Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.
सूत्रों में प्रवेश के पहले कुछ बातें समझ लें।
Before we enter the sutras, understand a few things.
फ्रेड्रिक नीत्शे ने कहीं कहा है कि मैं केवल उस परमात्मा में विश्वास कर सकता हूं, जो नाच सकता हो। उदास परमात्मा में विश्वास करना केवल बीमार आदमी का लक्षण है।
Friedrich Nietzsche has said somewhere, “I can believe only in that God who can dance.” To believe in a gloomy God is only the symptom of a sick man.
बात में सच्चाई है। तुम अपने परमात्मा को अपनी ही प्रतिमा में ढालते हो। तुम उदास हो, तुम्हारा परमात्मा उदास होगा। तुम प्रसन्न हो, तुम्हारा परमात्मा प्रसन्न होगा। तुम नाच सकते हो, तो तुम्हारा परमात्मा भी नाच सकेगा। तुम जैसे हो, वैसा ही तुम्हें अस्तित्व दिखाई पड़ता है। तुम्हारी दृष्टि का फैलाव ही सृष्टि है। और जब तक तुम नाचते हुए परमात्मा में भरोसा न कर सको, तब तक जानना कि तुम स्वस्थ नहीं हुए। उदास, रोते हुए, रुग्ण परमात्मा की धारणा तुम्हारी रुग्ण दशा की सूचक है।
There is truth in it. You mold your God in your own image. If you are sad, your God will be sad. If you are joyous, your God will be joyous. If you can dance, your God too will be able to dance. As you are, so existence appears to you. The expanse of your vision is your creation. And until you can trust in a dancing God, know well that your health has not yet returned. The notion of a sad, weeping, diseased God is but the indicator of your own pathology.
पहला सूत्र है आज का: ‘आत्मा नर्तक है।’
The first sutra today is: “The Atman is the dancer.”
नर्तन के संबंध में कुछ और बातें समझ लें। नर्तन अकेला ही एक कृत्य है, जिसमें कर्ता और कृत्य बिलकुल एक हो जाते हैं। कोई आदमी चित्र बनाए, तो बनाने वाला अलग और चित्र अलग हो जाता है। कोई आदमी कविता बनाए, तो कवि और कविता अलग हो जाती है। कोई आदमी मूर्ति गढ़े, तो मूर्तिकार और मूर्ति अलग हो जाती है। सिर्फ नर्तन एक मात्र कृत्य है, जहां नर्तक और नृत्य एक होता है; उन दोनों को अलग नहीं किया जा सकता। अगर नर्तक चला जाएगा, नृत्य चला जाएगा। और अगर नृत्य खो जाएगा, तो उस आदमी को, जिसका नृत्य खो गया, नर्तक कहने का कोई अर्थ नहीं। वे दोनों संयुक्त हैं।
Understand a few more things about dance. Dance is the one act in which the doer and the deed become utterly one. If a man paints, the painter and the painting are separate. If a man composes a poem, the poet and the poem are separate. If a man sculpts, the sculptor and the sculpture are separate. Only in dance are dancer and dance one; they cannot be separated. If the dancer is gone, the dance is gone. If the dance is lost, to call the man whose dance has vanished a dancer has no meaning. They are conjoined.
इसलिए परमात्मा को नर्तक कहना सार्थक है। यह सृष्टि उससे भिन्न नहीं है। यह उसका नृत्य है। यह उसकी कृति नहीं है। यह कोई बनाई हुई मूर्ति नहीं है कि परमात्मा ने बनाया और वह अलग हो गया। प्रतिपल परमात्मा इसके भीतर मौजूद है। वह अलग हो जाएगा तो नर्तन बंद हो जाएगा।
Hence it is meaningful to call the Divine the dancer. This creation is not other than him. It is his dance. It is not his crafted product. It is not some statue he made and then stepped aside from. The Divine is present within it at every moment. If he were to become separate, the dance would stop.
और ध्यान रहे कि नर्तन बंद हो जाएगा तो परमात्मा भी खो जाएगा; वह बच नहीं सकता। फूल-फूल में, पत्ते-पत्ते में, कण-कण में वह प्रकट हो रहा है। सृष्टि कभी पीछे अतीत में होकर समाप्त नहीं हो गई; प्रतिपल हो रही है। प्रतिपल सृजन का कृत्य जारी है। इसलिए सब कुछ नया है। परमात्मा नाच रहा है--बाहर भी, भीतर भी।
And remember: if the dance stops, God too is lost; he cannot remain. In each flower, every leaf, every particle, he is manifesting. Creation did not happen once in the past and finish; it is happening every moment. The act of creation is continuous. Therefore everything is ever-new. God is dancing — without and within.
आत्मा नर्तक है, इसका अर्थ है कि तुमने जो भी किया है, तुम जो भी कर रहे हो और करोगे, वह तुमसे भिन्न नहीं है। वह तुम्हारा ही खेल है। अगर तुम दुख झेल रहे हो, तो यह तुम्हारा ही चुनाव है। अगर तुम आनंदमग्न हो, यह भी तुम्हारा चुनाव है; कोई और जिम्मेवार नहीं।
“The Atman is the dancer” means: whatever you have done, whatever you are doing and will do, is not other than you. It is your own play. If you are suffering, it is your own choice. If you are blissful, that too is your choice; no one else is responsible.
मैं एक कालेज में प्रोफेसर था। नया-नया वहां पहुंचा। कालेज बहुत दूर था गांव से। और सभी प्रोफेसर अपना खाना लेकर साथ ही आते थे और दोपहर को एक टेबल पर इकट्ठे होते। संयोग की ही बात थी, मैं जिनके पास बैठा था, उन्होंने अपना टिफिन खोला, झांक कर देखा और कहा, फिर वही आलू की सब्जी और रोटी! मुझे लगा कि उन्हें शायद आलू की सब्जी और रोटी पसंद नहीं है। लेकिन नया था तो मैं कुछ बोला नहीं। दूसरे दिन फिर वही हुआ। उन्होंने फिर डब्बा खोला और कहा कि फिर वही आलू की सब्जी और रोटी! तो मैंने उनसे कहा कि अगर आलू की सब्जी और रोटी पसंद नहीं, तो अपनी पत्नी को कहें कि कुछ और बनाए। उन्होंने कहा, पत्नी! पत्नी कहां? मैं खुद ही बनाता हूं।
I was a professor in a college. I was new there. The college was far from the town. All the professors brought their lunches, and at noon we would gather around one table. By coincidence, the man beside me opened his tiffin, peeped inside, and said, “Again the same potato curry and chapatis!” I felt perhaps he did not like potato curry and chapatis. But being new, I said nothing. The next day it happened again. He opened his box and said, “Again the same potato curry and chapatis!” So I said to him, “If you don’t like potato curry and chapatis, ask your wife to make something else.” He said, “Wife? Where a wife? I cook for myself.”
यही तुम्हारा जीवन है। कोई है नहीं। हंसो तो तुम हंस रहे हो, रोओ तो तुम रो रहे हो; जिम्मेवार कोई भी नहीं। यह हो सकता है कि बहुत दिन रोने से तुम्हारी रोने की आदत बन गई हो और तुम हंसना भूल गए हो। यह भी हो सकता है कि तुम इतने रोए हो कि तुमसे अब कुछ और करते बनता नहीं, अभ्यास हो गया। यह भी हो सकता है कि तुम भूल ही गए, इतने जन्मों से रो रहे हो कि तुम्हें याद ही नहीं कि कभी यह मैंने चुना था रोना। लेकिन तुम्हारे भूलने से सत्य नहीं असत्य होता। तुमने ही चुना है। तुम ही मालिक हो। और इसलिए जिस क्षण तुम तय करोगे, उसी क्षण रोना रुक जाएगा।
This is your life. There is no one else. If you laugh, you are laughing; if you weep, you are weeping; no one else is responsible. It may be that long weeping has become your habit and you have forgotten how to laugh. It may be you have wept so much that now you cannot do anything else — it has become your practice. It may be you have forgotten altogether, that from so many births of weeping you no longer remember that once you yourself chose to weep. But by your forgetting, truth does not become untruth. You chose it. You are the master. Therefore, the moment you decide otherwise, in that very moment the weeping will stop.
इस बोध से भरने का नाम ही कि मैं ही मालिक हूं, मैं ही स्रष्टा हूं, जो भी मैं कर रहा हूं उसके लिए मैं ही जिम्मेवार हूं--जीवन में क्रांति हो जाती है। जब तक तुम दूसरे को जिम्मेवार समझोगे, तब तक क्रांति असंभव है; क्योंकि तब तक तुम निर्भर रहोगे। तुम सोचते हो, दूसरे तुम्हें दुखी कर रहे हैं। तो फिर तुम कैसे सुखी हो सकोगे? असंभव है! क्योंकि दूसरों को बदलना तुम्हारे हाथ में नहीं। तुम्हारे हाथ में तो केवल स्वयं को बदलना है।
To be filled with this understanding — that I alone am the master, I alone am the creator, I alone am responsible for whatever I am doing — is the revolution in life. As long as you hold another responsible, revolution is impossible; for then you will remain dependent. You think others are making you unhappy — then how will you be happy? It is impossible! Because changing others is not in your hands. Only changing yourself is in your hands.
अगर तुम सोचते हो कि भाग्य के कारण तुम दुखी हो रहे हो, तो फिर तुम्हारे हाथ के बाहर हो गई बात। भाग्य को तुम कैसे बदलोगे? भाग्य तुमसे ऊपर है। और तुम अगर सोचते हो कि तुम्हारी विधि में ही विधाता ने लिख दिया है जो हो रहा है, तो तुम एक परतंत्र यंत्र हो जाओगे, तुम आत्मवान न रहोगे।
If you think fate is the cause of your misery, then it is outside your hands. How will you change fate? Fate is above you. And if you think that what is happening was written by the Maker in your destiny, then you become a dependent mechanism, you will not remain a self.
आत्मा का अर्थ ही यह है कि तुम स्वतंत्र हो; और चाहे कितनी ही पीड़ा तुम भोग रहे हो, तुम्हारे ही निर्णय का फल है। और जिस दिन तुम निर्णय बदलोगे, उसी दिन जीवन बदल जाएगा।
The very meaning of Atman is that you are free; and whatever pain you are suffering, it is the fruit of your own decisions. And the day you change the decision, that very day life changes.
फिर जीवन को देखने के ढंग पर सब कुछ निर्भर करता है।
Then everything depends on the way you look at life.
मैं मुल्ला नसरुद्दीन के घर में मेहमान था। सुबह बगीचे में घूमते वक्त अचानक मेरी आंख पड़ी, देखा कि पत्नी ने एक प्याली नसरुद्दीन के सिर की तरफ फेंकी। लगी नहीं सिर में, दीवार से टकरा कर चकनाचूर हो गई। नसरुद्दीन ने भी देख लिया कि मैंने देख लिया है। तो वह बाहर आया और उसने कहा, क्षमा करें! आप कहीं कुछ और न सोच लें! हम बड़े सुखी हैं। ऐसे कभी-कभार पत्नी चीजें फेंकती है, मगर इससे हमारे सुख में कोई भेद नहीं पड़ता। मैं थोड़ा हैरान हुआ। मैंने पूछा, थोड़ा विस्तार से कहो। तो उसने कहा, अगर उसका निशाना लग जाता है तो वह खुश होती है और अगर चूक जाता है तो मैं खुश होता हूं। वैसे हमारी खुशी में कोई भेद नहीं पड़ता है। और कभी-कभी निशाना लगता है, कभी-कभी चूकता है। हम दोनों खुश हैं।
I was a guest at Mulla Nasruddin’s house. In the morning, while walking in the garden, I suddenly saw his wife throw a cup toward Nasruddin’s head. It did not hit him, it struck the wall and shattered. Nasruddin too saw that I had seen. He came out and said, “Forgive me! Don’t get wrong ideas! We are very happy. Occasionally my wife throws things, but it makes no difference to our happiness.” I was a little surprised. I asked, “Explain a little more.” He said, “If her aim hits, she is happy; if she misses, I am happy. So our happiness remains unaffected. Sometimes the aim hits, sometimes it misses. Both of us are happy.”
जिंदगी को देखने के ढंग पर निर्भर करता है। तुम ही बनाते हो; फिर तुम ही देखते हो; फिर तुम ही व्याख्या करते हो। तुम बिलकुल अकेले हो। तुम्हारे संसार में कोई दूसरा कभी प्रवेश नहीं करता। प्रवेश कर भी नहीं सकता। कोई प्रवेश भी करता है तो वह तुमने ही आज्ञा दी है।
It depends on the way you look at life. You make it yourself; you see it yourself; you interpret it yourself. You are absolutely alone. No one else ever enters your world. Nor can anyone enter. And even if someone does, it is because you have permitted it.
इससे एक कठिनाई है, इसीलिए तुम इसे भूले हुए हो। कठिनाई यह है कि यह अनुभव करना कि मैं ही जिम्मेवार हूं, तब तुम दुखी न हो सकोगे। और अगर दुखी होना चाहते हो तो शिकायत न कर सकोगे। और उन दोनों में बड़ा रस है। दुखी होने में भी बड़ा रस है; क्योंकि जब तुम दुखी होते हो, तब तुम शहीद होते हो। शहीदगी का बड़ा मजा है। जब तुम दुखी होते हो, तब तुम सहानुभूति मांगते हो। सहानुभूति में बड़ा रस है।
This brings a difficulty, and so you forget it. The difficulty is: if you experience that you alone are responsible, then you will not be able to be miserable. And if you want to be miserable, you will no longer be able to complain. In both, there is much juice. There is great sweetness even in being miserable; because when you are miserable, you become a martyr. Martyrdom has great relish. When you are miserable, you demand sympathy. There is great taste in sympathy.
इसीलिए तो लोग अपने दुख की कथा एक-दूसरे को बढ़ा-चढ़ा कर सुनाते रहते हैं। क्या कारण होगा कि लोग दुख की इतनी कथा सुनाते रहते हैं? कोई सुनना भी नहीं चाहता। कौन उत्सुक है तुम्हारे दुख में? और दुख की बातें सुन कर दूसरा भी उदास ही होगा; कोई दूसरे के जीवन में फूल तो नहीं खिल जाएंगे। लेकिन तुम सुनाए जा रहे हो। और दूसरा तभी तक सुनता है, जब तक उसे आशा रहती है कि तुम भी उसकी सुनोगे। अन्यथा वह खिसक जाएगा। तुम उन्हीं आदमियों को कहते हो कि उबाने वाले हैं, जो तुम्हें बोलने का मौका ही नहीं देते। तो एक समझौता है--तुम हमें उबाओ; हम तुम्हें उबाएं। तुम अपने दुख की कथा कह कर हमें परेशान करो; हम अपने दुख की कथा कह कर तुम्हें परेशान करें और बराबर हो जाएं।
That is why people go on telling one another exaggerated tales of their suffering. What is the reason that people talk so much of their misery? No one even wants to hear it. Who is interested in your misery? And listening to misery makes the other gloomy; flowers are not going to bloom in his life by hearing it. Yet you go on telling. And the other listens only as long as he has hope you will also listen to his. Otherwise he will slip away. The people you call bores are those who never let you speak. So there is a compromise — you bore us, we will bore you. You harass us with your tales of woe; we will harass you with ours, and we’re even.
क्यों आदमी दुख की इतनी चर्चा करता है? क्या कारण है?
Why does man talk so much of misery? What is the cause?
सहानुभूति की अपेक्षा रखता है। दुख की बात करेगा, तो कोई पुचकारेगा, सहलाएगा; कोई कहेगा कि बड़े दुखी हो। दूसरे का प्रेम मांग रहे हो तुम दुख के द्वारा। इसलिए दुख में तुम्हारा बड़ा इनवेस्टमेंट है। उसमें तुमने बहुत अपनी संपत्ति लगाई है। जब भी तुम दुखी होते हो, तभी तुम्हें थोड़ी सी आशा चारों तरफ से मिलती है। लोग तुम्हें सहारा देते मालूम पड़ते हैं; सहानुभूति दिखलाते हैं। प्रेम तुम्हें जीवन में मिला नहीं है और सहानुभूति कचरा है; लेकिन प्रेम के लिए वही निकटतम परिपूरक है। जिसको असली सोना न मिला हो, वह फिर नकली सोने से काम चलाने लगता है।
He expects sympathy. If he speaks of suffering, someone will pat him, caress him; someone will say, “How unhappy you are.” Through misery you are begging for another’s love. Hence, you have a large investment in misery. You have put much of your wealth into it. Whenever you are miserable, you get a little hope from all sides. People seem to support you, to show sympathy. Love you have not found in life — and sympathy is rubbish; but it is the nearest substitute for love. He who has not found real gold makes do with imitation gold.
सहानुभूति नकली प्रेम है। आकांक्षा तो प्रेम की थी, लेकिन प्रेम को तो अर्जित करना होता है; क्योंकि प्रेम केवल उसी को मिलता है जो प्रेम दे सकता है। प्रेम दान का प्रतिफल है। तुम देने में असमर्थ हो; तुम सिर्फ मांग रहे हो। तुम भिखमंगे हो, तुम सम्राट नहीं! और मांगते हो, तो जितने ज्यादा दुखी हो, उतनी ही आसानी हो जाती है।
Sympathy is counterfeit love. The longing was for love; but love has to be earned — because love comes only to one who can give love. Love is the fruit of giving. You are unable to give; you only want to receive. You are a beggar, not an emperor. And when you beg, the more miserable you appear, the easier it becomes.
भिखमंगे को रास्ते पर देखो! वह झूठे घाव अपने शरीर पर बनाए हुए है। वे घाव असली नहीं हैं। वह मवाद ऊपर से लगाई गई है। लेकिन जब वह बिलकुल दुख से भरा होता है, तब तुमको भी न करना मुश्किल हो जाता है; ग्लानि होती है, अहंकार को चोट लगती है कि इतने दुखी आदमी को कैसे न करो।
Watch a beggar on the road! He has painted fake wounds upon his body. They are not real. The pus is applied from above. But when he looks utterly filled with misery, even for you it becomes difficult to say no; you feel guilty, your ego is hurt: how can you refuse a man so miserable?
अगर वह स्वस्थ, तगड़ा हो, तो तुम भी कहोगे कि मुसतंडे हो; कुछ करो, कुछ कमाओ; कमा सकते हो! लेकिन दुखी आदमी को देख कर तुम बोल नहीं पाते। तुम्हें सहानुभूति दिखानी ही पड़ती है, चाहे झूठी ही सही।
If he were healthy and robust, you would say, “You strong fellow! Do something, earn something — you can.” But before a miserable man your tongue fails. You must show sympathy, even if false.
इसलिए तुम दुख को पकड़े हो, क्योंकि तुम्हें प्रेम नहीं मिला। जिसको प्रेम मिला है जीवन में, वह आनंदित होगा; वह आनंद को पकड़ेगा, दुख को नहीं। दुख पकड़ने जैसा नहीं है।
So you cling to misery because you have not found love. He who has found love will be joyful; he will cling to bliss, not to misery. Misery is not worth clinging to.
फिर, तुम्हें सुविधा है शिकायत करने में। क्योंकि जब भी तुम कहते हो दूसरे तुम्हें दुखी कर रहे हैं, तब जिम्मेवारी का बोझ हट जाता है। और जब मैं तुमसे कहता हूं--और सारे शास्त्र तुमसे कहते हैं, और सारे बुद्ध पुरुषों ने एक ही बात कही है--कि तुम ही जिम्मेवार हो, कोई और नहीं, तब बड़ा बोझ मालूम पड़ता है। सबसे बड़ा बोझ तो यह मालूम पड़ता है कि अब शिकायत तुम किसी पर फेंक नहीं सकते। और उससे भी बड़ा बोझ इस बात का पड़ता है कि अब तुम सहानुभूति किससे मांगोगे, अगर तुम ही जिम्मेवार हो!
Then there is a convenience in complaining. When you say others make you unhappy, the burden of responsibility drops from you. And when I tell you — as all the scriptures tell you, as all the awakened ones have always said — that you alone are responsible, no one else, it feels like a great weight. The heaviest weight is that now you cannot throw your complaint on anyone. Even a heavier weight arises: if you yourself are responsible, from whom will you ask sympathy?
और भी गहरे में यह कठिनाई खड़ी होती है कि अगर तुम ही जिम्मेवार हो, तो बदलाहट की जा सकती है। और बदलाहट करना एक क्रांति है, एक रूपांतरण से गुजरना है। तुम्हारी पुरानी आदतें हैं, वे सभी तोड़नी होंगी। तुम्हारा एक पुराना ढांचा है, वह सभी गलत है। अब तक तुमने जो मकान बनाया है, वह पूरा का पूरा नरक है। लेकिन तुमने ही बनाया है, चाहे कितना ही बड़ा बना लिया हो। उसे पूरा गिराना पड़ेगा। अतीत का सारा का सारा श्रम व्यर्थ जाता मालूम पड़ता है। इसलिए तुम इस सत्य से बचने की कोशिश करते हो। लेकिन जितने तुम बचोगे, उतने ही तुम भटकोगे।
A deeper difficulty arises: if you are responsible, then transformation is possible. And transformation is a revolution — it is to pass through a transmutation. You have old habits — they all have to be broken. You have an old structure — it is all wrong. The house you have built up to now is sheer hell — even if you have built it very big. It will have to be razed to the ground. All the labor of the past seems wasted. Therefore you try to avoid this truth. But the more you avoid it, the more you go astray.
तो पहली बात समझ लो कि तुम ही केंद्र हो अपने अस्तित्व के; कोई जिम्मेवार नहीं। और कितना ही बोझ मालूम पड़े, लेकिन तुम ही जिम्मेवार हो, इस सत्य को अगर स्वीकार कर लोगे तो जल्दी ही सारे दुख खो जाएंगे। क्योंकि एक बार यह साफ हो जाए कि मैं ही बना रहा हूं अपना खेल, तो मिटाने में कितनी देर लगती है? तब कोई दूसरा नहीं है। और फिर अगर तुम दुख में ही रस लेना चाहते हो, तुम्हारी मर्जी! लेकिन फिर शिकायत करने का कोई कारण नहीं। अगर तुम संसार में ही भटकना चाहते हो, तुम्हारी मौज! अगर तुम नरक ही जाना चाहते हो, तो तुम्हारा चुनाव! लेकिन फिर शिकायत का कोई कारण नहीं है। तब तुम प्रसन्नता से दुख में जीओ।
So first understand this: you are the center of your own existence; no one else is responsible. However heavy it may feel, if you accept this truth — that you alone are responsible — then soon all misery will vanish. Because once it is clear that I alone am arranging my game, how long does it take to erase it? Then there is no one else. And if you still want to relish misery, that is your choice! But then there is no ground for complaint. If you want to wander in the world, your whim! If you want to go to hell, your choice! But then no complaint. Then live in misery with a smile.
ये सूत्र इसी अर्थ में बड़े कीमती हैं। पहला सूत्र है: ‘आत्मा नर्तक है।’
These sutras are precious in this very sense. The first sutra is: “The Atman is the dancer.”
तुम्हारे कृत्य और तुम्हारा अस्तित्व अलग-अलग नहीं हैं। तुम्हारे कृत्य तुम्हारे ही अस्तित्व से निकलते हैं; जैसे नृत्य निकलता है नर्तक से। और नर्तक अगर चिल्लाने लगे कि मैं इस नृत्य से परेशान हूं, मैं इसे नहीं करना चाहता। तो तुम क्या कहोगे? तुम कहोगे, रुक जाओ! ठहर जाओ! कौन तुमसे कहता है कि नाचो? तुम ही नाच रहे हो। रुक जाओ, अगर यह सब व्यर्थ है और तुम्हें रसकर और प्रीतिकर नहीं है। और अगर तुम्हें दुख मिलता है, तो रुको, ठहरो! नृत्य खो जाएगा!
Your acts and your being are not separate. Your actions arise out of your very being, as dance arises out of the dancer. And if the dancer begins to cry out, “I am harassed by this dance, I don’t want to do it,” what will you say? You will say, “Stop! Be still! Who is telling you to dance? You are dancing by yourself. Stop, if it is all futile and gives you no relish, no love.” And if you are suffering, then stop, be still! The dance will dissolve.
आत्मा नर्तक है, इसका अर्थ यह है कि तुमने जो भी किया है, तुमने ही किया है, तुमसे ही निकला है। जैसे वृक्षों से पत्ते निकलते हैं, ऐसे तुम्हारे अस्तित्व से तुम्हारे कृत्य निकलते हैं। रुक जाओ, और कृत्य खो जाएंगे।
“The Atman is the dancer” means: whatever you have done, you have done — it has arisen from you. As leaves arise from a tree, so your actions arise from your being. Stop, and the actions fall away.
और दूसरी बात समझ लेनी जरूरी है--आत्मा नर्तक है--अगर तुम्हारे दुख के नृत्य को, इस विषाद और संताप से भरे जीवन को तुम रोक दोगे, तो नर्तन तो नहीं रुकेगा, नर्तन का रूप बदलेगा। क्योंकि नर्तन तो रुक ही नहीं सकता; वह तुम्हारे जीवन का अंग है, वह तुम्हारा स्वभाव है। नाचते तो तुम रहोगे ही, लेकिन तब आंसू नहीं होंगे, मुस्कुराहट होगी। तब तुम्हारे नृत्य में एक गीत होगा, एक पुलक होगी, एक आनंद होगा, एक हर्षोन्माद होगा, एक मस्ती होगी। अभी तुम्हारा नृत्य नारकीय है, तब स्वर्गीय होगा।
And grasp the second point — “The Atman is the dancer.” If you bring to a halt your dance of misery, this life filled with gloom and grief, the dance as such will not stop, its form will change. For the dance cannot stop; it is intrinsic to your life, it is your nature. You will go on dancing — but then there will be no tears, there will be a smile. Then in your dance there will be a song, a thrill, a bliss, an ecstasy, a drunkenness. Now your dance is infernal; then it will be celestial.
एक मुसलमान फकीर हुआ--इब्राहीम। कभी सम्राट था, फिर फकीर हुआ। वह भारत यात्रा पर आया था। और उसने एक साधु को पूछा; क्योंकि साधु उदास दिखा। अक्सर साधु उदास होते हैं; क्योंकि उनकी जिंदगी का रस उनकी गृहस्थी में था। कोई दूसरा रस वे जानते नहीं। और गृहस्थी छोड़ बैठते हैं, सब रस खो जाता है। दुखी भला न हों, लेकिन उदास होते हैं।
There was a Muslim fakir — Ibrahim. Once an emperor, he became a mendicant. He came to India. He saw a sadhu and asked him — for the sadhu looked gloomy. Usually sadhus look gloomy; because the juice of their life was in their householding. They know no other juice. When they leave the householder’s life, all relish is lost. If not pained, they are at least sad.
दुख और उदास में थोड़ा फर्क है। दुख का अर्थ है कि उदासी में एक तीव्रता है; उदासी में भी एक जोशखरोश है; उदासी में एक बाढ़ है। दो तरह की बाढ़ होती हैं। एक दुख की बाढ़ होती है, एक सुख की बाढ़ होती है। एक जब तुम उदासी से इतने भर जाते हो कि आंसू बहने लगते हैं; एक जब तुम खुशी से इतने भर जाते हो कि आंसू बहने लगते हैं--दोनों बाढ़ हैं।
There is a slight difference between pain and sadness. Pain means: there is an intensity in sadness; even sadness has a certain fervor; a flood. There are two kinds of floods — one when you are so full of sadness that tears overflow; another when you are so full of joy that tears overflow — both are floods.
जब कोई आदमी संसार को छोड़ कर भाग जाता है, क्योंकि उसे लगता है यहां दुख है, तो यहां सुख है, वह भी छूट जाता है। तब वह उदास हो जाता है; कोई बाढ़ नहीं आती--न सुख की, न दुख की।
When a man escapes the world because he feels there is pain here, then here the joy also is left behind. He becomes merely sad; no flood comes — neither of joy, nor of sorrow.
तुम अपने साधुओं को, संन्यासियों को जाकर देखो। वे मुर्दा हैं; जैसे जीते जी मर गए हों; नर्तन जैसे बंद हो गया है। दुख को तो छोड़ भागे हैं, साथ में सुख भी छूट गया है; क्योंकि वहीं सुख भी दिखाई पड़ता था। उनकी आशा यह थी कि जब वे दुख को छोड़ कर भाग जाएंगे, तो सुख ही सुख बचेगा। यहीं भूल है। संसार में दुख है; वहां सुख भी है। तुम सुख को तो बचाना चाहते हो, दुख को छोड़ना चाहते हो। दुख को छोड़ कर भागते हो, सुख भी छूट जाता है।
Go and look at your monks and renunciates. They are dead — as if dead while yet alive; as if the dance has stopped. They fled from suffering, and joy also slipped away — for the joy was seen in the very same place. Their hope was: once they escape sorrow, only joy will remain. Here is the mistake. In the world there is pain; there is also pleasure. You want to save the pleasure and leave the pain. When you flee from pain, pleasure also drops.
वह साधु उदास था। साधारण साधु रहा होगा। क्योंकि सच में जो साधु है, वह सुख-दुख दोनों को छोड़ता है। सुख को बचाना नहीं चाहता; सुख-दुख दोनों को छोड़ता है। जैसे ही सुख-दुख दोनों को छोड़ता है, उदासी खो जाती है; क्योंकि उदासी उन दोनों का मध्य बिंदु है। जब तुमने दोनों ही छोड़ दिए, तो मध्य बिंदु भी खो जाता है। और तब एक नयी आयाम की यात्रा शुरू होती है, जो आनंद, शांति, निर्वाण--जो भी नाम हम देना चाहें दें।
That sadhu was sad — an ordinary sadhu. For the true sadhu leaves both pleasure and pain. He does not want to save pleasure; he drops both. As soon as both are dropped, sadness disappears — for sadness is the midpoint between the two. When both ends are gone, the middle point is also lost. Then begins a journey into a new dimension — of ananda, peace, nirvana — name it as you will.
आनंद में बाढ़ नहीं है; आनंद ठंडी किरण है, ठंडा प्रकाश है; वहां बाढ़ नहीं है। आनंद उदासी जैसा है एक अर्थ में। उदासी सुख और दुख के मध्य में है। आनंद सुख और दुख के पार है। उदासी एक स्थिति है अंधकार की, जहां सब शिथिल हो गया; मृत्यु की, जहां सब आलस्य में पड़ गया। आनंद एक सतेज अवस्था है जागृति की; लेकिन न वहां सुख है, न दुख है। इस संबंध में आनंद भी उदासी जैसा है--वहां न सुख है, न दुख है। वहां प्रकाश तो है, लेकिन प्रकाश सुख जैसा नहीं है; क्योंकि सुख के प्रकाश में भी तीव्रता होती है और पसीना आ जाता है।
In ananda there is no flood; ananda is a cool ray, a cool light — there is no flood there. In one sense, ananda resembles sadness. Sadness is between pleasure and pain. Ananda is beyond pleasure and pain. Sadness is a state of darkness where everything has gone slack; of death, where everything is in torpor. Ananda is a vibrant state of awakening — but where there is neither pleasure nor pain. In this, ananda is like sadness — there is neither pleasure nor pain. There is light, but not the light of pleasure; pleasure’s light too has intensity and brings sweat.
सुख से भी लोग इसीलिए थक जाते हैं। तुम ज्यादा देर सुखी नहीं रह सकते। क्योंकि सुख थकाएगा; उसमें त्वरा है, तीव्रता है, बुखार है। अगर तुम्हें रोज-रोज लाटरी मिलने लगे, तुम मरोगे, तुम जिंदा न बचोगे। बस वह एकाध बार मिले तो ठीक है। क्योंकि रोज-रोज मिलने लगे तो इतना ज्यादा हो जाएगा तनाव कि तुम सो न सकोगे। छाती इतनी धड़केगी कि तुम विश्राम न कर सकोगे। एक्साइटमेंट, उत्तेजना इतनी होगी कि वह तुम्हारी हत्या बन जाएगी। इसलिए सुख हमेशा होमियोपैथी की मात्रा में झेला जा सकता है। एलोपैथी की मात्रा तुम न झेल सकोगे। बस जरा-जरा सी पुड़िया में मिलता है--काफी दुख, थोड़ा सा सुख--बस उतना ही झेला जा सकता है। क्योंकि वह भी तनाव है। उसमें भी गरमी है, उत्ताप है।
People get tired even of pleasure. You cannot remain in pleasure long; it will fatigue you. It has haste, heat, fever. If you were to win the lottery every day, you would die, you would not survive. Once or twice is fine. But every day would create such tension that you could not sleep. Your heart would pound so much you could not rest. The excitement, the stimulation would become your murder. So pleasure can be borne only in homeopathic doses. Allopathic doses you cannot bear. A little packet of pleasure — a lot of pain, a little pleasure — that much you can bear. Because pleasure too is tension — it has heat, fever.
दुख भी तनाव है, सुख भी तनाव है। दोनों में उत्तेजना है। आनंद अनुत्तेजित चित्त की दशा है। वहां प्रकाश तो है, लेकिन ताप नहीं है। वहां नृत्य तो है, लेकिन उत्तेजना नहीं है। वहां एक शांत-मौन नृत्य है, जहां कोई आवाज नहीं होती। वहां शून्य में नर्तन है, जिससे कोई थकान नहीं आती। वह शरीर का नहीं है। सुख और दुख दोनों शरीर के हैं; आत्मा का है आनंद। वह एक दूसरा ही नर्तन है।
Pain is tension, pleasure is tension. Both are excitations. Ananda is the state of unexcited consciousness. There is light, but no heat. There is dance, but no excitement. There is a silent dance, where there is no noise. There is a dance in emptiness that brings no fatigue. It is not of the body. Pleasure and pain belong to the body; ananda belongs to the Atman. It is another kind of dance.
वह साधु साधारण साधु था, जैसे तुम्हें सब जगह मिल जाएंगे। इब्राहीम ने उस साधु को उदास देखा तो हैरान हुआ। क्योंकि इब्राहीम की धारणा थी कि साधु आनंदित हो जाना चाहिए। तो उसने पूछा कि साधु का लक्षण क्या है? इब्राहीम ने साधु को पूछा, साधु का लक्षण क्या है?
That sadhu was an ordinary sadhu, as you will find everywhere. Ibrahim was surprised to see him sad; for Ibrahim’s understanding was that a sadhu should be blissful. So he asked, “What is the mark of a sadhu?” Ibrahim asked, “What defines a sadhu?”
उस साधु ने कहा, रोटी मिल जाए तो स्वीकार कर ले और न मिले तो संतोष करे।
The sadhu said, “If bread is available, accept it; if not, be content.”
तो इब्राहीम ने कहा, यह तो कुत्ते का लक्षण है। इसमें साधु का क्या? कुत्ता भी यही करता है--मिल जाए तो ठीक, न मिले तो संतुष्ट है।
Ibrahim said, “That is the mark of a dog. Where is the mark of a sadhu in it? The dog too does the same — if food is available, good; if not, he is alright.”
साधु हैरान हुआ, तो उसने कहा कि आप साधु की क्या परिभाषा करते हैं?
The sadhu was startled. He asked, “Then how do you define a sadhu?”
तो इब्राहीम ने कहा, मिल जाए तो बांट कर खाए और न मिले तो नाच कर धन्यवाद दे परमात्मा को कि तूने तपश्चर्या का एक अवसर दिया।
Ibrahim said, “If food is available, eat and share; if not, dance in gratitude to God that he has given you an opportunity for tapas.”
साधु की परिभाषा: मिल जाए तो बांट कर खाए। जो भी मिले, उसे बांटे, वही साधु है। उसे पकड़े और रोके तो गृहस्थ है। बचाए तो गृहस्थ है, बांटे तो साधु है। वह चाहे आनंद हो, चाहे ज्ञान हो--कुछ भी हो--चाहे ध्यान हो। जो भी मिल जाए, उसे बांट दे। क्योंकि एक बड़े मजे की बात है, इस संसार में जो चीजें हैं, अगर तुम उन्हें बांटो, तो वे कम हो जाएंगी। इसलिए आदमी पकड़ते हैं। तुम तिजोरी को बांटोगे, तो ज्यादा दिन तिजोरी बचेगी नहीं। क्योंकि इस संसार में सभी सीमित है, बांटा कि गया। इसलिए संसार में सीमित को पकड़ना पड़ता है। पर इस आदत को आत्मा में ले जाने की कोई जरूरत नहीं; वहां सब संपदा असीम है। वहां जितना बांटो, उतना बढ़ता है; जितना उलीचो, उतना नया आता है। सागर है अनंत!
The definition of a sadhu: if you get something, share it. Whatever comes, share — that is a sadhu. If he clutches and hoards, he is a householder. If he saves, he is a householder; if he shares, he is a sadhu. Whether it is joy or knowledge — anything — even meditation. Whatever comes, share it. For there is this strange thing in the world: worldly things decrease by sharing. Therefore people clutch. If you share your locker, it will not last long. In the world, everything is limited — share it, and it goes. Hence in the world one must hold on to the limited. But do not carry this habit into the realm of the Atman; there all wealth is infinite. There, the more you share, the more it grows; the more you pour out, the more the new wells up. The ocean is boundless!
इब्राहीम ठीक कहता है: मिले तो बांट कर खा ले; अकेला न खाए, बांटे; न मिले तो नाच कर धन्यवाद दे। संतोष काफी नहीं है, क्योंकि संतोष में तो उदासी है।
Ibrahim is right: if it comes, eat and share; do not eat alone, share. If it does not come, then dance in gratitude — contentment is not enough, for contentment contains sadness.
लोग अक्सर कहते हैं कि संतोषी सदा सुखी। गलती में हैं। संतोषी सुखी नहीं होता, संतोषी सिर्फ सुख मानता है; भीतर गहरे में दुखी होता है। लेकिन कुछ भी नहीं कर पाता। अवश है, इसलिए संतोष को धार लेता है। न, संतोषी नहीं। संतोष तो उदासी का हिस्सा है। सह लिया, ज्यादा शोरगुल न मचाया, शिकायत न की, यह मरे हुए चित्त का लक्षण हुआ।
People often say, “The contented are always happy.” They are mistaken. The contented are not happy; the contented merely pretend happiness; deep within they are sad. But they can do nothing; they are helpless, so they adopt contentment. No, not contentment. Contentment is a part of sadness. He endured it; he did not make a noise, did not complain — it is the sign of a dead consciousness.
इब्राहीम ने कहा कि न मिले तो नाच कर धन्यवाद दे कि तूने एक अवसर दिया तपश्चर्या का। आज उपवास होगा। मिले तो धन्यवाद, क्योंकि बांटा, फैलाया। न मिला तो धन्यवाद।
Ibrahim said: If it does not come, then dance in gratitude that you have been given an opportunity for tapas. Today is a fast. If it comes, gratitude — because you shared and distributed. If it does not come, gratitude.
साधु के आनंद को नष्ट नहीं किया जा सकता। और तुम्हारे दुख को नष्ट भी किया जाए तो ज्यादा से ज्यादा उदासी फलित होती है। तुम किसी तरह दुख को छोड़ भी दो तो बस उदास हो जाते हो। तुम्हें दुख भी संलग्न रखता है, काम में लगाए रखता है। तुमने खयाल नहीं किया, अगर तुम्हारे सब दुख छिन जाएं तो तुम आत्महत्या कर लोगे! क्योंकि तुम करोगे क्या फिर? कुछ बचेगा नहीं करने को।
A sadhu’s bliss cannot be destroyed. And your misery — even if it is destroyed — yields at most sadness. You may somehow drop misery and become merely sad. Even misery keeps you engaged, keeps you occupied. You have not noticed — if all your miseries were snatched away, you would commit suicide! For what would you do then? Nothing would remain to do.
बाप काम में लगा है; क्योंकि बेटों को पढ़ाना है, शादी करनी है। सबकी शादी हो जाए, सबका काम निपट जाए इसी वक्त, तो बाप क्या करेगा? जिंदगी बेकार मालूम होगी। बेकार की चीजों में तुम्हें कारोबार मिला हुआ है। उससे तुम्हें लगता है कि तुम कुछ कर रहे हो, महत्वपूर्ण हो, जरूरी हो; तुम्हारे बिना दुनिया न चलेगी; बेटे का क्या होगा, पत्नी का क्या होगा! इससे तुम्हारे अहंकार को सहारा मिलता है कि तुम आवश्यक हो; तुमसे ही सब चल रहा है। हालांकि सब तुम्हारे बिना भी चलता रहेगा। तुम नहीं थे, तब भी चल रहा था; तुम नहीं होओगे, तब भी चलेगा। लेकिन बीच में थोड़ी देर को तुम सपना देख लेते हो अपने जरूरी होने का।
A father is busy because the sons must be educated, married. Suppose all their marriages and tasks were finished immediately — what would the father do? Life would seem futile. You are engaged in useless things. It gives you the feeling you are doing something, important, necessary; the world will not move without you; what will become of the son, the wife! This props up your ego that you are essential; that things run because of you. Though everything runs without you. Before you, it ran; after you, it will run. But for a while you dream of your own indispensability.
तो ज्यादा से ज्यादा तुम अगर दुख को छोड़ो भी तो तुम संतोष कर सकते हो। संतोष में दुख छिपा हुआ है। संतोष ऊपर-ऊपर है; भीतर दुख का घाव है। वह मलहम-पट्टी है; वह उपचार नहीं है।
So at most, if you drop misery, you can manage contentment. In contentment, misery is hidden. Contentment is on the surface; within, the wound of sorrow remains. It is a bandage, not a cure.
न, साधु संतोषी नहीं होता; साधु आनंदित होता है। परिस्थिति कोई भी हो, मिलेगा तो बांट कर आनंदित होगा; नहीं मिलेगा तो न मिलने में भी नाचेगा और आनंदित होगा।
No, the sadhu is not contented; the sadhu is blissful. Whatever the situation — if it comes, he shares and rejoices; if it does not, he dances and rejoices.
आत्मा का स्वभाव नर्तन है, और आत्मा दो तरह से नाच सकती है। इस तरह से नाच सकती है कि चारों तरफ दुख का जाल पैदा हो जाए, चारों तरफ उदासी भर जाए, चारों तरफ अंधकार पैदा हो। और आत्मा ऐसे भी नाच सकती है कि चारों तरफ किरणें नाचने लगें, और चारों तरफ फूल खिल जाएं।
The nature of the Atman is dance, and the Atman can dance in two ways. It can dance in such a way that a net of suffering arises around, sadness spreads, darkness is created. Or it can dance in such a way that rays begin to dance all around, and flowers bloom on every side.
संन्यास आनंद का नृत्य है और गृहस्थ दुख का नृत्य! नरक कहीं और नहीं है। तुम इस आशा में मत बैठे रहना कि नरक कहीं और है। नरक तुम्हारे गलत नाचने का ढंग है, जिससे दुख पैदा होता है। स्वर्ग भी कहीं और नहीं है। स्वर्ग तुम्हारे ठीक नाचने का ढंग है, जिससे तुम जहां भी हो, वहां स्वर्ग पैदा हो जाता है। स्वर्ग तुम्हारे नृत्य का गुण है। नरक भी तुम्हारे नृत्य का गुण है।
Sannyas is the dance of bliss, and householding is the dance of sorrow! Hell is nowhere else. Do not sit hoping hell is elsewhere. Hell is your wrong way of dancing that creates suffering. Heaven too is nowhere else. Heaven is your right way of dancing — wherever you are, heaven flowers there. Heaven is a quality of your dance. Hell too is a quality of your dance.
तुम नाचना नहीं जानते; लेकिन सदा तुम सोचते हो कि आंगन टेढ़ा है, इसलिए नाच ठीक नहीं हो रहा। आंगन टेढ़ा जरा भी नहीं है। और जिसे नाचना आता है, टेढ़ा आंगन भी ठीक है, कोई फर्क नहीं पड़ता है। और जिसे नाचना नहीं आता, उसके लिए बिलकुल ठीक ज्यामिति से बनाया गया नब्बे कोणों का आंगन भी...नाचना नहीं आ जाएगा इससे।
You do not know how to dance; yet you go on blaming the courtyard — “It is uneven, therefore the dance goes wrong.” The courtyard is not crooked at all. And one who knows how to dance, even a crooked courtyard is fine; it makes no difference. And one who does not know how to dance — even a courtyard constructed with exact geometry and right angles will not bring dance.
मैंने सुना है, एक आदमी आंख के आपरेशन के लिए गया। आपरेशन के पहले डाक्टर से उसने पूछा कि मुझे बिलकुल दिखाई नहीं पड़ता; मुझे दिखाई पड़ना शुरू हो जाएगा? डाक्टर ने चिकित्सा के पहले परीक्षा की और कहा कि बिलकुल! उस आदमी ने कहा, क्या मैं पढ़ भी सकूंगा? डाक्टर ने कहा, बिलकुल!
I have heard: A man went for an eye operation. Before the operation he asked the doctor, “I can’t see at all; will I be able to see?” The doctor examined and said, “Certainly.” The man asked, “Will I be able to read?” The doctor said, “Certainly.”
फिर उस आदमी की आंखें ठीक हो गईं, फिर दिखाई भी पड़ने लगा। वह बड़ा नाराज एक दिन डाक्टर के घर पहुंचा और उसने कहा कि तुम झूठ बोले! पढ़ तो मैं अब भी नहीं सकता। उस डाक्टर ने कहा, तुम्हें सब दिखाई पड़ने लगा, पढ़ क्यों नहीं सकते? उसने कहा, पढ़ना तो मुझे आता ही नहीं।
After the operation, his eyes were fine; he could see. One day, very irritated, he reached the doctor’s home and said, “You lied! I still can’t read.” The doctor said, “You can see everything; why can’t you read?” He said, “I don’t know how to read.”
आंख भी ठीक हो जाए और पढ़ना न आता हो, तो पढ़ना नहीं आ जाएगा। आंगन कितना ही सीधा हो जाए, नाचना न आता हो, तो नाचना आंगन के सीधे होने पर निर्भर नहीं है, वह सीखना पड़ेगा। और ध्यान रहे, कोई और सिखाने वाला नहीं है। तुम बिलकुल अकेले हो। इशारे बुद्ध पुरुष दे सकते हैं, लेकिन सीखना तुम्हीं को पड़ेगा। कोई तुम्हें हाथ पकड़ा कर सिखा नहीं सकता। वह जीवन का नृत्य इतना भीतर है, इतना गहरा है कि वहां बाहर के हाथ पहुंच नहीं सकते। वहां तुम्हारे सिवाय किसी का प्रवेश नहीं है। वहां तुम निपट अकेले हो। बाकी सब बाहर है।
Even if the eyes are fine, if you do not know how to read, how will reading happen? However straight the courtyard, if you do not know how to dance, how will dance depend on the courtyard? It will have to be learned. And remember: no one else can teach it to you. You are utterly alone. The awakened ones can give hints, but learning you must do yourself. No one can hold your hand and teach you. The dance of life is so inner, so deep, that no outer hand can reach there. There, none but you can enter. There you are utterly alone. All the rest is outside.
‘आत्मा नर्तक है।’
“The Atman is the dancer.”
सुख और दुख--दो ढंग से आत्मा नाच सकती है। अगर तुम दुखी हो, तो तुमने गलत ढंग सीख लिए हैं नाचने के। ढंग को बदलो। किसी के ऊपर दोष मत डालो। कोई शिकायत मत करो। जब तक शिकायत करोगे, तुम गलत ही नाचते रहोगे; क्योंकि तुम्हें यह खयाल ही न आएगा कि भूल मेरी है; सदा भूल दूसरे की है। शिकायत बंद करो। अपनी तरफ देखो। और जहां-जहां तुम्हें दुख पैदा होता है, खोजो गौर से, तुम्हारे भीतर ही उसके कारण मिलेंगे। उन कारणों को छोड़ दो। क्योंकि जिनसे दुख पैदा होता है, उन कारणों को किए जाने का प्रयोजन क्या है? जिनसे सिर्फ जहर के फल लगते हों, उन बीजों को तुम क्यों बोए चले जाते हो? हर वर्ष क्यों फसल काट लेते हो उनकी? बेहतर तो यह होगा कि तुम फसल ही न बोओ, तो भी ठीक रहेगा। खाली पड़ा रहे खेत तो भी बुरा नहीं है। और अच्छा यह होगा कि कुछ दिन खाली ही पड़ा रहे। ताकि पुराने सब बीज दग्ध हो जाएं; ताकि तुम नये बीज बो सको।
Suffering and joy — in two ways the Atman can dance. If you are miserable, you have learned the wrong ways of dancing. Change the way. Blame no one. Do not complain. As long as you complain, you will continue to dance wrongly; because it will never occur to you that the error is yours — the error will always be the other’s. Stop complaining. Look within. And wherever misery arises, look carefully — you will find its causes within. Drop those causes. If they only yield poisonous fruit, what is the point in sowing them? Why sow those seeds year after year? It is better not to sow at all. Even if the field remains fallow, it is not bad. And better still — let it remain fallow for a while, so all the old seeds are burnt, so that you can sow the new.
खाली पड़े रहने से तुम डरते क्यों हो? ध्यान बीच की खाली अवस्था है। ध्यान, जैसे कोई किसान साल, दो साल के लिए खेत को खाली छोड़ दे, कुछ भी न बोए, ऐसा ध्यान बीच की अवस्था है; नरक के बीज और स्वर्ग के बीज के बीच खाली स्थान है। कुछ दिन के लिए छोड़ दो, कुछ मत बोओ। एक बात ध्यान रखो, गलत करने से न करना बेहतर है। कुछ देर के लिए रुक ही जाओ, कुछ मत करो। जब तक कि ठीक करना न आ जाए, तब तक न करना ही बेहतर है। क्योंकि हर कृत्य, गलत कृत्य, गलत कृत्यों की श्रृंखला पैदा करता है। उसको ही हम कर्मों का जाल कहते हैं।
Why are you afraid of lying fallow? Meditation is the empty interval in between. Dhyana is like a farmer leaving his field fallow for a year or two, sowing nothing — such is meditation, the middle state; the empty space between the seeds of hell and the seeds of heaven. Leave it for a while, sow nothing. One lesson remember well: better not to do than to do wrongly. For a time, stop — do nothing. Until you learn what is right, not-doing is better. Because every wrong act breeds a chain of wrong acts. That is what we call the web of karma.
तुम कुछ न कुछ किए ही चले जा रहे हो। तुम बस खाली नहीं बैठ सकते, कुछ न कुछ करोगे। तुम खाली बैठ जाओ--वही ध्यान है--ताकि पुरानी आदत छूट जाए और उस खाली बैठने में तुम्हें साफ-साफ दिखाई पड़ने लगे। क्योंकि तुम इतने व्यस्त हो कि देखने की फुर्सत और सुविधा नहीं है, समय नहीं है। ध्यान का इतना ही अर्थ है कि तुम चुप एक घंटा, दो घंटा, तीन घंटा--जितनी देर तुम्हें मिल जाए--खाली बैठ जाओ, कुछ मत करो, सिर्फ देखते रहो। ताकि धीरे-धीरे तुम्हारी आंख पैनी और गहरी हो जाए और तुम्हें यह दिखाई पड़ने लगे कि सभी जो हुआ मेरे जीवन में, मैं ही उसका कारण था। यह प्रतीति आते ही व्यर्थ का बोना बंद हो जाएगा। तब एक सार्थक नृत्य पैदा होता है।
You keep on doing something or other. You simply cannot sit empty; you will do something. Sit empty — that is meditation — so the old habit drops, and in that emptiness you begin to see clearly. You are so busy that you have neither the leisure nor the opportunity to see, no time. Meditation simply means: sit in silence for an hour, two, three — as long as you can — do nothing, only watch. So that gradually your eyes become sharp and deep, and you begin to see that whatever has happened in my life, I alone was its cause. As soon as this realization dawns, the sowing of the futile stops. Then a meaningful dance is born.
धर्म परम आनंद है। वह त्याग की उदासी नहीं, वह अस्तित्व का भोग है। वह महाभोग में सम्मिलित होना है। वह अस्तित्व के नृत्य के साथ एक हो जाना है। धर्म को तुम त्याग और उदासी की भाषा में सोचना ही मत। वह गलत धर्म है, जो त्याग और उदासी की भाषा में सोचता है। सही धर्म हमेशा नृत्य है। वह आनंद का है। सही धर्म हमेशा बजती हुई बांसुरी है।
Religion is supreme ecstasy. It is not the melancholy of renunciation; it is the celebration of existence. It is to join the Great Enjoyment. It is to become one with the dance of existence. Do not think of religion in the language of renunciation and sadness. That is false religion, which thinks in the language of renunciation and gloom. True religion is always dance. It is of joy. True religion is always a flute in song.
‘आत्मा नर्तक है। अंतरात्मा रंगमंच है।’
“The Atman is the dancer. The inner being is the stage.”
और यह जो नृत्य हो रहा है, यह कहीं बाहर नहीं हो रहा है; यह तुम्हारे भीतर ही चल रहा है। यह संसार रंगमंच नहीं है; तुम्हारी अंतरात्मा ही रंगमंच है। तुम कितना ही सोचो कि तुम बाहर चले गए हो, कोई बाहर जा नहीं सकता। जाओगे कैसे बाहर? तुम रहोगे अपने भीतर ही। वहीं सब खेल चल रहा है। सब खेल वहां चलता है, फिर बाहर उसके परिणाम दिखाई पड़ते हैं। ऐसे जैसे तुम कभी सिनेमागृह में जाते हो, तो परदे पर सब खेल दिखाई पड़ता है; लेकिन खेल असली में तुम्हारी पीठ के पीछे प्रोजेक्टर में चलता होता है, परदे पर सिर्फ दिखाई पड़ता है। परदा असली रंगमंच नहीं है। लेकिन आंखें तुम्हारी परदे पर लगी रहती हैं और तुम भूल ही जाओगे--भूल ही जाते हो--कि असली चीज पीछे चल रही है। सारा फिल्म का जाल पीछे है, परदे पर तो केवल उसका प्रतिफलन है।
And this dance that is happening is not happening somewhere outside; it is going on within you. This world is not the stage; your inner being is the stage. However much you think you have gone out, no one can go out. How will you go out? You will remain within. There, the whole play is going on. There the play happens; outside, only its effects are seen. Just as when you go to a cinema hall — the play appears on the screen, but actually the play is running behind you in the projector; the screen only shows it. The screen is not the real stage. But your eyes get fixed on the screen and you forget — you do forget — that the real thing is happening behind. The whole web of film is behind; the screen is only the reflection.
‘अंतरात्मा रंगमंच है।’
“The inner being is the stage.”
प्रोजेक्टर भीतर है। सब खेल के बीज भीतर से शुरू होते हैं, बाहर तो सिर्फ खबरें सुनाई पड़ती हैं, प्रतिध्वनियां सुनाई पड़ती हैं। और अगर बाहर दुख है, तो जानना कि भीतर तुम गलत फिल्म लिए बैठे हो। और बाहर तुम जो भी करते हो, गलत हो जाता है, तो उसका अर्थ है कि भीतर से तुम जो भी निकालते हो, वह सब गलत है। परदे को बदलने से कुछ भी न होगा। परदे को तुम कितना ही लीपो-पोतो, कोई फर्क न पड़ेगा। तुम्हारी फिल्म अगर गलत भीतर से आ रही है, तो परदा उसी कहानी को दोहराता रहेगा।
The projector is within. The seeds of the play begin within; outside you only hear the news, the echoes. And if there is misery outside, know that within you are holding the wrong film. And if whatever you do outside goes wrong, that means whatever you are sending out from within is all wrong. You can do nothing by changing the screen. You may smear and polish the screen endlessly, it will make no difference. If the wrong film is coming from within, the screen will go on repeating the same story.
और न केवल तुम फिल्म हो, बल्कि तुम एक टूटे हुए रिकार्ड की भांति हो, जिसमें एक ही लाइन दोहरती जाती है, पुनरुक्ति होती जाती है।
And you are not only film; you are like a broken record that repeats one line over and over again.
तुमने कभी भीतर अपनी खोपड़ी की जांच-पड़ताल की? तो तुम पाओगे, वहां वही-वही चीजें दोहरती रहती हैं--टूटा हुआ रिकार्ड! तुम वही-वही दोहराते रहते हो। कुछ नया वहां नहीं घटता। और वहां तुम जो भी दोहराते हो, उसके प्रतिफलन चारों तरफ सुनाई पड़ते हैं, चारों तरफ जगत के परदे पर उसका प्रतिफलन होता है।
Have you ever examined your skull within? You will find the same things repeating — a broken record! You go on repeating the same. Nothing new happens there. And whatever you repeat there, its reflections are heard all around, projected on the screen of the world around you.
मुल्ला नसरुद्दीन एक दिन फिल्म देखने गया। पत्नी थी, साथ में उसका बच्चा था। और मुल्ला नसरुद्दीन का बच्चा! कोई ढंग का तो हो नहीं सकता; क्योंकि जब भीतर सब बेढंगा हो तो बाहर भी सब बेढंगा ही आता है। तो वह रो रहा है, चिल्ला रहा है, शोरगुल मचा रहा है। मैनेजर को कम से कम सात दफा आना पड़ा कि भाई, आप अपने पैसे वापस ले लें और जाएं या इस बच्चे को चुप रखें। मगर वह काहे को चुप रहने वाला था! बार-बार मैनेजर को आना पड़ा। नसरुद्दीन सुन लेता और चुप बैठा देखता रहा। जब फिल्म बिलकुल आखिरी करीब आने लगी तो उसने अपनी पत्नी से पूछा, क्या खयाल है, फिल्म ठीक कि गलत? पत्नी ने कहा, बिलकुल बेकार है। तो उसने कहा, अब देर मत कर। जोर से चिउंटी ले दे लड़के को, ताकि पैसे वापस लें और घर जाएं।
One day Mulla Nasruddin went to a film with his wife and child. And a child of Mulla Nasruddin! How could he be well-behaved? If within all is disorder, outside too all will be disorder. The child was crying, yelling, making a commotion. The manager had to come at least seven times: “Brother, take your money back and go — or quiet the child.” But why would he become quiet! Again and again the manager came. Nasruddin listened and sat silently. When the film was nearing its end he asked his wife, “What do you think — is the film good or bad?” The wife said, “Absolutely worthless.” He said, “Then don’t delay. Pinch the boy so he screams, so we get the money back and go home.”
तुम बहुत दिन से देख रहे हो! कई जन्मों से देख रहे हो, सब गलत है! कब चिउंटी लोगे? खुद को लेनी पड़ेगी; यहां कोई दूसरा नहीं है। कब तुम जागोगे और वापस लौटोगे? और क्या जरूरत है इस गलत को देखने की जो तुम्हें कष्ट से भर रहा है, जो तुम्हें पीड़ा और बोझ दे रहा है, सिवाय संताप के और दुख-स्वप्नों के जिससे कुछ भी पैदा नहीं होता? इस भवन को तुम छोड़ सकते हो। इस भवन में तुम अपने ही कारण रुके हो। क्यों देर कर रहे हो? अभी मन भरा नहीं? अगर मन न भरा हो, तो फिर बुद्ध, महावीर, कृष्ण, शिव, जीसस, इनकी बकवास में क्यों पड़ते हो? अगर मन न भरा हो, तो इनकी बातें मत सुनो; इनसे दूर रहो, इनसे बचो। क्योंकि ये केवल उनके लिए ही सार्थक हैं, जिनका मन भर गया हो और जिन्होंने फिल्म काफी देख ली; जो ऊब गए अब वहां से; जो अब नरक से बेचैन हो गए हैं और एक स्वर्गीय नृत्य की आकांक्षा जिनमें जग गई है; जिनकी अभीप्सा अब परमात्मा के लिए है।
You have been watching a long time! Many births you have watched — all wrong! When will you pinch yourself? You will have to do it; there is no one else here. When will you wake up and return? What is the need to go on watching this wrong which fills you with pain, gives you burden and torment, from which nothing arises but suffering and dreams? You can leave this house. You are staying here because of yourself. Why delay? Are you not yet fed up? If you are not fed up, then why get entangled in the babble of Buddhas, Mahaviras, Krishnas, Shivas, Jesuses? If you are not fed up, do not listen to them; keep away, guard yourself. Because they are meaningful only for those whose hearts are full and who have watched enough film; who are bored and nauseated; in whom a longing for a heavenly dance has arisen; whose yearning now is for the Divine.
लेकिन तुम्हारी मनोदशा ऐसी है कि तुम दो नावों में सवार होना चाहते हो। उसी से तुम्हारा कष्ट और भी बढ़ जाता है। तुम इस संसार को भी भोगना चाहते हो। चाहे कितना ही दुख हो यहां, लेकिन थोड़ी आशा बनी रहती है कि सुख होगा, बस अब होने के ही करीब है। आशा टिकाए रखती है। और तुम्हारा अनुभव तुमसे कहता है कि होने वाला नहीं है; क्योंकि कई दफा तुम यह आशा कर चुके हो, सदा असफल गई। अनुभव तो बुद्धों के पक्ष में है; आशा बुद्धों के खिलाफ है। और तुम दोनों से भरे हो। और दो नावें हैं। तो आशा की नाव पर भी तुम एक पैर रखे रहते हो कि शायद थोड़ी देर और। इस स्त्री से सुख नहीं मिला तो शायद दूसरी स्त्री से मिल जाए! इस बेटे से सुख नहीं मिला तो दूसरे बेटे से मिल जाए! इस धंधे में सफलता नहीं मिली तो दूसरे धंधे में मिल जाए! तुम सदा आस-पास की चीजें बदलते रहते हो। इस मकान में सुख नहीं तो दूसरे मकान में मिल जाए! यह छोटी है तिजोरी, थोड़ी बड़ी हो जाए तो मिलेगा। तुम कुछ न कुछ आस-पास बदलते रहते हो--परदे में फर्क करते रहते हो। लेकिन तुम्हारे भीतर की कथा वही है; वही कथा प्रोजेक्ट होती है परदे पर।
But your mind-state is such that you want to ride two boats. That increases your suffering even more. You want to enjoy this world too. However much suffering is here, a little hope remains that pleasure will be — almost now, just about to be. Hope keeps you tied. And your experience tells you it is not going to be; you have hoped many times and always failed. Experience supports the Buddhas; hope is against them. And you are filled with both. Two boats. So you keep one foot on the boat of hope: “Perhaps just a little more. If not happiness with this woman, then with another! If not joy from this son, then from another! If not success in this business, then in another!” You keep changing the surroundings. “If not comfort in this house, then in another! This locker is small, let it be bigger.” You go on changing the periphery — you keep changing the screen. But the story within is the same; the same story is projected on the screen.
हर जगह तुम्हें दुख मिलता है। अनुभव तो दुख का है, आशा सुख की है--दो नावें हैं। बुद्ध, महावीर, कृष्ण को सुनोगे तो वे अनुभव की बात कह रहे हैं। वे कह रहे हैं, उतर आओ आशा की नाव से, अनुभव की नाव पर सवार हो जाओ। तुम सुनते भी हो उनकी, क्योंकि उनको भी तुम इनकार नहीं कर सकते। और उन्हें देख कर भी तुम्हें भरोसा आता है कि जो हमें नहीं मिला है, लगता है इन्हें मिला है; क्योंकि उनकी दौड़ समाप्त हो गई। लेकिन भरोसा पूरा भी नहीं आता, क्योंकि पता नहीं धोखा दे रहे हों! कौन जाने, न मिला हो, ऐसे ही कह रहे हों! कौन जाने, इन्हें न मिला हो, हमें मिल जाए! ये कहते हैं, अंगूर खट्टे हैं। हो सकता है न पहुंच पाए हों अंगूरों तक और हम पहुंच जाएं!
Everywhere you meet sorrow. Experience is of sorrow, hope is of pleasure — two boats. When you listen to Buddha, Mahavira, Krishna — they speak the language of experience. They say, “Get off the boat of hope, step into the boat of experience.” You also listen — you cannot deny them. Seeing them gives you trust that what we have not found, it seems they have found; for their race has come to an end. Yet trust does not become total — who knows, they may be deceiving! Who knows, they did not reach, and we will reach! They say the grapes are sour. Perhaps they could not reach the grapes, and we will!
तो आशा भी छूटती नहीं। अनुभव भी एकदम गलत है, ऐसा कहना कठिन है। इस तरह तुम द्वंद्व में हो। यह द्वंद्व ही तुम्हारी विक्षिप्तता है। और ये दोनों नावें अलग-अलग यात्रा पर हैं। तुम एक पर सवार हो जाओ। कोई जल्दी नहीं है, तुम संसार की नाव पर ही पूरे सवार हो जाओ। जल्दी ही तुम ऊब जाओगे। लेकिन यह बुद्धों की नाव पर तुम्हारा जो पैर है, यह तुम्हें संसार का भी पूरा अनुभव नहीं होने देता। वहां भी तुम आधे-आधे जाते हो; क्योंकि यह बुद्धों का खयाल तुम्हारी आधी टांग को पकड़े हुए है। तो तुम मंदिर भी सम्हालते हो, दुकान भी सम्हालते हो; न दुकान सम्हलती है, न मंदिर सम्हलता है।
Thus hope does not leave. You cannot easily call your experience false either. So you are split. This split is your derangement. And the two boats go on different journeys. Mount one completely. No hurry — even mount the boat of the world completely. You will soon be bored. But your one foot on the Buddhas’ boat does not allow you the full experience of the world either. You go half-heartedly there too; because the idea of the Buddhas holds your half leg. You try to manage the temple and the shop both; neither the shop is managed, nor the temple.
ये दोनों साथ सम्हल नहीं सकते। तुम पूरी तरह दुकान पर ही चले जाओ। भूल जाओ कि कभी कोई बुद्ध हुआ, कोई महावीर, कोई कृष्ण हुआ, शिव हुए। भूलो! ये कोई शास्त्र हैं, सब भूलो! बस खाता-बही सब कुछ हैं। एक बार तुम पूरे वहां लग जाओ, तो जल्दी ही तुम वहां से बाहर निकल आओगे। तुम्हारा अनुभव ही तुम्हें कहेगा कि सब व्यर्थ है।
They cannot be managed together. Go wholly to the shop. Forget that there ever was a Buddha, or a Mahavira, Krishna, Shiva. Forget! Forget the scriptures. Let accounts and ledgers be all. Once you are wholly in it, you will soon come out. Your own experience will tell you, it is all futile.
वह भी नहीं हो पाता और बुद्धों की नाव में तुम पूरे सवार नहीं हो पाते; क्योंकि तुम्हारा मन कहे चला जाता है कि अभी जल्दी मत करो, अभी बहुत समय है! और अभी तुम्हारी उम्र ही क्या? ये तो बुढ़ापे की बातें हैं। जब बिलकुल मरने लगो और एक पैर कब्र में चला जाए, तब तुम दूसरा पैर बुद्ध की नाव पर सवार कर लेना! अभी क्या जल्दी है!
That too does not happen; and you cannot fully board the Buddhas’ boat either — your mind keeps saying, “Do not hurry; much time remains! At your age? These are for old age. When one leg is in the grave, then place the other foot in the Buddhas’ boat! Where is the hurry now!”
तो लोग सोचते हैं कि धर्म बुढ़ापे के लिए है। जब बिलकुल मरने लगेंगे, तब उन्हें गंगा-जल की जरूरत पड़ती है। जब बिलकुल मरने लगेंगे, तब कोई उनके कान में नमोकार मंत्र दोहरा दे। मरते वक्त, जब सब व्यर्थ हो गया और जब कोई ऊर्जा न बची, कोई शक्ति न बची यात्रा की, तब तुम यात्रा को तैयार होते हो। नहीं, तुम फिर गिरोगे वापस संसार में! फिर तुम उसी नाव पर सवार होओगे! ऐसा तुम अनंत बार कर चुके हो!
So people think religion is for old age. When death nears, then they need Ganga-water. When dying, someone should chant the sacred mantra into their ear. But when all has proved futile, when no energy remains for the journey — then you prepare for the journey. No — you will again fall back into the world! You will again board that boat! You have done this endless times.
‘आत्मा नर्तक है। अंतरात्मा रंगमंच है।’
“The Atman is the dancer. The inner being is the stage.”
ध्यान रखो, जो भी तुम्हें बाहर दिखाई पड़ता है, वह तुमने भीतर से बाहर डाला है। तुम जीवन में वही देखते हो, जो तुम डालते हो। और तुम्हारे जीवन में भी कई मौके आते हैं।
Remember: whatever appears outside is what you have projected from within. You only see in life what you pour into it. And many opportunities come in life too.
मैंने सुना है, एक मुसाफिरखाने में तीन यात्री मिले। एक बूढ़ा था साठ साल का, एक कोई पैंतालीस साल का अधेड़ आदमी था और एक कोई तीस साल का जवान था। तीनों बातचीत में लग गए। उस जवान आदमी ने कहा, कल रात एक ऐसी स्त्री के साथ मैंने बिताई कि इससे सुंदर स्त्री संसार में दूसरी नहीं हो सकती। और जो सुख मैंने पाया, अवर्णनीय है।
I have heard: In a travelers’ inn three men met. One was sixty, one forty-five, one about thirty. They began to talk. The thirty-year-old said, “Last night I spent with such a woman — there cannot be another so beautiful in the world. And the joy I had — indescribable!”
पैंतालीस साल के आदमी ने कहा, छोड़ो बकवास! बहुत स्त्रियां मैंने देखीं। वे सब अवर्णनीय जो सुख मालूम पड़ते हैं, कुछ अवर्णनीय नहीं हैं, सुख भी नहीं हैं। सुख मैंने जाना कल रात। राज-भोज में आमंत्रित था। ऐसा सुस्वादु भोजन कभी जीवन में जाना नहीं।
The forty-five-year-old said, “Drop this nonsense! I have seen many women. Those indescribable joys are not indescribable, and they are not joys. I knew joy last night. I was invited to a royal feast. Such delicious food I have never known.”
बूढ़े आदमी ने कहा, यह भी बकवास है। असली बात मुझसे पूछो। आज सुबह ऐसा दस्त हुआ, पेट इतना साफ हुआ, ऐसा आनंद मैंने कभी जाना नहीं; अवर्णनीय!
The old man said, “That too is nonsense. Ask me the real thing. This morning I had such a diarrhea — the belly so thoroughly cleansed — such bliss I have never known; indescribable!”
बस संसार के सब सुख ऐसे ही हैं। उम्र के साथ बदल जाते हैं; लेकिन तुम ही भूल जाते हो।
All the world’s pleasures are like that. They change with age; but you forget.
तीस साल की उम्र में कामवासना बड़ा सुख देती मालूम पड़ती है। पैंतालीस साल की उम्र में भोजन ज्यादा सुखद हो जाता है। इसलिए अक्सर चालीस-पैंतालीस के पास लोग मोटे होने लगते हैं। साठ साल के करीब भोजन में कोई रस नहीं रह जाता, सिर्फ पेट ठीक से साफ हो जाए तो जो समाधि सुख मिलता है, वह किसी और चीज में नहीं। तीनों ही ठीक कह रहे हैं, क्योंकि संसार के सुख बस ऐसे ही हैं। और इन सुखों के लिए हम कितने जीवन गंवाए हैं! और ये मिल भी जाएं तो भी कुछ नहीं मिलता। क्या मिलेगा?
At thirty, sex seems great joy. At forty-five, food becomes more pleasurable — which is why people begin to grow fat around that time. At sixty, there is no charm in food either; if the bowels are clean, the Samadhi of bliss seems in nothing else. All three are right; worldly pleasures are just like this. And for these we have spent so many lives! Even if you get them, what do you really get? What can be gained?
‘अंतरात्मा रंगमंच है।’
“The inner being is the stage.”
बाहर तुम वही देखते हो जो तुम भीतर से डालते हो। जवान आदमी की आंखों से वासना बाहर जाती है। उसका सारा शरीर वासना के तत्वों से भरा है। वह जहां भी देखता है, वहां स्त्री दिखाई पड़ती है। सब तरफ कामवासना ही उसे पकड़ लेती है।
Outside you see only what you send from within. Through the young man’s eyes lust goes outward. His whole body is filled with the elements of lust. Wherever he looks, he sees woman. Lust catches him on all sides.
मुल्ला नसरुद्दीन जवान था। पत्नी के साथ, एक चित्रों की प्रदर्शनी थी, वहां गया। नयी-नयी शादी थी और जगह-जगह घूमने का खयाल था। प्रदर्शनी में बड़े कीमती चित्र थे। एक चित्र के पास नसरुद्दीन रुक गया और देर तक ठहरा रहा। भूल ही गया कि पत्नी भी साथ है। चित्र एक नग्न स्त्री का था--अति सुंदर! और नग्नता बस थोड़े से दो-चार पत्तों से ढंकी थी। चित्र का नाम था: वसंत। वह ठगा सा खड़ा था। आखिर पत्नी ने उसका हाथ झकझोरा और कहा, क्या पतझड़ की प्रतीक्षा कर रहे हो?
When Mulla Nasruddin was young, he went with his wife to an exhibition of paintings. The marriage was new; they had the idea to see places. There were many precious paintings. Nasruddin stopped before one and stood there long. He forgot that his wife was with him. The painting was of a nude woman — exquisitely beautiful! Her nudity was covered with just a few leaves. The painting was titled: Spring. He stood there dumbstruck. Finally his wife shook his hand and said, “Waiting for autumn?”
बस ऐसा ही आदमी का मन है। पत्नी ठीक ही पहचानी। पत्नियां अक्सर ठीक पहचान लेती हैं।
Such is the mind of man. The wife recognized it well. Wives often do.
तुम्हारे भीतर जो जोर मार रहा हो, वही चारों तरफ का संसार हो जाता है; तुम उसे रंगते हो। हमारे पास एक शब्द है बड़ा बहुमूल्य, दुनिया की किसी भाषा में वैसा शब्द खोजना कठिन है, वह है राग। राग का मतलब आसक्ति भी होता है, राग का मतलब रंग भी होता है। तुम्हारी सब आसक्ति, तुम्हारी आंखों से फेंके गए रंग का परिणाम है। तुम रंगते हो चीजों को। जिन-जिन को तुम रंग लेते हो, वहीं राग पकड़ जाता है। राग का अर्थ है: तुमने रंग लिया।
Whatever surges within you, that becomes your world; you color it. We have a most precious word in our language, hard to find an equal in other tongues — raga. Raga means attachment, and it also means color. All your attachments are the result of the colors thrown by your eyes. You color things. Those you color, raga catches there. Raga means: you have colored.
स्त्री सुंदर नहीं होती; तुम्हारे भीतर कामवासना का रंग होता है, तो स्त्री सुंदर दिखाई पड़ती है। छोटे बच्चे को कोई फिक्र नहीं है; अभी कामवासना का रंग पका नहीं। बूढ़े का रंग जा चुका। वह तुम्हारी मूढ़ता पर हंसता है; हालांकि यही मूढ़ता उसने भी की है। तुम भी हंसोगे। लेकिन मूढ़ता करते वक्त जो पहचान ले और समझ ले, वह जाग जाता है। मूढ़ता का रंग जब चला जाए, तब हंसने में कोई बहुत अर्थ नहीं है। तब तो कोई भी हंसता है। लेकिन जब मूढ़ता पकड़े हुए है और रंग जोर में है, तब भी तुम जाग जाओ और पहचान लो कि सब भीतर का ही खेल बाहर दिखाई पड़ रहा है; बाहर कुछ भी नहीं है, कोरा परदा है। अंतरात्मा ही रंगमंच है, और वहीं प्रोजेक्टर है, और वहीं से हम सारा फैलाव कर रहे हैं।
Woman is not beautiful; if the color of lust is within you, woman appears beautiful. A small child has no concern; his color of lust is not yet ripe. An old man’s color has faded — he laughs at your foolishness; though he too did the same. You will laugh too. But he who recognizes and understands while still in foolishness — he awakens. To laugh after the color of foolishness has faded is of little value — then anyone laughs. But while foolishness still grips and the color is strong, even then to awaken and recognize that all the inner play is appearing outside; that outside there is nothing — just a blank screen — this is the seeing. The inner being is the stage; there is the projector; from there we spread it all.
‘बुद्धि के वश में होने से सत्व की सिद्धि होती है।’
“By bringing the buddhi under mastery, sattva is perfected.”
और यह जो खेल चल रहा है, तब तक चलता रहेगा और तुम इसमें भटके रहोगे, जब तक बुद्धि वश में न हो। बुद्धि के वश में होने से सत्व की सिद्धि हो जाती है। जैसे ही तुम्हें यह स्मरण आ जाए कि सारा खेल भीतर से चल रहा है, तो फिर संसार को वश में करने की तुम फिक्र छोड़ दोगे; वह कभी किसी के वश में नहीं हुआ। वहां कुछ है भी नहीं। वहां केवल परदा है। तुम अपनी बुद्धि को वश में कर लो, और सारा संसार तुम्हारे वश में हो जाता है। जैसे ही तुम्हें यह स्मरण आ जाता है कि जिस खेल को मैं देख रहा हूं, उसका निर्माता मैं हूं, अभिनेता मैं हूं, कथा लेखक मैं हूं, सभी कुछ मैं हूं, मंच भी मैं हूं--वैसे ही तुम बाहर की बदलाहट में उत्सुक नहीं रह जाते। तब तुम भीतर, मेरी जो मालकियत है, उसको पाने में लग जाते हो। वह है बुद्धि की मालकियत।
And this play will continue and you will remain lost in it as long as the buddhi is not mastered. By mastery over buddhi, sattva is attained. As soon as you remember that the whole play is running from within, you drop trying to master the world; it has never been mastered by anyone. There is nothing there. It is only a screen. Master your buddhi, and the whole world is mastered. As soon as you remember that the play you are watching — I am the maker, I am the actor, I am the playwright, I am everything, I am the stage — at once you lose interest in changing the outside. Then you set about attaining the ownership that is within — the mastery of buddhi.
तुम अपनी बुद्धि के मालिक नहीं हो। तुम्हारे विचार तुम्हारे गुलाम नहीं हैं। तुम अपने विचारों के गुलाम हो। वे तुम्हें जहां ले जाते हैं, वहां तुम जाते हो; तुम उन्हें जहां ले जाना चाहते हो, वे जाते नहीं। एक छोटे से विचार को भी मोड़ने की कोशिश करो, वह इनकार कर देता है। एक छोटे से विचार को कहो कि शांत हो जाओ, वह बगावत कर देता है। तुम कभी इस तरफ ध्यान ही नहीं देते; क्योंकि इतना पीड़ादायी है इस तरफ ध्यान देना कि मैं अपना भी मालिक नहीं! और दुनिया के मालिक होने की तुम कोशिश में लगे रहते हो। और जो अपना ही मालिक नहीं है, वह कैसे किसी और का मालिक हो पाएगा?
You are not the master of your buddhi. Your thoughts are not your slaves. You are the slave of your thoughts. Wherever they take you, you go; wherever you wish to take them, they do not go. Try to bend even a small thought — it refuses. Tell a small thought to be quiet — it rebels. You never pay attention to this; for it is too painful to see that I am not even my own master! And you go on trying to be the master of the world. One who is not even his own master — how will he be master of anything else?
अपने मन को गौर से पहचानो; उसका निरीक्षण करो। तो पहली तो बात यह समझ में आएगी कि मालिक मन हो गया है, आत्मा नहीं, तुम नहीं। मन कहता है यह करो, तो तुम्हें करना पड़ता है। न करो तो मन झंझट खड़ी करता है। न करो तो मन उदास होता है; उसकी उदासी तुम्हारी उदासी बन जाती है। करो तो कहीं पहुंचते नहीं; क्योंकि मन अंधा है। उसका आदेश मान कर तुम पहुंचोगे भी कहां! मन तो मूर्च्छा है; वह तो बेहोशी है। उसकी सुन कर तुम कहीं पहुंचने वाले नहीं हो।
Observe your mind carefully; inspect it. First you will see that the master has become the mind, not the Atman, not you. The mind says do this — and you have to do it. If you don’t, the mind creates trouble. If you don’t, the mind becomes sad; its sadness becomes your sadness. If you do, you reach nowhere; for the mind is blind. By following it, where can you reach! Mind is unconsciousness; it is sleep. Listening to it, you will go nowhere.
तुमने सुना है कि अंधे अगर अंधों का अनुगमन करें तो खड्डों में गिरते हैं। लेकिन यही प्रत्येक कर रहा है। तुम्हारा मन बिलकुल अंधा है, उसे कुछ भी पता नहीं है। और तुम उसका अनुगमन करते हो! जैसे छाया तुम्हारे शरीर का अनुगमन करती है, तुम मन का अनुगमन करते हो। तुम भूल ही गए हो कि मालिक तुम हो! गुलामों के साथ बहुत दिन तक जुड़े रहने पर ऐसा अक्सर हो जाता है। धीरे-धीरे गुलाम मालिक हो जाते हैं! क्योंकि जितना तुम उन पर निर्भर होने लगते हो, उतनी ही उनकी मालकियत सिद्ध होती चली जाती है। सारी साधना एक ही बात की है कि मन की मालकियत तोड़ दो।
You have heard: if the blind follow the blind, they fall into ditches. That is what everyone is doing. Your mind is utterly blind; it knows nothing. And you follow it! As the shadow follows your body, you follow the mind. You have forgotten that you are the master! With slaves, after long association, this often happens: gradually the slaves become masters. The more you depend on them, the more their mastery is established. All sadhana is only this: break the mastery of the mind.
क्या करोगे मन की मालकियत तोड़ने के लिए?
What will you do to break the mastery of the mind?
पहली बात कि मन की मालकियत तोड़नी हो, तो मन के साथ तादात्म्य तोड़ दो। मन में एक विचार उठता है; तुम उस विचार के साथ मत जुड़ो, एक मत हो जाओ। तुम्हारे एक होने से ही उसको ताकत मिलती है। तुम दूर खड़े रहो। तुम ऐसे देखते रहो जैसे रास्ते पर लोग चल रहे हैं, तुम किनारे पर खड़े देख रहे हो। तुम ऐसे देखते रहो जैसे आकाश में बादल भटक रहे हैं और तुम दूर जमीन पर खड़े देख रहे हो। अपने को जोड़ो मत विचार से। यह मत कहो यह मेरा विचार है। जैसे ही तुमने कहा मेरा, कि तुम जुड़ गए; जुड़े कि तुम्हारी शक्ति विचार में चली गई। और वही शक्ति तुम्हें गुलाम बनाती है। वह शक्ति भी तुम्हारी है। तुम जुड़ो मत। जैसे-जैसे तुम दूर हटोगे, टूटोगे, अलग होओगे, वैसे-वैसे विचार निर्जीव हो जाता है, निर्वीर्य हो जाता है। उसको ऊर्जा नहीं मिलती।
First: to break the mind’s mastery, break identification with it. A thought arises in the mind; do not join with it, do not become one with it. It gets energy from your becoming one with it. Stand apart. Watch as you would watch people walking on the road; you stand at the side and watch. Watch as clouds wander in the sky while you stand on the earth and watch. Do not connect yourself with the thought. Do not say, “This is my thought.” The moment you say “mine,” you have joined. By joining, your power flows into the thought. That very power enslaves you. The power is yours. Do not join. The more you stand apart, separate, detached, the more the thought becomes lifeless, impotent. It gets no energy.
तुम्हारी तकलीफ यह है कि तुम दीये की ज्योति तो बुझाना चाहते हो, लेकिन तेल तुम खुद ही डालते हो। इधर तुम फूंकते हो, उधर तुम तेल डालते हो। तेल डालना बंद करो--पहली बात। पुराना तेल ज्यादा देर नहीं चलेगा; पहले तेल डालना बंद करो।
Your trouble is: you want to extinguish the lamp’s flame but you pour the oil yourself. Here you blow, there you pour oil. First stop pouring oil — the first thing. The old oil will not last long; stop pouring new oil.
क्या है तेल? जब भी कोई विचार तुम्हें पकड़ता है--क्रोध ने पकड़ा, तुम तत्क्षण क्रोध के साथ एक हो जाते हो। तुम कहते हो, मैं क्रोधित हो गया। अब सच्चाई यह है कि तुम क्रोध के साथ इतने एक हो गए कि तुम्हारी पूरी शक्ति क्रोध को मिल रही है। तुम छाया हो गए, वह मालिक हो गया! जब क्रोध आए, तब तुम दूर खड़े होकर देखो। उठने दो क्रोध को, फैलने दो शरीर में, धुएं की तरह तुम्हें चारों तरफ से घेरेगा, घेरने दो। तुम एक बात स्मरण रखो कि मैं क्रोध नहीं हूं। और जल्दी मत करो कृत्य में उतारने की। क्योंकि कृत्य में उतार लेने पर लौटना मुश्किल है। तुम क्रोध को देखो। और एक बात पक्की कर लो कि जिसने क्रोध पैदा करवाया है, गाली दी है, अपमान किया है, उसे अगर उत्तर भी देना है तो तभी देंगे जब क्रोध जा चुका होगा, उसके पहले उत्तर न देंगे।
What is the oil? Whenever a thought seizes you — anger catches you — you instantly become one with it. You say, “I am angry.” But the truth is: you became so one with anger that your whole energy is given to it. You have become the shadow, it the master. When anger arises, stand apart and watch. Let anger arise, let it spread through the body — it will encircle you like smoke — let it. Just remember: I am not anger. And do not rush to act. Action makes return difficult. Watch the anger. Firmly decide: the one who provoked me — who insulted me — even if I have to reply, I will do so only after the anger is gone, not before.
कठिन होगा शुरू-शुरू में, क्योंकि बड़ी सजगता साधनी पड़ेगी, लेकिन धीरे-धीरे सरल हो जाता है। मुंह बंद कर लो--तभी देंगे उत्तर, जब क्रोध शांत हो जाएगा। और यह ठीक भी है; क्योंकि शांत क्षण में ही उत्तर समुचित होगा। क्रोध के क्षण में उत्तर समुचित कैसे होगा? यह तो ऐसा है, जैसे कोई नशे में उत्तर देने चला गया।
Hard in the beginning — for great alertness is needed — but gradually it becomes simple. Keep the mouth closed — reply only when the anger is quiet. And this is right; only in a silent moment will the response be appropriate. In anger, how can it be appropriate? It is like answering while drunk.
कामवासना मन को पकड़े, दूर से खड़े होकर देखो। फासला बनाओ। तुम्हारे और तुम्हारे विचार के बीच में फासला जितना ज्यादा होता जाए, जितना डिस्टेंस, जितनी दूरी हो जाए, उतनी ही तुम्हारी मालकियत सिद्ध होने लगेगी। तुम इतने सट कर खड़े हो गए हो कि तुम भूल ही गए हो कि दोनों के बीच कुछ जगह है।
When sexual desire seizes the mind, stand at a distance and observe. Create distance. The greater the distance between you and your thought, the more your mastery is established. You have stood so close that you have forgotten there is space between the two.
इसे आज से ही शुरू करो। जल्दी नहीं परिणाम आएंगे; क्योंकि जन्मों-जन्मों की निकटता है। एक दिन में तोड़ी भी नहीं जा सकती। बड़े पुराने संबंध हैं, तोड़ने में वक्त लगेगा। लेकिन अगर तुमने थोड़ी सी चेष्टा की तो टूट जाएगा; क्योंकि संबंध झूठा है। असली होता तो टूटता नहीं। झूठा है; बस खयाल है। खयाल ही भर है कि मैं इसके साथ एक हूं। एक हो जाने का खयाल ही झंझट खड़ी कर देता है।
Begin this today. Results will not come quickly; for the closeness is of many births. It cannot be broken in a day. The relationship is very old; it will take time. But if you make a little effort, it will break — because the relationship is false. If it were real, it would not break. It is only an idea — “I am one with it.” That very idea creates the trouble.
भूख लगे तो ऐसा मत कहो कि मुझे भूख लगी है; इतना ही कहो कि मैं देखता हूं, शरीर को भूख लगी है। और सच्चाई भी यही है। तुम देखने वाले हो। भूख शरीर को लगती है। चेतना को कभी कोई भूख लग भी नहीं सकती। शरीर में ही भोजन जाता है। शरीर में ही रक्त-मांस की जरूरत पड़ती है। शरीर ही थकता है, चेतना कभी थकती नहीं। चेतना तो ऐसा दीया है, जो बिना बाती और बिना तेल के जलता है। वहां कोई भोजन, कोई ईंधन, न जरूरी है, न कभी चाहा गया है।
When hungry, do not say, “I am hungry”; say instead, “I see the body is hungry.” And this is the truth. You are the seer. Hunger happens to the body. Consciousness can never be hungry. Food goes into the body. The body needs blood and flesh. The body tires; consciousness never tires. Consciousness is a lamp that burns without wick and without oil. No food, no fuel is needed there, nor has it ever been wanted.
शरीर के लिए ईंधन चाहिए--भोजन चाहिए, पानी चाहिए। शरीर यंत्र है; आत्मा कोई यंत्र नहीं है। भूख लगे, शरीर को भोजन दो। बस इतना स्मरण रखो कि शरीर को भूख लगी है, मैं देख रहा हूं। प्यास लगे, पानी दो। जरूरी है देना, यंत्र को देना ही पड़ेगा। पागल होगा जो आदमी कहे कि यह शरीर मैं नहीं हूं, इसलिए पानी नहीं दूंगा।
The body needs fuel — food and water. The body is an instrument; the Atman is not an instrument. Let the body be fed. Remember only this much: the body is hungry; I am watching. If thirsty, give it water. It is necessary — the instrument must be maintained. He is mad who says, “This body is not me, so I will not give it water.”
कार में बैठे हो और पेट्रोल न भरोगे तो क्या करोगे? फिर उतर जाओ कार से। फिर यह चलने वाली नहीं है। अब तुम बैठे रहो, और चलाने की कोशिश करो और कहो कि पेट्रोल न दूंगा! बस इतना ही काफी है कि कार के साथ एक मत हो जाओ। मालिक रहो। कार की जरूरत को पूरा करो।
You are seated in a car — if you don’t fill petrol, what will you do? Then get out of the car. It will not move. Sit inside and try to drive and say, “I will not give petrol!” It is enough that you do not become one with the car. Remain the master. Fulfill the needs of the car.
शरीर की जरूरत पूरी करनी है; वह यंत्र है। उसका उपयोग लेना है। और उपयोग बड़ा है; क्योंकि दुख में भी ले जाने में वह सीढ़ी है और आनंद में ले जाने में भी वही सीढ़ी है। शरीर तो एक सीढ़ी है। और सीढ़ी की खूबी होती है कि उसका एक छोर जमीन पर लगा होता है, दूसरा छोर आकाश में लगा होता है। तुम उसी से नीचे उतर सकते हो; तुम उसी से ऊपर चढ़ सकते हो। शरीर के ही माध्यम से तुम नरक तक आए हो; शरीर के माध्यम से ही तुम स्वर्ग तक पहुंचोगे। शरीर के माध्यम से ही तुम मोक्ष तक भी जा सकोगे। वह माध्यम है। उसे सम्हाल कर रखना है। उसकी जरूरतें पूरी करनी हैं। लेकिन माध्यम के साथ एक हो जाने का कोई कारण नहीं है। यंत्र को यंत्र ही रहने दो। फाउंटेन पेन से तुम लिखते हो, लेकिन तुम फाउंटेन पेन नहीं हो। पैर से तुम चलते हो, लेकिन तुम पैर नहीं हो।
Fulfill the needs of the body; it is an instrument. And its use is great — for it is the ladder both to hell and to heaven. The nature of a ladder is that one end rests on the earth and the other in the sky. By it you can go down; by it you can climb up. Through the body you have come to hell; through the body you will go to heaven. Through the body you can also reach liberation. It is a medium. Keep it well. Fulfill its needs. But there is no reason to become one with the medium. Let the instrument remain the instrument. You write with a fountain pen, but you are not the fountain pen. You walk with your legs, but you are not the legs.
शरीर यंत्र है; उसको सम्हालो। कीमती यंत्र है; उसको खराब मत कर डालना। दो तरह के खराब करने वाले लोग हैं। एक तो भोग में उसे खराब कर डालते हैं और दूसरे त्याग में उसे खराब कर डालते हैं। दोनों दुश्मन हैं और दोनों नासमझ हैं। कोई वेश्या के घर जाकर उसको खराब कर डालता है, कोई ज्यादा खा-खा कर खराब कर डालता है। दूसरे छोर पर पागल हैं; वे उपवास कर-कर के खराब कर डालते हैं। या तो तुम इतना पेट्रोल भर देते हो कि भीतर बैठने की जगह न रह जाए और या पेट्रोल भरते ही नहीं। बस दो अतियों पर तुम चलते हो। जितनी जरूरत है, उतना दे दो। नौकर की भी चिंता तो करनी ही होगी। उसकी फिक्र रखनी होगी। लेकिन फिक्र से कोई नौकर मालिक नहीं हो जाता।
The body is an instrument; take care of it. It is precious; do not ruin it. There are two kinds of people who ruin it. Some ruin it in indulgence; others in renunciation. Both are enemies and both are unwise. Some ruin it in the prostitute’s house, some ruin it by overeating. On the other extreme, madmen ruin it by fasting. Either you fill so much petrol there is no room left inside, or you do not fill at all. You walk between two extremes. Give what is needed. Even a servant’s welfare must be looked after. But by looking after him, the servant does not become the master.
‘बुद्धि के वश में होने से सत्व की सिद्धि होती है।’
“By mastery over buddhi, sattva is perfected.”
और जैसे-जैसे तुम्हारी बुद्धि वश में आती जाएगी, जैसे-जैसे तुम साक्षी होते जाओगे, वैसे-वैसे तुम पाओगे कि भीतर का जो सत्व है, तुम्हारी जो आत्मा है, तुम्हारा जो वास्तविक अस्तित्व है, वह सिद्ध होने लगा। बुद्धि के भ्रष्ट होने से संसार; बुद्धि के वश होने से आत्मा। बुद्धि मालिक हो तो संसार; बुद्धि गुलाम हो जाए तो परमात्मा।
As your buddhi comes under mastery — as you become a witness — you will find that the inner sattva, your Atman, your true being, begins to be established. By the corruption of buddhi — samsara; by the mastery of buddhi — the Atman. If buddhi is master — samsara; if buddhi becomes a slave — Paramatma.
बुद्धि सीढ़ी है। उससे नीचे उतरना अनिवार्य नहीं है; उससे तुम ऊपर भी जा सकते हो। लेकिन ऊपर तो केवल मालिक ही जा सकता है। गुलाम नीचे, और नीचे, और नीचे उतरता जाता है। और बुद्धि की गुलामी बड़ी खतरनाक है; क्योंकि वह एक की गुलामी नहीं है। बुद्धि तो भीड़ है। अभी कहती है, क्रोध करो; क्षण भर बाद कहती है, पश्चात्ताप करो। एक विचार कहता है, भोगो संसार; दूसरा विचार कहता है, जाओ, खोजो मोक्ष। एक विचार कहता है, धन इकट्ठा कर लो, चोरी भी करनी पड़े तो कोई हर्ज नहीं। दूसरा विचार कहता है, यह पाप है। ऐसे अनंत विचार हैं। और उन अनंत विचारों का जोड़ बुद्धि है।
Buddhi is a ladder. It is not necessary to descend it; you can ascend. But upward only the master can go. The slave descends — more and more. And the slavery of buddhi is dangerous; it is not slavery to one. Buddhi is a crowd. Now it says, “Be angry”; a moment later, “Repent.” One thought says, “Enjoy the world”; another says, “Seek moksha.” One says, “Gather wealth, even by stealing”; another says, “That is sin.” Thoughts without end. Their sum total is buddhi.
बुद्धि अगर एक विचार होती तो भी जीवन में शांति हो सकती थी; लेकिन वह एक विचार भी नहीं; वह तो भीड़ है, वह तो बाजार है। बुद्धि की हालत ऐसी है जैसे कि स्कूल हो, क्लास लगी हो, शिक्षक मौजूद हो, तो बच्चे बैठे पढ़ रहे हैं, सब शांत है।
If buddhi were one thought, still there might be peace. But it is not a single thought — it is a bazaar. Buddhi is like a school classroom — when the teacher is present, children sit quietly and study.
शिक्षक बाहर चला गया, और उपद्रव। मार-पीट शुरू हो गई! किताबें फेंकी जा रही हैं। सलेटें फोड़ी जा रही हैं। टेबल उलटा दी गई है। तख्ते पर कुछ-कुछ लिखा जा रहा है। गाली-गलौज बकी जा रही है। ये सब बच्चे, अब इनका कोई मालिक नहीं है, इनका कोई देखने वाला नहीं है।
The teacher steps out — and there is uproar. Fighting begins. Books are thrown. Slates are broken. Tables overturned. Obscenities scribbled on the board. Abuses shouted. These children — now they have no master, no watcher.
शिक्षक भीतर कमरे में वापस आ जाता है--एकदम सन्नाटा! सब किताबें अपनी जगह पर आ गईं। लड़कों की नजरें नीचे झुक गईं। वे अपने काम में लग गए हैं।
The teacher re-enters — instantly, silence. Books return to their places. The boys’ eyes drop. They engage with their work.
जैसे ही तुम्हारी मालकियत भीतर आती है, बुद्धि एकदम काम में लग जाती है। जैसे ही तुम्हारी मालकियत खो जाती है, बुद्धि एक उपद्रव है, एक अराजकता है। और इस अराजकता को मान कर चलना बड़ा कठिन है; क्योंकि यह कहीं भी नहीं ले जा सकती। यहां कोई एक स्वर थोड़े ही है, अनंत स्वर हैं।
As soon as your mastery appears within, buddhi instantly falls into line. As soon as your mastery is lost, buddhi is an uproar, anarchy. To live by this anarchy is very difficult; it can bring you nowhere. There is no single voice there — countless voices.
महावीर का वचन है कि मनुष्य बहुचित्तवान है। वहां एक चित्त नहीं है; बहुत चित्त हैं। और महावीर के इस वचन को आधुनिक मनोविज्ञान समर्थन देता है। आधुनिक मनोविज्ञान कहता है, मनुष्य पोली साइकिक है, बहुचित्तवान है। एक मन नहीं है तुम्हारे भीतर; अनंत मन हैं। जैसे एक नौकर हो और अनंत मालिक हों, और सब आज्ञाएं दे रहे हों, और नौकर पगला जाएगा--किसकी माने, किसकी न माने! ऐसे ही तुम पगला गए हो।
Mahavira has said: man is multimental. There is not one mind; there are many minds. Modern psychology supports Mahavira — man is poly-psychic. Not one mind, infinite minds. As if there is one servant and infinite masters, and all giving commands — the servant goes mad — whom to obey! Thus you have gone mad.
एक को खोजो, ताकि शिक्षक क्लास में वापस आ जाए। एक को खोजो, ताकि गुलाम, जो बहुत हैं, अपनी-अपनी जगह बैठ जाएं। एक मालिक हो, तो तुम्हारे जीवन में दिशा आएगी, सत्व की सिद्धि होगी। तुम अपने को जान सकोगे।
Find the One — so the teacher returns to the class. Find the One — so the many slaves sit each in his place. If there is one master, your life gains direction; sattva is established. You will know yourself.
‘और इससे--इस सत्व की सिद्धि से--सहज स्वातंत्र्य फलित होता है।’
“And from this — from the perfection of sattva — sahaj freedom flowers.”
अभी जब तक तुम बुद्धि को मालिक बनाए हुए हो, तुम गुलाम रहोगे। जैसे ही सत्व की सिद्धि होगी, सहज स्वातंत्र्य फलित होगा।
As long as you have made buddhi the master, you remain a slave. As soon as sattva is established, sahaj freedom blossoms.
यह समझ लेना जरूरी है कि सहज स्वातंत्र्य क्या है। सिर्फ स्वातंत्र्य क्यों न कहा? सहज क्यों?
Understand what sahaj freedom is. Why not say simply freedom? Why sahaj?
थोड़ा सूक्ष्म है। दो तरह की स्वतंत्रताएं होती हैं। एक स्वतंत्रता तो होती है, जो किसी के खिलाफ होती है। जब स्वतंत्रता किसी के खिलाफ होती है तो वह स्वच्छंदता हो जाती है। वह वास्तविक स्वतंत्रता नहीं है। तब तुम विपरीत चलने लगते हो। जैसे बुद्धि कहती है, क्रोध करो, तो अगर तुम उलटा चलने लगो--कि यह बुद्धि कहती है क्रोध करो, हम क्रोध तो नहीं करेंगे, हम क्षमा करेंगे। बुद्धि कहती है, मार डालो इसको; तुम कहते हो, हम मारेंगे तो नहीं, अपनी गर्दन इसके सामने रख देंगे कि तू मुझे मार डाल। बुद्धि जो कहे, उससे विपरीत हम करेंगे। जैसा कि आमतौर से साधु करते हैं। बुद्धि कहती है, चलो स्त्री को खोजो; साधु जंगल की तरफ भागते हैं। बुद्धि कहती है, चलो धन को खोजो; साधु धन को छूते नहीं; धन छू जाए तो सांप-बिच्छू मालूम पड़ता है। बुद्धि कहती है, आराम करो, विश्राम करो; साधु धूप में खड़ा हो जाता है, कांटे की शय्या बना लेता है। यह सच्ची स्वतंत्रता नहीं है; क्योंकि जिसके तुम विपरीत जा रहे हो, तुम अभी भी उसी की सुन रहे हो। मालिक वह अभी भी है।
It is subtle. There are two kinds of freedom. One is a freedom that is against something. When freedom is against, it becomes licentiousness. It is not true freedom. Then you begin to go in opposition. For example, the mind says, “Be angry,” so you go in reverse — “Mind says be angry — I will forgive.” The mind says, “Kill him”; you say, “I will not kill; I will put my neck before him — you kill me.” Whatever the mind says, you do the opposite. As monks usually do. The mind says, “Go seek a woman”; the monk runs to the forest. The mind says, “Go seek wealth”; the monk won’t touch wealth; if he touches it, it feels like snakes and scorpions. The mind says, “Rest, relax”; the monk stands in the sun, makes a bed of thorns. This is not true freedom; for the one you are opposing — you are still listening to him. He is still the master.
इसे थोड़ा समझो; यह थोड़ा जटिल है। क्योंकि तुम्हारी लड़ाई जारी है। अगर तुम मालिक हो गए तो लड़ाई खत्म हो जाती है। गुलाम गुलाम है, उससे क्या लड़ना!
Understand this — it is a little intricate. Because your fight continues. If you become master, the fight ends. Why fight the slave!
तुम्हारे घर में कोई गुलाम है और वह मालिक हो गया है। वह तुमसे कहता है कि नीचे बैठो, तो तुम नीचे बैठते हो। तुमसे कहता है खड़े हो जाओ, तो तुम खड़े हो जाते हो। तुमने तय किया कि अब हम इस गुलाम के विपरीत चलेंगे, तब भी वह तुम्हारा मालिक रहेगा। अब वह कहता है बैठो, तो तुम खड़े हो जाते हो। मानते तुम उसकी नहीं हो, लेकिन फिर भी तुम उसी की मान रहे हो; क्योंकि वही तुम्हें गतिमान कर रहा है। और गुलाम जरा होशियार हुआ तो जब उसे तुम्हें बिठाना हो, तब वह कहेगा खड़े हो जाओ! तो तुम बैठ गए। तुम बच नहीं सकते।
You have a slave in the house who has become master. He says, “Sit down,” you sit. He says, “Stand up,” you stand. You decide to go against him; still he remains your master. Now when he says, “Sit,” you stand. You do not obey him — yet you are obeying him, for he is the one moving you. And if the slave is a little clever, when he wants you to sit, he will say, “Stand!” and you will sit. You cannot escape.
मुल्ला नसरुद्दीन का बेटा बहुत उपद्रव कर रहा था। नसरुद्दीन ने उससे बहुत कहा, चुप बैठ! तो वह और शोरगुल मचाए। बाहर जा! तो वह भीतर आए। आखिर नसरुद्दीन परेशान हो गया। और घर में मेहमान थे। और मेहमानों के सामने बच्चे ज्यादा उपद्रव करते हैं; क्योंकि मेहमानों के सामने सिद्ध करने का सवाल होता है कि कौन असली मालिक है--बाप कि बेटा, तुम कि हम। इसलिए बच्चे साधारणतः शोरगुल न करेंगे, अपने काम में लगे रहेंगे। घर में मेहमान आया कि परेशानी शुरू हुई; क्योंकि सवाल है संघर्ष का, अहंकार का--कौन मालिक है! तो मेहमानों को देख कर बच्चा और उपद्रव कर रहा था।
Mulla Nasruddin’s son was creating great mischief. Nasruddin told him many times, “Sit quiet!” He made even more noise. “Go out!” — he came in. Finally, Nasruddin was exasperated. There were guests in the house — and before guests, children create more mischief, because it is a question of proving who is the real master — the father or the son, you or me. So, seeing the guests, the child raised the trouble.
आखिर मुल्ला नसरुद्दीन ने कहा, देख! जो तेरी मर्जी में हो वह कर। अब मैं देखूं कि तू मेरी आज्ञा का उल्लंघन कैसे करता है! जो तेरी मर्जी में हो वह कर। अब मैं देखूं कि तू मेरी आज्ञा का उल्लंघन कैसे करता है!
At last Nasruddin said, “Look! Do whatever you like — now let me see how you disobey my command! Do whatever you like — now let me see how you break my order!”
बच्चा जरूर मुश्किल में पड़ गया होगा।
The child must have been in a real dilemma.
तुम अगर मन के विपरीत गए तो सहज स्वतंत्रता फलित न होगी। एक स्वतंत्रता फलित होगी, जो स्वतंत्रता नहीं है, बगावत है, विद्रोह है। लेकिन जिससे हम विद्रोह करते हैं, उससे हम बंधे रहते हैं। जिससे हम लड़ते हैं, उससे हमारा संबंध जुड़ा रहता है। मालिक हम अभी भी नहीं हैं। अभी भी इशारा वहीं से आता है। अब हम विपरीत करते हैं; लेकिन इशारा वहीं से आता है।
If you go against the mind, sahaj freedom will not flower. A freedom will arise that is not freedom — it is rebellion. But the one we rebel against — to him we remain bound. The one we fight — to him we remain related. We are not yet masters. The signal still comes from there. We do the opposite — but the signal is from there.
तो तुम ब्रह्मचर्य साधो, लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ता; तुम्हारा ब्रह्मचर्य सिर्फ बगावत है, वह सहज नहीं है। कामवासना मन कह रहा था; तुमने कहा हम लड़ेंगे। यह लड़ाई है। लड़ाई गुलाम से कोई करता है? और जो लड़ाई गुलाम से करता है, वह गुलाम को अभी भी मालिक मान रहा है। लड़ाई मालिक से होती है। गुलाम से क्या लड़ाई का सवाल है! इसलिए तुम्हारे साधु चाहे तुमसे विपरीत हों, तुमसे भिन्न नहीं हैं। तुम्हारे साधु तुमसे उलटे जा रहे हों, लेकिन जहां तक मन की मालकियत का सवाल है, रत्ती भर फर्क नहीं है।
So you may practice celibacy — it makes no difference; your celibacy is only rebellion, it is not sahaj. The mind was saying sex; you said, “I will fight.” This is a fight. Who fights the slave? And he who fights the slave is still accepting the slave as master. The fight is with the master — why with a slave! Therefore, your monks — though opposite to you — are not different from you. They go in reverse to you, but as far as the mastery of the mind is concerned, not an atom of difference.
सहज स्वतंत्रता बिलकुल और बात है। सहज स्वतंत्रता का अर्थ ही यह है कि मैं मालिक हूं, इसलिए अब मन की मानना या न मानना दोनों सवाल नहीं हैं। मन के पक्ष में जाना या विपक्ष में जाना, दोनों सवाल नहीं हैं। अब मैं मन को आज्ञा देता हूं, अब मैं आज्ञा मानता नहीं। आज्ञा मानने के दो ढंग हैं--मानूं या विपरीत जाऊं; लेकिन दोनों ढंग मानने के ही हैं।
Sahaj freedom is altogether different. Sahaj freedom means: I am the master; therefore the question of following or not following the mind does not arise. To go for or against the mind does not arise. Now I give orders to the mind; I do not obey. There are two ways of obeying — to obey, or to go in opposition; both are ways of obeying.
बुद्धि जब मालिक हो जाती है, तो उसकी मालकियत दो तरह की हो सकती है--नकारात्मक और विधायक। तुम चाहो, गृहस्थ हो सकते हो; तुम चाहो, साधु हो सकते हो। लेकिन फर्क न पड़ेगा। इसलिए तुम्हारे साधु गृहस्थ के उलटे रूप हैं--शीर्षासन करते हुए। कोई फर्क नहीं है। और गृहस्थ से ज्यादा तकलीफ में हैं; क्योंकि पैर पर खड़े होना ज्यादा आसान है, सिर पर खड़े होना निश्चित ही ज्यादा कठिन है। नहीं तो प्रकृति तुम्हें सिर पर ही खड़ा हुआ बनाती। तुम जो कर रहे हो, वे उससे विपरीत कर रहे हैं। तुम इकट्ठा कर रहे हो, वे त्याग कर रहे हैं। तुम शरीर की सुरक्षा कर रहे हो, वे शरीर को असुरक्षित छोड़ रहे हैं। तुम शरीर के लिए अच्छी शय्या बना रहे हो, वे कांटे-कंकड़ बीन रहे हैं। लेकिन तुमसे ठीक विपरीत! तुम भोजन का स्वाद ले रहे हो, वे उपवास कर रहे हैं, अनशन कर रहे हैं। तुम अच्छे वस्त्रों में ढंके बैठे हो, वे नग्न हो गए हैं। यह सहज स्वातंत्र्य नहीं है। यह स्थिति तनाव की है। इसमें सहजता नहीं है।
When buddhi becomes the master, its mastery can be of two kinds — negative and positive. You may be a householder if you wish; you may be a monk if you wish. It makes no difference. Your monks are inverted images of the householder — doing headstands. There is no difference. They suffer more; for standing on the feet is easy, on the head is certainly harder. If it were not, nature would have created you standing on your head. You do one thing; they do the reverse. You accumulate; they renounce. You secure the body; they leave it insecure. You make a soft bed; they gather thorns and pebbles. Just the opposite of you! You savor food; they fast and starve. You dress in fine clothes; they become naked. This is not sahaj freedom. This is a state of tension. There is no naturalness in it.
इसलिए यह सूत्र कहता है, ‘बुद्धि के वश में होने से सत्व की सिद्धि होती है। धीवशात् सत्वसिद्धिः। और इससे सहज स्वातंत्र्य फलित होता है।’
Therefore the sutra says: “By mastery over buddhi, sattva is perfected — dheevashat sattva-siddhih. And from this, sahaj freedom flowers.”
तब तुम स्वतंत्र हो। तब तुम मन की तरफ नहीं देखते कि वह क्या कह रहा है; अब मैं क्या करूं, और क्या न करूं। तब तुम मन की तरफ देखते ही नहीं। तब तुम्हारा कर्तृत्व सहज होता है। तब तुम मन से सचमुच मुक्त हो गए। तब तुम ही निर्णायक होते हो, मन तुम्हारे पीछे चलता है। लेकिन यह तभी घटित होगा, जब तुम मालिक हो जाओ। मालकियत घटित होगी, जब तुम साक्षी हो जाओ।
Then you are free. You no longer look to the mind: what is it saying — what should I do, what not do. You do not look toward the mind at all. Your action becomes natural. Then you are truly free of the mind. Then you alone are the decider; mind follows behind you. But this can only happen when you become the master. Mastery happens when you become the witness.
मन से लड़ना मत, अन्यथा सहज स्वातंत्र्य कभी फलित न होगा। तुम लड़े कि तुमने मन को अपने बराबर मान लिया। तुम जिससे लड़ोगे, उसको तुमने समान अधिकार दे दिया। कभी मित्र था, अब शत्रु हो गया; लेकिन तुम खड़े समान हो। मालिक समान नहीं होता। मालिक आकाश में होता है, नौकर जमीन पर होता है। मालकियत आ जाए तो स्वतंत्रता आती है, वह सहज है। और सहज स्वतंत्रता बड़ी अनूठी है!
Do not fight the mind — otherwise sahaj freedom will never come. If you fight, you have accepted the mind as your equal. Whomever you fight, you grant equal rights. Once a friend, now an enemy — but you stand on equal footing. The master is not equal. The master is in the sky; the servant on the earth. When mastery comes, freedom comes — and that freedom is natural. And sahaj freedom is utterly unique!
सुना है मैंने, एक मुसलमान फकीर--बायजीद--हज की यात्रा को गया। तो उन्होंने तय किया था कि हम चालीस दिन का उपवास करेंगे। पांच दिन उपवास के बीत गए थे और वे एक गांव में पहुंचे। कोई सौ शिष्य बायजीद के साथ थे। वह बड़ा प्रतिष्ठित ज्ञानी था। दूर-दूर तक उसकी ख्याति थी। जब वे गांव में पहुंचे तो गांव के बाहर लोगों ने आकर खबर दी कि बायजीद, तुम्हारा एक भक्त है, उसने हद कर दी। गरीब आदमी है। एकदम गरीब आदमी है। सिवाय झोपड़े के उसके पास कुछ न था। उसने झोपड़ा बेच दिया। गाय-भैंस थीं, वे बेच दीं। उसके पास जो था, उसने सब बेच दिया; और आज पूरे गांव को भोजन पर बुलाया है तुम्हारे स्वागत में।
I have heard: A Muslim fakir — Bayazid — went on the pilgrimage to the Haj. He had decided to fast for forty days. Five days had passed, and he reached a village. About a hundred disciples were with him. He was a renowned sage; his fame spread far. When they reached the village, people came to say: “Bayazid, one of your devotees has gone beyond himself. He is very poor — has nothing but a hut. He has sold his hut. He had some cows and buffaloes — sold them too. He sold whatever he had, and today he has invited the whole village to a feast in your honor.”
बायजीद तो उपवासा था और चालीस दिन उपवास रखना था। शिष्य भी उपवासे थे और चालीस दिन उपवास रखना था। बायजीद पर तो कोई तनाव न हुआ, शिष्य बड़े तनाव से भर गए। लेकिन शिष्य जानते थे कि भोजन तो करना नहीं है। पहुंचे, बायजीद तो बैठ गया थाली पर। शिष्यों को बड़ी बेचैनी हुई। अब जब गुरु बैठ गया तो वे भी बैठे, लेकिन बड़ी ग्लानि से। और उन्होंने कहा, क्या बायजीद भूल गया? क्या इतनी जल्दी स्मरण खो गया? या कि बायजीद भोजन के रस में आ गया? मना करना था। हम चालीस दिन का उपवास किए हुए हैं। जब तक हम हज की यात्रा पर पूरे न पहुंच जाएं! वहीं जाकर भोजन लेना है। और यह क्या बात हुई, व्रत लिया और पांच दिन में टूट गया?
Bayazid was fasting — vowed to forty days. The disciples too were fasting. No stress touched Bayazid; the disciples were very tense. Still, they knew they ought not to eat. They reached; Bayazid sat down at the platter. The disciples became very uneasy. When the master sat, they too sat — with great guilt. They thought: Has Bayazid forgotten? So soon he lost remembrance? Or did he get tempted by food? He should have refused. We are under a forty-day vow of fasting — until we reach Mecca. There we will break our fast. And what has happened — the fast taken, broken in five days!
लेकिन अब भीड़ के सामने कुछ कह भी न सकते थे। भोजन कर लिया, लेकिन बड़ी ग्लानि से किया, बड़ी तकलीफ से किया। और बायजीद की तरफ देखें तो बड़े हैरान हों। वह बड़े मजे से भोजन कर रहा है--कोई बेचैनी नहीं है, कोई तकलीफ नहीं है।
But in the crowd they could say nothing. They ate — with great guilt and much pain. Bayazid — to their surprise — ate with great joy, no anxiety, no discomfort.
रात जब सब लोग चले गए तो शिष्य गुरु पर टूट पड़े। उन्होंने कहा, यह हद हो गई! हम भोजन नहीं कर सकते थे; और आपने किया, इसलिए आपके पीछे हमको भी करना पड़ा।
In the night, when people had left, the disciples attacked the master. “This is too much! We could not eat. And since you ate, we also had to.”
बायजीद ने कहा, इतने परेशान क्यों होते हो? उसने इतने प्रेम से बनाया था कि उपवास तोड़ने जैसा था। और उसके प्रेम को तोड़ने से नुकसान ज्यादा होता; उपवास को तोड़ने से कोई नुकसान नहीं हुआ। हम पांच दिन और उपवास कर लेंगे। चालीस दिन पूरे करने हैं, चालीस दिन नहीं, पैंतालीस दिन कर लेंगे। उसका प्रेम टूटता, उसे हम कभी न जोड़ पाते। उसके हृदय को चोट लगती, उसको जोड़ने का कोई उपाय न था। उपवास ही करना है न? ये पांच दिन भूल जाओ; आगे चालीस दिन फिर कर लेंगे।
Bayazid said, “Why are you so troubled? He had prepared with such love that it was worth breaking the fast. The harm in breaking his love would be greater; no harm has come in breaking the fast. We will fast five more days. We intended forty — we will do forty-five. His love would have been broken; that we could never mend. His heart would have been hurt; there would be no remedy. A fast is only a fast — forget these five days; from tomorrow we will do forty again.”
फर्क! शिष्यों की स्वतंत्रता सहज नहीं है। उनको तकलीफ जो हो रही है, वह यह कि अरे, मन की सुन ली! मन तो कह ही रहा था कि करो भोजन। हम लड़ रहे थे कि न करेंगे। और मन की सुन ली! गुलामी आ गई! बायजीद मालिक है। यह अपने हाथ में है कि उपवास रखना कि तोड़ना। इसमें मन की कोई बगावत नहीं है, मन से कोई विरोध नहीं है, मन का कोई मानना नहीं है। हम मालिक हैं। उपवास रखना है तो उपवास रखेंगे; नहीं रखना तो नहीं रखेंगे। निर्णय हमारा होगा।
The difference! The disciples’ freedom is not sahaj. They felt troubled because: “Ah — the mind was saying, eat! We were fighting not to eat. And now we listened to the mind! Slavery has returned!” Bayazid is the master. It is in his hands to fast or break the fast. There is no rebellion against the mind, no opposition, no obedience. We are the master. If we want to fast, we will; if not, we will not. The decision is ours.
दोनों उपवासी थे, लेकिन दोनों के उपवास में बड़ा क्रांतिकारी फर्क है, मौलिक फर्क है। बायजीद की स्वतंत्रता सहज है। वह महल में ठहर सकता है निश्चिंत भाव से। वह झोपड़े में रुक सकता है निश्चिंत भाव से। लेकिन बायजीद के शिष्य, अगर महल में रुकना पड़े, तो कठिनाई में पड़ जाएंगे कि यह तो भोग हो गया। यह बड़े मजे की बात है। कभी तुमको महल पकड़े रखता है, कभी झोपड़ा पकड़ लेता है; लेकिन पकड़ नहीं जाती। बायजीद दोनों तरफ जा सकता है। स्वतंत्रता उसकी सहज है। उसे कोई रोकने वाला नहीं है। निर्णय उसकी अपनी आत्मा का होगा। निर्णायक आत्मा है।
Both were fasting, but their fasts were radically different. Bayazid’s freedom is sahaj. He can stay in a palace with complete ease. He can stand in a hut with ease. But Bayazid’s disciples — if they have to stay in a palace, they are in trouble — “This is indulgence!” It is a strange thing: sometimes a palace holds you, sometimes a hut holds you — but holding is holding. Bayazid can go both ways. His freedom is sahaj. Nothing can stop him. The decision will be of his own soul. The decider is the Atman.
सहज स्वतंत्रता तभी फलित होती है, जब सत्व की सिद्धि होती है। उसके पहले सब स्वतंत्रताएं झूठी होंगी।
Sahaj freedom flowers only when sattva is established. Before that, all freedoms are false.
‘स्वतंत्र स्वभाव के कारण वह अपने से बाहर भी जा सकता है और वह बाहर स्थित रहते हुए अपने अंदर भी रह सकता है।’
“Because of his free nature he can go outside himself, and while remaining outside, he can remain within.”
यह बड़ा कीमती सूत्र है: ‘स्वतंत्र स्वभाव के कारण वह अपने से बाहर भी जा सकता है।’
This is a precious sutra: “Because of his free nature he can go outside himself.”
कबीर कपड़ा बुनते रहे; जुलाहे थे, जुलाहे बने रहे। शिष्यों ने बहुत बार कहा कि अब यह शोभा नहीं देता कि आप कपड़ा बुनो, कि आप बाजार में बेचने जाओ; आप गृहस्थ नहीं हो। कबीर हंसते। वे कहते, सभी उसी का खेल है। बाहर और भीतर एक है।
Kabir went on weaving cloth — he was a weaver and remained a weaver. The disciples said many times, “It no longer befits you to weave cloth, to go to the market to sell. You are not a householder.” Kabir laughed: “All this is his play. Outside and inside are one.”
यह हमारी समझ में नहीं आ सकता, क्योंकि हमें बाहर पकड़े हुए है। इतने जोर से पकड़े हुए है कि बाहर और भीतर एक कैसे हो सकता है?
This is beyond our understanding, because we are held by the outside — gripped so hard that how can outside and inside be one?
झेन फकीरों ने कहा है, संसार और मोक्ष एक है।
Zen masters have said: samsara and moksha are one.
हम एकदम घबड़ा जाएंगे--ऐसा कैसे हो सकता है? संसार हमें पकड़े है। संसार से हम पीड़ित हैं। मोक्ष इसके विपरीत है--जहां हम मुक्त होंगे, शांत होंगे, आनंदित होंगे, सुखी होंगे; जहां कोई दुख न होगा। हमारा मोक्ष हमारे संसार के विपरीत होने वाला है।
We are aghast — how can that be? Samsara binds us, pains us. Moksha is the opposite — where we will be free, at peace, blissful; where there will be no sorrow. Our moksha is imagined as the opposite of our samsara.
लेकिन जब कोई व्यक्ति मुक्त होता है तो इस जगत में कोई चीज विपरीत नहीं रह जाती; सब विपरीत समाप्त हो जाते हैं। जब कोई व्यक्ति मुक्त होता है तो बाहर और भीतर का फासला खो जाता है; क्योंकि सारा फासला अहंकार की दीवार का है। क्या बाहर और क्या भीतर! बीच में अहंकार खड़ा है, उससे दीवार बनी है। जैसे कि हम एक मिट्टी के मटके को लेकर पानी में चले जाएं नदी में, पानी भर लें। तो हम कहेंगे, यह मटके के भीतर पानी, यह मटके के बाहर नदी। लेकिन फासला क्या है? सिर्फ एक मिट्टी की दीवार! वह मिट्टी की दीवार टूट गई, तो बाहर क्या होगा, भीतर क्या होगा? जो बाहर है, वही भीतर है; जो भीतर है, वही बाहर है।
But when one is truly free, there remains no opposition in the world; all opposites dissolve. When one is free, the distance between outside and inside is lost; because the entire distance is the wall of ego. What outside, what inside? The ego stands between as the wall. As if we take a clay pot into the river and fill it with water. We then say, “This water is inside the pot; that water is the river outside.” But what is the separation? Only a wall of clay! If that wall breaks, what outside, what inside? That which is outside is inside; that which is inside is outside.
इसलिए कबीर कहते हैं: उठना-बैठना मेरी पूजा। चलना-फिरना मेरी उपासना। अब कबीर मंदिर नहीं जाते; क्योंकि अब दुकान और मंदिर में कोई फासला नहीं है। अब कबीर बाजार से नहीं भागते हिमालय; अब बाजार और हिमालय में कोई फासला नहीं है। अब कबीर अपने घर को भी छोड़ कर नहीं भागते; क्योंकि अब अपना और पराए में भी कोई फासला नहीं है। भाग कर भी कहां जाओगे?
Hence Kabir says: “My getting up and sitting down is my worship. My walking about is my adoration.” Kabir does not go to the temple now; for there is no gap between the shop and the temple. Kabir no longer runs from the market to the Himalayas; there is no gap between the market and the Himalayas. Kabir does not leave his house; there is no gap between mine and thine. Where can you run?
अहंकार के गिरते ही सारे फासले गिर जाते हैं। न कुछ बाहर है तब, न कुछ भीतर है। तब न तो पदार्थ है और न परमात्मा है; तब दोनों एक हैं। वह है अद्वैत--जहां सब एक हो जाता है और सब सीमाएं विलीन हो जाती हैं।
With the fall of ego, all distances fall. There is then neither matter nor God — the two are one. That is advaita — where all becomes one and all boundaries dissolve.
लेकिन वह तभी होता है जब जीवन में सहज स्वतंत्रता फलित हो। तो ऐसा व्यक्ति स्वतंत्र स्वभाव के कारण वह अपने से बाहर भी जा सकता है और वह अपने बाहर स्थित रहते हुए अंदर भी रह सकता है। उसे कोई बाधा नहीं है। वह महल में रहे तो भी संन्यासी है; वह संन्यासी होकर सड़क पर खड़ा रहे तो भी महल में है। उसके पास करोड़ों रुपयों का ढेर लगा हो तो भी वह अपरिग्रही; और उसके पास कुछ भी न हो तो भी उससे बड़ा परिग्रही नहीं, क्योंकि सारा संसार उसका है।
But that happens only when sahaj freedom flowers in life. Such a person, because of his free nature, can go outside himself; and while outside, he remains inside. Nothing hinders him. In a palace he remains a sannyasin; as a sannyasin on the road he is in a palace. If crores are piled beside him, he is non-possessive; and if he has nothing, there is none more possessing than he — for the whole existence is his.
पर कठिन है हमें पहचानना, क्योंकि हम एक हिस्से से परिचित हैं। वह जो घड़े के भीतर जल है। और घड़े के बाहर, वह अलग मालूम होता है। तुम्हारे भीतर जो छिपा है, वही तुम्हारे बाहर भी है। तुम्हारे भीतर जो आकाश है, वही आकाश बाहर भी है। और तुम्हारा शरीर मिट्टी के घड़े से ज्यादा नहीं है, जिसमें थोड़ा सा फासला किया हुआ मालूम पड़ता है।
But it is hard for us to recognize, because we know only one side — the water inside the pot. The water outside seems different. That which is hidden within you is the same that is without. The sky within you is the same sky outside. And your body is no more than a clay pot that creates a seeming separation.
संसार और संन्यास दो नहीं हैं। दो दिखाई पड़ते हैं, क्योंकि तुम एक को ही जानते हो--संसार को, और संन्यास को नहीं जानते। इसलिए तुम संसार के आधार पर ही संन्यास की कल्पना भी करते हो। तुम्हारे संन्यास की धारणा भी तुम्हारे संसार से ही फलित होती है। तो तुम उसको संन्यासी कहते हो जो तुमसे बिलकुल विपरीत है। तुम कहते हो, देखो, कैसे महान संन्यासी! बिना जूते पैदल चलते हैं, नग्न रहते हैं, धूप में खड़े हैं, वर्षा झेलते हैं, घास-पात में सोते हैं--कैसे संन्यासी!
Samsara and sannyas are not two. They appear two because you know only one — samsara — not sannyas. So you imagine sannyas based on samsara. You call that one a sannyasin who is the exact opposite of you. “See how great a sannyasin! He walks barefoot, goes naked, stands in the sun, bears the rain, sleeps on grass — what a sannyasin!”
तुम्हारे संन्यास की धारणा भी तुम्हारे संसार से फलित होती है। तुम्हारे लिए जनक संन्यासी नहीं हो सकते। कैसे होंगे? महल में हैं। तुम्हारे लिए कृष्ण संन्यासी नहीं हो सकते। कैसे होंगे? मोर-मुकुट बांधे खड़े हैं; बांसुरी बजा रहे हैं। नहीं, तुम्हारे लिए वे संन्यासी नहीं हो सकते।
Your notion of sannyas too is based on your samsara. For you, Janaka cannot be a sannyasin — how could he be, he is in a palace. For you, Krishna cannot be a sannyasin — how could he be, he wears a peacock plume and plays the flute. No, for you, they cannot be sannyasins.
लेकिन जब तुम्हारी बुद्धि की गुलामी समाप्त होगी और तुम्हारे भीतर का सत्व मुक्त होगा, तब तुम जानोगे कि मोक्ष सब जगह है, दुकान उसके लिए बाधा नहीं; मोक्ष सब जगह है, साम्राज्य उसके लिए बाधा नहीं। क्योंकि मुक्ति तुम्हारी अपने अनुभव की दशा है। तुम मुक्त हुए कि सब तरफ से संसार खो जाता है। बाहर-भीतर सब एक है। पूजा और दुकान बराबर है। तब व्यक्ति जीवन को स्वीकार कर लेता है जैसा है, उसमें फिर रत्ती भर भेद करने की कोई जरूरत नहीं है। इसलिए ऐसा भी हुआ कि कसाई भी ब्रह्मज्ञान को उपलब्ध हो गए; ऐसा हुआ कि परम गृहस्थ भी ब्रह्मज्ञान को उपलब्ध हो गए। और ऐसा भी होता है कि सब छोड़ कर भागा हुआ संन्यासी भी भटकता रहता है और ब्रह्मज्ञान को उपलब्ध नहीं हो पाता।
But when the slavery of buddhi ends and your inner sattva is free, you will know that moksha is everywhere; a shop is no barrier to it; a kingdom is no barrier. Liberation is your state of experiencing. When you are free, the world drops from all sides. Outside and inside become one. Worship and shop are equal. Then one accepts life as it is; there remains not the slightest need to discriminate. So it has happened that butchers have attained Brahma-knowledge; it has happened that consummate householders have attained it. And it happens that one who has left all and fled as a monk goes on wandering, yet does not attain Brahma-knowledge.
यह सूत्र आत्यंतिक है: ‘स्वतंत्र स्वभाव के कारण वह अपने से बाहर भी जा सकता है और बाहर स्थित रहते हुए अपने अंदर भी रह सकता है।’
This sutra is ultimate: “Because of his free nature he can go outside himself; and while remaining outside, he can remain within.”
अब वह मुक्त है। अब उसकी कोई परिभाषा नहीं है। अब तुमने अगर परिभाषा की तो तुम उसे न पहचान पाओगे। अब वह अपरिभाष्य है। अब उसका कोई लक्षण नहीं है। अब बहुत कठिन है कहना कि तुम उसे कहां पाओगे। अब वह कहीं भी हो सकता है।
Now he is free. He has no definition. If you define him, you will miss him. He is indefinable. He has no marks now. It is difficult to say where you will find him. He can be anywhere.
ऐसा हुआ कि एक वर्षाकाल के पूर्व बुद्ध का एक भिक्षु गांव में गया और एक वेश्या उस पर मोहित हो गई। भिक्षु था भी सुंदर। और फिर भिक्षु का एक अलग ही सौंदर्य है, जो साधारण आदमी का नहीं हो सकता। जिसने सब छोड़ा है, उसके भीतर एक आभा प्रकट होनी शुरू हो जाती है। जिसने व्यर्थ को अलग कर दिया है, उसके भीतर सार्थक के फूल खिल जाते हैं; उसके जीवन में एक महिमा प्रकट होती है, जो साधारणतः नहीं प्रकट होती।
It happened: before the rains, a bhikshu of Buddha went to a town and a courtesan fell in love with him. He was handsome; besides, a monk has a beauty of his own which the ordinary cannot have. One who has dropped the futile, an aura begins to manifest around him; the essential flowers in him; a majesty appears not ordinarily seen.
उस नाचते हुए आनंदित भिक्षु को देख कर वह वेश्या अगर मोहित हो गई, तो स्वाभाविक है। वेश्या बड़ी सुंदर थी। सम्राट उसके द्वार पर दस्तक देते थे। सभी को उससे मिलने का मौका भी नहीं मिल पाता था। बहुमूल्य, उसके साथ एक क्षण का पाना था। वह भागी हुई स्वयं भिक्षु के पास आई सड़क पर और उसने कहा कि इस वर्षाकाल का मेरा निमंत्रण स्वीकार करें और इस वर्षाकाल मेरे घर रुक जाएं।
Seeing that dancing, blissful monk, it was natural the courtesan was enchanted. She was of great beauty. Emperors knocked at her door. Not everyone could meet her. One moment with her was precious. She herself ran out to the road and invited the monk: “Accept my invitation for the rainy season. Stay in my house this season.”
भिक्षु ने कहा, पूछ लूंगा अपने गुरु को--जैसी उनकी आज्ञा! भिक्षु ने न तो कहा हां, न कहा न। भिक्षु ने कहा, पूछ लूंगा अपने गुरु को।
The monk said, “I will ask my master — as he commands.” He did not say yes or no. He said, “I will ask my master.”
दूसरे दिन सुबह उसने बुद्ध को पूछा, निमंत्रण एक वेश्या का मिला है। मैं क्या करूं?
Next morning he asked Buddha, “I have received an invitation from a courtesan. What should I do?”
बुद्ध ने कहा, जब वेश्या तुमसे नहीं डरी तो तुम वेश्या से क्यों डरोगे? मेरा संन्यासी इतना कमजोर कि वेश्या से डर जाए! तुम जाओ। वर्षाकाल का निमंत्रण मिला, रहो।
Buddha said, “If the courtesan was not afraid of you, why should you be afraid of the courtesan? Is my monk so weak he is afraid of a courtesan? Go. You have received an invitation — stay.”
बाकी भिक्षुओं में बड़ी बेचैनी हो गई; क्योंकि अनेक भिक्षुओं ने राह से गुजरते उस वेश्या को देखा ही था। सुंदर थी; अनेक के मन में वासना भी उठी थी। अनेक ने चाहा होता कि उन्हें निमंत्रण मिलता।
The other monks became very uneasy; many had seen that courtesan passing on the road. She was beautiful; lust had risen in many. Many would have liked to receive the invitation themselves.
एक भिक्षु खड़ा हो गया और उसने कहा कि यह उचित नहीं हो रहा है। संन्यासी और वेश्या के घर ठहरे, यह बात ठीक नहीं है। इससे भ्रष्ट होने का डर है।
One monk stood and said, “This is not right. A monk staying in a courtesan’s house is not good. There is a danger of corruption.”
बुद्ध ने कहा, अगर तुम्हें निमंत्रण मिला होता तो मेरी आज्ञा न मिलती। तुम्हारे भ्रष्ट होने का डर है, क्योंकि तुम्हें अभी बाहर-भीतर का फर्क है। पर जिसे मैं भेज रहा हूं, जान कर भेज रहा हूं। वह बाहर रहे कि भीतर रहे, कोई फर्क नहीं पड़ता है।
Buddha said, “If the invitation had come to you, my permission would not have been given. There is fear in your case, because you still divide outside and inside. But the one I am sending — I send knowingly. Whether he stays outside or inside, it makes no difference.”
फिर भी भिक्षुओं का मन न माना। और उन्होंने कहा, आप गलती कर रहे हैं। इससे एक गलत नियम का सिलसिला शुरू होगा; मर्यादा टूटेगी।
Even so, the monks were unconvinced. “You are making a mistake. A wrong precedent will begin; decorum will be broken.”
बुद्ध ने कहा, तुम रुको। वर्षाकाल बीतने दो, फिर हम देखेंगे।
Buddha said, “Wait. Let the rainy season pass. Then we shall see.”
रोज-रोज भिक्षु खबरें लाने लगे कि वह भ्रष्ट हो चुका है। क्योंकि कोई खबर लाता कि हमने देखा है उसे कि वह नृत्य देख रहा था; नाच चल रहा था वहां रात और वह भी बैठा था। कोई कहता कि वह गद्दी पर बैठा था मखमल की। कोई कहता कि उसने कपड़े बदल लिए हैं। कोई कुछ खबरें लाता, कोई कुछ खबरें लाता। कोई कहता कि हमने आलिंगन में उन्हें देखा है।
Every day monks brought news: he has become corrupt. Someone would say, “We saw him watching the dance — there were dances all night and he was sitting.” Someone would say, “He sat on a cushion of velvet.” Someone would say, “He has changed his clothes.” Someone brought some report, someone another. One said, “We saw them in an embrace.”
बुद्ध कहते कि वर्षाकाल बीत जाने दो। जल्दी क्या है? तुम अफवाहें क्यों लाते हो? तुम्हें प्रयोजन क्या है? तुम भ्रष्ट नहीं हो रहे हो। जो भ्रष्ट हो रहा है, वह वर्षाकाल के बाद वापस लौटेगा।
Buddha said, “Let the rains pass. What is the hurry? Why bring rumors? What is your purpose? You are not being corrupted. If someone is being corrupted, he will return after the rains.”
वर्षाकाल के बाद भिक्षु वापस लौटा और उसके पीछे वेश्या साथ आई। और उस वेश्या ने बुद्ध से कहा कि मुझे भिक्षुणी बना लें। भिक्षु जीत गया, मैं हार गई। मैंने सब उपाय किए और उसने किसी भी उपाय में बाधा न डाली। अगर मैंने उसका आलिंगन भी किया, तो वह दूर न हटा। अगर मैंने उसे मखमल की गद्दी पर बिठाया, तो उसने यह न कहा कि मैं भिक्षु हूं, मखमल की गद्दी पर कैसे बैठ सकता हूं! मैंने उसे सुस्वादु से सुस्वादु भोजन दिए, तो भी उसने यह न कहा कि यह भोजन मैं न कर सकूंगा, इससे वासना जगेगी। मैंने सब निमंत्रण दिए, उसने न न कहा। जो हुआ, वह चुपचाप बैठा रहा, जैसे कुछ भी न हो रहा हो। मैं उससे आंदोलित हो गई हूं। जैसा आनंद उसे मिला, जिसमें बाहर-भीतर खो गया; जैसा आनंद उसे मिला, जिसमें कोई भी बाधा नहीं डाल सकता; वैसे ही आनंद की आकांक्षा मेरी भी है।
After the rainy season the monk returned — and the courtesan came behind him. She said to Buddha, “Make me a bhikkhuni. The monk has won; I have lost. I tried every device — he did not obstruct any device. If I embraced him, he did not move away. If I seated him on a velvet cushion, he did not say, ‘How can I, a monk, sit on velvet!’ If I offered him the most delicious foods, he did not say, ‘I cannot eat, it will arouse lust.’ I offered all invitations; he never said no. Whatever happened, he sat silently as if nothing were happening. I am shaken by him. The joy he has attained, in which outside and inside are lost; the joy no one can obstruct — I too long for that joy.”
बुद्ध ने भिक्षुओं से कहा, देखो! जिसका बाहर-भीतर मिट गया हो, वह वेश्या के पास भी रहे तो वेश्या ही संन्यासिनी बन जाती है। तुम अगर वेश्या के पास जाते तो तुम वेश्या की छाया बन जाते।
Buddha said to the monks, “Look! One whose outside-inside is gone — even if he stays with a courtesan, the courtesan becomes a nun. If you had gone to the courtesan, you would have become her shadow.”
एक तो शुभ है जो अशुभ से डरा होता है, वह कुछ बहुत मूल्य का नहीं। साधु असाधु से डरा होता है। संत असाधु से डरा नहीं होता; संत दोनों के पार चला गया। संत वही है, जिसे अब कोई भी स्थिति बदल न सके। वह बाहर रह कर भी भीतर ही बना रहता है। वह संसार में भी रहे तो भी संसार उसके भीतर प्रवेश नहीं करता।
The good man who fears the bad is not of great value. The sadhu fears the unsaintly. The saint does not fear the unsaintly; he has gone beyond both. A saint is one whom no situation can change now. Even while outside, he remains within. Even in the world, the world does not enter him.
बुद्ध ने कहा है: संन्यास की परम दशा वही है, जब तुम नदी से गुजर जाओ, लेकिन पानी तुम्हारे पैरों को न छुए। तुम नदी से गुजरने से डरो, यह कोई परम अवस्था नहीं है; यह तो भय की अवस्था है।
Buddha has said: the supreme state of sannyas is that you pass through the river and not even water touches your feet. If you fear to enter the river, that is not supreme; that is fear.
तीन सूत्र याद रखें। मन की मालकियत तोड़नी है। साक्षी-भाव से टूटेगी, फासला बनेगा। स्वयं की मालकियत सिद्ध करनी है। लेकिन विरोध में जाने से नहीं, ऊपर उठने से। स्वतंत्रता आएगी; अगर विरोध में जाने से आई तो झूठी होगी। स्वतंत्रता में तनाव और परेशानी होगी। वह शांत नहीं होगी। वह सहज नहीं होगी। ऊपर जाने से, साक्षी बनने से; लड़ने से नहीं। धर्म में योद्धा की जगह ही नहीं है। धर्म में सिर्फ ऊपर उठना है। लड़ना नहीं; क्योंकि जिससे तुम लड़े, तुम वहीं रुक जाओगे, उसी के तल पर। मन को शत्रु नहीं बनाना है; मन के पार जाना है, अतिक्रमण करना है।
Remember three sutras. Break the mastery of the mind. It will break by the witnessing attitude — distance will be created. Establish your own mastery — not by going in opposition, but by rising above. Freedom will come — if it comes by opposition it will be false. In such freedom there will be tension and trouble; it will not be calm, not sahaj. By rising higher, by becoming the witness — not by fighting. In religion there is no place for the warrior. In religion one only rises higher. Do not fight; for whomever you fight, you will remain on the same plane. Do not make the mind an enemy; go beyond it — transcend.
और मन के पार जाने का सूत्र है: साक्षी-भाव। जैसे तुम ऊपर गए, सहज स्वतंत्रता, स्पांटेनियस फ्रीडम घटित होगी, मुक्तता घटित होगी। और उस मुक्तता का कोई विरोध नहीं है किसी से। ऐसी मुक्ति में तुम उस दशा में पहुंच जाओगे, जहां अपने से बाहर भी रहो, भीतर भी रहो, कोई फर्क नहीं पड़ता; क्योंकि बाहर-भीतर का फासला ही गिर गया। संसार और मोक्ष एक है। सब द्वैत समाप्त हो गया, सब द्वंद्व खो गया; अद्वंद्व और अद्वैत की स्थिति है।
And the sutra for going beyond the mind is: witnessing. As you rise above, sahaj freedom — spontaneous freedom — will happen; liberation will happen. And such freedom has no opposition to anything. In such freedom you reach a state where whether you remain outside yourself or within, it makes no difference; for the very distance of outside and inside has fallen. Samsara and moksha are one. All dualities have ended, all conflict gone; the state is of the non-dual, the unconflicted.
आज इतना ही।
Enough for today.
