Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.
योग के संबंध में चार सूत्रों की बात मैंने कल की। आज पांचवें सूत्र पर आपसे बात करना चाहूंगा।
Yesterday I spoke of four sutras of Yoga. Today I would like to speak with you on the fifth sutra.
योग का पांचवां सूत्र है: जो अणु में है, वह विराट में भी है। जो क्षुद्र में है, वह विराट में भी है। जो सूक्ष्म से सूक्ष्म में है, वह बड़े से बड़े में भी है। जो बूंद में है, वही सागर में है।
Yoga’s fifth sutra is: That which is in the atom is also in the vast. That which is in the tiniest is also in the immensity. What is most subtle in the subtle is present in the greatest of the great. What is in the drop is in the ocean.
इस सूत्र को सदा से योग ने घोषणा की थी, लेकिन विज्ञान ने अभी-अभी इसको भी समर्थन दिया है। सोचा भी नहीं था कि अणु के भीतर इतनी ऊर्जा, इतनी शक्ति मिल सकेगी, अत्यल्प के भीतर इतना छिपा होगा, ना-कुछ के भीतर सब कुछ का विस्फोट हो सकेगा। अणु के विभाजन ने योग की इस अंतर्दृष्टि को वैज्ञानिक सिद्ध कर दिया है। परमाणु तो दिखाई भी नहीं पड़ता आंख से। लेकिन न दिखाई पड़ने वाले परमाणु में, अदृश्य में विराट शक्ति का संग्रह है। वह विस्फोट हो सकता है। व्यक्ति के भीतर आत्मा का अणु तो दिखाई नहीं पड़ता है, लेकिन उसमें विराट ऊर्जा छिपी है और परमात्मा का विस्फोट हो सकता है। योग की घोषणा कि क्षुद्रतम में विराटतम मौजूद है, कण-कण में परमात्मा मौजूद है, यही अर्थ रखती है।
Yoga has proclaimed this from the very beginning, but science has only just now begun to support it. No one had imagined that within the atom such energy, such power could be found, that so much would be hidden in the infinitesimal, that in a seeming nothing the explosion of the all could take place. The splitting of the atom has rendered scientific this insight of Yoga. The atom cannot even be seen by the naked eye; yet in that which is unseen a vast power is stored. It can explode. The atom of the Atman within a person cannot be seen either, but in it an immense energy lies concealed and the explosion of the Paramatma can happen. Yoga’s declaration—that the vastest is present in the tiniest, that in every particle the divine is present—has precisely this meaning.
योग ने क्यों जोर दिया होगा इस सूत्र पर?
Why did Yoga lay such emphasis on this sutra?
एक तो इसलिए कि वह सत्य है। और दूसरा इसलिए कि एक बार यह स्मरण आ जाए कि अणु में परम छिपा है, तो व्यक्ति को अपनी आत्म-शक्ति का स्मरण करने का मार्ग बन जाता है। व्यक्ति को क्षुद्र अनुभव करने का कोई भी कारण नहीं है। क्षुद्रतम को भी क्षुद्र अनुभव करने का कोई कारण नहीं है। इससे उलटी बात भी खयाल में ले लेनी जरूरी है कि विराटतम को भी अहंकार से भर जाने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि जो उसके पास है वह क्षुद्रतम के पास भी है। सागर भी अगर अहंकार से भर जाए तो पागल है, क्योंकि जो सागर के पास है, एक छोटी सी बूंद के पास भी है। क्षुद्रतम को हीन होने का कोई कारण नहीं है, विराटतम को अहंकार से भर जाने का कोई कारण नहीं है। न हीनता का कोई अर्थ है, न श्रेष्ठता का कोई अर्थ है। ये दोनों ही व्यर्थ हैं, इस सूत्र से ऐसा निष्पन्न होता है।
Firstly, because it is true. And secondly, because once you remember that the ultimate is hidden in the atom, a path opens for you to remember your own soul-force. There is no reason for anyone to feel small. There is no reason even for the smallest to feel small. And the contrary also must be understood: the greatest has no reason to be puffed up with ego, for what he has, the most minute also has. If the ocean becomes egoistic it is mad, because what the ocean has, a tiny drop also has. The least has no reason to feel inferior; the greatest has no reason to be filled with pride. Neither inferiority nor superiority has any meaning. From this sutra, this is the inevitable conclusion.
आदमी दो ही बातों के चक्कर में जीवन को नष्ट करता है। या तो वह हीनता के बोध से पीड़ित होता है, इनफिरिआरिटी के बोध से पीड़ित होता है। अभी तो एडलर ने इनफिरिआरिटी कांप्लेक्स को सभी की जबानों पर पहुंचा दिया--हीनग्रंथि। या तो व्यक्ति हीनग्रंथि से पीड़ित होता है और निरंतर अनुभव करता है कि मैं कुछ भी नहीं हूं, ना-कुछ। जैसा कि उमर खय्याम की प्रसिद्ध पंक्ति को आपने सुना होगा--डस्ट अनटू डस्ट! मिट्टी मिट्टी में लौट जाती है, और कुछ भी नहीं है।
Man wastes his life in only two fixations. Either he is afflicted by a sense of inferiority—an inferiority complex. Alfred Adler has now put this phrase on everyone’s tongue: inferiority complex. Either a person suffers from inferiority and continually feels, “I am nothing, a mere nothing.” As you must have heard Omar Khayyam’s famous line: dust unto dust. Dust returns to dust—there is nothing more.
हीनता अगर व्यक्ति को पकड़ ले, तो बहुत गहरे और बहुत भीतर रुग्णता और डिजीज पकड़ लेती है। कोई अगर ऐसा जीने लगे कि जैसे कुछ भी नहीं है, तो जीना ही मुश्किल हो जाता है, वह जीते जी मर जाता है। बहुत कम ही लोग हैं जो मरने तक जिंदा रहते हों, अधिक लोग पहले ही मर जाते हैं। अक्सर तो ऐसा होता है कि सत्तर साल में दफनाए जाते हैं, मरना तो बहुत पहले हो गया होता है। मरने और दफनाने के समय में तीस-तीस, चालीस-चालीस, पचास-पचास साल का फासला होता है।
If inferiority seizes a person, a deep inner disease takes hold. If someone begins to live as though nothing is, life itself becomes almost impossible—he dies while still alive. Very few are alive until the day they die; most die long before. Often it happens they are buried at seventy, but death has come much earlier. Between dying and being buried there is a gap of thirty, forty, even fifty years.
जिस दिन लगता है, हीनता पकड़ लेती है भीतर...और अगर इस चारों तरफ फैले हुए विराट को देखेंगे तो हीनता पकड़ ही लेगी। क्या है स्थिति मनुष्य की? कुछ भी नहीं। सागर की लहरों पर एक तिनका मालूम होता है। न कोई दिशा है, न कोई शक्ति है। अगर ऐसी हीनता मन को पकड़ ले, तो जीते जी जीवन उदास और मृत हो जाता है, राख हो जाता है। अंगारा बुझा-बुझा हो जाता है। और अगर भीतर अपना ही जीवन बुझ जाए, बुझा-बुझा हो जाए, अपने ही दीये की ज्योति बुझ जाए, तो फिर सूर्यों के प्रकाश का भी क्या करिएगा? होगा! लेकिन उससे कोई अर्थ नहीं रह जाता।
The day inferiority grips you within… and if, seeing this vast existence all around, you allow yourself to compare, inferiority will seize you. What, after all, is man’s situation? Nothing at all. A straw upon the waves of the sea. No direction, no strength. If such inferiority takes hold of the mind, life turns lifeless while still alive—ashes. The ember goes dim. And when one’s own inner flame goes out, then what will you do with the light of the suns? It may be there, but it has no meaning for you.
व्यक्ति के भीतर विराट है, इसका स्मरण जरूरी है। व्यक्ति के भीतर अनंत है, इसका स्मरण जरूरी है। व्यक्ति के भीतर परमात्मा है, इसका स्मरण जरूरी है। ताकि व्यक्ति हीन न हो जाए।
It is essential to remember that the vast is within the person. It is essential to remember that the infinite is within the person. It is essential to remember that Paramatma is within the person—so that one does not fall into inferiority.
और मजे की बात है कि हीनता को मिटाने के लिए व्यक्ति श्रेष्ठता की कल्पनाओं में पड़ जाता है--सुपीरिआरिटी कांप्लेक्स! वह जो हीनता की भावना है, उसे दबाने के उपाय में लग जाते हैं। लगती है भीतर हीनता तो आदमी धन कमाने लगता है, कि धन कमा कर दुनिया को बता दे और खुद भी समझ ले कि नहीं, कुछ भी नहीं, बहुत कुछ हूं। हीनता की ग्रंथि दौड़ाती है और आदमी सिंहासनों पर चढ़ने लगता है, ताकि सिंहासनों पर खड़े होकर घोषणा कर दे कि कौन कहता है कि मैं कुछ भी नहीं हूं? मैं कुछ हूं! हीनता ही श्रेष्ठता की दौड़ बन जाती है। इसलिए जितने लोग श्रेष्ठ होने की पागल दौड़ में होते हैं, भीतर हीनता की ग्रंथि से पीड़ित होते हैं।
And the strange thing is, to erase inferiority people fall into fantasies of superiority—the superiority complex! To repress the feeling of inferiority one begins to take measures. Feeling inferior within, one starts accumulating wealth—to show the world and convince oneself: “No, I am not nothing; I am much.” The inferiority complex makes one run; one climbs thrones so that standing upon them one can announce, “Who says I am nothing? I am someone!” Inferiority turns into a race for superiority. Hence those who are madly running to be superior are the very ones afflicted within by inferiority.
एडलर ने तो बहुत अदभुत बातें कही हैं। और उसकी बातें अर्थपूर्ण हैं। उसने कहा है कि अक्सर जो लोग दौड़ में प्रथम आते हैं, वे वे ही होते हैं जो बचपन में लंगड़ाते हैं। और जो लोग संगीत में बहुत कुशल हो जाते हैं, वे वे ही होते हैं जो बचपन में जरा कम सुनते हैं। और जो लोग राष्ट्रपति बन जाते हैं और प्रधानमंत्री हो जाते हैं, अक्सर वे ही लोग हैं, जिनको स्कूल की बेंचों पर पीछे बैठना पड़ता है। वह जो चोट लगती है हीनता की, वे सिद्ध करने निकल पड़ते हैं लोग दुनिया में कि हम कुछ हैं--दिखा देंगे कि हम कुछ हैं!
Adler has said astonishing things—meaningful things. He said, those who often come first in the race are the ones who limped in childhood. Those who become very skilled in music are often the ones who heard a little less in childhood. Those who become presidents and prime ministers are frequently the very ones who had to sit on the back benches at school. That wound of inferiority—they set out to prove to the world, “We are something—we shall show you!”
इसलिए राजनीतिज्ञ अगर हीनता से पीड़ित होता है तो आश्चर्य नहीं। भीतर एक कीड़ा लगा हुआ है कि मैं कुछ भी नहीं हूं। और यह मन को दुखाता है, तकलीफ में डाल देता है, दौड़ाता है।
So if a politician is afflicted with inferiority, do not be surprised. A worm gnaws within, whispering, “I am nothing.” It hurts the mind, makes one restless, drives one on.
लेनिन अगर कुर्सी पर बैठता था तो उसके पैर जमीन तक नहीं पहुंचते थे। उसके ऊपर का शरीर का हिस्सा बड़ा था और पैर छोटे थे। तो कुर्सी पर बैठे साधारण तो पैर जमीन नहीं छू पाते थे। हिटलर अत्यंत साधारण बुद्धि का व्यक्ति था और सेना में साधारण हैसियत का सिपाही था। और वहां से भी अनफिट होकर, अयोग्य होकर निकाला गया था। स्टैलिन एक चमार का लड़का था और लिंकन भी एक चमार का लड़का था।
When Lenin sat on a chair his feet did not reach the floor. The upper part of his body was big and his legs were short; ordinarily, seated, his feet would not touch the ground. Hitler was a man of very ordinary intelligence, and in the army a common soldier of ordinary rank—thrown out even from there as unfit and incompetent. Stalin was a cobbler’s son, and Lincoln too was a cobbler’s son.
अगर हम दुनिया के राजनीतिज्ञों के पीछे झांकें तो बहुत हैरानी होगी। इन्हें कहीं न कहीं बचपन में लगी हीनता की चोट इनकी दौड़ बन गई, ये विक्षिप्त होकर दौड़ पड़े। और जब तक ये किसी पहाड़ पर न चढ़ गए तब तक इन्होंने तृप्ति न पाई। पहाड़ पर चढ़ कर इन्होंने दुनिया को तो दिखा दिया कि हम कुछ हैं, लेकिन इससे स्वयं को कुछ भी नहीं दिखता। इसलिए सभी पद, सभी धन, सभी यश, पाने वाले को अंततः व्यर्थ मालूम पड़ते हैं। जब सिंहासनों पर खड़ा हो जाता है, तब वह पाता है कि खड़ा तो मैं ही हूं! सिंहासन भला मिल गया, लेकिन मैं तो मैं ही हूं! और वह हीनता का घुन खाए जाता है। इसलिए बड़े से बड़ा पद कोई तृप्ति नहीं लाता। बड़े से बड़े पद के आगे की दौड़ बनी रहती है।
If we peep behind the lives of the world’s politicians, we shall be amazed. Somewhere in childhood an inferiority wound became their race. They ran neurotically; they could not rest until they had climbed some peak. Having climbed, they showed the world, “We are something,” but they showed nothing to themselves. That is why all positions, all wealth, all fame, finally prove futile. When one is standing upon a throne, he finds it is still the same “I” that is standing. The throne has been attained, but I am still I—and the worm of inferiority keeps eating. Hence even the greatest office brings no fulfillment; the race for a greater office continues.
और जब किसी ने सिकंदर को कहा था कि मैंने सुना है कि तुम सारी दुनिया जीत लोगे, लेकिन कभी यह भी सोचा है कि दुनिया जीत कर फिर क्या करोगे? क्योंकि एक ही दुनिया है! तो सुना है मैंने, सिकंदर बहुत उदास हो गया था और उसने कहा था, यह तो मैंने सोचा ही नहीं। ठीक कहते हैं, अगर पूरी दुनिया जीत लूंगा तो फिर क्या करूंगा? दूसरी दुनिया कहां है? क्योंकि पूरी दुनिया जीतने के बाद भी, वह सिकंदर के मन में जो हीनता पकड़ी होगी, उससे तो छुटकारा नहीं है। दूसरी दुनिया जीत कर भी छुटकारा नहीं है।
When someone said to Alexander, “I have heard you will conquer the whole world. But have you ever thought—when you have conquered the world, then what will you do? For there is only one world!”—I have heard that Alexander became very sad and said, “This I never thought. You speak rightly: if I conquer the whole world, then what will I do? Where is another world?” For even after conquering the world, there is no escape from the inferiority that grips the mind. Nor would a second world help.
हीनता की ग्रंथि ही परवर्टेड होकर या इनवर्टेड होकर, शीर्षासन करके श्रेष्ठता की ग्रंथि बन जाती है।
The inferiority complex becomes inverted—standing on its head—and turns into the superiority complex.
इसलिए जो आदमी सड़क पर अकड़ा हुआ दिखाई पड़े, उस पर दया करना, वह हीनता से पीड़ित है। किसी को जरा धक्का लग जाए तो वह कहता है, जानते नहीं मैं कौन हूं? वह बेचारा हीनता से पीड़ित है। जो आदमी जरा-जरा सी बातों में क्रुद्ध हो रहा है, जो जरा-जरा सी बातों में अहंकार को चोट मान लेता है, रास्ते पर कोई हंसता हो तो जो समझता है कि उसे ही देख कर लोग हंस रहे हैं, जानना कि वह हीनता की ग्रंथि से पीड़ित है। यह पीड़ा उसे श्रेष्ठ होने की पागल दौड़ में डाल देती है। हीनता रोग है। श्रेष्ठता रोग को दबाने के लिए महारोग है। और कई बार दवाएं बीमारियों से भी ज्यादा खतरनाक सिद्ध होती हैं। दबाई गई बीमारियां और भी खतरनाक सिद्ध हो जाती हैं।
So when you see a man strutting stiffly down the road, have compassion—he is afflicted with inferiority. If someone, slightly jostled, erupts, “Don’t you know who I am?”—poor fellow, he suffers from inferiority. The one who gets enraged over trifles, whose ego is bruised over the smallest things, who, if people laugh on the street, imagines they are laughing at him—know that he is afflicted by inferiority. This pain throws him into the mad race to be superior. Inferiority is a disease; superiority is the grand disease taken to suppress the first. And many times the medicine proves more dangerous than the illness; suppressed illnesses become even more dangerous.
तो योग दूसरी बात भी स्मरण दिलाना चाहता है। वह यह कहता है कि परमात्मा भी अगर कहीं है तो वह भी इस अहंकार में न भर जाए कि मैं कुछ हूं, क्योंकि जो उसके पास है, वह एक मिट्टी के कण के पास भी है। इसलिए एक दिशा से मिट्टी के कण को भी हीनता न पकड़े और दूसरी दिशा से परमात्मा को भी श्रेष्ठता न पकड़ जाए। और जब कोई हीनता और श्रेष्ठता दोनों से मुक्त होता है, तभी समत्व को उपलब्ध होता है। योग की यह घोषणा मनुष्य के गहरे मानस रोग को मुक्त करने की चेष्टा है। लेकिन यह सिर्फ मानस रोग को ही दूर करने की चेष्टा नहीं है, सत्य भी यही है। सत्य भी यही है। न तो क्षुद्र को रोने का कारण है, न विराट को अकड़ जाने का कोई कारण है। यहां जो बहुत बड़ा दिखाई पड़ता है और जो बहुत छोटा दिखाई पड़ता है, इन सब के पास एक सी ही संपदा है।
Yoga therefore reminds you of a second thing. It says: even if Paramatma is somewhere, let Him not fall into ego either, “I am something,” for what He has, a grain of dust also has. In one direction, therefore, a dust mote need not be seized by inferiority; and in the other direction, let not Paramatma be seized by superiority. Only one who is free of both inferiority and superiority attains equanimity. This declaration of Yoga is an effort to free man of his deep psychological disease. It is not merely an effort to remove a mental illness; it is also the truth. The truth is this: neither has the small any cause to weep, nor has the great any cause to strut. Here what appears very big and what appears very small—each carries the same wealth.
जीसस एक छोटी सी कहानी कहे हैं।
Jesus tells a small story.
एक दिन एक बहुत बड़े अमीर ने अपने बगीचे में सुबह कुछ मजदूर लगाए। फिर दोपहर कुछ मजदूर और अमीर के पास गए और उन्होंने कहा, हमें भी काम दो। उसने उन्हें भी बगीचे में लगा दिया। फिर दोपहर ढलने लगी तब कुछ मजदूर गए और उन्होंने कहा, हमें भी काम दो। उस अमीर ने उन्हें भी काम पर लगा दिया। फिर सांझ जब सूरज ढलता था और दिन अस्त होता था तब भी कुछ मजदूर गए और उस अमीर ने उन्हें भी काम पर लगा दिया।
One day a very rich man hired some laborers for his garden in the morning. At noon some more came to him and said, “Give us work too.” He set them to work as well. As the afternoon waned, others came, “Give us work.” He hired them too. And when evening was almost upon them, even then some laborers came, and he set them also to work.
फिर सूरज ढल गया और सबको दिन भर का मेहनताना बांटा गया, तो उसने सबको बराबर मेहनताना दे दिया। जो सुबह से आए थे, वे नाराजगी में खड़े हो गए। उन्होंने कहा, यह अन्याय है! हम सुबह से मजदूरी कर रहे हैं। कुछ लोग दोपहर आए, कुछ लोग दोपहर के बाद आए और कुछ तो अभी आए ही हैं जब हम काम ही खत्म कर चुके थे। इन सबको बराबर मजदूरी--अन्याय है! तो उस अमीर ने कहा कि तुम्हें जो दिया, वह तुम्हारे काम से कम तो नहीं? उन्होंने कहा कि नहीं, हमारे काम के लिए तो बहुत है। लेकिन इन्हें जो बहुत पीछे आए...। तो उस अमीर ने कहा, परमात्मा के राज्य में न कोई आगे है और न कोई पीछे है, सब बराबर हैं।
When the sun had set and the day’s wages were distributed, he gave everyone the same wage. Those who had come in the morning stood there angry. They said, “This is injustice! We have worked since morning. Some came at noon, some after noon, and some came just when we had finished the work. To all, the same wage—this is injustice!” The rich man said, “What I have given you—was it less than your work?” They said, “No, for our work it is much.” “Then,” said the rich man, “know this: In the kingdom of God none is ahead and none is behind, all are equal.”
योग यही कह रहा है। वह यह कह रहा है कि मिट्टी के कण को दुखी होने का कोई कारण नहीं है और खुद परमात्मा को भी अहंकार से भरने का कोई कारण नहीं है। इस जीवन के खेल में न कोई आगे है, न कोई पीछे; न कोई बड़ा है, न कोई छोटा। योग क्षुद्र में विराट को दिखाता है और विराट में क्षुद्र को दिखाता है। बूंद में सागर को दिखाता है, सागर में बूंद को दिखाता है।
This is what Yoga is saying. It says that a dust grain has no cause to be miserable, and even Paramatma has no cause to be filled with ego. In this play of life none is ahead, none behind; none great, none small. Yoga shows the vast in the minute and the minute in the vast. It shows the ocean in the drop and the drop in the ocean.
सत्य भी यही है, मैंने कहा। चूंकि विज्ञान अब बहुत अदभुत बातें कह रहा है।
And this is the truth, as I said—because science now speaks of astonishing things.
रदरफोर्ड ने जब सबसे पहले अणु के परिवार को तोड़ा तो एक बहुत अदभुत अनुभव प्रकाश में आया। और वह यह था कि सबसे कम मात्रा वाला परमाणु भी ठीक ऐसे ही है जैसे महासूर्यों का सौर्य-जगत। एक परमाणु में--सबसे छोटे परमाणु में--एक तो केंद्र होता है और उस केंद्र के आस-पास चक्कर लगाने वाला इलेक्ट्रान होता है। वह इलेक्ट्रान उस केंद्र का चक्कर लगाता है। इस चक्कर की गति ठीक वैसे ही है जैसे सूरज के आस-पास पृथ्वी और मंगल और बृहस्पति और ग्रह चक्कर लगाते हैं। इस छोटे से परमाणु की गति वही है। और उस केंद्र पर जो ऊर्जा छिपी है, वह वैसी ही ऊर्जा है, जैसी सूर्य की ऊर्जा है। जैसे एक बहुत छोटे रूप में सौर परिवार इस परमाणु के भीतर बैठा है। फर्क सिर्फ मात्रा का है, गुण का कोई भी फर्क नहीं है।
When Rutherford first broke open the family of the atom, a very strange fact came to light: even the least of atoms is exactly like the solar systems of great suns. In an atom—the smallest atom—there is a nucleus at the center, and whirling around it is an electron. That electron circles the nucleus. Its motion is just like the motion of the earth, Mars, Jupiter and the planets around the sun. This tiny atom moves in the same way. And the energy hidden in its nucleus is of the same quality as the energy of the sun. As if, in a very small form, a solar family is sitting inside the atom. The difference is only of quantity; there is no difference of quality.
तो विज्ञान ने कहना शुरू किया, जो योग का पुराना सूत्र है, हम सबको याद होगा कि अंड में ब्रह्मांड है। तो वैज्ञानिक रदरफोर्ड या उसके साथी कहते हैं, दि मैक्रोकाज्म इन दि माइक्रोकाज्म। वह जो विराट जगत है, वह बिलकुल क्षुद्र माइक्रोकाज्म में मौजूद है। वह जो कॉस्मास है, वह जो ब्रह्मांड है, वह छोटे से अंड में--इतने छोटे कि उसे देखना भी संभव नहीं, सिर्फ अनुमान ही किया जाता है कि वह है, सिर्फ अनुमान से ही जाना जाता है कि वह घूम रहा है--इतने छोटे में, वह जो इतना विराट दिखाई पड़ रहा है, वह सब बहुत छोटी तस्वीर की तरह वहां मौजूद है, छोटा प्रिंट है।
Thus science has begun to say what Yoga long ago declared—we all remember the old saying: in the egg is the Brahmand. Scientists like Rutherford and his companions say: the macrocosm in the microcosm. That vast cosmos is wholly present within the minute microcosm. The cosmos, the Brahmand, resides in the tiny egg—so small it cannot be seen; it is only inferred, known only by inference that it exists, that it spins. In something so small, all that appears so immense is present as a tiny picture, a small print.
यह ऐसा ही समझें, इसमें फर्क जो है वह मात्रा का है। यह ऐसा ही है कि जैसे हम कहें, दो और दो के बीच जो फर्क है, बीस और चालीस के बीच भी वही फर्क है। दो सौ और चार सौ के बीच भी वही फर्क है। दो करोड़ और चार करोड़ के बीच भी वही फर्क है। दो और चार के बीच जो फर्क है, जो अनुपात है, वही दो करोड़ और चार करोड़ के बीच भी वही अनुपात है--दि सेम प्रपोर्शन। सिर्फ विस्तृत हो गई है संख्या, लेकिन दोनों के बीच अनुपात एक ही है। ठीक ऐसे ही क्षुद्रतम का अनुपात वही है जो विराटतम का अनुपात है।
Understand it like this: the only difference is of magnitude. It is as when we say, the difference between two and four is the same as between twenty and forty. Between two hundred and four hundred the same difference; between twenty million and forty million the same difference. The proportion between two and four is the very same proportion between twenty million and forty million—the same proportion. The number is extended, but the ratio remains one. Exactly so: the proportion of the tiniest is the proportion of the vastest.
इस सत्य को समझ कर दो बातें स्मरण कर लेनी चाहिए: हीनता पागलपन है; श्रेष्ठता महा पागलपन है। इसे समझ कर ठीक से समझ लेना चाहिए: अपने को ना-कुछ समझना भी पागलपन है; अपने को बहुत कुछ समझना भी पागलपन है।
Understanding this truth, remember two things: inferiority is madness; superiority is greater madness. Understand rightly: to think yourself nothing is madness; to think yourself very great is also madness.
योग कहता है, तुम जो हो, वहां हीन और श्रेष्ठ होने का, दोनों का ही कोई उपाय नहीं है। तुम बस हो इतना ही जानो, उतना काफी है।
Yoga says: be what you are—and in that there is no place for being inferior or superior. Know only that you are; that is enough.
इसका दूसरा अर्थ यह है कि अपने को तौलो ही मत, डोंट कंपेअर। उसका कुछ अर्थ ही नहीं है। तुलना ही मत करो। तुलना का कोई अर्थ ही नहीं है। दो और चार, अगर बीस और चालीस से तुलना करें या दो करोड़ और चार करोड़ से तुलना करें, तो कोई फर्क नहीं पड़ता है। तुलना में कोई अंतर नहीं है, दोनों बराबर हैं। अनुपात बराबर है, प्रपोर्शन बराबर है, इसलिए तुलना व्यर्थ है।
Its other meaning is: do not weigh yourself at all. Don’t compare. There is no point. Comparison has no meaning. Whether two and four compare with twenty and forty or with twenty million and forty million, it makes no difference. In comparison there is no difference; both are equal. The proportion is equal; therefore comparison is futile.
इसलिए योग कहता है, बूंद की भी सागर से तुलना मत करो, क्योंकि बूंद छोटा सागर ही है। और सागर को भी अकड़ने का मौका मत दो, क्योंकि सागर फैली हुई बूंद ही है। सिर्फ फैलाव के फर्क हैं।
Hence Yoga says: do not compare the drop with the ocean, for the drop is a small ocean. And do not allow the ocean to become arrogant, for the ocean is only the drop spread out. The differences are only of expanse.
अभी वैज्ञानिकों का खयाल है कि जल्दी ही, शायद इस सदी के पूरे होते-होते, हम चीजों के फैलाव को कम-ज्यादा कर सकेंगे।
Scientists now think that soon—perhaps before this century is over—we shall be able to contract and expand things.
मैंने सुना है, इक्कीसवीं सदी की एक कहानी मैंने सुनी है कि एक आदमी एक स्टेशन पर उतरा है। उसके पास कोई सामान दिखाई नहीं पड़ता, सिर्फ एक माचिस की डिब्बी भर उसके बेंच के पास रखी है। और नीचे उतर कर वह जोर से चिल्लाने लगा कि दस-बीस कुली हों तो आ जाएं! तो पास-पड़ोस के यात्रियों ने कहा, सामान तो आपके पास कोई दिखाई नहीं पड़ता, दस-बीस कुलियों का क्या करिएगा? तो उस आदमी ने कहा कि सामान मेरा उस माचिस की डिब्बी में रखा है। उन्होंने कहा, लेकिन माचिस की डिब्बी बीस-पच्चीस कुली उठाएंगे? आप ही उठा लें! लेकिन उस आदमी ने डिब्बी खोल कर बताई, तो उसमें एक कार उस डिब्बी के भीतर रखी है। पर उन्होंने कहा, यह बच्चों के खेलने की कार होगी, उठा लें। उस आदमी ने कहा, यह बच्चों के खेलने की कार नहीं है, सिर्फ कार को कनडेंस किया गया है, ताकि छोटी जगह में यात्रा करवाई जा सके। इसको जाकर हम फिर फुला लेंगे।
I have heard a story of the twenty-first century. A man alights at a station. He seems to have no luggage—only a matchbox placed near his bench. He calls out loudly, “Ten or twenty porters—come!” The fellow passengers say, “You don’t seem to have any luggage. What will you do with ten or twenty porters?” The man says, “My luggage is in that matchbox.” They say, “But why would twenty-five porters carry a matchbox? You carry it yourself!” The man opens the box and shows them—a car lies within the box. “A toy car,” they say, “for children. Pick it up yourself.” The man replies, “It is not a toy. The car has simply been condensed so that it can travel in a small space. We shall inflate it back.”
जैसे कि गुब्बारे को हम खोल कर रख लेते हैं तो सिकुड़ जाता है, भीतर हवा भर देते हैं तो फैल जाता है। अब वैज्ञानिक कहते हैं कि लोहे को भी और सिकोड़ा जा सकता है। जैसे कि रूई को सिकोड़ते हैं, ऐसे लोहे को भी सिकोड़ा जा सकता है, फिर फैलाया जा सकता है। क्योंकि प्रत्येक चीज परमाणुओं का जोड़ है और परमाणुओं के बीच में बहुत स्पेस है, उस स्पेस को छोटा-बड़ा किया जा सकता है। तो यह हो सकता है कि एक पूरी रेलगाड़ी एक छोटी सी माचिस की डिब्बी में लाई जा सके और फिर उसे वापस फैला कर बड़ा किया जा सके।
Just as a balloon, when emptied, shrinks, and when filled with air, expands—scientists say iron too can be condensed, like cotton is pressed, and then expanded again. For everything is a congregation of atoms, and between atoms there is much space; that space can be altered, made smaller or larger. It may become possible to bring an entire train into a small matchbox and then expand it back again.
जिस दिन यह हो जाएगा--प्रयोग तो हो गया है, बड़े पैमाने पर उपयोग में आएगा वक्त पर--जिस दिन यह हो जाएगा, उस दिन बूंद को सागर से तुलना करने में क्या अर्थ रहेगा? सागर को सिकोड़ कर बूंद बनाया जा सकता है, बूंद को फैला कर सागर बनाया जा सकता है। व्यक्ति को फैला कर परमात्मा बनाया जा सकता है, परमात्मा को सिकोड़ कर व्यक्ति बनाया जा सकता है। ऐसा हो ही गया है। योग इसे बहुत दिन से कह ही रहा है कि चीजों में सिर्फ फैलाव का अंतर है, और कोई अंतर नहीं है। बड़ा और छोटा सिर्फ फैलाव है। छोटा और बड़ा सिर्फ फैलाव है।
When such a day comes—the experiments have been done; large-scale use will come in time—what meaning remains in comparing drop and ocean? The ocean can be compressed into a drop; the drop can be expanded into an ocean. The individual can be expanded into Paramatma; Paramatma can be condensed into the individual. In truth it is already so. Yoga has been saying for long that in things there is only a difference of expanse—no other difference. Big and small are only spreadings. Small and large are only spreadings.
यह पांचवां सूत्र है और महत्वपूर्ण है, क्योंकि एक बार यह दृष्टि में साफ आ जाए तो आपकी हीनता कहां टिकेगी? आपकी श्रेष्ठता कहां टिकेगी? कहां रखिएगा? किसलिए बोझ ढोइएगा? उसे आप छिटक कर फेंक देंगे और अपने रास्ते पर चल पड़ेंगे। और उस दिन अगर कोई अकड़ेगा तो भी हंसेंगे और कोई अगर हीन होकर पूंछ हिलाएगा तो भी हंसेंगे। पूंछ हिलाने वाले से कहेंगे कि बेकार मेहनत मत करो। अकड़ने वाले से कहेंगे, नाहक शरीर को दुखाए जा रहे हो, कोई जरूरत नहीं है।
This is the fifth sutra—and it is important. Once this vision becomes clear, where will your inferiority stand? Where will your superiority stand? Where will you put them? For what will you carry that burden? You will fling it away and walk your path. Then, if someone struts, you will also laugh; if someone wags his tail in inferiority, you will also laugh. You will tell the tail-wagger, “Do not waste your effort.” You will tell the strutter, “You are needlessly torturing your body—no need.”
सब चीजें अपने होने में हैं। सब चीजें अपने स्वभाव में हैं। और सब स्वभाव अतुलनीय हैं, तुलना का कोई अर्थ ही नहीं, कोई प्रयोजन ही नहीं।
Everything is abiding in its being. Everything is in its own nature. And every nature is incomparable; comparison has no meaning, no purpose.
योग का छठवां सूत्र: योग का छठवां सूत्र है कि ऐसा नहीं है कि जो क्षुद्र दिखाई पड़ता है वह और जो विराट दिखाई पड़ता है वह, इनमें विराट दाता हो और क्षुद्र सिर्फ ग्राहक हो, भिखारी हो, ऐसा नहीं है।
The sixth sutra of Yoga: It is not that the vast is only the giver and the small only the receiver, the beggar—no.
छठवां सूत्र है योग का: दान और ग्रहण, भिखारी होना और सम्राट होना, सबके साथ इकट्ठा है। यहां बूंद भी सागर को दान देती है और सागर से दान लेती है। यहां क्षुद्र भी विराट को देता है और यहां विराट भी क्षुद्र में अपने को उंडेलता है। यहां यह देना और लेना बिलकुल बराबर चल रहा है।
Yoga’s sixth sutra is: giving and receiving, being a beggar and being an emperor—these dwell together in everyone. Here, the drop gives to the ocean and receives from the ocean. Here, the small gives to the vast, and the vast pours itself into the small. Here, giving and taking move in complete balance.
अभी एक फ्रेंच वैज्ञानिक एस्ट्रन ने एक छोटा सा यंत्र बनाया है। और यह यंत्र योग की दिशा में बड़ा क्रांतिकारी सिद्ध होगा। एस्ट्रन का यह यंत्र व्यक्ति में प्रतिपल अनंत से जो ऊर्जा समाहित हो रही है, उसको रिपोर्ट करता है कि वह कितनी मात्रा में प्रवेश कर रही है। आप खड़े हो जाएं उस यंत्र के पास तो वह यंत्र बताता है कि आपके भीतर चारों ओर ब्रह्मांड से जो शक्ति आ रही है वह किस मात्रा में आ रही है। पूरे वक्त जैसे अनंत-अनंत मार्गों से शक्ति आपके ऊपर गिर रही है और आपके रोएं-रोएं से प्रवेश कर रही है।
A French scientist, Astron, has made a small instrument. And this instrument will prove revolutionary in the direction of Yoga. Astron’s device registers the energy that, moment to moment, is being absorbed from the infinite into a person—it reports how much is entering. Stand near that instrument and it shows how much power is coming into you from all around the cosmos—how much, from moment to moment. As if, continually, from infinite pathways, energy is showering upon you and entering through every pore.
बड़े मजे की बात है, जब आप आनंदित होते हैं तो यह शक्ति ज्यादा प्रवेश करती है और जब आप दुखी होते हैं तो कम प्रवेश करती है। यह एस्ट्रन का यंत्र बड़ा कीमती है। अगर आप दुखी हैं तो आपके द्वार-दरवाजे बंद होते हैं, सिकुड़े होते हैं, आपके भीतर शक्ति कम प्रवेश करती है। आपने भी अनुभव किया होगा कि दुख सिकोड़ता है। इसलिए दुखी आदमी कहता है, मुझसे बोलो मत, मुझे छेड़ो मत, मुझे एक कोने में बैठ जाने दो, मुझे सो जाने दो, मुझे मर जाने दो। दरवाजा बंद कर लेता है, अंधेरा कर लेता है। दुखी आदमी सिकुड़ता है, आनंदित आदमी बंटना चाहता है। आनंदित आदमी अकेला हो तो बेचैन होता है, भागता है किसी के पास कि आनंद की खबर दे।
A delightful fact: when you are joyful, more energy enters; when you are unhappy, less enters. Astron’s instrument is precious. If you are sad, your doors are closed, contracted; less energy enters. You have known too that sorrow contracts. Hence a sorrowful man says, “Don’t speak to me. Don’t disturb me. Let me sit in a corner. Let me sleep. Let me die.” He shuts the door, darkens the room. The unhappy man contracts; the joyous man wants to share. If a joyous man is alone he feels restless—he runs to someone to give the news of his joy.
हम सबको पता है कि बुद्ध जब दुखी थे तो जंगल गए और जब आनंदित हुए तो वापस गांव में लौट आए। महावीर जब दुखी थे तो जंगल गए और जब आनंदित हुए तो वापस गांव में लौट आए। कोई पूछे कि दुखी आदमी जंगल क्यों जाता है?
सिकुड़ जाता है, मिलने से भी भय खाता है। आनंदित आदमी नदी की धार की तरह दौड़ता है, सबको बांटना चाहता है। आनंद बंटना चाहता है, आनंद एक शेयरिंग है। बिना बंटे आनंद प्रसन्न नहीं होता। दुख सिकुड़ना चाहता है। इसलिए दुखी आदमी अकेला रह जाता है। आनंदित आदमी को बहुत मित्र मिल जाते हैं। दुखी आदमी आईलैंड बन जाता है। उसके साथ भी कोई खड़ा नहीं होना चाहता। वह भी किसी को खड़ा नहीं करना चाहता। आनंदित आदमी महाद्वीप हो जाता है। दुखी आदमी छोटा सा द्वीप हो जाता है--अपने में बंद और अकेला, आइसोलेटेड।
We all know: when Buddha was unhappy he went into the forest; when he became blissful he returned to the village. When Mahavira was unhappy he went into the forest; when he became blissful he returned to the village. If someone asks why a sorrowful man goes to the forest—the answer is: he contracts, he fears meeting even people. The joyous man runs like a river’s current—he wants to distribute. Joy longs to be shared; joy is a sharing. Without sharing, joy is not satisfied. Sorrow wants to shrink. Therefore the sorrowful man is left alone. The joyous man finds many friends. The sorrowful man becomes an island. No one wishes to stand by him; nor does he wish anyone to stand by him. The joyous man becomes a continent. The sorrowful man becomes a small isle—closed within himself, isolated.
एस्ट्रन का यंत्र यह बताता है कि जब दुखी आदमी सामने खड़ा होता है तो उसमें विराट की ऊर्जा कम बरसती है। और जब आनंदित आदमी खड़ा होता है तो विराट सब तरफ से उसमें प्रवेश करने लगता है, जैसे बांध टूट गए हों और सब तरफ से ऊर्जा उसमें आने लगी हो।
Astron’s instrument shows that when a sorrowful man stands before it, less of the vast energy rains upon him; when a joyous man stands there, the vast begins to enter him from all sides, as if dams have broken and energy pours in from every direction.
योग इसे बहुत दिन से कहता है। योग कहता है कि आदमी के भी द्वार-दरवाजे हैं और तुम्हारे हाथ में है कि तुम परमात्मा के लिए अपने दरवाजे खुले रखो कि बंद रखो।
Yoga has been saying this a long time. It says: man too has doors and windows, and it is in your hands whether you keep them open for Paramatma—or closed.
लीबनित्ज हुआ एक बड़ा गणितज्ञ। वह कहता था, आदमी एक मोनोड है। मोनोड उसका शब्द है। और मोनोड का अर्थ है विंडोलेस। ऐसा घर है, जिसमें कोई खिड़की-दरवाजा नहीं है। बंद घर है। और लीबनित्ज कहता था, इस बंद घर में से हाथ भी फैलाओ तो दूसरे तक नहीं पहुंचते, अपने ही मकान की दीवालों को छूते हैं। दूसरे तक कोई पहुंचता ही नहीं। सब आदमी अपने-अपने में बंद हैं।
Leibniz was a great mathematician. He used to say: man is a monod. Monod—his word—means windowless; a house without windows and doors, closed. In this closed house, if you stretch out your hand to reach the other, you only touch your own walls. No one reaches another; everyone is closed within himself.
साधारणतः दुखी आदमी मोनोड होता है। और ऐसा लगता है कि लीबनित्ज दुखी आदमी रहा होगा या जिन लोगों को उसने जाना और सोचा होगा, वे दुखी रहे होंगे। उसने किसी योगी को शायद कभी नहीं देखा। क्योंकि योगी बिलकुल उलटा आदमी होता है। अगर हम मोनोड के खिलाफ कोई शब्द बनाएं--कोई है तो नहीं शब्द। मोनोड का मतलब है: विंडोलेस, खिड़की रहित, द्वार रहित। अगर हम योगी के लिए कोई शब्द बनाएं तो कहना पड़ेगा: दीवाल रहित। खिड़की-द्वार तो सवाल ही नहीं है, पूरे मकान को द्वार बना लेता है। इसलिए दीवालें भी अलग कर देता है, खुले आकाश के नीचे हो जाता है। सब तोड़ देता है, ताकि विराट उसमें सीधा बरसता है। बरसता नहीं, जुड़ ही जाता है। इसलिए योग शांति पर, आनंद पर, मौन पर, स्वास्थ्य पर जोर देता है।
अभी एस्ट्रन का यंत्र बताता है कि जब मौन में आदमी खड़ा होता है, तो ऊर्जा की मात्रा बढ़ जाती है; और जब बोलता है, बात करता है, विचार करता है, तब ऊर्जा की मात्रा कम हो जाती है। जब शांत खड़ा होता है, तो ऊर्जा ज्यादा बरसने लगती है; जब अशांत खड़ा होता है, टेंस होता है, चिंतित होता है, तब ऊर्जा कम आनी शुरू हो जाती है।
मौन या शांति या आनंद, परमात्मा तक पहुंचने के इसीलिए मार्ग समझे योग ने, क्योंकि उनसे आप ज्यादा खुले हो जाते हैं, मोर ओपन। खिड़कियां-दरवाजे सब खुल जाते हैं, धीरे-धीरे गिर जाते हैं, फिर दीवालें भी गिर जाती हैं, फिर आप खुले आकाश के नीचे आ जाते हैं।
Ordinarily a sorrowful man is a monod. It seems Leibniz must have been a sorrowful man—or those he knew and thought about were sorrowful. He perhaps never saw a yogi. For a yogi is the very opposite. If we were to coin a word against monod—there is none—we would have to say of a yogi: wall-less. Not merely windowed and doored—the whole house becomes a door. He even removes the walls and stands under the open sky. He breaks everything, so that the vast showers directly into him. Not only showers—it becomes joined. That is why Yoga emphasizes peace, bliss, silence, health.
एस्ट्रन का यंत्र न केवल इतना ही रिकार्ड करता है कि बाहर से ऊर्जा आ रही है, वह यह भी रिकार्ड करता है कि व्यक्ति से भी प्रतिपल रिस्पांस हो रहा है, व्यक्ति भी प्रतिपल ऊर्जा की तरंगें छोड़ रहा है। हम परमात्मा से ले ही नहीं रहे हैं, हम दे भी रहे हैं। और ऐसा मत समझना कि अगर परमात्मा न होगा तो आप न हो सकेंगे। इससे उलटा भी सच है, अगर आप न होंगे तो परमात्मा भी नहीं हो सकेगा। ऐसा मत सोचना कि सागर सिर्फ बादलों को पानी देता है। ध्यान रखना, बादल नदियों से सब पानी सागर को वापस लौटा देते हैं। सागर देता ही नहीं, लेता भी है। सागर लेता ही नहीं, देता भी है। और नदियां सिर्फ लेती ही नहीं, देती भी हैं। और बादल सिर्फ लेते ही नहीं, देते भी हैं। जहां भी लेना है वहां देना भी है; और समतुल है, लेन-देन बराबर है। अगर यह हिसाब ठीक न हुआ तो भूल होती है और जिंदगी उलझ जाती है।
Astron’s instrument records not only that energy comes from outside—it also registers that moment to moment a response is going out from the person too; he is also releasing waves of energy. We are not only taking from Paramatma; we are also giving. Do not think that if Paramatma were not, you could still be. The reverse is also true: if you were not, Paramatma would also not be. Do not think the ocean only gives water to the clouds. Remember, the clouds return all the water to the ocean through the rivers. The ocean not only gives, it also receives. And the rivers not only receive, they also give. And the clouds not only take, they also give. Wherever there is taking, there is giving; and the two are equal. If this accounting is not right, mistakes happen and life becomes entangled.
इसलिए योग के इस छठवें सूत्र को ठीक से समझ लेना जरूरी है।
Therefore this sixth sutra of Yoga must be understood rightly.
उस आदमी को मैं योगी कहूंगा, जो जितना लेता है, उतना दे देता है और हिसाब सदा चुकता है। कबीर जब कह सके मरते वक्त कि ज्यों की त्यों रख दीन्हीं चदरिया, तो उसका मतलब है। उसका मतलब है: लेन-देन सब बराबर है। खाते में न कुछ देना बचा, न कुछ लेना बचा। हिसाब-किताब पूरा हो गया, हम जाते हैं। कोई उधारी नहीं है। ऐसा नहीं कि लिया ही हो और दिया न हो।
I would call that man a yogi who gives as much as he takes and keeps his accounts always settled. When Kabir could say at the moment of death, “As it was, so I have returned the cloth,” it has meaning. It means: all give-and-take is balanced. In my ledger nothing remains to pay, nothing remains to receive. The accounts are complete—I go. There is no indebtedness. It is not that I only took and did not give.
हम सारे लोग लेते तो हैं, लेकिन दे नहीं पाते, बांट नहीं पाते। और लेने तक में कंजूसी कर जाते हैं तो देने में तो कंजूसी करेंगे ही। लेते तक खुले मन से नहीं हैं, वहां भी दरवाजे बंद रखते हैं, पता ही नहीं। और देने में तो बहुत कठिनाई है।
We all take; we do not give, we do not share. And we are miserly even in taking—so in giving we will certainly be miserly. We are not open-hearted even in receiving; even there we keep the doors closed, unknowingly. And in giving—great difficulty.
जैसा मैंने कहा, आनंद में ज्यादा मिलता है, वैसे ही आनंद में ज्यादा दिया जाता है। मौन में ज्यादा मिलता है, मौन में ज्यादा दिया जाता है।
As I said, in joy one receives more; likewise in joy one gives more. In silence one receives more; in silence one gives more.
असल में, जब कोई बिलकुल शांत, मौन में होता है, तो ऐसे हो जाता है जैसे पहाड़ों पर ईको प्वाइंट होते हैं। आपने आवाज दी और पहाड़ ने लौटा दी। खाली मंदिर में आप बोले, गूंजी आवाज, लौट कर आप पर बरस गई। खाली, मौन, ध्यान को उपलब्ध आदमी में जो भी आता है, तत्काल रिस्पांस, तत्काल प्रतिध्वनित होकर लौट जाता है। वह प्रतिपल ले रहा है और दे रहा है। लेने और देने में फासला भी नहीं है। जैसे लहर सागर के तट पर आई और वापस लौट गई। और सागर का तट सदा ही ऋणमुक्त खड़ा है; जितना लेता है, उतना लौटा देता है; जो भी लेता है, लौटा देता है।
In truth, when someone is utterly still and silent, he becomes like the echo-points in the mountains. You call out—and the mountain returns your voice. In an empty temple if you speak, it resounds and showers back upon you. In the empty, silent, meditative person whatever comes in is instantly responded to, and instantly echoing, returns. He is receiving and giving every moment. Between taking and giving there is no gap—like a wave that comes to the shore and immediately returns. The seashore always stands discharged—whatever it takes, it returns; whatsoever it receives, it gives back.
यह जो मैंने कहा, एस्ट्रन के यंत्र में यह भी पकड़ा जाता है कि आपके बाहर कितनी ऊर्जा गिर रही है। आपके बाहर कितनी एनर्जी वेव्स आपके बाहर जा रही हैं।
As I said, Astron’s device even catches how much energy is falling around you and how many energy-waves are going outward from you.
दुखी आदमी से बहुत कम बाहर जाती हैं, दुखी आदमी अपने को पकड़ कर खड़ा हो जाता है। चिंतित आदमी से बहुत कम बाहर जाती हैं, चिंतित आदमी की शक्ति उसी के भीतर वर्तुल बन जाती है और घूमने लगती है। जैसे पानी में भंवर बन जाते हैं, ऐसा चिंतित आदमी की ऊर्जा भीतर ही भंवर बन कर घूमने लगती है। और वह उन्हीं-उन्हीं बातों को घूम-घूम कर सोचने लगता है जिन्हें हजार बार सोच चुका है। वह जुगाली करने लगता है, जैसे भैंस करती है। खाना खा लिया है, फिर उसे निकाल कर चबाने लगती है, फिर चबाने लगती है, फिर चबाने लगती है। भैंस के चबाने का तो उपयोग भी है, क्योंकि भैंस इकट्ठा खा लेती है, फिर फुरसत से चबाती रहती है। आदमी, चिंतित आदमी जो चबाता है, उसका चबाना बिलकुल बेमानी है। उसका कोई अर्थ ही नहीं है। वह एक ही बात को लाख दफे सोचने लगता है। उसका मतलब? उसका मतलब हुआ, उसके भीतर रुग्ण भंवर बन गया। अब उसके बस के बाहर है, वह आब्सेस्ड हो गया। अब वह उसी बात को हजार बार सोच रहा है। और यह भी सोचता है कि मैं क्या बेकार बात सोच रहा हूं! लेकिन सोचे जा रहा है। ऊर्जा ने बाहर जाना बंद कर दिया, वह भीतर ही घूमने लगी। ऐसा आदमी रुग्ण हो जाएगा, आध्यात्मिक अर्थों में रुग्ण हो जाएगा।
From the unhappy man very little goes outward; he stands clutching himself. From the anxious man very little goes outward; his power turns into a vortex within and begins to whirl—like whirlpools in water. The anxious man’s energy whirls within; he begins to think the same thoughts he has thought a thousand times. He chews the cud like a buffalo. A buffalo at least has a use for chewing: she eats in one go and then chews at leisure. The anxious man’s chewing is meaningless; it has no point. He thinks the same thing a hundred thousand times. What is the meaning? It means a diseased whirl has formed within him. It is beyond his control—he is obsessed. He even thinks, “What useless things I am thinking!”—but he goes on thinking. The energy stops going out; it only circles within. Such a man will become sick—in a spiritual sense, sick.
ऊर्जा आनी भी चाहिए, जानी भी चाहिए। और भीतर सदा ही समतुल, लेन-देन बराबर होना चाहिए। तो व्यक्ति और परमात्मा के बीच जो संबंध बनते हैं, उनका हिसाब लगाना मुश्किल है। तब सीधे संबंध होते हैं। और तब ऐसा नहीं होता कि व्यक्ति चरणों में होता है, परमात्मा सिर पर होता है। तब ऐसा नहीं होता। तब व्यक्ति परमात्मा हो जाता है, परमात्मा व्यक्ति हो जाता है। तब भगवान भक्त हो जाता है, भक्त भगवान हो जाता है। फर्क-फासले नहीं रह जाते, क्योंकि कोई लेन-देन ही नहीं होता। भगवान भी जोर से नहीं कह सकता, क्योंकि जो लिया था वह दे दिया गया है। कहीं कोई बाकी नहीं रह गई है बात।
Energy must come in, and it must go out. Inside, the balance must always be equal—give-and-take kept even. Then the accounts between the person and Paramatma become impossible to calculate—they become direct relations. Then it is not that the person is at the feet and God sits on the head. Not so. Then the person becomes Paramatma and Paramatma becomes the person. God becomes devotee and the devotee becomes God. The differences and distances disappear, for no account remains. God too cannot insist, because what He took has been given back—nothing is left pending.
दुख में, बेचैनी में, परेशानी में हम देते भी नहीं, लेते भी नहीं, सिकुड़ कर बंद हो जाते हैं और जीवन-स्रोत सूख जाते हैं। ऐसे ही, जैसे कोई कुआं हो और कुआं कह दे कि सागर से अब मैं पानी नहीं लूंगा, झरने बंद करता हूं अपने; और लोगों से कह दे कि अब अपनी गगरियां डालना बंद कर दो, अब मैं दूंगा भी नहीं। स्वभावतः, जो लेना बंद करेगा, वह देना भी बंद करेगा, नहीं तो सूखता जाएगा। और जो देना बंद करेगा, उसे लेना भी बंद करना पड़ेगा, अन्यथा फूट जाएगा, जी नहीं सकता। ये दोनों बातें एक साथ करनी पड़ेंगी।
In sorrow, in restlessness, in anxiety, we neither give nor receive—we shrink and shut down, and the life-sources dry up. It is as if a well were to declare, “I shall no longer take water from the ocean; I am closing my springs,” and say to the people, “Do not lower your pitchers; I shall give no more.” Naturally, the one who stops taking will also stop giving, else he will soon dry up. And the one who stops giving will have to stop taking, otherwise he will burst—he cannot live. Both things must be done together.
लेकिन ध्यान रहे, जो कुआं सागर से कह देगा कि नहीं लेता तुझसे और गांव के लोगों से कह देगा कि नहीं देते तुझे, वह सिर्फ सड़ेगा, गंदा होगा, बदबू फेंकेगा। उसकी ताजगी नष्ट हो जाएगी, उसका जीवन खो जाएगा।
But remember: the well that says to the ocean, “I will not take,” and says to the villagers, “I will not give”—that well will only rot, become foul, stink. Its freshness will be lost, its life gone.
हम सब ऐसे ही कुएं हो गए हैं। योग की दृष्टि से हम सड़ते हुए कुएं हैं; जीवित कुएं नहीं हैं, जो सागर से लेते हैं और सागर को बांट देते हैं वापस। क्योंकि वे जो लोग गगरियां लेकर आ गए हैं, वे सागर के साधन हैं, वे वापस सागर तक पहुंचा देंगे। और कुआं ताजे से ताजा बनता जाएगा।
We have all become such wells. In the vision of Yoga, we are putrefying wells; not living wells that take from the ocean and return to the ocean. Those who come with their pitchers are instruments of the ocean; they will carry it back to the ocean. And the well will become ever more fresh.
आश्चर्य की बात है योग का यह कहना कि जो जितना लेगा और जितना देगा, उतना जीवंत, उतना लिविंग होगा। जो जितनी बड़ी मात्रा में लेगा और उतनी ही बड़ी मात्रा में लौटा देगा, वह उतना जीवन-ऊर्जा का केंद्र हो जाएगा। उतनी पुलक, उतनी थिरक, उतना जीवन सघन होकर उसमें प्रकट होगा।
It is Yoga’s wonder-filled assertion that the more one takes and the more one gives, the more alive he becomes—the more living. The one who takes in great measure and returns in equal measure becomes a center of life-energy. Such thrill, such dance, such condensed life will manifest in him.
कृष्ण हों, कि बुद्ध हों, कि महावीर हों, कि क्राइस्ट हों, ये सारे लोग जो इतने विराट जीवन-ऊर्जा से भरे हुए मालूम पड़ते हैं, उसका कारण? उसका एक ही कारण है, लेने की भी कंजूसी नहीं है, देने की भी कंजूसी नहीं है। लेते भी बड़े पैमाने पर हैं, देते भी उतने ही बड़े पैमाने पर हैं।
Krishna or Buddha or Mahavira or Christ—all those who seem filled with such immense life-energy—what is the reason? There is only one reason: no miserliness in receiving, no miserliness in giving. They receive on a vast scale and give on the same vast scale.
जीसस का एक वचन आपसे कहूं। और जीसस पृथ्वी पर हुए थोड़े से उन बड़े योगियों में से एक हैं, जिन्होंने कुछ कीमती सूत्र छोड़े।
Let me share a saying of Jesus. Jesus is among those few great yogis who walked the earth and left precious sutras.
जीसस का एक वचन है: जो बचाएगा, उससे छीन लिया जाएगा। जिसके पास थोड़ा है, उससे छीन लिया जाएगा; और जिसके पास बहुत है, उसे बहुत दे दिया जाएगा।
Jesus said: To him who saves, it shall be taken away; from him who has little, even that shall be taken away; and to him who has much, much shall be given.
बड़ी उलटी बात कहते हैं न! हम कहेंगे, कैसी ज्यादती कर रहे हो! जिसके पास कुछ नहीं है उसे दो। और जिसके पास बहुत कुछ है उसे क्यों देते हो? उसे न दो तो भी चलेगा। लेकिन जीसस किसी और गहरी बात की बात कर रहे हैं। वे यह कह रहे हैं कि जिसके पास जितनी ज्यादा ऊर्जा है उसे उतनी ही ज्यादा दी जाएगी, जिसके पास जितनी कम ऊर्जा है उसे उतनी कम मिलेगी। कम मिलने का कारण यही है कि जिस आदमी के पास कम है, वह आदमी अपने द्वार-दरवाजे बंद किए बैठा है, इसीलिए कम है। उसने देने में कंजूसी की है, इसीलिए लेने में हार गया, थक गया, ले नहीं सकता।
How contrary it sounds! We would protest: what injustice! Give to the one who has nothing. Why give to the one who has a lot? He can do without. But Jesus speaks of a deeper law. He is saying: the one who has more energy will be given more; the one who has little will be given little. The reason for little is precisely that the one who has little has his doors closed—that is why he has little. He has been miserly in giving; therefore he became exhausted in receiving and cannot take.
सुनी है मैंने एक कहानी कि गांव में एक आदमी ने किसी किताब में पढ़ा कि रुपया रुपये को खींच लेता है। उसके पास एक रुपया था, गरीब आदमी था। उसने सोचा, अगर रुपया रुपये को खींच लेता है तो ऐसी जगह चलना चाहिए जहां रुपये हों, ताकि अपने रुपये को वहां रखे और वह रुपया रुपये को खींच ले।
I have heard a story: a villager read in a book that money attracts money. He had one rupee—he was poor. He thought, if money attracts money, I should go where money is, place my rupee there, and it will pull other rupees.
वह शहर गया। साहूकार की दुकान पर पहुंचा। सांझ रुपये गिने जा रहे थे, तो वह बाहर सीढ़ी पर बैठ कर अपने रुपये को बजाने लगा। बड़ी देर तक रुपये को उसने बजाया, लेकिन कोई रुपया खिंच कर आया नहीं। तब उसने सोचा कि दिखता है, दूरी ज्यादा है। तो उसने अपने रुपये को साहूकार की गड्डियों पर फेंका। फिर थोड़ी देर राह देखी कि रुपया रुपये को लेकर आएगा। लेकिन वह नहीं आया। तो उसने साहूकार से कहा कि गलत थी वह किताब, मेरा रुपया वापस कर दो।
He went to the city, to a moneylender’s shop. In the evening they were counting coins; he sat on the steps outside and began to jingle his rupee. For a long time he jingled, but no rupee came. He thought, perhaps the distance is too great. He threw his rupee upon the stacks of coins. He waited a while for his rupee to bring back others—but it did not. He said to the moneylender, “That book was wrong. Return my rupee.”
साहूकार ने कहा, कौन सी किताब?
The moneylender asked, “What book?”
उसने कहा, मैंने एक किताब में पढ़ा है कि रुपया रुपये को खींच लेता है।
He said, “I read in a book that money attracts money.”
साहूकार ने कहा, सही थी वह किताब, रुपयों ने रुपये को खींच लिया है, तुम अपने घर जाओ। पागल, एक रुपया इतने रुपयों को खींच सकेगा! सही थी वह किताब, रुपयों ने रुपये को खींच लिया। अब तुम अपने घर जाओ, और कभी भूल कर मत कहना कि किताब गलत थी।
The moneylender replied, “The book was right. The rupees have attracted your rupee. Go home now. Foolish man, will one rupee pull so many rupees? The book was right—the rupees pulled the rupee. Now go home, and never again say the book was wrong.”
और उस किसान ने फिर कभी किसी से नहीं कहा कि किताब गलत थी, क्योंकि किताब सही ही साबित हुई थी।
And the peasant never again said the book was wrong, because the book had proven right.
जीसस जिस अदभुत नियम की बात कर रहे हैं, वे यह कह रहे हैं कि अगर चाहते हो कि विराट से भर जाऊं तो विराट के दाता बनो। बांटो, तो मिलेगा; रोका, तो छिन जाएगा। बचाया, तो खो दोगे; खोया, तो पा लोगे। उलटे लगते हैं सूत्र, लेकिन योग उन सूत्रों को कहने का कारण समझता है। कारण है। जितना ही हम अपने को खाली करते हैं, उतना ही हम विराट के लिए स्थान रिक्त करते हैं। जितना ही विराट हम में उतरता है, उतना ही हम खाली करने के आनंद से, लुटाने के आनंद से भरते हैं और उलीचते हैं।
Jesus speaks of this wondrous law: if you wish to be filled by the vast, become a giver of the vast. Share—and you will receive. Hoard—and it will be taken away. Save—and you will lose. Lose—and you will attain. The sutras sound inverted, but Yoga understands their reason. The reason is this: the more we empty ourselves, the more we make room for the vast to descend. The more the vast descends, the more we are filled with the joy of emptying, of pouring out—and we overflow.
यह छठवां सूत्र यह कहता है कि यहां कोई भी न दाता है अकेला, न ग्राहक है अकेला। यहां न तो कोई अकेला भिखारी है और न कोई अकेला सम्राट है। और जो आदमी अकेला सम्राट होना चाहे, वह मुश्किल में पड़ेगा। और जो आदमी अकेला भिखारी होना चाहे, वह भी मुश्किल में पड़ेगा। यहां तो भिखारी और सम्राट एक के ही भीतर हैं। एक हाथ से देना है और एक हाथ से लेना है। और हाथ उतना ही ले पाएगा, जितना दूसरे हाथ ने दिया है। और दूसरा हाथ उतना ही दे पाएगा, जितना एक हाथ से लिया गया है।
This sixth sutra says that here no one is only a giver and no one is only a receiver. Here none is a beggar alone and none an emperor alone. The one who wants to be an emperor alone will be in trouble; the one who wants to be a beggar alone will also be in trouble. Here the beggar and the emperor dwell in one and the same person. With one hand we must give, with the other we must take. And one hand will be able to take only as much as the other hand has given; the other hand will be able to give only as much as the first hand has received.
काश! यह हमारी समझ में आ सके तो हमारी जिंदगी की सारी रूप-रेखा बदल जाए; तब हम चीजों को पकड़ने वाले सिद्ध न हों। क्योंकि जो चीजों को पकड़ लेता है, वह दरिद्र रह जाता है। जो जितने जोर से पकड़ लेता है, उतना दीन रह जाता है। छोड़ने की कला आनी चाहिए, दे देने की कला आनी चाहिए, क्योंकि दे देने की कला ही पा लेने का मार्ग है। जितने हम खाली होंगे, उतने पाने में समर्थ और पात्र हो जाते हैं। जो खाली हैं, वे भर जाएंगे। जो पहले से ही भरे हुए, अपने को पकड़े रोके हुए हैं, वे खाली रह जाएंगे। झीलें भर जाती हैं, पहाड़ खाली रह जाते हैं। पहाड़ों पर भी वर्षा होती है, लेकिन पानी उन पर टिकता नहीं, वे पहले से ही भरे खड़े हैं। झीलें खाली होती हैं, उन पर वर्षा न भी हो तो कोई चिंता नहीं, पहाड़ों का पानी बह कर झीलों में आ जाता है और भर जाता है। झीलें खाली हैं, यह उनका राज है।
If only this enters our understanding, the whole design of our life will change. Then we will not become grabbers of things. The more one clutches, the poorer he remains. The harder one clutches, the more wretched he becomes. One must learn the art of letting go, the art of giving—because the art of giving is the path of receiving. The emptier we are, the more capable and worthy we become to receive. Those who are empty will be filled. Those already full, holding, clutching, will remain empty. Lakes become full; mountains remain empty. Rain falls on the mountains too, but water does not stay there—they are already full of themselves. Lakes are empty; even if it does not rain upon them, no matter—the waters of the mountains flow into them and fill them. Lakes are empty; that is their secret.
खाली होते रहना है सब दृष्टियों से, तो भरते रहेंगे। और सब दृष्टियों से भरते रहना है, तो खाली होते रहेंगे। ये दोनों एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। और परमात्मा से अगर कोई मांगता ही चला जाए, तो ध्यान रखें, परमात्मा से उसका कोई संबंध नहीं हो सकेगा। हमारे संबंध नहीं हैं, क्योंकि मंदिर हमारे प्रार्थनागृह हैं, वहां सिर्फ हम मांगते हैं, वहां हम याचक होते हैं। हमारी प्रार्थनाएं झूठी हो जाती हैं, क्योंकि हमारी प्रार्थनाएं भिखमंगों की प्रार्थनाएं हैं, जो सिर्फ मांगने के लिए ही जाते हैं।
Remain empty in every way—and you will keep filling. And if you remain full of yourself in every way—you will keep emptying. These are two sides of the same coin. And if someone only keeps asking from God, then remember: there can be no relationship with Paramatma. We have no relationship because our temples have become prayer-halls where we only ask—we go as petitioners. Our prayers become false because they are the prayers of beggars who go only to demand.
ध्यान रहे, जब भी हम सिर्फ मांगने को जाते हैं, तब हम परमात्मा को कोई मूल्य नहीं दे रहे हैं, जो हमें चाहिए उसी को मूल्य दे रहे हैं।
Remember: whenever we go only to ask, we are not giving value to Paramatma; we are giving value to what we want.
एक आदमी मेरे पास आया और उसने कहा कि मैं तो पहले परमात्मा में विश्वास नहीं करता था, अब करने लगा हूं। मैंने उससे पूछा, क्या तुम्हारी कोई मांग पूरी हो गई? उसने कहा, आप कैसे पहचाने? तो मैंने कहा, और तो मुझे नहीं दिखाई पड़ता तुम्हारी शक्ल से कि तुमने कोई परमात्मा की थोड़ी सी भी यात्रा की हो। जरूर कोई मांग पूरी हो गई है। उसने कहा कि बिलकुल, मेरे लड़के की नौकरी नहीं लगती थी। मैंने प्रार्थना की और ठीक अल्टीमेटम दे दिया भगवान को कि एक महीने के भीतर अगर नौकरी नहीं लगी तो ध्यान रखना, फिर कभी विश्वास न करेंगे। और नौकरी लग गई, अब तो मैं बिलकुल पक्का विश्वास करता हूं।
A man came to me and said, “I did not believe in God before, but now I have begun to.” I asked, “Has some wish of yours been fulfilled?” He said, “How did you know?” I replied, “I do not see in your face any sign that you have journeyed even a little toward God. Surely some desire has been fulfilled.” He said, “Exactly. My son could not get a job. I prayed, and I even gave an ultimatum to God—that if within one month the job was not found, then know that I will never believe again. The job came. Now I believe firmly.”
इस आदमी को लड़के की नौकरी परमात्मा से ज्यादा कीमती है। अगर इसके लड़के की नौकरी छूट जाए तो परमात्मा भी अनएंप्लायड हो जाएगा, इसकी तरफ। वह भी बेकार हो जाएगा। उसका भी कोई मतलब नहीं रह जाएगा। यह जाकर एक ठोकर मार देगा कि हटो सिंहासन से, बहुत हो गया!
हम परमात्मा के पास सिर्फ प्रार्थनाएं लेकर जाते हैं, मांग।
For this man, the boy’s job is more valuable than God. If his son loses his job, God will also become unemployed—so far as he is concerned. God too will be useless. He will kick the throne: “Get off—enough!” We go to God only with prayers—demands.
ध्यान रहे, परमात्मा के पास जो दान लेकर जाता है, उसकी ही प्रार्थनाओं का अर्थ है। जो परमात्मा के पास देने जाता है, वही जुड़ता है। ऐसा नहीं है कि जो देने जाता है उसे नहीं मिलता। बहुत मिलता है! लेकिन देने वाले को मिलता है। मांगने वाले से तो और पास में हो तो छीन लिया जाता है।
Remember: the one who goes to God with an offering—only his prayers have meaning. The one who goes to give is the one who is joined. It is not that the giver does not receive—he receives immensely! But it is the giver who receives. From the one who begs, even what is near is taken away.
इसलिए जीसस कहते हैं, जिसके पास थोड़ा है, उससे छीन लेंगे।
Hence Jesus says: from him who has little, even that will be taken.
जैसे ही कोई देने को तैयार हो जाता है, वह पाने का हकदार हो जाता है, क्योंकि देने के लिए हृदय के द्वार खोलने पड़ते हैं। उन्हीं द्वारों से मिलता है। और जो देने में डरता है, उसे दरवाजे बंद रखना पड़ते हैं कि चोर न आ जाएं, भिखारी न आ जाएं, कोई दरवाजे पर मांग न ले, उसे खिड़की-दरवाजे सब बंद रखना पड़ते हैं। घर के भीतर से ही वह मांग करता है कि यह दे, वह दे। दरवाजे बंद हैं, देने अगर परमात्मा दरवाजे पर आए भी, तो वह इस डर से दरवाजे न खोलेगा कि पता नहीं कोई भिखारी आ गया हो, कोई मांगने वाला न आ गया हो।
As soon as someone is ready to give, he becomes worthy to receive—for to give, the doors of the heart must be opened. Through those very doors, the gift comes in. The one who fears giving must keep his doors shut—lest a thief come, lest a beggar demand. He must keep all windows and doors closed; from inside the house he prays, “Give me this, give me that.” The doors are shut; even if Paramatma comes to the threshold to give, he will not open—fearing it may be a beggar.
और मैंने सुना है कि परमात्मा यह मजाक बहुत बार करता है कि भिखारी की शक्ल में द्वार पर आ जाता है। तब पहचान हो जाती है पक्की कि आदमी पाने का पात्र है? क्योंकि जो अभी देने में ही समर्थ नहीं हुआ, वह पाने का पात्र नहीं हो सकता।
And I have heard, Paramatma often plays this joke—He comes to the door in the guise of a beggar. Then the test becomes clear: is the man worthy to receive? He who is not yet capable of giving cannot be worthy of receiving.
स्वभावतः, भगवान आपसे धन नहीं मांग सकता है। स्वभावतः, परमात्मा आपसे मकान नहीं मांग सकता है। क्योंकि मकान आपका नहीं है। आप कल नहीं होंगे और मकान होगा। और धन आप नहीं हैं, आपके हाथ में है आज, कल किसी और के हाथ में होगा। परमात्मा तो एक ही चीज मांग सकता है, आपको मांग सकता है। आप ही एकमात्र मांगने जैसी चीज हो सकते हैं।
By His nature, God cannot ask you for money; by His nature, Paramatma cannot ask you for a house. For the house is not yours—you will not be tomorrow, and the house will be. And wealth is not you—it is in your hand today, in another’s hand tomorrow. Paramatma can ask only one thing—you. You alone are worthy to be asked for.
इसलिए योग कहता है, जो अपने को देने को तैयार है, वह सब पाने का हकदार हो जाता है। हम अपने को दे पाएं, हम अपने को छोड़ पाएं, हम कह पाएं कि राजी हूं, मुझे ले ले...।
Therefore Yoga says: the one who is ready to give himself becomes worthy of receiving all. If we can give ourselves, if we can let go, if we can say, “I consent—take me…”
विवेकानंद के जीवन में एक छोटा सा स्मरण है। विवेकानंद के पिता चल बसे, तो घर में बहुत गरीबी थी और घर में भोजन भी इतना नहीं था कि मां और बेटा दोनों भोजन कर पाएं। तो विवेकानंद अपनी मां को यह कह कर कि आज किसी मित्र के घर निमंत्रण है, मैं वहां जाता हूं--कोई निमंत्रण नहीं होता था, कोई मित्र भी नहीं थे--सड़कों पर चक्कर लगा कर घर वापस लौट आते थे। अन्यथा भोजन इतना कम है कि मां उनको खिला देगी और खुद भूखी रहेगी। तो भूखे घर लौट आते। हंसते हुए आते कि आज तो बहुत गजब का खाना मिला, क्या चीजें बनी थीं! बस उन्हीं चीजों की चर्चा करते आते, जो कहीं बनी भी नहीं थीं, जो कहीं खाई भी नहीं थीं। भूखे चक्कर लगा कर लौट आए थे, ताकि मां खाना खा ले।
There is a small remembrance from the life of Vivekananda. When Vivekananda’s father died, the house fell into great poverty; food was so scarce that not even enough for both mother and son. So Vivekananda told his mother, “Today I am invited to a friend’s house; I shall eat there”—there was no invitation, and hardly any friend. He would wander the streets hungry and return—otherwise the mother would feed the son and herself go hungry. He would come home hungry, laughing, saying, “Today I ate splendidly—what dishes there were!” He would describe delicacies that were neither cooked anywhere nor eaten—having roamed hungry, just so that his mother might eat.
रामकृष्ण को पता चला तो उन्होंने कहा कि तू कैसा पागल है, भगवान से क्यों नहीं कह देता! सब पूरा हो जाएगा। तो विवेकानंद ने कहा कि खाने-पीने की बात भगवान से चलाऊं तो जरा बहुत साधारण बात हो जाएगी। फिर भी रामकृष्ण ने कहा, तू एक दफा कह कर देख! तो विवेकानंद को भीतर भेजा। घंटा बीता, डेढ़ घंटा बीता, वे मंदिर से बाहर आए, बड़े आनंदित थे, नाचते हुए बाहर निकले थे। रामकृष्ण ने कहा, मिल गया न? मांग लिया न? विवेकानंद ने कहा, क्या? रामकृष्ण ने कहा, तुझे मैंने कहा था कि मांग अपनी रख देना। तू इतना आनंदित क्यों आ रहा है? विवेकानंद ने कहा, वह तो मैं भूल ही गया।
Ramakrishna came to know of it and said, “What kind of madman are you? Why don’t you tell God? All will be arranged.” Vivekananda said, “To drag matters of eating and drinking before God would be a little too ordinary.” Even so, Ramakrishna said, “Go once and ask!” He sent Vivekananda into the temple. An hour passed, then an hour and a half—he came out dancing, delighted. Ramakrishna asked, “You got it, didn’t you? You asked, didn’t you?” Vivekananda said, “What?” Ramakrishna said, “I told you to place your request. Why are you so overjoyed?” Vivekananda replied, “I forgot.”
ऐसा कई बार हुआ। रामकृष्ण भेजते और विवेकानंद वहां से बाहर आते और वे पूछते तो वे कहते, क्या? तो रामकृष्ण ने कहा, तू पागल तो नहीं है! क्योंकि भीतर जब जाता है तो पक्का वचन देकर जाता है। विवेकानंद कहते कि जब भीतर जाता हूं, तो परमात्मा से भी मांगूं, यह तो खयाल ही नहीं रह जाता। देने का मन हो जाता है कि अपने को दे दूं। और जब अपने को देता हूं तो इतना आनंद, इतना आनंद कि फिर कैसी भूख, कैसी प्यास, कौन मांगने वाला, कौन याचक!
It happened many times. Ramakrishna would send him in; Vivekananda would come out, and when asked, “What?” he would say, “What?” Ramakrishna said, “Are you mad? You go in with a firm vow.” Vivekananda said, “When I go in, the very thought that I should ask from God does not remain. A longing arises to give myself. And when I give myself, such joy, such joy—what hunger, what thirst, what beggar, what petitioner!”
नहीं मांग सके। वह संभव नहीं हो सका।
He could not ask; it was not possible.
आज तक किसी धार्मिक आदमी ने परमात्मा से कुछ भी नहीं मांगा है। और जिन्होंने मांगा हो, उन्हें ठीक से समझ लेना चाहिए, धर्म से उनका कोई नाता नहीं है। धार्मिक आदमी ने दिया है।
To this day no truly religious man has ever asked anything from God. Those who have asked should understand clearly—religion is not yet their concern. The religious have given.
जीसस को सूली लगी। सूली लगने के रात पहले गेथ्सेमनी के बगीचे में उनके मित्रों ने कहा, अपने पिता से, अपने परमात्मा से कह दो! मांग लो जो मांगना है!
जीसस हंसते रहे। फिर सुबह उनको सूली लगने का वक्त भी आ गया। और साथी उनके उनसे बार-बार कहते रहे कि तुम अपने परमात्मा से कह क्यों नहीं देते कि यह मत करवाओ! लेकिन जीसस हंसते रहे। फिर सूली पर वे लटका भी दिए गए। हाथ में खीलियां ठोंक दी गईं। और तब एक क्षण को उनके मुंह से एक आवाज निकली...और वे सूली पर लटक गए। फिर यह सूली नहीं थी, यह परमात्मा की कोट हो गई है। अब वे अपने को दे सके। वे सूली पर लटक गए। सूली पर लटकना प्रतीक बन गया। है भी अदभुत प्रतीक कि जिन्हें परमात्मा तक जाना है, उन्हें अपने को, मैं को बिलकुल सूली पर लटका कर देने का साहस चाहिए।
Jesus was crucified. The night before, in the garden of Gethsemane, his friends said, “Ask your Father—ask your God! Ask for what you want!” Jesus only smiled. Morning came—the time for the cross. His companions again and again urged him, “Why don’t you ask your God to stop this?” Jesus smiled. Then he was hung upon the cross; nails were driven through his hands. At one moment a cry escaped his lips—and he was offered the cross. Then this cross was no longer a cross—it became the coat of God. Now he could give himself. He was hung upon the cross. Hanging on the cross became a symbol—a wondrous symbol, that those who wish to reach God need the courage to hang their ego, their “I,” upon the cross entirely.
लेकिन आदमी बेईमान है, उसकी बेईमानी का कोई अंत नहीं। ईसाई पादरी गले में सोने की सूली लटकाए हुए सारी पृथ्वी पर घूम रहे हैं! कोई पूछे, सूलियां भी सोने की होती हैं? और कोई पूछे कि गला सूलियों पर लटकाया जाता है कि गले में सूलियां लटकाई जाती हैं? लेकिन आदमी धोखेबाज है। जीसस सूली पर लटकाए गए; उनका मानने वाला गले में एक छोटी सी सूली लटका कर घूम रहा है! सूली भी आभूषण बना सकता है, आदमी इतना बेईमान है! देने की बात ही भूल जाता है, मिटने की बात ही भूल जाता है। पाने की, पाने की बात ही भर याद रखता है!
But man is dishonest; there is no end to his dishonesty. Christian priests roam the earth with golden crosses dangling from their necks! One could ask: are crosses made of gold? And one could ask: is the neck hung upon a cross—or are crosses hung upon the neck? Man is such a deceiver. Jesus was hung upon a cross; his followers hang a small cross upon their necks! Even the cross can be turned into an ornament—man is that dishonest. He forgets the very message of giving, of dissolving. He remembers only the message of getting, getting.
योग कहता है, जिस अनुपात में दिया जाएगा, उसी अनुपात में मिलता है। और जो दिया जाएगा, वही मिलता है। अगर जीवन दे देंगे तो जीवन मिलेगा, अगर स्वयं को दे देंगे तो स्वयं का होना परिपूर्ण रूप से मिलेगा। अगर अहंकार दे देंगे तो आत्मा मिलेगी। अगर यह ना-कुछ व्यक्तित्व दे देंगे तो परम व्यक्तित्व मिलेगा। अगर यह मरणधर्मा शरीर दे देंगे तो अमृत देह मिलेगी। जो भी दिया जाएगा वह मिलेगा।
Yoga says: in the proportion you give, in that proportion you receive. And what you give, that is what you receive. If you give life, life will be given to you. If you give yourself, your being will be given to you in fullness. If you give the ego, the Atman will be given. If you give this nothingness of a personality, the supreme Person will be given. If you give this mortal body, the immortal body will be given. Whatever is given is received.
और हमारे पास क्या हो सकता है देने योग्य? हमारे पास मरणधर्मा देह है, एक झूठा अहंकार है, खयाल है कि मैं कुछ हूं। बस यही चीजें हैं। ये हम दे देंगे। इनको देते से ही, आथेंटिक, सच में जो मेरा होना है, वापस आ जाता है; सच में जो मेरी देह है, अमृतधर्मा, वह मुझे मिले जाती है।
And what do we have that is worthy to give? We have a mortal body; we have a false ego, an idea that “I am something.” That is all. If we give these, then what is truly ours—authentic, real—returns. What is truly our body, deathless, comes to us.
इसलिए योग के छठवें सूत्र को ठीक से ध्यान में रखना: देना ही पाना है, मिटना ही होना है। क्योंकि यहां बूंद भी सागर को देती है।
Therefore remember well this sixth sutra of Yoga: giving is receiving; disappearing is being. For here the drop also gives to the ocean.
लेकिन जब कोई बूंद सागर को देती है, तो कभी देखा? जब बूंद अपने को सागर को देती है तो सागर बूंद को मिल जाता है, तत्काल बूंद सागर हो जाती है।
But watch what happens when a drop gives itself to the ocean. The moment the drop gives itself to the ocean, the ocean is given to the drop; instantly the drop becomes the ocean.
कबीर ने कहा है--एक बहुत अदभुत वचन कहा है कबीर ने--कहा है कि खोजते-खोजते मैं खो गया और फिर ऐसा हुआ कि ‘बुंद समानी समुंद में, सो कत हेरी जाई।’ और फिर बूंद सागर में गिर गई, अब मैं बूंद को कैसे वापस निकालूं?
लेकिन कुछ दिन बाद उन्होंने एक दूसरा वचन भी लिखा। और अपने मित्रों को कहा कि पहले वचन को छोड़ देना, उसमें कुछ गलती हो गई। पहला वचन था:
‘हेरत-हेरत हे सखी, रह्या कबीर हिराई,
बुंद समानी समुंद में, सो कत हेरी जाई।’
Kabir has said—an extraordinary utterance: “Seeking and seeking, O friend, Kabir was lost… the drop merged into the ocean—where now shall I find the drop?” And then, a few days later, he wrote another verse and said to his friends, “Erase the first; there is a mistake in it.” The first was:
फिर दूसरा वचन उन्होंने लिखा कि पहले को काट देना, उसमें गलती हो गई। दूसरे वचन में बात उन्होंने उलट दी, उन्होंने लिखा कि--
“Seeking and seeking, O friend, Kabir was lost;
The drop merged into the ocean—where shall I seek it now?”
Then he wrote the second—reversing the point: “Cancel the first; there was a mistake. The truth is:
‘हेरत-हेरत हे सखी, रह्या कबीर हिराई,
समुंद समाना बुंद में, सो कत हेरी जाई।’
‘Seeking and seeking, O friend, Kabir was lost;
कहा कि काट दो वह पहली बात, उसमें कुछ गलती हो गई कि बूंद सागर में गिर गई। अब मैं तुमसे ज्यादा असली बात कहता हूं कि सागर बूंद में गिर गया है। और बूंद सागर में गिरी होती तो निकाल भी लेते, अब सागर बूंद में गिर गया, अब कहां निकालेंगे? अब कैसे निकालेंगे?
The ocean merged into the drop—where shall I seek it now?’”
He said, “Erase that earlier thing—there was some mistake in it: the drop fell into the ocean. Now I tell you the more real thing—the ocean has fallen into the drop. If the drop had fallen into the ocean, we could still draw it out. Now the ocean has fallen into the drop—where will you draw that out from?”
जब बूंद सागर में गिरती है तो यह बूंद की तरफ से हमें लगता है कि बूंद सागर में गिर रही है, लेकिन जब गिर जाती है तब बूंद को पता चलता है कि यह तो सागर ही मुझ में गिर गया। जब व्यक्ति अपने को खोता है, तब तक उसे लगता है--मैं अपने को खो रहा। जैसे ही खोता है, वैसे ही उसे पता चलता है--यह तो परमात्मा का मिलना हो गया। यह तो मैंने खोया नहीं, पाया। दान उपलब्धि बन जाती है, देना मिलना बन जाता है, खोना पाना हो जाता है, मृत्यु जीवन का द्वार हो जाती है।
When the drop falls into the ocean, from the drop’s side it appears that the drop is falling into the ocean; but when it has fallen, then the drop realizes: it is the ocean that has fallen into me. When the person loses himself, until that moment it seems, “I am losing myself.” The moment he loses, he realizes, “This is the meeting with Paramatma. I have not lost—I have gained.” Giving becomes attainment, offering becomes receiving, losing becomes finding, death becomes the door to life.
और यह लेना-देना प्रतिपल चल रहा है। काश, यह समतुल हो सके, जितना हमें मिले उसे हम दे पाएं, तो जीवन परमात्ममय हो जाता है। इसलिए छठवें सूत्र को मैंने जोर देकर आपसे कहा। और धार्मिक व्यक्ति मैं उसको ही कहता हूं जिसकी जिंदगी में यह देना-लेना पूरे वक्त बराबर है।
And this giving-and-taking is going on every moment. If only it could be balanced—if we could give as much as we get—life becomes filled with God. Hence I have emphasized the sixth sutra. And I call that person religious whose give-and-take is equal at every moment.
कितना लिया है सूर्य से, धन्यवाद भी दिया है कभी? आकाश से कितना पाया है, लेकिन कभी आंखें उठा कर अनुग्रह माना? फूलों से कितना उपलब्ध किया है, लेकिन कभी फूलों के पास ठहर कर दो क्षण आभार प्रकट किया है?
How much have you received from the sun—have you ever given thanks? How much have you received from the sky—have you ever lifted your eyes in gratitude? How much have you received from flowers—have you ever paused by them for two moments to express your thanks?
नहीं, जहां-जहां से नहीं मिलता वहां-वहां शिकायत करने हम जरूर पहुंच जाते हैं, लेकिन जहां-जहां से मिल रहा है अनंत, वहां धन्यवाद भी नहीं है, देने की तो बात बहुत दूर है।
No. Wherever we are not receiving, we certainly go to complain; but wherever the infinite is pouring upon us, there is not even gratitude—let alone giving.
एक छोटी सी कहानी, और इस बात को मैं पूरा करूंगा। फिर हम अगले सूत्र पर कल बात करेंगे।
One small story, and I will complete this point. Tomorrow we shall speak of the next sutra.
बुद्ध का एक युवा भिक्षु ज्ञान को उपलब्ध हो गया। तो बुद्ध ने उससे कहा कि अब तूने पा लिया, अब तू जा और लोगों को खबर दे उस मार्ग की, उस राह की, उस द्वार की, जहां से तूने प्रवेश किया। जा और लोगों को बता वह मंदिर जहां आनंद के निनाद हो रहे हैं।
A young monk of Buddha attained enlightenment. Buddha said to him, “Now that you have attained, go and give people the news—the way, the path, the gate through which you entered. Go and tell people of the temple where the anthems of bliss are resounding.”
उस भिक्षु ने कहा, बस मैं आपकी आज्ञा की प्रतीक्षा करता था। आज ही चल पड़ता हूं। जो मिला है, उसे बांट दूंगा।
The monk said, “I was only awaiting your permission. I shall go today itself. What I have received, I will share.”
बुद्ध ने पूछा, तू जाएगा कहां? किस ओर?
Buddha asked, “Where will you go? In which direction?”
तो उस भिक्षु ने कहा--उस भिक्षु का नाम था पूर्ण--उसने कहा कि मैं बिहार का एक हिस्सा था सूखा, वहां जाऊंगा। वहां अब तक कोई आपकी खबर नहीं ले गया।
The monk—his name was Purna—said, “There is a part of Bihar, a dry land. I will go there. No one has brought your news there yet.”
तो बुद्ध ने कहा, वहां मत जा। मैं तुझे सलाह नहीं दूंगा। क्योंकि वहां के लोग अच्छे नहीं हैं। इसीलिए तो वहां कोई अब तक गया नहीं।
Buddha said, “Do not go there. I shall not advise you to go. The people there are not good—that is why no one has gone there yet.”
तो उस पूर्ण ने कहा कि जहां लोग अच्छे हैं, वहां मेरे जाने की जरूरत ही क्या है! मुझे वहीं जाने की आज्ञा दें।
Purna said, “Where people are good, there is no need for me to go! Kindly give me permission to go there.”
तो बुद्ध ने कहा, मैं तुझसे तीन सवाल पूछ लूं, फिर तू जा सकेगा। पहला सवाल यह पूछता हूं कि वहां के लोग दुष्ट हैं, कठोर हैं, गंवार हैं। वे तुझे गालियां देंगे तो तेरे मन को क्या होगा?
Buddha said, “I will ask you three questions—then you may go. First: the people there are wicked, harsh, uncultured. If they abuse you, what will happen in your mind?”
तो पूर्ण ने कहा, आप भलीभांति जानते हैं कि मेरे मन को क्या होगा। वही, जो आपके मन को होगा। मेरे मन को यही होगा कि कितने भले लोग हैं, सिर्फ गालियां देते हैं, मारते नहीं हैं। मार भी सकते थे!
Purna said, “You know well what will happen—what would happen in your mind. I will feel only this: how good they are—they only abuse; they do not beat. They could have beaten.”
तो बुद्ध ने कहा, पूर्ण, समझ कि वे तुझे मारें भी, क्योंकि वे लोग बहुत बुरे हैं, मारेंगे भी। तो वे जब तुझे मारेंगे तब तेरे मन को क्या होगा?
Buddha said, “Purna, understand: they will beat you too, because they are very bad—and they will beat you. When they beat you, what will happen in your mind?”
तो पूर्ण ने कहा, वही, जो आपके मन को होगा। धन्यवाद दूंगा कि कृपा है प्रभु की कि अच्छे लोगों में आ गया, सिर्फ मारते ही हैं, मार ही नहीं डालते हैं। मार भी डाल सकते थे!
Purna replied, “Exactly what would happen in your mind. I will give thanks that by the Lord’s grace I have come among such good people that they only beat—they do not kill. They could have killed.”
तो बुद्ध ने कहा, बस आखिरी सवाल और पूर्ण, कि अगर वे मार ही डालें, तो मरते क्षण में आखिरी खयाल क्या होगा?
Buddha said, “One last question, Purna: if they kill you—then, in the final moment, what will be your last thought?”
तो पूर्ण ने कहा, आप व्यर्थ ही पूछते हैं। जानते हैं भलीभांति; वही, जो आपको होगा। मरते क्षण में हाथ जोड़ कर धन्यवाद देकर जा सकूंगा, अच्छे लोग हैं, उस जीवन से छुटकारा दिला दिया जिसमें कोई भूल-चूक हो सकती थी।
Purna said, “You ask needlessly—you know it well: exactly what would happen in your mind. With folded hands, giving thanks, I will go—good people! They freed me from a life where some mistake could still happen.”
उस पूर्ण ने कहा कि अगर जिंदा रहता तो कोई भूल-चूक हो सकती थी, अच्छे लोग हैं, जीवन से छुटकारा दिला दिया। तो धन्यवाद देता हुआ जा सकूंगा।
Purna said, “If I had lived, mistakes might still have happened. Good people—they freed me from life. So I shall depart in gratitude.”
तो बुद्ध ने कहा, तू धार्मिक आदमी हो गया, अब तू कहीं भी जा सकता है। अब तेरे लिए सारी पृथ्वी स्वर्ग है, और सब घर मंदिर हैं, और हर आंख परमात्मा की आंख है।
Buddha said, “You have become a religious man; now you can go anywhere. Now for you the whole earth is heaven, every home a temple, and every eye the eye of God.”
योग ऐसी दृष्टि के आधार रखता है।
Yoga lays the foundation for such a vision.
और सूत्रों पर कल आपसे बात करूंगा।
We shall talk of the remaining sutras tomorrow.
कुछ सवाल आए हैं, कुछ सवाल और कल आ जाएंगे, तो अंत में सारे सवालों को इकट्ठा ही ले लेंगे।
Some questions have come; some more will come by tomorrow. At the end we will take them all together.
मेरी बातों को इतने प्रेम से सुना, उससे अनुगृहीत हूं। सुबह के लिए दो सूचनाएं आपको दे दूं। जो मित्र ध्यान करने आना चाहते हों--ध्यान रखें, करने आना चाहते हों--वे ही सुबह आएं। देखने न आएं। देखने से कुछ पता नहीं चलेगा, करने से ही पता चल सकता है। और देखने से करने वालों को बाधा पड़ती है। जो आते हैं वे स्नान करके आएं और चुपचाप आकर यहां बैठ जाएं, जरा भी शब्द का उपयोग न करें, ताकि यहां का वातावरण ध्यान में जाने के लिए सहयोगी और मित्र बन सके।
I am grateful for the love with which you have listened to my words. Two notices for the morning: those friends who wish to come for meditation—remember, who wish to do—should come in the morning. Do not come to watch. By watching, nothing is known; only by doing is it known. And watching disturbs those who are doing. Those who come should come bathed, and come and sit here silently—do not use even a single word—so that the atmosphere here can become helpful and friendly to entering meditation.
मेरी बातें इतने प्रेम से सुनीं, उससे अनुगृहीत हूं। और अंत में सबके भीतर बैठे प्रभु को प्रणाम करता हूं। मेरे प्रणाम स्वीकार करें।
You have listened to my words with such love; I am obliged. And in the end I bow to the Lord seated within each of you. Kindly accept my salutations.
