Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.
इसके पहले कि आपके प्रश्नों को लूं, थोड़ी सी बात कुछ और मुझे कह देनी है वह कह दूं और फिर आपके प्रश्नों को लूंगा।
Before I take your questions, let me first say a few other things that need to be said. I will say those—and then I will take your questions.
साधना की भूमिका के लिए कुछ अंगों पर मैंने प्रकाश डाला, उसकी आपसे चर्चा की। लेकिन मैंने दो बातें बताईं, एक तो साधना कैसे करनी यह बताया और एक यह बताया कि साधना के लिए भूमिका कैसे बनेगी। भूमिका भी ज्ञात हो जाए, साधना करने की पद्धति भी ज्ञात हो जाए, तो भी साधना शुरू नहीं हो जाती। आपको यह भी ज्ञात हो गया कि क्या करना है और यह भी ज्ञात हो गया कि कैसे करना है, तो भी करना शुरू नहीं हो जाता है। भूमिका समझ में आ गई, पद्धति समझ में आ गई, आपको पता चल गया कि इस भांति जमीन को साफ करना होता है, फिर इस भांति इसमें बीज डालने होते हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आप बागवानी शुरू कर देंगे। बागवानी शुरू करने के लिए इन दो के अलावा और भी कुछ बात जरूरी है। तो उन थोड़े से तत्वों पर मैं आपको प्रकाश और डाल दूं, जिसके बिना बागवानी का ज्ञान कोरा ज्ञान होगा और कोई फायदा नहीं होगा।
I shed some light on a few aspects for the preparatory ground of sadhana; I discussed them with you. I pointed out two things: I told you how to do sadhana, and I told you how the ground for sadhana is prepared. Even if the ground is known and the method is known, sadhana still does not begin. You may know what is to be done and you may know how it is to be done—yet doing does not begin. You may understand the preparation, you may understand the method; you may know that the soil must be cleared in such a way and the seeds must be sown in such a way; even so, it does not mean you will begin gardening. For gardening, besides these two, something more is needed. So let me throw light on a few such elements, without which the knowledge of gardening remains mere knowledge and of no use.
सबसे पहले तो वह तत्व जो आपको साधना में ले जा सके वह संकल्प है। पहला तत्व तो संकल्प है।
First of all, the element that can actually take you into sadhana is sankalpa—resolve. The first element is sankalpa.
साधना कोई ऐसी बात नहीं है कि आपने समझा और हो गई, वह कोई ऐसी बात भी नहीं है कि आपने कभी ऐसे किसी फुर्सत के समय में चाहा और हो गई। वह एक सतत संकल्प है।
Sadhana is not something that happens because you understood it once, nor is it something that happens when you feel like it in some idle moment. It is a continuous sankalpa.
जीवन की क्षुद्र-क्षुद्र चीजों को पाने के लिए भी हमें संकल्प करना होता है। उन्हें पाने के लिए लगना होता है। आत्म-साक्षात के लिए, सत्य-उपलब्धि के लिए, हम अक्सर इच्छा करते हैं, लेकिन संकल्प कभी नहीं करते हैं। इच्छा और संकल्प में फर्क है। डिजायर और विल में फर्क है। इच्छा करना कि आत्मा मिल जाए, एक बात है; संकल्प करना कि आत्मा को पाऊंगा, बिलकुल दूसरी बात है। इच्छा तो कोई भी कर लेता है, संकल्प कोई भी नहीं करता है।
Even to obtain the most petty things of life, we need resolve. We must apply ourselves to them. For Self-realization, for the attainment of Truth, we often have wishes—but we never make a sankalpa. There is a difference between desire and sankalpa—between desire and will. To desire that the Atman be attained is one thing; to resolve that I shall attain the Atman is quite another. Anyone can desire; not everyone makes a sankalpa.
तो इच्छा करने वालों को यह भ्रम होता होगा कि हमने आत्मा को पाना चाहा, लेकिन मिलती तो नहीं है। तो उनको मैं कहूं, उन्होंने इच्छा की है, अभी संकल्प नहीं किया है। संकल्प का मतलब है कि आप अपने अंतःजीवन में यह निर्णय ले रहे हैं विवेकपूर्वक कि अब आपका जीवन आप ऐसे निर्णीत करेंगे और सतत इस केंद्र पर निर्णीत करेंगे कि आपको एक दिशा में गतिवान होना है। यह गतिवान होने का संकल्प कि मैं गतिवान होऊंगा, इस संकल्प के, इस अंतःप्रतिज्ञा के करते ही आपके भीतर अनेक शक्तियां जाग्रत होती मालूम होंगी, जो मात्र इच्छा करने से जाग्रत नहीं होती हैं। जब भी कोई इच्छा संकल्प में परिणत हो जाती है तभी आप अपने भीतर कुछ सोई हुई शक्तियों को जागता हुआ अनुभव करते हैं, जो आपके लिए सहयोगी हो जाती हैं। जो मात्र इच्छा रह जाती है वह केवल एक विकार मन का है, वह कभी सक्रिय शक्ति नहीं बन पाती है।
So those who only desire may have the illusion that they wanted to attain the Self, but it does not come. To them I would say: you have desired; you have not yet resolved. Sankalpa means that, with discrimination, you take an inner decision—that now you will order your life from this center, that you must move in one direction. This resolve to move—“I shall be in motion”—the very moment this sankalpa, this inner vow, is made, you will feel many forces awaken within you, forces that never stir by mere desire. Whenever a desire ripens into sankalpa, you experience certain sleeping energies within you awakening; they become your allies. A mere desire is only a disturbance of the mind; it never becomes an active force.
तो आपको वस्तुतः अगर साधना के जगत में प्रवेश करना है तो इच्छा और संकल्प के भेद को समझ कर, मात्र इच्छा नहीं, संकल्प की ओर दृष्टि देनी होगी। यह निर्णय अपने अंतःसाक्ष्य में--किसी और के सामने नहीं--लेना होगा कि सच में मैं क्या चाहता हूं, सच में क्या मेरी चाह है कि आत्मा उपलब्ध हो? क्या वस्तुतः मेरा संकल्प है कि मैं सत्य को जानूं? या कि मात्र मेरी जिज्ञासा है?
So if you truly wish to enter the world of sadhana, understand the difference between desire and sankalpa. Do not stop at desire—turn toward sankalpa. Take this decision before your inner witness—not before anyone else—what is it that I truly want? Is it really my longing that the Atman be attained? Is it truly my sankalpa to know the Truth? Or is it just my curiosity?
परसों मैं बात करता था तो मैंने कहा, जिज्ञासा और जिज्ञासु और मुमुक्षु में यही अंतर है। जिज्ञासा का अर्थ है: हम जानना चाहते हैं कि क्या है? जैसे ही वह समाप्त होगा, हम दूसरी बात जानना चाहेंगे कि वह क्या है? तीसरी बात जानना चाहेंगे कि वह क्या है?
The day before yesterday I said: this is the difference between curiosity, the curious, and the mumukshu. Curiosity means: we want to know what this is; the moment that ends, we want to know the next thing—what that is; then a third, and so on.
अब आपके जो प्रश्न हैं उनमें मुमुक्षा कम है, जिज्ञासा ही ज्यादा है। जानना चाहते हैं कि क्या है? किसी ने पूछा है कि जगत का स्रष्टा कौन है? किसी ने पूछा है कि प्रारब्ध क्या है? कोई पूछता है कि पुरुषार्थ क्या है? कोई पूछता है कि स्त्री-पुरुष के बीच आकर्षण क्यों है? कोई और कुछ पूछा है। एक व्यक्ति ने पूछा है भाई ने कि क्या यह हो सकता है कि हम ज्ञान को उपलब्ध हो जाएं और फिर भी पाप करते रहें और पाप न लगे? क्या यह हो सकता है कि ज्ञानी व्यभिचार करे, उन्होंने पूछा है, और कोई पाप न लगे?
Now, in your questions, there is little mumuksha and plenty of curiosity. You want to know what is what. Someone asks: who is the creator of the world? Someone asks: what is prarabdha? Someone asks: what is purushartha? Someone asks: why is there attraction between man and woman? Someone asks something else. One person has asked: is it possible that we attain knowledge and still commit sin and remain untouched by sin? Could it be that a knower commits adultery and yet no sin attaches?
तो अब ये जो बातें हैं, ये जिज्ञासाएं तो ठीक हैं, मन बहुत सी बातें नहीं जानता, पूछना चाहता है। लेकिन इनमें मुमुक्षा नहीं है। ये आपको मुमुक्षु नहीं बनातीं। मुमुक्षु का मतलब बहुत भिन्न है। उसका अर्थ यह नहीं है कि हम कुछ जानना चाहते हैं। उसका अर्थ है हम कुछ होना चाहते हैं। उसका यह अर्थ नहीं है कि एक खुजलाहट है दिमाग की, हम इसको हल कर लेना चाहते हैं। उसका यह अर्थ है कि हमारे जीवन पर संकट है और हम इस संकट को परिवर्तित करना चाहते हैं। जिज्ञासा का अर्थ है एक क्युरिआसिटी कि हम कुछ पूछते हैं। बच्चे पूछते हैं: आकाश कहां है? चांद कहां से आया? वैसी ही हमारी जिज्ञासाएं हैं! हम बच्चों से बहुत बड़े नहीं हो पाते। उम्र बड़ी हो जाती है, बच्चा हमारे भीतर का मरता नहीं है। पूछना चाहते हैं: जमीन कैसे बनी होगी? किस चीज पर थमी हुई है? बच्चे पूछते हैं, वह हम पूछते हैं। हम पूछते चले जाते हैं।
Such things are fine as curiosities—the mind does not know many things and wants to ask. But there is no mumuksha in them. They do not make you a mumukshu. Mumuksha means something very different. It does not mean we want to know something; it means we want to be something. It is not that there is an itch in the head that we want to scratch and be done with. It means there is a crisis upon our life, and we want to transform this crisis. Curiosity is a mere inquisitiveness—we ask a few questions. Children ask: where is the sky? From where did the moon come? Our curiosities are of the same order. We do not grow much beyond children. Age grows, but the child within does not die. We ask: how might the earth have been formed? On what does it rest? Children ask; we ask; and we go on asking.
लेकिन जब तक आपमें मुमुक्षा पैदा न हो तब तक आपका बच्चा समाप्त नहीं होता। जिज्ञासा बालपन है, मुमुक्षा--मुमुक्षुत्व प्रौढ़ता है। वह है जब आप पहली दफा प्रौढ़ बनते हैं। जब आप जानने के लिए उत्सुक नहीं रह जाते बहुत, जब आप होने के लिए उत्सुक हो जाते हैं। जानना केवल इच्छा है और होना फिर संकल्प को मांगता है।
But until mumuksha is born within you, your inner child does not end. Curiosity is childhood; mumuksha—mumukshutva—is maturity. That is when, for the first time, you become an adult. When you are no longer very eager to know, but are eager to be. Knowing is only desire; being demands sankalpa.
तो अपने सामने, साधना शुरू करने के पूर्व, इसके पहले कि हम प्रवेश हों साधना के जीवन में, हमें स्पष्ट हो जाना चाहिए कि ये हमारी जिज्ञासाएं तो नहीं हैं? अगर ये जिज्ञासाएं हैं, तो बजाय साधना में प्रवेश के किन्हीं शास्त्रों में प्रवेश करना अच्छा है। अगर ये जिज्ञासाएं हैं, तो बजाय साधना में या योग से संबंधित होने के किसी पुस्तकालय में बैठ कर अध्ययन करना अच्छा है।
So, before you begin sadhana—before you enter a life of sadhana—become clear within: are these merely curiosities? If they are curiosities, it is better to enter the scriptures than to enter sadhana. If they are curiosities, better to sit in a library and study books related to yoga than to enter yoga.
आपको यह भी समझा दूं, पश्चिम की जो फिलासफी है वह जिज्ञासा है और पूरब का जो दर्शन है वह जिज्ञासा नहीं है। इसलिए पश्चिम की फिलासफी और पूरब की फिलासफी जमीन-आसमान के फासले पर हैं, उनका कोई संबंध नहीं। इसलिए पश्चिम की फिलासफी का जो आनुषंगिक अंग है वह तर्क और लॉजिक है और पूरब के दर्शन का जो आनुषंगिक अंग है वह तर्क और लॉजिक नहीं है, वह योग और साधना है। पश्चिम की फिलासफी के साथ योग विकसित नहीं हुआ, वहां का कोई दार्शनिक योगी नहीं है। और पूरब का कोई दार्शनिक नहीं है जो योगी न हो।
Understand this as well: Western philosophy is curiosity; Eastern darshan is not curiosity. Hence Western philosophy and Eastern philosophy are as far apart as earth and sky—there is no relation. Therefore the ancillary limb of Western philosophy is argument and logic; the ancillary limb of Eastern darshan is not argument and logic—it is yoga and sadhana. Yoga did not develop alongside Western philosophy; there is no Western philosopher who is a yogi. And there is no Eastern darshanik who is not a yogi.
इसको समझ लेना। यह फिलासफी नहीं है जो हम यहां चर्चा कर रहे हैं। या महावीर ने, या बुद्ध ने, या पतंजलि ने, या कृष्ण ने, या शंकर ने जो चर्चा की है वह फिलासफी नहीं है। अब यह नासमझी की बात है कि हम उसको इंडियन फिलासफी कहते हैं। वह बिलकुल फिलासफी नहीं है। वह बिलकुल भी फिलासफी नहीं है। वह तो साधना है। वह जिज्ञासा नहीं है। वह तो इस बात की चेष्टा है कि हम परिवर्तित होना चाहते हैं, हम कुछ और होना चाहते हैं। जो है वह योग्य नहीं है, हम कुछ और होना चाहते हैं। वह एक गहरा संकल्प है। एक पूरी अंतरात्मा का विल, एक पूरी अंतरात्मा का इकट्ठा होकर यह संकल्प करना कि मैं जैसा हूं, व्यर्थ हूं, और मुझे सार्थक होना है। और तब जिज्ञासा आनुषंगिक होगी। मुमुक्षा प्राथमिक होगी, जिज्ञासा आनुषंगिक होगी। यानी वह साधना के लिए तलाश होगी। उसका अपने में कोई मूल्य नहीं होगा।
Understand this well. What we are discussing here is not philosophy. Nor what Mahavira, Buddha, Patanjali, Krishna, or Shankara discussed is philosophy. It is ignorance on our part that we call it Indian philosophy. It is not philosophy at all. It is sadhana. It is not curiosity. It is an effort to transform ourselves—to become something else. What we are is unworthy; we want to become something else. It is a deep sankalpa—an entire inner being gathers itself to resolve: as I am, I am futile, and I must become meaningful. Then curiosity becomes ancillary; mumuksha is primary, curiosity is secondary—meaning curiosity serves sadhana. It has no value by itself.
तो आपकी अगर जिज्ञासा है, तब एक बात है। यह फिर एक बहुत बौद्धिक व्यायाम है, जो आप जीवन भर करते रह सकते हैं। उससे कोई परिणाम नहीं होगा। लेकिन अगर यह आपकी मुमुक्षा है, अगर यह आपकी आकांक्षा है कि जैसा जीवन आप पाते हैं वह व्यर्थ है, मीनिंगलेस है। और हमें कोई मीनिंग खोजना है...
So if it is curiosity, it is one matter. Then it is an intellectual exercise that you can go on doing your whole life—with no result. But if it is mumuksha—if it is your longing that life as you find it is futile, meaningless, and that you must discover meaning—then something else begins.
एक फकीर था। वह स्नान करने सुबह-सुबह निकला। किसी ने रास्ते पर पूछा कि ईश्वर है क्या? वह रास्ते पर नहाने जा रहा है, किसी ने पूछा, ईश्वर है क्या? उसने कहा, जानना चाहते हो कि सुनना चाहते हो? आपसे भी पूछा होता तो आप कह देते कि जानना ही चाहते हैं। उसने भी कहा, जानना ही चाहते हैं। वह फकीर हंसने लगा, बोला, अगर जानना ही चाहते हो तो मेरे साथ हो लो। स्नान कर लें, तुम भी स्नान कर लो, फिर समझ लेंगे, फिर हम तुम्हें जना देंगे, बता देंगे।
There was a fakir. He went out early in the morning to bathe. Someone on the path asked: does God exist? He was going to bathe; the man asked on the way, “Is there God?” The fakir said, Do you want to know, or do you want to hear? Had he asked you, you too would have said, We want to know. He also said, We want to know. The fakir laughed and said, If you want to know, then come with me. Let us bathe; you also bathe. Then we will understand; then we will make you know—we will tell you.
वे दोनों स्नान करने उतरे, जब फकीर और वह दोनों नदी में गए और वह जिसने जिज्ञासा की थी वह नदी में डूबा, वह फकीर ने उसकी गर्दन पानी के भीतर दबा ली। तड़फने लगा, पानी के भीतर गर्दन दबी है और फकीर वजनी और तगड़ा है। और वह दबाए जा रहा है और निकलने की उस जिज्ञासु की हिम्मत नहीं है। उसके प्राण छटपटाने लगे, उसकी श्वास-श्वास रोने लगी होगी, उसका रोआं-रोआं कंप गया होगा! वह बिलकुल जैसे श्वास टूटने को हो तब उसने उसे छोड़ा, जैसे वह मरने को था तब उसे छोड़ा। वह एकदम घबड़ा कर बाहर निकला। उसकी आंखें लाल हो गई हैं, उसके हाथ-पैर कंप रहे हैं। वह हैरान हुआ कि फकीर से हम ईश्वर को जानने को कहते थे और ये तो मृत्यु का साक्षात करवाए दिए देते थे! उसने उस फकीर को कहा, आप यह क्या करते हैं? आप होश में हैं या पागल हैं!
They both entered the river. When they went in, and the questioner dipped into the water, the fakir pressed his neck under the water. The man began to struggle—his neck held down, the fakir heavy and strong. He kept pressing, and the curious one had no chance to get free. His life-breath began to flutter, his breathing must have started to fail, every pore of his body must have trembled. When he was just about to lose his breath, on the verge of death, only then did the fakir release him. He came rushing out, aghast—his eyes blood-red, his hands and feet trembling. He was stunned: I had asked to know God, and he almost made me face death! He said to the fakir, What are you doing? Are you in your senses or mad?
उस फकीर ने कहा, मैं तो होश में हूं और तुमने जो पूछा उसका उत्तर दे रहा हूं। यह पूछना है कि जब मैं तुम्हारी गर्दन को पानी के भीतर दबाया था तो तुम्हें क्या हुआ?
The fakir said, I am in my senses, and I am answering what you asked. Tell me this: when I held your neck under the water, what happened to you?
वह बोला, अब यह कोई पूछने की बात है? मेरे प्राण छटपटा गए बाहर निकलने को! फिर तो मैं यह भी भूल गया कि बाहर निकलना है, फिर तो एक प्यास रह गई अंधी कि किसी भांति एक श्वास हवा मिल जाए!
He said, Is that even a question? My very life was frantic to get out. Then I even forgot that I had to get out; there remained only one blind thirst—that somehow a breath of air be had.
तो उस फकीर ने कहा, अभी ईश्वर को पाने की आकांक्षा इस स्थिति में आई है क्या? कि ऐसी तड़प हो रही हो इस संसार से कि वह नहीं मिलेगा तो मैं टूट जाऊंगा और मिट जाऊंगा और सब समाप्त हो जाएगा? तब तो फिर जिज्ञासा नहीं है, तब तो फिर प्यास है। और प्यास है तो संकल्प पैदा होगा। तो उससे उसने कहा कि तुम सामान्य इच्छा करते थे कि बाहर निकल आएं पानी के कि संकल्प करते थे?
The fakir said, Has your longing to attain God reached such a state? That such a torment is upon you for the world—that if He is not found, I will break, I will be finished, all will end? Then it is no longer curiosity; then it is thirst. And if there is thirst, sankalpa will be born. The fakir asked him, While under water, were you making a normal desire to get out—or was it a sankalpa?
वह बोला, इच्छा? संकल्प था! पूरे प्राण का संकल्प था कि बाहर निकल आऊं। अपनी पूरी शक्ति लगा रहा था कि बाहर निकल आऊं।
He said, Desire? It was sankalpa! The resolve of my whole being to get out. I was pouring my total strength into getting out.
संकल्प से, इतने संकल्प से--जो कि पानी के भीतर आपको अगर कोई दबा दे, आपको करना पड़े--उतने संकल्प से जीवन-साधना में प्रवेश होता है।
With such sankalpa—such as you must make if someone holds you under water—with such sankalpa does one enter the life of sadhana.
एक बीज जब फूटता है तो कितने संकल्प से फूटता होगा? जब जमीन की पर्त को तोड़ता है और जब बीज के खोल को तोड़ कर अंकुर बाहर निकलता है तो कितने संकल्प से, कितने विल की जरूरत पड़ती होगी? उससे भी ज्यादा संकल्प की जरूरत तब पड़ती है जब एक व्यक्ति व्यर्थता के खोल को तोड़ कर सार्थक जीवन की तरफ प्रविष्ट होता है। सारी शक्ति इकट्ठी करके वह जब संकल्प लेता है तो प्रवेश पाता है।
When a seed sprouts, with how much sankalpa must it be sprouting? When it breaks the crust of earth, and when it splits its shell and the sprout emerges—how much sankalpa, how much will is needed? Even more sankalpa is needed when a person breaks the shell of futility and enters a meaningful life. Gathering all his strength, when he makes a sankalpa, he gains entry.
तो आपको मैं कहूं, साधना फलवती होगी--अगर इच्छा ही न हो, संकल्प हो। अगर जिज्ञासा न हो, मुमुक्षा हो। तो पहली शर्त है--संकल्प। यह तो प्राथमिक शर्त है, इसके बिना तो कुछ शुरू नहीं होता। इसके बिना तो कुछ शुरू नहीं होता। अपने अंतःसाक्ष्य में, अपने जीवन में, अपनी अंतरात्मा में यह अंतःप्रतिज्ञा जरूरी है कि मैं संकल्पबद्ध हूं।
So I say to you: sadhana will bear fruit—if there is no mere desire, but sankalpa. If there is no curiosity, but mumuksha. The first condition is sankalpa. This is the primary condition; without it, nothing begins. Without it, nothing begins. This inner vow, within your life, within your inner being, is essential: I am bound by sankalpa.
जिस रात्रि बुद्ध को बुद्धत्व उपलब्ध हुआ...वे सात वर्ष से भटकते थे। सात वर्ष वे न जाने कहां-कहां भटके, कहां-कहां गए, किन-किन से पूछा, किन-किन साधनाओं में गए। सात वर्ष भटके, थक गए, परेशान हो गए। जिस रात उनको बुद्धत्व उपलब्ध हुआ, उस रात बड़े संकल्प से उपलब्ध हुआ। और तब उनको ज्ञात हुआ कि सात वर्ष इच्छा थी, संकल्प पहली दफा आया था। उस संध्या वे स्नान करने को उतरे, देह उनकी इतनी कृश थी, इतने उन्होंने उपवास किए कि जब वे उठने लगे, नदी के तट के बाहर निकलने लगे, तो उनके हाथ-पैर कंप गए और उनके हाथ में इतनी ताकत न मालूम हुई कि वे घास को पकड़ कर चढ़ जाएं। वे एक लटकी हुई जड़ को पकड़ कर रुक रहे। उनको पहली दफा लगा: इतना कमजोर हो गया हूं कि नदी पार नहीं होती तो यह संसार कैसे पार करूंगा? इतना कमजोर हो गया हूं कि नदी के घाट पर नहीं चढ़ पाता तो जीवन के घाट पर चढ़ पाना कैसे संभव होगा?
The night Buddha attained Buddhahood… For seven years he had wandered. He wandered to who knows where, met who knows whom, practiced who knows which sadhanas. Seven years he wandered; he was exhausted, worn out. The night he attained Buddhahood, it came through a great sankalpa. And then he saw that for seven years there had been desire; sankalpa arose for the first time that evening. He went down to bathe; his body so emaciated from countless fasts that when he tried to climb up the riverbank, his hands and feet trembled; he felt no strength in his hands to grasp the grass and climb. He held on to a hanging root and steadied himself. For the first time he felt: I have become so weak that if I cannot cross this river, how will I cross the ocean of existence? So weak that if I cannot climb this bank, how will I ascend the bank of life?
वे उठे जब उनको शक्ति मालूम हुई, बाहर आए और उन्होंने निर्णय किया कि आज अंतिम रात है, कल सुबह यह खयाल छोड़ दूंगा आत्मा और सत्य के पाने का, लेकिन अब आज इस पूरी रात यही खयाल हो जाए। और वे उस दरख्त के नीचे बैठे जो बाद में बोधिवृक्ष बन गया और उन्होंने संकल्प किया कि अब मैं इस जगह से उठूंगा नहीं; या तो सत्य पा लूंगा या समाप्त हो जाऊंगा। और वे हैरान हुए! जैसे ही यह संकल्प प्रगाढ़ हुआ और उन्होंने देखा कि न मालूम कितने दिनों के विचार का चक्र जो नहीं टूटता था वह विलीन और विसर्जित होता चला जा रहा है। सुबह भोर का तारा निकला, डूबने को था, और उन्हें बुद्धत्व उपलब्ध हुआ। जो सात वर्ष में नहीं हुआ वह उस दिन उपलब्ध हुआ।
When he rose and felt some strength, he came out and decided: tonight is the last night. By morning I will drop this pursuit of the Self and Truth—but let this whole night be only this one thought. He sat beneath the tree that later became the Bodhi tree and made a sankalpa: I shall not rise from here; either I will find the Truth, or I will end. And he was amazed—no sooner did this sankalpa become profound than he saw that the wheel of thought which had been revolving endlessly began dissolving and disappearing. The morning star arose; it was about to set—and he attained Buddhahood. What did not happen in seven years, happened that day.
संकल्प बना। ढीली-ढाली इच्छा न रही, प्रगाढ़ संकल्प हुआ।
A sankalpa was made. The looseness of desire was gone; a deep resolve arose.
स्वामी रामतीर्थ गणित के विद्यार्थी थे। उनकी अंतिम परीक्षा थी। उनकी आदत थी कि जितने प्रश्न आएं गणित के वे सब हल कर देना। जैसा प्रश्न-पत्र पर लिखा होता है: आठ में से कोई पांच करिए। वैसा वे आठों हल करके ऊपर लिख देते परीक्षक को सूचना कि आठ में से कोई पांच जांचिए। आठ ही करते हल और ऊपर सूचना दे देते परीक्षक को कि आठ में से कोई पांच जांचिए। वैसी उनकी आदत थी। अंतिम परीक्षा थी, उनका अंतिम पत्र था। रात वे प्रश्न को हल करने बैठे, एक प्रश्न पर उलझ गए, वह हल नहीं होता था। दो बज गए, तीन बज गए, उनका जो साथी था उनके छात्रावास में, उसने कहा, इसे छोड़ो भी, कोई इसी प्रश्न पर कोई सारी बात नहीं टिकी है। और यह प्रश्न आएगा, यह भी क्या जरूरी है? और इसके पीछे रात खराब कर रहे हो, दूसरे प्रश्न रह जाएंगे।
Swami Ram Tirtha was a student of mathematics. It was his final examination. He had a habit in mathematics: whatever questions were given, he would solve all of them. If the paper said, “Attempt any five of the eight,” he would solve all eight and write on top, “Please mark any five of the eight.” That was his habit. It was the night before his final paper. He sat to solve problems; he got entangled in one—it would not yield. Two o’clock passed, three o’clock. His roommate in the hostel said, Leave it. Everything does not hang on this one problem. And who knows whether this question will even come? And you are ruining the night over it; other questions will remain undone.
रामतीर्थ ने कहा, मैंने कभी कोई ऐसा प्रश्न हाथ में ही नहीं लिया जिसे न करूं। अब अपनी जिंदगी है और यह प्रश्न है, बाकी दुनिया में कोई प्रश्न नहीं है। इसे हल करूंगा।
Ram Tirtha said, I have never taken up a question that I have not solved. Now this is my life and this is the question—there is no other question in the world. I will solve it.
उन्होंने कहा, इसे बाद में हल कर लेना, कल परीक्षा है।
His friend said, Solve it later; the exam is tomorrow.
उन्होंने कहा, मैं तो बिना हल किए...या तो हाथ में ही नहीं लेता, अब हाथ में ले लिया तो अब यह जिंदगी है और यह प्रश्न है, इसको हल किए बिना मैं उठने वाला नहीं।
He said, I never—either I do not take it up at all, but if I have taken it up, then this is my life and this is the problem; without solving it, I will not get up.
तो उन्होंने कहा, फिर सुबह की परीक्षा गई।
The friend said, Then the morning exam is gone.
रामतीर्थ ने कहा, जाएगी नहीं। चार बजे तक देखता हूं और अन्यथा फिर संकल्प करूंगा इसको हल करने का।
Ram Tirtha said, It will not go. I will look until four o’clock; otherwise I will then make a sankalpa to solve it.
तो वह बोला, फिर क्या संकल्प? अभी क्या कर रहे हो इतनी देर से?
The friend said, What do you mean—sankalpa? What are you doing all this time?
वे बोले, अभी इच्छा कर रहा हूं। अभी हल करने की इच्छा कर रहा हूं।
He replied, Until now I have been desiring. I have been desiring to solve it.
मैं फर्क दिखला रहा हूं आपको, इच्छा और संकल्प में फर्क कहां है?
I am showing you the difference—where desire ends and sankalpa begins.
उन्होंने कहा, अभी मैं इच्छा कर रहा हूं इसको हल करने की, चार बजे रात के बाद संकल्प करूंगा। इच्छा तो पूरी रात गंवा दी, संकल्प केवल पांच मिनट का करूंगा।
He said, Until four I desire to solve it. After four I will make a sankalpa. I have wasted the whole night in desire; I will make a sankalpa for only five minutes.
वह लड़का कुछ समझा नहीं। वह समझा कि ठीक है, करने दो। चार बज गए, वह प्रश्न हल नहीं हुआ। उन्होंने अपनी पेटी से एक छुरा निकाला, उस छुरे को टेबल पर लगा कर रख लिया। वह लड़का बोला, क्या करते हो?
The boy did not understand much. He said, Fine, let him do as he pleases. Four o’clock came—the problem was still unsolved. Ram Tirtha took a knife out of his trunk and set it upright on the table. The boy said, What are you doing?
वे बोले, चार बज गए, अब संकल्प करता हूं। पांच मिनट के भीतर या तो प्रश्न हल हो या छुरा छाती के भीतर हो जाएगा।
He said, It is four o’clock—now I make a sankalpa. Within five minutes, either the problem is solved or this knife will be in my chest.
वह लड़का बोला, आपका दिमाग खराब है! इस प्रश्न से क्या लेना-देना है?
The boy said, You’re out of your mind! What has this problem to do with it?
उन्होंने कहा, यह सवाल नहीं है प्रश्न से लेने-देने का। यह तो अपने संकल्प को उठाने की बात है। उन्होंने छुरे को सामने रखा, ठीक चार पर उन्होंने प्रश्न हल करना शुरू किया। उस लड़के ने देखा, वे अभी तक बिलकुल ठीक थे, अब सारा चेहरा तमतमा आया और पसीना झर रहा है। अब वह पांच मिनट का प्रश्न है केवल! फासला बहुत छोटा है। और जो छह घंटे में नहीं हल हुआ है, वह पांच मिनट में हल होगा इसकी संभावना भी क्या है? लेकिन जैसे सारी दुनिया मिट गई। उस लड़के ने देखा: उनके सामने कोई दुनिया नहीं है, वे हैं और प्रश्न है। और केवल तीन मिनट में वह हल हो गया! वह हल हो गया और रामतीर्थ ने कहा, वह हल हुआ। इच्छा से जो नहीं हुआ वह संकल्प से होगा।
Ram Tirtha said, The point is not the problem—the point is to awaken my sankalpa. He placed the knife before him; at exactly four he began to solve the problem. The boy saw that until now he had been perfectly normal; now his whole face flushed, sweat poured. Only five minutes! The span very small. What had not yielded in six hours—how could it yield in five minutes? But it was as if the whole world had vanished. The boy saw: there is no world before him; there is only him and the problem. And within three minutes, it was solved. It was solved. Ram Tirtha said, It is solved. What does not happen by desire will happen by sankalpa.
उनके मित्र ने कहा, यह तो तरकीब अच्छी है। कभी कोई प्रश्न इस तरह हल न होता हो तो करने का रास्ता अच्छा है।
His friend said, That is a good trick. Whenever a problem won’t solve, this is a good method.
रामतीर्थ ने कहा, तुमसे न होगा। तुमसे न हो सकेगा।
Ram Tirtha said, You won’t be able to do it. You won’t.
वह बोला, इसमें क्या दिक्कत है? छुरे को सामने लगा लिया, घड़ी रख ली और सोचा कि अगर पांच मिनट में नहीं हुआ तो छुरा मार लूंगा। मारता कौन है?
He said, What’s the difficulty? Set the knife before you, keep the watch, and think: if it isn’t done in five minutes, I’ll plunge the knife in. But who plunges it?
इच्छा और संकल्प में भेद है। साधक इच्छा से नहीं चलता। इच्छा से वहां गति नहीं है, वहां संकल्प चाहिए। तो संकल्प प्रगाढ़ हो, इसकी थोड़ी भावना करें, इस सत्य को थोड़ा समझें। अगर आत्म-साक्षात न होता हो तो उसका कारण यह मत समझें कि आत्म-साक्षात कठिन है, उसका कुल कारण इतना है कि अभी इच्छा है, संकल्प नहीं है।
There is the difference between desire and sankalpa. A sadhaka does not move by desire. Desire has no momentum there; there, sankalpa is needed. So let your resolve become intense; feel into this truth a little. If Self-realization is not happening, do not conclude that Self-realization is difficult—the only reason is, there is still desire, not sankalpa.
तो पहली बात तो संकल्प है साधक के लिए। जो अनिवार्य है, जिसके बिना शुरुआत नहीं होगी। दूसरी बात सातत्य है। जो शुरू करते हैं उसका सातत्य होना, उसका अविच्छिन्न होना जरूरी है। अन्यथा कोई आदमी कभी एक बीज फेंक दे, कभी दूसरा बीज फेंक दे, अलग-अलग जमीनों पर फेंक दे, अलग-अलग समयों में फेंक दे, उनका कोई फल न होगा। उसका सातत्य, कि हमने जो बोया है उसे हम सम्हालें, उसकी हम सुरक्षा करें। और उसकी तो चौबीस घंटे सुरक्षा करनी होगी। साधना कोई खंडित चीज नहीं है कि कभी पंद्रह मिनट कर ली चौबीस घंटे में और निपट गए। साधना अखंड बात है। जो पंद्रह मिनट की है उसे शेष चौबीस घंटे सुरक्षा करनी होगी। और एक सातत्य अंतःधारा, एक अंडरकरंट सातत्य की जारी रखनी होगी। तब कुछ होगा।
So the first thing for the sadhaka is sankalpa—indispensable; without it, there is no beginning. The second thing is continuity. What you begin must have continuity—unbrokenness. Otherwise a man throws a seed here, later another there, in different soils, at different times—there will be no fruit. Continuity means: what we have sown, we tend. We protect it. And this protection is needed twenty-four hours. Sadhana is not a fragmented thing that you do for fifteen minutes in a day and are done. Sadhana is an unbroken affair. Those fifteen minutes must be protected by the remaining hours. An inner undercurrent of continuity must be maintained. Then something happens.
और नहीं तो होगा यह...एक फकीर का स्मरण मुझे आया। उसने अपने साधकों को ले जाकर एक दफा एक खेत दिखलाया। साधक देख कर हैरान हुए, खेत में आठ बड़े-बड़े गड्ढे थे! तो साधकों ने पूछा, ये गड्ढे किसलिए किए गए? उसने कहा, मैं इसीलिए तुम्हें दिखाने लाया। इस खेत का मालिक बड़ा अदभुत है। उसने यहां कई दफे कुएं खोदने चाहे। पहली दफा खोदना चाहा, वह वह है। लेकिन थोड़ा खोद कर वह रुक गया, दिल बदल गया। फिर दुबारा उसने सोचा कि फिर खोदना है, तब उसने दूसरा खोदना शुरू किया। फिर कुछ दिन में दिल बदल गया, वह रुक गया। उसने आठ कुएं खोदे। पूरा खेत खराब हो गया है। कुआं अभी नहीं खुदा है।
If not, then this will happen… I am reminded of a fakir. He once took his seekers to show them a field. They were surprised—there were eight large pits in the field. They asked, Why these pits? He said, I brought you to show you this. The owner of this field is remarkable. He tried many times to dig a well here. The first time he began to dig—there it is. But after digging a little, he quit; his mind changed. Then again he thought to dig, and started another. After a few days, his mind changed again. He dug eight wells. The entire field is spoiled—and not a single well is complete.
कई दफा तरंग उठती है कि आत्मा को जानें, ईश्वर को जानें। वह तरंग है, संकल्प नहीं। तरंग उठती है कि जानें। कोई जिंदगी का दुख, कोई परेशानी खयाल दिला देती है कि अब आत्मा को ही जानो। बहुत हो गई यह गृहस्थी और बहुत हो गई यह दुकान, अब आत्मा को ही जान लें। यह तरंग है। यह तरंग ठीक ही है। तरंग तो तरंग है, वह तो मूड है, वह कोई संकल्प नहीं है, वह आएगा और चला जाएगा। तब थोड़ी सी खुदाई करेंगे, फिर भूल जाएंगे। फिर कभी आएगा, फिर खुदाई करेंगे, फिर भूल जाएंगे। सातत्य नहीं होगा तो कुआं नहीं खुदेगा।
Many times a wave arises—to know the Self, to know God. It is a wave—not a sankalpa. A wave comes—to know. Some suffering, some trouble, gives the thought: now, know only the Self. Enough of this householding and this shop—let me know the Self. It is a wave. And a wave is only a mood. It is not a resolve; it will come and go. Then you will dig a little and forget. Later another wave comes, you dig a little and forget. Without continuity the well is never dug.
एक ही जगह पर और सतत खोदने से जलस्रोत उपलब्ध होते हैं। और ऐसा कोई स्थान नहीं है जहां कि खोदते ही चले जाएं तो जलस्रोत उपलब्ध न हो जाएं। देर-अबेर हो सकती है। ऐसा कोई भूमि-थल नहीं है जहां खोदते ही चले जाएं तो जलस्रोत उपलब्ध न हो जाएं। ऐसा कोई मनुष्य नहीं है जो खोदता ही चला जाए तो आत्म-जीवन को उपलब्ध न हो जाए। देर-अबेर हो सकती है, क्योंकि हर आदमी ने बीच में अपने कर्मों की और अपने विचारों की चट्टानें अड़ाई हुई हैं, जो थोड़ा-थोड़ा फासला देंगी। अलग-अलग पर्तें हैं अपने-अपने जीवन की, अपने-अपने चैतन्य की। लेकिन यह असंभव है कि वह खुदाई पूरी न हो जाए। पर उसके लिए एक सातत्य चाहिए, एक सतत धारा चाहिए।
Only by digging in one place, continuously, does the water-source become available. There is no place where, if you keep digging, the water-source will not be found. It may take longer or shorter. There is no land where continuous digging does not reveal water. There is no human being who, if he keeps digging, does not find the inner life. It may take longer or shorter because each person has interposed rocks of his actions and thoughts—layers that create some distance. There are different strata in each one’s life, in each one’s consciousness. But it is impossible that the digging never completes. For that, continuity is needed—a steady stream.
तो थोड़ा शुरू करें, लेकिन सतत करें, उसका परिणाम है। बहुत शुरू करें और सतत न करें, उसका कोई परिणाम नहीं है। बहुत धीमी चोट हो, लेकिन सतत हो, तो परिणाम होगा। सातत्य का अदभुत अर्थ है। बहुत धीमी चोट भी सतत परिणाम में क्या कर देती है, इसका आपको पता है? पानी गिरता है पहाड़ से, नीचे सख्त चट्टानों पर कोमल पानी गिरता है। चट्टानों को पानी क्या तोड़ पाएगा? पानी जैसी चीज वह क्या चट्टानों को तोड़ेगी? उससे कमजोर और क्या होगा? लेकिन दिन बीतते हैं, वर्ष बीतते हैं--वह अडिग कड़ी चट्टान कि पानी गिरा था और छिटक कर उसके किनारों से बह गया था, चट्टान को पता भी नहीं चला होगा--दिन बीतते हैं, वर्ष बीतते हैं और चट्टान टूटती चली जाती है। और एक दिन पता चलता है कि पानी तो बह रहा है, चट्टान नहीं है। वह रेत हो गई और बह गई।
So begin a little—but do it continuously; that bears fruit. Begin a lot and do it discontinuously—there is no result. Even a very gentle blow, if continuous, will have result. Continuity has a wondrous meaning. Do you know what a very gentle, continuous blow does? Water falls from the mountain—soft water falls upon hard rock. Can water break rock? Something as soft as water—how will it break stone? What could be weaker? But days pass, years pass—the steadfast rock, upon which water fell and splashed aside—the rock may not even have noticed. Days pass, years pass—and the rock breaks. One day you see: the water flows; the rock is not. It has become sand and has been carried away.
पानी जो कि इतना कमजोर है, लेकिन सतत है, वह चट्टान को जो कि इतनी मजबूत है, तोड़ देता है। तो आपका प्रयास चाहे छोटा हो, लेकिन सतत हो, तो बड़ी से बड़ी चट्टान जो बीच में बाधा होगी वह टूट जाएगी।
Water—so weak—but continuous—breaks the rock—so strong. So your effort may be small; if it is steady, even the greatest rock that stands in the way will be shattered.
तो पहली बात: संकल्प। संकल्प के बाद सातत्य। और तीसरी और भी महत्वपूर्ण बात--संकल्प भी है, सातत्य भी है, लेकिन तीसरी और भी गहरी बात--अगर प्रतीक्षा नहीं है, तो संकल्प भी व्यर्थ हो जाएगा, सातत्य भी व्यर्थ हो जाएगा।
First: sankalpa. Then: continuity. And a third thing—even more important. There may be sankalpa, there may be continuity—but if there is no waiting, sankalpa will be wasted and continuity will be wasted.
एक आदमी बीज बो दे...मुझे बचपन का खयाल आता है, वह आम की बजाने के लिए उसकी गोई को बो देते और फिर थोड़ी देर में आधा घंटे में जाकर उसको निकाल कर देखते कि अभी उसमें पीका आ गया कि नहीं। वह अभी नहीं निकला है, फिर उसको डालते। फिर देखते पंद्रह मिनट बाद जाकर कि अभी आया कि नहीं। वह कभी नहीं आता।
A man sows a seed… I remember childhood—we would sow the mango stone to grow a sapling, and then after half an hour dig it up to see whether a tip had appeared yet. It had not. Then we would put it back. Then after fifteen minutes, we would check again—has it come yet? It never comes.
प्रतीक्षा नहीं थी। बीज को तो बोते थे, प्रतीक्षा नहीं थी। और करीब-करीब हम ऐसे ही बच्चे हैं जो आम की गोइयों को बो रहे हैं जो कि उनको पंद्रह-पंद्रह मिनट में निकाल कर देखेंगे।
There was no waiting. The seed we would sow; there was no waiting. And we are almost like such children—sowing mango stones that we intend to dig up every fifteen minutes to check.
अभी परसों मुझे किसी ने कहा। पहले दिन ही वे पंद्रह मिनट जाकर रात को बैठे, फिर मैं वहां से गया, वे मुझे आकर बोले, अभी कोई आध्यात्मिक शक्ति नहीं जगी।
Just the other day someone told me: the very first day he sat for fifteen minutes at night. Then he came and said, No spiritual power has awakened yet.
अगर पंद्रह मिनट में आध्यात्मिक शक्ति नहीं जगी तो वे समझेंगे काम ही फिजूल है। इसमें क्या मतलब है! पंद्रह मिनट बेकार गए और आध्यात्मिक शक्ति अभी जगी भी नहीं।
If in fifteen minutes no spiritual power awakens, he thinks the whole thing is useless. What is the point? Fifteen minutes gone for nothing, and still no spiritual power awakened.
प्रतीक्षा, और अनंत प्रतीक्षा! प्रतीक्षा, और अनंत प्रतीक्षा! जितना विराट उपलब्ध होना हो उतनी अनंत प्रतीक्षा करनी होगी। जितना क्षुद्र उपलब्ध करना हो वह जल्दी मिल जाएगा।
Waiting—and infinite waiting! Waiting, and infinite waiting! The vaster the attainment you seek, the vaster the waiting needed. The more trivial the attainment, the sooner it comes.
क्षुद्र को पाने में लेकिन हम बहुत प्रतीक्षा कर लेते हैं और विराट को पाने में प्रतीक्षा के लिए राजी ही नहीं होते। अब मैं इस बीच बहुत लोगों से परिचित हुआ, एक-दो दिन करेंगे, कहेंगे, अभी तो कुछ भी नहीं हुआ।
For the trivial we are willing to wait a lot; for the vast we are unwilling to wait. I have met many people—after a day or two they say, Nothing has happened yet.
एक महिला आती थीं। वे मेरे पास सात दिन प्रयोग करती थीं। पहले दिन वापस जाती हुई सीढ़ियों पर मुझे मिलीं, बोलीं, अभी तो कुछ हुआ नहीं, अभी तो कोई साक्षात वगैरह नहीं हुआ। मैंने कहा, कल देखिए। कल आईं। दूसरे दिन भी मुझसे आकर बोलीं, आज का दिन भी बेकार गया, अभी कुछ नहीं हुआ। वे नासमझ नहीं हैं, अध्यापिका हैं। संस्कृत की अध्यापिका हैं, बहुत जानती हैं धर्म के बाबत। खूब गीता पर भाषण भी करती हैं, बहुत समझदार हैं। सात दिन बाद मुझसे बोलीं, सात दिन हो गए और आप कहते हैं कल होगा, आप कहते हैं कल होगा। और सात दिन में नहीं हुआ, फिर कब होगा? मैंने कहा, देखें कल। देखती चलें। कल तक तो प्रतीक्षा रखें कम से कम। इसलिए ज्यादा की आपसे नहीं कहता। एक दिन की है, शायद आपको आशा बंधी रहे। ज्यादा कहूंगा, शायद आप करें भी नहीं।
A lady would come. She would do the experiment for seven days. The first day, going back down the steps, she met me and said, Nothing has happened yet—no direct experience yet. I said, See tomorrow. The next day she came and said, Today also was wasted—still nothing. She is not unintelligent; she is a teacher—a Sanskrit teacher; she knows much about religion. She lectures on the Gita, she is quite learned. After seven days she said to me, Seven days have passed, and you keep saying tomorrow, tomorrow—if it does not happen in seven days, when will it? I said, Let us see tomorrow. Keep waiting at least until tomorrow. That is why I do not ask you for more—if I ask more, perhaps you will not do anything at all. I say only a day—so that hope may be sustained. If I ask more, perhaps you will not even begin.
तो जो मैं आपसे कहता हूं कि अभी और यहीं मिल सकता है, कोई इस भ्रम में न पड़े कि वह दस मिनट बैठा तो मिल जाएगा। वह सिर्फ इसलिए कि
अल्प प्रतीक्षा के लोग हैं हम। आपको हिम्मत बंधाता हूं: अभी मिल जाएगा, कल मिल जाएगा।
So when I say to you that it can be attained here and now, let no one fall into the illusion that by sitting for ten minutes they will attain. I say it only because we are people of little patience. I give you courage—Here, now. Tomorrow, it will happen.
लेकिन थोड़ा सोचें कि जिस विराट के, जिस अनंत के, जिस परमात्मा के, जिस आत्मा के आप खयाल में हैं, अगर सच में इतना सस्ता मिल जाए तो उसको आत्मा और परमात्मा कह सकिएगा? सरल तो है, लेकिन सस्ता नहीं है। थोड़ा तो मूल्य चुकाना पड़ेगा।
But reflect a little: the Vast you are envisioning—the Infinite, God, the Atman—if it were really so cheap, would you call it Atman and God? It is simple—but it is not cheap. Some price must be paid.
हमारी क्या वृत्ति है, इस जगत में हम हर कमोडिटी के लिए पैसा देने को राजी हैं, भगवान के लिए देने को राजी नहीं हैं। हर वस्तु के लिए हम पैसा देने को राजी हैं। भगवान मुफ्त मिले तो भी शायद हम सोचें कि लेना कि नहीं लेना। तो भी हम विचार करेंगे कि अब घर में वैसे ही पांच लोग हैं और इस छठवें को कहां रखेंगे! और एक उपद्रव न पैदा हो जाए।
Our tendency is that for every commodity in the world we are willing to pay, but not for God. For every thing we are willing to spend. If God were free, even then perhaps we would hesitate whether to take Him or not. Even then we would consider: there are already five people in the house—where will we keep the sixth? He might become a nuisance.
तो मैं आपको कहूं: संकल्प चाहिए, सातत्य चाहिए, प्रतीक्षा चाहिए और अनंत प्रतीक्षा चाहिए।
So I tell you: sankalpa is needed, continuity is needed, waiting is needed—and infinite waiting is needed.
एक छोटी सी कहानी कहूं, उससे समझ में आपको आएगा, अनंत प्रतीक्षा का अर्थ क्या है! और बड़े रहस्य की बात यह है कि जो अनंत प्रतीक्षा करने को राजी है उसे इसी क्षण उपलब्ध हो सकता है, इसी क्षण! वह एटिट्यूड, वह अनंत प्रतीक्षा का एटिट्यूड, वह रिलैक्स्ड, वह चित्त की विश्रांत स्थिति कि अनंत-अनंत बाद मिलेगा तो भी राजी हैं, तो भी जीएंगे और खोदेंगे। वह दृष्टि, वह पकड़, वह भाव-स्थिति, वह इसी क्षण ला देगी।
Let me tell you a small story—it will help you understand what infinite waiting means. And the great mystery is this: one who is ready to wait infinitely can attain in this very instant—this very instant. That attitude—of infinite waiting—that relaxed, restful state of mind: that even after an infinity we are ready to receive and will keep living and digging—such a vision, that grip, that inner mood, will give it to you now.
एक कहानी आपसे कहूं, मुझे बहुत प्रीतिकर रही; और जहां भी गया, उसको लोगों से कहा। एक काल्पनिक कथा है। एक बहुत वृद्ध साधु, कोई नब्बे वर्ष बीते जीवन के, बचपन से दीक्षित हुआ, साधना में रत है। माला है, जप है, सब करता है। तपश्चर्या करता है, भूखा-प्यासा मरता है। नारद को उसने देखा एक दिन जाते। नारद से उसने कहा, नब्बे वर्ष हुए! और सुनता हूं कि तुम बैकुंठ जाते और भगवान के दर्शन करते हो। थोड़ा जरा पता लगाना कि कब तक मेरा मोक्ष, कब तक मेरी मुक्ति है? थोड़ा उनके दफ्तर में थोड़ा पूछताछ करना भगवान के कि कब तक मेरी मुक्ति है? कब तक मेरा मोक्ष है? कितनी देर और? और यह कब तक करना पड़ेगा? बहुत हो गया, जिंदगी बीत गई!
A story I love very much; wherever I go, I tell it. A parable. A very old sadhu—some ninety years of life gone by—initiated in childhood, absorbed in sadhana. He has a mala, he chants, he does all disciplines. He practices austerities; he starves and thirsts. One day he saw Narada passing. He said to Narada, Ninety years have passed! I hear you go to Vaikuntha and see God. Please find out—how long until my moksha, how long until my liberation? Ask a bit in God’s office—how long until my liberation? How much longer? How long must I go on? It has been too long—life is passing!
नारद ने कहा, देखो पूछूंगा।
Narada said, I will ask.
उसके बगल में ही एक बरगद का दरख्त है और उसके नीचे एक फकीर नाच रहा है जो आज सुबह ही साधु हुआ है। वह नाच रहा है और एक तंबूरे को बजा रहा है। नारद ने उससे हंसी में ही पूछा कि मित्र, तुमको भी पूछना हो, तुम्हारा भी पूछ लूं।
Right beside him stood a banyan tree, and under it a fakir was dancing—he had become a sadhu that very morning. He was dancing and playing a tambura. Narada, jokingly, asked him too, Friend, if you want me to ask for you, I will ask for you as well.
वह कुछ बोला नहीं। वह नाचता था, नाचता रहा। उसने नारद की बात जैसे सुनी भी नहीं। वह गीत गाता था, गाता रहा। नारद आगे बढ़ गए। वे कुछ दिन बाद बैकुंठ से वापस हुए। उन्होंने उस वृद्ध को कहा कि मैंने पूछा था, भगवान ने कहा कि तीन जन्म और लग जाएंगे।
He said nothing. He kept dancing. He kept singing. He seemed not to have heard. Narada went on. After some days he returned from Vaikuntha. He told the old man, I asked. God said, It will take three more births.
वह माला हाथ में लिए था, उसने माला नीचे पटक दी। उसने कहा, तीन जन्म और? यह तो अन्याय हो गया! यह तो हद्द हो गई! जीवन गंवा दिया, अभी तीन जन्म और!
The old man had the mala in his hand. He flung it to the ground. He said, Three more births? This is injustice! This is too much! Life is squandered—and three more births!
नारद बोले, मजबूरी है, मैं क्या करूं! उन्होंने कहा कि तीन जन्म और लग जाएंगे।
Narada said, I am helpless—what can I do? He said three more births.
वे आगे बढ़े, वह फकीर नाचता था उसी दरख्त के नीचे। उन्होंने कहा, मित्र तुमने तो नहीं कहा था, लेकिन मैंने पूछ ही लिया। वह नाचता गया। नारद ने कहा, लेकिन सुन लो, नाराज मत होना। उन्होंने कहा कि जितने उस बरगद में पत्ते हैं जिसके नीचे वह फकीर नाचता है, उतने जन्म और लग जाएंगे। वह फकीर दुगने वेग से नाचने लगा। नारद बोले, क्यों नाचने लगे जोर से? वह बोला, तब तो पा लिया! कितने जमीन पर पत्ते हैं, कितने पत्ते हैं! उसमें सिर्फ इस बरगद के पत्ते! तब तो पा लिया! और कथा कहती है, उसने उसी क्षण पा लिया! उसी क्षण! तत्क्षण उपलब्ध हो गया वह!
Narada went ahead. The fakir was still dancing under the tree. Narada said, Friend, you didn’t ask—but I asked anyway. He kept dancing. Narada said, But listen—do not be angry. He said that as many leaves as there are on the banyan tree under which you dance—that many more births. The fakir began to dance with double vigor. Narada said, Why are you dancing harder? He said, Then it is attained! How many leaves are there on the ground, how many on the tree—and only the leaves of this banyan? Then it is attained! And the parable says he attained in that very instant—tathkshan. At once!
वह पा लेने का प्रश्न नहीं है बड़ा, वह तो एटिट्यूड की बात है। वह तो आपके चित्त के विश्रांत और प्रतीक्षारत होने की बात है। प्रतीक्षा ही प्रार्थना है। आपका कुछ मांगना नहीं, प्रतीक्षा। अनंत प्रतीक्षा प्रार्थना है। प्यास संकल्प है, सतत इस प्यास को जगाए रखना सातत्य है और उस प्यास में चुपचाप अनंत प्रतीक्षा को अनुभव करना वह तीसरा तत्व है। जो अनंत धैर्य रखने को राजी हैं, उनकी यात्रा इसी क्षण भी पूरी हो सकती है। जो अधैर्यवान हैं, वे कहीं नहीं पहुंचते हैं।
The question is not of “getting” as such—it is a matter of attitude. It is a matter of your mind becoming restful and waiting. Waiting is prayer—asking nothing, waiting. Infinite waiting is prayer. Thirst is sankalpa; keeping that thirst kindled steadily is continuity; and quietly experiencing infinite waiting in that thirst is the third element. Those who consent to infinite patience—their journey can complete this very moment. The impatient reach nowhere.
ये तीन बातें और आपसे कहनी थीं। ये जरूरी थीं कि आपसे कह दूं। इसके पहले कि हम यहां से विदा हों, ये तीन बातें आपसे कहनी जरूरी थीं। खयाल उनका रखेंगे। वे सरल हैं, कठिन नहीं हैं। और सच ही प्रतीक्षा में ही प्रेम है। जो प्रतीक्षा करने को राजी नहीं है वह झपटने को राजी है। और झपटने में हिंसा है, वायलेंस है। हम सब वायलेंट अटैक करते हैं भगवान पर, कि उसको पा ही लेना है। यानी पा लेने का मतलब हम उसको पजेस करना चाहते हैं। प्रतीक्षा में हम उसे पजेस नहीं करना चाहते, उसके मालिक नहीं होना चाहते, अपने को खोलते हैं और उसकी प्रतीक्षा करते हैं, उसकी राह देखते हैं।
These three things I wanted to say more. They were necessary—before we take leave. Keep them in mind. They are simple—not difficult. And truly, in waiting there is love. One who is unwilling to wait is willing to snatch. And in snatching there is violence. We all make violent attacks upon God—that we must possess Him. To possess means we want to own Him. In waiting, we do not want to possess Him—we do not want to be His owners; we open ourselves and wait for Him—we keep watch for His coming.
तो प्रतीक्षा बड़ा अदभुत शब्द है। बड़ा अदभुत शब्द है। और सारी साधना वह प्रतीक्षा है, वेटिंग फॉर गॉड! वह वेटिंग है, वह बिलकुल प्रतीक्षा है। और अगर वह प्रतीक्षा है तो एक बात और आपको समझ में आ जाएगी कि उस प्रतीक्षा में आपको तनाव नहीं होगा। सब तनाव पाने की जल्दी से होता है। सब टेंशन पाने की जल्दी में होता है। अभी मिल जाए, अभी मिल जाए, उसमें होता है।
Waiting is a wondrous word—a wondrous word. The whole of sadhana is waiting—Waiting for God. It is waiting—pure waiting. And if it is waiting, one more thing will become clear: in that waiting you will have no tension. All tension comes from the hurry to obtain. All tension is from the urge to get it now—now.
अगर प्रतीक्षा गहरी है और घनी है तो पाने का तनाव नहीं होगा। प्रयत्न का सातत्य होगा, लेकिन पुरस्कार पाने का तनाव नहीं होगा। प्रयत्न का सातत्य, पुरस्कार पाने का तनाव नहीं--यह है प्रतीक्षा; यह है इफर्टलेस इफर्ट; यह है कल्टीवेशन बाइ नो कल्टीवेशन; यह है अनभ्यास और साथ ही अभ्यास। इसे कहें सहज समाधि।
समाधि तो साधनी होती है, तो सहज कैसे होगी? सब समाधि असहज मालूम होगी। कुछ करेंगे, कुछ करेंगे तो समाधि होगी।
If waiting is deep and dense, there will be no tension about attaining. There will be continuity of effort—but no tension for the reward. Continuity of effort, without tension for reward—this is waiting; this is effortless effort; this is cultivation by no cultivation; this is un-practice and yet practice. Call it sahaja Samadhi.
Samadhi has to be cultivated—so how can it be sahaja, natural? Every Samadhi will seem unnatural. You will have to do something—then Samadhi will happen.
कुछ करेंगे तो जरूर समाधि होगी, लेकिन करने के पीछे अगर अनंत प्रतीक्षा हो तो समाधि सहज हो जाएगी। वह तनाव जो फल को पाने का है, नहीं होगा, तो समाधि सहज हो जाएगी।
Yes—you will do something—but if behind your doing there is infinite waiting, then Samadhi will become natural. The tension that comes from craving the fruit will not be there—then Samadhi will be natural.
तो मैं जिस ध्यान की बात कर रहा हूं वह कोई इफर्ट और प्रयत्न और कल्टीवेशन और साधने की उतनी बात नहीं कर रहा हूं, एक अप्रयास में, एक शांति में, एक इफर्टलेसनेस में प्रतीक्षा की बात है। और तब घटना घट सकती है।
So the meditation I am speaking of is not so much about effort and exertion and cultivation and striving—it is about waiting in a non-doing, a peace, an effortlessness. Then the happening can happen.
तो यूं नौ तत्व मैंने आपको भूमिका के लिए बताए, तीन तत्व मैंने आपको साधना के लिए बताए और तीन तत्व मैं आपको उस साधना के फलीभूत होने के लिए, उस साधना पथ पर चलने के लिए सहारे की तरह आपको कह रहा हूं। ये तीन आपके सहारे होंगे, नौ आपकी भूमिकाएं होंगी और तीन आपके प्रयत्न होंगे। अगर ये, इनका एक सामंजस्य और इनके माध्यम से एक वातावरण आपके चित्त में बन सके, तो बिलकुल निश्चित मानिए, जिसको मैं अनंत दूरी पर कह रहा हूं वह बिलकुल आपके हाथ के बगल में है। उसे आप हाथ भी बढ़ाएंगे तो पा लेंगे।
Thus I have told you nine elements for the preparatory ground, three elements for sadhana, and three elements as supports—so that sadhana may bear fruit on the path. These three will be your supports, the nine your preparations, and the three your efforts. If, through a harmony among them, an inner climate can be created in your consciousness, then be certain: that which I call infinitely distant is right by your hand. If you but extend your hand, you will receive it.
इतनी ही बात मुझे अपनी तरफ से कहनी थी, वह मैंने आपसे कह दी।
This is all I had to say from my side—I have said it.
अब ये कुछ प्रश्न हैं, मुझे तो मूल्यवान नहीं मालूम होते, बड़ी दिक्कत यह है। इसलिए...लेकिन आपको मूल्यवान मालूम होते हैं।
Now there are a few questions. To me, they do not seem very valuable—that is the difficulty. Still… they seem valuable to you.
प्रश्न करना तो आसान है, प्रश्न वापस ले लेना अच्छी बात है।
Asking is easy; withdrawing a question is a good thing.
हां, यह मूल्यवान, यही बात है, इसीलिए मैं कह रहा हूं। इसीलिए मैं कह रहा हूं, यह अगर लगे तो हम जिज्ञासा से मुमुक्षा की तरफ प्रवेश करते हैं। वही मैं समझा रहा था, वही हमको लगे। जिस दिन आपको लगे कि सारे प्रश्न फिजूल हैं, सच में मूल्य की बात हुई। जब तक आपको प्रश्न बड़े मूल्यवान लगते हैं, तब तक अभी आप समझ नहीं रहे। वे जो प्रश्न मूल्यवान लग रहे हैं वे इसीलिए लग रहे हैं कि बस एक कुतूहल है, उनको जान लेना है।
क्या करिएगा जान कर? यानी सवाल यह है, कभी यह पूछिए अपने से कि अगर मैंने इसको जान भी लिया तो क्या होगा? उस प्रश्न का मूल्य है जिसे जान लेने से आपमें फर्क हो जाएगा।
Yes, that is valuable—that’s exactly the point; that’s why I am saying it. If this begins to be felt, we move from mere curiosity to the longing for liberation. That is what I was explaining: the day you feel that all questions are futile, the true question of value has arisen. As long as your questions seem very valuable, you have not yet understood. They seem valuable because there is only a curiosity to know them. What will you do by knowing? Ask yourself: even if I come to know this, then what? Only that question has value whose knowing will make a difference in you.
मैं एक गांव में ठहरा हुआ था। दो वृद्ध सज्जन मेरे पास आए। वे मुझसे बोले, हमारा तीस साल का झगड़ा है उसे निपटा दीजिए। मैं बोला, क्या झगड़ा है? दोनों भले थे। एक जैन थे, एक ब्राह्मण थे। बोले, हम दोनों पड़ोसी हैं और बचपन के मित्र हैं, और ईश्वर ने जगत को बनाया या नहीं, यह झगड़ा है। तो मैं कहता हूं--वे जो ब्राह्मण थे वे बोले, मैं कहता हूं--ईश्वर ने बनाया और ये कहते हैं कि ईश्वर ने नहीं बनाया, यह अनादि है। इस पर तीस साल हो गए माथापच्ची करते, और सबके पास हम गए, जो भी गांव में आया उससे पूछने गए, और कोई हल नहीं मिलता। तो आपके पास आए हैं।
I was staying in a village. Two elderly gentlemen came to me. They said, “We have a thirty-year-old dispute—please settle it.” I asked, “What is the dispute?” Both were decent men. One was a Jain, one a Brahmin. They said, “We are neighbors and childhood friends, and our quarrel is whether God created the world or not. I say”—the Brahmin said—“that God created it, and he says God did not create it, it is beginningless. Thirty years we have been knocking our heads over this. We have asked everyone who has come to the village, and no solution is found. So we have come to you.”
मैंने कहा, आपको इतने दिन हल नहीं मिला तो मेरे पास कैसे मिल जाएगा? और हल अगर मिल सकता होता तो जरूर मिल गया होता। मैं आपको आपके प्रश्नों का उत्तर तो नहीं देता, मैं सिर्फ एक-एक प्रश्न आपसे और पूछ लेता हूं। मैं आपसे यह पूछता हूं कि अगर जगत को ईश्वर ने बनाया हो तो फिर आप क्या करिएगा? ब्राह्मण से मैंने पूछा, अगर जगत को ईश्वर ने बनाया हो तो फिर आप क्या करिएगा?
वे बोले, करेंगे क्या, एक अपना सत्य का पता चल जाएगा।
I said, “If you haven’t found a solution in so many days, how will you find it with me? And if a solution were possible, you would have found it by now. I do not give answers to your questions; I simply ask you one more question.” I asked the Brahmin, “If God did create the world, then what will you do?” He said, “What will I do? I will at least have found out the truth.”
तो मैंने कहा, उसका कोई मूल्य नहीं है। जो सत्य आपके भीतर क्रांति न कर देता हो, उसका कोई मूल्य नहीं है। उस सत्य को जान लेने का कोई मूल्य नहीं है। सत्य का तो मूल्य तब है जब वह आपके भीतर क्रांति कर दे। तो आप एक ऐसे सत्य को जानने में तीस साल खराब किए जिसे जान लेंगे तो आपमें कुछ भी नहीं होगा। अगर मैंने कहा आपको, ईश्वर ने जगत को बनाया, इसके जानने से कोई फर्क आपमें होता हो, तो कृपा करके उस फर्क को करने में लग जाइए। उस फर्क को करने में लग जाइए।
I said, “That has no value. A truth that does not create a revolution within you has no value. Knowing such a truth has no value. Truth has value only when it brings a revolution within. You have wasted thirty years on a ‘truth’ which, even if you knew it, would bring no change in you. If, on the other hand, knowing that ‘God created the world’ makes any difference in you, then please get busy bringing about that difference. Get busy bringing about that difference.”
और दूसरे को मैंने कहा, आपको क्या मतलब होगा इस बात को जानने से कि ईश्वर ने जगत को नहीं बनाया? आप क्या करिएगा फिर? क्या उससे होगा? और अगर उससे कुछ करने वाले हैं उस सत्य को जान कर, तो मान लीजिए कि ईश्वर ने जगत को नहीं बनाया और उस काम को शुरू कर दीजिए। तीस साल आपने व्यर्थ बकवास में गंवाए हैं।
And to the other I said, “What would it mean to you to know that God did not create the world? What will you do then? What will come of it? And if knowing that will lead you to do something, then assume that God did not create the world—and begin that work. You have wasted thirty years in idle talk.”
और सारे पंडित और सारे दार्शनिक जीवन व्यर्थ की बकवास में गंवाते हैं। जो जानता है वह सोचता होगा कि कैसी बकवास में लोग लगे हुए हैं! कैसे व्यर्थ की बकवास में लगे हुए हैं! और पंडित कितने बच्चों जैसे मालूम होते होंगे। और कितनी बाल-बुद्धि मालूम होती होगी। जीवन का एक बहुमूल्य अवसर, जिसमें कुछ हो सकता था, उसमें हम क्या पूछते हैं और क्या सोचते हैं? जिससे हमें कोई मतलब नहीं है।
All the pandits and philosophers waste life in idle prattle. One who knows must think, “What nonsense people are entangled in! How childish the pundits seem, how juvenile their intellects!” A precious opportunity in life, in which something real could happen—what do we ask, what do we think about? Things that do not concern us.
तो जिस दिन आपको अपना कोई प्रश्न फिजूल लगने लगे, समझिए कि उत्तर मिलने के करीब आ गए। प्रश्न का तो उत्तर नहीं है, लेकिन अगर प्रश्न फिजूल लगने लगे तो आपके भीतर उत्तर का जन्म होना शुरू हो जाएगा।
So the day a question of yours starts to look futile to you, know that you are close to the answer. The question itself has no answer, but when the question starts to look futile, the birth of the answer begins within you.
ये कुछ प्रश्न हैं। अच्छा तो होता कि आज आप कुछ ऐसे प्रश्न पूछ लेते जो आपकी साधना के लिए उपयोगी होते। कुछ साधना के और तत्वों पर आप चर्चा कर लेते। जो आपके लिए रास्ते पर--जिस पर आपको चलने का खयाल है अभी, हो सकता है कभी संकल्प भी हो जाए; जिसकी अभी इच्छा है, कभी वह संकल्प बन सकता है; इच्छा अच्छा लक्षण है, कम से कम शुरुआत तो है, कभी वह संकल्प हो सकती है--तो उस संबंध में कुछ पूछते तो वह उपयोगी होता और आपके लिए अर्थ का होता। लेकिन अगर वैसा कोई प्रश्न नहीं है...एक-दो प्रश्न इसमें हैं जो साधना से संबंधित हैं।
These are some questions. It would have been good if today you had asked questions useful to your practice—questions about elements of sadhana, about the path you are contemplating now and might one day resolve to walk. A wish is a good sign; at least it is a beginning, and can become a resolve. If you had asked about that, it would have been useful and meaningful for you. But if there are no such questions… One or two here do concern sadhana.
एक तो यह है, इसमें पूछा गया है कि आप दर्शन पर जोर देते हैं और विचार को कोई मूल्य नहीं देते, उसकी कोई आवश्यकता नहीं मानते हैं। तो क्या विचार व्यर्थ है? उसका जीवन में कोई उपयोग नहीं है या विचार की कोई शक्ति नहीं है?
One is this: It is asked that I emphasize darshan—direct seeing—and grant no value to thought, consider it unnecessary. Is thought then useless? Has it no use in life, no power?
विचार की जरूर बड़ी शक्ति है। व्यर्थ उसे मैं इसलिए कहता हूं कि वह सत्य को जानने में समर्थ नहीं है। विचार को जो मैंने व्यर्थ कहा है वह विचार की व्यर्थता की दृष्टि से नहीं, सत्य को जानने की असामर्थ्य की दृष्टि से कहा है। सत्य को विचार नहीं जानता है। सत्य विचार से उपलब्ध नहीं है, इसीलिए विचार व्यर्थ है। विचार की कोई सार्थकता नहीं, यह मैंने नहीं कहा है। अगर मैं यह कहूं कि विचार की कोई सार्थकता नहीं, तो मैं आपसे क्या कर रहा हूं? यानी आपसे मैं विचार ही तो कर रहा हूं न! आप यहां बैठ कर तीन दिन से क्या कर रहे हैं? हम विचार कर रहे हैं।
Thought indeed has great power. I call it “useless” only in the sense that it is not capable of knowing truth. When I have termed thought “useless,” it is not to deny its own utility, but to point to its incapacity to know truth. Truth is not available through thought; hence, in that sense, thought is useless. I have not said thought has no meaningfulness at all. If I said thought has no meaningfulness, what would I be doing with you right now? I am speaking with you through thought, are we not engaging thought here for three days?
विचार की एक ही सार्थकता है कि वह आपको यह दिखा दे कि कहां तक वह समर्थ है और कहां तक वह असमर्थ है। विचार की एक ही सार्थकता है कि वह यह आपको दिखा दे कि उसकी सामर्थ्य कहां है और असामर्थ्य कहां है। विचार को अगर मनुष्य ठीक से अनुसरण करे तो उसे यह दिखाई पड़ जाएगा कि पदार्थ का जहां तक जगत है वहां तक विचार अनुसंधान करने में समर्थ है। ‘पर’ का जहां जगत है, ‘अन्य’ का, वहां विचार सहयोगी है। जहां ‘स्व’ का सवाल है, वहां विचार नहीं, दर्शन सहयोगी है।
Thought has one true usefulness: to show you where it is capable, and where it is incapable. If a person follows thought rightly, it will become clear that as far as the world of matter—the world of the “other”—extends, thought is capable of researching. Where the Self is concerned, not thought but seeing—darshan—is the ally.
तो विचार जो है उससे साइंस का जन्म होता है। और इसीलिए साइंस कभी आत्मा को नहीं जान सकेगी, क्योंकि वह विचार से जन्मी है। साइंस कभी आत्मा को नहीं जान सकेगी। वह जो भी जानेगी वह सब अनात्मा होगा। वह कितने ही गहरे जाए, वह अनात्म की पर्त को पार नहीं करेगी। विचार अनात्म के ऊपर नहीं जाता। इसलिए नहीं जाता कि जो विचार करता है स्वयं, वह विचार से कैसे जाना जा सकता है?
From thought, science is born. Hence science will never be able to know the soul; being born of thought, whatever it knows will be not-self. However deep it goes, it will not pass beyond the layers of the not-self. Thought does not go beyond the not-self—for how can the knower, which itself uses thought, be known by thought?
यह मेरा हाथ है, इस हाथ से मैं दुनिया की सारी चीजें पकड़ लूं, इसी हाथ को नहीं पकड़ सकता हूं। एक चिमटे से मैं दुनिया की सारी चीजें पकड़ लूं, उसी चिमटे को नहीं पकड़ सकता हूं। यानी चिमटा समर्थ होगा सबको पकड़ने में, अपने को पकड़ने में असमर्थ होगा।
This is my hand. With this hand I can grasp all the objects in the world; this hand cannot grasp itself. With a pair of tongs I can pick up anything; I cannot pick up the tongs with the same tongs. The tongs are capable of grasping everything else, but not themselves.
विचार जो है वह माध्यम है मनुष्य के चैतन्य का, वह सारे जगत को उससे समझ ले और पकड़ ले। एक जगह वह असमर्थ है--स्वयं को पकड़ने में। क्योंकि वह उसके पीछे पड़ जाता है। विचार आपकी शक्ति है, इसलिए आपको नहीं पकड़ सकती है। और सबको पकड़ सकती है। अगर अपने को पकड़ना है तो यह विचार जब शून्य होगा और दूसरे को पकड़ने की प्रक्रिया बंद होगी, तब उसका उदघाटन होगा जो विचार के पीछे था, जिसका यह विचार था। विचार छूटे तो विचार के मूल-स्रोत और उद्गम की पकड़ आपको आ जाएगी।
Thought is a medium of human consciousness. Through it you can understand and grasp the whole world. There is one place where it is incapable—grasping oneself—because it drops behind there. Thought is your power; therefore it cannot grasp you, though it can grasp everything else. If you want to grasp yourself, then when thought falls to zero and the process of seizing the other ceases, that which was behind thought—the one to whom the thought belonged—is revealed. When thought drops, the original source and fountainhead of thought comes into your grasp.
तो साइंस विचार है, धर्म विचार नहीं है।
So science is thought; religion is not thought.
जैसा मैंने सुबह आपको कहा कि सब विचार पराए हैं, सब विचार पराए हैं, पर पराए विचारों का भी उपयोग है। साइंस में तो पूरा उपयोग है। कल तक जिस वैज्ञानिक ने सोचा है, उसके आगे दूसरा वैज्ञानिक सोचेगा। इसलिए साइंस एक ट्रेडीशन है, रिलीजन ट्रेडीशन नहीं है। महावीर ने जहां तक सोचा, उसके आगे आप सोचिएगा? आइंस्टीन ने जहां तक सोचा, उसके आगे का वैज्ञानिक सोचेगा। न्यूटन ने जहां तक सोचा, आइंस्टीन उसके आगे सोचेगा। आप सोचते हैं कि महावीर ने जहां तक सोचा, उसके आगे आप सोचिएगा? जहां से महावीर ने प्रारंभ किया, धर्म में वहीं से प्रारंभ करना होगा। और विज्ञान में जहां पीछे का वैज्ञानिक अंत करता है वहां से प्रारंभ होता है। इसलिए विज्ञान में परंपरा होती है, धर्म में परंपरा नहीं होती। धर्म में परंपरा नहीं हो सकती। परंपरा का मतलब है: पीछे वाले के कंधे पर हम खड़े होंगे। महावीर के कंधे पर आप खड़े नहीं हो सकते।
As I said in the morning, all thoughts are borrowed. Even borrowed thoughts have their use. In science, their use is total. What a scientist thinks today, the next scientist will think further tomorrow. So science is a tradition; religion is not a tradition. Will you think further than where Mahavira thought? In science, where Newton ended, Einstein began; where Einstein ended, another begins. Do you imagine that where Mahavira ended, you will begin? In religion, you must begin where Mahavira began. In science, you begin where the previous scientist ended. Therefore science has tradition; religion has no tradition. Tradition means: we stand on the shoulders of the one before us. You cannot stand on Mahavira’s shoulders.
हम सोचते हैं--मेरी दिक्कत है यह--हम सोचते हैं कि परंपरा का मैं विरोध करता हूं तो मैं बड़ी अश्रद्धा प्रकट कर रहा हूं। परंपरा का मतलब है कि महावीर के आगे शुरू करिए। जहां महावीर छोड़ते हैं वहां से शुरू करिए तो परंपरा होगी। और जहां महावीर शुरू करते हैं वहीं आपको शुरू करना पड़े, उसी जगह से, तो परंपरा कहां है? वह महावीर की व्यक्तिगत साधना हुई, आपकी अपनी व्यक्तिगत साधना होगी।
Here is my difficulty: when I oppose “tradition,” people think I am being irreverent. Tradition would mean: start from beyond Mahavira. If you must start where Mahavira started, then where is tradition? That was Mahavira’s personal sadhana; yours too will be your personal sadhana.
साइंस व्यक्तिगत साधना नहीं है, सामूहिक साधना है। और धर्म वैयक्तिक साधना है। इसलिए उधार और पर के विचार साइंस में उपयोग के हैं, स्वयं को जानने में बिलकुल उपयोग के नहीं हैं।
Science is not personal sadhana; it is collective effort. Religion is individual sadhana. Therefore borrowed, other people’s thoughts are of use in science—utterly useless in knowing oneself.
विचार शक्ति है, वही विज्ञान है। लेकिन वह शक्ति मात्र है, स्वयं शक्ति का स्रोत और उद्गम वह नहीं है। जिसकी वह शक्ति है वह पीछे है। विचार न हो तो भी आप होंगे। विचार न हो तो भी आप होंगे, विचार है तो भी आप हैं। विचार के होने न होने पर आपका होना निर्भर नहीं है। हां, आपके होने पर विचार का होना जरूर निर्भर है।
Thought is power; that is science. But it is merely a power; it is not the source and origin of power. The one of whom it is a power stands behind. Whether or not there is thought, you are. Whether thought is there or not there, you are. Your being does not depend on the presence or absence of thought. Yes, the presence of thought certainly depends on your being.
इस फर्क को समझ लीजिए! विचार के होने पर आपका होना निर्भर नहीं है, आपके होने पर विचार का होना निर्भर है। तो आपको विचार से नहीं पाया जा सकता। आपको निर्विचार से पाना होगा।
Understand this difference! Your being does not depend on thought; the existence of thought depends on your being. You cannot be found through thought; you will have to be found through thoughtlessness.
इसलिए समस्त योग विचार-त्याग है, समस्त योग विचार-विसर्जन है।
ध्यान, समाधि विचार-मुक्ति, विचार-शून्यता है।
Therefore all yoga is the relinquishing of thought; all yoga is the immersion of thought. Meditation, samadhi, are freedom from thought, thought-emptiness.
इससे एक दिक्कत होती है खयाल में कि जब मैं बार-बार जोर देता हूं कि विचार-विसर्जन, विचार-मुक्ति, विचार-शून्यता, तो आपको लगता है कि अगर निर्विचार हो गए और बुद्धि खो दी तो बड़ी दिक्कत हो जाएगी। फिर कुछ भी कर रहे हैं, क्योंकि अब कोई विचार है नहीं।
A difficulty arises in the mind: when I keep emphasizing the dissolution, the freedom, the emptiness of thought, it seems to you that if you become thought-free and lose your intellect, you will be in great trouble: How will anything be done when there is no thought?
आपको पता नहीं कि जब विचार शून्य होगा तो जो शेष रह जाएगा उसका नाम विवेक है। विवेक से कभी भूल होती ही नहीं। विचार से भूल-चूक होती है, क्योंकि विचार टटोलना है।
You do not know that when thought falls to zero, what remains is called discernment—vivek. From discernment, mistakes never occur; mistakes occur through thought, because thought gropes.
एक अंधा आदमी है, उसके पास एक लकड़ी है, वह लकड़ी से टटोल कर दरवाजा खोज लेता है और निकल जाता है। अगर हम उसकी आंख का इलाज करें, तो वह पूछेगा कि जब आंख ठीक हो जाएगी तो फिर लकड़ी का उपयोग करूंगा कि नहीं? तो हम उसको कहेंगे, लकड़ी बिलकुल फिजूल है। आंख ठीक हुई तो लकड़ी बिलकुल फिजूल है। वह कहेगा, यह तो बड़ी मुश्किल है, अगर लकड़ी न हुई तो दरवाजे से निकलेंगे कैसे? ठीक है, उसका जिंदगी भर का अनुभव यह है, लकड़ी से दरवाजे से निकलता है टटोल कर। और हम उससे कहें कि लकड़ी बिलकुल फिजूल है। तो वह कहेगा, यह तो आप बड़ी गड़बड़ बात कर रहे हैं, हम तो दीवाल से टकरा जाएंगे।
A blind man has a stick; with it he gropes, finds the door, and goes out. If we treat his eyes, he may ask, “Once my eyes are healed, will I use the stick or not?” We will tell him, “The stick is utterly useless. When the eyes are cured, the stick is useless.” He will say, “That is very troublesome! Without the stick, how will I find the door?” True, his life’s experience is: he finds doors by groping with the stick. We say the stick is useless; he says, “You are talking nonsense—I’ll crash into the wall.”
अभी हम विचार की लकड़ी से टटोल-टटोल कर, अंधे लोग हैं, विचार की लकड़ी से टटोल-टटोल कर जिंदगी में रास्ता बनाते हैं। हालांकि रास्ता क्या बनाते हैं! दिन-रात एक-दूसरे के रास्ते पर टकराते रहते हैं। रास्ता क्या बनाते हैं! एक-दूसरे की, एक-दूसरे की जान पर टकरा रहे हैं और एक-दूसरे के ऊपर रोज गिरते रहते हैं, रास्ता-वास्ता कुछ नहीं बनता। क्योंकि रास्ता वह है जो कहीं पहुंचा दे। जो कहीं पहुंचाता ही नहीं वह रास्ता क्या है! जहां शुरू करते हैं जिंदगी, करीब-करीब वहीं, उसी भूमि पर, उसी चौराहे पर मर जाते हैं। कोई रास्ता-वास्ता मिलता है कहीं? रास्ता वह है ही नहीं जो कहीं पहुंचाता नहीं। तो हम चलते जरूर हैं, रास्ते पर नहीं होते। बस किसी तरह इस भीड़-भड़क्का में एक-दूसरे को धक्के देते रहते हैं। उस धक्के में थोड़ी हलन-चलन होती है तो ऐसा लगता है कि चल रहे हैं। जैसे भीड़ में एक-दूसरे को धक्का दे रहे हों और फिर इधर आ गए और फिर उधर हिल गए, तो ऐसा लगता है कि चल रहे हैं, लेकिन कहीं पहुंचते नहीं।
Right now we are blind people, groping our way through life with the stick of thought. And what ‘path’ do we make! Day and night we are colliding with each other’s paths—falling over one another—no paths are being made. A path is that which takes you somewhere. We begin life and almost die on the same crossroads. Does any path get found? Movement within a jostling crowd is not a path. We shove each other; there is a little motion, so it feels as if we are moving—but we get nowhere.
तो विचार किसी तरह जिंदगी गुजार देता है। जैसे अंधा टटोल-टटोल कर रास्ते खोज लेता है। जब विचार शांत हो जाता है तो विवेक का जागरण होता है। प्रज्ञा का जागरण होता है विचार के शून्य हो जाने पर। जिसे अंतर्दृष्टि कहें, प्रज्ञा कहें, इनसाइट कहें, वह जगती है। और उस आंख को, जो शुभ है वह दिखाई पड़ता है, जो अशुभ है वह दिखाई पड़ता है। उसे सोचना नहीं पड़ता कि क्या करने जैसा है और क्या नहीं करने जैसा है। उसे दिखता है कि क्या करने जैसा है। वहां कोई विकल्प, कोई ऑल्टरनेटिव नहीं होता। वहां एक ही जो दिखता है।
Thought somehow gets life across, as a blind man somehow gets across by groping. When thought becomes quiet, discernment awakens. When thought becomes zero, wisdom—prajna—awakens: inner seeing, insight. And with that eye, what is wholesome is seen, what is unwholesome is seen. One does not need to think what should or should not be done. It is seen. There are no options, no alternatives. Only one is seen.
अंधा यहां खड़ा हो तो उसके सामने खयाल आता होगा कि पता नहीं दरवाजा इस तरफ है कि दरवाजा उस तरफ है। एक अंधा यहां बीच में खड़ा है तो उसे विचार आता होगा कि पता नहीं दरवाजा इस तरफ है कि दरवाजा उस तरफ है कि सामने है। टटोलेगा। टटोलने के पहले कोई कल्पना से हाइपोथेटिकल चुन लेगा कि बाएं जाऊं, शायद यहां दरवाजा हो। न हो तो सोचे अब दाएं जाऊं, शायद वहां दरवाजा हो। अंधे के सामने कई विकल्प होंगे, उनमें से एक कल्पना के माध्यम से उसे चुन कर और टटोलना पड़ेगा।
A blind person standing here wonders: perhaps the door is to the left, or to the right, or in front. Before groping, he will choose a hypothesis—“Let me try left; if not, I’ll try right.” A blind man has many alternatives; he must pick one by imagination and probe.
विज्ञान हाइपोथीसिस से चलता है। तो एक कल्पना के माध्यम से सोच लेते हैं कि इधर देखें, शायद मिल जाए। मिल जाता है तो सिद्धांत बन जाता है, नहीं मिलता तो दूसरी तरफ टटोलने लगते हैं।
Science proceeds by hypothesis. You imagine, “Let’s look this way; perhaps we’ll find it.” If found, it becomes a theory; if not, you try another way.
अंतर्दृष्टि का अर्थ है कि उसके आंख है। आंख वाला आदमी यहां खड़े होकर यह थोड़े ही देखता है कि कहां दरवाजा? शायद इधर हो कि शायद उधर हो! जहां दरवाजा है, दिखता है।
Insight means eyes are present. One with eyes does not stand here wondering—“Where might the door be? Maybe here, maybe there?” Where the door is, he sees it.
विचार जब शांत हो जाता है और विचार की विकलता...। विकलता है विचार की। और विचार जो है एक तरह की एंग्ज़ाइटी और चिंता है। और एक तरह की तरंगों की, तनाव की स्थिति है। जब वह शांत हो जाती है, तो जो विचार के माध्यम से टटोल-टटोल कर चलता था वह अकेला रह जाता है। वह विवेक जो विचार की लकड़ी पकड़े हुए था, अब अकेला रह जाता है। सब तनाव, सब शांति शून्य होती है, तो आपको दिखाई पड़ना शुरू हो जाता है। क्या ठीक है, वह आपको दिखता है। वह आपको दिखता है। और जब सत्य दिखता है, शुभ दिखता है, उसके विपरीत जाना असंभव होता है। वहीं आपको जाना पड़ता है। जब दरवाजा दिखता है तो दीवाल में जाना बिलकुल असंभव है। आप सोचते हैं कि जा सकते हैं? जब दरवाजा दिखता है तो दीवाल में जाना असंभव है। और जब आपकी अंतर्दृष्टि को, क्या ठीक है, यह स्पष्ट दिखता है, असंदिग्ध, तो फिर यहां-वहां जाना मुश्किल है।
When thought becomes quiet and its restlessness—because thought is a kind of anxiety, a tension-wave—settles, then the discernment that had been leaning on the stick of thought stands alone. When all tensions, all waves subside to zero, you begin to see. What is right is seen. And when truth is seen, to go against it becomes impossible. When the door is visible, is it possible to walk into the wall? When the door is seen clearly and unambiguously by your inner vision, it becomes hard to go here or there.
प्रज्ञा के जागरण पर अपने आप सारा आचरण सम्यक और शुद्ध हो जाता है। जीवन में विचार के खोने से, विचार के शून्य होने से, आप कुछ खोते नहीं, कुछ पाते हैं।
When prajna awakens, conduct becomes right and pure by itself. By the loss, by the falling to zero, of thought, you lose nothing—you gain.
पर साधना से विचार खोना एक बात है और विचार का न होना बिलकुल दूसरी बात है। एक मूढ़बुद्धि है, मंदबुद्धि है, विचार-इचार नहीं। तो हमको लगता है कि इसमें विचार नहीं है। ऐसी बात नहीं; विचार उसमें है। ऐसा मंदबुद्धि खोजना कठिन है जिसमें विचार न उठते हों। असंगत उठते हैं, ज्यादा असंगत उठते हैं। विचारहीन नहीं होता मंदबुद्धि, खूब विचार होते हैं उसके भी। असंगत होते हैं, अनर्गल होते हैं, उनके बीच कोई संगति नहीं होती। विचार तो बहुत होते हैं। तो आप उसको कहते हैं कि अविचारी है। अविचारी इसलिए कहते हैं कि उसमें विवेक कम है। विचार कम है इसलिए नहीं। उसको अविचारी कहते हैं, क्योंकि उसमें विवेक कम है। और विवेक, मैं आपको बताऊं, इसीलिए कम है कि विचार बहुत ज्यादा है। असंगत विचारों की भीड़ उसके भीतर ज्यादा है इसलिए विवेक कम है। जिस-जिस मात्रा में विचार कम होता चला जाएगा, विवेक ज्यादा होता चला जाएगा। जिस दिन पूर्ण विचार शून्य होगा, उस दिन पूर्ण विवेक जाग्रत होता है। और तब प्रकाश की भांति आपका पथ आलोकित हो जाता है। फिर आप चलते हैं तो टटोलते नहीं हैं, आपको दिखता है। उस अंतर्दृष्टि की उपलब्धि खोना नहीं है, पाना है।
But losing thought through sadhana is one thing; the mere absence of thought is another. A dull mind, a sluggish mind, seems to have “no thought.” Not so; there too thought is present—often more so. Such a mind has many thoughts—disconnected, incoherent, without harmony. He is called “unthinking” not because he has fewer thoughts, but because he lacks discernment. And discernment is lacking precisely because there are too many thoughts. In proportion as thought decreases, discernment increases. The day thought is wholly zero, full discernment awakens. Then, like light, your path is illumined. You do not grope; you see. The attainment of that inner vision is not a loss; it is a gain.
इसलिए विचार खोने में कोई संकोच न करें। वह अंधे की लकड़ी की तरह है, डरें न कि आंख खुल जाएगी तो इस लकड़ी का क्या करेंगे? उसके कई काम हैं, आग जला सकते हैं घर में, या कुछ और कई काम कर सकते हैं।
So have no hesitation in losing thought. It is like the blind man’s stick. Do not fear that when the eyes open, what will we do with the stick? It has many uses—you can light the hearth with it, or put it to some other use.
एक प्रश्न है:
आत्म-धर्म और राष्ट्र-धर्म का एक-दूसरे से क्या संबंध है?
One more question: What is the relationship between self-dharma and national-dharma?
साधना की दृष्टि से तो कोई संबंध नहीं है। परिणाम की दृष्टि से बहुत संबंध है।
From the standpoint of sadhana, none. From the standpoint of the result, very much.
इसे समझ लेना उपयोगी होगा। जब कोई व्यक्ति धर्म को साधता है, तब तो किसी दूसरे से कोई संबंध नहीं होता। अगर मुझे धर्म साधना है तो निपट अकेला मैं साधूंगा। आप उसमें न साथी होंगे, न सहयोगी होंगे। न समाज, न राष्ट्र, कोई साथी-सहयोगी नहीं होगा। वह यात्रा बिलकुल असंग और अकेली होगी। दो आदमी एक साथ ध्यान में नहीं जा सकते, न समाधि में जा सकते हैं। वह निपट अकेला रास्ता है अपने भीतर जाने का। उसमें कोई साथ नहीं है। इसलिए वहां कोई समाज नहीं है। इसलिए सामूहिक साधना जैसी कोई चीज नहीं होती। साधना हमेशा वैयक्तिक है, वह इंडिविजुअल है।
This is worth understanding. When a person practices religion, there is no relation to anyone else. If I have to practice religion, I must practice utterly alone. You will not be my companions or helpers. Neither society nor nation will be my companions or helpers. That journey is utterly solitary. Two people cannot enter meditation together, nor samadhi together. It is a completely solitary path inward. There is no “together” there. Therefore there is no society there; there is no such thing as collective sadhana. Sadhana is always individual.
तो धर्म की साधना तो वैयक्तिक है, क्योंकि साधना में जानना है स्वयं को और स्वयं को जानने में दूसरे का क्या साथ और क्या सहयोग? तो कोई साथी नहीं, कोई सहयोगी नहीं। वह रास्ता अपना है और अकेला ही तय करना है। वह बिलकुल एकाकी मार्ग है।
So the practice of religion is personal, because in sadhana one must know oneself, and in knowing oneself, what companion or helper is needed? No companion, no helper. The path is one’s own and must be traversed alone—an utterly solitary way.
परसों हम एक भजन सुनते थे: कि अगर तेरी कोई पुकार न सुने तो तू अकेला ही चल।
असल में पुकार ही किसको दे रहे हैं? वहां अकेले ही जाना पड़ेगा, पुकार की कोई गुंजाइश नहीं। अकेला ही चलना पड़ेगा। पुकार देने की फिक्र क्यों कर रहे हैं? पुकार देने का कोई मतलब नहीं है वहां। अकेले ही जाना होगा। वह निपट असंग और एकाकी है।
The other day we heard a song: “If none answers your call, then go alone.” In truth, whom are you calling there? You will have to go alone; there is no room for calling. One must walk alone—utterly solitary.
तो धर्म की साधना तो एकांत और अकेले और स्वयं की है। लेकिन धर्म की साधना का जो फल उपलब्ध होगा आपको वह सामाजिक होगा। आत्मा तो वैयक्तिक है, आचरण वैयक्तिक नहीं है। आत्मा वैयक्तिक है, वह मेरी है, लेकिन आचरण वैयक्तिक नहीं है। आचरण का मतलब? आचरण वहां शुरू होता है जहां मैं दूसरे से संबंधित होता हूं। मेरे जो संबंध हैं लोगों से, मेरा जो व्यवहार है लोगों से, वह मेरा आचरण है। आचरण सामूहिक है, आत्मा वैयक्तिक है।
So the practice of religion is solitary, alone, of the self. But the fruit of sadhana is social. The soul is individual; conduct is not. Conduct begins where I relate to the other. My relations with people, my behavior with people—that is my conduct. Conduct is social; the soul is individual.
जब आत्म-ज्ञान होगा, आपका पूरा आचरण बदल जाएगा। अज्ञान था तो एक तरह का आचरण था, ज्ञान होगा तो दूसरे तरह का आचरण होगा। वह आचरण ही संस्कृति को बनाता है। वह आचरण समाज को, राष्ट्र को बनाता है। तो सीधा तो धर्म का राष्ट्र से कोई संबंध नहीं है। न किसी समाज से कोई संबंध है, न देश-काल से कोई संबंध है। लेकिन परोक्ष, आचरण के माध्यम से, जब आत्मा सधती है तो आचरण राष्ट्रीय संपत्ति होता है, सामाजिक संपत्ति होता है।
When self-knowledge happens, your entire conduct changes. In ignorance, conduct is of one kind; in knowledge, it is of another. That conduct builds culture; it builds society and nation. Therefore, directly religion has no relation to nation or society, to any time or place. But indirectly, through conduct—when the soul is refined—conduct becomes national wealth, social wealth.
तो धर्म की साधना शाश्वत है और वैयक्तिक है और धर्म की साधना से उत्पन्न हुआ फल सामयिक है और सामाजिक है। साधक को तो अकेले में चला जाना होता है, लेकिन सिद्ध को समाज में आ जाना होता है। महावीर साधने गए तो जंगल भाग गए, लेकिन सध गया, फिर जंगल में क्यों नहीं रहे आए? मोहम्मद भाग तो पहाड़ पर गए थे साधना के लिए, फिर जब सध गया तो वहीं क्यों नहीं रहे आए? जब आत्मा उपलब्ध हुई तो वह जो आचरण और प्रकाश और सुगंध चारों तरफ फैलने लगी, वह सामूहिक थी, वह मजबूरी थी कि आनंद बंट जाए। आनंद की उपलब्धि तो वैयक्तिक, उसका बंटवारा सामूहिक है। उसका बंटवारा सामूहिक है।
Thus the practice of religion is eternal and individual; the fruit born of it is temporal and social. The seeker must go into solitude; the siddha must return to society. Mahavira went to the forest to practice; once accomplished, why didn’t he remain there? Muhammad withdrew to the mountain; once accomplished, why didn’t he stay there? When the soul is attained, the fragrance and light that spread all around are collective; the sharing of bliss is inevitable. The attainment of bliss is personal; its sharing is collective. Its sharing is collective.
तो महावीर को अगर विचार करें तो एक तो उनका शाश्वत धर्म है, जो उन्हें अपनी वैयक्तिक आत्मा की साधना में उपलब्ध हुआ है। और एक उनके आचरण का लोक धर्म है, जो उनके चारों तरफ परिव्याप्त हो गया है।
So with Mahavira, there is his eternal dharma—what he realized in his personal sadhana—and there is his worldly dharma of conduct, which pervaded around him.
तो जब कोई कहता हो कि समाज-सेवा धर्म है, तो गलत कहता है। साधना की दृष्टि से बिलकुल गलत कहता है। अगर कोई किसी को सिखाता हो कि यही साधना है कि तुम समाज की सेवा करो, तो बिलकुल ही गलत और झूठी बात कह रहा है। अगर कोई समाज-सेवा को धर्म-साधना कहता हो, तो गलत कह रहा है। क्योंकि धर्म-साधना तो वैयक्तिक है, समाज-सेवा से उसका क्या लेना-देना! या राष्ट्र-सेवा से क्या लेना-देना! या राष्ट्रीय-आंदोलन से क्या लेना-देना! लेकिन हां, अगर यह शांति सध जाए वैयक्तिक रूप से तो जरूर उस व्यक्ति का जीवन समाज-सेवा में परिणत हो जाएगा।
Therefore anyone who says “social service is religion” is wrong—from the standpoint of sadhana, completely wrong. If someone teaches that sadhana means “serve society,” it is utterly false. To call social service religious sadhana is wrong—because sadhana is personal; what has it to do with social service, or national service, or national movements? But yes: if inner peace is attained personally, then that person’s life will certainly be transformed into service.
सेवा तो धर्म में नहीं ले जाती है, लेकिन धर्म सेवा में ले जाता है। तो जो समाज-सेवा को धर्म समझता हो, वह गलत समझता है। जो धर्म को ही समाज-सेवा समझता हो, वह ठीक समझता है, सम्यक समझता है। सेवा धर्म नहीं है, धर्म जरूर सेवा है। यह भेद बहुत बुनियादी है।
Service does not lead to religion; religion leads to service. The one who takes social service to be religion misunderstands; the one who understands that religion itself flowers as service understands rightly. Service is not religion; religion is certainly service. This distinction is fundamental.
इसलिए अगर आपने सोचा कि समाज-सेवा करेंगे--कहीं हरिजन-उद्धार करेंगे, कहीं जमीन बंटवाएंगे, कहीं कुछ और करेंगे--अगर आपने यह सोचा और आपने सोचा इससे आत्मा की उपलब्धि होगी, तो आप बिलकुल गलती में हैं। इससे कुछ आत्मा की उपलब्धि नहीं होगी। इससे आप एक अच्छे आदमी, एक सज्जन आदमी बन जाएंगे। आप लोकप्रिय होंगे, आपमें एक सूक्ष्म अहंकार का रस और मजा होगा, और कुछ नहीं होगा। सेवक होने का सुख आप लेंगे, सेवा का सुख न ले पाएंगे। सेवक होने का सुख एक है, सेवा का सुख बिलकुल दूसरा है।
If you decide to do social service—uplift the “Harijan,” redistribute land, do this and that—and you think self-realization will result, you are mistaken. Self-realization will not come from that. You may become a good and popular person; you will taste a subtle pleasure of ego—and nothing more. You will enjoy the pleasure of being “a servant,” but you will not taste the joy of service. The pleasure of the role of “servant” is one thing; the joy of service is entirely another.
लेकिन अगर आप धर्म-साधना में प्रविष्ट होते हैं, जो कि नितांत वैयक्तिक है, तो एक दिन ऐसा आएगा कि वह साधना आपके जीवन को सेवा में परिणत कर देगी। अभी वह जीवन स्वार्थ है, तब वह जीवन सेवा हो जाएगा। आत्म-अज्ञान में जीवन स्वार्थ होता है, आप जो भी करें वहां स्वार्थ किसी न किसी रूप में मौजूद रहेगा। और आत्म-ज्ञान में जीवन सेवा होता है, आप कुछ भी करें वहां स्वार्थ मौजूद नहीं रह सकता है।
But if you enter religious practice, which is utterly personal, then a day will come when that sadhana will transform your life into service. Now life is self-interest; then life will be service. In self-ignorance, life is self-centered; whatever you do, some form of self-interest is present. In self-knowledge, life is service; whatever you do, self-interest cannot remain.
मेरे लिए धर्म बुनियादी है, परिणाम उसका जरूर होगा। इसलिए पुराने उन सारे लोगों ने जिन्होंने धर्म को जाना, यह बड़ी हैरानी की बात है कि उन्होंने क्यों नहीं यह कहा कि समाज-सेवा धर्म है! यह कभी विचार आपने किया? जमीन पर अभी करीब सौ, डेढ़ सौ वर्षों से यह खयाल धीमे-धीमे पैदा होना शुरू हुआ कि समाज-सेवा ही धर्म है। रवींद्रनाथ ने गीत गाया है कि कहां तुम भगवान को खोज रहे हो? वह वहां है जहां किसान जमीन तोड़ते हैं और जहां मजदूर पत्थर तोड़ते हैं।
For me, religion is fundamental; its result will surely come. Consider this: all those in the past who realized religion—how curious that they never said “social service is religion!” Have you ever thought about that? Only in the last hundred or hundred-fifty years has this idea slowly arisen that social service is religion. Rabindranath sang, “Where are you seeking God? He is there where the farmer tills the soil and the laborer breaks stones.”
यह बात अच्छी लगती है, कविता भी बड़ी अच्छी है यह। लेकिन यह एक सामाजिक, एक सामाजिक सुधार आंदोलन होगा, लेकिन यह कोई धर्म से संबंधित बात नहीं है।
भगवान न तो वहां है जहां दुकानदार दुकान करता है और न वहां है जहां पूंजीपति शोषण करता है और न वहां है जहां मजदूर पत्थर तोड़ता है। और अगर है तो फिर तीनों में है। यानी वह एक सामाजिक इंफेसिस तो है सुधार की, उससे कोई मतलब नहीं है, लेकिन पिछले सौ वर्षों में सुधार आंदोलन धर्म को डुबाए दे रहे हैं और खाए जा रहे हैं। और कुल कारण इतना है कि धर्म का जो नाम है और जो मूल्य है, उस नाम और मूल्य का हम समाज-सुधार के लिए शोषण करना चाहते हैं, उसका फायदा लेना चाहते हैं। वृत्ति बुरी नहीं है, लेकिन उसे अलग ही चलाया जाए तो बेहतर है। सामाजिक सुधार एक बात है, सुखद है, अच्छी है, होनी चाहिए। धर्म बिलकुल दूसरी बात है। और मेरा मानना यह है कि धर्म में जो प्रतिष्ठित होगा, वही वस्तुतः, वही वस्तुतः सामाजिक हो पाता है। क्योंकि धर्म में प्रतिष्ठित होकर ही वह अहंकार टूटता है जो उसे अलग किए है। वह निर-अहंकार हो जाता है। निर-अहंकारिता ही सेवा है, निर-अहंकारिता ही प्रेम है, निर-अहंकारिता ही वह है जिसे हम चाहें कि व्यक्तियों में हो। और अहंकार सारी बुराई की जड़ है, जो सारे जीवन को विषाक्त कर देती है।
It sounds good; it is a beautiful poem. But that is a social—social reform—movement; it has nothing to do with religion. God is neither where the shopkeeper minds his shop, nor where the capitalist exploits, nor where the laborer breaks stones. And if He is, then He is in all three. That emphasis is social reform; it is not our concern here. In the last century, reform movements have been drowning religion and consuming it—only because the name and prestige of religion are being exploited for social reform. The intention is not bad, but better to keep it separate. Social reform is one thing—pleasant, good, necessary. Religion is entirely different. And I hold that only one established in religion can truly become social—because only in religion does the ego that isolates us break. Egolessness is service; egolessness is love; egolessness is what we wish to see in persons. Ego is the root of all evil; it poisons life.
तो राष्ट्र-धर्म की बात, समाज-धर्म की बात न भी करें तो कोई हर्ज नहीं है। यानी अगर धर्म की ही बात पूरी हो जाए तो वह अपने आप हो जाएगा, वह इसका आया हुआ कांसीक्वेंस, इसका सहज परिणाम है। धर्म सधे, सब अपने से सध जाएगा। उससे बड़ी सधने की और कोई बात नहीं है। और नारे और स्लोगन्स--कि यह हरिजन-उद्धार, या वेश्याओं का उद्धार, या विधवाओं का विवाह, या गरीब बच्चों का पढ़ाना-लिखाना यही धर्म है--ऐसा जो हम जोर देते हैं, ये बातें बुरी नहीं हैं, सब अच्छी हैं, लेकिन यही धर्म है, ऐसा जो कह देते हैं तो गलती बात हो जाती है। ये सब लोक-धर्म हैं। होने चाहिए, हों तो बहुत अच्छा है। लेकिन ये धर्म नहीं हैं। धर्म से इसका कोई वास्ता नहीं है।
So there is no harm even if we do not speak of national-dharma or social-dharma. If only religion is fulfilled, the rest will happen by itself; it is a natural consequence. If religion is refined, all else is refined by itself; there is nothing greater to refine. Slogans—Harijan uplift, rescue of prostitutes, widows’ remarriage, educating poor children—these are not bad; they are all good. But when we insist “this is religion,” we go wrong. These are worldly dharmas—lok-dharma. They should be there; very good if they are. But they are not religion; they have nothing to do with religion.
धर्म तो साधना है समाधि की, धर्म तो अंतःप्रवेश है। वह तो एक पूरी अलग दुनिया है व्यक्ति के भीतर जाने की, एक अलग रास्ता है। वह जरूर घटित हो जाएगा तो वैसा व्यक्ति, उसका जीवन, सारे जगत में जो भी अशुभ है, उसके विसर्जन का माध्यम होगा। उसके भीतर से अशुभ विसर्जित हो जाएगा। धार्मिक होकर पहली दफा व्यक्ति सामाजिक, बल्कि जिसको हम कहें जागतिक, सारे जगत से एक हो जाता है, क्योंकि उसका स्व और वह अहंकार, वह ईगो टूट जाती है और खंडित हो जाती है।
Religion is the sadhana of samadhi; it is inner entry. It is an entirely different world, a different path within the individual. When it happens, that person’s life becomes a vehicle for the dissolution of all that is unwholesome in the world—because the unwholesome has dissolved within. By becoming religious, for the first time a person becomes social—indeed, global—one with the whole, because the ego, the “I,” has broken and fallen away.
मैं समझता हूं बात मेरी आपको समझ में आई होगी। प्रश्न तो बहुत रह गए, यहां लिखे हुए रह गए, बहुत से अनलिखे आपके मन में रह गए होंगे, फिर कभी मिलते हैं तो उनकी चर्चा हो सकेगी। और धन्य तो वे होंगे, भाग्यशाली तो वे होंगे, जिनके वे बिना पूछे मिट जाएं, जिनके भीतर से वे टूट जाएं और वे निष्प्रश्न हो जाएं। जिस साधना की इस बीच हमने चर्चा की है, अगर उस पर थोड़ी गति हुई, तो जरूर वे अपने आप विसर्जित हो जाने को हैं।
I think you have understood me. Many questions remain—many written questions lie here, many unwritten remain in your minds. If we meet again, we can discuss them. Blessed will be those whose questions disappear without being asked—who, within, break and become questionless. If, in the meantime, there is a little movement in the sadhana we have discussed, then surely the questions are on their way to dissolving by themselves.
