Skip to content
Osho

Samadhi Ke Sapat Dwar #1

9 February 1973 Bombay Hindi original · English by Osho Live

Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.

हिंदी (मूल)
English (Osho Live's translation)

हे उपाध्याय1, निर्णय हो चुका है, मैं ज्ञान पाने के लिए प्यासा हूं। अब आपने गुह्य मार्ग पर पड़े आवरण को हटा दिया है और महायान2 की शिक्षा भी दे दी है। आपका सेवक आपसे मार्ग-दर्शन के लिए तत्पर है।

O Upadhyaya, the decision is made, I am thirsty to attain knowledge. Now you have lifted the veil from the secret path and given me the teaching of Mahayana as well. Your servant stands ready for your guidance.

यह शुभ है श्रावक3, तैयारी कर, क्योंकि तुझे अकेला यात्रा पर जाना होगा। गुरु केवल मार्ग-निर्देश कर सकता है। मार्ग तो सबके लिए एक है, लेकिन यात्रियों के गंतव्य पर पहुंचने के साधन अलग-अलग होंगे।

Blessed is this, O Shravaka; make ready, for you will have to travel alone. The Master can only indicate the way. The path is one for all, yet the means by which travelers reach the goal will differ.

ओ अजित-हृदय, तू किसको चुनता है? चक्षु-सिद्धांत के समतान4 अर्थात चतुर्मुखी ध्यान को या छह पारमिताओं के बीच से तू अपनी राह बनाएगा, जो सदगुण के पवित्र द्वार हैं और जो ज्ञान के सप्तम चरण बोधि और प्रज्ञा को उपलब्ध कराते हैं?

O unconquered heart, what do you choose? The Samten of the Eye-Doctrine, that is, the fourfold Dhyana? Or will you cut your way through the Six Paramitas, those holy gates of virtue that open into Bodhi and Prajna, the seventh step of wisdom?

चतुर्मुखी ध्यान का दुर्गम मार्ग पर्वतीय है...तीन बार वह महान है, जो उसके ऊंचे शिखर को पार करता है।

The rugged road of the fourfold Dhyana is mountainous... three times great is the one who surpasses its lofty summits.

पारमिता5 के शिखर तो और भी दुर्गम पथ से प्राप्त होते हैं। तुझे सात द्वारों से होकर यात्रा करनी होगी। ये सात द्वार सात क्रूर व धूर्त शक्तियों के, सशक्त वासनाओं के दुर्ग जैसे हैं।

The summits of the Paramitas are won by a path more arduous still. You must pass through seven gates. These seven are like the citadels of seven fierce and cunning powers, the forts of potent desires.

हे शिष्य, प्रसन्न रह और इस स्वर्ण-नियम को स्मरण रख। एक बार जब तूने स्रोतापन्न6-द्वार को पार कर लिया--स्रोतापन्न, वह जो निर्वाण की ओर बहती नदी में प्रविष्ट हो गया--और एक बार जब इस जन्म में या किसी अगले जन्म में तेरे पैर ने निर्वाण की इस नदी की गहराई छू ली, तब, हे संकल्पवान, तेरे लिए केवल सात जन्म शेष हैं।

O disciple, be of good cheer, and remember this golden rule. Once you have crossed the gate of Srotapanna—Srotapanna, the one who has entered the Stream that flows toward Nirvana—once your feet, in this life or another, have touched the depths of that river of Nirvana, then, O resolute one, only seven births remain for you.

इस जगत में जो भी जान लिया जाता है, वह कभी खोता नहीं है।

Whatever is truly known in this world is never lost.

ज्ञान के खोने का कोई उपाय नहीं है। न केवल शास्त्रों में संरक्षित हो जाता है ज्ञान, वरन और भी गुह्य तलों पर ज्ञान की सुरक्षा और संहिता निर्मित होती है। शास्त्र तो खो सकते हैं; और अगर सत्य शास्त्रों में ही हो, तो शाश्वत नहीं हो सकता। शास्त्र तो स्वयं भी क्षणभंगुर हैं। इसलिए शास्त्र संहिताएं नहीं हैं। इस बात को ठीक से समझ लेना जरूरी है, तभी ब्लावट्‌स्की की यह सूत्र-पुस्तिका समझ में आ सकेगी।

There is no way to lose knowledge. Not only do scriptures preserve it; on deeper, more secret planes, codes and safeguards for knowledge are also formed. Scriptures can be lost; and if truth were only in scriptures, it could not be eternal. Scriptures themselves are momentary. Therefore scriptures are not the living canon. Understand this rightly; only then will Blavatsky’s book of aphorisms become intelligible.

ऐसा बहुत पुराने समय में भारत ने भी माना था। हमने भी माना था कि वेद संहिताओं का नाम नहीं है, शास्त्रों का नाम नहीं है; वरन वेद उस ज्ञान का नाम है, जो अंतरिक्ष में, आकाश में संरक्षित हो जाता है, जो इस अस्तित्व के गहरे अंतस्तल में ही छप जाता है। और होना भी ऐसा ही चाहिए। बुद्ध अगर बोलें और वह केवल किताबों में लिखा जाए, तो कितने दिन टिकेगा? और बुद्ध का बोला हुआ अगर अस्तित्व के प्राणों में ही न समा जाए, तो अस्तित्व ने उसका कोई स्वीकार नहीं किया।

Ancient India also knew this. We held that the Veda is not the name of compiled books, not the name of scriptures; rather, Veda is the name of that knowing which becomes preserved in the ether, in the Akasha—which is imprinted into the innermost depths of existence itself. And so it must be. If Buddha speaks and it is only written in books, how long will it last? And if the word of Buddha does not merge into the very breath of existence, then existence has not accepted it.

करोड़ों-करोड़ों वर्ष में कोई व्यक्ति बुद्धत्व को उपलब्ध होता है। वह जो जानता है, वह इस जगत का जो गहनतम अनुभव है, जो रहस्य है, इस जगत की जो आत्यंतिक अनुभूति है, यह पूरा जगत उसे सम्हाल कर रख लेता है। इस जगत के कण-कण की गहराई में वह अनुभूति छा जाती है, समाविष्ट हो जाती है। यही अर्थ है कि वेद शास्त्रों में नहीं, वरन आकाश में लिखा जाता है। शब्दों से नहीं, बल्कि जब बुद्ध जैसे व्यक्ति के प्राणों में सत्य की घटना घटती है तो साथ ही साथ उस घटना की अनुगूंज आकाश के कोने-कोने में छा जाती है। और जब भी कोई व्यक्ति बुद्धत्व के करीब पहुंचने लगेगा, तब प्राचीन बुद्धों ने जो जाना था, उसके प्राणों में आकाश के द्वारा, उस अनुगूंज की फिर से प्रतिध्वनि हो सकती है।

In millions upon millions of years, someone attains Buddhahood. What he knows is the deepest knowing in this world, the mystery, the ultimate experience of existence. The whole of existence holds it in trust. That experience suffuses the depth of every particle, becomes absorbed into it. This is the meaning of saying: the Veda is not written in books; it is written in the sky. Not in words, but when the truth happens in the life-breath of a one like Buddha, simultaneously its resonance spreads through every corner of Akasha. And whenever anyone begins to draw near to Buddhahood, then what the ancient Buddhas knew can echo again within his being, through the sky.

ब्लावट्‌स्की की यह किताब साधारण किताब नहीं है। इसने उसे लिखा नहीं, इसने उसे सुना और देखा है। यह उसकी कृति नहीं है, वरन आकाश में जो अनंत-अनंत बुद्धों की छाप छूट गई है, उसका प्रतिबिंब है। ब्लावट्‌स्की ने कहा है कि यह जो मैं कह रही हूं, यह आकाश-संहिता से मुझे उपलब्ध हुआ है। ऐसा मैंने आकाश से पाया और जाना है।

Blavatsky’s book is no ordinary book. She did not write it; she heard and saw it. It is not her creation; it is a reflection of the imprint left in Akasha by innumerable Buddhas. Blavatsky said: what I am saying has come to me from the Akashic canon. Thus have I received and known from the Akasha.

आकाश से अर्थ है: यह जो चारों तरफ घेरे हुए है हमें, जो हमारे भीतर भी है और हमारे बाहर भी। जो हमारी श्वास-श्वास में है, जिसके बिना हम नहीं हो सकते; और हम नहीं थे, तब भी जो था; और हम नहीं होंगे, तब भी जो रहेगा। आकाश से अर्थ है: इस परम अस्तित्व का। ब्लावट्‌स्की ने कहा है: इस परम अस्तित्व ने ही मुझे बताया है, वही इस पुस्तक में मैंने संगृहीत किया है। लेखिका वह नहीं है, सिर्फ संग्रह किया है उसने।

By Akasha I mean: that which surrounds us on all sides—within and without. That which is in our every breath, without which we cannot be; which was when we were not, and will remain when we are no more. Akasha means the Supreme Existence. Blavatsky said: that very Supreme Existence told me, and that is what I have gathered in this book. She is not the author, only the collector.

यही वेद के ऋषियों ने कहा है कि हमने सुनी है यह वाणी। और हमने अपने हाथों लिखी है, लेकिन हमारे हाथों से कोई और ही उसे लिखवाया है। जीसस ने भी यही कहा है कि मैं जो कह रहा हूं; वाणी मेरी हो, लेकिन जो उस वाणी से कहा जा रहा है, वह परमात्मा का है। मोहम्मद ने भी यही कहा है कि कुरान मैंने सुनी है, उसका इलहाम हुआ, उसकी मुझे प्रेरणा हुई है; और किसी रहस्यमयी शक्ति ने मुझे पुकारा और कहा कि पढ़।

This is exactly what the seers of the Veda declared: we have heard this Word. We have written it with our hands, yes—but through our hands, Another caused it to be written. Jesus said the same: the voice may be mine, but what is spoken through it belongs to God. Mohammed also said: I heard the Quran; it was a revelation; an inspiration came to me. A mysterious Power called me and said, Read.

और मोहम्मद के साथ तो बड़ी मीठी घटना है, क्योंकि मोहम्मद पढ़ नहीं सकते थे, गैर-पढ़े-लिखे थे। और जब पहली बार उन्हें ऐसी भीतर कोई आवाज गूंज गई कि पढ़, तो मोहम्मद ने कहा: मैं हूं बे-पढ़ा-लिखा, मैं पढूंगा कैसे? और कोई किताब तो सामने नहीं थी, जिसे पढ़ना था! कुछ और था आंखों के सामने, जिसे गैर-पढ़ा-लिखा भी पढ़ सकता है; जिसको कबीर भी पढ़ लेते हैं। कुछ और था, जो पढ़ना नहीं पड़ता, जो दिखाई पड़ता है। कुछ और था, जो इन आंखों से जिसका कोई संबंध नहीं है, किसी और भीतर की आंख का संबंध है। मोहम्मद ने समझा कि इन आंखों से मैं कैसे पढूंगा, मैं पढ़ा-लिखा नहीं हूं। लेकिन कोई और भीतर की आंख पढ़ सकी और कुरान का जन्म हुआ।

And with Mohammed the story is especially sweet, because he did not know how to read—he was unlettered. When, for the first time, a voice sounded within: Read—Mohammed said: I am unlettered; how can I read? Nor was there any book before his eyes to read. There was something else before his inner sight, which even the unlettered can read; which Kabir also could read. Something that does not require reading—because it is directly seen. Something unrelated to these eyes; related to some other eye within. Mohammed thought: how can I read with these eyes—I am uneducated. But another eye within could read—and thus the Quran was born.

ब्लावट्‌स्की की यह पुस्तक ‘समाधि के सप्त द्वार’ वेद, बाइबिल, कुरान; महावीर, बुद्ध के वचन, उस हैसियत की पुस्तक है। यह भी उसे आकाश में अनुभव हुआ है। इससे दो-चार बातें खयाल में ले लें, फिर हम पुस्तक में प्रवेश कर सकें।

Blavatsky’s The Seven Portals of Samadhi stands in the same dignity as the Veda, the Bible, the Quran; as the words of Mahavira and Buddha. It too was experienced in Akasha. Let us note a few points before we enter the book.

एक तो साधारण व्यक्ति भी लिख सकता है, और कभी-कभी बहुत श्रेष्ठ बातें भी लिख सकता है। लेकिन वे कल्पनाजन्य होती हैं, सोच-विचार से निर्मित होती हैं। अनुभूति से उनका कोई संबंध नहीं होता। वे ऐसी ही होती हैं, जैसे अंधा भी प्रकाश के संबंध में कोई गीत गा सकता है। सुना है, समझा है प्रकाश के संबंध में, लेकिन देखा नहीं है। तो अंधे की बातें प्रकाश के संबंध में कितनी ही सही मालूम पड़ें, सही नहीं हो सकती हैं। वह जो मौलिक आधार है सत्य होने का, वही अनुपस्थित है।

First: an ordinary person can write—and sometimes very noble things too. But such things are products of imagination, crafted by thought. They are unrelated to direct experience. An unseeing man can sing a song about light—he has heard about light, understood something about it, but has not seen. However right his words may seem, they cannot be true, because their very root of truth is absent—vision.

यह पुस्तक आंख वाले व्यक्ति की बात है। किसी सोच-विचार से, किसी कल्पना से, मन के किसी खेल से इसका जन्म नहीं हुआ; बल्कि जन्म ही इस तरह की वाणी का तब होता है, जब मन पूरी तरह शांत हो गया हो। और मन के शांत होने का एक ही अर्थ होता है कि मन जब होता ही नहीं। क्योंकि मन जब भी होता है, अशांत ही होता है।

This book is the word of one with eyes. It is not born of cogitation, fantasy, or any play of mind. Such a voice is born only when the mind has become utterly silent. And the silence of mind has but one meaning: when mind is not. For whenever mind is, it is unrest.

मन अशांति का नाम है।

Mind is the name of unrest.

और जब भी हम कहते हैं: मन शांत हो गया, तो उसका अर्थ है कि मन अब नहीं रहा। न रह जाए मन, तभी शांत होता है।

जहां मन खो जाता है, वहां आकाश के रहस्य प्रकट होने शुरू हो जाते हैं।

And whenever we say the mind has become silent, we mean the mind is no more. Only where mind disappears do the mysteries of Akasha begin to unveil.

जहां तक मन है, वहां तक हम अपनी सूझ-बूझ से चलते हैं। और जब मन नहीं है, तब परमात्मा की सूझ-बूझ हमसे प्रकट होनी शुरू हो जाती है, तब हम नहीं होते हैं; या होते हैं तो बस एक उपकरण की भांति होते हैं; एक माध्यम, एक वाहन। जैसे हवा का झोंका आपके पास आए और फूलों की सुगंध आपके पास बरसा जाए। हवा का झोंका सिर्फ लाता है सुगंध को। ऐसा ही जब मन नहीं रह जाता, तो आप भी एक हवा के झोंके हो जाते हैं। और अनंत की सुगंधि आपसे भर कर फैलने लगती है; दूर-दूर लोगों तक आप पर सवार होकर यात्रा कर सकती है।

So long as there is mind, we move by our own understanding. When mind is not, the understanding of the Divine begins to manifest through us. Then we are not—or if we are, we are only as an instrument, a medium, a vehicle. As a gust of wind comes to you and pours the fragrance of flowers upon you. The wind only carries the fragrance. So when the mind is gone, you too become a gust of wind. The fragrance of the Infinite, filling you, begins to spread. Riding on you, it can travel far and wide.

ब्लावट्‌स्की की यह पुस्तक ऐसी ही है। हवा का एक झोंका है ब्लावट्‌स्की। और कोई उससे बहुत महानतर शक्ति उस पर आविष्ट हो गई है, और वह हवा का झोंका उस सुगंध को ले आया है।

Such is Blavatsky’s book. Blavatsky is a gust of wind. Some power vast and immeasurably greater possessed her, and that gust carried the fragrance to us.

मैंने इस पुस्तक को जान कर चुना। क्योंकि इधर दो सौ वर्षों में ऐसी न के बराबर पुस्तकें हैं, जिनकी हैसियत वेद, कुरान और बाइबिल की हो। उन थोड़ी सी दो-चार पुस्तकों में यह पुस्तक है ‘समाधि के सप्त द्वार।’ और इसलिए भी चुना कि ब्लावट्‌स्की ने जरा सी भी भूल-चूक नहीं की है आकाश की संहिता को पढ़ने में। ठीक मनुष्य के जगत में उस दूर के सत्य को जितनी सही-सही हालत में पकड़ा जा सकता है, उतनी सही-सही हालत में पकड़ा है। प्रतिबिंब जितना साफ बन सकता है, उतना प्रतिबिंब साफ बना है। और यह पुस्तक आपके लिए जीवन की आमूल क्रांति सिद्ध हो सकती है। फिर इस पुस्तक का किसी धर्म से भी कोई संबंध नहीं है। इसलिए भी मैंने चुना है। न यह हिंदू है, न यह मुसलमान है, न यह ईसाई है। यह पुस्तक शुद्ध धर्म की पुस्तक है। और धर्म को जितना निर्वैयक्तिक, गैर-सांप्रदायिक ढंग से प्रकट किया जा सकता है, उस ढंग से इसमें प्रकट हुआ है।

I have chosen this book knowingly. In the last two hundred years there are hardly any works of the stature of the Veda, the Quran, the Bible. Among those rare few is The Seven Portals of Samadhi. I chose it also because Blavatsky has made hardly a slip in reading the canon of Akasha. As precisely as the human world can receive that faraway truth, so precisely has she received it. The reflection is as clear as a reflection can be. This book can become for you an absolute revolution in life. Moreover, it belongs to no religion. That too is why I chose it. It is neither Hindu nor Muslim nor Christian. It is a book of pure religion. And religion is here revealed in the most impersonal, non-sectarian way possible.

मनुष्य खोज करता है एक ही बात की कि कैसे वह जगह आ जाए जीवन में, जहां और कोई दौड़ न रहे; कैसे वह बिंदु आ जाए, जहां सारी वासना क्षीण हो जाए और पाने को कुछ भी शेष न रहे। क्योंकि जब तक पाने को शेष है, तब तक रहेगा संताप, चिंता, पीड़ा, दुख। और जब तक पाने को कुछ शेष है, तब तक आनंद असंभव है।

Man searches only for one thing: that a point may come into life where all running ceases; that the moment arrive when desire is exhausted and nothing remains to be attained. For as long as something remains to be attained, there will remain anguish, anxiety, pain, sorrow. As long as there is something to attain, bliss is impossible.

आनंद है उस क्षण का नाम, जब कोई व्यक्ति वहां पहुंच गया, जहां से आगे जाने को कुछ भी शेष नहीं रह जाता है। जहां कोई फिर आगे का तनाव नहीं है, जहां कोई भविष्य नहीं रहा, जहां समय खो जाता है, और यही क्षण, ‘अभी और यहीं’ का क्षण सारा अस्तित्व हो जाता है, सब-कुछ इसी क्षण में समाविष्ट हो जाता है। उस पुलक का नाम ही आनंद है, और उस पुलक का नाम ही परमात्मा की अनुभूति है, या कहें मोक्ष, या कहें निर्वाण। ये सारे भेद शब्दों के भेद हैं।

Bliss is the name of that moment when one has reached where there is no farther to go. Where no tension of beyond remains, where there is no future, where time is lost, and this very instant—here and now—becomes the whole of existence; all is contained in this moment. The name of that throbbing is bliss; the name of that throbbing is the experience of the Divine—or call it Moksha, or Nirvana. These are differences of words only.

इस पुस्तक के एक-एक सूत्र को समझपूर्वक अगर प्रयोग किया, तो जीवन से वासना ऐसे ही झड़ जाती है, जैसे कोई धूल से भरा हुआ आए और स्नान कर ले और सारी धूल झड़ जाए। या कोई थका-मांदा किसी वृक्ष की छाया के नीचे विश्राम कर ले और सारी थकान विसर्जित हो जाए। ऐसा ही कुछ इस पुस्तक की छाया में, इस पुस्तक के स्नान में आपके साथ हो सकता है। लेकिन इसे बुद्धि से समझने की कोशिश न करें। इसे हृदय से समझने की कोशिश करें। क्या है फर्क दोनों में?

If each aphorism of this book is applied with understanding, desire will fall away from life as dust falls away from one who, coming caked with it, bathes and is cleansed; or as a weary traveler rests under the shade of a tree and all fatigue dissolves. So too can something like this happen to you, under the shade of this book, in the bath of this book. But do not try to grasp it by intellect. Try to receive it by the heart. What is the difference?

बुद्धि से समझने की कोशिश का अर्थ होता है: हम सोचेंगे, विचारेंगे, ठीक है या गलत। लेकिन अगर हमें पता ही होता कि क्या ठीक है और क्या गलत, तो इस पुस्तक की कोई जरूरत ही न थी। हमें पता नहीं कि क्या ठीक है। इसी की तो हम खोज कर रहे हैं। तो बुद्धि कैसे निर्णय करेगी कि क्या ठीक है और क्या गलत? निर्णय के लिए तो पहले से पता होना चाहिए। अगर पता ही है, तो खोज की कोई जरूरत नहीं; और अगर खोज है, तो पता हमें नहीं है। बुद्धि व्यर्थ है इसलिए। इस तरह की खोज में तो हृदय से उतरना हो।

To understand by intellect means: we will think, deliberate—whether this is right or wrong. But if we already knew what is right and what is wrong, there would be no need of this book. We do not know what is right. That is precisely our quest. How can the intellect decide what is right and what is wrong? For decision, prior knowing is needed. If it is already known, there is no need to search; and if we are searching, then we do not know. Hence the intellect is futile here. In such a quest one must descend by the heart.

हृदय से उतरने का अर्थ है: हम सोचेंगे नहीं कि क्या है ठीक और क्या गलत। हम करके ही देखेंगे, हम प्रयोग ही करेंगे। और प्रयोग का अर्थ है कि हम हृदयपूर्वक अपनी समस्त सत्ता से उतर जाएंगे और जानेंगे कि कहां ले जाती है यह किताब। इस किताब के साथ चलेंगे और यात्रा करेंगे, बहेंगे इस नदी में। और चलेंगे उस सागर की तरफ जिसका यह आश्वासन देती है। और मैं आपको कहता हूं कि यह नदी सागर तक ले जाती है। इस नदी का भरोसा किया जा सकता है। लेकिन भरोसा ही किया जा सकता है आपकी तरफ से। इस भरोसे का नाम ही श्रद्धा है।

To descend by the heart means: we will not think first about right and wrong. We will do and see. We will experiment. And to experiment means: we will descend with our whole being, wholeheartedly, and find out where this book leads. We will walk with it, travel with it, flow in this river. We will move toward the ocean to which it gives assurance. And I tell you, this river does lead to the ocean. This river can be trusted. But only trust can be offered from your side. The name of that trust is shraddha.

बुद्धि तो करती है संदेह, हृदय करता है भरोसा।

The intellect doubts; the heart trusts.

इस किताब के साथ चलना हो, तो हृदयपूर्वक चलना होगा। और बुद्धि का अगर उपयोग भी करना तो इतना ही करना कि वह इस चलने में सहयोगी हो; भरोसे को मजबूत करे, श्रद्धा को गहराए। और ऐसा लगे कि बुद्धि श्रद्धा को तोड़ती है, तो बुद्धि को छोड़ कर ही चलना। एक बार अनुभव हो जाए, फिर पूरी बुद्धि से परीक्षा कर लेना, फिर कोई डर नहीं है।

If you walk with this book, walk by the heart. And if you use the intellect at all, let it serve only as a helper in walking—strengthening trust, deepening shraddha. And if it seems the intellect breaks shraddha, then leave the intellect aside and walk on. Once you have the experience, then test it with your full intellect; then there is no danger.

हमारी तकलीफ ऐसी है कि हमारे पास सोना तो नहीं है, लेकिन सोने को कसने की कसौटी है। और हम मिट्टी को ही उस पर कस कर देखने लगते हैं। और तब मिट्टी मिट्टी है, और यह कसौटी भी धीरे-धीरे मिट्टी कसते-कसते मिट्टी जैसी हो जाती है। सोना हो, तभी कसौटी पर कसा जा सकता है।

Our trouble is this: we have no gold, but we do have the touchstone. And we begin to test clay upon it. Clay is clay—and slowly, by rubbing clay upon it, the touchstone itself seems like clay. Gold can be tested on a touchstone only when there is gold.

बुद्धि कसौटी है, लेकिन सोना आपके पास नहीं है, और कसौटी से सोना पैदा नहीं होता, ध्यान रखना। कसौटी से सोना जांचा जा सकता है, लेकिन जांचने से पहले सोना होना चाहिए।

The intellect is a touchstone; but you do not possess the gold—and a touchstone does not produce gold. Remember this. It can only test it. Gold must be there first.

हृदय से सोने का जन्म होता है, वह खदान है। और एक बार सोना आपके हाथ में आ जाए, फिर खूब कसना और परखना। हमारी मुसीबत, हमारी तकलीफ यही है कि कसौटी हमारे पास है, सोना हमारे पास नहीं है। हम कुछ भी कसते रहते हैं, और उस पर सब गलत हो जाता है। और सब गलत हो जाता है, तो धीरे-धीरे हम यही मान लेते हैं कि सब गलत है, सही कुछ है ही नहीं। अनुभव का सोना चाहिए, फिर बुद्धि की कसौटी का पूरा उपयोग कर लेना। तो यह प्राथमिक बात खयाल में ले लें।

From the heart the gold is born—that is the mine. Once the gold is in your hand, test it as much as you like. Our misery is that we have the touchstone, not the gold. We go on testing anything and everything, and everything turns out wrong. Then gradually we conclude that all is false, nothing is true. First the gold of experience is needed; then make full use of the touchstone of reason. So keep this preliminary point in view.

इस शिविर में हम हृदयपूर्वक प्रयोग करने इकट्ठे हुए हैं। हम सोने की खोज में हैं, और सोना मिल जाए, तो कसौटी हमारे पास है, हम उसे कस लेंगे। लेकिन सोना पास में न हो, तो व्यर्थ ही कसौटी को हर किसी चीज पर कस कर खराब करने की चेष्टा हम नहीं करेंगे। ऐसे भाव से चलेंगे, तो कुछ हो सकेगा। निश्चित ही सोना आपके हाथ में आ सकता है; क्योंकि बहुत दूर भी नहीं है। और जिस खदानकी हम तलाश में हैं, वह कहीं बाहर होती, तो शक भी हो सकता था; वह आपके भीतर है। इसलिए मैं कहता हूं, भरोसा देता हूं कि वह खोजी जा सकती है, उसे आपने कभी खोया भी नहीं है। लेकिन उसकी पहली शर्त यह है कि हृदय से उसे खोजना; फिर बाद में मस्तिष्क से, बुद्धि से उसे कस लेना, जांच लेना, निकष का उपयोग करना; लेकिन जब अनुभव हाथ में आ जाए, तभी।

In this camp we have gathered to experiment by the heart. We are in search of gold. When gold is found, the touchstone is with us—we will test it. But if the gold is not in hand, we will not waste the touchstone by rubbing it upon every random thing. If we proceed in this spirit, something can happen. Surely the gold can come into your hand, for it is not far. And the mine we seek—if it were somewhere outside, there might be room for doubt—but it is within you. Therefore I say, and I give you my assurance, it can be found; you have never truly lost it. But the first condition is to seek it by the heart; then later assay it by the mind, by reason, use the touchstone—but only when the experience is in your hand.

अब मैं इन सूत्रों पर आपसे बात शुरू करूं।

Now I will begin to speak to you on these aphorisms.

‘हे उपाध्याय, निर्णय हो चुका है, मैं ज्ञान पाने के लिए प्यासा हूं। अब आपने गुह्य मार्ग पर पड़े आवरण को हटा दिया है और महायान की शिक्षा भी दे दी है। आपका सेवक आपसे मार्ग-दर्शन के लिए तत्पर है।’

'O Upadhyaya, the decision is made, I am thirsty to attain knowledge. Now you have lifted the veil from the secret path and given the teaching of Mahayana as well. Your servant stands ready for your guidance.'

खोजी, अभीप्सु अपने गुरु से कह रहा है: ‘हे उपाध्याय, निर्णय हो चुका है।’...मैंने निर्णय कर लिया कि मैं तैयार हूं, अब जहां आप मुझे ले चलें। यह निर्णय जिज्ञासु को साधक बना देता है। इतना ही फर्क है जिज्ञासु और साधक में। लेकिन यह फर्क बड़ा है, यह फर्क इतना बड़ा है जिसका हिसाब नहीं। क्योंकि जिज्ञासु पूछता रहता है, पूछता रहता है, प्रश्न करता रहता है, और कहीं नहीं पहुंचता। उसकी तलाश उत्तर की तलाश है, समाधान की नहीं। वह पूछता है एक प्रश्न, ताकि उत्तर मिल जाए। एक प्रश्न का उत्तर मिल जाता है, तो उत्तर से दस नये प्रश्न खड़े हो जाते हैं। वह दस के उत्तर खोजने निकल जाता है। कभी हो सकता है दस के उत्तर भी मिल जाएं, तो दस हजार प्रश्न उन उत्तरों से खड़े हो जाएंगे। क्योंकि पूछने वाला प्रश्नों के उत्तर से मिटता नहीं; पूछने वाला तो भीतर है, जिससे प्रश्न पैदा होते हैं। हम प्रश्न को मिटा लेते हैं; पूछने वाला तो भीतर खड़ा है।

The seeker, the aspirant, speaks to his Master: 'O Upadhyaya, the decision is made'... I have decided that I am ready—take me wherever you will. This decision turns the curious into a practitioner. That alone is the difference between an inquirer and a sadhaka. But it is a vast difference—beyond measure. For the inquirer goes on asking, goes on questioning, and reaches nowhere. His hunt is for answers, not resolution. He asks a question so that an answer may be had. One answer is found—and from it ten new questions arise. He sets out to find answers for the ten. Suppose he succeeds—even then ten thousand more questions will arise from those answers. The questioner does not disappear because answers are given; the asker remains within, the very source of questions. We remove the question; the questioner stands inside.

जैसे कोई वृक्ष की एक शाखा को काट दे, तो दस नई शाखाएं पैदा हो जाएं, क्योंकि शाखाओं को जिस जड़ से रस मिल रहा है, वह पीछे जमीन में दबी है। जिज्ञासु पत्तियों को तोड़ता रहता है, शाखाओं को काटता रहता है; प्रश्न तोड़ता रहता है, उत्तर मिलते जाते हैं और नये प्रश्न निर्मित होते जाते हैं, क्योंकि प्रश्न निर्माण करने वाला भीतर है।

As when a branch of a tree is cut and ten new shoots appear, because the root that feeds the branches lies hidden in the earth. The inquirer plucks leaves and lops branches: he discards questions, receives answers—and new questions are produced because the maker of questions is within.

जिज्ञासु कभी समाधान को उपलब्ध नहीं होता।

The inquirer never attains resolution.

जिज्ञासुओं से दर्शन का जन्म हुआ, फिलॉसफी का। इसलिए दर्शन किसी निर्णय पर नहीं पहुंचता।

From inquirers, philosophy is born. Therefore philosophy reaches no decision.

अगर निर्णय प्रथम ही नहीं है, तो अंतिम भी नहीं होगा; और निर्णय अगर प्रथम है, तो ही अंत में भी निर्णय हो सकेगा। अंत में वही प्रकट होता है जो प्रथम छिपा था, मौजूद था। जो आदि में था, वही अंत में प्रकट हो सकेगा। जो बीज में है, वही वृक्ष में प्रकट होगा। बीज में ही जो नहीं, वह वृक्ष में भी प्रकट नहीं होगा।

If the decision is not at the beginning, it will not be at the end. And only if it is at the beginning will there be decision at the end. At the end that alone unfolds which was present, concealed, at the beginning. What is in the seed appears in the tree. What is not in the seed cannot appear in the tree.

जिज्ञासु प्रश्न पूछता है, उत्तर पा जाता है, लेकिन समाधान नहीं। समाधान के लिए तो स्वयं को बदलना पड़ता है।

The inquirer asks, gets answers, but not solution. For solution one must change oneself.

यह जिज्ञासु जब कह रहा है कि ‘हे उपाध्याय, निर्णय हो चुका है।’...तो यह कह रहा है कि अब मैं साधक बनने को तैयार हूं; अब मैं पूछना ही नहीं चाहता हूं, अब मैं उत्तर ही नहीं चाहता हूं, अब मैं बदलना चाहता हूं स्वयं को, अब मैं समाधान चाहता हूं।

When this inquirer says 'O Upadhyaya, the decision is made'... he is saying: now I am ready to become a practitioner. Now I do not merely want to ask; now I do not merely want answers. I want to change myself; I want resolution.

 

And resolution belongs to the one who attains Samadhi.

और समाधान तो उसे मिलता है जो समाधि को उपलब्ध होता है।

हल तो उसका होता है जो स्वयं भीतर के सारे द्वंद्व को हल कर ले। और ऐसी घड़ी ले आए अपने भीतर कि जहां कोई प्रश्न नहीं उठते। तभी असली उत्तर उपलब्ध होता है।

The solution is his who resolves the inner dualities and brings such a moment within that no question arises. Only then does the real answer become available.

‘निर्णय हो चुका है, और मैं ज्ञान पाने के लिए प्यासा हूं।’

'It is decided, and I am thirsty to attain knowledge.'

कहते तो हम भी हैं कि ज्ञान पाने की हमारी प्यास है। लेकिन अगर कोई कहे कि यह रहा सरोवर, दस कदम चल लें, तो दस कदम चलने को भी हम तैयार नहीं हैं। उससे पता चलता है कि प्यास झूठी है। क्योंकि प्यासा तो दस हजार कदम भी चलने को राजी होगा। प्यास का तो मतलब ही यह है कि अब नहीं अगर पानी मिला तो मरूंगा। प्यास का क्या मतलब है? प्यास का मतलब है कि जीवन दांव पर है--या तो पानी या मृत्यु; या तो मुझे जल का सरोवर मिले, जलस्रोत मिले या मैं मर रहा हूं, मेरी श्वासें घुट रही हैं, और एक-एक पल मुश्किल है जीना।

We too say we are thirsty for knowledge. But if someone says, Here is the lake—walk ten steps—are we ready to walk even ten steps? Then it is clear that the thirst is false. For the thirsty is ready to walk ten thousand steps. Thirst means: if water is not found now, I will die. What does thirst mean? It means life is at stake—either water or death. Either I find the lake, the source—or I perish, my breath chokes, each moment is hard to live.

हम भी कहते हैं कि सत्य की हमें प्यास है, लेकिन दस कदम चलने की हमारी तैयारी न हो, तो पता चलता है कि प्यास कितनी है। प्यास नहीं है, हम शब्द का अर्थ ही नहीं समझे। कहना चाहिए हमें भी दर्शन की, हमें भी सत्य की, धर्म की, परमात्मा की वासना है, प्यास नहीं।

We also say we are thirsty for truth; but if we are not ready to walk even ten steps, our thirst is revealed. It is not thirst—we have not understood the word. We should say: we too have a desire for philosophy, for truth, for religion, for God—not thirst.

वासना से मेरा मतलब है: गैर-जरूरत की चीजों की इच्छा। मिल जाएं तो खुशी होगी, न मिलें तो हमें कोई तकलीफ नहीं है। नहीं मिले तो हमारा कोई जीवन संकट में नहीं है। मिल जाए तो हम खुश होंगे, क्योंकि हमारे अहंकार को और एक सहारा मिल जाएगा कि सत्य भी मैंने पा लिया, कि अब परमात्मा भी मेरी मुट्ठी में है, कि अब मोक्ष भी मेरी उपलब्धि बन गया। वह भी हमारी वासना है विलास की।

By desire I mean: a want for what is not essential. If it is granted, there will be joy; if not, we are not troubled. Our life is not imperiled by its absence. If it is attained, we will be pleased, because our ego will gain one more support—now I have attained truth, now God is in my fist, now liberation too is my acquisition. Even that becomes a desire for luxury.

प्यास का अर्थ है कि जीवन दांव पर है।

Thirst means life is on the line.

‘मैं ज्ञान पाने के लिए प्यासा हूं। और आपने उस गुप्त मार्ग से आवरण हटा दिया है और मुझे उस परम यान की, उस महायान की शिक्षा भी दे दी है’...मुझे समझा भी दिया है कि वह सत्य क्या है, वह मार्ग क्या है। अब मैं तत्पर हूं चलने को, अब मुझे चलाएं भी, अब मुझे ले चलें उस तरफ।

'I am thirsty to attain knowledge. You have removed the veil from the secret path and given me the teaching of that supreme vehicle, Mahayana'... you have shown me what the truth is, what the path is. Now I am ready to walk—now take me as well, lead me that way.

‘यह शुभ है श्रावक, तैयारी कर, क्योंकि तुझे अकेला ही यात्रा पर जाना होगा।’

'Blessed is this, O Shravaka; make ready, for you will have to travel alone.'

गुरु ने कहा: ‘यह शुभ है श्रावक, तैयारी कर, क्योंकि तुझे अकेला ही यात्रा पर जाना होगा। गुरु केवल मार्ग-निर्देश कर सकता है। मार्ग तो सबके लिए एक है, लेकिन यात्रियों के गंतव्य पर पहुंचने के साधन अलग-अलग होंगे।’

The Master said: 'Blessed is this, O Shravaka; make ready, for you will have to travel alone. The Master can only indicate the way. The path is one for all, yet the means by which travelers reach the goal will differ.'

गुरु ने कहा: शुभ है तेरी निष्ठा और तेरा निर्णय। संकल्प तेरा प्रीतिकर है, स्वागत के योग्य है; लेकिन तैयारी कर, क्योंकि यह यात्रा अकेले की यात्रा है। इस पर कोई दूसरा साथ नहीं जा सकता। इस पर किसी दूसरे को साथ ले जाने का उपाय नहीं है। यह मार्ग ऐसा नहीं कि इस पर भीड़ जा सके, कि मित्र-प्रियजन, संगी-साथी जा सकें। यहां अकेला ही जाना होगा।

The Master said: blessed are your dedication and decision. Your resolve is welcome, worthy of greeting. But prepare—this journey is alone. No other can walk with you. There is no way to take another along. This is not a road for crowds, not a way for friends and companions. Here one goes alone.

ध्यान मृत्यु जैसा है।

Meditation is like death.

मरते वक्त अकेले जाना होगा, फिर आप न कह सकेंगे कि कोई साथ चले। सब संगी-साथी जीवन के हैं, मृत्यु में कोई संगी-साथी न होगा। और ध्यान एक भांति की मृत्यु है, इसमें भी अकेले ही जाना होगा। और ऐसा भी हो सकता है कि कोई आपके साथ मरने को भी राजी हो जाए, आपके साथ ही आत्महत्या कर ले; यद्यपि यह आत्महत्या भी जीवन में ही साथ दिखाई पड़ेगी, मृत्यु में तो दोनों अलग-अलग हो जाएंगे। क्योंकि सब संगी-साथी शरीर के हैं, शरीर के छूटते ही कोई संग-साथ नहीं है।

At death you go alone—you cannot then say, Let someone come with me. All companions belong to life; at death there is no companion. And meditation is a kind of death. Here too, you go alone. It might even be that someone agrees to die with you, to commit suicide by your side—though even in death, companionship is only apparent in life; at the moment of death both will be utterly alone. All companions belong to the body; with the body gone, no companionship remains.

लेकिन फिर भी यह हो सकता है कि दो व्यक्ति साथ-साथ मरने को राजी हो जाएं। दो प्रेमी साथ-साथ ही नियाग्रा में कूद पड़ें, यह हो सकता है। यह हुआ है। लेकिन ध्यान में तो इतना भी नहीं हो सकता कि दो व्यक्ति साथ-साथ कूद पड़ें। क्योंकि ध्यान का तो शरीर से इतना भी संबंध नहीं है। मृत्यु का तो शरीर से थोड़ा संबंध है। ध्यान तो नितांत ही आंतरिक यात्रा है। ध्यान तो शुरू ही वहां होता है, जहां शरीर समाप्त हो रहा है। जहां शरीर की सीमा आती है, वहीं से तो ध्यान की यात्रा शुरू होती है। वहां कोई संगी-साथी नहीं है।

Yet it may happen that two persons agree to die together—two lovers leap into Niagara together; it has happened. But even this is not possible in meditation—that two should leap together. For meditation has even less to do with the body. Death has some relation to body; meditation is a purely inner journey. Meditation begins precisely where the body ends. At the boundary of the body, the journey of meditation begins. There, no companion is.

तो गुरु ने कहा: तैयारी कर, क्योंकि तुझे अकेला ही यात्रा पर जाना होगा। और तैयारी क्या है? अकेले होने की तैयारी ही तैयारी है। हम अकेले होने में बहुत डरते हैं। इस डर से ही हमने इतना परिवार, इतना संसार, इतनी व्यवस्था कर रखी है। अकेले होने का बड़ा डर है। मृत्यु से भी हम इसीलिए डरते हैं कि अकेला कर देगी वह हमें। और शायद इसीलिए हम ध्यान चाहते भी हैं और ध्यान से डरते भी हैं। भय है भीतर कहीं, जो बाधा बन जाता है, क्योंकि ध्यान भी अकेला कर देगा।

Therefore the Master said: prepare, for you will have to travel alone. And what is preparation? The readiness to be alone—this is the preparation. We are deeply afraid of aloneness. From this fear we have built so much family, world, arrangement. The fear of being alone is great. We fear death because it will make us alone. Perhaps that is why we long for meditation and fear it as well. Deep within, there is a fear that becomes the obstacle, because meditation too will make us alone.

अकेले होने का डर ही हमारी बाधा है परमात्मा की तरफ जाने में। और उसकी तरफ तो वही जा सकेगा, जो पूरी तरह अकेला होने को राजी है। हम तो परमात्मा की भी बात इसीलिए करते हैं कि जब कोई भी साथ न होगा, तो कम से कम परमात्मा तो साथ होगा। हम तो उसे भी संगी-साथी की तरह खोजते हैं। इसलिए जब हम अकेले होते हैं, अंधेरे में होते हैं, जंगल में भटक गए होते हैं, तो हम परमात्मा की याद करते हैं। वह याद भी अकेले होने से बचने की कोशिश है। वहां भी हम किसी दूसरे की कल्पना करते हैं कि कोई साथ है। कोई न हो साथ तो कम से कम परमात्मा साथ है; लेकिन साथ हमें चाहिए ही। और जब तक हमें साथ चाहिए, तब तक परमात्मा से कोई साथ नहीं हो सकता। उसकी तरफ तो जाता ही वह है, जो अकेला होने को राजी है।

The fear of aloneness is our barrier to God. And we even speak of God so that, when none is with us, at least God will be there. We seek even Him as a companion. That is why, when we are alone, in darkness, lost in a forest, we remember God. That remembrance too is an effort to escape aloneness. Even there we imagine an Other: someone is with me. If no one else, at least God. But we want a companion. So long as we want a companion, none with God is possible. Only one who is ready to be utterly alone moves toward Him.

गुरु ने कहा: तैयारी कर, क्योंकि तुझे अकेला ही यात्रा पर जाना होगा। और गुरु केवल मार्ग-निर्देश कर सकता है। बता सकता हूं मैं, उसने कहा, कि यह रहा मार्ग, लेकिन तेरे साथ चल न सकूंगा। बता सकता हूं, यह रहा मार्ग, लेकिन तुझे इस मार्ग पर घसीट न सकूंगा। कोई जबरदस्ती सत्य की दुनिया में नहीं हो सकती। कोई धक्का भी नहीं दिया जा सकता। किसी को खींच कर उस यात्रा पर ले जाया भी नहीं जा सकता। मार्ग सबके लिए एक है, लेकिन यात्रियों के गंतव्य पर पहुंचने के साधन अलग-अलग होंगे। और सभी उस एक ही मार्ग से गुजरते हैं। फिर भी, क्योंकि प्रत्येक व्यक्ति अलग है, इसलिए उस एक मार्ग पर भी प्रत्येक व्यक्ति के साधन अलग-अलग होते हैं। कोई पैदल चलता है उसी रास्ते पर, कोई दौड़ता है उसी रास्ते पर, कोई बैलगाड़ी भी ले लेता है, कोई, कोई और साधन जुटा लेता है। रास्ता एक है, लेकिन हर व्यक्ति के साधन अलग होंगे।

The Master said: prepare, for you will have to travel alone. And the Master can only indicate the way. I can show it, he said: here is the path; but I cannot walk with you. I can point: here is the way; but I cannot drag you upon it. No coercion is possible in the world of truth. No pushing is possible. None can be pulled onto that journey. The path is one for all; yet because each person is different, each one’s means upon that one path will be different. One walks on foot, one runs, one takes an ox-cart, another finds some other means. The road is one; but everyone’s means will differ.

‘ओ अजित हृदय, तू किसको चुनता है?...’

'O unconquered heart, what do you choose?...'

तू कौन सा साधन चुनना चाहेगा? क्या होगा तेरा उस मार्ग पर पाथेय? क्या चुनेगा तू? कैसे चलेगा उस रास्ते पर?

What means will you choose? What will be your provision for that way? What will you choose? How will you walk?

‘चक्षु-सिद्धांत के समतान अर्थात चतुर्मुखी ध्यान को या छह पारमिताओं के बीच से तू अपनी राह बनाएगा...?’

'Will you choose the Samten of the Eye-Doctrine, namely the fourfold Dhyana; or will you make your way through the Six Paramitas...'

दो मार्ग बहुत साफ-साफ बंटे हुए हैं। एक तो है ध्यान का मार्ग, विशुद्ध ध्यान का मार्ग। और एक है पारमिताओं का--शुभ का, नीति का, धर्म का।

Two ways are clearly divided. One is the way of meditation—pure meditation. The other is the way of the Paramitas—of the good, of discipline, of Dharma.

ध्यान के मार्ग से अर्थ है: नितांत स्वयं के मन को विसर्जित करने की चेष्टा--सीधी।

The way of meditation means: a direct effort to dissolve one’s mind—straightforward.

पारमिताओं के मार्ग का अर्थ है: स्वयं के मन को आहिस्ता-आहिस्ता शुद्ध करने की चेष्टा। विसर्जित तो होगा, लेकिन पूर्ण शुद्ध होते-होते विसर्जित होगा।

The way of the Paramitas means: to purify the mind slowly, gradually. It will dissolve, but after becoming wholly pure.

ध्यान है एक छलांग। मन है अशुद्ध, इस अशुद्ध मन से भी सीधा ध्यान में कूदा जा सकता है। पारमिताओं का अर्थ है: पहले इस मन को शुद्ध, सबल, सशक्त करना, और जब यह परिपूर्ण शुद्ध हो जाए, तब छलांग लेनी है, तब कूद जाना।

Meditation is a leap. The mind is impure—yet from that very impure mind one can leap directly into meditation. The Paramitas mean: first purify this mind—refine it, strengthen it, make it luminous—and when it becomes perfectly pure, then take the leap, then jump.

तो गुरु पूछता है: क्या तू चुनेगा? क्या तू चुनेगा ध्यान को? या तू चुनेगा शील को?

So the Master asks: what will you choose? Will you choose Dhyana? Or will you choose Shila—conduct?

‘जो सदगुण के पवित्र द्वार हैं और जो ज्ञान के सप्तम चरण बोधि और प्रज्ञा को उपलब्ध कराते हैं?’

'...the holy gates of virtue that open into Bodhi and Prajna, the seventh step of wisdom?'

ये दो हैं मार्ग।

These are the two ways.

‘चतुर्मुखी ध्यान का दुर्गम मार्ग पर्वतीय है...।’

'Rugged is the road of the fourfold Dhyana...'

कठिन है चढ़ाई ध्यान की, दुर्गम है, पहाड़ी है रास्ता।

Steep is the ascent of meditation, arduous, mountainous.

‘तीन बार वह महान है, जो उसके ऊंचे शिखर को प्राप्त करता है।’

'Three times great is he who attains its highest peak.'

एक बार महान कहना काफी नहीं है। गुरु कहता है: ‘तीन बार वह महान है, जो उसके ऊंचे शिखर को प्राप्त करता है।’

It is not enough to say once: great. The Master says: 'Three times great is he who attains its highest peak.'

ध्यान का अर्थ है: जैसे हम हैं, ठीक ऐसे ही छलांग। जैसे हम हैं, बाहर की दुनिया में बिना कोई फर्क किए--चरित्र हो बुरा, शील न हो पास, सदगुण न हों, इसकी बिना चिंता किए--बाहर कुछ भी न हो। पाप भी हो, कर्मों का बोझ भी हो--जैसे हम हैं, ठीक ऐसे में से ही उस पहाड़ पर सीधी चढ़ाई का भी रास्ता है। हम सीधे भी कूद सकते हैं।

Meditation means: just as we are, so the leap. As we are, without first changing anything outside—character may be bad, there may be no discipline, no virtues—without concern for any of that—let anything be outside. There may be sin, the burden of karma—just as we are, from right here there is a straight ascent to that mountain. We can leap directly.

क्यों?

Why?

क्योंकि ध्यान मानता ही यह है कि जिसे हम बाहर का जगत कहते हैं, वह स्वप्न से ज्यादा नहीं है। यह ध्यान की मान्यता है। यह ध्यान के मार्ग का प्राथमिक सिद्धांत है कि जिसे हम बाहर का जगत कहते हैं, वह स्वप्न से ज्यादा नहीं है।

Because meditation holds this foremost: that what we call the outer world is no more than a dream. This is its primary principle: what we call the outside is but dreamlike.

एक आदमी स्वप्न देख रहा है कि वह चोर है, पापी है, हत्यारा है, और एक आदमी स्वप्न देख रहा है कि साधु है, महात्मा है, सदगुणी है। ध्यान का मार्ग कहता है: क्या फर्क पड़ता है कि तुम क्या स्वप्न देख रहे हो, कुछ भी तुम स्वप्न देख रहे हो--चोर होने का या साधु होने का--दोनों स्वप्न हैं।

One man dreams he is a thief, a sinner, a murderer; another man dreams he is a saint, a mahatma, a virtuous one. Meditation says: what difference does it make what you are dreaming—whether of being a thief or a saint—both are dreams.

और चोर होने के स्वप्न से जागने में जो करना पड़ेगा, वही साधु होने के स्वप्न से भी जागने में करना पड़ेगा। तो तुम जाग सकते हो अभी, इसकी फिकर छोड़ो कि पहले मैं यह चोर वाला स्वप्न बदलूं और साधु वाला स्वप्न स्वीकार करूं, और फिर जागूंगा।

And what you must do to awaken from the dream of being a thief is exactly what is needed to awaken from the dream of being a saint. You can awaken now. Do not first worry: I will change the thief-dream into a saint-dream, and then I will awaken.

ध्यान का मार्ग कहता है: इस उलझन में पड़ने की कोई भी जरूरत नहीं है कि पहले तुम साधु बनो असाधु से, पुण्यात्मा बनो पापी से। अगर स्वप्न ही हैं दोनों, तो फिर किसी भी स्वप्न से जागा जा सकता है। और सभी स्वप्न जागने की तरफ ले जा सकते हैं। स्वप्न फिर बुरे और भले नहीं होते हैं।

Meditation says: there is no need to be entangled in this. If both are dreams, then you can awaken from either. Every dream can lead to awakening. Dreams are not good or bad.

इसलिए ध्यानियों ने जगत को माया कहा है। इसीलिए कहा है। ध्यानियों ने संसार को स्वप्नवत कहा है। इसीलिए कहा है कि अगर यह बात ठीक से खयाल में आ जाए कि सभी कुछ स्वप्न है, तो फिर स्वप्न को स्वप्न में बदलने की चेष्टा व्यर्थ है। फिर तो जागने की चेष्टा ठीक है। इसलिए गुरु ने कहा कि तीन बार महान है वह, जो उसके ऊंचे शिखर को प्राप्त करता है।

Hence meditators have called the world maya—dreamlike. Understand this: if it becomes clear that all is dream, then to try to change a dream while still dreaming is futile. Then the right effort is to wake up. Thus the Master said: three times great is he who reaches its high peak.

लेकिन इससे आप यह मत समझ लेना कि शील का मार्ग सरल होगा, कि पारमिताओं का मार्ग सरल होगा। ध्यान का मार्ग तो कठिन है। इसका यह अर्थ नहीं कि दूसरा मार्ग सरल होगा। दूसरा मार्ग भी कठिन है। अगर स्वप्न से जागना कठिन है, तो एक स्वप्न को दूसरे स्वप्न में बदलना भी आसान नहीं है। सच तो यह है कि कई बार ऐसा लगेगा कि स्वप्न से जागना ही सरल है, बजाय एक स्वप्न को दूसरे स्वप्न में बदलने के। स्वप्न से आप कई बार जागे हैं, लेकिन स्वप्न को बदल सकते हैं? कभी कोशिश की है कि आपका स्वप्न भीतर चल रहा है कि मैं एक चोर हूं और यह स्वप्न आप बदल लें और साधु हो जाएं? तो आपको पता चलेगा, यह और भी कठिन मालूम पड़ता है।

But do not think from this that the way of conduct is easy—that the Paramitas are easy. The way of meditation is difficult. That does not mean the other is simple. It too is difficult. If awakening from a dream is difficult, changing one dream into another is not easier. In truth it may often appear simpler to wake up than to change a dream. You have awakened many times from dreams—but can you change a dream while dreaming? Have you ever tried: a dream is running that I am a thief; I will change it now and be a saint? You will find that even harder.

इससे तो बेहतर है कि अलार्म भर कर जग जाएं। इससे तो बेहतर है कि कोई उपाय कर लें और नींद को ही तोड़ डालें, बजाय स्वप्न को बदलने के।

Better, then, to set an alarm and wake up. Better to use some device and break the sleep, rather than to change the dream.

और जो स्वप्न को बदल सकता है, उसे जागने में क्या बाधा होगी? क्योंकि स्वप्न को बदलने का मतलब ही यह है कि आप भीतर जागे हुए हैं और जान रहे हैं कि यह स्वप्न है, और बुरा स्वप्न है, और अब मैं इसे अच्छे स्वप्न में बदल रहा हूं। तो जो इतना समर्थ है जागने में कि स्वप्न को पहचान लेता है स्वप्न की भांति, वह जाग ही जाएगा। वह स्वप्न को क्यों बदलेगा? इसलिए दूसरी बात भी सरल है, ऐसा मत सोचना।

And if someone can change the dream, what obstacle remains for him to awaken? For changing a dream means you are awake within—recognizing it as a dream, seeing it as bad, and now changing it into a good one. One so capable of wakefulness will simply awaken—why change the dream? So do not think the other way is simple.

‘पारमिता के शिखर तो और भी दुर्गम पथ से प्राप्त होते हैं। तुझे सात द्वारों से होकर यात्रा करनी होगी। ये सात द्वार सात क्रूर व धूर्त शक्तियों के, सशक्त वासनाओं के दुर्ग जैसे हैं।’

'But the summits of the Paramitas are won by a path more arduous still. You must pass through seven gates. These seven are like the forts of seven cruel and cunning powers, the strongholds of lustful cravings.'

अध्यात्म की अनिवार्य रूप से एक शर्त है कि वहां जो भी है, सभी कठिन है। वहां सरल कुछ भी नहीं है। और जो लोग भी कहते हैं, सरल है, वे सिर्फ आपको प्रलोभन देते हैं। शायद आपके हित में ही देते हों। लेकिन सरल वहां कुछ भी नहीं है।

Spirituality has one inescapable feature: whatever is there is difficult. There is nothing easy. Those who say it is easy are tempting you—perhaps for your own good—but still a lure. Nothing is easy there.

इसका यह अर्थ नहीं है कि अध्यात्म अपने आप में जटिल है। इसका अर्थ केवल इतना है कि आप इतने जटिल हैं और उलझे हुए हैं कि अध्यात्म की तरफ जाना आपको जटिल मालूम पड़ता है।

This does not mean spirituality is complicated in itself. It means you are so complicated, so entangled, that going toward spirituality seems complicated to you.

जो पहुंच जाते हैं उन्हें तो लगता है कि संसार बहुत जटिल था और अध्यात्म बहुत सरल है। लेकिन जो संसार में हैं, उन्हें अध्यात्म बहुत जटिल है।

Those who reach, feel the world was complicated and the spirit simple. Those in the world feel spirituality is complicated.

इतना बड़ा उलझाव आप खड़ा करने में कुशल हैं। अपने आस-पास इतना जाल बुन लेते हैं आप--शायद दूसरे को फांसने के लिए बुनते हैं और खुद फंस जाते हैं, वह दूसरी बात, लेकिन बड़ा जाल बुन लेते हैं। और जाल बुनने की इतनी आदत है कि अगर कभी सोचते भी हैं कि इस जाल से कैसे बचें, तो एक नया जाल बुनते हैं--वह बुनना आपकी आदत है--तो अध्यात्म भी आपके लिए जाल बन जाता है। लोग संसार छोड़ देते हैं और संन्यासी हो जाते हैं, और फिर संन्यास का एक जाल बुन लेते हैं।

You are expert at weaving entanglements. You spin such a net around yourself—perhaps to trap another—and are caught yourself. The habit is so deep that even when you think: How to escape this net?—you weave a new net. Weaving is your habit—so spirituality also becomes a net. People renounce the world, become sannyasins, and then weave a net of sannyas.

संन्यास का मतलब ही है कि अब हमें इस जाल से ऊब हो गई है, अब हम जाल न बुनेंगे। ज्यादा बेहतर है कि पुराने जाल में ही खड़े रहें और नया न बुनें। बुनना बंद कर दें। जाल नहीं रोकता आपको--बुनने की आदत। आप बुने ही चले जाते हैं अपने चारों तरफ, बहाना कोई भी हो। उससे कठिनाई है।

Sannyas means: I am weary of weaving nets; I will weave no more. Better to stand in the old net and not weave a new one. Stop weaving. Nets do not bind you—the habit of weaving does. You go on weaving around yourself, whatever the pretext. That is the difficulty.

‘हे शिष्य, प्रसन्न रह और इस स्वर्ण-नियम को स्मरण रख। एक बार जब तूने स्रोतापन्न-द्वार को पार कर लिया--स्रोतापन्न, वह जो निर्वाण की ओर बहती नदी में प्रविष्ट हो गया--और एक बार जब इस जन्म में या किसी अगले जन्म में तेरे पैर ने निर्वाण की इस नदी की गहराई छू ली, तब, हे संकल्पवान, तेरे लिए केवल सात जन्म शेष हैं।’

'O disciple, be of good cheer and remember this golden rule. Once you have crossed the gate of Srotapanna—Srotapanna, the one who has entered the stream that flows toward Nirvana—and once, in this life or another, your feet have touched the depths of that river, then, O resolute one, only seven births remain.'

‘स्रोतापन्न’ बहुत विचारणीय शब्द है।

'Srotapanna' is a very significant word.

और गुरु कहता है: हे शिष्य, प्रसन्न रह और इस स्वर्ण-नियम को स्मरण रख कि एक बार जब तूने स्रोतापन्न-द्वार को पार कर लिया, तो तेरे लिए केवल सात जन्म ही शेष हैं।

And the Master says: O disciple, be glad, and remember this golden rule: once you have crossed the gate of Srotapanna, only seven births remain for you.

स्रोतापन्न का अर्थ है: जो नदी में प्रविष्ट हो गया।

Srotapanna means: one who has entered the stream.

निर्णय से व्यक्ति नदी में प्रविष्ट होता है। जब कोई यह निर्णय कर लेता है कि अब चाहे कुछ भी हो, मैं जीवन के रहस्य में प्रवेश करके रहूंगा। अब चाहे कुछ भी मूल्य चुकाना पड़े, लेकिन अब, अब और रुकने की मेरी तैयारी नहीं है। और अब चाहे सब-कुछ खोना पड़े, स्वयं को भी, तो भी मैं इस छलांग के लिए तत्पर हो गया हूं। इस निर्णय के साथ ही व्यक्ति धारा में प्रविष्ट हो जाता है, स्रोतापन्न हो जाता है।

One enters the stream through decision. When someone decides: come what may, I will enter the mystery of life; I will pay any price; I will not postpone. Even if I must lose everything—even myself—I am ready for this leap. With this decision one enters the current, becomes Srotapanna.

और इस निर्णय के बाद गुरु कहता है कि सात जन्मों से ज्यादा शेष नहीं हैं।

After such decision the Master says: no more than seven births remain.

बड़ी कठिनाई मालूम पड़ती है। आपके कितने जन्म शेष होंगे? क्योंकि निर्णय के बाद भी गुरु कहता है: अब सात जन्मों से ज्यादा शेष नहीं हैं।

It seems a severe measure. How many births remain for you? For even after decision, the Master says: at most seven births remain.

‘प्रसन्न हो...। ’

'Be glad...'

प्रसन्न हो, क्योंकि तू स्रोतापन्न हो गया, और ज्यादा से ज्यादा तू सात बार और उपद्रव में पड़ सकता है। निर्णय के बाद भी ज्यादा से ज्यादा सात बार। तो बिना निर्णय के? बिना निर्णय के कोई संख्या नहीं बताई जा सकती है कि हम कितने उपद्रव में पड़ सकते हैं। हम उपद्रव में पड़ते ही रहेंगे अनंत बार। क्योंकि हम किनारे पर ही खड़े हैं और सागर की हम बात करते हैं। और किनारे से हम इंच भर हटते नहीं, और सागर पर जाने की हमारी कामना है। नदी सागर में जा रही है, और सागर में जाने के लिए कोई यात्रा करनी जरूरी नहीं; नदी में स्वयं को छोड़ देना काफी है, नदी ले जाएगी।

Be glad, for you have become a Srotapanna; at most you will fall into turmoil seven times more. After decision, at most seven times. And without decision? Without decision, no number can be given—how many upheavals may befall us. We will fall into turmoil again and again without end. We stand on the bank and talk of the ocean. We do not move an inch from the shore, and yet we wish to reach the ocean. The river is flowing into the ocean; no special journey is needed to reach the ocean—only to abandon oneself to the river; it will take you.

यह नदी में स्वयं को छोड़ देने की जो मनोदशा है कि अब मैं छोड़ता हूं अपने को, यही है निर्णय। यह बहुत उलटा लगेगा, क्योंकि आमतौर से हम जो निर्णय करते हैं, वे हमारे अहंकार के निर्णय होते हैं। एक आदमी कहता है: एक मकान बनाऊंगा--बना कर ही रहूंगा। एक आदमी कहता है: इस व्यक्ति से शादी करूंगा--करके ही रहूंगा। एक आदमी कहता है: इस पद पर पहुचूंगा--पहुंचना ही है, चाहे कुछ भी हो। ये सब निर्णय हैं। इन निर्णयों से हम तट से बंधते हैं, नदी में नहीं उतरते। यही निर्णय हमें जमीन से बांध देते हैं, किनारे से।

This relinquishing of oneself into the river is decision. It will sound paradoxical, for ordinarily our decisions are of the ego. One says: I will build a house—come what may. Another says: I will marry this person—at any cost. Another: I will attain that office—whatever happens. These decisions bind us to the shore, to the earth.

एक और निर्णय है, जो मैं का निर्णय नहीं है, बल्कि समर्पण है। इस बात का निर्णय है कि अब मैंने बहुत निर्णय करके देख लिए, और मैंने बहुत पद पाकर देख लिए, कुछ भी न पाया। और मैंने बहुत धन खोजे और हाथ में मिट्टी लगी। और मैंने बहुत व्यक्तियों से संबंध बनाए और सिर्फ जाल और नरक निर्मित हुआ। और मैंने सब तलाश कर ली, लेकिन प्यास बुझती नहीं है। और सब जगह दौड़ कर देख लिया, वह मंजिल कहीं दिखाई नहीं पड़ती है। मैं अपना जो भी कर सकता था, सब कर चुका हूं। अब, अब मैं स्वयं को छोड़ता हूं और इस अस्तित्व की धारा में अपने निर्णय को निमज्जित करता हूं। और अब मैं एक ही संकल्प करता हूं कि अब इस अस्तित्व के साथ बहूंगा, इस नदी में बहूंगा। इस जीवन की धारा में अपने को छोड़ता हूं। और यह धारा जहां ले जाए, इस पर भरोसा रखूंगा।

There is another decision—not of the I—but of surrender: I have made many decisions and achieved many stations, and found nothing. I sought much wealth and grasped dust. I made many relationships and wove only nets and hell. I have searched everywhere and my thirst is not quenched. I have run in all directions and that goal is nowhere in sight. I have done all I could. Now I drop myself and immerse my decision into the current of existence. I make but one resolve: I will flow with this existence, in this river. I leave myself in the stream of life. Wherever this current leads, I will trust.

इस भरोसे का नाम श्रद्धा है कि यह धारा जहां ले जाए। अगर यह पूरब जाने लगे, तो पूरब जाऊंगा। अगर यह पश्चिम जाने लगे, तो पश्चिम जाऊंगा। और अगर बीच में मुझे दुविधा भी होने लगे कि अभी यह पूरब की तरफ बहती थी और अब यह धारा उलटी बहने लगी, पश्चिम की तरफ बहने लगी, तो भी भरोसा रखूंगा कि चाहे पूरब, चाहे पश्चिम, यह धारा सागर में जाएगी। और चाहे इसका रास्ता कितना ही टेढ़ा-मेढ़ा हो जाता हो, और कई बार चकरीला हो जाता हो, लेकिन यह नदी उस सागर की तरफ जा रही है। इस नदी के साथ मैं अपने को छोड़ता हूं।

The name of this trust is shraddha: wherever the river goes. If it flows east, I go east; if west, I go west. And if, in the middle, doubt arises—just now it flowed east, now it turns and flows west—even then I will trust. East or west, the river goes to the ocean. However winding and serpentine the course, the river is going to the sea. With this river I abandon myself.

बुद्ध ने ‘स्रोतापन्न’ शब्द का उपयोग किया है। निर्णय जिसने लिया छोड़ने का अपने को...। इसलिए बुद्ध के पास जब लोग आते थे, तो वे तीन निर्णय की घोषणा करते थे कि मैं बुद्ध की शरण जाता हूं, कि मैं धर्म की शरण जाता हूं, कि मैं संघ की शरण जाता हूं। यह उनकी घोषणा थी नदी में प्रवेश की। बुद्ध उसी नदी का नाम है; संघ भी उसी नदी का नाम है; धर्म भी उसी नदी का नाम है। वे निर्णय करते हैं कि मैं अपने को छोड़ता हूं...अब मैं बहूंगा अस्तित्व में। अब मैं अपने अहंकार से व्यवधान खड़े न करूंगा। और कभी मुझे अगर लगे कि नदी गलत जाती है, तो मैं समझूंगा कि मैं गलत जा रहा हूं। ऐसे निर्णय के बाद सात जन्म ही शेष रह जाते हैं। बहुत कम, क्योंकि अनंत जन्मों की संभावना है।

Buddha used the word 'Srotapanna'. One who has decided to let go. Therefore those who came to Buddha made a threefold declaration: I go for refuge to Buddha; I go for refuge to Dharma; I go for refuge to Sangha. This was their proclamation of entering the river. Buddha is the name of that river; Sangha too is the name of that river; Dharma also. They decide: I leave myself... now I will flow in existence. I will no longer create obstructions by my ego. And if ever it seems the river is going wrong, I will understand that I am going wrong. After such decision, only seven births remain. Very few, for otherwise the possibilities are endless.

यह जो स्रोतापन्न होने का भाव है, इसे बहुत गहरे अपने मन में ले लेना। क्योंकि कल सुबह से हम उस नदी में कूदना चाहेंगे। और अगर आपने अपने को बचाया, तो किनारे पर खड़े रह जाएंगे। और बचाने की हजार तरकीबें हैं। और हम अपने को बचाने में इतने होशियार हैं, और हम ऐसे बहाने खोजते हैं, ऐसे तर्कयुक्त कि लगता है कि ठीक ही कर रहे हैं जो बचा रहे हैं। बल्कि जो नदी में कूदता और बहता हुआ दिखाई पड़ता है, वह हमें नासमझ मालूम पड़ता है कि कहीं डूब न जाए। और हम तट पर बैठे-बैठे ही डूब गए हैं। और वहां हमें कुछ भी मिला नहीं। लेकिन नदी में कूदने में डर लगता है--अज्ञात, अनजान। फिर जो कूदता है, वह हमें लगता है कि कुछ समझपूर्वक नहीं कर रहा है। हम सब समझदार हैं। और नदी में कूदने के लिए, यह जो किनारे की समझ है, किनारे पर ही रखनी जरूरी है। और नदी में कूदने के लिए तो एक एडवेंचर, एक दुस्साहस की क्षमता चाहिए, कि होगा जो होगा--किनारा देख लिया, परख लिया, काफी--अब नदी को भी परखेंगे और देखेंगे।

Let this feeling of being Srotapanna sink deep in your mind. For tomorrow morning we will desire to jump into that river. If you save yourself, you will remain standing on the shore. And there are a thousand tricks to save oneself. We are so clever at saving ourselves—and we find such rational pretexts—that it looks as if we are doing the right thing by saving ourselves. The one who seems to have jumped and is flowing looks to us a fool—he may drown. We, sitting on the bank, are already drowned—and found nothing there. Yet to jump into the river seems frightening—unknown, unfamiliar. Then the one who jumps appears careless, lacking understanding. We are the 'understanding' ones. Keep that shore-wisdom on the shore. To jump into the river needs the capacity for adventure, for audacity: come what may—the shore I have seen, examined, enough—now I will test and see the river.

इतने साहस से अगर कूदने की बात मन में जगी, तो ये आठ दिनों में यह नदी काफी दूर ले जा सकती है। यह मेरा आश्वासन है कि यह नदी काफी दूर ले जा सकती है।

If such courage to leap arises in your heart, these eight days this river can carry you very far. This is my assurance: it can carry you far indeed.

पर जो किनारे ही खड़ा है, नदी भी असमर्थ है, वह कुछ भी नहीं कर सकती। या कुछ लोग कभी-कभी नदी में भी कूद जाते हैं और उलटे तैरने लगते हैं, नदी की विपरीत धारा में--ऊपर की तरफ, नदी से विरोध में--तब भी नदी उन्हें सागर नहीं ले जा सकती है। और यह भी हो सकता है कि ऐसे उलटे तैरने वाले नदी से लड़ कर नाहक ही टूटें, थकें और परेशान हो जाएं।

But one who stands on the shore—the river is powerless; it can do nothing. And some even jump into the river, but begin to swim upstream—against the current, upward, in opposition to the river—then the river cannot take them to the ocean. And such people, fighting the river, may uselessly be broken, exhausted, and distressed.

मेरी तो ध्यान की जो व्यवस्था है वह ऐसी है कि आपको उसमें तैरना नहीं, बहना है। वह नदी की धार है। उसमें उलटे जरा भी नहीं जाना है, उसके साथ सहयोग करना है। वह अगर मृत्यु में भी ले जाए, तो राजी रहना है। और अगर आप मृत्यु में भी जाने को राजी रहे, तो आप अमृत को निश्चित ही उपलब्ध हो सकते हैं।

My arrangement of meditation is such: you are not to swim, but to float. It is a current. Do not go even a little against it—cooperate with it. Even if it takes you into death, be willing. And if you are willing even to go into death, you will surely attain the deathless nectar.