Skip to content
Osho

Ajhun Chet Ganwar #14

3 August 1977 Pune Hindi original · English by Osho Live

Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.

हिंदी (मूल)
English (Osho Live's translation)
पहला प्रश्न: ओशो, क्या इस कलियुग में भी कोई प्रभु को उपलब्ध हो सकता है?
First question: Osho, can anyone still realize God in this Kali Yuga?

कलियुग सदा से है--वैसे ही जैसे सतयुग भी सदा से है। सतयुग में राम थे, रावण भी था। रावण को भूल मत जाना। रावण तो सतयुग में नहीं हो सकता; साथ-साथ थे दोनों। रावण कलियुग में था, राम सतयुग में थे।

Kali Yuga has always been—just as Satya Yuga has always been. In Satya Yuga there was Rama; there was Ravana too. Do not forget Ravana. How could Ravana not be in Satya Yuga? They were together. Ravana belonged to Kali Yuga, Rama to Satya Yuga.

सतयुग और कलियुग एक-दूसरे के पीछे पंक्ति में नहीं खड़े हैं, कि पहले सतयुग आया, फिर कलियुग आया। सतयुग और कलियुग समसामयिक हैं, कंटेम्प्रेरी हैं--ऐसे ही जैसे रात और दिन साथ-साथ हैं; अंधेरा-उजाला साथ-साथ हैं; बुराई-भलाई साथ-साथ हैं।

Satya Yuga and Kali Yuga do not stand in a line, one after the other—as if first Satya Yuga came and then Kali Yuga. Satya Yuga and Kali Yuga are simultaneous, contemporary—like night and day existing together; darkness and light together; evil and good together.

तुमने सदा ऐसा ही सुना है कि पहले सतयुग था, अच्छे दिन थे, अब बुरे दिन हैं। वह धारणा मौलिक रूप से गलत है। पहले भी ऐसा था; आज भी वैसा ही है। पहले भी बुरे होने की संभावना थी; आज भी बुरे होने की संभावना है। पहले भी भले होने की संभावना थी; आज भी द्वार बंद नहीं हो गए हैं।

You have always heard that first there was Satya Yuga, the good times, and now there are bad times. That notion is fundamentally wrong. It was like this then; it is like this now. Then too there was the possibility of evil; today too there is the possibility of evil. Then too there was the possibility of goodness; even today the doors have not closed.

और ध्यान रहे, अधिक लोग तो सदा ही कलियुग में रहे हैं। बुद्ध समझाते हैं लोगों को: चोरी न करो, बेईमानी न करो, ईर्ष्या न करो, मद-मत्सर न करो; हिंसा न करो। सुबह से सांझ तक समझाते हैं; चालीस साल ज्ञान की उपलब्धि के बाद यही समझाया। यही और यही। किनको समझाते हैं? सतयुग था? तो जो लोग चोरी करते ही नहीं थे, उनको बुद्ध समझाते हैं चोरी मत करो? जो लोग हिंसा करते ही नहीं थे, उनको बुद्ध समझाते हैं कि हिंसा मत करो? जो लोग ईमानदार थे ही, उनको समझाते हैं कि ईमानदार हो जाओ? तो बुद्ध पागल रहे होंगे। ईमानदारों को कोई नहीं समझाता कि ईमानदार हो जाओ। बेईमानों को समझाना होता है।

And remember, most people have always lived in Kali Yuga. For forty years after his enlightenment, Buddha explained the same things—do not steal, do not be dishonest, do not be jealous, do not be intoxicated with pride; do not be violent—from morning to evening. Whom was he teaching? If it were truly Satya Yuga, would he tell those who never stole, “Don’t steal”? Would he tell non-violent people, “Don’t be violent”? Would he tell the already honest to become honest? Then Buddha would have been mad. No one counsels the honest to become honest; advice is given to the dishonest.

महावीर भी वही कर रहे हैं सुबह से सांझ तक। पुरानी से पुरानी किताब वेद भी वही कर रही है। तो वेद के दिन में भी चोर थे, और साधुओं से ज्यादा रहे होंगे; बेईमान थे, और ईमानदारों से ज्यादा रहे होंगे। अगर भले ही लोग होते, शैतानियत होती ही न, तो शास्त्रों की भी कोई जरूरत न थी। शास्त्र किसके लिए लिखे जाते हैं? सद्‌-उपदेश किसके लिए हैं?

Mahavira did the same from morning to night. Even the most ancient book, the Veda, does exactly that. So in the days of the Vedas there were thieves—likely more than sadhus; there were the dishonest—likely more than the honest. If all were good, if there were no devilry at all, there would have been no need for scriptures. For whom are scriptures written? For whom are moral counsels?

तो मैं तुम्हारी समय की धारणा में एक नया विचार आरोपित करना चाहता हूं: सतयुग सदा है; कलियुग भी सदा है। तुम जो चाहो चुन लो। तुम अभी चाहो तो सतयुग में रह सकते हो। तुम सत्‌ हुए तो सतयुग में प्रविष्ट हो गए। और तुम असत्‌ हुए तो कलयुग में प्रविष्ट हो गए। तुमने अंधेरे से दोस्ती बांधी तो कलियुग में रहोगे। और तुमने रोशनी से दोस्ती बांध ली तो सतयुग में रहोगे।

So I want to lay a new idea over your notion of time: Satya Yuga is eternal; Kali Yuga is also eternal. Choose what you wish. If you wish, you can live in Satya Yuga right now. If you become truthful (sat), you enter Satya Yuga. If you become untruthful (asat), you enter Kali Yuga. Befriend darkness and you will live in Kali Yuga. Befriend light and you will live in Satya Yuga.

Satya Yuga and Kali Yuga are two faces of the same coin. Live in whichever you like. Do not blame Kali Yuga.

सतयुग और कलियुग एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। जो मरजी हो, उसमें जी लो। कलियुग को दोष मत दो।

आदमी बहुत होशियार है। आदमी कहता है: हम क्या करें अब, यह तो कलियुग है! तुमने समय पर टाल दी बात। तुमने यह कह दिया कि समय ही खराब है; हमारी कोई खराबी नहीं है। तुमने अपनी जिम्मेवारी हटा दी कंधों से। निश्चित ही, अब तुम कलियुग में रहोगे। क्योंकि जिसने अपनी जिम्मेवारी छोड़ दी, उसके जीवन में जागरण की किरण कभी भी न आएगी। और स्वभावतः जब वह अंधेरे ही अंधेरे में जीएगा, तो उसकी धारणा और मजबूत होती जाएगी कि कलियुग बहुत भयंकर है; इससे छुटकारा नहीं हो सकता। और कलियुग तुम्हीं पैदा कर रहे हो।

Man is very clever. He says, “What can I do? It’s Kali Yuga!” You have pushed the matter onto Time itself. You say, “Time is bad; there is nothing wrong with me.” You shrug off responsibility. Naturally, you will live in Kali Yuga—because one who abandons his responsibility will never see even a ray of awakening in his life. And inevitably, living in darkness upon darkness, his notion will grow stronger: “Kali Yuga is terrible; there is no escape.” And you are the one creating Kali Yuga.

जिंदगी को बदलो! जिंदगी तुम्हारी है; और कोई जिम्मेवार नहीं। तरकीबें न खेलो। आदमी हमेशा तरकीबें करता है। दोष किसी और पर टाल देता है। दोष दूसरे पर टाल कर निश्चिंत हो जाता है कि अब मेरा तो कोई दोष है नहीं, अब मैं क्या कर सकता हूं, असहाय हूं।

Change your life! Your life is yours; no one else is responsible. Do not play tricks. Man forever plays tricks—shifts the blame onto someone else, and then rests easy: “I am not at fault; what can I do? I am helpless.”

लेकिन जिस दिन तुम असहाय हुए, उसी दिन नपुंसक भी हो जाते हो। जब तुमने कहा, मैं क्या कर सकता हूं, समय खराब; मैं क्या कर सकता हूं, समाज खराब; मैं क्या कर सकता हूं, चारों तरफ बेईमान ही बेईमान हैं; मुझे भी बेईमान होना ही पड़ेगा, मजबूरी है--तो तुम बेईमान हो गए और तुम बेईमान होते चले जाओगे। तुम कमजोर हो जाते हो--उसी दिन, जिस दिन तुम जिम्मेवारी किसी और पर छोड़ते हो। तुम उसी दिन गुलाम हो जाते हो।

But the day you declare yourself helpless, the same day you become impotent. When you say, “What can I do? Times are bad. What can I do? Society is rotten. What can I do? All around there is nothing but dishonesty; I too must be dishonest—compelled!”—that very day you become dishonest, and will go on becoming so. The day you lay your responsibility on someone else, that day you become weak. That day you become a slave.

मालिक वही है, जिसने कहा: बुरा हूं तो मैं अपने कारण हूं। स्वतंत्र वही है, जिसने कहा: चोर हूं तो मैं अपने कारण हूं। चोर हूं सही; लेकिन कारण मैं हूं। मैंने चोर होना चुना है। यह आदमी साफ-सुथरा है। इस आदमी की जिंदगी में क्रांति हो सकती है। क्योंकि इसके पास क्रांति की मूल कुंजी है। यह कहता है: बुरा हूं तो मैं अपने कारण हूं। अगर अपने कारण बुरा हूं तो जिस दिन चाहूंगा, उस दिन भला हो जाऊंगा। वह दरवाजा मैंने अपने हाथ में रखा है। वह कुंजी अपने हाथ में है।

The master is the one who says, “If I am bad, I am the reason.” The free man is the one who says, “If I am a thief, I am the reason. Yes, I am a thief; but I am the cause. I have chosen to be a thief.” Such a person is clean and straightforward. In such a life a revolution is possible—because he holds the master key to revolution. He says, “If I am bad by my own doing, then the day I wish, that day I shall be good.” The door is in my hands. The key is in my hands.

इसलिए तो इस देश में हम संन्यासी को स्वामी कहते हैं। स्वामी का अर्थ होता है मालिक। मालकियत की घोषणा कि मैं अपना मालिक हूं--बुरा हूं तो, भला हूं तो। मैं जैसा हूं, मैं ही कारणभूत हूं।

That is why in this country we call a sannyasin “Swami.” Swami means master—an announcement of lordship: “I am my own master—whether I am bad or good. However I am, I am the cause.”

इससे घबड़ाओ मत कि मैं कारणभूत हूं। इससे हमें घबड़ाहट लगती है कि मैं अपने अपराधों के लिए जिम्मेवार; मैं अपनी बुराइयों के लिए जिम्मेवार; मैं अपनी शैतानियत के लिए जिम्मेवार! तुम्हें बहुत घबड़ाहट होती है। लेकिन इसका दूसरा पहलू देखो। इसका दूसरा पहलू यह है कि अगर मैं ही जिम्मेवार हूं तो कुछ किया जा सकता है; तो संभावना रूपांतरण की है, शेष है।

Do not be frightened that “I am the cause.” It frightens you to think, “I am responsible for my crimes; I am responsible for my vices; I am responsible for my devilry!” You become very anxious. But see the other side: if I alone am responsible, then something can be done; the possibility of transformation remains.

लोग तो टालते ही चले जाते हैं। अब समय पर टाल दिया! समय को कहां पकड़ोगे? कलियुग को तुम कैसे बदलोगे? सतयुग में? तो तुम्हारे तो हाथ के बाहर ही बात हो गई। तो फिर जो है, ठीक है; इसी में गुजार लेना है--ऐसे ही रोते, ऐसे ही झींकते, ऐसे ही रिरियाते, ऐसे ही सड़कों पर सरकते कीड़े-मकोड़ों की तरह जी लेना है।

People keep postponing. They shift it onto Time. Where will you catch hold of Time? How will you change Kali Yuga into Satya Yuga? It has slipped out of your hands. Then whatever is, is fine; we must somehow get by—complaining, whining, sniveling, crawling along the roads like insects.

मैं तुमसे कहना चाहता हूं: सदा से आदमी की संभावना रही है बुरा हो जाए, भला हो जाए। राम के समय में भी सभी लोग भले न थे। अगर सभी लोग भले होते तो राम को कोई अवतार क्यों कहता, कभी सोचा इस बात पर? राम की इतनी प्रतिष्ठा क्यों होती अगर सभी लोग भले होते? उन भले रामों में राम भी खो गए होते। कौन पूछता! दो कौड़ी की भी बात नहीं थी फिर। जहां सारे भले लोग हों, जहां संतों की जमात हो, वहां कौन राम को पूछता! राम को हम भूल नहीं सके, हजारों साल बीत गए। क्यों नहीं भूल सके? रावणों की भीड़ थी, उसमें राम खूब उभर कर प्रकट हुए। जैसे अंधेरी रात में तारा चमकता है; दिन में तो नहीं चमकता। दिन में भी तारे हैं आकाश में, लेकिन चमकते नहीं। सूरज की रोशनी में सब खो जाते हैं। अंधेरे में चमकते हैं। काले बादल में जब बिजली चमकती है तो बहुत साफ दिखाई पड़ती है।

I tell you: Man has always had the possibility—to become bad or to become good. In Rama’s time too, not all were good. If all had been good, why would anyone call Rama an avatar? Have you ever thought? Why such prestige for Rama if all were good? Rama would have been lost among the many good. Who would notice him? Not worth two pennies then. Where everyone is good, where saints are a crowd, who would look at Rama? We have not been able to forget Rama—thousands of years have passed. Why not? Because there was a crowd of Ravanas, and Rama stood out sharply—like a star that shines in a dark night; by day it does not shine. The stars are in the sky by day too, but they are not visible; the sun’s light drowns them out. They shine in the dark. Against black clouds a flash of lightning is clearly seen.

काले ब्लैक बोर्ड पर हम सफेद खड़िया से लिखते हैं, ताकि दिखाई पड़े। राम अब तक दिखाई पड़ रहे हैं--रावणों का ब्लैक बोर्ड रहा होगा। काले बादल रहे होंगे, इसलिए राम की चमक अभी तक नहीं खोई है। कृष्ण दिखाई पड़ते हैं; महावीर, बुद्ध दिखाई पड़ते हैं। क्यों? इतना सम्मान किसलिए? यह सम्मान हमने दिया क्यों? यह सम्मान हम न्यून को देते हैं, बिरले को देते हैं, अद्वितीय को देते हैं। यह सम्मान अगर सभी लोग हों एक जैसे, तो फिर नहीं देते।

We write with white chalk on a blackboard so that it can be seen. Rama is still visible—there must have been a blackboard of Ravanas. There must have been black clouds; that is why Rama’s brilliance has not faded. Krishna is visible; Mahavira, Buddha are visible. Why? Why such honor? We honor the rare, the unique, the one-of-a-kind. If everyone were the same, we would not.

मैंने सुना है, जब पहला आदमी इलाहाबाद में मैट्रिक पास हुआ था, तो पता है तुम्हें, हाथी पर उसका जुलूस निकला था! सारा इलाहाबाद सजाया गया था। पहला आदमी मैट्रिक पास हो गया! अब मैट्रिक कितने लोग पास हो रहे हैं, कोई गधे पर भी जुलूस नहीं निकालता। अब तुम अगर किसी से कहो कि मैट्रिक पास हूं, तो वह कहता है: कौन सी खूबी है! इसमें बताने की क्या बात है? मैट्रिक पास कहते वक्त तुमको भी ऐसा छाती बैठती मालूम पड़ेगी कि यह क्या कह रहे हैं।

I have heard: When the first man passed matriculation in Allahabad, he was taken in procession on an elephant! The whole city was decorated. The first man had passed! Now, so many pass matriculation; no one gets a procession, not even on a donkey. If you tell someone, “I’ve passed matric,” he says, “What’s the big deal?” Even you feel your chest sink when you say it.

जमाना था, जब मिडलची कलेक्टर हो जाते थे। उन दिनों कोई मैट्रिक पास हो जाता था तो दुदुंभि पिट जाती थी कि कोई गजब का काम हो गया।

There was a time when a middle-schooler could become a collector. In those days if someone passed matric, drums were beaten: something tremendous had happened.

राम की दुदुंभि अभी तक पिट रही है और हमने उनको मर्यादा-पुरुषोत्तम कहा--पुरुषों में उत्तम मर्यादा वाले। लोग अमर्याद रहे होंगे। लोग बड़े हीन रहे होंगे। नहीं तो कैसे राम को तौलोगे? किस कारण विशिष्टता दोगे?

Rama’s drums are still beating; we called him Maryada Purushottam—the supremely exemplary among men. People must have been without maryada (ethics). People must have been low. Otherwise how would you measure Rama? On what basis would you give him distinction?

कोहिनूर की प्रतिष्ठा है; कंकड़ों की तो नहीं; कांच के टुकड़ों की तो नहीं। अगर कोहिनूर सड़कों पर पड़े हों, गली-कूचे हर जगह पड़े हों, बच्चे उनसे खेल रहे हों, राह पर ढेर लगे हों, सीमेंट में मिला कर मकान बनाए जा रहे हों--फिर कोहिनूर इंगलैंड की महारानी रखे बैठी रहे, क्या मूल्य है? मूल्य होता है बिरले का।

Kohinoor has prestige; pebbles do not. Glass shards do not. If Kohinoors lay strewn on streets, in every lane, children playing with them, heaps piled up on the roadside, mixed into cement to build houses—then even if the Queen of England kept one, what value would it have? Value belongs to the rare.

राम को हम भूले नहीं। अब्राहम को हम भूले नहीं। मोज़़ेज को हम भूले नहीं। क्राइस्ट को हम भूले नहीं। मोहम्मद को भूले नहीं। कारण क्या है? आखिर ये लोग टंगे क्यों रह गए हमारी स्मृति में? बड़ी अंधेरी रात थी। उस अंधेरी रात में ये चमकते हुए तारे भूलें भी कैसे!

मैंने सुना है:

दैर वीरां है, हरम है बेखरोश

बरहमन चुप है, मोअज्जन है खामोश

सोज है अशलोक में बाकी न साज

We have not forgotten Rama. We have not forgotten Abraham. We have not forgotten Moses. We have not forgotten Christ. We have not forgotten Mohammed. Why? Why have these names remained stuck in our memory? Because it was a very dark night, and in that darkness these shining stars—how could we forget!

अब वो खुत्वे न हिद्दत है न जोश

 

हो गई बेसूद तलकीने-सवाब

 

अब दिलाएं भी तो क्या खोफै अजाब

 

अब हरीफे-शेख कोई भी नहीं

 

खत्म है अब हर एक मोजू-ए-खिताब

 

आज मधम-सी है आवाजे दरूद,

 

आज जलता ही नहीं मंदिर में ऊद

 

क्या कयामत है यकायक हो गया

 

महफिले जह्‌हाद पर तारी जमूद

 

रब्बेबर हक खालिके-आली जनाब

 

हो गए अपने मिशन में कामयाब

 

सिलसिला रूश्दो हिदायत का है खत्म

 

आसमां से अब न उतरेगी किताब

 

मर गया ऐ बाय शैतां मर गया।

यह उस दिन की कविता है, जिस दिन शैतान मर गया। शैतान मर गया तो क्या हुआ?

I have heard a poem of the day the Devil died. When Satan died, what happened?

 

The temples are desolate; the sanctuaries are without voice. The Brahmin is silent; the muezzin is mute. No fire is left in the hymns, no music in the songs. No zeal, no fervor remains in the sermons. Exhortations to virtue have become futile— Even the threat of hell no longer frightens hearts. Now the sheikh has no rival left, And every topic for preaching is finished. Today the voices of benediction are faint, And incense no longer burns in the temple. What a calamity—suddenly A stillness has descended upon the assembly of struggle. O True Lord, O Exalted Creator, You have succeeded in Your mission: The chain of guidance is finished— No more book will descend from the sky. The Devil has died, O brothers, the Devil has died.

 

If the Devil dies, what happens?

मर गया ए बाय शैतां मर गया!

उस दिन यह हुआ: दैर वीरां है! मंदिर खाली पड़े हैं। शैतान ही मर गया तो मंदिर में भगवान की क्या जरूरत रही!

The temples lie empty. If the Devil himself has died, what need remains for God in the temple!

दैर वीरां है, हरम है बेखरोश

मस्जिद शांत है; अब कोई अजान नहीं देता। शैतान ही मर गया तो अब भगवान की अजान भी कौन दे! सभी तरफ भगवान का राज्य हो गया। संघर्ष ही समाप्त हो गया।

The mosques are quiet; no call to prayer. If the Devil has died, who will give God’s call! God’s kingdom everywhere—struggle is over.

दैर वीरां है, हरम है बेखरोश

बरहमन चुप है मोअज्जन है खामोश

अजान देने वाले चुप हो गए हैं और ब्राह्मण अब मंत्रों का पाठ नहीं करते हैं। अब किसकी पूजा, किसका पाठ!

मर गया ऐ बाय शैतां मर गया

The Brahmins are silent; the muezzins are mute. Who will chant, who will worship now?

सोज है अशलोक में बाकी न साज।

अब न तो श्लोक में बल है, न संगीत है, न उत्साह है।

अब वो खुत्वे में न हिद्दत है न जोश

अब धार्मिक भाषण में वह गरमी भी न रही।

मर गया ऐ बाय शैतां मर गया

शैतान ही मर जाए...जिस दिन अंधेरा मर जाएगा, उस दिन रोशनी में क्या मजा रह जाएगा! जिस दिन बीमारी मर जाएगी उस दिन स्वास्थ्य में क्या खूबी रह जाएगी! जिस दिन कांटे होंगे ही नहीं, उस दिन फूल की प्रशंसा में गीत कौन गाएगा!

No fire remains in shlokas, no music, no enthusiasm. No heat in religious speeches. If the Devil dies—if darkness dies—what delight remains in light? If disease dies, what glory remains in health? If there are no thorns, who will sing the praise of flowers?

हो गयी बेसूद तकलीने-सवाब।

 

अब दिलाएं भी तो क्या खोफै अजाब।

 

जिंदगी से सब पाप मिट गए अब लोगों को डराएं भी पाप से तो कैसे डराएं!

अब हरीफे-शेख कोई भी नहीं!

अब अच्छाई का कोई दुश्मन ही नहीं है। अब ज्ञानी का कोई दुश्मन ही नहीं है।

खत्म है हर एक मोजू-ए-खिताब

अब तो लोगों को संबोधित करने का कोई विषय ही न बचा।

मर गया ए बाय शैतां मर गया!

आज मधम-सी है आवाजे-दरूद

Exhortations to virtue are now fruitless. Even if we warn of sin—who will fear punishment? There is no opponent left for goodness, No rival for the wise. There is no subject left to address.

आज पूजा-पाठ बड़ा मद्धम हो गया है। मरा-मरा! श्वास टिकी-टिकी--अब गई, तब गई!

आज मधम-सी है आवाजे दरूद

आज जलता ही नहीं है मंदिर में ऊद।

अब कोई उदबत्ती नहीं जलाता, अब कोई धूप नहीं जलाता मंदिर में। परमात्मा की प्रार्थना अब नहीं होती। अब थालियां नहीं सजतीं आरती की। अब कोई फूल लेकर मंदिर में पूजा के लिए नहीं आता। किसकी अर्चना!

The voices of benediction are faint; Incense no longer burns in the temple. No prayers rise, no aartis are arranged, no flowers brought—who is there to worship?

मर गया ऐ बाय शैतां मर गया।

क्या कयामत है यकायक हो गया

यह क्या हो गया?

महफिले जह्‌हाद पर तारी जमूद!

यह भले लोगों की जबान एकदम बंद क्यों हो गई? ये धार्मिक लोग एकदम चुप क्यों हो गए? ये धार्मिक लोगों की जबान पर ताले क्यों पड़ गए? यह क्या गजब हो गया!

‘रब्बेबर हक’...हे परमात्मा! ‘...खालिके-आली जनाब। हो गए अपने मिशन में कामयाब।’ भगवान अपने मिशन में सफल हो गया। ‘मर गया ऐ बाय शैतां मर गया।’ शैतान मर गया, भगवान अपने मिशन में सफल हो गए--इस कारण अब मंदिर-मस्जिद चुप पड़े हैं।

सिलसिला रूश्दो हिदायत का है खत्म

What a calamity has happened? A numb stillness has fallen upon the assembly of holy struggle. “O True Lord, O Exalted Creator, You have succeeded in Your mission.” The Devil has died; God has succeeded—so temples and mosques lie silent.

अब उपदेश की कोई जरूरत न रही।

आसमां से अब न उतरेगी किताब।

अब न वेद उतरेगी, न इंजील, न कुरान।

सिलसिला रूश्दो हिदायत का है खत्म

आसमां से अब न उतरेगी किताब

The chain of guidance is over; No more book will descend from the sky— No Veda, no Gospel, no Quran.

अब मर गया ए बाय शैतां मर गया।

किताबें उतरती रहीं--कुरान, वेद, बाइबिल। पैगंबर आते रहे--अब्राहम, मोज़़ेज, मोहम्मद, जीसस। तीर्थंकर उठते रहे--महावीर, बुद्ध, पार्श्वनाथ, नेमिनाथ, आदिनाथ। बड़े संदेशवाहक पैदा हुए--जरथुस्त्र, लाओत्सु। संत चमके। ये किसलिए हैं? यह किस तरह है? ये सब सबूत हैं इस बात के कि कलियुग सदा से था। शैतान कभी मरा नहीं था। न शैतान कभी मरा था, न आज मर गया है, न कभी मरेगा। शैतान और परमात्मा साथ-साथ हैं, जैसे दिन और रात साथ-साथ हैं। तुम्हारी जो मर्जी, चुन लो। तुम चाहो तो दिन में सो जाओ और रात में जागो। तुम चाहो तो रात में सो जाओ और दिन में जागो। तुम्हारी मरजी जो तुम चाहो। तुम चाहो कलियुग में सो जाओ, सतयुग में जागो। और तुम चाहो सतयुग में सो जाओ कलियुग में जागो। तुम अभी चाहो राम बन जाओ, चाहो रावण बन जाओ। ये राम और रावण दो संभावनाएं हैं।

Books have kept descending—Quran, Veda, Bible. Prophets kept coming—Abraham, Moses, Mohammed, Jesus. Tirthankaras arose—Mahavira, Buddha, Parshvanath, Neminath, Adinath. Great messengers appeared—Zarathustra, Lao Tzu. Saints shone. Why? What does this show? That Kali Yuga has always been. The Devil never died—neither earlier nor now, nor will he ever. Devil and God are together, like day and night together. Choose what you wish. You can sleep by day and wake by night; or sleep by night and wake by day. Your choice. Sleep in Kali Yuga, wake in Satya Yuga—or sleep in Satya Yuga, wake in Kali Yuga. You can become Rama right now—or Ravana. Rama and Ravana are two possibilities.

इसलिए तुम्हारे समय की धारणा को मैं बदलना चाहूंगा। मैं ऐसा नहीं कहता कि पहले सतयुग हुआ, फिर कलियुग आया। यह तो बात ही गलत है। दोनों सदा साथ रहे। दोनों समय के, गाड़ी के दो चाक हैं।

Therefore I would change your notion of time. I do not say Satya Yuga came first and then Kali Yuga. That is wrong. Both have always been together—two wheels of the cart of time.

और तब एक और नई संभावना का द्वार खुलता है। तुम चाहो तो दोनों से मुक्त हो जाओ। समय से मुक्त हो जाओ। बुरे-भले दोनों से मुक्त हो जाओ। वही मोक्ष है। वही निर्वाण है। जो बुरा है, वह बुरे से बंधा है। जो भला है वह भले से बंधा है। दोनों बंधे हैं। अच्छा है कि बुराई से बंधने की बजाय भलाई से बंधो। अगर जंजीरें ही पहननी हैं तो सोने की पहनो। क्या जरूरत है लोहे की पहनो!--जंग लगी, वजनी, भारी! आभूषण ही पहनने हैं तो बहुमूल्य पहनो, हीरे-जवाहरातों के पहनो। मगर बंधे तो रहोगे।

And then another door opens to a new possibility: you can be free of both. Free of time itself. Free of both good and evil. That is moksha, that is nirvana. The bad man is bound by badness; the good man is bound by goodness—both are bound. Better to be bound by gold than by iron if you must wear chains; if you must wear ornaments, let them be of precious jewels—but bound you still are.

बुराई का बंधन है बुरा, भलाई का बंधन है भला; लेकिन बंधन तो बंधन ही है। और जहर फिर चाहे कितनी ही अच्छी बोतल में हो--सोने की बोतल में हो, तो भी क्या फर्क पड़ता है, मारेगा तो ही।

The bondage of vice is bad; the bondage of virtue is good—but bondage is bondage. And poison, even in a golden bottle, still kills.

धर्म की आत्यंतिक खोज समय से मुक्त हो जाना है--कालातीत। न तो सतयुग रह जाए, न कलियुग रह जाए। कलियुग में जो जीता है, वह दुर्जन। सतयुग में जो जीता है वह सज्जन। और दोनों के जो पार हो गया, उसी को हम संत कहते हैं। संत का अर्थ है, जो समय में जीता ही नहीं; जो समय के बाहर सरक गया। बुराई से ही नहीं सरका, भलाई से भी सरक गया। जिसने रात तो छोड़ी ही छोड़ी, दिन भी छोड़ा। जिसने सब छोड़ दिया। जो अपने भीतर सरक गया। जो अपने शून्य में विराजमान हो गया। गिरह हमारा सुन्न में, अनहद में बिसराम!

The ultimate quest of religion is freedom from time—timelessness. Neither Satya Yuga remains nor Kali Yuga. He who lives in Kali Yuga is a wicked man; he who lives in Satya Yuga is a good man; and the one who has gone beyond both, him we call a saint. A saint means: one who does not live in time; one who has slipped outside of time. He has moved not only away from evil but also from good. He has left the night—and he has left the day as well. He has left all and turned within, seated in his own emptiness—resting in the soundless.

तुम पूछते हो कि ‘क्या इस कलियुग में भी कोई प्रभु को उपलब्ध हो सकता है?’

You ask, “Can anyone realize God even in this Kali Yuga?”

तुम ऐसा पूछ रहे हो कि क्या इस अंधेरी रात में भी कोई दीया जला सकता है? तुमसे कहा किसने? अंधेरी रात ने दीया जलाने में बाधा कब डाली? अंधेरा दीया जलाने में बाधा डाल भी कैसे सकता है? अंधेरे का बल क्या है? दीया जलता हो तो ऐसा थोड़े है कि अंधेरा झपट्टा मार कर उसे बुझा दे; कि तुम दीया जलाओ तो अंधेरा जलने न दे। अंधेरे की सामर्थ्य क्या? दीया जला कि अंधेरा गया। रात के बहाने निकाल कर दीया जलाने से बचने की कोशिश मत करो।

You are really asking, “Can one light a lamp even in this dark night?” Who told you otherwise? When has darkness ever hindered the lighting of a lamp? What power does darkness have? If a lamp is lit, does darkness leap and snuff it out? If you light a lamp, does darkness prevent it from burning? The very strength of darkness is nothing—light the lamp and darkness is gone. Do not use the night as an excuse to avoid lighting the lamp.

जैन मानते हैं कि यह पंचमकाल है, अब कोई तीर्थंकर नहीं हो सकता। हिंदू मानते हैं यह कलियुग है, अब कोई भगवान को कैसे उपलब्ध हो! ये सब हताश बातें हैं। ये बातें आदमी को नपुंसक किए जा रही हैं। मैं तुमसे कहता हूं: ऐसा ही सदा था, ऐसा ही अब है। जो पहले हो सका, आज हो सकता है। जो आज हो सका, वही पहले भी हो सकता था। जरा भी फर्क नहीं है। दुनिया वैसी की वैसी है।

The Jains say this is the fifth era—no Tirthankara can arise now. The Hindus say this is Kali Yuga—how can one realize God now! All this is the talk of despair. Such talk makes man impotent. I tell you: It has always been like this; it is like this now. What was possible then is possible today. What is possible today was possible then. Not a whit of difference—this world is the same.

लेकिन हमें अड़चन होती है। हमें अड़चन होने के कारण हैं। होता ऐसा है कि अतीत की जब तुम स्मृति करते हो तो उसमें से भले-भले को चुन कर स्मृति करते हो। बुद्ध की तो हमें याद है, लेकिन बुद्ध जिन लोगों के बीच गुजरते थे, जिन लोगों के बीच जीते थे, उनकी हमें कोई याद नहीं, उनका कोई इतिहास नहीं बना। वे तो मिट गए। बुद्ध बचे। तो वह जो काला ब्लैकबोर्ड था, वह तो खो गया, सिर्फ चमकते हुए सफेद अक्षर हमारी याद में रह गए हैं। आज तुम्हें याद नहीं कि बुद्ध के समय का आदमी कैसा था; राम के समय का आदमी कैसा था; कृष्ण के समय का आदमी कैसा था। यह चमकते हुए तारों की याद रह गई और अंधेरी रात का हमने कोई स्मरण न रखा। इससे ठीक उलटी बात घटती है अभी। अभी ऐसा घटता है कि करोड़ आदमी में कभी एकाध कोई चमकता आदमी मिलता है। वे जो करोड़ अंधेरे से भरे हुए लोग हैं वे रोज मिलते हैं उठते, बैठते सुबह सांझ, घर में, बाहर, दुकान, बाजार में--सब जगह वही है। बुद्ध तो कभी-कभार कोई मिलेगा। और मिल भी जाए तो तुम देख न पाओगे। क्योंकि बुरे, पागलों की भीड़ में जीते-जीते जीते-जीते तुम्हारा बुद्ध को देखने का, बुद्ध को परखने की जो सूझ चाहिए वही खो गई है। आदमियों से घिसते-पिसते, आदमियों की बेईमानी, चोरी सहते-सहते तुम इतने कठोर हो जाते हो! होना ही पड़ता है।

But we face a difficulty—and there are reasons for it. When you remember the past, you select the good and remember that. You remember Buddha, but the people among whom Buddha moved and lived—you have no memory of them; no history was written of them. They vanished; Buddha remained. The blackboard vanished; only the bright white letters remained in memory. Today you do not remember what people were like in Buddha’s time, in Rama’s time, in Krishna’s time. The shining stars are remembered; the dark night we did not keep in memory. The reverse happens today: among millions, rarely does a shining person appear. The millions filled with darkness are what you meet, morning and evening, at home and outside, in shop and market—everywhere. Buddha you will encounter only once in a while—and even if you do, you will not recognize him. Living among the bad and the mad, you lose the subtle capacity needed to recognize a Buddha. Rubbing against people’s dishonesty and theft day after day, you become hard—necessarily so.

अगर किसी आदमी को कांटे के ही रास्ते पर चलना पड़े, कांटों पर ही चलना पड़े, तो धीरे-धीरे उसका चमड़ा कठोर हो जाएगा। फिर एक दिन फूल को स्पर्श हो, तो फूल का स्पर्श उसे पता ही न चलेगा। चमड़ी मोटी हो गई। इसलिए तो पैर की चमड़ी मोटी हो जाती है। अब तुम पैर से ही अगर गुलाब को टटोलना चाहोगे तो न टटोल पाओगे; पैर की चमड़ी मोटी हो गई। होना ही पड़ा। जमीन पर चलना है, कंकड़-पत्थर पर चलना है, तो पैर की चमड़ी को मजबूत, मोटा होना ही पड़ेगा। अब अगर तुम पैर की चमड़ी से टटोलो गुलाब को, तो तुम्हें कुछ पता न चलेगा। ऐसी ही बात है।

If one has to walk only on thorns, the skin will grow thick. Then one day when a flower touches you, you will not feel it. That is why the soles are rough. If you try to feel a rose with your foot, you will feel nothing—the skin is thick. So it is with the mind.

जिंदगी में रोज तो मिलते हैं बुरे लोग, कभी संयोगवशात कोई जीवंत भगवत्ता को उपलब्ध व्यक्ति के दर्शन होते हैं--तब तक तुम्हारी आंखें क्षमता खो चुकी होती हैं। तुम इस आदमी को समझ नहीं पाते। तुम मान नहीं पाते। तुम्हारा हृदय हजार संदेहों से भर गया। क्योंकि जब भी तुमने माना, धोखा खाया। जिसको माना, उससे धोखा खाया। धोखे ही धोखे की कथा है। जिसको तुमने सोचा कि ठीक है, वही गलत सिद्ध हुआ। यह इतनी बार हुआ कि अब तुम कैसे मानो किसी को, कि कोई ठीक हो सकता है! और संत हो सकता है, यह तो बात ही नहीं मानने की।

तो तुम्हारे जीवन का अनुभव जो है, वह तुम्हें कलियुग से घेरता है, और कभी एकाध कहीं किसी व्यक्ति में सतयुग की लपट होती है। तुम उसे मानते नहीं। तुम उसे देखते नहीं। तुम उसे स्वीकार नहीं करते।

Daily you meet bad people; only by some coincidence do you meet someone ablaze with divinity—and by then your eyes have lost their capacity. You cannot understand such a person, you cannot accept him. Your heart is full of doubts. Whenever you trusted, you were deceived. Whomever you thought was true turned out false. It has happened so often that now how can you believe anyone? A saint—in this Kali Yuga? Unthinkable.

और तुम्हें मैं क्षमा करता हूं। तुम्हें मैं क्षमा करता हूं, क्योंकि मैं जानता हूं कि तुम्हारी भी अड़चन है। तुम भी क्या करो! हजार बार भरोसा किया और हजार बार भरोसा टूटा, तो अब तुम भरोसा करने में असमर्थ हो गए हो। अब श्रद्धा सुगम न रही। जब पाया, कांटा पाया। और जब भी कांटा पाया, तो पहले हर कांटे ने फूल का धोखा दिया था। आज फूल को देख कर भी तुम यही सोचोगे कि पता नहीं, फिर धोखा हो! मन कहेगा: अब तो कुछ सीखो! कहां इस कलियुग में? कहां इस अंधेरी दुनिया में कोई जागता है? कहां कोई प्रभु को उपलब्ध होता है? अब भगवान कहां?

I forgive you for this. I understand your difficulty. What can you do? You trusted a thousand times and a thousand times your trust broke—now you have become incapable of trust. Faith is no longer easy. Whenever you reached out you found a thorn—and every thorn first deceived you as a flower. Now even when you see a flower you think, “Who knows, perhaps another deception!” The mind says, “Now learn something! In this Kali Yuga, in this dark world—who awakens? Who realizes God? Where is God now?”

तुम्हारी अड़चन मेरी समझ में आती है। अतीत के भगवानों की याद्दाश्त रह गई; अतीत के मनुष्यों की याद्दाश्त खो गई। आज के मनुष्य दिखाई पड़ते हैं; आज का भगवान दिखाई नहीं पड़ता। इसलिए बड़ी निराशा पैदा होती है।

Your difficulty I understand. The memory of gods of the past remains; the memory of the people of the past is gone. Today’s people are visible; today’s God is not visible. Hence great despair arises.

न फलक पर कोई तारा, न जमीं पर जुगनू

 

जो किरन नूर की है, मात हुई जाती है,

 

कारगर योरिशे जुलमात हुई है कितनी

 
 

Neither a star on the sky, nor a firefly on earth. The ray of light seems to be losing. So effective has been the onslaught of darkness— Has the night become everlasting?

क्या हमेश के लिए रात हुई जाती है?

बहुत बार यह मन में सवाल उठता है। ‘न फलक पर कोई तारा’...एक तारा नहीं दिखाई क्षितिज पर। ‘न जमीं पर जुगनू’...छोड़ो तारों की बात, रात ऐसी अंधेरी है कि एक तारा नहीं दिखाई पड़ता फलक पर, आसमान पर एक तारे की झलक नहीं। रात ऐसी अंधेरी है कि तारों की तो बात छोड़ दो, जमीन पर कोई जुगनू भी चमकता हुआ नहीं दिखाई पड़ता।

न फलक पर कोई तारा न जमीं पर जुगनू

जो किरन नूर की है मात हुई जाती है।

इसलिए प्रकाश की किरण पर भरोसा कैसे आए? प्रकाश की किरण हारी जाती है। ऐसा लगता है कि अब हम आशा छोड़ देंगे, सत्य नहीं होगा; नहीं हो सकता; इस कलियुग में कहां सत्य! वह सतयुग में होता था, वह कथा है पुराणों में! वह भी क्या पक्का पता, होता था कि नहीं होता था। मगर पहले होता होगा, अब तो नहीं होता। और अब तो कभी नहीं होगा। वह स्वर्ण-युग जा चुका।

This question arises often. “No star on the firmament; no firefly on earth. The night is so dark there is not even a glimmer on the horizon. So how can trust in the ray of light arise? The ray seems defeated. We feel like giving up hope—Truth will not be; cannot be; how can it be in this Kali Yuga! Perhaps it was in Satya Yuga, in myths. And even that—who knows if it really was! Maybe once it was; now it is not. Now it will never be. The Golden Age is gone.”

कारगर योरिशे जुलमात हुई है कितनी

 

और अंधेरे में कितने जुल्म हुए हैं! अंधेरे के द्वारा कितने जुल्म हुए हैं! अंधेरा कितना झपट-झपट कर हमें तोड़ता रहा, सब तरफ से लूटता रहा है!

The tyranny of darkness has been so effective— Is the night becoming permanent?

कारगर योरिशे जुलमात हुई है कितनी

क्या हमेशा के लिए रात हुई जाती है?

तो यह संदेह स्वाभाविक है कि मन में विचार उठने लगे: क्या हमेशा के लिए रात हुई जाती है? क्या अब कभी सुबह न होगी?

So the doubt arises: Has the night become forever? Will there be no dawn?

कलियुग का अर्थ होता है कि अब कभी सुबह न होगी। कलियुग का अर्थ है कि यह आखिरी रात आ गई। वे दिन गए, जब दिन हुआ करता था। वे दिन गए, वे दिन सपने हो गए।

That is what Kali Yuga means—that there will never be a morning again; that this is the final night; that the days of day are gone, now only nights.

तुम लोगों की बातों में सुनो। वे कहते हैं: ‘वे पुराने भले दिन! वे अच्छे दिन!’ लोग पीछे की तरफ सोचते हैं कि अच्छे दिन थे। उसके पीछे भी मनोवैज्ञानिक कारण है। उसके पीछे यह अर्थ नहीं कि पीछे अच्छे दिन थे। आदमी ऐसा ही रहा है, सदा से ऐसा ही रहा है। जरा भी फर्क नहीं है आदमी में। सामान बदल गए हैं, मगर आदमी नहीं बदला। आदमी की सारी वृत्तियां वही की वही हैं।

Listen to people: “Those good old days!” People think backwards. There is a psychological, not historical, reason. Every person has left childhood behind—that is the reason.

तुम सोचते हो: आज का आदमी बुरा है। तो चंगीज खान आज तो नहीं हुआ। और नादिरशाह आज तो नहीं हुआ और तैमूरलंग आज तो नहीं हुआ। कुछ फर्क नहीं हुआ है। तुम सोचते हो कि पीछे सब ठीक था। इसके पीछे मनोवैज्ञानिक कारण है, ऐतिहासिक कारण नहीं। हर आदमी अपने पीछे बचपन छोड़ आया है, वही कारण है।

बचपन में कोई चिंता न थी, कोई जिम्मेवारी न थी, कोई फिकर-फांटा न था। दुनिया में क्या हो रहा था, कुछ पता भी न था। बचपन में सब तरफ रोशनी थी; फूल खिले थे; तितलियां उड़ रही थीं; आकाश में बादल छाए थे और परियों का राज्य था। हर बच्चा अपने पीछे छोड़ आया है सुख के दिन, फिर चिंता आई, फिर परेशानी आई, फिर बेचैनियां आईं, फिर संघर्ष आया, फिर लड़ना, जूझना, हारना, ईमानदारी-बेईमानी की दुनिया शुरू हुई, फिर बाजार पैदा हुआ।

In childhood there were no worries, no responsibilities, no anxieties. We did not know what was happening in the world. There was light everywhere; flowers were blooming; butterflies flying; clouds in the sky; the reign of fairies. Everyone has left behind days of happiness. Then came worry, troubles, restlessness, struggle, the marketplace of honesty and dishonesty.

तो हर आदमी अपने पीछे बचपन छोड़ आया है। उस बचपन के कारण एक मनोवैज्ञानिक धारणा बनी है कि पहले सब अच्छा था। और बचपन के भी पहले हर आदमी गर्भ के नौ महीने छोड़ आया है। वे नौ महीने अदभुत थे। उन नौ महीनों में तो कोई चिंता का सवाल ही न था। भोजन भी खुद नहीं करना पड़ता था, मां करती थी। खून भी खुद नहीं बनाना पड़ता था, मां बनाती थी। श्वास भी खुद नहीं लेनी पड़ती थी, मां लेती थी।

And before childhood everyone left behind the nine months in the womb—those were extraordinary. No question of concern at all. You did not have to eat; the mother did. You did not have to make blood; the mother did. You did not have to breathe; the mother did.

मनोवैज्ञानिक कहते हैं कि मां के गर्भ में जैसा सुख बच्चा जान लेता है, उसी के कारण जीवन भर पीछे लौट-लौट कर सोचता है कि पीछे कितना सुख था! और यह हर आदमी बचपन से गुजरा है। तो हर आदमी के मन में यह धारणा बैठी है कि पहले अच्छा था। इसी पहले अच्छे का विस्तार है सतयुग का खयाल, कि पहले सब अच्छा था और अब सब बुरा हो गया।

Psychologists say the bliss the child knows in the womb makes him think all his life that the past was blissful. Every person has passed through childhood, so the mind holds: “The past was good.” The notion of Satya Yuga is an extension of this: earlier all was good; now all has gone bad.

कुछ बदला नहीं है। सब वैसा ही है।

Nothing has changed. Everything is as it was.

ये बरसता हुआ मौसम, ये-शबे तीरो-तार

किसी मद्धम से सितारे की जिया भी तो नहीं

उफ ये वीरानी-ए-माहौल-ये वीरानी-ए-दिल

आसमानों से कभी नूर भी बरसा होगा

बर्के इलहाम भी लहरा गई होगी शायद

लेकिन अब दीद-ए-हसरत से सू-ए-अर्श न देख

अब वहां एक अंधेरे के सिवा कुछ भी नहीं

This pouring season, this night of arrows and clouds— Not even the faint life of a single star. Ah, this desolation of the atmosphere, this desolation of the heart! Perhaps once light rained from the heavens; Perhaps once the lightning of revelation flashed. But now do not lift longingly your eyes to the sky— There is nothing there but darkness. Look at this earth, which despite the cruelty of night Is perhaps not yet deprived of light. Some particle must still be glowing here; Some firefly must be shining in a corner. This earth cannot be deprived of light.

देख इस फर्श को जो जुल्मते-शब के बावस्फ

 

रोशनी से अभी महरूम नहीं है शायद

 

इकन इक जर्रा यहां अब भी दमकता होगा

 

कोई जुगनू किसी गोशे में चमकता होगा

 

ये जमीं नूर से महरूम नहीं हो सकती

 

किसी जांबाज के माथे पर शहादत का जलाल

 

किसी मजबूर के सीने में बगावत की तरंग

 

किसी दोशीजा के ओंठों पै तबस्सुम की लकीर

 

कल्बे-उश्शाक में महबूब से मिलने की उमंग

 

दिले जुहाद में नाकरद गुनाहों की खलिश

 

दिल में एक फाहशा के पहली मोहब्बत का खयाल

 

कहीं एहसास का शोला ही फरोजां होगा

कहीं अफकार की कंदील ही रोशन होगी

कोई जुगनू कोई जर्रा तो दमकता होगा

ये जमीं नूर से महरूम नहीं हो सकती।

ये जमीं नूर से महरूम नहीं हो सकती!

माना कि रात बड़ी अंधेरी है, लेकिन कहीं इस अंधेरी रात में भी कोई तारा चमकता होगा। खोजना पड़ेगा। जिन्होंने खोजा, उन्होंने ही पाया। कहीं तो कोई कंदील जलती होगी! भयानक अमावस है!

This earth cannot be deprived of light! Granted, the night is very dark; still, somewhere, even in this dark night, some star must be shining. Seek—and those who seek, find. Somewhere some lamp must be burning! It is a terrifying new moon night!

ये जमीं नूर से महरूम नहीं हो सकती।

कहीं तो कोई आलोक होगा परमात्मा का।

उस आलोक को ही हम सदगुरु कहते हैं। उसी को पलटू ने कहा है: सदगुरु के चरणों में लग जाओ। खोजो! माना रात अंधेरी है, सदा से अंधेरी रही है, और सदा से कहीं न कहीं जिन्होंने खोजा है उन्हें रोशनी की कोई किरण भी मिल गई है।

This earth cannot be deprived of light. Somewhere there is the radiance of the Divine. We call that radiance the Satguru. That is what Palatu meant: take refuge at the feet of the true Master. Seek! Granted, the night is dark—always has been—but those who seek have always found a ray of light.

ये बरसता हुआ मौसम, ये शबे-तीरो-तार

यह अंधेरी डरावनी रात, यह धुआंधार आकाश से गिरती हुई जलधार, यह अंधड़, यह तूफान, यह बादलों की गड़गड़ाहट, यह घबड़ाहट से भरी हुई रात...‘किसी मद्धम से सितारे की जिया भी तो नहीं।’ ऐसे बादल घिरे हैं, ऐसे अंधेरे घनघोर बादल घिरे हैं। ‘किसी मद्धम से सितारे की जिया भी तो नहीं।’ कोई छोटे-मोटे चमकते हुए तारे की रोशनी भी कहीं दिखाई नहीं पड़ती।

This pouring season, this night black with arrows of rain and cloud, this storm, this thunder, this frightened night—no faint glimmer of even a little star.

उफ ये वीरानी-ए-माहौल...

 

यह वातावरण का सन्नाटा। ‘उफ ये वीरानी-ए-माहौल ये वीरानी-ए दिल।’ न केवल वातावरण में सन्नाटा है, भीतर दिल भी दबा जाता है और मरा जाता है, भीतर दिल में भी सन्नाटा है। बाहर भी अंधेरी रात है, भीतर भी अंधेरी रात है।

Ah, this desolation without and within—outside a dark night, inside a dark night.

आसमानों से कभी नूर भी बरसा होगा

आदमी सोचता है इस अंधेरे में कि कभी तो आकाश से नूर बरसा होगा। सुनते हैं कहानियां, पढ़ते हैं कहानियां: कभी तो बरसा होगा।

We think: once, perhaps, light rained from the heavens—we have heard stories, read tales: once it must have rained.

और तुम चकित होओगे यह जान कर कि ऐसा तुम ही नहीं सोचते कि कभी नूर बरसा होगा, पुराने से पुराने शास्त्र भी यही कहते हैं कि पहले अच्छा था, अब सब खराब हो गया। चीन में सबसे ज्यादा पुरानी किताब है। वह एक ही पन्ना है और वह पन्ना भी आदमी की खाल पर लिखा गया है। वह कोई छह हजार साल पुराना है। कहते हैं, वह वेद से भी ज्यादा पुराना है। अगर उसे पढ़ो तो बड़ी हैरानी होती है। वह ऐसा मालूम पड़ता है कि आज ही सुबह के अखबार का संपादकीय हो। उसमें कहा है कि बेटे बाप के खिलाफ हो गए हैं, पत्नियां धोखेबाज, दगाबाज हो गई हैं। वफा नहीं रही दुनिया में। शिष्यों में गुरुओं के प्रति श्रद्धा नहीं है। अच्छे दिन कहां खो गए? हे प्रभु, ये बुरे दिन क्यों आ गए हैं? इसमें तुम्हें जरा भी लगता है कि पुरानी बातें हैं? यह छह हजार साल पुरानी बात! छह हजार साल पहले भी आदमी ऐसा ही था, जैसे तुम हो। यही तकलीफें थीं, यही परेशानियां थीं, यही झगड़े थे, यही समस्याएं थीं।

मगर आदमी को कुछ सहारा भी तो चाहिए। तो सहारे के दो ढंग हैं। या तो सोचो कि पहले, बहुत पहले, प्राचीन, अति प्राचीन समय में, समय के प्रारंभ में सब ठीक था, इससे सहारा मिलता है कि चलो, कभी तो ठीक था। आज खराब हो गया, हर्ज नहीं; लेकिन कभी तो ठीक था। कभी पुरखों के दिन तो थे।

You will be startled to know: it is not only you who think “once light must have rained”; even the oldest scriptures say the same—earlier it was good; now all is bad. China has a very ancient text—a single sheet, written on human skin, some six thousand years old, perhaps older than the Vedas. Read it and you will be amazed; it reads like this morning’s editorial: sons have turned against fathers; wives have become deceitful; no fidelity remains; disciples have no respect for gurus; where have the good days gone; O Lord, why have these bad days come? Does this sound ancient? Six thousand years old! People were as you are; the same troubles, worries, quarrels, problems.

इसलिए पुरानी चीन की किताबें कहती हैं: पुरखों के दिन, उन पुराने लोगों के दिन, वे बड़े शुभ दिन थे। एक तो यह रास्ता है कि पीछे देखो, क्योंकि आज तो कुछ रोशनी दिखाई नहीं पड़ती। दूसरा एक रास्ता है कि आगे देखो, जैसा कम्युनिज्म देखता है कि भविष्य में आ रहा है स्वर्णयुग। धर्म पीछे की तरफ देखते हैं; राजनीति आगे की तरफ देखती है; मगर दोनों में कुछ भेद नहीं है। आज तो दोनों राजी हैं कि सब गड़बड़ है। धर्म कहता है: बीते कल में सब ठीक था। राजनीति कहती है: आगे कल में सब ठीक होगा। लेकिन आज...आज पर दोनों सहमत हैं। बीता कल भी जा चुका है; आया कल आया नहीं। जो जा चुका है, वह तुम्हारी धारणा में है, कभी था नहीं। और जो आने वाला है, वह भी तुम्हारी कल्पना में है, कभी आएगा नहीं। आता तो सदा जो है, वह बिलकुल आज है; जैसा आज है बस ऐसा ही दोहरता है। बस आज ही आज। यही सदा दोहरता है।

Man needs consolation—two ways of getting it. Either look backward: once upon a time, in the beginning, all was well—then you feel, “At least once it was good.” Today is bad—never mind; once there were the days of the ancestors. That is why ancient Chinese texts glorify the ancestors’ days.

Or look forward, as communism does: the golden age is coming in the future. Religion looks back; politics looks forward. But between them there is no difference: both agree that today things are a mess. Religion says: in the past it was good. Politics says: in the future it will be good. But today—both agree, it is not. The past is gone; the future has not come. What is gone lives only in your idea; what is to come lives only in your imagination. The only thing that keeps arriving is the present—today, and today again.

आसमानों से कभी नूर भी बरसा होगा

 

आदमी को राहत के लिए, सांत्वना के लिए कुछ तो चाहिए!

 

बर्के इलहाम भी लहरा गई होगी शायद

 

और कभी शायद आकाशवाणी भी हुई होगी--जैसा वेद कहते हैं, कुरान कहती है--इलहाम हुआ होगा।

 

बर्के इलहाम भी लहरा गयी होगी शायद

 

और कभी बिजली कौंधी होगी, परमात्मा की आवाज आई होगी और लोगों को सतयुग से भर गई होगी; उठा गई होगी। लोगों को पवित्र कर गई होगी। आसमानों से कभी नूर भी बरसा होगा।

बर्के-इलहाम भी लहरा गयी होगी शायद

लेकिन अब दीद-ए-हसरत से सू-ए-अर्श न देख

लेकिन अब हरसत भरी आंखों से आकाश की तरफ मत देखो।

लेकिन अब दीद-ए-हसरत से सू-ए-अर्श न देख

अब वहां एक अंधेरे के सिवा कुछ भी नहीं

Perhaps once light rained from the heavens; Perhaps once there was revelation. But now do not lift your longing eyes to the sky— There is nothing there but darkness.

यही है कलियुग की धारणा कि अब और मत देखो आकाश की तरफ। अब न तो बर्के-इलहाम लहराती है, न किताबें उतरती हैं, न पैगंबर आते हैं, न देवता उड़ते हैं, न परियां उतरती हैं, न पैगंबर, न तीर्थंकर। अब तो अंधेरा ही अंधेरा है।

देख इस फर्श को जो जुल्मते-शब के बावस्फ

This is the notion of Kali Yuga: Do not look to the sky. No revelation flashes; no books descend; no prophets come; no angels fly; no fairies descend; no Tirthankaras—only darkness.

लेकिन जहां अंधेरा है, वहां रोशनी भी होती है। जहां रात गहरी अंधेरी हो जाती है, वहीं सुबह करीब आने लगती है। जब रात बहुत अंधेरी हो जाए तो घबड़ा मत जाना; यह सुबह के करीब आने का सबूत है। और जब रात बहुत अंधेरी हो तो घबड़ाना मत; खोजना, यही मौका है, कि कहीं कोई जलती हुई किरण मिल जाए। दिन में तो खोजना बहुत मुश्किल हो जाएगा। रात को अवसर बनाओ।

But where there is darkness, there is light. Where the night grows very dark, the dawn draws near. When the night is very dark, do not be frightened; it is proof that morning is close. And when the night is very dark, search—that is the moment to find a burning ray. By day it is difficult to search. Use the night as opportunity.

देख इस फर्श को जो जुल्मते-शब के बावस्फ

रोशनी से अभी महरूम नहीं है शायद

खोजो! आकाश पर घिर गए हैं बादल और तारे नहीं दिखाई पड़ते। किन्हीं आंखों में खोजो तो शायद तारा मिल जाए--और ऐसा तारा जो कभी नहीं बुझता। किसी हृदय में झांको।

Look upon this earth, which despite the tyranny of night Is perhaps not yet deprived of light. Seek! Clouds have covered the sky; stars are not visible. Search in someone’s eyes—you may find a star there, a star that never goes out. Look into someone’s heart.

रोशनी से अभी महरूम नहीं है शायद

इक न इक जर्रा यहां अब भी दमकता होगा

कोई न कोई छोटा कण अब भी दमकता होगा।

इक न इक जर्रा यहां अब भी दमकता होगा

कोई जुगनू किसी गोशे में चमकता होगा

किसी की गोद में बैठा हुआ कोई जुगनू चमकता होगा।

और ऐसा ही सदा से था। कभी किसी बुद्ध की गोद में बैठ कर चमकता था जुगनू। कभी किसी क्राइस्ट की गोद में बैठ कर चमकता था जूगनू। अब भी चमकता है। आंख चाहिए! खोज चाहिए!

Some particle must still be glowing here; Some firefly must be shining in a corner. Perhaps in someone’s lap a firefly is glowing—once in Buddha’s lap, once in Christ’s. Even now it glows. Eyes are needed—seeking is needed.

इक न इक जर्रा यहां अब भी दमकता होगा

कोई जुगनू किसी गोशे में चमकता होगा

ये जमीं नूर से महरूम नहीं हो सकती

यह हताशा छोड़ो कि कलियुग है, अब क्या होगा! ये जमीं नूर से महरूम नहीं हो सकती। यह असंभव है कि रोशनी बिलकुल मिट जाए। कम हो सकती है, बहुत कम हो सकती है, बहुत-बहुत कम हो सकती है--मिट नहीं सकती। रोशनी मिट जाए तो जीवन ही मिट जाए। रोशनी मिट नहीं सकती। जब तक चेतना है, जब तक होश है, तब तक रोशनी मिट नहीं सकती।

This earth cannot be deprived of light. Abandon the despair that says, “It is Kali Yuga; what can happen now?” Light cannot be utterly extinguished. It may be less, much less—very, very little—but it cannot be gone. If light were gone, life would be gone. So long as there is consciousness, so long as there is awareness, light cannot be extinguished.

जरा होश को सुलगाओ। जरा आंख ठीक से खोलो। जरा देखने के नये ढंग सीखो। जरा देखने की नई शैली सीखो। या तो प्रेम से भरो आंख को, या ध्यान से भरो आंख को।

किसी जांबाज के माथे पे शहादत का जलाल

Kindle a little awareness. Open your eyes rightly. Learn new ways of seeing—fill your eyes with love, or fill them with meditation.

किसी हिम्मतवर के माथे पर अभी भी तुम्हें वही हिम्मत मिल जाएगी, जो मंसूर में थी।

 

किसी जांबाज के माथे पे शहादत का जलाल

 

किसी साहसी की आंखों में तुम्हें वही साहस दिख जाएगा जो जीसस को सूली पर लटकते वक्त था।

 

और किसी मजबूर के सीने में बगावत की तरंग

 

और अभी भी किसी के हृदय में तुम्हें बगावत और विद्रोह की तरंग मिल जाएगी।

किसी दोशीजा के ओंठों पै तबस्सुम की लकीर

अभी भी कहीं कोई मुस्कुराता है।

कल्बे उश्शाक में महबूब से मिलने की उमंग

और अभी भी प्रेमियों के हृदय में परमात्मा से मिलने की आशा है।

कल्बे उश्शाक में महबूब से मिलने की उमंग

खोजो, कहीं कोई भक्त मिल जाएगा, जो अब भी अपनी उपासना में बड़ी आशा से संलग्न है; जिसके प्रेम ने उसके सामने रखी मूर्ति को जीवंत कर दिया है; जिसकी वाणी से मरे हुए शब्द नहीं निकलते; जिसकी वाणी में जिसका हृदय उंड़ला जाता है।

On the brow of some brave one there is still the majesty of martyrdom—what Mansur had. In the eyes of some courageous one you will still see the courage Jesus had upon the cross. In some helpless heart there is the surge of revolt. Some maiden’s lips still carry the line of a smile. In the lover’s heart, the longing to meet the Beloved still throbs. Seek, and you will still find a devotee, engaged in worship with great hope—whose love has made the idol before him alive; from whose mouth words do not fall dead but pour from the heart.

किसी दोशीजा के ओंठों पै तबस्सुम की लकीर

 

कल्बे उश्शाक में महबूब से मिलने की उमंग

 

क्या तुम सोचते हो जमीन पर एक भी भक्त नहीं? क्या तुम सोचते हो जमीन पर एक भी मीरा नहीं? क्या तुम सोचते हो जमीन पर एक भी चैतन्य नहीं? ऐसा तो कभी नहीं हुआ। ऐसा कभी हो भी नहीं सकता।

Do you think there is not even one devotee on earth? Not even one Meera? Not even one Chaitanya? That has never happened—and never can.

दिले जुहाद में नाकरद गुनाहों की खलिश

 

ऐसे भक्त भी तुम्हें मिल जाएंगे, जिन्हें ऐसे पापों के संबंध में पश्चाताप है, जो उन्होंने किए ही नहीं। आज भी! माना, ऐसे लोग भी हैं कि पाप करते हैं और पछताते नहीं; वे कलियुग में रहते हैं। और ऐसे लोग भी हैं कि ऐसे पापों के लिए पछताते हैं जो उन्होंने किए ही नहीं; वे सतयुग में रहते हैं।

दिले जुहाद में नाकरद गुनाहों की खलिश

कांटे की तरह चुभते हैं ऐसे पाप, जो उन्होंने किए ही नहीं--ऐसे सरल हृदय लोग भी अभी मिल जाएंगे--जो रो रहे हैं और कहते हैं हमें क्षमा करो। और उन्होंने कुछ ऐसा किया ही नहीं, जिसके लिए उन्हें क्षमा किया जा सके।

मगर यही तो भक्ति की आखिरी ऊंचाई है, जहां न किए पाप के लिए आदमी क्षमा मांगता है। अभक्ति की आखिरी नीचाई, जहां किए हुए पाप का भी पश्चाताप नहीं होता।

दिल में एक फाहशा के पहली मोहब्बत का खयाल

कहीं एहसास का शोला ही फरोजां होगा।

There are devotees who feel the sting of sins they have not even committed. Today too. There are those who sin and do not repent—they live in Kali Yuga. And there are those who repent for sins not done—they live in Satya Yuga. Thorns of uncommitted sins prick their hearts—such simple hearts you will still find—crying, “Forgive me,” though there is nothing to forgive. This is the highest peak of devotion—to seek forgiveness for what was never done. The lowest depth of irreligion is to feel no remorse even for what you have done.

और कहीं तो अनुभूति जलती होगी, फरोजां होगी, रोशन होगी!

कहीं एहसास का शोला ही फरोजां होगा

कहीं अफकार की कंदील ही रोशन होगी।

और कहीं तो चिंतन-मनन का दीया जलता होगा!

कहीं अफकार की कंदील ही रोशन होगी

कोई जुगनू, कोई जर्रा तो दमकता होगा।

ये जमीं नूर से महरूम नहीं हो सकती

Somewhere the flame of feeling is alight; Somewhere the lamp of thought is burning. Some firefly, some particle is shimmering— This earth cannot be deprived of light.

ये जमीं नूर से महरूम नहीं हो सकती!

यह पृथ्वी कभी भी प्रभु के प्रकाश से खाली नहीं रही, न कभी खाली रहेगी। परमात्मा ने इस पृथ्वी को कभी भी बहिष्कृत नहीं किया है। इसलिए कलियुग की क्या बातें उठाते हो।

This earth has never been, nor will it ever be, empty of God’s light. God has never exiled this earth. So why talk of Kali Yuga?

पूछते हो: ‘क्या इस कलियुग में भी कोई प्रभु को उपलब्ध हो सकता है?’

You ask, “Can anyone realize God even in this Kali Yuga?”

प्रभु शाश्वत है। समय के बाहर है। जो भी आदमी समय के बाहर उठ जाए, कभी भी परमात्मा को उपलब्ध हो सकता है। सब समय बराबर है बाहर जाने के लिए। इसलिए तो पलटूदास ने कहा कि मुहूर्त इत्यादि सब व्यर्थ हैं। छोड़ यह पागलपन। यह मुहूर्त की बात फिर ले आए। तुम फिर उठाने लगे कलियुग!

पलटूदास कहते हैं: समय महूरत व्यर्थ सब! असली बात की फिकर करो। कैसे समय के बाहर आ जाओ, इसकी फिकर करो। और समय के बाहर जब भी किसी को आना पड़ा है तो यही अड़चनें थीं; जो आज हैं वे ही कल थीं। तुम क्या सोचते हो, आज से पांच हजार साल पहले, जब कोई आदमी ध्यान करने बैठता था तो उसके मन में चिंतन नहीं उठता था, विचार नहीं उठते थे? विचार और चीजों के उठते थे। कार का नहीं उठता था विचार, यह पक्का है, क्योंकि कार नहीं थी, लेकिन बैलगाड़ी का उठता था: एक छकड़ा खरीद लूं! माना कि राष्ट्रपति होने का खयाल नहीं उठता था, लेकिन राजा होने का खयाल उठता था। फर्क क्या है? भेद क्या पड़ता है? राजनीति इतनी ही थी, कुछ इससे कम न थी। आदमी के मन में महत्वाकांक्षाएं इतनी थीं, कुछ इससे कम न थीं।

God is eternal, beyond time. Whoever rises beyond time can realize God—any time. All times are equally good for going beyond. That is why Palatu Das said: all lucky moments and auspicious timings are futile—drop this madness. You have dragged in muhurta again; you have dragged in Kali Yuga! Palatu says: time and auspicious moments are useless—care for the essential. How to step outside time—care for that. And whenever anyone has tried to step outside, the same obstacles were there then as today. Do you think five thousand years ago when someone sat to meditate, no thoughts arose? They did—only the objects differed. There was no thought of a car—certainly—but of a bullock cart: “Let me buy a cart!” Maybe not a thought of becoming president, but becoming king—what difference? Politics was as much; ambition as much.

अक्सर तुम इस भूल में पड़ जाते हो, क्योंकि तुम्हें खयाल लगता है कि मैं जब बैठता हूं तो खयाल आता है कि एक कार कब खरीद पाऊंगा; कितने भले लोग रहे होंगे पांच हजार साल पहले, कि लोग जब बैठते होंगे, कार इत्यादि की चिंता ही नहीं उठती थी, अब यह चिंता उठती है, कलियुग आ गया! पर कार और बैलगाड़ी की चिंता में कोई फर्क है? कार और बैलगाड़ी में फर्क होगा, लेकिन कार और बैलगाड़ी की चिंता में तो कोई फर्क नहीं। तब भी आदमी तड़फता था कि मेरे पास एक शानदार घोड़ा नहीं है। तुम रोते हो कि अब फियेट नहीं है। वह आदमी रोता था कि घोड़ा नहीं है। फर्क कुछ नहीं है। इसलिए तो फियेट को भी हम कहते हैं कि कितने हॉर्स पॉवर की है। वही घोड़े का ही मामला है। अभी भी भाषा वही है: कितने घोड़े की ताकत है इसमें? उन दिनों भी जिसके पास अरबी घोड़ा था, उसकी शान और थी। इंपोर्टेड घोड़े होते थे, इंपोर्टेड गाड़ियां होती हैं; कुछ फर्क नहीं होता।

You fall into a mistake because you feel, “When I sit, thoughts of buying a car arise; five thousand years ago people sat and had no such worries—Kali Yuga has come!” But is there any difference between worrying about car and cart? The vehicles differ, not the worry. Then too people pined for a splendid horse. You lament not having a Fiat; he lamented not having a horse. Is there any difference? Even now we say, “How many horsepower?”—still the horse’s language. In those days, one with an Arabian horse had a special pride—imported horses then; imported cars now.

आदमी की चिंताएं वही की वही हैं। उस दिन भी आदमी को इतना जद्दोजहद करना पड़ता था मन के बाहर आने के लिए। क्या तुम सोचते हो कि तुम जब बैठते हो, फिल्म अभिनेत्रियों के खयाल आते हैं, तो उस दिन सुंदर स्त्रियां न थीं? उस दिन भी सुंदर स्त्रियां थीं। उस दिन भी उनके संबंध में वैसी ही वासना उठती थी जैसी आज उठती है। सब ऐसा ही था। जो बदलाहटें हुई हैं, वे बाहर हुई हैं। आदमी के मन में कोई फर्क नहीं पड़ता।

Man’s anxieties are the same. In those days too, one had to struggle just as much to come beyond the mind. Do you think in your sitting you think of film actresses, and in those days there were no beautiful women? There were. The same lust arose. Everything is as it was. Whatever changes occurred are outward; the mind of man has not changed.

हां, अगर बुद्ध को आज फिर वापस आना पड़े तो वे कई चीजें न पहचान पाएंगे। अगर तुम उन्हें एक हेलिकाप्टर दिखाओगे तो वे नहीं पहचान पाएंगे। वे चौंक कर खड़े हो जाएंगे कि यह क्या है। स्वाभाविक। लेकिन अगर तुम उन्हें आदमी का मन दिखलाओगे तो तुम समझते हो, वे चौंकेंगे? वे चौंकेंगे जरूर--इस बात से चौंकेंगे कि अरे, पच्चीस सौ साल हो गए, आदमी का मन वैसा का वैसा, जरा भी बदला नहीं है! वही दौड़, वही महत्वाकांक्षा, वही ईर्ष्या, वही क्रोध, वही मोह, वही लोभ! क्या फर्क है?

Yes, if Buddha returned today he would fail to recognize many things. Show him a helicopter—he would be startled. Naturally. But show him the human mind—do you think he’d be startled? He would be startled that after twenty-five hundred years the mind is exactly the same: the same race, the same ambition, the same jealousy, the same anger, attachment, greed. What difference?

उस दिन प्रभु को उपलब्ध हो सकते थे लोग; आज भी उपलब्ध हो सकते हैं।

People could realize God then; they can realize Him now.

मैं फिर दोहरा दूं: तुम बचने की कोशिश न करो। तुम बहाने न खोजो। अगर प्रभु को उपलब्ध नहीं होना चाहते, तो भी यही स्वीकार करो मन में कि मैं नहीं उपलब्ध होना चाहता, इसलिए नहीं हो रहा हूं। मालिक तो रहो। मालकियत तो न खो दो। फिर किसी दिन यह मालकियत काम पड़ जाएगी; जिस दिन होना चाहोगे उपलब्ध उस दिन हो सकोगे। यह कलियुग इत्यादि की आड़ें मत लो, ये आड़ें खतरनाक हैं।

I repeat: Do not try to escape. Do not search for excuses. Even if you do not want to realize God, at least accept within: “I do not want it; therefore I do not attain.” Remain the master. Do not lose your lordship. One day this lordship will help you—on the day you wish to attain, you will. Do not take cover behind Kali Yuga and such. Those covers are dangerous.

दूसरा प्रश्न: ओशो, कल आपने बताया कि कैसे मो़जे़ज के खंडन व आलोचना से गड़रिए की ग्रामीण और सरल प्रार्थना को हानि पहुंची। और कि परमात्मा ने मोज़़ेज को सावधान किया कि वह लोगों की वैयक्तिक आस्था को खंडित न करे। इसी संदर्भ में याद आता है कि आपने प्रथम पंद्रह वर्षों में सारे देश में घूम कर लोगों की पूजा, उपासना, आस्था व परंपरा का कठोर खंडन व आलोचना की थी। कृपया समझाएं कि इसके पीछे आपका क्या अभिप्राय था?
Second question: Osho, yesterday you said that through negation and criticism Moses harmed the shepherd’s rustic, simple prayer, and that God warned Moses not to shatter people’s personal faith. In that context, it comes to mind that in your first fifteen years you traveled all over the country fiercely criticizing people’s worship, devotion, faith, and tradition. Please explain what your intent was behind that.

जरूर परमात्मा ने मो़जे़ज को डांटा-फटकारा कि तूने ठीक नहीं किया, कि उस सरल हृदय की प्रार्थना खंडित कर दी। लेकिन मुझे परमात्मा ने जरा भी डांटा-फटकारा नहीं है। क्योंकि मैंने जिनकी प्रार्थना खंडित करने की कोशिश की, वे सरल-हृदय लोग नहीं थे। वे गड़रिए जैसे नहीं थे। वे झूठे पाखंडी लोग हैं। परमात्मा ने तो कई बार मुझसे कहा कि ठीक किया, शाबाश!

Surely God scolded Moses—You did not do right; you shattered that simple heart’s prayer. But God has not scolded me in the least. Because those whose prayers I tried to break were not simple-hearted people. They were not like that shepherd. They were false and hypocritical. God has often said to me, “You did well—bravo!”

फर्क खयाल में ले लेना। किसी सरल हृदय की प्रार्थना मत खंडित करना। मगर झूठी पाखंडियों की प्रार्थना तो खंडित करनी ही होगी; नहीं तो वे कभी सरल हृदय न हो सकेंगे। सरल-हृदय की मैंने कभी खंडित नहीं की। जब भी मैंने कोई सरल हृदय आदमी देखा, तो मैंने उससे कहा: तुम जैसा कर रहे हो, वैसा ही करते रहो; तुम्हें जरा भी बदलने की जरूरत नहीं है। इसलिए कभी-कभी मेरे पास अड़चन भी हो जाती है लोगों को। एक आदमी पूछता है एक बात और उससे मैं कह देता हूं कि ठीक है, तुम ऐसा ही करो। दूसरा कहता है वही बात और उससे मैं कहता हूं, ऐसा भूल कर मत करना। और बड़ी अड़चन खड़ी होती है। वे सोचते हैं कि मैं विरोधाभासी वक्तव्य देता हूं।

Keep the distinction clear. Never break the prayer of a simple heart. But the prayers of the false and the hypocritical must be broken; otherwise they will never become simple-hearted. I have never broken the prayer of a simple heart. Whenever I saw a simple-hearted person, I said: Keep doing exactly what you are doing; you don’t need to change at all. That’s why I sometimes run into trouble with people. One person asks something and I tell him, “Yes, do exactly that.” Another person asks the same thing and I say, “Don’t you dare do that.” Then there is a big problem. People think I make contradictory statements.

जिसकी सच्ची है प्रार्थना, हार्दिक है प्रार्थना, उसको मैं छूता नहीं। मैं कहता हूं: ठीक, इसमें पूरे डूब जाओ। और किस तरह साथ दूं तुम्हें कि तुम डूब जाओ। और जिसकी प्रार्थना झूठी है उसे तो मुझे तोड़ना ही पड़ता है। मोज़ेज़ ने सरल-हृदय आदमी की प्रार्थना तोड़ी थी। मैं उन लोगों की प्रार्थना तोड़ रहा हूं जिनको मोज़ेज़ जैसे लोग प्रार्थना सिखा गए; जिनकी प्रार्थना झूठी हो गई है।

If someone’s prayer is true, heartfelt, I don’t touch it. I say, “Good—dive into it completely. Tell me how I can support you so you can drown in it.” But if a prayer is false, I have to break it. Moses broke a simple-hearted man’s prayer. I am breaking the prayers of those people whom the likes of Moses taught how to pray—prayers that have become false.

तुम ऐसा समझो। कहानी में इतना और जोड़ दो। कहानी ही है, जोड़ने में डर भी क्या! कि जब मो़जे़ज चला गया तो मैं गया उस गड़रिए के पास और मैंने उससे कहा: फेंक यह बकवास जो मो़जे़ज ने तुझे सिखाई है। इसमें कुछ सार नहीं है। तू अपने सरल-हृदय पर वापस लौट जा। तो मैं भी खंडन कर रहा हूं और मो़जे़ज ने भी खंडन किया। मोज़ेज़ ने खंडन किया एक आदमी की सीधी-सरल आस्था का, निर्दोष आस्था का। मैं खंडन कर रहा हूं मोज़ेज़ के द्वारा दिया गया पांडित्य। मैं खंडित कर रहा हूं एक झूठी प्रार्थना। मैं भी खंडित कर रहा हूं, मो़जे़ज भी खंडित कर रहे हैं। तो अगर खंडन ही देखोगे तो चिंता पैदा होगी। लेकिन मैं खंडन का खंडन कर रहा हूं।

Understand it this way. Add a little more to the story—after all, it is only a story, what’s the harm in adding to it? When Moses had gone, I went to that shepherd and said, “Throw away that nonsense Moses taught you. There is no essence in it. Return to your simple heart.” So I too am “breaking,” and Moses also “broke.” Moses broke a man’s direct, innocent faith. I am breaking the pedantry handed down by Moses. I am breaking a false prayer. Yes, I am breaking—and Moses also broke. If you see only the breaking, you will be worried. But I am the negation of the negation.

तर्क में एक नियम होता है: निगेशन ऑफ निगेशन। निषेध का निषेध। निषेध को निषेध से काट देने पर जो शेष रह जाता है, वही परम विधेय है।

In logic there is a rule: the negation of negation. When you cancel a negation with a negation, what remains is the supreme affirmation.

तुमसे किसी ने कह दिया परमात्मा नहीं है। तुम मानते थे परमात्मा है। किसी ने कह दिया परमात्मा नहीं है। उसने खंडन कर दिया। तुम मेरे पास आए। अब तुम मानते हो कि परमात्मा नहीं है। मैंने इसका खंडन कर दिया। मैंने कहा कि नहीं, यह तुम्हारी धारणा गलत है। मैंने भी खंडन किया। लेकिन निषेध का निषेध। तुम वापस अपनी सरल-चित्तता पर पहुंच गए।

Someone told you, “There is no God.” You had believed there is God; he negated it. You came to me. Now you believe “There is no God.” I negated that. I said, “No, this notion of yours is wrong.” I too negated—but it was the negation of a negation. You returned to your original simplicity.

जिन लोगों की श्रद्धा को मैंने खंडित किया, उनमें श्रद्धा थी ही नहीं। जब भी मैंने कभी पाया, और वह तो कभी मिलता है वैसा आदमी...। मो़जे़ज को भी बार-बार नहीं मिलता फिर; एक ही दफा मिलता है पूरे मो़जे़ज की जिंदगी में वह गड़रिया। और परमात्मा को एक ही दफा डांटना पड़ता है मो़जे़ज को, फिर नहीं डांटते वे। क्यों? क्योंकि वैसा सरल-हृदय कभी-कभार...। अड़चन होती है।

Those whose “faith” I broke had no faith at all. And it is rare to find the other kind of person… Even Moses does not find such a man again and again; in Moses’ whole life he meets that shepherd only once. And God has to scold Moses only once—then never again. Why? Because that simple heart is very rare. It is a problem.

मैं एक शिविर में था। मैं बोला। माथेरान में शिविर था। सुबह मैं बोला और मैंने कहा: न किसी की पूजा, न किसी का चरण-वंदन, न कोई प्रार्थना, न कोई आस्था। सब छोड़ दो। सबसे मुक्त हो जाओ। यह बोल कर मैं निकला बाहर। इसी सिलसिले में सारा वक्तव्य था। और जैसे ही मैं बाहर आया, सोहन वहां खड़ी थी, उसने झुक कर मेरे पैर छुए। हिंदी और मराठी के जाने-माने लेखक ऋषभदास रांका मेरे पास खड़े थे। उन्होंने कहा: आप रोकते क्यों नहीं? अभी आपने समझाया। आप रोकते क्यों नहीं? मैंने कहा: इसको मैं न रोकूंगा। उसकी आंख से आंसू बहे जा रहे हैं। वह मेरे पैर छू रही है और मैं पैर छूने के खिलाफ बोला हूं। अभी बोल कर ही आ रहा हूं और वही सुन कर ही वह मेरे पैर छू रही है। वह इतनी प्रभावित हो गई है सुन कर! वह इतने भाव से भर गई है कि वह पैर छू रही है!’

I was once at a camp—Matheran. In the morning I spoke and I said: No worship of anyone, no bowing at anyone’s feet, no prayer, no faith. Drop it all. Be free of it all. I said this and walked out. The whole talk was along those lines. As I stepped out, Sohan was standing there, and she bent and touched my feet. The well-known Hindi and Marathi writer Rishabhdas Ranka was next to me. He said, “Why don’t you stop her? You just explained all this. Why don’t you stop her?” I said, “I will not stop her. Tears are pouring from her eyes. She is touching my feet—and I have spoken against touching feet; I’ve just come from saying it, and having heard it she is touching my feet. She is so moved by what she heard!”

ऋषभदास की बात ठीक है, तर्कयुक्त है। मैं किसकी मानूं? और ऋषभदास का मामला बिलकुल साफ है। अदालत में ऋषभदास जीतेंगे, क्योंकि मैं अभी बोल कर आ रहा हूं। अभी देर भी नहीं हुई है; अभी शब्द गूंज ही रहे हैं। अभी लोग निकल ही रहे हैं और सामने ही यह सोहन खड़ी है और यह आंख आंसू से भरे हुए, पैर छू रही है। पर मैंने उनसे कहा: इसे मैं नहीं रोकूंगा। अगर आप मेरे पैर छुएं, मैं रोकूंगा।

Rishabhdas’ point is correct, logical. Whom should I heed? And Rishabhdas’ case is open-and-shut. In court he would win—because I had just said it, not even a moment had passed; the words were still echoing. People were still dispersing, and there Sohan stood, eyes brimming, touching my feet. But I told him, “I will not stop her. If you touch my feet, I will stop you.”

वे जो उस दिन से नाराज मुझसे हुए, फिर कभी आए नहीं। उनको तो लगा कि यह आदमी विरोधाभासी है। वे तो भाग ही गए। फिर दुबारा मुझे उनके दर्शन नहीं हुए। जब मैंने उनसे यह कहा कि आप अगर मेरे पैर छुएं, मैं बिलकुल रोक दूंगा; क्योंकि वह झूठा होगा, वह पाखंड होगा। उसमें कुछ मतलब होगा। उसमें कुछ हेतु होगा। आप अगर पैर छुओगे तो मतलब से छुओगे, कुछ स्वार्थ होगा। ये जो पैर छुए जा रहे हैं, इसमें कुछ हेतु नहीं है; यह सिर्फ भाव की बात है। यह छू रही है पैर, ऐसा भी नहीं है। यह पैर छुए जा रहे हैं। इसमें कोई भीतर कर्ता भी नहीं है। यह बुद्धि से नहीं उतर रही है बात। बुद्धि से तो उतरती ही कैसे, क्योंकि अभी तो मैं समझा कर आ रहा हूं; बुद्धिमानों को समझा कर आ रहा हूं। यह हृदय से आ रही है। हृदय का मैंने कभी खंडन नहीं किया है।

He was upset from that day and never came back. He felt this man is contradictory, and hurried away. I never saw him again. When I told him, “If you touch my feet, I will absolutely stop you—because that would be false, hypocritical. There would be some motive, some purpose in it. If you touch my feet, you will do it with a motive, some self-interest. But these feet that are being touched now—there is no motive in it; it is pure feeling. She isn’t touching the feet; the feet are being touched. There isn’t even a doer inside it. It isn’t descending from mind. How could it descend from mind? I have just been explaining to the clever ones. This is coming from the heart. I have never negated the heart.”

इसलिए मैं तुमसे कहना चाहता हूं: भगवान सदा मुझसे कहता रहा है कि ठीक किया, ठीक किया।

So I want to tell you: God has always said to me, “You did right, you did right.”

एक तो प्रेम होता है और एक कर्तव्य। जब तुम कर्तव्य से प्रार्थना करते हो, झूठी हो जाती है; जब तुम प्रेम से करते हो, सच्ची हो जाती है। प्रार्थना वही, चाहे शब्द वही हो, ढंग वही हो, औपचारिक ढांचा वही हो। इसलिए आंख देखना भक्त की, भाव देखना भक्त का। कृत्य मत देखना। कृत्य से तो गड़बड़ हो जाएगी। कृत्य में तो कोई फर्क न लगेगा; पुजारी और भक्त दोनों एक से लगेंगे। पुजारी को तुम सौ रुपये महीने दे देते हो, वह आता है। और कैसा गद्गद्‌ भाव दिखलाता है प्रार्थना करते वक्त। अगर तुमने कहा हो कि आंसू भी बहने चाहिए, तो आंसू भी बहाता है। फिर चाहे आंसू बहाने के लिए आंख में कुछ लगाना पड़ता हो, कोई हर्जा नहीं। आखिर अभिनेता भी करते हैं न: जब रोना पड़ता है और कुछ नहीं उपाय होता तो आंख में कुछ लगाते हैं, तो आंसू बहने लगते हैं। पुजारी गदगद होकर नाचता है; मगर वह सब गदगद होना बाहर-बाहर है। और अगर गदगद भी हो रहा है तो इसलिए हो रहा है कि चलो, नौकरी मिल गई। गदगद हो रहा है कि अब सौ रुपये मिलने ही वाले हैं।

There is love, and there is duty. When you pray out of duty, it becomes false; when you pray out of love, it becomes true. The prayer may be the same, the words the same, the manner the same, the outer form the same—so look into the devotee’s eyes, see the feeling of the devotee. Do not look at the act. If you look at the act, you will be confused; outwardly there may be no difference at all—the priest and the devotee may look the same. You give the priest a hundred rupees a month and he comes—and how choked with “devotion” he appears while praying! If you say tears should flow, he will even produce tears—even if he has to put something in his eyes to make them water, no problem. Actors do it: when they have to weep and there is no other way, they put something in their eyes so the tears come. The priest dances with emotion—but all that swelling is on the surface. And if he does swell up, it is because, “Well, I have got a job; the hundred rupees will soon be paid.”

भक्त भी नाचता है। भक्त भी गदगद होता है। मगर इसके गदगद होने में बात और है। इसमें कुछ हेतु नहीं है। यह जो सुख इसमें प्रकट हो रहा है, यह और ही सुख है। और दोनों बाहर से एक जैसे मालूम हो सकते हैं। इसलिए बाहर से मत देखना। भक्त की जात मत पूछना। भक्त का ढंग मत पूछना। पूछ लीजिए भाव! उसका भाव ही पूछना।

है अदूह मुसर्रत का शेख हो गया बरहम

हाथ में अगर खाली जाम भी लिया मैंने।

The devotee also dances, the devotee also chokes up—but the meaning of his emotion is different. There is no motive. The joy manifesting in him is of another order. Outwardly the two can look the same—so do not judge from the outside. Do not ask the devotee’s caste. Do not ask his method. Ask only his feeling—his inner mood.

वह जो पंडित है, वह जो मौलवी है--शेख--वह नाराज हो गया, रुष्ट हो गया।

है अदूह मुसर्रत का...

वह किसी भी तरह के सुख के भाव का दुश्मन है।

...शेख हो गया बरहम।

हाथ में अगर खाली जाम भी लिया मैंने।

अगर खाली जाम भी उसने हाथ में देखा तो वह नाराज हो गया। वह यह तो देखता ही नहीं कि जाम भरा है कि खाली है।

“That dour sheikh, enemy of all joy— If I take even an empty goblet in my hand, He is enraged.” He never even looks to see whether the cup is full or empty.

अब किसी को क्या बतलाऊं दिल पे अपने क्या गुजरी

जिंदगी फरीजा थी और जी लिया मैंने।

और अब मैं किसको क्या बतलाऊं कि दिल पर अपने क्या गुजरी...कि कैसी कठिनाइयों में दिल बीता। ‘जिंदगी फरीजा थी’...एक कर्तव्य मात्र थी...‘और जी लिया मैंने।’

“And now whom can I tell what passed over my heart? Life was a duty—and I merely lived it.”

कर्तव्य भाव की तरह जो जी रहा है जिंदगी को, उसकी जिंदगी बड़ी कष्टपूर्ण है। क्योंकि कर्तव्य में रस तो होता नहीं। यही तो तुम्हारी गति है। यही तो तुम्हारी दुर्गति है। दुकान पर बैठे हो, काम कर रहे हो, कोई पूछे तो कोई रस नहीं है। कहते हो: क्या करें, अब शादी कर ली, अब बच्चे हैं, पत्नी है, करना पड़ता है। कर्त्तव्य भाव से कर रहे हैं। तो सब रस चला गया। अगर यही तुम प्रेम-भाव से कर रहे होते, तो बड़ा रस होता।

The life of one who lives in the mood of duty is very painful—because duty has no joy. This is your condition—your misfortune. You sit in your shop, you work; if someone asks, there is no juice in it for you. You say, “What to do? I married, there are children, there is a wife; it has to be done.” You do it out of duty—so all the juice is gone. If you were doing the same out of love, there would be great joy.

जीवन में रस बहता है, जहां प्रेम होता है। और जहां कर्तव्य होता है, वहां रस सूख जाता है। तुम्हारी जिंदगी जो मरुस्थल जैसी हो गई है, इसीलिए कि तुम जो भी कर रहे हो, सब कर्तव्य है। पिता है तो इनकी सेवा करनी है। मां है, तो इनकी सेवा करनी है। पत्नी है, तो अब क्या करो, बांध लिया चक्कर तो अब इसका कुछ न कुछ तो करना ही पड़ेगा! बच्चे हो गए, तो अब इन्हें स्कूल तो पढ़ाना ही पड़ेगा, इनकी शादी भी करनी पड़ेगी। सब करना पड़ेगा! मगर अब रस तुम्हें किसी बात में नहीं है। तुम्हारा जीवन अगर मरुस्थल हो जाए तो आश्चर्य क्या! यह प्रेमी का ढंग नहीं है। प्रेमी का ढंग और है।

Life flows with juice where love is. Where duty is, the juice dries up. If your life has become like a desert, it is because whatever you do, you do as duty. “He is my father, so I must serve him. She is my mother, so I must serve her. She is my wife—well, I’m caught now, so I’ll have to do something for her! I have children—so I’ll have to send them to school, I’ll have to marry them off.” Everything “has to be done.” But there is no joy left in anything. If your life becomes a desert, what is surprising in that? This is not the way of a lover. The lover’s way is different.

महाराष्ट्र में कथा है विठोबा के मंदिर की, कि भक्त अपनी मां के पैर दाब रहा है और रोज पुकारता है कृष्ण को। और उस रात कृष्ण को मौज आ गई और वे आ गए। और उन्होंने दरवाजा खटखटाया। दरवाजा बंद नहीं था, अटका ही था। भक्त ने कहा: भीतर आ जाओ, कौन है? लेकिन जब कृष्ण आए तो भक्त की पीठ थी उनकी तरफ, वह अपनी मां के पैर दबा रहा था। कृष्ण ने कहा: मैं कृष्ण हूं, तू रोज-रोज पुकारता है, आ गया। भक्त ने कहा: अभी बेवक्त आए। अभी मैं मां के पैर दाब रहा हूं। फिर कभी आना। यह अपूर्व श्रद्धा, यह मां के पैर दाबने में भाव--मोह लिया कृष्ण को! कृष्ण ने कहा: तो मैं रुका जाता हूं, तू पहले अपनी मां की सेवा कर ले। तो उसने पास में रखी एक ईंट सरका दी और कहा कि इस पर बैठ जाओ, तो कृष्ण उस ईंट पर खड़े रहे, खड़े रहे, खड़े रहे। इसलिए विठोबा के मंदिर में जो मूर्ति है, वह अब भी ईंट पर खड़ी है।

In Maharashtra there is a tale about the Vithoba temple: A devotee was massaging his mother’s feet, and every day he called to Krishna. That night Krishna felt playful and arrived. He knocked. The door wasn’t latched, just pushed to. The devotee called, “Come in—who is it?” When Krishna came in, the devotee’s back was to him; he was massaging his mother’s feet. Krishna said, “I am Krishna—you call me every day; I have come.” The devotee said, “You’ve come at the wrong time. I am massaging my mother’s feet. Come another time.” Such uncommon reverence—such feeling in serving the mother—captivated Krishna! He said, “Then I will stay and wait—first serve your mother.” The devotee slid a brick over and said, “Stand on this.” And Krishna stood on that brick, and stood, and stood. That is why in Vithoba’s temple the image still stands on a brick.

यह कर्तव्य तो नहीं था। इसमें ऐसा प्रेम था कि फिर मां के चरणों में जो प्रेम है, उस प्रेम में और परमात्मा के प्रेम में कोई विरोध थोड़े ही रह जाता है। वे एक ही हो गए। जहां प्रेम है, वहां समस्त प्रेम एक ही हो जाते हैं। वे एक ही सरिता की तरंगें हैं।

This was not duty. There was such love in it that the love at the mother’s feet and love for God cease to be opposed; they become one. Where there is love, all loves become one. They are waves of the same river.

तो प्रार्थना जो कर्तव्य से करते हैं--कहते हैं हिंदू हैं, इसलिए जाना पड़ता है मंदिर; कहते हैं मुसलमान हैं, इसलिए रमजान रखना पड़ता है, रोजा रखना पड़ता है; कहते हैं जैन हैं, इसलिए पर्यूषण का व्रत पालना पड़ता है, करना पड़ता है--उनका मैंने खंडन किया पंद्रह वर्षों तक। उनका खंडन करना जरूरी था। उनके खंडन से ही मैंने वे लोग खोजे, जो झूठ को छोड़ने को तैयार हैं और सच की तरफ जाने के लिए जिनमें साहस है। इसलिए अब जाना मैंने बंद कर दिया कहीं भी। जिन-जिन के द्वार खटकाने थे, खटका आया। खबर दे आया कि यह कंदील जल गई है, कभी अंधेरे से परेशानी हो तो आ जाना। अब उनकी मरजी। अब उनकी मौज।

So those who pray out of duty—“I am a Hindu, so I have to go to the temple; I am a Muslim, so I must keep Ramadan, I must fast; I am a Jain, so I must observe Paryushan vows”—I criticized them for fifteen years. It was necessary. By breaking that I sought those who were ready to drop the false and had the courage to move toward the real. That is why I have now stopped traveling anywhere. I knocked on the doors I had to knock on. I left the message: “This lamp is lit; if ever the darkness troubles you, come.” Now it is up to them—their whim.

लेकिन मैंने जिन प्रार्थनाओं का खंडन किया था, वे प्रार्थनाएं नहीं थीं, इसे याद रखना। और जिन क्रियाकांडों का मैंने विरोध किया है, वे क्रियाकांड ही थे, इसलिए विरोध किया है। अन्यथा मेरे मन में किसी चीज का कोई विरोध नहीं है। हो कैसे सकता है! जहां सत्य की झलक है, मेरा उसे समर्थन है।

But remember, what I broke were not prayers. And what rites and rituals I opposed, I opposed because they were mere rites and rituals. Otherwise I have no opposition to anything. How could I? Wherever there is a glimpse of truth, I support it.

वो जिन्हें दावा-ए-अनलहक था

 

खून से अपने खेल कर होली

 

कौल पर अपने जान हार गए

 

सर से कर्जे-अता उतार गए

 

मुद्दई याने-सरकशी अब भी

 

गीतदारो-रसन के गाते हैं

 

नश्शा-ए-मैं में जब बहकते हैं

 

सू-ए-मक्तल कदम बढ़ाते हैं

 

लेकिन अक्सर ये लोग मक्तल से

 

बसलामत ही लौट आते हैं

कब नजस खून से कोई, अपनी

तेग को दागदार करता है।

जिन्हें दावा-ए अनलहक था!...

मंसूर अलहिल्लास--ऐसे लोग जिन्होंने कहा अनलहक; जिन्होंने कहा मैं सत्य हूं; जिन्होंने कहा अहं ब्रह्मास्मि, मैं ब्रह्म हूं; जिन्होंने सत्य का ऐसा दावा किया था; जो सत्य के ऐसे दावेदार थे।

वो जिन्हें दावा-ए-अनलहक था

“Those who claimed ‘Anal Haq’— They played Holi with their own blood, They lost their lives for their word, They paid off the debt of grace with their heads. But the claimants of rebellion even now Sing songs of the gallows and the rope; When they reel in the intoxication of wine, They set off toward the killing ground— Yet most often these people Return safe and sound from the killing ground. Who ever stains his blade With the defilement of his own blood!” Those who claimed “Anal Haq”—Mansur al-Hallaj—those who said, “I am the Truth,” “Aham Brahmasmi—I am Brahman,” who made such a claim to Truth, such claimants to Truth—

खून से अपने खेल कर होली

कौल पर अपने जान हार गए

सर से कर्जे-अता उतार गए

उन्होंने सारा कर्ज उतार दिया संसार का। वे अपने खून से होली खेल गए। उन्होंने सत्य के लिए अपनी जान दे दी। सत्य के लिए कुछ भी दिया जा सकता है। सत्य के लिए सब-कुछ दिया जा सकता।

मुद्दई याने-सरकशी अब भी।

लेकिन लोग हैं अभी भी जो कहते हैं कि हम भी सिर कटा सकते हैं; जो कहते हैं हम भी दावेदार हैं शहादत के।

“Those who claimed ‘Anal Haq’ Played Holi with their own blood, Laid down their lives for their vow, Paid off the debt of grace with their heads.” They repaid the world’s entire debt. They played Holi with their own blood. They gave their lives for Truth. For Truth, anything can be given—everything can be given.

मुद्दई याने-सरकशी अब भी

 

गीतदारो-रसन के गाते हैं

 

वे अब भी कहते हैं कि हम भी उसी दशा में हैं, जहां मंसूर थे। ‘नशा-ए-मैं में जब बहकते हैं।’ और जब कभी शराब पी लेते हैं तो बड़ी ऊंची बातें करते हैं। मंसूर ने भी एक शराब पी थी। वह शराब आकाश से उतरती है। या वह शराब आत्मा की गहनता में ढाली जाती है। और ये जाकर मयखाने में शराब पी आते हैं।

 

गीतोदारो-रसन के गाते हैं

 

नशा-ए-मैं में जब बहकते हैं

सू-ए मक्तल कदम बढ़ाते हैं

और जब शराब के नशे में थोड़े बहक जाते हैं, भूल जाते हैं, होश खो देते हैं--तो कहते हैं: हम जाते हैं शहादत को। लेकिन अक्सर ये लोग मकतल से बसलामत ही लौट आते हैं। लेकिन शहादत-बहादत इनकी कभी होती नहीं। इधर-उधर नाली में गिर-गिरा कर सुबह अपने घर वापस आ जाते हैं।

कब नजस खून से कोई, अपनी

तेग को दागदार करता है!

ये कभी तलवार को अपने खून से गंदा नहीं होने देते। ये बड़े होशियार लोग हैं। ये बात ही बात करते हैं। इनके जीवन में कभी कुछ घटता नहीं--सिवाय दिमागी कसरत के। इनके जीवन में कभी कोई क्रांति नहीं उतरती। शहादत की बातें करते हैं और शहादत की बातें करने में कुशल हो जाते हैं। जब कभी नशे में बहक जाते हैं, तो यह भी कहते हैं कि अब हम जाते हैं; अब हम चले सूली पर। और सुबह वापस घर लौट आते हैं। ये कभी सूली इत्यादि पर कहीं जाते नहीं।

“But there are still the claimants of rebelliousness. They sing of the gallows and the rope, And when they get drunk on wine They talk big, and set out for martyrdom— But most often they return from the killing ground safe and sound. Who would ever stain his sword With the impurity of his own blood!” These clever ones will never let their swords be stained with their own blood. They only talk. In their life nothing ever happens—except mental gymnastics. No revolution ever descends into their life. They talk of martyrdom and become adept at talking of martyrdom. Whenever they stagger in drunkenness they say, “Now we go; now we go to the cross.” And in the morning they return home. They never go to any cross at all.

फर्क को देखना। शराब के नशे में तुम कितनी ही ऊंची बातें बोलो, उनका कोई मूल्य नहीं है। नशे में बोली गई बातों का क्या मूल्य हो सकता है! तुम जब परमात्मा की प्रार्थना कर रहे हो, होश में हो? क्या कर रहे हो? यह पुकार तुम्हारे अंतर्तम से उठी है या यूं ही दिखावा कर रहे हो? जान गंवा देने की तैयारी है या यूं ही बातचीत का मजा ले रहे हो?

See the difference. However high the words you speak in intoxication, they have no value. What value can the words of drunkenness have? When you pray to God, are you in awareness? What are you doing? Is this call rising from your innermost core—or are you merely making a show? Are you ready to lose your life—or are you just enjoying talk?

जरूर मैंने उन लोगों का खंडन किया, जो व्यर्थ की बातों में पड़ गए हैं; जिन्हें कुछ भी पता नहीं है; जो शास्त्रीय ज्ञान बघार रहे हैं; जिन्हें एक कण भी सत्य का स्वाद नहीं मिला है; जिनके पास सिवाय शास्त्रीय स्मृति के और कुछ भी नहीं है। उनका मैंने निश्चित विरोध किया।

I certainly criticized those who got lost in pointless talk; who know nothing; who display scriptural knowledge; who have not tasted even a particle of Truth; whose only possession is borrowed memory of scripture. I most definitely opposed them.

जब मैंने काशी के पंडितों का विरोध किया या जगतगुरु पुरी के शंकराचार्य का विरोध किया--तो आदि शंकराचार्य का विरोध नहीं किया है। तो मैंने उपनिषद के ऋषियों का विरोध नहीं किया है। सच तो यह है कि उपनिषद के ऋषियों के पक्ष में इन पाखंडियों का विरोध किया है। आदि शंकराचार्य के पक्ष में पुरी के जगतगुरु का विरोध किया है। खंडन किया है पाखंड का। पाखंड टूट जाए तो सदधर्म प्रकट होता है।

When I opposed the pandits of Kashi or the Shankaracharya of Puri, I did not oppose Adi Shankaracharya. I did not oppose the rishis of the Upanishads. In truth, in favor of the Upanishadic rishis I opposed these hypocrites. In favor of Adi Shankaracharya I opposed the Jagatguru of Puri. I criticized hypocrisy. When hypocrisy breaks, true dharma is revealed.

तीसरा प्रश्न: ओशो, ज्ञानी तो परिवार-समाज से भागता है; लेकिन भक्त न तो परिवार-समाज से भागता है, न कहीं आता है, न कहीं जाता है, वहीं का वहीं बना रहता है, फिर भी उपलब्ध हो जाता है। भक्त के पास ऐसा क्या बल है?
The third question: Osho, the jnani flees from family and society; but the devotee neither flees family and society, nor goes anywhere, nor comes anywhere—he remains exactly where he is, and yet he attains. What power does the devotee have?

भक्त के पास भगवान का बल है। ज्ञानी अपने सहारे चलता है। भक्त भगवान के सहारे चलता है। ज्ञानी अकेला है। भक्त अकेला नहीं है। ज्ञानी ऐसे हैं जैसे कोई पतवार से नाव चलाता है। भक्त ऐसे हैं जैसे उसने मस्तूल बांध दिए और हवाएं उसकी नाव को चलाती हैं। इस फर्क को खयाल में ले लेना।

The devotee has the strength of God. The jnani walks on his own support. The devotee walks supported by God. The jnani is alone; the devotee is not alone. The jnani is like someone who rows a boat with oars. The devotee is like one who raises the mast and lets the winds drive his boat. Keep this difference in mind.

जब तुम पतवार से नाव चलाते हो, तो तुम्हारी ही भुजाओं पर निर्भर रहना पड़ेगा। थकोगे, परेशान होओगे, पसीने से लथपथ होओगे। कभी डांड रख भी देने पड़ेंगे। कभी विश्राम भी करना होगा। कभी हारोगे भी। कभी दूसरा किनारा छूटता भी लगने लगेगा। कभी मिलता है, कभी छूटता है। संघर्ष होगा, श्रम होगा।

When you row with oars, you must rely on your own arms. You will tire, be harried, be drenched in sweat. At times you will have to set the oars down. At times you will need to rest. At times you will lose. At times the other shore will seem to recede. Sometimes it comes near, sometimes it slips away. There will be struggle; there will be labor.

भक्त पतवार नहीं चलाता, चप्पू हाथ में नहीं लेता। भक्त तो पाल बांध देता है; भगवान की हवाएं उसे ले चलाती हैं।

The devotee does not row; he does not take oars in hand. He unfurls the sail; God’s winds carry him.

रामकृष्ण ने कहा है कि तू क्यों पतवार चलाता है? जब उसकी हवाएं उस तरफ ले जाने को तैयार हैं तो पाल क्यों नहीं खोलता?

Ramakrishna has said: Why do you row? When His winds are ready to take you that way, why don’t you open the sail?

यह फर्क है।

This is the difference.

ज्ञानी अपने भरोसे चलता है। ज्ञानी यानी पुरुषार्थ।

वह कहता है: मैं पाकर रहूंगा। मैं कोशिश करूंगा। मैं लड़ूंगा। मैं तैरूंगा। भक्त कहता है: मेरे से क्या होगा! मैं कौन हूं! मेरे किए कब क्या हुआ! मुझसे कुछ नहीं होने वाला! मुझसे तो इतना ही हो सकता है कि तेरे चरण पकड़ लेता हूं, अब तू कर।

The jnani moves trusting himself. Jnani means self-effort. He says: I will attain. I will try. I will fight. I will swim. The devotee says: What can I do! Who am I! When has anything ever happened by my doing! Nothing is going to happen through me! The most I can do is to cling to Your feet—now You do it.

इसलिए भक्त के पास एक बल है, जो ज्ञानी के पास नहीं है। भक्त के पास भगवान का बल है। भक्त अकेला नहीं है। कोई सदा उसके साथ है। विराट उसके साथ है। अपने को खोकर उसने विराट से दोस्ती बना ली है।

Therefore the devotee has a strength the jnani does not have: the strength of God. The devotee is not alone. Someone is always with him. The Vast is with him. By losing himself he has befriended the Vast.

ज्ञानी अपने को पाकर विराट से दोस्ती बनाता है। फर्क समझ लेना। भक्त अपने को खोकर विराट से दोस्ती बनाता है। ज्ञानी अपने को पाकर विराट से दोस्ती बनाता है।

The jnani befriends the Vast by finding himself. Understand the difference: the devotee befriends the Vast by losing himself; the jnani befriends the Vast by finding himself.

इसलिए ज्ञानी कहते हैं: स्वयं को जानो। नो दाई सेल्फ। भक्त कहता है: स्वयं को डुबाओ। फॉरगेट दाई सेल्फ। विस्मरण करो। भूलो।

Therefore the jnani says: Know thyself. The devotee says: Forget thyself. Let there be self-forgetfulness. Forget.

ये उनके बुनियादी भेद हैं। खयाल रखना, मैं यह नहीं कह रहा हूं कि तुम भक्त बन जाओ। मैं यह भी नहीं कह रहा हूं कि तुम ज्ञानी बन जाओ। मैं यही कह रहा हूं कि भेद को ठीक से समझ लो; फिर तुम्हें जो रुचिकर लगे। असली बात तो उस पार जाना है। तुम्हें अगर पतवार चलाने में मजा आता हो, तो कोई हर्जा नहीं है। एकदम जरूर चलाओ। खूब चलाओ। जितने लंबे रास्ते से जाना हो, लंबे रास्ते से जाओ। जितना पसीना बहाना हो उतना बहाओ। अपनी-अपनी मौज। तुम अपनी रुचि को पहचानो। लेकिन, अगर यह तुम्हारी रुचि न हो तो कुछ घबड़ाने की जरूरत नहीं, हताश होने की जरूरत नहीं है। और भी उपाय है। पाल खोलो। हवा के प्रति समर्पित हो जाओ। हवा को कहो: ले चल। छोड़ो, समर्पण करो।

These are their fundamental differences. Mind you, I am not saying: become a devotee. I am not saying: become a jnani. I am saying: understand the difference rightly; then choose what appeals to you. The essential thing is to reach the other shore. If you enjoy rowing, there is no harm. By all means, row. Take as long a route as you like. Sweat as much as you like. To each his own delight. Recognize your own inclination. But if that is not your inclination, there is no need to panic, no need to be despondent. There is another way: open the sail. Surrender to the wind. Say to the wind: carry me. Let go—surrender.

ज्ञानी यानी संकल्प। भक्त यानी समर्पण।

The jnani is resolve. The devotee is surrender.

तो भक्त के पास तो बड़ा बल है। इसलिए भक्त को जंगल नहीं जाना पड़ता। वह कहता है: जंगल अब कहां जाऊं? यहीं बाजार में कोई कम जंगल है? आदमियों की भीड़ में कुछ कम जंगल है? वृक्षों की भीड़ से क्या फर्क पड़ जाएगा? पत्थर-पहाड़ों में बैठने से क्या; यहां कोई कम पत्थर पहाड़ हैं? पत्थर ही पत्थर तो चल रहे हैं चारों तरफ। जानवरों में भागने की क्या जरूरत है? यहां आदमी कोई जानवर से कम हैं? सब तरफ पशुता का राज्य है। भाग कर कहां जाना है! यहीं रहेंगे। लेकिन प्रभु को साथ ले लेंगे। प्रभु के साथ हो लेंगे। उसके हाथ में हाथ दे देंगे।

So the devotee has great strength. Therefore the devotee does not have to go to the forest. He says: Where shall I go now for a forest? Is the marketplace any less a jungle? Is there any less jungle in the crowd of people? What difference will a crowd of trees make? If I sit among rocks and mountains—what then? Are there any fewer rocks and mountains here? It is rocks upon rocks that are walking all around. Why run to the animals? Are the people here any less than animals? Animality rules everywhere. Where is there to run! I will remain here—but I will take the Lord along. I will be with the Lord. I will place my hand in His hand.

फिर बाजार में भी शांति हो जाती है। फिर भीड़ में भी एकांत हो जाता है। फिर बाजार के कोलाहल में भी प्रार्थना का स्वर उठने लगता है। फिर तुम जहां हो, वहीं से मार्ग बनने लगता है।

Then there is peace even in the marketplace. Then there is solitude even in the crowd. Then, in the clamor of the bazaar, the note of prayer begins to rise. Then, wherever you are, the path begins to open.

प्रश्न सार्थक है। ज्ञानी को बड़ी चेष्टा करनी पड़ती है। भक्त तो सिर्फ प्रसाद की आकांक्षा करता है। भक्त तो छोटे बच्चों की तरह है। वह रोना जानता है। उसे एक बात पक्का है कि जब वह रोता है, तो मां चली आती है, लाख काम में उलझी हो, कहीं भी हो, चली आती है, खोज लेती है। भक्त तो छोटा बालक है।

The question is meaningful. The jnani has to strive greatly. The devotee only longs for grace. The devotee is like a small child. He knows how to cry. One thing he knows for certain: when he cries, the Mother comes—however busy she may be, wherever she may be, she comes, she finds him. The devotee is a small child.

ज्ञानी मां को खोजने निकलता है। अपने पैरों पर भरोसा रखता है। ज्ञानी भी पहुंच जाते हैं। ज्ञानी भगवान तक पहुंचते हैं। भक्त तक भगवान पहुंचता है। पुकार चाहिए।

The jnani sets out to find the Mother. He trusts his own feet. The jnani arrives too. The jnani reaches God. God reaches the devotee. A call is needed.

चौथा प्रश्न: ओशो, मेरे गांव में एक साधु है जो रोज सुबह और शाम नदी जाते-आते जोर-जोर से चिल्लाता है: राम-राम भज ले रे माटी के धोंदा। ‘माटी के धोंदा’ से उसका आशय क्या है? और वह चिल्लाता ही क्यों निकलता है? कृपा करके समझाइए।
Fourth question: Osho, in my village there is a sadhu who, going to and from the river every morning and evening, shouts at the top of his voice: “Ram-ram bhaj le re, maati ke dhonda.” What does he mean by “maati ke dhonda”? And why does he go about shouting? Please explain.

बात तो सीधी-साफ है, समझाने की कुछ है नहीं। चिल्लाता है, क्योंकि तुम बहरे हो। चिल्ला-चिल्ला कर भी कहां तुम सुनते हो!

The matter is straightforward; there's really nothing to explain. He shouts because you are deaf. Even when he shouts and shouts, do you hear?

जीसस ने अपने शिष्यों से कहा है: चढ़ जाओ मकानों की मुंडेरों पर और चिल्लाओ। लोग इतने बहरे हैं, तब भी सुन लें तो चमत्कार। जीसस रोज-रोज कहते हैं कि अगर आंखें हों तो देख लो। आंख वालों से कहते हैं कि आंखें हों तो देख लो। कान वालों से कहते हैं कि कान हों तो सुन लो। क्योंकि जो तुम देखने के लिए तड़फते थे जन्मों से, वह मौजूद है। और जो तुम सुनने के लिए रोते थे जन्मों से, बोला जा रहा है। मगर कान हों तो सुन लो, आंख हो तो देख लो।

Jesus said to his disciples: Climb onto the rooftops and cry out. People are so deaf—if they hear even then, it’s a miracle. Again and again Jesus says: If you have eyes, see. He says to those with eyes, If you have eyes, see; to those with ears, If you have ears, hear. Because that which you have longed to see for lifetimes is here. And that which you have been weeping to hear for lifetimes is being spoken. But if you have ears, then hear; if you have eyes, then see.

संत सदा से चिल्लाते रहे हैं। फिर भी तुमने कहां सुना है! तुम्हारी नींद गहरी है। तुम उलटे नाराज होते हो जब कोई संत चिल्लाता है। तुम करवट लेकर कंबल ओढ़ कर और गहरे सो जाते हो। तुम कहते हो: भाई, मत जगाओ, परेशान न करो। अभी आधी रात मत उठाओ, अभी मैं सुंदर सपने देख रहा हूं। यह कौन आदमी बुलाने लगा बेवक्त! अभी सोने दो।

The saints have always been shouting. Yet when have you listened? Your sleep is deep. You even get annoyed when a saint shouts. You turn over, pull the blanket up, and sink deeper into sleep. You say: Brother, don’t wake me, don’t bother me. Don’t rouse me in the middle of the night—I’m seeing a beautiful dream. Who is this man calling at such an hour? Let me sleep.

तुम्हारा बहरापन! इसलिए साधु चिल्लाता होगा। और आदमी है ही क्या! मिट्टी का! मिट्टी का पुतला ही तो!

Your deafness! That’s why the sadhu shouts. And what is man after all? Clay! A doll of mud!

‘राम-राम भज ले रे माटी के धोंदा।’

ठीक कहता है साधु। मिट्टी के पुतले हैं हम। मिट्टी में ही गिर जाएंगे। लेकिन हममें कुछ है जो मिट्टी का भी नहीं है। हममें कुछ है, जो मिट्टी का नहीं है। हममें कुछ है, जो पार से आता है।

“Ram-ram bhaj le re, maati ke dhonda.” He’s right. We are dolls of clay. We will fall back into earth. But within us there is something that is not clay. There is something in us that is not of earth—something that comes from beyond.

‘राम-राम भज ले रे...।’

हमारे भीतर भजन है जो मिट्टी का नहीं है। हमारे भीतर सुरति है जो मिट्टी की नहीं है। हमारे भीतर स्मरण है, बोध है, होश है, याद है--जो मिट्टी की नहीं है। मिट्टी तो मिट्टी में गिर जाएगी। अगर बिना परमात्मा को याद किए मर गए तो मिट्टी ही रहे और मिट्टी में ही गिर गए।

“Ram-ram bhaj le re…” Within us there is a song that is not of clay. Within us there is an inner attunement that is not of clay. Within us there is remembrance, awareness, wakefulness, a knowing—none of it is clay. Clay will return to clay. If you die without remembering the Divine, only clay will remain and fall back into clay.

तुम्हारे भीतर कुछ समाया है--आकाश भी। तुम पृथ्वी के ही नहीं बने हो, तुम्हारे भीतर थोड़ा सा आकाश भी समाया है। तुम्हारी इन मिट्टी की दीवालों में आकाश भी है। तुम्हारे आंगन में मिट्टी की दीवाल भी है और आकाश भी है।

Something else too is contained within you—sky. You are not made only of earth; within you there is a little sky as well. In these earthen walls of yours there is sky too. In your courtyard there are earthen walls, and there is the sky above them.

राम-स्मरण का अर्थ होता है: मिट्टी पर से ध्यान हटाओ, आकाश का स्मरण करो।

To remember Ram means: take your attention off the clay; remember the sky.

आंगन ठीक प्रतीक है। देखते हैं, छोटा सा आंगन, चारों तरफ दीवालें उठा रखी हैं! लेकिन आंगन दीवालों के बीच, वह जो आकाश है, वह तो वही आकाश है, जो बाहर फैला हुआ है। उसमें और भीतर के आंगन के आकाश में कोई फर्क नहीं है।

The courtyard is a precise symbol. We look at a small courtyard enclosed by walls, yet the sky within that courtyard is the very same sky that spreads outside. There is no difference between the sky in the courtyard and the vast sky beyond.

छोटे से घड़े में भी जो आकाश बंद होता है, उसमें भी और बाहर के विराट आकाश में कोई फर्क नहीं। घड़ा टूटा कि आकाश आकाश से मिल जाता है।

Even the sky “enclosed” in a small pot is no different from the vast sky outside. The pot breaks, and sky merges with sky.

अब तुम्हारी दृष्टि की बात है। या तो मिट्टी पर दृष्टि बांध लो। अपने को देह मानो--देह और देह और देह। और यही तुम्हारी एकमात्र धारणा रह जाए, तो तुमने भीतर जो आकाश था वह तो देखा ही नहीं; मिट्टी की दीवाल को ही पकड़ कर रुक गए, मिट्टी ही रह गए।

Now it is a matter of your vision. Either bind your gaze to the clay, take yourself to be the body—body, body, body—and let that be your sole conviction; then the sky within you remains unseen: you grasp only the earthen wall and stop there; you remain clay.

तो वह ठीक ही कहता है: फिर माटी के धोंदा ही रह जाओगे। फिर तुम गोबर-गणेश रह गए; तुम असली को न पहचान पाए। और असली मौजूद था। तुम नकली को पकड़ लिए।

So he is right: then you remain a “maati ka dhonda,” a mere clod of earth. You become a gobar-Ganesh—a Ganesh made of cow-dung. You fail to recognize the real, though the real was present; you clutch the counterfeit.

नकली भी है। असली भी है। सिर्फ ध्यान को बदलो। धीरे-धीरे देह से ध्यान को हटाओ और तुम्हारे भीतर जो चैतन्य है, उस पर ध्यान को लगाओ। उसी चैतन्य से जुड़ जाओ। उसी चैतन्य को अहर्निश भावो। उसी चैतन्य का भजन हो। यही अर्थ है: राम-राम भज ले रे माटी के धोंदा।

The false exists, and the real exists. Only change your attention. Slowly withdraw your attention from the body and place it upon the consciousness within you. Join with that consciousness. Feel that consciousness day and night. Let your worship be of that consciousness. This is the meaning of: “Ram-ram bhaj le re, maati ke dhonda.”

लेकिन मिट्टी के साथ हमने बहुत कुछ अहंकार जोड़ रखा है। मिट्टी के साथ हमने बड़े निहित स्वार्थ जोड़ रखे हैं। हम तो यही सोचते हैं कि यह मिट्टी होना ही सब-कुछ है। तुम अपनी देह की कितनी चिंता करते हो! इतनी तुमने कभी अपनी चिंता की? दर्पण के सामने घंटों खड़े रहते हो सुबह-सांझ! कभी अपने सामने भी खड़े हुए? एकाध क्षण को भी? दर्पण ही देखते रहोगे? असली दर्पण कब देखोगे? दर्पण देखने से तो सिर्फ देह ही दिखाई पड़ेगी; यह मिट्टी का लोंदा ही झलकेगा, कुछ और नहीं होगा। वह जो दर्पण देख रहा है, उसे कब देखोगे? द्रष्टा को कब देखोगे? दर्शन की जो क्षमता तुम्हारे भीतर छिपी है, उस पर कब लौटोगे? उसे कब पकड़ोगे? उसे कब हाथ में लोगे? उसे हाथ में ले लिया तो परमात्मा को हाथ में ले लिया। उसे हाथ में न लिया, तो यह सब घड़ी भर की बात है। यह चार दिन की जिंदगी, फिर अंधेरी रात है। यह घड़ी भर की बात है। अकड़ लो, इतरा लो। यह सब मिट्टी मिट्टी में गिर जाएगी।

But with the clay we have attached much ego. With the clay we have linked many vested interests. We think that being this clay is everything. How much you worry about your body! Have you ever worried about yourself? You stand before the mirror for hours morning and evening. Have you ever stood before yourself, even for a moment? Will you go on staring only at the mirror? When will you look into the real mirror? From the mirror you see only the body; only this lump of clay will glitter—nothing else. The one who is looking into the mirror—when will you look at him? When will you see the seer? When will you return to the capacity for seeing that is hidden within you? When will you take hold of it? When you take hold of that, you have taken hold of God. If you don’t, all this is but a matter of moments. This life of a few days—and then the dark night. For a moment, strut and swagger. All this will fall to dust. Dust unto dust!

हकीरो-नातुवां तिन्का

 

हवा के दोश पर पर्रां,

 

समझता था कि बहरो-बर पर उसकी हुक्मरानी है

मगर झोंका हवा का एक अलबेला

तलव्वुत केश बेपरवाह

जब उसके जी में आए रुख पलट जाए

हवा आखिर हवा है, कब किसी का साथ देती है

हवा तो बेवफा है, कब किसी का साथ देती है!

Hakīr-o-nātavān tinka, hawā ke dosh par parrān, samajhtā thā ki bahr-o-bar par us kī hukmarānī hai— magar hawā kā ek albela jhonka, beprawāh, keś-tosne vālā, jab uske jī me āye rukh palat jāye— hawā ākhir hawā hai, kab kisī kā sāth detī hai? Hawā to bevafā hai—kab kisī kā sāth detī hai!

हवा पलटी बुलंदी का फुसूं टूटा,

 

हकीरो-नातुवां तिन्का,

 

पड़ा है खाके-पस्ती पर

 

खुदा जाने कोई राहगीरे-बेपरवाह

 

जब अपने पांव से उसको मसलता है

 

तो अपना ख्वाबे-अजमत याद करके उसके दिल पर क्या गुजरती है।

 

समझो--

 

हकीरो-नातुवां तिन्का

 

तुच्छ और निर्बल एक छोटा सा तिनका कभी हवा पर चढ़ जाता है। कभी हवा उठा कर ले जाती है एक तुच्छ तिनके को। आकाश में मंडराने लगता है तिनका।

The poor, feeble straw sometimes climbs upon the wind. Sometimes the wind lifts a trifling straw, and it begins to circle in the sky.

हम भी हवा पर चढ़ गए हैं। यह जो श्वास है, हवा है। इस श्वास पर हम चढ़ गए हैं। छोटा सा तिनका है, यह मिट्टी का थोड़ा सा लोंदा है। यह हवा पर चढ़ गया है। यह हवा से फूल गया है।

We too have climbed onto the wind. This breath is wind. Upon this breath we have climbed. This small straw—this little lump of clay—has mounted the wind. It is puffed up by the wind.

‘हकीरो-नातुवां तिन्का।’ तुच्छ निर्बल तिनका! ‘हवा के दोश पर पर्रां।’ हवा के कंधों पर सोचता है, मुझे पर लगे हैं। सोचता है, मेरे पास पंख हैं। सोचता है, मैं उड़ सकता हूं; देखो, मैं उड़ सकता हूं। उड़ रहा है तो सोचता है, उड़ सकता हूं। हवा के पंखों पर चढ़ कर सोचता है, मेरे पास पंख हैं। मैं पंख वाला हूं। मैं पक्षी हूं।

“Hakīr-o-nātavān tinka”—a trivial, feeble straw. “Hawā ke dosh par parrān”—perched on the wind’s shoulders it imagines it has wings. It thinks, I have wings. It thinks, I can fly; look, I can fly! Because it is flying, it thinks, I can fly. Riding the wind’s wings it thinks, I am winged; I am a bird.

हकीरो-नातुवां तिन्का, हवा के दोश पर पर्रां,

समझता था कि बहरो-बर उसकी हुक्मरानी है

और सोचता था थोड़ी देर को कि हवाओं पर, तूफानों पर, आंधियों पर, चांद-तारों पर, आकाश पर, उसकी मालकियत है, हुक्मरानी है।

मगर झोंका हवा का एक अलबेला तलव्वुत केश

Hakīr-o-nātavān tinka, hawā ke dosh par parrān, samajhtā thā ki bahr-o-bar par us kī hukmarānī hai— and for a little while it thinks it rules over winds and storms, over the moon and stars, over the sky.

हवा के झोंकों का क्या भरोसा! कब रुख बदल लें, कब रुख बदल दें! अलबेले झोंके, अभी चलें, अभी बंद हो जाएं, आए न आए!

मगर हवा का एक झोंका अलबेला तलव्वुत केश बेपरवाह

और हवा को क्या परवाह है इस तिनके की। न तो परवाह है और न हवा को कोई इसे उड़ाने में मजा है। जब उसके जी में आए, रुख पलट जाए।

हवा आखिर हवा है, कब किसी का साथ देती है

Magar hawā kā ek albela jhonka—keś-tosne vālā, beprawāh— what trust is there in the wind’s gusts! Who knows when they will change their course! Wayward gusts—now they blow, now they stop; they may come, they may not.

यह जो हवा तुम्हारे भीतर आ-जा रही है, यह भी सदा साथ देने वाली नहीं है; यह कब पलट जाए पता नहीं। अभी है, अभी न हो। अभी आई भीतर, अभी गई बाहर; और फिर न लौटे, तो कुछ भी न कर सकोगे। एक श्वास भी ज्यादा न ले सकोगे। गई तो गई।

मगर झोंका हवा का एक अलबेला

तलव्वुत केश

बेपरवाह

जब उसके जी में आए रुख पलट जाए।

हवा आखिर हवा है, कब किसी का साथ देती है

Magar hawā kā ek albela jhonka, keś-tosne vālā, beprawāh— jab uske jī me āye rukh palat jāye. Hawā ākhir hawā hai—kab kisī kā sāth detī hai? The breath going in and out of you is also not one to stay with you forever; who knows when it will turn. Now it is here, now it is gone. Just now it entered, just now it went out; and if it does not return, you can do nothing. You will not be able to take even one more breath. Once gone, it is gone.

हवा तो बेवफा है, कब किसी का साथ देती है।

Hawā to bevafā hai—kab kisī kā sāth detī hai!

इस धोखेबाज हवा के चक्कर में बहुत मत पड़ जाना। इन श्वासों का बहुत भरोसा मत कर लेना।

 

‘राम-राम भज ले रे!’

हवा पलटी, बुलंदी का फुसूं टूटा।

“Ram-ram bhaj le re!” The wind turns, and the spell of loftiness shatters.

और जैसे ही हवा पलटती है, वैसे ही आसमान से तिनका जमीन पर गिर जाता है। वह जो बुलंदी का फुसूं था, वह जो खयाल था कि मैं ऊंचा हो गया हूं, मैं बड़ा हो गया हूं, मैं महान हो गया हूं--वे सब एक क्षण में गिर जाते हैं।

And as the wind veers, the straw falls from the sky to the ground. That enchantment of height—that fancy, I have become high, I have become big, I have become great—collapses in a single instant.

ऐसा ही तो होता है। आज तुम्हारे पास धन है; आकाश में चलते हो, जमीन पर पैर नहीं छूते। कल धन चला गया। आज तुम्हारे पास पद है; कल पद चला गया। यह सब हवा के ही झोंके हैं। तुम इंदिरा से पूछो। हवा का झोंका चला गया। मोरार जी को चेता देना कि हवा किसी की भी नहीं।

Isn’t this how it goes? Today you have wealth; you walk in the sky, your feet don’t touch the ground. Tomorrow the wealth is gone. Today you have position; tomorrow the position is gone. All this is but the wind’s gusts. Ask Indira. The gust passed. Tell Morarji too that the wind belongs to no one.

हवा तो बेवफा है, कब किसी का साथ देती है।

Hawā to bevafā hai—kab kisī kā sāth detī hai!

हवा पलटी, बुलंदी का फुसूं टूटा

हकीरो-नातुवां तिन्का!

टूट गया सपना। तुच्छ तिनका आखिर तुच्छ ही था; गिर गया वापस।

हकीरो-नातुवां तिन्का

पड़ा है खाके-पस्ती पर

Hawā palṭī, bulandī kā fusūn tūṭā— hakīr-o-nātavān tinka! The dream is broken. The trifling straw was, after all, trifling; it has fallen back.

अब पड़ा है जमीन पर, हारा हुआ, चारों खाने चित्त। ‘खुदा जाने कोई रहगीरे-बेपरवाह।’ और राहगीरों को क्या फिकर है कि यहां कोई बड़ा ऊंचा तिनका पड़ा है, जो कभी आकाश में उड़ा करता था! वे तो जूतों से दबाते इसको निकल जाएंगे। वे तो पैरों से रौंदते इसे निकल जाएंगे। तुम्हें पता है, आज नहीं कल तुम्हारी यह देह मिट्टी में पड़ी होगी, कितने जूतों से रौंदी जाएगी! नाहक दर्पण के सामने खड़े-खड़े समय खराब मत कर लो! भज ले रे राम! राम-राम भज ले रे!

Hakīr-o-nātavān tinka, paṛā hai khāk-e-pastī par— now it lies on the dust of abasement, down and out, flat on the ground. “Khudā jāne koi rāhgīr-e-beparvāh”—and what concern has a passerby that once a lofty straw lay here, one that used to fly in the sky! They’ll tread it down with their shoes and move on. They will trample it underfoot and pass by. You know, today or tomorrow this body of yours will lie in the earth, to be trampled by countless feet. Don’t needlessly waste your time standing before the mirror. Sing Ram! Ram-ram bhaj le re!

पड़ा है खाके-पस्ती पर

खुदा जाने कोई राहगीरे-बेपरवाह

जब अपने पांव से उसको मसलता है

तो अपना ख्वाबे-अजमत याद करके उसके दिल पर क्या गुजरती है!

तो जरा सोचो तो, उसे भी याद आते होंगे वे सपने अपने उत्थान के। वे स्मृतियां लौट-लौट आती होंगी कि कभी आकाश में उड़ता था, कभी मैं भी था, कभी मैं भी कुछ था, कभी मेरी भी बुलंदी थी, कभी मैं भी सिकंदर था।

Paṛā hai khāk-e-pastī par— khudā jāne koi rāhgīr-e-beparvāh, jab apne pāon se usko masaltā hai, to apnā khvāb-e-az̤mat yād karke uske dil par kyā guzartī hai! Just think: its dreams of exaltation must return. Memories must come back again and again—I used to fly in the sky; once I too was something; once I too had height; once I too was an Alexander.

खुदा जाने कोई राहगीरे-बेपरवाह

जब अपने पांव से उसको मसलता है

तो अपना ख्वाबे-अजमत याद करके इसके दिल पर क्या गुजरती है!

मगर मिट्टी है, मिट्टी में गिरेगी।

Khudā jāne koi rāhgīr-e-beparvāh, jab apne pāon se usko masaltā hai, to apnā khvāb-e-az̤mat yād karke iske dil par kyā guzartī hai! But clay is clay; it will fall into clay.

साधु ठीक ही कहता है: ‘राम-राम भज ले रे माटी के धोंदा।’

The sadhu is right: “Ram-ram bhaj le re, maati ke dhonda.”

मिट्टी के ही हम हैं, मिट्टी में ही हम गिर जाएंगे। डस्ट अनटु डस्ट! लेकिन हम अगर मिट्टी ही मिट्टी होते, तो भी कुछ अड़चन न थी। हमारी मिट्टी में कुछ किरण हैं--जो मिट्टी के पार की हैं। हमारे भीतर अमृत की एक बूंद भी है। मिट्टी की इस कीचड़ में अमृत की एक बूंद भी पड़ी है। मिट्टी की इस खान में एक हीरा भी पड़ा है। धन्यभागी हैं वे जो उस हीरे को पहचान लेते हैं--इसके पहले कि श्वास उड़ जाए, हवा का रुख पलट जाए।

We are of earth; into earth we shall fall. Dust unto dust! And if we were only earth, there would be no problem. But in this clay there are rays—from beyond the clay. Within us there is a drop of nectar. In this muddy clay there lies a drop of immortality. In this mine of earth there is a diamond. Blessed are those who recognize that diamond—before the breath flies away, before the wind’s course turns.

हवा तो बस हवा है, कब किसका साथ देती है!

 

हवा तो बेवफा है, कब किसका साथ देती है!

 
 

For the wind is only wind—when has it stood by anyone! The wind is faithless—when has it stood by anyone!

धन्यभागी हैं वे जो हवा के रुख बदलने के पहले, अपना रुख बदल लेते हैं; जो हवा के पंखों से गिरने के पहले अपने पंख खोज लेते हैं; जो हवा की झूठी बुलंदी के सपनों में ज्यादा देर नहीं उलझते; जो अपनी असली बुलंदी खोज लेते हैं; जो अपना असली घर खोज लेते हैं; जो यहां के घरों को धर्मशाला जानते हैं। यहां सराएं हैं; रुको रात भर, सुबह जाना है। और अपने घर को भूल मत जाना।

Blessed are those who change their own course before the wind changes; who find their own wings before they fall from the wind’s wings; who do not remain tangled long in the wind’s false dream of grandeur; who find their true height; who find their real home; who know that the houses here are inns. These are sarais—stay for the night; in the morning, you must go. And do not forget your home.

गिरह हमारा सुन्न में, अनहद में बिसराम।

वह जो शून्य है, परम शून्य है, उसे कहो--परमात्मा, आत्मा, ध्यान, समाधि, जो नाम देना हो--निर्वाण, मोक्ष, कैवल्य--जो रुचिकर लगे--वहीं हमारा असली घर है। और वहीं पहुंच कर विश्राम है। उसके पहले धोखों में मत पड़ना। यहां धोखे बहुत हैं। यहां प्रवंचनाएं बहुत हैं।

Girah hamārā sunn mein, anhad mein bisrām. That great Void—call it God, Self, meditation, samadhi, whatever name you wish—nirvana, moksha, kaivalya, whatever appeals—that is our true home. And only there is repose. Before that, do not be deceived. Here there are many deceptions; here, countless delusions.

साधु ठीक ही कहता है। अजहूं चेत गंवार!

The sadhu is right. Even now, wake up, O ignorant one!

आज इतना ही।

Enough for today.