Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.
प्रेम मूर्ति! शास्त्र-ज्ञान बासा है, उधार है--इसका अर्थ तुम समझे नहीं। शास्त्र-ज्ञान का जीवन के लिए कोई प्रयोजन नहीं है--यह तीर भी निशाने से थोड़ा चूक कर लगा। मगर हम नींद में हैं और नींद में अक्सर ऐसा ही होना स्वाभाविक है।
Prem Murti! Scriptural knowledge is stale, it is borrowed—you did not understand what I mean. And when I say scriptural knowledge has no purpose for life—even that arrow of yours missed the target a little. But we are asleep, and in sleep such things are only natural.
जब मैं कहता हूं: शास्त्र-ज्ञान बासा है, तो उसका अर्थ है, शास्त्र के ज्ञान को अपना ज्ञान मत समझ लेना; वह तुम्हारा नहीं है। बुद्ध का होगा, महावीर का होगा, कृष्ण का होगा, क्राइस्ट का होगा, मेरा होगा, किसी का भी होगा, मगर तुम्हारा नहीं है। और अहंकार की यह बड़ी सहज प्रक्रिया है कि जो अपना नहीं है, उसे अपना मान लेता है।
When I say scriptural knowledge is stale, I mean: do not mistake the knowledge of the scriptures for your own knowing; it is not yours. It may belong to Buddha, to Mahavira, to Krishna, to Christ, to me, to someone—but it is not yours. And the ego has this very natural tendency to claim as its own that which is not its own.
तुम इस संसार में कुछ भी लेकर नहीं आते, मगर कितनी चीजों को अपना मान लेते हो! हीरे-जवाहरात, तुम नहीं थे, तब भी यहां पड़े थे; तुम चले जाओगे, फिर भी पड़े रहेंगे। फिर भी तुम उन्हें अपना मान लेते हो। अपना ही नहीं, झगड़ने को, मरने-मारने को तैयार हो जाते हो। जीवन गंवाने को राजी हो जाते हो पत्थरों के लिए! जो अहंकार इतना मूढ़ है कि उस सबको अपना मान लेता हो, जिसमें कुछ भी अपना नहीं है...और ध्यान रहे, हीरे-जवाहरात तुम्हें नहीं पकड़ते; तुम्हीं उन्हें पकड़ते हो। तुम्हारे मर जाने पर हीरे-जवाहरातों की आंखों से कुछ आंसू न झरेंगे। हीरे-जवाहरात खो जाएंगे तो तुम रोओगे। कौन किसका मालिक था? तुम रोते हुए आदमी, तुम मालिक थे?
You bring nothing with you into this world, yet how many things you come to call “mine”! Diamonds and jewels were lying here before you were born; they will remain when you are gone. Still you call them your own. Not only your own—you are ready to quarrel, to kill and be killed, to stake your life for stones! An ego that is so foolish as to claim as “mine” that in which there is nothing of “me” at all… And remember, diamonds and jewels do not cling to you; you cling to them. When you die, no tears will fall from the eyes of diamonds and jewels. If the diamonds are lost, you will weep. Who was master of whom? You, the weeping man—were you the master?
सूफी फकीर जुन्नैद एक गांव से गुजर रहा था। उसका यह ढंग था...सूफियों के अपने ढंग होते हैं। उसके शिष्य उसके साथ थे। एक आदमी एक गाय को बांध कर कहीं ले जाता था। जुन्नैद ने कहा: भाई रुक, एक क्षण रुक। मेरे शिष्यों को कुछ समझ लेने दे। शिष्यों से कहा: घेर कर खड़े हो जाओ। एक प्रश्न पूछता हूं, जवाब दो।
A Sufi fakir, Junaid, was passing through a village. He had his own way… Sufis have their ways. His disciples were with him. A man was going by, leading a cow tied by a rope. Junaid said, “Brother, wait—just a moment. Let my disciples understand something.” Then he told the disciples, “Form a circle around them. I will ask a question; answer it.”
सूफी जीवंत प्रश्न पूछना पसंद करते हैं और जीवंत जवाब चाहते हैं। यह आदमी तुम देखते हो, इसके हाथ में रस्सी है, गाय के गले में बंधी है। सब शिष्यों ने कहा कि देखते हैं, इसमें कुछ ऐसी क्या खूबी की बात है? इसमें क्या सीखने की बात है?
जुन्नैद ने कहा: मैं यह पूछता हूं, मालिक कौन है? गाय मालिक है या यह आदमी मालिक है? वह आदमी भी थोड़ा उत्सुक हो गया कि यह भी खूब बात रही। वह भी सुनने लगा गौर से कि क्या जवाब होता है। सारे शिष्यों ने कहा कि जाहिर है कि मालिक यह आदमी है, रस्सी इसके हाथ में है।
Sufis like to ask living questions and want living answers. “You see this man? The rope is in his hand; the cow is tied by the neck. Tell me, who is the master—the cow or the man?” The disciples thought, What is there to learn here? They answered, “Obviously the man is the master; the rope is in his hand.”
जुन्नैद ने अपने झोले में से कैंची निकाली और रस्सी काट दी। गाय भाग खड़ी हुई। वह आदमी गाय के पीछे भागा। जुन्नैद ने अपने शिष्यों से पूछा: अब क्या कहते हो? कौन किसके पीछे भाग रहा है? गाय आदमी के पीछे भाग रही है कि आदमी गाय के पीछे भाग रहा है? रस्सी ने तुम्हें धोखा दे दिया था, इसलिए मैंने रस्सी काट दी।
Junaid took a pair of scissors from his bag and cut the rope. The cow bolted. The man ran after the cow. Junaid asked his disciples, “Now what do you say? Who is running after whom—the cow after the man, or the man after the cow? The rope had deceived you; that’s why I cut it.”
वह आदमी भी चिल्लाया: खूब आप भी फकीर हैं! अरे, मैं समझा कि प्रश्न-उत्तर चल रहा है। अब यह गाय भाग खड़ी हुई है, इसको कौन पकड़ेगा?
The man shouted, “You call yourself a fakir! I thought you were doing question-and-answer. Now the cow has run away—who will catch her?”
फकीर ने कहा: इतना काम तू कर ले। तेरी ही गाय है?
The fakir said, “Do at least this much yourself. It’s your cow, isn’t it?”
उसने कहा: मेरी नहीं तो किसकी है?
He said, “If not mine, then whose?”
‘तेरी है तो आ जाएगी। तू अपने घर जा।’
“If she is yours, she will come back. You go home.”
उसने कहा: तुम पागल हो और तुम्हारे शिष्य पागल हैं। वह भागा अपनी गाय के पीछे कि गाय कहीं दूर न निकल जाए। कहां के फकीरों की बकवास में पड़ गया! मगर जुन्नैद जो कह रहा है, ठीक कह रहा है। वह यह कह रहा है कि रस्सी तो आदमी के हाथ में है, मगर गला आदमी का बंधा है, गाय का नहीं बंधा है। गाय तो एकदम मुक्त हो गई और भागी। गाय तो भागना ही चाहती थी। गाय को कोई रस नहीं है इस आदमी में।
He said, “You are mad, and your disciples too!” and ran after his cow, fearing she would vanish into the distance. He cursed himself for getting entangled in the babble of fakirs. But what Junaid was saying is exactly right: the rope may be in the man’s hand, but it is the man’s neck that is tied, not the cow’s. The cow was instantly free and ran. She wanted to run. The cow had no interest in that man.
धन को, पद को, प्रतिष्ठा को, सबको तुम पकड़ते हो। ऐसे ही तुम ज्ञान को पकड़ते हो। और धन के तो दावेदार भी होते हैं, लेकिन ज्ञान में तो कोई अड़चन ही नहीं। गीता को कोई भी चाहे पढ़े, कुरान को कोई भी पढ़े। जिसकी मर्जी वह आयतें कंठस्थ कर ले। कोई प्रतिस्पर्धा भी नहीं है। और जितनी आयतें तुम्हें कंठस्थ हो गईं, उतनी तुम्हारी हो गईं! काश, बात इतनी आसान होती! गीता कंठस्थ हो गई तो गीता तुम्हारी हो गई! तब तो तुम कृष्ण हो जाते! फिर कृष्ण में और तुममें भेद ही क्या रहा? इतनी ही तो कृष्ण की खूबी थी कि गीता बोले; अब तो तुम भी बोलने लगे। बस अर्जुन की कमी है, सो कहीं भी मिल जाएगा। जगह-जगह अर्जुन तैयार हैं, जिज्ञासु मौजूद हैं। और न कहीं कोई मिले तो घर में ही पत्नी है, बच्चे हैं, किसी की भी गर्दन पकड़ लेना। और किसी के भी कंठ में पिला देना गीता।
You cling to wealth, to position, to prestige in just this way. And you cling to knowledge too. Money at least has other claimants, but with knowledge there is no such hindrance. Anyone can read the Gita, anyone the Qur’an. Whoever wishes can memorize verses. There is no competition. And as many verses as you memorize—you think they have become yours! If only it were that easy! If memorizing the Gita made it yours, then you would become Krishna! What difference would remain between Krishna and you? Krishna’s only distinction was that he spoke the Gita; now you too would speak it. Only Arjuna is missing—and he can be found anywhere; seekers are everywhere. And if no one else is available, there is always your wife and children at home; grab anyone by the neck and pour the Gita down their throat.
लेकिन गीता कंठस्थ हो जाए, इससे तुम कृष्ण नहीं होते। मेरा यही अर्थ है जब मैं कहता हूं कि शास्त्र-ज्ञान बासा है। बासे का अर्थ, यह किसी और का है। अब कृष्ण ने पांच हजार साल पहले कहा, बासा कैसे नहीं होगा? ताजा कैसे हो सकता है? मैं अभी कह रहा हूं, मगर तुम तक पहुंचते-पहुंचते बासा हो जाएगा। समय बीत गया, कुछ क्षण बासा तो हो ही जाएगा। तत्क्षण तो तुम नहीं सुन सकते हो। मेरे कहने और तुम्हारे सुनने में समय का अंतराल होगा, व्यवधान होगा। उतना तो अतीत हो गया। उतनी देर तो बीत गई। उतना तो बासा हो गया। मेरा बोला हुआ भी, जो तुम अभी सुन रहे हो, सुनते-सुनते बासा हो जाता है; तुम तक पहुंचते-पहुंचते बासा हो जाता है। उधार तो होगा ही। तुम ठीक मेरे जैसी बातें कहने लगोगे। मगर मेरे भीतर वे बातें किसी अनुभव से जनम रही हैं और तुम्हारे भीतर उनकी बातों के लिए कोई स्रोत नहीं होगा।
But memorizing the Gita does not make you Krishna. This is what I mean when I say scriptural knowledge is stale. Stale means: it belongs to someone else. Krishna said it five thousand years ago—how can it not be stale? How can it be fresh? I am saying it now, but by the time it reaches you, it will have grown stale. Time has passed; even a few moments make things stale. You cannot hear in the very instant. Between my speaking and your hearing there is an interval, a disturbance. That much is already the past. That much has gone by. That much has become stale. Even what I speak and you hear right now becomes stale in the very act of hearing; by the time it reaches you, it has become borrowed. You will start saying things just as I say them. But in me those words are born from experience, and in you there will be no source from which those words arise.
तुमने हौज देखी और कुआं देखा? कुएं और हौज में जो फर्क है, वही बासे ज्ञान में और अपने ज्ञान में फर्क होता है। हौज में भी पानी भरा होता है, ठीक वैसा ही जैसा कुएं में, लेकिन हौज में झरने नहीं होते। हौज में किसी कुएं का ही पानी भरा होता है, बासा होता है। हौज में से पानी उलीचोगे तो कम हो जाएगा। फिर हौज अपने आप उसे भर नहीं सकती। लेकिन कुएं में से पानी उलीचे चले जाओ, और नये झरने उस पानी को भरते चले जाते हैं। हौज का कोई संबंध नहीं है सागरों से, वह अपने में बंद है--क्षुद्र उसकी दीवालों में आबद्ध। कुआं दिखता छोटा है। कुआं तो सिर्फ मुंह है सागर का। दूर-दूर सागर तक उसके झरने फैले हैं--पृथ्वी के अंतरगर्भ में।
Have you seen a well and a tank? The difference between a well and a tank is the same as between stale, borrowed knowledge and your own knowing. A tank too is filled with water, just like a well, but a tank has no springs. The tank holds water brought from some well; it is stale. If you draw from a tank, it will be depleted; it cannot refill itself. But draw as much as you wish from a well, and fresh springs keep replenishing it. The tank has no relation to the oceans; it is closed in upon itself—hemmed in by its petty walls. The well looks small; the well is only the mouth of the ocean. Far and wide, its springs spread through the earth’s inner womb.
और एक मजे की बात समझना। हौज का पानी उलीचोगे, कम हो जाएगा, चुक जाएगा। कुएं का पानी नहीं उलीचोगे तो सड़ जाएगा। उलीचोगे तो ताजा रहेगा, तो बढ़ता रहेगा, तो नये झरने फूटते रहेंगे, नई जलधार आती रहेगी।
And understand one more delightful point. Draw water from a tank and it will diminish and run out. But if you do not draw water from a well, it will turn foul. If you draw, it remains fresh; it increases; new springs keep bursting forth, new streams keep coming.
बुद्ध, कृष्ण, महावीर कुएं हैं, पंडित हौज। मैं चाहता हूं तुम पंडित न बन जाओ। प्रेम मूर्ति, इसलिए कहता हूं: शास्त्र-ज्ञान बासा है, उधार है। अब पांच हजार साल से जो हौज भरी है, बासा ही नहीं, बिलकुल सड़ गया होगा, कीड़े पड़ गए होंगे उसमें। जहर हो गया होगा। पीना मत। भूल-चूक से भी पी मत लेना। उससे प्यासे रहना बेहतर है।
Buddha, Krishna, Mahavira are wells; the pandit is a tank. I do not want you to become a pandit. Prem Murti, that is why I say: scriptural knowledge is stale, borrowed. A tank that has stood filled for five thousand years will not only be stale—it will be utterly putrid, full of worms. It will have become poison. Do not drink it. Not even by mistake. Better to stay thirsty than drink it.
इसलिए कहता हूं कि जीवन के लिए कोई प्रयोजन नहीं, क्योंकि तुम इतने बेईमान हो कि तुम्हें जरा भी कोई आसरा मिल जाए, सहारा मिल जाए, बहाना मिल जाए, तुम उसी बहाने को लेकर और गटक जाओगे। तुमको जरा सा भी मैं मौका दे दूं, तो तुमको मौका मैं नहीं देना चाहता। इसका यह अर्थ नहीं है कि मैंने कहा गीता मत पढ़ना। और यह भी अर्थ नहीं है कि मैंने कहा कि गीता मत समझना। पढ़ो भी, समझो भी, मगर एक बात कभी मत भूलना कि जो ज्ञान अपना नहीं है, वह काम नहीं आएगा। उस ज्ञान का कोई भी तुम्हारे जीवन में क्रांति लाने में उपयोग नहीं हो सकता है।
That is why I say it has no purpose for life—because you are so ready to cheat yourselves that if you get the slightest prop, support, excuse, you will swallow it whole. If I give you even a small chance, you will seize it. I do not want to give you that chance. This does not mean I say, “Do not read the Gita.” It also does not mean I say, “Do not understand the Gita.” Read, and understand—but never forget this: knowledge that is not your own will not serve. Such knowledge cannot be of any use in bringing revolution to your life.
हां, अगर किसी सदगुरु की वाणी तुम सुनोगे तो वाणी से इतना फायदा हो सकता है--वाणी से, स्मरण रखना; वह भी शास्त्र से नहीं। अगर सदगुरु जीवित हो तो इतना फायदा हो सकता है कि उसकी वाणी तुम्हें सदगुरु के पास ले आए; उसकी वाणी तुम्हें खींच लाए, प्यास जगा दे, तुम्हारे भीतर एक अभीप्सा पैदा कर दे।
Yes, if you hear the voice of a true living master, it can be of this much help—remember, his voice; not the scriptures. If the master is alive, his voice can draw you to him; his voice can pull you, awaken thirst, create a longing within you.
तुम कहते हो: ‘आपका साहित्य पढ़ कर ही तो संन्यास लेने की प्रेरणा प्राप्त हुई।’
You say, “It was by reading your literature that I was inspired to take sannyas.”
मैं जिंदा था तो तुमने संन्यास ले लिया। मैं जिंदा नहीं होता तो मेरे साहित्य को तुम सिर पर ढोते रहते या और शास्त्र ढोने वाले, जो तुमसे भी ज्यादा ढेर अपने सिर पर लगाए होते पहाड़ का, उनसे तुम संन्यास ले लेते। वे भी उधार, तुम भी उधार।
Because I was alive, you took sannyas. Had I not been alive, you would have carried my literature on your head—or you would have taken sannyas from others who carry even bigger piles of scriptures on their heads than you, like a mountain. They too are borrowed, and you too would be borrowed.
जीवित गुरु बोलता है सिर्फ इसीलिए कि बोलना तो सिर्फ निमंत्रण है। यह तो प्रेम-पाती है। कृष्ण की गीता पढ़ कर क्या करोगे तुम? कृष्ण को कहां खोजोगे? मंदिरों में कृष्ण की मूर्तियां हैं पत्थर की। कृष्ण की गीता में बहुत रस भी आ गया, तो उन मूर्तियों के सामने जाकर हाथ जोड़ कर बैठ जाओगे। वे मूर्तियां हंस सकती होतीं तो तुम्हारी मूढ़ता पर हंसतीं। मगर वे हंस भी नहीं सकतीं। वे सिर्फ पत्थर की हैं। उनमें कोई जीवन नहीं है। कृष्ण तो कब के विदा हो चुके। अर्जुन को लाभ हो सका होगा। सामना, सदगुरु से सामना सत्संग है। आमना-सामना होना चाहिए।
A living guru speaks only for this: speech is merely an invitation. It is a love letter. Reading Krishna’s Gita—what will you do then? Where will you look for Krishna? In temples there are stone images of Krishna. If you get intoxicated by the Gita, you will go and sit with folded hands before those idols. If those idols could laugh, they would laugh at your foolishness. But they cannot laugh; they are only stone. There is no life in them. Krishna is long gone. Arjuna may have benefited. Face-to-face—meeting a living master—is satsang. There must be a direct encounter.
और यह खतरा है पुराने ज्ञान का कि पुराना ज्ञान तुम्हें नये सदगुरुओं के पास जाने से रोकता है। नये गुरु की बात तुम्हें जंचते-जंचते ही इतनी देर हो जाती है कि तब तक गुरु जा चुका होता है जब तक तुम्हें बात जंचती है। जब तक तुम्हें बात जंचती है तब तक उस बात का जो मालिक था, वह मौजूद नहीं रहा। फिर पंडितों के हाथ में तुम पड़ जाओगे।
And this is the danger of old knowledge: it prevents you from going to new, living masters. By the time a new master’s words begin to appeal to you, it is already so late that by then the master has gone. By the time the words appeal, the one who owned those words is no longer present. Then you fall into the hands of the pandits.
मैंने सुना है, शैतान के पास उसका एक शिष्य भागा हुआ पहुंचा और उसने कहा: कुछ जल्दी करें, एक आदमी को सत्य मिल गया है। और खतरा है, हमारे पूरे धंधे को खतरा है। अगर उसने सत्य पा लिया है और रास्ता बता दिया, और भी लोग सत्य पा लेंगे, तो हमारा क्या होगा?
I have heard: One of the devil’s disciples came running to him and said, “Do something quickly—someone has found the Truth. There is danger to our whole trade. If he has found Truth and shows the way, others will find it too. What will become of us?”
शैतान ने कहा: तू फिकर मत कर। तू अभी नया-नया है, सिक्खड़ है। कोई चिंता मत कर। पा लेने दे उसको सत्य। हमने अपने आदमी छोड़ रखे हैं।
The devil said, “Don’t worry. You are new, inexperienced. No need to be anxious. Let him find the Truth. We have our men in place.”
शैतान के शिष्य ने कहा: मैं तो वहां गया, वहां कोई अपने आदमी नहीं दिखाई पड़े।
The disciple said, “I went there and saw none of our men.”
तो शैतान ने कहा: तू अभी नहीं पहचानेगा। तू अभी बिलकुल नया है। वे जो पंडित वहां बैठे थे तिलक इत्यादि लगाए हुए, वे अपने आदमी हैं। जब तक उसकी बात लोगों तक पहुंचेगी, पहले तो वे पंडित उसकी बातों को पहुंचने ही नहीं देंगे, अगर पहुंचने भी दिया तो तोड़-मरोड़ कर देंगे, उसमें अपना कूड़ा-कर्कट मिला देंगे।
The devil replied, “You won’t recognize them yet—you are too new. Those pandits sitting there with tilak marks on their foreheads are our men. Before his words can reach the people, they will make sure they never reach; and if they do, they will twist and distort them and mix in their own rubbish.”
मैं अमृतसर जाता था, तो एक गुरुग्रंथ साहिब को जानने वाले एक ज्ञानी जी को मेरे मित्र ले आते थे। वे कहते थे: ज्ञानी जी आपके बड़े भक्त हैं! आपकी बड़ी सेवा में लगे रहते हैं।
When I used to go to Amritsar, my friends would bring a scholar who knew the Guru Granth Sahib. They would say, “Gyaniji is a great devotee of yours! He is devoted to your service.”
क्या सेवा करते हैं?
“What service does he do?”
कहा: इनकी सेवा यह है कि आप जो भी बोलते हैं, ये गुरुग्रंथ साहिब में से निकाल कर बता देते हैं कि गुरुग्रंथ साहिब में यह है। और सिक्खों में इनकी बड़ी प्रतिष्ठा है, सो सिक्ख भी आपको मानने लगे हैं।
They said, “His service is this: whatever you say, he finds it in the Guru Granth Sahib and shows where it is. And he has great prestige among Sikhs, so Sikhs too are beginning to accept you.”
मैंने कहा: सिक्ख मुझे नहीं मान रहे हैं। वे तो गुरुग्रंथ साहिब को ही मान रहे हैं। और यह आदमी जोड़-तोड़ कर रहा है। यह मेरे साथ भी धोखा कर रहा है और गुरुग्रंथ साहिब के साथ भी धोखा कर रहा है। चूंकि गुरुग्रंथ साहिब में और मुझमें पांच सौ साल का फासला है। बात एक हो कैसे सकती है? गुरुग्रंथ साहिब का अपना कहने का ढंग था। वह जमाना गया। वह बात गई। वह हवा न रही। वह मौसम न रहा। लोग बदल गए। परिस्थितियां बदल गईं। जरूरतें बदल गईं। यह आदमी सिक्खों को भरमा रहा है और यह तुमको भी भरमा रहा है। तुम मुझे प्रेम करते हो। यह दोहरे काम कर रहा है। तुम मुझे प्रेम करते हो, तुम सोचते हो कि यह भला आदमी है क्योंकि मेरी बातें सिक्खों को समझा रहा है। और सिक्ख समझते हैं कि यह भला आदमी है, क्योंकि गुरुग्रंथ साहिब की बातें मेरे भक्तों को समझा रहा है। और यह आदमी सिर्फ पंडित है। यह शैतान का शिष्य है। इसको न मुझसे मतलब, न गुरुग्रंथ साहिब से मतलब है। इसको दोनों तरफ से जो आदर मिल रहा है, सम्मान मिल रहा है, जो अहंकार की तृप्ति हो रही है...यह वही काम कर रहा है।
I said, “The Sikhs are not accepting me. They are accepting only the Guru Granth Sahib. And this man is manipulating. He is deceiving me and deceiving the Guru Granth Sahib as well. There are five hundred years between the Guru Granth Sahib and me. How can the thing be exactly the same? The Guru Granth had its own manner of saying; that era has passed, that wind is gone, that season is no more. People have changed. Circumstances have changed. Needs have changed. This man is deluding the Sikhs, and he is deluding you too. You love me, so you think he is a good man because he explains my words to the Sikhs. And the Sikhs think he is a good man because he explains the Guru Granth Sahib to my devotees. But he is only a pandit. He is a disciple of the devil. He cares neither for me nor for the Guru Granth Sahib. He is feeding his ego on the respect he gets from both sides… This is what he is doing.”
वे ज्ञानी जी तो एकदम नाराज हो गए, एकदम उठ कर खड़े हो गए। मैंने कहा: इस बात को समझाओ अब गुरुग्रंथ साहिब में, कहीं है जो मैंने कही है?
Gyaniji was immediately offended and stood up. I said, “Now explain this in the Guru Granth Sahib—is anything I just said to be found there?”
फिर उनका पता नहीं चला। फिर मैं जब भी जाता, पूछता: ज्ञानी जी कहां हैं?
After that I never saw him. Whenever I went again, I would ask, “Where is Gyaniji?”
उन्होंने कहा: वे तब से आपके दुश्मन हो गए। अब वे यह सिद्ध करते हैं कि आप जो भी कहते हैं वह गुरुग्रंथ साहिब के खिलाफ है।
They said, “Since that day he has become your enemy. Now he proves that whatever you say is against the Guru Granth Sahib.”
मैंने कहा: देखा! यही आदमी सिद्ध करता था कि मैं जो कहता हूं, वह गुरुग्रंथ साहिब के पक्ष में है। अब यही आदमी सिद्ध कर रहा है कि जो मैं कहता हूं, वह गुरुग्रंथ साहिब के विपक्ष में है। इसी आदमी ने दोनों काम कर लिए हैं।
I said, “See! This is the same man who used to prove that what I say is in support of the Guru Granth Sahib. Now the same man proves that what I say is opposed to it. The same man has done both jobs.”
पंडित तो वेश्याओं जैसे होते हैं। उनका कोई भाव नहीं होता, भक्ति नहीं होती। उन्हें तो जहां चार पैसे मिल जाएं, वे उसी की सेवा में नियुक्त हो जाते हैं। जहां उनके अहंकार को आदर मिल जाए, उसी की सेवा में नियुक्त हो जाते हैं। चूंकि मैंने इनकी पीठ नहीं थपथपाई, अगर मैं भी कह देता कि वाह-वाह, बहुत बड़ा काम कर रहे हैं, तो अभी उन्होंने काम जारी रखा होता। तुम भी उनको भोज देते थे। तुम भी उनको दुशाला ओढ़ाते थे और सिक्ख भी उनको दुशाला ओढ़ाते थे। अब तुमने उनका सम्मान बंद कर दिया। अब वे सिक्खों को भड़काने में लगे हैं। अब वे उपद्रव करवाने में लगे हैं।
Pandits are like prostitutes. They have no devotion, no love. Wherever they get a few coins, they sell their services. Wherever their ego will be honored, there they attach themselves. Because I did not pat him on the back—if I had said, “Bravo, you are doing a great work,” he would still be at it. You would have given him banquets; you would have draped shawls over his shoulders; and the Sikhs would have done the same. Now that you stopped honoring him, he began inciting the Sikhs; he began fomenting trouble.
वे मेरी सभाओं में उपद्रव करवाने लगे। वे सिक्खों को ले आते थे--शोरगुल मचाने को, पत्थर फिंकवाने को। मेरी एक सभा चल रही थी, उसके पास में ही एक छोटा सा गुरुद्वारा था, उसमें उन्होंने जपुजी का अखंड पाठ शुरू करवा दिया--माइक लगा कर, ताकि मैं बोल न सकूं। एक दस-पंद्र्रह सिक्ख जपुजी का पाठ करने लगे। अब दस-पंद्रह सिक्ख पास में ही माइक लगा कर चिल्ला रहे हों...एक तो सिक्ख और फिर माइक! तो जो मुझे सुनने आए थे, कोई दस हजार लोग इकट्ठे थे, मैंने कहा: तुम ऐसा करो, अब यह अच्छा मौका छोड़ो मत। तुम सब आंख बंद करके ध्यानपूर्वक जपुजी को सुनो। साक्षीभाव से। अब इसका ध्यान के लिए उपयोग कर लेना चाहिए। बेचारे इतनी मेहनत कर रहे हैं! और ज्ञानी जी ने इतना इंतजाम किया है तो हम इसका लाभ ले लें।
They started creating disturbances at my meetings. They would bring Sikhs to shout and throw stones. While one of my talks was going on, there was a small gurdwara nearby; they started an akhand paath of the Japji there—on loudspeakers—so that I could not speak. Ten or fifteen Sikhs began reciting the Japji. Now, ten or fifteen Sikhs right next door, shouting into a microphone… first Sikhs, and then a microphone! Ten thousand people had gathered to hear me. I said, “Do this instead—do not waste this good opportunity. All of you close your eyes and listen to the Japji attentively, with awareness. Use it for meditation. They are working so hard! And since Gyaniji has arranged it with such care, let us take advantage of it.”
सो दस हजार लोग बिलकुल चुप होकर बैठ गए। थोड़ी देर तो जपुजी का पाठ चला, शोरगुल रहा, फिर धीरे-धीरे वह ठंडा पड़ने लगा जोश कि मामला क्या है। एकाध आदमी उनमें से आकर देख गया कि वे तो दस हजार आदमी बैठे चुपचाप आंख बंद किए सुन रहे हैं। तो उनको लगा, हम तो बुद्धू बन रहे हैं! वे तो जपुजी वगैरह बंद करके, माइक-वाइक बंद करके भाग गए। कोई पंद्र्रह मिनट...तो मैंने कहा कि अब अपन अपना काम शुरू करें। अच्छा ही हुआ, शुभ आरंभ हो गया।...
So ten thousand people sat absolutely silent. For a while the recitation and the uproar continued; then slowly the enthusiasm cooled—what was the point? One or two of them came over to look and saw ten thousand people sitting silently with eyes closed, listening. They felt, We are making fools of ourselves. They stopped the recitation, turned off the microphones, and ran away. After about fifteen minutes I said, “Now let us begin our own work. It turned out well—an auspicious beginning…”
(इसी बीच एक व्यक्ति खड़ा होकर गुस्से में बोला: भगवान रजनीश, आप हमारे धर्म के खिलाफ काम कर रहे हैं, हम नहीं सहन करेंगे। ऐसा कहते हुए ओशो की ओर छुरा फेंका। सौभाग्य से छुरा किसी को न लगा। सभा में एक घना सन्नाटा छा गया। दो-तीन संन्यासी उस व्यक्ति को प्रेमपूर्वक सम्हाल कर बुद्ध-कक्ष से बाहर ले गए। ओशो की अमृत-वाणी झरती रही: बैठ जाएं...अपनी जगह बैठ जाएं...अपनी-अपनी जगह बैठ जाएं। फिकर न करें।...उन्हीं शैतान के शिष्यों में से कोई आ गया होगा। कोई चिंता न लें।)
(Meanwhile a man stood up in anger and shouted, “Bhagwan Rajneesh, you are working against our religion—we will not tolerate it!” Saying this, he threw a knife toward Osho. Fortunately, it hit no one. A deep hush fell over the assembly. Two or three sannyasins gently took hold of the man and led him out of Buddha Hall. Osho’s nectar-like voice continued to flow: “Sit down… please take your seats… sit in your places. Do not worry… One of the devil’s disciples must have turned up. No need to be concerned.”)
...बासा ज्ञान बासा ही होगा। बासे ज्ञान के परिणाम दुर्गंध ही हो सकते हैं। ऐसी ही दुर्गंध पैदा होगी बासे ज्ञान से, कुछ और होने का उपाय नहीं है।
Stale knowledge will only be stale. The results of stale knowledge can only be a bad odor. Such stench is all that can come from it—there is no other possibility.
मैं चाहता हूं तुम्हारे भीतर ज्ञान की ऊर्जा जगे। तुम्हारे भीतर अपना स्वयं का साक्षात पैदा हो। इतना लाभ जरूर हो सकता है साहित्य से। मगर उस साहित्य से लाभ हो सकता है, जो सदगुरु जीवित हो। सदगुरु जीवित हो तो उसकी वाणी तुम्हें ले जा सकती है खींच कर। उसकी वाणी किरणों की तरह, सुगंध की तरह तुम्हें घेर लेगी।
I want the energy of knowing to awaken within you. I want a direct seeing to arise in you. Literature can help only this much. But that literature can help only if the master is alive. If the master is alive, his voice can draw you—like rays, like fragrance, it will surround you.
वही, प्रेम मूर्ति, तुम्हें यहां ले आई, तुम संन्यस्त बने। लेकिन इससे तुम यह मत समझना कि इससे सिद्ध हुआ कि शास्त्र-ज्ञान की कोई उपादेयता है।
That is what brought you here, Prem Murti; you became a sannyasin. But do not conclude from this that it proves any usefulness of scriptural knowledge.
यह शास्त्र-ज्ञान की तुम उपादेयता देखते हो! अब इस बेचारे को कुछ भी पता नहीं कि यह क्या कर रहा है। यह मूर्च्छित है। इसे होश नहीं। यह सोच रहा है कि धर्म की रक्षा कर रहा है। धर्म तुम्हारी रक्षा करेगा या तुम धर्म की रक्षा करते हो? यह सोच रहा है--हमारा धर्म! जैसे कि धर्म भी किसी की बपौती होता है! धर्म न तो मेरा होता है, न तुम्हारा होता है। धर्म तो वह है जो हम सबको सम्हाले हुए है। धर्म तो वह है जो हमारी श्वास है, हमारा प्राण है, हमारा आधार है। वह किसका हो सकता है? वह किसी का भी नहीं हो सकता। उसका कोई दावेदार नहीं है।
Is this what you call the usefulness of scriptural knowledge? Look at this poor fellow—he has no idea what he is doing. He is unconscious, in a swoon. He thinks he is protecting religion. Will religion protect you, or do you protect religion? He thinks, “Our religion!”—as if religion were a family inheritance! Religion is neither mine nor yours. Religion is that which holds us all together. Religion is our breath, our very life, our foundation. How can it belong to anyone? It can belong to no one. There can be no claimant to it.
इस तरह के नासमझों और पागलों का मैं कोई बीस वर्ष तक देश भर में दर्शन करता रहा। फिर इनसे मैं थक गया। फिर मैंने देखा निष्प्रयोजन इनके साथ सिर पचाना है, कोई इसमें अर्थ नहीं है। इनके जीवन में कोई क्रांति हो नहीं सकती। ये सदियों का सड़ा-गला, इतना बासा, कूड़ा-करकट ढो रहे हैं कि तुम इन्हें हीरे देना भी चाहो तो इनकी समझ में नहीं आते, इनकी परख में नहीं बैठते । इनकी आंखें ही अंधी हो गई हैं। ये अंधेरे के ही आदी हो गए हैं। इन्हें अंधेरा ही रुचता है।
For nearly twenty years across this country I had the darshan of such foolish and mad people. Then I grew tired of them. I saw it was meaningless to bang my head against them; there was no point. No revolution is going to happen in their lives. They are carrying the rot of centuries, such stale garbage, that even if you wish to give them diamonds, they cannot recognize or value them. Their eyes have gone blind. They have become accustomed to darkness. Darkness alone appeals to them.
नरेश सिंह! यह अधिकतर लोगों की मनोदशा है, तुम्हारी कुछ विशिष्ट बात नहीं। अधिकतर लोग ऐसे ही जीते हैं--औरों से भयभीत, कि कोई दूसरा हमारे संबंध में बुरा न सोच ले। तुम जिनसे डर रहे हो, वे तुमसे डर रहे हैं। यह बहुत अचंभे की दुनिया है। तुम उनसे भयभीत हो, वे तुमसे भयभीत हैं। भय के कारण तुम उनके अनुसार चल रहे हो, भय के कारण वे तुम्हारे अनुसार चल रहे हैं। न तुम जी रहे हो स्वभावतः, न वे जी रहे हैं स्वभावतः। न तुम अपने को जीने की स्वतंत्रता दे रहे हो, न उनको जीने की स्वतंत्रता दे रहे हो।
Naresh Singh! This is the mind-state of most people; there’s nothing special about you. Most people live exactly like this—afraid of others, worried that someone might think ill of them. The ones you fear are afraid of you; it’s a very astonishing world. You’re scared of them, they’re scared of you. Out of fear you move according to them, and out of fear they move according to you. Neither you nor they live naturally. Neither do you grant yourself the freedom to live, nor do you grant it to others.
और स्वभावतः जब तुम दूसरों से भयभीत रहोगे तो तुम दूसरों को भयभीत करोगे भी, क्योंकि तुम बदला चुकाओगे। तुम बदला लोगे। तुम्हारे भीतर प्रतिशोध की अग्नि जलेगी।
And naturally, if you keep being afraid of others, you will also make others afraid—because you will take your revenge. A fire of retaliation will burn within you.
मुल्ला नसरुद्दीन एक मरघट के पास से गुजर रहा था। सांझ का धुंधलका था और उसने देखा, कुछ लोग चले आ रहे हैं, बैंड-बाजा है और एक आदमी घोड़े पर सवार है, बंदूकें चलाई जा रही हैं। वह तो समझा कि अरे--शेखचिल्ली तो है ही--कोई दुश्मन ने हमला बोल दिया, कहां छिपूं! कहां छिप जाऊं! कहां बच जाऊं! मरघट की दीवाल छलांग लगा कर कब्रिस्तान में उतर गया। वहां एक ताजी कब्र खुदी थी। लोग कब्र खोदकर मुर्दे को लेने गए थे। सोचा उसने इसी में लेट जाऊं। तो वह उसी में लेट गया।
Mulla Nasruddin was passing by a cremation ground at dusk. In the half-light he saw some people approaching—there was band and music, a man mounted on a horse, guns being fired. He thought, Oh—this is it! The enemy has attacked! Where should I hide? He vaulted over the wall and dropped into the cemetery. There was a freshly dug grave; people had dug it and gone to fetch the corpse. He thought, I’ll lie in this. So he lay down in it.
वे कुछ दुश्मन नहीं थे--बरात आ रही थी। और बरात में बंदूकें चलाई जा रही थीं स्वागत में। दूल्हा कटार इत्यादि बांध कर घोड़े पर बैठा हुआ था। बराती आ रहे थे। बैंड-बाजे बज रहे थे। उन लोगों ने देखा कि एक आदमी दीवाल के पास खड़ा था, एकदम से दीवाल से छलांग लगाई, कब्रिस्तान के भीतर चला गया--कोई उपद्रवी न हो, अंदर से कुछ गोला वगैरह फेंक दे, कोई दुश्मन न हो! सो बैंड-बाजे रुक गए। बैंड-बाजे रुके तो मुल्ला नसरुद्दीन की तो श्वास ही रुक गई। उसने कहा--मारे गए, दिखता है देख लिया इन लोगों ने! अब तो भागने की भी जगह नहीं है। सोचा यूं करो, आंखें बंद कर लो और श्वास रोक कर पड़ रहो। अब मुर्दों को तो कोई मारता ही नहीं। देखेंगे मुर्दा है, मरघट में पड़े हैं, वैसे ही लाश मेरी पड़ी है, छोड़ कर चले जाएंगे।
They weren’t enemies at all—it was a wedding party coming. The guns were being fired as welcome. The groom sat on the horse with dagger and sword. The wedding party was arriving; bands were playing. They had seen a man standing by the wall suddenly jump over into the cemetery. They thought, Could he be a troublemaker, maybe throwing a bomb from inside? An enemy hiding there? The band stopped. When the band stopped, Mulla Nasruddin’s breath stopped too. He thought, I’m finished—they’ve seen me! Now there’s nowhere to run. He decided: I’ll close my eyes, hold my breath, and play dead. Nobody kills the dead. They’ll see a corpse lying in the cemetery and leave me alone.
बराती आकर रुके दीवाल के पास। बड़े घबड़ाए हुए। आहिस्ता से दीवाल पर चढ़े, चारों तरफ देखा, यह आदमी दिखाई पड़ा धुंधलके में। ताजी खुदी कब्र में लेटा है। मुर्दे कहीं ऐसे लेटे होते हैं! मुर्दे तो ढंके होते हैं। और कितनी ही श्वास रोके हो, जिंदा आदमी जिंदा ही आदमी लगता है। वे और भी घबड़ाए कि यह आदमी है कोई शैतान, कोई हरकत करने की पक्की इसने कर रखी है।
The baraatis stopped by the wall, nervous. They climbed up quietly and peered around. In the dim light they spotted a man lying in a fresh grave. Do corpses lie like that? Corpses are covered. And no matter how long you hold your breath, a living man looks living. They grew even more alarmed: This isn’t a dead man, this is some devil; he’s up to something for sure.
मुल्ला ने भी धीरे से एक आंख खोल कर देखी कि कई लोग दीवाल से झांक रहे हैं। उसने कहा कि मैंने बिलकुल ठीक सोचा था कि दुश्मन आ गए। अब मारे गए! वह तो परमात्मा का स्मरण करने लगा कि हे प्रभु, बस अब आखिरी समय है, मेरी पत्नी का खयाल रखना, बच्चों का खयाल रखना, बड़े लड़के की शादी करवा देना, लड़की की शादी करवा देना, ऐसा कर देना, वैसा...जो भी उसको कहना था परमात्मा से, आखिरी वसीयतनामा परमात्मा के नाम करने लगा। अब और तो कोई उपाय न था।
Mulla cracked one eye open and saw several men peering over the wall. He thought, I was right: enemies! I’m done for! He began praying: O God, it’s my last hour—take care of my wife, take care of my children; get my eldest boy married, get my daughter married; do this, do that… he made his last will and testament to God. There was nothing else left to do.
लोग उतरे दीवाल से आहिस्ता-आहिस्ता, कब्र को जाकर घेर लिया। बंदूकें जो चला रहे थे, उन्हीं के हुद्दे से इसको हिलाया कि जिंदा है कि मुर्दा। अब कोई बंदूक के हुद्दे से हिलाए तो श्वास निकल गई उसकी, रोके कब तक रोके रहेगा। एकदम से श्वास निकली तो वे लोग भी चौंक गए। आखिर उन्होंने कहा: तुम यहां क्या कर रहे हो?
The men climbed down softly and surrounded the grave. The ones with guns prodded him with the butt to see if he was alive or dead. When someone pokes you with a gun butt, how long can you hold your breath? He exhaled all at once and they jumped. Finally they asked, What are you doing here?
मुल्ला ने कहा, अब जो होगा होगा। मुल्ला ने कहा कि मैं पूछना चाहता हूं, तुम यहां क्या कर रहे हो?
Mulla said, Whatever happens now, happens—but first tell me: what are you doing here?
उन्होंने कहा: तुम पूछने वाले कौन?
They said, And who are you to ask?
मुल्ला ने कहा: तुम पूछने वाले कौन?
Mulla said, And who are you to ask?
उन्होंने पूछा कि भाई तू आदमी कैसा है, यहां क्यों मरघट में लेटा हुआ है? तब तक मुल्ला को भी समझ में आया कि कुछ भूल हो रही है। ये तो कुछ बराती से दिखते हैं। पास से गौर से देखा, दूल्हा भी खड़ा है मोर मुकुट बांधे हुए और कोई दुश्मन नहीं दिखाई पड़ते। सजे-बजे लोग, इत्र-फुलेल लगाए हुए। मुल्ला ने कहा: तुम मुझसे पूछ रहे हो मैं यहां क्यों लेटा हुआ हूं? अरे तुम्हारे कारण। तुम यहां क्या खड़े हुए हो?
They said, What kind of fellow are you—why are you lying in a cremation ground? By then Mulla also began to sense something amiss. They looked like wedding guests. He peered carefully; the groom was standing there with a peacock-plumed turban, there were no enemies anywhere—people were perfumed and adorned. Mulla said, You’re asking me why I’m lying here? Because of you! Why are you standing here?
उन्होंने कहा: यह भी खूब रही! तुम्हारे कारण।
They said, That’s rich—because of you!
मुल्ला उठ कर बैठ गया। उसने कहा कि सब नासमझी है। मैं तुम्हारी वजह से यहां लेटा हूं इस डर से कि दुश्मन आ गए: तुम इस डर से यहां आकर खड़े हो गए हो कि कोई दुश्मन यहां छिपा हुआ है। तुम अपने रास्ते लगो, मैं अपने घर जाऊं। और हे परमात्मा, मैंने तुमसे जो वसीयत की, वापस लेता हूं। कोई खयाल न करना। जो बात हो गई गलती में, हो गई।
Mulla sat up. He said, It’s all foolishness. I’m lying here because of you, scared that enemies have come; and you’re standing here scared that some enemy is hiding. You go your way, I’ll go home. And O God, I take back the will I just made to you. Don’t bother about any of it. What was said in a mistake is withdrawn.
तुम कहते हो नरेश सिंह कि मैं एक बात से सदा भयभीत रहता हूं कि लोग कहीं मेरे संबंध में कुछ बुरा न सोच लें! क्यों भयभीत हो? बुरा ही सोच लेंगे तो क्या हर्जा हो जाएगा? और यूं भी क्या तुम सोचते हो कि भला सोचते होंगे? लोग एक-दूसरे की पीठ के पीछे जो कहते हैं, अगर मुंह के सामने कहें तो दुनिया में दो दोस्त भी न बचें।
You say, Naresh Singh, “I am always afraid that people might think badly of me.” Why be afraid? Suppose they do think badly—what real harm will it do? And do you imagine they think well of you anyway? What people say behind each other’s backs—if they said it to faces, there wouldn’t be two friends left in the world.
मनोवैज्ञानिक कहते हैं कि अगर सारे लोग चौबीस घंटे सत्य-सत्य बातें कह दें, जो एक दूसरे के संबंध में सोचते हैं, बिलकुल सत्य सत्य कह दें, निपट, बिना लाग-लगाव के, बिना मिलावट के--तो दुनिया में एक दोस्ती भी न बचे; सारी दोस्तियां खत्म हो जाएं, सारे पति-पत्नी तलाक दे दें। अगर पति सच्चा-सच्चा कह दे पत्नी से, अगर पत्नी सच्ची-सच्ची बात कहे दे पति से, अगर बच्चे मां-बाप से सच्ची-सच्ची बात कह दें और मां-बाप बच्चों से सच्ची-सच्ची बात कह दें। तो सारे परिवार टूट जाएं। मगर कोई किसी से सच्ची बात कहता नहीं।
Psychologists say if everyone spoke nothing but the naked truth for twenty-four hours—exactly what they think about one another, without sugarcoating or dilution—there wouldn’t be a single friendship left; all friendships would end, every husband and wife would divorce. If husbands told their wives the whole truth, and wives told husbands the whole truth; if children told parents and parents told children the whole truth—every family would fall apart. But no one speaks truthfully to anyone.
फ्रेड्रिक नीत्शे कहता था: मत लोगों को सत्य की बातें कहो, अन्यथा उनकी जिंदगी टूट जाएगी। उनको झूठ में जीने दो। वे झूठ में ही रगे-पगे हैं। झूठ ही उनका आसरा है, झूठ ही उनका सहारा है। झूठ ही उनकी जिंदगी है। झूठ को मत छीनो उनसे, अन्यथा वे मर जाएंगे।
Friedrich Nietzsche said: Don’t speak truth to people, otherwise their lives will fall to pieces. Let them live in lies. They are soaked in lies. The lie is their refuge, their support, their life. Don’t take it away, or they will die.
वह बात ठीक ही कह रहा था एक अर्थों में। झूठ को छीनना बड़ा कठिन पड़ जाता है लोगों को। वही तो उनका प्राण बन गया है।
In one sense he was right. To take away people’s lies is very hard on them; lies have become their very life-breath.
तुम्हें क्या भय है? और लोग कोई तुम सोचते हो कि तुम्हारे संबंध में पीछे अच्छी बातें सोचते होंगे? जैसे वे दूसरों की तुमसे बुराई करते हैं, दूसरों से तुम्हारी बुराई करते होंगे। तुम जैसे दूसरों से उनकी बुराई करते हो...निंदा में कितना रस जगह-जगह लोग लेते हैं! पता नहीं जिन्होंने रसों का वर्णन किया है, उन्होंने निंदा-रस को क्यों नहीं गिना है! बाकी सब रस तो फीके मालूम पड़ते हैं। बाकी सब रसों में तो कभी कोई कविता वगैरह करता है। वीर-रस इत्यादि में कोई कभी कविता वगैरह करता है। मगर निंदा-रस में तो प्रत्येक व्यक्ति निपुण है। आदमी ही खोजना मुश्किल है जो निंदा न करता हो।
What are you afraid of? Do you think people secretly think good thoughts about you? The way they speak ill of others to you, they speak ill of you to others. And the way you speak ill of others… The relish people take in slander! I don’t know why those who catalogued the rasas never listed the rasa of slander. All the other rasas feel insipid by comparison. In other rasas someone may occasionally write a poem; but in the slander-rasa, every person is a master. It’s hard to find someone who doesn’t indulge in it.
मगर तुम्हें भय क्यों लगता है? तुम अपने भीतर इस बात का निरीक्षण करो। भय लगने का एक ही कारण हो सकता है: तुम्हें पता नहीं कि तुम कौन हो। तुम लोगों की ही मान्यताओं पर अपना परिचय बनाए हुए हो। लोग जैसा कहते हैं, वही तुम मानते हो। लोग कहते हैं सुंदर, तो तुम सुंदर मानते हो। लोग कहते हैं बुद्धिमान, तो तुम अपने को बुद्धिमान मानते हो। इससे डर लगता है। लोगों की ही मान्यताओं पर तो तुम्हारा सारा अस्तित्व खड़ा है। अगर उन्होंने खींच ली एक-एक ईंट अपनी मान्यता की, अगर उन्होंने कहना शुरू कर दिया कि तुम सुंदर नहीं हो, तो फिर क्या होगा? तुम्हें तो अपने सौंदर्य का कोई पता नहीं है।
But why does it frighten you? Look within. There can be only one reason: you don’t know who you are. You’ve constructed your identity out of other people’s opinions. When people say you are beautiful, you think you are beautiful. When they say you are intelligent, you believe you are intelligent. Then fear arises—because your whole existence stands on others’ judgments. If they pull out the bricks of their opinions—if they start saying you’re not beautiful—what then? You yourself have no living sense of your own beauty.
और संन्यास इसी बात की प्रक्रिया का नाम है कि तुम्हें अपने सौंदर्य का स्वयं अनुभव हो सके, ताकि तुम दूसरों पर निर्भर न रह जाओ। तुम्हें अपनी बुद्धिमत्ता का स्वयं अनुभव हो सके, ताकि दूसरों पर निर्भर न रह जाओ। फिर दूसरे क्या कहते हैं कहने दो, क्या बनता-बिगड़ता है? दूसरों से क्या डर है? डर है तो इस कारण कि हमने दूसरों के ही आधार पर अपने जीवन की आधारशिला रख ली है। अपने जीवन का शिलान्यास करवा लिया है दूसरों से। तो भयभीत हैं, कहीं वे अपनी ईंटें न ले जाएं, नहीं तो हमारा भवन गिर जाएगा, हमारे मंदिर का क्या होगा?
And sannyas is precisely the process by which you come to experience your own beauty firsthand, so you no longer depend on others; to experience your own intelligence firsthand, so you no longer depend on others. Then let others say what they will—what does it change? Why fear others? There is fear only because we have laid the foundation stone of our lives on others. We’ve had others do the groundbreaking for our very being. So we live anxious that they might remove their bricks, and our building will collapse—what will happen to our temple?
और संन्यास का इतना ही अर्थ है, मेरे संन्यास का तो निश्चित इतना ही अर्थ है कि मैं चाहता हूं कि तुम अपने जीवन के मंदिर को स्वयं बनाओ, ताकि किसी पर निर्भर नहीं होगा, भय नहीं होगा, कोई चिंता नहीं होगी, कोई पीड़ा नहीं होगी। फिर लोग क्या कहते हैं, क्या फर्क पड़ेगा? मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता लोग मेरे संबंध में क्या कहते हैं। जितनी गालियां मुझे पड़ती हैं, शायद ही किसी आदमी को इस समय पृथ्वी पर पड़ती होंगी। मगर क्या फर्क पड़ता है?
And the whole meaning of sannyas—at least my sannyas—is that I want you to build the temple of your life with your own hands, so it depends on no one. Then there is no fear, no worry, no pain. Then what people say makes no difference. I don’t care what people say about me. The amount of abuse hurled at me—perhaps no one on Earth right now gets as much. But what difference does it make?
तो एक तो इस कारण तुम भयभीत हो। और दूसरे इस कारण तुम भयभीत होते हो कि तुम कुछ काम कर रहे हो जो तुम खुद ही समझते हो कि गलत है। मगर छिपा कर कर रहे हो! मगर कितना ही छिपाओ, आखिर इस जिंदगी में लाख छिपाओ तो भी किसी न किसी को तो पता चल जाएगा। अकेले तो तुम कोई भी काम नहीं कर सकते, निपट एकांत में तो कोई भी काम नहीं कर सकते। अगर तुम्हारा पड़ोसी की पत्नी से प्रेम हो गया है तो कम से कम पड़ोसी की पत्नी को तो पता है। और आज नहीं कल, पड़ोसी को भी पता चल जाएगा। और आज नहीं कल तुम्हारी पत्नी को भी पता चल जाएगा। पत्नियों से छिपाना बहुत मुश्किल मामला है। क्या छिपाओगे पत्नियों से? कुछ भी छिपाना मुश्किल है। वे तुम्हारा रोआं-रोआं पहचानती हैं। अगर वे तुमको प्रसन्न देखेंगी तो भी समझ जाएंगी कि कुछ गड़बड़ है। और कोई न कोई देख लेगा कभी, फिर क्या करोगे?
So first, you are afraid for this reason. Second, you are afraid because you are doing some things you yourself feel are wrong—but you are doing them secretly. Hide as you may, in this life a secret leaks out sooner or later. You can’t do anything entirely alone, in absolute isolation. If you’ve fallen in love with the neighbor’s wife, at least the neighbor’s wife knows. And if not today then tomorrow the neighbor will know. And if not today then tomorrow your wife will know. It is very hard to hide things from wives. What will you hide? They know you hair by hair. If they see you unusually cheerful, they’ll know something is up. And someone or other will see, someday—then what will you do?
मैं छोटा था तो मुझे कुओं में उतर कर नहाने का बहुत शौक था। अब कुआं कोई नहाने की जगह नहीं है। और किसी के कुएं में नहाओगे तो वह नाराज होगा ही क्योंकि कुआं पानी पीने के लिए है, नहाने के लिए नहीं है। और मुझे इसमें मजा आता था कि कुएं में कूद पड़ना। कबीर पंथियों का एक आश्रम था, मेरे मकान से पीछे ही। उनका बढ़िया कुआं था और उनका शानदार बगीचा था। उस कुएं में मुझे खास रस था। वह गहरा भी काफी था, गांव के बाहर भी था। वहां कोई जाता-आता भी नहीं था; केवल जो उस मठ के महंत थे--साहिबदास, वे वहां रहते थे, एक दो माली वहां काम करते थे। बड़ा उनका बगीचा था, वे माली भी यहां-वहां काम में लगे रहते थे। एकाध-दो और नौकर-चाकर थे। कुछ ज्यादा वहां भीड़-भाड़ नहीं होती थी। कुआं गहरा भी बहुत था, पानी भी बड़ा निर्मल था। और पानी भी खूब गहरा था। फिर उसमें एक और सुविधा थी कि उसमें जंजीर लगी हुई थी। वह कुएं की सफाई करने के लिए आदमियों को उतरने के लिए थी। तो चढ़ने की उसमें सुविधा थी। कूद गए, फिर चढ़ने की भी सुविधा थी। यह मेरा नियमित काम था कि जब भी मौका देखा कि वहां कोई नहीं है, जाकर उसमें कूद जाना। मगर यह बात कब तक छिपती! एक तो आवाज होती कूदने से कुएं में। एक दिन साहब दास आ गए, उन्होंने मुझे पकड़ लिया। मैं कुएं में अंदर ही था। वे भी एक पहुंचे हुए पुरुष थे। उन्होंने देखा यह अच्छा मौका है। मुझे ऐसे फांस भी नहीं पाते थे।
When I was a boy, I loved to climb down into wells and bathe. A well isn’t meant for bathing, and if you bathe in someone’s well, the owner is bound to be upset—it is for drinking. But I enjoyed leaping in. The Kabir Panthis had an ashram just behind our house. They had a fine well and a splendid garden. I had a special fondness for that well. It was deep, outside the village, no one came by—only the mahant of the monastery, Sahibdas, lived there; one or two gardeners worked. A big garden—gardeners busy here and there. A couple of other servants. Not much crowd. The well was very deep, the water crystal clear. And there was another convenience: a chain ladder hung down into the well, for men to descend for cleaning. So it was easy to climb out. I would jump in whenever I saw a chance. But how long could this remain a secret? There’s a splash when you jump. One day Sahibdas came and caught me. I was still in the well. He was an accomplished man. He saw his chance; otherwise he couldn’t have trapped me.
उन्होंने कहा: आज तुम अच्छे फंसे! उन्होंने जंजीर खींच ली बाहर, कि मैं तुम्हारे पिता को बुलवाता हूं। पिता के मेरे दोस्त थे वे। पिता से उनका सत्संग चलता था। कहा कि मुझे खबर तो थी, कई दफा मुझे लोगों ने कहा भी था, मालियों ने भी कहा था कि तुम मेरे वृक्षों से फल भी चुराते हो, मेरे झाड़ों पर भी चढ़ते हो, तुमने मेरे तार भी काट डाले हैं जहां से तुम बगीचे में घुस आते हो। और तुम कुएं में भी कूद कर नहाते हो! और एक ही कुआं है हमारा, इसी में हमको पानी पीना। लेकिन आज तुम अच्छे फंसे, अब तुम भाग कर कहीं जा भी नहीं सकते।
He said, Today you’re caught! He pulled up the chain: I’m calling your father. He was a friend of my father; they used to meet in satsang. He said, I had heard reports many times—people told me, the gardeners told me—you steal fruit from my trees, you climb my fences, you cut my wires to get in. And you jump into my well to bathe! We have only one well, and that’s for drinking! But today you’re caught—you can’t run anywhere.
मैंने उनसे कहा कि आप गलती में हैं। आप जंजीर शीघ्रता से डाल दो, नहीं तो आप मुश्किल में पड़ोगे। उन्होंने कहा: क्या कहा! मैं कैसे मुश्किल में पडूंगा? वे एक बांस ले आए। उन्होंने कहा कि मैं बांस से तुम्हें मारूंगा भी। अब सच में मैं मुश्किल में था, क्योंकि नीचे कुएं में, ऊपर से बांस भी वे मारें और चढ़ने का भी कोई उपाय नहीं। मैंने कहा कि तुम बांस भी मारो, मगर बहुत पछताओगे। उन्होंने कहा: तुम करोगे क्या, यह तो बताओ!
I said, You’re making a mistake. Lower the chain quickly, or you’ll be in trouble. He said, What! How will I be in trouble? He brought a bamboo pole. I’ll beat you with this from up here. Truly, I was in a fix—down in the well, with a bamboo thrashing from above, and no way to climb out. I said, Beat me if you must—but you’ll regret it. He said, What will you do?
मैंने कहा कि पहली तो बात यह कि मैं तुम्हारा कुआं भ्रष्ट कर दूंगा। मुझे लघुशंका लगी है। तुम डालते हो सांकल वापस कि नहीं? अब मैं ज्यादा नहीं रोक सकता।
I said, First, I’ll defile your well. I need to urinate. Are you lowering the chain or not? I can’t hold it much longer.
उन्होंने कहा: भाई रुक, कुआं खराब मत कर देना! हम सांकल डालते हैं।
He said, Brother, wait—don’t spoil the well! We’re lowering the chain!
और मैंने कहा कि मेरे पिता को बुलाने तुमने जो माली भेजा है, दूसरा माली भेजो उसको बुलाने कि मेरे पिता को न लाए। उन्होंने कहा: क्यों?
I said, And the gardener you sent to fetch my father—send another to stop him; don’t let my father be brought here. He said, Why?
तो मैंने अपनी एक आंख पर अंगुली रख कर उनको बता दी। वे तो फौरन समझ गए। उन्होंने जल्दी माली भेजा। दो आदमी उनके नौकर खड़े थे, वे कुछ समझे नहीं कि मामला क्या है, यह मेरा एक आंख पर अंगुली रख कर बताना! उनकी जो महाराजिन थी, उसकी एक ही आंख थी, उनसे उनका प्रेम चल रहा था। तो मैंने कहा कि बस खयाल रखना, वह मुझे पता है, सबको बता दूंगा। उन्होंने जल्दी से सांकल डाली, मुझे निकाला। माली को भेजा कि जा उस माली को बुला ला। मुझसे बोला: बेटा, तू अंदर आ। आम पक गए थे, आम मुझे खिलाए; जामुन पक गई थीं, जामुन खिलाईं। और कहा कि यह तेरा बगीचा है, अरे अपना घर है! जब आना हो आ। अरे कुआं क्या, अपना ही है, नहाओ, कूदो, जो करना है करो। मगर देख यह बात किसी से कहना मत। तुझे कैसे पता चला?
I put a finger to one eye and signaled. He understood at once. He quickly sent a man after the first. Two servants standing there didn’t understand what that one-eyed signal meant. Their housekeeper—the maharajin—had only one eye, and the mahant was having an affair with her. I said, Be careful—I know. I’ll tell everyone. He hastily lowered the chain, pulled me out, took me inside. The mangoes were ripe—he fed me mangoes; the jamuns were ripe—he fed me jamuns. He said, This is your garden, your home! Come whenever you like. The well? It’s yours! Bathe, jump—do what you please. But don’t tell anyone. How did you find out?
मैंने कहा कि मैं यहां ऐसा कोई दिन जाता नहीं जिस दिन मैं आता न होऊं। कभी इस झाड़ पर, कभी उस झाड़ पर। आपकी रासलीला देखता हूं, सो मुझे पता है। उस दिन से वे मुझे बुला-बुला कर फल खिलाते थे। मेरे पिता भी बड़े हैरान थे कि आजकल साहबदास तुम पर बड़े प्रसन्न हैं, क्या बात है? घर भी भेजते थे फल। मैंने कहा: वह बात आप न ही पूछो। वह मेरे और उनके बीच है।
I said, There’s hardly a day I don’t come—sometimes on this tree, sometimes on that. I’ve watched your ras-leela; so I know. From that day he used to call me in and feed me fruit. My father was puzzled: These days Sahibdas is very pleased with you—what’s going on? He even sends fruit home. I said, Don’t ask. That’s between me and him.
मगर वे मुझसे इतना डरने लगे कि जिसका कोई हिसाब नहीं। मैं अपने मित्रों को भी ले जाता बगीचे में तो कोई रुकावट नहीं; सीधे दरवाजे से हम प्रवेश करने लगे। अब कोई तार वगैरह काटने की और इधर-उधर से घुसने की और चोरी करने की कोई जरूरत न रही। उन्होंने सब मालियों को कह दिया कि यह अपने घर का ही बेटा है, इसको आने दो, जाने दो, इसको कोई रुकावट नहीं डालना, कोई बाधा नहीं डालना, इसको जो करना हो करने दो। अरे क्या है दस-पच्चीस फल खाएगा तो खाने दो। खिलाएगा दस-पांच को लाकर, कोई बात नहीं। इतना बड़ा बगीचा है। आखिर है ही यह धर्म-क्षेत्र! मैंने उनसे एक दिन पूछा कि आप इतने क्यों घबड़ा गए? उन्होंने कहा: घबड़ाऊं न तो क्या करूं! अगर तुम किसी को कह दो, मेरी सारी प्रतिष्ठा पानी में मिला दो!
But he grew so frightened of me you can’t imagine. If I brought friends to the garden there was no obstacle; we began entering by the main gate—no more cutting wires and sneaking in. He told all the gardeners: He’s like a son of the house; let him come and go; don’t obstruct him; let him do what he wants. What’s a few fruits eaten or given to friends? It’s a big garden. After all, this is a religious place! I asked him one day, Why did you get so scared? He said, How could I not? If you tell anyone, my whole prestige goes down the drain!
तो मैंने कहा कि ऐसी प्रतिष्ठा का क्या मूल्य, जो एक बच्चे से भयभीत हो? ऐसी प्रतिष्ठा का क्या करोगे? इस प्रतिष्ठा का कितना बल है?
I said, What is the worth of a prestige that’s afraid of a child? What use is such prestige? How strong can it be?
मगर उनको भीतर ही पीड़ा है, भीतर ही दंश है। उनका अंतःकरण उनको खुद ही काट रहा है कि वे कुछ गलत कर रहे हैं। मैंने कहा: तुम गलत बिलकुल कर ही नहीं रहे।
But he had a prick inside, an inner sting. His conscience itself was accusing him that he was doing wrong. I said, You aren’t doing wrong at all.
उन्होंने कहा: तुम्हारा मतलब?
He said, What do you mean?
मैंने कहा: यह तो ऋषि-मुनि सदा से करते रहे। वेदों में इसका उल्लेख है।
I said, This is what rishis have always done. The Vedas mention it.
वह जो एक आंख वाली उनकी महाराजिन थी, विधवा भी थी और निःसंतान भी थी। वेदों में इस बात की चर्चा है कि अगर कोई निःसंतान स्त्री विधवा हो, या विधवा न भी हो, अगर विधवा हो तब तो वह स्वयं किसी ऋषि-मुनि से नियोग करवा सकती है। नियोग का अर्थ है, संतान पैदा करवा सकती है। और अगर अभी उसका पति जिंदा है तो पति की आज्ञा से नियोग करवा सकती है।
That one-eyed housekeeper of his was also a widow and childless. The Vedas discuss that if a woman is childless and widowed—or even not widowed—if widowed she may on her own seek niyoga with a rishi; if her husband is alive, then with his permission. Niyoga means begetting a child through a rishi.
तुम वेदों को इतना सम्मान देते हो, अगर तुम उनको गौर से देखोगे तो तुम बड़े हैरान होओगे। तुम चकित रह जाओगे कि इसमें सम्मान देने योग्य बात है, या कि हर तरह की गलत बातों को भी धर्म के आधार पर आरोपित कर दिया है? यह ऋषि-मुनियों को सुविधा बना दी। ऋषि-मुनि संतान पैदा कर रहे हैं। उसको नाम सुंदर दे दिया: नियोग।
You give so much respect to the Vedas; if you look closely, you’ll be shocked. You’ll be stunned whether there is anything respectable there, or whether all kinds of wrong acts have been cloaked with religion. It gave convenience to rishis—rishis are siring children, and a beautiful name is given: niyoga.
तो मैंने कहा: यह नियोग है। एक तो यह विधवा है, दूसरे निःसंतान है। आप तो यूं समझो कि वैदिक धर्म का पुनरुद्धार कर रहे हो।
So I said: This is niyoga. She’s a widow and childless; consider yourself a restorer of Vedic religion.
अरे--उन्होंने कहा: भैया तू बिलकुल किसी से कहना मत! तू और न मालूम कहां-कहां की बातें खोज ले आता है!
He said, Brother, don’t you dare tell anyone. Who knows where you dig up such things!
मैंने कहा: आप कहें तो मैं आपको वेद की किताबें लाकर बता दूंगा। मैं वेद पढ़ता ही इसीलिए हूं। उसमें जो भी गहरी-गहरी बातें हैं, वह निकाल कर आपके काम की हों तो निकाल कर ले आऊं? यह नियोग उसमें एक गहरी बात है।
I said, If you like, I’ll bring you the Vedas and show you. I study the Vedas for precisely such deep points—if something useful to you turns up, I’ll bring it. Niyoga is a deep point there.
ऋषि-मुनियों को तुम बड़ा आदर देते रहे हो। लेकिन अगर गौर करोगे तो तुम बहुत चकित होओगे, आदर जैसा कुछ भी नहीं है। मगर पिटी-पिटाई, लकीरों को हम पीटते रहते हैं। और सदियां बीत जाती हैं तो हमारा अहंकार जुड़ जाता है। अब अगर आज मैं यह कहूं कि यह नियोग की व्यवस्था एक अनैतिक व्यवस्था थी और ऋषि-मुनियों के व्यभिचार को छिपाने का एक आयोजन था, तो हिंदू नाराज हो जाएंगे, एकदम नाराज हो जाएंगे--उनके धर्म पर हमला हो गया, मैं उनके धर्म के खिलाफ बात कर रहा हूं! तो चुप रहो, कहो मत कुछ! ये लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस न पहुंचाओ! और धर्म के नाम पर जितना पाखंड चल रहा है, वह सब चलने दो! क्योंकि लोगों की धार्मिक भावना को ठेस पहुंचती है, अगर तुमने सत्य बातें कहीं।
You have revered the rishis greatly. But if you look carefully, you’ll be astonished—there’s nothing there worthy of reverence. We keep beating the same old tracks. As centuries pass, our ego gets attached to them. If I say today that this niyoga arrangement was unethical—a contrivance to cover the licentiousness of rishis—Hindus will be angry at once: their religion has been attacked, I am speaking against their faith! So be quiet—say nothing! Don’t hurt religious feelings! And all the hypocrisy in the name of religion—let it go on! Because if you speak truth, someone’s religious feelings get hurt.
मैं तो सत्य बातें कहूंगा। जैसी हैं वैसी ही कहूंगा। फिर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचती हो तो तुम्हें अपनी धार्मिक भावनाएं थोड़ी मजबूत बनानी चाहिए। और या फिर अपने धर्म में थोड़े सुधार करने चाहिए, रद्दोबदल करने चाहिए। या धर्म अपना ऐसा बनाना चाहिए कि जिसमें ठेस पहुंचाने की जगह न रह जाए।
I will speak the truth. As it is, so I will say it. If it hurts religious feelings, then you should make your religious feelings a little stronger. Or make some reforms, some revisions in your religion. Or fashion your religion so that there is no place left to be hurt.
मेरा संन्यासी होना, नरेश सिंह, खतरनाक तो है ही। तुम अड़चन में तो पड़ोगे ही, क्योंकि मेरे साथ खड़े होना खतरे का काम है, बगावत का काम है, विद्रोह का काम है। तुम्हारी प्रतिष्ठा होगी समाज में, सब खत्म हो जाएगी। लोग समझेंगे पागल हो गए। लोग यह भी समझेंगे अधार्मिक हो गए। क्योंकि जिसको वे धर्म समझते हैं, उसको मैं अधर्म कहता हूं। और जिसको मैं धर्म समझता हूं, स्वभावतः वह उनकी समझ के बाहर है, उनकी पकड़ के बाहर है।
Becoming my sannyasin, Naresh Singh, is indeed dangerous. You will get into trouble, because to stand with me is risky—it is rebellion, it is revolt. Your social prestige—finished. People will think you’ve gone mad. People will also think you’ve become irreligious—because what they call religion, I call irreligion. And what I call religion is naturally beyond their understanding and their grasp.
मगर अगर तुम्हारे मन में संन्यास का भाव उठ रहा है--तुम कह रहे हो कि मैं इसी कारण संन्यास लेने से चूक रहा हूं--जरूर भाव उठ रहा होगा, तो किन लोगों के डर के कारण यह भाव से तुम चूक रहे हो? और ये लोग तुम्हारे काम पड़ेंगे? मौत कल द्वार पर खड़ी होगी तो ये आदमी तुम्हारे काम पड़ेंगे? और इनका सम्मान काम पड़ेगा? इनका सत्कार काम पड़ेगा? उस समय तो तुम्हें सिर्फ तुम्हारे भीतर समाधि जन्मी होगी तो काम आएगी।
But if the urge for sannyas is arising in you—you say you’re missing sannyas because of this fear—then it must be arising. For whose sake are you missing it? Will these people be of any use to you? When death stands at your door tomorrow, will they help you? Will their respect help you? Their honor? At that moment only if meditation has blossomed within you will it be of any use.
और मेरा संन्यास तो समाधि तक पहुंचने की एक प्रक्रिया है। और मेरा संन्यास तो धर्म का अधुनातन रूप है। धर्म से उस सारे कचरे को छांट डालने की चेष्टा है, जो सदियों-सदियों में अपने आप इकट्ठा हो जाता है। हर युग में धर्म को पुनः-पुनः कचरे को जलाना पड़ता है। जैसे हर साल तुम होली जलाते हो न, ऐसे हर युग में पुराने धर्मों में से कचरे को जलाना पड़ता है, ताकि जो खालिस सोना है वह बच जाए। स्वभावतः जिनका पुराने से लगाव बन गया होता है, आसक्ति बन गई होती है, उनको पीड़ा होती है। उनको भारी पीड़ा होती है। उनको कष्ट होता है। उनका कष्ट मैं समझता हूं। उन पर मुझे दया भी आती है। उनके प्रति मेरे मन में सिर्फ क्षमा का भाव होता है। क्योंकि मैं जानता हूं, वे नहीं जानते कि क्या कर रहे हैं।
And my sannyas is a process toward samadhi. My sannyas is religion in a contemporary form. It is an effort to sift out of religion the junk that accumulates over centuries. Every age must burn the rubbish of religion anew—just as each year you burn Holi—so that the pure gold remains. Naturally, those attached to the old, who have become obsessed with it, feel hurt. They feel deep pain and distress. I understand their distress; I feel compassion for them. They don’t know what they are doing.
अभी यह जो आदमी यहां पत्थर फेंक गया है, इसे पता नहीं है कि यह क्या कर रहा है। यह अपने धर्म को लांछित कर रहा है सिर्फ और अपनी मूढ़ता का, अज्ञान का प्रदर्शन कर रहा है। ऐसे इसके धर्म की रक्षा होने वाली नहीं है। यह तो सिर्फ अपने धर्म की नपुंसकता जाहिर कर रहा है। यह तो सिर्फ इस बात की खबर दे रहा है कि अब हमारे पास और कुछ भी नहीं है, कोई और बौद्धिक बात कहने को बची नहीं है। मैं तो जो कह रहा हूं वह सीधा-साफ है। अगर उसके विपरीत कुछ कहना हो, लिखो, कहो। लेकिन मेरे खिलाफ जो बातें कही जाती हैं, उसमें मेरे मंतव्यों का कोई खंडन नहीं किया जाता। उसमें ऊलजलूल बातें होती हैं, जिनसे कुछ मेरा लेना-देना नहीं। मैं जो कहता हूं, उसको छूते भी नहीं लोग। मेरे विचारों पर कोई आलोचना नहीं होती। मैं तो निमंत्रण देता हूं कि आलोचना हो। अच्छा ही होगा, आलोचना से निखार होगा। लेकिन वे टुच्ची बातों की चर्चा करते हैं, जिनसे कुछ प्रयोजन नहीं है: वे इस बात की चर्चा करेंगे कि मैं किस कार में बैठता हूं, किस मकान में रहता हूं। मेरे आश्रम में वैभव है। इससे कुछ लेना-देना नहीं मेरी बातों का।
Just now, the person who threw a stone here—he doesn’t know what he is doing. He is merely defaming his own religion and displaying his stupidity and ignorance. This will not defend his religion. He only proclaims its impotence. He only announces that we have nothing else left—no intellectual response remains. What I am saying is straightforward. If you have something contrary, write it, say it. But the things said against me never refute my arguments. They are irrelevant, silly things that have nothing to do with me. What I say, people don’t even touch. There is no critique of my ideas. I invite critique—good, critique will refine them. But they talk petty talk: which car I sit in, which house I live in; there is luxury in my ashram. What has that to do with my words?
मैं तो वैभव का पक्षपाती हूं। मैं दरिद्रता का पोषक नहीं हूं। मैं दरिद्र को दरिद्रनारायण नहीं कहता हूं, क्योंकि अगर दरिद्र दरिद्रनारायण है, तब तो नारायण को बचाना होगा। नारायण को मिटाते तो नहीं! फिर तो दरिद्रों को बचाना होगा। जितने दरिद्र हों उतना ही अच्छा, क्योंकि उतने ही दरिद्रनारायण पृथ्वी पर रहेंगे और उतना ही धर्म का विस्तार होगा।
I favor luxury. I am not an upholder of poverty. I do not call the poor “Daridra Narayan,” the poor-as-God; because if the poor are God, then God must be preserved! You don’t annihilate God. Then the poor must be preserved—the more poor, the better, because there will be that many more “Gods,” and religion will expand!
मैं दरिद्र को नारायण नहीं कहता। मैं दरिद्रता को तो महारोग कहता हूं। वह तो आत्मा का रोग है। उस रोग को तो नष्ट करना है। उसको तो जड़ से काट डालना है। मैं भौतिकवाद का विरोधी नहीं हूं।
I do not call the poor God. I call poverty a great disease—a disease of the soul—to be destroyed at the root. I am not an opponent of materialism.
इसलिए जो लोग इन बातों की आलोचना करते हैं, उन्हें आलोचना करनी चाहिए मेरे विचार की। मैं तो कहता हूं भौतिकवाद का मैं विरोधी नहीं हूं। मैं तो कहता हूं कि भौतिकवाद की ही पराकाष्ठा पर वास्तविक धर्म का शिखर पैदा होता है। भौतिकवाद का मंदिर होगा तो धर्म के स्वर्ण-शिखर होंगे।
Those who criticize should criticize my ideas. I say: I am not against materialism. I say: at the very pinnacle of materialism, the true spire of religion arises. Build the temple of materialism, and the golden pinnacles of religion will appear.
इसलिए मैं कोई तपश्चर्या में, कोई शरीर को गलाने में, कोई शरीर का दुश्मन नहीं हूं, कि कांटों पर लेटूं, कि धूप में पड़ा रहूं, कि भूखा मरूं। इस तरह की मूढ़तापूर्ण बातों में मेरी आस्था नहीं है।
Therefore I am no believer in mortification, no enemy of the body—lying on thorns, roasting in the sun, starving to death. I have no faith in such foolishness.
इसलिए जो लोग इस बात की चर्चा करते हैं कि आश्रम में वैभव है...यह तो कुछ भी नहीं है। यह तो सिर्फ शुरुआत है। यह तो अभी परीक्षण है। मैं तैयारी कर रहा हूं एक बड़े आश्रम की, जो कि इस पृथ्वी पर सबसे ज्यादा वैभवशाली आश्रम होगा; जहां कि तुम भौतिकवाद को और अध्यात्म को गले में गला डाले, गले में हाथ डाले, आलिंगनबद्ध पाओगे; जहां तुम भौतिकवाद और अध्यात्म को एक साथ समन्वित पाओगे, जहां दोनों अपने शिखर पर होंगे।
So those who talk about luxury in the ashram—this is nothing; it is only the beginning, just a pilot. I am preparing a much larger ashram—the most luxurious ashram on Earth—where you will find materialism and spirituality arm-in-arm, embracing; where both are at their peaks in harmony.
मगर मेरी बात का विरोध करो, मेरी बात की आलोचना करो। मैं तो मानता ही यही हूं कि जैनियों के चौबीस तीर्थंकर क्यों राजपुत्र थे, बुद्ध क्यों राजपुत्र थे, राम और कृष्ण क्यों राजपुत्र थे--सिर्फ इसलिए कि केवल राजपुत्रों में ही यह संभावना थी कि वे उठ सकें इस ऊंचाई पर कि धर्म की भावना उनमें जग सके। जिसका पेट ही अभी भूखा है, वह क्या संगीत सुनेगा? और जिसने संगीत भी नहीं सुना, कला नहीं परखी, गीत नहीं गुनगुनाए, वह क्या ध्यान करेगा? क्रमिक विकास होता है आदमी का। पहले देह, फिर मन, फिर आत्मा--और फिर परमात्मा। परमात्मा चतुर्थ है--तुरीय अवस्था है। उसके पहले ये तीन सीढ़ियां पार करनी होंगी।
Criticize this if you like—my view. I hold that the twenty-four Jain tirthankaras were princes, the Buddha was a prince, Rama and Krishna were princes—for a reason: only in princes was there the possibility to rise high enough for the religious impulse to blossom. If a man’s belly is empty, what music will he hear? And one who has not heard music, tasted art, hummed a song—how will he meditate? Human growth is sequential: first body, then mind, then soul—and then the Divine. The Divine is the fourth, the turiya state. Before that, three steps must be climbed.
लेकिन मेरी बातों की कोई आलोचना नहीं होती। इस बात की आलोचना होगी कि मेरे आश्रम में स्त्री और पुरुष हाथ में हाथ डाले हुए चलते हैं। मैंने कभी इनकार किया नहीं, इसलिए इसकी आलोचना करने का कोई कारण नहीं। मैं तो मानता ही यह हूं कि प्रेम की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता होनी चाहिए। यह अजीब दुनिया है! यहां अगर
दो आदमी सड़क पर लड़ रहे हैं तो कोई हर्जा नहीं, अगर एक-दूसरे को घूंसाबाजी कर रहे हैं तो कोई हर्जा नहीं। लेकिन दो आदमी अगर हाथ में हाथ डाले जा रहे हैं तो हर्जा है। अगर दो व्यक्ति प्रेम से आलिंगनबद्ध हों तो अनैतिक कृत्य हो रहा है! और दो आदमी गुत्थमगुत्था हो जाएं, घूंसेबाजी करें, तो बड़ा नैतिक कृत्य हो रहा है! यहां युद्ध की प्रशंसा होती है और प्रेम की निंदा।
But no one critiques my arguments. They prefer to criticize that in my ashram men and women walk hand in hand. I have never denied it—so there is nothing to criticize. I hold that love must have freedom of expression. What a strange world! Two people can brawl on the street—no problem. But two people walking hand in hand is a problem. Two people embracing in love—an immoral act! And two men grappling and punching—high morality! Here war is praised and love is condemned.
अगर मैं जो कह रहा हूं उसके विपरीत कर रहा होता, तो मेरी आलोचना की जा सकती थी। मैं तो जो कह रहा हूं, वही कर रहा हूं। उसको भी पूरी तरह नहीं कर पा रहा हूं, क्योंकि चारों तरफ पागलों से घिरा हुआ हूं। मेरी पूरी बस्ती बसने दो, तब उस बस्ती में तुम देखना--उसका रंग, उसका राग, उसका आनंद; उसका उत्सव, उसके गीत! वहां बांसुरी बजेगी पूरी तरह! वहां नृत्य होगा! वहां मृदंग बजेगी! वहां पैरों में घुंघरू बंधेंगे! अभी तो मजबूरी में जीना पड़ रहा है।
If I were doing the opposite of what I say, you could criticize me. But I do what I say—though not fully yet, because I am surrounded by madmen. Let my full commune arise, then see its color, its melody, its joy—its festival, its songs! There the flute will truly play! There will be dance! The drum will resound! Anklets will ring! For now, we have to live with constraints.
लेकिन जो भी आलोचना की जाती है वह आलोचना नहीं है, क्योंकि वह तो मेरा वक्तव्य ही है। वह तो मैं चाहता ही हूं कि होना चाहिए। व्यक्तियों को प्रेम की स्वतंत्रता होनी चाहिए, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता होनी चाहिए। और दुनिया में जितना प्रेम फैलेगा, उतनी ही घृणा कम होगी। स्वभावतः वही ऊर्जा तो प्रेम बनती है, वही घृणा बनती है। और अगर हम चाहते हैं कि दुनिया से युद्ध मिट जाएं तो एक ही उपाय है कि दुनिया में प्रेम का एक ऐसा ज्वार आए, महा ज्वार आए कि सारे युद्धों को बहा ले जाए। अब प्रेम का भी विस्फोट इतना ही बड़ा होना चाहिए जितना अणु का विस्फोट है, तो ही हम पृथ्वी को बचा सकते हैं, अन्यथा पृथ्वी को बचाने की अब कोई संभावना नहीं है।
Whatever “critique” is offered is no critique, because it is what I advocate. I want this. There should be freedom for love and its expression. The more love spreads in the world, the less hatred there will be. It is the same energy that becomes love or hatred. If we want to abolish war, there is only one way: let there be such a tidal wave of love that it sweeps all wars away. The explosion of love must be as vast as the nuclear explosion—only then can we save the Earth; otherwise, there is no hope.
नरेश सिंह, संन्यास लोगे तो अड़चन में तो पड़ोगे, क्योंकि मेरा संन्यास दकियानूसी नहीं है। मेरा संन्यास पुराने संन्यास से कुछ संबंध ही नहीं रखता। तुम यह भी पूछोगे, तो फिर मैं इसको संन्यास नाम क्यों दिया हूं! सिर्फ इसीलिए दिया हूं, ताकि पुराने शब्द की जो महिमा है, वह पुरानों से छीन लूं। इसीलिए गैरिक वस्त्र मैंने चुने हैं, ताकि गैरिक वस्त्रों की जो महिमा है, वह पुराने के हाथ में नष्ट न हो जाए। पुराने में जो भी श्रेष्ठ है, वह सब बचा लूंगा और जो-जो नया संभव है जोड़ना, वह सब जोड़ दूंगा।
Naresh Singh, if you take sannyas you will face difficulty, because my sannyas is not old-fashioned. My sannyas has little to do with the old sannyas. You might ask, then why keep the name sannyas at all? Only so I can take the glory of that old word away from the old sannyasins. That is why I chose ochre robes—so the glory of ochre is not wasted in old hands. Whatever was best in the old I will preserve; and whatever new is possible, I will add.
तुम कठिनाई में तो पड़ोगे। लोग न मालूम क्या-क्या कहेंगे! लेकिन मेरे साथ बदनाम होने का भी मजा है। नहीं तो इतने लोग बदनाम होने को राजी न होते। और इनकी संख्या रोज बढ़ती जाती है। और तुम्हारा नाम है नरेश सिंह! थोड़ा सिंह जैसी हिम्मत करो! क्या भेड़ों जैसी बातें कर रहे हो! क्या मेमने जैसी बातें कर रहे हो! भेड़ें भीड़ से डरती हैं; सिंह तो अकेले चलते हैं, भेड़ों की तरह नहीं। सिंह तो डरते नहीं। यह तो भेड़चाल, भीड़ की जो गति है, उससे अपने को मुक्त करो। फिर किसी भी भीड़ के हिस्से तुम क्यों न होओ।
You will face difficulties. People will say all sorts of things. But there is a joy even in being maligned with me. Otherwise so many wouldn’t agree to be maligned—and their numbers grow every day. And your name is Naresh Singh! Have a little lion’s courage. Why are you bleating like sheep? Sheep fear the herd; lions walk alone. Lions do not fear. Free yourself from this herd-instinct.
मेरा संन्यासी व्यक्तित्व की तलाश कर रहा है, व्यक्तित्व की खोज कर रहा है, निजता की खोज कर रहा है। जरूर कठिनाइयां होंगी। आग से बिना गुजरे कोई भी शुद्ध सोना नहीं बनता है। और तुम्हें बहुत तरह की आग से गुजरना होगा, तो ही तुम खालिस सोना बन सकोगे।
My sannyasin is seeking individuality, personhood, privacy of being. Yes, there will be ordeals. Without fire, gold is never purified. You will have to pass through many fires to become pure gold.
पूछते हो: ‘मैं क्या करूं?’
हिम्मत करो! साहस करो! भयभीत न रहो। जिंदगी चार दिन की है, इस चार दिन की जिंदगी में क्या भय करना, किसका भय करना! बहुत से बहुत मौत ही तो हो सकती है न! मौत तो होनी ही है। इसलिए मौत तो एक ऐसी चीज है, जिसको कि बिलकुल ही एक किनारे रख दो, उसकी तो कोई कीमत ही मत मानो। जो होना ही है, वह होना ही है। उसके लिए क्या फिकर करनी! जीने का मजा क्यों छोड़ो? जीने की पूर्णता क्यों छोड़ो? जीने का निखार क्यों छोड़ो? हां, अगर ऐसा होता कि मौत से सदा के लेकिन बच सकते तो बात सोचने की भी थी, विचारने की भी थी। बच तो सकोगे नहीं, ऐसे भी मरोगे, वैसे भी मरोगे। मिट जाना है, मिट्टी में गिर जाना है। इसके पहले कि मिट्टी में गिरो, अपने भीतर अमृत को खोज लेना आवश्यक है।
You ask: “What should I do?” Be brave! Take courage! Don’t be afraid. Life is but four days long—whom and what will you fear? At the very worst, you may die. Death will come anyway. So put death entirely aside—give it no value. What must happen, must happen—why fret? Why miss the joy of living? Why miss the fullness of life? If you could escape death forever, then it would be something to ponder. But you will not—this way or that way, you will die; you will fall back into dust. Before you fall into dust, find the nectar within.
रामदास! यह भी खूब रही! अगर तुम संदेह नहीं करते हो तो यह जिज्ञासा भी क्यों? जरूर कहीं संदेह का कीड़ा सरकता होगा। कहीं बहुत गहरे में होगा, पता न चलता होगा, चेतन तक न आता होगा, दबा रखा होगा। और दूसरे क्यों करते हैं, इसकी भी तुम्हें क्या चिंता? सबको अपनी-अपनी चिंता लेने दो। सबको अपनी-अपनी फिकर करने दो।
Ramdas! That’s a good one! If you truly don’t suspect, why this curiosity at all? Surely a little worm of doubt must be wriggling somewhere. Perhaps very deep, not reaching consciousness, kept suppressed. And why worry about why others do? Let everyone mind their own business, carry their own concerns.
पुरुष पत्नियों पर संदेह करते हैं, पहला तो कारण यह होता है कि उन्हें अपने पर भरोसा नहीं है। वे खुद बेईमान हैं। वे खुद धोखेबाज हैं। वे खुद जानते हैं कि उनकी नजर यहां-वहां भटकती है। तो स्वभावतः उनके मन में यह सवाल उठता है कि मेरी पत्नी की नजर भी न भटकती हो और इसमें कुछ अस्वाभाविक भी नहीं है। अगर स्वाभाविक ही है यह बात, तो तुम्हारी भी नजर भटकेगी, तुम्हारी पत्नी की भी नजर भटकेगी। इसको हमें स्वीकार ही कर लेना चाहिए। इसको नाहक समस्या बनाने की जरूरत नहीं। यह बिलकुल स्वाभाविक है। एक सुंदर पुरुष जा रहा हो और स्त्री को बिलकुल भी सुंदर पुरुष को देख कर कुछ खयाल न उठे, तो या तो वह मर चुकी हो, बिलकुल मर चुकी हो, जड़ हो चुकी हो, विक्षिप्त हो और या फिर बुद्धत्व को उपलब्ध हो चुकी हो, इसके अलावा तो हर हालत में एक क्षण को तो उसकी आंखें ठगी रह जाएंगी। पुरुष की भी यही दशा है। और स्वाभाविक है, नैसर्गिक है। एक सुंदर स्त्री सामने से गुजरे, सुंदर फूल खिले, सुंदर सूरज निकले और तुम न देखो, एक सुंदर स्त्री पास से गुजर जाए और तुम्हारी आंख थोड़ी देर को उसके रूप से न भर जाएं...!
Men suspect their wives primarily because they don’t trust themselves. They are dishonest within, they know their own glance wanders here and there. Naturally the thought arises: maybe my wife’s eyes wander too. And there’s nothing unnatural about that. If it’s natural for you, it’s natural for her. We should simply accept it. There’s no need to turn it into a problem. It is perfectly natural. If a handsome man is walking by and a woman feels nothing at all on seeing him, then either she is dead, or inert, or deranged—or already enlightened. Otherwise, for at least a moment her eyes will be caught. The same is true for men. It’s natural, instinctive. A beautiful woman passes by, flowers bloom, the sun rises—and you don’t look? A beautiful woman walks past and your eyes don’t fill for a moment with her form?
मगर इसका कुछ यह अर्थ तो नहीं है कि कुछ पाप हुआ। इसका कुछ यह भी अर्थ नहीं है कि तुम उस स्त्री के पीछे ही हो लिए। इसका यह भी कुछ अर्थ नहीं है कि तुमने अपनी स्त्री के साथ कुछ दगा किया या धोखा किया। सिर्फ इतना ही अर्थ है कि यह स्वाभाविक है। और यह तुम्हारी स्त्री को भी होता होगा, इसमें कुछ अड़चन नहीं है।
But it doesn’t mean a sin has occurred. It doesn’t mean you are running after that woman. It doesn’t mean you have betrayed or deceived your wife. It only means: this is natural. And it happens to your wife as well—no problem there.
अगर दुनिया बेहतर हो और लोग अगर एक-दूसरे को ईमानदारी से स्वीकार करते हों तो एक-दूसरे से कह भी सकेंगे और इससे कुछ अड़चन न होगी। हंसेंगे इस बात पर। अगर पति-पत्नी में सच में प्रेम हो तो पति कह सकेगा कि आज रास्ते पर तुमने देखा, जो स्त्री जाती थी, उसे देख कर एक क्षण को मैं ठगा रह गया था! और पत्नी भी कह सकेगी कि आज जो मेहमान घर पर आए थे, मेरा मन डांवाडोल हो गया था। मगर अभी तो हम स्वीकार नहीं करते। इस तरह की बात एक-दूसरे से कहने का मतलब होगा: झगड़ा-झांसा, उपद्रव। तो छिपा लो! छिपा लेते हैं तो यही बातें घाव बन जाती हैं। छिपा लेते हैं तो यही बातें रुग्ण बन जाती हैं। छिपा लेते हैं तो इन्हीं बातों के कारण भीतर पीड़ा अनुभव होती है, पाप अनुभव होता है, अंतःकरण नाहक कचोटता है। और हमने इस तरह सारे लोगों को दुखी कर दिया है। यहां हर आदमी अपराध-भाव से भरा है--स्त्रियां, पुरुष सब! जब कि अपराध-भाव की कोई भी आवश्यकता नहीं है।
If the world were healthier and people honestly accepted things, they could even tell each other, and it wouldn’t cause trouble. They would laugh about it. If a husband and wife truly love each other, the husband could say, “Did you see, on the road today, that woman who passed by? For a moment I was mesmerized!” And the wife could say, “When those guests came over today, my mind wavered.” But right now we don’t accept such things; to speak like this only invites quarrels and commotion. So people hide. And what is hidden turns into wounds. Hidden, these things become pathological. Hidden, they create inner pain, a sense of sin, needless pricking of the conscience. And we have made everyone miserable like this. Everyone carries guilt—women and men alike—when in fact there is no need for guilt at all.
रामदास, अगर तुम मुझे समझो तो मैं तो कहूंगा यह बिलकुल स्वाभाविक है। इसमें कुछ अस्वाभाविक नहीं है। जब तक कि तुम बुद्धत्व को उपलब्ध न हो जाओ, यह होगा। हां, बुद्धत्व को उपलब्ध हो जाओ तो फिर न कोई स्त्री है, न कोई पुरुष है; न कोई सुंदर है, न कोई असुंदर है। तब क्रांति हो जाती है। तब तुम चैतन्य को देखने लगते हो। तब देह से तुम्हारी आंखें ऊपर उठ जाती हैं। मगर जब तक यह नहीं हुआ है, तब तक जो हो रहा है उसमें पाप मत समझना।
Ramdas, if you understand me, I will say it is absolutely natural. Nothing unnatural in it. Until you attain Buddhahood, it will happen. Yes, when you do attain Buddhahood, then there is neither woman nor man, neither beautiful nor ugly. A revolution happens. You begin to see consciousness; your eyes rise above the body. But until that happens, don’t call what is happening a sin.
फिर तुम क्या फिकर करते हो कि और-और लोग ऐसा क्यों सोचते हैं? उनके अपने-अपने अनुभव होंगे। हर आदमी के अलग अनुभव हैं। हर आदमी अलग है, अद्वितीय है, बेजोड़ है।
Then why worry about what others think? They have their own experiences. Each person’s experience is different. Every person is unique, incomparable.
गुलजान, मुल्ला नसरुद्दीन की पत्नी, ने अखबार पढ़ते हुए अपने पति से कहा: सुनो, कैसी अच्छी खबर है! एक गुंडा रात दो बजे किसी के घर में घुस गया और उसकी पत्नी का अपहरण करके भागने लगा। पति की नींद खुल गई, तो उसने बहादुरी के साथ उस पिस्तौलधारी लफंगे का सामना किया और उसकी अच्छी मरम्मत की। यदि कहीं अपने घर में ऐसा कोई चोर घुस आए और मुझे भगा कर ले जाने लगे, तो तुम क्या करोगे?
मुल्ला नसरुद्दीन बोला: मैं उस नासमझ से कहूंगा कि मूर्ख, भागता क्यों है? जो करना है, आराम से कर!
Guljan, Mulla Nasruddin’s wife, was reading the newspaper and said to her husband: “Listen, what a story! A thug broke into a house at two in the morning and tried to run away after abducting the wife. The husband woke up, bravely faced the pistol-wielding rascal, and thrashed him soundly. If such a thief broke into our house and tried to carry me off, what would you do?” Nasruddin said, “I’d tell that fool, ‘Idiot, why are you running? Whatever you want to do, do it at leisure!’”
अलग-अलग लोगों के अलग-अलग ढंग होंगे, अलग-अलग जीवन होंगे, अलग-अलग सोचना होगा।
Different people will have different ways, different lives, different thinking.
मुल्ला नसरुद्दीन मेरे साथ घूमने जाता था। कोई भी ट्रक, बस वगैरह दिखाई पड़ जाए, एकदम घबड़ा जाए। मैंने उससे पूछा: इतना चौड़ा रास्ता, इस पर बस और ट्रक देख कर ऐसा क्या घबड़ाना! तू तो एकदम कंपने लगता है। जैसे तेरे ऊपर ही चढ़ी आती है! कोई जीवन का ऐसा तेरे लिए दुखद अनुभव है कि कभी किसी ट्रक से टकरा गया हो, या बस से टकरा गया हो, कई फ्रैक्चर हो गए हों, बड़ी मुश्किल से ठीक हुआ हो, साल-छह महीने अस्पताल में पड़ा रहा हो? ससून अस्पताल का नर्क झेला हो? मामला क्या है?
उसने कहा: अब आप पूछते हैं तो कहता हूं। बीस साल हो गए, तब मेरी पत्नी एक ट्रक ड्राइवर के साथ भाग गई। मुझे यही डर लगा रहता है कि कहीं वापस न आ रही हो। बस यही देख कर, जैसे ही ट्रक या बस दिखाई पड़ी, कि मेरी छाती धड़की, कि हे प्रभु, कहीं गुलजान लौट तो नहीं आई!
Nasruddin used to walk with me. At the sight of any truck or bus he would panic. I asked him, “The road is so wide—why panic at a truck or bus? You start trembling as if it’s coming right at you! Did you have some tragic experience—an accident, fractures, months in the hospital? What’s the matter?” He said, “Since you ask, I’ll tell you. It’s been twenty years since my wife ran away with a truck driver. I keep fearing she might be on her way back. So the moment I see a truck or bus, my heart starts pounding—Oh Lord, is Guljan returning?”
अपने-अपने अनुभव हैं।
People have their own experiences.
एक दिन चंदूलाल चुपके से अपनी प्रेमिका के घर पहुंचा। घर पर उस समय कोई नहीं था। चंदूलाल ने अपनी प्रेमिका को आलिंगन में ले लिया और उसे चूमने लगा। इतने में प्रेमिका का दस वर्षीय भाई न जाने कहां से आ टपका और चंदूलाल को धमकाने लगा कि मैं अपने मम्मी-पापा को बोलूंगा कि यह अपने मुहल्ले का खूसट बुड्ढा हमारे घर दीदी से मिलने आया करता है। मिलता ही नहीं, चूमाचांटी भी करता है।
चंदूलाल तो एकदम घबड़ा गया और बच्चे से बोला: बेटा, ऐसी गंदी बातें नहीं करते। ये लो पांच रुपये पिक्चर देखने के लिए।
बच्चा बोला: सिर्फ पांच रुपये! अरे और दूसरे लोग तो कम से कम दस रुपये देते हैं।
One day Chandulal slipped into his lover’s house. No one was home. He took her in his arms and began to kiss her. Just then her ten-year-old brother appeared from nowhere and threatened, “I’ll tell Mom and Dad that this crusty old codger from our neighborhood comes to see my sister—and not just see her, but smooches her too!” Chandulal panicked and said, “Son, don’t say such filthy things. Here, take five rupees and go see a movie.” The boy said, “Only five rupees? Hey, others give at least ten!”
अब रामदास, तुम कहते हो: और लोग क्यों...? और लोगों से पूछो। और लोगों के अपने-अपने अनुभव होंगे।
Now, Ramdas, you ask: “Why do others…?” Ask others. Each has his own story.
ढब्बू जी नशे में थे और अपनी बीबी से प्रेम करने की कोशिश कर रहे थे। बीबी गर्भवती थी और वह नहीं चाहती थी कि इस समय प्रेम किया जाए, बच्चे को नुकसान पहुंच सकता है। लेकिन जब ढब्बू जी नहीं माने तो उनकी पत्नी ने उन्हें दस रुपये का नोट देते हुए कहा कि जाओ और किसी नगरवधू से प्रेम कर आओ। भगवान के लिए इस समय मुझे माफ करो।
ढब्बू जी चले गए और पंद्रह मिनट में ही वापस आ गए। पत्नी तो बड़ी चकित हुई। पूछा: इतनी जल्दी कैसे आ गए?
जवाब मिला: मैं घर के बाहर ज्यों ही निकला कि चंदूलाल की पत्नी ने मुझसे पूछा--कहां जा रहे हो? मैंने सारा किस्सा सुनाया। तो वह बोली--अरे इतनी दूर क्यों जाते हो? दस रुपये मुझे ही दे दो न!
ढब्बू जी की पत्नी तो एकदम गुस्से में आकर बोली: क्या कहा! उसने तुझसे दस रुपये ले लिए; और तुमने दे भी दिए, उल्लू कहीं के! जब वह गर्भवती थी तब तो मैं उसके पति से एक भी पैसा नहीं लेती थी।
Dhabbu-ji was drunk and tried to make love to his wife. She was pregnant and didn’t want it—she feared harm to the baby. When Dhabbu-ji wouldn’t listen, she gave him a ten-rupee note and said, “Go love some courtesan. For God’s sake, spare me for now.” Dhabbu-ji left and came back in fifteen minutes. His wife was surprised. “So soon?” He replied, “As I stepped out, Chandulal’s wife asked where I was going. I told her everything. She said, ‘Why go so far? Give the ten rupees to me!’” Dhabbu-ji’s wife flared up: “What! She took ten rupees from you—and you gave them, you fool! When she was pregnant, I didn’t take a single paisa from her husband.”
अब किसके क्या अनुभव हैं! मैं तुम्हें कैसे कहूं! हजारों लोग हैं, हजारों अनुभव हैं। अगर तुमको अनुभव ही इकट्ठे करने हों, कोई शोधकार्य करना हो, तो लोगों से मिलो-जुलो, पूछो कि भाई तुम्हें अपनी पत्नी पर क्यों संदेह है, मुझे तो बिलकुल संदेह नहीं है। पहले तो वे सभी यह कहेंगे: संदेह! कभी नहीं! मुझे और मेरी पत्नी पर संदेह! ऐसी बात करते शर्म नहीं आती? मेरी पत्नी सीता-सावित्री है। मगर अगर तुम पीछे पड़े ही रहोगे, फुसलाओगे, होटल में ले जाओगे, चाय-नाश्ता करवाओगे, पिक्चर दिखलाओगे, धीरे-धीरे पिघलाओगे, तो राज की बातें शायद तुम्हें पता चल जाएं।
Now tell me—who knows what experiences people have! Thousands of people, thousands of stories. If you want to collect experiences—do research—go meet people. Ask, “Brother, why do you suspect your wife? I don’t suspect mine at all.” First they will all say, “Suspect? Never! Me, suspect my wife? Aren’t you ashamed to talk like that? My wife is as chaste as Sita-Savitri.” But if you keep at it, coax them, take them to a hotel, give them tea and snacks, show them a movie—slowly they will melt, and perhaps the secrets will come out.
इस देश में मुश्किल है। पश्चिम में आसानी से हो जाता है। इस देश में तो कोई भी शोधकार्य मुश्किल है इस तरह का। जितने आंकड़े हैं, सब अमरीका में इकट्ठे करने होते हैं, क्योंकि अमरीका में एक तरह की प्रामाणिकता आनी शुरू हुई है। तुम किसी भी स्त्री से पूछ सकते हो कि तूने विवाह के पहले कितने लोगों से प्रेम किया। और अगर तुम कहो कि मैं शोधकार्य में संलग्न हूं, तो वह जरूर जवाब दे देगी, ईमानदारी से जवाब दे देगी कि चार या तीन या पांच या सात, या जितने लोगों से उसने प्रेम किया हो। भारत में तो बहुत मुश्किल है क्योंकि कौन स्त्री यह कह कर अपनी प्रतिष्ठा सदा के लिए मिट्टी में मिलवा लेगी। यहां तो कुंआरे होने का मूल्य है। यहां प्रामाणिकता का कोई मूल्य नहीं है। यहां तो कुंआरेपन का ऐसा फितूर है कि हर स्त्री को कुंआरा होना ही चाहिए विवाह के पूर्व। यहां तक कि आधुनिक स्त्रियां भी, पढ़ी-लिखी स्त्रियां भी हिम्मत करके यह नहीं कह सकतीं कि उनका किसी से प्रेम हुआ था। स्त्रियों की तो छोड़ दो, पुरुषों का भी बल नहीं है यह कि प्रामाणिक हो सकें। यहां सभी पुरुष कहेंगे कि नहीं, कभी नहीं। इसलिए भारत में आंकड़े नहीं मिलते। भारत के साधु-संतों को इससे बड़ा लाभ है; चूंकि आंकड़े ही नहीं हैं, जब आंकड़े ही नहीं हैं तो उसका मतलब है कि सब पाप पश्चिम में होते हैं, भारत में कोई पाप होता ही नहीं। आंकड़े हों तो पाप का पता चले। पश्चिम में आंकड़े उपलब्ध हैं, इसलिए पाप जाहिर है कि होता है। और सच्चाई यह है कि पाप यहां और भी ज्यादा होते हैं; लेकिन हम पाप समझते हैं उनको, इसलिए छिपाते हैं।
In this country it’s difficult. In the West it’s easy. In America a certain authenticity has begun. You can ask any woman, “How many men did you love before marriage?” and if you say you’re doing research, she will answer honestly—four, three, five, seven, whatever. In India it’s very difficult—who will ruin her reputation forever by admitting such things? Here virginity is prized; authenticity is not. There’s such a craze for premarital virginity that even modern, educated women don’t dare say they ever loved anyone. Leave women aside—even men don’t have the courage to be honest. So we don’t get statistics in India. And our saints benefit from this; since there are no figures, it must mean all sins happen in the West, and none in India. If there were data, sin would be visible. In the West data are available, so sin is evident. The truth is, more “sins” happen here; but because we label them sins, we hide them.
पश्चिम में जीवन को सहज स्वीकार कर लिया गया है। कोई पाप नहीं समझता इन सारी बातों को। यह बिलकुल स्वाभाविक है कि जो लड़की चौबीस या पच्चीस साल में विवाह करेगी, चौदह साल की उम्र में प्रकृति ने उसे प्रेम के योग्य बना दिया, मां बनने के योग्य बना दिया, वह दस साल तक प्रतीक्षा करेगी विवाह की, तो दस साल में उसके जीवन में कुछ तो घटना घटेगी, कि घड़ी बिलकुल रुकी रहेगी, कि कैलेंडर का पन्ना ही नहीं फटेगा? और खयाल रखना, यह चेष्टा की जाए कि दस साल तक सब रुका रहे तो रुका रह सकता है। लेकिन जिसने दस साल सब रोक लिया, वह पच्चीस साल में विवाह करने के बाद फिर कभी भी प्रेम करने में समर्थ नहीं रह जाएगी, क्योंकि दस साल में सब जड़ हो जाएगा, ठहर जाएगा। दस साल में जो उसने जकड़ बना ली, वह फिर छूटेगी नहीं।
In the West, life is accepted more naturally. Nobody treats these things as sin. It’s perfectly natural that a girl who marries at twenty-four or twenty-five—whom nature made capable of love and motherhood at fourteen—if she waits ten years for marriage, something will happen in those ten years. Will the clock simply stop? Will the calendar not turn a single page? And note this: one can try to hold everything down for ten years—and it can be held. But the one who froze everything for ten years will, at twenty-five after marriage, no longer be capable of love; everything will have gone numb. The grip she formed in those ten years won’t easily loosen.
इसलिए एक बड़े मजे की बात भारत में दिखाई पड़ती है। अपने पति से भी प्रेम करते वक्त स्त्रियां यही समझती हैं कि पाप कर रही हैं। पति को पापी समझती हैं कि ये दुष्ट पीछे पड़े हैं, मगर मजबूरी है क्योंकि विवाह कर लिया है, झेलना पड़ेगा। मुझसे न मालूम कितनी भारतीय स्त्रियों ने आकर कहा है कि हम तो छूटना चाहते हैं इस काम-विकार से, मगर वे पति देवता छूटें तब न! वे पति देवता तो पीछे ही पड़े हैं। पति देवता के कारण नहीं छूट पा रहे हैं!
That’s why something striking is seen in India: even with their husbands, women feel they are committing a sin. They see the husband as a sinner—“this wretch keeps pestering me; but I’m helpless, I’m married, I must endure.” I can’t tell you how many Indian women have come to me saying, “We want to be free of this sex-impulse, but those ‘husband-gods’ won’t let us! Because of them we can’t be rid of it.”
और ये जो स्त्रियां हैं, ये क्या प्रेम में रस लेती होंगी! जब इसको पाप समझा जा रहा है, जब ये पति देवता को छुड़ाने की चेष्टा में लगी हैं, जब जबर्दस्ती किसी तरह ढो रही हैं बोझ को, तो इसमें प्रेम तो नहीं रह सकता; इसमें आनंद तो नहीं हो सकता; इसमें संगीत तो खो जाएगा।
And what juice will such women find in love? If they see it as sin, if they’re trying to dodge the husband, if they’re dragging the burden under compulsion—then there can be no love, no joy, no music in it.
तुम जरा ऐसे संगीतज्ञ की कल्पना करो, जो वीणा को बजा रहा है, मजबूरी में, जैसे बजाना पड़ रहा है, जबर्दस्ती; जैसे पीछे कोई तलवार लिए खड़ा है कि गर्दन काट देंगे अगर नहीं बजाई! तो बजा रहा है। मगर उसके तारों से स्वर नहीं निकलेंगे; तार टूटेंगे, स्वर नहीं निकलेंगे। और इसलिए इस देश में प्रेम के स्वर नहीं निकलते। और जब प्रेम के स्वर नहीं निकलते तो स्वभावतः साधु-महात्माओं की बातें बिलकुल ठीक मालूम पड़ती हैं, कि साधु-महात्मा कहते हैं कि जीवन में कुछ है ही नहीं, सब बेकार है। ठीक ही कहते हैं, क्योंकि तुम्हें भी जीवन में किसी सुख का, किसी आनंद का अनुभव नहीं होता।
Imagine a musician forced to play the veena—compelled, as if someone stands behind him with a sword saying, “We’ll cut off your head if you don’t play!” He will play, but no melody will arise from the strings; the strings will snap, music will not come. That is why in this country the notes of love do not arise. And when love’s music is absent, naturally the saints’ words sound right: “There’s nothing in life; it’s all pointless.” Of course they seem right—because you too have known no joy or bliss in life.
मैं बिलकुल दूसरी बात कह रहा हूं। मैं कह रहा हूं कि जीवन को परमात्मा ने तुम्हें दिया है एक भेंट की तरह; इसमें बड़े राज हैं, इसमें बड़े रहस्य हैं, इसमें बड़े आनंद छिपे हैं। इन सारे आनंदों को तुम पहचानो। एक तो पुराना संन्यास था, जो जीवन को दुख समझ कर जीवन के त्याग से पैदा होता था। और एक मेरा संन्यास है, जो जीवन को आनंद समझ कर जीवन के अहोभाव से पैदा होता है। इस भेद को तुम खयाल में रखना। एक तो त्यागवादी संन्यास था; यह अहोवादी संन्यास है। एक तो भागने वाला संन्यास था, भगोड़ा; यह जीवन के प्रति प्रेम और आनंद और अनुग्रह का संन्यास है।
I say something entirely different. I say life has been given to you by the Divine as a gift; it holds great secrets, deep mysteries, abundant ecstasies. Recognize them. The old sannyas saw life as suffering and arose from renunciation. My sannyas sees life as joy and arises from “aho!”—from wonder and gratitude. The old was renunciatory; this is celebratory. The old fled—escapist; this is sannyas of love, delight, and grace toward life.
मैं चाहता हूं कि तुम्हारे जीवन में प्रेम गहरा हो, आनंद गहरा हो। इतना गहरा हो कि तुम परमात्मा को धन्यवाद दे सको। वही धन्यवाद तुम्हारी प्रार्थना बनेगा। वही धन्यवाद तुम्हारी अर्चना, तुम्हारी पूजा, तीर्थ! और उस तीर्थ की सुगंध ही और होगी। जीवन से हार कर जो भागता है, जीवन को छोड़ कर जो जाता है--विषाद की तरह, संताप की तरह--उसके मुंह में कड़वापन का स्वाद होता है, मिठास नहीं होती। वह परमात्मा को क्या धन्यवाद दे; शिकायत होती है उसके मन में, शिकवा होता है, धन्यवाद नहीं हो सकता। और शिकायतें कैसे प्रार्थना बनेंगी?
I want love to deepen in your life, joy to deepen—so deep that you can thank God. That very thankfulness will become your prayer, your worship, your pilgrimage. And the fragrance of that pilgrimage will be altogether different. One who flees life in dejection and sorrow carries bitterness in his mouth, not sweetness. How can he thank the Divine? His heart has complaints, grievances—not gratitude. And how can complaints become prayer?
मेरे पाठ बिलकुल और हैं। इसलिए अगर मेरे पाठों को समझने में अड़चन हो तो आश्चर्य नहीं। इन्हें केवल वे ही समझ पाएंगे जिनके पास एक स्तर की बुद्धिमत्ता है।
My teachings are altogether different. So if you find them hard to understand, don’t be surprised. Only those with a certain level of intelligence will be able to understand.
राज सीधा-साफ है। जिन महर्षि संत मेंहीलाल की तुम बात कर रहे हो, उनको मैं जानता हूं। न तो महर्षि हैं, न संत हैं, बस सिर्फ मेंहीलाल हैं। दकियानूसी किस्म के आदमी हैं, सो दकियानूसी लोग उनके पास इकट्ठे होते हैं। दकियानूसी होने के लिए प्रतिभा की जरूरत नहीं है। सो देहाती गंवार उनके पास इकट्ठे होंगे। उनके पास तृतीय कोटि के लोग इकट्ठे होंगे। स्वाभाविक है। उनको उनकी बातें जंचेंगी।
The secret is straightforward. The Maharshi Sant Mehilal you speak of—I know him. He is neither a maharshi nor a saint; he is simply Mehilal. He is a hidebound, old-fashioned type of man, so hidebound people gather around him. To be old-fashioned requires no talent. So rustic simpletons will collect around him. Third-rate people will assemble there—that’s natural. His talk will appeal to them.
मेरे पास तृतीय कोटि के लोगों के लिए कोई जगह नहीं है। मैं जो बातें कर रहा हूं, वे कोई दकियानूसी बातें नहीं हैं। उनको समझ पाने के लिए प्रतिभा चाहिए; एक तरह का आभिजात्य चाहिए, एक तरह की अंतर्दृष्टि चाहिए; एक तरह की प्रखरता, तेजस्विता चाहिए। इसलिए सारी दुनिया से तेजस्वी लोग आएंगे और मेरा रस भी उनमें है, क्योंकि उनके द्वारा ही इस जगत में क्रांति हो सकती है। उनके द्वारा ही इस जगत को रूपांतरित किया जा सकता है। ये इस तरह के महर्षि और संत तो इस देश में गांव-गांव में फैले हुए हैं। क्या ध्यान है उनका? कोई मंत्र सिखा देता है, कान फूंक देता है। कोई एक ध्वनि पकड़ा देता है कि इसको रटते रहो, इसको रटते-रटते सब हो जाएगा। निश्चित ही, अगर तुम किसी शब्द को रटते रहोगे या किसी मंत्र को रटते रहोगे तो थोड़ी सी सांत्वना मिलेगी और थोड़ी शांति भी मिलेगी। मगर वह शांति वैसी है, जैसी निद्रा से मिलती है, तंद्रा से मिलती है। वह शांति वस्तुतः शांति नहीं है।
With me there is no place for third-rate people. What I am saying is not archaic. To understand it, you need intelligence; a kind of aristocracy of being, a certain insight; a certain sharpness, a luminosity. That’s why bright people from all over the world will come, and my delight is in them—because through them alone can a revolution happen in this world. Through them alone can this world be transformed. These so-called maharshis and saints are spread in village after village across this country. And what is their “meditation”? One teaches a mantra and whispers it into your ear. Another hands you a sound and says: keep repeating this; by chanting it everything will happen. Certainly, if you keep droning a word or a mantra, you will get a little consolation and a little peace. But that peace is like the peace that comes from sleep, from stupor. It is not real peace.
मैं जिस ध्यान की बात कर रहा हूं, वह बड़ी वैज्ञानिक प्रक्रिया है। और इतने तरह के लोग हैं दुनिया में कि मैं हर तरह के व्यक्ति के लिए ध्यान की व्यवस्था जुटा रहा हूं। यहां इस क्षेत्र में--इस बुद्ध क्षेत्र में--तो सारे धर्मों की जो-जो श्रेष्ठतम प्रक्रिया है, जो-जो नवनीत है, उस सबको इकट्ठा कर लिया गया है। यहां तो सारे फूल निचोड़ कर इत्र बना लिया गया है। यहां तो ऐसी कोई विधि नहीं छोड़ी जा रही है, जिससे कभी भी कोई व्यक्ति बुद्धत्व को उपलब्ध हुआ हो। इसलिए तुम्हें सारे विकल्प दिए जा रहे हैं।
अब जिन सज्जन ने पूछा है, उनको अड़चन यह हो रही है कि एक ही आप बता दें, ताकि हम उसी में लग जाएं। इतनी भी कोशिश करने की इच्छा नहीं है कि दस-पांच विधियां कर के देख लें कि हमें कौन सी जमती है! अपने ऊपर इतना भी उत्तरदायित्व लेने की आकांक्षा नहीं है। कोई बता दे, फिर जमे कि न जमे, फिर तुम्हारे काम की हो या न हो! थोप दे कोई। कोई दे दे पका-पकाया बिलकुल। पका-पकाया ही नहीं, कोई चबा-चबाया दे दे तो और भी अच्छा, ताकि तुम्हें चबाना भी न पड़े, तुम सीधा गटक ही जाओ। फिर चाहे वह जहर ही क्यों न हो।
यह ध्यान रखना, जो एक के लिए अमृत है, वह दूसरे के लिए जहर हो सकता है और जो एक के लिए जहर है, वह दूसरे के लिए अमृत हो सकता है। कुछ लोग हैं जो निष्क्रिय ध्यान से उपलब्ध होंगे; जैसे बुद्ध निष्क्रिय ध्यान से उपलब्ध हुए। यहां विपस्सना की प्रक्रिया चलती है, झाझेन की प्रक्रिया चलती है। वह उन लोगों के लिए है, जो शांत बैठ कर उपलब्ध हो सकते हैं।
The meditation I speak of is a very scientific process. And there are so many kinds of people in the world that I am arranging meditations for every type of person. Here, in this field—this Buddha-field—the most excellent processes of all the religions, their very cream, have been gathered together. Here all the flowers have been pressed into perfume. Here we are not leaving out any method by which anyone has ever attained to Buddhahood. Therefore you are being given all the options. Now, the gentleman who has asked is stuck on this: “Just tell us one thing, so we can do only that.” He doesn’t even wish to make the small effort of trying five or ten methods to see which one fits him. He doesn’t want to take even that much responsibility for himself. Let someone else tell him; then whether it suits him or not, whether it works for him or not—let it be imposed. Let someone hand over something ready-made. Not only ready-made—if someone would hand it over pre-chewed, even better, so he needn’t chew at all, he can simply gulp it down. Even if it happens to be poison. Keep this in mind: what is nectar for one can be poison for another, and what is poison for one can be nectar for another. Some people will awaken through nonactive meditation—like Buddha, who attained through passive, silent watching. Here we work with Vipassana, with zazen. These are for those who can arrive by simply sitting silently.
लेकिन जलालुद्दीन रूमी सूफी फकीर नाचते-नाचते उपलब्ध हुआ। ऐसा नाचा कि छत्तीस घंटे रुका ही नहीं। दिन आए और गए, रात आई और गई, हजारों लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई कि यह क्या हुआ है! लेकिन नाच कुछ ऐसा था कि लोग भी जाना चाहें तो जा न सकें। ऐसे बंधे रह गए, जैसे कोई सम्मोहित हो गए हों! हजारों की भीड़ खड़ी रही और छत्तीस घंटे तक जलालुद्दीन नाचता रहा, नाचता रहा; तब तक नाचता रहा जब तक कि पहुंच नहीं गया। जैसे बुद्ध तब तक बैठे रहे जब तक कि पहुंच नहीं गए। बैठे ही रहे सात दिन तक, हिले भी नहीं, डुले भी नहीं, कंपे भी नहीं--शांत रह कर पहुंचे। जलालुद्दीन नाच कर पहुंचा। दोनों एक ही जगह पहुंचे।
But Jalaluddin Rumi, the Sufi fakir, arrived by dancing. He danced in such a way that he didn’t stop for thirty-six hours. Days came and went, night came and went, and thousands gathered: “What is happening?” The dance was such that even those who wanted to leave could not go. They stood there as if hypnotized. For thirty-six hours Jalaluddin danced and danced—until he arrived. Just as Buddha sat until he arrived—sat unmoving for seven days, neither stirred nor trembled—reached by remaining utterly still. Jalaluddin arrived by dancing. Both reached the same place.
कुछ लोग होंगे जो जलालुद्दीन के रास्ते से पहुंचेंगे। और मेरे खयाल में इस सदी में जलालुद्दीन के रास्ते से पहुंचने वाले ज्यादा लोग होंगे, बुद्ध के रास्ते की बजाए, क्योंकि यह सदी सक्रिय सदी है। लोग ज्यादा सक्रिय हैं। आलस्य के दिन लद गए हैं। वह आलसी जमाना गया। वह वक्त गया, जब लोग सिर्फ बैठने में ही राजी थे।
Some will arrive by Jalaluddin’s path. And in my view, in this century more people will arrive by Jalaluddin’s path than by Buddha’s, because this is an active century. People are more active now. The lazy days are over. That indolent age has passed, when people were content just to sit.
तो यहां तो सूफी नृत्य भी होगा, दरवेश नृत्य भी होगा। यहां तो बुद्ध की विपस्सना भी चलेगी। यहां तो सब तरह के प्रयोग होंगे। यहां तुम्हें सब मौके दिए जा रहे हैं। मैं यह कह रहा हूं कि तुम सारे मौकों से गुजर जाओ और देख लो, तुम्हें जो रुच जाए, तुम्हें जो पट जाए, तुम्हारे भीतर जिससे तालमेल बैठ जाए, उसको चुन लेना।
So here there will be Sufi dance, there will be dervish dance. Here Buddha’s Vipassana will also be practiced. Here all kinds of experiments will be tried. You are being given every opportunity. I am saying: pass through all the opportunities and see—what resonates with you, what clicks for you, what attunes with your inner being—choose that.
लेकिन तुम इतना भी नहीं करना चाहते। तुम मेहनत ही नहीं करना चाहते। तुम तो कहते हो: आप ही बता दें न! तुम्हारी आदत खराब हो गई है। तो तुम वहीं चले जाओ--महर्षि संत मेंहीलाल के पास! ऐसे बहुत महर्षि गांव-गांव में हैं, वहीं तुमको वे बता देंगे एक मंत्र, कान फूंक देंगे। और कान में जो बता देंगे, उसका कोई मूल्य नहीं है। और तुम उसको दोहराते रहना।
But you don’t even want to do that much. You don’t want to work. You say: “You just tell us!” You’ve fallen into a bad habit. Then go—to Maharshi Saint Mehilal! There are plenty of such maharshis in every village. They’ll tell you one mantra, whisper it in your ear. And what they’ll whisper has no intrinsic value. You’ll just keep repeating it.
और मैं तुमसे कह देता हूं: कोई भी शब्द दोहराना शुरू कर दो, वही लाभ होगा। कोकाकोला-कोकाकोला कहते रहो, या राम-राम, राम-राम कहते रहो, कोई भेद नहीं है। या नमोकार पढ़ो, कोई अंतर नहीं पड़ता। उन्हीं छब्बीस अक्षरों से मिल कर बनता है सब कुछ। वही वर्णाक्षरी है। वही क ख ग। उसी से कोकाकोला। तुम्हें जो रुचे, अपना मंत्र खुद ही बना लो। अपना ही नाम अगर तुम दोहराते रहो बैठ कर निरंतर तो भी तंद्रा छा जाएगी। जैसे मां छोटे बच्चे के पास बैठ कर लोरी गाती है न--राजा बेटा सो जा, राजा बेटा सो जा, राजा बेटा सो जा! अब राजा बेटा सोए न तो क्या करे! छाती पर उसके बैठी है, कह रही है--राजा बेटा सो जा, राजा बेटा सो जा! बेटे के बाप के पास भी बैठ जाए और कहे कि राजा बेटा सो जा, राजा...तो वे भी सो जाएंगे। सोना ही पड़ेगा। बेटा भाग सकता नहीं, कंबल उढ़ा दिया है, चारों तरफ से दबा दिया है, बेटा भागे भी कहां, जाए भी कहां--तो एक ही भागने का उपाय बच रहता है कि वह नींद में चला जाएगा। नींद भी भागने का एक उपाय है।
And let me tell you: start repeating any word and you’ll get the same result. Keep saying “Coca-Cola, Coca-Cola,” or “Ram-Ram, Ram-Ram”—there’s no difference. Or recite the Namokar—no difference. Everything is made from the same twenty-six letters. The same alphabet, the same ABC, the same ka-kha-ga. From the same letters comes “Coca-Cola.” Choose whatever you fancy; make your own mantra. If you sit and keep repeating even your own name continuously, a trance will descend. Like a mother who sits by her child and sings a lullaby—“Sleep, little prince, sleep; sleep, little prince, sleep.” If the “little prince” doesn’t sleep, what can he do? She’s sitting on his chest, crooning, “Sleep, little prince, sleep.” If she sat by the boy’s father and sang, “Sleep, little prince, sleep...” he would also fall asleep. Sleep he must. The boy can’t run; the blanket’s tucked in tight, he’s pinned on all sides—where can he go? Only one escape remains: he slips into sleep. Sleep too is a way of escape.
जो लोरी का राज है, वही इन मंत्रों का राज है। मगर इन मंत्रों को बताने वाले महर्षि हो जाते हैं।
The secret behind lullabies is the same secret behind these mantras. But the people who prescribe such mantras become maharshis.
मेरी इन सब बातों में कोई बड़ी निष्ठा नहीं है। मेरी निष्ठा वैज्ञानिक है। यहां तुम हो तो मेरे ढंग से, वैज्ञानिक ढंग से सोचो-विचारो, चलो। मैं तुम्हें पहुंचा सकता हूं वहां तक, जहां तक कोई भी कभी गया है। अगर तुम सच में ही पहुंचना चाहते हो, तो श्रम करने की तैयारी करो। और अगर तुम्हें पहुंचना नहीं, सिर्फ सांत्वना जुटानी है, राहत जुटानी है, कोई लोरी सुननी है, तो कहीं और, यह स्थान तुम्हारे लिए नहीं।
I have no great faith in these things. My commitment is scientific. If you are here, then think, inquire, and move in my way—the scientific way. I can take you as far as anyone has ever gone. If you truly want to arrive, be ready to work. And if you don’t want to arrive—if you only want consolation, a bit of relief, a lullaby—then go somewhere else; this place is not for you.
आज इतना ही।
That’s all for today.
