Skip to content
Osho

Suno Bhai Sadho #8

18 November 1974 Pune Hindi original · English by Osho Live

Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.

हिंदी (मूल)
English (Osho Live's translation)

संतो जागत नींद न कीजै।

O saints, do not sleep while awake.

दो अर्थ हैं इस वचन में। दोनों ही जरूरी और समझ लेने योग्य। पहला तो साधारणतः हम परिचित हैं कि हम जागे हुए भी सोए-सोए हैं। हमारे जागने में त्वरा, तीव्रता नहीं है। हमारा जागरण ऐसा नहीं है कि लपट हो। हमारा जागरण बहुत ही टिमटिमाते दीये की तरह है। हमारे जागरण में नींद मिश्रित है। उठते हैं, बैठते हैं, चलते हैं, काम भी करते हैं, लेकिन जैसे कोई सोए-सोए चल रहा हो।

There are two meanings to this utterance. Both are essential, both worth understanding. The first we already know in a familiar, ordinary sense—that even while awake we remain half asleep. There is no urgency, no sharpness to our waking. Our wakefulness is not a flame. It flickers like a dim oil-lamp. Sleep is mixed in our wakefulness. We get up, sit down, walk, work too—yet as if someone were walking in sleep.

एक बीमारी होती है--सोमनाबुलिज्म--नींद में चलने की बीमारी। उस बीमारी का मरीज आंख खुली रखता है, रात उठ जाता है नींद से, काम कर आता है, भोजन कर आता है जाकर चौके में, वापस लौट कर सो जाता है। और सुबह उसे याद भी नहीं होती कि रात वह चौके में गया। सुबह वह खुद ही चकित होता है। अगर वह घर में अकेला है तो सोचेगा कि भूत-प्रेत हैं: कौन रात भोजन कर गया! किसने रात कपड़े फाड़ डाले! वह खुद ही फाड़ देता है रात। किसने आग लगा दी! किसने बर्तन फेंक दिए! कोई याद नहीं रह जाती सुबह।

There is an illness—somnambulism—sleepwalking. A sufferer moves with eyes open, gets up at night, does work, even goes to the kitchen, eats, then returns and sleeps again. In the morning he remembers nothing of having gone to the kitchen. He himself is astonished. If he lives alone he’ll think there are ghosts—who ate at night? Who tore the clothes? He himself tears them at night. Who lit the fire? Who threw the pots? Morning leaves no memory.

यह जो नींद में जागने वाला मरीज है, ऐसी हमारी दशा भी है--थोड़ी कम मात्रा में। लेकिन हमारी नींद टूटती नहीं। धीमी-धीमी नींद हम पर छाई ही रहती है। एक गहन आलस्य हमें घेरे हुए है। एक अंधकार हमारे भीतर बना रहता है। और इस नींद का जो प्राथमिक लक्षण है, वह यह कि जो भी हम करते हैं, वहां हम नहीं होते हैं। भोजन कर रहे हैं; यंत्रवत हाथ कौर बना लेता है, मुंह में डाल लेता है। मन हमारा न मालूम कहां भटक रहा है! मन कोई सपने देख रहा है। मन वहां है ही नहीं। फिर भी हम कौर बनाते हैं, मुंह में रोटी डाल लेते हैं, चबा लेते हैं, भोजन कर लेते हैं, उठ जाते हैं। कोई भी देखने वाला कहेगा कि हम जागे हुए कर रहे हैं। लेकिन हम जागे हुए नहीं कर रहे हैं, हम सोए-सोए कर रहे हैं? जागना तो तभी संभव होता है, जब हमारा पूरा होश वर्तमान क्षण में केंद्रित हो; जो भी हम कर रहे हों, वहीं हमारा पूरा मन हो। पूरी चेतना हो।

That sleepwalker’s condition—such is ours too, in a lesser degree. But our sleep never quite breaks. A slow, soft sleep veils us continuously. A deep inertia surrounds us. A darkness abides within. And the primary symptom of this sleep is: whatever we do, we are not present there. We eat; the hand, like a machine, makes a morsel, puts it in the mouth. The mind—who knows where it wanders! The mind is dreaming somewhere else. The mind is not here at all. Even so, we shape the morsel, put bread to the mouth, chew, finish the meal, get up. An onlooker would say we are doing it awake. But we are not doing it awake; we are doing it asleep. To be awake is possible only when our total awareness is centered in the present moment—whatever we are doing, our whole mind is there. Total consciousness.

चेतना का वर्तमान से जुड़ जाना जागरण है; और चेतना का वर्तमान से टूट जाना निद्रा है।

To be linked to the present is awakening; to be severed from the present is sleep.

नींद को हम नींद इसीलिए कहते हैं कि वर्तमान से हमारा पूरा संबंध टूट जाता है। तुम सो रहे हो अपने बिस्तर पर, सोच रहे हो: किसी सम्राट के महल में विश्राम कर रहे हैं! सो रहे हो यहां--सपना देख रहे हो, कलकत्ता, लंदन, न्यूयार्क का। और जब तुम सपना देखते हो तब तुम्हें क्षण भर भी याद नहीं आती कि तुम अपने घर में, पूना में विश्राम कर रहे हो। सुबह जाग कर तुम खुद ही हंसोगे कि बड़ी दूर की यात्रा की, बड़े दूर चले गए।

We call it sleep precisely because our entire connection with the present is broken. You lie on your bed, while thinking you are resting in some emperor’s palace! You are here sleeping—yet dreaming of Calcutta, London, New York. And while you dream you do not recall for even a moment that you are resting in your home, in Poona. In the morning you will awaken and laugh at yourself—what a journey I made, how far I went!

सपने का अर्थ है: जहां तुम हो वहां से दूर चले जाना; जो तुम हो उससे दूर चले जाना; जो तुम नहीं हो वह हो जाना; जहां तुम नहीं हो वहां पहुंच जाना।

Dream means: to go far from where you are; to go far from what you are; to become what you are not; to arrive where you are not.

असत्य सत्य जैसा दिखाई पड़ने लगे तो सपना!

When the false appears as the true—that is dream.

सत्य सत्य जैसा दिखाई पड़ जाए तो जागना।

When the true appears as the true—that is awakening.

तो हम सब सोए हैं। इस पहले अर्थ को ठीक से समझ लें।

Thus, we are all asleep. Understand this first meaning well.

संतो जागत नींद न कीजै।

O saints, do not sleep while awake.

जागते-जागते सोओ मत!

Do not doze while waking!

मुल्ला नसरुद्दीन एक प्रवचन में सुनने गया था। जो बोलने वाला गुरु था, वह थोड़ा बेचैन हुआ, क्योंकि मुल्ला नसरुद्दीन और उसकी पत्नी दोनों ही सामने बैठे थे। और पत्नी तो थोड़ी ही देर बाद गुर्राटे लेने लगी। और थोड़ी देर बाद जब उसने गुर्राटा लेना शुरू किया, मुल्ला ने अपनी छड़ी उठाई और चलता बना। वह और भी दुखी हुआ, बोलने वाला। प्रवचन के बाद उसने पत्नी को पूछा, यह तो पूछना ठीक न मालूम पड़ा कि आप सो गईं, क्या मेरा व्याख्यान इतना उबाने वाला था; पर उससे यह न रहा गया बिना पूछे कि आपके पति उठ कर चले गए, क्या मैंने कोई ऐसी बात कही जिससे उन्हें चोट पहुंची हो? पत्नी ने कहा कि नहीं, आप बिलकुल निश्चिंत रहें, उन्हें नींद में चलने की बचपन से आदत है।

Mulla Nasruddin once went to hear a discourse. The speaking master became a little uneasy, for Mulla and his wife were seated right in front. Soon the wife began to snore. And a little later, when she began to really snore, Mulla picked up his stick and walked out. The speaker felt even more hurt. After the discourse he asked the wife—he didn’t feel right asking “Did you fall asleep—was my talk so boring?”—but he could not refrain from asking, “Your husband got up and left—did I say anything that offended him?” The wife said, “No, please be at ease. From childhood he has the habit of sleepwalking.”

संतो जागत नींद न कीजै।

O saints, do not sleep while awake.

जब जागे हो तब पूरी तरह जागो। इसका एक परिणाम होगा कि जब तुम सोओगे तब तुम पूरी तरह सोओगे। अभी न तो तुम पूरी तरह जाग पाते हो, न पूरी तरह सो पाते हो। तुम्हारे जागरण में नींद बनी रहती है, तुम्हारी नींद में जागरण बना रहता है। सब मिश्रित है--एक कंफ्यूजन है। सब गोलमाल है। तुम एक खिचड़ी हो, एक साफ-सुथरापन नहीं। इसीलिए, जो लोग भी जागते में नींद करेंगे, उनकी नींद में जागरण घुस जाएगा। यह स्वाभाविक है। इसलिए सारी दुनिया में लोगों की नींद खोती जा रही है। इस समय बड़े से बड़ा सवाल आदमी के सामने है कि नींद को कैसे बचाया जाए?

When you are awake, be utterly awake. One consequence is: when you sleep, you will sleep utterly. As of now you can neither truly wake nor truly sleep. Sleep remains in your waking; waking remains in your sleep. Everything is mixed—a confusion. All topsy-turvy. You are a mishmash, not clean and clear. Hence, those who sleep while awake will find waking intrudes into their sleep. It is natural. That is why people across the world are losing sleep. The biggest question facing modern man is—how to save sleep?

हजारों प्रकार के ट्रैंक्वेलाइजर हैं, नींद की दवाएं हैं, लेकिन सब व्यर्थ होती जा रही हैं। रूस में उन्होंने विद्युत के छोटे-छोटे यंत्र बनाए हैं जिनका उपयोग किया जा रहा है। हम तो पागल के लिए ही सिर्फ विद्युत के शॉक देते हैं। वह भी शॉक ही हैं विद्युत के, झटके ही हैं, लेकिन बहुत कम मात्रा में। उस यंत्र को सिर से लगा देते हैं रात, वह यंत्र बिजली फेंकता है मस्तिष्क में, तब नींद आ पाती है। हजारों घरों में वह यंत्र लगा दिया गया है रोजमर्रा के उपयोग की तरह। और मनोवैज्ञानिकों का कहना है कि इस सदी के पूरे होते-होते, ऐसा आदमी खोजना मुश्किल होगा, कम से कम पश्चिम में, जो स्वाभाविक नींद सोता हो; जो कहे कि बिस्तर पर सिर रख लेता हूं और सो जाता हूं। सौ साल बाद लोग भरोसा ही न कर सकेंगे कि एक जमाना था दुनिया में जब लोग बिना कुछ किए सो जाते थे। हम भी भरोसा नहीं कर पाते। जब कोई कहता है कि महावीर या बुद्ध वृक्ष के नीचे बैठे या खड़े-खड़े ध्यान को उपलब्ध हो गए। और जब कोई कहता है, बुद्ध ने कुछ भी न किया और ध्यान को उपलब्ध हो गए, तो हमें भरोसा नहीं आता।

There are thousands of tranquilizers, sleeping pills—but they grow more and more futile. In Russia they have made small electric devices in use now. We give electric shocks only to the insane. Those too are shocks—but in very small measure. They place the device on the head at night—gentle currents are sent into the brain, then sleep can come. In thousands of homes such devices have been installed for daily use. Psychologists say that before this century ends it will be hard to find a person—at least in the West—who sleeps naturally; who says, I put my head on the pillow and I am gone. A hundred years hence people will not believe there was a time when human beings slept without doing anything. We too cannot believe it when we hear that Mahavira or Buddha, sitting or standing beneath a tree, attained meditation. When we hear Buddha did nothing and meditation happened—we cannot trust it.

ठीक ऐसी ही हालत नींद के संबंध में हुई जा रही है--अभी भी हो गई है। जो अनिद्रा से पीड़ित है, इनसोमेनिया से, उससे कहो, वह तुमसे पूछेगा, वह जगह-जगह पूछता फिरता है कि मुझे नींद नहीं आती, आप कैसे सो जाते हैं? तो तुम कहोगे कि हम कुछ करते नहीं, सोने के लिए कोई उपाय, विधि भी नहीं है। हम तो सिर्फ सिर रखते हैं तकिए पर और सो जाते हैं। तो वह कहेगा कि जरूर झूठ बोल रहे हो, क्योंकि सिर तो मैं भी रखता हूं तकिए पर और करवटें बदलता हूं, रात भर उठाता हूं और रखता हूं--नींद नहीं आती। जरूर कोई तरकीब होगी, जो लोग छिपा रहे हैं। जरूर कोई षडयंत्र है मेरे खिलाफ: सारी दुनिया सो रही है और मैं जाग रहा हूं!

A similar condition is happening with sleep—indeed it has already happened. Tell an insomniac that you do not do anything—you will put your head on the pillow and sleep. He will say you are lying. I too put my head on the pillow, toss all night—sleep does not come. Surely there is some trick others keep secret. Surely there is a conspiracy against me—the whole world sleeps and I lie awake!

क्या हो गया है उस आदमी के भीतर जो रात सो नहीं पाता? वह दिन में नींद कर रहा है। जब वह जागा हुआ है, तब नींद कर रहा है। और जब तुम्हारे जागने में नींद चली जाएगी, तो स्वभावतः तुम्हारी नींद में जागना चला जाएगा। तुम एक घोलमेल हो जाओगे। तुम्हारे जीवन में कुछ भी साफ-सुथरा नहीं रह जाएगा। तुम्हारे प्रेम में घृणा घुस जाएगी। तुम्हारी घृणा में प्रेम घुस जाएगा। तुम मित्र को भी नफरत करोगे, तुम शत्रु को भी प्रेम करोगे। तुम्हारी जिंदगी एक बेबूझ पहेली हो जाएगी।

What has happened to the man who cannot sleep at night? He is sleeping in the daytime. When he is supposedly awake, he is sleeping. And when sleep enters your waking, then naturally waking will enter your sleep. You become a total muddle. Nothing remains clean in your life. Hatred intrudes in your love; love intrudes in your hatred. You will hate your friend; you will love your enemy. Your life becomes an incomprehensible riddle.

यह तो पहला अर्थ है कि जागते समय तुम जागना, ताकि सोते समय तुम सो सको। रात रात है; दिन दिन है। दिन को पूरी तरह जागना, ताकि रात पूरी तरह सो सको।

This is the first meaning: during the day be awake, so that at night you can truly sleep. Night is night; day is day. Be fully awake in the day so you can fully sleep at night.

लेकिन कुछ भी तुम्हारी जिंदगी में साफ-सुथरा नहीं है। घर आते हो तब तुम दफ्तर की सोचते हो। दफ्तर जाते हो तब तुम घर की सोचते हो। तुम पागल मालूम होते हो। जब दफ्तर गए हो तब दफ्तर को पूरा कर लो।

But nothing in your life is clean. At home you think of the office. In the office you think of home. You look insane. If you are at the office, finish the office.

मैं एक हाईकोर्ट के न्यायाधीश के घर मेहमान हुआ करता था। जब उनसे निकटता बढ़ गई तो उनकी पत्नी ने एक दिन कहा कि मेरे पति आपके भक्त हैं। एक बात भर उन्हें समझा दें कि न्यायाधीशपन अदालत में रख आएं। रात सोते समय बिस्तर पर भी वे मजिस्ट्रेट बने रहते हैं। हम जैसे नौकर-चाकर हैं, या अपराधी हैं। वे मजिस्ट्रेट होने से नीचे उतरते ही नहीं। सारा घर पागल हुआ जा रहा है उनके मजिस्ट्रेटपन से।

I used to be a guest in the home of a High Court judge. When we became close, his wife one day said, “My husband is your devotee. Please explain one thing to him: leave the judge inside the court. Even at night in bed he remains a magistrate. We are like servants—or criminals. He never steps down from being a magistrate. The whole house is going mad from his magistrate-hood.”

तुम व्यापार को घर ले आते हो। पत्नी के पास बैठे हो, बीच में तिजोरी रखी है, खाते-बही का ढेर लगा है--फिर पत्नी से मिल नहीं पाते, प्रेम नहीं कर पाते, बच्चे के साथ खेल नहीं पाते, हंस नहीं पाते। पहुंचे दफ्तर--वहां पत्नी खड़ी है, बच्चे आस-पास खड़े हैं।

You bring your business home. You sit with your wife, but between you stands the safe, a pile of ledgers—and then you cannot meet your wife, cannot love, cannot play with the child, cannot laugh. You reach the office—and there stands your wife, your children around you.

तुम जो भी करते हो, अधूरा है। तो जो अधूरा लटका रह जाता है, जो हैंगओवर, वह तुम्हारा पीछा करता है। जागा हुआ आदमी हर काम को पूरा करता है; पूरे होश से करता है; अपनी समग्र चेतना को दांव पर लगा देता है--वह चाहे क्षुद्र से क्षुद्र काम क्यों न हो। प्यास लगी है, और वह पानी क्यों न पी रहा हो, चाय क्यों न ले रहा हो--वह पूरे होश से चाय लेता है। वह बात को वहीं समाप्त कर देता है। वह आगे-पीछे कुछ हिसाब-किताब बाकी नहीं रखता। वैसा आदमी जागता भी पूरी तरह है, सोता भी पूरी तरह है। वैसे आदमी के जीवन में एक प्रगाढ़ शांति फैल जाती है। उसका कोई भी काम अधूरा नहीं है। मौत अगर अभी आ जाए और उससे कहे, उठो, तो वह तैयार पाएगी, क्योंकि उसको कुछ बचा नहीं है, जो करना है। जो भी उसे करना था, वह हमेशा पूरा कर लिया है।

Whatever you do is incomplete. The incompletion, the hangover, follows you. The awakened person completes every act. He does it with total awareness; he puts his whole consciousness at stake—even in the smallest act. Thirst arises and he drinks water or tea with total awareness. He finishes the act then and there. He leaves no accounts pending before or after. Such a person is fully awake when awake, fully asleep when asleep. In such a life a profound peace spreads. None of his acts is left incomplete. If death were to come right now and say, get up, she would find him ready, for nothing remains to be done. Whatever asked to be done, he always completed.

लेकिन अगर मौत आज तुम्हारे द्वार पर आए, तुम तैयार न पाओगे अपने को। तुम कहोगे, थोड़ी देर... कल किसी को गाली दी थी, उससे क्षमा मांगनी है। और कल किसी से रुपये उधार लिए थे, उसके वापस लौटाने हैं। और न मालूम कितने कल बीत गए हैं, और न मालूम कितने जाल अधूरे रह गए हैं, वे सब पूरे करने हैं। अभी तो वक्त नहीं है।

But if death were to come to your door today, you would not find yourself ready. You would say, a little time—yesterday I abused someone, I must seek forgiveness. And I borrowed money yesterday, I must return it. Who knows how many yesterdays have gone by and how many unfinished snares remain—they all must be tied up. Not yet, not now.

इसलिए हर आदमी असमय मरता है। सिर्फ जागा हुआ आदमी समय पर मरता है--कभी भी मरे! तुम यह नहीं कह सकते कि बुद्ध समय के पहले मर गए। बुद्ध समय के पहले कभी मरते ही नहीं। क्योंकि हर घड़ी जब भी मौत आए, समय है।

Thus every person dies out of season. Only the awakened one dies on time—whenever he dies you cannot say he died untimely. Buddha cannot die before his time. For whenever death comes, that is the time.

एक अमीर आदमी था। उसने एक बहुमूल्य तोता पाल रखा था। तोते को दरवाजे पर लटका रखा था। और उसको सिखा रखा था कि जब भी मैं बाहर जाऊं, तब-तब कहना कि मालिक! हुजूर! स्वामी! जल्दी करिए। वैसे ही बहुत देर हो गई है। भाग-दौड़ की दुनिया, उसमें उसने तोते को भी भगाने की तरकीब सिखा रखी थी। सीढ़ियां उतरता तो वह तोता फौरन कहता, मालिक, जल्दी करिए, वैसे ही बहुत देर हो गई है। फिर वह आदमी मरा, और जब अरथी निकाली जा रही थी, तब तोता बोला: मालिक, जल्दी करिए, वैसे ही बहुत देर हो गई है।

There was a rich man. He kept a precious parrot, hanging in a cage at the door. He had trained it: whenever I go out, keep saying, Master! Lord! Hurry. It is already very late. In the hustle of the world he had trained even the parrot to urge haste. Whenever he came down the stairs the parrot would at once call, Master, hurry, it is already very late. Then the man died. When the bier was being carried out, the parrot cried, Master, hurry, it is already very late.

तोते को क्या पता कि अब मालिक मर चुका है! लेकिन मालिक मरा जल्दी ही जल्दी करने में, कुछ भी पूरा नहीं कर पाया। हर चीज में भागा हुआ था। इधर पूरा नहीं हो पाता कि भागते हम हैं दूसरी चीज को पूरी करने; दूसरी पूरी हो नहीं पाती कि तीसरी को पूरा करने... पूरी जिंदगी एक भाग-दौड़ हो जाती है। एक आपाधापी! आखिर में हम पाते हैं, कुछ भी तो पूरा नहीं हुआ।

What would the parrot know that the master has died! But the master died in hurry, hurry—and nothing was completed. He ran in everything. This was not done here, he ran to complete the next; the second not done, he ran to complete the third... the whole life becomes a race—a rush! In the end you find nothing was completed.

और ध्यान रखना, अगर तुम्हारे सब काम अधूरे रह गए तो तुम अधूरे रह गए। अगर तुम्हारे सब काम पूरे हो गए तो तुम पूरे हो गए। एक ही पूर्णता है कि सब काम पूरे हो जाएं। और एक ही तृप्ति है, जब तुम्हारा सब काम पूरा हो जाता है तो उस काम के पूरे होने के बीच में एक गहन शांति तुम पर छा जाती है! एक शांति से भरा आकाश तुम पर उतर आता है। वह परिपूर्णता का, फुलफिलमेंट का आकाश है। वह तृप्ति का, एक संतोष... सब काम पूरा हो गया। लेकिन तुम्हारे तो सब काम पूरे नहीं होंगे। तुम्हारे क्षुद्र काम पूरे नहीं होते। वह भी तुम्हारा पीछा करते हैं। खाते वक्त तुम भागे हुए हो। किसी तरह खा लिया--अब सड़क पर तुम भोजन के संबंध में सोच रहे हो! प्रेम करते वक्त किसी तरह प्रेम कर लिया, जल्दी की, अब तुम रास्ते पर दूसरी स्त्रियों को, पुरुषों को देख रहे हो और प्रेम की कामना उठ रही है। तुम्हारा सब अधूरा है।

Remember, if all your works remain incomplete, you remain incomplete. If all your works are completed, you are complete. There is one perfection—that all acts are completed. There is one contentment—when your works are complete, a deep peace descends upon you; a sky full of peace pours into you. It is the sky of fulfilment. The sky of contentment—everything is complete. But your little things will not even be completed. Even your petty acts remain unfinished. They haunt you. While eating you are in a rush. Somehow you ate—now on the road you are thinking about the meal! While making love, somehow you did it, hurried—now on the way you are looking at other women or men and desire arises again. Everything is unfinished in you.

अधूरापन तुम्हारा रोग है। तुम अगर ठीक से स्वाद ले लो तो भोजन का विचार न आएगा। तुमने अगर ठीक से प्रेम किया तो वासना तिरोहित हो जाएगी। जिस चीज को भी हम परिपूर्णता से भोग लेते हैं, उससे छुटकारा हो जाता है।

Incompletion is your disease. If you taste fully, the thought of food will not return. If you truly love, lust will be dissolved. Whatever we live with totality, we become free of it.

मुक्ति अनुभव का नाम है। और जो अनुभव अधूरा है, वह तुम्हें बांधे रखेगा।

Liberation is the name of fulfilled experience. Any incomplete experience will keep you bound.

संतो जागत नींद न कीजै।

O saints, do not sleep while awake.

यह तो पहला अर्थ है। दूसरा अर्थ तुम्हें अभी खयाल में शायद न आ सके, क्योंकि दूसरा अर्थ तो उन्हीं को खयाल में आएगा जो ध्यान में गहरे उतर रहे हैं। एक ऐसी घड़ी आती है, जैसा कल मैंने कहा कि समाधि और सुषुप्ति समान हैं। एक ही फर्क है कि सुषुप्ति में गहरी नींद है, समाधि में परिपूर्ण जागरण है; बाकी सब एक जैसा है।

This is the first meaning. The second meaning may not occur to you yet; it occurs to those who are going deep into meditation. There comes a moment—as I said yesterday—that Samadhi and Sushupti are alike. The only difference is: in Sushupti there is deep sleep; in Samadhi there is perfect awakening; the rest is the same.

ध्यान की जो लोग गहराई में उतर रहे हैं, उनके खयाल में आ जाएगी बात। एक ऐसी घड़ी आती है जब ध्यान सधने के करीब होता है, तो तुम सुषुप्ति और समाधि के बीच की रेखा पर खड़े होते हो। वहां तुम चाहो तो सो भी जा सकते हो, तुम चाहो तो जाग भी सकते हो। पतंजलि ने उसके लिए अलग ही नाम खोज लिया है। वह नाम है: ‘योग-निद्रा।’ ठीक जब तुम शांत हो गए, परिपूर्ण शांत हो गए--अभी आनंद नहीं उतरा है--अभी तुम कबीर की तरह नहीं कह सकते कि ‘आनंद भयो है, अनहद बाजत ढोल रे।’ नहीं, अभी कोई ढोल बजा नहीं, अभी कोई आनंद नहीं हुआ, अभी अमृत की कोई वर्षा नहीं हुई, लेकिन तुम शांत हो गए हो! संसार गया, मोक्ष अभी नहीं आया। रात बीत गई है, सूरज अभी नहीं ऊगा--भोर है, मध्य में खड़े हो। इसको हिंदुओं ने संध्याकाल कहा है। इसलिए वे दो संध्याएं बनाई हैं उन्होंने। सुबह--रात जा चुकी, सूरज अभी ऊगा नहीं--वह प्रार्थना का क्षण है। सांझ--जब सूरज डूब गया, रात अभी आई नहीं--वह भी प्रार्थना का क्षण है। ये दो संध्याएं प्रार्थना के काल हैं। लेकिन ये प्रतीक हैं। ऐसी ही संध्या भीतर घटित होती है। वही असली संध्या है। जब नींद, संसार, अंधेरा जा चुका; सूरज अभी ऊगा नहीं; आनंद अभी हुआ नहीं; अभी ढोल बजा नहीं; संसार का शोरगुल खो गया। एक शांति का संगीत भीतर है लेकिन अभी आनंद नहीं हुआ है। गलत छूट गया है, ठीक अभी आया नहीं। यह किनारा तो चला गया, अभी वह किनारा नहीं आया है--मझधार है। उस हालत में दो संभावनाएं हैं: या तो तुम सो जाओ, क्योंकि शांति इतनी घनी है, नींद बड़ी आनंदपूर्ण होगी। ऐसी नींद तुमने कभी देखी न होगी। वह इतनी गहन होगी। और जब उस नींद से तुम उठोगे तो इतना ताजा पाओगे कि जैसे हजारों साल सोए हो, इतनी ताजगी है। लेकिन वह नींद खतरनाक है; क्योंकि उस नींद में तुम अगर डूब गए... सुखद है वह नींद, लेकिन अगर डूब गए तो आनंद की जो घटना घटने के करीब थी, वह चूक गई।

Those who go deep in meditation will understand. There comes a time when, as meditation nears fulfilment, you stand on the line between Sushupti and Samadhi. There you can either fall asleep or remain awake. Patanjali found a separate name for it: Yoga-nidra. Exactly when you have become utterly quiet—perfectly still—and bliss has not yet descended—you cannot yet say with Kabir, “Anand bhayo hai, anahad bajat dhol re”—no drum is beating yet, no bliss has happened, no rain of nectar has begun—but you have fallen utterly silent. The world is gone; moksha has not yet arrived. Night has passed; the sun has not yet risen—dawn, you stand in-between. Hindus call this the sandhya, the twilight. Hence they created two sandhyas. Morning—night is gone, the sun has not yet arisen—that is a moment for prayer. Evening—the sun has set, night has not yet come—that too is a moment for prayer. These two sandhyas are symbols. The real sandhya happens within. When sleep, world, darkness have departed; the sun has not yet risen; bliss has not occurred; no drum has sounded; the worldly noise has faded. A music of stillness is within—but bliss has not yet flowered. The false is gone; the true has not yet arrived. This shore has receded; the other shore has not yet appeared—midstream. In that state two possibilities arise: either you fall asleep—because the silence is so dense, the sleep will be most delightful; such sleep you have never known—so deep. And when you rise from that sleep you will feel so fresh—as if you have slept for a thousand years. So much freshness! But that sleep is dangerous; because if you drown in that sleep—though it is pleasant—then the event of bliss that was about to happen will be missed.

योग-निद्रा बड़ी शांतिदायी है; लेकिन नकारात्मक है। और योग-निद्रा के वक्त अपने को सम्हाल कर रखना बहुत कठिन है। क्योंकि तुम साधारण निद्रा के समय ही अपने को नहीं सम्हाल सकते, जब नींद आती है, जम्हाई उठती है, पलकें झपकी जाती हैं, भारी हो जाती हैं जैसे पत्थर बंधे हों, तब तुमसे कोई कहे कि जागे रहो एक क्षण और, तो जागना मुश्किल हो जाता है। जब साधारण नींद इतने जोर से पकड़ती है तो वह तो असाधारण नींद है--योग-तंद्रा। उस समय तो तुम्हारा रोआं-रोआं इतना शांत होता है, तुम एक शांति के सागर हो गए होते हो। उस समय तो बिलकुल सो जाने की तबियत होती है। और इतना सुख मालूम होगा उस सो जाने में कि तुम भूल ही जाओगे। शायद तुम यह भी समझ लो कि यही आनंद है, जिसकी कबीर, नानक चर्चा करते हैं।

Yoga-nidra is deeply restful; but it is negative. And at the time of Yoga-nidra it is very difficult to hold yourself together. For you cannot hold yourself even with ordinary sleep—when a yawn comes, eyelids grow heavy as if weighted with stones. If someone says, stay awake for one more moment—it becomes difficult. If ordinary sleep grips so strongly, this is no ordinary sleep—it is yogic trance. At that time every hair of you is so silent—you have become an ocean of peace. At that time there is a complete urge to just let go and sleep. And such bliss will be felt in that sleep that you may forget yourself. You may even take it to be the very bliss Kabir and Nanak speak of.

बहुत से साधन योग-तंद्रा तक ही ले जाते हैं। जैसे महेश योगी की ध्यान की विधि, बस योग-तंद्रा तक ले जाती है। भावातीत ध्यान जिसे वे कहते हैं--ट्रांसेंडेंटल मेडिटेशन--वह योग-तंद्रा के आगे नहीं ले जाती। इसलिए पश्चिम में उसका बहुत प्रभाव पड़ा, पूरब में कोई प्रभाव नहीं पड़ा। पश्चिम में प्रभाव पड़ा, क्योंकि पश्चिम में नींद बड़ी कठिन हो गई है। पूरब में तो लोग अभी भी मजे से सो रहे हैं। पश्चिम में नींद बड़ी मुश्किल हो गई है। नींद बड़े से बड़ा सवाल है। इसलिए महेश योगी की ध्यान-पद्धति का अमरीका पर काफी प्रभाव पड़ा। लोगों को नींद आने लगी। यह कोई छोटी घटना नहीं है, कीमती है। और लोगों ने बड़ा सुख भी पाया।

Many methods lead only to yogic trance. For example, Maharishi Mahesh Yogi’s technique leads only to Yoga-nidra. His so-called “Transcendental Meditation” does not take one beyond yogic trance. Hence it impacted the West greatly; the East not much. The West was impacted because there sleep has become difficult. In the East people still sleep easily. In the West sleep is a great problem. So the method influenced America. People began to sleep. This is no small event—it is valuable. And people felt much pleasure.

लेकिन सुख आनंद नहीं है। सुख केवल दुख का अभाव है। बीमारी चली गई, लेकिन अभी स्वास्थ्य का नर्तन नहीं हुआ है। और बीमारी का चले जाना ही स्वास्थ्य नहीं है। स्वास्थ्य एक पाजिटिव, एक विधायक स्थिति है।

But pleasure is not bliss. Pleasure is only the absence of pain. The illness is gone, but the dance of health has not yet happened. The mere departure of illness is not health. Health is positive, creative, overflowing.

इसे थोड़ा समझने की कोशिश करें।

Try to understand this a little.

अगर आपके शरीर में कोई बीमारी नहीं है, तो चिकित्सक कहेगा, स्वस्थ हो; मैं कोई गड़बड़ नहीं देखता। सब जांच-पड़ताल कर ली, कोई बीमारी नहीं है, ठीक हो। लेकिन आप जानते हो कि ठीक होने और ठीक होने में फर्क है। एक ऐसा ठीक होना है, जिसमें एक वैलबीइंग, एक भीतरी आनंद की भाव-दशा होती है। जैसे भरे-पूरे, फूल ही फूल खिल गए। जैसे धारा जीवन की बाढ़ से भर गई, दोनों किनारे तोड़ कर बहने लगी। एक मस्ती स्वास्थ्य की! पैर रखते हैं, लेकिन पैर में एक नृत्य है। बोलते हैं, बोलने में संगीत है। आंख खोलते हैं, आंखों में एक माधुर्य है। शक्ति प्रगाढ़ होकर बह रही है। एक तो स्वास्थ्य की वह दशा है। और एक स्वास्थ्य की वह दशा है, जब कोई बीमारी नहीं है। तो चिकित्सक बीमारी नहीं पकड़ता; वह कहता है, स्वस्थ हैं। लेकिन आप बिलकुल ढीले बैठे हैं, मुर्दे की तरह। बीमारी कोई भी नहीं--न सिर दुख रहा है, न पेट दुख रहा है, न हाथ-पैर टूटा हुआ है, न कोई पलस्तर बंधा है--ठीक बैठे हैं; लेकिन कहीं कोई मस्ती नहीं है; कहीं कोई अहोभाव नहीं है। ऐसा नहीं है कि उठें और नाचें, ऐसा नहीं है कि गीत गाएं। ऐसा नहीं है। बस, बैठे हैं--एक सुस्त, मुर्दे की भांति।

If your body has no disease, the physician will say you are healthy; I see no disorder. All tests done—no illness—fine. But you know there is a difference between being fine and being fine. There is a state of being well in which a sense of well-being, a joy within, wells up—as if flowers are blooming everywhere—as if the river of life is in flood, breaking both banks. A drunkenness of health! You step and there is a dance in your feet; you speak and there is music in your voice; you open your eyes and a sweetness flows. Energy streams profoundly. That is one kind of health. Another is simply the absence of disease—you sit slumped, like a corpse. No headache, no stomach ache, no broken limb, no cast—you are fine; but there is no zest anywhere, no “ah!”-ness. Not as if you would rise and dance; not as if a song will burst. Just sitting—dull, corpse-like.

मुर्दा भी बीमार नहीं होता। आप भी बीमार नहीं हैं। मुर्दे में भी बीमारी नहीं पाई जा सकती; आपमें भी बीमारी नहीं है। आपका स्वास्थ्य सिर्फ अभाव है, बीमारी की गैर-मौजूदगी है। ठीक ऐसी ही घटना योग-तंद्रा में घटती है। तनाव खो जाते हैं, मस्तिष्क की संताप की अवस्था खो जाती है, चिंता मिट जाती, कोई फिकर नहीं रह जाती। बड़ी शांति मालूम पड़ती है। लेकिन योग-निद्रा समाधि नहीं है; बस समाधि के द्वार तक ले जाती है। असली यात्रा उसके आगे शुरू होती है।

A corpse too is not ill. You also are not ill. Illness cannot be found in a corpse; nor in you. Your health is only a lack—a non-presence of disease. Exactly such a thing happens in yogic trance. Tensions evaporate, mental fever is gone, worry dissolves—no care remains. A great calm is felt. But Yoga-nidra is not Samadhi; it takes you to the door of Samadhi. The real journey begins beyond it.

इसलिए कबीर कहते हैं:

Hence Kabir says:

संतो जागत नींद न कीजै।

O saints, do not sleep while awake.

वे साधुओं से बोल रहे हैं, संन्यासियों से बोल रहे हैं। इसलिए मैं भी कबीर पर इतने दिन तक नहीं बोला; पहले साधु और संन्यासी तो मेरे पास हों। तो कबीर पर चुप ही रहा, क्योंकि कबीर पर बोलना है तो संतों से ही बोला जा सकता है, जो ध्यान कर रहे हों। नहीं तो उनकी समझ में ही न आएगा। जो यहां ध्यान में गहरे उतर रहे हैं, उनको खयाल में आएगी बात। यह भीतरी अनुभव है: सब शांत हो जाता है, सुख मिलता है। इतना काफी नहीं है, रुक मत जाना। अभी मंजिल नहीं आई; यह भी पड़ाव है। और आगे जाना है!

He addresses sadhus, sannyasins. That is why I did not speak on Kabir for so long; first, let sadhus and sannyasins be with me. Only to saints can Kabir truly be spoken. Those who are going deep in meditation will understand this. This is an inner experience: everything falls silent, a deep relief arises. This is not enough—do not stop. The goal has not come; this too is a halt. You must go beyond.

योग-तंद्रा सुखद है, लेकिन वह बुद्धत्व नहीं है; वह परम अवस्था नहीं है। संसार की विकृति छूट गई, लेकिन अभी परमात्मा का स्वाद नहीं आया है। व्यर्थ हट गया, सार्थक आने को है। उस वक्त अगर झपकी लग गई कि चूक गए, फिर वापस संसार में आ गए; फिर वही किनारा; दूसरा किनारा हट गया।

Yogic trance is pleasant, but it is not Buddhahood; not the supreme state. The perversion of the world is gone, but the taste of the Divine has not yet arrived. The futile is gone; the meaningful is about to come. If in that moment you doze—you miss; you fall back into the world; the same shore again; the other shore has receded.

संतो जागत नींद न कीजै।

O saints, do not sleep while awake.

काल न खाय कलप नहिं व्यापै, देह जरा नहिं छीजै।।

Time does not consume him, sorrow does not seize him, the body does not wither.

उलट गंग समुद्रहि सोखै, ससिं ओ सूरहि ग्रासै।

नवग्रह मारि रोगिया बैठे, जल मंह बिंब प्रगासै।।

The Ganges runs backward and dries the ocean; the moon and sun get devoured.

 

The nine planets sit slain by the invalid; a radiance appears in water.

 

He runs to the ten directions without feet; he sees the world without eyes.

 

The hare turns and devours the lion—who will fathom this wonder?

बिनु चरनन को दहं दिसि धावै, बिनु लोचन जग सूझै।

ससै उलटि सिंह कंह ग्रासै, ई अचरज को बूझै।।

कबीर के वचनों में एक विशिष्ट सूत्र है, उसे समझ लें, फिर ये वचन खयाल में आ सकेंगे। उस विशिष्ट सूत्र का नाम है: ‘उलटबांसी।’ उलटबांसी का अर्थ है: उलटे वचन। जैसे कोई बांसुरी बजाता हो, और एक ऐसा वक्त आ जाए जब कि बजाने वाला तो बांसुरी हो जाए और बांसुरी बजाने वाली हो जाए। सब उलटा हो जाए कि बांसुरी बजाने वाले को बजाने लगे।

In Kabir’s utterances there is a distinct key—understand it, and these sayings will open. That key is called “Ulattbansi”—the inverted saying. As if someone plays the flute, and a time comes when the player becomes the flute and the flute becomes the player—everything reverses—so that the flute starts playing the player.

उलटबांसी का अर्थ होता है, कि बांसुरी बजाने वाले को बजाने लगे। एक ऐसी घड़ी आती है, एक ऐसी घड़ी आती है, जब जीवन का सब भिन्न हो जाता है। उसे थोड़ा समझ लें, तो ये वचन समझ में आएंगे, क्योंकि ये वचन प्रतीकात्मक हैं, और पहेलियों जैसे हैं। पहेलियों जैसे हमें लगते हैं।

समझें।

Ulattbansi means—the flute plays the flautist. There comes a moment when everything in life inverts. Understand this a bit, then these utterances will be clear, for they are symbolic—like riddles. They appear like riddles to us.

आप श्वास लेते हैं। श्वास भीतर जाती, बाहर जाती। आप सोचते हैं, मैं श्वास लेने वाला हूं। लेकिन कभी आपने इस पर विचार किया कि अगर आप श्वास लेने वाले हैं तब तो आप मर ही न सकेंगे; क्योंकि आप जब तक लेना चाहेंगे, लेते जाएंगे।

Consider: you breathe. Breath goes in, breath goes out. You think, I am the one who breathes. But have you ever considered—if you are the breather, then you could never die; for as long as you wish, you would keep breathing.

मुल्ला नसरुद्दीन सौ साल का हो गया था। तो लोग उसके पास पहुंचे धन्यवाद देने और उससे पूछने कि तुम्हारी इतनी लंबी उम्र का राज क्या है, हमें भी कोई तरकीब बताओ!

Mulla Nasruddin turned a hundred. People came to congratulate him and asked, what is the secret of such a long life—teach us a trick!

नसरुद्दीन ने कहा: बस श्वास लेते रहो।

Nasruddin said: just keep breathing.

पर श्वास कैसे लेते रहोगे? अगर श्वास रुक गई तो तुम क्या करोगे? श्वास के रुकते ही तुम खो जाओगे; तुम बचोगे ही नहीं जो कि श्वास को फिर से ले सके। श्वास का बंद हो जाना, तुम्हारा समाप्त हो जाना है। अगर तुम एक क्षण भी बच सको श्वास के बाद तो तुम फिर से ले सकते हो, लेकिन तुम बचते ही नहीं। श्वास तुम हो; वह तुम्हारा प्राण है। इधर खोई श्वास, उधर तुम खो गए। एक क्षण का भी तो मौका न मिलेगा कि श्वास खो गई, तुम्हें पता चले कि श्वास खो गई, तुम फिर से ले लो। कोई भीतर रहेगा ही नहीं, जिसको कि खबर लग सके। श्वास बंद हो गई, यह दूसरों को पता चलेगा, तुम्हें नहीं। घर के लोगों को पता चलेगा, पास पड़ोस के लोग रोने लगेंगे, चिल्लाने लगेंगे कि श्वास रुक गई। तुम्हें पता नहीं चलेगा। तुम्हें पता चलता तो तुम लेते ही रहते, रुकने ही कैसे देते?

But how will you keep breathing? If breath stops, what will you do? The moment breath stops you are gone. If you could remain even a moment after the breath, you could breathe again—but you do not remain. Breath is you; it is your life. As breath departs, so do you. Not even a moment will be available in which breath stops and you know it has stopped and you take another. No one will be inside to know it. That breath has stopped, others will know; you will not. Household members will know; the neighbours will weep and cry—the breath has stopped. You will not know. If you were to know you would keep breathing—how would you allow it to stop?

अगर श्वास की बात को ठीक से समझ लो तो तुम्हें समझ में आ जाएगा कि तुम ले नहीं रहे हो, श्वास घट रही है; तुम लेने वाले नहीं। तुम कर्ता नहीं हो।

If you understand breath rightly you will see—you are not breathing; breath is happening. You are not the doer.

तब एक दूसरी दृष्टि है, उसको कबीर कहते हैं कि तुम यह बात ही छोड़ दो कि तुम श्वास ले रहे हो; श्वास तुम्हें ले रही है। तुम संसार में जी रहे हो, ऐसा नहीं; संसार तुम में जी रहा है। तुम जीवित हो, यह बात ही गलत है--परमात्मा जीवित है। वही तुममें श्वास ले रहा है। तब तो उलटी बांसी हो गई कि श्वास लेने वाला, लेने वाला नहीं है बल्कि श्वास ही तुम्हारा जीवन है।

Then another vision becomes possible—Kabir says, drop the very idea that you breathe; breath breathes you. You do not live in the world—the world lives in you. You are not alive—God is alive. He is breathing in you. Then the inversion happens—the one who “breathes” is not the taker of breath; breath itself is your life.

इससे तुम्हें खयाल आ सकेगा। मनोवैज्ञानिक एक छोटी सी तरकीब का प्रयोग करते हैं, जिसे वे ‘गेस्टाल्ट’ कहते हैं। तुमने कभी बच्चों की किताबों में चित्र देखे होंगे कि एक गमला रखा हुआ है। अगर तुम गमले को गौर से देखते रहो तो थोड़ी देर में तुम्हें गमला खो जाएगा और दो आदमियों के चेहरे दिखाई पड़ने लगेंगे जो गमले के पास मिल रहे हैं। उनकी नाक--गमले की कगार; उनका माथा--गमले का हिस्सा है। दो चेहरे, उनके बीच की जो खाली जगह थी, वह गमला मालूम हो रही थी। अगर तुम गौर से देखते रहो उन दो चेहरों को, थोड़ी देर में वे दो चेहरे खो जाएंगे, फिर गमला प्रकट हो जाएगा। अगर तुम और भी गौर से देखते रहो तो गमला फिर खो जाएगा, दो चेहरे प्रकट हो जाएंगे। यह बदलता रहेगा, यह बदलता रहेगा। मजे की बात यह है कि जब तुम गमला देखोगे, तब तुम दो चेहरे न देख पाओगे; हालांकि तुम भलीभांति जानते हो कि चित्र में दो चेहरे भी छिपे हैं। जब तुम दो चेहरे देखोगे तब तुम गमला न देख पाओगे; हालांकि तुम भलीभांति जानते हो कि गमला भी चित्र में छिपा है, क्योंकि मन एक समय में एक ही चीज को जान सकता है। और मन इतना सतत परिवर्तनशील है कि तुम एक गमले को भी बड़ी देर तक नहीं देख सकते; बदलाहट हो जाएगी, चेहरे दिखाई पड़ने लगेंगे; फिर गमला दिखाई पड़ेगा, फिर चेहरे दिखाई पड़ेंगे। जर्मन शब्द है इसके लिए गेस्टाल्ट। और इस तरह की विचारधारा पर एक पूरा शास्त्र निर्मित हो गया है: गेस्टाल्ट साइकोलॉजी। वे कहते हैं, जीवन गेस्टाल्ट है।

This may help you grasp another point. Psychologists use a little device they call “Gestalt.” In children’s books you may have seen a drawing—a vase. If you keep looking at the vase intently, after a while the vase disappears and two faces appear in profile meeting at the vase’s edges. Their noses—the lips of the vase; their foreheads—portions of the outline. The empty space between the faces had looked like a vase. If you look intently at the two faces, after a while the faces disappear and the vase reappears. Look more intently—again the vase vanishes and the faces appear. It keeps changing, shifting. The amusing thing is—when you see the vase, you cannot see the faces, though you know very well they are there; and when you see the faces you cannot see the vase, though you know the vase is there—because the mind can know only one at a time. And the mind is so constantly shifting you cannot even look at a single vase for long; the perception will flip—faces will appear, then the vase again. The German word for this is Gestalt. And an entire psychology was built upon this—Gestalt psychology. They say: life is a gestalt.

अगर तुम ऐसा देखते हो कि मैं श्वास ले रहा हूं, तो तुम्हारी पूरी जीवन-दृष्टि नास्तिक की होगी। और अगर तुम ऐसा देखते हो कि मुझमें कोई श्वास ले रहा है, तुम्हारी पूरी जीवन-दृष्टि आस्तिक की हो जाएगी। इतने छोटे से फर्क से सारे जीवन का दृश्य बदल जाता है। अगर तुम्हें यह समझ में आ जाए कि कोई और मुझमें श्वास ले रहा है, तब तुम्हारा अहंकार खो जाएगा। जब श्वास तक हम अपनी नहीं ले सकते, तो और हमारे कर्तृत्व का क्या अर्थ है?

If you see as “I am breathing,” your entire vision will be atheistic. If you see as “Someone else is breathing in me,” your entire vision will be theistic. With such a small shift, the whole panorama changes. If you understand that someone else breathes in me, your ego dissolves. When even breath is not ours, what meaning do our other doings have?

तुम कहते हो, मैं प्रेम कर रहा हूं--वह भी श्वास है। प्रेम तुम्हारे द्वारा किया जा रहा है, तुम कर नहीं रहे हो। क्योंकि अगर तुम प्रेम कर रहे हो, तो मैं कहता हूं यह रही स्त्री, तुम इसके प्रेम में गिर जाओ। तुम कहोगे, ऐसे कैसे गिर जाएं? हर किसी स्त्री के प्रेम में तो नहीं गिर जाएंगे। जब घटता है, तब घटता है; जब नहीं घटता तो नहीं घटता। हां, अभिनय करना हो तो बात अलग; लेकिन अभिनय तो प्रेम नहीं है।

You say, I love—this too is breath. Love is done through you; you are not the doer. For if you are the one who loves, then I say—here is a woman, fall in love with her. You will say—how can we fall like that? We do not fall for every woman. When it happens, it happens; when it doesn’t, it doesn’t. Yes, you can act—but acting is not love.

तुमने कभी प्रेम किया है या कि प्रेम हुआ है? किया है तो बात अलग होगी, तुम समझोगे कि मैं कर्ता हूं। हुआ है, तो तुम समझोगे मैं निमित्त हूं, कर्ता नहीं हूं। मेरे द्वारा किसी और ने प्रेम किया है। तुम अगर कर्ता बनना चाहो, तो तुम्हारा प्रेम सिर्फ वेश्या से हो सकता है, और किसी से नहीं, और वेश्या से कहीं प्रेम होता है?

Have you ever loved—or has love happened? If you have done it, that is one thing—you will think you are the doer. If it happened, you will know—you were a medium, not the doer. Through you, something else loved. If you insist on being the doer, your love can only be with a prostitute—and is there love with a prostitute?

मैंने सुना है, मुल्ला नसरुद्दीन एक दिन वेश्या के घर गया। उसने कहा कि मैं तुम्हें प्रेम करना चाहता हूं। वेश्या ने कहा: करो। उसने कहा कि मैं तुम्हें अपने जीवन का दीपक बनाना चाहता हूं। वेश्या ने कहा: बनाओ। उसने कहा कि मैं तुम्हें अपने हृदय में संजो लेना चाहता हूं। वेश्या ने कहा: संजोओ। उसने कहा कि मैं तुम्हारे लिए मर जाना चाहता हूं। वेश्या ने कहा: मरो; लेकिन जो भी करना है जल्दी करो, क्योंकि दूसरे ग्राहक बाहर खड़े हैं।

I have heard: Mulla Nasruddin once went to a prostitute’s house. He said, I want to love you. The prostitute said: do it. He said, I want to make you the lamp of my life. She said: make me. He said, I want to treasure you in my heart. She said: do. He said, I want to die for you. She said: die—but whatever you have to do, do it quickly; other customers are waiting outside.

नाटक तो एक बात है; धंधा एक बात है। जीवन को तुम जितना समझोगे, उतना ही पाओगे कि तुम कर्ता नहीं हो, घटनाएं घट रही हैं; हैपनिंग्स हैं। प्रेम उतरता है, हो जाता है। इसलिए तो बड़ी मुसीबत है प्रेम के साथ। लोग समझाते हैं किसी को कि तुम पति हो, चार बच्चे हैं, पत्नी है, तुम किस पागलपन में पड़े हो? पति को भी समझ में आता है। बात सीधी है, साफ है: चार बच्चे हैं, पत्नी है--और किसी के प्रेम में पड़ गए हो, नासमझ हो। होश सम्हालो। पति भी होश सम्हालने की कोशिश करता है। लेकिन वह कहता है कि क्या करूं, हो गया! वह यह भी समझता है कि कुछ गलत हो रहा है, फिर भी रोक नहीं सकता। वह यह भी जानता है कि न होता तो अच्छा था। अपने बच्चों और पत्नी का खयाल भी आता है, लेकिन कर भी क्या सकता है! घटना घट गई! जिम्मेवार हम उसे ठहराते जरूर हैं, लेकिन वह भ्रांति है।

Drama is one thing; business is another. The more you understand life, the more you will find—you are not the doer; happenings happen. Love descends, happens. Hence the great trouble with love. People advise: You are a husband, you have four children, you have a wife—what madness is this? The husband understands. It is simple: four children, a wife—and you have fallen in love? Be sensible. The husband tries to be sensible. But he says—what can I do? It happened. He knows something wrong is going on, yet he cannot halt it. He knows it would be better if it did not happen. He thinks of his children and wife—but what can he do! The happening has happened! We blame him, but that is our illusion.

प्रेम की घटना आदमी के हाथ के बाहर है। जब तक कि तुम बुद्धत्व को उपलब्ध न हो जाओ, तब तक तुम्हारे हाथ के बाहर है। और जब तुम बुद्धत्व को उपलब्ध हो जाते हो, तब एक दूसरा ही आयाम प्रेम का खुलता है। तब तुम किसी के प्रेम में नहीं पड़ते, तुम प्रेम हो जाते हो। तब तुमसे प्रेम मिलता है, बंटता है, बिखरता है; लेकिन तुम किसी के प्रेम में नहीं गिरते। तुम उस दीये की भांति हो जाते हो जो जल रहा है; रास्ते से जो भी निकलता है, उसको भी उसका प्रकाश मिल जाता है। तुम उस फूल की तरह हो जाते हो, जो खिल गया है; उसकी सुगंध, जो भी राहगीर होता है, उसको मिल जाती है। लेकिन अब तुम्हारा प्रेम पुराना प्रेम नहीं है--जब कि तुम अवश गिर जाते थे; जब कि तुम अपने को परवश समझते थे, जब कि तुम्हें लगता था, अब क्या कर सकता हूं! समझते थे, बूझते थे; बुद्धि कहती थी, ठीक है।

बुद्धि के अपने तर्क हैं, लेकिन हृदय उनको मानता नहीं। तुम दबा भी ले सकते हो, द्वार बंद कर दे सकते हो; बुद्धि की मान कर प्रेम की तरफ न भी जाओ--तो भी हृदय किसी और के लिए धड़कता है, उसी के लिए धड़कता रहेगा। तुम पत्नी की फिकर करोगे, पैर दबाओगे। बीमारी में चिंता करोगे, आलिंगन करोगे--लेकिन तुम पाओगे, सब झूठा है; सब बुद्धि से कर रहे हैं।

The happening of love is beyond man’s hands—until you attain Buddhahood. When you attain Buddhahood a new dimension of love opens. You do not fall for anyone—you become love. From you love flows, is distributed, showers—but you do not fall for anyone. You become the lamp that is lit; whoever passes by receives its light. You become the flower in bloom; its scent reaches every passerby. But then your love is not the old love—in which you helplessly fell; in which you felt overpowered; in which you said, what can I do! You understood, reasoned; the intellect argued rightly—but the heart does not obey. You can suppress, shut the door; you may follow the head and not go to love—yet the heart beats for the other, beats only for the other. You massage your wife’s feet, worry in her sickness, you embrace—but you find it’s all false—it is done by the head.

कर्ता तुम हो कहां? न श्वास तुम्हारी अपनी, न प्रेम तुम्हारा अपना, न जीवन तुम्हारा अपना। इसी को कृष्ण ने गीता में अर्जुन से कहा है कि तू निमित्त मात्र हो जा। तू यह छोड़ ही दे खयाल कि तू कर्ता है। ये जो सामने खड़े हुए योद्धा हैं, ये मेरे लिए तो मर ही चुके हैं। तू तो सिर्फ निमित्त है। तू तो सिर्फ धक्का देगा, ये मुर्दे की तरह खड़े हैं और गिर जाएंगे। ये मर ही चुके हैं। इनका मरना निश्चित है। तू नहीं करेगा यह काम तो कोई और करेगा। ये मरेंगे। कौन मारता है, यह बात गौण है।

Where are you the doer? Not even breath is yours, nor love, nor life. This is what Krishna says to Arjuna in the Gita: become merely a nimitta—a vehicle, an instrument. Drop the thought that you are the doer. These warriors standing before you—for me they are already dead. You are merely the instrument. You will but push them—a little—and like corpses they will fall. They are already dead. Their death is certain. If you do not do this, someone else will. They will die. Who kills—this is secondary.

जीवन अगर निमित्त है, खयाल में आ जाए... ‘निमित्त’ शब्द बड़ा बहुमूल्य है। इस शब्द के मुकाबले दुनिया की किसी भाषा में शब्द खोजना मुश्किल है। निमित्त पूरब का, हिंदुओं का अपना शब्द है। और बड़ा गहरा है। निमित्त का अर्थ है कि मैं कारण नहीं हूं, न कर्ता हूं--मैं तो सिर्फ बहाना हूं। मेरे बहाने हो गया! मेरे बहाने न होता तो किसी और के बहाने होता। जो होना है वह होता। बहाने कोई भी होते। खूटियां कोई भी होतीं, जो टंगना है, वह टंगता; जो घटना है, वह घटता। मैं इसमें, बीच में अपने अहंकार को न लाऊं।

If life is nimitta—if this is realized… The word nimitta is precious. Few languages have an equivalent. It is Eastern, Hindu, and deep. Nimitta means: I am not the cause, not the doer—I am only the excuse. Through my excuse it happened. If not through me, through another excuse. What must happen, happens. Any peg will do for hanging—what has to be hung, is hung; what has to occur, occurs. Let me not bring my ego in-between.

अगर तुम्हारा कर्ता का भाव छूट जाए और निमित्त का भाव गहन हो जाए--बस फिर उलटी बांसी समझ में आएगी। क्योंकि फिर सब उलटा दिखाई पड़ने लगेगा। गेस्टाल्ट बदल गया। फिर कल तक तुम जैसा दुनिया को देखते थे, वैसी नहीं दिखाई पड़ेगी; बिलकुल उलटी दिखाई पड़ने लगेगी। उस उलटे की सूचना देने के लिए कबीर ने प्रतीक चुने हैं। कबीर कहते हैं:

If your sense of doership drops and the sense of being a nimitta becomes deep—then Ulattbansi becomes clear. For then everything will begin to appear reversed. The Gestalt has changed. The world as you saw it yesterday, you will no longer see that way; it will appear utterly inverted. To inform you of that inversion, Kabir chooses symbols. Kabir says:

काल न खाय कलप नहिं व्यापै, देह जरा नहिं छीजै।

Time does not consume him; suffering does not pervade; the body does not wither.

जब तुम्हारा निमित्त का भाव आ जाता है, कर्ता का नहीं... जब तक तुम कर्ता हो, तब तक काल तुम्हें खाएगा; तब तक मौत घटेगी; तब तक तुम मरोगे। क्योंकि कर्ता का भाव ही मरता है, आत्मा तो मरती नहीं। लेकिन तुम समझते हो, मैं कर्ता हूं, तो मरोगे।

As the sense of being a nimitta arises—not the doer—so long as you are the doer, time will eat you; death will happen; you will die. For only the sense of doership dies—the Atman never dies. But if you think I am the doer—you will die.

मृत्यु का भय अहंकार को है, आत्मा को नहीं। तुम जब तक समझते हो, मैं, मैं, मैं--और दोहराए चले जाते हो अपने मैं को, सजाए जाते हो, संवारे जाते हो, तब तक तुम्हें मृत्यु डराएगी।

The fear of death belongs to the ego, not to the Atman. As long as you chant I, I, I—decorate and nourish that I—you will be frightened of death.

जितना अहंकारी मनुष्य, उतना मृत्यु से भयभीत होगा; जितना निर-अहंकारी मनुष्य, उतना ही मृत्यु का भय खो जाएगा। और अगर पूर्ण निर-अहंकार घट जाए, मृत्यु समाप्त हो गई; क्योंकि जो बचता है, वह मरता ही नहीं। गेस्टाल्ट बदल जाता है।

The more egoistic a man, the more terrified of death; the more egoless, the less the fear. If total egolessness happens, death ends; for what remains does not die. The Gestalt has changed.

काल न खाय कलप नहिं व्यापै,...

न तो काल खाता है, न कोई दुख व्याप्तता है। किसी तरह की पीड़ा, किसी तरह का संताप नहीं व्यापता।

...देह जरा नहिं छीजै।

Time does not eat him; no sorrow pervades

और जरा भी देह छीजती नहीं, जरा भी बुढ़ापा नहीं आता।

 

पर शरीर का तो बुढ़ापा आता है। यह शरीर तो मृत्यु में जाता है। यह शरीर तो नष्ट होता है। लेकिन तुम यह शरीर तभी तक हो, जब तक तुमने मान रखा है कि मैं हूं। जिस दिन तुम छोड़ दोगे यह खयाल कि मैं हूं, उसी क्षण सारा चित्त बदल जाएगा। तब तुम शरीर नहीं हो, परमात्मा हो। तब तुम्हारे भीतर जो छिपा है, वह दिखाई पड़ेगा।

the body does not grow old.

We do see the body age. The body goes to death; the body dissolves. But you are this body only so long as you hold the notion “I am.” The day you drop it, your entire mind shifts. Then you are not the body—you are God. Then that which is hidden within you becomes visible.

और ध्यान रखना, एक ही दिखाई पड़ सकता है, दोनों एक साथ नहीं। जब तक तुम्हें लगता है मैं शरीर हूं, तब तक आत्मा दिखाई न पड़ेगी। जिस दिन तुम्हें दिखाई पड़ेगा कि मैं आत्मा हूं, शरीर खो जाएगा।

Remember—you can see only one at a time, not both together. As long as you feel you are the body, the Self cannot be seen. The day you see “I am the Self,” the body disappears.

इसलिए तो ज्ञानियों ने कहा है कि संसार माया है। क्योंकि जैसे ही ब्रह्म दिखाई पड़ा, संसार नहीं दिखाई पड़ता। और जब तक संसार दिखाई पड़ता है, ब्रह्म दिखाई नहीं पड़ता। गेस्टाल्ट है। एक ही दिखाई पड़ सकता है। क्षमता तुम्हारी एक को ही जानने की है, दो नहीं जान सकते।

Thus the wise say the world is maya. Because the moment Brahman is seen, the world is not seen; and as long as the world is seen, Brahman is not seen. Gestalt. Only one can be seen. Your capacity is to know one, not two.

काल न खाय कलप नहिं व्यापै, देह जरा नहिं छीजै।

Time does not consume him; sorrow does not seize him; the body does not wither.

उलट गंग समुद्रहि सोखै,...

The Ganges runs backward and dries the ocean…

और हालत बिलकुल उलटी हो जाती है। हम तो ऐसा देखते हैं कि गंगा सागर में गिर रही है; और कबीर कहते हैं कि सागर गंगा में गिर रहा है।

The situation is entirely reversed. We see the Ganges falling into the ocean; Kabir says the ocean falls into the Ganges.

कबीर के दो वचन हैं। एक वचन है:

हेरत-हेरत हे सखी, रह्या कबीर हिराइ।

Kabir has two related utterances. One says:

बूंद समानी समुंद में, सो कत हेरी जाइ।।

 

यह गेस्टाल्ट का एक पहलू है। कबीर कहते हैं: खोजते-खोजते-खोजते कबीर खो गया, बूंद सागर में गिर गई, अब उसे कैसे वापस पाएं। फिर दूसरा, इसके बाद ही लगा हुआ वचन है, और जो कहता है:

Searching and searching, O friend, Kabir was lost.

A drop merged into the ocean—how can it be found?

This is one side of the Gestalt. Kabir says: seeking and seeking, Kabir disappeared—a drop fell into the ocean; how to find it again? The second, joined to it, says:

हेरत-हेरत हे सखी, रह्या कबीर हिराइ।

 

समुंद समाना बूंद में, सो कत हेरी जाइ।।

 

और समुद्र बूंद में गिर गया, अब कैसे अपने को खोजूं। एक में वे कहते हैं कि बूंद सागर में गिर गई, कैसे अपने को खोजूं! दूसरे में कहते हैं, सागर बूंद में गिर गया, कैसे अपने को खोजूं! बस ये दो पहलू हैं।

Searching and searching, O friend, Kabir was lost.

The ocean merged into the drop—how can I find myself?

In one he says—the drop fell into the ocean; how to find myself? In the other—the ocean fell into the drop; how to find myself? Two sides of one coin.

जब तक तुम अपने को मान रहे हो, मैं हूं, तब तक तुम सागर से डरोगे; क्योंकि बूंद सागर में खोएगी, फिर उसका क्या पता लगेगा। जिस दिन तुम जानोगे मैं नहीं हूं, उस दिन सागर तुम में खोएगा। बात एक ही है। बूंद सागर में खोए कि सागर बूंद में खोए, एक ही घटना घटती है; लेकिन दृष्टि बड़ी अलग हो गई। जब तुम खोते हो सागर में, तब घबड़ाते हो; और जब सागर तुममें खो जाएगा, तब तुम घबड़ाओगे नहीं; तुम सोचोगे, मेरी संपदा बढ़ती है। जब तक तुम परमात्मा में खोओगे, तुम डरोगे; और जब परमात्मा तुम में खोएगा, तब तुम आनंद से नाच उठोगे।

As long as you assert “I am,” you will fear the ocean—because a drop will be lost in the ocean. The day you know “I am not,” the ocean will dissolve into you. It is the same event—whether the drop dissolves into the ocean or the ocean dissolves into the drop—but the vision is vastly different. When you dissolve into the ocean, you tremble. When the ocean dissolves into you, you do not tremble—you feel your treasure has grown. So long as you dissolve into God, you are afraid; when God dissolves into you, you dance in bliss.

परमात्मा के संबंध में भी तुम्हारे मन में भय है, क्योंकि तुम्हें लगता है: हम खो जाएंगे; हमारा अस्तित्व नहीं बचेगा; हमारी आइडेंटिटी, हमारे तादात्म्य का क्या होगा; हमारा नाम, पता-ठिकाना, सब खो जाएगा! तो ऐसे परमात्मा को पाकर क्या करेंगे, जहां हम खो जाएंगे! लेकिन दूसरा पहलू, जो कि सत्य के ज्यादा करीब है: तुम परमात्मा में नहीं खोते हो, परमात्मा ही तुममें खोता है; तुम मिटते नहीं, तुम विराट हो जाते हो। बूंद सागर हो जाती है।

Even regarding God there is fear in your mind because you feel—you will be lost; your identity will vanish; your name, address, everything will go. What will we do with such a God, where we get lost! But the other side—which is closer to truth: you do not get lost in God; God gets lost in you. You do not perish—you become vast. The drop becomes the ocean.

कबीर कहते हैं:

Kabir says:

 

The Ganges runs backward and dries the ocean; the moon and sun get devoured.

उलट गंग समुद्रहि सोखै, ससिं ओ सूरहि ग्रासै।

गंगा सागर को पी जाती है; सूरज और चांद को सोख लेती है, समा लेती है अपने में। यह तो इसका ऊपरी अर्थ है। इसका भीतरी अर्थ, क्योंकि सूर्य और शशि, चांद और सूरज दो प्रतीक हैं तुम्हारी दो श्वास के। तुम्हारा दायां श्वास का द्वार, सूर्य; तुम्हारे बाएं नाक का द्वार, चंद्र; और इन दोनों से जुड़ी हुई दो नाड़ियां हैं तुम्हारे भीतर--इड़ा, पिंगला; एक सूर्य-नाड़ी, एक चंद्र-नाड़ी। वे योगियों के प्रतीक हैं।

The Ganges drinks the ocean; the sun and the moon are absorbed into it. This is the outer meaning. The inner meaning: sun and moon are symbols of your two breaths. The right nostril is the sun; the left is the moon. Within you are two nadis connected to them—Pingala and Ida—one solar, one lunar. These are yogic symbols.

जब तुम्हारी चेतना निमित्त-मात्र हो जाती है, जब तुम अपने को कर्ता नहीं मानते हो, जब तुम्हारा अहंकार तुम छोड़ देते हो--तुम कहते ही नहीं, मैं; तुम कहते हो, तू ही है; न तो मैं कभी था, न हूं, न होऊंगा, मैं सिर्फ एक भ्रम था। जब तुम इस भावदशा में गहरे उतरते हो, तब, तब सागर बूंद में गिरता है। तब तुम्हारी चेतना सूर्य और चंद्र दोनों को अपने में समा लेती है। अभी तुम श्वास लेते हो और अभी तुम श्वास पर निर्भर हो, अभी श्वास खो जाएगी तो तुम मिट जाओगे। अभी श्वास तुम्हारा सहारा है। अभी श्वास के बिना तुम जी न सकोगे। तब, तब तुम चेतना से जीते हो। और श्वास चेतना में लीन हो जाती है। इसीलिए समाधिस्थ योगी कभी-कभी बिलकुल श्वास-शून्य हो जाते हैं। पता लगाना मुश्किल हो जाता है कि श्वास चल रही है या नहीं चल रही।

When your consciousness becomes merely a medium, when you cease to be the doer, when you drop the ego—you no longer say I; you say Thou alone are—neither was I, nor am I, nor will I be—I was a mere illusion. As you descend into this feeling, then the ocean dissolves into the drop. Then your consciousness absorbs both sun and moon. Now you breathe, and depend on breath, now if breath stops you are gone. Now breath is your support. Without breath you cannot live. Then you live from consciousness—and breath dissolves into consciousness. That is why a yogi in Samadhi sometimes becomes breathless. It becomes hard to determine whether breath moves or not.

तुममें से जो गहरे ध्यान के प्रयोग कर रहे हैं, अपने परिवार के लोगों को कह देना कि कभी ऐसी घड़ी आ जाए कि तुम बिलकुल मुर्दे जैसे हो जाओ, तो वे घबड़ा न जाएं, क्योंकि श्वास बिलकुल रुक सकती है। चिकित्सक भी आकर कह सकता है कि यह आदमी मर गया। क्योंकि श्वास करीब-करीब, बिलकुल तो नहीं रुकती, लेकिन निन्यानबे प्रतिशत रुक जाती है। एक हलकी सी ध्वनि रह जाती है। और जब श्वास बिलकुल रुक जाती है, तब मन बिलकुल रुक जाता है।

Those among you who are going deep into meditation—tell your family that if such a moment comes when you become like a corpse—not to panic—because the breath may almost stop. Even a physician may come and pronounce you dead. For breath almost stops—if not a hundred percent—then ninety-nine percent. A faint whisper remains. And when the breath becomes utterly still, the mind becomes utterly still.

यह तो तुम्हारे भी अनुभव में आया होगा कि तुम्हारे मन और श्वास का गहरा संबंध है। जब तुम क्रोधित होते हो तो श्वास अलग तरह से चलती है, उद्विग्नता होती है श्वास में; जैसे ऊबड़-खाबड़ रास्ते पर चलती हो; जैसे कि कार में स्ंिप्रग न हों और रास्ता गड्ढों वाला हो, ऐसी श्वास चलती है--जब तुम क्रोध में होते हो। जब तुम कामवासना से भरते हो, तब श्वास और तरह से चलती है; तब विक्षिप्त हो जाती है; तुम पसीने-पसीने हो जाते हो। जब तुम शांत होते हो तो श्वास धीमी चलती है--एक रिदम, एक छंद होता है श्वास में; एक लयबद्धता होती है। जब तुम बिलकुल आनंदित होते हो, तब श्वास और ढंग से चलती है। तुम्हारे हर मनोभाव के साथ श्वास बदलती है। और अगर तुम होशियार हो जाओ थोड़े, तो तुम अगर श्वास को बदल लो, तुम्हारा मनोभाव बदल जाएगा; क्योंकि दोनों एक-दूसरे से जुड़े हैं। दुबारा जब तुम्हें क्रोध आए, तब तुम जरा गौर से जांच कर लेना कि श्वास की गति क्या है, किस ढंग से चल रही है; उसे ठीक से पहचान लेना।

You already know the deep link between breath and mind. When you are angry, breath moves in a different way—agitated; like a vehicle bumping over a rough road without springs—that sort of breath when you are angry. When you are filled with lust, breath changes—becomes erratic; you are drenched in sweat. When you are calm, breath slows—a rhythm, a cadence, a lilt. When you are utterly blissful, breath moves differently. With every mental state, breath changes. And if you become a little alert, then if you change the breath, your mental state will change—because both are linked. Next time anger is coming, watch how the breath moves; learn its pattern well.

जब तुम दुबारा कभी शांत हो जाओ, तब उसकी भी जांच कर लेना कि श्वास कैसी चल रही है, शांति की अवस्था में। जब तुम कभी पाओ कि तुम प्रफुल्लित हो, तब भी श्वास को नोट कर लेना। और अगर तुम ठीक से श्वास की गति को पहचानने में समर्थ हो जाओ--आनंद के साथ, क्रोध के साथ, सुख के साथ, शांति के साथ--फिर तुम प्रयोग कर सकते हो। क्रोध आने को है, तुम श्वास को क्रोध की गति मत पकड़ने दो; तुम शांत बैठ जाओ और श्वास को वह गति दे दो, जो शांति में होती है--तुम अचानक पाओगे, क्रोध तिरोहित हो गया, क्रोध आ नहीं सकता। क्योंकि जब तक श्वास न बदले, तब तक क्रोध शरीर में प्रवेश नहीं कर सकता। अगर तुम श्वास की गति को ठीक से पहचान लो कि शांति में कैसी होती है, तो चौबीस घंटे उस गति को वैसा ही बनाए रखने की कोशिश करो। तुम पाओगे तुम गहन शांति से भर गए। अगर तुम समझ लो कि जब तुम प्रफुल्लित होते हो, कैसी श्वास होती है, वैसी ही श्वास को बनाए रखो, प्रफुल्लता झर-झर कर बहती रहेगी।

Next time you are calm, observe how breath moves in calm. When you are elated, note the breath. And if you become expert in recognizing the breath’s patterns—with bliss, with anger, with pleasure, with peace—then you can experiment. Anger is about to come—do not allow breath to assume anger’s pattern; sit quietly and give to breath the same pattern that it has in calm—you will find anger evaporates; it cannot enter without the breath changing first. If you recognize well the pattern of peaceful breath, keep that pattern twenty-four hours—you will find profound peace filling you. If you understand the breath of delight, keep it so—and delight will flow incessantly.

बुद्ध ने श्वास के और मन के संबंध पर बड़े गहरे प्रयोग किए हैं। और उनका जो ध्यान का प्रयोग है--‘अनापानसतीयोग’--वह सिर्फ श्वास की ही कला है। बस श्वास को देखना, श्वास को पहचानना, श्वास को मनोभावों के साथ संबंधित करना, और फिर जिन भावों को छोड़ना है, श्वास की उन गतियों को छोड़ देना। फिर जिन भावों को सजाना हैं, संवारना है, बढ़ाना है, गति देनी है, श्वास की उन गतियों को पकड़ लेना और उन्हीं को धीरे-धीरे बढ़ाते जाना। तो श्वास के रूपांतरण से चित्त पूरा रूपांतरित होता है। लेकिन जब चित्त बिलकुल ही खो जाता है, तब श्वास भी खो जाएगी। एक छोर श्वास और दूसरा छोर चित्त--एक ही ऊर्जा के दो छोर हैं।

Buddha worked deeply on breath and mind. His meditation—Anapanasatiyoga—is purely the art of breath: watching breath, recognizing breath, linking breath to emotions—and then dropping the breath-patterns of the states to be dropped; and those to be nurtured—adopting their breath-patterns and gradually strengthening them. With transformation of breath, the whole mind transforms. But when mind dissolves utterly, breath will also dissolve. One end is breath, the other end is mind—two ends of one energy.

तो अगर कभी तुम्हारे जीवन में ऐसी घड़ी आ जाए, जब तुम पाओगे कि श्वास बंद हो रही है--मेरे पास बहुत से संन्यासी आकर कहते हैं--तो भय लगेगा। तुम भयभीत मत होना। और घर के लोगों को भी बता देना, क्योंकि घर के लोग तुम्हारी न मानेंगे। अगर तुम मर गए, झूठे भी मरे, और डॉक्टर ने कह दिया मर गए, तुम्हारी न मानेंगे।

If such a moment arrives in your life when you find the breath stopping—many sannyasins have told me—fear will arise. Do not be afraid. And tell your family as well, for they will not listen to you. If you “die,” even falsely, and a doctor declares you dead—they will not believe you.

मैंने सुना है, एक आदमी मरा। मरा नहीं था, सिर्फ श्वास धीमी हो गई थी। चिकित्सक ने कह दिया, मर गया। उसकी अरथी सजा ली। मरघट ले गए। मरघट तक पहुंचते-पहुंचते उस आदमी को होश आ गया। तो वह हिला-डुला। लोग बहुत घबड़ा गए। उसने चिल्लाया भीतर से कि खोलो, मैं जिंदा हूं। लोगों ने कहा: यह हो नहीं सकता। क्योंकि किसी साधारण चिकित्सक ने नहीं कहा, बड़ा विशेषज्ञ है। तो विशेषज्ञ की मानें कि इस मूरख की! सौ आदमी आए थे पहुंचाने। पुरोहित जो आया था, अंतिम संस्कार करवाने, उसने कहा: भाइयो, तुम सब भी मौजूद थे। वह आदमी अंदर से चिल्ला रहा है कि मैं जिंदा हूं, मुझे खोलो--और पुरोहित लोगों का वोट ले रहा है! क्योंकि डेमोक्रेसी के दिन हैं, लोकतंत्र! उसने कहा, तुम सब मौजूद थे। हाथ उठाओ, विशेषज्ञ ने क्या कहा था? किसकी हम मानें? इस मूरख की? पढ़ा, न लिखा, अ ब स मालूम नहीं है जिंदगी और मौत का--और कह रहा है हम जिंदा हैं! या उस विशेषज्ञ की, जो लंदन से शिक्षित होकर लौटा है--एफ. आर. सी. एस. है! और लाखों जिंदा, मुर्दा आदमियों का अध्ययन कर चुका है।

I have heard: a man “died.” He had not died—his breath had only gone very slow. The physician declared him dead. The bier was prepared. They carried him to the cremation ground. On the way he regained consciousness; he moved. People were terrified. He shouted from inside, Open up, I am alive. They said, Impossible. Not some ordinary doctor—an expert declared it. Should we believe the expert, or this fool? A hundred had come to carry him. The priest who came to perform the last rites said, Brothers, you all are present. The man inside cries, I am alive—open up—and the priest starts taking a vote! Because these are the days of democracy! He said, You were all here. Raise your hands—what did the expert say? Whom shall we believe—this fool, uneducated, who knows not even the ABC of life and death—and claims he is alive—or the expert, educated in London, an F.R.C.S.! who has studied the living and the dead in their thousands.

लोगों ने, सभी ने कहा और सभी ने हाथ उठाया कि विशेषज्ञ की मानना ही उचित है, इसकी क्या बात का भरोसा। यह आदमी जिंदगी में भी भरोसे का नहीं था, तो मर कर इसकी बात का क्या खाक भरोसा! जला दिया उन्होंने।

Everyone raised hands for the expert. This man was not reliable in life—how can we trust him after death! They burned him.

लोग विशेषज्ञ को मानते हैं। तो घर के लोगों को भी बता देना कि अगर ऐसी घड़ी आ जाए, और श्वास बंद हो जाए, तो घबड़ाने की कोई जरूरत नहीं। हिलाने-डुलाने की भी कोई जरूरत नहीं, क्योंकि उससे खतरा हो सकता है। जब तुम्हारी श्वास बिलकुल शांत हो, कोई जोर से हिला दे, तो शरीर और आत्मा का संबंध टूट सकता है; क्योंकि उस वक्त संबंध नाजुक से नाजुक होता है। उस वक्त तुम अपने शरीर से दूर से दूर होते हो। बस, एक बारीक सी रेखा जुड़ी रह जाती है। अगर कोई हिला दे, तो कठिनाई हो जाएगी।

People believe the expert. So inform your family that if such a moment comes and the breath stops—there is no need to panic. Do not shake or jostle the body either—that can be dangerous. When breath is utterly still, if someone shakes you hard, the connection between body and soul can break—for then the link is at its most delicate. At that time you are farthest from your body. Only a thin thread remains. If someone shakes, difficulty will arise.

इसलिए ध्यान की अवस्था में, न तो तुम भयभीत होना भीतर; क्योंकि यही तो परम घड़ी है, जिसकी हम तलाश कर रहे हैं। इसी क्षण की तो खोज है। इसी क्षण से तो तुम्हें अमृत का पता चलेगा। इसी क्षण में तो तुम जानोगे कि शरीर अलग पड़ा है, मैं अलग खड़ा हूं, शरीर भिन्न, मैं भिन्न। एक दफा यह दिख जाए, फिर तुम्हारी जिंदगी वही न हो सकेगी जो कल तक थी, गेस्टाल्ट बदल गया। अब तुम पाओगे परमात्मा ही श्वास लेता है, वही तुममें जीता है। तुम नहीं हो, वही है! तुम सिर्फ उसके वाहन हो। तुम सिर्फ उसके हाथ हो। तुम सिर्फ उसके लिए एक माध्यम हो। जीवन उसका है। तुम बांसुरी हो, बजाने वाला वह है।

So in meditation—do not be frightened within; for this is the supreme moment we seek. This very moment is our search. In this moment you will know the nectar. In this moment you will see—the body lies apart, I stand apart—body separate, I separate. Once this becomes visible, your life can never be what it was—the Gestalt has changed. Now you will find it is God who breathes, God who lives in you. You are not—He is. You are but His vehicle. You are only His hands. You are only a medium. Life is His. You are the flute; the player is He.

और अभी तक तुमने यह समझ रखा है कि बजाने वाले तुम हो। अभी तक तुम सोचते हो, गीत तुम गा रहे हो। तुम माध्यम हो, गीत वह गा रहा है। अगर बांसुरी को भी थोड़ी अकल आ जाए, और बांसुरी भी थोड़ा पढ़-लिख ले, तो वह भी सोचती होगी कि गीत मैं गा रही हूं; यह आदमी नाहक ही मुंह लगा कर मेहनत कर रहा है। क्योंकि गीत तो बांसुरी से आता है। और बांसुरी कैसे भरोसा करेगी कि इस आदमी से आता है! इस आदमी का क्या लेना-देना। और बांसुरी कहेगी, मेरे बिना तू गीत बजा कर बता।... तो मैं ही बजा रही हूं।

Until now you believed you were the player. You think you sing the song. You are the medium—the song He sings. If the flute had some wit, and had studied a little, it too would think—I am singing; this man unnecessarily puts in effort by pressing his lips to me. The song comes from the flute—how will the flute trust that it comes from the man? What has the man to do with it? And the flute could say, Sing without me then… it is I who sing.

तुम भी बांसुरी से ज्यादा नहीं हो।

You are no more than the flute.

कबीर ने कहा है कि मैं बास की पोंगरी हूं। गीत तेरे, धुन तेरी और समझ रखा है मैंने कि मेरे, उससे ही अकड़ पैदा हो गई है।

Kabir has said, I am a hollow reed of bamboo. The songs are Yours, the melody is Yours—and I believed they were mine; that conceit arose from that.

बांस की पोंगरी जो हो गया, वह संत हो गया; फिर उसे कुछ पाने को न बचा।

One who becomes the hollow bamboo—that one becomes a saint; then there remains nothing to achieve.

उलट गंग समुद्रहि सोखै, ससिं ओ सूरहि ग्रासै।

नवग्रह मारि रोगिया बैठे, जल मंह बिंब प्रगासै।।

The Ganges runs backward and dries the ocean; the moon and sun get devoured.

सब उलटा हो जाता है। नव-ग्रह को रोगी मार देता है। जिनकी वजह से रोगी सोचता था कि मैं रोग में ग्रस्त हूं। नव गलत ग्रह जुड़ गए हैं, इनकी वजह से मैं परेशान हूं!

The nine planets sit slain by the invalid; a radiance appears in water.

Everything is inverted. The nine planets are slain by the sickly one—he who thought himself sickly because of the planets.

नवग्रह मारि रोगिया बैठे, जल मंह बिंब प्रगासै।

 

और सब उलटा हो जाता है। पानी के भीतर आग आ जाती है। जल में बिंब प्रकट हो जाता है, प्रकाश हो जाता है।

The nine planets are slain; a radiance appears in water.

Everything reverses. Fire appears in water; radiance in the liquid.

बिनु चरनन को दहं दिसि धावै, बिनु लोचन जग सूझै।

 

और फिर वैसी घड़ी आ जाती है, जब तुम पाते हो कि न तो पैर की जरूरत है। चेतना दसों दिशाओं में बिना पैर के जा सकती है। पैर शरीर को चाहिए। चेतना के लिए कोई स्थान और समय की बाधा नहीं है।

He runs to the ten directions without feet; he sees the world without eyes.

Then a moment arrives when you find that feet are not needed. Consciousness can move to the ten directions without feet. Feet are needed by the body. For consciousness there is no barrier of space and time.

बिनु चरनन को दहं दिसि धावै, बिनु लोचन जग सूझै।

He runs to the ten directions without feet; he sees the world without eyes.

और सत्य को देखने के लिए इन आंखों की कोई भी जरूरत नहीं है।

And to see the Truth there is no need of these eyes.

महावीर की आंखें बंद हैं। मूर्तियों में देखो। जैनों के दो पंथ हैं--श्वेतांबर और दिगंबर। उनमें एक झगड़ा है कि महावीर की आंखें खुली रखें कि बंद। श्वेतांबर खुली रखते हैं; दिगंबर बंद। कुछ ऐसे मंदिर हैं जहां दोनों पूजा करते हैं। तो समय बांट लिया उन्होंने। आधे दिन महावीर की आंखें खुली रखते हैं, आधे दिन बंद। तो नकली आंखें ऊपर से लगा देते हैं--खुली। इस संबंध में श्वेतांबर गलत हैं, क्योंकि महावीर की आंखें खुली रखने का कोई भी प्रयोजन नहीं। इन आंखों से सत्य देखा नहीं जाता। ये आंखें तो बंद ही हो जाती हैं। एक भीतर की आंख है, लेकिन वह शरीर की नहीं, वह चेतना की है; वह जागरण की है; वह होश की है।

...बिनु लोचन जग सूझै।

Mahavira’s eyes are closed. Look at the images. Among Jains there are two sects—Shvetambara and Digambara. They argue—should Mahavira’s eyes be open or closed? The Shvetambaras keep them open; the Digambaras closed. There are temples where both worship; so they divided the time—half the day open, half the day closed. Artificial eyes are placed on the idol during the “open” time. In this matter the Shvetambaras are wrong, because there is no purpose to keeping Mahavira’s outer eyes open. With these eyes truth is not seen. These eyes close. There is an inner eye—but not of the body—of consciousness; of awakening; of awareness.

और इन आंखों की जरूरत ही नहीं खोलने की। इनसे तो कोई जगत का सत्य दिखाई नहीं पड़ता। इनसे तो माया ही दिखाई पड़ती है। इन आंखों से तो जो ऊपर-ऊपर है, वही दिखाई पड़ता है। भीतर, भीतर के लिए तो भीतर की आंख चाहिए। आंख तो बंद ही हो जाएगी। ये पैर गति खो देंगे। ये हाथ शक्ति खो देंगे। इनका कोई अर्थ न रह जाएगा। तुम्हारे भीतर जो जीवन की ऊर्जा है, वही ऊर्जा दसों दिशाओं में घूम सकती है; बिना आंख देख सकती है, बिना हाथ छू सकती है।

Without eyes the world is seen.

No need to open these eyes. With them the truth of the world is not visible. With them only the surface appears. For the inner, an inner eye is needed. These feet will lose their power; these hands their strength. They lose their meaning. The energy of life within you—this can roam in all ten directions; see without eyes; touch without hands.

चेतना के लिए, आत्मा के लिए, समय और स्थान की कोई बाधा नहीं है। टाइम और स्पेस हैं ही नहीं; वे दोनों शरीर के लिए हैं।

For consciousness, for the Atman, there is no barrier of space and time. Time and space do not exist for it; they exist for the body.

बुद्ध से किसी ने पूछा कि जब आप देह को छोड़ देंगे तो कहां होंगे? तो बुद्ध ने कहा: या तो सब जगह, या कहीं भी नहीं। क्योंकि शरीर कहीं होता है--स्थान में, समय में; आत्मा के लिए न तो स्थान है न समय। जब आप, जैसे-जैसे ध्यान में गहरे उतरेंगे, वैसे-वैसे आप पाएंगे कि न तो स्थान है न समय--दोनों के अतीत।

Someone asked Buddha—when you leave the body, where will you be? Buddha said: either everywhere, or nowhere. For the body exists somewhere—in space and time; for the Self there is neither space nor time. As you go deeper into meditation you will see—there is no space, no time—both transcended.

ससै उलटि सिंह कंह ग्रासै, ई अचरज को बूझै।

 

और जैसे कि खरगोश उलट कर शेर को खा जाए, ऐसा अचरज घटित होता है।

The hare turns and devours the lion—who will fathom this wonder?

As if the rabbit turns around and eats the lion—such a wonder occurs.

...ई अचरज को बूझै।

 
 

Who will fathom this wonder?

तुम जो इतने कमजोर हो, अचानक तुम पाते हो कि तुम विराट शक्ति बन गए। खरगोश सिंह को खा गया! तुम जो इतने दीन-हीन हो, तुम जो जीवन भर भिखारी की तरह जीते हो, मांग कर ही जीते हो, अचानक पाते हो कि तुम मालिक हो गए, सम्राट हो गए!

You—so weak—suddenly you find yourself vast power. The hare devours the lion. You—so poor and miserable, begging your whole life—suddenly you find yourself the master, the emperor.

 

Who will fathom this wonder?

...ई अचरज को बूझै।

स्वामी राम अमरीका गए। वे अपने को सम्राट कहते थे। बादशाह! था उनके पास कुछ भी नहीं। दो लंगोटी और एक लोटा। लेकिन वे कहते अपने को--बादशाह राम! उन्होंने एक किताब लिखी, उसको नाम दिया: बादशाह राम के छह हुक्मनामे। और वे बोलते, तब भी वे हमेशा अपने को बादशाह राम कहते। वे कहते बादशाह राम को प्यास लगी है, जरा पानी ले आओ। अजीब लगता, और अमरीका में और भी अजीब लगता। खुद अमरीका का प्रेसीडेंट उनसे मिला था। और उसने कहा, और सब तो ठीक है, लेकिन यह मेरी समझ में नहीं आता कि आप किसी भांति के बादशाह हैं। कुछ है नहीं आप के पास। राम ने कहा, इसीलिए हम बादशाह हैं; क्योंकि हमारी कोई मांग नहीं; कोई जरूरत नहीं। हम पूरे हैं। तुम्हारा अमीर से अमीर आदमी भी गरीब है, क्योंकि उसकी मांग अभी बाकी है।

Swami Ram went to America. He called himself an emperor—Badshah. He had nothing—two loincloths and a pot. Yet he called himself Badshah Ram. He wrote a book—Six Edicts of Badshah Ram. Even while speaking he called himself Badshah Ram. “Badshah Ram is thirsty—bring water.” Strange—and in America stranger still. The American President met him and said, Everything else is fine—but I cannot understand in what way you are a king. You possess nothing. Ram said, Precisely because of that I am a king—because I have no demands, no needs. I am complete. Your richest man is poor, for his demands remain.

फकीर हुआ एक सूफी, जुन्नैद। एक सम्राट उसके पास आया। सम्राट था, तो कोई दस हजार स्वर्ण-अशर्फियां लाकर उसने चरणों में रखीं। जुन्नैद ने पूछा कि तुम्हारे पास काफी है न? और तो तुम्हारी कोई मांग नहीं, तुम और तो नहीं चाहते? सम्राट ने कहा, मांग कहीं समाप्त होती है! इसलिए तो आपके चरणों में आया हूं कि आशीर्वाद मिल जाए! तो जुन्नैद ने कहा कि ये जो अशर्फियां तुम ले आए हो, दस हजार, ये वापस ले जाओ, क्योंकि इनके कारण तुम गरीब हो जाओगे और हमारे सम्राट होने में कोई फर्क न पड़ेगा। हमें कुछ बढ़ती न होगी इनसे, क्योंकि हम वैसे ही पूरे हैं। घड़ा पहले से भरा है। लेकिन तुम थोड़े खाली हो जाओगे। तुम अभी गरीब हो, तुम ये ले जाओ।

A Sufi fakir, Junnaid. A king came to him. He brought ten thousand gold coins and placed them at his feet. Junnaid asked—You have enough, do you not? You have no more demands, you want nothing more? The king said, Do demands ever end! That is why I came to your feet for blessing! Junnaid said, Take back these coins—for through them you will become poorer, and my being a king will not increase. They will add nothing to me, I am already full. But you will become a little emptier. You are poor—take them.

जुन्नैद गरीब आदमी था, नहीं कुछ उसके पास था। यह किस तरह का स्वामित्व है। यह किस तरह की मालकियत है!

Junnaid was a poor man—nothing in his possession. What manner of sovereignty is this? What manner of ownership!

कबीर कहते हैं:

Kabir says:

ससै उलटि सिंह कंह ग्रासै, ई अचरज को बूझै।

 
 

The hare turns and devours the lion—who will fathom this wonder?

जो बिलकुल दीन-हीन था, अचानक गेस्टाल्ट के बदलते ही, ध्यान के बदलते ही, शरीर से ध्यान हटा, भीतर गया कि मालिक हो गया! जो कमजोर था, वह महाशक्तिशाली हो गया। जो अज्ञानी था, वह परमज्ञानी हो गया। जो बंधा था, वह मुक्त हो गया।

One utterly poor—suddenly, as the Gestalt changes, with the shift of meditation away from the body inward—becomes a master! The weak becomes a Mahashakti. The ignorant—the supremely knowing. The bound—the liberated.

Who will fathom this wonder?

...ई अचरज को बूझै।

जो रो रहा था क्षुद्र के लिए, तड़प रहा था, वह आनंद से नाचने लगा। वह परमात्मा हो गया।

One who wept for trifles, writhed—begins to dance with bliss. He becomes divine.

 

Who will fathom this wonder?

...ई अचरज को बूझै।

कबीर कह रहे हैं कि तुम्हारे भीतर दोनों छिपे हैं। दरिद्र तुम तब तक रहोगे जब तक वासना है। दरिद्र तुम जब तक रहोगे जब तक कर्ता का भाव है। मालिक तुम उसी वक्त हो जाओगे, जब वासना गई। और यह वासना वासना को पूरा करने से न जाएगी, क्योंकि वासना कभी पूरी होती नहीं--दुष्पूर है। बुद्ध ने कहा, वासना दुष्पूर है। उसे तुम पूरा न कर पाओगे। तुम कितने ही उपाय करो, तुम कितने ही दौड़ो, तुम्हारे दौड़ने या उपाय से उसका कोई संबंध ही नहीं है। उसका स्वभाव दुष्पूर है।

Kabir says—both are hidden within you. Poor you will remain as long as there is desire. Poor you will remain as long as doership remains. You become master the very moment desire is gone. And desire will not go by fulfilling desire—desire is never fulfilled; it is insatiable. Buddha said, desire is insatiable. However you run, it has no connection with your efforts. Its nature is insatiability.

तुम्हारे पास दस हजार रुपये हैं, वासना कहती है लाख मिल जाएं तो सब ठीक हो जाए। लाख हो जाते हैं, वासना कहती है, दस लाख हो जाएं तो सब ठीक हो जाए। तुम कितना ही बढ़ते जाओ, वासना दस गुना होती जाएगी। हजार थे, दस हजार! दस हजार थे, लाख! लाख हैं, दस लाख! करोड़ हों, दस करोड़! वासना का और तुम्हारा फासला उतना ही रहेगा--दस गुने का। तुम्हारे पास कितना है, इससे क्या फर्क पड़ता है! गुणित दस--वासना उतना मांगती रहेगी। इसलिए वासना और आदमी का फासला कभी कम नहीं होता--दुष्पूर है। तुम गरीब ही रहोगे।

You have ten thousand rupees; desire says—if only I had a lakh, all would be well. You get a lakh; desire says—now a million. However much you increase, desire multiplies by ten. A thousand—ten thousand! Ten thousand—one lakh! One lakh—ten lakh! A crore—ten crore! The distance between you and desire remains—tenfold. How much you have—what difference does it make! Multiplied by ten—the desire keeps asking. The distance never reduces—it is insatiable. You remain poor.

दुनिया में दो तरह के गरीब हैं: एक, जिनके पास धन है; और एक, जिनके पास धन नहीं है। दो तरह के गरीब हैं: एक, जिनके पास बहुत कुछ है, गरीब हैं; और जिनके पास कुछ भी नहीं, वे भी गरीब हैं। मालिक तो तब पैदा होता है, जब यह दृष्टि बदल जाती है कि वासना के पीछे जा-जा कर कुछ भी नहीं पाया। तो आदमी उलटी कर देता है गंगा को। अब वह बाहर वासना की तरफ नहीं जाता, अपनी तरफ जाता है।

Two kinds of poor in the world: those with wealth; and those without. Two kinds of poor—those with much—and those with nothing. The master arises only when this vision changes—having chased desire and found nothing—then one inverts the Ganges. He no longer runs outward towards objects; he turns toward himself.

और दो यात्राएं हैं चेतना की--या तो वस्तुओं की तरफ या अपनी तरफ; या तो कुछ पाने के लिए दौड़ते रहो, या खुद को पाने के लिए शांत होकर भीतर बैठ जाओ। जो खुद को पा लेता है, वह सब पा लेता है। और तुम सब पा लो, और खुद से बच जाओ, कुछ भी न पा पाओगे। आखिर में पाओगे कि तुम दरिद्र मर रहे हो; भिखारी की तरह तुम्हारी मृत्यु हो रही है।

There are two journeys of consciousness—towards objects, or towards oneself; either keep running to get something, or be still and go within to find yourself. He who finds himself, finds all. And if you find all and lose yourself—you will find nothing. In the end you will find you die a beggar; your death is that of a mendicant.

औंधे घड़ा नहीं जल बूड़ै, सूधे सों जल भरिया।

जिहि कारन नल भींन भींन करु, गुरु परसादे तरिया।।

An upturned pot will not drown in water; with a straight pot the water fills it.

 

For this very reason many, varied ones have crossed—by the grace of the Master.

बड़ा बहुमूल्य वचन है।

This is a most precious utterance.

औंधे घड़ा नहीं जल बूड़ै,...

An upturned pot will not drown in water…

अगर नदी पार करनी हो तो घड़े को औंधा करना पड़ता है। औंधा घड़ा सहारा बन जाता है। तुम औंधे घड़े के सहारे नदी पार कर लेते हो।

If one must cross a river, the pot must be turned upside down. An upside-down pot becomes support. You can cross the river leaning on it.

औंधे घड़ा नहीं जल बूड़ै, सूधे सों जल भरिया।

और अगर तुम सीधा घड़ा लेकर नदी पार करने गए तो घड़े की वजह से ही डुबोगे।

An upturned pot will not drown in water; with a straight pot the water fills it.

औंधे घड़े में पानी नहीं भरता; सीधे घड़े में पानी भर जाता है। तुम जैसे हो, अभी डूब रहे हो। जरूर घड़ा तुमने सीधा कर रखा है। तुम जैसे हो अभी सिवाय डूबने के और कुछ भी नहीं हो रहा है। तुम रोज डूब रहे हो, प्रतिपल डूब रहे हो। एक बात साफ है कि तुम्हारे डूबने से पता चलता है: तुम्हारा दुख कम नहीं होता, बढ़ रहा है। कल था, उससे आज ज्यादा है; हालांकि कल तुमने सोचा था कि कल कम होगा। कल तुम्हारी चिंता थी, आज ज्यादा है, कल और ज्यादा होगी। तुम रोज डूब रहे हो। तुम्हारे सब सहारे, सब नावें डूबी जा रही हैं। एक बात साफ है:

If you carry a straight pot to cross, you will drown because of the pot itself.

An upturned pot does not let in water; a straight pot fills with water. As you are, you are drowning. Surely your pot is upright. As you are, nothing but sinking is happening. You drown daily, moment to moment. One thing is clear—your suffering does not decrease; it grows. Yesterday it was—today it is more—though yesterday you thought it would be less today. Yesterday you worried—today more; tomorrow more still. You drown every day. All your supports, all boats, keep sinking. One thing is clear:

An upturned pot will not drown in water; with a straight pot the water fills it.

औंधे घड़ा नहीं जल बूड़ै, सूधे सों जल भरिया।

तुम्हारा घड़ा सीधा है, इसे उलटा कर लो। तुम जिस तरफ दौड़ रहे हो, उससे उलटी तरफ दौड़ो। तुम जो कर रहे हो, तुम जो सोच रहे हो; उससे उलटा करो, उलटा सोचो। अभी अहंकार है तो निर-अहंकार को यात्रा बनाओ। अभी विचार है तो निर्विचार को यात्रा बनाओ। अभी वासना है तो निर्वासना को यात्रा बनाओ।

Your pot is upright—turn it over. Whichever direction you run, turn to the opposite. Whatever you are doing, thinking—do the opposite, think the opposite. Now there is ego—make the journey to egolessness. Now there is thought—make the journey to thoughtlessness. Now there is desire—make the journey to desirelessness.

औंधे घड़ा नहीं जल बूड़ै, सूधे सों जल भरिया।

जिहि कारन नल भींन भींन करु, गुरु परसादे तरिया।।

An upturned pot will not drown in water; with a straight pot the water fills it.

और जो लोग सीख गए कला घड़े को उलटा करने की, वे गुरु के प्रसाद से अनेक तरह के लोग तर गए--भिन्न-भिन्न तरह के लोग।

जिहि कारन नल भींन भींन करु,...

For this very reason, by the Master’s grace, many—varied ones—have crossed.

भिन्न-भिन्न तरह के लोग, भिन्न-भिन्न तरह के तैरने के ढंग, भिन्न-भिन्न तरह की उनकी जीवन-चेतना की व्यवस्था--लेकिन वे सब तर गए। सार की बात एक है:

Many and varied—diverse kinds of people—different temperaments—different arrangements of their inner energies—still they crossed. The essence is one:

औंधे घड़ा नहिं जल बूड़ै, सूधे सों जल भरिया।

An upturned pot will not drown in water; with a straight pot the water fills it.

 

By the Master’s grace they crossed.

...गुरु परसादे तरिया।

पर एक बात उसमें कबीर जोड़ते हैं, जो कि सभी संतों की वाणी में कहीं न कहीं छिपी है। और वह यह है कि तुम्हारा घड़ा भी अगर तुमने उलटा कर लिया हो, और गुरु न हो, तो भी तुम तर न पाओगे। क्योंकि पहली तो यही बात है कि तुम घड़े को उलटा कर ही न पाओगे बिना गुरु के। लेकिन समझ लो कि भूल-चूक, संयोगवशात तुमने घड़े को उलटा कर लिया, तो भी तुम तर न पाओगे। क्योंकि तुम्हारा अहंकार कि मैं तर रहा हूं, कौन छीनेगा? तुम्हारा अहंकार कि मैंने घड़ा उलटा कर लिया, कौन हटाएगा? तुम्हारा अहंकार कि अब मैं दुखी नहीं हूं, शांत हूं, ध्यानस्थ हूं, कौन मिटाएगा? और यह अहंकार किसी भी क्षण घड़े को सीधा कर दे सकता है। क्योंकि घड़ा पूरा उलटा तभी होता है जब अहंकार बिलकुल नहीं होता। तब तुम उलटे घड़े हो जाते हो। यह कौन चिंता लेगा? यह कौन तुम पर सतत ध्यान रखेगा? यह कौन तुम्हें बार-बार चेताएगा?

Kabir adds one more thing—hidden in every saint’s speech. Even if you turn your pot upside down—without a Master you will not cross. First—without a Master you cannot even turn it. Suppose, mistakenly, accidentally, you do turn it—still you will not cross. For your ego—“I am crossing”—who will remove it? Your ego—“I turned the pot”—who will erase it? Your ego—“Now I am no longer miserable, I am serene, meditative”—who will dissolve it? And at any moment that ego can turn the pot upright again. For a pot becomes wholly inverted only when the ego is utterly gone. Then you are the upturned pot. Who will keep watch over you? Who will guard you again and again?

गुरु का इतना ही अर्थ है, जो खुद पार हो गया, वही तुम्हें चेताएगा। अगर दस लोग यात्रा पर गए हों, जंगल हो घना, खतरा हो, तो वे क्या करते हैं। वे यह करते हैं कि पाली-पाली से जागते हैं। नौ सो जाते हैं, एक जागता है। क्योंकि खतरा आएगा तो जो जाग रहा है वही जगा सकेगा। जब उसकी नींद का वक्त आता है, तब वह दूसरे को जगा देता है कि अब तुम जागो, अब मैं सो जाता हूं। एक तो जागता हुआ चाहिए, नहीं तो खतरा आएगा; पता ही नहीं चलेगा, नींद में ही सब घट जाएगा।

This is the meaning of Master—one who has crossed will keep reminding you. If ten people travel through a dense forest with danger, what do they do? They keep a watch by turns. Nine sleep; one stays awake. For if danger comes, the one awake can awaken the rest. When his time to sleep comes, he wakes another—Now you wake, I will sleep. One must be awake, else danger comes unnoticed—everything happens in sleep.

गुरु का अर्थ है: जो स्वयं जागा हुआ है, वह तुम्हारी नींद में उपयोगी होगा। तुम बार-बार सो जाओगे। नींद में बार-बार घड़ा सीधा हो जाएगा। बार-बार तुम भूलोगे। बार-बार तुम चूक जाओगे।

The meaning of Master is—one who is awake will be of use while you sleep. Again and again you will fall asleep. Again and again the pot will turn upright. Again and again you will forget. Again and again you will miss.

ऐसा हुआ, एक सूफी फकीर हुआ। उसका असली नाम किसी को पता नहीं, लेकिन जिस नाम से जाना जाता है, वह है नस्साज--खैर नस्साज--फकीर था। एक वृक्ष के नीचे ध्यान कर रहा था--स्वस्थ! एक आदमी गुलाम की तलाश में निकला था। गुलाम खरीदना था और एक मजबूत गुलाम चाहिए था। इस आदमी को झाड़ के नीचे इतना स्वस्थ बैठा देख कर--और फकीर, फटे कपड़े--उसे लगा कि यह कोई भागा हुआ गुलाम है। किसी का गुलाम है, भाग गया है, यहां जंगल में छिप रहा है। आदमी मजबूत दिखता है, काम का है। उस आदमी ने जाकर पूछा कि क्या तुम भागे हुए गुलाम तो नहीं?

It happened—there was a Sufi fakir. His real name is unknown, but he is known as Khair Nassaj—Khair the Weaver. He sat under a tree—serene. A man had gone looking for a slave—a strong slave. Seeing this healthy man sitting in rags beneath a tree—the man thought he is a runaway slave hiding in the forest. He looked strong—useful. He asked, Are you not a runaway slave?

नस्साज ने आंखें खोलीं और कहा: तुम ठीक ही कहते हो। भागा हुआ हूं और गुलाम हूं। उसका मतलब था कि परमात्मा से भाग गया हूं, और वही तो मेरी गुलामी हो गई। वह आदमी प्रसन्न हुआ। यही तो मुसीबत है, संसारी और फकीर की भाषा में कहीं मेल नहीं बैठता।

Nassaj opened his eyes and said, You speak rightly—I have run away and I am a slave. He meant—I have run from God, and therein lies my slavery. The man was delighted. That is the trouble—between worldly and saintly language there is no meeting.

नस्साज ने कहा कि ठीक कहते हो, भागा हुआ हूं और गुलाम हूं। उस आदमी ने कहा: ठीक वक्त पर मिल गए, मैं भी एक गुलाम की तलाश में हूं। मैं तुम्हारा मालिक होने को तैयार हूं। मेरे पीछे आ जाओ। तुम्हें मालिक की खोज है? उस गुलाम ने कहा: बड़े गजब के आदमी हो! यही तो मेरी खोज है; मालिक को खोज रहा हूं।

Nassaj said, You are right—I have run away and I am a slave. The man said, You have come at the right time; I too am seeking a slave. I am ready to be your master. Come with me. You are looking for a master? The slave said, Wonderful man! That is precisely my search—I seek the Master.

वह आदमी उसे घर ले गया। और उसने कहा: मैं हुआ तुम्हारा मालिक, तुम हुए मेरे गुलाम! और जो काम मैं बताऊं, वह करो। उसने कहा: यही तो मैं चाहता था कि कोई बताने वाला मिल जाए कि क्या करूं, क्या न करूं। अपने किए तो सब अनकिया हुआ जा रहा है। खुद कर-कर के तो फंस गया हूं। तुम भले मिले।

He took him home. He said, I am now your master, you are my slave. Whatever work I tell you—do it. He said, That is what I want—that someone tell me what to do and what not. Doing on my own, everything is undone. Doing on my own, I get entangled. Good that you came.

थोड़ा शक उस आदमी को होना शुरू हुआ कि या तो यह आदमी पागल है और या फिर कहीं कुछ भूल-चूक हो रही है; कहीं भाषा का भेद है। पर उसने सोचा कि अपने को प्रयोजन भी क्या, यह आदमी राजी है, ठीक। और मुफ्त मिल गया। बिना कुछ दिए-लिए! और आदमी तगड़ा-स्वस्थ! उसने उससे काम लेना शुरू कर दिया। वह आदमी इतना भला पाया उस संसारी आदमी ने, इस फकीर को, उसने इसका नाम खैर रख दिया। खैर यानी अच्छा, भला। फिर उसने इसे--वह उसका खुद का काम था कपड़े बुनवाई का--उसने इसे कपड़ा बुनना सिखाया। तो उसका दूसरा नाम हो गया--‘नस्साज।’ नस्साज यानी कपड़ा बुनने वाला। खैर-नस्साज उसका नाम हो गया। दस साल बीत गए, उसने बड़ी सेवा की इस मालिक की। उसने इतनी सेवा की और इतना सम्मान दिया और इतना श्रम किया कि इस मालिक को भी चोट लगने लगी भीतर कि मैं बड़ा शोषण कर रहा हूं। एक पैसा मैंने इस आदमी पर खर्च नहीं किया है, और इसकी वजह से बड़ी धन-दौलत आ गई है। और मैं शोषण कर रहा हूं। अब वक्त आ गया है कि मैं इसे मुक्त कर दूं। तो उसने इसे बुलाया और कहा कि बहुत हो गया। तुम बड़े काम के साबित हुए, लेकिन मुझे मन में खटकता है कि मैं शोषण कर रहा हूं। उस खटकन को अब और ज्यादा नहीं सहा जा सकता। अब मैं तुम्हें मुक्त करता हूं। अब तुम अपने मालिक हुए।

The man began to suspect—either he is mad or there is some misunderstanding—perhaps a difference of language. But he thought, why worry—he is willing—fine. And free at that. Without paying a coin! Strong and healthy! He began to put him to work. He found him so good that he named him Khair—meaning good, virtuous. Then he taught him his own trade—weaving. Thus he became “Nassaj”—the weaver. Khair-Nassaj became his name. Ten years passed. He served the master so well—so respectfully—worked so hard—that the master began to feel pricked within—I am exploiting this man. I have not spent a penny on him; yet because of him I have become wealthy. I am exploiting him. Time has come to free him. He called him and said, Enough. You have proved most useful, but I feel I am exploiting you. I can bear this prick no more. I free you now. Become your own master.

नस्साज ने कहा: बड़ी कृपा कि तुमने मुझे मेरा मालिक बना दिया! और बहुत कुछ सीखने को मिला। तुम्हारे पास दास होने की कला सिखने को मिली। और अब परमात्मा से फासला नहीं है। क्योंकि गुलाम होना जब से मैंने जान लिया, अहंकार टूट गया। अहंकार टूटा कि गुलामी मिटनी शुरू हो गई। और देखो, तुम तक मुझे मुक्त किए दे रहो हो! मैं तो मुक्त हो गया, लेकिन अब तुम्हारे संबंध में क्या खयाल है? तुम कब तक गुलाम बने रहोगे?

Nassaj said, Great grace—that you have made me my own master! And much I have learned from you—the art of being a slave. Now there is no distance from God. For once I learned to be a slave, the ego broke. The ego broke and slavery began to dissolve. See—you now free me! I am free—but now, what of you? How long will you remain a slave?

फकीरों की भाषा और सांसारिकों की भाषा भला एक हो, एक हो नहीं सकती। उनके गेस्टाल्ट, उनके ध्यान अलग हैं। वे कुछ और देख रहे हैं, तुम कुछ और देख रहे हो।

The language of fakirs and the worldly can never be one. Their Gestalts differ, their attentions differ. They see something else; you see something else.

कबीर कहते हैं कि तुम इतने सोए-सोए हो कि तुम्हें अगर कोई सतत जगाने वाला न हो, तो असंभव है कि तुम जाग सको; असंभव है कि तुम्हारा घड़ा उलटा रह सके। तुम डूब ही जाओगे। और न मालूम कितने जन्मों में तुम कितनी बार डूबे हो? और धीरे-धीरे तुम डूबने के आदी हो गए हो। डूबना तुम्हारी आदत हो गई है। और अब तुम डूबने से परेशान भी नहीं होते। तुम समझते हो, यही जिंदगी है। कारागृह में कोई बहुत दिन रह जाए, तो कैदी समझने लगता है: यही जिंदगी है। कारागृह से जब पुराने कैदी बाहर निकलते हैं, तो दूसरे कैदी पूछते हैं, कब तक लौटोगे? और कारागृह कैदियों को घर जैसा लगने लगता है--बाहर आकर उनको बड़ी बेचैनी होती है। आदत! कारागृह से ज्यादा सुरक्षित जगह भी तो तुम न पा सकोगे। न कोई झगड़ा, न कोई झांसा, न कोई चिंता, न कोई फिकर! चारों तरफ पहरा, जैसे तुम सम्राट हो। बड़ी दीवालें हैं कि कोई भीतर नहीं आ सकता। रात निश्चिंत सो सकते हो। भोजन की फिकर नहीं, कोई अकाल नहीं पड़ता कारागृह में कभी। भोजन मिलेगा ही। न काम की फिकर। कभी कोई बेकाम नहीं रहता। बेरोजगार कोई भी कारागृह में नहीं है। चिंता है ही नहीं। निश्चिंत, सुरक्षित!

Kabir says—you are so asleep that if there is no one to keep waking you, it is next to impossible that you awaken; impossible that your pot remains inverted. You will drown. Who knows how many births you have drowned! And slowly you have become addicted to drowning. Drowning has become your habit. Now you are not even troubled by drowning. You think this is life. If a prisoner lives long in prison, he begins to think—this is life. When old prisoners are released, the other prisoners ask—when will you return? The prison begins to feel like home—outside they feel great restlessness. Habit! You cannot find a safer place than prison—no quarrels, no cheating, no worries, no cares. Guards all around as if you were an emperor. Huge walls nothing can penetrate. At night you sleep peacefully. No worry for food—no famine ever comes to prison. Food arrives. No worry for work. No one unemployed in prison. No anxiety—secure!

तो जब आदमी कारागृह के बाहर आता है तो खुला आकाश बहुत डराता है। तुम कभी अपने तोते को छोड़ दो पिंजरे से, खुले आकाश में, देखो उसकी कैसी गति हो जाती है! भयभीत, कंपता हुआ! ज्यादा देर नहीं कि वह वापस लौट जाएगा पिंजरे में, तुम खुला ही छोड़ दो, पिंजरे में आकर अंदर बैठ जाएगा। तुम किसी तोते को पिंजरे के बाहर खींच कर मुक्त करने की कोशिश करो, वह अपने को पिंजरे में पकड़ेगा, रोकेगा। वह अपनी चोंच तुम्हारे हाथ पर मारेगा कि बंद करो दरवाजा, बाहर मत निकालो! पिंजरे जैसा सुख कहां! खुला आकाश खतरनाक है।

So when a man comes out he is afraid of the open sky. If you set your parrot free from its cage—see how it trembles outside! In fear, shaking! Not long before it returns to the cage—leave it open and it will come sit inside. If you try to pull a parrot out to free it, it will cling to the cage, resist. It will bite your hand with its beak—Close the door; do not take me out! What comfort can compare with the cage! The open sky is dangerous.

डूबने के तुम आदी हो गए हो। कारागृह तुम्हारा घर बन गया है। और तुमने खूब सजा लिया है। और तुमने भीतर की दीवालों को खूब रंग-रोगन कर लिया है। अब तुम भूल ही गए हो कि तुम जहां हो, वहां तुम रोज-रोज डूब रहे हो।

You have become addicted to drowning. The prison has become your home. You have decorated it well. You have painted the walls. You have forgotten you are where you drown every day.

By the Master’s grace many and varied have crossed.

जिहि कारन नल भींन भींन करु, गुरु परसादे तरिया।

इसलिए अगर तुम अपनी ही तरफ से कोशिश करते रहोगे, करीब-करीब असंभव है कि तुम तर जाओ। कोई चाहिए जागा हुआ जो तुम्हें सतत सचेत करता रहे। उसका ही अर्थ है गुरु-प्रसाद। गुरु-प्रसाद?--प्रसाद इसलिए कि वह तुमसे कुछ लेता नहीं। तुम्हारे पास कुछ है भी नहीं कि तुम उसे दे सको। प्रसाद इसलिए कि वह बेशर्त दान है। वह तुम्हें दे रहा है; तुम ले लो, बस इतना ही काफी है, कुछ और उत्तर में चाहिए नहीं। इसलिए गुरु जो भी देता है, वह प्रसाद है। तुम उसको कभी भी उत्तर चुका नहीं सकते।

Therefore, if you try on your own, it is nearly impossible to cross. Someone awake is needed to keep you alert. That is the meaning of “Master’s grace.” Grace—because he takes nothing from you. You have nothing to give. Grace—because it is an unconditional gift. He gives; you only receive—nothing else is asked in return. Therefore whatever the Master gives is grace. You can never repay it.

कहावत है पुरानी: पिता का ऋण चुकाया जा सकता है, मां का ऋण चुकाया जा सकता है, शिक्षक का ऋण चुकाया जा सकता है; लेकिन तुम गुरु का ऋण कैसे चुकाओगे? तुम क्या दोगे वापस, जिससे गुरु का ऋण चुक जाए?

There is an old saying: a father’s debt can be repaid; a mother’s debt can be repaid; a teacher’s debt can be repaid; but how will you repay the Master’s debt? What will you give back that could settle it?

बुद्ध से उनके शिष्य आनंद ने पूछा कि हम क्या दें कि हम उऋण हो जाएं? बुद्ध ने कहा: तुम एक ही काम करो, तुम जाओ और जो सोए हैं उनको जगाओ। और कोई उपाय नहीं है।

Ananda asked Buddha, What can we give so that we may be out of debt? Buddha said, Do one thing only—go and awaken those who sleep. There is no other way.

गुरु से उऋण होने का कोई उपाय नहीं है। इसलिए हम उसे प्रसाद कहते हैं। वह जो भी दे, वह प्रसाद। वह राख उठा कर दे देता है, तो प्रसाद। उसके स्पर्श से राख भी स्वर्ण हो जाती है। वह दे रहा है, उसका देना ही हर चीज को मूल्यवान बना देता है। जो जागा हुआ है, उसके हाथ की राख भी मूल्यवान है। जो सोया हुआ है, उसके हाथ का स्वर्ण भी राख है। क्योंकि असली सवाल तो जागने और सोने का है। जागने से हर चीज स्वर्ण हो जाती है; सोने से हर चीज मिट्टी हो जाती है।

There is no way to be out of debt to the Master. Hence we call it grace. Whatever he gives is prasad. He may give a handful of ash—it is prasad. By his touch, even ash turns to gold. He gives—and his giving renders everything precious. In the hands of one awake even ash is valuable. In the hands of one asleep even gold is ash. For the real issue is of wakefulness and sleep. With awakening everything turns to gold; in sleep everything becomes dust.

मूर्च्छा सभी चीजों को नष्ट कर देती है; वह मृत्यु है। जागरण, सभी चीजों को जगा देता है; वह जीवन है, महाजीवन है।

Unconsciousness destroys all things—that is death. Awakening enlivens all things—that is life, the great life.

पैठि गुफा मंह सब जग देखै, बाहर किछुउ न सूझै।

Entering the cave he sees the whole world; outside he sees nothing.

भीतर बैठ जाता है गुफा में--हृदय की गुफा।

He sits inside the cave—the cave of the heart.

पैठि गुफा मंह सब जग देखै, बाहर किछुउ न सूझै।

 

और बाहर देखता नहीं; भीतर देखता है। वही जागरण का उपाय है कि तुम भीतर देखने लगो। आंख बंद कर लो, कान बंद कर लो, हाथ शिथिल छोड़ दो, शरीर को ऐसा कर दो, जैसे है ही नहीं--और भीतर देखो!

Entering the cave he sees the whole world; outside he sees nothing.

He looks within, not without. This is the way to awakening—begin to look within. Close the eyes, close the ears, let the hands become limp, let the body be as if it is not—and look within!

पैठि गुफा मंह सब जग देखै, बाहर किछुउ न सूझै।

Entering the cave he sees the whole world; outside he sees nothing.

उलिटा बान पारधिहि लागै, सुरा होय सो बूझै।।

 

और तब ऐसी घटना घटती है कि जो बहुत अभय हो--‘सुरा होय सो बूझै’--जो बहुत बहादुर हो, साहसी हो, वही सूझ सकेगा, वही बूझ सकेगा। ‘उलिटा बान पारधिहि लागै।’ जैसे कि तुम तीर चलाओ, और तीर जाए न उस तरफ पक्षी को मारने, चला जाए भीतर, और व्याघ्र खुद उससे छिद जाए।

The arrow turns back and strikes the hunter himself—only the brave will fathom it.

Then such a thing happens that only a very fearless one can grasp—“only the brave will fathom.” The arrow turns around—“the arrow goes back and pierces the archer.” As if you shoot an arrow at a bird and it does not go outwards, it turns inward and pierces the tiger within.

उलटबांसी है। तुम्हारी चेतना अभी बाहर की तरफ जाता हुआ तीर है। सब निशाने बाहर हैं। किसी को धन पाना है; वह उसका निशाना है। किसी को पद पाना है, यह उसका निशाना है, किसी को कुछ और पाना है। बड़ा संसार है, अनंत लक्ष्य हैं। और तुम्हारी चेतना का तीर उनकी तरफ जा रहा है। इससे एक उलटी यात्रा भी है कि तुम्हारा तीर चेतना का बाहर की तरफ नहीं जाता। तुम आंख बंद कर लेते हो, तीर भीतर की तरफ मुड़ता है। तुम भीतर देखते हो। आंखें उलटी हो जाती हैं। देखने का ढंग बदल जाता है और चेतना भीतर की तरफ बहती है; जैसे गंगा गंगोत्री की तरफ बहे। मूलस्रोत की तरफ तुम्हारी चेतना आती है। जहां से आई है, वहीं वापस ले जाते हो। उदगम ही लक्ष्य हो जाता है। तब, तब जीवन की परम घटना घटती है। तब जीवन की परम धन्यता उतरती है।

This is Ulattbansi. Your consciousness is now an arrow flying outward. All targets are outside. Someone wants wealth—that is his target. Someone wants position—that is his target. Someone else—other things. A large world—endless goals. Your arrow is flying toward them. There is another journey—inverted—your arrow does not go outward. You close your eyes and the arrow turns inward. You look within. The eyes reverse. The manner of seeing changes and consciousness flows inward—as if the Ganges flows back to Gangotri. Your consciousness returns to its source. Where it arose, you lead it back. The origin becomes the goal. Then the supreme event of life happens. Then the supreme blessedness descends.

लेकिन कबीर कहते हैं: ‘सुरा होय सो बूझै।’ यह कमजोरों का काम नहीं! यह तो बहुत बहादुरों का काम है। इसलिए तो हम महावीर कहते हैं महावीर को। नाम उनका वर्द्धमान था। जिस दिन तीर उलटा हुआ, उस दिन से हमने उन्हें महावीर कहा। वर्द्धमान तो मर गए, महावीर का जन्म हुआ। महावीर इसलिए कहा कि यह परम साहस है।

But Kabir says: only the brave will fathom. This is not the work of the weak. This is for the supremely courageous. That is why we call Vardhaman “Mahavira.” His name was Vardhaman. The day the arrow turned, we called him Mahavira. Vardhaman died; Mahavira was born. Mahavira—because this is the ultimate courage.

ध्यान रखना, धर्म कमजोरों की बात नहीं। भीरु, भयभीत, डरे हुए लोग, तुम्हें मंदिरों में मिलेंगे--घुटने टेके, हाथ जोड़े--लेकिन वे धार्मिक लोग नहीं हैं। वहां भी उनका तीर बाहर की तरफ जा रहा है। वहां भी वे मांग रहे हैं संसार की चीजें।

Remember—religion is not for the weak. Timid, frightened, fearful people—you will find them in temples—knees bent, hands joined—but they are not religious. Even there their arrow runs outward. Even there they ask for worldly things.

ऐसा हुआ कि विवेकानंद के पिता मर गए। तो घर बड़ा दीन था--कर्ज छोड़ गए थे। चुकाने का कोई उपाय नहीं था। और विवेकानंद को लग गया राग-रंग एक दूसरी दुनिया का। विवेकानंद पर छा गए रामकृष्ण। तो अब तो कोई उपाय ही न रहा। विवेकानंद के दिन बीतने लगे रामकृष्ण के सत्संग में। साधु-संगत में। मां विधवा, कर्ज भारी! ऐसी हालतें थीं कि कभी भोजन भी होता, नहीं भी होता। कई दिन ऐसे हो जाते कि विवेकानंद घर जाते और पाते कि इतना ही भोजन है कि अकेला कोई भी एक ले सकता, या तो मां या बेटा। तो विवेकानंद कहते कि मैं आज भोजन नहीं लूंगा, कहीं निमंत्रण है। किसी मित्र के घर भोज है। तू भोजन ले ले। चक्कर लगा कर गलियों में भूखे पेट, रास्ते के किनारे लगे नल से पानी पी कर हंसते हुए घर लौटते, जैसे भर पेट आए हैं। डकार लेते घर में आते कि बड़ा गजब का भोजन था। बड़ी सुंदर चीजों का नाम गिनाते, ताकि मां आश्वस्त हो जाए।

It happened—Vivekananda’s father died. The home became poor—debts were left behind. No way to repay. And Vivekananda fell in love with another world. Ramakrishna descended upon him. Now there was no way out. His days were spent in the company of Ramakrishna. A widowed mother, heavy debt! Sometimes there was food, sometimes none. Many days Vivekananda would return home and find there was just enough food for one person—either the mother or the son. Vivekananda would say, I won’t eat today—I have an invitation. There is a feast at a friend’s house. You eat. He would wander the lanes thirsty and hungry, drink water from a public tap, and return laughing as if he had feasted. He would belch as he entered—such a feast! He would list beautiful dishes—so that the mother would be at ease.

रामकृष्ण को पता लगा कि यह तो बहुत बुरी हालत है, तो उन्होंने कहा कि यह नहीं चलेगा। तू पागल हुआ है। तू जाकर मां से क्यों नहीं मांग लेता? मंदिर में मां की मूर्ति है। तू जा और जो मांगना है, मांग ले।

Ramakrishna came to know—this is bad. He said, This will not do. You have gone mad. Why don’t you go to the Mother and ask? In the temple there is the Mother’s image. Go and ask—whatever you need, ask.

विवेकानंद भीतर गए। रामकृष्ण द्वार पर बैठे हैं। घंटा बीत गया। विवेकानंद बाहर आए, आंखों से आंसुओं की धार लगी है। परम आनंदित हैं। रामकृष्ण ने कहा: मांग लिया? विवेकानंद ने कहा: अच्छी याद दिलाई, मैं तो भूल ही गया। फिर भेजा भीतर, फिर घंटे भर बाद बाहर आए, बड़े प्रसन्न हैं। रामकृष्ण ने कहा: मांग लिया? विवेकानंद ने कहा: नहीं मांग सकूंगा। क्योंकि जब मां सामने खड़ी हो, तो मांगना कैसा! और क्या उसे पता नहीं है? परमात्मा से मांगना क्या? और जो उसकी मर्जी, वही हो। उसकी मर्जी से हम ज्यादा समझदार तो नहीं हो सकते। अगर वह चाहता है यही, तो जरूर कोई राज होगा। तो जाता हूं भीतर, आप कहते हैं, आपको भी इनकार नहीं कर सकता और भीतर जाकर धुन में लीन हो जाता हूं। ऐसा आनंद बरसता है कि वहां किसको याद रहती है कि पेट भूखा है, कि हाथ में भिक्षापात्र लिए हूं। नहीं, यह नहीं होगा, यह मैं न मांग सकूंगा।

Vivekananda went in. Ramakrishna waited at the door. An hour passed. Vivekananda came out—tears streaming, blissful. Ramakrishna asked, Did you ask? Vivekananda said, Thank you for reminding me—I forgot completely. He sent him back in; an hour later he returned—delighted. Ramakrishna said, Did you ask? Vivekananda said, I cannot ask. When the Mother is before me—what asking! And does She not know? What is it to ask from God? And whatever is Her will—let that be. We cannot be wiser than Her will. If She wants this, surely there is a reason. I go in because you say so; I cannot refuse you. But once inside I am lost in Her presence. Such bliss pours—who remembers the hungry belly or the begging bowl! No, this will not be—I cannot ask.

रामकृष्ण ने कहा: यही मैं सोचता था कि अगर तू मांग ले, तो मैं समझ लूं कि तू संसारी है, और धार्मिक न हो सकेगा। अगर तू न मांग सके तो फिर इस रास्ते पर चल सकता है। क्योंकि इस रास्ते पर तो वे ही चलते हैं--‘सुरा होय सो बूझै।’ हिम्मत है जिनकी, साहस है जिनमें--अज्ञात में जाने का, अनजान में उतरने का, क्षुद्र को छोड़ने का, विराट में खोने का।

Ramakrishna said, That is what I thought. If you had asked I would have known you are worldly—and cannot become religious. If you cannot ask—then you can walk this path. For only the brave walk this path—“only the brave will fathom.” Those with courage—the courage to enter the unknown, the uncharted; to leave the small for the vast.

Only the brave will fathom.

...सुरा होय सो बूझै।

 

गायन कहे कवहुं नहिं गावै, अनबोला नित गावै।

The singer says he does not sing; the unspeaking one sings forever.

गायन कहे कवहुं नहिं गावै,...

The singer says he does not sing…

गाता है साधक, फिर भी गाता नहीं। वह कोई गीत नहीं है। वह कोई संगीत नहीं है, एक आनंदभाव है।

गायन कहे कवहुं नहिं गावै, अनबोला नित गावै।

The seeker sings, yet says he does not sing. It is not a song, not music, but a state of bliss.

और नहीं भी बोलता, तो भी गीत चलता रहता है। ये उलटबांसियां हैं। तुम गाते हुए पाओगे मीरा को, चैतन्य को--और कबीर कहेंगे फिर भी वे गाते नहीं, भीतर तो सब शांत है, एक शब्द नहीं उठता। तुम बुद्ध को और महावीर को बैठा हुआ पाओगे अनबोला, और कबीर कहेंगे, गाते हैं, भीतर तो धुन उठ रही है, अनहद नाद बाजे!

The singer says he does not sing; the unspeaking one sings forever.

And even when he does not speak, the song continues. These are inverted sayings. You will find Meera singing, Chaitanya singing—and Kabir will still say they do not sing—within all is silent, not a word arises. You will find Buddha and Mahavira sitting—unspeaking—and Kabir will say they sing—the inner melody sounds—the anahad nada resounds!

संत की जो स्थिति है, वह इस उलटबांसी में छिपी है। संत बोलता है तो भी बोलता नहीं। तुम चुप रहते हो तो भी बोलते हो। चुप्पी ऊपर-ऊपर होती है, भीतर तो बोले चले जाते हो। संत बोलता है तो भी बोलता नहीं; बोलना ऊपर-ऊपर होता है, भीतर तो गहन चुप्पी होती है। संत चुप रहता है, तब भी बोलता है, लेकिन उसके चुप रहने में बोलने का ढंग और, तुम्हारे चुप रहने में बोलने का ढंग और। संत चुप रहता है, तब चुप्पी से बोलता है। तब वह तुमसे भी कह रहा है, चुप हो जाओ। तब वह तुमसे भी कह रहा है, जैसा मैं हूं ऐसे हो जाओ। तब वह तुमसे भी कह रहा है, निमंत्रण है, द्वार खुला है, भीतर आ जाओ, चुप हो जाओ। और अगर तुम संत के पास चुप बैठ सको, तो तुम सब सीख लोगे जो सीखने जैसा है।

The saint’s state is hidden in these inverted sayings. When the saint speaks, he still does not speak. You remain silent, yet speak within. Your silence is only on the surface—inside, you chatter on. The saint speaks, yet does not speak—speaking is on the surface; within is a deep silence. When the saint is silent, still he speaks—but his silence speaks; whereas your silence speaks in its own way. When the saint is silent, he speaks through silence. He is telling you—be silent. He is saying—be as I am. He is inviting you—the door is open—come in—be silent. If you can sit in silence with a saint, you will learn all there is to learn.

संत बोले तो भी वह वही बोलता है कि चुप हो जाओ। संत चुप रहे तो भी वह वही बोलता है कि चुप हो जाओ। मौन हो जाना द्वार है। सब भांति शब्द से मुक्त हो जाना विधि है।

When the saint speaks, he still only says—be silent. When he is silent, he still says—be silent. Silence is the door. Freedom from all kinds of words is the method.

गायन कहे कवहुं नहिं गावै, अनबोला नित गावै।

The singer says he does not sing; the unspeaking one sings forever.

नट वट बाजा पेखनि पेखै, अनहद हेत बढ़ावै।।

 
 

He sees the juggling of the great player—and deepens his love for the unstruck sound.

संसार को तो वह खेल की तरह लेता है।

He takes the world as play.

नट वट बाजा पेखनि पेखै,...

 

देखता है कि यह सारा साज जो बज रहा है, खेल-कूद चल रहा है, अभिनय हो रहे हैं, नाटक हो रहा है--इसको वह नाटक की तरह देखता है, एक द्रष्टा!

He sees the juggling of the great player…

He sees this entire orchestration, this play, these performances, this drama—he sees it as play—a witness.

 

…deepens his love for the unstruck sound.

...अनहद हेत बढ़ावै।

इधर देखता है संसार को एक नाटक, और उधर भीतर अनहद से प्रेम बढ़ाता जाता है।

He sees this world as a play on this side—and on the other, within, he increases his love for the anahad.

तुम जब तक इस संसार को वास्तविक मानते हो, तब तक तुम इसके साथ प्रेम को बढ़ाते हो। क्योंकि प्रेम, जहां भी वास्तविकता दिखती है, वहीं बढ़ता है। जब तुम संसार को खेल समझ लेते हो... लेकिन तुम बड़ी मुश्किल में हो। तुम संसार को खेल क्या समझोगे! तुम फिल्म में जाते हो, फिल्म को तुम सत्य समझ लेते हो! फिल्म में देखो। वहां तो अंधेरा रहता है, अच्छा है; नहीं तो सभी अपने आंसू पोंछ रहे हैं। लोगों के रूमाल गीले हो जाते हैं। लोग दो-दो जोड़ी रुमाल लेकर जाते हैं। अंधेरा अच्छा है। कोई देख नहीं रहा है। जल्दी से पोंछ कर फिर सज कर बैठ जाते हैं। फिल्म कुछ भी नहीं है वहां; पर्दे पर धूप-छांव का खेल है।

As long as you take this world to be real, your love will go on growing for it. Love grows towards that which appears real. When you understand the world as play—but you are in difficulty. How will you see the world as play? You go to a movie and take the movie to be real! There, thankfully, the hall is dark—else everyone would see you wiping your tears. People carry two handkerchiefs. The darkness is good—no one sees. Quickly wipe and sit again composed. A film is nothing but light and shadow on a screen.

और संत कहते हैं: यह सारा संसार धूप-छांव का खेल है। संत इस सारे संसार को नाटक बना लेते हैं। तुम नाटक को भी संसार बना लेते हो। तुम वहां भी रोते हो, हंसते हो, प्रसन्न होते हो। वहां भी किसी की हत्या होती है, तुम कहते हो... तुम दुख प्रकट करते हो। वहां कोई किसी की छाती में छुरा भोंक रहा है, तुम एकदम सीधे होकर बैठ जाते हो; जैसे कोई दुर्घटना घटने जा रही है। तुम नाटक को भी वास्तविक कर लेते हो, तो तुम संसार को कैसे नाटक कर पाओगे! और कला यही है कि संसार नाटक हो जाए।

And the saint says: this entire world is a play of light and shadow. He makes the whole world a drama. You even make drama into the world—cry there, laugh there, rejoice there. There too, if someone is killed, you react—someone stabs someone’s chest, you sit up straight as if an accident is about to happen. You real-ize even a play—how will you play-ize the world! The art is to turn the world into play.

नट वट बाजा पेखनि पेखै, अनहद हेत बढ़ावै।।

 

कथनी बदनी निजुके जोहै, ई सभ अकथ कहानी।

 

और इस सारे खेल को, न केवल संसार के खेल को खेल की तरह देखता है, बल्कि अपनी कथनी-करनी, खुद के आचरण, शरीर, क्रिया, गतिविधि को भी द्रष्टा की तरह ही देखता है। भूख लगती है संत को भी, लेकिन लगने का ढंग और है। जब तुम्हें भूख लगती है, तुम्हें लगता है तुम भूखे हो गए; मैं भूखा हूं। जब संत को भूख लगती है तो उसे दिखाई पड़ता है, शरीर भूखा है। भूख से वह जोड़ नहीं लेता है अपने को। तुम्हारे पैर में चोट लगती है तो तुम्हें चोट लगती है। संत को चोट लगती है तो वह देखता है कि पैर को चोट लगी है। जो करना जरूरी है, करता है; लेकिन है सब खेल।

He sees the juggling of the great player—and deepens his love for the unstruck sound.

He watches his own saying and doing—the whole of this is an untellable tale.

He not only sees the world’s play as play; he watches his own conduct—his body, his acts, his doings—also as a witness. Hunger comes to the saint as well—but differently. When you feel hunger, you think you are hungry—I am hungry. When the saint feels hunger, he sees—the body is hungry. He does not identify with hunger. Your foot is injured—you are injured. The saint’s foot is injured—he sees—the foot is injured. He does what is required, but all is a play.

संत साक्षी बना रहता है। और साक्षीभाव इस जगत में सबसे रहस्यपूर्ण दशा है। इसलिए कबीर कहते हैं: ‘कथनी-बदनी निजुके जोहै।’ ‘निजुके जोहै’--अर्थात साक्षी हो जाए। सब देखे और साक्षीभाव से देखे। कोई भी चीज छुए न। किसी भी चीज में बंधे न। सबसे गुजर जाए, लेकिन अस्पर्शित रहे। रहे संसार में, लेकिन संसार को भीतर न घुसने दे। संसार में हो और संसार का न हो। वही तो साधु का लक्षण है।

...ई सभ अकथ कहानी।

The saint remains a witness. And witnessing is the most mysterious state in this world. Therefore Kabir says: he watches his own saying and doing—“watching one’s own self”—that is being a witness. See everything as a witness. Touch nothing. Bind to nothing. Pass through all things, yet remain untouched. Live in the world, but do not let the world enter you. Be in the world—not of it. That is the mark of the sadhu.

और यह बड़ी अदभुत कहानी है, कही नहीं जा सकती। क्योंकि जिस दिन सारा संसार तुम्हें नाटक दिखाई पड़ेगा, उस दिन तुम कैसे रहस्य-लोक में प्रवेश न कर जाओगे। जिस दिन तुम्हारा खुद का जीवन भी एक पार्ट मालूम पड़ेगा, उस दिन तुम्हारे जीवन में कैसी चिंता! उस दिन तुम्हारे जीवन में कैसा कष्ट, कैसा संताप!

This is all an untellable tale.

And this is a wondrous story—it cannot be said. The day the whole world appears as a drama, you enter the land of mystery. The day your own life becomes a part played—what anxiety then? What anguish? What sorrow?

...ई सभ अकथ कहानी।

This is all an untellable tale.

धरती उलटि आकासहि बेधै, ई पुरखन की बानी।।

 

और जिन्होंने जाना है, उन पुरखों की यह वाणी है कि धरती उलटी होकर आकाश को बेंध देती है। तुम्हारी चेतना उलटी होकर सारे संसार को बेंध देती है।

The earth turns over and pierces the sky—this is the utterance of the sages.

Those who have known say—when your consciousness turns inward it pierces the whole universe.

बिना पियाले अमृत अंचवै, नदिय नीर भरि राखै।

Without a cup the nectar is tasted; rivers brim with water.

कहहिं कबीर सो जुग-जुग जीवै, राम सुधारस चाखै।।

बिना पियाले अमृत अंचवै,...

Kabir says—he lives through the ages—who tastes the sweet essence of Ram.

 

Without a cup the nectar is tasted…

और अमृत बरसता है, और ऐसा बरसता है कि तुम्हारे चारों ओर बरसता है। प्याले की जरूरत भी नहीं भरने की। तुम ही उससे भर जाते हो।

Then nectar rains—and such that it pours all around you. There is no need of cups—it fills you.

बिना पियाले अमृत अंचवै,...

Without a cup the nectar is tasted…

यह कोई प्यालियों में नहीं बरसता, जब बरसता है तो। जब बरसता है तो सब बांध तोड़ कर बरसता है। तुम्हारे चारों तरफ सागर की तरह हो जाता है।

It does not rain into cups—when it rains, it breaks all boundaries. A sea surrounds you.

...नदिय नीर भरि राखै।

…rivers brim with water.

इस तरह बरसता है कि तुम्हारे भीतर नदियों जैसा भरा रह जाता है। जैसे आकाश से जब वर्षा होती है तो सूखी नदियों में भर जाती है। ऐसा तुम्हारे भीतर भर जाता है और चारों तरफ बरसने लगता है।

It rains such that within you rivers are full—just as rainfall fills dry channels. So within you it fills—and begins to shower all around.

कहहिं कबीर सो जुग-जुग जीवै,...

Kabir says—he lives through the ages—

और जिस पर यह अमृत बरस गया वह सदा जीता है; उसकी कोई मृत्यु नहीं, वह अमृत हो जाता है।

...राम सुधारस चाखै।

One upon whom this nectar has rained lives forever—no death for him—he becomes immortal.

और अनंत-अनंत, सदा-सदा परमात्मा के रस का स्वाद लेता रहता है।

…who tastes the sweet essence of Ram.

And endlessly, forever, he tastes the flavor of God.

दो स्वाद हैं जगत में। एक स्वाद है शरीर का, और एक स्वाद है आत्मा का। भोजन करते हो, तब जो स्वाद मिलता है, वह शरीर का स्वाद है। संभोग करते हो, तब जो स्वाद मिलता है, वह शरीर का स्वाद है। सुगंध आती है फूलों से, तब जो स्वाद मिलता है वह शरीर का स्वाद है।

There are two tastes in the world. One is the taste of the body; the other, the taste of the soul. While eating, the taste you feel is of the body. In sex, the taste is of the body. The fragrance of flowers—the taste is of the body.

एक और स्वाद है, जो इंद्रियों से नहीं मिलता--और वही स्वाद परमात्मा का है। लेकिन वह तभी संभव होगा, जब तुम्हारी गंगा सागर को ग्रस ले; जब तुम्हारा तीर तुम्हीं को लग जाए; जब तुम उलटी यात्रा पर निकल जाओ। वह तभी संभव है, जब:

There is another taste—not available through the senses—and that is the taste of the Divine. But it becomes possible only when your Ganges absorbs the ocean; when your arrow pierces you; when you take the inverted journey. It becomes possible only when:

 

An upturned pot will not drown in water; with a straight pot the water fills it.

 

For this very reason many—varied ones—have crossed, by the Master’s grace.

औंधे घड़ा नहीं जल बूड़ै, सूधे सों जल भरिया।

जिहि कारन नल भींन भींन करु, गुरु परसादे तरिया।।

बस इतना ही राज है कि तुम औंधे घड़े हो जाओ। जिस दिन संसार का जल तुममें न भरेगा, उसी दिन परमात्मा की वर्षा तुम पर हो जाएगी। सीधे घड़े में संसार भर जाएगा और तुम डूब जाओगे।

This is the whole secret—become an upturned pot. The day the world’s water no longer fills you, that day the rain of God will shower upon you. In a straight pot the world will pour—and you will drown.

बहुत बार तुम डूबे हो। चेत जाना चाहिए! काफी समय हो गया, अब होश आ जाना चाहिए।

You have drowned many times. One should awaken! It has been long—let awareness arise.

आज इतना ही।

Enough for today.