Skip to content
Osho

Athato Bhakti Jigyasa #25

15 March 1978 Pune Hindi original · English by Osho Live

Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.

हिंदी (मूल)
English (Osho Live's translation)

भक्ति एक छलांग है। इसलिए साधन और साध्य का भेद केवल बौद्धिक भेद है। विचार के लिए अनिवार्य है। अनुभव में ऐसी कोई सीमा--साधन अलग, साध्य अलग, इस भांति नहीं है। बीज कब वृक्ष बनता है, कौन रेखा खींचेगा? गौणी-भक्ति कब पराभक्ति हो जाती है, कैसे निर्णय लोगे? कोई मापदंड नहीं है। गौणी-भक्ति पराभक्ति का ही प्रारंभ है। और पराभक्ति गौणी-भक्ति का ही अंत है। बच्चा कब जवान हो जाता है? जवान कब बूढ़ा हो जाता है? जीवन में रेखाएं नहीं हैं। सब रेखाएं कल्पित हैं। जीवन अखंड है, रेखामुक्त है, सीमातीत है। भक्ति छलांग है।

Devotion is a leap. Therefore the separation between means and end is only an intellectual distinction. Thought requires it. In experience there is no such line—means on one side, end on the other—no. When does a seed become a tree—who can draw that line? When does ordinary devotion become supreme devotion—how will you decide? There is no measure. Ordinary devotion is the very beginning of supreme devotion. And supreme devotion is the very culmination of ordinary devotion. When does a child become young? When does youth turn old? There are no lines in life. All lines are imagined. Life is indivisible, line-less, boundless. Devotion is a leap.

लेकिन, विभाजन की सार्थकता जरूर है। अस्तित्व नहीं है, पर सार्थकता है। समझने के लिए उपयोगी है। शुरुआत तो गौणी-भक्ति से ही करनी होगी। शुरुआत तो टटोलने से ही करनी होगी। एक दिन टटोलते-टटोलते उससे मिलन हो जाता है। प्रारंभ तो विरह से ही होगा; लेकिन विरह मिलन से अलग नहीं है। अस्तित्वगत अनुभव में विरह मिलन की ही शुरुआत है। वे विपरीत नहीं हैं और न ही भिन्न हैं। विरह मिलन की शुरुआत है और मिलन विरह का अंत है। वे जुड़े हैं। जैसे दो पंख पक्षी के जुड़े हैं, जैसे तुम्हारे दो पैर जुड़े हैं, ऐसे वे संयुक्त हैं। लेकिन आचार्यों ने रेखाबद्ध विचार करने के लिए विभाजन किया है। विभाजन के साथ ही उपद्रव शुरू हो जाता है। जैसे ही विभाजन करोगे वैसे ही सवाल उठता है--कौन प्रमुख है? कौन प्रमुख नहीं है?

And yet, the division does have utility. It has no existential reality, but it has usefulness. For understanding, it helps. One has to begin with ordinary devotion. One must begin by groping in the dark. One day, groping and groping, union happens. The beginning is in separation; but separation is not apart from union. In existential experience, separation is the very beginning of union. They are neither opposites nor different. Separation is the beginning of union, and union is the end of separation. They are joined—like the two wings of a bird, like your two legs, joined and working together. But the masters, to think in straight lines, made divisions. With division, the trouble begins. The moment you divide, the question arises—what is primary? What is not?

गौणी-भक्ति का अर्थ होता है: भजन, कीर्तन, नाम-स्मरण, प्रभु की महिमा का गुणगान, श्रवण, सत्संग। कुछ आचार्य कहते हैं: यही प्रमुख है। और उनकी बात में भी बल है। क्योंकि वे कहते हैं, इनके बिना, इन बीजों के बिना वृक्ष तो कभी होगा नहीं। इन बीजों के बिना वृक्ष पर फूल कभी खिलेंगे नहीं। तो जो आधार है वह प्रमुख है।

Ordinary devotion means: singing hymns, kirtan, repeating the Name, praising the glory of the Lord, listening, satsang. Some masters say: this is primary. And there is force in their argument. For without these, without these seeds, the tree will never be. Without these seeds, flowers will never bloom on the tree. So the foundation is primary.

फिर आज के सूत्र उन दूसरे आचार्यों के संबंध में हैं।

Then today’s aphorism concerns the other masters.

नाम्नः इति जैमिनिः सम्भवात्‌।

‘आचार्य जैमिनी गौणी-भक्ति को प्रधान नहीं कहते, और-और स्थानों में उसका नाम मात्र ही लिया गया है।’

“nāmnaḥ iti Jaiminiḥ sambhavāt.” “Acharya Jaimini does not call the ordinary (secondary) devotion primary; elsewhere too it is only mentioned by name.”

जैमिनी ने गौणी-भक्ति को प्रधान नहीं कहा। उस बात में भी सत्य है। क्योंकि बीज का कोई मूल्य अपने में क्या है? मूल्य यही है कि कभी फूल हो सकेंगे। मूल्य तो फूल का ही है। बीज को भी हम सम्हाल कर रखते हैं तो फल के लिए। बीज के लिए ही नहीं। इस जीवन को भी हम सम्हाल कर रखते हैं तो इसके भीतर परमात्मा की तलाश के लिए। इसका अपने में कोई मूल्य नहीं है। इस जगत में मूल्य तो अंततः उसका ही है जिसके लिए हम साधन को सम्हालते हैं।

Jaimini does not call ordinary devotion primary. There is truth in that too. For what intrinsic value does the seed have in itself? Its only value is that someday flowers may bloom. Value belongs to the flower. Even when we preserve the seed, it is for the fruit—not for the seed itself. We preserve this life as well for the search of the Divine within. In itself it has no ultimate value. In this world, the value finally belongs to that for which we safeguard the means.

जैमिनी भी ठीक ही कहते हैं कि शिखर ही मूल्यवान है, आधार नहीं। शिखर के लिए ही तो आधार रखते हैं। आधार के लिए तो कोई आधार नहीं रखता। बुनियाद रखने के लिए तो कोई बुनियाद नहीं रखता। शिलान्यास करते हैं बुनियाद का, लेकिन लक्ष्य तो यही है कि मंदिर उठेगा, शिखर चढ़ेगा, धूप में चमकेंगे स्वर्ण-कलश। उस शिखर के लिए ही शुरुआत है। तो जैमिनी भी ठीक ही कहते हैं। मगर दोनों में बड़ा विवाद हो गया है। शास्त्र विभाजित हो गए हैं। जहां शब्द आया, वहां विवाद आया। और जहां विभाजन आया, वहां द्वैत आया।

Jaimini is also right in saying the summit is valuable, not the base. The base exists for the summit. No one lays a foundation just for the foundation. We lay the cornerstone, but the aim is that a temple will rise, spires will ascend, golden finials will glitter in the sun. The beginning is for that summit. So Jaimini is right too. And yet a great controversy arose between the two. The scriptures split. Where words entered, dispute entered. And where division entered, duality entered.

अगर तुम अविभाज्य को देख सको तो विभाजन में मत पड़ना। शांडिल्य की जीवन-दृष्टि बड़ी समन्वयी है। शांडिल्य का स्वयं का सूत्र यही है कि दोनों जरूरी हैं, दोनों अनिवार्य हैं, क्योंकि वस्तुतः दोनों अलग नहीं हैं। इसके पहले कि शांडिल्य के सूत्र में तुम प्रवेश करो, कुछ बातें खयाल में ले लेना।

If you can see the indivisible, don’t fall into division. Shandilya’s vision of life is deeply integrative. Shandilya’s own aphorism is that both are necessary, both indispensable, because in truth they are not two. Before you enter Shandilya’s sutra, keep a few things in mind.

जब तुम किसी यात्रा पर निकलते हो तो जो पहला कदम उठाते हो, पहले कदम से मंजिल नहीं मिल जाती, यह तो सच है। लेकिन लाओत्सु का प्रसिद्ध वचन है: एक-एक कदम से ही तो हजारों मील का फासला तय होता है। तो जब तुमने पहला कदम उठाया तो मंजिल तो नहीं मिली, लेकिन क्या निश्चित रूप से कह सकते हो कि मंजिल नहीं मिली? एक कदम तो मंजिल करीब आई। एक कदम करीब आई, इतनी तो मिली। फिर दूसरा कदम उठाओगे, उतनी और मिल जाएगी। और एक कदम ही तो एक बार में उठाया जा सकता है। एक-एक कदम, एक-एक कदम चल कर आदमी हजारों मील की यात्रा पूरी कर लेता है।

When you set out on a journey, the very first step doesn’t bring the destination—true. But Lao Tzu’s famous saying is: a journey of a thousand miles is taken step by step. So when you took the first step, you did not arrive, but can you assert with certainty that you did not move toward arrival? By one step the destination has come one step closer. One step closer is something of arrival. Then the second step, still closer. And only one step can be taken at a time. Step by step, one completes a journey of a thousand miles.

तो जो गौर से देखेगा वह कहेगा: पहले कदम में मंजिल मिली भी नहीं और मिली भी। दो में से किसी भी एक बात को पकड़ लेने में भ्रांति हो जाएगी। जो कहेगा कि पहले कदम में ही मंजिल मिल गई, वह फिर दूसरा कदम क्यों उठाएगा? मंजिल मिल ही गई, बात समाप्त हो गई। वह वहीं बैठ जाएगा। ऐसे बहुत लोग बैठ गए हैं मंदिरों में, मस्जिदों में। वे कीर्तन ही कर रहे हैं। उससे आगे बात उठी ही नहीं। श्रवण ही चल रहा है! सत्संग ही हो रहा है! सदियां बीत गईं, जन्म-जन्म बीत गए, नाम-स्मरण ही चल रहा है! माला ही फेरी जा रही है! मंत्र-पाठ ही किया जा रहा है! पूजा, प्रार्थना, यज्ञ-हवन, उसी में संलग्न हैं! पहले कदम पर बैठ गए इन लोगों को खयाल में रखना।

So one who looks closely will say: with the first step, the destination both has not come and has come. To cling to either half is to fall into error. If someone says, “With the first step I have arrived,” why would he take a second step? He’ll sit down right there—“done!” Many have sat down in temples and mosques like that. They keep singing kirtan—nothing beyond that. Just listening! Just satsang! Centuries pass, lives pass, and it’s only name-repetition, counting beads, chanting mantras, puja, prayer, fire rituals—that’s all! Keep such people in mind—those who sat at the first step.

इसलिए यह कहना उचित नहीं है कि पहले कदम पर मंजिल मिल गई। लेकिन यह कहना भी उचित नहीं है कि पहले कदम पर मंजिल नहीं मिलती। क्योंकि अगर पहले कदम पर मंजिल नहीं मिलती, तो आदमी पहला कदम उठाए क्यों? छोड़ दो पहला कदम। और पहला छोड़ दिया तो दूसरा कैसे उठेगा? पहले के बाद दूसरा है। इसलिए कुछ लोग हैं जिन्होंने पहला कदम भी नहीं उठाया। वे कहते हैं, कदम उठाने से क्या होगा? कोई मंजिल तो मिलती नहीं। भजन-कीर्तन करने से क्या होगा? भगवान भजन-कीर्तन से मिलता है! उन्होंने भजन-कीर्तन भी नहीं किया। कुछ ने भजन-कीर्तन को सब मान कर वहीं डेरा डाल दिया है। ऐसे दो तरह के भ्रांति से भरे हुए लोग हैं।

Therefore it is not right to say, “The destination is found in the first step.” But it is also not right to say, “Nothing of the destination is found in the first step.” For if the first step yields nothing, why would one take it at all? Drop the first step then. And if you drop the first, how will you take the second? The second comes after the first. Thus some have not even taken the first step. They say, “What will stepping do? No destination is found anyway. What good are hymns and kirtan? Is God found by hymns?” They haven’t even sung. Others have made hymns and kirtan everything and camped right there. Two kinds of errors.

शांडिल्य कहना चाहते हैं कि दोनों भ्रांतियों में मत पड़ना। दोनों सत्यों को समझने की कोशिश करना। दोनों सत्य एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। पहला कदम अंश है मंजिल का। दूसरे कदम पर और अंश, तीसरे कदम पर और अंश, एक दिन कदम पूरे होते जाएंगे और मंजिल मिलती चली जाएगी। लेकिन हमारी जीवन-धारणाएं सदा ऐसी होती हैं। तुम जिस दिन से पैदा हुए उसी दिन से मरने भी लगे हो, लेकिन यह तुम्हें खयाल में नहीं आता। जिस दिन बच्चा एक दिन का हो गया, उस दिन बच्चा एक दिन कम हो गया उसके जीवन का। बच्चे ने पहली सांस ली कि एक सांस कम हो गई। सरकने लगा मौत की तरफ। तो जो जानते हैं वे कहेंगे कि जन्म में ही मृत्यु भी घट गई। घटना शुरू हो गई। पहली सांस अंतिम सांस भी है। हालांकि हम जानते हैं कि पहली सांस पहली सांस है, अंतिम कैसे हो सकती है?

Shandilya is saying: fall into neither error. Try to understand both truths. They are two faces of the same coin. The first step is a portion of the destination. The second step adds another portion, the third yet another; one day the steps are completed, and the destination is continuously found. But our notions about life are always like this. From the very day you are born, you have also begun to die—but this does not occur to you. The day a child becomes one day old, one day is less from his life. The child takes his first breath—one breath less remains; he has begun to slip toward death. So the knower will say: in birth, death has also happened—the event has begun. The first breath is also the last breath. Though we know the first is the first—how can it be the last?

जीवन को जब तुम पहचानोगे तो यह गुत्थी तुम्हें हर जगह मिलेगी। पहला अंतिम है; साधन में साध्य छिपा है। और फिर भी पहला अंतिम नहीं है; और साधन साधन है, साध्य नहीं है। इन दोनों को जो एक साथ पकड़ लेता है, उसे भक्ति की छलांग दिखाई पड़नी शुरू होती है।

As you recognize life, this paradox meets you everywhere. The first is the last; the means carries the end within it. And yet the first is not the last; the means is a means, not the end. One who holds both together begins to glimpse devotion as a leap.

पश्चिम के बहुत बड़े विचारक अल्डुअस हक्सले ने एक किताब लिखी है--साधन-साध्य, एंड्‌स एंड मीन्स। बहुत ऊहापोह किया है कि कौन मूल्यवान है--साधन कि साध्य?

Aldous Huxley, the great Western thinker, wrote a book—Ends and Means. He wrestled deeply with the question: which has greater value—the means or the end?

दोनों संयुक्त हैं, अलग नहीं हैं। इसलिए उनकी मूल्यवत्ता को अलग-अलग नहीं आंका जा सकता। कौन मूल्यवान है तुम्हारी देह में--पैर मूल्यवान हैं कि हाथ? आंखें मूल्यवान हैं कि कान? बाईं आंख मूल्यवान है कि दाईं आंख? मस्तिष्क मूल्यवान है कि हृदय? कौन मूल्यवान है? तुम एक संयुक्तता हो। तुम एक समग्रता हो। सभी उस समग्रता के अनिवार्य हिस्से हैं। न किसी का मूल्य कम है, न किसी का मूल्य ज्यादा है। उन सबके होने में ही तुम्हारा होना है। आंखें नहीं होंगी तो आंखों का काम पैर न कर सकेंगे। और पैर नहीं होंगे तो पैरों का काम आंख नहीं कर सकती।

They are conjoined, not separate. Therefore their values cannot be judged apart. What is more valuable in your body—your legs or your hands? Eyes or ears? Left eye or right eye? Brain or heart? Which? You are a unity, a wholeness. All are essential parts of that wholeness. None is less, none is more. In their togetherness, you are. If there are no eyes, the legs cannot do the eyes’ work. And if there are no legs, the eyes cannot do the legs’ work.

यही भ्रांति तो इस देश के पूरे जीवन पर छा गई। ब्राह्मणों को हमने कहा--वे सिर हैं; शूद्रों को हमने कहा--वे पैर हैं। बस, पैर हैं तो वे गौण हो गए। ब्राह्मण सिर हैं, वे मूल्यवान हो गए। लेकिन सिर को काट कर रख दो अलग, उसका क्या मूल्य रह जाता है? ब्राह्मण को अलग काट दिया, वह भी मुर्दा हो गया; शूद्र को अलग काट दिया, वह भी मुर्दा हो गया। यह दृष्टि गलत है। पैर और सिर, दोनों एक संयुक्त व्यक्तित्व के अंग हैं, दोनों अनिवार्य हैं। कोई कम नहीं, कोई ज्यादा नहीं।

This very confusion has overtaken the life of this country. We called the Brahmins the head; we called the Shudras the feet. The feet became secondary; the head became valuable. But cut the head off and keep it aside—what value remains? Cut off the Brahmin, he’s dead; cut off the Shudra, he’s dead. This view is wrong. Feet and head are both limbs of one integrated person; both indispensable. No less, no more.

शांडिल्य कहते हैं: ‘अत्र अङ्‌गप्रयोगाणां यथाकालसम्भवः गृहादिवत्‌।’

‘इस स्थान पर गृह आदि के अंगस्थान की भांति यथाकाल में अंगप्रयोग मात्र समझना चाहिए।’

Shandilya says: “atra aṅgaprayogāṇāṁ yathākāla-sambhavaḥ gṛhādivat.” “In this context one should understand the use of the parts at the appropriate time, as in the various parts of a house.”

सब अंग हैं। साधन भी जिन्हें हम कहते हैं वे अंग हैं, और साध्य भी जिसे हम कहते हैं वह भी अंग है। असली बात दोनों के पार है। या असली बात में दोनों समाहित हैं। असली बात दोनों के जोड़ से बनती है। तुम क्या हो? तुम्हारे हाथ, तुम्हारे पैर, तुम्हारी आंख, तुम्हारे कान, तुम्हारा स्वाद, तुम इन सबका जोड़ हो। और इनके जोड़ से थोड़ा अधिक भी।

All are limbs. What we call means are limbs, and what we call the end is also a limb. The real lies beyond both—or, the real subsumes both. The real is made from the union of both. What are you? Your hands, your feet, your eyes, your ears, your sense of taste—you are the sum of all these—and a little more than the sum.

इस भेद को भी खयाल में ले लेना। यही भेद है चेतन और अचेतन का।

Keep this distinction in mind. This is the very difference between the conscious and the unconscious.

चेतन अपने अंश का जोड़ मात्र नहीं होता; अपने अंशों के जोड़ से थोड़ा ज्यादा होता है। अचेतन अपने अंगों का जोड़ मात्र होता है; जोड़ से ज्यादा नहीं होता।

The conscious is never merely the sum of its parts; it is a little more than their sum. The unconscious is merely the sum; nothing more than that.

जैसे समझो, एक कार है। इसके सब अंग अलग कर लो, तो पीछे कोई कार की आत्मा नहीं बचती। फिर अंगों को जोड़ दो, कार फिर खड़ी हो जाती है। अंग अलग कर लो, कार बिखर जाती है। कार सिर्फ अपने अंगों का जोड़ है, उसके भीतर कोई आत्मा नहीं है। यंत्र है।

Consider a car. Dismantle all its parts and no “soul of the car” remains behind. Reassemble the parts and the car stands again. Separate the parts and the car falls apart. The car is only the sum of its parts; there is no soul within it—it is a machine.

यहीं फर्क है जीवन का और अंगों का। आदमी के हाथ, पैर, सिर अलग कर लो, फिर तुम लाख जोड़ो तो भी आदमी वापस नहीं लौटता। कार तो वापस लौट आती है, आदमी क्यों वापस नहीं लौटता? अगर आदमी भी यंत्र मात्र होता, तो लौटना चाहिए था। यही प्रमाण है कि आदमी यंत्र नहीं है, आत्मा है। कुछ खो गया, जो अंगों के पार था, अंगों से ज्यादा था; अंगों के कारण यहां रुका था, ठहरा था; तुमने अंग अलग कर लिए, वह उड़ गया। अंग तो पिंजड़ा है, पक्षी उड़ गया। पक्षी अदृश्य है। तुमने पिंजड़े के सब अंग अलग कर लिए, पक्षी मुक्त हो गया, उड़ गया। अब तुमने पिंजड़े के सब अंग जोड़ दिए, पिंजड़ा बन गया, लेकिन अब उसमें श्वास नहीं है, हृदय की धड़कन नहीं है, आंख देखती नहीं, कान सुनते नहीं। आत्मा खो गई।

Here lies the difference between life and parts. Dismember a human—hands, feet, head—and no matter how you reassemble, the person does not return. The car returns; why not the human? If a human were merely a machine, he should return. This is proof that man is not a machine; he is soul. Something is lost—something that was beyond the parts, more than the parts; something that stayed here because of the parts. You took the parts apart, and that “something” flew away. The parts are a cage; the bird flew. The bird is invisible. You dismantled the cage; the bird became free, flew away. Reattach the bars and the cage returns—but now there is no breath, no heartbeat, no seeing eyes, no hearing ears. The soul is gone.

चैतन्य का अर्थ यही होता है--अपने जोड़ों से ज्यादा। सारे अंगों के जोड़ से कुछ ज्यादा जो है, वही चैतन्य है। इसलिए तो आदमी गणित में नहीं आता। क्योंकि यह बात गणित के बाहर हो गई। अगर दो और दो को जोड़ो, तो चार क्या है, दो और दो का जोड़ है। इससे ज्यादा नहीं है। गणित में आदमी नहीं आता। गणित में जीवन नहीं आता। जीवन गणित के बाहर छूट जाता है।

Consciousness means precisely this—more than the sum. Whatever exceeds the sum of the parts—that is consciousness. That’s why man does not fit into mathematics. Two plus two equals four is only the sum; nothing more. Life does not fit into mathematics. Life falls outside mathematics.

कौन सी चीज बाहर छूट जाती है? वह समग्रता है, वह आत्मा है। व्यक्ति के भीतर उसको हम आत्मा कहते हैं, और जब हम सारी समष्टि के भीतर उसको अनुभव कर लेते हैं तो उसे परमात्मा कहते हैं।

What is left out? Wholeness, the soul. Within the individual we call it the soul; in the totality of existence, experienced, we call it the Divine.

शांडिल्य कहते हैं: अंगमात्र हैं सब। शांडिल्य की दृष्टि समन्यवग्राही है। शांडिल्य मात्र आचार्य नहीं हैं, शांडिल्य अनुभोक्ता हैं। शांडिल्य मात्र दार्शनिक नहीं हैं। दार्शनिक होते तो उसी विवाद में पड़े होते कि कौन प्रमुख, कौन गौण?

Shandilya says: all are merely limbs. Shandilya’s vision is inclusive. He isn’t merely a pundit; he is an experiencer. He isn’t just a philosopher; if he were, he too would be stuck in the debate of what is primary and what secondary.

फिर एक और मजा है। गौणी-भक्ति अगर सच में ही केवल साधन मात्र है, तो जब भक्त पहुंच जाता है तब समाप्त हो जानी चाहिए। लेकिन समाप्त नहीं होती। मीरा पाकर भी तो गाती रही! पाकर भी तो गुनगुनाती रही! पाकर भी तो नाचती रही! अगर यह उपकरण मात्र था, तो जब पहुंच गए तो समाप्त हो जाना चाहिए। अगर यह रास्ता ही था जिससे हम मंजिल पर पहुंचते हैं, तो जब मंजिल पर पहुंच गए तो रास्ता समाप्त हो गया। अब रास्ते पर चलने का क्या प्रयोजन? लेकिन भक्तों के जीवन को गौर से देखो। वे पहले भी गाते थे और पीछे भी गाते हैं। हालांकि गीत बदल गया। गीत के भीतर का अर्थ बदल गया। गीत के भीतर की भाव-भंगिमा बदल गई। मगर गीत जारी है। पहले मीरा विरह में गाती थी; अभी मिलन नहीं हुआ था, तड़फती थी। अब मिलन हो गया, उसके आनंद में गाती है। मगर गीत तो जारी है। कीर्तन जारी है, भजन जारी है, सत्संग जारी है।

There is another delight to notice. If ordinary devotion were truly only a means, then once the devotee arrives, it should end. But it does not end. Meera kept singing even after attaining! She kept humming, kept dancing! If it were merely an instrument, it should cease upon arrival. If it were only a road to the destination, then once at the destination, the road is over—why keep walking the road? But look closely at the lives of devotees. They sang before and they sing after—though the song has changed. The meaning within the song has changed, the gesture of feeling within the song has changed—yet the singing continues. Earlier Meera sang in separation, she pined. Now, after union, she sings in joy. But the song continues—kirtan continues, bhajan continues, satsang continues.

पहले गुरु के पास जाता है भक्त सत्य की खोज में, फिर गुरु के पास जाता है अनुग्रह के भाव में, लेकिन जाना जारी रहता है। जाना नहीं रुकता। अगर गुरु केवल साधन मात्र हो, तो जब मिल गया तो नमस्कार! बात समाप्त हो गई। अब गुरु के पास जाकर क्या करना है? लेकिन भक्त गुरु के पास पीछे भी जाता है। जाने का अर्थ बदल गया। जाने के भीतर का सार बदल गया। पहले आता था खोजने। अब धन्यवाद देने आता है। पहले भी झुकता था कि शायद झुकने से मिलेगा, अब इसलिए झुकता है कि मिल गया है। अब न झुके, कैसे चले? धन्यवाद में झुकता है, अनुग्रह में झुकता है। जो बाहर से देखता है उसकी समझ में न आएगा। क्योंकि झुकना झुकना एक जैसा है। चाहे तुम मांगने के लिए झुको और चाहे धन्यवाद देने के लिए झुको, झुकने की प्रक्रिया बाहर से एक जैसी है।

At first the devotee goes to the Master in search of truth; later he goes in gratitude—but the going continues. If the Master were merely a means, then upon attaining, “Pranam and goodbye!” Why go again? But the devotee still goes. The meaning of going has changed. Earlier he bowed to perhaps receive; now he bows because he has received. How can he not bow? He bows in gratitude, in grace. To an outside observer it will not be obvious, because bowing looks the same—whether you bow to ask or to thank; from outside, the gesture is identical.

फिर तुम्हें याद दिला दूं: यही फर्क है जड़ और चेतन में। जड़ जैसा बाहर से होता है, वैसा ही भीतर से होता है। चैतन्य को तुम बाहर से ही न समझ पाओगे। क्योंकि बाहर कई बार एक सी घटना होती है और भीतर सब भेद होता है। दो भक्त अपने भगवान के लिए झुक रहे हैं, दो भक्त मंदिर में बैठे गीत गा रहे हैं। गीत भी एक हो सकता है, मूर्ति भी एक हो सकती है, उनका डोलना भी एक जैसा हो सकता है, और फिर भी भेद हो। बाहर कोई भेद न हो, रत्ती भर भी भेद न हो, फिर भी भेद हो सकता है। एक अभी खोज रहा है और एक को मिल गया है। एक अभी टटोल रहा है और एक भर गया है। एक अभी खाली है इसलिए रो रहा है, उसकी आंख से भी आंसू बह रहे हैं। और एक भर गया है इसलिए रो रहा है, क्योंकि अब आंसुओं के अतिरिक्त और कैसे धन्यवाद दे? एक के आंसू दुख के आंसू हैं, एक के आंसू सुख के आंसू हैं। मगर आंसू तो आंसू हैं। अगर तुम आंसुओं को इकट्ठा कर लो दोनों के और चले जाओ केमिस्ट की दुकान पर परीक्षा करवाने, तो दोनों एक से मिलेंगे। दोनों में नमक का स्वाद होगा। दोनों में एक से रासायनिक द्रव्य होंगे, कोई भेद न होगा।

Let me remind you: this is the very difference between the inert and the conscious. With the inert, the outside and inside are the same. Consciousness cannot be understood from the outside alone. Outwardly the same event may occur, and inwardly everything is different. Two devotees are bowing to their God; two devotees singing in a temple—the same song, the same statue, even the same swaying of bodies—and yet a difference. Outside not a hair’s breadth of difference, and yet there is. One is still seeking; one has found. One is still groping; one is fulfilled. One is empty and so he weeps—tears flow. The other is overflowing and so he weeps—how else to offer thanks but through tears? One’s tears are tears of sorrow; the other’s are tears of joy. But tears are tears. If you collect both and take them to a chemist, they will test the same—both salty, the same chemical substances.

बाहर से जो एक जैसा रहे और फिर भी भीतर भेद पड़ जाए, वह चैतन्य का लक्षण है। इसलिए कृत्यों का मूल्य नहीं होता, कृत्य के पीछे जो खड़ा है उसका मूल्य होता है। तुम क्या करते हो, इसका मूल्य कम है; तुम क्या हो, इसका मूल्य ज्यादा है।

Where the outward remains the same but the inward differs—that is the mark of consciousness. Therefore the act itself has little value; the one standing behind the act has value. What you do matters less; what you are matters more.

शांडिल्य ठीक कहते हैं: अंग की भांति हैं। न तो शिखर का कोई बड़ा मूल्य है और न बुनियाद का कोई बड़ा मूल्य है। दोनों ने मिल कर मंदिर बनाया है। मंदिर का मूल्य है। मंदिर न तो बिना शिखर के हो सकता है, न बिना बुनियाद के हो सकता है। वह जो मंदिर की समग्रता है, उसका मूल्य है। इसलिए इस विवाद में मत पड़ना। मंदिर की समग्रता को खयाल में रखना।

Shandilya is right: they are like limbs. Neither the spire has greater worth nor the foundation; both together build the temple. The value belongs to the temple. A temple can be neither without a spire nor without a base. The value belongs to that wholeness. So don’t get trapped in the dispute. Keep the temple’s wholeness in view.

फिर विद्वानों ने विचार उठाया है कि साधन तो कई कहे हैं, उन सब साधनों में कौन प्रमुख है? चलो यह भी छोड़ दो कि साधन और साध्य दोनों एक ही समान मूल्य के हैं, तो सवाल उठता है कि साधन तो बहुत हैं, उनमें कौन प्रमुख है? भजन है, कीर्तन है, नाम-स्मरण है, श्रवण है, मनन है, ध्यान है, सत्संग है, सेवा है, पूजा है, अर्चना है, यज्ञ-हवन है, साधन तो बहुत हैं। बुद्धि सदा प्रश्न उठा लेती है और बुद्धि प्रश्न में ही उलझ जाती है। इनमें प्रमुख कौन है? हम क्या साधें? ये सभी तो नहीं साधने पड़ेंगे? ये सभी के साधने में तो बड़ी उलझन हो जाएगी। हम क्या करें? अनेक-अनेक साधनों में कौन सा साधन प्रमुख है? यह प्रश्न हमें सार्थक लगेगा। जो भी खोजने चला है, उसको भी लगेगा कि यह बात तो साफ होनी चाहिए कि कौन से साधन से पहुंचना होता है!

Then the scholars have asked: there are many means—among them which is primary? Suppose we set aside the means-versus-end dispute and say both are equally valuable—still, among the many means, which is prime? There is bhajan, kirtan, repetition of Name, listening, reflection, meditation, satsang, service, worship, offerings, fire rituals—so many means. The intellect always raises questions and gets entangled in them. Which is primary? What should we practice? If all must be practiced, we’ll be in trouble. Among the many, which should we choose? This question seems meaningful to a seeker.

But this too goes wrong. It is like asking: to reach a certain village you can go by bullock cart, on an elephant, on a horse, on foot, by train, by airplane. Which is primary?

यह बात फिर गलत हो गई। यह वैसे ही हो गया कि जैसे एक गांव में तुम बैलगाड़ी से भी जा सकते हो और हाथी पर भी जा सकते हो और घोड़े पर भी जा सकते हो और पैदल भी जा सकते हो, ट्रेन भी पकड़ सकते हो, हवाई जहाज से भी उड़ सकते हो। अब इनमें कौन प्रमुख है?

सभी पहुंचा देते हैं। फिर अपनी-अपनी मौज! फिर किसी को घुड़सवारी पसंद है; और लाख हवाई जहाज जल्दी पहुंचा देता हो, लेकिन घुड़सवारी का अपना आनंद है। और किसी को पैदल चलने में रस है। पैदल चलने का आनंद अलग है। हवाई जहाज पहुंचा देगा, लेकिन पैदल चलने का मुकाबला नहीं हो सकता! जिन पर्वतों पर कुछ वर्षों पहले तक बसें नहीं जाती थीं, तब तक उन तक पहुंचने का मजा और था। क्योंकि चलने में एक साधना होती थी। कैलाश की लोग यात्रा करते या बद्री-केदार की, तब चलना एक साधना थी। जीवन को दांव पर लगाना था। पुराने दिनों में तो तीर्थयात्री का मतलब होता था कि अब लौटेगा कि नहीं लौटेगा? तो घर के लोग विदा ही दे देते थे--आखिरी विदा। कि शायद लौटना हो ही नहीं। घर के लोग रो-धो लेते थे। तीर्थयात्रा पर कोई जा रहा है, मतलब वह करीब-करीब महायात्रा पर जा रहा है। अब क्या पता लौटेगा कि नहीं? जंगल थे, पहाड़ थे, जंगली पशु थे; डाकू थे, हत्यारे थे; कहां गिर जाएगा, कहां खो जाएगा, इसकी खबर भी फिर मिलेगी या नहीं मिलेगी, यह भी पक्का नहीं था। विदा दे देते थे, अंतिम विदा दे देते थे। लौटना करीब-करीब असंभव होता था। कोई लौट आता, तो वह संयोग की बात थी। न लौटता, स्वीकार था। लेकिन तब का आनंद और था। उन सारे खतरों और चुनौतियों के बीच चलने में बात और थी। फिर पहुंचने का मजा भी और था।

All of them can take you there. Then it’s a matter of your own taste! Someone delights in horseback—even if the plane is faster, riding has its joy. Another enjoys walking—there’s a unique joy to walking. The plane will deliver you, but it cannot rival walking! Those mountains that buses didn’t reach until a few years ago—reaching them then had a different joy, because walking itself was a sadhana. Pilgrims to Kailash or Badrinath–Kedarnath made walking a sadhana. Life was at stake. In olden days, pilgrimage meant: who knows if he will return? The family would give a final farewell—perhaps he will not come back. People would weep. Pilgrimage was almost a great departure. Forests, mountains, wild beasts, bandits, murderers—who knows where one might fall and be lost; whether news would ever reach home—uncertain. A final goodbye. Returning was nearly impossible. If someone did return, it was by sheer grace. If not, it was accepted. But the joy then was different. Amidst dangers and challenges, walking had another flavor. The arrival too tasted different.

अब तुम एक जगह से हवाई जहाज पर सवार हुए या हेलिकॉप्टर पर--और जाकर बद्री-केदार में तुमको उतार दिया। तुमने कोई मूल्य नहीं चुकाया। तुम बद्री-केदार तो पहुंच गए, लेकिन बिना मूल्य चुकाए पहुंच गए। अगर तुम्हें बद्री-केदार में वैसी शांति अनुभव न हो जैसी हजारों-हजारों साल में लोगों को हुई है, तो तुम कुछ चकित मत होना। तुमने उस शांति के लिए कुछ चुकाया नहीं। तुमने मुफ्त पा ली। तुम्हें राह में पड़ी हुई मिल गई। तुम्हारा बद्री-केदार बंबई और कलकत्ते से भिन्न नहीं होगा। कितना हम चुकाते हैं, इस पर सब निर्भर करता है।

Now you get into a plane or a helicopter and are dropped at Badrinath–Kedarnath. You paid no price. You arrived, but without paying the price. If in Badrinath you do not feel the peace that pilgrims felt over thousands of years, don’t be surprised—you paid nothing for that peace. You got it for free. You found it lying on the way. Your Badrinath will not be much different from Bombay or Calcutta. Everything depends on how much you pay.

साधन बहुत हैं। कोई न गौण है और न कोई प्रधान है। शांडिल्य ठीक सूत्र कहते हैं। वे कहते हैं—

There are many means. None is inferior, none superior. Shandilya’s sutra is precise. He says:

ईश्वर तुष्टेः एकः अपि बली।

‘ईश्वर के प्रीत्यर्थ एकमात्र साधन भी बलवान है।’

“Īśvara tuṣṭeḥ ekaḥ api balī.” “For pleasing the Divine, even a single means is strong.”

बस उसके प्रेम में किया जाए, इतनी शर्त है। प्रेम में किया जाए तो कोई भी साधन पर्याप्त बलवान है। नाम-स्मरण हो, प्रेम से हो--बस काफी है। लेकिन तुमने नाम-स्मरण तो किया होगा, लेकिन प्रेम से शायद ही किया हो। इसलिए काम नहीं आया। लोग नाम-स्मरण करते हैं भय से। भय से किया नाम-स्मरण खो जाएगा। वह नाम-स्मरण नहीं है। लोग मरते हैं तब नाम-स्मरण करते हैं। जबान लड़खड़ाने लगती है, श्वास खोने लगती है, तब नाम-स्मरण करते हैं। वे मौत के भय में कर रहे हैं, जीवन के आनंद में नहीं। लोग हारते हैं तब नाम-स्मरण करते हैं। जब जीतते हैं तब तो भूल जाते हैं। सुख में कौन याद करता प्रभु को? दुख में लोग याद करते हैं। दुख में याद करते हैं, इसीलिए याद प्रभु तक नहीं पहुंचती। तुम्हारी याद ही झूठी है। सुख में जो याद करे, उसकी याद पहुंच जाती है।

Only one condition: it must be done in love. Done in love, any means is strong enough. Name-repetition done with love—enough. But you may have repeated the Name; perhaps you did not do it with love. That is why it did not work. People repeat the Name out of fear. What is done from fear will be lost. People remember God when they are dying—the tongue falters, breath is failing, then they mutter. They are doing it out of fear of death, not the joy of life. People remember when they are defeated; when they are winning, they forget. Who remembers God in pleasure? In pain people remember. And so the remembrance does not reach God. Your remembrance itself is false. One who remembers in joy—his remembrance reaches.

सूत्र है: ‘परमात्मा के प्रीत्यर्थ।’

The sutra is: “For the love of the Divine.”

प्रभु के प्रेम में। शांडिल्य की दृष्टि बड़ी साफ है। विवादी नहीं है, विचारक की नहीं है, चिंतक की नहीं है, अनुभोक्ता की है। अनुभव से उन्होंने जाना है कि जो भी साधन प्रेम से पकड़ लिया जाए, वही पहुंचा देता है। प्रेम पहुंचाता है, साधन तो केवल सहारा है। और जिसके साथ प्रेम जुड़ जाए, वही साधन अति बलवान हो जाता है।

In the love of the Lord. Shandilya’s vision is clear. It is not argumentative, not the thinker’s, not the intellectual’s—it is the experiencer’s. From experience he knows that whatever means you take up with love, that alone will take you. Love carries you; the means is merely a support. And whatever love joins becomes immensely powerful.

अब समझो! तुम यहां मुझे सुनने बैठे हो। यह सुनना भी हो सकता है, यह श्रवण भी हो सकता है। सुनने का मतलब इतना ही हुआ कि तुम्हारे पास कान है और कान खराब नहीं है; तो जो मैं कह रहा हूं वह तुम्हें सुनाई पड़ रहा है। श्रवण बड़ी और बात है! श्रवण का अर्थ है: कान से ही नहीं सुनी जा रही है बात, हृदय से सुनी जा रही है। हृदय में भी कान ऊग आए हैं। तुम कान ही कान हो गए हो। तुम्हारा रोआं-रोआं सुन रहा है। तुम्हारा कण-कण तरंगित हो रहा है। तुम्हारे भीतर रोमांच हो रहा है। तुम सुन ही नहीं रहे, पी रहे हो। तुम सुन ही नहीं रहे, जी रहे हो। एक-एक शब्द जो कहा जा रहा है, वह तुम्हारे भीतर तृप्ति बन रहा है, तुम्हारे भीतर प्रसाद की तरह उतर रहा है। शब्द ही नहीं सुन रहे हो तुम, तुम मेरी उपस्थिति को भी पी रहे हो। तो यह श्रवण होगा। अगर मुझसे प्रेम है, तो यह संभव हो पाएगा।

Understand this: you are sitting here listening to me. This could be mere hearing, or it could be śravaṇa. Hearing means only this: you have ears that work, and the sounds I am making reach you. Śravaṇa is a much bigger thing. Śravaṇa means the words are heard not only by the ears, but by the heart. Ears grow in the heart. You become all ears. Your every hair is listening. Every cell is vibrating. You are not just listening, you are drinking. You are not just listening, you are living it. Each word becomes nourishment within, descends as grace. You are not only hearing words, you are drinking my presence too. That will be śravaṇa. If there is love for me, this becomes possible.

अब यहां तुम देखते हो, बहुत से विदेशी संन्यासी बैठे हैं, जो मेरी भाषा का एक शब्द नहीं समझ रहे हैं। मगर तुम यह मत सोचना कि वे श्रवण नहीं कर रहे हैं। श्रवण का भाषा से कोई संबंध नहीं है। यह भी हो सकता है कि तुम, जो मेरी भाषा समझ रहे हो, श्रवण न कर रहे होओ। और यह भी हो सकता है कि कोई, जो मेरी भाषा नहीं समझ रहा है, श्रवण कर रहा हो।

You see many foreign sannyasins here who do not understand a single word of my language. Don’t think they are not engaged in śravaṇa. Śravaṇa has nothing to do with language. It could be that you, who understand my language, are not in śravaṇa; and another who doesn’t understand a word is in śravaṇa.

श्रवण बड़ी और बात है, गहरी बात है। अगर मेरे प्रति प्रेम है, अगर तुम्हारी आंखें प्रेम से भरी मुझ पर टिकी हैं, तो घटना घट रही है; तो तुम्हारा हृदय मेरे हाथ डोल रहा है; तो तुम्हारी श्वास धीरे-धीरे मेरी श्वास की गति में बंध जाएगी। तो तुम धीरे-धीरे भूल जाओगे कि तुम पृथक हो। इधर बोलने वाला अलग और सुनने वाला अलग, तो सुनना हो रहा है। जहां बोलने वाला और सुनने वाला एक हो जाते हैं, जहां उनका तादात्म्य हो जाता है, जहां दोनों की भाव-दशा एक हो जाती है, उस घड़ी श्रवण शुरू होता है। जब कोई प्रेम से सुनता है तो श्रवण शुरू होता है। बस श्रवण हो जाए, प्रेम से भरा हो, पर्याप्त है। भजन हो जाए, प्रेम से भरा हो, पर्याप्त है।

Śravaṇa is a deeper thing. If there is love toward me—if your eyes, filled with love, rest upon me—then the event is happening. Your heart swings in my hands; your breath slowly falls into rhythm with mine. Little by little you forget that you are separate. If the speaker is here and the listener there—hearing is happening. Where the speaker and listener become one, where they are in attunement, where their feeling-states become one—that moment śravaṇa begins. When someone listens in love, śravaṇa begins. If there is śravaṇa, brimming with love—that is sufficient. If there is bhajan, brimming with love—sufficient.

याद तुम्हारी लेकर सोया, याद तुम्हारी लेकर जागा।

सच है, दिन की रंग-रंगीली

दुनिया ने मुझको बहकाया,

सच, मैंने हर फूल-कली के

ऊपर अपने को डहकाया,

किंतु अंधेरा छा जाने पर

I went to sleep with your remembrance; I woke with your remembrance. It’s true, the day’s many-colored world led me astray; true, I burned myself upon every bud and blossom, yet when darkness fell, wrapping body and soul in my shawl, I went to sleep with your remembrance; I woke with your remembrance.

अपनी कंथा से तन-मन ढंक,

 

याद तुम्हारी लेकर सोया, याद तुम्हारी लेकर जागा।

सत्य-कल्पना में बसुधा पर

बहुत, युगों से बहस हुई है,

मगर तुम्हारी अधर-सुधा से

मेरी भीगी पलक छुई है,

कंठ लगाया तुमने तब तो,

On truth and fantasy, the earth has long argued through the ages, but from your nectar-lips my dampened lashes have been touched; when you embraced my neck, songs surged from my throat— if I call all this a dream, then who is more wretched than I? I went to sleep with your remembrance; I woke with your remembrance.

कंठस्थल से राग उमड़ता

इतने कुछ को सपना समझूं तो है मुझसा कौन अभागा।

याद तुम्हारी लेकर सोया, याद तुम्हारी लेकर जागा।

सत्संग का अर्थ है: एक याद तुम्हारा पीछा करने लगे। गुरु पा लेने का अर्थ है: गुरु की सुगंध तुम्हें घेरे रहे, घेरे रहे। जागो तो घेरे रहे, सोओ तो घेरे रहे। दुनिया के हजार काम में उलझे रहो, तो भी तुम जानते हो कि भीतर किसी की याद तुम्हारे हृदय में बनी है। ऐसी याद हो, ऐसा प्रेम से भरा हुआ हृदय हो, तो फिर कोई भी साधन बलवान हो जाता है। साधन बलवान नहीं होते और साधन बलहीन नहीं होते। प्रेम जिस साधन में पड़ जाए, उसी में जीवन पड़ जाता है। और जिस साधन में प्रेम न हो, वही जीवनरहित हो जाता है।

Satsang means: one remembrance begins to pursue you. To find a Master means: the Master’s fragrance surrounds you, surrounds you—when you wake, when you sleep. Though you are tangled in a thousand worldly tasks, you know a remembrance abides within your heart. When there is such remembrance, when the heart is filled with love, any means becomes powerful. Means are not powerful or powerless. Infuse any means with love and life enters; where love is absent, life is absent.

इसलिए अक्सर ऐसा हो जाता है, कोई तुमसे कहता है कि कृष्ण को पूजो, मुझे देखते नहीं मैं कितना आह्लादित हो रहा हूं कृष्ण को पूज कर! तुम भी लोभ में पड़ते हो, सोचते हो शायद कृष्ण की पूजा से कुछ होता होगा।

Often it happens: someone tells you, “Worship Krishna; look how ecstatic I am worshipping Krishna!” You feel tempted—“Perhaps something happens through Krishna-worship.”

ध्यान रखना, कृष्ण का इसमें कुछ हाथ नहीं है। यह कृष्ण की पूजा करने वाले में ही सब कुछ छिपा है--उसके प्रेम में छिपा है। उसने कृष्ण की मूर्ति पर अपने प्रेम को उंडेल दिया, वह मूर्ति जीवंत हो गई। उसने इतना प्रेम उंडेल दिया है कि अब वह मूर्ति पत्थर नहीं रही, पाषाण नहीं रही, उसमें प्राण आ गए हैं। उसने अपने हृदय की धड़कन मूर्ति में रख दी है। इसका नाम भाव-प्रतिष्ठा है। अब मूर्ति की तरफ से वह स्वयं श्वास लेता है। यह मूर्ति उसके लिए मूर्ति नहीं है। तुम्हारे लिए मूर्ति है, उसके लिए मूर्ति नहीं है। उसके लिए यह इतनी जीवंत है जितना वह स्वयं भी जीवंत नहीं है। उसने अपना सब निछावर कर दिया है।

Remember, Krishna has done nothing here. Everything is hidden within the worshipper’s love. He has poured his love upon a statue, and it has become alive. He has poured so much love that the stone is no longer stone—life has entered. He has placed his heartbeat into the statue. This is called bhāva-pratiṣṭhā—consecration by feeling. Now, the statue breathes for him. It is not a statue for him, though it is for you. For him, it is more alive than he himself is. He has offered himself utterly.

और तब उसके सामने मूर्ति का एक अप्रतिम रूप प्रकट होता है। उसकी आंख के सामने मूर्ति साकार हो उठती है। वह कृष्ण से बोलता है, बतियाता है। प्रश्न करता, उत्तर भी लेता। और ध्यान रखना, सब उसके भीतर हो रहा है। प्रश्न भी उसका है, उत्तर भी उसका है। लेकिन फिर भी एक क्रांति घट रही है। प्रश्न उसके मन का है, उत्तर उसकी आत्मा से आ रहा है। और वही आत्मा कृष्ण है। लेकिन उसने अपनी आत्मा को एक सहारा दे दिया कृष्ण का। अब कृष्ण के बहाने उसकी आत्मा बोल सकती है। कृष्ण का आधार दे दिया। उसका केंद्र उसकी ही परिधि से बोल रहा है। परिधि का प्रश्न है, केंद्र का उत्तर है। लेकिन अब उत्तर पकड़ने की उसे सुविधा हो गई है, क्योंकि वहां कृष्ण सामने हैं। कृष्ण के दर्पण से उत्तर झलक कर लौटता है, तो उसे यह भय नहीं होता कि मेरा ही उत्तर है। उत्तर उसका ही है। लेकिन इतना आत्मविश्वास नहीं है कि अपने उत्तर को स्वयं खोज ले। एक बहाने की, एक निमित्त की जरूरत है।

Then, an unparalleled form of the statue manifests before him. The idol becomes living. He speaks to Krishna, converses, questions and receives answers. Note: all is happening within him. The question is his; the answer is his. Yet a revolution occurs. The question is from his mind; the answer arises from his soul—and that soul is Krishna. But he has given his soul a support in Krishna; by means of Krishna, his soul can speak. He has given Krishna as a base. His center is speaking through his circumference. The circumference questions; the center answers. Now the answers become catchable because Krishna is present; reflected in Krishna’s mirror, the answer returns to him, so he is not afraid, “Perhaps it’s my own mind.” The answer is his, but he lacks the confidence to find it himself. He needs a pretext, a channel.

जो सीधा उतर सकता है अपने भीतर, उसे भी उत्तर मिल जाएगा। लेकिन उसे सदा एक संदेह रहेगा कि पता नहीं मेरा उत्तर है, कहां तक ठीक हो? हो सकता है मेरे मन ने धोखा दिया हो। हो सकता है मैंने गढ़ लिया हो। हो सकता है जो मैं चाहता था वैसा मैंने सोच लिया हो; मेरी वासना इसके भीतर छिपी हो। ये सारी शंकाएं उठेंगी। तुम जान कर चकित होओगे, सदगुरु तुमसे वही कहता है, केवल वही कहता है, जो अगर तुम गौर से खोजते तो अपने भीतर ही पा लेते। सदगुरु दर्पण है। वह तुम्हारे अंतस्तल को झलका देता है। लेकिन उसमें जब झलक मिलती है, तुम्हें भरोसा आता है। तुम निश्चिंतता से चल सकते हो, तुम्हें एक सुरक्षा मालूम होती है कि कोई मजबूत हाथ मुझे पकड़े हुए हैं, मैं अकेला नहीं हूं। यह निश्चिंतता यात्रा को गति दे देती है, प्राण दे देती है।

One who can descend directly within will also receive answers; but he may always be in doubt—“Is this mine? How true? Perhaps my mind tricked me; perhaps I fabricated what I wanted; perhaps my desire is hidden within.” All these doubts arise. You will be surprised: a true Master tells you only that which, had you searched deeply, you would have found within yourself. The Master is a mirror. He reflects your inner depth. But when you see it there, you gain trust. You can walk with confidence, feeling a strong hand holds you—you are not alone. That assurance gives speed to the journey, breath to the journey.

जहां भी तुम प्रीति को उंडेल दोगे, वहीं क्रांति घट जाती है। प्रेम क्रांति है। प्रेम पत्थर को रूपांतरित कर देता है। और जहां प्रेम नहीं है, वहां जीवंत व्यक्ति भी पत्थर होकर रह जाता है। तुमने देखा? जिस व्यक्ति से तुम्हारा प्रेम नहीं है, वह व्यक्ति है या नहीं है, तुम्हें कोई अंतर नहीं पड़ता। पड़ोस में कोई मर गया, तुम सुन भी लेते हो, कहते हो बुरा हुआ, मगर वह भी सब औपचारिक है। तुम्हारे भीतर कोई रेख नहीं खिंचती। लेकिन तुमने अगर किसी पत्थर की मूर्ति को भी प्रेम किया और वह टूट गई, तो तुम रोओगे। तुम्हारा हृदय टुकड़े-टुकड़े हो जाएगा। जीवन वहीं होता है जहां तुम्हारा प्रेम होता है। जीवन वहीं दिखाई पड़ता है जहां तुम प्रेम की आंख से देखते हो। नहीं तो कहीं जीवन दिखाई नहीं पड़ता।

Wherever you pour love, revolution happens. Love is revolution. Love transforms stone. Where love is not, even a living person becomes stone. You’ve seen it: someone you don’t love—whether he exists or not makes no difference to you. A neighbor dies; you hear it—you say, “How unfortunate”—all formalities. No line is drawn within. But love a stone statue, and if it breaks, you weep. Your heart shatters. Life exists where your love exists. Life appears where you look with eyes of love. Otherwise, life appears nowhere.

शांडिल्य कहते हैं: ‘प्रेम को जिस साधन में डाल दोगे...’

Shandilya says: “Wherever you pour love into a means...”

उन्होंने बड़ा रूपांतर कर दिया, साधन के बीच विवाद नहीं रखा कि कौन साधन ठीक है। क्योंकि कोई कहता है कीर्तन ठीक है, कीर्तन से पहुंचना होगा। कोई कहता है, कीर्तन से क्या होगा? तुम्हारी ही आवाज, तुम्हीं गुनगुनाते रहोगे। नाचने से क्या होगा? तुम्हारे ही पैर, तुम्हीं नाचते रहोगे। अज्ञानी नाचेगा, नाचने से ज्ञानी कैसे हो जाएगा? अज्ञानी गीत गाएगा, गीत गाने से ज्ञानी कैसे हो जाएगा? अज्ञान से गीत जन्म रहा है, अज्ञान से नृत्य पैदा हो रहा है, वह अज्ञान को मिटाएगा कैसे? जो अज्ञान से पैदा होता है, वह अज्ञान को कैसे मिटाएगा? तो वह कहेगा, नहीं, कीर्तन से कुछ भी नहीं होगा, सत्संग करो। सदगुरु के पास बैठो। सत्संग प्रमुख है।

He made a great shift—he did not prolong the dispute over which means is correct. Someone will say, “Kirtan is right, one reaches through kirtan.” Another will say, “What will kirtan do? It is your own voice—you will keep humming yourself. What will dancing do? Your own legs—you will keep dancing. If the ignorant dances, how will he become wise by dancing? A song born of ignorance—how will it remove ignorance? What is born of ignorance cannot remove ignorance. So nothing happens through kirtan. Sit in satsang. Sit with a true Master. Satsang is primary.”

लेकिन तुम सदगुरु के पास बैठ सकते हो और फिर भी दूर रह सकते हो। सदगुरु को देखना कहां आसान है? आमने-सामने खड़े होकर भी तो चूकना हो जाता है। आंख में आंख डाल कर बुद्ध तुम्हें देखते हैं और चूकना हो जाता है। तुम नहीं देख पाते। तुम्हें भरोसा ही नहीं आता। तुम्हारी जिंदगी संदेहों से, शंकाओं से भरी है। तुम्हें हजार शंकाएं उठती हैं। तुम्हारी हजार धारणाएं बीच में बाधा बनती हैं। बुद्ध तुम्हारे पास से गुजर जाते हैं, तुम वैसे के वैसे रह जाते हो, तुम्हारे भीतर कुछ भी डोलता नहीं, तुम्हारे भीतर कोई रोमांच नहीं होता। तुम्हारे भीतर कोई खबर ही नहीं पड़ती। बुद्ध अदृश्य ही रहे आते हैं। तुम्हारे लिए दृश्य नहीं हो पाते। सत्संग से भी क्या होगा? सुनते रहो बैठे हुए! बार-बार सुनते-सुनते, सुनते-सुनते धीरे-धीरे सुनना भी भूल जाएगा। वही-वही सुनते-सुनते तुम सोचोगे--अब सुनने में भी क्या सार है?

But you can sit with a Master and still remain far. Seeing the Master is not easy. Even face to face, you can miss. Buddha looks into your eyes and you still miss. You cannot trust. Your life is filled with doubts and suspicions. Thousands of assumptions stand in the way. Buddha passes by and you remain the same—nothing stirs, no thrill, no news within. Buddha remains invisible. For you, he cannot become visible. What will satsang do? Sit and listen? Listening again and again, you slowly forget how to listen. Hearing the same thing again and again, you think—what is the point?

इसीलिए तो लोग मंदिरों में तुम्हें सोते हुए मिलेंगे। धर्मसभाओं में सोते मिलेंगे। उन्हें पहले ही से पता है--वही राम-कथा! उन्हें सब पता है कि आगे क्या होगा। उसमें कुछ फर्क भी तो नहीं होता। तुम थोड़ा सोचो, एक ही फिल्म अगर तुम्हें बार-बार देखनी पड़े, तुम कितने दिन तक जागे हुए देख सकोगे? एक बार, दो बार, तीन बार, फिर तुम्हें सब पता है कि आगे क्या होने वाला है। जिस उपन्यास को तुमने एक बार पढ़ लिया उसे कितनी बार पढ़ सकोगे? लोग राम-कथा को बार-बार पढ़ रहे हैं। क्या पढ़ रहे होंगे? अब पढ़ नहीं रहे हैं, अब सिर्फ अंधे की तरह, बहरे की तरह दोहराए चले जा रहे हैं। अब उनके भीतर कोई अर्थ पैदा नहीं होता। अब उनके भीतर कोई तरंग पैदा नहीं होती। एक जड़ स्थिति हो गई है। लोगों को शास्त्र कंठस्थ हो गए हैं। ऐसे ही सदगुरु के पास बैठ-बैठ कर उसकी बातें कंठस्थ हो जाएंगी। फिर तुम सुनते भी रहोगे और सुनोगे भी नहीं और सोए भी रहोगे। सत्संग से क्या होगा?

That’s why you find people sleeping in temples and religious assemblies. They already know—“the same Ram-katha!” They know what comes next. Nothing changes. Think a little: if you had to watch the same film again and again, how long would you stay awake? Once, twice, thrice—then you know what comes next. A novel you’ve read once—how many times can you reread? People keep reading the Ram-katha. What are they reading? They’re not reading anymore; they’re just repeating blindly, deafly. No meaning is born within. No wave arises. A dead state. Scriptures get memorized. Likewise, sitting with a Master, his words may get memorized. Then you keep hearing without listening and keep sleeping. What will satsang do?

तो दूसरी तरफ लोग हैं जो कहते हैं, सत्संग से कुछ भी नहीं होगा। पूजा करो, आरती उतारो, अर्चना के थाल सजाओ; कुछ करो। सुनने से क्या होगा? इनमें विवाद चलता रहा है।

So, on the other side, some say satsang is useless—do worship, wave the lamp, arrange plates of offerings; do something. What will listening do? Thus the debate goes on.

लेकिन शांडिल्य ने ठीक किया, उस विवाद को एक झटके में तोड़ दिया। यही ज्ञानी की कला है। एक झटके में विवाद को तोड़ दिया! सारा रूप बदल दिया। नया अर्थ दे दिया। अर्थ यह दिया--

Shandilya did the right thing—he broke the debate in a single stroke. This is the art of the wise. He shattered the frame and gave a new meaning:

ईश्वर तुष्टेः एकः अपि बली।

‘ईश्वर के प्रीत्यर्थ एकमात्र साधन ही बलवान है।’

“Īśvara tuṣṭeḥ ekaḥ api balī.” “For pleasing the Divine, even one single means is strong.”

उसके प्रेम की असली बात है।

The essence is his love.

तू मेरी कैदे-मोहब्बत से निकल सकता नहीं,

तेरी सूरत दिल में है, तेरा तसव्वुर दिल में है।

मुझसे तुम दामन बचा कर जाओगे आखिर कहां,

याद आ सकता हूं मैं, दिल में समा सकता हूं मैं।

“You cannot escape the prison of my love, your image dwells in my heart, your thought dwells in my heart. Where will you go, snatching your hem from me? I can arise as remembrance within you, I can dwell within your heart.”

और ध्यान रखना, जितना तुम परमात्मा को अपने दिल में समा लोगे, उतने ही तुम परमात्मा के दिल में समा जाते हो। एक अनुपात है। इस अनुपात में कभी भेद नहीं पड़ता। तुम जितनी उसकी याद करते हो, उतनी ही दूसरी तरफ से भी याद शुरू हो जाती है। परमात्मा तो तुम जो करते हो उसी का प्रतिफलन है। तुम उसकी याद करते हो, तो उस तरफ से ध्वनियां उठने लगती हैं। यह अस्तित्व, प्रतिपल तुम जो उसके साथ करते हो, वही दोहरा देता है। अगर तुम गालियां बकते हो, तो गालियां तुम पर लौट कर गिर जाती हैं। अगर तुम प्रेम फैलाते हो, तो प्रेम तुम पर बरस जाता है।

And remember: as much as you let the Divine dwell in your heart, by the same proportion you dwell in the Divine’s heart. There is a ratio that never deviates. As much as you remember him, from the other side remembrance begins as well. The Divine reflects back precisely what you do. If you hurl abuse, abuse falls back on you. If you spread love, love showers upon you.

ध्यान रखना, जो तुम्हें मिलता है, खोजबीन करोगे तो तुम पाओगे कि तुमने इस जगत को वही दिया था। वही तुम्हें मिलता है। इसे सिद्धांत की भाषा में कहो तो कर्म का सिद्धांत।

Mark this well: whatever you receive—if you inquire—you will find it is exactly what you gave forth to the world. Call it, in doctrinal language, the law of karma.

ऐसा नहीं है कि कोई परमात्मा वहां बैठा है, जो हिसाब लगा रहा है कि तुमने कितनी चोरी की और कितना ब्लैक मार्केट किया और कितनी रिश्वत खाई और कितनी बेईमानी की। इस सबका हिसाब कौन रखेगा? नहीं, इस हिसाब की जरूरत भी नहीं है। तुम जो करते हो, जगत अनिवार्यरूपेण उसे तुम्हीं पर लौटा देता है। तुम्हारा कृत्य तुम्हारा भविष्य हो जाता है। जिसने आनंद के भाव से भर कर परमात्मा को स्मरण किया है, उसके ऊपर परमात्मा सब तरफ से बरसने लगेगा।

It is not that some God sits up there keeping ledgers of your thefts, black marketeering, bribes, and frauds. Who would keep such accounts? There is no need. Whatever you do, existence inevitably returns to you. Your action becomes your future. One who remembers the Divine with a heart full of joy—upon him, from all sides, the Divine begins to shower.

तुम बुझाओ प्यास मेरी या जलाए फिर तुम्हारी याद।

स्वर्ण-चांदी के कटोरों

में भरा था झलमलाता नीर,

मैं झुका सहसा पिपासाकुल

मगर फिर हो गया गंभीर--

भेद पानी और पानी,

“Quench my thirst, or let your remembrance set it aflame again. In cups of gold and silver sparkling water was poured; parched, I bent to drink but turned suddenly grave— there is a difference between water and water, there is a difference between thirst and thirst— either quench my thirst, or let your remembrance set it aflame again.

प्यास में औ’ प्यास में भी भेद,

 

तुम बुझाओ प्यास मेरी या जलाए फिर तुम्हारी याद।

पंखुरी पर ओस की दो

बूंद में भी डूबता है कौन,

उस घड़ी की ही प्रतीक्षा

में कभी गाता, कभी हूं मौन,

जब अमृत सागर सुनेगा,

On a petal, upon two drops of dew—who dives and drowns? Awaiting that very moment I sometimes sing, sometimes fall silent, when the ocean of nectar will listen, beat his head into foam made form, and the sea will hold a love-dialogue between wine and poison. Quench my thirst, or let your remembrance set it aflame again.”

सिर धुनेगा फेन बन साकार

 

औ’ करेंगे सिंधु हाला औ’ हलाहल के प्रणय-संवाद।

 

तुम बुझाओ प्यास मेरी या जलाए फिर तुम्हारी याद।

 

भक्त कहता है, दो ही उपाय हैं अब—

The devotee says there are only two ways now—

तुम बुझाओ प्यास मेरी या जलाए फिर तुम्हारी याद।

“Quench my thirst, or let your remembrance set it aflame again.”

या तो बुझा दो मेरी प्यास को या ऐसा जला दो मेरी प्यास को कि मैं उसी में राख हो जाऊं। मगर ये दो बातें दो नहीं हैं। जब तुम अपनी प्यास को इतना जगा लोगे कि उसी में राख हो जाओ, तभी प्यास बुझती है। प्यास का पूरा हो जाना प्यास का बुझ जाना है। दर्द का पूरा हो जाना दर्द का दवा हो जाना है। जब तक प्यास अधूरी है तभी तक भटकाव है। ईश्वर के प्रति प्रेम ऐसा हो कि तुम मिटने को तैयार होओ, तो इसी घड़ी मिलन हो सकता है। कीमत तो चुकानी ही पड़ेगी।

Either quench it, or inflame it so utterly that I am burnt to ash in it. But these two are not two. When you stoke your thirst so completely that you burn to ash in it—only then thirst is quenched. The completion of thirst is its quenching. The completion of pain is its remedy. So long as thirst is partial, wandering persists. Let love for God be such that you are ready to vanish—then, in that very instant, union can happen. The price must be paid.

लोग सस्ते में चाहते हैं। लोग पूछते हैं: ईश्वर कहां है, हम ईश्वर को देखना चाहते हैं। मैं उनसे पूछता हूं, तुम ईश्वर को पाने के लिए चुकाना क्या चाहते हो? जब भी मुझसे कोई आकर पूछता है, ईश्वर को दिखा दें! तो मैं कहता हूं, ईश्वर तो दिख जाएगा, वह कोई बड़ी बात नहीं है, वह तो सरल बात है, असली सवाल यह है--तुम चुकाने को क्या तैयार हो?

People want it cheap. They ask: “Where is God? We want to see God.” I ask them, “What are you ready to pay to attain God?” When someone comes and says, “Show me God!” I say, “God will be seen—that’s not the big thing; that’s simple. The real question is—what are you ready to pay?”

वे कहते हैं, चुकाना? चुकाना क्या है? ईश्वर को देखना भर है।

They say, “Pay? Pay what? It’s only a matter of seeing God.”

चुकाने की जरा तैयारी नहीं है। अगर उनसे कहो कि एक घड़ी बैठ कर गीत गुनगुना लिया करें रोज उसकी याद में। वे कहते हैं, यह न हो सकेगा, समय कहां है? उनसे कहो कि नाच लिया करो कभी। वे कहेंगे, लोग हंसेंगे। पत्नी-बाल-बच्चे हैं, प्रतिष्ठा का सवाल है। उनसे कहो, कुछ भी न किया करो, एक घंटा बैठ जाया करो आंख बंद करके, भूल जाया करो बाहर के जगत को थोड़ी देर के लिए। वे कहते हैं, यह कैसे हो सकता है? विचार कहीं बंद हुए हैं? विचार बंद हो ही नहीं सकते! वे मान कर ही बैठे हैं।

Not an ounce of readiness to pay. If you ask them to hum a song daily for an hour in remembrance, they say, “That won’t be possible—where is the time?” Ask them to dance sometimes—“People will laugh. We have wife and children—what of our respectability?” Ask them, “Do nothing—just sit for an hour with eyes closed, forget the outside for a little while.” They say, “How can that be? Can thoughts be stopped? Thoughts cannot stop!” They are convinced beforehand.

कचरा विचारों को भी छोड़ने की तैयारी नहीं है, जिनमें तुम्हारा कुछ जाएगा नहीं। जिनके होने से तुम्हें कुछ मिला भी नहीं है। सिनेमा जाने को उनके पास समय है, होटल में बैठने को उनके पास समय है, ताश खेलने को उनके पास समय है, व्यर्थ की बकवास करने को उनके पास समय है, अखबार पढ़ने को उनके पास समय है, लेकिन अगर ध्यान की बात करो, तत्क्षण उनका उत्तर आता है--समय कहां है? रोटी-रोजी कमाएं कि ध्यान करें? यह बात वे नहीं पूछते सिनेमा जाते समय कि समय कहां है। तुम देखते हो, सिनेमा के सामने कतार लगी रहती है--उन्हीं लोगों की जिनसे ध्यान का कहो, तो वे कहते हैं, समय नहीं है।

They are not even ready to drop the garbage of thoughts—thoughts that will cost them nothing to drop, thoughts that never gave them anything. They have time for cinema, for sitting in cafés, for playing cards, for idle chatter, for reading newspapers; but if you speak of meditation, instantly they reply—“Where is the time? Should we earn our bread or meditate?” They do not ask this while going to the movies. You see the queues outside the cinemas—the very same people who say they have no time to meditate.

ठीक बात खयाल में ले लेना, परमात्मा को पाने के लिए हम कुछ चुकाने को राजी नहीं हैं। एक घड़ी भी शांत बैठने के लिए राजी नहीं हैं। हम चाहते हैं मुक्त मिलना चाहिए। इसलिए इस सदी में परमात्मा खो गया है। परमात्मा तो उतना ही है जितना पहले था, लेकिन दाम चुकाने वाले लोग खो गए हैं, खरीददार नहीं रहे। मुफ्त चाहते हैं। परमात्मा खुद उनके द्वार पर आए, उनके चरण दबाए और कहे कि मुझे देख लो। तो भी शायद वे कहेंगे कि समय कहां है? फिर आना! अभी और हजार काम पड़े हैं।

Mark it: we are not ready to pay anything to attain God. Not even willing to sit quietly for an hour. We want it for free. Hence, in this century, God has been lost. God is as much as ever—but those ready to pay are lost; there are no buyers. People want it free—God should come to their door, massage their feet, and say, “Please look at me.” And they might still say, “No time. Come later! Many errands to run.”

मेरे देखे परमात्मा को केवल वे ही लोग देख पाते हैं जो चुकाने की हिम्मत रखते हैं।

In my view only those see God who have the courage to pay.

अबन्धः अर्पणस्य मुखम्‌।

‘अर्पण से बंधन-मुक्त हो जाता है।’

“abandhaḥ arpaṇasya mukham.” “Offering is the doorway to freedom from bondage.”

बड़े बहुमूल्य सूत्र हैं। शांडिल्य कह रहे हैं कि अगर तुम प्रेम में अर्पित हो जाओ, फिर सारे कर्मों के बंधन समाप्त हो जाते हैं। तुम एक बार भी अपने को समर्पित कर दो, कह दो कि मैं तेरा हूं; अब तू जो करवाएगा, करूंगा; तू जो नहीं करवाएगा, नहीं करूंगा; बुरा तेरा, भला तेरा; साधुता तेरी, असाधुता तेरी; अब मैं तेरा हूं; अब मैं नहीं कहना छोड़ता हूं; अब मैं सिर्फ हां ही कहूंगा; तुम आज्ञा देना और मैं हां कहूंगा; तू पूरब ले जाए तो पूरब, तू पश्चिम ले जाए तो पश्चिम; तू जहां ले जाए, जाऊंगा; तू नरक भेज दे तो नरक जाऊंगा; शिकायत नहीं होगी, अब मैं तेरे हाथों में अपने को सौंपता हूं, ऐसा जिसने कहा, ऐसा जिसने भीतर से किया, उसके जीवन में रूपांतरण हो जाता है।

These are precious sutras. Shandilya says that if you offer yourself in love, all the bonds of action dissolve. Offer yourself wholly once—say, “I am yours; whatever you have me do, I will do; what you don’t have me do, I won’t; good is yours, bad is yours; virtue yours, vice yours; I am yours; I drop the ‘I will’; I will only say ‘yes’; you give the command and I will say ‘yes’; if you take me east, east; if west, west; wherever you take me, I will go; if you send me to hell, I will go—no complaint. I surrender myself into your hands.” One who says this and does this within—his life is transformed.

क्या रूपांतरण हो जाता है? कर्ताभाव समाप्त हो जाता है। तुम कर्ता नहीं रहे, परमात्मा कर्ता हो गया। तुम कौन रहे अब? तुम एक कठपुतली हो गए। भक्ति का सारा सार कठपुतली के नाच में है।

What transforms? The doer-ego dissolves. You are no longer the doer; the Divine is the doer. What are you now? A puppet. The whole essence of devotion is in the dance of the puppet.

देखी? कठपुतली का नाच देखा? भीतर छिपा रहता है उनको नचाने वाला। उसके हाथ में कठपुतलियों के धागे रहते हैं। कठपुतलियां रोती हैं, गाती हैं, नाचती हैं, लड़तीं-झगड़तीं, प्रेम भी करतीं, सब चलता है। लेकिन कठपुतली का अपना कुछ भी नहीं है। कठपुतली किसी के इशारे पर नाच रही है।

Have you seen a puppet show? The puppeteer is hidden. The strings are in his hands. The puppets weep, sing, dance, quarrel, love—everything happens. But the puppet has nothing of its own. It dances on another’s cue.

भक्ति का सार-सूत्र इतना है कि कठपुतली हो जाओ। यह कहना छोड़ दो कि मैं करूंगा, कि मेरे किए कुछ हो सकता है। जहां मैं गया, कर्ताभाव गया, वहीं कर्म भी गया। फिर परमात्मा सम्हाल लेता है। उस क्षण से ही जीवन में प्रसाद की वर्षा शुरू हो जाती है। दुनिया ऐसे ही चलती है, तुम जो करते हो यही काम जारी रहता है, मगर फिर भी सब बदल जाता है। अब तुम कर्ता नहीं रह जाते। सफलता मिलती है तो तुम यह नहीं कहते कि मैं सफल हुआ; देखो, मैं कुछ खास। असफलता मिलती है तो तुम रोते नहीं, तुम यह नहीं कहते कि मैं असफल हो गया, आत्महत्या कर लूंगा। अब सुख और दुख में भेद नहीं रह जाता।

The essence of devotion is: become a puppet. Drop the claim “I will do,” or that anything can be done by “me.” Where the “I” goes, the doer-ego goes—action as bondage goes too. Then the Divine takes charge. From that moment, grace begins to shower. Life goes on as before—you continue to do what you did—and yet everything changes. You are no longer the doer. If success comes, you do not say “I succeeded; see—I’m special.” If failure comes, you don’t weep; you don’t say “I failed; I’ll kill myself.” The distinction between pleasure and pain disappears.

सुख-दुख में भेद क्या है? जब तक तुम कर्ता हो तब तक भेद है। सफलता-असफलता में भेद क्या है? जब तक मैं करने वाला हूं तब तक भेद है। जब मैं करने वाला नहीं, तो सफलता हो तो उसकी, असफलता हो तो उसकी। कठपुतली को जिता दे कि हरा दे, कठपुतली को क्या लेना-देना है? गिरा दे कि उठा दे, राजसिंहासन पर बिठा दे कि सूली पर लटका दे, कठपुतली को क्या लेना-देना है?

What is the distinction between pleasure and pain? As long as you are the doer, there is a distinction. Between success and failure? As long as you are doing, there is. When you are not the doer—success is his, failure is his. Whether the puppet is made to win or to lose—what does it matter to the puppet? Whether it is dropped or lifted, placed on a throne or hung on a cross—what is that to the puppet?

अबन्धः अर्पणस्य मुखम्‌।

‘अर्पण से बंधन-मुक्ति हो जाती है।’

“abandhaḥ arpaṇasya mukham.” “By offering, bondage is undone.”

अर्पित तुमको मेरी आशा, और निराशा, और पिपासा।

पंख उगे थे मेरे जिस दिन

तुमने कंधे सहलाए थे,

जिस-जिस दिशि-पथ पर मैं विहरा

एक तुम्हारे बतलाए थे,

विचरण को सौ ठौर, बसेरे

“To you I offer my hope, my despair, my thirst. The day wings sprouted on me, it was you who stroked my shoulders. Every path I roamed, you were the one who showed it. For wandering, a hundred places; for resting, only your embracing arms— To you I offer my hope, my despair, my thirst.

को केवल गलबांह तुम्हारी

 

अर्पित तुमको मेरी आशा, और निराशा, और पिपासा।

नाम तुम्हारा ले लूं, मेरे

स्वप्नों की नामावलि पूरी,

तुम जिससे संबद्ध नहीं, वह

काम अधूरा, बात अधूरी

तुम जिसमें डोले वह जीवन,

If I take your name, the roll of my dreams is fulfilled. That with which you are not connected is an unfinished work, an incomplete word. The life that moves is the life in which you move, the voice that speaks is the voice in which you speak— If not dead and dumb, then all my longings, all my desires— are offered to you, my hope, my despair, my thirst.

तुम जिसमें बोले वह वाणी,

 

मुर्दा-मूक नहीं तो मेरे सब अरमान, सभी अभिलाषा।

 

अर्पित तुमको मेरी आशा, और निराशा, और पिपासा।

 

तुमसे क्या पाने को तरसा

 

करता हूं कैसे बतलाऊं,

 

तुमको क्या देने को आकुल

रहता हूं कैसे जतलाऊं,

यह चमड़े की जीभ पकड़ कब

पाती है मेरे भावों को,

इन गीतों में पंगु स्वर्ग में नर्तन करने वाली भाषा।

अर्पित तुमको मेरी आशा, और निराशा, और पिपासा।

What I have yearned to gain from you, how can I tell? What I have been eager to give you, how can I show? When does this leather tongue ever catch my feelings? In these songs—crippled language that longs to dance in heaven— To you I offer my hope, my despair, my thirst.”

सब अर्पित--आशा, निराशा, पिपासा। सब अर्पित--अंधेरा, प्रकाश, सुख-दुख, आकांक्षाएं, विषाद। सब अर्पित।

Offer everything—hope, despair, thirst. Offer everything—darkness and light, pleasure and pain, aspirations and melancholy. Offer all.

अर्पित तुमको मेरी आशा, और निराशा, और पिपासा।

To you I offer my hope, my despair, my thirst.

कुछ बचाना मत। यह मत सोचना कि अच्छा-अच्छा अर्पित करें। वह भी अहंकार है। साधुता अर्पित करें। वह भी अहंकार है। फूल ही फूल मत ले जाना प्रभु के चरणों में, अन्यथा चूक हो जाएगी। तुम्हारे कांटों का क्या होगा? लोग फूल ही फूल चढ़ाते हैं।

Don’t hold anything back. Don’t think, “I will offer only the good.” That too is ego. “I will offer my saintliness.” That too is ego. Don’t take only flowers to the Lord’s feet—otherwise you will miss. What about your thorns? People offer only flowers.

मैं एक गांव में बहुत दिन तक रहा। मैंने एक बड़ा बगीचा लगा रखा था। मेरे पड़ोस के एक वृद्ध सज्जन रोज सुबह आ जाते थे--थोड़े फूल चाहिए, मंदिर जा रहा हूं। उनको मैंने कई बार फूल तोड़ते देखा। एक दिन मैंने उनसे कहा, कभी कांटे भी ले जाओ।

I lived long in a village. I had planted a large garden. An elderly gentleman would come every morning—“I need some flowers, I’m going to the temple.” I watched him plucking flowers many times. One day I said, “Sometimes take thorns too.”

उन्होंने कहा, आप कहते क्या हैं? कांटे! किस शास्त्र में लिखी है कांटे चढ़ाने की बात!

He said, “What are you saying—thorns? Which scripture says to offer thorns?”

मैंने उनसे कहा, ऐसा कोई शास्त्र ही नहीं है जिसमें यह न लिखा हो। इशारे हैं शास्त्रों में, सीधा-सीधा शायद न भी लिखा हो, लेकिन मैं तुमसे कहता हूं--कांटे भी ले जाओ। क्योंकि फूल तो तुम चढ़ा दोगे, तुम्हारे कांटों का क्या होगा? स्वर्ग तो तुम चढ़ा दोगे, तुम्हारे नरक का क्या होगा? अपने देवता को तो चढ़ा दोगे, अपने दानव का क्या होगा? वह तुम्हारे पास बचा रह जाएगा। तुम उसी में जकड़ जाओगे। सब चढ़ा दो! अब यह भी भेद क्या करना जब चढ़ाने ही गए हो! सब उसका है। ऐसे भी उसका है, तुम चढ़ाओ या न चढ़ाओ, ऐसे भी उसका है। लेकिन चढ़ा दो तो तुम्हारे जीवन में बड़ा फर्क पड़ जाएगा। त्वदीयं वस्तु, तुभ्यमेव समर्पये। तेरी चीज, तुझे ही समर्पित।

I said, “There is no scripture that does not say it. There are hints everywhere; perhaps not bluntly—but I am telling you: take thorns too. For you will offer flowers—what will become of your thorns? You will offer your heaven—what of your hell? You will offer your god—what of your demon? That demon will remain with you. You will be trapped in that. Offer everything! Why make distinctions when you are offering? All is his anyway—whether you offer or not. But if you offer, your life will be transformed. Tvadīyaṁ vastu tubhyameva samarpaye—what is yours, I offer back to you. It was never mine.”

ऐसे भी तुम्हारी नहीं है। तुम्हारे पास है क्या देने को? तुम उसके हो, तुम्हारे पास देने को हो भी क्या सकता है?

You have nothing to give. You belong to him—what can you possibly have to give?

लेकिन तुमने अकड़ बना ली है। जो तुम्हारा नहीं है, उस पर तुमने अपने होने का कब्जा कर रखा है। तुमने जमीन पर रेखाएं खींच दी हैं कि यह मेरी जमीन, यह मेरा देश, यह मेरा घर; यह मेरी पत्नी, यह मेरा बेटा--ये तुम्हारी खींची हुई लकीरें हैं, ये सब गैर-कानूनी हैं। क्योंकि सब उसका है। तुम्हारा यहां कुछ भी नहीं है। यहां मेरा-तेरा ही संसार है।

But you have put on airs. What is not yours, you have claimed as yours. You have drawn lines on the earth: my land, my nation, my house; my wife, my son—these are lines you have drawn, all illegal. For all belongs to him. You own nothing here. The whole world is only “mine” and “thine.”

अर्पित तुमको मेरी आशा, और निराशा, और पिपासा।

To you I offer my hope, my despair, my thirst.

पंख उगे थे मेरे जिस दिन

तुमने कंधे सहलाए थे,

The day wings sprouted on me, you stroked my shoulders.

उसके ही कंधे सहलाने पर पंख उगते हैं। वही श्वास लेता है तो तुम श्वास लेते हो। वही धड़कता है तो तुम्हारा हृदय धड़कता है। वही तुम्हारा जीवन है--जीवन का जीवन।

Only when he strokes your shoulders do wings sprout. When he breathes, you breathe. When he beats, your heart beats. He is your life—the life of your life.

जिस-जिस दिशि-पथ पर मैं विहरा

एक तुम्हारे बतलाए थे,

Every path I roamed, you were the one who showed it.

तुम चाहे जानो और चाहे न जानो, वही तुम्हारे धागों को खींच रहा है। और जहां-जहां तुम विहरे हो, जिन-जिन रास्तों पर चले हो, उसके ही बतलाए चले हो। लेकिन तुम अपनी अकड़ बना ले सकते हो।

Whether you know it or not, it is he who is pulling your strings. Wherever you have roamed, on whichever paths you have walked—you walked by his showing. But you can put on your pride.

मैंने सुना है, एक पत्थरों की ढेरी लगी थी एक राजमहल के पास। एक बच्चा खेलता हुआ निकला, उसने एक पत्थर उठा कर राजमहल की खिड़की की तरफ फेंका। फेंका तो बच्चे ने था, लेकिन पत्थर का भी अहंकार होता है। पत्थर जब ढेरी से ऊपर उठने लगा तो उसने आस-पास पड़े हुए पत्थरों से कहा, मित्रो, मैं जरा यात्रा को जा रहा हूं।

I have heard: there was a heap of stones near a palace. A child playing nearby picked up a stone and flung it toward a palace window. The child threw—but stones have egos too. As the stone rose above the heap, it said to the stones below, “Friends, I am setting out on a journey.”

नीचे पड़े पत्थर ईर्ष्या से दबे रह गए। तड़पे, हिले-डुले, मगर हिल-डुल भी न सके। सोचा, यह विशिष्ट पत्थर है--अवतारी, असाधारण। हम तो उड़ ही नहीं सकते।

The stones below, burning with envy, writhed but could not move. They thought, “This is a special stone—incarnate, extraordinary. We cannot fly.”

उड़ने की आकांक्षा किसमें नहीं होती? पत्थर भी आकाश में उड़ना चाहते हैं। वे भी चांद-तारों से बात करना चाहते हैं। वे भी सूरज की यात्रा पर निकलना चाहते हैं। पंख की आकांक्षा किसको नहीं होती? तुम भी सपने देखते हो रात तब पंख उग आते हैं और आकाश में उड़ते हो। पत्थर भी सपने देखते हैं। उड़ने का मजा ऐसा है! उड़ने की मुक्ति ऐसी है! खुले आकाश का आनंद ऐसा है! उड़ना यानी स्वतंत्रता। कोई बंधन नहीं, सारा आकाश तुम्हारा है। कसमसाए, दुखी हुए, ईर्ष्या से जले, पड़े रह गए।

Who does not yearn to fly? Stones also want to soar in the sky—to talk to the moon and stars, to travel to the sun. Who does not long for wings? You too grow wings in dreams and fly. Stones also dream. The joy of flying is such! The freedom is such! The open sky! To fly is to be free—no bonds, the whole sky yours. They squirmed, suffered, burned with jealousy, and lay there.

पत्थर तो उठा, जाकर महल की खिड़की से टकराया, कांच चकनाचूर हो गया। अब जब पत्थर कांच से टकराता है तो कांच चकनाचूर हो जाता है। पत्थर चकनाचूर करता नहीं है, करना नहीं पड़ता पत्थर को कुछ। यह दोनों का स्वभाव ऐसा है कि पत्थर के टकराने से कांच चकनाचूर हो जाता है। इसमें पत्थर का कोई कृत्य नहीं है। लेकिन पत्थर हंसा और उसने कहा, मैंने लाख बार कहा है, मेरे रास्ते में कोई भी न आए। जो आएगा, चकनाचूर हो जाएगा।

The stone flew, struck the palace window, the glass shattered. When stone hits glass, glass shatters. The stone does nothing; nothing needs to be done—it is in the nature of both that when stone strikes, glass breaks. There is no deed of the stone here. But the stone laughed and said, “I have said a thousand times—let no one come in my way. Whoever does will be shattered.”

यही तुमने किया है। सोचना, यही तुमने कहा है। ऐसे ही तुम भी जीए हो। यह संयोग ही है, इसमें कुछ गौरव नहीं है पत्थर का। पत्थर पत्थर है, कांच कांच है, बस इतनी बात है। कांच कोमल है, पत्थर कठोर है, इतनी बात है। न पत्थर के किए कुछ हो रहा है, न कांच के लिए कुछ हो रहा है, स्वभावगत सब हो रहा है।

This is what you have done. Reflect—this is what you have said. This is how you have lived. It’s coincidence; there is no glory in it for the stone. Stone is stone, glass is glass—so it is. The glass is delicate; the stone is hard—so it is. Neither is the stone doing anything nor the glass; all is by nature.

कांच तो छितर कर टूट गया, पत्थर जाकर महल के भीतर कालीन पर गिरा। बहुमूल्य ईरानी कालीन! मालूम है पत्थर ने क्या कहा? पत्थर ने कहा, यात्री की, लंबी यात्रा की, थक भी गया, थोड़ा विश्राम करूं। गिरा है, लेकिन कहता है--विश्राम करूं!

The glass shattered, the stone fell onto the palace carpet—an expensive Persian carpet! Do you know what the stone said? “Traveler of a long journey, I’m tired—let me rest a bit.” It had fallen, but said, “Let me rest!”

नौकरी से तुम निकाले भी जाते हो तो तुम कहते हो--इस्तीफा दे दिया है। चुनाव हार जाते हो, तुम कहते हो--राजनीति का त्याग कर दिया, संन्यास ले लिया है।

When you are fired from your job, you say, “I resigned.” You lose an election and say, “I renounced politics; I have taken sannyas.”

महल के द्वार पर खड़े नौकर ने आवाज सुनी कांच के टूटने की, पत्थर के गिरने की, वह भागा, भीतर आया। उसने पत्थर को हाथ में उठाया--फेंकने के लिए। लेकिन पत्थर ने कहा कि बड़े भले लोग हैं, मेरे स्वागत में न केवल कालीन बिछा रखे थे, बल्कि सेवक भी लगा रखे हैं।

The doorman heard the sound of glass breaking and the thud of the stone, ran in, picked up the stone to throw it out. The stone said, “Such kind people—spread carpets for my welcome and posted servants too.”

नौकर ने पत्थर को उठा कर वापस खिड़की से नीचे फेंक दिया। मालूम है पत्थर ने क्या कहा? पत्थर ने कहा, बहुत दिन हो गए घर छोड़े, मित्रों की याद भी बहुत आती है, अब वापस चलूं!

The servant hurled it out the window. Do you know what the stone said, falling? “It’s been long since I left home. I miss my friends—let me go back.”

और जब पत्थर वापस गिर रहा था अपनी ढेरी पर, तो उसने कहा, मित्रो, तुम्हारी बड़ी याद आती थी। ऐसे तो महलों में निवास किया, राजाओं के हाथों में उठा, सम्राटों से मुलाकात हुई, मगर फिर भी अपना घर, अपने लोग, अपना देश--मातृभूमि--बड़ी याद आती थी, मैं वापस आ गया। उस सबको छोड़-छाड़ दिया।

And as it fell back onto its heap it said, “Friends, I missed you so much. I lived in palaces, in kings’ hands, met emperors—but still, one’s home, one’s people, one’s land—motherland—how I missed it! I have returned. I left all that behind.”

ऐसी जिंदगी है तुम्हारी। कौन हाथ तुम्हें जिंदगी में फेंक देता है, तुम्हें पता नहीं। क्यों तुम एक दिन जन्म जाते हो, तुम्हें पता नहीं। कौन तुम्हें जन्मा देता है, तुम्हें पता नहीं। क्यों? कुछ पता नहीं। मगर तुम कहते हो--मेरा जीवन, मेरा जन्म! जैसे तुम्हारा इसमें कुछ हाथ हो। जैसे तुमने निर्णय लिया हो! जैसे तुमसे पूछ कर किया गया हो। जैसे तुम्हें पता हो।

Such is your life. You don’t know what hand throws you into life. You don’t know why you were born. Who birthed you—you don’t know. Why? You know nothing. Yet you say—my life, my birth! As if you had a hand in it, as if you decided, as if it was done after consulting you, as if you knew.

फिर कौन तुम्हारे भीतर आकांक्षाएं जगाता है, कौन वासनाएं जगाता है, तुम्हें कुछ पता नहीं। लेकिन तुम कहते हो--मैं यह करके रहूंगा। मुझे संगीतज्ञ बनना है! मैं दुनिया को दिखा कर रहूंगा कि मुझे संगीतज्ञ बनना है! किसने तुम्हारे भीतर आकांक्षा उठाई है संगीतज्ञ बनने की? तुमने? तुम्हारे बस के बाहर है। उठी है, तुमने उठते पाया है इस वासना को। कि तुमने पाया कि बड़ा धन कमाऊंगा, कि एक सुंदर स्त्री पानी है, कि एक सुंदर पुरुष पाना है, मगर ये सारी आकांक्षाएं तुम्हारे भीतर उठी हैं। इन्हें तुमने उठाया नहीं है, तुम इनके मालिक नहीं हो। ये किस गहराई से आती हैं, तुम्हें कुछ पता नहीं। यह कौन धागे खींच रहा है, तुम्हें कुछ पता नहीं। कौन तुम्हें लड़ा रहा है जीवन के संघर्ष में, कौन तुम्हें विजय की आकांक्षा से भर रहा है, कौन तुम्हें महत्वाकांक्षा दे रहा है, तुम्हें कुछ पता नहीं। यह खेल जो तुम खेल रहे हो, तुम्हारा लिखा हुआ नहीं है। यह पार्ट जो तुम अदा कर रहे हो, यह तुम्हारा लिखा हुआ नहीं है। यह तुम जो हो रहे हो, यह तुम्हारी ही बात नहीं है, कोई बड़ा राज पीछे छिपा है, जो बिलकुल अज्ञात है, अंधेरे में पड़ा है।

Then, who stirs desires in you, who kindles passions—you know nothing. Yet you say—“I will do this. I will be a musician, I’ll show the world.” Who raised the desire in you to be a musician? Did you? It is beyond your control. It arose; you found it arising. You thought, “I will earn great wealth, I want a beautiful wife, a handsome man,” but all these desires arose within you. You did not raise them; you are not their owner. From what depth they arise—you know nothing. Which hand is pulling the strings—you know nothing. Who hurls you into life’s struggle? Who fills you with ambition? You know nothing. This play you are playing is not your script. The part you are acting is not yours. What you are becoming isn’t simply your doing—there is a great secret hidden behind, completely unknown, in darkness.

भक्त इस बात को ठीक से देखता है, समझता है। इस समझ से ही अर्पण पैदा होता है। इस समझ में ही अर्पण घट जाता है। उसे दिखाई पड़ जाता है कि मैं हूं ही कहां! न मालूम कौन अज्ञात ले आया है! न मालूम कौन अज्ञात श्वास ले रहा है! न मालूम कौन अज्ञात एक दिन उठा ले जाएगा--जैसा आया था वैसे चला जाऊंगा। न मालूम कौन अज्ञात न मालूम किन-किन यात्राओं पर भेज रहा है। जब तक भेज रहा है, जा रहा हूं; जिस दिन रोक लेगा, रुक जाऊंगा। न संसार मेरा है, न संन्यास मेरा है।

A devotee sees this and understands. From this very understanding, offering is born. In this understanding, offering happens. He sees, “Where am I? Some unknown brought me; some unknown breathes; some unknown will take me away one day—as I came, so I will go. Some unknown is sending me on journeys. So long as he sends, I go; the day he stops, I stop. Neither the world is mine, nor renunciation is mine.”

मेरे पास लोग आते हैं, वे पूछते हैं कि संन्यास लेने की आकांक्षा हो रही है, ले लें या न लें?

People come to me and ask, “A longing for sannyas is arising—should I take it or not?”

मैं उनसे कहता हूं, तुम्हारे हाथ में है? तो तुम समझे ही नहीं संन्यास का अर्थ। तुम निर्णायक बनोगे तो संन्यास चूक गया। कौन अज्ञात तुम्हारे भीतर यह आकांक्षा उठा रहा है कि अब संन्यास ले लो? छोड़ दो उसके हाथों में, लेने दो उसे संन्यास तुम्हारे द्वारा। वही संन्यास लेता है तुम्हारे द्वारा, वही संन्यास छोड़ संसार में जाता है तुम्हारे द्वारा। सब खेल उसका, सब द्वंद्व उसके, सारी लीला उसकी है।

I say, “Is it in your hands? If you are to decide, you have not understood sannyas. If you become the decider, sannyas is missed. Which unknown is raising this longing within you—now leave it in his hands. Let him take sannyas through you. He is the one who takes sannyas through you; he is the one who, through you, leaves sannyas and goes into the world. All his play, all his dualities, his entire lila.”

ऐसी प्रतीति जब होने लगती है...और सत्संग में यही हो जाए तो बस सत्संग पूरा हुआ। किसी के पास बैठ कर यह बात तुम्हारी समझ में उतर जाए कि तुम नहीं हो, परमात्मा है। फिर यह कहना ही बात फिजूल होगी कि अर्पित करता हूं। कौन है अर्पित करने वाला? किसको करेगा? अर्पण हो जाते हो तुम, करना नहीं पड़ता। यह कोई घोषणा नहीं करनी पड़ती कि आज से मैं अपने को परमात्मा में अर्पित करता हूं। एक दिन तुम समझ-समझ कर पाते हो--हो गया अर्पण! आज से तुम नहीं हो, परमात्मा है!

When this recognition dawns… and if this dawns in satsang, satsang is fulfilled. Sitting with someone, this sinks in—that you are not, the Divine is. Then even to say “I offer” becomes unnecessary. Who is there to offer? To whom? You become offering; you don’t have to do it. No announcement is needed: “From today I offer myself to God.” One day, through understanding, you find—it has happened! From today, you are not; only the Divine is.

नाम तुम्हारा ले लूं, मेरे

स्वप्नों की नामावलि पूरी,

तुम जिससे संबद्ध नहीं, वह

काम अधूरा, बात अधूरी,

तुम जिसमें डोले वह जीवन,

तुम जिसमें बोले वह वाणी,

If I take your name, the roll of my dreams is fulfilled. That with which you are not connected is an unfinished work, an incomplete word. The life that moves is the life in which you move, the voice that speaks is the voice in which you speak— If not dead and dumb, then all my longings, all my desires— are offered to you, my hope, my despair, my thirst.

मुर्दा-मूक नहीं तो मेरे सब अरमान, सभी अभिलाषा।

 

अर्पित तुमको मेरी आशा, और निराशा, और पिपासा।

 

सब अर्पित है। सब कांटे-फूल, स्वर्ग-नरक, अंधेरा-रोशनी, अच्छा-बुरा, पाप-पुण्य, सब अर्पित है।

All is offered. All thorns and flowers, heaven and hell, darkness and light, good and bad, sin and virtue—everything is offered.

अबन्धः अर्पणस्य मुखम्‌।

और ऐसा जो अर्पित है, वह मुक्त हो गया। वह जीवन-मुक्त है।

“abandhaḥ arpaṇasya mukham.” And one who has thus offered is free. He is liberated while living.

यह सूत्र खयाल में लेना। यह सूत्र सार-सूत्र है। यह एक सूत्र काफी है। इस एक सूत्र के सहारे तुम्हारा सारा जीवन नया हो सकता है, तुम्हारा नया जन्म हो सकता है, तुम द्विज हो सकते हो।

Keep this sutra in mind. It is the essence. One sutra is enough. On the strength of this single sutra, your whole life can be made new; you can be reborn; you can become twice-born.

क्या मेरा है जो आज नहीं है तेरा।

मेरी अंजलि के कुसुमों में

प्रिय तेरी गलमाला,

मेरे हाथों के दीपक से

तेरा घर उजियाला,

अगरु-गंध तेरे आंगन में

“What of mine is there that is not yours already? In the flowers of my clasped hands beloved—your garland. From the lamp in my hands your house takes light. In your courtyard of aloes and incense, my heart has burned. What of mine is there that is not yours already?

दग्ध हुआ उर मेरा,

 

क्या मेरा है जो आज नहीं है तेरा।

 

मैं जागा या तूने अपने

 

सरसिज-से दृग खोले,

 

मेरा स्वर फूटा या तेरे

भाव-विहंगम बोले,

मेरा भाग्य-उदय है तेरी

ऊषा का वातायन,

अरुण किरण के शर हैं मेरे, तेरा सुभग सबेरा

क्या मेरा है जो आज नहीं है तेरा।

Did I awake or did you open your lotus-eyes? Did my song break forth or did your birds of feeling sing? My fortune’s dawn is your window of morning. The arrows of the red ray are mine; your lovely daybreak— What of mine is there that is not yours already?”

अर्पित होते ही तुम पाओगे--जो तुम्हारा है, सब उसका है। और तब एक दूसरी क्रांति घटती है, कि उसका जो है, वह सब तुम्हारा है। एक बार दो, तो मिले। एक बार लुटा दो, तो पा लो। मिटो, तो हो जाओ।

The moment you offer, you discover—what is yours is his. Then another revolution happens—what is his becomes yours. Give once—and receive. Spend once—and gain. Die—and you are.

क्या मेरा है जो आज नहीं है तेरा।

“What of mine is there that is not yours already?”

यह तुम्हें एक दिन अनुभव करना पड़े। तो एक दिन वह अपूर्व घटना भी घटती है जब तुम अनुभव करोगे--

One day you must experience this. Then the unparalleled event happens when you experience—

क्या तेरा है जो आज नहीं है मेरा।

“What of yours is there that is not mine now?”

तुम अपनी क्षुद्रता उसमें समर्पित कर दो, तो उसकी विराटता तुम्हारी हो जाती है। तुम खोओगे नहीं। यह सौदा करने जैसा है। सिर्फ नासमझ डरे रहते हैं। तुम अपना छोटा सा आंगन छोड़ोगे, उसका सारा आकाश तुम्हारा हो जाएगा। तुम अपनी छोटी सी दुनिया छोड़ोगे, उसका सारा ब्रह्मांड तुम्हारा हो जाएगा। तुम छोड़ोगे ना-कुछ, पा लोगे सब कुछ।

Offer your smallness into him—and his vastness becomes yours. You will not lose anything. It is a bargain. Only fools are afraid. Leave your tiny courtyard, and his sky becomes yours. Leave your little world, and his entire cosmos becomes yours. Leave nothing—and gain everything.

रामकृष्ण के पास एक आदमी आया और उसने रामकृष्ण से कहा कि आपका त्याग महान है।

A man came to Ramakrishna and said, “Your renunciation is great.”

रामकृष्ण कहे, चुप! दुबारा ऐसी भूल कर बात मत कहना। त्यागी तू है, हम तो भोगी हैं!

Ramakrishna said, “Hush! Do not repeat such nonsense. You are the renunciate; I am the enjoyer!”

अपूर्व बात रामकृष्ण ने कही। वह आदमी थोड़ा चौंका, रामकृष्ण के शिष्य भी थोड़े चौंके कि यह वे क्या कह रहे हैं? होश में हैं? उस आदमी को जब कि सभी जानते हैं, वह नगर का सबसे बड़ा धनपति, सबसे बड़ा कंजूस, उसको कह रहे हैं--त्यागी तुम हो, भोगी मैं हूं। उस आदमी ने भी कहा कि आप भी क्या मजाक कर रहे हैं? मैं और त्यागी? नहीं-नहीं, त्यागी आप हैं, मैं तो भोगी हूं।

A startling statement. The man was taken aback; even Ramakrishna’s disciples were surprised—what is he saying? Everyone knew the man was the richest man in town and the biggest miser—Ramakrishna calling him renunciate and himself the enjoyer! The man protested, “Are you joking? I, a renunciate? No, no, you are the renunciate—I am the enjoyer.”

रामकृष्ण ने कहा, इसमें मैं राजी नहीं हो सकता। क्योंकि तूने क्षुद्र को पकड़ा है, विराट को छोड़ा है, तो त्यागी तू है। हमने विराट को पाया, क्षुद्र को छोड़ा, हम त्यागी कैसे? कोई कौड़ी छोड़ दे और कोहिनूर पकड़ ले, उसको त्यागी कहोगे? कोई कौड़ी पकड़ ले और कोहिनूर छोड़ दे, वह है त्यागी।

Ramakrishna said, “I cannot agree. You have clung to the trivial and renounced the vast—so you are the renunciate. I have gained the vast and let go of the trivial—how am I a renunciate? If someone drops a penny and picks up the Kohinoor, will you call him a renunciate? If someone clings to a penny and drops the Kohinoor—he is the renunciate.”

रामकृष्ण ने ठीक कहा। वह बात बिलकुल सच है। मैं तुमसे कहना चाहता हूं: योग तुम्हें परम भोग पर ले जाता है। जब तक तुम भोगी हो, तब तक तुम्हें भोग का पता ही कहां है? भोगी भोगी है ही नहीं, जानता ही नहीं, भोगी बड़ा त्यागी है। क्षुद्र को पकड़े है, विराट को चूका है। सीमित को पकड़े है, असीम से वंचित है। मर्त्य को पकड़े है, अमृत बरस रहा है, नहीं पीता। मृत्यु की अंधेरी गली में सरक रहा है, अमृत की रोशनी मौजूद है, अमृत का आकाश खुला है, वहां पंख नहीं फैलाता। मैं तुमसे कहना चाहता हूं कि योगी परम भोगी है। क्योंकि परमात्मा को भोगने से बड़ा और क्या भोग होगा?

Ramakrishna spoke rightly—pure truth. I say to you: yoga brings you to supreme enjoyment. As long as you are an enjoyer, you don’t even know enjoyment. The so-called enjoyer is not an enjoyer at all—he is a great renunciate. He clings to the petty and misses the vast. He clings to the limited and is deprived of the unlimited. He clings to the mortal while ambrosia rains down and he does not drink. He creeps down the dark alley of death while the sky of nectar is open and he does not spread his wings. I tell you: the yogi is the supreme enjoyer. What enjoyment can surpass the enjoyment of the Divine?

क्या मेरा है जो आज नहीं है तेरा।

“What of mine is there that is not yours already?”

तुम इतना कहो; तुम इतना जीओ।

Say this. Live this.

मेरी अंजलि के कुसुमों में

प्रिय तेरी गलमाला,

“In the flowers of my clasped hands beloved—your garland.”

तुम्हारे हाथ में जो फूल हैं, उन्हें तुम अपने हाथ के मत समझो, उसके गले की माला समझो।

The flowers in your hands—do not think them yours; think them his garland.

मेरे हाथों के दीपक से

तेरा घर उजियाला,

“From the lamp in my hands your house takes light,”

तुम अपने दीयों को अपने लिए मत जलाओ, उसके घर को उजियाला करो। सब उसका है। तुम्हारा घर भी उसका है।

Do not light your lamps for yourself; light his house. All is his. Your house is also his.

अगरु-गंध तेरे आंगन में

दग्ध हुआ उर मेरा,

“In your courtyard of aloes and incense, my heart has burned,”

तुम अपने को ऐसे जला दो--अगरु और गंध जलाने से कुछ भी न होगा, हृदय को जला दो।

Burn yourself like this—burn the heart; burning aloes and incense won’t do.

अगरु-गंध तेरे आंगन में

दग्ध हुआ उर मेरा,

क्या मेरा है जो आज नहीं है तेरा।

“In your courtyard of aloes and incense, my heart has burned. What of mine is there that is not yours already?”

और तब सब रूप बदल जाएगा। तुम्हारे भीतर एक अपूर्व भाव उठेगा--क्या तेरा है जो आज नहीं है मेरा। मैं को गंवाओ तो सब तुम्हारा हो जाता है।

Then everything changes form. A unique feeling arises within—“What of yours is there that is not mine now?” Lose the “I” and all becomes yours.

जीसस ने कहा है: धन्यभागी हैं वे जो मिटने को तैयार हैं, क्योंकि केवल वे ही हैं जो बचेंगे। अभागे हैं वे जो अपने को बचाते हैं। जिसने अपने को बचाया, उसने अपने को गंवाया।

Jesus said: blessed are those who are ready to lose themselves, for only they will be saved. Unfortunate are those who try to save themselves. Whoever saved himself lost himself.

मैं जागा या तूने अपने

सरसिज-से दृग खोले,

“Did I awake or did you open your lotus-eyes?”

जरा सोचना इस पर, इस पर ध्यान करना!

Ponder this, meditate on it!

 

“Did I awake or did you open your lotus-eyes? Did my song break forth or did your birds of feeling sing?”

मैं जागा या तूने अपने

सरसिज-से दृग खोले,

तुम्हारे भीतर कौन जागता है? वही जागता है। सब जागरण उसका है, सब चैतन्य उसका है। जब सुबह तुम आंख खोलते हो तो तुम यह सोचो ही मत कि तुमने आंख खोली, उसने ही तुम्हारे भीतर आंख खोली। उसने ही श्वास ली, उसने ही जीवन लिया, उसने ही आंख खोली। रात वही आंख बंद करके विश्राम करता है, सुबह आंख खोल कर वही काम पर निकल जाता है। जिस दिन तुम अपने को ऐसा समझने लगोगे, उस दिन अर्पित हुए।

Who awakens within you? He awakens. All awakening is his; all consciousness is his. When you open your eyes in the morning, don’t think you opened your eyes—he opened his eyes within you. He breathed, he lived, he opened your eyes. In the night he closes his eyes to rest; in the morning, he opens his eyes and goes to work. The day you begin to understand yourself like this, that day you are offered.

मैं जागा या तूने अपने

सरसिज-से दृग खोले,

मेरा स्वर फूटा या तेरे

भाव-विहंगम बोले,

“Did I awake or did you open your lotus-eyes? Did my song break forth or did your birds of feeling sing?”

तुम क्या गाओगे? सब गीत उसके हैं। और जहां तुम आ जाते हो, वहीं विसंगीत है।

What will you sing? All songs are his. Where you enter, there is discord.

रवींद्रनाथ से किसी ने कहा: आपने इतने प्यारे गीत गाए। रवींद्रनाथ ने कहा कि मैंने जो-जो गाए, वे प्यारे नहीं हैं। जहां-जहां मैं आया, वहीं-वहीं गीत का छंद टूट गया। जहां तुम छंद पाओ, वहां मैं नहीं हूं। सब छंद उसका है।

Someone said to Rabindranath Tagore: “You have sung such lovely songs.” Tagore said, “Those I sang are not the lovely ones. Wherever I entered, the meter broke. Where you find perfect meter, I am absent. All meter is his.”

कूलरिज, एक महाकवि, मरा तो हजारों कविताएं अधूरी उसके घर में मिलीं। उसके मित्र तो सदा से जानते थे कि वह अधूरी कविताएं लिख कर रखता जाता है, रखता जाता है। थोड़ी-बहुत नहीं, हजारों। उसके मित्रों ने उससे हमेशा कहा था कि पूरी क्यों नहीं करते?

Coleridge, a great poet, died leaving thousands of poems unfinished in his house. His friends always knew he kept leaving poems incomplete. They asked him, “Why don’t you complete them?”

कूलरिज कहता कि मैं कैसे पूरा करूं? जितनी उतरी उतनी उतरी। जितनी उसने गाई उतनी गाई। मैंने पूरी करने की कोशिश की है कभी-कभी, लेकिन तब मैंने पाया कि जो मैं जोड़ देता हूं उससे सब खराब हो जाता है। एक ही पंक्ति अधूरी है किसी कविता में, एक ही पंक्ति रह गई है, एक पंक्ति और जुड़ जाए तो पूरी हो जाए कविता। कूलरिज ने कहा कि मैंने एक पंक्ति जोड़ कर देखी, बहुत तरह से कोशिश की है, लेकिन मेरी पंक्ति अलग रह जाती है। वे जो पंक्तियां उतरी हैं, जिनका अवतरण हुआ है, उनमें गंध और है, उनमें उस लोक की गंध है। जो मैं जोड़ देता हूं, वह थेगड़ा सा मालूम पड़ता है।

Coleridge said, “How can I complete them? Whatever descended, descended. Whatever he sang, he sang. I have tried to complete them sometimes—but I found that whatever I add spoils everything. One line may be missing, only one line needed to complete the poem. I tried to add that line in many ways, but my line remains separate. Those lines that descended have another fragrance—the fragrance of the other world. Whatever I add looks like a patch.”

ऐसा हुआ। रवींद्रनाथ ने गीतांजलि का अंग्रेजी में अनुवाद किया। तो थोड़ा संकोच उनको था कि अंग्रेजी अपनी भाषा नहीं है, अनुवाद पता नहीं ठीक हुआ है या नहीं हुआ है। तो उन्होंने सी.एफ.एंड्र्यूज को अपना अनुवाद दिखलाया। एंड्र्यूज ने कहा, अनुवाद तो सब ठीक हुआ है, सिर्फ चार जगह थोड़ी व्याकरण की दृष्टि से चूक है। एंड्र्यूज पंडित थे, विद्वान थे; और उन्होंने जो शब्द सुझाए वे रवींद्रनाथ को भी जंच गए, कि ठीक हैं। उन्होंने शब्द बदल लिए।

It happened with Tagore too. He translated Gitanjali into English. He felt a bit unsure—English was not his mother tongue; perhaps the translation wasn’t right. He showed it to C. F. Andrews. Andrews said, “The translation is fine—only three-four places are a little off grammatically.” Andrews was a scholar; the words he suggested also pleased Tagore—“they are correct.” Tagore changed them.

फिर लंदन में रवींद्रनाथ ने लंदन के कवियों को इकट्ठा किया अपनी गीतांजलि सुनाने के लिए; ईट्‌स नाम के एक कवि के घर छोटी सी बैठक हुई कवियों की और रवींद्रनाथ ने अपनी गीतांजलि सुनाई। लोग भावविभोर हो गए। लेकिन ईट्‌स बीच में खड़ा हो गया और उसने कहा कि और सब तो ठीक है, लेकिन तीन-चार जगह अड़चन है।

Then in London, Tagore invited poets to listen to Gitanjali. A small gathering in W. B. Yeats’s house. Tagore read. People were moved. But Yeats stood up and said, “All is fine, but in three-four places there is a hitch.”

रवींद्रनाथ ने कहा, कौन सी जगहें हैं जहां अड़चन है?

Tagore asked, “Which places?”

वे वे ही जगहें थीं जो सी.एफ.एंड्र्यूज ने सुझाई थीं। रवींद्रनाथ भरोसा ही नहीं कर सके कि यह संभव है। रवींद्रनाथ ने कहा, आपने पहचाना कैसे?

They were exactly the ones Andrews had suggested. Tagore could not believe it. “How did you recognize them?”

उन्होंने कहा कि छंद भंग हो गया है। पत्थर की तरह आ गई हैं कुछ बातें।

Yeats said, “The meter broke. A few things have come like stones.”

रवींद्रनाथ ने अपने शब्द, जो उन्होंने पहले रखे थे, दोहराए। ईट्‌स ने कहा कि ये ठीक हैं--भाषा की दृष्टि से गलत होंगे, छंद की दृष्टि से ठीक हैं; इनको ही रहने दो; इनमें प्रवाह है, ये पत्थर की तरह नहीं आए हैं। इनमें एक तरंगायित सुसंबद्धता है, एक संगीत है, एक संगति है।

मेरा स्वर फूटा या तेरे

भाव-विहंगम बोले,

Tagore read his original words. Yeats said, “These are right—they may be grammatically wrong, but metrically they are right; let them be. They have flow; they didn’t come like stones. They have a wave-like coherence, a music, a harmony.”

अर्पित व्यक्ति धीरे-धीरे अनुभव करने लगता है--बोलता तो वही बोलता, मैं बांस की पोंगरी हूं। कबीर ने वही कहा है कि मैं तो बांस की पोंगरी। तू गाए तो गाए, तू चुप रहे तो चुप।

“Did my song break forth or did your birds of feeling sing?”

One who is offered slowly experiences—he speaks only when He speaks; I am a bamboo flute. Kabir said the same: I am a hollow reed. If you sing, there is song; if you fall silent, there is silence.

मेरा स्वर फूटा या तेरे

भाव-विहंगम बोले,

मेरा भाग्य-उदय है तेरी

ऊषा का वातायन,

अरुण किरण के शर हैं मेरे, तेरा सुभग सबेरा

क्या मेरा है जो आज नहीं है तेरा।

“Did my song break forth or did your birds of feeling sing? My fortune’s dawn is your window of morning. The arrows of the red ray are mine; your lovely daybreak— What of mine is there that is not yours already?”

अबन्धः अर्पणस्य मुखम्‌।

‘अर्पण से बंधन-मुक्ति हो जाती है।’

“abandhaḥ arpaṇasya mukham.” “By offering, bondage is undone.”

खयाल में आया सूत्र? कुछ अर्पण करना नहीं है। सब उसका ही है। अभी भी उसका है। जब तुम सोच रहे हो मेरा है, तब भी उसका है। तुम्हारा दावा झूठा है। झूठे दावे को हटा लेना है। बस इतना ही फर्क पड़ने वाला है।

Have you grasped the sutra? There is nothing to “offer.” All is already his. Even while you think “mine,” it is his. Your claim is false. Remove the false claim. That is all.

उस झूठे दावे के हटते ही जीवन में एक नई अवस्था, एक नया प्रभात होता है। तुम्हारे भीतर से परमात्मा जीता है। यही मुक्त की दशा है। तुम नहीं जीते, फिर तुम्हारा बंधन क्या? फिर जो करवाता है, तुम करते हो। कुछ दिन भी जरा इस पर ध्यान करना--जो करवाता है, वही करते हो! और इससे फर्क नहीं पड़ता कि तुम जो कर रहे हो उसमें कुछ फर्क पड़ेगा। दुकान जाते थे, अब भी जाओगे। कुछ परमात्मा ऐसा नहीं है कि वह सभी को हिमालय की गुफा में ले जाने वाला है। उसका संसार कैसे चलेगा? कुछ ऐसा नहीं है कि परमात्मा पर तुम सब छोड़ दोगे तो तुम्हारी पत्नी और बच्चों से तुम्हें छुड़ा देगा। महात्माओं ने छुड़ाया है। परमात्मा ने नहीं छुड़ाया है। महात्माओं से बचना। महात्माओं ने बहुत हत्या की है। महात्माओं के ऊपर भारी दोष है। उन्होंने परमात्मा के संसार को विकृत किया है। उन्होंने जिंदा पति के रहते पत्नियां विधवा करवा दी हैं, जिंदा बाप के रहते बच्चों को अनाथ करवा दिया है।

The moment that false claim drops, a new state dawns—an inner morning. The Divine lives through you. That is the state of liberation. You do not live—so how can there be bondage? Then, whatever He has you do, you do. Try this for a few days—“Whatever He has me do, that I do.” And it will not necessarily change what you do. You used to go to the shop; you will still go. God is not one to drag everyone into a Himalayan cave. How would his world run then? Nor is it that if you leave everything to God, he will separate you from your wife and children. It is “holy men” who have done the separating—not God. Beware of holy men. They have committed much violence. They have distorted the world of God. They have made wives widows while husbands still live, children orphans while fathers still live.

मुझसे लोग आकर पूछते हैं कि यह कैसा संन्यास है आपका, कि आदमी घर में रह रहा है? पत्नी भी, बच्चे भी, यह कैसा संन्यास है आपका?

People ask me, “What kind of sannyas is yours—that a man stays in the house—with wife and children?”

कल्याण के एक मित्र ने संन्यास लिया। वे बंबई बिचारे काम करने आते थे। मेरे पास आए एक दिन अपनी पत्नी को लेकर, कहा, अब इसको भी संन्यास दे दें। मैंने पूछा, मामला क्या है? उन्होंने कहा, मामला यह है कि इसके साथ मैं कहीं जाता हूं तो लोग बड़ी शक की नजर से देखते हैं कि यह संन्यासी किसकी स्त्री को भगा ले आया? कई लोग पूछते हैं कि यह बाई कौन है? और इस तरह पूछते हैं जैसे कि मैं कोई अपराध कर रहा हूं। और अगर मैं कहता हूं मेरी पत्नी है, तो वे मुझे इस तरह से देखते हैं कि तुम होश में हो? पागल तो नहीं हो? संन्यासी, पत्नी कैसे? मैंने कहा, ठीक, इसका भी संन्यास कर देते हैं।

A friend from Kalyan took sannyas. He worked in Bombay. He came to me one day with his wife and said, “Give her sannyas too.” I asked, “What’s the matter?” He said, “When I go with her, people look suspiciously—what woman has this sannyasin run off with? Many ask, ‘Who is this lady?’ and in a tone as if I’m committing a crime. If I say ‘my wife,’ they look at me as if I’ve gone mad. ‘A sannyasin—with a wife?’ Please give her sannyas too.”

एक सप्ताह बाद अपने बेटे को भी लेकर आए, छोटे बच्चे को, कि अब इसको भी संन्यास दे दें। मैंने कहा, इसका क्या मामला है? उन्होंने कहा, अब हम दोनों इसके साथ कहीं जाते हैं, तो लोग सोचते हैं कि किसी के बच्चे को ले भागे! खबरें तो उड़ती रहती हैं न कि साधु किसी के बच्चे को लेकर भाग गए, बच्चों को उड़ाया जा रहा है। तो उन्होंने कहा, कल बड़ी झंझट हो गई, ट्रेन में बैठे थे, एक पुलिसवाला आ गया, उसने कहा कि नीचे उतरो, थाने चलो, यह बच्चा किसका है? कहां ले जा रहे हो?

A week later he brought his little son—“Give him sannyas too.” I asked, “What’s this now?” He said, “Now when we go with him, people think we’ve abducted someone’s child! Rumors keep flying that sadhus kidnap children. Yesterday in a train a policeman came and said, ‘Get down, come to the station—whose child is this? Where are you taking him?’”

धारणा बन गई है कि संन्यासी का मतलब होता है--भगोड़ा, पलायनवादी, सब छोड़-छाड़ कर चला जाए।

A notion has formed: a sannyasin is a deserter, an escapist—leave everything and run.

संन्यासी का यह अर्थ नहीं होता। संन्यासी का अर्थ होता है: सब उस पर छोड़ दे। छोड़-छाड़ कर न चला जाए! छोड़-छाड़ कर क्या जाना? वह तो फिर नया अहंकार हुआ कि मैं छोड़ कर जा रहा हूं, मैं संन्यासी। वह तो फिर नई बंधन की व्यवस्था हो गई। नई जंजीरें ढाल लीं तुमने। और ध्यान रखना, पुरानी जंजीरें बेहतर थीं, नई ज्यादा खतरनाक हैं। क्योंकि पहला अहंकार स्थूल था, अब बड़ा सूक्ष्म अहंकार होगा कि मैंने सब छोड़ दिया! लाखों पर लात मार दी! पत्नी-बच्चे छोड़ दिए, संसार छोड़ दिया, मैंने बड़ा काम करके दिखाया है। तुम भगवान के सामने और भी बड़े दावेदार हो गए, तुम्हारा दावा नहीं मिटा। अब अगर भगवान तुम्हें मिल जाए तो तुम हजार शिकायतें करोगे--कि अन्याय हो रहा है मेरे साथ, मैंने इतना छोड़ दिया और अभी तक मेरा मोक्ष नहीं हुआ है। अभी तक स्वर्ग का कुछ पता नहीं है, अभी तक अप्सराएं नहीं मिलीं। कहां हैं अप्सराएं? कहां हैं झरने शराब के? बहिश्त कहां है? और क्या चाहिए अब, सब तो छुड़वा दिया! सब तो दांव पर लगा दिया, बचा तो कुछ भी नहीं है।

That is not the meaning of sannyas. Sannyas means: leave everything to Him. Not: leave everything and run! To leave and run is a new ego—“I left everything; I am a sannyasin.” That is a new bondage—a new chain. And the new chains are more dangerous than the old. The old ego was gross; the new ego is subtle—“I left everything! Kicked millions! Left wife and children, left the world—look what I have done!” You become even more of a claimant before God. Your claim hasn’t gone. If God meets you, you will lodge a thousand complaints—“I am being treated unjustly. I have left so much and still not attained liberation; still no sign of heaven; still no apsarās! Where are the apsarās? Where are the rivers of wine? Where is paradise? What more do you want—I have given up everything. Nothing is left.”

कुछ भी दांव पर नहीं लगा है। तुमने कुछ छोड़ा भी नहीं।

You gave up nothing. You left nothing.

छोड़ने का अर्थ होता है: परमात्मा पर सब छोड़ना। परमात्मा फिर जैसे जिलाए! वह अगर कहे कि घर में रहो, पत्नी के साथ रहो, बच्चे के साथ रहो, तो ठीक! और यही मेरी दृष्टि में क्रांति है। तुम सब उस पर छोड़ दो। दुकान करवाए तो दुकान ठीक।

To leave means: leave all to God. Then let Him make you live as He wills. If He says, “Stay in the home, with wife and children”—fine. That is the revolution in my eyes. Leave all to Him. If He makes you run the shop—fine.

कबीर ज्ञान को उपलब्ध हो गए, समाधि को उपलब्ध हो गए, लेकिन कपड़ा बुनते रहे। जुलाहे थे सो जुलाहे रहे। शिष्यों ने बहुत बार कहा कि हमें बड़ा अशोभन लगता है, हमें बड़ी पीड़ा होती है, कि हमारा गुरु और दिन भर कपड़ा बुनता रहे। आप छोड़ते क्यों नहीं? हम भोजन देंगे, व्यवस्था सब हम करेंगे, हम हमेशा तैयार हैं सेवा के लिए, आप छोड़ते क्यों नहीं?

Kabir attained wisdom, attained samadhi—but he kept weaving cloth. He was a weaver, and remained a weaver. Disciples pleaded: “It pains us—our Master weaving cloth all day. Leave it. We will feed you, arrange everything. We are always ready to serve—why don’t you leave?”

कबीर कहते: लेकिन वह छुड़वाए तो छोडूं! वह तो मेरे कपड़े बुनने से बिलकुल राजी है। उसकी तरफ से तो इशारा ही नहीं आता। वह तो मेरे कपड़ों से बड़ा प्रसन्न है। और जब मैं बाजार ले जाता हूं अपने कपड़े बेचने तो वह बड़े खुश होकर खरीदता है। राम खरीदने आते हैं--कबीर कहते थे। और मैं न बनाऊंगा तो उनके लिए इतने सुंदर कपड़े कौन बनाएगा? झीनी झीनी बीनी रे चदरिया। वे चादर बुनते हैं और गीत गाते हैं। चादर ही नहीं बुनते, चादर में गीत बुनते हैं। चादर ही नहीं बुनते, चादर में रामरस बुनते हैं। यह चादर और है। अब यह चादर ही नहीं है, यह अर्पित व्यक्ति के हाथ से बुनी गई चादर है। काम वही जारी रहा।

Kabir said, “When He makes me leave, I’ll leave! He is completely okay with my weaving. There is no hint from His side. He is very pleased with my cloth. When I take my cloth to the market, He happily buys it. Ram comes to buy—Kabir used to say. And if I don’t weave, who will make such beautiful cloth for Him? Jhīni jhīni bīnī re chadariyā—he weaves the subtle cloth and sings. He doesn’t just weave cloth—he weaves song into it. He weaves the nectar of Ram into the cloth. This cloth is different. Woven by an offered hand.” The work continued.

गोरा कुम्हार ज्ञान को उपलब्ध हो गया, लेकिन कुम्हार ही रहा, घड़े बनाता ही रहा।

Gora the potter attained wisdom, yet remained a potter—kept making pots.

तुलाधर वैश्य की कथा आती है। ज्ञान को उपलब्ध हो गया, ब्रह्मज्ञान को, लेकिन तौलता रहा; तराजू पर बैठा रहा; जो काम जारी था, जारी रहा।

There is the tale of Tuladhar the merchant. He attained Brahman-knowledge, yet kept weighing—sat at the scales; his work continued.

जिसने अपने को अर्पित कर दिया, अब उसकी कोई मंशा नहीं है। अब जो परमात्मा करवाएगा करवाएगा। नहीं करवाएगा तो नहीं करवाएगा। लेकिन अपनी तरफ से अब हम कुछ भी न करेंगे। जो उसकी तरफ से आता रहेगा, उसे होने देंगे, हम उसके सहयोगी रहेंगे, हम उसके लिए निमित्त रहेंगे।

One who has offered himself has no personal agenda. Now whatever the Divine has him do, he does. If He doesn’t, he doesn’t. On his own, he does nothing. Whatever comes from Him, let it happen; we remain his instruments.

कृष्ण की गीता का कुल सार इतना है--इस सूत्र में आ गया--अबन्धः अर्पणस्य मुखम्‌। इतनी ही बात कृष्ण ने उतनी लंबी गीता में कही है, जो शांडिल्य ने एक सूत्र में कह दी है। अर्जुन को यही समझाया है कि तू अर्पित हो जा, सब उस पर छोड़ दे, तू निमित्तमात्र रह जा। वह युद्ध करवाए तो युद्ध कर, वह जो करवाए सो कर, तू अपने को बीच में न ला। तू निर्णायक मत बन। तेरा निर्णायक बनना ही तेरा संसारी होना है। तू अनिर्णायक हो गया, सिर्फ ग्राहक रह गया उसके संदेशों का--वही संन्यास है।

The entire essence of Krishna’s Gita is contained in this sutra—abandhaḥ arpaṇasya mukham. This is all Krishna said in that long Gita, which Shandilya has said in one line. He explained to Arjuna: become offered, leave all to Him, become merely a channel. If He makes you fight, fight; whatever He makes you do—do. Don’t bring yourself in between. Do not be the decider. Your being the decider is your worldliness. Become non-deciding—merely a receiver of His messages—that is sannyas.

ध्याव नियमः तु दृष्टसौकर्यात्‌।

‘जिस भाव से ध्यान करने से नेत्र तृप्त होते हों, उसी भाव के चिंतन करने का नाम ध्यान है।’

“dhyāva niyamaḥ tu dṛṣṭa-saukaryāt.” “Meditation is to contemplate in that very feeling whose sight brings contentment to the eyes.”

महत्वपूर्ण सूत्र है, खयाल में लेना।

An important sutra—mark it.

अधिकतर लोग ध्यान, पूजा-पाठ, प्रार्थना जबरदस्ती आरोपित करते हैं। वह उचित नहीं है। जबरदस्ती आरोपण से कुछ भी न होगा। सहज स्वभाव का प्रवाह होना चाहिए। लेकिन उपद्रव इसलिए हो गया है कि जन्म के साथ तुम्हें धर्म भी पिला दिया गया है। मां ने दूध के साथ तुम्हें धर्म भी पिला दिया है। कोई आदमी जैन घर में पैदा हुआ है। अब इसके भीतर हो सकता है भक्ति की उमंग सहज हो, मगर यह महावीर के सामने नाचे तो कैसे नाचे? वह महावीर नग्न खड़े हैं, वहां नृत्य का कोई अर्थ नहीं है। यह महावीर के सामने गीत गाए तो कैसे गाए? वह गीत बिलकुल बेमौजूं मालूम होता है। गीत कृष्ण के सामने गाया जा सकता है, और कृष्ण के सामने नाचा जा सकता है। जरा सोचो, अगर मीरा महावीर की भक्त हो, तो नाचे कैसे? पैर कट जाएंगे।

Most people impose meditation, worship, prayer upon themselves by force. That is not right. Nothing forced will yield fruit. It should be a natural flow of your nature. The trouble is that with birth your religion has also been fed to you. With mother’s milk your religion was fed. Someone is born in a Jain home. Maybe a natural surge for devotion arises in him—but how will he dance before Mahavira? Mahavira stands naked—dance has no place there. How will he sing songs before Mahavira? Song looks out of place. Songs can be sung before Krishna; one can dance before Krishna. Think—if Meera were a devotee of Mahavira, how would she dance? Her legs would be cut!

लेकिन कोई कृष्ण के घर में पैदा हुआ है, कृष्ण को मानने वाले लोगों के घर में पैदा हुआ है। और हो सकता है उसको नाचने और गीत और भजन और कीर्तन में कोई रस न हो; उसे रस हो कि शांत बैठ जाए जैसे बुद्ध बैठ गए; कि शांत खड़ा हो जाए जैसे महावीर खड़े हैं। मगर अड़चन आ गई है। तुम्हारे सहज स्वभाव को देख कर तुम्हारा धर्म नहीं है। तुम्हारा धर्म तो सांयोगिक है। किसी घर में पैदा हो गए, धर्म तुम्हारा पकड़ा दिया गया।

Someone is born in a Krishna-following home. Perhaps he has no taste for dancing, songs, kirtan; he longs to sit quietly like Buddha, to stand still like Mahavira. But a hurdle has come. Your religion is not chosen by your nature. It is accidental. You were born in a certain house and a religion was thrust upon you.

जिस व्यक्ति को सच में ही परमात्मा की तलाश करनी हो, उसे अपने स्वभाव की पहले तलाश करनी होती है--कि मेरी स्वाभाविक, सहज रस की धारा किस तरफ बहती है? जिसने अपने स्वभाव को ठीक से समझ लिया, उसके लिए कठिनाई न रह जाएगी।

One who truly seeks the Divine must first seek his own nature—which way does my natural, spontaneous stream of taste flow? One who understands his nature rightly will have no difficulty.

‘जिस भाव से ध्यान करने से नेत्र तृप्त होते हों।’

“Meditation is to contemplate in that feeling whose sight gratifies the eyes.”

दोनों तरह के नेत्र। बाहर के नेत्र और भीतर के नेत्र। अब कोई हो सकता है कृष्ण के रूप में एकदम तल्लीन हो जाए। और यह भी हो सकता है किसी को कृष्ण का रूप देख कर बड़ा कष्ट हो। कोई सोचने लगे कि यह कैसा भगवान? यह मोरमुकुट बांधे खड़ा है! यह तो बड़े राग की दशा है। यह सजावट, यह श्रृंगार, इसमें वीतरागता कहां है? यह गोपियों का नृत्य, यह स्त्रियों का जमघट चारों तरफ, यह रासलीला, यह कैसा भगवान है? इसलिए जैनों ने कृष्ण को भगवान नहीं माना। कैसे मान सकते हैं? उनकी धारणा में वीतरागता भगवत्ता है। और ऐसा नहीं है कि उनकी धारणा गलत है। एक तरह के लोग हैं इस दुनिया में जिनके लिए वीतरागता ही भगवत्ता है। और एक तरह के ऐसे लोग भी हैं इस जगत में जिनके लिए राग का पूर्ण हो जाना भगवत्ता है। इस जगत में भिन्न-भिन्न तरह के लोग हैं। यहां बहुत तरह के फूल खिलते हैं इस बगीचे में। और यही इस बगीचे की गरिमा है, गौरव है। यहां गुलाब ही गुलाब खिलते होते तो लोग गुलाब से ऊब गए होते। यहां चंपा, जूही, चमेली, और भी हजार तरह के फूल खिलते हैं। नये रंग, नये ढंग। अपनी पसंद को ठीक से सोच लेना।

Both kinds of eyes—outer and inner. Someone may be utterly absorbed in Krishna’s form. Another may find that form distressing—“What kind of God is this, with peacock feather and ornament? This is full of attachment. Where is detachment? These gopis dancing, these crowds of women, this rasa—what kind of God is this?” Hence Jains did not accept Krishna as God. How could they? In their view, detachment is godliness. And they are not wrong either. There is a kind of person for whom detachment alone is godliness. And there is a kind for whom the fulfillment of attachment into rasa is godliness. This garden holds many kinds of people. Many kinds of flowers bloom here. That is this garden’s glory. If only roses bloomed, people would have grown tired. Here champa, juhi, jasmine and a thousand others flower—new colors, new modes. Choose according to your natural taste.

शांडिल्य कहते हैं: जिससे तुम्हारी बाहर की आंखें तृप्त हों, उसी से तुम्हारी भीतर की आंखें भी तृप्त होंगी, खयाल रखना। इसलिए और कोई धारणाओं को बीच में मत आने देना। जिससे तुम्हारा लग जाए हृदय, लग जाने देना। चल पड़ना। फिर दुनिया कुछ भी कहे! दुनिया की फिकर मत करना। जिससे तुम्हें रस बहे, उसी से तुम पहुंचोगे। रसधार में सम्मिलित हो जाओगे तो परमात्मा के सागर तक पहुंचोगे।

Shandilya says: whatever gratifies your outer eyes—that will gratify your inner eyes too. Therefore, do not let other doctrines intrude. Whatever your heart falls in love with—let it. Move with it. Let the world say what it will. Don’t bother. The stream that gives you rasa—that will take you. If you merge into a stream of joy, you will reach the ocean of the Divine.

‘जिस भाव से ध्यान करने से नेत्र तृप्त हों, उसी भाव से चिंतन करने का नाम ध्यान है।’

“Meditation is contemplation in that feeling whose sight gratifies the eyes.”

पहले बाहर, फिर भीतर। पहले बाहर के नेत्र तृप्त हों--और नेत्र तो सिर्फ प्रतीक हैं, संकेत मात्र।

First outside, then inside. First, the outer eyes are pleased—and eyes here are merely a symbol, a pointer.

अब यहां मेरे पास इतने तरह के लोग हैं। किसी को विपस्सना ठीक पड़ती है। शांत बैठना। किसी को विपस्सना ऐसी लगती है कि यह कहां के कारागृह में फंस गए! किसी को सूफी नृत्य आनंद देता मालूम पड़ता है। नाच-गीत!

Here with me there are so many kinds of people. For some, vipassana fits—sitting silently. For some, vipassana feels like a prison. Some find joy in the Sufi dance—song and dance!

अपनी अवस्था को पहले जांच लेना। क्योंकि तुम्हें जाना है परमात्मा तक। ऐसी कोई बात मत चुन लेना जो तुम्हारे ऊपर जबरदस्ती मालूम पड़े। और अक्सर ऐसा हो गया है कि लोग ऐसी बातें चुनते हैं जो जबरदस्ती हैं। अक्सर ऐसी बातें चुनते हैं जिनमें जबरदस्ती है। क्योंकि जबरदस्ती के कारण उनको ऐसा लगता है--कुछ तपश्चर्या कर रहे हैं। मूढ़ता कर रहे हो, तपश्चर्या नहीं! कुछ लोग सिर के बल सिर्फ इसलिए खड़े हैं कि सिर के बल खड़े होने में बड़ा कष्ट होता है। कष्ट के कारण ही चुन लिया है। क्योंकि धारणा यह बैठी है कि कष्ट से ही परमात्मा मिलेगा।

First inquire into your own state. You have to reach the Divine. Do not choose anything that you feel is forced upon you. Too often people choose such things. Because with force they feel, “Ah, I’m doing austerity.” You are doing foolishness, not austerity. Some stand on their heads only because it hurts; because the notion is fixed that through pain one gains God.

पागल हो तुम। परमात्मा को पाने के लिए किसी तरह के कष्ट उठाने की आवश्यकता नहीं है। अगर तुम कष्ट उठाते हो, तो उसका केवल इतना ही कारण है कि तुम अपने स्वभाव के विपरीत जाते हो; इसलिए कष्ट उठाते हो। और परमात्मा को पाना हो तो स्वभाव के अनुकूल जाना जरूरी है। जैसे-जैसे परमात्मा के पास जाओगे, सुख बढ़ेगा, कष्ट कम होगा; जीवन में धीरे-धीरे एक शांति की आभा उतरेगी, एक आनंदमग्न भाव आएगा, एक मस्ती आएगी।

You are mad. No pain is needed to attain God. If you are in pain, the only reason is you are going against your nature. And to attain the Divine, you must move in accord with your nature. As you draw near to the Divine, pleasure increases, pain decreases; slowly a halo of peace descends, a state of bliss, a drunkenness.

लेकिन लोगों ने कष्टप्रद बातों को चुन लिया है। उससे एक लाभ होता है, अहंकार की तृप्ति होती है। कोई उपवास कर रहा है, उससे अहंकार तृप्त होता है कि देखो, तुम खाने के पीछे दीवाने हो, मरे जाते हो, एक मैं हूं कि आज तीस दिन से उपवासा बैठा हूं। अब झुको मेरे पैर में! अब करो नमस्कार! अब निकालो शोभायात्रा, कि मुनि महाराज ने तीस दिन का उपवास किया!

But people have chosen painful things. One benefit comes—ego gratification. Someone fasts and the ego is pleased—“Look! You are greedy for food, dying for it; I have fasted for thirty days. Bow at my feet! Salute! Take out a procession—the monk has fasted thirty days!”

अगर उपवास से किसी को आनंद आ रहा है, तो शोभायात्रा की क्या जरूरत है? अगर उपवास से किसी को आनंद आ रहा है, तो उनके चरणों में झुकने की क्या जरूरत है? लोग चरणों में तभी झुकते हैं यहां जब उन्हें लगता है कि बेचारा बड़ा कष्ट उठा रहा है! बड़ी तपश्चर्या चल रही है!

If fasting brings you joy, what need of a procession? If fasting brings you joy, what need for people to bow to your feet? People bow only when they feel, “Poor man, he has taken on great suffering; what austerity!”

परमात्मा की तलाश में तपश्चर्या तुम्हारी भूलों के कारण है, तुम्हारी गलतियों के कारण है। तुम कष्ट उठाते हो तो अपनी नासमझी के कारण उठाते हो। लेकिन परमात्मा के मार्ग पर सुख ही सुख है। ठीक कहते हैं रामकृष्ण, कि मैं भोगी हूं। मैं भी तुमसे कहता हूं: मैं भोगी हूं और मैं तुम्हें भी महाभोगी बनाना चाहता हूं।

In the search for God, austerity arises from your mistakes. If you suffer, it is because of your unawareness. On the path to the Divine there is joy upon joy. Ramakrishna is right: “I am an enjoyer.” I tell you too: I am an enjoyer—and I want to make you supreme enjoyers.

अपने को कष्ट देना मनोवैज्ञानिक रूप से रोग है। तुम जाकर मनोवैज्ञानिकों से पूछो। उन्होंने एक बीमारी को नाम ही दे रखा है--मैसोचिज्म। ऐसे लोग हैं दुनिया में जो अपने को कष्ट देने में रस लेते हैं; जो अपने जीवन में घाव बनाने में रस लेते हैं; अपने को परेशान करने में रस लेते हैं।

To torture yourself is a psychological disease. Ask psychologists. They have a name—masochism. There are people who take pleasure in hurting themselves, who enjoy making wounds in their own life, who enjoy harassing themselves.

दुनिया में दो तरह के लोग हैं। एक तो जो दूसरों को परेशान करने में रस लेते हैं और एक वे जो अपने को परेशान करने में रस लेते हैं। दोनों बीमार हैं। न तो दूसरे को परेशान करने की कोई जरूरत है, न खुद को परेशान करने की कोई जरूरत है। अपने स्वभाव को ठीक से पहचान लो और सहज की दिशा में यात्रा करो। तुम निश्चित पहुंच जाओगे। तुम पहुंचे हुए हो, सिर्फ स्वभाव को पहचानने की बात है।

There are two kinds of people in the world—those who enjoy harassing others and those who enjoy harassing themselves. Both are sick. There is no need to harass anyone else, nor yourself. Recognize your nature rightly and travel in the direction of the natural. You are bound to arrive. You have already arrived—only recognition of your nature is needed.

ध्याव नियमः तु दृष्टसौकर्यात्‌।

जिससे तुम्हारे नेत्र तृप्त हों, जिससे तुम्हारे प्राण तृप्त हों, वही ध्यान है। वही मार्ग है। जिससे सुख अहर्निश बढ़े, दिन-दिन बढ़े; दिन दूना रात चौगुना बढ़े, वही ध्यान है।

“dhyāva niyamaḥ tu dṛṣṭa-saukaryāt.” Whatever pleases your eyes, whatever satisfies your life-breath—that is meditation. That is the path. Where joy increases day by day—day doubled, night quadrupled—that is meditation.

इस सूत्र की क्रांति समझते हो?

Do you grasp the revolution of this sutra?

यह तुम्हारे जीवन के सारे रोगों से मुक्ति दिला देगा। काश, फ्रायड ने इस सूत्र को पढ़ा होता, तो वह धार्मिकों के खिलाफ इतनी बातें न लिखता जितनी उसने लिखीं। क्योंकि उसे धार्मिकों का केवल उतना ही पता था जितना ईसाई फकीर अपने को सताते रहे हैं। कोई अपनी आंखें फोड़ लेता है। कोई अपनी जननेंद्रिय काट लेता है। कोई अपने कान फाड़ लेता है। कोई अपने शरीर को सुखा लेता है। कोई धूप में ही खड़ा रहता है। कोई कांटों की सेज बिछा कर लेटा हुआ है। ये भगवान को पाने के उपाय हो रहे हैं! किसी ने त्रिशूल अपने मुंह में छेद लिया है। कोई खड़ा है तो वर्षों से खड़ा ही है, बैठता नहीं है। कोई रात में सोता नहीं है, जाग ही रहा है।

It will free you from all the diseases of your life. If only Freud had read this sutra, he would not have written so much against religious people. For he only saw so-called religious ascetics torturing themselves. Some pluck out their eyes. Some cut off their genitals. Some tear their ears. Some dry up their bodies. Some stand in the sun. Some sleep on beds of thorns. These are methods to attain God! Someone pierces his mouth with a trident. Someone stands for years, never sitting. Someone never sleeps at night, only keeps vigil.

ये रुग्णचित्त की अवस्थाएं हैं। ये विक्षिप्त लोग हैं। इनकी मानसिक चिकित्सा की जरूरत है। इनकी शोभायात्राएं मत निकालो, इनको अस्पतालों में भरती करवाओ। इनको इलेक्ट्रिक शॉक दिलवाओ। इनकी बुद्धि विकृत है। यह तपश्चर्या नहीं हो रही है, ये केवल अपने को दुख देने में मजा ले रहे हैं।

These are states of diseased minds. These are deranged people. They need psychiatric care. Don’t take out processions for them—admit them to hospitals. Give them electric shocks. Their minds are distorted. This is not austerity—they are merely enjoying causing themselves pain.

मगर दूसरों को भी मजा आता है। क्योंकि दूसरे भी दुखवादी हैं। दूसरे जब अपने को दुख देते हैं, तुमको भी मजा आता है। तुम भी देखने चले जाते हो। तुम्हें भी बड़ा रस आता है। तुम सुखी आदमी को देख कर प्रसन्न नहीं होते, तुम सुखी आदमी को देख कर थोड़े नाराज हो जाते हो। तुम दुखी आदमी को देख कर प्रसन्न होते हो, क्योंकि दुखी आदमी से तुम्हें एक बात पता चलती है कि इससे तो हम ही ज्यादा सुखी हैं। एक राहत मिलती है, कि चलो हम बेहतर तो! जब सुखी आदमी मिलता है तो तुम्हें ईर्ष्या जगती है।

But others also enjoy it—because others too are pain-lovers. When others give themselves pain, you also enjoy it. You also go to watch. You feel pleasure. You don’t rejoice when you see a happy person; you feel a bit irritated. You rejoice seeing the unhappy—because then you learn, “At least I’m better off than this one.” A relief—“I’m better!” When you see a happy person, jealousy arises.

सुखी के साथ आनंदित होना कठिन है, इसीलिए सुखी व्यक्तियों की पूजा नहीं हुई। दुखी व्यक्तियों की पूजा चलती रही है।

It is hard to rejoice with the happy; that is why happy people are not worshipped. The unhappy have been worshipped.

मैं तुम्हें संन्यास की एक नई दृष्टि दे रहा हूं। सुख त्याज्य नहीं है। सुख का ही सूत्र तुम्हें परमात्मा की तरफ ले जाएगा। अपने स्वभाव के अनुकूल जो हो, वही करो। क्योंकि स्वभाव परमात्मा है।

I am giving you a new vision of sannyas. Joy is not to be renounced. The very thread of joy will take you toward the Divine. Do whatever accords with your nature—because your nature is God.

आज इतना ही।

Enough for today.