Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.
मेरे प्रिय आत्मन्!
My beloved Atman!
मनुष्य को खंडों में तोड़ना और फिर किसी एक खंड से सत्य को जानने की कोशिश करना, अखंड सत्य को जानने का द्वार नहीं बन सकता है। अखंड को जानना हो तो अखंड मनुष्य ही जान सकता है।
To break man into fragments and then try to know Truth from any one fragment cannot become the doorway to the indivisible. If the indivisible is to be known, only an indivisible human being can know it.
न तो कर्म से जाना जा सकता है, क्योंकि कर्म मनुष्य का एक खंड है। न ज्ञान से जाना जा सकता है, क्योंकि ज्ञान भी मनुष्य का एक खंड है। और न भाव से जाना जा सकता है, भक्ति से, क्योंकि वह भी मनुष्य का एक खंड है।
Neither by action can it be known, because action is but a fragment of man. Nor by knowledge, because knowledge too is only a fragment. Nor by feeling, by devotion, because that also is a fragment of man.
अखंड से जाना जा सकता है। और ध्यान रहे, इन तीनों को जोड़ कर अखंड नहीं बनता। इन तीनों को छोड़ कर जो शेष रह जाता है, वह अखंड है। जोड़ से कभी अखंड नहीं बनता। जोड़ में खंड मौजूद ही रहते हैं।
It can be known only from the undivided. And remember, by adding these three together the undivided is not created. When these three are left behind, whatsoever remains is the undivided. Through addition the whole never comes to be. In the sum, fragments still remain present.
जैसे उदाहरण के लिए, हिंदू-मुसलमान को जोड़ कर कभी हम एकता स्थापित नहीं कर सकते। हिंदू-मुसलमान जुड़ जाएं तो भी दो खंड सदा मौजूद रहते हैं। लेकिन हिंदू हिंदू न रह जाए, मुसलमान मुसलमान न रह जाए, तब जो शेष रह जाता है, वह एकता है। हिंदू-मुसलमान को जोड़ने से एकता नहीं होने वाली। हिंदू-मुसलमान दोनों ही हिंदू-मुसलमान न रह जाएं, तब जो शेष रह जाएगी आदमियत, वह एक होगी।
For example, by adding Hindu and Muslim you can never establish unity. Even if Hindu and Muslim join hands, two fragments still persist. But if the Hindu is no longer a Hindu, the Muslim no longer a Muslim, then that which remains is unity. By joining Hindu and Muslim, unity will not come. When both the Hindu and the Muslim cease to be Hindu and Muslim, then what remains—humanity—will be one.
बुद्धि को, भाव को, कर्म को जोड़ने के भी प्रयास किए गए हैं--कि इन तीनों को हम जोड़ लें, लेकिन इन तीनों को जोड़ कर जो बनता है, वह अखंड नहीं है। क्योंकि जो जोड़ कर बनता है, वह अखंड हो ही नहीं सकता। उसमें खंड मौजूद रहेंगे ही। जुड़े हुए होंगे, लेकिन मौजूद होंगे। अखंड तो खंडों से मुक्त होकर ही मिलता है। ट्रांसेंडेंस से मिलता है, अतिक्रमण से मिलता है। जब हम खंडों के ऊपर उठ जाते हैं, तब मिलता है।
Attempts have been made to add the intellect, the heart, and action—let us yoke these three together. But what is made by adding these three is not undivided. That which is produced by addition cannot be the whole. The fragments will inevitably remain. They will be joined perhaps, yet they will still be there. The indivisible is found only when the fragments are left behind. It is found through transcendence, through going beyond. When we rise above the fragments, then it is found.
अखंड जोड़ नहीं है, अखंड खंड से मुक्त हो जाना है।
The undivided is not an addition; the undivided is freedom from fragments.
मनुष्य का मन खंडन की प्रक्रिया है। मनुष्य का जो मन है, वह चीजों को खंड-खंड करके देखता है। जैसे आपने सूरज की किरण देखी है, सूरज की किरण अगर कांच के, प्रिज्म के टुकड़े में से निकाली जाए तो खंड-खंड हो जाती है। सात टुकड़ों में टूट जाती है। सात रंग पैदा हो जाते हैं। सूरज की किरण सिर्फ शुभ्र है। शुभ्र कोई रंग नहीं है। शुभ्र कोई रंग नहीं है! जब प्रिज्म से किरण टूटती है, तब सात रंग दिखाई पड़ने शुरू होते हैं।
The human mind is a mechanism of fragmentation. The mind looks at things by breaking them into parts. You have seen a ray of the sun: if that ray passes through a piece of glass, a prism, it breaks into fragments, into seven parts, seven colors arise. The sunray itself is only white. White is not a color. White is not a color! When the ray is refracted by the prism, then the seven colors become visible.
बुद्धि का जो प्रिज्म है, बुद्धि का जो टुकड़ा है, बुद्धि का जो देखने का ढंग है वह चीजों को तोड़ कर देखने का ढंग है। बुद्धि सदा तोड़ कर ही देख सकती है। बुद्धि कभी इकट्ठे को नहीं देख सकती। बुद्धि सदा खंड को देख सकती है। अखंड को नहीं देख सकती।
The prism of the intellect, the shard of the intellect, the very style of the intellect’s seeing, is to view by breaking. The intellect can only see by fragmenting. It never sees the togetherness. It can see only parts, never the whole.
तो बुद्धि जीवन के सत्य को कई खंडों में तोड़ देती है। वे खंड बुद्धि के द्वारा तोड़े गए हैं और ऐसे ही झूठ हैं, जैसे पानी में हम लकड़ी को डाल दें और लकड़ी तिरछी दिखाई पड़ने लगे। तिरछी हो नहीं जाती, सिर्फ दिखाई पड़ती है। बाहर निकाल लें पानी के, वह फिर सीधी हो जाती है। सीधी हो नहीं जाती, सीधी थी ही। सिर्फ वह तिरछा दिखाई पड़ना, जो पानी की वजह से पैदा होता था, माध्यम की वजह से पैदा होता था, वह विदा हो जाता है। पानी में डाल दें, फिर वह लकड़ी तिरछी दिखाई पड़ने लगती है।
So the intellect breaks life’s truth into many fragments. Those fragments are created by the intellect and are false in the same way that a stick looks bent when placed in water. It does not become bent—only appears so. Take it out of the water and it is straight again. It did not become straight; it was straight already. Only that appearance of bending, created by the medium of water, departs. Put it back in water and again the stick appears bent.
क्या लकड़ी पानी के भीतर तिरछी हो जाती है? अगर आप अपना हाथ डाल कर लकड़ी को देखें पानी के भीतर तो भी पता चलेगा कि वह तिरछी नहीं हुई। लेकिन हाथ भी तिरछा मालूम पड़ने लगेगा। पानी के माध्यम में सभी चीजें तिरछी हो जाती हैं, दिखाई पड़ने लगती हैं।
Does the stick truly become bent in water? Put your hand in and touch it and you will know it has not bent. But even your hand will appear bent. In the medium of water, everything appears askew.
बुद्धि के माध्यम में सभी चीजें टूट जाती हैं, टुकड़ों में हो जाती हैं। और बुद्धि के तीन टुकड़े हैं। विचार है, भाव है, कर्म है। इसलिए बुद्धि जब भी देखेगी तो तोड़ कर देखेगी। फिर बुद्धि एक काम और भी कर सकती है कि इन तीनों को जोड़ ले, लेकिन वह जोड़ भी अखंड नहीं होगा। बुद्धि का जोड़ एकदम भ्रांत होगा। बुद्धि जोड़ सकती है ऊपर से, लेकिन खंड फिर भी मौजूद रह जाएंगे। जिन्हें जोड़ेंगे हम, वे मौजूद रहेंगे। जुड़े हुए भी मौजूद रहेंगे।
In the medium of intellect, everything is broken, becomes bits and pieces. And mind has three basic pieces: thought, feeling, and action. Therefore, whenever mind looks, it looks by dividing. Mind can also perform one more trick—try to add these three together—but that addition will not be the whole. The mind’s addition will be utterly deceptive. Mind may paste them together from above, but the fragments remain. That which we add remains what it was—joined yet still separate.
अखंड सत्य को जानना हो तो मन को पार करना जरूरी है। और उसे पार करने के लिए कर्म भी सहयोगी नहीं है, भाव भी सहयोगी नहीं है, ज्ञान भी सहयोगी नहीं है। इस बात को थोड़ा ठीक से समझ लेना जरूरी है, फिर मैं आपके कल के संबंध में कुछ प्रश्र्न हैं, उनकी बात करूं।
If the indivisible Truth is to be known, the mind must be transcended. And in transcending it, neither action helps, nor feeling, nor knowledge. This needs to be understood clearly—then I will speak to your questions from yesterday.
अखंड को जानने के लिए मुझे भी अखंड ही खड़ा होना पड़ेगा, क्योंकि मैं वही जान सकता हूं, जो मैं हूं। मैं उसे नहीं जान सकता, जो मैं नहीं हूं।
To know the indivisible I too must stand indivisible, for I can know only that which I am. I cannot know that which I am not.
आपके पास आंख है, इसलिए आप सूरज की किरण को जान पाते हैं। अगर आपके पास आंख नहीं है तो आप सूरज की किरण को नहीं जान पाते। सूरज को जानना हो तो आंख का होना जरूरी है। अंधा सूरज को नहीं जान पाएगा। आप ध्वनि को सुन पाते हैं, तो उसके लिए कान होना जरूरी है। आपके पास कुछ होना जरूरी है, तभी आप कुछ जान सकते हैं।
You have eyes—therefore you can know the ray of the sun. Without eyes you could not know it. To know the sun, eyes are necessary. The blind will not know the sun. You hear sound—so ears are necessary. You must have something within you; only then can you know something without.
अगर अखंड को जानना हो तो आपके पास क्या होना जरूरी है? अगर अखंड को जानना है तो आपके पास एक अखंड चेतना होनी जरूरी है। इंटिग्रेटेड कांशसनेस होनी जरूरी है। जिसमें कोई तोड़ न हो, खंड न हो।
If the indivisible is to be known, what must you have? If the indivisible is to be known, an indivisible consciousness must be within you—an integrated consciousness in which there is no break, no fragment.
लेकिन अभी हमारे पास जो मन है, वह खंड-खंड ही है। मन खंड-खंड ही होता है। मन के होने का ढंग ही यही है। मन के होने की व्यवस्था ही यही है।
But what we presently have is a mind that is all in pieces. Mind is fragmentariness. This is the very way of mind’s being, its very structure.
और मन के होने की यह व्यवस्था किसी दिशा में उपयोगी भी है। जरूरी है कि किन्हीं आयाम में, किन्हीं दिशाओं में मन खंड-खंड देखे। और उसका उपयोग भी है। जब कोई आदमी सोच रहा हो, अगर उसी समय भाव भी करे तो सोचना मुश्किल हो जाएगा। जैसे एक वैज्ञानिक विचार करता है तो उस समय उसे समस्त भाव से मुक्त हो जाना जरूरी है। अगर वह भाव भी भीतर रखता है तो फिर वह वैज्ञानिक न हो सकेगा। भाव का मतलब होगा उसकी प्रिज्युडिस, पक्षपात।
And this structure has utility in certain directions. It is necessary that in some dimensions the mind see in fragments. It has its use. When a person is thinking, if simultaneously he also indulges feeling, thinking becomes difficult. When a scientist thinks, at that moment he must be freed of all feeling. If he carries feeling within, he will not remain a scientist. Feeling means prejudice, bias.
एक डॉक्टर बनर्जी हैं। उनका नाम शायद आपने सुना हो, वे जयपुर विश्र्वविद्यालय में पुनर्जन्म के संबंध में खोज-बीन करते हैं। वह मुझे मिलने बंबई आए। दस-बीस लोग इकट्ठे हो गए थे, हम दोनों की बात सुनने को। उन डॉक्टर बनर्जी ने कहा कि मैं यह सिद्ध करना चाहता हूं वैज्ञानिक रूप से कि पुनर्जन्म होता है!
There is a Dr. Banerjee—you may have heard his name—at Jaipur University, who researches reincarnation. He came to see me in Bombay. Ten or twenty people had gathered to listen to our dialogue. Dr. Banerjee said, “I want to prove scientifically that reincarnation happens!”
मैंने उनसे कहा कि यह जो बात आप कह रहे हैं, यह बात ही अवैज्ञानिक हो गई है।
I said to him, “What you have just said is already unscientific.”
उन्होंने कहा: क्या मतलब?
He asked, “What do you mean?”
मैंने उनसे कहा: वैज्ञानिक कुछ भी सिद्ध नहीं करना चाहता। और अगर सिद्ध करना चाहता है तो उसका मतलब है सिद्ध करने के पहले ही उसने मान रखा है कि सिद्ध क्या करना है। आप कहते हैं, ‘मैं सिद्ध करना चाहता हूं वैज्ञानिक रूप से कि पुनर्जन्म है,’ यह बात ही अवैज्ञानिक हो गई। अभी सिद्ध नहीं हुआ और आपने सिद्ध मान रखा है मन में! उसी को आप सिद्ध करना चाहते हैं!
I said, “A scientist does not want to prove anything. And if he wants to prove, it means that before he begins he has already decided what is to be proven. You say, ‘I want to prove scientifically that reincarnation exists.’ This very statement is unscientific. It is not yet proven, and yet in your mind it is already taken as proven—and you want to prove that!”
वैज्ञानिक यह कहता है, मुझे पता नहीं कि पुनर्जन्म है या नहीं। जो भी होगा, उसे मैं जानना चाहता हूं। उसका अपना कोई भाव नहीं होना चाहिए। अन्यथा वह अपने भाव के अनुरूप सिद्ध कर लेगा। वैज्ञानिक के पास भाव होगा तो वह वैज्ञानिक नहीं हो सकता। उसे सब भाव छोड़ देने पड़ेंगे। उसे सिर्फ विचार करना पड़ेगा। उसके पास कोई पक्षपात नहीं होना चाहिए। अगर उसके पास जरा सा भी पक्षपात है, तो वह जो खोज करेगा, वह खोज वैज्ञानिक नहीं रह जाएगी।
The scientist says, “I do not know whether reincarnation is or is not. Whatever is, I want to know.” He should have no feeling of his own, otherwise he will prove in accordance with his feeling. If a scientist carries feeling, he cannot be a scientist. He must drop all feeling. He must only think. There should be no bias. If even a trace of bias is there, his research will no longer be scientific.
तो मन को तो खंड करना जरूरी है। मन का खंड होना बहुत आवश्यक है, नहीं तो विचार असंभव हो जाएगा। इसलिए बहुत भावुक लोग विचार नहीं कर पाते। उनका भाव बाधा देता है।
Therefore the mind must be divided. For the work of mind, division is essential; otherwise thinking would be impossible. That is why very emotional people cannot think; their feeling interferes.
इसलिए जो कौमें बहुत भाव से भरी हैं, वे वैज्ञानिक नहीं हो पाईं। जैसे हमारी ही कौम है। वह भाव से अति प्रेरित है, इसलिए विज्ञान का जन्म नहीं हो पाया। विज्ञान के जन्म के लिए भाव को बिलकुल हट जाना जरूरी है।
Nations saturated with feeling have not been able to become scientific. Our own nation, for example, is excessively driven by feeling; hence science did not take birth. For science to be born, feeling must be put aside.
और अगर कोई बहुत भावुक हो और बीच-बीच में विज्ञान और विचार उसमें प्रवेश करें, तो भी मुश्किल में पड़ जाएगा। अगर आपको किसी का चेहरा सुंदर लगता है। और आपका विचार बीच में आ जाए और कहने लगे, क्यों सुंदर लगता है? तो आप मुश्किल में पड़ जाएंगे, क्योंकि सुंदर लगना विचार की बात नहीं, सिर्फ भाव की बात है। उसके लिए कोई तर्क की जरूरत नहीं। और अगर तर्क बीच में आया तो आप थोड़ी देर में ही मुश्किल में पड़ जाएंगे। पता लगाना मुश्किल हो जाएगा कि क्यों सुंदर लगता है?
And if someone is very emotional and, in between, science and thought enter him, he will also be in trouble. If someone’s face looks beautiful to you and your thought intrudes—“Why does it look beautiful?”—you will soon be in difficulty, because beauty is a matter of feeling, not of thought. No logic is needed for it. If logic comes in, you will be in trouble. You will not be able to find why it looks beautiful.
अगर मुझे किसी से प्रेम हो गया, और मैं विचार करने लगूं वैज्ञानिक रूप से कि मेरा प्रेम क्यों हो गया? तो प्रेम खो जाएगा। प्रेम नहीं बचेगा। क्योंकि प्रेम के लिए वैज्ञानिक विचार की कोई भी जरूरत नहीं है। इसलिए जो लोग बहुत वैज्ञानिक ढंग से चिंतन करेंगे, वे प्रेम करने में असमर्थ हो जाएंगे।
If I fall in love with someone and begin to analyze scientifically why I have fallen in love, love will be lost. Love will not remain, because for love there is no need of scientific thought. Hence those who think in a very scientific manner become incapable of love.
जो लोग बहुत वैज्ञानिक ढंग से विचार करते हैं, वे कविता नहीं लिख सकते, क्योंकि काव्य में विचार की कोई जरूरत नहीं। वहां तो विचार जितना कम होगा, उतनी ही काव्य की गति होगी। अगर एक वैज्ञानिक से जाकर मैं कहूं कि मेरी जो प्रेयसी है, उसका चेहरा मुझे चांद जैसा मालूम पड़ता है। तो वह कहेगा, आपका दिमाग खराब हो गया! कहां चांद और कहां स्त्री का चेहरा! इनके बीच तालमेल ही नहीं है। अगर इनको तराजू पर रख कर तौलें तो कोई तौल नहीं है। कहां चांद, कहां एक स्त्री का चेहरा! चांद से स्त्री के चेहरे का क्या संबंध! वह मुझे मुश्किल में डाल देगा और मैं सिद्ध न कर पाऊंगा कि किसी स्त्री का चेहरा और चांद जैसा हो सकता है। हो भी नहीं सकता। लेकिन भाव में हो सकता है, गणित में नहीं हो सकता। गणित और भाव की अलग दुनिया है, उनकी अलग यात्राएं हैं।
Those who think in a very scientific way cannot write poetry, because poetry has no need of thought. The less thought there is, the more poetry flows. If I go to a scientist and say, “My beloved’s face seems to me like the moon,” he will say, “You have lost your senses! What relation is there between the moon and a woman’s face? If we put them on a scale, there is no balance at all. The moon is one thing, a woman’s face another. What connection is there?” He will put me in a fix—and I will not be able to prove that a face can be like the moon. It cannot be—mathematically. But in feeling it can be; in mathematics it cannot. Mathematics and feeling belong to different worlds, their journeys are different.
मन तीन आयाम में काम करता है। और जिसे कर्म करना हो, उसे भी बहुत भावुक नहीं होना चाहिए, अन्यथा कर्म में बाधा पड़ेगी। जिसे कर्म करना हो, उसे भी बहुत विचार में नहीं पड़ना चाहिए। नहीं तो विचार बाधा डालेगा।
Mind works in three dimensions. And one who has to act should not be too emotional either; otherwise action will be hindered. One who has to act should not be overly thoughtful; otherwise thought will obstruct action.
मैंने सुना है कि एक विचारक पहले महायुद्ध में भरती हो गया था। युद्ध था जोर पर और वह विचारक युद्ध में भरती हो गया। लेकिन वह विचारक था। और जब उसे मिलिट्री में ट्रेनिंग दी गई और कहा गया: बाएं घूम जाओ, तो सारे लोग तो बाएं घूम गए और वह खड़ा ही रहा।
I have heard of a thinker who enlisted for the First World War. The war was raging; he joined the army. But he was a thinker. In military training when the command came, “Left turn!” everyone turned left, but he stood still.
उसके प्रधान ने उससे कहा: आप घूमते क्यों नहीं?
His officer asked, “Why don’t you turn?”
उसने कहा: मैं बिना विचारे कुछ भी नहीं कर सकता हूं। मैं सोच रहा हूं कि बाएं क्यों घूम जाऊं?
He said, “I cannot do anything without thinking. I am thinking—why should I turn left?”
उसने कहा कि अगर इस तरह सोच-विचार चलेगा तो आप हमारे काम के नहीं। मिलिट्री में सोच-विचार से काम नहीं चल सकता--आज्ञा परम है। उसमें सोच-विचार की आपको जरूरत नहीं है। कहा, बाएं घूम जाओ तो बाएं घूम जाएं।
The officer said, “If you go on thinking like this, you are of no use to us. In the military, thinking will not do—command is supreme. You don’t need to think. If ordered, ‘Left turn!’—you turn left.”
लेकिन उस आदमी ने कहा: पहले मैं सोच तो लूं कि क्यों घूम जाऊं?
But the man said, “First let me think why I should turn.”
उसे बहुत दिन सिखाया गया, लेकिन वह बाएं-दाएं भी घूम न सका। सोचे न, तो कर न सके। लेकिन भरती हो गया था तो उसके प्रधान ने उसे जो मिलिट्री का मेस था, भोजनालय था, वहां भेज दिया कि तुम वहीं कुछ काम करो।
He was taught for many days, but he could not even manage left and right. If he did not think, he could not act. But he had been recruited, so the officer sent him to the military mess, the dining hall, to do some work there.
मटर बनने आए थे सब्जी के लिए तो उससे कहा कि तुम छोटे मटर अलग कर लो, बड़े मटर अलग कर लो। घंटे भर बाद जब उसका प्रधान गया तो वह थाली में सब मटर जैसे थे वैसे ही रखे हुए बैठा था--आंख बंद किए हुए! उसके प्रधान ने कहा: तुम क्या कर रहे हो? अभी तक यह भी न कर पाए!
Peas had arrived for the vegetable. He was told, “Separate the small peas from the big.” After an hour the officer came and found the man sitting with the dish exactly as it was—eyes closed! The officer said, “What are you doing? You haven’t done even this much!”
उसने कहा: मैं बड़ी मुश्किल में पड़ गया हूं। आप ठीक कहते हैं, छोटे और बड़े अलग कर दूं। लेकिन कुछ मटर ऐसे भी हैं, जो बिलकुल बीच के हैं--न छोटे हैं, न बड़े हैं, उनको मैं कहां करूं? और जब तक यह तय न हो जाए, तब तक कुछ भी करना मेरे लिए संभव नहीं है। मैं पहले सोच लूं, तब कुछ करूं।
He said, “I have fallen into great difficulty. You are right—separate the small from the big. But there are some peas exactly in the middle—neither small nor big. Where am I to put them? Until this is decided, nothing is possible for me. First I must think, then I can do.”
मन विभाजित है, मन के काम के लिए यह जरूरी है कि मन विभाजित हो। मन के कंपार्टमेंट से आवश्यक है कि वहां खंड-खंड हो। और इसलिए मन सत्य को नहीं जान पाता। क्योंकि सत्य कोई उपयोगिता नहीं है।
Mind is divided. For the mind’s work it is necessary that it be compartmentalized. Therefore mind does not know Truth—because Truth is not a utility.
सत्य तो, अखंड जो है, उसे जानने की बात है। शायद ‘जानना’ कहना भी ठीक नहीं, क्योंकि जानने से ज्ञान का खयाल आता है। इसलिए सत्य को जब हम कहते हैं ‘जानना’ तो ज्ञान का खयाल मत ले लेना आप। सत्य को जानने का मतलब है, सत्य के साथ एक ही हो जाना। लेकिन शायद ‘हो जाने’ से भाव का खयाल आता है। जिसे हम प्रेम करते हैं, उसके साथ एक हो जाते हैं। लेकिन सत्य के साथ ‘एक हो जाने’ का भी यह अर्थ नहीं है, जो भाव का अर्थ होता है।
Truth is the knowing of that which is indivisible. Perhaps even ‘knowing’ is not right, because with knowing, knowledge is recalled. So when we say ‘knowing Truth,’ do not take it as knowledge. Knowing Truth means becoming one with Truth. But then ‘becoming one’ evokes the sense of feeling. With the one we love, we become one. Yet even ‘becoming one with Truth’ is not what feeling means.
इसलिए सच बात तो यह है कि सत्य को हम जानना कहें, होना कहें, करना कहें--कोई भी शब्द कारगर नहीं है। क्योंकि हमारे सारे शब्द मन की तीन चीजों के लिए, काम के लिए बनाए गए हैं--या तो कर्म के लिए, या भाव के लिए, या ज्ञान के लिए। हमारी सारी भाषा मन की बनाई भाषा है। इसलिए तो जो सत्य को जानते हैं, वे कहते हैं कि कहना मुश्किल है, क्योंकि उसे कहने के लिए मन ने कोई भाषा विकसित नहीं की है।
So the fact is: whether we call it knowing, being, or doing—no word is adequate. All our words were coined for the mind’s three functions—for action, for feeling, or for knowledge. Our entire language is mind-made. That is why those who have known Truth say, “It is difficult to say,” because no language has been developed by the mind to express it.
मन ने जो भाषा विकसित की है, वह तीन कामों के लिए की है। मन काम कर सकता है, उसकी भाषा है उसके पास। मन प्रेम कर सकता है, उसकी भी भाषा है उसके पास। मन विचार कर सकता है, उसकी भी भाषा है। लेकिन मन जब तीनों नहीं करता है, तब उसके लिए उसके पास कोई भाषा नहीं है। और उसका कारण है।
The language the mind has developed serves three functions. Mind can do—there is language for that. Mind can love—there is language for that. Mind can think—there is language for that. But when mind is not doing any of the three, there is no language for it. And there is a reason for this.
भाषा हो भी नहीं सकती, क्योंकि तब मन ही नहीं रह जाता। तब जो रह जाता है, वह मन नहीं है। इसलिए उसकी भाषा भी नहीं है।
There cannot be language then, because mind itself is not there. What remains is not mind; hence there is no language for it.
और फिर भाषा के लिए जरूरी है कि दो हों। बोलने वाला हो, सुनने वाला हो। तो जहां तक मन है, वहां तक भाषा है। क्योंकि जहां तक मन है, वहां तक मैं हूं और आप हैं।
Further, language requires two—the speaker and the listener. As long as mind remains, language remains, because as long as mind remains there is ‘I’ and ‘you.’
लेकिन जहां मन नहीं रह गया, वहां न कोई सुनने वाला है, न कोई बोलने वाला है। वहां न मैं हूं, न आप हैं। वहां तो जो है, वही रह गया। वहां मैं-तू का भेद भी गिर गया। तो वहां कौन बोले, कौन सुने? इसलिए वहां भाषा नहीं विकसित हो सकी। सत्य को बताने वाली कोई भाषा विकसित नहीं हो सकी। इसलिए जितने भी शास्त्र हैं, वे सत्य को कहने की कोशिशें हैं--असफल कोशिशें, सफल कोशिशें नहीं। अभी तक कोई कोशिश सफल नहीं हो पाई। और ऐसा नहीं है कि आगे सफल हो जाएगी। आगे भी सफल नहीं हो सकती। उसका कारण सिर्फ यही है कि मन के बाहर भाषा का उपाय नहीं है।
But where mind is no more, there is no listener and no speaker. There is neither I nor you. Only that which is, remains. There, the distinction of I–Thou has fallen. Who will speak, and who will listen? Therefore no language could develop there. No language could be developed to express Truth. Thus all the scriptures are attempts to say Truth—attempts that fail, not attempts that succeed. None has succeeded yet, nor is it that success will come later. It cannot succeed—because beyond mind there is no instrument of language at all.
लेकिन आदमी तो भाषा से ही समझेगा। आदमी भाषा के बाहर कैसे समझेगा? चूंकि आदमी कहता है, भाषा में ही समझेंगे। तो फिर तीन रास्ते हैं। फिर कर्मयोग है, भक्तियोग है, ज्ञानयोग है। ये भाषा के भीतर कहने के उपाय हैं। लेकिन जो कहा जा रहा है, वह सत्य नहीं रह जाता। क्योंकि जो कहा जा रहा है, वह मन के खंडों से कहा जा रहा है। वह उतना ही झूठा हो गया, जैसे पानी के माध्यम में लकड़ी तिरछी हो जाती है। ऐसे ही मन के माध्यम में सत्य जो है, तीन खंडों में बंट जाता है और बंटते ही झूठ हो जाता है। वह अखंड होकर ही सत्य हो सकता है।
But man insists on understanding through language. How else will he understand? Since man says, “We will understand only in language,” three pathways remain: Karma Yoga, Bhakti Yoga, and Jnana Yoga. These are devices to say something within language. But what is said is no longer Truth—because it is said through the mind’s fragments. It becomes false to the same extent that in the medium of water the stick appears bent. In the medium of mind, Truth is divided into three, and the very division turns it false. Only as the indivisible can Truth be Truth.
यह ऐसे ही जैसे मैं एक फूल को देखूं और फूल के पचास टुकड़े कर डालूं। और मैं कहूं कि फूल का जो सौंदर्य था--उन पचास टुकड़ों में से एक-एक टुकड़ा आपको दे दूं और आपको कहूं कि जो सौंदर्य मैंने जाना था, न सही पूरा, लेकिन पचासवां हिस्सा तो आप भी जान लेंगे।
It is as if I see a flower and then cut it into fifty pieces. I give you one piece and say, “The beauty that I knew—if not the whole, at least the fiftieth part you will know.”
नहीं, पचासवां हिस्सा भी आप नहीं जान सकेंगे, क्योंकि फूल का जो सौंदर्य था, वह अखंड फूल में था। पचास टुकड़े करके पचासवां हिस्सा आपके पास नहीं आएगा। आपके पास कुछ भी नहीं आएगा। जो पचासवां हिस्सा आएगा, उसमें सौंदर्य का कोई हिस्सा नहीं आएगा। बल्कि आप थोड़े हैरान भी होंगे कि यह आदमी पागल मालूम होता है। कहता है, फूल बड़ा सुंदर था! और मेरे हाथ में एक टूटी हुई पंखुड़ी आई है, जिससे कुछ भी पता नहीं चलता कि सुंदर क्या था? आप सोचेंगे, अगर मैं कहूं कि यह पचासवां टुकड़ा है, तो आप सोचेंगे, जो मेरे पास है, अगर इसमें पचास का गुणा मैं कर लूं तो शायद सब ठीक हो जाएगा। तो आप अपनी पंखुड़ी में पचास का गुणा भी मन में कर लें, तब भी आप कहेंगे, सौंदर्य नहीं बनता। फूल पचास गुना नहीं था। फूल बात ही अलग थी। वह अखंड था।
No—you will not know even a fiftieth. The flower’s beauty was in the undivided flower. By making fifty pieces, the fiftieth part will not carry beauty. Nothing of beauty will come to you. You will even suspect I am mad: I call the flower supremely beautiful, and you hold a broken petal from which nothing of that beauty can be known. If I say, “It is the fiftieth part,” you will think, “If I multiply this by fifty in my mind, perhaps it will be right.” Even if you multiply your petal by fifty, you will say, “No beauty forms out of this. The flower was not fifty times this—the flower was something altogether different—undivided.”
एक आदमी है जिंदा। हम उसके टुकड़े-टुकड़े कर डालें। हड्डी-मांस फैला दें। कोई उसे प्रेम करता रहा हो, और कहता रहा हो कि बहुत सुंदर है, बहुत प्यारा आदमी है। फिर हम उसे ले आएं कि यह रहा तुम्हारा सुंदर और प्यारा आदमी। तो वह कहे कि यह तो वह आदमी ही नहीं है। इन हड्डियों को मैंने कभी प्रेम नहीं किया। इस चमड़े को मैंने कभी प्रेम नहीं किया। इस मांस-मज्जा को मैंने कभी प्रेम नहीं किया। मैंने तो जिसे प्रेम किया था, वह यह नहीं है।
A man is alive. We cut him into pieces, scatter bone and flesh. Someone who loved him, who kept saying, “He is so beautiful, so beloved,” we bring to him and say, “Here is your beautiful, your beloved.” He will say, “This is not that man. I have never loved these bones, this skin, this flesh and marrow. That which I loved—this is not it.”
और हम कहें कि वह पूरा का पूरा है, आप तराजू पर तौल लें, क्योंकि जितना वजन उस आदमी का था, उतना ही वजन इनका भी है। आप जाकर लेबोरेटरी में जांच करवा लें। उस आदमी में जितना अल्युमिनियम था, उतना अल्युमिनियम अब भी उसकी हड्डी में है। जितना फास्फोरस था, उतना फास्फोरस अब भी है। आप सारी जांच करवा लें। जितना खून था, वह सब खून मौजूद है। जितना मांस था, वह सब मांस मौजूद है।
We say, “But it is all of him. Put it on the scale: the weight is the same as the man’s. Take it to the laboratory: the same amount of aluminum as in his bones is here. The same phosphorus. Check everything—the same blood is present, the same flesh.”
फिर भी वह प्रेम करने वाला कहे कि क्षमा करिए, यह वह आदमी नहीं है, क्योंकि वह आदमी एक अखंड इकाई था और ये खंड-खंड टुकड़े हैं। और कुछ चीजें हैं, जो अखंड में ही प्रकट होती हैं और खंड में खो जाती हैं। वे खंड में होती ही नहीं।
Still the lover will say, “Forgive me—this is not the man—because the man was an undivided unity, and these are scattered fragments. And there are things which manifest only in the whole and are lost in the parts. They do not exist in the parts.”
मन खंड करने की प्रक्रिया है। मन खंडन की प्रक्रिया है। मन जो है, वह चीजों को तोड़ता है।
Mind is a process of breaking. Mind is a process of fragmentation. Its way is to shatter things.
उपयोगिता है उसकी इस जगत में, लेकिन उस जगत में नहीं। इस जगत में जहां हम आदमियों के बीच जीते हैं, और दूसरे मनों के साथ जीते हैं, वहां इसकी उपयोगिता है। लेकिन जहां हमें परमात्मा के साथ जीना हो, वहां उसकी कोई उपयोगिता नहीं। वहां मन एकदम छोड़ देना पड़ता है।
It has utility in this world, but not in that. In the world where we live among men, among other minds, there it has usefulness. But where we have to live with the Paramatman, there it has no use. There the mind must be dropped utterly.
जगत के लिए मन एक सार्थक साधन है, सत्य के लिए मन एक बाधा है। जगत के लिए मन एक सहयोग है, सत्य के लिए मन एक हिंडरेंस, एक अवरोध है।
For the world, mind is a meaningful instrument; for Truth, mind is an obstacle. For the world, mind is a cooperation; for Truth, mind is a hindrance, an obstruction.
और हमारी कठिनाई यह है कि हम सोचते हैं जब मन से जगत में काम चल जाता है, तो सत्य में काम क्यों न चले? हम उसी तरह की भूल कर रहे हैं, जैसे कि एक बैलगाड़ी जमीन पर चलती है, लेकिन बैलगाड़ी आकाश में नहीं उड़ सकती। तो हम अगर सोचें कि जो बैलगाड़ी जमीन पर चल जाती है, तो आकाश में क्यों न उड़ेगी?
हमारा सोचना गलत है। असल में बैलगाड़ी जमीन पर चलती है, इसीलिए आकाश में नहीं उड़ सकती है। आकाश में उड़ने के लिए दूसरा ही वाहन होगा, क्योंकि आकाश का डाइमेन्शन बदल जाता है। बैलगाड़ी को चलना पड़ता है--अ से ब की तरफ, सीधी रेखा में, हॉरिजेंटल, क्षितिज-रेखा में चलना पड़ता है। हवाई जहाज को उठना पड़ता है--नीचे अ से ब की तरफ, वर्टिकल, ऊपर की तरफ। बैलगाड़ी को जाना पड़ता है आगे की तरफ। हवाई जहाज को जाना पड़ता है ऊपर की तरफ। वह यात्रा बिलकुल भिन्न है। हवाई जहाज का वाहन बिलकुल भिन्न है।
Our difficulty is that we think: if mind works in the world, why not for Truth? We are committing the same mistake as thinking: a bullock cart moves on the ground—why not fly in the sky? The bullock cart moves on earth; precisely therefore it cannot fly. For the sky, a different vehicle is needed, because the dimension changes. The bullock cart travels from A to B along a straight, horizontal line. The airplane has to rise—vertically—from below toward above. The cart goes forward; the plane goes upward. The journeys are utterly different; the vehicles utterly different.
संसार में जाना पड़ता है बाहर की तरफ, सत्य में जाना पड़ता है भीतर की तरफ।
In the world one goes outward; in Truth one goes inward.
संसार में संबंधित होना पड़ता है दूसरों से, सत्य में संबंधित होना पड़ता है अपने से।
In the world one relates with others; in Truth one relates with oneself.
सत्य में मन का कोई उपयोग नहीं है। और हमारे जो तीन मार्ग हैं--ज्ञान के, भक्ति के, कर्म के; वे मन के ही मार्ग हैं। इसलिए उन मार्गों से कोई कभी सत्य तक न पहुंचा है, न पहुंच सकता है।
In Truth there is no use of the mind. And our three paths—of knowledge, of devotion, of action—are paths of the mind. Therefore by those paths no one has ever reached Truth, nor can anyone reach.
जब मैंने यह कहा कि विचार मौलिक नहीं होता, तब मैंने यह नहीं कहा कि मौलिक कुछ भी नहीं होता। मैंने कहा, विचार मौलिक नहीं होता। दृष्टि मौलिक हो सकती है। दृष्टि विचार नहीं है, दर्शन विचार नहीं है, अनुभूति विचार नहीं है। वही तो मैं कह रहा हूं, सत्य का अनुभव मौलिक होता है। सत्य का विचार मौलिक नहीं होता। जब आप सत्य को जानेंगे, तो वह जानना बिलकुल ओरिजिनल है, बिलकुल मौलिक है। वह उधार नहीं है, बासा नहीं है।
When I said that thought is not original, I did not say that nothing is original. I said: thought is not original. Vision can be original. Vision is not thought; seeing is not thought; experience is not thought. This is exactly what I am saying: the experience of truth is original. The idea of truth is not original. When you know truth, that knowing is utterly original. It is not borrowed; it is not stale.
इस बात को थोड़ी सी बारीकी से समझ लेना चाहिए।
This needs to be understood with a little subtlety.
जब आप सत्य को जानेंगे तो वह जानना तो मौलिक होगा, लेकिन जब आप सत्य के संबंध में जानते हैं, तब वह मौलिक नहीं होता। सत्य के संबंध में जानना, विचारों को ही जानना है। सत्य को जानना, विचार को जानना नहीं है। सत्य की अनुभूति तो सदा मौलिक होती है, लेकिन सत्य के शास्त्र कभी मौलिक नहीं होते।
When you come to know truth, that knowing is original; but when you only know about truth, that is not original. Knowing about truth is knowing thoughts; knowing truth is not knowing thoughts. The realization of truth is always original, but the scriptures about truth are never original.
लेकिन दो बातें हैं। अगर मैं सत्य को जान लूं और आपसे कहने आऊं, तो मेरी प्रतीति तो मौलिक होगी, लेकिन मेरी भाषा मौलिक नहीं हो सकती। भाषा तो मुझे वही उपयोग करनी पड़ेगी, जो आप उपयोग करते हैं। और इसीलिए तो कठिनाई है सत्य को कहने में, क्योंकि सत्य है सदा ताजा और भाषा है सदा बासी। इसलिए ताजे को जब हम बासी में डालते हैं तब बड़ी मुश्किल हो जाती है। तब कहने में बड़ी मुश्किल हो जाती है। फिर जरूरी नहीं है कि ताजा आप तक पहुंचे। आप तक कैसे पहुंचेगा? आप तक तो बासे शब्द ही पहुंचेंगे।
Yet there are two things here. If I have known truth and come to speak to you, my realization will be original, but my language cannot be original. I will have to use the very language you use. And this is exactly why speaking truth is difficult—because truth is always fresh, and language is always stale. When we pour the fresh into the stale, a great difficulty arises. It becomes very hard to say it; and there is no guarantee that the freshness will reach you. How would it reach? What can reach you are stale words.
इसलिए तो मैं कहता हूं: मुझे सुनने से, किसी और के सुनने से सत्य नहीं मिल जाएगा, सिर्फ बासे शब्द मिलेंगे।
Therefore I say: by listening to me—or to anyone—you will not attain truth; you will only receive stale words.
सत्य अगर खोजना हो तो आपको, आपको ही उस जगह खड़ा होना पड़ेगा, जहां सत्य मिलता है।
If you want to seek truth, you yourself will have to stand where truth is found.
फिर मैं किसलिए बोल रहा हूं? कोई किसलिए बोल रहा है? कोई किसलिए लिख रहा है?
Then why am I speaking? Why does anyone speak or write?
लिखने और बोलने का उपयोग यह नहीं है कि उससे आपको सत्य मिल जाएगा। लिखने और बोलने का एक ही उपयोग है कि अगर आपको तड़प और प्यास भी मिल जाए तो बस काफी है। अगर आपको यह खयाल भी आ जाए--मेरी सारी परेशानी से--बोलने की, समझाने की, मेरी आंखों से, मेरे उठने-बैठने से, मेरी इस चुप्पी से--अगर इतनी सिर्फ प्यास भी जग जाए कि हो सकता है यह आदमी कहीं पहुंचा हो! शायद कोई ऐसी जगह हो! यह खयाल भी आ जाए। और आप उस खयाल से, उस प्यास से किसी खोज में चले जाएं तो बात काफी हो गई।
The point of speaking and writing is not that you will obtain truth from it. The sole use of speaking and writing is that if, through it, even a thirst, a longing arises in you, that is enough. If, through all my trouble—speaking, explaining, through my eyes, my movements, even my silence—if only a thirst is kindled in you that perhaps this man has reached somewhere; perhaps there is such a place—that single hint is enough. And if, stirred by that hint, that thirst, you set out on a search, the work is done.
अब तक जो भी कहा गया है, उससे सत्य नहीं मिला। सत्य की प्यास भी जग जाए तो काफी है। और प्यास जग सकती है।
Thus far, no one has given truth through words; if the thirst for truth arises, that is plenty. And thirst can arise.
मैं जो बोल रहा हूं, वह तो भाषा होगी। वही भाषा होगी, जो हम हजारों साल, लाखों साल से उपयोग कर रहे हैं। वह बासी है। भाषा कैसे ताजी हो सकती है? लेकिन यह हो सकता है कि वह भाषा मैंने किताबों से इकट्ठी की हो और मेरे पास कोई भी अनुभव न हो, तब उस भाषा के पीछे भी कोई मौलिक अनुभव न होगा। तब वह भाषा मुर्दा होगी, वह लाश होगी।
What I speak will be language—the same language we have used for thousands of years. It is stale. How can language be fresh? But it is possible that I have gathered that language from books and have no experience of my own—then behind those words there will be no living realization. Then those words will be dead, a corpse.
एक लाश और जिंदा आदमी में क्या फर्क होता है? लाश और जिंदा आदमी में इतना ही फर्क होता है कि लाश सिर्फ लाश होती है। उसके पास और कुछ नहीं होता। जिंदा आदमी में भी लाश होती है, लेकिन और कुछ भी होता है, भीतर एक प्राण भी होता है। अगर मैं शास्त्रों से शब्दों को उठा कर आपसे कह दूं तो वे लाश होंगे--मरे हुए।
What is the difference between a corpse and a living person? A corpse is only a corpse—nothing more. In a living person, there is also a body, but there is something else too—there is life within. If I lift words from scriptures and repeat them to you, they will be corpses—dead.
लेकिन अगर मेरा भी अनुभव हो तो उनके भीतर एक प्राण भी होगा, एक जिंदा बात भी होगी। लेकिन वह जिंदा बात आप तक पहुंचेगी? बहुत मुश्किल है। हो सकता है, आप तक सिर्फ शब्द ही पहुंचें।
But if I have my own experience, then within those words there will be a life-breath, something alive. Will that living element reach you? Very difficult. It may be that only the words reach you.
बहुत कठिनाई है, सदा की कठिनाई है। कभी भी हल नहीं होगी। और कृपा है बड़ी परमात्मा की कि हल नहीं होनी चाहिए, क्योंकि अगर मेरे शब्दों से आपको सत्य मिल जाए तो वह सत्य इतना सस्ता होगा कि उसकी कोई कीमत न रह जाएगी। नहीं, वह सत्य आपको ही खोजना पड़ेगा, क्योंकि उसको खोजने में, उसकी यात्रा में, उसमें डूबने में, उस तक जाने में, जाने की यात्रा में, मिटने में--उस सबमें जो होगा, वही, वही बहुमूल्य है। अगर वह बासा उठा कर हाथ में दिया जा सके तो बेमानी हो जाएगा, अर्थहीन हो जाएगा।
It is a great, perpetual difficulty. It will never be solved. And it is God’s great grace that it should not be solved, because if truth could be handed to you through my words, it would be so cheap as to be worthless. No—truth you must find yourself, because in seeking it, in the journey, in immersing yourself, in disappearing into it—everything that happens there—that alone is precious. If it could be taken secondhand, it would become meaningless.
एक मां अपने बच्चे को पैदा करती है और एक मां किसी दूसरे के बच्चे को गोद ले लेती है। कभी फर्क अनुभव किया है कि दोनों में क्या फर्क है? मां जब बच्चे को पैदा करती है, तो प्रसव की पीड़ा से गुजरती है। असल में उधार बच्चा ले लेना ज्यादा आसान है। प्रसव की पीड़ा से बच जाते हैं। लेकिन उधार बच्चा उधार ही है। और मां कभी मां नहीं बन पाती। बस दिखावा पैदा होता है। बेटा उसे मां कहने लगता है, वह भी अपने को मां मानने लगती है।
A mother gives birth to her child, and another woman adopts someone else’s child. Have you ever felt the difference? When a mother gives birth, she passes through the pain of labor. To adopt a child is much easier—you avoid the pain. But the adopted child remains borrowed, and the woman never truly becomes a mother; only a show is created. The child calls her mother, and she too thinks of herself as mother.
लेकिन एक बहुत बहुमूल्य अनुभव जो मां होने का है, वह उसे कभी नहीं मिल सकता। कैसे मिल सकता है? क्योंकि मां होना, बेटे को उधार लेने से कैसे फलित हो सकता है? मां होने में वह नौ महीने की पीड़ा भी सम्मिलित है, वह प्रसव भी सम्मिलित है, वह बच्चे को जन्म देने का कष्ट भी सम्मिलित है। उस सारे कष्ट के आधार के बिना मां होने की स्थिति का जन्म ही नहीं होता।
But the most precious experience of being a mother never happens to her. How could it? Motherhood cannot ripen by taking a child on loan. Motherhood includes the nine months of bearing, the labor, the pain of bringing forth. Without that entire foundation of pain, the state of motherhood never takes birth.
ध्यान रहे, जब बेटा पैदा होता है, तब सिर्फ बेटा ही पैदा नहीं होता, साथ में मां भी पैदा होती है। मां को भी पैदा होना पड़ता है। इधर बेटा पैदा होता है, उधर पीछे मां पैदा होती है। यह घटना एक साथ घटती है। हम आमतौर से समझते हैं कि बेटा ही पैदा हुआ, इसलिए भूल हो जाती है। तो हम सोचते हैं कि बेटे को तो उधार भी लिया जा सकता है--मां बन जाएगी। मां कैसे पैदा होगी? बेटे के पैदा होने के क्षण में मां भी पैदा होती है। इसलिए उधार बेटे से काम नहीं चल सकता। धोखा हो सकता है।
Remember, when the son is born, not only is the son born—the mother is born with him. The mother also has to be born. At the very moment the son is born, the mother is born behind him. The event is simultaneous. We commonly think only the son is born; this is our mistake. Then we imagine: an adopted son will also make one a mother. How will the mother be born? It is at the birth of the child that the mother is born. Therefore an adopted son cannot do. You can be deceived, that’s all.
सत्य उधार नहीं लिया जा सकता। सत्य को पैदा करने की प्रसव-पीड़ा से गुजरना जरूरी है।
अनुभूतियां मौलिक ही होती हैं।
Truth cannot be borrowed. One must pass through the labor-pain of giving birth to truth.
सिर्फ अनुभूतियां ही मौलिक होती हैं, विचार मौलिक नहीं होते। लेकिन अनुभूति को भी कहना हो तो विचार का उपयोग करना पड़ता है। लेकिन तब विचार केवल वाहन है। वाहन के भीतर जो बैठा है, उसे अगर आप पहचानेंगे तो मौलिक का पता चलेगा। और अगर वाहन को ही पहचानेंगे और भीतर को नहीं पहचान पाएंगे तो आपको भी पता लगेगा कि यह तो वाहन बहुत बार देखा है, इस वाहन में तो कोई बात नहीं है। शब्द तो बहुत बार सुने हैं, शास्त्र बहुत बार पढ़े हैं।
Realizations are only ever original.
Only realizations are original; thoughts are not. Yet to speak of realization, one must use thought. But then thought is only a vehicle. If you recognize the one seated in the vehicle, you will glimpse the original. If you recognize only the vehicle and not the one within, you will feel: this vehicle I have seen many times; there is nothing special in it. Words we have heard often; scriptures we have read often.
वही तो कहा जा रहा है, जो कहा गया था। गीता में भी वही है, कुरान में भी वही है, बाइबिल में वही है, तब आप खो गए। जब मैं कह रहा हूं, तो जो कह रहा हूं, जिन शब्दों और जिन विचारों से कह रहा हूं, वे तो मौलिक नहीं हो सकते। वे कभी मौलिक नहीं होते। अगर वे मौलिक हों तो आप समझ ही न पाएंगे। मैं एक ऐसी भाषा बोल सकता हूं, जो बिलकुल मौलिक हो। मौलिक भाषा का एक ही मतलब हुआ कि जिसको मैं ही समझ सकता हूं--और कोई न समझ सके। क्योंकि अगर कोई और समझता है, तो बासी हो जाएगी, क्योंकि किसी और को भी पता है।
And so you may say: the same thing is being said as before—what is in the Gita, in the Quran, in the Bible. Then you are lost. When I speak, the words and ideas I use cannot be original; they never are. If they were original, you wouldn’t understand them. I can speak a language that is utterly original. But an original language would mean a language only I could understand—no one else. Because if anyone else too understands, it becomes stale—someone else knows it.
तो मौलिक भाषा तो सिर्फ पागल ही बोल सकते हैं। पागल मौलिक भाषा बोलते हैं, इसलिए तो उनको पागलखाने में बंद करना पड़ता है, क्योंकि अपनी भाषा वे अकेले ही समझते हैं। कोई और नहीं समझता। मौलिक भाषा बोलनी हो तो पागल होना जरूरी है, क्योंकि उसको आप ही समझेंगे। और जिस भाषा को आप ही समझते हैं, उसके बोलने की भी क्या जरूरत है? उसके बिना बोले भी चल सकता है। उसे कोई समझेगा भी?
Only madmen can speak an original language. Madmen do speak in an original tongue; that is why they are locked up in asylums—only they understand their language; no one else. To speak an original language you must be mad, for only you will understand it. And what is the point of speaking a language only you understand? Even without speaking it would do. Who would understand?
भाषा तो बासी होगी, क्योंकि भाषा हमारे बीच का संबंध है। हम सबको समझनी चाहिए। तभी उसका कोई अर्थ है, अन्यथा वह व्यर्थ है। लेकिन अनुभूति मौलिक हो सकती है, और होनी चाहिए। अनुभूति ही मौलिक होती है। लेकिन अनुभूति और विचारों में ऐसी ही भूल हो जाती है, जैसे अपने बेटे में और उधार बेटे में भूल हो जाती है।
Language will always be stale, because language is our common bridge. We must all understand it; only then does it have meaning; otherwise it is useless. But realization can be original—and must be. Realization alone is original. Yet the same confusion arises between realization and thoughts as between one’s own son and an adopted son.
मैं एक घर में मेहमान होता हूं। उस घर की जो महिला है, उसको बेटा नहीं हुआ। तो उसने, थोड़े-बहुत नहीं--बहुत करोड़पति महिला है--उसने सत्तर अनाथ बच्चे पाल रखे हैं। थोड़े-बहुत नहीं, सत्तर उसने... बच्चे बढ़ाती ही चली जाती है। कोई भी अनाथ बच्चा आ जाए, तो उसको पालना शुरू कर देती है। वह पूरा घर जो है उनका, एक अनाथालय हो गया। लेकिन फिर भी वह औरत अभी मां नहीं बन पाई। सत्तर बच्चे भी मां नहीं बना पाए!
I was a guest in a house. The woman there had no child of her own. She was extremely wealthy; she had adopted not just a few but seventy orphans. Whoever came, she would adopt. Her entire house had become an orphanage. And yet she had not become a mother; seventy children could not make her a mother!
जब मैं उनके घर मेहमान हुआ तो मैंने कहा कि कब रुकेगी यह यात्रा? सात सौ बच्चे ले लो तो भी मां नहीं बन पाओगी। मैंने कहा: जब तुमने एक बच्चा लिया, तब तुम मां नहीं बन पाईं, तुमने दूसरा ले लिया! अब सत्तर बच्चे इकट्ठे हो गए हैं घर में, लेकिन तुम अभी भी मां नहीं बन पाईं! तुम सात सौ भी ले लो तो भी मां नहीं बनोगी।
When I stayed there I asked: When will this stop? Even if you take seven hundred, you will not become a mother. I said: When you took the first child, you did not become a mother; then you took a second, and so on. Now seventy are gathered in the house, but you are still not a mother. Take seven hundred—you still won’t become a mother.
उस महिला की आंख में आंसू आ गए, उसने कहा: यह आप क्या कहते हैं! यही तो मुझे भी अनुभव होता है। बच्चे तो मैंने इतने ले लिए, लेकिन मां होने का सुख मुझे नहीं मिल पाया।
Tears came to her eyes. She said: What you say is exactly what I feel. I have taken so many children, yet I have not tasted the joy of motherhood.
मां को जन्म लेना पड़ता है। वह बेटे के साथ ही पैदा होती है। उधार बेटे काम नहीं कर सकते। उधार सत्य भी काम नहीं कर सकते। और विचार और ज्ञान उधार हैं। इसलिए मैं कहता हूं: ज्ञान मार्ग नहीं है।
The mother must be born; she is born together with the child. Adopted sons cannot do the work. Borrowed truth cannot do the work either. Thoughts and knowledge are borrowed. Hence I say: the path of knowledge is not the way.
इसे थोड़ा और समझ लें।
Understand this a little more.
सब ज्ञान उधार हैं। जानना उधार नहीं है, ज्ञान उधार है। ‘जानने’ और ‘ज्ञान’ में थोड़ा फर्क कर लेना। ज्ञान का मतलब नॉलेज और जानने का मतलब नोइंग। जानने की मेरी जो शक्ति है, वह तो मौलिक है। लेकिन जो मैंने ज्ञान इकट्ठा कर लिया है, वह सब उधार है। जानने की शक्ति तो प्रत्येक व्यक्ति के पास अपनी है, लेकिन ज्ञान जो उसने इकट्ठा किया है, वह अपना नहीं है।
All knowledge is borrowed. Knowing is not borrowed; knowledge is. Make a small distinction between knowledge and knowing. Knowledge means knowledge; knowing means direct knowing. My capacity to know is original. But the store of knowledge I have accumulated is all borrowed. The capacity to know is each person’s own, but the knowledge one has gathered is not one’s own.
और मजे की बात यह है कि जानने की शक्ति उतनी ही कम हो जाती है, जितना ज्ञान हम इकट्ठा कर लेते हैं। इसलिए पंडित का ज्ञानी होना असंभव हो जाता है। इतना जान लेता है वह, दूसरों से इतना उधार कर लेता है; वह इतना इकट्ठा कर लेता है कि उसकी अपनी जानने की क्षमता दब जाती है। फिर कभी वह जान ही नहीं पाता, क्योंकि जानने के पहले ही उसे बहुत कुछ पता होता है। उसे अपनी तरफ से जानने की आवश्यकता ही नहीं रह जाती। वह सदा दूसरों की आंख से जान लेता है।
And the strange thing is: the more knowledge we accumulate, the weaker our capacity to know becomes. Therefore it becomes almost impossible for a pundit to be a knower. He knows so much; he borrows so much from others; he gathers so much that his own capacity to know gets smothered. He never comes to know, because before he can inquire, he already knows too much. He never needs to know for himself; he always sees through others’ eyes.
अगर कोई सवाल उसकी जिंदगी में उठता है तो उसके पास उत्तर पहले से होते हैं, सवाल पीछे उठता है। अगर उससे कोई पूछे, आत्मा है? तो उसे जानना नहीं पड़ता। वह कहता है, ‘है।’ क्योंकि उपनिषद में लिखा है, क्योंकि गीता कहती है, क्योंकि कृष्ण कहते हैं, महावीर कहते हैं--आत्मा है। यह उसका उत्तर अपना नहीं है। ये उत्तर उधार और बासे हैं। और मजा यह है कि उसने कभी प्रश्र्न ही ईमानदारी से नहीं पूछा, नहीं तो अपना उत्तर भी आ सकता था। वह उसने पूछा नहीं। उसने पूछा: आत्मा है? यह पूछने के पहले ही वह जान रहा है कि है, क्योंकि गीता कहती है, क्योंकि बुद्ध कहते हैं। बुद्ध गलत कहेंगे? गीता झूठ कहेगी? मैं भी नहीं कहता कि वे गलत कहते हैं। लेकिन वह बुद्ध कहते हैं। वे जो भी कहते हैं, अपने लिए कहते हैं। वह तुम्हारे लिए सही नहीं, मेरे लिए सही नहीं। वह उनके लिए सही है, वे जान कर कहते हैं।
If any question arises in his life, he already has the answers; the question comes later. If someone asks him, “Is there a soul?” he does not have to find out. He says, “Yes—because it is written in the Upanishads, because the Gita says so, because Krishna says so, because Mahavira says so.” The answer is not his own. These answers are borrowed and stale. And the irony is that he has never asked the question honestly; otherwise his own answer might have arisen. He has never asked. He inquires, “Is there a soul?” but even before asking, he knows there is—because the Gita says so, because Buddha says so. Would Buddha lie? Would the Gita be false? I don’t say they are wrong. But Buddha speaks for himself. What he says is true for him—not for you or me. It is true for him; he speaks from knowing.
बुद्ध के पास एक आदमी आता है, वह गाय चराने वाला एक चरवाहा है। उसने बुद्ध से कहा कि मुझे भी दीक्षा दे दो। बुद्ध ने कहा: तेरी मर्जी है तो आ जा, लेकिन मैंने तेरे संबंध में एक खबर सुनी है। मैंने सुना है कि तू नदी के किनारे बैठ कर दूसरे की गाय-भैंसें गिना करता है। उसने कहा: हां, यह मेरी सदा की आदत है। मुझे गांव भर की गाय-भैंसों की संख्या मालूम है।
बुद्ध ने कहा: तेरी अपनी भी कोई गाय-भैंस है?
उसने कहा: यह तो मुझे खयाल ही नहीं आया! दूसरों की गिनती में मैं इतना उलझा रहा कि यह सवाल ही नहीं उठा कि अपनी भी कोई गाय-भैंस है। और सारे गांव की गाय-भैंसें गिनते-गिनते मुझे तो ऐसा लगने लगा है कि ये सब गाय-भैंसें मेरी हैं। आप भी कैसा सवाल उठाते हैं? यह तो मेरे मन में सवाल ही नहीं उठा।
बुद्ध ने कहा: दूसरों की गाय-भैंसें कितना ही गिन, उससे तेरी गाय-भैंस नहीं हो जाएंगी। हां, इतना हो सकता है कि दूसरे की गाय-भैंसें गिनते-गिनते तुझे सवाल ही भूल जाए कि अपनी भी कोई गाय-भैंस है!
A cowherd once came to Buddha and asked for initiation. Buddha said, “Come, if you wish—but I have heard something about you: you sit on the riverbank and count other people’s cows and buffaloes.” The man said, “Yes, that is my habit. I know the count of the whole village’s cattle.” Buddha asked, “Do you have any cows of your own?” He said, “That never occurred to me! Counting others’, I got so entangled that the question never arose whether I have any of my own. And counting everyone else’s, I began to feel as if they were all mine. What kind of question is this?” Buddha said, “No matter how many of others’ you count, they won’t become yours. In fact, counting others’ you will forget even to ask whether you have any of your own!
बुद्ध ने कहा: दीक्षा तो तू ले ले, लेकिन ध्यान रख, दूसरों के सत्यों को मत गिनना। नहीं तो पुरानी आदत गाय-भैंस गिनने की यहां ले आए और गिनता रहे कि बुद्ध क्या कहते हैं? और कृष्ण क्या कहते हैं? और राम क्या कहते हैं? इसकी गिनती में मत पड़ जाना। तू क्या कहता है? तेरा भी कुछ कहना है इस जगत में? तू भी पैदा हुआ है तो कुछ कहने योग्य तेरे पास है?
“Take initiation if you wish, but remember—don’t start counting others’ truths here. Otherwise you will bring your old habit: ‘What does Buddha say? What does Krishna say? What does Rama say?’ Do not get lost in that tally. What do you say? Have you anything to say in this world? You too were born—do you have anything worth saying?”
अगर हम अपने से पूछें कि मेरे पास भी कुछ कहने योग्य है, जो मैंने जाना? तो हम एकदम दीन-दरिद्र मालूम पड़ेंगे। हमारे पास कहने योग्य कुछ भी नहीं पता चलेगा। हमने कुछ जाना ही नहीं। इस दरिद्रता को छिपाने के लिए हम दूसरों के शब्दों को दोहराए चले जाते हैं। रोज सुबह उठ कर गीता पढ़ लेते हैं, कंठस्थ कर लेते हैं, श्लोक दोहराए चले जाते हैं। और धीरे-धीरे यह भूल ही जाते हैं कि दूसरे की गाय-भैंस गिन रहे हैं। कृष्ण की गाय-भैंसें गिनने से क्या फायदा हो सकता है? कृष्ण को हुआ होगा, मुझे क्या हो सकता है? हां, इतना हो सकता है कि मैं भूल जाऊं कि अपना भी सवाल है और अपना ही उत्तर चाहिए।
If we ask ourselves whether we have anything to say that we have known, we will find ourselves utterly impoverished. We will see we have nothing to say. We have known nothing. To hide this poverty, we keep repeating others’ words. Every morning we read the Gita, memorize verses, chant them. Gradually we forget that we are counting someone else’s cows. What use is counting Krishna’s cows? It did something for Krishna—what can it do for me? At most, it can make me forget that I have my own question and that I need my own answer.
ध्यान रहे, सवाल मेरा और उत्तर आपका, काम नहीं करेगा। सवाल मेरा है तो उत्तर भी मेरा चाहिए। एकाध ऐसा सवाल है, जिसका मेरा उत्तर हो; जो मेरी जिंदगी से आ गया हो, जो मेरे भीतर से उठा हो, जो मेरे प्राणों से निकला हो, जिसका बीज मेरे भीतर अंकुर बना हो, जो मेरा हो? अगर मेरे पास अपना कोई उत्तर नहीं है तो सारी दुनिया के उत्तर इकट्ठे करके भी कुछ भी नहीं होने वाला। मैं दीन ही रहूंगा, दीन ही मरूंगा--गरीब, भिखमंगा।
Remember, your question and someone else’s answer will not do. If the question is mine, the answer must be mine. Is there even one question whose answer is truly mine—born of my life, arising from within, sprouted from my own being, my very breath? If I have no answer of my own, then even if I collect all the answers of the world, nothing will happen. I will remain poor—and die poor, a beggar.
और ध्यान रहे, धन के संबंध में भिखमंगा होना इतना बुरा नहीं। क्योंकि भिखमंगा आखिर अगर आपके द्वार पर हाथ जोड़ कर खड़ा हो जाता है तो ज्यादा से ज्यादा अपना पेट ही भरता है न, दो रोटी ले लेता है। लेकिन ज्ञान के संबंध में जो भिखमंगे हैं, वे अपनी आत्मा को भी भर लेते हैं!
And note: to be a beggar in regard to money is not that bad. A beggar at your door fills at most his belly—he gets two loaves of bread. But those who beg in the realm of knowledge stuff their very souls!
हम सड़क पर भीख मांगते आदमी को तो कहते हैं, बुरा है। तेरे पास हाथ-पैर मजबूत हैं, क्यों भीख मांगता है? लेकिन कभी हम अपने संबंध में नहीं सोचते कि मेरी चेतना पूरी ठीक है--मैं क्यों भीख मांग रहा हूं? क्यों कृष्ण के, राम के, बुद्ध के दरवाजे पर खड़ा हूं?
When we see a man begging on the street, we say it is bad: “You have strong hands and feet—why do you beg?” But we never think of ourselves: my consciousness is perfectly sound—why am I begging? Why am I standing at the doors of Krishna, Rama, Buddha?
और ध्यान रहे, पेट भर लेना इतना बुरा भी नहीं है, क्योंकि पेट यहीं छूट जाएगा। आत्मा भर लेना बहुत बुरा है, क्योंकि वह आगे भी साथ चलने वाली है। मैंने भीख मांग कर शरीर में खून बनाया था, कि कमा कर खून बनाया था, मरघट पर दोनों शरीर एक से जल जाएंगे। लेकिन जो आत्मा, मैंने भीख मांग कर भर ली है, वह मेरे साथ होगी। लेकिन सरल दिखता है वह उपाय।
And remember, filling the belly is not so bad, for the belly will be left behind here. Filling the soul is very bad, because it will go on with you. Whether I made blood in my body by begging or by earning, both bodies burn the same at the cremation ground. But the soul I stuffed by begging will remain with me. It seems an easy method.
ज्ञान मार्ग बड़ा सरल दिखता है। दिखता यह है कि ज्ञान इकट्ठा कर लो। दूसरों ने जान लिया, तो हमें जानने की जरूरत नहीं। हम उनको याद कर लें, कंठस्थ कर लें, और मान लें कि हमने भी जान लिया! उस ज्ञान में जो दब जाएगा, उसकी जानने की, नोइंग की क्षमता धीरे-धीरे नष्ट हो जाती है।
The path of knowledge appears easy. It seems: accumulate knowledge. Others have known; we don’t need to know. Let us memorize—then assume we also know! Whoever gets buried under knowledge loses the capacity to know.
जो आदमी दूसरों के पैरों से चलेगा, उसके अपने पैर अगर चलना भूल जाएं तो आश्र्चर्य तो नहीं! और जो आदमी दूसरों की आंखों से देखेगा, अगर उसकी अपनी आंखें देखना बंद कर दें तो इसमें कुछ हैरानी की बात नहीं। अगर अपनी आंखों से देखना है तो अपनी ही आंखों से देखना पड़ेगा। और अगर अपने पैरों में चलने की ताकत बनाए रखनी है तो अपने ही पैरों से चलना पड़ेगा। और अगर अपनी चेतना को यात्रा पर ले जाना है तो अपनी ही चेतना को ले जाना पड़ेगा।
He who walks with others’ legs—if his own legs forget how to walk, it’s no surprise. He who sees with others’ eyes—if his own eyes stop seeing, there is nothing strange in that. If you want to see with your own eyes, you must use your own eyes. If you wish to keep strength in your legs, you must walk on your own legs. If you wish to take your consciousness on the journey, you must take your own consciousness.
ज्ञान ने बड़ा धोखा दिया है। और आश्र्चर्य तो यह है कि ज्ञान का धोखा इतना सूक्ष्म है कि पता नहीं चलता। ज्ञानी और पंडित में फर्क ही नहीं कर पाते हम। पंडित अक्सर ज्ञानी होने का धोखा दे जाता है। ऐसा नहीं कि दूसरों को दे जाता है। दूसरों को दे दे, तो कोई हर्ज नहीं है, अपने को भी दे जाता है! उसको सबसे बड़ा धोखा खुद को हो जाता है, कि उसे लगता है कि मैंने तो जान लिया!
Knowledge has deceived deeply—and the deception is so subtle it is hard to detect. We cannot distinguish between a knower and a scholar. The pundit often passes for a sage—not only deceiving others but himself most of all. He thinks he has known.
कितने लोग मेरे पास आते हैं, उन्हें देख कर मेरा हृदय रोने लगता है। वे जो बातें कर रहे हैं, वे सारी की सारी बातें उन्होंने कहीं से सीख ली हैं। और वे उन्हें इस भांति कर रहे हैं कि जैसे वे बातें उनकी हों! और अगर उन्हें झिंझाड़ो, हिलाओ, और उनसे कहो कि ये बातें आपकी नहीं हैं, तो उनका मन बड़ा नाराज होता है। नाराज होगा ही। अगर किसी आदमी को यह खयाल हो कि मैं अमीर हूं, और हम बता दें कि तुम्हारे खीसे खाली हैं, तो वह नाराज होगा।
So many people come to me—my heart weeps. Whatever they speak, they have learned from somewhere, and they speak as if it were their own. If you shake them and say, “These are not yours,” they become angry. Naturally. If a man believes he is rich and you reveal his pockets are empty, he will be upset.
और वे गुरुओं के पास जा रहे हैं--इसलिए कि उनका ज्ञान और बढ़ जाए; और एक्युमुलेट कर लें, और संग्रह कर लें; और कुछ जान लें। एक गुरु से दूसरे गुरु के पास जा रहे हैं। दूसरे गुरु से तीसरे गुरु के पास जा रहे हैं। गुरुओं को खोजते फिर रहे हैं। कहां से क्या मिल जाए, उसे इकट्ठा कर लें। और फिर यह सब कचरे को इकट्ठा करके वे सोचेंगे अपने पास भी कोई संपत्ति है! कल वे भी एक गुरु हो जाएंगे! और उनके पास भी लोग आने लगेंगे! और यह विसियस सर्किल बहुत लंबा है।
They go to gurus—to increase their knowledge, to accumulate more, to collect, to learn more. From one guru to another, searching everywhere, gathering whatever they can. Then, after hoarding this junk, they will think they have wealth. Tomorrow they too will become gurus, and people will come to them—and this vicious circle is long.
नहीं, ज्ञान इकट्ठा कर लेने से कोई ज्ञान को उपलब्ध नहीं हो सकता।
No—by collecting knowledge one cannot attain knowing.
और बुद्धि सिर्फ इकट्ठा कर सकती है, जान नहीं सकती। बुद्धि सिर्फ स्मृति बना सकती है, जान नहीं सकती। इसलिए बुद्धि सिर्फ एक यंत्र है, एक मैकेनिकल डिवाइस है। और बहुत आश्र्चर्य नहीं है...कि अब तो कंप्यूटर बन गया। अब तो बहुत जल्दी आपको अपने भीतर बुद्धि रखने की भी जरूरत न होगी, खीसे में कंप्यूटर भी रख सकते हैं। जरूरी नहीं होगा कि भीतर याद करें चीजों को। एक कंप्यूटर को फीड कर देंगे ज्ञान और वह जवाब दे देगा। जब भी आपको सवाल उठे कि आत्मा है? अपने कंप्यूटर को खीसे से निकाल कर पूछ लेना--आत्मा है? वह कहेगा, है। गीता में यह लिखा है, उपनिषद में यह लिखा है। वह सब बता देगा। आप प्रसन्न होकर कंप्यूटर को खीसे में रख लेना और अपनी यात्रा पर निकल जाना।
The intellect can only accumulate; it cannot know. Intellect only creates memory; it cannot know. Intellect is a device, a mechanical instrument. And it is not surprising that now we have computers. Soon you won’t even need to keep an intellect inside—you can keep a computer in your pocket. No need to remember things within; you will feed the computer and it will answer. If the question arises: “Is there a soul?” take out your pocket computer and ask. It will say: “Yes—written in the Gita, in the Upanishads,” and list references. You will happily pocket it and continue your journey.
बुद्धि भी यही कर रही है। बुद्धि कंप्यूटर है। बुद्धि स्मरण का एक उपाय है, जिसमें आपने सब स्मरण कर रखा है। कभी आपने खयाल किया कि आप बुद्धि नहीं हैं? आप बुद्धि से बहुत अलग हैं। बहुत बार ऐसा हो जाता है, सुबह आप मुझसे मिलने आए हैं और आप मुझसे पूछते हैं: पहचाना? मैं सोचता हूं, देखा तो है कहीं। कहां देखा होगा? मैं अपने कंप्यूटर से पूछता हूं, अपनी बुद्धि से पूछता हूं--कहां देखा होगा?
The intellect is doing the same. It is a computer. It is a device of memory in which you have stored many things. Have you noticed you are not the intellect? You are very different from it. It often happens: you come to see me in the morning and ask, “Do you recognize me?” I think: I have seen this face somewhere. Where? I ask my computer, my intellect, “Where have I seen him?”
मैं तो अलग हूं--जो चक्कर में पड़ गया, जो इस चक्कर में पड़ गया कि इस आदमी को कहीं देखा कि नहीं देखा! अब मैं अपने कंप्यूटर से, अपनी मशीन से पूछता हूं, जल्दी खोजो इस आदमी को, कहीं देखा है? और वह आदमी कह रहा है, पहचाने नहीं अभी तक आप मुझे? अब मैं मुश्किल में पड़ गया हूं। मैं अपनी बुद्धि से कहता हूं, जल्दी पहचानो। यह आदमी कहीं देखा है, यह चेहरा खयाल में आता है--ये बाल, यह शक्ल, यह नाक। बुद्धि कहती है, हां, कहीं देखा है। मैं खोज करती हूं।
वह बुद्धि एक अलग यंत्र है, जो जल्दी से खोज-बीन करेगा। और अगर आपने बहुत जल्दी की तो वह गड़बड़ा जाएगा। यंत्र के साथ जल्दी नहीं करनी चाहिए, नहीं तो गड़बड़ हो जाती है। अगर आपने बहुत ही जल्दी की और कहा कि जल्दी पहचानिए, तो सब गड़बड़ हो जाएगा। अगर आपने थोड़ी सी मुझे फुर्सत दी, मैंने कहा कि बैठिए-बैठिए, जल्दी क्या है? पहचानता हूं, चाय पी लीजिए। दूसरी बातों में आपको लगाया, तब तक मेरा कंप्यूटर काम कर ले। क्योंकि उसके पास हजारों स्मृतियों का जाल है, उसमें उसको खोजना पड़ेगा। लाखों चेहरे हैं, लाखों नाम हैं, उसको जल्दी से खोजना पड़ेगा कि यह कौन आदमी है? जल्दी से इसकी शक्ल का मिलान करो। वह यंत्र काम करेगा।
I am separate—the one who has fallen into the puzzle: Have I seen him or not? I ask my machine, “Quickly find this man—where have we seen him?” And the man is saying, “You still haven’t recognized me?” Now I am in trouble. I tell my intellect, “Hurry up!” The intellect says, “Yes, somewhere—but I’ll search.” It is a separate instrument that searches. If you press it, it will get confused. Don’t rush a machine or it will jam. If you hurry, everything gets muddled. Give me a little time; sit down; have some tea. I distract you with other talk while my computer works. It must scan through thousands of memory webs, millions of faces and names to find this one. It will work.
इसलिए अक्सर ऐसा होता है कि अगर आपको किसी का नाम न याद आए तो एकदम से नाम याद मत करिए, नहीं तो बड़ी दिक्कत हो जाएगी। थोड़ी देर के लिए कुछ और काम करने लगिए। बुद्धि थोड़ी देर में काम करके जवाब दे देगी कि यह रहा नाम! आप बगीचे में चले जाइए, गड्ढा खोदने लगिए, चाय पीने लगिए, सिगरेट पीने लगिए, कुछ भी करिए। बुद्धि को थोड़ी देर के लिए छोड़ दीजिए, ताकि यंत्र जल्दी से अपना काम पूरा कर ले। उसको वक्त लगेगा, समय लगेगा। मशीन है, मशीन को वक्त लगता है--वह एकदम से कैसे उत्तर दे दे! वह थोड़ी देर में बता देगा कि यह नाम रहा। अक्सर ऐसा होता है कि दिन में हम याद नहीं कर पाते, रात सोते वक्त याद आ जाता है। दिन भर याद नहीं कर पाते, रात नींद में याद आ जाता है। सुबह होते से पता चलता है, सब ठीक हो गया।
So often, if a name doesn’t come, don’t force it—trouble will grow. Do something else for a while. The intellect will work and soon deliver: “Here is the name!” Go to the garden, dig a hole, drink tea, smoke—anything. Leave the intellect to itself so the machine can do its work. It needs time. A machine needs time—how can it answer instantly? Often what we cannot recall all day pops up at night as we fall asleep. In the morning we realize it came.
मैडम क्यूरी, जिसको नोबल प्राइज मिला, जिन सवालों के हल करने पर उसको बड़ी प्रसिद्धि मिली, वे सवाल उसने सब नींद में हल किए! क्योंकि जब वह सवाल हल करने के लिए वह बहुत उत्सुक हो जाती तो मशीन गड़बड़ा जाती! क्योंकि अति तीव्रता के साथ मशीन मुश्किल में पड़ जाती है। आप कहते हैं, जल्दी करो! मशीन तो अपनी व्यवस्था से ही काम कर सकती है।
Madame Curie, who won the Nobel Prize—she solved many problems in her sleep! When she was overanxious to solve them, the machine jammed; excess intensity creates difficulty. You say, “Quick!”—but the machine can only work by its own process.
तो वह सो जाती थक कर रात। और जब उसे एक दफा तरकीब मालूम पड़ गई तो उसने फिर पूरी जिंदगी उपयोग किया। वह रात, शाम तक थक जाती, सवाल हल करते। सवाल हल न होता तो कागज-कलम बिस्तर के किनारे रख कर सो जाती। रात नींद में उठती और जवाब लिख देती और फिर सो जाती!
So, exhausted in the evening, she would sleep; once she discovered the trick, she used it all her life. At bedtime, tired from struggling with problems, she kept paper and pencil by the bed. In sleep she would wake, write the answer, and sleep again!
आपको जान कर हैरानी होगी कि दुनिया के बहुत कठिन सवालों का जवाब आपकी बुद्धि खोज ला सकती है, अगर उसको फीड किया गया है। अगर उसको पहले से भोजन दे दिया गया है तो वह सवाल खोज लाएगी। भोजन ऐसा है, जैसे हम बच्चों को सिखा रहे हैं, जो हम स्कूल में सिखा रहे हैं--वह भोजन है! हम बच्चे को सिखा रहे हैं--कि एक से नौ तक की गिनती होती है, एक से दस तक गिनती होती है। दो और दो चार होते हैं। तीन और तीन का गुणा करने से नौ होता है। ये सब हम फीड कर रहे हैं। फिर कल हम उससे पूछते हैं कि तीन सौ में तीन सौ का गुणा करने से कितना होता है? वह फौरन उत्तर निकाल लाता है, क्योंकि उसके पास सारा यंत्र तैयार है। कंप्यूटर भर दिया गया है। वे सब उत्तर तैयार हैं उसके पास। वह उत्तर खोज लाता है।
You will be amazed: your intellect can solve very difficult problems if it has been fed. If it has been given input beforehand, it will fetch answers. Education is like feeding it. We teach a child to count, to add, to multiply—this is feeding the computer. Tomorrow we ask, “What is three hundred times three hundred?”—and the answer comes instantly because the mechanism is ready.
बुद्धि एक यंत्र है। और आप बुद्धि से बिलकुल अलग हैं।
Intellect is a machine—and you are utterly separate from it.
मेरे एक मित्र हैं, वे ट्रेन से गिर पड़े। सिर को चोट लग गई और सारी स्मृति खो गई। यंत्र खराब हो गया। वे अब भी ठीक हैं, बाकी हम उनको अब ठीक नहीं मानते। अब उनको कोई ठीक नहीं मानता। मैं उनके पास गया देखने, बचपन में मेरे साथ पढ़े थे। उनके गांव गया, उनके घर गया। वे मुझे ऐसे देखने लगे जैसे उन्होंने मुझे कभी न देखा हो, क्योंकि वह यंत्र टूट गया, जिसमें रिकॉर्ड था। स्मृति उनकी खराब हो गई। वे मुझे पूछने लगे, आप कौन हैं? मैंने कहा: मुझे पहचाने नहीं? उन्होंने कहा: मैं किसी को भी नहीं पहचानता!
A friend of mine fell from a train and injured his head; he lost his entire memory. The machine broke. He is fine even now—only we no longer consider him “normal.” I went to see him; we studied together as children. When I visited his village, he looked at me as if he had never seen me—the recorder was broken. He asked, “Who are you?” I said, “Don’t you recognize me?” He replied, “I don’t recognize anyone.”
राहुल सांकृत्यायन एक बड़े पंडित थे, महापंडित थे। आखिरी-आखिरी वक्त दिमाग से कंप्यूटर खराब हो गया। दिल्ली के अस्पताल में बंद थे। बड़े पंडित थे। और बड़े पंडितों के कंप्यूटर कभी भी खराब हो सकते हैं, क्योंकि ज्यादा काम लेना पड़ता है। इतना काम लिया, इतनी किताबें लिखीं; इतनी किताब लिखीं, इतना काम लिया कि वह दिमाग जवाब दे गया। कंप्यूटर, फिर उसकी सीमा के बाहर बात चली गई। आखिर में हालत उनकी यह हो गई थी कि उनको अ ब स फिर से सीखना पड़ा! क ख ग; एक और एक दो; दो और दो चार--ये आखिर में मरते वक्त वे फिर से सीख रहे थे! क्योंकि सब भूल गए, वह स्मृति जवाब ही दे गई। मशीन ने काम ही बंद कर दिया। लेकिन वे थे।
Rahul Sankrityayan was a great scholar, a Mahapandit. Near the end, his mental computer failed. He was in a hospital in Delhi. Great scholars’ computers can fail—too much load, too much work: so many books read and written that the brain gives up; the machine goes beyond its limit. In the end his condition was such that he had to relearn the alphabet—A, B, C; ka, kha, ga; one and one is two; two and two is four. He was relearning as he was dying—because all had been forgotten. The memory gave out; the machine stopped working. But he remained.
आप इस बात को ठीक से समझ लेना कि आप जिसको अपना ज्ञान कहते हैं, वह एक यांत्रिक संग्रह है आपके प
ास, जिसका आपको उपयोग करना पड़ता है। वह जरूरी है। जिंदगी के काम के लिए बहुत जरूरी है। अभी मुझे घर वापस लौटना है तो मुझे पता होना चाहिए कि मैं कहां ठहरा हुआ हूं, नहीं तो मैं वापस कैसे लौटूंगा। बिलकुल जरूरी है, लेकिन परमात्मा के पास पहुंचने के लिए उस यंत्र की कोई भी जरूरत नहीं है, क्योंकि परमात्मा के पास पहुंचने के लिए--इसलिए जरूरत नहीं है उस यंत्र की, कि परमात्मा का न तो कोई पता है, न कोई ठिकाना है, न कोई मकान है। और परमात्मा के पास से जब हम आए हैं उससे--हम उसके पहले हैं, कंप्यूटर बाद में विकसित हुआ है। वह जो हमारा दिमाग है, वह बहुत बाद का विकास है। वह जिंदगी की जरूरत के लिए विकास है।
Understand well: what you call your knowledge is a mechanical storehouse you use. It is necessary. For worldly life it is very necessary. If I have to return home now, I must know where I am staying, otherwise how will I go back? It is essential. But for reaching God that instrument is irrelevant—because to reach God there is no address, no location, no house. And we come from before the intellect—intellect is a later development. The brain evolved to meet life’s practical needs.
लेकिन हमें पीछे लौटना है, ओरिजिनल सोर्स पर लौट जाना है, जहां से हम आए हैं। परमात्मा वहां है। तो सब छोड़ कर लौट जाना पड़ेगा। वहां कोई इस यंत्र की जरूरत नहीं है। फिर यह यंत्र वहां काम भी नहीं कर सकता, क्योंकि परमात्मा की हमारी कोई स्मृति नहीं, उससे हमारा कभी मिलना नहीं हुआ। यह यंत्र तो वहीं काम कर सकता है, जिससे हमारा मिलना हुआ हो, पहचान हुई हो।
But we have to go back—to the original source from which we came. God is there. We will have to drop everything and return. There the instrument has no use—and cannot work, because we have no memory of God; we have never met him. This instrument can only function where there has been acquaintance before.
अगर परमात्मा आज आपको मिल जाए और कंधे पर हाथ रख कर कहे कि भाई जान! पहचाने? तो आप लौट कर कहेंगे कि नहीं पहचाने! आप अपने कंप्यूटर से पूछेंगे, पहचाना? वह कहेगा, नहीं पहचाना, यह आदमी कभी मिला नहीं, यह कौन? हां, अगर कृष्ण भगवान मिल जाएं तो आप पहचान लेंगे, क्योंकि वह कंप्यूटर में भरे हुए हैं। वह हम मंदिर में देख रहे हैं कि बांसुरी बजाए हुए खड़े हैं। अगर वह ऐसी बांसुरी बजाते मिल जाएं तो आप पहचान लेंगे कि हां, यह आदमी पहचाना मालूम पड़ता है। कंप्यूटर उत्तर दे देगा कि हां, यह आदमी ठीक लग रहा है, जरा मोरपंख तिरछा लगाया है, वैसे बाकी ठीक है।
If God meets you today and puts his hand on your shoulder and says, “Brother, do you recognize me?” you will answer, “No.” You will ask your computer, “Do we know him?” It will say, “No; this one we have never met. Who is he?” But if Lord Krishna appears, you will recognize him—the computer has his image: we have seen him in temples playing the flute. If he comes just so, you will recognize: “Yes—seems familiar; peacock feather at an angle—everything fits.”
लेकिन क्राइस्ट को मानने वाला न पहचान पाएगा। वह कहेगा, यह कौन आदमी है? यह कैसा मोरपंख लगाया है? यह क्या मामला है? यह कौन है?
आपको अगर जरथुस्त्र मिल जाएं, आप न पहचान पाएंगे, लेकिन जरथुस्त्र को मानने वाला पहचान जाएगा।
But a follower of Christ will not recognize him. He will say, “Who is this man with a peacock feather? What is this?” If you meet Zarathustra, you won’t recognize him; a Zoroastrian will.
नहीं, जिसको आप पहचान लें, वह भगवान नहीं है, क्योंकि भगवान की हमारे पास कोई स्मृति ही नहीं है। हमारे कंप्यूटर ने कभी भगवान जाना ही नहीं। हमारी स्मृति के यंत्र के पास भगवान की कोई स्मृति नहीं है, जिसको कि वह बता दे कि हां, यह रहा भगवान। और अगर आप पहचान लें, रिकग्नाइज कर लें कि ठीक है, यही है, तो आप समझ लेना कि यह भगवान नहीं है। यह आपकी स्मृति का, आपके ज्ञान का ही कुछ मिला-जुला खेल है। जिसको आप बिलकुल न पहचान पाएं, जिसके सामने खड़े होकर कंप्यूटर जवाब दे दे कि यह बिलकुल नहीं पहचान में आता, इसको तो कभी जाना ही नहीं, यह कौन है? सारे भीतर आप खोजें और कोई उत्तर न आए, जिसको रिकग्नाइज न कर सकें आप, पहचान न सकें। तब आप समझना कि किसी दरवाजे पर आ गए, कहीं पहुंचे, किसी मंदिर पर, जहां कि अनजान, अज्ञात, अननोन खड़ा है। जिसको हम पहचानते ही नहीं।
Whoever you “recognize” is not God, because we have no memory of God. Our machine has no record to identify him. If you do recognize and say, “Yes, this is he,” know it is not God—it is a projection, a composite of your memories and knowledge. The one before whom you stand and your computer says, “Totally unfamiliar—never known—who is this?”—and you search within and no answer arises, you cannot recognize—then understand: you have come to some door, to some temple, where the unknown stands. One whom we do not know.
भगवान को पहचाना नहीं जा सकता, क्योंकि भगवान को हम जानते नहीं। उसे हम कभी नहीं पहचानते। इसलिए अगर कोई आदमी आपके पास आए और कहे कि हां, मैंने भगवान को पा लिया है, तो आप समझना कि उसने उन्हीं भगवानों को पा लिया होगा, जो उसकी स्मृति पहचान लेती है। इसलिए मैं आपसे कहता हूं, भगवान की पहचान के लिए स्मृति, बुद्धि और ज्ञान का कोई यंत्र काम नहीं देगा। वह अज्ञात है। वह सदा अज्ञात है। इसलिए तो रहस्य है।
God cannot be recognized, because we do not know him. Hence, if someone comes to you and says, “I have found God,” know he has found those “gods” his memory could identify. That is why I say: the machinery of memory, intellect, knowledge is useless for recognizing God. He is unknown—forever unknown. Therefore he is a mystery.
रहस्य और मिस्ट्री का मतलब क्या होता है? मतलब यह होता है कि जिसको हम न पहचान पाएं। जिसके सामने हम खड़े हो जाएंगे अवाक--आंखें खुली रह जाएंगी, झपकना मुश्किल हो जाएगा। मन कहेगा, नहीं पहचानते। बुद्धि कहेगी, नहीं जानते। भाव कहेंगे, कोई संबंध नहीं। कर्म कहेगा, हमारी, हमारी कोई सामर्थ्य नहीं। सारा व्यक्तित्व कहेगा--कुछ भी नहीं; हम कुछ जानते नहीं, पहचानते नहीं; यह कौन है? यह क्या है? यह कैसा है? और जब सब आपका यंत्र एकदम ही थक कर खड़ा हो जाएगा, कोई जवाब न आएगा। जब आपका अहंकार कहेगा, अपनी तो कोई गति नहीं, तभी आपका सिर झुक जाएगा उन चरणों में। उस अज्ञात के चरणों में आप गिर पड़ेंगे।
What does “mystery” mean? That before which we cannot recognize. We stand dumbstruck; our eyes go wide, we cannot blink. The mind says, “I don’t know.” The intellect says, “I don’t know.” The feelings say, “No connection.” Action says, “We have no capacity.” The whole personality declares: “Nothing—we know nothing, recognize nothing. Who is this? What is this?” When all your instruments tire and fall silent, no answer comes; when your ego says, “I have no way”—only then your head bows at those feet. You fall at the feet of the unknown.
समर्पण आपके करने से नहीं होगा। आपके सब यंत्र जवाब दे देंगे, आपका कोई यंत्र सहयोगी न होगा, आप अचानक पाएंगे कि चरणों में गिर गए हैं--अज्ञात के। खो गया वह आदमी, जो आप थे--यंत्रों का जोड़। और बच गया सिर्फ वही, जो सारे यंत्रों के पीछे छिपा है। वही बच गया।
Surrender does not happen by your doing. When all your instruments give up, none co-operates, suddenly you find yourself fallen at the feet—of the unknown. The one you thought you were—an aggregate of instruments—disappears. Only that remains which is hidden behind all instruments.
इसलिए जो जान लेता है परमात्मा को, वह कहेगा नहीं कि मैंने जान लिया। नहीं कहेगा! और अगर कहता हो, तो उसने जाना नहीं होगा। अगर आप उसे पूछने जाएंगे कि बताओ, परमात्मा को जान लिया? तो हो सकता है, वह हंस दे। हो सकता है, चुपचाप आपकी तरफ देखे। लेकिन यह न कह सकेगा कि हां, जान लिया, क्योंकि हां कहने की भी तो स्थिति हमारी नहीं है। हां कौन कहेगा उसके लिए? कौन सैंक्शन देगा? कौन सर्टिफिकेट देगा उसके लिए कि हां यही है। नहीं, वह भी नहीं।
Hence the one who has known God does not say, “I have known.” If he says so, he has not known. If you go ask him, “Tell us—have you known God?” he may perhaps laugh—or look at you silently. But he will not say “Yes I have,” because even the state to say “yes” is not ours. Who will say yes? Who will sanction it? Who will give the certificate, “This is it”? No—none of that.
जीसस को सूली पर लटकाने के पहले जिस गवर्नर, वाइसराय के द्वारा सूली दी गई उसे--पायलट के द्वारा। उस पायलट ने आकर जीसस को सूली लगने के पहले, पास में आकर पूछा कि एक सवाल मुझे भी पूछना है, मरने के पहले जवाब दे जाओ।
Before crucifying Jesus, the governor—Pontius Pilate—came to him and said, “I have one question. Answer it before you die.”
जीसस ने कहा: क्या सवाल है?
Jesus said, “What is the question?”
पायलट ने पूछा: वॉट इ़ज ट्रूथ? सत्य क्या है?
Pilate asked, “What is truth?”
सोचा उस पायलट ने, यह आदमी मर रहा है, आखिरी वक्त, और लोग कहते हैं कि इसे पता है, इससे पूछ लेना चाहिए।
He thought: this man is dying; it is the last chance; people say he knows—ask him.
जीसस चुप रह गए!!
Jesus remained silent.
उस आदमी ने कहा: जवाब दें, वॉट इ़ज ट्रूथ?
The man said, “Answer me—what is truth?”
फिर भी जीसस चुप रह गए!! शायद उन्होंने आंख से कहा होगा, ओंठों के भीतर बिना शब्दों के कहा होगा, प्राणों में कहा होगा। लेकिन पायलट तो सिर्फ आदमी की भाषा समझता है। कंप्यूटर उसका जो पहचान लेता है, वही भाषा समझता है।
Still Jesus remained silent. Perhaps he spoke with his eyes, without words upon his lips, in his very breath. But Pilate understood only human language, the language his computer could recognize.
उसने कहा: नहीं बोलता यह आदमी, कुछ भी जानता नहीं मालूम पड़ता है। सूली दे दी गई!
He said, “He won’t speak; it seems he knows nothing.” And he ordered the crucifixion.
जीसस ने उत्तर नहीं दिया। हां, कोई पंडित होता, जीसस का कोई पादरी होता--वह भी उत्तर दे देता। वह भी कह देता कि बाइबिल में ऐसा लिखा है। सत्य यह है। जीसस ने उत्तर नहीं दिया और जीसस का पादरी उत्तर दे देता है! जरूर कहीं कोई फर्क है। जीसस जानते हैं और पादरी नहीं जानते।
Jesus did not answer. A scholar—a priest of Jesus—would have answered. He would have quoted the Bible: “Truth is this.” Jesus did not answer; his priest would. There is certainly a difference. Jesus knows; the priest does not.
सत्य क्या है--यह आदमी की सामर्थ्य है कि कह सके? परमात्मा क्या है--यह आदमी की सामर्थ्य है कि पहचान सके?
Is it within human capacity to say what truth is? Is it within our capacity to recognize what God is?
वहां तो हमारी सारी व्यवस्था गिर जाती है, केऑस हो जाती है, अराजकता हो जाती है। सब इंतजाम गिर जाता है, सब शब्द खो जाते हैं। सब भाषा खो जाती है। वह आदमी ही खो जाता है, जो कल तक खोज रहा था। सन्नाटा और शून्य रह जाता है। वहां कौन पहचाने? किसको पहचाने? पहचान भी ले तो कहां स्मरण करे? कहां उत्तर दे? किसको बताए? वहां सब खो जाता है।
There, our entire structure collapses; chaos ensues; all arrangements fall, all words are lost, language disappears. The very person who was seeking vanishes. Only silence and emptiness remain. Who will recognize there? Whom will one recognize? Even if one recognizes, where is the memory to recall it, where the answer, whom to tell? Everything is lost there.
नहीं, ज्ञानी वहां नहीं पहुंचते। वहां अज्ञानी पहुंच जाते हैं।
No, the learned do not reach there. The “ignorant” do.
अज्ञानी से मेरा मतलब? अज्ञानी से मेरा मतलब वह है, जिसका ज्ञान--जो ज्ञान भी व्यर्थ हो गया, ऐसा जान लेता है। जो ज्ञान से भी ऊब जाता है। जो देखता है, ज्ञान में भी कुछ सार नहीं। जो ज्ञान को भी कहता है कि ठीक है, स्मृति सम्हाले। ठीक है, कामचलाऊ है। जिंदगी की जरूरत पूरी करता है, लेकिन कहीं ले नहीं जाता। ज्ञान कोई मार्ग नहीं है। लेकिन ज्ञान से भटकना जरूरी है। जरूरी इसलिए है कि यह पता भी न चलेगा।
By “ignorant” I mean one who has come to see that knowledge is futile—who wearies even of knowledge, sees there is no essence in it. He says, “Fine—let memory serve; good for getting by, meeting life’s needs—but it leads nowhere. Knowledge is no path.” But one must wander along knowledge for a time—otherwise you won’t even realize it is a cul-de-sac.
कृष्णमूर्ति कहते हैं कि वे सौभाग्यशाली हैं कि उन्होंने शास्त्र नहीं पढ़े। और मैं कहता हूं कि मैं सौभाग्यशाली हूं कि मैंने शास्त्र पढ़े। क्योंकि शास्त्र पढ़ कर मुझे पक्का पता लग गया कि वहां कुछ भी नहीं है। बिना पढ़े पक्का पता नहीं लग सकता।
Krishnamurti says he is fortunate he never read scriptures. I say I am fortunate that I did—because by reading I became certain there is nothing there. Without reading, you cannot be certain.
शास्त्र पढ़ लेना जरूरी है, ताकि पता चल जाए कि कुछ भी नहीं है। ज्ञान को भी खोज लेना जरूरी है, ताकि पता चल जाए कि यहां कुछ भी नहीं है, ताकि वह दिशा समाप्त हो जाए। तो मेरे लिए ज्ञानमार्ग का एक ही उपयोग है। चलना आप जरूर--चल लेना ठीक से, ताकि मन में कहीं यह खयाल न रह जाए कि पता नहीं शास्त्र में कुछ होता। न, उसे देख ही लेना ठीक से। वहां कुछ भी नहीं है।
It is necessary to read scriptures so that you know there is nothing there. It is necessary to explore knowledge so that you discover there is nothing here—so that this direction is exhausted. For me, the sole use of the path of knowledge is this: walk it thoroughly so that no doubt remains—“perhaps there was something in the scriptures.” No—see it clearly: there is nothing there.
शास्त्र का एक ही उपयोग है कि शास्त्र पढ़ने से शास्त्र व्यर्थ हो जाते हैं। लेकिन वह व्यर्थ हो जाना बड़ा भारी उपयोग है। क्योंकि तब वह झंझट समाप्त हो जाती है। तब आप ज्ञान के चक्कर में नहीं रहते। तब आप ‘जानने’ की दिशा में बढ़ते हैं। तब आप ‘ज्ञान’ की फिकर छोड़ देते हैं। तब आप एक बात जान लेते हैं कि दूसरे से नहीं हो सकेगा, दूसरा नहीं दे सकेगा, दूसरे से नहीं मिल सकता है।
The one use of scripture is that by reading it you are finished with scripture. That “being finished” is a great use, because the entanglement ends. Then you do not remain caught in knowledge; you turn toward knowing. You drop the worry for knowledge. You come to see: it cannot be got from another, no one can give it, it cannot be received secondhand.
यह इतनी बड़ी घटना है कि अगर मुझे यह पक्का ही पता चल जाए कि दूसरे से नहीं मिल सकता है तो मैं थ्रोन बैक, अपने पर ही फेंक दिया गया। अब तैरना है, डूबना है, मरना है--मुझे ही। अब कुछ रास्ता नहीं, कोई दूसरा नहीं दे सकता। कोई दूसरा नहीं दे सकता! और जिस दिन मुझे यह पक्का खयाल हो जाए कि कोई दूसरा देने वाला नहीं है, उस दिन मेरे भीतर इतनी ऊर्जा का जन्म होता है कि जिसका कोई हिसाब नहीं! वह तभी तक रुकी रहती है--जन्म से--जब तक मैं दूसरे के कंधे का, हाथ का सहारा लिए रहता हूं।
This is such a great realization that if it becomes absolutely clear to me that no one else can give, I am thrown back upon myself. Now I must swim or drown—myself. There is no other way; no one else can give! And the day this becomes certain, an immeasurable energy is born within—held back since birth only so long as I leaned on others’ shoulders and hands.
अगर आपको समुद्र में फेंक दिया गया हो। कोई बचाने वाला न हो, कोई नाव न हो, कोई सहारा न हो--क्या करिएगा? हाथ-पैर नहीं तड़फड़ाइएगा? तैरने का मतलब क्या है और? तैरने का मतलब सिर्फ हाथ-पैर फेंकना है। और जब आदमी हाथ-पैर फेंकता है तो थोड़ी देर में व्यवस्था से फेंकने लगता है। पहले अव्यवस्था से फेंकता है, फिर व्यवस्था से फेंकने लगता है।
If you are thrown into the ocean—no rescuer, no boat, no support—what will you do? Will you not thrash your arms and legs? That is what swimming is—throwing your limbs. At first disorderly, then gradually with rhythm.
लेकिन तैरने की एक शर्त जरूरी है कि दूसरे का सहारा न हो। अगर दूसरे का सहारा हो तो कोई तैरना नहीं सीख सकता है। जो तैरना सिखाते हैं, वे कुछ भी नहीं सिखाते। वे सिर्फ एक काम करते हैं कि आपको उठा कर पानी में फेंक देते हैं। और सहारा नहीं देते और खड़े होकर किनारे पर देखते रहते हैं। कोई नहीं डूबना चाहता--हाथ-पैर फेंकने लगता है। और तैरना सबको मालूम है। एक दफे हाथ-पैर फेंकने की सिचुएशन पैदा होनी चाहिए। सिर्फ स्थिति आ जानी चाहिए कि हाथ-पैर फेंकना पड़े। सब आदमी तैरना जानते हैं।
तैरना कोई कला है? तैरना सबका स्वभाव है। पटक दो पानी में, सभी लोग हाथ-पैर फेंकेंगे। फर्क इतना ही पड़ता है कि जैसे-जैसे हाथ-पैर फेंकते हैं, हाथ-पैर ढंग से फिंकने लगते हैं। चार-छह दिन बाद व्यवस्था से फिंकने लगते हैं और कोई फर्क नहीं पड़ता।
But for swimming, one condition is essential: there must be no support. If there is support, no one can learn to swim. Those who “teach” swimming do nothing; they simply throw you into water and do not support you and stand watching from the shore. No one wants to drown—so he starts flailing. And everyone knows how to swim—the situation simply needs to arise. Once the situation compels, everyone throws their limbs; within four to six days it becomes ordered, and then it makes no difference.
धर्म सिर्फ उन्हें उपलब्ध होता है, जो जीवन के सागर में सब सहारे छोड़ कर डूबने की तैयारी कर लेता है, फिंक जाता है।
Religion becomes available only to those who, in the ocean of life, drop all supports and are ready to sink, who are thrown in.
मैं गुरु उसको कहता हूं, जो आपको फेंक दे और घर की तरफ चला जाए। फिर लौट कर भी न देखे कि आपका क्या हुआ? और अगर गुरु आपका हाथ पकड़ कर चलाए तो वह गुरु आपका दुश्मन है। वह आपको मार डालेगा, क्योंकि आप कभी तैरना न सीख पाएंगे, क्योंकि कभी आप अपने ऊपर न फेंके जाएंगे।
I call him a guru who throws you in and goes home—never even looks back to see what happened to you. If a guru holds your hand and leads you, he is your enemy; he will kill you, because you will never learn to swim; you will never be thrown upon yourself.
ज्ञान इतना ही कर दे अगर, कि आपको फेंक दे पानी में और आपको पता चल जाए कि कोई शास्त्र न बचाएगा, कोई ज्ञान न बचाएगा। कुछ भी नहीं हो सकता है इससे, तो आपकी जिंदगी में एक क्रांति शुरू हो जाएगी।
If knowledge does only this—throws you into the water, and you realize that no scripture, no knowledge will save you—then a revolution will begin in your life.
इसलिए मैं आपसे कहना चाहता हूं: ज्ञान मार्ग नहीं है। ज्ञान एक भटकन है। जब दिखाई पड़ जाती है तो आप उसके बाहर हो जाते हैं। और ऐसा नहीं है कि ज्ञान की भटकन जब दिखाई पड़ जाती है तो आपको फिर मीलों पीछे लौटना पड़ता है, क्योंकि आप मीलों चले गए! ऐसा नहीं है। जिस दिन आपको दिखाई पड़ता है कि ज्ञान का मामला बेकार है, आप तत्क्षण बाहर हो जाते हैं। ऐसा नहीं है कि मैं हजार मील चला आया ज्ञान के रास्ते पर--तब मैंने गीता सीख ली, कुरान सीख लिया, उपनिषद सीख लिया तो अब मुझे भूलना पड़ेगा। नहीं, भूलने का सवाल नहीं, भूलने की जरूरत भी नहीं। सिर्फ इतना ही जानना काफी है कि यह जो याद मैंने कर लिया है, यह ज्ञान नहीं है, यह सिर्फ स्मृति है। बात खत्म हो गई। यह मेरा जानना नहीं है, यह किसी और का जानना है। यह उधार है, बासा है। मेरा नहीं है, मेरी अनुभूति नहीं है, मौलिक नहीं है, इतना जान लेना काफी है। कोई गीता को भूलने की जरूरत नहीं है।
That is why I say to you: knowledge is not a way; it is a distraction. When it becomes visible as such, you step out of it. And it is not that, having seen knowledge is useless, you need to walk back miles because you had gone miles. Not at all. The day you see that knowledge is futile, you are instantly out. It is not that “I walked a thousand miles on knowledge’s path—now I must unlearn the Gita, the Quran, the Upanishads.” No—no need to forget. It is enough to know: what I have remembered is not knowledge, it is only memory. The matter ends. It is not my knowing; it is someone else’s. It is borrowed, stale—not mine, not my realization, not original. Knowing just this is enough. There is no need to forget the Gita.
एक सज्जन मेरे पास आते थे। वे मेरी बातें सुनते थे। एक दिन आए और उन्होंने कहा कि आपकी बातें मुझे इतनी जंच गईं कि मैं गीता और उपनिषद वगैरह जो मेरे पास थे, सबको बांध कर कुएं में फेंक आया।
A gentleman used to come to me. One day he said, “Your words have touched me so deeply that I tied up my Gita and Upanishads and threw them into the well.”
मैंने कहा: कुएं ने क्या बिगाड़ा था तुम्हारा? अब कुआं दिक्कत में पड़ेगा, जितनी दिक्कत में तुम पड़े थे। अब वह गीता और उपनिषद पढ़ने लगा तो मरा! अब उस कुएं का क्या होगा? वह कहां फेंकेगा? उसके पास तो हाथ-पैर भी नहीं! तुमने कुएं को क्यों दिक्कत में डाला?
I said, “What fault had the well committed? Now the well will be in as much trouble as you were. If it starts reading the Gita and Upanishads, it is finished! What will become of the poor well? It has no hands and feet—how will it get rid of them? Why trouble the well?”
उन्होंने कहा: आप क्या कहते हैं! मैं तो सोचता था कि आप बड़े खुश होंगे।
He said, “What are you saying! I thought you would be very pleased.”
मैंने कहा: यह खुश होने का सवाल नहीं है, अगर तुम गीता और उपनिषद को कुएं में फेंक कर आते हो, तो इससे भी पता चलता है कि तुम अभी उससे मुक्त नहीं हुए। अभी राग मौजूद है। अभी तुमको पहले ऐसा लगता था कि गीता के ऊपर सिर रखो तो ज्ञान मिलेगा! अब तुमको ऐसा लगता है कि गीता को कुएं में फेंको तो ज्ञान मिलेगा! लेकिन मिलेगा गीता से ही! अब यह कुएं में फेंको या सिर रखो!
I said, “It is not a question of my pleasure. If you throw your Gita and Upanishads into a well, that only shows you are not free of them yet. Attachment remains. Earlier you believed that resting your head upon the Gita would bring knowledge; now you believe throwing it into a well will bring knowledge. But either way, you are still tied to the Gita—whether you throw it into a well or put it on your head.”
शास्त्रों को जला नहीं डालना है। वे बड़े उपयोगी हैं। उनको फेंक नहीं आना कुओं में, क्योंकि कुओं का कोई कसूर ही नहीं है। आदमी ने पैदा किए हैं, आदमी को ही ढोना पड़ेंगे। कुएं क्या करेंगे? कुओं को क्या मतलब है? नहीं, न फेंक आना है, न जला देना है। शास्त्र बड़े कीमती हैं। और उनकी सबसे बड़ी कीमत यह है कि उनको आप पढ़ेंगे तो आप उनसे मुक्त हो जाएंगे। जानेंगे कि नहीं कुछ मिला। तो शास्त्र पढ़ें, ज्ञान की खोज करें, लेकिन पूरे वक्त जांच करते रहें, कुछ मिला? कुछ पाया? शब्द ही शब्द, शब्द ही शब्द--सत्य कुछ भी नहीं! और जब शब्दों का जाल घेर ले और दिखाई पड़ जाए कि सत्य तो कुछ भी नहीं मिला--शब्द ही शब्द मिल गए! शब्द ही शब्द मिल गए!
Do not burn the scriptures. They are very useful. Do not throw them into wells—the wells are not at fault. Man created them; man must carry them. What can wells do? No—neither throw nor burn. Scriptures are valuable; their greatest value is that by reading them you will become free of them. You will know: I found nothing. So read the scriptures, explore knowledge—but keep checking: did anything happen? Did I gain anything? Only words, words, words—no truth at all! And when you are surrounded by a web of words and it becomes clear that you received nothing but words—only words—
एक छोटी सी कहानी और अपनी बात मैं पूरी करूंगा।
One more small story, and I will finish.
एक आदमी था, बहुत अदभुत आदमी था, लारेंस। वह अरेबिया में, बहुत दिन तक अरब में आकर रहा। अरब की क्रांति में उसने भाग लिया था। और धीरे-धीरे अरब लोगों के साथ उसका इतना प्रेम हुआ कि वह करीब-करीब अरबी हो गया। फिर अपने कुछ अरब मित्रों को लेकर वह पेरिस गया दिखाने। पेरिस में एक बड़ा मेला भरा हुआ था तो उसने कहा कि चलो तुम्हें पेरिस दिखा लाऊं। एक बड़े होटल में ठहराया। जाकर पेरिस घुमाया--एफिल टॉवर दिखाया, लूव्र म्यूजियम दिखाया, सब बड़ी-बड़ी चीजें दिखाईं। लेकिन अरबों को किसी चीज में रस न था। उनको रस एक अजीब चीज में था, जिसकी आप सोच ही नहीं सकते। लूव्र म्यूजियम में, वे कहते, जल्दी करें, जल्दी होटल वापस चलो!
There was a very unusual man, Lawrence. He lived long in Arabia—took part in the Arab revolution. Gradually he loved the Arabs so much he became almost Arab. Then he took some Arab friends to Paris to show them the city. There was a big fair; he said, “Come, I’ll show you Paris.” He housed them in a great hotel; showed them the Eiffel Tower, the Louvre—everything grand. But the Arabs took delight in none of it. They were interested in something utterly unexpected. In the Louvre, they would say, “Hurry—let’s go back to the hotel!”
मेले में दिखाने ले गया। एक्झिबीशन दिखाई--बड़ी-बड़ी चीजें थीं। एफिल टॉवर दिखाया। वे कहते कि जल्दी वापस चलो और जल्दी से जाकर बाथरूम में घुस जाते। इसने कहा कि मामला क्या है?
He took them to the exhibition—great marvels. Showed them the Eiffel Tower; they said, “Let’s hurry back,” and as soon as they reached, they darted into the bathrooms. He wondered, “What is this?”
सिनेमा में ले जाएं तो वे बीच में कहें कि जल्दी वापस चलो और जाकर सबके सब, जो आठ-दस साथी थे, सब अपने-अपने बाथरूम में अंदर हो जाते। तो इसने कहा कि मामला क्या है?
Even in the cinema, midway they would insist on returning and all eight or ten of them would disappear into their bathrooms. He asked, “What is going on?”
पता चला कि मामला यह था--तो उनके लिए सबसे चमत्कार की चीज थी--टोंटी नल की! रेगिस्तान में रहने वाले लोग थे, उनके लिए इतना बड़ा मिरेकल था यह कि टोंटी खोलो और पानी बाहर! वह तो बस बाथरूम जो इतना बड़ा चमत्कार था--क्योंकि पानी की बड़ी तकलीफ थी और उनकी समझ में नहीं आता था कि यह होता कैसे कैसे है? तो वे तो बार-बार दिन में बीस दफा अंदर बाथरूम में जाकर टोंटी खोल कर देखते कि फिर पानी गिर रहा है!
It turned out that for them the greatest miracle was the tap—the faucet! They were desert dwellers; for them it was a great miracle: turn the handle and water flows! They kept going in twenty times a day just to open the faucet and watch the water.
जिस दिन जाने का वक्त आया, सब वापस लौटने को थे। कार बाहर आ गई। सामान रख गया, सब अरब एकदम नदारत हो गए! तो उसने खोजवाया कि वे कहां गए? मैनेजर से पूछा कि सब साथी कहां गए? अभी तो यहां थे। उसने कहा कि पता नहीं। कहीं बाहर तो नहीं निकल गए? होटल के आस-पास दिखवाया, कहीं भटक न जाएं, भाषा नहीं जानते। लेकिन वे कहीं न निकले। फिर उसे खयाल आया कि कहीं वे बाथरूम में न चले गए हों, जाने का वक्त है।
On the day of departure, the car was ready, luggage loaded—but the Arabs had vanished. He searched; asked the manager; looked around the hotel—worried they might wander off, as they did not know the language. But they were nowhere outside. Then it occurred to him: perhaps they have gone into the bathrooms—time to leave.
वह गया। अंदर जाकर देखा तो वे सब अपने-अपने बाथरूम में नल की टोंटी निकालने की कोशिश करते थे! तो उसने पूछा: यह तुम क्या कर रहे हो पागलो?
He went and found each in his bathroom trying to remove the faucet! He asked, “What are you doing, you fools?”
तो उन्होंने कहा: इन टोंटी को हम घर ले जाना चाहते हैं। ये बड़ी अदभुत हैं। बस खोलो और पानी निकलता है!
They said, “We want to take these taps home. They are wonderful—just open them and water comes!”
उसने कहा कि पागलो, टोंटी ले जाने से कुछ भी न होगा, क्योंकि टोंटी के पीछे बड़ा जाल है, बड़ा रिजर्वायर है पानी का। उधर से यहां तक आई हुई नालियां पड़ी हैं, उनसे पानी आ रहा है। टोंटी से कोई मतलब नहीं है।
He said, “Idiots! Taking the taps will do nothing; behind them is a whole network, a great reservoir. Pipes lead from there to here. The tap alone is nothing.”
पर वे बिचारे यही समझते थे कि इतनी सी टोंटी, इसको खोल कर ले चलो घर, अरब में मजा आ जाएगा! जो भी देखेगा वही चमत्कृत होगा! खोलो टोंटी और पानी निकल आएगा!
But the poor fellows thought, “Such a small thing—take it home to Arabia, and it will be marvelous! Whoever sees it will be amazed: turn the tap—water flows!”
वह जो शास्त्र है सिर्फ टोंटी है। उसके पीछे बड़ा जाल है। शास्त्र की टोंटी खोलने से कोई ज्ञान नहीं निकल आएगा। उसके पीछे बड़ा जाल है। कृष्ण की गीता सिर्फ टोंटी है, पीछे कृष्ण का बड़ा जाल है, बड़ा रिजर्वायर है। वह आप गीता को दबाए फिर रहे हैं। आप वही गलती कर रहे हैं, वे जो अरब नासमझी में वहां कर रहे थे। शास्त्रों को दबाए फिरने से कुछ भी न होगा। वे सिर्फ टोंटियां हैं, उनसे कुछ भी नहीं निकल सकता। उनके पीछे बड़ा जाल है। उस पीछे बड़े जाल पर पहुंचना होगा, तो आप भी शास्त्र बन जाएंगे। आप जो बोलेंगे, वह शास्त्र बन जाएगा। लेकिन उस पीछे के रिजर्वायर पर, वह पीछे जलस्रोत परमात्मा का, सत्य का, जहां है वहां पहुंचना पड़ेगा। टोंटी ले जाने से कुछ भी नहीं हो सकता।
The scriptures are only taps. Behind them is a vast network. Opening the scripture’s tap will not make wisdom flow. Behind the Gita is a vast network—a reservoir named Krishna. You carry the Gita under your arm and repeat their mistake. Nothing happens by clutching scriptures; they are only taps. Nothing can flow from them by themselves. You must reach the reservoir behind—the source—then you too will become scripture. What you speak will become scripture. But you must reach that reservoir—the living spring of God, of truth. Taps alone won’t help.
टोंटियां बिक रही हैं, मुफ्त भी बिक रही हैं। वह गीता प्रेस गोरखपुर टोंटियां ही छापता है। अपने-अपने घर में रख लो। दो-दो पैसे, चार-चार पैसे में रख लो। खोलो टोंटी और ज्ञान की धारा बहने लगेगी। नहीं, टोंटियों से कुछ भी नहीं हो सकता है--ज्ञान नहीं, जानने की क्षमता।
Taps are being sold—some even free. The Gita Press in Gorakhpur prints taps. Keep them in your homes for two or four pennies. Open the tap and let the stream of wisdom flow—no, nothing will flow from taps. Not knowledge, but the capacity to know.
और प्रश्र्न रह गए हैं, वह कल सुबह बात करूंगा।
And if any questions remain, I will speak of them tomorrow morning.
मेरी बातों को इतनी शांति से सुना, उससे अनुगृहीत हूं। अंत में सबके भीतर बैठे परमात्मा को प्रणाम करता हूं। मेरे प्रणाम स्वीकार करें।
You have listened to me with such quiet—my gratitude. In the end, I bow to the God seated within all. Please accept my pranam.
