Skip to content
Osho

Adhyatam Upanishad #5

15 October 1972 Mount Abu Hindi original · English by Osho Live

Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.

हिंदी (मूल)
English (Osho Live's translation)

इस सूत्र में बहुत सी मूल्यवान बातें कही गई हैं। मूल्यवान ही नहीं, मौलिक भी।

Many precious things are said in this sutra. Not only precious, but original as well.

‘अहंकार को पकड़ने से मुक्त हुआ मनुष्य ही आत्म-स्वरूप को प्राप्त होता है।’

“He who is freed from clutching the ego alone attains the nature of the Self.”

बड़ी गहरी बात इसमें है।

There is a deep point here.

अहंकार ने आपको नहीं पकड़ा हुआ है, आपने अहंकार को पकड़ा हुआ है। संसार ने आपको नहीं पकड़ा हुआ है, आपने संसार को पकड़ा हुआ है। दुख नहीं आपको जकड़े हैं, आपकी ही कृपा का फल है। दुख आपका पीछा नहीं कर रहे हैं, दुखों ने कुछ ठान नहीं रखी है आपको दुख देने की, आपके निमंत्रण पर ही आते हैं।

It is not that ego has caught hold of you—you are the one clinging to ego. The world has not trapped you—you are the one gripping the world. Sufferings have not shackled you—this is only the consequence of your own indulgence. Sufferings are not chasing you; they have not made a pact to torment you. They come only at your invitation.

साधारणतः हम ऐसा सोचते नहीं। साधारणतः हम सोचते हैं, क्यों है दुख? क्यों है यह संसार का कष्ट? क्यों है यह आवागमन? क्यों यह अहंकार सताता है? कैसे इससे छुटकारा हो? निरंतर हमारे मन में यह बात चलती है, कैसे इससे छुटकारा हो? आप सबके मन में कभी न कभी यह प्रश्न उठता ही रहा होगा--अन्यथा यहां आना असंभव था--कैसे इससे छुटकारा हो?

Ordinarily we don’t think this way. Ordinarily we think: Why is there suffering? Why this world’s anguish? Why this coming and going? Why does ego harass me? How to be free of it? Our minds keep circling the question: How to be free? All of you must at some time have raised this question—otherwise coming here would have been impossible—how to be free of all this?

लेकिन यह सूत्र आपको बड़ा निराश करेगा। क्योंकि यह सूत्र कहता है, छुटकारे का सवाल ही नहीं है। क्योंकि अहंकार ने आपको पकड़ा नहीं है; संसार ने आपको रोका नहीं है; जन्मों ने आपको बुलाया नहीं है; यह आपकी मर्जी है।

But this sutra may disappoint you. It says there is no question of “getting free.” Because it is not that ego has seized you; the world has not obstructed you; births have not summoned you; this is your own choice.

इसलिए यह पूछना गलत है कि कैसे छुटकारा हो, यही पूछना उचित है कि किस भांति, किस तरकीब से हमने इस सब दुख, उपद्रव को पकड़ रखा है। छुटकारे का सवाल ही नहीं उठाना चाहिए। सवाल यही होना चाहिए कि कौन सी है हमारी व्यवस्था, कौन सा है हमारा ढंग, कि हम दुख को पकड़ लेते हैं, कि हम दुख को पकड़ते ही चले जाते हैं, कि अपने ही हाथ से हम आरोपित करते चले जाते हैं--और नये संसार, और नये जन्म, और नये जीवन। वासना के नये-नये विस्तार, नये आकाश हम कैसे निर्मित करते चले जाते हैं--इसे ही समझना जरूरी है।

So the wrong question is “How to get free?” The right question is “By what means, by what trick, have I been holding on to all this suffering and turmoil?” Do not raise the question of freedom; raise the question: What is my inner arrangement, what is my way, by which I clutch suffering, by which I go on grabbing it, by which with my own hands I go on superimposing new worlds, new births, new lives? How do I keep creating newer and wider expansions of desire—new skies? This alone needs to be understood.

इसके बहुत अंतर्निहित अर्थ होंगे। इसका एक अर्थ तो यह होगा कि मोक्ष कोई ऐसी उपलब्धि नहीं है जो पाने को है। संसार जरूर खोने को है, लेकिन मोक्ष पाने को नहीं है। अगर आप संसार को छोड़ने में राजी हो जाएं, तो मोक्ष पाया ही हुआ है। इसका यह अर्थ हुआ कि मुक्त तो आप हैं ही, बड़ी तरकीब से आप बंधन में पड़े हैं।

There are many implications. One meaning is: liberation is not some attainment to be acquired. The world indeed is to be dropped, but liberation is not to be gained. If you agree to let go of the world, liberation is already accomplished. It means you are intrinsically free—you have only fallen into bondage by a clever contrivance.

कभी अगर देखा हो, तोतों को पकड़ते हैं जंगलों में, रस्सी बांध देते हैं। तोता रस्सी पर बैठता है, वजन से उलटा लटक जाता है; रस्सी घूम जाती है। फिर तोता समझता है कि पकड़े गए। उलटा लटका तोता समझता है कि पकड़े गए, बुरी तरह फंसे! पैर फंस गया, अब निकलना मुश्किल है।

Have you ever seen how parrots are caught in the forests? A rope is tied. The parrot sits on it; by its own weight it flips upside down; the rope twists. Then the parrot believes it has been captured. Hanging upside down it concludes: I’m caught, trapped badly! My feet are stuck—now getting out is difficult.

जोर से रस्सी को तोता ही पकड़े होता है, रस्सी बिलकुल पकड़े नहीं होती। लेकिन तोते का मानना भी ठीक है कि जिस रस्सी ने उलटा दिया, लटका दिया, जरूर पकड़े गए होंगे! वह लटका रहता है! वह हर तरह की कोशिश करता है कि सीधा हो जाऊं तो उड़ जाऊं, लेकिन सीधा वह हो नहीं सकता। सीधा होने का कोई उपाय नहीं है। रस्सी पर वह सीधा नहीं बैठ सकता। रस्सी है पतली और तोता है वजनी। वह कितने ही उपाय करे, बार-बार चक्कर खाकर नीचे लटक जाएगा। जितने उपाय करेगा, उतना भरोसा मजबूत होता जाएगा कि अब छूटना मुश्किल है।

But it is the parrot itself that is gripping the rope tightly; the rope is not gripping it at all. Still, the parrot’s belief seems reasonable: the rope flipped me, suspended me—surely I am caught! It keeps hanging. It tries every which way to sit upright and fly, but it cannot get upright. There is no way to sit straight on that rope—it is thin and the parrot heavy. However many tricks it uses, round and round it goes and ends up dangling. The more it tries, the stronger its conviction grows: getting free is impossible.

अगर वह चाहे तो उसी क्षण छोड़ कर उड़ सकता है, लेकिन पहले वह सीधे होने की कोशिश करता है। उलटा ही अगर छोड़ दे तो अभी उड़ सकता है, क्योंकि रस्सी ने उसे पकड़ा नहीं है। लेकिन तोता कभी उलटा उड़ा नहीं है; जब भी उड़ा है सीधा बैठा है, तब उड़ा है। उड़ने की उसे एक ही तरकीब पता है कि पहले दो पैर पर सीधे बैठ जाओ, फिर उड़ जाओ। वह सोचता है कि उड़ने का कोई अनिवार्य संबंध दो पैर पर सीधे बैठने से है।

If it wished, it could let go and fly that very instant. But first it keeps trying to sit upright. If it were to let go while still upside down, it could fly immediately, for the rope has not caught it. But the parrot has never flown upside down; it has always sat upright before flying. It knows only one method: first sit firmly on both feet, then take off. It imagines there is an indispensable connection between flying and sitting upright on two feet.

उलटा लटका हुआ तोता कैसे समझे कि मैं भी उड़ सकता हूं, अभी और यहीं! और कहीं भी मैं पकड़ा नहीं गया हूं। लेकिन उलटा लटके होने की वजह से यह भी उसे डर लगता है कि अगर छूट जाऊं, तो जमीन पर गिरूं, हड्डी-पसली चकनाचूर हो जाए! तो जोर से उस रस्सी को पकड़ता है। कितनी ही देर बाद उसको पकड़ने वाला आए, उसे पाएगा वहीं; वह वहीं लटका हुआ मिलेगा।

How is an upside-down parrot to understand that I too can fly—right now, right here! That I am not caught anywhere at all? But because it is hanging upside down, another fear arises: if I let go, I’ll crash to the ground and break all my bones! So it clutches the rope even tighter. However long later the trapper comes, he will find it there, hanging in place.

करीब-करीब आदमी की चेतना की स्थिति ऐसी है। किसी ने भी आपको पकड़ा नहीं है। किसको इसमें रस आएगा, आपको पकड़ने में! और इस जगत को कोई उत्सुकता नहीं है कि आपको पकड़े रखे। प्रयोजन भी क्या है? आपको पकड़ रखने से जगत को मिलता भी क्या है?

This is almost the condition of human consciousness. No one has caught you. Who would get any delight out of catching you? And the world has no particular eagerness to keep you imprisoned. What would be its purpose? What does the world gain by keeping you bound?

नहीं, किसी की कोई उत्सुकता आपको पकड़ रखने में नहीं है। आप पकड़े गए हैं, अपने ही द्वारा। कुछ भ्रांतियां हैं, जो आपको खयाल देती हैं कि मैं पकड़ा गया हूं। और बड़ी भ्रांति तो यही है कि आप अपने को इतना मूल्यवान समझते हैं कि सारा जगत आपको पकड़ने को उत्सुक है। यह भी अहंकार है कि सारे दुख आपकी तरफ ही चले आ रहे हैं। इतने दुख! इतना ध्यान देते हैं आप पर! सारे नर्क आपके लिए निर्मित किए गए हैं! आपके लिए! आप केंद्र में बैठे हैं! जैसे यह सारे जगत की व्यवस्था आपके लिए चल रही है। और आप केवल रस्सी में लटके हुए एक तोते हैं!

No, no one is eager to hold you. You are caught by yourself. Some delusions give you the idea that you are trapped. The biggest delusion is that you consider yourself so important that the whole world is keen to grab you. It is also ego to think that all miseries are rushing toward you. So many miseries! They pay so much attention to you! All hells are constructed for your sake! For you! You imagine yourself sitting at the center—as if the entire arrangement of existence is running for you. And you are just a parrot dangling on a rope.

पर यह भ्रांति होने के ठीक वैसे ही कारण हैं, जैसे तोते को हो जाते हैं।

The reasons for this delusion are the same as those that befall the parrot.

आदमी का जैसे ही जन्म होता है, कई दुर्घटनाएं घट जाती हैं। अनिवार्य हैं, इसलिए घट जाती हैं। छोटा बच्चा पैदा होता है, तो आदमी का बच्चा बिलकुल असहाय पैदा होता है। ऐसा किसी पशु का बच्चा असहाय पैदा नहीं होता। जानवरों के बच्चे पैदा होते हैं और पैदा होते ही दौड़ने लगते हैं। पशुओं के बच्चे, पक्षियों के बच्चे पैदा होते हैं, पैदा होते ही अपने भोजन की तलाश में निकल जाते हैं। आपका बच्चा पैदा होगा, पच्चीस साल लगेंगे, तब भोजन की तलाश पर निकल पाएगा! पच्चीस साल!

The moment a human being is born, several “accidents” occur—inevitable ones. A human child is born utterly helpless—no animal’s young is born so helpless. Animals are born and at once begin to run. Animals’ and birds’ young are born and immediately set out to find their food. Your child will be born—it will take twenty‑five years before he can set out to earn his bread! Twenty‑five years!

आदमी का बच्चा सबसे कमजोर है। बायोलाजिस्ट कहते हैं कि कुछ भूल हो गई है। जीवशास्त्री कहते हैं कि आदमी के बच्चे को अगर पूरा पैदा करना हो तो इक्कीस महीने गर्भ में रहना चाहिए। मगर आदमी की मादा कमजोर है, इक्कीस महीने बच्चे को गर्भ में रख नहीं सकती। इसलिए कुछ जीवशास्त्रियों के हिसाब से पूरी मनुष्य-जाति गर्भपात है। कोई बच्चा पूरा पैदा नहीं होता, सभी बच्चे अधूरे पैदा होते हैं। जानवरों के बच्चे पूरे पैदा होते हैं। मगर यह सौभाग्य भी है--दुर्भाग्य भी और सौभाग्य भी।

The human child is the weakest. Biologists say some mistake has occurred. They say that to be fully formed, the human infant would need to remain in the womb for twenty‑one months. But the human female is too frail to carry a child that long. So, according to some biologists, the whole of humanity is, in a way, premature—no child is born complete; all are born unfinished. Animals are born complete. Yet this is both misfortune and blessing.

इस जगत में किसी भी चीज का एक पहलू नहीं होता, हर चीज के दोहरे पहलू होते हैं। यह दुर्भाग्य है कि आदमी का बच्चा कमजोर है और यही सौभाग्य है, क्योंकि इसी कमजोरी के कारण आदमी सारे पशुओं से श्रेष्ठ हो गया है। उसके कारण हैं गहरे। क्योंकि बच्चा आदमी का बिलकुल ही कमजोर पैदा होता है, उसको बड़े सहारे की जरूरत होती है; नहीं तो बच्चा बचेगा ही नहीं। उसी सहारे के लिए परिवार का जन्म हो गया, नहीं तो परिवार की कोई जरूरत नहीं है।

In this world nothing has only one aspect; everything has two sides. It is a misfortune that the human child is weak—and a blessing too, because precisely due to this weakness man has become superior to all animals. The reasons are deep. Because the human child is utterly helpless, he needs great support; otherwise he would not survive. To provide that support, the family was born; without it, there would be no need of family.

पशुओं में परिवार नहीं है, क्योंकि उसकी कोई आवश्यकता नहीं है। आदमी का बच्चा तो मर ही जाएगा बिना परिवार के। इसलिए मां है, पिता है, परिवार है, परिवार की पवित्र संस्था है। वह सब की सब बच्चे की कमजोरी से पैदा हुई है। न केवल परिवार, फिर परिवार के आधार पर समाज और देश और सारी सभ्यता का जाल निर्मित हुआ। और चूंकि बच्चा असहाय पैदा होता है, उसके पास मूल वृत्तियां नहीं होतीं। सब जानवरों के बच्चे पैदा होते हैं, उनके पास बुद्धि होती है--पैदा होते ही। उतनी बुद्धि होती है, जितने से उनका जीवन चल जाएगा। आदमी के बच्चे के पास कोई बुद्धि नहीं होती। जीवन चलने का सवाल ही नहीं है, वह सांस भी नहीं ले पाएगा। उसे हम वैसे ही छोड़ दें तो वह मरेगा। कोई उपाय उसके बचने का नहीं है।

इसलिए इस बच्चे को शिक्षित करना पड़ता है। किसी जानवर के बच्चे को शिक्षा की कोई भी जरूरत नहीं है। आदमी के बच्चे को सिखाना पड़ता है। वह खुद कुछ लेकर आता ही नहीं, सब सिखाना पड़ता है। इसलिए कालेज है, यूनिवर्सिटी है, ये आदमी की कमजोरी से पैदा हुई संस्थाएं हैं। सारी शिक्षा हमें देनी पड़ती है, सब सिखाना पड़ता है एक-एक बात। तब भी कोई पक्का भरोसा नहीं है कि बच्चा मान ही जाएगा और सीख ही लेगा! बड़ी चेष्टा करनी पड़ती है। इसलिए सारी शिक्षा और सारे संस्कार का आयोजन आदमी की कमजोरी से हुआ है। लेकिन इस सूत्र से उसका कुछ संबंध है।

Animals have no family because they have no need for it. A human child would die without a family. Hence mother, father, family—the sacred institution of family. All of it arises from the child’s weakness. Not only the family—on the foundation of the family, society, nation, and the whole web of civilization were woven. And because the child is helpless, he lacks innate know‑how. Animals are born with the intelligence sufficient for life. The human child is born without any. He cannot even breathe unaided; left to himself, he would die. He must be educated. No animal’s young needs schooling. A human child must be taught. He brings almost nothing with him; everything must be taught. Hence school, college, university—institutions born from human weakness. We have to impart everything, teach each and every little thing. Even then there is no guarantee the child will learn! Great effort is required. All education and conditioning are organized out of human frailty. And this has something to do with the sutra.

बच्चा असहाय है, इसलिए बच्चे के प्रति बहुत ध्यान देना पड़ता है मां-बाप को। उस ध्यान के कारण बच्चे को लगता है: मैं जगत का केंद्र हूं; सारी दुनिया मेरे आस-पास घूम रही है। जरा सा रोता है कि मां भागी आती है! जरा बीमार पड़ता है कि बाप डॉक्टर को लिए खड़ा है! छोटा बच्चा जानता है कि मेरे इशारे पर सब चलता है। जरा सी आवाज, जरा सा रोना, जरा सा दुख, और सारा घर उसके आस-पास इकट्ठा हो जाता है! और बच्चे के लिए घर ही सारी दुनिया है, उसे और दुनिया का कोई पता नहीं। तो बच्चे के मन में एक सहज भ्रम पैदा हो जाता है कि मैं केंद्र हूं जगत का; और मेरे लिए ही सब आयोजन है; सब कुछ मेरे लिए हो रहा है; सब की नजरें मुझ पर टिकी हैं। यह भ्रांति गहरी बैठ जाती है।

Because the child is helpless, the parents must pay great attention to him. Because of that attention the child feels: I am the center of the world; the whole world revolves around me. He cries a little—mother rushes! He falls ill—father stands there with a doctor! The little one “knows” that everything runs on his signal. A small cry, a small sadness, and the whole household gathers around him. And to the child the house is the whole world—he knows nothing beyond it. So a natural illusion settles in him: I am the center of the world; everything is arranged for me; all eyes are on me. This delusion goes deep.

और फिर हम जीवन भर अपने को केंद्र मान कर ही चलते रहते हैं! इससे बड़ी पीड़ा होती है। इसलिए अहंकार दुख देता है; क्योंकि यह सच नहीं है। आप केंद्र नहीं हैं जगत के। आपके बिना जगत बड़े मजे से चलता है। आपके न होने से कोई भी बाधा नहीं पड़ती है। पर आपके मन में कहीं लगता रहता है कि मैं केंद्र हूं। और आप इसी तलाश में रहते हैं कि यह सारा जगत भी इस बात को स्वीकार कर ले कि मैं केंद्र हूं। यही अहंकार की खोज है।

Then we spend our whole life moving as if we were the center. This brings great pain. Ego hurts because it is not true. You are not the center of the world. The world runs quite nicely without you. Your absence obstructs nothing. Yet somewhere within you feels: I am the center. And you go on seeking that the whole world should acknowledge it. This very pursuit is the quest of ego.

यह सूत्र कहता है: ‘अहंकार को पकड़ने से मुक्त हुआ मनुष्य’--वह जो बचपन से अहंकार की धारणा गहरी हो गई है, उसे जो छोड़ने को राजी हो जाता है--‘वही आत्मज्ञान को उपलब्ध होता है।’

The sutra says: “He who is freed from clutching the ego—the childhood notion that has settled so deep—only he attains Self‑knowledge.”

अनिवार्य है यह। बच्चे के जन्म के साथ इस अहंकार का पैदा हो जाना अनिवार्य है। यह अनिवार्य बुराई है। लेकिन इस पर ही अटक जाना, इस पर ही रुक जाना, सारे जीवन का विनाश हो जाता है। क्योंकि तब हम उस तत्व को जानने से वंचित ही रह जाते हैं, जो हमारे भीतर छिपा था। उसको हम जान ही तब पाएंगे जब हम अहंकार को छोड़ दें। क्यों? क्यों इतना जोर है अहंकार को छोड़ देने पर धर्म का?

This is inevitable. With a child’s birth, ego too is inevitably born. It is a necessary evil. But to get stuck there, to make it one’s abode—then a whole life is destroyed. Because then we remain deprived of knowing that essence which lies hidden within us. We can know it only when we let ego go. Why? Why is religion so insistent on dropping ego?

अहंकार को छोड़ देने पर इसलिए जोर है कि जिस आदमी को यह खयाल है कि मैं जगत का केंद्र हूं, वह अपने भीतर अपने केंद्र को जानने से वंचित रह जाता है। वह एक झूठे केंद्र को अपना केंद्र मान कर जीता है जो कि केंद्र नहीं है। जो आदमी सोचता है कि मैं दूसरों की आंखों का केंद्र हूं, वह अपने केंद्र को खोजता ही नहीं कि वस्तुतः मेरा कोई केंद्र है या नहीं। और एक सूडो सेंटर, एक मिथ्या केंद्र निर्मित हो जाता है। यह मिथ्या केंद्र दूसरों पर निर्भर होता है, इसीलिए अहंकार से दुख मिलता है।

Because the one who imagines, “I am the center of the world,” is deprived of discovering his true inner center. He lives by a false center which is not a center. The one who thinks, “I am the focus of other people’s eyes,” never searches for his own center to see whether he actually has one. A pseudo‑center is built. This pseudo‑center depends on others, hence ego inevitably hurts.

आप कहते हैं कि मैं अच्छा आदमी हूं, तो आप मेरे अहंकार को बल देते हैं। कल आपने मुझसे कह दिया कि नहीं, वह हमारी भूल थी, आप अच्छे आदमी हैं नहीं--आपने अहंकार को जो ईंट दी थी मेरे, जिससे मैंने भवन बनाया था, वह आपने वापस ले ली; मेरा मकान गिरने की हालत में हो जाता है।

If you call me a good man, you feed my ego. Tomorrow you say, “No, that was our mistake; you are not a good man”—you take back the very brick you gave for my ego’s house; my house totters.

अहंकार का निर्माण है दूसरों की नजरों से, दूसरों के विचारों से। दूसरों पर निर्भर है अहंकार। और ध्यान रखिए, जो दूसरों पर निर्भर है, वह आपका केंद्र नहीं हो सकता। जिसका होना ही दूसरों पर निर्भर है, वह आपका केंद्र नहीं हो सकता। तो कौन क्या कहता है, इसकी हम बड़ी चिंता करते हैं; कौन अच्छा कहता है, कौन बुरा कहता है।

Ego is constructed out of others’ eyes, others’ opinions. It depends on others. And remember: what depends on others can never be your center. That whose very being depends on others cannot be your center. So we worry endlessly about what others say about us—who calls us good, who calls us bad.

एक मित्र मेरे पास आए थे। उन्होंने कहा, मेरी तकलीफ ही यही है। वे मौजूद हैं। उनकी तकलीफ, उन्होंने कहा, मेरी तकलीफ ही यही है कि कोई छोटी-छोटी बातें लोग कह देते हैं, जिनका कोई मूल्य नहीं है, लेकिन मुझे इतनी पीड़ा हो जाती है कि मैं रात भर नहीं सो पाता! उदाहरण के लिए, उन्होंने कहा, एक दुकान पर मैं कपड़ा लेने गया; कपड़ा मुझे लेना था, लेकिन पसंद नहीं पड़ा। दुकानदार ने कहा कि जाइए भी, पहले से ही पता था आपकी शकल देख कर, कि आप कपड़ा खरीदेंगे नहीं! रात भर नींद नहीं आई कि इस आदमी ने ऐसा कहा क्यों?

A friend once came to me. He said, “This is my trouble. People say petty things—of no value—but I get so hurt I can’t sleep all night! For example, I went to buy cloth. I didn’t like any. The shopkeeper said, ‘Go away—I knew by your face you weren’t going to buy anything anyway!’ I couldn’t sleep all night—why did he say that?”

हमारा अहंकार दूसरों की बातों पर निर्भर है। चारों तरफ जो लोग हैं हमारे, वे हमें अहंकार देते हैं या छीनते हैं। इसलिए हम पूरे वक्त खयाल रखते हैं कि हमारे बाबत कौन क्या कह रहा है, कौन क्या सोच रहा है। वही तो हमारी पूंजी है! दूसरों का मत, उसका ही संग्रह हमारी अस्मिता है। और निश्चित ही, दूसरों के मत का क्या भरोसा है! दूसरों का मत दूसरों के हाथ में है। आज देते हैं, कल न दें! आज अच्छा कहते हैं, कल बुरा कहें! और उनके भी अपने प्रयोजन हैं।

Our ego depends on others’ words. People around us either supply or snatch our ego. Hence we keep track of who is saying what about us and what they think. That is our real capital! The collection of others’ opinions—this is our identity. And of course: what reliance can you place on others’ opinions? They are in others’ hands. Today they give; tomorrow they may not. Today they praise; tomorrow they condemn. And they have their own purposes.

उस दुकानदार का भी अपना प्रयोजन है। उसने अहंकार को चोट की। दोनों बातें हो सकती थीं। यह भी हो सकता था कि यह सज्जन कपड़ा खरीद ही लेते, क्योंकि अपनी शकल को बचाने का सवाल था। और खरीद लेते तो बेहतर होता, कम से कम रात भर...रात भर की चिंता बच जाती!

That shopkeeper had his purpose. He jabbed the ego. Two things could have happened. The gentleman might have bought the cloth to save face. If he had bought it, perhaps better—it would have spared him a sleepless night!

लेकिन तब दूसरी चिंता पकड़ती कि जो कपड़ा नहीं खरीदना था वह मैंने खरीद क्यों लिया! और आप सब ऐसे बहुत से कपड़े खरीद कर बैठे हैं जो आपको नहीं खरीदने थे। लेकिन कहीं-कहीं अहंकार कहता है कि खरीद ही लो!

But then another worry would have seized him: I bought cloth I didn’t want—why did I? And you are all sitting with much “cloth” you never wanted to buy. But somewhere the ego says, “Buy it!”

पश्चिम में दुकानों पर से पुरुष हटा लिए गए हैं, स्त्रियां दुकानों पर बैठ गई हैं सेल्समैन की जगह। सेल्समैन अब कहीं हैं ही नहीं; सेल्सवूमैन! अब सेल्समैन कहने का कोई अर्थ नहीं है। और समझदार लोगों ने सलाह दी है। जब एक पुरुष जूता खरीदने आता है एक दुकान पर, और एक स्त्री--सुंदर स्त्री--उसके पैर में जूता पहना देती है, बंद बंद कर देती है, और फिर मुस्कुरा कर कहती है कि पैर बहुत सुंदर मालूम पड़ रहा है! अब वह जूता भीतर कितना ही काट रहा हो, अब उसे खरीदना मजबूरी है! अब उसे खरीदना ही होगा! अब यह मामला जूते का है ही नहीं; अब आप कुछ और खरीद रहे हैं, जूता केवल बहाना है!

In the West, men have been removed from the counters; women sit in the stores now. Salesmen have disappeared—saleswomen! The advice came from the shrewd: when a man comes to buy shoes and a beautiful woman slips a shoe onto his foot, buckles it, then smiles and says, “Your foot looks so handsome!”—then, no matter how the shoe pinches inside, he is compelled to buy it. He must buy. It is no longer about the shoe; you are buying something else—the shoe is merely a pretext.

हम सब ऐसी चीजें खरीदे बैठे हैं। हमारी पूरी जिंदगी इसी तरह का जोड़ है। अहंकार इस सबका संग्रह है। जो हमने दूसरों की आंखों से चमक चुरा ली है, उसको जोड़ लिया है, वही हमारा टिमटिमाता दीया है। लेकिन दूसरे हमेशा मालिक हैं। वे जिस दिन चाहें खींच लें। बड़े से बड़ा नेता हो, अनुयायी से बड़ा नहीं होता। हो नहीं सकता, क्योंकि सारी नेतागिरी अनुयायी के हाथ में होती है। आज दी है, कल वापस ले ले!

We’ve bought many such things. Our whole life is a similar bargain. Ego is the sum of such acquisitions—the glimmers we have stolen from others’ eyes and gathered into our little flickering lamp. But others always remain the owners. The day they wish, they can pull the plug. The greatest leader is never greater than his followers. He cannot be—his leadership lies in the followers’ hands. Today they grant it, tomorrow they take it back.

इसलिए कितना ही बड़ा नेता हो, अनुयायी का भी अनुयायी होता है; उसके पीछे उसे चलना पड़ता है। उसे देखना पड़ता है कि अनुयायी किस तरफ जा रहा है? दौड़ कर उसके आगे हो जाता है। देखना पड़ता है, अनुयायी किस तरफ जा रहा है? कहां है रुख हवा का? बस इतनी कुशलता करता है कि दौड़ कर उसके आगे हो जाता है। और पूरे वक्त...इसीलिए नेता रोज अपने वक्तव्य को बदलता रहता है। उसको बदलना पड़ता है। वह अनुयायी को खयाल में रखना है। उससे मिला हुआ अहंकार है। पद है, प्रतिष्ठा है, सब मिली हुई है, सब उधार है। और जो उधार है, वह आप नहीं हैं। यह सब नहीं मिला था, तब भी आप थे। मौत इस सबको छीन लेगी, तब भी आप होंगे।

So however great a leader, he is also a follower of the followers; he must trail after them. He must watch which way they are going; he runs ahead of them. He must feel which way the wind is blowing. With that much skill he sprints to the front. And so he keeps changing his statements daily. He must. He must keep the followers in mind. His ego is borrowed from them. His office, his prestige—everything is loaned. And what is borrowed is not you. Before all that, you were. Death will snatch all that, and still you will be.

आपने एक झूठा केंद्र निर्मित कर लिया है। और इस केंद्र से अगर आप अपने को एक समझ बैठे हैं, तो फिर आप असली केंद्र को खोजेंगे क्यों। आप तो मान कर ही चल रहे हैं, यही है असली केंद्र। क्या है आपकी तस्वीर अपनी आंखों में? दूसरों के हाथों से बनाई हुई तस्वीर है। दूसरों ने लकीरें खींची हैं कैनवस पर। किसी ने रंग भर दिया है, किसी ने आंख बना दी है, किसी ने पैर बना दिए हैं, वही आप हैं। यह तस्वीर कागजी है। वर्षा का एक झोंका इसके रंगों को उड़ा देता है। लेकिन जीवन की अनिवार्यता में से निकल आती है यह बात।

You have built a false center. If you take that to be yourself, why would you search for the real center? You proceed as if this were the real center. What is your picture of yourself? A portrait drawn by others. They have traced the lines on the canvas. One has filled in color, another made the eyes, another the feet—this is what you are. That picture is made of paper; one gust of rain dissolves its colors. Yet all this springs from the inevitabilities of life.

मनसविद कहते हैं कि बच्चे को पहले बोध होता है दूसरे का, खुद का नहीं होता। स्वाभाविक है। बच्चा जब आंख खोलता है, तो देखता है अपनी मां को; खुद को तो कैसे देखेगा! दूसरा दिखाई पड़ता है--तू दिखाई पड़ता है। फिर धीरे-धीरे उसकी पहचान बढ़ती है; पिता दिखाई पड़ता है; भाई, बहन, परिवार दिखाई पड़ता है। धीरे-धीरे उसे तू का अनुभव होता है, दूसरे का। और इस तू के विपरीत ही वह अपने मैं को अनुभव करना शुरू करता है।

Psychologists say the child’s first awareness is of the other, not of himself. Naturally so. When he opens his eyes, he sees his mother—how can he see himself? The other appears—you appear. Gradually his recognition grows: father, siblings, family appear. Slowly he experiences “you,” the other. And only in contrast with this “you” does he begin to experience “I.”

मैं का अनुभव पहला नहीं है, यह बड़े मजे की बात है। मैं पैदा होता हूं, लेकिन मुझे मेरा अनुभव पहले नहीं होता, मुझे दूसरों का अनुभव पहले होता है। स्वभावतः, जब दूसरों का अनुभव मुझे पहला होता है, तो जिस मैं को मैं निर्मित करूंगा, वह इन दूसरों के मत पर आधारित होगा।

It is a remarkable fact: experience of I is not first. I am born, but experience of me is not first; experience of others is first. Naturally, when experience of others comes first, the “I” I construct will be based on others’ opinions.

इसलिए मनसविद कहते हैं कि अगर मां का प्रेम मिला हो बेटे को, पिता का प्रेम मिला हो, घर का सम्मान मिला हो, तो उस बेटे की अकड़ दूसरे ढंग की होती है। मां का प्रेम न मिला हो, घर में कोई सम्मान न मिला हो, तो उस बेटे में एक दीनता पैदा हो जाती है। क्योंकि जिनसे मैं का पहला बोध मिला, अगर उन्होंने खुशी जाहिर न की हो और आनंद जाहिर न किया हो, तो वह मैं सदा के लिए गरीब, दीन-दुखी हो जाता है। भोजन ही नहीं मिला उसे।

Hence psychologists say: if the son receives a mother’s love, a father’s love, respect in the home, the bearing of that boy is of a certain kind. If he does not receive the mother’s love, no respect at home, then a beggarliness develops in him. Because those from whom the first reflection of I came did not show joy or delight, that I remains forever poor and deprived—unfed.

इसलिए जो बच्चा मां के बिना पलता है, उसमें एक कमी सदा के लिए रह जाती है, जिसको मनोवैज्ञानिक कहते हैं, पूरा किया ही नहीं जा सकता। क्योंकि उसके पहले मैं का बोध ही पंगु हो जाता है। जिससे मिलनी थी यह समझ कि मैं कौन हूं, जिस तू से पहली झलक मिलनी थी मैं की, उसने कोई झलक ही न दी। उसने कोई गौरव, सम्मान, आदर, प्रेम, कुछ भी न दिया; कोई गरिमा न दी।

Therefore a child raised without a mother carries a permanent lack that psychologists say can never be fully repaired. His first sense of I becomes crippled. The “you” from whom he was to receive the first gleam of “I”—that “you” gave no gleam, no dignity, no respect, no love—no grandeur.

मां अगर नाच न उठी हो बच्चे के जन्म से, अगर मां आह्लादित न हो उठी हो, अगर उसका रोआं-रोआं प्रसन्न न हो उठा हो, तो इस बच्चे का मैं जो है, वह सदा के लिए लंगड़ा-लूला रह जाएगा। बड़ी तकलीफ होगी। उसे बैसाखियां लगानी पड़ेंगी। बड़ी कठिनाई आएगी।

If a mother did not dance with joy at the child’s birth, if she did not become exultant, if her every hair did not thrill with delight, then that child’s I will remain lame for life. He will suffer. He will need crutches. It will be hard.

दूसरों से मिलता है हमें मैं का पहला अनुभव, और दूसरों से ही मिलता चला जाता है। धीरे-धीरे, सर्टिफिकेट, मत, लोगों के विचार, समाज में प्रतिष्ठा, मान, उसको हम इकट्ठा कर लेते हैं। और इसी केंद्र पर हम लटके रह जाते हैं। केंद्र इसके भीतर छिपा है हमारा।

Our first experience of I comes from others, and it keeps coming from others. Gradually we collect certificates, opinions, reputations, status—and we hang upon that center. Your true center lies hidden within.

तू पहले नहीं हो सकता, मैं पहले हूं--चाहे उसका पता हमें बाद में चलता हो। बच्चा पैदा होता है तो अपने मैं को, अपनी आत्मा को लेकर पैदा होता है। लेकिन वह केंद्र छिपा रह जाता है और एक नया केंद्र निर्मित हो जाता है। फिर इस केंद्र को हम पकड़ते हैं। पकड़ते इसलिए हैं कि हम दूसरा कोई केंद्र जानते भी नहीं। और इसे छोड़ दें तो अधर में लटक जाएं। और इसका खयाल न करें तो बिखर जाएं। डर लगता है कि कहीं सब अस्तव्यस्त न हो जाए, अराजक न हो जाए। इसलिए इसे जोर से पकड़े रहते हैं।

“You” cannot be first—“I” is first, though we may come to know it later. The child is born with his I, with his soul. But that center remains hidden and a new center is constructed. Then we cling to that constructed center. We grip it because we know no other. If we let it go, we fear we will hang in mid‑air. If we don’t keep it in mind, things will scatter; chaos will come. So we clutch it tightly.

वह जो तोता रस्सी को पकड़े है, इसी डर से कि अगर छोड़ दूं तो गिर पडूं, हड्डी-पसली चकनाचूर हो जाए। हम भी इस मैं को पकड़े रहते हैं, क्योंकि और कुछ पकड़ने को दिखाई भी नहीं पड़ता। इसी के सहारे चलते हैं। और जोर से पकड़े रहते हैं कि कहीं छूट न जाए। फिर इससे दुख मिलता है; क्योंकि यह वास्तविक केंद्र नहीं है। यह हमारी हालत ऐसी है कि हम एक खजाना लेकर पैदा हुए हों, और फिर एक झूठे गड्ढे को, जो खजाना नहीं है, हमने खजाना समझ रखा हो, फिर उसी को खोदते चले जाते हों और उसमें से कभी कोई संपत्ति न मिलती हो।

The parrot holds the rope tightly, fearing, “If I let go, I’ll fall and break my bones.” We also clutch this I because nothing else seems available to hold. We rely on it. We grip it lest it slip away. Then suffering arises—because it is not the real center. It is as if we are born with a treasure and mistake a false pit for it; we keep digging where there is no treasure, and never find wealth.

जो हमारा केंद्र है, वह तो सम्राट है; जो हमारी आत्मा है, वह तो आनंद है, वह तो एक खजाना है; लेकिन यह जो मैं है, यह बिलकुल उधार गड्ढा है। इसमें हम कितने ही खोदें, कोई खजाना हमें कभी मिलने वाला नहीं। इसको खोद-खोद कर हम अपने स्वभाव तक कभी पहुंच नहीं सकते हैं।

Our true center is imperial; our soul is bliss, a treasure. But this “I” is a borrowed pit. However much we dig there, no treasure will ever come. Digging there, we will never reach our nature.

इसलिए सूत्र कहता है: ‘अहंकार को पकड़ने से मुक्त हुआ मनुष्य ही आत्म-स्वरूप को प्राप्त करता है।’

Hence the sutra says: “Only the one freed from clutching the ego attains the Self.”

तो क्या करें? क्या करें?

So what to do? What to do?

गुरजिएफ एक बहुत अदभुत फकीर हुआ। उसकी दादी मरणशय्या पर पड़ी थी। और गुरजिएफ ने अपनी दादी से पूछा कि तेरे जीवन के अनुभव और निष्कर्षों से अगर कोई बात मुझे देने योग्य हो और मेरी कोई पात्रता हो, तो मुझे दे दे।

There was a remarkable fakir, Gurdjieff. His grandmother was on her deathbed. Gurdjieff asked her, “From the wisdom and conclusions of your life, if there is one thing worth giving me and I am worthy to receive, give it.”

बड़ी अजीब बात उसकी बूढ़ी दादी ने दी। उसकी बूढ़ी दादी ने कहा, एक बात का अगर तू खयाल रख सके जीवन भर, कि जैसा दूसरे करते हों वैसा कभी मत करना। कोई भी काम, जैसा दूसरे करते हों वैसा कभी मत करना; सदा कोशिश करना कुछ अन्यथा करने की।

His old grandmother gave a strange thing. She said, “If you can keep one rule all your life: whatever others do, don’t do it that way. Any work—never do it as others do. Always try to do it otherwise.”

गुरजिएफ ने तो इसके ऊपर बाद में एक पूरा का पूरा फलसफा, एक पूरा दर्शन खड़ा किया। और उसने एक नियम बनाया, दि लॉ ऑफ अदरवाइज; हमेशा और ढंग से करना।

Gurdjieff later built a whole philosophy on this—the Law of Otherwise: always do it in another way.

गुरजिएफ ने इसकी चेष्टा की, और एक अनूठा आदमी पैदा हुआ। क्योंकि जैसा दूसरे करते हों वैसा मत करना, बड़े परिणाम हुए इसके। पहला परिणाम तो यह हुआ कि जैसा दूसरे करते हैं अगर आप वैसा ही करें, तो ही आपके अहंकार को पुष्टि मिलती है। तो आपके अहंकार को पुष्टि देने वाला कोई भी नहीं मिलेगा। लोग आप पर हंसेंगे।

He tried it, and an unprecedented man was born. Because if you do as others do, only then does your ego get confirmation. No one will confirm your ego if you keep doing otherwise—people will laugh at you.

गुरजिएफ ने कहा है कि मेरी दादी ने मुझसे कहा कि मैं मरने के करीब हूं, मुझे पता भी नहीं चलेगा कि तूने मेरी बात मानी कि नहीं मानी! तो मरने के पहले मुझे तू उदाहरण एक करके दिखा दे। पास ही पड़ा था एक सेव, उसकी बूढ़ी दादी ने उसे दिया और कहा, इसे खाकर बता! लेकिन याद रख, जैसा दूसरे करते हैं, वैसा मत करना।

Gurdjieff said, “My grandmother told me, ‘I am near death; I won’t even know whether you obeyed me or not. Before I die, show me one example.’ There lay an apple nearby. She handed it to me and said, ‘Eat this—but remember, don’t do it as others do.’”

बड़ी मुश्किल में पड़ गया होगा वह बच्चा, क्या करे? लेकिन बच्चे इन्वेंटिव होते हैं, काफी आविष्कारक होते हैं। अगर मां-बाप उनके आविष्कार की बिलकुल हत्या न कर दें तो इस दुनिया में बहुत आविष्कारक लोग हों। लेकिन आविष्कार खतरा मालूम पड़ता है, क्योंकि नया कुछ उपद्रव लाता है।

The boy must have been in a fix. What to do? But children are inventive. If their parents don’t kill that inventiveness, there would be many inventors in this world. But invention seems dangerous because the new brings disturbance.

गुरजिएफ ने पहले कान से लगा कर उस सेव को सुना, आंख के पास लाकर देखा, चूमा, हाथ से स्पर्श किया आंख बंद करके; उस सेव को लेकर नाचा, उछला, कूदा, दौड़ा; फिर उस सेव को खाया! उसकी दादी ने कहा, मैं आश्वस्त हूं!

Gurdjieff first put the apple to his ear and listened; brought it to his eye and looked; kissed it; touched it with his hand with eyes closed; danced with it, leapt, jumped, ran; then he ate it. His grandmother said, “Now I am assured.”

फिर गुरजिएफ ने कहा, यह मेरी जिंदगी का नियम हो गया कि कुछ भी काम करो, दूसरे जैसा न करना; कुछ न कुछ अपने जैसा करना। लोग उस पर हंसते थे। लोग कहते, पागल है! लोग कहते, यह किस तरह का आदमी है! यह क्या कर रहा है? सेव को कान से सुन रहा है!

Gurdjieff said, “That became my life’s rule: whatever I do, I do not do it as others do—I do something of my own.” People laughed at him. “He’s mad! What sort of man is this? What is he doing—listening to an apple with his ear!”

गुरजिएफ ने कहा कि मुझे पता भी नहीं था, लेकिन इसका एक परिणाम हुआ कि मुझे दूसरों की चिंता न रही। दूसरे क्या कहते हैं, दूसरों का क्या मंतव्य है, दूसरे मेरे संबंध में क्या धारणा बनाते हैं, यह बात ही छूट गई; मैं अकेला ही हो गया; मैं निपट अकेला हो गया इस पूरी पृथ्वी पर। और गुरजिएफ ने लिखा है, इस कारण मुझे वह मुसीबत कभी नहीं झेलनी पड़ी जो सभी को झेलनी पड़ती है। एक झूठा केंद्र मेरा निर्मित ही नहीं हुआ। और मुझे अहंकार मिटाने के लिए कभी कोई चेष्टा नहीं करनी पड़ी। वह बना ही नहीं।

Gurdjieff said, “I didn’t even know it then, but one consequence was that I stopped caring about others. What others say, what their view is, what image they hold of me—this dropped. I became utterly alone on this earth. Because of that, I never had to suffer the affliction everyone suffers: a false center never formed. I never had to struggle to erase ego—it never formed.”

क्या करें? दूसरों का खयाल छोड़ दें। सुबह मैं देखता हूं, आप ध्यान कर रहे हैं। करते भी हैं, खयाल भी बना रहता है कि कोई देख तो नहीं रहा! कोई क्या कहेगा!

What to do? Stop worrying about others. In the mornings I see you meditating. You do, but still keep an eye out: is anyone watching? What will people say?

एक मित्र आज ही आए थे। वे कहते थे, आप जो भी बताएं, अकेले में कर लूंगा। यहां इतने लोगों के सामने!

A friend came today. He said, “Whatever you suggest, I’ll do in private—but in front of so many people?”

अकेले में कोई लाभ न होगा। कोई लाभ न होगा, क्योंकि ध्यान के लाभ तो बहुआयामी हैं। इतने लोगों के सामने आपके पागल होने की हिम्मत आपके अहंकार को बिखरा जाती है। इतने लोगों के सामने आपका बच्चे जैसा व्यवहार आपको अचानक आपके अहंकार से हटा कर केंद्र पर फेंक देता है। अकेले में--अकेले में यह बात न होगी। अकेले में तो अपने बाथरूम में सभी गुनगुना लेते हैं! और अपने बाथरूम के आईने में सभी मुंह बिचका लेते हैं! बच्चे ही नहीं, बूढ़े भी! वह तो आईने कहते नहीं कथाएं! मगर उसका कोई परिणाम नहीं है। उससे कोई हल नहीं है। उससे कोई भी हल नहीं है।

There will be no benefit in private. Because the benefits of meditation are many‑sided. The courage to be “foolish” in front of people shatters your ego. Your childlike behavior before so many hurls you from ego back to your center. Alone, this won’t happen. Alone, everyone hums in their bathroom! And in the mirror everyone makes faces—not only children, even the old! Mirrors don’t tell tales. But it yields nothing.

दूसरे की चिंता छोड़ दें; दूसरे के मत

का विचार छोड़ दें; और दूसरे का ध्यान मुझे मिले, इसको धीरे-धीरे क्षीण करते जाएं। यह भोजन है अहंकार का: दूसरे का ध्यान मुझे मिले। दूसरे का ध्यान भोजन है; उससे अहंकार परिपुष्ट होता है। इसलिए जितने लोग आपको ज्यादा ध्यान दें, उतना रस मालूम पड़े; उतना लगे कि मैं कुछ हूं। अगर कोई ध्यान न दे, आप एक घर में हों और कोई आपको देखे भी नहीं...।

Let go of concern for others; drop the weight of others’ opinions; gradually weaken the hunger for others’ attention. That hunger is ego’s food: “Let others notice me.” Others’ attention nourishes it. The more people notice you, the more juice you feel—“I am something.” If no one notices you, if you are in a house and no one even looks at you…

गुरजिएफ प्रयोग कर रहा था अपने शिष्यों को लेकर। उसने तीस शिष्यों को एक भवन में रखा हुआ था। और उनसे कहा था, तुम इस तरह रहना यहां कि बाकी उनतीस यहां नहीं हैं। न तो बोलना, न किसी तरह का इशारा करना, न किसी तरह की मुद्रा बनाना जिससे कि कोई संवाद हो सके, अगर तुम किसी के पास से गुजरो तो यही ध्यान रख कर गुजरना कि यहां कोई भी नहीं है, अकेला हूं। जान कर, अनजाने में, कोई भी ऐसी बात मत करना जिससे तुम्हारे द्वारा पता चले कि दूसरा मौजूद है। गुरजिएफ ने कहा कि अगर तुम्हारा पैर किसी के पैर पर पड़ जाए, तो माफी मत मांगना, क्योंकि वहां कोई है नहीं। अगर अंगारा भी तुम्हारे हाथ से किसी के ऊपर छूट जाए, तो तुम यह मत कहना, भूल हो गई। आंख से भी मत बताना, भूल हो गई; वहां कोई है ही नहीं।

Gurdjieff was experimenting with his disciples. He kept thirty disciples in a building and said, “Live here as if the other twenty‑nine do not exist. Don’t speak; make no gesture, no posture that could communicate. If you pass by someone, pass with the awareness that no one is here—I am alone. Deliberately or inadvertently, do nothing by which it could be known that another exists. If your foot steps on someone’s foot, don’t apologize—no one is there. If a burning coal slips from your hand onto someone, do not say, ‘I’m sorry.’ Don’t even signal with your eyes—no one is there.”

इन तीस लोगों को तीन महीने तक गुरजिएफ ने कहा कि तुम ऐसे रहो। सत्ताइस लोग भाग गए, तीन लोग बचे। लेकिन वे तीन लोग दूसरे आदमी हो गए।

“For three months,” he said, “live like this.” Twenty‑seven ran away; three remained. Those three became different men.

क्या, इसका उपयोग क्या है?

What is the use of this?

इसका उपयोग क्या है, इसे थोड़ा समझें। यह सवाल नहीं है महत्वपूर्ण, यह तो बहुत आसान है कि हम दूसरे की तरफ ध्यान न दें और उसको लात लग जाए तो हम माफी न मांगें! यह तो बहुत आसान है। इसमें क्या अड़चन है? यह तो हम चाहते ही हैं! लेकिन क्या, अर्थ क्या है?

ध्यान रखना, इसमें अर्थ गहरा है और छिपा है। गुरजिएफ ने कहा कि तुम ध्यान ही मत देना कि कोई दूसरा है, लेकिन तब एक बात समझ लेना कि दूसरे भी ध्यान नहीं देंगे कि तुम हो। वही है मूल। तुम ध्यान न दोगे दूसरों को, तुम एक हो; दूसरे तुम्हें ध्यान न देंगे, वे उनतीस हैं। उनतीस लोगों का ध्यान तुम्हें तीन महीने तक नहीं मिलेगा बिलकुल।

Don’t be misled that it’s easy to stop saying “sorry” when you kick someone—we already prefer that! The point is deeper. Gurdjieff said: you must not give attention to anyone—and then understand: they too will not give you attention. That is the crux. You will not give attention to one, but the other twenty‑nine will not give you attention at all—for three months you will receive no attention whatsoever.

पारस्परिक है लेन-देन। मैं आपको ध्यान देता हूं, आप मुझे ध्यान दे देते हैं! लेन-देन है। मैं आपके अहंकार को भर देता हूं, आप मेरे को भर देते हैं! लेकिन दोनों तरफ आवागमन बंद हो जाएगा।

It is reciprocal. I give you attention, you give me attention. I fill your ego, you fill mine. But both ways the traffic will close.

वे सत्ताइस लोग जो भाग गए, उनका कारण क्या था? उनमें से अनेक लोगों ने कहा कि हमें ऐसा लगने लगा कि हम सफोकेट हो रहे हैं, हम मर जाएंगे; हमारी गर्दन घुट रही है।

Why did the twenty‑seven flee? Many said, “We began to feel suffocated—we would die; our throats were choking.”

वह उनकी गर्दन नहीं घुट रही थी, उनके अहंकार की गर्दन घुट रही थी। उन्हें लग रहा था कि तीन महीना! और कोई भोजन न मिलेगा अहंकार को; लौटेंगे बाहर तो खाली हो जाएंगे। वे जो तीन रुक गए हिम्मत करके, वे तीन महीने बाद दूसरे आदमी होकर लौटे। उनमें क्या फर्क पड़ गया था?

Not their throats—their ego’s throat. They felt: for three months there will be no food for our ego; when we return, we’ll be empty. The three who stayed, with courage, came back different. What changed?

आसपेंस्की उन तीन आदमियों में एक था जो रुक गया। उसने पीछे कहा कि अदभुत था यह आदमी गुरजिएफ! क्योंकि तीन महीने में, हमें खयाल ही न था कि हमारे अहंकार को मिटाने का उपाय किया जा रहा है, हम तो समझे थे कि यह प्रयोग हमारी शांति, हमारे मौन के लिए करवाया जा रहा है। हमें बताया भी नहीं गया था कि तुम्हारा अहंकार मर जाएगा। तीन महीने के बाद हम ऐसे हो गए, जैसे हों ही न। होना भर रह गया। कहीं कोई मैं का स्वर नहीं उठता था।

Ouspensky was one of those three. He later said, “Gurdjieff was amazing. For three months we had no idea this was a device to destroy our ego. We thought it was for peace and silence. We were not told, ‘Your ego will die.’ But after three months we became such that it was as if we were not—only being remained. No voice of ‘I’ rose anywhere.”

जिस दिन भीतर कोई मैं का स्वर नहीं उठता, उस दिन आप अपने वास्तविक मैं पर खड़े हो जाते हैं। उस वास्तविक मैं का नाम है आत्मा। और तब स्वभावतः चंद्रमा जैसा निर्मल हो जाता है व्यक्तित्व; सदा आनंदमय और स्वयं-प्रकाश। वहां प्रकाश है ही, वहां आनंद है ही, बस जरा सा मैं से एक छलांग लगानी है उस आत्मा पर। वहां निर्मलता है ही; वहां की निर्मलता कभी खंडित नहीं हुई है।

The day no inner voice of “I” rises, that day you stand on your real “I.” Its name is the soul. Then, naturally, the personality becomes clear as the moon—ever joyful and self‑luminous. There is light there already; there is joy there already. Just a small leap from “I” to the Self—and you are there. Purity is already there; that purity has never been broken.

दूसरा महत्वपूर्ण सूत्र। वह भी बहुत अदभुत और मौलिक। शब्द कभी-कभी छिपा लेते हैं और दिखाई नहीं पड़ता। और शब्द परिचित होते हैं इसलिए शब्दों के भीतर उतरना मुश्किल हो जाता है। ये शब्द सब आपने सुने होंगे, इनमें कोई अपरिचित नहीं है। लेकिन इनका संयोजन बिलकुल अपरिचित है।

Now another important sutra—strange and original. Words sometimes hide the meaning because they are familiar. You’ve heard all these words, none unfamiliar, but their combination here is unfamiliar.

‘क्रिया का नाश होने से चिंता का नाश होता है, और चिंता का नाश होने से वासना का नाश होता है। वासना-नाश मोक्ष है, और यही जीवन्मुक्ति है।’

“With the ending of action, worry ends; with the ending of worry, desire ends. The ending of desire is liberation, and this is living freedom.”

‘क्रिया का नाश होने से चिंता का नाश होता है।’

“With the ending of action, worry ends.”

चिंता को तो हम सभी नष्ट करना चाहते हैं। कौन है आदमी जो चिंता से मुक्त न हो जाना चाहता हो? लेकिन कर्ता से हम मुक्त नहीं होना चाहते। चिंता से मुक्त होना चाहते हैं, कर्ता से मुक्त नहीं होना चाहते। और कर्ता की छाया है चिंता। जो आदमी सोचता है मैं कर रहा हूं यह, वह चिंता से नहीं बच सकता। उस पर चिंता बढ़ती चली जाएगी। और जितना ही वह आदमी सोचेगा मैं कर रहा हूं, उतनी ही चिंता बढ़ती चली जाएगी।

We all want to destroy worry. Who doesn’t want to be free of anxiety? But we don’t want to be free of the doer. We want freedom from worry, not from the doer. And worry is the shadow of the doer. The one who thinks “I am doing” cannot escape worry. It will grow. The more one thinks “I am doing,” the thicker worry becomes.

पूरब के लोगों ने बड़ी तरकीबें खोजी थीं, उसमें एक तरकीब यह थी कि मैं नहीं कर रहा हूं, परमात्मा कर रहा है। यह एक ध्यान की व्यवस्था थी। यह व्यवस्था थी कि उसकी आज्ञा के बिना पत्ता भी नहीं हिलता। ऐसा है नहीं कुछ। एक-एक पत्ते के लिए आज्ञा देनी पड़े उसको, तो अभी तक परमात्मा पागल हो जाता! कि एक-एक पत्ते को कहना पड़े: हिलो! बंद हो जाओ!

The East found clever devices. One was: “I am not doing; God is doing.” It was a meditative arrangement: “Not a leaf moves without His will.” It isn’t literally so. If He had to issue a command for every leaf, He would have gone mad by now—telling each leaf: Move! Stop!

नहीं, कोई परमात्मा एक-एक पत्ते को हिलाने-रोकने के लिए नहीं बैठा हुआ है। लेकिन इसका उससे कोई संबंध भी नहीं है। उसकी आज्ञा के बिना पत्ता नहीं हिलता, यह तो ध्यान की एक व्यवस्था थी, एक उपाय था। क्योंकि जो आदमी ऐसा मान लेता है, उसकी आज्ञा के बिना पत्ता भी नहीं हिलता, वह धीरे-धीरे मैं कर्ता हूं, यह भाव छोड़ने लगता है। कर्ता वह है, मैं कुछ भी नहीं हूं, उपकरण हूं। वह हिलाता है तो हिलता हूं, वह चलाता है तो चलता हूं, वह उठाता है तो उठता हूं।

No, no God sits to move and stop each leaf. But that’s not the point. “Not a leaf moves without His will” was a device of meditation, a method. Whoever accepts this gradually drops the notion “I am the doer.” The doer is He; I am nothing—just an instrument. If He shakes, I shake; if He runs, I run; if He lifts, I lift.

जब लोग ऐसा सोचते थे कि उसके द्वारा सब हो रहा है और हम केवल कठपुतलियां हैं, तो एक बड़ी घटना घटी थी इस दुनिया में, पूरब के मुल्क एकदम चिंतामुक्त हो गए थे। पूरब ने जितना निश्चिंत समय जाना है, जमीन पर और कहीं नहीं जाना गया। और अभी पश्चिम जितना चिंता से भरा हुआ समय जान रहा है, उतना चिंता से भरा समय भी कभी नहीं जाना गया। पर उसका कारण वही है, क्योंकि पश्चिम में ईश्वर संदिग्ध हो गया, भाग्य की धारणा व्यर्थ हो गई।

When people lived with the feeling “Everything happens through Him; we are puppets,” a great occurrence happened in the world: Eastern lands became nearly anxiety‑free. The peace the East has known, no other place has known. And the anxiety the West now knows, no age has ever known. Why? Because in the West God became doubtful; the idea of fate became useless.

मैं नहीं कहता कि भाग्य की धारणा सही है। लेकिन भाग्य की जो उपाय-व्यवस्था थी, कि भाग्य सब कर रहा है तो फिर हम कर्ता नहीं रह जाते, वह समाप्त हो गया। पश्चिम में न कोई ईश्वर बचा, न कोई भाग्य बचा, न कोई नियति बची--सारा जिम्मा आदमी पर पड़ गया। मैं कर रहा हूं! जो भी कर रहा हूं, मैं कर रहा हूं! क्योंकि इसको हटाने के लिए कोई जगह न रही।

I am not saying belief in fate is true. But that arrangement worked: if fate does everything, then I am not the doer—anxiety drops. In the West no God remains, no fate, no destiny—the entire burden falls on man. “I am doing. Whatever is done, I am doing,” and nothing remains to offload it upon.

ईश्वर हो या न हो, इससे अंतर नहीं पड़ता, लेकिन अगर आप अपने कर्तृत्व को ईश्वर पर छोड़ सकें--न हो तो भी--तो भी आप पर तो परिणाम शुरू हो जाता है कि आप निश्चिंत हो जाते हैं।

Whether God is or not makes no difference; if you can turn over your doership to God—even if He is not—results begin in you: you become unburdened.

पश्चिम में चिंता घनी हो गई है। अमरीका के मनोवैज्ञानिक कहते हैं कि चार आदमियों में तीन आदमी मानसिक रूप से रुग्ण हैं। चार आदमियों में तीन आदमी! यह चौथा आदमी भी कितनी देर तक इन तीन के बीच बचेगा! ये तीन सब उपाय कर रहे हैं उसको भी डुबा देने के। बड़ी संख्या हो गई, चार में से तीन आदमी अगर मानसिक रूप से अस्तव्यस्त और रुग्ण हो गए हैं। क्या कारण होगा? पूरब ने इतने पागल कभी पैदा नहीं किए! पश्चिम ने इतने पागल पैदा किए!

In the West anxiety has thickened. American psychologists say three out of four people are mentally ill. Three in four! How long will the fourth stand among the three? The majority is tugging him under. What is the reason? The East never produced so many madmen; the West has.

पश्चिम में पागलपन बढ़ता जाता है, और धीरे-धीरे स्वीकृत होता जाता है। फ्रायड ने तो अंत में यह स्वीकार कर लिया जीवन भर के अनुसंधान के बाद कि आदमी को सुधारने का वस्तुतः कोई उपाय नहीं है; आदमी थोड़ा न बहुत पागल रहेगा ही। असमर्थता स्वीकार कर ली। और फ्रायड स्वीकार करे असमर्थता, तो बड़ी कीमत की है। क्योंकि यह आदमी पचास साल जिंदगी के आदमी के मन के अनुसंधान में ही लगाया है; गहरी से गहरी खोज की है। उसका कहना है, कोई उपाय नहीं है कि आदमी बिलकुल स्वस्थ किया जा सके।

Madness grows in the West, and gradually becomes accepted. Freud, after a lifetime of research, concluded that man cannot truly be cured; man will remain somewhat mad. He admitted helplessness. And if Freud concedes helplessness, it carries weight—he spent fifty years researching the human mind. He says there is no way to make man completely healthy.

पर फ्रायड को पता नहीं कि स्वस्थ आदमी जमीन पर रहे हैं; स्वस्थ समाज भी रहे हैं। पर उन समाजों की धारणाएं दूसरी थीं। उसमें बड़ी से बड़ी गहरी धारणा थी यह कि कर्ता मैं नहीं हूं। इसका उन्होंने उपाय कर लिया था: कर्ता परमात्मा है, भाग्य है, विधि है, नियति है--कोई और है। मैं हूं केवल एक उपकरण मात्र, एक पत्ते की तरह। हिलाता है हिलता हूं, नहीं हिलाता नहीं हिलता हूं; जिताता है जीत जाता हूं, हराता है हार जाता हूं; मेरा कुछ भी नहीं है।

But Freud did not know that truly healthy men have lived on earth—healthy societies have existed. Their premises were different. The deepest was: I am not the doer. They had a device for it: the doer is God, fate, law, destiny—someone else. I am merely an instrument, like a leaf. If He moves me, I move; if not, I don’t. If He makes me win, I win; if He makes me lose, I lose. None of it is mine.

इसके दोहरे परिणाम हुए। एक परिणाम तो यह हुआ कि जब मैं कर्ता नहीं हूं तो चिंता के पैदा होने का कोई कारण नहीं उठता। हार भी स्वीकृत हो जाती है, जीत भी स्वीकृत हो जाती है। तो जीत भी मेरी नहीं है, तो जीत से भी अहंकार निर्मित नहीं होता। और हार भी मेरी नहीं है, तो रात की नींद भी नष्ट नहीं होती; चिंता भी नहीं पकड़ती; मन में व्यथा भी नहीं आती। और भी बड़े मजे की बात है, कोई दूसरा आदमी जीत जाए तो ईर्ष्या भी नहीं पकड़ती। क्योंकि वह आदमी जीत गया, इससे कुछ बड़ा नहीं हो गया है; परमात्मा की मर्जी। उस आदमी का बड़प्पन नहीं है कुछ कि जीत गया है, और हम हार गए तो हम कुछ छोटे हैं; परमात्मा की मर्जी।

Twofold results follow. First, if I am not the doer, worry has no ground to arise. Loss is accepted, gain is accepted. Then gain is not “mine,” so ego does not inflate; loss is not “mine,” so sleep is not disturbed, anxiety does not grip, anguish does not fill the mind. And more delightful still: when someone else wins, jealousy does not arise—because his victory is not his greatness; it is God’s will. Nor is our loss our smallness; it is God’s will.

एक बड़ी शांत मानसिक अवस्था पैदा हो सकती है अगर कर्ता का भाव छूट जाए। जरूरी नहीं है कि आप परमात्मा को मानें तो ही छूटे। बुद्ध ने बिना परमात्मा को माने छोड़ दिया, थोड़ा कठिन है। महावीर ने बिना परमात्मा को माने छोड़ दिया, थोड़ा कठिन है।

A great inner calm can be born if the sense of doership drops. You need not believe in God to drop it. Buddha dropped it without God—harder, but possible. Mahavira, too.

अगर बिना परमात्मा को माने छोड़ना हो तो फिर आपको साक्षी-भाव को गहरा करना पड़े। सिर्फ देखने वाले रह जाएं; जो भी हो रहा है, देखने वाले रह जाएं। हार हो, तो देखें कि मैं देख रहा हूं हार हो गई, और जीत हो तो देखें कि देख रहा हूं कि जीत हो गई। न तो मैं हारता हूं और न मैं जीतता हूं, मैं केवल देखता हूं। सुबह आती है तो देख लेता हूं सुबह आ गई, सांझ होती है तो देख लेता हूं सांझ हो गई। रात का अंधेरा घिरता है तो मान लेता हूं कि अंधेरा घिर गया; सूरज निकलता है, प्रकाश हो जाता है तो जान लेता हूं कि प्रकाश हो गया। मैं अपनी ही जगह देखने वाला बना रहता हूं--चाहे रात हो और चाहे दिन, चाहे सुख हो चाहे दुख, चाहे हार चाहे जीत। तब फिर साक्षी में कोई ठहर जाए तो कर्ता विलीन हो जाता है; क्रिया आपकी नहीं रह जाती, क्रिया के केंद्र आप नहीं रह जाते; आप दृष्टि, दर्शन, ज्ञान के केंद्र हो जाते हैं। क्रिया आस-पास प्रकृति में होती रहती है।

If without God, then deepen the witness. Remain only the seer—whatever happens, be the one who sees. If there is loss, see: loss happened. If there is gain, see: gain happened. Neither do I lose nor do I win—I only witness. Morning comes—I see morning has come. Evening falls—I see evening has fallen. Darkness gathers—I acknowledge darkness. The sun rises—there is light—I know there is light. I remain in my place as the seeing one—whether night or day, pleasure or pain, loss or gain. If one settles into witnessing, the doer dissolves; action is no longer centered in you; you become the center of seeing, of awareness. Actions go on around you in nature.

महावीर कहते हैं, पेट को भूख लगती है, मैं देखता हूं। पैर में कांटा चुभता है, पीड़ा होती है पैर को, मैं देखता हूं। शरीर रुग्ण होता है, बीमारी आती है, मैं देखता हूं। मरते वक्त भी महावीर देखते रहेंगे कि शरीर मर रहा है। आप नहीं देख पाएंगे कि शरीर मर रहा है; आपको लगेगा मैं मर रहा हूं। जीवन भर का अभ्यास! जब सब क्रियाएं आपने कीं, तो मौत भी आपको ही करनी पड़ेगी। जब सभी कुछ आपने किया, तो फिर मृत्यु आप किस पर छोड़ेंगे! जिसने जीवन को छोड़ दिया, वह मृत्यु को भी छोड़ देता है। और जो जीवन को देखता रहा कि मैं साक्षी हूं, वह मृत्यु को भी देख लेता है कि मैं साक्षी हूं।

Mahavira says: hunger arises in the belly—I watch. A thorn pricks the foot—pain arises in the foot—I watch. The body falls ill—I watch. Even at death Mahavira will keep watching: the body is dying. You will not be able to see the body die; you will feel “I am dying.” A lifetime’s habit! If you have done everything yourself, death too will have to be done by you. Whoever has dropped doing in life, drops death as well. The one who has watched life as a witness sees death as a witness too.

क्रिया का नाश हो जाए, अर्थात कर्ता खो जाए, तो चिंता का नाश हो जाता है।

When action ceases—meaning, the doer is gone—worry ends.

इससे भी गहरी बात दूसरी है:

Deeper still:

‘और चिंता का नाश होने से वासना का नाश होता है।’

“And with the ending of worry, desire ends.”

यह सूत्र, लगता है कि जैसे कुछ भूल हो गई। निरंतर शास्त्रों ने कहा है, वासना का नाश हो तो चिंता का नाश होता है। और यही आपने सुना भी होगा कि अगर वासना न रहे तो चिंता नहीं रह जाती। यह सूत्र बिलकुल उलटी बात कह रहा है। यह सूत्र कहता है, चिंता का नाश हो जाए तो वासना का नाश होता है। क्रिया का नाश हो तो चिंता का नाश होता है, और चिंता का नाश हो तो वासना का नाश होता है। क्यों?

This seems like a mistake. Scriptures constantly say: when desire ends, worry ends. And that is what you have heard: if there is no desire, there will be no worry. This sutra says the reverse: when worry ends, desire ends. When action ceases, worry ceases—and when worry ceases, desire ceases. Why?

कभी आपने खयाल किया कि जब आप ज्यादा चिंतित होते हैं तो ज्यादा वासनाग्रस्त होते हैं? जब मन में ज्यादा परेशानी होती है, तो कामवासना ज्यादा पकड़ती है; क्योंकि मन की परेशानी भी कामवासना के साथ बाहर निकल जाती है, हलका हो जाता है। जब चित्त क्रोध में होता है तब भी कामवासना ज्यादा पकड़ती है। चित्त प्रफुल्लित हो, आनंदित हो, कामवासना कम पकड़ेगी। अगर चित्त बिलकुल आनंद में रहे, कामवासना पकड़ेगी ही नहीं।

Have you noticed: the more anxious you are, the more driven by desire you become? When the mind is more troubled, sexual craving grips more strongly—because the mind vents its disturbance through sex; it feels lighter. When the mind is inflamed with anger, lust also increases. When the heart is joyful and content, lust holds less. If the heart remains utterly blissful, lust does not grip at all.

इसके कारण हैं। जब चित्त में कोई भी चीज तनाव की एक सीमा के बाहर पहुंच जाती है, तो जो काम-केंद्र है, वह सेफ्टी वाल्व की तरह काम करता है। वह है ही सेफ्टी वाल्व। जब आपकी चिंता बहुत हो जाती है, उसको सहना मुश्किल हो जाता है, और इतनी शक्ति आपमें दौड़ने लगती है कि उतनी शक्ति आपको बेचैन करने लगती है, तो शरीर उस शक्ति को बाहर फेंकने का उपाय खोज लेता है।

There are reasons. Whenever any force in the mind crosses a certain threshold of tension, the sex‑center works like a safety valve. It is a built‑in safety valve. When worry becomes too much, when there is more energy than you can bear, the body discovers a way to throw it out.

काम-केंद्र सेफ्टी वाल्व है। तो जहां भी शक्ति का काम करना हो वहां सेफ्टी वाल्व लगाने पड़ते हैं। प्रकृति ने भी लगाया हुआ है।

The sex‑center is a safety valve. Wherever power is at work, safety valves must be installed. Nature has installed one too.

अगर आप स्टोव गर्म कर रहे हैं तो उसमें भी इंतजाम करना पड़ता है कि अगर आप ज्यादा हवा भर दें तो कहीं सेफ्टी वाल्व होना चाहिए जो निकल जाए। घर में बिजली आप लगाते हैं तो फ्यूज लगाने पड़ते हैं। तो कहीं ऐसा हो कि आपके हाथ में बिजली पकड़ जाए, तो फिर आप मरेंगे। तो फ्यूज पूरे वक्त ज्यादा शक्ति को प्रवाहित नहीं होने देगा। जैसे ही ज्यादा शक्ति खींचने की स्थिति बनेगी, फ्यूज टूट जाएगा और शक्ति निष्कासित हो जाएगी; आप बच जाएंगे।

If you heat a stove and pump in too much air, there must be some safety valve to vent it. In your house, you install fuses for electricity. If you happen to grab a live wire, you’ll die; so the fuse won’t let excess current flow. The moment there is overdraw, the fuse blows and the power is cut—saving you.

शरीर में भी सेफ्टी वाल्व है; वह बायोलाजिकल है। सेक्स सेंटर, काम-केंद्र सेफ्टी वाल्व है। जब भी आपके भीतर ज्यादा शक्ति भर जाती है, और बेचैनी बढ़ जाती है, और चिंता पकड़ लेती है, और भीतर द्वंद्व चलने लगता है, तब जरूरत है: या तो आप साक्षी हो जाएं, तो यह सब उपद्रव शांत हो जाए। और या फिर यह सारा उपद्रव, दूसरा उपाय है कि आपकी शक्ति शरीर के बाहर चली जाए, आप कमजोर हो जाएं, तो उस कमजोरी में यह उपद्रव शांत हो जाए। क्योंकि उपद्रव के लिए शक्ति चाहिए।

The body also has a safety valve—biological. The sex‑center is a safety valve. When excessive energy accumulates, restlessness increases, worry grips you, inner turmoil rises, then there are only two options: either become a witness, and the whole disturbance subsides; or that energy is expelled through the sexual center. You become weaker and in that weakness the tumult calms—because turmoil requires energy.

इसलिए अक्सर यह होता है, कमजोर आदमी भले आदमी होते हैं। उसका मतलब यह नहीं है कि वे भले होते हैं। उसका कुल मतलब इतना होता है कि बुरा करने के लिए जितनी शक्ति चाहिए वह उनके पास नहीं है। कभी खयाल किया आपने कि मोटे आदमी सदा प्रसन्न मालूम होते हैं! और आमतौर से मिलनसार होते हैं! और आमतौर से झगड़ेलू नहीं होते! क्यों?

Thus often the weak appear “good.” Not that they truly are; it simply means they lack the energy required to be “bad.” Have you noticed that fat people usually seem cheerful, sociable, not quarrelsome? Why?

अगर आप पूछें फिजियोलाजिस्ट से, शरीरशास्त्री से, तो वह कहता है, मोटा आदमी लड़ नहीं सकता; लड़े तो पिटेगा; तो मिलनसार हो जाता है! क्योंकि वह झंझट...वह लड़ने का काम हो ही नहीं सकता उनसे! करेंगे तो उसमें पिटेंगे! इसलिए वे मुस्कुराते रहते हैं! मुस्कुराहट का मतलब यह है कि कोई झगड़ा नहीं करना है किसी से। बस सब ठीक है; झगड़े में नहीं उतरना है।

मोटा आदमी भाग नहीं सकता। और झगड़ा हो तो दो ही उपाय हैं: या तो लड़ो, या भागो। वह दोनों नहीं कर सकता! झगड़ेलू नहीं रह जाता। मगर इसका यह मतलब नहीं है कि झगड़ा समाप्त हो जाता है। आदमी की सारी व्यवस्थाएं हैं भीतर; उनके प्रति होश से भरना उपयोगी है।

Ask a physiologist. He’ll say a fat man can’t fight; if he fights, he’ll be beaten—so he becomes sociable! He wants to avoid that business. He can neither fight nor run. In a fight there are only two choices: fight or flee. He can do neither. So he stays agreeable. This does not mean conflict has ended; it only means he lacks the energy to engage.

तो जब भी आप चिंता से भरते हैं--दुख से, पीड़ा से--तो आपके चित्त में वासना का उदय होगा। या तो साक्षी बन जाइए। अगर साक्षी बन जाएंगे तो जो शक्ति आपकी चिंता में उलझ रही है, वह शक्ति चिंता से मुक्त हो जाएगी और उसी शक्ति के सहारे आप ऊपर की यात्रा पर निकल जाएंगे। अगर आप साक्षी नहीं हो सकते तो जो शक्ति आपको बेचैन किए दे रही है, तूफान, झंझावात कर दिया है, वह फिर सेफ्टी वाल्व से, वासना के केंद्र से बाहर निष्कासित हो जाएगी; आप कमजोर हो जाएंगे; आपको लगेगा हलके हो गए; लगेगा रिलीफ, विश्राम मिला।

So whenever you are filled with worry—with sorrow and pain—lust will arise in the mind. Either become a witness. If you do, the energy entangled in worry is released, and with that very energy you begin the upward journey. If you cannot be a witness, the energy that is churning you, that has raised storm and tempest, will be expelled through the sex‑center. You will grow weak and feel “relief,” relaxation.

फ्रायड ने तो सेक्स को, कामवासना को, नैसर्गिक ट्रैंक्वेलाइजर कहा है, कि वह विश्राम देने वाली दवा है। पुरुष दिन भर का थका-मांदा, जमाने भर के उपद्रव, चिंताओं से घिरा हुआ लौटता है। अगर उसे कामवासना से शक्ति को बहाने का मौका मिल जाए, तो वह रात शांति से सो जाता है।

Freud called sex a natural tranquilizer, a rest‑inducing drug. The man, harried by the day’s troubles and anxieties, returns home. If he gets an outlet through sex, he sleeps well.

और इसी वजह से स्त्रियां काम में इतना रस नहीं लेती हैं, क्योंकि उनको बहुत जल्दी समझ में आना शुरू हो जाता है कि पुरुष के लिए वे केवल सेफ्टी वाल्व का काम कर रही हैं। उनको तत्काल यह पता चल जाता है कि प्रेम वगैरह कुछ भी इसमें है नहीं मामला, इंस्ट्रूमेंटल है। उनको समझ में आ जाता है कि इस पुरुष के लिए धीरे-धीरे, धीरे-धीरे वे केवल एक उपकरण बन गई हैं, जिसके माध्यम से वह अपनी शक्ति को फेंक देता है और सो जाता है।

For this very reason women often take little interest in sex: they very quickly sense that for men they are merely a safety valve. It becomes obvious that love isn’t really the issue here—it is instrumental. They understand that gradually they have become a device through which a man discards his pent‑up energy and goes to sleep.

और अक्सर यह होता है कि पुरुष संभोग के बाद करवट लेकर सो जाता है और स्त्री रोती रहती है। उसके कारण हैं, क्योंकि स्त्री का इससे ज्यादा और गहन अपमान नहीं हो सकता कि उसका उपयोग वस्तु की तरह कर लिया जाए।

Often the man, after intercourse, turns over and sleeps, and the woman weeps. Nothing insults a woman more deeply than being used like an object.

मेरे पास न मालूम कितनी स्त्रियां आकर कहती हैं कि उन्हें कामवासना में जरा भी रस नहीं है!

उसका कारण यह नहीं है कि उन्हें रस नहीं है, उसका कुल कारण यह है कि पुरुष ने उनका उपयोग केवल एक वस्तु की तरह किया है; इससे रस विरस हो गया है। अन्यथा ऐसा नहीं है कि रस नहीं है। असलियत उलटी है, स्त्रियां ज्यादा कामातुर हैं पुरुषों से; उनके पास ज्यादा ऊर्जा है काम की। लेकिन दिखाई नहीं पड़तीं वे कामातुर, बल्कि बिलकुल ही रसहीन मालूम पड़ती हैं। पुरुष को भी वे ऐसा मान कर चलती हैं कि ठीक है! निपटारा हो जाता है! झंझट मिटी! बाकी कोई रस स्त्रियां लेती नहीं मालूम पड़तीं। उसका कारण यह नहीं कि उनके भीतर कोई वासना नहीं है। उसका कुल कारण इतना है कि वासना में उन्हें लगता है कि वह केवल वस्तु की तरह उनका उपयोग किया जा रहा है; व्यक्तित्व उनका वस्तु जैसा समझा जा रहा है। इससे पीड़ा होती है।

Countless women tell me they have no taste for sex. Not that they inherently lack it; only that men use them merely as objects—so the very flavor has gone flat. Otherwise it is not that there is no taste. The truth is the reverse: women have more sexual energy than men. But they appear uninterested, even insipid. They take it as, “All right—let it be done; it settles the matter.” The reason is not absence of desire, but that in sex they feel reduced to an object; their personhood is treated as a thing. That hurts.

पर इसके दूसरे परिणाम होते हैं। पुरुष तो कामवासना से निकाल लेता है अपनी ऊर्जा को, स्त्रियां क्या करें? इसलिए स्त्रियां झगड़ैल, उपद्रवी, कर्कशा--वे दूसरे रास्तों से चौबीस घंटे निकालती हैं। क्योंकि उनके लिए सेफ्टी वाल्व बंद हो गया; उनके लिए तो यह सिर्फ एक बात रह गई कि ठीक है, पुरुष का उपाय है! लेकिन फिर स्त्रियां कर्कशा हो जाती हैं।

Other consequences follow. The man vents his energy through sex—what should the woman do? So women become quarrelsome, disruptive, shrill—they find other channels to drain energy, because their safety valve is blocked by distaste. Sex becomes merely the man’s device. Then women turn sharp‑tongued.

यह बड़ी उलटी बात है। स्त्रियों को होना चाहिए ज्यादा मधुर, पर यह होता नहीं; होना चाहिए ज्यादा सौम्य, लेकिन यह होता नहीं; होना चाहिए संगीत जैसा, लेकिन यह होता नहीं। क्या बात है?

कहीं कुछ नैसर्गिक भूल-चूक व्यवस्था में हो रही है। और वह व्यवस्था में यह हो रही है कि जो निकास का सहज मार्ग उनके लिए हो सकता था, वह अवरुद्ध हो गया; उसके प्रति उन्होंने रस-त्याग कर दिया। और साक्षी बनना तो मुश्किल है! इसलिए अब वे सारी शक्तियां घूमती हैं और अलग-अलग मार्गों से निकलती हैं। हाथ से बर्तन छूट जाएगा स्त्री के। चीनी का होना चाहिए, तब छूटेगा! टूट जाएगा! उसके टूटने से निकास हो रहा है। इसलिए आप बिलकुल चार्ट बना सकते हैं कि किन दिनों में आपके घर बर्तन ज्यादा टूटते हैं! और आप अनिवार्य रूप से यह पाएंगे कि जब भी स्त्री की ऊर्जा निष्कासित नहीं हो पाती तब, तब वे टूटेंगे। तब पच्चीस उपाय से स्त्री--अपने क्रोध से, अपने तनाव से--अपनी शक्ति को बाहर फेंकना चाहेगी।

It is ironic. Women should be more tender—but it doesn’t happen. They should be more gentle—but it doesn’t happen. They should be musical—but it doesn’t happen. Why? Something is going wrong in the natural arrangement. The outlet that could have been theirs is obstructed; they have renounced it out of hurt. And to become a witness is harder. So energies swirl and seek other exits. A dish slips from her hand. Sugar bowl—exactly then it falls and breaks! In breaking there is a release. You could chart on which days more crockery breaks at home! You will find unfailingly that when a woman’s energy cannot be released, things break. In a hundred little ways, through anger and tension, she will throw energy out.

जब चिंता होती है चित्त पर भारी, तो चित्त वासना की तरफ दौड़ता है।

When worry weighs heavy on the mind, the mind runs toward lust.

इसलिए यह सूत्र कहता है: ‘चिंता के नाश होने से वासना का नाश होता है।’

Hence this sutra says: “When worry ends, desire ends.”

यह सूत्र बहुत अनूठा है; और यह बहुत प्राचीन है; और मनसविद तो अब इसका पता लगा पा रहे हैं। अगर आप निश्चिंत हो जाएं तो वासना क्षीण हो जाएगी। अगर आप बिलकुल निश्चिंत हो जाएं तो वासना की तरफ चित्त दौड़ेगा ही नहीं। क्योंकि वासना केवल एक अनिवार्यता है, जब आपके भीतर सीमा के बाहर तूफान उठ जाता है, उस तूफान को निष्कासित करने का। अगर उतना तूफान उठता ही नहीं है, तो वासना क्षीण हो जाती है। लेकिन ऊर्जा क्षीण नहीं हो जाती; वासना क्षीण हो जाती है, ऊर्जा तो इकट्ठी होती चली जाती है। और हर चीज एक सीमा के बाद रूपांतरित होती है।

It is a very unique insight; very ancient; and psychologists are only now discovering it. If you become free of anxiety, desire weakens. If you become utterly free of anxiety, the mind will not run toward lust. Lust is only a necessity when inner storms cross the limit and must be expelled. If that storm never rises so high, lust diminishes—not energy, but lust. Energy accumulates. And beyond a certain point, every energy transforms.

जैसे हम गरम करें पानी को तो सौ डिग्री पर भाप बन जाता है। सौ डिग्री गर्मी जब इकट्ठी होती है तो पानी भाप बन जाता है। जब आपका वीर्य, आपकी ऊर्जा, आपकी शक्ति एक सीमा तक भीतर इकट्ठी हो जाती है, और कोई तूफान नहीं उठता, और उसको फेंकने की व्यर्थ कोई जरूरत नहीं आती, तो अचानक, एक सौ डिग्री का प्वाइंट है, एक बिंदु है, जहां आपकी ऊर्जा जब इकट्ठी हो जाती है, तब अचानक वही ऊर्जा, जो नीचे बहती थी, ऊपर की तरफ बहने लगती है।

Heat water, and at one hundred degrees it becomes steam. When that degree accumulates, water becomes vapor. When your semen, your energy, your power gathers to a point within and no storms arise, and there is no need to throw it out, suddenly—there is a point—when energy reaches that, the very energy that once flowed downward begins to flow upward.

खयाल किया आपने, पानी नीचे की तरफ बहता है, भाप ऊपर की तरफ उठती है! सौ डिग्री पर, जो नीचे की तरफ बहना जिसका स्वभाव था--पानी, वह अचानक उत्तप्त होकर भाप बन जाता है; ऊपर की तरफ उठने लगता है; बादलों की तरफ जाने लगता है।

Notice: water flows downward; steam rises upward. At one hundred degrees, what naturally flowed down—water—becomes steam and ascends toward the sky.

आपके भीतर भी यही घटना घटती है: एक जगह है, एक बिंदु है, एक इवैपोरेटिंग प्वाइंट है, जहां वाष्पीकरण होता है। वहां जब ऊर्जा इकट्ठी हो जाती है, अचानक आप पाते हैं, जो नीचे जाता था, वही व्यक्तित्व, वही ऊपर जाने लगा। जो बाहर की तरफ दौड़ता था, वही भीतर की तरफ दौड़ने लगा। कल तक जो पाप था, वही पुण्य हो गया। और कल तक जिसे समझा था शत्रु, उससे बड़ा कोई मित्र नहीं है--यह अनुभव में आता है।

The same happens within you: there is a point, an evaporating point. When energy gathers there, you find the very personality that ran downward now runs upward. What once rushed outward now turns inward. What was yesterday called sin becomes merit; what was thought to be a foe becomes the greatest friend—this is experienced.

‘वासना-नाश मोक्ष है।’

“The ending of desire is liberation.”

जब कोई वासना नहीं है तो आप मुक्त हैं। और जीवन में ही मुक्त हुआ जा सकता है, कोई मर कर मुक्त होने की जरूरत नहीं है। और जो जीवन में नहीं हो पाता, वह भरोसा न रखे कि मर कर हो जाएगा। क्योंकि मरते आप वही हैं जो आप जीते थे। जैसे जीते थे वैसे ही मरेंगे, मरने से कोई और घटना घटने वाली नहीं है।

जीवन की ही अंतिम परिणति है मृत्यु। जीवन्मुक्त! जीवन में ही अभी और यहीं जो मुक्ति को जान लेता है, मोक्ष को जान लेता है, उसकी ही मृत्यु भी मोक्ष बनती है।

When there is no desire, you are free. And freedom can be realized while alive—no need to die first. What does not happen in life—do not trust that it will happen in death. You die exactly as you lived. Death is only the final culmination of life. Living‑free! The one who realizes freedom in life, here and now—his death too becomes liberation.

‘सर्वत्र, सब तरफ, सबको एक ब्रह्मरूप देखना--ऐसी सदभावना से वासना का नाश होता है।’

“Seeing everywhere, on every side, everyone as one Brahman—through such goodwill desire is destroyed.”

‘ब्रह्मनिष्ठा में कभी प्रमाद न करना, क्योंकि वही मृत्यु है, ऐसा ब्रह्मवादी कहते हैं।’

“Never be negligent in abidance in Brahman, for that alone is death, say the Brahmavadins.”

‘जिस प्रकार शैवाल को पानी से कुछ हटा भी दिया जाए तो भी वह पानी को बिना ढंके नहीं रहता, (बार-बार ढंक लेता है।) इसी प्रकार समझदार व्यक्ति भी ब्रह्मनिष्ठा से थोड़ा भी विमुख हो जाए, तो माया उसे ढंक लेती है।’

“Just as scum, even if cleared a little from the water, will soon cover it again, so too, if an intelligent person turns even a little away from abidance in Brahman, maya covers him again.”

इसलिए सतत होश रखने की जरूरत है। एक क्षण को भी होश खोने से काम नहीं चलेगा। उस समय तक होश रखने की जरूरत है, जब तक कि जरा सा भी शैवाल, जरा सा भी घास-पात भीतर मौजूद रह गया है। जब समस्त घास-पात बीजरूप से दग्ध हो जाए, तब होश रखने की कोई भी जरूरत नहीं; क्योंकि तब होश स्वभाव बन जाता है।

Therefore continuous awareness is needed. It will not do to lose awareness even for a moment. This vigilance is needed until every last weed, every last rootstock within is burnt to its seed‑form. When all such seeds are seared away, then there is no more need to “keep” awareness—awareness has become your nature.