Skip to content
Osho

Samadhi Ke Sapat Dwar #4

11 February 1973 Bombay Hindi original · English by Osho Live

Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.

हिंदी (मूल)
English (Osho Live's translation)

शिक्षक अनेक हैं, लेकिन परम गुरु एक ही है--जिसे आलय या विश्वात्मा8 कहते हैं। उस परम सत्ता में ऐसे ही जी, जैसे उसकी किरण तुझमें जीती है। और प्राणिमात्र में ऐसे जी, जैसे वे परम सत्ता में जीते हैं।

Teachers are many, but the Supreme Master is one—the one called Alaya, the World-Soul. Live in that Supreme just as its ray lives within you. And live among all creatures as if they live in that Supreme.

मार्ग की देहली पर खड़ा होने के पूर्व, अंतिम द्वार को पार करने के पहले तुझे दोनों को एक में निमज्जित करना है और व्यक्ति सत्ता को परम सत्ता के लिए त्यागना है। और इस तरह दोनों के बीच में जो पथ है, जिसे अंतःकरण9 कहते हैं, उसे नष्ट कर डालना है।

Before you stand upon the threshold of the Path, before you cross the last gate, you must immerse both into one, and renounce the personal being for the Supreme Being. And thus the road that lies between the two—the one called antahkarana—has to be destroyed.

तुझे धर्म को, उस कठोर नियम को उत्तर देना होगा, जो तुझसे तेरे पहले ही कदम पर पूछेगा:

You must answer to Dharma, to that austere law which will ask you upon your very first step:

ओ उच्चाशी, क्या तूने सभी नियमों का पालन किया है?

O Lanoo, have you obeyed all the rules?

क्या तूने अपने हृदय और मन को समस्त मनुष्यों के महान हृदय और मन के साथ लयबद्ध किया है? जैसे पवित्र नदी के गर्जन में प्रकृति की सभी ध्वनियां प्रतिध्वनित होती हैं, वैसे ही उस स्रोतापन्न के हृदय को भी, जो नदी में प्रविष्ट होगा, उन सबकी प्रत्येक आह और विचार को प्रतिध्वनित करना होगा, जो जगत में जीते और श्वास लेते हैं।10

Have you attuned your heart and mind with the great heart and mind of all humankind? As in the roar of the sacred river all the voices of nature are echoed, so too must the heart of the srotapanna—who enters the river—echo every sigh and every thought of all who live and breathe in the world.

हृदय को गुंजारित करने वाली वीणा से शिष्य की तुलना की जा सकती है, उसके नाद से मनुष्यता की तुलना और उस बजाने वाले के हाथ से महाविश्वात्मा की तालमयी श्वास की तुलना की जा सकती है। जो तार गायक के स्पर्श के साथ मधुर लय से बजने से इनकार करता है, वह टूट जाता है और फेंक दिया जाता है। ऐसे ही हैं--शिष्यों व श्रावकों के सामूहिक मन। उन्हें उपाध्याय के, परमात्मा के साथ एक हुए मन के साथ लयबद्ध होना है, अन्यथा वे मार्ग से टूट जाएंगे।

The disciple can be compared to a veena that sets the heart humming, humanity to its resonance, and the hand that plays to the rhythmic breath of the Mahavishvatman. The string that refuses to vibrate in sweet accord with the singer’s touch snaps and is cast aside. So it is with the collective minds of disciples and shravakas: they must harmonize with the Upadhyaya’s mind—one with Paramatman—otherwise they will break off from the Path.

ऐसा ही वे करते हैं, जो छाया के बंधु, अपनी आत्मा के हंता और दाददुगपा11 जाति के नाम से पुकारे जाते हैं।

So do they act who are brothers to the shadow—self-slayers of the soul—those known as the Dugpas.

ओ प्रकाश के प्रत्याशी, क्या तूने अपनी सत्ता को मनुष्यता की महान पीड़ा के साथ एक कर लिया है?

O seeker of light, have you made your being one with the great suffering of humanity?

क्या ऐसा तूने किया है?...तू प्रवेश कर सकता है। तो भी अच्छा है कि शोक के दुर्गम मार्ग पर पांव रखने के पहले तू उसके ऊंच-नीच को, उसकी कठिनाइयों को समझ ले।

Have you done so?... Then you may enter. Yet it is good, before setting foot on the arduous road of sorrow, to understand its rises and falls, its difficulties.

बहुत सी बातें समझने जैसी हैं।

There is much to understand.

जैसे रात पूर्णिमा का चांद निकले और अनंत-अनंत सरोवरों में उसके प्रतिबिंब बनें; हर सरोवर का प्रतिबिंब अपना है और हर सरोवर के प्रतिबिंब का अपना व्यक्तित्व है, लेकिन वे सारे प्रतिबिंब एक ही चांद के हैं। जो प्रतिबिंब में उलझ जाएगा, वह शायद उस चांद को भी भूल जाए, जिसका कि वह प्रतिबिंब है। और जो प्रतिबिंब से आंखें ऊपर उठाएगा, वह उस चांद को देख पाएगा, जो कि मूल है। क्योंकि प्रतिबिंब तो उसकी प्रतिछवियां हैं।

As on a full-moon night one moon is mirrored in countless lakes; each lake holds its own reflection, each reflection its own personality—and yet all are of the one moon. He who is entangled in the reflection may perhaps forget the moon of which it is a reflection. And he who lifts his eyes from the reflections will glimpse the original moon. For reflections are but its images.

‘गुरु एक है, शिक्षक अनेक हैं।’

The Guru is one; teachers are many.

वह जो जीवन का सत्य है, वह एक है; लेकिन उसकी शिक्षाएं अनेक हैं।

That which is the truth of life is one; but its teachings are many.

वह जो मंदिर है रहस्य का, वह एक है; लेकिन उसके द्वार अनेक हैं।

That which is the temple of mystery is one; but its doors are many.

अनंत-अनंत हैं मार्ग उस तक पहुंचने के; लेकिन पहुंचने पर एक ही शेष रह जाता है।

मंजिल एक है।

Infinite are the paths that lead to it; yet upon arriving, only the One remains.

और शिक्षकों में भी जो झलक दिखाई पड़ती है, वह उस एक की ही है। सभी शिक्षक सरोवर की भांति हैं। वह एक महागुरु ही उनमें प्रकट होता है। ऐसा भी हो सकता है कि शिक्षक एक-दूसरे के विपरीत हों; फिर भी जो उनमें प्रकट होता है, वह एक ही है।

The goal is one.

And even in the teachers, the glimpse that shines out is of that One alone. All teachers are like lakes; in them it is the one Mahaguru that appears. It can be that teachers stand opposed to one another—and yet what manifests through them is one.

बुद्ध महावीर के विपरीत दिखाई पड़ते हैं। महावीर कृष्ण के विपरीत दिखाई पड़ते हैं। कृष्ण और क्राइस्ट का क्या तालमेल हो सकता है? मोहम्मद-महावीर को साथ-साथ सोचना भी कठिन है।

Buddha appears opposite to Mahavira. Mahavira appears opposite to Krishna. What harmony could there be between Krishna and Christ? To imagine Muhammad and Mahavira together is difficult.

शिक्षक अनेक हैं। न केवल अनेक हैं, बल्कि आपस में विपरीत भी दिखाई पड़ सकते हैं। लेकिन जो महागुरु है, वह एक है। जो महावीर में झलका है, जो मोहम्मद में झलका है, जो कृष्ण और क्राइस्ट में जिसका प्रतिबिंब बना है, वह एक है। ये प्रतिबिंब इतने अलग होंगे ही। क्योंकि प्रतिबिंब जिस सरोवर में बनता है, उसका व्यक्तित्व समाहित हो जाता है। और इन प्रतिबिंबों में विरोध होगा, यह भी सुनिश्चित है, क्योंकि व्यक्तित्व भिन्न हैं और विरोधी हैं।

Teachers are many—not only many, but they may even appear contrary to one another. Yet the Mahaguru is one. That which flashed in Mahavira, that which flashed in Muhammad, that of which Krishna and Christ became reflections—that is one. The reflections are bound to be different. For the reflection absorbs the personality of the lake in which it appears. And that there will be contradictions among reflections is certain, because the personalities are different, even opposed.

मीरा नाच सकती है, महावीर के नाचने की कल्पना करनी कठिन है। सोचना भी कि महावीर नाच रहे हैं, बड़ा मुश्किल होगा। और मीरा को बुद्ध की भांति शांत बिठा रखना भी उतना ही मुश्किल है। मीरा का व्यक्तित्व है, जो नाच सकता है। और जब सत्य की किरण उस व्यक्तित्व पर चोट करेगी, तो वह व्यक्तित्व नाचेगा। महावीर का व्यक्तित्व है, जो पत्थर की भांति मौन हो सकता है। और जब उस सत्य की किरण इस व्यक्तित्व पर पड़ेगी, तो यह पत्थर की भांति मौन हो जाएगा। महावीर की पत्थर की प्रतिमाएं देखी हैं? जितनी वे मौन हैं, उससे भी ज्यादा मौन यह आदमी था। कोई हलन-चलन नहीं है।

Meera can dance; to envision Mahavira dancing is hard. To think of Mahavira dancing is almost impossible. And to seat Meera in Buddha-like silence is just as difficult. Meera’s personality can dance; when the ray of truth strikes that personality, it dances. Mahavira’s personality can be silent like stone; when that ray of truth falls upon this personality, it becomes stone-like silence. Have you seen the stone images of Mahavira? As silent as they are—he was more silent than that. No movement at all.

महावीर और मीरा को साथ-साथ रखें, तो बड़ी मुश्किल होगी। विपरीत मालूम पड़ते हैं। एक बिलकुल चुप होकर बैठ गया है और एक पूरी तरह गूंज गया है, गूंज उठा है। यह व्यक्तित्व का भेद है। मीरा का व्यक्तित्व तैयार है नाचने को; तो सत्य का जब अनुभव होगा, तो वह नृत्य से प्रकट होगा। क्योंकि प्रकट करने वाला तो वैसे ही प्रकट कर सकता है, जिसकी उसकी तैयारी है।

Place Mahavira and Meera side by side and it becomes difficult: they seem opposite. One has sat utterly silent; one has resounded completely, has burst into song. This is the difference of personality. Meera is prepared to dance; when truth is realized it expresses as dance—because what expresses can only express in the way it is prepared.

ऐसा समझें कि अगर इस पास की झील के करीब कोई चित्रकार जाए और एक कवि जाए और एक संगीतज्ञ जाए और एक नर्तक जाए; यह झील एक होगी, लेकिन इस झील का सौंदर्य जब छुएगा कवि को, तो गीत निर्मित होगा। और जब इस झील का सौंदर्य छुएगा चित्रकार को, तो गीत निर्मित नहीं होगा, चित्र निर्मित होगा। और जब इस झील का सौंदर्य छुएगा नर्तक को, तो घूंघर की आवाज सुनाई पड़ेगी। और इस झील की आत्मा जब स्पर्श करेगी संगीतज्ञ को, तो वीणा के तार झनझना उठेंगे। वह झील एक है, पर जो उसके पास आए हैं, वह उनका अपना-अपना व्यक्तित्व है। और वही व्यक्तित्व अभिव्यक्ति करेगा।

Consider: a painter, a poet, a musician, and a dancer go to the same nearby lake. The lake is one. But when its beauty touches the poet, a song is born. When its beauty touches the painter, not a song but a painting is born. When its beauty touches the dancer, the sound of anklets is heard. And when the soul of the lake touches the musician, the strings of the veena begin to shimmer. The lake is one, but those who approach have their own personalities; and that personality will be the vehicle of expression.

सत्य की अनुभूति एक है, अभिव्यक्तियां अनेक हैं।

The realization of truth is one; expressions are many.

इसलिए इस सूत्र में कहा है: अनेक हैं शिक्षक, लेकिन वह महागुरु एक है। और जिस शिक्षक में उसकी भनक मिल जाए, जिस शिक्षक में आपको उसकी झलक मिल जाए, वही शिक्षक आपके लिए द्वार है। फिर आप अन्य शिक्षकों की चिंता छोड़ देना। क्यों? क्योंकि आपको भी जिस शिक्षक में उसकी भनक मिलती है, उसका यही कारण है। यह नहीं कि उस शिक्षक में सत्य है और दूसरों में नहीं। उसका भी कारण यही है कि उस शिक्षक की जो अभिव्यक्ति है, वह आपके व्यक्तित्व के अनुकूल है। इसलिए उस शिक्षक में आपको गुरु दिखाई पड़ता है। उस शिक्षक की अभिव्यक्ति और आपके व्यक्तित्व में कोई तालमेल है।

Therefore the sutra says: teachers are many, but the Mahaguru is one. And in whichever teacher you catch the fragrance of that One, a glimpse of that One—he is the door for you. Then leave worrying about other teachers. Why? Because the reason you feel the fragrance in a particular teacher is not that truth is in him and not in others; rather, his expression accords with your personality. That is why the Guru appears to you through that teacher. Between his expression and your personality there is a certain harmony.

तो महावीर भी निकलते हैं उसी गांव से और उसी गांव से बुद्ध भी निकलते हैं, लेकिन कोई बुद्ध के चुंबक से खिंच जाता है, कोई महावीर के चुंबक से खिंच जाता है। कोई है जो महावीर का स्पर्श भी नहीं कर पाता, महावीर से उसका कोई मेल नहीं बनता। ऐसा ही नहीं, महावीर के विपरीत भी चला जाता है। और वही आदमी बुद्ध से खिंच जाता है और बुद्ध का जादू उसे पकड़ लेता है। कोई दूसरा उसी गांव में बुद्ध से वंचित रह जाता है। आपका व्यक्तित्व भी जब किसी के साथ लयबद्ध हो जाता है और जब आप अनुभव करते हैं एक ही स्वाद का, जो महावीर को अनुभव हुआ है स्वाद, अगर आपकी जीभ भी उस भांति की है कि उस स्वाद को ले सके, तो ही महावीर आपको खींच पाते हैं। जो शिक्षक आपको खींचता है, वह अपने संबंध में तो कुछ कहता ही है, आपके संबंध में और भी ज्यादा कहता है। जिससे आप खिंचते हैं, उससे आपका तालमेल है, उससे आपकी आत्मिक निकटता है। आप उसके लिए हैं, वह आपके लिए है।

Thus Mahavira and Buddha may arise from the same village; yet some are drawn to Buddha’s magnet, some to Mahavira’s. There are those who cannot even be touched by Mahavira; they have no rapport with him. Not only that—they may even move opposite to Mahavira, and the very same person is drawn to Buddha and is caught by Buddha’s magic. Another in the same village remains untouched by Buddha. When your personality attunes to someone and you taste the same flavor that Mahavira tasted—if your tongue is of that kind, able to receive that flavor—only then can Mahavira draw you. The teacher who draws you says something about himself, but even more about you. With whomever you are drawn, with him is your harmony, your inner affinity. You are for him, and he is for you.

प्रेमी अक्सर एक-दूसरे से कहते हैं कि ऐसा लगता है कि तू मेरे लिए ही निर्मित हुआ है, या तू मेरे लिए ही निर्मित हुई है; जैसे इस पूरी पृथ्वी पर तेरी ही तलाश में था मैं, और जब तक तू न मिल जाती या तू न मिल जाता, तब तक अधूरापन और अभाव लगता। इससे भी गहरी--क्योंकि यह तो दो शरीरों की या अगर बहुत गहरा जाए प्रेम, तो दो मनों की तालमेल की खबर है। इससे भी गहरी खबर शिष्य और गुरु के बीच घटित होती है--आत्मा के मिलन की। इसलिए हमने उसे अलग नाम दिया है श्रद्धा का। वह प्रेम का चरम शिखर है। उससे ऊपर प्रेम के जाने का कोई उपाय नहीं है, जहां दो आत्माएं अनुभव करती हैं--एक सी गंध, एक सा स्वाद, एक सा स्वर, जहां दो आत्माओं की वीणा एक साथ तरंगित होती है और एक साथ बजने लगती है।

Lovers often say to each other: it seems you were made for me; it seems I was wandering the whole earth in search of you—and until you were found, a sense of incompleteness lingered. Deeper still—because that is the harmony of two bodies, or if love goes very deep, the harmony of two minds—deeper than this is what happens between disciple and Guru: a meeting of souls. Hence we have given it a different name: shraddha, trust. It is love’s ultimate peak. Beyond it love cannot go—there where two souls feel one fragrance, one taste, one note; where the veenas of two souls vibrate together and begin to play as one.

तो जिस शिक्षक से आपके हृदय के तार झनझना जाएं, वह शिक्षक आपके लिए गुरु हो गया।

So the teacher whose touch makes the strings of your heart ring—he becomes the Guru for you.

सभी शिक्षक आपके गुरु नहीं हैं। और इसके प्रति बहुत सावधान होना भी जरूरी है। क्योंकि हम अपने द्वंद्वग्रस्त मन में पच्चीस शिक्षकों के बीच घूम सकते हैं। और बहुत विपरीत स्वरों को अपने भीतर इकट्ठा कर ले सकते हैं। उससे हमारे संगीत के जन्मने में बाधा पड़ेगी। उससे हमारे भीतर व्यर्थ के द्वंद्व इकट्ठे हो जाएंगे। इसलिए उचित है कि खूब छान-बीन कर लें, और छान-बीन, ध्यान रखें, गुरु की न करें; छान-बीन इस बात की करें कि आपका किससे तालमेल बैठता है। यह बहुत अलग बात है। हम छान-बीन करते हैं इस बात की कि कौन गुरु सच्चा है। यह बात मूल्यवान नहीं है। और आप कैसे पता लगाएंगे कि कौन गुरु सच्चा है? सत्य की क्या कसौटी है आपके पास? किसके पास है? अच्छा हो कि खोज-बीन इस बात की करें कि किससे मेरे हृदय के तार मेल खाते हैं। वह सच्चा हो या न हो, यह आप चिंता न करें। अगर आपके हृदय के तार तालमेल खाते हैं, तो वह कोई भी हो, वह आपके लिए महागुरु का द्वार बन जाएगा। और कभी-कभी टेढ़े-मेढ़े पत्थर भी उसका द्वार बन जाते हैं, और कभी-कभी बहुत सुंदर मूर्तियां भी उसका द्वार नहीं बनती हैं। यह सवाल मूर्ति और पत्थर का नहीं है; अनगढ़ पत्थर और गढ़ी गई मूर्ति का नहीं है। यह सवाल आपके और उसके बीच तालमेल निर्मित होने का है।

Not all teachers are your Guru. And it is necessary to be very alert about this. In our divided minds we can wander among twenty-five teachers and gather within us many contrary voices. Then the birth of music in us is hindered; needless conflicts accumulate within. Therefore it is right to sift thoroughly—and remember, do not sift the Guru; sift to see with whom you harmonize. This is quite different. We investigate to find which Guru is true. That is not valuable. How will you know who is true? What touchstone of truth do you have? Who has it? It is better to search for the one with whom my heart’s strings match. Whether he is true or not, do not worry. If your heart’s strings are in tune, then whoever he may be, he becomes a door to the Mahaguru for you. Sometimes crooked, unhewn stones become his doorway, and sometimes very beautiful statues do not. The question is not the statue or the stone—hewn or unhewn—but of harmony arising between you and him.

और जैसे प्रेम अंधा होता है, वैसे ही श्रद्धा भी अंधी होती है। अंधे का मतलब यह नहीं कि आंख नहीं होती। अंधे का मतलब यह है कि और ही तरह की आंख होती है, तर्क की आंख नहीं होती। न तो कोई अपनी प्रेमिका को खोज सकता है तर्क से--और कभी कोई खोजने निकलेगा, तो बिना प्रेमिका के रह जाएगा। और न कोई अपने गुरु को खोज सकता है तर्क से--वह भी प्रेम का ही मामला है। और अगर आपको लगता है कि किसी गुरु का तर्क आपसे बहुत मेल खाता है, इसलिए आपने उसको चुन लिया, तो आप समझना कि यह भी तर्क की खोज नहीं है। यह भी आपके भीतर की वीणा के स्वर का तालमेल है। यह भी आपके तर्कनिष्ठ होने के कारण हो रहा है। और यह आपकी तर्कनिष्ठा तर्कातीत है। इसके लिए आप कोई तर्क नहीं दे सकते। आपको किसी के तर्क रुचिकर मालूम पड़ रहे हैं, इसलिए आपने चुन लिया है, तो यह आपकी तर्क के प्रति जो रुचि है, यह भी वैसी ही अंधी है, जैसे सभी रुचियां अंधी होती हैं। एक ही बात स्मरण रखनी जरूरी है कि जहां आपका तालमेल बैठ जाए, जहां आपकी लयबद्धता निर्मित हो जाए, वहीं से आपके लिए महागुरु का द्वार है।

And as love is blind, so is shraddha. Blind does not mean without eyes; it means a different kind of eye—not the eye of logic. No one can find his beloved through logic—and whoever sets out to find her logically will remain without a beloved. Nor can anyone find his Guru through logic—that too is a matter of love. And if you feel some Guru’s logic matches you, and for that reason you choose him, know that even this is not logic’s search; it is still your inner veena’s tone seeking its accord. Your very rationality is beyond reason; you cannot justify it by logic. That someone’s arguments appear appealing and you choose him—this too is an unreasoned liking, as blind as any other. Keep one thing in mind: wherever your rhythm settles, wherever attunement happens, there lies the doorway to the Mahaguru for you.

तो कभी-कभी कोई साधारण व्यक्ति भी आपके लिए गुरु हो सकता है और कोई असाधारण व्यक्ति भी गुरु न हो। यह उसका गुरु होना आप पर बहुत कुछ निर्भर है। आपका हृदय अनुगुंजित हो उठे। आप अनुभव करें कि कोई विराट आपको स्पर्श कर रहा है। आपको प्रतीति हो कि मिल गया वह व्यक्ति, जिसमें से प्रवेश हो सकता है। और वह व्यक्ति तो बहुत शीघ्र छूट जाएगा। क्योंकि सभी गुरु फ्रेम की तरह हैं। वह चित्र नहीं है, वह सिर्फ फ्रेम है, वह चौखटा है, जिसमें चित्र मढ़ा गया है। चित्र तो सदा ही महागुरु का है। शिक्षक तो फ्रेम है। लेकिन हमारी पहली पहचान फ्रेम से ही होती है। और जब फ्रेम से हमारा तालमेल बैठ जाता है, तो ही उसमें छिपे हुए चित्र का हमें दर्शन होना शुरू होता है।

Thus sometimes an ordinary person can be your Guru, and an extraordinary one may not. His being your Guru depends much on you. Your heart should begin to resound; you should feel a vastness touching you; the sense that this is the one through whom entry is possible. And very soon that person will be left behind—for all Gurus are frames. He is not the picture; he is only the frame within which the picture is set. The picture is always of the Mahaguru. The teacher is the frame. Our first recognition, however, is through the frame. When harmony is established with the frame, only then does the picture hidden within begin to be revealed.

‘शिक्षक अनेक हैं, लेकिन परम गुरु एक ही है--जिसे आलय या विश्वात्मा कहते हैं। उस परम सत्ता में ऐसे ही जी, जैसे उसकी किरण तुझमें जीती है। और प्राणिमात्र में ऐसे जी, जैसे वे परम सत्ता में जीते हैं।’

Teachers are many, but the Supreme Master is one—the one called Alaya, the World-Soul. Live in that Supreme just as its ray lives within you. And live among all beings as if they live in that Supreme.

‘मार्ग की देहली पर खड़ा होने के पूर्व, अंतिम द्वार को पार करने के पहले तुझे दोनों को एक में निमज्जित करना है और व्यक्ति सत्ता को परम सत्ता के लिए त्यागना है। और इस तरह दोनों के बीच जो पथ है, जिसे अंतःकरण कहते हैं, उसे नष्ट कर डालना है।’

Before you stand upon the threshold of the Path, before crossing the final gate, you must immerse both into one and renounce the personal being for the Supreme Being. And the road that lies between the two, called antahkarana, must be destroyed.

यह सूत्र अत्यंत क्रांतिकारी है।

This sutra is immensely revolutionary.

यह सूत्र कहता है: ‘अंतिम द्वार को पार करने के पहले, दोनों को एक में निमज्जित करना है। व्यक्ति सत्ता को परम सत्ता के लिए त्यागना है।’

It says: before crossing the last gate, immerse both into one. Renounce the personal being for the Supreme Being.

हम अभी व्यक्ति-सत्ताएं हैं, अभी हमारा अस्तित्व आणविक है। एक छोटे अणु की भांति हम हैं--अपने में घिरे, छोटी सी सीमा में बंद। एक घेरा है, उसमें हम जीते हैं। उस घेरे के बीच में हमारी भी एक छोटी सी टिमटिमाती ज्योति है, वह हमारी अस्मिता है, हमारा अहंकार है। ‘मैं हूं।’ इस ‘मैं’ को हम जब तक आधार मान कर जीते हैं; जब तक हमारा यह केंद्र हमारे भीतर ‘मैं’ में निर्मित है, हमारी छाया में, तब तक यह जो विराट हमारे चारों ओर हर क्षण मौजूद है, इससे हमारा मिलन न हो पाएगा। यह मेरा होना ही इस विराट के साथ मेरा विरोध है।

As yet we are personal beings; our existence is atomic. Like a small atom—we are encircled, confined within a tiny boundary. There is a ring within which we live. At its center a small flickering flame—our asmita, our ego: ‘I am.’ As long as this ‘I’ is the center from which we live, as long as our center is made of the ‘I’ within our shadow, the vastness surrounding us from every side each moment cannot meet us. My being a ‘me’ is my opposition to the Vast.

जब तक मैं कहता हूं ‘मैं’ तब तक मैं इस विराट से भिन्न हूं, तब तक मेरा गहरा संघर्ष है, तब तक मैं लड़ रहा हूं। अहंकार का स्वर संघर्ष का स्वर है, लड़ाई का स्वर है, तब तक मैं धारा के विपरीत बहने की कोशिश कर रहा हूं।

So long as I say ‘I,’ I am other than the Vast; there is a deep conflict, a fight. The tone of ego is the tone of struggle, of battle; I am trying to flow upstream.

ऐसा समझें कि एक बर्फ का टुकड़ा पानी में तैर रहा है; वह पानी ही है, लेकिन जमा हुआ, फ्रोजन। जमा हुआ है, इसलिए उसकी सीमा बन गई है। पास में जो पानी है, वह भी उसका ही स्वभाव है, उसका ही स्वरूप है, उस जैसा ही है, लेकिन बर्फ का टुकड़ा जम गया। उसने अपनी सीमा बना ली, वह नदी में तैर रहा है, लेकिन नदी से भिन्न होकर। वह एक भी हो सकता है; अगर पिघल जाए, तो उसकी सीमा खो जाए। तो वह जो आज अलग था, वह कल एक भी हो सकता है। बर्फ का टुकड़ा है व्यक्ति-सीमा, व्यक्ति-अस्तित्व और बर्फ का टुकड़ा पिघल जाए, तो फिर कोई सीमा न होगी--नदी में, सागर में वह एक हो जाएगा।

Consider an ice-cube floating in water. It is water—but frozen. Because it is frozen it has boundary. The surrounding water is of its very nature, of its very essence—just the same. But the ice-cube has frozen; it has made its boundary. It floats in the river, yet apart from the river. It could become one—if it melts its boundary is lost. What is separate today can be one tomorrow. The ice-cube is the personal boundary, the personal existence; if the ice melts there remains no boundary—river or ocean, it becomes one.

अहंकार में जीता हुआ आदमी जमा हुआ आदमी है, फ्रोजन। और जितना जमा है, उतना ही कठोर है। जितना जमा है, उतना ही पथरीला है। जितना जमा है, उतना ही क्षुद्र है। क्योंकि मौके खो रहा है विराट होने के। और जिस नदी के साथ एक होकर बह सकता था, नाहक ही उससे टकरा रहा है। और जिस नदी के साथ एक होकर विराट जीवन का अनुभव कर सकता था, उस नदी से भयभीत हो रहा है कि कहीं वह मेरी मृत्यु न बन जाए। क्योंकि बर्फ के टुकड़े को डर लगता ही है कि यह नदी कहीं मुझे पिघला न ले, कहीं यह नदी मुझे अपने में लीन न कर ले! हम सब जो मृत्यु से डरते हैं, उसका कारण वही है। क्योंकि चारों ओर जीवन हमें लीन करने को है। मौत का डर क्या है?--कि कहीं मैं मिट न जाऊं!

One who lives in ego is a frozen man. The more frozen, the more hard; the more stone-like; the more petty, for he is missing the chance to be vast. With the river he could flow as one—needlessly he collides. With the river he could have known the experience of the boundless—he is frightened it may become his death. The ice-cube fears: this river may melt me, may absorb me! Our fear of death is just this. Life all around wants to absorb us. What is fear of death?—that I may be erased!

इसलिए बुद्ध ने तो कहा है कि जो मौत से डरता है, वह कभी धार्मिक नहीं हो सकता। इसलिए बुद्ध ने तो यह भी कहा है कि अगर तुम पूरी तरह ही मिटने को राजी हो, तो ही धर्म की तरफ कदम उठाना। पूरी तरह। हमें लगता है कि शरीर मिट जाएगा, आत्मा तो रहेगी। सब-कुछ मिट जाएगा, लेकिन यह मेरा भीतरी सत्व तो रहेगा। बुद्ध ने कहा है, इसको भी मिटाने की तैयारी हो, तो ही धर्म की तरफ चलना। जिस दिन तुम्हारी तैयारी ऐसी हो कि दीया बुझ जाता है, फिर उसकी लौ का कोई पता नहीं चलता--ऐसे ही जब तुम बुझने को राजी हो जाओ, तभी।

Therefore Buddha has said: one who fears death can never be religious. He has even said: only if you are ready to die utterly should you step toward religion—utterly. We feel: the body will die, the soul will remain. Let everything die, but this inner essence of mine will stay. Buddha said: be prepared to let even this go—only then move toward religion. The day you are ready to go out like a lamp, so that the flame has no trace—only then.

जब दीया बुझता है, तो लौ कहां खो जाती है?

When the lamp goes out, where does the flame vanish?

विराट में एक हो जाती है। फिर अब उसका कोई होना नहीं है। सबके होने के साथ एक हो जाती है। मिटती भी है और नहीं भी मिटती। मिटती है लौ की तरह, नहीं मिटती--प्रकाश का जो महापुंज है जगत में, उसके साथ एक हो जाती है। जब बर्फ का टुकड़ा पिघलता है, तो मिटता भी है, नहीं भी मिटता। मिटता है व्यक्ति की तरह, बचता है सागर की तरह। हमारे मिटने में ही हमारे होने की संभावना है।

It becomes one with the Vast. Now there is no individual being. It becomes one with the being of all. It both dies and does not die. It dies as a flame; it does not die—as it becomes one with the great mass of light spread throughout existence. When the ice melts, it dies and yet it does not. It dies as the individual; it remains as the ocean. In our dying lies the possibility of our true being.

जीसस ने कहा है: जब तक तुम एक बीज की तरह जमीन में न गिरो और जब तक तुम एक बीज की तरह जमीन में सड़ो नहीं, गलो नहीं, मिटो नहीं, तब तक तुम्हारा कोई भविष्य नहीं है। गिरो, मिटो, समाप्त हो जाओ। यह थोड़ा उलटा लगता है कि मिटने में ही हमारा होना है। न हो जाने में ही हमारा परम अस्तित्व प्रकट होगा।

Jesus said: unless you fall into the earth as a seed and rot, decay, disappear—there is no future for you. Fall, die, be finished. It sounds upside-down that only in dying is our being. In non-being the Supreme being is revealed.

यह सूत्र कहता है: व्यक्ति-अस्तित्व की तरह, व्यक्ति सत्ता की तरह मिटो, ताकि परम सत्ता के साथ एक हो जाओ। अपनी क्षुद्रता में मिटो, ताकि विराट में एक हो जाओ।

This sutra says: die as a personal existence, as a personal being, so that you may be one with the Supreme Being. Die in your smallness so that you may be one with the Vast.

बड़ा सस्ता सौदा है, लेकिन बड़ा कठिन है। सौदा यह है कि क्षुद्र को छोड़ो और विराट को पा लो।

It is a cheap bargain—and yet very difficult. The bargain is: leave the petty and gain the immense.

लेकिन बड़ा कठिन है, क्योंकि क्षुद्र के साथ हम इतने एक हो गए हैं कि ऐसा लगता है क्षुद्र का मिटना, हमारा ही मिटना हो जाए। और बीज भी जब मिटता होगा, अगर सोच सके तो सोचता होगा कि नष्ट हुआ, मौत हुई। उसे कैसे पता होगा कि वृक्ष का होगा जन्म, आकाश में उठेगा, फैलेंगी शाखाएं दूर; नाचेगा हवाओं में, वर्षा में, धूप में; आनंदित होगा, खिलेंगे फूल; छिपा है जो भीतर सुगंध का खजाना, वह फैलेगा हवाओं में दूर-दिगंत तक। उसे कुछ भी पता नहीं। और एक बीज मिटेगा, तो करोड़ बीज पैदा होंगे, यह भी उसे पता नहीं। मिटते बीज को इतना ही पता है कि मैं मिट रहा हूं। जो होगा उसका उसे कुछ भी पता नहीं।

But it is difficult, for we have become so one with the petty that it seems the death of the petty is our death. If the seed could think, it would think that to decay is death. How would it know that a tree will be born, rising into the sky, branches spreading wide; it will dance in the wind, in rain, in sun; it will be delighted, flowers will blossom; the hidden treasure of fragrance will spread across the horizon. It knows nothing. And one seed will die and a million seeds will be born—this too it cannot know. The dying seed knows only: I am dying. What will be—nothing is known.

इसलिए अगर मिटता बीज भी डरता हो, घबड़ाता हो, प्रार्थना करता हो कि हे प्रभु, मुझे मत मिटा, मुझे बचा, मैं मर तो न जाऊंगा, यह मेरी मृत्यु आती है। अगर गंडे-ताबीज बांधता हो, अपने को बचाने के उपाय करता हो, तो आश्चर्य नहीं है। लेकिन उसे क्या पता कि वह अपनी ही मौत की मांग कर रहा है। क्योंकि उसके बचने में मौत है, उसके मिटने में जीवन है।

Therefore if the dying seed trembles and begs, ‘O Lord, do not let me die,’ it is no surprise. But it does not know that in saving itself it is praying for its death. Its survival is death; its dying is life.

आदमी भी एक बीज है। और मिटे तो उसके भीतर विराट का जन्म होता है। बचाए रहे अपने को तो सिकुड़ जाता है, छोटा हो जाता है। और हम बचाने-बचाने में धीरे-धीरे सिकुड़-सिकुड़ कर छोटे होते जाते हैं।

Man too is a seed. If he dies, the Vast is born within him. If he protects himself, he shrivels, becomes small. In this saving-and-saving, slowly he contracts.

‘परम सत्ता के लिए व्यक्ति की सत्ता को त्यागना है...।’

For the Supreme Being the personal being must be renounced...

लेकिन हम धन छोड़ सकते हैं, घर छोड़ सकते हैं, पत्नी छोड़ सकते हैं, बच्चे छोड़ सकते हैं, यह सब छोड़ने में कुछ बहुत गहरी बात नहीं है। यह सब छोड़ने योग्य भी नहीं है, क्योंकि यह आपका था कब, जिसे आप छोड़ दें। पत्नी आपकी है? पचास साल साथ रह कर भी भरोसा आया कि आपकी है? या पति आपका है? धन आपका है? मकान आपका है? जिसे आप छोड़ते हैं, वह आपका है ही नहीं। बहुत मजेदार है मामला। जो हमारा नहीं है, उसे हम छोड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

We can leave wealth, house, wife, children—there is nothing very deep in leaving these. They are not even worth leaving—for were they ever yours? Is your wife yours? After fifty years together did trust arise that she is yours? Or the husband yours? Wealth yours? The house yours? That which you abandon was never yours. How amusing! We try to renounce what is not ours.

आपको जिसे छोड़ना चाहिए, वह आप ही हैं। न पति है, न पत्नी है, न बेटा है; न मकान है, न धन है, न दौलत है। छोड़ने की चीज तो आप हैं। मगर उसे हम बचाते हैं। सच तो यह है कि उसके लिए ही हम पत्नी को भी छोड़ते हैं--मोक्ष मिल सके, आत्मा मिल सके। मैं बचूं और मैं परम आनंद में चला जाऊं, उसके लिए हम घर भी छोड़ते हैं, धन भी छोड़ते हैं। जिसके लिए हम छोड़ रहे हैं, वही छोड़ने योग्य है। और जिस दिन कोई उसे छोड़ देता है, उस दिन इस जगत में उसे बांधने के लिए कोई, कोई बंधन नहीं रह जाता। उस दिन उसके ऊपर कोई बोझ नहीं रह जाता। क्योंकि वह बोझ रखने वाला ही मर गया।

What should be renounced is you. Not husband, not wife, not son; not house, not wealth—all that must be renounced is you. But that we protect. In truth, for its sake we leave even wife—that we may attain moksha, the soul. I should be saved and enter supreme bliss—so we leave home and wealth. We protect the very one who should be dropped. And the day someone lets go that one, there remains in this world nothing to bind him. No burden remains—because the burden-bearer has died.

हम बोझ को छोड़ते हैं, उस रखने वाले को बचाते हैं। और वह रखने वाला बिना बोझ के नहीं रह सकता। वह नये बोझ निर्मित कर लेता है। रखने वाले को ही मिटा दें।

We drop the loads, but save the bearer. The bearer cannot live without loads; he manufactures new ones. Drop the bearer himself.

बुद्ध ने कहा है: दुख को छोड़ने की फिकर मत कर, उसे तू न छोड़ पाएगा। क्योंकि तू ही दुख को निर्मित करता है। तू उसको ही छोड़ दे, जो दुख को निर्मित करता है।

Buddha said: do not worry about dropping suffering—you will not be able to. It is you who manufactures suffering. Drop the one who manufactures it.

बुद्ध को जिस दिन ज्ञान हुआ, उस दिन बुद्ध ने जो वचन कहा है, वह वचन बड़ा अदभुत है। बुद्ध ने कहा है कि हे मेरे दुखों का गृह बनाने वाले, अब तू समाप्त हो गया, अब मेरे लिए और घर बनाने की जरूरत न रही। क्योंकि वह ही न बचा, जो घरों में रहता है। घर तो मैंने बहुत बार गिराए, लेकिन वह जो भीतर घर बनाने वाला था, वह नये बनाते चला गया। इस बार मैंने घर बनाने वाले को ही गिरा दिया है। अब कोई घर बनाने की जरूरत न रहेगी।

On the day of his enlightenment Buddha spoke a most wondrous utterance: O builder of my house, now you are finished; there will be no more building of houses for me—because the one who lived in those houses is no more. Many times I broke the houses, but he who within was the house-builder went on building anew. This time I have demolished the builder himself. Now no house need be built again.

‘और इन दोनों के बीच, व्यक्ति-सत्ता और परम सत्ता के बीच जो पथ है, जिसे अंतःकरण कहते हैं, उसे नष्ट कर डालना है।’

And the road between these two—the personal and the Supreme—called antahkarana, must be destroyed.

यह वचन बड़ा मुश्किल है। क्योंकि अंतःकरण को तो हम बहुत कीमत देते हैं--कांसिएंस को। और हम तो कहते हैं कि फला आदमी में अंतःकरण नहीं है, होना चाहिए। और यह सूत्र कहता है: इस अंतःकरण को मिटा डालना है, इस कांसिएंस को मिटा डालना है।

This is a difficult statement. We give great value to antahkarana—conscience. We say: so-and-so has no conscience; one should have it. The sutra says: this antahkarana is to be extinguished, this conscience destroyed.

यहां कुछ बातें खयाल में ले लेना जरूरी हैं।

Understand a few things.

नीति निर्मित होती है अंतःकरण पर और धर्म निर्मित होता है अंतःकरण के विनाश पर। अगर व्यक्ति को नैतिक बनाना है, तो अंतःकरण जन्माओ उसमें। इसलिए हम हर बच्चे में अंतःकरण पैदा करते हैं। बच्चे अंतःकरण लेकर पैदा नहीं होते, हम उनमें पैदा करते हैं। इसलिए एक मुसलमान के पास और तरह का अंतःकरण होता है, एक हिंदू के पास और तरह का, एक ईसाई के पास और तरह का, एक जैन के पास और तरह का। क्योंकि अंतःकरण लेकर हम पैदा नहीं होते। अंतःकरण समाज निर्मित करता है।

Morality is built upon antahkarana; religion is built upon the destruction of antahkarana. If you want to make a person moral, give him a conscience. So every child is given a conscience. Children are not born with it; we plant it in them. Thus a Muslim’s conscience is of one kind, a Hindu’s of another, a Christian’s of another, a Jain’s of yet another—because conscience is not inborn; society manufactures it.

एक जैन के पास जो अंतःकरण होता है, उसमें मांसाहार की संभावना नहीं है। क्योंकि बचपन से ही सुना है कि वह पाप है, बचपन से ही मन में यह गहरी बात चली गई कि वह पाप है। वह पाप है या नहीं, इससे मुझे प्रयोजन नहीं है। लेकिन अंतःकरण में यह बात गहरी चली गई कि वह पाप है। यह इतने गहरी चली गई अचेतन में कि अब इसे मिटाने का कोई उपाय नहीं है। और अगर यह मिटाए भी, अगर यह आज मांसाहार भी कर ले एक जैन, तो बहुत संभावना तो यह है कि करते ही उसे वमन हो जाएगा। अगर वमन को भी धीरे-धीरे अभ्यास करके रोक ले, अपने को मजबूत कर ले, अभ्यास करे, साधना करे, और मांसाहार करता ही चला जाए, थोड़े दिन कष्ट पाएगा शारीरिक, फिर धीरे-धीरे शारीरिक कष्ट तो विदा हो जाएगा; क्योंकि शरीर नई आदत को ग्रहण कर लेगा, लेकिन मन में ग्लानि बनी रहेगी और भीतर लगेगा मैं कोई अपराध कर रहा हूं--गिल्ट। यह उस अंतःकरण की छाया है, जो समाज ने दिया।

A Jain’s conscience has no room for meat-eating. Since childhood he has heard it is sin; this has gone deep into the mind. Whether it is sin or not is not my concern—I point to how deeply it sinks. It reaches so deep into the unconscious that erasing it becomes nearly impossible. If a Jain eats meat today, it is likely he will vomit at once. If he suppresses the vomiting through practice, steels himself, and continues to eat, the physical trouble will pass—because the body adapts—but inner guilt will remain: I am committing a crime. This guilt is the shadow of socially-given conscience.

एक मुसलमान है, एक मांसाहारी है, उसे कोई तकलीफ नहीं है। वह मांस को ऐसे ही मजे से खा लेता है, जैसे हम और कोई चीज को खाते हैं, सब्जी को खाते हैं। कठिन नहीं है कि सब्जी के प्रति भी अंतःकरण ऐसा ही पैदा किया जा सकता है कि आप सब्जी भी न खा सकें।

A Muslim, a meat-eater, has no trouble; he eats meat with the same ease others eat vegetables. It is possible to produce a conscience even against vegetables.

जैसे पश्चिम के जो शाकाहारी हैं, वे अंडे को तो खा लेते हैं; क्योंकि वे कहते हैं, अंडा जो है, शाकाहार है। क्योंकि जब तक जीवन पैदा नहीं हुआ, तब तक सब सब्जी है। लेकिन वे दूध नहीं पीते, दही नहीं खाते। क्योंकि वे कहते हैं कि दूध और दही जो है एनिमल फूड है, मांसाहार है। पश्चिम का शाकाहारी दूध पीना मुश्किल अनुभव करता है। और ऋषि-मुनियों ने कहा है कि दूध पवित्र है, पवित्रतम भोजन है। और हमारे यहां अगर कोई दूध पर ही रहता है, तो इतने से ही काफी साधु हो जाता है। दूधाहारी है, कुछ और नहीं लेता, सिर्फ दूध लेता है। और पश्चिम के शाकाहारी कहते हैं कि दूध मांसाहार है, क्योंकि दूध रक्त है।

है भी। दूध रक्त का ही हिस्सा है, इसलिए तो दूध पीने से जल्दी रक्त बन जाता है। और दूध पूर्ण आहार है; क्योंकि शुद्ध रक्त है, तो अब और किसी आहार की जरूरत नहीं है। इसलिए बच्चा सिर्फ दूध पर बड़ा हो जाता है; कोई और आहार की जरूरत नहीं है। मां का सीधा खून उसे मिल जाता है। इस भाषा में सोचें अगर बचपन से, तो दूध पीना मुश्किल है।

For example, Western vegetarians often eat eggs—calling them vegetarian food, for until life forms within, all is ‘vegetable.’ But they do not drink milk or take curd, calling milk an animal food. For a Western vegetarian, milk is difficult. Our rishis have called milk pure, the purest food, and here one who lives on milk alone is taken for a sadhu. In the West, milk is called non-vegetarian, for milk is blood. Indeed it is—the extract of blood; hence it becomes blood easily. It is a complete food—pure blood, so no other nourishment is needed; a child grows on milk alone. If from childhood one thinks in such language, to drink milk becomes difficult.

मेरे घर एक शाकाहारी बहुत समय पहले आकर ठहरा। तो उसको मैंने सुबह कहा कि आप चाय लेंगे, कॉफी लेंगे, दूध लेंगे? तो वह एकदम चौंका। उसने कहा कि आप और दूध! आप दूध लेते हैं क्या? उसने ऐसे ही पूछा जैसे कोई मुझसे पूछता हो कि क्या आप मांसाहार करते हैं? वह एकदम भयभीत हो गया। अगर बचपन से खयाल डाला जाए, तो दूध छूना मुश्किल है।

Once a strict vegetarian stayed in my home. In the morning I asked: will you take tea, coffee, milk? He was startled: milk! Do you take milk? He asked as though asking if I ate meat. He was frightened. If the idea is put in from childhood, to touch milk becomes difficult.

किसी भी चीज के प्रति अंतःकरण पैदा किया जा सकता है। अंतःकरण का मतलब है कि आपके मन में एक भाव पैदा हो गया। और वह भाव उस समय पैदा होता है, जब आपके पास सोचने वाली बुद्धि नहीं होती। अंतःकरण पैदा करना हो, तो सात साल के पहले ही किया जा सकता है; फिर बाद में करना मुश्किल है।

Conscience can be created for anything. Conscience means a feeling has been planted in your mind. It is planted at a time when you have no discerning intelligence. If conscience is to be created it must be done before seven; later it becomes difficult.

इसलिए सारी दुनिया के धर्म बच्चों पर कस कर उनकी गर्दन पकड़ते हैं। क्योंकि बच्चे अगर सात साल तक छुट्टा छोड़ दिए जाएं, तो फिर दुबारा किसी फोल्ड में, किसी पंथ में उनको सम्मिलित करना बहुत मुश्किल हो जाएगा। क्योंकि बाद में अंतःकरण पैदा नहीं किया जा सकता। जैसे शरीर की कुछ चीजें एक उम्र में ही निर्मित होती हैं; उस उम्र तक अगर निर्मित न हों, तो फिर बाद में उनका निर्मित होना मुश्किल है। अंतःकरण भी सात साल के पहले ही निर्मित होता है। और जितना जल्दी निर्मित किया जाए, उतना गहरा निर्मित होता है। क्योंकि तब मन के अचेतन आधार रखे जा रहे हैं, नींव रखी जा रही है। फिर बाद में भवन खड़ा होगा, वह उसी नींव पर खड़ा होगा।

Hence religions everywhere grip the necks of children. If they are left free till seven, later it is hard to bring them into any fold. The body too builds certain things only in a certain age; later it is difficult. Conscience too is built before seven—and the earlier, the deeper. Then the foundations of the unconscious are being laid; later the house will stand on that foundation.

फिर यह भी हो सकता है कि कभी बाद में आप अपने धर्म को बदल लें, लेकिन अपने अंतःकरण को आप न बदल पाएंगे। इसलिए आप देखेंगे कि कोई हिंदू ईसाई हो जाता है, वह कितना ही ईसाई हो जाए, ईसाइयत ऊपर रहती है, उसका अंतःकरण हिंदू का रहता है। और आज नहीं कल, वह क्राइस्ट के साथ वही सलूक करेगा, जो वह राम के साथ करता रहा है। वह बहुत फर्क नहीं कर सकता। उसके भीतर वह जो अंतःकरण है, वह तो इतनी आसानी से बदला नहीं जा सकता।

It can happen that later you change your religion, but not your conscience. Thus you see: a Hindu becomes a Christian—however Christian he becomes on the surface, within his conscience remains Hindu. Sooner or later he will relate to Christ as he related to Rama. He cannot differ much; the inner conscience does not change easily.

इसलिए जो लोग धर्म परिवर्तन कर लेते हैं, उनका ऊपर-ऊपर होता है सब। हां, उनके बच्चे, दो-तीन पीढ़ियों में, उनका अंतःकरण बदल जाएगा। लेकिन परिवर्तन करने वाली पीढ़ी के भीतर तो अंतःकरण वही होता है, जो दिया गया है। अंतःकरण वैसा ही है, जैसे मां का दूध है। वह हड्डियों में प्रवेश कर गया, उससे मांस-मज्जा निर्मित हो गई है।

Therefore conversions are largely superficial. Yes, their children, after two or three generations, will have a different conscience. But those who convert carry the conscience that was given. Conscience is like mother’s milk—it has entered the bones; flesh and marrow have been formed out of it.

यह सूत्र कहता है कि अगर धार्मिक होना है, और अगर परम सत्ता में लीन होना है, और व्यक्ति-सत्ता को मिटा डालना है, तो अंतःकरण नष्ट कर डालना होगा।

This sutra says: if you are to be religious, if you are to be absorbed in the Supreme and the personal being is to be dissolved, then antahkarana must be destroyed.

यह बात समझने जैसी है।

Understand this well.

अगर अंतःकरण समाज ने पैदा किया है तो परम सत्ता के मिलन में वह भी बाधा है। समाज के पार जाना होगा।

If conscience is created by society, it is an obstruction to union with the Supreme. One must go beyond society.

इसलिए हम संन्यासी को असामाजिक कहते थे। संन्यासी का मतलब ही यह है कि वह समाज के बाहर गया। संन्यासी का मतलब ही यह है कि उसकी जो आधारशिलाएं समाज ने रखी थीं, उसने इनकार किया। इसका यह मतलब नहीं कि वह विपरीत चला जाए। विपरीत जाने की कोई भी जरूरत नहीं है। और ध्यान रहे, जो विपरीत जाता है, वह मुक्त नहीं होता। क्योंकि विपरीत जाने वाले के पास भी अंतःकरण वही होता है; सिर्फ वह विपरीत चला गया होता है।

Hence the sannyasin was called asocial. Sannyas means: he goes beyond society. It means he denies the foundations society has laid. This does not mean he goes into opposition; there is no need to be contrary. Remember: one who goes into opposition is not free; he still carries the same conscience—he only moves to its opposite.

ऐसा समझें कि अगर आप एक जैन घर में पैदा हुए हैं और आप मांसाहार करने लगें, तो आपका मांसाहार स्वस्थ कभी भी न हो पाएगा। या तो आप अपराध के भाव से करेंगे, और अगर अपराध के भाव को भी हटा दें, तो आप गौरव के भाव से करना शुरू कर देंगे कि मैं कोई महान कार्य कर रहा हूं। लेकिन मांसाहार सहज कभी न हो पाएगा। वह अंतःकरण काम करेगा। विपरीत चले जाएं तो गौरव बन जाएगा। अगर विपरीत न जाएं और करें तो अपराध बन जाएगा। लेकिन सहज कभी न हो पाएगा कि आप मांसाहार ऐसे ही कर पाएं जैसे आप भोजन कर रहे हैं। उसमें दंश बना ही रहेगा। वह आपके भीतर का अंतःकरण पीछा करेगा।

If you are born in a Jain home and begin to eat meat, your meat-eating will never be healthy. Either you will eat with guilt, or if you remove the guilt, you will eat with pride—feeling you are doing something great. It will never be natural. That conscience will operate. If you go opposite, it becomes pride; if you do not and still eat, it is guilt. But never will it be simple, like just eating food. A thorn will remain; that inner conscience will pursue you.

विपरीत जाना आसान है, मुक्त होना कठिन है।

To go opposite is easy; to be free is difficult.

मुक्त होने का मतलब है: न हम पक्ष में रहे, न हम विपक्ष में रहे।

Freedom means: neither for nor against.

मुक्त होने का मतलब है कि समाज का जो खेल है, वह हमारे लिए खेल हो गया, गंभीर न रहा।

Freedom means the social game becomes, for you, only a game—not serious.

उसे थोड़ा ठीक से समझ लें। जस्ट ए गेम, एक खेल हो गया। और जरूरत नहीं कि खेल को हम बिगाड़ें। जो लोग खेल रहे हैं, उन्हें खेलने दें। और खेल को बिगाड़ने में मजा भी क्या है? और यह भी अगर जरूरी लगे कि उस खेल से हमारे हटने से और विपरीत होने से, अन्यथा होने से, दूर होने से खेल में बाधा पड़ती है, तो आप खेल में सम्मिलित भी रह सकते हैं, और फिर भी अगर आप यह जानते हैं कि यह खेल है और अंतःकरण केवल एक सामाजिक व्यवस्था है। उसका पालन भी करते हैं, लेकिन जानते हैं कि सामाजिक व्यवस्था है; न उसके अनुकूल हैं, न उसके प्रतिकूल हैं। भीतर जानते हैं कि एक अभिनय है, जिसे पूरा कर देना है, तो आप मुक्त हो जाते हैं।

Understand this well: just a game. There is no need to spoil the game. Let those who are playing play. What joy is there in disturbing it? And if necessary, so as not to disturb the game by your stepping aside, by being contrary or otherwise, you may remain in it—and yet know within that it is a game, that conscience is merely social arrangement. You may observe it outwardly, knowing it is only social; neither for it nor against it. Within you know it is an acting to be completed; then you are free.

और अंतःकरण तभी विनष्ट होता है, जब समाज का जीवन एक अभिनय हो जाता है।

Conscience is destroyed only when social life becomes acting.

जरूरी नहीं है कि आप अपनी बहिन से शादी कर लें; क्योंकि अंतःकरण कहता है कि नहीं करना, बहुत बड़ा पाप है। जरूरी नहीं है कि आप शादी करने जाएं, शादी करने से अंतःकरण नहीं टूट जाएगा। जरूरी यह है कि आप जानें कि यह खेल है, समाज की व्यवस्था है, न पाप है, न पुण्य है। जिस समाज में रहते हैं, उसका नियम है। और उस समाज के साथ शांति से रहना हो, तो उसकी मान कर चलने में सुविधा है। मगर भीतर आपके कोई दंश नहीं है।

There is no need to marry your sister because your conscience says not to; nor will your conscience dissolve by marrying. What is needed is to know: this is a game, a social arrangement—neither sin nor virtue. To live peacefully in a society, its rules are convenient. But within there is no sting.

और अगर कोई दूसरे समाज में बहिन से शादी कर रहा हो, तो आपके मन में जरा भी भाव नहीं उठता कि यह अपराध है, पाप है। समझ लें, वह उसके समाज का खेल है। उसके समाज के अपने नियम हैं। और जैसे आपके लिए उचित है कि इस खेल को मान कर चलें, सुविधापूर्ण है, वैसे उसके लिए भी उचित है कि वह अपने नियम मान कर चले। और सुविधापूर्ण है।

And if in another society someone marries his sister, no thought arises in you that it is a crime. Understand: it is that society’s game. Its people have their rules. As it is fitting for you to follow yours for convenience, so it is fitting for them to follow theirs.

असुविधा पैदा कर लेने में कोई बड़ी क्रांति नहीं है। और कुछ लोग असुविधा पैदा करने में मजा लेते हैं, वे केवल अहंकारी हैं। खुद को भी असुविधा पैदा करने में मजा लेते हैं। अंतःकरण, एक समाज के भीतर रहने वाले लोगों का नियम है, जिसके बिना खेलना मुश्किल हो जाएगा। अगर लोग कबड्डी भी खेलते हैं, तो नियम बना लेते हैं।

Creating inconvenience is no great revolution. Some enjoy creating inconvenience; they are only egoists—enjoying making trouble for themselves too. Conscience is a rule for those living together; without it the game could not be played. Even to play kabaddi rules are made.

सब नियम औपचारिक हैं, कोई नियम वास्तविक नहीं है।

All rules are formal; none ultimate.

कोई कबड्डी का नियम होता है, तो कोई दुनिया के नियम से उसका लेना-देना नहीं है। या आप वॉलीबॉल खेलते हैं या क्रिकेट खेलते हैं, तो नियम बना लेते हैं। नियम में कोई अनिवार्यता नहीं है। कोई ऐसा नहीं है कि क्रिकेट के यही नियम होंगे, तो ही खेल हो सकता है। दूसरे नियम से भी खेल हो सकता है। तीसरे नियम से भी खेल हो सकता है। एक बात जरूरी है खेल के लिए कि खेलने वाले सभी एक नियम को मानें। अगर दस खेलने वाले दस नियम मानते हों, तो खेल नहीं हो सकता। मानने में कोई तकलीफ नहीं है। दस खेलने वाले एक ही नियम को मानें, तो खेल हो सकता है। दसों राजी हो जाएं, तो नियम बदला जा सकता है; और दूसरे नियम से भी खेल इसी तरह हो जाएगा। जिस दिन आपको ऐसा दिखाई पड़ने लगे कि आपका अंतःकरण केवल समाज के खेल की व्यवस्था है, जिस समाज में आप पैदा हुए।

Kabaddi’s rules have nothing to do with the universe. If you play volleyball or cricket you make rules. There is no necessity in the rules; cricket could be played by other rules. The only essential is that all who play agree; if ten players follow ten different rules, play is impossible. There is no difficulty in agreeing; if all agree, rules can be changed and the game will be the same. The day you see your conscience as only the arrangement of the social game into which you were born...

आज सारी दुनिया में अस्तव्यस्त हो गई है स्थिति। उसका कुल कारण इतना है कि अलग-अलग समाज के लोग एक-दूसरे के पहली दफा परिचय में आए, और मुश्किल हो गई। अब तक अपने-अपने कुएं में जी रहे थे, तो ऐसा लगता था, अंतःकरण जो है, वह कोई आत्यंतिक नियम है; ऐसा लगता था कि वह कोई अल्टीमेट अस्तित्व का नियम है। लेकिन जब सारी दुनिया के लोग करीब आए और बीच की दीवालें टूट गईं और कुएं नष्ट हो गए और एक कुएं का पानी दूसरे कुएं में प्रवेश करने लगा, तब हमको पहली दफा पता चला कि हमारे जो नियम थे, उनका कोई जागतिक नियमों से कोई संबंध नहीं था। वह हमारा ही बनाया हुआ खेल था। इस अनुभव के कारण सारी दुनिया में अव्यवस्था हो गई है। होने वाली थी। क्योंकि हमने नियमों को सिर्फ खेल समझा होता तो न होती। हमने समझा था, यह परम सत्य है और हम जानते हैं कि वह परम सत्य नहीं है।

Today the whole world is in confusion because different societies have for the first time come face to face. Until now everyone lived in his own well; it seemed conscience was some absolute law. But as walls fell and waters mingled, we discovered our rules had no relation to cosmic rules—they were our own games. This discovery has created disorder. It would not have, had we known our rules were only games; but we took them as ultimate truth, and now know they are not.

अफ्रीका में एक कबीला है जो अपनी मां से भी शादी कर लेता है। धक्का लगता है सुन कर ही। वह धक्का आपको नहीं लगता, अंतःकरण को लगता है। उस कबीले के लोगों को अगर कहा जाए कि ऐसे भी लोग हैं, जिनका पिता मर जाए, तो उनकी मां घर में बैठी रहती है और वह शादी करने को भी राजी नहीं, तो उस कबीले को लोगों को भी ऐसा ही धक्का लगता है कि कैसे अकृतज्ञ--कि जिस मां ने जन्म दिया, उसको घर में विधवा बिठा रखा है! और मां अब बूढ़ी हो गई, तो उसे कोई युवा तो मिलने वाला नहीं है, तो बेटा ही कुर्बानी करे। इसे वे कुर्बानी कहते हैं। और कुर्बानी है। क्योंकि बेटा जवान लड़की खोज सकता था। उसे जवान लड़की मिल सकती थी। वह अपनी मां के लिए उसको बलिदान कर रहा है। अगर उस कबीले के लोगों को हमारी बात कहें, तो उनको लगता है कि कैसे लोग हैं! हमें भी लगता है कि कैसे लोग हैं! मगर सब खेल है।

In Africa there is a tribe that marries even their mothers. You feel a shock just hearing this. It is not you who is shocked; your conscience is. If one tells that tribe there are people whose father dies and the mother sits widowed in the house and refuses to marry, they are equally shocked: how ungrateful! She who gave you birth is left widowed! She is old and will not find a young man; the son should sacrifice. They call this sacrifice—and it is. He could have sought a young girl; he gives up that for his mother. If we tell them our way, they feel as we do about theirs. But all this is game.

और संन्यासी वह है, जो इस खेल को समझ ले खेल। इस अंतःकरण की व्यवस्था के न पक्ष में, न इसके विपक्ष में और जहां जैसा है उस खेल को स्वीकार करके खेलता चला जाए, तो अंतःकरण से मुक्त हो जाता है। और समाज से जो व्यक्ति मुक्त हो जाता है, वही विराट में प्रवेश कर सकता है। क्योंकि समाज ने चारों तरफ सीमाएं बांध रखी हैं।

A sannyasin is one who sees the game as game. Neither for nor against the arrangement of conscience; accepting the rules where he is, playing along, he becomes free of conscience. And one who is free of society can enter the Vast, because society has drawn boundaries on every side.

और जिस दिन ऐसा दिखाई पड़ता है कि जगत की सारी व्यवस्था, मनुष्य से निर्मित जो है, वह काल्पनिक है--उसी दिन हम उस व्यवस्था में प्रवेश करते हैं जो काल्पनिक नहीं है, जो वास्तविक है। कठिन है बहुत, और अति क्रांतिकारी भी।

The day it is seen that all arrangements made by man are imagined, that day we enter the arrangement that is not imagined—the real. It is difficult, and very revolutionary.

‘इन दोनों के बीच जो पथ है, जिसे अंतःकरण कहते हैं, उसे नष्ट कर डालना है। तुझे धर्म को, उस कठोर नियम को उत्तर देना होगा, जो तुझसे तेरे पहले ही कदम पर पूछेगा।’

The road between the two—called antahkarana—must be destroyed. You must answer to Dharma, to that austere law which will ask upon your first step.

तुझे धर्म को,...नीति को नहीं। नीतियां हजार हैं, धर्म एक है। हिंदू, मुसलमान, ईसाई सब नीतियां हैं, धर्म नहीं। सब व्यवस्थाएं हैं। धर्म एक है।

‘धर्म तुझसे पहले ही कदम पर पूछेगा। उस कठोर नियम को उत्तर देना होगा।’

You must answer to Dharma... not to morality. Moralities are many; Dharma is one. Hindu, Muslim, Christian—these are moral codes, arrangements; they are not Dharma. Dharma is one.

 

Dharma will ask you on the very first step. You must answer that austere law.

और वह कठोर नियम आदमी की कल्पनाओं को नहीं मानता, इसलिए कठोर है। वह तुम्हारे कल्पना-जाल में नहीं पड़ता, इसलिए कठोर है। वह तुम्हारी सारी मान्यताएं, आशाएं, आश्वासन, तुम्हारे सारे भरोसे, सब तोड़ डालता है। वह तुम्हें नहीं मानता है।

It is austere because it does not accept human fantasies. It will not be caught in your imaginings; it shatters your beliefs, hopes, assurances. It does not take you into account.

ऐसा समझें, जब पहली दफा गैलीलियो ने एक दूरबीन की ईजाद की, तो उसने अपने विश्वविद्यालय के मित्रों को निमंत्रित किया कि तुम आओ और आकाश के तारों को इस दूरबीन से देखो। तो उन्होंने देखने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा: जो हमारी आंख से दिखाई पड़ता है, वही सच है। और यह दूरबीन में जरूर कोई तरकीब है; क्योंकि जो हमारी आंख से नहीं दिखाई पड़ता, वह इस दूरबीन से दिखाई पड़ता है। यह मैजिकल है, इसमें कुछ जादू है।

और जान कर आप हैरान होंगे कि विश्वविद्यालय के प्रकांड पंडितों ने उस दूरबीन में झांकने से इनकार कर दिया, क्योंकि यह शैतान की ईजाद है; क्योंकि जो हमें नहीं दिखाई पड़ता, वह इसमें कैसे दिखाई पड़ता है? फिर उन्होंने बड़े सवाल उठाए और सवाल ये थे कि जीसस क्राइस्ट को जो दिखाई नहीं पड़ा और बाइबिल में जिसकी कोई खबर नहीं है, वह नहीं हो सकता। यह दूरबीन झूठ है। उस दूरबीन से कोई झांकने को राजी नहीं था। जो झांकने को राजी हुए, लोगों ने समझा कि वे नास्तिक हैं। दूरबीन से कुछ चीजें दिखाई पड़ती थीं, जो किताबों में नहीं थीं, समाज को जिनका पता नहीं था, उनको नहीं माना जा सकता।

Consider: when Galileo invented the telescope he invited the learned of his university to look at the heavens through it. They refused. They said: what our eyes see is truth; there must be trickery in this instrument—for what our eyes do not see appears in it; it is magical, the devil’s device. They refused to look. What could not be found in the Bible could not exist. The telescope was false. Any who peered into it were called atheists. Through the telescope things became visible that were not in the scriptures; society could not accept them.

जिस दिन कोई व्यक्ति अंतःकरण से ऊपर उठ कर देखता है, तो बहुत सी चीजें दिखाई पड़ती हैं, जो समाज के नियमों में नहीं हैं। नहीं होंगी, क्योंकि समाज का नियम अंधे लोगों का नियम है। समाज का नियम उनका नियम है, जिन्हें अभी कोई आत्म-बोध नहीं हुआ।

सच तो यह है कि समाज के नियम बनाने ही इसलिए पड़ते हैं कि लोग इतने अज्ञानी हैं कि बिना नियम के नहीं चल सकते। सिर्फ ज्ञानी बिना नियम के चल सकता है। अज्ञानी कैसे बिना नियम के चलेगा? बिना नियम के चलेगा, तो खुद को भी गड्ढे में डालेगा, दूसरों को भी गड्ढे में गिरा देगा। अज्ञानी के लिए नियम जरूरी है। ज्ञानी के लिए नियम की क्या जरूरत है?

The day one looks beyond conscience, many things become visible that are not in society’s rules. They cannot be, for society’s rules are those of the blind—those without self-awareness. In truth, rules are needed because people are so ignorant they cannot walk without them. Only the wise can be without rules. The ignorant without rules will fall into pits and push others too. Rules are necessary for the ignorant. What need has the wise of rules?

अंधा आदमी लकड़ी लेकर चलता है, टटोलता है। आंख वाला भी लकड़ी लेकर चले, कोई जरूरत नहीं है। आंख वाले को छुट्टी दी जा सकती है कि तू लकड़ी लेकर मत चल। लेकिन अंधे को छुट्टी नहीं दी जा सकती। उसको तो लकड़ी लेकर चलना ही पड़ेगा। लेकिन किसी अंधे की आंख खुल जाए और फिर भी वह लकड़ी लेकर चले, तो हम कहेंगे कि व्यर्थ का मोह बांधे हुए है। अब तो लकड़ी से बेहतर चीज तेरे पास आ गई। आंख आ गई, अब लकड़ी की कोई जरूरत नहीं है।

A blind man walks with a stick, probing. One with eyes need not carry a stick. He can be excused from it. But the blind cannot be excused; he must carry one. If a blind man’s eyes open and still he clings to the stick, we say he is attached to the useless. Now he has something better than a stick—sight; he does not need the stick.

जिस दिन आत्मा की झलक मिलनी शुरू होती है, उस दिन अंतःकरण की कोई भी जरूरत नहीं है। उसकी जरूरत ही इसलिए थी कि जो हम नहीं कर सकते थे स्व-बोध से, वह समाज हमसे करवाता था जबर्दस्ती। अब हम स्व-बोध से ही करेंगे।

The day a glimpse of the soul arises, antahkarana is no longer needed. It was needed because what we could not do by self-knowing, society forced upon us. Now we will do it through self-knowing.

इसलिए हमने संन्यासी को नियमों के बाहर रखा। कोई संन्यास लेते ही नियम के बाहर हो जाता है, ऐसा नहीं है। यह परम कल्पना है। हमने संन्यासी को नियम के बाहर रखा, हम उस पर कोई नियम नहीं लगाते हैं। नहीं लगाते इसलिए कि हम मानते हैं कि उसे परम नियम का पता चल गया है। अब हमारे नियमों की क्या जरूरत। अब वह परमात्मा के नियम को जानता है, तो समाज के नियमों की उसको कोई जरूरत नहीं है।

Hence we kept the sannyasin outside rules—not that by taking sannyas one is instantly beyond rules; that is fantasy. We place no rules on him because we assume he has come to know the Supreme Rule. What need have we to bind him? If he knows Paramatman’s law, he need not be bound by society’s.

और संन्यासी हमारे समाज के नियमों को तोड़ता भी नहीं। जैसे कि किसी की आंख खुल जाए, वह लकड़ी लेकर न चले, लेकिन अंधों की लकड़ी छीनेगा तो जरा ज्यादती कर रहा है कि दूसरों के हाथ की लकड़ी छीनने लगे, तो जरा ज्यादती कर रहा है। लकड़ी छूट जाएगी आंख के

मिलते ही, लेकिन लकड़ी लकड़ी है और केवल एक बीच की व्यवस्था है--इसकी प्रतीति हमारे भीतर बनी रहनी चाहिए।

Nor does the sannyasin go about breaking society’s rules. If someone’s eyes open, he does not need a stick, but to snatch the sticks of the blind would be a little excessive. Sticks will drop upon the coming of sight; a stick is only a provisional arrangement—this understanding must remain within.

‘धर्म के नियम तो कठोर हैं। उस कठोर नियम को तुझे उत्तर देना होगा, जो तुझसे पहले कदम पर ही पूछेगा: ओ उच्चाशी, क्या तूने सभी नियमों का पालन किया है?’

Dharma’s laws are austere. You must answer that austere law which will ask upon your first step: O Lanoo, have you obeyed all the rules?

धर्म के नियमों का, नीति के नियमों का नहीं।

Dharma’s rules, not society’s.

‘क्या तूने अपने हृदय और मन को समस्त मनुष्य के महान हृदय और मन के साथ लयबद्ध किया है?’

Have you attuned your heart and mind with the great heart and mind of all humankind?

ये धर्म के नियम हैं:

These are Dharma’s rules:

‘क्या तूने अपने हृदय और मन को समस्त मनुष्य के महान हृदय और मन के साथ लयबद्ध किया है? जैसे पवित्र नदी के गर्जन में प्रकृति की सभी ध्वनियां प्रतिध्वनित होती हैं, वैसे ही उस स्रोतापन्न के हृदय को भी, जो नदी में प्रविष्ट हुआ, उन सबकी प्रत्येक आह और विचार को प्रतिध्वनित करना होगा, जो जगत में जीते और श्वास लेते हैं।’

Have you attuned your heart and mind with the great heart and mind of all? Just as in the roar of the sacred river all the voices of nature are echoed, so too must the heart of the srotapanna—who enters the river—echo every sigh and every thought of all who live and breathe.

धर्म का नियम है कि विराट के साथ एकात्म की प्रतीति। वह जो सब तरफ मौजूद है और जिसके हम हिस्से हैं, और जिससे हम पैदा हुए हैं और जिसमें हम लीन हो जाएंगे, उसके साथ अभी और यहीं, प्रतिपल, क्षण-क्षण एकात्म की प्रतीति। इसलिए मैं कहता हूं: हिंदू, मुसलमान, ईसाई धर्म नहीं हो सकते; क्योंकि हिंदू मुसलमान के साथ कैसे एकात्म की प्रतीति करेगा? कैसे मंदिर की पूजा करने वाला मस्जिद की पूजा के साथ एक हो पाएगा?

Dharma’s rule is the sense of oneness with the Vast—that which is present everywhere, of which we are a part, from which we are born and into which we shall dissolve—its oneness felt here and now, moment to moment. Therefore I say: Hindu, Muslim, Christian cannot be religion; how will a Hindu feel one with a Muslim? How will a temple-worshiper be one with the worship of a mosque?

धार्मिक सभी पंथों के ऊपर हो जाता है। जरूरी नहीं कि तब वह मंदिर जाना बंद कर दे; लेकिन तब वह जानता है कि मस्जिद भी मंदिर है। और जरूरी नहीं कि वह वेद पढ़ना बंद कर दे, लेकिन वह जानता है कि कुरान भी वेद है; किन्हीं और का होगा, किन्हीं और को प्रीतिकर होगा, किन्हीं और के लिए सहयोगी होगा। तब उसके विरोध गिरते जाते हैं। और धीरे-धीरे जैसे-जैसे उसकी सीमा पिघलती है, वैसे-वैसे सारी मनुष्यता के साथ हृदय और मन लयबद्ध हो जाता है। उसी दिन हम मनुष्य कहलाने के अधिकारी भी होते हैं।

The religious goes beyond all sects. It is not necessary that he stop going to the temple; but then he knows the mosque is a temple too. Not necessary that he stop reading the Vedas; but he knows the Quran is Veda too—for someone else it will be beloved, helpful. His oppositions fall. As his boundary melts, the heart and mind become attuned with all humanity. That day he becomes worthy of being called human.

लेकिन बड़ी कठिनाई है। सबसे बड़ी कठिनाई खयाल में ले लेनी जरूरी है। हम सब आनंद की तलाश में हैं। हम सब दुख में हैं और हम सब आनंद की तलाश में हैं। इसमें एक बड़ी गहरी कठिनाई है। आनंद उसी दिन उपलब्ध होगा, जिस दिन हमारी कोई सीमा न रह जाए। जब तक हमारी सीमा है, तब तक आनंद उपलब्ध न होगा। हम सब आनंद की तलाश में हैं। हम सब दुख से बचना चाहते हैं और दुख हमारी स्थिति है। तो हम क्या करें? हम कैसे इस दुख को तोड़ें? हम सीधा आनंद में छलांग लगाना चाहते हैं इस दुख से, और दुख हमारी स्थिति है। यह छलांग कैसे हो?

But there is a great difficulty to be noted. We all seek bliss; we all are in pain and seek joy. The problem is deep: joy is available only the day no boundary remains in us. As long as there is boundary, joy will not be found. We are all seeking joy; we want to escape sorrow—but sorrow is our state. What shall we do? How to break this sorrow? We want to leap directly from sorrow to bliss—but how?

यह सूत्र बहुत कीमती है। यह सूत्र कहता है: पहले विराट के दुख के साथ अपने को एक कर लो। जो तुम्हारी स्थिति है, उससे एकदम छलांग लगानी मुश्किल होगी। तुम दुखी हो, सारा जगत दुखी है। तुम पीड़ा में हो, सारा जगत पीड़ा में है। तुम अकेले पीड़ा में नहीं हो, पीड़ा प्रत्येक हृदय में है। असीम होना अभी मुश्किल है। अभी आनंद की असीमता को पाना मुश्किल है। तो एक बात तो हो सकती है कि दुख की असीमता को पा लो। अभी हंस नहीं सकते हो विराट के उत्सव में, लेकिन मनुष्य के दुख में रो तो सकते हो। रो तो रहे ही हो अपने दुख में, कम से कम एक बात तो आती है। रोना आता है, तो रोने को ही थोड़ा बड़ा कर लो। उस रोने को बड़ा करने से, बड़ा करने की कला आ जाएगी।

This sutra is precious. It says: first become one with the Vast sorrow. From where you are it is difficult to jump. You are in pain; the whole world is in pain. You are not alone—pain is in every heart. To be infinite in joy is difficult now; be infinite in sorrow first. You cannot yet laugh in the Vast festival—but you can weep in humanity’s sorrow. You are already weeping in your own; at least one thing you can do—enlarge your weeping. By enlarging it you will learn the art of widening.

और बड़ी अदभुत घटना घटती है। जब तक आप अपने दुख में दुखी हैं, तभी तक दुखी हैं। असल में अपने से बंधा होना ही दुख है, मूल है। जैसे ही आप विराट के दुख के साथ एक होना शुरू होते हैं, जैसे ही दूसरे का दुख आपको छूने लगता है, वैसे ही आपका पिघलना शुरू हो गया। और जिस दिन मनुष्यता की पीड़ा, उसकी आह आपके हृदय को स्पंदित करने लगती है, आप मिटने लगे। अचानक एक दिन आप पाएंगे, दूसरे का दुख ही याद रहा, अपना दुख भूल गया है। और एक दिन आप पाएंगे कि अपना दुख रहा ही नहीं, दूसरे का दुख ही रह गया है। इस दुख के साथ एकात्म की जो स्थिति है, इसमें आप मिट गए और आपने वह संभावना बना ली, जहां आनंद घटित हो सकता है।

A strange happening occurs: as long as you are sorrowing in your own sorrow, you remain sorrowful. Being bound to oneself is the root of sorrow. The moment you begin to be one with the Vast sorrow, the pain of others begins to touch you—you start melting. And the day the sighs of humanity stir your heart, you have begun to disappear. Suddenly one day you will find: only the sorrow of others remains—you have forgotten your own. One day you will find: your sorrow is no more, only the sorrow of others remains. In this oneness with sorrow you have melted, and you have created the possibility where joy can descend.

यह बड़ा उलटा दिखाई पड़ता है, लेकिन उलटा है नहीं। क्योंकि इसके मूल आधार हमारे खयाल में नहीं, इसलिए उलटा दिखाई पड़ता है। दुख का कारण है कि हम स्वयं से बंधे हैं--बस अपनी ही सोच रहे हैं, अपनी ही सोचे चले जा रहे हैं। और हमें पता नहीं कि हमारे चारों तरफ कितनी पीड़ा, कितना दुख है। हम उसके प्रति अंधे हैं। हमें दूसरों का सुख दिखाई पड़ता है और अपना दुख! यह हमारा तर्क है।

It looks upside-down, but it is not. The root cause of sorrow is our being tied to ourselves—thinking only of ourselves. We are blind to the immense suffering around us. We see others’ happiness and our own sorrow—that is our logic.

एक महल में आप किसी को देखते हैं, लगता है कितना सुखी होगा। उसका सुख दिखाई पड़ता है। एक सुंदर स्त्री के साथ किसी पुरुष को देखते हैं, सोचते हैं कितना सुखी होगा। उसका सुख आपको दिखाई पड़ता है। सुंदर स्त्री जो दुख देती है, उसका उसको ही पता है। महल के जो दुख हैं, वह महल के रहने वाले को पता हैं। क्योंकि महल के रहने वाले से पूछें, वह कभी नहीं कहता कि मैं सुखी हूं। वह अपने दुख की कथा कहता है। सुंदर स्त्री के पति से पूछें, वह अपने दुख की कथा कहता है।

You see someone in a palace and think: how happy he must be—his happiness is visible. You see a man with a beautiful woman and think: how happy he must be. You see the surface. The sorrow given by a beautiful woman is known to her husband; the sorrows of the palace are known to its resident. Ask the palace-dweller—he speaks his sorrow; ask the husband—he speaks his sorrow.

आपको दूसरों के सुख दिखाई पड़ते हैं, क्योंकि आपको दूसरों का बाह्य आवरण दिखाई पड़ता है। उनके चेहरे दिखाई पड़ते हैं; वस्त्र दिखाई पड़ते हैं। दूसरे का हृदय तो आपको दिखाई नहीं पड़ता। अगर दूसरे का हृदय आपको दिखाई पड़े, तो उसके दुख दिखाई पड़ेंगे। और जब तक दूसरे के सुख दिखाई पड़ते हैं, तब तक आपको अपने दुख दिखाई पड़ते हैं। और जिस दिन आपको दूसरे के दुख दिखाई पड़ने शुरू हो जाते हैं, उसी दिन से आपको अपने सुख दिखाई पड़ने शुरू हो जाते हैं। दृष्टि पूरी की पूरी बदल जाती है।

You see others’ joys because you see their outer wrappings—the faces, the clothes. You do not see the heart. If you could, you would see their sorrow. As long as you see others’ joy, you will see your own sorrow. The day you begin to see others’ sorrow, you will begin to see your own joy. The whole vision changes.

और जिस दिन कोई विराट के दुख में एक हो जाता है, उस दिन भूल ही जाता है अपने दुखों को। ये इतने क्षुद्र हो जाते हैं, उनका कोई मूल्य ही नहीं रह जाता। यह बात ही सोचने जैसी नहीं रह जाती कि मेरा भी कोई दुख है। इस दुख के सागर में मेरा भी क्या दुख है? वह विराट दुख आपके दुख को क्षुद्र कर जाता है; जैसे किसी ने आपके दुख की लकीर के सामने एक महा लकीर खींच दी।

And the day one becomes one with the Vast sorrow he forgets his own. It becomes so petty, of no value. It no longer occurs to him that he too has sorrow. In this ocean of sorrow what is mine? The Vast sorrow diminishes yours, as if a huge line has been drawn next to your little line of pain.

सुना है मैंने, एक यहूदी फकीर हुआ, बालसेन। हसीद था, एक विद्रोही फकीर था। एक दिन सुबह-सुबह गांव का एक आदमी उसके पास आया। उसने बालसेन को कहा कि मैं बड़ी मुश्किल में पड़ा हूं। मैं बहुत दीन, दरिद्र, गरीब हूं। एक ही छोटा सा कमरा है मेरे पास; पत्नी है, पिता है, मां है, सात मेरे बच्चे हैं। हम सब उस छोटे से ही कमरे में रहते हैं। नरक हो गया है बिलकुल, पीड़ा का कोई अंत नहीं है। आत्महत्या की सोचता हूं। कोई उपाय?

I have heard of a Hasidic master, the Baal Shem. One morning a villager came: I am in great misery—wretched, poor. I have one small room; wife, father, mother, seven children—we all live in that one room. It is hell; I think of suicide. Any remedy?

बालसेन ने कहा कि बस इतने ही हैं तेरे घर में लोग? तेरे पास बकरी नहीं है? उसने कहा: मेरे पास दो बकरियां हैं। बालसेन ने कहा: उनको भी तू कमरे के भीतर ले ले। उसने कहा: बाबा, दिमाग आपका खराब हुआ है? मैं पूछने आया था कि कैसे इस छोटे कमरे को बड़ा करूं, तुम और छोटा करवाए दे रहे हो! दो बकरियों को भीतर ले लूं! सात बच्चे हैं, पत्नी है, मां-बाप हैं, छोटा सा कमरा है, मैं हूं--इंच भर बैठने तक की जगह नहीं है। फकीर ने कहा: मेरी मान।

बालसेन बड़ा आदमी था। यह गरीब आदमी उसकी आज्ञा टाल भी न सका। इसने दोनों बकरियां अपने घर के भीतर ले लीं। उस दिन से तो घर महानरक हो गया। सात दिन बाद पहुंचा कि छुटकारा दिलवाओ, वह बकरियां बाहर करवा दो। बालसेन ने कहा: और क्या है तेरे पास? उसने कहा: मेरे पास चार मुर्गियां और हैं। बालसेन ने कहा: उनको भी तू भीतर ले ले। उसने कहा कि क्या मेरी जान ही लेने पर उतारू हो? मर जाएंगे सब, हत्या तुम्हारे सिर लगेगी। बालसेन ने कहा: उसकी तू फिकर न कर, मुर्गियों को भीतर ले ले। सात दिन बाद आना।

The Baal Shem asked: only so many in your house? No goats? He said: two goats. The master said: take them into the room as well. The man cried: are you mad? I came asking how to make the small room bigger—you make it smaller! The Baal Shem insisted. He obeyed. From that day the house became a great hell. After a week he returned: save me—at least take the goats out. The master asked: what else do you have? Four hens. He said: take them in too. The man: do you want my death? The master said: do it; come in seven days.

सात दिन बाद वह आदमी आया। आधा रह गया था; न सो सकता था, न खा-पी सकता था। उसने कहा कि सुना था कि नरक होता है, तुमने दिखा दिया, इतनी ही कृपा करो--कुछ उपाय? उसने कहा: तो फिर ऐसा कर, दोनों बकरियों को बाहर कर दे। उसने गहरी ठंडी श्वास ली। उसने कहा कि बड़ी कृपा है बाबा, सोच कर ही मन प्रसन्न होता है। तो बालसेन ने कहा कि तो फिर चारों मुर्गियों को भी बाहर कर दे। वह एकदम पैरों पर गिर गया, आनंद के आंसू बहने लगे उसके। ऐसा लगता है कि स्वर्ग में वापस जा रहा हूं। वही घर था, लेकिन बड़ा दुख छोटे दुख को सुख बना देता है।

In seven days he came—half of him left; he could neither sleep nor eat. The master said: take the goats out. He sighed with relief: such grace! Then: take the hens out too. The man fell at his feet with tears of joy: it feels I am returning to heaven. It was the same house—but great sorrow can make small sorrow feel like joy.

और ऐसा समझें कि अगर सारी दुनिया के दुख, सारी मुर्गियां और सारी बकरियां आप अपने ही घर में ले लें, तो आपका दुख कहां है? वह खो गया। और उस दुख के साथ आप खो गए।

If you bring into your house all the world’s sorrows, all its hens and goats, where is your sorrow? It disappears—and with it, you disappear.

इसलिए साधना की एक पद्धति है: मनुष्य की पीड़ा के साथ तादाम्य। उसमें आप मिट जाएंगे। और जिस दिन आप मिट जाएंगे, अचानक किसी दिन उस मिटे हुए क्षण में आनंद का सागर आपमें उतर आता है। गए थे दुख के साथ तादाम्य करने और आनंद उतर आता है। और हम सब लगे हैं दुख को हटाने में और दुख बढ़ता चला जाता है।

Thus there is a method of sadhana: identity with humanity’s pain. In it you will melt. And on the day you melt, suddenly the ocean of joy will descend. You had gone to become one with sorrow—and joy arrives. We all are busy removing sorrow, and sorrow increases.

‘जैसे पवित्र नदी के गर्जन में प्रकृति की सभी प्रतिध्वनियां ध्वनित होती हैं, वैसे ही उस स्रोतापन्न के हृदय को भी, जो नदी में प्रविष्ट होगा, उन सबकी आह और विचार को प्रतिध्वनित करना होगा, जो जगत में जीते और श्वास लेते हैं।’

As in the roar of the sacred river all the echoes of nature resound, so must the heart of the srotapanna—who enters the river—echo every sigh and thought of all who live and breathe.

‘हृदय को गुंजारित करने वाली वीणा से शिष्य की तुलना की जा सकती है। उसके नाद से मनुष्यता की। उस बजाने वाले हाथ से विश्वात्मा की। जो तार गायक के स्पर्श के साथ मधुर लय से बजने से इनकार कर देता है, वह टूट जाता है और फेंक दिया जाता है। ऐसे ही हैं--शिष्यों और श्रावकों के सामूहिक मन। उन्हें उपाध्याय के, परमात्मा के साथ एक हुए मन के साथ लयबद्ध होना है, अन्यथा वे मार्ग से हट जाते हैं, टूट जाते हैं, बिछुड़ जाते हैं।’

The disciple can be compared to a veena that sets the heart humming; humanity to its resonance; the hand that plays to the World-Soul, Paramatman. But the string that refuses to vibrate in sweet accord with the singer’s touch snaps and is thrown away. So it is with the minds of disciples and shravakas: they must be attuned to the Upadhyaya’s mind, which is one with Paramatman; otherwise they fall from the Path, break, are separated.

वीणा है--उसे यह सूत्र कहता है, शिष्य के हृदय की तुलना की जा सकती है। उसके नाद से मनुष्यता की तुलना की जा सकती है। वह जो वीणा से नाद पैदा होता है--वीणा हृदय है मनुष्य का--और जब वीणा गुंजरित होती है, आह्लादित होती है, ध्वनित होने लगती है, उस नाद से मनुष्यता की...। क्यों? क्योंकि वीणा के तार तो सीमित हैं, लेकिन नाद असीम हो जाता है। तारों में नाद सोया है, जागते ही तारों से मुक्त हो जाता है। फिर वीणा टूट भी जाए तो भी नाद गूंजता रहेगा अनंत-अनंत तक। नाद वीणा से बड़ा है। वीणा से पैदा होता है और वीणा से बड़ा है। क्योंकि वीणा सीमित है और सोई हुई है, नाद जाग गया है और विस्तीर्ण है।

The veena—the sutra says—the disciple’s heart may be compared with it. Humanity may be compared to its resonance. The strings are limited, but the resonance is boundless. The sound sleeps in the strings; waking, it is free of the strings. Even if the veena breaks, the resonance continues to travel endlessly. The resonance is greater than the veena. It is born of the veena and greater than it, for the veena is limited and asleep; the resonance is awake and vast.

और बजाने वाले हाथ से तुलना की जा सकती है विश्वात्मा की, परमात्मा की। लेकिन जो तार गायक के स्पर्श के साथ बजने से इनकार कर देता है, मधुर लय में आने से इनकार कर देता है, तो गायक उसे तोड़ता और फेंक देता है।

And the hand that plays may be compared to the World-Soul, to Paramatman. The string that refuses the singer’s touch, that refuses sweet rhythm, is broken and thrown away.

हम भी टूट जाते हैं और फिंक जाते हैं, क्योंकि हम विश्वात्मा के साथ बजने से इनकार कर देते हैं। हम अपनी ही डफली अलग पीटना चाहते हैं। हम उस विराट नाद में एक नहीं होना चाहते। हम चाहते हैं, मेरा ही नाद हो, मेरा ही गीत हो, मेरी ही वीणा हो, मेरे ही हाथ हों। हम अपना एक अलग ही जगत निर्मित करना चाहते हैं। वही हमारा दुख है, उसमें ही हम टूटे, उखड़े, जड़ों से हटे हुए मालूम पड़ते हैं। लगता है कि यह घर नहीं है जगत हमारा और हम बहिष्कृत कर दिए गए हैं।

We too break and are thrown aside because we refuse to play with the World-Soul. We want to beat our own little drum, to have our own song, our own veena, our own hand. We want to create a separate world. Therein lies our misery; therein we are broken, uprooted, cut off. It feels this world is not our home and we are exiled.

‘ऐसे ही हैं शिष्यों और श्रावकों के मन। उन्हें उपाध्याय के, परमात्मा के साथ एक हुए मन के साथ लयबद्ध होना है, अन्यथा वे मार्ग से हट जाएंगे।’

Such are the minds of disciples and shravakas. They must harmonize with the Upadhyaya’s mind—one with Paramatman—or they will fall away.

और परमात्मा का तो हमें ठीक-ठीक पता नहीं चलता, कहां है; उसका कोई स्पर्श नहीं होता। है यहीं, पास ही, लेकिन छूने की कला हमें नहीं आती।

And as yet we do not know Paramatman in any clear way; we do not feel his touch. He is here, very near, but we do not know the art of touching.

इसलिए अगर कोई साधक, कोई शिष्य, किसी व्यक्ति में झलक भी पाता हो उसकी; किन्हीं आंखों में थोड़ी सी खबर आती हो उसकी, किसी के उठने-बैठने में, किसी की वाणी में, किसी के मौन में, थोड़ा सा इशारा भी मिलता हो--आहट, उसके पैरों की थोड़ी सी ध्वनि भी आती हो।...

Therefore if a seeker, a disciple, hears even an echo of him in someone—catches a little news of him in someone’s eyes, in someone’s way of sitting and rising, in someone’s voice, in someone’s silence—if some hint is received, a footfall...

जैसे रात कोई अपने प्रेमी की प्रतीक्षा करता हो, तो पत्ते, सूखे पत्ते भी खड़बड़ा जाते हैं--तो वह चौंक कर खड़ा हो जाता है, शायद प्रेमी आ गया। हवा वृक्षों को पार करती है, सरसराहट हो जाती है, तो उसे अपने प्रेमी के आने की आहट का खयाल...वह फिर चौंक कर खड़ा हो जाता है। द्वार पर हवा का झोंका दस्तक दे जाता है, तो उसे प्रेमी के हाथ की दस्तक सुनाई पड़ जाती है।

As one waiting at night for the beloved—when dry leaves rustle he starts up: perhaps she has come. The wind crosses the trees, there is a murmur; he hears the beloved’s approach and starts up again. A gust knocks on the door; he hears the beloved’s knock.

जो प्रभु की खोज में है, उसे पहले आहट खोजनी पड़ेगी। और जब किसी में आहट सुनाई पड़ जाए, तो जानना कि तुम्हारा गुरु तुम्हें मिल गया। वह गुरु तुम्हारे लिए परमात्मा की आहट है। इसलिए हमने गुरु को परमात्मा कहा है।

One who seeks the Lord must first learn to hear the footfall. When you hear it in someone, know that you have found your Guru. For you, the Guru is the Lord’s footfall. That is why we have called the Guru God.

और कबीर ने तो पूछा गुरु से कि दोनों जब सामने खड़े हो गए--

Kabir asked when both—Guru and Govind—stood before him:

‘गुरु गोविंद दोनों खड़े, काके लागूं पांव?’ और जब दोनों खड़े हो गए, तो कबीर ने पूछा कि मैं किसके पैर पहले छुऊं? और कबीर ने गुरु के ही पैर छुए और कहा कि ‘बलिहारी गुरु आपकी जो गोविंद दियो बताय।’ गुरु ने तो फौरन इशारा किया कि पांव छू परमात्मा के। पूछा कबीर ने कि किसके छुऊं पांव? तो गुरु ने कहा: छू पांव परमात्मा के। लेकिन कबीर ने पांव गुरु के छुए, और कहा कि ‘बलिहारी गुरु आपकी जो गोविंद दियो बताय।’ तो पहले तो तुम्हारे ही छुऊं, क्योंकि तुम ही बता रहे हो कि गोविंद के छू। नंबर दो पर रख दिया गोविंद को। गुरु को नंबर एक पर रखा!

Guru Govind dono khade, kake lagu paon?

Whose feet should I touch? Kabir touched the Guru’s feet and said:

Balihari Guru aapne, Govind diyo batay.

I bow to the Guru first, who showed me Govind. The Guru at once pointed: touch the Lord’s feet. Kabir asked: whose shall I touch? The Guru said: touch the Lord’s. But Kabir touched the Guru first: first I touch yours, for you point to him. He placed Govind second, the Guru first!

जहां आहट मिल जाए प्रभु की, उस व्यक्ति के साथ फिर अपनी श्वासों का तालमेल बिठाना। और गुरु बैठ गया है तालमेल में, उसने परमात्मा के हाथों में अपनी वीणा को छोड़ा है। और उसके तार परमात्मा के हाथों में सध गए हैं।

Wherever the Lord’s footfall is found, then bring your breath into rhythm with that person. The Guru has already come into rhythm—he has surrendered his veena into the hands of the Lord; his strings are tuned by the hands of Paramatman.

अभी परमात्मा के हाथ और आपकी वीणा में शायद संबंध न हो पाए; तो अभी गुरु के हाथों में और आपकी वीणा में संबंध हो जाने देना। इस भांति परोक्ष रूप से गुरु के माध्यम से आप परमात्मा के हाथ के नीचे आ गए। गुरु परमात्मा के साथ सध गया है, आप गुरु के साथ सधने लगे, आपका परमात्मा के साथ सधना शुरू हो गया।

Perhaps your veena cannot yet be directly in the Lord’s hands; then let it be in the Guru’s hands. In this indirect way, through the Guru, you come under the Lord’s hand. The Guru is tuned to Paramatman; you begin to tune to the Guru—your tuning with Paramatman has begun.

जिस दिन आप पूरी तरह सध जाएंगे, अचानक आप पाएंगे, गुरु बीच से हट गया। जो गुरु बीच में रह जाए, वह गुरु ही नहीं है। इसीलिए गुरु ने हाथ का इशारा किया कि तू परमात्मा के पैर छू ले; अब मेरा कोई सवाल न रहा। मैं तभी तक था, जब तक कि तू सीधा नहीं देख सकता था। अब तुझे दोनों दिखाई पड़ने लगे। अब तक तुझे मैं ही दिखाई पड़ता था। परमात्मा सदा मेरे पास ही खड़ा था, वह मेरी वीणा को बजा ही रहा था और मेरी वीणा से तू जो सुन रहा था, वह उसके ही हाथों की खबर थी। अब तुझे दोनों दिखाई पड़ गए--गुरु गोविंद दोनों खड़े--अब मेरी कोई जरूरत नहीं; अब तू पैर उनके ही छू ले, अब तू सीधा उनसे जुड़ जा।

The day you are completely tuned, suddenly you will find the Guru has stepped aside. The Guru who remains in-between is no Guru. That is why the Guru pointed: touch the Lord’s feet; I am no longer the issue. I was needed until you could not see directly. Now you see both. Till now you saw only me—Paramatman stood always by me, playing my veena, and what you heard from my veena was news of his hands. Now you see both—Guru and Govind together—now I am not needed; touch his feet, be united directly.

यह गहन अनुग्रह की बात है कि कबीर ने कहा कि मैं तुम्हारे चरण छू लूं। यह आखिरी मौका है। फिर शायद इसके बाद गुरु दिखाई भी नहीं पड़ेगा। फिर गुरु तिरोहित हो जाएगा।

It is a deep grace that Kabir said: I will first touch your feet. It is the last chance; after this perhaps the Guru will not even be seen—he will vanish.

जीसस ने दीक्षा ली थी जिस संत से, जॉन दि बैपटिस्ट से, जिस दिन जॉन ने जीसस को दीक्षा दी, उस दिन के बाद फिर जॉन देखा नहीं गया। बहुत लोगों ने तलाश की कि कहां गया जान? बहुत लोगों ने खोजा, लेकिन कोई पता नहीं चला। वह फिर दिखाई ही नहीं पड़ा। तब उसके पुराने शिष्यों ने कहा कि वह निरंतर कहता था कि मैं एक आदमी के लिए रुका हूं--जो मैं जानता हूं, जो सुर बजाना मैं जानता हूं--जिस दिन वह आदमी आ जाएगा, जो ठीक वैसा ही सुर बजा सकता है, उस दिन मैं हट जाऊंगा, मैं थक गया हूं। और जीसस जिस दिन आ गए, उस दिन जॉन तिरोहित हो गया।

Jesus had taken initiation from John the Baptist. The day John initiated Jesus he was seen no more. People searched for him but found no trace. The old disciples said: he always said, ‘I am waiting for one man; the note I know—when the one comes who can sing it, I will step away; I am tired.’ When Jesus came, John disappeared.

गुरु हट जाएगा, जैसे ही महागुरु के दर्शन हो गए। ऐसा ही वे करते हैं। और जो ऐसा नहीं कर पाएगा तालबद्ध अपने को गुरु के साथ, या प्रभु के साथ, वह टूट जाता है, अलग फेंक दिया जाता है।

The Guru will step away the moment the Mahaguru is seen. So do the true ones. Those who cannot attune themselves with the Guru, or with the Lord, will be broken and cast aside.

‘ऐसा ही वे करते हैं, जो छाया के बंधु हैं,...’ जो आत्मा के नहीं, छाया के, झूठ के, असत्य के। ‘अपनी आत्मा के हंता...’, अपनी आत्महत्या करने वाले हैं। अपने को मिटा रहे हैं, नष्ट कर रहे हैं।...‘और दाददुगपा जाति के नाम से पुकारे जाते हैं।’

So do they act who are brothers to the shadow—self-slayers—called the Dugpas.

यह तिब्बत की एक जाति है, जो छाया-व्यक्तित्व को विकसित करने की बड़ी कुशलता पैदा कर ली है। और उस छाया-व्यक्तित्व के ही आधार पर जीती है, और उस छाया के कारण ही लोगों को सताती है और परेशान भी करती है। क्योंकि उस छाया-व्यक्तित्व का भी अपना विज्ञान है, जिसको हम ब्लैक मैजिक कहते हैं, जिसको हम काला जादू कहते हैं। उस छाया-व्यक्तित्व का अपना विज्ञान है। और उस छाया-व्यक्तित्व की कलाएं अगर कोई सीख ले, तो वे कलाएं उतनी ही खतरनाक हो सकती हैं, जितना कि अणु-बम का अनुभव और ज्ञान हो सकता है। अणु-बम गिरा कर हम किसी व्यक्ति के शरीर को मिटा सकते हैं। और अगर काली छाया का हमें ज्ञान हो जाए, और उसके पूरे नियम हमें पता चल जाएं, तो भी हम लोगों को बहुत सता सकते हैं, बहुत परेशान कर सकते हैं।

तो यह दाददुगपा तिब्बत में एक जाति है, जिसने पूरा का पूरा काम, सैकड़ों वर्षों में, मनुष्य की छाया को पकड़ने और छाया से काम लेने का किया है। उसका अपना विज्ञान है। भूत-प्रेत का सारा उपद्रव उसी विज्ञान का हिस्सा है। और आपको सताया जा सकता है। क्योंकि आपके मन के सूत्र हैं। और आपकी जो काली छाया है, उसको पकड़ा जा सकता है।

This is a Tibetan sect that became very adept at cultivating the shadow-personality and lives by it—torturing others through it—because the shadow has its own science: black magic. If one learns the arts of the shadow-personality, they can be as dangerous as knowledge of the atom bomb. With the atom bomb we can destroy bodies. With knowledge of the dark shadow, knowing its laws, we can torment and trouble people greatly.

आपने सुना होगा, लेकिन कभी भरोसा नहीं किया होगा, कि अगर आपकी काली छाया की कुछ जानकारी हो, तो आपकी हत्या तक की जा सकती है, बिना आपको छुए। क्योंकि उस काली छाया के माध्यम से आप तक कोई भी खबर पहुंचाई जा सकती है; आपसे कुछ भी करवाया जा सकता है; नष्ट किया जा सकता है आपको।

You have heard, but may not have believed, that with knowledge of your dark shadow one can kill you without touching you. Through that shadow any message can be sent to you; you can be made to do anything; you can be destroyed.

मगर ऐसे जगत में प्रवेश करने वाले लोग, इस काली छाया के जगत में प्रवेश करने वाले लोग, दूर होते चले जाते हैं प्रभु के संगीत से। वह उन उखड़े हुए तारों की भांति हो जाते हैं, जिन्हें गायक ने वीणा से अलग कर दिया। जन्मों-जन्मों तक यह उपद्रव उनका चल सकता है। और बड़ा कठिन है कि गायक फिर से उन्हें वीणा में लगा ले। उसकी तैयारी उन्हें करनी पड़ेगी। उन्हें सब भांति अपने को शुद्ध करना पड़ेगा। अपनी काली छाया की सारी व्यवस्था छोड़ देनी पड़ेगी। और जब तक वे रेचन से न गुजर जाएं, और अपने सारे रोगों से मुक्त न हो जाएं, तब तक वे पुनः स्वीकृत न होंगे कि वीणा में जोड़ लिए जाएं।

But those who enter this world of the dark shadow go far from the music of the Lord. They become like snapped strings removed from the veena. For births upon births their mischief may continue. It is hard for the Singer to set them again. They must prepare themselves, purify themselves in every way, abandon the entire apparatus of the dark shadow. Until they go through catharsis and are free of all their diseases, they will not be accepted again to be fixed into the veena.

‘ओ प्रकाश के प्रत्याशी, क्या तूने अपनी सत्ता को मनुष्यता की महान पीड़ा के साथ एक कर लिया है?’

O seeker of light, have you made your being one with the great sorrow of humanity?

‘क्या ऐसा तूने किया है?...तब तू प्रवेश कर सकता है। तो भी अच्छा है कि शोक के दुर्गम मार्ग पर पांव रखने के पहले तू उसके ऊंच-नीच को, उसकी कठिनाइयों को समझ ले।’

If you have... then you may enter. Yet it is good, before you set foot upon the difficult road of sorrow, to understand its highs and lows, its hardships.

यह बड़ी गहरी चेतावनी है। हम आनंद की तलाश में हैं, हम महा आनंद चाहते हैं। लेकिन महा आनंद के पहले हमें महा शोक के साथ एक हो जाना पड़ेगा। क्योंकि जगत में कोई पहाड़ के शिखर नहीं हो सकते, जब तक उनके पास गहरी खाइयां न हों। छोटा-मोटा सुख, तो छोटा-मोटा दुख का गड्ढा होता है। महा आनंद, तो फिर महा दुख की खाई भी उसके पास होती है।

This is a deep warning. We all seek joy; we yearn for great bliss. But before great bliss we must become one with great sorrow. For in the world no mountain peak exists without deep valleys by its side. Small happiness has a small hollow beside it. Great bliss—then great chasms of sorrow lie near.

ऐसा मत सोचना कि बुद्ध सिर्फ महा आनंद के शिखर पर हैं। वे हैं, लेकिन उस महा आनंद के चारों ओर महा पीड़ा की खाइयां भी हैं। निश्चित ही वे अपनी नहीं हैं, उनकी। इसलिए वे शिखर बन सके हैं। लेकिन वे हैं, पूरी मनुष्यता की पीड़ा उन्हें छूती है। मनुष्यता की ही क्यों, पूरे जीवनमात्र की पीड़ा उन्हें छूती है।

Do not think that Buddha is only on the peak of great bliss. He is—but around that peak are deep trenches of great pain. Certainly they are not his own—they are others’—that is why he could become a peak. Yet the pain is there; the suffering of all humanity touches him. Not only humanity—of all living beings.

और अगर महावीर पांव फूंक-फूंक कर रखने लगते हैं चींटियों से, तो आप यह मत सोचना कि यह कोई कैल्कुलेटेड है, यह कोई गणित है, कि चींटी नहीं मरेगी, तो मैं स्वर्ग और मोक्ष चला जाऊंगा।

उनके पीछे चलने वाले ऐसे ही गणित से चलते हैं! लेकिन वह वणिकों की जाति है, गणित से ही चल सकती है; हिसाब रखती है--कि कितनी चींटी बचाईं! कि कितना पानी छान कर पिया! उसमें हिसाब है--इसका बदला मागेंगे वे! तो खड़े हो जाएंगे परमात्मा के सामने कि देखो, इतनी-इतनी हिंसा मैंने नहीं की, उसका क्या प्रतिफल है?

If Mahavira places his feet with great care for fear of ants, do not think it is calculated—do not think: by saving ants I will gain heaven and moksha. Those who follow behind think in such calculations—they are of the merchant caste; they keep accounts: how many ants saved? How much water strained? They will demand a return from God: see, I committed so little violence—what is the fruit?

नहीं, महावीर प्रतिफल के लिए ऐसा नहीं कर रहे हैं। वह जो महा जीवन से एकात्म हो गया है, उसमें सभी की पीड़ा भी उनकी अपनी हो गई है। अब यह चींटी का सवाल नहीं, जो उनके पैर के नीचे दब जाएगी, यह दूसरे महावीर का सवाल है, जो इस महावीर के पैर के नीचे दब जाएगा।

No—Mahavira does not act for reward. He who has become one with great life has everyone’s suffering as his own. Now the ant crushed under his foot is not an ant, but another Mahavira crushed under this Mahavira’s step.

महा आनंद के पास महा पीड़ा की भी खाइयां हैं। लेकिन वे अपनी नहीं हैं। यही फर्क है। क्षुद्र आदमी का सुख भी अपना है, दुख भी अपना है। महा व्यक्तित्व का दुख भी अपना नहीं है और सुख भी अपना नहीं है। ये महा खाइयां भी औरों की हैं और ये शिखर भी अब सिर्फ औरों के भविष्य की संभावनाएं हैं।

Beside great bliss are great chasms of sorrow. But they are not his own—this is the difference. The petty man’s joy is his own, his sorrow is his own. The great being’s sorrow is not his, his joy is not his. Those great chasms are others’, and those peaks are only others’ future possibilities.

अब बुद्ध को न सुख है, न दुख है। इसलिए बुद्ध ने नहीं कहा कि निर्वाण में आनंद होगा। बुद्ध ने कहा, निर्वाण में होगी परम शांति। न होगा सुख, न होगा दुख।

Now Buddha has neither joy nor sorrow. Hence Buddha did not say there will be joy in nirvana—he said there will be supreme peace: neither joy nor sorrow.

सब औरों का रह जाएगा, स्वयं का कुछ भी न होगा। और जब स्वयं का कुछ भी नहीं होता, तो स्वयं भी नहीं बचता है। तब सर्व ही बच रहता है।

All remains of others; nothing remains of oneself. And when nothing of the self remains, the self too is gone. Then only the All remains.