Skip to content
Osho

Anahad Mein Bisram #5

15 November 1980 Pune Hindi original · English by Osho Live

Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.

हिंदी (मूल)
English (Osho Live's translation)
पहला प्रश्न: ओशो, यं यं लोकं मनसा संविभाति विशुद्धसत्वः कामयते यांश्च कामान्‌। तं तं लोकं जयते तांश्च कामां-- स्तस्मादात्मज्ञं ह्यर्चवेद भूतिकामः।। जिसका अंतःकरण शुद्ध है, ऐसा आत्मवेत्ता, मन से जिस-जिस लोक की भावना करता है और जिन-जिन कामनाओं की कामना करता है, वह उस-उस लोक को और उन-उन कामनाओं को प्राप्त कर लेता है। इसलिए जो अपना कल्याण चाहता है, उसे आत्मवेत्ता की अर्चना करनी चाहिए। ओशो, मुंडकोपनिषद के इस सूत्र का अभिप्राय समझाने की अनुकंपा करें।
First question: Osho, “yam yam lokam manasa samvibhati vishuddha-sattvah kamayate yamsh cha kaman; tam tam lokam jayate tamsh cha kaman—tasmad atma-jñam hy arcayet bhuti-kamah.” One whose inner instrument is pure—such a knower of the Self—whatever worlds he envisions with the mind and whatever desires he desires, he attains those very worlds and those very desires. Therefore, one who seeks his own welfare should worship the knower of the Self. Osho, please be compassionate and explain the intent of this aphorism from the Mundaka Upanishad.

सहजानंद!

Sahajanand!

इसके पहले कि हम सूत्र के विश्लेषण में उतरें, कुछ आधारभूत बातें समझ लेनी उपयोगी हैं।

Before we enter into an analysis of the sutra, it is useful to understand a few foundational points.

पहली: जब तक कामना है, तब तक आत्मा शुद्ध नहीं। आत्मा की अशुद्धि का और अर्थ ही क्या होता है? कामना की कीचड़! फिर कामना धन की हो, पद की हो, प्रतिष्ठा की हो; मोक्ष की हो, निर्वाण की हो, ब्रह्मज्ञान की हो; इससे भेद नहीं पड़ता। कीचड़ कीचड़ है। जब तक कामना है, तब तक कैसी शुद्धि? जहां कामना है, वहीं संसार है। संसार कामना का विस्तार है। कामना शून्य हुई, संसार समाप्त हुआ। कामना संसार है, तो कामना का शून्य हो जाना संन्यास है। और जहां कामना के बीज तक दग्ध हो गए हों, वहीं सत्वशुद्धि है।

First: As long as there is desire, the self is not pure. What else could the impurity of the self mean? The mire of desire! Whether the desire is for wealth, position, prestige; or for liberation, nirvana, Brahma-knowledge—it makes no difference. Mud is mud. So long as there is desire, how can there be purity? Where there is desire, there is the world. The world is the expansion of desire. When desire is emptied, the world ends. If the world is desire, then the emptying of desire is sannyas. And where even the seed of desire has been burned, there alone is sattva-shuddhi, purity of being.

इसलिए यह सूत्र बुनियादी रूप से गलत है।

Therefore this sutra is fundamentally wrong.

दूसरी बात: जब आत्मा शुद्ध हो गई, तो फिर मन कहां! यह तो बात बड़ी विक्षिप्तता की हो गई। यह तो यूं हुआ कि एक तरफ तो कहा कि झील शांत है और दूसरी तरफ झील में उठते तूफानों, झंझावातों और लहरों की चर्चा छेड़ दी! झील शांत है, मौन है, दर्पण की तरह है; न कोई लहरें हैं, न कोई तरंग। तो फिर कैसा तूफान? कैसी आंधी? कैसे झंझावात?

Second: When the self has become pure, then where is the mind? This becomes sheer derangement. It is like saying, on the one hand, that the lake is calm, and on the other, launching into a discussion of storms, tempests, and waves rising in the lake! If the lake is calm, silent, mirrorlike—no waves, no ripples—then what storm? What gale? What turbulence?

जहां आत्मा शुद्ध है, वहां मन असंभव है।

Where the self is pure, mind is impossible.

मन का अर्थ क्या होता है? आत्मा का अथिर होना; आत्मा का डांवाडोल होना; आत्मा का कंपित होना; आत्मा का लहरों से भरा होना। विचार की लहरें; स्मृतियों की लहरें; कल्पना की लहरें--जहां लहरों पर लहरें आ रही हैं, उसका नाम मन है। आत्मा का नाम ही मन है। आत्मा जब रुग्ण है, तो उसका नाम मन है। और जहां रोग गया, वहां मन गया। आत्मा जब स्वस्थ है, तब सत्वशुद्धि होती है।

What does “mind” mean? The unsteadiness of the self; the wavering of the self; the self in vibration; the self filled with waves—waves of thought, waves of memory, waves of imagination. Where waves upon waves keep arising—that is what is called mind. “Mind” is simply the name of the soul when it is diseased. And where the disease is gone, there the mind is gone. When the soul is healthy, then there is sattva-shuddhi.

इसलिए एक तरफ तो कहना कि जिसकी आत्मा परम शुद्धि को उपलब्ध हो गई है, वह मन से जो भी चाहेगा उसे पा लेगा, निपट मूढ़तापूर्ण है।

So to say, on the one hand, that one whose soul has attained supreme purity will, with the mind, get whatever he wills—this is downright foolishness.

यह सूत्र किसी विक्षिप्त व्यक्ति ने लिखा होगा। उपनिषद में हो, इससे कुछ भेद नहीं पड़ता। मैं शास्त्रों को देख कर नहीं चलता हूं। मेरी कसौटी पर उतरनी चाहिए बात। मेरी कसौटी मेरे अनुभव पर निर्भर है, किसी शास्त्र पर नहीं। तो मुंडकोपनिषद हो या कोई और उपनिषद हो, वेद हो, कि कुरान हो, कि बाइबिल हो, इन बड़े-बड़े नामों से मुझे रत्ती भर भी अंतर नहीं पड़ता। मैं वही कहूंगा, जो मेरी अंतः-अनुभूति की कसौटी पर सही उतरता है।

Some deranged person must have written this sutra. That it is found in an Upanishad makes no difference. I do not go by scriptures; the statement must stand my touchstone. My touchstone depends on my experience, not on any scripture. So whether it is the Mundaka Upanishad or some other Upanishad, the Vedas, the Koran, or the Bible—these big names make not an iota of difference to me. I will only say what stands true on the touchstone of my inner experience.

लेकिन सदियों से हमारी आदत गलत हो गई है। मुंडकोपनिषद में है, इसलिए ठीक होना ही चाहिए! उपनिषद में कहीं गलत बात हो सकती है?

But for centuries our habit has gone astray: “If it is in the Mundaka Upanishad, it must be correct! How could there be anything wrong in an Upanishad?”

गलत बात कहीं भी हो सकती है, क्योंकि सब बातें आदमी लिखते हैं। और उपनिषद या वेद तो बहुत लोगों ने लिखे हैं। एक-एक उपनिषद में बहुत से व्यक्तियों के वक्तव्य हैं।

Something wrong can appear anywhere, because all statements are written by human beings. And the Upanishads and Vedas were written by many people. In a single Upanishad there are the utterances of many individuals.

फिर अगर एक उपनिषद में एक ही व्यक्ति के वक्तव्य हों, तो भी ध्यान रखना, यह भी हो सकता है, उसके कुछ सूत्र उस समय के हों जब उसने जाना न था और कुछ सूत्र उस समय के हों जब उसने जाना। और स्वयं उसने लिखा न हो; किसी शिष्य ने, जो-जो सुना है, वह संगृहीत कर लिया हो।

Even if, in one Upanishad, all the utterances belong to a single person, remember: it is possible that some sutras are from a time before he had known, and others from after he had known. And he himself may not have written them; some disciple, having heard this and that, may have compiled them.

लेकिन मुझे इससे अंतर नहीं पड़ता। लोगों को तकलीफ होती है! कल ही किसी व्यक्ति ने पूछा है कि कभी आप किसी शास्त्र के पक्ष में बोल देते हैं और कभी उसी शास्त्र के विपक्ष में बोल देते हैं!
But it doesn’t make any difference to me. People get upset! Just yesterday someone asked: sometimes you speak in favor of a scripture, and sometimes you speak against that very same scripture!

मैं भी क्या करूं; तुम्हारे शास्त्रों का कसूर है। तुम्हारे शास्त्र विरोधाभासों से भरे हैं। उनके विरोधाभासों पर लीपापोती करने के लिए मैंने कुछ ठेका नहीं लिया। मेरी कोई जिम्मेवारी नहीं है। मैं तो जैसा मुझे दिखाई पड़ता है, वही कहूंगा। तुम्हारे शास्त्र का मेल पड़ जाए, यह तुम्हारे शास्त्र का सौभाग्य। मेल न पड़े, यह तुम्हारे शास्त्र का दुर्भाग्य। इसमें मेरा कुछ लेना-देना नहीं।

What am I to do? The fault lies with your scriptures. Your scriptures are riddled with contradictions. I haven’t taken a contract to plaster over their inconsistencies. I have no such responsibility. I say what I see. If it happens to agree with your scripture, that is the scripture’s good fortune. If it doesn’t, that is the scripture’s misfortune. It has nothing to do with me.

यह सूत्र तो बिलकुल ही विक्षिप्त है। गलत ही नहीं, गलत से भी गया-बीता है!

This particular aphorism is downright deranged. Not merely wrong—worse than wrong!

‘यं यं लोकं मनसा संविभाति

विशुद्धसत्वः कामयते यांश्च कामान्‌।’

‘यं यं लोकं मनसा संविभाति विशुद्धसत्वः कामयते यांश्च कामान्।’

‘जिसका अंतःकरण शुद्ध है, ऐसा आत्मवेत्ता मन से जिस-जिस लोक की कामना करता है और जिन-जिन कामनाओं की कामना करता है, वह उस-उस लोक को और उन-उन कामनाओं को प्राप्त कर लेता है।’

“One whose inner conscience is pure—such a knower of the self, whatever realms he desires in his mind and whatever objects he wishes for, he attains those realms and those objects.”

जिसने स्वयं को जाना, उसे क्या कुछ पाने को शेष रह जाता है? जिसने स्वयं को पा लिया, अब क्या इसके ऊपर भी कोई संपदा है? कोई साम्राज्य है? क्या इसके ऊपर भी कोई और गति है? अब क्या चाहेगा वह? अब तो जो चाहेगा, वही पतन होगा। जैसे कोई गौरीशंकर पर विराजमान हो गया, अब और कहां जाएगा? अब तो हर गति पतन होगी; अब तो हर कदम नीचे की तरफ होगा। अब तो हर यात्रा ढलान की होगी।

One who has known himself—what remains for him to attain? If one has attained oneself, is there any treasure beyond this? Any empire beyond this? Any journey beyond this? What will he desire now? From here on, any desiring is a fall. Like someone who has reached the summit of Gaurishankar—where else can he go? Now every movement is descent; every step goes downward; every journey is on a slope.

आत्मवेत्ता तो वह है, जिसने चेतना के परम शिखर को उपलब्ध कर लिया है। और खयाल रखना, जो मूल शब्द है, विशुद्धसत्वः, वह बड़ा बहुमूल्य है। उसका इतना ही अर्थ नहीं होता कि जिसका अंतःकरण शुद्ध है। अंतःकरण तो दो कौड़ी की चीज है। अंतःकरण को बहुत कीमत मत देना।

An “atmavetta” is one who has attained the supreme peak of consciousness. And remember, the key word here is “viśuddha-sattvaḥ”—it is immensely precious. It does not simply mean “whose conscience is pure.” Conscience is a two-penny thing. Don’t overvalue conscience.

अंतःकरण आत्मा नहीं है, इस भेद को खूब खयाल रखना। हालांकि समाज की सारी शिक्षा इस भेद को मिटाने की चेष्टा करती है। अंतःकरण यानी आत्मा, ऐसा शब्दकोश कहेंगे, भाषाकार कहेंगे, व्याख्याता कहेंगे, पंडित-पुरोहित कहेंगे। लेकिन यह बात बुनियादी रूप से झूठ है। अंतःकरण सच पूछो तो अंतःकरण भी नहीं होता, आत्मा होनी तो बहुत दूर। क्योंकि अंतःकरण बाहर से पैदा किया जाता है, भीतर तो होता ही नहीं। अंतःकरण तो समाज पैदा करता है। यह तो समाज की व्यवस्था है, व्यक्ति को गुलाम बनाए रखने के लिए।

Conscience is not the soul—remember this distinction well. Society’s entire conditioning tries to erase this distinction. Dictionaries will tell you, commentators will tell you, linguists and priests will tell you: conscience equals soul. But fundamentally this is false. Strictly speaking, there isn’t even any real “conscience,” let alone soul—because conscience is produced from the outside; it isn’t inside to begin with. Conscience is manufactured by society. It is society’s device to keep the individual enslaved.

जैसे समाज बाहर इंतजाम करता है पुलिसवाले का, और मजिस्ट्रेट का, अदालत का, कानून का, विधान का, ताकि तुम्हें बाहर से बांध ले, तुम बाहर के डर से कुछ भूल-चूक न कर सको। लेकिन आदमी होशियार है। तुम लाख कानून बनाओ, तुम लाख व्यवस्था बनाओ, हर व्यवस्था में से छिद्र निकाल लेगा। आखिर आदमी ही तो बनाएगा न कानून! तो आदमी कानून से तरकीबें भी निकाल लेगा।

Just as society arranges police outside, magistrates, courts, laws, legislatures—so that outwardly you are restrained and, out of fear, you don’t commit mistakes. But man is clever. Make as many laws as you wish, create as many regulations as you wish—he will find loopholes in all of them. After all, it is men who make the laws; so men will also invent tricks to circumvent them.

आखिर सारे वकील करते ही क्या हैं! उनका काम ही क्या है! उनका काम ही यही है कि कानून से कानून के विपरीत जाने की व्यवस्था खोजना। इसलिए तुम कोई भी मुकदमा लेकर वकील के पास जाओ, वह कहेगा, बेफिक्र रहो; जीत निश्चित है। खर्च तो बहुत होगा, मगर जीत निश्चित है।

What do lawyers do all day? Their business is precisely to find, within the law, ways to go against the law. That’s why, no matter what case you take to a lawyer, he will say, “Don’t worry; victory is certain. It will cost a lot, but victory is certain.”

मुल्ला नसरुद्दीन वकील के पास गया था। सारा मामला अपना सुनाया। वकील ने कहा, बिलकुल मत घबड़ाओ। मामला तो कठिन है, पैसा तो खर्च होगा, मगर जीत निश्चित है।

Mulla Nasruddin once went to a lawyer and laid out the entire matter. The lawyer said, “No need to panic. The case is tough, it will cost money, but victory is certain.”

मुल्ला नसरुद्दीन ने कहा कि आपको पक्का भरोसा है जीत निश्चित है?

उस वकील ने कहा, छाती पर हाथ रख कर कहता हूं, परमात्मा को गवाह रख कर कहता हूं कि जीत निश्चित है। जीवन भर हो गया वकालत करते, इतना अनुभव नहीं मुझे? ऐसे कई मुकदमे जिता चुका हूं!

Mulla asked, “You’re absolutely sure victory is certain?” The lawyer said, “Hand on my chest, God as my witness—victory is certain. I’ve practiced all my life. Don’t I have that much experience? I’ve won many such cases!”

मुल्ला तो उठ खड़ा हुआ, चलने लगा। तो वकील ने कहा, कहां जा रहे हो?

मुल्ला ने कहा, तो फिर बात खतम हो गई।

Mulla stood up to leave. The lawyer asked, “Where are you going?” Mulla said, “Well then, that settles it.”

उसने कहा, तो मुकदमा नहीं लड़ना है?

मुल्ला ने कहा, मैंने तुम्हें अपने विरोधी के तरफ का मामला बताया था। तुम कह रहे हो कि जीत बिलकुल निश्चित है, तो अब मामला क्या करना है? फिर झगड़े में सार ही क्या है? तो हम आपस में ही समझौता किए लेते हैं। जब जीत निश्चित ही है उसकी...!

“You’re not going to fight the case?” “I had presented to you the other side’s case. You say victory is certain—then why bother? Let’s settle it between ourselves. Since his victory is certain...!”

तब वकील को पता चला कि यह पहला मौका है, जिसमें वह धोखा खा गया। यह आदमी अपने विरोधी का मामला बता रहा था उसको!

Only then did the lawyer realize he’d been fooled for the first time: the man had presented his opponent’s case!

वकील की सारी व्यवस्था यही है कि कानून से तरकीबें खोजे। जिन लोगों ने कानून बनाया है, वे वे ही लोग हैं जिनके हाथ में लाठी है। जिसके हाथ में लाठी उसकी भैंस! जिनके न्यस्त स्वार्थ हैं, वे कानून बनाते हैं।

The entire legal machinery exists to wring tricks out of law. Those who make the laws are the ones holding the stick. The buffalo belongs to the one who holds the stick! Those with vested interests make the laws.

लेकिन उन्हें यह बात जाहिर है कि बाहर के कानून आदमी की पूरी आत्मा पर जंजीरें नहीं डाल सकते। हो सकता है उसके हाथों में जंजीरें पड़ जाएं और पैरों में बेड़ियां पड़ जाएं, मगर आदमी भीतर तो स्वतंत्र रहेगा। भीतर भी जंजीरें पहनानी जरूरी हैं, तभी आदमी पूरा गुलाम होगा। और समाज के न्यस्त स्वार्थ चाहते हैं कि आदमी पूरा गुलाम हो, शत प्रतिशत गुलाम हो, ताकि बगावत की कोई संभावना ही न रह जाए, ताकि वह इनकार न करे, ताकि वह कभी आज्ञा का उल्लंघन न करे। इस व्यवस्था को जुटाने के लिए उन्होंने अंतःकरण पैदा किया है।

But they know that outward laws cannot chain a man’s whole soul. Chains may be placed on his hands and fetters on his feet, but inside he will remain free. So inner chains are also necessary—only then will a person be totally enslaved. And vested interests want you one hundred percent enslaved—so that there remains no possibility of rebellion, so that you never say no, never disobey. To arrange this, they have created conscience.

अंतःकरण सामाजिक आविष्कार है। बच्चे के पास कोई अंतःकरण नहीं होता। अंतःकरण हम धीरे-धीरे उसमें पैदा करते हैं। और हरेक धर्म का, हरेक जाति का, हरेक देश का अलग-अलग अंतःकरण होता है।

Conscience is a social invention. A child has no conscience. We slowly install it. And every religion, caste, country installs a different conscience.

जैसे एक जैन को अगर तुम मांस परोस दो, तो उसका अंतःकरण क्या कहेगा?

असंभव है कि वह मांस का आहार कर सके, क्योंकि बचपन से ही मांसाहार गलत है, महापाप है, इस भांति की धारणा उसके भीतर डाली गई है, संस्कारित की गई है। यह संस्कार है। यह गहरे पहुंचा दिया गया है। इसकी इतनी पुनरुक्ति की गई है! पुनरुक्ति ही व्यवस्था है अंतःकरण को पैदा करने की। बचपन से ही दोहराया गया है, हजार तरह से दोहराया गया है, और डर भी दिखाए गए हैं। अगर मांसाहार किया, तो नर्क में सड़ोगे। अगर मांसाहार न किया, तो स्वर्ग के आनंद भोगोगे। कैसे-कैसे भोग स्वर्ग के! कैसे-कैसे प्रलोभन! और कैसे-कैसे भय नर्क के! भय और लोभ, दोनों के बीच बच्चे को कसा गया है। और रोज दोहराया गया है। कहानियां दोहराई गई हैं; पुराण दोहराए गए हैं; मंदिरों में ले जाया गया है। पंडित-पुजारियों, साधु-संतों के पास बिठाया गया है।

Offer meat to a Jain—what will his conscience say? It’s impossible for him to eat it, because since childhood the idea has been implanted that meat-eating is wrong, a great sin. This is conditioning. Repetition is the method by which conscience is created. From childhood, the message is repeated in a thousand ways, with fears added: if you eat meat, you will rot in hell. If you abstain, you will enjoy heaven—what pleasures of heaven! What temptations! And what terrors of hell! Between fear and greed the child is squeezed. Stories are repeated; Puranas repeated; taken to temples; made to sit with priests, pundits, monks.

बहुत बार दोहराने से संस्कारित हो गया है। आज सामने उसके मांस रख दो, बस मुश्किल में पड़ जाएगा। वमन हो जाएगा। मांसाहार करना तो असंभव है। उसका सारा अंतःकरण कहेगा, पाप है! महापाप है! वह देख भी न सकेगा। छू भी न सकेगा।

With constant repetition, the conditioning sinks deep. Put meat in front of him today and he will be in distress. He’ll retch. Eating meat is impossible. His entire conscience screams “Sin! Great sin!” He can’t even look at it, can’t touch it.

लेकिन सारी दुनिया तो मांसाहारी है। निन्यानबे प्रतिशत लोग तो दुनिया के मांसाहारी हैं। और ऐसा ही नहीं है कि भारत के बाहर ही मांसाहारी हैं, भारत में भी अधिकतम लोग तो मांसाहारी हैं। थोड़े से जैनों को छोड़ दो; थोड़े से ब्राह्मणों को छोड़ दो। सारे ब्राह्मणों को भी मत छोड़ देना। क्योंकि कश्मीरी ब्राह्मण तो मांसाहार करता है। इसलिए पंडित जवाहरलाल नेहरू को मांसाहार करने में कोई अंतःकरण की बाधा नहीं पड़ती थी। कश्मीरी ब्राह्मण! बंगाली ब्राह्मण तो मछली खाता है। तो रामकृष्ण को मछली खाने में कोई बाधा नहीं थी, कोई अंतःकरण बाधा नहीं डालता था। तो सारे ब्राह्मण भी मत गिन लेना गैर-मांसाहारियों में। और जैनियों की संख्या कितनी है? यही कोई पैंतीस लाख। और थोड़े से ब्राह्मण उत्तर भारत के। इनको छोड़ कर सारी दुनिया मांसाहारी है। न तो किसी के अंतःकरण में कोई अड़चन आती; न किसी के भीतर कोई सवाल उठता।

But the whole world eats meat. Ninety-nine percent are meat-eaters. Not only outside India—inside too, most people eat meat. Leave aside a few Jains and some Brahmins—not all Brahmins either. Kashmiri Brahmins eat meat; that’s why Pandit Jawaharlal Nehru had no pangs of conscience eating meat—Kashmiri Brahmin. Bengali Brahmins eat fish; Ramakrishna had no obstacle in eating fish, no conscience interfered. So don’t count all Brahmins among vegetarians. And how many Jains are there? Some three-and-a-half million. And a few North Indian Brahmins. Apart from them, the world eats meat. No pangs of conscience.

अगर यह बात सच में ही अंतःकरण की होती, तो हरेक के भीतर आवाज आनी चाहिए थी! अगर यह परमात्मा की आवाज होती, आत्मा की वाणी होती, तो प्रत्येक के भीतर उठनी चाहिए थी! और मजा तो यूं है कि ऐसी-ऐसी बातों में भी अंतःकरण उठ आएगा, जिनके संबंध में तुमने कभी कल्पना भी न की हो! सोचा भी न हो!

If conscience were truly the inner voice, it should speak in everyone. If it were the voice of God, of the soul, it should arise in each one! The irony is, conscience arises even about things you never imagined or thought about.

मेरे परिवार में एक बार एक क्वेकर ईसाई फकीर मेहमान हुआ। तो मैंने उससे पूछा सुबह कि चाय लोगे, काफी लोगे, दूध लोगे, क्या लोगे? उसने कहा, दूध! आप और दूध पीते हैं?

उसने मुझसे ऐसे पूछा, जैसे कि कोई महापाप करने के लिए मैंने उसे निमंत्रण दिया है! तब तक मुझे पता ही न था कि क्वेकर दूध को पीना पाप समझते हैं। उनके अंतःकरण के खिलाफ है। यहां तो दूध सबसे सात्विक आहार है इस देश में, ऋषि-मुनियों का आहार! यहां तो जो आदमी दूध ही दूध पीता है, उसको तो लोग महात्मा कहते हैं। मैं रायपुर में कोई छह-आठ महीने रहा, तो वहां तो एक पूरा का पूरा आश्रम, दूधाधारी आश्रम! वहां सिर्फ दूध ही पीने वाले साधु-संत हैं। और उनकी महत्ता यही है कि वे सिर्फ दूध पीते हैं!

Once a Quaker Christian mendicant visited my family as a guest. In the morning I asked, “Will you have tea, coffee, milk? What would you like?” He said, “Milk! Do you also drink milk?” He asked me as if I had invited him to commit a great sin! I didn’t know that Quakers consider drinking milk a sin. Here, milk is the most sattvic food—the food of rishis and seers! In Raipur I once stayed near an ashram called Doodhadhari—the Milk-bearers—monks who drink only milk. Their very eminence lies in drinking only milk!

तो मैंने कहा कि दूध पीने में कोई अड़चन? आपको तकलीफ है?

उन्होंने कहा, तकलीफ की बात कर रहे हो! अरे, दूध और खून में भेद ही क्या? जैसे खून शरीर से आता है, वैसे ही दूध भी शरीर से ही आता है।

इसीलिए तो दूध पीने से खून बढ़ता है, चेहरे पर सुर्खी आ जाती है। दूध रक्त जैसा ही है। बात में तो बल है। शरीर से ही निकलता है; शरीर का ही अंग है। तो शरीर के अंग को--चाहे वह मांस हो, चाहे दूध हो, चाहे रक्त हो--एक ही कोटि में गिना जाएगा।

उन्होंने कहा, दूध तो बहुत असात्विक आहार है!

I asked, “Is there some problem with milk? Does it trouble you?” “Trouble? What’s the difference between milk and blood? Blood comes from the body; milk too comes from the body. That’s why drinking milk increases blood; your face becomes ruddy. Milk is akin to blood. It arises from the body; it is part of the body. Whether meat, milk, or blood—these belong to the same category. Milk is a very unsattvic food!”

इस देश में लोग दूध को सात्विक आहार मानते रहे। उनका अंतःकरण कहता है, बिलकुल सात्विक आहार है। क्वेकर ईसाई मानते हैं, बिलकुल असात्विक आहार है। उनका अंतःकरण उन्हें दूध नहीं पीने देता। दूध देख कर ही उनको बेचैनी हो जाएगी।

Here people consider milk sattvic; their conscience says so. Quakers consider it utterly unsattvic; their conscience won’t let them drink it. They’ll be uneasy seeing milk.

कौन सी चीज अंतःकरण है? अगर अंतःकरण जैसी कोई बात होती, तो सभी के भीतर समान होनी चाहिए थी। लेकिन सभी के भीतर समान नहीं है। औरों की तो बात छोड़ दो, दिगंबर और श्वेतांबर जैन, एक ही संप्रदाय, कोई खास भेद नहीं। एक ही मत, एक ही जीवन-दर्शन। कुछ छोटी सी टुच्ची बातों के फासले हैं। मगर उनमें भी फर्क है।

What is this “conscience”? If such a thing existed, it would be the same in all. But it isn’t. Leave others aside—take Digambara and Shvetambara Jains: one sect, no major differences, same philosophy of life. Yet even there consciences differ.

जब पर्युषण के दिन आते हैं, जैनों के धार्मिक उत्सव के दिन, तो दिगंबर जैन हरी सब्जियां नहीं खाते। मैं तो दिगंबर परिवार में पैदा हुआ, तो बचपन से मैंने यही जाना कि हरी सब्जी पर्युषण के समय में खाना पाप है। कोई बीस वर्ष की उम्र में पहली दफा एक श्वेतांबर जैन परिवार में मैं ठहरा। तो मैं चकित हुआ यह देख कर कि पर्युषण के दिन हैं, लेकिन केले मजे से खाए जा रहे हैं! तो मैंने पूछा, यह मामला क्या है? हरी चीज खाने का तो विरोध है! उन्होंने कहा, यह हरा है ही कहां? यह केला तो पीला होता है।

हरे का मतलब देखा! जैन शास्त्र कहते हैं, हरी चीज। हरी चीज से उनका मतलब है ताजी, अभी तोड़ी गई। मगर यहां हरे का मतलब ही और है। केला तो पीला! कच्चा केला मत खाओ, जो हरा दिखाई पड़ता है। पका हुआ केला खाने में तो कोई अड़चन नहीं है। वह तो पीला है। इससे कोई अड़चन नहीं पैदा हो रही है।

During Paryushan, the Jain religious festival, Digambara Jains don’t eat green vegetables. I was born in a Digambara family; since childhood I knew eating greens in Paryushan is sin. Around age twenty I stayed with a Shvetambara family. I was shocked to see bananas being relished during Paryushan! I asked, “What’s this? There’s a prohibition on green!” They said, “Where is this green? Bananas are yellow.” See how “green” is understood! The Jain scripture says “green things”—meaning fresh, newly plucked. But here “green” means color. Don’t eat green bananas, but ripe yellow ones are fine. No qualms.

अंतःकरण बाहर से पैदा किया जाता है।

Conscience is implanted from outside.

ईसाई शराब पीने में कोई अड़चन नहीं पाते। खुद जीसस शराब पीते थे। शराब पीने में कोई अड़चन न थी, कोई बुराई न थी। किसी ईसाई को कोई बुराई नहीं है।

Christians find no problem with wine; Jesus himself drank wine. There was no objection. No Christian sees any evil in it.

लेकिन भारतीय मानस को बड़ी पीड़ा होती है शराब की बात ही सुन कर। यहां मोरारजी देसाई स्वमूत्र पी लें, मगर शराब नहीं पी सकते! उनके अंतःकरण को कोई अड़चन नहीं आती स्वमूत्र पीने में। आनी भी नहीं चाहिए। क्योंकि भारतीय मानस गौ-मूत्र तो जमानों से पीता रहा है। अरे, जब गौ-मूत्र पीते रहे, तो यह तो स्वावलंबन है!

But the Indian mind is deeply troubled even hearing of alcohol. Here, Morarji Desai might drink his own urine, but he cannot drink alcohol! His conscience finds no obstacle in drinking urine—nor should it, perhaps, for the Indian mind has drunk cow urine for ages. If cow urine, why not self-reliance!

गौ-मूत्र ही नहीं पीते रहे भारतीय, हिंदू तो पंचामृत का सेवन करते हैं। पंचामृत का अर्थ होता है गोबर, गौ-मूत्र, दूध, दही, घी, ये पांचों चीजों को मिला कर, घोंट कर पी गए, तो पंचामृत! पंचामृत पीने वाले देश में, अभी मोरारजी देसाई ने तो एक ही अमृत खोजा है। अभी तुम देखना, कोई आएगा और बड़ा महात्मा, जो आदमी में से पंचामृत निकालेगा। और वह भी हमें स्वीकार हो जाएगा। उसमें भी हमें कोई अड़चन न होगी।

Not only cow urine—the Hindu consumes “panchamrit.” By that they mean mixing five cow-products—dung, urine, milk, curd, ghee—pounding them together and drinking. In a land that drinks panchamrit, Morarji has discovered only one elixir! Wait and see—some “great saint” will come along who extracts panchamrit out of humans, and we’ll accept that too without a qualm.

अंतःकरण तो आत्मा नहीं है। अंतःकरण तो बाहर का आरोपण है। जिसे आत्मा को पाना हो, उसे अंतःकरण से मुक्त होना पड़ता है। उसे न तो चाहिए ईसाई का अंतःकरण, न हिंदू का, न मुसलमान का, न जैन का, न बौद्ध का। उसे अंतःकरण चाहिए ही नहीं। बाहर से जो भी उसके ऊपर थोप दिया गया है, आच्छादित कर दिया गया है, उस सब को उसे त्याग देना होता है।

Conscience is not the soul. It’s an outside overlay. One who seeks the soul must be free of conscience. He needs neither a Christian’s conscience, nor a Hindu’s, Muslim’s, Jain’s, or Buddhist’s. He needs no conscience at all. Whatever has been imposed from outside must be dropped.

इसको ही मैं तपश्चर्या कहता हूं, अंतःकरण के त्याग को। तब तुम्हारे भीतर तुम्हारे स्वभाव की जो वाणी है, स्वस्फूर्त, किसी की सिखाई हुई नहीं, तुम्हारे जीवन का ही जो स्वर है, जो संगीत है, वह सुनाई पड़ता है।

This is what I call tapascharya: the renunciation of conscience. Then the voice of your own nature arises within—spontaneous, not taught by anyone—the very tone and music of your own life becomes audible.

तो इससूत्र का अनुवाद, सहजानंद, ऐसा न करो कि जिसका अंतःकरण शुद्ध है। क्योंकि तब तो बड़ी गड़बड़ होगी। एक हिसाब से किसी का अंतःकरण शुद्ध होगा और दूसरे हिसाब से उसी का अंतःकरण शुद्ध नहीं होगा। जीसस का अंतःकरण शुद्ध है या नहीं? हालांकि वे शराब भी पीते हैं और मांसाहार भी करते हैं! छोड़ो जीसस को; रामकृष्ण का अंतःकरण तो शुद्ध मानोगे कि नहीं? रामकृष्ण तो परमहंस हैं! मगर मछली तो खाते हैं।

So Sahajanand, don’t translate this sutra as “one whose conscience is pure.” That would create confusion. By one standard someone’s conscience will be pure, by another the same person’s conscience impure. Is Jesus’ conscience pure or not? He drank wine and ate meat! Leave Jesus—will you call Ramakrishna’s conscience pure? He was a Paramhansa—yet he ate fish.

अंतःकरण किसका शुद्ध है? अंतःकरण है, तब तक शुद्धि हो ही नहीं सकती। अंतःकरण अर्थात अशुद्धि; विजातीय; बाहर से कुछ डाल दिया गया। उसी से तो तुम्हारे भीतर कीचड़ मची है। जब तुम्हारे भीतर सिर्फ वही रह जाए, जो भीतर का है, तो आत्मशुद्धि।

Whose conscience is pure? As long as there is conscience, there can be no purity. Conscience means impurity, alien; something external has been put in—that is the very mud within you. When only what is inner remains within, that is self-purification.

इसलिए जो सूत्र का शब्द है वह ज्यादा उचित है, विशुद्धसत्वः। जिसके भीतर सत्वशुद्धि है, जिसका स्वभाव, जिसका स्वरूप शुद्ध हो गया है। और उसका एक ही अर्थ होता है, जिसके भीतर से, जो भी विजातीय है, वह बाहर फेंक दिया गया।

Therefore the sutra’s word is far more apt: viśuddha-sattvaḥ—one whose being, whose nature, whose very essence has become pure. It means all that is alien has been thrown out.

जिसका विशुद्ध सत्व हुआ है, वह न तो हिंदू होगा, न मुसलमान, न ईसाई, न जैन, न बौद्ध, न पारसी, न सिक्ख। वह तो सिर्फ चैतन्य मात्र होगा। और ऐसी अवस्था में ही व्यक्ति स्वयं को जानता है, आत्मवेत्ता बनता है।

One who is viśuddha-sattvaḥ will be neither Hindu nor Muslim, nor Christian, Jain, Buddhist, Parsi, Sikh. He will be pure consciousness. Only in such a state does one know oneself, become a knower of the self.

अभी तो तुम अगर किन्हीं धारणाओं को मान कर ध्यान भी करोगे, तो वही जान लोगे, जो तुम्हारी धारणा है। जैसे ईसाई ध्यान करने बैठेगा, तो उसको ईसा दिखाई पड़ने लगेंगे। और जैन बैठेगा, तो महावीर दिखाई पड़ने लगेंगे। और बौद्ध बैठेगा, तो बौद्ध की धारणाएं हैं, तो उसे बुद्ध का दर्शन होगा। और कृष्ण का भक्त कृष्ण को देखेगा। और राम का भक्त राम को देखेगा। यह तो तुम्हारी धारणा का ही प्रक्षेपण है। यह कोई आत्मबोध नहीं है।

As long as you meditate with beliefs, you will only come to know your beliefs. A Christian sits to meditate and sees Jesus. A Jain sees Mahavira. A Buddhist sees the Buddha. A Krishna devotee sees Krishna; a Rama devotee sees Rama. This is projection of your belief. It is not self-realization.

जहां सारी धारणाएं गिर जाती हैं; जहां प्रक्षेपण करने को ही कुछ नहीं रह जाता; जहां भीतर शून्य रह जाता है--निर्विकार, निर्विचार, निर्विकल्प--उस चैतन्य की अवस्था में स्वयं की जीत है; व्यक्ति जिन बनता है, बुद्ध बनता है। जीतता है, जागता है। पहली बार जीतता है, पहली बार जागता है।

Where all beliefs drop, where there is nothing left to project, where only emptiness remains within—without stain, without thought, without alternatives—in that state of consciousness, the victory is of the Self; one becomes Jina, becomes Buddha. One truly wins, truly awakens—for the first time.

‘और ऐसे आत्मवेत्ता के मन से’--यह सूत्र कहता है--‘जिस-जिस लोक की भावना हो...।’

अब किस लोक की भावना होगी? क्या इसके ऊपर भी कोई लोक है? आत्मबोध के ऊपर भी कोई बोध है? बुद्धत्व के ऊपर भी कोई और संभावना है? कोई और शिखर है? इस परम समाधि के पार अब क्या बचा? क्या ऐसा व्यक्ति स्वर्ग चाहेगा? स्वर्ग तो बहुत पीछे छूट गए; वे तो सपने हो गए। क्या ऐसा व्यक्ति चाहेगा कि इंद्र का आसन मिल जाए? आसन की बात ही अब मूर्खतापूर्ण हो गई। अब तो परम आसन मिल गया, पद्मासन मिल गया। वह कमल मिल गया, जो शाश्वत है, जो कालातीत है। वह सुगंध मिल गई, जो अब छूटेगी नहीं। अब तो जीवन उत्सव हुआ। अब तो रंगों की बहार आ गई। अब तो वसंत आया। अब तो फूल खिले। अब तो गीत है, संगीत है, महोत्सव है; अब तो दीये पर दीये जले।

“And by such a knower of the self,” says the sutra, “whatever realms he imagines with his mind...” What realms will he imagine? Is there any realm beyond this? Any knowledge beyond self-knowledge? Any peak beyond Buddhahood? Beyond this supreme samadhi, what remains? Will such a person desire heaven? Heavens are far behind—mere dreams now. Will he want Indra’s throne? Thrones are now ridiculous. The ultimate seat is attained, the lotus asana—everlasting, timeless—the fragrance that won’t fade. Life is now a celebration, a spring of colors, flowers in bloom; song, music, festival; lamps upon lamps lit.

कबीर ने कहा है, जैसे हजारों सूर्य एक साथ भीतर उग आए हों, ऐसा आत्मवेत्ता की स्थिति होती है।

Kabir says, it is as though thousands of suns have risen within—that is the state of the knower.

अब क्या चाहेगा? किस लोक की कल्पना करेगा? उर्वशी को चाहेगा? मेनका को चाहेगा? इंद्रासन की फिक्र करेगा? देवता बनना चाहेगा? कल्पवृक्ष मांगेगा? यह बात ही मूढ़तापूर्ण हो जाएगी। फिर तो यूं हुआ कि आत्मज्ञान के पार भी कुछ बच रहा; आत्मज्ञान भी फिर अंत न हुआ, लक्ष्य न हुआ, साधन ही रह गया। और आत्मज्ञान साध्य है, साधन नहीं।

What will he desire? Which realm will he imagine—Urvashi, Menaka, Indra’s seat? Become a god? Ask for the wish-fulfilling tree? Such talk is foolishness. That would mean there is something beyond self-knowledge; that self-knowledge is not the goal, only a means. But self-knowledge is the goal, not a means.

‘तो आत्मवेत्ता के मन से जिस-जिस लोक की भावना होगी’--इस सूत्र का कहना है--‘और जिन-जिन कामनाओं की कामना होगी, वह उन-उन कामनाओं को, उन-उन लोकों को प्राप्त कर लेता है।’

पहले तो कामना ही नहीं होगी, कामना के बीज ही दग्ध हो गए। इसीलिए तो पतंजलि ने ऐसे व्यक्ति को दग्ध-बीज कहा है। निर्बीज समाधि कहा है ऐसी अवस्था को। यहां तो बीज ही न बचे कामना के, अब अंकुरण क्या होंगे? जल गए बीज, राख हो गए।

“And whatever realms he imagines, and whatever wishes he wishes—he attains those realms and those wishes.” First of all, there will be no wishes; the seeds of desire are burnt. That is why Patanjali calls such a person “burnt-seed”: nirbija samadhi. Where the seeds are ashes, what sprouts can grow?

और यह सूत्र कहता है: ‘इसलिए जो अपना कल्याण चाहता है उसे आत्मवेत्ता की अर्चना करनी चाहिए।’

And the sutra continues: “Therefore, he who desires his own welfare should worship the knower of the self.”

पहली बात भी लोभ से भरी है और दूसरी बात भी लोभ से भरी है। आत्मवेत्ता की इतनी क्षमता बता दी कि वह जो चाहे हो जाएगा; जो मांगे, मिलेगा; तत्क्षण मिलेगा, देर नहीं अबेर नहीं। कहावत तुमने सुनी है कि परमात्मा के घर देर हो, मगर अंधेर नहीं है। यह अज्ञानियों के लिए है। ज्ञानियों के लिए न तो देर है, न अंधेर है। उन्होंने तो इधर मांगा, उधर मिला। मांग भी नहीं पाए कि मिला। वे तो कल्पवृक्ष के नीचे ही बैठे हुए हैं। यह भी लोभ की बात रही, लोभ का ही विस्तार रहा। और आगे भी लोभ की ही बात है:

‘इसलिए जो अपना कल्याण चाहता है उसे आत्मवेत्ता की अर्चना करनी चाहिए।’

इसलिए जाओ आत्मवेत्ताओं के पास, उनकी अर्चना करो, पूजा करो। वह भी किसलिए? अपना कल्याण चाहने के लिए। उसके पीछे भी चाह है, वहां भी वासना है।

The first statement is steeped in greed, and so is the second. The self-knower is given such power—that whatever he wants, happens; whatever he asks for, he gets—instantly, with no delay. You’ve heard the saying, “In God’s house there may be delay but not darkness.” That is for the ignorant. For the wise there is neither delay nor darkness. They demand here and receive there; before they can even ask, it is given. They sit under the wish-fulfilling tree. This too is an extension of greed. And the next: “Therefore, he who seeks his own welfare should worship the self-knower.” Go to the sages, worship them—why? To gain your own welfare. Even here there is desire, there is lust.

यहां लोग मंदिरों में जा रहे हैं, मस्जिदों में जा रहे हैं, गुरुद्वारों-गिरजों में जा रहे हैं। पूछो, किसलिए जा रहे हैं? वहां भी चाह है, वहां भी वासना है। और जहां वासना है, वहां प्रार्थना नहीं। और जहां वासना है, वहां अर्चना कैसी! वासना की दुर्गंध में अर्चना की सुगंध कैसे पैदा होगी? लाख जलाओ धूप और लाख जलाओ दीये, न होगी रोशनी, न होगी सुगंध। दुर्गंध को बहुत से बहुत छिपा लोगे, अंधेरे को बहुत से बहुत ढांक लोगे। मगर मिटेगा नहीं, फिर-फिर उभर आएगा। ये जलाए दीये, देर नहीं है, बुझ जाएंगे। और ये जलाई धूप, जल्दी हवा उड़ा ले जाएगी। फिर दुर्गंध अपनी जगह होगी। यह धोखा है, यह प्रवंचना है।

People go to temples, mosques, gurdwaras, churches. Ask why. Desire is there too. Where there is desire, there is no prayer. In the stench of desire, how will the fragrance of worship arise? Burn incense and lamps by the thousands—there will be no real light, no real fragrance. You can only cover up the stench, smother the darkness for a while. But it won’t go; it will return. These lamps will soon go out; the incense will be scattered by the wind; the stench will be back. It is deception, self-delusion.

आत्मवेत्ता व्यक्ति की भी अर्चना करना इस कामना से कि मेरा भी कल्याण हो जाए। और मेरा भी कल्याण, इसका अर्थ क्या होगा? इसका अर्थ यह होगा कि मैं भी उस जगह पहुंच जाऊं जहां हर चीज मांगने से मिल जाती है। जहां हर चीज चाहने से मिल जाती है। जहां कोई भी लोक चाहो, देर नहीं लगती, तत्क्षण वहां पहुंच जाते हैं। इसलिए आत्मवेत्ता व्यक्ति की भी अर्चना करनी चाहिए। यह भी लोभ का ही संबंध हुआ।

Even worship of the self-knower, in the hope “my welfare will be done”—and by “my welfare,” what do we mean? That I will also reach that place where anything asked for is granted, where any realm desired is instantly attained. Therefore, worship the self-knower—this too belongs to greed.

शिष्य और गुरु का संबंध लोभ का नहीं हो सकता। और अगर वह भी लोभ का संबंध है, तो फिर वह भी सांसारिक संबंध है। फिर पत्नी का और पति का संबंध, बाप का और बेटे का संबंध, भाई और बहन का संबंध, इन सारे संबंधों में ही गुरु और शिष्य का संबंध भी एक संबंध हुआ। फिर उसमें कुछ गुणात्मक भेद न रहा।

The disciple–master relationship cannot be of greed. If it is, then it is merely worldly—like the relationships of husband–wife, parent–child, brother–sister. Then there is no qualitative difference.

गुणात्मक भेद तब होता है, जब बाकी सब संबंध तो लोभ के होते हैं, लाभ के होते हैं; लेकिन गुरु और शिष्य का संबंध सिर्फ प्रेम का होता है--न लोभ का, न लाभ का। प्रेम के संबंध का अर्थ यह होता है कि संबंध ही अपने आप में इतना बहुमूल्य है, अब और क्या चाहना है! शिष्य की अंतरतम भावना यह होती है कि गुरु मिल गया तो सब मिल गया; अब कुछ पाने को नहीं, अब कहीं जाने को नहीं।

The qualitative difference is: worldly relationships are of profit and gain, while the guru–disciple relationship is solely of love—neither greed nor gain. Love means the relationship is so intrinsically precious that nothing more is desired. The disciple’s innermost feeling is: having found the master, I have found all; there is nothing else to gain, nowhere else to go.

और मजा यह है कि जिसके भीतर ऐसा सदभाव पैदा होता है, उसके ऊपर वर्षा हो जाती है फूलों की। सारा आकाश फूलों की वर्षा करने लगता है। न तो उसने कुछ मांगा, न उसने कुछ चाहा, लेकिन सब बरस उठता है!

And the wonder is, for one in whom such a sentiment arises, flowers begin to rain upon him. The whole sky showers flowers. He asked for nothing, desired nothing, and yet all showers upon him!

मंजुश्री की प्यारी कथा है। वह बुद्ध का पहला शिष्य है जो निर्वाण को उपलब्ध हुआ। जिस दिन उसको बुद्धत्व प्राप्त हुआ, जिस दिन उसने स्वयं को जाना, बैठा था वृक्ष के नीचे शांत, निर्विचार, जाग कर अपने को देखता था। देखते-देखते बात बन गई। बनते-बनते बन जाती है। सध गई। सब ठहर गया। मन ठहर गया, समय ठहर गया, विचार पता नहीं कहां विलुप्त हो गए! जैसे अचानक आकाश से बदलियां विदा हो गईं और सूरज निकल आया! गहन मौन! सन्नाटा! और तत्क्षण उसने देखा, आकाश से फूलों की वर्षा होने लगी। ऐसे फूल, जो उसने न कभी देखे, न कभी सुने! ऐसी गंध, जो उसने कभी जानी नहीं। चौंका! यह तो वसंत का मौसम भी नहीं! जिस वृक्ष के नीचे बैठा था, उसमें तो एक फूल भी न था। इतने फूल! इतने फूल कि जिनकी गणना असंभव! बरसे ही चले जाते हैं, बरसे ही चले जाते हैं। उसने आंख उठा कर आकाश की तरफ देखा। तो देखा कि देवता फूल बरसा रहे हैं।

There is a dear story of Manjushri—Buddha’s first disciple to attain nirvana. The day he became enlightened, he sat quietly beneath a tree—tranquil, thought-free—watching himself awakened. Watching, watching—it happened. It happens by ripening. Everything stilled. The mind stopped; time stopped; thoughts vanished—as if suddenly the clouds withdrew from the sky and the sun appeared! Deep silence. And instantly he saw flowers raining from the sky. Flowers such as he had never seen or heard of; fragrances unknown. He was startled: it isn’t even spring! The tree he sits under has not a single blossom. So many flowers! Innumerable! They poured and poured. He looked up—and saw gods showering flowers.

यह तो कथा है, प्रतीक-कथा है। इतिहास मत समझ लेना। इसके भीतर अर्थ तो गहरा है, लेकिन तथ्य मत मान लेना। सत्य तो बहुत है, मगर तथ्य जरा भी नहीं। सत्य को कहना हो तो यूं ही कहा जा सकता है, घूम-फिर कर ही कहना होता है; सीधा कहने का उपाय नहीं।

It is a parable, a symbol—don’t take it as history. Its meaning is deep, but the facts are not literal. Truth has to be told obliquely; there is no straight way to say it.

तो मंजुश्री ने पूछा उन देवताओं से जो फूल बरसा रहे थे कि तुम्हें क्या हो गया है? यह किसलिए फूल गिराए जाते हो? तुम शायद कुछ भूल-चूक में हो। बुद्ध तो वहां दूर दूसरे वृक्ष के नीचे बैठे हैं; वहां गिराओ फूल! मैं तो मंजुश्री हूं। उनका एक छोटा सा शिष्य हूं। उनके प्रेम में लग गया हूं। मुझे कुछ चाहिए भी नहीं और। जो फूल चाहिए थे, मुझे मिल चुके हैं। और तुम्हें अर्चना करनी हो तो उनकी करो। वे रहे मेरे गुरु! मुझ पर क्यों फूल गिराते हो? मैंने तो कुछ किया ही नहीं। मेरी तो कोई पात्रता भी नहीं, कोई योग्यता भी नहीं।

Manjushri asked the gods, “What has happened to you? Why are you showering flowers? You must be mistaken. The Buddha is sitting yonder under another tree—shower flowers there! I am only Manjushri, a small disciple. I have fallen in love with him. I need nothing more. If you must worship, worship him—there is my master! Why shower on me? I have done nothing; I have no worthiness, no qualification.”

उन देवताओं ने कहा, मंजुश्री! हम फूल गिरा रहे हैं उस महत अवसर के स्वागत के समय में, जब तुमने शून्य पर अदभुत प्रवचन दिया है!

The gods said, “Manjushri, we are celebrating the glorious moment when you delivered a marvelous sermon on emptiness!”

मंजुश्री ने कहा, शून्य पर प्रवचन? मैं एक शब्द बोला नहीं!

देवता हंसे और उन्होंने कहा, न तुम एक शब्द बोले और न एक शब्द हमने सुना। न तुमने कुछ कहा, न हमने कुछ सुना। इसी को तो कहते हैं शून्य पर महा-प्रवचन! उसी खुशी में हम फूल गिरा रहे हैं। तुमने कहा नहीं, हमने सुना नहीं, और बात हो गई! बिन कहे बात हो गई! इसलिए फूल गिर रहे हैं। अब ये फूल तुम पर गिरते ही रहेंगे। ये फूल गिरना शुरू होते हैं, फिर बंद नहीं होते।

“On emptiness? I did not utter a single word!” They laughed: “Nor did we hear a single word. You said nothing; we heard nothing. That is the great sermon on emptiness! We shower in that joy. You said nothing; we heard nothing—and it was done. Without saying, it was said. From now on, these flowers will continue to fall. Once they begin, they never stop.”

समझना। यह तो बोध-कथा है, प्रतीक-कथा है। ऐसे झाड़ के नीचे बैठ कर और बार-बार आंखें उठा कर ऊपर मत देखना, कि देवता वगैरह आए कि नहीं पुष्पक विमान पर बैठे हुए? फूल वगैरह लाए कि नहीं? नहीं तो उसी में सब गड़बड़ हो जाएगा!

Understand—this is an awakening parable. Don’t sit under a bush and keep peering up for gods in a flying chariot! You’ll mess everything up.

तुम तो इतना ही जानना कि शून्य प्रवचन क्या है। वह हो जाए, तो कुछ आकाश से फूल बरसाने की जरूरत नहीं होती, तुम्हारे भीतर ही फूल उमग आते हैं; अंतस-लोक में ही वसंत आ जाता है। फिर कैसी कामनाएं? फिर कैसी वासनाएं?

Know only this: what is the sermon on emptiness? When that happens, there is no need for flowers to fall from the sky; flowers bloom within you; spring comes in the inner world. Then what desires? What lusts?

और शिष्य को तो सवाल ही नहीं उठता कि आत्मवेत्ता पुरुष की अर्चना इसलिए करे, क्योंकि उसकी बड़ी शक्ति है आत्मवेत्ता पुरुष की! महान उपलब्धि है! नहीं; शिष्य तो अकारण प्रीति में पड़ता है। प्रीति तो सदा अकारण होती है। जहां कारण है, वहां व्यवसाय है। जहां कोई कारण नहीं...।

A disciple never even thinks of worshiping the self-knower because he is powerful and greatly accomplished. No—he falls in love causelessly. Love is always without cause. Where there is cause, there is business. Where there is no cause...

अब कोई मेरे संन्यासियों से पूछे कि मुझसे क्या उन्हें मिल रहा है? कुछ भी तो नहीं। कोई मेरे संन्यासियों से पूछे कि मुझसे क्यों बंधे हो? मेरे पास क्यों बैठे हो? वर्ष आते हैं, वर्ष जाते हैं और तुम मेरे पास रुके हो, क्यों? तो मेरे संन्यासी उत्तर न दे सकेंगे। जो उत्तर दे सकें, वे मेरे संन्यासी नहीं। कोई उत्तर न दे सकेंगे। उत्तर का कोई सवाल नहीं है। बेबूझ है बात।

Ask my sannyasins what they get from me. Nothing at all. Ask them why they are bound to me, why they sit with me—years come and go and they remain—why? They won’t be able to answer. Those who can answer are not my sannyasins. There is no answer. It is unreasonable.

सहजानंद! मुंडकोपनिषद के इस सूत्र का मैं तुम्हें क्या अभिप्राय कहूं! यह सूत्र एकदम गलत है, आधारभूत रूप से गलत है। सूत्र बिलकुल विक्षिप्ततापूर्ण है। किसी पागल ने कहा होगा। किस तरह मुंडकोपनिषद में प्रवेश कर गया, पता नहीं!

Sahajanand, what should I say of the import of this Mundaka Upanishad sutra to you? The sutra is utterly wrong—fundamentally wrong. An out-and-out derangement. Some madman must have said it. How it entered the Mundaka, who knows!

लेकिन पंडित जो न कर जाएं थोड़ा है। पंडित तो एक उपद्रव हैं। न उन्हें पता है। लेकिन दुर्भाग्य तो यही है कि वे ही संकलन करते हैं।

But there’s no end to what pundits can do. Pundits are a nuisance. They don’t know—and the misfortune is, they are the compilers.

महावीर बोले, लेकिन संकलन किया पंडितों ने। यह सांयोगिक बात नहीं है कि महावीर के ग्यारह गणधर, उनके जो ग्यारह प्रमुख शिष्य थे, ग्यारह के ग्यारह ब्राह्मण थे। महावीर तो क्षत्रिय थे। जैनों के चौबीस तीर्थंकर ही क्षत्रिय हैं। असल में वह क्षत्रियों की बगावत थी ब्राह्मणवाद के खिलाफ, पांडित्यवाद के खिलाफ। लेकिन दुर्भाग्य तो यह है कि महावीर के वचन भी संकलन तो किए ब्राह्मणों ने ही। वे ग्यारह गणधर ही ब्राह्मण थे! और वहीं बात विकृत हो गई, वहीं उन्होंने सब गड़बड़ कर दिया। वहीं स्रोत पर ही जहर मिल गया।

Mahavira spoke, but pundits compiled. It’s no accident that his eleven chief disciples, the eleven ganadharas, were all Brahmins. Mahavira was a Kshatriya. All twenty-four Jain tirthankaras are Kshatriyas. It was essentially a Kshatriya revolt against Brahminism, against punditry. But the misfortune is, even Mahavira’s words were compiled by Brahmins—the eleven ganadharas themselves! There the distortion happened; poison was mixed at the source.

बुद्ध तो क्षत्रिय थे। सच तो यह है, जिन्हें स्वयं को जानना हो, उन्हें किसी अर्थ में क्षत्रिय ही होना पड़ता है। क्षत्रिय का अर्थ है, वह भी एक विजय-यात्रा है, एक घनघोर घमासान युद्ध है स्वयं के अंधकार से। उन्हें भी तलवार उठानी पड़ती है। किसी और के खिलाफ नहीं, अपने ही तमस के खिलाफ; अपनी ही तंद्रा के खिलाफ; अपनी ही निद्रा के खिलाफ। लेकिन बुद्ध को भी जो संकलन करने वाले लोग मिले, वे तो पंडित ही थे, वे तो ब्राह्मण ही थे।

The Buddha was a Kshatriya. In a sense, those who seek to know themselves must be Kshatriyas—warriors—for it is a fierce battle against one’s own darkness, one’s own torpor and sleep. They too must wield a sword—not against others, but against their own tamas. But those who compiled the Buddha’s words were pundits—Brahmins.

बस, वहीं विकृति हो जाती है। पंडित भाषा का ज्ञाता होता है, व्याकरण का ज्ञाता होता है, शब्दों का धनी होता है; लेकिन अनुभव उसके पास कुछ भी नहीं होता। और यह सारा मामला अनुभव का है। पंडित तो तोते की भांति होता है; रट लेता है, दोहरा देता है। लिख देता है, यंत्रवत। उसकी अपनी अनुभूति तो नहीं होती।

That is where distortion happens. The pundit knows language, grammar, owns words—but has no experience. And this whole matter is of experience. A pundit is like a parrot: he memorizes and repeats, writes like a machine. There is no lived realization.

मगर मैं मजबूरी भी समझता हूं। मुंडकोपनिषद जिसने कहा होगा, वह तो परम ज्ञानी रहा होगा, क्योंकि इसमें ऐसे सूत्र हैं, जो अपूर्व हैं, जो कि बिना अनुभव के नहीं कहे जा सकते। लेकिन कठिनाई यह है कि जिसने कहे हैं वह तो बुद्ध रहा होगा, मगर दूसरे बुद्ध को तुम कहां से पाओगे जो तुम्हारे सूत्रों को लिखे? कोई बुद्धू ही लिखेगा। कोई बुद्ध क्यों लिखेगा? किसलिए लिखेगा?

I do understand the compulsion, though. Whoever spoke the Mundaka probably was supremely wise, because there are sutras in it that are unparalleled—impossible without experience. But the difficulty is, where will you find another awakened one to write down the sutras? Some fool will write. Why would a buddha write? For what?

बुद्ध के जीवन में ऐसी कथा है, जो प्रीतिकर है। बुद्ध की मृत्यु हुई। जब तक जीवित थे, किसी ने फिक्र ही न की थी कि उन्होंने जो कहा है, वह संकलित कर लिया जाए। ऐसे आनंद में थे, ऐसे अहोभाव में थे, कि किसको चिंता पड़ी थी! रोज दीये जल रहे थे। रोज दीवाली थी। रोज रंग बिखर रहे थे। रोज फाग थी। किसको फुर्सत थी कि अभी लिखे। लेकिन बुद्ध की मृत्यु के बाद जो पहला सवाल उठा शिष्यों के सामने, वह यही था कि अब उनके वचनों को संकलित कर लिया जाए।

There’s a charming story from the Buddha’s life. While he lived, no one bothered to compile what he said. They were so blissful, so filled with ahobhaav—who would worry! Lamps were lit every day, Diwali daily, color scattered, Holi each day. Who had the leisure to write? But after his death, the first issue before the disciples was to compile his words.

और तुम चकित होओगे जान कर कि जो लोग संकलित कर सकते थे, वे तो भूल ही भाल चुके थे। मंजुश्री, जो पहला बुद्ध था बुद्ध के शिष्यों में, उससे कहा। उसने कहा, मुझे तो कुछ याद नहीं। मुझे तो अपनी याद नहीं! कैसे रस में भीगे वे दिन बीते! कौन शब्दों की फिक्र करता! मुझे पक्का-पक्का नहीं कि उन्होंने क्या कहा और मैंने क्या सुना; उन्होंने क्या कहा और मैंने क्या समझा। और जब से मैं जागा, तब से तो बात शब्दों की रही न थी, एक मौन संवाद था। उस मौन संवाद को लिखूं भी तो कैसे लिखूं! उसके लिए तो कोरा कागज ही काफी है।

You’ll be surprised: those who could have compiled had forgotten them. They asked Manjushri, the first enlightened disciple. He said, “I remember nothing. I don’t remember myself! Those days passed soaked in nectar. Who cared for words? I’m not sure what he said and what I heard; what he said and what I understood. Since my awakening, it is no longer a matter of words—a silent communion. How shall I write that? A blank page would suffice.”

सारिपुत्र से पूछा। सारिपुत्र ने कहा, मुश्किल है बात। जब तक मैं जागा नहीं था, तुमने अगर कहा होता तो लिख देता, क्योंकि तब तक शब्दों पर ही पकड़ थी। जब मैं जागा, तो निःशब्द में उतर गया। अब तो पक्का नहीं है; मैं लिखूं भी तो यह तय करना मुश्किल होगा कि यह मेरी बात लिख रहा हूं कि बुद्ध की बात लिख रहा हूं। अब तो सब गोल-मोल हो गया। अब तो सब तालमेल टूट गया, भेद टूट गए। अब तो मेरी सरिता भी उनके सागर में मिल गई। तो मेरी बात का तुम भरोसा न करना। बात तो मेरी सच्ची होगी, खरी होगी। मगर मेरी है कि उनकी, यह तय करना नहीं हो सकता। अपनी बात लिख सकता हूं, मगर यह दावा मैं नहीं कर सकता कि ऐसा उन्होंने कहा था। जरूर कहा होगा, मगर निश्चयात्मक रूप से मैं कोई दावा नहीं कर सकता।

They asked Sariputta. He said, “It’s difficult. Before awakening, had you asked, I could have written—then I had a grip on words. After awakening, I sank into the wordless. Now I’m not certain; if I write, I can’t say whether I write my words or the Buddha’s. All has mingled; my river has merged with his ocean. Don’t rely on me. The words will be true and genuine—but are they his or mine? I can write my truth, but I cannot claim he said exactly so. He must have—but I cannot assert it.”

मौग्गलान से पूछा। उसने कंधे बिचका दिए। उसने कहा, कौन इस झंझट में पड़े!

They asked Moggallana. He shrugged: “Who wants to get into such a tangle!”

जितने शिष्य बुद्धत्व को उपलब्ध हो गए थे, वे कोई राजी न थे। सिर्फ आनंद, जो बुद्धत्व को उपलब्ध नहीं हुआ था, वह राजी था। उसे सब याद था। उस बेचारे के पास और तो कोई संपदा न थी, शब्दों को ही संजोता रहा था, इकट्ठा करता रहा था। जो-जो बुद्ध बोलते थे, उसको इकट्ठा करता रहता था। उसके पास कोई प्रज्ञा तो नहीं थी, मगर स्मृति थी। प्रज्ञा हो, तो स्मृति की क्या चिंता! और प्रज्ञा न हो, तो स्मृति ही एकमात्र धन है।

Those who had become enlightened refused. Only Ananda—who had not awakened—agreed. He remembered everything. He had no other wealth; he collected words. Whatever the Buddha said, he stored. He had no prajna, but he had memory. Where there is prajna, memory is irrelevant; where there is no prajna, memory is the only wealth.

बड़ी बिगूचन, बड़ी विडंबना खड़ी हो गई। सारे शिष्य इकट्ठे हुए थे, उन्होंने कहा, यह बड़ी मुश्किल की बात है। जिनकी बात का भरोसा हो सकता है, वे लिखने को राजी नहीं। और जिसकी बात का कुछ भरोसा नहीं, वह लिखने को राजी है! आनंद से लिखवाना है क्या? हालांकि जो भी वह कहेगा, वही कहेगा जो बुद्ध ने कहा था। लेकिन अज्ञानी ने सुना है, जैसे किसी ने नींद में सुना हो।

A great dilemma arose. The assembly said, “This is difficult. Those whose words would be reliable won’t write. The one who will write isn’t reliable!” Should they take Ananda’s account? He would certainly repeat the Buddha’s words, but an ignorant man heard them—as if heard in sleep.

मैं यहां बोल रहा हूं। तुम में से कई यहां सोए होंगे। वे भी सुन रहे होंगे, मगर नींद में सुन रहे होंगे। कुछ सुना जाएगा, कुछ नहीं सुना जाएगा, कुछ का कुछ सुना जाएगा; स्वाभाविक है। और फिर अगर तुमसे कहा जाए लिखो, तो तुम जो लिखोगे उसकी क्या प्रामाणिकता होगी?

I speak here; some of you are asleep. You are also hearing—but in sleep. Some things are heard, some not; some are misheard—naturally. If asked to write, how authentic would it be?

आनंद ने कहा, मैं लिख तो सकता हूं, लेकिन प्रामाणिकता का दावा मैं नहीं कर सकता।

Ananda said, “I can write, but I cannot claim authenticity.”

अब तुम देखते हो विडंबना! जो प्रामाणिक हो सकते हैं, वे लिखने को राजी नहीं थे। जो लिखने को राजी था, उसने कहा, मैं प्रामाणिक नहीं हो सकता!

See the irony! Those who could be authentic refused to write; the one who would write could not be authentic.

तो फिर बुद्ध के शिष्यों ने एक उपाय ही खोजा, उन्होंने आनंद से कहा, तू एक काम कर। तू किसी तरह सारा श्रम लगा कर बुद्धत्व को उपलब्ध हो जा। क्योंकि हम तेरी बातों का तब तक भरोसा न करेंगे, जब तक तू बुद्धत्व को उपलब्ध न हो जाए। और तुझे सब बातें याद हैं। और तू सबसे ज्यादा बुद्ध के साथ रहा है। बयालीस साल सतत, एक क्षण को भी बुद्ध को तूने नहीं छोड़ा। इतना साथ कोई उनके रहा नहीं। दिन भी तू साथ रहा, रात भी तू साथ रहा। रात भी उसी कमरे में सोता था जिसमें बुद्ध सोते थे। उनकी सेवा में ही सब कुछ समर्पित कर दिया था उसने। तो हमें भरोसा है। मगर तेरे भीतर जागरण तो हो!

So Buddha’s disciples found only one solution. They told Ananda, “Make every effort to awaken. We will not accept your words until you attain Buddhahood. You remember the most; you lived with him the longest—forty-two years without leaving him for even a moment. Day and night with him; sleeping in the same room; devoted in service. We trust you—but awaken!”

और जब आनंद जाग्रत हुआ, तब उन्होंने उसके वचनों को स्वीकार किया। लेकिन झगड़ा तत्क्षण शुरू हो गया। आनंद ने तो वचन लिख दिए, लेकिन छत्तीस संप्रदाय पैदा हो गए। क्योंकि बौद्धों के अलग-अलग लोगों ने कहा कि ये आनंद के शब्द हम स्वीकार नहीं कर सकते। किसी ने कहा, हम ये स्वीकार नहीं कर सकते। किसी ने कहा कि ये हमें स्वीकार हैं, मगर और बातें स्वीकार नहीं।

When Ananda awakened, they accepted his words. And immediately quarrels began. Ananda wrote the sayings, and thirty-six sects arose. Different groups of Buddhists rejected this line or that. Some said, “We accept these, not those.” Some said the reverse.

अज्ञानियों के छत्तीस खंड हो गए! ज्ञानी तो चुप रहे, अज्ञानियों ने संप्रदाय बना लिए। बुद्ध को मरे दिन भी न हुए थे कि वह महाज्योति टुकड़ों-टुकड़ों में टूट गई। और सत्य जब टुकड़ों में टूटता है, तो असत्य से भी बदतर हो जाता है।

The ignorant split into thirty-six factions; the awakened remained silent. The Buddha had hardly died when that great light shattered into fragments. And when truth is fragmented, it becomes worse than untruth.

सहजानंद! जिसने भी मुंडकोपनिषद के मूल सूत्र कहे होंगे, वह जरूर बुद्धत्व को उपलब्ध रहा होगा। लेकिन जिन्होंने लिखे होंगे, उन्होंने बहुत कुछ अपनी तरफ से जोड़ दिया होगा।

Sahajanand, whoever spoke the original sutras of the Mundaka must have been enlightened. But those who wrote them added much of their own.

और ऐसा भी नहीं कि जान कर लोग जोड़ते हैं। मैं उनकी सदभावना पर संदेह नहीं करता हूं। मैं यह नहीं कह रहा हूं, उनकी भावना गलत रही होगी। मगर मजबूरी है बेहोश आदमी की; बेहोशी में वह जो भी करेगा, कितनी ही सदभावना से करे, सद-इच्छा से करे, गलत तो हो ही जाएगा।

And it isn’t that they added knowingly. I do not doubt their good intentions. But an unconscious person, no matter how sincere, will go wrong.

अब तुम देखते हो, यह सूत्र है--

Here is the sutra:

‘यं यं लोकं मनसा संविभाति

विशुद्धसत्वः कामयते यांश्च कामान्‌।

तं तं लोकं जयते तांश्च कामां--

स्तस्मादात्मज्ञं ह्यर्चवेद भूतिकामः।।’

‘यं यं लोकं मनसा संविभाति विशुद्धसत्वः कामयते यांश्च कामान्। तं तं लोकं जयते तांश्च कामान्— तस्मादात्मज्ञं ह्यर्चवेद भूतिकामः॥’

लेकिन जिसने अनुवाद किया, उसने भी भूल-चूक कर दी: ‘जिसका अंतःकरण शुद्ध है।’ विशुद्धसत्वः! उसका अनुवाद हो गया, जिसका अंतःकरण शुद्ध है।

But the translator blundered: “whose conscience is pure.” Viśuddha-sattvaḥ became “whose conscience is pure.”

 

A grave error. One becomes viśuddha-sattvaḥ only when one is free of conscience. And here the meaning is inverted.

भारी चूक हो गई। अंतःकरण से मुक्त होता है कोई, तभी विशुद्धसत्व होता है। और यहां तो बात ही उलटी हो गई।

‘जिसका अंतःकरण शुद्ध है, ऐसा आत्मवेत्ता मन से जिस-जिस लोक की भावना करता है...।’

आत्मवेत्ता का मन रह जाता है? मन की जरूरत क्या है?

“Whose conscience is pure—such a knower, whatever realms he imagines with his mind...” Does a knower still have a mind? What need is there for mind?

यह तो यूं हुआ, कहानी है कि जीसस ने एक अंधे आदमी की आंखों को छुआ; आंखें ठीक हो गईं। स्वभावतः, अंधा आदमी था, तो लकड़ी टेक-टेक कर चलता था। आंखें तो ठीक हो गईं, जीसस को धन्यवाद देकर वह जाने लगा, मगर अपनी लकड़ी भी साथ ले चला! जीसस ने कहा, मेरे भाई, कम से कम धन्यवाद में लकड़ी तो मुझे दे जा! लकड़ी तो छोड़ दे!

वह अंधा आदमी क्या बोला! उसने कहा, बिना लकड़ी के मेरा कैसे चलेगा?

आंखें आ गईं! मगर पुरानी आदत, जिंदगी भर की आदत! लकड़ी से टटोल-टटोल कर चलता था। लकड़ी ही उसकी अब तक की आंख थी। आज आंख भी आ गई, तो वह घटना इतनी नई थी कि अभी तक उस घटना का संप्रेषण भीतर तक नहीं हुआ।

उसने कहा, लकड़ी मैं कैसे छोड़ सकता हूं? बिना लकड़ी के मेरा कैसे चलेगा मालिक? बिना लकड़ी के तो मैं एक कदम न चल सकूंगा। इसी से टटोल-टटोल कर, टेक-टेक कर तो चलता हूं।

जीसस ने कहा, पागल! अब तेरी आंखें ठीक हो गईं, अब लकड़ी से क्यों टटोलेगा?

It’s like the story: Jesus touched a blind man’s eyes and they were healed. Naturally, the blind man used to walk with a stick. His eyes were healed; he thanked Jesus and started to go—taking his stick along. Jesus said, “At least give me your stick as thanks! Leave the stick behind.” The blind man said, “How will I manage without the stick?” Eyes have come! But the old habit of a lifetime—he used to feel his way with the stick. Today, though sight has returned, the news hasn’t yet penetrated within. “How can I leave the stick, master? Without it I cannot take a step. I walk by tapping and probing.” Jesus said, “Fool! Your eyes are fine now—why probe with a stick?”

अंतःकरण तो अंधे आदमी की लकड़ी है। विशुद्धसत्वः! वह तो अंधे आदमी की आंख का ठीक हो जाना है। अब वहां अंतःकरण की क्या जरूरत है?

Conscience is the blind man’s stick. Viśuddha-sattvaḥ is the healing of the eye. What use is conscience then?

अंतःकरण तो समाज थोपता है इसलिए ताकि किसी तरह तुम आचरण की सीमा में चलते रहो। लेकिन जिसकी आत्मा जग गई, अब उसके ऊपर कोई आचरण की सीमा नहीं रह जाती। वह आचरण-मुक्त होता है। अब तो वह जो करेगा, वही ठीक है। अज्ञानी को बताना पड़ता है कि तुम ठीक करो और गैर-ठीक न करो। ज्ञानी जो करता है वही ठीक है, जो नहीं करता वही ठीक नहीं है।

Conscience is imposed so that somehow you remain within behavioral limits. But one whose soul is awake has no prescribed limits of conduct. He is beyond code. Whatever he does is right; whatever he doesn’t do is not right. The ignorant must be told, “Do right, don’t do wrong.” For the knower, whatever he does is the very definition of right.

क्रांतिकारी अंतर हो गया। लेकिन जरा से अनुवाद में, एक शब्द के अनुवाद में सारा अर्थ बदल गया।

A revolutionary difference—and with one mistranslated word, the whole meaning is reversed.

और आत्मवेत्ता अभी भी मन...! मन का अर्थ होता है, मनन करने की क्षमता। मनन से ही तो मन बना। मन से ही तो मनुष्य शब्द बना। वह जो मनन करता है, मनुष्य है। वह जो मनन की भीतर हमारे प्रक्रिया है, उसका नाम मन है। लेकिन जिसको आंख मिल गई, वह मनन थोड़े ही करता है।

And “still the knower has a mind”! Mind means the faculty of mentation. From “manan” comes “man,” and from “man” comes “manushya”—the thinker. But one who has eyes does not think—he sees.

अंधा आदमी सोचता है कि दीवाल कहां? दरवाजा कहां? पूछता है कि बाएं जाऊं कि दाएं जाऊं? आंख वाला आदमी तो उठता है और दरवाजे से निकल जाता है। उसे दिखाई पड़ता है। मनन करना ही नहीं पड़ता।

A blind man thinks, “Where is the wall? Where is the door? Should I go left or right?” The man with sight simply gets up and walks out through the door; he sees. There is no mentation.

ठीक ऐसा ही, जिसका विशुद्ध सत्व हुआ, जिसके भीतर समाधि का फूल खिला, जिसके भीतर समाधि की आंख खुली, अब मनन करेगा? अब मनन किसलिए करेगा?

Exactly so: one who is viśuddha-sattvaḥ, in whom the flower of samadhi has bloomed, whose inner eye is open—will he think? What for?

अंधा आदमी सोचता है कि प्रकाश कैसा होता है? आंख वाला आदमी तो कभी नहीं सोचता कि प्रकाश कैसा होता है। वह तो जानता ही है। बहरा आदमी शायद सोचता हो कि ध्वनि कैसी होती है? कान वाला आदमी तो जानता है कि ध्वनि कैसी होती है।

A blind man may think what light is like; a sighted one never does—he knows. A deaf man may think what sound is like; one with ears knows.

जिसकी आत्मा शुद्ध हो गई, उसको मनन की जरूरत नहीं रह जाती। वह सोचता ही नहीं; वह देखता है, वह द्रष्टा है। वह मनुष्य के पार हो गया। उसने मनुष्य का अतिक्रमण कर लिया। मन का अतिक्रमण हुआ कि मनुष्य का भी अतिक्रमण हो जाता है। अब कहां मन! कहां के लोक! सब स्वप्न हैं तुम्हारे लोक। नर्क भी तुम्हारा स्वप्न है, स्वर्ग भी तुम्हारा स्वप्न है। ये कोई स्थान नहीं। ये कोई भौगोलिक जगह नहीं। नर्क भी तुमने निर्मित किया है अपने भय से और स्वर्ग भी तुमने निर्मित किया है अपने लोभ से।

One whose soul has been purified does not need the mind. He does not think; he sees—he is a seer. He has gone beyond man. When the mind is transcended, man is transcended. Where then is mind? Where are realms? Your heavens and hells are dreams—no geographic places. Hell is your creation out of fear; heaven, out of greed.

इसलिए तुमने स्वर्ग में वह सब व्यवस्था कर ली, जो तुम्हारा लोभ चाहता है। और नर्क में तुमने वह सब व्यवस्था कर दी, जो तुम उनके लिए दंड देना चाहोगे जो तुम्हारे साथ चलने को राजी नहीं हैं। दुश्मनों के लिए नर्क, दोस्तों के लिए स्वर्ग। अपने वालों के लिए स्वर्ग, परायों के लिए नर्क। लेकिन नर्क कहीं है थोड़े ही; न स्वर्ग कहीं है।

So you arrange in heaven everything greed wants; and in hell, the punishments you wish on those who won’t go along with you. Hell for enemies, heaven for friends; heaven for “ours,” hell for “others.” But there is no hell; there is no heaven.

जिस दिन तुम भय और लोभ से मुक्त हो गए, उसी दिन तुम देख लोगे, न तो कोई स्वर्ग है, न कोई नर्क है। हां, जब तक तुम भय से भरे कंप रहे हो, नर्क में ही हो। और जब तक तुम स्वर्ग से लालायित, डांवाडोल हो रहे हो, तब तक दोनों चीजें सत्य मालूम पड़ती हैं। मगर वे प्रतीतियां हैं, भ्रांतियां हैं। जहां मन थिर हुआ, शांत हुआ, मौन हुआ, दोनों ही खो जाते हैं। और उन दोनों के खो जाने पर क्या मांगोगे लोक? कौन सी कामनाएं करोगे?

The day you are free of fear and greed, you will see there is neither. As long as you tremble with fear, you are already in hell. As long as you wobble with hankering for heaven, both seem real—but they are appearances, delusions. When the mind is still, silent, they both disappear. And once they are gone, what “realm” will you ask for? What desires will you entertain?

सुना है मैंने, एक आदमी भूला-भटका स्वर्ग पहुंच गया। थका-मांदा था, एक वृक्ष के नीचे विश्राम करने को लेट गया। उसे पता न था कि यह कल्पवृक्ष है; इसके नीचे लेटो और बैठो और जो भी कामना करो, पूरी हो जाती है! कहानी मधुर है। भूखा था। मन में खयाल उठा कि काश, इस वक्त कहीं से भोजन मिल जाता, बड़ी भूख लगी है!

ऐसा उठना था विचार का कि तत्क्षण सुस्वादु भोजनों से भरे हुए स्वर्ण-थाल प्रकट हो गए। वह इतना भूखा था, इतना थका था, कि उसने सोचा भी नहीं कि ये कहां से आए! कौन लाया! भूखा आदमी क्या सोचे? ये सब भरे पेट की बातें हैं। उसने तो जल्दी से भोजन किया।

I have heard: a man, wandering, blundered into heaven. Tired, he lay under a tree to rest. He didn’t know it was a wish-fulfilling tree: sit beneath it and whatever you wish is granted! Hungry, he thought, “If only some food would appear!” No sooner the thought, than golden platters laden with delicacies appeared. He was so tired and hungry he didn’t think, “Where did this come from?” A hungry man doesn’t think—thinking is for full bellies. He ate quickly.

पेट भर गया, तो सोचा कि कहीं से कुछ पीने को मिल जाए, कोकाकोला! फेंटा! नहीं तो लिमका ही सही! और देख कर हैरान हुआ कि कोकाकोला, फेंटा, लिमका, सब चले आ रहे हैं! थोड़ा चौंका भी कि कोकाकोला तो बंद हो गया था! मगर तस्करों की कृपा से सभी कुछ उपलब्ध होता है। तस्करी जो न कर दे थोड़ा! असंभव को संभव बना देती है। फिर किसको फिक्र पड़ी थी! अभी तो बहुत थका था; कोकाकोला पीकर लेटने लगा। लेटने लगा तो सोचा कि पेट तो भर गया, मगर कंकड़-पत्थर हैं, जमीन साफ-सुथरी नहीं। ऐसे समय में तो कोई गद्दी होनी थी। सुंदर सेज होती, तो आज जैसी गहरी नींद आती, जैसा घोड़े बेच कर आज सोता, ऐसा कभी नहीं सोया था।

अचानक देख कर हैरान हुआ कि एक पलंग चला आ रहा है! थोड़ा सकुचाया भी कि क्या-क्या हो रहा है! मगर नींद इतनी गहरी आ रही थी कि उसने अभी कहा कि बाद में देखेंगे। यह विचार वगैरह सब बाद में कर लेंगे। सो गया पलंग पर। बड़ा चकित हुआ कि डनलप की गद्दियां! मगर उसने कहा कि पीछे जग कर देखेंगे।

Belly full, he thought, “If only I had something to drink—Coca-Cola! Or Fanta! Limca would do!” To his astonishment, Coke, Fanta, Limca all arrived! He was a little startled—Coca-Cola had been banned! But thanks to smugglers, everything is available; smuggling can make the impossible possible. Who cared! He drank and lay down. He thought, “The belly is full, but the ground is stony. If only there were a mattress, a beautiful bed—tonight I’d sleep like never before.” Suddenly a bed approached! He felt a twinge of unease—what is going on? But sleep was so deep he said, “We’ll think later; sleep now.” He slept on the bed—astonished to find Dunlop mattresses! “We’ll examine later,” he thought.

जब जगा, तब थोड़ा सा चिंतित हुआ, कि इस निर्जन स्थान में, इस वृक्ष के नीचे, वृक्ष के आस-पास न तो कहीं कोई रेफ्रिजरेटर दिखाई पड़ता है; न कोई आदम जात दिखाई पड़ता है। कोकाकोला प्रकट हुए! भोजन आया! यही नहीं, बिस्तर भी प्रकट हुआ! टटोल कर बिस्तर ठीक से देखा कि है भी कि मैं कोई कल्पना कर रहा हूं? लेकिन है। थोड़ा डरा कि कहीं कोई भूत-प्रेत तो नहीं हैं इस वृक्ष में!

बस, जैसे ही उसने सोचा कि कहीं कोई भूत-प्रेत तो नहीं! कहीं कोई भूत-प्रेत तो नहीं छिपे हैं! मैं किन्हीं भूत-प्रेतों के चक्कर में तो नहीं पड़ गया हूं! कि तत्क्षण चारों तरफ भूत-प्रेत एकदम, जैसे आनंदमार्गी तांडव नृत्य करते हैं, ऐसा आदमियों की खोपड़ियां लेकर एकदम नृत्य करने लगे। उसने कहा, मारे गए! और मारा गया।

क्योंकि कल्पवृक्ष के नीचे तो जो कहोगे, वही हो जाएगा। वह कोकाकोला बहुत मंहगा पड़ा! मगर अब तो बहुत देर हो चुकी थी। जब कह ही चुका कि मारे गए, तो वे सब आनंदमार्गी पटक कर खोपड़ियां वगैरह, उसकी गर्दन तोड़ दी उन्होंने। इसी तरह तो खोपड़ियां इकट्ठी करते हैं, नहीं तो फिर खोपड़ियां इकट्ठी कहां से करो? यही जो कल्पवृक्षों के नीचे फंस जाते हैं, इन्हीं की खोपड़ियां फिर तांडव नृत्य के काम में आती हैं!

On waking, he became anxious. In this desolate place, under this tree, no refrigerator in sight, no people around—yet Coke appeared, food appeared, a bed appeared. He felt the bed to ensure it wasn’t imagination—it was real. He grew afraid: “Perhaps this tree is haunted by ghosts!” The very moment he thought, “Ghosts? Demons? Have I fallen into their trap?”—instantly ghosts appeared all around, dancing with skulls, like the Anand Margis in a frenzied dance. “I’m finished!” he cried—and finished he was. Beneath the wish-fulfilling tree, what you say becomes so. That Coke proved very costly! It was too late. Having said, “I’m finished,” the demons smashed his head—where else do they get skulls for their dances? From those caught under wish-fulfilling trees!

न तो कहीं कोई स्वर्ग है, न कहीं कोई नर्क है। न तो डरो नर्क की अग्नि से, न कामना करो स्वर्ग के सुखों की। सब तुम्हारे मन के जाल हैं।

There is no heaven or hell anywhere. Don’t fear hellfire; don’t desire heavenly pleasures. These are webs of your mind.

यहां चूंकि जीवन में दुख है, इसलिए तुम उसके विपरीत स्वर्ग की कल्पना कर रहे हो। और चूंकि दूसरे यहां मजा लूटते दिखाई पड़ रहे हैं, उनके लिए तुम नर्क का इंतजाम कर रहे हो। तुम अपने को सांत्वना दे रहे हो कि कोई फिक्र नहीं; अरे, चार दिन की जिंदगी है! और यूं ही कटी जा रही है। अभी झेल लो दुख, कोई फिक्र नहीं। थोड़ा सा दुख है, फिर स्वर्ग के सुख ही सुख हैं। और ये जो दुष्ट मजा कर रहे हैं, गुलछर्रे उड़ा रहे हैं, उड़ा लो। अरे, दो दिन की बात है, फिर सड़ोगे; फिर नर्कों में पड़ोगे; तब याद करोगे। तब चुल्लू-चुल्लू पानी को तरसोगे। ये सांत्वनाएं हैं। यह अपने को समझाना है।

Because life here contains suffering, you imagine an opposite called heaven. And because others seem to be enjoying, you arrange hell for them. You console yourself: “No worry—life is short, it will pass. Endure a little suffering; then heaven’s pleasures await. As for these rogues throwing their weight around—go on, enjoy! In two days you’ll rot in hell, you’ll beg for a drop of water.” These are consolations, self-persuasion.

कार्ल मार्क्स एकदम गलत नहीं है, जब वह कहता है कि धर्म अफीम का नशा है। इसमें थोड़ी दूर तक सचाई है। निन्यानबे प्रतिशत लोग जिसको धर्म समझते हैं, वह निश्चित ही अफीम का नशा है।

Karl Marx is not entirely wrong when he says religion is an opium. In this, there is some truth. What ninety-nine percent call religion is indeed an opiate.

हां, बुद्ध का, और कृष्ण का, और महावीर का, और जीसस का धर्म जरूर अफीम का नशा नहीं है। मगर उस धर्म से कितने लोगों का संबंध है?

Yes, the religion of Buddha, Krishna, Mahavira, Jesus is not an opiate. But how many are connected with that religion?

पंडितों-पुरोहितों का यह जो विराट जाल फैला हुआ है, ये तो सिर्फ अफीम ही बेच रहे हैं। ये तो तुम्हें सिर्फ किसी तरह बेहोश रखने की कोशिश कर रहे हैं। जिंदगी में दुख है, थोड़ी बेहोशी चाहिए, ताकि दुख झेल लो। और जिंदगी में दुख है, इसलिए थोड़ी कल्पना का जाल चाहिए, ताकि उसकी आशा में बंधे हुए कुछ तो सांत्वना रहे।

The vast net of priests and pundits sells only opium—keeping you numb so you can bear life’s pain. And they spin fantasies, so you can hope and be consoled.

मगर ये सारी बातें अज्ञानी के लिए हैं, आत्मवेत्ता के लिए नहीं। इसलिए सहजानंद! अगर मेरे हाथ में बात हो, तो इस तरह के सूत्रों को उपनिषदों से निकाल कर बाहर कर दूं। इस तरह के सूत्र ही उपनिषदों की महिमा को खंडित कर रहे हैं, नष्ट कर रहे हैं।

But all that is for the ignorant—not for the self-knower. Therefore, Sahajanand, if it were up to me, I would remove such sutras from the Upanishads. Such sutras mar and destroy their glory.

मगर जो जाल खड़ा है उपनिषदों के पीछे, गीता के पीछे, धर्मशास्त्रों के पीछे, जो न्यस्त स्वार्थ लाभ उठा रहे हैं, वे तो इन्हीं सूत्रों पर जी रहे हैं। मैं जिन सूत्रों को अलग कर देना चाहूंगा, वही सूत्र उनके लिए प्राण हैं। और जिन सूत्रों को मैं बचा लेना चाहूंगा, वही उनके लिए जहर हो जाएंगे।

But behind the Upanishads, the Gita, the shastras, stands a vast apparatus of vested interests living off precisely these sutras. The very sutras I would remove are their life-breath. And the sutras I would preserve would be poison for them.

इस संबंध में यह दूसरा प्रश्न तुम सुनो। सत्य वेदांत ने पूछा है: ओशो, हाल ही में अपने एक वक्तव्य में श्री डोंगरे महाराज ने कहा कि जो मनुष्य देवता की पूजा किए बिना अन्न खाता है, वह अन्न नहीं पाप खाता है। उन्होंने कहा कि ब्रह्म-दर्शन पहले मूर्ति में होता है। श्री डोंगरे महाराज ने बताया कि गणपति की पूजा करने के बाद ही पानी पीना चाहिए। और गणपति ही एक ऐसे देवता हैं जो हाथ में लड्डू लिए बैठे हैं! इस लड्डू में मीठापन है, क्योंकि ज्ञान ही लड्डू है। उन्होंने बताया कि माता जी, शक्ति की पूजा भी आवश्यक है। बिना शक्ति के जीवन बेकार है। शक्ति से ही भक्ति होती है, और भक्ति से ध्यान में थिरता आती है! गणपति का ध्यान करने से विघ्न नहीं आता। और माता जी के ध्यान से शक्ति आती है। श्री डोंगरे महाराज ने शिव को संयम की मूर्ति बताया और कहा कि संयम से ही शक्ति बढ़ती है, इसलिए शिव की पूजा करनी चाहिए! ओशो, आप इन वक्तव्यों पर कुछ कहने की अनुकंपा करें।
In this context, listen to the second question. Satya Vedant has asked: Osho, in a recent statement Shri Dongre Maharaj said that a person who eats food without worshipping the deity is not eating food but sin. He said that the first vision of Brahman happens in the idol. Shri Dongre Maharaj said that one should drink water only after worshipping Ganapati. And Ganapati is the only deity who sits holding a laddoo in his hand! There is sweetness in this laddoo, because knowledge itself is the laddoo. He said that it is also necessary to worship the Mother, Shakti. Without Shakti life is useless. From Shakti comes devotion, and from devotion comes steadiness in meditation! By meditating on Ganapati obstacles do not arise. And by meditating on the Mother, Shakti comes. Shri Dongre Maharaj described Shiva as the very image of restraint and said that only through restraint does Shakti increase; therefore one should worship Shiva! Osho, kindly say something about these statements.

सत्य वेदांत!

True Vedanta!

डोंगरे का बालामृत पीओ, उससे सब समझ में आ जाएगा। बालकों के लिए डोंगरे का बालामृत! उससे शक्ति भी आएगी, भक्ति भी आएगी। और गजब की चीजें होंगी! और डोंगरे का बालामृत मीठा भी होता है। क्या लड्डू!

Drink Dongre’s Balamrut; then everything will become clear. Dongre’s Balamrut—for children! That will bring Shakti, and it will bring bhakti. And amazing things will happen! And Dongre’s Balamrut is sweet, too. What a laddoo!

इस तरह के लोग हैं! क्या-क्या लोगों को समझा रहे हैं! सीधे-सीधे डोंगरे का बालामृत ही बेचें, तो ठीक। मगर क्या-क्या व्यर्थ की बकवास और कचरा! एक-एक बात को थोड़ा सोचो।

There are such people! What all they make people believe! If only they would straightforwardly sell Dongre’s Balamrut, fine. But what useless prattle and trash! Think a little about each point.

पहली बात: ‘कि जो मनुष्य देवता की पूजा किए बिना अन्न खाता है, वह अन्न नहीं पाप खाता है।’

First point: “A person who eats food without worshipping the deity eats not food but sin.”

तो बाकी कामों के संबंध में क्या कहोगे? जो आदमी देवता की पूजा किए बिना सोता है, वह पाप सोता है? जो आदमी देवता की पूजा किए बिना चलता है, वह पाप चलता है?

Then what will you say about other acts? A man who sleeps without worshipping the deity—does he sleep sin? The man who walks without worshipping the deity—does he walk sin?

तो चौबीस घंटे देवता की पूजा करो! और देवता भी कोई एक-दो हैं! हिंदुस्तान में तो तैंतीस करोड़ देवता हैं। यह साठ-सत्तर साल की जिंदगी तो यूं चली जाएगी, पूरे तैंतीस करोड़ देवताओं की पूजा भी न हो पाएगी।

So worship the deity twenty‑four hours! And there aren’t just one or two deities. In India there are thirty‑three crore deities—that’s 330 million. This sixty or seventy years of life will slip by like that; you won’t even manage to worship all thirty‑three crore deities.

और उन्होंने भी कितनी पूजाएं बता दीं! इस छोटे से प्रश्न में ही कितनी ही पूजाएं आ गईं। शक्ति की पूजा करो! गणपति की पूजा करो! शिव की पूजा करो! और सबका सार बताते गए वे कि किस-किस से क्या-क्या मिलेगा।

And even in this little question he managed to pack in so many worships: Worship Shakti! Worship Ganapati! Worship Shiva! And he went on giving the gist of what you’ll get from whom.

देवता की पूजा किए बिना अन्न खाने से या सोने से या उठने से पाप का कोई संबंध नहीं। देवता किसे कहते हो? सूर्य भी देवता है, और चांद भी देवता है, और हनुमान जी भी देवता हैं, और गणेश जी भी देवता हैं। और देवता ही देवता भरे हुए हैं!

Eating without worshipping a deity—or sleeping, or getting up—has nothing to do with sin. Whom do you call a deity? The sun is a deity, the moon is a deity, Hanuman is a deity, Ganesh is a deity—deities upon deities, the place is full!

हां, पूजा का भाव जीवन में होना चाहिए। और पूजा के भाव का देवताओं से कोई संबंध नहीं, तुमसे संबंध है। नहीं तो कोई मुसलमान गणपति की तो पूजा करता नहीं, न कोई ईसाई करता है, न कोई पारसी करता है। तो ये बेचारे लड्डू से वंचित रह जाएंगे! इस लोक में भी लड्डू मिल नहीं रहे, परलोक में भी वंचित किए दे रहे हो!

Yes, the feeling of worship should be in life. But the feeling of worship has nothing to do with deities; it has to do with you. Otherwise, no Muslim worships Ganapati, nor any Christian, nor any Parsi. Will these poor souls be deprived of the laddoo? As it is they aren’t getting laddoos in this world—are you depriving them in the next too?

और तुम्हें पक्का पता है--पूछना डोंगरे महाराज से--कि वह जो गणपति हाथ में लिए बैठे हैं, वह लड्डू है? क्योंकि एक बहुत बड़े पंडित, महापंडित राहुल सांस्कृत्यायन जीवन भर यह सिद्ध करते रहे कि वह लड्डू नहीं है, अंडा है! वे भी महापंडित थे। उन्होंने बड़ा समय लगाया इसको सिद्ध करने में कि अंडा है। वे अंडे के भक्त थे। वे असल में खुद अंडा खाते थे, तो अपने अंडे के लिए समर्थन तो खोजना पड़ेगा! और अब कैसे सिद्ध करोगे कि अंडा है कि लड्डू है? गणेश जी हैं, इनका भरोसा भी क्या! इनकी शक्ल-सूरत तो देखो! ये अंडा भी खाते रहे हों तो कुछ आश्चर्य नहीं!

And are you quite sure—ask Dongre Maharaj—that what Ganapati holds in his hand is a laddoo? Because a great scholar, the learned Rahul Sankrityayan, spent his life proving that it isn’t a laddoo, it’s an egg! He too was a great pundit. He spent a lot of time proving it’s an egg. He was a devotee of eggs—he ate eggs himself—so he had to find support for his eggs! And how will you prove whether it’s an egg or a laddoo? As for Ganeshji—how reliable are they! Just look at that face! If they ate eggs, it wouldn’t be surprising!

ये जो इस तरह की व्यर्थ की बातें हैं, ये लोगों को प्रीतिकर लग जाती हैं, क्योंकि लोग टटोल रहे हैं कि कोई भी सहारा मिल जाए, कोई भी बैसाखी मिल जाए।

These ridiculous things appeal to people because people are groping—let some crutch, any crutch, be found.

मैं पूजा का तो पक्षपाती हूं, लेकिन पूजा का कोई संबंध देवताओं से नहीं है। पूजा तो भीतर की भाव-दशा है। पूजा तो कृतज्ञता का बोध है; धन्यवाद है।

I am in favor of worship, but worship has nothing to do with gods. Worship is an inner state of feeling. Worship is the sense of gratitude; it is thankfulness.

यह जो अस्तित्व है, इसने इतना दिया है! जीवन दिया है। आनंद की क्षमता दी है। ज्ञान की संभावना दी है। बुद्धत्व के बीज दिए हैं। क्या चाहिए और! इसने इतना दिया है, और तुम धन्यवाद भी न दोगे! और किन्हीं क्षणों में क्या तुम्हारा मन नहीं होता कि घुटने के बल टिक जाओ! झुक जाओ! किसके प्रति, यह सवाल नहीं है। झुकना!

This existence has given so much! It has given life. It has given the capacity for joy. It has given the possibility of knowing. It has sown the seeds of Buddhahood. What more do you want! It has given so much, and you won’t even give thanks! And in certain moments, don’t you feel like sinking to your knees? Bowing? Toward whom is not the question. Bowing is.

तुम मेरे भेद को समझ लेना। डोंगरे महाराज का जोर है, किसके प्रति। मेरा जोर है तुम्हारे झुकने के ऊपर, तुम्हारे समर्पण पर। जैसे ही हमने बाहर की चीज पर जोर दिया, धर्म समाप्त हो जाता है, दुकानदारी शुरू हो जाती है। धर्म का संबंध है भीतर से। भीतर एक समर्पण का भाव होना चाहिए। भीतर एक गहन धन्यता प्रतीत होनी चाहिए। इतना दिया है, मुझ अपात्र को! कोई गणपति ने नहीं दिया है, और न कोई शिवजी ने दे दिया है, और न कोई शक्ति माता ने दे दिया है। यह जो पूरा विराट अस्तित्व है, यह जो समग्रीभूत अस्तित्व है, इसकी ही भेंट है।

Understand my distinction. Dongre Maharaj’s emphasis is on “toward whom.” My emphasis is on your bowing, your surrender. The moment we put the emphasis on something outside, religion ends and shopkeeping begins. Religion is related to the within. Within there should be a feeling of surrender. Within there should be a deep sense of blessedness: so much has been given—to me, the unworthy! Not that any Ganapati gave it, nor any Shiva, nor any Mother Shakti. This vast totality of existence—this wholeness—its gift.

इसको नाम मत दो। इसको अनाम ही छोड़ दो। यह अनाम ही है। इस अनाम के प्रति जीवन में सदा धन्यवाद का भाव होना चाहिए। फिर तुम भोजन करो, और चाहे विश्राम करो, चाहे चलो, चाहे बैठो, चाहे उठो, तुम्हारे भीतर यह अनुगूंज बनी रहनी चाहिए। शब्द में भी बांधने की जरूरत नहीं है। ऐसा कुछ कहने की और चिल्लाने की जरूरत नहीं है कि तुम पतितपावन हो और मैं पापी हूं! और मुझे बचाओ! और तुम बचावनहार हो! और इस सब बकवास की कोई जरूरत नहीं है। सिर्फ एक मौन धन्यवाद तुम्हारे भीतर झरने की तरह कलकल नाद करता रहे। उसे मैं कहता हूं पूजा--पूजन, अर्चन, वंदन। फिर फिक्र नहीं करनी पड़ती; नहीं तो बड़ी झंझटें खड़ी हो जाती हैं।

Do not name it. Leave it nameless. It is nameless. Toward this Nameless there should always be a feeling of thankfulness in life. Then whether you eat or rest, walk or sit or rise, within you that resonance should continue. There is no need to bind it in words. There is no need to shout, “You are the savior of the fallen, and I am the sinner! Save me! You are the savior!” No need for all that nonsense. Let a silent thankfulness ripple within you like the babbling of a spring. That is what I call worship—pujan, archan, vandan. Then you don’t have to fuss; otherwise huge entanglements arise.

मीरा ने कहा है, मुझे पूजा की विधि नहीं आती, अर्चन का ढंग नहीं आता। मुझे पता नहीं, क्या गाऊं क्या न गाऊं! मगर फिर भी मीरा ने जो पूजा की, वह बेचारे डोंगरे महाराज क्या करेंगे! न पूजा की विधि है, न अर्चन का ढंग है।

Meera said: I don’t know the methods of worship, nor the manner of offering. I don’t know what to sing and what not to sing! Yet the worship Meera did—what will poor Dongre Maharaj do compared to that! No method, no manner.

मूसा के जीवन में उल्लेख है। वे एक जंगल से गुजर रहे हैं और ठिठक कर खड़े हो गए। बात ही ऐसी थी कि ठिठक कर खड़े हो जाना पड़ा। एक चरवाहा, गड़रिया, सांझ की प्रार्थना कर रहा था। सूरज डूब रहा है, और वह सांझ की प्रार्थना कर रहा है। दोनों हाथ ऊपर उठाए आकाश की तरफ देख रहा है और कह रहा है, हे प्रभु! अरे, तू मुझे अपने पास बुला ले। अकेले रहते-रहते थक गया होगा, परेशान होता होगा। और मैं तेरे सब काम निपटा दूंगा! अरे, मैं कई काम जानता हूं!

It is mentioned in Moses’ life: he was passing through a forest and suddenly halted—he had to; the matter was such. A shepherd was offering an evening prayer. The sun was setting. Hands raised to the sky, he was saying, “O Lord, call me to You. Living alone You must be tired, troubled. I’ll take care of all Your chores! I know many tasks!”

मूसा तो बड़े हैरान हुए। ऐसी प्रार्थना उन्होंने सुनी न थी कभी, कि यह आदमी यह बता रहा है कि मैं कई काम जानता हूं। और तू थक गया होगा अकेले-अकेले! और मेरे बिना तेरा कैसे काम चलेगा? कब तक चलेगा? तू मुझे बुला ही ले। और देख, मैं मालिश भी कर देता हूं! चंपी भी कर देता हूं! तू थक जाएगा, तेरे पैर दबा दूंगा! पता नहीं कोई तुझे नहलाता-करता है या नहीं? मैं तुझे खूब घिस-घिस कर नहलाऊंगा! तुझे भरोसा न हो, तो मेरी भेड़ों को देख ले। अरे, ऐसी झकभक भेड़ें कहीं हैं? किसी और गड़रिए के पास हैं?

Moses was astonished. He had never heard such a prayer, where a man is saying, “I know many tasks. You must be tired alone! How will You get on without me? How long can You? Call me to You. And look, I’ll give You a massage too! Champi! When You’re tired, I’ll press Your feet! Who knows whether anyone bathes You? I’ll scrub You clean! If You don’t believe me, just look at my sheep—have you seen such gleaming sheep anywhere? In any other shepherd’s flock?”

जरा बरदाश्त के बाहर होने लगा मूसा के कि यह क्या प्रार्थना हो रही है! और तब तो उसने हद्द कर दी। आखिर में बोला, और अगर तेरे जुएं वगैरह पड़ जाएंगे, तो वह भी निकाल दूंगा। अरे, भेड़ों तक के निकाल देता हूं।

This was getting beyond Moses’ tolerance—what kind of prayer is this! And then the man overstepped the limit: “And if you get lice, I’ll pick them out for You. I even pick them from my sheep!”

मूसा ने कहा, चुप, नालायक, बदतमीज! ईश्वर को जुएं पड़ जाएंगे? और तू निकालेगा? और तू समझ रहा है, तू प्रार्थना कर रहा है! अगर एक शब्द भी मुंह के बाहर निकाला, तो वह चांटा मारूंगा कि छठी का दूध याद आ जाएगा। बंद कर यह प्रार्थना! किसने तुझे यह प्रार्थना सिखाई?

Moses said, “Silence, you wretch! Ill‑mannered! Will God get lice? And you’ll pick them? And you think you are praying! If you utter even a word I’ll slap you so hard you’ll remember your mother’s milk. Stop this prayer! Who taught you this prayer?”

वह गड़रिया तो बेचारा एकदम पैरों पर गिर पड़ा मूसा के। उसने कहा कि हजरत, मुझे किसी ने सिखाई नहीं। मैं तो गरीब आदमी, बेपढ़ा-लिखा। खुद ही बना लेता हूं। और जब जैसी बन जाती है। अब आज यही बन गई। अब यह कोई रोज की थोड़े ही है। आप नाराज न हों। यह तो रोज बदल जाती है। जब जैसा मौका आ जाता है। जैसे सर्दी बहुत है, तो मैं कहता हूं कि देख, अगर मैं होता तेरे पास, कंबल ओढ़ा देता। या बहुत धूप पड़ रही होती है, तो मैं कहता हूं, देख छत्ता लगा देता। अब कोई, पता नहीं, है भी वहां या नहीं! तू अकेला किस-किस मुसीबत में नहीं पड़ा होगा! कोई तेरा देखने वाला, रखवाला भी है या नहीं है! और मैं हूं। तू बुला क्यों नहीं लेता? अरे, तेरी आज्ञा की जरूरत है। इशारा कर दे। तो यह तो बदल जाती है। आप इतने नाराज न हों। यह तो समय-समय पर बदल जाती है। जैसे बीमारी फैल जाती है, कोई को हैजा हो गया, किसी को कुछ। तो मुझे डर लगता है, उसको हैजा न हो गया हो! तो मैं कहता हूं, तू बिलकुल मत घबड़ा। अरे, मुझे जड़ी-बूटी मालूम! घोंट कर पिला दूंगा। एक मात्रा में तो इलाज कर दूंगा तेरा!

The shepherd fell at Moses’ feet. “Sir, no one taught me. I’m a poor, unlettered man—I make it up myself, and it comes out as it comes out. Today it came out like this. It isn’t the same every day. Don’t be angry. It changes day by day. If it’s very cold I say, ‘If I were with You I’d put a blanket over You.’ If the sun is harsh, I say, ‘I’d set up a shade for You.’ Who knows whether there is anyone there with You or not! Alone, in what difficulties You must be! Is there anyone to watch over You or not! And I’m here. Why don’t You call me? I await Your command—just give me a sign! When disease spreads—someone gets cholera, someone something else—I get scared, maybe You’ve got cholera! Then I say, ‘Don’t You worry. I know herbs! I’ll pound a decoction and make You drink it. One dose and I’ll cure You!’”

मूसा ने कहा, तू तो हद्द कर रहा है! तू तो और आगे बढ़ा जा रहा है! जिंदगी हो गई मुझे प्रार्थना करते, जिंदगी हो गई प्रार्थना लोगों को समझाते, मगर तू गजब का धार्मिक आदमी मिला! ये नालायकी की बातें हैं, ये बंद कर। मैं तुझे प्रार्थना बताता हूं। यह प्रार्थना तू कर।

Moses said, “You are going too far! All my life I have prayed, all my life I have taught people to pray, but you… what an extraordinary religious man! Stop this foolishness. I’ll teach you prayer. Pray like this.”

तो उसने कहा, जैसा आप कहें। आप प्रार्थना समझा दें।

“Whatever you say,” the shepherd replied. “Teach me.”

प्रार्थना समझा दी। उसको समझा कर मूसा बड़ी प्रसन्नता से आगे बढ़े कि एक भ्रष्ट आदमी को रास्ते पर लगाया। थोड़ी ही दूर गए थे कि आकाश से आवाज आई कि मूसा, मैंने तुझे पृथ्वी पर भेजा है इसलिए कि जो भटक गए हों उन्हें रास्ते पर ला, इसलिए नहीं कि जो रास्ते पर हों उनको भटका!

Moses taught him and went on, pleased that he had set a corrupt man on the right path. He had gone only a little way when a voice came from the sky: “Moses, I sent you to earth to bring back the lost to the path—not to lead those who are on the path astray!”

मूसा ने कहा, क्या कहते हैं! मैंने किसको भटकाया?

“What are You saying!” said Moses. “Whom did I mislead?”

ईश्वर ने कहा, अभी तू उस बेचारे गड़रिए को भटका कर आया। उसकी स्वस्फूर्त प्रार्थना का मजा ही और था। मैं प्रतीक्षा करता था कि कब उसकी प्रार्थना हो, क्योंकि उसकी प्रार्थना बड़ी आनंददायी होती है। बड़ी चीजें गजब की कहता है! अब आज ही क्या गजब की बातें कह रहा था! और कितने प्रेम से कह रहा था! उसका प्रेम तो देख! कि तेरे जुएं बीन दूंगा! एक-एक जुआं निकाल दूंगा! एक नहीं बचने दूंगा! तू एक मौका तो दे मुझे! अरे, मेरी मान! तूने सब खराब कर दिया। अब वह एक झूठी प्रार्थना, थोथी प्रार्थना, जिसमें उसके प्राण नहीं होंगे, भाव नहीं होगा, रोज-रोज दोहराता रहेगा, तोते की तरह रटता रहेगा। तू वापस जा और उससे क्षमा मांग।

“Just now you misled that poor shepherd,” said God. “The joy of his spontaneous prayer was something else. I used to wait for his prayer—his prayers delight me. He says such amazing things! And with such love! Look at his love—‘I’ll pick out Your lice!’ Each and every louse—I won’t let one remain! Just give me a chance!’ You ruined it. Now he’ll recite a false, hollow prayer, without his life, without feeling—parrot‑like repetition day after day. Go back and ask his forgiveness.”

मूसा वापस गए। उसके पैरों पर गिरे। उससे क्षमा मांगी और कहा कि भैया, मैंने तुझे जो प्रार्थना बताई वह गलत थी। तेरी ही प्रार्थना ठीक है। तू अपनी प्रार्थना जारी रख। मेरी प्रार्थना कभी नहीं पहुंची परमात्मा तक, तेरी पहुंचती है। और मैंने जितनों को सिखाई, किसी की नहीं पहुंचती है। और तेरी पहुंचती है।

Moses returned, fell at the shepherd’s feet, begged forgiveness, and said, “Brother, what I taught you was wrong. Your prayer is right. Continue with your prayer. My prayers have never reached God; yours does. Everyone I taught—none of theirs reaches either. Yours does.”

स्वस्फूर्त होनी चाहिए। आत्म-विभोर हो जाना ही पूजा है। मस्ती में नाचो, गाओ, गुनगुनाओ। यह क्या पागलपन की बातें हैं कि पूजा किए बिना अन्न खाता है, वह अन्न नहीं पाप खाता है! पूजा बिना जीओ मत; यह कोई अन्न खाने की बात नहीं है। अन्न कितनी दफे खाओगे! दिन में दो दफे खाओगे, दो दफे पूजा कर लेना। फिर बाकी समय क्या करोगे? बाकी समय में बदला निकाल लेना! जो-जो पूजा की है, उसको ठिकाने लगा देना बाकी समय में!

Worship should be spontaneous. To be lost in oneself is worship. Dance in ecstasy, sing, hum. What kind of madness is this—to say that if one eats food without worship, he eats sin! Don’t live without worship—that’s not about eating. How many times will you eat? Twice a day; then you’ll worship twice. What will you do the rest of the time? Settle scores—undo whatever worship you managed!

पूजा चौबीस घंटे की भाव-दशा है; अन्न खाने, न खाने का सवाल नहीं है। और किसी दिन अगर अन्न नहीं खाओगे, समझो उपवास किया, फिर पूजा करोगे कि नहीं? फिर जरूरत ही क्या पूजा की!

Worship is a twenty‑four‑hour state of feeling; it has nothing to do with whether you eat or not. And if some day you don’t eat—suppose you fast—will you then worship or not? If you don’t even eat, what need is there for worship!

एक छोटे बच्चे से उसके स्कूल में पूछा--ईसाइयों का स्कूल--पादरी ने पूछा कि तेरे घर पर तू रात प्रार्थना करके सोता है न?

A little boy in a Christian school was asked by the pastor, “At home you pray before going to sleep, don’t you?”

उसने कहा, कभी-कभी।

“Sometimes,” he said.

पादरी ने पूछा, कभी-कभी! और कभी-कभी क्यों नहीं करता?

“Sometimes! Why not always?”

उसने कहा कि जब मैं अकेला होता हूं, जब मुझे डर लगता है, तब करता हूं। और जब कमरे में पिताजी सोए होते हैं, माताजी सोई होती हैं, क्यों करूं? जब डर ही नहीं लगता, तो करना किसलिए? प्रयोजन है।

“When I’m alone, when I’m afraid, I do. If my father and mother are sleeping in the room, why pray? If I’m not afraid, what’s the point? There has to be a use.”

तो पादरी बहुत हैरान हुआ। उसने कहा, खाने के वक्त तू पूजा करता है कि नहीं?

The pastor was astonished. “Do you pray at meals?”

उसने कहा, कभी नहीं। क्योंकि मेरी मां खाना तो बहुत अच्छा बनाती है। पूजा वगैरह किसलिए करनी! वह तो पूजा वे लोग करते हैं, जिनकी माताएं ऐसा खाना बनाती हैं कि भगवान का नाम याद आता है। एकदम मालूम होता है, राम नाम सत्य है!

“Never. My mother cooks very good food. Why pray! Those people pray whose mothers cook such food that God’s name comes to mind—you immediately feel, ‘Ram naam satya hai!’”

उसने कहा कि मेरे पड़ोस में एक लड़का रहता है, वह रोज पूजा करता है। उसकी मां गजब का भोजन बनाती है! शुरू-शुरू में जब आई थी, अभी-अभी उसकी शादी हुई थी, पति घर लौटा, तो वह बड़ी उदास बैठी थी। तो पति ने पूछा, क्या हुआ? तो उसने कहा कि वह जो मैंने पराठे बनाए थे, वह बिल्ली खा गई।

तो पति ने कहा, मत घबड़ा। कल दूसरी बिल्ली खरीद लाएंगे। ऐसा क्या घबड़ाने की बात है! अरे, बहुत से बहुत बिल्ली मरेगी, और क्या होगा! तेरे पराठे खाए कोई, और इससे ज्यादा तो कुछ होने वाला नहीं। तो दूसरी बिल्ली ले आएंगे। इतनी क्यों चिंता कर रही है!

उस स्त्री का बेटा रोज प्रार्थना करता है। मगर मैं नहीं करता, क्योंकि मेरी मां तो अच्छा भोजन बनाती है!

“There’s a boy next door,” he continued, “he prays every day. His mother’s cooking is terrible! When she first came after marriage, the husband came home and found her sitting dejected. ‘What happened?’ he asked. ‘The parathas I made—the cat ate them,’ she said. ‘Don’t worry,’ he replied. ‘We’ll buy another cat tomorrow.’ What’s there to worry about! At worst the cat dies—what else? Let someone eat your parathas—what more is going to happen! We’ll get another cat. Why worry so much!’ That woman’s son prays daily. But I don’t—my mother cooks well!”

लोगों की प्रार्थना भी सहेतुक है; उसके भीतर हेतु है। तो प्रार्थना नहीं है। प्रार्थना तो अहेतुक होनी चाहिए। इसका भोजन, न भोजन से क्या संबंध?

People’s prayers are utilitarian; there’s a motive inside. Then it isn’t prayer. Prayer should be without motive. What has it to do with eating, not eating!

मगर इस देश में हजार तरह की गधा-पचीसी बातें चलती हैं। और इनका नाम धार्मिक बातें है! ये धार्मिक प्रवचन! और लोग बड़े भक्तिभाव से सुनते हैं! बुद्धि तो जैसे हम बेच ही चुके हैं। एक जमाना हो चुका जब बेच चुके। बुद्धि से हमने कोई नाता ही नहीं रखा है।

But in this country a thousand kinds of asinine nonsense circulate—and they bear the name “religious discourse”! People listen with great piety! As if we have sold our intelligence. It’s been ages since we sold it; we’ve kept no relationship with intelligence.

अब डोंगरे महाराज कहते हैं कि ‘ब्रह्म-दर्शन पहले मूर्ति में होता है।’

Now Dongre Maharaj says, “The first vision of Brahman happens in the idol.”

इन्हें ब्रह्म शब्द का भी अर्थ मालूम है? इन्हें ब्रह्म-दर्शन शब्द का भी अर्थ मालूम है? और ब्रह्म की कोई मूर्ति देखी तुमने? राम की देखी होगी। कृष्ण की देखी होगी। बुद्ध की देखी होगी। महावीर की देखी होगी। मगर ब्रह्म की तुमने कोई मूर्ति देखी अब तक? मैंने तो नहीं देखी! सुनी भी नहीं कि ब्रह्म की कोई मूर्ति होती है!

Do they even know the meaning of the word Brahman? Do they know the meaning of “the vision of Brahman”? And have you ever seen an idol of Brahman? You may have seen Rama’s, Krishna’s, Buddha’s, Mahavira’s. But have you ever seen an idol of Brahman? I haven’t! I’ve never even heard that there is an idol of Brahman.

इस देश में बहुत मूढ़ताएं हुईं, मगर यह मूढ़ता किसी ने भी नहीं की कि ब्रह्म की मूर्ति बनाई होती। क्योंकि ब्रह्म की मूर्ति बन ही नहीं सकती। ब्रह्म का अर्थ ही है: अनिर्वचनीय, अव्याख्य, निराकार। ब्रह्म शब्द का अर्थ होता है: वह, जो विस्तीर्ण ही होता चला गया है, फैलता ही चला गया है; जिसके फैलाव का कोई अंत ही नहीं है। कैसे उसकी मूर्ति बनाओगे?

Many foolishnesses have happened in this country, but no one ever committed the foolishness of making an idol of Brahman—because an idol of Brahman cannot be made. Brahman means: that which is inexpressible, indefinable, formless. The very meaning of the word is: that which goes on expanding and expanding, whose expanse has no end. How will you make its idol?

हां, राम की मूर्ति होती है; कृष्ण की होती है; बुद्ध की होती है। ये व्यक्ति हैं। और इनकी मूर्ति हमने क्यों बनाई? इनकी मूर्ति हमने इसलिए बनाई, कि इन्होंने उस ब्रह्म को जाना, पहचाना। मगर यह ब्रह्म की मूर्ति नहीं है।

Yes, there are idols of Rama, Krishna, Buddha—persons. Why did we make their idols? Because they knew and recognized Brahman. But that is not an idol of Brahman.

बुद्ध तो ऐसे ही हैं, जैसे मील के पत्थर पर लगा हुआ तीर का निशान। इशारा कर रहा है कि और आगे। हां, इशारा ठीक तरफ कर रहा है। यह बुद्ध की मूर्ति तो इशारा है ब्रह्म की तरफ; यह ब्रह्म की मूर्ति नहीं है।

Buddha is like the arrow mark on a milestone—pointing farther on. Yes, the direction indicated is right. Buddha’s image is a pointer toward Brahman; it is not Brahman’s image.

और मूर्ति में पहले दर्शन नहीं होता। हां, जिसको दर्शन हो जाता है ब्रह्म का, उसे मूर्ति में भी वही दिखाई पड़ता है। मूर्ति में ही क्यों, उसे तो पत्थर-पत्थर में वही दिखाई पड़ता है। उसे तो वही दिखाई पड़ता है, और कुछ दिखाई ही नहीं पड़ता।

Nor does the first vision happen in an idol. Yes, one to whom the vision of Brahman has happened sees That in the idol too. Why only in the idol? He sees That in every stone. He sees only That—nothing else appears.

ब्रह्म तो जीवन का नाम है। जिसे जीवन की पहली प्रतीति हो गई...। और यह प्रतीति अपने भीतर होती है, मूर्ति में नहीं होती। ब्रह्म का पहला अनुभव स्वयं के भीतर होता है। दर्शन नहीं होता ब्रह्म का; द्रष्टा की प्रतीति का नाम ब्रह्म की अनुभूति है। उसका दर्शन नहीं होता। दर्शन का तो मतलब है, बाहर। दर्शन का तो मतलब है, और। दर्शन का तो मतलब है, तुम्हारी दृष्टि का विषय। ब्रह्म तो वह है जो तुम्हारी दृष्टि के भीतर बैठा है, जो तुम्हारी दृष्टि है, जो तुम्हारे दर्शन की क्षमता है, जो तुम्हारे ज्ञान की ही क्षमता है। ब्रह्म कभी ज्ञेय नहीं बनता; वह तो सदा ज्ञाता है। दृश्य नहीं बनता, सदा द्रष्टा है। इसलिए तो हमने ऋषियों को द्रष्टा कहा है।

Brahman is the name of life. The first glimmer of it… and this glimmer happens within, not in an idol. There is no “vision” of Brahman; the recognition of the seer is what is called the experience of Brahman. There is no vision of It. Vision implies outside; a seen object before your eyes. Brahman is that which sits within your seeing, which is your very seeing, which is your capacity to see, your capacity to know. Brahman never becomes the known; It is always the knower. Never the seen—always the seer. That is why we have called the rishis “seers.”

उसका कोई दर्शन नहीं होता। हां, जिस दिन तुम अपने द्रष्टा को पहचान लेते हो, उस दिन प्रतीकात्मक अर्थों में कह सकते हो, दर्शन हो गया। और जिसने अपने द्रष्टा को जान लिया, जिसने अपने भीतर होती हुई जीवन की अनाहत ध्वनि सुन ली, जिसने अपने भीतर नाद को पहचान लिया, जिसने अपने भीतर बहती हुई जीवन की धारा से परिचय बना लिया, उसे फिर सब के भीतर वही दिखाई पड़ने लगता है।

There is no “vision” of That. Yes, the day you recognize your seer, symbolically one may say “the vision happened.” One who has known the seer within, who has heard the unstruck sound of life within, who has recognized the inner resonance, who has become acquainted with the stream of life flowing within—then he begins to see That in everyone.

बुद्ध ने कहा है, जिस दिन मैं बुद्धत्व को उपलब्ध हुआ, मेरे लिए सारा जगत उसी दिन बुद्धत्व को उपलब्ध हो गया। क्योंकि जो मैंने अपने भीतर पाया, देखा सब के भीतर मौजूद है।

Buddha said, “The day I attained Buddhahood, for me the whole world attained Buddhahood.” Because what I found within myself, I saw present in all.

इसलिए पहला ब्रह्म-दर्शन स्वयं के द्रष्टा-भाव में होता है। और फिर मूर्ति में ही नहीं, फिर तो प्रत्येक चीज उसी की मूर्ति है। फिर मस्जिद में भी वही, मंदिर में भी वही, गिरजे में भी वही, गुरुद्वारे में भी वही। राह के किनारे पड़े पत्थर में भी वही। पहाड़ में भी वही। नदी, झरनों में, पोखरों में भी वही। चांद-तारों में भी वही। फिर तो ब्रह्म अर्थात अस्तित्व।

Therefore the first “Brahman‑vision” is in your own seer‑nature. And then not only in an idol—everything becomes Its idol. Then in the mosque It is That, in the temple It is That, in the church It is That, in the gurdwara It is That. In the stone by the roadside It is That. In the mountain, the river, the cascades, the pools It is That. In the moon and stars It is That. Brahman means Existence.

‘श्री डोंगरे महाराज ने बताया कि गणपति की पूजा करने के बाद ही पानी पीना चाहिए।’

“Shri Dongre Maharaj said that one should drink water only after worshipping Ganapati.”

क्या-क्या गजब की बातें! क्यों? गणपति को कोई एतराज है पानी पीने से? बाद में पीओ, तो समझ में भी आता है, क्योंकि गणपति ही एक ऐसे देवता हैं, जिनके हाथ में लड्डू है। लड्डू खाने के पहले ही पानी पी लोगे? अरे, बाद में पीओ, तो समझ में भी आता है। कि लड्डू उतर जाए; कहीं अटक न जाए; गटकने में सहायता मिलेगी।

What astonishing statements! Why? Does Ganapati object to your drinking water? If you had said “afterwards,” that would even make sense—because Ganapati is the only deity who has a laddoo in his hand. If you drink water before eating the laddoo? Drink it afterwards—then it makes sense. Let the laddoo go down; lest it stick; water will help it slide.

मगर गणपति की पूजा करने के बाद ही पानी पीना चाहिए!

“But only after worshipping Ganapati should one drink water!”

गणपति का महाराष्ट्र में काफी पागलपन है। महाराष्ट्रियंस को बात पकड़ में आती होगी। मराठी मानस! एकदम बात जंचती होगी, कि बिलकुल ठीक! गणपति को बिना याद किए कैसे पानी पीओगे!

There is a lot of Ganapati‑mania in Maharashtra. It must click with the Marathi mind. Marāṭhī mānas! It must immediately feel right: “Of course! How can you drink water without remembering Ganapati!”

क्या संबंध गणपति का और पानी पीने से? हां, यह मेरी समझ में आता है कि पानी भी परमात्मा है। यह मेरी समझ में आता है कि भोजन भी परमात्मा है। यही उपनिषद कहते हैं, अन्नं ब्रह्म! यह नहीं कहते कि अन्न खाने के पहले ईश्वर की पूजा करनी चाहिए। अन्न ही ब्रह्म है। तो जल भी ब्रह्म है। पूजा क्या करनी है!

What relation has Ganapati to drinking water? Yes, I can understand this: water is also the Divine. I can understand this: food is also the Divine. The Upanishads say: annam brahma—food is Brahman. They do not say: one should worship before eating. Food itself is Brahman. Then water too is Brahman. What is there to worship!

‘और गणपति ही एक ऐसे देवता हैं, जिनके हाथ में लड्डू है।’

“And Ganapati alone is the deity who holds a laddoo.”

यह विशिष्टता की बात है। इसलिए गणपति की ही पूजा करनी चाहिए, क्योंकि उनके हाथ में लड्डू है। जिसको लड्डू चाहिए हो, वह उनकी पूजा करे। अगर उनकी पूजा नहीं की, लड्डू से चूकोगे।

This is to speak of distinctiveness. Therefore one should worship Ganapati, because he holds a laddoo. Whoever wants a laddoo should worship him. If you don’t worship him, you’ll miss the laddoo.

चंदूलाल के घर एक आदमी ने आकर कहा...। उतरा कार से और चंदूलाल से बोला कि आपकी पत्नी घर पर हैं या नहीं? क्योंकि सेठ बुलाकीराम के घर के यहां से लड्डू आए हैं।

A man arrived at Chandulal’s house, got out of a car and said, “Is your wife at home? Laddoos have come from Seth Bulakiram’s.”

पत्नी तो बाहर गई थीं, लेकिन चंदूलाल के मुंह में पानी आ अया। कलियुग में कहां लड्डू! तो उन्होंने कहा, पत्नी तो बाहर गई हैं, मगर कोई फिक्र न करो; सेठ बुलाकीराम को धन्यवाद देना और लड्डू तुम रख जाओ।

The wife had gone out, but Chandulal’s mouth watered. Where do laddoos come by in this Kaliyuga! He said, “She’s out, but don’t worry. Give Seth Bulakiram our thanks and leave the laddoos.”

वह आदमी थोड़ा हिचकिचाया।

The man hesitated.

चंदूलाल ने कहा, नहीं, तुम चिंता मत करो। मैं चंदूलाल ही हूं। तुम्हारे लड्डू को कोई नुकसान नहीं होगा!

“Don’t worry,” said Chandulal. “I am Chandulal. Nothing will happen to your laddoos!”

उसने कहा, नहीं, आप समझे नहीं। मेरा नाम लड्डू है! कोई लड्डू वगैरह नहीं लाया हूं। सिर्फ नाम मात्र लड्डू है!

“You didn’t understand,” the man said. “My name is Laddoo. I haven’t brought any laddoos—just the name!”

वह जो गणेशजी के हाथ में रखा हुआ है, वह कोई लड्डू थोड़े ही है। नाम मात्र! उसमें कहां की मिठास?

वे बता रहे हैं, ‘उस लड्डू में मीठापन है!’

What Ganeshji holds in his hand is no laddoo; it’s only a name! Where’s the sweetness in that? Yet they tell us, “There is sweetness in that laddoo!”

ये बड़ी ज्ञान की बातें बताई जा रही हैं! इस देश में तो ज्ञान के ऐसे झरने बह रहे हैं! क्या गजब की बात बताई कि लड्डू में मीठापन है! जैसे यह भी मूढ़ों को पता नहीं! माना कि शक्कर की कमी है, मगर लड्डू में मीठापन है, यह तो किसी को भी पता है।

What profound knowledge is being dispensed! In this country, such fountains of knowledge flow! What an amazing thing to tell us—that laddoos are sweet! As if even fools don’t know that! Granted there is a shortage of sugar, but that there is sweetness in a laddoo—anyone knows.

और फिर उन्होंने और भी गजब का तात्विक ज्ञान निकाला कि ‘ज्ञान ही लड्डू है!’

And then an even more profound metaphysical insight: “Knowledge is the laddoo!”

छोटे-छोटे बच्चों को समझाओ ऐसी बातें, तो समझ में आता है। इसलिए तो मैंने कहा, डोंगरे का बालामृत पीओ। सत्य वेदांत, तुम्हें भी बहुत जंचेगा। स्वादिष्ट है। और शक्ति भी बढ़ती है, भक्ति भी बढ़ती है!

Tell such things to little children—it makes sense. That is why I said: drink Dongre’s Balamrut. True Vedanta—you too will like it. Tasty. And it increases strength and devotion!

‘उन्होंने बताया कि माताजी, शक्ति की पूजा भी आवश्यक है।’

“He said that the Mother, Shakti, must also be worshipped.”

कितनी पूजा करवाओगे भैया! पूजा ही करवाना है, कुछ और भी करवाना है? यह मूरखपन इस देश में इतना लंबा चला कि लोग पूजा ही करते रहे, और सब भूल ही गए। पूजा ही कर रहे हैं। पूजा ही करने में सब गंवाया। न लड्डू बचे, न मिठास बची, न ज्ञान बचा, कुछ भी न बचा। बस, पूजा ही करते रह गए।

How much worship are you going to have people do? Is it only worship you want done, or anything else too? This foolishness went on so long in this country that people kept worshipping and forgot everything else. They kept worshipping and wasted everything. No laddoos left, no sweetness left, no knowledge left—nothing left. They just went on worshipping.

‘बिना शक्ति के जीवन बेकार है।’

“Without Shakti life is useless.”

इसको कहते हैं बात में से बात निकालना।

This is called extracting something out of nothing.

मैं एक विश्वविद्यालय में प्रोफेसर था। उसके जो कुलपति थे, वे प्रदेश के विधानसभा के अध्यक्ष भी थे। नाम तो उनका कुंजीलाल था, मगर लोग कहते उनको चाबीलाल कहते थे! पता नहीं...! अकल तो उनमें बिलकुल नहीं थी, मगर चाबी जरूर उनके पास थी; खोल लेते थे चीजें! जब वे कुलपति हुए, तो उन्होंने जो पहला ही व्याख्यान दिया, वह था एक टूर्नामेंट का उदघाटन। सो उन्होंने कहा, खेल तीन तरह के होते हैं। आप तो जानते ही होंगे कि खेल तीन तरह के होते हैं। हाकी, फुटबाल और टूर्नामेंट! बात में से बात निकाल रहे हैं! क्या ज्ञान की बात कही, कि खेल तीन तरह के होते हैं!

I was a professor in a university. The vice‑chancellor was also the speaker of the state assembly. His name was Kunjilal, but people called him Chhabilal! Who knows! He had no intellect at all, but he surely had a key—he could unlock things! When he became vice‑chancellor, his first speech was at the inauguration of a tournament. He said, “There are three kinds of games. You know there are three kinds of games: hockey, football, and tournament!” This is called extracting from a statement! What profound knowledge—that there are three kinds of games!

अब यह देख रहे हो, डोंगरेजी महाराज क्या बातें निकाल रहे हैं!

Now look: what all is Dongreji extracting!

‘माताजी, शक्ति की पूजा भी आवश्यक है। बिना शक्ति के जीवन बेकार है।’

“The Mother, Shakti, must be worshipped. Without Shakti life is useless.”

अब हमारी संन्यासिनी है प्रेम शक्ति, उसको समझ लेना चाहिए कि बिना शक्ति के जीवन बेकार है। और बिना प्रेम शक्ति के तो जीवन बिलकुल ही बेकार है!

Our sannyasin Prem Shakti should understand: without Shakti life is useless. And without Prem Shakti, life is totally useless!

‘शक्ति से ही भक्ति होती है।’

“Only from Shakti does bhakti arise.”

इसको कहते हैं बात में से बात निकालना। बाल की खाल निकालना। कुछ भी बके जा रहे हो! शक्ति से ही भक्ति होती है! सो डंड-बैठक लगाओ भैया! शक्ति बढ़ाओ। जब पहले शक्ति होगी, तब भक्ति होगी! डंड-बैठक लगाओ, मालिश करवाओ, लड्डू खाओ!

This is called splitting hairs. Say anything you like! “Only from Shakti comes bhakti!” So do push‑ups and squats! Build strength first; then devotion will come! Get a massage; eat laddoos!

‘और भक्ति से ध्यान में थिरता आती है।’

“And bhakti brings steadiness to meditation.”

अब ध्यान में भी थिरता की जरूरत है? ध्यान का अर्थ ही होता है थिरता। ध्यान का मतलब ही है कि सब थिर हो गया। इस तरह के लोग, जैसे सन्निपात में कुछ बक रहे हों! डोंगरेजी महाराज हैं कि सन्निपात महाराज हैं?

Now does meditation need steadiness? The very meaning of meditation is steadiness. Meditation means everything has become still. These people talk as if in delirium! Is it Dongreji Maharaj—or Maharaj Delirium?

‘गणपति का ध्यान करने से विघ्न नहीं आता। और माताजी के ध्यान से शक्ति आती है।’

“Meditate on Ganapati and obstacles won’t come. And by meditating on the Mother, Shakti comes.”

ठीक ही है। पिताजी, माताजी दोनों ही को सम्हाल लेना ठीक है! अरे, कोई गड़बड़ न हो जाए।

All right! It’s wise to take care of both father and mother! Lest there be a mishap.

मुल्ला नसरुद्दीन मर रहा था। तो उसने एकदम हाथ जोड़ा और कहा कि हे प्रभु, कृपा करना। पाप मैंने बहुत किए, क्षमा करना। और फिर बोला कि हे शैतान, कृपा करना। पाप जितने करने चाहिए थे, नहीं किए। मगर फिर भी दया करना।

Mulla Nasruddin was dying. He folded his hands and said, “O Lord, have compassion. I have committed many sins—forgive me.” Then he said, “O Satan, have mercy. I didn’t commit as many sins as I should have. Still, be kind.”

पास ही धर्मगुरु खड़ा था, जो आखिरी प्रार्थना करवाने आया था, उसने यह प्रार्थना सुनी। उसके कहा, चुप! यह क्या बात कर रहा है?

The priest standing nearby to lead the last prayer heard this. “Silence! What are you saying?” he cried.

मुल्ला नसरुद्दीन ने कहा, तू चुप! क्योंकि यह आखिरी वक्त है; कौन जाने किसके हाथ में पड़ना पड़े! अपना क्या बिगड़ता है? अरे, दोनों की प्रार्थना कर ली। जिसके हाथ में पड़ जाएंगे, उससे ही माफी मांग लेंगे, कि भई, वह दूसरे की छोड़ना, खयाल न करना। बीमारी में, घबड़ाहट में, मरते वक्त कह गए होंगे। मगर हम करें ईश्वर की प्रार्थना और पड़ जाएं शैतान के हाथ में, फिर? फिर तू बचाएगा? हम करें शैतान की प्रार्थना, और पड़ जाएं ईश्वर के हाथ में, तो हम तो मारे गए! अभी यह कोई समय सोच-विचार का नहीं है। अभी तो दोनों की प्रार्थना कर लेना ठीक है। पता नहीं किसके हाथ में पड़ें! जिसके हाथ में पड़ेंगे, वहीं निपट-सुलझ लेंगे, कि दूसरे के बाबत माफी मांग लेंगे कि वह गलती थी, अज्ञान था! पैर पकड़ लेंगे; क्षमा मांग लेंगे!

“You be quiet,” said Mulla. “This is the last hour; who knows into whose hands I’ll fall! What do I lose? I’ll pray to both. Whoever’s hands I fall into, I’ll beg from him: please ignore the prayer I made to the other—it was spoken in illness, in fear, at the time of death. I’ll hold his feet and ask forgiveness. If I pray to God and fall into Satan’s hands—then? Will you save me? If I pray to Satan and fall into God’s hands, I’m done for! This is no time for thinking. It’s better to pray to both. Who knows in whose hands I’ll end up! Whoever’s hands I land in, I’ll settle the other matter with him.”

ऐसे ही बताए जा रहे हैं वे। इधर गणपति को भी सम्हाल लो; उधर माताजी को भी सम्हाल लो; फिर पिताजी को भी सम्हाल लो। सम्हालते चलो! तुम्हारी जिंदगी सम्हालने में ही व्यतीत हो जाएगी। इस सब बकवास में पड़ने की कोई भी आवश्यकता नहीं है। शांत बनो। मौन बनो। आनंदित होओ। जीवन में धन्य-भाव हो। बस, पर्याप्त है।

This is how they tell you: take care of Ganapati; take care of Mother; then take care of Father. Keep taking care! Your life will be spent just in this managing. There is no need to get into this nonsense. Be quiet. Be silent. Be joyful. Let there be gratefulness in life. That is enough.

‘श्री डोंगरे महाराज ने शिव को संयम की मूर्ति बताया।’

“Shri Dongre Maharaj described Shiva as the image of restraint.”

और यह तो गजब हो गया! यह तो आखिरी बात हो गई! शिव और संयम की मूर्ति?

Now this is amazing! The ultimate! Shiva—the image of restraint?

‘और कहा कि संयम से ही शक्ति बढ़ती है।’

“And said that only through restraint does Shakti increase.”

देखते हो, बातों से वे बातें निकाले जा रहे हैं!

See how he keeps extracting from statements!

‘इसलिए शिव की पूजा करनी चाहिए।’

“Therefore one should worship Shiva.”

शिव और संयम का क्या लेना-देना? ऐसे कोई संयमी तो दिखाई नहीं पड़ते। नहीं तो पार्वती के प्रेम में ही क्यों पड़े? और फिर बारात लेकर चले। और बारात देखी? उसमें डोंगरे महाराज जरूर रहे होंगे! वह बारात ही ऐसी थी! उसमें जितने इरछे-तिरछे आदमी, सब थे! आड़े-टेढ़े! वैसी बारात तो कभी निकली ही नहीं। वह तो गजब की बारात थी, अद्वितीय थी।

What has Shiva to do with restraint? He doesn’t look restrained. Otherwise why fall in love with Parvati? And then he took a wedding procession. Have you seen that procession? Dongre Maharaj must surely have been in it—the procession was like that! All the crooked, skewed fellows were there! Such a procession never set out—unique!

और फिर जब पार्वती की मृत्यु हो गई, तो कथा यह है कि शिव पार्वती की लाश को लिए बारह साल तक भारत भर में घूमते रहे। यह संयमी का लक्षण! जरा अपने शास्त्रों को तो उठा कर देखो। इतनी मूढ़ता तो मूढ़ से मूढ़ आदमी भी नहीं करता! अरे, बारह साल की बात कर रहे हो, बारह मिनट नहीं रुकता। इधर पार्वतीजी गईं कि उसने जल्दी से अरथी बांधी। और मोहल्ले भर के लोग भी सहायता करते हैं, कि चलो, बेचारा बचा! देर नहीं; जरा देर नहीं करते। एकदम चलते हैं लेकर।

And when Parvati died, the story goes that Shiva roamed across India with her corpse for twelve years. Is this a mark of restraint? Open your scriptures and see. Even the most foolish doesn’t do such foolishness! Twelve years? He won’t wait twelve minutes! As soon as Parvatiji goes, he quickly knots the bier. The whole neighborhood even helps, “Come on, poor fellow—let’s get him free!” No delay, not even a moment.

मुल्ला नसरुद्दीन की पत्नी मरी। उतार रहे थे ताबूत को। जीने पर जरा संकरी जगह थी। और उतारते वक्त जीने पर दीवाल से जरा धक्का लग गया। और ढक्कन एकदम खुल गया और पत्नी उठ कर बैठ गई! मरी नहीं थी। इतनी जल्दबाजी कर दी कि अभी बेहोश ही थी कि वे ले चले! इसको कहते हैं संयम! अरे, क्या माया-मोह! और स्त्री है ही क्या, नरक का द्वार!

Mulla Nasruddin’s wife died. They were bringing the coffin down the stairs. The landing was narrow. As they turned the corner, the coffin bumped the wall, the lid flew open, and the wife sat up! She wasn’t dead. They’d been in such a hurry—she was still unconscious when they took her! This is called restraint! What attachment! And woman—what is she anyway, the gate of hell!

फिर तीन साल स्त्री जिंदा रही। स्त्रियां भी गजब की हैं! मर-मर कर भी मरती नहीं! मार कर ही मरती हैं! वैज्ञानिक भी चकित हैं कि स्त्रियां पुरुषों से पांच साल ज्यादा क्यों जीती हैं? अभी तक हिसाब नहीं लगा पाए वे। लेकिन पांच साल ज्यादा जीती हैं। अगर पुरुष सत्तर साल जीएगा, तो स्त्री पचहत्तर साल जीएगी। वह हमेशा पुरुष से आगे ही खड़ी रहती है!

She lived three more years. Women are remarkable—even after dying they don’t die! Only if you kill them! Scientists are puzzled why women live five years longer than men. They haven’t figured it out yet. But they do. If a man lives seventy years, a woman will live seventy‑five. She always stands ahead of the man!

वह तीन साल और जीयी। तीन साल बाद फिर मरी। फिर संयोग आया संयम का! जल्दी से ताबूत बांधा गया। और जब लोग ताबूत उतारने लगे, जैसे ही मोड़ पर पहुंचे जीने के, मुल्ला नसरुद्दीन चिल्लाया, भाइयो, जरा सम्हाल कर! क्योंकि तुम तो धक्का मार देते हो, मुसीबत में मैं पड़ता हूं! तुम्हारे बाप का क्या जाता है! पिछली बार तुम तो धक्का मारे, तीन साल मुसीबत किसने भोगी?

और रोता भी जा रहा है, आंसू भी गिरा रहा है, कि अब मेरा क्या होगा! इसको कहते हैं संयम!

She lived three more years; then she died again. Once more the opportunity for “restraint”! They quickly nailed the coffin. As they were carrying it down and reached the corner, Mulla shouted, “Brothers, careful! You’re the ones who bump it—and I’m the one who suffers! What does it cost your father! Last time you bumped it—who bore the trouble for three years?” And he went on weeping: “What will become of me now!” This is called restraint!

और ये शिवजी बारह साल तक पार्वती की लाश लिए घूमते रहे, इस आशा में कि जी उठेगी! उसके अंग-अंग सड़ गए और गिरने लगे जगह-जगह। कथा यही है कि जहां-जहां उसके अंग गिरे, वहां-वहां एक तीर्थ निर्मित हुआ। सो भारत भर में घूमते रहे! शायद चिकित्सक की तलाश में घूम रहे थे, कि उरलीकांचन आ रहे थे, या क्या कर रहे थे! कहां जा रहे थे! सारे भारत में घूमते फिरे। बारह साल! जब हाथ में कुछ भी न बचा, जब आखिरी लाश का टुकड़ा भी गिर गया, तब कहीं उनका छुटकारा हो पाया।

And these Shivji roamed twelve years carrying Parvati’s corpse—hoping she would revive! Her limbs rotted and fell off place by place. The legend is that wherever a limb fell, a place of pilgrimage arose. So they wandered all over India! Perhaps he was looking for a doctor—maybe Urulikanchan was coming—or what was he doing! Where was he going! For twelve years he roamed. When nothing was left in his hands—when even the last bit fell—only then was he freed.

संयमी? तो फिर उन्होंने, डोंगरे महाराज ने शिव के संबंध में कुछ पढ़ा नहीं। अगर शिव संयमी हैं, तो ये शिवलिंग सारे देश में क्यों खड़े किए गए हैं? यह संयम का प्रतीक है? अब मुझसे लोग कहते हैं कि मैं गड़बड़ बातें कहता हूं। अब मैं करूं भी तो क्या करूं? आंखें रहते आंखें बंद भी कैसे करूं? जहां देखो वहीं शिवजी विराजमान हैं! और तुम पुराणों में खोजो, तो तुम्हें कहानी मिल जाएगी कि यह शिवलिंग क्यों बना। यह इसलिए बना, संयम के कारण!

Restrained? Then Dongre Maharaj has read nothing about Shiva. If Shiva is restraint, why are these Shiva‑lingas standing all over the land? Is that a symbol of restraint? People say I say naughty things. What am I to do? With eyes open, how can I close them? Wherever you look, there sits Shivji! And search the Puranas—you’ll find the story of why the linga became his symbol. It became so because of restraint!

ब्रह्मा और विष्णु, दोनों में किसी बात पर विवाद हो गया। और कुछ तय नहीं हो रहा था, तो उन्होंने सोचा कि शिवजी से चल कर निर्णय करवा लें। सो दोनों पहुंच गए। और जैसे द्वारपाल होते हैं, जैसे हमारे संत महाराज! अक्सर सोए रहते हैं! मतलब द्वारपालों का काम ही यह है। वे अभी-अभी जागे होंगे; सोच रहे होंगे, मामला क्या है! क्या मेरी चर्चा हो रही है?

द्वारपाल सो रहा होगा, और दोनों भीतर चले गए। और शिवजी प्रेम में संलग्न थे। संभोगातून समाधि कडे! वे संभोग से समाधि साध रहे थे! अब मैं भी क्या करूं? संयमी आदमी, समाधि न साधें तो करें क्या! और ये दोनों ब्रह्मा और विष्णु हद्द निर्लज्ज, कि वहां खड़े ही रहे! अरे सज्जन आदमी हो, तो कम से कम आंखें बंद कर ले, रूमाल बांध ले। मगर वे यूं खड़े रहे टकटकी लगा कर! छह घंटे तक वे दर्शन करते रहे! और शिवजी तो शिवजी! भांग पीए होंगे, उन्हें कहां पता! पार्वती बेचारी थोड़ी सकुचाती भी होगी, मगर करे भी तो क्या करे! पति के खिलाफ तो जा भी नहीं सकती। पति यानी परमात्मा! और फिर ये शिवजी! और नाराज हो जाएं, कुछ हो जाएं! सो उसने भी मद्देनजर किया। खड़े रहो दोनों!

Brahma and Vishnu had a dispute. Nothing could be settled, so they thought: “Let’s go to Shiva and have him decide.” The doorkeeper—as with our holy men!—was probably asleep. Doorkeepers’ job is just that. He must have just woken—wondering, “What’s going on? Are they talking about me?” The doorkeeper was asleep; the two went inside. Shivji were immersed in love. Sambhogatun samadhi kade—seeking samadhi through lovemaking! What am I to do! A man of restraint—if he doesn’t seek samadhi, what should he do! And these two—Brahma and Vishnu—utterly shameless: they stood there! If you’re decent, at least close your eyes, tie a kerchief. But they stood staring—six hours they watched! And Shivji are Shivji—having taken hemp, how would he know! Poor Parvati must have felt a little shy—but what could she do! She can’t go against her husband. Husband means God! And then—Shivji! What if he gets angry! So she too kept it in mind: “Let them stand.”

ये दोनों खड़े रहे, हटे नहीं। ये भी बड़े गजब के लोग! शिवजी भी संयमी, ये भी संयमी। मुफ्त में ही फिल्म देखने मिले, तो क्यों न देखें! जब छह घंटे हो गए, द्वारपाल की नींद खुली; जूते उतरे देखे बाहर; भीतर पहुंचा; धक्के देकर इनको बाहर निकाला कि बाहर निकलो! कम से कम पूछ तो लेते!

They stood; they didn’t budge. They too were remarkable! Shivji restrained—these two restrained. If you get to see a film for free, why not watch! After six hours, the doorkeeper woke; he saw shoes outside; he went in; pushed them out: “Out! At least you could have asked!”

वे दोनों गुस्से में आ गए बहुत। देवी-देवताओं का काम ही यह, गुस्से में आ जाना। इसलिए तो उनकी पूजा करने को डोंगरे महाराज कहते हैं। भैया, पानी भी पीओ, तो पूजा कर लेना पहले। क्योंकि गुस्से में आ जाएं! कि तुमने बिना पूछे पानी पीया? भोजन करो, पहले पूजा कर लेना। कोई गड़बड़ कर दें खड़ी! खास कर गणपति!

Both were furious. The gods’ work is to get angry quickly. That’s why Dongre Maharaj tells you to worship them. “Even if you drink water—worship first. They could get angry! You ate without worshipping?” Especially Ganapati—write a scripture, a ledger—anything; first remember him, otherwise they may create an obstacle.

क्योंकि गणपति का जो पुराना वैदिक रूप है, वे बड़े विघ्नकारी देवता का रूप है, उपद्रवी का! उनका काम यही था कि जहां कुछ भी हो रहा हो मंगलकार्य, वहां जाकर उपद्रव खड़ा कर देना। घिराव कर देना। हड़ताल करवा देना। नारे लगवा देना। जिंदाबाद-मुर्दाबाद करवा देना। उनका जो वैदिक रूप है, वह विघ्नकारी का है। और इसीलिए चूंकि इतना विघ्नकारी कोई व्यक्ति हो, तो उसको पहले ही से सम्हाल लेना अच्छा; उसकी पूजा पहले ही कर लेनी चाहिए। इसलिए धीरे-धीरे विघ्नकारी गणपति मंगल के देवता हो गए! उलटी बात हो गई! इसलिए हर काम के शुरुआत में, ॐ गणेशाय नमः। पहले! शास्त्र लिखो, कि बही लिखो, कि खाता लिखो, कुछ भी, लेकिन पहले उनको स्मरण कर लेना, ताकि वे विघ्न-बाधा न डालें। इसलिए वे जो विघ्न करने वाले देवता थे, विघ्न-नाशक हो गए!

Because Ganapati’s ancient Vedic form is that of the deity who causes obstacles—mischief‑maker! His job was to create trouble wherever anything auspicious was going on—surround the place, call a strike, raise slogans, zindabad‑murdabad! In the Vedas his form is obstacle‑maker. And since such a troublemaker must be placated beforehand, it is good to worship him first. That is how gradually the obstacle‑maker Ganapati became the remover of obstacles! The story got reversed! Therefore at the start of every work: Om Ganeshaya namah! Whether you write scripture, ledger, or account books—first remember him, so he won’t create obstacles. Thus the god who made obstacles became the destroyer of obstacles!

और मैं समझता हूं उनका मतलब कि कारण क्या था। कारण साफ है।

And I think I know the reason. It’s clear.

मैं खुद विद्यार्थी था स्कूल में, तो हमेशा हर क्लास में मुझे मानीटर बना देते थे! तभी मैं समझ गया कि यह गणेशजी का राज क्या है! मुझको उन्हें मानीटर बनाना ही पड़ता, नहीं तो इतनी विघ्न-बाधाएं खड़ी करता! उसका एक ही रास्ता था बचाव का कि मुझको ही मानीटर बना दिया। तो मैं तो कर ही नहीं सकता अब गड़बड़। और भी दूसरा कोई गड़बड़ नहीं कर सकता, क्योंकि वह मेरा जिम्मा कि गड़बड़ रोकना।

When I was a schoolboy they always made me the monitor in every class! Then I understood the secret of Ganapati. They had to make me monitor; otherwise I would create so many obstacles! The only way to prevent trouble was to make me the monitor. Then I couldn’t make trouble, and no one else could either—because it was my responsibility to stop trouble.

सिर्फ एक बार एक शिक्षक ने मुझे मानीटर नहीं बनाया। आखिर उनको प्रिंसिपल ने बुलाया और कहा कि तुम गलती कर रहे हो। बस, इसीलिए सब गड़बड़ हो रहा है।

Only once a teacher didn’t make me monitor. In the end the principal called him and said, “You’re making a mistake. That’s why there’s trouble.”

उन्होंने कहा, क्या गलती कर रहा हूं?

“What mistake?” asked the teacher.

इस लड़के को मानीटर बनाओ। नहीं तो तुम्हारी क्लास में कभी पढ़ाई-लिखाई नहीं होगी; उपद्रव ही होगा!

“Make this boy the monitor. Otherwise your class will never study—there will only be disturbance!”

उन्होंने एक सीधे-सादे लड़के को मानीटर बना दिया। सीधा-सादा सोच कर बना दिया। यह भी कोई गणित है! उपद्रवी को बनाना पड़ता है, क्योंकि उपद्रव को रोकने की यह सुगमतम तरकीब है।

He had made a simple, straight boy the monitor—thinking straightness is the criterion. That’s no mathematics! You have to make the troublemaker the monitor; that’s the easiest trick to stop trouble.

वही कथा है पूरी गणपति की। क्यों गणपति इतने आदृत हो गए? उसका कारण यह है कि वे विघ्न उपस्थित न करें। उनसे यह कहना कि आप भर कृपा करना; और सब तो ठीक है। और सब को हम सम्हाल लेंगे; आप भर अपने को सम्हालना!

That is the whole story of Ganapati. Why did Ganapati become so honored? So he won’t create obstacles. “Just have mercy, sir. The rest we will manage—only you manage yourself!”

तो देवी-देवता तो बहुत जल्दी से कुपित हो जाते हैं, क्रुद्ध हो जाते हैं। विष्णु और ब्रह्मा दोनों एकदम नाराज हो गए। उनका अपमान हो गया। एक तो अपमान किया शिव ने कि वे छह घंटे तक खड़े रहे और उन्होंने देखा ही नहीं! और अपमान किया कि उनकी मौजूदगी में और ऐसा गर्हित कृत्य किया कि संभोग में लगे रहे। न लाज, न संकोच, न शिष्टाचार! यह कोई भारतीय संस्कृति है?

Gods get angry very quickly. Vishnu and Brahma were furious. They were insulted. First insult: they stood six hours and he didn’t even look! Second: in their presence he kept up such an unseemly act—continuing in lovemaking. No modesty, no decorum, no propriety! Is this Indian culture?

इसीलिए तो वे मुझे कच्छ में नहीं आने देते! क्योंकि भारतीय संस्कृति कहीं नष्ट न हो जाए! और मैं तुमसे कहे देता हूं, कच्छ जाना ही पड़ेगा। धर्मक्षेत्रे कच्छक्षेत्रे! अब कुरुक्षेत्र में ही कब तक धर्मक्षेत्र रहेगा? जगह बदलनी भी तो पड़ेगी!

That’s why they don’t let me come to Kutch—lest Indian culture be destroyed! And I’m telling you, I will have to go to Kutch. Dharmakshetre Kacchakshetre! How long can Kurukshetra remain the field of dharma? The place has to change too!

नाराज हो गए बहुत कि यह तो बिलकुल भारतीय संस्कृति के खिलाफ है। तो कुपित होकर अभिशाप दे दिया कि चूंकि तुमने ऐसा दुर्व्यवहार किया है, कि हम छह घंटे खड़े रहे और तुमने हमारी तरफ देखा भी नहीं और हमारे सामने इस तरह का अश्लील व्यवहार जारी रखा, तो हम तुम्हें यह अभिशाप देते हैं कि तुम हमेशा-हमेशा तक जननेंद्रियों के प्रतीक से ही जाने जाओगे।

They were enraged: “This is against Indian culture.” In anger they cursed, “Since you behaved so outrageously—six hours we stood and you didn’t look at us, and you continued this obscene behavior before us—we curse you: you shall forever be known only by the symbol of the genitals.”

यह पुराण-कथा है। इसलिए शिवलिंग। जननेंद्रिय उनका प्रतीक हो गया। और तुम कह रहे हो कि शिवजी को संयम की मूर्ति बताया। और कहा कि संयम से ही शक्ति बढ़ती है।

That is the Purana story: hence the Shiva‑linga. The genital becomes his symbol. And you say Shiva is the image of restraint; and that restraint alone increases Shakti.

तुम्हारे देवी-देवता, अगर तुम उनकी कथाएं पढ़ो, तो देवी-देवता कहने योग्य भी नहीं। मगर कौन पढ़े? किसको चिंता पड़ी है? किसको फुर्सत है? किसको प्रयोजन है? इसलिए पंडित-पुरोहित तुमसे जो कहते रहते हैं, तुम सिर हिलाते रहते हो कि ठीक ही कहते होंगे। काश, प्रत्येक हिंदू वेद को पढ़ ले, तो वेद की प्रतिष्ठा समाप्त हो जाए। काश, प्रत्येक हिंदू सारे पुराणों को पढ़ ले, तो निन्यानबे प्रतिशत पुराण जला देने योग्य मालूम हों; क्योंकि उनमें जो है, सब गर्हित है।

लेकिन किसको पड़ी है! किसी को चिंता नहीं है। और ये जो धंधेबाज लोग हैं, जो धर्म के नाम पर धंधा कर रहे हैं, वे कुछ भी कहे चले जाते हैं और कुछ भी अर्थ लगाए चले जाते हैं। और चूंकि तुम्हें कुछ बोध नहीं है, इसलिए तुम्हें जो भी अर्थ बता दिया जाता है, वही ठीक लगता है। और तुम्हारी भी आकांक्षा सिर्फ इतनी है कि तुम्हारा लोभ सिद्ध होना चाहिए। तो तुम्हारा लोभ सिद्ध होने के लिए माताजी की पूजा करो, शक्ति बढ़ेगी। शक्ति की पूजा करो, तो ध्यान बढ़ेगा। गणपति का ध्यान करो, तो वे विघ्न खड़ा नहीं होने देंगे। बस, इस तरह की बातें तुमसे कही चली जाती हैं। और तुम इसी घनचक्कर में पड़े रहते हो।

Your gods—if you read their stories—are not even worthy of being called gods. But who reads? Who is concerned? Who has time? Therefore the traders who do business in the name of religion go on saying anything, putting any meanings they like. And since you have no understanding, whatever meaning they tell you seems right. And your only desire is that your greed be satisfied. So to satisfy your greed they say: worship Mother and strength will increase; worship Strength and meditation will deepen; meditate on Ganapati and obstacles will not arise. Thus they go on; and you remain trapped in this merry‑go‑round.

भारत की प्रतिभा को नष्ट कर दिया इस तरह के लोगों ने। इस तरह के लोगों से इस देश की मुक्ति चाहिए। मगर ये हैं तुम्हारे ऋषि-मुनि, ये हैं तुम्हारे धर्मगुरु, यही तुम्हें मार्ग दिखाते हैं। इसलिए मैं लगता हूं कि अधार्मिक हूं। लगता हूं कि मैं तुम्हें धर्म से च्युत कर रहा हूं।

India’s genius has been destroyed by such people. The country needs freedom from them. But these are your rishis, sages, your religious leaders—these are the ones who show you the way. That’s why I appear irreligious. It seems I am turning you away from religion.

मैं सिर्फ तुमसे स्पष्ट वही कह देना चाहता हूं, जो है, जैसा है।

I only want to tell you plainly what is—as it is.

अगर चाहते हो कि इस देश में धर्म का पुनरोदय हो, तो तुम्हें धर्म के नाम से चलने वाला सारा कूड़ा-करकट होली की तरह जला देना होगा। रावण को बहुत जला चुके तुम। अब अपने धर्म के कूड़ा-करकट को जलाना शुरू करो। रावण तो जल चुका, खतम हुआ। अब रावण को क्या बार-बार जला रहे हो! अब तो छांटो अपने शास्त्रों में से उस सब कचरे को जिसकी वजह से इस देश का पतन हुआ है; और जिसके कारण तुम अंधों की तरह दीन-दरिद्र, दुखी-भूखे, गुलाम, मानसिक रूप से गुलाम, आध्यात्मिक रूप से गुलाम...! आज पृथ्वी पर तुमसे ज्यादा बुरी अवस्था किसी की भी नहीं है।

If you want a renaissance of religion in this country, you will have to burn, like a Holi bonfire, all the garbage that goes by the name of religion. You have burned Ravana long enough. Now start burning your religious trash. Ravana has been burned and finished. Why burn him again and again! Now sift your scriptures to remove all the rubbish because of which this country has fallen; because of which you are blind, poor, hungry—slaves, mentally slaves, spiritually slaves… Today on earth no one is in a worse condition than you.

मगर तुम्हें अकड़ है। तुम सोचते हो कि तुम बड़े धार्मिक, क्योंकि तुम गणेशोत्सव मनाते हो, काली की पूजा करते हो, शंकरजी की पूजा करते हो, हनुमानजी की पूजा करते हो!

But you are arrogant. You think you are very religious—because you celebrate Ganeshotsav, worship Kali, worship Shankarji, worship Hanumanji!

इन सब पूजाओं से धर्म का कोई भी संबंध नहीं है। धर्म का संबंध है शांत होने से, मौन होने से, शून्य होने से। तुम्हारे भीतर शून्य का आकाश पैदा हो, तो ब्रह्म का अनुभव होगा। और वह अनुभव सारे अस्तित्व को आह्लाद से भर देगा।

None of these worships has anything to do with religion. Religion is about becoming quiet, becoming silent, becoming empty. When the sky of emptiness arises within you, there is the experience of Brahman. And that experience fills the whole of existence with delight.

जीवन तुम्हारा रसमय हो जाए, तो ही जानना कि तुम धार्मिक हो। बस परमात्

मा की एक ही व्याख्या मुझे पसंद है: रसो वै सः! वह रसरूप है!

Let your life become full of rasa—only then know that you are religious. As for God, only one definition appeals to me: raso vai sah—He is the very essence, the savor.

आज इतना ही।

That’s all for today.