Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.
मेरे प्रिय आत्मन्!
My beloved Atman!
मनुष्य के मन की बड़ी शक्ति है--भाव। लेकिन शक्ति बाहर जाने के लिए उपयोगी है, भीतर जाने के लिए बाधा। भाव के बड़े उपयोग हैं, लेकिन बड़े दुरुपयोग भी हैं।
The great power of the human mind is bhav—feeling. But power serves going outward; for going inward it becomes an obstacle. Feeling has great uses—and great misuses.
गहरे अर्थों में भाव का मतलब होता है: स्वप्न देखने की क्षमता। वह भावना है, जो हमारे भीतर स्वप्न-निर्माण की प्रक्रिया है।
In a deeper sense, bhav means: the capacity to dream. It is that feeling-energy within us which manufactures dreams.
स्वप्न देखने के उपयोग हैं। स्वप्न देखने का सबसे बड़ा उपयोग तो यह है कि स्वप्न हमारी नींद को सुविधापूर्ण बनाता है, बाधा नहीं डालता।
Dreaming has its uses. The greatest use of dreams is that they make our sleep smooth; they do not hinder it.
इसे थोड़ा समझना उपयोगी है।
It is helpful to understand this a little.
साधारणतः हम सोचते हैं कि रात स्वप्न आता है तो उससे नींद में बाधा पड़ती है। वह बात गलत है। स्वप्न से नींद में बाधा नहीं पड़ती। स्वप्न नींद को चलाने का ढंग है। अगर स्वप्न न हो तो नींद में बहुत जल्दी बाधा पड़ सकती है।
Ordinarily we think that when a dream comes at night, it disturbs sleep. That is not so. Dreams do not disturb sleep; dreaming is the device by which sleep continues. If there were no dreams, sleep would very quickly be interrupted.
जैसे आप भूखे सो गए है तो भूख बार-बार नींद तोड़ने की कोशिश करती है कि उठो, भूख लगी है। स्वप्न इंतजाम करता है--स्वप्न कहता है, भोजन कर लो, उठने की क्या जरूरत है? स्वप्न भोजन का इंतजाम करा देता है! स्वप्न झूठे भोजन का इंतजाम करा सकता है। आप स्वप्न में भोजन करने लगते हैं और नींद अपने रास्ते पर चलती रहती है। आपको प्यास लगी है और अगर स्वप्न न हो तो नींद टूट जाए। तो स्वप्न इंतजाम करता है कि यह सरिता बह रही है, भर कर, मन भर कर पानी पी लो।
For example, you went to bed hungry. That hunger tries again and again to break your sleep: Get up—there is hunger! The dream arranges otherwise—The dream says, Eat, why get up? The dream provides food! The dream can provide false food. You begin to eat in the dream, and sleep goes on its way. You are thirsty; without dreams the sleep would break. So the dream arranges a river flowing full: drink to your heart’s content.
आपने अलार्म घड़ी लगा रखी है और चार बजे सुबह उठना है। अब अलार्म घड़ी नींद को तोड़ देगी। स्वप्न अलार्म घड़ी नहीं सुनता--सुनता है कि मंदिर की घंटियां बज रही हैं, पूजा हो रही है! स्वप्न नींद को बचाने की तरकीब है, सेफ्टी मेजर है। नींद टूट न जाए, इसका इंतजाम है।
You have set an alarm to wake at four in the morning. Now the alarm will break your sleep. The dream does not hear an alarm clock—it hears temple bells ringing, worship underway! Dream is the trick to protect sleep, a safety measure. It arranges that sleep not be broken.
साधारण नींद को बचाता है स्वप्न।
Ordinary sleep is protected by dreams.
एक और बड़ी नींद है, जिसको आध्यात्मिक नींद कहें, जिसमें हम चौबीस घंटे सोए हुए हैं। उसको बचाने के लिए भी बहुत सपनों की जरूरत है। भविष्य के स्वप्न हम इसीलिए देखते हैं। आज दुख है तो मैं कल के सपने देखता रहता हूं कि कल सब ठीक हो जाएगा। आज नौकर हूं तो कल के सपने देखता रहता हूं कि कल मालिक हो जाऊंगा। थोड़ी देर की बात है, थोड़ी प्रतीक्षा की बात है।
There is another great sleep—call it spiritual sleep—in which we are asleep twenty-four hours a day. That sleep too needs many dreams to keep it going. That is why we keep seeing dreams of the future. Today there is sorrow, so I keep dreaming: tomorrow all will be well. Today I am a servant, so I dream: tomorrow I will be the master. Just a little while, just a little waiting.
मैंने सुना है, एक फकीर मर गया था। और जब वह भगवान के सामने पहुंचा तो उसने भगवान से पूछा कि मैं बहुत हैरान हूं कि लोग जिंदा क्यों हैं? उनके जिंदा रहने का कारण क्या है? क्योंकि लोग इतने दुखी हैं, मर क्यों नहीं जाते?
I have heard: a fakir died. And when he reached before God he asked, I am amazed—why are people alive at all? What is the reason they keep living? People are so miserable—why do they not die?
तब भगवान ने कहा: आशा के कारण! आज दुख है तो कल सब ठीक हो जाएगा!
God said: Because of hope! Today there is suffering—tomorrow all will be well!
तो जिंदगी में एक गहरी नींद भी है। जो हम रोज सोते हैं, वह तो बहुत साधारण नींद है। शरीर की जरूरत है। एक और गहरी नींद है, जिसमें हम जन्म से ही सोए रहते हैं! और बहुत कम सौभाग्यशाली हैं, जो मृत्यु के पहले उस नींद से जागते हैं। उस नींद को चलाने में भी सपने बड़े महत्वपूर्ण हैं। वे आशा बंधाए रखते हैं।
So in life there is a deep sleep too. The sleep we take each day is very ordinary—the body’s need. But there is another deep sleep in which we have been asleep since birth! And very few are fortunate enough to awaken from that sleep before death. Dreams are most important for running that sleep as well. They keep hope tied to us.
एक बार ऐसा हुआ कि इजिप्त की एक मोनेस्ट्री में, एक आश्रम में--फकीरों के एक आश्रम में एक आदमी मर गया, एक फकीर मर गया। उस आश्रम में नियम था कि... आश्रम के नीचे ही कई मील की खंदक खोद रखी थी, जिसमें मुर्दों को नीचे डाल देते थे। फकीर मर गया था, चट्टान खोली गई और फकीर को मरघट में नीचे डाल दिया। चट्टान बंद कर दी गई।
Once it happened in a monastery in Egypt—a fakirs’ ashram—that a man died, a fakir died. Their rule was this: beneath the ashram a trench had been dug miles long, and the dead were dropped down into it. The fakir died, the stone slab was opened, and the body was lowered into the charnel pit. The rock was shut.
लेकिन भूल हो गई। वह फकीर मरा न था, सिर्फ बेहोश था। चट्टान बंद हो गई। और फकीर होश में आ गया।
But a mistake had happened. The fakir had not died—he was only unconscious. The stone closed. The fakir regained consciousness.
ऐसी भूल बहुत बार हो जाती है। जिंदा आदमियों को बहुत बार हम मरे हुए समझ लेते हैं और बहुत बार मरे हुए आदमियों को हम जिंदा समझ लेते हैं।
Such a mistake happens many times. We often take the living to be dead; and often we take the dead to be living.
हम सब मरे हुए आदमी हैं और अपने को जिंदा समझते हैं।
We are all dead men who imagine ourselves alive.
अभी सुबह ही मैं कह रहा था कि हम मरते कभी हैं और दफनाए कभी जाते हैं। मर तो जाता है आदमी बहुत जल्दी--कोई बीस साल में, कोई पंद्रह साल में, कोई दस साल में, कोई पांच साल में! और दफनाया जाता है सत्तर साल में, पचहत्तर साल में, अस्सी साल में! बाकी का जो अंतराल है बीच का--मरने और दफनाया जाने का, उसमें हम मरे हुए जीते हैं। तो कुछ आश्र्चर्यजनक नहीं कि मरे हुए लोगों को हम जिंदा समझते हैं तो एक जिंदा आदमी को मरा हुआ समझ लिया हो!
Just this morning I was saying that we die at one time and are buried at another. A man dies very early—some at twenty, some at fifteen, some at ten, some at five! But he is buried at seventy, seventy-five, eighty! The interval between dying and being buried—that is when we live dead. So it is no surprise that if we can take the dead to be living, we might also take the living to be dead!
वह आदमी होश में आ गया, उसकी मुसीबत हम समझें! वहां सिवाय लाशों के और कोई भी न था। अंधेरा था, कीड़े-मकोड़े थे। जो लाशों पर पलते थे, ऐसे छोटे कीड़े-मकोड़े पैदा हो गए थे। बदबू थी, दुर्गंध थी। उस आदमी ने आत्महत्या कर ली होगी? नहीं की! आशा ने उसे जिलाए रखा! उसने सोचा, हो सकता है कल कोई मर जाए और चट्टान खुले! चट्टान तो तभी खुलती थी, जब कोई मरता। वह बहुत चिल्लाया। मालूम था उसे कि चट्टान के बाहर आवाज नहीं जाएगी, लेकिन फिर भी चिल्लाया।
That man came to, and imagine his plight! There, besides corpses, no one. Darkness, insects, worms, those who fed on corpses. A stench, a foul reek. Would that man have killed himself? He did not. Hope kept him alive! He thought: perhaps tomorrow someone will die and the stone will open! The stone opened only when someone died. He shouted a great deal. He knew that his voice would not carry beyond the rock, yet he shouted all the same.
आशा सब करवा देती है। शायद कोई सुन ले!
Hope makes everything happen. Perhaps someone might hear!
जानता था कि कोई नहीं सुनेगा। आश्रम दूर था चट्टान से। और चट्टान सख्ती से बंद हो जाती थी। कई बार उसने चट्टान बंद की थी। जब कोई आदमी मर जाता था तो नीचे दफना कर बंद कर देते थे। जानता था कि नहीं कोई सुनेगा, लेकिन आशा ने कहा, चिल्ला लो, शायद कोई सुन ले! कोई निकलता हो, कोई गुजरता हो, कोई पास आया हो! नहीं किसी ने सुना, लेकिन तब भी आशा ने उसे जिंदा रखा--कि हो सकता है कल कोई मर जाए, सांझ कोई मर जाए, परसों कोई मर जाए!
He knew no one would hear. The ashram was distant from the pit. And the stone sealed hard; he himself had sealed it many times when a man died—lowered the corpse and shut it. He knew no one would hear, yet hope said, Shout—perhaps someone will! Someone might be passing! No one heard, and still hope kept him alive—that tomorrow someone might die, this evening someone might die, the day after someone might die!
वह आदमी सात साल तक वहां जिंदा था! कैसे जिंदा रहा होगा?
That man lived down there for seven years! How did he live?
पहले एक-दो दिन तो उसने भूख में गुजार दिए। लेकिन भूखा आदमी कब तक रह सकता था--फकीर था--कभी मांस नहीं खाया था और कभी सोचा भी नहीं था कि मांस खा लूंगा। और वह भी मरे हुए मुर्दों का मांस खा लूंगा, यह तो कभी सोचा न था। असल में सुविधाओं में कभी भी पता नहीं चलता कि हम क्या कर सकते हैं? वह तो असुविधाओं में पता चलता है।
The first day or two he somehow bore the hunger. But how long could a hungry man last? He was a fakir—had never eaten meat, never even thought he might. And the meat of dead corpses—he had never thought that. In comfort one never knows what one can do; one learns only in discomfort.
कब उसने मांस खाना शुरू कर दिया--सड़ी हुई लाशों का, उसे पता भी न चला। उसने कीड़े-मकोड़े पकड़ कर खाने शुरू कर दिए, क्योंकि जिंदा रहना जरूरी था। मरघट की दीवालों से नालियों का पानी रिस-रिस कर भीतर आता था, वही वह चाट-चाट कर पीने लगा, क्योंकि जिंदा रहना जरूरी था। दो-चार दिन की ही तो बात है। कभी न कभी तो कोई मरेगा, मरघट खुलेगा और मैं बाहर निकल जाऊंगा।
Who knows when he began to eat—rotting flesh—he himself did not notice. He began to catch worms and insects and eat them, because staying alive was necessary. From the walls of the burial trench, the runoff of drains seeped in; he licked it, sipped it—because staying alive was necessary. Only a matter of two or four days; someday someone would die, the charnel would open, and I would get out.
और वह फकीर, जिसने सबके लिए प्रार्थना की थी कि भगवान, सबको लंबी उम्र दे। वह फकीर अब भी प्रार्थना करता था, लेकिन वह यही कहता है कि आश्रम में कोई एक आदमी मर जाए, नहीं तो यह कब्र कैसे खुलेगी! हे भगवान, किसी तरह एक आदमी को मार!
And that fakir, who had prayed for all—God, grant everyone a long life—still prayed, but now saying: Let one man in the ashram die, otherwise how will this grave open! O God, in some way kill one man!
सात साल बहुत लंबा वक्त है, उस अंधेरे में, उस मरघट में।... सात साल बाद कोई मरा, वह चट्टान खुली। वह आदमी बाहर आ गया।
Seven years is a very long time, in that darkness, in that charnel. ... After seven years someone died, the rock opened. The man came out.
लोग तो भूल ही चुके थे। लोग तो पहचान नहीं सके, पहले तो लोग भाग खड़े हुए, समझे कि कोई भूत-प्रेत है। कौन निकला मरघट से? उस आदमी के बाल बड़े हो गए थे। उसकी आंख की पलकें इतनी बड़ी हो गई थीं कि आंख नहीं खुलती थी। और आश्र्चर्य कि अपने साथ वह आदमी कुछ सामान लेकर बाहर निकला!
People had forgotten him. They did not recognize him; at first they ran away, thinking a ghost had come. Who had emerged from the charnel? The man’s hair had grown down; his eyelashes had grown so long his eyes would not open. And astonishingly, he came out carrying some belongings!
इजिप्त में रिवाज है कि मुर्दों को नये कपड़े पहना देते हैं और एक-दो जोड़ी कपड़े भी रख देते हैं, उनके साथ कुछ पैसे भी रख देते हैं। उसने सब मुर्दों के कपड़े और सब मुर्दों के पैसे इकट्ठे कर लिए। इस आशा में कि कभी बाहर निकलूंगा तो काम पड़ जाएंगे। और जब उसने कहा, भागो मत, मैं वही आदमी हूं, जिसे तुम सात साल पहले दफना गए थे। और डरो मत, मैं मर नहीं गया था, मैं जिंदा था।
In Egypt there is a custom: the dead are dressed in new clothes; one or two extra outfits are placed with them, some coins too. He had collected all the dead men’s clothes and money—in the hope that when he came out, it would be useful. And when he said, Don’t run, I am the same man you buried seven years ago. And don’t be afraid—I had not died, I was alive.
उन्होंने कहा कि तुम मर नहीं गए थे, जिंदा थे, यह उतना बड़ा आश्र्चर्य नहीं। सात साल तुम इस मरघट में जिंदा कैसे रहे?
They said, That you had not died and were alive—that is not the great wonder. How did you live for seven years in that charnel?
उस आदमी ने कहा: आशा के सहारे! सोचा कल, सोचा कल और दिन गुजरते गए। और जो गुजर गया, वह मैं भूल गया। और कल की आशा फिर बंधी रही कि कल...। और देखो, मेरी आशा सफल हो गई है। आखिर मरघट खुल गया और मैं बाहर आ गया।
The man said: On the support of hope! I kept thinking tomorrow—and the days kept passing. And what passed I forgot. And hope for tomorrow kept being tied: tomorrow... And see, my hope has succeeded; at last the charnel has opened and I am out.
जिंदगी भर हम सपने देखते रहते हैं, कल के। और कल का सपना, हमें आज जिंदा रहने में सहयोगी हो जाता है। और कल का सपना, आज की नींद नहीं टूटने देता। आज के दुख को हम झेल लेते हैं और सोए रहते हैं।
All life long we keep seeing tomorrow’s dreams. And the dream of tomorrow helps us stay alive today. The dream of tomorrow does not let today’s sleep break. We bear today’s sorrow and remain asleep.
भाव की शक्ति का, कल्पना की शक्ति का, स्वप्न की शक्ति का उपयोग है, लेकिन आध्यात्मिक उपयोग नहीं है। अत्यंत गैर-आध्यात्मिक उपयोग है। इसी शक्ति का कुछ लोग उपयोग करते हैं, भगवान को खोजने के लिए--इसी शक्ति का। यह जो कल्पना की प्रगाढ़ शक्ति है, इसी शक्ति का उपयोग करते हैं। वे उसे भक्ति कहते हैं। वे कहते हैं, हम अपनी कल्पना के ही भगवान में जीएंगे। हम भगवान की इतनी कल्पना करेंगे, इतना भाव करेंगे, वह कैसे न आएगा?
The power of bhav, the power of imagination, the power of dream—these have uses, but not spiritual uses. They are profoundly non-spiritual uses. Some use this very power to search for God—this very power. This deep power of imagination—they use it and call it bhakti. They say, We will live with the God of our own imagining. We will imagine God so intensely, feel so deeply—how could he not come?
वह आ जाता है। लेकिन वह असली भगवान नहीं होता, वह हमारी कल्पना का ही भगवान होता है। कल्पना प्रगाढ़ हो तो हम अपने भगवान निर्मित कर सकते हैं। जैसे भगवान चाहें, वैसे निर्मित कर सकते हैं। और कल्पना की इतनी शक्ति है कि जितना वस्तुतः आदमी सामने खड़ा हो, वह आदमी भी फीका मालूम पड़े और कल्पना का आदमी ज्यादा सच्चा मालूम पड़े। रोज ही जिंदगी में हम ऐसा करते हैं।
He does come. But that is not the real God; that is only the God of our imagination. If imagination is intense we can manufacture our own gods—just as we like. And imagination has such power that, compared with it, even a man actually standing before us can seem pale, while the imagined one appears more real. In daily life we do this all the time.
मजनू किसी स्त्री के प्रति मोहित हो गया। तो सारा गांव कहता है कि पागल हो गया है। वह स्त्री साधारण है। लेकिन मजनू को दिखाई नहीं पड़ता है। उसे कुछ और ही दिखाई पड़ता है। उसने अपनी कल्पना की स्त्री को उस स्त्री के ऊपर ओढ़ा दिया है। वह जो स्त्री जिसे गांव वाले लोग पहचानते हैं, वह सिर्फ खूंटी का काम कर रही है। वह असली स्त्री नहीं है। असली स्त्री तो उसके दिमाग की है, जिसको उसने उस खूंटी के ऊपर ओढ़ा दिया है।
Majnu became infatuated with a woman. The whole village said he had gone mad—the woman is ordinary. But Majnu could not see that. He saw something else. He had draped his imagined woman over that woman. The woman known to the villagers was only serving as a peg. She was not the real woman. The real woman was in his mind, which he had hung on that peg.
मजनू को बुलाया उसके गांव के राजा ने। और उसने कहा कि तू पागल हो गया है! क्योंकि जान कर आपको हैरानी होगी कि लैला एक बदशक्ल औरत थी! उस राजा ने कहा: तू पागल हो गया, एक बदशक्ल औरत के लिए? उससे बहुत सुंदर लड़कियां हम तुझे दे सकते हैं, छोड़ उसकी बात। उसने गांव की दस-बारह सुंदर लड़कियां बुलाई थीं और मजनू से कहा: देख, इन लड़कियों को देख?
Majnu was summoned by the village king. He said, You have gone mad!—for you will be surprised to know that Laila was a plain-looking woman. The king said, You are mad—for a plain-looking woman? We can give you girls far more beautiful; let her go. He called ten or twelve beautiful girls and said to Majnu, Look—look at these girls.
मजनू ने देखा और उसने कहा: मुझे लैला के सिवा और कोई दिखाई ही नहीं पड़ता।
Majnu looked and said, I can see no one but Laila.
उस राजा ने कहा: तू पागल तो नहीं हो गया है!
The king said, Have you gone mad?
मजनू ने कहा: हो सकता है, लेकिन अभी तो मुझे आप पागल मालूम पड़ रहे हैं, जो लैला को कह रहे हैं कि वह बदशक्ल है! लैला को देखा है आपने?
Majnu said, Perhaps—but right now it seems to me you are mad, to call Laila plain! Have you seen Laila?
उस राजा ने कहा: पागल! भलीभांति देखा है। मेरे दरवाजे से रोज निकलती है। सारे गांव ने देखा है। सारा गांव हंस रहा है। सारा गांव कह रहा है कि मजनू पागल हो गया है एक साधारण सी औरत के लिए! उसे बहुत अच्छी स्त्री मिल सकती है। छोड़ तू उसकी फिकर।
The king said, Madman! I have seen her well. She passes my gate every day. The whole village has seen her; the whole village laughs; the whole village says Majnu has gone mad for an ordinary woman. He can get a very good woman. Leave thinking about her.
मजनू ने कहा: फिर मेरी आंख से आपने लैला को नहीं देखा। आप लैला को नहीं जाने। लैला को जानना हो तो मजनू की आंख चाहिए। मेरी आंख ही सिर्फ उसको देख सकती है।
Majnu said, Then you have not seen Laila through my eyes. You do not know Laila. To know Laila you need Majnu’s eye. Only my eye can see her.
असल बात यह है कि लैला जो है, वह मजनू का क्रिएशन है, वह मजनू का सृजन है। उसने अपनी कल्पना की स्त्री को लैला के ऊपर थोप दिया है। इसलिए प्रेयसी जितनी सुंदर दिखाई पड़ती है, उतनी पत्नी नहीं दिखाई पड़ती। प्रेयसी ही पत्नी हो जाए तो भी दिखाई नहीं पड़ती, क्योंकि पत्नी होते से वह जो कल्पना की स्त्री थी, वह धीरे-धीरे उतरती चली जाती है खूंटी से। फिर खूंटी ही रह जाती है। और तब पता चलता है कि यह तो बड़ा धोखा हो गया, यह तो बड़ी गलती हो गई।
The truth is: the Laila that is—she is Majnu’s creation, Majnu’s production. He has imposed his imagined woman upon Laila. That is why a beloved looks so beautiful, while a wife does not look so. Even if the beloved becomes the wife, she no longer appears the same, because once she becomes wife, the imagined woman that was draped upon the peg slowly slips away. Only the peg remains. And then one realizes: this is a great deception, a great mistake.
वे प्रेमी सुखी रहते हैं, जिनको उनकी प्रेयसी कभी नहीं मिलती, क्योंकि उनकी कल्पना सदा जागी रहती है। लेकिन जिनको प्रेयसी मिल जाती है, उनकी कल्पना टूट जाती है।
Those lovers remain happy who never get their beloved, because their imagination stays awake. But those who do get the beloved—their imagination breaks.
मैंने सुना है, एक पागलखाने में एक मनोवैज्ञानिक गया था, पागलों का अध्ययन करने। और पागलखाने का जो प्रधान था, उसने एक पागल को दिखाते वक्त कहा कि देखते हैं इस आदमी को, जो सींकचे में बंद है? यह एक युनिवर्सिटी का प्रोफेसर था।
I have heard: a psychologist went to an asylum to study the insane. The head of the asylum, showing him a madman, said, See that man in the barred cell? He was a university professor.
युनिवर्सिटी के प्रोफेसर को सदा सावधान रहना चाहिए, वह कभी भी पागल हो सकता है। युनिवर्सिटी पागलखाने की तैयारी है। वहां से खतरा सदा है। आन दि वर्ज, वहां बिलकुल किनारे पर ही खड़े हुए हैं लोग, जरा धक्का लगे तो चले जाएं।
A university professor should always be careful—he can go mad any time. The university is a preparation for the madhouse. There is always danger there—on the verge; they stand right at the edge; a little push and they go.
यह एक विश्र्वविद्यालय का अध्यापक है, यह पागल हो गया है। उस अध्ययन करने वाले आदमी ने पूछा: इसके पागल होने का कारण?
This one was a university teacher—he went mad. The visitor asked, What was the cause of his madness?
उसने कहा: देखिए वह हाथ में जो तस्वीर लिए हुए है, वह औरत उसके पागल होने का कारण है। यह इस औरत को प्रेम करता था, और नहीं पा सका और पागल हो गया!
He said, See the photograph in his hand? That woman is the cause. He loved her and could not have her—and he went mad.
फिर वे आगे बढ़े। दूसरे सींकचे में बंद एक आदमी को, फिर उस प्रधान ने कहा जेल के, कि देखते हैं इस आदमी को? यह भी पागल हो गया, उसका ही मित्र है।
They moved on. In another barred cell, the head said again, See that man? He too went mad; he is the first one’s friend.
इसके पागल होने का क्या कारण है?
What caused his madness?
तो उसने कहा: वह जो फोटो दिखाई थी तुम्हें उस पागल के पास, यह भी उस औरत को प्रेम करता था। वह औरत इसको मिल गई। इसका विवाह हो गया, उसकी वजह से यह पागल हो गया!
He said, The same woman whose photo I showed you—the woman loved him back; he married her. Because of her he went mad.
एक आदमी न मिलने से पागल हो गया, एक आदमी मिलने से पागल हो गया!
One went mad by not getting her; one went mad by getting her!
फिर भी उसने कहा कि वह जो न मिलने से पागल हुआ है, बड़ा सुखी है, क्योंकि अभी भी वह सोचता है, कभी न कभी मिलना हो जाए! और यह जो मिलने से पागल हो गया है, बड़ा दुखी है, क्योंकि अब इसको कोई आशा भी नहीं रही।
Still, the head said, the one who went mad by not getting her is happier—because he still thinks that someday he might get her. This one, who went mad by getting her, is very unhappy—he has no hope left.
पुरुष स्त्रियों पर कल्पनाएं थोप रहे हैं, स्त्रियां पुरुषों पर कल्पनाएं थोप रही हैं। बाप अपने बेटों पर कल्पनाएं थोप रहे हैं, बेटे अपने बापों पर कल्पनाएं थोप रहे हैं। इसलिए सब फिर पीछे परेशान हो जाते हैं। क्योंकि वह जो असली आदमी है जब प्रकट होता है तो लगता है, यह कैसा बेटा! इसको मैंने पाल-पोस कर बड़ा किया? जिसको पाल-पोस कर बड़ा किया था, वह आपकी इमेजिनेशन थी, वह आपकी कल्पना थी। वह असली आदमी नहीं था। जो अब सामने प्रकट हुआ है, यही असली आदमी है।
Men impose imaginations on women, women on men. Fathers impose imaginations on sons; sons on fathers. Hence everyone is troubled afterward. Because when the real man appears, it seems: What sort of son is this?—the one I raised? The one you raised was your image, your imagination. He was not the real person. The one who now stands before you—he is the real person.
मां कहती है कि मैंने तुझे नौ महीने पेट में रखा! जिसे उसने पेट में रखा था, वह कभी पैदा नहीं होता, वह उसकी कल्पना थी। जो पैदा होता है, वह कोई और है। और जब वह पैदा होता है, तब भी मां कल्पना थोपे जाती है! अब छोटा बच्चा है वह। रोक भी नहीं सकता कि कल्पना मत थोपो। मां थोपे चली जाती है--नेपोलियन बनोगे, विवेकानंद बनोगे, कृष्ण बनोगे! न मालूम क्या-क्या बना लेती है अपनी कल्पना में! जब वह लड़का बड़ा होकर खुद बनता है, तब सब कल्पनाएं टूट जाती हैं। खूंटी सामने आ जाती है। मां बहुत दुखी हो जाती है कि इस बेटे के लिए तो... जन्म न दिया होता तो अच्छा था। यह बेटा कहां से आ गया?
The mother says, I kept you in my womb for nine months! The one she kept in her womb never gets born—that was her imagination. The one who is born is someone else. And even after he is born, the mother keeps imposing her dreams. He is small—he cannot stop her: Do not project your imagination. The mother keeps imposing—You will become Napoleon, you will become Vivekananda, you will become Krishna! Who knows what all she makes of him in her mind! When the boy grows up and becomes himself, all imaginations break. The peg stands naked. The mother is very unhappy: For this son... it would have been better not to give birth. Where did this son come from?
हम चौबीस घंटे कल्पनाओं में जी रहे हैं। इन्हीं कल्पनाओं के आधार पर कुछ लोग भगवान को भी पाना चाहते हैं। कुछ ने पा भी लिया है। लेकिन वह भगवान हमारी कल्पनाओं के भगवान हैं। फिर व्यवस्थित रूप से अगर कोई कल्पना करे तो कोई भी कल्पना साकार हो सकती है।
We live in imagination twenty-four hours a day. On the basis of these very imaginations some want to attain God. Some have even attained—but that God is the God of our imaginations. If one imagines systematically, any imagination can take form.
मैंने सुना है टाल्सटाय के संबंध में कि वह एक सीढ़ियों पर चढ़ रहा था, एक लाइब्रेरी में। संकरी सीढ़ियां थीं और उसके साथ एक औरत चल रही थी। असली औरत नहीं। कवियों के साथ असली औरत अक्सर नहीं होतीं! उनके साथ तो उनकी कल्पना की औरत होती है।
I have heard about Tolstoy: he was climbing a staircase in a library—narrow steps—and with him a woman was walking. Not a real woman. With poets a real woman is rarely there! With them walks the woman of their imagination.
टाल्सटाय के साथ एक स्त्री चल रही थी, जो उसके किसी उपन्यास की पात्र थी। वह उपन्यास लिख रहा था, उसमें एक पात्र थी। वह उसके साथ चल रही थी। वह उससे बातचीत करता हुआ सीढ़ियां चढ़ रहा था। वह सिर्फ टाल्सटाय को ही पता था उस स्त्री का और किसी को पता नहीं था। रास्ता संकरा था। ऊपर से एक आदमी उतर रहा था। वहां से दो की ही जगह थी। और वह तीसरी औरत, बीच में जो थी, कहीं उसको धक्का न लग जाए। उन्नीस सौ सत्रह के पहले की बात है। अब रूस में कोई स्त्री के धक्के से न डरता है, न चिंता करता है। कहीं उसको धक्का न लग जाए, तो टाल्सटाय सरका और सीढ़ियों से नीचे गिर पड़ा।
With Tolstoy a woman walked—she was a character in one of his novels. He was writing the novel; she was a character—she was walking with him. Talking with her, he ascended the stairs. Only Tolstoy knew of her; no one else. The stairway was narrow; a man was coming down from above. There was space for only two. And that third woman—lest she be jostled—this was before 1917; now in Russia no one fears or cares about pushing a woman—lest she be jostled, Tolstoy moved aside and fell down the stairs.
वह दूसरे आदमी ने नीचे आकर टाल्सटाय को कहा कि आप क्यों सरके? हम दो के लिए काफी जगह थी!
The other man came down and said to Tolstoy, Why did you move? There was room enough for two!
टाल्सटाय ने कहा: दो होते तो मैं भी क्यों सरकता? यह तो घुटना टूटने पर पता चला कि दो ही थे। मैं तीन का सोच रहा था! एक औरत से बातें कर रहा था।
Tolstoy said, If there were only two, why would I move? Only with my knee broken did I realize we were two; I was thinking we were three! I was talking to a woman.
उसने कहा: कौन औरत? कोई औरत दिखाई नहीं पड़ती!
He said, What woman? I see no woman!
टाल्सटाय कहा: अब तो मुझे भी दिखाई नहीं पड़ रही। लेकिन इसके लिए पैर टूट जाना जरूरी था। पैर टूटा, तब पता चला कि गलती हो गई है।
Tolstoy said, Now I too do not see her—but for that, my leg had to be broken. The leg broke—and then it was clear: I had erred.
अब टाल्सटाय अगर भगवान का दर्शन करना चाहें तो इनको कोई कठिनाई नहीं है। तब इस औरत की जगह भगवान चलने लगेंगे, बांसुरी बजाने वाले भगवान से बातें होने लगेंगी! धनुर्धारी भगवान से बातें होने लगेंगी!
Now, if Tolstoy wishes to have the darshan of God, he will have no difficulty. In place of that woman, God will walk; he will talk with the flute-playing God! Or with the bow-bearing God!
यह टाल्सटाय के लिए बिलकुल सरल है। क्योंकि वह जो फैकल्टी, वह जो दिमाग की व्यवस्था है, वह जो स्वप्न देखने की व्यवस्था है, यह उसका ही खेल है। हम इतना तीव्र स्वप्न देख सकते हैं कि जो मौजूद नहीं है, वह हमारे पास मौजूद मालूम होने लगे! हम उससे बात करने लगें! उसके साथ जीने लगें!
This is absolutely simple for Tolstoy. For it is the same faculty, the same arrangement of the mind, the same dream-producing mechanism. We can dream so intensely that what is not present begins to seem present; we begin to talk to it; we begin to live with it!
यह जो, यह जो भाव की सामर्थ्य है--इस भाव की सामर्थ्य का नाम भक्ति है। यह भाव की सामर्थ्य जब भगवान की तरफ लगा दी जाती है तो उसका नाम भक्ति है। यह भाव की सामर्थ्य, यह स्वप्न देखने की क्षमता, जब हम भगवान के प्रति लगा देते हैं तो भक्ति बन जाती है। भक्त चौबीस घंटे भगवान के साथ रहने लगता है।
This power of bhav—when set toward God—is called bhakti. This capacity to dream, when directed toward God, becomes devotion. The devotee begins to live with God twenty-four hours a day.
लेकिन ध्यान रहे, भाव सपना पैदा करता है और सपने सदा प्राइवेट होते हैं। सपने कभी पब्लिक नहीं होते। सपने का एक गुण है कि मैं और आप कितनी ही कोशिश करें, एक ही सपना दोनों नहीं देख सकते। सपने की एक पहचान है। जिस चीज को पब्लिक न किया जा सके, जिस चीज को दो आदमी साथ न देख सकें, वह सपना है। जिस चीज को दस आदमी साथ देख लें, वह सत्य है।
But remember: feeling gives birth to dreams, and dreams are always private. Dreams are never public. A mark of dream is this: however much we try, two people cannot see the same dream. A criterion: that which cannot be made public, which two cannot see together—that is a dream. That which ten can see together—that is truth.
सपना जो है, मैं अपना ही देखूंगा, आप अपना ही देखेंगे। सपने के संबंध में समाजवाद कभी भी नहीं लाया जा सकता। कभी ऐसा नहीं हो सकता कि सब एक से सपने देखें। सब एक सपना देखें, यह कभी भी नहीं हो सकता, क्योंकि सपना मेरी निजी बात है, आपकी अपनी निजी बात है। और अगर मैं आपके सपने में मौजूद भी हो जाऊं तो वह सपने का ही मैं रहूंगा, मैं नहीं मौजूद हो सकता।
Dreams—each of us will see our own. No socialism can ever be brought into dreams. It can never happen that all see the same dream. Because a dream is my private affair, your private affair. And even if I appear in your dream, I remain only the me of the dream—I cannot truly be present there.
भगवान भी भक्तों के बिलकुल निजी अनुभव हैं--एकदम प्राइवेट! वे भी पब्लिक नहीं हैं!
God too—for devotees—is an utterly private experience—completely private! Not public.
अगर हम एक ही मकान में मीरा को, फ्रांसिस को और तुलसीदास को बंद कर दें तो उस कमरे में बड़ा उपद्रव हो जाएगा रात को। क्योंकि मीरा अपने कृष्ण को देखती रहेगी, तुलसी अपने राम को देखते रहेंगे, फ्रांसिस जीसस को देखता रहेगा। और सुबह तीनों में विवाद हो जाएगा। कि गलत कह रहे हो आप, कहां थे कृष्ण यहां? फ्रांसिस कहेगा, कोई कृष्ण की खबर नहीं मिली, रात भर जीसस खड़े रहे! और मीरा कहेगी, किस जीसस की बातें कर रहे हैं! आपको सुनाई नहीं पड़ी बांसुरी की आवाज! रात भर नृत्य होता रहा! और तुलसीदास हंसेंगे कि तुम दोनों पागल तो नहीं हो गए हो? न यहां नृत्य हुआ है, न कोई सूली पर लटका है, यहां तो राम धनुषबाण लिए पहरा देते रहे!
If in one house we lock Meera, Francis and Tulsidas together, there will be great commotion in the night. Meera will keep seeing her Krishna; Tulsidas will keep seeing his Rama; Francis will keep seeing Jesus. And in the morning the three will quarrel: You are wrong—where was Krishna here? Francis will say, There was no sign of Krishna; Jesus stood here all night! And Meera will say, What Jesus are you talking about? Did you not hear the flute? All night there was dancing! And Tulsidas will laugh: Have you two gone mad? Neither any dance happened here nor was anyone on a cross—Rama stood guard with bow and arrow!
हम अपने भगवान पैदा कर लेते हैं। हम अपने भगवान पैदा कर सकते हैं। पूरा जीवन गंवा सकते हैं। बहुत जीवन गंवा सकते हैं, स्वप्न के भगवान के साथ। वैसे स्वप्न के भगवान में एक सुविधा है कि आप जैसे हैं वैसे ही बने रहते हैं। भगवान आपमें कुछ रद्दोबदल नहीं कर सकता, क्योंकि आपके ही मन से पैदा हुआ भगवान आपमें कोई फर्क नहीं ला सकता। असली भगवान की तरफ जाना हो तो आपको मिटना पड़ेगा और नकली भगवान की तरफ जाना हो तो भगवान को बनाना पड़ेगा।
इस फर्क को समझ लेंगे।
असली भगवान की तरफ जाना हो तो मुझे मिटना पड़ेगा। जैसा भी मैं हूं, मुझे मिट जाना पड़ेगा। तभी मैं असली भगवान को जान सकूंगा। और अगर नकली भगवान को जानाना है तो मैं जैसा हूं, वैसा ही रहूंगा और भगवान को बनाना पड़ेगा। मैं उसको बना लूंगा। जैसा मुझे बनाना है, वैसा मैं उन्हें बना लूंगा और मैं उन्हें देख लूंगा।
भक्ति भगवान का सृजन है--स्वप्न-सृजन! क्योंकि भगवान का सृजन हम कैसे कर सकते हैं? भगवान तो वह है, जिसने हमारा सृजन किया है। और भक्त का भगवान वह है, जिसका भक्त ही सृजन करता है।
भगवान तो वह है, कि जब हम नहीं थे, तब भी था; हम जब नहीं होंगे, तब भी होगा।
भक्त का भगवान वह है, जो भक्त ने पैदा किया है। और भक्त के साथ ही है, और भक्त के विदा होते ही विदा हो जाएगा। भक्त का भगवान, भगवान नहीं है, लेकिन सुखदायी हो सकता है, आनंददायी हो सकता है।
सुखद सपने होते हैं। और भगवान तो व्यवस्थित सपना हैं भक्त का। वह अपने सुख की कल्पना कर लेता है। वह जब चाहता है भगवान को, तब उन्हें मुस्कुराना पड़ता है! और जब चाहता है, तब नाचना पड़ता है! और जब चाहता है, तब उनको उसके ऊपर रोशनी डालनी पड़ती है! भगवान से वह जो चाहता है, करवा लेता है!
We manufacture our gods. We can manufacture our gods. One can waste an entire life—many lives—with a dream-God. There is this convenience in a dream-God: there is no peg at all—only the dream hangs there. Hence difficulty never arises. Only the dream—and the dream is in one’s own hands. Even to make God dance is in one’s own hands. So the devotee makes his God dance; the devotee runs ahead, and behind him his God runs to appease him! They are his own God—born of his own imagination.
और बड़ा प्यारा सपना है, क्योंकि वहां खूंटी है ही नहीं, सिर्फ सपना टंगा हुआ है। इसलिए कभी कठिनाई नहीं आती। सिर्फ सपना ही है और सपना अपने हाथ में है। भगवान को नचाना भी अपने हाथ में है! तो भक्त अपने भगवान को नचाए फिरता है! भक्त भागते हैं आगे-आगे, पीछे उनके भगवान उनको मनाने के लिए भी भागते रहते हैं! वह अपने ही भगवान हैं, अपनी ही कल्पना से पैदा हुए हैं।
भक्ति से कोई कभी भगवान तक नहीं पहुंचा। भक्ति के कारण जितने लोग भगवान तक पहुंचने से रुके हैं, उतने शायद ही किसी और बात से रुके हों। लेकिन सुखद है। और आदमी भगवान को कम चाहता है, सुख को ज्यादा चाहता है। भगवान को चाहना किसको है?
Through bhakti no one has ever reached God. Because of bhakti, as many have been prevented from reaching God—perhaps by nothing else have so many been stopped. But it is pleasant. And man wants pleasure more than God. Who is it that truly wants God?
यह सवाल महत्वपूर्ण है। यह महत्वपूर्ण इसलिए है कि यह किसी एक व्यक्ति का सवाल नहीं है। हजारों लोगों का यही सवाल है। सुख मिलना चाहिए।
This question is important. It is important because it is not just one person’s question; thousands carry the same demand: give us pleasure.
लेकिन ध्यान रहे, जो सुख हमने निर्मित किया है, वह सुख झूठा है। वह आनंद नहीं है। आनंद वह है, जो हमने निर्मित नहीं किया है। इसलिए जो सुख हमने निर्मित किया है, वह खोता रहेगा। बार-बार खोता रहेगा।
But remember, the pleasure we have manufactured is false. It is not bliss. Bliss is that which we have not manufactured. Therefore the pleasure we have manufactured will keep being lost—again and again.
रामकृष्ण को समाधि लग जाती थी। जब समाधि टूटती थी तो छाती पीट-पीट कर रोते थे कि अब मुझे फिर समाधि दे, हे मां! मुझे समाधि दे! अब फिर दर्शन दे! तू कहां खो गई?
Ramakrishna would fall into samadhi. When the samadhi would break, he would beat his chest and weep: “Give me samadhi again, O Mother! Grant me the vision again! Where have you gone?”
असल में सपने को कितनी देर तक पकड़ कर रखिएगा! सपना बीच-बीच में खोएगा और सपना जब खोएगा, तब दुख देगा। तो यह सपने का जो सुख है, शराब जैसा सुख है। एक आदमी शराब पी लेता है--फिर होश आता है, फिर वह कहता है, और शराब दो, क्योंकि मैं दुख में पड़ गया! फिर और शराब पीता है! फिर जब तक होश नहीं रहता, तब तक ठीक। फिर होश आता है, फिर वह कहता है, मुझे और शराब दो! बेहोशी में उसको सुख मालूम पड़ता है, होश में फिर दुख मालूम पड़ने लगता है!
In truth, how long can you hold on to a dream? The dream will slip away from time to time, and when it slips away, it brings pain. So the pleasure of the dream is like the pleasure of alcohol. A man drinks—then when his senses return, he says, “Give me more wine, because I have fallen into misery!” He drinks more. As long as he remains insensible, it is all right. Then his senses return and he says, “Give me more wine!” In insensibility he feels pleasure; in wakefulness he begins to feel misery again.
जो सपने में सुख पा रहा होगा, वह बार-बार दुख भी पाता रहेगा, क्योंकि सपना टूटता रहेगा। सपना बार-बार टूटेगा। सपना स्थायी नहीं हो सकता। सपना शाश्र्वत नहीं हो सकता। सपना तो टूटेगा। और जब टूटेगा तो बहुत दुख दे जाएगा। फिर सपने को बनाना पड़ेगा।
Whoever is getting pleasure in a dream will keep getting pain as well, because the dream will keep breaking. A dream cannot be permanent, cannot be eternal. It will break—and when it breaks, it gives great sorrow. Then the dream has to be spun again.
सपने से सुख मिल सकते हैं, लेकिन वे सुख वास्तविक नहीं हैं, क्योंकि उनके पीछे निरंतर दुख प्रतीक्षा कर रहा है।
Pleasures can come from dreams, but they are not real, because behind them sorrow is constantly waiting.
नहीं, आनंद कुछ बात और है। आनंद हमारे द्वारा पैदा किया गया सुख नहीं है। आनंद वह क्षण है, आनंद वह स्थिति है, जब सुख और दुख दोनों जा चुके हैं। जो हमने बनाया था, वह सब जा चुका--दुख भी गया, सुख भी गया। हमने बनाए थे नरक, वे भी गए। हमने बनाए थे स्वर्ग, वे भी गए। अब तो सिर्फ वही रह गया, जो सदा है। वहां आनंद है।
No, bliss is something else. Bliss is not a pleasure produced by us. Bliss is that moment, that state, when both pleasure and pain have gone. All that we had manufactured has disappeared—pain gone, pleasure gone. The hells we created are gone; the heavens we created are gone. Now only that which is eternal remains. There, there is bliss.
भक्त आनंद को उपलब्ध नहीं होता, सुख को उपलब्ध होता है। क्योंकि सपने सुख के बाहर नहीं ले जाते। और जो सपना सुख देता है, उसके पीछे ही दुख देने वाला सपना प्रतीक्षा करता है। वह कहता है, ठीक है, तुम चुक जाओ, तब मैं आ जाऊं। तो सब भक्त रोते हुए भी दिखाई पड़ेंगे। जब उन्हें भगवान की झलक मिल जाएगी, तब वे बड़े प्रसन्न होंगे। और जब झलक नहीं मिलेगी, सपना नहीं बन सकेगा, तब वे छाती पीटेंगे, रोएंगे और विरह की अग्नि उनको सताएगी। वह प्रेमियों की ही पुरानी कथा है। सिर्फ प्रेम का ऑब्जेक्ट बदल गया है। भगवान को उन्होंने प्रेम का विषय बना लिया है। लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ जाता है।
जिन मित्र ने पूछा है कि हमें सुख की जरूरत है! अगर आपको सुख की ही जरूरत है तो आप दुख से कभी छुटकारा नहीं पा सकते। सुख और दुख एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। जो सुख की आकांक्षा करता है, वह दुख में बार-बार गिरता रहेगा। क्योंकि जब वह सुख के सिक्के को उठाएगा तो उसी सिक्के के पीछे का दूसरा पहलू भी साथ चला आएगा। थोड़ी देर में सिक्का बदलेगा और जो नीचे था, वह ऊपर हो जाएगा। इसलिए हर सुख के पीछे दुख छिपा है, हर दुख के पीछे सुख छिपा है। यह वैसे ही है, जैसे हर दिन के बाद रात है और हर रात के बाद दिन है। यह ठीक ऐसा ही बदलता रहता है। जो सुख मांगता है, वह दुख से कभी बाहर नहीं हो सकता।
लेकिन आनंद बात और है। आनंद परमात्मा या सत्य को पाने का अनुभव है। फिर उसका कोई अंत नहीं है, फिर वह अनंत है। फिर उसमें दूसरा कोई पहलू नहीं है। फिर उसके पीछे कोई भी नहीं छिपा है।
The devotee does not attain to bliss; he attains to pleasure. For dreams do not carry one beyond pleasure. And the dream that gives pleasure is followed by the dream that gives pain; it says, “All right, you finish, then I will come.” So devotees are also seen weeping. When they get a glimpse of God, they are very delighted. And when the glimpse does not come, when the dream cannot be formed, they beat their chests, they weep, and the fire of separation torments them. It is the same old story of lovers; only the object of love has changed. They have made God the object of their love. But that does not make any difference. To the friend who has asked that what we need is happiness! If what you need is only happiness, you can never be free of misery. Happiness and misery are two sides of the same coin. Whoever longs for happiness will keep falling into sorrow again and again—because when he picks up the coin of happiness, the other side of the same coin comes along with it. In a little while the coin flips, and what was underneath comes on top. So behind every happiness, sorrow is hidden; behind every sorrow, happiness is hidden. It is like day and night—after every day comes night, after every night comes day. It keeps changing just like that. Whoever asks for happiness can never come out of suffering. But bliss is a different matter. Bliss is the experience of attaining the Divine, of realizing truth. Then it has no end; it is infinite. It has no other side. There is nothing hidden behind it.
आनंद से विपरीत शब्द कभी सुना है? यह बड़े आश्र्चर्य की बात है, आनंद के विपरीत कोई शब्द ही नहीं है! सुख के विपरीत तो दुख है। शांति के विपरीत अशांति है। लेकिन आनंद के विपरीत कोई भी शब्द नहीं है। आनंद का दूसरा पहलू नहीं है। आनंद को बदलने का उपाय नहीं है। आनंद बस सिर्फ आनंद है। उसके पीछे फिर कुछ भी नहीं है। उसमें कितने ही गहरे जाएं तो आनंद ही आनंद है। जैसे हम समुद्र के पानी को कहीं से भी चखें और वह खारा है, खारा है, खारा है! और कितने ही गहरे जाएं और वह खारा है। ऐसे ही आनंद के सागर को हम कहीं से भी चखें, किसी दिशा से जाएं, कितने ही गहरे जाएं, वह सिर्फ आनंद है--सिर्फ आनंद।
Have you ever heard an opposite of bliss? It is a great wonder—there is no opposite word for bliss! The opposite of happiness is misery. The opposite of peace is restlessness. But there is no opposite of bliss. Bliss has no second face. There is no way to turn bliss into something else. Bliss is only bliss. There is nothing behind it. However deep you go into it, it is only bliss—only bliss. Like tasting the sea from anywhere, it is salty, salty, salty! However deep you go, it is salty. In the same way, taste the ocean of bliss from anywhere, approach from any direction, go as deep as you like—it is only bliss, nothing but bliss.
लेकिन सुख की बात ऐसी नहीं है। सुख को अगर थोड़े ठीक से चखा तो दुख मिल जाएगा। दुख को भी अगर ठीक से गहराई में खोजो तो सुख मिल जाएगा, क्योंकि वे एक ही चीज के दो पहलू हैं। सुख की आकांक्षा में जो डूबा है, वह निश्र्चित ही उसी भगवान को पैदा करेगा, जो सपने का भगवान है, क्योंकि सपने का भगवान सुख दे सकता है। लेकिन सपने का भगवान दुख भी देगा।
भक्ति सपने के ऊपर नहीं उठ पाती।
Happiness is not like that. If you taste happiness a little closely, you will find misery. And if you probe misery deeply, you will find happiness—because they are two aspects of the same thing. One who is immersed in the longing for happiness will certainly create the very God who belongs to dreams—because the God of dreams can grant happiness. But that dream-God will also bring misery. Devotion does not rise above dream.
और भी एक बात ध्यान में रख लेनी जरूरी है कि सपने में सदा द्वैत है। सपने में सदा दो हैं। और सत्य में सदा अद्वैत। सत्य में सदा एक है। सपने में दो हैं--सपना देखने वाला है और सपना है।
भक्ति में भी सदा दो हैं--भक्त है और भगवान है। देखने वाला है और दिखाई पड़ने वाला है।
Another thing to understand: in dream there is always duality—always two. In truth there is always non-duality—always one. In dreams there are two: the dreamer and the dream. In devotion too there are two: the devotee and God; the seer and the seen.
लेकिन सत्य की अनुभूति में दो नहीं हैं। अनुभूति और अनुभोक्ता एक हैं। वहां कोई देखने वाला और दिखाई पड़ने वाला, ऐसे दो नहीं हैं। इसलिए भक्त सदा डरा रहता है। वह भगवान से प्रार्थना करता रहता है कि कभी छोड़ कर मत चले जाना! मुझे छोड़ मत देना! वह सदा यही प्रार्थना करता है कि तुम्हारा सत्संग बना रहे, तुम्हारे पास बैठा रहूं, तुम्हारे चरण दबाता रहूं। भक्त कभी द्वैत के बाहर नहीं उठ पाता। द्वैत के बाहर उठ भी नहीं सकता है, क्योंकि द्वैत के बाहर तभी उठ सकता है, जब भक्ति टूटे, भाव टूटे, मन टूटे। तब द्वैत के बाहर उठ सकता है।
But in the realization of truth, there are not two. The experience and the experiencer are one. There is no separate seer and seen. That is why the devotee is always afraid. He keeps praying to God, “Never leave me! Do not abandon me!” He keeps praying, “May your company remain, may I sit by you, may I press your feet.” The devotee never rises beyond duality. He cannot rise beyond it—he can do so only when devotion breaks, emotion breaks, the mind breaks. Then one can go beyond duality.
भक्त द्वैत में जीता है।
भक्त कभी यह सोच भी नहीं पा सकता कि एक ही रह जाए, क्योंकि एक ही रह जाए तो फिर भगवान कहां होगा, भक्त कहां होगा? इसलिए भक्त की आकांक्षा एक के रह जाने की नहीं है! लेकिन जो है, वह एक ही है। फिर सपने को व्यवस्थित, प्लांड ड्रीमिंग, व्यवस्थित स्वप्न देखने की प्रक्रिया है, योग है, साधना है। उसके दो-तीन सूत्र खयाल में ले लेना चाहिए तो भक्ति की पूरी बात साफ हो सकेगी।
The devotee lives in duality. The devotee cannot even conceive that only one may remain—because if only one remains, where will God be, and where will the devotee be? So the devotee does not long for the One to remain. But what is, is only One. Then comes the method of organizing the dream—planned dreaming. The process of seeing a systematic dream is yoga, is practice. If we grasp two or three of its sutras, the whole matter of devotion will become clear.
अगर आपको व्यवस्थित स्वप्न देखना है... क्योंकि भक्ति व्यवस्थित स्वप्न देखना है। ऐसे साधारणतः सपने तो हम रोज ही देख रहे हैं, लेकिन ये अव्यवस्थित हैं, अराजक हैं। हमें पता नहीं कौन सा सपना हमारे सिर पर उतर आता है। भक्ति जो है व्यवस्थित, प्लांड ड्रीमिंग है। हमें जो सपना देखना है, वही हमें देखना है। और फिर भक्त की अंतिम आकांक्षा यह है कि आंख बंद करके ही नहीं देखना है, खुली आंख से देखना है! तो भक्त को फिर सपने के लिए व्यवस्था करनी पड़ती है।
If you want to see an organized dream—because devotion is organized, planned dreaming. Ordinarily we see dreams every day, but they are unorganized, chaotic. We don’t know what dream will descend upon our heads. Devotion is organized, planned dreaming. We see only the dream we want to see. And the devotee’s ultimate longing is not to see it with closed eyes, but with open eyes! So the devotee must make arrangements for the dream.
स्वप्न की व्यवस्था के लिए तीन सूत्र बड़े जरूरी हैं। पहला सूत्र तो यह जरूरी है, पहला सूत्र: संदेह न हो। जरा भी संदेह होगा, स्वप्न भंग हो जाएगा। श्रद्धा हो, पूर्ण श्रद्धा हो। जरा भी संदेह हुआ तो स्वप्न भंग हो जाएगा। संदेह स्वप्न तोड़ने वाली बहुत अदभुत चीज है। इसलिए संदेह जरा भी भक्ति की दुनिया में प्रवेश नहीं पा सकता। संदेह के लिए वहां उपाय नहीं है। वहां अंधी श्रद्धा चाहिए। बिलकुल अंधी श्रद्धा चाहिए। अंधी श्रद्धा का मतलब: जहां संदेह का कोई उपाय ही नहीं छोड़ा है। मेरे पास आंखें हैं, तो मैं कितनी ही आंखें बंद करूं, यह डर है कि कहीं थोड़ा सा खोल कर देख न लूं? आंखें होनी ही नहीं चाहिए। तब डर बिलकुल समाप्त हो गया।
Three sutras are essential for arranging a dream. The first sutra: there must be no doubt. Even a trace of doubt, and the dream will break. There must be faith, complete faith. If even a little doubt arises, the dream breaks. Doubt is a very amazing thing—it shatters dreams. Therefore doubt cannot be allowed entry into the world of devotion. There is no place for it. There, blind faith is required—utter blind faith. Blind faith means: you leave no possibility for doubt. If I have eyes, even if I close them, there is the fear that I might open them a little to see. Better to have no eyes at all—then the fear ends.
अंधी श्रद्धा, ब्लाइंड बिलीफ भक्ति का पहला सूत्र है।
Blind faith—blind belief—is the first sutra of devotion.
आंख बंद करके स्वीकार कर लो, तब सपना पूरा हो सकता है। तब सपने पर संदेह नहीं आएगा कि जो मैं देख रहा हूं यह कहीं सपना तो नहीं है? इतना भी आ गया तो सब बात खंडित हो जाएगी। इसलिए भक्ति का पहला सूत्र है: पूरी तरह विश्र्वास।
Accept with eyes closed; then the dream can be complete. Then the thought will not arise, “Is what I am seeing only a dream?” Even that much, and everything collapses. So the first sutra of devotion is total trust.
और अगर भगवान खड़े न हों तो भक्ति के समझने वाले लोग कहेंगे, तुम्हारा विश्र्वास पूरा नहीं है! तुम्हारे विश्र्वास में कमी है! विश्र्वास पूरा हो जाना चाहिए। विश्र्वास पूरा होने का मतलब यह है कि सपने पर भी, सपना है, ऐसा संदेह नहीं रह जाना चाहिए। तभी सपना सत्य मालूम पड़ सकता है।
And if God does not appear, those who understand devotion will say, “Your faith is not complete! There is deficiency in your faith!” Faith must become total. Total faith means that even the doubt “this is a dream” should not remain. Only then can the dream seem true.
इसलिए भक्त हजारों साल से लोगों को समझा रहे हैं कि श्रद्धा करो--पूरी श्रद्धा करो, पूरा समर्पण करो। जरा भी अपने को, अपने को पीछे मत रखना सोचने के लिए कि मैं भी हूं। सब सोच-विचार, सब संदेह, सब तर्क छोड़ दो, तब भक्ति पूरी हो सकती है निश्र्चित ही।
Hence devotees have been telling people for thousands of years: have faith—complete faith, total surrender. Do not hold back even a bit of yourself to think, “I, too, am here.” Drop all thinking, all doubt, all reasoning—then devotion can certainly be fulfilled.
अगर किसी सपने को सत्य मानना हो, तो अंधी श्रद्धा पहला सूत्र है।
If you want to take a dream to be true, blind faith is the first sutra.
और अगर किसी सपने को तोड़ना हो, तो आंख खोलना पहला सूत्र है। संदेह पहला सूत्र होगा।
And if you want to break a dream, opening the eyes is the first sutra. Doubt will be the first sutra.
अंधी श्रद्धा से शुरू होती है भक्ति। फिर अगर सपने को पूरी तरह देखना हो, पूरी तरह देखना हो, कि उसमें जरा भी असलियत में और सपने में फर्क न रह जाए। थ्री डाइमेन्शनल सपना देखना हो, कि उसमें लंबाई, चौड़ाई, ऊंचाई सब दिखाई पड़ने लगें, वह बिलकुल पूरा दिखाई पड़ने लगे, तो उसके लिए चित्त कमजोर चाहिए और चित्त स्त्रैण चाहिए। इसलिए पुरुष-चित्त के भक्त होने की बड़ी कठिनाई है।
Devotion begins with blind faith. If you want to see the dream completely—so completely that there remains no difference between reality and dream—if you want a three-dimensional dream, where length, breadth, and height all become visible and it appears utterly real—then the mind must be weak, and the psyche must be feminine. That is why it is difficult for a masculine psyche to be a devotee.
पुरुष-चित्त--पुरुष की नहीं कह रहा हूं। क्योंकि बहुत से पुरुष हैं, जिनके पास स्त्री का चित्त है और बहुत सी स्त्रियां हैं, जिनके पास पुरुष का चित्त है। पुरुष-चित्त सपना नहीं देख सकता ठीक से, क्योंकि पुरुष-चित्त में पुरुष की जो मनःस्थिति है, उसमें आक्रमण है। वह एक्टिव है। और सपने के लिए जरूरी है पैसिव होना, निष्क्रिय होना, ग्रहण करने वाला होना।
I’m not speaking of men and women; many men have a feminine psyche, and many women have a masculine psyche. The masculine psyche cannot dream properly because its inner stance is aggressive; it is active. For dreaming, one must be passive, inactive, receptive.
स्त्री-चित्त सपना देखने में ज्यादा समर्थ है। वह सिर्फ स्वीकार करती है। वह सिर्फ स्वीकार करती है! इसलिए भक्तों ने सब स्त्रैण उपाय अख्तियार कर रखे हैं। अगर कोई ठीक भक्त आपको मिल जाए तो आपको लगेगा कि वह कुछ पुरुष से स्त्री की यात्रा पर निकल गया है। उसमें सब स्त्रैण बातें प्रकट होने लगेंगी। उसने चित्त पैसिव--स्त्री का पकड़ लिया है।
The feminine psyche is more capable of dreaming. It simply receives, simply accepts! That is why devotees adopt feminine devices. If you meet a true devotee, you will feel he has set out from manhood toward womanhood. Feminine qualities begin to manifest. He has assumed the passive, feminine mind.
ऐसे भक्त भी हैं, जो अपने को स्त्री ही मानने लगे हैं। जो कहते हैं कि हम तो सखियां हैं कृष्ण की। और ऐसा साधारणतः नहीं मानते हैं वे। अगर उनकी पूरी व्यवस्था समझें तो बहुत हैरानी होगी। लेकिन वह व्यवस्था बिलकुल ठीक है। उसके बिना हो भी नहीं सकता। वे इतने दूर तक निकल गए हैं उस यात्रा पर कि रात कृष्ण को लेकर सोते भी हैं बिस्तर पर।
There are devotees who begin to regard themselves as women. They say, “We are Krishna’s sakhis.” And they don’t hold this notion merely superficially. If you understand their whole arrangement, you will be very surprised—but the arrangement is perfectly consistent. Without it, it cannot happen. They go so far on that journey that at night they go to bed with Krishna.
और यहीं तक मामला नहीं है। वे जो असली भक्त हैं इस तरह के, जिन्होंने सब स्त्री-भाव स्वीकार कर रखा है कि कृष्ण ही पुरुष है और हम स्त्री हैं, उसकी सखियां हैं, उनको मासिक-धर्म भी होता है। चार दिन वे उससे भी रुकते हैं। हो तो नहीं सकता मासिक-धर्म। और कुछ आश्र्चर्य भी नहीं कि अगर बहुत आटो-हिप्नोसिस हो तो हो भी जाए। तो भी कोई बहुत आश्र्चर्य नहीं। लेकिन वे चार दिन, जैसे स्त्रियां सब चीजों से दूर रहेंगी, ऐसे वे भी दूर रहेंगे। चार दिन उनका मासिक-धर्म आ जाएगा। ये असली भक्त, जो कि लॉजिकल अंत तक पहुंच गए बिलकुल, तर्कगत अंत तक पहुंच गए। जिन्होंने अपने को बिलकुल स्त्री मान रखा है।
And it does not stop there. Those genuine devotees who have accepted the total feminine attitude—that Krishna alone is the male and we are women, his companions—even experience menstruation for four days. They abstain during those days. It cannot literally happen—and yet, with deep auto-hypnosis, perhaps even that could occur; it would not be astonishing. But for those four days, just as women refrain from certain things, so do they. Their “period” comes. These are the real devotees who have reached the logical end, the rigorous conclusion—who have taken themselves to be women completely.
लेकिन भक्त होने के लिए स्त्रैण-चित्त अनिवार्य शर्त है। उसका कारण यह है, उसका कारण यह है कि स्त्री का चित्त जो है, स्त्रैण जो चित्त है, वह भावनापूर्ण है, एक। वह तर्कपूर्ण नहीं है।
To be a devotee, a feminine psyche is an essential condition. The reason is that the feminine mind is emotional, not logical.
इसलिए स्त्रियों ने कोई बहुत बड़े पंडित पैदा नहीं किए। जैसे मैंने कहा, ज्ञानयोगी स्त्रियों ने पैदा नहीं किए। उनके मन का वह हिस्सा उतना बलशाली नहीं है। स्त्रियों ने मीरा पैदा की है, थेरेसा पैदा की है और कुछ लोग पैदा किए हैं। लेकिन स्त्रियों ने पंडित और शास्त्र-निर्माण करने वाले--शास्त्र-निर्माता और सिस्टम मेकर्स और दार्शनिक नहीं पैदा किए। कपिल या कणाद या महावीर और बुद्ध इस तरह के लोग स्त्रियां पैदा नहीं कर सकीं। स्त्रियों ने पैदा किए भक्त। और पुरुषों में भी जो लोग स्त्रैण-चित्त के हैं वे भी, ज्ञान उनके लिए मार्ग नहीं रह जाता है। भक्ति ही उनके लिए मार्ग रह जाता है। वे भगवान को पति मान कर उसके आस-पास जीने लगते हैं।
Hence women have not produced many great scholars. As I said, women have not produced jnanayogis. That part of the mind is not so strong in them. Women have produced Meera, produced Teresa, and others like them. But women have not produced pundits and system-builders—no scripture-makers and philosophers. Women could not produce Kapila, Kanada, Mahavira, or Buddha. Women produced devotees. And among men too, those with a feminine psyche—knowledge is not their path; devotion is their path. They begin to live around God as a husband, taking God as their spouse.
दूसरी शर्त है: स्त्रैण-चित्त, कमजोर संकल्प, संकल्पहीनता। संकल्प पूरा छूट जाना चाहिए। आक्रमण का भाव छूट जाना चाहिए। बस सिर्फ जस्ट ए पैसिव अवेटिंग, एक प्रतीक्षा निष्क्रिय--कि आओ, आओ। पुकार, रोना, छाती पीटना--कि आओ! अगर कोई आदमी... ज्यादा दिन नहीं, आप प्रयोग करके देखें, सिर्फ इक्कीस दिन काफी हैं। इस तरह के भगवान का दर्शन करने के लिए। इससे ज्यादा की जरूरत नहीं है। इक्कीस दिन के लिए पूरे अंधे होकर स्वीकार कर लें और इक्कीस दिन के लिए--सिर्फ प्यास, पुकार, चिल्लाना, रोना, गाना, छाती पीटना जारी रखें। सुबह से सांझ हो जाए, सांझ से सुबह हो जाए। बस एक ही धुन लगाए रखें कि हे भगवान दर्शन दो, हे भगवान दर्शन दो! भगवान की मूर्ति स्पष्ट कर लें, मन में मूर्ति को लेकर बैठ जाएं। उसी के साथ सोएं, उसी के साथ जागें। उस मूर्ति को खाना खिलाएं, भोजन करवाएं, स्नान करवाएं। उस मूर्ति को जिंदा मान लें और उस मूर्ति के आस-पास अपने भावों को रचते चले जाएं। और श्र्वास-श्र्वास उसी में रंग जाए तो इक्कीस दिन से ज्यादा की जरूरत नहीं है। इक्कीस दिन काफी हैं।
The second condition: a feminine psyche, a weak resolve—absence of will. Will must be dropped completely. The aggressive attitude must be shed. Only a passive awaiting—just waiting: “Come, come.” Calling, weeping, beating the chest—“Come!” If someone—no need for long; try it—twenty-one days are enough for a vision of such a God. No more is needed. For twenty-one days, accept blindly. For twenty-one days, keep only thirst, only calling, crying, singing, beating the chest—morning till evening, evening till morning—keep one single tune: “O God, grant darshan! O God, grant darshan!” Fix God’s image clearly; sit with that image in the mind. Sleep with it, wake with it. Feed that image, bathe it, serve it. Take it to be alive, and weave your feelings around it. If every breath is dyed in it, twenty-one days are enough—twenty-one days suffice.
और इक्कीस दिन में आप पाएंगे कि भगवान के दर्शन होने शुरू हो गए! उसका मतलब है, आप पागल होने की सीमा पर पहुंच गए। आप पागल हो गए। आपका दिमाग खराब हो गया। इससे खराब करना हो तो, और जल्दी करना हो खराब तो उपवास कर लेना बहुत अच्छा है। इक्कीस दिन उपवास भी कर लें, क्योंकि जितने कमजोर हो जाएंगे, उतने ही सपने प्रबल हो जाएंगे! उपवास कर लें। बहुत आसानी हो जाएगी। नींद खो जाएगी उपवास करने से। इसलिए नींद में जो वक्त चला जाता है और रटन नहीं हो पाती भगवान की, वह भी जारी हो जाएगी। तो नींद में भी रटन होनी चाहिए। नींद में भी भगवान-भगवान--जो भी आपके भगवान की इच्छा हो, उनकी रटन जारी रहनी चाहिए। नींद कम हो जाएगी--रटन जारी रखें। भूखे--उपवास में भूख को भुलाने के लिए भी रटन जारी रखनी पड़ेगी।
And within twenty-one days you will find that God’s visions have begun! Which means: you have reached the brink of madness. You have gone mad. Your mind has deranged. If you want to derange it faster, fasting is very good. Fast for twenty-one days, because the weaker you become, the stronger the dreams become! Fast. It becomes easy. Fasting reduces sleep; the time that would have gone to sleep, where the repetition could not continue, will now be available—so let the repetition continue even in sleep. Even in sleep, keep the chant—God, God—whichever deity you choose, keep the chant running. With less sleep—keep the chant running. Hungry—keep chanting to forget the hunger during the fast.
जिस दिन कोई उपवास करता है, लोग मंदिर में बैठ जाते हैं, क्योंकि घर रहें तो भूख की याद आती है। फिर मंदिर में भूख की याद नहीं आती। वहां लगे हैं झांझ-मंजीरा पीटने तो वह भूख का पता नहीं चलता। भूख दब जाती है। और भूखा जो मन है--भूखा जो मन है, जितना भूखा मन है... जितना भूखा मन है वह उतना ही कल्पनाप्रवण हो जाता है। उतना ही कल्पनाप्रवण हो जाता है! उतनी ही उसकी कल्पना की शक्ति बढ़ जाती है। और एकांत में चले जाएं। भीड़-भाड़ सपना देखने में बाधा डालती है। एकांत में चले जाएं। क्योंकि एकांत में हमारे स्वप्न देखने की क्षमता में स्फुरणा होती है।
On the day one fasts, people sit in the temple, because at home the memory of hunger strikes. In the temple, hunger is forgotten. There, beating cymbals and handbells, hunger is not felt; it gets suppressed. And the hungry mind—the hungrier it is—the more it becomes prone to imagination! Its power of imagination increases. And go into solitude. Crowds interfere with dreaming. Go into solitude, because in solitude our capacity to dream brightens.
जैसे हम यहां इतने लोग बैठे हैं। अगर रात हम सारे लोग यहीं सो जाएं तो कोई बात नहीं। लेकिन इस जगह एक आदमी रात अंधेरे में सो जाए... जरा सा पत्ता खड़का तो उसको लगे, कोई आता है, किसी के पैर की आवाज सुनाई पड़ी! खुद ही शाम को स्नान करके पैंट टांग दिया है रस्सी पर और रात में घर में अकेले हैं तो ऐसा लगे कि कोई आदमी खड़ा है, दो टांगें मालूम पड़ रही हैं! खुद ही टांगा है शाम को यह पेंट!
For example, we are all sitting here. If we all slept here at night, nothing would happen. But if one person slept here alone in the dark—let a leaf rustle and he would feel someone is coming; the sound of footsteps would seem audible. The trousers he himself hung on the rope after his evening bath—at night, alone in the house, they will look like a person standing there, two legs visible! He himself hung those pants!
अकेला आदमी रह जाए तो उसकी कल्पना प्रगाढ़ हो जाती है। वह कल्पना का काम करने लगता है। दूसरा आदमी मौजूद हो तो कल्पना पर रुकावट होती है। इसलिए भक्त को एकांत चाहिए। एकांत मिल जाए, वह रह जाए, उनके भगवान रह जाएं तो बस फिर ठीक है। बहुत जल्दी मस्तिष्क रुग्ण हो सकता है।
Leave a person alone, and his imagination deepens. It starts to work. If another person is present, imagination is held back. That is why the devotee needs solitude. Give him solitude, he remains there, and his God remains there—then all is well. The brain can become disturbed very quickly.
भक्तों ने और भी इस तरह के उपाय किए, जिनसे मस्तिष्क की, यह भाव की क्षमता तीव्र हो जाए--गांजा पीया है, अफीम खाई है, चरस पीया है। और अब अमरीका में नये वैज्ञानिक साधन खोज लिए हैं। एल एस डी, मेस्कलीन, मारिजुआना--और भी नई चीजें खोज ली हैं! वे चीजें और भी अच्छी हैं। अगर किसी को भक्ति में जल्दी जाना हो तो वैज्ञानिक विधियां और अच्छी हैं, क्योंकि वैज्ञानिक विधि का इतना ही मतलब होता है--अवैज्ञानिक विधि बैलगाड़ी के ढंग से चलती है, वैज्ञानिक विधि जेट प्लेन की तरह चलती है, तेजी से जाती है।
Devotees have used other means as well to intensify this emotional capacity—smoking ganja, taking opium, hashish. And now in America new scientific tools have been discovered—LSD, mescaline, marijuana—newer substances! These are even better. If someone wants to advance in devotion quickly, scientific methods are better—because an unscientific method moves like a bullock cart, while a scientific method moves like a jet plane—very fast.
अल्डुअस हक्सले ने एक किताब लिखी है: ‘नयू डोर्स ऑफ परसेप्शन’, ‘नये दर्शन के द्वार’ या ‘दर्शन के द्वार’ और उसमें उसने यह सलाह दी है कि अब कोई मीरा और कबीर की तरह मेहनत करने की जरूरत नहीं है। एल एस डी का उपयोग कर लेने से, लिसर्जिक एसिड को ले लेने से फौरन आदमी भक्ति की अवस्था में पहुंच जाता है। फिर जो भी देखना चाहे, देख लेता है। जो भी देखना चाहे! और जो भी मान ले, वह सत्य हो जाता है। क्योंकि ये जो केमिकल ड्रग्स हैं, ये मस्तिष्क में जाकर तत्काल आक्रांत कर लेते हैं समस्त तर्कबुद्धि को। श्रद्धा पूर्ण हो जाती है। समस्त विचार को क्षीण कर देते हैं। संदेह नष्ट हो जाता है। और जैसे रात में सपना हम देखते हैं, ऐसा ही मन उस हालत में आ जाता है, जब कि वह चित्र पैदा करने लगता है।
Aldous Huxley wrote a book: The Doors of Perception. In it he advises that today there is no need to labor like Meera or Kabir. By using LSD—lysergic acid—one immediately reaches the devotional state. Then whatever one wishes to see, one sees—whatever! And whatever one accepts becomes true. Because these chemical drugs invade the brain and instantly overwhelm all rational intelligence. Faith becomes total. They weaken all thought. Doubt is destroyed. And as we dream at night, the mind in that state begins to produce images.
तो जिन लोगों ने एल एस डी लिया है--अब तो लाखों-करोड़ों लोगों ने लिया है। जिन लोगों ने एल एस डी लिया है, उनकी अगर बातें सुनें या पढ़ें तो बहुत हैरानी होती है। उन्हें ऐसे रंग दिखाई पड़ने लगते हैं, जो हमें कभी दिखाई नहीं पड़े! उन्हें ऐसी प्रतिमाएं दिखाई पड़ने लगती हैं, जो हमें कभी दिखाई नहीं पड़ीं! उन्हें ऐसे पक्षी उड़ते मालूम होने लगते हैं, जो कभी नहीं उड़े! उन्हें ऐसी ध्वनियां सुनाई पड़ने लगती हैं, जो हमने कभी नहीं सुनीं! अनाहद नाद वगैरह बहुत सुनाई पड़ता है, एल एस डी लेने से! बड़े अदभुत संगीत सुनाई पड़ने लगते हैं! अदभुत फूल खिलने लगते हैं! और अगर कोई भगवान का भक्त हो तो, भगवान तत्काल मौजूद हो जाते हैं। एल एस डी पूर्ण श्रद्धा दे देता है। चित्त को स्त्रैण बना देता है, और समस्त विचार की शक्ति को छीन लेता है। यह केमिकल ड्रग है।
So those who have taken LSD—by now, millions have. If you hear or read their accounts, you will be amazed. They begin to see colors we have never seen! They see forms we have never seen! Birds appear to fly that never flew! They hear sounds we never heard! Anahata nada and so on are heard a great deal after taking LSD! Exquisite music is heard! Wondrous flowers begin to bloom! And if someone is a devotee of God, God appears instantly. LSD bestows perfect faith, makes the mind feminine, and snatches away the power of thought. It is a chemical drug.
लेकिन अब जो खोज-बीन हो रही है, वह यह बताती है कि लंबे उपवास से भी मनुष्य के मन में इसी तरह का रासायनिक परिवर्तन होता है।
Research now shows that long fasting produces similar chemical changes in the human mind.
लंबे उपवास से भी मनुष्य में रासायनिक परिवर्तन होता है। और एल एस डी देने से भी रासायनिक परिवर्तन होता है। ब्रह्मचर्य को बहुत जोर से, जबर्दस्ती से साधने से भी रासायनिक परिवर्तन होता है। और प्राणायाम करने से भी रासायनिक परिवर्तन होता है। अब इस पर जो खोजें चल रही हैं, वे बहुत घबड़ाने वाली हैं। वे यह कहती हैं कि ये सब केमिकल चेंज हैं।
Long fasting produces chemical change; so does LSD. Forcing celibacy intensely produces chemical change. Pranayama—vigorous breathing—also produces chemical change. Current research is unsettling: it says all these are chemical changes.
एक आदमी जब बहुत जोर से श्र्वास लेकर प्राणायाम करता है तो उसके शरीर का पूरा केमिकल बैलेंस बदल जाता है, क्योंकि ऑक्सीजन ज्यादा हो जाती है और कार्बन डायआक्साइड कम हो जाती है। और उसके व्यक्तित्व का भीतर का सारा रासायनिक संतुलन बिगड़ जाता है। वह रासायनिक संतुलन बिगड़ जाए तो चित्त के सपने देखने की क्षमता बहुत तीव्र हो जाती है।
When a man does strong breathing in pranayama, the chemical balance of the body changes because oxygen increases and carbon dioxide decreases. The inner chemical equilibrium of his personality is disturbed. When that balance is upset, the mind’s capacity to dream becomes very intense.
यह जो नई केमिकल रिवोल्यूशन हो रही है सारी दुनिया में, यह जो नई रासायनिक क्रांति की एक धारणा आ रही है कि अब भगवान से मिलने के लिए एल एस डी का इंजेक्शन ले लेने की जरूरत है, या एक गोली खा लेनी की जरूरत है, या मारीजुआना ले लेने की जरूरत है! अब कोई जरूरत नहीं है साधना करने की!
This new “chemical revolution” appearing around the world gives rise to a notion that to meet God one needs only an injection of LSD, or a pill, or marijuana! No need now for spiritual practice!
तो अगर भक्ति साधना है तो अब भविष्य में भक्ति कोई नहीं करेगा। अब भविष्य में तो केमिकल्स टेबलेट मिल जाएगी केमिस्ट की दुकान पर, जिसको लेकर आप खा लेंगे और भक्त हो जाएंगे! नाचने लगेंगे, गाने लगेंगे! एकदम भगवान दिखाई पड़ने लगेंगे! अपने-अपने भगवान दिखाई पड़ेंगे। ईसाई को क्राइस्ट दिखाई पड़ेगा, कृष्ण वाले को कृष्ण दिखाई पड़ेगा, राम वाले को राम दिखाई पड़ेगा!
If devotion is a practice, then in the future no one will do devotion. In the future one will simply get a chemical tablet at the chemist, take it, and become a devotee—start dancing and singing! God will appear immediately! One’s own God will appear: Christ to the Christian, Krishna to the Krishna-bhakt, Rama to the Rama-bhakt!
अभी एक आदमी न्यूयार्क में एल एस डी लिया। अपनी चालीसवीं मंजिल के मकान में सोया। उसको सदा सपना आता था कि वह आकाश में उड़ता है।
कई लोगों को आते हैं। जमीन पर रहने वालों को आकाश में उड़ने का सपना आए, यह कोई आश्र्चर्यजनक नहीं है, आएगा। किसके मन में इच्छा नहीं होती कि उड़ जाएं। महत्वाकांक्षी चित्त को उड़ने का सपना आता है। वह एंबीशन का प्रतीक है। वह इस बात का प्रतीक है कि हम सब नीचे की चीजों से ऊपर उड़ गए! सब नीचे छूट गए, हम ऊपर उड़ रहे हैं!
A man in New York took LSD. He slept in his fortieth-floor apartment. He often dreamt that he was flying in the sky. Many people do. For those who live on the ground, dreams of flying are not surprising. Who does not wish to soar? The ambitious psyche dreams of flying—it symbolizes ambition, that we have risen above the lowly things; everything below is left behind, we are flying above!
उसको भी सपना आता था कि वह आकाश में उड़ता है। एल एस डी लेकर बड़ी मुश्किल हो गई। एल एस डी लेकर उसकी आंखों में फौरन दिखाई पड़ा कि मैं पक्षी हो गया हूं। और वह अपनी चालीसवीं मंजिल के मकान से निकल कर उड़ गया! हड्डी-पसली नहीं मिली! क्योंकि एल एस डी इतना भ्रम दे देता है कि जो भी मालूम पड़ता है, वह सच मालूम पड़ता है। उसमें संदेह होता ही नहीं, क्योंकि चित्त बिलकुल ही संदेह से मुक्त हो जाता है। उसे एक भी बार खयाल नहीं आया कि मैं पक्षी कैसे हो सकता हूं?
He too dreamed of flying. After taking LSD, grave trouble arose. He immediately saw with his eyes that he had become a bird. And from his fortieth-floor apartment he flew out! Not a bone was left intact. Because LSD creates such illusion that whatever appears seems utterly true. Doubt does not arise, because the mind is freed from doubt. Not once did it occur to him, “How can I be a bird?”
सपने में आपको खयाल आया है कभी? जब आप सपने में पक्षी हो जाते हैं, आपको खयाल आया है कि यह मैं क्या देख रहा हूं! सपने में मैं पक्षी कैसे हो सकता हूं? नहीं, सपना पूर्ण विश्र्वास से भरा होता है। सपने में कभी शक नहीं आता कि मैं पक्षी कैसे हो सकता हूं? हां, जागने पर आता है। सुबह जाग कर आप सोचते हैं कि क्या फिजूल की बातें मैंने देखीं कि मैं पक्षी हो गया था! कि घोड़ा हो गया था! कि यह हो गया था, कि वह हो गया था!
Has it ever occurred to you in a dream? When, in a dream, you become a bird, do you think, “What am I seeing? How can I be a bird?” No. A dream is filled with unquestioning faith. One never doubts in a dream, “How can I be a bird?” Yes, upon waking you think, “What nonsense I saw—that I became a bird, a horse, this or that!”
और मजा यह है कि सपने में, इतनी असंदिग्ध आस्था होती है कि अगर पक्षी से एकदम से घोड़ा हो जाएं तो भी शक नहीं आता कि अभी पक्षी था तो घोड़ा कैसे हो गया? नहीं, सपने में संदेह होता ही नहीं। इसलिए मैंने कहा कि सपना देखने के लिए संदेह छोड़ना पहली शर्त है। पूर्ण श्रद्धा पहली शर्त है। एल एस डी पूर्ण श्रद्धा पैदा कर देता है!
The fun is, a dream has such unquestioned faith that even if you turn from a bird into a horse in a flash, you still don’t doubt, “Just now I was a bird—how did I become a horse?” No—there is no doubt in a dream. That is why I said: to see a dream, dropping doubt is the first condition; total faith is the first condition. LSD produces total faith.
वह आदमी उड़ गया। उड़ तो गया, लेकिन पक्षी तो वह नहीं था आदमी। गिरा और मर गया। लेकिन हो सकता है कि मरते वक्त वह यही समझ रहा हो कि पक्षी ही मर रहा हूं, क्योंकि वह तो एल एस डी की हालत में था।
The man “flew.” He flew—but he was not a bird. He fell and died. Perhaps at the moment of death he still believed the bird was dying, because he was in an LSD state.
साधुओं ने, भक्तों ने, बहुत पुराने जमानों से, वेद के युग से लेकर आज तक--वेद में जिसे सोमरस कहते हैं, वह आज कावैज्ञानिक एल एस डी, मेस्कलीन से भिन्न नहीं है। सोमरस से लेकर एल एस डी तक भगवान को खोजने वाले ने सब तरह के नशों का उपयोग किया है। और सब तरह के नशों में उसने और सूक्ष्मतम नशे जोड़े हैं, सूक्ष्मतम नशे जोड़ते गया है।
From Vedic times till today, sages and devotees have used all kinds of intoxicants to seek God—what the Vedas call soma is not different from what modern scientists call LSD or mescaline. From soma to LSD, God-seekers have used every kind of intoxication, and have added subtler and subtler intoxications.
संगीत भी नशा लाने में उपयोगी है।
अगर जोर से झांझ-मंजीरा पीटा जाए, बीस घंटे आपके चारों तरफ, तो आपका सिर घूमने लगेगा। उसको तो करके देख सकते हैं। उसको करने में कोई कठिनाई नहीं। और अगर बीस आदमी नाच रहे हों तो इक्कीसवां आदमी कितनी देर तक बिना नाचे बैठा रहेगा? थोड़ी देर में उसके हाथ-पैर फड़फड़ाने लगेंगे। उस आदमी में केमिकल चेंज होना शुरू हो गया! उसको नशा पकड़ने लगा! और जब बीस आदमी झांझ-मंजीरा पीट रहे हों, उसके कानों पर झांझ-मंजीरा पड़ रहा हो, तो बुद्धि, बुद्धि जो है कुंठित हो जाती है, तर्क खो जाता है! वह आदमी भी नाचने में लग गया! और जब पैर फड़कने लगते हैं, और नाच शुरू हो जाता है, और सपने दिखाई पड़ने लगते हैं, तो सब फर्क हो जाता है!
Music too has been used to induce intoxication. If cymbals and handbells are beaten around you for twenty hours, your head will begin to spin—try it; it’s not difficult. And if twenty people are dancing, how long will the twenty-first sit without dancing? In a while his hands and feet will twitch. A chemical change has begun in him; intoxication is taking hold! And when twenty people are beating cymbals and bells into his ears, the intellect becomes dulled, reasoning is lost. He too starts dancing! And when the feet begin to throb, the dance starts, and visions appear—then everything is different!
संगीत का उपयोग किया गया है। भक्तों ने बड़ा उपयोग किया है संगीत का, क्योंकि संगीत बहुत मादक है! संगीत बहुत शराब के निकट है! ध्वनियों के निरंतर आघात से कान पर नशा पैदा किया जा सकता है।
Devotees have used music—because music is highly intoxicating, very close to wine. With the constant blows of sound upon the ears, intoxication can be produced.
भक्तों ने सौंदर्य का उपयोग किया है! सौंदर्य भी बहुत मादक हो सकता है!
Devotees have used beauty; beauty too can intoxicate.
सुगंध का उपयोग किया है भक्तों ने! वह भी बहुत मादक हो सकती है!
They have used fragrance; that too can be intoxicating.
भक्तों ने उन सब चीजों का उपयोग किया है, जो चित्त को नशे में ले जाएं और चित्त की तर्क-प्रतिभा को नष्ट कर दें, सोचने-विचारने को मिटा दें। और ऐसी हालत आ जाए कि जहां जो हो रहा है, उस पर पक्का भरोसा और विश्र्वास--बस फिर भगवान के दर्शन होने में कोई कठिनाई नहीं।
Devotees have used everything that takes the mind into intoxication and destroys its capacity to reason—wipes out thinking—until a state arises in which there is firm trust in whatever is happening. Then there is no difficulty in obtaining visions of God.
मैं आपसे कहना चाहता हूं: भक्ति से कोई कभी भगवान तक नहीं पहुंचा। भक्ति से उस भगवान तक लोग पहुंच गए हैं, जिस तक उन्होंने पहुंचना चाहा था। उस भगवान तक
नहीं, जो है।
I want to tell you: no one has ever reached the real God through devotion. Through devotion, people have reached the God they wanted to reach—not the One who is.
भाव छोड़ देना पड़ेगा। भक्ति भी छोड़ देनी पड़ेगी, क्योंकि भक्ति और भाव मन का ही एक हिस्सा है।
Feeling must be dropped. Devotion must be dropped, because devotion and feeling are parts of the mind.
मन के पार जाना पड़ेगा। मन के ऊपर उठना पड़ेगा। मन को ट्रांसेंड किए बिना, मन के ऊपर उठे बिना सत्य का कोई अनुभव नहीं हो सकता।
One must go beyond the mind. Without transcending the mind—without rising above it—there can be no experience of truth.
नहीं कहा जा सकता। उसको जिसे हम मन के ऊपर उठ कर जानें, उसे कहने का कोई उपाय नहीं, क्योंकि कहने के लिए मन की ही जरूरत पड़ती है। मन के माध्यम से जिसे नहीं जाना, उसे मन के माध्यम से कहना भी संभव नहीं है।
It cannot be said. That which is known by rising beyond the mind has no way of being told, because to tell it one needs the mind. What is not known through the mind cannot be said through the mind either.
उनको पता नहीं है कि दो और दो चार सत्य नहीं है, सिर्फ मान्यता है। सत्य नहीं है, सिर्फ हमारी मान्यता है। दो और दो पांच भी हो सकते हैं और दो और दो छह भी हो सकते हैं। हमारी मान्यता की बात है। उनको शायद पता नहीं है गणित का बहुत। आइंस्टीन तीन ही संख्या का उपयोग करता था--एक दो तीन! वह कहता था कि दस तक की संख्या मानने की कोई जरूरत नहीं है।
They don’t know that two plus two equals four is not truth, it is only a convention. Not truth—merely our agreement. Two and two could be five, and two and two could be six. It’s a matter of what we agree to. Perhaps they don’t know much mathematics. Einstein used only three numerals—one, two, three! He said there was no need to assume numbers up to ten.
है भी नहीं कोई जरूरत। आपने कभी सोचा कि दस तक की संख्या ही क्यों होती है? फिर दस का ही फैलाव है! शायद आपको खयाल ही न हो। दस तक की संख्या का कारण बहुत अदभुत है। कोई बहुत गणित का कारण नहीं है। आदमी के हाथ में दस अंगुलियां हैं, इतना ही कारण है। और कोई कारण नहीं है, क्योंकि आदमी ने अंगुलियों से गिनना शुरू किया तो वह पहले दस की गिनती उसको पकड़ गई। इसलिए सारी दुनिया में दस की संख्या चलती है। क्योंकि सारी दुनिया में ही दस अंगुलियां होती हैं। अब दस अंगुलियां होना कोई... लेकिन उससे दस की संख्या बन गई। दस की संख्या बनने की वजह से दो और दो चार होते हैं।
There really is no need. Have you ever wondered why we count up to ten? And then why everything spreads out from ten? You may never have noticed. The reason for counting to ten is quite curious. There is no deep mathematical reason. Man has ten fingers—that’s all. Nothing more than that. Because man began to count on his fingers, the count of ten caught hold of him first. So all over the world the number system of ten runs—because everywhere in the world there are ten fingers. Now, having ten fingers is no... but out of that the system of ten arose. Because of that system, two and two make four.
आइंस्टीन कहता था: एक दो तीन काफी हैं। अगर तीन की संख्या मान ली जाए तो दो और दो चार कैसे होंगे? क्योंकि चार का तो अंक ही नहीं रहा। एक दो तीन! तीन के बाद आएगा: दस ग्यारह बारह तेरह! तेरह के बाद आएगा: बीस इक्कीस बाईस तेईस! दो और दो कितने होंगे? दो और दो दस होंगे, अगर तीन की संख्या मान ली जाए! ये सब मान्यता की बातें हैं। इनका सत्य से कुछ लेना-देना नहीं है।
Einstein used to say: one, two, three are enough. If we accept three as the base, then how will two and two make four? Because there would be no digit four. One, two, three! After three would come: 10, 11, 12, 13! After 13 would come: 20, 21, 22, 23! How much would two and two be? Two and two would be 10, if we accept three as the number-base! These are all matters of convention. They have nothing to do with truth.
गणित बिलकुल मान्यता है। हमारा माना हुआ खेल है। संख्याओं का खेल है। हमने मान लिया है, वैसा चल रहा है।
Mathematics is pure convention. A game we have agreed upon—the play of numbers. We agreed, so it runs that way.
भाषा हमारी माना हुआ खेल है। लैंग्वेज बिलकुल ही खेल है। हमने मान रखा है, खेल चल रहा है। अगर एक आदमी भी इनकार कर दे तो हम उसको राजी नहीं कर सकते। हम कहते हैं कि यह हाथ है। और एक आदमी कह दे कि हम हाथ इसे क्यों मानें? तो दुनिया की कोई ताकत उसे नहीं समझा सकती कि हाथ इसे मानना जरूरी है? वह कहता है कि हम हैंड मानते हैं तो हैंड मानना पड़े।
Language is also our agreed-upon game. Language is nothing but a game. We have agreed, so the game goes on. If even one person refuses, we cannot make him consent. We say, “This is a hand.” And someone says, “Why should I call it ‘hand’?” Then no power in the world can convince him that it must be called “hand.” He says, “We call it ‘hand’ in English, so it must be ‘hand.’”
और वह कहे कि हम यह भी नहीं मानते, तो दुनिया में कोई हजारों भाषाएं हैं, जिसमें हाथ के लिए अपना-अपना खेल है। हजारों खेल हैं। सब भाषाएं खेल हैं। कोई जबर्दस्ती नहीं है कि यह हाथ ही क्यों है? यह जो है, वह है। बाकी शब्द आपका खेल है। आप जो चाहें, इस पर लगा दें। इससे कोई झंझट नहीं आती। हाथ कभी कहता नहीं कि मैं कौन हूं? आपकी जो मर्जी, वह कहें। हम दस आदमी तैयार हो जाते हैं कि भई हम इसको हाथ कहेंगे। हम दस के लिए भाषा कारगर हो जाती है।
And if he says, “We don’t accept even that,” then there are thousands of languages in the world, and for “hand” each has its own game. Thousands of games. All languages are games. There is no compulsion that it must be ‘hand.’ What this is—this is. The rest—the word—is your game. Call it whatever you like; no problem arises. The hand never says, “Who am I?” Whatever you wish, call it that. If ten of us agree, “We will call this a hand,” then for those ten, language becomes workable.
भाषा मान्यता है, सत्य मान्यता नहीं है।
Language is convention; truth is not convention.
इसलिए जहां तक भाषा है, वहां तक सत्य का पता नहीं चलता। लेकिन मन के छूटते ही भाषा भी छूट जाती है। जहां तक गणित है, वहां तक सत्य का पता नहीं चलता। लेकिन मन के छूटते ही गणित भी छूट जाता है। मन गया कि सब गया। और तब जो शेष रह जाता है, वह क्या है? इसे जानने के सिवा और कोई उपाय नहीं।
Therefore, as far as language goes, you cannot come upon truth. And the moment the mind drops, language drops too. As far as mathematics goes, you cannot come upon truth. And the moment the mind drops, mathematics drops too. When the mind is gone, all is gone. And then what remains—what is it? There is no way except to know it.
मेरे कहने से कुछ पता नहीं चलेगा। किसी और के कहने से कुछ पता नहीं चलेगा। हां, इतना ही पता चल सकता है कि शायद कुछ हो, जो हमारी घर की दीवालों के बाहर भी है। आप जाएं घर के बाहर दीवाल की तरफ--बाहर खड़े हो जाएं। मैं इतना ही कह सकता हूं कि घर की दीवालों के भीतर नहीं है। इसलिए परमात्मा के संबंध में जो भी कहा गया है, वह सदा निषेधात्मक है, निगेटिव है। वह ‘नेति-नेति’ है। इतना ही कहा जा सकता है--‘यह भी नहीं है, यह भी नहीं है।’ इतना ही कहा जा सकता है--‘नॉट दिस, नॉट दैट।’
Nothing will be known by my saying so. Nothing will be known by anyone else’s saying so. Yes, only this much may be known: that perhaps there is something outside the walls of our house. You go to the outer side of the wall—stand outside. I can only say this much: it is not within the walls of the house. Therefore, whatever has been said about the Divine has always been negative—via negation. It is neti-neti. Only this can be said: “Not this, not that.” Only this can be said: “Not this, not that.”
तो आप पूछेंगे, क्या है? वह नहीं कहा जा सकता। इतना ही कहा जा सकता है कि इस मकान की यह दीवाल में भी नहीं है--इस दीवाल में भी नहीं है, इस दीवाल में भी नहीं है।
So you will ask, What is it? That cannot be said. Only this can be said: it is not in this wall of the house, nor in this wall, nor in this wall.
आप पूछेंगे, फिर किस दीवाल में है? तो मुझे चुप रह जाना पड़े। दीवाल में नहीं है। दीवाल के बाहर है। और आप सब दीवालों के बाहर चले जाएं तो वह मिल जाए।
You will ask, Then in which wall is it? Then I must fall silent. It is not in any wall. It is outside the walls. And if you go outside all walls, you will find it.
इसलिए सत्य की सारी खोज निषेध की खोज है।
परमात्मा की सारी खोज निषेध की खोज है।
जो आदमी सबको इनकार कर पाता है, अंततः उसे उपलब्ध हो जाता है, ‘जो है।’
Hence the entire search for truth is a search by negation. The entire search for the Divine is a search by negation. The person who can deny everything ultimately attains That-which-is.
लेकिन अगर आप इनकार करने में कमजोर हैं और आपने कहा, कैसे इनकार करूं? भक्ति को कैसे इनकार करूं? ज्ञान को कैसे इनकार करूं? कर्म को कैसे इनकार करूं? पूजा को, पंडित को कैसे इनकार करूं? तो आप पंडित, पूजा, भक्ति, ज्ञान की दीवालों के भीतर खड़े रह जाएंगे। सत्य के बाहर नहीं पहुंच सकते। और ये सब खेल हैं।
But if you are weak in denying and you say, How can I deny? How can I deny devotion? How can I deny knowledge? How can I deny action? How can I deny worship, the priest?—then you will remain standing within the walls of priest, worship, devotion, knowledge. You will not reach outside to truth. And all these are games.
भक्ति भी खेल है भाव का।
और ज्ञान खेल है विचार का।
और कर्म खेल है मन के कर्म की पर्त का।
Devotion is a game of feeling. Knowledge is a game of thought. Action is the game of the mind’s layer of doing.
कल हम उस तीसरी पर्त के बाबत विचार करेंगे कि यह कर्म का खेल क्या है? और अगर इन सारे खेलों के बाहर आप हो जाएं! हो सकते हैं। हैं ही। लेकिन आपको पता नहीं, खयाल नहीं, स्मरण नहीं। अगर बाहर हो जाएं तो जिसे आप जानेंगे--जिसके लिए कोई शब्द बताने वाला नहीं है। जिसके लिए कोई चित्र बताने वाला नहीं है। जिसके लिए कोई मूर्ति बताने वाला नहीं है। जिसके लिए कोई इशारा नहीं किया जा सकता कि वह रहा, क्योंकि इशारे में बड़ी गड़बड़ है।
Tomorrow we will consider that third layer—what this game of action is. And if you step outside all these games—step outside! You can. You already are. But you don’t know it, don’t remember it. If you step outside, then what you will know—there is no word that can tell it. No picture can depict it. No image can represent it. No pointing can indicate “there it is,” because there is a great error in pointing.
अंतिम बात कहूं। इशारे में बड़ी भूल है। अगर मैं कहूं, वह रहा, तो इशारा सदा सीमित कर देता है, क्योंकि इशारे के बाहर जो है, फिर वह कौन है? हम किसी सीमित चीज के संबंध में इशारा कर सकते हैं कि वह रहा। कह सकते हैं, वह रहा, लेकिन फिर बाकी जो इशारे के बाहर रह गया, वह क्या है?
Let me say the final thing. There is a great mistake in pointing. If I say, “There it is,” pointing always sets a limit; for then what about what lies outside the point? We can point only with respect to something limited: “There it is.” But then what of all that remains outside the pointing?
परमात्मा के संबंध में इशारा नहीं हो सकता अंगुली बता कर। उसके संबंध में इशारा हो सकता है, मुट्ठी बांध कर कि यह रहा। यह रहा का मतलब यह है कि हम कहीं इशारा नहीं कर सकते उसके लिए। इशारा करेंगे तो गड़बड़ हो जाएगा। अगर हमने कहा, समव्हेयर, तो फिर वह एवरीव्हेयर नहीं हो सकता। अगर हमने कहा, ‘वहां है’ तो ‘सब जगह’ कहां और कैसे होगा? जिसे सब जगह होना है, जिसे एवरीव्हेयर होना है, उसे नोव्हेयर होना पड़ेगा। जिसे ‘सब जगह’ होना है, उसे ‘कहीं भी नहीं’ होना पड़ेगा। इसलिए कोई इशारा काम नहीं करता। कोई संकेत काम नहीं करता।
With regard to the Divine, you cannot point with a finger. The only gesture possible is with a clenched fist: “Here it is.” “Here it is” means: we cannot point anywhere for it. If we point, confusion will arise. If we say, “somewhere,” then it cannot be “everywhere.” If we say, “It is there,” then how will it be “everywhere”? That which is to be everywhere must be nowhere. That which is to be “everywhere” must be “nowhere” in the sense of not located anywhere. Therefore no pointing works. No sign works.
लेकिन फिर क्या रास्ता है?
सब संकेतों को गिरा दें, सब इशारों को गिरा दें।
But then what is the way? Drop all signs. Drop all pointers.
मैं यह कह रहा हूं, मार्ग ही नहीं है।
तो मेरा मार्ग मत पूछें, क्योंकि मैं अपना मार्ग बता दूं तो वह चौथा मार्ग हो जाएगा। वह भी नहीं है। मार्ग ही नहीं है। और जो आदमी समस्त मार्गों के बाहर खड़ा हो जाता है, वह ‘वहां’ पहुंच जाता है। मार्ग के बाहर होने के अतिरिक्त और कोई मार्ग नहीं है।
मेरी बातों को इतनी शांति और प्रेम से सुना, उससे अनुगृहीत हूं। और अंत में सबके भीतर बैठे परमात्मा को प्रणाम करता हूं। मेरे प्रणाम स्वीकार करें।
I am saying: there is no path. So do not ask for my path, because if I were to tell you mine, it would become a fourth path. That too is not it. There is no path. And the person who stands outside all paths arrives ‘there.’ Other than being outside the paths, there is no other path. I am grateful that you have listened to my words with such peace and love. And in the end, I bow to the Divine seated within everyone. Please accept my salutations.
