Ask Osho!
Osho on Sword

Sword

In the spirit of Osho's teachings, the sword should never be drawn, for true strength lies not in violence, but in the profound power of love and forgiveness, which alone can shatter the chains of madness and illuminate the path to peace.

Osho's perspective on Sword

When Osho Spoke About Sword

Passages from the discourses where this theme comes alive.

Sumiran Mera Hari Kare · Discourse 6Question 2 1980-05-26 Pune Translated from Hindi by Osho Live

Another friend, Diwakar, has asked: “Should we also take up the sword?”

You go to watch a play, don’t you! One play happens in front of the curtain and another goes on behind the curtain. What goes on behind is more real. What is in front is only acting. Someone is dressed as Rama, someone as Ravana, someone as Sita, someone as Hanuman. In a village a troupe was staging the Ram Lila. At Sita’s swayamvara, by mistake, in place of the easily breakable bow, Lakshmanji’s bow was brought. When Rama tried to break it, it just wouldn’t break. Huffing and puffing till sweat poured, but the bow wouldn’t break. “To hell with this bow!” slipped out of his mouth. The audience began to laugh—never in a Ram Lila had anyone seen Rama speak like that! There is no mention anywhere. The old King Janaka sensed the situation. He encouraged Rama: Lord Rama, put in a little more strength; and Lakshman, you…
ओशो के मूल हिंदी शब्द · Osho's original Hindi

एक दूसरे मित्र ने पूछा है, दिवाकर ने, कि ‘क्या हम भी तलवार उठाएं?’

नाटक देखने जाते हो न! एक तो नाटक होता है परदे के बाहर और एक नाटक चलता रहता है परदे के पीछे। वह ज्यादा असली होता है, जो परदे के पीछे चलता है। जो परदे के बाहर होता है, वह तो केवल अभिनय होता है। कोई राम बना है, कोई रावण बना है, कोई सीता, कोई हनुमान। एक गांव में एक नाटक-कंपनी रामलीला कर रही थी। सीता-स्वयंवर में गलती से आसानी से टूट जाने वाले धनुष के बदले लक्ष्मण जी का धनुष आ गया। जब राम उसे तोड़ने लगे तो टूटे ही न। अहम-अहम...पसीना कर-कर के थक गए, मगर धनुष टूटे ही न। ऐसी की तैसी इस धनुष की, उनके मुंह से निकल गया। जनता तो बहुत हंसने लगी कि ऐसा तो रामलीला में कभी देखा नहीं कि रामचंद्र जी और ऐसी बात बोलें! कहीं उल्लेख नहीं। बूढ़े जनक मामला भांप गए। उन्होंने राम को हिम्मत देते हुए कहा: रामचंद्र जी, थोड़ी और ताकत लगाओ, और लक्ष्मण, आप भी राम का सहयोग दो। देखा, यह एक आदमी से टूटने वाला नहीं है। …

Jo Bole To Hari Katha · Discourse 8Question 1 1980-07-28 Pune Translated from Hindi by Osho Live

Osho, Lord Shri Krishna in the Mahabharata took up the Sudarshan Chakra against tyrants. The Prophet Muhammad too had to take up the sword for the sake of religion. Even the Son of God, Jesus, had to take a whip in his hand. The “ahimsa paramo dharmah” of Buddha and Mahavira must have come in the way of their path, and people committed violence against them. Osho, is that still the call of the time? Is that how the law of things stands?

Osho, until life is sacrificed in love, in my eyes there can be no true devotion before that. Osho, may my life depart in your embrace—my heart is restless for that hour; love does not happen for everyone—this deep affection is only for a few. Osho, the longing for self-offering seethes in our hearts; let us see how much strength there is in the murderer’s arm. ... They say nails were driven into Mahavira’s ears. Consider that story. Mahavira stood naked outside a village beneath a tree in meditation. It was during the twelve years of silence. A cowherd was grazing his herd. Someone came calling him home for urgent work. He saw a naked fellow standing uselessly and said, “Brother, watch my cows for a bit. He said it and left, not noticing the silent man had neither nodded nor spoken. He assumed silence meant assent—mounam sammati lakshanam. Mahavira could
ओशो के मूल हिंदी शब्द · Osho's original Hindi

पहला प्रश्न: ओशो, भगवान श्रीकृष्ण ने महाभारत में आततायियों के खिलाफ सुदर्शन चक्र उठाया था। हजरत मोहम्मद साहब को भी धर्म के खातिर तलवार उठानी पड़ी थी। ईश्वर-पुत्र जीसस को भी अपने हाथों में कोड़ा उठाना पड़ा था। भगवान बुद्ध और महावीर की ‘अहिंसा परमो धर्मः’ उनके मार्ग में आ गई होगी, और लोगों ने उन पर हिंसाएं कीं। ओशो, क्या समय की अब भी यही पुकार है? क्या विधान ऐसा ही है? ओशो, इश्क में कुरबान जब तक जिंदगी होती नहीं मेरी नजरों में इससे पहले बंदगी होती नहीं। ओशो, जान निकले तुम्हारे पहलू में, दिल है बेचैन उस घड़ी के लिए इश्क होता नहीं सभी के लिए, है यह उलफत किसी-किसी के लिए। ओशो, सरफरोशी की तमन्ना अब हमार

जिन्होंने महावीर के कानों में खीले ठोके.। वह कहानी समझने जैसी है। महावीर नग्न खड़े थे एक गांव के बाहर, एक वृक्ष के नीचे ध्यान करते थे। वह उन बारह वर्षों की बात है, जब वे मौन थे, और ध्यान में लीन थे। बारह वर्ष बोले नहीं। मौन खड़े थे। एक चरवाहा गाएं चरा रहा था। घर से कोई खबर देने आया कि कुछ जरूरी काम है, तुम घर चले चलो। उसने देखा, यह आदमी खड़ा है नंग-धड़ंग। यहां कुछ काम भी नहीं है इसको। उसने कहा: भैया, जरा ऐसा करना, मेरी गौवें देखते रहना। वह तो कह कर चला गया; उसने यह भी न देखा कि इस आदमी ने न हां भरी, न न। यह खड़ा ही रहा चुपचाप। उसने सोचा, यह खड़ा ही है वैसे, फिजूल, बेकार यहां समय खराब कर रहा है--देखता रहेगा गौवें। अब महावीर बोल सकते नहीं थे, इसलिए न भी नहीं की, हां भी नहीं की; चुपचाप खड़े रहे। और उसने मौनं सम्मति लक्षणं.। उसने कहा, जब कुछ कह ही नहीं रहा है, तो ठीक है। इसका मतलब है कि ठीक है, देखते रहेंगे; जाओ! वह तो घर गया। अब गौवों का क्या भरोसा--वे चरते-चरते जंगल में अंदर निकल गईं। …

Bhakti Sutra · Discourse 10Question 2 1976-01-20 Pune Translated from Hindi by Osho Live

Osho, you said... then you will find that the devotee is God. The question arises: if one devotee prefers to be God and another wants to remain only a devotee, then which of the two is superior?

The one who wants to be God will not be able to be. And the one who wants to remain a devotee will become God. The question of superior or inferior does not arise, because only one of the two will happen. The one who does not want to be will be. The one who wants to be will be deprived. That very wanting is of the ego. But the matter is a little delicate. Sometimes humility too belongs to the ego. Beware that your humility may not be of the ego. Perhaps you are saying, “No, I don’t want to be,” because you know that those who refuse are the ones who attain. Then you are clever. Then your humility is adulterous. Your humility is not pure, not sacred, not virginal—it is like a prostitute. The one who wants to be God, whose ego says, “I must become God,”…
ओशो के मूल हिंदी शब्द · Osho's original Hindi

दूसरा प्रश्न: ओशो, आपने कहा... तब पाओगे कि भक्त ही भगवान है। प्रश्न उठता है कि एक भक्त भगवान होना पसंद करे और दूसरा सिर्फ भक्त रहना चाहे, तो दोनों में श्रेष्ठ कौन है?

जो भगवान होना चाहे वह तो हो न पाएगा। और जो भक्त भक्त ही रहना चाहे वह भगवान हो जाएगा। श्रेष्ठ-अश्रेष्ठ का सवाल नहीं उठता, क्योंकि एक ही हो पाएगा। जो नहीं होना चाहता वही हो पाएगा। जो होना चाहता है, वह तो वंचित रह जाएगा। वह तो चाह भी अहंकार की ही है। लेकिन मामला थोड़ा नाजुक है। कभी-कभी ऐसा होता है कि विनम्रता भी अहंकार की ही होती है। कहीं तुम्हारी विनम्र्रता भी अहंकार की ही न हो। कहीं तुम इसलिए ही न कर रहे होओ कि नहीं मैं नहीं होना चाहता, क्योंकि तुम जानते हो कि जो इनकार करते हैं वही हो पाते हैं। तो तुम चालाक हो। तो तुम्हारी विनम्रता व्यभिचारी है। तो तुम्हारी विनम्रता शुद्ध नहीं, पवित्र नहीं, कुंआरी नहीं, वेश्या जैसी है।

Tao Upanishad · Discourse 79Para 1 1973-08-12 Bombay Translated from Hindi by Osho Live
And if we are harvesting violence—if violence rains on us—then accept silently: it is our past account being cleared. Do not retaliate. Retaliation sows new seeds, and the chain has no end. ‘This I take as my spiritual master.’ Lao Tzu says: this maxim is a guide. Do not become anyone’s master; do not try to prove yourself worthy to anyone; do not fall into the delusion that companionship with the other is possible. Then suddenly you will find violence has departed from your life. And the moment violence departs, your eyes become free of smoke, and the Truth hidden all around begins to appear. But we turn principles into burdens on the head. Jesus also says: he who takes the sword will perish by the sword. Mahavira says the same; Buddha the same. But principles become scriptures; we carry them on our shoulders.
ओशो के मूल हिंदी शब्द · Osho's original Hindi

लाओत्से कह रहा है, यह सूत्र मार्ग-निर्देशक है। तुम न किसी के मालिक बनना, न तुम किसी से अपने को योग्य सिद्ध करना, न तुम अपने को इस भुलावे में डालना कि दूसरे का संग-साथ हो सकता है। तब तुम अचानक पाओगे कि तुम्हारे जीवन से हिंसा विसर्जित हो गई। और जैसे ही हिंसा विसर्जित होती है वैसे ही तुम्हारी आंखें धुएं से मुक्त हो जाती हैं और वह जो सत्य चारों तरफ छिपा है वह दिखाई पड़ना शुरू हो जाता है। लेकिन सिद्धांतों को तो हम सिर का बोझ बना लेते हैं। जीसस भी यही कहते हैं कि जो तलवार उठाएगा वह तलवार से ही काटा जाएगा। महावीर यही कहते हैं, बुद्ध यही कहते हैं। लेकिन सिद्धांत तो शास्त्र बन जाते हैं; फिर उनको हम कंधों पर रख लेते हैं; फिर हम उन्हें ढोने लगते हैं। फिर हम भूल जाते हैं कि उनकी कोई उपयोगिता है, वे कंधों पर रख कर ढोने के लिए नहीं हैं। कभी-कभी हम उन्हें अध्ययन भी करते हैं।

No—when someone hurts you, don’t hit back; be loving and calm so the fight ends.
AI Confidence Score: 97% Read Original Discourse →

Profound Quotes on Sword

Explore our structured collection of meaning-mapped quotes regarding Sword.