh. And a relationship with truth is a challenge. Difficulties will arise. You will have to struggle. You will have to pass through sadhana, through tapas. With reality, you cannot work with closed eyes; you must travel with open eyes. And the path is thorny. The path can mislead. Those who never walk have no fear of going astray. Those who lie in their beds meet no accidents. But whoever walks—the possibility of accident is there, of going astray is there. It is difficult, laborious; because the journey is uphill—toward the mountain peak.
परमात्मा की तरफ जाने का अर्थ है शिखर की तरफ जाना। प्रतिपल कठिनाई बढ़ती जाएगी। और जो उस कठिनाई से पार होने को राजी है, वही शिखर के आनंद को उपलब्ध होगा।
To go toward God is to go toward the summit. Every moment the difficulty increases. And only one willing to go beyond difficulty attains the bliss of the peak.
आनंद मुफ्त नहीं मिलता, अर्जित करना होगा, श्रम करना होगा। यद्यपि श्रम से ही नहीं मिलता है; श्रम करने के बाद मिलता है, लेकिन मिलता तो प्रसाद से है। पर जिसने श्रम किया, जिसने अपने को तैयार किया, उस पर ही परमात्मा बरस सकता है।
Bliss is not free; it must be earned; one must labor. Though it is not obtained by labor alone—after labor, it comes as grace. But grace rains on the one who has prepared himself.
‘आशा रूपी वायु पीछा नहीं छोड़ती।’
“The wind of hope does not leave you.”
तुम परमात्मा में भी आशा बांध लेते हो।
You even tie hope to God.
मेरे पास लोग आते हैं; मैं उनसे कहता हूं, आशा छोड़ कर ध्यान करो। वे कहते हैं, आशा ही छोड़ दें, तो फिर हम ध्यान ही क्यों करेंगे! आशा से ही ध्यान करने आए हैं--कि ध्यान से मन को शांति मिलेगी, परमात्मा मिलेगा, समाधि होगी।
People come to me; I say, Meditate without hope. They say, If we drop hope, why would we meditate? We have come to meditate in hope—that meditation will bring peace, God, samadhi.
अब बड़ी जटिलता है। आशा से बाधा पड़ेगी। क्योंकि जब तुम आशा कर रहे हो, तब तुम ध्यान नहीं करोगे, आशा ही करोगे; दोनों साथ-साथ नहीं कर सकते। थोड़ी देर ध्यान करोगे, लेकिन भीतर कोई झांक-झांक कर देखता ही रहेगा कि अभी तक शांति नहीं मिली, अभी तक कुछ हुआ नहीं! तीन दिन गुजर गए, अभी तक कुछ हुआ नहीं! अभी तक आनंद का कोई अनुभव नहीं हुआ!
This is the complication. Hope will be the obstacle. Because as long as you are hoping, you will not meditate—you will hope; the two cannot happen together. You will meditate a little, but inside someone will keep peeking: Still no peace? Nothing yet! Three days have passed—still nothing! No experience of bliss yet!
तुम ऐसा ही समझो कि मैं तुमसे कहूं कि आओ, नदी चलें, तैरने में बड़ा आनंद है। तुम कहो निश्चित! तैरने में आनंद है? मैं भी आता हूं। लेकिन तुम तैरो कम और भीतर आशा बनाए रखो कि आनंद कब मिलेगा? अभी तक नहीं मिला! आधी नदी भी पार कर ली, अभी तक नहीं मिला! यह तो दूसरा किनारा भी करीब आने लगा, अभी तक नहीं मिला!
Understand it like this: I say, Come to the river; swimming is great joy. You say, Certainly, there is joy in swimming? I’m coming. But you swim less and keep an inner hope: When will joy arrive? Not yet! I’ve crossed half the river—not yet! The other bank is near—not yet!
मिलेगा ही नहीं। क्योंकि आनंद का एक स्वभाव है कि तुम जब उसे नहीं खोजते, तभी वह तुम्हें खोजता है। जब तक तुम उसे खोजते हो, तब तक वह तुम्हें नहीं मिलता। क्योंकि जब तक तुम खोजते हो, तब तक तुम वर्तमान में नहीं होते, तुम्हारा मन तो कहीं और है--भविष्य में--अब मिलेगा, अब मिलेगा। और वह अभी मिलता है। जब तुम खोजते ही नहीं, जब तुम शुद्ध इस क्षण में होते हो--न कोई आशा, न कोई अपेक्षा, न कोई आकांक्षा, न कोई अभीप्सा--जब तुम इस क्षण में होते हो, तभी तुम पाते हो: सब तरफ से बरस गया। बरस ही रहा था, तुम मौजूद न थे; तुम गैर-मौजूद थे; तुम अनुपस्थित थे; तुम भविष्य में भटकते थे आशा के सहारे, और आनंद यहां बंट रहा था, तुम कहीं और भटक रहे थे, मेल न हो पाया।
It will not come. Bliss has a nature: when you do not seek it, it finds you. As long as you seek it, it won’t come—because as long as you seek, you are not in the present; your mind is somewhere else—in the future—Now I’ll get it, now I’ll get it. And bliss is found now. When you do not seek, when you are purely in this moment—no hope, no expectation, no ambition—only then it pours on you from all sides. It was always pouring; you were not present. You were absent; wandering in the future on the crutch of hope, while bliss was being distributed here—you were elsewhere. No meeting was possible.
जिस दिन तुम वर्तमान में होते हो--और वर्तमान में होने का एक ही उपाय है: सारी आशा, सारी आकांक्षा छूट जाए।
The day you are in the present—and there is only one way to be in the present: all hope and all ambition drop.
तो मैं उनको कहता हूं--ध्यान करो, आशा मत रखो; ध्यान को साधन मत बनाओ, ध्यान को साध्य समझो; करने में ही आनंद मानो, और आनंद मत मांगो; फल की आकांक्षा मत करो। अगर तुम कोई भी कृत्य बिना फल की आकांक्षा के कर सको, वही कृत्य ध्यान हो जाएगा।
So I tell them—Meditate, don’t hope; don’t make meditation a means, make it the end; find joy in the doing, don’t demand joy as a result; do not crave the fruit. If you can do any act without craving its fruit, that act will become meditation.
कृष्ण ने अर्जुन को गीता में इतनी सी ही बात कही है, बार-बार दोहरा कर रही है, अनेक-अनेक रूपों में कहीं है--कि तू फलाकांक्षा मत कर। बस फलाकांक्षा ही संसार है। फलाकांक्षा का त्याग मोक्ष है। संसार से भागने की कोई भी जरूरत नहीं, बस फलाकांक्षा गिर जाए; तब तुम यहीं रहोगे और संसार मिट जाएगा।
This is all Krishna told Arjuna in the Gita—repeated again and again in many ways: Do not desire the fruit. The desire for fruit is the world. Renounce the desire for fruit—that is liberation. There is no need to escape the world; let the desire for fruit drop; then you will remain here and the world will vanish.
‘हे पागल, पत्नी और धन की चिंता में क्यों पड़ा है? क्या तुझे नहीं मालूम कि सज्जन का क्षण भर का संग इस संसार-सागर से पार ले जाने की एकमात्र नाव है?’
“O madman, why are you tangled in worry about wife and wealth? Do you not know that a moment’s company with the noble is the only boat to cross the ocean of the world?”
लेकिन मरते क्षण तक लोग व्यर्थ की चिंता में पड़े रहते हैं। सभी चिंताएं व्यर्थ की हैं। सार्थक का चिंतन होता है, चिंता नहीं होती।
Yet up to the moment of death people remain entangled in useless worries. All worries are useless. The meaningful is contemplated; it does not produce worry.
मैंने सुना है, एक मारवाड़ी मर रहा था; मरणशय्या पर है। उसने अपनी पत्नी को पूछा कि बड़ा बेटा कहां है?
I have heard of a Marwari merchant who was dying, on his deathbed. He asked his wife, Where is the eldest son?
वह पास ही खड़ा है, पत्नी ने कहा, आप चिंता न करें।
He is right here, said the wife. Don’t worry.
अच्छा, और मंझला बेटा?
And the middle son?
वह भी पास है, उसने कहा।
He is here too, she said.
और छोटा बेटा?
And the youngest?
वह पैर के पास खड़ा है, आप बिलकुल चिंता न करें, आप शांति से सोएं।
He is standing by your feet—don’t you worry; rest in peace.
मारवाड़ी उठा, उसने कहा, शांति से सोऊं--क्या मतलब? फिर दुकान कौन चला रहा है? सभी यहीं मौजूद हैं!
The Marwari sat up: Rest in peace—what do you mean? Then who is minding the shop? Everyone is here!
बाप मर रहा है, यह सोच कर सब बेटे वहां आ गए थे, दुकान बंद कर आए थे। लेकिन मरते बाप को भी मौत का कोई सवाल नहीं है--दुकान कौन चला रहा है? वह इसलिए भी नहीं पूछ रहा है कि कोई प्रेम है कि बड़ा बेटा कहां है, कि मंझला बेटा कहां है, कि छोटा बेटा कहां है। वह इसलिए पूछ रहा है कि दुकान का क्या हुआ! सभी यहीं मौजूद हैं? दुकान नहीं चल रही?
The father was dying; all the sons had come, closing the shop. But even in dying, he had no question of death—Who is minding the shop? He wasn’t asking out of love—Where is the eldest, the middle, the youngest? He was asking—What about the shop! Everyone is here? The shop is unattended?
मौत के आखिरी क्षण तक भी तुम्हारे मन में दुकान ही चलती रहती है। चलेगी भी, क्योंकि जो जीवन भर चला है, वही मौत में भी चलेगा; तुम मौत में अचानक बदल न पाओगे अपने को।
Until the final moment of death your mind keeps running the shop. It will—because whatever has run lifelong will run in death too; you will not suddenly change at death.
तुम उन झूठी कथाओं में मत पड़ जाना, जिनमें कहा है कि कोई आदमी मरता था और उसके बेटे का नाम नारायण था, और उसने अपने बेटे को बुलाया कि नारायण, और ऊपर के नारायण धोखे में आ गए। इस धोखे में तुम मत पड़ना। ये कथाएं पंडितों ने गढ़ी हैं पापियों को सांत्वना देने के लिए। इन कथाओं के आधार पर पंडित थोड़ा-बहुत पैसा पापियों से छिटक लेते हैं। और कुछ होने का नहीं है।
Don’t fall for those false tales that say a man was dying and his son’s name was Narayan, and he called out, Narayan, and the Narayan above was fooled. Don’t fall for this deception. These stories were concocted by priests to comfort sinners. On the basis of these stories, priests extract a little money from sinners. Nothing else happens.
ऊपर का नारायण धोखे में आ जाए, तो नारायण ही न रहा। और इस आदमी को स्वर्ग हो गया, क्योंकि मरते वक्त इसने नारायण को पुकारा। इतना सस्ता नारायण पाने योग्य भी न रह जाएगा। ऐसा मोक्ष दो कौड़ी का है, झूठ है। यह कहानी सच नहीं हो सकती।
If the Narayan above can be fooled, then he is no Narayan. And this man attains heaven because at death he uttered “Narayan.” If Narayan can be had so cheaply, he is not worth having. Such a two-penny moksha is false. This story cannot be true.
जीवन भर का निचोड़ मौत में फलित होता है। तुमने जो जीवन भर गिना है, तुम मौत में वही गिनते हुए मरोगे। अगर तुम रुपये ही गिनते रहे हो, मरते वक्त भी संख्या चलती रहेगी; क्योंकि मौत तुम्हारे जीवन का सार-निचोड़ है। अगर जीवन भर अशांत रहे हो, अशांत मरोगे; अगर जीवन भर शांत रहे हो, तुम्हारी मौत महाशांति होगी।
Death is the distillation of a lifetime. What you have counted all your life, you will count at death. If you have counted rupees, the numbers will keep running; because death is the essence of your life. If you have been restless all your life, you will die restless; if you have been peaceful all your life, your death will be supreme peace.
हर व्यक्ति अलग ढंग की मौत मरता है, ध्यान रखना; क्योंकि हर व्यक्ति अलग ढंग का जीवन जीता है। न तो तुम्हारा जीवन एक सा है और न तुम्हारी मौत एक सी होगी।
Each person dies in a different way; remember—because each lives in a different way. Neither is your life the same, nor will your death be the same.
जब बुद्ध मरते हैं तो उनकी मौत की महिमा और है। उनकी मौत की महिमा तुम्हारे तथाकथित जीवन से करोड़ गुना ज्यादा है। तुम्हारा जीवन भी उनकी मौत के मुकाबले नहीं है, उनकी मौत भी तुम्हारे जीवन से करोड़ गुना ज्यादा है। क्योंकि उस मौत के क्षण में सारा जीवन पास सिकुड़ आता है, सारे जीवन का संगीत सघनभूत हो जाता है--जैसे सारे जीवन के फूल निचोड़ लिए गए और इत्र बना लिया। मौत के क्षण में बुद्ध से जो सुगंध उठती है, वह जीवन भर के फूलों का निचोड़ है; और तुमसे जो दुर्गंध उठेगी, वह भी तुम्हारे जीवन भर के कूड़े-कर्कट का निचोड़ होगा।
When a Buddha dies, the glory of that death is different. His death is more majestic than your so-called life. Your life is not equal to his death; his death is a million times greater than your life. Because in that moment of death, the whole life condenses, the music of the whole life becomes dense—like all the flowers of life distilled into perfume. In the moment of death, the fragrance that arises from Buddha is the essence of a lifetime of flowers; the stench that rises from you will be the essence of your lifetime’s garbage.
मौत में अचानक न बदल सकोगे। इसलिए तुम पंडितों की बातों में मत पड़ना, जो तुमसे कहते हैं, धर्म आखिर में कर लेना। धर्म अगर करना है तो अभी और यहीं, आखिर के लिए मत स्थगित करना। क्योंकि आज से ही सम्हालोगे तो सम्हाल पाओगे, आज से ही जागोगे तो जागते जागते जाग पाओगे; आज से ही गुनगुनाओगे गोविन्द का नाम तो शायद मरते क्षण भी तुम्हारे ओंठ पर गोविन्द का नाम हो। और तभी ऊपर का गोविन्द सुन सकेगा।
You will not suddenly change at death. So don’t listen to the priests who tell you—Do religion at the end. If you are to do religion, do it now and here; don’t postpone to the end. Because only if you begin today will you be able to manage; if you begin to awaken today, by and by you will awaken; if from today you hum the name of Govind, perhaps at the moment of death the name of Govind will be on your lips. Only then can the Govind above hear.
तुम यह मत सोचना कि उधार पंडित तुम्हारे कान में मंत्रोच्चार कर देगा, कि गंगाजल तुम्हारे मुंह में डाल देंगे, और गीता तुम्हें सुना देंगे मरते वक्त। वह पंडित दोहराता रहेगा गीता, तुम्हें भीतर बिलकुल सुनाई न पड़ेगी। जिसने जीवन भर श्रवण की कला सीखी, वही मरते क्षण में गीता को सुन सकता है; जिसने जीवन भर गोविन्द को भजा है, मरते क्षण किसी उधार नौकर-चाकर को, पेशेवर को बुला कर गोविन्द का भजन न करवाना पड़ेगा; तुम्हारे भीतर के प्राण, तुम्हारी श्वास-श्वास, तुम्हारे हृदय की धड़कन-धड़कन गोविन्द को भजेगी।
Don’t think that a priest will whisper a mantra in your ear on loan, that they’ll pour Ganges water into your mouth, and read you the Gita as you die. He will repeat the Gita, but it will not be heard within. Only one who has learned the art of listening all his life can hear the Gita at the final moment; one who has sung Govind all his life won’t have to call in a hired professional to sing for him as he dies; your very life-breaths, your every breath, your every heartbeat will sing Govind.
मौत के उस क्षण में तुम महाधन्यभाग से भरे, नाचते हुए परमात्मा की तरफ जाओगे। तुम्हारी मौत महाजीवन का द्वार बन जाएगी; तुम मौत को बदल डालोगे। अभी मौत तुम्हें मारती है, तब तुम मौत को मार डालोगे। और धर्म मौत को मारने की कला है; वह अमृत होने का विज्ञान है।
In that moment of death you will go toward the divine overfilled with blessedness, dancing. Your death will become the doorway to great life; you will transform death. Right now death kills you; then you will kill death. And religion is the art of killing death; it is the science of becoming immortal.
‘इसलिए हे मूढ़, सदा गोविन्द को भजो।’
“Therefore, O fool, ever sing the name of Govind.”
भज गोविन्दम्, भज गोविन्दम्, भज गोविन्दम् मूढ़मते।
Bhaj Govindam, Bhaj Govindam, Bhaj Govindam, O foolish mind.
आज इतना ही।
Enough for today.
