Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.
प्रार्थना, क्या तुम कहते हो, उस पर निर्भर नहीं; वरन क्या तुम हो, उस पर निर्भर है। पूजा, क्या तुम करते हो, उससे संबंधित नहीं; बल्कि क्या तुम हो, उससे ही संबंधित है। धर्म का संबंध कृत्य से नहीं, अस्तित्व से है। तुम्हारे भीतर के केंद्र पर अगर प्रेम है, तो तुम्हारी परिधि पर प्रार्थना होगी। तुम्हारे भीतर के केंद्र पर अगर अहर्निश शांति है, तो तुम्हारे बाहर के केंद्र पर ध्यान होगा। तुम्हारे भीतर के केंद्र पर अगर पल-पल होश है, तो तुम्हारा पूरा जीवन तपश्चर्या होगी।
Prayer, you say? It does not depend on what you say to Him; it depends on what you are. Puja is not related to what you perform; it is related to what you are. Religion pertains not to doing but to being. If there is love at the center within you, there will be prayer on your circumference. If there is day-and-night peace at your inner center, there will be meditation around you. If there is moment-to-moment awareness at your inner center, your whole life will be tapascharya.
इससे उलटा नहीं। परिधि को बदलने से केंद्र नहीं बदलता। केंद्र की बदलाहट से परिधि अपने आप बदल जाती है; क्योंकि परिधि तुम्हारी छाया है। छाया को बदल कर कोई स्वयं को नहीं बदल सकता; लेकिन स्वयं बदल जाए तो छाया अपने आप बदल जाती है।
Not the other way round. By changing the circumference, the center does not change. When the center changes, the circumference changes of its own accord; for the circumference is your shadow. No one can change himself by changing the shadow; but if the self changes, the shadow changes on its own.
यह जान लेना बहुत महत्वपूर्ण है। क्योंकि अधिक लोग परिधि को बदलने में ही जीवन नष्ट कर देते हैं; आचरण को बदलने में सब कुछ दांव पर लगा देते हैं। जब कि आचरण बदल भी जाए तो भी कुछ बदलता नहीं। तुम आचरण को कितना ही बदल लो, तुम तुम ही रहोगे। चोरी करते थे, साधु हो जाओगे; धन इकट्ठा करते थे, बांटने लगोगे; लेकिन तुम तुम ही रहोगे। और धन का मूल्य तुम्हारी आंखों में वही रहेगा; जो चोरी करते समय था, वही मूल्य दान करते समय रहेगा। चोरी करते समय तुम समझते थे कि धन बहुत कीमत का है, दान देते वक्त भी तुम समझोगे कि धन बहुत कीमत का है। धन मिट्टी नहीं हुआ। नहीं तो मिट्टी को कोई दान देता है!
This is essential to know. For most people waste their lives trying to change the circumference; they stake everything in trying to change their behavior. Even if behavior changes, nothing really changes. However much you change your conduct, you will remain you. You were stealing; you become a sadhu. You were hoarding money; you start distributing it. But you remain you. And the value of money in your eyes remains the same; the value you gave it while stealing will remain the value you give it while donating. While stealing you believed money is supremely precious; while giving in charity you will still believe money is supremely precious. Money has not become dust. Otherwise, who gives dust in charity!
अगर धन सच में ही मिट्टी हो गया, तो तुम अपने कूड़े-कर्कट को दूसरे को देने जाओगे? और अगर कोई ले लेगा तुम्हारा धन, तो क्या तुम समझोगे कि तुमने उसे अनुगृहीत किया? क्या तुम चाहोगे कि वह तुम्हें लौट कर धन्यवाद दे? अगर धन सच में ही व्यर्थ हो गया, तो जो तुम्हारा धन स्वीकार कर ले, तुम ही उसके अनुगृहीत होओगे। तुम सोचोगे कि धन्यभाग मेरे कि इस आदमी ने कचरा लिया, इनकार न किया।
If money has truly become dust, will you go to hand your garbage to someone? And if someone accepts your money, will you imagine you have obliged him? Will you want him to return and thank you? If money has truly become worthless, then the one who accepts your money will have obliged you. You will feel blessed that this man took away the junk, did not refuse it.
लेकिन दानी ऐसा नहीं सोचता। एक पैसा भी दे देता है, तो उसका प्रतिकार चाहता है।
But the donor does not think like this. Even if he gives a single penny, he seeks a return.
एक मारवाड़ी की मृत्यु हुई। उसने सीधा जाकर स्वर्ग के द्वार पर दस्तक दी। और उसे पक्का भरोसा था कि द्वार खुलेगा; क्योंकि उसने दान किया था। द्वार खुला भी, द्वारपाल ने उसे नीचे से ऊपर तक देखा; क्योंकि स्वर्गों में कृत्यों की पहचान नहीं है, व्यक्ति सीधे देखे जाते हैं। और द्वारपाल ने पूछा कि शायद भूल से आपने यहां दस्तक दे दी। वह जो सामने का दरवाजा है नरक का, वहां दस्तक दें।
A Marwari died. He went straight to the gate of heaven and knocked. He was utterly sure the gate would open, for he had given in charity. The gate did open; the gatekeeper looked him up and down. In heaven deeds are not recognized; persons are seen directly. The gatekeeper asked, “Perhaps you have knocked here by mistake. Knock at the door in front—that is hell.”
मारवाड़ी नाराज हुआ। उसने कहा, क्या खबर नहीं पहुंची? कल ही मैंने एक बूढ़ी औरत को दो पैसे दान दिए। और उसके भी एक दिन पहले एक अंधे अखबार बेचने वाले लड़के को मैंने एक पैसा दिया है।
The Marwari was offended. He said, “Has the news not reached you? Only yesterday I gave two paisa to an old woman. And the day before that I gave one paisa to a blind newspaper boy.”
जब दान का दावा किया गया, तो द्वारपाल को खाता-बही खोलना पड़ा। अपने सहयोगी को उसने कहा कि देखो। तो वहां तीन पैसे मारवाड़ी के नाम लिखे थे। द्वारपाल चिंता में पड़ा। पूछा, कुछ और कभी किया है? मारवाड़ी ने कहा, और तो अभी इस समय कुछ याद नहीं आता। किया होता और याद न आता! जिसको तीन पैसे याद रहे, उसने किया होता और याद न आता! खाता-बही खोजा गया, बस वे तीन पैसे ही नाम लिखे थे। उन्हीं तीन पैसे के बल वह स्वर्ग के द्वार पर दस्तक दिया था अकड़ के साथ।
Since a claim of charity was made, the gatekeeper had to open the register. He told his assistant to look it up. There indeed were three paisa recorded under the Marwari’s name. The gatekeeper was perplexed. He asked, “Anything else you ever did?” The Marwari said, “Right now nothing else comes to mind.” Had he done more and not remembered? The one who remembers three paisa—could he have done more and not remembered! The books were searched, only those three paisa were recorded. On the strength of those three paisa he had swaggered to heaven’s door and knocked.
द्वारपाल ने अपने साथी से पूछा, क्या करें इसके साथ? उसके साथी ने खीसे से तीन पैसे निकाले और कहा, इसको दे दो और कहो सामने के दरवाजे पर दस्तक दो।
The gatekeeper asked his companion, “What shall we do with him?” The companion pulled three paisa out of his pocket and said, “Give these to him and tell him to knock on the door opposite.”
पैसों से कहीं स्वर्ग का द्वार खुला है! तुम चाहे पकड़ो पैसा और चाहे छोड़ो, दोनों ही हालत में मूल्य रूपांतरित नहीं होता। तुम चाहे संसार में रहो, चाहे भाग जाओ, संसार का मूल्य वही का वही बना रहता है। तुम पीठ करो कि मुंह, यात्रा में बहुत भेद नहीं पड़ता--जब तक कि तुम केंद्र से न बदल जाओ।
Has any gate of heaven ever opened with coins! Whether you clutch money or renounce it, in both cases its valuation does not transform. Whether you remain in the world or run away from it, the world’s value remains the same. Whether you turn your back or face it, in the journey little difference is made—until you change from the center.
आचरण नहीं, अंतस की क्रांति चाहिए। और जैसे ही अंतस बदलता है, सभी कुछ बदल जाता है। ये सूत्र अंतस की क्रांति के सूत्र हैं। एक-एक सूत्र को अति ध्यानपूर्वक समझने की कोशिश करें। उनका कण भी तुम्हारे भीतर गिर गया, तो चिंगारी की तरह होगा। और अगर तुम्हारे भीतर थोड़ी भी सूखी बारूद है, तो जल उठेगी। और अगर तुमने सारी बारूद को गीली कर रखा है, तो चिंगारियां पड़ती हैं और बुझ जाती हैं।
Not conduct, an inner revolution is needed. And the moment the within changes, everything changes. These sutras are sutras of inner revolution. Try to understand each sutra with deepest attention. If even a particle of them falls within you, it will be like a spark. And if even a little dry gunpowder lies within you, it will catch fire. But if you have soaked all your powder, sparks fall and die.
तुम्हारी कठिनाई यह नहीं कि तुम्हें सत्य नहीं सुनने को मिलता। तुम सत्य को भी बुझाने में कुशल हो। तुम्हारे भीतर सब बारूद गीली है। अंगारा भी पड़ जाए, तो अंगारा ही बुझता है, बारूद नहीं सुलगती। और किस भांति तुमने बारूद को गीला किया है? जितना तुम्हारे पास ज्ञान है, उतनी ही तुम्हारी बारूद गीली है। जितना तुम सोचते हो कि मैं जानता हूं, उतनी ही तुम्हारी बारूद गीली है। वह जानने के कारण ही ज्ञान की चिंगारी भी तुम बुझा देते हो। तुम्हारा ज्ञान, ज्ञान की चिंगारी को भी तुम्हारे भीतर नहीं पहुंचने देता; वही द्वार पर खड़ा है। वह बाहर से ही इनकार कर देता है।
Your difficulty is not that truth does not reach your ears. You are skilled at extinguishing truth as well. All your powder is wet inside. Even if a live coal were to fall, the coal dies out, the powder does not ignite. And how have you made your powder wet? The more “knowledge” you possess, the wetter your powder is. The more you think “I know,” the wetter your powder is. Because of that very “knowing,” you extinguish the spark of knowing as well. Your knowledge does not allow the spark of wisdom to enter; it stands at the door. It refuses from the outside.
तुम अपने ज्ञान में ही बेहोश हो। और ध्यान रहे, ज्ञान से ज्यादा बड़ी शराब खोजनी मुश्किल है; क्योंकि उससे ज्यादा सूक्ष्म अहंकार किसी और चीज से नहीं मिलता। धन भी इतना अहंकार नहीं दे सकता। क्योंकि धन चोरी जा सकता है, सरकार बदल सकती है, कम्युनिस्ट आ सकते हैं, कुछ भी हो सकता है। धन का कोई पक्का भरोसा नहीं है। लेकिन ज्ञान चोरी नहीं जा सकता, कोई छीन नहीं सकता। तुम्हें कारागृह में भी डाल दिया जाए, तो भी तुम्हारा ज्ञान तुम्हारे साथ जाएगा। इसलिए धनी में भी वैसी अकड़ नहीं होती, जैसी पंडित में होती है। और वह अकड़ ही तुम्हारे भीतर बारूद को गीला रखती है। उस अकड़ को छोड़ दो, तुम्हारी बारूद सूख जाएगी। तब एक चिंगारी भी तुम्हें बदलने में सफल हो जाती है; क्योंकि बहुत आग की जरूरत नहीं है। बारूद जलती हो, एक चिंगारी से ही जल जाएगी। जल सकती हो, एक चिंगारी काफी है। न जल सकती हो, तो आग भी लग जाए तो भी न जलेगी।
You are intoxicated by your knowledge. And remember, it is hard to find a stronger wine than knowledge; for nothing else gives such a subtle ego. Wealth cannot give so much pride. For wealth can be stolen, governments can change, communists may come—anything can happen. Wealth has no surety. But knowledge cannot be stolen, none can snatch it away. Even if you are thrown into prison, your knowledge will go with you. Therefore even the rich do not strut as much as the pundit does. And that strut keeps your powder wet. Drop that arrogance—your powder will dry. Then even one spark is enough to transform you; for not much fire is needed. If it is gunpowder, a single spark will do. If it can burn, one spark suffices. If it cannot burn, even a blaze will not ignite it.
ये सूत्र चिंगारियों की तरह हैं। इन्हें अपने ज्ञान को हटा कर समझने की कोशिश करना; क्योंकि ज्ञान से समझा तो समझ ही न पाओगे।
These sutras are like sparks. Try to understand them by putting your “knowledge” aside; for if you try to understand through knowledge, you will not understand at all.
पहला सूत्र है: ‘कथा जपः।’
The first sutra is: “Katha japa.”
वे जो शिवतुल्य हो गए हैं--कल जो हमारा आखिरी सूत्र था--वे जो शिवतुल्य हो गए हैं, वे जो भी बोलते हैं, वही जप है। वे क्या बोलते हैं, यह सवाल नहीं है। वे जो भी बोलते हैं, वही जप है। क्योंकि उनके हृदय में संसार न रहा, वासना न रही, अंधेरा न रहा, उनका हृदय एक प्रकाश है। उस हृदय से अब जो भी आता है, वह जप है। उससे जप के अन्यथा कुछ आ ही नहीं सकता। प्रकाश से अंधकार कैसे आएगा! प्रेम से घृणा कैसे आएगी! करुणा से क्रोध कैसे आएगा! अब उनके भीतर से जो भी आता है, वही जप है।
Those who have become Shiva-like—the last sutra we explored—those who have become Shiva-like, whatever they speak, that alone is japa. The question is not what they speak. Whatever they utter, it is japa. Because in their heart the world is no more, craving is no more, darkness is no more—their heart is a light. From such a heart whatever comes forth is japa. Something other than japa cannot arise from it. How can darkness come out of light! How can hatred arise out of love! How can anger spring out of compassion! Now, whatever arises from within them is japa.
जीसस का बहुत प्रसिद्ध वचन है कि तुम क्या अपने मुंह में डालते हो, उससे स्वर्ग का राज्य नहीं मिलेगा; क्या तुम्हारे मुंह से निकलता है, उससे स्वर्ग का राज्य मिलेगा। क्या तुम अपने भीतर डालते हो, उससे कुछ तय नहीं होता; क्या तुम्हारे भीतर से बाहर आता है, वही खबर देता है कि तुम कौन हो।
Jesus has a famous saying: It is not what you put into your mouth that brings the kingdom of heaven; it is what comes out of your mouth that brings it. What you take in does not decide anything; what flows out from within announces who you are.
शिवतुल्य जो हो गया है, वह जप नहीं करेगा। जप की कोई जरूरत नहीं; क्योंकि वह जो भी करेगा, वही जप होगा।
One who has become Shiva-like will not “do” japa. Japa is no longer needed; for whatever he does will be japa.
कबीर ने कहा है: उठूं बैठूं परिक्रमा।
Kabir has said: Whether I rise or sit, it is parikrama.
कबीर से किसी ने पूछा कि कभी जप करते दिखाई नहीं पड़ते! कब करते हो पूजा? कब करते हो प्रार्थना? लोग कहते हैं महा भक्त हो; लेकिन भक्ति कब करते हो? देखते हैं तुम्हें काम में लगा हुआ; कपड़ा बुनते हो, बाजार बेचने जाते हो। लेकिन कभी तुम्हें ध्यान, पूजा, मंदिर में तो कभी देखा नहीं!
Someone asked Kabir, “We never see you doing japa! When do you worship? When do you pray? People call you a great bhakta, but when do you practice devotion? We see you engaged in work; you weave cloth, you go to market to sell. But we never see you in meditation, worship, temple!”
तो कबीर ने कहा, जो भी करता हूं, वही मेरी परिक्रमा; जो भी बोलता हूं, वही मेरा जप; मेरा होना ही मेरा ध्यान।
Kabir said, “Whatever I do—that is my parikrama; whatever I speak—that is my japa; my very being is my meditation.”
जब भी तुम उत्सुक होते हो ध्यान में, तो तुम क्या करते हो? तुम अपने कृत्यों के जगत का एक छोटा सा कोना ध्यान को दे देते हो। जब कि ध्यान कृत्य नहीं है। तुम दुकान करते हो, बाजार जाते हो। करना ही पड़ेगा। काम-धंधा, जीवन की चर्या बाहर की परिधि पर चलती ही रहेगी। उसी परिधि पर एक कोना तुम ध्यान के लिए भी देते हो। तुम सोचते हो कि चलो बाजार जाने के पहले दो क्षण मंदिर हो आएं।
Whenever you become eager for meditation, what do you do? You give a small corner of your world of actions to meditation. But meditation is not an act. You run a shop, you go to the market. You will have to do it. Work and daily routine move on the outer circumference. On that same circumference you allot one corner to meditation. You think, “Before going to the market, let me stop by the temple for a couple of moments.”
इस फर्क को खयाल में लेना। तुम जो करते हो उसी में तुम ध्यान को भी जोड़ लेते हो; और पच्चीस काम करते हो, उसी में एक काम ध्यान है। तुम्हारे संसार में हजार व्यस्तताएं हैं, उसी में ईश्वर भी एक और व्यस्तता है। तब तुम ईश्वर से वंचित रह जाओगे। ईश्वर परिधि पर हो ही नहीं सकता। जहां दुकान है, बाजार है, काम है, वहां से ईश्वर का कोई संबंध नहीं। ईश्वर तुम्हारा अंतस्तल है, जहां तुम हो। काम के जगत में नहीं है वह। तुम्हारा जहां सब काम विश्राम हो जाता है, सिर्फ तुम्हीं बचते हो; जहां कोई कर्ता नहीं बचता, जहां सिर्फ साक्षी बचता है--वहीं उसका घर है।
Mark the difference. You simply add meditation to what you are already doing; among twenty-five chores, one more task is meditation. Your world is filled with a thousand engagements; amidst them, God becomes one more engagement. Then you will miss the Divine. God cannot be on the circumference. Where your shop is, your market is, your work is—He is unrelated to that. God is your innermost, where you are. He is not in the world of doing. Where all your doings rest and only you remain; where no doer remains, where only the witness remains—that is His home.
ईश्वर तुम्हारे एक अंग को नहीं घेरेगा; वह महान है, विराट है; तुम पूरे ही उससे घिरोगे तो ही तुम्हें घेर पाएगा। तुमने अगर कहा कि कुछ थोड़ा समय तुझे भी देंगे, तो तुम भटकोगे। जिस दिन तुम अपने को पूरा ही दे दोगे! इसका यह अर्थ नहीं है कि तुम कोई काम न कर पाओगे। तुम काम और भी भलीभांति कर पाओगे। लेकिन तब तुम्हारे प्रत्येक काम में ईश्वर की धुन बजने लगेगी। तब वह तुम्हारे भीतर होगा--जैसे श्वास चल रही है। तुम बाजार जाते हो, तब तुम श्वास लेना बंद तो नहीं कर देते। तुम दुकान पर बैठते हो, तब तुम श्वास लेना बंद तो नहीं कर देते। तुम किसी से बात करते हो, तब तुम श्वास लेना बंद तो नहीं कर देते। श्वास कृत्य का हिस्सा नहीं है। तुम सब करते रहते हो, भीतर श्वास चलती रहती है। ऐसे ही, जब परमात्मा तुम्हारे भीतर का हिस्सा होगा, तुम सब करते रहोगे और उसकी धारा तुम्हारे भीतर अहर्निश बहती रहेगी। तुम्हारे करने से उसकी कोई प्रतियोगिता नहीं है। वह संसार का हिस्सा नहीं है। करने से संसार बनता है। कृत्य से संसार बनता है।
God will not occupy a part of you; He is vast, infinite; only when you are surrounded entirely by Him will He surround you. If you say, “I will give You also a little time,” you will go astray. The day you give your whole being! This does not mean you will be unable to work. You will be able to work even more beautifully. But then, in each of your acts the tune of God will begin to play. Then He will be within you—like breathing goes on. When you go to the market, you do not stop breathing. When you sit in the shop, you do not stop breathing. When you speak to someone, you do not stop breathing. Breath is not a part of your doing. You do everything; within, breathing continues. Likewise, when the Paramatman becomes your inner element, you will do everything and His stream will flow within you day and night. Your doing has no competition with Him. He is not part of the world. By doing, the world is created. By action, the world is born.
इसलिए हम कहते हैं, जब तक कोई कर्म में जुड़ा है, तब तक संसार में बना रहेगा; जब अकर्म को उपलब्ध होता है, तब परमात्मा को उपलब्ध होता है। अकर्म का अर्थ है--तुम्हारा अस्तित्व, जहां करने का कोई सवाल नहीं; जहां तुम सिर्फ हो, तुम्हारा होना मात्र; वहां से तुम जुड़ो।
Hence we say: so long as one is bound to karma, one remains in the world; when one attains to akarma, one attains the Paramatman. Akarma means your very being—where doing is no question; where you simply are; connect from there.
शिवतुल्य जो हो गया है, वह जो भी बोलता है, वही जप है। तुम उसे प्रार्थना करते न पाओगे; क्योंकि अब प्रार्थना को अलग से करने की कोई जरूरत न रही। तुम उसे पूजा करते हुए न पाओगे, क्योंकि अब पूजा करने का हिस्सा न रही। अब वह स्वयं पूजा है। इसलिए वह जो भी करता है, उसमें अगर तुम गौर से देखोगे, तो सब जगह पूजा पाओगे। वह अगर श्वास भी लेता है, तो भी जप है। वह अगर हाथ भी हिलाता है, तो पूजा है। वह उठता है, बैठता है, तो परिक्रमा है।
One who has become Shiva-like—whatever he speaks is japa. You will not find him praying; for now there is no need to pray separately. You will not find him performing puja; for puja is no longer a compartment. Now he himself is puja. Therefore, if you watch closely, whatever he does, everywhere you will find worship. If he even breathes, it is japa. If he raises a hand, it is puja. If he rises or sits, it is parikrama.
शिवतुल्य जो हो गया, उसका सारा आचरण साधना हो जाता है। उसे साधना भी नहीं पड़ता, क्योंकि जिसे साधना पड़ता हो, वह कभी सहज नहीं होगा। और जिसे साधना पड़ता हो, उससे हम कभी न कभी थक जाएंगे। थकेंगे तो विश्राम करेंगे। विश्राम का अर्थ होगा--विपरीत में चले जाएंगे।
The entire conduct of one who has become Shiva-like becomes sadhana. He need not “practice,” because whatever needs to be practiced can never be natural. And whatever needs to be practiced will one day tire you. Tired, you will want to rest. Rest will mean—falling into the opposite.
इसलिए अगर तुमने अपनी साधुता को साधा है, तो छह दिन साधोगे, सातवें दिन विश्राम करना पड़ेगा। उस दिन तुम असाधु हो जाओगे। इसलिए तुम्हारे जो साधु हैं, उनके जीवन में असाधुता का क्षण होगा ही। क्योंकि साधुता से भी तुम थक जाओगे। एक दिन तो तुम्हें छुट्टी लेनी ही पड़ेगी। कृत्य को कोई सतत नहीं कर सकता; उससे थकान आएगी। इसलिए साधु भी छुट्टी पर होता है। और अगर वह छुट्टी पर न हो तो तनाव बहुत बढ़ जाएगा।
Therefore if you have cultivated your saintliness, you will practice six days and on the seventh you will have to rest. That day you will become un-saintly. Thus, there will be moments of un-saintliness in the lives of your saints. For saintliness too will exhaust you. One day you will have to take a holiday. No act can be continuous; it brings fatigue. Thus the saint too goes on vacation. And if he never takes a vacation, the tension will become too great.
इसलिए साधु के जीवन में भी असाधुता के क्षण होते हैं; और असाधु के जीवन में भी साधुता के क्षण होते हैं। तुम ऐसा पापी न पा सकोगे, जिसके जीवन में पुण्य का क्षण न हो; क्योंकि वह पाप से थक जाता है, तो विपरीत में विश्राम लेना पड़ता है। और तुम ऐसा पुण्यात्मा न पा सकोगे, जिसके जीवन में पाप का क्षण न हो; क्योंकि वह पुण्य से थक जाता है, तो पाप में विश्राम लेना पड़ता है। हमेशा विपरीत में जाकर डूबना पड़ता है, ताकि मन हलका हो जाए।
Hence in a saint’s life there are moments of un-saintliness; and in an un-saint’s life there are moments of saintliness. You will not find such a sinner whose life has not a single moment of virtue; because he too gets tired of sin and must rest in its opposite. And you will not find such a virtuous man whose life has not a single moment of sin; he too gets tired of virtue and must rest in its opposite. One has to dip into the opposite so that the mind may become light.
संत हम उसे कहते हैं, जिसकी साधुता साधी हुई नहीं है; जिसकी साधुता सहज स्वभाव है। फिर कोई विश्राम नहीं है। तुम सांस लेने से तो कभी विश्राम नहीं लेते। तुम होने से तो कभी विश्राम नहीं लेते। जब तक तुम्हारे अंतस में प्रवेश न कर जाए शिवत्व, तब तक सब ऊपर-ऊपर होगा। जैसे तुमने वस्त्र अच्छे पहन रखे हों और भीतर गंदगी हो; अच्छे वस्त्र कितनी देर छिपाएंगे? और जैसे तुमने सुगंध छिड़क ली हो और भीतर से बदबू उठती हो; उस दुर्गंध को तुम कैसे छिपाओगे? हो सकता है, दूसरों से छिपा भी लो; लेकिन खुद से कैसे छिपाओगे?
We call him a saint whose saintliness is not cultivated; whose saintliness is his effortless nature. Then there is no rest. You never rest from breathing. You never rest from being. Unless Shiva-ness enters your innermost, everything will remain on the surface. As if you have put on fine clothes while inside there is filth; how long will fine clothes hide it? Or as if you have sprinkled perfume while stench rises from within; how will you hide that foulness? Perhaps you may hide it from others; but how will you hide it from yourself?
इसलिए तुम्हारे साधु प्रसन्न नहीं दिखते, आनंदित नहीं दिखते। दूसरों को साधु दिखते हैं, खुद को तो वे असाधु दिखते ही रहते हैं। नृत्य नहीं आता उनके जीवन में। उनके क्रोध में कोई अंतर नहीं पड़ता। भीतर तो वे जलते ही रहते हैं। तुमसे छिप जाएगा, क्योंकि तुम वस्त्रों को ही देख सकोगे। लेकिन जो आदमी खुद छिपा रहा है, वह कैसे बच सकेगा! उसे तो दिखाई पड़ रहा है। वही दिखाई पड़ना कांटे की तरह चुभता रहता है। और जब तक साधु नाच न सके, तब तक समझना कि उसकी साधुता सम्हाली हुई है। सम्हाला हुआ झूठा होता है; जो सहज हो जाए, वही सत्य है।
Therefore your saints do not look blissful, they do not look ecstatic. To others they appear saintly; to themselves they go on appearing un-saintly. Dance does not come into their lives. There is no real change in their anger. Within, they keep burning. They may hide it from you, for you see only the garments. But the one who himself is hiding—how can he be saved! He sees it. That very seeing pricks like a thorn. And unless a saint can dance, know that his saintliness is maintained, managed. What is managed is false; what becomes effortless is true.
इसलिए कबीर बार-बार कहते हैं: साधो, सहज समाधि भली!
Therefore Kabir keeps saying: O seeker, the Sahaj Samadhi is best!
सहज समाधि का अर्थ है--जिसे सम्हालना न पड़े। सम्हालोगे तो थकोगे। आज नहीं कल बोझ हो जाएगा। मगर कब ऐसी घटना घटेगी जब सहज समाधि होगी? जब शिवत्व भीतर अंतस से आएगा; जब तुम शिवतुल्य हो जाओगे।
Sahaj Samadhi means—that which need not be maintained. If you must maintain, you will tire. If not today, then tomorrow it will become a burden. But when will such an event happen that Sahaj Samadhi dawns? When Shiva-ness arises from within; when you become Shiva-like.
और ध्यान रहे, यह कोई भविष्य का आदर्श नहीं है। समझ सको, इसी क्षण घट सकता है। कृत्य में तो समय लगता है। करना हो तो समय लगेगा। यह तो छलांग है। यह कोई कृत्य नहीं है। यह तो बोध है। इसे करने की जरूरत नहीं, सिर्फ देखने की जरूरत है। यह ऐसे ही है, जैसे किसी आदमी के खीसे में हीरा पड़ा हो, और उसे पता न हो और वह सड़क पर भीख मांग रहा हो। और तब अचानक कोई उसे याद दिला दे कि तू क्यों भीख मांग रहा है पागल, तेरे खीसे से तो किरणें निकलती मालूम पड़ रही हैं, लगता है खीसे में हीरा है! और वह खीसे में हाथ डाले और हीरा बाहर आ जाए। बस ऐसा है।
And remember, this is not some ideal of the future. If you can understand, it can happen this very moment. In doing, time is needed. If you must do, time is required. This is a leap. This is not an act. This is awakening. It needs no doing—only seeing. It is as if a man has a diamond in his pocket and does not know it; he begs on the street. Suddenly someone reminds him, “Why are you begging, madman? Rays seem to be coming from your pocket—it looks like a diamond is there!” He puts his hand in his pocket and brings out the diamond. It is just like that.
तुम्हारे भीतर शिवत्व तो बैठा ही हुआ है। वह तुम्हारा सदा का खजाना है। उसे पाने के लिए देर नहीं करने की जरूरत है, सिर्फ आंख मोड़ कर देखने की जरूरत है। अगर वह कहीं भविष्य में होता, तो फिर कठिनाई थी, फिर समय लगता, जन्म-जन्म लगते, पहुंचते। वह तुम्हारे भीतर है। इसलिए शिवत्व को पाना नहीं है, केवल आविष्कृत करना है; सिर्फ उघाड़ना है। जैसे कोई प्याज के छिलकों को उघाड़ता चला जाए। फिर क्या घटता है? एक-एक छिलका निकलता है, दूसरा छिलका सामने आ जाता है। उघाड़ते ही चले जाओ, उघाड़ते ही चले जाओ। एक घड़ी आएगी, जब सब छिलके निकल जाएंगे, सिर्फ शून्य हाथ लगेगा। ऐसे ही आदमी के ऊपर छिलके हैं। और शिवत्व तो शून्य जैसा है।
Shiva-ness is seated within you. It is your eternal treasure. To gain it you need not delay; you only need to turn the eye and see. If it were somewhere in the future, then difficulty indeed—time would be needed, births upon births to reach. But it is within you. Hence Shiva-ness is not to be attained, it is to be uncovered; only unveiled. As one peels the skins of an onion. What happens? As one skin is removed, another appears. Keep on peeling, keep on peeling. A moment will come when all skins are removed and only emptiness is found in the hand. So it is with man’s coverings. And Shiva-ness is like shunya.
इन छिलकों को हम थोड़ा समझ लें, तो उघाड़ने की आसानी हो जाए; तो तुम्हारा जीवन भी शिव जैसा हो जाए; तो तुम्हारा बोलना भी जप हो जाए।
If we understand these peels a little, the unveiling becomes easy; then your life too becomes like Shiva; then your speech too becomes japa.
पहली पर्त क्या है? पहली पर्त शरीर की है। और अधिक लोग इस पहली पर्त से ही अपने को एक मान कर जी लेते हैं। वे ऐसे ही हैं जैसे किसी महल की सीढ़ियों पर बैठ कर जी रहे हों, उन सीढ़ियों को ही घर बना लेते हैं। उन्हें पता ही नहीं कि सीढ़ियां घर नहीं हैं, सिर्फ घर तक पहुंचने का उपाय हैं। वे वहीं खाते हैं, पीते हैं, भोजन बनाते हैं, शादी-विवाह करते हैं, बच्चे पैदा करते हैं। और उनके बच्चों को तो महल पता ही नहीं चलेगा, क्योंकि वे सीढ़ियों पर ही पैदा होंगे; वही उनका घर होगा, वे वहीं रहेंगे। वे कभी लौट कर पीछे की तरफ देखते भी नहीं कि ये सीढ़ियां हैं और हम पोर्च में ही जीवन बिता रहे हैं, महल पीछे है। वे कभी द्वार पर दस्तक भी नहीं देते। और जन्मों-जन्मों से दस्तक नहीं दी है। द्वार करीब-करीब जाम हो गया है। शायद द्वार दीवार जैसा ही लगने लगा है। अब कुछ पता नहीं चलता, कहां द्वार है।
What is the first layer? The first layer is of the body. Most people live identified only with this first layer. They are like those who sit on the steps of a palace and make those steps their home. They do not know the steps are not the house; they are only a means to reach the house. There they eat, drink, cook, marry, beget children. And their children will never even come to know of the palace, for they will be born on the steps; that will be their home, they will stay there. They never turn back to see—these are steps and we are spending our life in the porch; the palace is behind. They never knock at the door. For births upon births they have not knocked. The door has become almost jammed. Perhaps the door has begun to look like a wall. Now one cannot even tell where the door is.
पहली पर्त है शरीर की। और शरीर में ही तुम जी लेते हो। एक तादात्म्य है, जिससे लगता है कि मैं शरीर हूं।
The first layer is of the body. And you live only in the body. There is an identification by which it feels, “I am the body.”
शरीर मेरा है, मैं नहीं; और मेरा कभी भी मैं नहीं हो सकता। जो भी मेरा है, वह मेरे हाथ में हो सकता है, लेकिन मैं नहीं हूं। तुम्हारा पैर कोई काट दे, तो भी तुम न कटोगे, पैर ही कटेगा। तुम्हारा शरीर अगर होते तुम, तो पैर कट जाने पर तुम्हें लगता कि मैं अब कुछ कम हो गया; एक पैर कट गया, उतना मैं कम हो गया। लेकिन पैर कट जाए, आंखें चली जाएं, कान खो जाएं, हाथ टूट जाएं, तुम्हारे पूरेपन में जरा भी अंतर नहीं पड़ता। शरीर अपंग हो जाता है, लेकिन तुम पूरे ही होते हो।
The body is mine, not me; and what is mine can never be “I.” Whatever is mine can be held in my hand, but it is not me. If someone cuts off your leg, you are not cut—the leg is. If you were the body, then when a leg is cut, you would feel, “I have become less; one leg cut off—so much of me lost.” But the leg may be cut, eyes may go, ears may be lost, hands may break—your wholeness does not change one bit. The body becomes crippled, but you remain whole.
इसीलिए शायद कुरूप से कुरूप आदमी भी भीतर अपने को कुरूप नहीं मान पाता; क्योंकि भीतर तो तुम सुंदर ही होते हो। शायद इसीलिए कुरूप से कुरूप आदमी भी राजी नहीं हो पाता कि मैं कुरूप हूं। और पापी से पापी आदमी भी राजी नहीं हो पाता कि मैं पापी हूं। बुरे से बुरा आदमी भी एक भीतरी झलक से भरा रहता है कि मैं शुभ हूं। बुरे से बुरे आदमी को भी तुम गौर से देखो तो वह यही कहता है: हो गई भूल, लेकिन मैं कोई बुरा आदमी नहीं हूं; हो गई गलती, लेकिन मैं कोई बुरा आदमी नहीं हूं। वह कृत्य को गलत मान सकता है, लेकिन खुद को गलत नहीं मान सकता। और ठीक है। उसे पता नहीं है कि क्यों ऐसा लगता है।
Perhaps this is why even the ugliest person cannot accept that he is ugly; for within you are beautiful. Perhaps this is why the worst sinner cannot agree that he is a sinner. The worst man remains filled with an inner glimpse: I am auspicious. Even the worst man, if you observe closely, will say, “A mistake happened—but I am not a bad man. An error occurred—but I am not a bad man.” He may consider the act wrong, but he cannot consider himself wrong. And this is right. He does not know why it seems so.
आस-पास तुम्हारे परिवार में, पड़ोस में, गांव में, लोग मरते हैं; लेकिन तुम्हें कभी ऐसा नहीं लगता कि मैं मरूंगा। जरूर कोई गहरी बात होनी चाहिए; क्योंकि घटना इतनी घटती है कि यह प्रतीति न आए कि मैं मरूंगा, बड़ी हैरानी की है। जब सभी मर रहे हैं, तब भी तुम्हें यह चोट गहरी नहीं बैठती मन में कि मैं भी मरूंगा। अगर कोई समझाए भी तो भी तुम सोचते हो कि हो सकता है। लेकिन भीतर कोई अहर्निश ध्वनि गूंजती रहती है कि और दूसरे ही मरेंगे, मैं नहीं मरूंगा। अन्यथा जीना मुश्किल हो जाए। जहां मृत्यु इतने जोर से घटती हो, जहां हर आदमी क्यू में खड़ा हो मरने के, जहां तुम भी क्यू में खड़े हो, वहां भी तुम इस मौज से जीते हो जैसे शाश्वत जीवन है। कुछ भीतरी कारण है।
Around you—in your family, neighborhood, village—people die; yet it never strikes you that you too will die. There must be some deep reason, for the event occurs so often; that the feeling does not settle that “I will die”—this is astonishing. When all are dying, even then the wound does not settle in your mind that “I too will die.” If someone explains, you may think, “Perhaps.” But within a ceaseless sound echoes that others will die; I will not die. Otherwise living would become difficult. Where death happens so loudly, where every person is standing in a queue to die, where you too stand in the queue—there too you live so blithely as if life were eternal. There is some inner cause.
और कारण यह है कि भीतर जो है, वह कभी मरने वाला नहीं है। तुम कितने ही शरीर के साथ जुड़ गए हो, तो भी तुम शरीर नहीं हो गए हो। वह भीतर की सच्चाई, तुम कितनी ही झुठलाओ, झूठ नहीं हो सकती। कितना ही नशा हो, तो भी भीतर का स्वर--सत्य का स्वर--गूंजता ही रहता है।
And the cause is that what is within will never die. However much you are attached to the body, you do not become the body. That inner truth, however much you deny it, cannot be false. However drunk, within the voice—the voice of truth—goes on resounding.
मैंने एक दिन सुबह मुल्ला नसरुद्दीन को घर के बाहर बैठे देखा। खिलखिला कर हंस रहा है। बड़ा ही आनंदित, आह्लादित है। मैंने पूछा कि क्या हुआ नसरुद्दीन? ऐसे खुश तुम कभी दिखाई नहीं पड़े! उसने कहा, गजब हो गया। पर तुम समझ न सकोगे, जब तक मैं पूरी कथा न कहूं। तो मैंने कहा, तुम पूरी कथा ही कहो। उसने कहा, हम दो भाई थे। जुड़वां पैदा हुए। एक सी शक्लें थीं। कोई भी फर्क न कर पाता था कि कौन कौन है। और जिंदगी भर मैं नुकसान में रहा। स्कूल में मेरा भाई किसी को पत्थर मार देता, सजा मुझे मिलती। वह चोरी कर लेता, पकड़ा मैं जाता। घर में भी यह हालत थी। उपद्रव वह करके आता, मोहल्ले के लोग मुझे पकड़ कर ले आते। और आखिरी तो उपद्रव तब हुआ कि एक लड़की से मेरा प्रेम था, वह उसको लेकर भाग गया।
One morning I saw Mulla Nasruddin sitting outside his house, bursting into laughter—very delighted, exhilarated. I asked, “What happened, Nasruddin? Never have I seen you this happy!” He said, “Something amazing has happened. But you will not understand unless I tell the whole story.” I said, “Then tell the whole story.” He said, “We were two brothers. We were born twins. Our faces were identical. No one could tell who was who. All my life I suffered for it. At school, my brother would stone someone and I would be punished. He would steal, I would be caught. It was like this at home too. He would create mischief, the neighbors would seize me. And finally the biggest mischief was that the girl I loved, he ran away with her.”
तो मैंने कहा, इसमें तुम इतने प्रसन्न क्यों हो रहे हो? नसरुद्दीन ने कहा कि लेकिन सात दिन पहले सब हिसाब-किताब चुकता हो गया। मैं मर गया और लोगों ने उसको दफना दिया।
I said, “Why then are you so delighted?” Nasruddin said, “But seven days ago all accounts were settled. I died—and they buried him.”
इतनी बेहोशी किसी को भी नहीं है। तुम कितने ही जुड़वां हो, तो भी ऐसी भूल न हो सकेगी। नसरुद्दीन भयंकर शराब पीए बैठा था।
No one is so unconscious. However identical, such a mistake is not possible. Nasruddin was terribly drunk.
तुमने भी बड़ी शराब पी रखी है बहुत जन्मों से; लेकिन फिर भी इतनी शराब कभी नहीं हो पाती कि तुम्हारे होश को पूरा डुबा दे। तुम्हारा होश उभर-उभर कर बाहर आ जाता है। कहीं तुम जानते ही हो भीतर कि तुम न मरोगे। सब तथ्य कहते हैं कि मृत्यु घटेगी। फिर भी तुम भरोसा किए जाते हो कि मैं न मरूंगा।
You too have been drinking great wine for many births; still never so much that your awareness is drowned completely. Your awareness keeps surfacing. Somewhere within you know you will not die. All facts say death will happen. Yet you keep trusting that you will not die.
तुम ऐसे ही जीते हो जैसे सदा यहां जीना है। इसलिए बहुत सी भूलें होती हैं। मजबूत मकान बनाते हो जैसे सदा यहां रहना है। तुम्हारी भूलों में भी कहीं न कहीं कोई सच्चाई की झलक होगी, नहीं तो ये भूलें बंद हो जातीं। तुम मकान ऐसे ही बनाते हो जैसे सदा रहना है। मजबूत दीवारें उठाते हो, पत्थर की नींव भरते हो, और तुम्हें पता नहीं कि कल मर जाना है। और सब मरते हैं, तुम भी मरोगे, यह सीधा-साफ गणित है; लेकिन फिर भी भीतर कोई शाश्वत है, इसलिए तुम्हारी हर स्थिति में उस शाश्वत की झलक पड़ती है।
You live as if you are to live here forever. Therefore many mistakes happen. You build strong houses as if you will live here forever. Even in your mistakes there must be some glimmer of truth—otherwise these errors would cease. You build houses as if to live forever. You raise strong walls, build stone foundations—and you do not know that tomorrow you must die. And all die; that you too will die is straightforward arithmetic. Yet because something eternal is within you, that glimmer of the eternal appears in all your states.
शरीर तुम्हारा है, तुम नहीं। शरीर में तुम हो, लेकिन शरीर ही तुम नहीं हो। शरीर पहली पर्त है, जिससे तादात्म्य हो गया है। उसके साथ तुम बहुत दिन तक रहे हो, जोड़ हो गया है; जुड़वां हो, साथ-साथ पैदा हुए हो। इसलिए तुम्हें भी भूल हो जाती है कि कौन कौन है; शक्ल पहचान नहीं पाते। और इस भूल को साथ मिलता है, क्योंकि बाहर से देखने वाले केवल तुम्हारे शरीर को देखते हैं, तुम्हें नहीं देखते। वे तुम्हारे शरीर के चेहरे को तुम्हारा चेहरा मानते हैं। वे तुम्हारे शरीर की आकृति को तुम्हारी आकृति मानते हैं। और वे बहुत हैं, तुम अकेले हो। वे सभी तुम्हारे शरीर को ही तुम्हें मानते हैं। उन सब की प्रतीति भी तुम्हें प्रभावित करती है। अगर तुम्हारा शरीर कुरूप है, तो वे कहते हैं तुम कुरूप हो। अगर शरीर सुंदर है, तो वे कहते हैं तुम सुंदर हो। अगर शरीर बूढ़ा है, तो वे कहते हैं तुम बूढ़े हो। अगर शरीर जवान है, तो वे कहते हैं तुम जवान हो। और उन सबकी संख्या बड़ी है; तुम अकेले हो। वे बहुत हैं; उन सबकी प्रतीति भी तुम्हें इस भाव को गहराती है कि तुम शरीर हो। उनमें से कोई भी तुम्हारी आत्मा को नहीं देखता।
Your body is yours—you are not the body. You are in the body, but the body is not you. The body is the first layer with which there is identification. You have lived with it for long, there is a bonding; you are twins, born together. Hence you too are confused about who is who; you cannot recognize the face. And this mistake is supported, for those who look from outside see only your body, not you. They take the face of your body to be your face. They take the shape of your body to be your shape. And they are many; you are alone. They all take your body to be you. Their perception also impacts you. If your body is ugly, they say you are ugly. If the body is beautiful, they say you are beautiful. If the body is old, they say you are old. If the body is young, they say you are young. They are many; you are alone. Their collective perception deepens your feeling that you are the body. None among them sees your soul.
बड़ी पुरानी उपनिषदों में कथा है कि सम्राट जनक ने पंडितों की एक बड़ी सभा बुलाई; सभी आत्मज्ञानियों को निमंत्रण भेजे। और वह चाहता था कि परम सत्य के संबंध में कुछ उदघाटन हो सके। और जो भी परम सत्य को उदघाटित करेगा, उसके लिए उसने बहुत धनधान्य भेंट करने के लिए आयोजन किया था। लेकिन ये निमंत्रण भी उन्हीं को पहुंचे, जो ख्यातिनाम थे--स्वभावतः--जिनके हजारों शिष्य थे; जिन्हें लोग जानते थे; जिन्होंने शास्त्र लिखे थे; जिनके पांडित्य की चर्चा थी; जो वाद-विवाद में कुशल थे; उनको ये निमंत्रण पहुंचे। एक आदमी था, उसे निमंत्रण नहीं मिला। शायद जान कर ही निमंत्रण नहीं दिया गया। उस आदमी का नाम था अष्टावक्र। उसका शरीर आठ जगह से टेढ़ा था। उसे देख कर ही अप्रीतिकर अनुभव होता था, विकर्षण होता था। और ऐसे शरीर में कहीं आत्मज्ञानी हो सकता है!
In the ancient Upanishads there is a story: Emperor Janaka convened a great assembly of pundits; invitations were sent to all the self-knowers. He wished that something might be revealed about the Supreme Truth. And whoever would reveal the Supreme Truth—he had arranged to offer him immense wealth. But the invitations reached only those who were renowned—naturally—those with thousands of disciples; those known by the people; those who had written scriptures; those whose scholarship was discussed; those skilled in debate—such people received the invitations. One man did not. Perhaps deliberately left out. His name was Ashtavakra. His body was crooked in eight places. Merely to look at him was unpleasant, repulsive. In such a body—could a self-knower be!
अष्टावक्र के पिता को निमंत्रण मिला था। कुछ काम आ गया, तो अष्टावक्र अपने पिता को बुलाने जनक के दरबार चला गया। वह जब अंदर घुसा, तो पंडितों की बड़ी संख्या इकट्ठी थी, वे सब उसे देख कर हंसने लगे। वह हंसने योग्य था। उसका शरीर निश्चित ही कुरूप था--आठ जगह से टेढ़ा। चले तो ऐसा लगे कि वह कोई मजाक कर रहा है। बोले तो ऐसा लगे कि वह कुछ व्यंग्य कर रहा है। वह कार्टून था, आदमी नहीं था। वह सर्कस में जोकर हो सकता था। लेकिन जब सारे लोग उसे देख कर--उसकी चाल और ढंग को, ऊंट जैसा आदमी--हंसने लगे, तो वह भी खिलखिला कर हंसा।
Ashtavakra’s father had been invited. Some work came up, so Ashtavakra went to call on Janaka’s court in his father’s stead. As he entered, seeing that big gathering of pundits, all burst into laughter. He was laughable. His body was certainly ugly—crooked in eight places. When he walked it seemed as if he were performing a joke. When he spoke it seemed as if he were making a satire. He was a cartoon, not a man. He could have fit as a joker in a circus. But when all began to laugh seeing him—his gait, his ways—a man like a camel—he too burst out laughing.
उसकी खिलखिलाहट की हंसी ने सभी को चुप कर दिया। सभी हैरान हुए कि वह क्यों हंस रहा है! और जनक ने पूछा कि ये लोग क्यों हंस रहे हैं, वह तो मैं समझा, अष्टावक
्र! लेकिन तुम क्यों हंसे? अष्टावक्र ने कहा, मैं इसलिए हंसा कि यह चमारों की सभा को तुमने पंडितों की सभा समझा है। ये सब चमार हैं। इनको शरीर ही दिखाई पड़ता है, चमड़ी दिखाई पड़ती है। मैं जो कि यहां सबसे सीधा हूं, वह इन्हें अष्टावक्र दिखाई पड़ रहा है। और ये सब तिरछे हैं! और तुम इनसे अगर ज्ञान की आशा रख रहे हो जनक, तो तुम रेत से तेल निचोड़ने की कोशिश कर रहे हो। ज्ञान चाहिए हो तो मेरे पास आ जाना!
His ringing laughter silenced everyone. All were amazed—why is he laughing! Janaka asked, “Why these people laughed, that I understand, Ashtavakra—but why did you laugh?” Ashtavakra said, “I laughed because you have mistaken an assembly of cobblers for an assembly of pundits. They are all cobblers. They see only skin. I, who am the straightest man here, appear to them as Ashtavakra—crooked in eight places. And they all are askew! If you expect knowledge from them, Janaka, you are trying to squeeze oil from sand. If you want knowledge, come to me!”
और अष्टावक्र ने ठीक कहा। लेकिन यह होता है; क्योंकि बाहर की आंख बाहर को ही देख सकती है। तुम भी बाहर की आंख से परेशान हो, क्योंकि सभी तरफ आंखें ही आंखें हैं, और वे सब तुम्हारे शरीर को देखती हैं। शरीर सुंदर हो तो तुम सुंदर, शरीर कुरूप हो तो तुम कुरूप। और उन सबका इतना शोरगुल है चारों तरफ, और उनकी धारणा मजबूत है; क्योंकि बहुमत उनका है। तुम हमेशा अल्पमत हो, इकाई, और वे बहुत हैं। उनसे अगर तुम हार जाते हो, आश्चर्य नहीं। तुम भी अपने को मान लेते हो कि मैं शरीर हूं, तो आश्चर्य नहीं। आश्चर्य तो तब होता है जब तुम इन लोगों की आंखों से बच पाते हो और पहचान पाते हो कि मैं शरीर नहीं हूं।
Ashtavakra spoke truly. But this is how it goes; the outer eye can only see the outer. You too are harassed by the outer eye, for all around there are eyes—and they all see your body. If the body is beautiful, you are beautiful; if ugly, you are ugly. And their clamor is loud all around; their notion is strong—for they are the majority. You are always the minority, a single unit; they are many. If you are defeated by them, it is no surprise. If you accept that you are the body, it is no surprise. The surprise is when you can escape their eyes and recognize: I am not the body.
समाज से मुक्त होने का यही अर्थ है। समाज से मुक्त होने का अर्थ हिमालय चले जाना नहीं है। समाज से मुक्त होने का अर्थ है--चारों तरफ भीड़ की आंखें तुमसे जो कहती हैं, उससे मुक्त हो जाना। बहुत कठिन है। क्योंकि जब सभी लोग एक ही बात दोहराते हैं, तो निरंतर दोहराने से असत्य भी सत्य जैसे भासने लगते हैं। तुम कितने ही स्वस्थ होओ, अगर पूरा गांव तय कर ले कि वह दोहराएगा कि तुम बीमार हो, और जहां से तुम निकलोगे, लोग कहेंगे कि तुम बीमार हो, तुम जल्दी ही बीमार हो जाओगे। क्योंकि यह महामंत्र हो जाएगा, यह सजेशन हो जाएगा। इतने लोग कह रहे हैं, तो बचना बहुत मुश्किल होगा।
This is the meaning of being free of society. Being free of society does not mean going to the Himalayas. Being free of society means to be free of the effect that the crowd’s eyes create on you. This is very difficult. For when everyone repeats the same thing, by constant repetition even untruth begins to appear as truth. However healthy you are, if the whole village decides to repeat that you are ill, and wherever you pass people say you are ill—you will soon become ill. For this will become a great mantra, a suggestion. So many are saying it—then to be saved is very difficult.
सारी दुनिया कहती है कि तुम शरीर हो। आदमी ही नहीं, कंकड़, पत्थर, जमीन, आकाश, सब कहते हैं कि तुम शरीर हो। एक कांटा भी चुभेगा तो आत्मा में तो चुभेगा नहीं, शरीर में चुभेगा। एक पत्थर कोई फेंक कर मारेगा तो खून आत्मा से तो नहीं बहेगा, शरीर से बहेगा। कंकड़, पत्थर, कांटे, जमीन, आसमान, सब कह रहे हैं कि तुम शरीर हो। इतनी बड़ी पुनरुक्ति को खंडित करना बड़ा कठिन है!
The whole world says you are the body. Not only people—pebbles, stones, earth, sky—all seem to say you are the body. A thorn pricks—not the Atman, the body. If someone throws a stone, blood does not flow from the soul; it flows from the body. Pebbles, stones, thorns, earth, sky—all say you are the body. To shatter such a massive reiteration is very difficult!
और तुम अकेले हो; सबके खिलाफ तुम अकेले हो। क्योंकि तुम्हीं केवल भीतर हो, बाकी सब तुमसे बाहर हैं। और उनके कहने में कुछ भूल नहीं है; क्योंकि उन्हें तुम्हारा शरीर दिखाई पड़ता है, पर्त दिखाई पड़ती है। तुम्हारे पड़ोसियों को तुम्हारे घर की फेंसिंग दिखाई पड़ती है; तुम्हारे घर का अंतःकक्ष नहीं दिखाई पड़ता। वे समझते हैं, यह फेंसिंग ही तुम्हारा घर है।
And you are alone; against all, you are alone. For only you are within; all else is outside you. They are not mistaken either; for they can only see your body, this layer. Your neighbors can see the fence around your house; they cannot see the inner chamber. They think the fence is your house.
उनका समझना ठीक है। लेकिन तुम भी इसे मान लेते हो, वहां भ्रांति हो जाती है।
Their thinking is understandable. But when you also accept it, then delusion happens.
समाज से मुक्त होने का अर्थ है: बाहर की आंखों का जो प्रभाव तुम पर पड़ रहा है, उससे मुक्त होना। समाज की आंखों से जो मुक्त हो गया, उसे साफ दिखाई पड़ने लगेगा: शरीर के भीतर मैं हूं, लेकिन मैं शरीर नहीं हूं।
To be free of society means: to be free of the influence the eyes outside cast upon you. One who becomes free of society’s eyes will clearly begin to see: I am within the body—but I am not the body.
पहली पर्त को तोड़ना शुरू करो। धीरे-धीरे इस स्मरण को प्रगाढ़ करो कि मैं शरीर नहीं हूं। इसे अनुभव में उतारो। सिर्फ दोहराने से न होगा। जब कांटा चुभे, तब स्मरण रखना कि कांटा पैर में चुभा, पीड़ा पैर में होती है, मैं देखने वाला हूं। कांटा मुझमें चुभ भी नहीं सकता। पीड़ा मेरे भीतर हो भी नहीं सकती। मैं सिर्फ जानने वाला प्रकाश हूं।
Begin to break the first layer. Slowly deepen this remembrance: I am not the body. Bring it into experience—not mere repetition. When a thorn pricks, remember: the thorn pricked the foot; the pain is in the foot; I am the witness. The thorn cannot prick me. Pain cannot happen in me. I am only the light that knows.
इसीलिए जब तुम अचेतन हो जाते हो तो कांटे की चुभन पता नहीं चलती। डाक्टर को आपरेशन करना हो तो अनस्थेसिया देता है, बेहोश कर देता है। फिर पैर काटे, हाथ काटे, पूरा शरीर काट डाले, टुकड़े-टुकड़े कर दे, तो भी तुम्हें पता नहीं चलता। अगर तुम शरीर होते तब तो पता चलता। लेकिन तुम शरीर नहीं हो, तुम होश हो। और डाक्टर ने होश और शरीर का संबंध तोड़ दिया। उसने तुम्हें बेहोश कर दिया। अब तुम्हारे शरीर के साथ कुछ भी किया जाए, तुम्हें कुछ भी पता न चलेगा।
Hence, when you become unconscious, even a thorn’s prick is not felt. If a doctor must operate, he gives anesthesia—he makes you unconscious. Then he may cut the leg, the hand, the whole body to pieces—you will not know. If you were the body, you would know. But you are not the body; you are awareness. And the doctor breaks the link between awareness and body. He makes you unconscious. Now whatever is done to the body, you remain unaware.
जिन लोगों ने जीवन और मृत्यु पर गहरे प्रयोग किए हैं, उनका अनुभव है--और मैं भी उनके अनुभव को गवाही देता हूं--कि जब तुम मर जाते हो, तो तुम्हें दो-चार दिन तक पक्का पता नहीं चलता कि तुम मर गए हो। आमतौर से तीन दिन लग जाते हैं तुम्हें पता चलने में कि तुम मर गए हो। क्योंकि मृत्यु घटती है बेहोशी में, शरीर छूट जाता है बाहर का। लेकिन ठीक शरीर की आकृति का एक भीतरी शरीर है तुम्हारा, मनोशरीर है, वह तुम्हारे साथ रहता है। तीन दिन लग जाते हैं कम से कम, ज्यादा भी लग जाते हैं, तब धीरे-धीरे तुम्हें समझ में आना शुरू होता है कि तुम मर गए हो। अन्यथा तुम भटकते हो अपने घर के आस-पास, अपने मित्रों के पास, पत्नी-बच्चों के पास।
Those who have made deep experiments concerning life and death have found—and I bear witness to their finding—that when you die it takes two to three days before you certainly realize that you have died. Generally, three days are needed to recognize that you are dead. Because death happens in unconsciousness; the outer body falls away. But there is an inner body that matches exactly the form of the physical—the subtle mental body—it remains with you. At least three days are needed, sometimes more, then slowly it begins to dawn upon you that you have died. Otherwise you wander around your house, around your friends, your wife and children.
तीन दिन तक आत्मा आस-पास भ्रमण करती है। हैरान होती है कि यह मामला क्या हो गया! कोई मुझे देखता नहीं! कोई पहचानता नहीं! तुम द्वार पर खड़े हो, और तुम्हारी पत्नी रोती निकल जाती है। और तुम्हें पता नहीं चलता कि हो क्या गया? मामला क्या हो गया? क्योंकि तुम पूरे के पूरे हो, कुछ कमी नहीं हो गई। शरीर के हटने से कुछ भी कमी नहीं होती, जैसे कपड़े किसी ने उतार कर रख दिए हों। लेकिन कपड़े तुम उतार दो तो नग्न तुम खड़े हो जाओगे, क्या बदल गया? तुम तो वही रहोगे। और फिर इससे भी सूक्ष्म शरीर तुम्हारे साथ रहता है--यही आकार, यही प्रतीति--समय लग जाता है। मर कर एकदम से तुम्हें पता नहीं चलेगा कि तुम मर गए हो।
For three days the soul lingers nearby. It is bewildered—what has happened! No one sees me! No one recognizes me! You stand at the door and your wife goes out weeping. You cannot understand—what has happened? What is this matter? For you are whole and complete; nothing is lacking. The falling away of the body makes no difference—like clothes being taken off and set aside. But if clothes are removed, you stand naked—what has changed? You remain the same. And a subtler body remains with you—same form, same recognition—time is needed. Immediately after death you will not know you have died.
तिब्बत में बारदो नाम की प्रक्रियाएं हैं। मरते हुए आदमी को बौद्ध भिक्षु बारदो की प्रक्रिया करवाते हैं। जब वह मर रहा होता है, तब वे उसे सब सुझाव देते हैं कि देख, अब तेरा शरीर छूट रहा है। अब तू स्मरण से भर कि तेरा शरीर छूट रहा है। अभी यह देह हट जाएगी। तू स्मरण कर। तू होशपूर्वक मर कि अब तेरे साथ जो देह है, वह देह भौतिक देह नहीं है, सूक्ष्म देह है। अब तूने शरीर छोड़ दिया। अब तेरे सामने विकल्प हैं कि तू किस तरह के गर्भ को ग्रहण करे। ऐसे सब सुझाव बारदो की प्रक्रिया में मरते हुए आदमियों को दिए जाते हैं।
In Tibet there are processes called Bardo. When someone is dying, Buddhist bhikshus perform the Bardo process for him. As he is dying they keep giving him all the suggestions: “Look, now your body is leaving. Fill yourself with remembrance: your body is leaving now. This body will slip away. Remember. Die consciously that now the body with you is not the gross body, it is the subtle body. You have left the body. Now choices are before you—what kind of womb you will take.” Such suggestions are given to the dying in the Bardo process.
और तिब्बत ने जितनी गहरी खोज मृत्यु के संबंध में की है, किसी दूसरी जाति ने नहीं की। आदमी मर रहा है और भिक्षु ये सुझाव दे रहा है। आखिरी क्षण तक, जब शरीर छूट रहा है, तब तक वह सुन रहा है भिक्षु को। यहां आदमी मर जाएगा और भिक्षु बोले चला जाएगा। तुम कहोगे, अब तुम किससे बोल रहे हो? अब बंद करो! आदमी तो मर गया। पर भिक्षु अभी बोले चला जाएगा; क्योंकि अब तुम्हें मर गया है आदमी, भिक्षु को अभी भी नहीं मर गया। और यह आदमी अभी भी सुन रहा है, क्योंकि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि शरीर छूट गया; यह अभी भी सुन रहा है।
No other people have probed death as deeply as Tibetans did. A person is dying and the bhikshu keeps suggesting. Till the last moment, as the body falls away, he continues to hear the bhikshu. Here, a man will die and the bhikshu will keep speaking. You will say, “To whom are you speaking now? Stop! The man has died.” But the bhikshu will keep speaking; for though to you the man has died, to the bhikshu he has not died. And that man still hears, for it makes no difference that the body has dropped; he is still hearing.
और इसके अगले जन्म को प्रभावित किया जा सकता है कि कैसा गर्भ ग्रहण करे। और इसे इस जन्म के मोह और आसक्ति से मुक्त किया जा सकता है। और इन क्षणों में इस आदमी को पूरी याद दिलाई जा सकती है कि तू शरीर नहीं है, जो कि और किसी क्षण में याद दिलाना बहुत कठिन है। क्योंकि अब यह पाएगा कि मैं हूं और शरीर अलग पड़ा है। और भिक्षु कहेगा कि देख, अब तू ऊपर है और शरीर नीचे पड़ा है; गौर से देख! इसी शरीर के साथ तूने अपने को एक समझ रखा था। और अब तेरे मित्र, प्रियजन इस शरीर को मरघट ले जाएंगे, तू पीछा कर। वहां तू इसे जलते देख। वहां यह राख हो जाएगा, फिर भी तेरे होने में रत्ती भर कमी नहीं पड़ती। स्मरण रखना इसको आगे की यात्रा में। दुबारा शरीर के साथ ग्रस्त मत होना। अगले जन्म में पहले ही क्षण से स्मरण रखना कि तू शरीर नहीं है। सब कहेंगे कि तू शरीर है, लेकिन तू अपनी स्मृति को मत खोना। तू अपनी स्मृति को उनके सुझाव से ढंकने मत देना।
And his next birth can be influenced—what sort of womb he takes. He can be freed from the clinging and attachments of this life. And in these moments he can be fully reminded that you are not the body—a reminder which is very difficult to give at any other time. For now he will find: I am and the body lies apart. And the bhikshu will say, “Look, now you are above and the body lies below; look carefully! With this very body you had assumed yourself to be one. Now your friends and dear ones will carry this body to the cremation ground; follow them. There you will see it burn. There it will turn to ash, yet your being is not diminished even a jot. Remember this for the onward journey. Do not become entangled with the body again. In the next birth, from the very first moment, remember you are not the body. All will say you are the body, but do not lose your memory. Do not allow your remembrance to be veiled by their suggestions.”
काश! तुम लोगों के सुझाव फेंक सको तो आत्मज्ञान बहुत दूर नहीं है।
If only you could throw away people’s suggestions, self-knowledge would not be far.
पिकासो बहुत बड़ा चित्रकार हुआ। इस सदी में उसका कोई मुकाबला नहीं। लेकिन सलाह देने वाले तो उसके पास भी पहुंच जाते थे। सलाह देने वालों की कोई कमी नहीं। क्योंकि सच तो यह है कि बिना मांगी सलाह सिर्फ मूढ़ देता है। ज्ञानी की सलाह लेनी हो तो बड़ी मेहनत करनी पड़ती है, मांगनी पड़ती है, अर्जित करनी पड़ती है। सिर्फ मूढ़ बिना मांगे सलाह देता है। और अच्छा ही है कि लोग सलाहें एक-दूसरे की नहीं मानते, नहीं तो बड़ी मुसीबत में पड़ें। तो दुनिया में सबसे ज्यादा चीज जो दी जाती है, वह सलाह है। और सबसे कम जो चीज ली जाती है, वह भी सलाह है।
Picasso became a great painter—unmatched in this century. But advisers still reached even him. There is no shortage of advice-givers. In truth, unsolicited advice is given only by the foolish. To receive the counsel of the wise you must labor greatly, ask for it, earn it. Only the foolish give advice unasked. And it is good that people do not follow each other’s advice—otherwise the trouble would be immense. The most given thing in the world is advice; and the least taken thing—advice again.
पिकासो के घर लोग आते। जिनको अ ब स भी नहीं आता चित्रकला का, वे भी उसको कहते कि जरा इसमें रंग ऐसा लगाया होता! यह चित्र अगर जरा ऐसा बनाया होता! इसकी पृष्ठभूमि अगर दूसरे रंग की होती! पिकासो थक गया इन मूढ़ों के साथ बातचीत करते-करते। तो उसने क्या किया? वही तुम करो। उसने एक खूबसूरत पेटी बनाई और उस पर लिखा: सजेशन बाक्स, सुझाव की पेटी, सुझाव पेटिका। और उसके ऊपर लिखा कि कृपा करके आपके जो भी सुझाव हों, लिख कर इसमें डाल दें। यहां तक तो ठीक था, लेकिन उसमें नीचे कोई तलहटी नहीं थी और उसके नीचे उसने कचरे की टोकरी रखी हुई थी। लोग बड़ी खुशी से, कि उनके सुझाव का बड़ा मूल्य है, पिकासो की पेटी में डाल जाते सुझाव, और कचरे की टोकरी में सीधे पहुंच जाते। वह उनको कभी पढ़ता भी नहीं था। यही तुम करना।
People would come to Picasso’s home. Those who did not even know their A B C of painting still told him, “Had you used a different color here! Had you drawn the picture a little like this! If only the background were another color!” Picasso got tired of conversing with these fools. So what did he do? Do the same. He made a beautiful box and wrote upon it: Suggestion Box. And above it he wrote: Kindly write whatever suggestions you have and drop them here. Up to here it was fine—but there was no bottom to the box, and beneath it he had placed a wastebasket. People, very pleased that their suggestions had great value, would drop them into Picasso’s box—and they went straight into the trash. He never even read them. Do the same.
अगर तुम समाज से मुक्त होना चाहो--और वही संन्यास का अर्थ है--तो लोगों के सुझाव से मुक्त होना। क्योंकि वे बाहर हैं, उनके सभी सुझाव बाहर के होंगे और भीतर के ज्ञान में बाधा बनेगी। तुम उनकी सुनना ही मत। अगर तुम भीतर के परमात्मा की सुनना चाहो तो तुम समाज से बचना। अगर भीतर की आवाज सुननी हो तो बाहर की आवाजों को बिलकुल द्वार बंद कर देना। अन्यथा बाहर की आवाजें इतनी विकराल हैं और इतनी तेज हैं कि भीतर की धीमी मंद आवाज खो जाएगी; वह तुम्हें सुनाई न पड़ेगी। वह प्रतिपल निनादित हो रही है। लेकिन तुम बाजार में खड़े हो। वहां बड़ा शोरगुल है।
If you want to be free of society—and that is the meaning of sannyas—then be free of people’s suggestions. For they are outside; all their suggestions will be outward—and they will hinder inner knowing. Do not listen to them. If you want to listen to the inner Paramatman, then beware of society. If you want to hear the inner voice, close the doors to the voices outside completely. Otherwise the outer voices are so huge, so loud, that the inner’s soft, gentle voice will be lost; you will not hear it. It resounds moment to moment; but you stand in the marketplace—there is great clamor.
पहली पर्त है शरीर। और एक ही चाबी है; इसको कहना चाहिए ‘मास्टर की’; इससे सभी ताले खुल जाते हैं, क्योंकि ताले एक ही जैसे हैं। चाबी है कि शरीर के प्रति तुम होश से भरना। चलो, तो देखना कि शरीर चल रहा है, मैं नहीं। भूखे हो जाओ, देखना कि शरीर को भूख लगी, मुझे नहीं। प्यासे हो जाओ, देखना कि प्यास शरीर में है, मुझमें नहीं। यह होश कायम रखना।
The first layer is the body. And there is one key; call it the master key, for it opens all the locks—because the locks are of the same kind. The key is to fill with awareness regarding the body. When you walk, see that the body is walking—not I. When hunger arises, see that hunger is in the body—not in me. When thirst comes, see that thirst is in the body—not in me. Keep this awareness.
तुम धीरे-धीरे पाओगे, यह होश तुम्हारे और शरीर के बीच में खाई पैदा करने लगा। जैसे-जैसे यह होश सघन होगा, फासला बड़ा होगा। और अनंत फासला है तुममें और शरीर में, अनंत दूरी है। जैसे-जैसे तुम्हारा होश गहरा होगा, बीच का सेतु टूटेगा, संबंध विच्छिन्न होगा। और एक दिन तुम प्रगाढ़ रूप से देख पाओगे कि शरीर सिर्फ खोल है; तुम जीवन हो, शरीर मृत्यु है; शरीर पदार्थ है, तुम चैतन्य हो। शरीर अणुओं का खेल है, अणुओं का जोड़ है; आज है, कल नहीं होगा; परिवर्तनशील है। तुम किसी के जोड़ नहीं; तुम चैतन्य हो अखंड; सदा थे, सदा रहोगे।
Slowly you will find this awareness begins to create a gulf between you and the body. As awareness intensifies, the distance grows. And infinite distance lies between you and the body—an endless gap. As your awareness deepens, the bridge between breaks, relationship is severed. One day you will see profoundly that the body is only a shell; you are life, the body is death; the body is matter, you are consciousness. The body is a game of atoms, a heap of atoms; today it is, tomorrow it will not be, it is changeful. You are no one’s heap; you are indivisible consciousness; ever were, ever will be.
जैसे ही शरीर का पहला प्याज का छिलका अलग किया कि दूसरा छिलका ऊपर आ जाएगा। वह दूसरा छिलका है तुम्हारा मन। वह बीमारी और गहरी है; क्योंकि शरीर काफी दूर है, मन काफी निकट है। शरीर अगर अणुओं का जोड़ है, तो मन विचारों का। शरीर अगर पदार्थ है, तो मन सूक्ष्म पदार्थ है। विचार भी सूक्ष्म ध्वनियां हैं। ध्वनि पदार्थ है। लेकिन विचार और भी करीब हैं। तुम उनसे ऐसे ग्रसे हो--कपड़े जैसे नहीं; शरीर अगर कपड़े जैसा है, तो विचार चमड़ी जैसे हैं। तुम्हारी चमड़ी जैसे करीब है--कपड़े से ज्यादा करीब है--ऐसे विचार हैं। और उनसे छुटकारा और भी मुश्किल है; क्योंकि
As soon as the first onion-skin of the body is peeled, the second skin comes up. The second is your mind. That illness is deeper; because the body is fairly far, the mind is quite near. If the body is a heap of atoms, the mind is a heap of thoughts. If the body is matter, the mind is subtle matter. Thoughts are subtle sounds. Sound is matter. But thoughts are even closer. You are possessed by them—not like clothes; if the body is like clothing, thoughts are like skin. Your skin is closer than clothing—so are thoughts. And to be free of them is even harder; for you have always been under the illusion that these thoughts are yours.
तुम्हें सदा यह भ्रांति रही है कि ये विचार तुम्हारे हैं।
तुम अक्सर लड़ते हो कि यह मेरा विचार है! और तुम अपने विचार को, सही हो चाहे गलत, सही करने की कोशिश करते हो, सिद्ध करने की कोशिश करते हो। क्योंकि तुम्हें डर लगता है कि अगर तुम्हारा विचार गलत हुआ तो तुम गलत हो गए।
You often fight that “this is my thought!” You try to prove your thought to be right—right or wrong—try to establish it. For you fear that if your thought is wrong, then you are wrong.
शरीर के साथ तुम्हारा तादात्म्य इतना नहीं है, जितना विचार के साथ। अगर किसी आदमी से कहो कि तुम्हारा शरीर रुग्ण है, चिकित्सक के पास चले जाओ, तो वह बुरा नहीं मानेगा। लेकिन किसी से कहो कि तुम्हारा मन बीमार है, किसी मनोचिकित्सक के पास चले जाओ, तो वह फौरन नाराज हो जाएगा। किसी को बीमार कहो तो हर्जा नहीं, लेकिन किसी को पागल कहो तो झगड़ा हो जाएगा। क्योंकि शरीर से तो एक फासला है, लेकिन मन से हमारा तादात्म्य बहुत गहरा है। जब कोई कहता है पागल हो, तो हमें लगता है, मैं पागल हूं? क्या कह रहे हो? कोई पागल यह मानने को राजी नहीं हो सकता कि मैं पागल हूं। तुम ही पागल होओगे! क्योंकि मन के विचार धुएं की तरह तुम्हें चारों तरफ से घेरे हुए हैं। और जब तक ये विचार तुम्हें घेरे हैं, तुम्हारी आंखें अंधी रहेंगी।
Your identification with the body is not as deep as it is with thought. Tell someone, “Your body is ill, go to a physician,” and he will not mind. But tell someone, “Your mind is sick, go to a psychiatrist,” and he will at once be angry. Call someone ill—no harm; call someone mad—and there will be a quarrel. For there is some distance with the body; with the mind identification is very deep. When someone says, “You are mad,” we feel, “I am mad? What are you saying?” No madman can agree that “I am mad.” “You are mad!” he will tell you. For thought’s smoke surrounds you on all sides. So long as thoughts enclose you, your eyes remain blind.
तो दूसरा कठिन प्रयोग, कठिन तपश्चर्या है: विचार के प्रति जागना कि कोई भी विचार--कोई भी विचार--वह सुखद हो, दुखद हो; सच हो, झूठ हो; शास्त्र में हो, न हो; परंपरागत हो, गैर-परंपरागत हो; मैं नहीं हूं। विचार भी उधार हैं। सभी विचार उधार हैं। वे भी समाज ने तुम्हें दिए हैं। वे भी दूसरे से तुम्हें मिले हैं। सीखा है उन्हें तुमने। तुम तो वह हो, जो अनसीखा तुम्हारे भीतर आया है। तुम चैतन्य मात्र हो, विचार नहीं। विचार तो तुम्हारे ऊपर तरंगों की भांति हैं; जैसे कूड़ा-कर्कट नदी के ऊपर तैर रहा हो, ऐसे विचार हैं। तुम तो नदी हो। तुम तो चैतन्य की धारा हो।
Thus the second hard practice, a rigorous tapascharya, is to be awake regarding thought: that any thought—any thought—pleasant or unpleasant; true or false; scriptural or non-scriptural; traditional or untraditional—is not me. Thoughts too are borrowed. All thoughts are borrowed. Society has given them to you. They have come to you from others. You learned them. You are that which has arrived within unlearned. You are consciousness itself, not thoughts. Thoughts are waves upon you; like trash floating on the river—so are thoughts. You are the river. You are the stream of consciousness.
तो फिर धीरे-धीरे विचारों की पर्त को भी उघाड़ना। और जब कोई विचार तुम्हें पकड़े तो स्मरण रखना कि यह मैं नहीं हूं; यह भी बाहर की धूल है। जैसे दर्पण पर धूल जम जाए, ऐसे विचार तुम पर जम गए हैं। और किसी विचार को इतना अपना मत मानना कि उसके लिए लड़ने को खड़े हो जाओ। अगर लोग विचार से अपना संबंध तोड़ लें, दुनिया में सारे युद्ध बंद हो जाएं। सारा युद्ध और उपद्रव, सारी हिंसा, विचार के साथ तादात्म्य के कारण है। कोई कम्युनिस्ट है, कोई समाजवादी है, कोई जनसंघी है, कोई हिंदू है, कोई मुसलमान है, कोई जैन है--सब विचार के साथ तादात्म्य कर लिए हैं।
Then slowly peel off the layer of thoughts. And when any thought catches you, remember: this is not me; this too is dust from outside. As dust settles on a mirror, so thoughts have settled upon you. Do not own a thought so deeply that you are ready to fight for it. If people severed their identity with thought, all wars in the world would cease. All war, all turmoil, all violence is due to identification with thought. Someone is a communist, someone a socialist, someone of the Jan Sangh; someone a Hindu, someone a Muslim, someone a Jain—all have identified with thoughts.
तुम सिर्फ परमात्मा हो; न तुम हिंदू हो, न तुम जैन हो, न तुम बौद्ध हो, न मुसलमान हो। तुम्हारा शुद्ध होना शिवत्व है। लेकिन तुम सस्ते में उलझ जाते हो। तुम्हें लगता है, हिंदू होना ज्यादा कीमती है बजाय परमात्मा होने के; मुसलमान होना ज्यादा कीमती है। और तुम्हारे मुसलमान और हिंदू होने से सिर्फ मंदिर और मस्जिद लड़ते हैं और यह जमीन धर्म से खाली होती है, भरती नहीं। सब धर्म लड़वाते हैं; क्योंकि सभी धर्म विचार हो जाते हैं। धर्म तो सिर्फ एक है और वह है तुम्हारा शिवत्व। तुम स्वयं परमात्मा हो। बस उतना ही धर्म है। वह कभी नहीं लड़ाएगा। क्योंकि जहां विचार न होंगे, वहां कैसी लड़ाई? वहां कैसा पक्षपात? वहां कैसा विरोध?
You are only the Paramatman; you are not a Hindu, not a Jain, not a Buddhist, not a Muslim. Your purity is Shiva-ness. But you get entangled cheaply. You feel that being a Hindu is more precious than being the Paramatman; being a Muslim is more precious. And by your being Hindu or Muslim only temples and mosques fight; this earth is emptied of religion, not filled. All religions cause fighting; for all become thoughts. Religion is only one—and that is your Shiva-ness. You yourself are the Paramatman. That alone is religion. That will never cause disputes. For where there are no thoughts, how can there be a fight? How partiality? How opposition?
शरीर ने तुम्हें दूसरों से अलग किया है; विचार ने तुम्हें और भी ज्यादा अलग किया है। एक बात समझ लेना--जो बड़ी विरोधाभासी है--जिसने तुम्हें स्वयं से तोड़ा है, उसने ही तुम्हें दूसरों से भी तोड़ा है। शरीर ने तुम्हें स्वयं से तोड़ा है। शरीर ने ही तुम्हें दूसरों से तोड़ा है। विचार ने तुम्हें स्वयं से और भी बुरी तरह तोड़ा है। उसने तुम्हें दूसरों से और भी बुरी तरह तोड़ा है। और जिस दिन तुम अपने स्वभाव में प्रतिष्ठित हो जाओगे--न शरीर, न विचार, दोनों पर्तें उघाड़ कर फेंक दीं, तुम बिना पर्त हो गए, कोई खोल न रही, शुद्ध जीवन रह गया--उस दिन तुम पाओगे, तुम सबके साथ एक हो गए; क्योंकि परमात्मा दो नहीं है। उस दिन तुम्हारे भीतर का परमात्मा और तुम्हारे बाहर का परमात्मा एक हो गया। उस दिन घटाकाश और आकाश एक हो गया। उस दिन घड़े के भीतर छिपा आकाश और घड़े के बाहर फैला आकाश एक हो गया; घड़ा गिर गया। तादात्म्य घड़ा है।
The body has separated you from others; thought has separated you even more. Understand one thing—very paradoxical: that which has torn you from yourself has also torn you from others. The body has torn you from yourself; the body has torn you from others as well. Thought has torn you from yourself even more badly; it has torn you from others even more badly. And the day you become established in your own nature—neither body nor thought; both layers peeled and thrown away—you become without a casing, a pure life remains; that day you will find you are one with all—for the Paramatman is not two. That day the Paramatman within you and the Paramatman without are one. That day ghata-akasha and akasha are one. That day the sky hidden within the pot and the sky spread outside become one—the pot has fallen. Identification is the pot.
जैसे-जैसे तुम पर्त उघाड़ते जाओगे...। पर्त का अर्थ है तादात्म्य, आइडेंटिटी। जो तुम नहीं हो, उसके साथ अपने को एक मान लेना तादात्म्य है। और उस सबसे तादात्म्य तोड़ देना, जो तुम नहीं हो--ध्यान है। और ध्यान कुंजी है। धीरे-धीरे वही बच रहता है जो तुम हो। सब प्याज की पर्तें उघड़ जाती हैं, शून्य हाथ में आता है। यही शून्य तुम्हारी प्रभुता है, तुम्हारा शिवत्व है।
As you peel away layers... A layer means identity, identification. To take yourself to be one with that which you are not is identification. And to end identification with all that you are not—that is dhyana. And dhyana is the key. Slowly only that remains which you are. All the onion-skins peel away, and emptiness comes into the hand. This emptiness is your sovereignty, your Shiva-ness.
तुमने देखा, शिव की पिंडी हमने बनाई है, वह शून्याकार है। वह जान कर हमने बनाई है। शिव का कोई चेहरा नहीं है। उन जैसी सुंदर मूर्ति और किसी की नहीं है; क्योंकि उस पर कोई चेहरा ही नहीं है। वह सिर्फ शून्य की आकृति है। और जिस दिन तुम भीतर, भीतर, भीतर उतरते जाओगे, वैसे-वैसे तुम पाओगे वह शून्य की आकृति तुम्हारे भीतर भी आनी शुरू हो गई; तुम शिव के करीब होते जा रहे हो। जिस दिन तुम सिर्फ प्रकाश के शून्य मात्र रह जाओगे--एक ज्योति, निराकार, जिसका कोई नाम नहीं, रूप नहीं--उस दिन तुम जो भी बोलोगे वही जप होगा।
You have seen—Shiva’s linga that we have fashioned is shunya-formed. We have made it knowingly so. Shiva has no face. There is no statue as beautiful as that—for it has no face. It is only the form of emptiness. And the day you descend within, within, within—you will find that shunya-form appearing within you too; you approach Shiva. The day you remain only as the emptiness of light—a flame, formless, nameless—that day whatever you speak will be japa.
अभी तुम जो भी बोलोगे, वह धोखा है। अभी तुम जो भी बोलोगे, वह धोखा है। अभी तुम धर्म भी करोगे तो अधर्म है। अभी तुम कुछ और कर ही नहीं सकते। तुम अभी एक भूल से बचने जाओगे तो हजार भूल इकट्ठी कर लोगे। अभी सबसे बेहतर तो यह होगा कि तुम कुछ मत करना, सिर्फ तादात्म्य तोड़ना, बस; जागना, कुछ करना मत। अन्यथा तुम एक भूल से बचने जाते हो, दूसरी पकड़ लेते हो।
Right now whatever you speak is a deception. Right now even if you do “religion,” it is irreligion. You can do nothing else yet. If you try to escape one mistake, you will gather a thousand. For the present, the best is to do nothing—only break identifications; be awake; do not do. Otherwise, in saving yourself from one mistake you grasp another.
मुल्ला नसरुद्दीन समुद्र के किनारे बैठा था। पास में ही एक आदमी बड़ा परेशान है। आखिर उससे न रहा गया और उस आदमी ने कहा कि भाई! नसरुद्दीन से कहा क्या यह तुम्हारा लड़का है, जो मेरे कपड़ों पर रेत फेंक रहा है? बड़ा क्रोधित था वह आदमी। नसरुद्दीन ने कहा कि नहीं भाई--बड़े प्यार से--यह तो मेरा भांजा है। मेरा लड़का तो तुम्हारा छाता तोड़ कर अब तुम्हारे जूते में पानी भरने गया है।
Mulla Nasruddin was sitting by the sea. Nearby a man was very upset. At last he could not hold back and said to Nasruddin, “Brother! Is this your boy who is throwing sand on my clothes?” He was furious. Nasruddin said very lovingly, “No, brother; this is my nephew. My son—he broke your umbrella and has now gone to fill your shoes with water.”
तुम इधर सम्हालोगे, उधर बिगड़ जाएगा। तुम अपनी भूलों से बचने के लिए जो कारण देते हो, वे और बड़ी भूलें हो जाती हैं। पुराने सम्राट अपने दरबारों में एक-एक महामूर्ख रखते थे, ताकि वह याद दिलाता रहे कि आदमी की बुद्धिमानी बहुत बुद्धिमानी नहीं है।
You manage here, it falls apart there. The excuses you offer to save yourself from your mistakes become bigger mistakes. Ancient emperors kept a royal fool in their courts—so that he may remind them that man’s cleverness is not very clever.
एक सम्राट ने एक महामूर्ख को रखा हुआ था। एक दिन अचानक, सम्राट दर्पण के सामने खड़ा था, महामूर्ख आया और उसने जोर से उचक कर लात सम्राट की पीठ पर मारी कि वह दर्पण पर गिर पड़ा। सामान टूट गया। दर्पण भी टूट गया। लहूलुहान हो गया। उस सम्राट ने कहा, हद हो गई। मूर्ख मैंने पहले भी देखे, लेकिन तेरे जैसा मूर्ख नहीं देखा। और यह तूने क्या किया? अगर तू, जो तूने किया है, इसको समझाने के लिए इससे भी बड़ी मूर्खता का कोई कारण नहीं बता सका, तो फांसी लगवा दूंगा। उसने कहा, हुजूर, मैं तो समझा महारानी खड़ी हैं। यह उन्होंने कारण बताया! मैं यह नहीं समझा कि आप खड़े हैं, मैं समझा कि महारानी खड़ी हैं। सम्राट को उसे छोड़ना पड़ा, क्योंकि कारण उसने और भी खतरनाक बताया।
One emperor kept such a grand fool. One day, the emperor stood before a mirror; the fool came, jumped, and kicked him on the back so that he toppled onto the mirror. Things shattered. The mirror broke. He was bloodied. The emperor said, “Enough! I have seen fools before, but none like you. And what have you done! If you cannot give a reason whose foolishness is even greater than what you did, I will have you hanged.” He said, “Huzoor, I thought the queen was standing there.” That was his reason! “I did not understand it was you; I thought the queen was standing.” The emperor had to let him go; for the reason he gave was even more dangerous.
तुम जहां हो, अंधेरे में खड़े हो। तुम एक भूल करते हो, उसे सम्हालने के लिए तुम जो भी कारण खोजते हो, दूसरी भूल हो जाती है। और ऐसा भूल का एक वर्तुल बन गया है। दुकान से बचने के लिए मंदिर जाते हो; लेकिन तुम मंदिर पहुंच नहीं पाते, मंदिर दुकान हो जाती है--और भी बड़ी दुकान! इधर तुम बचते हो, उधर फंस जाते हो; क्योंकि कारण बाहर नहीं है, कारण भीतर है। तुम अंधेरे में हो; तुम जहां भी जाओगे, वहीं उपद्रव होगा खड़ा।
Where you stand—you stand in darkness. You make one mistake; to manage it, whatever reason you find becomes another mistake. A circle of mistakes has formed. To be saved from the shop, you go to the temple; but you never reach the temple—the temple becomes an even bigger shop. You save here and get trapped there; for the cause is not outside, the cause is within. You are in darkness; wherever you go, trouble will arise there.
मुल्ला नसरुद्दीन एक बार पकड़ गया। जेलखाने में पड़ा था, तो मैं मिलने गया। पुराना संबंध है, मैंने सोचा कि उसको देख आना जरूरी। मैंने पूछा कि नसरुद्दीन, इतने समझदार होकर फंस कैसे गए? उसने कहा, क्या बताऊं, चोरी में फंस गया, लेकिन अपनी ही भूल के कारण। मैंने पूछा, वह क्या भूल? तो उसने कहा, जिस सेठ के घर मैं घुसा, तीन महीने उसके कुत्ते से दोस्ती बनाने में बिताए। और जब भीतर गया तो बिल्ली पर पैर पड़ गया।
Once Mulla Nasruddin was caught and jailed. I went to see him. Old acquaintance; I thought it necessary to visit. I asked, “Nasruddin, being so smart, how did you get caught?” He said, “What to say—I got trapped in a theft, but due to my own mistake.” I asked, “What mistake?” He said, “In whose house I entered, I had spent three months befriending his dog. And when I went in, my foot landed on the cat.”
तुम जिंदगी भर ऐसे ही कुत्ते से दोस्ती करने में बिताते हो, बिल्ली पर पैर पड़ जाता है। तुम्हारे पास आंख नहीं है। तुम अंधेरे में यहां से वहां टटोलते घूम रहे हो। असली सवाल यह नहीं है कि तुम खोजो; असली सवाल यह है कि प्रकाश हो। अंधेरे में टटोलने से तुम कभी भी न पहुंचोगे। तुम, प्रकाश हो जाए, तो दरवाजा अभी देख लोगे और निकल जाओगे।
You spend your whole life befriending the dog—your foot lands on the cat. You have no eyes. You grope here and there in the dark. The real question is not to search; the real question is that there be light. By groping in the dark you will never reach. If there is light, you will at once see the door and walk out.
आचरण को बदलने में जो लगा है, वह अंधेरे में टटोल रहा है। कभी ज्यादा खाना खाता था, अब उपवास कर रहा है। मगर वह टटोल रहा है वही। खाने में ही अटका है। उपवास भी खाने का ही एक ढंग है। वह भी खाने में ही जुड़ा है। लेकिन कुछ फर्क नहीं पड़ रहा है। कल तक जो कर रहा था, उससे उलटा करने लगेगा, ज्यादा से ज्यादा। इस दिशा में खोज लिया, यहां नहीं पाया, तो उलटी दिशा में खोजने लगेगा। लेकिन आंख तो यहां भी बंद थी, आंख वहां भी बंद रहेगी। तुम इसलिए नहीं भटक रहे हो कि तुम्हारी दिशा गलत है; तुम इसलिए भटक रहे हो कि तुम्हारी आंख बंद है।
One who is set on changing his conduct gropes in the dark. Yesterday he ate too much; today he fasts. But he is groping still. He remains stuck with eating. Fasting is also a manner of eating. It is still bound to eating. But nothing changes. What he did yesterday he will do the opposite today at most. He searched in this direction and did not find; now he searches in the opposite. But the eyes were closed there and will be closed here. You are not lost because your direction is wrong; you are lost because your eyes are closed.
आंख खुलनी चाहिए। और जब आंख कहता हूं तो मेरा मतलब है होश! बेहोशी टूटनी चाहिए। होश बढ़ना चाहिए। सोए-सोए मत चलो, जागो। जैसे ही तुम जागोगे, शिवतुल्य हो जाओगे।
The eye must open. By “eye” I mean awareness. Unconsciousness must break. Awareness must grow. Do not walk in sleep—wake up. The moment you awaken, you become Shiva-like.
और वे जो भी बोलते हैं, वही जप है। और आत्मज्ञान ही उनका दान है।’
“And whatever they speak is japa. And self-knowledge alone is their gift.”
वे धन नहीं देते, क्योंकि धन कचरा है, देने का कोई अर्थ भी नहीं है। जिसको खुद ही छोड़ा, उसे देने का क्या प्रयोजन है! जिसे खुद व्यर्थ पाया, उसे दूसरे को बांटने में क्या सार है! वे तुम्हारे शरीर की सेवा नहीं करते। वे तुम्हें सिर्फ एक ही चीज दे सकते हैं जो देने योग्य है, वह आत्मज्ञान है। वही उनका दान है।
They do not give wealth—for wealth is trash; to give it has no meaning. What they have themselves discarded—what is the point of giving that! What they have found to be futile—what worth is there in distributing it! They do not serve your body. They can give you only one thing that is worthy of giving—self-knowledge. That alone is their dan.
लेकिन तुम देखो! तुम हिसाब उसका नहीं रखते। जैनियों से पूछो, तो वे महावीर का हिसाब रखे हुए हैं कि कितने घोड़े, कितने हाथी, कितने रथ, कितने हीरे-जवाहरात उन्होंने दान किए। और खूब बढ़ा-चढ़ा कर संख्या लिखी है; उतने उनके पास थे भी नहीं। क्योंकि वे एक छोटे से राज्य के मालिक थे, कोई बहुत बड़ा साम्राज्य न था--एक तहसील से बड़ा नहीं। उसमें इतने हाथी-घोड़े हो भी नहीं सकते, जितनी जैनियों ने संख्या लिखी है। संख्या से ऐसा लगता है कि वे कोई चक्रवर्ती सम्राट थे। बिलकुल भूल है। सिक्किम के छोग्याल जैसी हालत में हैं, बस उतनी हैसियत के आदमी थे, उससे ज्यादा के नहीं। उस समय हिंदुस्तान में दो हजार राज्य थे। तो तुम सोच सकते हो, डिप्टी कलेक्टर की हैसियत रही होगी।
But look—you keep account of what is not essential. Ask the Jains—they keep Mahavira’s accounts: how many horses, how many elephants, how many chariots, how many gems he donated. And they have exaggerated the numbers immensely; he never even had so many. For he was lord of a small state, not a great empire—no bigger than a tehsil. In it there could not have been as many elephants and horses as the Jains record. From the numbers it seems he was a universal emperor. Completely wrong. He was of the rank of Sikkim’s chogyal—just that much; no more. At that time there were two thousand kingdoms in India. So you can imagine—he had the status of a deputy collector.
पर इतनी संख्या बढ़ा कर लिखने का क्या कारण है? क्योंकि जैनियों को लगता है, अगर दान छोटा किया तो इतने बड़े तीर्थंकर कैसे होंगे! संख्या बड़ी करो, गणित को फैलाओ, बढ़ाते जाओ--लाखों हाथी-घोड़े, अरबों-खरबों के हीरे-जवाहरात--वह इसलिए ताकि त्याग मालूम पड़े। लेकिन उन अंधों को कोई भी पता नहीं है कि उस त्याग से कोई संबंध ही नहीं है। जो असली हीरा महावीर ने दिया, वह आत्मज्ञान है। वह उसमें जोड़ा ही नहीं गया है।
But why inflate the numbers so? Because Jains feel that if the charity appears small, how can he be such a great Tirthankara! Enlarge the numbers, expand the arithmetic—lakhs of elephants and horses; millions upon millions in gems—so that renunciation appears great. But those blind ones have no idea that that renunciation has no relation. The real diamond Mahavira gave was self-knowledge. That is not even added.
तुम वही देख सकते हो, जहां तुम्हारी वासना है। तुम्हारा रस कहां है, वही तुम्हें दिखाई पड़ता है। आत्मज्ञान! वह शब्द कुछ कीमती नहीं दिखाई पड़ता। अगर एक हाथ में रखूं आत्मज्ञान और एक में कोहिनूर हीरा, तो तुम पूछो अपने मन से क्या लोगे? तुम कहोगे, आत्मज्ञान फिर भी हो जाएगा, इतनी जल्दी क्या है! और इतनी जल्दी भी क्या है, जन्म-जन्म पड़े हैं। कोहिनूर फिर मिला न मिला। तुम कोहिनूर ही चुनोगे। क्योंकि तुम्हें रस ही उसमें दिखाई पड़ेगा, जो व्यर्थ है। तुम अंधे हो।
You see only where your desire is. Wherever your relish is—that alone you notice. Self-knowledge! That word seems of no value. If I hold self-knowledge in one hand and the Kohinoor diamond in the other, ask your mind—what will you take? You will say, “Self-knowledge will happen anyway—what is the hurry! And what hurry indeed—there are births upon births available. The Kohinoor may never be found again.” You will choose the Kohinoor. Because you savor that which is futile. You are blind.
शिवतुल्य जो हो गया है, उसका एक ही दान है, वह आत्मज्ञान है। जो उसने पाया है, वह बांटता है। जो उसने चखा है, वह उसका स्वाद भी तुम्हें देता है। वह अपने को ही बांटता है। वह संपदा नहीं बांटता, वह स्वयं को बांटता है। वह तुम्हें भागीदार बनाता है अपनी भीतरी संपदा में। बाहरी संपदा दो कौड़ी की हो गई है। उसका कोई भी मूल्य नहीं है। तुम गरीब मरो कि अमीर मरो, कोई बहुत फर्क नहीं पड़ता। तुम खा-पीकर ठीक से अच्छे बिस्तर पर मरो कि बिना खाए-पीए सड़क पर मरो, कोई फर्क नहीं पड़ता। फर्क सिर्फ एक बात से पड़ता है कि तुम जागते हुए जीओ और जागते हुए मरो। वहीं सब चीजें टिकी हैं। उस पर ही तुम्हारे सारे जीवन का गंतव्य निर्भर होगा। वही निष्कर्ष तय करेगा। बाकी किसी बात का कोई भी मूल्य नहीं है।
One who has become Shiva-like has only one dan—self-knowledge. He gives what he has found. He gives you the taste he has tasted. He gives his very self. He does not distribute property; he distributes himself. He makes you a sharer in his inner wealth. Outer wealth has become worth two cowries—of no value. Whether you die poor or rich makes no great difference. Whether you die after eating well on a good bed, or hungry on the road—no difference. Difference is only in one thing: that you live awake and die awake. On that hangs everything. Upon that depends the destination of your whole life. That alone will decide the conclusion. Nothing else has any value.
‘आत्मज्ञान ही उसका दान है, जो अंतस शक्तियों का स्वामी है और ज्ञान का कारण है।’
“Self-knowledge is his gift—he who is the master of inner powers and the cause of knowledge.”
क्योंकि आत्मज्ञान ही अंतस शक्तियों का तुम्हें स्वामी बना देगा। और आत्मज्ञान ही तुम्हारे जीवन को प्रकाश, ज्ञान, आलोक से भर देगा। और जिस दिन तुम जान सकोगे, जाग सकोगे, उस दिन तुम पाओगे कि तुम सदा के सम्राट हो। तुमने अपने को भिखारी कैसे समझा, तुम हंसोगे। तुम हैरान होओगे कि तुम कैसे दुखस्वप्न में दब गए थे।
For self-knowledge alone makes you the master of your inner powers. And self-knowledge alone fills your life with light, with knowing, with illumination. And the day you can know, can awaken—you will find you are the eternal emperor. You will laugh—how did I take myself to be a beggar! You will be amazed how you were crushed beneath a nightmare of sorrow.
तुमने कई बार दुखस्वप्न देखे हैं--नाइटमेयर। बस वैसा ही पूरा जीवन है। कभी-कभी ऐसा होता है, रात तुम सोए, छाती पर हाथ पड़ गया। सीधे सो जाओ और छाती पर हाथ पड़ जाए, सपना आएगा कि कोई छाती पर चढ़ा है। कुछ नहीं है, तुम्हारे ही हाथ पड़े हैं। लेकिन वह तो जागने पर पता चलेगा। अभी नींद में तो लगेगा कि कोई छाती पर चढ़ा हुआ है। चट्टान रख दी छाती पर किसी ने; कि कोई पटक रहा है तुम्हें पहाड़ से। और तुम पसीने-पसीने हो रहे हो, भयभीत हो रहे हो। उसी घबड़ाहट में नींद खुल जाएगी। तब तुम चकित होकर हैरान होओगे कि अपने ही हाथ छाती पर पड़े हैं! न कोई चट्टान है। लेकिन सपने में कितनी बढ़ जाती है बात! सपना कैसी अतिशयोक्ति है! अपने ही हाथ पहाड़ और चट्टान बन जाते हैं! कि अपना ही एक हाथ बिस्तर के नीचे लटक गया है तो लगता है कि खाई में गिर रहे हैं।
You have seen many nightmares. Your whole life is just like that. Sometimes it happens at night—you sleep, your hand falls upon your chest. If you sleep on your back and the hand lies on the chest, you will dream that someone has climbed onto your chest. Nothing is there—only your own hand. But that you will learn upon waking. In sleep it will seem that someone sits on your chest; that a rock has been placed there by someone; that you are being thrown from a mountain. You sweat, you tremble. In that shock you awaken. Then you are startled—your own hand is on your chest! There is no rock. But in dream how greatly things exaggerate! Dream is exaggeration! Your own hand becomes mountain and rock! Or your hand dangles off the bed—and you feel you are falling into a ravine.
तुम जरा प्रयोग करके देखो। दूसरे में सपने जगाए जा सकते हैं। कोई आदमी सोया हो, उसके पैर के पास जरा सी आंच ले जाओ। जल्दी ही वह सपना देखेगा कि रेगिस्तान में चल रहा है; मरा जा रहा है, पसीने-पसीने हुआ जा रहा है। या जरा सी बर्फ उसके पैर में छुलाओ। और वह समझेगा कि पहुंच गए एवरेस्ट पर; पैर गले जा रहे हैं, ठंड से मरे जा रहे हैं। तकिया ही रख दो उनकी छाती पर--शैतान बैठा है। उनका ही हाथ उनकी गर्दन में उलझा दो--फांसी लगी है। मगर यह तो जागने पर पता चलेगा। सपना बड़ी अतिशयोक्ति है! जब वह जागेगा, तो हंसेगा कि मैं भी कैसा परेशान हो रहा था। व्यर्थ ही परेशान हो रहा था। वहां कुछ भी न था। एक जरा सा इशारा, और मन भाग खड़ा होता है और न मालूम कितनी कल्पनाएं कर लेता है।
Try an experiment. One can induce dreams in another. A man sleeps; bring a little warmth to his feet. Soon he will dream he is walking in a desert—dying of thirst, drenched in sweat. Or touch a bit of ice to his feet—and he will think he has reached Everest; his feet are freezing, he is dying of cold. Place a pillow on his chest—the devil is sitting there. Entangle his hand in his neck—he is being hanged. But this you will know upon waking. Dream exaggerates immensely! When he awakens, he will laugh, “How troubled I was! Troubled for nothing. There was nothing there.” A slight hint—and the mind runs away, weaving who knows how many imaginations.
तुम जिंदगी में इतने दुख कभी नहीं पाते, जितनी तुम कल्पना करते हो। वे बीमारियां कभी नहीं आतीं, जिनको तुम सोचे बैठे रहते हो। वे दुख भी तुम पर कभी नहीं गिरते, जिनसे तुम भयभीत रहते हो। तुम्हारे जीवन का नब्बे प्रतिशत दुख तो तुम्हारे मन की कल्पना है, दस प्रतिशत सही है। लेकिन नब्बे प्रतिशत बिलकुल कल्पना है। और नब्बे प्रतिशत के कारण तुम इस दस प्रतिशत का हल नहीं कर पाते। अगर वह नब्बे प्रतिशत समाप्त हो जाए, झूठ हट जाए, तो जीवन का जो भी दुख वास्तविक है, उसका निपटारा है। उससे छुटकारा है। उसके बाहर होने का उपाय है। तुम उससे सदा बड़े हो। तुम उस पर पैर रख कर सीढ़ी बना ले सकते हो। लेकिन तुम इतना बढ़ा लेते हो कि दुख इतना बड़ा हो जाता है कि तुम छोटे हो जाते हो। तब तुम कंपते हो, तब तुम कुछ भी नहीं कर सकते।
In life you never suffer as much as you imagine. The illnesses you anticipate never come. The sorrows you dread never befall you. Ninety percent of your life’s misery is your mind’s imagination; ten percent is true. But because of the ninety percent, you cannot resolve the ten. If that ninety percent vanished—the lie removed—whatever sorrow remains, real sorrow, can be dealt with. There is a way out of it. You are always greater than it. You can place your foot upon it and make it a step. But you inflate sorrow so greatly that it becomes huge and you become small. Then you tremble; then you can do nothing.
जैसे ही भीतर के ज्ञान की किरण जगती है, दीया जलता है, तुम अपनी शक्तियों के स्वामी हो जाते हो। और वही तुम्हारे ज्ञान का कारण है। और ज्ञान अंतिम घटना है। ज्ञान का अर्थ है: भीतर की आंख, देखने की क्षमता, आर-पार देखने की क्षमता। तब जीवन में कोई दुख नहीं है। तब जीवन में सिर्फ आनंद है। तुम्हारे अंधेपन के कारण दुख है। तुम्हारी नींद के कारण तुम्हारा सपना दुखद हो गया है। होश किसी दुख को नहीं जानता। होश सिर्फ आनंद को जानता है।
As soon as the ray of inner knowing dawns, the lamp is lit—you become the master of your powers. And that alone is the cause of knowledge. And knowledge is the ultimate event. Knowledge means the inner eye, the capacity to see, the capacity to see through. Then there is no sorrow in life. There is only bliss. Because of your blindness there is sorrow. Because of your sleep your dream has become nightmarish. Awareness knows no sorrow. Awareness knows only bliss.
“The unfolding of one’s own energy—meaning an unceasing delight—is its universe.”
‘स्वशक्ति का प्रचय अर्थात सतत विलास ही इसका विश्व है।’
जो व्यक्ति ज्ञान को उपलब्ध हो जाता है वह सतत अंतरविलास में है, वह सतत महा सुख में है। स्वशक्ति का प्रचय! उसके भीतर की स्वयं की शक्ति न मालूम कितने सुख को जन्म देती रहती है। प्रतिपल वहां सुख घटता रहता है। जैसा झरना बहता रहता है सतत, ऐसे वहां सुख की धारा बहती रहती है।
One who attains to knowing lives in a constant inner festivity; in constant maha-sukha. The unfolding of one’s own energy! His very energy within keeps giving birth to immeasurable bliss. Moment to moment there, bliss happens. As a spring flows ceaselessly, so the stream of happiness flows there without break.
तुम्हारे भीतर प्रतिपल अनंत स्रोत सुख के बह रहे हैं, लेकिन उस तरफ तुम्हारी पीठ है। और ध्यान रखना, धर्म कोई त्याग नहीं है, धर्म परम विलास है। परमात्मा कोई बैठ कर रो नहीं रहा है, नाच रहा है। तुम रोते परमात्मा को मत खोजना, वह तुम्हें कहीं न मिलेगा। और जो भी मिलेंगे, वे तुम्हारे बीच में से ही कोई होंगे, जो परमात्मा का अभिनय कर रहे हैं। परमात्मा नाच रहा है। यह पूरा जीवन आनंद का महोत्सव है। इस जीवन ने दुख कहीं जाना नहीं है। दुख तुम्हारी कल्पना है। दुख तुमने पैदा किया है। दुख तुम्हारा सोचा हुआ है। दुख तुम्हारी उत्पत्ति है। और अंधा आदमी और कुछ कर भी नहीं सकता; वह जहां जाएगा, वहीं टकराएगा। पर सोचता है वह यह कि सारी दुनिया मुझसे टकराने को तैयार खड़ी है।
Within you, moment to moment, infinite springs of bliss are ready to flow—but your back is turned. And remember, religion is no renunciation; religion is supreme luxury. The Paramatman is not sitting somewhere weeping—He is dancing. Do not seek a weeping God—you will not find Him anywhere. Whoever you find will be one from among you acting as God. God is dancing. This whole life is a festival of joy. This life knows no sorrow. Sorrow is your imagination. You have created sorrow. Sorrow is your thought. Sorrow is your own production. And a blind man can do nothing else; wherever he goes he will collide. But he thinks the entire world is ready to collide with him.
कोई तुमसे टकराने को क्यों उत्सुक होगा? कोई दीवार को मतलब है? कि दरवाजे को कोई मतलब है? अंधा आदमी जहां भी जाता है, कहीं दीवार टकरा जाती, कहीं दरवाजा टकरा जाता। और अंधा आदमी सोचता है कि सारी दुनिया मुझसे टकराने को बैठी है। आंख वाले से कोई नहीं टकराता। निश्चित, कोई तुमसे टकराने को नहीं बैठा है। तुम ही अंधे हो, तुम ही टकरा जाते हो। दोष तुम दूसरे को देते हो; दोषी तुम स्वयं हो। उत्तरदायित्व तुम दूसरे पर फेंकते हो; तुम्हारे अतिरिक्त किसी का उत्तरदायित्व नहीं है।
Who is eager to collide with you? What concern has a wall, what concern has a door? The blind man—wherever he goes—sometimes he stumbles upon a wall, sometimes upon a door. And he thinks the whole world sits ready to collide with him. No one collides with one who has eyes. Certainly no one sits ready to collide with you. You are blind—you collide. You blame others; the guilty one is yourself. You throw your responsibility upon others; none other bears responsibility but you.
यह वचन समझने जैसा है: ‘स्वशक्ति का प्रचय अर्थात सतत विलास ही उसका विश्व है।’
Mark this saying: “The unfolding of one’s own energy—meaning an unceasing delight—is his world.”
ऐसी स्थिति जब आ जाती है ज्ञान की, तो प्रतिपल आनंद ही फलित होता रहता है। वहां सिर्फ फूल ही लगते हैं, कांटे नहीं। और वहां अमृत ही बरसता है, वहां कोई मृत्यु नहीं। वहां दुख की एक किरण भी नहीं प्रवेश पाती।
When such a state of knowledge arrives, bliss bears fruit moment to moment. There only flowers bloom, not thorns. There only nectar showers, no death enters. There not a single ray of sorrow can penetrate.
तुम्हारे भीतर महा सुख का राज्य है। उसकी ही तुम तलाश में भी हो। लेकिन खोज तुम बाहर रहे हो। खोज तो ठीक है, दिशा गलत है। आत्मज्ञानी तुम्हें दिशा देता है, वही उसका दान है। वह तुम्हें उस दिशा में ले जाता है। जहां उसने पाया, वहीं तुम्हें ले जाता है। आत्मज्ञानी तुम्हें समझाता नहीं, क्योंकि उसे समझाने का कोई उपाय नहीं है; तुम्हारे हाथ को पकड़ कर उस तरफ ले जाता है।
Within you is the kingdom of maha-sukha. That alone you seek. But you go on seeking outside. The seeking is right—the direction is wrong. The self-knower gives you direction; that alone is his gift. He takes you in that direction. Where he found, there he leads you. The self-knower does not “explain,” for there is no way to explain; he takes your hand and leads you there.
लेकिन तुम इतने डरे हुए हो कि तुम किसी का हाथ पकड़ने से डरते हो। तुम समर्पण नहीं कर सकते, श्रद्धा नहीं कर सकते, किसी पर भरोसा नहीं कर सकते। तुम्हारे भय ने तुम्हें इतना असुरक्षित कर दिया है कि जो तुम्हें दुख के बाहर ले जाए, तुम सोचते हो शायद यह भी किसी झंझट में ले जाएगा। तुम इतनी झंझटों में पड़ते रहे हो कि अब तुम्हें झंझटें ही दिखाई पड़ती हैं।
But you are so afraid that you fear to take anyone’s hand. You cannot surrender, cannot have shraddha, cannot trust anyone. Your fears have made you so insecure that the one who would take you out of misery—you think perhaps he will lead you into another entanglement. You have been in so many entanglements that now you see only entanglements.
आत्मज्ञानी के पास, अगर तुम उसका हाथ पकड़ने को राजी नहीं हो, तो कोई उपाय नहीं कि वह तुम्हें दान भी कैसे दे। तुम्हें हाथ तो फैलाने ही होंगे। तुम्हें दान स्वीकार तो करना ही होगा। तुम अगर अपनी मुट्ठियां बांध कर खड़े हो और तुम दान स्वीकार करने को राजी नहीं, तो आत्मज्ञानी भी तुम्हारे द्वार से बिना तुम्हें दिए लौट जाएगा।
If you are not willing to hold the hand of the self-knower, there is no way for him to give you his gift. You must open your hand. You must be willing to receive. If you stand with fists clenched and are unwilling to accept, even the self-knower will return from your door without giving.
‘स्वशक्ति का प्रचय अर्थात सतत विलास ही इसका विश्व है।’
“The unfolding of one’s own energy—meaning an unceasing delight—is its universe.”
और वहां सतत विलास चल रहा है और तुम सतत दुख में हो।
And there, ceaseless delight is flowing—while you live in ceaseless sorrow.
‘और वह स्वेच्छा से स्थिति और लय करता है।’
“And he abides and dissolves by his own will.”
यह बड़ा कठिन है। समझना कठिन है; क्योंकि अनुभव से ही समझ में आ सकता है, अनुभव नहीं है तो समझ में नहीं आएगा। लेकिन फिर भी थोड़ा सा प्रत्यय बन जाए तो कभी सहयोगी होगा।
This is difficult to grasp; because only through experience can it be understood—without it, not at all. Still, let a small trust arise—it will help someday.
जैसे ही कोई व्यक्ति स्वयं को जानने में समर्थ हो जाता है, वैसे ही एक अनूठी शक्ति, इस जगत में सबसे महान शक्ति--उससे बड़ा कोई चमत्कार नहीं--उसे उपलब्ध होता है। और वह चमत्कार यह है कि वह जब चाहे तब हो जाए और जब चाहे न हो जाए; जब चाहे तब अस्तित्व में आ जाए और जब चाहे तब शून्य में खो जाए। जैसे तुम जगते हो और सोते हो।
The moment someone becomes capable of knowing himself, an unparalleled power, the greatest power in this world—no miracle beyond it—becomes available. And that miracle is: when he wishes, he is; when he wishes, he is not. When he wishes, he comes into being; when he wishes, he dissolves into shunya. As you wake and sleep.
लेकिन वह भी स्वेच्छा से नहीं। सुबह नींद खुल गई तो तुम क्या करोगे? फिर सो नहीं सकते। रात नींद आती है तो तुम जग नहीं सकते।
But even that in you is not by your will. If morning comes and sleep breaks, what can you do? You cannot sleep again. At night when sleep comes, you cannot remain awake.
जैसे तुम सोते और जगते हो, ऐसा ही आत्मज्ञानी स्वेच्छा से शून्य में जाता और पूर्ण में आता है। वह उसकी स्वेच्छा है। वह उसमें परतंत्र नहीं है। अगर वह तय करे कि उसे शून्य में खो जाना है, तो वह शून्य में खो जाता है। अगर वह तय करे कि उसे पूर्ण में रहना है, तो वह पूर्ण में रहता है।
As you sleep and wake, so the self-knower goes into shunya and comes into fullness by his own will. It is his will. He is not dependent in it. If he decides to lose himself into shunya, he dissolves. If he decides to remain in the full, he remains.
बुद्ध के जीवन में उल्लेख है कि वे गए स्वर्ग के द्वार पर, द्वारपाल ने द्वार खोले, लेकिन वे पीठ करके खड़े हो गए। उन्होंने कहा, जब तक अंतिम व्यक्ति मुक्त न हो जाए, तब तक मैं द्वार पर रुकूंगा। जिस दिन आखिरी व्यक्ति प्रवेश कर जाएगा स्वर्ग के महा सुख में, उस दिन उसके पीछे मैं प्रवेश करूंगा।
It is mentioned in Buddha’s life that he reached the gate of heaven; the gatekeeper opened the gates, but he turned his back and stood there. He said, “Until the last person is liberated, I will stay at the gate. The day the last person enters the great bliss of heaven, that day I will enter behind him.”
यह कहानी बड़ी प्रीतिकर है। इसका मतलब यह है कि जगत में दो तरह के आत्मज्ञानी हैं। सभी धर्मों ने उन दो तरह के आत्मज्ञानियों को समझा है। एक आत्मज्ञानी तो वह है जो अपने आत्मज्ञान हो जाने के बाद शून्य में लीन हो जाता है; और एक आत्मज्ञानी वह है जो अपने आत्मज्ञान के बाद भी अस्तित्व में बना रहता है, ताकि दूसरों को सहायता कर सके।
This story is very endearing. Its meaning is that there are two kinds of self-knowers in the world. All religions have understood these two kinds. One kind, upon self-knowing, dissolves into shunya; and the other, even after self-knowing, remains in existence to help others.
जैनों ने पहले आत्मज्ञानी को कैवल्य ज्ञानी कहा है। अनंत कैवल्य ज्ञानी होते हैं। वे शून्य में खो जाते हैं, उन्होंने अपनी मंजिल पा ली। वे प्रवेश कर जाते हैं, द्वार पर नहीं खड़े रहते। चौबीस को जैनियों ने तीर्थंकर कहा है। तीर्थंकर वे कैवल्य ज्ञानी हैं जो द्वार पर खड़े रहते हैं; जो दूसरे के लिए रास्ता बताते हैं।
The Jains have called the first kind Kevalya Jnani. Infinite Kevalya Jnanis there are. They dissolve into shunya; they have attained their goal. They enter—do not stand at the gate. The Jains have called twenty-four Tirthankaras. Tirthankaras are those Kevalya Jnanis who stand at the gate; who show the path to others.
बौद्धों ने भी दो तरह के आत्मज्ञानी माने हैं। एक को वे बोधिसत्व कहते हैं और एक को अर्हत। बोधिसत्व वह आत्मज्ञानी है जो दूसरे के लिए रुकता है। और अर्हत वह आत्मज्ञानी है जो अपना पाकर लीन हो जाता है।
The Buddhists too accepted two kinds of self-knowers. One they call Bodhisattva and one Arhat. The Bodhisattva is the self-knower who remains for others. The Arhat is the self-knower who, having attained his own, dissolves.
सारे धर्मों ने दो तरह के आत्मज्ञानी माने हैं, क्योंकि दो तरह के होते हैं। तुम जब पहुंचोगे उस परम दशा में, तो या तो तुम्हारे मन में, तुम्हारे प्राणों में, एक वासना शेष रह जाएगी। इसको भी वासना ही कहना पड़ेगा कि मैं दूसरों की सहायता करूं। और या यह वासना भी शेष न रहेगी, तो तुम खो जाओगे। इसलिए सदगुरु, अपने शिष्यों में उन शिष्यों को बोधिसत्व या तीर्थंकर बनाने की कोशिश करते हैं जिनमें करुणा का तत्व ज्यादा है। दो तत्व हैं जो आखिर में रहते हैं--करुणा और प्रज्ञा। प्रज्ञा का अर्थ है ज्ञान; और करुणा का अर्थ है दया। और तुम्हारे भीतर दो ही तरह के व्यक्ति हैं--एक जिनके भीतर करुणा ज्यादा है और एक जिनके भीतर प्रज्ञा ज्यादा है। जिनके भीतर प्रज्ञा ज्यादा है, वे तो सीधे शून्य में खो जाएंगे। उनको गुरु नहीं बनाया जा सकता। वे शिष्य ही रहेंगे; और जिस दिन वे ज्ञान को उपलब्ध होंगे, वे खो जाएंगे। वे गुरु कभी नहीं बनेंगे। जिनके जीवन-तत्व में करुणा का भाव ज्यादा है, वे गुरु बन सकते हैं, तीर्थंकर बन सकते हैं, बोधिसत्व बन सकते हैं।
All religions recognized two kinds of self-knowers—because two kinds exist. When you reach that supreme state, either in your mind, in your prana, one desire will remain—even this must be called desire: to help others. Or if even this desire does not remain, you will disappear. Therefore the Sadguru, among his disciples, tries to make Bodhisattvas or Tirthankaras of those in whom the element of karuna is greater. Two elements remain in the end—karuna and prajna. Prajna means wisdom; karuna means compassion. There are two types of persons—those in whom karuna is dominant and those in whom prajna is dominant. In those with dominant prajna, they will simply dissolve into shunya. They cannot be made gurus. They remain disciples; and the day they attain knowledge, they vanish. They will never be gurus. Those whose life-substance is more of karuna can become gurus, Tirthankaras, Bodhisattvas.
तो यह गुरु पर निर्भर करेगा कि वह अपने शिष्यों को तैयार करे। जिनके भीतर उसे करुणा का तत्व ज्यादा दिखाई पड़ता है, प्रेम का, सेवा का, उनको वह इस भांति तैयार करेगा कि उनमें करुणा की वासना आखिर तक रह जाए। जब उनका ज्ञान फलित हो, तो एक वासना उनके भीतर शेष रह जाए करुणा की। जब उनकी नाव छूटने के लिए तैयार हो जाए, तब एक खूंटी से रस्सी बंधी रह जाए। वह खूंटी होगी करुणा की। या उनके भीतर करुणा का तत्व नहीं है, शुष्क प्रज्ञा है, तो उनकी कोई खूंटी बचाने की जरूरत नहीं। उनकी नाव जैसे ही तैयार हुई, वे यात्रा पर निकल जाएंगे, महा शून्य में खो जाएंगे।
Thus it depends on the guru to prepare his disciples. In those in whom he sees the element of karuna, of love, of service—he prepares them so that the desire of karuna remains until the end. When their knowledge bears fruit, one desire may remain within them—of compassion. When their boat is ready to cast off, one peg remains to which the rope stays tied—that peg is karuna. If within them there is no element of karuna—if there is dry prajna—then there is no need to save any peg. When their boat is ready, they embark at once, lost in the great shunya.
शिवत्व को उपलब्ध व्यक्ति अपनी स्वेच्छा से स्थिति और लय करता है।
One who has attained to Shiva-ness abides or dissolves by his own will.
या तो वह ठहर सकता है अस्तित्व में सेवा के लिए या खो सकता है शून्य में--यह उसकी स्वेच्छा है। और ध्यान रहे, उसी के पास स्वेच्छा है, तुम्हारे पास कोई स्वेच्छा नहीं। तुम्हारे पास स्वयं का होना नहीं, तो स्वेच्छा कैसे होगी! तुम भला कहते हो कि मैं अपनी स्वेच्छा से ऐसा कर रहा हूं, लेकिन वह झूठ है; तुम किसी वासना के दबाव में वैसा करते हो। स्वेच्छा क्या है तुम्हारे पास? स्वेच्छा तो तब है कि कोई गाली दे और तुम क्रोध न करो। यह हो सकता है, क्रोध प्रकट न करो; लेकिन गाली देते ही भीतर क्रोध हो जाएगा। स्वेच्छा तो तब है जब कोई गाली दे और तुम ऐसे खड़े रहो जैसे गाली नहीं दी गई। स्वेच्छा तो तब है जब कोई प्रशंसा करे और तुम ऐसे खड़े रहो जैसे प्रशंसा नहीं की गई; जैसे कुछ भी नहीं हुआ, तुम वही हो जैसे पहले थे, कोई रत्ती भर भी अंतर न पड़े। तब तुम मालिक हो अपने, तब तुम स्वामी हो। और ऐसा जो स्वामित्व है, उसके लिए अंतिम निर्णय आखिरी क्षण में होता है।
Either he can remain in existence for the sake of service, or he can lose himself in shunya—this is his will. And remember, only he has will; you have none. You do not even have a self—how will you have a will! You say, “I am doing this by my own will”—but that is false; you act under the pressure of some desire. What will is there in you? Will would be that someone abuses you and you do not become angry. It may happen that you do not express anger; but the moment an insult is hurled, anger arises within. Will would be that when someone abuses you, you stand as though no abuse has been given. Will would be that when someone praises you, you stand as though no praise has been given; as though nothing has happened—you remain as you were before; not a fraction of difference. Then you are your own master, then you are the lord. And such lordship receives its final decision in the last moment.
तो बौद्धों के दो धर्म हो गए इसी आधार पर। एक धर्म है हीनयान, और एक धर्म है महायान; दो पंथ हो गए। हीनयान का अर्थ है छोटी नाव। उसमें एक ही सवार हो सकता है, ज्यादा लोग नहीं। वह अर्हत की नाव है। वह बैठता है और अपनी यात्रा पर निकल जाता है। महायान का अर्थ है बड़ी नाव। वह बोधिसत्व की नाव है। वह बैठ भी जाए नाव में तो रुकता है, ताकि और लोग भी सवार हो जाएं, फिर उसकी नाव जाए।
Thus the Buddhists split into two paths on this very basis. One path is Hinayana; the other is Mahayana. Hinayana means the small boat—only one passenger can ride; no more. It is the Arhat’s boat. He sits and departs on his journey. Mahayana means the great boat. It is the Bodhisattva’s boat. He may sit in the boat, yet he waits so that others may also board; then his boat departs.
कहना मुश्किल है कि दोनों में कौन ठीक है, कौन गलत। उस स्थिति में ठीक और गलत का निर्णय भी मुश्किल है। जो जिसके स्वभाव के अनुकूल है! जिनके हृदय में स्त्रैणता है, वे बोधिसत्व हो जाएंगे; और जिनके हृदय में पुरुषत्व है, वे अर्हत हो जाएंगे। और दो तरह के हृदय हैं। इसलिए आखिरी क्षण में भी दो तरह के हृदय निर्णायक होंगे। या तो तुम्हारे पास पुरुष का हृदय है--शुष्क प्रज्ञा; या स्त्री का हृदय है--आर्द्र करुणा। या तो तुम प्रेमपूर्ण हो, या तुम ज्ञानपूर्ण हो। या तो तुम ज्ञानी हो, या भक्त हो। ये दो विपरीत मिल कर संसार बना है। संसार में सभी चीजें विपरीत से बनी हैं--अंधेरा और प्रकाश, स्त्री और पुरुष, जन्म और मृत्यु; ऐसे ही करुणा और प्रज्ञा। आखिरी क्षण में भी ये दो तत्व किनारे पर रहेंगे। इनमें से जो भी प्रबल होगा, वह निर्णायक होगा।
Hard to say which of the two is right or wrong. In that state even deciding right and wrong is difficult. Whichever accords with one’s nature! Those with a feminine heart will become Bodhisattvas; those with a masculine heart will become Arhats. And there are two kinds of hearts. Therefore even in the last moment, two kinds of hearts will be decisive. Either you have the heart of a man—dry prajna; or the heart of a woman—moist karuna. Either you are loveful or you are knowledgeful. Either you are a jnani or a bhakta. Opposites together make the world—darkness and light, woman and man, birth and death—so too karuna and prajna. Even in the last moment these two elements will stay on the shore. Whichever is stronger will decide.
लेकिन तब स्वेच्छा का उपयोग करना होगा। तब स्वेच्छा है तुम्हारी, क्योंकि मुक्त पुरुष अब किसी बंधन में नहीं है। यह उसकी अपनी ही मर्जी है। पहली दफा मर्जी पैदा हुई है। पहली दफा संकल्प का जन्म हुआ है। आत्मज्ञानी ही संकल्प करता है; तुम तो वासनाओं में प्रवाहित होते हो। वह तय करेगा। और एक ही निर्णय की अवस्था है बस, इसके पहले कोई अवस्था निर्णय की नहीं है। तब तो तुम बहते हो, निर्णायक नहीं हो।
But then will must be exercised. Then will is yours, for the liberated man is in no bondage. It is his own choice. For the first time choice is born; for the first time resolve is born. Only the self-knower resolves; you flow in desires. He will decide. And there is only one decisive state—before it there is none. Before that you drift—you are not decisive.
गुरजिएफ से किसी ने पूछा कि मैं क्या करूं, मुझे बताएं। गुरजिएफ ने कहा, काश, तुम कुछ कर सकते! तो मैं तुम्हें बताता। अभी तुम कुछ कर ही नहीं सकते। अभी तो तुम अंधे प्रवाह में हो। अभी तो तुम ऐसे हो जैसे घास का तिनका लहरों पर डोलता रहता है; कहीं भी लहरें ले जाएं, वहीं चला जाता है। अभी तुम कहां हो?
Someone asked Gurdjieff, “Tell me what I should do.” Gurdjieff said, “If only you could do something—I would tell you. Right now you can do nothing. You are in a blind flow. Right now you are like a blade of grass bobbing upon the waves; wherever the waves take it, there it goes. Where are you?”
बुद्ध से किसी ने पूछा कि मैं सेवा करना चाहता हूं लोगों की। बुद्ध ने बहुत गौर से देखा और दया से कहा, अभी तुम हो ही नहीं, सेवा कैसे करोगे?
Someone asked Buddha, “I want to serve people.” Buddha looked deeply and with compassion said, “You are not even there—how will you serve?”
निर्णय आता है आखिरी क्षण हाथ में। आत्मज्ञान के बाद निर्णायक शक्ति तुम्हारे पास होती है, क्योंकि तुम तब शिवतुल्य हो गए; तब तुम सृष्टि न रहे, स्रष्टा हो गए। तब तुम इस जगत के हिस्से नहीं हो, तुम स्वयं परमात्मा हो। अब सारा खेल तुम्हारे हाथ में है। अब तुम नियंता हो। तब आखिरी निर्णय हाथ में आता है और वह यह है कि या तो तुम रुकना चाहोगे, अपनी नाव में और लोगों को सवार कर लो, तब तुम तीर्थंकर हो जाओगे। या तुम चिंता न करोगे। वह बात ही तुम्हें पकड़ेगी नहीं। और तुम सोचोगे, हर आदमी अपना रास्ता खोजता है; अपने रास्ते से पहुंचता है; कौन किसकी नाव में सवार होता है! तुम अपनी नाव को छोड़ दोगे।
Decision comes into your hand only at the last moment. After self-knowledge, the decisive power is yours; for you have become Shiva-like. Then you are no longer creation—you are the Creator. Then you are not a part of this world—you are the Paramatman Himself. Now the whole play is in your hands. Now you are the ordainer. Then the final decision is in your hands—and it is this: either you will choose to stay, to take others aboard your boat—then you become a Tirthankara; or you will not bother—such a thought will not even touch you. You will think, “Each finds his own path; each reaches by his own way; who boards whose boat!” You will let go of your boat.
‘और वह स्वेच्छा से स्थिति और लय करता है।’
“And he abides and dissolves by his own will.”
इसे खयाल में रखना उचित है, क्योंकि इसको सुनते भी तुम्हारे भीतर खयाल जगने लगेगा कि तुम्हें अगर निर्णय का मौका मिले तो तुम क्या करोगे। तत्क्षण जगने लगेगा। और वह जगना उपयोगी है; क्योंकि आखिरी क्षण वही बीज बड़ा हो जाएगा, वृक्ष बन जाएगा।
Keep this in mind, for even by hearing it a thought will begin to arise within you: if you were given the chance to decide, what would you do? It will arise instantly. And its arising is useful; because in the last moment that very seed will grow into a tree.
आज इतना ही।
Enough for today.
