Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.
कैसे कोई सत्य में प्रवेश करे, कैसे उस परम रहस्य को जान पाए; जो निकट है फिर भी नहीं जाना जाता; और जो सदा से पास है फिर भी खो गया है; उस तक हम कैसे पहुंचें, उस तक कोई भी कभी कैसे पहुंचा है, इस सूत्र में उस विज्ञान की व्याख्या है, उस मार्ग की विधि है।
How does one enter truth? How does one know the supreme mystery—the one so near and yet unknown, forever at hand and yet somehow lost? How are we to reach it? How has anyone ever reached it? This sutra unfolds that science and the method of that path.
अध्यास के संबंध में थोड़ी बात हमने समझी। अध्यास का अर्थ है, जैसा नहीं है वैसा देखना। और सत्य का अर्थ है, जैसा है वैसा ही देखना। हम जो भी देखते हैं, वह अध्यास है। हमारी दृष्टि में हम सम्मिलित हो जाते हैं और जो भी हमारा अनुभव है, वह वस्तुगत, आब्जेक्टिव नहीं होता, सब्जेक्टिव, आत्मगत हो जाता है। जो वहां बाहर है, जैसा है, वैसा ही हम तक नहीं पहुंचता; हमारा मन उसे विकृत कर लेता है। सजा-संवार लेता है; सजावट कर देता है; आभूषण पहना देता है; काट-छांट कर देता है; छोटा, बड़ा, बहुत-बहुत रूपों में उसे रूपांतरित कर देता है।
We touched briefly on superimposition. Superimposition means: to see what is not there as if it were there. And truth means: to see what is, as it is. Whatever we see is superimposed. We pour ourselves into our seeing; whatever we experience is not objective, it becomes subjective. What is out there, as it is, does not reach us; the mind distorts it. It decorates, adorns, trims and cuts; it makes things smaller, larger—transforms them in countless ways.
जो बड़े से बड़ा रूपांतरण है, जो गहरे से गहरा अध्यास है, वह है: हम प्रत्येक चीज के साथ अपने को जोड़ लेते हैं, जिससे हम जुड़े हुए नहीं हैं। जुड़ते ही चीज की जो वस्तु-स्थिति है वह खो जाती है और जो स्वप्न-स्थिति है वह सही मालूम पड़ने लगती है।
The greatest transformation, the deepest superimposition, is this: we link ourselves to each and every thing with which we are not actually connected. The moment we link ourselves, the factual status of the thing is lost and the dream-status begins to appear true.
जैसे, जहां-जहां हम कहते हैं मेरा...कहते हैं, मेरा मकान! मकान हम न थे तब भी था; हम न होंगे तब भी होगा। जो हमारे होने से पहले हो सकता है, और जो हमारे होने के बाद भी बना रहेगा, और जो हमारे मिटने के साथ मिटता नहीं है, वह मेरा कैसे हो सकता है? मैं इसी क्षण मर जाऊं तो मेरा मकान मिटता नहीं है। मेरे मकान को मेरे मिटने का पता भी नहीं चलेगा।
For example, wherever we say “mine”… we say, “my house!” The house was there before we were; it will be there after we are gone. That which can be before us, and which remains after us, that which does not disappear with our disappearance—how can it be “mine”? If I die this very moment, the house does not die. My house will not even get the news that I am gone.
तो मुझ से जोड़ ही क्या है मेरे मकान का? संबंध क्या है? कल कोई और रहेगा उस मकान में और वह भी उसे मेरा कहेगा। कल कोई और रहता था, वह भी उसे मेरा कहता था। न मालूम कितने लोगों ने अपने मैं को उस मकान पर चिपकाया है और विदा हो गए हैं! लेकिन वह मैं चिपक नहीं पाता, वह मकान किसी का हो नहीं पाता। मकान हो भी नहीं सकता किसी का। मकान अपना है, मकान खुद का है।
So what linkage is there between me and my house? What relationship? Tomorrow someone else will live in that house and call it “mine.” Yesterday someone else lived there and called it “mine.” Who knows how many people have pasted their “I” onto that house and departed! But the “I” does not stick; the house never becomes anyone’s. A house cannot be anyone’s. The house is its own.
इस जगत में प्रत्येक वस्तु स्वयं है। इसे हम ठीक से समझ लें तो अध्यास को तोड़ने में आसानी हो जाएगी। जमीन का एक टुकड़ा है, आप कहते हैं: मेरा खेत, मेरा बगीचा। आज नहीं कल, चांद पर दावा खड़ा होगा। अमरीका कहेगा मेरा या रूस कहेगा मेरा। कल तक चांद किसी का भी न था। बस चांद था। चांद का ही था। लेकिन अब कोई न कोई दावा होगा। और आज नहीं कल, संघर्ष खड़ा होगा। अभी सूरज सिर्फ सूरज का है, कल उस पर भी दावा हो सकता है।
Each thing in this world is itself. If we understand this rightly, it will be easy to break superimposition. There is a piece of land—you say, “my field, my orchard.” Today or tomorrow, there will be claims on the moon. America will say “mine,” or Russia will say “mine.” Until yesterday the moon belonged to no one—it simply was. It was the moon’s own. But now there will be claims. And soon enough there will be conflict. The sun, for the moment, belongs only to the sun; but tomorrow, claims may be filed there too.
आदमी जहां भी पैर रखता है वहीं अपने मैं की छाप लगा देता है। प्रकृति उसकी छाप को मानती नहीं; लेकिन दूसरे आदमियों को मानना पड़ता है, अन्यथा संघर्ष खड़ा होता है। और वे दूसरे लोग भी इसीलिए मानते हैं उस छाप को कि वे भी वैसी छाप लगाना चाहते हैं। तो मकान किसी का हो जाता है; जमीन किसी की हो जाती है।
Wherever man places his foot, he stamps it with his “I.” Nature does not acknowledge his stamp; but other men must, otherwise conflict arises. And others acknowledge it only because they too want to stamp their “I.” Thus a house becomes someone’s; land becomes someone’s.
और हमारी इतनी आतुरता क्यों होती है कि हम इस मैं की छाप को कहीं लगा दें? आतुरता इसलिए होती है कि जितनी जगह हम यह छाप लगा देते हैं, हस्ताक्षर कर देते हैं, जितना हमारा मेरे का विस्तार बड़ा हो जाता है, उतना ही बड़ा मैं हमारे भीतर हो जाता है। मैं उतना ही बड़ा होगा, जितनी चीजों पर उसकी छाप लगी है। अगर कोई आदमी कहता है कि एक एकड़ जमीन मेरी, तो निश्चित ही उसके पास उतना बड़ा मैं कैसे होगा! दूसरा आदमी कहता है, एक हजार एकड़ जमीन मेरी। मेरे के विस्तार के साथ मैं बड़ा होता मालूम पड़ता है। मेरे का विस्तार कम होता है तो मैं छोटा, कम होता है। तो मैं की एक-एक ईंट मेरे से निर्मित होती है। तो जितना ज्यादा मैं कह सकूं मेरा, उतना बड़ा मैं का महल खड़ा हो जाता है।
Why are we so eager to stamp this “mine” somewhere? Because the more places we stamp with our signature, the more our territory of “mine” expands, the bigger our “I” feels within. The “I” will be as big as the number of things it has stamped. One man says, “I own one acre”—how will his “I” be so large? Another says, “I own a thousand acres.” With the expansion of “mine,” the “I” seems to grow. When “mine” contracts, the “I” seems small. Brick by brick, the “I” is built out of “mine.” The more things we can call “mine,” the larger the palace of “I” rises.
इसलिए सारे जीवन हम एक ही दौड़ में होते हैं कि कितनी ज्यादा चीजों पर छाप लगा दें अपनी, कह पाएं कि मेरी हैं। इस छाप लगाने-लगाने में चीजों पर छाप लग भी जाती है और हम छाप लगाते-लगाते विदा हो जाते हैं। और जिसे हमने कहा था मेरा, उस पर कोई और छाप लगाना शुरू कर देता है।
So our whole life runs in a single race: how many more things can we stamp and declare “mine”? In this stamping, the stamp does get set on things, and we, stamping and stamping, take our leave. And then someone else begins to stamp over what we had called “mine.”
वस्तुएं अपनी हैं, किसी की भी नहीं। उपयोग उनका हो भी सकता है, मालकियत नहीं हो सकती। मालकियत भ्रम है। और उपयोग जब हम करते हैं तब अनुग्रह का भाव होना चाहिए, क्योंकि जो हमारा नहीं है उसका हम उपयोग कर रहे हैं। लेकिन जब हम कहते हैं मेरा तो अनुग्रह का भाव भी चला जाता है और मेरे का एक जगत निर्मित हो जाता है। उसमें धन है, पद है, प्रतिष्ठा है, शिक्षा है, सब सम्मिलित है।
Things are their own—they belong to no one. They may be used, but not owned. Ownership is a delusion. And when we use things, a feeling of gratitude should arise, because we are using what is not ours. But the moment we say “mine,” even gratitude disappears, and a whole world of “mine” is constructed—of wealth, position, prestige, education—everything included.
और ये ही सम्मिलित हों तो भी आश्चर्य नहीं, जिन चीजों का मैं से कोई भी संबंध नहीं होता, वे भी सम्मिलित हो जाती हैं। हम कहते हैं: मेरा धर्म, मेरा ईश्वर, मेरा देवता, मेरा मंदिर; जिनसे कि मैं का कोई भी संबंध नहीं हो सकता। और अगर हो, तो फिर इस जगत से छुटकारे का कोई उपाय नहीं। क्योंकि अगर धर्म भी मेरा और तेरा हो सके, और ईश्वर भी मेरा और तेरा हो सके, तब तो बड़ी कठिनाई है; फिर तो इस मेरे के बाहर जाने का मार्ग कहां मिलेगा! ईश्वर भी इसके भीतर आ जाता हो, तो फिर बाहर जाने के लिए कोई जगह भी नहीं बचती। लेकिन हम मेरे की छाप मंदिर और मस्जिद पर भी लगा देते हैं, हम ईश्वर पर भी लगा देते हैं। आदमी जहां भी जाता है, वहां मेरे को लेकर पहुंच जाता है।
And not only these. Even things that have no relation to “I” are included. We say: my religion, my God, my deity, my temple—things with which “I” can have no relation. And if it could, then there would be no way out of this world, because if religion too becomes “mine” and “yours,” if God too becomes “mine” and “yours,” then it is a great difficulty: where will we find a way beyond this “mine”? If even God is dragged inside this, then no space remains outside to step into. Yet we stamp our “mine” on temples and mosques, we stamp it even on God. Wherever man goes, he arrives carrying his “mine.”
और इसके अनुषांगिक हिस्से समझ लें: मैं बड़ा होता है मेरे से; लेकिन जितना मेरे का फैलाव होता है, उतना दुख भी बढ़ जाता है। अकेला मैं ही बड़ा होता, तब भी कोई कठिनाई न थी। मैं की बढ़ती दुख की भी बढ़ती है; क्योंकि मैं है एक घाव। और जितना बड़ा मैं होता है, उतने ही आप चोट के लिए खुले हो जाते हैं; उतनी बड़ी जगह हो जाती है जिस पर चोट की जा सकती है। जैसे कि बड़ा घाव हो तो उस पर दिन भर चोट लगे; कहीं से भी उठें-बैठें और चोट लगे। घाव है बड़ा, जगह है बड़ी, कुछ भी इशारा चोट बन जाता है। जितना बड़ा मैं हो, उतनी बड़ी चोट लगने लगती है, उतना दुख होता है।
Understand its corollary: the “I” grows through “mine”; but as “mine” expands, so does suffering. If only the “I” grew, there would be no problem. But the increase of “I” is also the increase of pain, because the “I” is a wound. The bigger the “I,” the more open you are to hurt; the larger the area upon which blows can fall. If the wound is big, it gets hit all day; however you move, something strikes it. A big wound: there is much surface to be hurt; any small gesture becomes an injury. The larger the “I,” the larger the hurt, the greater the suffering.
मेरे के विस्तार से मैं बढ़ता है, रस आता है। मैं बढ़ता है, दुख भी बढ़ता है। इधर लगता है सुख बढ़ रहा है, उधर साथ-साथ दुख भी बढ़ता जाता है। जितना हम सुख बढ़ाते हैं, उतना दुख बढ़ता चला जाता है। और इन दोनों के बीच में एक अध्यास, एक भ्रम चल रहा है। जहां मेरे का कोई उपाय नहीं कहने का, वहां हम व्यर्थ ही, झूठ ही मेरा कहे चले जा रहे हैं।
The expansion of “mine” brings a certain juice, a pleasure; but suffering grows alongside. On one side, it seems happiness is increasing; on the other, pain grows in step. The more we increase pleasure, the more pain increases. Between the two, a superimposition, a confusion goes on. Where there is no warrant for saying “mine,” we keep saying it needlessly, falsely.
यह हाथ जिसको आप मेरा कहते हैं, शरीर जिसको आप मेरा कहते हैं, यह भी आपका नहीं है। आप नहीं थे तब भी इस हाथ की हड्डी, इस हाथ की चमड़ी, इस हाथ का खून कहीं था; और आप नहीं होंगे तब भी यह होगा। आपके शरीर में जो हड्डियां हैं, वे न मालूम कितने शरीरों में हड्डियां रह चुकी हैं। जो आज आपका खून है, कल किसी पशु में बहता था, परसों किसी वृक्ष में बहता था। और न मालूम कितनी लंबी यात्रा है उसकी अरबों-खरबों वर्षों की। आप नहीं होंगे तब भी आपके शरीर में एक-एक कण कोई भी नष्ट होने वाला नहीं है। वह सब बना रहेगा। वह किन्हीं और शरीरों में बहेगा।
This hand you call “my hand,” this body you call “my body,” is not yours either. Before you were, the bone, the skin, the blood of this hand existed somewhere; and after you are gone, it will still be. The bones in your body have been bones in who knows how many bodies. The blood that is “yours” today was flowing in some animal yesterday, and the day before in some tree. Its journey is unimaginably long—billions upon billions of years. Even when you are no more, not a single particle of your body is destroyed; it all remains. It will flow in other bodies.
इसे ऐसा समझें कि जो सांस अभी आपके भीतर है, एक क्षण पहले आपके पड़ोसी के भीतर थी। जो आपके पास में बैठा है, उसने जो सांस छोड़ दी है, वह अब आपकी सांस हो गई है। क्षण भर पहले वह कहता था मेरी सांस, क्षण भर बाद उसकी नहीं रही, किसी और की हो गई है। और अब दूसरा भी कह न पाएगा मेरी सांस कि दूसरे की हो जाएगी।
Understand it like this: the breath now within you was, a moment ago, within your neighbor. The breath he just exhaled has now become yours. A moment earlier he could say “my breath,” a moment later it is no longer his; it has become someone else’s. And the other too cannot say “my breath,” for in a moment it will be another’s.
जिंदगी प्रतिपल किसी का दावा स्वीकार नहीं करती, बही चली जाती है। और हम दावे ठोंकते चले जाते हैं। यह दावे का जो भ्रम है, यह मनुष्य का गहरे से गहरा अध्यास है। तो जब भी कोई आदमी कहता है मेरा, तब अज्ञान में गिरता है।
Life does not accept anyone’s claim even for a moment; it just flows on. And we keep hammering claims. This delusion of claim is man’s deepest superimposition. Whenever anyone says “mine,” he falls into ignorance.
यह सूत्र इस अध्यास को तोड़ने के लिए है।
This sutra is for breaking that superimposition.
जमीन तो मेरी है ही नहीं, मकान तो मेरा है ही नहीं, धन तो मेरा है ही नहीं, शरीर भी मेरा नहीं है। आपका जो शरीर है वह आपके मां और पिता के अणुओं से बना है। वे आपके पहले थे। और वे अणु लंबी यात्रा करके आ रहे हैं; वे आपके माता-पिता के माता-पिता के पास थे। हजारों-लाखों वर्षों की यात्रा उन अणुओं की है। उनसे आपका शरीर बना है। वह शरीर भी एक क्षेत्र है, एक जमीन है, जिसमें आप स्थापित हैं, लेकिन आप हैं नहीं। आप वही नहीं हैं, उससे अलग हैं।
The land is not mine; the house is not mine; the wealth is not mine; even the body is not mine. Your body is made of the atoms of your mother and father. They were before you. And those atoms have been on a long journey; they belonged to your parents’ parents. Those atoms have traveled for thousands and thousands of years; from them your body is composed. The body is a field, a ground in which you are established—but you are not it. You are other than it.
यह सूत्र कहता है, मनुष्य शरीर भी नहीं है। इतना ही नहीं, यह सूत्र और गहरे जाता है और कहता है, मनुष्य मन भी नहीं है। क्योंकि मन भी तो संग्रह है।
This sutra says: a human being is not the body. Not only that; it goes deeper and says: man is not the mind either. Because the mind is also a collection.
आपके पास कोई भी ऐसा एक विचार है जो आपका हो? जिसको आप कह सकें मेरा?
Do you have even a single thought that is truly yours? One that you can say is “mine”?
कोई विचार नहीं है। कोई परंपरा से आया, कोई शास्त्र से आया, कोई किसी से सुन कर, कहीं से पढ़ कर, कहीं न कहीं से आया है। अगर आप अपने एक-एक विचार की जन्मपत्री की खोज करें, और एक-एक विचार की यात्रा देखें, तो आप पाएंगे आपके पास एक भी विचार अपना नहीं है, सब विचार उधार हैं; सब कहीं से आए हैं।
कोई विचार मौलिक नहीं होता, ओरिजनल नहीं होता, सब विचार उधार होते हैं। पर विचार को भी हम कहते हैं, मेरा! वहां भी हम...।
No thought is yours. Some come from tradition, some from scriptures, some you heard from someone, some you read somewhere—every thought comes from somewhere. If you trace the genealogy of each of your thoughts, its entire journey, you will find not a single thought is original; all are borrowed. No thought is original; all are acquired. Yet we call even thought “mine”! There too we…!
ध्यान रहे, श्वास तक मेरी नहीं कही जा सकती, विचार और भी सूक्ष्म बात है। लेकिन उसे भी मेरा नहीं कहा जा सकता। इस विश्लेषण में गहरे उतरते-उतरते कहां पहुंचता है आदमी? उपनिषद कहां पहुंचे हैं? बुद्ध कहां पहुंचते हैं? महावीर कहां पहुंचते हैं?
Remember, you cannot even call your breath “mine”; thought is subtler still. And yet even that cannot be called “mine.” As one goes deeper in this analysis, where does one arrive? Where do the Upanishads arrive? Where do Buddha and Mahavira arrive?
इस विश्लेषण को करते-करते, इस काट को करते-करते--यह भी मैं नहीं हूं, यह भी मैं नहीं हूं, यह भी मैं नहीं हूं--आखिर में जब काटने को कुछ भी नहीं बचता; जब कुछ भी नहीं बचता जिसको मैं सोच भी सकूं कि मेरा है या नहीं, तब भी जो बच रहता है; जब सब काट डाला जाता है और काटने का कोई उपाय नहीं रह जाता; जब सब तोड़ दिए जाते हैं संबंध और कोई संबंध बचता नहीं जिसे तोड़ा जाए, तब भी जो बच रहता है, उसी को उपनिषद साक्षी कहते हैं; वही है विटनेस।
In this process of negation—this too I am not, that too I am not—when at last there is nothing left to cut away; when there is nothing left about which one can even think “is it mine or not?”—that which still remains; when all is cut away and there is no more cutting to do; when all connections are broken and no link remains to break—that which still remains, the Upanishads call the Witness.
यह बड़ा संसार है चारों तरफ, यह मेरा नहीं है। और सिकुड़ कर पास आता हूं, यह शरीर भी मेरा नहीं है। और भीतर उतरता हूं, यह मन भी मेरा नहीं है। फिर कौन है जिसको मैं कहूं मैं? या कि मेरे भीतर कोई भी नहीं है जिसको मैं कहूं मैं! मैं हूं या नहीं हूं? सब मेरे को तोड़ते-तोड़ते शुद्धतम क्या बचता है भीतर? एक चीज बच रहती है जो नहीं कटती। जिसको काटने का कोई भी उपाय नहीं है।
This vast world all around is not mine. Draw close: this body is not mine either. Go within: this mind is not mine. Then who is there whom I can call “I”? Or is there no one within whom I can call “I”? Do I exist or do I not? In breaking every “mine,” what remains inside in its purest purity? One thing remains that cannot be cut away, for which there is no method of cutting.
पश्चिम में एक विचारक हुआ, देकार्त। गहरा विचारक था। और उसने तय किया कि तब तक कोई बात न मानूंगा जब तक कि असंदिग्ध सत्य उपलब्ध न हो जाए; जिस पर संदेह न किया जा सके। तो उसने चिंतन शुरू किया। बड़ी मेहनत की उसने और सारी चीजें संदिग्ध मालूम पड़ीं। कोई कहे ईश्वर है, संदेह किया जा सकता है। हो या न हो, लेकिन संदेह तो किया जा सकता है। कोई कहे स्वर्ग है, मोक्ष है, संदेह किया जा सकता है। देकार्त कहता था कि मैं तो जिस पर संदेह ही न किया सके--ऐसा नहीं कि जिसको सिद्ध किया जा सके, तर्क किया जा सके--नहीं, संदेह ही न किया जा सके; इनड्युबिटेबल, असंदिग्ध हो, तभी मानूंगा।
In the West there was a thinker: Descartes. A deep thinker. He resolved that he would not accept anything until he found an indubitable truth—something about which no doubt could be raised. He began his inquiry with great effort and found everything doubtful. Someone says God exists—one can doubt it. Heaven or liberation—one can doubt it. Descartes said: I will accept only that about which no doubt can be raised—not even that which can be argued or proved—no, that which cannot be doubted at all; only then will I accept.
बहुत खोज करके, लेकिन एक जगह आकर वह भी रुक गया। उसने सब इनकार कर दिया; ईश्वर, स्वर्ग, नर्क, सब फेंक दिए; लेकिन एक जगह आकर अटक गया--मैं। मैं हूं या नहीं?
After much search, he too stopped at one point. He threw out everything: God, heaven, hell—discarded. But he got stuck at one point: I. Am I, or am I not?
देकार्त ने कहा, इस पर संदेह नहीं किया जा सकता। क्योंकि अगर मैं यह भी कहूं कि मैं नहीं हूं, तो यह कहने के लिए भी मेरे होने की जरूरत पड़ जाती है। यह तो ऐसे ही होगा, जैसे घर के भीतर कोई आदमी हो और वह आपसे कहे कि मैं अभी बाहर गया हूं या मैं अभी घर पर नहीं हूं, आप थोड़ी देर बाद आएं तब मैं आपको मिलूंगा, तब तक मैं घर लौट आऊंगा। तो उसका यह कहना ही उसके होने का प्रमाण हो जाएगा। इसलिए मेरे होने की तो स्थिति असंदिग्ध है। इतना तो साफ है कि मैं हूं। लेकिन क्या हूं, यह इतना साफ नहीं है। शरीर हूं कि मन हूं, क्या हूं, यह इतना साफ नहीं है।
Descartes said, this cannot be doubted. Because if I say “I am not,” even to say that requires that I am. It is like someone inside a house saying to you, “I have gone out; I am not at home. Come a little later; I will have returned by then.” His very saying it proves he is there. So my being is indubitable. It is clear I am. But what I am is not so clear—am I body, am I mind? What am I is not clear.
उपनिषद इसी की खोज में चलते हैं। साफ करते चले जाते हैं; एक-एक चीज को अलग करते जाते हैं, जैसे कोई प्याज के छिलके को उघाड़ता चला जाए। और जब तक छिलके बचते हैं, उघाड़ते ही चले जाते हैं। अगर प्याज के छिलके उघाड़ते चले जाएं तो पीछे आपके हाथ कुछ भी न लगेगा। प्याज छिलका ही छिलका है, वस्त्र ही वस्त्र; निकालते चले जाएं तो भीतर कुछ भी न मिलेगा। जैसे किसी ने कपड़ों की एक गुड़िया बनाई हो, और हम एक-एक कपड़ा निकालते चले जाएं। एक कपड़े को निकालें, दूसरा कपड़ा बचे। उसे निकालें, तीसरा निकल आए। निकालते चले जाएं, लेकिन कपड़े की ही गुड़िया हो तो आखिर में सब कपड़े निकल जाएंगे, गुड़िया पीछे बचेगी नहीं। आखिर में शून्य हाथ लगेगा।
The Upanishads proceed with precisely this search. They keep clarifying, separating one thing after another—like peeling an onion. As long as there are layers, you keep peeling. If you peel an onion all the way, in the end your hands will hold nothing. An onion is nothing but layers, wrappings; remove them and nothing remains inside. Like a doll made of clothes—undo one layer and there is another; undo that and a third appears. Keep undoing; if it is only cloth, in the end all cloth is removed and no doll remains. In the end, you hold emptiness.
तो बड़ी खोज यही है मनुष्य की कि आदमी भी कहीं पर्तों का ही एक जोड़ तो नहीं है? कि हम उघाड़ते चले जाएं और भीतर फिर कुछ बचे ही न! कह दें कि शरीर भी मैं नहीं हूं और मन भी मैं नहीं हूं; और यह भी नहीं और यह भी नहीं; फिर कहीं ऐसा न हो कि प्याज की कहानी हो जाए! आखिर में कुछ भी न बचे जिसको हम कह सकें कि मैं हूं।
The great human search is this: might a person also be only a heap of layers? If we keep peeling, would nothing remain inside? We say, “I am not the body, nor the mind; neither this nor that”—and perhaps we end up with the onion story: nothing remains to call “I.”
लेकिन उपनिषद कहते हैं, अगर यह भी हो तो भी सत्य को जान लेना जरूरी है। अगर यह भी सत्य हो कि भीतर कुछ भी नहीं है, तो भी जान लेना जरूरी है; क्योंकि सत्य को जान लेने के परिणाम महत्वपूर्ण हैं। लेकिन खोज करने पर अंततः पता चलता है कि नहीं, वस्त्रों का जोड़ ही नहीं है आदमी, मात्र पर्त और पर्त और पर्त ही नहीं है, पर्तों के भीतर भी कुछ है जो पर्तों से भिन्न है। लेकिन उसका पता तभी चलता है जब हम सब पर्तों को उखाड़ कर भीतर पहुंच जाएं।
But the Upanishads say: even if that were so, still it must be known. Even if it is true that nothing is within, it must be known—because the consequences of knowing truth are significant. Yet with further search it is discovered: no, man is not merely a bundle of wrappings; within the layers there is something different from them. But it becomes apparent only when we peel all the layers and arrive inside.
उस तत्व का नाम उपनिषद कहते हैं साक्षी। यह बड़ा कीमती शब्द है, और बड़ा मूल्यवान। और पूरब का सारा चिंतन, सारी मनीषा, सारी प्रतिभा, इस एक छोटे से शब्द में निहित हो गई है। इससे महत्वपूर्ण शब्द पूरब ने दूसरा दुनिया को नहीं दिया है--साक्षी।
The Upanishads call that essence the Witness. It is a precious word, of enormous value. The entire subtlety of the East—its thought, its genius—is contained in this one small word: witness. The East has given no more important word to the world.
साक्षी का मतलब क्या है? साक्षी का मतलब है: देखने वाला, गवाह।
What does witness mean? It means: the seer, the knower, the onlooker.
मैं शरीर नहीं हूं, ऐसा किसको अनुभव होता है? मैं मन नहीं हूं, ऐसा किसको अनुभव होता है? ऐसा कौन इनकार करता चला जाता है कि मैं यह नहीं हूं, मैं यह नहीं हूं, मैं यह नहीं हूं?
Who experiences “I am not the body”? Who experiences “I am not the mind”? Who is it that keeps denying: I am not this, I am not that?
एक तत्व है हमारे भीतर दर्शन का, दृष्टि का, द्रष्टा का, देखने का। हम देख रहे हैं; हम जांच रहे हैं।
Within us is an element of seeing, of vision, of the seer, of the observer. We are seeing; we are examining.
वह जो देख रहा है, वही है साक्षी; जो दिखाई पड़ रहा है, वही है जगत। जो देख रहा है, वही हूं मैं; और जो दिखाई पड़ रहा है, वही है जगत। अध्यास का अर्थ है कि जो देख रहा है, वह भूल से यह समझ लेता है कि जो दिखाई पड़ रहा है वह मैं हूं। यह अध्यास है।
That which sees is the witness; that which is seen is the world. The one who sees—that am I; and what is seen—that is the world. Superimposition means: the seer mistakenly takes what is seen to be himself. That is superimposition.
एक हीरा मेरे हाथ में रखा है। उसे मैं देख रहा हूं। अगर मैं यह कहने लगूं कि मैं हीरा हूं तो अभ्यास होगा। क्योंकि हीरा मेरे हाथ पर रखा है, दिखाई पड़ रहा है, आब्जेक्ट है, एक विषय है, और मैं देखने वाला हूं, अलग हूं। देखने वाला सदा ही अलग है उससे जो दिखाई पड़ता है। देखने वाला कभी भी दृश्य के साथ एक नहीं है। देखने वाला सदा ही दिखाई पड़ने वाले से भिन्न है। मैं आपको देख रहा हूं क्योंकि आपसे भिन्न हूं, आप मुझे देख रहे हैं क्योंकि मैं आपसे भिन्न हूं। जो भी दिखाई पड़ता है वह आपसे भिन्न है। उसको ही अपने से अभिन्न समझ लेना अध्यास है। जिसको आप देख रहे हैं उसके साथ इतने मोहित हो जाना कि लगने लगे यह मैं ही हूं, यही भ्रांति है। इस भ्रांति को तोड़ना है और अंततः उस शुद्ध तत्व को खोज लेना है जो सदा ही देखने वाला है और कभी दिखाई नहीं पड़ता।
A diamond lies in my palm; I am seeing it. If I say, “I am the diamond,” that would be superimposition. The diamond lies on my hand; it is visible; it is an object; and I am the one who sees—separate. The seer is always separate from the seen. The seer is never one with the object. I am seeing you because I am other than you; you are seeing me because you are other than me. Whatever is seen is other than you. To take it to be non-different from yourself is superimposition. To be so bewitched by what you see that it begins to seem “this is me”—that is the illusion. To break this illusion and ultimately find that pure element which is always the seer and never seen—that is the task.
यह थोड़ा कठिन है। जो देखने वाला है वह कभी दिखाई नहीं पड़ सकता। क्योंकि वह किसको दिखाई पड़ेगा? आप सारी चीजों को देख सकते हैं जगत की, सिर्फ अपने को छोड़ कर। आप अपने को कैसे देखिएगा? क्योंकि देखने में दो की तो जरूरत पड़ेगी ही--जो देखे और जो दिखाई पड़े। आप सब कुछ देख सकते हैं, अपने भर को आप नहीं देख सकते हैं। कैसे देखिएगा? किसी चमीटे से हम उसी चमीटे को पकड़ने की कोशिश करने लगें! सब पकड़ सकते हैं उस चमीटे से, सिर्फ उसी चमीटे को पकड़ने की कोशिश असफल जाएगी। और तब बड़ी मुश्किल होगी कि यह चमीटा भी कैसा पागल है! सब कुछ पकड़ लेता है तो अपने को क्यों नहीं पकड़ पाता?
This is a little difficult. That which is the seer can never be seen. For whom would it be seen? You can see everything in the world—except yourself. How will you see yourself? Seeing requires two: a seer and the seen. You can see everything—except your own self. How to see it? It is like trying to grasp the very tongs with those same tongs. With the tongs you can grasp everything—except the tongs themselves. And then you’ll be puzzled, “What a strange tongs—grabs everything but cannot grab itself!”
हम सब कुछ देख लेते हैं, अपने को नहीं देख पाते। देख भी नहीं पाएंगे। और जिसको भी हम देख लेंगे, जान लेना कि वह हम नहीं हैं। तो जिस चीज को भी आप देखने में समर्थ हो जाएं, आप समझ लेना कि इतनी बात तय हो गई कि यह मैं नहीं हूं। कोई आदमी अगर ईश्वर का दर्शन कर ले, तो समझ लेना एक बात पक्की हो गई कि आप ईश्वर नहीं हैं। आपको भीतर प्रकाश का दर्शन हो जाए, तो समझ लेना एक बात पक्की हो गई कि आप प्रकाश नहीं हैं। आपको भीतर आनंद का अनुभव हो जाए, तो आप एक बात पक्की समझ लेना कि आप आनंद नहीं हैं। जिस चीज का भी अनुभव हो जाए वह आप नहीं हैं। आप तो वह हैं जिसको अनुभव होता है।
We see everything—but cannot see ourselves. And we will not be able to. And whatever you can see, know that it is not you. So anything you can manage to witness—let it be settled: this is not me. If someone “sees God,” one thing is certain—you are not God. If an inner light is seen, one thing is certain—you are not the light. If bliss is experienced within, know for certain—you are not the bliss. Whatever can be experienced is not you. You are that to which the experience occurs.
तो जो भी चीज अनुभव बन जाती है, उसके आप पार हो जाते हैं। इसलिए एक कठिन बात समझ लेनी उपयोगी होगी, कि अध्यात्म कोई अनुभव नहीं है। दुनिया में सब चीजें अनुभव हैं, अध्यात्म कोई अनुभव नहीं है। अध्यात्म तो उसकी तरफ पहुंच जाना है जिसको सब अनुभव होता है और जो स्वयं कभी अनुभव नहीं बनता--अनुभोक्ता, साक्षी, द्रष्टा।
Whatever becomes an experience, you go beyond it. Therefore understand this difficult point: spirituality is not an experience. In the world, everything is an experience; spirituality is not. Spirituality is arriving at the one to whom all experience happens, who never becomes an experience himself—the experiencer, the witness, the seer.
आपको मैं देखता हूं; उधर आप हैं, इधर मैं हूं। उधर आप हैं जो दिखाई पड़ रहा है; इधर मैं हूं जो देख रहा है। ये दो हैं। अपने को बांटने का कोई उपाय नहीं है कि मैं अपने को दो टुकड़े में कर लूं, और एक देखे और एक दिखाई पड़े। अगर टुकड़ा हो सके--दो टुकड़े हो सकें--तो जो टुकड़ा देखेगा, वही मैं हूं; और जो टुकड़ा दिखाई पड़ेगा, वह मैं नहीं रहा। वह बात समाप्त हो गई। वह मुझसे टूट गया। वह अलग हो गया।
I see you: over there is the seen; here is the seer. There are two. There is no way to split yourself into two so that one part sees and the other is seen. If such a split were possible, the part that sees would be you; the part that is seen would no longer be you. The matter would be finished—cut off and separate.
उपनिषद की व्यवस्था, प्रक्रिया, विधि यही है: नेति-नेति। जो भी दिखाई पड़ जाए, कहो कि यह भी नहीं। जो भी अनुभव में आ जाए, कहो यह भी नहीं। और हटते जाओ पीछे, हटते जाओ पीछे, हटते जाओ पीछे। उस समय तक हटते जाओ, जब तक कि कोई भी चीज इनकार करने को बाकी रहे।
The method of the Upanishads is neti-neti—“not this, not this.” Whatever appears, say: this too is not it. Whatever comes into experience, say: not this either. Keep withdrawing, keep stepping back—until nothing remains to deny.
एक ऐसी घड़ी आती है, सब दृश्य खो जाते हैं। एक ऐसी घड़ी आती है, सब अनुभव गिर जाते हैं--सब। ध्यान रखना, सब। कामवासना का अनुभव तो गिरता ही है, ध्यान का अनुभव भी गिर जाता है। संसार के, राग-द्वेष के अनुभव तो गिर ही जाते हैं, आनंद, समाधि, इनके भी अनुभव गिर जाते हैं। बच रहता है खालिस देखने वाला। कुछ भी दिखाई नहीं पड़ता, शून्य हो जाता है चारों तरफ। रह जाता है केवल देखने वाला और चारों तरफ रह जाता है खाली आकाश। बीच में खड़ा रह जाता है द्रष्टा, उसे कुछ भी दिखाई नहीं पड़ता; क्योंकि उसने सब इनकार कर दिया। जो भी दिखाई पड़ता था, हटा दिया मार्ग से। अब उसे कुछ भी अनुभव नहीं होता। हटा दिए सब अनुभव। अब बच रहा अकेला, जिसको अनुभव होता था।
There comes a moment when all objects disappear. There comes a moment when all experiences drop—all. Remember: all. The experiences of lust drop—and so do those of meditation. Worldly experiences of attachment and aversion drop—and so do experiences of bliss and samadhi. What remains is the pure seer. Nothing is seen; all around is emptiness. Only the observer remains, standing in the middle of empty sky. He sees nothing, because he has denied all that could be seen. Now no experience remains; all experiences have been thrown away. What remains is the one to whom experience was happening.
जब कोई भी अनुभव नहीं होता, और कोई दर्शन नहीं होता, और कोई दिखाई नहीं पड़ता, और कोई विषय नहीं रह जाता, और जब साक्षी अकेला रह जाता है, तब कठिनाई है भाषा में कहने की कि क्या होता है। क्योंकि हमारे पास अनुभव के सिवाय कोई शब्द नहीं है। इसलिए इसे हम कहते हैं आत्म-अनुभव, लेकिन अनुभव शब्द ठीक नहीं है। हम कहते हैं चेतना का अनुभव या ब्रह्म-अनुभव। लेकिन यह शब्द, कोई भी शब्द ठीक नहीं है; क्योंकि अनुभव उसी दुनिया का शब्द है, जिसको हमने तोड़ डाला। अनुभव उस द्वैत की दुनिया में अर्थ रखता है जहां दूसरा भी था, यहां अब कोई अर्थ नहीं रखता। यहां सिर्फ अनुभोक्ता बचा, साक्षी बचा।
When there is no experience, no vision, nothing seen, no object—when the witness remains alone—language fails to say what happens. We have no words except those of experience. So we say “Self-experience,” but “experience” is not right. We say “the experience of consciousness” or “Brahman-experience,” but no word is quite right; “experience” belongs to the dual world we have already transcended. There it has meaning; here it has none. Here only the experiencer remains—the witness.
इस साक्षी की तलाश ही अध्यात्म है।
The search for this witness is spirituality.
ध्यान देना, ईश्वर की तलाश अध्यात्म नहीं है। पुराने योग-सूत्रों ने ईश्वर की चर्चा ही नहीं की, बात ही नहीं उठाई; कोई जरूरत न थी। बाद में योग-सूत्रों ने ईश्वर की चर्चा भी की तो उसको भी एक अध्यात्म की खोज का साधन कहा, साध्य नहीं। उसे भी कहा कि यह साधना में सहयोगी होता है इसलिए ईश्वर को मान लेना अच्छा है। साधना में सहयोगी होता है, अध्यात्म की खोज में, इसलिए मान लेना अच्छा है। एक उपकरण है, ईश्वर भी एक विधि है, बस।
Mark it well: the search for God is not spirituality. The old Yoga Sutras did not even discuss God; there was no need. Later, even when they did, they called God a means, not the end—a support in practice, useful to accept because it helps in spiritual endeavor. God too is a device, a method—nothing more.
इसलिए बुद्ध ने इनकार कर दिया, महावीर ने ईश्वर को इनकार कर दिया। उन्होंने दूसरी विधियां खोज लीं। उन्होंने कहा, इस विधि की कोई भी जरूरत नहीं है। अगर विधि ही है ईश्वर, तो फिर दूसरी विधियों से भी काम चल सकता है।
Hence Buddha denied God, Mahavira denied God. They found other methods. They said: if God is but a method, other methods will do.
लेकिन बुद्ध और महावीर भी साक्षी को इनकार नहीं कर सकते; ईश्वर को इनकार कर सकते हैं। सब कुछ इनकार किया जा सकता है, लेकिन अध्यात्म की जो आत्यंतिक आधारशिला है वह साक्षी है, उसे इनकार नहीं किया जा सकता। इसलिए चाहे ईसाइयत, चाहे इस्लाम, चाहे हिंदू, चाहे जैन, चाहे बौद्ध, एक बात आप खोज लेना: अगर किसी भी धर्म में साक्षी की कोई बात हो, तो समझना कि वह धर्म है; अगर साक्षी की बात ही न हो, तो समझना कि उसका धर्म से कोई भी संबंध नहीं है। और सब बातें गौण हैं; और सब बातें उपयोगी, गैर-उपयोगी हैं; और सब बातों में मतभेद हो सकता है, साक्षी के मामले में मतभेद नहीं हो सकता।
But even Buddha and Mahavira cannot deny the witness; they can deny God. Everything can be denied, but the ultimate foundation of spirituality—the witness—cannot be denied. Therefore, whether Christianity, Islam, Hinduism, Jainism, or Buddhism—seek this one thing: if a religion speaks of the witness, understand it is religion; if not, it has nothing to do with religion. All else is secondary, useful or useless; there may be disagreements about everything else, but about the witness there can be no disagreement.
इसलिए अगर किसी दिन दुनिया में धर्म का विज्ञान निर्मित होगा तो उसमें ईश्वर, आत्मा, ब्रह्म, इन सबकी चर्चा नहीं होगी, क्योंकि ये सब स्थानीय बातें हैं, कोई धर्म मानता है, कोई नहीं मानता; लेकिन साक्षी की चर्चा जरूर होगी, क्योंकि साक्षी स्थानीय घटना नहीं है। धर्म ही नहीं हो सकता बिना साक्षी के। तो साक्षी भर एक वैज्ञानिक आधारशिला है समस्त धर्म-अनुभव की, समस्त धर्म की खोज और यात्रा की। और इस साक्षी पर ही सारे उपनिषद घूमते हैं, इर्द-गिर्द। सारे सिद्धांत और सारे इशारे इस साक्षी को दिखाने के लिए हैं।
If someday there arises a science of religion, it will not discuss God, soul, Brahman; these are local matters—one religion accepts, another denies. It will certainly discuss the witness, because the witness is not a local phenomenon. There cannot be religion without the witness. The witness alone is the scientific foundation of all religious experience and all religious search. All the Upanishads revolve around this witness. All doctrines and indications aim to point it out.
थोड़ा हम समझने की कोशिश करें। क्योंकि शब्द से तो समझ में आ जाता है कि साक्षी का क्या मतलब है, लेकिन साधना में बड़ी जटिल बात है।
Let us try to understand a little, because the word “witness” is easy enough to grasp, but in practice it is very subtle.
हमारा जो मन है वह एक तीर की तरह है, जिसमें एक तरफ फल लगा हुआ है तीर का। तीर को आपने देखा है? तीर दो तरफ नहीं चल सकता। अगर आप तीर को चला दें, तो एक ही तरफ जाएगा। या कि आप सोचते हैं दो तरफ भी जा सकता है? तीर के दो तरफ जाने का कोई भी उपाय नहीं है। तीर जाएगा अपने निशाने की तरफ, एक तरफ।
Our mind is like an arrow with a single point. You have seen an arrow—can it fly in two directions at once? Impossible. When loosed, it goes only one way—toward its target.
तो जब प्रत्यंचा पर कोई तीर को चढ़ाता है, और प्रत्यंचा से तीर छूटता है, तो दो बातें खयाल में ले लें। प्रत्यंचा, जहां वह चढ़ा था, वहां से छूट जाता है, दूर हटने लगता है; और जहां वह नहीं था--साध्य, लक्ष्य--उस तरफ बढ़ने लगता है। एक स्थिति यह थी कि प्रत्यंचा पर चढ़ा था तीर, दूर बैठा था पक्षी वृक्ष पर, उसकी छाती में नहीं चुभा था तीर, तीर था प्रत्यंचा पर, पक्षी पर नहीं था; फिर छूटा तीर, प्रत्यंचा से दूर होने लगा और पक्षी के पास होने लगा। फिर एक स्थिति आई कि पक्षी की छाती में चुभ गया; प्रत्यंचा खाली रह गई और तीर पक्षी की छाती में हो गया।
When an arrow is fitted to the bowstring and released, notice two things. From the bowstring, where it rested, it departs, moving away; and toward the target, where it was not, it moves nearer. First it was on the string and had not yet pierced the bird on the branch; then released, it moved away from the string and toward the bird; finally it struck the bird’s breast—the string was empty, the arrow lodged in the bird.
ध्यान, पूरे समय हम यही कर रहे हैं कि जब भी हमारे ध्यान का तीर छूटता है तो हमारी प्रत्यंचा से खाली हो जाता है, भीतर से; और जिसकी तरफ जाता है उस पर जाकर टिक जाता है।
All day long this is what we do with attention: whenever the arrow of our attention is released, it leaves the bowstring within and sticks in whatever it flies to.
कोई चेहरा आपको सुंदर लगा, तीर छूट गया ध्यान का। भीतर नहीं है अब तीर; अब ध्यान भीतर नहीं है; अब ध्यान भागा और दौड़ा और सुंदर चेहरे से जाकर लग गया। सड़क पर हीरा पड़ा है, तीर छूट गया प्रत्यंचा से। अब ध्यान भीतर नहीं है; अब ध्यान भागा, दौड़ा और जाकर चुभ गया हीरे की छाती में। अब ध्यान हीरे में है, अब आप में नहीं है; या ध्यान अब कहीं और है। तो आपके सब ध्यान के तीर कहीं, कहीं, कहीं, कहीं जाकर छिद गए हैं। आपके पास भीतर कोई ध्यान नहीं है, हमेशा बाहर जा रहा है।
A face appears beautiful; the arrow is loosed. Now the attention is no longer inside; it runs outward and fixes in that beautiful face. A diamond lies in the road; the arrow leaves the string. Attention is no longer within; it races outward and pierces the diamond’s breast. Your arrows of attention are stuck here, there, everywhere. Within, you have no attention left; it is always going out.
तीर तो इकतरफा ही हो सकते हैं, लेकिन ध्यान दोतरफा हो सकता है। और वही हो जाए, तो साक्षी का अनुभव होता है। ध्यान का तीर दोतरफा हो सकता है; उसमें दो फल हो सकते हैं। और जब आपका ध्यान किसी की तरफ जाए, तो आप अगर इतना कर पाएं, तो आपको साक्षी का अनुभव किसी न किसी दिन हो जाएगा।
Arrows can only be one-pointed—but attention can be two-pointed. And when it becomes so, the witness is known. The arrow of attention can have two tips. If, when your attention goes toward something, you can do just this much, someday you will experience the witness.
जब आपका ध्यान किसी पर जाए, रास्ते से गुजरी कोई सुंदर युवती, कोई सुंदर युवक--आपका ध्यान अटक गया। तब आप अपने को बिलकुल भूल गए। यहां भीतर ध्यान न रहा। अब आप होश में नहीं हैं। अब आप बेहोश हैं, क्योंकि आपका होश तो किसी और के पास चला गया। अब आपका होश तो उसकी छाया बन गया। अब आप होश में नहीं हैं।
A beautiful woman passes on the road, a handsome youth—your attention is snared; you forget yourself, there is no attention within. You are unconscious, your awareness has become the other’s shadow.
अगर आप यह काम कर सकें कि कोई आपको सुंदर दिखाई पड़ा, ध्यान उस पर गया, उस समय इस पर भी भीतर ध्यान जाए जहां से प्रत्यंचा से तीर छूट रहा है; उसकी तरफ भी हम एक साथ ही अगर देख पाएं; जहां से ध्यान जा रहा है वह स्रोत और जिसकी तरफ ध्यान जा रहा है वह लक्ष्य, अगर दोनों हमारे ध्यान में एक साथ आ जाएं, तो आपको पहली दफा पता चलेगा कि साक्षी का क्या अर्थ है। कहां से ध्यान जा रहा है, उस स्रोत का अनुभव होना चाहिए--कहां से ध्यान पैदा हो रहा है!
If you can manage that when attention goes outward, it also turns inward at the same time toward the place from which it springs—if both source and target are held together—you will, for the first time, taste what “witness” means. The source from which attention arises must be felt—where the attention is born!
वृक्ष हमें दिखाई पड़ता है; शाखाएं दिखाई पड़ती हैं; फूल-पत्ते दिखाई पड़ते हैं; फल लग जाते हैं वे दिखाई पड़ते हैं; जड़ें हमें नहीं दिखाई पड़तीं, जड़ें अंधेरे में छिपी हैं। लेकिन वहीं से वृक्ष रस ले रहा है।
The tree is visible—branches, flowers, leaves, fruit—all can be seen; the roots are hidden in darkness, yet they alone feed the tree.
आपका ध्यान फैलता है चारों तरफ, जगत का बड़ा वृक्ष निर्मित हो जाता है। लेकिन जहां से ध्यान निकलता है, जिस स्रोत से, जिस चैतन्य के सागर से निकलता है, उस तरफ का आपको कोई भी पता नहीं है। उन जड़ों का भी बोध साथ-साथ होने लगे, एक साथ आपको दोनों बात दिखाई पड़ने लगें...।
Your attention spreads outward, and the great tree of the world is formed; but you have no awareness of the source from which attention flows, the ocean of consciousness from which it emerges. When those roots too begin to be sensed simultaneously—when both become visible at once…
इसे ऐसा समझें। मैं बोल रहा हूं, तो आपका ध्यान मेरे बोलने पर लगा है। इसको दोहरा तीर बना लें। यह दोहरा तीर अभी, इसी वक्त भी बन सकता है। जब मैं बोल रहा हूं, तो आप केवल मैं जो बोल रहा हूं वही न सुनें, आपको यह भी स्मरण रहे कि मैं सुन रहा हूं। बोलने वाला कोई और है, वह बोल रहा है; मैं सुनने वाला हूं, मैं सुन रहा हूं। अगर आप एक क्षण को भी--अभी, यहीं--ये दोनों बातें एक साथ कर लें: सुनें भी और सुनने वाले का स्मरण भी, रिमेंबरिंग भी भीतर बनी रहे कि मैं सुन भी रहा हूं।
शब्द दोहराने की जरूरत नहीं है। अगर आप कहें कि मैं सुन रहा हूं, तो उतनी देर में आप सुन न पाएंगे; जो मैंने कहा वह चूक जाएगा। भीतर शब्द बनाने की जरूरत नहीं है कि मैं सुन रहा हूं, मैं सुन रहा हूं। अगर आपने ऐसा किया तो उतनी देर आप बहरे हो जाएंगे। उस सेकेंड आप अपनी भीतर की आवाज सुनेंगे कि मैं सुन रहा हूं, लेकिन जो मैं बोल रहा हूं यहां से वह आपको सुनाई नहीं पड़ेगा।
मैं जो बोल रहा हूं वह सुनाई पड़ता रहे, और साथ ही आपको यह भी स्मरण हो जाए--शब्दों में नहीं--यह भी आपकी प्रतीति साफ हो जाए कि इधर सुनने वाला भी बैठा है। इधर सुनने वाला है, उधर बोलने वाला है। ये दोनों एक साथ आपकी चेतना में झलक जाएं, तत्क्षण आपको साक्षी का अनुभव हो जाएगा कि साक्षी क्या है।
Consider this: I am speaking; your attention is on my words. Make it a double-pointed arrow. It can become so right now. While I speak, do not only listen to what is said; also remember that you are listening. The speaker is there; the listener is here. If, even for a moment—now, here—you do both together: listen, and at the same time let there be clear, wordless awareness, “I am listening”—if both sides flash at once in your consciousness, you will immediately experience what the witness is.
साक्षी वह है जो इन दोनों को देख रहा है।
The witness is the one who sees both.
और थोड़ा भीतर प्रवेश करें। आप सुन रहे हैं, मैं बोल रहा हूं, साक्षी वह है जो दोनों का अनुभव कर रहा है कि बोला जा रहा है, सुना जा रहा है। जब आपकी चेतना का तीर दोहरा हो जाता है तो तत्क्षण आप तीसरे बिंदु पर खड़े हो जाते हैं।
Enter a little deeper. You are listening; I am speaking. The witness is the one who experiences both—that speaking is happening and that listening is happening. When your arrow of attention becomes two-pointed, at once you are established at a third point.
मैंने बोला; यह एक बिंदु हुआ। साधारणतः आपका ध्यान इसी पर लगा रहता है। आपने सुना भी, आप सुनने वाले हैं, ऐसी भी आपको प्रतीति हुई, एहसास हुआ, अनुभव हुआ; यह दूसरा बिंदु हो गया। यह दूसरा बिंदु पाना बहुत कठिन है। अगर यह दूसरा बिंदु आपको मिल जाए तो तीसरा बिंदु पाना बहुत सरल है। वह तीसरा बिंदु यह है कि बोलने वाला है अ, सुनने वाला है ब, फिर आप कौन हैं भीतर जो कि दोनों को अनुभव कर रहे हैं--बोलने वाले को भी और सुनने वाले को भी! आप तीसरे हो गए, दि थर्ड प्वाइंट। वह जो तीसरा बिंदु है, वही साक्षी है।
I speak: that is one point; ordinarily your attention stays there. You also feel that you are the listener: that is a second point—it is difficult to attain. But once that second point is gained, the third is easy. The third point is this: there is A, the speaker; there is B, the listener; then who are you inside who knows both—the speaker and the listener? You have become the third—the third point. That third point is the witness.
इस तीसरे के पार नहीं जाया जा सकता। यह तीसरा आखिरी बिंदु है। और यह है त्रिकोण जीवन का। दो बिंदु: विषय और विषयी। और तीसरा बिंदु: दोनों का साक्षी; दोनों को अनुभव करने वाला; दोनों को भी देख लेने वाला; दोनों का भी गवाह।
Beyond this third, there is no going. It is the last point. This is life’s triangle: two points—object and subject; and the third—their witness, the one who knows both, who sees both, who is the evidence of both.
इस सूत्र को अब हम समझें।
Now, understand the sutra:
‘अपने को बुद्धि और उसकी वृत्ति का साक्षी जान कर वह मैं ही हूं, ऐसी वृत्ति द्वारा सब पदार्थों के ऊपर से आत्म-बुद्धि का त्याग करता है।’
“Knowing oneself to be the witness of the intellect and its functions, by this very disposition—‘I alone am that’—one renounces self-identification superimposed upon all things.”
खोजी, इस सत्य का अन्वेषक, मुमुक्षु, ऐसा अनुभव करके कि मैं सदा साक्षी हूं, कभी कर्ता नहीं, सदा साक्षी हूं, कभी भोक्ता नहीं, समस्त चीजों के ऊपर से अपनी वासना का, अस्मिता का, मेरे-पन का भाव छोड़ देता है। हटता जाता है भीतर उस बिंदु तक, जिसके आगे हटने का फिर और कोई उपाय नहीं।
The seeker, the inquirer into truth, sensing that “I am always the witness—never the doer, never the enjoyer”—lets go of all craving, of ego-identity, of the sense of “mine” over everything. He withdraws within to that point beyond which no further withdrawal is possible.
‘लोक का अनुसरण करना छोड़ कर...।’
“Having ceased to follow the world…”
ऐसा व्यक्ति फिर लोक का अनुसरण करना छोड़ देता है।
Such a person then stops following the world.
लोक का अर्थ है: समाज, संस्कृति, सभ्यता; लोग जो आपके चारों तरफ हैं, भीड़।
जब तक आपको साक्षी का अनुभव न हो, तब तक लोक का अनुसरण छोड़ना खतरनाक भी है; क्योंकि लोक के साथ जुड़ी है नीति, जुड़ा है नियम, जुड़ी है मर्यादा, जुड़ी है व्यवस्था, अनुशासन। तो जो अभी अपना मालिक नहीं है, निश्चित ही, समाज उसका मालिक होगा। जो अपना ही मालिक नहीं है, किसी को उसे नियंत्रित करना होगा। कोई अनुशासन चाहिए, अन्यथा विक्षिप्त हो जाएगी अवस्था, अराजक हो जाएगी। लेकिन जिसे अपने होने का अनुभव हो गया, जिसे साक्षी का अनुभव हो गया, इस जगत में अब वह अपना मालिक स्वयं है।
The “world” means society, culture, civilization—the crowd around you. Until you have a taste of the witness, to drop following the world is dangerous, because with the world come ethics, norms, limits, order, discipline. One who is not yet his own master will, of necessity, be mastered by society. Someone must control him; otherwise there will be chaos. But one who knows his own being, who knows the witness—he is his own master here.
यह बड़े मजे की बात है। जो सब मालकियत छोड़ देता है, वह अपना मालिक हो जाता है; और जो सब मालकियत इकट्ठी करता रहता है, वह केवल खबर देता है कि अपनी मालकियत उसके पास नहीं है।
It is delightful: the one who drops all ownership becomes the owner of himself; the one who gathers all ownerships only proves he does not own himself.
इसका मतलब यह हुआ कि जो इस कोशिश में लगा है कि मेरा हो मकान, मेरी हो जमीन, मेरा हो राज्य, मेरा हो यह, मेरा हो वह, एक बात पक्की है कि वह खुद का नहीं है; क्योंकि जिसे अपने भीतर का राज्य मिल जाए, उसे फिर सब राज्य फीके और व्यर्थ हो जाते हैं; और जो अपने साम्राज्य को पा ले, फिर उसकी कोई आकांक्षा किसी साम्राज्य की नहीं रह जाती। उसके पास साम्राज्य भी हो, तो भी व्यर्थ हो जाता है। अगर उसकी बाहर के साम्राज्य की वासना प्रबल है तो वह इस बात की खबर है, इंगित है, इशारा है, कि भीतर के मालिक का उसे कुछ भी पता नहीं; उसी की कमी पूर्ति कर रहा है। भीतर मालिक नहीं है, चीजों की मालकियत बना कर भरोसा बिठा रहा है अपने पर कि मैं मालिक हूं। देखो, इतनी है मेरी जमीन! इतना है मेरा धन! इतना है मेरा फैलाव! ऐसा करके वह अपने को भरोसा दिला रहा है कि नहीं, कौन कहता है कि मैं मालिक नहीं हूं? इतनी चीजों का मालिक हूं!
It means this: one who strives, “Let the house be mine, the land mine, the kingdom mine, this mine, that mine,” gives a sure sign that he is not his own. Because one who has found the inner kingdom loses all taste for outer kingdoms. One who attains his own empire has no desire left for any other. Even if an outer empire falls into his lap, it is meaningless. If he thirsts for outer empire, it indicates only one thing: he knows nothing of the inner master. Lacking the inner, he builds ownerships of things to convince himself: “I am the master—see how much land is mine, how much wealth, how vast my spread!” He is reassuring himself against his own doubt.
यह मालकियत झूठी है, क्योंकि चीजों का कोई जगत में कभी मालिक नहीं होता।
This ownership is false, because in this world nothing is ever owned.
भर्तृहरि राज्य छोड़ कर चला गया। तो बड़ी मीठी घटना घटी। राज्य छोड़ कर जंगल में चला गया; साधना करने लगा; ध्यान में लीन रहने लगा। एक दिन अचानक ऐसा हुआ कि बैठा है अपनी गुफा के द्वार पर, एक घुड़सवार अचानक रास्ते पर आया। उसके आते देरी भी नहीं हुई थी कि एक दूसरा घुड़सवार भी दूसरे मार्ग से उसी के सामने गुफा के द्वार पर आ गया। दोनों की तलवारें एकदम खिंच गईं! भर्तृहरि को कुछ समझ में न आया। दोनों की तलवारें जमीन पर टिक गईं, तब उसने नीचे की तरफ गुफा से देखा, वहां एक बड़ा हीरा पड़ा है! पहले घुड़सवार ने कहा कि नजर मेरी पहले पड़ी, इसलिए हीरा मेरा है! दूसरे घुड़सवार ने कहा कि मेरी तलवार की तरफ देखते हो! मेरी भुजाओं की तरफ देखते हो! नजर कब किसकी पड़ी, इससे क्या लेना-देना है? जो मालिक हो सकता है, वह मालिक है! मालिक मैं हूं!
Bhartrihari renounced his kingdom. A sweet incident occurred. He had gone to the forest and was absorbed in meditation. One day he was sitting at his cave door when suddenly a horseman appeared on the path. Barely had he arrived when another horseman reached the same spot from another path. Their swords flashed out in an instant. Bhartrihari could not make out why—until he looked down and saw a great diamond lying near the cave entrance. The first said, “My eyes fell on it first, so it’s mine!” The second said, “Look at my sword, my arms! What have eyes-to-fall-first got to do with it? Whoever can be owner is the owner. I am the owner!”
तलवारें खिंच गईं! गर्दनें कट गईं! क्षण भर बाद ही दोनों गर्दनें जमीन पर कटी हुई पड़ी थीं; दोनों शरीर रक्त से भरे हुए जमीन पर पड़े थे; हीरा अपनी जगह पड़ा था!
Swords were drawn; necks were cut. Moments later both heads lay on the ground, bodies covered in blood; the diamond lay where it was.
भर्तृहरि ने कहा कि बड़ी हैरानी की बात है! जिस हीरे के लिए दोनों ने मालकियत की और दोनों मिट गए, उस हीरे को पता भी नहीं होगा कि क्या-क्या हो गया उसके आस-पास! और पता नहीं इस हीरे के आस-पास कितना-कितना नहीं हो गया होगा! और हीरा वहीं पड़ा है! और कितने लोग कटते-पिटते रहेंगे उस हीरे के लिए! और हीरा वहीं पड़ा रहेगा!
Bhartrihari said, “Strange! For the sake of this diamond both claimed ownership and both perished; the diamond did not even notice what happened around it. Who knows how many such dramas have played out around this stone—and it still lies here. Many will go on being cut and beaten for it—and it will remain as it is.”
मालकियत की कोशिश वस्तुओं पर इस बात की खबर है कि अपने पर मालकियत नहीं है। और जब कोई व्यक्ति साक्षी का अनुभव करने लगता है तो अपना मालिक हो जाता है; मालकियत की वासना गिर जाती है। अब वह किसी का मालिक नहीं होना चाहता, क्योंकि वह जानता है, कोई उपाय ही नहीं है किसी और के मालिक होने का। इसे दोहरा दूं, कोई उपाय ही नहीं है किसी और के मालिक होने का।
The urge to own objects signals that one does not own himself. When one begins to taste the witness, one becomes one’s own master; the craving to own drops. He wants to be no one’s owner, because he knows there is no way to be anyone else’s owner. Let me repeat: there is no way to be anyone else’s owner.
पति अगर सोचता हो कि पत्नी का मालिक है, तो विक्षिप्त है। पत्नी अगर सोचती हो कि पति की मालिक है, तो उसके मस्तिष्क के इलाज की जरूरत है। कोई मालिक किसी का हो नहीं सकता, क्योंकि सभी अपने मालिक पैदा हुए हैं। स्वभाव से सबकी मालकियत भीतर छिपी है। उसे किसी भी हिसाब से हटाया नहीं जा सकता। और जब तक वह हटे न, तब तक दूसरा कोई मालिक कैसे हो सकेगा!
If a husband thinks he is the owner of his wife, he is deranged. If a wife thinks she owns her husband, her mind needs treatment. No one can be another’s master, because each is born his own master. Innately, everyone’s mastery is hidden within; it cannot be removed. Until it is removed, how can anyone else be master?
इसलिए एक मजे की घटना घटती है। पति सोचता है मैं मालिक हूं, पत्नी हंसती है भीतर मन ही मन में और वह जानती है कि मालिक मैं हूं। इसीलिए कलह है, चौबीस घंटे कलह है। वह कलह इसी बात की है कि प्रतिपल तय करना पड़ता है कि मालिक कौन है? कौन है अधिकार में? भरोसा पक्का नहीं है। कभी भी पक्का भरोसा नहीं है। किसी चीज का कोई भरोसा नहीं है, तो व्यक्तियों का तो बिलकुल भरोसा नहीं है। हीरे तक की मालकियत नहीं हो सकती, तो जीवित व्यक्ति की मालकियत कैसे हो सकती है!
A comical thing happens: the husband thinks, “I am the master,” the wife laughs inwardly—and knows “I am.” Hence the endless quarrel. The quarrel is precisely to settle, moment to moment: who is master? Who has the authority? There is no surety. Nothing is reliable—not things, much less persons. If even a diamond cannot be owned, how could a living person be?
साक्षी जिसको अनुभव हुआ, वह सब मालकियत छोड़ देता है; क्योंकि अपना मालिक हो जाता है। जो मालकियत हो सकती है, वह उसकी हो जाती है; जो नहीं हो सकती, उस पागलपन में वह नहीं पड़ता। ऐसी अवस्था में वह लोक की चिंता छोड़ दे सकता है; छोड़ देता है। क्योंकि अब कोई नियंत्रण उसके ऊपर नहीं है; अपना नियंता है। अब अपने पैर से ही यात्रा कर सकता है; अब अपने ही प्रकाश में चल सकता है; अब किसी उधार प्रकाश की कोई भी जरूरत नहीं है।
One who knows the witness drops all ownerships—because he becomes his own master. That ownership which can be, becomes his; that which cannot be, he does not pursue. In such a state he can leave the world’s opinion—he does leave it. No control is above him; he is his own governor. He can travel on his own feet, walk in his own light; he needs no borrowed light.
‘लोक का अनुसरण करना छोड़ कर वह देह का अनुसरण करना भी छोड़ देता है।’
“Leaving the following of the world, he leaves the following of the body too.”
दूसरों का अनुसरण तो छोड़ ही देता है, जैसे ही साक्षी की प्रतीति गहरी होती है, वह देह की गुलामी भी छोड़ देता है। फिर देह उससे नहीं कहती कि ऐसा करो तो वह करे। उसे जो करना होता है वही करता है, और देह छाया की तरह उसके पीछे चलती है।
Having dropped others, as the sense of witnessing deepens, he also drops slavery to the body. Then the body does not command him; he does what he chooses, and the body follows like a shadow.
अभी आपकी देह छाया की तरह नहीं चलती, आप छाया की तरह देह के पीछे चलते हैं। देह कहती है ऐसा करो, वैसा आपको करना पड़ता है। देह कहती है ऐसा मत करो, वैसा आपको रोकना पड़ता है। देह मालिक है; उसके इशारे आपको चलाते हैं। होगी ही। क्योंकि जो अपना मालिक नहीं है, समाज उसका मालिक होगा, और प्रकृति उसकी मालिक होगी। समाज है हमारे चारों तरफ फैला हुआ मनुष्यों का समूह, और देह है हमारी पृथ्वी से, प्रकृति से जुड़ी हुई। जो अपना मालिक हुआ वह लोगों के समूह की व्यवस्था से भी मुक्त हो जाता है और प्रकृति की व्यवस्था से भी। फिर देह उसे नहीं बताती कि ऐसा करो; फिर वही चलता है और देह उसका अनुसरण करती है।
At present your body does not follow like a shadow; you follow the body like a shadow. The body says “Do this,” and you must; “Don’t do that,” and you must stop. The body is the master; its gestures move you. So it must be. One who is not his own master will be mastered by society—and by nature. Society is the human collective around us; the body ties us to the earth and nature. One who becomes his own master is freed from the collective’s order and from nature’s. The body no longer tells him what to do; he moves, and the body follows.
देह के अनुसरण करने की घटना बड़ी मूल्यवान है। हमें तो खयाल में भी नहीं आ सकता कि देह कैसे अनुसरण कर सकती है! हम सोच भी नहीं सकते कि जब देह को भूख लगेगी--तो महावीर को भी तभी भूख लगेगी न जब देह को भूख लगेगी! और जब देह कहेगी कि भूख लगी है, तभी तो महावीर भोजन की तलाश पर निकलेंगे भिक्षा के लिए! देह कैसे पीछा करेगी? क्या महावीर कह देंगे कि ठीक, अब मुझे भूख लगी है, तो देह को भूख लग जाएगी? क्या मतलब देह के अनुसरण का?
This event of the body’s following is priceless. It hardly occurs to us that the body could follow. We think, “Hunger comes to the body—Mahavira too must be hungry when the body is hungry. When the body says it is hungry, then Mahavira goes for alms. How can the body follow? Will Mahavira say, ‘Alright, now I feel hungry,’ and then the body becomes hungry? What does it mean for the body to follow?”
गहरी कीमिया है। निश्चित ही, महावीर जब तक राजी न हों तब तक देह को भूख नहीं लगेगी। नहीं लगने का क्या मतलब है? देह को क्या होता है, देह को क्या प्रतीतियां होती हैं, यह महावीर जब सुनने को राजी होंगे, तभी देह बता पाएगी।
There is a deep alchemy. Certainly, unless Mahavira consents, the body will not feel hunger. Not feeling hungry means: the body will be able to report its sensations only when Mahavira is willing to listen.
महावीर तय करते हैं कि मैं एक महीना उपवास करूंगा। आप तय करें कि मैं आज उपवास करूंगा, तो आप चौबीस घंटे भोजन करेंगे; मन ही मन में भोजन चलेगा। क्योंकि देह कहेगी, मालिक कौन है? मुझसे बिना पूछे उपवास! तो ठीक है। तो देह चौबीस घंटे खबर देगी--भूख, भूख, भूख। और आपकी पूरी चेतना भूख से आच्छादित हो जाएगी। ऐसे भूखे रहने में ज्यादा देह दिक्कत नहीं देगी; अगर एक दिन भोजन न करें, तो देह इतना परेशान न करेगी। सुबह से तय कर लें...।
यह बड़े मजे की बात है। अगर आप रोज एक बजे भोजन करते हैं, तो सुबह से एक बजे तक तो भोजन करते ही नहीं हैं, रोज एक बजे भोजन करते हैं। कल सुबह छह बजे उठ कर तय कर लें कि आज उपवास करेंगे, सुबह छह बजे से ही भोजन शुरू हो जाएगा! एक बजे तक तो रुकना चाहिए था देह को कम से कम! लेकिन देह को इशारा मिल गया कि आप मालकियत करने की कोशिश कर रहे हैं। देह सुबह से ही उपद्रव शुरू कर देगी, एक बजना तो बहुत दूर का मामला है। कभी ऐसा न होता था, एक बजे ही भूख लगती थी; आज सुबह छह बजे से शुरू हो जाएगी! देह की मालकियत पुरानी है, हजारों-हजारों जन्मों की है। और जिसकी भी मालकियत हो, कोई अपनी मालकियत इतनी आसानी से नहीं छोड़ता।
If Mahavira decides, “I will fast for a month,” and you decide, “I will fast today,” you will eat inwardly for twenty-four hours. The body will say, “Who is master here? Without asking me—a fast? Fine then.” The body will send the message “Hungry, hungry, hungry” all day, and your awareness will be clouded by hunger. In such fasting, the body does not trouble much if you simply skip a meal; but declare in the morning, “Today I fast,” and the body starts its mischief from dawn. If you usually eat at one o’clock, you do not eat until then every day. But decide at six a.m. to fast and the body starts feeling hungry from six! The body reads the signal: you are trying to assert mastery; ownership resists easily. The body’s claim is ancient—of thousands of lives. No owner easily relinquishes ownership.
महावीर कहते हैं महीने भर उपवास करूंगा, तो महीने भर के लिए देह चुप हो जाती है; कोई खबर नहीं देती। देह अनुसरण करती है, इसका अर्थ यह है, देह कोई खबर नहीं देती। महीने भर के बाद ही देह खबर देगी कि भूख लगी कि नहीं लगी; महीने भर तक देह चुप होगी।
If Mahavira declares a month-long fast, the body falls silent for a month; it sends no report. “The body follows” means the body stays quiet. Only after a month will it report whether hunger is there or not; until then, it remains mute.
मगर इसका क्या मतलब है? क्या अभ्यास करने से ऐसा हो जाएगा? कि रोज-रोज अभ्यास करते रहें, जैसा कोई व्यायाम करता है, ऐसा रोज-रोज अभ्यास करते रहें उपवास का तो धीरे-धीरे आदत हो जाएगी? इस गलती में मत पड़ना। अभ्यास और आदत का सवाल नहीं है, साक्षी के अनुभव का सवाल है।
But does this come by practice? By daily exercise—fasting again and again until habit forms? Don’t fall into that error. This is not a matter of practice or habit; it is a matter of the experience of the witness.
अगर साक्षी का अनुभव होगा तो देह, महीना नहीं अगर साल भर के लिए भी महावीर कह दें, तो देह चाहे सूख जाए, मर जाए, समाप्त हो जाए, लेकिन महावीर को खबर पहुंचाने की जरूरत नहीं होगी, हिम्मत नहीं होगी, कि महावीर को खबर पहुंचाए कि भूख लगी है। यह काम देह का नहीं है कि वह खबर पहुंचाए। यह तो एक दफे तय करने की बात है कि मालिक कौन है। जब तक देह को पता है कि मालिक मैं हूं, तब तक वह मालकियत करती है, जब आपका साक्षी अनुभव में आ जाता है, देह की मालकियत तत्क्षण मिट जाती है। कानून ही बदल जाता है भीतर का। देह आपके पीछे चलने लगती है। और तब बड़े अनूठे अनुभव हैं।
If the witness awakens, then even if Mahavira says “for a year,” the body may wither, dry up, die—but it will neither dare nor need to send the report “I am hungry.” It is not the body’s job to send reports. The only issue is decided once: who is the master? As long as the body knows “I am,” it exercises mastery. When your witness comes into experience, the body’s mastery vanishes instantly. The inner law changes. The body begins to walk behind you. Then extraordinary things become possible.
महावीर के पीछे हजारों लोगों ने उपवास किए, लेकिन महावीर जैसे उपवास की बात मुश्किल है। न मालूम कितने जैन साधु उपवास में लगे हुए हैं! लेकिन महावीर का शरीर देखा? उनकी मूर्ति देखी? जैन साधुओं के शरीर को उनके सामने रखें, तो पता चलेगा कि मामला--फर्क कहां होगा। इनकी देह तो पूरी खबर दे रही है। उनको ही नहीं, आप तक को खबर दे रही है कि भूख लगी है! महावीर की देह खबर नहीं देती। उनको तो खबर देती ही नहीं, आपको भी खबर नहीं देती कि भूख लगी है।
Thousands have fasted after Mahavira, but Mahavira’s fasting is of a different order. Countless Jain monks fast today, yet look at their bodies and then at Mahavira’s image—you will see where the difference lies. Their bodies broadcast the news of hunger—not only to them, but to you as well. Mahavira’s body does not report—neither to him nor to you—that it is hungry.
महावीर जैसी सुंदर काया खोजनी मुश्किल है। वह सुंदर काया कह रही है कि भीतर कोई मालिक हो गया है और अब देह परेशान करने का सामर्थ्य नहीं रखती है। अब देह कुछ कह नहीं सकती है कि ऐसा करो, वैसा मत करो। यह देह का मामला नहीं है, यह भीतर के जानने वाले का मामला है। वह जैसा तय करे, जो तय करे। निर्णय उसके हाथ में है। वह मरना चाहे तो मरे, जीना चाहे तो जीए; लेकिन देह बीच में अड़ंगा नहीं डाल सकती। वह सिर्फ छाया की तरह पीछा करेगी।
A body as beautiful as Mahavira’s is rare. It proclaims that within, the master has awakened; the body no longer has the power to harass. The body cannot command, “Do this, don’t do that.” This is not the body’s affair; it is the affair of the inner knower. Whatever he decides—life or death—the body cannot interfere. It only follows like a shadow.
‘लोक का अनुसरण छूट जाता है। देह का अनुसरण भी छोड़ देता है। इसके पश्चात शास्त्र का अनुसरण छोड़ कर आत्मा के ऊपर का अध्यास भी छोड़ देता है।’
“Leaving the following of the world, he leaves the following of the body. Thereafter he gives up following the scriptures and drops even the superimposition upon the soul.”
ऐसे छोड़ता चला जाता है: लोक को, देह को, शास्त्र का अनुसरण छोड़ देता है। जिसको साक्षी का अनुभव हुआ, उसके लिए शास्त्र व्यर्थ हो जाते हैं। यह जरा जटिल मामला है। इसे हम उलटा भी कह सकते हैं कि जिसे साक्षी का अनुभव हुआ, उसके लिए शास्त्र सार्थक हो जाते हैं। ऐसा भी कह सकते हैं कि जिसको साक्षी का अनुभव हुआ, उसके लिए शास्त्र व्यर्थ हो जाते हैं।
और इन दोनों का मतलब एक है। इनका मतलब एक इसलिए है कि जब तक आपको साक्षी का अनुभव नहीं हुआ, तब तक आपके लिए कोई भी शास्त्र सार्थक नहीं है। आप कंठस्थ कर ले सकते हैं, आपको पूरा वेद कंठस्थ हो सकता है, लेकिन सार्थक नहीं है; क्योंकि अर्थ शब्द में नहीं होता, अर्थ अनुभव में होता है। आपको खुद का कोई अनुभव नहीं है। आप तोते की तरह रटते रह सकते हैं कि साक्षी, साक्षी, साक्षी। जब आप रट रहे हैं, तब भी कोई साक्षी भीतर नहीं है जो इसको सुन रहा हो।
Thus he lets go—of the world, the body, and then the scriptures. For one who knows the witness, scriptures become useless. This is subtle. We can also say: for one who knows the witness, scriptures become meaningful. Both mean the same. Until you have the taste of witnessing, no scripture is meaningful. You can memorize the whole Veda—still it is not meaningful, because meaning does not live in words but in realization. You have none. You can parrot “witness, witness, witness”—even while you chant, there is no witness within listening.
शास्त्र तब तक व्यर्थ है, जब तक आपको अपना अनुभव नहीं हुआ; लेकिन तभी तक सार्थक मालूम पड़ता है, जब तक आपको अपना अनुभव नहीं हुआ। जिस दिन आपको अपना अनुभव हो जाता है, तब आप स्वयं ही शास्त्र हो जाते हैं। जब आप अपने स्वयं ही शास्त्र हो गए, तो अब शास्त्र की क्या सार्थकता?
Scripture is useless until you have your own experience—yet only then does it seem meaningful. The very day you have your own experience, you yourself become a scripture. When you yourself are scripture, what use have you for scriptures?
तो शास्त्र जिस दिन सार्थक होता है उसी दिन व्यर्थ हो जाता है। जान लिया आपने ही वह, जो शास्त्र जनाते हैं। अब शास्त्र का क्या मूल्य है? पहुंच गए मंजिल पर, हो गई यात्रा। तो वह जो नक्शा ढोए रखते थे अब तक, उसका अब क्या अर्थ! उसको फेंक दे सकते हैं। उस नक्शे को अब क्या करिएगा?
So the day scripture becomes meaningful is the day it becomes useless. You have known what it sought to indicate—what more? When you arrive at the destination, the map you carried—what point in keeping it? Throw it away.
बुद्ध कहा करते थे कि कोई नदी पार करता है नाव पर। पार होते ही नदी, नाव व्यर्थ हो जाती है। फिर उसे वहीं छोड़ कर चल देता है। लेकिन बुद्ध कहते थे कि एक दफा चार गंवारों ने भी नदी पार की। तो पार कर ली उन्होंने, फिर उतर कर नाव अपने सिर पर रख ली। गांव के लोगों ने बहुत समझाया कि हमने और पार करने वाले भी देखे, नाव वहीं छोड़ देते हैं, यह तुम क्या करते हो? तो उन्होंने कहा, जिसने इतना सहारा दिया, उसको हम ऐसे ही छोड़ दें? हम ऐसे गंवार नहीं!
Buddha used to say: one crosses a river by boat. Once across, the boat is useless; you leave it and go your way. But once four simpletons did cross, and then they hoisted the boat on their heads. Villagers tried to explain: “We’ve seen others cross; they leave the boat. What are you doing?” They said, “How can we abandon what helped us so much? We are not so ungrateful!”
फंस गए! नाव ने नदी तो पार करवा दी, अब नाव कैसे पार हो? अब उसको सिर पर लिए घूमने लगे! अब उस नाव से छुटकारा न हो।
और ऐसा मत सोचना कि वे लोग मर गए! वे मर गए, लेकिन उनकी औलाद! वह नावों को ढोती रहती है! वे कहते हैं, हमारे बाप इसी शास्त्र को ढोते थे; हम भी इसको ढोएंगे! उनके बाप के बाप ने भी यही किया था, अब हम क्या कर सकते हैं, मजबूरी है! यह सदा हमारे बाप-दादों के सिर पर रहा, हम भी इसको सिर पर रखेंगे! और फिर यह शास्त्र नाव है, इससे कितने ऋषि-मुनि पार नहीं हो गए हैं!
They got stuck. The boat carried them across; now who will carry the boat across? They went around with the boat on their heads. Even after those people died, their descendants kept carrying boats. “Our fathers carried this scripture; so shall we. Their fathers also did; what can we do—compulsion! This has always been on our heads; we too shall carry it. After all, this boat—the scripture—has ferried so many sages across!”
जिस दिन स्वयं का अनुभव होता है, उस दिन शास्त्र में कुछ भी नहीं बचता--यह भी ठीक है; उसी दिन शास्त्र सार्थक होता है--यह भी ठीक है। क्योंकि उसी दिन पता चलता है, जो शास्त्र ने कहा था वह ठीक है।
The day self-realization happens, nothing is left in scripture—true; on that very day scripture is fulfilled—also true. Because only then do you discover that what scripture said is right.
यह पैराडाक्सिकल, विरोधाभासी वक्तव्य मालूम पड़ेगा। जिस दिन शास्त्र पता चलता है सही है, उसी दिन बेकार हो जाता है। उसको छोड़ देता है, असली अध्यात्म का पथिक शास्त्र को छोड़ देता है।
This may sound paradoxical: the day you see scripture as true, it is of no further use. The genuine traveler drops it.
और अंतिम बात उपनिषदों ने कमाल की कही है। सिर्फ बुद्ध ने उतनी हिम्मत की और कह दिया कि आत्मा भी मैं नहीं हूं। उपनिषद का यह आखिरी सूत्र अदभुत है। इसमें बुद्ध का सारा सार आ गया है।
And the Upanishads say something most astounding—only Buddha had the courage to say it outright: “I am not even the soul.” The Upanishad’s last sutra is marvelous; it contains the whole essence of Buddha.
‘और अंत में जब शास्त्र भी छोड़ देता है तो आत्मा के ऊपर का भी अध्यास छोड़ देता है।’
“And in the end, having dropped even the scriptures, he lets go the superimposition upon the soul.”
फिर वह यह भी नहीं कहता कि मैं आत्मा हूं। मैं मकान नहीं हूं, यहां से शुरू हुई थी बात। मैं शरीर नहीं हूं, मैं मन नहीं हूं, यहां गहरी गई थी। यह आखिरी छलांग है कि मैं आत्मा भी नहीं हूं। इसका क्या मतलब होगा? इसका मतलब यह होगा कि अब मैं कोई भी अपनी सीमा बनाऊं, वह नासमझी है।
He no longer says, “I am the soul.” We began with “I am not the house.” We went deeper: “I am not the body, I am not the mind.” The last leap is: “I am not even the soul.” What does it mean? It means: any boundary I draw around “I” is ignorance.
जब हम कहते हैं मैं आत्मा हूं, तो आपकी आत्मा अलग हो जाती है, मेरी अलग हो जाती है। जब मैं कहता हूं मैं आत्मा हूं, तो मैं व्यक्ति हो जाता हूं और यह सारी समष्टि मुझसे अलग हो जाती है। आखिरी अध्यास यह भी टूट जाता है कि मैं अलग हूं, कि मैं व्यक्ति हूं। तब यह सारी समष्टि और मेरे बीच के सारे फासले, सारी सीमाएं गिर जाती हैं। तब बूंद सागर हो जाती है। तो बूंद यह भी कैसे कहे कि मैं बूंद हूं! तब बूंद गिर कर सागर हो जाती है। तो बूंद कैसे कहे कि मैं बूंद हूं! आखिर में जब सब छूट जाता है तब यह भी छूट जाता है कि मैं आत्मा हूं।
When we say “I am the soul,” your soul becomes separate from mine. Saying “I am the soul,” I remain a person and the totality stands apart from me. The last superimposition to fall is even this sense of separateness—that I am a person. Then all distances and boundaries between me and the whole dissolve. The drop becomes the ocean. How can the drop then say, “I am a drop”? The drop falls into the ocean—how can it say, “I am a drop”? When everything is let go, even “I am the soul” is let go.
इसका अर्थ? इसका अर्थ यह नहीं कि आत्मा नहीं है। इसका यह अर्थ है कि मैं परमात्मा हूं। आत्मा भी होने से काम नहीं चल सकता है।
Meaning what? Not that there is no soul, but that “I am the Supreme Soul.” Being merely a soul will not do.
यह घोषणा बड़ी कठिन है। और यह घोषणा जब भी कि जाती है, तब कठिनाई खड़ी हो जाती है।
This declaration is difficult, and whenever it is made, difficulties arise.
अलहिल्लाज मंसूर ने कहा मुसलमानों से कि मैं परमात्मा हूं। उन्होंने फौरन उसे सूली दे दी कि कैसी कुफ्र की बात करते हो! पाप की बात करते हो! तुम और परमात्मा! कितने ही ऊंचे हो जाओ, सिद्ध से सिद्ध हो जाओ, लेकिन कोई परमात्मा नहीं हो सकता; क्योंकि परमात्मा होने का मतलब है आखिरी बात! आदमी मिट्टी से पैदा हुआ, इतनी ऊंची उड़ान! यह नहीं होगा।
तो मंसूर को उन्होंने काट डाला। और जब मंसूर काटा जा रहा था, तब भी मंसूर हंस रहा था। किसी आदमी ने भीड़ में से पूछा कि तुम क्यों हंस रहे हो? तो मंसूर ने कहा, मैं इसलिए हंस रहा हूं कि जिसे ये काट रहे हैं, उसको तो मैं पहले ही कह चुका था कि मैं नहीं हूं। ये किसको काट रहे हैं? यह तो हम पहले ही कह चुके नासमझो, कि यह मैं नहीं हूं। और जब हम यह कहे, तभी तो हमें पता चला कि हम परमात्मा हैं। मैं परमात्मा हूं।
Al-Hallaj Mansur said to the Muslims, “I am the Supreme”—Ana’l-Haqq. They crucified him at once: “What blasphemy! You and God? However high you go, however perfected, no one can be God; God is the last word! Man is made of dust—such heights? Impossible.” They cut Mansur to pieces. While he was being cut, he laughed. Someone in the crowd asked, “Why are you laughing?” Mansur said, “I laugh because the one they are cutting—I had already said is not me. Whom are they cutting? I already told you, fools: this is not me. And by saying so, I came to know I am the Supreme. I am the Supreme.”
वह मरते दम तक, आखिरी दम तक उसकी जुबान से अनलहक, अनलहक--मैं हूं ब्रह्म, मैं हूं ईश्वर--ये आखिरी शब्द उसके मुंह से गूंजते रहे।
Till his last breath, his tongue echoed: Ana’l-Haqq—“I am the Truth, I am God.”
सरमद हुआ एक फकीर। सूफी सरमद को बड़े आदर से देखते हैं। और आदमी भी, दो-चार-दस, इने-गिने आदमियों में एक हुआ जमीन पर। औरंगजेब के पास शिकायत पहुंची सरमद की, कि वह जरा अजीब सी बातें कहने लगा है।
मुसलमानों का मंत्र है: कोई नहीं अल्लाह के सिवाय, एक अल्लाह ही है। लेकिन यह जो सरमद था, यह सिर्फ इतना ही कहता था: कोई नहीं अल्लाह। आधा। यह तो उलटा ही हो गया मतलब! कोई नहीं अल्लाह के सिवाय, एक ही अल्लाह है--यह पूरा सूत्र है। और सरमद इतना ही कहता था: कोई नहीं अल्लाह। यह क्या हुआ मामला! यह तो सब बात ही बिगड़ गई!
There was a fakir named Sarmad—the Sufis revere him, a rare man among the rarest. Aurangzeb received complaints: he was uttering strange things. The Muslim creed is: There is no God but God—La ilaha illa’Llah. But Sarmad would say only half: La ilaha—“There is no God.” This changes the meaning entirely! He would not complete “illa’Llah.” What is this? The whole thing is spoiled!
औरंगजेब ने सरमद को बुला कर कहा कि हद हो गई! तुम सूफी कहते हो अपने को! फकीर कहते हो! ईश्वर का प्रेमी कहते हो! और तुम कहते हो, कोई नहीं अल्लाह!
Aurangzeb summoned him: “This is outrageous! You call yourself a Sufi, a fakir, a lover of God—and you say, ‘There is no God’?”
तो सरमद ने कहा, हम अभी यहीं तक पहुंचे हैं, आगे अभी यात्रा करनी है। आप पूरा सूत्र कहते हैं: कोई नहीं अल्लाह के सिवाय, एक ही अल्लाह है। अभी हम वहां तक नहीं पहुंचे हैं। बढ़ने दो, धीरे-धीरे शायद पहुंच जाएं। बाकी जहां तक हम पहुंचे हैं, वहीं तक हम बोलते हैं। और झूठ हम न बोलेंगे। अभी हमें इतना ही पता चला है: ‘कोई नहीं अल्लाह।’ वह--‘के सिवाय, एक ही है अल्लाह’--जरा रुको, कोशिश करने दो। और तुम्हें पता चल गया हो पूरा, तो बोलो!
Sarmad said, “I have reached only so far; further journey remains. You complete the formula—‘There is no God but God’—but I am not there yet. Let me proceed; perhaps I shall arrive. Until then, I will not lie. I know only this much: ‘There is no God.’ The rest—‘but God’—wait, let me try. If you know fully, then say it.”
निश्चित ही, यह कुफ्र की बात थी। और यह आदमी नास्तिक है। और इस नास्तिक के पीछे न मालूम कितने और लोग बरबाद हो रहे हैं। सरमद की बड़ी प्रतिष्ठा थी दिल्ली में। लाखों लोग उसके चरण छूते थे इस आदमी के, जो कहता था कोई नहीं अल्लाह! इसको कहते हैं चमत्कार! जब कोई आदमी कहता है कोई नहीं अल्लाह, और लाखों आदमी उसमें अल्लाह को देख लेते हैं!
Surely this was heresy; he is an atheist! And many were being ruined following him; he was greatly revered in Delhi—thousands touched his feet—the man who said “There is no God”! Such is the miracle: someone says “There is no God,” and thousands see God in him.
ऐसा हुआ है। बुद्ध के साथ हुआ, महावीर के साथ हुआ, सरमद के साथ हुआ। महावीर ने कहा कोई नहीं परमात्मा, और लाखों लोगों ने महावीर को कहा भगवान। और बुद्ध ने कहा कोई न परमात्मा है, न कोई आत्मा, और लाखों लोगों ने बुद्ध के चरणों में सिर रख कर पूछा कि रास्ता बताओ, कैसे पहुंचें उस जगह, जहां न कोई आत्मा है, न कोई परमात्मा!
It has happened—with Buddha, with Mahavira, with Sarmad. Mahavira said, “There is no Supreme,” and hundreds of thousands called him “Bhagwan.” Buddha said there is neither God nor soul, and countless people laid their heads at his feet and asked the way to that place where there is neither soul nor God.
सरमद को औरंगजेब ने कहा कि तीन दिन का समय देता हूं, सुधार कर लो; और यह वाक्य पूरा कर लो, नहीं तो हम गर्दन कटवा देंगे।
Aurangzeb said to Sarmad, “I give you three days—correct yourself, complete the sentence, or I will have your head cut off.”
सरमद ने कहा कि तीन दिन का क्या भरोसा, हम बचें न बचें और तुम गर्दन काटने से वंचित रह जाओ! और यह भी कुछ पक्का नहीं कि हम तीन दिन में पहुंच पाएं पूरे सूत्र तक, और जब तक न पहुंचें तब तक यह जबान दोहराने वाली नहीं। अनुभव हो तो ही हम कहेंगे। तो तुम आज ही कटवा दो।
Sarmad said, “Three days are uncertain; I may die and deprive you of cutting my head! And it is not certain I can reach the full formula in three days; until I reach, my tongue will not repeat it. If the experience comes, I will say it; otherwise, cut my head today.”
और कहते हैं कि सरमद ने कहा कि यह भी हो सकता है कि गर्दन कटने से, जो बाकी यात्रा है, वह पूरी हो जाए। वह जो हमें अभी आगे का पता नहीं है, शायद यह गर्दन ही बाधा बन रही है।
They say Sarmad added, “It may be that when the head is cut, the remaining journey will complete itself. Perhaps this very head stands as the obstacle.”
औरंगजेब तो शायद ही समझा होगा! सम्राटों और अकल का वैसे कोई संबंध नहीं है! उसने उसी दिन कटवा दी गर्दन सरमद की। दिल्ली में जो जामा मस्जिद है, उसमें उसकी गर्दन काटी गई। और जामा मस्जिद की सीढ़ियों पर जब उसकी गर्दन गिरी और सीढ़ियों पर लुढ़कने लगी, तो हजारों लोगों ने यह आवाज सुनी जो वहां गवाह थे, कि वह गर्दन चिल्ला कर कह रही थी: कोई नहीं अल्लाह के सिवाय, एक ही है अल्लाह। इसके चश्मदीद गवाह हैं। लाखों लोगों ने सामने सुनी यह आवाज।
Aurangzeb likely did not understand—emperors and intelligence have little relation. He had Sarmad beheaded that very day on the steps of Delhi’s Jama Masjid. When the head rolled down the steps, thousands of witnesses heard it cry: “There is no God but God!”—the full creed. There are eye-witnesses. Many heard that voice.
औरंगजेब बहुत पछताया, लेकिन तब तो कोई उपाय न था। सरमद के शिष्यों से उसने पूछा। तो वे हंस रहे थे और वे कह रहे थे, सरमद कहता था कि जब तक मैं बचा हूं थोड़ा भी, तब तक आगे की बात कैसे हो सकती है! अल्लाह तो उस दिन होगा, जिस दिन मैं न रहूंगा। तो यह गर्दन थोड़ी बाधा है, यह कट जाए। औरंगजेब की बड़ी कृपा है, कटवाए देता है। ऐसे तो हम भी काट लेते, लेकिन वक्त लगता। वह जल्दी किए दे रहा है।
Aurangzeb repented deeply, but it was too late. He asked Sarmad’s disciples; they laughed: “Sarmad used to say, ‘As long as even a little of me remains, how can the beyond be realized? God is on the day when I am not. This head is a bit of hindrance—let it be cut. Aurangzeb is kind to hasten it. Otherwise we too would cut it, but it would take time; he is doing it quickly.’”
आदमी जब मिटता है पूरा, तो यह भी नहीं कहता कि आत्मा है। तब आखिरी अध्यास भी गिर जाता है। जब तक आपको पता न चल जाए कि आप परमात्मा हो, तब तक जानना अध्यास बाकी है, भ्रम बाकी है। जब तक यही अनुभव न हो जाए कि मैं ही ब्रह्म हूं, तब तक समझना कि अभी अज्ञान बाकी है, और उसे काटते ही चले जाना। लोक से छूट जाना, देह से छूट जाना, शास्त्र से छूट जाना--और फिर अपने से भी, और फिर स्वयं से भी छूट जाना।
When a man disappears completely, he does not even say “There is a soul.” The last superimposition falls. Until you discover you are the Supreme, know that superimposition remains, delusion remains. Until the experience “I am Brahman” is born, know that ignorance is still there—keep cutting. Be free of the world, free of the body, free of scripture—and then be free even of yourself.
‘अपने में ही स्थित होकर, युक्ति, श्रवण और स्वानुभव के द्वारा अपने को ही सबका आत्मरूप जान कर योगी का मन नाश होता है।’
“Established in oneself, by reasoning, hearing, and one’s own direct experience, knowing oneself as the Self of all, the yogi’s mind is annihilated.”
मन दब तो जाता है, कठिनाई पड़ती है दबाने में भी; छिप तो जाता है, छिपाना भी मुश्किल है मामला। लेकिन नाश, मनोनाश, आखिरी बात है।
The mind can be suppressed—it is hard even to suppress; it can be hidden—hard to hide; but annihilation, manonasha, is the last thing.
आपका मन शांत भी हो जाए, तो कल फिर अशांत हो जाता है; फिर जाग आता है; जाग-जाग आता है। बार-बार अंकुर फूट जाते हैं; बीज बना ही रहता है। कितना ही ध्यान करें, कितनी ही प्रार्थना, कितना ही प्रभु-स्मरण, कितना ही नाम। कभी लगता है सब ठीक, और क्षण भर में लगता है सब बिगड़ गया। कभी लगता है आ गई जगह, आ गया मकान, और फिर सब खो जाता है।
यह खेल ऐसा मालूम होता है, जैसे बच्चे खेलते हैं लूडो का खेल। उसमें सीढ़ियां भी रहती हैं और सांप भी रहते हैं। सीढ़ियों पर से चढ़ते हैं, और फिर किसी सांप के मुंह पर पड़ गए, वापस लौट कर नीचे उतर आए। ऐसा होता ही रहता है, चढ़ते हैं, उतरते हैं।
Your mind may become quiet; tomorrow it is restless again. It returns, again and again; sprouts keep bursting forth—because the seed remains. However much meditation, prayer, remembrance, chanting—sometimes all seems right, and in a moment all seems ruined. It’s like children playing Snakes and Ladders: there are ladders and there are snakes. You climb by ladders, then fall into a snake’s mouth and are thrown back. So it goes—up and down.
करीब-करीब मन के साथ ऐसा ही चलता है। कभी लगता है चढ़ गए--सब ठीक, बिलकुल ठीक। ऐसा लगता है पहुंच गए, यही तो कहा है संतों ने। यहीं, इसी जगह की बात कही। और इतना खयाल भी नहीं आया कि संतों का नाम खयाल में आया कि पकड़े सांप के मुंह में, आ गए नीचे। पता चला हम वहीं हैं। वे संत वगैरह सब झूठ ही कहते रहे होंगे, कि वहम हो गया होगा। एक खयाल आ गया था कि सब ठीक हो गया, यह तो सब गड़बड़ है!
Almost the same is true with the mind. Sometimes you feel, “I’ve arrived—everything is exactly as the saints said.” And the instant the saints’ names come to mind, you are in the snake’s mouth—down again. You find you are where you were. Perhaps the saints were telling lies; perhaps you were deluded; it was “just a feeling.”
मेरे पास निरंतर, रोज-रोज सीढ़ियों से चढ़ने वाले, सांपों से उतरने वाले लोगों की भीड़ है। एक दिन आकर मुझे खबर देते हैं, गजब हो गया! फैंटेस्टिक! बस अब कुछ करने को नहीं रहा। दूसरे दिन सुबह कुटे-पिटे चले आ रहे हैं! वह हर सीढ़ी के पास सांप टिका हुआ है।
Crowds come to me daily—people climbing ladders one day and chewed up by snakes the next. One day they announce, “Something amazing has happened—fantastic! Nothing more to do.” Next morning they come battered and bruised. At every ladder a snake waits.
मन, बहुत बार लगेगा कि गया, और लौट आएगा। झलकें मिलेंगी। इतनी देर को भी जाता है, तो भी मन के पार की जरा सी झलक मिलती है। जरा सी देर को भी मन हट जाता है, तो जगह खाली हो जाती है। उस खाली जगह में से खुला आकाश और आकाश के तारे दिखाई दे जाते हैं, एक खिड़की खुल जाती है। लेकिन ज्यादा देर यह नहीं चलता।
Often the mind seems to go and then returns. Even a momentary departure gives a glimpse—when the mind steps aside even briefly, space opens up. Through that opening, the sky and its stars can be seen; a window opens. But it does not last long.
योगी तो तभी सिद्ध होता है जब मनोनाश हो जाता है। मनोनाश तभी होता है जब ऐसा अनुभव में आ जाए कि मैं आत्मा भी नहीं हूं।
A yogi is perfected only when the mind is annihilated. That annihilation happens only when the experience arises “I am not even the soul.”
जब तक मुझे ऐसा लगता है कि नहीं शरीर, नहीं मन, लेकिन आत्मा तो मैं हूं; जब तक मेरे मैं को कोई भी सहारा बाकी है, तब तक मेरा मन बीज-रूप में बना रहेगा। जब तक मेरे मैं को कोई भी सहारा, कोई भी सहारा बाकी है, कि आत्मा, तो भी मेरा मन बीज-रूप में बना रहेगा। और कभी भी वर्षा की एक बूंद पड़ेगी और बीज चिटक जाएगा; और अंकुर निकल जाएंगे; और वृक्ष बड़ा होने लगेगा। जब मैं ही नहीं बचता हूं, तब ही मन मिटता है। धन छोड़ना आसान, पद छोड़ना आसान; शरीर के साथ भी मोह छोड़ लेना आसान; मन के साथ भी मोह छोड़ लेना आसान; लेकिन आखिर में अपने ही साथ, अपनी निजता के साथ, मेरे होने के साथ भी मोह को तोड़ लेना अति कठिन है। उसके टूटते ही मनोनाश हो जाता है।
As long as I feel, “Not the body, not the mind, but the soul I am”—as long as my “I” has any prop, the mind remains as seed. If my “I” has any support—“soul”—the mind remains as seed. The first shower splits it, sprouts burst forth, the tree begins to grow. Only when I do not remain at all does the mind end. To leave wealth is easy; to drop status is easy; attachment to the body can be dropped; attachment to the mind can be dropped; but to break attachment to one’s own very being—to one’s own me—is supremely difficult. When that breaks, mind is annihilated.
बुद्ध के पास सारिपुत्त गया। तो सारिपुत्त ने कहा कि मेरी मुक्ति कैसे हो?
Sariputta came to Buddha and asked, “How will my liberation happen?”
तो बुद्ध ने कहा, तू यहां आ ही मत, तू कहीं और जा। क्योंकि हम तेरी मुक्ति करवा ही नहीं सकते; तुझसे मुक्ति करवा सकते हैं। बुद्ध ने कहा, मेरी मुक्ति नहीं होती, मुझसे मुक्ति होती है। तू अगर तेरी मुक्ति चाहता है, तो तू कहीं और जा। हां, अगर तू तुझसे ही मुक्ति चाहता है, तो ठीक जगह आ गया है। हम तुझे छुड़ा देंगे तुझसे ही। तो यह मत पूछ कि मेरा मोक्ष कैसे होगा? तू कहां बचेगा मोक्ष में! तू यह पूछ कि इस मेरे से छुटकारा कैसे हो? इस मैं से मोक्ष कैसे मिले?
Buddha said, “Don’t come here—go elsewhere. I cannot get you ‘liberated’; I can get you free from you. Liberation does not happen for ‘me’; liberation happens from ‘me.’ If you want your liberation, go elsewhere. If you seek freedom from yourself, you have come to the right place. I will free you from yourself. So don’t ask how your liberation will be—where will you be in liberation? Ask how to be free of this ‘me’—how to be liberated from this ‘I.’”
इसलिए बुद्ध ने मोक्ष शब्द को पसंद नहीं किया। उन्होंने शब्द चुना निर्वाण। क्योंकि मोक्ष में ऐसा लगता है, मेरा! इतना तो बचेगा कम से कम कि आत्मा बचेगी, और सिद्धशिला पर बैठे हुए मोक्ष का आनंद ले रहे हैं! हम ही, वही सज्जन जो यहां दुकान करते थे, वही अब मोक्ष में सिद्धशिला पर बैठ कर आनंद ले रहे हैं! आप तो बचे ही रहेंगे, यह तो मन में रस बना ही रहता है, कि हम तो बचे हैं।
That is why Buddha did not like the word moksha (liberation). He chose the word nirvana. Because moksha suggests “mine”—at least this much will remain: the soul remains, seated on the siddhashila, enjoying liberation. “We”—the same gentlemen who ran the shop here—will now sit on the terrace of liberation and enjoy. You will remain—this is the mind’s secret relish: that “I” remain.
है क्या आपमें बचने योग्य? और बचाने योग्य भी क्या है, कभी सोचा आपने? कभी हिसाब लगाया अपना कि मेरे पास ऐसा क्या है जिसको मैं शाश्वत रूप से बचाने का आग्रह करूं? ऐसी कौन सी सुगंध है मेरे पास जो सदा रहे ऐसा मैं कह सकूं? ऐसा कौन सा स्वर है मेरे पास जिसको मैं अमृत पिला सकूं? ऐसा मेरे व्यक्तित्व में क्या है जिसको मैं कहूं यह सदा रहे? ऐसा कुछ भी नहीं मालूम पड़ता।
Is there anything in you worth preserving? Have you ever reckoned what you have that merits eternal preservation? What fragrance do you possess that should always remain? What tone in you deserves immortality? What in your personality can you call worthy of being forever? Nothing at all seems so.
बुद्ध कहते हैं, यह भी वासना है। लस्ट फार लाइफ! यह भी जीवेषणा है, मैं बचूं, बिना कारण।
कोई वजह नहीं मालूम पड़ती, आप किसलिए बचें! और क्या है आपमें जो बचे तो जगत का कुछ कल्याण हो! कुछ भी नहीं है।
Buddha says: this too is lust—the lust for life. A blind craving: “I must remain”—without reason. No reason is apparent—why should you remain? What is in you that if it remains, the world is benefited? Nothing.
तो बुद्ध कहते हैं, मोक्ष नहीं; यह शब्द ठीक नहीं है। तो उन्होंने शब्द चुना निर्वाण।
So Buddha says: not moksha; the word is not right. He chose nirvana.
यह सूत्र निर्वाण का सूत्र है। निर्वाण कहते हैं दीए के बुझ जाने को। दीया जब बुझता है, तो आप बता सकते हैं ज्योति कहां चली गई?
This sutra is a sutra of nirvana. Nirvana means the blowing out of a lamp. When a lamp goes out, can you tell where the flame has gone?
कहीं नहीं जाती, बस बुझ गई, खो गई, लीन हो गई। अब कहीं आप खोज न पाएंगे उस ज्योति को जो बुझ गई। अब लोक-लोक में, कहीं भी अनंत में, उस ज्योति को आप न खोज पाएंगे जो बुझ गई। वह लीन हो गई। इतनी लीन हो गई कि अब उसे वापस इस अनंत से नहीं लौटाया जा सकता। वह निराकार में इतनी चली गई कि अब उसका आकार फिर से नहीं बन सकता। मिट गई।
It goes nowhere—it has simply been extinguished, dissolved, merged. You cannot find it again anywhere in the vastness. It is so merged that it cannot be recalled from the infinite. It has gone so deeply into the formless that no form can be made again. It is gone.
तो बुद्ध कहते हैं, ऐसे ही तुम भी मिट जाओगे, जैसा दीया बुझ जाता है। इसलिए उन्होंने शब्द चुना निर्वाण। वे कहते हैं, तुम्हारा निर्वाण हो जाएगा; मोक्ष नहीं, तुम्हारा निर्वाण हो जाएगा। यह जो दीए की ज्योति तुम में टिमटिमा रही है, यह बुझ जाएगी।
Buddha says: in the same way, you too will be gone—like a lamp going out. Therefore he chose the word nirvana: your nirvana will happen; not moksha—nirvana. The little flame flickering in you will go out.
यह बड़ी घबड़ाने वाली बात मालूम पड़ती है। तो फिर सार ही क्या है? अपने दीए में और मिट्टी का तेल डाल कर किसी तरह इसकी ज्योति को जगाए रखें। यह सार क्या है?
This seems frightening. Then what is the essence? Should we keep pouring oil into our lamp, keeping the flame alive somehow? Is that the essence?
लेकिन बुद्ध कहते हैं, जब तुम मिटोगे, तभी तुम जान पाओगे कि तुम क्या हो। और जब तुम खोओगे, तभी तुम्हें पता चलेगा, तुम खोए नहीं, तुमने सब पा लिया, तुम सब हो गए।
Buddha says: only when you are gone will you know what you are. Only when you are lost will you find you are not lost—you have gained all; you have become all.
आत्मा भी छूट जाती है।
Even the soul is dropped.
‘निद्रा को, लोगों की बातों को, शब्द, स्पर्श, रूप, रस, गंध आदि विषयों को तथा आत्मा के विस्मरण को किसी स्थल पर अवसर दिए बिना हृदय में आत्मा का चिंतन करना।’
“Without giving sleep, people’s talk, the objects of sound, touch, form, taste, and smell, or the forgetfulness of the Self any foothold anywhere, contemplate the Self in the heart.”
सब छूटता चला जाता है। निद्रा छूट जाती, बेहोशी छूट जाती। यह अपने को हम भूल गए हैं, इसे निद्रा कहते हैं उपनिषद। यह जो हमें अपना विस्मरण हो गया है कि हम कौन हैं; यह जो हमें पता नहीं है कि मैं परमात्मा हूं; इसे कहते हैं निद्रा। जिस दिन यह निद्रा क्षण भर को भी नहीं पकड़ती, जिस दिन कोई उपाय नहीं रह जाता इस बेहोशी के ऊपर छा जाने का, यह धुआं फिर घिरता ही नहीं, ये बादल फिर चारों तरफ मंडराते ही नहीं, आकाश निरभ्र, खुला हो जाता है; ये बदलियां फिर कभी नहीं घेरतीं और अंधेरा कभी नहीं उतरता, तब एक सतत स्मरण...।
Everything drops away. Sleep drops—the stupor drops. The Upanishads call this “sleep”: that we have forgotten ourselves; that we do not know who we are; that we do not know “I am the Supreme.” The day this sleep cannot seize you even for a moment—when there is no way for this haze to settle, when the cloud no longer gathers—the sky becomes open and clear; no clouds ever surround it again; darkness never descends. Then a continuous remembrance…
स्मरण शब्द ठीक नहीं है। शब्द सभी गलत हैं, उपनिषद जिसे कहना चाहते हैं, उसे कहने के लिए। पर मजबूरी है, शब्दों के सिवाय कहने को कोई और उपाय नहीं है। स्मरण कहना ठीक नहीं, क्योंकि स्मरण का मतलब ही यह होता है कि जिसका बीच-बीच में विस्मरण हो जाता हो। सतत स्मरण का मतलब यह हुआ कि जिसका विस्मरण नहीं होता।
“Remembrance” is not quite the word. All words fail the Upanishads here. But there is no other way than words. “Remembrance” is not right, because remembrance implies that between two remembrances there is forgetfulness. Continuous remembrance means forgetfulness never occurs.
ऐसा हुआ, एक तिब्बत में फकीर हुआ, नारोपा। अनेक लोग उसके पास आते थे। बड़े हैरान होते थे; क्योंकि उसकी ख्याति थी कि वह परमात्मा में लीन है, पर लोगों ने कभी उसको ईश्वर का नाम स्मरण करते नहीं देखा। कभी! कभी भी किसी ने नहीं देखा! तो शिष्य उससे अक्सर पूछते कि लोग तो कहते हैं आप परमात्मा में लीन हैं, लेकिन आप कभी स्मरण नहीं करते?
It happened once: in Tibet there was a fakir, Naropa. Many came to him and were amazed, because he was renowned for being absorbed in God; yet no one ever saw him remembering God—not once. His disciples asked, “People say you are immersed in the Divine, but you never remember Him!”
तो नारोपा ने कहा है कि स्मरण कैसे करूं, उसका विस्मरण ही नहीं होता! और जिस दिन स्मरण करूं तो समझना कि नारोपा पतित हो गया। जिस दिन स्मरण करूं, पुकारूं, ईश्वर! उस दिन समझ लेना कि नारोपा पतित हो गया; इसे विस्मरण हो गया, नींद आ गई। आती ही नहीं नींद, स्मरण भी कैसे करूं? उसका विस्मरण ही नहीं होता है।
Naropa said, “How can I remember what I never forget? The day you hear me call, ‘God!’ know that Naropa has fallen. The day I remember will be the day I have forgotten; sleep will have come. Sleep does not come—how can I remember? There is no forgetfulness.”
ऐसी अवस्था में उस परम गुह्य गुहा में प्रवेश होता है, जो हम सब के भीतर है।
In such a state one enters the supreme secret cave that is within all of us.
