Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.
देह, इंद्रियां, आदि अनात्म पदार्थ हैं, इनके ऊपर मैं-मेरा ऐसा जो भाव होता है, वह अध्यास (भ्रम) है, इसलिए विद्वान को ब्रह्मनिष्ठा द्वारा इस अध्यास को दूर करना चाहिए।
The body, the senses, and all such are not-self. The feeling of “I” and “mine” that is projected upon them is adhyasa (a delusion). Therefore the wise should, through abidance in Brahman, dispel this adhyasa.
सागर की मछली सागर से अपरिचित रह जाती है। इसलिए नहीं कि सागर बहुत दूर है, इसीलिए कि सागर बहुत निकट है। जो दूर है वह दिखाई पड़ता है, जो निकट है वह आंख से ओझल हो जाता है। दूर को जानना कठिन नहीं, निकट को जानना ही कठिन है। और जो निकट से भी निकट है, उसे जानना असंभव है। इसे थोड़ा हम ठीक से समझ लें; क्योंकि अंतर्यात्रा में अत्यंत अपरिहार्य है जानना इसे।
A fish in the ocean remains unfamiliar with the ocean. Not because the ocean is far away, but because it is too close. What is far is seen; what is too near slips past the eyes. Knowing the distant is not difficult; knowing the near is. And what is nearer than the near—that is impossible to know. Let us understand this well; it is indispensable for the inner journey.
पूछते हैं लोग, कहां खोजें परमात्मा को? पूछते हैं कि जो भीतर ही छिपा है, वह भूल कैसे गया है? पूछते हैं कि जो इतना करीब है कि हृदय की धड़कन भी उतनी करीब नहीं, श्वासें भी उतनी पास नहीं स्वयं के, वह भी बिछुड़ कैसे गया है? जो मैं स्वयं ही हूं, उससे भी विस्मृति कैसे हो गई है?
People ask: Where should we search for the Divine? They ask: How has that which is hidden within been forgotten? They ask: How has that which is so close that even the heartbeat is not that close, even the breath is not that close to oneself—how has that too been lost? How could I forget that which I myself am?
और उनका पूछना तर्कयुक्त मालूम पड़ता है। प्रतीत होता है, वे जो पूछते हैं, ठीक ही पूछते हैं। और लगता है कि होना नहीं चाहिए था ऐसा। जो मेरे भीतर ही छिपा है, उसे ही मैं नहीं जान पाता हूं! जो मैं ही हूं, वह भी अपरिचित रह जाता है! तो फिर परिचय किससे होगा? पहचान किससे होगी? ज्ञान किसका होगा? जब पास ही छूट जाता है हाथ से, तो दूर को हम कैसे पा सकेंगे!
And their asking seems logical. It appears they ask rightly. It feels this should not have happened. That which is hidden within me—how is it that I do not know it? That which I am myself—how does it remain a stranger? Then what is there to know? What is there to recognize? What will knowledge be of? If the nearest slips from the hand, how will we ever reach the far?
और ऐसा नहीं कि वह आज पास हो गया हो, वह सदा से ही पास है, अनंत-अनंत काल से पास है। उससे क्षण भर को भी हमारा छूटना और दूर होना नहीं हुआ है। हम जहां भागें, वह हमारे साथ भागता है। हम जहां जाएं, वह हमारे साथ जाता है। नर्कों में भी वह हमारे साथ यात्रा करता है और स्वर्गों में भी। पाप में भी वह हमारे साथ उतना ही खड़ा होता है, जितना पुण्य में। यह कहना भी ठीक नहीं कि साथ खड़ा होता है, क्योंकि जो हमारे साथ होता है उससे भी थोड़ी दूरी होती है। हमारा होना और उसका होना एक ही बात है।
Nor is it that it has only now come near; it has always been near—near from the beginningless beginning. Not for a single instant have we been separated or distant from it. Wherever we run, it runs with us. Wherever we go, it goes. It journeys with us in hells and in heavens alike. In sin it stands with us just as much as in virtue. Even saying “it stands with us” is not quite right, because whatever stands “with” us implies a little distance. Our being and its being are one and the same fact.
अगर यह सच है, तो इस जगत में बड़ा चमत्कार हो गया कि हम अपने को ही खो बैठे! जो असंभव मालूम पड़ता है, अपने को कैसे खोया जा सकता है! अपनी छाया तक को खोना मुश्किल है। हम अपनी आत्मा को खो बैठे हैं, यह कैसे हो सकता है!
If this is true, then a great miracle has happened in this world—that we lost ourselves! It seems impossible: how can one lose oneself? It is hard enough to lose even one’s shadow. How did we lose the soul? How could that be?
पर यह हुआ है। उसके होने की घटना कैसे घटती है, वही इस सूत्र का सार है। इस सूत्र में प्रवेश करने के पहले इसके बुनियादी आधार समझ लें।
But it has happened. How it happens—that is the essence of this sutra. Before entering it, let us grasp the basic foundation.
आंख की सीमा है, एक परिधि है। उससे ज्यादा दूर हो तो आंख नहीं देख पाती, उससे ज्यादा पास हो तो भी आंख नहीं देख पाती। आंख के देखने का एक विस्तार है। किसी चीज को आंख के बहुत पास ले आएं, फिर आंख नहीं देख पाएगी; बहुत दूर ले जाएं तो भी आंख नहीं देख पाएगी। तो एक क्षेत्र है जहां आंख देखती है। और इस क्षेत्र के उस पार या इस पार आंख अंधी हो जाती है। और आप तो इतने निकट हैं कि आंख के पास ही नहीं हैं, आंख के पीछे हैं। यही अड़चन है।
The eye has a limit, a circumference. Beyond a certain distance it cannot see; closer than a certain point it also cannot see. The eye has a range. Bring an object too close and it cannot see it; take it too far and it cannot see it. There is a field wherein the eye sees. Beyond this field—on either side—the eye goes blind. And you are so near that you are not even in front of the eye; you are behind the eye. That is the hindrance.
ऐसा समझें कि दर्पण के सामने खड़े हैं, तो एक खास दूरी से दर्पण पर ठीक प्रतिबिंब बनता है। अगर बहुत दूर चले जाएं तो फिर दर्पण पर प्रतिबिंब नहीं बनेगा। बहुत पास आ जाएं, कि आंख को दर्पण से ही लगा लें, तो प्रतिबिंब दिखाई नहीं पड़ेगा। लेकिन यहां मामला ऐसा है कि आप दर्पण के पीछे खड़े हैं; इसलिए दर्पण पर प्रतिबिंब बनने का कोई उपाय ही नहीं है।
Imagine you stand before a mirror: at a certain distance a clear reflection forms. Go too far and the reflection fades. Come too close—press your eye to the mirror—and the reflection disappears. But here the matter is different: you stand behind the mirror; so there is no way for your reflection to appear on it.
आंख आगे है, आप पीछे हैं। आंख देखती है उसको जो आंख के आगे हो। आंख उसको कैसे देखे जो आंख के पीछे है? कान सुनते हैं उसको जो कान के बाहर है। कान उसको कैसे सुनें जो कान के भीतर है? आंख बाहर खुलती है; कान भी बाहर खुलते हैं। मैं आपको छू सकता हूं, अपने को कैसे छुऊं? और अगर अपने शरीर को भी छू लेता हूं इसीलिए, तो वह इसीलिए कि शरीर भी मैं नहीं हूं, वह भी पराया है, इसलिए छू लेता हूं। लेकिन जो मैं हूं, जो छू रहा है, उसे कैसे छुऊं? उसे किससे छुऊं?
The eyes are in front; you are behind. The eyes see that which lies before them. How can they see that which is behind them? The ears hear what is outside the ear. How can they hear what is inside? The eyes open outward; the ears open outward. I can touch you; how am I to touch myself? And if I touch my body, it is only because the body too is not me—it is other; that is why I can touch it. But that which I am—the one who touches—how am I to touch that? With what shall I touch it?
इसलिए हाथ सब छू लेते हैं और खुद को नहीं छू पाते हैं; आंख सब देख लेती है और खुद को नहीं देख पाती है। अपने लिए हम बिलकुल अंधे हैं। हमारी कोई इंद्रिय काम की नहीं है। जिन इंद्रियों से हम परिचित हैं, वे कोई भी काम की नहीं हैं। अगर कोई और इंद्रिय का उदघाटन न हो जो भीतर देखती हो, अगर कोई और आंख न खुल जाए जो भीतर देखती हो, जो पीछे देखती हो, जो उलटा देखती हो, कोई कान न खुल जाए, जिस पर भीतर की ध्वनि-तरंगें भी प्रभाव लाती हों, तब तक हम स्वयं को देख और जान और सुन न पाएंगे। तब तक स्वयं को छूने का कोई उपाय नहीं है।
So the hands can touch everything but not themselves; the eyes can see everything but not themselves. For ourselves we are utterly blind. None of our senses are of use. The senses we are familiar with—none of them are of any use here. Unless another sense opens that looks within; unless another eye opens that looks within, that looks backward, that looks the other way; unless another ear opens upon which the inner sound-waves can make an imprint—until then we will not see, know, or hear ourselves. Until then there is no way to touch oneself.
जो निकट है वह चूक जाता है। जो निकट से भी निकट है वह असंभव है। इसीलिए मछली सागर को नहीं जान पाती।
What is near is missed. What is nearer than near is impossible. That is why the fish cannot know the ocean.
दूसरी बात, सागर में ही पैदा होती है, सागर में ही जीती है, सागर ही उसका भोजन, सागर ही उसका पेय, सागर ही उसका प्राण, सागर ही सब कुछ। फिर सागर में ही मरती और लीन हो जाती है। जानने के लिए मौका नहीं मिलता, क्योंकि दूरी नहीं मिलती, फासला नहीं मिलता। मछली को सागर का पता चलता है, अगर कोई उठा कर उसे सागर के किनारे फेंक दे, तभी। यह बड़ी उलटी बात हुई! सागर का पता तब चलता है जब सागर से दूर हो जाए।
Secondly, the fish is born in the ocean, lives in the ocean. The ocean is its food, its drink, its life—its all. It dies in the ocean and dissolves into it. There is no chance to know because there is no distance, no gap. A fish comes to know the ocean only if someone lifts it and throws it onto the shore. This is a great inversion! The ocean is known only when you are away from it.
तो मछली तड़पती है रेत पर, धूप में, तब उसे सागर का पता चलता है। क्योंकि इतनी दूरी तो चाहिए पता चलने के लिए। पैदा होने के भी पहले जो मौजूद था और मरने के बाद भी जो मौजूद रहेगा, और जिसमें ही पैदा हुए और जिसमें ही लीन हो गए, उसका पता कैसे चलेगा? पता चलने के लिए थोड़ी बिछुड़न, थोड़ा बिछोह होना चाहिए। इसलिए मछली को सागर का पता नहीं चलता। किनारे पर कोई फेंक दे तो पता चलता है।
So when the fish writhes on the sand, under the sun, it comes to know the ocean. A little distance is needed to know. That which existed before one’s birth and remains after one’s death—the very one in which one is born and into which one dissolves—how is it to be known? To know, a little separation, a little estrangement is necessary. Hence the fish does not know the ocean. Only if it is thrown onto the shore does it know.
आदमी की और भी मुसीबत है। परमात्मा सागर ही सागर है; उसका कोई किनारा नहीं जिस पर आपको फेंका जा सके, जहां आप तड़पने लगें मछली की तरह। ऐसा कोई किनारा होता तो बड़ी आसानी हो जाती। ऐसा कोई किनारा नहीं, परमात्मा सागर ही सागर है। इसीलिए तो जो परमात्मा में किनारा खोजते हैं, वे उसे कभी नहीं खोज पाते। जो परमात्मा की मझधार में डूबने को राजी हैं, उनको ही उसका किनारा मिलता है।
Man’s trouble is even greater. The Divine is ocean upon ocean; there is no shore where you could be thrown to wriggle like a fish. Had there been such a shore, it would be easy. But there is no shore; the Divine is only ocean. That is why those who seek a shore to God never find it. Only those who are ready to drown in the midstream of the Divine find its shore.
किनारा है ही नहीं; खोजने का कोई उपाय नहीं है। और किनारा हो भी कैसे! सब चीजों का किनारा हो सकता है, समस्त का किनारा नहीं हो सकता; क्योंकि किनारा बनता है किसी और चीज से। नदी का किनारा बनता है, सागर का किनारा बनता है, किसी और चीज से। परमात्मा के अतिरिक्त कुछ और नहीं है, जिससे किनारा बन सके। परमात्मा का अर्थ ही इतना है कि जिसके अतिरिक्त और कुछ नहीं है।
There is no shore; there is no way to seek it out. And how could there be a shore? Shores exist for things; the All cannot have a shore, because a shore is formed by something else. A river has a shore, a sea has a shore—from something else. Besides the Divine there is nothing else to form a shore. “Divine” means: that besides which nothing else is.
परमात्मा का मतलब कोई आकाश में बैठे हुए किसी व्यक्ति का नहीं है, जो जगत को चला रहा हो। ये तो बच्चों की कहानियां हैं। परमात्मा से अर्थ है उस तत्व का, जिसके अतिरिक्त और कुछ भी नहीं है। यह उसकी वैज्ञानिक परिभाषा हुई। परमात्मा का अर्थ है: समस्त, सर्व, सब कुछ, जो भी है।
“Divine” does not mean a person sitting in the sky running the world. Those are children’s tales. By “Divine” is meant the principle beyond which nothing else exists. That is its scientific definition. The Divine means: the Total, the All, the Everything that is.
जो भी है उसका कोई किनारा नहीं हो सकता; क्योंकि उसके अतिरिक्त कुछ किनारा बनने को बचता नहीं है। इसलिए परमात्मा मझधार है। वहां कोई किनारा नहीं है। जो डूबने को राजी है, वह उबर जाता है; जो उबरने की कोशिश करता है, बुरी तरह डूबता है। कोई किनारा हो तो पता भी चल जाए। इसीलिए हमें पता नहीं चला है। उसी में हम हैं। जिसे हम खोजते हैं, उसी में हम हैं। जिसे हम पुकारते हैं, उसे पुकारने की जरा भी जरूरत नहीं है; क्योंकि इतनी भी दूरी नहीं है कि हमारी आवाज हमें जोर से पुकारनी पड़े।
That which is all cannot have a shore—for what else would remain to be the shore? Therefore the Divine is midstream. There is no shore there. One who is willing to drown is saved; one who tries to be saved drowns badly. If there were a shore, it might even be found. That is why we have not found it. We are in it already. That which we seek, we are already in. That which we call out to—there is no need even to call; there isn’t even that much distance that our voice must be raised.
इसलिए कबीर ने कहा है कि क्या तुम्हारा खुदा बहरा हो गया है जो तुम इतनी जोर से अजान पढ़ते हो? क्या तुम्हारा ईश्वर बहरा हो गया है जो तुम इतनी जोर से पुकारते हो? इतने पास है कि आवाज देने की भी तो जरूरत नहीं! अगर मौन भी कुछ भीतर होगा तो वह भी सुन लिया जाएगा, इतने पास है!
Hence Kabir said: Has your God gone deaf that you call so loudly? Has your God become hard of hearing that you shout so much? He is so near that even a call is not needed! If there is any silence within, that too will be heard—he is that near!
दूसरे को पुकारना हो तो आवाज देनी पड़ती है, खुद को पुकारने के लिए आवाज देने की भी क्या जरूरत है! दूसरे का तो तब ही सुनाई पड़ता है जब शब्द ध्वनित हो, स्वयं का तो मौन भी सुनाई पड़ता है।
To call the other, one needs a voice; but to call oneself—what need is there of a voice? The other hears only when sound vibrates; the self hears even the silence.
इतने जो निकट है, वही कठिनाई है। इसे ठीक से खयाल में ले लें कि सत्य से हम इसलिए चूक गए हैं, क्योंकि हम उसी में पैदा होते हैं। उसी से बनती है हमारी मांस-मज्जा, उसी से निर्मित होती हैं हमारी हड्डियां। वही है हमारी श्वास, वही है हमारा प्राण, वही सब कुछ है। अनेक-अनेक रूपों में, अनेक-अनेक द्वारों से हम उसी का जोड़ हैं, उसी का खेल हैं। फासला बिलकुल नहीं है। इसलिए स्मरण नहीं आता। इसलिए स्मरण असंभव हो गया है। इसलिए संसार तो बहुत दिखाई पड़ता है, सत्य बिलकुल दिखाई नहीं पड़ता। संसार दूर है; जगह है दोनों के बीच में; इसलिए संसार की वासना जगती है।
Precisely because it is so near, that is the difficulty. Take it to heart: we missed truth because we are born in it. Our flesh and marrow are formed of it, our bones made from it. It is our breath, our life—it is everything. In countless forms, through countless doors, we are strung upon it—it is its play. There is no distance. Hence remembrance does not arise. Hence remembrance became impossible. Hence the world is very visible, truth not at all. The world is far; there is space between; therefore the craving for the world is born.
वासना का अर्थ क्या है? वासना का अर्थ है, जिससे हमें दूरी मालूम पड़ती हो, उससे दूरी मिटाने की कोशिश। वासना का अर्थ है, जिससे हमें दूरी मालूम पड़ती हो, उससे दूरी मिटाने की कोशिश।
What is desire (vasana)? Desire means the attempt to bridge a felt distance from that which seems distant. Desire means the attempt to erase distance from whatever appears far.
इसलिए परमात्मा की कोई वासना नहीं है, क्योंकि दूरी ही मालूम नहीं पड़ती। या कभी कोई परमात्मा को खोजता भी मालूम पड़ता है तो झूठी वासना मालूम पड़ती है। परमात्मा के नाम से कुछ और खोजता मालूम पड़ता है। नाम परमात्मा का लेता है, चाहता कुछ और है। शक्ति चाहता हो, सिद्धि चाहता हो, धन चाहता हो, पद चाहता हो--कुछ और!
Therefore there is no desire for the Divine, because no distance is felt. Or if someone seems to be seeking God, it appears a false desire. In the name of God, he is seeking something else. He takes the name of God but wants something else—power, siddhis, wealth, position—something else!
एक मित्र मुझे आकर कहते थे कि जब से आपके शिविर में साधना में लीन होने लगे हैं, बड़ा लाभ हो रहा है! मैंने पूछा, क्या लाभ हो रहा है? तो उन्होंने कहा, अभी आध्यात्मिक तो नहीं हो रहा, लेकिन आर्थिक शुरू हो गया है।
A friend came to me and said, “Since I began immersing myself in meditation at your camps, I’m getting great benefits!” I asked, “What benefits?” He said, “Spiritual not yet—but financial has begun.”
ठीक! आध्यात्मिक की इतनी जल्दी भी क्या है! टाला जा सकता है, स्थगित किया जा सकता है। आर्थिक तत्काल है।
Fine! What hurry is there about the spiritual! It can be postponed. Financial is immediate.
हम खोजते कुछ और हैं, नाम कुछ और देते हैं। जहां-जहां हमने परमात्मा लिख छोड़ा है, अगर जरा हम लेबल उखाड़ें, तो भीतर कुछ और पाया जाएगा। हम कुछ और चाहते हैं। जो आदमी कुछ और चाहता है परमात्मा के नाम से, वह आदमी उससे ज्यादा बेईमान है जो सीधा संसार चाहता है। कम से कम एक आनेस्टी, एक ईमानदारी है, एक प्रामाणिकता है।
We seek something else and put another label on it. Wherever we have written “God,” if we peel off the label a little, something else will be found underneath. We want something else. The man who wants something else in the name of God is more dishonest than the one who straightforwardly wants the world. At least he has honesty, integrity, authenticity.
एक आदमी कहता है, मैं धन चाहता हूं; एक आदमी कहता है, मैं कामवासना चाहता हूं; एक आदमी कहता है, मुझे पद चाहिए, अहंकार की तृप्ति चाहिए। एक आदमी कहता है, मैं तो परमात्मा चाहता हूं। लेकिन परमात्मा की चाह में मन उसका कुछ ऐसा ही है कि एक दिन दुनिया को दिखा दूं कि मेरी मुट्ठी में परमात्मा भी है!
One man says, “I want money.” Another says, “I want sex.” Another says, “I want position; I want the gratification of ego.” Another says, “I want God.” But in his wanting of God, his mind is such that one day he can show the world, “Even God is in my fist!”
इसलिए परमात्मा के खोजी को अगर खयाल से देखें, अगर उसका अहंकार बढ़ता जाए, तो समझना कि उसकी खोज किसी और चीज की है। अहंकार क्षीण होता जाए, टूटता जाए, विसर्जित होता जाए, तो ही समझना कि खोज परमात्मा की है।
Therefore, if a seeker of God is watched carefully, and his ego keeps increasing, know that he is seeking something else. Only if his ego thins, breaks, dissolves—only then understand that his search is for God.
संन्यासियों की अकड़ जाहिर है। महात्माओं की अकड़! बड़े-बड़े राजनीतिज्ञ भी मात हो जाएं उस अकड़ से। राजनैतिक की तो खोज ही, ठीक है, उसी अकड़ के लिए है। बात सीधी-साफ है; उसमें कोई जाल नहीं है ज्यादा। कुछ होने का मजा ही सारी बात है। लेकिन महात्मा की बात कुछ और है। वह कहता है, हम ना-कुछ होने की खोज में हैं; और फिर कुछ होता चला जाता है। दो महात्मा मिल जाएं तो उनको एक तख्त पर बिठाया नहीं जा सकता; क्योंकि ऊंचा-नीचा कौन बैठे, कहां बैठे! इसीलिए महात्मा मिलते ही नहीं एक-दूसरे से; क्योंकि बड़ी दिक्कतें आती हैं!
The stiffness of sannyasins is notorious. The stiffness of mahatmas! Great politicians are outdone by that stiffness. The politician’s quest, at least, is honestly for that stiffness. It’s straightforward; there’s not much pretence. The fun is in being somebody. But with the mahatma it’s different. He says, “I’m seeking to be a nobody,” and yet he becomes more and more of a somebody. Let two mahatmas meet: you can’t seat them on the same platform—who sits higher? where? That’s why mahatmas don’t meet each other; it creates too much difficulty!
एक मित्र, पागल हैं थोड़े। पागल ऐसे कि महात्माओं को मिलाने की कोशिश करते हैं। वे मुझसे कहने लगे कि बड़ी मुसीबतें आती हैं। यहां तक सवाल उठता है कि अगर दो महात्माओं को मिलाया तो नमस्कार में पहले हाथ कौन जोड़े।
A friend—slightly mad—tries to bring mahatmas together. He told me he runs into great troubles. It goes so far that the question arises, if two mahatmas are brought together, who will fold his hands first in greeting?
कठिन है मामला! संसारी भी इतने संसारी नहीं मालूम होते। न भी जोड़ना चाहते हों हाथ, तो भी जोड़ लेते हैं। मन में भला होता हो कि दूसरा ही पहले जोड़ता है; लेकिन फिर भी इसको छिपा कर चलते हैं। अभद्र मालूम पड़ता है। लेकिन महात्माओंको अभद्र भी नहीं मालूम पड़ता। कुछ महात्मा तो नमस्कार करते ही नहीं! उन्होंने व्यवस्था ही बंद कर रखी है। वे सिर्फ आशीर्वाद देते हैं!
It’s a difficult matter! Worldly folk aren’t even that worldly. Even if they don’t want to, they still join their hands. In their minds they may hope the other does it first, but they conceal it. It seems uncouth. But for mahatmas even that doesn’t seem uncouth. Some mahatmas never greet at all! They have abolished the practice. They only give blessings!
ऐसे ही एक महात्मा को मिलाने के लिए कोई मित्र कोशिश में थे किसी दूसरे महात्मा से। तो उस दूसरे महात्मा ने कहा, और सब तो ठीक है, लेकिन हम नमस्कार न करें और वे आशीर्वाद दे दें तो इसमें सब खराब हो जाएगा!
A friend tried to arrange a meeting between one mahatma and another. The second said, “Everything else is fine, but if we don’t greet and they go and give blessings, it will spoil everything!”
यह हमारी खोज कुछ और है। धर्म से कुछ, परमात्मा से कुछ लेना-देना नहीं है। हम कुछ और चाह रहे हैं; हम कुछ और मांग रहे हैं; लेकिन बेईमान हैं, और हमने शब्द कुछ और ओढ़ रखे हैं।
Our search is for something else. It has nothing to do with religion or God. We are wanting something else; we are asking for something else; but we are dishonest, wrapped in different words.
परमात्मा की खोज कैसे हो? क्योंकि दूरी नहीं है। दूरी हो तो वासना जगती है। फासला हो तो दिल होता है, दौड़ें। फासला हो तो जीतने की आकांक्षा पैदा होती है। कठिनाई हो तो अहंकार को रस आता है पराजित करने का, जीतने का। फासला ही नहीं, दूरी ही नहीं--परमात्मा मिला ही हुआ है।
How is God to be sought? There is no distance. If there were, desire would arise. If there were a gap, the heart would run. If there were a gap, the aspiration to conquer would be born. A challenge delights the ego—overcoming, winning. But there is no gap, no distance—God is already attained.
ऐसी हालत है, जैसे कि तेनसिंग या हिलेरी एवरेस्ट पर चढ़ते हैं, तो मजा क्या है? पहला आदमी मनुष्य के इतिहास में एवरेस्ट पर खड़ा हो जाता है! और तो एवरेस्ट पर कुछ भी नहीं है। लेकिन एवरेस्ट पर पहला आदमी इतिहास का खड़ा हो जाता है तो अहंकार को एक ऐतिहासिकता मिल जाती है। अब दुनिया में जब तक एवरेस्ट है, तब तक हिलेरी और तेनसिंग का नाम मिटाना मुश्किल है।
It is as if Tenzing or Hillary climb Everest—what is the thrill? The first man in human history stands upon Everest! And there is nothing on Everest. But “the first man in history” stands there—that lends the ego a historicity. As long as Everest remains on this earth, wiping out the names of Hillary and Tenzing is difficult.
अभी चांद की इतनी दौड़ चलती थी। तो बड़े मजे की बात है कि चांद पर हम क्या छोड़ आए? जो गए वे ईसाई हैं, लेकिन जीसस की मूर्ति नहीं छोड़ आए, झंडा छोड़ आए हैं अमरीका का! थोड़ा सोचें, झंडे असली हैं, जीसस वगैरह सब झूठे हैं! खयाल भी नहीं आया अमरीका के यात्रियों को कि जीसस की एक छोटी मूर्ति भी ले जाएं कम से कम। झंडा ले गए! झंडा है असली आदमी का अहंकार। और जीसस का भी अगर कभी-कभार नाम ले लेते हैं, तब उसका मतलब भी झंडा ही होता है, और कुछ मतलब नहीं होता। जब लड़ना हो, झंडा ऊंचा रहे हमारा; तब! तब जीसस, राम, कृष्ण, बुद्ध, सब आ जाते हैं। मगर उनका भी उपयोग झंडे से ज्यादा नहीं है। वे भी आदमी के अहंकार पर लगाई गई पताकाएं हैं।
Recently there was such a race to the moon. And what did we leave on the moon? Those who went were Christians, but they did not leave a statue of Jesus; they left America’s flag! Think a little: flags are real; Jesus and all that are false! It didn’t even occur to the American astronauts to at least carry a small statue of Jesus. They took a flag! The flag is the true emblem of man’s ego. And even when they take Jesus’s name now and then, that too means nothing more than a flag. When it’s time to fight, may our flag be higher! Then Jesus, Rama, Krishna, Buddha—they all come along. But their use is no more than that of a banner. They are pennants tied to man’s ego.
चांद पर हम छोड़ आए हैं झंडे। आदमी इस आकांक्षा में लगा रहता है कि कुछ मैं कर दिखाऊं जो मैं ही कर पाऊं, ताकि मेरा मैं एक ऐतिहासिकता ले ले। पर अगर आप एवरेस्ट पर ही पैदा हुए हों! तब बड़ी मुश्किल में पड़ जाएंगे: झंडा भी कहां लगाएं?
We left flags on the moon. Man is obsessed with doing something only he can do, so that his “I” gains a historic stamp. But imagine you were born on Everest! Then you would be in trouble: where would you plant a flag?
आदमी परमात्मा पर ही पैदा हुआ है; वहीं है। आप वहां हैं ही, वहां से आपका कभी जाना नहीं हुआ। वही है आपकी भूमि जहां आप खड़े हैं। इसलिए परमात्मा के पाने में कोई अहंकार के लिए दौड़ नहीं है, गुंजाइश नहीं है; कोई तरह का रस नहीं मालूम पड़ता। फिर परमात्मा की वासना ही न हो तो अभीप्सा, प्यास कैसे जगे?
Man is born upon God; he is there. You are already there—you have never departed. That is the very ground where you stand. Therefore in attaining God there is no race for the ego—no scope; there is no relish. Then if there is no desire for God, how will the longing, the thirst, arise?
परमात्मा की प्यास बड़े उलटे ढंग से जगती है। इसे खयाल में ले लें, क्योंकि उसके अतिरिक्त और कोई रास्ता नहीं है। संसार की प्यास जगती है दूरी से। और अगर अलंघ्य दूरी हो तो आकर्षण भारी हो जाता है। और इसलिए संसार में जो चीजें भी पा ली जाती हैं, उनका मजा चला जाता है; क्योंकि दूरी खतम हो जाती है।
The thirst for God arises in a very inverted way. Take note—there is no other path. The thirst for the world arises from distance. And if the distance is insurmountable, the attraction grows heavier. And that is why, in the world, whatever gets attained loses its charm—because the distance vanishes.
आप एक स्त्री को पाना चाहते थे, फिर पा लिया; आप एक मकान बनाना चाहते थे, बन गया; आप सोने का शिखर चढ़ाना चाहते थे अपने मकान पर, वह चढ़ गया; अब? जो मिल जाता है, वह व्यर्थ हो जाता है; क्योंकि वह पास आ जाता है। उसमें दूरी नहीं रह जाती। दूर हो, कठिनाई हो, कोई न पा सके, आप ही पा सकें, तो ही मजा होता है।
You wanted a woman, and then you got her; you wanted a house, and it was built; you wanted to gild its dome with gold, and that too was done—now what? Whatever is attained becomes vain—because it comes near. No distance remains. If it is far, difficult, unattainable for others but you can attain it—then there is fun.
अमीरी का मजा अमीरी में नहीं है, बहुत लोगों की गरीबी में है। अगर सब लोग अमीर हो जाएं--बात खराब हो जाती है। अमरीका में वही परेशानी है। अमीर का मजा कम हुआ जा रहा है। गरीब भी वही कपड़े पहन रहा है, उन्हीं कारों में चल रहा है, उन्हीं मकानों में रह रहा है। गरीब और अमीर के बीच अब कोई बहुत बुनियादी फासला नहीं है। अमीर का मजा किरकिरा हुआ जा रहा है। अमीर परेशान है। वह कुछ और तरकीबें खोज रहा है, जो वही कर सके और सभी लोग न कर पाएं।
The charm of wealth does not lie in wealth but in the poverty of many. If everyone became rich—the whole thing goes sour. That is America’s predicament. The charm of the rich is fading. The poor wear the same clothes, ride in the same cars, live in similar houses. There is no fundamental gap between rich and poor. The rich are becoming restless. They are seeking new tricks that only they can do and others cannot.
परमात्मा में ही हम हैं, इसलिए परमात्मा में कोई अहंकार के लिए बुलावा नहीं है; कोई निमंत्रण नहीं है; कोई चोट, कोई चुनौती, कोई चैलेंज नहीं है। फिर परमात्मा की अभीप्सा कैसे पैदा होती?
We are already in the Divine; hence there is no invitation for the ego there—no challenge. How then does longing for God arise?
संसार की अभीप्सा पैदा होती है दूरी से, बुलावे से, चुनौती से; परमात्मा की अभीप्सा होती है संसार की असफलता से।
Desire for the world arises from distance, from the call, from the challenge; longing for God arises from the failure of the world.
इसे खयाल कर लें। जब आप सब तरफ दौड़ चुकते हैं और सब तरफ हार जाते हैं; सब पा लेते हैं और सब व्यर्थ हो जाता है; खोज पूरी हो जाती है और पूरे होते ही नकार हो जाता है; सब शून्य हो जाता है। हाथ में आते ही सब चीजें मिट्टी सिद्ध होती हैं, दूर सब सोना मालूम पड़ती हैं। जितनी हो दूरी उतना स्वर्ण शुद्ध मालूम पड़ता है। जैसे-जैसे पास आता है, अशुद्ध होने लगता है। और पास आता है, मिट्टी होने लगता है।
Mark this well. When you have run in all directions and been defeated everywhere; when you have attained everything and it all turns empty; when the search is completed and with its completion comes negation—everything becomes void. In your hand everything turns to dust, though from afar it looked like gold. The greater the distance, the purer the gold appears. As it comes nearer, it loses its purity. Closer still, it becomes dust.
यूनानी कथा मिदास की है। कथा में बड़ा व्यंग्य है। कथा है कि मिदास ने ऐसी सिद्धि पा ली, ऐसा वरदान पा लिया कि जो भी छुए, सोना हो जाए। हम सब मिदास से उलटे हैं; जो भी छुएं, मिट्टी हो जाए! लेकिन बड़ा मजा है। मिदास भी मुश्किल में पड़ गया था तो हमारी मुश्किल का तो क्या अंत!
There is a Greek tale of Midas—full of irony. Midas obtained a boon: whatever he touched would turn to gold. We are all the reverse of Midas—whatever we touch turns to clay! But even Midas got into trouble—so what can be said of our trouble!
मिदास जो भी छूता, सोना हो जाता। उसने अपनी पत्नी को छुआ, वह सोना हो गई! उसने भोजन छुआ, वह सोना हो गया! उसने पानी पीने को उठाया, ओंठ तक पानी गया और सोना हो गया! मरा मिदास! बड़ी मुश्किल में पड़ गया, क्योंकि सोने से प्यास नहीं बुझती। और कितनी ही लोग बातें करें--कनक जैसा शरीर, स्वर्ण जैसा शरीर; सोने के शरीर से कोई तृप्ति होने वाली नहीं। कोई कितना ही कहे कि मेरी प्रेयसी की जो काया है, कनक-काया है, स्वर्ण-काया है; लेकिन हो जाए तब पता चले! तब सिर धुनें बैठ कर कि यह क्या हो गया! इससे तो वही काया बेहतर थी।
Whatever Midas touched became gold. He touched his wife—she turned to gold! He touched his food—it turned to gold! He lifted water to his lips—it reached his lips and turned to gold! Midas was finished—great trouble! Because thirst is not quenched by gold. People say “a body like gold” and such—no satisfaction comes from a golden body. One may praise, “My beloved’s body is golden,” but if it truly became so, you would sit beating your head. The old body was better.
तो मिदास इस मुश्किल में पड़ गया; कवियों की बातों में आ गया। वरदान मांग बैठा। पत्नी हो गई सोने की। पानी सोना हो गया। भोजन सोना हो गया। लोग उससे भागने लगे। खुद के बेटे-बेटी दूर रहने लगे। कहीं वह छू न दे! कोई मित्र पास न आए कि कहीं छू न दे। मिदास अकेला हो गया। भरा-पूरा जगत था उसका; सम्राट था; अकेला हो गया। वजीर पास न आएं। सदा एक फासला रखें, कि बचने का उपाय रहे, भागने की सुविधा रहे। अगर वह छू ही दे! और मिदास भूखा मरने लगा। पानी मिले न, भोजन मिले न। वह चिल्लाने लगा, चीखने लगा कि हे भगवान! वापस कर दे, वही ठीक था। यह तो वरदान अभिशाप हो गया।
So Midas fell into this mess. He believed the poets and asked for the boon. His wife turned to gold, water to gold, food to gold. People fled from him. His children kept their distance—what if he touched them! Friends would not come near. Midas was alone. He had a filled world, was an emperor, yet alone. Ministers would not approach. They kept a perpetual gap—for safety, for escape—what if he touched them! Midas began to starve. No water to drink, no food to eat. He screamed and cried, “O God! Take it back—things were better before. This boon is a curse.”
मिदास की यह हालत हो गई, सब चीजें सोना होने लगीं; तब हमारी क्या हालत होगी, जब जो भी छूते हैं मिट्टी हो जाता है! पत्नी दूर थी तो सोने की मालूम पड़ती थी। जिस दिन विवाह किया, उसी दिन मिट्टी की होनी शुरू हो गई। दो-चार साल बाद मिट्टी रह जाती है, कुछ नहीं है उसमें। सब चीजें मिट्टी हो जाती हैं। जो भी छुएं मिट्टी हो जाता है।
Midas’s plight was that everything turned to gold; ours is that whatever we touch turns to dust. The wife, from a distance, looked golden. The day you were married, the turning toward dust began. After a few years only clay remains. Everything becomes clay. Whatever we touch becomes clay.
जिस दिन आपको यह अनुभव होता है कि सब दौड़ व्यर्थ है, उस दिन आप उसी जगह खड़े रह जाते हैं जहां परमात्मा है। जिस दिन आपको पता चलता है कि दौड़ कर कुछ भी नहीं मिला, कुछ भी नहीं पाया, उस दिन दौड़ते नहीं हैं। और न दौड़ने की वजह से वह दिखाई पड़ जाता है, जो दौड़ने की वजह से दिखाई नहीं पड़ रहा था। दौड़ने की धुन थी सवार तो दूर की चीजें दिखाई पड़ती थीं। दौड़ना व्यर्थ हो जाए तो दूर से आंख पास लौट आती है।
The day you feel that all running is futile, that day you stand where God is. The day you see that after all your running you obtained nothing, that day you stop running. And because you no longer run, that which could not be seen because of the running becomes visible. While the frenzy to run lasted, distant things were visible. When running proves futile, the gaze returns from the far to the near.
और अगर सारी ही दौड़ व्यर्थ हो जाए तो आंख उलटी हो जाती है; अब तक बाहर देखती थी, अब भीतर देखने लगती है। दर्पण घूम जाता है, जब संसार में देखने योग्य कुछ भी नहीं लगता, पाने योग्य कुछ भी नहीं लगता, खोजने योग्य कुछ भी नहीं लगता; जब संसार वासना नहीं रह जाती।
And if all running becomes futile, the gaze turns around; till now it looked outward, now it looks within. The mirror turns, when nothing in the world seems worth seeing, worth having, worth seeking; when the world ceases to be an object of desire.
इसीलिए इतना जोर दिया है बुद्ध ने, महावीर ने और उपनिषदों ने कि निर्वासना द्वार है।
Hence the insistence of Buddha, Mahavira, and the Upanishads: desirelessness is the door.
वासना है दूर जाने की व्यवस्था, निर्वासना है पास आने का द्वार।
Desire is the mechanism for going far; desirelessness is the door for coming near.
इस सूत्र को अब हम खयाल में ले लें:
‘शरीर के भीतर छिपा है वह अजन्मा नित्य।’
Now take this sutra to heart: “The unborn, the eternal is hidden within this very body.”
कभी पैदा नहीं हुआ जो--और सदा है, और सदा है, और सदा है। ऐसा जो अजन्मा नित्य है, वह इसी शरीर के भीतर छिपा है, लेकिन शरीर को उसका कोई पता नहीं। शरीर है पृथ्वी का अंग, वह पृथ्वी के भीतर छिपा है, पर पृथ्वी को उसका कोई पता नहीं।
That which was never born—and is forever and forever and forever—is hidden within this body; yet the body has no knowledge of it. The body is of earth; it is hidden within the earth, yet the earth knows it not.
इसी की पुनरुक्ति है, इसी सूत्र की।
This is the same assertion, the same sutra.
अग्नि के भीतर छिपा है, अग्नि को पता नहीं। सब जगह छिपा है; और जहां छिपा है, जिसके भीतर छिपा है, उसे ही पता नहीं। क्यों? क्योंकि जिसके भीतर छिपा है, वह बाहर दौड़ रहा है।
It is hidden within fire, and fire knows it not. It is hidden everywhere; and that within which it is hidden—knows it not. Why? Because that within which it is hidden is running outward.
आपने कभी अनुभव किया? शरीर की भीतर की तरफ दौड़ अगर आप अनुभव कर लें, तो समाधि उपलब्ध हो जाए। आपने शरीर की बाहर की तरफ दौड़ अनुभव की है। एक सुंदर काया दिखाई पड़ती है, शरीर दौड़ने लगा, पुलक आ गई; शरीर का रोआं-रोआं भागने लगा। एक सुंदर फूल दिखाई पड़ा, आंखें भागने लगीं। एक सुंदर ध्वनि सुनाई पड़ी, कान भागने लगे।
Have you ever sensed it? If you once taste the inward surge of the body, samadhi becomes available. You have experienced only the body’s outward rush. A beautiful body appears—your body begins to run; you feel thrilled; every pore of the body begins to race. A beautiful flower appears—the eyes race. A lovely sound is heard—the ears race.
शरीर भागता है सदा बाहर की तरफ। कभी आपने अनुभव किया कि भीतर की तरफ भी शरीर भागा हो? कभी अनुभव नहीं किया। तो शरीर को पता भी कैसे चले कि कौन भीतर छिपा है! जहां शरीर जाता ही नहीं, जहां शरीर कभी देखता नहीं, सुनता नहीं, खोजता नहीं। शरीर को पता कैसे चले? शरीर अपरिचित रह जाता है उससे ही, जिसका वह शरीर है।
The body always runs outward. Have you ever felt the body running inward? Never. Then how will the body know who is hidden within? The body never goes there, never sees there, never hears there, never seeks there. How can it know? The body remains unfamiliar with the very one whose body it is.
सब दौड़ बाहर की तरफ है, इसलिए भीतर अज्ञान छा जाता है।
All the rush is outward; hence ignorance envelops the within.
यह सूत्र अनेक-अनेक द्वारों से एक ही बात की पुनरुक्ति है।
This sutra repeats the same point through many doors.
वायु के भीतर जो छिपा है, वायु उसे जानती नहीं। मन जिसका शरीर है, मन उससे अपरिचित। अहंकार जिसकी देह है, अहंकार उसके प्रति अनजान। चित्त जिसका शरीर है, अक्षर, अव्यक्त जिसका शरीर है, वे भी उसे जानते नहीं जो भीतर छिपा है। मृत्यु भी उससे अपरिचित रह जाती है, जिसकी मृत्यु घटित होती है, जो मरता है। यह जरा अजीब वाक्य है; क्योंकि जो मरता है, मृत्यु उससे अपरिचित रह जाती है! जो मरता है, वह मरता ही नहीं!
That which is hidden within air—air does not know it. The mind, which is its body, remains unfamiliar with it. The ego, which is its sheath, remains oblivious to it. The chitta, which is its body; the imperishable, the unmanifest, which are its bodies—they too do not know that which is hidden within. Even death remains unfamiliar with it—the one whose death seems to happen, who “dies.” This is a strange sentence: the one who dies—death remains unfamiliar with him! The one who dies does not die at all!
मृत्यु जब घटती है तो कौन मरता है? कोई भी नहीं मरता। क्योंकि शरीर सदा से मरा हुआ है; उसके मरने का कोई उपाय नहीं। और शरीर के भीतर जो छिपा है, वह सदा से अमृत है; उसके मरने का कोई उपाय नहीं। सिर्फ संबंध टूटता है। अमृत का और मृत का संबंध टूटता है मृत्यु में। लेकिन मृत्यु इतने निकट भी आकर उससे अपरिचित रह जाती है, वह जो अमृत है।
When death occurs, who dies? No one dies. Because the body has always been dead; it cannot “die.” And the one hidden within the body has always been immortal; it cannot die. Only the relationship breaks—in death, the link between the immortal and the mortal breaks. But death, even coming so close, remains unfamiliar with that which is immortal.
इसीलिए तो हम कितनी बार मर चुके और हमें अब तक पता नहीं चला कि हमारे भीतर वह भी है जो मरता नहीं है। इस अपरिचय की प्रक्रिया ही यही है कि निकट आकर भी भीतर देखना नहीं हो पाता, देखना बाहर ही होता रहता है। मरता हुआ आदमी देखें। मरने को पड़ा है, लेकिन बाहर ही देखता रहेगा। अभी भी भीतर जाने का मन नहीं हो रहा उसका। मृत्यु उसे धकाती है, हटाती है शरीर से, लेकिन वह पकड़ रहा है--जोर से पकड़ रहा है; और भी जोर से पकड़ रहा है, जैसा उसने कभी नहीं पकड़ा था।
That is why we have died countless times and have yet to know that within us there is that which does not die. This process of unfamiliarity is precisely that: even when the near arrives, looking does not turn inward—it keeps looking outward. Watch a dying person. He is at death’s door, yet he keeps looking outward. Even now he has no mind to turn within. Death pushes him, pulls him from the body, yet he clutches—clutches harder than ever.
इसलिए वृद्ध आदमी कुरूप हो जाते हैं, जवान सुंदर मालूम पड़ते हैं। उसका कारण गहरे में शरीर ही नहीं है। जवान शरीर को पकड़ता नहीं; अभी आश्वस्त है। बूढ़ा शरीर को पकड़ने लगता है। उस पकड़ने से सब कुरूपताएं पैदा हो जाती हैं। बूढ़ा डरने लगता है कि अब मरे! अब मरे! अब मौत करीब है! जितना मौत से डरता है, उतना जीवन को जोर से पकड़ता है। और जितना जोर से पकड़ता है, उतना ही जीवन कुरूप हो जाता है।
That is why the old become ugly and the young appear beautiful. The deeper cause is not merely physical. The young do not clutch the body; they are still assured. The old begin to cling. From that clinging arise all uglinesses. The old fear: now we will die! Death is near! The more they fear death, the tighter they grip life. And the tighter they grip, the uglier life becomes.
बच्चे इतने प्यारे लगते हैं। पकड़ते ही नहीं बिलकुल। अभी उन्हें पता ही नहीं कि मौत भी है। पशु-पक्षी देखे? कितना ही बूढ़ा हो जाए पशु, कितना ही बूढ़ा हो जाए पक्षी...।
उनकी बात कर रहा हूं जिनका आदमी से सत्संग नहीं है। आदमी तो बिगाड़ ही देता है।
Children seem so lovable; they do not clutch at all. They do not even know that death exists. Look at animals and birds: no matter how old, in the wild they do not seem “old” as humans do... I am speaking of those who have no “satsang” with man—man corrupts.
तो बड़ी हैरानी होती है! जंगल में पशु और पक्षी बूढ़े नहीं होते मालूम पड़ते। जैसा बुढ़ापा आदमी को पकड़ता है, ऐसा पशु-पक्षियों को पकड़ता नहीं मालूम पड़ता। बच्चे ही बने रहते हैं। किसी गहरे तल पर उन्हें पता ही नहीं कि मौत होने वाली है। इसलिए कोई शरीर की पकड़ नहीं आती।
It is astonishing: in the forest animals and birds do not seem aged. The way old age seizes humans, it does not seize them. They remain childlike. At some deep level they do not know that death is approaching. So there is no grasping of the body.
बच्चे में जो ताजगी है, जीवन सहज है, मौत की पकड़ नहीं है कोई। बुढ़ापे में कठिनाई आ जाती है। मौत साफ होने लगती है। जिंदगी अब चेष्टा है। अब प्रयास से जीता है आदमी। अब इंच-इंच सोच कर चलता है कि कहीं मौत न आ जाए। इससे दुविधा पैदा हो जाती है, तनाव बढ़ जाता है भीतर। और पूरे समय चिंता, संताप पकड़ लेता है। वही चित्त को कुरूप कर जाता है।
In the child there is freshness, life is effortless; there is no grip of death. In old age it becomes difficult. Death becomes apparent. Life becomes an exertion. One lives by effort. One moves inch by inch fearing that death may come. A divided mind is created; inner tension increases. Anxiety and distress seize one the whole time. That uglifies the mind.
मौत भी नहीं जान पाती उसको जो भीतर छिपा अमृत है। कारण एक ही है कि भीतर देखने की घटना ही तब घटती है जब बाहर देखने का सारा सिलसिला व्यर्थ हो जाए।
Even death cannot know that inner immortal. The reason is one: the inward seeing happens only when the entire chain of outward seeing is exhausted.
इसे थोड़ा हम समझ लें। व्यर्थ कई बार होता मालूम पड़ता है, फिर भी होता नहीं। ऐसा नहीं है कि आपको व्यर्थ नहीं हो जाता, आपको भी व्यर्थ हो जाता है। एक कार खरीदने का सोचते थे, खरीद ली। जब नहीं खरीदी थी तो रात उसके सपने भी आते थे। जिस दिन कार की डिलीवरी मिलने वाली थी उस दिन रात सो भी नहीं सके थे--रात भर!
Understand this well. Many times things seem futile, yet they do not become so. It is not that futility does not happen to you; it does. You think of buying a car, and you buy it. Before you bought it, it visited your dreams. The night before delivery, you could not sleep—an entire night!
ओटेगा वाई गासिप ने लिखा है अपने एक मित्र के बाबत कि उसने एक बहुत खूबसूरत गाड़ी फरारी खरीदी। बड़ी कीमती गाड़ी। और पहले ही दिन लेकर उसे निकला और एक जरा सी खरोंच लग गई।
Ortega y Gasset writes of a friend who bought a very beautiful Ferrari—very expensive. On the very first day he took it out and a small scratch appeared.
बच्चा नहीं था मित्र, पचास साल का आदमी था! गैर पढ़ा-लिखा नहीं था, युनिवर्सिटी का प्रोफेसर था! साधारण विषय का प्रोफेसर नहीं था, फिलासफी का प्रोफेसर था!
He was not a child—he was fifty! Nor uneducated—a university professor! Not of a simple subject—a professor of philosophy!
ओटेगा वाई गासिप ने लिखा है कि मैंने अपने उस मित्र को अपनी मां के कंधे पर सिर रख कर रोते देखा। फरारी में खरोंच लग गई। कार थी कीमती, न मालूम कितने सपने देखे होंगे! जो खरोंच थी, वह भीतर तक चली गई, आत्मा तक प्रवेश कर गई होगी, तभी रोया है। रोते आप सब भी हैं। वह आदमी जरा ईमानदार रहा होगा। खुली सड़क पर, मां के कंधे पर सिर रख कर रोने लगा।
Ortega y Gasset writes: I saw my friend crying with his head on his mother’s shoulder. A scratch on a Ferrari. The car was costly; who knows how many dreams he had woven! That scratch pierced him within, entered to the soul—that is why he wept. You cry too. He was merely honest. On an open street, with his head on his mother’s shoulder, he began to weep.
लेकिन कितने दिन चलेगा यह? दो-चार दिन में फरारी पुरानी पड़ जाएगी। महीने, दो महीने में यह आदमी इसी गाड़ी में बैठेगा, इसे पता भी नहीं चलेगा कि किस गाड़ी में बैठा है। इस गाड़ी से ऊब जाएगा, लेकिन गाड़ियों से नहीं ऊबेगा। दूसरी गाड़ी को सपना पकड़ लेगा। सोचेगा एक रॉल्स रायस हो जाए; कुछ और हो जाए। एक स्त्री से ऊब जाएगा मन, एक पुरुष से ऊब जाएगा, लेकिन स्त्रियों से नहीं ऊबेगा, पुरुषों से नहीं ऊबेगा।
But how long will it last? In a few days the Ferrari will grow old. In a month or two he will sit in it and not even notice which car he is in. He will tire of it, but not of cars. Another car will seize his dream. He will think, “A Rolls-Royce now; something more.” One tires of one woman, one man; but not of women, not of men.
ऊबते हम भी हैं, लेकिन हमारी ऊब वस्तुओं से बंधी होती है। हमारी ऊब दर्शन नहीं बनती; हमारी ऊब दृष्टि नहीं बनती। एक चीज से ऊबते हैं तो ठीक वैसी ही दूसरी चीज से पकड़ जाते हैं। और यह सिलसिला जारी रहता है।
We tire, but our boredom is tied to objects. Our boredom does not become vision. Tired of one thing, we get attached to another of the same kind. And the series goes on.
इतना ही फर्क है आप में और किसी बुद्ध में कि आप एक स्त्री से ऊबते हैं, दूसरी स्त्री में रस बना रहता है। अपनी स्त्री से ऊब जाते हैं, दूसरे की स्त्री में रस बना रहता है। जो पास है वह व्यर्थ हो जाता है, लेकिन जो दूर है वह सार्थक मालूम रहता है। वह भी कल पास आकर व्यर्थ हो जाएगा। लेकिन सभी चीजें पास नहीं आ पातीं, कुछ चीजें तो दूर बनी ही रहती हैं। इसलिए रस बना ही रहता है, वासना दौड़ती ही रहती है। बुद्ध एक स्त्री में ऊब कर समस्त स्त्रियों से ऊब जाते हैं। बुद्ध एक महल में रह कर सब महलों में रह लेते हैं। बुद्ध के लिए एक घटना काफी है।
The only difference between you and a Buddha is this: you tire of one woman, but desire for other women remains. You tire of your wife, but another’s wife remains enticing. What is near becomes vain, but what is far seems meaningful. That too will become vain when it comes near. But not everything can come near; some things remain forever distant. Therefore taste remains, desire keeps running. Buddha tires of one woman and tires of all women. Buddha lives in one palace and lives in all palaces. For Buddha, one incident is enough.
यह वैज्ञानिक बात है, एक पानी की बूंद अगर जान ली जाए तो सब सागर जान लिए गए। वह पागल होगा वैज्ञानिक जो पूरे सागरों की जांच करता रहे और कहे कि जब मैं सब पानी की बूंदों की जांच कर लूंगा, तब वक्तव्य दूंगा कि पानी हाइड्रोजन और आक्सीजन से बनता है। हम सब वैसे ही पागल हैं।
It is a scientific point: if a drop of water is known, all oceans are known. A scientist would be mad who kept testing all the waters of all the seas and said, “Only when I have tested every drop will I declare that water is hydrogen and oxygen.” We are all mad in that way.
एक वैज्ञानिक एक बूंद को परख लेता है, खोल लेता है, तोड़ लेता है--पा लेता है कि एच टू ओ; ये उदजन और आक्सीजन के अणुओं का ऐसा जोड़ है। खतम हो गए, सब सागर व्यर्थ हो गए; सब सागर जान लिए गए। अब कहीं भी होगा पानी, न केवल इस पृथ्वी पर, वैज्ञानिक कहते हैं कि कोई पचास हजार पृथ्वियां होंगी सारे विस्तार में, इन पचास हजार पृथ्वियों पर कहीं भी अगर पानी होगा, तो भी एच टू ओ; तो भी वह बनेगा इसी व्यवस्था से। सारा पानी जान लिया गया एक बूंद को जान कर।
A scientist analyzes a single drop—breaks it down, discovers: H2O, a union of hydrogen and oxygen atoms. Finished—the oceans are finished; they are known. Wherever water is found—not only on this earth; scientists say there may be some fifty thousand earths in the vastness—wherever there is water, it will still be H2O; formed by the same arrangement. All water is known by knowing one drop.
एक वासना की व्यवस्था को समझ कर सारी वासना को जो जान लेता है, वह बुद्ध हो जाता है। एक वासना को पहचान कर उसकी व्यर्थता को, उसकी अनिवार्य व्यर्थता को, उसकी अपरिहार्य असफलता को जो देख लेता है, उसकी वासना गिर जाती है। उसकी वासना ऐसे गिर जाती है, जैसे लंगड़े की बैसाखियां अचानक गिर जाएं। उनसे ही वह चलता था; पैर तो थे नहीं चलने के, बैसाखियों से चलता था, लकड़ी के पैर थे। अचानक बैसाखियां गिर जाएं और लंगड़ा वहीं गिर पड़े, ठीक ऐसी ही घटना घटती है जब वासना की बैसाखियां गिर जाती हैं।
One who understands the mechanism of a single desire knows all desire—that one becomes a Buddha. One who recognizes the inescapable futility, the inherent failure of desire—his desires fall away. They drop as crutches drop from a cripple. He used to walk by them; his legs were not fit to walk—he walked with wooden legs. Suddenly the crutches fall, and the cripple collapses—just such a thing happens when the crutches of desire fall.
संसार में चलने के कोई पैर थोड़े ही हैं! लकड़ी के पैर हैं, नकली पैर हैं, वासनाओं से निर्मित हैं। वासना के गिरते ही बैसाखियां गिर जाती हैं और आदमी अचानक अपने को वहां पाता है जहां से वह कभी हटा ही नहीं था; जहां वह सदा था, जहां होना उसका स्वभाव है। वही है परमात्म, वही है अध्यात्म।
There are no real legs for walking in the world—only wooden legs, counterfeit legs, fabricated from desires. When desire falls, the crutches fall, and a person suddenly finds himself where he never in fact moved away from; where he always was; where it is his nature to be. That is the Divine. That is spirituality.
इस सूत्र का आखिरी हिस्सा उसकी खबर है:
‘मृत्यु जिसका शरीर है और मृत्यु के अंदर जो है, और मृत्यु जिसे जानती नहीं, वही इन सर्वभूतों का अंतरात्मा, उसके पाप नष्ट हो गए हैं और वही एक दिव्य देव नारायण है।’
The final part of the sutra gives the hint: “Death is its body, and that which is within death—and death knows it not—is the inner Self of all beings. His sins are destroyed; he alone is the divine god Narayana.”
‘देह, इंद्रियां आदि अनात्म पदार्थ हैं; इनके ऊपर मैं-मेरा ऐसा जो भाव है, वह अध्यास (भ्रम) है, इसलिए विद्वान को ब्रह्मनिष्ठा द्वारा इस अध्यास को, इस भ्रम को दूर करना चाहिए।’
“The body, the senses and so on are not-self; the feeling of I-ness and mine-ness superimposed upon them is adhyasa (delusion). Therefore the wise should, through Brahman-nistha, through steadfast abidance in Brahman, dispel this adhyasa, this delusion.”
आखिरी बात इस सूत्र में। यह जो वासनाओं की दौड़ है, यह इसीलिए है कि हमें दिखता है दूर कहीं कोई सपना पूरा होता हुआ। जैसे मरुस्थल में कोई देखता है, दूर मालूम होता है जल का सरोवर। दौड़ता है, जल के लिए दौड़ता है। वहां जाकर पाता है, नहीं है कुछ, रेत ही रेत है। लेकिन तब तक कहीं और जल का सरोवर दिखाई पड़ने लगता है। भ्रम है, अध्यास है।
One last thing in this sutra. This race of desires is because we see, in the distance, some dream being fulfilled. Like in a desert—someone sees a lake shimmering afar. He runs for water. On reaching he finds nothing—only sand. But by then somewhere else another lake appears. It is a mirage, adhyasa.
सूर्य की किरणें जब तपती हैं जोर से रेत के ऊपर और वापस लौटती हैं, रिफ्लेक्ट होती हैं, जब वापस लौटने लगती हैं; तो कंपती हुई सूर्य की किरणें जब वापस लौटती हैं तो उनके कंपन के कारण भ्रम पैदा होता है कि लहरें कंप रही हैं। और वह कंपन इतना सतत होता है और कंपन की एक धारा बन जाती है कि अगर पास में कोई वृक्ष खड़ा हो तो उस कंपन में उस वृक्ष की छाया नीचे दिखाई पड़ने लगती है, वह कंपन दर्पण का काम करने लगता है।
When the sun’s rays beat down upon the sand and reflect back—vibrating—those trembling rays, returning, create the illusion of rippling water. The vibration is so constant, forming a shimmering stream, that if a tree stands nearby, in that quivering the tree’s shadow appears below—the shimmering works like a mirror.
और जब आपको दूर से दिखाई पड़ता हो पानी भी, और न केवल पानी, आकाश में उड़ती हुई बदलियों की नीचे प्रतिच्छाया भी दिखाई पड़ती हो, तो भरोसा भी कैसे न करें! आकाश में उड़ते हों कबूतर या आकाश में उड़ती हो बगुलों की कतार और नीचे पानी में भी उसकी छाया हो जाती हो, पास में खड़े वृक्ष भी नीचे दिखाई पड़ते हों, तो फिर भरोसा पक्का हो जाता है कि पानी होना चाहिए--न केवल लहरें दिखाई पड़ती हैं, लहरों में प्रतिबिंब भी दिखाई पड़ता है! पास जाकर, जैसे-जैसे पास पहुंचते हैं, वैसे-वैसे तिरोहित होने लगती हैं छायाएं। बिलकुल पास पहुंच कर रेत हाथ लगती है।
And when from afar you see water, and not only water, but the reflections of clouds flying in the sky—how not to believe? If birds fly across the sky or a line of cranes, and below their shadows appear in the “water,” if the nearby trees also appear below, then the conviction grows: water must be there—not only do waves appear, but reflections appear in them! As you approach, the shadows begin to fade. When you reach, only sand remains.
अध्यास का अर्थ है, जो नहीं है उसका दिखाई पड़ना। शंकर के लिए यह बड़ा प्यारा शब्द है और उपनिषदों के लिए बड़ा आधारभूत। अध्यास का अर्थ है: प्रोजेक्शन, प्रक्षेपण, जो नहीं है उसका दिखाई पड़ना। वह जो दिखाई पड़ता है, वहां है नहीं, आप अपने भीतर से आरोपित करते हैं। आप ही कारणभूत हैं उसे आरोपित करने के। एक चेहरा आपको सुंदर लगता है। वह सौंदर्य वहां है या आप आरोपित करते हैं? क्योंकि कल वही चेहरा आपको कुरूप लग सकता है। हो सकता है कल तक सुंदर न लगा हो, आज अचानक आपका दिव्य-च्रु खुल गया और आपको सुंदर दिखाई पड़ने लगा! और आपके मित्रों को अभी भी दिखाई नहीं पड़ता।
Adhyasa means: seeing what is not. For Shankara it is a beloved word; for the Upanishads, foundational. Adhyasa means projection—projections of what is not. That which appears is not there; you impose it from within. You are the cause of its imposition. A face appears beautiful to you. Is the beauty there, or do you superimpose it? For tomorrow the same face may seem ugly. Perhaps until yesterday it did not seem beautiful; suddenly today some divine lens opened and you see beauty! Your friends still don’t see it.
कहते हैं लैला सुंदर नहीं थी, मजनू को दिखाई पड़ती थी। सारा गांव परेशान था। और लोगों ने समझाया मजनू को कि तू पागल है! इससे बहुत सुंदर लड़कियां गांव में हैं, तू व्यर्थ ही दीवाना हुआ जाता है। तो कहा है मजनू ने कि लैला को देखना हो तो मजनू की आंख चाहिए।
They say Laila wasn’t beautiful—Majnu saw her so. The whole village was bothered. People tried to explain to Majnu, “You’re mad! There are far prettier girls in the village; you’re going crazy for nothing.” Majnu said, “To see Laila, you need Majnu’s eyes.”
यह अध्यास है। सवाल लैला नहीं, सवाल मजनू की आंख है। सवाल वह नहीं है जो दिखाई पड़ रहा है, सवाल वह है जो देख रहा है।
This is adhyasa. The issue is not Laila; the issue is Majnu’s eyes. The issue is not what appears; the issue is who is seeing.
तो मजनू ने कहा, मेरी आंख से देखो, तब तुम्हें लैला दिखाई पड़ेगी।
So Majnu said, “Look through my eyes; then you will see Laila.”
लेकिन इसमें खतरा है, मजनू की आंख से दिखाई पड़ेगी। अगर सच में मजनू की आंख उधार मिल जाए, तो लैला जैसी मजनू को दिखाई पड़ती है, वैसी आपको दिखाई पड़ेगी। आंख भी एक चश्मा है। चश्मे के रंग उतर जाते हैं विषयों पर।
But there is danger here: if you truly borrowed Majnu’s eyes, you would see Laila exactly as he sees her. Eyes are lenses; their colors dye the objects.
आपकी सारी इंद्रियां प्रक्षेपण कर रही हैं। आप अपने चारों तरफ एक जगत निर्माण कर रहे हैं। आपका मन केवल ग्राहक नहीं है, निर्माता है। आप बना रहे हैं एक दुनिया अपने चारों तरफ--सौंदर्य की, सुगंध की, इसकी, उसकी। आप एक दुनिया निर्मित कर रहे हैं।
All your senses are projecting. You are building a world around yourself. Your mind is not only a receiver, it is a maker. You are constructing a world—of beauty, of fragrance, of this and that—around you.
यह दुनिया वैसी नहीं है, जैसी आप देखते हैं। यह आप पर निर्भर है। और आप बदल जाते हैं तो दुनिया इसीलिए तो बदल जाती है। जवान दूसरी दुनिया देखता है, बूढ़ा दूसरी दुनिया देखता है, बच्चे दूसरी दुनिया देखते हैं। क्या, फर्क क्या पड़ जाता है? दुनिया वही है!
The world is not as you see it. It depends on you. And when you change, the world changes—that is why. The young see a different world; the old see another; children see yet another. What changes? The world is the same!
लेकिन बच्चों के पास वह आंख नहीं है, जो जवान के पास है। बच्चे अभी कंकड़-पत्थर बीन रहे हैं। रंगीन होना काफी है। जवान कहता है, फेंको भी इनको, इनमें क्या रखा है! इनकी कीमत क्या है! जवान के लिए अर्थ मूल्यवान हो गया; धन समझ में आने लगा। अब सिर्फ कंकड़-पत्थर बीनने से काम नहीं चलेगा; तितलियों के पीछे दौड़ने से कुछ हल होने वाला नहीं है। बच्चे तितलियां पकड़ रहे हैं, तितलियां स्वर्ग मालूम पड़ती हैं। जवान बच्चों को नासमझ समझते हैं।
But children do not have the eyes the youth has. Children still collect pebbles; color is enough. The youth says, “Throw these away—what’s in them? What’s their value?” For the youth, meaning—value—has become decisive; wealth is understood. You cannot live merely by collecting pebbles now; chasing butterflies won’t help. Children catch butterflies; butterflies seem like heaven. Youths think children are naive.
फिर आदमी बूढ़ा हो जाता, इंद्रियां थक जातीं, अनुभव तिक्त होते, कडुवे होते, मुंह उनकी बेस्वाद धारा से भर जाता। जवान भी उसको दिखते हैं कि ये भी दूसरी तरह की तितलियां पकड़ रहे हैं। तितलियां बदल गई हैं। तितलियां नहीं बदली हैं, बस और तरह की तितलियां पकड़ रहे हैं।
Then you grow old; the senses tire; experiences turn bitter; your mouth fills with their tasteless stream. Then even the young appear to you to be chasing another kind of butterfly. The butterflies have changed. They haven’t changed—only the kind they are chasing has.
बूढ़े कहे जाते हैं, समझाए चले जाते हैं, कोई जवान उनकी सुनता नहीं। उन्होंने भी अपने बाप-दादों की नहीं सुनी थी। नहीं सुनने का कारण है, आंखें दूसरी हैं। बूढ़े की आंख अगर जवान को मिल जाए तो उसे भी ऐसा ही दिखाई पड़ेगा। और ध्यान रखो कि मजा यह है कि अगर अभी बूढ़े को फिर जवान की आंख मिल जाए तो वह सब अनुभव भूल जाएंगे! वह जो ज्ञान बता रहे हैं, वह सब भूल जाएगा। फिर जगत रंगीन हो जाएगा।
Old people go on advising; no youth listens. They too did not listen to their fathers and grandfathers. The reason is: the eyes are different. If the old man’s eyes were given to the youth, he would see as the old man sees. And note the fun: if the old man were given the youth’s eyes again, he would forget all his wisdom! All the knowledge he was dispensing would be gone. The world would be colorful again.
सुना है मैंने, अमरीका की सुप्रीम कोर्ट का एक चीफ जस्टिस, न्यायाधीश, जब जवान था तब पेरिस आया था। शादी करके सीधा पेरिस आया था। फिर तीस साल बाद, जब बूढ़ा हो गया, और बेटों की शादियां हो गईं, और बेटे पेरिस हो आए, तब फिर दुबारा अपनी पत्नी को लेकर आया। उसका नाम था, पीयरे। पेरिस देख कर उसने अपनी पत्नी से कहा, वह बात न रही पेरिस में, सब फीका-फीका हो गया! कहां वे दिन जब हम पहली दफा पेरिस आए थे! बात ही और थी, पेरिस कुछ और था!
I have heard: a Chief Justice of America’s Supreme Court, when he was young, came to Paris—came straight after marriage. Thirty years later, when he had grown old and his sons had married and visited Paris, he returned again with his wife. His name was Pierre. Seeing Paris, he said to his wife, “Paris isn’t what it was; everything has gone bland. Where are those days when we came the first time! Paris was different.”
उसकी पत्नी ने कहा, माफ करें, आप भूल रहे हैं। पीयरे और था, पेरिस तो वही है, पेरिस तो अब भी वही है। जवान की आंख से देखें, पेरिस अब भी वही है। पेरिस क्या बदलता है! लोग बदल जाते हैं, दृष्टि बदल जाती है।
His wife said, “Forgive me, you are mistaken. Pierre is different; Paris is the same. See through youthful eyes and Paris is the same even now. Paris does not change—people change; vision changes.”
दृष्टि के बदलने से अगर जगत बदल जाता है तो समझना कि आपने जो जाना था वह अध्यास था। वह दृष्टि की वजह से पैदा हुआ था, वह जगत नहीं था। क्या ऐसा भी कोई उपाय है कि बिना दृष्टि के जगत देखा जा सके? अगर हो, तो ही जगत देखा जा सकता है, नहीं तो नहीं।
If the world changes with the change of vision, understand that what you knew was adhyasa. It arose because of the vision; it was not the world. Is there any way to see the world without a vision? Only then can the world be seen—otherwise not.
दृष्टियां अध्यास हैं। इसलिए खयाल रखें, दर्शन का मतलब दृष्टि नहीं है। दर्शन का मतलब है वैसी अवस्था, जब सब दृष्टियां शांत हो जाती हैं; कोई दृष्टि नहीं रह जाती, तब देखना। जब अपनी कोई आंख नहीं रह जाती थोपने को, और अपना कोई भाव नहीं रह जाता आरोपित करने को, अपनी कोई आकांक्षा नहीं रह जाती। मरुस्थल को तब देखना, जब भीतर कोई प्यास नहीं होती, फिर मरुस्थल धोखा नहीं दे सकता। प्यास की वजह से धोखा हो जाता है। पानी की चाह होती है, और नहीं मिलता तो चाह और बढ़ जाती है। और जब चाह ज्यादा बढ़ जाती है तो मन विक्षिप्त हो जाता है, और जो नहीं है उसे भी मानने का मन होने लगता है।
लेकिन एक ऐसी स्थिति भी है जब सब दृष्टियां क्षीण हो जाती हैं और दर्शन का उदय होता है।
Visions are adhyasas. Therefore remember: darshan does not mean a “view” or a “philosophy.” Darshan means that state when all visions fall silent; no standpoint remains—then seeing happens. When you have no “eyes” left to impose, no feeling left to project, no craving left to overlay. Look at the desert then, when there is no thirst within; then the desert cannot deceive. Because of thirst deception happens. You want water and do not find it; the want grows. When the want grows too strong, the mind becomes deranged, and it starts believing in what is not.
कब होती हैं दृष्टियां क्षीण? दृष्टियां तभी क्षीण होती हैं, जब सभी वासनाएं क्षीण हो जाती हैं; क्योंकि हर दृष्टि वासना का खेल है, वासना का फैलाव है।
But there is a state when all visions wither and darshan arises.
When do visions wither? Only when all desires wither; because every vision is the spread of desire—desire extended.
यह सूत्र कहता है: ‘देह, इंद्रियां आदि अनात्म पदार्थ हैं, इनके ऊपर मैं-मेरा ऐसा जो भाव होता है, वह अध्यास है। इसलिए बुद्धिमान को ब्रह्मनिष्ठा द्वारा इस अध्यास को दूर करना चाहिए।’
This sutra says: “The body, the senses and so on are not-self. The ‘I’-and-‘mine’ feeling that arises upon them is adhyasa. Therefore the wise should, through Brahman-nistha, remove this adhyasa.”
ब्रह्मनिष्ठा द्वारा, अपने में निष्ठा द्वारा।
By Brahman-nistha—by abiding in one’s own being.
हमारी निष्ठा हमेशा पराए में है, किसी और में है, अपने में नहीं है। दौड़ कहीं और है, अपने में नहीं है। जा कहीं और रहे हैं एक जगह को छोड़ कर, वह जगह जो भीतर है। ब्रह्मनिष्ठा का अर्थ है कि वासनाओं की दौड़ हट गई, आदमी अपने में खड़ा हो गया। आदमी वहीं खड़ा हो गया जहां कोई मन नहीं है, कोई इंद्रियां नहीं हैं, कोई शरीर नहीं है; सिर्फ शुद्ध चैतन्य है। उसमें प्रतिष्ठित होते ही सब अध्यास टूट जाते हैं। और तब संसार नहीं है, ब्रह्म ही है।
Our fidelity is always to the other, to something else—not to ourselves. The running is somewhere else, not within. We go everywhere but the one place we leave out is the place within. Brahman-nistha means the race of desires has stopped; one stands in oneself. One stands where there is no mind, no senses, no body—only pure consciousness. The moment one becomes established there, all adhyasas break. Then there is no world—only Brahman.
जब मैं हिंदी में बोल रहा हूं, बहुत लोगों को हिंदी समझ में नहीं आती, लेकिन वे भी उपयोग कर सकते हैं। जिन्हें हिंदी समझ में नहीं आती, वे आंख बंद कर लें और केवल ध्वनि सुनें; शांत बैठ जाएं, जैसे ध्यान में हों। और बहुत बार जो शब्द समझ कर भी समझ में न आता, वह मात्र ध्वनि सुनने से समझ में आता है।
When I speak in Hindi, many do not understand Hindi, yet they too can make use of it. Those who do not understand Hindi should close their eyes and only listen to the sound; sit quietly as in meditation. Many times what does not reach through understanding reaches simply through hearing the sound.
जब मैं अंग्रेजी में बोल रहा हूं, जिन मित्रों को अंग्रेजी समझ में नहीं आती, वे ऐसा न सोचें कि उनके काम का नहीं है। आंख बंद कर लें और जो मैं बोल रहा हूं उसकी ध्वनि पर ध्यान करें, समझने की कोशिश न करें। जो भाषा समझ में नहीं आती, समझने की कोशिश ही मत करें। बिलकुल नासमझ होकर शांत बैठ जाएं, सिर्फ ध्वनि का आघात ध्यान करें; सिर्फ सुनें। वह सुनना ध्यान बन जाएगा और उपयोगी होगा।
When I speak in English, friends who do not understand English should not think it is of no use to them. Close your eyes and focus on the sound of what I am speaking; do not try to understand. If the language is unknown, do not try to understand at all. Sit utterly uncomprehending and quiet; just attend to the impact of sound—just listen. That listening will become meditation and will be useful.
बड़ा सवाल समझना नहीं है, बड़ा सवाल शांत होना है। बड़ा सवाल सुनना नहीं है, बड़ा सवाल मौन होना है। तो कई बार तो यह होता है, जो बात आपकी समझ में आ जाती है वह आपके भीतर विघ्न बन जाती है, क्योंकि उससे विचार शुरू हो जाते हैं। कई बार तो अच्छा है कि जो बात बिलकुल समझ में नहीं आती, उसको सुनें, क्योंकि फिर विचार नहीं चल सकते। जो समझ में नहीं आए तो विचार के चलने का कोई उपाय नहीं है, विचार रुक जाते हैं।
The great issue is not understanding, the great issue is becoming silent. The great issue is not listening, the great issue is becoming mute. Many times what you “understand” becomes a hindrance within, because it triggers thinking. Sometimes it is better to listen to what you do not understand at all—then thought cannot run. If you do not understand, thought has no ground; it stops.
इसलिए कभी तो वृक्षों के बीच से गुजरती हुई हवा को सुनना, कभी पक्षियों की आवाज सुनना, कभी पानी की कल-कल धारा से उठता निनाद सुनना ऋषि-मुनियों को सुनने से भी ज्यादा बेहतर है। असली उपनिषद वहां बह रहे हैं। पर वे आपकी समझ में नहीं आएंगे। पर समझने की कोई जरूरत भी नहीं है, सुनना काफी है। और जब समझ में न आए और आप सुन सके, तो थोड़ी देर में बुद्धि शांत हो जाती है, क्योंकि उसका कोई काम ही नहीं होता। और जब बुद्धि शांत हो जाती है तो आप वहां पहुंच जाते हैं, जिसकी तलाश है।
That is why sometimes listening to the wind passing through the trees, sometimes the call of birds, sometimes the murmur of a flowing stream is better than listening to sages and seers. The real Upanishads are flowing there. They will not be understood by you. But there is no need to understand—listening is enough. And when you can listen without understanding, in a little while the intellect becomes quiet—because it has no work. And when the intellect becomes quiet, you arrive at that very place which is the goal of the search.
