Skip to content
Osho

Adhyatam Upanishad #13

19 October 1972 Mount Abu Hindi original · English by Osho Live

Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.

हिंदी (मूल)
English (Osho Live's translation)

जीवन्मुक्त की आंतरिक दशा के लिए कुछ और निर्देश।

Some further pointers about the inner state of the jivanmukta.

जीवन्मुक्त है वह व्यक्ति, जिसने जीते-जी मृत्यु को जान लिया है। मृत्यु तो सभी जानते हैं, मरते समय ही जानते हैं। उसे भी जानना नहीं कह सकते, क्योंकि ठीक मरने के क्षण में ही चित्त बेहोश हो जाता है, मूर्च्छित हो जाता है।

A jivanmukta is one who has come to know death while still alive. Everyone knows death—at the time of dying. And even that can hardly be called knowing, because in the very moment of death the mind becomes unconscious, it faints.

तो मृत्यु हम अपनी कभी नहीं जानते हैं, हम सदा दूसरे की मृत्यु जानते हैं। आपने दूसरे को मरते देखा है, अपने को कभी भी नहीं। मृत्यु का ज्ञान तक हमारा उधार है। और जब दूसरा मरता है तो हम क्या जानते हैं? हम जानते हैं कि वाणी खो गई, कि आंखें बंद हो गईं, कि नाड़ी खो गई, कि हृदय बंद हो गया--शरीर का तंत्र अब काम नहीं करता, इतना ही हम जानते हैं। भीतर जो तंत्र के छिपा था, उस पर क्या बीती, क्या हुआ--वह बचा, नहीं बचा; वह था भी वहां, या कभी नहीं था--इस संबंध में हम कुछ भी नहीं जानते।

So we never know our own death; we always know someone else’s. You have seen another die, never yourself. Even our knowledge of death is borrowed. And when someone else dies, what do we know? We know that the voice is gone, the eyes have closed, the pulse is lost, the heart has stopped—the body’s mechanism no longer works. That is all we know. What happened to that which was hidden within the mechanism? What did it undergo—did it remain, not remain; was it even there, or was it never there? About this we know nothing.

मृत्यु घटती है भीतर, हम केवल बाहर उसके परिलक्षण देख पाते हैं। दूसरे को मरते देख कर कैसे मृत्यु का पता चलेगा? मरे हम भी बहुत बार हैं, लेकिन अपने को मरते हम कभी नहीं देख पाए। मरने के पहले बेहोश हो गए हैं, मूर्च्छित हो गए हैं। इसीलिए, कितने ही लोगों को आप मरते देखें, आपको भीतर भरोसा नहीं आता कि आप भी मरेंगे। कभी आपको यह भरोसा आया है कि मैं भी मरूंगा? कितने ही रोज लोग मरें, मरघट भर जाए, महामारी फैल जाए, प्रतिपल जहां दिखे लाश दिखे, फिर भी सदा ऐसा लगता है दूसरे ही मरते रहेंगे; ऐसा कभी भी भीतर भाव नहीं आता कि मैं मरूंगा। आता भी हो तो ऊपर-ऊपर ही होता है, गहरे में प्रवेश नहीं कर पाता।

Death happens inside; we see only its outer signs. How can watching another die disclose death to you? We ourselves have died many times, yet we have never seen ourselves dying. Before dying we became unconscious, we fainted. That is why, no matter how many people you may see die, you never gain an inner certainty that you too will die. Has it ever truly entered you, with conviction, that “I will die”? People die every day; cremation grounds fill up; epidemics rage; corpses meet the eye at every turn—yet it always feels as if others will keep dying; never does the feeling arise from the depths that I will die. If it does arise, it is only on the surface, it does not penetrate deep.

क्यों? क्योंकि अपनी मृत्यु तो कभी देखी नहीं; उसका कोई अनुभव नहीं है; उसकी कोई याद नहीं है। कितना ही सोचो पीछे लौट कर, पता ही नहीं चलता कि कभी मरे हों! तो जो कभी नहीं हुआ, वह आगे भी कैसे होगा?

Why? Because you have never seen your own death; you have no experience of it; there is no memory of it. Think back as much as you like—you cannot find any trace that you ever died! And what has never happened—how will it happen in the future?

मन का तो सारा का सारा हिसाब अतीत पर निर्भर है। मन तो भविष्य को भी सोचता है तो अतीत के ही शब्दों में सोचता है। जो कल हुआ है वही आने वाले कल में हो सकता है; थोड़ा-बहुत हेर-फेर होगा। लेकिन जो कभी नहीं हुआ है वह कल भी कैसे होगा! इसीलिए मन कभी मृत्यु को मान नहीं पाता। और जब अपनी मृत्यु घटती है, तब मन बेहोश हो गया होता है।

The mind’s entire accounting depends upon the past. Even when the mind imagines the future, it thinks in the words of the past. What happened yesterday is what can happen tomorrow; with a little adjustment here and there. But what has never happened—how can it happen tomorrow! That is why the mind never truly accepts death. And when one’s own death comes, then the mind is already unconscious.

इसलिए जीवन के दो बड़े अनुभव, जन्म का और मृत्यु का अनुभव हमें होता ही नहीं। जन्मते भी हम हैं, मरते भी हम हैं। और अगर इन दो बड़ी घटनाओं का अनुभव नहीं होता, तो इनके बीच में जो जीवन की धारा है, उसका भी हमें क्या अनुभव होगा, कैसे होगा? जो जीवन के शुरुआत को नहीं जान पाता, अंत को नहीं जान पाता, वह मध्य को भी कैसे जान पाएगा? जन्म और मृत्यु के बीच में जो धारा है, वही है जीवन। न शुरू का हमें पता है, न अंत का हमें पता है, तो बीच भी अपरिचित ही रह जाएगा। धुंधली-धुंधली खबर होगी--जैसे दूर सुनी गई कोई बात हो, कोई देखा गया स्वप्न हो। लेकिन जीवन से भी हमारा सीधा संस्पर्श नहीं हो पाता।

Thus the two great events of life—birth and death—we do not experience. We are born, we die. And if the two great events are not experienced, how will the stream of life that flows between them be experienced? How will it be known? One who cannot know life’s beginning, cannot know life’s end—how will he know the middle? The stream flowing between birth and death is life itself. If we know neither the start nor the finish, the middle too will remain unfamiliar. There will only be a dim, hazy report—as if something heard from afar, or a dream briefly seen. We fail to come into direct touch with life.

जीवन्मुक्त का अर्थ है कि जिसने जीवन में ही, जागते, होशपूर्वक मृत्यु को जान लिया। यह शब्द बड़ा अदभुत है। जीवन्मुक्त का अर्थ है...बहुत तरह का। एक अर्थ हम कर सकते हैं कि जो जीवन में मुक्त हो गया, दूसरा अर्थ हम कर सकते हैं कि जो जीवन से मुक्त हो गया। दूसरा अर्थ ज्यादा गहरा है। असल में पहला अर्थ दूसरे अर्थ के बाद ही उपयोगी है। जो जीवन से मुक्त हो गया, वही जीवन में मुक्त हो सकता है।

Jivanmukta means one who has known death while living—awake, in full awareness. This is a strange word. Jivanmukta can be understood in many ways. One meaning is: liberated in life. Another, deeper meaning is: liberated from life. In truth, the first meaning becomes real only after the second. Only one who is free from life can be free in life.

जीवन से कौन मुक्त होगा? जीवन से वही मुक्त हो सकता है, जिसने जान लिया हो कि समस्त जीवन मृत्यु है; जिसे दिखाई पड़ा हो कि जिसे हम जीवन कहते हैं, वह मृत्यु की एक लंबी यात्रा है। जन्म के बाद मरने के सिवाय हम कुछ और करते नहीं। कुछ भी करते रहें, मरने की क्रिया जारी रहती है--हर पल। सुबह से सांझ हो गई, आप मर गए बारह घंटे और। सांझ से फिर सुबह होगी, आप मर गए बारह घंटे और। जीवन चुकता जाता है, बूंद-बूंद समय रिक्त होता जाता है।

Who will be free from life? Only one who has seen that the whole of life is death; to whom it has been revealed that what we call life is a long journey of dying. After birth, we do nothing but die. Whatever else we may be doing, the process of dying continues—every moment. Morning turns to evening—you have died twelve hours more. Evening turns to morning—you have died another twelve. Life keeps being spent; drop by drop, time is emptied out.

तो जिसे हम जीवन कहते हैं, वह वस्तुतः मरने की एक लंबी प्रक्रिया है। जन्म के बाद और कोई कुछ भी करे, सब एक काम जरूर करते हैं, वह है मरने का--मरते रहने का। जन्मे नहीं कि मरना शुरू हो गया। बच्चे ने पहली सांस ली, अंतिम सांस की व्यवस्था हो गई। अब मौत से बचने का कोई उपाय नहीं। जो जन्म गया, वह मरेगा। देर-अबेर, समय का अंतर हो सकता है, लेकिन मौत सुनिश्चित हो गई।

What we call life is, in truth, a long process of dying. Whatever else anyone may do after being born, one thing is certain: he is dying—continuously. The moment a child takes his first breath, arrangements have been made for the last. There is no way now to escape death. Whoever is born will die. Sooner or later—there may be a difference of time—but death is guaranteed.

जीवन को जो मृत्यु की लंबी प्रक्रिया की भांति देख लेता है--समझ लेता है, नहीं कह रहा हूं--देख लेता है! क्योंकि समझ तो आप भी सकते हैं कि ठीक है, इससे जीवन्मुक्त नहीं हो जाएंगे। जो देख लेता है, इसका साक्षी हो जाता है, यह उसको दर्शन हो जाता है, कि मैं मर रहा हूं--प्रतिपल।

One who sees life as a long process of dying—sees it, I am not saying merely understands it—who becomes a witness to it, to whom it is shown, “I am dying every single moment,” that one…

एक तो हमें पता ही नहीं चलता कि हम मरेंगे; मैं मरूंगा, यह पता नहीं चलता। दूसरे मरते हैं सदा। दूसरी बात, हमें सदा, अगर हम कभी सोचते हैं, अनुमान भी करते हैं दूसरों के मरने से अपनी मृत्यु का, तो मृत्यु कभी भविष्य में घटित होगी, उसे अभी टाला जा सकता है। वह अभी घटित नहीं हो रही है, आज नहीं घटित हो रही है। बिस्तर पर मरणासन्न पड़ा हुआ आदमी भी यह नहीं सोचता कि मृत्यु आज घटित हो रही है, इस क्षण में आ रही है--कल! टालता है, स्थगित करता है। टाल कर हम बच जाते हैं। जीवन होता है अभी और मौत होती है कभी दूर।

First, we do not even grasp that we will die; that I will die is not seen. It is always others who die. Second, whenever we infer our own death from others’ dying, we place it in the future; we think it can be postponed. It is not happening now; not today. Even a man lying on his deathbed seldom thinks, “Death is happening today, in this very moment.” He thinks: tomorrow! He puts it off, defers it. By deferring, we save ourselves. Life is now; death is someday, far away.

जिसे दिखाई पड़ जाता है कि पूरा जीवन मृत्यु है, उसे यह भी दिखाई पड़ जाता है कि मृत्यु कल नहीं है, अभी है, इसी क्षण है--इसी क्षण मैं मर ही रहा हूं। यह जो मरने की घटना मेरी घट रही है इसी क्षण, इसकी प्रतीति कैसे हो? इसे कैसे हम देख पाएं? देख पाएं, तो आदमी फिर जीवन की वासना नहीं करता। बुद्ध ने कहा है, जो जीवेषणा नहीं करता, वह जीवन्मुक्त है। जो मांग नहीं करता कि मुझे जीवन और मिले; जो और जीना नहीं चाहता; जिसकी जीने की अब कोई इच्छा नहीं रह गई है, कोई वासना नहीं रह गई है; मृत्यु आए तो सहजता से स्वीकार कर लेगा; एक क्षण भी मौत से न कहेगा: रुको, ठहरो, मैं थोड़ा निपट लूं। तैयार ही रहेगा। प्रतिपल तैयार रहेगा।

To one who sees that the whole of life is death, it also becomes clear: death is not tomorrow, it is now; in this very moment. I am dying right now. How is this event of dying, happening to me this moment, to be felt? How can we see it? And if one sees it, then the craving for life no longer persists. Buddha has said: one who has no craving to live—jiveshana—is a jivanmukta. One who does not demand that more life be given; who does not want to go on living; in whom the wish to live has faded away; who will accept death with ease; who will not say to death for even a moment, “Wait, stop, let me finish a few things”—he will be ready. Ready every moment.

जीवेषणा जिसकी समाप्त हो गई हो, वह जीवन से मुक्त हो सकता है। जो जीवन से मुक्त हो जाता है, वह जीवन्मुक्त हो जाता है। फिर वह जीवन में ही मुक्त हो जाता है। फिर यहीं और अभी वह हमारे साथ होता है, लेकिन हमारे जैसा नहीं होता। वह भी उठता है, बैठता है, खाता है, पीता है, चलता है, सोता है। लेकिन उसका सोना, उठना, बैठना, सब का गुण, सब की क्वालिटी रूपांतरित हो जाती है। हमारे जैसे काम करते हुए भी वह हमारे जैसे काम नहीं करता है। यह संसार जैसा हमें दिखाई पड़ता है, ऐसा ही रहता है, लेकिन उसे किसी और भांति दिखाई पड़ने लगता है। उसकी दृष्टि बदल जाती है, देखने वाला केंद्र बदल जाता है; सारा जगत रूपांतरित हो जाता है।

One whose jiveshana has ended can be free from life. One who is free from life becomes a jivanmukta. Then he is free while living—here and now. He is with us, yet not like us. He too rises, sits, eats, drinks, walks, sleeps. But the quality of his sleeping, his rising, sitting—everything—is transformed. Doing the same things as we do, he does not do them as we do. The world remains as it appears to us, yet it begins to appear to him in another way. His vision changes, the seer’s center shifts; the whole world is transfigured.

इस जीवन्मुक्त की परिभाषा और निर्देश इस सूत्र में हैं। इन्हें एक-एक कर गौर से समझ लेना है।

This sutra contains the definition and the indications of the jivanmukta. We must understand them closely, one by one.

‘जीवात्मा तथा ब्रह्म का भेद...।’

“The distinction between the individual soul and Brahman…”

कुछ मित्रों को ज्यादा खांसी आती हो, एकदम यहां से चले जाएं। या अपनी खांसी रोक कर बैठ जाएं। ये दोनों काम नहीं चलेंगे।

If some friends are coughing a lot, either step out at once, or sit and restrain your cough. Both together will not do.

‘जीवात्मा तथा ब्रह्म का भेद और ब्रह्म तथा सृष्टि का भेद बुद्धि द्वारा जो कभी नहीं जानता, वह जीवन्मुक्त कहलाता है।’

“He who never knows, by means of the intellect, a difference between the individual soul and Brahman, and between Brahman and the creation, is called a jivanmukta.”

पहली लक्षणा। स्वयं के और परम के बीच--वह जो भीतर छिपा जीव है वह, और वह जो विराट में छिपा हुआ ब्रह्म है वह--दोनों के बीच जिसे कोई भी भेद बुद्धि के द्वारा दिखाई नहीं पड़ता, वह जीवन्मुक्त कहलाता है। दो बातें हैं: कोई भेद दिखाई नहीं पड़ता, बुद्धि के द्वारा।

The first indication. Between the self and the Supreme—the living principle hidden within, and Brahman hidden in the vastness—one who sees no distinction by the intellect is called a jivanmukta. Two points: no distinction is seen; and by the intellect.

सभी भेद बुद्धि के द्वारा दिखाई पड़ते हैं। बुद्धि ही भेद को देखने की व्यवस्था है। जैसे पानी में हम लकड़ी को डाल दें तो लकड़ी तिरछी दिखाई पड़ने लगती है। लकड़ी को बाहर खींच लें, लकड़ी फिर सीधी दिखाई पड़ने लगती है। फिर पानी में डालें, फिर तिरछी दिखाई पड़ने लगती है। लकड़ी तिरछी होती नहीं पानी में, सिर्फ दिखाई पड़ती है, क्योंकि पानी और पानी के बाहर किरणों की यात्रा का पथ बदल जाता है। पानी के माध्यम में किरणें तिरछी यात्रा करती हैं, इसलिए लकड़ी तिरछी दिखाई पड़ने लगती है।

All distinctions are seen by the intellect. The intellect is the apparatus that produces division. Put a stick in water and it appears bent. Pull it out, it looks straight again. Put it back in, it appears bent again. The stick does not become bent in water; it only appears so, because the path of the rays changes in water compared to air. In the medium of water, light travels at an angle, so the stick appears bent.

पानी के माध्यम में कोई भी चीज सीधी डालें, वह तिरछी दिखाई पड़ेगी। वह तिरछी होती नहीं है, सिर्फ दिखाई पड़ती है। और मजा यह है कि आपको बिलकुल पक्का पता है कि तिरछी होती नहीं, तो भी तिरछी दिखाई पड़ती है। हजार दफे निकाल कर बाहर देख लें, फिर पानी में डाल दें, तो ऐसा नहीं है कि आप हजार बार देख चुके, परख चुके, पानी के अंदर हाथ डाल कर भी लकड़ी को देख लें तो वह सीधी मालूम पड़ती है--हाथ को, लेकिन आंख को तिरछी ही दिखाई पड़ती है; क्योंकि पानी का माध्यम और हवा का माध्यम किरणों के लिए यात्रा-पथ बदल देता है।

Anything straight placed in water will appear bent. It does not become bent; it only appears so. And the amusing thing is: even if you know for certain it is not bent, it still appears bent. Take it out a thousand times, examine it, even put your hand in the water and feel the stick—by the hand it seems straight; to the eye it still looks bent, because the mediums of water and air change the path of the rays.

इसे ऐसा समझें, आपने प्रिज्म देखा हो कांच का--खास तरह का बना हुआ टुकड़ा होता है त्रिकोण। उसमें से सूरज की किरणें निकलें, तो सात हिस्सों में टूट जाती है सूरज की किरण। इंद्रधनुष देखते हैं आप? वह प्रिज्म का ही खेल है। जब आप इंद्रधनुष देखते हैं तो होता क्या है? सूरज की किरणें तो हमेशा आकाश से आ रही हैं जमीन पर। लेकिन जब कभी पानी की बूंदें हवा में होती हैं, छोटी बूंदें, तो पानी की छोटी बूंदें प्रिज्म का काम करती हैं, कांच के टुकड़े का काम करने लगती हैं। उनमें किरण प्रवेश करती है, तत्काल सात हिस्सों में टूट जाती है। वे सात रंग आपको इंद्रधनुष जैसे दिखाई पड़ते हैं। इंद्रधनुष पानी की बूंदों से गुजरी हुई सूरज की किरण ही है। इसलिए सूरज न हो तो भी इंद्रधनुष दिखाई नहीं पड़ेगा। आकाश में बादल न हों और हवा में पानी के कण न लटके हों, तो भी इंद्रधनुष दिखाई नहीं पड़ेगा।

Consider another example. You have seen a glass prism—a triangular piece. When sunlight passes through it, the ray breaks into seven parts. You see a rainbow? It is the play of a prism. What happens when you see a rainbow? Sunlight is always coming from the sky to the earth. But when tiny droplets of water hang in the air, they act like countless little prisms. The ray enters a drop and immediately splits into seven. Those seven colors appear to you as a rainbow. A rainbow is simply sunlight that has passed through water droplets. Therefore if there is no sun, you will not see a rainbow. If there are no clouds and no moisture suspended in the air, you will not see a rainbow.

प्रिज्म, कांच का टुकड़ा, या पानी की बूंद, सूरज की किरण को सात हिस्सों में तोड़ देती है; माध्यम! अगर आप पानी की बूंद से सूरज को देखेंगे तो सात रंग दिखाई पड़ेंगे। अगर पानी के बाहर सूरज की किरण को देखेंगे तो वह सफेद है, सफेद कोई रंग नहीं है। सफेद कोई रंग नहीं है, सफेद रंग का अभाव है।

The prism, the piece of glass, or the drop of water breaks the sun’s ray into seven parts—the medium! If you look at the sun through a water droplet, seven colors appear. If you look at the ray outside the water, it is white; white is no color. White is the absence of color.

बुद्धि भी ऐसा ही एक माध्यम है। जैसे पानी में लकड़ी तिरछी हो जाए, और प्रिज्म में सूरज की सात किरणें हो जाएं, एक के सात टुकड़े हो जाएं, ऐसा ही बुद्धि, विचार सूक्ष्म माध्यम है। इससे जिस चीज को भी हम देखते हैं वह दो में टूट जाती है; भेद निर्मित हो जाता है। जहां भी बुद्धि को देखेंगे, बुद्धि से देखेंगे, वहां चीजें दो हो जाएंगी, भेद निर्मित हो जाएगा।

The intellect is such a medium. As water makes a stick seem bent, and a prism splits one ray into seven, the intellect—this subtle medium of thought—splits whatever it looks at into two; it manufactures difference. Wherever you look through the intellect, things become two; division appears.

बुद्धि भेद निर्मात्री है। कोई भी चीज को बुद्धि से देखें। दृष्टांत के लिए, समझने के लिए, प्रकाश को बुद्धि से देखें, तो तत्काल दो हिस्से हो जाते हैं: अंधेरा और उजाला। वस्तुतः अस्तित्व में प्रकाश और अंधेरे में कोई भी फर्क नहीं है, वह एक ही चीज का क्रमिक विस्तार है। इसीलिए तो अंधेरे में भी कुछ पक्षी देखते हैं। अंधेरा बिलकुल अंधेरा होता, तो उल्लू भी रात को देख नहीं सकता था। उल्लू देखता है रात में, इसीलिए देख पाता है कि अंधेरा भी प्रकाश है; सिर्फ आपकी आंख उसको पकड़ने में समर्थ नहीं, उल्लू की आंख पकड़ने में समर्थ है। सूक्ष्म प्रकाश है अंधेरा भी।

The intellect is the divider. Look at anything with the intellect. For the sake of illustration, take light. The intellect at once breaks it into two: darkness and light. In existence itself there is no real difference between darkness and light; they are a single continuum. That is why some creatures can see even in the dark. If darkness were absolute, an owl could not see at night. The owl sees at night precisely because darkness is also light—subtle light; only your eye cannot grasp it, while the owl’s can.

आपके पास से बहुत बड़ा प्रकाश भी गुजरता है, वह आपको दिखाई नहीं पड़ता; क्योंकि आपकी आंख की देखने की एक क्षमता है, उसके नीचे भी दिखाई नहीं पड़ता, उसके ऊपर भी नहीं दिखाई पड़ता; दोनों तरफ अंधेरा हो जाता है। कभी आपने खयाल किया है कि अगर आपकी आंख एकदम महाप्रकाश के सामने आ जाए तो अंधेरा छा जाएगा; क्योंकि उतना प्रकाश आंख देख नहीं पाती है।

A very great light can pass by you, and you may not see it, because your eye has a certain range. Below that range you cannot see, and above it you cannot see; on both sides there is darkness. Have you noticed that if your eyes come face to face with an immense brilliance, darkness falls? Because your eyes cannot perceive that much light.

तो अंधेरे दो तरह के हैं। जितने दूर तक आपकी आंख की क्षमता है देखने की, उधर प्रकाश--उसके उस पार भी अंधेरा, इस पार भी अंधेरा। आपकी आंख की क्षमता बड़ी हो जाए, तो अंधेरा प्रकाश हो जाता है; आपकी आंख की क्षमता छोटी हो जाए, तो प्रकाश अंधेरा हो जाता है। अंधे आदमी की क्षमता बिलकुल नहीं है, इसलिए सभी अंधेरा है, कोई प्रकाश है ही नहीं उसके लिए। पर प्रकाश और अंधेरा अस्तित्व में एक हैं, बुद्धि के कारण दो दिखाई पड़ते हैं।

So there are two kinds of darkness. Within the limits of your eye’s capacity to see—light; beyond that limit on either side—darkness. Enlarge your capacity and darkness becomes light; diminish it and light becomes darkness. An absolutely blind man has no capacity at all, so for him everything is darkness; there is no light at all. But light and darkness are one in existence; it is through the intellect that they appear as two.

बुद्धि हर चीज को दो में बांट देती है। बुद्धि के देखने का ढंग ऐसा है कि बिना बंटे कोई चीज रह नहीं सकती। बुद्धि है विश्लेषण; बुद्धि है भेद; बुद्धि है विभाजन, डिवीजन। इसीलिए हमें जन्म और मृत्यु दो दिखाई पड़ते हैं, बुद्धि से देखने के कारण; अन्यथा दो नहीं हैं। जन्म शुरुआत है, मृत्यु उसी का अंत है; दो छोर हैं एक ही चीज के। हमें सुख और दुख अलग दिखाई पड़ते हैं, बुद्धि के कारण; वे दो नहीं हैं। इसीलिए तो दुख सुख बन जाते हैं, सुख दुख बन जाते हैं। आज जो सुख मालूम पड़ता है, सुबह दुख हो सकता है। सुबह तो बहुत दूर है, अभी मालूम होता था सुख, अभी दुख हो सकता है।

The intellect divides everything into two. Its very mode is such that nothing can remain undivided. Intellect is analysis; intellect is difference; intellect is division. That is why we see birth and death as two—because we are looking through the intellect; otherwise they are not two. Birth is the beginning; death the end—two ends of one thing. We see pleasure and pain as separate—because of the intellect; they are not two. That is why pain turns into pleasure and pleasure into pain. What seems pleasure today may be pain by morning. Morning is too far—what seemed pleasure just now may be pain the next moment.

यह असंभव होना चाहिए। अगर सुख और दुख दो चीजें हैं अलग-अलग, तो सुख कभी दुख नहीं होना चाहिए, दुख कभी सुख नहीं होना चाहिए। पर हर घड़ी यह बदलाहट चलती रहती है। अभी प्रेम है, अभी घृणा हो जाती है। अभी लगाव लगता था, अभी विकर्षण हो जाता है। अभी मित्रता लगती थी, अभी शत्रुता हो जाती है। ये दो चीजें नहीं हैं, नहीं तो रूपांतरण असंभव होना चाहिए। जो अभी जिंदा था, अभी मर गया! तो जीवन और मृत्यु ये अलग चीजें नहीं होनी चाहिए, नहीं तो--नहीं तो जीवित आदमी मर जाए! कैसे? जीवन मृत्यु में कैसे बदल जाएगा?

This should be impossible. If pleasure and pain are two separate things, pleasure should never turn into pain, nor pain into pleasure. Yet this transformation goes on every moment. Just now there is love, just now there is hate. Just now there is attraction, just now repulsion. Just now friendship, just now enmity. If they were two different things, such transformation would be impossible. One who was alive just now—now is dead! Then life and death cannot be two separate things—otherwise how could the living die? How can life change into death?

हमारी भूल है कि हमने दो में बांट रखा है। हमारी भूल है कि हमने दो में बांट रखा है! हमारे देखने का ढंग ऐसा है कि चीजें दो में बंट जाती हैं।

It is our mistake that we have divided into two. Our way of seeing splits things.

इस देखने के ढंग को जो एक तरफ रख देता है, बुद्धि को जो हटा देता है अपनी आंख के सामने से और बिना बुद्धि के जगत को देखता है, तो सारे भेद तिरोहित हो जाते हैं। अद्वैत का अनुभव उन्हीं लोगों का अनुभव है, वेदांत का सार-अनुभव उन्हीं लोगों का अनुभव है, जिन्होंने बुद्धि को एक तरफ रख कर जगत को देखा। फिर जगत जगत नहीं, ब्रह्म हो जाता है। और तब जो भीतर जीव मालूम पड़ता था और वहां ब्रह्म मालूम पड़ता था, वे भी एक चीज के दो छोर रह जाते हैं। जो मैं यहां हूं भीतर, और जो वहां फैला है सब ओर वह, दोनों एक ही हो जाते हैं: तत्त्वमसि। तब अनुभव होता है कि मैं वही हूं, उसका ही एक छोर हूं। वह जो आकाश बहुत दूर तक चला गया है, वही आकाश यहां मेरे हाथ को भी छू रहा है। वही हवा का विस्तार जो सारी पृथ्वी को घेरे हुए है, वही मेरी श्वास बन कर भीतर प्रवेश कर रहा है। इस सारे अस्तित्व के प्राण कहीं धड़क रहे हैं, जिनसे यह सारा जीवन है--तारे चलते हैं और सूरज ऊगता है, और चांद में रोशनी है, और वृक्षों में फल लगते हैं, और पक्षी गीत गाते हैं, और आदमी जीता है--सब के भीतर छिपा हुआ जो प्राण धड़क रहा होगा कहीं विश्व के केंद्र में, और मेरे शरीर में जो हृदय की धीमी-धीमी धड़कन है, वे एक ही चीज के दो छोर हैं। वे दो नहीं हैं।

One who puts aside this way of seeing—who removes the intellect from before his eyes and looks at the world without it—finds all differences evaporate. The experience of non-duality, the core of Vedanta, belongs to those who have looked at the world with the intellect set aside. Then the world is no longer world—it is Brahman. And then the living principle that seemed to be within, and the Brahman that seemed spread without, are seen as two ends of one reality. The “I” within, and the That spread on all sides, become one: tat tvam asi. Then it is experienced: I am That—one of its ends. The sky that stretches far away is the same sky that touches my hand here. The very expanse of air encircling the earth enters as my breath. The life-pulse beating somewhere at the center of the cosmos—from which stars move, the sun rises, the moon shines, trees bear fruit, birds sing, and humans live—and the faint beating of my heart within—these are two ends of one and the same thing. They are not two.

लेकिन बुद्धि को अलग करके जब कोई देखेगा, तभी। बुद्धि को अलग करके देखना बड़ी मुश्किल की बात है, क्योंकि जब भी हम देखते हैं, बुद्धि से ही देखते हैं। हमारी आदत सुनिश्चित हो गई है। बुद्धि के अतिरिक्त आप देखिएगा कैसे? कोई भी चीज देखिएगा, विचार बीच में आ जाएगा।

But only when one looks with the intellect set aside. To set aside the intellect is very difficult, because whenever we look, we look through it. The habit is fixed. How will you look without it? Whatever you look at, thought comes in between.

एक फूल के पास खड़े हो जाएं। देख भी नहीं पाएंगे फूल कि बुद्धि कहेगी, गुलाब का फूल है; बड़ा सुंदर है! देखें, सुवास कितनी अच्छी है! आप देख भी नहीं पाए फूल को अभी, अभी फूल भीतर पहुंच भी नहीं पाया, अभी उसकी खबर, उसकी भनक आत्मा तक लगी भी नहीं, कि बुद्धि ने खबर दी, कि गुलाब का फूल है--अतीत के स्मरण से, अनुभव से। सुवासित है, सुंदर है--ये सब वक्तव्य बुद्धि ने दे डाले। उसने एक जाल फैला दिया बीच में। फूल बाहर रह गया, आप भीतर रह गए, बीच में बुद्धि के विचारों का जाल तन गया। इस जाल के भीतर से ही आप फूल को देखते हैं।

Stand by a flower. You will not have even looked at it when the intellect says, “A rose; so beautiful! See how fragrant it is!” You have not yet seen the flower, it has not yet reached within you, its fragrance has not yet touched your soul—when the intellect has already reported: “A rose”—from memory, from past experience. “Fragrant, beautiful”—these statements the intellect has issued. It spreads a net in between. The flower remains outside, you remain inside, and between you stretches the mesh of thought. You see the flower only through this net.

हमारा सभी देखना ऐसा है। तो बुद्धि के पार उठने के लिए तो गहन अभ्यास की जरूरत पड़ेगी। फूल के पास बैठे हैं, बुद्धि को न उठने दें, सिर्फ फूल को देखें सीधा, मन में यह विचार भी न उठने दें कि फूल है, कि गुलाब है, कि सुंदर है, शब्द को ही न बनने दें। थोड़ा अभ्यास करें, तो कभी-कभी क्षण भर को झलक मिलेगी: कि उधर रह जाएगा फूल, इधर रह जाएंगे आप, बीच में एक क्षण को विचार नहीं होंगे। और तब आपको उस फूल में उस लोक का दर्शन होगा, जिसको आपने कभी भी जाना नहीं।

All our seeing is like this. To rise beyond the intellect requires deep practice. Sit by a flower; do not let the intellect arise. Look at the flower directly. Do not allow even the thought to arise that “this is a flower, a rose, beautiful.” Do not let words form at all. With a little practice, now and then you will catch a glimpse: the flower will remain there, you will remain here, and for a moment there will be no thoughts in between. Then you will behold in that flower a realm you have never known.

टेनिसन ने कहा है, एक फूल को भी कोई देख ले पूरा, तो सारा जगत देख लिया, कुछ देखने को बच नहीं जाता है। बच भी नहीं जाता, क्योंकि एक फूल में सारा जगत समाया हुआ है। वह जिसे हम क्षुद्र कहते हैं, वह विराट की ही अनुकृति है; जिसे हम छोटा कहते हैं, वह बड़े का ही छोटा रूप है। जैसे एक छोटे से दर्पण में सारा आकाश झलक जाए, एक छोटी सी आंख में आकाश के करोड़ों तारे झलक जाएं, ऐसे एक छोटे से फूल में सारा ब्रह्मांड...।

Tennyson said: If one can truly see a single flower, one has seen the whole world—nothing remains to be seen. And nothing does remain, because the entire cosmos is contained in a single flower. What we call the minute is a reflection of the vast; what we call small is the large in miniature. As a tiny mirror can reflect the whole sky, as a small eye can reflect millions of stars, so in a small flower the whole universe…

लेकिन वह तभी होता है, जब बुद्धि बीच में खड़ी न हो। तो इसका अभ्यास करते रहें। खाली बैठे हैं, पक्षी गीत गा रहा है, तो बुद्धि को बीच में न आने दें, सिर्फ कान बन जाएं--सुनें, और सोचें मत।

But that happens only when the intellect does not stand in between. So keep practicing. Sit quietly. A bird is singing—do not let the intellect come between; become only the ear—just listen, do not think.

पहले बड़ी मुश्किल होगी--सिर्फ आदत के कारण; नहीं तो कोई मुश्किल नहीं है। धीरे-धीरे, धीरे-धीरे झलकें मिलनी शुरू होंगी। पक्षी गाता रहेगा, बुद्धि का कोई स्वर न होगा, आप सुनते रहेंगे, आप और पक्षी के बीच एक सीधा संबंध स्थापित हो जाएगा, बीच में कोई माध्यम न होगा। और तब आप बहुत हैरान हो जाएंगे! यह तय करना मुश्किल हो जाएगा कि आप गा रहे हैं कि पक्षी गा रहा है! आप सुन रहे हैं कि पक्षी सुन रहा है! जैसे ही बुद्धि बीच से हटती है, आप और पक्षी का गीत एक ही चीज के दो हिस्से हो जाते हैं। वह जो पक्षी का कंठ है वह एक छोर, और आपका जो कान है वह दूसरा छोर, और गीत बीच में जोड़ हो जाता है।

At first it will be very difficult—only because of habit; otherwise there is no difficulty. Gradually, glimpses will begin. The bird will go on singing, there will be no voice of the intellect; you will go on listening; a direct link will be established between you and the bird, with no medium in between. And then you will be amazed! It will become hard to decide whether you are singing or the bird is singing; whether you are listening or the bird is listening. As soon as the intellect steps aside, you and the bird’s song become two parts of one thing. The bird’s throat is one end, and your ear is the other, and the song becomes the bridge between.

फिर वह जो फूल खिल रहा है वहां, और यह जो हृदय है भीतर, यह जो चैतन्य है भीतर--यह; ये एक ही घटना के हिस्से हो जाते हैं। और बीच में जो तरंगें दौड़ रही हैं, वे इन दोनों के बीच, दो के बीच जोड़ने का सेतु बन जाती हैं। और तब ऐसा नहीं लगता कि फूल वहां दूर खिल रहा है, और मैं यहां दूर खड़ा देख रहा हूं, तब ऐसा लगता है कि मैं फूल में खिल रहा हूं और फूल मुझ में खड़ा देख रहा है।

Then the flower blooming there and this heart within—this awareness within—these become parts of a single event. And the waves that run between become the bridge joining the two. Then it no longer seems that the flower is blooming far away and I am standing here looking. It seems I am blooming in the flower, and the flower is standing in me looking.

लेकिन यह भी उस क्षण नहीं लगता, यह भी जब हम उस क्षण के बाहर निकल आते हैं, तब लगता है। उस क्षण तो इतना भी पता नहीं चलता; क्योंकि जिसे पता चलता है, सोच-विचार होता है, वह बुद्धि एक तरफ रख दी गई है। और तब प्रतिपल का अनुभव ब्रह्म का अनुभव बन जाता है। प्रतिपल का अनुभव ब्रह्म का अनुभव बन जाता है!

But even this is not felt in that very moment; it is felt only when you step out of that moment. In that moment even this is not known, because that by which we know—thinking, reasoning—has been set aside. And then each moment’s experience becomes the experience of Brahman. Each moment’s experience becomes the experience of Brahman.

बोकोजू को किसी ने पूछा है कि तुम्हारे ब्रह्म का अनुभव क्या है?
Someone asked Bokuju, “What is your experience of Brahman?”

तो बोकोजू कहता है, ब्रह्म? ब्रह्म का मुझे कोई भी पता नहीं।

करते क्या रहते हो? पूछने वाले ने पूछा, फिर तुम्हारी साधना क्या है?

तो बोकोजू ने कहा है कि जब कुएं से--उस वक्त वह कुएं से पानी भर रहा था--तो उसने कहा है कि कुएं से जब मैं पानी भरता हूं, तो मुझे ठीक-ठीक पता नहीं लगता कि कुआं मुझे भर रहा है कि मैं कुएं से भर रहा हूं। और जब मेरी बालटी आवाज करती कुएं में उतरती है तो मुझे ऐसा नहीं लगता कि यह बालटी उतरी, कि मैं ही उतर गया हूं! और जब पानी भर कर ऊपर आने लगता है, तब भरोसा मानो, मुझे कुछ साफ नहीं रहता कि क्या क्या है; क्या हो रहा है! यह तुम पूछते हो, इसलिए तुमसे सोच कर कहता हूं। तुमने पूछा, इसलिए मैंने सोचा और कहा, अन्यथा मैं खो गया हूं। ब्रह्म का मुझे कोई पता नहीं है। मुझे अपना ही पता नहीं रहा है!

जब अपना ही पता नहीं रहता है, तभी तो जिसका पता चलता है, वही ब्रह्म है। अपना पता कब खोता है? जब आपके पास कोई बुद्धि प्रत्येक चीज के साथ विचार चिपकाने को नहीं रह जाती। बुद्धि का काम है विचार चिपकाना; हर चीज को लेबल लगाना; हर चीज को शब्द देना, नाम देना, रूप देना।

Bokuju said, “Brahman? I have no idea of Brahman. What do you do then?” the questioner persisted. “What is your practice?” Bokuju was drawing water from a well at that moment. He said, “When I draw water from the well, I don’t exactly know whether I am drawing from the well or the well is filling me. And when my bucket clatters down into the well, it doesn’t feel as if the bucket has gone down—it feels as if I myself have descended! And when the water brims up and I begin to pull it up, believe me, nothing is clear any more—what is what, what is happening! You asked, so I have thought about it and said this much. Had you not asked, I am simply lost. I have no idea of Brahman. I no longer even have an idea of myself!” When the “I” itself is lost, that which is known then is what we call Brahman. When is the “I” lost? When your intellect is no longer there to paste thoughts on to every single thing. The intellect’s job is to paste labels—name every thing, give it a word, a form.

बच्चा पैदा होता है। बच्चे की आंख खुलती है। बुद्धि नहीं होती बच्चे के पास उस समय। बुद्धि धीरे-धीरे विकसित होगी, बनेगी, शिक्षित होगी, संस्कारित होगी। तो वैज्ञानिक कहते हैं कि बच्चा जब आंख खोलता है, तब उसे कुछ भेद दिखाई नहीं पड़ता। लाल रंग उसे भी लाल ही दिखाई पड़ेगा, लेकिन वह यह अनुभव नहीं कर सकता कि यह लाल है। क्योंकि लाल शब्द तो अभी सीखना पड़ेगा। हरा रंग उसे भी हरा ही दिखाई पड़ेगा, क्योंकि आंखें तो रंग देखती हैं, तो हरा दिखाई पड़ेगा। लेकिन बच्चा यह नहीं कह सकता कि यह हरा है। बच्चा यह भी नहीं कह सकता कि यह रंग है। और बच्चा यह भी नहीं कह सकता कि कहां लाल समाप्त होता है, कहां हरा शुरू होता है; क्योंकि लाल और हरे का उसे कोई भी बोध नहीं है। बच्चे की दृष्टि में जगत एक इकट्ठी घटना की तरह दिखाई पड़ता है, जहां सब चीजें एक-दूसरे में मिली हुई हैं, और किसी चीज को अभी भिन्न नहीं किया जा सकता, अलग नहीं किया जा सकता। एक सागर--अनुभव का, अविभाज्य। पर यह भी हमारा अनुमान है, बच्चे को क्या होता है, कहना मुश्किल है।

A child is born. The child opens its eyes. There is no intellect yet. The intellect will develop slowly, through education and conditioning. Scientists say that when a newborn first opens its eyes there is no discrimination. Red will appear as red, but the child cannot experience “this is red,” because the word “red” has yet to be learned. Green will appear as green because the eyes see color, but the child cannot say “this is green.” The child cannot even say “this is color.” Nor can the child say where red ends and green begins, because “red” and “green” have no meaning yet. To the child’s vision the world appears as a single, continuous happening—everything merging into everything else, nothing yet separable. An ocean of experience—indivisible. Even this is our inference; what truly happens for the child is hard to say.

लेकिन संतों को, जो कि पुनः बच्चे हो गए हैं, जो कि फिर वैसे ही सरल हो गए हैं जब बुद्धि नहीं थी, जो अब फिर वैसे ही निर्दोष और अबोध हो गए हैं जब बुद्धि नहीं थी, ऐसा अनुभव होता है कि सब चीजें एक हो जाती हैं। एक चीज दूसरे से जुड़ जाती है, दूसरी तीसरे से जुड़ जाती है। चीजें दिखाई देनी बंद हो जाती हैं, भीतर का जोड़ ही दिखाई पड़ने लगता है।

But the sages—who have become children again, who have become as simple as when there was no intellect, as innocent and unknowing as before intellect—they experience that all things become one. One thing links to the next, the next to a third. Things as separate stop appearing; the inner connectedness begins to show.

हमारी स्थिति ऐसी है कि हमें माला के मनके दिखाई पड़ते हैं, भीतर जोड़ा हुआ धागा दिखाई नहीं पड़ता। बुद्धि मनके देखती है। और जब बुद्धि हट जाती है, तो वह जो चैतन्य है, बुद्धि से मुक्त, वह भीतर अनुस्यूत धागे को देखता है। उस एकता को देख लेता है जो सब में घिरी है, सब में जुड़ी है; जो सबके भीतर छिपी है, और जो आधार है।

Our situation is that we see the beads of the garland but not the thread within. The intellect sees the beads. When intellect falls away, that consciousness which is free of intellect sees the thread running through—sees the oneness pervading all, hidden within all, the very substratum.

बुद्धि जहां भी काम करती है, वहां विभाजन करती है। विज्ञान बुद्धि की व्यवस्था है। इसलिए विज्ञान तोड़ता है, एनालिसिस, विश्लेषण करता है। और परमाणु पर पहुंच गया तोड़ते-तोड़ते, आखिरी जगह। उसे जहां भी दिखाई पड़ता है--टुकड़े, खंड। एकता बिलकुल दिखाई नहीं पड़ती।

Wherever the intellect works, it divides. Science is the organization of intellect; therefore science breaks down, analyzes. Breaking and breaking, it reached the atom—the ultimate fragment. It sees bits and pieces everywhere; no oneness is visible.

बुद्धि को छोड़ता है धर्म। तो उलटी प्रक्रिया शुरू होती है, चीजें जुड़ती जाती हैं और एक होती जाती हैं। विज्ञान पहुंच गया परमाणु पर, और धर्म पहुंचता है परमात्मा पर। परमाणु है छोटे से छोटा हिस्सा, जो हम तोड़ सके हैं। और तोड़ लेंगे तो दूसरा, और तोड़ लेंगे तो तीसरा; तोड़ती जाएगी बुद्धि। और परमात्मा है बड़े से बड़ा हिस्सा, जो हम बिना बुद्धि के जोड़ सके हैं। बुद्धि से तोड़ा है तो परमाणु हाथ आया है, परमाणु विज्ञान की शक्ति है। और बुद्धि के बिना देखा है तो परमात्मा अनुभव में आया है, परमात्मा धर्म की शक्ति है।

Religion abandons the intellect. Then the reverse process begins: things join and become one. Science reaches the atom; religion reaches the Supreme Being. The atom is the smallest part we could break things into; and we can break further and further—the intellect will keep breaking. God is the largest whole we can join into—without the intellect. With intellect we broke and found the atom—the power of atomic science. Without intellect we saw and realized the Supreme—the power of religion.

इसलिए ध्यान रहे, जो धर्म तोड़ता हो वह धर्म नहीं है--कहीं भी तोड़ता हो, किसी भी तल पर। अगर हिंदू मुसलमान से अलग हो जाता हो, तो समझना कि ये दो तरह की राजनीतियां हैं, धर्म नहीं हैं। अगर जैन हिंदू से अलग मालूम पड़ता हो, तो समझना कि ये दो तरह की समाज व्यवस्थाएं हैं, धर्म नहीं हैं। और समझ लेना कि इनके पीछे बुद्धि ही काम कर रही है, जो तोड़ने की व्यवस्था रखती है; इनके पीछे वह बुद्धि का अतिक्रमण कर गई चेतना का अनुभव नहीं है, जहां सब चीजें जुड़ जाती हैं और एक हो जाती हैं।

Therefore remember: any so-called religion that divides is not religion—on any plane. If a Hindu separates himself from a Muslim, know that these are two kinds of politics, not religion. If a Jain seems separate from a Hindu, know that these are two social systems, not religion. Understand that behind such divisions it is the intellect at work, whose nature is to split; behind them is not the experience of a consciousness that has transcended intellect, where everything joins and becomes one.

‘जीवात्मा तथा ब्रह्म का भेद और ब्रह्म तथा सृष्टि का भेद बुद्धि द्वारा जो कभी नहीं जानता, वह जीवन्मुक्त कहलाता है।’

‘सज्जन सत्कार करें और दुर्जन दुख दें, तो भी जिसको सदैव सब के ऊपर सम-भाव रहे, वह जीवन्मुक्त कहलाता है।’

“He who never, by means of the intellect, knows any distinction between the individual soul and Brahman, or between Brahman and the creation, is called a jivanmukta (liberated while living).” “Whether the virtuous honor him or the wicked cause him pain, he who remains ever equal toward all is called a jivanmukta.”

सम-भाव! पहली बात: अद्वैत। दूसरी बात: समत्व, समता, सम-भाव। यह थोड़ा शब्द कठिन है, इसका जो हम व्यवहार करते हैं उसके कारण।

Equality of heart! First: nonduality. Second: evenness, equanimity, sameness of heart. The word is a little tricky because of how we use it.

एक आदमी आपको गाली दे जाए, और एक आदमी आपके चरण स्पर्श कर जाए, तो सम-भाव का क्या अर्थ होगा? क्या आप अपने को सम्हाल कर सम-भाव रखें? कि नहीं, गाली दे गया, उस पर क्रोध नहीं करना; सम्मान कर गया, उस पर प्रसन्न नहीं होना--ऐसी चेष्टा करें? अगर चेष्टा करें तो सम-भाव नहीं है। फिर आयोजित संयम है। फिर व्यवस्था दी गई है; अनुशासन है; अपने को सम्हाल लिया है। लेकिन सम-भाव का यह अर्थ है कि कोई गाली दे, कि कोई सम्मान करे, भीतर दोनों से कोई भी प्रतिक्रिया पैदा न हो। कोई भी प्रतिक्रिया पैदा न हो। भीतर कुछ हो ही न। गाली भी बाहर घूमे, सम्मान भी बाहर घूमे, भीतर कुछ प्रवेश ही न हो।

If one person abuses you and another bows at your feet, what will equanimity mean? Will you hold yourself together and try to remain equal-minded? “He abused me—do not be angry; he honored me—do not be pleased”—should you make such an effort? If you have to try, it is not equanimity. That is a managed restraint, a discipline imposed; you have merely held yourself in. Equanimity means that whether someone abuses or honors you, no reaction arises within—none at all. Let abuse revolve outside, let honor revolve outside; nothing penetrates within.

यह कब होगा? यह तभी होता है जब भीतर साक्षी हो। जब कोई गाली देता है तो हममें प्रतिक्रिया क्यों होती है? क्योंकि गाली देते ही तत्काल हमें लगता है, मुझे दी गई गाली। बस कष्ट शुरू हो जाता है। सम्मान कोई करता है तो सुख मिलता है, क्योंकि लगता है, मुझे दिया गया सम्मान! सुख शुरू हो जाता है। इसका मतलब हुआ, मेरे साथ जो भी किया जाता है, उसके साथ मैं अपना तादात्म्य जोड़ लेता हूं। उस से ही सुख-दुख पैदा होता है। और वैषम्य पैदा होता है, संतुलन खो जाता है।

When will this happen? Only when there is a witness within. Why do we react when abused? Because the moment abuse is hurled, we feel, “I have been abused”—and suffering begins. When honored, we feel, “I have been honored”—and pleasure begins. Which means whatever is done to “me,” I immediately identify with it. From that identification arises pleasure and pain, imbalance, loss of harmony.

नैतिक व्यक्ति भी समता की चेष्टा करता है। लेकिन नैतिक व्यक्ति की समता आरोपित होती है, कल्टीवेटेड होती है। वह भी अपने को समझाता है कि ठीक है, किसी ने गाली दी तो क्या हर्ज! और किसी ने सम्मान किया तो ठीक है, उसकी मर्जी! मैं दोनों में सम-भाव रखूंगा।

यह सम-भाव ऊपर-ऊपर रहेगा; यह बहुत गहरे जाने वाला नहीं है। क्योंकि इस व्यक्ति को अभी तक साक्षी का कोई भी पता नहीं है। इसका सम-भाव चरित्रगत होगा। तो कभी मौके-बेमौके, जब यह जरा होश में न होगा, इसको छेड़ा जा सकता है। और कभी मौके-बेमौके चरित्र में संधि मिल जाए, तो इसके भीतर का वैषम्य प्रकट हो सकता है।

A moral person also tries for evenness. But his evenness is imposed, cultivated. He explains to himself, “All right—so someone abused me, what is the harm! And if someone honored me—fine, that’s his choice. I will remain even.” This evenness remains on the surface; it does not go deep. For he has no sense of the witness yet. His evenness is of character; therefore in unguarded moments he can be provoked; cracks can appear and his inner imbalance erupt.

चरित्रगत समता का मूल्य नहीं है उपनिषद की नजर में। उपनिषद की नजर में मूल्य है आत्मगत समता का। आत्मगत समता का अर्थ हुआ कि चाहे कुछ भी बाहर होता रहे, मैं साक्षी से ज्यादा नहीं हूं।

The Upanishads place no value on character-based evenness. They value self-based evenness. Self-based evenness means: whatever happens outside, I am no more than the witness.

राम को न्यूयार्क में कुछ लोगों ने गालियां दीं, कुछ लोगों ने पत्थर मारे, तो राम नाचते हुए वापस लौटे। शिष्यों ने कहा, क्या हुआ? आप बड़े खुश हैं! तो राम ने कहा, खुशी की बात है। आज राम बड़ी मुश्किल में पड़ गए थे। कुछ लोग गाली देने लगे, कुछ पत्थर मारने लगे, मजाक उड़ाने लगे। राम को फंसा देख कर बड़ा मजा आया कि बुरे फंसे। देखो, अब फंसे।

Ram was in New York. Some people abused him, threw stones. Ram came back dancing. Disciples asked, “What happened? You seem so happy!” Ram said, “It’s a thing to rejoice. Today Ram was in real trouble. Some began abusing, some throwing stones, mocking. Seeing Ram caught, I enjoyed it—he was nicely trapped. See, now he’s stuck.”

जो साथ थे, उन्होंने पूछा, आप किसके बाबत बात कर रहे हैं? कौन राम?

तो राम ने कहा, यह राम। छाती पर हाथ रखा और कहा, यह राम। ये बड़े फंस गए थे, और हम खड़े देखते रहे। हमने उनको भी देखा जो गाली दे रहे थे, और इन सज्जन को भी देखा जो फंस गए थे और गाली खा रहे थे। हम खड़े देखते रहे।

Those with him asked, “About whom are you speaking? Which Ram?” Ram placed his hand on his chest and said, “This Ram. He got badly caught, and I stood aside watching. I watched those who abused, and I also watched this good man who got caught and stood taking abuse. I stood and watched.”

यह तीसरा बिंदु आपको मिल जाए तो समता। अगर दो ही हैं आपके बिंदु, तो समता नहीं हो सकती है। कोई गाली दे रहा है और आप गाली खा रहे हैं, तो आप चेष्टा कर सकते हैं भाव अच्छा बनाने का, सज्जन का लक्षण वह है; करनी चाहिए। चेष्टा कर सकते हैं कि नहीं, कोई हर्जा नहीं; गाली दे दी, हमारा क्या बिगड़ा! यह समझाना है। आपको लग रहा है कि कुछ बिगड़ तो गया, इसीलिए समझा रहे हैं कि क्या बिगड़ा। और उसने अपनी जबान खराब की, हमारा क्या गया! लेकिन कुछ गया। यह कंसोलेशन है, यह सांत्वना है।

When this third point is found, there is evenness. If there are only two points for you, evenness is not possible. If someone is abusing and you are the one being abused, you can try to adopt a good attitude—that is the mark of a respectable person; you should. You can try: “No harm done; he abused me—what have I really lost?” You feel something is lost, that’s why you must keep explaining there is no loss. “He spoiled his tongue—what did I lose?” But something did go. This is consolation.

सज्जन सांत्वना में जीता है। वह सोचता है कि ठीक है, गाली दी, अपना-अपना कर्म, अपना-अपना फल पाएगा वह आदमी। हम क्यों कुछ कहें? गाली दी है, दुख पाएगा, नरक जाएगा, पाप किया है। वह सांत्वना कर रहा है अपने मन में। वह जो खुद नहीं कर पा रहा है नर्क उसके लिए पैदा, वह सोच रहा है भगवान करेगा। अपना काम वह भगवान से ले रहा है। बाकी अपने को समझा रहा है। वह कह रहा है कि जो बुरा बोएगा, वह बुरा काटेगा; जो अच्छा बोएगा, वह अच्छा काटेगा। हम अच्छा ही बोएंगे, ताकि अच्छा काटें। यह बुरा बो रहा है, अपने आप काटे बुरा।

The respectable man lives on consolation. He thinks, “All right, he abused me—each will reap his own deed. Why should I say anything? He abused; he will suffer; he will go to hell; he has sinned.” He is consoling himself. What he cannot do himself—he imagines God will do. He outsources his work to God and keeps consoling himself. “As you sow, so shall you reap. I will sow good so I may reap good. He is sowing evil; let him reap evil.”

यहां तक भी वह कर सकता है कि जो तोहे कांटा बुवे, वाहे बो तू फूल। वह यह भी कर सकता है कि यह हमें कांटे बो रहा है, हम इसके लिए फूल बोएं। क्योंकि यह कांटे ही काटेगा और हम फूल काटेंगे। बाकी है यह गणित दुकानदार का, व्यवसायी का, सौदा है इसमें। समझदारी का सौदा है, बाकी समता नहीं है।

He can even go so far as to say, “If someone sows thorns for you, you sow flowers for him.” He can do even this: “He is sowing thorns for me; I will sow flowers for him—then he will reap thorns and I will reap flowers.” But this is shopkeeper’s arithmetic, a businessman’s bargain. It is clever, but it is not evenness.

समता कहां है? समता तो तभी होती है जब यह दो बिंदु के पार तीसरा बिंदु दिखाई पड़ना शुरू हो जाए। जब मुझे लगे कि यह रहा गाली देने वाला, यह रहा मेरा रूप, मेरा नाम, गाली खाने वाला, और यह तीसरा रहा मैं देखने वाला। इन दोनों से मेरी दूरी बराबर होनी चाहिए तो समता। जो गाली दे रहा है उससे भी मैं उतना ही दूर, और जिसको गाली दी जा रही है उससे भी मैं उतना ही दूर। अगर इस दूरी में जरा भी फर्क है और जरा भी कमी है, और गाली देने वाला मुझे ज्यादा दूर मालूम पड़ता है और गाली खाने वाला कम दूर मालूम पड़ता है मुझसे, तो समता डोल गई, तो विषमता आ गई।

Where is evenness? Only when, beyond the two points, the third point appears. When I feel: there is the abuser; there is my form, my name—the one being abused; and there am I, the watcher. My distance from both must be equal—only then is there evenness. I must be as distant from the one who abuses me as I am from the one who is abused. If the distances differ even a little—if the abuser seems farther and the abused, nearer—then evenness has wavered; imbalance has come.

समता का मतलब है कि तराजू के पलड़े दोनों के दोनों सम हो जाएं, और मैं तराजू के तीर की तरह बीच में तीसरा हो जाऊं, और जरा भी अंतर न दिखाऊं--गाली खाने वाले की तरफ न झुकूं, गाली देने वाले की तरफ न झुकूं--मैं पार ही खड़ा रहूं, मैं दूर ही खड़े होकर देखता रहूं।

Evenness means the two pans of the scale are level, and I am the unmoving pointer in the middle, the third—showing not the slightest tilt—neither toward the abused nor toward the abuser. I remain beyond; I stand apart and keep watching.

यह साक्षी का भाव समता है। और जीवन्मुक्त समता में जीएगा, क्योंकि जीवन्मुक्ति आती ही साक्षित्व से है।

This witnessing is equanimity. And a jivanmukta will live in equanimity, because jivanmukti comes from witnessing.

यह दूसरा सूत्र ध्यान रखें: सांत्वना से सज्जन पैदा होगा, साक्षी से संत पैदा होता है। संत और सज्जन में बड़ा फर्क है। सज्जन ऊपर-ऊपर संत होता है; भीतर उसमें और दुर्जन में कोई फर्क नहीं होता। दुर्जन बाहर-भीतर दुर्जन होता है; सज्जन बाहर सज्जन होता है, भीतर दुर्जन होता है।

Remember this second maxim: consolation produces the respectable gentleman; witnessing produces the saint. There is a great difference between a saint (sant) and a gentleman (sajjan). The gentleman is a saint outwardly; inwardly there is no difference between him and the scoundrel. The scoundrel is a scoundrel inside and outside. The gentleman is a gentleman outside, a scoundrel inside.

संत में और सज्जन में बड़ा फर्क है। एक अर्थ में तो संत में और दुर्जन में एक समानता है। दुर्जन बाहर भी दुर्जन होता है, भीतर भी दुर्जन होता है। सज्जन भीतर दुर्जन होता है, बाहर सज्जन होता है। संत बाहर भी सज्जन होता है, भीतर भी सज्जन होता है। एक अर्थ में दुर्जन से समानता है। वह समानता यह है कि दुर्जन भी एकरूप होता है बाहर-भीतर और संत भी एकरूप होता है बाहर-भीतर; रूप अलग हैं, बाकी एकरूप होता है। सज्जन दोनों के बीच में अटका होता है।

Between saint and gentleman the difference is vast. In one sense, a saint and a scoundrel share a similarity: the scoundrel is one piece inside and out; the saint is also one piece inside and out—though their forms differ, both are of one piece. The gentleman is stuck in between the two.

इसलिए सज्जन के कष्ट का कोई अंत नहीं है; क्योंकि सज्जन का मन तो होता है दुर्जन जैसा और आचरण होता है संत जैसा। इसलिए सज्जन बड़ी दुविधा में जीता है। और सज्जन के मन में सदा द्वंद्व बना रहता है।

Hence the gentleman’s suffering never ends, because his mind is like the scoundrel’s but his conduct like the saint’s. He lives in a quandary, torn by inner conflict.

मेरे पास लोग आते हैं, वे कहते हैं कि कभी बुरा नहीं किया, कभी चोरी नहीं की, बेईमानी नहीं की, और इतना कष्ट पा रहे हैं हम! और जिन्होंने चोरी की, बेईमानी की, मजा कर रहे हैं! तो इस जगत में न्याय नहीं है। या सज्जन अपने मन में समझा लेता है कि कुछ भी हो, प्रभु का नियम है कुछ: देर है, अंधेर नहीं है। समझाता है अपने मन को कि थोड़ी देर लग रही है; अभी बेईमान बीच में सफल हुए जा रहे हैं, आखिर में तो हम ही सफल होंगे! देर है, अंधेर नहीं है--यह समझा रहा है अपने को।

People come to me and say, “We have never done wrong, never stolen, never cheated, and yet we suffer so much! Those who cheat and steal—how they enjoy! Where is justice?” Or the gentleman consoles himself: “Whatever it looks like, there is God’s law: there is delay but no darkness.” He tells himself, “It’s a little delayed; for the moment the dishonest seem to be succeeding; in the end it will be we who succeed. Delay, not darkness”—he keeps soothing himself.

लेकिन एक तो बात साफ है कि देर दिखाई पड़ रही है। और शक अंधेर का भी हो रहा है कि कुछ गड़बड़ तो नहीं है! कि हम दोनों तरफ से तो नहीं चूक गए--न माया मिली, न राम! कहीं ऐसा न हो कि अभी माया खो रहे हैं और आखिर में पता चले कि राम थे ही नहीं! तो वह जो जीत गया माया में, वह आखिरी में भी जीता हुआ मालूम पड़े।

But one thing is clear: he perceives delay. And he suspects darkness too—“Is something wrong? Have I missed on both counts—lost maya and not found Ram? What if I lose wealth now, and at the end discover there was no God either! Then the one who enjoyed wealth will appear victorious even in the end.”

सज्जन को सदा पीड़ा बनी रहती है। और जिसको पीड़ा बनी रहे अपनी सज्जनता से, उसका अर्थ साफ हुआ कि उसका भाव तो दुर्जन का है। भीतर से चाहता तो वह भी वही है जो दुर्जन कर रहा है, और दुर्जन पा रहा है, लेकिन सज्जनता का आचरण उसने बना रखा है। उसके दोहरे लोभ हैं। उसकी गाड़ी के बैल दो तरफ जुते हैं, और दोनों तरफ गाड़ी खींची जा रही है। उसका लोभ यह भी है कि धन भी मिल जाए, यश भी मिल जाए, अहंकार की भी तृप्ति हो। दुर्जन के जो लोभ हैं, वे उसके लोभ हैं। उसका लोभ यह भी है कि परमात्मा भी मिल जाए, आत्मा भी मिल जाए, मोक्ष भी मिल जाए, शांति और आनंद भी मिल जाए। जो संत की अभीप्सा है, वह भी उसका लोभ है। उसके दोहरे लोभ हैं। और उन दोनों लोभों के बीच वह परेशान है। और इसलिए अक्सर सज्जन बड़ी ही अशांति में उपलब्ध होगा।

The gentleman is constantly pained. And whoever suffers from his own gentility—clearly his inner feeling is that of the scoundrel. Inwardly he wants exactly what the scoundrel wants and enjoys, but he maintains the conduct of a gentleman. His greed is double. His cart has oxen yoked to both poles pulling different ways. He wants wealth, fame, gratification of ego—the scoundrel’s desires—and he also wants God, soul, liberation, peace and bliss—the saint’s aspiration. Caught between these two greeds, he is harassed and therefore usually most restless.

अगर सज्जन शांत हो, तो संत हो जाता है। और सज्जन अगर अशांत बना रहे, तो आज नहीं कल, दुर्जन हो जाता है। ज्यादा देर टिक नहीं सकता। वह मध्य की कड़ी या तो नीचे गिरे, या ऊपर जाए, बीच में कोई उपाय नहीं है ठहरने का।

If the gentleman becomes calm, he becomes a saint. If he remains restless, then sooner or later he becomes a scoundrel. He cannot remain in the middle for long. The middle link must fall downward or rise upward; there is no way to stand still in between.

जीवन्मुक्त है संत। वह इसलिए नहीं दूसरे के साथ बुराई कर रहा है कि बुराई करने से खुद का बुरा होगा कभी। नहीं, वह बुराई कर नहीं सकता है, क्योंकि वह तीसरे बिंदु पर खड़ा है जिसके साथ कभी कोई बुराई की नहीं गई।

The saint is a jivanmukta. He does not refrain from wrongdoing because it will bring him harm someday; he cannot do wrong because he stands at the third point—where no wrong has ever been done.

सिकंदर एक संन्यासी को ले जाना चाहता था भारत से। ददामी उस संन्यासी का नाम था। जाने को ददामी राजी नहीं था। तो सिकंदर ने तलवार खींच ली और कहा, काट कर टुकड़े-टुकड़े कर दूंगा, चलो मेरे साथ! मैं अगर हिमालय को भी आज्ञा दूं तो जाना पड़ेगा।

Alexander wanted to take a renunciate from India. The sage’s name was Dadami. He would not agree to go. Alexander drew his sword: “I will cut you into pieces; come with me! If I command the Himalayas, even they must move.”

तो ददामी ने कहा, हो सकता है कि हिमालय को जाना पड़े, लेकिन तुम मुझे न ले जा सकोगे।

सिकंदर की कुछ समझ में न पड़ा कि एक दुबला-पतला फकीर, नग्न खड़ा था नदी की रेत में, यह इतनी हिम्मत की बातें कर किस बलबूते पर रहा है? उसने तलवार खींच ली और अपने सिपाहियों को कहा कि घेर लो! नंगी तलवारों से ददामी घेर लिया गया। ददामी खिलखिला कर हंसा और उसने कहा, लेकिन तुम मुझे नहीं घेर रहे हो, तुम उसे घेर रहे हो जो मैं नहीं हूं। और तुम्हारी कोई सामर्थ्य नहीं कि तुम मुझे घेर लो, क्योंकि मेरा घेरा उस विराट घेरे के साथ एक हो गया है।

Dadami said, “Perhaps the Himalayas would have to move, but you will not be able to take me.” Alexander couldn’t understand how a lean, naked fakir standing on the river sand could speak so boldly. He drew his sword and ordered his soldiers, “Surround him!” Swords drawn, they circled Dadami. Dadami burst into laughter: “You are not surrounding me. You are surrounding what I am not. You have no power to surround me, for my circle has become one with the vast circumference.”

सिकंदर ने कहा कि मैं दर्शन की, तत्वज्ञान की बातें नहीं जानता हूं। मैं सिर्फ तलवार जानता हूं; गर्दन अभी कट कर गिर जाएगी! तो ददामी ने कहा, बड़ा आनंद आएगा! तुम भी देखोगे कि गर्दन कट कर गिर गई, और मैं भी देखूंगा कि गर्दन कट कर गिर गई; हम दोनों ही देखेंगे।

यह तीसरा बिंदु है कि मैं भी देखूंगा कि गर्दन कट कर गिर गई। अगर आप अपनी गर्दन को कट कर गिरता हुआ देख सकें, तो उसका मतलब सिर्फ एक हुआ कि इस शरीर से आपका तादात्म्य न रहा, इसके आप साक्षी हो गए; आप दूर खड़े हो गए, बाहर खड़े हो गए--अपने से ही। इस बिंदु पर ही संतत्व का जन्म है; और यह बिंदु ही जीवन्मुक्ति है।

Alexander said, “I don’t know philosophy, metaphysics. I only know the sword; your neck will fall in a moment!” Dadami replied, “Great joy! You too will see the head fall, and I too will see the head fall. We both will see.” This is the third point: “I too will see the head fall.” If you can see your own head falling, it means only this: your identification with the body is gone; you have become the witness—standing apart, outside your own self. On this point saintliness is born; this point is jivanmukti.

‘जिसने ब्रह्म तत्व को जान लिया, उसकी दृष्टि में संसार पहले जैसा नहीं रहता। इसलिए अगर वह संसार को पूर्ववत ही देखता हो, तो मानना पड़े कि उसने अभी भी ब्रह्म-भाव को जाना नहीं और वह बहिर्मुख है।’

“He who has known Brahman no longer sees the world as before. Therefore, if he still sees the world as before, know that he has not realized the Brahman-state and is turned outward.”

संसार तो यही रहेगा; आपके बदलने से संसार नहीं बदलेगा; लेकिन आपके बदलने से आपका संसार बदल जाएगा। जैसा मैंने पहले कहा, हम सबके अपने-अपने संसार हैं। मैं अज्ञानी हूं, तो भी ये आबू के पर्वत ऐसे ही हैं; मैं ज्ञानी हो जाऊं, तो भी आबू के पर्वत ऐसे ही होंगे। आकाश ऐसा ही होगा, चांद ऐसा ही होगा, जमीन ऐसी ही होगी। यह संसार तो ऐसा ही होगा। लेकिन जब मैं अज्ञानी हूं, तो मैं इस संसार को जिस ढंग से देखता हूं, जिस ढंग से चुनता हूं, जो मुझे दिखाई पड़ता है--हो सकता है: यह पहाड़ मेरा है, जब मैं अज्ञानी हूं। पहाड़ पहाड़ है। मेरा है!

The world will remain what it is; the world will not change because you change. But because you change, your world will change. As I said earlier, each of us has our own world. I may be ignorant—the mountains of Abu are as they are; I may be wise—the mountains remain as they are. The sky is the same, the moon the same, the earth the same. This world will be the same. But when I am ignorant, the way I see and select in this world—“This mountain is mine”—that may happen. The mountain is a mountain; “mine” is my projection.

ज्ञान के क्षण में, जीवन-मुक्ति के अनुभव में, पहाड़ पहाड़ रहेगा, मेरा नहीं रह जाएगा। वह जो मेरा इस पर आरोपित था, वह तिरोहित हो जाएगा। और मेरे के हटते ही पहाड़ का सौंदर्य पूरा प्रकट होगा। वह जो मेरा ममत्व था, जो मेरा राग था, वही मेरा दुख था, वही मेरी पीड़ा थी। वही मेरी बुद्धि थी जो बीच में खड़ी हो जाती थी। जब भी इस पहाड़ को देखता था, लगता था: मेरा पहाड़ है। वह मेरा बीच में आता था और मैं पर्दे से देखता था। अब पहाड़ पहाड़ है, मैं मैं हूं।

In the moment of knowing, in the experience of jivanmukti, the mountain remains a mountain—but no longer “mine.” The “mine-ness” we had overlaid dissolves. With “mine” gone, the mountain’s beauty is fully revealed. That “mine,” that attachment, was my suffering. It was my pain. It was my intellect standing in between. Earlier, whenever I saw the mountain, it seemed, “My mountain.” That “mine” came in between; I saw through a veil. Now the mountain is a mountain, I am I.

जापान में झेन फकीरों ने दस चित्र निर्मित किए हैं। वे चित्र सदियों से चले आते हैं और ध्यान करने के काम में आते हैं। वे चित्र समझने जैसे हैं। इस सूत्र को समझने में उपयोगी होंगे।

In Japan, Zen sages created ten pictures, handed down for centuries and used in meditation—the Ox-Herding Pictures. They are worth understanding; they will help to grasp this sutra.

पहले चित्र में कुछ दिखाई नहीं पड़ता; गौर से देखें तो समझ में आता है कि पहाड़ है, वृक्ष हैं, और वृक्ष की आड़ से किसी बैल का सिर्फ पीछे का हिस्सा, दो पैर और पूंछ दिखाई पड़ रही है। बस इतना ही।

In the first picture nothing much is visible; look carefully and you see mountains, trees, and—peeking from behind a tree—only the ox’s hind legs and tail. That’s all.

दूसरे चित्र में इतना है और साथ में बैल को खोजने वाला आकर खड़ा हो गया है, और वह चारों तरफ देख रहा है कि बैल कहां है। अभी उसे दिखाई नहीं पड़ रहा है; धुंधलका है सांझ का। वृक्ष हैं, लताएं हैं, उनमें बैल छिपा खड़ा है, जरा सी पूंछ और दो पैर पीछे के दिखाई पड़ते हैं; वह भी रेखाएं गौर से देखें तो।

In the second picture, all that is there—and the seeker who is searching for the ox has appeared, looking all around. He hasn’t yet seen the ox; it is dusk, dim. Vines and trees hide the ox; just a hint of tail and two hind legs—only if you look closely.

तीसरे चित्र में उसे दिखाई पड़ गया है। दूसरे चित्र में वह उदास खड़ा था, चारों तरफ देखता मालूम पड़ता था, कोई झलक न थी उसकी आंखों में। तीसरे चित्र में उसकी आंखों में झलक आ गई, पैर में गति आ गई, बैल उसे दिखाई पड़ गया है। चौथे चित्र में पूरा बैल प्रकट हो गया है और खोजने वाला बैल के पास पहुंच गया है। पांचवें चित्र में उसने बैल की पूंछ पकड़ ली है। छठवें चित्र में उसने बैल के सींग पकड़ लिए हैं। सातवें चित्र में उसने बैल को घर की तरफ मोड़ लिया है। आठवें चित्र में वह बैल के ऊपर सवारी कर रहा है। नौवें चित्र में वह बैल को अपने लगाम में बांध कर, कब्जे में करके घर की तरफ लौट रहा है। और दसवें चित्र में कुछ भी नहीं है। न बैल है, न उसका मालिक उस पर सवार है। जंगल रह गया, पहाड़ रह गया; न बैल है, न उसका मालिक है, वे दोनों नदारद हो गए हैं।

In the third picture he catches sight of it. In the second he stood dejected, scanning the horizon—no glint in his eyes. In the third, a spark appears in his eyes; his feet move—he has seen the ox. In the fourth the ox is fully revealed, and the seeker has reached it. In the fifth he has caught the ox’s tail. In the sixth he has grasped its horns. In the seventh he has turned the ox toward home. In the eighth he is riding it. In the ninth he is leading it home, reins in hand, fully in control. And in the tenth there is nothing at all—no ox, no rider. Forest remains, mountain remains; the two are absent.

ये दस चित्र झेन परंपरा में ध्यान के लिए उपयोग में लाए जाते हैं। ये आत्मा की खोज के चित्र हैं।

These ten pictures are used in Zen as aids to meditation. They are images of the search for the self.

पहले चित्र में कुछ पता नहीं खोजी का, कहां है। दूसरे चित्र में खोजी जगा है; आकांक्षा जगी है आत्मा को पाने की, खोजने की। तीसरे चित्र में थोड़ी सी झलक आत्मा की मिलनी शुरू हुई है। चौथे चित्र में पूरी झलक आत्मा की मिल गई है। पांचवें चित्र में झलक ही नहीं मिल गई है, आत्मा की पूंछ हाथ में पकड़ आ गई है; एक कोने से आत्मा पर अधिकार हो गया है। बाद के चित्र में पीछे से नहीं, सामने से, आमना-सामना हो गया है, आत्मा के सींग पकड़ लिए गए हैं। बाद के चित्र में सींग ही नहीं पकड़ लिए गए हैं, आत्मा को घर की तरफ वापस--घर की तरफ, ब्रह्म की तरफ मोड़ दिया गया है। बाद के चित्र में मोड़ ही नहीं दिया गया है, खोजी स्वयं पर सवार होकर घर की तरफ चल पड़ा है। और आखिरी चित्र में दोनों खो गए हैं; न खोजी है, न खोज है, जगत शून्य रह गया है। पहाड़ अब भी खड़े हैं, वृक्ष अब भी खड़े हैं, लेकिन वे दोनों खो गए हैं।

In the first there is no sign of the seeker’s search. In the second the seeker is awake; the longing to find the self has arisen. In the third there is a little glimpse of the self. In the fourth a full glimpse. In the fifth, not just a glimpse—the tail is in hand; a corner of mastery. In the next, not from behind but face to face—the horns are seized. In the next, not only seized—the ox is turned homeward—homeward, toward Brahman. Next, not just turned—the seeker is riding himself home. And in the last both have disappeared; no seeker, no search. The world is empty. Mountains still stand, trees still stand, but both are gone.

यही है अनुसंधान। जब खोजने निकले हैं, तो यह जगत जैसा आज दिखाई पड़ रहा है, वैसा दिखाई खुद जाग जाने पर नहीं पड़ेगा। सारा ममत्व क्षीण हो जाएगा। सारी संगृहीत धारणाएं क्षीण हो जाएंगी। जगत के साथ जो-जो प्रोजेक्शन, प्रक्षेपण थे अपने, वे भी नष्ट हो जाएंगे। जगत से जो अपेक्षाएं थीं, वे भी गिर जाएंगी। जो मांग थी, वह भी नहीं रह जाएगी। जगत में जो सुख को देखने का खयाल था, वह भी चला जाएगा। जगत से दुख मिलता है, यह भ्रांति भी टूट जाएगी। जगत से हमारा कोई लेन-देन भी है, यह भी समाप्त हो जाएगा।

This is the inquiry. Once you set out, the world as it appears today will not appear the same once you awaken. All possessiveness will wither. All accumulated notions will fade. All projections onto the world will be destroyed. Expectations from the world will drop. Demands will cease. The idea that the world gives pleasure will go; the delusion that the world gives pain will also break. Even the notion that we have any dealings with the world will end.

तो सूत्र कहता है: ‘जिसने जान लिया ब्रह्म को, उसकी दृष्टि में संसार पहले जैसा नहीं रहता।’

Thus the sutra says: “He who has known Brahman no longer sees the world as before.”

संसार तो रहता है, पहले जैसा नहीं रहता। और अगर अब भी पहले जैसा रह जाए, तो जानना कि उसने अभी जाना नहीं है। यह खुद की परीक्षा के लिए है। यह खुद ही देखते चलना है।

The world remains, but not as before. And if it still remains as before, know that realization has not happened. This is for examining yourself—keep watching.

पत्नी है; मेरे पास लोग आते हैं, वे कहते हैं कि पत्नी है, बच्चे हैं, कलह है, परिवार है, धंधा है, कुछ हो नहीं सकता इसमें, हम छोड़ कर भाग जाएं!

मैं उनसे कहता हूं, छोड़ कर मत भागो। भाग कर जाओगे भी कहां? संसार सब जगह है। और तुम अगर जैसे हो वैसे ही रहे, तो कोई दूसरी तुम्हारी पत्नी बन जाएगी, कोई दूसरा घर बस जाएगा, कोई दूसरा धंधा शुरू हो जाएगा। धंधे बहुत तरह के हैं, धार्मिक किस्म के धंधे भी हैं। नहीं खोली दुकान, एक मठ खोल लेंगे। कुछ न कुछ तो हो ही जाएगा। करोगे क्या! वह जो आदमी भीतर बैठा है, वह अगर वैसा ही है, तो वह जानता जो है, वही तो करेगा!

People say to me, “There is a wife, children, quarrels, family, business—nothing seems possible in all this; should we leave and run away?” I say, don’t run. Where would you run? The world is everywhere. And if you remain as you are, someone else will become your wife, another home will arise, another business begin. There are many kinds of businesses—even religious ones. If not a shop, then a monastery. Something or other you will do—what else! The man sitting inside—if he remains the same—he will do what he knows to do.

भागो मत, वहीं रह कर डूबते चले जाओ, खोजते चले जाओ। खोज उस दिन पूरी समझ लेना, जिस दिन बाजार में बैठे रहो और बाजार भी रहे, और तुम्हारे लिए बाजार न रह जाए। पत्नी पास बैठी हो, पत्नी के मन में पत्नी ही रहेगी, रही आए। तुम्हारे लिए पहले तो पत्नी न रह जाए। वह जो मेरे होने का भाव है, वह विसर्जित हो जाए। स्त्री रह जाएगी। पर स्त्री भी तभी तक दिखाई पड़ेगी जब तक कामवासना है। फिर ध्यान और गहरा हो, कामवासना भी क्षीण हो जाए, तो फिर वह स्त्री भी न रह जाएगी; फिर वह देह भी न रह जाएगी। और जैसे-जैसे तुम्हारे भीतर कुछ टूटता जाएगा, वैसे-वैसे बाहर तुम्हारा जो प्रक्षेपण था, उस स्त्री के ऊपर तुम्हारे जो भाव थे--पत्नी के, स्त्री के--वे भी विलीन होते चले जाएंगे। एक दिन ऐसा आएगा कि तुम जहां बैठे हो, वहीं शून्य हो जाओगे। चारों तरफ संसार वही होगा, लेकिन तुम वही नहीं रहोगे। इसलिए तुम्हारी दृष्टि बदल जाएगी।

Don’t run; stay and go deeper, keep inquiring. Know the search is ripening the day you can sit in the marketplace and the marketplace remains, yet for you it is no longer a marketplace. Your wife sits beside you; in her mind she remains a wife—let her be. For you, first let “wife” disappear. That sense of “mine” dissolves. A woman remains. But even “woman” remains only so long as lust remains. As meditation deepens and lust wanes, then even “woman” disappears; then even “body” disappears. As things break within, your projections on that woman—of wife and woman—will dissolve. A day will come when, wherever you sit, you become empty. Around you the same world—but you are no longer the same. Therefore your vision changes.

इसे खोजते रहना है निरंतर कि मुझे कहीं वैसा ही तो नहीं है सब? सब वैसा ही तो नहीं चल रहा है? नाम बदल जाते हैं, वस्तुएं बदल जाती हैं, लेकिन ढंग भीतर का अगर वही चल रहा है, और सब वैसा ही दिखाई पड़ रहा है, तो फिर...तो फिर समझना कि जीवन्मुक्ति बहुत दूर है, सत्य की झलक बहुत दूर है।

Keep searching continually: is everything still as it was? Are things carrying on in the same old way? Names change, objects change, but if the inner mode is the same and everything appears the same—then know jivanmukti is far away, the glimpse of truth is far.

सत्य की झलक का अर्थ ही है कि तुम्हारे और तुम्हारे संसार के बीच में संबंध बदल जाए; संसार तो वही रहेगा। संबंध भी तभी बदलेगा, जब मैं बदल जाऊं।

The very meaning of the glimpse of truth is that the relationship between you and your world changes; the world remains the same. Relationship changes only when I change.

‘जहां तक सुख का अनुभव होता है--या दुख का--वहां तक प्रारब्ध कर्म है, ऐसा माना गया है। क्योंकि प्रत्येक फल का उदय क्रियापूर्वक होता है, क्रिया बिना किसी स्थान पर कोई फल नहीं।’

‘पर जिस प्रकार जग जाने से स्वप्न की क्रिया नाश को प्राप्त होती है, वैसे ही मैं ब्रह्म हूं, ऐसा ज्ञान होने से करोड़ों और अरबों जन्म से इकट्ठा किया हुआ संचित कर्म नाश पाता है।’

“As far as pleasure and pain are experienced—so far it is prarabdha karma (destined fruition). For every fruit arises from action; without action there is no fruit anywhere.” “But just as on waking the actions of the dream are destroyed, so with the knowledge ‘I am Brahman,’ the accumulated store (sanchita) of crores upon crores of births is destroyed.”

सुख और दुख होते हैं कर्मों के कारण। तो जो जीवन्मुक्त हो गया है, ऐसा मत सोचना कि उसे दुख या सुख होने बंद हो जाएंगे।

Pleasure and pain arise from karma. So do not think that for a jivanmukta pain and pleasure cease.

रमण को मरते समय कैंसर हो गया। बड़ी पीड़ा थी। कैंसर की पीड़ा स्वाभाविक थी। नासूर था गहरा, और बचने का कोई उपाय न था। बहुत डॉक्टर आते, रमण को देखते तो बड़े हैरान होते; क्योंकि सारा शरीर पीड़ा से जर्जर हो रहा था, पर आंखों में कहीं कोई पीड़ा की झलक न थी। आंखों में तो वही शांत झील थी, जो सदा से थी। आंखों से तो साक्षी ही जागता था; वही देखता था, वही झांकता था।

Raman had cancer at the time of his passing—great pain. The pain of cancer was natural; a deep ulcer, with no cure. Many doctors were astonished to find a body riddled with pain while not a trace of suffering shone in his eyes. In his eyes there was the same tranquil lake as ever; from his eyes only the witness peered and saw.

डॉक्टर कहते कि आपको बहुत पीड़ा हो रही होगी? तो रमण कहते, पीड़ा तो बहुत हो रही है, लेकिन मुझे नहीं हो रही। पीड़ा तो बहुत हो रही है, लेकिन मुझे नहीं हो रही, मुझे सिर्फ पता चल रहा है कि पीड़ा हो रही है। शरीर पर बड़ी पीड़ा हो रही है, मुझे सिर्फ पता चल रहा है। मैं देख रहा हूं; मुझे नहीं हो रही।

Doctors would ask, “You must be in great pain?” Raman would say, “The pain is great, but it is not happening to me. The pain is great, but not to me; I only know that pain is happening. The body is in great pain; I simply know it. I am seeing; it is not happening to me.”

बहुत लोगों के मन में सवाल उठता है कि रमण जैसा ज्ञान को उपलब्ध व्यक्ति, जीवन्मुक्त, उसको कैंसर क्यों हो गया?

इस सूत्र में उसका उत्तर है। जीवन्मुक्त को भी सुख-दुख आते रहेंगे, क्योंकि सुख-दुखों का संबंध उसके पिछले कर्मों से है, संस्कारों से है। उसने जो किया है, जागने के पहले उसने जो किया है...।

Many wonder: why would a realized one like Raman, a jivanmukta, get cancer? The sutra answers: a jivanmukta too will experience pleasure and pain, for these belong to past karmas, to samskaras. What he has done—before awakening…

समझ लें कि जागने के पहले, और मैंने बीज बो दिए हैं अपने खेत में। तो मैं जाग जाऊं, वे बीज तो फूटेंगे और अंकुर बनेंगे। सोया रहता तो भी अंकुर बनते, फूलते, फल लगते। अब भी अंकुर बनेंगे, फूलेंगे, फल लगेंगे। एक ही फर्क पड़ेगा: सोया रहता, तो सोचता मेरी फसल है और छाती से संभाल कर रखता। अब जाग गया हूं, तो समझूंगा जो बीज बोए थे, वे अपनी नियति को उपलब्ध हो रहे हैं, मेरा इसमें कुछ भी नहीं है; देखता रहूंगा। अगर सोया रहता, तो इस फसल को काटता और बीजों को संभाल कर रखता, ताकि अगले वर्ष फिर बो सकूं। जाग गया हूं, इसलिए देखता रहूंगा; बीज फूटेंगे, अंकुरित होंगे, फल लगेंगे, अब मैं उन्हें इकट्ठा नहीं करूंगा। वे फल लगेंगे और वहीं से गिर जाएंगे और नष्ट हो जाएंगे; मेरा उनसे संबंध टूट जाएगा। मेरा संबंध उनसे बोने का था, अब मैं उन्हें दुबारा नहीं बोऊंगा। मुझसे उनका आगे कोई संबंध नहीं बनेगा।

Suppose before awakening I have sown seeds in my field. Whether I awaken or not, those seeds will sprout. If asleep, they will sprout, flower, fruit; if awake, they will sprout, flower, fruit. The only difference: if asleep, I think “my crop,” clutch it to my chest. If awake, I understand the seeds I sowed are meeting their destiny; I have nothing to do but watch. If asleep, I harvest and save seeds to sow again. Awake, I watch; seeds sprout, fruit ripens; now I do not gather. The fruit will ripen and fall there and perish; my connection with it is cut. My connection was the sowing; I will not sow again. No further link will be formed through me.

तो जीवन्मुक्त को भी सुख-दुख आते रहेंगे। पर जीवन्मुक्त जानेगा कि यह पिछले कर्मों की श्रृंखला का हिस्सा है, मेरा कुछ लेन-देन नहीं। वह देखता रहेगा। जब रमण को कोई चरणों में जाकर फूल चढ़ा आता है, तब भी वे बैठे देखते रहते हैं कि किसी पिछली कर्म-श्रृंखला का हिस्सा होगा कि यह आदमी मुझे सुख देने आया है। मगर वे सुख लेते नहीं; यह आदमी देता है, वे लेते नहीं। अगर वे ले लें, तो नये कर्म की यात्रा शुरू हो जाती है। इसे वे रोकते भी नहीं कि तू मत दे--ये फूल मत चढ़ा, ये पैर मत छू--वे रोकते भी नहीं; क्योंकि रोकना भी कर्म है और फिर श्रृंखला शुरू हो जाती है।

So a jivanmukta too will have pleasure and pain. But he will know: this is a link in the chain of past karma—nothing to do with me. He will keep watching. When someone lays flowers at Raman’s feet, he sits and watches: this too is a piece of the past chain—that this man has come to give me pleasure. But he does not “take” the pleasure; the man gives, he does not take. If he were to take, the journey of new karma would begin. Nor does he stop it—“don’t do it; don’t place flowers; don’t touch my feet”—he doesn’t stop it either, for stopping is also an action and the chain begins anew.

इसे थोड़ा समझ लें। यह आदमी फूल रखने आया है; यह एक हार गले में डाल गया है; इसने चरणों पर सिर रख दिया है; रमण बैठे क्या कर रहे होंगे भीतर? वे देख रहे हैं कि इस आदमी से कुछ लेन-देन होगा, कोई प्रारब्ध कर्म होगा; यह अपना पूरा कर रहा है। लेकिन अब सौदा पूरा कर लेना है, अब आगे सिलसिला नहीं करना है। यह बात यहीं समाप्त हो गई, अब इसमें से आगे कुछ नहीं निकालना है। तो वे बैठे रहेंगे, वे यह भी नहीं कहेंगे कि मत कर। क्योंकि मत करने का मतलब क्या होता है? इसका मतलब होता है, एक तो आप अपना पिछला किया हुआ लेने को राजी नहीं हैं, जो कि लेना ही पड़ेगा। और दूसरा उसका मतलब यह हुआ कि अब इस आदमी से आप एक और संबंध जोड़ रहे हैं इसे रोक कर, कि मत कर। यह संबंध कब पूरा होगा? एक नया कर्म कर रहे हैं, आप एक प्रतिक्रिया कर रहे हैं।

Understand it. A man comes with flowers; he places a garland; he bows. What is Raman doing within? He is watching: some give-and-take will happen with this man, some prarabdha is at work; he is completing his part. But the business must be settled here; no further linkage. This ends here; nothing is to be carried forward. So he sits quietly; he doesn’t even say “don’t do it.” To say “don’t” would mean: first, you are unwilling to receive what you yourself had once set in motion—and it must be received; and second, you are forging a fresh link by stopping him. When will that be completed? You are creating a new karma, a new reaction.

न, रमण देखते रहेंगे; चाहे आदमी फूल लेकर आए, और चाहे कैंसर आ जाए। तो वे कैंसर को भी देखते रहेंगे।

No—Raman keeps watching—whether a man brings flowers or cancer arrives. He watches cancer too.

रामकृष्ण भी मरते वक्त कैंसर से मरे। गले का कैंसर था। पानी भी भीतर जाना मुश्किल हो गया, भोजन भी जाना मुश्किल हो गया। तो विवेकानंद ने एक दिन रामकृष्ण को कहा कि आप, आप कह क्यों नहीं देते काली को, मां को? एक क्षण की बात है, आप कह दें, और गला ठीक हो जाएगा! तो रामकृष्ण हंसते, कुछ बोलते नहीं। एक दिन बहुत आग्रह किया तो रामकृष्ण ने कहा, तू समझता नहीं। जो अपना किया है, उसका निपटारा कर लेना जरूरी है। नहीं तो उसके निपटारे के लिए फिर आना पड़ेगा। तो जो हो रहा है, उसे हो जाने देना उचित है। उसमें कोई भी बाधा डालनी उचित नहीं है। तो विवेकानंद ने कहा कि न इतना कहें, इतना ही कह दें कम से कम कि गला इस योग्य तो रहे जीते-जी कि पानी जा सके, भोजन जा सके! हमें बड़ा असह्य कष्ट होता है। तो रामकृष्ण ने कहा, आज मैं कहूंगा।

Ramakrishna also died of cancer—of the throat. Even water could hardly pass, food scarcely went down. Vivekananda said one day, “Why don’t you ask Mother Kali? She could heal it in a moment.” Ramakrishna laughed and said nothing. Pressed hard one day, he said, “You don’t understand. What has been set in motion must be settled. Otherwise I will have to return for the settling. What is happening should be allowed to happen; no obstruction is right.” Vivekananda said, “At least ask that the throat remain fit enough for water and food! We feel unbearable pain.” Ramakrishna said, “All right, today I will ask.”

और सुबह जब वे उठे, तो बहुत हंसने लगे और उन्होंने कहा, बड़ी मजाक रही। मैंने मां को कहा, तो मां ने कहा कि इसी गले से कोई ठेका है? दूसरों के गलों से भोजन करने में तुझे क्या तकलीफ है? तो रामकृष्ण ने कहा कि तेरी बात में आकर मुझे तक बुद्धू बनना पड़ा है! नाहक तू मेरे पीछे पड़ा था। और यह बात सच है, जाहिर है, इसी गले का क्या ठेका है? तो आज से जब तू भोजन करे, समझना कि मैं तेरे गले से भोजन कर रहा हूं। फिर रामकृष्ण बहुत हंसते थे उस दिन, दिन भर। डॉक्टर आए और उन्होंने कहा, आप हंस रहे हैं? और शरीर की अवस्था ऐसी है कि इससे ज्यादा पीड़ा की स्थिति नहीं हो सकती! रामकृष्ण ने कहा, हंस रहा हूं इससे कि मेरी बुद्धि को क्या हो गया कि मुझे खुद खयाल न आया कि सभी गले अपने हैं। सभी गलों से अब मैं भोजन करूंगा! अब इस एक गले की क्या जिद करनी है!

In the morning he awoke laughing: “What a joke! I asked Mother, and she said, ‘Is there an exclusive contract with this throat? What difficulty is there in eating through others’ throats?’” Ramakrishna said, “Because of you I became a fool! You needlessly pestered me. It is true—what special claim has this throat? From today when you eat, know that I am eating through your throat.” He laughed the whole day. Doctors came: “You are laughing? The body is in the worst possible state!” He said, “I laugh at my mind—how did I not think that all throats are mine? I will now eat through all throats! Why insist on this one throat!”

व्यक्ति कैसी ही परम स्थिति को उपलब्ध हो जाए, शरीर के साथ अतीत बंधा हुआ है; वह पूरा होगा। सुख-दुख आते रहेंगे, लेकिन जीवन्मुक्त जानेगा, वह प्रारब्ध है। और ऐसा जान कर उनसे भी दूर खड़ा रहेगा; और उसके साक्षीपन में उनसे कोई अंतर नहीं पड़ेगा। उसका साक्षी-भाव थिर है।

However high a person has risen, the body is tied to the past; it will complete its course. Pleasure and pain will come; but the jivanmukta knows: this is prarabdha. Knowing so, he stays distant; his witnessing is unmoved.

‘और जिस प्रकार जग जाने से स्वप्न की क्रिया नाश को प्राप्त होती है, वैसे ही मैं ब्रह्म हूं, ऐसा ज्ञान होने से करोड़ों और अरबों जन्मों से इकट्ठा किया हुआ संचित कर्म नाश पाता है।’

“And just as on waking the actions of the dream perish, so with the knowledge ‘I am Brahman,’ the accumulated karmas of millions and billions of births are destroyed.”

इस संबंध में हमने पीछे बात की है। जैसे स्वप्न से जाग कर स्वप्न खो जाता है, ऐसा ही जाग कर, जो भी मैंने किया, वह मैंने कभी किया ही नहीं था, खो जाता है। लेकिन मेरे यह जान लेने पर भी मेरे शरीर को कोई ज्ञान नहीं होता है। मेरा शरीर तो अपनी यंत्रवत प्रक्रिया में घूमता है और अपनी नियति को पूरा करता है। जैसे हाथ से तीर छूट गया हो, वह वापस नहीं लौटाया जा सकता; और ओंठ से शब्द निकल गया हो, उसे भुलाया नहीं जा सकता, लौटाया नहीं जा सकता--ऐसे ही शरीर तो एक यंत्र-व्यवस्था है, उसमें जो हो गया, वह जब तक पूरा न हो जाए, तीर जब तक अपने लक्ष्य पर न पहुंच जाए, और शब्द जब तक आकाश के अंतिम छोर को न छू ले, तब तक विनाश को उपलब्ध नहीं होता।

We spoke earlier on this. As a dream vanishes on waking, so on awakening whatever “I did” is seen as never truly done and dissolves. But even though I know this, my body does not know. The body runs its mechanical process and fulfills its fate. As an arrow loosed from the hand cannot be recalled, a word released from the lips cannot be taken back—so the body is a mechanism; what has been set in it cannot end until it is completed—until the arrow reaches its mark, the word touches the farthest edge of space.

तो शरीर तो झेलेगा ही। और एक बात इस संदर्भ में कह देनी उचित है। खयाल में आ गया होगा आपको भी कि यह बात थोड़ी अजीब सी है कि रामकृष्ण को भी कैंसर! रमण को भी कैंसर! इतनी बुरी बीमारियां? बुद्ध की मृत्यु हुई जहरीले भोजन से विषाक्त हो जाने से रक्त के। महावीर की मृत्यु हुई भयंकर पेचिस हो जाने से; छह महीने तक पेट की असह्य पीड़ा से, जिसका कोई इलाज न हो सका। तो खयाल में उठना शुरू होता है कि इतनी महान, शुद्धतम आत्माओं को ऐसी जघन्य बीमारियां पकड़ लेती हैं! क्या होगा कारण? हमें पकड़ें, अज्ञानी-जन को पकड़ें, पापी-जन को पकड़ें--समझ में आता है कि फल है, भोगते हैं अपना। महावीर को, बुद्ध को, रमण को या रामकृष्ण को ऐसा हो, तो चिंतना आती है मन में कि क्या बात है?

So the body will endure. And one more point here. You might think it odd: Ramakrishna got cancer; Raman got cancer—such terrible diseases! Buddha died of blood poisoning from tainted food; Mahavira died of severe dysentery, six months of unbearable abdominal pain—no remedy. The mind wonders: how do such pure souls get such dreadful illnesses? If we, the ignorant, the sinners, suffer—understandable, fruit of our deeds. But Mahavira, Buddha, Raman, Ramakrishna?

उसका कारण है। जो व्यक्ति जीवन्मुक्त हो जाता है, उसके जीवन की आगे की यात्रा तो समाप्त हो गई, यही जन्म आखिरी है। आपकी तो आगे की लंबी यात्रा है। समय बहुत है आपके पास। आप सारे दुख रत्ती-रत्ती करके झेल लेंगे। समय बहुत है आपके पास। बुद्ध, महावीर या रमण के पास समय बिलकुल नहीं है। दस, बीस, पच्चीस, तीस साल का वक्त है। आपके पास जन्मों-जन्मों का भी हो सकता है। इस छोटे से समय में सारे कर्म, सारे संस्कार इकट्ठे, संगृहीत होकर फल दे जाते हैं।

There is a reason. For a jivanmukta, the further journey is over; this very life is the last. For you, the journey is long; you have time—you will suffer in small doses. Time is abundant for you. Buddha, Mahavira, Raman have very little time—ten, twenty, thirty years. You may have lifetimes. In this short span all karmas and impressions, accumulated and stored, fructify together.

इसलिए दोहरी घटनाएं घटती हैं। महावीर को एक तरफ तीर्थंकर का सम्मान मिलता है, वह भी सारे सुखों का इकट्ठा अनुभव है; और दूसरी तरफ असह्य पीड़ा भी झेलनी पड़ती है, वह भी सारे दुखों का इकट्ठा संघात है। रमण को एक तरफ हजारों-हजारों लोगों के मन में अपरिसीम सम्मान है। वह सारा सुख इकट्ठा हो गया। और फिर कैंसर जैसी बीमारी है, सारा दुख इकट्ठा हो गया। समय थोड़ा है। सब संगृहीत और जल्दी और शीघ्रता में पूरा होता है।

Therefore twofold events occur. Mahavira receives the honor of a Tirthankara—an accumulated experience of all joys; and he also undergoes unbearable pain—the condensed aggregate of all sufferings. Raman receives immeasurable honor in thousands of hearts—condensed bliss; and then cancer—condensed pain. Time is short; everything gathers and completes swiftly.

इसलिए ऐसे व्यक्ति परम सुख और परम दुख दोनों को एक साथ भोग लेते हैं। समय कम होने से सभी चीजें संगृहीत और एकाग्र हो जाती हैं। लेकिन भोगनी पड़ती हैं। भोगने के सिवाय कोई उपाय नहीं है।

Thus such people taste supreme joy and supreme pain together. When time is little, all things concentrate and become one-pointed. But they must be borne; there is no other way.

(मा आनंद मधु ने खड़े होकर एक प्रश्न पूछा।)

(Ma Anand Madhu stood up and asked a question.)

प्रश्न: ओशो, जिसके पास ज्यादा समय हो, वह यह बीमारी को ले सकता है कि नहीं? ले सकता है तो उपाय क्या?
Osho, if someone has a longer life ahead, can he take this illness upon himself or not? If he can, what is the method?

नहीं, कोई उपाय नहीं, और लिया भी नहीं जा सकता। क्योंकि बीमारी लेने का तो मतलब यह होगा कि मेरे किए हुए का फल किसी दूसरे को मिल सकता है। तो सारी अव्यवस्था हो जाएगी। और अगर मेरे किए का फल दूसरे को मिल सकता है, तो इस जगत में फिर कोई नियम, कोई ऋत नहीं रह जाएगा। तब तो मेरी स्वतंत्रता भी किसी को मिल सकती है और मेरी जीवन्मुक्ति भी किसी को मिल सकती है। मेरा दुख, मेरा सुख, मेरा ज्ञान, मेरा अनुभव, मेरा आनंद, फिर तो कोई भी चीज ट्रांसफरेबल हो जाती है, हस्तांतरित हो जाती है।

No—there is no method, and it cannot be taken. Because taking an illness would mean that the fruit of my actions could be received by someone else. Then all order would collapse. And if the fruit of my actions could go to another, then in this world no law, no rita (cosmic order) would remain. Then even my freedom could be given to someone, and my jivanmukti (liberation while living) could be given to someone. My sorrow, my happiness, my knowledge, my experience, my bliss—then everything would become transferable, could be handed over.

नहीं, इस जगत में कोई भी चीज हस्तांतरित नहीं होती। होने का कोई उपाय नहीं है। कोई उपाय नहीं है। और उचित है कि उपाय नहीं है। हां, मन में ऐसा भाव पैदा होता है; वह भी उचित है और शुभ है। रमण को कोई प्रेम करने वाला चाह सकता है कि कैंसर आपका मैं ले लूं। यह चाह सुखद है। और इस चाह से इस व्यक्ति को पुण्य का फल मिलेगा। यह कर्म हो गया इसकी तरफ से।

No, in this world nothing is transferable. There is no way for it to happen. No way. And it is right that there is no way. Yes, such a feeling does arise in the heart; that too is appropriate and auspicious. Someone who loves Ramana may wish, “Let me take your cancer upon myself.” That wish is beautiful. And from that wish this person will receive the fruit of punya (merit). From his side, this has become a karma.

समझ लें इसको। रमण मर रहे हैं और कैंसर है। कोई कह सकता है कि कैंसर मुझे मिल जाए, पूरे भाव से। तो भी मिल नहीं जाएगा। लेकिन इसने यह भाव किया है इतना, अपने ऊपर लेने का; यह कर्म हो गया; यह एक पुण्य हो गया। और इसका सुख इसे मिलेगा।

Understand this. Ramana is dying and has cancer. Someone may say, with total feeling, “Let the cancer come to me.” Even so, it will not come. But that he has felt so deeply, to take it upon himself—this has become a karma; it has become a merit. And he will receive its joy.

यह बड़ी अजीब बात है: मांगा था दुख, लेकिन दुख मांगने वाला एक अदभुत पुण्य कर्म कर रहा है। इसे इसका सुख मिलेगा। लेकिन रमण से इसकी तरफ कुछ भी नहीं आ सकता। यह जो कर रहा है भाव, यह इसका ही कर्म बन रहा है। यह कर्म इसे लाभ देगा।

It is a very strange thing: he asked for suffering, yet the one who asks for suffering is performing a wondrous act of merit. He will receive its joy. But nothing can come to him from Ramana’s side. This feeling he is creating—this itself is becoming his karma. This karma will benefit him.

(किसी अन्य ने खड़े होकर दूसरा प्रश्न पूछना चाहा।)

(Someone else stood up to ask another question.)

प्रश्न: अरविंद के बारे में...
About Arvind...

न, यह आदत खराब की मधु शुरू। यह तो नुकसान होगा। यह मेरा इरादा है।

तुम्हारे इरादे अलग हैं, ये इतने लोग यहां बैठे हैं! इस तरह नहीं शुरू करो, नहीं तो मुश्किल होगा। वह सारी बात को अव्यवस्था हो जाएगी।

No, Madhu, don't start this bad habit. It will only do harm.That is my intention. Your intentions are different, and so many people are sitting here! Don't begin in this way; otherwise it will be difficult. The whole thing will become disorderly.