Skip to content
Osho

Ajhun Chet Ganwar #3

23 July 1977 Pune Hindi original · English by Osho Live

Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.

हिंदी (मूल)
English (Osho Live's translation)

जीवन में दुख है। इस दुख के साथ दो उपाय हैं। एक तो है इसे भूल जाना और एक है इससे जाग जाना। भूलने की विधि, भूलने की सारी विधियों का नाम संसार है। जागने की विधि--और जागने की एक ही विधि है--उसका नाम है ध्यान, भक्ति, योग।

There is suffering in life. With suffering, there are two approaches: one is to forget it, the other is to awaken through it. The collective name for all methods of forgetting is “the world.” The single method of awakening—there is only one—is meditation, devotion, yoga.

दुख है, तो शराब से भूला जा सकता है, संभोग में भूला जा सकता है, संगीत में भूला जा सकता है, और-और...। लेकिन भूलने से कुछ बात मिटती तो नहीं; बात तो अपनी जगह बनी रहती है। भूलने से तुम मिटते हो, बात नहीं मिटती है। भूलने से दुख नहीं मिटता--तुम मिटते हो। भूलने से धीरे-धीरे तुम मूर्च्छित होते चले जाते हो; तुम्हारे चैतन्य में प्रकाश की जगह अंधकार हो जाता है। जितना भूलोगे उतना ही भरमोगे, क्योंकि उतना ही अंधेरा हो जाएगा। भूलने का मतलब ही अंधेरा होता है--चैतन्य का खो जाना। पी ली शराब, दुख थे हजार, चिंताएं थीं, संताप थे, संकट थे, बोझ खड़े थे सामने सवाल थे जो हल न होते थे, समस्याएं थीं जो समाधान मांगती थी और समाधान दिखाई न पड़ते थे--पी ली शराब, न रहे कोई दुख, न रही कोई समस्या, भूल-भाल गए। लेकिन भूले कैसे? कीमत क्या चुकाई? कीमत चुकाई कि चैतन्य को गंवाया; आत्मा को काट कर फेंका। तुम मुर्दा हो गए। तुम जड़ हुए।

There is suffering; you can forget it in alcohol, in sex, in music, and so on… But forgetting doesn’t erase the fact; the fact remains where it is. Forgetting erases you, not the fact. Forgetting doesn’t end the pain—you fade. Forgetting slowly puts you into a stupor; in your consciousness, light gives way to darkness. The more you forget, the more deluded you become, because the darkness grows. Forgetting itself means darkness—the loss of awareness. You drink, and there were thousands of sorrows, anxieties, anguish, crises, burdens standing before you—questions with no answers, problems demanding solutions and no solutions in sight. You drank—and no sorrows, no questions remained; you forgot. But how did you forget? At what price? You paid with your awareness; you amputated your own soul. You became a corpse. You became inert.

ऐसे आदमी अपने दुख को भुलाने के लिए धीरे-धीरे अपने को तोड़ता-मिटाता है। धन में भूलो तो भी शराब है। धन का मद भी होता है--धन-मद। जेब गरम होती है तो नशा होता है। पद में भूलो तो शराब है--पद-मद। जो पद पर बैठ जाता है, उसकी अकड़ देखते! जो पद से उतर जाता, उसकी हालत देखते!

Such a person, in trying to forget his suffering, slowly shatters and erases himself. If you forget in wealth, that too is a wine. There is intoxication in wealth—wealth-intoxication. When the pocket is warm, there’s a buzz. If you forget in status, that too is wine—status-intoxication. Look at the swagger of the man who holds office; and look at the state of the one who falls from it!

पद मद है। वह भी शराब है। और अक्सर मजे की बात है कि राजनीतिज्ञ, सारी दुनिया में, जैसे ही पद पर पहुंचते हैं, शराब बंद करना चाहते हैं। और सबसे बड़ी शराब वे ही पी रहे हैं। सबसे बड़ी शराब सत्ता की है। और अंगूरों से जो निकलती है वह तो बहुत साधारण है, घड़ी दो घड़ी में उतर जाती है। यह जो सत्ता से निकलती है, इसका नशा बड़ा गहरा है और बड़े दूर तक जाता है। जो खुद नशे में डूबे हैं वे दूसरों को नशे में नहीं डूबने देना चाहते।

Status is a drug too. And the odd thing is, politicians around the world want to ban alcohol as soon as they reach power—while they themselves are drinking the strongest brew of all. The greatest wine is power. The wine that drips from grapes is ordinary, it wears off in an hour or two. The intoxication born of power is deep and goes far. Those drowned in their own drunkenness don’t want others to be drunk.

लेकिन आदमी उपाय खोजता रहा है, सदियां हो गई हैं। शास्त्रों ने कहा शराब मत पीओ। संतों ने कहा शराब मत पीओ। लेकिन आदमी की तकलीफ तो समझो, आदमी शराब पीता क्यों है? आदमी की जिंदगी में दुख है। दुख इतना है कि या तो भुलाए या स्वयं जागे। और ये दोनों प्रक्रियाएं बड़ी विपरीत हैं। और भुलाना सस्ता है। भुलाना तो बाजार में खरीदा जा सकता है; काउंटर पर बिकता है; एक प्याली शराब में आ जाता है। जगाना तो बहुत कठिन है। जगाना तो बड़ी साधना है। तो या तो शराब या साधना।

Human beings have been seeking remedies for centuries. Scriptures said, “Don’t drink.” Saints said, “Don’t drink.” But understand the person’s trouble first—why does he drink? There is suffering in his life. The suffering is such that either he must forget or he must awaken. And these two processes are diametrically opposed. Forgetting is cheap. Forgetting can be bought in the marketplace; it’s sold over a counter; it comes in a cup. Awakening is arduous. Awakening takes great discipline. So either liquor—or practice.

इसलिए धर्मों ने शराब का विरोध किया है--शराब के कारण नहीं। क्योंकि शराब प्रतियोगी है ध्यान की। इस भेद को समझना। जब राजनीतिज्ञ शराब का विरोध करता है तो उसे कुछ भी पता नहीं वह क्या कह रहा है। वह शायद राजनीति की ही बातें कर रहा हो। लेकिन जब धर्म शराब के विरोध में कुछ कहता है तो उसके कारण बड़े अनूठे हैं, बड़े और हैं। धर्म इसलिए शराब का विरोध करता है कि शराब झूठा धर्म है। शराब नकली सिक्का है। अगर भूलना है तो भूलने का असली उपाय तो एक है: जागना। क्योंकि जागते ही दुख मिट जाता है; भूलने की जरूरत ही नहीं रह जाती। दुख समाप्त हो जाता है। कमरे में अंधेरा घिरा है। तुमने नशा पी लिया, अब तुम भूल गए कि अंधेरा है। लेकिन अंधेरा अपनी जगह है। धर्म कहता है दीया जला लो, फिर अंधेरा है ही नहीं। फिर अंधेरा समाप्त हुआ।

That is why religions have opposed wine—not because of the liquid itself. Wine competes with meditation. Grasp this distinction. When a politician opposes liquor, he hardly knows what he is saying; he’s likely just politicking. But when religion speaks against wine, the reasons are utterly different, subtle, unique. Religion opposes wine because wine is a counterfeit religion, a fake coin. If you must forget, the true way to forget is one: awaken. Because the moment you awaken, suffering dissolves; there’s no need to forget. Suffering ends. The room is dark. You drink, and you forget that it’s dark. But the darkness remains. Religion says: light a lamp, and then there is no darkness. Darkness is finished.

मय-गुलफाम भी है, साजे-इसरत भी है, साकी भी

 

मगर मुश्किल है आशोबे हकीकत से गुजर जाना।

 

फूल जैसी सुंदर शराब है, सुख का संगीत है, सुंदर साकी भी है, शराब पिलाने वाली भी है; मगर मुश्किल है आशोबे हकीकत से गुजर जाना। लेकिन फिर भी जीवन की जो पीड़ा है, वास्तविकता की जो पीड़ा है, यथार्थ का जो कष्ट है, उससे मुक्त हो जाना, उससे बिना दुखी हुए गुजर जाना बहुत कठिन है, असंभव है। कठिन नहीं, असंभव ही है। रोज-रोज भुलाओगे, रोज-रोज दुख अपनी जगह खड़ा हो जाएगा। तो या तो शराब पीओ या परमात्मा को पीओ।

“There is rose-red wine, there is music for pleasure, there is the cup-bearer— but to cross the tumult of reality is the hard thing.”

Wine as lovely as flowers, the music of delight, the beautiful cup-bearer serving—but to pass through the turmoil of truth without being wounded by reality’s sting is difficult, impossible. Not merely difficult—impossible. You will forget today, and tomorrow the sorrow will stand again where it stood. So either drink wine—or drink the Divine.

फिर शराब बहुत किस्म की है--पद की, मद की, धन की, यश की, नाम की, प्रतिष्ठा की। फिर शराबें बहुत किस्म की हैं। मगर वे सब अलग-अलग ढंग ही हैं शराब के। अलग-अलग दुकानों पर बिकती हैं, बस इतना ही फर्क है। अगर चुनाव करना हो तो दो में ही करना होता है।

And wine has many kinds—of status, of pride, of wealth, of fame, of name, of prestige. All are merely different styles of the same intoxication. Different shops sell them, that’s all. If there is a true choice, it is only between two.

इसलिए दुनिया में दो ही तरह के लोग हैं--संसारी और संन्यासी। संसारी का अर्थ है, जो अभी इस चेष्टा में संलग्न है कि भुला लूंगा, कोई न कोई रास्ता खोज लूंगा कि भूल जाएगी बात; और थोड़ा धन होगा, और थोड़ा बड़ा मकान होगा, और सुंदर स्त्री होगी, बच्चा पैदा हो जाएगा, लड़के की नौकरी लग जाएगी, बच्चे की शादी हो जाएगी, बच्चों के बच्चे होंगे--कुछ रास्ता होगा कि मैं भूल जाऊंगा और यह झंझट मिट जाएगी।

Hence there are only two kinds of people in the world—worldly and renunciate. Worldly means: engaged in the effort to forget—“I’ll find some way to make the matter slip from mind; a little more money, a bigger house, a beautiful woman; a child will be born, the boy will get a job, the girl will be married, there will be grandchildren—somehow I’ll forget, and this tangle will end.”

झंझट को भूलने में संसारी और झंझट खड़ी करता जाता है। इसलिए ज्ञानियों ने संसार को प्रपंच कहा है। मिटाने के लिए चलते हो, और बन जाता है। सुलझाने चलते हो, और उलझ जाता है। जितना सुलझाने की कोशिश करते हो उतनी ही गांठ उलझती जाती है; उतनी ही मुश्किलें खड़ी होती चली जाती हैं। एक समाधान खोजते हो, एक समाधान से दस समस्याएं और खड़ी हो जाती हैं। और जो एक जिसे हल करने चले थे वह तो अपनी जगह बनी रहती है, दस नई खड़ी हो जाती हैं। ऐसे विस्तार होता चला जाता है। मरते-मरते तक आदमी अपने ही जाल में फंस जाता है। उसने ही रचा था। उसने ही ये गड्ढे खोदे थे। उसने बड़ी आशा से ये जंजीरें ढाली थीं। उसे खयाल भी न था कि ये मेरे ही हाथ में पड़ जाएंगी।

In trying to forget the tangle, the worldly man creates more tangles. That’s why the wise have called the world a grand contrivance. You set out to erase—and you make more. You try to untie—and the knot snarls further. The more you try to resolve, the tighter the knot becomes; more troubles keep arising. You seek one solution, and from that one solution ten new problems rise. And the one you had set out to solve remains, while ten new ones spring up. The expansion goes on. By the time he dies, a man is trapped in his own web. He himself spun it. He himself dug these pits. He forged these chains in great hope—never imagining they would end up on his own wrists.

मैंने सुना है रोम में एक बहुत प्रसिद्ध लोहार हुआ। उसकी प्रसिद्धि सारी दुनिया में थी, क्योंकि वह जो भी बनाता था वह चीज बेजोड़ होती थी। उस लोहार की दुकान पर बनी तलवार का कोई सानी न था। और उस लोहार की दुकान पर बने सामानों का सारे जगत में आदर था; दूर-दूर के बाजारों में उसकी चीजें बिकती थीं, उसका नाम बिकता था। फिर रोम पर हमला हुआ। और रोम में जितने प्रतिष्ठित लोग थे, पकड़ लिए गए। रोम हार गया। वह लोहार भी पकड़ लिया गया। वह तो काफी ख्यातिलब्ध आदमी था। उसके बड़े कारखाने थे। और उसके पास बड़ी धन-सम्पत्ति थी, बड़ी प्रतिष्ठा थी। वह भी पकड़ लिया गया। तीस रोम के प्रतिष्ठित जो सर्वशक्तिशाली आदमी थे उनको पकड़ कर दुश्मनों ने जंजीरों और बेड़ियों में बांध कर पहाड़ों में फेंक दिया मरने के लिए। जो उनतीस थे वे तो रो रहे थे, लेकिन वह लोहार शांत था। आखिर उन उनतीसों ने पूछा कि तुम शांत हो, हमें फेंका जा रहा है जंगली जानवरों को खाने के लिए! उसने कहा: फिकर मत करो मैं हूं, मैं लोहार हूं। जिंदगी भर मैंने बेड़ियां और हथकड़ियां बनाई हैं, मैं खोलना भी जानता हूं। तुम घबड़ाओ मत। एक दफा इनको फेंक कर चले जाने दो, मैं खुद भी छूट जाऊंगा, तुम्हें भी छोड़ लूंगा। तुम डरो मत।

I have heard of a famous blacksmith in Rome. His fame spread across the world; whatever he made was unparalleled. The swords from his forge had no equal. Goods made in his shop were honored everywhere; they sold in faraway markets; his name itself sold. Then Rome was invaded. The most eminent men of Rome were seized. Rome fell, and the blacksmith was captured too. He was well known, with big workshops, wealth, great repute. The enemy shackled thirty of Rome’s most powerful men and threw them into the mountains to die. The twenty-nine were weeping, but the blacksmith was calm. Finally they asked him, “You are calm while we’re being thrown to wild beasts?” He said, “Don’t worry, I’m here, I’m a blacksmith. All my life I’ve made shackles and handcuffs—I know how to open them too. Don’t panic. Once they throw us and leave, I’ll free myself and then set you all free. Don’t be afraid.”

तो लोगों की हिम्मत आ गई, आशा आ गई। बात तो सच थी, उससे बड़ा कोई कारीगर न था। जरूर जिंदगी भर ही लोहे के साथ ही खेल खेला है, तो जंजीरें न खोल सकेगा! खोल लेगा। यह बात भरोसे की थी। फिर दुश्मन उन्हें फेंक कर गड्ढों में, चले गए। वे सब घिसट कर किसी तरह उस लोहार के पास पहुंचे। पर वह लोहार रो रहा था। उन्होंने पूछा कि मामला क्या है? तुम और रो रहे हो? और हमने तो तुम पर भरोसा किया था। और हम तो तुम्हारी आशा से जीते रहे अब तक। हम तो मर ही गए होते। तुम क्यों रो रहे हो? हुआ क्या? अब तक तो तुम प्रसन्न थे।

Their courage returned; their hope rose. It was true—no craftsman was more skilled. A lifetime spent with iron—how could he not open chains? Surely he would. After the enemies had gone, they dragged themselves to the blacksmith. But he was weeping. “What’s the matter?” they asked. “Why are you crying? We depended on you. We lived on the hope you gave. What has happened? You were cheerful until now.”

उसने कहा कि मैं रो रहा हूं इसलिए कि मैंने जब गौर से अपनी जंजीरें देखीं तो उन पर मेरे हस्ताक्षर हैं, वे मेरी ही बनाई हुई हैं। मेरी बनाई जंजीरें तो टूट ही नहीं सकतीं। ये किसी और की बनाई होती तो मैंने तोड़ दी होतीं। लेकिन यही तो मेरी कुशलता है कि मेरी बनाई जंजीर टूट ही नहीं सकती। असंभव। यह नहीं हो सकता। मरना ही होगा।

He said, “I weep because when I looked closely at my chains, I found my own signature on them. They were made by me. The chains I make cannot be broken. If they were someone else’s, I would have opened them. But such is my skill—my chains cannot be broken. Impossible. It cannot be. We will die.”

उस लोहार की कहानी जब मैंने पढ़ी तो मुझे याद आया: यह तो हर संसारी आदमी की कहानी है। आखिर में तुम एक दिन पाओगे कि तुम्हारी ही जंजीरों में फंस कर तुम मर गए। तुमने बड़ी कुशलता से उनको ढाला था। तुम्हारे हस्ताक्षर उन पर हैं। तुम भलीभांति पहचान लोगे कि यह अपने ही हाथ का जाल है। इस पूरे सिद्धांत का नाम कर्म है। तुम ही बनाते हो। तुम्हीं ये सींखचे ढालते हो। तुम्हीं ये पिंजड़े बनाते हो। फिर कब तुम इसमें बंद हो जाते हो, कब द्वार गिर जाता है, कब ताले पड़ जाते हैं, तुम्हें समझ में नहीं आता। ताले भी तुम्हारे बनाए हुए हैं। शायद तुमने किसी और कारण से दरवाजा लगा लिया था--सुरक्षा के लिए। लेकिन अब खुलता नहीं। शायद हाथ में तुमने जंजीरें पहन ली थीं, आभूषण समझ कर। अब जब पहचान आई है तो अब खुलती नहीं, क्योंकि आभूषण तो नहीं जंजीरें थीं।

When I read the blacksmith’s story, I remembered: this is every worldly man’s story. In the end you will find you died caught in your own chains. You forged them with great skill. Your signature is on them. You will recognize them well as the trap made by your own hands. The name of this entire principle is karma. You are the maker. You cast the bars. You build the cages. Then, without knowing how, you end up locked inside; the door falls, the locks click—and you do not understand. The locks are yours too. Perhaps you installed the door for some other reason—security. But now it does not open. Perhaps you wore chains on your hands as ornaments. Now that you recognize them, they won’t come off, because they weren’t ornaments—they were shackles.

जिनको तुमने मित्र समझा था वे शत्रु सिद्ध हुए हैं। और जिनको तुमने सोचा था कि जीवन के मार्ग को प्रशस्त करने के लिए बना रहे है, उनसे ही नरक का रास्ता प्रशस्त हुआ।

Those you took for friends have proved enemies. And those things you crafted to pave your path through life have paved the road to hell.

कहावत है: नरक का रास्ता शुभ आकांक्षाओं से भरा पड़ा है। अच्छी-अच्छी आकांक्षाएं करके ही तो आदमी नरक का रास्ता तय करता है। नरक का रास्ता तुम्हारे सपनों से ही पटा है। तुम्हारी योजनाओं के पत्थर ही नरक से रास्ते पर लगे हैं; उन्हीं से नरक का रास्ता बना है।

There is a saying: the road to hell is paved with good intentions. It’s with the best intentions that a man travels to hell. The road to hell is lined with your dreams. The stones of your plans are set into that road; by those very stones it was built.

एक तो संसारी है जो दुख को भुलाने के उपाय करता है। और एक संन्यासी है जो दुख को भुलाने के उपाय नहीं करता--जो अपने को जगाने के उपाय करता है। बड़ा क्रांतिकारी फर्क है। बात क्रांति की हो गई। जिसको यह बात दिखाई पड़ने लगी कि असली सवाल यह नहीं कि बाहर दुख है; असली सवाल यह है कि मैं अंधा हूं कि मैं सोया हूं, कि मैं मूर्च्छित हूं, कि मैं बेहोश हूं। असली सवाल यह नहीं है कि मुझे बाहर सुख क्यों नहीं मिल रहा है; असली सवाल यह है कि मेरे भीतर सुख का संगीत अभी नहीं बज रहा है।

One person is worldly: he keeps trying to forget suffering. The other is a renunciate: he does not try to forget suffering—he tries to awaken himself. The difference is revolutionary. The issue becomes one of revolution. When it starts to dawn on you that the real question is not “suffering is outside,” but “I am blind, I am asleep, I am unconscious, I am insensible”—then everything turns. The real question is not “Why is happiness not coming from outside?” The real question is “Why has the music of bliss not begun within?”

बाहर से सुख मिलता ही नहीं। भीतर बजे संगीत तो बाहर भी उठती हैं तरंगें। भीतर उठे लहरें तो बाहर तक भी उन लहरों का नाद पहुंचता है। लेकिन बाहर से कभी सुख नहीं मिलता। सुख होता है तो भीतर होता है। और जब तक तुम भीतर के प्रति न जागे, तब तक दुख ही पाओगे--और नये दुख, और नये दुख। आदमी दुख ही बदलता रहता है।

Happiness never comes from outside. When music sounds within, waves rise outside too. When waves arise within, their resonance reaches the outer shores as well. But from outside, happiness never arrives. Bliss happens only within. And until you awaken to the inner, you will only harvest suffering—fresh suffering, and still more. Man keeps swapping one sorrow for another.

एक पश्चिम का विचारक, आस्कर वाइल्ड, जब मरा तो उसने अंतिम दिन अपनी डायरी में लिखा है कि जीवन भर का मेरा अनुभव सार-निचोड़ इतने में है कि एक दुख से मैं दूसरा दुख बदलता रहा। एक दुख से थक गया तो दूसरे को पकड़ लिया। इस आशा में कि शायद यहां सुख होगा। फिर उसमें भी दुख पाया। उससे थक गया तो तीसरा पकड़ लिया। लेकिन जिंदगी भर का निचोड़ यह है कि एक दुख से मैं दूसरे दुख पर जाता रहा। फ्रॉम वन न्यूसेंस टु अनादर न्यूसेंस। एक उपद्रव से बचे नहीं कि दूसरा उपद्रव रच लिया।

A Western thinker, Oscar Wilde, on the last day of his life wrote in his diary: the distilled essence of my lifetime is this—I kept exchanging one suffering for another. Once I was tired of one pain, I grabbed another, hoping there might be pleasure there. I found suffering again. I tired of that and took a third. But the whole extract of my life is: from one nuisance I went to another nuisance. No sooner had I escaped one hassle than I created the next.

जिस दिन तुम्हें यह समझ में आ जाता है कि बाहर तो उपद्रव ही है, उत्सव भीतर है; जिस दिन यह समझ में आ जाता है बाहर अर्थात दुख; जिस दिन तुम्हारी अंतर भाषा में बाहर का अर्थ दुख हो जाता है और भीतर का अर्थ सुख हो जाता है--उस दिन क्रांति घटती है। उस दिन तुम भी पलटू हो गए, पलट गए। उस दिन रूपांतर हुआ। उस दिन लौट पड़े घर की तरफ। अभी भागे जाते थे दूर-दूर-दूर, कहीं और स्वर्ग था। फिर लौट पड़े। और जो लौट पड़ा उसे स्वर्ग अपने ही भीतर मिल जाता है।

The day you understand that outside is disturbance and inside is celebration; the day you understand that “outside” means suffering, and in your inner language “outside” equals suffering and “inside” equals bliss—that day revolution happens. That day you turn about. Transformation occurs. You start the journey home. Earlier you ran farther and farther out, thinking heaven lay somewhere else. Then you turn back. And the one who turns back finds heaven within.

संन्यास का अर्थ है अंतर्यात्रा।

Renunciation means the inner journey.

ये आज के सूत्र तुम्हारे जीवन को संसार से संन्यास की तरफ लाने में बड़े बहुमूल्य मील के पत्थर सिद्ध हो सकते हैं। एक-एक सूत्र को ध्यान से समझना।

Today’s sutras can become precious milestones in turning your life from the world to renunciation. Understand each sutra with care.

दीपक बारा नाम का, महल भया उजियार।।

महल भया उजियार, नाम का तेज विराजा।

“Light the lamp of the Name, and the palace is illumined.”

पहली बातः भीतर कोई दीया जलाना है। उसे तुम क्या नाम देते हो, फर्क नहीं पड़ता। बुद्ध कहते हैं शून्य का दीया। और शंकर कहते हैं ब्रह्म का दीया। और मध्ययुग के संत नानक, कबीर, दादू, पलटू, दरिया, वे सब कहते हैं: नाम का दीया।

The palace is illumined; the radiance of the Name glows.

First: a lamp must be lit within. What you call it doesn’t matter. Buddha calls it the lamp of emptiness. Shankara calls it the lamp of Brahman. The medieval saints—Nanak, Kabir, Dadu, Paltu, Dariya—call it the lamp of the Name.

नाम का अर्थ समझो।

Understand “Name.”

नाम का अर्थ होता है: प्रभु-स्मरण। नाम का अर्थ होता है: उसकी याद, जिक्र, सुरति, स्मृति, स्मरण। परमात्मा भीतर विराजमान है, हम उसकी स्मृति खो गए हैं। परमात्मा हमने नहीं खोया है। भूल कर भी मत सोचना कि तुमने परमात्मा खोया है, क्योंकि परमात्मा तुम खो दोगे तो फिर श्वास भी न ले सकोगे। श्वास ही वही ले रहा है। भूल कर भी मत सोचना कि परमात्मा खोया जा सकता है। क्योंकि जो खोया जा सके वह परमात्मा नहीं है। परमात्मा तुम्हारा स्वभाव है। तुम्हारे रोम-रोम में वही धड़कता है। तुम्हारे कण-कण में वही जीवित है। तुम वही हो। तत्वमसि श्वेतकेतु!

Name means remembrance of the Divine. Name means: recollection, remembrance, mindfulness of That. God dwells within; we have lost remembrance of him. We have not lost God. Don’t ever think—even by mistake—that you have lost God. If you could lose God, you couldn’t even breathe. It is he who breathes. Don’t imagine that God can be lost; whatever can be lost is not God. God is your nature. He throbs in every pore. He lives in every particle. You are that. “Tat tvam asi, Shvetaketu!”

उद्दालक ने अपने बेटे को कहा है: तू वही है, श्वेतकेतु!

Uddalaka tells his son: You are That, Shvetaketu!

मगर हमें याद नहीं है। विस्मरण हुआ है। भूल गए हैं।

But we do not remember. There has been forgetfulness. We have forgotten.

एक सम्राट का बेटा बिगड़ गया। गलत संग-साथ में पड़ गया। बाप नाराज हो गया। बाप ने सिर्फ धमकी के लिए कहा कि तुझे निकाल बाहर कर दूंगा; या तो अपने को ठीक कर ले या मेरा महल छोड़ दे। सोचा नहीं था बाप ने कि लड़का महल छोड़ देगा। छोटा ही लड़का था। लेकिन लड़के ने महल छोड़ दिया। बाप का ही तो बेटा था, सम्राट का बेटा था, जिद्दी था। फिर तो बाप ने बहुत खोजा, उसका कुछ पता न चले। वर्षों बीत गए। बाप बूढ़ा; रोते-रोते उसकी आंखें धुंधिया गईं। एक ही बेटा था। उसका ही यह सारा साम्राज्य था। पछताता था बहुत कि मैंने किस दुर्दिन में, किस दुर्भाग्य के क्षण में यह वचन बोल दिया कि तुझे निकाल बाहर कर दूंगा!

A king’s son went astray—fell into bad company. The father became angry. He threatened him—only to scare him—“I will throw you out; either mend your ways or leave my palace.” He never thought the boy would actually leave. He was still small. But the boy left. The son was his father’s after all, a king’s son—stubborn. The father searched for him long, but there was no trace. Years passed. The father grew old; weeping dimmed his eyes. He had only one son—the heir to the kingdom. He repented, “What dark day, what unlucky moment made me say I’d throw him out!”

ऐसे कोई बीस साल बीत गए और एक दिन उसने देखा कि महल के सामने एक भिखारी खड़ा है। और बाप एकदम पहचान गया। उसकी आंखों में जैसे फिर से ज्योति आ गई। यह तो उसका ही बेटा है। लेकिन बीस साल! बेटा तो बिलकुल भूल चुका कि वह सम्राट का बेटा है। बीस साल का भिखमंगापन किसको न भुला देगा! बीस साल द्वार-द्वार, गांव-गांव रोटी के टुकड़े मांगता फिरा। बीस साल का भिखमंगापन पर्त-पर्त जमता गया, भूल ही गई यह बात कि कभी मैं सम्राट था। किसको याद रहेगी! भुलानी भी पड़ती है, नहीं तो भिखमंगापन बड़ा कठिन हो जाएगा, भारी हो जाएगा। सम्राट होकर भीख मांगना बहुत कठिन हो जाएगा। जगह-जगह दुतकारे जाना; कुत्ते की तरह लोग व्यवहार करें; द्वार-द्वार कहा जाए, आगे हट जाओ--भीतर का सम्राट होगा तो वह तलवार निकाल लेगा। तो भीतर के सम्राट को तो धुंधला करना ही पड़ा था, उसे भूल ही जाना पड़ा था। यही उचित था, यही व्यावहारिक था कि यह बात भूल जाओ।

Some twenty years went by. One day he saw a beggar standing before the palace. The father recognized him at once. It was as if light came back into his eyes—that was his son. But twenty years! The son had completely forgotten he was a prince. Two decades of begging would make anyone forget. Twenty years of going door to door asking for scraps. Layer upon layer, begging had piled on; the memory of having been a prince was gone. Who would remember? He had to forget—otherwise begging would have been unbearable. To beg while a prince—too hard. To be chased away from doors, treated like a dog; told at every threshold, “Move on!” If the inner prince remained vivid, he would draw the sword. So the inner prince had to be dimmed, forgotten. It was only practical. How else to live?

और कैसे याद रखोगे? जब चौबीस घंटे याद एक ही बात की दिलवाई जा रही हो चारों तरफ से कि भिखमंगे हो, लफंगे हो, आवारा हो, चोर हो, बेईमान हो; कोई द्वार पर टिकने नहीं देता, कोई वृक्ष के नीचे बैठने नहीं देता, कोई ठहरने नहीं देता--लो रोटी, आगे बढ़ जाओ--मुश्किल से रोटी मिलती है। टूटा-फूटा पात्र! फटे-पुराने वस्त्र! नये वस्त्र भी बीस वर्षों में नहीं खरीद पाया। दुर्गंध से भरा हुआ शरीर। भूल ही गए वे दिन--सुगंध के, महल के, शान के, सुविधा के, गौरव-गरिमा के। वे सब भूल गए। बीस साल की धूल इतनी जम गई दर्पण पर कि अब दर्पण में कोई प्रतिबिंब नहीं बने।

And how to remember anyway? When you are reminded twenty-four hours a day from all sides that you are a beggar, a bum, a vagabond, a thief, a cheat—no one lets you linger at a door, no one lets you sit under a tree, no one lets you stay—“Here, take the bread, now move on”—you scarcely get a scrap to eat. A cracked bowl. Torn clothes. For twenty years he couldn’t buy new clothes. His body stank. The days of fragrance, the palace, splendor, comfort, honor—forgotten. So much dust had gathered on the mirror that no reflection formed.

तो बेटे को तो कुछ पता नहीं, वह तो ऐसे ही भीख मांगता हुआ इस गांव में भी आ गया है, जैसे और गांवों में गया था। यह भी और गांवों जैसा गांव है। लेकिन बाप ने देखा खिड़की से यह तो उसका बेटा है। नाक-नक्श सब पहचान में आता है। धूल कितनी ही जम गई हो, बाप की आंखों को धोखा नहीं दिया जा सका। बेटा भूल जाए, बाप नहीं भूल पाता है। मूल स्रोत नहीं भूल पाता है। उदगम नहीं भूल पाता है। उसने अपने वजीर को बुलाया कि क्या करूं? वजीर ने कहा, जरा सम्हल कर काम करना। अगर एकदम कहा तो यह बात इतनी बड़ी हो जाएगी कि इसे भरोसा नहीं आएगा। यह बिलकुल भूल गया है, नहीं तो इस द्वार पर आता ही नहीं। इसे याद नहीं है। यह भीख मांगने खड़ा है। थोड़े सोच-समझ कर कदम उठाना। अगर एकदम से कहा कि तू मेरा बेटा है, तो यह भरोसा नहीं करेगा, यह तुम पर संदेह करेगा। थोड़े धीरे-धीरे कदम, क्रमशः।

The son knew nothing; he begged in that town as in every other. Another village like the last. But the father saw from the window—his son. The features were recognizable. However much dust had settled, a father’s eyes are not deceived. A son may forget; a father cannot. The source does not forget. The origin does not forget. He called his minister: “What shall I do?” The minister said, “Proceed carefully. If you tell him straightaway, the truth will be too big; he won’t believe. He has forgotten—otherwise he would never come to this door. He is begging here. Take steps slowly, gradually.”

तो बाप ने पूछा: क्या किया जाए? तो उसने कहा: ऐसा करो कि उसे बुलाओ। उसे बुलाने की कोशिश की तो वह भागने लगा। उसे महल के भीतर बुलाया तो महल के बाहर भागने लगा। नौकर उसके पीछे दौड़ाए तो उसने कहा कि ना भाई, मुझे भीतर नहीं जाना। मैं गरीब आदमी, मुझे छोड़ो। मैं गलती हो गई कि महल में आ गया, राजा के दरबार में आ गया। मैं तो भीख मांगता हूं। मुझे भीतर जाने की कोई जरूरत नहीं।

वह तो बहुत डरा सजा मिले कि कारागृह में डाल दिया जाए कि पता नहीं क्या अड़चन आ जाए! लेकिन नौकरों ने समझाया कि मालिक तुम्हें नौकरी देना चाहता है, उसे दया आ गई है। तो वह आया। लेकिन वह महल के भीतर कदम न रखता था। वह महल के बाहर ही झाडू-बुहारी लगाने का उसे काम दे दिया गया। फिर धीरे-धीरे जब वह झाडू-बुहारी लगाने लगा और महल से थोड़ा परिचित होने लगा, और थोड़ी पदोन्नति की गई, फिर और थोड़ी पदोन्नति की गई। फिर वह महल के भीतर भी आने लगा। फिर उसके कपड़े भी बदलवाए गए। फिर उसको नहलवाया भी गया। और वह धीरे-धीरे राजी होने लगा। ऐसे बढ़ते-बढ़ते वर्षों में उसे वजीर के पद पर लाया गया। और जब वह वजीर के पद पर आ गया तब सम्राट ने एक दिन बुला कर उसने कहा कि तू मेरा बेटा है। तब वह राजी हो गया। तब उसे भरोसा आ गया। इतनी सीढ़ियां चढ़नी पड़ीं। यह बात पहले दिन ही कही जा सकती थी।

The father asked, “What should we do?” The minister said, “Call him in.” They tried to bring him into the palace; he ran away. Servants pursued him. He protested, “No, let me go. I’m a poor man. I made a mistake coming to the king’s gate. I’m a beggar. I have no business inside.” He was afraid—of punishment, of prison, of unknown trouble. But the servants explained that the master wished to give him a job; he had pity. He came—but he wouldn’t step inside. So they gave him work sweeping the grounds outside the palace. Gradually, sweeping, he became a little familiar with the palace. He was promoted a little, then a little more. He started coming inside. His clothes were changed. He was bathed. Slowly he agreed to more. Over the years he was raised to the post of minister. When he became a minister, the king called him one day and said, “You are my son.” This time he accepted it. He believed. He had to climb these steps. It could have been said on the first day.

तुमसे मैं कहता हूं, तुम परमात्मा हो। तुम्हें भरोसा नहीं आता। तुम कहते हो कि सिद्धांत की बात होगी; मगर मैं और परमात्मा! मैं तुमसे रोज कहता हूं, तुम्हें भरोसा नहीं आता। इसलिए तुमसे कहता हूं: ध्यान करो, भक्ति करो। चलो झाड़ा-बुहारी से शुरू करो। ऐसे तो अभी हो सकती है बात, मगर तुम राजी नहीं। ऐसे तो एक क्षण खोने की जरूरत नहीं है। ऐसे तो क्रमिक विकास की कोई आवश्यकता नहीं है। एक छलांग में हो सकती है। मगर तुम्हें भरोसा नहीं आता, तो मैं कहता हूं चलो झाडू-बुहारी लगाओ। फिर धीरे-धीरे पदोन्नति होगी। फिर धीरे-धीरे धीरे-धीरे बढ़ना। फिर एक दिन जब आखिरी घड़ी आ जाएगी, वजीर की जगह आ जाओगे, जब समाधि की थोड़ी सी झलक पास आने लगेगी, ध्यान की स्फुरणा होने लगेगी, तब यही बात एक क्षण में तुम स्वीकार कर लोगे। तब इस बात में श्रद्धा आ जाएगी।

I tell you: you are the Divine. You don’t believe me. You say, “It may be a doctrine—but I and God?” I tell you daily—and you don’t believe. So I say: meditate, devote yourself. Start with sweeping. It could happen this very instant; no time need be lost; no gradual development is necessary. A single leap would do. But you don’t trust. So I say, sweep. Then promotion will come. Slowly, slowly, keep going. And one day, when the last hour approaches—when you have arrived at the minister’s seat, when a little glimmer of samadhi comes, when the spark of meditation starts—you will accept this truth in an instant. Trust will arise.

नाम का अर्थ होता है: स्मृति। स्मृति का अर्थ होता है कि हमें याद था कभी, फिर हम भूल गए। हर बच्चा परमात्मा की स्मृति से भरा होता है। लेकिन उसे स्मृति होती है, ऐसा कहना भी ठीक नहीं। क्योंकि अभी विस्मृति ही नहीं हुई तो स्मृति कैसे होगी? इस जटिलता को थोड़ा समझना।

Name means remembrance. Remembrance implies: once we remembered; later we forgot. Every child carries God’s remembrance—but even to say “remembrance” is not quite right, because forgetfulness has not yet happened, so remembrance cannot be defined. Understand this subtlety.

बच्चे शांत होते हैं। छोटा बच्चा है तुम्हारा, तुम्हारा बेटा है या बेटी है--शांत है। मगर उसकी शांति अभी बड़ी अचेतन शांति है। क्योंकि अशांति उसने जानी नहीं है। अशांति को जाने बिना शांति की परिभाषा नहीं बनती। जिसने अंधेरा नहीं जाना उसके प्रकाश के जानने का बहुत ज्यादा प्रमाण नहीं है। अंधेरे को जानेगा तो प्रकाश की परिभाषा उठेगी। यह बड़ी बेबूझ पहेली है, लेकिन जीवन की अनिवार्य पहेलियों में से एक है। समझ लो तो काम पड़ सकती है।

Children are tranquil. Your little one—son or daughter—is quiet. But their quiet is unconscious still. Because they have not known unrest. Without knowing darkness, you cannot define light. Without knowing night, what proof is there you know day? When darkness is known, the definition of light dawns. It’s a puzzling paradox—but one of life’s inevitabilities. If you understand it, it will serve you well.

यहां भटके बिना कोई परमात्मा तक पहुंच ही नहीं सकता। परमात्मा में तो हम होते ही हैं, लेकिन भटक कर पहुंचते हैं। भटकना होता है पहुंचने के लिए। जैसे मछली सागर में पैदा होती है तो सागर में ही जीती है, उसे पता ही नहीं होता सागर कहां है। कैसे पता हो? सागर से कभी छूटी नहीं, पता कैसे हो? पता होने के लिए थोड़ी दूरी होनी चाहिए। पता होने के लिए थोड़ी बिछड़न होनी चाहिए, वियोग होना चाहिए। वियोग हुआ नहीं कभी, सागर में ही पैदा हुई, सागर में ही बड़ी हुई, सागर में ही रही, सागर ही सारा जीवन, अहर्निश--कैसे पता चले कि सागर कहां है? एक मछुआ उसे पकड़ ले, तब उसे याद आती है। सागर छूटते ही सागर की याद आती है। तड़फती है घाट पर। सागर में डूब जाना चाहती है फिर। अब अगर सागर में पहुंच जाए तो परम आनंद को उपलब्ध होगी। यह वही सागर है। जिसमें वह घड़ी भर पहले थी। लेकिन कभी आनंद न जाना था।

No one reaches God without having wandered. We are in God, yet we reach by wandering. Like a fish born in the ocean lives in the ocean—but has no idea where the ocean is. How could it? Never having been apart, how can it know? To know, there must be a little distance. There must be a separation, a pang. If a fisherman snatches it, then memory arises. As soon as it is out of the water, it remembers water. It writhes on the bank, longs to plunge back. If it reaches the ocean again, it attains supreme bliss. It is the same ocean it was in a moment before. Yet it had never tasted bliss.

बच्चे वहीं हैं, जहां संत पहुंचते हैं। लेकिन बच्चों को कुछ आनंद का पता नहीं है; संतों को पता होता है। संत ऐसी मछलियां हैं जो घाट पर तड़प लिए, रेत में तड़प लिए। फिर, फिर डुबकी लगी।

Children are where saints arrive. But children do not know bliss; saints do. Saints are those fish who have thrashed on the sand, and then plunged again.

नाम का अर्थ होता है: जो भूल गया उसकी याद। नाम का अर्थ होता है: जो सागर खो गया उसमें पुनः प्रवेश। नाम का अर्थ होता है: सुरति, याद का लौट आना।

Name means: the memory of what was forgotten. Name means: re-entry into the lost ocean. Name means: the return of remembrance.

दीपक बारा नाम का, महल भया उजियार।

“Light the lamp of the Name, and the palace is illumined.”

और जैसे ही स्मृति जगती है कि मैं कौन हूं, वैसे ही उजियारा हो जाता है। और उजियारे के साथ ही जो कल झोपड़ी जैसा लगता था वह महल हो जाता है। संत महल में ही रहते हैं। झोपड़ी में रहे तो भी महल में ही रहते हैं। नंगे रहें तो भी सम्राटों के पास वैसे वस्त्र नहीं हैं। भूखे रहें तो भी उन जैसा कोई तृप्त नहीं है। अग्नि में जलें तो भी उनके भीतर कुछ जलता नहीं; वहां सब शीतल बना रहता है। कांटे उन पर बरसते रहें तो भी उनके भीतर का कमल खिला ही रहता है।

And the instant remembrance awakens—“Who am I?”—light floods in. And with that light, what looked like a hut yesterday appears a palace. Saints live in palaces—even when they live in huts. Naked, they are robed more splendidly than emperors. Hungry, none is as satisfied as they. Burned by fire, nothing within them burns; everything remains cool. Thorns rain upon them, yet the lotus within stays in bloom.

दीपक बारा नाम का, महल भया उजियार।

“Light the lamp of the Name, and the palace is illumined.”

समझ लेना। पलटू के पास कोई महल वगैरह नहीं था। लेकिन कहते हैं: महल भया उजियार! उजियारा होते ही महल हो जाता है। झोपड़ा भी महल हो जाता है। एक क्षण में दीनता-हीनता खो जाती है। एक क्षण में दरिद्रता खो जाती है। एक क्षण में आदमी सम्राट हो जाता है। सम्राट तुम थे ही; सिर्फ याद की बात थी। भूली-बिसरी याद वापस लौट आई।

Understand. Paltu had no palace. But he says, “The palace filled with light!” When light happens, the hut becomes a palace. In a single moment, poverty and inferiority vanish. In a single moment, wretchedness disappears. In a single instant, a man becomes an emperor. You were an emperor already; it was only a matter of remembering. The forgotten memory returns.

दीपक बारा नाम का,...

“Light the lamp of the Name…”

यह नाम का दीया कैसे जले? कैसे जलाओ? यह प्रकाश कैसे प्रकटे? खोए हो तुम हजार बातों में। जो तुम खोए हो हजार बातों में, उसी में तुम्हारी जीवन-ऊर्जा व्यय हो रही है। वही जीवन ऊर्जा अगर न खोए तो प्रकाश की तरह प्रकट हो जाती है। थोड़ा मन धन में लगा है, थोड़ा मन पद में लगा है, थोड़ा मन प्रतिष्ठता में लगा है, थोड़ा दुकान में, थोड़ा बाजार में थोड़ा घर-गृहस्थी में--ऐसे मन हजार खंडों में बंटा है।

How to light this lamp of the Name? How to kindle it? How should this light manifest? You are lost in a thousand things. Your life-energy is being spent in them. If that same energy were not scattered, it would blaze as light. A little mind in money, a little in position, a little in prestige, a little in the shop, in the market, in the household—thus the mind is divided into a thousand fragments.

देखा तुमने, सूरज की किरणें पड़ती हैं तो आग पैदा नहीं होती! फिर एक कांच का टुकड़े से लेकर उन्हीं किरणों को इकट्ठा कर लो और वे ही किरणें इकट्ठी होकर एक कागज पर गिरें,...अलग-अलग गिरती थीं, छितरी-छितरी गिरती थीं तो कुछ आग पैदा नहीं होती थी। उन्हीं को एक कांच के टुकड़े से इकट्ठा कर लो और गिरें कागज पर तो, आग पैदा हो जाती है।

Have you seen? Sunrays fall and there is no fire. But if you gather those same rays through a piece of glass and focus them on paper… When they fall scattered, no fire arises. Gather them through a lens, focus them on paper—and fire is born.

तुम्हारे पास ज्योति पैदा करने का उपाय है। तुम्हारे पास ज्योति की क्षमता है। लेकिन तुम्हारी ज्योति की क्षमता बहुत दिशाओं में बंटी है। एक टुकड़ा यहां, एक टुकड़ा वहां--तुम हजार टुकड़े हो। ये हजार टुकड़े इकट्ठे हो जाएं, एकाग्र हो जाएं। यह तुम्हारी दौड़ जो अनंत-अनंत दिशाओं में चल रही है, रुक जाए और तुम्हारी एक ही दौड़ हो जाए--अंतर-दिशा में। जैसे ही सारी जीवन-ऊर्जा एक दिशा में दौड़ती है, ज्योति जल जाती है।

You have the means to generate light. You have the capacity. But your light is dissipated in many directions. A piece here, a piece there—you are in a thousand pieces. If those fragments come together—if they gather into one-pointedness—the race that rushes out in countless directions stops, and a single current moves inward. The moment all life-energy runs in one direction, the lamp lights.

प्रभु का नाम तो केवल बहाना है। इसलिए पतंजलि ने योगशास्त्र में कहा कि यह तो एक उपाय है। यह तो एक खूंटी है जिस पर तुम अपने सारे खंडों को टांग सको और अखंड हो सको! ईश्वर है या नहीं, इसकी फिकर मत करो। किसी भी बहाने टांग दो। महावीर ने बिना ईश्वर को माने टांग दिया तो भी बात घट गई। बुद्ध ने बिना आत्मा को माने टांग दिया तो भी बात घट गई। मानने की बात का कुछ सवाल नहीं है; खूंटी मिल जाए, खूंटी पर टांग दो; खीली लगी हो खीली पर टांग दो; खीली भी न हो तो दरवाजे के कोने पर टांग दो। सवाल टांगने का है। जैसे ही तुम इकट्ठे हो जाते हो--किसी बहाने, किसी निमित्त से, तुम्हारे खंड अखंड हो जाते हैं--वैसे ही दीया जल जाता है।

The Name of the Divine is just a pretext. That is why Patanjali says in the Yoga Sutras: this is one device. It’s a peg on which you can hang all your fragments and become whole. Whether God “is” or not, don’t bother about that. Hang them on any excuse. Mahavira hung his being without believing in God—and it happened. Buddha hung it without believing in a soul—and it happened. Belief is not the issue; find a peg—hang yourself on it. If there’s a nail, hang on the nail; if not, hang on the door’s corner. The point is to hang. The instant you gather—by any pretext, any occasion—your fragments become whole, and the lamp lights.

“Light the lamp of the Name, and the palace is illumined. The palace is illumined; the radiance of the Name reveals itself.”

दीपक बारा नाम का, महल भया उजियार।।

 

महल भया उजियार, नाम का तेज विराजा।

 

वह जो संतों में तुम्हें तेज दिखाई पड़ता है, वह संतों का नहीं है, वह परमात्मा का है। वह उनका नहीं है। वे तो मिट गए--इसलिए है। वे तो जगह खाली कर गए। वे तो अब कहीं भी नहीं हैं।

The radiance you see in saints is not theirs—it is the Divine’s. It is not theirs. It is there because they are gone. They made room. They are nowhere to be found.

संत का अर्थ होता है: व्यक्ति का अभाव हो गया। अहंकार गया। खाली बांस की पोंगरी रह गई अब। अब भीतर कुछ भी नहीं है, खालीपन है। उसी खालीपन से परमात्मा के स्वर प्रकट होते हैं।

“Saint” means: the person is absent. Ego is gone. Only a hollow bamboo remains. Nothing inside—emptiness. From that emptiness the tones of the Divine arise.

महल भया उजियार, नाम का तेज विराजा।

 
 

“The palace is illumined; the radiance of the Name reveals itself.”

इसलिए कोई संतपुरुष ऐसा नहीं कहेंगे कि यह मेरा तेज है। यह परमात्मा का तेज है। और अगर कभी कोई कहेगा मेरा तेज है तो ‘मेरे’ से वह परमात्मा ही बोल रहा है, संत नहीं बोल रहा है। अगर कृष्ण ने कहा कि मामेकं शरणं ब्रज, आ जा मेरी शरण--तो वे जिस मैं की बात कर रहे हैं वह कृष्ण का मैं नहीं है, वह परमात्मा का मैं है। जब जीसस ने कहा मैं ही हूं मार्ग, मैं ही हूं द्वार, मैं ही हूं सत्य, तो यह जीसस का मैं नहीं है। जीसस का मैं तो इतनी हिम्मत कहां कर सकेगा? कोई मैं इतनी हिम्मत नहीं कर सकता। मैं तो बड़ी कमजोर चीज है। झूठी चीज है, इतनी हिम्मत हो भी कैसे सकती है! यह तो परमात्मा ही बोला।

Therefore no true saint will say, “This is my radiance.” It is the radiance of the Divine remembrance. And if ever someone says, “My radiance,” know that through that “my” the Divine speaks—the saint is not speaking. If Krishna says, “Take refuge in me alone,” the “I” he speaks is not Krishna’s personal I—it is the Divine I. When Jesus says, “I am the way, I am the door, I am the truth,” this is not Jesus’ ego. No ego could dare say such a thing. The ego is weak, false; how could it have such courage? It is the Divine speaking.

इसलिए हम कहते हैं वेद के जो वचन उतरे वे परमात्मा से उतरे; ऋषि तो केवल मार्ग बने। वचन अपौरुषेय हैं। गीता कृष्ण से उतरी, कही तो परमात्मा ने। और बाइबिल के अपूर्व वचन जीसस से आए हैं। ये बांसुरियां अलग-अलग हैं लेकिन जिसने गीत गाया है, वह एक ही है। बांसुरियां अलग-अलग हैं, इसलिए स्वर-भेद भी हो गया है। बांसुरियां अलग-अलग हैं तो बांसुरियों के ढंग अलग-अलग हैं। भाषा अलग-अलग है, शैली अलग-अलग है। मगर जो झांकेगा इस बांसुरी के खालीपन के पार खोजेगा ओंठ, खोजेगा किसके प्राण संगीतबद्ध होकर बह रहे हैं, तो एक को ही पाएगा।

This is why we say the Vedic utterances descended from the Divine; the rishis were only passages. The words are not of man. The Gita came through Krishna; it was the Divine who spoke. The incomparable words of the Bible came through Jesus. The flutes are many, but the one who sings through them is the same. Because the flutes differ, the notes differ. Their styles, languages, cadences differ. But if you peer through the flute’s emptiness and look for the lips—the breath that pours as music—you will find the One.

महल भया उजियार, नाम का तेज विराजा।

 
 

“The palace is illumined; the radiance of the Name reveals itself.”

तो पलटू कहते हैं: अब मैं तो रहा नहीं, और यह मैं जब तक था, तब तक तो यह झोपड़ा था। मेरे कारण झोपड़ा था। मैं जब तक था, तब तक दीन था, दुखी था, दरिद्र था। मेरे कारण दुख था, दीनता थी, दरिद्रता थी। इधर मैं गया, इधर झोपड़ा महल हो गया। और अब जो तेज विराजा है, क्षमा करना, मेरा नहीं है। वह तो उसकी याद का तेज विराजा है।

Paltu says: I am no longer. As long as I was, this hut remained a hut—because of me. As long as I was, there was poverty, sorrow, destitution—because of me. The moment I was gone, the hut became a palace. And now this radiance that shines—pardon me—it is not mine. It is the radiance of his remembrance.

और ऐसा तेज तुममें भी विराज सकता है, क्योंकि तुम भी उससे इतने ही जुड़े हो। ये फूल तुम में भी खिल सकते हैं, क्योंकि तुम परमात्मा की पृथ्वी से उसी तरह संयुक्त हो जैसे पलटू का वृक्ष संयुक्त है या कि बुद्ध का, या कि नानक का या कि कबीर का या कि मोहम्मद का। तुम्हें याद भूल गई है कि अपनी जड़ों की, बस इतना ही भेद है। पलटू को याद आ गई है अपनी जड़ों की।

And such radiance can dwell in you too, for you are joined to That just as much. These flowers can bloom in you too, because you are rooted in the Divine earth just as Paltu’s tree is, or Buddha’s, or Nanak’s, or Kabir’s, or Mohammad’s. You have merely forgotten your roots—that’s all. Paltu has remembered his.

सब्द किया परकास, मानसर ऊपर छाजा।

 
 

“The Word spoke—light broke forth; on the Lake of Mind, lotus spread.”

सुनते हो यह अपूर्व वचन!

Listen to this rare utterance.

सब्द किया परकास,....

 

वह बोला और प्रकाश हो गया है। लेकिन वह बोलता तभी है जब तुम नहीं बोलते। एक ही शर्त पूरी करनी है कि तुम न बोलो, तो प्रभु बोले। दोनों साथ नहीं बोल सकते। आदमी और परमात्मा के बीच कभी डायलॉग नहीं होता। आदमी बोलता है, परमात्मा चुप रहता है। ठीक ही है, जब आदमी बोल रहा है तो परमात्मा सुनता है। जब आदमी चुप होता है तो परमात्मा बोलता है।

“The Word spoke—light broke forth…”

He spoke—and light happened. But he speaks only when you stop speaking. There is just one condition to fulfill: you must not speak—then the Beloved speaks. Both cannot speak together. Between man and God, there is never a dialogue. When man speaks, God remains silent. Rightly so: while man speaks, God listens. When man is silent, God speaks.

इसलिए तुम अपनी प्रार्थनाओं में बहुत बोलना मत। तुम बोले तो परमात्मा को तुम कभी न सुन पाओगे। और तुम बोले तो बोलोगे भी क्या? तुम अपने उसी कूड़े-करकट को दोहराते रहोगे। तुम अंधेरे के साथ ही खेल और रास रचाते रहोगे।

So, in your prayers, don’t say much. If you speak, you will never hear God. And what will you say anyway? You’ll only repeat your inner junk. You’ll go on playing with your same old darkness.

सब्द किया परकास,...

 

प्रभु जब बोलता है, जब उसका नाद होता है, तब प्रकाश होता है। तो अब यह समझना। सारे संतों ने ‘सब्द’ पर जोर दिया है। और सारे संतों ने निःशब्द पर जोर दिया है। तो कभी-कभी उलझन होती है सोचने-विचारने वाले को कि मामला क्या है: कभी निःशब्द पर जोर देते, कभी शब्द पर! शब्द परमात्मा का; निःशब्द तुम्हारा--इतना खयाल रहे तो फिर अड़चन न आएगी। दो अलग तलों की बात हो रही है। तुम चुप हो जाओ। तुम निःशब्द हो जाओ। तुम बोलो ही मत। तुम्हारे भीतर मौन हो--तुम मुनि हो जाओ। घड़ी दो घड़ी भी अगर दिन में तुम मौन में उतर जाओ तो वहीं से तुम पाओगे: सब्द किया परकास! उसका स्वर, उसकी स्वर-लहरी बहने लगती है। धीमा स्वर है वह। तुम्हारा बाजार का कोलाहल अगर जारी रहा तो सुनाई न पड़ेगा। अति सूक्ष्म है स्वर वह। तुम्हारी स्थूल बकवास जारी रही तो वह कहीं भी खो जाएगा।

“The Word spoke—light broke forth…”

When he speaks—when his tone resounds—light dawns. Now understand: all saints have emphasized the Word, and all saints have emphasized the wordless. Thinkers get confused: what is it—word, or wordless? The Word is God’s; the wordless is yours. Keep this in mind and there will be no confusion. Two different planes are being discussed. You fall silent. You become wordless. Don’t speak. Let silence descend within you—be a muni, a silent one. If even for a few moments in the day you descend into silence, you will find it happens from there: “The Word spoke—light broke forth!” His tone, his melody begins to flow. It is a subtle sound. If the marketplace noise inside you continues, you will not hear it. The sound is exceedingly fine. If your gross chatter goes on, it gets lost.

“The Word spoke—light broke forth; on the Lake of Mind, lotus spread.”

सब्द किया परकास, मानसर ऊपर छाजा।

और जैसे मानसरोवर पर कमल खिलते हैं न, ऐसे जब तुम्हारे भीतर निःशब्द का मानसरोवर होगा; निःशब्द की शांति, शून्य होगा, लहर भी न उठती होगी तुम्हारे मानसरोवर पर, तब उसके शब्द उतरते हैं और कमल बन जाते हैं। इसलिए कहता हूं, यह बड़ा प्यारा वचन है।

And just as lotus blossoms on Mansarovar, so when within you there is a lake of silence—tranquility, emptiness—when no ripple stirs on your inner lake, then his Word descends and turns into lotus. That is why I say this is a lovely utterance.

 

“The Word spoke—light broke forth; on the Lake of Mind, lotus spread.”

सब्द किया परकास, मानसर ऊपर छाजा।

मेरा मानसरोवर है--कमल उसके खिले हैं। मैं तो सिर्फ चुप हो गया, तरंगहीन निस्तब्ध हो गया--कमल उसके खिले हैं। कमल उसके हैं, सुगंध उसकी है। मैंने तो सिर्फ जगह दी है, मैंने तो सिर्फ मार्ग साफ कर दिया है। मैं बीच में नहीं खड़ा हुआ हूं, मैं अटकाया नहीं हूं उसे बस। इतनी ही मेरी कुशलता है कि मैं हट गया हूं, कि मैं द्वार पर अटक कर खड़ा नहीं हूं। झरना तो उसका है, मैं चट्टान नहीं बना हूं बस--और झरना बहने लगा है।

My Mansarovar—on it his lotuses bloom. I only fell silent; I became rippleless, still—his lotuses bloomed. The lotuses are his, the fragrance is his. I merely made space, I only cleared the way. I did not stand blocking the door. The waterfall is his—I did not become a rock—and the stream began to flow.

तुम मानसरोवर बनो।

Become a Mansarovar.

ध्यान की सारी प्रक्रियाएं और कुछ नहीं करती--तुम्हें मानसरोवर बनाती हैं; तुम्हें निस्तंरग बनाती हैं। धीरे-धीरे शब्द और विचार की तरंगें शांत होती जाएं। तुम एक ऐसी जगह आ जाओ जहां तुम्हारे भीतर कोई बोलने वाला न बचे; अबोल हो जाए; सन्नाटा हो जाए; अतल सन्नाटा हो जाए। एक छोर से दूसरे छोर तक कहीं भी कोई लहर न उठती हो। उसी क्षण तुम्हारे ऊपर, तुम्हारी छाती पर, तुम्हारे मानसर पर अपूर्व कमल खिलने लगेंगे, जो कभी नहीं खिले। और उन्हीं कमलों की तलाश है; उसी सुवास की तलाश है; उसी आनंद की...।

सब्द किया परकास, मानसर ऊपर छाजा।

दसों दिसा भई सुद्ध, बुद्ध भई निर्मल साची।

All processes of meditation do nothing else—they make you a Mansarovar; they make you rippless. Slowly, the waves of words and thoughts fall quiet. You arrive at a place where no speaker remains within; the tongue falls silent; there is hush—bottomless hush. From one end to the other, nowhere does a ripple arise. In that very moment, upon your chest, upon your lake, incomparable lotuses bloom—never seen before. And it is these lotuses we seek: that fragrance, that bliss…

 

“The Word spoke—light broke forth; on the Lake of Mind, lotus spread. All ten directions grew pure; the intellect became pristine and true.”

पलटू यह कह रहे हैं कि अपने किए तो बहुत कोशिश की थी कि शुद्ध हो जाऊं; नहीं हो पाया। अपने किए तो कितनी चेष्टा की थी कि बुराई मिट जाए, चोरी मिटे, लोभ मिटे, मान-मत्सर मिटे। अपने किए तो कितनी चेष्टा न की थी कि सज्जन बनूं, संत बनूं, अहिंसा आ जाए, दया हो, करुणा हो, पाप जाए, पुण्य आए! अपने किए तो कितनी चेष्टा नहीं की थी, और किए-किए भी मैं शुद्ध न हो सका था। ‘मैं’ तो कभी शुद्ध होता ही नहीं। ‘मैं’ का होना ही अशुद्धि में है। ‘मैं’ तो कीड़ा ही अशुद्धि का है। ‘मैं’ तो अशुद्धि में ही जीता है। अशुद्धि उसका भोजन है। इसलिए ‘मैं’ कभी शुद्ध नहीं हो सकता है।

Paltu says: I tried so hard to purify myself—but it didn’t happen. I tried to erase my vices—stealing, greed, pride, jealousy. I tried to become virtuous, saintly; to bring nonviolence, compassion, to banish sin and invite merit. I tried and tried—and yet I could not become pure. The “I” is never pure. The very existence of “I” is impurity. “I” feeds on impurity. Impurity is its nourishment. Therefore the “I” can never be pure.

तो जब तक तुम अपने को शुद्ध करने में लगे हो, तब तक तुम शुद्ध न हो पाओगे, क्योंकि तुम तो बचोगे--और तुम्हारा बचना ही अशुद्धि है। और तुम्हारी दुर्गंध दसों दिशाओं में भरती रहेगी। शुद्धि तो परमात्मा की मौजूदगी से होती है। शुद्धि तो उसके आने मात्र से हो जाती है। जैसे प्रकाश के आते ही अंधेरा चला जाता है, ऐसे ही उसके आते ही शुद्धि हो जाती है, अशुद्धि खो जाती है।

As long as you labor to purify yourself, you will not become pure—because you remain, and your very being is impurity. Your stench fills all ten directions. Purity comes by the presence of the Divine. Purity happens at his mere arrival—just as when light comes, darkness vanishes.

दसों दिसा भई सुद्ध,...

“All ten directions grew pure…”

इस कमल के खिलते ही दसों दिशाएं अचानक शुद्ध हो गईं। चमत्कार हुआ है। सभी संतों को इस चमत्कार का अनुभव है। इसलिए तो तुम जब उनसे जाकर पूछते हो कि आप ऐसे शुद्ध कैसे हुए, तो उनके पास कोई उत्तर नहीं है। शुद्ध वे अपनी तरफ से हुए भी नहीं हैं। और जो तुमसे कहते हों हम कैसे शुद्ध हुए, जानना अभी शुद्ध हुए भी नहीं हैं। अपनी चेष्टा से कोई शुद्ध नहीं होता। अपनी चेष्टा से शुद्ध होना ऐसा ही है जैसे कोई अपने जूते के बंद पकड़ कर अपने को उठाने की कोशिश करे। तुम्हारी चेष्टा अंततः तुम्हारी चेष्टा है। तुम ही अशुद्ध हो तो तुम्हारी चेष्टा से शुद्धि कैसे होगी? यह असंभव है। यह नहीं हो सकता। इसके होने का कोई उपाय नहीं है।

With the blooming of these lotuses, suddenly the ten directions were pure. A miracle happened. All saints have known this miracle. That’s why, when you ask them, “How did you become so pure?” they have no answer. They did not become pure by their own effort. Those who tell you how they managed it—know they haven’t arrived yet. No one becomes pure by his own effort. To try to lift yourself by your bootstraps is like trying to purify yourself by effort. Your effort is ultimately your own. If you are impure, how can your effort lead to purity? Impossible.

फिर कैसे आदमी शुद्ध होता है? आदमी जरूर शुद्ध होता है। शुद्ध आदमी जमीन पर हुए हैं। थोड़े सही, लेकिन शुद्ध आदमी जमीन पर हुए हैं। उनके कारण ही मनुष्य की गरिमा है। उनके कारण ही मनुष्य के जीवन में कुछ नमक है। उनके कारण ही मनुष्य के जीवन में कुछ काव्य है, कुछ संगीत है, कुछ सौरभ है, कुछ सौंदर्य है। मगर जो भी कभी शुद्ध हुआ है--वह अपने को हटा कर, अपने को गिरा कर। इधर तुम गिरे, उधर परमात्मा तुम्हारे भीतर उठा।

Then how do people become pure? They do—pure ones have walked this earth. A few, but they have. Because of them, mankind has dignity. Because of them, there is some salt in life. Because of them, there is poetry, music, fragrance, beauty. But whoever became pure did so by stepping out of the way—by falling. As you fall, the Divine rises within.

“All ten directions grew pure; the intellect became pristine and true.”

दसों दिसा भई सुद्ध, बुद्ध भई निर्मल साची।

 

और कितनी चेष्टा करते थे और नहीं होता था और आज अचानक हो गया, अनायास हो गया, प्रसाद-रूप हो गया। बुद्ध भई निर्मल साची। बुद्धि निर्मल भी हो गई और सारा मल खो गया। और सत्य भी हो गई, प्रामाणिक भी हो गई। अब तो वही कहती है जो है। अब तो वैसा ही कहती है जैसा है। जस का तस। जैसे का तैसा कह देती है। अब कहीं कुछ खोट न रही।

I tried and tried and nothing happened—and today it happened all at once, uncaused, as grace. The intellect became not only clear but true—no more dirt, and it speaks only what is. It says it as it is—just so. Nothing crooked remains.

“The knot of wrong-mindedness opened; right-mindedness arose and danced.”

छूटी कुमति की गांठ,...

और अब तक जो गांठ बंधी थी कुमति की, छूटे न छूटती थी; जितना छुड़ाते थे, और बंधती जाती थी, और जटिल होती जाती थी।

Until now the knot tied by wrong-mindedness could not be untied; the more I tried, the tighter it pulled, the more complex it grew.

छूटी कुमति की गांठ, सुमति परगट होय नाची।

 

और अब गांठ खुल गई कुमति की और ठीक उसकी जगह सुमति का नृत्य शुरू हुआ है। सुमति परगट होय नाची! प्रफुल्लित हो रही है सुमति। नाच रही है सुमति। उत्सव हो रहा है सुमति का।

“The knot of wrong-mindedness opened; right-mindedness arose and danced!”

Right-mindedness blossomed and began to dance—celebration broke out.

अब कुमति और सुमति में जो ऊर्जा है वह तो एक ही है--मति। मति का अर्थ होता है: बोध। कुमति में भी वही बोध है। सुमति में भी वही बोध है। कुमति में गलत से बंधा है, मैं से बंधा है, तो गांठ बंध गई। सुमति में परमात्मा से जुड़ गया है तो गंाठ खुल गई, नाच शुरू हो गया।

Know this: the energy in wrong-mindedness and right-mindedness is one and the same—mind. Mind means awareness. In wrong-mindedness, that awareness was tied to the false, to the “I,” so it knotted. In right-mindedness, it connected to the Divine—the knot opened, and dance began.

तुम अपने से अपने को तोड़ो और प्रभु से जोड़ो। अपने पर बहुत भरोसा मत रखो कि मेरे किए कुछ हो जाएगा। तुम्हारे किए होता तो हो गया होता। कितने जन्मों से तुम कोशिश कर रहे हो, अभी तक हुआ नहीं। कब तुम्हें समझ आएगी, कि तुम्हारे किए नहीं होगा। तुम्हारे किए ही सब उलझा है। तुम परमात्मा से जोड़ो। तुम उसका हाथ गह लो।

Break your connection with yourself and join it to the Beloved. Don’t keep so much faith in yourself: “By my doing, something will happen.” If it were to happen by your doing, it would have happened by now. How many lifetimes have you been trying! When will you understand that your doing won’t do? It is your doing that has tangled everything. Join with the Divine. Take his hand.

 

“Thirty-six modes of melody arise; the stain of the three gunas falls away.”

होत छतीसो राग,...

और पलटू कहते हैं: अजीब बात है, मैं तो राग इत्यादि जानता ही नहीं। वणिक थे पलटू तो, दुकानदार थे। राग इत्यादि का कहां पता! अगर जानते भी होंगे तो एक जो कलदार की खनक होती है उसी राग को जानते थे; और तो कोई संगीत जानते नहीं थे। और आज अचानक क्या हुआ है! आकाश टूट पड़ा है। अनिर्वचनीय!

Paltu says: Strange! I knew nothing of ragas and such. He was a merchant—what would he know of melody? If he knew any song, it was the clink of coins. And today—what has happened? The sky is breaking open. The ineffable!

होत छतीसो राग, दाग तिर्गुन का छूटा।

एक अपूर्व संगति, एक अपूर्व संगीत, एक अहोभाव! दाग तिर्गुन का छूटा! सत्व, रज, तम तीनों छूट गए।

“Thirty-six modes of melody arise; the stain of the three gunas falls away. Complete fortune dawns; the pot of karma shatters.”

अब यह थोड़ा समझने का है। तुम अगर कोशिश करोगे तो तम से बहुत चेष्टा करो तो रज में आ सकते हो। और बहुत चेष्टा करो रज से तो सत्व में जा सकते हो; सत्व में अटक जाओगे, उसके पार न जा सकोगे। बुरा आदमी बहुत चेष्टा करे तो सज्जन हो सकता है। दुर्जन सज्जन हो सकता है। चोर दानी हो सकता है। यह कोई बहुत अड़चन की बात नहीं है। मगर चोर के पीछे जो बात थी वही दानी के पीछे मौजूद रहेगी, फर्क न पड़ेगा। उलटा करने लगा दानी। चोर दूसरों की जेब से निकाल लाता था; दानी अपनी जेब से दूसरों की जेब में डालने लगा। व्यवसाय का ढंग बदल गया। पहले दूसरे की जेब से अपनी जेब में डालता था, अब अपनी जेब से दूसरे की जेब में डालता है--मगर नजर तो धन पर ही लगी है। और हिसाब अभी भी जेबों पर ही चल रहा है।

Understand this a little. If you try, from tamas you can reach rajas; and with effort, from rajas you can reach sattva; but then you will be stuck—you cannot go beyond. A bad man can become good. A thief can become a philanthropist. That is not hard. But the same thing that drove the thief will remain behind the giver: only the direction changes. The thief pulled from others’ pockets into his own; the donor transfers from his pocket to others’. His business method has changed. Before, from theirs to mine; now, from mine to theirs. But the eye is still on money; the accounting still runs between pockets.

अब तुम चोर पर बड़े नाराज होते हो। चोर भी काम वही करता है। एक जेब से निकालता है, दूसरी में डालता है। तुम्हारी से निकालता है और अपनी में डाल लेता है। और दानी भी यही काम करता है; एक जेब से निकालता है और दूसरी में डाल देता है--अपनी से निकालता है, तुम्हारी में डाल देता है। तुम दानी की प्रशंसा करते हो--क्यों? क्योंकि दानी तुम्हारी जेब में डाल देता है। तुम दानी की प्रशंसा करते हो, क्योंकि दानी तुम्हें बिना चोर बनाए तुम्हें चोर होने का फायदा दे देता है। और तो कुछ नहीं। तुम भी निकालना चाहते थे उसकी जेब से, वह खुद ही दे देता है। तुम कहते हो, धन्यभाग, बड़े सज्जन आदमी हो! कष्ट न दिया हमें।

You get very angry at thieves. But the thief and the donor do the same work—one takes from one pocket to another. The donor does, too. Why do you praise the donor? Because he transfers into your pocket. He spares you the trouble of stealing; he gives you the benefit of theft without calling you a thief. You wanted to take from his pocket—he gives it himself. You say, “Blessed man! Great gentleman! No trouble to us.”

मगर चोर और दानी एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। चोर को भी धन में मूल्य मालूम होता है और दानी को भी धन में मूल्य मालूम होता है। चोर प्रसन्न होता है जब बहुत चुरा लेता है; दानी प्रसन्न होता है जब बहुत दान दे देता है। लेकिन ‘बहुत’ क्या? कौन सी चीज बहुत? वह धन ही बहुत। हर हालत में धन का ही मूल्य है।

But thief and donor are two faces of the same coin. Both value wealth. The thief rejoices when he steals much; the donor rejoices when he gives much. But what is this “much”? Which measure? Only money. In every case, it is wealth that matters.

तो चेष्टा अगर करोगे तो दुर्जन से सज्जन हो जाओगे। लेकिन तुम्हारा मौलिक आधार नहीं बदला। तुम्हारी बुनियाद वही रही। जिस बुनियाद पर वेश्यागृह का मकान खड़ा था उसी बुनियाद पर तुमने मंदिर बनाया। लेकिन बुनियाद वही रही। इसलिए दानी की भी अकड़ होती है--बड़ी अकड़ होती है! कभी-कभी तो चोर विनम्र होते हैं और दानी विनम्र नहीं होते। चोर को तो थोड़ा डर भी रहता है कि मैं चोर हूं: दानी को क्या डर है? दानी तो परमात्मा के सामने भी अकड़ कर खड़ा हो जाएगा।

So, by effort, a wicked person may become good—but your foundation has not changed. The base remains the same. On the foundation where a brothel once stood, you build a temple—but the foundation remains. Hence donors are often very arrogant—sometimes more than thieves. A thief carries some fear: “I am a thief.” The donor—what has he to fear? He’ll stand arrogant even before God.

मैंने सुना है, एक आदमी मरा, स्वर्ग पहुंचा। बड़ी अकड़ से भीतर गया। परमात्मा ने पूछा कि इतनी अकड़ से चले आ रहे हो, आखिर ऐसा किया क्या है? क्योंकि करने वाले ही इतनी अकड़ से आते हैं। तो परमात्मा तो जानता ही होगा, सनातन काल से देखता है। चोर अगर आते भी हैं तो सिर झुका कर आते हैं, कुछ थोड़ी सी विनम्रता होती है। दानी रहा होगा यह आदमी। किया क्या है?

I have heard: a man died and reached heaven. He strode in with great swagger. God asked, “Why this swagger? What have you done?” Only doers come like this. God knows—he has watched forever. Even thieves enter with bowed heads, some humility. “This man must have been a donor,” God thought. “What did you do?”

तो उस आदमी ने क्या किया है? उसने अपने दान की कथा बताई। कहानी बड़ी मजेदार है। उसने कहा कि मैंने तीन पैसे एक औरत को दिए थे। तुम सोचोगे कि तीन पैसे में इतनी अकड़! मगर तुम जितना भी दोगे वह परमात्मा के सामने तीन पैसे से ज्यादा का होने वाला नहीं है। तुमने तीन करोड़ दे दिए थे, लेकिन तुम्हारे तीन करोड़ उस परम-अवस्था के सामने तीन पैसे भी तो नहीं हैं। इसलिए ठीक ही कहती है कहानी कि उस आदमी ने कहा कि मैंने तीन पैसे एक गरीब औरत को दिए थे। परमात्मा भी थोड़ा उलझन में पड़ा कि अब क्या करना! दिए थे, यह सच है। खाते-बही दिखवाए, इसने दिए थे। तो उसने अपने सलाहकार से पूछा कि भाई क्या करना इसके साथ? तीन पैसे इसने दिए थे।

The man said, “I gave three coins to a poor woman.” You might think—so much arrogance over three coins! But whatever you give, before God it will amount to no more than three coins. Even if you give thirty million, before the Absolute that’s not three coppers.

God was a little perplexed—he did give three coins. He checked the ledger—yes, he gave them. So he asked his counselor, “What shall we do?” The counselor said, “Return his three coins—and send him to hell. What else? He’s going to hell anyway.”

तो सलाहकार ने कहा: इसको तीन पैसे वापस करो। नरक भेजो, और क्या करना? लेकिन जाएगा तो नरक ही।

 

वह जो अकड़ है वह तो नरक ही ले जाएगी।

It is arrogance that leads to hell.

चोर शायद कभी परमात्मा के दरवाजे पर पहुंच भी जाए, दानी नहीं पहुंच सकता। और तुम इतना ही कर सकते हो कि दुर्जन से सज्जन बन जाओ। और भी एक चेष्टा तुम कर सकते हो कि तुम सज्जन से भी ऊपर उठने लगो और साधु बन जाओ। सत्व यानी साधु।

A thief might, perhaps, someday reach God’s door; the donor cannot. And by your own strength, you can at most become a good man; try further and you can rise from good to pious. Sattva means piety.

ये तीन शब्द समझो। दुर्जन, जो बुरा करता है; भले की कभी सोचता भी नहीं। सज्जन, जो भला करता है यद्यपि बुरे की सोचता है। साधु, जिसने बुरे के सोचने को भी तोड़ डाला है; जो बुरे की सोचता भी नहीं; जिसने अपने बुरे सोचने को बिलकुल ही अपने से काट कर फेंक दिया है; जो भला ही करता है, भला ही सोचता है और चौबीस घंटे भलाई में ही अपने को लगाए रखता है। लेकिन साधु भी डरा रहता है। क्योंकि जो उसने काट कर फेंक दिया है, वह कटता थोड़े ही है।

तुम कुछ काट कर फेंक ही नहीं सकते। अगर तुमने कामवासना दबा ली है तो दबा भर ली है, वह मौजूद है। जरा सा उकसावा जरा सी प्रेरणा कहीं से मिल जाए, जरा सी पुलक आ जाए, वह फिर जग जाएगी। वर्षों के बाद जग जाएगी। तुमने क्रोध अगर दबा दिया है तो दबाने से कुछ कट नहीं जाता। वह पड़ा है तुम्हारे घर के भीतर अंधेरे कक्ष में। वहां तुम नहीं जाते इसलिए तुम्हें पता नहीं चलता; लेकिन वह पड़ा है, वह प्रतीक्षा कर रहा है। कभी भी मौका मिलेगा वह प्रकट हो जाएगा। सदियों पड़ा रहे तो भी निर्जीव नहीं होता।

Understand these three: the wicked, who do evil and don’t think of good; the good, who do good but still think evil; and the pious, who have cut off even the thinking of evil; who do not think evil at all; who do good, think good, and keep themselves engaged in goodness. But even the pious are afraid. For what they have cut off has not actually been cut. You cannot amputate your mind. If you repress lust, you have only pressed it down; it remains. A slight trigger, a spark—and it erupts—even after years. If you repress anger, it remains in a dark chamber within your house. You don’t go there, so you don’t notice—but it waits. Any chance—and it appears. Even after centuries, it does not die.

तो साधु अपने बहुत से अंगों को काट डालता है। साधु अपंग हो जाते हैं। तुम अपने साधुओं को देख लो, बिलकुल अपंग हो जाते हैं। कोई मंदिर में बंद बैठा है, वह बाहर आने में डरता है। क्योंकि बाहर आए तो बाहर दुनिया है। दुनिया का मतलब होता है चुनौतियां। दुनिया का अर्थ होता है वहां हजार तरह के प्रलोभन और हजार तरह की वासनाएं हवा में घूम रही हैं। वहां घबड़ाता है आने में। या हिमालय पर बैठ गया है गुफा में जाकर, वहां से नीचे नहीं उतरता। सब तरह से तुम्हारा साधु भयभीत है। लेकिन यह भी कोई साधुता हुई जिसमें इतना भय हो?

The pious man cuts off many of his limbs. He becomes crippled. Look at our “pious” ones: they become maimed. One sits locked in a temple; he fears to come out—because outside is the world, and the world means challenges, temptations, desires swirling in the air. He is terrified to come down from a Himalayan cave. In every way, your pious man is frightened. What kind of piety is this—with so much fear?

महावीर ने तो कहा है अभय के बिना कोई सत्य को जान न सकेगा। और तुम्हारा साधु तो बड़ा भयभीत है। जैन साधुओं को अकेले चलने की भी आज्ञा नहीं है, क्योंकि अकेले में कोई आदमी गड़बड़ कर ले! तो नजर रखते हैं। पांच आदमी चला दिए, जत्था चला दिया पांच का। तो चार नजर रखते हैं। यह भी कोई बात हुई? ये कोई चोर चल रहे हैं कि साधु चल रहे हैं? ऐसे तो चोर भी इतना चार पुलिसवालों के बीच में नहीं चलते हैं। मगर जैन साधु के लिए नियम है कि वह अकेला न रहे। एकांतसेवी में खतरा है। क्योंकि अकेला रहे, कुछ गड़बड़ कर ले! देखे कहीं मौका है कुछ, कोई देखने वाला भी नहीं है, अकेले मिल गए हैं, चलो कर गुजरो। तो चार को साथ चला देते हैं।

Mahavira said: without fearlessness, no one can know truth. But your pious man is terribly afraid. Jain monks are not allowed to walk alone—lest alone a man do mischief! So they keep watch—five walk together; four keep an eye on the fifth. What is this? Are these thieves being escorted, or saints? Even thieves don’t go with four police! Yet the rule is a Jain monk must not remain solitary. Solitude is dangerous—alone one might “do something.” No one’s watching! So they move in groups.

मगर यह नजर रखने की बात, तो यह साधुता कैसी है? यह भी व्यवस्था ही हुई। यह तो जबरदस्ती कोड़े के बल से किसी बच्चे को शांत बिठा दिया है--लोभ या भय के कारण। मगर भीतर आग जल रही है--धू-धू कर आग जल रही है। और यह कोई न कोई उपाय निकाल लेगा। जब आग जल रही है तो रास्ता खोजेगी। कहीं से तो धुंआ निकलेगा।

But this surveillance—what kind of piety is that? It is merely management. It’s like seating a child still with a whip—out of greed or fear. But inside, the fire blazes—roaring. And when fire blazes, it will find a way. Somewhere, the smoke will show.

आदमी अपने बस से दुर्जन से सज्जन हो जाए, या और बहुत अथक चेष्टा करे तो सज्जन से साधु हो जाए--मगर संत कभी नहीं हो पाता। संत अपने किए होता ही नहीं। संत मनुष्य के कृत्य के बाहर है। संत तो परमात्मा के प्रसाद से होता है।

By his own power, a man can become good; with greater effort, from good he may become pious—but never a saint. A saint does not happen by human deeds. Sainthood is beyond man’s doing; it comes as grace.

“Thirty-six modes of melody arise; the stain of the three gunas falls away.”

होत छतीसो राग, दाग तिर्गुन का छूटा।

कैसी अदभुत बात कही है कि त्रिगुण का दाग छूट गया। इस त्रिगुण में तम तो सम्मिलित है ही, रज भी सम्मिलित है, सत्व भी सम्मिलित है। दुर्जनता गई, सज्जनता गई, साधुता गई--ये दाग ही छूट गया। जब तक तुम साधु हो तब तक असाधुता कहीं बची है; नहीं तो साधु कैसे, साधु किसलिए?

How wondrous: the stain of the three qualities dropped. In these three—tamas, rajas, sattva—all are included. Wickedness went, goodness went, piety went—the stain fell away. As long as you are pious, some trace of impiety remains, otherwise why be pious, and for what?

संत का अर्थ है जिसके भीतर कुछ भी न बचा। वह जो तीन का जाल था, वह जो तीन का त्रिशूल छिदा था आत्मा में, वह अलग हो गया। मगर यह प्रभु-कृपा से ही होता है, यह प्रभु-प्रसाद से ही होता है।

“Saint” means: nothing remains inside. The trident of the three that pierced the soul is withdrawn. This happens only by the Lord’s grace.

“Thirty-six modes of melody arise; the stain of the three gunas falls away. Complete fortune dawns; the pot of karma shatters.”

होत छतीसो राग, दाग तिर्गुन का छूटा।

पूरन प्रगटे भाग, करम का कलसा फूटा।।

कितनी चेष्टा हमने की है--पलटू कहते हैं--अपने कर्मों को बदलने की, लेकिन कलसा लंबा था, पुराना था, भारी था, जन्मों-जन्मों का था। अगर तुम अपने कर्मों को बदलने चलोगे तो कब बदल पाओगे? थोड़ा सोचो भी, कितने कर्म तुमने किए हैं--कितने पाप, कितने पुण्य, कितनी चोरियां, कितने झूठ, कितने अनंत-अनंत जन्मों में तुमने अनंत पाप किए हैं, अगर उनका एक-एक का हिसाब तुम्हें देना पड़े और एक-एक के मुकाबले तुम्हें कोई शुभ कर्म करना पड़े, तो कब छूटोगे? तब तो अनंत काल बीत जाएगा और तुम छूटोगे नहीं। और यह अनंत काल जो बीतेगा, इसमें भी कुछ करोगे न, बैठे थोड़े ही रहोगे! तो वह जो करोगे, फिर आगे के लिए जाल बनता जाएगा। और तब यह बात दुष्चक्र की हो गई। इसके बाहर कैसे निकलना है? एक क्षण भी तो बिना किए नहीं रह सकते। श्वास भी लो तो कर्म हो रहा है। बोलो तो कर्म हो रहा है। श्वास भी लो तो कोई कीड़े-मकोड़े मर रहे हैं।

How hard we tried, says Paltu, to change our karma—but the pot was long, old, heavy—lifetimes old. If you try to undo karmas one by one, when will you succeed? Think: how many actions have you done? How many sins, how many merits, thefts, lies—across countless births—countless sins! If you must pay for each one and do some good to counter each, when will you be free? Eternities will pass and you will not be free. And during those eternities you’ll still be doing something—you won’t just sit! What you do will become nets for the future. It becomes a vicious circle. How to get out? Not for a single moment can you live without doing. Even breathing is karma. Speaking is karma. When you breathe, multitudes of tiny beings die.

वैज्ञानिक कहते हैं, एक चुंबन लेने में कोई एक लाख कीटाणु मर जाते हैं। एक शब्द बोले, ओंठ खुला, बंद हुआ, तो बहुत से कीटाणु मर गए। चले हवा में तो कीटाणु मर गए। जमीन पर चले तो कीटाणु मर गए। भोजन करोगे तो हिंसा होगी। कपड़े पहनोगे तो हिंसा होगी। नंगे रहोगे तो हिंसा होगी। यहां कुछ बिना किए तो एक क्षण भी जीआ नहीं जा सकता। जीवन तो कृत्य की धारा है। और अनंत जन्मों से यह धारा चल रही है, सबका हिसाब-किताब चुकाना है। कैसे चुकेगा? तो फिर मोक्ष तो हो ही नहीं सकता है। फिर निर्वाण की आशा छोड़ो। लेकिन आशा छोड़ने की जरूरत नहीं है, क्योंकि तुम्हारे किए मोक्ष नहीं होता। तुम्हारे किए केवल संसार होता है। तुम जो भी करोगे उससे संसार ही होता है। जिस दिन तुम करना छोड़ देते, समर्पित हो जाते--तुम कहते: अब तू कर, तेरी मर्जी; अब मैं कुछ भी न करूंगा; तू जो करवाएगा, करूंगा; चोरी करवाएगा, चोरी करूंगा; भजन करवाएगा, भजन करूंगा; अपनी तरफ से बीच में लाऊंगा ही नहीं; तेरी जो मर्जी बुरा बनाएगा तो बुरा बनूंगा, भला बनाएगा तो भला बनूंगा; न तो मैं भले के लिए कोई अकड़ लूंगा न बुरे के लिए कोई पश्चाताप लूंगा...।

Scientists say: in a single kiss, a hundred thousand germs die. You utter a word, your lips open and close—so many germs die. You walk—the microbes die. Eating, you commit violence. Wearing clothes, violence. Naked—you still commit violence. Not a single moment can life be lived without doing. Life is a stream of action. From beginningless time it has flowed—it demands all ledgers be settled. How will they be? Then there is no liberation; abandon hope for nirvana. But no—there is hope, because liberation is not by your doing. Your deeds only breed more world. The day you stop doing—surrender—you say, “Now, Thy will. I shall do nothing from myself. What Thou make me do, I’ll do. If Thou make me steal, I’ll steal. If Thou make me sing, I’ll sing. I won’t insert myself between. Thy will—if Thou make me bad, I’ll be bad; if Thou make me good, I’ll be good. I will not preen over goodness, nor feel guilt for badness…”

समझे इस बात को। कृत्य के लिए मैं अपने कर्ता को निर्मित न करूंगा। तू जान। तू कर्ता है। हम तो बस जो आज्ञा दे देगा वही करते रहेंगे--ऐसी भक्त की दशा है।

Understand this: I will not fabricate a doer for any deed. Thou art the doer. I shall simply follow Thy command. This is the devotee’s state.

पूरन प्रगटे भाग,...

“Complete fortune dawns…”

और ऐसे समर्पण की स्थिति में भाग्य का पूर्ण चांद निकलता है। ‘पूरन प्रगटे भाग,...’ कोशिश करने से तो थोड़ा बहुत आदमी भाग्य को प्रकट कर ले तो बहुत है! दूज का चांद हो जाए तो बहुत है; पूर्णिमा का चांद कभी नहीं हो पाता। दूज का ही हो जाए तो बहुत है। अपनी चेष्टा कितनी--चम्मच जैसी! इससे सागर उलीचने चले हो!

In such surrender, the full moon of destiny rises. Through effort, one may barely coax a sliver to appear; even the second night’s crescent is a lot—never the full moon. Your effort is teaspoon-sized; with that you would ladle the sea?

“Complete fortune dawns; the pot of karma shatters.”

पूरन प्रगटे भाग, करम का कलसा फूटा।

और यह जो भाग्य का पूर्ण प्रकट हो जाना है, यह जो परमात्मा का पूरा बरस जाना है, इसका दूसरा सहज परिणाम हो गया कि वह जो कलसा था, वह जो भांडा था, वह जो सिर पर घड़ा लिए चल रहे थे जन्म-जन्म के कर्मों का, वह फूट गया।

When destiny is fully revealed—when the Divine pours in—the natural outcome is this: the old pot you carried on your head, brimming with karmas of lifetimes—breaks.

पलटू अंधियारी मिटी, बाती दीन्ही बार।

सब अंधकार मिट गया, दीया जल उठा, ज्योति प्रगटी।

“Paltu, the darkness vanished; the wick was lit.”

 

All darkness is gone; the lamp has been kindled; the light has appeared.

दीपक बारा नाम का, महल भया उजियार।

हाथ जोरि आगे मिलैं, लै लै भेंट अमीर।

“Light the lamp of the Name, and the palace is illumined.”

और पलटू कहते हैं कि मैं गरीब आदमी, राम का मोदी, राम का बनिया, कभी कुछ और किया नहीं, तराजू सम्हालना भर जानता था। बेचता रहा सामान गांव के छोटे से बाजार में--नंगा जलालपुर। गरीबों का गांव रहा होगा, इसलिए नंगा जलालपुर। बड़े-बड़े धनपति, बड़े यशस्वी आगे आ-आ कर, भेंट ले-ले कर मुझसे मिलते हैं! हैरानी होती है। मुझमें तो ऐसा कोई गुण नहीं था।

“With folded hands they come to meet me, the wealthy bringing gifts.”

Paltu says: I am a poor man—a grocer of Rama, God’s shopkeeper. I did nothing else, only knew how to balance a scale. I sold goods in the little village market—Nanga Jalalpur. It must have been a poor village—hence the name. Yet great men, rich and renowned, come with offerings to meet me! I am amazed. I have no such merit.

यह भक्त की दशा है। मुझ में तो कभी ऐसे कोई गुण की बात ही नहीं थी। यह हो क्या गया! यह कौन मेरे भीतर प्रकट हो रहा है जिसको यह नमस्कार की जा रही है।

This is the devotee’s state. I had no such virtue at all. What is happening? Who is appearing within me whom all salute?

दुनिया में दो तरह के लोग हैं। कोई आदमी पद पर पहुंच जाता है, तुम उसको नमस्कार करते हो तो वह समझता है तुम उसको नमस्कार कर रहे हो। कौन उसको नमस्कार करता है! वी. वी. गिरि को कोई नमस्कार करता है? वे बेचारे खुद ही प्रचार करते फिरते हैं कि मैं अभी भी जवान हूं और अभी भी काम में आ सकता हूं देश की सेवा करने को। उससे मगर कोई सेवा लेने को भी उत्सुक नहीं हैं। सेवा देने वालों की भी सेवा लेने को कोई उत्सुक नहीं है!

There are two kinds of people. The man in office thinks when people salute him they salute him. Who salutes him! Does anyone salute V. V. Giri? He goes around campaigning that he’s still fit and can serve the country—yet none is eager to take his service. Even those eager to serve are not eagerly received!

पद पर जो है उसे यह भ्रांति होती है कि लोग मुझे नमस्कार कर रहे हैं। पद पर से उतरते ही पता चलता है कि भ्रांति थी। लोग पद को नमस्कार करते हैं। तो जो राजनेता पद पर होता है, देखो उसके स्वागत-समारंभ! लाखों का खर्च। लाखों की भीड़-भाड़। लोग ऐसे चले आते हैं जैसे परमात्मा का अवतरण हुआ हो। फिर वह आदमी पद पर नहीं रहा, कोई देखता भी नहीं। फिर उन्हीं सज्जन को तुम अपना सामान ढोते हुए और स्टेशन पर देखोगे। अपना टांगा खुद ही खोज रहे हैं। कोई लेने भी नहीं आता। लोग बच कर निकल जाते हैं कि भई इनसे बचो; अब इनका सत्संग करना खतरनाक है, इनसे नमस्कार भी करना खतरनाक है, क्योंकि इनके विरोधी अब सत्ता में हैं, अब झंझट की बात है। इनकी खुशामद करते थे, गुलामी करते थे, इनकी बड़ी स्तुति के गीत गाते थे। अब इनसे लोग आंखें चुराते हैं।

One deluded by position thinks people bow to him. Step down—and the illusion bursts. People bow to the chair. Look at the garlands on the politician in power—crowds like it’s a divine descent. Then the man is out—no one looks at him. You’ll see the same gentleman carrying his own luggage on a station platform. He looks for his own carriage. No one comes to receive him. People sidestep—“Avoid him; now his rivals rule; even greeting him is risky. We used to flatter him, now let’s avert our eyes.”

तो एक तो ऐसे लोग हैं जो सोचते हैं पद पर होने से उनको लोग नमस्कार कर रहे हैं। यह राजनीतिज्ञ की भ्रांति है। और एक धार्मिक आदमी है कि उसे दिखाई पड़ता है: बड़ी हैरानी की बात है, मैं तो कुछ हूं ही नहीं, मैं तो ना-कुछ, नाचीज! यह हुआ क्या है, लोग क्या पागल हो गए हैं!

So there are those who think people bow to them for their post. This is the politician’s delusion. The religious man sees: “How strange! I am nothing—nil, worthless. What has happened? Have people gone mad?”

“With folded hands they come to meet me, the wealthy bringing gifts.”

हाथ जोरि आगे मिलैं, लै-लै भेंट अमीर।

इनको हुआ क्या नासमझों को! मुझ गरीब आदमी को, जिसमें न कोई गुण हैं, न कोई लक्षण हैं, न कोई योग्यता है, न कोई कला है।

What’s happened to these simpletons! To me, a poor man, with no skill, no mark, no talent.

लै-लै भेंट अमीर, नाम का तेज विराजा।

 

पलटू कहते हैं: जरूर कुछ बात उसी की है, उसका तेज विराजा है! ये उसी को नमस्कार कर रहे हैं। ये प्रभु को नमस्कार कर रहे हैं, मैं तो निमित्त मात्र हूं, ये मुझे नमस्कार नहीं कर रहे हैं।

“Bringing gifts, the wealthy come—the radiance of the Name has dawned.”

Paltu says: This is surely his doing—his radiance is manifest. They are saluting him, not me. They bow to the Divine; I am only an instrument—they do not bow to me.

लै-लै भेंट अमीर, नाम का तेज विराजा।

सब कोऊ रगरै नाक, आइकै परजा-राजा।।

सकलदार मैं नहीं, नीच फिर जाति हमारी।

“Bringing gifts, the wealthy come—the radiance of the Name has dawned. All rub their noses on the ground; subjects and kings alike.”

पलटू कहते हैं: न तो मेरे पास कोई सौंदर्य है...सकलदार मैं नहीं...मेरे पास कोई सुंदर चेहरा भी नहीं। कोई सौंदर्य भी नहीं है। साधारण जैसा आदमी हूं।

“I am not handsome; my features are plain.”

Paltu says: I have no beauty—no handsome face. I’m ordinary.

“I am not handsome; low is also my caste.”

सकलदार मैं नहीं, नीच फिर जाति हमारी।

फिर हमारा कोई वर्ण बहुत ऊंचा नहीं कि मैं कोई ब्राह्मण हूं कि लोग मेरे पैर छुएं।

Nor is my caste high—I am no Brahmin that people should touch my feet.

गोड़ धोय षटकरम, वरन पीवै लै चारी।

 

और यह मामला क्या हुआ जा रहा है कि लोग आते हैं, चारों वर्णों के लोग आते हैं, षटकर्मों को करने वाले ज्ञानी आते हैं और मेरे पैर धोकर पानी पीते हैं! जरूर यह बात मेरी नहीं है। नाम का तेज विराजा! ये मेरे पैर नहीं छू रहे और न ये मेरे पैर धो रहे हैं। इन्हें कुछ दिखाई पड़ रहा है। इन्हें वही दिखाई पड़ने लगा है जो मुझे भीतर दिखाई पड़ रहा है।

“They wash my feet and drink, those of the six rites, of all four castes.”

What is happening that scholars of six rituals and all four castes come, wash my feet, and drink the water! Surely this is not me. It is the radiance of the Name. They are not touching my feet, nor washing them; they are seeing something. They see what I see within.

यह धार्मिक आदमी का लक्षण है।

This is the mark of the religious man.

बिन लसकर बिन फौज, मुलुक में फिरी दुहाई।

“Without army, without troops, my renown resounds across the land.”

न मेरे पास फौज है न फांटा है, मगर सारे देश में मेरी दुहाई की दुंदुभि पिट रही है!

I have no army, no force—yet my fame drums across the country!

 

“The glory is of the True Name; my own self has grown sweet.”

जन-महिमा सतनाम, आपु में सरस बढ़ाई।

तेरे नाम की महिमा अपार है! हमने तो कुल इतना ही किया कि तेरी याद की और यह क्या हो गया! हमने तो कुल इतना ही किया कि तुझे स्मरण किया; विस्मरण किया था, स्मरण किया!

The glory is of your Name, O Truth! All I did was remember you—and look what happened! I simply recalled you; I had forgotten; I remembered!

 

“The glory is of the True Name; my own self has grown sweet. For the sake of the True Name, Paltu has become deep. With folded hands they come, the wealthy bringing gifts.”

जन-महिमा सतनाम, आपु में सरस बढ़ाई।

सत्तनाम के लिहे से, पलटू भया गंभीर।

हाथ जोरि आगे मिलैं, लै-लै भेंट अमीर।।

गंभीर का अर्थ समझना। गंभीर का वैसा अर्थ नहीं है जैसा आमतौर से आज हो गया है। गंभीर का अर्थ होता है बड़े गंभीर हैं, बड़े सिरियस! नहीं, ऐसा गंभीर का अर्थ नहीं है। गंभीर का मौलिक अर्थ है: गहरे, गहन। पलटू कहते हैं कि मैं बड़ा गहरा हो गया। तेरी मौजूदगी क्या आई, मैं गहरा हो गया! मैं अपूर्व रूप से गहरा हो गया। एक गहनता आ गई, जो मुझ में कभी थी नहीं। मैं तो छिछला-छिछला था। मैं तो ऊपर-ऊपर था, मैं तो सतह पर था।

Understand “deep.” Not “serious” in today’s sense of gloomy or stern. Deep means profound. Paltu says: I became very deep. Your presence came—and I became deep! An unprecedented depth appeared in me. I was shallow, superficial—skating on the surface.

सत्तनाम के लिहे से पलटू भया गंभीर।

हाथ जोरि आगे मिलैं, लै-लै भेंट अमीर।।

संत सासना सहत हैं, जैसे सहत कपास।।

जैसे सहत कपास, नाय चरखी में औटे।

“For the sake of the True Name, Paltu has become deep. With folded hands they come, the wealthy bringing gifts.”

 

“Saints endure discipline, as cotton endures the loom.”

 

“As cotton endures, wound upon the wheel.”

यह वचन समझना।

Understand this.

संत सासना सहत हैं,...

“Saints endure discipline…”

 

Saints endure hardship.

 

“…as cotton endures.”

संत कष्ट सहते हैं।

...जैसे सहत कपास।

जैसे कपास बहुत सी तकलीफों से गुजरता है। लेकिन ‘सासना’ शब्द का एक अर्थ कष्ट भी होता है, मौलिक अर्थ कुछ और होता है। मौलिक अर्थ तो होता है: शासन, अनुशासन, साधना।

Cotton goes through many pains. The word “sasana” means hardship, but its root meaning is governance, discipline, practice.

कष्ट दो तरह के हैं जगत में। एक तो कष्ट, जो तुम सहना नहीं चाहते और सहते हो। उससे जीवन टूटता है। और एक कष्ट, जो तुम स्वयं अंगीकार करते हो, उससे जीवन निर्मित होता है। और यह बात बड़े काम की है। इसे याद अगर रख सको तो तुम कष्टों का स्वरूप बदल सकते हो। जो कष्ट तुम्हें विध्वंस कर जाएंगे उन्हीं को तुम सृजनात्मक बना सकते हो। उन्हें स्वीकार करो, उनका उपयोग करो। जब दुख आए तो तुम उसे साधना बनाओ। तुम उसे भी जागने का उपाय बनाओ। दुख में आदमी बड़ी सुविधा से जागता है। सुख में तो आदमी सो जाते हैं; दुख में जाग जाते हैं। अगर जरा सी भी बुद्धि हो तो दुख में तो आदमी सो ही कैसे सकता है? चादर ओढ़ कर नहीं सो सकते दुख में। इस मौके का उपयोग कर लो।

There are two kinds of suffering in the world. One you do not want, yet you must bear it. That breaks life. The other you consciously embrace—that builds life. This is crucial. If you remember it, you can transform the very nature of suffering. Those pains that would destroy you—you can make creative. Accept them; use them. When sorrow comes, make it your practice; make it a means to awaken. In suffering, one awakens easily. In pleasure, people sleep; in pain, they awaken. If you have even a little intelligence, how can you sleep through suffering? You cannot pull the blanket over your head. Use the opportunity.

संत सासना सहत हैं, जैसे सहत कपास।

“Saints endure discipline, as cotton endures.”

जैसे कपास को बड़े कष्टों से गुजरना पड़ता है, लेकिन वे सारे कष्ट कपास को इस योग्य बना देते हैं कि कभी वह सम्राटों का वस्त्र बने, सम्राटों के अंग छुए, ढाके की मलमल बने। ऐसे ही व्यक्ति भी धीरे-धीरे कष्टों का अगर ठीक से उपयोग करे तो परमात्मा के अंग छूने के योग्य हो जाता है।

संत सासना सहत हैं, जैसे सहत कपास।

जैसे सहत कपास, नाय चरखी में ओटै।

कपास को चरखी में ओटना पड़ता है।

रुई धर जब तुनै हाथ से दोउ निभोटै।

और फिर दोनों हाथों से तोड़ता है, तोड़ा जाता है।

Cotton must pass through many hardships; but those very hardships prepare it to become the garment of emperors, to touch royal limbs, to become the finest muslin. Similarly, if a person uses hardships rightly, he becomes worthy to touch the limbs of the Divine.

रोम-रोम अलगाय पकरिकै धुनिया धूनी।

 

और एक-एक रेशे को अलग करता है धुनिया, धूनी में धुन-धुन कर।

 

पिउनी बहं दै कात,...

 

फिर पूनी को बढ़े हुए नाखून में छेद करके उसमें से बारीक-बारीक सूत निकालता है।

 

पिउनी बहं दै कात, सूत ले जुलहा बूनी।

 

फिर जुलाहा बुनाई करता है।

 

धोबी भट्टी पर धरी,...

 

फिर धोबी है कि भट्टी पर धरता है।

 

...कुन्दीगर मुगरी मारी।

 

फिर मुगरियों से पीटा जाता है--सफाई के लिए, शुद्धता के लिए।

 

दरजी टुक टुक फारि, जोरिकै किया तयारी।

 

फिर दर्जी काटता है, फाड़ता है, फिर कहीं वस्त्र बनता है। वस्त्र--जो सम्राटों के अंग लग जाए।

 
 

“Saints endure discipline, as cotton endures. Wound upon the wheel; in the carder’s hands, torn by both hands; fiber by fiber pulled apart, the carder drums; the sliver passes through the nail and is spun; the weaver weaves; the washerman places it on the furnace; the fuller beats it with clubs; the tailor cuts it in pieces and stitches a garment.”

ऐसा ही संत का जीवन है। जीवन की हरेक स्थिति का वह उपयोग कर लेता है। दुख का भी उपयोग कर लेता है। दुख को शासन बना लेता है, आत्मानुशासन बना लेता है।

Such is the life of a saint. He makes use of every situation in life. He uses suffering too. He turns sorrow into discipline, into self-governance.

मेरी हस्ती का मोहब्बत में फना हो जाना

वो मेरा नाजिस-ए-अरबाग-ए-वफा हो जाना

उनको हम जिंदा-ए-जावेद कहा करते हैं

जानते हैं जो मोहब्बत में फना हो जाना।

“My being annihilated in love— that is my pride in the garden of fidelity. We call immortal only those who know how to die in love.”

केवल वे ही लोग अमरत्व को उपलब्ध होते हैं।...

Only those attain immortality…

उनको हम जिंदा-ए-जावेद कहा करते हैं

जानते हैं जो मोहब्बत में फना हो जाना।

“We call immortal only those who know how to die in love.”

जो प्रेम में मर जाना जानते हैं, जो प्रेम में मिट जाना चाहते हैं, जो प्रेम में शून्य हो जाना जानते हैं--वे ही अमरत्व को उपलब्ध होते हैं। तो भक्त तो अपने को मिटा डालता है, जैसे कपास सब तरफ से मिट जाता है।

Those who can die into love, dissolve in love, become emptiness in love—they alone arrive at immortality. The devotee effaces himself, as cotton effaces itself from all sides.

वे जो मिटने की सारी प्रक्रियाएं हैं, वे ही बनने की प्रक्रियाएं हैं। तुम मिटने को मिटना मत समझना। मिटना समझे तो तुम बचने लगोगे। मिटना समझे तो कष्ट। फिर कष्ट से बचने के लिए भुलाने का उपाय--शराब, सौंदर्य, संगीत। अगर कष्ट को कष्ट न समझे; समझा कि परमात्मा धुन रहा है, रेशे-रेशे अलग कर रहा है, कि परमात्मा धो रहा है; यह जो मुगरी से पीटा जा रहा हूं, यह मेरी सफाई हो रही है, मुझसे कूड़ा-कचरा अलग किया जा रहा है। यह जो मैं चरखी में रौंदा जा रहा हूं, यह इसीलिए है ताकि मेरे भीतर जो छिपा हुआ रहस्य है, वह प्रकट हो जाए; मेरे भीतर जो छिपा हुआ प्रकाश है वह प्रकटे। मेरा कमल उठे, खिले। मेरी सुवास प्रकट हो।

All the processes of effacement are the processes of becoming. Don’t take effacement as mere loss. If you do, you’ll cling to yourself. If you think in terms of pain, you’ll seek to forget—through wine, beauty, music. If you do not take suffering as suffering, but as the Beloved carding you, separating fiber from fiber; as the Beloved washing you; as the fuller’s beating that cleanses you; as the turning on the wheel that brings out your hidden secret; so that the light concealed within you may manifest; so your lotus may rise and bloom; so your fragrance may spread…

जिसने इस भांति ले लिया उसने दुख को अनुशासन बना लिया। उसके जीवन में क्रांति निश्चित हो जाएगी। फिर वह दुख से भागता नहीं, दुख से बचता नहीं, दुख को भुलाता नहीं--दुख के अवसर का उपयोग कर लेता है; दुख को चुनौती बना लेता है।

The one who receives suffering in this way turns it into discipline. Revolution in his life becomes certain. Then he does not run from suffering, does not evade it, does not drug it—he uses the chance it brings; he turns sorrow into challenge.

परस्वारथ के कारने दुख सहै पलटूदास।

संत सासना सहत हैं, जैसे सहत कपास।।

“For the welfare of others, Paltu endures pain. Saints endure discipline, as cotton endures.”

और संत के जीवन में दो तरह के दुख हैं। पहले--संतत्व के घटने के पहले। वह बहुत तरह के दुख झेलता है। दुख तो सभी को हैं। ऐसा नहीं कि संत को ही दुख है; दुख तो तुम्हें भी है, सभी को हैं। लेकिन तुम उनसे बचना चाहते हो; संत उन्हें अंगीकार करता है, स्वीकार करता है, अहोभाव से स्वीकार करता है। यह भी प्रभु की मर्जी। यह भी प्रभु की भेंट है।

There are two kinds of suffering in a saint’s life. First—before sainthood flowers—he bears many sorrows. Suffering belongs to all—not only to saints; it belongs to you as well. But you avoid it; the saint receives it—willingly, gratefully. “This too is God’s will; this too is his gift.”

काश, तुम दुख को भी प्रभु की भेंट समझ लो, तो अनुशासन पैदा हो जाएगा। फिर तुम्हारे भीतर नाराजगी न रह जाएगी। और तुम्हारे भीतर क्रोध न रह जाएगा और शिकायत न रह जाएगी। और तुम्हारे भीतर से प्रार्थना उठेगी।

If only you could take suffering as a gift of God, discipline would arise. No more grievance, anger, complaint. Instead, prayer would rise.

बीज को जमीन में डालते हैं। बीज को अगर पता न हो--कैसे पता होगा कि वृक्ष बनने वाला है, खिलेंगे फूल, आकाश में उठेंगी शाखाएं, घने पत्ते आएंगे, वसंत आएगा, हवाएं नाचेंगी, पक्षी घोसले बनाएंगे, सूरज की किरणों से बातें होंगी, चांद-तारों से गुफ्तगू होगी--यह सब तो उसे पता नहीं है। जब तुम बीज को डालते हो जमीन में तो बीज तो तड़फता होगा कि यह किस कष्ट में मुझे डाला जा रहा है, यह क्यों मुझे मिट्टी में दबाया जा रहा है? अभी तो मैं जिंदा हूं, क्यों मेरी कब्र खोदी जा रही है? उसे तो लगता होगा यह कब्र हो गई। उसे पता नहीं कि इसी कब्र से उसका जीवन निकलेगा। यही मृत्यु उसके नये जीवन की शुरुआत है।

A seed is placed in the earth. If the seed had awareness—how would it know it is to become a tree, that flowers will bloom, branches spread to the sky, lush leaves, spring winds dancing, birds nesting, conversing with the sun’s rays, with the moon and stars? It knows none of this. When you bury it, the seed must thrash—“What torment is this? Why bury me in soil? I am alive—why dig my grave?” It must feel it is a grave. It does not know that from this grave its life will sprout—that this very death is the beginning of new life.

ठीक ऐसे ही हमारे जीवन के कष्ट हैं। संसारी उनसे बचता है; संन्यासी उन्हें अंगीकार करता है--सौभाग्यपूर्वक, धन्यवादपूर्वक, कृतज्ञता से, उनको भेंट मान लेता है।

Such are the pains of our life. The worldly man avoids them; the renunciate embraces them—joyfully, gratefully—as offerings.

तुम जरा कुछ दिन प्रयोग करके देखो। जब अबकी बार दुबारा दुख आए, कोई भी दुख आए, कैसा भी दुख आए, शरीर का कि मन का, उसे भेंट की तरह स्वीकार करके देखो और तुम पाओगे चमत्कार हुआ। उस दुख की सारी गुणवत्ता बदल गई। उसका सारा रूपांतरण हो गया। वह दुख कुछ का कुछ हो गया।

Try it for a few days. When sorrow comes—any sorrow, of body or mind—accept it as an offering and see the miracle. Its whole quality changes. It is transformed. That sorrow becomes something else.

प्रयोग करके देखना, क्योंकि यह तो बात प्रयोग करने की है। जो भी दुख आए उसे स्वीकार कर लेना कि प्रभु ने भेजा तो जरूर निखारता होगा, मांजता होगा, साफ करता होगा।

Experiment—because this is something to be tried. Whatever sorrow comes, accept: if God sent it, surely he is refining me, cleansing me.

याद रखना पलटू के ये वचन:

Remember Paltu’s words:

संत सासना सहत हैं, जैसे सहत कपास।।

जैसे सहत कपास, नाय चरखी में ओटै।

रुई धर जब तुनै हाथ से दोउ निभोटै।।

रोम-रोम अलगाय पकरिकै धुनिया धूनी।

पिउनी बहं दै कात, सूत ले जुलहा बूनी।।

धोबी भट्टी पर धरी, कुंदीगर मुगरी मारी।

“Saints endure discipline, as cotton endures. Wound upon the wheel; torn by both hands; fiber by fiber pulled apart, the carder drums; the sliver passes through the nail and is spun; the weaver weaves; the washerman places it on the furnace; the fuller beats with clubs; the tailor cuts and stitches the garment.”

दरजी टुक टुक फारि, जोरिकै किया तयारी।।

खयाल रखना, इतनी तैयारी करनी पड़ेगी।

Bear in mind: such preparation is required.

जब स्वर्णकार सोने को डालता होगा आग में तो सोना भी तड़फता होगा कि यह कौन सा कष्ट मुझे दिया जा रहा है! लेकिन आग में पड़ कर ही तो सोना कुंदन बनता है, शुद्ध होता है, कचरा जलता है। दुख के बिना कोई कभी निखरता नहीं।

When the goldsmith throws gold in the fire, the gold must writhe—“What pain!” But only in fire does gold become pure—base metal burns away. Without sorrow, no one shines.

मुझसे कभी-कभी लोग आकर पूछते हैं कि परमात्मा अगर है तो दुनिया में इतना दुख क्यों है? उनका प्रश्न सार्थक मालूम होता है; तर्क के जगत में तो बिलकुल सार्थक मालूम होता है। असल में वे यह कह रहे हैं कि अगर इतना दुख है तो परमात्मा हो ही नहीं सकता; या अगर परमात्मा है तो यह दुख बेबूझ है, यह नहीं होना चाहिए। क्योंकि लोग कहते हैं परमात्मा दयालु है, रहमान है, रहीम है, कृपालु है। तो फिर परमात्मा जब इतना रहमान है तो इतना दुख क्यों है? वे एक तार्किक सवाल उठा रहे हैं। वे यह कह रहे हैं कि अगर यह दुख है तो साफ है कि या तो परमात्मा रहमान नहीं है, शैतान है; और या फिर परमात्मा है ही नहीं। यह जगत केवल एक दुर्घटना मात्र है, एक संयोग मात्र, हो गया है। इसके पीछे कोई चलने वाला नहीं है। इसके पीछे कोई रखवाला नहीं है। इसके पीछे कोई नहीं है जो इसकी चिंता करता हो। अगर चिंता करने वाला परमात्मा हो तो इतना दुख क्यों? और या वे कहते हैं कि अगर परमात्मा है तो फिर समझाइए कि दुख का क्या कारण है? पिता अपने बच्चों को दुख तो नहीं देना चाहता। मां अपने बेटे को दुख तो नहीं देना चाहती। और यह परमात्मा पिता है हमारा, तो दुख क्यों है?

People sometimes ask me: If God exists, why so much suffering? Their question seems sensible—on the plane of logic, quite so. In fact they imply: if there is this much suffering, then God cannot be; or if God is, then this suffering is meaningless and should not be. People say God is compassionate, merciful, gracious. If God is so merciful, why so much pain? A logical question. They are saying: if suffering exists, either God is not compassionate—he is Satan—or else God simply does not exist. The world is a mere accident, a coincidence, without a driver, a caretaker. If there were a caring God, why such suffering? Or, if God exists, then explain the cause of pain. A father does not want his children to suffer; a mother does not wish pain for her son. And God is our Father—so why pain?

उनकी बात तर्क के तल पर बड़ी सही है, मगर जीवन और अस्तित्व के तल पर बड़ी नासमझी से भरी है। इसीलिए दुख है कि परमात्मा है। मैं जब उन्हें यह उत्तर देता हूं तो वे बहुत चौंकते हैं। मैं कहता हूं, इसीलिए दुख है कि परमात्मा है। मां बहुत कष्ट देती है बच्चों को और बाप भी बहुत कष्ट देता है। यह तुम से किसने कहा कि बाप कष्ट नहीं देता है और किसने कहा कि मां कष्ट नहीं देती। हां, मां कष्ट करुणा के कारण ही देती है। हजार बार बच्चे नाराज होते हैं; हजार बार मां मारती है। हजार बार जाना चाहते हैं कहीं, नहीं जाने देती। आग में हाथ डालना चाहते हैं, किसी को खींचना पड़ता है। बच्चे बच्चे हैं। सच तो यह है कि कौन बच्चे अपने मां-बाप को माफ कर पाते है! कि चोट बनी रहती है कि बहुत सताया जब छोटे थे।

On the plane of logic, their point holds—but on the plane of life and existence, it is filled with misunderstanding. It is precisely because God is that suffering is. People are startled when I answer so. I say: It is precisely because God is that suffering is. Mothers give their children a lot of “pain,” and fathers too. Who told you they don’t? Yes—mothers do it out of compassion. The child often sulks; the mother even hits him. He wants to go somewhere—she doesn’t let him. He wants to put his hand in fire—she pulls him back. Children are children. The truth is—who among us can forgive our parents? The sting remains—“They troubled me when I was small.”

परमात्मा है, इसीलिए दुख है। यह दुख तुम्हारे निखार के लिए है। यह दुख औषधि-रूप है। कड़वी है औषधि, माना; मगर औषधियां कड़वी होती है। मिठाइयां नहीं हैं औषधियां। जहर को जहर से मारना होता है। कांटे को कांटे से निकालना होता है।

Because God is, there is pain. This pain is for your refinement. It is medicinal. Bitter, granted—but medicines are bitter. Not sweets. You fight poison with poison. You pull out a thorn with a thorn.

तुम्हारे जीवन में बड़ा अंधकार है। धुन-धुन कर उसे अलग करना होगा। तुम्हारे जीवन में बड़ा अहंकार है। उसकी खोल मजबूत है। तुम्हें मिट्टी में डाल कर कूटना होगा ताकि अहंकार की खोल मिट जाए तो तुम्हारे भीतर से पौधा, तुम्हारे भीतर छिपी हुई संभावना प्रकट हो जाए।

There is great darkness in your life. It must be beaten out. There is great ego. Its shell is hard. You must be buried, pounded—so the shell breaks and the sprout within can emerge.

तो एक तो संत दुख झेलता है। मगर उसका भाव बड़ा अनूठा है। एक तुम दुख झेलते हो; तुम्हारा भाव बड़ा क्रोध से भरा है। तुम दुख झेलते हो--बड़े प्रतिरोध से लड़ते-लड़ते, जूझते-जूझते। संत झेलता है--स्वीकार से, समर्पण से, अहोभाव से।

So a saint endures suffering. Your attitude is filled with anger; you resist, struggle, fight. A saint endures with acceptance, surrender, gratitude.

तुम दुख ऐसे झेलते हो जैसे बड़े वृक्ष तूफान में खड़े रहते हैं अकड़ कर, जिद्द से, लड़ते हैं; और जब कभी गिर जाते हैं तो फिर उठ नहीं पाते। संत ऐसे दुख झेलता है जैसे घास के पौधे। आया तूफान, घास का पौधा पूर्व गिर गया तो पूर्व गिर जाता है; पश्चिम गिरा दिया तो पश्चिम गिर जाता है। जहां गिरा दिया, गिर गया। घर का पौधा रेसिस्ट नहीं करता, प्रतिशोध नहीं लेता, प्रतिरोध नहीं करता। झगड़ने की वृत्ति नहीं है उसकी; झुक जाता है। यह झुकना ही समर्पण है। और झुकने में बड़ा मजा है। गिर तो जाता है, लेकिन जैसे ही तूफान चला जाता है, बड़े वृक्ष गिर गए सो गिर गए, फिर नहीं उठ सकते; घास का पौधा फिर उठ आता है--और भी लहलहाता हुआ, पहले से भी ज्यादा ताजा। धूल झाड़ गया तूफान, ले गया कूड़ा-करकट जो आस-पास लग गया होगा जिंदगी में ताजा होकर, हरा होकर पौधा फिर खड़ा हो गया। तूफान उसे तोड़ नहीं पाया। क्योंकि जिसे झुकने की कला आती है, उसे कोई भी नहीं तोड़ पाता।

You endure like a tall tree in a storm—stiff, stubborn, resisting; and when you fall, you cannot rise again. A saint endures like grass. The storm comes—if it pushes east, the grass falls east; if west, it falls west. Wherever pushed, it rests. The grass does not resist; it does not retaliate, it does not oppose. There is no quarrelsomeness in it; it simply bends. This bending is surrender. And there is great joy in bending. It falls under the storm—but as soon as the wind passes, the great trees lie shattered, never to rise; the grass stands up again—more lush, more fresh than before. The storm has dusted it clean, carried away the debris clinging to life; fresh and green, the blade stands again. The storm could not break it—because no one can break the one who knows how to bend.

सिर्फ अहंकारी टूटते हैं; विनम्र नहीं टूटते हैं। निर-अहंकारी को कैसे तोड़ोगे? उसे झुकने की कला आती है।

Only the arrogant break; the humble do not. How will you break the egoless? He knows how to bend.

पूर्व के सारे शास्त्र और पूर्व के सारे धर्म झुकने की कला सिखाते हैं। घास के जैसे हो रहो। अकड़े हुए देवदारु के वृक्ष बन कर मत खड़े हो जाओ। यह अकड़ महंगी पड़ेगी। गिरे तो फिर उठ न सकोगे।

तो अहंकार है...संसारी लड़ता है। संन्यासी झुकता है।

All Eastern scriptures and religions teach the art of bending. Be like grass. Don’t stand like an arrogant deodar. This pride is costly. If you fall, you won’t rise.

एक तो यह स्थिति है। फिर जब संतत्व उपलब्ध हो जाता है, तब दूसरे तरह के कष्ट शुरू होते हैं, फिर समाज कष्ट देना शुरू करता है। उन कष्टों का संसारी को बिलकुल पता नहीं है। परमात्मा जो कष्ट देता है वे तो संसारी और संन्यासी दोनों को बराबर है। फर्क संन्यासी और संसारी की भाव-दशा में है, कैसे उन्हें स्वीकार किया जाए। संन्यासी अहोभाव से स्वीकार करता है, आलिंगन लेता है। क्योंकि परमात्मा की भेंट है, और कोई उपाय है भी नहीं स्वीकार करने का; यही ठीक मार्ग है। नाच कर, धन्यभाग से, प्रसाद-रूप! संसारी लड़ता है। यहां तक तो बात बराबर है कि दोनों को दुख होते हैं। फर्क यहां से शुरू होता है कि संन्यासी स्वीकार-भाव से लेता है।

So the worldly man, out of ego, fights; the renunciate bows.

That is one kind of suffering. Then, when sainthood arrives, another kind begins: society’s suffering. The worldly know nothing of this. The suffering given by God belongs to both worldly and renunciate alike; the difference lies in the inner posture: the renunciate embraces, the worldly resists. From here the second suffering starts—only for the saint: society’s.

“For the welfare of others, Paltu endures pain. Saints endure discipline, as cotton endures.”

फिर एक दूसरा दुख है जो केवल संत को ही होता है, संन्यासी को ही होता है। वह संसारी को नहीं होता। वह दुख है समाज के द्वारा।

परस्वारथ के कारने दुख सहै पलटूदास।

संत सासना सहत हैं, जैसे सहत कपास।।

जैसे ही किसी के व्यक्ति में परमात्मा का तेज विराजता है कि उस व्यक्ति के जीवन में अपूर्व विद्रोह घटता है, क्रांति घटती है। उसके शब्द-शब्द में अंगार हो जाते हैं। यह समाज उन अंगारों को बरदाश्त नहीं कर पाता; उन शब्दों की चोट सह नहीं पाता। यह संसार संतों का सदा विरोधी हो जाता है। तो सुकरात को जहर पिला देता है। जीसस को सूली लटका देता है। मंसूर के अंग-अंग काट कर मार डालता है। इसको भी संत बड़े आनंद से सहते हैं।

The very moment the radiance of the Divine appears in someone, a remarkable rebellion flowers in that life. His every word becomes flame. Society cannot tolerate those flames; it cannot bear such words. The world always becomes the enemy of saints. It gives Socrates hemlock. It crucifies Jesus. It hacks Mansoor limb from limb. Saints endure this too—joyfully.

परस्वारथ के कारने...

“For the welfare of others…”

पहले तो दुख सहे कि निखरें; अब जब निखर गए तो ये जो न निखरे लोग हैं इनको नाराजगी शुरू होती है। स्वभावतः इनको बड़ी ईर्ष्या पकड़ती है, बड़ा कष्ट होता है कि कोई हम से पहले जाग गया और हम सो रहे हैं। और कोई परमात्मा को पा लिया और हमने नहीं पाया! मिटा देंगे इसे! इस सबूत को मिटा देंगे। यह प्रमाण न रहने देंगे।

First, they endured to be refined; now that they are refined, the unrefined grow angry. Naturally, jealousy grabs them: someone woke before us, while we sleep. Someone found God, but we have not. We will destroy him. We will erase the evidence. We will not leave the proof standing.

जीसस को जब यहूदियों ने सूली दी तो क्या किया? परमात्मा का प्रमाण मिटाना चाहा। एक को नहीं मिलेगा। सुकरात को जब लोगों ने जहर पिलाया तो किसलिए? क्योंकि शब्द को बरदाश्त न कर सके। लोग झूठ में जीते हैं। तुम्हारी सारी जिंदगी झूठ से भरी है। और जब कोई आदमी सच बोलने वाला खड़ा हो जाता है तो तुम्हें बड़ी अड़चन होती है। तुम्हें वह बड़ी दिक्कत में डाल देता है। अगर वह ठीक है तो तुम सब गलत हो। और तुम सब गलत हो, यह मानना तुम्हारे अहंकार को संभव नहीं। तो यही उचित है कि वह एक ही गलत होगा। उस एक को हटा दो। उसे मिटा दो। उसकी चमकती हुई जिंदगी तुम्हारे अंधकार से भरे घरों के लिए बड़ी कठिन हो जाती है। उसकी चमकती हुई जिंदगी के कारण तुम्हें अपने अंधकार में रहना कठिन हो जाता है वह तुम्हें बाहर खींचने लगता है। पुकार उठने लगती है। तुम उसे सताने भी लगते हो।

When the Jews crucified Jesus, what did they do? They tried to erase God’s proof. “No one must have him.” When they poisoned Socrates—why? They could not bear his words. Your life is rooted in lies. When someone stands and speaks truth, he troubles you. If he is right, then you all are wrong—and your ego cannot accept you are wrong. It’s easier to say he alone is wrong—remove him. His shining life makes your dark houses unbearable. His glow pulls you out. You start persecuting him.

“For the welfare of others, Paltu endures pain.”

परस्वारथ के कारने दुख सहै पलटूदास।

पलटूदास कहते हैं, एक तो दुख वह सहा, वह परमात्मा ने भेजा था भेंट की तरह; और दूसरा दुख इसलिए सहना पड़ता है कि जब आनंद मिलता है तो उसके साथ ही यह संदेश भी मिलता है कि इसे बांटो। जब सत्य मिलता है तो उसके साथ यह भी अनिवार्य रूप से घटता है कि इस सत्य को पहुंचाओ उन तक जो असत्य में खड़े हैं। इसलिए परस्वारथ के कारने...अब दूसरे के लिए, जो भटक रहे हैं अंधेरे में, उनको भी खबर मिल जाए। मुझे मिल गई, उन्हें भी मिल जाए। माना कि वे सिर तोड़ेंगे। माना कि वे नाराज होंगे। माना कि वे कोई धन्यवाद नहीं देंगे।

Paltu says: First, I endured the pain sent by God—as offering. Second, another pain must be borne, because when joy comes, along with it comes the message: share it. When truth comes, with it comes the imperative: carry it to those who stand in falsehood. Hence—“for the sake of others’ welfare…” Those lost in the dark must be told. I have received; let them receive. Granted, they will break my head. Granted, they will be angry. Granted, they will offer no thanks.

संतों को कब धन्यवाद दिया हमने! हम सदा नाराज हुए हैं। और अगर हमने धन्यवाद भी दिया तो उनके मर जाने के बाद दिया। मर जाने के बाद सुविधा है। बुद्ध जा चुके, अब तुम उनकी पूजा करो, कोई हर्जा नहीं है। वह सत्य तो जा चुका, अब राख पड़ी रह गई है, अब इसकी पूजा करते रहो।

When have we thanked saints! We are always angry. And if we do thank them, it is after they’re dead. After death, it is convenient. Buddha is gone—now you can worship; no harm. The live coal is gone; only ashes remain—you can worship the ashes.

लोग राख की पूजा करते हैं, अंगार से डरते हैं। स्वाभाविक है। अंगार जला देगा; राख तो जलाएगी नहीं।

People worship ashes, fear the ember. Naturally. Ember burns; ash does not.

जीसस को सूली दी और अब जीसस के नाम पर कितने चर्च हैं दुनिया में! सुकरात को जहर देकर मार डाला और पच्चीस सौ साल हो गए सुकरात की याद करते लोग, कितनी याद करते हैं! और तुमसे मैं कहता हूं, सुकरात फिर आए तो तुम फिर मारोगे। क्योंकि तुम्हारा झूठ फिर अड़चन में पड़ जाएगा।

Jesus was crucified—and now how many churches in his name! Socrates was poisoned—and for twenty-five centuries people have praised him. I tell you: if Socrates returns, you will kill him again. Your lies will again be troubled.

हुआ आज दुश्मन जमाना मेरा

मेरी साफगोई खता हो गई

ढले गम सभी अशआर में मेरे

सजा मेरे हक में जजा हो गई।

हुआ आज दुश्मन जमाना मेरा

मेरी साफगोई खता हो गई।

“The age turned my enemy— my frank truthfulness became my crime. All my sorrows melted into my verses— the sentence became my reward.”

वह जो सच है, साफगोई, वह जैसे को वैसा ही कह देना है--उसे कोई भी क्षमा नहीं करता। सत्य को कोई क्षमा नहीं करता। सत्य पर लोग बड़े नाराज हो जाते हैं। कोई नहीं चाहता कि तुम्हारी नग्नता प्रकट की जाए। और कोई नहीं चाहता कि तुम्हारे झूठ खोल कर तुम्हारे सामने रखे जाएं। और कोई नहीं चाहता कि तुम्हारे घावों की तुम्हें याद दिलाई जाए, और तुम्हारी मूढ़ताओं की और तुम्हारे अज्ञान की बातें तुम्हें समझाई जाएं। कोई नहीं चाहता।

“The age turned my enemy; my frank truthfulness became my crime.”

To say truth as it is—no one forgives that. People cannot forgive the truth. They become furious. No one wants his nakedness exposed; no one wants his lies laid bare; no one wants his wounds pointed out, nor his stupidity and ignorance explained. No one.

अब ये पलटूदास अगर तुम्हें मिल जाएं और कहें कि अजहूं चेत गंवार, तो तुम नाराज ही हो जाओेगे कि मुझे गंवार कह रहे! होश में हो? किसको गंवार कह रहे?

If Paltu meets you and says, “Wake up now, o fool!” you will be angry: “Are you calling me a fool! Are you in your senses?”

पलटूदास कहते हैं: अब चेतो, बहुत हो गई गंवारी।

Paltu says, “Wake now—enough of foolishness.”

एक दूसरे वचन में उन्होंने कहा है: अवसर न चूक भौंदू!

Elsewhere he says, “Don’t miss the opportunity, simpleton!”

तुमको नाराजगी हो ही जाएगी कि भौंदू, मुझसे भौंदू कह रहे! मैं पढ़ा-लिखा आदमी प्रतिष्ठित आदमी--तुम मुझको भौंदू कह रहे हो!

You will be offended: “Simpleton? Me? I am educated, respected—you call me simpleton!”

मगर वे ठीक ही कह रहे हैं। वे यही कह रहे हैं कि पढ़-लिख तो तूने लिया, लेकिन जाना कुछ नहीं है। धन तो कमा लिया, और भीतर निर्धन है। पद तो मिल गया, असली पद कब खोजेगा? अवसर न चूक भौंदू! यह भौंदूपन मत कर! बाहर का कुछ काम नहीं आएगा। बस भीतर को जो पा लेता है वही समझदार है; नहीं तो सब गंवार है।

But he is right. He is saying: you learned to read—but learned nothing. You earned wealth—but inside you are poor. You got position—but when will you seek the real rank? “Don’t miss the opportunity, simpleton!” Don’t be a fool! Nothing outward will help. Only the one who gains the inner is wise; the rest are fools.

लेकिन संत के लिए तो अनिवार्य है कि उसने जो जाना है वह कहे। जब फूल गंध से भर जाता है तो गंध प्रकट होती है चाहे हवाएं स्वीकार करें और न करें। जब बादल भर जाते हैं जल से तो बरसते हैं, चाहे पृथ्वी प्यासी हो चाहे न हो। जब दीया जलता है तो रोशनी प्रकट होती है, चाहे अंधेरा नाराज हो चाहे राजी हो।

Yet a saint must speak what he has known. When the flower is full of fragrance, fragrance spreads—whether the winds accept it or not. When clouds are filled with water, they rain—whether the earth is thirsty or not. When a lamp is lit, it radiates—whether the darkness is pleased or offended.

हुआ आज दुश्मन जमाना मेरा

मेरी साफगोई खता हो गई।

“The age turned my enemy; my frank truthfulness became my crime.”

वही अक्षम्य अपराध हो जाता है, सत्य को कह देना। मगर सत्य को कहना ही होगा। वह संत की मजबूरी है।

That unforgivable offense—speaking truth. But it must be spoken—that is the saint’s compulsion.

बुद्ध ने कहा है कि प्रज्ञा के साथ-साथ करुणा अनिवार्य रूप से आती है; वे साथ ही आते हैं। वे एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। इधर बोध हुआ उधर करुणा आई। करुणा का मतलब है: परस्वारथ के कारने...। अब वे जो दूसरे अंधेरे में भटक रहे हैं। उनको भी प्रकाश की तरफ लाना होगा, यद्यपि वे विरोध करेंगे। वे अपने ही हित की बात नहीं सुनेंगे। वे अपने ही हित की बात सुनाने वाले को क्षमा भी नहीं करेंगे। यह सब ठीक है।

Buddha said: with wisdom, compassion necessarily comes; they arrive together, two sides of one coin. On this side awakening—on that compassion. Compassion means: for the welfare of others. Those roaming blind in darkness must be brought toward light, even though they resist. They won’t listen to what is for their good. They won’t forgive the one who tries. All this is true.

ढले गम सभी अशआर में मेरे

सजा मेरे हक में जजा हो गई।

“All my sorrows melted into my verses— the sentence became my reward.”

लेकिन संत तो इस सजा को भी अपने लिए उत्सव मानता है, जजा मानता है, पुरस्कार मानता है। वह तो कहता है कि परमात्मा ने इतना काम मुझसे ले लिया!

But the saint transforms even this punishment into celebration—sees it as reward. He says, “God took such work from me!”

मंसूर को जब सूली हुई, उसके जब हाथ काटे गए और जब उसके पैर काटे गए, इसके पहले कि वे गर्दन काटते, उसने सिर आकाश की तरफ उठाया और वह खिलखिला कर हंसा। उसने जब सिर आकाश की तरफ उठाया तो लाख आदमी इकट्ठे हो गए थे उसको फांसी देने के लिए और देखने के लिए। उन्होंने भी सिर ऊपर उठाया कि देख क्या रहा है यह! जब किसी के हाथ-पैर कट रहे हों तो यह आकाश की तरफ क्या देख रहा है और फिर हंसता क्यों है? एक आदमी ने भीड़ में से पूछा कि मंसूर बात क्या है, तुम मारे जा रहे हो, हंस क्यों रहे हो और तुमने सिर क्यों ऊपर उठाया है?

When Mansoor was executed—when they cut his hands, then his feet—before they cut his head, he lifted his face to the sky and laughed aloud. A hundred thousand had gathered to witness his hanging. He looked up, and everyone looked up—“What is he seeing? Why laugh when hands and feet are being severed?” One man in the crowd asked, “Mansoor, what is it? You are being killed—why do you laugh, and why look upward?”

मंसूर ने कहा: इसलिए कि चलो मेरी मौत के बहाने ही सही, थोड़ी देर को तुम भी सिर ऊपर उठा लो। मैंने सिर ऊपर उठाया इसलिए कि तुम्हारा चलो इसी बहाने थोड़ी देर को ही सही, एक बार तो तुम आकाश की तरफ देख लो! इतना भी हो गया तो बस मेरा काम पूरा हो गया! और हंसा मैं इसलिए कि परमात्मा तेरे भी रास्ते अनूठे हैं इन लोगों को समझाने के! लाख आदमी मुझे कभी देखने वैसे आते भी नहीं, मैं गरीब आदमी हूं, कौन आता है! तेरी भी खूब तरकीबें हैं लोगों को जगाने की! अब मंसूर को देखने बुलवा दिया लाख आदमियों को। चलो मेरे पैर कटेंगे, हाथ कटेंगे, मेरी जान जाएगी; लेकिन तुम्हारे भीतर मैं याद बन कर रह जाऊंगा, इसलिए हंसा कि तेरी भी तरकीबें खूब हैं!

Mansoor said, “So that—even if only because of my death—you might also lift your faces upward for a moment. I raised my face, hoping that by this excuse you would, if only for a moment, look to the sky! That is enough for me—my work is done. And I laughed because, O God, your ways of waking people are wonderful! A hundred thousand would never have come to see me otherwise—I am a poor man—who would come? You have amazing devices to awaken people! Now, to see Mansoor, you gathered a hundred thousand. Let my feet and hands be cut, my life taken—but I will remain as a memory in you. That is why I laughed—your tricks are marvelous!”

और कहते हैं उन लाख लोगों में से अनेक लोगों की जिंदगी में मंसूर का बीज पड़ गया। जिन लोगों ने वह हंसी देखी थी, भूलते भी कैसे! मरते वक्त कोई हंसता है इस तरह! हाथ-पैर काटे जाते हों, हंसता है कोई इस तरह! वह तस्वीर फिर भूले न भुलाई गई! फिर बहुत चाहा होगा कि हटा दें इस तस्वीर को, मगर वह बार-बार सपनों में आई होगी। सुबह-सांझ आई होगी। बैठे होंगे तो याद आई होगी। मस्जिद में गए होंगे तो याद आई होगी। कुरान पलटा होगा तो याद आई होगी। याद आई होगी वे हंसती हुई आंखें, वह हंसता हुआ चेहरा! मौत के सामने हंसता हुआ! निश्चित ही यह तभी हो सकता है जब किसी ने अमृत को जाना हो।

They say: in many of those hundred thousand, a seed of Mansoor fell. Those who saw that laughter—how could they forget? Who laughs like that at death? With hands and feet cut—who laughs like that? The image could not be erased. However they tried to banish it, it returned—in dreams, morning and evening. Sitting alone, it came. In the mosque, it came. Opening the Koran, it came. Those laughing eyes, that smiling face—laughing before death! This can only happen when one has tasted nectar.

ढले गम सभी अशआर में मेरे।

“All my sorrows melted into my verses.”

तो संत के तो सारे दुख, अपने दुख तो उसने धन्यवाद बना लिए थे; अब यह जो समाज देता है, इनको भी वह गीत बना लेता है।

The saint turns all his sorrows into song. The pains sent by God—he already turned them into gratitude. Those inflicted by society—he turns them into poetry, prayer.

ढले गम सभी अशआर में मेरे।

गीत बना लेता है, जो भी दुख आते हैं, सबसे गीत बना लेता है, सबकी प्रार्थनाएं ढाल लेता है।

सजा मेरे हक में जजा हो गई।

“All my sorrows melted into my verses— the sentence became my reward.”

और सजाएं पुरस्कार बन जाती हैं। बनाने की कला आनी चाहिए, तो दंड भी पुरस्कार हो जाते हैं और रातें, अंधेरी रातें सुबह की जन्मदात्री हो जाती हैं। और दुखों से परम सुख का जन्म हो जाता है।

Punishments become prizes. If you know the art, even penalty becomes reward, and dark nights become the mother of dawn; from sorrows, supreme bliss is born.

ये हमें दुख दुख जैसे इसीलिए मालूम पड़ते हैं कि हमारा अहंकार खड़ा है। अगर अहंकार न हो तो दुख है ही नहीं।

These seem like sorrows only because your ego stands in the way. If there is no ego, there is no sorrow.

तुमने कभी देखा, पैर में चोट लगी हो या घाव हो गया हो या फोड़ा हो गया हो, तो उस दिन दिन भर पैर में चोट लगती है। कुर्सी के पास से निकलते तो कुर्सी लग जाती है वहीं। परदे के पास से निकलें तो परदा उलझ जाता है पैर में। बच्चा आ जाता है, पैर पर खड़ा हो जाता है। तुम बड़े हैरान होते हो कि मामला क्या है! रोज दरवाजे से निकलते हो, परदा नहीं अटकता था; आज परदा अटक गया। छू गया घाव को, दर्द दे गया। रोज कुर्सी से उठते-बैठते हो हजार बार, कभी पैर में चोट नहीं लगती थी; आज कुर्सी के पैर ने भी धोखा दे दिया। यह बच्चा रोज तुमसे मिलने आता है, तुम्हारा बच्चा है और आज तुम्हारे पैर पर चढ़ कर खड़ा हो गया है। यह बात क्या है? आज दर्द है तो वहीं चोट क्यों लगती है?

Have you noticed—when you have a sore on your foot, that day your foot gets hurt all day. You pass by a chair—its leg hits your sore. You brush the curtain—it snags your wound. A child climbs and stands on your foot. You are exasperated: “What is this? Every day I pass this door—the curtain never catches—today it does. The chair leg never hit me—today it did. This child comes every day—and today he stands on my foot!” Why today? Because today there is pain there.

बात सिर्फ इतनी है कि रोज बच्चा, यह रोज ही खड़ा होता था, मगर तुम्हें कभी खयाल नहीं आया, क्योंकि वहां दर्द नहीं था। और यह परदा भी कई बार तुम्हारे पैर में उलझ गया था; आज कुछ खास आयोजन से नहीं उलझा है। परदे को पता भी क्या! मगर तब तुम्हें पता न चला था। यह कुर्सी का पैर भी कई दफे आड़े आ गया था। यह फाइल भी कई दफे हाथ से छूट गई थी और पैर पर गिर पड़ी थी, लेकिन तुम्हें इसकी याद भी नहीं है। क्योंकि पैर में दर्द ही न था तो पता ही न चला था।

The truth: the child climbed your foot every day—you never noticed—there was no pain. The curtain snagged many times—you did not notice. The chair leg came in the way many times—the file fell on your foot many times—but you don’t remember, because there was no pain to register it.

मैं यह कहना चाह रहा हूं कि तुम्हें दुख का पता चलता है क्योंकि भीतर अहंकार का घाव है। जिस दिन अहंकार गया उस दिन कोई दुख पता नहीं चलता। परमात्मा दे, समाज दे, लोग दें, अपने दें, पराए दें--कहीं से भी आए, पता नहीं चलता। तुम्हारे भीतर घाव नहीं होता तो चोट नहीं होती।

I want to say: you feel sorrow because there is a wound of ego within. The day ego goes, pain is not felt. Whether from God, from society, from near or far—no matter where it comes from—you don’t feel it. Without a wound within, there can be no hurt.

तेरे जब्र की इंतिहा ही नहीं

 

मेरे सब्र की इंतिहा हो गई।

 

‘तेरे अत्याचार का कोई अंत ही नहीं है।’ तुम्हें ऐसे ही लगता है।

तेरे जब्र की इंतिहा ही नहीं

मेरे सब्र की इंतिहा हो गई।

“Your tyranny has no end; my patience has reached its end.”

और मेरा संतोष चुका जा रहा है, मेरा धीरज चुका जा रहा है और तेरे अत्याचार का कोई अंत नहीं। ऐसा तुम्हें लगता है।

This is how it seems to you.

“Your tyranny has no end; my patience has reached its end.”

“And my endurance is spent, and your oppression never ends.” So it seems.

नहीं छोड़ पाया मैं अपनी खुदी

हां अक्सर यह मुझसे खता हो गई।

“I could not give up my ego— yes, often that has been my sin.”

बस, लेकिन असली खता एक है, भूल एक है।

There is only one real sin, one real mistake.

नहीं छोड़ पाया मैं अपनी खुदी

हां, अक्सर यह मुझसे खता हो गई।

“I could not give up my ego— yes, often that has been my sin.”

मगर वही खता, वही भूल बड़ी से बड़ी भूल है, सब भूलों की भूल है। एक खुदी चली जाए, एक अहंकार चला जाए, फिर तो दुख भी सौभाग्य है। और अहंकार बना रहे तो सुख भी सौभाग्य नहीं है। अहंकार चला जाए तो कांटे भी फूल हैं। और अहंकार बना रहे तो फूल भी कांटे हो जाते हैं।

And that one sin is the greatest—mother of all sins. If the ego goes, even sorrow is fortune. If the ego remains, even pleasure is not fortune. If the ego goes, thorns are flowers; if ego remains, flowers turn to thorns.

आज इतना ही।

Enough for today.