Skip to content
Osho

Suno Bhai Sadho #3

13 November 1974 Pune Hindi original · English by Osho Live

Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.

हिंदी (मूल)
English (Osho Live's translation)

सूत्र में प्रवेश के पहले कुछ आधारभूत बातें समझ लेनी जरूरी हैं।

Before entering the sutra, a few fundamental points must be understood.

एक सूफी फकीर हुआ, बायजीद। बैठा था अपने द्वार पर झोपड़े के, एक जिज्ञासु ने पूछा: धर्म क्या है? साधना क्या है? मार्ग क्या है? तो बायजीद ने कहा: क्या करोगे जान कर? उस युवक ने कहा: मुक्त होना है बंधन से। बायजीद हंसा। जोर से हंसा, जैसे पागल हो। और उसने कहा: पहले ठीक से पता लगा कर आओ--बांधा किसने है, जो बंधन से मुक्त होना चाहते हो? जब तक इसका पक्का पता लगा कर न आओगे, तब तक मैं जवाब देने वाला नहीं।

There was a Sufi fakir, Bayazid. He was sitting at the door of his hut. A seeker asked: What is religion? What is sadhana? What is the path? Bayazid said: What will you do by knowing? The young man said: I want to be free of bondage. Bayazid laughed. He laughed loudly, like a madman. And he said: First go and find out properly—who has bound you, that you want to be free of bondage? Until you come back with that certainty, I will not answer.

कहते हैं, युवक गया, वर्षों के बाद वापस लौटा--वही पागलों जैसी हंसी अब उसके पास भी थी। बायजीद ने पूछा: लगा लिया पता? उस युवक ने कहा: अब कुछ पूछना नहीं, सिर्फ हंसी का जवाब देने आया हूं। खुद ही बांधा था, और बंधन से मुक्त होने की तलाश भी चालाकी थी; वह भी उस मूल सत्य से बचने का ही ढंग था। पूछता था, कैसे मुक्त हो जाऊं? मार्ग की तलाश भी स्थगन, पोस्टपोन करने की विधि थी कि जब मिलेगा मार्ग तब पहुंचेंगे; जब मिलेगी विधि तब बंधन कटेगा; जब मार्ग ही पता नहीं, विधि का पता नहीं, तो कैसे बंधन के बाहर निकलेंगे? ठीक किया तुमने कि जवाब न दिया और पागल की हंसी हंसे। वह हंसी चोट कर गई। वह मन में गहरा घाव कर गई। बहुत खोजा। जैसे-जैसे खोजने लगा, वैसे-वैसे साफ होने लगा कि बंधा तो मैं ही हूं, बांधा किसी ने भी नहीं। और जब मैं ही बंधा हूं तो मुक्त होने की जरूरत क्या है? मत बंधो और मुक्त हो गए।

It is said the youth went away, and returned after years—the same mad laughter was now with him too. Bayazid asked: Found it out? The youth said: Now I have nothing to ask, I have come only to answer your laughter. I myself had bound myself, and even my search for freedom was a slyness; that too was only a way to avoid the fundamental truth. I used to ask: How can I be free? The search for the path was also postponement—a method of deferring: when the path is found, then I will arrive; when the method is found, then the bondage will be cut. When the path itself is not known, when the method is not known, how will I come out of bondage? You did well not to answer and to laugh like a madman. That laughter struck deep. It made a wound in the heart. I searched a lot. And the more I searched, the clearer it became: I am the one bound; no one has bound me. And if I myself am bound, then what need is there to be free? Do not bind—and you are free.

यह पहली बात समझ लेनी जरूरी है।

This is the first thing that must be understood.

मोक्ष की खोज भी तरकीब है। वह भी उपाय है बचने का। अन्यथा तुम अमुक्त हुए कब? बांधा किसने? बीमार ही नहीं हो और औषधि की तलाश करते हो! औषधि मिलती नहीं, तो तुम सोचते हो, कर भी क्या सकते हैं हम! गुरु को खोजते हो, परमात्मा को खोजते हो--और उसे कभी खोया नहीं, वह तुम्हारे भीतर छिपा है। जब तुम खोज रहे हो, तब भी वह मौजूद है। और इसकी हलकी झलक तुम्हें भी है। ऐसा भी नहीं है कि इस बात को तुम बिलकुल भूल गए हो कि बांधा किसी ने नहीं है। हलकी झलक तुम्हें भी है। क्योंकि यह इतना बड़ा सत्य है, इसे पूरा का पूरा भुलाया भी नहीं जा सकता। ये जंजीरें तुमने अपने ही हाथ से पहन रखी हैं। हालांकि तुमने जंजीरों की तरह उन्हें नहीं पहना है, तुमने आभूषण समझ कर पहना है। तुमने जंजीरों पर हीरे-जवाहरात जड़ लिए हैं। तुमने जंजीरें लोहे की नहीं, सोने की बना ली हैं। तुमने जंजीरों में बड़ा रस भर लिया है। अब तुम उन्हें छोड़ने में भी डरते हो। क्योंकि वे जंजीरें तुम्हें जंजीरें दिखाई ही नहीं पड़तीं। कारागृह को तुमने खूब सजा लिया है। और कारागृह को तुमने घर बना लिया है। अब तुम पूछते जरूर हो कि कारागृह से कैसे मुक्त हों, लेकिन तुम भलाभांति जानते हो कि तुम मुक्त होना नहीं चाहते। अन्यथा कौन तुम्हें रोकता है।

Even the search for moksha is a device. It too is only a way to escape. Otherwise—when were you ever unfree? Who bound you? You are not even sick, and you keep looking for medicine! If the medicine is not found, you think: What can I do! You go on looking for a guru, you go on searching for Paramatma—and you have never lost Him; He is hidden within you. While you are searching, He is present. And you too have a faint glimmer of this. It is not that you have completely forgotten that no one has bound you. A faint glimmer is there, because this truth is so vast it cannot be utterly forgotten. These chains you have worn by your own hands. Although you did not wear them as chains—you wore them as ornaments. You studded the chains with diamonds and jewels. You made your chains not of iron but of gold. You have poured great relish into your chains. Now you are afraid even to drop them. Because those chains do not appear to you as chains at all. You have decorated the prison well. And you have made the prison your home. Now you certainly ask: How to be free from the prison? But you know well that you do not want to be free. Otherwise—who prevents you?

घर में आग लगी हो, तो तुम छलांग लगा कर बाहर निकल जाते हो। तब तुम पूछते नहीं हो कि गुरु कहां है, जिससे पूछूं मार्ग? तब तुम पूछते नहीं कि विधि क्या है बाहर निकलने की? तब तुम शास्त्रों का अध्ययन-मनन नहीं करते। तब आग लगी है, इतना जानना हो गया, कि मार्ग तुम खुद ही खोज लेते हो। लेकिन संसार के बाहर निकलने के लिए, तुम पूछते हो, मार्ग कहां है? तुम निकलना नहीं चाहते, और आग तुम्हें शत्रु नहीं मालूम पड़ती, मित्र मालूम पड़ती है। फिर तुम पूछते ही क्यों हो? अगर यही सच है कि तुम्हें निकलना नहीं, अगर यही सच है कि कारागृह को ही घर बनाने में तुम्हें रस आता है, तो बनाओ, फिर मार्ग क्यों पूछते हो?

If the house catches fire you jump out. You do not ask: Where is the guru to ask the way? You do not ask: What method is there to get out? You do not study the scriptures. The moment you know there is fire, you yourself find the way. But in order to come out of the world, you ask: Where is the path? You do not want to come out; and the fire does not appear to you an enemy, it appears a friend. Then why do you ask at all? If the truth is that you do not want to come out—if the truth is that it delights you to make the prison your home—then do it; why ask for the path?

मन बहुत चालाक है! मार्ग पूछ कर तुम दोहरी बात अपने को समझा लेते हो कि मैं कोई साधारण, सांसारिक आदमी नहीं हूं, मैं आध्यात्मिक हूं। बंधन में पड़ा हूं, लेकिन निकलना चाहता हूं; क्रोध करता हूं, लेकिन आकांक्षा अक्रोध की है; कामवासना में पड़ा हूं; लेकिन ध्यान तो ब्रह्मचर्य का है। ऐसे तुम अपनी गंदगी को भी आदर्शों में छिपा लेते हो, ऐसे तुम घाव के ऊपर फूल रख लेते हो। घाव को तुम मिटाना भी नहीं चाहते, घाव को तुम देखना भी नहीं चाहते, इसलिए तुम पूछते फिरते हो; मार्ग कहां, विधि कहां, गुरु कौन, कैसे मुक्त हों! तुम्हारी इस बेईमानी से कौन तुम्हें बाहर निकाल सकेगा?

The mind is very cunning! By asking about the path you tell yourself a double story: I am not an ordinary worldly man, I am spiritual. I am in bondage, but I want to be free; I become angry, but I aspire to non-anger; I am caught in lust, but I intend brahmacharya. Like this you hide your filth under ideals; like this you place flowers on top of the wound. You neither want to remove the wound, nor even to look at it—hence you go around asking: Where is the path, where the method, who is the guru, how to be free! Who will rescue you from this dishonesty?

यह बेईमानी तुम्हें पूरी खुली आंख से देखनी होगी। कष्टपूर्ण है। दूसरे की बेईमानी देखनी तो बहुत आनंदपूर्ण होती है, खुद की बेईमानी देखनी बहुत कष्टपूर्ण होती है। क्योंकि उसमें तुम्हारी अपनी ही आंखों में तुम्हारी प्रतिमा गिर जाती है। और तुमने बड़ी भव्य प्रतिमाएं बना रखी हैं!

You will have to look at this dishonesty with wide-open eyes. It is painful. To see another’s dishonesty is delightful; to see one’s own is very painful. Because in it your own image falls in your own eyes. And what grand images you have built of yourself!

बुरे से बुरा आदमी भी यही मानता है कि आदमी तो मैं भला हूं, कभी-कभी बुराई कर लेता हूं, यह बात दूसरी है। बुराई कृत्य है, आदमी तो मैं भला हूं; संयोग से, परिस्थिति से, मजबूरी से, भाग्यवशात बुराई कर लेता हूं; करना नहीं चाहता हूं। और जिस दिन सुविधा होगी, उस दिन भूल कर भी नहीं करूंगा। मजबूरी है, पत्नी है, बच्चे हैं, घर-द्वार है, थोड़ी चोरी, थोड़ी बेईमानी, थोड़ा असत्य कर लेता हूं, लेकिन आदमी मैं बुरा नहीं हूं।

Even the worst man believes: I am basically good; sometimes I do bad things, that is a different matter. Evil is in the act; as a person I am good. By coincidence, by circumstances, out of helplessness, by fate I sometimes do wrong; I do not want to. And the day I have the right situation, I will not do it even by mistake. It is compulsion—wife, children, house—so I do a little stealing, a little dishonesty, a little untruth, but I am not a bad person.

बुरे से बुरा आदमी भी अपनी एक सुंदर प्रतिमा बना कर रखता है। वह सुंदर प्रतिमा बुरा होने में सहयोगी है; क्योंकि उस प्रतिमा के कारण ही तुम बुराई के घाव को नहीं देख पाते। उस प्रतिमा के कारण ही बुराई तुम्हें किस बुरी तरह बांधे हुए है, और किस भांति जहर तुम्हारे रोएं-रोएं में समा गया है, उसकी तुम्हें प्रतीति नहीं हो पाती। वह उस प्रतीति से बचने का उपाय है। इसलिए तुम विधि पूछते हो, मार्ग पूछते हो।

Even the worst man keeps a beautiful image of himself. That beautiful image assists his evil—because because of that image you cannot see the wound of evil; because of that image you cannot perceive how terribly evil has bound you, how its poison has permeated each pore. That image is the way to avoid the perception. Hence you ask for the method, the path.

यह तो पहली बात समझ लेनी जरूरी है कि तुम बंधे हो, क्योंकि तुम बंधना चाहते हो। यह कितना ही कष्टपूर्ण हो, लेकिन इसे तुम भलीभांति समझ लेना कि जंजीरें तुम्हारे हाथ में हैं, किसी और ने तुम्हें पहनाई नहीं, तुमने ही पहनी हैं।

So the first thing is to understand that you are bound because you want to be bound. However painful it may be, grasp this well—that the chains are in your hands. No one else has put them on you; you have put them on yourself.

दोष दूसरे पर डालना हमेशा सुगम है। पति सोचता है, पत्नी ने बंधन डाला हुआ है। कैसी मूढ़ता है! पत्नी सोचती है, पति ने बंधन डाला हुआ है। कैसा पागलपन है! कोई दूसरा बंधन डाल कैसे सकेगा? अगर तुम बंधन न चाहो, एक क्षण भी कोई तुम्हें रोक सकता है? पत्नी रोक सकती है, पति रोक सकता है? बच्चे रोक सकते हैं? कौन रोक सकता है? दुनिया की कोई भी शक्ति तुम्हें बंधन में नहीं डाल सकती। तुम्हारी मुक्ति अपराजेय है, उसे पराजित नहीं किया जा सकता। अगर घुटने टेक कर तुम रुके हो, तो तुम ही जिम्मेवार हो। कोई किसी को बांध नहीं रहा है। कोई किसी को बांध ही कैसे सकता है? कम से कम एक चीज तो ऐसी है जिस पर किसी का कोई वश नहीं है--वह तुम्हारी आंतरिक परम स्वतंत्रता है।

To throw the blame on another is always easy. The husband thinks: the wife has chained me. What foolishness! The wife thinks: the husband has chained me. What madness! How can another bind you? If you do not desire bondage, can anyone hold you even for a moment? Can a wife stop you? Can a husband stop you? Can children stop you? Who can stop you? No power in the world can put you in chains. Your freedom is invincible—it cannot be conquered. If you have knelt down and stopped, then you are responsible. No one binds anyone. How can anyone bind anyone? At least one thing there is upon which no one has power—your inner, supreme freedom.

दोस्तोवस्की, रूस का एक बहुत बड़ा लेखक, बड़ा मनस्विद, बड़ा तत्वचिंतक, कारागृह में डाल दिया गया था। कारागृह से उसने अपने एक पत्र में लिखा है कि कारागृह आकर मुझे पता चला कि दुनिया केवल मेरे शरीर को ही बंधन में डाल सकती है, मुझे नहीं। कारागृह में मैं उतना ही मुक्त हूं, जितना मैं कारागृह के बाहर था; मेरी मुक्ति में कोई बाधा नहीं पड़ी।

Dostoevsky, the great Russian writer, a profound man of insight, was put in prison. From prison he wrote in a letter: Coming to prison I have come to know that the world can only put my body in chains—not me. In prison I am as free as I was outside; no obstacle has arisen in my freedom.

तुम्हारे भीतर के आकाश को कौन अवरुद्ध कर सकता है? लेकिन तुम सोचते हो, पत्नी ने बांध रखा है!

Who can obstruct the sky within you? And yet you think: my wife has bound me!

ऐसा हुआ कि शेख फरीद एक गांव से गुजरता था। दो-चार शिष्य उसके साथ थे। अचानक बीच बाजार में फरीद रुक गया और उसने कहा कि देखो! एक बड़ा सवाल उठाया! बड़ा तत्व का सवाल है और सोच कर जवाब देना। एक आदमी गाय को ले जा रहा है बांध कर। फरीद ने कहा कि मैं पूछता हूं, यह गाय आदमी से बंधी है कि यह आदमी गाय से बंधा है?

Once it happened—Sheikh Farid was passing through a village, two-three disciples with him. Suddenly, in the marketplace, Farid stopped and said: Look! I am raising a great question. A question of essence—think, and answer. A man is leading a cow with a rope. Farid asked: Tell me, is the cow tied to the man, or is the man tied to the cow?

शिष्यों ने कहा: इसमें कौन सी बड़ी बात है। यह कौन से तत्व का सवाल है? और आप जैसे आदमी को मजाक करना शोभा नहीं देता। साफ है कि गाय आदमी से बंधी है; क्योंकि बंधन आदमी के हाथ में है, और गाय के गले में है।

The disciples said: What is so great in this? What kind of essential question is this? And for a man like you, such jokes do not befit. It is obvious the cow is tied to the man; because the rope is in the man’s hand, and around the cow’s neck.

तो फरीद ने कहा: दूसरा सवाल है: अगर हम यह बंधन बीच से तोड़ दें, तो गाय आदमी के पीछे जाएगी कि आदमी गाय के पीछे जाएगा?

Farid said: A second question: If we cut the rope in the middle, will the cow go after the man, or the man after the cow?

तब जरा अनुयायी चिंतित हुए। उन्होंने कहा: बात तो सोचने जैसी है, मजाक नहीं। क्योंकि बंधन तोड़ दो, तो गाय भाग खड़ी होगी और आदमी गाय के पीछे भागेगा।

Then the followers became a little concerned. They said: Now this is something to think over—not a joke. Because if you cut the rope, the cow will run away and the man will run after her.

तो फरीद ने कहा: मैं तुमसे कहता हूं कि आदमी के हाथ में बंधन नहीं है; आदमी के गले में है। ऊपर से दिखाई पड़ता है कि गाय आदमी से बंधी है; भीतर अगर देखोगे तो पता चलेगा, आदमी गाय से बंधा है।

Farid said: I tell you—the rope is not in the man’s hand; it is around the man’s neck. From outside it appears that the cow is tied to the man; from within, if you look, you will find the man is tied to the cow.

नहीं, कोई पत्नी पति को कैसे बांधेगी? कोई पति कैसे किसी पत्नी को बांधेगा? तुम बंधना चाहते हो, लेकिन बंधन की जिम्मेवारी भी अपने पर नहीं लेना चाहते हो; वह तुम दूसरे पर डाल देते हो। इससे बंधना सुगम हो जाता है: हम कर भी क्या सकते हैं? चारों तरफ लोग बांधे हुए हैं, हम जाएं तो जाएं कहां? करें तो क्या करें? मुक्ति मिले कैसे? सारा संसार विराट है और बांधे हुए है।

No—how will a wife bind a husband? How will a husband bind a wife? You want to be bound, and you do not want even to take the responsibility for wanting it—you put it on the other. Then being bound becomes easier: What can I do? People all around hold me—the world is vast, and it binds me.

दुकानदार सोचता है कि ग्राहक उसे बांधे हुए हैं। लोभी सोचता है कि धन उसे बांधे हुए है। कामी सोचता है कि कामिनी उसे बांधे हुए है। सांसारिक सोचता है कि संसार उसे बांधे हुए है। नहीं, कोई तुम्हें बांधे हुए नहीं है। तुम चालाक हो। और तुम्हारी चालाकी गहरी है। तुम अपने को धोखा दे रहे हो। मगर धोखा कुशलता का है। दूसरा बांधे हुए है, इसलिए मैं क्या कर सकता हूं--इससे बंधे रहने में सुगमता हो जाती है।

The shopkeeper thinks customers bind him. The greedy believes money binds him. The lustful thinks a woman binds him. The worldly thinks the world binds him. No—no one binds you. You are cunning. Your cunning is deep. You are deceiving yourself—skilled deception. The other binds me, so what can I do—thus it becomes easier to remain bound.

हम सदा दूसरे पर दोष देते हैं। किसी ने गाली दी, तुम कहते हो, इस आदमी ने मुझे क्रोधित कर दिया। कोई तुम्हें कैसे क्रोधित कर सकेगा? तुम असंभव की बात कर रहे हो। यह कभी हुआ ही नहीं। तुम क्रोधित होना चाहते हो, तो गाली सार्थक हो जाती है। तुम क्रोधित नहीं होना चाहते, गाली व्यर्थ हो जाती है। एक सुंदर स्त्री निकलती है, तुम मोहित हो जाते हो। सुंदर स्त्री तुम्हें मोहित कर रही है? तुम मोहित होना चाहते हो। राह पर हीरा दिखाई पड़ता है, तुम झपट कर उठा लेते हो। हीरे ने तुम्हें निमंत्रण दिया, या तुम वासना लेकर चलते थे, वह वासना झपट पड़ी? दूसरे को दोष देना बंद करो, अन्यथा तुम कभी मुक्त न हो सकोगे? क्योंकि अगर दूसरे ने तुम्हें बांधा है तो तुम कैसे मुक्त हो सकोगे, जब तक दूसरा तुम्हें मुक्त न करे? और दूसरे अनंत हैं। तब मुक्ति हो नहीं सकती। अगर यही सच है, जो तुम कहते हो कि दूसरे ने हमें बांधा है, तो फिर मोक्ष जैसी कोई संभावना नहीं है। फिर तुम कभी मुक्त न हो सकोगे। फिर बंधन अनंत हैं, क्योंकि दूसरे अनंत हैं। और तुम्हें यह छोड़ देगी पत्नी, तो और स्त्रियां हैं, कोई और बांध लेगी। तुम करोगे क्या? तुम निरवस हो। तुम बिलकुल असहाय हो। तुम जहां जाओगे, कोई न कोई तुम्हें बांध लेगा; किसी न किसी का पट्टा तुम्हारे गले में होगा। अगर दूसरे ने बांधा है तो मोक्ष असंभव है।

We always blame the other. Someone abuses you—you say, This man made me angry. How will anyone make you angry? You speak of the impossible. It has never happened. You want to become angry—then the abuse finds meaning. If you do not want to be angry, the abuse becomes futile. A beautiful woman passes—you are bewitched. Is she bewitching you? You want to be bewitched. You see a diamond on the road—you pounce and pick it up. Did the diamond invite you, or were you walking with desire—and the desire jumped? Stop blaming the other, otherwise you can never be free. Because if another has bound you, how will you be free until the other frees you? And the others are infinite. Then freedom cannot be. If it is true, as you say—that the other has bound us—then there is no such possibility as moksha. You can never be free. The bondages will be endless—since the others are endless. And if this wife releases you—there are countless other women; someone else will bind you. What will you do? You will be naked of power—utterly helpless. Wherever you go, someone will bind you; some collar will be around your neck. If another has bound you, moksha is impossible.

इसलिए कबीर, नानक, फरीद, सभी ज्ञानी इस सत्य को पहली सीढ़ी बनाते हैं कि इसे तो तुम बिलकुल साफ कर लो, अन्यथा यात्रा ही न होगी कि तुम ही बंधे हो। तब मुक्ति की संभावना है। क्योंकि तब तुम ही तोड़ सकते हो। तुम ही बंधे हो, तुम ही मुक्त हो सकते हो। न कोई तुम्हें बांधता है, न कोई तुम्हें बांध सकता है।

Hence Kabir, Nanak, Farid—all the knowers make this truth the first step: make this absolutely clear, otherwise no journey begins—that you have bound yourself. Then there is possibility of freedom, because then you can break it. You are the bound, you can be the free. No one binds you, no one can bind you.

तब एक और बात समझ लेनी जरूरी है, जो बड़ी गहरी है। महावीर ने कहा है: कोई तुम्हें मुक्त भी नहीं कर सकता। तुम कितनी ही पूजा करो, कितना ही पाठ करो--कोई तुम्हें मुक्त नहीं कर सकता। क्योंकि अगर कोई तुम्हें मुक्त कर सकता है, तो कोई तुम्हें बांध सकता है। अगर दूसरे ने तुम्हें बांधा ही नहीं, तो दूसरा तुम्हें मुक्त भी न कर सकेगा।

Then another point must be understood—very deep. Mahavira has said: No one can free you either. Worship as much as you like, recite as much as you like—no one can free you. Because if someone can free you, then someone can bind you. If another has not bound you, then the other cannot free you either.

इसलिए महावीर कहते हैं, तुम इस भ्रांति में भी मत पड़ना कि कोई दूसरा तुम्हें मुक्त कर देगा। महानतम गुरु भी तुम्हें मुक्त नहीं कर सकता। क्योंकि दूसरे के द्वारा मुक्त होने की संभावना तभी है जब तुम दूसरे के द्वारा बांधे गए हो।

Therefore Mahavira says: Do not fall into this illusion that someone else will liberate you. Even the greatest guru cannot free you. Freedom through another is possible only if you were bound by another.

इसलिए बुद्ध कहते हैं, बुद्ध केवल इशारा करते हैं कि बंधन कहां है; बुद्ध मुक्त नहीं कर सकते। बंधे तुम हो, मुक्त भी तुम्हीं होओगे। महावीर बता सकते हैं कि बंधन कैसे कटता है; बंधन क्या है; लेकिन महावीर तुम्हारा बंधन नहीं काट सकते। और यह शुभ है कि कोई दूसरा तुम्हारा बंधन नहीं काट सकता। नहीं तो इधर महावीर काटेंगे, कोई दूसरा बांध देगा। जब काटा जा सकता है तो बंाधा जा सकता है। जब बांधा नहीं जा सकता, तो काटा भी नहीं जा सकता।

Therefore Buddha says: The Buddha only points—where the bondage is; he cannot free you. You are bound; you yourself will be free. Mahavira can show how the bondage is cut, what this bondage is—but Mahavira cannot cut your bondage. And it is a blessing that no one else can cut it. Otherwise here Mahavira would cut it, and someone else would bind it again. If it can be cut, it can be tied. When it cannot be tied, it cannot be cut either.

इसलिए गुरु तुम्हें मार्ग दे सकते हैं, लेकिन चलना तुम्हें है। गुरु तुम्हें विधि दे सकते हैं, लेकिन विधि का उपयोग करना तुम्हें है। गुरु इशारा कर सकते हैं, लेकिन इशारे को जीवन बनाना तुम्हें है। गुरु कैटेलिटिक एजेंट हो सकते हैं, उनकी मौजूदगी में तुम जाग सकते हो; लेकिन जागना तुम्हें है। और बड़ी कठिनाई यह है... कबीर ने कहीं कहा है कि सोए हुए को जगाना आसान है; लेकिन जो जागा हुआ पड़ा हो, उसको जगाना असंभव! तुम उसी हालत में हो--दूसरे... तुम बिलकुल सोये भी होते तो हिला कर तुम्हें जागाया जा सकता था। तुम बन कर सो रहे हो। तुमने चादर ओढ़ रखी है, आंख बंद किए पड़े हो। तुम सभी भांति दिखला रहे हो कि तुम बिलकुल गहरी नींद में हो, और तुम जागे हुए हो। तुम्हें कैसे जगाया जाए? नींद हो, टूट सकती है; झूठी नींद को कैसे तोड़िएगा? तुम धोखा दे रहे हो। आत्मवंचना तुम्हारा करीब-करीब स्वभाव बन गया है।

The guru can give you the path, but you must walk. The guru can give you the method, but you must use it. The guru can indicate, but you must make the indication into your life. The guru can be a catalytic agent; in his presence you may awaken—but the awakening must be yours. And the great difficulty is... Kabir has said somewhere: To awaken one who is asleep is easy; but to awaken one who lies pretending to be awake—impossible! You are in that state... If you were completely asleep, you could be shaken awake. You are sleeping deliberately. You have drawn the sheet over your face, eyes closed. In every way you show that you are in deep sleep—and yet you are awake. How to awaken you? Sleep can be broken; how to break false sleep? You are deceiving. Self-deception has become almost your very nature.

इन बातों को खयाल में रख कर कबीर के सूत्र को समझने की कोशिश करें।

Keeping these matters in mind, let us try to understand Kabir’s sutra.

कबीर तो गांव के गंवार हैं। उनके पास कोई बहुत बड़े दार्शनिक शब्द नहीं हैं, लेकिन एक ग्रामीण का गहरा अनुभव है, और ग्रामीण के अनुभव की ताजगी है। वे जो प्रतीक भी चुनते हैं, वे गांव के सहज प्रतीक हैं, लेकिन उनकी चोट बड़ी गहरी है। जितना सुसंस्कृत शब्द हो जाता है, उतना ही मृत हो जाता है। भाषा जितनी साफ-सुथरी, परिष्कृत हो जाती है, जितना उस पर रंग-रोगन हो जाता है, उतनी ही जीवन से शून्य हो जाती है।

Kabir is a villager, rustic. He has no grand philosophical vocabulary, but the deep experience of a simple rural heart—and the freshness of that experience. The symbols he chooses are the natural symbols of village life, yet their stroke is very deep. The more cultured a word becomes, the more dead it becomes. The cleaner, the more refined language becomes, the more it is painted, the more it becomes empty of life.

गांव का ग्रामीण जो भाषा बोलता है, वह उतनी ही जीवंत होती है जितना गांव का ग्रामीण होता है। कबीर की भाषा बड़ी जीवंत है, और उनके प्रतीक सीधे-साधे हैं। हिंदुस्तान में, जीसस के मुकाबले सिर्फ कबीर हैं।

The language of the villager is as alive as the villager himself. Kabir’s language is very alive, and his symbols are straight and simple. In Hindustan, only Kabir stands comparable to Jesus.

महावीर, बुद्ध, कृष्ण, राम--सब बहुत परिष्कृत दुनिया के लोग हैं। बड़ी शुद्ध, सुसंस्कृत, कुलीन परंपरा के लोग हैं। कबीर ठेठ ग्रामीण हैं--ठीक जीसस जैसे। जीसस बढ़ई के लड़के हैं, कबीर जुलाहे हैं। जीसस भी गांव की भाषा का उपयोग करते हैं। और यह जान कर तुम्हें हैरानी होगी कि जीसस का जो प्रभाव है इतना विराट, सारे जगत पर--आधी दुनिया जीसस के साथ है--उसका कारण उनकी भाषा की ताजगी है।

Mahavira, Buddha, Krishna, Rama—all belong to a very refined world; pure, cultured, noble tradition. Kabir is utterly rustic—just like Jesus. Jesus is the son of a carpenter, Kabir a weaver. Jesus too uses the language of the village. And you may be surprised to know: the vast influence of Jesus across the world—half the world with Jesus—its cause is the freshness of his language.

महावीर और बुद्ध की भाषा कागजी फूल मालूम पड़ती है। बड़े शुद्ध सिद्धांतों की चर्चा है। लेकिन हृदय को चोट नहीं करती; बुद्धि को छूती है और बिखर जाती है। कबीर और जीसस की भाषा सीधी-सादी है; अनुभव की है, शास्त्र की नहीं है। ये सारे प्रतीक अनुभव के हैं।

The language of Mahavira and Buddha appears like paper flowers—discussions of very pure principles; but they do not wound the heart. They touch the intellect and scatter. The language of Kabir and Jesus is simple; it comes from experience, not from shastra. All their images are of experience.

कबीर ने कहा:

Kabir said:

अपन पौ आपु ही बिसरो।

खुद ही भूल गए हो खुद को, दूसरों को दोष दे रहे हो। खुद ही बंध गए हो, दूसरों को जिम्मेवार ठहरा रहे हो।

You yourself have forgotten your own Self. You bound yourself—and you blame others.

अपन पौ आपु ही बिसरो।

जैसे श्वान कांच मंदिर मह, भरमते भुंकि मरो।।

You yourself have forgotten your own Self. Like a dog in a palace of mirrors—wandering, barking—dying.

कथा है कि एक सम्राट ने एक मंदिर बनाया कांच का। विराट मंदिर था, उसमें हजारों दर्पण लगे थे! एक कुत्ता भूल से वहां प्रवेश कर गया। द्वार, द्वारपाल रात बंद कर गया, कुत्ता भीतर रह गया मंदिर में। बड़ी मुश्किल में पड़ गया। देखा तो चारों तरफ लाखों कुत्ते थे। क्योंकि हर दर्पण से कुत्ता दिखाई पड़ रहा था। इस तरह दुश्मनों के बीच में कभी कुत्ते ने अपने को पाया नहीं था। एक-दो हों, लड़ ले, जीत ले। लाखों थे, जहां देखता था, वहीं थे--नीचे थे, ऊपर थे--चारों तरफ थे--कुत्ता घबड़ाया। भौंक कर उसने डराना चाहा।

The story is told: an emperor made a great temple of glass. A vast hall lined with thousands of mirrors. A dog strayed inside by mistake. At night the doorkeeper closed the door; the dog remained within. He was in great trouble. Everywhere he looked there were thousands of dogs, for each mirror reflected one. Never before had he found himself amidst so many enemies. If one or two—he could fight and win. But they were in their thousands. Wherever he looked—they were there. Below, above—on every side. The dog panicked. He barked to frighten them.

ध्यान रहे, तुम जब भी दूसरे को डराना चाहते हो--डर के कारण ही। तुम पहले डर गए होते हो, नहीं तो तुम दूसरे को क्यों डराना चाहोगे? भयभीत आदमी दूसरे को भयभीत करना चाहता है। अगर दूसरा भयभीत हो जाए, तो उसके भय को थोड़ी राहत मिले।

Remember—whenever you try to frighten another, it is because of your own fear. First you are frightened—otherwise why would you want to frighten another? The frightened man wants to frighten the other. If the other is frightened, his own fear gets a little relief.

तो ध्यान रखना, जो आदमी वस्तुतः अभय है, वह किसी को भयभीत नहीं करता। जो आदमी खुद भयभीत है, वह दूसरे को भी भयभीत करता है। भयभीत करने के ढंग बड़े सूक्ष्म हो सकते हैं। कोई तुम्हारी छाती पर तलवार रख कर तुम्हें डरा सकता है। कोई तुम्हें नरक की पूरी व्यवस्था समझा के डरा सकता है, कि वहां आग जलेगी, लपटें होंगी, तेल होगा, तेल के कढ़ाए होंगे, उसमें तुम डाले जाओगे! सैनिक तुम्हें डराता है तलवार से, तुम्हारे साधु तुम्हें डराते हैं नरक से। सूक्ष्म उपाय हैं; लेकिन तुम्हारा साधु भी डरा है, तुम्हारा सैनिक भी डरा हुआ है। जो डरा हुआ नहीं है, वह दूसरे को डराएगा क्यों?

So remember—one who is truly fearless never frightens another. One who is himself afraid frightens others too. The ways of frightening can be very subtle. Someone may put a sword on your chest to frighten you. Someone else may frighten you by describing the entire arrangement of hell—that there will be flames, there will be fire, cauldrons of oil, and you will be thrown in them! The soldier frightens with the sword; your sadhus frighten with hell. Subtle devices—but your sadhu is also afraid, your soldier is also afraid. One who is not afraid—why would he frighten another?

दूसरे को हम भयभीत करते हैं आत्मरक्षा के लिए। उस कुत्ते ने भी सीधा-सीधा उपाय किया, जैसा आदमी करते हैं। भौंका, चाहा कि डरा दे। लेकिन बड़ी मुश्किल में पड़ गया। क्योंकि जब भौंका तो उसने पाया कि वह लाखों कुत्ते भी भौंके। और खुद की ही आवाज सुनसान मंदिर में गूंज कर वापस लौटी। रोआं-रोआं कंप गया होगा। बचने का कोई उपाय नहीं, भागने की कोई जगह नहीं। भाग कर जाओगे कहां, चारों तरफ से घिरे हुए हो--नीचे-ऊपर से घिरे हुए हो। उस कुत्ते की पीड़ा तुम नहीं समझ पाओगे। लेकिन अगर तुम अपने जीवन को देखोगे, तो वही पीड़ा है, और समझ में आ जाएगी।

We frighten the other for self-protection. That dog too did the same straightforward thing men do. He barked—wanted to scare them. But he got into great trouble. Because when he barked, those thousands of dogs also barked. And his own voice echoed and returned in the empty hall. His every hair must have trembled. There was no way to escape, nowhere to run. Where to run, when you are surrounded on every side—below and above! You may not understand the dog’s pain, but if you look at your own life—that same pain is there, and you will understand.

Like a dog in a palace of mirrors—wandering, barking—dying.

जैसे श्वान कांच मंदिर मह, भरमते भुंकि मरो।

सुबह जब द्वार खोला गया तो कुत्ता मरा हुआ पाया गया। किसी ने उसे मारा नहीं। कोई वहां था ही नहीं जो मारता। मंदिर खाली था। लेकिन कुत्ते के पूरे शरीर पर घाव थे। लहूलुहान था। सारे मंदिर में खून फैला था। हुआ क्या? भौंका, झपटा, दीवालों से टकराया--अपने ही हाथ मर गया।

अपन पौ आपु ही बिसरो।

In the morning when the door was opened, the dog was found dead. No one had killed him. There was no one there to kill. The hall was empty. But his whole body was full of wounds—bloody. The blood was scattered all over the hall. What happened? He barked, he leapt, he crashed into the walls—killed himself by his own hand.

 

You yourself have forgotten your own Self.

और यही जीवन की कथा है--तुम्हारी भी!

And this is the story of life—yours too!

किससे तुम नाराज हो रहे हो! किससे तुम मोह से भरे हो? किस पर तुम्हारी घृणा है। कभी तुमने गौर किया कि तुम्हारे सभी संबंध दर्पणों की भांति हैं। सभी संबंध दर्पण हैं। क्योंकि तुम अपनी ही तस्वीर देखोगे, तुम अपने चारों तरफ जितने संबंध बनाते हो, वे सब तुम्हारी ही तस्वीरें हैं। उसमें तुम किसी और को नहीं देखते, अपने को ही देखते हो। जहां तुम्हारी तस्वीर अच्छी तुम्हें मालूम लगती है, मित्र; जहां बुरी लगती है, शत्रु। अपना, पराया...! लेकिन तुम्हारे सभी संबंध, रिलेशनशिप, दर्पण की भांति हैं। उसमें दिखाई तो तुम स्वयं ही पड़ते हो, कोई और नहीं।

With whom are you angry? With whom are you infatuated? Against whom is your hatred? Have you ever noticed that all your relationships are like mirrors? Every relationship is a mirror. Because you will see only your own image. All the relationships you weave around yourself—they are all your own images. In them you do not see the other—you see yourself. Where your image looks good to you—a friend; where it looks bad—an enemy. Mine, and not mine! All your relationships—mirrors. They only reflect you; no one else.

खयाल करो, क्रोधी आदमी सब तरफ पाएगा कि सभी लोग उसका अपमान कर रहे हैं। कोई हंसेगा, तो वह समझेगा, मेरे लिए हंसते हैं। रास्ते पर कोई खुसफुस बात करेगा, तो वह समझेगा मेरे लिए बात करते हैं। अगर तुम कुछ न बोलोगे, चुपचाप खड़े रहोगे, तो वह समझेगा कि ये मेरी वजह से चुपचाप खड़े हैं। तुम कुछ भी करो, वह अपनी तस्वीर देखेगा।

Consider—an irritable person finds everywhere that people are insulting him. Someone laughs—he thinks they are laughing at me. Two people whisper—he believes they are talking about me. If you say nothing and stand silent, he thinks they are silent because of me. Whatever you do—he will see his own image.

मेरे एक मित्र हैं। उनका एक ही लड़का है। उनके लड़के ने मुझे कहा कि अब मैं मुश्किल में पड़ गया हूं, अब कोई उपाय दिखाई नहीं पड़ता, आप ही कुछ करें! मेरे पिता को समझा दें। अगर मैं ढंग से कपड़े पहनता हूं, तो वे कहते हैं, अच्छा, कर लो राजशाही; जब मैं मरूंगा, तब पता चलेगा। अगर मैं साधारण, न पहनूं कपड़े ढंग के, तो वे कहते हैं, अच्छा, तो हम मर गए क्या? अभी तो ठीक से पहन लो, पीछे तो यह हालत आने ही वाली है। उस युवक ने मुझे कहा: कोई रास्ता नहीं दिखाई पड़ता। सब करके देख चुका हूं। लेकिन नतीजा वे हमेशा वही निकालते हैं, जो उन्हें निकालना है। और उनका नतीजा बिलकुल तर्कयुक्त है। दोनों में कहीं कोई गलती आप नहीं पा सकते।

A friend of mine—he has only one son. The boy said to me: Now I am in a fix. I see no way out. You must do something! Make my father understand. If I dress properly, he says, All right—play the prince. When I die you will learn. If I dress simply, not properly, he says, So we are already dead? For now at least dress well; later this state will come anyway. That youngster said: There is no way. I have tried everything. But the conclusion he draws is always what he wants to draw. And his conclusion is perfectly logical—there is no flaw either way.

क्रोधी आदमी अपने चारों तरफ हर स्थिति से क्रोध को उपजा लेता है। लोभी आदमी अपने चारों तरफ देखता है कि सब उसको लूटने को तैयार हैं। सब--मित्र, बेटे, पति-पत्नी--सब उसको लूटने को तैयार हैं। सगे-संबंधी--सब एक ही नजर पर लगे हैं कि किस तरह इसको लूट लें। लोभी पाता है कि सारा संसार उसे लूटने को तैयार है। यह लोभ की तस्वीर दर्पण में दिखाई पड़ रही है।

The angry man will generate anger out of every situation. The greedy finds that everyone around him is ready to rob him—friends, sons, husband-wife, relatives—all intent on picking his pocket. It is the greed reflected in the mirror.

The lustful man finds the whole world determined to drag him into lust. The renunciate finds the whole world pointing him to renunciation—Leave, escape!

कामी पाता है कि सारा संसार उसको कामना में ग्रस्त करना चाहता है। त्यागी पाता है कि सारा संसार उसे त्याग की तरफ ले जा रहा है। त्यागी पाता है कि सारा संसार एक ही इशारा कर रहा है कि छोड़ो, भागो।

 

तुम जो हो, उसकी ही प्रतिध्वनि तुम्हें चारों तरफ सुनाई पड़ती है। और सारा जगत दर्पण है--कांच मंदिर, कबीर जिसको कह रहे हैं।

What you are—that same resonance you hear all around. The whole world is a mirror—the palace of glass that Kabir speaks of.

जैसे श्वान कांच मंदिर मह, भरमते भुंकि मरो।

Like a dog in a palace of mirrors—wandering, barking—dying.

और आखिर में जब तुम मिट जाते हो--और सारी जिंदगी तुम मिटते हो--तो आखिर में तुम यही पाओगे, यही सोचोगे, इन सबने मिल कर समाप्त कर दिया, मार डाला।

And in the end, when you are finished—and your whole life you go on finishing yourself—in the end you will think: All of them together destroyed me, killed me.

पुराने समय में और अभी भी आदिवासी कबीलों में, अगर कोई बीमार पड़ जाए, तो भी वे पता लगाते हैं कि किसने बीमार करने का जादू मुझ पर चलाया। बीमार तुम पड़ते हो! लेकिन वह जाता है ओझा के पास पता लगाने कि कौन है, जिसने मेरे खिलाफ बीमारी भेजी! वह तर्क तो यही है कि अगर बीमारी आई है तो कोई भेजने वाला होगा। अगर मैं दुखी हूं तो कोई दुख दे रहा होगा। अगर मैं परेशान हूं तो कोई जरूर परेशान कर रहा होगा। गणित सीधा दिखाई पड़ता है कि बिना किसी के परेशान किए मैं कैसे परेशान होऊंगा। लेकिन तुम्हें मनुष्य के मन का कुछ भी पता नहीं है। अगर तुम बिलकुल अकेले भी छोड़ दिए जाओ, तुम्हारी सब जरूरतें पूरी कर दी जाएं, तो भी तुम्हारी यही स्थिति होगी।

In olden times—and even today among the tribes—if someone falls ill, they go to find out who has cast a spell to make me fall ill. You get sick—but he goes to the shaman to ask: Who is it who sent the sickness against me? The logic is: If illness has come, there must be a sender. If I am unhappy, someone must be giving me grief. If I am troubled, somebody must be troubling me. The arithmetic seems simple: without someone troubling me, how can I be troubled? But you know nothing of the human mind. Even if you are left utterly alone and all your needs are cared for—still this will be your state.

पश्चिम में बहुत से प्रयोग हुए हैं। एक प्रयोग जिसको वे सेंस-डिप्राइवेशन कहते हैं, वह बहुत बहुमूल्य प्रयोग है। कई मनोवैज्ञानिकों ने उस पर काम किया है। उन्होंने इस तरह के गर्भगृह बनाए हैं, जहां सब तरह की सुविधा है। भोजन भी अपने आप नली से खून में पहुंच जाता है; उसे करने कि कोई जरूरत नहीं। प्यास लगती है तो ऑटोमैटिक इंतजाम है, पानी शरीर में पहुंच जाता है, भोजन शरीर में पहुंच जाता है। घना अंधकार है। कोई आवाज नहीं सुनाई पड़ती। और उन्होंने ठीक वैसा ही रासायनिक इंतजाम किया है, जैसे बच्चे के लिए गर्भ में होता है। इस तरह के टब बनाए हैं, जिनमें ठीक वही रासायनिक द्रव्य होता है, जो मां के गर्भ में होता है, और आदमी उसमें तैरता रहता है, उसमें सोया रहता है। उस टब में सब तरफ अंधकार है। न भोजन की चिंता है, न पानी की चिंता है, न कोई तकलीफ है--सब तरह की सुविधा है, सब सुख है। लेकिन पंद्रह मिनट में आदमी बेचैन हो जाता है--पंद्रह मिनट में वह सूचनाएं भेजने लगता है, मुझे निकालो, बाहर करो। लंबे प्रयोग किए गए हैं, कुछ लोगों ने हिम्मत की और इक्कीस दिन का प्रयोग किया गया। और इक्कीस दिन में उनको खबर दी गई कि वे वक्त-वक्त पर सूचना देते रहें। उनके पास बटन लगा दिए गए थे। जब वे क्रोधित मालूम पड़ें तो लाल बटन दबा दें, तो ऊपर मनोवैज्ञानिक नोट कर लेगा कि अभी वे क्रोधित हैं। जब वे भयभीत मालूम पड़ें तो हरा बटन दबा दें। जब ईर्ष्या से भरे मालूम पड़ें तो यह बटन दबा दें। इस तरह के सब मनोवेगों के लिए बटन लगाए रखे हैं। और बड़ी हैरानी की बात है: कोई नहीं है सताने को वहां, लेकिन वक्त पर आदमी क्रोधित होता है। कोई कारण नहीं क्रोधित होने का। वह खुद भी बेचैन होता है कि मैं क्रोधित क्यों हूं, पर क्रोधित है।

In the West many experiments were done. One experiment they call sense-deprivation—a very valuable experiment. Many psychologists worked on it. They created womb-like chambers, where every facility exists. Food is transmitted directly into the blood through a tube—there is no need to do anything. When thirst arises there is an automatic arrangement—water reaches the body, food reaches the body. Total darkness. No sound. They created the exact chemical environment a child has in the womb. Such tubs were made with that same chemical fluid, and the person floats in it, sleeps in it. All around the tub—darkness. No worry for food or water. No discomfort—all comfort. But within fifteen minutes a person becomes restless. Within fifteen minutes he begins to signal: Take me out! Longer experiments were done. Some had the courage—and a twenty-one day experiment was conducted. And during those twenty-one days they were asked to send signals from time to time. There were buttons with them. When they felt angry—press the red button so the observer above notes: now he is angry. When they felt fear—press the green button. When jealousy—press this button. Buttons were placed for all emotions. And the astonishing thing: there is no one there to bother them, yet at times a person gets angry. No cause for anger. He himself is puzzled: Why am I angry? But he is angry nevertheless.

क्रोध, लोभ, मोह, सब तुम्हारी भीतरी अवस्थाएं हैं। इनका बाहर के लोगों से कोई भी संबंध नहीं। बाहर के लोग तो खूंटियों जैसे हैं, जिन पर तुम अपने कपड़े टांग देते हो। बाहर के लोगों पर जब तुम क्रोध टांगते हो, तो वे खूंटी है; लोभ टांगते हो, वासना टांगते हो--वह खूंटी है। आता सब तुम्हारे भीतर से है। और जब तुम जीवन में विषाद से भरोगे और सब नष्ट हो जाएगा, और मौत पास आएगी, तब तुम कहोगे कि शायद सारी दुनिया के प्रति तुम्हारी शिकायत है कि लोगों ने बरबाद कर दिया; तुम क्या से क्या होने को आए थे, होने नहीं दिया गया! तुम्हारे जीवन से कैसी प्रतिभा और प्रकाश पैदा होता, लेकिन सबने मिल कर नष्ट कर दिया! यह जगत तुम्हारा शत्रु है?

Anger, greed, attachment—all are inner states. They have nothing to do with people outside. People outside are like pegs on which you hang your clothes. When you hang your anger on them—they are the peg; your greed, your lust—you hang them on pegs. All of it arises from within you. And when you fill up with desolation and everything is wasted, when death approaches, you say: The whole world ruined me. What I could have become—I was not allowed to become. What brilliance and light could have dawned from my life—the world destroyed it! Is this world your enemy?

पर कोई कारण नहीं दिखाई पड़ता कि जगत तुम्हारा शत्रु क्यों हो! कोई तुम्हें मिटाने को उत्सुक क्यों हैं? सब अपने को पूरा करना चाहते हैं, और सभी सोचते हैं कि बाकी उन्हें मिटाने को उत्सुक हैं। तुम किसको मिटाने को उत्सुक हो? तुम अपने को पूरा करना चाहते हो, दूसरे अपने को पूरा करना चाहते हैं। लेकिन संबंधों में दर्पण के अतिरिक्त कुछ भी नहीं; तुम्हें अपनी ही तस्वीर दिखाई पड़ती है।

There is no reason the world should be your enemy. Why would anyone be eager to destroy you? Everyone wants to fulfill himself, and everyone thinks all others are eager to destroy him. Whom are you eager to destroy? You want to fulfill yourself—others want to fulfill themselves. But in relationships there is nothing but mirror—you see only your own image.

मैंने सुना है कि एक आधुनिक चित्रों की प्रदर्शनी थी। आधुनिक चित्र, मॉडर्न पेंटिंग तो तर्कहीन है। उसका अर्थ भी निकालना मुश्किल है। और पिकासो जैसे चित्रकार कहते हैं, अर्थ होता ही नहीं, निकालोगे कैसे?

I have heard: there was an exhibition of modern paintings. Modern art is irrational; it is difficult to derive meaning from it. And Picasso says: Meaning is not there—how will you derive it?

पिकासो से किसी ने पूछा कि तुम्हारे इन चित्रों का क्या अर्थ है? तो उसने कहा कि बाहर जो झाड़ खड़े हैं, इनका क्या अर्थ है? ये जो फूल खिले हैं, इनका क्या अर्थ है? झरना जो कलकल कर रहा है, इनका क्या अर्थ है? जब इनका कोई अर्थ नहीं, तो पिकासो को क्यों झंझट में डालते हो? जब परमात्मा अर्थहीन है तो मुझ गरीब को क्यों फंसाते हो? मैं भी अर्थहीन हूं।

Someone asked Picasso: What do your paintings mean? He said: Those trees outside—what do they mean? These flowers—what do they mean? The waterfall murmuring—what does it mean? When these have no meaning, why throw me into trouble? When God is meaningless, why trap a poor fellow like me? I am meaningless too.

तो आधुनिक चित्रकला बिलकुल अर्थहीन है--प्रकृति जैसी है। उसे तुम देख कर प्रसन्न हो सकते हो, उदास हो सकते हो, दुखी हो सकते हो, सुखी हो सकते हो, मगर अर्थ वहां कुछ भी नहीं है।

So modern art is utterly meaningless—just like nature. Looking at it you can feel pleased, sad, unhappy, happy—but there is no meaning there.

मुल्ला नसरुद्दीन देखने गया था उस प्रदर्शनी को--आधुनिक चित्रों की। चित्र देख-देख कर वह परेशान हो गया: कुछ सूझ-बूझ के बाहर है सब; न इनका आगा, न पीछा। न यह ही पता चलता कि सीधे टंगे हैं कि उलटें टंगे हैं। आखिर एक चित्र के सामने खड़ा हो गया, और उसने कहा कि हद हो गई, इस चित्र का क्या अर्थ है?

Mulla Nasruddin went to see that exhibition. He got bothered looking—everything beyond his understanding. No beginning, no end. Not even clear whether they were hung straight or reversed. Finally he stopped before one piece and said: This is too much—what is the meaning of this?

उस चित्रकार ने कहा: महानुभाव, आप दर्पण के सामने खड़े हैं! यह चित्र है ही नहीं।

The curator said: Sir, you are standing before a mirror. This is not a painting.

पूरा जीवन दर्पण के सामने है। इसलिए संबंध के प्रति वही व्यवहार करना जो दर्पण के प्रति करते हो। संबंध नाजुक भी उतना ही है जितना दर्पण--जरा गिर गया कि टूट जाता है। और संबंध एक दफा टूट जाए तो, वैसा ही जोड़ना मुश्किल है जैसा दर्पण। जोड़ भी लो टूटे हुए संबंध को, तो भी टूट की रेखाएं रह जाती हैं। प्रेम एक दफा टूट जाए, फिर लाख उपाय करो जोड़ने का, जोड़ भी लो, तो भी फिर वही बात वापस नहीं लौटती।

All life stands before a mirror. Therefore behave with relationship just as you do with a mirror. Relationship is just as delicate as a mirror—if it falls, it breaks. And once a relationship breaks, it is as difficult to mend as a mirror. Even if you join the pieces, the cracks remain. If love breaks once, you may try a thousand devices to mend it—even if you mend it, the same thing never returns.

संबंध बिलकुल दर्पण जैसा है; उतना ही नाजुक; और तुमको ही दिखाता है। तुम सदा हर संबंध में तुम्हीं खड़े हो। दूसरे को दोष मत देना। अगर जीवन व्यर्थ हो जाए, तो जानना कि तुमने ही व्यर्थ कर लिया है। और जितने जल्दी तुम समझ लो कि दूसरे का कोई हाथ तुम्हें नष्ट करने में नहीं है, उतने ही जल्दी तुम्हारे जीवन में सृजन की प्रक्रिया का प्रारंभ हो जाएगा।

Relationship is exactly like a mirror; just as fragile—and it shows only you. You stand before every relationship. Do not blame the other. If life is wasted, know that you yourself have wasted it. And the sooner you understand that no one else has a hand in destroying you, the sooner the process of creation will begin in your life.

जैसे श्वान कांच मंदिर मह, भरमते भुंकि मरो।

अपन पौ आपु ही बिसरो।

Like a dog in a palace of mirrors—wandering, barking—dying.

 

You yourself have forgotten your own Self.

ऐसी ही तुम्हारी दशा है!

Such is your condition!

जौं केहरि बपु निरखि कूपजल, प्रतिमा देखि परो।

 

और जैसा सिंह ने गुजरते हुए नदी के तट पर अपनी छाया देखी, झपट कर कूद पड़ा! दुश्मन को बरदाश्त करना मुश्किल है! मर गया।

Seeing his own lion’s form reflected in the well’s water, he leapt at the image—and fell in.

And similarly: a lion, seeing his reflection at the river’s edge, pounced and leapt! An enemy cannot be tolerated! He died.

तुम जब भी झपटो, थोड़ा रुकना! एक क्षण सोचना कि जिस पर तुम झपट रहे हो, वहां कोई है, या तुम अपने ही प्रतिबिंब पर झपट रहे हो?

Whenever you pounce—pause a little. Think for a moment: upon whom are you pouncing? Is someone really there—or are you pouncing upon your own reflection?

कोई तुम्हारी निंदा करे, तुम तत्काल झपट पड़ते हो।

Someone criticizes you—you instantly pounce.

कभी तुमने गौर किया कि निंदा से दुख इसीलिए होता है कि वह सच है, अन्यथा दुख न होगा। अगर कोई तुम्हारे संबंध में सरासर झूठ बात कह रहा हो तो तुम हंस सकोगे? लेकिन अगर कोई ऐसी बात कह रहा है जो सच है, जिसको तुम छिपाए बैठे हो, और जिसको वह उघाड़े डाल रहा है, तो तुम झपट पड़ोगे। निंदा पीड़ा देती है निंदक के कारण नहीं, निंदा पीड़ा देती है कि तुम्हारे ढंके हुए सत्य तुम्हारे सामने ही उघड़ने शुरू हो जाते हैं।

Have you ever noticed: slander hurts because it is true—otherwise it would not hurt. If someone says something utterly false about you—can you not laugh? But if someone says something true—something you are hiding, and he exposes it—you pounce. Slander hurts not because of the slanderer; it hurts because your covered truths begin to be uncovered before you.

अगर तुम गौर से निंदक का विचार करोगे तो तुम अक्सर पाओगे कि सौ में निन्यानबे मौकों पर वह सही है। और इसका कारण है, इसका कारण है उसके सही होने का। क्योंकि दूसरे को देखना तटस्थता से, हमेशा आसान है। खुद को तटस्थता से देखना, बहुत कठिन है। देखने के लिए थोड़ी दूरी चाहिए। दूसरे तुम्हें जैसा देखते हैं, तुम अपने को नहीं देख पाते। तुम्हें पता ही नहीं चलता कि दूसरे तुम्हें कैसे देखते हैं।

If you thoughtfully consider the slanderer, you will usually find that ninety-nine times out of a hundred he is right. And the reason is clear: it is always easier to see another with detachment. To see oneself with detachment is very difficult. For seeing there must be some distance. Others see you in a way you cannot see yourself. You do not know how others see you.

मनस्विद कहते हैं, अगर सभी लोग वास्तविक, सच्चे हो जाएं, जैसा कि धर्मगुरु समझाते हैं कि सभी लोग सच्चे हो जाएं, और सत्य ही बोलें तो दुनिया चार दिन नहीं चल सकती। क्योंकि अगर लोग सभी सत्य कह दें, जैसा वह तुम्हारे संबंध में सोचते हैं, तो सब दुश्मन हो जाएंगे। मित्र तो एक खोजना मुश्किल है। क्योंकि मित्र भी इसीलिए मित्र मालूम होता है कि वह कहता नहीं, जो सोचता है, या कहता भी है, तो पीठ पीछे कहता है।

The psychologists say: If everyone became real and truthful, as the religious leaders teach—that everyone speak only truth—the world would not last four days. Because if people began to say the truth as they think about you, everyone would be enemies. Finding a friend would be difficult. Your friend appears a friend only because he does not say what he thinks—or he says it behind your back.

दूसरा तुम्हें गौर से देख पाता है; क्योंकि उसकी एक तटस्थता है। एक बात कभी तुम्हें भी निरीक्षण में आई होगी; कोई आदमी समस्या लेकर तुम्हारे पास आ जाए तो तुम उसे बड़ी कीमती सलाह दे पाते हो, और अगर वही समस्या तुम्हारे जीवन में हो, तो खुद की सलाह भी तुम खुद के काम में नहीं ला पाते हो। क्यों?

You can observe one thing. If someone comes to you with a problem, you are able to give him precious advice. But if the same problem arises in your life, you cannot apply your own advice. Why?

दूसरे को सलाह देना आसान है, क्योंकि फासला है। बड़े से बड़े सर्जन की पत्नी का ऑपरेशन करना हो तो वह खुद नहीं करता, क्योंकि हाथ कंपेगा; फासला कम है। दूसरे की पत्नी पर कोई दिक्कत नहीं है उसको। दूसरे की पत्नी से क्या लेना-देना है! दूसरे की पत्नी पर वह ऐसे ही ऑपरेशन करता है, जैसे पोस्टमार्टम कर रहा हो। जिंदा है कि मुर्दा, कोई फर्क नहीं। लेकिन अपनी पत्नी में लगाव है, बच्चे हैं, घर-परिवार है; वह कहीं मर न जाए, कहीं भूल-चूक न हो जाए! भयभीत होता है, कंपता है! तो बड़े से बड़े डॉक्टर को भी अगर अपनी पत्नी का ऑपरेशन करवाना हो, तो किसी दूसरे सर्जन को बुलाना पड़ता है। और बड़े से बड़े डॉक्टर को भी अगर खुद की ही बीमारी का निदान करना हो, तो दूसरे से करवाना पड़ता है। बड़ी हैरानी की बात है! तुम, जो सभी जानते हो--क्या जरूरत है किसी और से निदान करवाने की? खुद निदान कर लो। लेकिन फासला अब और भी कम है--पत्नी से तो थोड़ा बहुत फासला था भी। और पत्नी मर जाए, ऐसी कोई अचेतन आकांक्षा भी हो सकती थी, क्योंकि छुटकारा कौन नहीं पाना चाहता! शायद डर के पीछे यह भी कारण हो सकता है कि कहीं मैं मार न डालूं, कि कहीं भूल-चूक करके इसको खत्म न कर दूं; क्योंकि अचेतन में, ऐसा पति खोजना कठिन है, जिसने दस-पांच बार न सोचा हो कि यह खत्म ही हो जाए पत्नी। पत्नी खोजना मुश्किल है, जिसने दस बार न सोचा हो कि यह कैसे खत्म हो जाए, तो झंझट मिटे। खत्म हो जाने पर रोएंगे, छाती पीटेंगे।

It is easy to advise another because there is distance. The greatest surgeon will not operate on his own wife—his hand will tremble; the distance is short. With another’s wife he has no difficulty—what has he to do with her? He performs the operation as if doing a post-mortem—alive or dead, no difference. But with his own wife there is attachment—children, family—what if she dies? What if I make a mistake? He is frightened; his hand shakes. Therefore, even the greatest doctor, if his own wife is to be operated on, calls another surgeon. Even the greatest doctor, if he himself must be diagnosed, goes to another. Strange! You know everything—why need another to diagnose? Diagnose yourself. But the distance is even less than with your wife. And about your wife there may be some unconscious wish that she die—who does not want to be rid of the nuisance! Perhaps the fear behind the trembling is also: What if I actually kill her? Because in the unconscious it is difficult to find a husband who has not thought ten or five times: If only the wife would be gone... It is hard to find a wife who has not thought ten times: How to get rid of him so the hassle ends. When she actually dies—you will weep, beat your chest.

और वह भी कारण समझने जैसा है। जब कोई मरता है, तुम इतना रोते हो, उस रोने में तुम्हारा अपराध का भाव भी है, क्योंकि तुमने इसे मारना चाहा था और अब यह मर गया। तुम्हें लगता है कि तुम्हारी भी जिम्मेवारी है। अगर तुमने किसी व्यक्ति को कभी मारना न चाहा हो, तो उसकी मृत्यु को तुम हलकेपन से ले लोगे। तुम्हारा कोई अपराध नहीं है, पश्चात्ताप ज्यादा नहीं होगा। पश्चात्ताप उसी मात्रा में होता है जितना अपराध का भाव हो।

That has a reason too. When someone dies and you cry so much, in that crying there is a sense of guilt—because you had wanted her dead, and now she is dead. You feel you are also responsible. If you had never wished someone dead, you would take his death lightly—you would have no guilt, little repentance. Repentance is in direct proportion to the sense of guilt.

बाप मर जाता है, बेटा बहुत रोता है; क्योंकि जिंदा था, कभी उसके पैर न छुए; जिंदा था, कभी उसके पास बैठ कर दो प्रेम की बातें न की। अब कोई मौका न रहा। अब सदा के लिए यह अपराध मन पर रह जाएगा। अब इसको सुलझाने की कोई सुविधा नहीं है। लेकिन जिस बेटे ने बाप की सेवा की हो, जरूरत पर पैर दाबे हों, समय पर उसकी सुनी हो, उसकी चिंता की हो, उसको प्रेम किया हो, वह इस तरह का पागल नहीं होगा। बाप मर जाएगा तो वह समझेगा--सभी मरते हैं। मरना स्वाभाविक है। मैं भी मरूंगा।

The father dies; the son weeps much, because while he lived, never did he touch his feet; never sat by him and spoke words of love. Now there is no chance. Now this guilt will remain on the heart forever. There is no way to untie it. But the son who served the father, pressed his feet, listened to him, cared for him, loved him—he will not go mad. The father will die and he will understand: all die. Death is natural. I too will die.

लेकिन अगर तुमने बाप के साथ कुछ ऐसा किया हो, जो नहीं करना था, तो तुम्हें पश्चात्ताप भारी होगा। यह बड़ी उलटी बात है। इसलिए जो बेटा बहुत छाती पीट कर रोएगा, समाज सोचता है उसको बहुत दुख हो रहा है। और जो बेटा चुपचाप बैठ कर दुख को झेल लेगा, लोग कहेंगे कि बेईमान, बाप मर गया, चुप बैठा है। लेकिन हालत यह है कि जो चुप बैठा है, इसका कोई पश्चात्ताप नहीं है। जो छाती पीट कर शोरगुल मचा रहा है, यह परिपूर्ति कर रहा है, सब्स्टीट्यूट खोज रहा है। इतनी ताकत पैर दबाने में लगाई होती, सिर दबा दिया होता। यह रोने-पीटने से कोई अर्थ नहीं है।

But if you have done something with the father that you ought not have done, your repentance will be heavy. A strange thing—the son who beats his chest loudly over his father, the society thinks: How much he is suffering! And the son who sits quietly, bearing the sorrow—people say: A rogue! The father died and he sits quiet! But the situation is this: the one who sits quietly—he has no guilt. The one who is beating his chest—he is compensating, seeking a substitute. If he had put that much energy into pressing the father’s feet, there would be no meaning in this weeping.

तो यह भी अचेतन भय हो सकता है कि कहीं मैं मार ही न डालूं, इसलिए भी हाथ कंप सकता है। लेकिन खुद के पास तो इतना भी फासला नहीं होता। जब मैं बीमार हूं, तो निदान खुद नहीं हो सकता। क्योंकि अब भय बहुत ज्यादा है कि कहीं भूल न हो जाए।

So that unconscious fear may also be there—that I may kill her. Therefore the hand trembles. With oneself there is not even that much distance. When I am ill, diagnosis cannot be done by myself. The fear is greater—that I may miss.

मुल्ला नसरुद्दीन अपने डॉक्टर के पास गया था। और डॉक्टर ने कहा: तुम घबड़ाते क्यों हो? जब मैं हूं, तो बीमारी ठीक हो जाएगी। और तुम्हारे भरोसे के लिए यह कहता हूं कि इस बीमारी से मैं भी बीमार रहा हूं। तुम बिलकुल मत घबड़ाओ।

Mulla Nasruddin went to his doctor. The doctor said: Why do you worry? When I am here, the illness will be cured. And to reassure you—I tell you I too have suffered from this same illness. Don’t worry at all.

नसरुद्दीन ने कहा: घबड़ाहट नहीं मिटती, क्योंकि आप भला इस बीमारी से बीमार रहे होंगे, लेकिन आपका डॉक्टर दूसरा रहा होगा।

Nasruddin said: My worry does not end—because you may have suffered from this illness, but your doctor must have been someone else.

खुद का इलाज करना मुश्किल है, इसलिए खुद के जीवन में खुद का ज्ञान काम नहीं आता है।

It is hard to treat oneself; therefore one’s own knowledge does not work in one’s own life.

इसलिए कबीर कहते हैं: ‘काहे की कुशलात।’ हाथ दीया था और कुएं में गिर पड़े! दीया दूसरों के लिए था। अपने लिए जिसके पास दीया है, वह तो बुद्ध हो जाता है। अपने लिए जिसके पास ज्ञान है, वह तो भीतर प्रकाशित हो जाता है। उसकी कुशलता का तो कोई अंत नहीं है। लेकिन दूसरों के लिए दीया हमारे पास है; अपने लिए तो हम अंधे हैं।

Hence Kabir says: What skill of yours! You had a lamp in your hand and fell into the well! The lamp was for others. One who has a lamp for himself—he becomes a Buddha. One who has knowledge for himself—he becomes lit within. His skill is endless. But our lamp is for others; for ourselves we are blind.

इसलिए यह भी हो सकता है कि तुम्हारा निंदक तुम्हारे संबंध में जो कहता हो, वह ज्यादा सच हो, जितना तुम अपने संबंध में कह सको। कबीर ठीक कहते हैं: ‘निंदक नियरे राखिए।’ और उसकी बात पर सोचना। और तुम हैरान होओगे, वही बात चोट पहुंचाती है, जो सच है। सच अखरता है। सच चुभता है। अगर तुम्हारे संबंध में कोई झूठी बातें कह रहा हो, तो कोई हर्ज नहीं।

Therefore it may well be that your slanderer speaks truer about you than you can about yourself. Kabir is right: Keep your slanderer close. And think over his words. You will be astonished—the things that sting are the ones that are true. Truth pricks. If someone speaks falsehoods about you—no harm.

ऐसा मैंने सुना है कि ऑस्कर वाइल्ड, एक पश्चिम का बड़ा लेखक, किसी दूसरे लेखक के संबंध में एक लेख लिखा, जिसमें उसने बड़ी उसकी निंदा की। वह लेखक उससे मिलने आया, और उसने कहा: ऐसी क्या दुश्मनी भंजा रहे हो? क्यों इस तरह की झूठी बातें मेरे संबंध में लिखते हो? ऑस्कर वाइल्ड ने कहा: चुप रहो। अगर सच लिखना शुरू कर दूंगा तो तुम कहीं के न रहोगे। और कहते हैं, वह आदमी चुपचाप खिसक गया। फिर उसने शिकायत न की।

It is told of Oscar Wilde, the great Western writer—he wrote an article slandering another writer. That man came to him and said: Why are you breaking enmities like this? Why do you write such lies about me? Oscar Wilde said: Be quiet. If I begin to write the truth, you will be ruined. They say the man slipped away silently—and complained no more.

झूठ तुम्हारे संबंध में कोई कहे, सहा जा सकता है। सच चुभता है। जो चीज चुभे, जान लेना कि किसी दर्पण ने तुम्हारा चेहरा दिखाया। और दर्पण को तोड़ देने का मन होता है।

If someone speaks lies about you—it can be endured. Truth hurts. Whatever stings—know that some mirror showed you your face. And you feel like breaking the mirror.

मैंने सुना है कि एक महिला जो बड़ी कुरूप थी, वह दर्पणों की दुश्मन थी। जहां भी दर्पण देखती, फौरन तोड़ देती। उसको यही मैनिया, पागलपन था। उसको मनस्विद के पास लाया गया कि इसका इलाज करो। उस स्त्री ने कहा कि मैं, कुछ भी हो जाए, दर्पण को बरदाश्त नहीं कर सकती, क्योंकि दर्पणों के कारण मैं कुरूप हो जाती हूं। दर्पणों के कारण मैं कुरूप हो जाती हूं! दर्पण नहीं होता तो मैं सुंदर हूं। दर्पण होता है तो मैं कुरूप हो जाती हूं।

I have heard: a woman who was very ugly became an enemy of mirrors. Wherever she saw a mirror, she instantly broke it. It was her mania, her madness. She was taken to a psychologist for treatment. She said: Do whatever you like, but I cannot tolerate mirrors, because because of mirrors I become ugly. Because of mirrors I become ugly! If there were no mirror I would be beautiful; when a mirror appears, I become ugly.

दर्पण तुम्हें क्यों कुरूप करने में लगेगा? दर्पण का क्या लेना-देना? दर्पण का क्या स्वार्थ, क्या संबंध? पर दर्पण वह बता देता है, जो तुम हो। सब संबंध दर्पण हैं।

Why would the mirror want to make you ugly? What has the mirror to do? What interest? The mirror simply tells what you are. All relationships are mirrors.

और वह स्त्री जो कर रही थी, वही लोग संबंधों के संबंध में कर रहे हैं। लोग संबंध तोड़ते हैं। संन्यासी भाग जाता है पत्नी को छोड़ कर कि यह अब नहीं सहा जाता। लेकिन पत्नी दर्पण थी। तुम्हारी वासना को प्रकट करती थी। तुम्हारी वासना को दिखा देती थी। दर्पण तोड़ने से क्या होगा? तुम उसी महिला जैसे पागल हो। हिमालय पर भाग कर क्या करोगे? वासना तो साथ चली जाएगी, दर्पण छूट जाएगा। खतरा ज्यादा है हिमालय में; क्योंकि दर्पण न होगा, तो तुम अपने को सुंदर समझने लगोगे। लेकिन तीस साल बाद, या तीस जन्मों बाद भी अगर वापस लौटे हिमालय से, जैसे ही दर्पण दिखाई पड़ेगा, वैसे ही कुरूप हो जाओगे। कुरूप तो तुम थे ही।

And what that woman was doing—people are doing the same regarding relationships. They break relationships. The sannyasin runs away, leaving his wife—This cannot be tolerated! But the wife was the mirror—she revealed your lust. Breaking the mirror—what will happen? You are as mad as that woman. What will you do in the Himalayas? Lust will go with you; only the mirror will be left behind. The danger is greater in the Himalayas—because when there is no mirror, you will think yourself beautiful. But after thirty years—or after thirty births—if you return from the Himalayas, the moment a mirror appears, you will become ugly again. You were ugly already.

इसलिए वास्तविक संन्यासी संबंधों से भागता नहीं, संबंधों में जागता है। दर्पण को गौर से देखता है। और वास्तविक संन्यासी अपने संबंधियों को धन्यवाद देगा कि तुमने मुझे दिखाया, जगाया, चेताया कि मैं क्या हूं। झूठा संन्यासी भागता है; सच्चा संन्यासी जागता है।

Therefore the real sannyasin does not run away from relationships—he awakens in them. He looks carefully into the mirror. And the real sannyasin will thank his relatives: You showed me, awakened me, made me aware of what I am. The false sannyasin runs; the true sannyasin awakens.

इसलिए मैं निरंतर कहता हूं: भागो नहीं, जागो! उसे सूत्र बना लेना है। किसी संबंध से मत भागो; क्योंकि सभी संबंध तुम्हें जगाते हैं। जागो और अपने को बदलो! दर्पण को तोड़ने से क्या होगा? जिस दिन तुम बदल जाओगे, यही दर्पण तुम्हारे संबंध में दूसरी खबर देगा। जब तुम सुंदर होओगे, दर्पण तुम्हें सुंदर कहने लगेगा। दर्पण बिलकुल निष्पक्ष है।

जौं केहरि बपु निरखि कूपजल, प्रतिमा देखि परो।

Therefore I say again and again: Do not run—awaken! Make it your sutra. Do not run from any relationship, because every relationship awakens you. Awaken—and transform yourself. What will you gain by breaking the mirror? The day you are transformed, these very mirrors will give you another news. When you are beautiful, the mirror will declare you beautiful. The mirror is utterly impartial.

वैसे ही गज फटिक सिला पर, दसनन्हि आनि अरो।।

 

और वैसे ही हाथी ने स्फटिक शिला में देख कर अपने चेहरे को, स्फटिक शिला से टक्कर दे दी, दांत तोड़ डाले अपने।

Seeing his own lion’s form reflected in the well’s water, he leapt at the image—and fell in.

Likewise, an elephant, seeing his face in a crystal slab, charged—and broke his tusks.

मरकट मूठि स्वाद नहिं बिहुरै, घर-घर रटत फिरो।

The monkey’s fist—he does not know the taste; yet he runs door to door, ranting.

कबीर के प्रतीक बड़े सीधे-साफ हैं। ऐसा अक्सर हो जाता है कि बंदर किसी घड़े में हाथ डाल देता है--सामान निकालने को। चने हैं, कुछ और भोजन है। और फिर मुट्ठी बांध लेता है। और स्वभावतः, जितनी बड़ी मुट्ठी बांध सकता है, उतनी बांध लेता है। हम भी वही करते हैं।

Kabir’s symbols are so plain. It often happens that a monkey puts his hand in a pot to take out something to eat—chickpeas, or something. He makes a fist. And naturally—he makes as big a fist as he can. We do the same.

बंदर और आदमी में निश्चित ही संबंध है।

डार्विन गलत नहीं हो सकता। जब मुट्ठी को भरने का मौका मिला हो तो छोटी कौन बनाएगा! उसको हम नासमझ कहेंगे। बुद्धिमान बंदर, छोटा बच्चा बंदर का शायद थोड़ा बहुत निकाल ले बाहर। नासमझ है, अनुभवी नहीं है; लेकिन अनुभवी बंदर तो जितनी बड़ी मुट्ठी भर सकेगा, उतनी भरेगा। अब मुट्ठी हो जाती है बड़ी और बर्तन के मुंह से हाथ बाहर नहीं निकलता, तो बंदर बर्तन को लटकाए हुए कष्ट भोगता है, भागता है द्वार-द्वार, घर-घर छलांग लगाता है--लेकिन मुट्ठी नहीं खोलता। चिल्लाता है, चीखता है! निश्चित ही कष्ट में पड़ा है और शायद सोचता होगा कि इस बर्तन में कोई तरकीब है, जिसकी वजह से मैं फंस गया। लेकिन मुट्ठी नहीं खोलता।

There is certainly kinship between monkey and man. Darwin cannot be wrong. When there is a chance to fill the fist, who would make a small one? We would call him foolish. A clever monkey will take as much as he can. But once the fist is full and the mouth of the pot is narrow, the hand cannot come out. The monkey hangs on to the pot and suffers—runs from door to door, leaps from house to house—but he will not open the fist. He screams and shrieks—certainly in pain—and perhaps he thinks there is some trick in the pot that has trapped him. But he will not open the fist.

वही तुम्हारी दशा है। बड़ी मुट्ठी बांध ली, मुट्ठी नहीं खोलते और द्वार-द्वार सिर पटकते फिरते हैं: शांति चाहिए, आनंद चाहिए, जीवन चाहिए! और एक घड़े में फंसे हैं। उसकी वजह से बड़ी मुसीबत है।

This is your condition. You have clenched a big fist; you do not open it—and you go on knocking at every door: I want peace, bliss, life! And you are caught in one pot. Because of it, great misery.

बंदरों को पकड़ने वाले बंदरों की इस नासमझी का फायदा उठाते हैं। वे घड़े को गाड़ देते हैं जमीन में, तो बंदर भाग भी नहीं सकता; मुट्ठी खोल भी नहीं सकता। तुम नहीं खोलते तो बंदर कैसे खोलेगा? कोई तुमसे कम समझदार है बंदर? कोशिश करता है कि बंधी मुट्ठी बाहर निकल आए। यही तो तुम भी कर रहे हो।

Catchers of monkeys exploit this foolishness. They bury the pot in the ground so the monkey cannot even run; neither can he open the fist. If you will not open it, how will the monkey? Is he less intelligent than you? He tries to pull the clenched fist out—that is exactly what you are doing.

मेरे पास लोग आते हैं, वे कहते हैं, सब जैसा चल रहा है चलता रहे--और मन शांत हो जाए। मुट्ठी बंधी रहे और मन शांत हो जाए--ऐसी कोई तरकीब बताएं। सब जैसा चलता है, चलता रहे, इसमें कुछ अड़चन न पड़े और मन शांत हो जाए। मन अशांत है, क्योंकि वहीं घड़े में जहां मुट्ठी बांध ली है, वहीं कष्ट हो रहा है, वहीं पीड़ा है।

People come to me; they say: Let everything go on as it is—and let the mind become peaceful. Let the fist remain clenched—and let the mind be at peace. Tell us such a method. Let everything continue as it goes; let nothing be disturbed—and let the mind be peaceful. The mind is restless because right where the fist is clenched there is pain.

एक धनपती मेरे पास आते हैं। वे अक्सर कहते हैं कि छोडूंगा, एक दिन सब छोडूंगा; लेकिन तब तक तो कुछ विधि बताइए! एक दिन छोडूंगा, सब छोडूंगा, लेकिन तब तक... तब तक अशांति तो मत भोगवाइए! जैसे कि मैं उनको अशांति भुगतवा रहा हूं। कोई विधि बताइए, तब तक तो मन शांत हो जाए! और मैंने उनसे कहा कि अगर तब तक कोई विधि होती शांत होने की, तो जब तुम अशांत हालत में नहीं छोड़ रहे हो, तो शांत होकर तुम कैसे छोड़ोगे? फिर तो तुम कहोगे कि अब जरूरत ही न रही। अगर बंदर मुट्ठी बांधे हुए घड़े के बाहर हाथ निकाल ले, मुट्ठी बांधे हुए घड़े की चिंता से मुक्त हो जाए, मुट्ठी बांधे हुए घड़ा निर्भार हो जाए--तो बंदर पागल है कि फिर मुट्ठी खोलेगा! इतने कष्ट में नहीं खोल रहा... तुम इतने दुख में हो और फिर तुम नहीं खोल रहे मुट्ठी, तो तुम सुख में होकर मुट्ठी खोलोगे?

A wealthy man comes to me—he often says: I will leave, one day I will leave everything—but until then, give me some method! One day I’ll renounce all—but till then... Till then at least do not make me suffer restlessness! As if I am making him suffer! Give me some method so that till then the mind becomes peaceful. And I told him: If there were a method for peace till then—when you are not leaving in your unpeace, how will you leave in your peace? Then you will say: Now there is no need. If the monkey, with his fist clenched, could pull his hand out of the pot—if with a clenched fist the pot became weightless—then would he be mad to open his fist? He is not opening even in such suffering. You are in such pain and do not open your fist—will you open it in comfort?

तुमने कभी सुना है कि किसी ने सुख के कारण संसार छोड़ दिया? दुख के कारण लोग नहीं छोड़ते, दुख रहते हुए नहीं छोड़ते, महा दुख पड़ता रहे तो नहीं छोड़ते, तो सुख के कारण कोई संसार छोड़ेगा? फिर तो असंभव है। अभी असंभव दिखता है, तो फिर तो कैसे संभव होगा?

Have you ever heard of anyone leaving the world because of happiness? People do not leave in suffering. While suffering, they do not leave. Let the greatest suffering be there—they still do not leave. Will anyone leave because of happiness? Impossible. If now it looks impossible, then how will it be possible then?

वे कहते हैं कि आप जो भी कहते हैं, ठीक कहते हैं। अभी तो सुविधा छोड़ने की नहीं है। क्या ऐसे ही तड़फता रहूं? क्योंकि वे रात सो नहीं सकते। उनके घर मैं मेहमान होता था, तो वे रात मुझे भी नहीं सोने देते थे। वे बैठे हैं, बैठे हैं। मैं संकोचवश उनसे बात करता रहूं। आखिर उनकी पत्नी ने मुझसे कहा कि ऐसे न चलेगा। ऐसी ही पहले मैंने भी भूल की थी इनके साथ। आप तो सो जाओ! यह तो इनको रात भर नींद आती ही नहीं, क्योंकि आंकड़े धन के इतने बड़े हैं।

He says: Whatever you say is right. But at present it is not convenient to leave. Should I go on writhing like this? He cannot sleep at night. When I am a guest at his house he does not let me sleep either. He sits awake. Out of courtesy I sit and talk. At last his wife said to me: This will not do. I made the same mistake once—go to sleep. He does not sleep the whole night—numbers are so large, accounts of money.

एक बार उनके घर मेहमान हुआ, तो बहुत उदास थे। एअरपोर्ट से मुझे लेकर गए तो रास्ते में उन्होंने कहा, इस बार बहुत नुकसान हुआ है। पांच लाख का नुकसान लगा अभी पांच-सात दिन के भीतर। सटोरिए हैं। उनकी पत्नी भी साथ थी। मैं दोनों के बीच में बैठा था। पत्नी ने मेरा हाथ दबाया और उसने कहा कि उनकी बात में मत पड़ना। घर जाकर मैंने पूछा कि मामला क्या है? उनकी पत्नी ने कहा कि नुकसान बिलकुल नहीं हुआ है, पांच लाख का लाभ हुआ है; लेकिन दस का होना था। तो वे जमाने भर में कहते फिर रहे हैं कि पांच लाख का नुकसान हो गया।

Once, when he picked me up from the airport, he was very sad. On the way he said: This time there has been great loss—five lakhs lost in the last few days. He is a speculator. His wife was also with us; I was sitting between them. She pressed my hand and said: Do not fall into his talk. At home I asked: What is the matter? His wife said: There has been no loss at all—there has been a gain of five lakhs. But it should have been ten. So he goes around announcing: I have lost five lakhs.

अब यह जो बंदर की मुट्ठी है, अब ये शांति चाहते हैं! लाभ कल्पना का जो था, वह कल्पना पूरी नहीं हुई, उसको नुकसान कह रहे हैं।

This is the monkey’s fist—and he wants peace! The profit that was in his imagination—because it did not happen, he calls it loss.

तुम भी जिंदगी के अंत में जब मरने के करीब पहुंचोगे, तो तुम उस सबको भी अपनी हानि में गिनोगे, जो तुम सोचते थे, होना चाहिए और नहीं हुआ। जो मिलना था तुम्हें, जिसकी तुम्हारी योग्यता और पात्रता थी, जिसके लिए तुम बिलकुल जन्म से अधिकार लेकर आए थे, वह तुम्हें नहीं मिल पाया।

You too, when you come near death, will count as loss everything you thought should have happened but did not. What you were to receive—what you were worthy of, entitled to by birth—you did not get.

मुट्ठी खोलनी पड़ेगी। बंदरपन से नहीं चलेगा! और संन्यास का इतना ही अर्थ है: बंदरपन से मुक्त हो जाना। वह नासमझी इतनी साफ है कि तुम परेशान हो रहे हो ज्यादा लोभ के कारण। तुम परेशान हो रहे हो ज्यादा क्रोध के कारण। तुम परेशान हो रहे हो... उतनी वासनाएं इकट्ठी कर ली हैं, जिनको बांध कर रखने का तुम्हारे पास उपाय भी नहीं। तुम्हारी मुट्ठी छोटी है, और तुमने बहुत भर लिया है। आवश्यकता तक तो मुट्ठी काफी है; जैसे ही आवश्यकता वासना बनती है, मुट्ठी छोटी पड़ जाती है। फिर जितनी बड़ी तुम मुट्ठी बनाते जाते हो, संसार के घड़े में उतने ही फंसते जाते हो।

You will have to open the fist. Monkeyness will not do. And sannyas means exactly this: to be free of monkeyness. It is so obvious that you are troubled due to too much greed; troubled due to too much anger. You have gathered so many desires that you have no way to hold them. Your fist is small—and you have stuffed too much into it. For need the fist is enough; but the moment need becomes desire, the fist becomes too small. The larger you make your fist, the deeper you get stuck in the world’s pot.

कहते हैं कबीर:

Kabir says:

मरकट मूठि स्वाद नहिं बिहुरै, घर-घर रटत फिरो।

The monkey’s fist—he knows not the taste; he runs door to door, ranting.

और फिर घर-घर चिल्लाता फिरा, रोता फिरा, मगर मटके को लटकाए रहा। कष्ट भारी था, लेकिन लोभ भी भारी था। लोभ कष्ट से ज्यादा मालूम पड़ता है। इस बात को खयाल में रख लें।

He ran from house to house, wailing—but kept the pot hanging. The pain was heavy—but the greed was heavier. Remember this.

तुम जहां हो, वहां जो दुख है, उस दुख से ज्यादा तुम्हें सुख की आशा है। सुख है नहीं--आशा है। आशा से आदमी बंधा है: आज नहीं कल, कोई तरकीब निकल आएगी, कोई विधि हो जाएगी, कोई चमत्कार, किसी का आशीर्वाद--सब ठीक हो जाएगा! आशा से! मत छोड़ो। एक दफे मुट्ठी बाहर निकाल ली, फिर पता नहीं दुबारा डालने का मौका मिले, न मिले। घड़ा रोज तो मिलता नहीं। और घड़े कम हैं, बंदर ज्यादा हैं। सब बंदर अपने-अपने घड़े लिए हुए हैं; तुमने छोड़ दिया, कोई दूसरा बंदर हाथ डाल दे! तुम दुख छोड़ दो, दूसरा दुख भोगने लगे; फिर तुम क्या करोगे? तो इसको तो रखे ही रहो, इसको लटकाए रहो, कष्ट पाओ, सो न सको, हर्ज नहीं। जीवन एक बेचैनी और नरक हो जाए, ठीक, लेकिन आशा, कभी न कभी, किसी न किसी दिन, कोई न कोई विधि हो जाएगी! प्रार्थना करो, पूजा करो, मंदिर जाओ, लेकिन मटके को साथ रखो!

Wherever you are, the pain there is less than your hope of pleasure. There is no pleasure—only hope. Man is bound by hope: If not today, then tomorrow—a trick will be found, a method will be found, a miracle, someone’s blessing—everything will be fine. By hope! Do not let go. If once you take your hand out, who knows whether you will get a chance to put it in again. Pots are few—monkeys are many. Each monkey has his own pot. If you leave yours, another monkey will put his hand in. You leave the suffering, another will suffer—what will you do then? So keep it hanging. Suffer. Even if you cannot sleep—no harm. Even if life becomes restlessness and hell—fine. But hope—someday, somehow, some method will come! Pray, worship, go to the temple—but carry your pot with you!

मंदिर में लोगों की प्रार्थनाएं सुनें, वे प्रार्थनाएं क्या कर रहे हैं? वे प्रार्थनाएं यह कर रहे हैं कि मुट्ठी बंधी हुई मटके के बाहर आ जाए।

Listen to the prayers of people in the temple. What are they praying? They are praying that the clenched fist be pulled out of the pot.

खलील जिब्रान ने कहीं लिखा है कि मैंने हजारों लोगों की प्रार्थनाएं सुनीं और मैंने पाया, उनकी प्रार्थनाओं का एक ही मतलब है कि दो और दो चार न हों, कुछ असंभव घट जाए, बस यही उनकी प्रार्थनाएं हैं।

Kahlil Gibran has written: I heard thousands of prayers; I found they meant only this—that two and two should not make four; something impossible should happen.

 

Kabir says:

कहहिं कबीर ललनि के सुगना, तोहि कवने पकड़ो।।

Says Kabir—oh parrot of the maiden, who has trapped you?

तोतों को पकड़ने वाले व्याघ, एक छोटी सी तरकीब का उपयोग करते हैं। रस्सी बांध देते हैं दो वृक्षों के बीच में। रस्सी के बीच में छोटी-छोटी लकड़ियां अटका देते हैं। तोते उन लकड़ियों पर आकर बैठ जाते हैं। वजन के कारण लकड़ी उलटी घूम जाती है। तोते नीचे लटक जाते हैं। उलटा लटका तोता समझता है, फंस गए! डरता है कि अगर छोड़े हाथ तो नीचे गिरेंगे और मरेंगे। कोशिश करता है कि किसी तरह सीधा होकर बैठ जाए। वह रस्सी है पतली, उस पर सीधा होकर वह बैठ नहीं सकता; उसका वजन ज्यादा है, वह नीचे ही गिरेगा। वह जितना तड़फेगा, उतना ही फंसेगा। और इस घबड़ाहट में वह यह भूल ही जाता है कि मेरे पास पंख हैं, मैं उड़ सकता हूं, गिरने का कोई सवाल ही नहीं है। लेकिन शीर्षासन की वजह से फंस जाता है।

Trappers who catch parrots use a simple trick. They tie a rope between two trees. In the rope they stick small sticks. Parrots sit upon those sticks. With their weight the stick flips—and the parrots hang upside down. The parrot thinks: I am trapped! He fears—if I let go I will fall and die. He tries to sit upright. But the rope is thin; he cannot sit on it—his weight will make him fall. The more he flails, the more he is trapped. And in that panic he entirely forgets: I have wings—I can fly. There is no question of falling. But the headstand traps him.

शीर्षासन से सावधान रहना! लोग उलटे खड़े हैं, फिर डरते हैं।

Beware of headstands! People are standing upside down—and then they are afraid.

कबीर कहते हैं:

Kabir says:

कहहिं कबीर ललनी के सुगना, तोहि कवने पकड़ो।

Says Kabir—parrot of the maiden, who has trapped you?

तुझे पकड़ा किसने है मूर्ख! तू छोड़ दे, तू ही पकड़े है इस रस्सी को। तेरे छोड़ते ही तू मुक्त है।

Who has trapped you, fool? Let go—you yourself are holding the rope. The moment you release, you are free.

बंधन नहीं है, पकड़ है। मोक्ष बंधन से मुक्ति नहीं है, पकड़ से छुटकारा है। बंधन तो बाहर होता है, पकड़ भीतर होती है। बंधन तो दूसरा भी लगा सकता है, पकड़ तुम्हीं लगा सकते हो, पकड़ दूसरा नहीं लगा सकता।

Bondage is not the problem—grasping is. Moksha is not freedom from bondage—it is release from grasping. Bondage is outside; grasping is within. Another may bind—but only you can grasp; no one else can.

जिस-जिस को तुमने पकड़ा है, वहीं-वहीं तुम बंध गए हो। और अब तुम डरते हो। अब तुम्हें पंखों का विस्मरण हो गया है कि तुम उड़ भी सकते हो और गिरने का कोई डर नहीं है; लेकिन इतने दिन से तुम बंधे हो, इतनी लंबी हो गई है बंधन की प्रक्रिया कि तुम भूल ही गए कि कभी तुम मुक्त थे, कभी तुम आकाश में भी उड़े थे।

Wherever you have grasped—you are bound. And now you are afraid. You have forgotten your wings—that you can fly; there is no fear of falling. But the process of bondage has become so long that you have forgotten you were ever free—that you have flown in the sky.

तोते बहुत दिन पिंजरे में रह जाएं, फिर उड़ नहीं पाते; पंखों का स्मरण खो जाता है। बहुत दिन तक पंख उड़ने से रुके रहें, तो उनकी क्षमता क्षीण हो जाती है। यही हुआ है।

If parrots live in cages too long, they cannot fly; memory of wings is lost. If the wings are restrained from flying for long, their capacity grows feeble. That is what has happened.

और कबीर बड़ा गहरा व्यंग्य कर रहे हैं। वे कह रहे हैं: ‘ललनी के सगुना, तोहि कवने पकड़ो।’ किसने तुझे पकड़ा है? कोई पकड़े हुए नहीं है। तूने ही कुछ गलत चीजें पकड़ रखी हैं और कष्ट पा रहा है।

Kabir’s satire is deep. He says: O parrot of the maiden, who has trapped you? No one has trapped you. You have grasped a few wrong things—and you suffer.

इसलिए समस्त धर्म का सार है: पकड़, क्लिंगिंग को छोड़ना। कुछ भी मत पकड़ो। जीओ सब, पकड़ो कुछ भी मत। रहो घर में, रहो दुकान पर, बाजार में--पकड़ो मत; मुट्ठी खुली रखो। जीओ सारे संसार को; वह जीने के लिए है। उसके जीने से प्रौढ़ता मिलेगी। उसके जीने से समझ बढ़ेगी। अनुभव बुद्धिमत्ता को लाएगा। जीओ, पर जाग कर जीओ, पकड़ो मत। मुक्त रह कर जीओ। विचरो संसार में। एक भी अनुभव ऐसा नहीं कि उसे तुम छोड़ो। सभी अनुभव कर लेने जैसे हैं। क्योंकि उनको करने से ही तुम्हारे भीतर जो छिपी हुई संभावना है, बोध की, वह जगेगी। सभी अनुभव, बुरे-भले--गुजर जाने जैसे हैं। पर जाग कर गुजरना, ताकि कोई अनुभव कारागृह न बन जाए, और तुम किसी अनुभव में बंद न हो जाओ।

Therefore the very essence of religion is: drop grasping—clinging. Do not clutch at anything. Live everything—do not cling to anything. Live at home, in the shop, in the marketplace—do not clutch; keep the fist open. Live the whole world; it is to be lived. By living it, maturity grows; by living it, understanding grows; experience brings wisdom. Live—but live wakefully. Do not clutch. Live free. Move through the world. There is not a single experience you must avoid. All are to be passed through—because only by passing through them does the hidden potential of awareness awaken. All experiences—good and bad—are to be traversed. But pass through them awake—so that no experience becomes a prison, so that you are not confined in any experience.

अभी ऐसा ही हुआ है। एक बार तुम जो अनुभव कर लेते हो, तुम उसमें बंध जाते हो, फिर तुम बार-बार उसी को करना चाहते हो। क्लिंगिंग पैदा हो गई, पकड़ पैदा हो गई। जो भी अनुभव तुम्हें सुख देता है, जरा सी भी झलक देता है, तुम मुट्ठी बांध लेते हो। तुम इतना अविश्वास किए हो जीवन पर! तुम्हें यह पता ही नहीं कि जिस जीवन से यह अनुभव मिला, उस जीवन से और बड़े अनुभव भी मिलेंगे; बंधने की जल्दी क्या है? जो जीवन यहां लाया है, वह जीवन और विराट किनारों पर भी ले जाएगा। यहीं घर बना लेने की जल्दी क्या है? तुम रास्ते पर पहला कदम ही नहीं रखते कि वहीं पड़ाव बना लेते हो। रुको, ठहरो! रात का विश्राम बुरा नहीं है, लेकिन सुबह होते चल पड़ो।

As of now that is what has happened. Once you get an experience, you are bound in it, then you want to repeat it again and again. Clinging has arisen. Wherever you taste a little joy—you clench the fist. You distrust life so much! You do not know that the life which gave this experience—can give greater experiences too. What is the hurry to bind? The life that has brought you here—will lead you to vaster shores as well. What is the hurry to build a house here? You do not even take the first step on the path before you pitch your tent. Rest, pause—the night’s shelter is not wrong. But in the morning—move on.

वेदों के ऋषियों ने कहा है: चलते रहो! चलते रहो! रुको मत, ठहरो भला!

The rishis of the Vedas said: Keep moving! Keep moving! Do not stop—pause wisely.

बुद्ध अपने भिक्षुओं को कहते थे, चरैवेति, चरैवेति! चलते रहो, चलते रहो! विश्राम के लिए रुको, घर मत बनाओ। कहीं भी जहां तुमने पकड़ बनाई, वहीं घर बनता है। और जहां घर बना, वहां जल्दी ही कारागृह निर्मित हो जाता है।

Buddha used to say to his bhikkhus: Charaiveti, charaiveti—keep moving, keep moving! Pause for rest—do not build a home. Wherever you form a grip, a home is built. And where a home is built, soon a prison is constructed.

बौद्धों की बड़ी पुरानी कथा है। एक आदमी संन्यासी हुआ। उसने गुरु से दीक्षा ली। तो गुरु से उसने पूछा कि दीक्षा के समय कुछ बोध, जो मैं सदा याद रखूं? गुरु ने कहा, एक बात भर खयाल रखना; बिल्ली कभी मत पालना। वह थोड़ा हैरान हुआ कि यह आदमी पागल मालूम होता है। हम ज्ञान की खोज में निकले हैं--मोक्ष, निर्वाण, ईश्वर--और इस आदमी से दीक्षा ले फंसे; और यह क्या उपदेश दे रहा है कि बिल्ली कभी मत पालना!

There is an old Buddhist story. A man took sannyas. He received initiation from his guru. He asked: At the time of initiation, give me some understanding that I may remember always. The guru said: Remember one thing—never keep a cat. He was puzzled—this man seems mad. We have set out in search of knowledge—moksha, nirvana, God—and the man from whom we took initiation talks nonsense: never keep a cat!

फिर गुरु तो मर गया। और जो उसने कहा था, चूंकि इसने कभी उसको समझा ही नहीं। और उसने समझा कि व्यर्थ की बकवास कर रहा है, दिमाग खराब हो गया है, सठिया गया है। साठ के ऊपर था। और दो आदमी भरोसे के नहीं होते। पुराने जमाने में, जो सठिया जाते थे, साठ के पार चले जाते थे, वे भरोसे के नहीं थे। आज के जमाने में, जो ‘कुर्सिया’ जाते हैं, कुर्सी पर बैठ जाते हैं, वे सठिया गए, अब उनकी बात का कोई मतलब नहीं।

बूढ़ा तो मर गया। इसके पास बस एक लंगोटी ही थी, उसको टांगता था, तो चूहे काट जाते थे। तो गांव के लोगों से पूछा कि क्या करूं? तो उन्होंने कहा कि एक बिल्ली पाल लो। भूल ही गया बिलकुल की गुरु ने कहा था कि बिल्ली भर मत पालना। अपने अनुभव से कहा था, क्योंकि यही कहानी उसके साथ दोहरी थी। कहानी तो वही है, पात्र बदल जाते हैं। कुछ अड़चन नहीं मालूम पड़ी, एक बिल्ली पाल ली। झंझट शुरू हो गई, क्योंकि बिल्ली को भोजन चाहिए; उसको दूध चाहिए। चूहे तो खत्म किए बिल्ली ने, लेकिन बिल्ली आ गई! गांव के लोगों से पूछा। उन्होंने कहा, इसमें क्या अड़चन है? एक गाय आपको हम भेंट दिए देते हैं।

Then the guru died. And since he had never understood, he thought the old man was babbling—had gone senile. He was over sixty. Two kinds of men were not reliable in the old days—those who had gone beyond sixty. Today those who sit on the ‘chair’ are unreliable—when they get the chair, their heads go. The old man died. This sannyasin had only one loincloth—when he hung it to dry the rats would gnaw it. He asked the villagers: What to do? They said: Keep a cat. He completely forgot the guru had said, Do not keep a cat. He had spoken from experience, for the same story had happened to him. The story is the same—only the characters change.

बिल्ली के पीछे गाय आ गई। गाय के लिए घास कब तक गांव के लोग दें। उन्होंने कहा, ऐसा करो कि जमीन पड़ी है तुम्हारे आस-पास मंदिर के, थोड़ी खेती-बाड़ी शुरू कर दो। खेती-बाड़ी शुरू की तो कभी बीमारी भी होती, पानी डालना है, कोई पानी डालने वाला चाहिए। खेती-बाड़ी में समय ज्यादा लग जाता, खुद ही खाना बनाना है। तो गांव के लोगों ने कहा, ऐसा करो, शादी कर लो। एक लड़की थी भी गांव में योग्य, बिलकुल तैयार। उन्होंने इसकी शादी करवा दी। फिर बच्चे हो गए। फिर वह भूल ही गया। दीक्षा, संन्यास, वह सब मामला खत्म हुआ; अब बच्चों को पढ़ाना, लिखाना...! खेती बड़ी हो गई, व्यवसाय फैल गया...।

There seemed no harm—he kept a cat. Trouble began—because the cat needed food, milk. The rats were finished by the cat—but the cat came! He asked the villagers. They said: What is the problem? We'll gift you a cow. Behind the cat came the cow. How long will the villagers bring grass? They said: There is land around the temple—do a little farming. He started to farm. Sometimes he fell ill—someone had to water. Farming took time; he had to cook for himself. The villagers said: Get married. A suitable girl was there—ready. They got him married. Then children were born. He forgot everything—the initiation, the sannyas—all finished. Now there were children to teach, the family to manage, the farm expanded, business spread...

जब मरने के करीब था, तब उसे एक दिन याद आया, जैसे नींद से चौंका कि हद कर दी, उस बूढ़े ने ठीक ही कहा था कि बिल्ली मत पालना! बिल्ली के पीछे सब चला आता है। पहला कदम तुमने उठाया, फिर मुश्किल हो जाती है।

Close to death he suddenly remembered—like waking from sleep—Goodness! The old man had said it right: Never keep a cat. With the cat, everything comes. The first step you take—then it becomes difficult.

एक घर में मैं ठहरा था, दो छोटे बच्चे सीढ़ियों पर बैठ कर बात कर रहे थे। घर के ही दो बच्चे--बड़ा होगा कोई चार साल का, छोटा होगा कोई ढाई साल का। बड़ा छोटे को ज्ञान दे रहा था। छोटा पूछ रहा था कि किस चीज से बचना चाहिए स्कूल में? उसके जाने का वक्त आ गया था। बड़े ने कहा, बस एक बात खयाल रखना, अगर उससे बच गए तो बिलकुल बच गए। छोटे ने कहा, बता दो। उसने कहा, सी ए टी--कैट! कैट यानी बिल्ली। जब स्कूल में यह पढ़ाया जाए, इसको बिलकुल सीखना ही मत। इसको सीखे कि फिर दूसरी चीजें सीखनी पड़ती हैं। बस इस पर ही तुम, इस पर अड़े रहना। फिर बड़े-बड़े शब्द आते हैं इसके पीछे। और फिर कोई अंत ही नहीं है। उसी में मैं फंस गया। तुम सावधान रहना!

In a house I was staying, two little boys were sitting on the stairs talking—the bigger one perhaps four years old, the smaller two and a half. The elder was giving wisdom to the younger. The younger asked: What must I beware of at school? It was his time to go. The elder said: Remember one thing—if you avoid it, you are saved. The younger said: Tell me. He said: C-A-T—cat! When this is taught at school—never learn it. If you learn it, the other things will have to be learned. Stick on this—once you learn this, then big words come; then there is no end. I am stuck—be careful!

जब उन बच्चों की बात मैं सुन रहा था, तब मुझे यह कहानी याद आई कि ठीक है, सी ए टी कैट; कैट यानी बिल्ली! बिल्ली से जो बचा, वह सबसे बचा!

Hearing the children, I remembered the story: Right—C-A-T—cat. The one who avoids the cat—avoids everything!

एक चीज को पकड़ो, पकड़ शुरू हो गई। फिर दूसरी को पकड़ना पड़े, तीसरी को पकड़ना पड़े--सिलसिला है। एक के पीछे दूसरा, दूसरे के पीछे तीसरा, एक श्रृंखला है।

Grasp one thing—and the grasping begins. Then the second must be grasped, then the third—an endless chain.

जीना, गुजरना--सब अनुभव से; पकड़ना कोई अनुभव नहीं है। और सदा खुले रहना, अनंत अनुभव की संभावना है, जल्दी क्या है पकड़ने की? और पुनरुक्ति की आकांक्षा मत करना।

जो अनुभव एक बार गुजरे, फिर बार-बार मत मांगना। क्योंकि बार-बार मांगने का मतलब है कि तुम वही अटकने को खड़े हो गए, तुमने भरोसा खो दिया जीवन का। अभी बहुत बाकी था। यह जीवन वहां तक ले जाता है जहां परमात्मा है--अगर तुम चलते रहो। रुक गए, तो तुम कहीं छोटी जगह, व्यर्थ की जगह रुक जाते हो; किसी कूड़े के ढेर पर घर बना लेते हो।

Live—pass through experiences. Clutching is not an experience. Stay open—there is an infinity of experience—what is the hurry to clutch? And do not long for repetition. An experience once had—do not ask for it again and again. To ask again means you are ready to be stuck—you have lost trust in life. Much still remains—the life leads to where Paramatma is, if you keep moving. If you stop, you build your house at some petty, useless place—on a heap of rubbish.

इसलिए कबीर कहते हैं:

Therefore Kabir says:

कहहिं कबीर ललनि के सुगना, तोहि कवने पकड़ो।

Says Kabir—parrot of the maiden, who has trapped you?

किसी ने पकड़ा नहीं है, बिल्ली तुम्हीं ने पाल ली है। तुम्हीं चाहो तो छूट सकते हो। छूटने के लिए सिर्फ छूटने की चाह!

No one has trapped you. You yourself have kept the cat. If you wish—you can be free. For freedom only the wish to be free is needed.

और क्या है पकड़? उसको समझने का प्रयास चाहिए; अभीप्सा कि मैं मुक्त होना चाहता हूं। और इस अभीप्सा के पीछे, स्वभावतः समझ विकसित होनी शुरू होने लगती है कि मैं बंधा क्यों हूं।

And what is this grasping? It needs to be understood. A longing—let me be free. And behind this longing, naturally, understanding begins to arise: Why am I bound?

सिद्धों ने कहा है: तुम बंधे नहीं हो, तुमने अपने को बांध रखा है। अगर तुम मुक्त होना चाहते हो, इसी क्षण मुक्त हो सकते हो। एक क्षण भी गंवाने की कोई जरूरत नहीं है। समझ की प्रगाढ़ता, त्वरा, तीव्रता, एक लपट की तरह सभी अतीत को राख कर सकती है। इसी क्षण तुम मुक्त हो सकते हो?

The Siddhas have said: You are not bound—you have bound yourself. If you want to be free, you can be free this very moment. Not a moment need be wasted. The intensity of understanding—the urgency, the flame—can turn the whole past to ash. This very moment you can be free.

आज इतना ही।

Enough for today.