Skip to content
Osho

Samadhi Ke Sapat Dwar #2

10 February 1973 Bombay Hindi original · English by Osho Live

Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.

हिंदी (मूल)
English (Osho Live's translation)

वह देख, ईश्वरीय प्रज्ञा के मुमुक्षु, तू अपनी आंखों के सामने क्या देख रहा है?

Look, O aspirant of divine wisdom, what is it that you see before your eyes?

पदार्थ के समुद्र पर अंधकार का आवरण पड़ा है और उसके भीतर ही मैं संघर्षरत हूं। मेरी दृष्टि की छाया में वह गहराता है, और आपके हिलते हाथ की छाया में वह विच्छिन्न हो जाता है। सांप के फैलते केंचुल की तरह एक छाया गतिवान होती है...यह बढ़ती है, फूलती है, फैलती है, और अंधकार में विलीन हो जाती है।

A veil of darkness lies upon the ocean of matter, and within it I am struggling. In the shadow of my own seeing it grows deeper, and in the shadow of your moving hand it is torn apart. Like the spreading slough of a snake, a shadow becomes mobile… it increases, swells, expands, and dissolves into the dark.

यह मार्ग के बाहर तेरी ही छाया है--तेरे ही पापों के अंधकार से बनी है।

This is your own shadow, outside the Path—woven of the darkness of your own sins.

हां प्रभु, मैं तेरे मार्ग को देखता हूं। इसका आधार दलदल में है और इसका शिखर निर्वाण के दिव्य व गौरवमय प्रकाश से मंडित है। और अब मैं ज्ञान के कठिन और कंटकाकीर्ण पथ पर निरंतर संकीर्ण होते जाते द्वारों को भी देखता हूं।

Yes, Lord, I see your Path. Its base is in the mire, and its summit is crowned with the divine and glorious light of Nirvana. And now I also see the ever-narrowing gates upon the hard and thorn-strewn path of knowledge.

ओ लानू (शिष्य) तू ठीक देखता है। ये द्वार मुमुक्षु को नदी के पार दूसरे किनारे पर7 निर्वाण में पहुंचा देते हैं। प्रत्येक द्वार की एक स्वर्ण-कुंजी है, जो उसे खोलती है। ये कुंजियां हैं:

O Lanoo (disciple), you see rightly. These gates carry the Mumukshu across the river to the other shore—in Nirvana. Each gate has a golden key that opens it. These keys are:

1. दान: उदारता व अमर प्रेम की कुंजी।

1. Dana: the key of generosity and immortal love.

2. शील: वचन और कर्म की लयबद्धता की कुंजी, जो कारण और कार्य के नियम को संतुलित और कर्म-बंधन का अंत करती है।

2. Shila: the key of harmony between word and deed, which balances the law of cause and effect and ends karmic bondage.

3. क्षांति: मधुर धैर्य, जिसे कुछ भी विचलित नहीं कर सकता।

3. Kshanti: sweet patience, which nothing can disturb.

4. विराग: सुख व दुख के प्रति उपेक्षा, भ्रांति पर विजय, मात्र सत्य का दर्शन।

4. Vairagya: indifference toward pleasure and pain, victory over delusion, the vision of truth alone.

5. वीर्य: वह अदम्य ऊर्जा जो सांसारिक असत्यों के दलदल से सत्य के शिखर की ओर संघर्ष करती है।

5. Virya: that indomitable energy which struggles from the swamp of worldly untruths toward the summit of Truth.

6. ध्यान: जिसका स्वर्ण-द्वार एक बार खुल जाने पर जो नारजोल (संत या सिद्ध) को नित्य सत्य के लोक और उसके सतत स्मरण की ओर ले जाता है।

6. Dhyana: whose golden gate, once opened, leads the Narjol (saint or siddha) into the realm of the Eternal Truth and its constant remembrance.

7. प्रज्ञा: जिसकी कुंजी मनुष्य को दिव्य बना देती है, और बोधिसत्व भी। बोधिसत्वता ध्यान की पुत्री है।

7. Prajna: whose key makes man divine—and a Bodhisattva as well. Bodhisattvahood is the daughter of Dhyana.

उन द्वारों की ऐसी ही स्वर्ण-कुंजियां हैं।

Such are the golden keys of those gates.

ओ अपने मोक्ष के ताने बुनने वाले, अंतिम द्वार को पहुंचने के पूर्व तुझे दुस्तर मार्ग पर से चल कर पूर्णता की इन पारमिताओं पर--जो लोकोत्तर गुण छह और दस की संख्या में हैं--अधिकार करना होगा।

O weaver of your own liberation, before reaching the last gate you must travel the difficult road and gain mastery over these Paramitas of perfection—which are supramundane qualities, counted as six and as ten.

बहुत सी बातें इन सूत्रों में कही नहीं गई हैं। मात्र उनका इंगित है। और बहुत सी बातों का इंगित भी नहीं है। आशा है कि बिना इंगित के ही उन्हें समझा जा सकेगा।

Much is not said in these sutras—only hinted at. And of much there is not even a hint. Let us hope that even without hints it can be understood.

जैसे, कल रात मैंने आपको कहा, इस बात का निर्णय ही कि मैं तत्पर हूं उस नदी में प्रवेश के लिए, जो सागर की ओर ले जाएगी; छोड़ता हूं अपने को, बहने का संकल्प करता हूं, समर्पित होता हूं--यह निर्णय ही व्यक्ति को स्रोतापन्न बना देता है। और इस निर्णय के साथ ही व्यक्ति में परिवर्तन शुरू हो जाते हैं। निर्णय के बाद नहीं, इस निर्णय के साथ ही। ऐसा नहीं है कि निर्णय किया और फिर परिवर्तन होंगे। यह निर्णय ही परिवर्तनकारी हो जाता है। इस निर्णय के साथ ही आप वही आदमी नहीं हैं, जिसने निर्णय किया था; आप दूसरे आदमी हैं, जो निर्णय से गुजर चुका है। यह निर्णय आपके भीतर, उस दृष्टि की पहली झलक ले आता है, जिसके बिना मार्ग पर जाने का कोई उपाय नहीं है।

As I told you last night, the very decision that I am ready to enter that river which will take me to the ocean—to let go, to resolve to flow, to surrender—this very decision makes one a Srotapanna. And with this decision itself the transformations begin—not after the decision, but with it. It is not that you decide and later the changes will happen. The decision itself becomes transformative. With this decision you are no longer the same man who decided; you are another who has passed through decision. This decision brings into you the first glimpse of that vision without which there is no way to move upon the Path.

हम जीते हैं अनिर्णय में। हमारा मन सदा होता है डांवाडोल। यह भी करना चाहते हैं, वह भी करना चाहते हैं, विपरीत को भी साथ ही करना चाहते हैं। और हम न मालूम कितने खंडों में बंटे होते हैं। इन खंडों के बीच कोई तारतम्य भी नहीं होता। निर्णय के साथ ही आपके खंड इकट्ठे हो जाते हैं। निर्णय का एक सूत्र आपको जोड़ देता है। आप टुकड़ों में बंटे हुए एक भीड़ न होकर व्यक्ति बन जाते हैं।

We live in indecision. Our mind is always wavering. We want this and we want that; we want even the opposite at the same time. And we are divided into innumerable fragments. Among these fragments there is no inner harmony. With decision your fragments come together. One thread, one sutra, binds you. You cease to be a crowd broken into pieces; you become an individual.

अगर आपने कभी कोई छोटा-मोटा निर्णय भी किया है, तो उस निर्णय के साथ ही भीतर जो एकाग्रता फलित होती है, उस निर्णय के साथ भीतर जो एक हलकापन और ताजगी आ जाती है, उसका भी अनुभव किया होगा। साधारण निर्णय में भी धुआं छंट जाता है, बादल हट जाते हैं, सूर्य का प्रकाश हो जाता है। निर्णय के साथ ही धुंध के बाहर हो जाते हैं। लेकिन बड़े निर्णय तो बड़े क्रांतिकारी हैं। उनके बाद आप वही आदमी नहीं रहते हैं, और फिर दुबारा लौटना असंभव हो जाता है। ऐसा ही निर्णय है साधक बनने का निर्णय। इस निर्णय के साथ ही व्यक्ति की भीतर की आंख पहली दफा खुलती है, पलक पहली दफा उठता है। तो यह पलक उठ गया है, और यह आंख खुली, और गुरु ने शिष्य को कहा है:

If ever you have made even a small decision, you must have felt the concentration that flowers within it, the lightness and freshness that arise within you with that decision. Even with ordinary decisions the smoke disperses, the clouds move, the sunlight breaks through. With decision you are outside the fog. But great decisions are revolutionary. After them you cannot remain the same—and to return becomes impossible. Such is the decision to be a seeker. With this decision the inner eye opens for the first time—the eyelid lifts for the first time. So the lid has lifted, the eye has opened, and the Master says to the disciple:

‘वह देख, ईश्वरीय प्रज्ञा के मुमुक्षु, तू अपनी आंखों के सामने क्या देख रहा है?’

“Look, O aspirant of divine wisdom, what is it that you see before your eyes?”

इस निर्णय के साथ ही भीतर जो एकाग्रता फलित हो रही है, उस एकाग्रता में तुझे क्या दिखाई पड़ रहा है? यह आपके बाहर दिखाई पड़ने वाली दो आंखों की बात नहीं है। यह तो निर्णय के साथ भीतर जो तीसरी आंख खुलती है, उसकी बात है। देख, तेरी आंखों के सामने क्या घट रहा है? और जो दिखाई पड़ा है साधक को, वह मनुष्य के मन की बड़ी गहनतम खोज है।

With the concentration flowering out of this decision, what is revealed to you? This is not about the two eyes that see outwardly. It is about the third eye that opens within with decision. Look—what is happening before your inner gaze? And what the seeker beholds is one of the profoundest discoveries of the human mind.

और जब आप भी अपने भीतर प्रवेश करेंगे, तो जिससे आपकी पहली मुलाकात होगी, वह आपकी आत्मा नहीं है। जिससे आपकी पहली मुलाकात होगी, वह आपकी छाया है, आपकी आत्मा नहीं। और अब तक हम छाया को ही आत्मा मान कर जीए हैं। इसलिए स्वाभाविक है कि उससे ही हमारा पहले मिलना हो। यह हमारे भीतर जो एक छाया है--जिसको पीछे मनोविज्ञान ने, विशेषकर गुस्ताव जुंग ने बड़ा मूल्य दिया और कहा कि हर आदमी की एक शैडो है। वह छाया, जो आपको दिखाई पड़ती है सूरज की धूप में, वह नहीं है। जो आपने अपनी ही भूल और अपने अज्ञान से अपने भीतर निर्मित कर ली--आपकी अस्मिता, आपका अहंकार--वह भी आपका पीछा कर रही है। सूरज की धूप भी जब नहीं होती, तब भी वह छाया आपका पीछा करती है। और उस छाया में ही आप जीते हैं। और उस छाया को ही मान लेते हैं कि यह मैं हूं। और उस छाया के आस-पास ही एक संसार निर्मित करते हैं। तो जैसे ही निर्णय की आंख खुलती है, पहली मुलाकात उसी छाया, उसी मनस-काया से होती है।

When you too enter within, the first encounter you will have is not with your Atman. The first encounter is with your shadow, not your Atman. And till now we have lived taking shadow to be the self. Naturally, our first meeting will be with it. This shadow within—which psychology later, especially Gustav Jung, valued greatly and named the shadow—this is not the shadow you see cast in the sun. It is what you have created within through your ignorance and your mistake—your self-identity, your ego—it follows you. Even when there is no sunlight, that shadow follows. And in that shadow you live. You even accept that shadow as “I.” And around that shadow you build a world. The moment the eye of decision opens, the first encounter is with that very shadow, that mind-body of darkness.

शिष्य ने कहा: ‘पदार्थ के समुद्र पर अंधकार का आवरण देखता हूं और उसके भीतर ही मैं संघर्षरत हूं।’...यह भी देखता हूं...‘और मेरी दृष्टि की छाया में वह गहराता है।’

The disciple said, “I see a veil of darkness spread upon the ocean of matter—and within it I am struggling.” … I also see… “In the shadow of my gaze it deepens.”

और जैसे मैं देखता हूं, वह जो अंधकार है और गहन हो जाता है, मेरी दृष्टि से और घना मालूम पड़ता है।

As I look, that darkness grows denser; by my very gaze it seems thicker.

‘और आपके हिलते हाथ की छाया में उसे विच्छिन्न होते भी देखता हूं। सांप के फैलते केंचुल की तरह एक छाया गतिवान होती है...यह बढ़ती है, फूलती है, फैलती है और अंधकार में विलीन हो जाती है।’

“And in the shadow of your moving hand I see it disintegrating. Like the spreading slough of a snake, a shadow becomes mobile… it grows, swells, spreads, and dissolves into darkness.”

बहुत सी बातें इन थोड़े से शब्दों में हैं, जो साधक के जीवन में बड़े काम की हैं।

Many precious things are contained in these few words—greatly useful in a seeker’s life.

‘पदार्थ के समुद्र पर अंधकार का आवरण देखता हूं...।’

“I see the veil of darkness upon the ocean of matter…”

जब कोई अपने भीतर प्रविष्ट होता है, तो प्रकाश से उसकी सीधी मुलाकात नहीं होती, होगी भी नहीं, क्योंकि प्रकाश तो बहुत गहरे में छिपा है। हमारे और हमारे ही प्रकाश के बीच अंधकार की बड़ी गहरी पर्त है। तो पहले तो भीतर आंख बंद करते ही अंधकार हो जाता है। उस अंधकार से भयभीत मत होना, और उस अंधकार में कोई कल्पित प्रकाश भी निर्मित मत करना। उस अंधकार में प्रवेश ही करते जाना; जब तक कि भीतर का प्रकाश ही न मिल जाए। कल्पित प्रकाश भी हम निर्मित कर सकते हैं; लेकिन उस कल्पित प्रकाश के कारण फिर असली प्रकाश का कोई पता न चल सकेगा।

When one begins to enter within, he does not meet light directly—nor will he, because light is hidden very deep. Between us and our own light lies a thick layer of darkness. At first, upon closing the eyes, there is darkness. Do not be afraid of that darkness, and do not manufacture any imagined light within it. Keep entering that darkness till the inner light itself is found. Imagined light can also be created—but by that imaginary light you will never find the real light.

बहुत सी साधनाएं हैं, जो प्रकाश की कल्पना से शुरू होती हैं; वे साधनाएं इस अंधकार के पार नहीं ले जातीं। एक तो प्रकाश है, जो हम सोच लेते हैं कि हमारे भीतर है। आंख बंद करके भी हम उस प्रकाश को देखने की कोशिश कर सकते हैं। और कोशिश अगर की तो सफल हो जाएगी और आपको प्रकाश दिखाई भी पड़ने लगेगा। और वह प्रकाश अंधकार से भी झूठा होगा। क्योंकि वह प्रकाश आपने ही निर्मित किया है। वह आपके ही मन की उत्पत्ति है, वह आपकी ही संतान है। और उससे अंधेरा नहीं कटेगा। हां, अंधेरे में सांत्वना मिल सकती है।

Many practices begin with imagining light; they do not take you beyond this darkness. There is a light we think is in us. We can try to see it with closed eyes—and if we try, we will succeed; a light will appear. But that light will be even more false than the darkness, for you have created it. It is born of your own mind; it is your offspring. From it the darkness will not be cut away; yes, consolation can be had in the dark.

एक और भी प्रकाश है, जो हम निर्मित नहीं करते। जो हम अंधेरे में प्रवेश करते चले जाते हैं और एक दिन उपलब्ध होता है। जिसको हम सोचते भी नहीं हैं, जिसको हम चाहते भी नहीं हैं, जिसका हमें कोई पता भी नहीं है, लेकिन अंधेरे में खोजते-खोजते एक दिन अंधेरे की पर्त टूट जाती है और हम प्रकाश के लोक में प्रवेश करते हैं।

There is another light we do not manufacture. We keep entering the dark, and one day it is found. We do not think of it, we do not desire it, we have no map—yet searching in the dark, one day the layer of darkness breaks and we enter the realm of light.

पहली मुलाकात वास्तविक साधक को अंधेरे से होती है, झूठे साधक को प्रकाश से भी हो सकती है।

The true seeker’s first encounter is with darkness; the false seeker’s first encounter may be with “light.”

यह साधक कह रहा है कि देखता हूं पदार्थ के समुद्र पर अंधकार का आवरण। और देखता हूं कि उसके भीतर मैं संघर्षरत हूं। उस अंधेरे में ही मैं टटोल रहा हूं, खोज रहा हूं। उस अंधेरे में ही मैं लड़ रहा हूं। उस अंधेरे में ही मेरी वासनाएं और मेरी कामनाएं और मेरी अभीप्साएं हैं। उस अंधेरे में ही मेरा संसार है, यह भी देखता हूं। और साथ ही एक और बड़ी अदभुत बात देखता हूं कि आपके हिलते हाथ की छाया में वह विच्छिन्न हो जाता है, और मेरे देखने से और घना होता है।

This seeker says, I see the veil of darkness upon the ocean of matter. And I see that within it I am struggling. In that darkness I grope and search. In that darkness are my desires, my lusts, my longings. In that darkness is my world—this too I see. And along with it I see something wondrous: that in the shadow of your moving hand it is torn apart, and by my looking it grows denser.

गुरु आपको प्रकाश तो नहीं दे सकता, लेकिन आपके अंधकार को छीन सकता है।

The Master cannot give you light, but he can take away your darkness.

इसे थोड़ा ठीक से समझ लें। क्योंकि हम सोचते हैं, दोनों एक ही बात है। दोनों एक ही बात नहीं है। कोई चिकित्सक आपको स्वास्थ्य नहीं दे सकता, लेकिन आपकी बीमारी छीन सकता है। और बीमारी न हो, तो स्वास्थ्य के उपलब्ध होने की संभावना बढ़ जाती है। फिर भी जरूरी नहीं कि आप स्वस्थ हो जाएं; लेकिन संभावना बढ़ जाती है। इतना पक्का है कि बीमारी के साथ स्वस्थ होना मुश्किल है। बीमारी हट जाए, तो स्वास्थ्य प्रकट हो सकता है। समस्त चिकित्साशास्त्र बीमारी को अलग करने का दावा करते हैं, स्वास्थ्य को देने का नहीं। स्वास्थ्य दिया भी नहीं जा सकता। स्वास्थ्य तो आपकी भीतरी क्षमता है। बीमारी न हो, तो स्वास्थ्य प्रकट हो जाता है। जैसे कोई झरना दबा हो पत्थरों में, और पत्थर हम हटा लें और झरना प्रकट हो जाए। लेकिन झरना पत्थरों के अलग होने से प्रकट नहीं होता; झरना तो था ही, सिर्फ छिपा था, आवृत्त था।

Understand this well. We think both are the same thing—they are not. No physician can give you health, but he can remove your disease. When disease is absent, the possibility of health increases. Still, it is not guaranteed you will be healthy—but the possibility is greater. One thing is certain: with disease, health is difficult. When disease is removed, health can manifest. Like a spring held down by stones: remove the stones, and it appears. But the spring does not arise because the stones were removed; it was always there, only covered, veiled.

तो कोई गुरु ज्ञान नहीं दे सकता है। क्योंकि ज्ञान तो छिपा ही है, वह है स्वभाव। लेकिन गुरु आपके अंधेरे को छिन्न-भिन्न कर सकता है। और अंधेरा छिन्न-भिन्न हो जाए, तो आपके भीतर बड़ी घटनाएं घटती हैं। अंधेरा छिन्न-भिन्न होते ही आपका संसार छिन्न-भिन्न हो जाता है। और कल तक जैसा आप देखते थे, अब नहीं देख पाते। और कल तक जैसा सोचते थे, अब नहीं सोच पाते। आप छिन्न-भिन्न हो जाते हैं। आपके अंधेरे के छिन्न-भिन्न होते ही आपकी जड़ें हिल जाती हैं। वह जो आपका झूठा लोक है, वह सब तरफ से टूट जाता है, उसकी दीवालें गिर जाती हैं। आप एक खंडहर हो जाते हैं।

So no Master can give you knowledge. Knowledge is your nature—hidden. But the Master can shatter your darkness. And when the darkness is shattered, great events happen within. Your world is shattered with it. What you saw till yesterday you can no longer see; what you thought till yesterday you can no longer think. You are torn apart. With the tearing of your darkness your roots are shaken. Your false world collapses; its walls fall. You become a ruin.

वह शिष्य देखता है कि ‘आपके हिलते हाथ की छाया में वह विच्छिन्न हो जाता है, टुकड़े-टुकड़े हो जाता है, दूर हट जाता है। लेकिन जब मैं गौर करता हूं, तो घना हो जाता है। जब मैं देखता हूं, मेरी दृष्टि उस पर एकाग्र करता हूं, तो बहुत घना हो जाता है।’

The disciple sees that “in the shadow of your moving hand it is torn asunder, breaks into pieces, recedes. But when I focus upon it, it grows dense. When I concentrate my gaze on it, it becomes very thick.”

ध्यान रहे, जैसे कि सुबह के पहले रात घनी हो जाती है, अंधेरा प्रगाढ़ हो जाता है, वैसे ही जब कोई भीतर एकाग्र होकर देखता है, तो वह जो विराट अंधकार हमने जन्मों-जन्मों में इकट्ठा किया है, वह सघन हो जाता है, इकट्ठा होने लगता है, कंडेंस्ड हो जाता है। और अगर कोई ठीक से खोज करता रहे, तो ठीक आपकी प्रतिमूर्ति अंधेरे में निर्मित हो जाती है। आपकी ही छाया, आपका ही निगेटिव, आप अपने को ही खड़ा देख पाते हैं। और अगर इसे गौर से कोई देखता ही चला जाए, तो वह छाया सघन होते-होते छोटी होती चली जाती है। अंत में एक बिंदुमात्र अंधेरे का रह जाता है। और जिस दिन वह बिंदु भी विसर्जित हो जाता है, उसी दिन प्रकाश का द्वार खुल जाता है।

Remember: just as night grows darkest before dawn, so when one looks inward with concentration, the immense darkness we have gathered through births condenses. If one truly inquires, a precise image of you forms in the darkness—your own shadow, your own negative. You will see yourself standing there. If one keeps looking attentively, that shadow, becoming denser, begins to shrink. In the end, only a point of darkness remains. And the day that point dissolves, the gate of light opens.

जितनी हो एकाग्रता इस अंधकार की मूर्ति पर, वह उतनी ही छोटी होती चली जाती है। और जितनी हो एकाग्रता कम, उतना ही अंधकार बड़ा होता चला जाता है। इसका अर्थ हुआ कि जब ध्यान की क्षमता बढ़ती है, तो अंधकार सीमित होने लगता है। और जब ध्यान की क्षमता नहीं होती, तो अंधकार विराट होने लगता है। ध्यान के अभाव में अंधकार का बड़ा विस्तार है। और ध्यान के साथ ही अंधकार छोटा होने लगता है। एक घड़ी आती है कि अंधकार शून्यवत हो जाता है, नहीं हो जाता है। उस क्षण ही अवसर है प्रकाश के प्रकट होने का।

The more one-pointed the concentration upon the form of darkness, the smaller it becomes. The less the concentration, the vaster the darkness. Meaning: when the capacity for meditation grows, darkness begins to be limited; when there is no capacity, darkness expands. In the absence of meditation there is a vast spread of the dark; with meditation the dark begins to shrink. A moment comes when darkness becomes void-like, becomes nothing. In that very instant there is the opportunity for light to manifest.

तो ध्यान दो काम करता है: अंधकार को छोटा करता है और प्रकाश के द्वार को खोलने का उपाय करता है।

Thus Dhyana accomplishes two things: it makes darkness small, and it prepares the opening of the gate of light.

‘सांप के केंचुल की तरह वह छाया गतिवान है, बढ़ती है, फूलती-फैलती है और अंधकार में विलीन हो जाती है।’

“Like a snake’s sloughed skin, that shadow is mobile; it grows, it swells, it spreads—and dissolves into the dark.”

किन्हीं-किन्हीं क्षणों में वह साधक कह रहा है कि मैं उसे सघन होते भी देखता हूं। लेकिन बड़ी परिवर्तनशील है। जैसे हाथ में किसी ने पारे को पकड़ने की कोशिश की हो और बिखर-बिखर जाए। कुछ पकड़ में नहीं आती। कभी लगती है कि है और कभी अंधकार में खो जाती है।

At certain moments, says the seeker, I see it condense. But it is very changeful—like trying to hold quicksilver in the hand, it scatters. Nothing stays in the grip. At times it seems to be there, and at times it is lost in the dark.

ऐसा ही है हमारा अज्ञान का लोक। वहां पकड़ में कुछ भी नहीं आता। मुट्ठी बांधते-बांधते पता लगता है कि जिसे पकड़ते थे, वह छूट गया।

So it is with the realm of our ignorance. Nothing is graspable there. As you close your fist, what you try to grasp has slipped away.

कौन सी वासना पकड़ में आती है, कौन सी इच्छा पकड़ में आती है, कौन सी कामना पकड़ में आती है?

Which desire can be held? Which longing can be held? Which craving can be held?

सदा दूर बनी रहती है, पास पहुंचते-पहुंचते खो जाती है। कभी लगता है किसी क्षण में कि बस अब पा लिया और हाथ खोल कर देखते हैं तो वहां सिवाय धुएं के और कुछ भी नहीं होता। जिसे खोजने चले थे, वह फिर दूर कहीं आगे दिखाई पड़ने लगता है। इन्हीं सारी वासनाओं के संघट का नाम है वह भीतर की छाया। और इस छाया से मुक्त होना जरूरी है। इस छाया से जो मुक्त नहीं है, वह अपनी आत्मा को कभी न जान पाएगा।

It stays far; as you draw near, it vanishes. Some moments it seems you have it—and when you open your hand, there is nothing but smoke. What you went seeking appears again far ahead. The composite of these desires is that inner shadow. To be free of it is essential. The one not free of this shadow will never know his Atman.

शंकर ने अस्तित्व को समझाने का...अस्तित्व को देखने का जो ढंग दिया है, वह विचारणीय है। और उससे इस छाया को समझना आसान होगा। शंकर ने कहा है कि ब्रह्म है इस जगत का केंद्र और यह जो सारा फैलाव है जगत का, यह है माया, यह है स्वप्न उस ब्रह्म का।

Shankara gave a way of seeing existence worth pondering—and through it this shadow is easy to understand. Shankara said: Brahman is the center of this world, and this whole expanse of the world is Maya—the dream of that Brahman.

ठीक ऐसे ही अगर आपको हम आत्मा मानें, तो आपके आस-पास जो एक छोटा सा संसार वासनाओं का निर्मित हो जाता है, वह आपकी माया है, आपकी छाया है। और अगर प्रत्येक व्यक्ति ब्रह्म है, और है, तो उसके पास भी एक उसकी माया का विस्तार है। उस माया को ही यह साधक छाया कह रहा है।

Likewise, if we take you as Atman, then the small world of desires that forms around you is your Maya, your shadow. And if every person is Brahman—and he is—then there is also an expanse of his Maya around him. That Maya this seeker calls shadow.

छाया की कुछ खूबियां हैं, वह हम समझ लें, तो समझने में बहुत आसानी हो जाएगी। छाया की एक खूबी है कि वह होती नहीं है और दिखाई पड़ती है। जब आप रास्ते पर चल रहे होते हैं और धूप में आपकी छाया पड़ती है, तो वहां होता क्या है? छाया में कोई सत्व, कोई सब्सटेंस तो नहीं होता, कोई द्रव्य तो नहीं होता। छाया सिर्फ अभाव है। प्रकाश की किरणें आप पर पड़ती हैं और आप आड़ बन जाते हैं। जितने हिस्से में आप आड़ बन जाते हैं, उतने हिस्से में पीछे प्रकाश की किरणें नहीं पड़ पाती हैं, छाया निर्मित हो जाती है। वह छाया सिर्फ प्रकाश का अभाव है, वह छाया कुछ है नहीं। इसलिए हम छुरी से उसे काट नहीं सकते, आग से हम उसे जला नहीं सकते। और हम उसे मिटाना चाहें, तो मिटाने का भी कोई उपाय नहीं है। क्योंकि जो नहीं है, उसे मिटाया भी नहीं जा सकता। और छाया से कोई लड़ेगा, तो हारेगा, जीत भी नहीं सकता है। क्योंकि जो नहीं है, उससे जीतने का भी क्या उपाय है?

Know a few qualities of shadow, and understanding will be easy. First, a shadow is not—and yet appears. When you walk in sunlight and your shadow falls, what is happening? There is no substance in shadow, no stuff. Shadow is only absence. Rays of light fall upon you and you become an obstruction; where you obstruct, light cannot fall, a shadow appears. Shadow is only the absence of light; it is nothing. Hence you cannot cut it with a knife, nor burn it with fire. If you wish to destroy it, there is no way—because what is not cannot be destroyed. If you fight with a shadow, you will be defeated; you cannot win. How will you win over what is not?

बहुत लोग छाया से लड़ने में लग जाते हैं और तब पराजय के सिवाय उन्हें कुछ भी हाथ नहीं लगता। जो अपनी वासनाओं से लड़ने में लग जाएगा, वह पराजित होगा। जो संसार से लड़ने में लग जाएगा, वह पराजित होगा। जीतने का रास्ता यहां लड़ना नहीं है, जीतने का रास्ता यहां समझना है। जिसने छाया को समझ लिया कि वह नहीं है--वह जीतता नहीं, उससे मुक्त हो जाता है। एक बार जान लेने पर कि छाया नहीं है, अभाव है, एब्सेंस है, अनुपस्थिति है किसी की, बात समाप्त हो जाती है।

Many people begin fighting with their shadow—and gain nothing but defeat. He who fights desires will be defeated. He who fights the world will be defeated. The way to win here is not through fighting, but through understanding. He who understands that the shadow is not—he does not “win” it, he goes free of it. Once known, the shadow is not—an absence, a non-presence—the matter is over.

आपके भीतर की वासनाएं, आपके भीतर जो छिपी आत्मा है, उसके अनुभव का अभाव है। और जब तक उसका अनुभव न हो जाए, छाया बनेगी। इसका यह अर्थ हुआ कि जैसे सूरज की किरणों का अभाव हो तो छाया बनती है। जब तक आपकी आत्मा की किरणें कहीं आप रोक रहे हैं, तब तक आपकी छाया निर्मित हो रही है। जब तक भीतर का प्रकाश कहीं रुक रहा है किसी दीवाल से, तब तक छाया निर्मित हो रही है। छाया से लड़ना व्यर्थ है, इस भीतर के प्रकाश को विस्तीर्ण कर लेना सार्थक है। छाया खो जाएगी। इसलिए हमने एक बड़ी मधुर कथा निर्मित की है।

Your inner desires are the absence of the experience of the Atman hidden within you. Until that experience happens, shadow will form. Just as the absence of the sun’s rays creates shadow, wherever you block the rays of your Atman, your shadow is being produced. Wherever the inner light stops against some wall, there the shadow is formed. Fighting the shadow is futile; expanding the inner light is meaningful. The shadow will vanish. Hence we have created a sweet story:

जैन कहते हैं कि उनके तीर्थंकरों की छाया नहीं बनती। महावीर चलते हैं, तो उनकी छाया नहीं बनती। यह बात तो झूठ ही है। महावीर चलें या कोई भी चले, छाया तो बनेगी। लेकिन मतलब बहुत गहरा है और साफ है। और इस तरह के सत्यों को मैं कहता हूं: ‘काव्य सत्य।’ यथार्थ में महावीर के पास जाकर देखेंगे, तो आप मुश्किल में पड़ेंगे। छाया तो उनकी भी बनेगी; क्योंकि जहां काया है, वहां आड़ बनेगी। लेकिन यह बात भीतर की छाया के लिए है। भीतर महावीर की कोई छाया नहीं बनती। वह जो शैडो पर्सनैलिटी है, खो गई। अब वे अकेले हैं, अब उनकी आत्मा ही है। उसके आस-पास कोई छाया का आवरण नहीं है। इस बात को कहने के लिए ही यह कथा है।

The Jains say that the Tirthankaras cast no shadow. When Mahavira walks, there is no shadow. Factually this is not so—if a body walks, a shadow will form. But the meaning is deep and clear. I call such truths “poetic truths.” If you went to Mahavira, you would be in trouble—his outer shadow would form. The story is about the inner shadow. Within, Mahavira casts no shadow. The shadow-personality is gone. Now he is alone, only the Atman; around it no sheath of shadow. This is what the story conveys.

लेकिन बड़ा झगड़ा लोगों के मनों में चल जाता है। फिर इस पर ही लोग विवाद करते रहते हैं कि महावीर की छाया बनती या नहीं बनती। अगर नहीं बनती, तो वे तीर्थंकर हैं; और अगर बनती है, तो साधारण आदमी हैं। नहीं बनती, तो तीर्थंकर हैं। और बनेगी तो छाया। उस छाया से बचने का कोई उपाय नहीं है। बाहर की छाया तो बनेगी ही। भीतर की छाया से मुक्त हुआ जा सकता है। वही भीतर की छाया दिखाई पड़ी है साधक को, जिससे महावीर मुक्त हो गए हैं।

But people quarrel in their minds: then debates arise whether Mahavira’s outer shadow formed or not. If it did not, he is a Tirthankara; if it did, he is ordinary. Outer shadow will form—there is no way to avoid it. Inner shadow can be dropped. That inner shadow is what the seeker has seen—from which Mahavira is free.

गुरु ने कहा: ‘यह मार्ग के बाहर तेरी ही छाया है--तेरे ही पापों के अंधकार से बनी है।’

The Master said, “It is your own shadow outside the Path—woven of the darkness of your sins.”

‘हां प्रभु, मैं मार्ग को देखता हूं। इसका आधार दलदल में है और इसका शिखर निर्वाण के दिव्य गौरवमय प्रकाश से मंडित है। और अब मैं ज्ञान के कठिन और कंटकाकीर्ण पथ पर निरंतर संकीर्ण होते जाते द्वारों को भी देखता हूं।’

“Yes, Lord, I see the Path. Its base is in the mire, and its crest is filled with the divine, glory-laden light of Nirvana. And now I see, upon the arduous and thorn-filled way of wisdom, the gates that become ever narrower.”

इस सूत्र में भी बड़ी कीमत की बात है कि, ‘हां प्रभु, मैं मार्ग को देखता हूं। इसका आधार दलदल में है और इसका शिखर निर्वाण के दिव्य गौरव-मंडित प्रकाश से भरा है।’ जैसे कि कभी आपने कमल को पैदा होते देखा हो, तो उसकी जड़ें तो होती हैं दलदल में, मिट्टी में, और उसकी पंखुड़ियां खुलती हैं सूर्य-मंडित आलोक के जगत में। एक तरफ जुड़ा होता है पृथ्वी के दलदल से और दूसरी तरफ जुड़ा होता है प्रकाश के लोक से।

There is something of great value here: “Yes, Lord, I see the Path. Its base is in the mire of earth, and its summit is saturated with the radiance of Nirvana.” If you have ever seen the lotus being born—its roots are in the mire, in the mud; its petals open in the sun-filled world of light. On one side it is joined to the mud of the earth, on the other to the realm of light.

कमल की यात्रा मनुष्य की यात्रा है। और कमल को अगर पैदा होना हो, तो दलदल में ही पैदा होना पड़ेगा, गंदी मिट्टी में ही पैदा होना पड़ेगा। बड़ा रूपांतरण है, बड़ी अल्केमी घट गई। कहां मिट्टी थी सड़ी और कहां अब कमल की कोमल पंखुड़ियां हैं। सोच भी न सकते थे कि मिट्टी से ऐसी पंखुड़ियां पैदा होंगी। कहां थी मिट्टी-पानी से भरी और कहां अब कमल की ये पंखुड़ियां हैं कि पानी इन पर पड़े भी तो भी स्पर्शित नहीं होता। कहां दबा था यह मिट्टी में, कचरे में और अब उठ गया आकाश की ओर। इसकी मिट्टी को कोई देखता, तो सौंदर्य का भाव भी न उठता। और अब इसे कोई देखता है, तो सौंदर्य का यह प्रतीक हो गया है। इसीलिए हमने महावीर के, बुद्ध के, विष्णु के चरणों में कमल का फूल रखा है।

The journey of the lotus is the journey of man. And the lotus must be born in the mire, in the dirty mud. A great transmutation, a great alchemy happens. Where there was rotting mud—now the tender petals of a lotus. Who could have imagined such petals arising from mud? Where there was water and muck—now petals upon which even water cannot leave a trace. Where it lay buried in refuse—now it rises toward the sky. If one looked at the mud, no sense of beauty would arise. Now, seeing the lotus, it becomes the very symbol of beauty. Hence we have placed the lotus at the feet of Mahavira, Buddha, Vishnu.

कमल का फूल प्रतीक है। संसार दलदल है, लेकिन उससे दुश्मनी करने का कोई प्रयोजन नहीं है। क्योंकि कमल भी अगर अपनी मिट्टी से दुश्मनी करे, तो उठ न पाएगा। उठता तो उसी मिट्टी के सहारे है। उसी मिट्टी से पाता है बल। वही मिट्टी है उसका प्राण। उसी से खींच लेता है, जो सार है। उस मिट्टी में जो व्यर्थ है, छोड़ देता है और उस मिट्टी में जो सार है, उसे खींच लेता है। और तब उसी मिट्टी में से वह प्रकट हो जाता है, जिसे हम सौंदर्य की प्रतिमा कहें। सब कचरा हट जाता है, काव्य छन-छन कर बाहर आ जाता है; सब व्यर्थ छूट जाता है और सौंदर्य का पूरा रस, जीवंत नृत्य प्रकट हो जाता है।

The lotus is a symbol. The world is mire—but there is no need to be hostile to it. If the lotus becomes hostile to its soil, it cannot rise. It rises by the very support of that soil. From it, it draws strength; that mud is its life. It draws the essence, leaves the non-essential. From that very mud emerges what we call the image of beauty. All rubbish drops away; poetry filters out; the useless is left; the full rasa of beauty, living dance, appears.

आदमी के आस-पास भी मिट्टी है और दलदल है। यह सूत्र यह कह रहा है कि मैं देखता हूं, साधक ने कहा, कि यह जो मार्ग है इसका प्रारंभ तो दलदल में है, ठेठ मिट्टी में है, पृथ्वी में है और इसका शिखर निर्वाण है, प्रकाश-मंडित है। यह एक छोर पर जो संसार है, वही दूसरे छोर पर मोक्ष है। और एक छोर पर जो शरीर है, वही दूसरे छोर पर आत्मा है। और एक छोर पर जिसे हम माया की तरह जानते हैं, वही दूसरे छोर पर ब्रह्म की परम अनुभूति हो जाती है। विरोध नहीं है। जगत में वस्तुतः विरोध नहीं है। और अगर विरोध दिखता है, तो इन दो विराट छोरों को हम नहीं जोड़ पाते हैं, इसलिए दिखता है। वह हमारी अक्षमता है। हमारी सीमा है कि हमारी दृष्टि छोटी है। जब हम संसार को देख पाते हैं, तो हम मोक्ष को नहीं देख पाते हैं। और जब हमारी आंखें मोक्ष की तरफ उठती हैं, तब हम संसार को नहीं देख पाते। और जो पूरे मार्ग को देख पाएगा, वह कहेगा कि एक छोर पर जो अंधेरा था, वही दूसरे छोर पर प्रकाश हो गया। और एक छोर पर जो जंजीरें थीं, वही दूसरे छोर पर मुक्ति और स्वतंत्रता बन गई। और ऐसा जब कोई देख पाता है, तो ही पूरे मार्ग को देख पाता है।

Around man too there is mud and mire. The seeker says, I see that this Path begins in the mire—in the very earth—and its summit is Nirvana, crowned with light. On one end is the world, on the other liberation. On one end is the body, on the other the Atman. On one end what we call Maya, on the other the supreme realization of Brahman. There is no contradiction in existence. If contradiction seems, it is because we fail to join these two vast poles—our limitation, our short vision. When we look at the world, we cannot see liberation; when we raise our eyes toward liberation, we cannot see the world. He who sees the whole Path will say: what was darkness at one end has become light at the other; what were chains at one end are freedom at the other. Only such a one can see the whole Path.

‘अब मैं ज्ञान के कठिन और कंटकाकीर्ण पथ पर निरंतर संकीर्ण होते जाते द्वारों को भी देखता हूं।’

“Now I see the gates upon the hard and thorn-strewn path of wisdom becoming continuously narrower.”

यह भी देखता हूं कि पहला द्वार तो बहुत बड़ा है, दूसरा द्वार और छोटा है, तीसरा द्वार और छोटा है। और द्वार छोटे होते चले जाते हैं। निरंतर संकीर्ण होते जाते द्वारों को देखता हूं। और अंतिम द्वार तो बिलकुल संकीर्ण हो जाता है। और जब मैं कहता हूं, बिलकुल संकीर्ण, तो उसका मतलब कि आप अगर थोड़े से भी बचे, तो उसमें से प्रवेश न हो सकेगा।

I also see that the first gate is very large, the second smaller, the third still smaller—the gates keep narrowing. The last gate becomes utterly narrow. When I say utterly narrow, it means that if even a little of you remains, you cannot pass.

जीसस ने कहा है: ऊंट भी निकल सकता है सुई के छेद से, लेकिन वे जो धनवान हैं, वे मेरे मोक्ष के द्वार से न निकल सकेंगे। ऊंट भी निकल सकता है सुई के छेद से, वे जो धनवान हैं, वे मेरे मोक्ष के द्वार से न निकल सकेंगे। अति संकीर्ण है। और धनवान कौन नहीं है? आपने निर्धन आदमी देखा? जिसके पास कुछ भी नहीं है, वह भी मान कर चलता है कि कुछ उसके पास है। और ऐसे भी लोग हैं, जो अपनी निर्धनता को भी धन बना लेते हैं। अगर कोई आदमी अपने त्याग का गौरव करता है, तो उसका अर्थ हुआ कि उसने निर्धनता को भी धन बना लिया। वह भी मोक्ष के द्वार पर अकड़ कर खड़ा हो जाएगा कि मैं कोई छोटा-मोटा आदमी नहीं हूं, मैंने इतना त्याग किया है! वह उतना त्याग भी उसने बैंक-बैलेंस बना लिया! वह उसे साथ ले आया!

Jesus said: a camel can pass through the eye of a needle, but the rich cannot pass through the gate of my liberation. A camel can pass through the needle’s eye; those who are rich will not enter the gate of my salvation. It is extremely narrow. And who is not rich? Have you seen a truly poor man? Even one who has nothing thinks he has something. There are those who even make a wealth of their poverty. If a man takes pride in his renunciation, it means he has made poverty his possession. He will stand at the gate stiff with pride: I am no ordinary man—I have renounced so much! He has turned even renunciation into a bank balance—and brought it along!

सुना है मैंने कि एक सम्राट एक चर्च में प्रार्थना कर रहा था। कोई धर्म का बड़ा दिन था और सभी प्रार्थना को आए थे। सम्राट भी आया था। और फिर प्रार्थना करते-करते जोश में चढ़ गया, जैसा कि हम सभी चढ़ जाते हैं। और फिर वह जरा ज्यादा बातें कहने लगा। और वह यहां तक बोल गया कि हे प्रभु, मैं तेरे चरणों में क्षुद्र से क्षुद्र धूल हूं, मैं ना-कुछ हूं, ना-चीज, मैं कुछ भी नहीं हूं। जब वह यह कह रहा था, तभी उसने देखा कि पास में एक साधारण आदमी भी प्रार्थना कर रहा है और वह भी प्रभु से कह रहा है कि मैं भी कुछ नहीं हूं, ना-कुछ। उस सम्राट ने कहा कि सुन, यह कौन मुझसे प्रतियोगिता कर रहा है? ध्यान रहे, मेरे राज्य में मुझसे ना-कुछ, मुझसे ज्यादा ना-कुछ और कोई भी नहीं है।

I have heard: an emperor was praying in a church. It was a great holy day; all had come to pray. The emperor too came. In fervor, as we all do, he went a little too far, and said: O Lord, I am the very dust of dust at your feet; I am nothing, a nobody, a non-entity. As he said this, he noticed a simple man nearby praying, saying the same: I too am nothing, a nobody. The emperor said, Who is this competing with me? Remember: in my kingdom no one is more nothing than I am!

हम अपने न-होने को भी संपत्ति और धन बना सकते हैं! यह सम्राट यह भी बर्दाश्त नहीं कर सकता कि कोई और भी हो इसके राज्य में, जो कह सके कि मैं कुछ भी नहीं हूं। उसमें भी सम्राट ही आगे होगा।

We can turn even our non-being into wealth. The emperor cannot tolerate that anyone else in his realm should claim to be “more nothing.” He must be supreme even there.

जीसस का मतलब धनवान से यह नहीं कि जिनके पास धन है। धनवान से मतलब है कि जिनके मन में ‘मैं कुछ हूं’ ऐसा भाव है। ऐसा व्यक्ति उस द्वार से न निकल सकेगा।

By “rich,” Jesus does not mean those who have money. He means those whose mind carries the feeling “I am something.” Such a person will not pass through that gate.

साधक कह रहा है कि देखता हूं कि हर द्वार और संकीर्ण होता चला जाता है। इसीलिए तो अहंकार को छोड़ना पड़ता है, वह जो परिग्रह का भाव है, उसे छोड़ना पड़ता है। वह जो-जो हमने बोझ इकट्ठा कर लिया है, उसे छोड़ना पड़ता है। क्योंकि द्वार संकीर्ण होते चले जाते हैं। और हमें छोटा होना पड़ता है। और अंतिम द्वार शून्य है। और वहां से केवल वही निकल पाता है, जो शून्य हो जाता है। अंतिम द्वार है ही नहीं, अगर हम ऐसा कहें; क्योंकि द्वार में से तो मतलब ही होता है कुछ निकल सके। अंतिम द्वार है ही नहीं, अंतिम द्वार जैसे दीवाल है; उसमें से वही निकल पाता है जो बिलकुल शून्य है; फिर उसे दीवाल भी नहीं रोक सकती।

The seeker says: I see each gate becoming narrower. Therefore the ego must be dropped; the clinging must be dropped. All the loads we have gathered must be dropped—because the gates narrow. We must become smaller. The final gate is shunya. Only one who becomes shunya can pass. The last gate is not even a gate, one may say—for a gate implies some passage. The last is like a wall; only he passes for whom even a wall cannot be a barrier—who is utterly nothing.

‘ओ लानू,...।’

“O Lanoo, …”

‘लानू’ तिब्बती भाषा का शब्द है और उसका अर्थ है: शिष्य। लेकिन सिर्फ शिष्य नहीं; इसीलिए ब्लावट्‌स्की ने लानू का उपयोग किया है...जैसे दुनिया की किसी भाषा में ‘गुरु’ जैसा शब्द नहीं है। टीचर, मास्टर गुरु की महिमा को उपलब्ध नहीं होते। उनसे पता चलता है, जिससे हमने कुछ सीखा। गुरु से पता चलता है, जिसके द्वारा हम कुछ हुए, सीखा नहीं। गुरु का अर्थ है: जिसके द्वारा हम कुछ हुए, जिसके द्वारा हम बदले; जिससे हमारा ज्ञान नहीं बढ़ा, हम बढ़े। जिससे हमने कुछ और ज्यादा जान लिया, कुछ सूचनाएं इकट्ठी कर लीं, ऐसा नहीं--जिसके द्वारा हमारा अस्तित्व ही रूपांतरित हुआ। तो गुरु, जिससे हमें नया जन्म मिला। ‘गुरु’ जैसा शब्द दुनिया की किसी भाषा में नहीं है; ‘लानू’ जैसा शब्द भी दुनिया की किसी भाषा में नहीं है।

“Lanoo” is a Tibetan word meaning disciple—but not merely disciple. That is why Blavatsky used Lanoo—just as no language quite has the word “Guru.” Teacher, master—do not touch the majesty of Guru. From them we learn something. From the Guru we become something. Guru means the one through whom we become, through whom we are transformed; not one by whom our information increases, but by whom our very being is transmuted. By whom we are reborn. No other language carries a word with the flavor of “Guru”; nor does it quite carry “Lanoo.”

लानू का मतलब शिष्य तो होता है, वैसे ही जैसे गुरु का अर्थ शिक्षक होता है। लेकिन जैसे गुरु में एक महिमा है, एक विशिष्टता है अस्तित्व को रूपांतरित करने की, वैसे ही लानू में है। लानू का अर्थ है: जो अब मिटने को राजी है, ऐसा शिष्य; जो सीखने नहीं आया, जो मिटने आया है। जो मात्र ज्ञान इकट्ठा करने नहीं आया, जो अपने को बदलने आया है। जो हर बात के लिए राजी है। उससे गुरु कहे कि तू इस पहाड़ से कूद जा, तो वह कूद जाएगा। वह यह नहीं पूछेगा: क्यों? शिष्य पूछ सकता है: क्यों?--क्योंकि वह कुछ सीखने आया है।

Lanoo means disciple the way Guru means teacher—and beyond. Lanoo is the one who is now ready to disappear; who has not come to learn, but to be dissolved. Not to collect knowledge, but to be changed. One who is ready for anything. If the Guru says, Leap from this cliff, he will leap. He will not ask, Why? A disciple may ask, Why?—for he has come to learn.

लानू का अर्थ है: जिसने अपने को पूरी तरह समर्पित कर दिया। और क्यों, क्या, और प्रश्न जिसके मन में न रहे। जो निष्प्रश्न होकर चरणों में गुरु के आ गया है। और गुरु जो कहेगा, वैसा ही कर लेगा। उससे अगर वह नरक में भी पहुंच जाए, तो यह नहीं पूछेगा: क्यों? वह पूछेगा ही नहीं। पूछने की बात ही जिसने छोड़ दी है। इसलिए ब्लावट्‌स्की ने तिब्बतन शब्द ‘लानू’ का उपयोग किया है।

Lanoo is one who has surrendered totally; why, what, questions have left his mind. Questionless, he has come to the Master’s feet. Whatever the Guru says, he will do—even if it lead to hell, he will not ask, Why? He will not ask at all. Hence Blavatsky uses the Tibetan word Lanoo.

‘ओ लानू, तू ठीक देखता है। ये द्वार मुमुक्षु को नदी के पार दूसरे किनारे पर निर्वाण में पहुंचा देते हैं। प्रत्येक द्वार की एक स्वर्ण-कुंजी है, जो उसे खोलती है।’

“O Lanoo, you see rightly. These gates carry the Mumukshu across the river to the other shore—into Nirvana. Each gate has a golden key that opens it.”

दूसरे पार...।

The other shore…

इस पार हम हैं, उस पार हमारी आशाओं का लोक है। और उस पार जाने के लिए नदी में उतरना जरूरी है। लेकिन बहुत लोग, कबीर ने कहा है ऐसे हैं। कबीर ने कहा है:

On this shore we are; on that shore is the realm of our longing. To go to the other shore, one must enter the river. But many people—Kabir has said—are otherwise. Kabir says:

जिन खोजा तिन पाइयां, गहरे पानी पैठ।

“Those who sought have found—by diving into the deep.

मैं बौरी खोजन गई, रही किनारे बैठ।।

I, foolish, went to seek, and sat upon the shore.”

जिन्होंने भी पाया है वे वही लोग हैं जो गहरे पानी में उतरे हैं। मैं भी खोजने गया, लेकिन मैं पागल कि मैं किनारे पर बैठ गया।

Those who found are the ones who entered the deep waters. I too went to seek—but foolish me, I sat on the bank.

किनारे पर सुरक्षा है, नदी में खतरा है, डूब जाने का खतरा है, मिट जाने का खतरा है। किनारे पर हमारी संपत्ति है, संपदा है। नदी में हम अनजान जगत में उतर रहे हैं, जहां हमारी कोई संपदा नहीं है। और यह किनारा तो पक्का है कि है, वह दूसरे किनारे का कोई भरोसा नहीं कि हो, न हो--वह दिखाई भी नहीं पड़ता है। दूर है बहुत। और शायद जब यह किनारा बिलकुल नहीं दिखाई पड़ेगा, तभी वह दिखाई पड़ना शुरू होगा। और उतने दूर तक जाने की हिम्मत--जहां कि अपना परिचित किनारा भी दिखाई पड़ना बंद हो जाए--जो जुटा लेता है, उसी का नाम है लानू, उसी का नाम है शिष्य।

There is safety at the bank; in the river there is danger—danger of drowning, of disappearing. On the bank is our property, our possessions. In the river we step into the unknown where we have no possessions. This shore is certain; the other shore—who knows if it exists? It is not even visible. Perhaps only when this shore vanishes from sight will that one begin to appear. The courage to go so far—where even one’s familiar bank disappears—he alone is Lanoo, the disciple.

‘ओ लानू, तू ठीक देखता है।...’

“O Lanoo, you see rightly….”

और लानू सदा ही ठीक देखता है, क्योंकि देखने में जो बाधा थी, साहस की जो कमी थी, सुरक्षा का जो मोह था, बचाव की जो इच्छा थी, उसे जिसने छोड़ दी उसके देखने में कोई बाधा नहीं रह गई। उसकी दृष्टि सीधी और साफ हो जाती है, वह दूर तक देखने लगता है। वहां दिखाई पड़ने लगा है उसे वह सब जो कल होगा। भविष्य उसके निकट आ जाता है और वर्तमान में समाविष्ट हो जाता है। उसका वर्तमान भविष्य को अपने में ले लेता है।

And the Lanoo always sees rightly—because what blocked vision has been dropped: the lack of courage, the attachment to security, the will to save oneself. Now nothing hinders his sight; it becomes clear and straight. He sees far. What will be tomorrow begins to be seen today; the future draws near and is contained in his present. His present includes the future.

‘ओ लानू, तू ठीक देखता है। यह दूसरे किनारे पर जो निर्वाण का लोक है, उसके प्रत्येक द्वार की एक स्वर्ण-कुंजी है।’

“O Lanoo, you see rightly. On the other shore, in the realm of Nirvana, each gate has a golden key.”

ये स्वर्ण-कुंजियां सात हैं।

These golden keys are seven.

‘दान’ पहली स्वर्ण-कुंजी है: ‘उदारता व अमर प्रेम की कुंजी।’

“Dana” is the first golden key: “the key of generosity and immortal love.”

थोड़ा-थोड़ा एक-एक कुंजी के संबंध में समझ लें।

Let us understand each key a little.

उनका खयाल आपके मनस में बैठ जाए और उनके अनुसार आपके जीवन में थोड़ी झलक उठने लगे, तो आपका कमल भी कीचड़ से बाहर निकलना शुरू हो जाएगा।

If you keep them in your mind and allow a small glimmer of them into your life, your lotus too will begin to rise out of the mud.

दान का अर्थ है: देने का भाव।

Dana means the spirit of giving.

फिर देने की बात तो अपने आप उसमें से निकल आती है--पर देने का भाव। और ध्यान रहे, देना उतना जरूरी नहीं, जितना देने का भाव जरूरी है। फिर देना तो उसके पीछे चला आता है। और कई बार हम दे भी देते हैं, लेकिन देने का भाव बिलकुल नहीं होता। और तब दान झूठा होता है। हम देते हैं, लेकिन हम देते भी तभी हैं, जब हम कुछ देने के पीछे चाहते हैं। उसमें भी सौदा होता है। एक आदमी कुछ दान कर देता है, तो सोचता है कि धर्म, पुण्य होगा; तो सोचता है कि स्वर्ग मिलेगा, तो सोचता है कि परमात्मा इसके प्रत्युत्तर में कुछ देगा। वह लेने ही पर उसकी नजर है। देना अगर है भी, तो सौदा है। तो फिर दान नहीं रहा।

दान का अर्थ है: देने में आनंद।

Giving then follows of itself—but the spirit of giving. Remember: the act of giving is not as important as the spirit of giving. The act will follow. Often we give, but the spirit is absent; then charity is false. We give, but only when we want something in return—merit, heaven, God’s reward. The eye is on getting; then giving is a bargain. That is not Dana.

देना ही आनंद है, उसके पार लेने का कोई भाव नहीं है। ऐसा नहीं कि नहीं मिलेगा, बहुत मिलेगा। सच तो यह है कि जो देने के भाव से ही देगा, बिना सौदा के देगा, अनंत गुना मिलेगा। लेकिन यह अनंत गुना मिलना लक्ष्य नहीं होना चाहिए। यह दृष्टि में नहीं होना चाहिए, यह हमारी वासना नहीं होनी चाहिए। यह सहज परिणाम है, जो घटित होता है।

Dana is joy in giving.

Giving itself is the joy; beyond it there is no desire to take. Will you receive? Abundantly. In truth, he who gives in the spirit of giving, without bargaining, receives infinitely. But this receiving must not be the goal. It must not be in our sight, not our craving. It is a natural outcome.

सूरज निकलता है, फूल खिल जाते हैं। सूरज कोई फूलों को खिलाने के लिए नहीं निकलता है। और फूलों को खिलाने के लिए किसी दिन निकले, तो बहुत संदेह है कि फूल खिलें। और सूरज अगर एक-एक फूल को पकड़ कर खिलाने की कोशिश करे, तो बहुत मुश्किल में पड़ जाए, सांझ होते-होते सदा के लिए थक जाए। फूल खिलते हैं, ये सूरज के निकलने में ही खिल जाते हैं।

The sun rises—flowers bloom. The sun does not rise to make them bloom. If one day it did so, there is doubt whether flowers would bloom. If the sun tried to open each flower by hand, by evening it would be exhausted forever. Flowers bloom simply because the sun has risen.

दान में ही मिल जाता है सब-कुछ। जो दिया है, वह ना-कुछ है; जो मिलता है, वह बहुत है। लेकिन मिलने की धारणा अगर मन में हो, तो दान नहीं हो पाता। देना हो शुद्ध। और देना कब होता है शुद्ध? जब हमें देने में ही आनंद मिलता है।

In Dana all is received. What is given is little; what comes is much. But if the mind holds the notion of receiving, Dana cannot happen. Giving must be pure. And when does giving become pure? When giving itself is delight.

दान का अर्थ है: उदारता और प्रेम--देने का भाव।

Dana is generosity and love—the spirit of giving.

दूसरी कुंजी है, ‘शील: वचन और कर्म की लयबद्धता।’

The second key is “Shila: harmony of word and deed.”

वह जो हम कहें, वह जो हम सोचें, वही हमारे व्यक्तित्व में भी प्रतिफलित हो। हमारा व्यक्तित्व हमारे विपरीत न हो, एक लय हो, एक संगीत हो। कोई फिकर नहीं कि क्या आप सोचते हैं। बड़ा सवाल यह नहीं कि क्या आप सोचें, बड़ा सवाल यह है कि जो आप सोचें और कहें, उसकी छाया आपके व्यक्तित्व में भी हो। या फिर जो आपके व्यक्तित्व में हो, वही आप कहें, वही आप सोचें।

What we say, what we think—let it echo in our actions and our presence. Let our personality not be at odds—let there be one rhythm, one music. It matters less what you think; what matters is that what you think and say casts its shadow in your being. Or else, let what you are be what you think and say.

एक चोर भी शील को उपलब्ध हो सकता है, लेकिन तब चोरी को छिपाए न। और तब चोरी ही उसका विचार भी हो और चोरी ही उसका वचन भी हो और चोरी ही उसका कृत्य भी हो। और बड़े आश्चर्य की बात यह है कि अगर चोर इतना लयबद्ध हो, तो चोरी अपने आप असंभव हो जाए। क्योंकि इतने संगीत से दूसरे को नुकसान पहुंचाने की बात ही नहीं उठती। इतनी गहरी लयबद्धता से किसी को हानि पहुंचाने का खयाल ही नहीं उठता। तो चोर से यह नहीं कहा जाना चाहिए कि तू चोरी मत कर। उसे यही कहा जाना चाहिए कि तुझे चोरी करना हो तो चोरी कर, लेकिन फिर चोरी को ही ठीक मान, चोरी का ही विचार कर, और चोरी को छिपा मत, और चोरी के साथ एक लयबद्ध हो जा। असंभव हो जाएगी चोरी।

Even a thief can attain Shila—if he does not hide his thieving. Let theft be his thought, his word, his act—one harmonious whole. The great surprise is: if a thief becomes that harmonious, thieving becomes impossible. With such music, the very idea of harming another cannot arise. Do not tell the thief, Do not steal. Tell him: If you must, then own it fully—think it, speak it, do not hide, be in harmony with it. Theft will become impossible.

शील का मौलिक अर्थ है कि हमारे भीतर और बाहर में एक संगीत हो।

Shila means that within and without there is one music.

अगर आपके भीतर जो है, वैसा आप बाहर निर्मित न कर सकें, तो जैसा आपका बाहर है, वैसा आप भीतर निर्मित कर लें। और जहां-जहां आपको लगता हो कि भीतर विरोध है, वहां-वहां विरोध को बदल दें और एक लयबद्धता ले आएं।

If you cannot shape the outer to reflect your inner, then shape the inner to fit the outer—wherever you see contradiction, remove it, bring in harmony.

लयबद्ध व्यक्तित्व ही साधना के जगत में प्रवेश कर पाता है।

Only a harmonious being can enter the world of sadhana.

लेकिन हमारा जो व्यक्तित्व है, उसमें कितने उपद्रव हैं! ऐसा भी नहीं कि हम जो सोचते हैं, वैसा नहीं करते हैं। जो हम सोचते हैं, वह भी पक्का नहीं कि हम वैसा सोचते ही हैं। उसके भीतर भी पर्तें हैं, अचेतन पर्तें हैं। हम वैसा सोचते भी नहीं हैं। जो हम सोचते हैं, वैसा हम कहते नहीं हैं, ऐसा भी नहीं है। हम जो कहना चाहते हैं, वह भी नहीं कहते हैं। और बहुत बार हम ऐसी बातें कहते हैं जो हम कहना ही नहीं चाहते। और जो हम करते हैं, वह तो बहुत दूर है।

Our personality is a riot. It is not merely that we do not do what we think—we do not even truly think what we think. There are layers—unconscious layers. We do not even think what we imagine we think. We do not say what we think; we often say what we never wished to say; what we do is far away.

एक-एक आदमी बहुत आदमियों की भीड़ है। सुबह उससे मिलिए, वह कोई और है; दोपहर उससे मिलिए, वह कोई और है; सांझ उससे मिलिए, वह कोई और है। आप एक ही आदमी से नहीं मिल रहे हैं; चेहरे दिन भर बदलते चले जाते हैं। इन चेहरों की भीड़ में कैसे हो शांति फलित?

Each person is a crowd. Meet him in the morning—he is someone; at noon—someone else; by evening—another. You never meet the same man; faces change through the day. How can peace arise in such a crowd?

और इसलिए नहीं कि दूसरे का हित होगा, इसलिए आप अपने वचन और कर्म को एकबद्ध कर लें। दूसरा प्रयोजन नहीं है, आपका ही हित है। हम सब आनंद खोजते हैं। और बिना एक मौलिक लयबद्धता के आनंद असंभव है।

Unify word and deed—not for another’s sake, but for your own. We all seek bliss. Without fundamental harmony, bliss is impossible.

रुसो क्रुसियन एक साधकों का गुप्त समूह है। उन्होंने तो नाम ही रखा है साधक का: ‘हारमोनियम।’ और जब तक कोई साधक हारमोनियम न हो जाए, तब तक, वे कहते हैं, आगे बढ़ने का कोई उपाय नहीं है।

The Rosicrucians, a secret order of seekers, gave the disciple a name: “Harmonium.” Until a seeker becomes a harmonium, they say, there is no way to proceed.

तीसरी कुंजी है: ‘क्षांति।’

The third key is “Kshanti.”

‘क्षांति’ बौद्ध शब्द है, उसका अर्थ है: धैर्य। लेकिन धैर्य से थोड़ा भेद है। अगर कोई आपकी हत्या कर रहा हो, तो बुद्ध ने कहा है: धैर्य रखना बहुत आसान है। जितना बड़ा उपद्रव हो, उतना धैर्य आसान है। कोई आपकी गर्दन को फांसी पर लटका रहा हो, तो धैर्य रखना आसान है। और एक चींटी आपका पैर काट रही हो, तो धैर्य रखना मुश्किल है। बुद्ध ने कहा है कि छोटी चीजों में धैर्य रखना मुश्किल है; बड़ी चीजों में धैर्य रखना आसान है। क्योंकि बड़ी चीजों में धैर्य रखने में अहंकार की तृप्ति हो सकती है, छोटी चीजों में धैर्य रखने में अहंकार की कोई तृप्ति नहीं होती।

“Kshanti” is a Buddhist word—patience. But there is a nuance. If someone is killing you, Buddha says, it is easy to be patient. The greater the calamity, the easier the patience. If someone places a noose around your neck, it is easy to be patient; but let an ant bite your foot, and patience is hard. Buddha says: patience in small things is difficult; in great things it is easy. For in great things the ego is gratified; in small things it is not.

क्षांति का अर्थ है: छोटी बातों में धैर्य, बहुत क्षुद्र बातों में धैर्य।

Kshanti means patience in small things—very small things.

आपके ऊपर पहाड़ गिर पड़े, आप बर्दाश्त कर सकते हैं; क्योंकि यह भी क्या कम मजा है कि इतने बड़े पहाड़ ने आपको चुना गिरने के लिए। लेकिन कोई एक मटकी आपके ऊपर लटका दे और एक-एक बूंद पानी टपकता रहे--जैसा शंकर जी को लोग सताते हैं--टप, टप, टप--आप पागल हो जाएंगे।

A mountain may fall upon you; you can bear it—it is no small pleasure that such a great mountain chose you to fall upon. But if a pot is hung above your head and a drop falls upon it continually—like they tease Shiva—drip, drip, drip—you will go mad.

चीन में तो वह उपयोग करते थे लोगों को सताने के लिए। कैदियों के सिर के ऊपर मटकी बांध देंगे और उसमें से एक-एक बूंद चौबीस घंटे टपकती रहेगी। गर्दन काट देने से ज्यादा मुश्किल है। क्योंकि गर्दन एक क्षण में कट जाती है और यह बूंद टपक सकती है जीवन भर। और रात-दिन टप-टप सिर पर बूंद टपकती रहे, उस समय जो धैर्य आप रख सकें, उसका नाम क्षांति है। छोटी बातों में धैर्य। क्योंकि बुद्ध ने कहा: बड़ी बातों में धैर्य तो रखा जा सकता है, अहंकार के लिए सुलभ है, छोटी बातों में धैर्य नहीं रखा जा सकता। क्योंकि छोटी बातों से अहंकार की कोई तृप्ति ही नहीं होती।

In China they used this to torture prisoners: a jar over the head, a drop falling for twenty-four hours. Harder than cutting the neck—because the neck is cut in a moment; the drop can fall a lifetime. While the drop goes on tapping, the patience you can maintain—that is Kshanti. In small things—because great patience is possible for the ego; small patience is not.

‘क्षांति: मधुर धैर्य, जिसे कुछ भी विचलित नहीं कर सकता।’

“Kshanti: sweet patience, which nothing can disturb.”

और साथ में एक शर्त और है क्षांति में--मधुरता की। आप कठोर होकर धैर्य रख सकते हैं। लेकिन तब जो खूबी थी, वह चली गई। कठोर होकर धैर्य रखना आसान है, क्योंकि आपने कठोरता की एक दीवाल खड़ी कर ली अपने चारों तरफ, जो आपकी सुरक्षा करेगी। लेकिन मधुर! कठोर भी न हो जाएं, सुरक्षा भी न करें और धैर्य रहे; और जो हो रहा है, उसके प्रति एक प्रीतिपूर्ण भाव रहे।

And a condition is added—sweetness. You can be patient by becoming hard. Then the essence is lost. Hard patience is easy—because hardness builds a wall around you. But sweet! Do not harden, do not defend—and yet be patient; keep a loving friendliness toward what is happening.

जैसे आपके सिर पर बूंद टपक रही है, तो आप अकड़ कर बैठ जाएं और भीतर सख्त हो जाएं, चट्टान की तरह हो जाएं, तो भी इस बूंद को सह लेंगे। लेकिन तब क्षांति का मौलिक बिंदु खो गया। बुद्ध कहते हैं: इस बूंद के प्रति प्रेम का भाव भी हो, एक मधुरता भी हो, एक मैत्री भी हो। यह बूंद सुखद है, ऐसा भी लगे। तो बुद्ध उसको धैर्य कहते हैं।

If a drop is falling upon your head, you may stiffen like a rock and endure—but Kshanti’s core is lost. Buddha says: let there be love even toward the drop—sweetness, maitri. Let it even feel pleasant. That is patience.

चौथी है, ‘विराग: सुख व दुख के प्रति उपेक्षा, भ्रांति पर विजय, मात्र सत्य का दर्शन।’

The fourth is “Vairagya: indifference toward pleasure and pain, victory over delusion, seeing only truth.”

आमतौर से विराग के साथ भूल होती है। विराग के साथ हम समझते हैं, सुख के प्रति उपेक्षा। लेकिन यह सूत्र कहता है: सुख और दुख दोनों के प्रति उपेक्षा। दो में से एक को चुनना हमेशा आसान है, क्योंकि मन चुनाव पसंद करता है और एक अति से दूसरी अति पर चला जाता है। आपको सुख अच्छा लगता है, तो दुख बुरा लगता है। कभी आप दुख भी चुन सकते हैं। कई तपस्वी, तथाकथित तपस्वी दुख चुन लेते हैं, तो फिर उन्हें सुख बुरा लगता है। लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। एक बिंदु से आप दूसरे पर चले जाते हैं। लेकिन आपकी दृष्टि, आपका ढंग, आपका होना पुराना ही बना रहता है।

Usually a mistake is made with Vairagya. People think it means indifference to pleasure alone. But this sutra says: indifference to pleasure and pain both. Choosing one of two is always easy, for the mind loves choosing; it runs from one extreme to the other. You may like pleasure and dislike pain; you may choose pain and then dislike pleasure—some so-called ascetics do this. Nothing changes. You move from one point to the other; your way of being remains old.

एक आदमी को अच्छी गद्दी पसंद है और एक आदमी को कांटे बिछा कर सोना पसंद है। वह जो कांटे बिछा कर सोता है, उसे आप गद्दी पर सुला दें, तकलीफ उतनी ही होगी जितनी गद्दी पर सोने वाले को कांटे पर सुला दें, शायद ज्यादा हो। कोई फर्क नहीं है।

One man loves a soft mattress; another loves to sleep upon thorns. Put the thorn-sleeper on a mattress—he will hurt as much as the other upon thorns, perhaps more. No difference.

विराग से अर्थ है: न इस तरफ राग, न उस तरफ राग। विराग से अर्थ है: सुख और दुख के प्रति उपेक्षा।

Vairagya means: neither this way nor that—no clinging to either. Indifference toward pleasure and pain both.

जो हो जाए उसकी स्वीकृति।

Acceptance of whatsoever happens.

जैसा हो जाए उसकी स्वीकृति।

As it is, so let it be.

और यह स्वीकृति बड़े गहरे में ले जाती है। क्योंकि ऐसा व्यक्ति फिर विचलित नहीं होता। ऐसे व्यक्ति को फिर बाहर से विचलित नहीं किया जा सकता और ऐसा व्यक्ति अपने भीतर के बिंदु पर थिर हो जाता है।

Such acceptance takes one very deep—for such a one cannot be disturbed from outside; he becomes steady at his inner point.

पांचवां है, ‘वीर्य: वह अदम्य ऊर्जा, जो सांसारिक असत्यों के दलदल से सत्य के शिखर की ओर संघर्ष करती है।’

The fifth is “Virya: that indomitable energy which struggles from the swamp of worldly untruths toward the summit of Truth.”

वीर्य, मनुष्य की ऊर्जा का नाम है, जिससे आपका जन्म हुआ। आप वीर्य की एक छलांग हैं। वीर्य है जीवन का पर्याय। आपका जन्म हुआ जिस ऊर्जा से, और जिस ऊर्जा से आपके शरीर का कण-कण निर्मित है, जो ऊर्जा ही आपकी देह है, और जो ऊर्जा आपके भीतर संगृहीत है और नई छलांग लेने को उत्सुक है। इसलिए कामवासना की इतनी, इतनी पकड़ है। विवश है आदमी। और जब काम पकड़ता है, तो सारा बोध खो जाता है।

Virya is the name of life-energy by which you were born. You are a leap of Virya. Virya is life’s synonym. The energy that gave you birth, by which each particle of your body is made, which is your very body—stored within you—eager to take a new leap. Hence the grip of sex is so strong—compelling. When sex grips, all sense is lost.

क्यों है इतनी विवशता?

Why such compulsion?

क्योंकि काम आपके जन्म का स्रोत है। आप पैदा हुए हैं काम से। आप वीर्य की ही एक तरंग हैं। और इस तरंग को आप काबू में नहीं ला पाते। यह तरंग छलांग लगाना चाहती है। क्योंकि यह तरंग छलांग न लगाती तो आप पैदा न होते। यह और छलांग लगाना चाहती है। आप मिट जाएंगे, लेकिन यह तरंग रहना चाहती है।

Because sex is the source of your birth. You are a wave of Virya. This wave wants to leap—had it not leapt, you would not be here. It seeks another leap. You will die; the wave wishes to continue.

तो दो उपाय हैं।

Two ways:

एक तो उपाय है, इस तरंग को जोर-जबर्दस्ती से रोकें। जैसे कि ब्रह्मचर्य की भ्रांत धारणा है। जबर्दस्ती से रोकने की कोशिश करती है। और जबर्दस्ती की कोशिश में छलांग रुकती नहीं है, विकृत हो जाती है। और जैसे कोई झरना पच्चीस हिस्सों में टूट जाए और मार्ग से भटक जाए, वैसी अवस्था हो जाती है वीर्य की।

One, suppress it by force—the mistaken notion of Brahmacharya. In suppression the leap does not stop; it becomes perverted. Like a spring broken into twenty-five streams, lost off-course.

दूसरा उपाय यह है कि छलांग को मत रोकें, छलांग की दिशा बदल दें। छलांग तो लगने दें। क्योंकि वीर्य तो छलांग लगाना चाहता है। वह एक नये जीवन में छलांग लगाना चाहता है। या तो आपका पुत्र पैदा हो और या आप स्वयं एक नया जन्म ले लें।

Two, do not stop the leap—change its direction. Let it leap. Virya wants to leap into new life. Either a child is born—or you are reborn.

ये दो छलांगें संभव हैं। या तो बाहर की तरफ वीर्य जाएगा, तो नया जीवन पैदा होगा। और या भीतर की तरफ जाएगा, तो आप नये होंगे। इस तरह के व्यक्ति को हमने द्विज कहा है, ट्‌वाइस बार्न, जिसके वीर्य ने भीतर की छलांग लगानी शुरू कर दी है।

If it moves outward, new life is born. If it moves inward, you are new. Such a person is called dvija—twice-born—whose Virya has begun to leap within.

‘वीर्य है अदम्य ऊर्जा...।’

“Virya is the indomitable energy…”

और इसी ऊर्जा के माध्यम से भीतर जाया जा सकता है, बाहर भी; कहीं भी जाना हो, तो यही वीर्य-ऊर्जा काम आती है।

By this very energy one can go within—or without; wherever one goes, it is Virya that moves.

‘सांसारिक असत्यों के दलदल से सत्य के शिखर की ओर यही वीर्य की ऊर्जा संघर्ष करती है।’

“From the mire of worldly untruths to the summit of Truth, this energy struggles.”

दलदल से कमल तक की जो यात्रा है, वह इसी वीर्य-ऊर्जा के साथ होगी।

The journey from swamp to lotus is with Virya.

तो बहुत सी बातें खयाल में लेनी जरूरी हैं।

Keep these in mind:

एक तो इस वीर्य-ऊर्जा के साथ संघर्ष मत करना। इससे मत लड़ने लग जाना, क्योंकि यह आपकी शत्रु नहीं है। यह आपकी शक्ति है। इसको साथ लेकर संघर्ष करना, इससे संघर्ष मत करना। इसके ही ऊपर सवार होकर संघर्ष करना, इससे ही संघर्ष मत करना। क्योंकि अपनी ही शक्ति से जो लड़ेगा, वह नष्ट हो जाएगा। इस शक्ति को वाहन बनाना। और यह वीर्य छलांग लेना चाहता है। यह छलांग दो तरह की हो सकती है, लेकिन छलांग अनिवार्य है। शक्ति उछलना चाहती है--झरना फूटना चाहता है, बीज टूटना चाहता है। शक्ति हमेशा फूटना चाहती है, टूटना चाहती है--विस्फोट।

Do not fight this energy. Do not make it your enemy. It is your power. Ride upon it—do not fight it. He who fights his own strength is destroyed. Make this power your vehicle. Virya wants to leap—two kinds of leap are possible, but leap it must. Energy seeks to burst—spring to gush, seed to crack. Always it seeks explosion.

और दो तरह के विस्फोट हैं। अंग्रेजी में दो शब्द हैं: एक्सप्लोजन और इम्प्लोजन।

Two kinds of explosion: explosion and implosion.

बाहर की तरफ जो विस्फोट है, वह है एक्सप्लोजन। भीतर की तरफ जो विस्फोट है, वह है इम्प्लोजन।

Outward explosion—explosion. Inward explosion—implosion.

अंतर्विस्फोट या बहिर्विस्फोट। यह जो सारे जगत में जीवन का फैलाव है यह एक्सप्लोजन है, बहिर्विस्फोट है। और आपको पता है कि बहिर्विस्फोट कितना हो सकता है? एक आदमी के पास इतनी वीर्य-ऊर्जा है कि पूरी पृथ्वी पर जितने लोग हैं, उतने उससे पैदा हो सकें। तीन अरब आदमी हैं जमीन पर। एक आदमी तीन अरब आदमियों को पैदा कर सकता है। इतनी वीर्य-ऊर्जा लेकर एक आदमी पैदा होता है।

The spread of life in the world is explosion. How great can it be? One man holds enough Virya to people the whole earth. There are three billion people—one man could beget as many. So much Virya-energy is born with him.

इसलिए बाइबिल की कथा बड़ी प्रीतिकर है कि भगवान ने एक आदमी बनाया--आदम। पूछते हैं लोग कि दस-पांच क्यों न बनाए? कोई जरूरत न थी; एक काफी है। इतने बड़े विस्तार के लिए एक ही काफी है। यही सूचक है उस कथा में। यह सारा जो विस्फोट है जगत का, इसके लिए एक आदमी काफी है। एक संभोग में आपके इतने वीर्य-कण छलांग लेते हैं, जिनसे कोई दस करोड़ आदमी पैदा हो सकते हैं। और एक आदमी जीवन में कम से कम चार हजार बार संभोग कर सकता है, कम से कम। चार अरब आदमी एक आदमी पैदा कर सकता है, अगर उसके सारे वीर्य-कणों का उपयोग हो जाए। लेकिन सारे वीर्य-कणों का उपयोग नहीं होता।

Hence the Biblical story is charming: God made one man—Adam. Why not ten or five? No need; one is enough. This is the pointer: for this vast explosion one man suffices. In a single act so many sperm leap that ten hundred million men could be born. And a man can have intercourse at least four thousand times in a life—at least. Four billion men one man could beget if all sperm were used. They are not.

यह जो विस्फोट है, बहिर्विस्फोट, यही शक्ति अंतर्विस्फोट, इम्प्लोजन भी बन सकती है। यह जो अभी बाहर कूद रही है आपके केंद्र से, यह शक्ति आपके केंद्र की तरफ भी कूद सकती है। और जिस दिन यह आपके भीतर की तरफ कूदती है, उसी दिन वीर्य अध्यात्म बन जाता है। और उसी दिन आप बाहर जन्म नहीं देते; स्वयं को ही जन्म दे देते हैं।

This outward explosion can become inward—implosion. What now leaps outward from your center can leap toward the center. The day it turns inward, Virya becomes the spiritual. That day you do not give birth outside; you give birth to yourself.

छठवां है, ‘ध्यान: जिसका स्वर्ण-द्वार एक बार खुल जाने पर जो नारजोल (संत या सिद्ध) को नित्य सत्य के लोक और उसके सतत स्मरण की ओर ले जाता है।’

The sixth is “Dhyana: whose golden gate, once opened, leads the Narjol (saint or siddha) to the realm of the Eternal Truth and to its continuous remembrance.”

ध्यान का अर्थ है: चित्त की ऐसी दशा, जहां कोई विचार न हो। क्योंकि जब तक कोई विचार होता है, तब तक आप बाहर की तरफ जाते हैं। विचार है बाहर का मार्ग। सब विचार बाहरी हैं। भीतर का कोई विचार नहीं होता। जब भी आप सोचते हैं, आप बाहर चले गए; और जब आप नहीं सोचते, तब ही आप भीतर हैं।

Dhyana is the state of mind in which there is no thought. As long as there is thought you move outward. Thought is the road outward. All thoughts are outer; there is no inner thought. Whenever you think, you are outside; when you do not think, you are within.

ध्यान है न-सोचने की अवस्था।

Dhyana is the state of no-thinking.

और जिसे न-सोचना आ गया, उसे सब-कुछ आ गया।

He who knows no-thinking knows all.

हम सब सिखाते हैं सोचना। जरूरी है; क्योंकि न-सोचना आने के पहले सोचना आना जरूरी है। जो है ही नहीं, उसे हम छोड़ेंगे भी कैसे? और जो हमारे पास ही नहीं है, उसका त्याग कैसे होगा? इसलिए जरूरी है कि हम सोचें। लेकिन काफी नहीं है।

We teach thinking. It is necessary; before no-thinking, thinking is needed. What is not in your possession—how will you drop it? To renounce what you do not have is impossible. So thinking is necessary—but not enough.

एक और कला है, जो सोचने के आगे जाती है--न-सोचने की कला। न सोचें, सिर्फ हों। उस क्षण में सतत स्मरण है। यह स्मरण फिर विचार का नहीं है, यह स्मरण फिर अस्तित्व का है। सतत स्मरण बना रहता है दिव्य का और नित्य सत्य के द्वार फिर खुले दिखाई पड़ने लगते हैं। उस शून्य मन में ही द्वार है नित्य सत्य का। वही है द्वार।

There is another art beyond thinking—the art of no-thinking. Do not think—simply be. In that moment there is constant remembrance—not of thought, but of being. Continual remembrance of the divine; the doors of the Eternal Truth appear open. In that no-mind is the gate to the Eternal.

और सातवीं है, ‘प्रज्ञा: जिसकी कुंजी मनुष्य को दिव्य बना देती है,...।’

The seventh is “Prajna: whose key makes man divine….”

ध्यान है उसका दर्शन और प्रज्ञा है उसके साथ एकात्म।

Dhyana is his seeing; Prajna is oneness with him.

‘...दिव्य बना देती है, और बोधिसत्व भी। बोधिसत्वता ध्यान की पुत्री है।’

“…makes man divine—and a Bodhisattva too. Bodhisattvahood is the daughter of Dhyana.”

और ध्यान से ही कोई प्रज्ञा को उपलब्ध होता है।

From Dhyana one attains Prajna.

‘प्रज्ञा’ भी अनूठा शब्द है। उसका भी पर्याय खोजना दुनिया की दूसरी भाषा में मुश्किल है। और जितनी भी दुनिया की भाषा में दूसरे शब्द हैं, उनका अर्थ है: ज्ञान।

“Prajna” is a unique word—hard to translate. Other languages offer “knowledge.”

प्रज्ञा का अर्थ है: जानना नहीं सत्य को, सत्य हो जाना; क्योंकि जानने में भी फासला रह जाता है। जानने का मतलब भी है कि जिसे मैं जान रहा हूं, वह मुझसे दूर है, अलग है; उसे मैं देख रहा हूं, पहचान रहा हूं, जान रहा हूं। पर उसके साथ एक हो जाना। इतना भी फासला न रह जाए सब्जेक्ट और ऑब्जेक्ट का। जानने वाले का और जाने जाने वाले का भी फासला न रह जाए। ऐसी जहां एकता सध जाती है, वह अवस्था है प्रज्ञा की, जिसकी कुंजी मनुष्य को दिव्य बना देती है।

Prajna is not knowing truth—it is becoming truth. Knowing leaves a distance—the knower and the known. Seeing, recognizing, knowing—there is still separation. Prajna is where even this gap of subject and object disappears—no distance between knower and known. Where unity dawns—that is Prajna, whose key makes man divine.

मनुष्य दिव्य है, सिर्फ कुंजी की तलाश है। दिव्यता जैसे बंद है और जिसे खोलने भर की बात है।

Man is divine; only the key is missing. Divinity is as if locked—needing to be opened.

‘और बोधिसत्व भी।’

“And a Bodhisattva too.”

‘बोधिसत्व’ भी समझने जैसा शब्द है। बोधिसत्व का अर्थ होता है: ऐसा बुद्ध, जो प्रज्ञा के द्वार पर खड़ा होकर, जगत की तरफ मुंह फेर लेता है। इसे हम ऐसा समझें:

“Bodhisattva” also needs to be understood. A Bodhisattva is a Buddha who, standing at the gate of Prajna, turns his face toward the world. Let it be seen thus:

बुद्ध के जीवन में कथा है कि बुद्ध परम अवस्था को उपलब्ध हुए, बुद्धत्व को उपलब्ध हुए। और मीठी कथा है कि फिर वे निर्वाण के द्वार पर पहुंचे। लेकिन वे पीठ फेर कर खड़े हो गए। और द्वारपाल ने उन्हें कहा--ये सारे प्रतीक हैं--द्वारपाल ने उन्हें कहा: आप प्रवेश करें। न मालूम कितने युगों से यह द्वार आपकी प्रतीक्षा करता है। लेकिन बुद्ध ने कहा कि मेरे पीछे और बहुत लोग हैं। और अगर मैं प्रविष्ट हो जाता हूं इस महाशून्य में, तो फिर उनकी मैं कोई सहायता न कर सकूंगा। तो मैं रुकूंगा इस द्वार पर, तब तक जब तक कि वे सारे लोग प्रविष्ट नहीं हो जाते। मैं अंतिम प्रविष्ट होना चाहता हूं। इस महाकरुणा का नाम है बोधिसत्व।

There is a story in Buddha’s life: he attained the ultimate state—Buddhahood. Sweet story: he reached the gate of Nirvana. But he turned his back. The gatekeeper said—these are symbols—Enter. For ages this gate has awaited you. Buddha said: behind me are many others. If I enter this great void, I will no longer be able to help them. I will wait at this gate until they all enter. I wish to be the last to enter. This great compassion is called Bodhisattvahood.

बोधिसत्व का अर्थ है: जो बुद्ध हो गया; लेकिन फिर भी अभी लीन नहीं हो रहा करुणा के कारण।

Bodhisattva means: one who is a Buddha, yet does not dissolve—out of compassion.

जगत के प्रति हमारे दो संबंध हो सकते हैं--वासना का और करुणा का। वासना का हम सबका संबंध है। हम जगत में इसलिए हैं कि हम जगत से कुछ चाहते हैं। कोई बुद्ध इसलिए भी जगत में हो सकता है कि जगत को कुछ देना चाहता है। उस देना चाहने की जो करुणा है, वह व्यक्ति को बोधिसत्व बनाती है।

Our relation with the world can be of two kinds—of desire or of compassion. Desire keeps us in the world because we want something from it. A Buddha can also be in the world—because he wants to give something to it. This urge to give—karuna—makes one a Bodhisattva.

तो बुद्ध परंपरा में दो हिस्से हैं: हीनयान और महायान। हीनयान मानता है कि बुद्ध लीन हो गए महानिर्वाण में। महायान मानता है कि बुद्ध रुक गए और यान बन गए, नाव बन गए। माझी बन गए कि जब तक पूरे संसार को खेकर उस पार न कर दें, तब तक स्वयं उस पार न उतरेंगे। आते रहेंगे इस किनारे, अपनी नाव को लेकर, भरते रहेंगे लोगों को, भेजते रहेंगे उस पार, लेकिन खुद न उतरेंगे। क्योंकि एक बार उस तरफ उतर जाने पर, इस तरफ आने का कोई उपाय नहीं है। एक बार उस तरफ उतर जाने पर खो जाना हो जाता है। इस महाकरुणा से।

Hence Buddhism has two vehicles: Hinayana and Mahayana. Hinayana holds that the Buddha dissolved into Mahaparinirvana. Mahayana holds that he waited—became a vehicle, a boatman; until the whole world is ferried across, he will not himself cross. He will come again and again to this shore, fill his boat, send people over—yet not himself cross. For once across, there is no way back—there, one is lost. Out of this great compassion.

तो महायान तो कहता है कि बुद्धत्व से भी बड़ी बात है बोधिसत्वता। क्योंकि उस किनारे जाकर खो जाना तो स्वाभाविक है। इस जगत में वासना के कारण होना स्वाभाविक है। उस जगत में उतर कर खो जाना आनंद में स्वाभाविक है। लेकिन उस जगत के आनंद को छोड़ कर, खो जाने के आनंद को छोड़ कर, जो इस जगत के किनारे अपनी नाव लेकर आता है, यह अति दुष्कर है, अति कठिन है। इसलिए बुद्धत्व से भी बड़ा बोधिसत्व है।

So Mahayana says: even greater than Buddhahood is Bodhisattvahood. To be lost in that supreme realm is natural; to be in this world out of desire is natural. To renounce the bliss of that realm, the joy of dissolving—and bring one’s boat to this shore—is supremely arduous. Hence greater than Buddhahood is Bodhisattvahood.

यह बिलकुल स्वाभाविक है कि उस महालोक में जाकर लीन होना चाहे कोई; क्योंकि उससे बड़ा कोई सुख नहीं है। बुद्ध ने कहा: महासुख। उस महासुख से अपने को कोई रोके अब और इस जगत की तरफ आए। ऐसे जैसे कि आप कारागृह से छूट गए हों, मुक्त हो गए खुले आकाश में--टूट गईं जंजीरें, बंधन छूट गए और फिर भी उसी कारागृह में जिन्हें आप छोड़ आए हैं, उनके कारण, आप फिर चोरी करके उस कारागृह में पहुंच जाएं, उन्हें भी छूटने का मार्ग बता सकें। जैसा यह कठिन है, यह सोचना, इससे भी ज्यादा कठिन है बोधिसत्वता।

It is natural to wish to be lost there in the great realm—for no bliss is greater. Buddha called it mahasukh—the great bliss. To restrain oneself from that, and return here—that is harder than thought. As if freed from prison—chains broken, under the open sky—and yet, because of those still in prison, you sneak back in to show them the way out. Hard to even imagine—harder still is Bodhisattvahood.

लेकिन बोधिसत्व की घटना भी घटती है। इस जगत में अगर कोई चमत्कार है मेरी दृष्टि में, तो एक ही है: किसी ऐसे व्यक्ति का इस जगत में होना, जो वासना के कारण नहीं है। एक ही मिरेकल है। ऐसा मिरेकल घटता है। और जो अपने कारण इस जगत में नहीं है, उसे समझना बहुत दुरूह हो जाता है। क्योंकि हम एक ही भाषा समझते हैं कि इस जगत में कोई इसी कारण होता है कि इस जगत से उसे कुछ लेना है। और कोई इस कारण भी होगा कि उसे सिर्फ देना है, हमारी समझ से बाहर है। लेकिन प्रज्ञा बोधिसत्वता को भी जन्म देती है।

Yet it happens. If there is a miracle in this world, to me it is this: the presence here of one who is not here out of desire. One miracle. It happens. Such a one is hard to comprehend, for we know only the language of taking. That one may be here only to give is beyond us. But Prajna gives birth even to Bodhisattvahood.

करोड़ों लोगों में कभी कोई एक बुद्ध होता है। और करोड़ों बुद्धों में कभी कोई एक बोधिसत्व होता है। क्योंकि उस तरफ से लौटना अति कठिन है। इस तरफ से जाना बहुत कठिन है; उस तरफ से लौटना बहुत कठिन है। दुख से छूटना इतना मुश्किल मालूम पड़ता हो तो आनंद से छूटना कितना मुश्किल न पड़ता होगा? और अगर मैं आपसे कहूं कि दुख ही छोड़ दो, तो भी छोड़ने की हिम्मत नहीं होती, तो आनंद छोड़ कर इस तरफ लौटना असंभव घटना है। पर घटती है।

Among millions there is one Buddha; among millions of Buddhas there is one Bodhisattva. To go from this shore to that is very difficult; to return from that to this is harder. If it is so hard to renounce suffering, how hard must it be to renounce bliss! If I ask you to drop suffering, you cannot. To drop bliss and return—an impossible event. Yet it happens.

उन द्वारों की ऐसी ही स्वर्ण-कुंजियां हैं।

Such are the golden keys of those gates.

‘ओ अपने मोक्ष के ताने बुनने वाले, अंतिम द्वार को पहुंचने के पूर्व तुझे दुस्तर मार्ग से चल कर पूर्णता की इन पारमिताओं पर--जो लोकोत्तर गुण छह और दस

की संख्या में हैं--अधिकार करना होगा।’

“O weaver of your own liberation, before reaching the last gate you must, by traveling the arduous road, gain mastery over these Paramitas of perfection—supramundane qualities counted as six and as ten.”

इन सात पर अधिकार करना होगा। जिसे मोक्ष, जिसे परम मुक्ति की अभीप्सा पैदा हो गई है। ये सात उसकी कुंजियां हैं।

You must master these seven. For him in whom the longing for Moksha has arisen, these seven are the keys.