Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.
मनुष्य है एक द्वंद्व--प्रकाश और अंधकार का, प्रेम और घृणा का। यह द्वंद्व अनेक सतहों पर प्रकट होता है। यह द्वंद्व मनुष्य के कण-कण में छिपा है। राम और रावण प्रतिपल संघर्ष में रत हैं। प्रत्येक व्यक्ति कुरुक्षेत्र में ही खड़ा है। महाभारत कभी हुआ और समाप्त हो गया, ऐसा नहीं, जारी है। हर नये बच्चे के साथ फिर पैदा होता है। इसलिए कुरुक्षेत्र को गीता में धर्मक्षेत्र कहा है, क्योंकि वहां निर्णय होना है धर्म और अधर्म का। प्रत्येक व्यक्ति के भीतर निर्णय होना है धर्म और अधर्म का। प्रत्येक व्यक्ति के भीतर निर्णायक घटना घटने को है। इसीलिए तो इतनी चिंता है। इसीलिए तो आदमी बेचैन है। इसलिए आदमी को कहीं राहत नहीं। कुछ भी करे, राहत नहीं। क्योंकि भीतर कुछ उबल रहा है। भीतर सेनाएं बंटी खड़ी हैं। क्या होगा परिणाम, क्या होगी निष्पत्ति, इससे चिंता होती है।
Man is a duality—of light and darkness, of love and hate. This duality appears on many planes. It is hidden in every particle of a human being. Rama and Ravana are locked in combat every moment. Each person stands upon Kurukshetra. The Mahabharata did not happen once and end; it continues. With every new child, it is born again. That is why the Gita calls Kurukshetra the field of dharma—because there, the decision is to be made between dharma and adharma. Within each person a decision is to be made between dharma and adharma. A decisive event is about to happen within each. Hence so much anxiety. Hence man’s restlessness. Hence nowhere any real relief. Whatever he does, there is no ease—because within, something is boiling. Inside, the armies stand divided. What will be the outcome, what will be the conclusion? This is the source of concern.
और चिंता के बड़े कारण हैं। क्योंकि घृणा के पक्ष में बड़ी फौजें हैं। घृणा के पक्ष में बड़ी शक्तियां हैं। महाभारत में भी कृष्ण की सारी फौजें कौरवों के साथ थीं। केवल कृष्ण, निहत्थे कृष्ण पांडवों के साथ थे। वह बात बड़ी सूचक है। ऐसी ही हालत है। संसार की सारी शक्तियां अंधेरे के पक्ष में हैं। संसार की शक्तियां यानी परमात्मा की फौजें। परमात्मा भर तुम्हारे पक्ष में है, निहत्था। भरोसा नहीं आता कि जीत अपनी हो सकेगी। विश्वास नहीं बैठता कि निहत्थे परमात्मा के साथ विजय हो सकेगी।
And there are grave reasons for concern, because great battalions stand on the side of hatred. Mighty forces are aligned with hate. Even in the Mahabharata, all of Krishna’s armies stood with the Kauravas. Only Krishna—unarmed Krishna—stood with the Pandavas. That is highly indicative. Such is the situation. All the powers of the world—the armies of God—stand with the darkness. God alone is on your side, unarmed. It is hard to believe that victory can be ours. Faith does not settle that victory is possible with an unarmed God.
कृष्ण ही अर्जुन के सारथी थे, ऐसा नहीं, तुम्हारे रथ पर भी जो सारथी बन कर बैठा है वह कृष्ण ही है। प्रत्येक के भीतर परमात्मा ही रथ को सम्हाल रहा है। लेकिन सामने विरोध में दिखाई पड़ती हैं बड़ी सेनाएं, बड़ा विराट आयोजन। अर्जुन घबड़ा गया था। हाथ-पैर थरथरा गए थे। गांडीव छूट गया था। पसीना-पसीना हो गया था। अगर तुम भी जीवन के युद्ध में पसीना-पसीना हो जाते हो, तो आश्चर्य नहीं। हार निश्चित मालूम पड़ती है, जीत असंभव आशा।
It is not only that Krishna was Arjuna’s charioteer—the One who sits as the charioteer upon your chariot is Krishna as well. Within each, the Divine holds the reins. But opposite you, vast armies appear; a grand, colossal array. Arjuna trembled. His hands and feet shook. Gandiva slipped. He was drenched in sweat. If you too, in the battle of life, break into a sweat, it is no surprise. Defeat seems a certainty; victory a near-impossible hope.
इस द्वंद्व में ठीक-ठीक पहचान लेना जरूरी है--कौन तुम्हारा मित्र है और कौन तुम्हारा शत्रु है। यही महाभारत की प्रथम घड़ी में अर्जुन ने कृष्ण से कहा था: मेरे रथ को युद्ध के बीच में ले चलो; ताकि मैं देख लूं--कौन मेरे साथ लड़ने आया है, कौन मेरे विपरीत लड़ने को खड़ा है? किससे मुझे लड़ना है? साफ-साफ समझ लूं कि कौन साथी-संगी है, कौन शत्रु है?
In this duality it is crucial to recognize precisely—who is your friend and who is your foe. This is exactly what Arjuna said to Krishna in the first hour of Mahabharata: Take my chariot into the midst of the battle, that I may see—who has come to fight alongside me, and who stands against me? With whom must I fight? Let me see clearly who is companion and who is enemy.
और युद्ध के मैदान पर जितनी आसान बात थी यह जान लेना, जीवन के मैदान पर इतनी आसान नहीं। वहां शत्रु-मित्र सम्मिलित खड़े हैं। वहां जहां प्रेम है, वहीं घृणा भी दबी हुई पड़ी है। जहां करुणा है, उसी के साथ क्रोध भी खड़ा है। सब मिश्रित है। कुरुक्षेत्र के उस युद्ध में तो चीजें साफ थीं, सेनाएं बंट गई थीं, बीच में रेखा थी--एक तरफ अपने लोग थे, दूसरी तरफ विरोधी लोग थे, बात साफ थी कि किसको मारना है, किसको बचाना है। लेकिन जीवन के युद्ध में बात इतनी साफ नहीं है, ज्यादा उलझन की है। तुम जिसको प्रेम करते हो, उसी को घृणा भी करते हो। जिसको चाहते हो और सोचते हो कि जरूरत पड़े तो जान दे दूं, किसी दिन उसी की जान लेने का मन भी होने लगता है। जिस पर करुणा बरसाते हो, कभी उसी पर क्रोध भी उबल पड़ता है। सब उलझा है। धागे एक-दूसरे में गुंथ गए हैं। जन्मों-जन्मों की गुत्थियां हैं। इस बात को ठीक से समझ कर आज के सूत्र समझे जा सकेंगे।
As easy as it was to know this on the field of war, in the field of life it is not so easy. There, enemy and friend stand commingled. Where there is love, hatred lies buried. Where there is compassion, anger stands beside it. All is mixed. In that war of Kurukshetra, things were clear: the armies were divided, there was a line between them—on one side were one’s own, on the other the opponents. It was clear whom to kill, whom to protect. But in life’s war, things are not so clear; they are more entangled. The one you love, you also hate. The one you cherish and imagine you’d give your life for, someday you feel like taking theirs. Upon whom you shower compassion, you sometimes erupt in anger. Everything is tangled. The threads are knotted into one another. Knots of many births. Understand this well, then today’s sutras can be understood.
तुम्हारे भीतर अंधकार को अलग छांटना होगा, प्रकाश को अलग। वह जो उपनिषद के ऋषि ने परमात्मा से प्रार्थना की है: हे प्रभु, मुझे अंधकार से प्रकाश की ओर ले चल! तमसो मा ज्योतिर्गमय! उसी से शुरुआत होती है साधना की, कि मैं ठीक-ठीक जान लूं--कौन अपना, कौन अपना नहीं। किसकी जड़ों में पानी देना है और किसकी जड़ें उखाड़ कर फेंक देनी हैं।
Within you, you must sift darkness apart, and light apart. That prayer of the Upanishadic seer to the Divine: O Lord, lead me from darkness to light! Tamaso ma jyotir gamaya! From this begins sadhana: that I may know exactly—who is mine, and who is not. Which roots should be watered, and which should be uprooted and cast away.
बहुत बार भूल हो जाती है। तुम शत्रु को पोषण देते रहते हो। मित्र को जहर दे देते हो। कई बार मित्र शत्रु जैसा मालूम पड़ता है, क्योंकि कई बार मित्र सच और कठोर बातें कह देता है; और कई बार शत्रु चालबाजी कर जाता है, मीठी खुशामद करता है और मित्र जैसा लगता है।
Very often we err. You keep nourishing the enemy. You give poison to the friend. Sometimes the friend appears as the enemy because the friend speaks the hard truth; and sometimes the enemy, with cunning flattery, appears as a friend.
ठीक स्पष्ट विभाजन हो जाए, तो यात्रा का बहुत काम सुगम हो जाता है। इस तरह विभाजन करो! प्रेम परमात्मा है, यही भक्ति का सार है। तो अगर परमात्मा को खोजना है, तो जो-जो तुम्हारे भीतर प्रेमपूर्ण है, उससे मैत्री करो। और जो-जो तुम्हारे भीतर द्वेषपूर्ण है, उससे अ-मैत्री करो।
If a clear division happens, the journey becomes much easier. Make the division this way: Love is God—that is the essence of bhakti. So if you would seek God, befriend whatever in you is loveful. And toward whatever in you is full of hate, practice non-friendship.
खयाल रखना, मैं कह रहा हूं: अ-मैत्री। जान कर, सोच कर। अ-मैत्री का अर्थ शत्रुता मत समझ लेना। इसीलिए अ-मैत्री कह रहा हूं, नहीं तो शत्रुता ही कहता। क्योंकि जिससे तुमने शत्रुता बनाई, उससे भी एक तरह की मैत्री बन जाती है, संबंध बन जाता है। शत्रुता संबंध है। उससे नाता-रिश्ता हो जाता है। उसके और तुम्हारे बीच धागे जुड़ जाते हैं। इसलिए जान कर अ-मैत्री शब्द का उपयोग कर रहा हूं। अ-मैत्री का अर्थ इतना ही है--उसकी उपेक्षा करो। उस पर ध्यान मत दो। पड़ा रहने दो एक कोने में रहे तो, उसमें रस न लो।
Take care: I am saying non-friendship. Knowingly, consciously. Do not take non-friendship to mean enmity. That is precisely why I say non-friendship—otherwise I would have said enmity. Because if you form enmity, that too becomes a kind of friendship—a relationship forms. Enmity is a relationship. A tie is established. Threads are joined between you and it. Therefore I am deliberately using the word non-friendship. Non-friendship means only this—neglect it. Do not pay attention to it. Let it lie in a corner if it must; do not taste it.
रस लो प्रेम में। उंडेलो अपनी सारी जीवन-ऊर्जा प्रेम के पौधे पर। प्रेम का बिरवा ही तुम्हारी तुलसी हो। उसी पर चढ़ाओ दीप। उसी पर समर्पित करो अपना जीवन। उसी की जड़ों को पुष्ट करो। इतना सा भी ध्यान मत दो घृणा पर, द्वेष पर, क्रोध पर--देखो भी मत, क्योंकि देखने में भी ऊर्जा प्रवाहित होती है।
Taste love. Pour your entire life-energy into the sapling of love. Let the little plant of love be your sacred basil. Offer your lamp there. Dedicate your life there. Strengthen its roots. Give not even so much as a thought to hatred, to enmity, to anger—do not even look at them, because even looking channels energy.
तुमने खयाल किया, ध्यान ऊर्जा है। तुम जिस पर ध्यान देते हो, उसी को ऊर्जा मिलने लगती है। इसलिए तो छोटे बच्चे तुम्हारे ध्यान के लिए इतनी आकांक्षा करते हैं। तुमने कह रखा है बच्चों को कि घर में मेहमान आ रहे हैं, शोरगुल मत करना, शांत बैठना, एक कोने में बैठ कर खेलते रहना। मेहमान नहीं आए थे तो बच्चे एक कोने में खेल ही रहे थे, तुमने क्या कह दिया कि मेहमान आ गए हैं, अब बच्चे कोने में नहीं खेल सकते! बीच-बीच में खड़े हो जाते हैं आकर बताने कि मां, यह देखो! कि पिता, यह देखो! क्या कारण होगा? शोरगुल मचाने लगते हैं। ध्यान चाहते हैं। तुम्हारा सारा ध्यान मेहमान पर जा रहा है। स्वभावतः बच्चों को इसमें ईर्ष्या होती है। ध्यान भोजन है।
Understand: attention is energy. Whatever you attend to, begins to receive energy. That is why little children yearn so much for your attention. You tell them, Guests are coming—no noise, sit quietly, play in a corner. Before the guests arrived they were indeed playing in a corner. But once you say, The guests have come, now the children cannot play in a corner! They keep popping up to say, Mama, look at this! Papa, look! Why? They start making a racket. They want attention. Your attention is going to the guest. Naturally, the children feel jealous. Attention is food.
अब तो मनोवैज्ञानिक इस सत्य को स्वीकार करते हैं कि मां अगर बच्चे को दूध दे दे और ध्यान न दे--सिर्फ दूध दे दे उपेक्षा से--सुला दे, उठा दे, निपटा दे काम, जैसे नर्स निपटा देती है, तो बच्चे की आत्मा पंगु रह जाती है, सिकुड़ जाती है। ध्यान चाहिए। इसलिए जब तुम्हें कोई ध्यान देता है, तुम पर ध्यान देता है, तुम प्रफुल्लित होते हो, आनंदित होते हो। इसीलिए तो तुम लोगों के मंतव्यों का इतना विचार करते हो कि लोग मेरे संबंध में क्या सोचते हैं। और क्या कारण होगा? क्या पड़ी है तुम्हें कि लोग क्या सोचते हैं? सोचते रहें! लेकिन डर है कि कहीं ऐसा न हो कि ध्यान देना बंद कर दें। मैं राह से निकलूं और कोई जयरामजी भी न करे! तो मर जाऊंगा। तो भूखा रह जाऊंगा। कहीं किसी तल पर कोई कमी रह जाएगी। राह से निकलूं तो कम से कम लोग जयरामजी करें; लोग पहचानें कि मैं कौन हूं। कितनी पीड़ा होती है तुम्हें जब तुम्हें कोई भी नहीं पहचानता कि तुम कौन हो! तब कितना तुम बता देना चाहते हो बैंडबाजा बजा कर कि मुझे पहचानो कि मैं कौन हूं! कि मैं भी यहां हूं!
Even psychologists now accept this truth: if a mother gives milk but not attention—just gives milk indifferently; puts the child to sleep, wakes him, gets the job done as a nurse would—the child’s soul remains crippled, shriveled. Attention is needed. That is why when someone attends to you, you blossom; you feel joy. Hence you think so much about other people’s opinions—what do people think of me? Why? What does it matter what they think? Let them think! But there is fear they may stop giving attention. What if I pass on the road and no one even says hello? I’ll die. I’ll go hungry. Something will be missing somewhere. At least when I pass, people should greet me; recognize who I am. How much it hurts you when no one recognizes who you are! Then how much you want to beat the drums and announce, Recognize me—see who I am! I am here too!
उपेक्षा बड़ा कष्ट देती है। तुम चकित होओगे--यद्यपि चकित होना नहीं चाहिए--अगर जीवन का निरीक्षण करोगे तो तुम उस आदमी को माफ कर सकते हो जिसने तुम्हें घृणा की, लेकिन उस आदमी को माफ नहीं कर सकते जिसने तुम्हारी उपेक्षा की। दुश्मन माफ किया जा सकता है, क्योंकि दुश्मन ने चाहे घृणा भला की हो लेकिन ध्यान तो दिया ही, तुम्हारा चिंतन तो किया ही, तुम्हारे बाबत विचार की तरंगें तो उठीं ही। लेकिन उपेक्षा! तुम गुजरे और किसी ने इस तरह देखा जैसे कोई गुजरा ही नहीं, तुम कभी माफ न कर पाओगे।
Neglect causes great pain. You will be surprised—though you should not be—if you observe life, you can forgive the one who hated you, but you cannot forgive the one who ignored you. An enemy can be forgiven—he may have hated you, but he gave attention, he thought of you, waves of thought moved regarding you. But neglect! You passed by, and someone looked as if no one had passed by—you will never be able to forgive that.
ध्यान भोजन है। ध्यान से चीजें परिपुष्ट होती हैं। इसलिए मैं कह रहा हूं: शत्रुता नहीं, अ-मैत्री। सिर्फ मित्रता तोड़ लो, बस इतना काफी है। मित्रता तोड़ कर शत्रुता न बना लेना, नहीं तो यह फिर नये ढंग से मित्रता हो गई--शीर्षासन करती हुई मित्रता--मगर यह मित्रता ही है।
Attention is food. Attention nourishes. Therefore I say: not enmity, non-friendship. Just break the friendship—that is enough. Do not break it and make enmity; otherwise it is friendship again in a new guise—friendship doing a headstand—but friendship nonetheless.
और अक्सर ऐसा हो जाता है कि तुम शत्रु के संबंध में ज्यादा सोचते हो। मित्र के संबंध में कौन सोचता है? मित्र तो मित्र है ही, सोचना क्या है? शत्रु के संबंध में सोचते हो।
And it often happens that you think more about your enemy. Who thinks about a friend? A friend is a friend—what is there to think? You think about the enemy.
प्रेम से मैत्री, द्वेष से अ-मैत्री। सारी ऊर्जा को प्रेम के बिरवे पर डाल दो। बढ़ने दो उसे, खिलने दो उसे, फूल आने दो। वही बिरवा भक्ति का प्रारंभ है। उसमें ही तुमने पूरी जीवन ऊर्जा डाली, तो एक दिन भक्ति बनेगी। और जहां भक्ति है, वहां भगवान है।
Friendship with love, non-friendship with hate. Pour all your energy onto the sapling of love. Let it grow, let it blossom, let it flower. That sapling is the beginning of devotion. If you pour your total life-energy there, one day devotion will be. And where devotion is, there God is.
सत्य की खोज में निकले व्यक्ति को अक्सर द्वेष पकड़ लेता है। तुमने अक्सर लोग देखे होंगे--तुम देख सकते हो मंदिरों में, गुफाओं में, आश्रमों में बैठे हुए--उनके जीवन का मूल आधार परमात्मा का प्रेम नहीं है, संसार की घृणा है। परमात्मा को पाने के लिए ऐसी आतुरता नहीं है, जितनी आतुरता संसार छोड़ने की है।
Those who set out in search of truth are often seized by hate. You must have seen it—look in temples, caves, ashrams: the foundation of their life is not love for the Divine, but hatred for the world. There is not such urgency to attain God as there is urgency to leave the world.
गलती हो गई। शुरू से ही गलत कदम उठ गया, गलत दिशा में उठ गया। प्रभु को पाने से संसार छूट जाता है। संसार छोड़ना भी नहीं पड़ता, बीच बाजार में खड़े-खड़े छूट जाता है। आदमी कमलवत हो जाता है। जल में होता है और जल छूता नहीं। वह और बात।
A mistake has happened. From the outset a wrong step, in the wrong direction. When the Divine is found, the world drops away. You need not drop the world; standing in the marketplace it drops. One becomes like the lotus. In the water, yet untouched by it. That is another matter.
लेकिन एक आदमी इसी चिंता में पड़ा रहता है कि धन से कैसे छुटकारा हो, पद से कैसे छुटकारा हो, पत्नी-बच्चों से कैसे छुटकारा हो, माया-मोह से कैसे हटूं। इस आदमी ने अनजाने द्वेष का ही पोषण किया। यह संसार का द्वेष है। हालांकि यह कहेगा कि मैं परमात्मा का खोजी हूं, लेकिन इसकी जीवन गति की आधारशिला द्वेष पर रखी है। यह संसार का द्वेषी है। संसार के द्वेष को ही यह परमात्मा का प्रेम कह रहा है; यह बात गलत है, यह बात सच नहीं है।
But if a person remains obsessed—how to be rid of wealth, how to escape status, how to get away from wife and children, how to remove attachment—then unwittingly he is nourishing hatred. It is worldly hatred. Though he will say, I am a seeker of God, the foundation of his movement is hatred. He is a world-hater. He calls this hatred of the world love for God; that is wrong; it is not true.
ऐसा समझो कि तुम एक कमरे में बैठे हो। उस कमरे से तुम्हें द्वेष है; तुम उस कमरे से मुक्त होना चाहते हो, तुम ऊब गए हो, तुम परेशान हो गए हो; तुमने बड़ा विषाद झेला उस कमरे में, बड़े उदास क्षण देखे, बड़े नरक अनुभव किए; उस कमरे ने तुम्हें सिवाय दुःस्वप्नों के और कुछ भी नहीं दिया है, वहां की एक-एक चीज रत्ती-रत्ती तुम्हारे अतीत की दुर्घटनाओं की स्मृति से भरी है; जिस तरफ आंख उठाते हो, वहीं पीड़ा छूती है; जो चीज छूते हो, उसी के साथ कुछ पुरानी ग्रंथियां बंधी हैं; वहां का सब विषाक्त हो गया है; तुम उस कमरे के प्रति घृणा से भरे हो। तुम कहते हो, मुझे बाहर जाना है। लेकिन तुम्हें बाहर जो धूप है, उससे कोई प्रेम नहीं है; और बाहर जो फूल खिले हैं सतरंगे, उनमें तुम्हें कुछ रस नहीं है; और बाहर वृक्षों पर जो पक्षियों ने गीत गाए, उनसे तुम्हें कुछ लेना-देना नहीं है। न तुम्हारे जीवन में धूप के काव्य का कोई अर्थ है, और न फूलों का, और न पक्षियों का। तुम इस घर से मुक्त होना चाहते हो।
Consider: you are sitting in a room. You hate the room; you want to be free of it; you are bored, harassed; you have suffered much melancholy there, many sad hours, hellish experiences; the room has given you nothing but nightmares. Every single object in it is laden with memories of accidents past. Whichever way you look, pain touches you. Whatever you touch, some old knot is tied with it. Everything there has become toxic. You are filled with hatred for the room. You say, I want to go outside. But you have no love for the sunlight outside; no savor for the seven-colored flowers; and the birds singing on the trees mean nothing to you. In your life there is no meaning to the poetry of sunlight, nor to flowers, nor to birds. You merely want freedom from the house.
क्या इसको तुम धूप का प्रेम कहोगे? खुले आकाश का प्रेम कहोगे? हरे वृक्षों का लगाव कहोगे? इसको सौंदर्य की कोई अनुभूति कहोगे? यह आदमी अगर किसी क्षण, किसी तरह--जो कि बहुत असंभव है--इस कमरे से छूट जाए...
Will you call this love of sunlight? Love of open sky? Attachment to green trees? Any sense of beauty? If by some moment, somehow—which is very unlikely—this person manages to get out of the room…
असंभव इसलिए कहता हूं कि जिसका इतना घृणा का संबंध जुड़ा है इस कमरे से, वह छूट न पाएगा। घृणा जंजीर है, बुरी तरह बांधती है, छूट न पाएगा। जो कमरे से इतना डरा है, वह छूट कैसे पाएगा? भयभीत कभी नहीं छूट पाता। और समझ लो, संयोगवशात, छूट जाए, निकल भागे, तो भी यह कमरा इसका पीछा करेगा। यह जहां बैठेगा, आंख बंद करेगा, कमरे की ही याद आएगी। क्योंकि उस कमरे के साथ इतना न्यस्त-भाव जुड़ गया है। यह तो कमरे से निकल जा सकता है, लेकिन कमरा इससे नहीं निकलेगा। जहां बैठेगा, किसी और कमरे में बैठेगा, उसकी दीवाल भी इसी कमरे की दीवाल की याद दिलाएगी। न तो इसे धूप दिखाई पड़ेगी, न धूप में उड़ते हुए बादल दिखाई पड़ेंगे। यह उनके लिए आया ही नहीं। इसकी आने की प्रेरणा ही गलत है।
I call it unlikely because one who is tied to the room by so much hatred will not get free. Hatred is a chain; it binds badly; he will not escape. One who is so afraid of the room—how will he get out? The fearful never get free. And suppose, by coincidence, he does escape, runs out—still the room will pursue him. Wherever he sits, if he closes his eyes, the room will be remembered. Because such intense involvement was bound up with that room. He can get out of the room; the room will not get out of him. Wherever he sits—in some other room—its wall will remind him of that room’s wall. He will not see the sunlight, nor clouds drifting in it. He has not come for them. His motive for coming is wrong.
फिर एक दूसरा आदमी है, जिसको इस कमरे से न कुछ विरोध है, न कोई लगाव है; उपेक्षा है। लगाव हो, तब तो छोड़ ही नहीं सकता इस कमरे को। द्वेष हो, तब भी नहीं छोड़ सकता। क्योंकि द्वेष भी लगाव ही है--विकृत हो गया लगाव, फट गया लगाव। जैसे दूध फट जाता है। है तो दूध ही, लेकिन स्वाद खट्टा हो गया, पीने योग्य न रहा। है तो दूध ही, फट गया। लगाव फट जाता है तो उसे हम द्वेष कहते हैं। जिस आदमी का न तो लगाव है इस कमरे से, न द्वेष है इस कमरे से, अ-लगाव है, अ-मैत्री है। रहे तो कोई हर्जा नहीं, इसी कमरे में सोया रहे तो कोई हर्जा नहीं, इस कमरे का विचार नहीं उठता; चला जाए तो कोई खास...इस कमरे से चले जाने में ही कोई मोक्ष नहीं मिल जाने वाला है।
Then there is another man, who has neither attachment to the room nor aversion to it; indifference. If there is attachment, he cannot leave it. If there is hatred, he cannot leave it either—because hatred too is attachment, attachment gone sour, curdled, like milk that has turned. It’s still milk, but sour; no longer drinkable. Attachment curdles—we call it hatred. The one who has neither attachment nor aversion—non-attachment, non-friendship. If he remains in the room, no harm; if he sleeps in it, no harm; the room does not arise in his mind. If he leaves, nothing special…just leaving the room will not grant liberation.
यह आदमी धूप के प्रेम से भरा है। यह फूलों की गंध इसे पुकार रही है। इसे खुला आकाश निमंत्रण दे रहा है। इसकी प्रीति है खुले से, स्वतंत्र से, मुक्त से, जहां बाधा नहीं दीवालों की, जहां असीम है। यह विराट में उत्सुक है।
This man is filled with love for sunlight. The fragrance of flowers is calling him. The open sky invites him. His love is for the open, the free, the vast—where walls impose no bonds, where there is the boundless. He is eager for the infinite.
ये दोनों आदमी इस कमरे से बाहर निकलेंगे, और अगर तुम इन दोनों को निकलते देखो तो तुम्हें कुछ भेद दिखाई न पड़ेगा। लेकिन बड़ा भेद है, महा भेद है। पहला, कमरे से निकल रहा है, लेकिन कमरा उसके भीतर रहेगा। दूसरा, कमरे में कभी था ही नहीं, अ-मैत्री थी। शत्रुता भी नहीं थी, मित्रता भी नहीं थी। मित्रता-शत्रुता दोनों का अभाव था। विरक्ति थी, वैराग्य था। यह आदमी निकल रहा है। ये दोनों आकर धूप में खड़े हो जाएंगे। पहला आदमी जो कमरे से द्वेष के कारण निकल आया है, अब भी कमरे की ही याद से भरा होगा, उसकी आंखों पर एक पर्दा पड़ा होगा, धूप उसे दिखाई न पड़ेगी। उसकी आंखों में अभी भी अंधेरा होगा। कमरा उसे घेरे है। कमरा एक मनोवैज्ञानिक स्थिति है। यह जो आदमी कमरे के प्रति कोई लगाव नहीं रखता, विरोध भी नहीं रखता, इसकी आंखें खुली हैं, कोई पर्दा नहीं है; इसे सूरज मोह लेगा, यह नाचेगा धूप में। यह आनंदमग्न होगा। इसके जीवन में रसधार बहेगी।
These two men will both come out of the room—and if you see them leaving, you may not notice any difference. But the difference is great—immense. The first is coming out of the room, but the room will remain within him. The second was never really in the room—there was non-friendship. Neither enmity nor friendship. Freedom from both. Dispassion, vairagya. This man is coming out. Both will stand in the sunlight. The first, who came out because of hatred for the room, will still be full of the room’s memory; a film will hang over his eyes; he will not see the sunlight. His eyes will still be darkened. The room surrounds him. The room is a psychological condition. The other, who has no attachment or aversion to the room, whose eyes are open, without a veil—he will be enchanted by the sun, he will dance in the light. He will be ecstatically joyful. A stream of rasa will flow in his life.
तो पहली बात साफ-साफ समझ लेना जरूरी है कि जो भी तुम्हारे भीतर प्रेम का तत्व है, वही परमात्मा की पहली किरण है। तुम्हारे भीतर जो भी द्वेष का तत्व है, वही बाधा है। द्वेष से अ-मैत्री साधो, प्रेम से मैत्री साधो।
So the first thing to understand clearly is that whatever in you is the element of love—that is the first ray of God. Whatever in you is the element of hatred—that is the obstacle. Practice non-friendship with hate; practice friendship with love.
द्वेष का अर्थ होता है: घृणा, क्रोध--नकारात्मक वृत्तियां--विरोध, निषेध, नकार, विध्वंस, विनाश। द्वेष मिटाना चाहता है। और मिटाने वाली किसी भी प्रवृत्ति से बहुत ज्यादा आंदोलित हो जाना खतरनाक है। क्योंकि जब तुम मिटाते हो, तो तुम भी मिटते हो। बिना मिटे मिटा नहीं सकते हो। जो हत्या करता है, वह आत्महत्या भी कर रहा है। जो दूसरे को दुख पहुंचाता है, वह अपने दुख के बीज बो रहा है। जो दूसरों को नरक में ढकेल रहा है, वह स्वयं भी नरक की सीढ़ियां उतर रहा है। उसे पता हो, पता न हो, यह और बात। लेकिन दुनिया में विध्वंस करके कोई सृजन को उपलब्ध नहीं होता। मिटाने वाला खुद मिट जाता है। जो दूसरों के लिए गड्ढे खोदता है, एक दिन अचानक पाता है, उन्हीं गड्ढों में खुद गिर गया है।
Hatred means: hate, anger—negative tendencies—opposition, negation, denial, demolition, destruction. Hate wants to erase. And to become too agitated in any erasing tendency is dangerous. Because as you erase, you are erased. You cannot kill without self-killing. One who murders also commits self-murder. One who causes suffering to others is sowing the seeds of his own suffering. One who pushes others into hell is himself descending its stairs—whether he knows it or not is another matter. No one reaches creativity by destruction. The eraser erases himself. One who digs pits for others one day suddenly finds he has fallen into them.
सृजन सृजनात्मक है। दोहरे अर्थों में। जब तुम एक गीत रचते हो, तो एक तरफ तो गीत रचा जाता है, दूसरी तरफ गीतकार रचा जाता है। गीत के रचने में ही तो गीतकार का जन्म है। जब एक मां से एक बच्चा पैदा होता है, तो तुम यह सोचते हो--बच्चा पैदा हुआ, बस इतना ही सोचते हो? मां पैदा हुई, ऐसा नहीं सोचते? तो तुम भूल गए। तुमने बात पूरी नहीं देखी। यह बच्चा पैदा होना एक पहलू है, दूसरी तरफ यह स्त्री कल तक मां नहीं थी, आज से मां है, यह दूसरा पहलू है। और ध्यान रखना, एक स्त्री में और एक मां में बड़ा फर्क है। स्त्री स्त्री है, सिर्फ संभावना है, बीज है। बीज और वृक्ष में फर्क करोगे या नहीं करोगे? ऐसे ही स्त्री और मां का फर्क है।
Creation is creative in a double sense. When you compose a song, the song is created—and the singer is created. In the act of composing, the composer is born. When a child is born from a woman, you think—a child is born. But do you not think—the mother is born? Then you have missed half the truth. The child’s birth is one side; the other is this: yesterday this woman was not a mother; today she is—that is the other side. And remember, there is a great difference between a woman and a mother. A woman is a woman—only a possibility, a seed. Will you not distinguish between seed and tree? So too between woman and mother.
मां है--स्त्री में फूल आ गए, फल आ गए। स्त्री फलवती हुई। जब तक स्त्री मां नहीं, तब तक कुछ खाली-खाली होता है। तब तक कुछ भराव हुआ नहीं। तब तक पात्र रिक्त है। उसका गर्भ रिक्त है, तो पात्र रिक्त है। जब स्त्री गर्भवती होती है तो उसमें एक अनूठा सौंदर्य और प्रसाद झलकने लगता है। गर्भवती स्त्री को चलते देखा? गर्भवती स्त्री के चेहरे पर गरिमा देखी? गर्भवती स्त्री के चेहरे से झलकती आभा देखी? वही आभा, जो वृक्ष फलवान होकर प्रकट करता है।
A mother—flowers and fruits have come in the woman. The woman has become fruitful. As long as the woman is not a mother, something remains empty, unfilled; the vessel is not yet brimming. Her womb is empty, thus the vessel is empty. When a woman becomes pregnant, a unique beauty and grace begins to glow. Have you seen a pregnant woman walking? The dignity on her face? The aura that shines? The same aura a tree manifests when it bears fruit.
ऐसे ही जब कोई गीत लिखता है, एक तरफ गीत रचा जाता है, दूसरी तरफ गीतकार रचा जाता है। जब कोई मूर्ति रचता है, इधर मूर्ति बनती है, उधर मूर्तिकार बनता है। जब कोई वीणा पर संगीत को जन्म देता है, इधर संगीत का जन्म होता है, उधर वीणावादक का जन्म होता है। सृजन दोहरा है, जैसा विध्वंस दोहरा है।
So too, when one writes a song, on one side the song is made; on the other, the singer is made. When one sculpts an image, here the statue is formed; there the sculptor is formed. When one births music on a veena, here music is born; there a veena-player is born. Creation is double—as destruction is double.
प्रेम सृजनात्मक ऊर्जा है। द्वेष विध्वंसक ऊर्जा है। द्वेष की प्रतीक प्रतिमाएं, जैसे अडोल्फ हिटलर। प्रेम की प्रतीक प्रतिमाएं, जैसे कृष्ण, जैसे बुद्ध, जिनके जीवन में करुणा और प्रेम के अतिरिक्त और कुछ भी नहीं; वे अपने परम फल को उपलब्ध हो गए हैं। उन्होंने परम संपदा पा ली। हिटलर का जीवन रिक्त है। हिटलर एक खंडहर है। मिटाने में कोई और हो भी नहीं सकता, खंडहर ही होगा। कुछ और हो भी नहीं सकता।
Love is creative energy. Hate is destructive energy. The icons of hate—an Adolf Hitler. The icons of love—Krishna, Buddha—whose lives are nothing but compassion and love; they attained the supreme fruit; they won the supreme wealth. Hitler’s life is empty. Hitler is a ruin. The destroyer can be nothing else—a ruin, nothing else.
तो खयाल रखो, द्वेष सूत्र है तुम्हारे भीतर नकारात्मकता का। नरक का द्वार है द्वेष। फिर तुम किससे द्वेष करते हो, इससे बहुत फर्क नहीं पड़ता। तुम संसार से द्वेष करो तो भी वह द्वेष है। और जो संसार से द्वेष करता है, वह परमात्मा को कभी पा न सकेगा, क्योंकि परमात्मा परम विधायकता का नाम है। नकार से तुम कैसे विधायक पर पहुंचोगे? नहीं कह कर तुम कैसे हां को पाओगे? यह असंभव है। नहीं की ईंटों को रखते-रखते तुम हां का मंदिर न बना पाओगे। न की ईंटों को रख-रख कर तुम नरक ही निर्मित करोगे।
So remember: hate is the formula of your negativity within. Hate is the gate of hell. Then what you hate matters little. If you hate the world, it is still hate. And one who hates the world will never find God, because God is the name of supreme affirmation. How will you reach the affirmative through negation? How will you arrive at Yes through No? It is impossible. Stacking bricks of No, you will not build the temple of Yes. Stack bricks of No and you will construct only hell.
इसलिए द्वेष से आंदोलित मत होना। आंदोलित प्रेम से होना। और फिर मैं तुमसे कह दूं--संसार के प्रेम में पड़ा हुआ आदमी भी बेहतर है उस आदमी से जो संसार के द्वेष में पड़ गया। माना कि संसार का प्रेम क्षुद्र का प्रेम है, क्षणभंगुर का प्रेम है, बहुत दुख लगाएगा, लेकिन कम से कम प्रेम तो है। क्षणभंगुर ही सही, लेकिन विधायक तो है। और जो आदमी संसार के द्वेष में पड़ गया है, यह आदमी और भी उपद्रव में पड़ गया है। द्वेष इसे घेर लेगा। धीरे-धीरे द्वेष का अंधकार इसे पकड़ लेगा। यह कितनी ही प्रार्थनाएं करे और पूजाएं करे, इसकी सब प्रार्थनाएं व्यर्थ हैं, और इसकी सब पूजाएं व्यर्थ हैं। क्योंकि द्वेष से प्रार्थना उठती ही नहीं। द्वेष में प्रार्थना का अंकुर आता ही नहीं।
Therefore, do not be agitated by hate. Be moved by love. And let me tell you—one who falls in love with the world is still better than one who falls into hatred of the world. Granted, worldly love is love for the petty, the fleeting; it will bring much sorrow—but at least it is love. Fleeting, yes—but it is affirmative. And one who falls into hatred of the world—he falls into greater trouble. Hate will engulf him. Slowly the darkness of hate will seize him. However much he prays and worships, all his prayers are futile, all his worship vain—because prayer does not sprout in hate. In hate the seed of prayer does not germinate.
भक्त कहता है: संसार से द्वेष नहीं, परमात्मा से राग। यह भक्ति की आधारशिला है। तथाकथित ज्ञानी और तपस्वी कहता है: संसार से द्वेष। फर्क दोनों की भाषा का है। ज्ञानी और तपस्वी कहता है: विराग, संसार से विराग। भक्त कहता है: प्रभु से राग। भक्त विधायक है।
The devotee says: no hatred for the world, but attachment to God. This is the foundation of bhakti. The so-called knower and ascetic says: hatred for the world. The difference is in language. The knower and ascetic says: dispassion from the world. The devotee says: attachment to the Lord. The devotee is affirmative.
भक्ति ने मनुष्य के मनोविज्ञान को बहुत गहराई से पकड़ा है। द्वेष करने वाले बहुत मिल जाएंगे, क्योंकि द्वेष सस्ता है। भगोड़े बहुत मिल जाएंगे, संसार को घृणा करने वाले बहुत मिल जाएंगे, क्योंकि घृणा ही करना लोग जानते हैं। लेकिन संसार की घृणा से परमात्मा के प्रेम की सुगंध नहीं उठी कभी, नहीं उठेगी कभी। संसार के प्रति तुम्हारा जो प्रेम है, उस प्रेम को परमात्मा की तरफ मोड़ो जरूर, मगर संसार के प्रति घृणा का संबंध मत बना लेना, नहीं तो चूक गए--चले भी और चले भी नहीं। एक पैर उठाया और दूसरे पैर में जंजीर बांध ली।
Bhakti has grasped the psychology of man very deeply. Many haters you will find—because hate is cheap. Many escapists you will find, many who despise the world—because people know only how to hate. But from hatred of the world, the fragrance of love for God has never arisen, and never will. Whatever love you have for the world—turn it toward God, yes—but do not forge a tie of hatred with the world. Otherwise you have missed: you set out and you did not set out. You lifted one foot and chained the other.
दूसरा शब्द राग समझ लेना चाहिए, फिर सूत्र में उतरना आसान हो जाएगा। राग का अर्थ होता है: प्रीति। शुद्ध प्रीति। प्रेम। राग शब्द बड़ा अनूठा है। चाहत, अभीप्सा। राग का अर्थ होता है: जिसके बिना रहने में कोई अर्थ नहीं। जिसके साथ मरना भी हो जाए, तो भी सार्थकता है। और जिसके बिना जीना पड़े, तो जीना भी व्यर्थ है। जिसके बिना तुम अपने जीवन को व्यर्थ पाते हो, अर्थहीन पाते हो, उससे तुम्हारा राग है। किसी का धन से राग है। वह सोचता है, धन के बिना सब व्यर्थ है। हालांकि उसका राग गलत विषय से लगा है। क्योंकि जिस दिन धन कमा लेगा, उस दिन पाएगा कि कुछ कमाया नहीं, जीवन गंवाया। धन तो हाथ आ गया, निर्धनता नहीं मिटी। धन के तो ढेर लग गए और भीतर निर्धनता के गड्ढे और बड़े हो गए।
Understand another word—raga—and the sutra will open more easily. Raga means: fondness. Pure fondness. Love. Raga is a unique word—longing, yearning. Raga means: without which life has no meaning; with which, even if one dies, it is meaningful. And without which, even if one lives, life is useless. That without which you find your life futile, meaningless—that is what you have raga with. Someone’s raga is for wealth. He thinks, without wealth, everything is pointless. Though his raga is for a wrong object—for the day he amasses wealth, he will find he gained nothing, and lost life. Money came to hand, but poverty did not end. Piles of money rose, and within, the pits of poverty grew deeper.
किसी का पद से राग है, तो सोचता है, जब तक प्रधानमंत्री न हो जाऊं, कि राष्ट्रपति न हो जाऊं, तब तक, तब तक जीवन असार है; प्रधानमंत्री होकर ही मरना है। प्रधानमंत्री होकर पता चलेगा कि जीवन व्यर्थ गया। बड़ी कुर्सी पर बैठ कर तुम बड़े न हो जाओगे। सच तो यह है कि जितनी बड़ी कुर्सी हो, उतना ही तुम्हारे छोटेपन को प्रकट करेगी। बड़ी कुर्सी पृष्ठभूमि बन जाएगी, बड़ी लकीर बन जाएगी। उसके सामने तुम छोटी लकीर हो जाओगे।
Another has raga for position. He thinks, until I become the Prime Minister, the President, life is empty; only after becoming Prime Minister should I die. And becoming Prime Minister he will find life was wasted. Sitting on a big chair does not make you big. Truth is, the bigger the chair, the more it reveals your smallness. The chair becomes the background, the larger line. Before it, you become the smaller line.
इसलिए पद पर पहुंच कर लोग जितने छोटे सिद्ध होते हैं, उतने और किसी तरह से सिद्ध नहीं होते। जहां शक्ति होती है, वहां पता चलता है। शक्ति निश्चित रूप से, लोगों के भीतर जो भी भ्रष्ट था, उसे प्रकट करने का कारण बन जाती है। क्योंकि मौका मिल गया। इच्छाएं तो सदा से थीं, लेकिन पूरा करने की सुविधा नहीं थी। सुविधा नहीं थी, तो दुनिया को हम यही दिखाते थे कि इच्छाएं ही नहीं हैं। क्योंकि सुविधा नहीं है, यह कहने में तो पीड़ा होती है। इच्छाएं ही नहीं हैं। जब सुविधा मिलती है, तब असलियत प्रकट होती है, सब इच्छाएं दबी पड़ी थीं, प्रकट होने लगती हैं। जैसे वर्षा आ गई, और सब बीज जो जमीन में पड़े थे, अंकुरित हो गए। सब तरफ घास-पात ऊगने लगा। ऐसे ही जब शक्ति की वर्षा होती है, तो तुम्हारे भीतर सारी इच्छाएं, दमित इच्छाओं का अंकुरण शुरू हो जाता है। तब आदमी बड़ा क्षुद्र मालूम होता है। और बड़े से बड़े पद पर पहुंच कर भी यह पक्का पता चल जाता है--पक्का पता तभी चलता है--कि हाथ तो कुछ लगा नहीं! और जिंदगी पूरी गंवा बैठे! जिंदगी हाथ से निकल गई और यह कचरा कमाया! इसका कोई मूल्य नहीं है।
So upon reaching power, people are proven small as in no other way. Where power is, it shows. Power invariably draws out whatever corruption lies hidden inside, because the opportunity has come. The desires were always there, but there was no convenience to fulfill them. Inconvenience hurts the ego; so we pretend there are no desires. When convenience arrives, reality reveals itself—hidden desires begin to sprout. As when the rains come and seeds in the soil germinate; grass shoots up everywhere. Likewise, when the rain of power comes, all your desires begin to sprout—the germination of repressed cravings. Then man appears petty. And upon reaching the highest office it becomes indisputably clear—only then it becomes clear—that nothing of worth has been gained! And the whole life has been squandered! Life slipped away, and this trash has been gathered! It has no value.
लेकिन राग का अर्थ है: जिससे जीवन में अर्थ आएगा, उस संबंध का नाम राग है। गलत राग होते हैं, सही राग होते हैं। द्वेष सदा गलत होता है, राग सही भी होते हैं, गलत भी होते हैं। धन से राग है तो गलत है। ध्यान से जुड़ जाए तो सही है। पद से राग है तो गलत है, प्रभु से जुड़ जाए तो सही है।
But raga means: the relationship by which meaning comes into life. There are wrong ragas and right ragas. Hate is always wrong; raga may be right or wrong. If your raga is with wealth, it is wrong. If it links with meditation, it is right. If your raga is with position, wrong; if it links with the Lord, right.
मैं इसे फिर दोहरा दूं--द्वेष सदा गलत होते हैं, क्योंकि द्वेष ही गलत है; राग सदा सही नहीं होते, और न सदा गलत होते हैं। इसलिए मैंने तुमसे कहा कि राग के बहुत रूप हैं। स्नेह--अपने से छोटे के प्रति हो; समान के प्रति हो तो प्रेम; अपने से बड़े के प्रति हो तो श्रद्धा; और सब सीमाओं से मुक्त हो जाए, किसी विशेष के प्रति न हो, इस समस्त अस्तित्व के प्रति हो, तो भक्ति।
I will repeat it—hatreds are always wrong, because hatred itself is wrong; raga is not always right, nor always wrong. Thus I said raga has many forms. Sneha—love for one younger; for one equal, love; for one greater, reverence; and when all limits vanish, not toward any particular but toward the whole existence—that is bhakti.
राग प्यारा शब्द है, इसके बहुत अर्थ होते हैं। एक अर्थ रंग भी होता है। जहां राग है, वहां रंग भी है। इसलिए तो राग-रंग शब्द है। रंग यानी उत्सव। जहां राग है, वहां फूल भी खिलेंगे। जहां राग है, वहां इंद्रधनुष भी उठेंगे। जहां राग है, वहां गीत भी होगा, गान भी होगा, नृत्य भी होगा। जहां राग है, वहां मरुस्थल नहीं होंगे, मरूद्यान होंगे। जहां राग है, वहां हरियाली होगी।
Raga is a dear word with many meanings. One meaning is color. Where there is raga, there is color. Hence the phrase raga-rang, song and color. Color means celebration. Where there is raga, flowers will bloom. Where there is raga, rainbows will rise. Where there is raga, there will be song, music, dance. Where there is raga, there will be no deserts but oases. Where there is raga, there will be greenery.
इसलिए भक्त के जीवन में हरियाली होती है, ज्ञानी के जीवन में रूखा-सूखापन होता है। ज्ञानी का जीवन मरुस्थल जैसा होता है। कहीं कोई हरियाली नहीं, कोई फूल नहीं, कोई सरिता नहीं, कोई झील नहीं। भटक जाओ तो जल के कण को तड़प जाओ। सब सूखा-सूखा। ज्ञानी के जीवन में काव्य नहीं होता। रंग ही नहीं उठते। ज्ञान बेरौनक है, बेरंग। भक्ति में बड़े रंग उठते हैं, बड़ी तरंगें उठती हैं। इसीलिए तो मीरा के शब्दों में जो रस है, वह कुंदकुंद के शब्दों में नहीं हो सकता। और कुंदकुंद भी पहुंच गए। लेकिन पहुंचे हैं मरुस्थल से। उन्हें फूलों का पता ही नहीं--फूल उनके मार्ग में आए ही नहीं।
Hence in the devotee’s life there is greenery; in the knower’s life there is dryness. The knower’s life is like a desert. No greenery, no flowers, no streams, no lakes. If you wander there, you thirst for a drop of water. All is dry. In the knower’s life there is no poetry. No colors arise. Knowledge is lackluster, colorless. In devotion great colors rise, great waves surge. Therefore the flavor in Meera’s words cannot be in Kundakunda’s. Kundakunda also arrived—but he arrived through a desert. He never knew flowers—flowers did not appear on his path.
भक्त की व
ाणी में तो कभी-कभी इतना रस होता है कि लोग समझने की भूल कर देते हैं। उमर खय्याम के साथ ऐसा हुआ। उमर खय्याम भक्त है; सूफी-भक्त, पहुंचा हुआ फकीर। लेकिन बड़ी भूल हो गई उसके संबंध में, सारी दुनिया को भूल हो गई। क्योंकि वह स्त्रियों के गीत गाता है, और मधुशाला के, और मधुबाला के। लोगों ने समझा कि यह तो शराब का ही गुणगान कर रहा है। वह समाधि की बात कर रहा है--समाधि को उसने नाम दिया शराब। क्योंकि समाधि में शराब है! और ऐसी शराब कि एक दफा पी तो पी, फिर कभी नशा उतरता नहीं, टूटता नहीं; चढ़ा सो चढ़ा, उतरना नहीं जानता। और जब वह प्रेयसी की आंखों की बात कर रहा है, तो भूल मत करना। सूफी फकीर परमात्मा को प्रेयसी की तरह देखते हैं। वह परमात्मा की चर्चा है। वे आंखें किसी स्त्री की नहीं हैं, वे परम परमात्मा की हैं। लेकिन सूफियों की धारणा परमात्मा के संबंध में स्त्री की है। जैसे हिंदुओं की धारणा परमात्मा के संबंध में पुरुष की है। तो हिंदू कहते हैं--परमात्मा पुरुष, और हम सब तो उसकी गोपियां हैं।
In the devotee’s voice there is sometimes so much rasa that people make the mistake of misunderstanding. This happened with Umar Khayyam. Umar Khayyam is a devotee—a Sufi bhakta, a realized fakir. But a great mistake was made about him; the whole world was mistaken. Because he sings of women, and the tavern, and the cup-bearer. People assumed he was praising wine. He was speaking of samadhi—he named it wine. Because there is wine in samadhi! And such wine that once you drink, the intoxication never wears off; once it rises, it does not know how to descend. And when he speaks of the beloved’s eyes, do not be mistaken. The Sufi sees God as the beloved. He is speaking of the Divine. Those eyes are not a woman’s; they are the Supreme’s. The Sufis’ conception of God is feminine. As the Hindus’ conception of God is masculine. So Hindus say: God is the Purusha, and we are his gopis.
मीरा गई वृंदावन। कृष्ण के मंदिर में जाना चाहती थी, दरवाजे पर रोकने का आयोजन था, क्योंकि उस मंदिर में कोई स्त्री को प्रवेश नहीं दिया जाता था। अब यह भी हद्द हो गई! दुनिया में बड़ी मूढ़ताएं होती हैं! कृष्ण का मंदिर और स्त्री को प्रवेश नहीं! महावीर के मंदिर में न हो तो बात में कुछ तर्क भी हो सकता है, लेकिन कृष्ण के मंदिर में स्त्री को प्रवेश न हो!
Meera went to Vrindavan. She wished to enter Krishna’s temple, but there was an arrangement to stop women—no woman was allowed there. This is the limit! The world abounds in stupidities! Krishna’s temple, and no women allowed! In Mahavira’s temple, perhaps there would be some logic—but in Krishna’s?
मगर कारण यह था कि जो पुजारी था, उसने व्रत ले रखा था ब्रह्मचर्य का, वह स्त्रियों को देखता नहीं था। कृष्ण के कारण नहीं था बंधन, बंधन पुजारी के कारण था। पुजारियों के कारण कृष्ण तक मुसीबत में पड़ जाते हैं! उसने वर्षों से स्त्री नहीं देखी थी। खबर आई कि मीरा आती है और कृष्ण के मंदिर में जरूर आएगी। तो वह डर गया होगा। द्वारपाल खड़े कर रखे थे।
The reason was that the priest had taken a vow of celibacy; he did not look at women. The ban was not because of Krishna, but because of the priest. Because of priests even Krishna gets into trouble! He had not seen a woman for years. Word came that Meera was coming and would surely come to Krishna’s temple. He must have been afraid. Gatekeepers were posted.
लेकिन जब मीरा आई मस्ती में नाचती, तो उसकी मस्ती ऐसी थी कि द्वारपाल भूल गए। वह तो नाचती भीतर प्रवेश कर गई। उसकी मस्ती ऐसी थी कि रोकने की हिम्मत न पड़ी। उस मस्ती को रोकता भी तो कोई कैसे रोकता? द्वारपाल किंकर्तव्यविमूढ़ खड़े रह गए। मीरा तो आई हवा की तरह और चली भी गई भीतर। जब चली गई तब उन्हें होश आया कि यह तो मामला गड़बड़ हो गया। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी, मीरा तो जाकर मंदिर में पहुंच गई थी। पुजारी का थाल हाथ से गिर पड़ा। कृष्ण की पूजा कर रहा था। सच तो यह है कि मीरा उसको दिखाई नहीं पड़नी चाहिए। जब पूजा में कोई जुड़ा हो तो कौन किसको देखता है? मगर वह पूजा सब उसकी थी जिसको संसार से द्वेष है। धूप से प्रेम नहीं, घर के भीतर रहने में क्रोध है। हाथ से थाल छूट गया, वह तो बहुत क्रुद्ध हो गया। द्वारपाल भी जिसकी मस्ती से छा गए थे, उसकी मस्ती से वह पुजारी अछूता ही रह गया। बिलकुल सूख गया होगा।
But when Meera came, dancing in ecstasy, her ecstasy was such the gatekeepers forgot. She danced in and entered within. Who could dare stop such a frenzy? The guards stood stupefied, at a loss. Meera came like the wind and went inside. When she had gone, they came to their senses—things had gone wrong. But it was too late; Meera had reached the sanctum. The priest’s tray fell from his hands while he was worshipping Krishna. Truth is, Meera should not have appeared to him at all—when one is absorbed in worship, who sees whom? But all his worship was of one who hates the world. No love for the sunlight; anger for being indoors. The tray fell from his hand; he was enraged. The gatekeepers, who had been overpowered by her ecstasy, the priest remained untouched by it. He must have been utterly dry.
एक सीमा होती है। वृक्ष की जड़ें जिंदा हों, पत्ते गिर गए हों, शाखाएं सूख गई हों और वर्षा आ जाए तो फिर अंकुर हो जाते हैं। लेकिन अगर जड़ें ही सूख गई हों, तो फिर वर्षा के आने पर भी कुछ नहीं होता, ठूंठ ठूंठ की तरह रह जाता है। वह पुजारी ठूंठ रहा होगा। वह तो बड़ा क्रुद्ध हो गया। उसने कहा कि यह कैसे तुमने प्रवेश किया? मैं स्त्रियों को देखता ही नहीं हूं।
There is a limit. If a tree’s roots are alive, its leaves fallen, its branches dry—and the rain comes—sprouts will arise again. But if the roots themselves have dried, then even when the rain comes, nothing happens; the stump remains a stump. That priest remained a stump. He was furious. He said, How did you enter? I do not look at women.
मीरा हंसी और मीरा ने बड़ी अदभुत बात कही। मीरा ने कहा, मैंने तो सोचा था कि इतने दिन तुम्हें कृष्ण की भक्ति करते हो गए, अब तक एक बात समझ में आ गई होगी कि पुरुष तो एक ही है, कृष्ण, और तो सब स्त्रियां ही हैं। तुम भी स्त्री हो और मैं भी स्त्री हूं, अगर कृष्ण को समझे हो तो। मुझे तो कोई दूसरा पुरुष दिखाई नहीं पड़ता। तुम्हें दूसरा पुरुष भी दिखाई पड़ता है?
Meera laughed and said something extraordinary: I had thought that after so many years of Krishna-bhakti, by now you would have understood at least this much—that only one is male, Krishna, and all the rest are women. You are a woman and I am a woman—if you have understood Krishna. I see no other male. Do you?
परमात्मा को या तो पुरुष की तरह सोचो या स्त्री की तरह सोचो, इससे भेद नहीं पड़ता। लेकिन दोनों हालत में प्रेम का सेतु बने।
Think of the Divine as male or as female—it makes no difference. In both cases, the bridge must be love.
उमर खय्याम स्त्री की तरह सोचता है। इसलिए उमर खय्याम की वाणी में और भी लालित्य है; और भी मदिरा है; और भी नशा है। मीरा से भी ज्यादा। मीरा में तो रस है, लेकिन मीरा का भगवान तो पुरुष है। तो पुरुष तो परुष होगा ही। कृष्ण भी हों और कितना ही मोरमुकुट बांध कर खड़े हों, तो भी होंगे तो कृष्ण ही! कब धनुषबाण ले लेंगे हाथ में, क्या पता! वचन भी दे दिया था युद्ध में कि शस्त्र हाथ में नहीं लेंगे, लेकिन ले लिया, भूल गए। पुरुष आखिर पुरुष है। आक्रमण उसकी भीतर छिपी हुई वृत्ति है।
Umar Khayyam thinks in the feminine mode. Hence there is still more grace in his utterance; more wine; more intoxication. Even more than Meera. Meera has rasa—but her God is male. A male is bound to be somewhat harsh. Even if it is Krishna, wearing a peacock-feather, he will still be Krishna! Who knows when he will pick up a bow! He had given his word he would not wield weapons in the war, yet he took them up—he forgot. A man is, after all, a man. Attack lies hidden in him.
तो जो लालित्य उमर खय्याम में है, क्योंकि उसका परमात्मा स्त्री है, जो कमनीयता उमर खय्याम में है, वह मीरा में नहीं है। खूब रस है। थोड़ा सोचो, परमात्मा अगर स्त्री हो, तो फिर तुम जितना कमनीय चाहो, जितना सुंदर चाहो, फिर कोई सीमा नहीं है।
So the grace that is in Umar Khayyam—because his God is woman—the delicacy he carries, Meera does not. There is great rasa in her. Just imagine: if the Divine is woman, then as beautiful as you wish, without limit.
उमर खय्याम बहुत गलत समझा गया। गलत समझा गया है इसीलिए कि उसने ज्ञान की भाषा नहीं बोली, राग की भाषा बोली। उसने द्वेष की भाषा नहीं बोली, उसने प्रेम की भाषा बोली। प्रेम इस जगत में मुश्किल से समझा जाता है। क्योंकि लोग इतने अ-प्रेम से भरे हैं, अ-प्रेम तो समझ लेते हैं। तुम्हारे लिए भी समझ में आ जाता है कि यह संसार व्यर्थ है, छोड़ो। तुम्हारे भीतर भी संसार के प्रति घृणा पैदा करना आसान है। क्योंकि घृणा से तो तुम सुबग रहे हो, उबल रहे हो। लेकिन तुम्हारे भीतर प्रेम की एक किरण पैदा करनी बहुत कठिन है। क्योंकि प्रेम से तो तुम्हारा परिचय ही नहीं हुआ।
Umar Khayyam was greatly misunderstood because he did not speak the language of knowledge; he spoke the language of raga. He did not speak the language of hate; he spoke the language of love. Love is scarcely understood in this world. People are so full of unlove that they understand unlove. It even makes sense to you when someone says: this world is futile, renounce it. It is easy to induce hatred for the world in you—because you are simmering with hatred. But to awaken even a single ray of love within you is very difficult—because you have never been introduced to love.
राग का एक अर्थ है: रंग। रंग यानी इंद्रधनुष। रंग यानी फूल। रंग यानी तितलियां। रंग यानी रूप। रंग यानी सौंदर्य। भक्त का मार्ग सौंदर्य का, रूप का, रस का मार्ग है।
One meaning of raga is color. Color—rainbow. Color—flowers. Color—butterflies. Color—form. Color—beauty. The path of the devotee is the path of beauty, of form, of rasa.
राग का एक अर्थ: गीत, गान, लय, लयबद्धता भी है। वह भी बड़ा प्यारा अर्थ है। क्योंकि जहां भक्ति है, जहां प्रेम है, वहां गान है, गीत है; वहां वीणा बजेगी, वहां कोई पैर में घूंघर बांध कर नाचेगा, पद घुंघरू बांध मीरा नाची रे! वहां कोई तार छेड़ेगा। वहां सन्नाटा नहीं होगा, वहां संगीत होगा। वहां चुप्पी नहीं होगी, वहां चुप्पी में भी राग होगा, अनाहत होगा, ओंकार होगा। इसीलिए तो शांडिल्य ने इन सूत्रों का प्रारंभ किया--ॐ अथातोभक्तिजिज्ञासा! नाद से शुरू किया।
Another meaning of raga: song, music, rhythm, rhythmicity. That too is a dear meaning. Because where there is bhakti, where there is love, there is singing, there is song; the veena will sound, some feet will be adorned with bells and dance—Pad ghoonghru baandh Meera naachi re! Some string will be plucked. There will not be dead silence; there will be music. There will not be mute quiet; even in the quiet there will be raga—the unstruck sound, the Om. Therefore Shandilya begins his sutras—Om! Athato bhakti-jijnasa! He begins with sound.
राग यानी नाद। जहां राग है, वहां उत्सव है। जहां राग है, वहां स्वीकार है। जहां राग है, वहां धन्यवाद का भाव है, अनुग्रह का भाव है। जहां राग है, वहां रस है। रसो वै सः। वह परमात्मा रसरूप है। रस का अर्थ होता है: जैसे वृक्षों में हरा जीवन रस बहता। वही तो खिलता फूलों में। रस का अर्थ है: जैसे तुम्हारे भीतर श्वास में प्राण बहता। वही तो जिलाता तुम्हें, जगाता तुम्हें। रस का अर्थ होता है: जिसके बिना जीवन नहीं, जिसके बिना खिलावट नहीं; जो जीवन का पोषक है।
Raga means sound. Where there is raga, there is celebration. Where there is raga, there is acceptance. Where there is raga, there is gratitude, gracefulness. Where there is raga, there is rasa. Raso vai sah—That is the Divine, of the nature of rasa. Rasa means: as sap flows as green life in trees—blooming in flowers; as prana flows in your breath—animating you, awakening you. Rasa is that without which there is no life, no blossoming; that which nourishes life.
परमात्मा इस जीवन का रस है।
God is the rasa of this life.
जो संसार से विरस हो गया, जरूरी नहीं कि परमात्मा के रस को पा ले। लेकिन जो परमात्मा के रस में डूब गया, संसार उसके लिए बचता ही नहीं। उसे यहां फिर संसार दिखाई ही नहीं पड़ता, परमात्मा ही दिखाई पड़ता है--उसके ही रस की विभिन्न भाव-भंगिमाएं, उसके ही रस के अलग-अलग रूप, उसके ही रस के अलग-अलग ढंग। वही स्त्री में, वही पुरुष में, वही वृक्ष में, वही पशु में, पक्षी में, वही चांद-तारों में।
One who has become insipid toward the world does not necessarily attain the rasa of God. But one who is drowned in the rasa of God—the world no longer remains for him. He no longer sees the world; he sees God—the various moods of his rasa, its diverse forms and styles—there in woman and man, in tree, animal, bird, in the moon and the stars.
पहला सूत्र:
द्वेषप्रतिपक्षभावाद्रसशब्दाच्च रागः।
‘द्वेष का प्रतिकूल और रस शब्द का प्रतिपादक होने के कारण ही भक्ति का नाम अनुराग है।’
First sutra: द्वेषप्रतिपक्षभावाद्रसशब्दाच्च रागः। “Because it is opposed to hatred and denoted by the word ‘rasa,’ devotion is called anuraga.”
द्वेष का प्रतिकूल! जरा सी भी द्वेष की गुंजाइश नहीं है भक्ति में। किसी तरह के द्वेष की गुंजाइश नहीं है।
Opposed to hatred! There is not the slightest room for hatred in bhakti. No kind of hatred has a place.
द्वेषप्रतिपक्षभावात्।
Dvesha-pratipaksha-bhavat.
शांडिल्य के सूत्र बड़े अदभुत हैं; छोटे-छोटे सूत्र, मगर सब कह दिया जो कहने योग्य है, या जो कहा जा सकता है, या जिसे कहने की जरूरत है। द्वेष का प्रतिकूल। हो गई परिभाषा भक्ति की! और रस शब्द का जो अनुकूल है। द्वेष के प्रतिकूल और रस के अनुकूल, वही भक्ति।
Shandilya’s sutras are wondrous—small, but they say everything that is worth saying, or can be said, or needs to be said. Opposed to hatred. There—bhakti is defined! And that which aligns with rasa. Opposed to hate, aligned with rasa—that is devotion.
रसस्वी बनो। रसिक बनो। रसाल बनो। रस में डूबो और रस में डुबाओ। इसी रस को उमर खय्याम ने मदिरा कहा है, शराब कहा है। और भक्त एक मद्यप है। भक्त एक पियक्कड़ है। खुद भी ढालता, औरों को भी ढालता। वहां रूखा-सूखापन नहीं है। वहां गणित और तर्क नहीं है। वहां जीवन को पकड़ने के लिए बुद्धि के ढांचों से काम नहीं लिया जाता, वहां हृदय खोला गया है। वहां हृदय की उन्मत्तता है।
Be full of rasa. Be a rasika. Become sap-filled. Dive into rasa and drown others in it. It is this very rasa Umar Khayyam called wine. And the devotee is a drunkard. He pours for himself and for others. There, there is no dryness. There, no arithmetic or logic. Life is not grasped through the mold of intellect; the heart is opened. There is the heart’s divine madness.
द्वेष का जो प्रतिकूल है और रस शब्द का जो प्रतिपादक है, उसका नाम ही भक्ति है, इसीलिए भक्ति को अनुराग कहा है।
That which is opposed to hate and expresses the word rasa—that alone is called bhakti; hence devotion is called anuraga.
नक्रियाकृत्यनपेक्षणाज्ज्ञानवत्।
‘वह ज्ञान की भांति अनुष्ठानकर्ता के आधीन नहीं है।’
नक्रियाकृत्यनपेक्षणाज्ज्ञानवत्। “It is not dependent upon the performer, as knowledge is.”
यह सूत्र आधारभूत सूत्रों में एक है। खूब गहराई से समझना।
This sutra is among the foundational ones. Understand it deeply.
‘वह ज्ञान की भांति अनुष्ठानकर्ता के आधीन नहीं है।’
“It is not dependent upon the performer, as knowledge is.”
ज्ञान तो तुम्हारे हाथ में है, जितना चाहो अर्जित कर लो। जाओ विश्वविद्यालय, रहो काशी में, पंडितों के पास बैठो, शास्त्रों का अध्ययन-मनन करो, तोता बन जाओ, खूब ज्ञान इकट्ठा हो जाएगा। ज्ञान इकट्ठा करना तुम्हारे हाथ में है। इसलिए ज्ञान तुमसे बड़ा तो हो ही नहीं सकता। ज्ञान तुमसे सदा छोटा होगा। और जरूरत है कुछ तुमसे बड़े की। ज्ञान के ऊपर तुम्हारा हस्ताक्षर होगा। तो ज्ञान कूड़ा-कर्कट होगा। जिसको तुम इकट्ठा कर लिए, जिसको तुम इकट्ठा कर पाए, उसमें विराट की गंध नहीं हो सकती।
Knowledge is in your hands—you can acquire as much as you like. Go to a university, live in Kashi, sit with pundits, study the scriptures, memorize them—become a parrot—much knowledge will accumulate. Gathering knowledge is in your hands. Therefore knowledge can never be greater than you. Knowledge will always be smaller than you. And there is a need for something greater than you. Your signature sits atop knowledge. Then knowledge will be junk. What you gather, what you manage to collect, cannot carry the fragrance of the Vast.
इसलिए शांडिल्य कहते हैं: ‘नक्रियाकृत्यनपेक्षणाज्ज्ञानवत्।’
भक्ति तुम्हारे हाथ के बाहर है। भक्ति परमात्मा का प्रसाद है, मनुष्य का प्रयास नहीं।
Hence Shandilya says: na-kriya-kṛtya-napekṣaṇāj jñānavat—devotion lies outside your hands. Bhakti is the grace of God, not the effort of man.
इन दो शब्दों में सारा भेद है--प्रयास और प्रसाद। तुम भक्ति इकट्ठी नहीं कर सकते--कहां इकट्ठी करोगे? भक्ति सीख भी नहीं सकते--कहां सीखोगे? सीखी गई भक्ति झूठी होगी। ऐसे किसी को डोलते देख कर तुम डोलने लगोगे तो मीरा नहीं हो जाओगे। और किसी को नाचते देख कर तुम नाचने लगोगे तो चैतन्य नहीं हो जाओगे। और किसी को लड़खड़ाते चलते देख कर तुम लड़खड़ा कर चलने लगोगे तो उमर खय्याम नहीं हो जाओगे। भीतर तो तुम जानोगे कि मैं बन कर चल रहा हूं। रस तो बहेगा ही नहीं। डांवाडोल चलोगे तो भी सम्हले रहोगे। और सामने से कार आ जाएगी तो सब भूल जाओगे। उचक कर किनारे पर खड़े हो जाओगे। सब रसविमुग्धता चली जाएगी। या एक रुपयों की थैली पास में पड़ी दिखाई पड़ जाएगी, नाच रुक जाएगा। तुम्हारा नाच उधार होगा, बासा होगा, अनुकरण होगा, कार्बनकापी होगी।
In two words lies the whole difference—effort and grace. You cannot collect bhakti—where would you collect it? You cannot learn devotion—where would you learn it? Learned devotion will be false. If you see someone swaying and you start swaying, you will not become Meera. If you see someone dancing and you dance, you will not become Chaitanya. If you see someone staggering as he walks and you stagger, you will not become Umar Khayyam. Inside, you will know you are putting it on. Rasa will not flow. Even as you sway, you will remain in control. Let a car appear and you will forget it all—jump to the side. All rapture will vanish. Or a bag of coins lies near—at once your dance will stop. Your dance will be borrowed, stale, an imitation—a carbon copy.
ज्ञान तो आदमी इकट्ठा कर सकता है, क्योंकि ज्ञान है ही उधार। लेकिन भक्ति कोई इकट्ठी नहीं कर सकता, संगृहीत नहीं कर सकता। भक्ति आती है। तुम बुला सकते हो भक्ति को, निमंत्रण भेज सकते हो, पाती लिख सकते हो, द्वार खोल कर खड़े हो सकते हो, अपनी झोली फैला सकते हो, मगर जब आएगी तब आएगी, तुम्हारे वश में नहीं है। जैसे सूरज निकलता है, तुम अपना द्वार खोल कर रखो, जब सूरज निकलेगा तो उसकी रोशनी तुम्हारे घर को भर देगी। बस द्वार बंद न रहे, इतना ही कर सकते हो। तुम सूरज को गठरियों में बांध कर घर के भीतर नहीं ला सकते। तुम्हारे हाथ के बाहर है सूरज। तुम सूरज को आज्ञा नहीं दे सकते कि मुझे अभी रोशनी की जरूरत है, निकलो! अब सुबह होनी चाहिए! सूरज जब निकलेगा, तब निकलेगा। हां, तुम जब सूरज निकला हो तब अपना द्वार बंद रख कर सूरज को रोक सकते हो।
Knowledge can be collected, because knowledge is second-hand. But devotion cannot be collected; it cannot be stockpiled. Devotion comes. You can call it, you can invite it, you can send a message, you can throw your doors open, you can hold out your begging bowl—but it will come when it comes; it is not in your power. As the sun rises—keep your door open; when it rises, its light will fill your house. All you can do is not keep the door closed. You cannot bind the sun in bundles and bring it in. The sun lies beyond your hands. You cannot command the sun—Now rise! I need light! Let it be morning! The sun will rise when it rises. Yes, when it has risen, you can keep your door shut and shut it out.
इस फर्क को समझ लेना। भक्ति को कोई चाहे तो रोक सकता है, लेकिन ला नहीं सकता। नकारात्मक दृष्टि से तुम क्षमताशाली हो। सूरज निकला रहे, तुम आंख बंद किए रहो, तो क्या करेगा सूरज? तुम अंधेरे में रहे आओगे। लेकिन सूरज न निकला हो, तो तुम कितनी ही आंखें फाड़-फाड़ कर देखो, तो भी कुछ न होगा।
Understand this difference. One can, if one wishes, block devotion; but one cannot bring it. In the negative sense you are powerful. The sun may be out; you keep your eyes closed—what can the sun do? You will remain in darkness. But if the sun has not risen, however wide you open your eyes, nothing will happen.
भक्ति आती है, भक्ति भगवान से आती है। तुम सिर्फ पात्र बनो। तुम ग्राहक बनो। तुम स्त्रैण बनो। कर्तृत्व का भाव भक्ति में काम नहीं देगा, बाधा बन जाएगा। भक्ति संकल्प नहीं है, समर्पण है। तुम झुको, प्रतीक्षा करो; पुकारो, रोओ, और राह देखो; जब होगा, तब होगा। होता निश्चित है। जब भी तुम्हारा रुदन पूरा हो जाता है, और तुम्हारे आंसू हार्दिक हो जाते हैं, और जब तुम्हारी पुकार वास्तविक हो उठती है, जब तुम्हारा रोआं-रोआं आंदोलित हो उठता है, जब तुम्हारे प्राण के कोने-कोने में प्रतीक्षा के अतिरिक्त और कुछ भी नहीं होता, जब तुम सब द्वार खोल देते, सब खिड़कियां खोल देते, सब कपाट खोल देते और तुम कहते, आओ! पुकारते हो, प्रार्थना करते हो और प्रतीक्षा करते हो--अनंत धैर्य चाहिए भक्त को, क्योंकि कौन जाने कब परमात्मा द्वार पर आए! आधी रात आए, तो भक्त को जागा होना चाहिए। कब द्वार पर दस्तक दे दे, तो भक्त को प्रतीक्षारत होना चाहिए।
Devotion comes—from God it comes. You need only become a vessel. Become receptive. Become feminine. The doer’s stance will not work in bhakti; it will become an obstacle. Devotion is not resolution; it is surrender. Bow down, wait; call, weep, and wait. When it happens, it happens. It does happen. Whenever your crying becomes complete, your tears become heartfelt, your call becomes real—when every fiber of your being trembles, when in every corner of your life there remains nothing but waiting—when you open all doors, all windows, all shutters, and you say, Come! You call, you pray, and you wait—endless patience is needed for the devotee, because who knows when God will come to the door! If he comes at midnight, the devotee must be awake. Whenever he knocks, the devotee must be waiting.
जैसे प्रेमी की तुम राह देखते--तुम्हारा प्रेमी आ रहा है, या तुम्हारी प्रेयसी आ रही है, या मित्र आ रहा है, तो तुम सो नहीं पाते। राह पर पत्ता भी खड़क जाता है, तुम उठ कर बिस्तर पर बैठ जाते हो, बिजली जला लेते, दरवाजा खोलते, शायद जिसकी राह थी, आ गया। जब तुम प्रतीक्षा में रत होते हो तो कोई दूसरा गुजरता है तो तुम बाहर दौड़ कर पहुंच जाते हो कि शायद...!
As you would await a lover—the one you love is coming; your beloved is coming; your friend is coming—you cannot sleep. A leaf rustles on the path, you sit up in bed, switch on the light, open the door—perhaps the one I await has come. When you are absorbed in waiting, a stranger passes and you run out—Perhaps…!
जीसस ने बार-बार अपने शिष्यों से कहा है: चौबीस घंटे राह देखना! क्योंकि कब प्रभु आएगा, वह कौन सी घड़ी चुनेगा, कुछ हमें पता नहीं है। वह किस क्षण पर तुम्हारे द्वार पर आकर खड़ा हो जाएगा, किस रूप में, कुछ हमें पता नहीं है।
Jesus told his disciples again and again: keep watch twenty-four hours! For we do not know when the Lord will come, which hour he will choose. At what moment he will stand at your door, in what guise—we do not know.
आता है जरूर, आता ही रहा है। जब तुम प्रतीक्षा नहीं कर रहे हो, तब भी आता है। और जब तुम गहरी नींद में सोते हो और घुर्राते हो, तब भी द्वार पर दस्तक देता है। जब तुम सपनों में दबे पड़े रहते हो, तब भी तुम्हारे पास आकर खड़ा होता है। जब तुम आंख बंद किए रहते हो, तब भी उसकी रोशनी तुम्हारी बंद पलकों पर गिरती रहती है। जब तुम्हारी आंखों में कोई आंसू और कोई प्रार्थना नहीं है, तब भी वह निकट खड़ा है। उसके बिना तुम जीओगे कैसे? एक क्षण न जी सकोगे। तुम उसे याद करो या न करो, वह तुम्हारी याद कर ही रहा है। एक क्षण को भी उसकी याद तुम्हारे संबंध में टूट जाए कि तुम्हारी श्वास टूट जाएगी। तुम्हारी श्वास उसकी याद की खबर है कि वह अभी तुम्हें भूल नहीं गया है।
He does come, he keeps coming. Even when you are not waiting he comes. When you sleep and snore, he knocks. When you are smothered in dreams, he stands near. When your eyes are closed, his light falls upon your shut lids. When there is in your eyes no tear and no prayer, he is still near. Without him, how would you live? Not for a moment could you live. Whether you remember him or not, he remembers you. Should his remembrance of you break even for a moment, your breathing would break. Your breath is the news that he has not yet forgotten you.
तुम थोड़े ही श्वास ले रहे हो, वह तुम्हारे भीतर श्वास ले रहा है। तुम्हारे हाथ में थोड़े ही है श्वास लेना। जिस दिन श्वास बंद हो जाएगी, उस दिन तुम ले सकोगे? जिस दिन वह नहीं लेगा, उस दिन तुम न ले सकोगे। वही तुम्हारे भीतर श्वास फूंक रहा है, वही तुम्हारे हृदय की धुक-धुक है। वही तुम्हारे शरीर में खून का दौड़ना है। वही तुम्हारा होश है, तुम्हारा चैतन्य है। आया ही हुआ है, मगर तुम बेहोश पड़े हो।
It is not you who breathe; he breathes within you. Breathing is not in your hands. The day breath stops, will you be able to breathe? The day he does not breathe, you cannot. It is he who is blowing breath within you; he is the beat in your heart. He is the blood coursing in your veins. He is your awareness, your consciousness. He has already come—but you are unconscious.
शांडिल्य कहते हैं: ‘नक्रियाकृत्यनपेक्षणाज्ज्ञानवत्।’
ज्ञान की भांति नहीं है भक्ति, कि क्रिया से पा ली, अनुष्ठान से पा ली, कुछ कृत्य कर लिया और पा लिया--सीख लिया, अभ्यास कर लिया। नहीं, आदमी के हाथ के बाहर है। यही तो भक्ति का अपूर्व रूप है। भक्ति पर आदमी के हाथ की कालिख नहीं है। भक्ति पर आदमी का हस्ताक्षर नहीं होता। भक्ति आदमी का कृत्य नहीं है। भक्ति उतरती पार से। अलोक से आती लोक में। समयातीत स्थिति से उतरती समय में। जैसे दूर से सूरज की किरण आती, ऐसी भक्ति आती है। भक्ति परमात्मा की किरण है। भगवान का आशीष है। तुम्हारा कृत्य नहीं, तुम्हारे कृत्य का फल नहीं। सिर्फ तुम्हारी ग्राहकता चाहिए। तुम तैयार होओ उसे अंगीकार करने को।
Shandilya says: “It is not like knowledge, to be obtained by acts or rites—to be learned, to be practiced. It lies beyond human hands.” This is the unique beauty of bhakti. Devotion carries no smudge of human hands. It bears no signature of man. Bhakti is not an act of man. Devotion descends from the far shore. It comes from the unlit into the lit, from the timeless into time. As a ray comes from the distant sun, so devotion comes. Bhakti is a ray of God. God’s blessing—it is not your act, not the fruit of your act. Only your receptivity is needed. Be ready to receive it.
इसलिए भक्त को स्त्रैण हो जाना होता है, आक्रामक नहीं; खोज में नहीं, प्रार्थना में। यहूदी भक्तों ने ठीक बात कही है कि कभी कोई आदमी भगवान को थोड़े ही खोज पाता है। जब आदमी तैयार होता है, भगवान आदमी को खोजता है। यह बात प्रीतिकर है। यह बात बड़ी अर्थपूर्ण है। भगवान आदमी को खोजता है। मगर तुम पात्रता अर्जित करो; वह तुम्हें खोजे, इस योग्य अपने को निखारो; उसका अमृत तुम्हारे पात्र में गिरेगा, तुम पात्र को शुद्ध तो कर लो; तुम इसे विष से मुक्त तो कर लो।
Therefore the devotee must become feminine—non-aggressive; not in search, in prayer. The Jewish bhaktas spoke rightly: no man ever finds God. When man is ready, God finds man. This is a lovable saying, full of meaning. God seeks man. But you must earn worthiness; refine yourself until he seeks you; purify the vessel for his nectar; free it of poison.
‘वह ज्ञान की भांति अनुष्ठानकर्ता के आधीन नहीं है।’
“It is not dependent upon the performer, as knowledge is.”
इस छोटे से वचन में सारा रसायन भरा है भक्ति का।
In this small saying lies the whole alchemy of bhakti.
अत एव फलानन्त्यम्।
‘इस कारण भक्ति का फल आनंत्य है।’
अत एव फलानन्त्यम्। “For this reason, the fruit of bhakti is endless.”
जो तुम्हारे कृत्य से पैदा होगा, उसकी सीमा होगी, उसका अंत आ जाएगा। तुमने एक पत्थर फेंका आकाश में, थोड़ी दूर जाएगा--सौ फीट, दो सौ फीट, तीन सौ फीट--फिर गिरेगा। तुमने जितनी ऊर्जा उस पत्थर में रखी थी, उतनी दूर तक चला जाएगा। फिर गिरेगा, ऊर्जा खतम हो गई। अनंत तक नहीं चलता जा सकता। तुमने एक दीया जलाया, तेल भरा, जितनी देर तक तेल है उतनी देर तक चलेगा; तेल चुक जाएगा, दीया बुझ जाएगा। आदमी जो भी करेगा, उसकी सीमा होगी। इसलिए तुम जो कुछ अपने से पैदा कर लोगे, वह एक दिन मरेगा। तुम जो बनाओगे, वह मिटेगा। तुम्हारा बनाया हुआ शाश्वत नहीं हो सकता।
Whatever is born of your doing will have limits; it will come to an end. You throw a stone into the sky—it will go a little distance—one hundred feet, two hundred, three hundred—then it will fall. It travels as far as the energy you gave it. Then it falls; energy spent. It cannot travel to infinity. You light a lamp, fill it with oil; it will burn as long as there is oil; when the oil is gone, the lamp goes out. Whatever man does has a limit. Therefore whatever you produce by yourself will someday die. Whatever you make will perish. What is made by you cannot be eternal.
इसलिए शांडिल्य कहते हैं: ‘अत एव फलानन्त्यम्।’
Hence Shandilya says: “For this reason, the fruit of bhakti is endless.”
इस कारण भक्ति का फल अनंत काल तक चलने वाला है। क्यों? क्योंकि तुम्हारी उस पर छाप ही नहीं है। उसमें परमात्मा का तेल है, तुम्हारा तेल नहीं। उसके पीछे अनंत का हाथ है, तो अनंत तक चलेगा। तुम्हारा स-अंत का हाथ होता, तो उसकी सीमा होती।
The fruit of devotion endures forever. Why? Because your stamp is not upon it. In it is God’s oil, not yours. Behind it is the hand of the Infinite, so it goes to the Infinite. Had your finite hand been behind it, its limit would be near.
हमारी सीमा है। हम जो कहें, हम जो करें, उस सबकी सीमा है। हम कितने ही मजबूत किले बनाएं, वे भी धूल-धूसरित हो जाएंगे। चले जाएंगे हजारों साल तक, लेकिन क्या मूल्य है हजारों साल का इस अनंत में! क्षण भर भी तो नहीं। लेकिन जिस चीज के पीछे परमात्मा है, उसका फिर कोई अंत नहीं है।
We are limited. Whatever we say, whatever we do, is limited. However strong our fortresses, they too collapse into dust. They may last thousands of years—but what value has a thousand years in the Infinite? Not even a moment. But whatever bears God behind it—has no end.
शांडिल्य यह कह रहे हैं: ज्ञान की सीमा है, भक्ति की सीमा नहीं। भक्ति असीम है। सीमित को क्या खोजते हो? खोज में ही लगे हो तो असीम को खोजो। सीमित को क्या इकट्ठा करना? जो चुक जाएगा, उस दीये पर क्या भरोसा? जो न चुके, जो कुछ ऐसा हो--बिन बाती बिन तेल, जिसकी रोशनी सदा रहे।
खयाल लेना। कुछ ऐसा खोजो जो तुम्हारा निर्मित न हो। तुम्हारे द्वारा निर्मित न हो।
Shandilya is saying: knowledge has a limit; devotion has none. Bhakti is boundless. If you must seek, seek the boundless. What is the point of amassing the limited? What trust can you place in a lamp that will go out? Seek something that is not your manufacture.
तद्वतःप्रपत्तिशब्दाच्च नज्ञानमितरप्रपत्तिवत्।
‘ज्ञानीगण भी शरणागत होते हैं, और ज्ञानहीन को भी भक्ति की प्राप्ति हो जाती है।’
तद्वतःप्रपत्तिशब्दाच्च नज्ञानमितरप्रपत्तिवत्। “Even the knowers are found surrendered, and the unlearned too can attain bhakti.”
शांडिल्य कहते हैं: और इस चिंता में भी मत पड़ना कि ज्ञानी को ही भक्ति की उपलब्धि होती है। ज्ञान से कुछ लेना-देना नहीं है। अज्ञानी को भी उपलब्धि हो जाती है, ज्ञानी को भी उपलब्धि हो जाती है, पुकार चाहिए। अज्ञानी भी पुकार सकता है। अज्ञानी भी रो तो सकता है न हृदय भर कर। सच तो यह है कि अज्ञानी ही रो सकता है। ज्ञानी को तो थोड़ी अकड़ रहती है, तो रो नहीं सकता। ज्ञानी को तो थोड़ा खयाल रहता है कि मैं जानता हूं। जितना खयाल होता है कि मैं जानता हूं, उतने ही आंसू रुक जाते हैं। ज्ञानी प्रार्थना नहीं कर सकता। ज्ञान ही बाधा बन जाता है। ज्ञानी झुक नहीं सकता। मैं जानता हूं, यह अकड़ अहंकार को मजबूत करती है। शांडिल्य कहते हैं: इस फिकर में मत पड़ना कि तुम अज्ञानी हो तो कैसे भगवान तुम्हारे पास आएगा? भगवान ने शर्त नहीं रखी है कि ज्ञानियों के पास आऊंगा, कि जिनके पास विश्वविद्यालय का प्रमाणपत्र होगा, उनके पास आऊंगा। कोई शर्त नहीं, भगवान बेशर्त आता है। बस तुम स्वीकार करने को राजी होओ।
Shandilya says: do not worry that only the learned attain bhakti. Devotion has nothing to do with knowledge. The ignorant can attain it; the learned can attain it—what is needed is a call. The ignorant can call. He can cry from the heart. In truth, only the unlearned can cry. The learned has a certain stiffness—he cannot cry. He has the thought, I know—and the more that thought, the more tears stop. The learned cannot pray. Knowledge becomes an obstacle. The knower cannot bend. I know—this rigidity strengthens ego. Do not worry: If I am ignorant, how will God come to me? God has not set the condition that he will come only to scholars, those with university degrees. There is no condition. God comes unconditionally. Only be willing to receive.
सच तो यह है, अज्ञानी ज्यादा सरल होता है, ज्यादा निष्कपट होता है। गांव के ग्रामीण इसीलिए ज्यादा सरल, ज्यादा निष्कपट, ज्यादा निर्दोष हैं। शहर का पढ़ा-लिखा आदमी ज्यादा चालबाज है, ज्यादा चालाक है। अगर वह कभी-कभी भोला-भालापन भी दिखलाता है तो वह भी उसकी चाल होती है। उसके भोले-भालेपन में भी पूरा गणित होता है। और गांव का ग्रामीण आदमी अगर कभी भोला-भाला भी नहीं मालूम होता, तो भी उसके भोले-भालेपन के कारण ही। कभी बिलकुल ही कठोर मालूम हो सकता है गांव का ग्रामीण, मगर वह भी उसके भोले-भालेपन का ही हिस्सा है। वह बच्चों की भांति है।
In truth, the unlearned is more simple, more guileless. The village rustic is simpler, more innocent, less cunning. The city-educated man is more crafty. Even when he sometimes displays innocence, that too is his strategy. There is calculation even in his guilelessness. And if the rustic sometimes does not seem innocent, that too is due to his innocence. He may appear harsh—that is also part of his childlikeness. He is like a child.
शांडिल्य कहते हैं: इस चिंता में पड़ना ही मत, ज्ञानीगण भी शरणागत होते और ज्ञानहीन को भी भक्ति की प्राप्ति हो सकती है। भक्ति का कोई लेना-देना नहीं है ज्ञानी या अज्ञानी से।
Shandilya says: do not be anxious—both the learned become surrendered, and the unlearned can attain devotion. Bhakti has nothing to do with learned or unlearned.
और इतना भी खयाल रखना कि अंततः ज्ञानी को भी शरणागत होना ही पड़ता है। जब शरणागत होना ही है, तो यह ज्ञान का बोझ इतने दिन तक और क्यों ढोना? यह गठरी क्यों सिर पर? ज्ञानी को भी अंततः समर्पण करना होता है, संकल्पवान को भी अंततः समर्पण करना होता है। कितने ही दूर तक तप तुम्हें ले जाए, ज्ञान तुम्हें ले जाए, एक अंतिम घड़ी आती है जब तुम्हें तप भी छोड़ना पड़ता है, क्योंकि तप का ही सूक्ष्म अहंकार बाधा बनने लगता है। एक घड़ी आती है, तब तुम्हें निष्कपट भाव से झुक जाना पड़ता है और तुम्हें कहना पड़ता है: मैं कुछ भी नहीं जानता। मैं ही नहीं हूं तो जानूंगा कैसे? मैं हूं कौन जो जान सकूंगा? तेरा रहस्य अपरंपार है! वही है ज्ञानी वस्तुतः जो एक दिन ज्ञान को भी छोड़ दे। क्योंकि ज्ञान को छोड़े बिना इस जगत के रहस्य से संबंध न हो पाएगा।
And remember: in the end the learned too must surrender. If surrender there must be, why carry this burden of knowledge so long? Why this bundle on your head? The learned too, ultimately, must let go; the resolute too, ultimately, must surrender. However far tapas may carry you, however far knowledge may carry you, there comes a final hour when you must drop even tapas, because a subtle ego of tapas becomes an obstacle. A moment comes—you must bow guilelessly and say: I know nothing. If I am not, how shall I know? Who am I who could know? Your mystery is measureless! He alone is a true knower who one day lets go even of knowledge. For without dropping knowledge, there can be no relation with the mystery of this world.
जानने को कहां संभव है? इतना अपरंपार है रहस्य! विस्मय इतना गहन है! यह ज्ञान तो ऐसे ही है जैसे कोई चम्मच लेकर और सागरों को खाली करने में लगा है। यह हमारा ज्ञान तो ऐसे ही है जैसे कि हमने मुट्ठी में सागर की थोड़ी सी रेत भर ली है, और सोचते हैं सारी रेत हाथ में आ गई। थोड़े से शंख-सीप बीन लिए हैं सागर के तट पर, वही हमारे शास्त्र हैं। शंख-सीप! अनंत शेष है। जितना जानो उतना ही पता चलता है कि कितना कम जानते हैं! जिस दिन आदमी वस्तुतः जानता है, उस दिन एकदम अज्ञानी हो जाता है।
How to know? The mystery is so boundless; the wonder so deep! Our knowledge is like someone with a spoon trying to empty the oceans. Our knowledge is like having a handful of sand from the shore and imagining the whole shore is in hand. A few shells gathered on the beach—those are our scriptures. Shells! The Infinite remains. The more you know, the more you see how little you know. The day one truly knows, that day one becomes utterly ignorant.
सुकरात ने यही कहा है कि जब मैं जवान था, तो सोचता था: सब मैं जानता हूं। जब मैं प्रौढ़ हुआ, तब मुझे यह अकल आई कि सब मैं नहीं जानता, थोड़ा सा जानता हूं, बहुत जानने को शेष है। और जब मैं बूढ़ा हुआ, तो मुझे यह अकल आई कि जानता ही क्या हूं! महाअज्ञानी हूं। मुझसे बड़ा अज्ञानी कौन! इतना ही जानता हूं कि मुझसे बड़ा अज्ञानी कौन! और जिस दिन सुकरात ने यह कहा कि मुझसे बड़ा अज्ञानी कौन, उस दिन डेल्फी के देवता ने घोषणा की कि सुकरात महाज्ञानी हो गया।
Socrates said: when I was young, I thought I knew everything. When I matured, I understood: I do not know everything; I know a little; much remains. When I grew old, I knew: what do I know! I am supremely ignorant. Who is more ignorant than I! I know only this—that none is more ignorant than I! And the day Socrates said this, the god of Delphi announced that Socrates had become a great knower.
जो लोग सुनने गए थे, उन्होंने सुकरात को लौट कर कहा कि डेल्फी के देवता ने घोषणा की है मंदिर में कि सुकरात महाज्ञानी हो गया है।
Those who heard it told Socrates: the god of Delphi has proclaimed in the temple that Socrates is supremely wise.
सुकरात ने कहा, यह भी हद्द हो गई। जिंदगी भर मैं चाहता था कि डेल्फी का देवता घोषणा करे कि सुकरात महाज्ञानी है, तब तो की नहीं, और अब जब मुझे पता चल गया कि मैं कुछ भी नहीं जानता, तब यह घोषणा! तब सुकरात को लगा कि शायद इसीलिए यह घोषणा की गई है, क्योंकि अब मैं जानता हूं कि मैं कुछ भी नहीं जानता। यह ज्ञानी का लक्षण है।
Socrates said, This is too much. All my life I wanted the god of Delphi to announce that Socrates is supremely wise—then he did not. And now that I have seen I know nothing—now this proclamation! Then it dawned on Socrates: perhaps this is why—because now I know that I know nothing. This is the mark of the knower.
‘ज्ञानीगण भी शरणागत होते और ज्ञानहीन को भी भक्ति की प्राप्ति हो सकती है।’
“Even the learned are found surrendered, and the unlearned too can attain bhakti.”
सा मुख्येतरापेक्षितत्वात्।
‘वह भक्ति ही मुख्य है, क्योंकि और-और साधनों में इसकी सहायता लेनी पड़ती है।’
सा मुख्येतरापेक्षितत्वात्। “Bhakti alone is the main thing, because the other means must take its help.”
शास्त्रों में एक वचन है। कहते हैं नारद ने विष्णु से पूछा: प्रभु, आप तो सर्वव्यापक हैं, पर फिर भी विशेष करके कहीं रहते होंगे। विशेष करके कहां रहते हैं? किस जगह रहते हैं? विष्णु ने कहा: नाहं तिष्ठामि वैकुंठे योगिनां हृदयेपि च, मद्भक्ताः यत्र गायंति तत्र तिष्ठामि नारद! मैं जैसा भक्त के हृदय में प्रीति से रहता हूं, आनंदमग्न होकर, जैसा रसलीन होकर भक्त के हृदय में रहता हूं, वैसा मैं योगियों के हृदय में नहीं रहता, और वैकुंठ में भी नहीं। मेरा वैकुंठ भक्त का हृदय है। मद्भक्ताः यत्र गायंति तत्र तिष्ठामि नारद! जहां मेरे भक्त आनंदित हैं, आह्लाद से भरे हैं; जहां मेरे भक्त नाचते और गाते, जहां मेरे भक्त लीन होते, वहां रहता हूं। वहां विशेष कर रहता हूं। ऐसा मैं योगी के हृदय में नहीं भी रहता।
There is a saying in the scriptures: Narada asked Vishnu—Lord, you are all-pervading, yet there must be some special place where you dwell. Where do you dwell especially? Vishnu said, Naham tishthami Vaikunṭhe yoginam hṛdaye’pi ca, mad-bhaktā yatra gāyanti tatra tiṣṭhāmi Nārada! I do not dwell—at least not as I dwell in the devotee’s heart—in the yogi’s heart, nor even in Vaikuntha. My true Vaikuntha is the devotee’s heart. Wherever my devotees sing in joy, wherever they dance and are absorbed—that is where I dwell, Narada. That is where I especially dwell. I do not dwell like that in the yogi’s heart.
क्यों? क्योंकि योगी के हृदय में थोड़ा योगी भी रहता है। भक्त के हृदय में कोई भी नहीं, सन्नाटा है, शून्य है। वहां रहने की खूब जगह है। योगी के हृदय में तो भगवान को थोड़ी सी जगह है। योगी खुद भी तो रहेगा न! योगी की अकड़ कि मैंने इतने साधन किए, इतने अनुष्ठान किए, इतने विधि-विधान किए; इतना योग, इतना आसन, प्राणायाम, व्यायाम, न मालूम क्या-क्या कर रहा हूं, यह सब भी तो वहां रहेगा न! यह गोरखधंधा भी तो वहां चलेगा न! और अकड़ ज्ञान की, और अकड़ साधना की, यह अहंकार भी तो जगह रोकेगा न! एकाध कोने में कहीं भगवान को भी जगह देता होगा योगी, लेकिन ज्यादा जगह तो खुद ही घेर लेता है। उस सिंहासन पर भगवान को बैठने की जगह कहां है?
Why? Because in the yogi’s heart, a little of the yogi also dwells. In the devotee’s heart—no one; emptiness, silence. There is plenty of room. In the yogi’s heart, there is little room for God—the yogi must also be there! The yogi’s pride: I have done so many practices, rites, techniques; so much yoga, so many asanas, pranayamas, exercises, who knows what else—this will also be there! This whole rigmarole will go on! The pride of knowledge, the pride of sadhana—this ego will block space. Perhaps in some corner the yogi gives God a place—but most of the space he occupies. Where is there a throne for God?
लेकिन भक्त के हृदय में? न कोई साधन है भक्ति में, न कोई विधि है भक्ति में, न कोई ज्ञान है भक्ति में, तो अकड़ पैदा होने का उपाय नहीं भक्ति में। भक्त तो विसर्जित हो गया। भक्त तो बचा नहीं। भक्त का हृदय तो कोरा आकाश है। वहां भगवान रहें, पूरी तरह से रहें। असल में उस कोरेपन का नाम ही भगवत्ता है। भगवान कुछ अलग नहीं है उस कोरेपन से। वह कोरापन ही भगवत्ता है। तुम्हारे हृदय में जितनी खाली जगह है, उतना ही भगवान का वास है। खाली जगह भगवान है। जो भरी जगह है, वह तुम हो। भरी जगह संसार है, खाली जगह भगवान है। जब तुम्हारा हृदय परिपूर्ण खाली है, इतना खाली कि यह भी कहने को कोई नहीं है कि मैं हूं, मैं का भाव गया, उसी क्षण--मद्भक्ताः यत्र गायंति तत्र तिष्ठामि नारद!
But in the devotee’s heart? There is no practice in bhakti, no method, no knowledge—so there is no way for pride to arise. The devotee has dissolved. The devotee is not there. The devotee’s heart is open sky. Let God dwell there—entirely. In fact that very openness is divinity. God is nothing other than that openness. The empty space is God. The filled space is you. The filled space is the world; the empty space is God. When your heart is completely empty—so empty that there is no one left even to say “I am”—in that very moment: mad-bhaktā yatra gāyanti tatra tiṣṭhāmi Nārada!
‘वह भक्ति मुख्य है,’ शांडिल्य कहते हैं, ‘क्योंकि और-और साधनों में इसकी सहायता लेनी पड़ती है।’
“Bhakti is primary,” says Shandilya, “because the other means must take its help.”
ज्ञानी को भी एक दिन अंततः भक्ति की सहायता लेनी पड़ती है। क्योंकि तुम्हारे प्रयास से जो मिल सकता है, वही मिल सकता है। जो नहीं मिल सकता, नहीं मिल सकता। जो प्रयास की सीमा के बाहर है, वह प्रयास से नहीं मिलेगा। लाख उपाय करो, नहीं मिलेगा। लेकिन एक दिन जब थक जाओगे उपाय कर-कर के, टूट जाओगे उपाय कर-कर के, गिर पड़ोगे उपाय कर-कर के, तब तुम्हें यह बोध आएगा--कि हे प्रभु, अब तू सम्हाल! मैं जो कर सकता था, कर लिया। मुझसे जो हो सकता था, हो गया। अब तू सम्हाल! अब मेरे बस के बाहर है, इससे आगे मैं नहीं जा सकता। अब तू मेरा हाथ गह ले।
Even the knower must one day take the aid of bhakti. What can be gained by your effort is all that can be gained. What lies beyond effort cannot be gained by effort—try as you will. One day, exhausted by your efforts, broken, fallen, it will dawn: O Lord, now you take over. All that I could do, I have done. All that could be done by me, is done. Now you take over. Now it is beyond me; I cannot go further. Now hold my hand.
जिस दिन ज्ञानी, योगी, तपस्वी इस घड़ी में आता है--और यह घड़ी आती ही है, क्योंकि आदमी की बिसात कितनी? थोड़ी सी है। दस-पांच कदम चल ले सकता है, लेकिन फिर? अनंत की यात्रा पर आदमी चुक जाएगा। जहां आदमी चुक जाता है, वहीं समर्पण।
The day the knower, the yogi, the ascetic arrives at this moment—and this moment must come, for what is the measure of man? So little. He can walk a few steps—then? On the journey to the Infinite, man will peter out. Where man exhausts himself, there is surrender.
तो शांडिल्य कहते हैं: जब समर्पण ही करना है, तो पहले कदम पर ही क्यों नहीं? जब अंतिम कदम पर गिर ही जाना होगा, तो भक्त कहता है, हम पहले कदम पर ही गिरे जाते हैं! इतनी झंझट और क्यों लेनी? प्रयास करें ही क्यों? अगर प्रसाद से होता है, अगर झोली फैलाने से मिलता है भगवान, तो हम और अनुष्ठान-आयोजन करें ही क्यों? झोली फैला देंगे।
So Shandilya says: if surrender must be, why not at the first step? If you must fall at the last step, the devotee says: we fall at the first! Why all this fuss? Why strive at all? If it happens through grace—if it comes by holding out the bowl—why bother with rites and arrangements? We will hold out the bowl.
तुम कहोगे, अगर इतना सरल है तो फिर सभी लोग झोली क्यों नहीं फैलाते?
You will say: if it is so simple, why does everyone not hold out the bowl?
झोली फैलाना बहुत कठिन है। अहंकार कहता है--झोली, और तुम? फैलाने दो दूसरों को, मैं सिद्ध करके रहूंगा! मैं पाकर रहूंगा! मैं अपने से ही पाकर रहूंगा! अहंकार की यही तो भाव-दशा है। झोली नहीं फैला सकता। समर्पण नहीं कर सकता। मैं और भीख मांगूं? भगवान से ही सही, मगर मैं और भीख मांगूं? हम भगवान को भी विजय करने चले हैं। अहंकार सब जगह विजय की भाषा में सोचता है।
Because spreading the bowl is very difficult. Ego says—A begging bowl? You? Let others spread it—I will achieve it! I will attain it by my own power! This is the ego’s stance. It cannot spread the bowl. It cannot surrender. Shall I beg? Even from God—shall I beg? We set out to conquer even God. Ego thinks everywhere in the language of conquest.
ज्ञान भी एक दिन ज्ञान से थक जाता है; थक कर ज्ञान को छोड़ देता है और अज्ञान हो जाता है। और संकल्प भी एक दिन संकल्प से थक जाता है और समर्पण हो जाता है। कर्म भी एक दिन ऊब जाता कर्म से; थक कर बैठ जाता है; और वहीं, वहीं असली क्रांति घटती है।
Knowledge one day tires of knowledge; weary, it lets it go, and becomes unknowing. Resolution one day tires of resolution and becomes surrender. Action one day tires of action; bored, it sits—and there, the real revolution happens.
बुद्ध ने छह वर्षों तक कठोर तपश्चर्या की--कठोर, जितनी आदमी कर सकता है! क्षत्रिय थे, जिद्दी थे, हठी थे, सम्राट थे, अहंकारी थे, सब दांव पर लगा दिया छह वर्षों में। लेकिन आदमी जहां तक प्रयास से जा सकता है, उससे आगे नहीं जा सके। सीमा आ गई। एक दिन सीमा आ गई। और चूंकि पूरी ताकत लगाई थी इसलिए छह साल में आ गई, अगर ऐसे ही धीरे-धीरे लगाई होती तो शायद छह जन्मों में नहीं आती। और भी पूरी लगाई होती तो शायद छह महीने में आ जाती। अगर कोई समग्ररूपेण शक्ति लगा दे तो एक क्षण में भी आ जाती है सीमा। कितनी त्वरा से तुम जाते हो, उतनी ही जल्दी सीमा आ जाती है। धीरे-धीरे जाओ तो देर लगती है आने में।
For six years Buddha practiced harsh austerities—harsh, as only a man can! He was a kshatriya—stubborn, headstrong, a prince, proud—he wagered everything. But as far as a man can go through effort—he could not go beyond. The limit came. One day the limit came. And because he had put in full strength, it came in six years; had he gone half-heartedly, it might not have come in six lifetimes. And had he poured in even more, perhaps in six months. If one expends oneself totally, the limit can arrive in a single moment. The faster you run, the sooner the boundary appears. Go slowly, it takes longer.
सीमा छह वर्षों में आ गई, बुद्ध थक कर गिर पड़े। और जिस रात थक कर गिर पड़े और सो गए बोधिवृक्ष के नीचे--साम्राज्य पहले छोड़ दिया था, उस दिन साधना भी छोड़ दी; उस दिन साधना को छोड़ कर सो रहे कि अब नहीं होता, अब अपने बस के बाहर है, बात खतम हो गई--उसी रात घट गई। सुबह आंखें खुलीं और वह जो आदमी खोजने निकला था, था ही नहीं अब भीतर; अब तो वह आदमी था जिसको मिल चुका। सुबह का आखिरी तारा डूबता था और बुद्ध ने उस आखिरी तारे को आकाश में डूबते देखा, उसी के साथ उनका भी आखिरी अहंकार डूब गया। उसी क्षण क्रांति घट गई, उसी क्षण रूपांतरण हो गया।
The boundary came in six years. Buddha fell, exhausted. The very night he dropped, sleeping under the Bodhi tree—he had left his empire earlier; that day he left sadhana too. He gave up practice and slept—It cannot be done; it is beyond me; it’s over. That very night it happened. In the morning his eyes opened, and the one who had set out to search was no longer there within; now there was the one who had found. The last star of dawn was sinking; seeing it sink, the last trace of ego sank in Buddha. In that instant the revolution happened; in that instant, transformation.
यही शांडिल्य कह रहे हैं। जिस दिन थक कर गिर जाओगे, जिस दिन थक कर पुकारोगे, जिस दिन छोटे बच्चे की तरह पुकारोगे, उस दिन वह आता है।
चार तिनके उठा के जंगल से
एक बाली अनाज की लेकर
चंद कतरे-से बासी अश्कों के
चंद फाके बुझे हुए लब पर
This is what Shandilya is saying. The day you fall, tired; the day you cry, weary; the day you call like a small child—that day he comes.
मुट्ठी भर अपनी कब्र की मिट्टी
मुट्ठी भर आरजूओं का गारा
एक तामीर की लिए हसरत
तेरा खानाबदोश बेचारा
शहर में दर-ब-दर भटकता है
तेरा कंधा मिले तो सर टेकूं
हर एक ऐसे ही भटक रहा है--
तेरा कंधा मिले तो सर टेकूं
और कंधा पास है। मगर सर तुम्हारा अकड़ा हुआ है। तुम जब चाहो टेकना, तब टेक लो। परमात्मा तकिया बनने को प्रतिक्षण मौजूद है। मगर तुम पहले अपने से थको और हारो। हारे को हरिनाम!
Gathering four twigs from the forest, a single ear of grain in hand, a few stale drops of tears, a few fasts on parched lips, a fistful of earth from his own grave, a fistful of the mortar of longings, cherishing the wish to build one shelter, your poor, wandering nomad goes door to door through the city— if only I find your shoulder to lay my head. Each one is wandering just like this— if only I find your shoulder to lay my head.
And the shoulder is near. But your head is stiff. Whenever you wish to rest it, you can. God stands ready, every moment, to be your pillow. But first, be tired of yourself and be defeated. Grace comes to the defeated!
आज इतना ही।
Enough for today.
