Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.
सायते फसल गुल है जवानी
क्यों न जिस्मे-मय हो, महवशां हो
आकबत के अजाबों का रोना
इन्बो मुबारक महीनों में क्यों हो?
Youth is a harvest of roses— why shouldn’t the body be wine, why not moon‑faced? Why wail about the torments of the hereafter in these blessed months of celebration?
भक्ति प्रेम-विरोधी नहीं है; भक्ति है प्रेम का ऊर्ध्वगमन। भक्ति राग-विरोधी नहीं है; भक्ति है राग का रूपांतरण। भक्ति सौंदर्य-विरोधी नहीं है; भक्ति है परम सौंदर्य की खोज। भक्ति प्रिय से तुम्हें तोड़ती नहीं--परमप्रिय से जोड़ती है। इस बात को पहले ध्यान में ले लें। यह भक्ति की अपूर्व दशा है।
Bhakti is not against love; bhakti is the upward flowering of love. Bhakti is not against passion; bhakti is the transformation of passion. Bhakti is not against beauty; bhakti is the quest for the Supreme Beauty. Bhakti does not break you from the beloved—it joins you to the Beloved of all. Let this be understood first. This is bhakti’s rare condition.
भक्ती कहती नहीं, छोड़ो प्रेम। भक्ति कहती है, प्रेम को बढ़ाओ। छोटे प्रेम को जाने दो, बड़े प्रेम को बुलाओ।
Bhakti does not say, “Drop love.” Bhakti says, “Grow love. Let the small love go, invite the great love.”
भक्ति वियोग नहीं सिखाती, योग नहीं सिखाती, वैराग्य नहीं, तप-तपश्चर्या नहीं। भक्ति सिखाती है: कैसे प्रिय के रंग में रंग जाओ।
Bhakti does not teach separation, not even mere union in the worldly sense; it does not preach dispassion or ascetic austerities. Bhakti teaches only this: how to be dyed in the color of the Beloved.
संसार के विरोध का कारण प्रेम नहीं है। संसार के विरोध का कारण है कि संसार प्रेम के लिए उपयुक्त पात्र नहीं है। विरागी कहता है: छोड़ो राग को, क्योंकि राग बुरा है। भक्त कहता है: जहां तुमने राग लगाया है, वह विषय-वस्तु व्यर्थ है। राग को मत छोड़ो; विषय-वस्तु को बदल लो। जहां तुमने क्षुद्र को विराजा है, बिठाया है, क्षुद्र को सिंहासन पर विराजमान किया, वहां प्रभु को बिठाओ। जिस हृदय में तुमने धन, मद, पद, इन सबको बिठा रखा है, वहां प्रभु का गुण गाओ। जितना तुम संसार के लिए श्रम कर रहे हो उतने ही श्रम से परमात्मा मिल सकता है।
The reason to turn away from the world is not love. The reason is that the world is an unworthy vessel for love. The renunciate says: “Drop attachment, for attachment is bad.” The devotee says: “The object to which you have attached yourself is futile. Don’t drop attachment; change the object. Where you have enthroned the petty—wealth, pride, position—seat the Lord there. In the heart where you have seated coin, conceit, and rank—sing there the Lord’s qualities. With the very effort you spend on the world, you can find the Divine.”
कुछ नया नहीं करना है साधना में; जो तुम जानते हो, उसकी ही दिशा बदलनी है। यही पैर पहुंचा देंगे। दिशा बदलनी है। यही आंखें दिखा देंगी। दिशा बदलनी है। यही तुम परमात्मा में प्रविष्ट हो जाओगे, परमात्मा के आलिंगन को उपलब्ध हो जाओगे। जरा भी तुम में कमी नहीं है। लेकिन तुम्हारी दिशा गलत है। तुम गलत नहीं हो, तुम्हारी दिशा गलत है।
In practice, sadhana demands nothing new; only a change of direction in what you already know. The same feet will reach—change the direction. The same eyes will see—change the direction. Change direction and you will enter the Divine, you will come into the Divine’s embrace. You lack nothing at all. Only your direction is wrong. You are not wrong, your direction is wrong.
यह भक्ति का आधारभूत सिद्धांत है: तुम गलत नहीं हो, तुम्हारी दिशा मात्र गलत है। तुम्हें नहीं बदलना है, सिर्फ दिशा को बदल लेना है। तुम चले हो जिस तरफ, जो तुम पाने चले हो, वह तो ठीक ही है; लेकिन जिस तरफ तुम चले हो वहां वह पाया न जा सकेगा।
This is bhakti’s foundational principle: you are not wrong; only your direction is wrong. You need not change yourself, only your direction. What you seek is right—but where you are seeking, it cannot be found.
जैसे कोई आदमी चला, नदी जाना चाहता था और बाजार की तरफ चला। चल रहा है, यह भी ठीक है; नदी पहुंचना चाहता है, यह भी ठीक है। प्यासा है तो नदी पहुंचना चाहता है। लेकिन चल पड़ा है बाजार की तरफ। पैर भी ठीक है, चलना भी ठीक है। प्यास भी ठीक है, पानी की तलाश भी ठीक है। लेकिन जरा राह गलत चुन ली, दिशा गलत चुन ली--नदी की तरफ चले।
A man wants to reach the river but sets off toward the market. That he walks is fine; that he wants the river is fine—if he is thirsty, he longs for it. But he has started toward the bazaar. His legs are fine, walking is fine; the thirst is right, the search for water is right. Only the path is mistaken. Choose the river’s way.
तो भक्ति तुम्हारी सारी सांसारिकता को परमात्मा में नियोजित कर देती है। यह भक्ति की बड़ी अपूर्व कला है। ज्ञानी तोड़ता है। भक्त तोड़ता ही नहीं। ज्ञानी काटता है। भक्त काटता ही नहीं। ज्ञानी के लिए बड़ा संघर्ष है। भक्त के लिए सिर्फ समर्पण है। भक्त तो कहता है, यहां भी जो सौंदर्य तुम्हें दिखाई पड़ रहा है, संसार में भी, वह भी है परमात्मा का। तुम जिस दिन पहचानोगे उस दिन जानोगे: यहां भी जो वसंत आता है वह भी उसकी प्रार्थना का क्षण है। जब तुम्हारे भीतर, तुम्हारे खून में जीवन-ऊर्जा तूफान उठाती है, यह भी उसी का तूफान है। सब उसका है। उसी की तरफ बहने लगे, स्रोत की तरफ जाने लगे, तो ठीक हो जाएगा।
Bhakti consecrates your entire worldliness into the Divine. This is bhakti’s astonishing art. The jnani breaks; the bhakta does not. The jnani cuts; the bhakta does not. For the jnani, there is great struggle; for the bhakta, only surrender. The bhakta says, “Even the beauty you see here in the world—that too is of the Divine.” The day you recognize this you will know: the spring that comes here too is a moment of prayer. When within you, in your very blood, life-energy rises in storm—that too is His storm. All is His. Let it begin to flow toward Him, toward the Source—then all will be well.
आज के पलटू के पद बहुत सोचने-समझने जैसे हैं। भक्ति की आधारशिलाएं उनमें हैं।
क्या सोवै तू बावरी, चाला जात बसंत।
Today’s Paltu verses are worth deep reflection. They lay bhakti’s cornerstones.
यह जीवन तो वसंत की बेला है। यह जीवन तो वसंत की ऋतु है। देखते हो, जीवन की कोई निंदा नहीं है। यह जीवन तो वसंत है। यह तो अहोभाग्य है। और तुम सोए-सोए बिताए दे रहे हो! वसंत आ गया, फूल खिल गए, पक्षी गीत गा रहे हैं, मोर नाच रहे हैं। सारा जगत उल्लास से भरा है। और तुम सोए-सोए बिता दोगे? तुम मूर्च्छित ही बने रहोगे?
“Why sleep, you mad one? Spring is slipping away.”
This life is the season of spring. See—there is no condemnation of life. Life is springtime; it is a blessedness. And you are spending it asleep! Spring has arrived, flowers have opened, birds are singing, peacocks are dancing. The whole world is brimming with delight. And will you pass it in sleep? Will you remain stupefied?
क्या सोवै तू बावरी,...
“Why sleep, you mad one...?”
तुम कैसे पागल हो! जागने की घड़ी आ गई, वसंत द्वार थपथपा रहा है। जागने का क्षण आ गया, सब तरफ राग-रंग है। सब तरफ प्रभु की वर्षा है। सूरज निकल आया, किरणों का जाल फैल गया। तुम कैसे पागल हो कि अभी भी सोए हो! फिर कब जागोगे?
How foolish you are! The hour to awaken has come; spring is knocking at the door. The moment of waking has come; everywhere there is color and song. Everywhere the Divine is pouring His rain. The sun has risen, a web of rays has spread. How foolish to still be asleep! When then will you wake?
“Why sleep, you mad one? Spring is slipping away.
Spring is slipping away, and the Beloved has not been invited home.”
क्या सोवै तू बावरी, चाला जात बसंत।।
चाला जात बसंत, कंत ना घर में आए।
प्यारे को तूने खोजा ही नहीं। प्यारे को घर भी न बुलाया! प्यारे को पाती भी न लिखी, निमंत्रण भी नहीं भेजा और ये वसंत के जाने के क्षण करीब आने लगे।
You never even searched for the Beloved. You never called Him into your house; you did not write a letter, you sent no invitation—and the hour for spring’s departure is drawing near.
यह जीवन अभी है, अभी खो जाएगा! यह जीवन सदा तो नहीं रहेगा। आता है, चला जाता है--क्षणभंगुर है। यह जो क्षणभंगुर जीवन है, इसे प्रभु की पुकार बना लो। अगर यह प्रभु की पुकार बन जाए और प्रभु की तरफ यात्रा शुरू हो जाए तो तुम ऐसे वसंत में पहुंच जाओगे जो आता है, फिर जाता नहीं। यह वसंत तो आता है जाता है। इस जीवन का वसंत तो बनता है मिटता है। लेकिन एक और भी वसंत है--प्रभु में डूब जाने का। वहां फिर फूल सदा ही खिलते हैं। वहां सनातन के फूल खिलते हैं। एस धम्मो सनंतनो! जिसको बुद्ध कहते हैं, शाश्वत, सनातन, जो कभी नहीं मुर्झाता--उसके फूल खिलते हैं--उस धर्म के फूल खिलते हैं।
This life is here now—and now it will be gone. It will not remain forever. It comes and goes—momentary. Let this fleeting life become a call to the Divine. If it becomes a call and your journey toward Him begins, you will reach that spring which comes and never goes. This spring comes and goes; worldly spring arises and fades. But there is another Spring—drowning in God—where flowers bloom forever; flowers of the Eternal. Esa dhammo sanantano!—as Buddha says, the eternal, the deathless—its blossoms never wither; the flowers of that dharma bloom.
यहां तो निश्चित ही समय के जगत में, समय की व्यवस्था में, जो भी पैदा होता है मर जाता है। वसंत भी आया और गया। आया भी नहीं कि जाने की तैयारी शुरू हो जाती है। सुबह हुई और सांझ होने लगी। जन्म हुआ और मृत्यु होने लगी। मिले नहीं कि बिछुड़ने की घड़ी आने लगी। यह वसंत तो थोड़ी देर को है। यह द्वार जरा सी देर को खुलता है। लेकिन इस द्वार का जो सदुपयोग कर ले तो वह परम वसंत को उपलब्ध हो जाए।
Here in the realm of time, under time’s law, whatever is born will die. Spring comes and goes. No sooner has it arrived than departure is preparing. Morning breaks and evening begins. Birth occurs and death begins. No sooner do we meet than the hour of separation arrives. This spring is brief; the door opens for just a little while. But whoever uses that door well attains the Supreme Spring.
“Why sleep, you mad one? Spring is slipping away.
क्या सोवै तू बावरी, चाला जात बसंत।।
चाला जात बसंत, कंत ना घर में आए।
Spring is slipping away, the Beloved has not entered your home.”
अभी प्रेमी के बिना ही तुझे रहना पड़ रहा है। स्वामी से मिलन ही न हुआ। मालिक से कोई संबंध ही न जुड़ा। साहिब को कब पुकारोगे? उसी परम प्यारे के मिल जाने पर तृप्ति है।
Still you live without the Lover. No meeting with the Master; no bond with the Lord. When will you call the Supreme Beloved? Only in His meeting is fulfillment.
यहां भी तुम जो खोज रहे हो, खोज तो उसी को रहे हो। पत्नी में खोजते हो, पति में खोजते हो--कभी सोचा है किसे खोजते हो? यह किसकी खोज चल रही है--पति में, पत्नी में; बेटे में, बेटी में, मित्रों में, संबंधों में, परिजनों में, किसकी खोज चल रही है? और तुमने यह भी नहीं सोचा, कभी इसकी जांच-परख भी नहीं की कि हर बार खोज व्यर्थ हो जाती है। हर बार विषाद हाथ लगता है, विफलता हाथ लगती है। पत्नी में खोजो, पति में खोजो--तुम जिसे खोज रहे हो वह इतना बड़ा है कि कोई पत्नी उसे तुम्हें न दे पाएगी। और तब तुम अंततः नाराज होओगे गरीब पत्नी पर। उसका कोई कसूर भी न था। तुम्हारी मांग बड़ी थी। घड़े में सागर खोजने चले थे। घड़े का क्या कसूर? पति में परमात्मा को खोजने चले थे। नहीं मिला पति में परमात्मा, तो क्या कसूर पति का? फिर नाराजगी पति पर आती है।
Even here, what are you seeking? You are seeking Him—whether in wife or husband. Have you ever asked whom you seek? In husband and wife, in son and daughter, in friends and relations—whom are you seeking? And have you examined why each search proves futile? Each time you end with melancholy and failure. Search in wife or husband as you will—what you seek is so vast that no wife can grant it to you. Then you end up angry with the poor wife. It was not her fault; your demand was immense. You went looking for the ocean in a pot. What fault is it of the pot? You went hunting God in your husband. When you did not find God there, what fault is it of the husband? Hence the resentment.
तुमने देखा, पति-पत्नी एक-दूसरे पर बड़े क्रुद्ध हो जाते हैं। क्योंकि उनको लगता है धोखा दिया गया है। उनको लगता है: जो प्रलोभन हमें दिया गया था, जो देने का आश्वासन दिया गया था, वह पूरा नहीं किया गया। उन्हें शिकायत होती है। चाहे शिकायत साफ-साफ न हो, लेकिन पति-पत्नी का मन एक-दूसरे के प्रति तिक्तता से भरता जाता है, कड़वाहट से भर जाता है। कारण?
See how husbands and wives grow bitter against each other. They feel cheated: the promise, the allure they felt would be fulfilled, has not been. Even if the complaint is not explicit, the minds of husband and wife fill with bitterness. Why?
कारण समझना। कारण बड़ा धार्मिक है। कारण यही है कि पत्नी ने जिसे प्रेम किया था, सोचा था उसमें परमात्मा मिलेगा। मिला एक साधारण आदमी--क्षुद्र वासनाओं से भरा, क्षुद्र सीमाओं से घिरा। सोचा था असीम से दोस्ती होगी। सोचा था मंदिर मिल जाएगा। मिला घर, मंदिर नहीं मिला। घरवाली बन गई, घरवाले मिल गए--लेकिन मंदिर नहीं मिला। और आकांक्षा मन की थी, प्यास तो मन की एक ही है--मंदिर के लिए। शाश्वत को चाहा था, यह क्षणभंगुर मिला। यह अभी है अभी चला।
Understand the cause—it is profoundly religious. The wife loved in the hope that God would be found there. But what she found was an ordinary man—full of petty desires, fenced by small limits. She hoped to befriend the Infinite; to find a temple. She found a house, not a shrine. She became a housewife, he a householder—but the temple did not appear. The mind’s thirst is only for a temple; it longs for the eternal. Instead came the perishable—here now, gone now.
तुमने जिस पत्नी को प्रेम किया था, जिस प्रेयसी को प्रेम किया था, सोचा था इसमें सौंदर्य, परम सौंदर्य मिल जाएगा, तुम तृप्त हो जाओगे, तुम्हारा दिल भर जाएगा। लेकिन धीरे-धीरे यह सौंदर्य चला और दिल भरा नहीं। दिल भरने की तो बात दूर रही, धीरे-धीरे यह सौंदर्य अब सौंदर्य भी दिखाई नहीं पड़ता। जिसको फूल समझ कर करीब आए थे, उसमें बहुत कांटे मिले--मन तिक्त होने लगा, मन कड़वाहट से भर गया, मन विरोध से भर गया। तुम सोचते हो: पत्नी धोखा दे गई; यह सुंदर थी नहीं, इसने दिखावा किया। पत्नी सोचती है: तुम धोखा दे गए; तुम ऐसे विराट थे नहीं जैसा तुमने दिखावा किया था।
You loved a woman thinking: through her I will find beauty, supreme beauty; my heart will be satiated. Slowly the beauty faded and the heart was not filled. Far from being fulfilled, even that beauty stopped appearing beautiful to you. What you took for a flower was thorny—you soured, you grew bitter and resistant. You think: the wife deceived me; she was never beautiful, she only pretended. She thinks: you deceived me; you were never as vast as you seemed.
किसी ने दिखावा नहीं किया था। तुम्हारी आकांक्षा परमात्मा को खोजने की है।
No one pretended. Your yearning is for God.
मैंने सुना है, एक मुसलमान सम्राट कभी-कभी एक सूफी फकीर को बुलाया करता था। महल में बुलाता था। उसका सत्संग करता था। एक दिन फकीर ने कहा कि यह नियम के प्रतिकूल है। मैं आ जाता हूं दया करके। लेकिन कुरान कहती है कि फकीर कभी सम्राट के घर न जाए। तुम बुलाते हो तो मैं इंकार नहीं कर पाता। लेकिन कुरान कहती है कि जब जाए तो सम्राट ही फकीर के घर जाए। तो यह आखिरी बार मेरा आना हुआ। अब तुम इस योग्य भी हो गए हो कि मेरी बात समझ सकोगे। सत्संग ने तुम्हें इस योग्य बना दिया। पहले दिन ही मैं तुमसे मना करता तो शायद तुम्हारी अक्ल में भी न आता, तुम समझते अपमान हो गया। लेकिन अब तुम समझ सकते हो। तुम्हें चाहिए तो तुम आओ, कुएं के पास आओ। तुम प्यासे हो। कुएं को बुलाते हो, यह बात तो जरा ठीक नहीं। अब जब आना हो तो तुम आ जाना।
I have heard: a Muslim emperor would sometimes invite a Sufi fakir to his palace for satsang. One day the fakir said, “This is against the rule. I come by your kindness. But the Quran says a fakir should never go to a king’s house. You call me, I cannot refuse. Yet the Quran says that when there is a visit, the king must go to the fakir’s hut. This will be my last visit. By now you are mature enough to understand. Satsang has ripened you. Had I said this on the first day, you’d have felt insulted. Now you will understand. If you wish to come, come to the well. You are thirsty—why do you call the well? That is not quite right. When you wish to come, then come.”
राग तो लग गया था सम्राट को इस फकीर का। इसके प्रेम की कुछ बूंदें उसे मिली थीं। इसके जीवन में कुछ उसने झांका भी था। कुछ लगता था कि जो नहीं साधारणतः होता, वह हुआ है। तो वह एक दिन पहुंचा फकीर के झोपड़े पर। फकीर खेत में काम करने गया था। उसकी पत्नी ने कहा: आप बैठ जाएं। वह खेत की मेंड़ पर पत्नी अपने पति की प्रतीक्षा कर रही है, भोजन लेकर आई है। वह कहती है, आप यहीं बैठ जाएं मेंड़ पर, मैं पति को बुला लाती हूं, वे दूर वहां काम कर रहे हैं।
The emperor had grown attached to this fakir; he had tasted a few drops of his love. He had glimpsed something not ordinarily seen. One day he went to the fakir’s hut. The fakir was in the fields. His wife said, “Please sit. I’m waiting on the ridge with his lunch. Sit here on the bund; I’ll call him from where he’s working.”
सम्राट ने कहा कि मैं टहलूंगा, तू जाकर बुला ला। पत्नी को लगा कि शायद मेंड़ पर कुछ बिछा नहीं है, इसलिए सम्राट बैठता नहीं। तो वह भागी गई, अपने झोपड़े में से एक उठा लाई दरी। गरीब की दरी! थेबड़ों लगी। जगह-जगह फटी, जरा-जीर्ण। मगर उसने बड़े प्रेम से बिछा दी मेंड़ पर और कहा कि आप बैठ जाएं। सम्राट ने दरी देखी और टहलता ही रहा। उसने कहा: मैं टहलूंगा ही, तू पति को बुला ला। उसने सोचा कि शायद मेंड़ पर बैठना सम्राट के लिए योग्य नहीं, तो उसने कहा, आप ऐसा करें, झोपड़े में भीतर चलें, तो हमारी खाट पर बैठ जाएं। तो वह भीतर ले गई, लेकिन खाट भी सम्राट को जंची नहीं। खाट ही थी गरीब की। और झोपड़ा भी...।
The emperor said, “I’ll stroll; you go call him.” The wife thought perhaps there was no mat for him to sit on, so she ran home and brought a poor man’s rug—patched and frayed. She spread it on the ridge with love and said, “Please sit.” He looked at the rug and kept walking. “I will stroll,” he said. She thought, “Perhaps the ridge is unfit for an emperor.” She said, “Come inside, sit on our cot.” She took him in, but the cot did not please him either. It too was poor. And the hut...
वह बाहर फिर आ गया। उसने कहा: मैं टहलूंगा, तू फिकर मत कर। तू जाकर फकीर को बुला ला।
He came out again: “I’ll stroll; don’t worry. Go fetch the fakir.”
पत्नी गई। राह में उसने फकीर से--अपने पति से--कहा कि सम्राट कुछ अजीब सा है! मैंने बहुत कहा, मेंड़ पर बैठ जाओ, नहीं बैठा। दरी बिछाई। नहीं बैठा। भीतर ले गई, अपनी खाट पर बैठने को कहा, वहां नहीं बैठा। यह बात क्या है, यह बैठता क्यों नहीं?
On the way she told her husband, “The emperor is strange! I asked him to sit on the ridge—he didn’t. I spread a rug—he didn’t. I took him in to sit on the cot—he didn’t. What is this? Why won’t he sit?”
फकीर हंसने लगा। उसने कहा: पागल! सम्राट बैठ कैसे सकता है? हमारी दरी भी उसके योग्य नहीं, खेत की मेंड़ भी उसके योग्य नहीं, हमारी खाट भी उसके योग्य नहीं।
The fakir laughed. “Foolish one! How can an emperor sit? Our rug is not worthy of him, nor our ridge, nor our cot.”
और फिर फकीर हंसने लगा। उसकी पत्नी ने कहा: आप हंसते क्यों हैं? उसने कहा: यही तो सारे मनुष्य के जीवन की कथा है कि हमारा मन कहीं बैठता नहीं, क्योंकि मन है सम्राट। कभी तुम दुकान पर बिठालना चाहते हो, नहीं बैठता है। कभी तुम किसी की देह में बिठाना चाहते हो, नहीं बैठता है। यह तो बैठेगा ही नहीं जब तक परमात्मा न मिले। यह सम्राट है। यह परमात्मा मिले तो ही बैठेगा और परमात्मा मिल जाता है तो ऐसा बैठ जाता है, हिलता ही नहीं, डुलता ही नहीं। सब कंपन खो जाते हैं।
And he laughed again. She asked, “Why do you laugh?” He said, “This is the story of mankind: our mind will not sit anywhere, because the mind is an emperor. You try to seat it in a shop—it refuses. You try to seat it in a body—it will not. It will not sit until God is found. It is a sovereign. Only when God is found does it settle so completely that it never stirs. All trembling vanishes.”
कह रहे हैं पलटू:
चाला जात बसंत, कंत ना घर में आए।
Sings Paltu: “Spring is slipping away, the Beloved has not entered home.”
अभी वह मालिक न तो तुमने बुलाया, न घर में आया, और ये वसंत के जाने के दिन भी करीब आ गए। यह पागलपन है। यह पागलपन छोड़ो।
You have neither called the Master nor has He entered your house, and the days of spring’s departure draw near. This is madness. Drop this madness.
धृग जीवन है तोर, कंत बिन दिवस गंवाए।
“Fie on your life if days pass without the Beloved.”
और जीवन में अगर कोई भी एक पाप हो सकता है तो यही है कि उस परम प्यारे के बिना कोई जीवन बिताए।
If there is any sin in life, it is only this: to live without that Supreme Beloved.
धृग जीवन है तोर,...
“Fie on your life...”
तेरा जीवन व्यर्थ है, व्यथा, किसी मूल्य का नहीं, निरर्थक। अभागा है तू। क्योंकि और कोई दुर्भाग्य ही नहीं है जगत में--बिना परमात्मा के जीवन बिताना। यह ऐसा ही है जैसे बिना रोशनी का दीया, ऐसा ही। यह ऐसा ही है जैसे कि गरमी में सूख गई सरिता; रेत ही रेत का पाट है, जल की जरा भी धार नहीं है। यह ऐसा ही है जैसे एक मरुस्थल, जहां न कभी वृक्ष उगते, न फूल लगते, न पक्षी गीत गाते; जहां वसंत कभी आता ही नहीं।
Your life is futile, a pain, worthless—ill-fated. There is no other misfortune in the world than living without God. It is a lamp without light. It is a riverbed in summer—sand, sand, and not a thread of water. It is a desert where no trees grow, no flowers bloom, no birds sing—where spring never comes.
परमात्मा के बिना जीवन रस-विहीन है। रसो वै सः! परमात्मा रस-रूप है। उसे बुलाओगे तो रस-लिप्त हो जाओगे। उसके बिना सूखे-सूखे ही रहोगे। उसके बिना आंखें गीली न होंगी, न हृदय गीला होगा। उसके बिना गीत नहीं उठेगा। उसके बिना समाधि नहीं, उसके बिना समाधान नहीं है।
Without God, life is without rasa. Raso vai sah—the Divine is flavor itself. Invite Him and you will be drenched in rasa. Without Him you will remain dry. Without Him your eyes and heart will never moisten. Without Him there is no song, no samadhi, no solution.
और खयाल रखना, यह जो परमात्मा का प्रेम है, यह तुम्हारे सांसारिक प्रेम के विपरीत नहीं है; इससे ऊपर जरूर है, इसके विपरीत नहीं है। यह संसार के प्रेम में भी तुम इसलिए पड़ गए हो कि परमात्मा की तुम्हें तलाश है। टटोल रहे हो। जैसे एक अंधा आदमी अंधेरे कमरे से बाहर निकलना चाहता है तो टटोलता है; हाथ से टटोलता है या लकड़ी से टटोलता है। कभी दीवाल टटोलता है, कभी खिड़की टटोलता है, कभी कुरसी टटोलता है--रास्ता खोज रहा है, दरवाजा खोज रहा है। दरवाजा खोजना चाहता है, इसीलिए टटोलता है।
And remember: love for the Divine does not oppose your worldly love; it transcends it. It is because you are searching for God that you get entangled in worldly love—you are groping. Like a blind man wanting to get out of a dark room—he gropes with hands or a stick. He touches the wall, the window, the chair—he is seeking the door. Because he seeks the door, he gropes.
तुम्हारा जो सांसारिक प्रेम है वह परमात्मा के लिए ही तुम्हारा टटोलना है। कभी स्त्री को टटोलते, कभी पुरुष को टटोलते, कभी पति को, कभी पत्नी को, कभी बेटे को, कभी मित्र को, कभी यहां-वहां--लेकिन तुम टटोल परमात्मा के लिए रहे हो। कभी तुम्हारी टटोलती हुई लकड़ी दीवाल से लगती है तो तुम थोड़ी देर बाद हट जाते हो, क्योंकि यहां तो दीवाल है। कभी कुर्सी से टकराती है तो तुम हट जाते हो, क्योंकि यहां तो कुर्सी है। ऐसे ही धीरे-धीरे सारे संसार में टटोलने के बाद दरवाजा मिलता है।
Your worldly love is just this groping for God. Sometimes you feel a woman, sometimes a man, sometimes husband or wife, sometimes child or friend—yet your stick is searching for the Divine. When the stick hits a wall, you move on: this is a wall. When it strikes a chair, you move on: this is furniture. In just this way, after groping through the world, the door is found.
यह संसार परमात्मा की खोज का ही अंग है।
This world is a part of the search for God.
जमजमा साज का पायल के छनाके की तरह
बेहतर अजसोरसे ताकूसो अजां है साकी।
भक्तों ने कहा है कि अजान की आवाज और शंख की आवाज, इससे भी ज्यादा प्यारी आवाज है संगीत की, प्रेम की, रस की।
“The tinkle of anklets and the jingle of instruments— sweeter than any azan or temple conch, O cupbearer.”
Devotees have said: sweeter than the rote call of prayer or the conch is music—love—rasa.
जमजमा साज का पायल के छनाके की तरह।
वह जो पायल की झनकार है, उसमें जो संगीत है, वह कहीं ज्यादा मूल्यवान है अजान, रूखी-सूखी अजान से। वह जो पायल की छन-छन है, वह कहीं ज्यादा रस-सिक्त है, ज्यादा जीवंत है मंदिर के शंख की सूखी-साखी आवाज के मुकाबले। क्यों? क्योंकि मंदिर के शंख की आवाज जीवन-रहित है। और अजान भी जीवन-रहित है।
The jingle of anklets, the music within—that is far more soaked in nectar than the dry call to prayer or the hollow blare of the conch. Why? The conch’s sound is lifeless; the azan too can be lifeless.
तुम इस जीवन में जो खोज रहे हो, तुमने अपने बेटे को जिस नजर से देखा है, या अपनी बेटी को, या अपने भाई को, या अपनी प्रेयसी को--तुमने जिस प्रेम की नजर से अपनी प्रेयसी को देखा है वही नजर काम आएगी। उसमें ही असली बात छिपी है।
What you seek in this life—the way you look upon your child, your daughter, your brother, your beloved—hold on to that gaze. That loving gaze contains the essential secret.
ऐसा समझो कि एक मंदिर में तुम खड़े हो और आग लग जाए और तुम्हारा बेटा अभी मंदिर में है तो तुम मूर्ति बचाओगे कृष्ण की कि अपने बेटे को बचाओगे? मूर्ति-वूर्ति को तुम छोड़ जाओगे, भाग जाओगे, बेटे को लेकर बाहर निकल जाओगे। पता चल जाएगा वहां कि असलियत कहां थी। मूर्ति में इतना कोई लगाव थोड़े ही था। मूर्ति तो मूर्ति थी। बेटा असली था। वहां प्रेम है। वहां असली संगीत है प्रेम का। भक्त कहते हैं, इसी प्रेम के संगीत को ऊपर उठाना है। इसी को ऊर्ध्वगामी करना है। इसी को परमात्मा की तरफ लगाना है। शंखों की आवाज से काम नहीं होगा। हृदय की आवाज! अजान से काम नहीं होगा--यह जो प्रेम का तुम्हारे भीतर छोटा सा झरना है, इसी को बहाना है। यही बह-बह कर किसी दिन सागर तक पहुंचेगा।
Imagine you are in a temple and it catches fire; your son is inside. Will you save Krishna’s statue or your child? You will drop the idol and run out with your son. There it becomes clear where the reality was. The idol held no such attachment. The child was real; there was love. The true music of love is there. The devotees say: raise that music higher—let it ascend. Aim it toward God. Conches will not help; the heart’s voice alone. Not the azan—it is the little spring of love within you that must be allowed to flow. Flowing, it will one day reach the ocean.
धृग जीवन है तोर, कंत बिन दिवस गंवाए।
“Fie on your life if days pass without the Beloved.
गर्व गुमानी नारि फिरै, जोवन की माती।
The proud, vain woman struts—the clay of her youth.”
और फिर भी तुम कैसे पागल हो, बड़े अहंकार में अकड़े फिर रहे हो!
And yet—how mad you are, strutting in great ego!
गर्व गुमानी नारि फिरै, जोवन की माती।
The proud, vain woman struts—the clay of her youth.
और अपने यौवन पर बड़े इतरा रहे हो! अपने बल पर, अपनी शक्ति पर, अपने सौंदर्य पर, अपने रूप पर, अपने रंग पर--बड़े अकड़ रहे हो! और तुम्हें यह पता नहीं है: ‘चाला जात बसंत।’ यह तो चला, यह तो जा ही रहा है। यह तो तुम्हें पता ही नहीं चलेगा, सोए-सोए निकल जाएगा। यह कब हाथ से निकल जाएगा, तुम्हें पता नहीं चलेगा। इस पर तुम इतने गर्वाओ मत। इस क्षणभंगुर पर इतने मत अकड़ो।
You swagger in your youth, your strength, your beauty, your color! And you do not see: “Spring is slipping away.” It is going. It will pass in your sleep. You will not even notice when it slips from your hand. Do not be so proud of what is fleeting.
The proud, vain woman struts—the clay of her youth.
गर्व गुमानी नारि फिरै, जोवन की माती।
भक्तों के लिए तो सभी स्त्रियां हैं; पुरुष तो एक परमात्मा है। इसलिए नारी।
For the devotees, all are women; the one Man is God. Hence “woman.”
गर्व गुमानी नारि फिरै, जोवन की माती।
The proud, vain woman struts—the clay of her youth.
तुम अपनी अकड़ में ही--यौवन की, सौंदर्य की अकड़, रूप की अकड़--इसमें ही मदमाते फिर रहे हो। यही शराब पी है, यही नशा तुम पर चढ़ा है।
Intoxicated with the pride of youth and beauty—this is the wine you have drunk; this is your high.
खसम रहा है रूठि, नहीं तू पठवै पाती।
और इस अकड़ की वजह से तुम्हें एक बात दिखाई ही नहीं पड़ रही है कि तुम्हारा असली स्वामी रूठा बैठा है और उसे तुम अभी तक मना भी नहीं पाए। तुम्हारा यह गर्व बाधा बन रहा है। गर्व के कारण तुम परमात्मा को नहीं राजी कर पा रहे हो, मना पा रहे हो। गर्व के कारण तुम परमात्मा को नहीं बुला पा रहे हो। और बुलाओ, तो ही वह आए।
“The Master is sulking, and you don’t even send a letter.”
Because of this pride you do not even see that your true Lord sits offended, and you have not yet appeased Him. Your pride stands in the way. Because of pride you cannot win God’s grace. Because of pride you cannot call Him. Only if you beckon, will He come.
“The Master is sulking, and you don’t even send a letter.”
खसम रहा है रूठि, नहीं तू पठवै पाती।
थोड़ा सोचो तो, तुम परमात्मा को न लुभा पाए तो तुमने जो भी किया बेकार गया। उस प्यारे को लुभा लिया, उसकी आंख तुम्हारी आंख में पड़ गई, उसका हाथ तुम्हारे हाथ में आ गया, तो तुम सफल हुए। एक ही सफलता है, बस एकमात्र सफलता है जीवन में और एक ही धन्यता है--जिस दिन तुम सफल हो जाते हो परमात्मा को अपने भीतर बुलाने में। उसके पहले सब असफलता ही असफलता है। तुम लाख अपने को समझा लो कि धन मेरे पास है, देखो सफल हो गया; कि पद मेरे पास है, कि सफल हो गया। ये धोखे हैं। ये सब धोखे हैं मौत तोड़ देगी। जब वसंत जाएगा तब तुम अचानक पाओगे: सूख गई देह, झर गए हरे पत्ते, फूल अब नहीं खिलते, पक्षी अब डेरा भी नहीं डालते; अब न कोई गीत है, न कोई गान है। सब गया। अब बस मौत से ही पहचान है। इसके पहले कि मौत तुम में घर बना ले, तुम अमृत से संबंध जोड़ लो।
Think a little: if you cannot charm God, all you have done is wasted. If you charm that Beloved—if His eyes meet yours, His hand finds your hand—you have succeeded. There is only one success in life, one blessedness: the day you succeed in inviting God within. Until then all is failure. You may convince yourself: I have wealth—see, I am successful; I have status—see, I am successful. Delusions! Death will break them. When spring has passed, suddenly you will find: the body is dry, the green leaves have fallen, flowers no longer bloom; birds no longer roost; no song, no music. All gone. Only death remains as your companion. Before death settles in your house, form your bond with the Immortal.
गर्व गुमानी नारि फिरै, जोवन की माती।
खसम रहा है रूठि, नहीं तू पठवै पाती।।
लगै न तेरो चित्त, कंत को नाहिं मनावै।
The proud, vain woman struts—the clay of her youth. The Master is sulking, and you don’t even send a letter.
“Your heart won’t settle, you won’t appease the Beloved.”
और तेरा चित्त भी नहीं लग रहा है, यह भी सच है। चित्त लगे भी कैसे, लगे भी तो कैसे लगे? सम्राट बैठेगा तो उसके योग्य आसन चाहिए। और तुम्हारा चित्त भी परमात्मा के पहले कहीं लग नहीं सकता। वहीं बैठता है बस। यह चित्त का पंछी वहीं बैठता है। और कोई जगह नहीं बैठता; इसे और कोई जगह सुहाती नहीं। कभी तुम कहते हो इस ढेर पर बैठ जा--धन का ढेर--मगर यह उसे कचरा है। कभी तुम कहते हो पद पर बैठ जा, यह भी उसके लिए कचरा है। तुम उसे लाख तरह के खिलौने देते हो, लेकिन वह हर खिलौने से ऊब जाता है और एक दिन हर खिलौने को छोड़ देता है। वह कहता है, असली लाओ। और इसलिए चित्त बेचैन है।
And your heart won’t settle—that too is true. How could it? If an emperor is to sit, he must be seated on a worthy throne. Your heart cannot rest anywhere before God; it perches only there. The bird of the heart rests only there; no other place pleases it. You say, “Sit on this heap of money”—to it, that is trash. “Sit on this post”—that too is trash. You offer it a thousand toys; it tires of each and drops them. It says, “Bring me the real.” Hence the heart is restless.
तुम शायद सोचते हो कि चित्त की बेचैनी कोई बीमारी है, तो तुम गलत खयाल में हो। मेरे पास लोग आते हैं, वे कहते हैं कि कुछ ऐसा करें कि हमारा चित्त शांत हो जाए। मैंने कहा, इसी अशांत चित्त में तो थोड़ी आशा है; अगर यह शांत हो गया तो तुम गए। इसका अशांत होना सौभाग्य है। यह अशांत चित्त यही कह रहा है कि यहां तुमने जहां-जहां शांति खोजनी चाही वहां शांति नहीं मिलेगी। और तुम चाहते हो चित्त शांत हो जाए। अगर तुम्हारा चित्त शांत हो जाए तो तुम संसार में ही रह जाओगे। इसलिए चित्त तो शांत होगा ही नहीं--जब तक तुम परमात्मा में प्रवेश न करो। तुम लाख उपाय करो, चित्त शांत नहीं होगा। कैसे होगा? जब तक परम धन न मिले तब तक तुम कैसे चित्त को समझाओगे? चित्त को लगता ही रहता है: मैं भिखारी, निर्धन, भूखा, क्षुधा-पीड़ित, तड़प रहा! और चित्त कंप रहा है। यह चित्त का कंपन तुम्हारा सौभाग्य है, इसे दुर्भाग्य मत समझो। यह कहीं नहीं लगता। क्योंकि यह कहता है: वहां ले चलो जहां मैं लग सकता हूं। और वहां तुम ले नहीं जाते। तुम अपने गर्व में अकड़े बैठे हो। तुम कहते हो, हम तुझे यहीं शांत कर लेंगे; और थोड़ा धन ले ले।
If you think the heart’s restlessness is a disease, you are mistaken. People come to me: “Do something so our heart becomes peaceful.” I say: in this very unrest lies your hope; if it becomes calm now, you are lost. Its unrest is your good fortune. It is telling you: peace is not where you seek it. And you want to pacify it? If it were pacified now, you would remain stuck in the world. Therefore it will not quieten—until you enter the Divine. Try whatever you like; it will not be still. How could it? Without the supreme treasure, how will you convince the heart? It feels: I am a beggar, poor, hungry, tormented; and it trembles. That trembling is your good luck; don’t call it misfortune. It refuses to settle; it says, “Take me where I can rest.” And you do not take it; puffed up with pride you say, “We’ll calm you here—take a little money.”
तुमने चित्त को कोई छोटा बच्चा समझा है, जिसको तुम समझा रहे हो कि चल और आइस्क्रीम ले-ले, यह खिलौना ले-ले, चल बाजार से कुछ मिठाई दिलवा दें! तुम यह सब देते रहोगे और चित्त की बेचैनी न मिटेगी; बेचैनी बढ़ती जाएगी। क्योंकि जैसे-जैसे वसंत बीतने लगेगा वैसे-वैसे चित्त को लगेगा यह तो दिन भी गया, यह अवसर भी खोया जा रहा है। और इन खिलौनों से मैं कब तक उलझा रहूं!
You have taken the heart for a child: “Come, we will buy you ice‑cream, a toy, some sweets!” You keep giving—but the restlessness does not end; it grows. As spring passes, the heart feels: this day too is gone, the chance is slipping away; how long will I fiddle with these toys?
इसलिए जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है वैसे-वैसे चित्त की अशांति बढ़ती है। बच्चे शांत मालूम होते हैं; बूढ़े अशांत हो जाते हैं। बूढ़े का वसंत चला गया, अवसर चला गया और कंत से मिलना न हुआ।
Thus with age, the heart’s unrest increases. Children seem calm; the old become agitated. The old one’s spring is gone, the chance has passed, and the Beloved was never met.
लगै न तेरो चित्त,...
“Your heart won’t settle...”
लग सकता ही नहीं। लगाओ, लाख लगाओ, लग सकता ही नहीं। और यह सौभाग्य है कि चित्त तुम्हारा लगता नहीं; नहीं तो तुमने न मालूम किस कूड़े-करकट की ढेरी में इसको कभी का लगा दिया होता। यह तो चित्त की तुम पर कृपा है कि यह लगता नहीं। न मालूम तुमने कहां उलझा दिया होता, कहां के नकली सिक्के पकड़ लिए होते और जिंदगी भर छाती से लगाए बैठे रहते। मगर चित्त तुम्हें हर जगह से हटा देता है। वह कहता है: अब चलो आगे बढ़ो; यहां नहीं है कुछ, कहीं और खोजें।
It simply cannot. Try all you may. And it is your good fortune that it does not settle; otherwise who knows what rubbish heap you would have stuck it in forever. This is the heart’s grace upon you—that it will not cling. Otherwise you might have clasped counterfeit coins to your chest for life. The heart pushes you on: “Move forward; nothing is here—seek elsewhere.”
चित्त की बेचैनी का अर्थ है कि खोजना कहीं और होगा। यह खोज ठीक जगह नहीं चल रही है। और जैसे ही तुम ठीक जगह खोजने लगोगे, तुम अचानक पाओगे चित्त शांत होने लगा।
The heart’s restlessness means: the search must be elsewhere. This search is not proceeding in the right place. The moment you start seeking in the right place, you will find the heart calming.
लोग कहते हैं कि चित्त शांत हो जाए तो तुम परमात्मा में पहुंच जाओगे। मैं तुमसे कहता हूं: तुम परमात्मा की तरफ पहुंचने लगो तो चित्त शांत हो जाए। लोगों ने तुमसे कहा है कि चित्त को शांत कर लो तो तुम परमात्मा में पहुंच जाओगे। मैं तुमसे यह कहना चाहता हूं कि तुम परमात्मा की तरफ चलने भर लगो और चित्त शांत होने लगेगा। चित्त शांत हो ही नहीं सकता परमात्मा की तरफ चले बिना। उसकी तरफ चलने से ही शीतलता बढ़ती है। उसकी तरफ चलने से ही बेचैनी अपने आप कम होने लगती है। उसकी तरफ चलने से ही भीतर भरोसा आने लगता है कि अब ठीक दिशा मिली, अब घर की तरफ चले।
People say: “If the heart becomes peaceful, you will reach God.” I say: start moving toward God and the heart will grow peaceful. People tell you: “Quiet your mind; then you will reach God.” I tell you: only by moving toward God does peace arise. Without moving toward Him, peace cannot be. In that movement, coolness grows; in that movement, restlessness falls away; confidence arises within: now the direction is right—now the journey is homeward.
लगै न तेरो चित्त, कंत को नाहिं मनावै।
“Your heart won’t settle, you won’t appease the Beloved.”
इधर चित्त भी तेरा नहीं लग रहा है। किसका लग रहा है? तुमने किसी का संसार में चित्त को लगते देखा? जिनके पास बहुत धन है, जिनके पास बहुत पद है--तुम सोचते हो उनका चित्त लग रहा है? वे इतने ही उखड़े हैं जितने तुम उखड़े हो, शायद तुमसे ज्यादा उखड़े हैं। क्योंकि उन्होंने अपना सारा वसंत तो धन को इकट्ठा करने में लगा दिया और चित्त शांत नहीं हुआ है। अब उनकी बेचैनी तुम समझ न सकोगे। वे विक्षिप्त हुए जा रहे हैं। उनको कुछ समझ में नहीं आ रहा है कि अब क्या करें, क्या न करें।
...कंत को नाहिं मनावै।
Your heart is unsettled—whose heart have you seen settled in the world? Those with great riches or high rank—do you think their hearts rest? They are as uprooted as you—perhaps more so. They spent their whole spring collecting wealth and their minds did not quieten. Their restlessness—you cannot imagine it. They are deranged; they do not know what to do.
लेकिन अकड़ के मारे तुम परमात्मा की तरफ भी नहीं जाते हो, चित्त भी बेचैन है। सब तरह की विक्षिप्तता इकट्ठी हो गई है। एक क्षण को रस नहीं है। एक क्षण को सुख की छाया नहीं मिलती। भागे जाते हो, धूप ही धूप, आपा-धापी! महत्वाकांक्षा! और इकट्ठा, और इकट्ठा! इतना कर लिया, उससे कुछ नहीं मिला।
“...you won’t appease the Beloved.”
Yet out of arrogance you do not turn toward God; the heart is restless; all kinds of madness gather. Not a drop of joy. You run and run—heat, hurry, ambition! More and more—this much achieved, and nothing found.
एक मित्र मेरे पास आए। वे कहने लगे कि जब मैं युवा था, तब मैंने तय किया था कि जिस दिन मेरे पास दस लाख रुपये हो जाएंगे उसी दिन सब आपा-धापी छोड़-छाड़ कर शांति से बैठ रहूंगा। बस अब थोड़ी ही देर और है। पांच लाख मेरे पास हो गए हैं।
A friend came to me. He said, “When I was young I decided: the day I have one million, I will drop all this scramble and sit in peace. Only a little while now—half a million is with me.”
गरीब आदमी के घर पैदा हुए, पांच लाख बड़ी बात है उनको इकट्ठा कर लेना, बड़ी मुश्किल से इकट्ठे किए।
Born poor, to gather five lakhs is great. With difficulty he had amassed it.
थोड़ी देर और है, एक दो-चार-पांच साल की बात है, अब पैसा मेरे पास है, पांच को दस करने में कठिनाई न होगी। ये पांच असली कठिन बात थी। अब पांच को दुगना लेना सरल पड़ेगा। बस फिर तो मैं भी संन्यस्त होकर बैठ जाऊंगा।
“A little more—two, four, five years. Now that I have five, ten will be easier; the first five were the hard part. I’ll soon renounce.”
मैंने उनसे पूछा: एक बात तो मुझे कहो। पांच लाख मिले, आधी तो संपत्ति मिल गई जितने तुम चाहते थे। आधा चैन मिला? आधी शांति मिली?
I asked him, “Tell me one thing. You wanted ten; five have come—half the wealth. Has half the peace come?”
वे कहने लगे: शांति! शांति मिलने की पूछते हैं? जो थी थोड़ी बहुत, वह भी चली गई।
He said, “Peace? You ask about peace? Whatever little I had is gone.”
तो मैंने कहा: यह भी तो सोचो कि दस के मिलते-मिलते यह जो थोड़ी बहुत समझ बची है मेरे पास आने की कि तुम यहां तक आ गए, यह भी चली जाएगी। पांच लाख मिलने में जो थोड़ी बहुत शांति थी, वह चली गई। दस लाख मिलते-मिलते तक होश रहेगा? पगला तो न जाओगे?
I said, “Then think: by the time you reach ten, even the little sense that brought you here will be gone. Five lakhs took what peace there was; when you reach ten, will you have any awareness left? Won’t you go mad?”
वे कुछ सोचने लगे और कहा कि आपकी बात ठीक मालूम पड़ती है; सोचता हूं तो ठीक मालूम पड़ती है। इतना पागल मैं पहले नहीं था। जब से ये पांच हो गए हैं तब से सो भी नहीं सकता। दिन-रात गिनती चल रही है। और वह दस का नशा चढ़ा हुआ है।
He pondered and said, “You are right. I am worse off than before. Since I reached five, I can’t sleep. Day and night the counting runs; the intoxication of ten is on me.”
इसलिए भारत में हम धन के नशे को धन-मद कहते हैं; पद के नशे को पद-मद कहते हैं। मद यानी नशा, मदिरा। अंग्रेजी में जो शब्द है मैड, वह संस्कृत के ‘मद’ शब्द से बना है। मद एकमात्र पागलपन है।
In India we call the intoxication of wealth dhan‑mad; that of position pad‑mad—mad means intoxication. The English word “mad” derives from the Sanskrit mad—drunk.
तो मैंने उनसे कहा, अभी तो तुम्हें थोड़ा होश है, चलो तुम यहां आ गए। पांच साल, दस साल बाद जब तुम्हारे पास दस लाख हो जाएंगे--तुम्हें मेरी याद रहेगी? तुम इस तरफ आओगे?
I said, “Now that you still have a bit of sense and you’ve come here—five years, ten years later, when you have ten—will you remember me? Will you come?”
वे कहने लगे, पक्का नहीं कह सकता। हालत मेरी खराब है। सच तो यह है कि दस लाख होने तक मैं बच भी सकूंगा, यह भी मुझे संदेह लगता है। क्योंकि मैं बहुत परेशान हुआ जा रहा हूं।
He said, “I can’t promise. My state is bad. To tell the truth, I doubt I’ll even survive till then—I am getting very disturbed.”
तो फिर मैंने कहा, जब पांच से इतनी मुसीबत हो गई, तो अब इसको दस किसलिए करना चाहते हो! मगर गर्व? वे बोले कि नहीं, एक दफा तय कर लिया था कि दस तो करके रहूंगा, तो करके तो रहूंगा।
“So if five have made such misery, why make them ten?” “Pride!” he said. “I once decided—ten I must and will make—so I will.”
आदमी कभी-कभी ऐसी दिशाओं में भी चलता जाता है जिनमें कुछ भी नहीं पाता; लेकिन एक अहंकार...।
Man goes on even in directions where nothing is found—for ego’s sake.
“Your heart won’t settle, you won’t appease the Beloved.”
लगै न तेरो चित्त, कंत को नाहिं मनावै।
और फिर भी अकड़ कर बस...प्रभु को मनाने की तरफ कोई चेष्टा भी नहीं हो रही।
And still you swagger on; you make no move to please the Lord.
कापर करै सिंगार,...
सुनते हो:
कापर करै सिंगार, फूल की सेज बिछावै।
“You adorn your body, you spread a bed of flowers.”
फिर किसके लिए श्रृंगार करती है? और फिर किसके लिए फूलों की सेज बिछाती है? जब परमात्मा को मनाने का ही, मनाने के लायक भी विनम्रता नहीं है, तो किसके लिए श्रृंगार और किसके लिए फूलों की सेज सजाती है? यह किसके लिए मंदिर बनाती है? यह किसके लिए दीप जलाती है?
कापर करै सिंगार,...
Tell me, for whom is this adornment? For whom do you make a bed of flowers? If there is no humility even fit to appease God, then for whom this adornment, for whom this floral bed? For whom this temple? For whom these lamps?
“You adorn your body, you spread a bed of flowers.”
तुम किसके लिए सज रहे हो? हां, मंदिर जाने के लिए सज रहे हो तो ही तुम्हारे सजने का कोई मूल्य है। प्रभु को रिझाने चले हो तो ही तुम्हारा कोई मूल्य है।
For whom are you dressing up? If you dress to go to the temple, then your adorning has value. If you go to charm the Lord, then it has value.
मैंने सुना है, अकबर ने तानसेन को एक बार कहा कि तुम्हारा संगीत अपूर्व है। मैं सोच भी नहीं सकता कि इससे श्रेष्ठ संगीत कहीं हो सकता है। या कोई इससे श्रेष्ठ संगीत पैदा कर सकेगा। लेकिन एक प्रश्न मेरे मन में बार-बार उठ आता है कि तुमने किसी से सीखा होगा, तुम्हारा कोई गुरु होगा। अगर तुम्हारे गुरु जीवित हों तो एक बार उनका संगीत सुनना चाहता हूं, उन्हें दरबार में बुलाओ।
I have heard: Akbar once said to Tansen, “Your music is unparalleled. I cannot imagine anything higher. But a question returns in me: you must have learned from someone; you have a master. If your guru is alive, I want to hear him—invite him to court.”
तानसेन ने कहा, यह जरा कठिन बात है। गुरु मेरे जीवित हैं, लेकिन उन्हें बुलाना मुश्किल है। वे फकीर आदमी हैं।
फकीर हरिदास उनके गुरु थे।
वे गाते हैं अपनी मौज से, बजाते हैं अपनी मौज से, क्योंकि वे आदमियों के लिए नहीं बजाते और आदमियों के लिए नहीं गाते। वे परमात्मा के लिए गाते और परमात्मा के लिए बजाते हैं। तो जब उनकी मौज होती है तब। और दरबार में तो उनको न लाया जा सकेगा। फरमाइश पर तो वे गाते ही नहीं, गा ही नहीं सकते। वे कहते हैं, परमात्मा करे फरमाइश तब मैं गाता हूं। इसलिए जरा मुश्किल है। आप चलने को राजी न होंगे, उन्हें लाया नहीं जा सकता। और यह भी कुछ पक्का नहीं है कि वे कब गाएं, रोज उनका कुछ बंधा हुआ नियम नहीं है।
प्रार्थना के कहीं बंधे हुए नियम हो सकते हैं! प्रेम के कहीं बंधे हुए नियम हो सकते हैं! प्रेम तो सब नियम तोड़ कर बहता है। प्रेम तो बाढ़ की तरह है--कूल-किनारे सब तोड़ देता है।
Tansen said, “This is difficult. My guru lives, but he cannot be summoned. He is a fakir—Haridas. He sings and plays in his own ecstasy; he does not sing for people—he sings for God. When His mood comes, he sings. He cannot be brought to court. He does not sing on request. He says, ‘If God requests, I sing.’ You will have to go; he cannot be brought. And there is no schedule; prayer has no fixed rules. Love overflows by breaking all banks.
तो कभी वे दो बजे रात उठ आते हैं और गाते रहते हैं, गाते रहते हैं, घंटों बीत जाते हैं, सूरज निकल आता है, दोपहर हो जाती है और मस्त नाचते रहते हैं। और कभी दो-चार दिन सन्नाटा ही रहता है, उनके झोपड़े पर कोई स्वर नहीं उठता। कभी शून्य का नैवेद्य चढ़ाते परमात्मा को, कभी संगीत का चढ़ाते हैं। मगर यह सब अनिश्चित है।
“Sometimes he rises at 2 a.m. and sings on and on—till the sun rises, till noon—and dances in rapture. Sometimes two or four days pass in utter silence—no note from his hut. Sometimes he offers the oblation of silence to God, sometimes of song—but it is all uncertain.
हरिदास स्वतंत्र वृत्ति के हैं; स्वच्छंद हैं; संन्यासी हैं।
“Haridas is free, self‑moved—a sannyasin.”
संन्यासी का अर्थ ही होता है स्वच्छंद, जो अपने भीतर के छंद से जीता हो।
Sannyasin means one who lives by his inner rhythm.
अकबर ने कहा कि तुमने मुझे और लुभा दिया। सुनना तो होगा ही, कुछ भी उपाय हो। तुम पता लगाओ। मैं आधी रात भी चलने को राजी हूं।
Akbar said, “You have tempted me more. I must hear him—find a way. I am willing to go at midnight.”
लेकिन तानसेन ने कहा, एक और आखिरी बात झंझट की है कि अगर कोई पहुंच जाए वे तत्क्षण रुक जाते हैं, चुप हो जाते हैं। तो चोरी से सुनना पड़ेगा। झोपड़े के बाहर छिप कर सुनना पड़ेगा। हम जब उनके विद्यार्थी भी उनके पास थे तो छिप कर ही सुनते थे। हमें सिखाते थे, वह तो ठीक था। लेकिन जब वे खुद अपनी मस्ती में, अपनी रौ में आते थे तो हमें छिप कर सुनना पड़ता था। सामने पहुंच जाओ, वे रुक जाते। बात ही गई।
Tansen added, “One last difficulty: if anyone arrives, he stops at once. We must eavesdrop—listen secretly from outside the hut. Even we, his students, listened to his own singing in hiding. He taught us—that was different. But when he entered his own ecstasy, we listened secretly. If we appeared, he would stop. The thing would be lost.”
तो रात अकबर और तानसेन, दो बजे रात, छिप गए हरिदास के झोपड़े के पास। वे आगरा में यमुना के किनारे रहते थे। तीन बजे रात वह अपूर्व संगीत शुरू हुआ हरिदास का। अकबर डोलने लगा। उसकी आंख से आंसू ही बहे जाते। पांच बजे बंद हुआ संगीत। जब वे लौटने लगे महल की तरफ, तो अकबर बिलकुल चुप रहा, कुछ बोला ही नहीं। यह बात कुछ ऐसी थी कि इसके संबंध में कुछ भी कहना छोटा होगा, ओछा होगा। यह इस जगत का संगीत न था। यह सेज परमात्मा के लिए बिछाई गई थी। यह श्रृंगार परमात्मा के लिए किया गया था। यह तो बात ही अलौकिक थी। यह अपार्थिव थी बात। यह स्वर्ग का संगीत था। इसके संबंध में क्या कहो! कुछ कहने को न था। एक सन्नाटा रहा।
So at two in the night Akbar and Tansen hid near Haridas’s hut, by the Yamuna in Agra. At three, the incomparable music began. Akbar swayed; tears flowed from his eyes. At five it ended. Returning to the palace, Akbar remained silent; nothing could be said—any words would be small. This was not music of this world; a bed had been prepared for the Divine. The adornment was for God—something otherworldly, celestial. What to say? Silence remained.
जब महल आ गया और अकबर उतर कर महल की सीढ़ियां चढ़ने लगा और उसने तानसेन को विदा दी, तब उसने इतना ही कहा: तानसेन, अब तक मैं सोचता था तुम्हारा कोई मुकाबला नहीं है; आज मैं सोचता हूं तुम्हारे गुरु के सामने तुम तो कुछ भी नहीं हो। आज मैं बड़ी बेचैनी में पड़ गया हूं। अब तक सोचता था तुम्हारे सामने कोई भी कुछ नहीं है; आज बड़ी मुश्किल हो गई है। आज तुम्हें देखता हूं तो तुम्हारा संगीत तो साधारण मालूम होता है। तुम्हारे गुरु के सामने तो तुम कोई भी नहीं हो, कुछ भी नहीं हो। तुम्हारा उनसे क्या मुकाबला! अब तक सोचता था तुम्हारा कोई मुकाबला नहीं; अब सोचता हूं तुम्हारा उनसे क्या मुकाबला! इतना फर्क क्यों है? और जो तुम्हारे गुरु के जीवन में हो सका, तुम्हारे जीवन में क्यों नहीं हो पाया?
At the palace steps, as he bid Tansen farewell, Akbar said, “Until today I thought no one could match you; today I think, before your guru you are nothing. I am troubled. Until today I thought no one stood beside you; today I see—you cannot be compared with him. Why such a difference? Why has what arose in your guru not arisen in you?”
तानसेन ने कहा: कठिन नहीं है मामला, सीधा-साफ है। मैं बजाता हूं आपके लिए; मेरे गुरु बजाते हैं परमात्मा के लिए। मैं बजाता हूं कुछ पुरस्कार पाने के लिए। क्षुद्र पुरस्कार--धन, पद, प्रतिष्ठा। मेरे गुरु बजाते हैं अहोभाव से, किसी पुरस्कार को पाने के लिए नहीं। मैं बजाता हूं कुछ पाने के लिए; मेरे गुरु बजाते हैं क्योंकि उन्होंने कुछ पा लिया है। उस पाने से बजना उठता है। मैं तो भिखारी हूं, वे सम्राट हैं।
Tansen said, “It is simple. I play for you; my guru plays for God. I play to gain reward—petty rewards: money, position, fame. My guru plays out of gratitude, seeking nothing. I play to get; he plays because he has gotten. From that fulfillment, song arises. I am a beggar; he is an emperor.”
जिस दिन तुम परमात्मा के लिए श्रृंगार करोगे, उसके लिए फूलों की सेज सजाओगे, उसी दिन तुम्हारे जीवन में आनंद, उसी दिन तुम्हारे जीवन में संगीत, उसी दिन तुम्हारे जीवन में अर्थ...उसके पहले तो सब व्यर्थता है।
The day you adorn yourself for God, the day you spread the flower‑bed for Him—that day joy will enter your life; that day music and meaning will arise. Before that, all is futile.
कापर करै सिंगार, फूल की सेज बिछावै।
“You adorn your body, you spread a bed of flowers.”
और कहते पलटूदास कि लोगों को मैं देखता हूं--बड़ा श्रृंगार कर रहे हैं, बड़ी फूलों की सेज सजा रहे हैं, मकान बना रहे हैं, व्यवस्थाएं जुटा रहे हैं!...किसलिए? किसके लिए?
कापर करै सिंगार, फूल की सेज बिछावै।
Says Paltudās: people adorn themselves, lay out flower‑beds, build houses, arrange comforts—for whom?
किसको रिझाने के लिए यह आयोजन चल रहा है? और यहां हाथ से वसंत निकला जा रहा है।
“For whom is all this display? And spring is slipping from their hands.”
पलटू ऋतु भरि खेलि ले, फिर पछतावै अंत।
क्या सोवै तू बावरी, चाला जात बसंत।।
“Paltu, play through the season—else at the end you will repent.
Why sleep, you mad one? Spring is slipping away.”
पलटू ऋतु भरि खेलि ले,...
“Paltu, play through the season...”
यह जो छोटा सा क्षण मिला है, यह जो जीवन मिला है, इसको रस से मदमत्त, प्रभु के प्रेम में मस्त, खेलि ले, नाच ले, क्रीड़ा कर ले। यह जिसने दिया है उसी के चरणों में समर्पित कर दे।
This small moment—this life—become intoxicated with rasa, drunk with the Beloved’s love; play, dance, sport. Surrender it at the feet of the One who gave it.
पलटू ऋतु भरि खेलि ले, फिर पछतावै अंत।
“Paltu, play through the season; else at the end you will repent.”
नहीं तो मृत्यु के समय पछतावा होगा कि प्रभु ने इतनी बड़ी भेंट दी थी, हमने उसे कुछ भी न लौटाया, हमने कोई उत्तर भी न दिया। और यह आ गई मौत और सब छीन कर ले चली। सूखने लगे फूल सेज के, श्रृंगार कुम्हलाने लगा। यह आई मौत और सब छीन कर ले चली! और जब हम दे सकते थे तब हमने प्रभु को भी देने में आनाकानी की। जो छिन ही जाएगा, जो छिन ही जाना है, उसे क्यों न तुम दान बना लो! और फिर अगर दान ही बनाना हो तो सबसे पहले तो उसी का ध्यान करना चाहिए जिसने दिया है, उसको हम लौटा दें!...तेरी वस्तु गोविंद तुझी को समर्पित। ‘त्वदीयं वस्तु गोविंद, तुभ्यमेव समर्पये।’ और तो किसी को देने का कारण भी नहीं है।
At death you will regret: God gave a great gift; I returned nothing; I gave no answer. Death came and took everything. The flowers on the bed withered; the adornment drooped. Death came and snatched all. When we could have offered, we hesitated to offer to God. What will be snatched anyway—why not turn it into a gift? And if you must give, first remember the One who gave it—return it to Him: “Tvadiyam vastu Govinda, tubhyam eva samarpaye.” It is yours, Govinda; I return it to you. There is no reason to give to any other.
“Sleep is a bride, reverent and blessed, in the arms of the far‑off Lover.
है नींद सुहागिन वंदिनी
परदेशी पी की बांहों में
ओ मेरे सपनों के स्रष्टा
ओे मेरी जागृति के द्रष्टा
क्या ज्ञात नहीं, मेरी सीमित
O maker of my dreams, O witness of my waking, do you not know—my limited practices are bound by your desires?
साधे हैं तेरी चाहों में?
ओ मेरे मोहन परदेशी,
तेरी राधा वल्कल-वेशी
आशा का दीप लिए बैठी है
पल-छिन तेरी राहों में
O my enchanting stranger, your Radha, in bark‑cloth dressed, sits with a lamp of hope at every moment on your path.
इन श्वासों का ताना-बाना
रुक जाए नहीं आना-जाना
युग से पल बीत रहे मेरे
Let the warp and woof of these breaths not halt their coming and going. Ages pass within my moments; I drown in my sighs.
मैं डूब रही हूं आहों में
तेरी पद-रज कुंकुम रौली
तू था तो थी प्रतिदिन होली
तू तो तरु, मैं हूं लता
पुष्प पलती हूं तेरी छांओं में
Your foot‑dust—kumkum and vermilion; when you were there, every day was Holi. You are the tree, I the vine; as a flower I grow in your shade.
ओ मेरे सपनों के स्रष्टा
ओ मेरी जागृति के द्रष्टा
क्या ज्ञात नहीं है, मेरी सीमित
साधे हैं तेरी चाहों में?
है नींद सुहागिन वंदिनी
परदेशी पी की बांहों में।
O maker of my dreams, O witness of my waking, do you not know—my limited practices are bound by your desires?
Sleep—the blessed bride— in the arms of the far‑off Lover.”
वह जो परदेसी पिया है, वह जो परमात्मा है, जो पता नहीं कहां छिपा है, हमारा सारे जीवन का आनंद उसकी बांहों में है। उसके आलिंगन में पड़ कर ही जीवन में संगति, सुरभि, संगीत का जन्म होता है।
That far‑off Lover—the Divine—hidden who knows where—our life’s joy lies in His arms. Only in His embrace are harmony, fragrance, and music born.
संसार में सिर्फ दुख है, दुख यही है कि जो हम खोजते हैं वह वहां नहीं मिलता है। वह वहां नहीं मिलता है, क्योंकि वह वहां नहीं है। हमारी खोज ठीक, हमारी आकांक्षा ठीक, हमारी दिशा भ्रांत है।
The world holds only sorrow—the sorrow that what we seek is not found there. It is not found there because it is not there. Our search is right, our longing is right—our direction is wrong.
लेकिन हम बड़े अकड़े हैं। हम बड़े गर्व से भरे हैं। हम कहते हैं: मैं, और मेरी दिशा कैसे गलत हो सकती है? सिद्ध करके रहूंगा! माना दूसरे हार गए होंगे, और सिकंदर हार गए होंगे; लेकिन मैं सिद्ध करके रहूंगा कि मिलता है।
But we are stiff with pride. We say: I—and my direction—how can it be wrong? I will prove it! Others may have failed—even Alexander failed—but I will prove it can be found.
सारी मनुष्य-जाति की कथा क्या है? जिन्होंने भी बाहर खोजा, अब तक कुछ भी नहीं पाया। जिन्होंने बाहर खोजा, खाली हाथ रहे, खाली हाथ गए। निरपवाद रूप से बाहर खोजने वाले थके, हारे, पराजित हुए। बाहर खोजने वालों में कोई कभी जिन और विजेता नहीं हुआ है। पराजय वहां भाग्य है। पराजय वहां नियति है। एक मनुष्य ने भी कभी बाहर खोज कर यह नहीं कहा कि मुझे मिला। इससे बड़ा और कोई वैज्ञानिक सत्य हो सकता है? निरपवाद।
This is the story of humankind: all who searched outside, found nothing. All who searched outside returned empty‑handed. Without exception, the outward seekers became tired, defeated. Not one has ever proclaimed, “I searched outside and I found.” Could there be a greater scientific fact? Without exception.
किस बात को वैज्ञानिक कहते हो? वैज्ञानिक उस बात को कहते हैं जिसमें कोई अपवाद न हो। जब भी पानी गरम करो, सौ डिग्री पर ही भाप बने; कभी निन्यानबे पर बन जाए, कभी एक सौ एक डिग्री पर बने तो यह फिर विज्ञान का नियम न रहा। अपवाद आ जाए तो नियम टूट गया। सौ डिग्री पर ही बने, फिर चाहे तिब्बत में गरम करो, चाहे चीन में, चाहे मंगोलिया में, कहीं गरम करो, सौ डिग्री पर ही भाप बने--जब ये हजारों प्रयोग करके देख लिए जाते हैं और पाया जाता है हर बार सौ डिग्री पर ही भाप बनता है, तो नियम निर्धारित हो जाता है। निरपवाद है तो नियम बन जाता है।
What do you call scientific? That which admits no exceptions. Boil water, and at 100 degrees it becomes vapor; if sometimes at 99, sometimes at 101, it is no law. When thousands of experiments show: always at 100—it is a law.
लेकिन इससे बड़ी निरपवाद कोई व्यवस्था नहीं है मनुष्य-जाति के इतिहास में। क्योंकि यह प्रयोग अरबों-खरबों लोगों ने किया है कि हम संसार में सुख पा लें--और नहीं मिलता। लेकिन फिर भी हर आदमी इस अहंकार से भरा हुआ पैदा होता है कि औरों को न मिला होगा, मैं निरपवाद, नियम को तोड़ कर बताऊंगा; मैं अपवाद होकर सिद्ध रहूंगा; मैं दिखाऊंगा कि मुझे मिलता है।
There is no greater nonexceptional rule in human history: billions have tried to find happiness in the world—and failed. Yet each person is born full of ego: others did not get it—I'll break the rule; I will be the exception; I will show it can be gotten.
यह एक पहलू है।
That is one side.
दूसरा पहलू यह है कि जिन्होंने भी भीतर खोजा, उन सभी को मिला है। वह भी निरपवाद है। कोई महावीर, कोई मोहम्मद, कोई कृष्ण, कोई क्राइस्ट, कोई रैदास, कोई पलटू, कोई नानक, कोई कबीर--जो भी भीतर गया है, उसे मिला है। ऐसा कभी नहीं हुआ कि कोई भीतर गया हो और उसने कहा हो, मुझे नहीं मिला। यह दूसरा पहलू है उसी नियम का। यह तो दोनों तरफ से कसौटी हो चुकी है इस नियम की कि भीतर ही मिलता है, बाहर नहीं मिलता। लेकिन फिर भी आदमी का अहंकार अपूर्व रूप से अंधा है। वह कहता है, किसी को अब तक न मिला होगा, मैं एक कोशिश करके और देख लूं।
The other side: all who searched within found. Without exception: some Mahavira, some Mohammed, some Krishna, some Christ, some Raidas, Paltu, Nanak, Kabir—whoever went inward found. It has never happened that someone went within and said, “I did not find.” Thus the rule is tested both ways: within it is found; without, it is not. Yet man’s ego is astonishingly blind. He thinks: though no one yet has found, let me try once more.
असंभव कोशिश हार ही जाती है। फिर हमारे हाथ में केवल अभिनय रह जाता है। सत्य तो हाथ में नहीं आता। संसार अभिनय है। फिर हम दिखावा करने लगते हैं जब नहीं मिलता। हंसी तो आती नहीं असली, तो फिर हम झूठी मुस्कुराहट अपने ओंठों पर चिपका लेते हैं। मन को समझाना तो होगा ही न! तो हम झूठी खुशियां, झूठे उत्सव मनाते रहते हैं। भीतर जलती रहती है आग और बाहर हम शीतलता दिखलाते रहते हैं। भीतर आंसुओं के ढेर लगे रहते हैं और बाहर हम हंसते चले जाते हैं।
The impossible attempt fails. Then only acting remains. Truth does not come to hand. The world becomes a stage. We pretend when we do not get it. The real laughter does not arise, so we paste a false smile on our lips. We have to console the mind somehow. We celebrate false joys, false festivals. Inside, the fire keeps burning; outside we feign coolness. Within, heaps of tears; outside, we laugh.
तुम जरा लोगों का हंसना देखो--कैसा खाली, कैसा रिक्त, कैसा निर्जीव! तुम जरा लोगों की आंखों में झांको। दिखलाने की कोशिश वे यही करते हैं कि सब ठीक है! कुछ भी ठीक नहीं है। भीतर सिर्फ मौत आ रही है और वसंत जा रहा है और उनके पैर डगमगा रहे हैं, लेकिन किसी तरह अपने को सम्हाल कर खड़े हुए हैं, किसी को दिखने नहीं देते कि हमारे पैर डगमगा रहे हैं।
Watch people’s laughter—how empty, hollow, lifeless. Look into their eyes. They try to show: “All is fine!” Nothing is fine. Inside, only death is approaching; spring is departing; their legs tremble, but they somehow stand, hiding their trembling.
अभिनय करो
प्रणय का अभिनय करो
अभी नहीं बंद करो
एक बार, दो बार, तीन बार, नहीं-नहीं
नित्य ही अभिनय करो
नित्य ही अभिनय करो
“Act—act out love! Do not stop yet. Once, twice, thrice—no, no, act every day, act every day.
बहुत भला लगता है
सांसों पर सरगम सा चलता है
क्या बुरा है यदि ऐसे ही
प्राणों को छला जाए,
यूं ही सहज सरल
जीवन-क्रम चलता चला जाए?
It looks so nice, like a raga running along the breath. What harm if like this we cheat our very life, and thus the simple, easy routine keeps moving on?”
मगर क्या खाक सहज है यहां? क्या सरल है? फिर धीरे-धीरे अभिनय की श्रृंखला ही रह जाती है--बताते रहो जो नहीं है; भीतर निर्धन रहो, बाहर धन दिखलाते रहो; भीतर अज्ञानी रहो, बाहर ज्ञान दिखलाते रहो। भीतर संताप और बाहर दिखलाते रहो कि सब ठीक है, तुम बड़े प्रसन्न हो। ऐसा यह जगत अभिनय से भरा है। और इससे बड़ा खतरा होता है। कम से कम छोटे बच्चों को तो बड़ा धोखा हो जाता है। बच्चों को ही धोखा होता है। फिर बच्चे बड़े उम्र के भी हुए तो भी कुछ फर्क नहीं पड़ता। बच्चों को ही धोखा होता है। धोखा ही बच्चों को हो सकता है। तुमको भी धोखा होता है कि सब लोग इतने प्रसन्न चले जा रहे हैं; देखो कितने लोग आनंदित हैं, मैं ही एक दुखी!
What is simple here? What is easy? Slowly only a chain of acting remains—display what is not; be poor within, display wealth without; be ignorant within, display knowledge outside. Within, torment—outside, “All is well; I am very happy.” This world is full of acting. And a danger arises. At least children are deceived. Even when children grow old, it makes no difference—only children can be deceived. You too are deceived: “Everyone seems so happy; look how people rejoice; only I am unhappy!”
यह हरेक का अनुभव है। प्रत्येक ऐसा ही सोचता है कि मैं ही अकेला दुखी, हे प्रभु, मुझे ही क्यों दुखी बनाया है? सारी दुनिया इतनी खुश मालूम हो रही है, रंगरेलियां चल रही हैं, लोग हाथों में हाथ डाले जा रहे हैं; गीत गा रहे हैं, नाच रहे। सारी दुनिया इतनी प्रसन्न है, मैं ही क्यों दुखी हूं?
This is everyone’s experience: “Why am I alone unhappy? O Lord, why only me?” The world looks so joyous—people walk hand in hand, singing and dancing. Everyone seems happy—why am I unhappy?
यह सभी का भीतरी अनुभव है कि मैं ही क्यों दुखी हूं। लेकिन दूसरे तो प्रसन्न दिखाई पड़ते हैं, तो ऐसा लगता है कोई अन्याय किया गया है तुम्हारे साथ। यहां कोई भी प्रसन्न नहीं है। यहां जितने तुम दुखी हो उतने ही सभी दुखी हैं। यहां ऊपर-ऊपर के भेद होंगे, भीतर की दुख की ढेरियां उतनी की उतनी हैं, कोई अंतर नहीं है।
But no one is happy here. As much as you suffer, so does everyone else. Outward differences may be there; inward heaps of sorrow are the same.
मैंने एक कहानी सुनी है कि एक आदमी निरंतर रोता था जाकर मस्जिद में कि हे प्रभु, मुझे इतना दुखी क्यों बनाया? आखिर मैंने तेरा क्या बिगाड़ा है? यह अन्याय हो रहा है। और मैं तो सुनता था: तू बड़ा न्यायी है, रहीम है, रहमान है, कृपालु है, महाकरुणावान है! मगर सब धोखे की बातें हैं। मुझे इतना दुख क्यों दिया है? सब मजे में हैं। सब आनंद कर रहे हैं। मैं ही दुख में सड़ा जा रहा हूं। कुछ कृपा कर! अगर सुख न दे सके तो कम से कम इतना तो कर कि किसी और का दुख मुझे दे दे, यह मेरा दुख किसी और को दे दो। इतना तो कर!
A story: a man would weep in the mosque, “O Lord, why have you made me so unhappy? What harm have I done? This is injustice. I have heard You are just, compassionate, merciful—but all false. Why so much sorrow? Everyone else is enjoying; only I rot in misery. If You cannot give me joy, at least exchange my sorrow with someone else’s; give mine to another, give me theirs.”
उसने एक रात सपना देखा कि कोई आवाज आकाश से कह रही है कि सब लोग अपने-अपने दुख लेकर मस्जिद पहुंच जाएं। वह तो बड़ी जल्दी तैयार हो गया। उसने जल्दी से अपना दुख बांधा, पोटली उठाई, भागा मस्जिद की तरफ। खुद भी भागा, उसने देखा, बड़ा हैरान हुआ कि पूरे गांव के लोग अपनी-अपनी पोटलियां लिए जा रहे हैं। वह तो सोचता था जिनके जीवन में कोई भी दुख नहीं है...राजा भी भागा जा रहा है! वजीर भी भागे जा रहे हैं। नेता भी भागे जा रहे हैं, पंडित-पुरोहित भी भागे जा रहे हैं! उसने मौलवी को भी देखा, वह भी अपना गट्ठर लिए चला जा रहा है। सबके गट्ठर हैं। और एक और बात हैरानी की मालूम हुई: किसी के पास छोटी-मोटी पोटली नहीं। क्योंकि वह सोचने लगा कि किससे बदलना है अगर बदलने का मौका आ जाए। मगर सब बड़ी-बड़ी पोटलियां लिए हुए हैं। ये तो पोटलियां कभी दिखाई भी नहीं पड़ी थीं उसको। अभिनय चलता है। मस्जिद में पहुंच गए। बड़ा उत्तेजित! सारे लोग उत्तेजित हैं कि कुछ होने वाला है। और फिर एक आवाज हुई कि सब लोग मस्जिद की खूंटियों पर अपनी-अपनी पोटलियां टांग दें। सबने जल्दी से टांग दीं। सभी छुटकारा पाना चाहते हैं। और फिर एक आवाज हुई कि अब जिसको जिसकी पोटली चुननी हो चुन लें, बदल लें। और वह आदमी भागा और सारे लोग भागे। मगर चकित होने की बात तो यह थी कि उस आदमी ने भाग कर अपनी पोटली फिर से उठा ली, कि कोई दूसरा न उठा ले। और यही हालत सबकी थी--सबने अपनी-अपनी उठा ली।
He dreamt a voice from the sky: “Let everyone bring their sorrows to the mosque.” He hurried, tied his bundle of woes, and ran. He was astonished: the whole village brought their bundles. He had thought some had none—yet kings, ministers, leaders, priests—all trudged with bundles. And another surprise: no one had a small pouch; everyone had a big bundle. He began to wonder with whom to exchange. These bundles he had never seen—because the acting was on.
In the mosque a voice said, “Hang your bundles on the pegs.” All hung them up—eager to be rid. Then the voice: “Now choose whichever bundle you want.” He ran—and everyone ran. But to his astonishment, he grabbed his own bundle lest someone else take it. And so did everyone—each took his own.
वह बड़ा हैरान हुआ, लेकिन अब बात उसके खयाल में आ गई। उसने अपनी क्यों उठाई? सोचा कि अपने दुख कम से कम परिचित तो हैं; दूसरे का बड़ा पोटला है और पता नहीं, इसके भीतर क्या हो! अपने दुख कम से कम जाने-माने तो हैं, उनके साथ जीते तो रहे हैं जिंदगी भर, धीरे-धीरे अभ्यस्त भी हो गए हैं। और अब धीरे-धीरे उतना उनसे दुख भी नहीं होता।
कांटा गड़ता ही रहा हो, गड़ता ही रहा हो, गड़ता रहा हो तो धीरे-धीरे चमड़ी भी मजबूत हो जाती है; उस जगह कांटा गड़ते-गड़ते-गड़ते, फिर चमड़ी में उतना दर्द भी नहीं होता। सिरदर्द जिंदगी भर होता ही रहा तो धीरे-धीरे आदमी भूल ही जाता है; सिरदर्द और सिर में कोई फर्क ही नहीं रह जाता। एक अभ्यास हो जाता है।
और तब उसे समझ में आया कि सबने अपने-अपने उठा लिए; सब डर गए हैं कि कहीं दूसरे का न उठाना पड़े; पता नहीं दूसरे की अपरिचित पोटली, भीतर कौन से सांप-बिच्छू समाए हों! प्रत्येक ने अपनी-अपनी पोटलियां उठा लीं और सब बड़े खुश हैं कि अपनी पोटली वापस मिल गई। और सब अपने घर की तरफ भागे जा रहे हैं। सुबह जब उसकी नींद खुली, तब उसे सच्चाई समझ में आई: ऐसा ही है।
He was surprised, but understanding dawned. Why did he pick his own? “At least I know my sorrows; the other’s bundle looks big—and who knows what snakes and scorpions are inside!” Each, frightened, grabbed his own and ran home happy that he got it back. In the morning he understood the truth: so it is.
यहां सब दुखी हैं। मगर एक अभिनय चल रहा है।
Everyone is miserable—only acting prevails.
इस अभिनय से जो जाग गया उसके जीवन में ही संन्यास का जन्म होता है। अभिनय से जाग जाना संन्यास है।
मुझसे लोग पूछते हैं: आपके संन्यास की परिभाषा क्या? मैं कहता हूं: अभिनय से जाग जाना संन्यास है। अब और अभिनय न करेंगे। अब और धोखा न देंगे। अब जीवन की सच्चाइयां परखेंगे। उन्हीं परखों से धीरे-धीरे तुम परम सत्य की तरफ संलग्न हो जाते हो।
To awaken from acting—that is the birth of sannyas. People ask me, “What is your definition of sannyas?” I say: waking from acting is sannyas. No more acting. No more deceit. We will examine life’s truths. From such examination, you are slowly linked to the Supreme Truth.
ज्यौं-ज्यौं सूखै ताल है, त्यौं-त्यौं मीन मलीन।
“As the pond dries, the fish grows miserable.”
वसंत बीतने लगा। अब तालाब सूखने लगा--जीवन का तालाब। समय की धारा धीरे-धीरे सूखने लगी, आदमी बूढ़ा होने लगा।
ज्यौं-ज्यौं सूखै ताल है, त्यौं-त्यौं मीन मलीन।
Spring is passing. The pond of life is drying. Time’s stream is ebbing; man grows old.
स्वभावतः वह जो मछली उस सागर के पानी में रहती थी, तालाब में रहती थी, अब तालाब तो सूखने लगा, वह मछली बड़ी दुखी होने लगी। इसलिए बूढ़ा आदमी दुखी होने लगता है।
“As the pond dries, the fish grows miserable.”
Naturally, the fish that lived in the water is unhappy as the pond dries. Hence the old are sad.
तुम किसी बच्चे को शायद ही दुखी पाओ; तुम किसी बूढ़े को शायद ही सुखी पाओ। अगर बच्चा दुखी मिल जाए, तो समझना कि पिछले जन्मों की कमाई है। और अगर बूढ़ा सुखी मिल जाए, तो समझना इस जन्म की कमाई है। नहीं तो बच्चे सुखी होते हैं, क्योंकि बेहोश हैं; होश नहीं अभी तो दुख का पता क्या! अभी सीखा नहीं, अभी जीवन का कोई अनुभव नहीं। अभी जिंदगी के बाजार में गए नहीं, लुटे नहीं। अभी लुटेरे तैयारी कर रहे हैं; वे भी तैयार हो रहे हैं कि लुटने की तैयारी हो जाए।
You rarely find a sad child; you rarely find a happy old man. If a child is sad, it is past‑life earnings. If an old man is joyous, it is this life’s attainment. Otherwise children are happy—unconscious; they haven’t learned sorrow; no experience yet. They haven’t entered the marketplace, not been robbed—though the robbers are ready.
और बूढ़े को तुम दुखी ही पाओगे क्योंकि लुट गया--बाजार में लूट लिया गया; कुछ नहीं बचा हाथ में। अगर बूढ़ा प्रसन्न मिल जाए, आनंदित मिल जाए तो समझना संत है। और बच्चा अगर दुखी मिल जाए तो समझना कि संत है। क्योंकि बच्चे के दुख का एक ही मतलब हो सकता है कि पिछले जन्मों का अनुभव नहीं भूला। और बूढ़े के सुख का एक ही मतलब हो सकता है कि परमात्मा से संबंध जुड़ गया।
The old you will find sad—robbed in the market; nothing remains. If an old person is blissful, know he is a saint. If a child is sad, know he is a saint—he remembers past births. If an old man is happy, he has found God.
ज्यौं-ज्यौं सूखै ताल है, त्यौं-त्यौं मीन मलीन।
मछली बड़ी दुखी हो रही है, तालाब सूखने लगा।
“As the pond dries, the fish grows miserable.
त्यौं-त्यौं मीन मलीन, जेठ में सूख्यो पानी।
और वह मौत आने लगी ज्येष्ठ जैसी। ज्येष्ठ का महीना आने लगा। घबड़ाहट बढ़ने लगी। तालाब का जल उड़ने लगा, वाष्पीभूत होने लगा। अभी था, रोज-रोज नहीं होने लगा। ऐसे ही तो उम्र एक दिन उड़ जाती है; पता भी नहीं चलता कब हाथ से निकल गई।
त्यौं-त्यौं मीन मलीन, जेठ में सूख्यो पानी।
When the Jyeshtha heat arrives, the water is gone.
तीनों पन गए बीति, भजन का मरम न जानी।।
बचपन बीता, जवानी बीती, अब यह बुढ़ापा भी बीतने लगा, या आखिरी जल की धार भी उड़ने लगी। अब मीन के मरने का क्षण आने लगा।
तीनों पन गए बीति, भजन का मरम न जानी।
और जीवन में जानने योग्य बस एक ही बात थी--‘भजन का मरम’--भक्ति का अर्थ; भक्ति का अनुभव। क्योंकि मर्म जानने का और कोई उपाय नहीं है--मर्म जानना हो तो अनुभव में उतरना पड़े, भाव में उतरना पड़े। भक्ति तो शुद्ध अनुभव की बात है।...तो जीवन बीत गया और भजन आया नहीं। वसंत चला गया और तुम सोए रहे।
क्या सोवै तू बावरी, चाला जात बसंत।
Childhood went, youth went, and now old age too passes—yet the secret of bhajan is unknown.”
चाला जात बसंत, कंत ना घर में आए।।
भजन का अर्थ है: कंत का आगमन शुरू हुआ, प्रार्थना उठने लगी, अर्चना जगने लगी। उपासना होने लगी धीरे-धीरे। अब संसार का ही रटन नहीं होता मन में, अब प्रभु की भी याद आने लगी; जिक्र शुरू हुआ; याददाश्त शुरू हुई; सुरति उठी।
तीनों पन गए बीति, भजन का मरम न जानी।
कंवल गए कुम्हिलाय, हंस ने किया पयाना।
और इंद्रियों के कमल--आंखें, कान--सब कुम्हलाने लगे। वे इंद्रियां, जिनको तुमने अब तक जीवन जाना था, वे कुम्हलाने लगीं।
The lotus‑senses—eyes, ears—wither. The very faculties you took for life grow dim.
कंवल गए कुम्हिलाए, हंस ने किया पयाना।
और अब हंस के उड़ने का क्षण आने लगा। यह जीव अब जाएगा--पता नहीं कहां, किस अंधकार में, किस लोक में! इसके जाने के लिए कोई तैयारी न की, क्योंकि भजन का मरम ही न जाना। भजन को जान लेते तो आगे की तैयारी हो जाती। मृत्यु के बाद की तैयारी भजन से ही होती है। प्रभु को याद किया होता, प्रभु से संबंध जुड़ जाता, तो मृत्यु में गुजरने की पीड़ा ही न झेलनी पड़ती। अमृत से जो जुड़ गया, फिर वह मरता नहीं। शरीर तो शांत हो जाता है, लेकिन अमृत से जुड़ गए व्यक्ति को मृत्यु की कोई पीड़ा नहीं होती।
“The lotuses have withered, the swan prepares to fly.”
The swan of life will go—into what darkness, what realm, who knows? You made no preparation, because you never learned the secret of bhajan. Had you learned, you would be ready for what comes after death. One joined to the Immortal does not die. The body goes still, but one linked to nectar feels no sting of death.
कंवल गए कुम्हिलाय, हंस ने किया पयाना।
और हम क्या कर रहे हैं? हमें हंस की तो बिलकुल फिकर नहीं है। जो आज खिले और कल कुम्हला जाएंगे, इन कमलों की हम बड़ी फिकर कर रहे हैं। तुम्हें अपनी तो फिकर नहीं है; लेकिन देह, रंग-रूप, इसकी तुम बड़ी चिंता कर रहे हो। आंखों में काजल लगा रहे हो। ओंठों पर लिपिस्टिक लगा रहे हो, चेहरों पर रंग-रोगन पोत रहे हो। शरीर को सुंदर बनाने की हर तरह की चेष्टा कर रहे हो। हर तरह की चेष्टा चल रही है। हंस की कोई चिंता नहीं है। वह जो भीतर छिपा हंस है, जो आज नहीं कल उड़ जाएगा उसकी कोई चिंता नहीं है और यह सब देह, इसकी सब सजावटें, काजल और लिपिस्टिक और पावडर और देह और वस्त्र, रंग-रूप, सब पड़ा रह जाएगा--इस पर तुम सारा जीवन लगा रहे हो। सार की चिंता नहीं, असार के साथ जीवन व्यय कर रहे हो।
“The lotuses have withered, the swan prepares to fly.”
And what are we doing? We have no concern for the swan. We worry about the lotuses that bloom today and wilt tomorrow. You have no concern for yourself, but are anxious about body, color, form. You apply kohl to the eyes, lipstick to the lips, paint to the face—make every effort to beautify the body. But the swan within—the one that will fly—no concern. Body, powders, garments, cosmetics—all will be left behind, yet you spend your life on them. You neglect the essential and waste life on the nonessential.
कंवल गए कुम्हिलाय, हंस ने किया पयाना।
मीन लिया कोऊ मारि,...
“The lotuses have withered, the swan prepares to fly.
Some fisher will catch the fish...”
और आज नहीं कल, मौत का जाल आएगा--कोई भी तो नहीं पहचानता मौत कौन है।
इसलिए कहते हैं पलटू: ‘मीन लिया कोऊ मारि...।’ कौन मार जाएगा, पता नहीं। कौन जाल फेंक देगा? कौन फांस लेगा? यह मौत कौन है, किसी को पता नहीं।
हम तो जीवन के रंग में ऐसे रंगे रहते हैं कि मौत का विचार ही कौन करता है!
मीन लिया कोऊ मारि, ठांय ढेला चिहराना।
Sooner or later, death’s net will come—who knows by whom.
और जो कभी तालाब हुआ करता था, अब सिर्फ मिट्टी के ढेले पड़े रह गए, सब सूख गया। फटी-पुरानी दरारें पड़ी मिट्टी रह गई।
“...some fisher will catch the fish; only clods will remain in the cracked bed.”
What was once a pond becomes baked earth; cracks, dry clods.
...ठांय ढेला चिहराना।
जिसको तुमने घर समझा था, जिसको तुमने सब समझा था, वह जल तो उड़ गया। मछलियों को कोई मार कर ले गया। हंस ने प्रयाण कर दिया। अब वहां जल के नाम पर एक सूखी तलैया रह गई है, जो कभी तलैया थी। और जमीन ढेले रह गए--वे भी तिरके हुए, फटे हुए, दरारें पड़ीं।
The water you took for home is gone. The fish were slain and taken. The swan has flown. Only a dry basin remains. And the ground is clods—split, cracked.
ऐसी ही तो एक दिन देह पड़ी रह जाती है--मिट्टी का ढेला! डस्ट अनटू डस्ट। मिट्टी में मिट्टी गिर जाती है।
Thus one day the body will remain—clods of dust. Dust unto dust.
मीन लिया कोऊ मारि, ठांय ढेला चिहराना।
ऐसी मानुष-देह, वृथा में जात अनारी।
और यह जो मनुष्य की देह है, इसे तुम पागलों की तरह, मूढ़ों की तरह व्यर्थ ही गंवाए दे रहे हो। इसके पहले कि देह चली जाए व्यर्थ, तुम देह का सेतु बना लो, इस देह की सीढ़ी बना लो! इस देह की सीढ़ी पर चढ़ जाओ और परमात्मा से संबंध जोड़ लो।
“...some fisher will catch the fish; only clods will remain.
Such is the human body—and you waste it like a fool.
Forgetful of your pledge, you yourself have ruined your work.”
ऐसी मानुष-देह, वृथा में जात अनारी।
भूला कौल-करार, आपसे काम बिगारी।।
यह बड़ा महत्वपूर्ण वचन है: ‘भूला कौल-करार,...।’ पलटू यह कह रहे हैं कि परमात्मा से वचन देकर आया था कि याद रखूंगा तुम्हें और भूल ही गया सब आश्वासन। भूला कौल-करार! यहां आकर भूल ही गए। याद भी नहीं करते। जहां से आए हो वहां की याद भी नहीं करते। जो वचन दे आए हो उसकी याद भी नहीं करते। उस कौल को, उस करार को पूरा करने की कोई चेष्टा भी नहीं है। चेष्टा तो दूर याद ही नहीं रखी।
A vital utterance: “You forgot your pledge...” Paltu says: you came after giving a word to God that you would remember Him—and you forgot it. You forgot all vows. You forgot the promise. You do not even remember from where you came; you do not remember what you pledged. There is no effort to fulfill it—not even remembrance.
वचन दिया था, उसे भंग मत करो। यह बात बड़ी महत्वपूर्ण है। प्रत्येक व्यक्ति जब परमात्मा के मूलस्रोत से आता है तो इसी आश्वासन को देकर, इसी आश्वासन से भरा आता है कि मैं भटकूंगा नहीं; मैं संसार से अछूता लौट आऊंगा। यही तो कबीर ने कहा: ‘ज्यों की त्यों धरि दीन्हीं चदरिया, खूब जतन से ओढ़ी रे कबीरा।’ कबीर ने ‘कौल-करार’ याद रखा, उलझे नहीं। गुजर गए संसार से। यह काजल की कोठरी है। मगर अछूते गुजर गए। अपनी आंतरिक शुभ्रता को कायम रखते हुए गुजर गए। ज्यों की त्यों धरि दीन्हीं चदरिया!
Do not break your vow. Everyone, when coming from the Source, is filled with this assurance: I will not be lost; I will return untouched. That is what Kabir means: “Jyon ki tyon dhar dinhi chadariya—carefully I kept this cloth.” He remembered the vow. He passed through the world untouched. This is a house of soot, yet he went through unstained—keeping his inner whiteness intact.
करार याद भी नहीं है। हमें याद ही कुछ नहीं है। हम कहां से आए, यह याद नहीं है; हम कहां जा रहे हैं, यह याद नहीं है।
We do not remember. We don’t know from where we came, nor where we go.
धर्म का इतना ही अर्थ होता है कि तुम्हें तुम्हारे जीवन के आश्वासनों का, वचनों का स्मरण दिलाया जाए।
Religion means only this: to remind you of the vows of your own life.
भूला कौल-करार, आपसे काम बिगारी।
“Forgetful of your pledge, you yourself have spoiled your work.
पलटू बरस औ मास दिन, पहर घड़ी पल छीन।
ज्यौं-ज्यौं सूखे ताल है, त्यौं-त्यौं मीन मलीन।।
Paltu: years and months and days, watches, hours, moments slip away.
As the pond dries, the fish grows miserable.”
और देख, रोज-रोज दिन बीतने लगे--बरस और मास दिन; पहर घड़ी पल छीन--एक-एक क्षण बीता जाता, यह गागर रीती जाती है। जल्दी ही खाली शून्य रह जाएगा।
ज्यौं-ज्यौं सूखे ताल है, त्यौं-त्यौं मीन मलीन।
See—each day passes—years and months and days; watches, hours, moments are stolen. The pitcher empties. Soon there will be only emptiness.
“As the pond dries, the fish grows miserable.”
अब कुछ कर, इसके पहले कि अवसर बिलकुल ही चला जाए।
Do something before the chance is gone.
पलटू ऋतु भरि खेलि ले, फिर पछतावै अंत।
क्या सोवै तू बावरी, चाला जात बसंत।।
“Paltu, play through the season; else you will repent at the end.
Why sleep, you mad one? Spring is slipping away.”
पिय को खोजन मैं चली, आपुई गई हिराय।
“I set out to search for the Beloved—and I myself was lost.
I myself was lost—who now will carry the message?”
आपुई गई हिराय, कवन अब कहै संदेसा।।
यह तो पलटू ने तुम्हारी दशा कही इन दो पदों में। एक में कि यह वसंत सदा न रुकेगा, उपयोग करना हो तो कर लो; गीत बनाना हो तो बना लो; नाचना हो तो नाच लो। और अगर नाचो तो और किसी के सामने मत नाचना, प्रभु के सामने नाच लेना। अगर कुछ घर बनाना हो तो प्रभु के हृदय में बना लो। ये दो पद तुमसे कहे। यह भी कहा कि कल पर मत टालते जाना क्योंकि ताल रोज सूखता जा रहा है। और कब मछुआ आएगा मौत का और मछली को मार लेगा, तुम्हें पता भी नहीं चलेगा। फंस गए जाल में, फिर कुछ भी न होगा। फिर पछताए होत का, जब चिड़िया चुग गई खेत।
In these two songs Paltu has said your condition. One: spring will not stay forever; if you would make a song, make it now; if you would dance, dance now—and dance not before others, but before God. If you would build a house, build it in God’s heart. Do not postpone to tomorrow; the pond dries daily. Who knows when death’s fisherman will cast the net—once caught, nothing can be done. Later is always too late.
यह तीसरा पद अपने संबंध में कहते हैं:
This third song he speaks of himself:
पिय को खोजन मैं चली, आपुई गई हिराय।
और कहते हैं कि एक अनूठी बात भी तुम्हें कह दें: मैं खोजने चला लेकिन खोजते-खोजते मैं खो गया। यह प्रेम की आखिरी घड़ी है। क्योंकि परमात्मा और तुम एक साथ नहीं हो सकते। एक ही हो सकता है, दो नहीं हो सकते। तुम जब तक हो, परमात्मा नहीं। जिस दिन परमात्मा है, तुम नहीं। तो तुम नहीं हो जाओ तो परमात्मा के होने में सुगमता हो जाती है। इसी को कहते हैं निमंत्रण, भजन का मर्म। क्या है भजन का मर्म? कि तुम अपने को मिटा दो, गला दो। तुम कह दो कि मैं नहीं हूं, तू ही है, तू ही है, तू ही है! तुम धीरे-धीरे शून्य होते जाओ। इधर तुम मिटते हो उधर परमात्मा का अवतरण होने लगता है। इधर तुम बाहर गए उधर परमात्मा भीतर आया। जगह बहुत थोड़ी है भीतर।
“I set out to search for the Beloved—and I myself was lost.
I myself was lost—who now will carry the message?”
This is the final moment of love. God and you cannot both be—only one can. As long as you are, God is not. The day God is, you are not. When you are gone, His coming is easy. This is invitation—the secret of bhajan. What is it? Efface yourself. Say, “I am not—only You, only You.” Slowly empty. As you vanish, God descends. As you move out, He moves in. Within there is little room.
प्रेम गली अति सांकरी, तामें दो न समाय।
“The lane of love is extremely narrow—two cannot pass.”
तुम हटो तो परमात्मा आ जाए।
You step aside and He enters.
पिय को खोजन मैं चली, आपुई गई हिराय।
आपुई गई हिराय, कवन अब कहै संदेसा।।
“I set out to search for the Beloved—and I myself was lost.
पलटू कहते हैं: बड़ी मुश्किल हो गई है, बड़े संदेशे तय किए थे, बड़ा सोच रखा था, यह कहेंगे, यह कहेंगे, यह कहेंगे! अब कौन कहे? संदेशा कहने वाला भी नहीं बचा। इसलिए प्रार्थना आखिरी घड़ी में मौन हो जाती है, कहने को कुछ भी नहीं बचता।
I myself was lost—who now will carry the message?”
Paltu says: trouble! I had prepared many messages, rehearsed what I would say: this, and this, and this. Now who will say it? Even the messenger is gone. Thus in the final hour, prayer falls silent; nothing remains to say.
“I myself was lost—who now will carry the message?”
आपुई गई हिराय, कवन अब कहै संदेसा।
रोज ऐसा होता है। मेरे संन्यासी रोज आते सांझ मिलने। बड़ा तय करके आते हैं: यह कहेंगे, यह कहेंगे, यह कहेंगे...! फिर सामने बैठते हैं और कहते हैं कि भूल गए, कुछ कहने का याद नहीं आता। क्या हो जाता है उन्हें। जब तक दूरी हो तब तक कहने को कुछ होता है। जैसे ही निकटता बढ़ती है वैसे ही शब्द बीच में नहीं बचते। जैसे-जैसे निकटता बढ़ती है, शब्द हटते जाते हैं। आत्यंतिक निकटता में तो मौन ही बचता है।
This happens daily. My sannyasins come to see me at dusk. They come determined to say many things. Then they sit before me and say: “We forgot—nothing comes.” What happens? So long as there is distance, there is something to say. As nearness grows, words vanish. At the ultimate nearness, only silence remains.
रूदादे गमे उल्फत उनसे हम
क्या कहते, क्योंकर कहते
एक हर्फ न निकला ओंठों से
और आंख में आंसू आ भी गए।
“The tale of love’s sorrow—how could we tell them, why and how? Not a syllable escaped our lips—and tears gathered in our eyes.”
प्रेम के दुखों की कहानी भी कहने की सोचता है भक्त कि कितना संसार में तड़पा, किस-किस तरह की विरह की पीड़ा थी, किस-किस तरह तुम्हें याद किया!
रूदादे गमे उल्फत उनसे हम
क्या कहते, क्योंकर कहते
The devotee thinks he will tell of the sufferings of love—how he burned in the world, how viraha tormented him, how he remembered You.
कहना तो चाहा था, बहुत तय करके भी आए थे कि सब शिकायतें करेंगे कि क्यों संसार में भेजा, क्यों भटकाया, क्यों इतना परेशान किया...
रूदादे गमे उल्फत उनसे हम
We had wanted to complain—“Why did you send me into the world, why did you make me wander, why so much trouble?”
क्या कहते, क्योंकर कहते
एक हर्फ न निकला ओंठों से
और आंख में आंसू आ भी गए।
आंसू ही बच रहते हैं--और आनंद के आंसू! भूल में मत पड़ना। प्रेम के जगत में दुख के आंसू घटते ही नहीं; आनंद के ही आंसू घटते हैं। प्रेम इतनी बड़ी कीमिया है कि दुख के आंसुओं को भी आनंद के आंसुओं में रूपांतरित कर देती है।
But not a syllable escapes. Only tears remain—tears of joy. Make no mistake: in love’s realm, tears of sorrow dissolve; only tears of bliss remain. Love is such an alchemy it turns even sorrow’s tears into joy’s.
पिय को खोजन मैं चली, आपुई गई हिराय।
आपुई गई हिराय, कवन अब कहै संदेसा।।
“I set out to search for the Beloved—and I myself was lost.
जेकर पिय में ध्यान, भई वह पिय के भेषा।
प्यारा वचन है। हीरों से भी तौलो तो न तुले, ऐसा वचन है।
जेकर पिय में ध्यान,...
जिसने उस प्यारे के ध्यान में अपने को डुबाया...‘जेकर पिय में ध्यान, भई वह पिय के भेषा’...वह प्यारा ही हो गया। वह प्यारे के साथ एक हो गया। जिसने उसका ध्यान किया, वह वही हो गया। प्रभु को जानते ही प्रभुमय हो जाते हैं। प्रभु को जानते ही प्रभु हो जाते हैं।
I myself was lost—who now will carry the message?
Whoever meditates on the Beloved becomes the Beloved’s very form.”
A lovely saying—beyond gems in worth.
“Whoever meditates on the Beloved becomes the Beloved’s very form.”
Whoever sinks into His remembrance—becomes Him; becomes one with Him. Knowing the Lord, you become lordly; knowing God, you become God.
जेकर पिय में ध्यान, भई वह पिय के भेषा।
आगि माहि जो परै, सोउ अगनी हवै जावै।
स्वभावतः अग्नि में जो गिरेगा, वह अग्निरूप हो जाएगा। उसमें से भी लपट उठेगी, वह भी उसी रंग में रंग जाएगा।
भृंगी कीट को भेंट, आपु सम लैइ बनावै।
“Who falls into fire becomes fire. The bhanrgi meets the grub and makes it its own. The moth falls upon the lamp—and becomes flame.”
“Who falls into fire becomes fire.”
पतंगा आता है, गिर जाता है दीये की ज्योति पर, ज्योतिर्मय हो जाता है।
भृंगी कीट को भेंट, आपु सम लैइ बनावै।
“The bhanrgi meets the insect and remakes it into its own form.”
आगि माहि जो परै, सोउ अगनी हवै जावै।।
जेकर पिय में ध्यान, भई वह पिय के भेषा।
आपुई गई हिराय, कवन अब कहै संदेसा।।
पतंगा कितनी यात्रा करके आया था, कितने दूर अंधेरे कोनों से, कितनी आकांक्षाओं-अभिलाषाओं-अभीप्साओं को लेकर, कितनी प्रार्थनाएं थीं हृदय में, कितना क्या कुछ कहने को था; दीये की तलाश-तलाश चलती रही थी; जन्मों-जन्मों की तलाश के बाद आज दीये की ज्योति मिली थी--और पतंगा आकर उसमें गिर जाता है और ज्योतिरूप हो जाता है। संदेशा कहने को न समय मिलता न सुविधा मिलती। संदेशा कहने वाला ही नहीं बचता।
The moth travels far from dark corners with desires and prayers, seeking the lamp through births upon births. Today it finds the light—and falls into it, becoming light. There is no time to speak, no means to carry a message. The messenger is gone.
यह क्रांति गुरु के पास भी घटती है। अगर शिष्य सच में ही समर्पित है तो गुरु के पास भी आकर कुछ कहने को नहीं बचता। एक सन्नाटा रह जाता है। एक अपूर्व सन्नाटा। जीवंत! ज्योतिर्मय! चैतन्य-रूप! बड़ा चिन्मय! अहोभाव! आनंद-अश्रु! एक मग्नता! एक मस्ती! एक नाच। लेकिन कहने को कुछ भी नहीं बचता।
This revolution also happens with the guru. If the disciple is truly surrendered, in the guru’s presence nothing remains to be said. A vast silence remains—alive, luminous, conscious, brimming with joy, tears of bliss, intoxication, dance—but nothing to say.
सरिता बहिकै गई, सिंध में रही समाई।
सिव सक्ति के मिले, नहीं फिर सक्ति आई।।
“The stream, flowing, merges into the ocean. When Shiva and Shakti unite, Shakti never returns.”
और जब एक बार इस प्रेमी से मिलना हो जाता है तो लौटना नहीं होता। फिर लौटना नहीं है।
Once the lover meets the Beloved, there is no return.
सरिता बहिकै गई, सिंध में रही समाई।
खलील जिब्रान ने कहा है: जब नदी भी गिरने लगती है सागर में तो ठिठकती है; एक क्षण को अपने को रोकती है; पीछे लौट कर देखती है। वे सब घाट जहां से गुजरी, वे सब तीर्थ, वे सारे लोग जिनसे राह में मिलना हुआ, अच्छे-बुरे, हजार-हजार स्मृतियां, पहाड़ के उत्तुंग शिखर, मैदानों की गंदगी, वृक्षों की छायाएं, पक्षियों के गीत, आकाश में उड़ते बादल, चांद-तारे, उनकी झलक, उनके प्रतिफलन--लंबी कथा है। अब गंगा चलती है हिमालय से, सागर तक जाते-जाते हजारों मील की यात्रा है। हजारों अनुभव होते हैं।
“The stream, flowing, merges into the ocean.”
Khalil Gibran says: as the river nears the sea, it hesitates; for a moment it stops, looks back. The ghats it passed, the sacred fords, the people met along the way, good and bad, a thousand memories—alpine peaks, dirty plains, trees’ shade, birds’ songs, clouds, moon and stars—reflections, refractions. A long tale. The Ganga travels from Himalaya to the sea—thousands of miles, countless experiences.
जिब्रान ठीक कहता है कि सरिता भी सागर में गिरने के पहले एक क्षण ठिठक जाती है, लौट कर पीछे देखती है, याद करती है और डरती भी है। यह सागर सामने खड़ा है--विराट, असीम, कूलहीन, तटहीन--इसमें गए तो खो जाएंगे।
Gibran is right: before falling into the ocean, the river pauses, looks back, remembers—and fears. The ocean stands before it—vast, shoreless. If it goes, it will be lost.
गुरु के पास पहुंच कर भी शिष्य घबड़ाता है, डरता है, कंपता है, बचना चाहता है। लेकिन गुरु में गिरना सीखना पड़े। गुरु में जो गिरना सीखे वही किसी दिन परमात्मा में गिर सकता है। गुरु में गिरना तो परमात्मा में गिरने का पूर्व अभ्यास है--क ख ग; पाठ का प्रारंभ, श्री गणेशाय नमः।
Reaching the guru, the disciple too trembles, fears, shakes, wants to escape. But one must learn to fall into the guru—only then can one someday fall into God. Falling into the guru is rehearsal for falling into God—the alphabet, sri ganeshaya namah.
सरिता बहिकै गई, सिंध में रही समाई।
सिव शक्ति के मिले, नहीं फिर सक्ति आई।।
“The stream, flowing, merges into the ocean. When Shiva and Shakti unite, Shakti never returns.”
जैसे ही शिव और शक्ति का मिलन हो जाता है, फिर लौटना नहीं, फिर शक्ति वापस नहीं लौटती। जैसे प्रिय और प्रेयसी का मिलना हो गया, प्रेयसी खो गई। प्रेयसी यानी हम। प्रिय यानी परमात्मा।
Once Shiva and Shakti meet, return is no more. Once the lover and beloved unite, the beloved is lost—she is us; the lover is God.
पलटू दिवाल कहकहा, मत कोउ झांकन जाय।
पिय को खोजन मैं चली, आपुई गई हिराय।।
“Paltu: the wall of laughter—let no one try to peek. I set out to search for the Beloved—and I myself was lost.”
पलटू दिवाल कहकहा,...
“Paltu: the wall of laughter...”
चीन की दीवाल की तरफ इशारा है। चीन की दीवाल के संबंध में यह कथा है कि चीन की दीवाल, पहले तो दुनिया की सबसे बड़ी दीवाल है, हजारों मील, पहाड़ों को पार करती, नदियों को पार करती, मैदानों को पार करती। ऐसी कोई दीवाल दुनिया में नहीं। बड़ी चौड़ी दीवाल है, पहाड़ जैसी दीवाल है। एक बैलगाड़ी चल सके दीवाल के ऊपर। बड़ी ऊंची दीवाल है, उसको पार करना मुश्किल है।
चीन की दीवाल के संबंध में एक लोकोक्ति है कि चीन की दीवाल में एक खतरा है। वह इस तरकीब से बनाई गई है कि अगर कोई उस पर चढ़ कर दूसरी तरफ देखे तो उसे एकदम कहकहा छूटता है, एकदम हंसी छूटती है। वह इतना मस्त हो जाता है, ऐसे नशे में डूब जाता है कि तत्क्षण छलांग लगा कर कूद जाता है उस तरफ और फिर खो जाता है, फिर कभी उसका पता नहीं चलता। यह जरूर चीन के बाहर से जो दुश्मन चीन पर हमला करने के लिए आते रहे होंगे, उन्हीं से बचने के लिए दीवाल बनाई गई थी। उनमें यह कहानी चल पड़ी होगी कि चीन की दीवाल एक तो चढ़ना मुश्किल और अगर चढ़ जाओ और अगर उस तरफ उतर गए तो फिर लौटना मुश्किल। सावधान, कोई चढ़ना मत और उस तरफ झांक कर देखना मत। उसमें बड़ा जादू है। जो झांक कर देखता है, उसका कूदने का मन हो जाता है।
He points to the Great Wall of China. About it, a legend: it is the world’s largest wall—wide as a mountain, crossing rivers, plains, peaks; a cart can roll atop it. It is so high no one can cross. A saying among the invaders who sought to climb it: there is a danger—if you climb and look to the other side, you burst into laughter, intoxicated, and you leap—and are lost, never to be seen. The warning ran: do not climb; do not peek—there is a great magic; whoever peeks longs to jump.
उसी की तरफ इशारा है पलटू का। बड़ा प्यारा उपयोग किया।
Paltu uses it beautifully.
पलटू दिवाल कहकहा, मत कोउ झांकन जाय।
“Paltu: the wall of laughter—let no one try to peek.”
पलटू कहते हैं: तुम्हें मैं पहले ही सावधान कर देता हूं, यह परमात्मा जो है--दीवाल कहकहा! फिर मुझसे मत कहना। मैं तुम्हें पहले ही बताए देता हूं। परमात्मा को खोजने चले हो, एक बात खयाल रखना: परमात्मा को इस तरह न खोज पाओगे कि परमात्मा तुम्हारी मुट्ठी में बंद हो जाएगा। परमात्मा को खोजने बहुत लोग चलते हैं। उनका खयाल, उनकी दृष्टि यही होती है जैसे धन को तिजोड़ी में बंद कर लिया है, एक दिन परमात्मा को भी तिजोड़ी में बंद कर देंगे। वे यही सोचते हैं कि परमात्मा का भी परिग्रह कर लेंगे। वह उनकी अकड़ की ही खोज है। वह असली खोज नहीं है। वह अहंकार की ही यात्रा है। वे कहते हैं हमने धन पाया, पद पाया, सब पाया; अब परमात्मा को पाकर रहेंगे।
Paltu warns: I tell you beforehand—this God is a wall of laughter! Do not later blame me. You are searching for God—understand this: you will not be able to find Him as you find wealth to lock in a safe. Many search thus—ego’s search: “We obtained money, rank; now we will get God and lock Him in our treasury.” They think they will possess Him. That is not true search; it is the journey of ego. “We have gotten everything—now we’ll get God too.”
मोरार जी देसाई जिस दिन प्रधानमंत्री बने, एक पत्रकार ने उनसे पूछा कि आपकी जीवन भर की जो खोज थी और आपके जीवन भर की जो आकांक्षा थी, वह पूरी हो गई, आप प्रसन्न होंगे? उन्होंने कहा: यह कुछ भी नहीं, अभी तो मुझे परमात्मा को खोजना है। सुनने वाले को लगेगा कि बड़ी धार्मिक बात है।
जरा भी धार्मिक नहीं है। परमात्मा को ही खोजना है तो दिल्ली से परमात्मा की तरफ जाने का कोई रास्ता अनिवार्य रूप से थोड़े ही गुजरता है! दिल्ली खोजने की क्या जरूरत, परमात्मा ही खोजना है अगर तो? जितनी मेहनत और जितना श्रम दिल्ली पहुंचने में लगता है, इससे बहुत कम श्रम और बहुत कम मेहनत से आदमी परमात्मा तक पहुंच सकता है। और सच तो यह है कि दिल्ली परमात्मा से ठीक विपरीत दिशा में है। जितना दिल्ली में चले गए उतना परमात्मा से दूर चले गए। लेकिन मोरार जी देसाई को ऐसा लगता है कि पहले प्रधानमंत्री होना, फिर परमात्मा को खोजना; जैसे कि परमात्मा की सीढ़ी प्रधानमंत्री के आगे है! जब तक प्रधानमंत्री की सीढ़ी न चढ़ेंगे, परमात्मा की सीढ़ी कैसे चढ़ेंगे!
The day Morarji Desai became prime minister, a journalist asked, “Your life’s ambition is fulfilled—you are happy?” He said, “This is nothing. Now I have to search for God.” Sounds religious—but is not. If God is your goal, what need to go to Delhi? The effort to reach Delhi would, with far less strain, carry you to God. In truth, Delhi is opposite to God; the further you go to Delhi, the farther from Him. But it seems to Morarji that the ladder to God comes after the PM’s ladder! As if until you climb the PM-steps you cannot climb God’s steps.
यह अहंकार की ही खोज है। यह परमात्मा की बात भी अहंकार की ही बात है। यह सिर्फ इस बात की घोषणा है कि इससे हम कहां तृप्त होने वाले, यह तो ठीक है, करके दिखा दिया; अब वह भी करके दिखाना है--परमात्मा को भी पाना है। मगर जो आदमी इस तरह परमात्मा को खोजने चलेगा, वह कभी न पा सकेगा। परमात्मा को कोई पद, धन की तरह नहीं खोज सकता। परमात्मा को तो प्रेमी की तरह खोजना पड़ता है। प्रेमी का मतलब होता है जो खोने को तैयार है, मिटने को तैयार है। अपने को मिटा कर जो खोज सकता है, वही खोजता है; जैसे सरिता सागर में गिरती है।
It is ego’s quest. This talk of God is ego’s talk. It only declares, “I will not be satisfied—this I have done; now I will do that too.” But whoever seeks God this way will never find Him. God cannot be sought like money or rank. He must be sought like a lover seeks—ready to lose, ready to die. Only one who can vanish finds; like a stream falling into the sea.
इसलिए पलटू कहते हैं: सावधान कर देते हैं, भाई, हमारी बातों में मत आ जाना कि हमने कहा खोजो प्रेमी को और हमने कहा वसंत बीता जा रहा है और देखो यह तालाब सूखने लगा और मछली दुखी होने लगी, इसलिए खोजो परमात्मा को। हमारी बात में मत आ जाना। एक बात सावधानी से समझ लेना, यह शर्त ध्यान में रहे--
Therefore Paltu says: be warned—do not take my words lightly when I say, “Seek the Beloved; spring is passing; the pond is drying; the fish is miserable—seek God.” Do not be trapped by my words. Remember this condition:
पलटू दीवाल कहकहा,...
“Paltu: the wall of laughter...”
एक बार अगर चढ़ गए ध्यान की दीवाल पर और उस तरफ झांक कर देखा तो फिर लौट न सकोगे। जाओ तो यह खयाल रख कर जाना; फिर पीछे हमसे मत कहना, शिकायत मत करना कि यह भी खूब खोज पकड़ा दी जिसमें हम खुद ही खो गए! खोज तो ऐसी कि हम तो बचें और खोज हो जाए। यह परमात्मा की खोज ऐसी खोज नहीं है।
Once you climb the wall of meditation and peek beyond, you will never return. Go, but go knowing this; later do not complain: “What a search you taught—one in which we were ourselves lost!” You want a search where you can remain and the finding happens. This is not such a search.
पलटू दिवाल कहकहा, मत कोउ झांकन जाय।
“Paltu: the wall of laughter—let no one try to peek.”
इसलिए सावधान किए देते हैं कि अगर अपने को बचा कर परमात्मा पाना हो, अगर अहंकार की ही एक यात्रा का हिस्सा हो परमात्मा का पाना, तो कृपा करके मत जाना। यह दीवाल कहकहा है, इसके उस तरफ झांका कि फिर कूदना ही पड़ता है। और जो कूद गया वह खो गया और फिर कभी लौट कर नहीं आ सकता।
If you want to keep yourself intact and get God—if God is only an extension of ego’s journey—then please do not go. This wall is laughter; peek beyond it and you must jump. Whoever jumps is gone—and never returns.
“I set out to search for the Beloved—and I myself was lost.”
पिय को खोजन मैं चली, आपुई गई हिराय।
तो मैं प्रेमी को खोजने गया और खुद खो गया। लेकिन यह खो जाना धन्य भाग है।
I went searching for the Lover—and lost myself. But this losing is blessed.
तुम्हारा होना सिवाय पीड़ा और दुख के और क्या है? तुम्हारा होना सिवाय एक घाव के, और क्या है? तुम्हारे होने में है ही क्या? मनुष्य के होने में है ही क्या? इसे बचाने की कोशिश करोगे तो परमात्मा से वंचित रहोगे। इसे खोने की तैयारी चाहिए।
Your being—what is it but wound and pain? What is there in being human to preserve? If you try to save this, you will miss God. Prepare to lose it.
इसलिए जब तुम मंदिर में जाकर फूल चढ़ाते हो तो तुम धोखा देते हो। अपने को जिसने नहीं चढ़ाया, उसके सब चढ़ाए फूल बेकार हैं। या तुम धन चढ़ाते हो, तो भी तुम धोखा देते हो। तुम सोचते हो कि तुम्हारे धन को परमात्मा भी धन समझता होगा। तुमने अपने ही जैसा मूढ़ उसे भी समझ रखा है, तुम्हारे सिक्कों के धोखे में वह भी आएगा!
Thus when you go to the temple and offer flowers, you deceive. If you have not offered yourself, all your flowers are worthless. If you offer money, you deceive; you think God values your coins; you imagine Him as foolish as you.
If you must offer, offer yourself. Nothing else can be offered. Man has offered everything—money, flowers. Those flowers are not yours—they are God’s; they were already on His trees, in His temple. Their fragrance was already on its way to Him; you plucked them and killed them, then took dead flowers to the shrine. You lit incense and lamps; you sacrificed animals; you even sacrificed humans.
अगर चढ़ाना हो तो अपने को चढ़ाना। उसके अतिरिक्त और कोई चीज नहीं चढ़ाई जा सकती। आदमी ने सब चीजें चढ़ाई हैं। यहां तक कि उसकी समझ में आ गया कि धन तो अपना बनाया हुआ है, इसको क्या चढ़ाना--तो उसने पशु भी चढ़ाए, पशु-वध किए। यज्ञ किए--गाय चढ़ाओ घोड़ा चढ़ाओ। और यहां तक कि आदमी भी चढ़ाए, नरमेध यज्ञ भी किए।
बुद्ध के जीवन में उल्लेख है: एक गांव में यज्ञ हो रहा है और गांव का राजा एक बकरे को चढ़ा रहा है। बुद्ध गांव से गुजरे हैं, वे वहां पहुंच गए। और उन्होंने उस राजा को कहा कि यह क्या कर रहे हैं? इस बकरे को चढ़ा रहे हैं, किसलिए? तो उसने कहा कि इसके चढ़ाने से बड़ा पुण्य होता है। तो बुद्ध ने कहा: मुझे चढ़ा दो तो और भी ज्यादा पुण्य होगा। वह राजा थोड़ा डरा। बकरे को चढ़ाने में कोई हर्जा नहीं, लेकिन बुद्ध को चढ़ाना! उसके भी हाथ-पैर कंपे। और बुद्ध ने कहा कि अगर सच में ही कोई लाभ करना हो तो अपने को चढ़ा दो। बकरा चढ़ाने से क्या होगा?
उस राजा ने कहा: न, बकरे का कोई नुकसान नहीं है, स्वर्ग चला जाएगा। बुद्ध ने कहा: यह बहुत ही अच्छा है, मैं स्वर्ग की तलाश कर रहा हूं, तुम मुझे चढ़ा दो, तुम मुझे स्वर्ग भेज दो। और तुम अपने माता-पिता को क्यों नहीं भेजते स्वर्ग और खुद को क्यों रोके हुए हो? जब स्वर्ग जाने की ऐसी सरल और सुगम तुम्हें तरकीब मिल गई है तो काट लो गर्दन। बकरे को बेचारे को क्यों भेज रहे हो जो शायद जाना भी न चाहता हो स्वर्ग? बकरे को खुद ही चुनने दो कहां उसे जाना है।
In Buddha’s time a king was sacrificing a goat. Buddha came by. “What are you doing?” “Sacrificing a goat; great merit comes.” Buddha said, “Then sacrifice me—greater merit will come.” The king trembled. To sacrifice a goat is one thing; to sacrifice Buddha! His limbs shook. Buddha said, “If you truly want benefit, sacrifice yourself. What will a goat do?” The king said, “The goat will go to heaven—no harm.” Buddha said, “Wonderful—I am seeking heaven. Sacrifice me—send me there. And why not send your parents? Why hold yourself back? If heaven is so easily reached, why cut the goat? Perhaps the goat does not even wish to go. Let the goat choose where it wants to go.”
उस राजा को समझ आई। उसे बुद्ध की बात खयाल में पड़ी। यह बड़ी सचोट बात थी।
The king understood—this was precise.
आदमी ने सब चढ़ाया है--धन चढ़ाया, फूल चढ़ाए। फूल भी तुम्हारे नहीं--वे परमात्मा के हैं। वृक्षों पर चढ़े ही हुए थे। वृक्षों पर परमात्मा के चरणों में ही चढ़े थे। वृक्षों के ऊपर से उनको परमात्मा की यात्रा हो ही रही थी। वहीं तो जा रही थी वह सुगंध, और कहां जाती? तुमने उनको वृक्षों से तोड़ कर मुर्दा कर लिया। और फिर मुर्दा फूलों को जाकर मंदिर में चढ़ा आए। और समझे कि बड़ा काम कर आए। कभी धूप-दीप जलाए, कि कभी जानवर चढ़ाए, कि कभी आदमी भी चढ़ा दिए! अपने को कब चढ़ाओगे? और जो अपने को चढ़ाता है, वही उसे पाता है।
Man has offered everything—money, flowers. Even the flowers are His. You plucked them from the tree; you took what was on its way to His feet and brought it, dead, to the temple. Sometimes incense, sometimes animals, sometimes men. When will you offer yourself? Only one who offers himself attains Him.
इसलिए पलटू ठीक कहते हैं:
Thus Paltu speaks truly:
पलटू दिवाल कहकहा, मत कोउ झांकन जाय।
“Paltu: the wall of laughter—let no one try to peek.”
पहले सावधान कर देते हैं, अगर जाना हो तो यह बात समझ कर जाना कि यह दीवाल कहकहा है। जो गया वह लौटा नहीं। जो गया वह खोया।
First the warning: if you go, know this wall is laughter. Whoever goes does not return. Whoever goes is lost.
कबीर ने कहा है कि खोजने चला था, खुद खो गया। ऐसे खो गया जैसे बूंद सागर में खो जाती है। ऐसे खो गया जैसे कि सागर बूंद में खो जाता है। मगर यह खो जाना ‘खो जाना’ नहीं है। तुम्हारा होना असली खो जाना है। और तुम्हारा खो जाना तुम्हारा असली होना है। क्योंकि जिस दिन सरिता सागर में उतर जाती है, एक तरफ से तो सच है बात कि सरिता खो गई; दूसरी तरफ भी देखो; सरिता सागर हो गई! क्षुद्र से छूटी, विराट से जुड़ी। ना-कुछ से छूटी, सब-कुछ से जुड़ी। किनारे गए जरूर, लेकिन अनंत का किनारा मिला।
Kabir said: I went searching—and lost myself, as a drop is lost in the ocean, and as the ocean is lost in a drop. But this losing is not loss. Your being is the real loss; your loss is your true being. The day the stream enters the sea, on one side it is true the stream is lost; on the other, see—she became the ocean! She dropped the trivial and joined the vast. From nothingness she joined the All. Shores vanished—but she found the shore of the infinite.
पलटू के इन वचनों को धीरे-धीरे पीना। ये शराब जैसे वचन हैं। इनको पीना, रस ले-ले कर पीना। चुस्की ले-ले कर पीना। एक-एक वचन तुम्हें तरंगित करेगा। एक-एक वचन तुम्हें हिलाएगा, डुलाएगा। तुम्हारे भीतर सोई हुई ऊर्जा धीरे-धीरे नृत्य-मग्न हो उठेगी। और तुम्हारे भीतर क्या-क्या नहीं छिपा है! लेकिन तुम तो बाहर खोजते हो, इसलिए भीतर का पता नहीं चलता है। और तुम्हारे भीतर क्या-क्या नहीं छिपा है! तुम्हारे भीतर पूरा परमात्मा बैठा है, लेकिन तुम उसे छोड़ कर और सब जगह भागे जाते हो। लौटो घर!
क्या सोवै तू बावरी, चाला जात बसंत।।
Drink Paltu’s words slowly—they are like wine. Sip them; each word will make you tremble, sway. What all is hidden in you! But because you search outside, you do not discover within. Everything lies hidden within—you carry the whole Divine—but you run everywhere else. Come home!
चाला जात बसंत, कंत ना घर में आए।
धृग जीवन है तोर, कंत बिन दिवस गंवाए।।
गर्व गुमानी नारि फिरै, जोवन की माती।
खसम रहा है रूठि, नाहीं तू पठवै पाती।।
लगै न तेरो चित्त, कंत को नाहिं मनावै।
कापर करै सिंगार, फूल की सेज बिछावै।।
पलटू ऋतु भरि खेलि ले, फिर पछतावै अंत।
क्या सोवै तू बावरी, चाला जात बसंत।।
जागते क्यों नहीं? सोने में ऐसा क्या मिल रहा है? सपने मिल रहे हैं। सुखद-दुखद सपनों का जाल चल रहा है। जागने से डरते क्यों हो? जागने से डर का कारण है: जागे कि मिटे। ‘पलटू दिवाल कहकहा।’ जागे कि मिटे। होश आया कि गए। जब तक बेहाशी है तब तक बने रहो, तब तक अभिनय चलेगा, तब तक यह नाटक चलेगा। जैसे ही जरा होश की किरण आई कि नाटक बंद हुआ। उससे डरे हुए हो।
“Why sleep, you mad one? Spring is slipping away. Spring is slipping away, and the Beloved has not entered home. Fie on your life if days pass without the Beloved. The proud, vain woman struts—the clay of her youth. The Master is sulking, and you don’t send a letter. Your heart won’t settle, you won’t appease the Beloved. You adorn your body, you spread a bed of flowers. Paltu, play through the season; else you will repent at the end. Why sleep, you mad one? Spring is slipping away.”
Why not wake? What do you gain by sleep? Dreams—pleasant and unpleasant—spin their web. Why fear waking? Because when you wake, you disappear. “Paltu: the wall of laughter.” Wake—and be gone. When awareness arrives, the play ends. You fear that.
मगर तुम कितने ही डरे रहो, मौत आती है। मौत आ रही है।
But whether you fear or not, death comes.
ज्यौं-ज्यौं सूखे ताल है, त्यौं-त्यौं मीन मलीन।।
त्यौं-त्यौं मीन मलीन, जेठ में सूख्यो पानी। |
तीनों पन गए बीति, भजन का मरम न जानी।।
कंवल गए कुम्हिलाय, हंस ने किया पयाना।
मीन लिया कोऊ मारि, ठांय ढेला चिहराना।।
ऐसी मानुष-देह वृथा में जात अनारी।
भूला कौल-करार, आपसे काम बिगारी।।
पलटू बरस और मास दिन, पहर घड़ी पल छीन।
ज्यौं-ज्यौं सूखे ताल है, त्यौं-त्यौं मीन मलीन।।
रोज-रोज तुम्हारा तालाब सूखता जा रहा है। तुम्हारे प्राणों की मछली रोज-रोज उदास होती जा रही है, म्लान होती जा रही, परेशान होती जा रही। मौत की छाया पड़ने लगी--पहले दिन से ही पड़ने लगती है। बच्चा पैदा हुआ कि मरने लगता है। एक दिन का बड़ा हुआ यानी एक दिन मर गया। पहली श्वास ली कि उसी के साथ अंतिम श्वास प्रविष्ट हो गई। अब मामला चला-चली का है। अब गए कि तब गए। जाना ही पड़ेगा। जाना तो पड़ेगा, तो जाना है ही निश्चित--मौत में जाओ, या दीवाल कहकहा! दो उपाय हैं जाने के। या तो मौत के जाल में फंसोगे, परवश खींचे जाओगे, फिर जीवन में फेंके जाओगे।
“As the pond dries, the fish grows miserable. When the Jyeshtha heat arrives, the water is gone. Childhood, youth, old age—all have passed; the secret of bhajan unknown. The lotuses have withered, the swan prepares to fly. Some fisher catches the fish; only clods remain, cracked and dry. Such is the human body—wasted by fools. Forgetful of your pledge, you have spoiled your work. Paltu: years and months and days, watches, hours, moments slip away. As the pond dries, the fish grows miserable.”
Day by day your pond dries. The fish of your life grows sad, withered, troubled. The shadow of death falls—from the first day. The child is born and begins to die. One day older means one day gone. The first breath is drawn—and with it the last has entered. Now it is a matter of going—now or then. You must go. If you must go, there are two ways: into death—or over the wall of laughter. Either you will be caught by death’s net and helplessly dragged, then hurled back into life—or there is the other way: samadhi and sannyas. Another way: jump by yourself into God. Before death kills you, die. One who dies by his own hand—into himself—finds the Immortal abiding.
एक दूसरी राह भी है--समाधि की, संन्यास की। एक दूसरा उपाय भी है--खुद ही कूद जाओ परमात्मा में। इसके पहले कि मौत मारे, खुद मर जाओ। और जो खुद मर गया, स्वांतः सुखाय मर गया, उसके जीवन में अमृत का वास आ जाता है।
पिय को खोजन मैं चली, आपुई गई हिराय।।
आपुई गई हिराय, कवन अब कहै संदेशा।
जेकर पिय में ध्यान, भई वह पिय के भेषा।।
आगि माहि जो परै, सोउ अगनी हवै जावै।
“I set out to search for the Beloved—and I myself was lost. I myself was lost—who now will carry the message? Whoever meditates on the Beloved becomes the Beloved’s very form. Who falls into fire becomes fire. The bhanrgi meets the grub and makes it its own. The stream, flowing, merges into the ocean. When Shiva and Shakti unite, Shakti never returns. Paltu: the wall of laughter—let no one try to peek. I set out to search for the Beloved—and I myself was lost.”
भृंगी कीट को भेंट आपु सम लैइ बनावै।।
सरिता बहिकै गई, सिंध में रही समाई।
सिव सक्ति के मिले, नहीं फिर शक्ति आई।।
पलटू दिवाल कहकहा, मत कोउ झांकन जाय।
पिय को खोजन मैं चली, आपुई गई हिराय।।
मैं भी तुमसे कहता हूं कि जाओगे तो लौट न सकोगे। मगर जाओ। वही पलटू भी कह रहे हैं। जाओ--जरूर जाओे!
मिटो! मिटने से बड़ा धन्यभाग नहीं है।
I too tell you: if you go, you will not return. But go. Paltu too says so. Go—by all means go!
Die! There is no greater blessedness than to die willingly.
Die by your own hand and samadhi blossoms; refuse—and it is death.
स्वेच्छा से मिटो तो समाधि फल जाती है; स्वेच्छा से न मिटोगे तो मौत।
अपने हाथ से विसर्जन करोगे तो समाधि। कोई आकर मछली को पकड़ कर ले जाएगा, तो मृत्यु।
Offer yourself by your own hand and it is samadhi; if someone comes and catches the fish—it is death.
तुम्हारे हाथ में है मृत्यु को समाधि बना लेना या समाधि के अवसर को खो देना और फिर मृत्यु में मरना।
It is in your hands to turn death into samadhi—or to miss samadhi’s chance and die.
जो मृत्यु को समाधि बना लेता है, वही संन्यासी है।
जो मृत्यु को समाधि बना लेता है, वही समझदार है।
One who turns death into samadhi is the sannyasin. One who turns death into samadhi is wise.
आज इतना ही।
Enough for today.
