Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.
सुरेंद्र कुमार, मनुष्य का अहंकार बहुत से रूप लेता है। अहंकार के खेल बड़े सूक्ष्म हैं। मैं बड़ा हूं, ऐसा सीधा कहना तो मुश्किल है, परोक्ष रूप से ही कहा जा सकता है। मेरा धर्म बड़ा है, मेरा देश बड़ा है, मेरी संस्कृति बड़ी है, इन सबके पीछे घोषणा एक ही है: मैं बड़ा हूं!
Surendra Kumar, a man's ego takes many forms. The games of the ego are very subtle. To say directly, “I am great,” is difficult, so it is said indirectly: my religion is great, my country is great, my culture is great. Behind all these proclamations there is only one declaration: I am great!
और तुम सोचते हो, तुम्हीं सोचते हो कि भारतीय संस्कृति श्रेष्ठतम है? चीनी सोचते हैं चीनी संस्कृति श्रेष्ठतम है। और अमरीकी सोचते हैं कि अमरीकी संस्कृति श्रेष्ठतम है। दुनिया में ऐसा कोई देश नहीं है जो ऐसा ही न सोचता हो।
And you think—only you think—that Indian culture is supreme? The Chinese think Chinese culture is supreme. Americans think American culture is supreme. There is no country in the world that does not think this way.
जरा इस पर विचार करो! हिंदू सोचते हैं उनका ही धर्म श्रेष्ठ; वही मुसलमान सोचता, वही जैन, वही बौद्ध, वही ईसाई, पारसी, यहूदी। जब सभी ऐसा सोचते हैं तो इसका संबंध धर्म से नहीं होगा; इसका संबंध किसी और गहरी चीज से होगा जो सभी के भीतर छिपी है। हम हर बात में किसी न किसी रूप में अपने अहंकार को सिद्ध करना चाहते हैं।
Consider this! Hindus think their religion is the highest; so do Muslims, Jains, Buddhists, Christians, Parsis, Jews. When everyone thinks so, it cannot be about religion; it must relate to some deeper thing hidden in all. In every matter we want, in some form or other, to prove our ego.
जरूर खूबियां हैं। चीनी संस्कृति की अपनी खूबियां हैं; लाओत्सु दिया दुनिया को, च्वांगत्सु दिया, कनफ्यूशियस दिया। भारतीय संस्कृति की अपनी खूबियां हैं; बुद्ध दिए, महावीर दिए, कृष्ण दिए। अरबी संस्कृति की अपनी खूबियां हैं; मोहम्मद दिए, बायजीद, बहाऊद्दीन, जलालुद्दीन...। सारी दुनिया की संस्कृतियों की अपनी-अपनी खूबियां हैं; लेकिन श्रेष्ठ कौन, यह बात ही गलत, यह विचार ही भ्रांत। और इसके भीतर मूल आकांक्षा एक ही है कि सब तरह से सिद्ध हो जाए कि मैं श्रेष्ठ हूं। और जो भी यह सिद्ध करना चाहता है कि मैं श्रेष्ठ हूं उसे कहीं भीतर डर है कि वह श्रेष्ठ है नहीं। नहीं तो सिद्ध क्यों करना चाहेगा? हीनता की ग्रंथि ही श्रेष्ठता का दावा करती है।
Of course there are excellences. Chinese culture has its own; it gave Lao Tzu, Chuang Tzu, Confucius. Indian culture has its own; it gave Buddha, Mahavira, Krishna. Arabic culture has its own; it gave Mohammed, Bayazid, Bahauddin, Jalaluddin... All the cultures of the world have their unique virtues; but “which is supreme?”—that very question is wrong, that very thought is delusion. And the root urge behind it is one: that in every way it be proved that I am superior. Whoever wants to prove he is superior is, somewhere within, afraid that he is not. Otherwise why the urge to prove it? It is the inferiority complex that claims superiority.
मनस्विदों से पूछो! वे यही कहेंगे, जितना हीन व्यक्ति हो उतना चारों तरफ श्रेष्ठता का शोरगुल मचाता है। इसीलिए राजनीति में सिर्फ हीनता की ग्रंथि से पीड़ित लोग ही उत्सुक होते हैं--निकृष्टतम। क्योंकि भीतर घाव की तरह हीनता काटती है। इसे किसी तरह फूलों से ढांक देना है; सिंहासनों पर विराजमान होकर इसे भुला देना है।
Ask the psychologists! They will tell you: the more inferior a person is, the more racket he makes about superiority on all sides. That’s why only those suffering from the inferiority complex are eager for politics—the lowest. For within, inferiority bites like a wound; somehow it must be covered with flowers, forgotten while seated on thrones.
मैंने एक कहानी सुनी है। पेरिस के विश्वविद्यालय में दर्शनशास्त्र का जो विभागाध्यक्ष था, जो हेड ऑफ दि डिपार्टमेंट था, उसने एक दिन आकर सुबह-सुबह ही अपनी कक्षा में घोषणा की कि मैं दुनिया का सबसे श्रेष्ठतम व्यक्ति हूं!
I have heard a story. The head of the philosophy department at the University of Paris came to his class early one morning and announced, “I am the most superior person in the whole world!”
विद्यार्थी हंसे। झक्की तो वे उसे मानते ही थे। दर्शनशास्त्र का कोई प्रोफेसर और विश्वविद्यालय में झक्की न माना जाए, ऐसा होता ही नहीं। पहली तो बात, दर्शनशास्त्र में झक्की ही उत्सुक होते हैं, ऐसी धारणा है। फिर कोई साधारण झक्की नहीं होगा, जब विभाग का अध्यक्ष हो गया तो असाधारण झक्की होगा। और आज तो हद हो गई। इतने सीधे-सीधे कोई कहता है? लोग छिपा-छिपा कर कहते हैं! इस आदमी ने सीधे ही आकर घोषणा कर दी कि मैं दुनिया का सबसे श्रेष्ठतम व्यक्ति हूं। विद्यार्थी तो सकते में आ गए। लेकिन एक विद्यार्थी ने हिम्मत खड़े होने की की और पूछा कि आप दर्शनशास्त्र के अध्यापक हैं, आप तो जो भी कहते हैं उसके पीछे जरूर कोई तर्क होगा। आपकी इस घोषणा के पीछे क्या तर्क प्रक्रिया है? समझाएं।
The students laughed. They already took him for a crank. A professor of philosophy in a university not taken to be a crank—such a thing never happens. To begin with, the notion is that only cranks take an interest in philosophy. And he would not be an ordinary crank either; being head of the department he must be an extraordinary crank. And today he broke all bounds. Who says it so bluntly? People usually say it in roundabout ways. This man simply came and declared, “I am the greatest person in the world.” The students were taken aback. But one student mustered courage, stood up and said, “Sir, you are a teacher of philosophy; whatever you say must certainly have reasoning behind it. What is the logic behind this declaration? Please explain.”
तो उस प्रोफेसर ने कहा, मुझे पता था कोई न कोई पूछेगा कि इसके पीछे तर्क की प्रक्रिया क्या है। तो मैं सारी तैयारी करके आया हूं। उसने अपने झोले से दुनिया का नक्शा निकाला, बोर्ड पर टांगा, और कहा, यह दुनिया का नक्शा है। मैं तुमसे पूछता हूं कि दुनिया में सबसे श्रेष्ठ देश कौन सा है?
The professor said, “I knew someone would ask about the logical process behind it, so I came fully prepared.” He took a world map from his bag, hung it on the board, and said, “This is the map of the world. I ask you: which is the greatest country in the world?”
स्वभावतः सभी फ्रेंच थे; उन्होंने कहा, फ्रांस! इसमें क्या पूछने की बात है? यह तो स्वतः सिद्ध है।
Naturally, they were all French. They said, “France! What is there to ask? It’s self-evident.”
तो उस प्रोफेसर ने कहा, तो बाकी दुनिया छोड़ दें। फ्रांस सबसे श्रेष्ठ देश है, यह सिद्ध हुआ। तुम सब राजी होते हो, हाथ उठा दो। अब इतना ही मुझे सिद्ध करना है कि मैं फ्रांस में सर्वश्रेष्ठ हूं, तो दुनिया में सर्वश्रेष्ठ हो जाऊंगा। और मैं तुमसे यह पूछता हूं कि फ्रांस में सर्वश्रेष्ठ नगर कौन सा है?
The professor said, “Then let us drop the rest of the world. It is established that France is the greatest country. If you all agree, raise your hands. Now I have only to prove that I am the greatest in France, and I shall be the greatest in the world. Tell me: which is the greatest city in France?”
तब जरा विद्यार्थी समझे कि अब मामला गड़बड़ हुआ जा रहा है। स्वभावतः वे सभी पेरिस के निवासी थे, उन्होंने कहा, पेरिस। तो प्रोफेसर ने कहा, अब फ्रांस को भी छोड़ दो, अब रहा पेरिस, अब पेरिस में ही निपटारा करना है। और पेरिस में सर्वाधिक श्रेष्ठतम संस्था कौन सी है?
Then the students began to see where this was heading. Naturally, they were all Parisians. They said, “Paris.” The professor said, “Now we can drop France too; only Paris remains. We have to settle it within Paris. And which is the most superior institution in Paris?”
निश्चित ही विश्वविद्यालय! विद्यापीठ! सरस्वती का मंदिर!
“Certainly the university! The seat of learning! The temple of Saraswati!”
और उसने पूछा कि विश्वविद्यालय में सर्वश्रेष्ठ विषय कौन सा है?
“And within the university, which is the greatest subject?”
दर्शनशास्त्र के विद्यार्थी थे तो सभी ने कहा, दर्शनशास्त्र। तो उसने कहा, अब भी कुछ बाकी बचा है सिद्ध करने को? मैं दर्शनशास्त्र का प्रधान अध्यापक हूं। मैं दुनिया का श्रेष्ठतम व्यक्ति हूं।
They were students of philosophy, so they all said, “Philosophy.” He said, “Is anything left to prove? I am the head of the department of philosophy. I am the most superior person in the world.”
ऐसे ही तर्क...मेरा शास्त्र श्रेष्ठ! मेरा सिद्धांत श्रेष्ठ! मेरी जाति श्रेष्ठ! मेरा वर्ण श्रेष्ठ! लेकिन सीधी-सीधी बात क्यों नहीं कहते? सीधी कहो तो अच्छा। बीमारी साफ हो तो इलाज हो सके। बीमारी जब छुप-छुप कर आती है तो इलाज करना मुश्किल हो जाता है। बीमारी जब नयी-नयी शक्लें लेकर आती है तो इलाज करना मुश्किल हो जाता है, निदान ही मुश्किल हो जाता है। इसीलिए सदियां हो गईं और निदान नहीं हो पा रहा है। अगर तुम कहो कि मैं दुनिया का सबसे श्रेष्ठ व्यक्ति हूं, तो पहले तो तुम भी डरोगे, छाती कंपेगी, यह कहें कैसे? और सारे लोग संदेह उठाएंगे। लेकिन तुम कहते हो, भारतीय संस्कृति सर्वश्रेष्ठ! अब जिनके बीच तुम कह रहे हो वे भी भारतीय हैं; वे सब तुम्हारे साथ सिर में सिर हिलाएंगे, कहेंगे कि बिलकुल ठीक, सत्य ही कहते हैं आप, सत्य वचन महाराज! क्योंकि उनका अहंकार भी इसी में सिद्ध हो रहा है जिसमें तुम्हारा। फिर हिंदुओं के बीच कहो कि हिंदू श्रेष्ठ, स्वभावतः! और फिर ब्राह्मणों के बीच कहो कि ब्राह्मण श्रेष्ठ, तो कोई संदेह भी नहीं उठाएगा। मगर इस तरह छिपे रास्तों से, पीछे के रास्तों से कौन आ रहा है तुम्हारे जीवन में? सिर्फ एक अहंकार।
This is the kind of reasoning: my scripture is supreme! My doctrine is supreme! My caste is supreme! My class is supreme! But why not say it straight? Say it straight, it’s better. If the disease is clear, it can be treated. When the disease comes hiding, treatment becomes difficult. When it keeps taking new shapes, diagnosis itself becomes difficult. Centuries have passed and the diagnosis is still not happening. If you say, “I am the greatest person in the world,” first you yourself will tremble: how to say it? And everyone will raise doubts. But you say, “Indian culture is supreme!” and those you say it among are also Indian; they will all nod their heads with you and say, “Absolutely right! You speak the truth, sir!”—because their ego is being proved in the very thing that proves yours. Then say among Hindus that Hinduism is supreme—naturally! And then among Brahmins that the Brahmin is supreme—no doubt will be raised. But who is entering your life by such hidden back doors? Only the ego.
खूबियां हैं संस्कृतियों की, सो सभी संस्कृतियों की खूबियां हैं। और खूबियां हैं धर्मों की, सो सभी धर्मों की खूबियां हैं। अगर वेद सुंदर हैं तो कुरान का भी कोई मुकाबला नहीं। और अगर कुरान सुंदर है तो बाइबिल अनूठी है। अद्वितीय हैं ये सारे स्रोत। मगर इनकी तुलना मत करना; न तो कुरान वेद से श्रेष्ठ है, न वेद बाइबिल से श्रेष्ठ है, न बाइबिल धम्मपद से श्रेष्ठ है। ये सब इतनी अनूठी चीजें हैं कि इनकी तुलना नहीं हो सकती। गुलाब की गेंदे से तुलना कैसे करोगे? और चंपा की चमेली से तुलना कैसे करोगे? चंपा चंपा है, चमेली चमेली है। चमेली की अपनी गंध है, चंपा की अपनी गंध है। और फिर चंपा को प्रेम करने वाले लोग हैं और चमेली को प्रेम करने वाले लोग भी हैं। फिर अपनी-अपनी पसंद है।
There are excellences in cultures—all cultures have excellences. Religions too have excellences—all religions. If the Vedas are beautiful, the Quran too has no equal. If the Quran is beautiful, the Bible is unique. These sources are all incomparable. But don’t compare them. Neither is the Quran superior to the Vedas, nor the Vedas to the Bible, nor the Bible to the Dhammapada. They are all so unique that comparison is impossible. How will you compare a rose to a marigold? And how will you compare champa to jasmine? Champa is champa, jasmine is jasmine. Jasmine has its own fragrance, champa its own. And there are lovers of champa and there are lovers of jasmine too. That is personal taste.
कुरान में जो तरन्नुम है, कुरान में जो गीत है, वह दुनिया के किसी शास्त्र में नहीं। उपनिषदों में जो साफ अभिव्यक्ति है, जो सुस्पष्ट अभिव्यक्ति है, दो और दो चार जैसी, ऐसी दुनिया के किसी शास्त्र में नहीं। और बाइबिल की भाषा में जैसी पृथ्वी की सुगंध है, जैसा ग्राम्य ताजापन, वैसा दुनिया के किसी शास्त्र में नहीं। बुद्ध के वचनों में जैसी शांति है, जैसा अपूर्व संगीत है शांति का, शून्य का, वैसा और कहां मिलेगा! लेकिन ये सब अनूठे हैं, इनको तौलो मत। तौलने की दृष्टि भ्रांत है। ये कोई तराजू पर रख कर तौले जाने वाली चीजें नहीं हैं। यह काम तो तुम पागलों पर छोड़ दो।
The lilt in the Quran, the song in it—you won’t find that in any other scripture. The clarity, the crystal expression of the Upanishads—two plus two equals four—nowhere else. In the language of the Bible there is the fragrance of earth, a rustic freshness—found nowhere else. In the words of Buddha there is a peace, a unique music of serenity, of emptiness—where else will you find it? They are all incomparable; don’t weigh them. The very gaze that weighs is wrong. These are not things to be put on a scale. Leave such work to madmen.
मगर यह जमीन पागलों से भरी है और इसलिए इस तरह की बातें चलती हैं।
But this earth is full of madmen; hence such talk goes on.
मैंने सुना, एक बार दो अफीमची मिले। पहला अफीमची बोला, मेरे दादा का मकान इतना ऊंचा था कि एक बार एक बच्चा ऊपर से गिरा तो जमीन तक आते-आते आदमी बन गया। दूसरा भला क्यों चुप रहता! उसने कुछ कम पी थी! खिलखिला कर हंसा और बोला कि छोड़ो जी छोड़ो! मेरे दादा के मकान से तो एक बार एक बंदर गिरा था जो जमीन तक पहुंचते-पहुंचते आदमी बन गया था।
I have heard: once two opium-eaters met. The first said, “My grandfather’s house was so tall that once a child fell from the top and by the time he reached the ground he had become a man.” Why would the second keep quiet! He had taken a little less! He burst out laughing: “Oh, come on! From my grandfather’s house a monkey once fell and by the time he reached the ground he had become a man.”
अफीमची माफ किए जा सकते हैं। मगर यही दशा तो उनकी है जिनको तुम समझदार कहते हो--पंडित-पुरोहित, तुम्हारे महात्मा। ये सब अफीमची हैं। जरूर इन्होंने कोई सूक्ष्म अफीम पी रखी है--अहंकार की। और अहंकार से बड़ी अफीम क्या है?
Opium-eaters can be forgiven. But this is the state of those whom you call sensible—pundits and priests, your mahatmas. They are all opium-eaters. Certainly they have taken a subtler opium—the opium of ego. And what greater opium is there than ego?
जागो! इस तरह की व्यर्थ की बातों से अपने को मुक्त करो।
Wake up! Free yourself from such futile talk.
राजपथ पर जब कभी जयघोष होता है
आदमी फुटपाथ पर बेहोश होता है।
भीड़ भटके रास्तों पर दौड़ती है
जब सफर का रहनुमा खामोश होता है।
एक सुनहरे सांप ने हमसे कहा--
आदमी के दांत में विषकोश होता है।,
मील के पत्थर अनंकित मौन हैं
हां, यही इतिहास का आक्रोश होता है।
मंत्र जपते ओंठ जब जलने लगें--
Whenever there are shouts of victory on the royal road, a man on the footpath faints. The crowd runs along lost roads when the guide of the journey is silent. A golden serpent once told us— there is a sac of venom in a man’s tooth. Mile-stones stand uninscribed and mute— yes, that is history’s pent-up rage. When lips that chant mantras begin to burn— the fault lies in the conduct of the priests. Let us call out to them together, O “Mayukh,” those in whom ardor has a little awareness for company.
ऋत्विजों के आचरण में दोष होता है।
हम उन्हें आवाज दें मिलकर ‘मयूख’
साथ जिनके जोश के कुछ होश होता है।
दुनिया में दो तरह के लोग हैं। एक तो वे हैं, जिनमें जोश है, मगर होश नहीं। उनकी संख्या बड़ी है। निन्यानबे प्रतिशत वे ही लोग हैं। जिनमें जोश है, मगर होश नहीं; जिनमें बड़ी सक्रियता है, मगर जरा भी शांति नहीं; जिनमें बड़ी कर्मठता है, मगर जरा भी बुद्धिमत्ता नहीं। यही लोग दुनिया के उपद्रवों के कारण हैं। बुद्धिहीन, लेकिन कर्मठ। होश तो जरा नहीं, मगर जोश बहुत। हिंदू संस्कृति खतरे में है--और जोशीले लोग इकट्ठे हो जाएंगे कि चाहे जान चली जाए, बचा कर रहेंगे। न संस्कृति का कुछ पता है, न संस्कृति के अर्थ का कुछ पता है, मगर जोश है! और जोश को कहीं कोई निकास तो चाहिए। हिंदू-मुस्लिम दंगा हो जाए तो कुछ निकास हो। हिंदुस्तान-पाकिस्तान लड़ें तो कुछ निकास हो। कहीं कुछ उपद्रव हो, घिराव हो, हड़ताल हो, तो कुछ निकास हो। और दूसरी तरफ वे लोग हैं, जिन्हें थोड़ा होश है, लेकिन जिनमें जोश नहीं। जानते हैं, मगर बैठे रहते हैं मुर्दों की भांति।
There are two kinds of people in the world. First, those who have zeal but no awareness. They are many—ninety-nine percent. They are highly active, but have no peace; greatly industrious, but have no intelligence. These are the people who cause the world’s disturbances—mindless, but energetic. Not a trace of awareness, but lots of zeal. “Hindu culture is in danger!”—and the hotheads gather: “Even if our lives go, we will save it.” They know nothing of culture, not even the meaning of the word, but they have zeal! And zeal needs an outlet. A Hindu-Muslim riot gives an outlet. India and Pakistan fight—an outlet. Some upheaval, a siege, a strike—some outlet.
On the other side are those who have a little awareness, but no zeal. They know, yet they sit like corpses.
मैं चाहता हूं, मेरा संन्यासी ऐसा व्यक्ति हो जिसमें होश के साथ जोश हो। मैं चाहता हूं, भविष्य का आदमी होश और जोश को साथ-साथ सम्हाले।
I want my sannyasin to be one in whom awareness is joined with zeal. I want the man of the future to carry both, hoś and joś, together.
अतीत की यही दुर्घटना रही है कि होश वाले लोग जोश वाले लोग नहीं थे; जोश वाले लोग होश वाले लोग नहीं थे। तो बुद्ध इतिहास के बाहर रह गए और बुद्धुओं ने इतिहास रचा। तैमूर और चंगीज खां और नादिरशाह और सिकंदर और नेपोलियन और हिटलर और माओत्से तुंग, इस तरह के लोग इतिहास लिखे, इस तरह के लोगों ने इतिहास रचा। और बुद्ध और लाओत्सु और च्वांगत्सु और जरथुस्त्र, कहीं इतिहास के किनारों पर रह गए। दुनिया अब ऐसे लोग चाहती है, जिनमें होश भी हो और जोश भी हो और समतुल हो; जिनके भीतर एक सम्यकत्व हो; जिनके भीतर कर्म की और ज्ञान की एक सम्मिलित धारा हो।
This has been the accident of the past: the aware people were not the zealous; the zealous were not the aware. So the Buddhas stayed outside history, and the fools wrote history. Tamerlane, Genghis Khan, Nadir Shah, Alexander, Napoleon, Hitler, Mao Tse-tung—such people wrote and shaped history. And Buddha, Lao Tzu, Chuang Tzu, Zarathustra—remained on the margins. The world now needs people who have awareness and ardor, in balance; in whom there is a rightness; in whom action and wisdom flow together.
इसलिए मैं अपने संन्यासी को संसार छोड़ने को नहीं कह रहा हूं। संसार छोड़ कर तुम बुद्ध हो जाओगे; तुममें होश तो होगा, लेकिन जोश नहीं रह जाएगा। और मैं अपने संन्यासी को सिर्फ संसारी भी नहीं रहने देना चाहता, कि जोश तो बहुत हो, होश बिलकुल न हो। मैं चाहता हूं, तुम संसार में रहो और संन्यासी। बोधिवृक्षों के नीचे बैठ कर तुम बुद्ध मत बनना; तुम्हें दुकानों में, बाजारों में, मकानों में, पत्नी और बच्चों के बीच घिरे हुए, जीवन के सारे संघर्ष के बीच बुद्धत्व को उपलब्ध करना है। तुम्हें यहीं शोरगुल में ध्यान को साधना है। यहीं समस्याओं की भीड़ में तुम्हारी समाधि पके, तो तुम एक नयी मनुष्यता का सूत्रपात कर सकोगे। यह सूत्रपात अत्यंत जरूरी है।
रोशनी को कुचल रहे हैं लोग,
Therefore I am not telling my sannyasin to leave the world. Leave the world and you may become Buddhas; you will have awareness, but the ardor will be gone. And I do not want my sannyasin to remain merely worldly either—full of zeal but empty of awareness. I want you to live in the world and be a sannyasin. Don’t become Buddhas only by sitting under bodhi trees; you have to attain buddhahood in shops, in the marketplace, in houses, surrounded by wife and children, in the midst of all the struggles of life. Here, in the hubbub, you must cultivate meditation. Here, amid the press of problems, let your samadhi ripen—then you will be able to inaugurate a new humanity. This inauguration is urgently needed.
वक्त से पहले ढल रहे हैं लोग।
ऊंचे कद और तंग दरवाजे,
कितना झुककर निकल रहे हैं लोग।
जिस्म साबित दिखाई देते हैं,
अपने अंदर पिघल रहे हैं लोग।
एक अंधी सुरंग के भीतर,
People are trampling the light, people are setting before their time. Tall statures and narrow doorways— see how much they stoop to pass. Bodies look intact, inside themselves people are melting. Inside a blind tunnel for ages people have been walking. Even close to these crosses, how happy they are—how they leap!
एक मुद्दत से चल रहे हैं लोग।
पास आकर भी इन सलीबों के,
कितने खुश हैं, उछल रहे हैं लोग।
बीमारियों पर प्रसन्न हैं लोग। बीमारियों के लिए झंडे ऊंचे किए हैं। यह हिंदू होने का अहंकार, यह मुसलमान होने का अहंकार, यह भारतीय होने की म़ूढता, यह चीनी होने का पागलपन, इन सबको तुम समझो कि फांसियां हैं। मगर इनको देख-देख कर लोग उछलते हैं, कूदते हैं, शोभायात्राएं निकालते हैं। अपनी ही लाश अपने कंधों पर ढो रहे हो। अपनी ही मौत का आयोजन अपने हाथ से कर रहे हो। प्राणों में कैंसर फैलता जा रहा है। लेकिन उसी कैंसर को तुम समझ रहे हो तुम्हारी जीवन-संपदा।
People are pleased with their illnesses. They have hoisted flags for their diseases. This pride in being Hindu, this pride in being Muslim, this foolishness of being Indian, this madness of being Chinese—understand them as gallows. Yet seeing these gallows, people prance and parade. You are carrying your own corpse on your shoulders. You are arranging your own death with your own hands. Cancer is spreading through your life-breaths; and you take that cancer to be your treasure of life.
नहीं सुरेंद्र कुमार, भारतीय संस्कृति विश्व की श्रेष्ठतम संस्कृति नहीं है। न कोई और संस्कृति विश्व की श्रेष्ठतम संस्कृति है। यह सोचने का ढंग गलत। बहुत फूल हैं परमात्मा के इस जगत में, बड़ा वैविध्य है। और वैविध्य है, इसलिए सौंदर्य है। सुंदर है यह जगत। अगर यह गुलाब ही गुलाब से भरा होता तो गुलाब का भी सौंदर्य नष्ट हो जाता। गुलाब भी इसीलिए सुंदर है कि यहां केवड़ा भी होता है। गुलाब भी इसीलिए सुंदर है कि यहां कमल भी होता है।
No, Surendra Kumar, Indian culture is not the greatest culture in the world. Nor is any other culture. The very way of thinking is wrong. There are many flowers in God’s garden; great diversity. And because there is diversity, there is beauty. This world is beautiful. If it were filled only with roses, even the rose’s beauty would be destroyed. The rose is beautiful because there is also the screw-pine. The rose is beautiful because there is also the lotus.
यह जो विविधता है, इसको नष्ट करने का बड़ा आग्रह है लोगों के मन में। सदियों से लोग कोशिश कर रहे हैं। हिंदू चाहते हैं सारी दुनिया हिंदू हो जाए। मुसलमान चाहते हैं सारी दुनिया मुसलमान हो जाए। ईसाई चाहते हैं सारी दुनिया ईसाई हो जाए। जैन चाहते हैं सारी दुनिया जैन हो जाए। मगर कोई यह नहीं पूछता--वैविध्य मिट जाए तो जिंदगी बड़ी बेरौनक हो जाएगी।
There is a deep urge in people’s minds to destroy this diversity. For centuries people have tried. Hindus want the whole world to become Hindu. Muslims want the whole world to become Muslim. Christians want the whole world Christian. Jains want the whole world Jain. But no one asks—if diversity vanishes, life will become very insipid.
रहने दो सब तरह के लोग। रहने दो ढंग-ढंग की संस्कृतियां। रहने दो ढंग-ढंग के गीत, ढंग-ढंग के वाद्य। इस सारे वैविध्य को मिटाओ मत--बढ़ाओ, सजाओ, संवारो। और फिर भी जानो कि भीतर आदमी एक है। वस्त्र भिन्न हैं, परिधान भिन्न हैं, भीतर आदमी एक है। क्योंकि भीतर आदमी के परमात्मा विराजमान है। परमात्मा पर किसी की बपौती नहीं है--न भारतीय की, न पाकिस्तानी की।
Let all kinds of people be. Let different kinds of cultures be. Let different songs be, different instruments. Do not erase this diversity—enhance it, adorn it, refine it. And yet know that within, man is one. Clothes differ, garments differ; within, man is one—because within man God abides. God is no one’s private property—neither the Indian’s nor the Pakistani’s.
अब्दुल लतीफ, वह एक कैसे हो सकता है! उसके एक होने का कोई उपाय नहीं। जनता यानी सोए हुए लोग; उन्होंने नींद में स्वप्न देखे हैं; ईश्वर भी उनकी एक स्वप्नवत कल्पना है।
Abdul Latif, how could it be the same! There is no way it can be one. The masses are the asleep; in their sleep they have dreamed—God too is a dreamlike projection of theirs.
मैं जिस ईश्वर की बात कर रहा हूं वह कोई धारणा नहीं है, न कोई कल्पना है, न कोई विचार है, न कोई दार्शनिक प्रस्तावना है। मैं तो उस ईश्वर की बात कर रहा हूं जो है--जो मौजूद है--जो वृक्षों में हरा है, फूलों में लाल है; जो हवाओं में अदृश्य है; जो पहाड़ों में सिर उठाए खड़ा है, ध्यानस्थ; जो नदियों में तरंगित है; जो समुद्र की लहरों में निनाद कर रहा है; जो तुम्हारे भीतर मौजूद है; जो मेरे भीतर मौजूद है। मेरे लिए ईश्वर अस्तित्व का पर्यायवाची है। इसलिए मेरे साथ तो नास्तिक होने का उपाय ही नहीं है।
The God I speak of is not a notion, not a fantasy, not an idea, not a philosophical proposition. I speak of the God who is—who is present—who is green in the trees, red in the flowers; who is invisible in the winds; who stands with head held high in the mountains, meditative; who undulates in the rivers; who resounds in the waves of the sea; who is present within you; who is present within me. For me, God is synonymous with existence. Therefore with me, there is simply no way to be an atheist.
मेरे पास नास्तिक आ जाते हैं, वे कहते हैं, क्या हम भी संन्यासी हो सकते हैं? मैं उनको कहता हूं, जरूर। वे कहते हैं, लेकिन हम नास्तिक हैं, नास्तिक को कौन संन्यास में स्वीकार करेगा! मैं उनसे कहता हूं, मैं स्वीकार करता हूं! क्योंकि मेरा ईश्वर अस्तित्व का पर्यायवाची है। तुम अस्तित्व को तो मानते हो न! चांद-तारों को मानते हो?
वे कहते हैं, हां।
नदी-पहाड़ों को मानते हो?
वे कहते हैं, हां।
मुझे मानते हो? स्वयं को मानते हो?
वे कहते हैं, हां। यह सब तो है। हम तो उस ईश्वर को नहीं मानते जो न दिखाई पड़ता, न जिसको सिद्ध किया जा सकता।
मैं उनसे कहता हूं, उस ईश्वर को मैं भी नहीं मानता हूं। मैं तो इस सारी समग्रता को ही ईश्वर कहता हूं। आओ, मेरे मंदिर के द्वार नास्तिक के लिए खुले हैं--वैसे ही जैसे आस्तिक के लिए खुले हैं। मंदिर की कोई शर्त हो सकती है? मंदिर की यह शर्त हो सकती है कि आस्तिक होओगे तब आना? मंदिर तो यह कह सकता है कि आ जाओ तो आस्तिक हो जाओगे। अगर आस्तिक पहले से ही हो तो आने की जरूरत ही क्या रही!
Atheists come to me and ask, “Can we also become sannyasins?” I tell them, certainly. They say, “But we are atheists—who will accept an atheist into sannyas?” I tell them, I accept you! Because my God is another name for existence. You at least accept existence, don’t you? Do you accept the moon and the stars? They say, yes. Do you accept rivers and mountains? They say, yes. Do you accept me? Do you accept yourself? They say, yes. All that is, is. We only don’t accept that God who is neither visible nor provable. I tell them, I too don’t accept that God. I call the entire totality itself God. Come—the doors of my temple are open for atheists just as for theists. Can a temple have a condition? Can it say, “Come only if you are a believer”? A temple can only say, “Come—and you will become a believer.” If you were already a believer, what need would there be to come at all?
अगर चिकित्सक अपने द्वार पर यह तख्ती लगा दे कि जब स्वस्थ हो जाओ तभी आना, क्योंकि मैं सिर्फ स्वस्थ लोगों की चिकित्सा करता हूं, तो उस चिकित्सक को हम पागल कहेंगे। चिकित्सक के द्वार पर तो बीमार ही जाएंगे। हां, स्वस्थ होकर निकलेंगे।
If a physician were to hang a sign on his door, “Come only when you are healthy, for I treat only the healthy,” we would call that physician mad. It is the sick who go to a physician. Yes, they will leave healthy.
मैं उनको कहता हूं, नास्तिक हो, आओ! यह द्वार तुम्हारे लिए है। ईश्वर को नहीं मानते, आओ! आत्मा को नहीं मानते, आओ! क्योंकि मैं, जो नहीं मानता है, उसमें थोड़ा बल देख रहा हूं--बजाय उसके, जो मानता है। मानता है, वह तो निर्बल है; वह तो कमजोर है, कायर है; वह तो दूसरों के दबाव में आ गया। उसका ईश्वर क्या है सिवाय उसके भय के विस्तार के! घबड़ा रहा है, डर रहा है, ईश्वर को मान लिया है। मौत करीब आ रही है, ईश्वर को मान लेता है। जवानी में लोग ईश्वर की उतनी फिक्र नहीं करते, बुढ़ापा आते-आते मानने लगते हैं। बुढ़ापा आते-आते नास्तिक नहीं बचते।
I tell them: You are an atheist? Come! This doorway is for you. You don’t accept God? Come! You don’t accept soul? Come! Because in the one who does not believe I see a certain strength—more than in the one who believes. The believer is weak; he is feeble, cowardly; he has yielded to others’ pressures. What is his God except the projection of his fear! He is shaken, afraid—so he accepts God. As death comes near, he accepts God. In youth people don’t care much about God; with old age, they begin to believe. By old age, atheists don’t remain.
कुछ दुनिया में अजीब चीजें घटती हैं। तीस साल के बाद का हिप्पी नहीं मिलेगा; कि मिलेगा? बस तीस साल होते-होते हिप्पी खत्म हो जाता है। शादी-वादी हो गई, बच्चे हो गए, फिर कैसे हिप्पी! फिर दुकान करो, नौकरी करो, गए पुराने दिन। हिप्पियों में कहावत है कि तीस साल से ज्यादा उम्र के आदमी का भरोसा ही मत करना, क्योंकि तीस साल के बाद का आदमी असली आदमी होता ही नहीं। हिप्पी ही नहीं होता तो आदमी कैसे होगा?
Strange things happen in this world. You won’t find a hippie after thirty—will you? By thirty the hippie is finished. Marriage happens, children arrive—then how to be a hippie! Then you run a shop, take a job—the old days are gone. Among hippies there’s a saying: don’t trust anyone over thirty, because after thirty a man is no longer the real thing. If he’s not a hippie, how can he be a man?
जवानी में तुम्हें नास्तिक मिल जाएंगे। अगर नहीं भी होंगे नास्तिक तो कम से कम ईश्वर की कोई फिक्र नहीं करने वाले लोग मिल जाएंगे। लेकिन बुढ़ापा जैसे आएगा, पैर जैसे कंपेंगे, वैसे-वैसे लोग ईश्वर को मानने लगते हैं।
यह ईश्वर का मानना नहीं है; यह सिर्फ भय है। यह मौत द्वार पर आ रही है; पता नहीं मौत के बाद ईश्वर का साक्षात्कार हो तो फिर क्या होगा! कहीं ईश्वर हुआ ही तो फिर क्या होगा!
In youth you will find atheists. If not atheists, at least people who don’t care about God. But as old age comes, as the legs start shaking, people begin to believe in God. This is not belief in God; it is only fear. Death is at the door; who knows—if after death there is an encounter with God, what then! What if there really is a God—what then!
मेरे एक शिक्षक नास्तिक थे। दर्शन-शास्त्र के अध्यापक थे। जब बीमार पड़े तो मैं उनके घर गया देखने। बड़ा हैरान हुआ, उन्होंने तो रामचंद्र जी की तस्वीर लगा रखी है अपने कमरे में! मैंने उनसे पूछा, आपका कमरा और रामचंद्र जी की तस्वीर! यह तो मैं कल्पना ही नहीं कर सकता था। उन्होंने कहा, जब बूढ़े होओगे तब जानोगे। मैंने कहा, फिर भी कुछ इशारा तो मुझे दें। उन्होंने कहा, बात साफ है। जिंदगी भर मैंने ईश्वर को नहीं माना। अब भी कह नहीं सकता ईमानदारी से कि मानता हूं, क्योंकि संदेह तो भीतर है। मगर अब जोर से कह नहीं सकता कि नहीं है ईश्वर, कौन जाने हो ही! अब मौत करीब आ गई, मरने के बाद कम से कम इतना तो रहेगा कि कह सकेंगे कि मरते वक्त तो याद कर लिया था। मरते वक्त तो तुम्हारी तस्वीर टांग ली थी।
One of my teachers was an atheist, a professor of philosophy. When he fell ill, I went to see him. I was astonished—he had hung a picture of Lord Ram in his room! I asked, “Your room—and a picture of Ram! I could not have imagined it.” He said, “When you are old, you’ll understand.” I said, “Still, give me a hint.” He said, “It’s simple. All my life I did not believe in God. Even now, I cannot honestly say I believe, because the doubt is still inside. But I can no longer loudly proclaim there is no God—who knows, there might be! Now death has come close; after dying, at least I will be able to say I remembered you at the end. I hung your picture at the end.”
यह देखते हो, यह आस्तिकता! इसका कोई मूल्य है? यह आस्तिकता नहीं, नपुंसकता है।
Do you see what this “theism” is? What value does it have? This is not faith; this is impotence.
मैंने उनसे कहा, अगर कहीं कोई ईश्वर है तो तुम्हें देखने से भी इनकार कर देगा। तुम यह तस्वीर उतारो। अगर ईश्वर है कहीं और मिले मौत के बाद, तो कहना, मैं क्या कर सकता हूं! संदेह तुमने दिया था, मैंने पैदा नहीं किया था। और तुम कभी प्रत्यक्ष नहीं हुए जीवन में, मैं मानता तो कैसे मानता! और तुमने मुझे बल दिया था, विचार दिया था, सोचने की क्षमता दी थी, स्वीकार करता तो कैसे! डरना मत, हिम्मत से अपनी बात कह देना। और मैं तुमसे कहता हूं, अगर कहीं कोई ईश्वर होगा तो तुम्हें छाती से लगा लेगा। कायरों की कहीं इज्जत होती है? कहीं कोई सम्मान होता है? सब सम्मान उनका है जिनका साहस अदम्य है।
I told him, “If there is a God somewhere, he will refuse even to look at you. Take that picture down. If you meet God after death, tell him, ‘What could I do? You sowed doubt in me—I did not create it. And you never appeared directly in life—how was I to believe? You gave me strength, reason, the capacity to think—how was I to accept blindly?’ Don’t be afraid; speak your truth with courage. And I tell you, if there is a God, he will clasp you to his chest. Are cowards respected anywhere? Is there honor for them? All honor belongs to those whose courage is indomitable.”
निश्चित ही मैं जिस ईश्वर की बात कर रहा हूं, लतीफ, वह वही ईश्वर नहीं है जो गंडा-ताबीज खोजने वालों का ईश्वर है; जो मजारों और कब्रों पर उर्स मनाने वालों का ईश्वर है; जो कमजोरों का, भयभीतों का, लोभियों का ईश्वर है। जो मूर्च्छित व्यक्तियों का ईश्वर है, वह कैसे मेरा ईश्वर हो सकता है?
Surely, Abdul Latif, the God I speak of is not the same God sought by those who run after amulets and charms, who celebrate urs at shrines and graves, the God of the weak, the frightened, the greedy. The God of the stupefied—how could that be my God?
मेरा ईश्वर इस सारे जगत में व्याप्त है। मेरा ईश्वर जगत-विरोधी नहीं है। मेरा ईश्वर जगत का प्राण है। इस विश्व की जो धकधक है, वही मेरा ईश्वर है। कोयल जब गाती है तो मैं ईश्वर को सुनता हूं, और पपीहा जब पुकारता है तो मेरे कानों में उपनिषद और वेद और गीता और कुरान फीके पड़ जाते हैं। फूल जब खिलते हैं तो मैं जानता हूं ईश्वर खिला। और जब रात तारों से भर जाती है तो मैं जानता हूं ईश्वर ही अनंत-अनंत तारों में छितर गया है।
My God pervades this entire universe. My God is not against the world. My God is the very life of the world. The heartbeat of this cosmos—that is my God. When the cuckoo sings, I hear God; when the pied cuckoo calls, the Upanishads, the Vedas, the Gita, and the Quran go pale in my ears. When a flower blossoms I know God has bloomed. And when the night is filled with stars, I know it is God scattered across the infinite, infinite stars.
मेरा ईश्वर एक काव्य है। मेरा ईश्वर एक संगीत है। तुम्हें अगर मेरे ईश्वर से परिचित होना है तो प्रकृति के करीब आओ, क्योंकि मेरा ईश्वर प्रकृति में ही छिपा है; प्रकृति उसका घूंघट है। उठाओ घूंघट और तुम मालिक को पाओगे। जहां भी घूंघट उठाओगे उसी को पाओगे।
जीसस ने कहा है, उठाओ पत्थर और तुम मुझे पाओगे; तोड़ो लकड़ी और तुम मुझे पाओगे। वही मैं तुमसे कहता हूं।
My God is a poetry. My God is a music. If you wish to become acquainted with my God, come close to nature, for my God is hidden in nature; nature is his veil. Lift the veil and you will find the Beloved. Wherever you lift the veil, you will find him there. Jesus has said, “Lift the stone and you will find me; split the wood and I am there.” I say the same to you.
लेकिन लोग अपनी-अपनी समझ से जीते हैं। अंधे की समझ प्रकाश के संबंध में क्या होगी? और बहरे की समझ संगीत के संबंध में क्या होगी?
But people live according to their own understanding. What understanding can a blind man have of light? Or a deaf man of music?
मुल्ला नसरुद्दीन गया था शास्त्रीय संगीत सुनने। नहीं माने पड़ोस के लोग, कहा कि टिकट भी हम ले लेंगे, मगर चलो मुल्ला, एक दफा तो जीवन में सुन लो। गाली-गलौज ही सुनते रहे, शास्त्रीय संगीत सुन लो! कि ऐसे ही मर जाओगे? बड़ा कलाकार आया है।
नहीं माने लोग। मुल्ला ने तो बहुत कहा कि भई मुझे कुछ लेना-देना नहीं, क्या शास्त्रीय, क्या संगीत! मैं तो अपने मजे में हूं। शतरंज बिछा कर बैठा था कि मित्र आते ही होंगे; हुक्का लगा कर बैठा था, गुड़गुड़ाने की तैयारी थी। और तुम कहां का शास्त्रीय संगीत उठा लाए!
नहीं माने तो गया, घसिटता हुआ गया। मित्र तो बड़े हैरान हुए, जब संगीतज्ञ आलाप भरने लगा, खूब आलाप भरने लगा, तो मुल्ला की आंखों से एकदम टप-टप आंसू गिरने लगे। मित्रों ने कहा, अरे नसरुद्दीन, हमने तो कभी सोचा नहीं था कि तुम भी और शास्त्रीय संगीत के ऐसे प्रेमी! हमारी आंखें गीली नहीं हुईं और तुम्हारी आंखों से टपटप आंसू गिर रहे हैं!
अरे, उसने कहा, शास्त्रीय संगीत की ऐसी की तैसी! यह आदमी मरेगा! ऐसा ही आऽऽ आऽऽ आऽऽ करते मेरा बकरा मर गया था। रात भर शास्त्रीय संगीत करता रहा था, सुबह मर गया बेचारा। इसका इलाज करो भाइयो, क्या बैठे आऽऽ आऽऽ सुन रहे हो! आंसू मेरे गिर रहे हैं कि यह बेचारा, इसकी पत्नी होगी, बाल-बच्चे होंगे, गया काम से। इसको शास्त्रीय संगीत कहते हैं?
Mulla Nasruddin once went to hear classical music. His neighbors insisted: “We’ll even buy the ticket, but come, Mulla—at least once in your life listen to classical music! You’ve heard only abuse and rough talk—listen to music! Or will you die like this? A great artist has come.” They wouldn’t take no for an answer. Nasruddin protested, “I’ve nothing to do with it—what classical, what music! I’m happy in my own way.” He had laid out the chessboard—friends were about to arrive; the hookah was set, ready to gurgle. “And you drag me to classical music!” They dragged him along. His friends were amazed: as the musician began his alaap—his long, sustained notes—tears started dropping, drip-drip, from Nasruddin’s eyes. His friends said, “Nasruddin! We never imagined you were such a lover of classical music. Our eyes didn’t grow moist, and yours are flowing!” “Classical music, my foot!” he said. “This man is going to die! Just like this—aaah aaah aaah—bleating, my goat died. All night it did classical music, and by morning the poor thing was dead. Do something for him, brothers—what are you sitting here listening to aaah aaah for! My tears are for him: his wife, his children—he’s done for. And you call this classical music?”
समझ तो अपनी होगी।
Understanding will be according to oneself.
प्रेमी ने अपनी प्रेयसी से कहा, वाकई प्रतीक्षा की घड़ियां बहुत खराब होती हैं। प्रेमिका तुरंत बोली, किसने कहा था कि प्रतीक्षा की घड़ी खरीदो! मेरी मां कहती है कि सीको घड़ी सबसे बढ़िया होती है।
पत्नी गुस्से में पति से बोली, मुझे मालूम हुआ है कि दफ्तर की टाइपिस्ट के साथ तुम्हारे संबंध अच्छे नहीं हैं। पति ने समझाया, तुमने बिलकुल ठीक सुना है। पर बहुत दिन से मैं उससे अपना संबंध मधुर बनाने का प्रयास करता आ रहा हूं, सफलता मिलती ही नहीं।
A lover said to his beloved, “Truly, the hours of waiting are terrible.” She instantly replied, “Who told you to buy a waiting watch? My mother says Seiko watches are the best.” A wife, angry, said to her husband, “I’ve learned that your relations with the office typist are not good.” The husband explained, “You’ve heard exactly right. For a long time I’ve been trying to make our relationship sweet, but there’s simply no success.”
मेरा ईश्वर तो तुम तभी जान सकोगे जब मेरी ही अंतर्दशा में आओगे, उसके पहले नहीं। इसलिए मैं निरंतर कहता हूं, गीता समझनी हो तो कृष्ण बनना पड़ेगा, उसके पहले संभव नहीं। और धम्मपद का राज खुलेगा जब बुद्धत्व तुम्हारे भीतर खिलेगा। और जिस दिन तुम जीसस की क्राइस्ट अवस्था को उपलब्ध होओगे, उस दिन बाइबिल के वचनों में कमल ही कमल खिल जाते हैं। एक-एक वचन में हजार-हजार कमल! जिस दिन तुम जान सकोगे मोहम्मद की मस्ती, उस दिन कुरान की आयतों की तरन्नुम तुम्हारी श्वास-श्वास में भर जाएगी। फिर कुरान में जो संगीत है उससे तुम्हारा स्पर्श होगा; उसके पहले संभव नहीं है।
You will know my God only when you come into my inner state—before that, no. That is why I keep saying: to understand the Gita, you must become a Krishna—before that it is not possible. The secret of the Dhammapada opens when Buddhahood blossoms within you. The day you are available to the Christ-consciousness of Jesus, that day lotuses bloom in every line of the Bible—a thousand lotuses in each word! The day you taste the rapture of Muhammad, the melody of the Quranic verses will fill your every breath. Then you will be touched by the music of the Quran; before that, it is not possible.
अब्दुल लतीफ, तुम्हारा ईश्वर बस तुम्हारा ही ईश्वर होगा न! तुम जैसे हो वैसा ही होगा न!
Abdul Latif, your God can only be your God—like you, he will be.
पश्चिम के बहुत बड़े विचारक दिदरो ने लिखा है, अगर घोड़े ईश्वर की प्रतिमा बनाएं तो घोड़े की ही प्रतिमा बनाएंगे वे; आदमी की तो कभी नहीं बना सकते, कभी भूल कर नहीं बना सकते। आखिर आदमी ने घोड़ों के साथ जो व्यवहार किया है, उसको भी तो ध्यान में रखेंगे। घोड़ों की छाती पर चढ़ा रहा है आदमी सदियों से, इसको ईश्वर मानेंगे? उनका ईश्वर कोई सुंदर घोड़ा, घोड़े की ही कोई महिमाशाली प्रतिमा बनाएंगे वे। यह बिलकुल ठीक ही है।
The great Western thinker Diderot wrote: if horses were to make an image of God, they would make the image of a horse; they could never, even by mistake, make the image of a man. After all, they would remember how man has treated horses for centuries—riding on their chests. Would they accept man as God? Their God would be a beautiful horse, a majestic equine form. That is exactly right.
मैंने सुना है, पेरिस में एक परिवार रहता था। बाप अपने बेटे को लेकर रोज बगीचा घूमने जाता था। बगीचे में नेपोलियन की प्रतिमा थी--घोड़े पर सवार! शानदार घोड़ा, दो पैर आकाश में उठाए, उस पर बैठा हुआ नेपोलियन। बड़ी कलात्मक कृति थी। बेटा रोज अपने बाप को कहता था कि चलो नेपोलियन को देखें। बाप उसे रोज नेपोलियन की मूर्ति के पास ले जाता था।
फिर बदली हुई बाप की। बदली के दिन बेटे ने कहा कि आज बगीचा न चलिएगा? आखिरी बार नेपोलियन को देख आएं। बाप इनकार न कर सका, ले गया बेटे को। उस दिन बाप ने पूछा कि तुझे नेपोलियन से इतना लगाव क्यों है? तू नेपोलियन के संबंध में क्या समझता है? तूने नेपोलियन के संबंध में कुछ सुना, पढ़ा? नेपोलियन कौन था?
तो उसने कहा, नेपोलियन कौन था, इसकी मुझे फिक्र नहीं। मैं तो यह पूछना चाहता हूं आपसे--कभी मौका ही नहीं आया--कि नेपोलियन के ऊपर यह कौन चढ़ा बैठा है?
उस लड़के के लिए तो वह घोड़ा नेपोलियन था। वह तो नेपोलियन घोड़े को मानता था। कहता था, मेरे मन में सवाल तो कई दफे उठा, पर मैंने कहा कि क्यों आपको परेशान करूं! यह कौन चढ़ा बैठा है नेपोलियन के...इसको उतार क्यों नहीं देते? नेपोलियन थक गया होगा इसको ढोते-ढोते।
छोटे बच्चे का नेपोलियन घोड़ा है। हम अपनी समझ के पार नहीं जा सकते। हमारी समझ के पार हमारा ईश्वर नहीं हो सकता। हमारी समझ के पार हमारा सत्य नहीं हो सकता। हम दर्पण हैं। अगर हमारा दर्पण गंदा है तो जो भी उसमें झलकेगा गंदा हो जाएगा। अगर हमारे दर्पण पर धूल जमी है तो जो भी झलकेगा धूल उसमें बाधा डालेगी।
I have heard: In Paris there lived a family. The father used to take his little son each day to the park. In the park there was a statue of Napoleon—mounted on a horse! A magnificent horse, forelegs raised to the sky, and Napoleon sitting astride. A great work of art. The son would daily say to his father, “Let’s go see Napoleon.” The father would take him to the statue. Then the father’s transfer came. On the last day the son said, “Shall we not go to the park today? Let’s see Napoleon one last time.” The father couldn’t refuse and took him. That day the father asked, “Why are you so attached to Napoleon? What do you understand about Napoleon? Have you heard or read anything? Who was Napoleon?” The boy said, “Who Napoleon was, I don’t care. I just want to ask you—never found the chance—who is that sitting on top of Napoleon?” For the child, the horse was Napoleon. He believed in Napoleon the horse. He said, “The question came to my mind many times, but I thought, why trouble you! Who is this sitting on Napoleon—why don’t they take him off? Poor Napoleon must be tired of carrying him.” For the small child, Napoleon is a horse. We cannot go beyond our understanding. Beyond our understanding our God cannot be; beyond our understanding our truth cannot be. We are mirrors. If our mirror is dirty, whatever reflects in it will be sullied. If there is dust on our mirror, the dust will distort whatever appears.
तुम ईश्वर की फिक्र छोड़ो, तुम दर्पण की धूल झाड़ो। तुम दर्पण को शुद्ध करो। तुम इस मन के दर्पण को बिलकुल निश्छल करो। और तब तुम जानोगे, प्रतिबिंब बनेगा तुममें परमात्मा का। वह मेरा ईश्वर है। वह कोई धारणा नहीं है--अनुभव है, अनुभूति है।
Stop worrying about God; dust the mirror. Purify the mirror. Make this mind-mirror absolutely stainless. Then you will know—the reflection of the Supreme will form within you. That is my God. He is not a concept—he is an experience, a realization.
बस्तियां कैसे हुईं मैदान यह प्यारे न पूछ
इस अंधेरे के सफर में चांद या तारे न पूछ
एक टूटी रीढ़ की हड्डी सरीखे जश्न पर
क्यों उड़ा करते यहां रंगीन गुब्बारे न पूछ
उनकी महफिल में जले हैं शमा रात भर
दिन में क्यों रहते अंधेरे तेरे घर-द्वारे न पूछ
Do not ask how hamlets rose and how these fields came to be, my dear—don’t ask. In this journey through darkness, don’t ask for moon or stars—don’t ask. On a celebration with a spine like a broken back, Why do colored balloons fly here—don’t ask. In their gatherings candles burn the whole night through, Why your own thresholds remain dark by day—don’t ask. From hunger or earthquake or storm and gale, Why countless people haven’t died—but from fear—don’t ask. Now, cross-eyed fairs are spread all around, In such a wretched time, friend, don’t ask for bright, love-lit eyes.
भूख या भूचाल या तूफान आंधी से
नहीं क्यों मरे हैं लोग अनगिन खौफ के मारे न पूछ
अब तो कानी आंख के मेले लगे चारों तरफ
ऐसी बदहाली में साथी नैन रतनारे न पूछ
जहां कानों का मेला लगा हो वहां तुम रतनारे नैनों की चर्चा ही मत करना। जहां अंधों का मेला लगा हो वहां आंखों की बात ही मत उठाना। उनकी आंख की धारणा निश्चित ही गलत होगी, गलत ही हो सकती है।
Where there’s a fair of ears, don’t speak of radiant eyes. Where there’s a fair of the blind, don’t even raise the topic of sight. Their notion of eyes is certainly wrong—how could it be otherwise?
अब तो कानी आंख के मेले लगे चारों तरफ
ऐसी बदहाली में साथी नैन रतनारे न पूछ
Now, cross-eyed fairs are spread all around, In such a wretched time, friend, don’t ask for bright, love-lit eyes.
और लोगों का भगवान है क्या सिवाय भय के?
भूख या भूचाल या तूफान आंधी से नहीं
क्यों मरे हैं लोग अनगिन खौफ के मारे न पूछ
And what is people’s God except fear? From hunger or earthquake or storm and gale— Why haven’t people died? Don’t ask—countless have died of fear.
और ध्यान रखें, जिसका भय मिट गया उसकी मृत्यु मिट गई। भय है तो मृत्यु है। भय है तो कैसा भगवान? और जहां भय है वहां प्रेम नहीं। भय है तो कैसा प्रेम? भय के मिटते ही प्रेम का आविर्भाव है या प्रेम का आविर्भाव हो तो भय मिट जाता है। प्रेम और भय साथ-साथ नहीं रहते। भयभीत होकर मत झुकना किसी मूर्ति के सामने, अन्यथा तुम्हारा झुकना झूठा है। शरीर की कवायद भला हो जाए, लेकिन प्राणों में कोई ज्योति न जलेगी। और भय ही लोगों को चला रहा है।
And remember: where fear is gone, death is gone. If there is fear, there is death. If there is fear, what kind of God is that? And where there is fear, there is no love. If there is fear, what kind of love? When fear disappears, love appears—or if love appears, fear vanishes. Love and fear do not live together. Do not bow before any idol out of fear, otherwise your bowing is false. The body’s calisthenics may do you some good, but no flame will be lit in your soul. And fear is what drives people.
मैंने सुना है, एक सूफी कहानी है। एक सूफी फकीर, जुन्नैद, एक गांव के बाहर रहता था, बगदाद के बाहर। एक दिन सुबह-सुबह उसने देखा कि मौत चली आ रही है। जुन्नैद ने कहा, रुक! यहां तेरे आने की क्या जरूरत? बगदाद में प्रवेश करने की क्या जरूरत? मौत ने कहा कि क्षमा करें, आप तो पहुंचे हुए परमहंस हैं, आपसे क्या छिपाना! इस गांव में पांच सौ आदमियों को ले जाना है। पांच सौ आदमियों की मौत निश्चित हो गई है। मैं उन्हें लेने आई हूं।
फकीर ने कहा, फिर ठीक, जो निश्चित है वह होगा। मौत भीतर चली गई।
सात दिन बाद वापस लौटी। जुन्नैद बड़ा नाराज था। जब मौत वापस आई तो उसने कहा, रुक! लेकिन मैंने यह आशा न की थी कि तू झूठ बोलेगी। तूने कहा था पांच सौ आदमी और पांच हजार मर गए।
उसने कहा, मैंने तो पांच सौ ही मारे, साढ़े चार हजार घबड़ाहट में मर गए। उनका मेरे ऊपर कोई दोष नहीं है।
I have heard a Sufi tale. A Sufi fakir, Junaid, lived outside a village near Baghdad. One early morning he saw Death approaching. Junaid said, “Stop! What need is there for you to come here? Why enter Baghdad?” Death said, “Forgive me—you are an accomplished saint; what can I hide from you? I am to take five hundred people from this town. The death of five hundred has been fixed. I have come to fetch them.” The fakir said, “Then fine—what is fixed will be.” Death went in. Seven days later she returned. Junaid was very angry. He said, “Stop! I did not expect you to lie. You said five hundred—and five thousand died.” She replied, “I killed only five hundred; four and a half thousand died of panic. For that, don’t blame me.”
लोग बिलकुल भयभीत हैं, भय के कारण कहीं भी झुक जाते हैं। मंदिरों में, मस्जिदों में झुके हैं यही लोग; यही लोग स्टैलिन, हिटलर, माओ के सामने झुक जाते हैं। इन्हें कहीं भी झुका लो, ये भय से भरे लोग बस झुकने को तत्पर हैं। ये असल में तलाश करते हैं कि कोई झुका ले। इन्हें कमर सीधी रखना मुश्किल हो रहा है। ये कहीं घुटने टेकने को आतुर हैं। इनका बहाना कुछ भी हो, मगर ये घुटने टेकना चाहते हैं। ये खुशामद करना चाहते हैं। इनकी प्रार्थनाएं, इनकी स्तुतियां खुशामदों से ज्यादा नहीं हैं।
People are utterly frightened; out of fear they bow anywhere. The same people who bow in temples and mosques bow before Stalin, Hitler, Mao. Make them bow anywhere—they are full of fear and ready to prostrate. In fact, they are seeking someone to make them bend. It’s hard for them to keep their backs straight. They are eager to kneel somewhere. Their excuse may be anything, but they want to kneel. They want to flatter. Their prayers and praises are nothing more than flattery.
अब्दुल लतीफ, मेरा ईश्वर मंदिर-मस्जिद का ईश्वर नहीं है, न ही समाधि-मजार का। मेरे ईश्वर की कोई प्रतिमा नहीं है, क्योंकि सभी प्रतिमाएं उसकी हैं। मेरे ईश्वर का कोई रूप नहीं है, क्योंकि सभी रूप में वही है। मेरे ईश्वर का कोई आकार नहीं है, क्योंकि सभी आकारों में वही निराकार समाया है।
Abdul Latif, my God is not the God of temples and mosques, nor of shrines and tombs. My God has no image, because all images are his. My God has no form, because in all forms, he alone is. My God has no shape, because in all shapes the formless has permeated.
लेकिन मेरे ईश्वर से पहचान करनी हो तो बाहर जाने से नहीं होगी, भीतर जाने से होगी। मेरा ईश्वर अंतर्यात्रा में मिलेगा, अंतिम यात्रा की जो अंतिम मंजिल है, जहां तुम अपने में लीन होकर रह जाओगे। अगर एक क्षण को भी तुम अपने में लीन हो जाओ, डूब जाओ, बिलकुल रोआं-रोआं डूब जाए, कुछ भी बचे नहीं अनडूबा, तो तुम जानोगे कि मैं किस ईश्वर की चर्चा कर रहा हूं। और उसे जानते ही मुक्ति है। उसे जानते ही मोक्ष है।
But to recognize my God will not happen by going outward; it will happen by going inward. My God is found in the inner journey, at the final destination of the final pilgrimage—where you are absorbed in yourself. If for even a moment you are utterly absorbed, drowned—every fiber of your being submerged, nothing left undrowned—you will know which God I am speaking of. Knowing him is liberation. Knowing him is moksha.
लोगों ने जिस ईश्वर को मान रखा है, सुना-सुनाया है--शास्त्रों से, शास्त्रज्ञों से। जिनसे तुमने सुना है, उनको भी पता नहीं है। जिनसे उन्होंने सुना है, उनको भी पता नहीं है। लोग सदियों-सदियों से ढो रहे हैं उधार। और हर आदमी उस उधारी को बिगाड़ता जाता है, क्योंकि हर आदमी उसमें कुछ न कुछ जोड़ता चला जाता है। हर आदमी उसमें कुछ न कुछ अपनी कला भी दिखाता है।
The God people believe in they have only heard about—from scriptures, from pundits. Those from whom you heard don’t know either. Those from whom they heard don’t know either. People have been carrying borrowed goods for centuries. And each person spoils the loan a little, adding something of his own, showing off his “art.”
नसरुद्दीन का बेटा फजलू स्कूल से चार नये शब्द सीख आया--दारू, हुक्का, रंडी और उल्लू का पट्ठा। वह बारंबार इनके अर्थ पूछे। इस डर से कि कहीं बेटा बिगड़ न जाए, नसरुद्दीन ने दारू का अर्थ चाय, हुक्का का अर्थ काफी, रंडी यानी भिंडी की सब्जी, और उल्लू का पट्ठा यानी मेहमान बतला दिया। दूसरे ही दिन एक विचित्र घटना घटी, जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती थी। फजलू बाहर बरामदे में बैठा था, तभी नसरुद्दीन का कोई परिचित उससे मिलने आया। फजलू ने कहा, आओ उल्लू के पट्ठे, कुर्सी पर बैठो। मित्र तो यह सुन कर हैरान रह गया। बोला, तुम्हारे पापा कहां गए? फजलू ने कहा, पापा? अरे वे बाजार गए हैं रंडी खरीदने। आजकल उन्हें रंडी बहुत भाती है। वे आते ही होंगे।
फजलू ने अपने नये शब्द-भंडार का उपयोग करने का अच्छा अवसर देख कर कहा, आप हुक्का पीना पसंद करते हैं या दारू लेकर आऊं?
वह मित्र तो यह सुन कर हक्का-बक्का रह गया, घबड़ाते हुए बोला, फजलू, कैसी उलटी-सीधी बातें कर रहे हो तुम? तुम्हारी मम्मी कहां हैं? उन्हीं को बुला कर लाओ। तब तक पापा भी आते होंगे।
फजलू ने दरवाजे के भीतर झांक कर आवाज लगाई, मम्मी, एक उल्लू का पट्ठा आया है। मैंने हुक्का-दारू की पूछी तो कुछ नहीं बोला। कहता है उलटी-सीधी बातें मत करो; जब तक पापा रंडी वगैरह लेकर नहीं आते, तब तक तुम्हारी मम्मी को ही बुला दो।
Nasruddin’s son, Fazlu, learned four new words at school: daru (liquor), hukka (hookah), randi (prostitute), and ullu ka pattha (son of an owl—an insult). He kept asking their meanings. Afraid the boy might go astray, Nasruddin said: daru means tea, hukka means coffee, randi means okra vegetable, and ullu ka pattha means guest. The very next day, an unbelievable incident occurred. Fazlu was sitting on the veranda when a friend of Nasruddin’s arrived. Fazlu said, “Come in, you son of an owl—have a seat.” The friend was shocked. “Where is your father?” “Papa? Oh, he’s gone to the market to buy prostitutes. These days he’s very fond of prostitutes. He’ll be back soon.” Seeing a good chance to use his new vocabulary, Fazlu added, “Do you prefer hookah, or shall I bring liquor?” The friend was aghast. “Fazlu, what nonsense are you talking! Where is your mother? Call her. Your father will be here soon.” Fazlu peeped in the door and shouted, “Mummy, a son of an owl has come. When I asked if he wanted hookah or liquor he said nothing—just told me not to talk nonsense. He says till Papa brings prostitutes and so on, call Mummy instead.”
शास्त्रों से तुमने जो सीखा है बस ऐसा ही है--बड़ा दूर, सत्य से बहुत दूर, हजार-हजार कोस दूर। पंडितों से तुमने जो सुना है वह ऐसा ही है। वह असत्य तो हो सकता है, सत्य नहीं हो सकता। क्योंकि सत्य तो केवल उसके पास उपलब्ध हो सकता है जिसे उपलब्ध हो। सत्य तो सत्संग में मिलता है--अध्ययन में नहीं, मनन में नहीं, चिंतन में नहीं--ध्यान में मिलता है। सत्य तो सदगुरु में डुबकी लगाने से मिलता है।
What you have learned from scriptures is just like this—very far, very far from truth, thousands of miles away. What you have heard from pundits is like this. It may be false, but it cannot be truth. Truth can be available only to the one to whom it is revealed. Truth is found in satsang—in the company of the true—not in study, not in reflection, not in thought—but in meditation. Truth is found by plunging into the presence of a true master.
अब्दुल लतीफ, कब तक पूछते रहोगे? अब डूबो! बहुत समय गंवाया पूछ-पूछ कर; पूछ-पूछ कर कुछ भी न मिलेगा। यहां ईश्वर घटित हो रहा है। तुम जरा अपने हृदय के द्वार खोलो। तुम जरा मौन में मुझे समझो। तुम मुझे अपने भीतर आने दो या तुम मेरे भीतर आओ। मेरा हाथ अपने हाथ में लो। मेरी आंखों में झांको। यह जो नृत्य, यह जो उत्सव यहां निर्मित हो रहा है; यह जो महोत्सव यहां अपने आप बनता जा रहा है; यह जो रंग-गुलाल यहां उड़ रही है--इसमें भागीदार बनो।
Abdul Latif, how long will you keep asking? Now dive! Much time has been wasted in asking; by asking you will get nothing. Here, God is happening. Open the doors of your heart a little. Understand me in silence. Let me enter within you—or you enter within me. Take my hand in yours. Look into my eyes. This dance, this celebration taking shape here; this great festival that is arising by itself—be a participant in it.
अब्दुल लतीफ, संन्यास का क्षण आ गया! रंगो मेरे रंग में, तो जानोगे कि मेरे ईश्वर का क्या अर्थ है। उसके अतिरिक्त जानने का कोई उपाय नहीं है।
Abdul Latif, the moment for sannyas has come! Dye yourself in my color, and you will know what my God means. There is no other way to know.
आज इतना ही।
That’s all for today.
