Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.
कबीर के पद के पहले, कुछ बातें समझ लें।
Before we enter Kabir’s verse, let a few things be understood.
एक तो--और अत्यंत आधारभूत--कि पर्दा आपकी आंख पर है, पर्दा परमात्मा पर नहीं। और पर्दा आपने ही डाला है, किसी और ने नहीं। किसी और ने डाला होता तो आप उठाने में समर्थ न हो सकते थे; फिर कोई और ही उठाता। और पर्दा अगर परमात्मा के ऊपर होता, तो भी आप उठाने में समर्थ न हो सकते थे। क्योंकि परमात्मा विराट है, उसका पर्दा भी विराट होता, आपकी सामर्थ्य के बाहर होता। पर्दा आपकी आंख पर है, और आपने ही डाला। यह पहली प्राथमिक बात समझ लेनी चाहिए। इसलिए कबीर घूंघट का उपयोग करते हैं।
First—and utterly fundamental—that the veil is upon your eyes, not on Paramatma. And the veil has been placed by you, not by anyone else. Had someone else put it there, you would not be capable of removing it; then someone else would have to lift it. And if the veil were over Paramatma, you still could not lift it—because Paramatma is vast; His veil too would be vast, beyond your capacity. The veil is on your eyes, and you yourself have drawn it. This is the first primary thing to understand. That is why Kabir uses the symbol of the ghunghat—the face-veil.
घूंघट व्यक्ति स्वयं ही डालता है और अपनी ही आंख पर डालता है। और यही आसान भी है। क्योंकि अपनी आंख छिप गई कि सब छिप गया। हिमालय को छिपाना हो तो बहुत बड़े पर्दे की जरूरत पड़े। छोटा सा घूंघट, आंख बंद हो गई, हिमालय खो गया। सरल भी यही है। फिर खुद ने ही डाला है; इसलिए जब चाहें, जब मर्जी हो, उठा लें। कोई रुकावट भी नहीं है, कोई बाधा भी नहीं है--स्वयं के अतिरिक्त। इस बात को जितना गहरा उतर जाने दें भीतर, उतना अच्छा है। क्योंकि साधारणतः हम सोचते हैं, सत्य के ऊपर पर्दा है; तब तो यात्रा बहुत कठिन हो जाएगी। कमजोर आदमी कर भी पाएगा, इसकी कोई आशा रखनी उचित नहीं है। और सत्य के ऊपर पर्दा हो, तो तुम लाख उपाय करो, उठा कैसे पाओगे! और सत्य के ऊपर पर्दा हो तो एक बार किसी ने उठा दिया तो सभी के लिए उठ जाएगा। विज्ञान और धर्म का फर्क और फासला यही है।
A ghunghat is drawn by the person himself, and over his own eyes. And this is easy. Because once your eyes are hidden, everything is hidden. If one wanted to hide the Himalayas a very great curtain would be needed. But a tiny veil—close the eyes—and the Himalayas disappear. So simple. And because you yourself have drawn it, whenever you wish, whenever you decide, you can lift it. There is no hindrance, no obstacle—except yourself. Let this sink within as deeply as possible. For ordinarily we think, the veil lies over truth itself; then the journey becomes immensely difficult. A weak person could hardly be expected to succeed. And if the veil were over truth, you could try a million methods—how would you lift it? And if the veil were over truth, once someone lifted it, it would be lifted for all. This is the difference and distance between science and religion.
आइंस्टीन एक सत्य को खोज लेते हैं, तो फिर हर पीछे आने वाले वैज्ञानिक को, विज्ञान के विद्यार्थी को वह सत्य नहीं खोजना पड़ता--पर्दा उठ गया! फिर तो आप पढ़ लें किताब में, काफी है। जो श्रम आइंस्टीन को वर्षों करना पड़ा होगा, एक साधारण से विद्यार्थी को घंटों करना पड़ता है।
When Einstein discovers a truth, every scientist who follows, every student of science, need not rediscover it—the veil is lifted! You can read it in a book; that is enough. The labor for which Einstein struggled for years, an ordinary student manages in hours.
बुद्ध ने पर्दा उठा दिया, कबीर ने पर्दा उठा दिया, अब आपको करने की जरूरत ही क्या है? जरा सा समझ लेना है, बात खत्म हो गई। विद्यालय में पढ़ाई हो सकती है--विज्ञान की; धर्म की नहीं। क्योंकि बुद्ध ने जो पर्दा उठाया, वह अपनी ही आंख का पर्दा था। वह कोई सत्य का पर्दा नहीं उठा दिया था; नहीं तो सभी के लिए उठ जाता, फिर अज्ञानी कोई होता ही नहीं जगत में। फिर जैसे आइंस्टीन का सिद्धांत किताब में लिख जाता है, लोग पढ़ लेते हैं, खोजने की कोई जरूरत नहीं रह जाती, वैसे ही बुद्ध का सिद्धांत भी किताब में लिख जाता।
Buddha lifted the veil, Kabir lifted the veil—then what need is there for you to do anything? Just understand a little, and the matter is finished. In a school, there can be study—of science; not of religion. For the veil Buddha lifted was the veil over his own eyes. He did not lift any veil off truth itself; otherwise it would have been lifted for all—no one in the world would remain ignorant. Then, as Einstein’s principles are written in books and people read them and need not search again, so too Buddha’s principle would be written—and reading would suffice.
यह जान कर तुम्हें हैरानी होगी कि शास्त्र विज्ञान में हो सकता है, धर्म में नहीं। धर्म में कैसे शास्त्र होगा? दूसरे के उठाए तुम्हारा पर्दा तो उठेगा नहीं। और दूसरे ने जो देखा है, वह तुम्हारा दर्शन कैसे बनेगा? तुम्हारी आंख पर जब तक पर्दा है, बुद्ध कितना ही पर्दा उठा दें, कुछ भी न उठेगा। वह उनकी आंख का पर्दा है। इसलिए धर्म में कोई परंपरा नहीं निर्मित हो सकती। ट्रेडिशन धर्म की हो ही नहीं सकती। और दुख की यही बात है कि उसकी बड़ी परंपराएं बन गई हैं।
It may surprise you to know: scripture is possible in science, not in religion. How will there be scripture in religion? What another lifts will not lift your veil. And what another has seen—how will it become your seeing? So long as the veil is upon your eyes, no matter how much Buddha lifts, nothing at all is lifted. It is the veil on his eyes. Therefore no tradition can truly be built in religion. Tradition, as such, cannot belong to religion. And yet the unhappy fact is that great traditions have been created around it.
शास्त्र धर्म का हो ही नहीं सकता। लेकिन धर्म शास्त्र है। धर्म दूसरे से सीखा ही नहीं जा सकता, उसे खुद ही खोजना पड़ता है। लेकिन फिर भी हम दूसरे से सीखते हैं। और इसलिए सब झूठ हो गया है। धर्म के आस-पास जितना झूठ इकट्ठा हो गया है, उतना किसी चीज के आस-पास झूठ नहीं है। क्या कारण होगा? और धर्म, जो की सत्य की खोज है, उसके आस-पास इतना झूठ क्यों इकट्ठा हो गया? इतने शास्त्र, इतने सिद्धांत, इतने दर्शन, इतनी धारणाएं, इतने प्रत्यय, धर्म के आस-पास क्यों इकट्ठे हो गए?--इस मौलिक बात को भूल जाने के कारण कि पर्दा घूंघट है, तुम्हारी आंख पर है। हर आदमी को फिर से उठाना पड़ेगा। और हर आदमी को नये सिरे से उठाना पड़ेगा। किसी दूसरे के उठाए तुम्हें कुछ फर्क न पड़ेगा।
Scripture cannot belong to religion. But religion is the scripture. Religion cannot be learned from another; it must be found by oneself. Yet we keep learning from others. Therefore all around religion a tremendous falsity has accumulated. No other subject has as much untruth piled around it as religion does. Why? And why around religion—which is a search for truth—has so much untruth gathered? So many scriptures, doctrines, philosophies, opinions, beliefs—why around religion? Because we have forgotten the fundamental point that the veil, the ghunghat, is on your eyes. Every person must lift it anew. And every person must lift it afresh—from the beginning. What another has lifted makes no difference to you.
बुद्ध जागेंगे, देख लेंगे, खो जाएंगे--उनका दर्शन भी उनके साथ खो जाएगा; उनकी दृष्टि भी उनके साथ खो जाएगी। तुम जागोगे, देखोगे, पहचानोगे, तुम्हारे जीवन में अनहद आनंद का ढोल बजेगा; लेकिन किसी और को सुनाई नहीं पड़ेगा, तुमको ही सुनाई पड़ेगा। तुम्हारे जीवन में अनंत प्रकाश का अवतरण होगा, लेकिन तुम्हारे पड़ोस में भी कोई बैठा हो, उसको पता नहीं चलेगा। पत्नी को भी पता नहीं चलेगा कि पति के हृदय में प्रकाश की किरण उतरी। बेटे को पता नहीं चलेगा की बाप जाग गया। तुम्हारे चारों तरफ लोग बैठे रहें, किसी को शंका भी न होगी कि तुम जाग गए। क्योंकि पर्दा तुमने अपनी आंख का उठाया है, उनकी आंखों का नहीं। और दूसरे की आंख का पर्दा उठाया ही नहीं जा सकता।
Buddha will awaken, will see—and will be lost to this world; his vision will be lost with him; his seeing will be lost with him. You will awaken, you will see, you will recognize; in your life the drum of anahad bliss will resound—but it will not be heard by anyone else. Only you will hear it. In your life the descent of infinite light will happen—but even one sitting beside you in the neighborhood may not come to know it. Even a wife will not know that a ray of light has entered her husband’s heart. A son will not know that his father has awakened. People may be sitting all around you, and no one will even suspect that you have awakened. Because you have lifted the veil from your eyes, not from theirs. And no one can lift another’s veil.
यह पर्दा बाहरी नहीं है--यह दूसरी बात समझ लें। यह पर्दा बाहरी होता तो कोई झटक कर दूसरा भी उठा देता। यह नींद बाहर की होती तो हिला-डुला कर कोई भी तुम्हें जगा देता। यह नींद भीतर की है। कितना ही हिलाओ-डुलाओ, शरीर ही हिलेगा-डुलेगा, तुम्हारी चेतना नहीं। और यह पर्दा भीतर है। यह घूंघट साधारण घूंघट नहीं है, जो स्त्रियों की आंखों पर पड़ा रहता है। उसे तो कोई भी उठा सकता है। यह पर्दा, यह घूंघट भीतर की आंख पर है, जिसको हम तीसरी आंख कहते हैं।
Understand the second point: this veil is not external. If it were external, someone else could jerk it away. If this sleep were external, anyone could shake you and awaken you. This sleep is within. Shake as much as you wish—the body will be shaken; your consciousness will not. And this veil is within. This ghunghat is not the ordinary veil that women draw over their eyes. That anyone can lift. This veil, this ghunghat, is over the inner eye—what we call the third eye.
यह इतने भीतर है कि दूसरा तो प्रवेश ही नहीं कर सकता। तुम ही जब चाहोगे, तुम ही जब भरोगे आतुरता से, तुम्हारी ही अभीप्सा जब तुम्हें आंदोलित करेगी, तुम ही जब जीवन की व्यर्थता को देखोगे, और तुम ही जब देखोगे कि इस पर्दे के कारण कितनी दीवालों से टकराना पड़ता है, सब तरफ से जीवन लहूलुहान हो गया है; इस पर्दे के कारण द्वार मिलता ही नहीं; द्वार भी दीवाल हो जाती है; इस पर्दे के कारण जीवन में सिवाय कलह के, दुख के, नरक के, कुछ और नहीं होता, ऐसा क्षण आता ही नहीं जब तुम कह सको: ‘आनंद भयो रे।’... एक क्षण भी जीवन में ऐसा नहीं आता, जब तुम नाच उठो और तुम कहो, धन्यभागी हूं कि जो भी मैंने दुख भोगे, वे इस एक क्षण मिले आनंद के लिए पर्याप्त थे; कोई हर्जा नहीं हुआ, कोई नुकसान नहीं हुआ। खूब पा लिया मैंने, वे दुख ना-कुछ थे। अगर उतने दुख फिर झेलने पड़ें तो मैं तैयार हूं इस एक क्षण के आनंद के लिए। लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं होता।
It is so deep within that no one else can enter there. Only when you yourself wish, only when you are aflame with longing, when your own thirst stirs you; only when you see the futility of life; only when you see how, because of this veil, you keep colliding with walls on every side, life bleeding from all directions; because of this veil the door is nowhere to be found—every door turns into a wall; because of this veil nothing happens in life except quarrel, sorrow, hell; not even a single moment comes when you can say, ‘Anand bhayo re’—Joy has happened… Not a single moment comes when you dance and say, Blessed am I: whatever suffering I went through was enough of a price for this one moment of ecstasy; nothing was lost, there was no damage. I have gained so much that the sufferings are nothing. And if I had to endure them again, I would—for this one moment of bliss. But nothing of that sort happens.
नहीं होता इसलिए कि न तो तूफान चल रहा हो बाहर तो तुम्हारा घूंघट हट सकता है, न आग लग जाए बाहर तो तुम्हारा घूंघट जल सकता है। भूल-चूक से भी, दुर्घटना में भी, तुम्हारा घूंघट हिलेगा नहीं। भीतर है। और इन आंखों पर नहीं है जिनसे तुम देख रहे हो। भीतर की आंख पर है।
It does not happen because no storm raging outside can blow your veil away, no outer fire can burn it. Not even by accident will your veil be moved. It is within. And it is not upon these eyes by which you look—it is upon the inner eye.
एक भीतर की दृष्टि है, उसके खुलते ही सारा जीवन बदल जाता है।
There is an inner vision; the moment it opens, your whole life is transformed.
एक बाहर की दृष्टि है, वह खुली भी रहे तो भी काम चलता है--जीवन नहीं बदलता। वह बंद भी हो जाए तो भी काम चल जाता है। अंधा भी काम चला लेता है; आंख वाले भी काम चला लेते हैं। इन आंखों से गहरी भी एक आंख है, वही खुलती है, जब हम किसी व्यक्ति को कहते हैं: बुद्ध हो गया, जिन हुआ, जागा, होश पाया, और तब सब रूपांतरित हो जाता है! क्योंकि जब तुम भीतर जागते हो तो तुम्हारी सारी सृष्टि बदल जाती है। तुम जो देखते हो, तुम्हारे कारण ही देखते हो।
There is an outer vision; even if it remains open, life somehow goes on—the life itself does not change. Even if it is closed, life still goes on. The blind somehow manage; the sighted also manage. Deeper than these eyes is that inner eye; that alone opens when we say of someone: he has become a Buddha, a Jina, awakened, has found awareness—and then everything is transformed! Because when you awaken within, your entire cosmos changes. You see what you see because of how you are.
मुल्ला नसरुद्दीन को एक रात पकड़ा गया। काफी पी गया था। काफी झूम-झटक की सिपाही से, गाली-गलौज की। मगर वह उसे घसीट कर कोतवाली ले गया। कोतवाली में भी घुसा तो बहुत नाराज था और कहा कि यह क्या बदतमीजी है, मुझे किसलिए यहां लाया गया है? वह जो इंस्पेक्टर था कोतवाली में, उसने कहा, शराब के लिए लाया गया है। उसने कहा, अरे, तब बात और! प्रसन्न हो गया। फिर कब शुरू करेंगे?
One night Mulla Nasruddin was arrested. He had drunk a great deal. He hassled and swore at the constable. Still, the policeman dragged him to the station. Even upon entering the station, he was very indignant and said, What is this misbehavior? Why have you brought me here? The inspector said, For liquor. Nasruddin said, Oh, then that’s different! He brightened. So when do we start?
शराब में डूबा हुआ आदमी, जो अर्थ भी देखेगा शब्दों में, वह भी उसका अपना होगा। शराब की अभीप्सा, आकांक्षा से भरा हुआ आदमी इतना बेहोश है कि वह जो सुनेगा, उसमें से भी अपना ही अर्थ निकालेगा। अर्थ भी उसका मूर्च्छित का अर्थ होगा। अर्थ भी उसका अपना ही होगा। स्वाभाविक यही है।
A man soaked in wine—what meanings he will see in words will be his own meanings. A man filled with the lust for liquor, so unconscious—whatever he hears, he will draw out his own meaning from it. His meaning will be the meaning of his stupor. Naturally so.
तुम जो देखते हो, वह वही नहीं है जो है। तुम वही देखते हो जो तुम देखना चाहते हो। तुम वही सुन लेते हो जो तुम सुनना चाहते हो। तुम वही खोजते हो जो तुम खोजना चाहते हो। किसी दिन उपवास कर लो फिर उसी रास्ते से गुजरो जिससे रोज गुजरे थे: जो दुकानें मिठाई की कभी नहीं दिखाई पड़ती थीं, वे पहली दफा दिखाई पड़ेंगी। वे ही दिखाई पड़ेंगी, बाकी जब खो जाएगा। रेस्टोरेंट्स, होटल्स, मिठाई की दुकान, चाय की दुकान--वे सब प्रगाढ़ होकर दिखाई पड़ेंगी।
What you see is not what is. You see what you want to see. You hear what you want to hear. You seek what you want to seek. Fast one day, and then walk along the same street you walk every day: the sweet-shops you never noticed will appear for the first time. They alone will appear; all else will fade. Restaurants, hotels, sweet-shops, tea-stalls—they will stand out in bold relief to your eyes.
एक सात दिन उपवास कर लो, फिर निकलो: तुम्हें बाजार में जूते की दुकान, कपड़े की दुकान दिखाई पड़नी बंद ही हो जाएंगी; सिर्फ तुम्हें भोजन की ही सामग्री की दुकानें दिखाई पड़ेंगी। क्योंकि तुम्हारी चेतना यहां भीतर भूख से भरी है। भूख देख रही है, अब तुम नहीं देख रहे हो। तो दृष्टि सृष्टि है।
Fast for seven days, then go out: you will hardly notice shoe-stores and cloth-shops in the market; only places of food will be visible. For your consciousness within is full of hunger. Hunger is now seeing; you are no longer seeing. Hence, drishti is srishti—vision is creation.
बड़ी पुरानी कहानी है। महाराष्ट्र में संत हुए, रामदास। उन्होंने राम की कथा लिखी। वे लिखते जाते, और रोज लोगों को सुनाते जाते। कहते हैं, कथा इतनी प्यारी थी कि खुद हनुमान भी उसे सुनने आते थे। छिप कर बैठ जाते भीड़ में। जब हनुमान सुनने आएं तो बात कुछ राज की ही होगी, क्योंकि हनुमान ने तो कथा खुद ही देखी थी। अब कुछ इसमें देखने जैसा नहीं था। लेकिन रामदास कह रहे थे तो बात ही कुछ थी कि खुद देखने वाला मौजूद जो था, चश्मदीद गवाह, वह भी यह कहानी सुनने आता था। लेकिन एक जगह हनुमान को बरदाश्त न हुआ। क्योंकि हनुमान का ही वर्णन हो रहा था। और रामदास ने कहा, हनुमान गए अशोक-वाटिका में, लंका में। और उन्होंने देखा कि चारों तरफ सफेद फूल खिले हैं। हनुमान ने कहा: ठहरो। सुधार कर लो। फूल लाल थे, सफेद नहीं थे। रामदास ने कहा कि कौन नासमझ बीच में सुधार करवा रहा है? तब हनुमान ने अपने को प्रकट कर दिया। उन्होंने कहा कि अब प्रकट करना ही पड़ेगा कि मैं खुद हनुमान हूं, जिसकी तुम कथा कह रहे हो। और मैं कहता हूं कि वहां फूल लाल थे, सफेद नहीं। रामदास ने कहा: कोई भी हो, चुप बैठो! फूल सफेद थे।
There is an ancient story. In Maharashtra there was a saint, Ramdas. He wrote the story of Ram. He kept writing, and each day he would recite it to people. It is said the story was so lovely that even Hanuman himself would come to hear it. He would sit hidden among the crowd. If Hanuman comes to listen, then indeed there is some secret to the narration—for Hanuman himself had seen the story firsthand. There was nothing new to see. But when Ramdas told it, the matter had a certain flavor—so much so that the eyewitness himself would come to listen. But at one point Hanuman could not bear it. Because it was a description of Hanuman. Ramdas said, Hanuman went to the Ashoka grove in Lanka. And he saw that white flowers were blooming all around. Hanuman said, Stop. Correct that. The flowers were red, not white. Ramdas said, What fool is this who wants a correction? Then Hanuman revealed himself. He said, Now I must declare who I am: I am Hanuman himself—the one whose story you are telling. And I say the flowers there were red, not white. Ramdas said, Whoever you are, sit quietly! The flowers were white.
झगड़ा बहुत बड़ा हो गया। और तब एक ही उपाय था कि अब राम के पास जाया जाए। हनुमान ने कहा: तो चलो राम के पास। वे जो कह देंगे वही निर्णय। क्योंकि यह हद हो गई! मैं जब खुद चश्मदीद आदमी मौजूद हूं और कह रहा हूं कि मैंने फूल देखे! तुम मेरी कथा कह रहे हो--और वह भी हजारों साल बाद कह रहे हो। और एक छोटी सी बात पर जिद कर रहे हो। क्या बिगड़ता है कि तुम फूल लिख दो कि लाल थे?
The quarrel grew intense. And then there was only one way—to go to Ram. Hanuman said, Then let’s go to Ram. Whatever he decides shall be final. For this is too much! I myself, the eyewitness, am present and I tell you what I saw! You are telling my story—and that too after thousands of years. And for such a tiny point you insist. What will it harm to write that the flowers were red?
पर रामदास ने कहा: बिगड़ने का सवाल नहीं; जो सच है, सच है। फूल सफेद थे।
But Ramdas said, It is not a question of harm; what is true is true. The flowers were white.
झगड़ा राम के पास गया, और राम ने हनुमान से कहा: तुम चुप रहो। रामदास जो कहते हैं, ठीक कहते हैं। तुम उस समय इतने क्रोध में थे, आंखें खून से भरी थीं, तुम्हें लाल दिखाई पड़े होंगे। रामदास को कोई क्रोध नहीं है। वह दूर तटस्थ भाव से देख रहा है! फूल सफेद ही थे। मुझे भी पता है।
The dispute went to Ram, and Ram said to Hanuman, Be quiet. Ramdas speaks rightly. At that time you were so full of anger, your eyes were filled with blood—so flowers appeared red to you. Ramdas has no anger. He looks from afar, in detachment. The flowers were white. I too know it.
जब तुम क्रोध से देखोगे तो चीजें और हो जाएंगी। स्वभावतः जब तुम लोभ से देखोगे तो चीजें और हो जाएंगी। जब तुम वासना, कामना से भर कर देखोगे तो चीजों में एक सौंदर्य आ जाएगा, जो है ही नहीं। देखने वाला अपने को ही फैला कर देखता है। इसलिए तुम्हारी दृष्टि ही तुम्हारी सृष्टि हो जाती है। जब तुम बदलोगे और तुम्हारी दृष्टि बदलेगी, तत्क्षण सारी सृष्टि बदल जाएगी। जहां तुम्हें बहुमूल्य दिखाई पड़ा था वहां कचरा दिखाई पड़ेगा। जिसे तुमने असार समझ कर छोड़ दिया था, हो सकता था वहां सार दिखाई पड़े; और जिसे तुमने सार समझ कर छाती से लगा रखा था वहां तुम्हें असार दिखाई पड़े।
When you look through anger, things are different. Naturally, when you look through greed, things are different. When you look through desire, lust, then a beauty will appear in things which is not there. The seer spreads himself over the seen. Your vision becomes your creation. When you change and your vision changes, instantly the whole creation changes. Where you saw something precious, you will now see rubbish. That which you left as worthless may now appear essential; and that which you clutched to your breast as essential may appear worthless.
जीवन तुम्हारी दृष्टि का फैलाव है। और जिसके भीतर की दृष्टि सोई हो, वह ऐसा है जैसे भीतर है ही नहीं। सब सोया है। उस भीतर की दृष्टि के सोने के कारण तुम जीवन के भीतरी अंगों को नहीं देख पाते। बाहर की आंख बाहर को ही देख सकती है। भीतर की आंख भीतर देखेगी। तुम देखते हो मुझे, लेकिन अगर बाहर की आंख से देखते हो, तो तुम मेरे शरीर को देखोगे, तुम मुझे न देख पाओगे। अगर तुम भीतर की आंख से देखते हो तो ही मुझे देख पाओगे। तब यह शरीर सिर्फ घर रह जाएगा, ऊपर के वस्त्र, और भीतर के चैतन्य का आविर्भाव होगा। अगर तुम सिर्फ कानों से सुनते हो बाहर के, तो तुम मेरे शब्द सुन पाओगे; और अगर भीतर का कान तुम्हारा जागा हो, तब तुम मेरे अर्थ को समझ पाओगे। क्योंकि शब्द तो खोल है, शरीर है; अर्थ, आत्मा है।
Life is the expanse of your vision. And if your inner eye sleeps, you are as if you are not within at all. All is asleep. Because that inner eye sleeps, you cannot see the inner dimension of life. The outer eye can see only the outer. The inner eye will see the inner. You see me—but if you see only with the outer eye, you will see my body; you will not see me. Only if you see with the inner eye will you truly see me. Then this body will remain just the house, the garment outside, and the presence of the inner consciousness will reveal itself. If you hear only with your outer ears, you will hear my words; but if your inner ear is awake, you will understand my meaning. For the word is the shell, the body; meaning is the soul.
तुम जितने गहरे हो, उतना ही गहरा तुम देखोगे, उतना ही गहरा तुम सुनोगे, उतना ही गहरा तुम्हारा सारा अनुभव होगा। तुम अगर छिछले हो, तो अनुभव बहुत गहरा न हो पाएगा।
The deeper you are, the deeper you will see, the deeper you will hear, the deeper your whole experiencing will be. If you are shallow, experience cannot go deep.
झेन कथा है कि एक सदगुरु अपने शिष्य के पास गया। वह शिष्य बाहर ही बैठा था। सदगुरु ने पूछा, सत्य क्या है? उस शिष्य ने मुट्ठी बांध कर बताई। सदगुरु वापस लौटने लगा और उसने कहा कि पानी बहुत उथला है, बड़े जहाज यहां न रुक सकेंगे। शिष्य बड़ा दुखी हुआ, और उत्तर तो उसने बिलकुल सोच-समझ कर दिया था। वहीं तो भूल हो रही थी। उसने सुन रखा था कि जब यह गुरु लोगों से कुछ पूछता है, तो यह शब्दों में उत्तर नहीं चाहता। और उसने पुरानी कहानी सुन रखी थी कि फलां शिष्य के पास गया तो उसने मुट्ठी बांध कर बता दी और इसने कहा कि ठीक। क्योंकि मुट्ठी बांधने का मतलब है एक; पांच नहीं, एक; पंचतत्व नहीं, एक तत्व; पांच इंद्रियां नहीं, एक आत्मा। सो, सुन रखी थीं कहानियां तो उसने भी मुट्ठी बांध के बताई लेकिन वह मुट्ठी झूठी थी, उसके भीतर एक नहीं था। उस मुट्ठी में पांच थे। क्योंकि मुट्ठी उतनी ही गहरी हो सकती है, जितना उसका अनुभव हो। वह जानता तो यही था कि पांच सच है। एक की बात तो सुनी थी, उधार थी, बासी थी, अपनी न थी। तो गुरु ने कहा, यह जगह बहुत उथली है, और बड़े जहाज यहां न रुक सकेंगे। बड़ा पीड़ित हुआ शिष्य, बड़ा दुखी हुआ।
A Zen story: a Master went to a disciple. The disciple was sitting outside. The Master asked, What is truth? The disciple answered by making a fist. The Master turned back and said, The water is too shallow—great ships cannot anchor here. The disciple was greatly pained; he had replied with much thought. There was the mistake. He had heard that when this Master asked questions he did not want answers in words. He had heard an old story: the Master went to a certain disciple, he made a fist, and the Master said, Right—because a fist means One; not five, One; not five elements, the One element; not five senses, the One Atman. He had heard such stories, so he too made a fist—but his fist was false; within it there was not One. Inside that fist there were five. For a fist can be only as deep as the experience behind it. He knew that the five were true. The talk of One he had merely heard—borrowed, stale, not his own. So the Master said, The harbor is very shallow, big ships cannot anchor here. The disciple was tormented.
वर्षों के बाद गुरु फिर आया। उसने फिर मुट्ठी बांधी। गुरु ने कहा: खूब! खूब खुदाई की। पानी खूब गहरा कर लिया! अब जहाज रुक सकता है।
Years later the Master came again. He made a fist again. The Master said, Good! Much digging! You have deepened the water. Now the ship can anchor.
देखने वालों को बड़ी हैरानी हुई, क्योंकि दोनों बार एक ही बात हुई थी--वह मुट्ठी बांधी गई थी; पहली दफे भी और दूसरी दफे भी। लोगों ने गुरु से पूछा कि हम कुछ समझे नहीं, रहस्य कर दिया, पहेली बना दी। पहली बार भी इस शिष्य ने यही मुट्ठी बांधी थी। इसके लिए बीस साल बाद दुबारा आने की क्या जरूरत थी?
Onlookers were puzzled because both times the same thing happened—the fist was made the first time and the second. They asked the Master, We do not understand; you have made a mystery of it. Why come again after twenty years for the same fist?
गुरु ने कहा: इस बार मुट्ठी में पांच नहीं, एक है। तब मुट्ठी में पांच थे। मुट्ठी दिखती थी बंधी है, भीतर खुली थी। अब मुट्ठी बाहर ही नहीं बंधी है, भीतर भी बंध गई है। अब इसकी मुट्ठी में अर्थ है। अब यह मुट्ठी प्रतीक नहीं है, अनुभव है।
The Master said, This time the fist holds One, not five. Then the fist looked closed, within it was open. Now the fist is closed outside and within. Now his fist has meaning. Now this fist is not a symbol, it is experience.
शब्द तो वही हैं, प्रतीक वही हैं; लेकिन जैसे ही तुम बदल जाते हो, तुम्हारे शब्दों का अर्थ बदल जाता है--तुम्हारे जीवन के ढंग, तुम्हारे जीवन की सुरभि बदल जाती है। सब-कुछ वैसा ही रहता है, फिर भी कुछ भी वैसा नहीं रह जाता। सब-कुछ ऊपर-ऊपर वैसा ही होगा। तुम कभी बुद्धत्व को उपलब्ध हो जाओगे, कभी तुम्हारे भीतर का कबीर भी जागेगा ही। आखिर कितनी देर लगाओगे। सब ऊपर-ऊपर ऐसा ही होगा, जैसा आज है--दुकान जाओगे, घर काम करोगे, बच्चों का पालन-पोषण करोगे, भूख लगेगी; खाना खाओगे; नींद आएगी, सोओगे; सब ऊपर-ऊपर वैसा ही होगा--पहली मुट्ठी! लेकिन भीतर-भीतर सब बदल जाएगा--दूसरी मुट्ठी! तुम बदल जाओगे। और तुम्हारे बदलने के साथ जीवन के सारे अर्थ और जीवन का सारा काव्य, जीवन की सारी प्रतीति बदल जाएगी।
The words are the same, the symbols are the same—but the moment you change, the meaning of your words changes—your manner of living, the fragrance of your life changes. Everything looks as before, and yet nothing remains the same. On the surface all will be as it is today—you will go to the shop, you will work at home, you will care for children, hunger will come and you will eat, sleep will come and you will sleep—on the surface all remains—first fist! But within, everything is transformed—the second fist! You will be transformed. And with your transformation, all meanings of life, the poetry of life, the whole insight into life will change.
जब भीतर की आंख खुलती है तब तुम्हें पदार्थ दिखाई नहीं पड़ता है। या, पदार्थ दिखाई पड़ता है तो पारदर्शी हो जाता है। पदार्थ के भीतर जो छिपा है परमात्मा, वह दिखाई पड़ता है; पदार्थ उसकी पारदर्शी खोल हो जाती है।
When the inner eye opens, matter no longer appears. Or, if matter appears, it becomes transparent. That which is hidden within matter—Paramatma—becomes visible; matter becomes His transparent shell.
ये दो बातें खयाल में रख लें।
Hold these two things in mind.
पर्दा सत्य पर नहीं, अपनी ही आंख पर है; इसलिए घूंघट किसी और ने नहीं डाला। कोई और डालेगा तो आदमी सदा के लिए परतंत्र हो जाएगा। क्योंकि जब वह उठाना चाहेगा, तब उठेगा। लेकिन मनुष्य की आत्मा परम स्वतंत्र है। यही उसकी गरिमा है। तुमने ही डाला है। भटके हो तो तुम, भटके हो तो जान कर, भटके हो तो बूझ कर! अगर गलत भी गए हो, तो तुम ही गए हो! और इसलिए सुगम है कि तुम ठीक मार्ग पर आ जाओ। जिस दिन चाहोगे उसी दिन आ जाओगे।
The veil is not upon truth—it is upon your own eyes; therefore the ghunghat has not been drawn by anyone else. If another could draw it, man would be a slave forever—for then it would be lifted whenever that other wished. But man’s Atman is supremely free. This is its grandeur. You yourself have drawn it. If you have strayed, it is you who have strayed; if you have erred, you have erred knowingly. And therefore it is easy to return to the right path. The day you wish, that very day you can return.
दूसरी बात: यह ऊपर की आंखों पर घूंघट नहीं है; घूंघट भीतर की आंख पर है। इनको खयाल में रखें, फिर कबीर के इन सूत्रों में उतरें।
Second: the veil is not upon these outer eyes; the veil is upon the inner eye. Keep these in mind; then enter Kabir’s sutras.
घूंघट का पट खोल रे, तोको पीव मिलेंगे।
Lift the veil, he says, and you will meet your Beloved.
कबीर के लिए परमात्मा प्रिय है, प्रीतम है, पिया है।
For Kabir, Paramatma is the Beloved, the dear One, the Lover.
सत्य को जब प्रेम की आंख से देखा जाता है, तो सत्य फिर एक रूखी-सूखी दार्शनिक धारणा नहीं होती; फिर सत्य प्रियतम होता है। फिर वही प्यारा होता है; बाकी कुछ भी प्यारा नहीं रह जाता। और जहां भी वह होता है, वह सभी प्यारा हो जाता है।
When truth is seen through the eyes of love, truth is no longer a dry, barren philosophical concept; truth is the Beloved. Then only That is dear; nothing else remains dear. And wherever That is, everything there becomes dear.
एक तो यह बात खयाल ले लें कि सत्य को अगर तुमने एक रूखी-सूखी धारणा की तरह खोजना चाहा... जैसे विज्ञान की खोज है, वह रूखी-सूखी खोज है। उससे खोजी भीगता नहीं। उससे खोजी वही का वही रहता है। उससे खोजी के जीवन में रूपांतरण नहीं आता है, आर्द्रता नहीं आती, गीलापन नहीं आता। खोजी रूखा ही बना रहता है।
Mark this well: if you seek truth as a dry concept—as science seeks—it is a dry search. The seeker does not get soaked in it. The seeker remains the same. No inner transformation comes—no moistness, no tenderness. The seeker remains dry.
एक दार्शनिक खोजता है सत्य को; तर्क जुटाता है, बड़े सिद्धांतों के जाल खड़े करता है, सब तरह की परीक्षाएं करता है विचार से--उसका जीवन भी रूखा-सूखा रह जाता है। वह ऐसा वृक्ष है, जिस पर हरे पत्ते कभी नहीं लगते; जिसमें कभी फूल नहीं आते। वे सूखी शाखाएं हैं, जिनमें कुछ नहीं लगता। शास्त्र का ढेर बढ़ता जाता है, शब्दों के जाल बढ़ते जाते हैं और भीतर के प्राण सूखते जाते हैं।
A philosopher seeks truth; he collects arguments, builds nets of great doctrines, subjects everything to the examinations of thought—and his life remains dry. He is like a tree on which green leaves never appear; flowers never bloom. Dry branches—nothing grows. The heap of scripture grows, the webs of words grow—and the life within dries up.
अगर तुम दार्शनिक के शब्द भी सुनो तो भी तुम्हें रेगिस्तान का स्वाद देंगे। सब सूखा, तप्त! उनसे कहीं भी तुम्हें जीवन की हरियाली न उठती हुई मालूम पड़ेगी।
Even if you listen to a philosopher’s words they will taste like desert. All dry, scorching. You will feel nowhere the rising of life’s greenery through them.
कबीर दार्शनिक नहीं हैं--कबीर प्रेमी हैं। उनके शब्दों में बड़ा रस है। और वह रस खबर देता है कि भीतर की किसी रसधार में डूब कर वे शब्द आए हैं।
Kabir is not a philosopher—Kabir is a lover. There is great rasa—juice—in his words. And that rasa indicates that his words have arisen after being dipped in the inner stream of nectar.
इसलिए हमने तो ऋषि को कवि कहा है। संस्कृत में ‘ऋषि’ और ‘कवि’ दोनों शब्दों का एक ही अर्थ है। धीरे-धीरे हमें दो अर्थ करने पड़े। क्योंकि ऐसे लोग भी हैं, जिन्होंने बिना सत्य को जाने भी कविताएं लिखी हैं। कविताएं कितनी ही प्यारी हों उनकी, उनमें कोई आत्मा नहीं है। भीतर वे खाली हैं। ऊपर काफी रंग-रौनक है; भीतर प्राण नहीं है। घर बहुत सुंदर है, निवासी नहीं है। देह बिलकुल ठीक है, लेकिन प्राणपखेरू उड़ चुके हैं, या कभी थे ही नहीं।
Hence we have called the rishi a kavi. In Sanskrit, rishi and kavi originally meant the same. Slowly we had to separate the meanings—because there are also those who write poetry without knowing truth. Their poems may be lovely, but have no soul within. Inside they are empty. Outside there is much color and decoration; within, no life. The house is beautiful but there is no resident. The body is perfect, but the life-bird has flown—or perhaps was never there.
पश्चिम में मुर्दे को भी लोग ले जाते हैं तो खूब सजा कर ले जाते हैं। स्त्री मर जाती है तो भी उसके ओंठ पर लिपस्टिक लगा देते हैं, आंख की पलकों पर काजल लगा देते हैं, गाल पर लाली लगा देते हैं: मरी हुई स्त्री बड़ी जीवित मालूम पड़ती है।
In the West, even when they carry the dead, they carry them well adorned. A woman dies, yet they paint lipstick on her lips, kohl on her lashes, rouge upon her cheeks—the dead woman looks very alive.
कवियों की कविताएं ऐसी ही हैं; वहां भीतर कुछ आत्मा नहीं है, ऊपर काफी रंग रौनक है। इसलिए अक्सर एक बात खयाल रखना, किसी कवि की कविता पसंद आ जाए तो भी कवि को खोजने मत जाना, नहीं तो कवि को देख कर बड़ी निराशा होगी। कविता तो बड़ी ऊंची मालूम पड़ती थी, और कवि बिलकुल साधारण मालूम पड़ेगा: कोई ऊंचाई नहीं, कोई गहराई नहीं। कविता पसंद आ जाए तो कवि के पास मत जाना। क्योंकि वहां व्यक्ति नहीं है। वहां सिर्फ एक कौशल है, एक तकनीक है। वह आदमी लय, छंद, शब्द, भाषा का ज्ञाता है, और उनको इस भांति बांध सकता है कि एक संगीत का भ्रम पैदा हो जाए। लेकिन सब ऊपर-ऊपर है--लाश पर लगा हुआ लिपस्टिक है; लाश की आंखों पर लगा हुआ काजल है। और स्त्री बिलकुल सुंदर मालूम पड़ती है। और ऐसी लगती है कि अभी-अभी कश्मीर से यात्रा करके लौटी है। लेकिन भीतर सब मृत है। भीतर कोई जीवित नहीं है। इस स्त्री के प्रेम में मत पड़ जाना। इस स्त्री को सिवाय दफनाने के और कोई उपाय नहीं है।
Many poets’ poems are like this; within there is no soul, though the surface is richly adorned. So keep one thing in mind: even if you like a poet’s poem, do not go searching for the poet, or you will be greatly disappointed. The poem seemed lofty—and the poet will seem utterly ordinary: no height, no depth. If you love the poem, do not go to the poet. For there is no person there—only a skill, a technique. He knows rhythm, meter, words, language; he can weave them in such a way that an illusion of music arises. But it is all on the surface—lipstick upon a corpse; kohl on dead eyes. The woman appears beautiful—as if she has just returned from a journey to Kashmir. But within all is dead. Do not fall in love with such a woman. There is nothing to do with her except to bury her.
कविता के प्रेम में अगर कभी आ जाओ तो कवि को खोजने मत जाना, नहीं तो मुश्किल में पड़ोगे; क्योंकि कवि को देखते से कविता भी व्यर्थ हो जाएगी।
If you fall in love with the poem, do not go to the poet; otherwise you will be in trouble—for once you see the poet, the poem too will seem futile.
उर्दू में बड़े शायर हुए हैं, और उन्होंने बड़ी ऊंचाई की बातें कही हैं; लेकिन उन आदमियों की तलाश में मत जाना। तुम उनको अपने से गया-बीता पाओगे। ऋषि और कवि में यही फर्क है। कवि को तुम हमेशा उसकी कविता से छोटा पाओगे, ऋषि को हमेशा तुम उसकी कविता से बड़ा पाओगे। तुम जब ऋषि को खोजने जाओगे, उसके गीत को सुन कर, तब तुम्हें पता चलेगा कि गीत तो ना-कुछ था, और अगर हम गीत में ही प्रसन्न होकर रह जाते, तो एक अवसर खो जाता। यह जिससे गीत निकला है, यह तो अनंत है; वह गीत तो सिर्फ इसकी एक लहर थी, और गीत ना-कुछ था।
एक दफा तुम कबीर को देख लोगे, तो कबीर के वचनों में कुछ भी पता नहीं चलेगा; इस आदमी को तो पीछे ही छोड़ आए वे वचन। सागर पीछे छूट गया है, और एक हल्की सी बरखा का झोंका तुम्हारे पास आ गया था। एक छोटी सी बदली तुम्हारे घर पर आकर बरस गई थी--ऐसी थी कविता। और यह तो महासागर है--जिससे ऐसी अनंत बदलियां उठ सकती हैं और अनंत घरों पर बरस सकती हैं।
In Urdu there have been great shayars, and they have spoken of great heights; but do not go in search of those men. You will find them inferior to yourself. This is the difference between kavi and rishi. The poet you will always find smaller than his poem; the rishi you will always find greater than his song. When you go to the rishi, having heard his song, you will discover that the song was nothing—and if we had remained content with the song we would have missed an opportunity. The source from which the song arose is infinite; the song was only a wave, a small cloud that drifted over your house and rained—a poem is like that. And this is the ocean—from which infinite clouds can arise and rain upon infinite homes.
ऋषि हमेशा पाता है कि जो वह कहना चाहता था, नहीं कह पाया।
A rishi always finds that what he wanted to say, he could not.
ऋषि हमेशा पाता है कि जो उसने कहा, वह छोटा हो गया--जो वह कहना चाहता था, उससे।
A rishi always finds that what he said became smaller than what he wanted to say.
ऋषि के पास सत्य है। सत्य शब्दों से बड़ा है। जब भी सत्य शब्दों में लाया जाता है तो जैसे एक संकरी जगह में बड़े आकाश को समाने की कोई कोशिश करता हो। बड़ा कठिन है। और ऋषि के शब्दों में जो आनंद की पुलक है, वह केवल शब्दों का सार-संवार नहीं है। वह जो आनंद की पुलक है, वह जहां से शब्द आए हैं, जिस हृदय से जन्मे हैं, उसकी पुलक की थोड़ी सी खबर है। जैसे इस फूलों से भरे बगीचे से हवा का एक झोंका गुजर जाए तो फूलों की थोड़ी गंध साथ ले जाएगा--राह पर चलते हुए राहगीर को भी वह झोंका घेर लेगा, उसे भी थोड़ी फूलों की गंध मिल जाएगी। वह फूलों की गंध सिर्फ पास किसी बड़े बगीचे की खबर है। वह हवा के झोंके में जो थोड़ी सी शीतलता है, वह पास किसी सरोवर की झलक है।
The rishi has truth. Truth is bigger than words. Whenever truth is brought into words, it is as if one tried to fit a vast sky into a narrow space. Very difficult. And the thrill of bliss in a rishi’s words is not merely the polishing of language. That ripple of bliss gives a little news of the heart from which those words have sprung. As when a gust of wind passes through a garden laden with flowers—it will carry a little fragrance along. The traveler on the road will also be surrounded by that gust; a little fragrance will touch him. That fragrance is merely the hint that a great garden is nearby. The slight coolness in the gust is a glimpse of a lake close by.
कबीर ऋषि हैं। कविता के ढंग से उन्होंने जो कहा है, वह कविता से ज्यादा बड़ा है। और जब कवि देखता है जगत को तो सत्य रूखा नहीं रह जाता, रसपूर्ण हो जाता है। काव्य जीवन को देखने का वही ढंग है, जिस ढंग से प्रेमी प्रेयसी को देखता है। और तुम्हें शायद उसकी प्रेयसी बिलकुल ना-कुछ मालूम पड़े, लेकिन प्रेमी को वही सब-कुछ मालूम पड़ती है। प्रेमी प्रेयसी को देखता ही नहीं, सृजित करता है।
Kabir is a rishi. What he has spoken in the mode of poetry is greater than poetry. And when a poet looks at existence, truth is no longer dry, it becomes full of rasa. Poetry is that way of seeing life which is like a lover seeing his beloved. And you may find his beloved to be nothing—but to the lover she is all. The lover does not merely see his beloved; he creates her.
कहीं खलील जिब्रान ने एक वचन लिखा है कि प्रेमी अपनी प्रेयसी में वही देखता है, जो अगर परमात्मा की मर्जी पूरी होती तो वह स्त्री होती। प्रेमी अपनी प्रेयसी में वही देखता है, जो स्त्री की अनंत संभावना है; वह उसे आज देखता है, जो वह कल हो सकती है--अगर परमात्मा की मर्जी पूरी हो पाए। वह उस फूल को नहीं देखता है जो सामने है; वह उस फूल को देखता है जो हो सकता है इस फूल से। वह सारी संभावनाओं को मौजूद देखता है। वह सारे भविष्य को वर्तमान देखता है।
Kahlil Gibran has written somewhere that the lover sees in his beloved that which she would be if God’s will were fulfilled. The lover sees in his beloved the infinite possibility of the woman; he sees today that which she could become tomorrow—if God’s will be fulfilled. He does not see the flower before him; he sees the flower that can bloom from it. He sees all possibilities present. He sees the whole future as the present.
बाप अपने बेटे में वही देखता है--वह नहीं, जो है। इसलिए तो लोग परेशान होते हैं। हर बाप अपने बेटे की चर्चा कर रहा है, और लोग कहते हैं बंद भी करो! क्योंकि लोगों को उस बेटे में कुछ भी नहीं दिखाई पड़ता और बाप को सब-कुछ दिखाई पड़ता है। और हर बाप को दिखाई पड़ता है अपने बेटे में। और फिर बेटे साधारण निकल जाते हैं।
A father sees the same in his son—not what is, but what can be. Hence people are annoyed: every father talks of his son and people say, Stop it! For people see nothing in that son, and the father sees everything. Every father sees everything in his son. And then sons turn out ordinary.
बाप को क्या दिखाई पड़ता है बेटे में? बाप को वह दिखाई पड़ता है जो बेटा अगर ठीक-ठीक बढ़े तो होगा, उसे उसका पूर्व-दर्शन होता है। लेकिन बेटा अगर भटक जाए तो नहीं हो पाएगा। और बेटे भटक जाते हैं। बाप झूठा साबित होता है। लेकिन बाप ने जिस प्रेम की आंख से देखा था, वह हो सकता था।
What does the father see? He sees what the son will be if he grows rightly—he has a fore-vision of him. But if the son strays, it will not happen. And sons do stray. The father is proven false. But what the father saw through the eyes of love—could have been.
हर मां अपने बेटे में श्रेष्ठतम को देखती है। वह श्रेष्ठतम हो सकता है। वह संभावना है। यह कंकड़ जैसा दिखाई पड़ने वाला बेटा, थोड़े ही निखार से, थोड़े ही छैनी के प्रयोग से हीरा बन सकता है; लेकिन बनेगा या नहीं, यह नहीं कहा जा सकता।
Every mother sees the supreme in her child. He can be the supreme. It is a possibility. This pebble-like child, with a little polishing, a few strokes of the chisel, can become a diamond; but whether he will become so or not cannot be said.
प्रेम उसे देख लेता है, जो अगर सब ठीक-ठीक बीते तो तुम हो सकते। घृणा वह देख लेती है, जो अगर सब गलत हो जाए तो तुम हो जाओगे। घृणा तुममें नरक को देख लेती है, प्रेम तुम में स्वर्ग को देख लेता है। घृणा तुम में शैतान को देख लेती है, प्रेम तुम में भगवान को देख लेता है।
Love sees what you can be if all goes well. Hatred sees what you will become if all goes wrong. Hatred sees hell in you; love sees heaven in you. Hatred sees the devil in you; love sees God in you.
साधारण प्रेम में भी ऐसी झलक मिलती है। वह सिर्फ तुम्हारी कल्पना ही नहीं है। वह प्रेम की आंख है, जो छिपे को उघाड़ लेती है; जो दबे को प्रगट कर लेती है; जिसके सामने गुप्त अपने द्वार खोल देता है; रहस्य खुल जाते हैं। लेकिन जब कोई सारे जगत को प्रेम से देखता है, जब कण-कण को प्रेम से देखता है, जब रत्ती-रत्ती इस जगत की तुम्हें अपनी प्रेयसी या प्रेमी बन जाती है, तब जिस विराट का उदय होता है, वही परमात्मा है।
Even in ordinary love, such glimpses come. It is not mere imagination. It is the eye of love that unveils the hidden; that brings forth the suppressed; before which the secret opens its doors, mysteries are revealed. But when someone looks upon the whole world with love—when he looks at every particle with love—when every morsel of this world becomes your lover or beloved—then what arises is the Vast itself; that is Paramatma.
इसलिए कबीर परमात्मा को पीव कहते हैं, प्यारा कहते हैं, प्रियतम कहते हैं। कबीर के लिए सत्य रूखा-सूखा, धारणा नहीं--प्रियतम है। विश्व और मनुष्य के बीच जो संबंध है, वह तर्क का नहीं, प्रेम का है। इसलिए दार्शनिक जिसे उपलब्ध नहीं कर पाता उसकी झलक कवि को मिल जाती है। और कवि को झलक ही मिलती है, ऋषि उसके साथ एक हो जाता है।
Hence Kabir calls Paramatma Peev—the Beloved, the Dear One. For Kabir, truth is not a dry concept—it is the Beloved. The relationship between the universe and man is not of logic, but of love. Therefore what the philosopher cannot attain even as a glimpse, the poet does; and what the poet glimpses, the rishi becomes one with.
Lift the veil, Kabir says, and you will meet your Beloved.
घूंघट का पट खोल रे, तोको पीव मिलेंगे।
और आंख तुम्हारी घूंघट से दबी है।
And your eyes are pressed under the veil.
क्या है घूंघट?
What is the veil?
बुद्ध का एक वचन है कि तुमसे बड़ा तुम्हारा कोई मित्र नहीं और तुमसे बड़ा तुम्हारा कोई शत्रु भी नहीं। क्योंकि तुम अगर पीठ करके चलो, तो अपने ही सबसे बड़े शत्रु साबित होओगे। और तुम अगर सत्य की तरफ उन्मुख होकर चलो तो तुम ही अपने सबसे बड़े मित्र हो जाओगे।
Buddha has said: you have no greater friend than yourself, and no greater enemy than yourself. If you turn your back upon truth, you will be your greatest enemy. If you turn your face toward truth and walk, you become your greatest friend.
क्या है घूंघट?
What is the veil?
तुम जीवन के प्रति पीठ करके चल रहे हो। तुम भगोड़े हो, पलायनवादी हो, एस्केपिस्ट हो! तुम किसी तरह जीवन से बचना चाहते हो, साक्षात नहीं करना चाहत हो--वही घूंघट है।
You are walking with your back toward life. You are a runaway, an escapist! You want somehow to avoid life; you do not want to encounter it face to face—that is the veil.
समझने की कोशिश करें।
Try to understand.
जहां भी जीवन होता है, वहीं से तुम बचने की कोशिश करते हो--और फिर भी तुम परमात्मा को पाना चाहते हो! परमात्मा महाजीवन का नाम है। पर क्यों आदमी जीवन से बचता है? कुछ भय है। एक तो भय है कि जीवन हमेशा प्रतिपल अपरिचित और अनजान में ले जाता है; अज्ञात में और अज्ञेय में ले जाता है। जीवन बंधी हुई लीक नहीं है, कोल्हू के बैल की भांति नहीं है कि तुम एक ही परिधि में चक्कर काटते रहते हो। जीवन एक आदत नहीं है, पुनरुक्ति नहीं है। जीवन प्रतिपल नया हो रहा है। और नये से तुम डरते हो; क्योंकि पुराने से तुम परिचित हो, नये से अपरिचित हो; पुराना जाना-माना है, तुम उसे भली भांति पहचानते हो। तुम पुराने के साथ जी लिए हो, सुख-दुख भोग लिए हो। नये का पता नहीं।
Wherever life is, from there you try to escape—and yet you want to attain Paramatma! Paramatma is the name of the Supreme Life. Why does man avoid life? There is fear. One fear is that life constantly takes you into the unfamiliar and the unknown, into the unknowable. Life is not a fixed track, not like the bullock going round a mill, circling the same perimeter. Life is not a habit, not repetition. Every moment life is new. And you fear the new; because with the old you are familiar, with the new unfamiliar; the old is known—you recognize it well. You have lived with the old, tasted its pleasure and pain. The new—who knows what it will be?
यह हैरानी की बात है: तुम पुरानी बीमारी को भी पसंद करोगे नये स्वास्थ्य के मुकाबले। क्योंकि नये से भय लगता है: पता नहीं क्या हो! बचपन से ही नये से भय लगता है। और सारा समाज सिखाता है नये से भय। अजनबी आदमी पास बैठ जाए तो तुम तत्क्षण उसका नाम पूछते हो: कहां जा रहे हो? क्या करते हो? क्या धर्म है? क्यों पूछते हो, पता है? इसलिए कि जब तक अजनबी है तब तक भय है। पता लग जाए कि ठीक है, हिंदू धर्म मानता है... हम भी हिंदू, तुम भी हिंदू--परिचित हुए।... बाल-बच्चे हैं? क्योंकि बाल-बच्चे वाले आदमी का ज्यादा भरोसा!... कांग्रेसी हो कि कम्युनिस्ट? कांग्रेसी ही है, चलो ठीक ।
It is strange: you will choose an old disease over a new health—because the new frightens. From childhood the new frightens us. And the entire society teaches fear of the new. A stranger sits near you and you immediately ask his name: Where are you going? What do you do? What religion? Why do you ask—do you know? Because so long as he is a stranger there is fear. If you find out: all right, he follows the Hindu religion… we are Hindu, you are Hindu—he is familiar now. Family? Because a man with wife and children is more trustworthy. Congress or Communist? If he is Congress, then fine.
हम व्यवस्था बना रहे हैं, उससे परिचित होने की।
We are arranging to make him familiar.
ट्रेन में आदमी प्रवेश नहीं हुआ कि लोग उससे पूछना शुरू कर देते हैं। अगर वह आदमी जवाब न दे, या अनर्गल जवाब दे तो तुम शंकित हो जाओगे कि खतरा है, कि चेन खींच दो ट्रेन की, पुलिस को खबर करो। अगर वह आदमी कहे कि हां, हिंदू या मुसलमान... हिंदू ही हूं, तो संदेह पैदा करेगा। क्योंकि इसमें सोचने की क्या बात! कि तुम पूछो कितने बच्चे हैं और वह सोचे और गिनती करे, तो वह आदमी खतरनाक है! पता नहीं बिस्तर उठा ले जाए, सामान चुरा ले, जेब काट ले! भरोसे का नहीं है। अजनबी को हम जल्दी से परिचित बनाना चाहते हैं।
A man enters the train and people at once begin asking him questions. If he does not reply, or replies incoherently, you become suspicious—danger! Pull the chain, alert the police. If the man says, Yes, Hindu or Muslim… I am Hindu, even that will arouse doubt—what is there to think about? If you ask how many children and he pauses to count—he is dangerous! Who knows—he may steal your bedding, take your luggage, pick your pocket! Not to be trusted. We quickly want to turn a stranger into someone familiar.
मुल्ला नसरुद्दीन एक ट्रेन में सवार था। और डिब्बे की छत की तरफ आंख किए एक टकटकी लगा कर देख रहा था। दूसरा आदमी जो उसके पास बैठा था, वह थोड़ी देर में शंकित हो ही गया। उसने एक-दो दफा बात-चीत चलाने की कोशिश की, खांसा-खखारा; मगर वह एकटक देखता रहा। उसने पूछा भी, आप कहां जा रहे हैं? मुल्ला ने कोई जवाब न दिया। कहां से आ रहे हैं? उसने जरा जोर से पूछा कि हो सकता है कि आदमी बहरा हो। तो भी कोई जवाब न दिया। वह एकटक लगाए त्राटक ही करता रहा। आखिर उस आदमी ने कहा, भाई साहब! आपका मफलर खिड़की के बाहर उड़ा जा रहा है! नसरुद्दीन ने कहा कि तुम चुप क्यों नहीं बैठते? तुम्हारी सिगरेट से तुम्हारा कोट जल रहा है। मैं तो कुछ नहीं बोला!
Mulla Nasruddin sat in a train coach, gazing fixedly toward the ceiling. The man beside him became suspicious after a while. He tried to start a conversation, coughed, cleared his throat. But Nasruddin stared, unblinking. He asked, Where are you going? No answer. Where from? He asked a little louder—maybe the man is deaf. Still no answer—only that unwavering gaze. Finally the man said, Brother! Your muffler is flying out of the window! Nasruddin said, Why don’t you keep quiet? Your cigarette is burning your coat. I said nothing!
यह आदमी थोड़ा संदेह पैदा करेगा, यह थोड़ा डर पैदा करेगा। तुम शांति से अखबार भी न पढ़ पाओगे इसके पास बैठ कर; इसी-इसी की याद आएगी। तुम्हें जगह बदलनी ही पड़ेगी।
Such a man creates a little doubt, a little fear. You will not be able to read your newspaper in peace sitting beside him; he will stay on your mind. You will have to change your seat.
अजनबी डराता है। क्यों? परिचित भले लगते हैं। क्यों? भय है। और हम चाहते हैं सुरक्षा, हम चाहते हैं जाना-माना एक घेरा। इसलिए तो जंगल में जाने में तुम डरते हो; बगीचे में जाने में डर नहीं लगता। बगीचा जाना माना है, आदमी का बनाया हुआ है, परिचित है। सीमा है उसकी, रास्ते हैं। भटकने का कोई कारण नहीं है। जंगल में न रास्ते हैं, न सीमा है; भटकने की पूरी सुविधा है। परमात्मा का बनाया है और विराट है। इसलिए तो आदमी धीरे-धीरे-धीरे आदमी की बनाई हुई धारणाओं में जीने लगा। वह बगीचों की भांति है।
The stranger frightens. Why? The familiar seems good. Why? Fear. We want security, the known circle. That is why you fear the jungle; you do not fear the garden. The garden is known, man-made, familiar. It has boundaries, paths. There is no reason to get lost. In the forest there are no paths, no boundaries; there is full opportunity to get lost. It is God-made and vast. That is why, slowly, man began to live in man-made concepts. They are like gardens.
सत्य में जाने से डर लगता है; वह परमात्मा का विराट जंगल है। वहां तुम बचोगे, लौट पाओगे? कहना मुश्किल है। लौटोगे तो तुम ही लौटोगे--यह भी कहना मुश्किल है। वहां जो गया, वह वही तो नहीं लौटता है, जैसा जाता है।
हमने बुद्ध को जाते और लौटते देखा। हमने महावीर को जाते और लौटते देखा। उन सबसे हम भयभीत हो गए हैं। हम पूजा कितनी ही करें, जाकर महावीर के सामने कितना ही सिर पटकें, लेकिन हम भयभीत हो गए हैं। क्योंकि जिन लोगों को हमने उस अनंत के रास्ते पर जाते देखा और वे लौटे, हमने पाया कि वे बिलकुल दूसरे हो गए। उनका हमसे कोई तालमेल न रहा। उनसे हमारे सब संबंध टूट गए। वे हमारे लिए बड़े से बड़े अजनबी, आउटसाइडर्स हो गए।
There is fear of entering truth; it is God’s vast forest. Will you survive there? Will you return? Hard to say. And if you return, will you be the same one who went? Also hard to say. Those who went upon that path of the Infinite and returned—we saw Buddha go and return; we saw Mahavira go and return. Yet we were frightened by them. We may bow much, we may bang our heads before Mahavira—but we are frightened. For those we saw go upon that path of the Infinite and return—we found they were utterly different. No coordination remained with us. Our relationships with them broke. They became the greatest strangers, outsiders to us.
वह बुद्ध और महावीर की पूजा भी हमारी एक तरकीब है--परिचय बनाने की। उनसे इस तरह हम परिचय बनाते हैं। हम कहते हैं, आप तीर्थंकर हो, बिलकुल ठीक, चौबीस तीर्थंकर होते हैं, आप चौबीसवें हो। हम अपने गणित में बिठा रहे हैं। अब कोई कह दे कि हम पच्चीसवें हैं, झगड़ा शुरू! क्योंकि चौबीस से ज्यादा हो ही नहीं सकते! हम खांचा बना रहे हैं। हम, जो अज्ञात उतरा है महावीर में, उसके लिए भी व्यवस्था दे रहे हैं, तर्क और गणित की। हम कबूतरों के खाने में उनको बिठा रहे हैं कि ठीक, तुम यहां बैठ जाओ, चौबीसवें तीर्थंकर... बिलकुल ठीक! तुम इस-इस तरह आचरण करो, क्योंकि तीर्थंकर ऐसा आचरण करता है! तुम इस तरह उठो, इस तरह बैठो; क्योंकि यह तीर्थंकर का ढंग है! जब वे हमारे ढांचे में बिलकुल हमें बैठे हुए मालूम पड़ेंगे, हम निश्चिंत हो गए; अब कोई डर न रहा।
Even our worship of Buddha and Mahavira is a device—to make them familiar. This is how we make them familiar. We say, You are a Tirthankara, all right—there are twenty-four Tirthankaras, you are the twenty-fourth. We are fitting him into our arithmetic. If someone says, I am the twenty-fifth—trouble begins! Because there can be no more than twenty-four. We are making a pigeonhole. Even what has descended unknown into Mahavira, we want to give it a system, logic, arithmetic. We fit him into a pigeonhole—Right, you sit here, the twenty-fourth Tirthankara—right! Behave in this way, for a Tirthankara behaves so. Rise this way, sit this way—because this is the manner of a Tirthankara. When they seem to fit exactly into our mold, we are at ease—no more fear.
डर की वजह से हम पूजा करते हैं। पूजा हमारा परिचय बनाने का ढंग है। तो जिन-जिन को हम पहले गाली देते हैं, उन-उन की पीछे पूजा करते हैं। जिन-जिन के खिलाफ हम लड़ते हैं पहले, लड़ते हैं हम इसलिए कि जब तक वे अजनबी रहते हैं। फिर धीरे-धीरे हम उनके साथ राजी हो जाते हैं, परिचय बना लेते हैं। और तब तक वे बेचारे जा चुके होते हैं। फिर उनकी मूर्तियों को रख कर हम पूजा करते हैं। लगता है, अभी तक हम डरे हैं। मैंने एक कहानी सुनी है। सुना है कि ईश्वर बहुत थका था एक दिन।... एक दिन क्या, वह रोज ही थकता होगा। इतना विराट गोरखधंधा है, थकता ही होगा! इतने-इतने उपद्रव हैं! तो उसके एक नौकर ने, एक दास ने, सलाह दी कि आप ऐसा करो, कुछ दिन छुट्टी पर चले जाओ। और बहुत दिन से आप पृथ्वी पर भी नहीं गए। एक दस-पंद्रह दिन के लिए विश्राम करना अच्छा होगा। तो उसने कहा कि नहीं, पृथ्वी पर जाने का मन नहीं है। क्योंकि दो हजार साल पहले गया था विश्राम करने, और एक यहूदी लड़की मेरी के प्रेम में पड़ गया। अभी तक लोगों ने उसकी चर्चा बंद नहीं की पृथ्वी पर; वे लोग अभी भी चर्चा कर रहे हैं। एक लड़का मेरा पैदा हो गया था वहां--जीसस। वह छोटा सा प्रेम का मामला था। छुट्टी पर गया था और लोग अभी तक चर्चा कर रहे हैं और किताबें लिखे जा रहे हैं। और कोई कहता है कि कुंआरी मेरी से पैदा हुआ जीसस, और कोई कुछ कहता है, कोई कुछ कहता है। वह बकवास अभी तक उन्होंने बंद नहीं की। तो वहां तो नहीं जाना चाहूंगा।
Out of fear we worship. Worship is our way of making the unknown familiar. Those we first abuse are those we later worship. We fight them first—because so long as they are strangers we fight. Gradually we make terms, we become familiar. And by then they are gone. Then we place their images and worship. It shows we are still afraid. I have heard a story. It is said that God was very tired one day… indeed, He must be tired every day. Such a vast tangle, He must be tired! So one of His servants advised, Take a little vacation. You have not been to Earth for a long time. Rest for ten or fifteen days. God said, No, I do not wish to go to Earth. Two thousand years ago I went for rest, and I fell in love with a Jewish girl named Mary. People still have not stopped talking. A boy of mine was born there—Jesus. It was a small affair of love. I had gone on vacation, and people still chatter; they keep on writing books. Some say Jesus was born of the virgin Mary; some say this, some that. They still have not stopped the nonsense. I will not go there.
क्या होता है?
What happens?
दो-दो हजार साल तक लोग क्यों व्यर्थ की चर्चा चलाते हैं? अभी तक हम जीसस के साथ परिचित नहीं हो पाए, इसलिए हमें चर्चा चलानी पड़ती है। अभी तक यह आदमी बेबूझ है। अभी तक इसके कई कोने अज्ञात हैं। अभी तक हम इसे पूरा का पूरा समझने में सफल नहीं हो पाए। अभी भी कुछ न कुछ हिस्से ऐसे हैं, जो हमें अंधेरे में ले जाते मालूम पड़ते हैं; इसलिए चर्चा जारी है। नई थीसिस, नये शोधग्रंथ, नये शास्त्र लिखे जाते हैं। जीसस पर कोई लाखों किताबें लिखी गईं हैं। और लोग लिखते ही चले जाते हैं। ऐसा लगता है कि यह आदमी हल नहीं हो पाएगा।
Why do people go on talking for two thousand years? Because we still have not become familiar with Jesus. We have to keep the talk going. This man is still unfathomable. Some corners of him remain unknown to us. We have not succeeded in understanding him wholly. There are still aspects that lead us into darkness; so the discussion continues. New theses, new research, new scriptures are written. On Jesus alone millions of books have been written. And people go on writing. It seems this man will never be exhausted.
महावीर पर इतनी किताबें नहीं लिखी जातीं। क्योंकि महावीर का जीवन सीधा-साफ है। हम उनसे परिचित हो गए। सच तो यह है कि महावीर के संबंध में बहुत लिखने को है ही नहीं। थोड़े से तथ्य हैं और उनको हमने चुकता कर लिया इसलिए उन्हीं-उन्हीं को जैन बार-बार लिखे जाते हैं--कुछ है भी नहीं उनमें लिखने को अब।
On Mahavira so many books are not written—because Mahavira’s life is straight and clear. We became familiar with him. The truth is, there is not much to write about Mahavira. A few facts—and we have finished them; so the Jains keep writing the same things again and again—there is nothing new to say.
लेकिन जीसस ज्यादा बेबूझ मालूम पड़ता है। क्योंकि किसी भी खांचे में बिठाना मुश्किल है। वेश्या के घर में ठहर जाता है। चोर के साथ रुक जाता है। जुआरी और शराबियों के साथ दोस्ती बना लेता है। इसका कुछ भरोसा नहीं। शुरू से ही कहानी गड़बड़ हो जाती है। ऐसी मां को पैदा हो जाता है, जो कुंआरी है। उपद्रव शुरू हुआ और अंत तक चलता जाता है। कुंआरी मां से पैदा होता है। और फांसी तक बहुत सेनसेशनल है। सारी कथा! और सारी कथा में कोने हैं जो कि अछूते रह गए हैं, जिनको कि समझना मुश्किल है। महावीर को हमने निपटा लिया है; सीधा-साधा जीवन है! हमने उन्हें एक ढांचे में बिठा दिया है। राम को हमने एक ढांचे में बिठा दिया है; सीधा-साधा जीवन है। कृष्ण को हम नहीं बिठा पाए इसलिए गीता पर टीकाएं लिखी जाती हैं। और कृष्ण पर चर्चा जारी रहेगी।
But Jesus seems more unfathomable—for he does not fit any pigeonhole. He stays at the house of a prostitute. He stops with a thief. He befriends gamblers and drunkards. You cannot rely on him. From the very beginning the story goes awry. He is born to a mother who is a virgin. Trouble begins and continues to the end. Born of a virgin mother. And until the gallows, the story is sensational. And there remain corners untouched, hard to understand. We have settled Mahavira—his life is simple, straightforward. We have fitted Ram in a mold—simple, straightforward life. Krishna we cannot fit, so commentaries on the Gita are written. Discussion on Krishna will go on.
हमारी पूरी कोशिश है कि हमारी जानकारी से बड़ा जगत न हो। जहां-जहां हम पाते हैं, हमारी जानकारी से बड़ा है, वहीं हम ठिठक जाते हैं। और ध्यान रहे, जानकारी से बड़ा है। तुम्हारा जानना है ही क्या? जानने को अनंत शेष है।
Our entire effort is that the world should not be larger than our knowledge. Wherever we find that it is larger, we hesitate. And remember—it is larger than your knowledge. What do you even know? The infinite remains to be known.
और तुम अगर अनजान अपरिचित से भयभीत हो, तो तुम सत्य को कभी भी न जान पाओगे। इसलिए हम घूंघट डाल लेते हैं। जो-जो हमारी जानकारी के बाहर पड़ता है, उसको हम घूंघट से परदा कर लेते हैं। हम घूंघट के भीतर अपनी दुनिया को समा लेते हैं, जो हमारी जानकारी है, हमारी सीमा है, घूंघट के बाहर उसको डाल देते हैं, जो हमारी सीमा के बाहर है।
And if you are frightened of the unknown and the unfamiliar, you will never know truth. Therefore we draw a veil. Whatever lies outside our knowledge, we cover with the veil. We tuck our little world under the veil—our knowledge, our limits—and throw outside the veil what lies beyond our limits.
मनस्विद कहते हैं, इसीलिए हमारे भीतर चेतना दो हिस्सों में खंडित हो गई है: एक जिसको चेतन, कांशस कहते हैं; दूसरा अचेतन, जिसको अनकांशस कहते हैं। उन दोनों के बीच में जो परदा है, वही घूंघट है।
Psychologists say: thus our consciousness has been split into two: the conscious, and the unconscious. The curtain between them is the veil.
चेतना तो एक है। लेकिन हमने उसके छोटे से साफ सुथरे हिस्से को, जंगल के एक कोने को साफ कर लिया है। झाड़ काट दिए, सीमा बना ली, फेंसिंग लगा दी। छोटा सा हिस्सा, दसवां हिस्सा हमने अपनी चेतना का साफ-सुथरा कर लिया है। वहां नीति है, धर्म हैं, आदर्श हैं, सिद्धांत हैं, शास्त्र हैं, गुरु हैं, मंदिर, पूजा, प्रार्थना--वहां हमने सब जमा दिया है। उससे नौ गुना बड़ा अनंत विस्तार वाला भीतर अचेतन है: उसके और इस चेतन के बीच हमने एक पर्दा डाल दिया, ताकि ना वह दिखाई पड़े... क्योंकि हमारे भी तर्क वही हैं जो शुतुरमुर्ग के हैं। शुतुरमुर्ग दुश्मन को आता देख कर रेत में सिर को छिपा कर खड़ा हो जाता है और सोचता है, जो दिखाई नहीं पड़ता वह है नहीं। यही तो हम भी कहते हैं कि कहां है परमात्मा? पहले दिखाओ तब हम मानेंगे। जो दिखाई पड़ता है, वह है; जो नहीं दिखाई पड़ता है, वह नहीं है! शुतुरमुर्ग बिलकुल नास्तिक है, पक्का! वह सिर को छिपा लेता है रेत में। वह कहता है: न दुश्मन दिखाई पड़ता, न हो सकता है। हो तो दिखाओ!
Consciousness is one. But we have cleared a small clean patch of it, like clearing a corner of jungle. We cut the brush, made a boundary, put a fence. A small part—we have cleaned one-tenth of our consciousness. There we have ethics, religion, ideals, principles, scriptures, gurus, temples, worship, prayer—we have put everything there. Nine times larger, with infinite expanse, within is the unconscious: between it and this conscious we have put a curtain, so that it may not be seen—for our logic is the same as the ostrich’s. Seeing the enemy approach, the ostrich hides his head in the sand and thinks: what cannot be seen is not. This is what we say: Where is God? First show, then we will believe. What is seen exists; what is not seen does not! The ostrich is a thorough atheist. He hides his head in the sand and says, No enemy is visible, therefore no enemy can be. If there is one—show him!
अचेतन का डर है हमें, तो हमने पर्दा कर लिया, और हम साफ-सुथरे जमीन में रहते हैं। कभी-कभी अचेतन धक्के देता है। कभी-कभी कहीं से घूंघट सरक जाता है। कहीं से व्यवस्था टूट जाती है। तो उस आदमी को हम पागल कहते हैं कि यह आदमी पागल हो गया। लेकिन हमें पता नहीं कि वह पागल हो ही इसलिए गया है कि उसकी जानकारी की सीमा में अज्ञात प्रवेश कर गया।
We fear the unconscious, so we have made a curtain—and we live in the small cleared place. Sometimes the unconscious gives a jolt. Sometimes the veil slips. The arrangement breaks somewhere. Then we call that man mad—that he has gone mad. But we do not know he has gone mad because the unknown has entered the boundary of his knowledge.
मैं अभी एक किताब पढ़ रहा हूं एलीवेसेल की--एक यहूदी विचारक। दूसरे महायुद्ध में जर्मनी में उसके मां-बाप, भाई-बहिन सब मारे गए। अकेला वह किसी तरह बच निकला--छोटा सा लड़का! तो वह अपनी यात्रा का वर्णन कर रहा है कि जब उन्हें एक यात्रा की ट्रेन में, एक शिविर में ले जाया गया, जहां सभी को जला दिया जाना है... सब शंकित हैं, लेकिन कोई उपाय नहीं है भागने का। और लाखों लोग हिटलर ने जलाए। उसने बड़ी-बड़ी भट्ठियां बनवाई, ऐसी भट्ठियां कभी नहीं बनाई गईं।
I am reading Elie Wiesel—this Jewish thinker. In the second world war, in Germany, his mother-father, brothers-sisters were all killed. Only he somehow escaped—a small boy. He narrates his journey: they were being taken by train to a camp where all were to be burned… Everyone suspected it, but there was no way to escape. Hitler burned millions. He built furnaces never built before.
तैमूर, चंगीज सब बचकाने साबित हो गए। क्योंकि उसने ऐसी भट्ठियां बनवाईं, जिसमें दस हजार लोग एक साथ डाल दो और राख हो जाएं, एक सेकेंड में। विद्युत की भट्ठियां! ट्रेन उस तरफ बढ़ रही है। सब लोग परेशान हैं। लेकिन आदमी अपने को किसी तरह आश्वासन देता है कि कुछ न कुछ हो जाएगा; कोई चमत्कार होगा, आज्ञा रद्द हो जाएगी; ऐसा होगा, वैसा होगा... लोग चर्चा कर रहे हैं और बंद कारागृह जैसी ट्रेन में जा रहे हैं।
Timur, Genghis—all proved childish. For Hitler built furnaces in which ten thousand could be thrown at once and become ash in a second—electric furnaces! The train moved toward that place. All were frightened. But man somehow consoles himself—something will happen; a miracle; the order will be canceled; this will happen, that… People conversed as they rode the prison-like train.
एक स्त्री पागल हो गई। एक छोटा बच्चा और स्त्री, वे दोनों हैं, वे पागल हो गए। वह बेटा तक उसे समझाने की कोशिश करता है कि मां, घबड़ाओ मत, जल्दी पिताजी से मिलना होगा। चिल्लाओ मत, रोओ मत, जल्दी ही सब ठीक हो जाएगा! और वह स्त्री बार-बार चीखती है कि देखो, लपटें दिखाई पड़ रही हैं! देखते हो, चिमनी आकाश में उठी है! लोग एकदम घबड़ा कर, यह जान कर कि वह पागल है, खिड़की से झांक कर देखते हैं। न कोई चिमनी है, न कोई लपटें उठी जा रही हैं, न कोई लपटें दिखाई पड़ रही हैं। फिर उसको लोग डांटते हैं कि तू चुप रह। पर उसका पागलपन बढ़ता जाता है। फिर लोग उसे मारते हैं, चुप करने को। उसे कितना ही मारते हैं, लेकिन वह खिलखिला कर हंसती, वह कहती, तुम मुझे कितना ही मारो, लेकिन चिमनी है, लपटें उठ रही हैं, हजारों लोग जल रहे हैं! तुम्हें बास नहीं आती? लोग डर के मारे सूंघते भी हैं, लेकिन कोई बास नहीं है। फिर लोगों के पास एक ही उपाय है--जब भी वह चिल्लाती, क्योंकि वह उनके भीतर के भय को भी जगाती और अचेतन उनका भी चेतन में प्रवेश करता है। वह भी घबड़ा तो रहे हैं खुद: पता नहीं, क्या होने को है! और यह औरत एक और मुसीबत हो गई है। यह घाव को छूती है बार-बार। तो वे उसके सिर पर डंडों से मारते हैं। वह जब बेहोश हो जाती तो चुप रहती है, और जब होश में आती है, तब वह फिर खिलखिला कर हंसती है और कहती है देखो, सचेत हो जाओ, भाग खड़े होओ, अभी वक्त है! मगर धीरे-धीरे लोग समझ गए कि वह पागल है; उसकी बातों पर कोई ध्यान देने की जरूरत नहीं।
A woman went mad. With a little child—both were there, and she went mad. Her son tried to console her: Mother, don’t be afraid, we will soon meet father. Don’t scream or cry, soon all will be all right! And she would cry again and again: Look, the flames are visible! See, the chimney rises into the sky! People panicked for a moment—thinking she is mad—peeped out the window. No chimney anywhere, no flames rising, nothing visible. Then they scolded her: Be quiet. But her madness grew. Then they beat her, to silence her. The more they beat her, the more she laughed. She said, Beat me as you like—but the chimney is there, the flames are rising, thousands are burning! Don’t you smell it? In fear people even sniffed—but there was no smell. Then there was only one way—whenever she cried out—for she would stir their inner fear too, their unconscious would begin to enter the conscious. They too were anxious inwardly: Who knows what is to happen! And this woman was a new trouble—touching the wound again and again. So they struck her head with sticks. When she sank into unconsciousness she became silent, and when she regained consciousness she laughed and cried: See, come to your senses, run away, there is still time! Gradually people concluded she was mad; no need to listen.
तीसरे दिन सुबह ट्रेन जब स्टेशन पर जाकर लगी शिविर के और लोगों ने बाहर देखा, तो चिमनी जल रही है, और लपटें उठ रही हैं। और ठीक जैसा वर्णन वह स्त्री कर रही थी, वैसी ही लपटें हैं, वैसी ही चिमनी है। और वह पागल थी! और वे सब होश में थे।
On the third morning, when the train reached the station of the camp and they looked out—there was the chimney burning, and flames rising. Exactly as the woman had described—those were the flames, that chimney. And she had been mad! And they had been in their senses.
पागल को अक्सर वे बातें दिखाई पड़नी शुरू हो जाती हैं जो तुम्हें दिखाई नहीं पड़तीं। और पागल को अक्सर भविष्य झांकने लगता है, जो तुम्हें नहीं झांकता। और पागल को ऐसे सत्य उदभूत होने लगते हैं, जो तुम्हें नहीं होते। लेकिन कोई पागलों पर ध्यान नहीं देता।
Often the mad begin to see things you do not see. Often the mad get a glimpse of the future which you do not. Often truths arise in the mad that do not in you. But no one listens to the mad.
नई शोधें यह कहती हैं कि दुनिया में जितने पागल हैं, उनमें से नब्बे प्रतिशत पागल वस्तुतः पागल नहीं हैं; उनके चेतन और अचेतन के बीच का पर्दा टूट गया है। और सारा मनोविज्ञान इतनी ही कोशिश करता है कि पर्दे को फिर से बना दे, तो वे फिर सामान्य आदमी हो जाएं। पर्दा तो उठाने को कबीर भी कहते हैं। तो दुनिया में पर्दा उठाने के दो ढंग हैं।
New research says: out of all the mad in the world, ninety percent are not mad. The curtain between their conscious and unconscious has broken. And the whole of psychology tries only to weave that curtain again—so they become normal. Kabir too says: lift the veil. So there are two ways in the world of lifting the veil.
एक तो यह है कि पर्दा तुम्हारी समझ के बिना उठ जाए, तो तुम पागल हो जाओगे; अगर तुम्हारी समझ के साथ उठ जाए तो तुम परमहंस हो जाओगे। अगर पर्दा अपने आप किसी तरह सरक जाए तो अचेतन टूट पड़ेगा तुम्हारे चेतन पर। अंधेरा भर जाएगा तुम्हारी रोशनी से भरे घर में। तुम्हारी सब सीमाएं अस्त-व्यस्त हो जाएंगी, एक भूकंप आ जाएगा। तब तुम विक्षिप्त हो जाओगे। और अगर होशपूर्वक, जुगत से तुम खुद ही घूंघट को उठाओ--होशपूर्वक, जान कर, समझपूर्वक एक-एक कदम उठाओ--तो तुम विमुक्त हो जाओगे। विक्षिप्त या विमुक्त--दो घटनाएं घट सकती हैं पर्दे के टूटने से। शायद हम इसीलिए डरते भी हैं कि घूंघट को उठाया और कहीं पागल हो गए...!
One is that the veil lifts without your understanding—then you will go mad. If it lifts with your understanding—you will become a paramhansa. If the veil slips by itself somehow, the unconscious will flood your conscious. Darkness will fill the house of your light. All your boundaries will be shattered; an earthquake will come. Then you will be deranged. But if, with awareness, by method, you yourself lift the veil—knowingly, step by step—then you will be liberated. Deranged or liberated—two events can follow the breaking of the veil. Perhaps that is why we are also afraid that if we lift the veil we might go mad…
मैंने जो ध्यान की विधियां खोजी हैं, वे सब ऐसी हैं जिनमें तुम जुगत से पर्दा उठा सको। वे सब समझपूर्वक पागल होने की विधियां हैं।
The meditations I have devised are such that by method you can lift the veil. They are methods of becoming “consciously mad.”
मेरे पास लोग आते हैं, वे कहते हैं, यह क्या पागलपन करवा रहे हैं। मैं उनको कहता हूं, जान कर ही करवा रहा हूं। यही तुम्हारा भय है कि कहीं पागल न हो जाओ। तो मैं तुम्हें जान कर करवा रहा हूं, ताकि तुम जान कर पागल हो सको, जान कर वापस लौट सको। जान कर चेतन में आ जाओ और जान कर अचेतन में चले जाओ, बीच का घूंघट हटाने की कला तुम्हें आ जाए। फिर तुम कभी पागल न हो सकोगे।
People come to me and say, What madness are you making us do? I tell them, I am doing it knowingly. This is your fear—that you might go mad. So I have you do it knowingly, so that you can become mad consciously and return consciously. Consciously enter the conscious, consciously move into the unconscious—learn the art of removing the veil in between. Then you can never go mad.
इसलिए परमसंतों में और पागलों में थोड़ा सा तालमेल होता है। और अक्सर लोगों को वे पागल मालूम पड़ते हैं--अक्सर पागल मालूम पड़ते हैं। एक बात का तालमेल होता है कि दोनों के घूंघट उठ गए। पागल का अचेतना में उठ गया है। परमहंस का जान-बूझ कर उठाया गया है। इसलिए दोनों में एक बात समान है कि दोनों के घूंघट हट गए हैं।
Hence there is a certain kinship between supreme saints and the mad. Often they seem mad to people—often they appear mad. One thing is common: in both, the veil has been lifted. In the mad it has lifted into the unconscious; in the paramhansa it has been lifted knowingly. So in both there is one similarity—the veil is gone.
अगर तुम पागल होने से बचना चाहो तो परमहंस होने के अतिरिक्त और कोई उपाय नहीं है। क्योंकि तुम जहां खड़े हो वहां किसी भी दिन घूंघट टूट सकता है। तुम ठेठ बीच में खड़े हो। और तुम अगर अनजाने गिर गए पागलपन में तो तुम्हें वापस लाना बहुत असंभव है। इसके पहले कि पागलपन में प्रवेश हो जाए, तुम खुद ही जाग जाओ और पागलपन में से गुजर जाओ। होशपूर्वक जो पागलपन से गुजर जाता है वह परमहंस हो जाता है। होशपूर्वक पागल हो जाना परमहंस होने की कला है।
If you want to be saved from madness, there is no other way than to become a paramhansa. Because where you stand, any day the veil can break. You stand exactly in the middle. If you fall unknowingly into madness, to bring you back will be near impossible. Before the entry into madness happens, awaken—you yourself pass through madness consciously. One who passes through madness with awareness becomes a paramhansa. To become consciously mad is the art of becoming a paramhansa.
कबीर कहते हैं:
Kabir says:
घूंघट का पट खोल रे, तोको पीव मिलेंगे।
Lift the veil, and you will meet your Beloved.
घट घट में वह साईं रमता, कटुक वचन मत बोल रे।।
In every vessel that One pervades—speak no harsh word.
घट-घट में, कण-कण में एक का ही वास है। जीवन तो एक है। कहीं वृक्ष हो गया, कहीं चट्टान है, कहीं चांद-तारा है; कहीं पशु-पक्षी है, कहीं मनुष्य है; कहीं विक्षिप्त है, कहीं विमुक्त है। जीवन तो एक है; रूप अनेक हैं। और सब रूपों के भीतर छिपा निराकार तो एक है। उसी से सब रूप पैदा होते हैं और सभी उसी में खो जाते हैं।
In every form, in every particle, the One alone abides. Life is one. Somewhere it has become tree, somewhere rock, somewhere moon-star; somewhere animal-bird, somewhere man; somewhere deranged, somewhere liberated. Life is one; forms are many. And hidden within all forms, the formless is one. From That all forms arise and into That all are dissolved.
इसलिए कबीर कहते हैं: शत्रु को देखना बंद कर दे, शत्रु यहां कोई भी नहीं। अजनबी यहां कोई भी नहीं, अपरिचित यहां कोई भी नहीं... वही है! चोर में भी वही, साधु में भी वही। पापी में भी वही, पुण्यात्मा में भी वही। तो तू ‘कटुक वचन मत बोल रे।’
Therefore Kabir says: Stop seeing enemies; there is no enemy here. No one is a stranger here, no one unfamiliar… He alone is! In the thief, He; in the saint, He. In the sinner, He; in the virtuous, He. So—do not utter even a harsh word.
...कटुक वचन मत बोल रे।
…Speak no harsh word.
तो प्रतीक है कि तू एक कठोर शब्द भी मत बोल। तू क्रोध को बीच में मत ला। घृणा को बीच में मत ला। ईर्ष्या, वैमनस्य को बीच में मत ला। क्योंकि घृणा तू किसको करेगा, क्रोधित तू किस पर होगा? वही एक है!
It is the indication: do not bring a hard word in between. Do not bring anger in between. Do not bring hatred in between. Do not bring jealousy, hostility in between. For whom will you hate? Upon whom will you be angry? The One is everywhere!
लेकिन यह तो घूंघट को सरकाने की विधि है। हम क्या करते हैं? हम तो घूंघट को मजबूत करते हैं। हमारी आम दृष्टि यह है कि सारी दुनिया हमारी दुश्मन है। चाहे तुम जान कर सोचते हो या नहीं, लेकिन तुम मानते हो कि सारी दुनिया तुम्हारी दुश्मन है। इस बड़ी, दुश्मनों की दुनिया में तुमने थोड़ा सा परिवार बना लिया है। पत्नी है, बच्चे हैं--ये अपने हैं, बाकी सब पराए हैं। यह परिवार भी धीरे-धीरे छोटा होता जाता है। कभी सौ-पचास लोग एक परिवार में रहते थे, वे अपने थे; अब परिवार में पांच ही लोग बचे हैं। पति है, पत्नी है, बच्चे हैं--वे भी पक्के नहीं मालूम पड़ते कि अपने हैं; क्योंकि तलाक हो सकता है, पत्नी किसी और की हो सकती है। वस्तुतः अगर तुम गौर से देखोगे तो तुम पाओगे कि तुम अकेले ही बचे हो। सारी दुनिया दुश्मन है! और तुम्हें सारी दुनिया से लड़ना है!
But this is a method of sliding the veil aside. What do we do? We strengthen the veil. Our common outlook is that the entire world is our enemy. Whether you think it consciously or not, you assume that the whole world is your enemy. In this great world of enemies you have made a small family. Wife, children—these are your own; the rest, strangers. Even this family is shrinking. Once a hundred, a hundred and fifty lived in a family—they were “ours.” Now only five remain—husband, wife, children. Even they do not seem sure to be ours; there can be divorce; the wife may be another’s. If you look closely you will find you remain alone. The whole world is enemy! And you must fight the whole world!
और यह शिक्षा, संस्कृति, समाज के संस्कारों का परिणाम है। क्योंकि सिखाया जा रहा है प्रतिस्पर्धा, काम्पिटीशन, लड़ो! क्योंकि तुम्हें भी वही पाना है जो दूसरों को पाना है। चीजें कम हैं, संघर्ष जरूरी है। एक-दूसरे की गर्दन को काटे बिना पहुंचोगे कैसे! एक-दूसरे को सीढ़ी बनाओ! एक-दूसरे के सिर पर पैर रखो और ऊपर चढ़ो! ऊपर चढ़ने का एक ही उपाय है कि लड़ो! अगर तुम जरा चूके, जरा शिथिल हुए, विनम्र हुए, नम्र हुए, भटक जाओगे, फिर पहुंच न पाओगे। संघर्ष कठिन है। और हर आदमी दुश्मन है।
This is the consequence of our education, culture, conditioning. We are taught competition—fight! Because you desire the same things as others. Things are few; struggle is necessary. Without cutting each other’s throats how will you reach? Make each other into steps. Place your foot upon the head of the other and climb. There is only one way to rise—fight! If you relax a little, become a little humble, you will be misled and will never reach. The struggle is hard. Every person is an enemy.
जब हर आदमी दुश्मन दिखाई पड़े तो पर्दा, घूंघट मजबूत होता जाएगा। तब तुम जब तक कारण न मिल जाएं, किसी को मित्र नहीं कहते। लेकिन शत्रु तो सब हैं ही--अकारण। जब तक बिलकुल सिद्ध न हो जाए कि यह मित्र है, तब तक तुम किसी को मित्र नहीं मानते। लेकिन शत्रु बिना सिद्ध किए सभी हैं।
When everyone appears the enemy, the veil grows stronger. Then you do not call anyone a friend until reasons are found. But all are enemies—without reason. Until it is proved that someone is a friend, you do not accept him as a friend. But as enemy, all are accepted without proof.
कबीर ठीक उलटी बात कह रहे हैं। वे कह रहे हैं कि जब तक सिद्ध ही न हो जाए कि कोई शत्रु है तब तक तो कम से कम मित्र देखो! लेकिन बड़े मजे की बात है, एक आदमी चोरी कर ले तुम्हारी, सारी मनुष्यता चोर हो जाती है। उस दिन से फिर तुम्हारा मनुष्य पर विश्वास उठ जाता है। चार अरब मनुष्य हैं दुनिया में, और एक आदमी ने चोरी कर ली, और चार अरब मनुष्य चोर हो गए! अब तुम किसी पर भरोसा नहीं कर सकते। जिसने चोरी की उस पर मत करो, एक को छोड़ दो; लेकिन एक को छोड़ कर जो बचते हैं, चार अरब मनुष्य, इन्होंने तो कुछ नहीं किया।
Kabir says the exact opposite: until it is proved that someone is an enemy, at least see everyone as friend! But notice a strange thing: if one person steals from you, the entire humanity becomes thieves. From that day your trust in man is gone. There are four billion humans, and one man steals, and four billion become thieves! Now you cannot trust anyone. Do not trust the one who stole—exclude him. But those who remain—four billion—they did nothing.
एक मुसलमान ने तुम्हारे साथ कुछ बुरा कर दिया, सारे मुसलमान बुरे हो गए! एक हिंदू ने तुम्हें धोखा दे दिया, सारे हिंदू खराब हो गए। एक जैन बेईमान निकल गया, सारे जैन बेईमान हो गए। जैसे तुम तैयार ही बैठे हो सभी को दुश्मन मानने के लिए! एक सिद्ध कर देता है, सब सिद्ध हो जाते हैं। लेकिन एक आदमी अच्छा हो, उससे सब अच्छे नहीं होते सिद्ध। यह बड़े मजे की बात है। एक मुसलमान तुम्हें कितनी ही सहायता दे, और कितना ही अच्छा हो, साधु हो, मृत्यु के क्षण में दांव पर अपने को लगा दे, तो भी सब मुसलमान साधु नहीं होंगे। तुम कहोगे, यह अच्छा आदमी, बाकी सब बेईमान।
A Muslim did something bad to you—all Muslims became bad! A Hindu deceived you—all Hindus became bad. One Jain turned out dishonest—all Jains became dishonest. As if you are ready to assume that all are enemies! One proves it, and all are proved. But if one person is good, all do not become good by him. This is a strange bias. One Muslim may help you greatly and be a saint, risk his life at the moment of your death—still all Muslims do not become saints. You will say: this one was good; the rest are scoundrels.
मैं यह कहना चाह रहा हूं कि तुम मान कर ही चलते हो कि सब शत्रु हैं। और जब तुम यह मान कर चलते हो, तो तुम्हारा घूंघट मजबूत होता है। इस घूंघट को तोड़ने का उपाय है कि तुम दूसरे के प्रति जो दुर्भाव है, उसे गिराओ।
I wish to say: you proceed assuming all are enemies. And when you proceed so, your veil grows stronger. The method to break this veil is to drop your ill-will toward others.
महावीर दुर्भाव को गिराने को अहिंसा कहते हैं। बुद्ध दुर्भाव को गिराने को करुणा कहते हैं। क्राइस्ट दुर्भाव को गिराने को सेवा कहते हैं। वे सब शब्दों के भेद हैं। एक बात पक्की है कि दूसरे में तुम दुश्मन मत देखो; क्योंकि--घट-घट में साईं रमता! वह एक ही सबमें रमा हुआ है, तुम उसको ही देखो। वही प्रियतम सबमें छाया हुआ है। सब हृदय की धड़कनों में, सब श्वासों की श्वास में!
Mahavira calls the dropping of ill-will—ahimsa. Buddha calls the dropping of ill-will—karuna, compassion. Christ calls the dropping of ill-will—service. Words differ. One thing is certain: do not see an enemy in the other; because—in every vessel the Beloved dwells! The One is permeating all—see Him. The Beloved pervades everyone. In all heartbeats, in every breath!
...कटुक वचन मत बोल रे।
…Speak no harsh word.
धन जोवन को गरब न कीजै, झूठा पचरंग चोल रे।
Be not proud of wealth or youth—the five-colored robe is false.
अकड़...! बहाने अनेक, अकड़ एक है। कोई धन से अकड़ा है, कोई पद से अकड़ा है। कोई ज्ञान से अकड़ा है, कोई त्याग से अकड़ा है। कोई इसलिए अकड़ा है कि मैं जवान हूं। कोई इसलिए अकड़ा है कि मैं शक्तिशाली हूं। जितनी अकड़ उतना घूंघट मजबूत। जितना अहंकार, उतना घूंघट मजबूत, पत्थर का हो जाएगा। जितनी अकड़ कम, उतना घूंघट कमजोर, तो अकड़ करने योग्य भी क्या है? जवानी रुकती कहां? तुम अकड़ भी न पाओगे, जवानी चली जाएगी! हवा का झोंका है--आया और गया! और जो सदा नहीं रहने वाला उस पर अकड़ना क्या!
Arrogance… the pretexts are many; arrogance is one. One is puffed up by wealth, another by status. One by knowledge, another by renunciation. One because he is young; another because he is powerful. The more the arrogance, the stronger the veil. The more the ego, the stronger the veil—stone-like. The less the arrogance, the weaker the veil. And what is there to be proud about? Does youth remain? You will not even have time to strut—youth will be gone. It is a gust of wind—comes and goes. And what abides not forever—what pride in it?
अब यह बड़े मजे की बात है कि जिन्होंने उसे खोज लिया जो सदा रहेगा, वे तो अकड़ते ही नहीं; और जिनके हाथ में हवा के झोंके बंधे हैं, मुट्ठी बांधे हुए हैं हवा के झोंके पर, वे अकड़े जा रहे हैं!
Strange: those who have found That which remains forever, they do not strut; and those who have caught a fistful of wind—who clutch at a gust—strut and strut!
धन का क्या करोगे? धन से क्या पा लोगे?... क्षुद्र मिल सकता है, मिलता है! विराट तो खरीदा नहीं जा सकता।
What will you do with wealth? What will you attain by wealth? The petty can be obtained, yes! The Vast cannot be bought.
अकड़ क्या है?
What is pride?
धनी से ज्यादा गरीब आदमी कहां है! धन है पास में, और तो कुछ भी नहीं है। तो धन बोझ ही हो जाएगा। और कितनी देर पास में होगा! आज है, कल नहीं होगा। मृत्यु तो छीन ही लेगी। जवानी... कितने लोग तुमसे पहले जवान नहीं रहे! कितने लोग जवानी में अकड़े नहीं! और कितने लोगों ने जवानी में ऐसा नहीं समझा कि बस, अद्वितीय हैं वे! जैसे सदा यह जवानी रहेगी! हवा का एक झोंका, या पानी की एक लहर...।
Who is poorer than the rich? He has money, and nothing else. The money will become a burden. And how long will it remain? Today it is, tomorrow it is not. Death will take it. Youth—how many were not young before you! How many did not strut in their youth! How many did not think in youth that they were unique! As if youth would remain forever! A gust of wind, a wave of water…
समुद्र के किनारे जाकर देखो, कोई पानी की लहर बड़े जोर से उठती है, बड़ी अकड़ कर उठती है--उठ भी नहीं पाई कि गिरना शुरू हो जाती है।
Go to the shore and watch: a wave rises with great pride—before it has even risen, it begins to fall.
इधर तुम जवान हो भी नहीं पाए कि बुढ़ापा आना शुरू हो जाता है; जवानी जैसे बुढ़ापे के आने का ढंग है; जवानी जैसे द्वार है, जिससे बुढ़ापा आता है। किस बात से अकड़े हो? जीवन से अकड़े हो? इस जीवन के पीछे सिवाय मौत के और कुछ भी नहीं है। यह सारा जीवन जाएगा तो मौत के गड्ढे में। सब रास्ते रोम जाते हों या न जाते हों, मरघट जरूर जाते हैं।
No sooner do you become young than old age begins to come; youth is like the very door by which old age enters. What are you proud of? Proud of life? Behind this life there is nothing but death. This whole life, whatever road it takes, ends in the pit of death. All roads may or may not lead to Rome, but they surely lead to the cremation ground.
कबीर का एक वचन है: ‘ई मुर्दन के गांव।’
कबीर कहते हैं: यह गांव, जहां तुम बसे हो, तुम समझते हो जीवन है? मुझे दिखाई पड़ता है, तुम सब मुर्दे हो। मुर्दे ही हैं--क्यू में खड़े; जब जिसकी बारी आ जाए। कोई जरा जल्दी, जो क्यू में आगे था। और बड़ा मजा यह है कि क्यू में आगे पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं कि किस तरह नंबर एक खड़े हो जाएं। मुर्दे हैं! मरना ही है जब यहां, तो इन बस्तियों को तुम बस्तियां मत कहो, मरघट कहो। देर-अबेर है... क्योंकि मरघट पर जगह खाली नहीं है। वहां लाइन लगानी पड़ती है। जब तुम्हारा समय आएगा, सुविधा होगी, कब्र खाली मिलेगी, तुम भी पहुंच जाओगे। तुम जा कहां रहे हो--सिवाय मृत्यु के और कहीं भी नहीं! रास्ते अलग-अलग, दिशाएं भिन्न-भिन्न, हाथ तो मौत आती है। गर्व करने योग्य है भी क्या!
Kabir has a saying: This is a village of the dead.
Kabir says: This village where you dwell—you think it is life? I see you all as corpses. Corpses—standing in a queue; when each one’s turn comes. Some a little sooner, who stand in front. And the great joke is that all are trying to get to the front of the queue—to be number one. Corpses! When all must die here, do not call these settlements towns; call them cremation grounds. Sooner or later—because the cremation ground has no vacant plot. You have to wait in line. When your time comes, when there is room, when a grave is empty—you too will go. Where are you going—except to death? The paths differ, the directions are different; the hand of death comes.
What is there to be proud of?
धन जोवन को गर्व न कीजै,...
Be not proud of wealth and youth…
क्योंकि अगर इसका गर्व किया, अकड़े तो पर्दा मजबूत होगा। अगर तुमने देखा कि यह सब तो पानी पर खींची गई लकीर है, खिंच भी नहीं पाती और मिट जाती है, और गर्व छोड़ दिया--तो तुम पाओगे कि पर्दा हटने लगा, घूंघट सरकने लगा।
For if you become proud, the veil will be strengthened. If you see that all this is a line drawn on water—drawn and erased before it is even drawn—and drop pride, you will find the veil begins to lift, the ghunghat slides aside.
धन जोवन को गरब न कीजै, झूठा पचरंग चोल रे।
Be not proud of wealth and youth—the five-colored robe is false.
और ये जो पांच रंग, पांच तत्वों से बनी हुई काया है, यह बिलकुल झूठी है--सपने जैसी है। माना कि सपना काफी दिन चलता है, सत्तर साल चलता है, पर समय का ही फर्क है। सपना सात मिनट चले कि सत्तर साल, क्या फर्क पड़ता है।
And this five-hued garment—the body woven of the five elements—is completely false—like a dream. Granted the dream lasts long—seventy years—but it is only a matter of time. Whether a dream lasts seven minutes or seventy years—what difference does it make?
कभी तुमने खयाल किया, रात सपने में सात मिनट में सत्तर साल हो सकते हैं। सात मिनट सपना चले, और सत्तर साल का जीवन उसमें बीत जाए। क्या फर्क है? सुबह उठ कर तुम कहो, हद हो गई, पूरा जीवन बचपन से लेकर मरने तक, सात मिनट में बीत गया! कभी-कभी कुर्सी पर बैठे तुम्हें झपकी लग जाती है, झपकी लगी तब तुमने घड़ी देखी कि बारह बजे थे। झपकी जब खुली तब तुमने घड़ी देखी कि बारह बज कर एक मिनट। एक ही मिनट हुआ और भीतर तुमने इतना बड़ा सपना देखा कि जो एक मिनट में कैसे समा गया! अगर तुम उस सपने को बोलो भी, तो भी दस मिनट लगते हैं। अगर तुम किसी को बताओ भी कि क्या-क्या देखा, तो भी दस मिनट लगते हैं। वह एक मिनट में समा कैसे गया! एक क्षण में भी पूरा जीवन समा सकता है।
Have you noticed—at night, in seven minutes of dream, seventy years can pass. Seven minutes of dream, and a lifetime in it. You wake and say: unbelievable! From childhood to death—seventy years—passed in seven minutes! Sometimes you doze in a chair, glance at the clock—twelve o’clock. When your doze ends you look again—twelve-oh-one. Only one minute. And inside you saw such a long dream that it cannot even be told in a minute. To narrate it takes ten minutes. How did it fit into one? A whole life can fit into a moment.
मनोवैज्ञानिकों की कुछ खोजें इस बात की तरफ इशारा करती हैं कि जीवन की लंबाई से कोई फर्क नहीं पड़ता। कुछ पक्षी हैं, पांच साल जीते हैं। कुछ कीड़े-पतंगे हैं, चार माह जीते हैं। कोई पतंगा है, एक सांझ जीता है--बारह घंटे ज्यादा से ज्यादा। लेकिन बारह घंटे में वह उतना ही जी लेता है जितना तुम सत्तर साल में जीते हो। प्रेम में पड़ता है, बच्चे पैदा करता है, अंडे रखता है, घर-गृहस्थी सम्हालता है, चिंता-फिकर में पड़ता है... संघर्ष, लड़ाई, झगड़े--सब होता है। बारह घंटे में सब पूरा हो जाता है और मर जाता है। अगर ठीक समझो तो तुमसे ज्यादा कुशल है, क्योंकि तुम जो काम सत्तर साल में कर पाते हो, वह बारह घंटे में कर देता है। इफिसिएंसी तो उसकी ही ज्यादा है। कुशलता तो उसी की ज्यादा है। सब कर देता है। कुछ बचता नहीं करने को, सब पूरा हो जाता है।
Some findings in psychology indicate that the length of life makes no difference. Some birds live five years. Some insects live four months. Some live only an evening—twelve hours at most. But in twelve hours they live as much as you do in seventy years. They fall in love, they beget children, lay eggs, manage house and home, worry and fear… struggle, quarrel—everything happens. In twelve hours all is completed and they die. If rightly seen, they are more efficient—what you manage in seventy years, they do in twelve hours. Efficiency is theirs. They do it all. Nothing remains undone.
सत्तर साल चले सपना कि सात क्षण चले--क्या फर्क पड़ता है! सपना सपना है। समय की लंबाई सपने को सत्य नहीं बना सकती। फिर सपने और सत्य में फर्क क्या है? सत्य और सपने का एक ही फर्क है। सपना--जो कभी शुरू हो और कभी अंत हो; और सत्य--जो न कभी शुरू हो और न कभी अंत हो।
Whether a dream runs for seventy years or seven moments—what difference? A dream is a dream. The length of time cannot make it true. Then what is the difference between dream and truth? Only one: a dream begins and ends; truth neither begins nor ends.
गर्व ही करना है तो सत्य को खोजो, उसका करो। और जिसने उसको पा लिया वह तो कभी गर्व करता नहीं। तुम सपने हाथ में लिए घूमते हो और बड़े अकड़े हुए हो।
If you must be proud, seek truth and be proud of that. And one who has found That never becomes proud. You roam with dreams in your hands, and you strut.
धन जोवन को गरब न कीजै, झूठा पचरंग चोल रे।
Be not proud of wealth and youth—the five-colored robe is false.
सुन्न महल में दियना बारिले, आसन सों मत डोल रे।।
Light the lamp in the silent palace—do not move from your seat.
यह बड़ा बहुमूल्य वचन है। यह सारा सार है सभी संतों का।
This is a most precious utterance. It is the very essence of all the saints.
सुन्न महल में दियना बारिले,...
Light the lamp in the silent palace…
भीतर तेरा जो शून्य का भवन है, उसमें ज्ञान का, प्रकाश का दीया बार ले। वह तेरे भीतर जो शांत शून्यता है, उस शांत शून्यता में तू जागरूक हो जा।
Within you is that palace of shunya—emptiness—light the lamp of knowing there. In that inner silent void, awaken.
सुन्न महल में दियना बारिले, आसन सों मत डोल रे।
Light the lamp in the silent palace—do not move from your seat.
और उस दीये को जलाने के दो अनिवार्य चरण हैं। एक, कि तू अडोल हो जा।
And there are two indispensable steps to lighting that lamp. One, become unmoving.
...आसन सों मत डोल रे।
…Do not move from your seat.
जापान में झेन फकीरों ने एक पद्धति विकसित की, जिसको वे ‘झाझेन’ कहते हैं। झाझेन का मतलब होता है: जस्ट सिटिंग, डूइंग नथिंग। बस बैठे रहना, कुछ करना नहीं। सिर्फ एक ही ध्यान रखना कि आसन डोले न। बड़ी कीमती है।
In Japan, Zen fakirs developed a method they call zazen. Zazen means: just sitting, doing nothing. Simply sit and do nothing. Keep only one awareness: let the posture not move. Priceless.
अगर तुम शरीर को बिना डोले थोड़ी देर बैठने में समर्थ हो जाओ, जैसे-जैसे शरीर का डोलना बंद होगा, वैसे-वैसे मन का डोलना बंद हो जाएगा। क्योंकि शरीर और मन दो चीजें नहीं, एक ही चीज के दो पहलू हैं। जब शरीर नहीं डोलता तो मन कैसे डोलेगा। या मन न तो डोले तो शरीर का डोलना रुक जाता है। कहीं से भी शुरू करो, लेकिन अडोल हो जाओ। जिसको झाझेन कहते हैं वह, उसी को कबीर ने कहा है: ‘आसन सों मत डोल रे।’ बैठ जाओ बिना डोले, कुछ मत करो! एक ही खयाल रखो कि जरा भी कंपन न बचे। शरीर ऐसे हो जाए जैसे पत्थर की मूर्ति। इस शरीर के पत्थर की मूर्ति होने में ही तुम पाओगे कि पहले मन शिथिल होगा, विचार कम होंगे, कम होंगे, कम होंगे...। कभी-कभी एक क्षण को जब शरीर बिलकुल अडोल होगा, उसी वक्त विचार भी खो जाएंगे, शून्य हो जाएगा। यह पहला चरण। अडोल होकर तुम शून्य महल का द्वार खोल लोगे।
If you can sit a little while without the body moving, as the body’s movement ceases, the mind’s movement will cease. Body and mind are not two things; they are two aspects of one. When the body does not move, how will the mind move? Or if the mind does not move, the body’s movement stops. Begin anywhere—but become unmoving. What Zen calls zazen is what Kabir says: Do not move from your seat. Sit without movement, do nothing! Keep one thought: let not even the slightest tremor remain. Let the body become like a stone statue. In this turning of the body into stone you will find first the mind relaxes; thoughts lessen, lessen, lessen… Sometimes, for a moment, when the body is perfectly still, in that very moment thoughts disappear; shunya happens. This is the first step. By becoming unmoving you will open the door of the silent palace.
और तब दूसरा चरण, कि शून्य महल में जाग जाओ। उसमें पूर्ण विवेक को उपलब्ध हो जाओ। देखो, होश को सम्हाल लो। जागरूक! सो मत जाओ!
Then the second step—awaken in the silent palace. Attain complete discrimination there. Be aware—do not fall asleep!
सुन्न महल में दियना बारिले, आसन सों मत डोल रे।
Light the lamp in the silent palace—do not move from your seat.
क्योंकि सो भी सकते हो। अगर सो गए तो चूक गए। क्योंकि अगर तुम बिना देखे ही शून्य हो गए, तो शून्य तुम्हारा अनुभव न हो पाया। तुम दरवाजे तक पहुंचे और वहीं सो गए सीढ़ियों पर, महल में प्रवेश न हो पाया।
Because you can also fall asleep. If you fall asleep, you miss. If you become shunya without seeing, shunya is not experienced. You reached the door—and slept on the steps, did not enter the palace.
गहरी निद्रा में यही घटता है--शरीर अडोल हो जाता है। तुमने खयाल किया होगा जिस दिन नींद ठीक नहीं आती उस दिन तुम करवट बहुत बदलते हो। जिस दिन नींद ठीक आती है, उस दिन करवट कम बदलते हो। जिस दिन नींद सच में ही ठीक आती है--जिसे कहते हैं घोड़े बेच कर सो गए--उस दिन तुम करवट बदलते ही नहीं। क्योंकि शरीर अडोल हो जाता है। और जब शरीर अडोल हो जाता है तो भीतर स्वप्न शांत हो जाते हैं; तब सुषुप्ति आती है, जो स्वप्न-रहित निद्रा है। उस सुषुप्ति का एक क्षण भी सुबह ऐसा लगेगा कि परम आनंद और ताजगी हुई। लेकिन कोई तुमसे पूछे कि सिर्फ सोने से आनंद और ताजगी कैसे हो गई, तो तुम भी न बता पाओगे। तुम द्वार तक पहुंच गए थे सुन्न महल के, लेकिन सोए थे, दरवाजे से वापस आ गए, भीतर प्रवेश न कर पाए।
In deep sleep this happens—the body becomes unmoving. You may have noticed: on nights when sleep does not come well, you change sides often. On nights when sleep comes well, you change sides less. On nights of true rest—when you have “sold the horses”—you do not change sides at all. The body becomes unmoving. And when the body is unmoving, dreams subside within; then comes sushupti—dreamless sleep. Even a single moment of that sushupti yields a sense of great joy and freshness in the morning. But if someone asks you: how did sleep alone give joy and freshness?—you cannot tell. You reached the door of the silent palace, but you were asleep; you returned from the door, did not enter within.
पतंजलि ने कहा है: समाधि और सुषुप्ति में एक ही अंतर है, अन्यथा दोनों समान हैं। वह अंतर है कि सुषुप्ति में तुम्हें होश नहीं होता, समाधि में होश होता है; अन्यथा सुषुप्ति ठीक समाधि जैसी है। क्योंकि पहला चरण तो वही है कि शरीर बिलकुल अडोल हो जाए, मन बिलकुल शून्य हो जाए। और दूसरा चरण यह है कि तुम जाग जाओ, होश से भर जाओ। फिर सुषुप्ति समाधि हो गई। फिर सोना ही परम जागना हो गया।
Patanjali has said: between Samadhi and sushupti there is only one difference; otherwise they are identical. The difference: in sushupti you have no awareness; in Samadhi you do. Otherwise sushupti is exactly like Samadhi. For the first step is the same—the body perfectly unmoving, the mind perfectly void. The second step: you awaken, filled with awareness. Then sushupti becomes Samadhi. Then sleeping itself becomes the supreme awakening.
सुन्न महल में दियना बारिले, आसन सों मत डोल रे।।
Light the lamp in the silent palace—do not move from your seat.
Awaken by the art of awakening—in the palace of color you will find the priceless Beloved.
जागू जुगत सों, रंगमहल में, पिय पायो अनमोल रे।
‘जागू जुगत सों’--जागने की जुगत से, जागने की तरकीब से--‘पिय पायो अनमोल रे।’
By the technique of awakening—jagu jugat so—you find the priceless Beloved.
Light the lamp in the silent palace—do not move from your seat.
Awaken by the art of awakening—in the palace of color you will find the priceless Beloved.
सुन्न महल में दियना बारिले, आसान सों मत डोल रे।।
जागू जुगत सों, रंगमहल में, पिय पायो अनमोल रे।
और फिर जाग जा वहां, फिर होश से देख उस शून्य के महल को। तत्क्षण वह शून्य का महल रंगमहल हो जाता है। जागते ही शून्य नहीं रह जाता। परम भोग का द्वार खुल जाता है, परम आनंद का! इसलिए रंगमहल हो जाता है। राग-रंग, अनंत राग-रंग! क्योंकि जीवन एक उत्सव है। और परमात्मा सदा नाच रहा है, सदा गीत गा रहा है। परमात्मा एक आनंद है। वह आनंद का ही नृत्य है। तो जैसे ही तुम जागोगे, शून्य महल तत्क्षण रंगमहल हो जाता है।
And then awaken there—see that silent palace with awareness. Instantly the palace of emptiness becomes the palace of color. The moment you are awake, it is no longer empty. The doorway to supreme enjoyment opens—the door of supreme bliss! Hence it becomes a rangmahal—the palace of color, of celebration. Raga-rang—endless hues. For life is a festival. And Paramatma is forever dancing, forever singing. Paramatma is bliss itself—His dance is bliss. The moment you awaken, the silent palace instantly becomes a palace of color.
Awaken by the art of awakening—in the palace of color you will find the priceless Beloved.
जागू जुगत सों, रंगमहल में, पिय पायो अनमोल रे।
और न केवल शून्य का महल रंगमहल हो जाता है, उस रंगमहल में प्रियतम से मिलन हो जाता है।
And not only does the silent palace become a palace of color, there—in that rangmahal—you meet the Beloved.
Says Kabir: ecstasy has happened—unstruck drums resound.
कह कबीर आनंद भयो है, बाजत अनहद ढोल रे।
कबीर कहता है, परम आनंद हुआ है, और ऐसा ढोल बज रहा है, ऐसा संगीत बज रहा है, जो अनहद है।
Kabir says, Supreme joy has happened—and such a drum is resounding, such music is playing, which is anahad—without limit.
‘अनहद’ बड़ा कीमती शब्द है। अनहद का मतलब है: जिसकी कोई हद नहीं, जिसकी कोई सीमा नहीं, जो बजता ही रहता है, जो सदा बजता रहा है; तुम जानो या न जानो, जो अभी भी बज रहा है; तुम नहीं थे, तब भी बजता था; तुम नहीं होओगे, तब भी बजता रहेगा! इस जगत का उत्सव तुम्हारे कारण नहीं चल रहा है। अनहद, यह उत्सव चलता ही रहा है। यह उत्सव चलता ही रहेगा! दिन हो कि रात, अंधेरा हो कि प्रकाश, सुबह हो कि सांझ, चांद-तारे हों कि सूरज--यह नृत्य चलता ही रहा है! सारा जगत नृत्य लीन है और एक अनहद ढोल बज रहा है।
Anahad is a precious word. It means: that which has no boundary, no limit; that which goes on resounding; which has always resounded; whether you know it or not, it is resounding now; when you were not, it resounded; when you will not be, it will continue to resound. The festival of this universe is not running because of you. Anahad—this celebration goes on. It will go on! Day or night, darkness or light, morning or evening, stars and moon or sun—this dance goes on! The whole universe is absorbed in dance, and an anahad drum is sounding.
कबीर उसको ‘ढोल’ कहते हैं। उसी को उपनिषदों ने ‘ओंकार’ कहा है। वही नाद, अनहद नाद, एक राग, एक संगीत, बिना किसी के बजाए बज रहा है। क्योंकि अगर कोई बजाएगा तो कभी थक भी जाएगा। कोई बजाएगा तो कभी रुक भी जाएगा। नहीं, बिना किसी के बजाए बज रहा है; कोई बजाने वाला नहीं।
Kabir calls it a drum. The Upanishads call it Omkar. That same nada, anahad nada—a raga, a music, resounding without anyone playing it. Because if someone plays, he will tire. If someone plays, he will stop. No—without anyone playing, it resounds; there is no player.
बड़ी गहरी धारणा है, और धारणा यह है कि कोई नाचने वाला नहीं, नृत्य चल रहा है। क्योंकि नाचने वाला होगा तो कभी थकेगा, कभी विश्राम करेगा।
अस्तित्व एक नृत्य है--नर्तक वहां कोई भी नहीं। अस्तित्व सृजन है--स्रष्टा वहां कोई भी नहीं। व्यक्ति कोई भी नहीं है। जिस दिन तुम शून्य महल में प्रवेश करोगे, उसी क्षण तुम्हें दिखाई पड़ेगा कि यह अनहद नाद तो सदा चल रहा था। तुम बहरे थे। यह शून्य महल तो सदा ही रंगमहल था, तुम अंधे थे। और यह प्रियतम तो तुम्हारे भीतर ही बैठा था।
A very deep vision: there is no dancer, only the dance. For if there is a dancer, he will tire; he will rest. Existence is a dance—there is no dancer. Existence is creation—there is no creator. There is no person. The day you enter the silent palace, that very moment you will see: this anahad nada was always going on. You were deaf. This silent palace was always a palace of color—you were blind. And this Beloved was sitting within you.
तुम ही हो प्रियतम, तुम ही हो प्रियतमा! किसी और से तुम्हारा मिलन होने को नहीं है--अपने से ही मिलन होना है!
You yourself are the Beloved; you yourself are the lover! There is no meeting with someone else—your meeting is with yourself!
कह कबीर आनंद भयो है, बाजत अनहद ढोल रे।
Says Kabir: ecstasy has happened—anahad drums resound.
और जब तक ऐसा क्षण न आ जाए, जहां तुम भी कह सको--‘आनंद भयो है’--तब तक चेष्टा को शिथिल मत करना। और चेष्टा एक ही है, जुगत एक ही है: ‘जागु जुगत सों।’ एक ही चेष्टा है कि तुम जो भी कर रहे हो, होशपूर्वक करो। तुम इतने होशपूर्वक करो, जो भी कर रहे हो कि धीरे-धीरे होश की किरण तुम्हारी नींद में समा जाए। तब तुम्हारी सुषुप्ति समाधि बन जाएगी। तब तुम सोए-सोए जाग जाओगे। तब तुम सोए में ही जाग जाओगे। तब तुम पाओगे: सो भी रहे हो, जागे हुए भी हो। और जिस क्षण ऐसा घट जाएगा, उसी दिन तुम कहोगे:
And until such a moment arrives when you too can say—Ecstasy has happened—do not relax your effort. And the effort is one, the method is one: the method of awakening. There is only one effort—whatsoever you do, do it with awareness. Do it so consciously that gradually the ray of awareness enters your sleep. Then your sushupti will become Samadhi. Then you will sleep and be awake. Then you will awaken in sleep. You will find: you are sleeping, and you are also awake. And when such a thing happens, that very day you will say:
आनंद भयो है, बाजत अनहद ढोल रे।
Ecstasy has happened—anahad drums resound.
और जब तक ऐसी घड़ी न आ जाए, तब तक रुकना मत। क्योंकि बहुत से पड़ाव धोखा देते हैं कि मंजिल हैं। लेकिन जब तक तुम्हारा पूरा प्राण न कह दे कि आनंद भयो है, तुम नाचने न लगो और अनहद ढोल न सुनाई पड़ने लगे, कि सब तरफ एक राग-रंग है...
And until such an hour comes, do not stop. For many halting places deceive you as if they are the goal. But until your whole being says—Ecstasy has happened—until you begin to dance and the anahad drum is heard, that everywhere there is melody and color…
समझ लें।
Understand it well.
यात्रा के प्रारंभ में आदमी शांति की तलाश करता है। शांति मिल जाएगी--अगर तुम सुन्न महल में सोये हुए भी प्रवेश कर गए, तो शांति मिल जाएगी। लेकिन वह पड़ाव है, मंजिल नहीं। नींद से भी शांति मिल जाती है। इसलिए तो डॉक्टर, चिकित्सक, मनोवैज्ञानिक, अगर तुम अशांत हो तो ट्रैंक्वेलाइजर देते हैं। नींद आ जाए तो शांत हो जाओ। अच्छी नींद आ जाए तो शांति आ जाएगी। पागल का भी एक ही इलाज है उनके पास कि ट्रैंक्वेलाइजर दें ताकि वह सो जाए। सो जाए तो शांत हो जाए। सोने से शांति मिल जाएगी। इसलिए धर्म का लक्ष्य शांति नहीं हो सकता। शांति तो सिर्फ प्राथमिक तैयारी है। वह तो सुन्न महल है। धर्म तो तभी पूरा होगा, जब वह रंगमहल हो जाए।
At the beginning of the journey a man seeks peace. Peace will be found—even if you enter the silent palace while asleep, peace will be found. But that is a halt, not the goal. Sleep too gives peace. That is why doctors, physicians, psychologists—if you are disturbed—they give tranquilizers. If sleep comes, you will be peaceful. Good sleep brings peace. The mad too have only one remedy—tranquilizers, so they may sleep. In sleep there is peace. Hence peace cannot be the goal of religion. Peace is only the initial preparation. It is the silent palace. Religion is fulfilled only when it becomes the palace of color.
इसलिए आनंद लक्ष्य है, शांति नहीं। शांति तो निगेटिव है, नकारात्मक है। शांति का अर्थ है कि तनाव नहीं। परेशानी नहीं। लेकिन इतना क्या काफी है? इतना क्या काफी है कि तुम परेशान नहीं? इतने से तुम कैसे कहोगे, आनंद भयो है? इतना ही कहोगे कि दुख नहीं रहा। लेकिन दुख न होना कोई बड़ी उपलब्धि तो नहीं हुई। यह तो ऐसे ही हुआ कि पैर से कांटा निकल गया, लेकिन फूलों की वर्षा कहां हुई अभी?
Hence bliss is the goal, not peace. Peace is negative. Peace means no tension, no trouble. But is that enough? How will you say, Ecstasy has happened, merely because you are not troubled? You will only say: there is no sorrow. But the absence of sorrow is no great attainment. It is like a thorn removed from the foot—but where is the shower of flowers?
शांति नकारात्मक है; वह पड़ाव है। आनंद विधायक है; वह लक्ष्य है। पहले शांति और शांति मिलेगी--अगर तुम--‘आसन सों मत डोल रे’--उसको साध लो।
Peace is negative; it is a halt. Bliss is affirmative; it is the goal. First peace—and peace will come if you master “do not move from your seat.”
यहां ध्यान के जो प्रयोग इस समाधि शिविर में चल रहे हैं, उन सबमें पहले तुम्हें डुलाने की चेष्टा है, ताकि शरीर डोल ले पूरा, मन भर कर। क्योंकि अगर शरीर में तनाव रह जाए, उत्तेजना रह जाए, तो जब तुम शांत खड़े या बैठे होओगे, तो वह उत्तेजना चहल-पहल करेगी, शरीर डोलना चाहेगा। इसलिए इन सारे प्रयोगों में पहले पूरी तरह डुला दो शरीर को, ताकि शरीर की आकांक्षा हल हो जाए। और तब तुम अगर थोड़े से क्षणों को भी अडोल हो गए, तो बस, शांति का पहला कदम पूरा हुआ। पर यह आधा है। आधी यात्रा हुई; आधी और बाकी है। इसलिए ध्यान का हर प्रयोग उत्सव, अहोभाव में पूरा होना चाहिए। ध्यान के हर प्रयोग के पीछे, शांति ही नहीं, आनंद की रसधार बहनी चाहिए, ताकि तुम नाचो और धन्यवाद दो, और तुम भी कह सको: ‘कह कबीर आनंद भयो है, अनहद बाजत ढोल रे।’
In the meditations running in this Samadhi camp, all begin by making you move—so the body moves fully, and the mind. Because if tension remains in the body, if excitation remains, then when you sit or stand quietly, that excitation will stir; the body will want to move. So in all these methods, first let the body move completely, so its urge is spent. And then, even if for a few moments you become unmoving, the first step of peace is fulfilled. But this is half. Half the journey; half remains. Therefore every method of meditation should culminate in celebration, in gratefulness. Behind every meditation there should flow not only peace but the stream of bliss—so that you dance and give thanks, and you too can say: Says Kabir—ecstasy has happened, anahad drums resound.
शांति--पहला पड़ाव; आनंद--लक्ष्य, वह अंतिम पड़ाव है। तुम जहां हो वहां अशांति है और दुख है। अशंाति तो शांति से मिट जाएगी; दुख शांति से न मिटेगा। दुख आनंद से मिटेगा। बुद्ध पहले लक्ष्य की बात करते हैं--शांति, शून्य; दूसरे की बात नहीं करते। इसलिए बुद्ध का विचार अधूरा है। वेदांत, शंकर, पूर्ण की बात करते हैं--आनंद की; विधायक अहोभाव की। इसलिए वेदांत बुद्ध के विचार से गहरा जाता है और पूरा है। बुद्ध पहले कदम हैं, शंकर मंजिल हैं। और कबीर ने दोनों को जोड़ दिया है। कबीर संगम हैं।
Peace—the first halt. Bliss—the goal, the final resting. Where you stand now there is restlessness and sorrow. Restlessness will end with peace; sorrow will not end with peace. Sorrow ends with bliss. Buddha speaks of the first goal—peace, shunya; he does not speak of the second. Therefore Buddha’s vision is incomplete. Vedanta, Shankar, speak of the complete—of bliss; of affirmative, grateful rejoicing. Therefore Vedanta goes deeper and is complete. Buddha is the first step, Shankar the destination. And Kabir has joined both. Kabir is the confluence.
कबीर कहते हैं:
Kabir says:
सुन्न महल में दियना बारिले,...
Light the lamp in the silent palace…
यह ‘सुन्न’ शब्द बुद्ध से आया है, क्योंकि बुद्ध ‘शून्य’ शब्द का बहुत प्रयोग करते हैं। वे कहते हैं: शून्य ही सब-कुछ है। शून्यता ही सिद्धावस्था है। यह सुन्न शब्द बुद्ध से आया है। ‘सुन्न महल में दियना बारि ले।’ और ‘दियना’ भी बुद्ध से आया है। क्योंकि वे भी कहते हैं कि दीया जला लो। आखिरी क्षण भी, मरते वक्त भी, अंतिम वचन भी उन्होंने--‘अप्प दीपो भव’--आनंद को कहा कि तू अपना दीया जला ले; अपना दीया खुद हो जा! ये दोनों शब्द बुद्ध से आए हैं।
This word “silent”—suñña—comes from Buddha, for he uses it much. He says: Shunyata is all. Emptiness is the fulfilled state. The word suñña is from Buddha. Light the lamp in the silent palace. And “lamp” too comes from Buddha—for he says: light the lamp. Even at the final moment of death, his last words to Ananda were: Appa deepo bhava—be a light unto yourself. Both words come from Buddha.
सुन्न महल में दियना बारिले, आसन सों मत डोल रे।
Light the lamp in the silent palace—do not move from your seat.
लेकिन शेष हिस्सा वेदांत का है। यह पहला कदम बुद्ध, दूसरा कदम शंकर।
But the remaining portion is Vedanta’s. The first step is Buddha; the second is Shankar.
Awaken by the art of awakening—in the palace of color you will find the priceless Beloved.
जागू जुगत सों, रंगमहल में, पिय पायो अनमोल रे।
कह कबीर आनंद भयो है, बाजत अनहद ढोल रे।।
Says Kabir: ecstasy has happened—anahad drums resound.
आज इतना ही।
Enough for today.
