Skip to content
Osho

Samadhi Kamal #4

Hindi original · English by Osho Live

Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.

हिंदी (मूल)
English (Osho Live's translation)

बहुत से प्रश्न हैं, थोड़े से के उत्तर मैं दे पाऊंगा।

लेकिन अगर आपने ठीक-ठीक अपने ही प्रश्न के शब्दों को खोजने की कोशिश की, तो हो सकता है उत्तर न भी मिले। लेकिन जो उत्तर मैं दे रहा हूं, उनमें बाकी प्रश्नों के उत्तर भी होंगे। और सच तो यह है कि जो भी मैं कह रहा हूं अगर वह आपको ठीक से समझ में आ जाए, तो शायद ही आपके मन में कोई प्रश्न होने की गुंजाइश है।

There are many questions; I will be able to answer only a few. But if you try to search out the exact wording of your own question, it may be that no answer is found. Yet within the answers I am giving, the answers to the remaining questions will also be present. And, in truth, if what I am saying is understood rightly, there will scarcely be any space left in your mind for questions.

एक प्रश्न पूछा है कि यदि जल में कमल की भांति मनुष्य अपने सांसारिक कामों में निमज्जित रह कर ही, उसमें डूबा रह कर ही शांति लाभ कर सकता है, तो माथेरान और एकांत में आने की जरूरत क्या है? इस एकांत में आने की और सारी चीजों से दूर हो जाने की जरूरत क्या है?
A question has been asked: If a person, like a lotus in water, can remain immersed in worldly work and, by being submerged in it, still attain peace, then what is the need to come to Matheran and to solitude? What is the need to come into this aloneness and to go far away from everything?

हम इस उपमा को बहुत बार सुने होंगे कि जल में और मिट्टी से कमल पैदा हो जाता है। लेकिन कमल के पैदा होने के लिए उसे मिट्टी से दूर हो जाना होता है और उसे जल से भी ऊपर उठ जाना होता है। अगर वह मिट्टी में ही निमज्जित रहे, तो कमल कभी पैदा नहीं होगा। वह मिट्टी से पैदा होता है, लेकिन मिट्टी से दूर होकर पैदा हो पाता है। उसकी जड़ें मिट्टी में होती हैं, लेकिन वह मिट्टी में नहीं होता। वह जितने दूर होता चला जाता है, उतना ही खिलता चला जाता है, उतना ही परिपूर्णता को उपलब्ध होता है।

We have heard this metaphor many times—that the lotus is born in water and out of mud. But for the lotus to be born it has to move away from the mud, and it has to rise above the water. If it remains submerged in the mud, the lotus will never be born. It arises from the mud, but it is only by being away from the mud that it can come into being. Its roots are in the mud, but it is not in the mud. The farther it goes, the more it blooms, the more it attains perfection.

मैं तो मानता ही यह हूं कि जीवन की सामान्य स्थिति से दूर भागने का कोई सवाल नहीं है। जीवन की सामान्य स्थिति से दूर भागने का सवाल नहीं है, कोई भाग भी नहीं सकता। फिर जो हम एकांत खोजते हैं, अकेलापन खोजते हैं, साधना के लिए कोई परिस्थिति खोजते हैं, उसका उपयोग दूसरा है। उसका उपयोग यह नहीं है कि आप जीवन से टूट जाएंगे। मेरा मानना है, उसके माध्यम से ही आप पहली दफा जीवन से संबंधित होंगे।

I maintain that there is no question of running away from the ordinary situations of life. No one can really run away from life. The solitude we seek—the aloneness we look for, the special situations we create for practice—has another purpose. Its purpose is not that you will be cut off from life. I say that only through it will you relate to life for the very first time.

अभी आपको खयाल होगा कि आप घर में हैं, गृहस्थी में हैं। आप गलती में हैं। आप सिवाय अपने में और कहीं भी नहीं हैं। घर-गृहस्थी में आप दिखते हैं, आप वहां हैं नहीं; आप अपने में ही घिरे हैं। अभी सुबह ही मैंने कहा, जिनको आप प्रेम करते हैं उनको आप प्रेम थोड़े ही कर रहे हैं। आप सिवाय अपने को और किसी को प्रेम नहीं करते हैं। अभी आप अपने में घिरे हैं। तो मैं आपको घर-गृहस्थी से दूर नहीं ले जा रहा, मैं अपना यह जो घिराव है आपके भीतर, उससे दूर ले जा रहा हूं। सच में तो जमीन पर कोई मनुष्य तब तक न तो किसी को प्रेम करता है, न उसका कोई परिवार होता है, जब तक वह स्वयं को नहीं जानता। आमतौर से लोग कहेंगे कि जिन्होंने स्वयं को जाना है वे परिवार छोड़ कर गए थे। और मेरा मानना है, जिन्होंने स्वयं को जाना, यह पूरा संसार उनका परिवार हो गया है।

You may think you are in a home, in family life. You are mistaken. You are nowhere except within yourself. You appear to be in the household, but you are not there; you are encircled only by yourself. This very morning I said: those you think you love—you do not really love them. You love no one but yourself. You are enclosed within yourself. So I am not taking you away from house and home; I am taking you away from this enclosure within. In truth, on this earth no person really loves anyone, nor truly has a family, until he knows himself. People usually say that those who knew themselves left their families. I say: those who knew themselves found that the whole world became their family.

महावीर परिवार छोड़ कर गए हैं, ऐसा ही हमने देखा; फिर हमने यह नहीं देखा जब यह पूरा संसार उनका परिवार हो गया। छोटी गृहस्थियां गृहस्थियों के विपरीत नहीं तोड़ी गई हैं, वे बड़ी गृहस्थी में निमज्जित हो गई हैं। संसार को छोड़ कर भागने की बात नहीं है, आप जो अपने में घिरे हैं बुरी तरह, चौबीस घंटा जो एक सेल्फ आक्युपेशन चल रहा है, वह जो अपने में व्यस्तता चल रही है, उस दीवाल को तोड़ देने की बात है। उसको तोड़ कर आप पहली दफा संसार को देखेंगे। पहली दफा आप देख पाएंगे कि आस-पास कौन है और क्या है। अभी आप आस-पास देख भी नहीं रहे हैं। अभी आप भीतर इतने व्यस्त हैं कि आप आस-पास भी नहीं देख पा रहे हैं।

We saw that Mahavira left his family, and we stopped there; we did not see that then the whole world became his family. Small households are not broken in opposition to households; they are absorbed into a great household. It is not a question of fleeing the world. The point is to break the wall of your self-occupation, that twenty-four-hour inner busyness in which you are entangled. Break that wall, and for the first time you will see the world. For the first time you will see who and what is around you. Right now you are not even seeing what is around you. You are so occupied within that you cannot see the surroundings.

तो यहां इस एकांत में आकर हम संसार से दूर नहीं जा रहे हैं, अगर ठीक से समझिए तो अपनी व्यस्तता से, वह जो हमारा आक्युपाइड माइंड है, वह जो निरंतर उलझा हुआ मस्तिष्क है, हम उससे थोड़ा पीछे सरक रहे हैं और उसको खाली करने का उपाय कर रहे हैं। इस उपाय में जो भी सहयोगी है उसको हम माध्यम की तरह चुन रहे हैं। एक बार भी वह खाली हो जाए और एक बार भी उसके खाली होने पर हम उसको अनुभव कर लें जो उसके पीछे है, फिर उस अनुभव को खोना असंभव है, फिर आप कहीं भी चले जाएं वह अनुभव आपका खोएगा नहीं। यह जो एकांत है, यह जो अकेले में चले आना है, इसकी उपयोगिता केवल इतनी है कि वह आपके दिमाग की जो निरंतर धारा बह रही है, अंतरधारा, वह थोड़ी खंडित हो जाए, थोड़ी टूट जाए। एक बार भी आप उसके पीछे झांक सकें, तो फिर जो आप झांक लेंगे उसे भूलना असंभव है। सत्य को एक दफा जान लिया जाए, उसका विस्मरण नहीं होता है। सत्य का विस्मरण नहीं होता है और जो ज्ञान उपलब्ध हो जाए उसे खोया नहीं जा सकता है। ज्ञान को खोना असंभव है।

So here, in solitude, we are not going away from the world. Properly understood, we are stepping back from our busyness, from our occupied mind, from our continually entangled brain; we are creating a way to empty it. We choose, as means, whatever can help in this. If even once it becomes empty, and if even once you experience what is behind it, then losing that experience becomes impossible. Wherever you go, that experience will not be lost. The utility of this aloneness, of coming into solitude, is only this: the incessant inner stream of the mind gets interrupted a little, broken a little. If even once you can peep behind it, then what you glimpse cannot be forgotten. Once truth is known, it is not forgotten. Truth is not forgotten; knowledge, once attained, cannot be lost. It is impossible to lose it.

तो एक दफा व्यवस्था करके हम एकांत में, अकेले में उसे जानने की कोशिश करते हैं। और इस बीच हम उन सारी चीजों को और उनसे थोड़ा दूर रहना चाहेंगे जो कि उस कोशिश के विपरीत पड़ती हों।

So, by arranging for it, we try to know it in solitude, in aloneness. And in the meantime we keep a little distance from whatever goes against that effort.

...अव्यस्त माइंड, यह अनआक्युपाइड माइंड, यह मस्तिष्क का ऐसा खाली आकाश की तरह खाली हो जाना, आपके भीतर जो है उसकी अनुभूति में ले जाएगा। फिर मैं आपसे नहीं कहता आप संसार से टूट जाएंगे। उसके बाद ही आप पहली दफा कमल की भांति जल में हो सकेंगे। उसके बाद ही! उसके बाद ही आप सबके बीच हो सकेंगे और फिर भी अकेले होंगे। उसके बाद ही आप सब करेंगे और फिर भी जो आप करेंगे उसमें आपकी आसक्ति और मोह नहीं होगा। उसके बाद फिर आप पूरे जीवन में जीएंगे, लेकिन आप पूरे वक्त जानते रहेंगे वास्तविक जीवन कुछ और है। उस वक्त आप सारे जगत के बीच सब करते हुए भी उस करने से ग्रसित हुए और बंधे हुए नहीं होंगे।

An unbusy mind—this unoccupied mind—this mind becoming empty like the open sky—will lead you to the experience of what is within you. Then I do not tell you that you will be cut off from the world. Only then will you, like the lotus, be in the water. Only then! Only then will you be among all and yet be alone. Only then will you do everything, and yet there will be no attachment and infatuation in your doing. Then you will live in the whole of life, and yet all the time you will know that real life is something else. Then, in the midst of doing everything in the world, you will not be possessed and bound by your doing.

एक साधु था, च्वांगत्सु। उसकी पत्नी का देहांत हो गया। चीन का जो उस समय का बादशाह था वह च्वांगत्सु को बहुत आदर करता था। वह सम्मान प्रकट करने और संवेदना प्रकट करने च्वांगत्सु के घर गया। सुबह पत्नी को दफनाया है, वह बारह बजे के करीब च्वांगत्सु के घर गया, बादशाह खुद एक अत्यंत गरीब और दरिद्र आदमी के घर आया। सारा गांव देखने खड़ा हो गया। लेकिन बादशाह जब पहुंचा तो वह देख कर हैरान हुआ, वह अपने एक झाड़ के नीचे बैठे एक बर्तन को बजाता था और एक गीत गाता था। तो उसे बहुत हैरानी हुई। उसकी पत्नी अभी सुबह-सुबह मरी है और वह बर्तन को बजा कर गीत गा रहा है। यह बड़ा अशोभन था। उसने जाकर च्वांगत्सु को कहा, मित्र एक तो दुख न मनाना ही काफी अशोभन है, अशिष्ट है, दूसरा तुम गीत गाते हो? यह तो...यह मुझे ठीक नहीं मालूम होता।

There was a sage, Chuang Tzu. His wife died. The emperor of China in those days greatly respected him. He came to Chuang Tzu’s home to offer respect and condolences. The burial had taken place that morning; around noon the emperor arrived, himself coming to the house of an extremely poor man. The whole village gathered to watch. But when the emperor arrived, he was astonished to see Chuang Tzu sitting under a tree, tapping a pot and singing a song. He was taken aback. His wife had died in the morning and he was playing a pot and singing. It seemed most improper. The emperor said, “My friend, not to grieve is already quite improper, but to sing—this does not seem right to me.”

उस च्वांगत्सु ने कहा कि अगर मैं पत्नी के मरने पर गीत न गाऊं, तो तुम समझना कि मैंने उसे प्रेम ही नहीं किया। बहुत अच्छी बात कही। उसने कहा, अगर मैं पत्नी के मरने पर गीत न गाऊं, तो तुम समझना कि मैंने उसे प्रेम ही नहीं किया। और अगर पत्नी के मरने पर च्वांगत्सु गीत गाता हुआ न पाया जाए तो दुनिया कहेगी च्वांगत्सु कुछ जानता ही नहीं था। तो सारी दुनिया याद रखेगी कि च्वांगत्सु कुछ जानता ही नहीं था। यह मेरा गीत सूचना होगी कि मैंने उसे प्रेम किया था। और यह गीत मेरी सूचना होगी कि मैं जानता था कि कोई मरता नहीं है।

Chuang Tzu said, “If I did not sing on my wife’s death, then understand that I had never loved her.” He said something wonderful. “If I did not sing on my wife’s death, then understand that I had never loved her. And if Chuang Tzu were not found singing at his wife’s death, the world would say Chuang Tzu knew nothing. My song will be the sign that I loved her. And this song will be the sign that I know that no one dies.”

यह जो च्वांगत्सु ने कहा कि दुनिया कहेगी कि च्वांगत्सु जानता नहीं था। अगर आप जानते हैं, तो च्वांगत्सु ने कहा कि आपको दिखाई पड़ती है कि मृत्यु हुई और मुझे दिखाई पड़ता है मेरी पत्नी का मोक्ष हो गया। आपको दिखाई पड़ती है कि मृत्यु हुई, तो आप सोचते हैं रोऊं! मैं जरूर रोता अगर वह मृत्यु उसकी होती। उसकी मृत्यु नहीं हुई, उसका मोक्ष हो गया। मैं जरूर रोता, वे लोग रोने योग्य हैं जिनकी मृत्यु ही होती है और वे लोग गीत गाने योग्य हैं जिनका मोक्ष हो जाता है। और उसने कहा, उसे मैंने इतना प्रेम किया कि जीवन भर एक ही हमारी आकांक्षा थी कि मृत्यु न हो, मोक्ष हो जाए। और उसने मुझे इतना प्रेम किया कि उसकी भी जीवन भर यही आकांक्षा थी कि मेरी मृत्यु न हो, मोक्ष हो जाए।

What Chuang Tzu said—that the world would say Chuang Tzu did not know—means: If you know, you see death; I see my wife’s liberation. You see death, so you think to weep. I would certainly weep—if it had been her death. It was not her death; it was her liberation. I would weep for those for whom there is only death, and I would sing for those who attain liberation. And he said, “I loved her so much that our one lifelong longing was that there be no death, that there be liberation. And she loved me so much that her lifelong longing was the same—for me as well.”

अगर आप प्रेम करते हैं किसी को, तो आप उसकी मृत्यु से नहीं, उसके मोक्ष न होने से डरेंगे। और अगर आप प्रेम करते हैं किसी को, तो आपके लिए असंभव होगा कि आप उसको मोह कर सकें और उसे मोह में गिरा सकें। यह अप्रेम का लक्षण होगा। यानी इसे थोड़ा समझना जरूरी है। जिसे हम प्रेम करते हैं उसे हम मोह में गिराने का कारण बन सकें, यह असंभव है। हम उसे मोह-मुक्त करने का कारण बनेंगे। जिसे हम प्रेम करते हैं उसे हम बांधें, यह असंभव है। हम उसे मुक्त करने में सहयोगी बनेंगे। प्रेम का लक्षण यह होगा। जितना आपके भीतर जीवन का अनुभव, शांति का और आनंद का अनुभव और प्रकाश उत्पन्न होगा, उतना आप आसपास पाएंगे आप सबको प्रेम कर पा रहे हैं। और उस प्रेम का एक ही अर्थ होगा: आप उनके जीवन में सहयोगी हो जाएं कि वे परम जीवन को पा सकें।

If you love someone, you will not fear their death; you will fear their not attaining liberation. If you love someone, it will be impossible for you to ensnare them in attachment and drag them down into infatuation. To do so would be a sign of lovelessness. This needs to be understood. To be the cause of someone you love falling into infatuation is impossible. You will be the cause of their freedom from infatuation. To bind the one you love is impossible. You will become a collaborator in their liberation. This will be the sign of love. The more the experience of life, peace, bliss, and inner light arises within you, the more you will find you are able to love all. And that love will have only one meaning: you become a helper in their lives so they may attain the Supreme Life.

अभी हम सब एक-दूसरे के लिए सहयोगी हैं कि हम कैसे एक-दूसरे को नरक में पहुंचा सकें। इसको हम प्रेम कहते हैं! अभी हम सहयोगी हैं कि एक-दूसरे को नरक में कैसे पहुंचा सकें। इसको हम प्रेम कहते हैं!

Right now we are collaborators in pushing each other into hell—and we call this love! Right now we are collaborators in how to send each other to hell—and we call it love!

प्रेम का अर्थ होगा: हम कैसे एक-दूसरे को नरक के बाहर निकाल सकें। और अगर आपको अपनी थोड़ी आंतरिक अनुभूति शुरू होती है, तो आपके आसपास आपका प्रेम एक ही फल लाएगा कि जिस भांति कीचड़ से आप उठ कर कमल बने हैं, दूसरे भी बन जाएं। वे कोई आपके निकट हों, दूर हों। और उस स्थिति में आपके जीवन से कोई क्रियाएं नहीं शून्य हो जाएंगी कि आप भाग जाएंगे सब छोड़ कर। भागने का प्रश्न ही तब है जब जो आप कर रहे हैं उससे डर हो।

Love will mean: how to pull each other out of hell. And if your inner experience begins even a little, the fruit of your love will be that just as you have risen from the mud to become a lotus, so too will others become lotuses—whether near to you or far. In that state no actions in your life will become null, as if you had run away leaving everything. The question of running arises only when you are afraid of what you are doing.

अभी सुबह ही मैं कहता था, कोई किसी साधु के पास गया, उसने रुपये-पैसे उसके सामने किए तो उसने मुंह मोड़ लिया। वह मुझसे बोला कि कितने अनासक्त वे साधु होंगे, उन्होंने पैसे पर से मुंह मोड़ लिया। मैंने कहा, अभी वे अनासक्त न होंगे। एक व्यक्ति है, उसके सामने पैसे रखो और धन रखो, उसकी लार टपक जाएगी कि उसे पा ले। और एक व्यक्ति है जो कि दूसरी तरफ मुंह फेर रहा है। जो उससे दूसरी तरफ मुंह फेर रहा है वह किसलिए फेरता होगा? लार टपकने का डर होगा। दूसरी तरफ मुंह फेरने का प्रयोजन क्या होगा? दूसरी तरफ मुंह फेरने का प्रयोजन एक ही हो सकता है कि अगर उस धन पर आंख रही तो वह उसे खींच लेगा। वह अनासक्ति नहीं है, यह संसार से भागना है।

This morning I said: someone went to a monk; he placed money before him and the monk turned his face away. Someone said to me, “How non-attached that monk must be—he turned his face away from money.” I said, “He may not be non-attached yet.” One person, when you put money before him, drools to have it. Another person turns his face away. Why does he turn his face away? He is afraid he will drool. What other purpose is there in turning away? Only one: that if his eyes remain on the money, it will pull him. That is not nonattachment; that is running away from the world.

संसार से भागते वे हैं जिनके मन में संसार बहुत घना है और बहुत गहरा है। संसार से भागते वे हैं जो संसार से डरे हुए हैं। संसार से भागने का प्रश्न नहीं है, अपने को परिवर्तित करने और बदलने का प्रश्न है। और अगर आप अपने को परिवर्तित करते हैं और बदलते हैं, तो आपको धन को देख कर आंख फेरने की जरूरत नहीं है। धन आपको दिखेगा, लेकिन आपको पकड़ेगा नहीं। यानी सवाल यह नहीं है कि धन को छोड़ दें; सवाल यह है कि धन आपको पकड़े नहीं। सवाल यह नहीं है कि आप मकान को छोड़ कर बाहर चले जाएं; सवाल यह है कि मकान आपके भीतर न प्रवेश कर जाए।

Those who flee the world are those whose minds are very full of the world, very deep in it. Those who run away are afraid of the world. The point is not to flee the world, but to transform and change yourself. And if you transform yourself, you will not need to avert your eyes from wealth. You will see wealth, but it will not seize you. The question is not to renounce wealth; the question is that wealth does not hold you. The question is not that you leave your house and go out; the question is that the house does not enter you.

एक साधु था। एक बादशाह उसे बहुत प्रेम करता रहा, बहुत प्रेम किया। इतना प्रेम किया कि एक दिन उसने कहा कि आप मेरे महल में आ जाएं तो बड़ी कृपा हो, वहीं रहें। मुझसे नहीं देखा जाता कि इस झोपड़े में और दरख्त के नीचे आप पड़े रहें।

There was a monk. A king loved him very much—so much that one day he said, “If you would come and live in my palace, it would be great kindness. I cannot bear to see you in this hut, under a tree.”

वह साधु बोला, तुम्हारी मर्जी! हम यहां सोते थे, वहां सो जाएंगे।

The monk said, “As you wish. I sleep here; I will sleep there.”

बादशाह जब उसे रथ पर लेकर घर लौटने लगा, रास्ते में उसे संदेह हुआ। अगर वह सच में फकीर था, अगर सच में ही साधु था, तो कैसा साधु है कि राजमहल जाने के लिए तैयार हो गया? उसे इनकार करना था कि मैंने लात मार दी राजमहल को, मैं वहां नहीं आता। तो समझता बादशाह कि हां, कोई साधु है। बादशाह को शक हो गया। वह साथ बैठा है। उसने रथ पर बैठने में भी इनकार नहीं किया। वह मजे से गद्दी से टिक कर बैठ गया। वह राजमहल जाने को राजी भी हो गया, उसने एक दफे भी नहीं कहा कि नहीं, मैं राजमहल नहीं जा सकता। बादशाह को लगा कि जरूर कुछ गड़बड़ है। साधु पूरा नहीं मालूम होता। लेकिन अब ले ही आया था तो उसे ले गया। उसे बढ़िया से बढ़िया भवन में ठहराया, वह मजे से ठहर गया। उसे बढ़िया भोजन दिए, उसने खाए। राजा तो बहुत हैरान हुआ! दो ही दिन में वह समझा कि हम गलत आदमी को ले आए। सारा आदर खराब हो गया, यह काहे का साधु है! उसे बहुत बढ़िया बिस्तरों पर सुलाया, वह मजे से सो गया। थोड़े ही दिन, राजा को तो बहुत संदेह जोर से पकड़ने लगा। श्रद्धा सब संदेह में खंडित हो गई। क्योंकि श्रद्धा साधु पर थोड़े ही थी। श्रद्धा तो उस दरख्त पर थी, उस झोपड़े पर थी। श्रद्धा तो उस भूखे मरते आदमी पर थी, साधु पर थोड़े ही थी। श्रद्धा तो उस भीख मांगने में थी, साधु पर थोड़े ही थी। वह तो न भीख मांगता है, न दरख्त के नीचे है, न नंगा है, न उघाड़ा है। अब काहे पर श्रद्धा होने वाली थी।

When the king brought him back in a chariot, he began to have doubts. If he were truly a fakir, truly a monk, what kind of monk is ready to go to a royal palace? He should have refused: “I have kicked the palace; I won’t go.” Then the king would have understood he is a monk. The king grew suspicious. The monk did not even refuse to sit in the chariot; he reclined comfortably on the cushion. He agreed to go to the palace; he never once said, “No, I cannot go.” The king thought, “Surely something is wrong; this monk does not seem genuine.” But now that he had brought him, he took him. He lodged him in the finest quarters; the monk settled in happily. He gave him the finest foods; he ate them. The king was astonished. In two days he understood he had brought the wrong man. All reverence turned into doubt. He gave him the finest bed; the monk slept soundly. The king’s suspicion grew; all his faith shattered into doubt. For his faith had not been in the monk; it had been in the tree, the hut, the hungry, half-naked man. His faith had been in begging—not in the monk. Now he begged no more; he did not sit under a tree; he was not naked. So what was there to revere?

आपने भी अभी तक जो श्रद्धा की होगी शायद ही कभी किसी साधु पर की हो। मैं आपको स्मरण दिलाता हूं, अभी तक आपने शायद ही किसी साधु को जाना भी हो। आपने कम कपड़ों पर श्रद्धा की होगी, कम भोजन पर श्रद्धा की होगी, उघाड़े-नंगे आदमी पर श्रद्धा की होगी, घर-द्वार छोड़े पन पर श्रद्धा की होगी। अभी साधु को तो आप जाने भी नहीं होंगे।

You too, till now, may hardly have ever had faith in a monk. Remember: you may never even have known a monk. You have had faith in few clothes, in little food, in the half-naked man, in the leaving of home. You may not yet have known the monk.

वह बादशाह एक दिन सुबह-सुबह उस साधु के पास आया और बोला, क्षमा करें, एक संदेह मुझे बड़ा हैरान किए दे रहा है। जब तक आप मेरे महल में नहीं आए थे, मैं आपके प्रति एक आदर अनुभव करता था। जब से आ गए हैं, मैं इतनी हैरानी में हूं, मेरे संदेह का निवारण कर दें। मेरी रातों की नींद मुश्किल हो गई है। उस राजा ने कहा कि जब से आप आए हैं, एक खयाल मुझे पकड़ता है कि मुझमें और आपमें कोई भेद नहीं है। और अब तो निश्चित ही हो गया। जैसा मैं रहता हूं, आप रहते हैं; जैसा मैं सोता हूं, आप सोते हैं; जो मैं खाता हूं, आप खाते हैं। तो मुझमें आपमें भेद क्या है?

One morning the king came to the monk and said, “Forgive me. A doubt is troubling me greatly. Until you came to my palace I felt reverence for you. Since you came, I am so perplexed; please resolve my doubt. My nights’ sleep has become difficult. Since you came, one thought grips me: there is no difference between you and me. Now I am certain. As I live, you live; as I sleep, you sleep; what I eat, you eat. Then what is the difference between us?”

उस साधु ने कहा, भेद अगर जानना ही चाहते हैं, थोड़ा गांव के बाहर चलना होगा।

वह बोला, मैं जानना ही चाहता हूं, गांव के बाहर चलूंगा।

The monk said, “If you really want to know the difference, we must walk a little outside the town.”

वे दोनों सुबह-सुबह उठे और गांव के बाहर गए। जब नदी की रेखा समाप्त हो गई, उस राजा ने कहा, अब बता दें। वह साधु बोला, थोड़ा और आगे चलें तो बताऊं, और यह भी हो सकता है आगे चलने से ही उत्तर भी मिल जाए। राजा कुछ समझा नहीं। वे थोड़े और आगे गए, फिर राजा ने कहा। उसने कहा, थोड़ा और चलें। दोपहर घनी होने लगी, राजा ने कहा, बहुत देर हो गई, अब उत्तर दे दें। उस साधु ने कहा, उत्तर मेरा यह है कि मैं तो अब आगे जाता हूं, आप भी चलते हैं? वह राजा बोला, मैं कैसे जा सकता हूं? मेरा राज्य है, मेरा महल, मेरी पत्नी, मेरे बच्चे--मेरा सब कुछ पीछे है।

The king said, “I want to know; I will go.”

They rose early and went outside the town. When the river line ended, the king said, “Now tell me.” The monk said, “Let us go a little further; it may be that simply going further will itself give the answer.” The king did not understand. They went further. Again the king asked. He said, “A little further.” When noon was thick, the king said, “It is very late; now give me the answer.” The monk said, “My answer is this: I am going on ahead now. Are you coming?” The king said, “How can I go? My kingdom, my palace, my wife, my children—everything of mine is behind.”

वह फकीर बोला, मेरा पीछे कुछ भी नहीं है। तो मैं तो जाता हूं। तुम्हारे महल में जरूर था, इससे तुम्हें भ्रम हो गया कि मेरे भीतर तुम्हारा महल होगा। मैं तुम्हारे महल में था, इससे तुम्हें भ्रम हो गया कि मेरे भीतर तुम्हारा महल होगा। तुम्हारे महल में जरूर गया था, तुम्हारे महल को अपने भीतर नहीं लिया है। मैं जाता हूं।

The fakir said, “There is nothing behind me. So I am going. That I was in your palace gave you the illusion that your palace was within me. I went into your palace, but I did not take your palace into me. I am going.”

वह बादशाह ने पैर पकड़े और कहा कि मत...मुझे बड़ा दुख है, मुझे बोध हो गया। वापस चलें।

The king caught his feet and said, “Don’t go. I am deeply pained; I have understood. Come back.”

वह साधु बोला, वापस तो अभी चलूं, लेकिन फिर तुम्हें संदेह पकड़ लेगा। तो इसलिए नहीं अब मैं पीछे जाने से रुक रहा हूं कि मुझे कोई दिक्कत है। क्योंकि जिसे झोपड़े में और महल में फर्क है वह अभी साधु नहीं है। जिसे झोपड़े में, महल में अभी फर्क है वह अभी साधु नहीं है। उसने कहा, मैं तो अभी चलूं, लेकिन तुम्हें दिक्कत हो जाएगी, तुम्हें फिर संदेह पकड़ लेगा। तुम्हें संदेह न पकड़े इसलिए अब मुझे जाने ही दो।

The monk said, “I could come back now too—but then once again doubt will seize you. So I am not refraining from going back because I have any difficulty. For the one to whom there is still a difference between hut and palace is not yet a monk. The one to whom hut and palace are still different is not yet a monk. I could go back now, but you will be troubled again; doubt will catch you again. So, so that doubt does not seize you, let me go now.”

आप हैरान होंगे, वस्तुतः जो साधु हैं, वे इसलिए दरख्त के नीचे नहीं हैं कि महल में रहना कोई कठिन है। आप भर को संदेह न पकड़ जाए। आप भर को चिंता और दुख और परेशानी न हो जाए। अन्यथा उन्हें इससे कोई भेद नहीं पड़ता है। जिसे थोड़ा सा जीवन और आत्मिक अनुभव होना शुरू होगा, उसे कोई फर्क नहीं पड़ता है। वह कहां है, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। वह कहां है और वह क्या कर रहा है, क्या करना पड़ रहा है, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। उस सारे करने और होने के भीतर वह निरंतर अलिप्त रह पाता है। उसको ही हम कर्मयोग कहते हैं। वह करेगा, लेकिन करने में उसकी आसक्ति नहीं होगी, मोह नहीं होगा।

You will be surprised: truly, those who are monks are not under trees because living in palaces is any hardship. They stay under trees so that you will not be seized by doubt, worry, and trouble. Otherwise, it makes no difference to them. To one in whom a little life and inner experience has begun, it makes no difference where he is, what he is doing, or what he has to do. Amid all doing and being, he remains continuously unattached. That is what we call karma-yoga. He will act, but there will be no attachment or infatuation in his action.

पर कोई सोचता हो, कोई सोचता हो कि तब ठीक है, हम घर-गृहस्थी में हैं, कोई मोह न रखेंगे। तो आप गलती में हैं। आत्मज्ञान के पूर्व अमोह नहीं हो सकता। आप कहेंगे, फिर हम घर-गृहस्थी में हैं और मोह नहीं रखेंगे, ऐसा कर्म करेंगे कि मोह नहीं रखेंगे, आसक्ति नहीं रखेंगे और वहीं हमको तो जल में कमलवत रहने दें। आपकी यह जो दलील है, यह दलील केवल ना-कुछ करने की है। यह दलील केवल गृहस्थी में बने रहने की है। यह दलील झूठी है, यह आत्म-प्रवंचना है। आप सोचते हों, हम मोह न करेंगे, लेकिन वहीं रहने दें। असंभव है कि आप मोह नहीं करेंगे। मोह तो तभी जा सकता है, जब थोड़ी सी आत्मिक झलकें उपलब्ध हो जाएं। मोह तो इसलिए है कि मैं जानता हूं कि मैं देह हूं, इसलिए दूसरे की देह पर आकर्षण है, इसलिए दूसरे की देह से मोह है। जब तक मैं जानता हूं मैं देह हूं, तब तक धन से मोह होगा। जब तक मैं जानता हूं मैं देह हूं, तब तक मकान से मोह होगा। यह मेरा देह होना ही मेरा मकान के प्रति, मेरा देह के प्रति, दूसरे की देह के प्रति, धन के प्रति मोह है। जब तक मैं जानता हूं मैं पदार्थ हूं, तब तक पदार्थ से मेरा मोह विलीन नहीं हो सकता। जिस दिन मैं जानूंगा कि मैं पदार्थ नहीं, चैतन्य हूं, उस दिन जो-जो पदार्थ है उनसे मेरा मोह विलीन हो जाएगा। पदार्थ से मोह नहीं है, आत्म-अज्ञान है, देह का बोध है, वही मोह है।

But if someone thinks, “Then fine: I will remain in house and home and keep no attachment,” you are mistaken. Before self-knowledge, non-attachment cannot be. You say, “We will remain householders and act without attachment; let us be like a lotus in water right where we are.” This argument is merely an excuse to do nothing; it is only a device to remain in the household. It is false; it is self-deception. You think you will not be attached while remaining where you are. Impossible. Attachment can go only when a few inner glimpses are attained. There is attachment because I know myself as the body; therefore there is attraction to another’s body, attachment to another’s body. As long as I know myself as the body, there will be attachment to wealth. As long as I know myself as the body, there will be attachment to the house. My being the body is itself my attachment to the house, to my own body, to another’s body, to wealth. As long as I know myself as matter, my attachment to matter cannot dissolve. The day I know I am not matter but consciousness, that day my attachment to all that is matter will dissolve. It is not that there is attachment to things; it is self-ignorance, the sense of being the body—that is attachment.

तो कोई सोचता हो कि हम घर में रहेंगे और मोह न करेंगे, तो गलती में है, वह धोखा दे रहा है अपने को। और दुनिया में दूसरे को धोखा देना उतना बुरा नहीं है जितना अपने को धोखा देना बुरा है।

So if someone thinks, “I will remain at home and not be attached,” he is mistaken; he is deceiving himself. And in this world deceiving another is not as bad as deceiving oneself.

यह उस आत्मबोध के लिए थोड़ा सा, जो हमारी रोजमर्रा की परिस्थिति है, उससे अलग हट जाना जरूरी है। उस परिस्थिति से थोड़ा सा अलग हट कर अपने को देखना जरूरी है। क्योंकि उस घनेपन में आप अपने को देख नहीं पाएंगे। उस व्यस्तता में आपको फुर्सत नहीं है, समय नहीं है कि अपने को देख पाएं। इसलिए अच्छा है वर्ष में थोड़े दिन को कभी किसी एकांत में, किसी वन-प्रदेश में, किसी जंगल में चले जाएं। इसलिए नहीं कि जंगल में रहना है, बल्कि इसलिए कि जंगल में रह कर बस्ती को देखना आसान होगा। थोड़ी दूरी चाहिए न, पर्सपैक्टिव के लिए थोड़ी दूरी चाहिए। थोड़ा फासला चाहिए किसी भी चीज को देखने के लिए। तो थोड़ा वन में हट जाएं ताकि देख सकें कि घर-गृहस्थी क्या है? बस्ती क्या है? वह संसार क्या है जिसमें मैं था? तो दो-चार-आठ दिन को, पंद्रह दिन को, महीने भर को कहीं बिलकुल एकांत में हट जाएं। वहां से आप बहुत कुछ देख पाएंगे। और वह जो आपको बोध होगा--आप वापस लौट आएं--और फिर उस बोध के अनुसार जीना, उस बोध के अनुसार जीएं। तो किसी दिन वह घटना घटेगी कि आप जल में कमलवत हो जाएं। अन्यथा कोई जल में कमलवत नहीं होता। उसके बाद ही संभव हो सकता है।

For self-realization it is necessary to step a little aside from our everyday situation. It is necessary to look at oneself a little apart. In that density you will not be able to see yourself. In that busyness you do not have the leisure, the time to see yourself. Therefore it is good that for a few days in a year you go into some solitude—in a forest region, a jungle. Not because you must live in the forest, but because, by living in the forest, it will be easier to see the town. A little distance is needed—a little distance for perspective is needed. A bit of space is needed to see anything. So for a fortnight, for a month, move aside into the forest so that you can see: What is house and home? What is the town? What is that world in which I have been living? Then, whatever understanding arises there—come back. And then live according to that understanding. Then someday the event will happen that you will become like a lotus in water. Otherwise, no one becomes like a lotus in water. Only afterward is it possible.

आत्मज्ञान के बाद ही अमोह संभव हो सकता है। अमोह हो तो अनासक्ति फलित हो जाती है। पर इस प्रवंचना में कोई न पड़े कि तब हम तो घर-गृहस्थी में हैं ही, तो मजे से वहीं रहे चले जाएं, वहीं अमोह हो जाएगा, वहीं अनासक्ति हो जाएगी। और जैसे वह फकीर जिसकी मैंने बात कही, महलों में रहता था, ऐसे ही महलों में हम भी रहें, कोई हर्ज नहीं है। यह धोखा अपने आप को न दें। वह महलों में रहता था, लेकिन रहने का उसका बड़ा विशिष्ट ढंग है। वह महलों में वैसे ही रह रहा है जैसे दरख्तों के नीचे रहा है। शायद उसके लिए महल है ही नहीं, शायद वह अभी दरख्त के नीचे ही है। उसे कोई फर्क नहीं पड़ रहा। वह अंतर्दृष्टि आपमें हो तो फिर कहीं रह आएं। लेकिन अपने को धोखा मत देना, अपने को धोखा देने की व्यवस्था नहीं कर लेना। हमने बहुत सी व्यवस्था कर ली है। और ये अच्छे-अच्छे शब्द--कर्मयोग और अनासक्तियोग और घर के भीतर ही रह कर संन्यास और कर्म करते हुए अकर्म--ये अच्छे-अच्छे शब्द बहुत जहरीले हैं, बहुत घातक हैं। लाखों लोग इन शब्दों के धोखे में अपने को डुबा लेते और नष्ट कर लेते हैं।

Only after self-knowledge is non-delusion possible; when non-delusion is there, non-attachment flowers. But do not fall into the self-deception that “We are already householders; let us comfortably remain where we are—non-delusion will arise here, non-attachment will arise here. And like that fakir I spoke of, who lived in palaces, we too will live in palaces—no harm.” Do not give yourself this cheat. He lived in palaces—but his way of living was utterly unique. He was living in the palace just as he had lived under the trees. Perhaps for him there was no palace at all; perhaps he was still under a tree. It made no difference to him. If that inner vision happens in you, then live anywhere. But do not deceive yourself. Do not set up arrangements for deceiving yourself. We have made many such arrangements. And these fine words—karma-yoga, the yoga of non-attachment, sannyas while remaining in the home, non-doing in doing—these fine words are very poisonous, very deadly. Millions drown and destroy themselves in the deception of these words.

तो स्मरण रहे कि कहीं जल में मिट्टी की भांति न पड़े रहें, जल में कमल की भांति होना बड़ी भारी बात है, बड़ी क्रांतिकारी बात है। और उसके पहले मिट्टी से इतना दूर होना चाहिए कमल को...कमल अपनी डंडियों को फेंकता है मिट्टी से दूर, और जब वह मिट्टी को भी पार कर जाता है, फिर वह पानी को भी पार कर जाता है, तब वह खड़ा होता है। वह दो पर्तें पार कर जाता है--मिट्टी की पर्त, जिससे वह पैदा हुआ। आप किससे पैदा हुए हैं? आप शरीर से पैदा हुए हैं। आप दो शरीरों से पैदा हुए हैं। जब आप शरीर से इतना दूर निकल जाएं जितना कि कमल अपनी डंडियों को मिट्टी से फेंक कर दूर निकल जाता है। और फिर आप पानी से पार हो जाएं।

So remember: do not lie in the water like mud; to be like a lotus in the water is a very great thing, a revolutionary thing. Before that, the lotus must move that far away from the mud. The lotus throws its stalk far from the mud; and when it has crossed the mud, it crosses the water too—then it stands. It crosses two layers: the layer of mud from which it is born. From what are you born? You are born of the body—of two bodies. When you go as far away from the body as the lotus throws its stalk away from the mud—and then you cross the water.

और पानी क्या है?

आपके चारों तरफ की परिस्थिति, जो आप शरीर के बाद उत्पन्न होकर उपलब्ध करते हैं। एक बच्चा मां-बाप से पैदा होता है, फिर वह क्या पाता है? आसपास जो पाता है वही संसार है। एक कमल जब अपने बीज को फोड़ता है और मिट्टी के ऊपर उठता है तो पानी को पाता है। मिट्टी को पार कर गया, फिर पानी को उपलब्ध होता है। फिर पानी को पार करता और ऊपर निकलता है।

And what is the water? The circumstances around you—what becomes available to you after the body. A child is born of mother and father; then what does he get? Whatever is around—that is the world. When the lotus breaks its seed and rises above the mud, it first meets the water. Having crossed the mud, it encounters the water. Then it crosses the water and rises above.

तो दो चीजें आपको पार करनी हैं। देह को पार कर जाएं, जिससे आप पैदा हुए, वह आपकी मिट्टी है। और उस संसार को जो आपको चारों तरफ घेरे है, उसका घेरा आप पर न रह जाए, उसका इम्प्रिजनमेंट आपके ऊपर न रह जाए, आप उसको पार कर जाएं। तो फिर आप कमल की स्थिति में होंगे, उसके पहले नहीं हो जाएंगे।

So you have to cross two things. Transcend the body, from which you are born—that is your mud. And transcend the world that surrounds you, so its enclosure does not remain upon you, so its imprisonment does not hold you—go beyond it. Then you will be in the state of the lotus; not before.

तो इन अच्छे शब्दों में कभी खो जाने और भूल जाने जैसी बात नहीं होनी चाहिए। नहीं तो आदमी अपने को धोखा देने में बहुत होशियार है। बहुत होशियार है, उसकी होशियारी हद्द है, वह अपने को पूरे जीवन धोखा दे सकता है। अनेक जीवन धोखा दे सकता है।

So do not get lost and forget yourself in these fine words. Otherwise a man is very clever at deceiving himself—very clever, extremely clever. He can deceive himself for a whole life, for many lives.

तो मैं समझूंगा मेरी बात समझ में आपको पड़ी होगी।

I believe you have understood what I have said.

प्रश्न: ओशो, ध्यान के संबंध में जानकारी देते हुए ‘कृत्रिम’ शब्द का उपयोग किया था। क्या ध्यान कृत्रिम तरीके से आत्मा के पास पहुंचने का माध्यम है अर्थात वह केवल आत्मा के पास जाने का आभास है?
Osho, while speaking about meditation you used the word “artificial.” Is meditation an artificial way of approaching the soul—in other words, only the appearance of moving closer to the soul?

मैंने ‘कृत्रिम’ शब्द का प्रयोग बहुत सोच-विचार कर किया है। जैसे समझ लें, एक आदमी स्वप्न में कुछ देखे। एक आदमी स्वप्न में कुछ देखे, वह स्वप्न में जो देख रहा है वह तो झूठ है। कुछ जो देख रहा है वह आभास है। अगर आपने उसे हिला कर जगा दिया तो आभास टूट जाएगा। आभास टूट जाएगा और आभास के टूट जाने पर जो शेष रह जाएगा वह सत्य होगा।

I used the word “artificial” very deliberately. Consider this: a man sees something in a dream. What he sees in the dream is false—an appearance. If you shake him awake, the appearance breaks. When the appearance breaks, what remains is the truth.

ध्यान के माध्यम से हम किसी सत्य को नहीं पाते हैं, केवल आभास को ही तोड़ते हैं। हमने आत्मा को खोया नहीं है, हम यह समझ रहे हैं कि हमने खो दिया। यानी यह हमारी एक भ्रांति है कि हमने उसे खो दिया है। तो ध्यान आपको आत्मा को नहीं दिलाता है, केवल इस भ्रांति को तोड़ देता है।

Through meditation we do not attain some new truth; we only break the appearances. We have not lost the soul; we merely think we have lost it. This is our delusion. So meditation does not give you the soul; it only shatters the delusion.

तो जो भ्रांति झूठी है, उसे तोड़ने का उपाय उतना ही झूठा होगा। अगर सपने में किसी चीज को आप मिटाएं, तो क्या मिटाना वास्तविक कहा जाएगा। जब सपना ही असत्य था तो उसे मिटाना वास्तविक कैसे हो सकता है? यानी मेरा मतलब यह है कि ध्यान जो है वह आत्मा को पाने का उपाय है, ऐसा मत समझें; ऐसा कहा जाता है, ऐसा मैं कहता हूं, वह इस अर्थ में कह रहा हूं कि भ्रांति टूट जाएगी तो आत्मा आपको अनुभव होगी। लेकिन वस्तुतः ध्यान आत्मा को पाने का उपाय नहीं है, ध्यान केवल भ्रांति को तोड़ने का उपाय है। इसलिए मैंने उसे कृत्रिम कहा। एक भ्रांति को तोड़ने का उपाय कृत्रिम ही हो सकता है। भ्रांति को तोड़ने का उपाय वास्तविक नहीं हो सकता, क्योंकि वास्तविक चीज भ्रांति को नहीं तोड़ सकती है। वे एक ही तल की चीजें एक ही चीज को तोड़ती हैं। भ्रांति को भ्रांति ही तोड़ती है, आभास को आभास ही तोड़ देता है।

And the method used to break a falsehood will be as false as the falsehood. If you erase something inside a dream, can that erasing be called real? When the dream itself is unreal, how can erasing within it be real? My point is: do not think of meditation as a means to “obtain” the soul. I may speak that way, but only to indicate that when the delusion breaks, the soul reveals itself. In truth, meditation is not a means to gain the soul; it is a means to dissolve delusion. That is why I called it artificial. A device to break an illusion can only be a device—it cannot be the real. Illusion breaks illusion; appearance undoes appearance.

हम एक आभास में दूर निकल गए हैं कि हमको प्रतीत हो रहा है कि हम शरीर हैं। एक आभास हमने आरोपित किया है कि हम शरीर हैं। अब इस आभास को मिटाना है तो हमें यह आभास अभी करना होगा कि हम शरीर नहीं हैं। पहला आभास जितना झूठा है, दूसरा आभास भी उतना ही झूठा है। दोनों एक-दूसरे को काट देंगे और तब जो शेष रह जाएगा वह आपकी आत्मा होगी, वह आपकी वस्तुस्थिति होगी।

We have gone far into an appearance: we take ourselves to be the body. Now, to erase that appearance, we must employ another appearance: “I am not the body.” The second is as false as the first. The two negate each other, and what remains is your soul—your factuality.

मेरी आप बात समझ रहे हैं? ध्यान जो है आत्मा को पाने का सीधा उपाय न होकर केवल भ्रांति के विसर्जन का उपाय है। एक भूल है उसके विसर्जन का उपाय है। अगर ध्यान से आत्मा पाई जाती हो, तो आत्मा ध्यान के खोने पर फिर खो जाएगी। अगर ध्यान से आत्मा पाई जाती हो तो वह अपनी चीज न होगी। जो चीज किसी चीज से पाई जाए वह अपनी नहीं हो सकती। वह अगर कोई उपलब्धि हो, कोई एचीवमेंट हो, तो वह अपना नहीं हो सकता है, वह स्वरूप का नहीं हो सकता है। स्वरूप का अर्थ यह है कि जिसे हमने खोया ही नहीं है। लेकिन हम एक भ्रम में, एक आभास में हैं। उस आभास को कोई तोड़ दे, तो हमें जो हमारे पास था वह दिख जाए।

Do you understand me? Meditation is not a direct means to obtain the soul; it is a means for the dissolution of error. If the soul were attained through meditation, then when meditation ceased the soul would be lost again. What is gained by some practice cannot be your own. If it is an acquisition, an achievement, it cannot be your nature. Your nature means that which you have never lost. We are simply under a spell, an appearance. When that is broken, what was always yours becomes evident.

इसे यूं समझें: मनुष्य को धर्म कुछ भी देता नहीं है, धर्म केवल उसके अज्ञान को छीन लेता है। समस्त योग ज्ञान-उपलब्धि का माध्यम नहीं है, अज्ञान-विसर्जन का माध्यम है। वह अज्ञान विसर्जित होता है और ज्ञान जो अज्ञान से आच्छादित था प्रकट हो जाता है, वह मौजूद है। वह मौजूद है! देखने में ऐसा ही लगेगा कि योग से हमें ज्ञान मिला। योग से ज्ञान नहीं मिला, केवल अज्ञान गया। ज्ञान मौजूद था। आच्छादित था, वह प्रकट हो गया। ज्ञान हमारा स्वरूप है। स्वरूप का अर्थ यह है: जिसके बिना हम नहीं हो सकते हैं। आत्मा हमारा स्वरूप है। उसका अर्थ है कि जिसके बिना न हम कभी थे, न कभी हम होंगे।

Understand it this way: religion gives nothing; it only takes your ignorance away. All yoga is not a means of attaining knowledge but of dissolving ignorance. When ignorance dissolves, the knowledge that was veiled shines forth. It is already present—already present! It may look as if yoga gave you knowledge, but yoga did not give knowledge; it only removed ignorance. Knowledge is your nature—without it you could not be. The soul is your nature: that without which you never were and never will be.

तो ध्यान को इसलिए मैंने कृत्रिम कहा, आर्टिफीशियल कहा। आर्टिफीशियल इसलिए कि वह एक दूसरी आर्टिफीशियलिटी को तोड़ रहा है। वह सत्य को नहीं दे रहा आपको, वह एक कृत्रिम है, दूसरे कृत्रिम को तोड़ रहा है।

So I called meditation artificial. Artificial because it breaks another artificiality. It does not give you truth; it is one device cutting another device.

विवेकानंद अमेरिका में थे। उनसे किसी ने कहा कि आप यह जो ध्यान वगैरह की बात करते हैं, यह तो एक तरह का हिप्नोटिज्म है। अभी आज सुबह ही मुझसे किसी ने कहा कि आप रात जो कहे वह तो एक तरह का हिप्नोटिज्म है। विवेकानंद ने क्या कहा? विवेकानंद ने कहा कि जरूर वह एक तरह का हिप्नोटिज्म है, लेकिन वह डी-हिप्नोटिज्म है। उन्होंने जो शब्द का प्रयोग किया: वह डी-हिप्नोटिज्म है। डी-हिप्नोसिस। उन्होंने कहा, हम एक तरह के सम्मोहन में, एक तरह के हिप्नोटिज्म में हैं। और उस हिप्नोटिज्म को, उस सम्मोहन को, उस मूर्च्छा को तोड़ने के लिए हमें एक दूसरे सम्मोहन के सिवाय कोई रास्ता नहीं है प्रयोग करने का। सम्मोहन सम्मोहन को काट देगा और तब जो शेष रह जाएगा वह हमारा सत्य होगा। आप बात समझ रहे हैं न? सम्मोहन सम्मोहन को काट देगा, एक भ्रम दूसरे भ्रम से खंडित हो जाएगा और तब जो शेष रह जाएगा वह हमारी सत्ता होगी, वह हमारी वास्तविकता होगी।

Vivekananda was in America. Someone said to him, “This meditation you talk about is a kind of hypnotism.” Just this morning someone said to me, “What you spoke last night is a kind of hypnotism.” What did Vivekananda reply? He said, “Certainly—it is a kind of hypnotism, but it is de-hypnotism.” He used the phrase “de-hypnosis.” We are under a certain hypnosis, a trance, a stupor; to break that, we have no recourse but to use another hypnosis. One hypnosis cuts another, and what remains is our truth. Do you follow? One illusion is shattered by another illusion, and then what remains is our being, our reality.

इसलिए ध्यान को वास्तविक मत समझ लेना। अन्यथा कोई ध्यान को ही पकड़ लेता है कि वही सब कुछ है। तो वह एक दूसरे भ्रम में पड़ गया, वह एक दूसरी दिक्कत में पड़ गया। ऐसे लोग हैं, जो ध्यान को उस भांति पकड़े हुए हैं।

Therefore, do not take meditation to be the real. Otherwise one clings to meditation as if it were everything—and that is another bind. There are such people who cling to meditation that way.

एक साधु था, वह वर्षों से ध्यान कर रहा था। और ध्यान के पीछे पागल था और चौबीस घंटे कर रहा था, चौबीस घंटे ध्यान में लगा हुआ था। उसका गुरु आया। उसका गुरु सुना कि वह उसका शिष्य बड़े निरंतर अखंड ध्यान में लगा हुआ है। वह गया, उसने देखा। वह तो किसी से बोलता नहीं, कोई आ जाए तो उसकी तरफ देखता नहीं, कोई वहां से निकल जाए तो आंख बंद कर लेता है। वह बिलकुल खंडित नहीं होना चाहता, वह अपने ध्यान में लगा हुआ है। वह जितना वक्त मिलता है, ध्यान में। तो उसका गुरु बाहर बैठ गया, उसने एक पत्थर को लाया और उसकी देहली पर उसे घिसना शुरू कर दिया। उस पत्थर की ईंट को घिसता रहा बैठा--घंटा, दो घंटा, तीन घंटा। वह शिष्य कुछ भी नहीं बोला, वह अपने ध्यान में ही रहा, उसने इससे विघ्न नहीं माना। पर वह घिसता ही रहा, दोपहर बीत गई, वह घिसता ही रहा, सांझ आ गई। वह आखिर ध्यान करने वाला घबड़ा गया कि यह पत्थर क्यों घिसे जा रहा है उसका गुरु? सांझ को उसने उससे गुस्से में कहा कि क्षमा करिए, ये क्या पत्थर घिसे चले जा रहे हैं? क्या प्रयोजन है आपका यहां पत्थर घिसने से? सुबह से देख रहा हूं सांझ हो गई, आप पत्थर घिसे जा रहे हैं!

There was a monk, mad about meditation, doing it for years, twenty-four hours absorbed in it. His master heard that the disciple was in unbroken meditation and went to see him. The disciple spoke to no one, looked at no one; if someone came by, he closed his eyes—he would not permit any interruption. The master sat outside, brought a brick, and began rubbing it on the doorstep—rubbing and rubbing. An hour, two, three went by. The disciple said nothing, remained in meditation. The master kept polishing—noon passed, evening came. Finally the meditator became irritated: “Forgive me, but why are you rubbing that brick? What is the purpose? Since morning you have been at it!”

उसने कहा, मैं इसका एक दर्पण बनाना चाहता हूं। उसने कहा, मैं इसका एक दर्पण बनाना चाहता हूं।

The master said, “I want to make a mirror out of it.”

वह शिष्य बोला, आप बुढ़ापे में पागल हो गए! पत्थर को घिसने से दर्पण बनेगा?

The disciple exclaimed, “In your old age you have gone mad! By polishing a brick will you make a mirror?”

उसके गुरु ने कहा, मैं पागल नहीं हुआ हूं, केवल तुम्हें बताने आया हूं कि मन को कितने ही घिसते रहो, उससे भी आत्मा नहीं मिलेगी। मन से जागो! मन को घिसते रहो, उससे भी आत्मा नहीं मिलेगी, वह पत्थर घिसना है। मन से जागो!

The master replied, “I am not mad. I came only to tell you that by polishing the mind you will not find the soul. Wake up from the mind! You can keep rubbing the mind; you will not get the soul—that is like polishing a brick. Wake up from the mind!”

तो अगर आप ध्यान को ऐसा पकड़ लें, तो वह मन के घिसने जैसा हो जाएगा। फिर उसको घिसे जा रहे हैं, उससे कुछ भी नहीं होगा। जागना है! इसलिए मैंने उसे कृत्रिम कहा। हर सीढ़ी कृत्रिम है। इसलिए कृत्रिम है कि अगर सच में ऊपर पहुंच जाना है, तो एक समय तो सीढ़ी पर पैर रखना होता है, फिर दूसरे समय उसे छोड़ देना होता है।

If you grasp meditation that way, it becomes brick-polishing. You just keep rubbing; nothing happens. One has to awaken! That is why I called it artificial. Every ladder is artificial. Why? Because if you truly wish to reach above, at one time you must put your foot on the ladder, and at another you must let it go.

अभी मैं परसों यहां से गया, तो किन्हीं मित्र ने कहा कि आपने पहले तो इतना ध्यान को समझाया और फिर आपने यह कह दिया कि इसको भी छोड़ देना पड़ेगा। तो फिर पकड़ें ही क्यों? जैसे मैं आपको एक छत के किनारे कहूं कि अगर आपको छत पर जाना है तो सीढ़ी पर चढ़िए। जब आप सीढ़ी पर चढ़ कर खड़े हो जाएं, तो मैं आपसे कहूं, अब इसको छोड़िए ताकि आप ऊपर जा सकें। तो आप कहेंगे, अगर ऐसे ही इसको छोड़ना ही था तो मुझे चढ़ने को क्यों कहा? मैं नीचे ही खड़ा रहता।

The day before yesterday, as I was leaving, a friend said, “First you explained meditation so much, and then you said it too must be dropped. Then why take it up at all?” It is like telling you at the edge of a terrace, “If you want to get to the roof, climb the ladder.” When you are standing up on it, I say, “Now let go of it so you can step onto the roof.” You say, “If I had to let it go anyway, why did you tell me to climb? I could have stayed below.”

सीढ़ी पहुंचा सकती है, दो काम करने पड़ेंगे। सीढ़ी पहुंचाती है, उस पर चढ़िए और उसको छोड़िए। अगर सीढ़ी पर नहीं चढ़े तो भी नहीं पहुंचेंगे, अगर सीढ़ी पर चढ़े और सीढ़ी पर ही पकड़ कर रुक गए तो भी नहीं पहुंचेंगे।

A ladder can take you there, but two things are required: climb it, and then leave it. If you do not climb, you won’t arrive; if you climb and cling to it, you still won’t arrive.

मेरी आप बात समझ रहे हैं न? सीढ़ी पहुंचाती है, तो पहुंचाने में उससे दो काम करने होंगे आपको, पहले चढ़ना और फिर उसे छोड़ देना। अन्यथा सीढ़ी दो तरह से रोक लेगी। न चढ़िए तो रोक लेगी और चढ़ कर रुक जाइए उस पर तो रोक लेगी। छत पर पहुंचने के लिए सीढ़ी पर चढ़ना जरूरी है और छत पर पहुंचने के लिए सीढ़ी को छोड़ देना जरूरी है। जो सीढ़ी पर है वह छत पर नहीं है।

Do you understand? The ladder takes you there on the condition that you do two things—first climb, then release. Otherwise the ladder will block you in two ways: if you do not climb, it blocks you; if you climb and cling, it blocks you. To reach the roof, climbing is necessary; to reach the roof, letting go is necessary. Whoever is on the ladder is not on the roof.

तो ध्यान को मैंने कृत्रिम कहा इस वजह से कि कहीं उसे सत्य समझ कर मत पकड़ लेना। कोई माध्यम सत्य नहीं होता। उसे कृत्रिम कहा ताकि यह स्मरण रहे कि उसे शुरुआत में पकड़ लेना है और उसे फिर छोड़ देना है। उसकी सार्थकता तब है जब आप पकड़ें और छोड़ दें।

I called meditation artificial so that you won’t mistake it for truth and clutch it. No means is the truth. I called it artificial to keep in mind that at the beginning you must take it up, and then you must set it down. Its value lies in being used and then dropped.

अब अनेक लोग हैं, जो इन चीजों को इस भांति पकड़ लेते हैं कि वे उनके प्राण हो जाती हैं। वे उनको पकड़ कर जिंदगी भर बिता देते हैं। उन्होंने खराब कर लिया। वे सीढ़ियां पकड़े बैठे हैं, छत पर पहुंचे नहीं। यानी मेरा कहना यह है, किसी चीज को भी जिसको आप कृत्रिम रूप से आयोजित कर रहे हैं, वह आपका स्वभाव नहीं हो सकता। न ध्यान आपका स्वभाव है। ध्यान भी एक माध्यम मात्र है, आपके ऊपर जो विभाव है उसको अलग करने का। उसे पकड़ लेंगे तो बड़ी गलती हो जाएगी।

Many people grab such things so tightly that they become their very life-breath; they spend a lifetime clutching. They spoil it. They hold on to the ladder and never reach the roof. My point is: anything you arrange artificially cannot be your nature. Not even meditation is your nature. Meditation is merely a device to separate what has overlaid you. If you cling to it, you make a great mistake.

समझ लीजिए एक आदमी कुआं खोदता है और कुदाली से कुआं खोदता है। तो वह कुदाली से कुआं खोदता है, मिट्टी की पर्तें फेंकता है कुदाली से खोद कर। तो क्या आप सोचते हैं यह कुदाली जो है यही कुआं है? कि जब कुएं को खोद लेगा तो कुदाली को सिर पर रख कर घूमेगा?

कुदाली को फेंक देगा। वह तो केवल मिट्टी अलग करने का उपाय था, कुआं खोदने का नहीं, अगर बहुत ठीक से समझिए। कुदाली की वजह से पानी नहीं आया है, कुदाली की वजह से केवल मिट्टी अलग हुई है, पानी तो था। कुदाली की वजह से मिट्टी अलग हुई है, कुदाली की वजह से पानी नहीं आया है, पानी तो था। मिट्टी अलग हो गई, उसके साथ कुदाली भी फेंक देनी पड़ेगी। अगर अब आप कुदाली को पकड़ कर बैठ जाइए, तो फिर आपको पानी नहीं मिलेगा। पहले आप मिट्टी पकड़े बैठे रहे, अब कुदाली पकड़े बैठे हुए हैं।

Suppose a man digs a well with a pickaxe. He uses the pickaxe to cut through layers of soil. Do you think the pickaxe is the well? When the well is dug, will he carry the pickaxe on his head? He will throw it away. The pickaxe was only a means to remove the soil, not to “bring” the water—if you understand precisely. Water does not come because of the pickaxe; the pickaxe only removes the earth. The water was already there. Once the soil is removed, the pickaxe too must be set aside. If you now clutch the pickaxe, you will not get the water. Before, you clutched the soil; now you clutch the tool.

बुद्ध ने कहा, कुछ ऐसे नासमझ हैं, नदी पर बैठ कर नाव में नदी पार करते हैं, फिर नाव को लेकर बाजार में घूमते हैं। वे कहते हैं कि इसने हमको नदी पार करवा दी। तो उन्होंने कहा, अनेक धार्मिक लोग ऐसे हैं जो धर्म को नाव न समझ कर उसको सिर का बोझ समझे हुए हैं। जिस दिन धर्म आपका छूट जाए, उस दिन समझना आप नदी पार हुए और नाव को भी वहीं छोड़ आए। नाव को कहां लिए फिरिएगा? जिसको हम साधना कहते हैं--साधना सीढ़ी की तरह है, नाव की तरह है, कुदाली की तरह है--वह व्यर्थ हो जाएगी। इसलिए मैं कह रहा हूं वह कृत्रिम है। क्योंकि वह अगर मैं वास्तविक आपसे कहूं, तो फिर उसको छोड़ा आपसे नहीं जा सकेगा।

Buddha said some foolish people ferry across the river and then walk around town carrying the boat on their heads: “It carried us across!” Many religious people are like that—they do not regard religion as a boat but as a burden. The day religion drops from you, know you have crossed the river and left the boat behind. Why carry it? What we call sadhana—practice—is like a ladder, a boat, a pickaxe—it must become useless. That is why I call it artificial. If I called it real, you would never be able to drop it.

इसे स्मरण रखिए कि जो भी आप साध रहे हैं सब कृत्रिम है। और उसकी उपयोगिता इतनी है कि आपके ऊपर जो कृत्रिम छा गया है उसे वह काट देगा। इससे ज्यादा उसकी उपयोगिता नहीं है। जिस दिन कृत्रिम छंट जाएगा उस दिन वह उतना ही फिजूल है जितना जिसको उसने काटा वह फिजूल है। उसी वक्त उसे भी छोड़ देना है। अगर वह वास्तविक मालूम हुआ और लगा कि वह पकड़े रहना है तो वह बाधा हो जाएगी। रास्ते पर चलते हैं मंजिल पर पहुंचने को; मंजिल पर पहुंच कर रास्ता फिजूल हो जाना चाहिए। अगर रास्ता उस वक्त फिजूल न हो तो आप मंजिल पर नहीं पहुंच पाएंगे। इसलिए मैंने कहा सब रास्ते कृत्रिम हैं। सब रास्ते कृत्रिम हैं। और आंतरिक जीवन के तो सारे रास्ते कृत्रिम हैं। कृत्रिम हैं कृत्रिम को काटने के लिए, ताकि कृत्रिम जब विलीन हो जाए तो जो वास्तविक है वह उपलब्ध हो जाए।

Remember: whatever you practice is artificial. Its usefulness is only this much—that it will cut the artificiality that has covered you. No more. The day that artificiality falls away, the means is exactly as superfluous as the thing it cut. At that very moment, drop it too. If it appears real and you feel you must hold on to it, it becomes an obstacle. We walk on a path to reach the destination; on reaching, the path should be superfluous. If the path is not superfluous then, you have not arrived. Therefore I say all paths are artificial. All paths are artificial—especially in the inner life. They are artificial in order to cut the artificial, so that when the artificial dissolves, the real is revealed.

और यह तो आप समझ ही लीजिए, अज्ञान में आप जो भी करेंगे वह कृत्रिम होगा। अज्ञान में आप जो भी करेंगे, जो भी करेंगे वह कृत्रिम होगा। बस उस कृत्रिमता में दो तरह की कृत्रिमताएं हो सकती हैं। एक ऐसी जो अज्ञान को और घनी करती चली जाएं और एक ऐसी जो अज्ञान को कम कर दें।

And understand this: in ignorance, whatever you do will be artificial. There are only two kinds of artificiality—one that thickens ignorance and one that thins it.

अभी सुबह कोई मुझसे पूछता था कि आप ध्यान को कहते हैं विचार-शून्यता, तो इसमें तो विचार तो हम करते ही रहते हैं कि विचार शून्य हो रहा है या श्वास देख रहे हैं, तो यह सब विचार है।

तो मैंने उनसे कहा कि अगर यह भवन है, यह कमरा है, और इस कमरे के बाहर जाना हो, तो मैं आपको कहूंगा, कमरे के बाहर जाने के लिए कमरे के बाहर, जहां कमरा समाप्त हो जाता है, वहां पहुंच जाइए। आप कहेंगे, लेकिन अभी तो आप कहते हैं कमरे के बाहर पहुंच जाइए, लेकिन आप कहते तो हैं कमरे में चलिए।

तो कमरे में चलना दो तरह का हो सकता है। एक तो आदमी जो गोल चक्कर इसी कमरे में काटे। वह काटता रहे, काटता रहे। वह भी कमरे में चल रहा है। और एक वह आदमी जो यहां से चले और दरवाजे से बाहर निकल जाए। वह भी कमरे में चल रहा है। एक कमरे में चलना कमरे में ही बनाए रखेगा और दूसरा कमरे में चलना कमरे के बाहर ले जाएगा। कमरे के भीतर दो तरह से चला जा सकता है: चक्कर में और सीधा।

This morning someone asked me, “You call meditation thoughtlessness, but we keep thinking—‘thoughtlessness is happening,’ or ‘we are watching the breath.’ Isn’t that thinking?” I said: suppose we are in a room and must go outside. I tell you, “To get out, go to where the room ends.” You say, “But you also tell me, ‘Walk in the room.’” Walking in the room can be of two kinds. One person walks in circles and remains inside. Another walks straight to the door and goes out. Both are walking in the room. One kind of walking keeps you in; the other takes you out. Inside the room you can walk in circles or walk straight.

इस कृत्रिम अज्ञान के जीवन में मनुष्य दो तरह के काम कर सकता है। एक ऐसे जिनसे कृत्रिमताएं चक्कर की तरह बनी रहें और एक ऐसे जिनसे कृत्रिमताएं टूट जाएं। जब कृत्रिमता टूट जाए तो आपको पता चलेगा: ध्यान भी कृत्रिमता थी, साधना भी कृत्रिमता थी, तपश्चर्या भी कृत्रिमता थी। छोड़ा, पकड़ा, सब कृत्रिम था। जब आपको वास्तविक उपलब्ध होगा तो आपको पता चलेगा सब कृत्रिम था। लेकिन कुछ कृत्रिमताएं ऐसी थीं जो सहयोगी थीं बाहर लाने को, कुछ कृत्रिमताएं ऐसी थीं जो विरोधी थीं बाहर लाने में और अंदर ले जाती थीं।

In this artificial life of ignorance, man can act in two ways: in ways that keep the artificiality going in circles, or in ways that break it. When artificiality breaks, you will realize: meditation was also artificial, practice was artificial, austerity was artificial. Taking up and letting go—both were artificial. When the real is revealed, you will see everything was artificial—but some artificialities were helpful in taking you out, while others were hindrances that took you further in.

इसलिए उसको मैंने कृत्रिम कहा है। कृत्रिम का अर्थ यह मत समझ लेना कि वह बेकार है, उसे कुछ करना नहीं है। कृत्रिम का मेरा मतलब यह है कि किसी दिन वह जब बेकार हो जाए तो उसे वास्तविक समझ कर पकड़े मत रह जाना। मगर अगर कृत्रिम से आप यह मतलब लो कि वह बेकार है, जब कृत्रिम है तो अभी से उसको क्या पकड़ना! तो फिर सब बात फिजूल हो जाएगी।

That is why I called it artificial. Do not take “artificial” to mean useless—that nothing need be done. By “artificial” I mean: when the day comes that it has become useless, do not mistake it for the real and cling to it. But if by “artificial” you conclude, “Then why take it up at all?”—everything is lost.

जैसा मैंने परसों कहा, हम बच्चे को सिखाते हैं: ग--गणेश का। यह बिलकुल झूठी बात है, यह बिलकुल कृत्रिम है। गणेश का ग से क्या वास्ता? और अगर कोई वास्ता है गणेश का ग से, तो गधा का भी उतना ही है। वास्ता क्या है? लेकिन हम उसे एक कृत्रिम बात सिखाते हैं: ग--गणेश का। एक कृत्रिम बात सिखाते हैं ताकि ग उसे पकड़ जाए। अगर वह उसको पकड़ ले और जब भी पढ़े कहीं, तो पहले कहे: ग--गणेश का और तब ग को पढ़े। तो आप पाएंगे इसका दिमाग खराब है। एक कृत्रिमता थी जो सहयोगी थी, वह अब इसके लिए दिक्कत हो गई है, अब यह उसको पकड़े हुए है। वह कृत्रिमता सिखाने के लिए उपयोगी थी, लेकिन सिखाते से ही छूट जानी चाहिए। इशारे छोड़ देने चाहिए जब चीज मिल जाए। इस अर्थ में उसे मैंने कृत्रिम कहा है।

As I said the day before yesterday: we teach a child, “ga—for Ganesh.” It is utterly false—purely artificial. What connection does the sound ga have with Ganesh? And if there is any connection, then ga could be equally “for donkey.” What connection? But we teach an artificial cue so that the child can grasp the letter. If he keeps it forever and, whenever he reads, first says, “ga—for Ganesh,” then reads ga, you will say, “This child’s mind is stuck.” A device that was once helpful has become an obstacle because he clings to it. The device was useful for learning but should drop away as learning happens. Once the thing is found, drop the pointers. In this sense I called it artificial.

इस अर्थ में नहीं कि उसे पकड़ना नहीं है, इस अर्थ में कि पकड़ लेने के बाद स्मरण रखना है कि उसे छोड़ देना है। नहीं तो ध्यान पकड़ जाएगा, वही आपकी पकड़ हो जाएगी, वही आपकी जकड़ हो जाएगी, वह धीरे-धीरे आपकी मेंटल हैबिट हो जाएगी और उसमें कोई मतलब नहीं रह जाएगा।

Not in the sense that it should not be taken up, but in the sense that once taken up, remember to let it go. Otherwise meditation itself becomes your grip, your bondage; it turns into a mental habit and loses meaning.

सब छोड़ते जाना है जो पकड़ा है हमने, उस घड़ी तक पहुंचने के लिए जब वह मिल जाए जिसको हमने पकड़ा नहीं है, जो हमें पकड़े हुए है। उसको ही, जो हमें धारण किए हुए है, हमने धर्म कहा है। जिसको हम धारण कर रहे हैं, वह धर्म नहीं हो सकता। चाहे आप ध्यान कर रहे हों, चाहे मंदिर जा रहे हों, चाहे कुछ भजन कर रहे हों, चाहे कीर्तन कर रहे हों। ये तो आपने धारण किए हैं, ये धर्म नहीं हो सकते। जो आपको धारे हुए है वह धर्म है। तो जब आप अपने धारण किए हुए सारे वस्त्र छोड़ कर खड़े हो जाएंगे, उस दिन आपको उसका पता चलेगा जिसको आपने धारण नहीं किया, जो आपको निरंतर उपलब्ध रहा है, जो आपका है, जो आपका स्वरूप है।

We must keep dropping whatever we are holding, until we reach that moment when That is found which we did not hold—which holds us. That which holds us is what we have called dharma. Whatever we hold cannot be dharma—whether meditation, temple-going, hymn or kirtan. These are things you hold; they cannot be the real. That which holds you is dharma. When you stand without the garments you have put on, you will know That which you did not put on, which has always been available, which is yours, which is your nature.

ध्यान भी आप धारण कर रहे हैं, शांति भी आप धारण कर रहे हैं, साधना भी आप धारण कर रहे हैं, तपश्चर्या भी आप धारण कर रहे हैं। जो आप धारण कर रहे हैं वह सत्य नहीं है, वह केवल जो आपने धारण किया है उस असत्य का विरोध है। वे दोनों असत्य एक-दूसरे को खंडित कर देंगे और तब शेष जो रह जाएगा वह सार्थक होगा, वह वास्तविक होगा।

Even meditation you are holding, peace you are holding, practice you are holding, austerity you are holding. What you hold is not truth; it is only the opposition of the untruth you already hold. Two untruths cancel each other, and what remains is meaningful, real.

उस वास्तविक की तरफ स्मरण आपको बना रहे, इसलिए मैंने ध्यान को कृत्रिम कहा है।

To keep your remembrance turned toward that real, I have called meditation artificial.

प्रश्न: ओशो, आपने कहा कि शास्त्रों व धार्मिक ग्रंथों का उपयोग नहीं है; और है तो ज्ञान होने के पश्चात। उसको स्पष्ट समझाइए। ज्ञान होने के पश्चात तो किसी शास्त्र की जरूरत नहीं है, ऐसी मान्यता है।
Osho, you said that scriptures and religious texts are of no use—except after enlightenment. Please explain this clearly. It is generally held that after enlightenment there is no need for any scripture.

मैंने कहा परसों आपको कि ज्ञान के पूर्व शास्त्र अर्थहीन हैं। क्योंकि आप उनमें जो भी पढ़ेंगे वह आपका अपना अर्थ होगा, उनका नहीं जिनकी वाणी उन शास्त्रों में संगृहीत है। आप जो भी पढ़ेंगे, अपने को पढ़ेंगे, उन ग्रंथों को नहीं पढ़ेंगे। वह पढ़ ही नहीं सकते। उसे पढ़ने के लिए वही चैतन्य की स्थिति चाहिए, जो उस व्यक्ति की रही होगी जिससे वह वाणी निकली है।

The other day I told you that before enlightenment, scriptures are meaningless. Because whatever you read in them will be your own meaning—not the meaning of those whose utterances are preserved in the scriptures. Whatever you read, you will be reading yourself; you will not be reading those texts. In fact, you cannot. To read them you need the same state of consciousness that must have been present in the one from whom those words arose.

कभी भी हम, चेतना की समान स्थिति न हो, तो एक-दूसरे को नहीं समझ पाते। इस जगत में आप इस भ्रम में होंगे कि एक-दूसरे को हम समझते हैं, तो आप गलती में हैं। हममें से कोई एक-दूसरे को नहीं समझता। सबके चैतन्य के तल इतने भिन्न हैं, अंडरस्टैंडिंग संभव ही नहीं हो पाती। हम सबके चैतन्य के स्तर इतने भिन्न हैं, हम एक-दूसरे को समझाने की कोशिश करते हैं, लेकिन आपको खयाल कभी आया कि कोई किसी से समझता है? कोई किसी से नहीं समझता। समझ ही नहीं सकता कोई किसी से। और समझेगा भी, तो इस भ्रम में न रहे कि उसने दूसरे को समझा, वह अपने तल पर कोई बात समझेगा।

Whenever our states of consciousness are not the same, we do not understand one another. If you live under the illusion that in this world we understand each other, you are mistaken. None of us really understands another. Our planes of consciousness are so different that true understanding does not become possible. We try to explain to one another, but has it ever occurred to you that anyone actually understands anyone? No one understands anyone. No one can. And even if you think you have understood, don’t remain in the illusion that you have understood the other—you will only have understood something on your own level.

इसलिए मैंने कहा कि अगर आप गीता पढ़ें, कुरान पढ़ें, बाइबिल पढ़ें, समयसार पढ़ें, तो आप इस भ्रम में न हों कि समयसार कुंदकुंद ने लिखा, इसलिए आप जो समझ रहे हैं वह कुंदकुंद ने कहा होगा। कुंदकुंद ने क्या लिखा, वह आप नहीं समझ सकते, जब तक कुंदकुंद की चेतना स्थिति आपके भीतर न हो। आप वही समझेंगे जो आप समझ सकते हैं। वह आपका ही समझना होगा, आपका अपना पढ़ना होगा कुंदकुंद में, कुंदकुंद का समझना नहीं या कृष्ण का समझना नहीं।

That is why I said: if you read the Gita, the Quran, the Bible, the Samayasara, do not fall into the illusion that because the Samayasara was written by Kundakunda, what you are understanding is what Kundakunda must have said. You cannot understand what Kundakunda wrote until Kundakunda’s state of consciousness arises within you. You will understand only what you can; it will be your understanding, your reading of Kundakunda—not Kundakunda’s understanding, not Krishna’s understanding.

तो मैंने कहा कि आप शास्त्र समझ नहीं सकते जब तक ज्ञान न हो और जब ज्ञान आपको होगा तो आप शास्त्र समझ सकेंगे। तब यह बात भी बिलकुल सच है कि तब शास्त्र के समझने की जरूरत नहीं रहेगी कोई। जब आपको स्वयं ज्ञान उत्पन्न हुआ तो आपको शास्त्र को समझने की जरूरत क्या रह जाएगी? कोई जरूरत नहीं रह जाएगी। शास्त्र को समझने की जरूरत आपके लिए बिलकुल नहीं रह जाएगी। जरूरत का कोई प्रश्न नहीं है न, आपको खुद बोध हो रहा है। लेकिन मैंने कहा, तब शास्त्र पढ़े जा सकते हैं। तब शास्त्र किसलिए पढ़े जाएंगे? तब शास्त्र केवल एक वजह से पढ़े जा सकते हैं। जो आपको उपलब्ध हुआ है वह अनेक लोगों को उपलब्ध हुआ है, आप अकेले नहीं हैं उस सीमा में, उस जगत में, उस प्रदेश में। आप अकेले नहीं हैं, आपकी अनुभूति अपनी अकेली नहीं है। अनेक लोग उस मार्ग पर गए हैं, अनेक लोगों को वह अनुभव हुआ है। उनकी जो वाणी और उनके शब्द जो उपलब्ध हैं, वे उसका इंगित देंगे। उस प्रदेश में आपका पहुंचना अकेला नहीं हुआ है, उस पर अनेक लोग पहुंचे हैं। और वे लोग जो पहुंचे हैं, उनकी गवाही में और उनकी साक्षी में आपके वचन अब होंगे।

So I said: you cannot understand scriptures until there is enlightenment; and when enlightenment happens to you, you will be able to understand the scriptures. Then it is also absolutely true that there will no longer be any need to understand scripture. Once realization has arisen, what need remains for scripture? None at all. There will be no need for you to understand scripture. But I also said: then scriptures can be read. For what? For only one reason. What has become available to you has been available to many others; you are not alone in that dimension, that realm, that province. Your experience is not solitary. Many have walked that path; many have had that experience. Their utterances and words, wherever available, will indicate it. Your arrival there is not solitary—many have arrived there. And now, in their testimony and witness, your words will be included.

परंपरा धर्म की ऐसे बनती है! ऐसे नहीं बनती कि आपने शास्त्र पढ़ा और बन गई। परंपरा धर्म की ऐसे बनती है कि आप गवाही देते हैं उनकी। आपका अपना ज्ञान--महावीर की, बुद्ध की और कनफ्यूशियस की गवाही हो जाता है कि ठीक है! मैंने जाना, और मैं जो जान रहा हूं, उन्होंने भी जाना। उनकी आप गवाही देते हैं। और वह गवाही मूल्यवान है। वह मूल्यवान इसलिए है कि उस गवाही के परिणाम में लाखों लोगों को एक सत्य का आभास, एक सत्य का इशारा, एक सत्य की तरफ अंगुली होनी शुरू हो जाती है।

This is how a religious tradition is formed—not by reading a scripture and, just like that, a tradition is born. A religious tradition is formed when you bear witness to those before you. Your own realization becomes a testimony to Mahavira, to Buddha, to Confucius: “Yes! I have known—and what I am knowing, they too knew.” You give testimony. And that testimony is valuable because, as a result of it, millions begin to receive a sense of truth, a hint of truth, a finger pointing toward truth.

इस तरह के गवाह हमारी सदी में कम हो गए हैं। इसलिए महावीर आपको झूठे मालूम पड़ने लगे हैं, इसलिए बुद्ध झूठे मालूम पड़ने लगे हैं। आप श्रद्धा किए चले जाते हैं, लेकिन आपको शक होने लगा है--कि पता नहीं हैं भी या नहीं!

Such witnesses have grown few in our century. That is why Mahavira begins to seem false to you, why Buddha begins to seem false. You keep professing faith, but doubt starts arising—were they really there at all?

एक ईसाई साधु ने गांधीजी के पास कुछ दिनों रहने के बाद लिखा कि पहली दफा गांधी के करीब रह कर मैंने अनुभव किया क्राइस्ट हुए होंगे। उसने लिखा: गांधी के पास रह कर मैंने पहली दफा अनुभव किया क्राइस्ट हुए होंगे, अन्यथा मुझे शक था। अन्यथा मुझे शक था। हमने सुना कि क्राइस्ट को जब सूली दी, तो उन्होंने सूली पर, जब हाथ ठोंक दिए गए उनके कीलों से तब उन्होंने परमात्मा से प्रार्थना की कि हे प्रभु, इन सारे लोगों को माफ कर देना, क्योंकि ये नहीं जानते कि ये क्या कर रहे हैं। हमको शक होता है कि किसी आदमी को कोई सूली देगा और वह यह बात कहेगा।

A Christian monk, after living for some days near Gandhi, wrote: “For the first time, staying near Gandhi, I experienced that Christ must have been. Otherwise I had my doubts.” We have heard that when Christ was crucified, when nails were driven through his hands, he prayed to God: “Father, forgive them, for they know not what they do.” We doubt that any man being crucified would say such a thing.

लेकिन अगर हम गांधी को जानते हैं तो गवाही मिल जाएगी कि यह बात ठीक है, इस तरह का आदमी हुआ है। और इस तरह का आदमी हुआ है, तो वे लोग जो कि अभी उस स्थिति में नहीं हैं, उनको यह संभावना फलवती होती है कि हमारे भीतर भी उस तरह की घटना घट सकती है। एक सत्य की संभावना, एक बीज की संभावना फलवती होती है, और कुछ नहीं होता।

But if we know Gandhi, we receive the witness that this is right—such a man has indeed been. And if such a man has been, then for those who are not yet in that state, the possibility begins to bear fruit that such an event can also happen within us. A possibility of truth, a seed possibility, begins to ripen—and nothing more is needed.

तो जो ज्ञान को उपलब्ध होता है वह शास्त्रों को केवल इस अर्थ में देख सकता है कि वह गवाही दे सके अपने पीछे की परंपरा की, कि जो हम कहते रहे हैं परंपरा से वह असत्य नहीं है, जो हम जानते रहे हैं परंपरा से वह असत्य नहीं है। वह गवाही दे सके, वह साक्षी हो सके अनंत पीछे की परंपरा का। वह वापस उस परंपरा को पुनरुज्जीवन दे सके। वह पुनरुज्जीवित परंपरा उसमें हो जाएगी। जब वह ज्ञान को उपलब्ध होगा, अगर वह महावीर की वाणी से परिचित हुआ, तो उस ज्ञान को उपलब्ध व्यक्ति के माध्यम से वहां महावीर की वाणी फिर से जीवित हो जाएगी। और वह जीवन अर्थपूर्ण होगा। और वह जीवन शास्त्र और आगम को जानने का अर्थ होगा।

So one who attains realization can look at the scriptures only in this sense: that he may be able to testify to the tradition behind him—that what has been said in the tradition is not false, that what has been known is not false. He can give testimony, be a witness to the endless tradition behind. He can revive that tradition through himself. When someone attains realization, and if he is familiar with Mahavira’s utterance, then through that realized person Mahavira’s utterance will come alive again. And that renewed life will be meaningful. That living presence will be the real meaning of knowing scripture and the Agamas.

तो मैंने कहा, आगम को तो नहीं जाना जा सकता, शास्त्र को तो नहीं जाना जा सकता अज्ञान में। ज्ञान में जाना जा सकता है। लेकिन ज्ञान में उसके अपने लिए तो कोई शास्त्र जानने का उपयोग न होगा, लेकिन दूसरों के लिए, जो निकट हैं, चारों तरफ घिरे हैं, उनके लिए वह गवाही और साक्षी हो जाएगा। उपयोगिता शास्त्र की साक्षी की तरह है। उपयोगिता शास्त्र की अध्ययन की तरह नहीं है।

Thus I said: the Agamas cannot be known, scriptures cannot be known, in ignorance. They can be known in knowing. But for himself, in realization there is no utility in knowing any scripture; for others—those near him, those around him—he becomes testimony and witness. The utility of scripture is as witness, not as material for study.

मेरी बात आप समझेंगे तो समझ में आएगा कि हम जितने साक्षी कम होते चले जाते हैं, उतना हमारी परंपरा खंडित, धूमिल और धुंधली होती चली जाती है।

If you understand me, you will see: the fewer witnesses we have, the more our tradition becomes fragmented, tarnished, and hazy.

आपको पक्का विश्वास सच में आता है कि महावीर हुए हैं? आपको सच में विश्वास आता है कि महावीर हुए हैं? आप अपने भीतर बहुत तलाश करेंगे तो आपको शक मिलेगा। शक मिलेगा यह कि ऐसा आदमी कैसे हो सकता है? कि लोग उसको मारते हों, पीटते हों, कि लोग उसके कानों में कीलें ठोंकते हों और उसको कुछ भी न होता हो! आप जरा अपने पर विचार करें तो आपको पता लगेगा या तो महावीर असत्य हैं या आप असत्य हैं। यानी आपके कानों में कोई कीलें ठोंकता है और मारता है और आपको कुछ भी नहीं होता? आपको लगेगा--यह कैसे होगा?

Do you truly have firm faith that Mahavira existed? If you search within, you will find doubt: how can such a person be? That people beat him, that people drove nails into his ears, and nothing happened to him! Consider yourself: if someone drove nails into your ears and beat you, would nothing happen? You will feel—how can this be?

तो अब दो ही रास्ते हैं महावीर को असत्य करने के। एक रास्ता तो यह कि कह दें कि वे भगवान थे। यह भी असत्य करने का रास्ता है उनको। कि वे सामान्य आदमी नहीं थे, इसलिए नहीं होता होगा। या कह दें कि उनकी काया बहुत विशिष्ट तरह की थी, तीर्थंकरों की काया बहुत दूसरे ढंग की होती है, उस पर चोट ही नहीं लगती। वह लोह-काया थी या कुछ और थी काया। यूं ये तरकीबें हैं असत्य करने की। आप उनको सामान्य आदमी नहीं मान पाते। और सामान्य नहीं मान पाते...

Then there are only two ways to falsify Mahavira. One is to say he was God. That too is a way of falsifying him: he was not an ordinary man, therefore perhaps it did not affect him. Or say his body was very special—Tirthankaras have a different kind of body, blows do not register; it was an iron body, or something else. These are devices to falsify. You cannot accept him as an ordinary man. And because you cannot accept…

एक तो रास्ता यह है कि कह दें कि भगवान हैं, कह दें कि तीर्थंकर हैं, कह दें कि अवतार हैं, कह दें कि उनकी विशेष काया है, ये एक तरकीबें हैं असत्य करने की। दूसरी तरकीबें ये हैं कि कह दें कि वे ऐतिहासिक पुरुष ही नहीं हैं, ये सब कल्पनाएं हैं, ये सब कहानियां हैं। ये दो तरह की बातें हैं। एक तरह से धार्मिक आदमी असत्य करता है, दूसरी तरह से अधार्मिक आदमी उनको असत्य करता है। ये दोनों असत्य कर रहे हैं। लेकिन आपको बिलकुल अगर ऐसा लगता हो कि बिलकुल हमारे जैसे हड्डी-मांस के आदमी थे, तो आपको शक होगा। यह शक आपका तभी मिट सकता है जब कि कुछ लोग जो आपकी सदी में जीवित हैं, जिंदा हैं, हड्डी-मांस के हैं और गवाही दे दें, साक्षी दे दें अपने जीवन से। तो आपको यह शक मिट सकता है। यानी धर्म कभी एक दफा पैदा होकर समाप्त हो गया, ऐसा नहीं है, उसे बार-बार पुनरुज्जीवित होना पड़ता है अलग-अलग लोगों में। तब वह स्पष्ट होता है, तब वह ज्ञात होता है, तब वह जीवित होता है।

One way is to say: he was God, a Tirthankara, an avatar, had a special body—devices to falsify. The second is to say: he was not a historical person at all; these are all imaginings, stories. These are the two angles. In one way the so‑called religious person falsifies him; in another way the irreligious person falsifies him. Both falsify. But if it truly seems to you that he was a man of flesh and bone just like us, then doubt will arise. That doubt can be removed only when some people living in your own century—alive, flesh and blood—give witness by their lives. Then your doubt can dissolve. Meaning: religion is not something born once and finished; it must be revived again and again in different people. Then it becomes clear, then it becomes known, then it is alive.

तो ज्ञान के बाद शास्त्र का उपयोग केवल एक है कि वह आदमी यह कह सके कि जो मैं कह रहा हूं, जो मैं जान रहा हूं, जो शब्द मैं दे रहा हूं, वे शब्द पहले भी दिए गए हैं, वे शब्द पहले भी कहे गए हैं। और अगर आप पढ़ेंगे वाणी, तो महावीर यह नहीं कहते कि मैं जान रहा हूं; महावीर कहते हैं, जो पहले भी जाना गया है वह मैं जान रहा हूं। कृष्ण कहते हैं, जो पहले भी कहा गया है वह मैं कह रहा हूं। बुद्ध कहते हैं, अनंत बुद्धों ने जो कहा है वह मैं कह रहा हूं। वे सारे लोग यह कहते हैं कि जो पहले कहा गया है...। अगर उपनिषद पढ़ते हैं तो आप उसमें बार-बार पाएंगे कि वे कहते हैं, जो पहले जाना गया, जो सनातन से जाना गया वह हम कह रहे हैं।

So after realization the scripture has only one use: that a person can say, “What I am saying, what I am knowing, the words I am giving—these words have been given before.” And if you read their utterances, Mahavira does not say, “I am knowing”; Mahavira says, “That which has been known before, I am knowing.” Krishna says, “That which has been said before, I am saying.” Buddha says, “What innumerable Buddhas have said, I am saying.” They all say: what has been said before… If you read the Upanishads you will find again and again: “What was known before, what has been known from the eternal, that we are saying.”

वह उसके कहने में अर्थ है। वे पूरी परंपरा को अपने माध्यम से पुनरुज्जीवित कर रहे हैं। और अपने माध्यम से आपको वे उन अनंत जाग्रत पुरुषों से संयुक्त कर रहे हैं जो पीछे हुए और जो अब आपके लिए धूमिल हो गए हैं।

There is meaning in their saying so. Through themselves they are reviving the entire tradition. And through themselves they are joining you to the innumerable awakened ones who were before and who have now become hazy for you.

यह तो उपयोग है, वैसे उसके अपने लिए कोई उपयोग नहीं है। वह उपयोग आपके लिए है। शास्त्र मुर्दा है, उसके माध्यम से वह जीवित हो जाएगा। और जो शास्त्र आपको नहीं कह पाया, नहीं समझा पाया, वह उस जीवित व्यक्ति के माध्यम से आपको प्रतीत होगा।

That is the use; otherwise, for himself, there is no use. That use is for you. The scripture is dead; through him it will become alive. And what the scripture could not tell you, could not make you understand, will be revealed to you through that living person.

यह आप समझते हैं न? महावीर की वाणी समझना एक बात है और महावीर के सान्निध्य में होना बिलकुल दूसरी बात है। जो वाणी नहीं कह पाती वह सान्निध्य कह पाता है, क्योंकि सान्निध्य कुछ और दिखा देता है जो वाणी कभी नहीं दिखा सकती।

You understand this, don’t you? Understanding Mahavira’s words is one thing; being in Mahavira’s presence is altogether different. What words cannot say, presence can say—because presence shows something that words can never show.

बुद्ध जब पहली दफा ज्ञान को उपलब्ध हुए तो वे काशी आए। वे काशी के बाहर एक दरख्त के नीचे ठहरे हुए थे। तब उन्हें कोई भी नहीं जानता था, कोई पहचानता नहीं था। वे एक अदना, अनजान, अपरिचित भिखमंगे थे, भिक्षु थे। काशी का नरेश सांझ को बहुत परेशान, चिंतित था, वह अपने रथ पर हवाखोरी को निकला था। वह जब गांव के बाहर गया, सूरज की रश्मियां ढलती थीं, बुद्ध एक दरख्त से टिके हुए बैठे थे, उनके चेहरे पर सूरज का प्रकाश पड़ता था। उसने अपने सारथी को कहा, रोको-रोको! यह आदमी तो कुछ अदभुत है। इतना प्रकाशोज्ज्वल, इतना शांत! इतने संगीत से, इतने आनंद से भरी आंख तो मैंने कभी देखी नहीं! उसने कहा, रोको, थोड़ा इसके पास हो लें।

When Buddha first attained enlightenment, he came to Kashi. He stayed under a tree outside the city. No one knew him then, no one recognized him. He was an insignificant, unknown, unfamiliar beggar—a bhikkhu. The king of Kashi, much troubled and anxious one evening, went out in his chariot for some air. As he left the town, the sun’s rays were slanting; Buddha was sitting, leaning against a tree, sunlight on his face. The king said to his charioteer, “Stop, stop! This man is something extraordinary—so luminous, so peaceful! I have never seen eyes so full of music, so full of joy! Stop; let me go near him a little.”

जैसे आप किसी फूल से भरे हुए गंध के बगीचे के करीब से निकलें और आपका मन हो कि थोड़ा इसमें ठहर जाएं। और जैसे आप धूप से तपे हुए निकलें और किसी बड़े बरगद की छाया के नीचे आपका मन हो जाए कि थोड़ी देर इसके पास ठहर जाएं। वैसा उस राजा को हुआ कि इस आदमी के पास थोड़ा रुक लें, वह एक चिंता से विदग्ध था।

As when you pass a garden brimming with fragrance and you feel like pausing a while; or when, parched by the sun, you come under the shade of a great banyan and feel to rest awhile—so it happened to that king: let me stop a little by this man. He was scorched with worry.

वह बुद्ध के पास गया और उसने कहा कि मैं इतनी चिंता से भरा हूं और मेरे पास सब कुछ है, और तुम्हारे पास कुछ भी नहीं दिखाई पड़ता, तुम इतनी शांति से, इतने आनंद से बैठे हो! क्या मैं पूछूं यह कैसे संभव हुआ? मेरे पास सब कुछ है और मैं तीन दिन से चिंता करता हूं कि आत्मघात कर लूं। तुम्हारे पास कुछ भी नहीं दिखाई पड़ता और तुम इतने निश्चिंत बैठे हो कि अनंत जन्मों तक भी अगर तुम्हें जीना पड़े, तुम ऐसे ही बैठे जीते रहोगे। और मुझे तो भार हो गया है जीना और खत्म करना चाहता हूं अपने को।

He went to Buddha and said, “I am so full of anxiety, and I have everything; and you seem to have nothing, yet you sit with such peace and joy! May I ask how this is possible? I have everything, and for three days I have been thinking of ending my life. You seem to have nothing, and you sit so untroubled that even if you had to live for countless births, you would sit and live just like this. For me, living has become a burden; I want to finish myself.”

बुद्ध ने कहा, एक दिन मेरे पास भी सब कुछ था, लेकिन मेरे भीतर कुछ नहीं था। आज मेरे भीतर कुछ है, बाहर मेरे पास कुछ भी नहीं है। जो मैंने भीतर पा लिया है उससे मैंने जो खोया, वह बिलकुल नहीं खोया, मैंने सभी पा लिया है। एक दिन मैं तुम्हारी हालत में था, आज मैं इस हालत में हूं। अभी तुम इस हालत में हो, कल चाहो तो इस हालत में हो सकते हो।

Buddha said, “Once I too had everything, but within I had nothing. Today within I have something; outwardly I have nothing. Through what I found within, whatever I ‘lost,’ I did not lose at all—I gained all. Once I was in your condition; today I am in this condition. You are in this condition now; if you wish, tomorrow you can be in this.”

उसने एक क्षण बुद्ध को देखा। वे जो कह रहे थे उसकी गवाही थी, वे जो कह रहे थे उसके वे स्वयं साक्षी थे। उसने सारथी को पास बुलाया, अपना मुकुट उसको वापस दिया, अपने कपड़े उतार कर दे दिए, उससे कहा, घर सूचना करना कि मैं कुछ और बड़ी संपत्ति की खोज में निकल गया हूं।

He looked at Buddha for a moment. In what Buddha was saying there was testimony; he himself was the witness to what he was saying. He called the charioteer, handed him his crown and clothes, and said, “Go home and inform them that I have set out in search of a far greater treasure.”

बुद्ध ने कहा था क्या कुछ? वह तो अपने रास्ते जाता था। बुद्ध ने बुलाया था क्या कुछ? वह तो अपने रास्ते जाता था। बुद्ध ने कोई आवाज दी थी कि सुनो, कि मैं कुछ समझाऊं? उसने बुद्ध को देखा और वह कुछ समझा।

Had Buddha said anything more? He was simply sitting on his path. Did Buddha call out, “Listen, let me explain”? The king looked at Buddha—and he understood something.

शास्त्र जो नहीं कह पाते वह सान्निध्य कह देता है। इसलिए जीवित सत्य जब किसी व्यक्ति को उपलब्ध होता है, उसके आसपास जो लोग उसके जीवन की प्रेरणा से खड़े होते हैं, उनमें तो वास्तविक धर्म होता है। उसके मरने के बाद उसकी वाणी के कारण जो खड़े होते हैं, वे मुर्दा धर्म होते हैं। फिर धर्म मर जाता है, फिर उसमें प्राण नहीं रह जाते। फिर वह शब्द-आधारित होता है, फिर वह सत्य-आधारित नहीं होता। सत्य का अनुभव उसके जीवन के सान्निध्य में संभव हो पाता है।

What scriptures cannot say, presence says. That is why, when living truth becomes available to someone, those who stand around him, inspired by his life—in them true religion happens. After his death, those who gather because of his words—this becomes dead religion. Then religion dies; life leaves it. Then it becomes word‑based, not truth‑based. The experience of truth is possible in the living presence of a realized one.

तो मैं शास्त्र का कोई उपयोग साधारण के लिए तो नहीं मानता, बल्कि घातक मानता हूं, उसको नुकसान पहुंच सकता है, लाभ तो नहीं हो सकता। शास्त्र तो बड़ी वसीयत है, इस अर्थ में वसीयत है कि जब आप जानेंगे तब आप पहचानेंगे कि उस सीमा में, उस प्रदेश में आप अकेले नहीं हैं। और तब आप पहचानेंगे कि आप किसी निर्जन वन में नहीं प्रविष्ट कर गए हैं। आपके पहले बहुत जीवित और जागते हुए लोगों की परंपरा है और उनके चरण-चिह्न आपको पहचान में आ जाएंगे। शास्त्र उनके चरण-चिह्नों को पहचानने के उपाय से ज्यादा नहीं है। पर यह आप शास्त्र पढ़ कर नहीं समझ सकते, यह आप स्वयं को पढ़ कर समझ सकते हैं, स्वयं में उतर कर समझ सकते हैं।

So I do not consider scripture of any use for the ordinary; in fact, I consider it harmful—it can damage, not benefit. The scripture is a great testament in this sense: when you know, then you will recognize that in that province you are not alone. Then you will recognize that you have not entered a deserted forest. Before you there is a tradition of many living, awakened people, and you will come to recognize their footprints. Scripture is no more than a means of recognizing their footprints. But you cannot understand this by reading scripture; you can understand it by reading yourself, by descending into yourself.

किसी को लग सकता है कि मेरी शास्त्रों के प्रति बड़ी श्रद्धा नहीं है। किसी को लग सकता है कि मैं आपको शास्त्रों के विरोध में ले जाने की बात कर रहा हूं।

Someone may feel that I do not have much reverence for scriptures; someone may feel that I am trying to take you against scriptures.

मैं आपको शास्त्रों के विरोध में इसलिए ले जाना चाहता हूं कि आप किसी दिन उस जगह पहुंच जाएं जहां से शास्त्र पैदा होते हैं, जहां शास्त्र बनते हैं। उस चेतना में पहुंच जाएं जहां शास्त्रों का जन्म होता है। और तब आप शास्त्रों को समझ पाएंगे, उसके पहले नहीं समझ पाएंगे। मेरी श्रद्धा बहुत प्रगाढ़ है। वह आप जैसी श्रद्धा नहीं है, मेरी श्रद्धा बहुत प्रगाढ़ है। और उस श्रद्धा के कारण ही आपसे कहता हूं कि शास्त्रों पर बिलकुल श्रद्धा न करें, स्वयं पर श्रद्धा करें। उसके माध्यम से किसी दिन आप उस जगह पहुंचेंगे जहां शास्त्रों का जन्म हो जाता है। आप शास्त्रों के पढ़ने वाले ही न बने रहें, उनके जन्मदाता बनें।...यह संभव है।

I want to take you against scriptures so that someday you may reach the place from which scriptures are born—where scriptures take shape. So that you reach that consciousness in which scriptures are born. Then you will be able to understand them; before that you will not. My reverence is very deep—it is not a reverence like yours; it is far deeper. And out of that reverence I say to you: have no reverence at all for scriptures; have reverence for yourself. Through that, someday you will reach the place where scriptures are born. Do not remain mere readers of scriptures; become their begetters. This is possible.

प्रश्न: ओशो, आत्मा का दर्शन कौन करता है? स्व का दर्शन स्व कैसे करेगा?
Osho, who beholds the soul? How can the Self behold the Self?

यह मूल्यवान है। यह बात खयाल में आनी बड़ी जरूरी है कि जब हम कहते हैं, आत्मा का दर्शन होता है, तो दर्शन कौन करेगा?

दर्शन में तो दो की जरूरत है। दर्शन में दो की जरूरत है--जो देखे उसकी और जो दिखाई पड़े उसकी। तो जब हम कहते हैं आत्मा का दर्शन, तो वहां कौन देखेगा और किसको देखेगा? वहां तो एक ही होगा न। जो देख रहा है, वही होगा। तो दिखाई कौन पड़ेगा? तो फिर दर्शन कैसे होगा?

This is valuable. It is very important that when we say, “there is vision of the soul,” we ask: who will do the seeing? Vision always requires two. It needs a seer and something seen. So when we say “vision of the soul,” who is there to see, and what is there to be seen? There, only one remains. The one who sees is the very one that is. Then who will appear? How will vision happen?

यह बात बड़ी अर्थ की है। सच में ही दर्शन शब्द झूठा है। असल में हमारे सब शब्द झूठे हैं, क्योंकि वे दो के लिए बने हैं। ज्ञान कहें तो भी झूठा है, क्योंकि ज्ञान में भी दो चाहिए--जिसका ज्ञान हो और जिसको ज्ञान हो। दर्शन कहें तो भी दो चाहिए--जिसका दर्शन हो और जिसको दर्शन हो। अनुभव कहें तो भी दो चाहिए--जिसको अनुभव हो और जिसका अनुभव हो। हमारे सारे शब्द दो के लिए बने हैं, क्योंकि हमारा पूरा संसार दो से बना हुआ है। और वहां अकेला रह जाएगा। तो इस दो के लिए बनी हुई जो भी भाषा है वह वहां बिलकुल ही अपर्याप्त है। बिलकुल अपर्याप्त है। इसलिए अगर बिलकुल ठीक उसके संबंध में कुछ कहना हो, तो कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। उस आत्म-अनुभव के लिए अगर बिलकुल ठीक से कुछ कहना हो, तो कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। क्योंकि हमारे सब शब्द अधूरे पड़ जाएंगे और झूठे पड़ जाएंगे। कोई भी शब्द उसे पूरी तरह प्रकट नहीं करेगा। इसलिए जिन्होंने जाना है उन्होंने कहा कि उस संबंध में हम कुछ भी नहीं कह सकते हैं। फिर, कह तो नहीं सकते, उस तरफ इशारा कैसे करें? तो इन्हीं शब्दों से काम चलाने की कोशिश करते हैं और इन्हीं शब्दों में उस बात को रखने की कोशिश करते हैं जो कि नहीं कही जा सकती।

This is significant. Truly, even the word “vision” is false here. In fact, all our words are false, because they are made for two. “Knowledge” too is false, because knowledge requires two—the known and the knower. “Experience” too requires two—the experiencer and the experienced. Our entire language is made for duality, because our worldly life is woven of two. And there, only the One remains. So all language forged for two is utterly inadequate there. Completely inadequate. Therefore, if one were to speak perfectly about That, nothing at all could be said. Regarding that Self-experience, if we were to be exact, nothing can be said. All our words will be partial and untrue. No word can fully reveal it. Hence those who have known have said: about That we cannot say anything. Yet if it cannot be said, how to point towards it? We try to manage with these very words, to place in them that which cannot be said.

तो उसको हम दर्शन कहते हैं, इस शर्त के साथ कि वहां कोई दृश्य नहीं है। इस शर्त के साथ हम उसको दर्शन कहते हैं, वहां कोई दृश्य नहीं है, वहां केवल द्रष्टामात्र रह गया है। और वह द्रष्टामात्र किसी को देख नहीं रहा, क्योंकि देखेगा वहां कौन? वह द्रष्टामात्र किसी को भी नहीं देख रहा है। तो उसे कुछ भी नहीं दिखाई पड़ रहा है। वहां वह अकेला जो शेष रह गया है। तो वह जो उसकी दर्शन की क्षमता थी, वह जो देखने की क्षमता थी, वह जो जानने की क्षमता थी, वह जो बोध की क्षमता थी, वह जो अनुभव की क्षमता थी, वह क्षमता तो मौजूद है, वह कहीं गई नहीं। वह क्षमता अब किसी को भी नहीं जान रही है। इस घड़ी में उसके भीतर क्या होगा?

So we call it “vision,” but with the proviso that there is no object there. We use the word “vision” with the condition that there is no seen; only the seer remains. And that seer is not seeing anything—for who is there to be seen? That pure seer is not seeing anyone. Nothing appears. Only the One remains. The capacity to see, to know, to be aware, to experience—that capacity is present; it hasn’t gone anywhere. But that capacity is now not knowing anything other than itself. What happens then within?

समझ लें यहां एक दीया जले। दीया जले तो दीये का प्रकाश पड़ेगा दीवालों पर, दीवालें दिखाई पड़ेंगी। दरख्तों पर, तो दरख्त दिखाई पड़ेंगे। लेकिन क्या आप सोचते हैं--दरख्त और दीवालें न रह जाएं तो दीया बुझ जाएगा? एक दीया यहां जले, उसका प्रकाश पड़े दीवालों पर, तो दीवालें दिखाई पड़ेंगी। दरख्तों पर पड़े, तो दरख्त दिखाई पड़ेंगे। लेकिन आप कल्पना करें कि दरख्त और दीवालें नहीं रह गईं, तो क्या दीया बुझ जाएगा? क्या दीया इसलिए जलता था कि दरख्त हैं और दीवालें हैं। दरख्तों के, दीवालों के होने से दीये के जलने का क्या वास्ता? दरख्त और दीवालें थीं तो दीये के प्रकाश में दिखाई पड़ती थीं, अगर वे न होंगी तो क्या होगा? दीया अकेला जलेगा। वह किसी को प्रकाशित नहीं करेगा, बस केवल प्रकाशित रह जाएगा। कोई उसमें दिखाई नहीं पड़ेगा, लेकिन अंधेरा थोड़े ही हो जाएगा। यह आप फर्क समझ रहे हैं न? कोई दिखाई नहीं पड़ेगा, लेकिन अंधेरा थोड़े ही हो जाएगा, दीया जलेगा। अब इस दीये के जलने में जब कोई प्रकाशित नहीं हो रहा, तो क्या होगा? दीया अकेला प्रकाशित होता रहेगा। यानी जब कोई प्रकाशित नहीं हो रहा तब भी दीया तो प्रकाशित होता ही रहेगा।

Consider: a lamp is lit here. When a lamp burns, its light falls on the walls; the walls become visible. If it falls on trees, trees are seen. But do you think that if the trees and walls were to disappear, the lamp would go out? A lamp burns here: its light falls on the walls, the walls are seen; on the trees, the trees are seen. Now imagine there are no trees or walls. Will the lamp be extinguished? Was the lamp burning because there were trees and walls? What relation has the lamp’s burning to the existence of trees and walls? When trees and walls are present, they are seen in the lamp’s light. If they are not, what happens? The lamp burns alone. It illuminates nothing else; it simply remains luminous. Nothing appears in it, but there is no darkness. Do you see the difference? Nothing is seen, yet it is not dark—the lamp burns. When nothing is being illumined, what then? The lamp remains self-luminous. That is, even when nothing is illumined, the lamp still shines.

उस दीये का जो प्रकाशन है, वैसे ही, आत्मा जब किसी को नहीं जानती, तब वह केवल अपने को ही जानती रह जाती है। यह जानना शब्द बहुत ठीक नहीं है। कोई शब्द ठीक नहीं है। लेकिन बस वह अकेली अपने को ही प्रकाशित करती रह जाती है। इसलिए हम उसे स्व-पर-प्रकाशक कहते हैं। उससे दूसरे पर प्रकाश पड़ता है, दूसरी चीजें देखी जाती हैं; जब कोई चीज मौजूद नहीं रह जाती तो वह स्वयं को जानती है। स्वयं को जानने का मतलब आप समझ लेना। जानना उस अर्थ में नहीं जैसे हम दूसरी चीजों को जानते हैं। जानना इस अर्थ में कि जब कुछ भी जानने को नहीं रह जाता, तो भी ज्ञान तो जलता रह ही जाता है। वह ज्ञान का दीया तो बना ही रह जाता है।

Just so, the Self, when it knows nothing else, simply illumines itself. The word “knowing” here is not quite right—no word is. But it remains alone, self-illumining. Therefore we call it svapara-prakāśaka: that which illumines both itself and others. Through it, other things are seen; when no “other” remains, it knows itself. Understand “knowing itself” rightly: not in the sense in which we know other things, but in this sense—that when there is nothing left to know, still knowing remains as a shining. The lamp of knowing remains.

उस अनुभव को, उस प्रतीति को, उस साक्षात को जो भी शब्द आप देना चाहें दे सकते हैं। सब शब्द झूठे हैं, एक सुविधा यह है। इसलिए कोई भी शब्द दे दें, कोई दिक्कत नहीं है। उसे कोई साक्षात कहता है, कोई उसे अनुभव कहता है, कोई उसे दर्शन कहता है, कोई प्रतीति कहता है, कोई प्रत्यक्ष कहता है। कोई भी शब्द दे दें, उन सब शब्दों में एक समानता है कम से कम कि वे सब झूठे हैं, वे कामचलाऊ हैं, वे इशारा करते हैं। और इसलिए उनमें कोई झंझट नहीं, कोई शब्द आप दे सकते हैं। एक ही सुविधा है कि वे सब झूठे हैं, यह उनमें समानता है। सारे धर्मों ने जो इशारे किए हैं वे सब इशारे इस अर्थ में झूठे हैं, क्योंकि वे शब्दों में किए गए हैं। और कोई शब्द उसे ठीक से प्रकट करने में समर्थ नहीं है। लेकिन आप समझ सकते हैं, इशारा समझ सकते हैं। शब्द को पकड़ लें तो नहीं समझ पाएंगे, अगर शब्द के इशारे को समझ लें तो शब्द पीछे छूट जाएगा और इशारा समझ जाएंगे।

You can give that to which words fail any name you like—experience, realization, directness, immediacy—since all words are false, there is this one convenience. Any word will do; they are makeshift, indicative, symbolic. All the pointers of religions are “false” in this sense—because they are cast in words, and no word can truly reveal That. Yet you can understand the indication. If you cling to the word, you won’t understand. If you read the gesture behind the word, the word will drop and the pointing will be seen.

इसलिए सारा धर्म जो है वह सिंबालिक है, प्रतीकात्मक है। और उसकी बात सब पैरेबेल्स में, कथाओं में और कहानियों में कही गई है। उसको सीधे-सीधे कहने का कोई भी उपाय नहीं है।

Religion is symbolic. Hence it speaks in parables, metaphors, stories. There is no way to say it straight.

अब जैसे मैंने यही कहा, यह एक प्रतीक हुआ: एक दीया जलता है, चीजें दिखाई पड़ती हैं। फिर चीजें मौजूद नहीं हैं तो दीये का क्या होगा? दीया जलेगा। तब सिर्फ दीया ही दिखाई पड़ेगा वहां। और कुछ नहीं होगा। उसी भांति आत्मा दूसरों को जानती है। जब वह किसी को भी नहीं जानेगी, तब उसके जानने का क्या होगा? वह जानने का दीया जलता रहेगा। वह जानने के दीये का जो अनुभव होगा उसके लिए कोई शब्द रास्ता नहीं है कहने का। लेकिन कुछ होगा जो बहुत अभूतपूर्व है। क्योंकि जो दूसरे को जान सकता था, यह असंभव है कि वह अपने को न जान सकता हो। जो दूसरे को जान सकता था, यह असंभव है कि वह अपने को न जान सकता हो। जो दूसरे को देखता था, यह असंभव है कि वह स्वयं को न देख सकता हो। क्योंकि जो स्वयं को न जान सकता हो वह दूसरे को जान ही कैसे सकता है?

As I just said, that lamp is a symbol: a lamp burns, things are seen. When things are not present, what of the lamp? It burns. Then only the lamp is visible there; nothing else. Likewise, the Self knows others. When it knows no other at all, what becomes of its knowing? The lamp of knowing remains lit. The taste of that lamp’s shining has no path of words. Yet something unprecedented is there. For that which could know the other—how can it be that it would not know itself? That which could see the other—how can it fail to see itself? For if one could not know oneself, how could one know anything else?

इसलिए उस क्षण घटना घटेगी एक ऐसे ज्ञान की जिसमें ज्ञाता और ज्ञेय एक होगा, दो नहीं होंगे। एक ऐसे दर्शन की जहां देखने वाला और दिखाई पड़ने वाला एक होगा और दो नहीं होंगे। उस घड़ी में, उस घड़ी में कोई शब्द नहीं है--साक्षात है। उस घड़ी में कोई शब्द नहीं है--अनुभूति है।

Therefore in that moment there is an occurrence of a knowing in which knower and known are one, not two; of a seeing in which seer and seen are one, not two. In that instant there is no word—there is directness. In that instant there is no word—there is felt realization.

इसलिए, अभी मुझसे एक और प्रश्न पूछा--आत्मा क्या है?

तो मैं समझता हूं इसमें उसका उत्तर भी होगा। उसे कहने का कोई उपाय नहीं है। जो भी कहा जा सके वह आत्मा नहीं होगा। वह केवल इशारा होगा। उसे जाना जा सकता है, कहा नहीं जा सकता है। और आप जान लेंगे, तो जिन्होंने कहा है उनके इशारे आपकी समझ में आ जाएंगे। और आप नहीं जानेंगे, तो उनके शब्द आपकी पकड़ में होंगे, उनसे कुछ जानना नहीं होगा।

So, someone else asked me just now: What is the soul? I think its answer is contained here. There is no way to say it. Whatever can be said is not the soul; it is only a pointer. It can be known; it cannot be said. And if you come to know, then the pointers of those who have spoken will make sense to you. If you do not know, their words will be in your grasp, but nothing will be known thereby.

एक प्रश्न और है:

क्या यह सच है कि ब्रह्म को जानना ब्रह्म हो जाना है?

मैं समझता हूं आपको समझ में आया होगा। उसे बिना हुए नहीं जाना जा सकता। वही एक तत्व है जिसे बिना हुए नहीं जाना जा सकता। ज्ञान और हो जाना वहां एक ही बात है। वहां होने में और ज्ञान में फासला नहीं हो सकता है।

Another question: Is it true that to know Brahman is to become Brahman? I think you have understood. It cannot be known without becoming it. That is the one reality that cannot be known apart from being. There, knowing and being are one. There can be no gap between being and knowing.

एक प्रश्न है:

आत्म-ज्ञान पाना मुश्किल नहीं है तो वह ज्ञान बहुत कम लोगों ने क्यों पाया? सामान्य व्यक्ति उसे क्यों नहीं पा सकता है?

आत्मा को पाना तो सरल है, इसका अर्थ यह नहीं है कि उसे सभी लोग पा लेंगे। आत्मा को पाना सरल है, इसका केवल इतना ही अर्थ है कि जो भी पाना चाहते हैं वे अवश्य पा लेंगे। जब तक हम पाना नहीं चाहते तब तक हमारे ऊपर उस ज्ञान को कोई थोपेगा नहीं। हम सामान्यतया कुछ और पाना चाहते हैं। हम सारी चीजें पाना चाहते हैं और इसलिए उनको पाने में लगे रहते हैं और आत्मा को नहीं पा सकते हैं। लेकिन जो उस दिशा में चलेगा वह अवश्य पा लेता है। सरल का मतलब इतना है कि जो उस दिशा में चलेगा, जो उन्मुख होगा, कठिन नहीं है, असंभव नहीं है। और जिन थोड़े से लोगों ने पाया, वे इस बात की गवाही हैं कि कोई दूसरा आदमी पा सकता है। इस जमीन पर अगर एक भी आदमी ने कभी आत्मा पाई है तो कोई भी दूसरा आदमी पा सकता है। क्योंकि दो आदमियों की शक्ति में, सामर्थ्य में, कितना ही भेद हो, बहुत भेद नहीं है। और उस सत्य को पाने के लिए कोई भी भेद नहीं है, क्योंकि वह समान रूप से सबको उपलब्ध है।

Another question: If self-knowledge is not difficult, why have so few attained it? Why can’t an ordinary person attain it? That the Self is easy to attain does not mean that everyone will attain it. It only means that whoever truly wants to, will certainly attain it. Until we want it, no one will force that knowing upon us. Commonly we want other things. We want everything else; thus we remain busy gaining those and do not gain the Self. But whoever turns in that direction attains. “Easy” means: if you turn that way, if you orient yourself, it is not hard, it is not impossible. And the few who have known are witnesses that others can know. If even one person has ever known the Self on this earth, then any other can. For though there are differences of capacity between people, they are not vast—and for that Truth there is no difference at all, because it is equally available to all.

सरलता का मतलब यह है, वह पाई जा सकती है, वह संभावना है, वह सरल संभावना है। नहीं पाते अधिक लोग, यह बिलकुल दूसरी बात है। रात को चांद निकलता है, मैं नहीं समझता कितने लोग देखते हैं? रात को रोज चांद निकलता है, कितने लोग देखते हैं, यह मैं नहीं समझता। लेकिन चांद को देखना कठिन नहीं है। अब अगर आप यह कहें कि चांद को देखना जरूर कठिन होगा, क्योंकि पांच लाख लोग रहते हैं एक गांव में तो पांच भी तो नहीं देखते, तो मैं आपको क्या कहूंगा? मैं कहूंगा, चांद को देखना तो सरल है, अब यह बिलकुल दूसरी बात है कि आप कुछ और देख रहे हैं और नहीं देखना चाहते, न देखें।

“Easy” means: it is attainable; it is a simple possibility. That many do not attain is another matter altogether. The moon rises every night—how many notice? The moon rises nightly; how many look? Yet seeing the moon is not difficult. If you argue that moon-seeing must be difficult because in a town of half a million, not even five look—what shall I say? I will say: seeing the moon is easy; that you are looking elsewhere is another matter.

कल हम झील पर गए, वहां झील पर बैठे थे। अब जरूरी नहीं है कि झील पर हम बैठे थे तो हमने झील देखी हो। हममें बहुत थे जिन्होंने झील नहीं देखी। जो झील पर थे, लेकिन झील को नहीं देखा। जो बिलकुल झील पर खड़े थे, लेकिन झील को नहीं देखा। मैंने देखा वे वहां भी बात कर रहे हैं, वे वहां भी चिंतन में लगे हैं, वे वहां भी कुछ चर्चा में लगे हुए हैं, वे वहां हैं ही नहीं, वे बंबई में हैं या कहीं और हैं।

तो अब झील को देखना कठिन तो बिलकुल नहीं था, उस झील के बिलकुल किनारे खड़े थे, लेकिन वे वहां मौजूद ही नहीं थे, वे कहीं और थे। उन्होंने झील को नहीं देखा।

Yesterday we went to the lake. We were sitting there. It is not necessary that because we were by the lake, we saw the lake. Many among us did not. They were on the lake, yet they did not see it. They were talking, thinking, discussing; they were not there at all. Physically present, inwardly absent—off in Bombay or elsewhere. They did not see the lake.

एक मेरे मित्र थे, उनको लेकर एक जगह दिखाने गया। नाव में यात्रा की। वे स्विटजरलैंड की बातें करते रहे। वे स्विटजरलैंड रहे कुछ दिन, वहां की झीलों की बात करते रहे, मैं सुनता रहा। फिर कश्मीर की झीलों की बात करते रहे, वह भी मैं सुनता रहा। उस झील पर जिस पर हम थे, उन्होंने उसको बिलकुल नहीं देखा। फिर लौटने लगे, रास्ते में मुझसे बोले, बड़ी सुंदर झील थी।

मैंने कहा, अभी तक मैं आपसे कुछ नहीं बोला, लेकिन अब इस झूठ को आप न बोलें तो अच्छा। वह झील सुंदर थी या नहीं थी, इससे आपको क्या मतलब? आपने उसे देखा भी नहीं। आप वहां थे ही नहीं! आप स्विटजरलैंड में रहे होंगे उस वक्त, कश्मीर में रहे होंगे, यह हो सकता है। उस झील पर नहीं थे जहां मैं आपके साथ था, आप मेरे पास नहीं थे। जिस नाव पर हम बैठे थे उस पर आप बिलकुल नहीं थे। वहां आप अनुपस्थित थे। और तब मैं अब यह भी जानता हूं कि जब आप स्विटजरलैंड की झीलों में रहे होंगे तो वहां भी आप उपस्थित नहीं रहे होंगे। और मैं यह भी जानता हूं कि जब आप कश्मीर की झीलों में रहे होंगे, वहां भी उपस्थित नहीं रहे होंगे। आप ही तो थे मेरे साथ अभी। तो आप कृपा करके, इस झील में आपका साथ देख कर मैं जान गया हूं कि उन झीलों के बाबत भी आपकी जो राय है वह झूठी होगी। आपने उनको देखा नहीं।

A friend of mine—once I took him to show him a beautiful spot. We took a boat. He talked about Switzerland; he had stayed there some days—about the lakes of Switzerland. I listened. Then about the lakes of Kashmir. I listened. He did not see the lake we were on at all. Returning, he said to me on the way, “What a beautiful lake that was.” I said, I have said nothing to you till now, but please don’t tell this lie. Whether that lake was beautiful or not—what has that to do with you? You did not even see it. You were not there! Perhaps you were in Switzerland or Kashmir—but not on the lake where I was with you; not beside me. You were not in the boat we sat in. You were absent. And I now also know that when you were in Switzerland or Kashmir, you too would not have been present there either—because I have seen you just now. So please understand: your opinions about those lakes must be false too. You did not see them.

देखना तो बड़ी सरल बात थी, लेकिन देख कम ही लोग पाएंगे। और उसका कारण यह नहीं है कि बात कठिन है इसलिए कम लोग देख पाएंगे; उन्होंने देखना ही नहीं चाहा, वे कहीं और ही देखते रहे।

Seeing was simple, yet few will see—not because it is difficult, but because they do not want to see; they are looking elsewhere.

सच में आप अगर देखना चाहते हैं तो कठिनाई बिलकुल नहीं है। अगर पूरी तरह देखना चाहते हैं तो इसी क्षण देखना हो जाएगा। क्योंकि रोकने को कौन है वहां सिवाय आपके? वहां कोई है ही नहीं। यानी कोई चीजें ऐसी होती हैं जिनको पाने में कोई फासला तय करना होता है। अब अगर मुझे बंबई जाना है तो इसी क्षण नहीं जा सकता, बीच में टाइम गिरेगा। लेकिन मुझे अपने को जानना है तो इसमें तो टाइम के गिरने की कोई वजह नहीं है, क्योंकि मैं वहां मौजूद हूं। अगर मैं परिपूर्ण प्रगाढ़ता में जानना चाहता हूं तो इसी क्षण जान सकता हूं।

Truly, if you want to see, there is absolutely no difficulty. If you want to see completely, it can happen this instant. For who hinders you there except yourself? There is no one. Some things require a distance to be covered. If I have to go to Bombay, I cannot go this instant—time will be needed. But to know myself—there is no reason for a lapse of time, because I am present here. If I want to know with total intensity, I can know now.

लेकिन हम जानना कब चाहते हैं! आप इस भ्रम में पड़ जाते होंगे अक्सर कि हम आत्मा को जानना चाहते हैं। आप जानना आत्मा को बिलकुल नहीं चाहते।

But when do we want to know? You are often under the illusion that you want to know the Self. You do not want to know the Self at all.

मैं एक जगह था। एक साधु वहां लोगों को समझाते थे कि तुम्हारे पास यह जो संपत्ति है, यह सब एक दिन मौत आएगी, तुमसे छिन जाएगी। इसमें कोई सार नहीं है, यह तो मरने के पहले सब छिन जाएगी, नश्वर है। तो तुम आत्मा को जरूर जान लो, वह तुम्हारे साथ रहेगी। तब उनके भक्त जो सुने होंगे, अगर वे आत्मा को जानना चाहें तो आप सोचते हैं वे आत्मा को जानना चाहते हैं? बिलकुल भी नहीं। वे एक ऐसी संपत्ति चाहते हैं जो मरने के बाद भी साथ रहे। वे उसी संपत्ति को जिसे वे जिंदगी भर इकट्ठा करते रहे हैं, उसी तरह की कोई स्थायी संपत्ति चाहते हैं जो मरने के बाद भी साथ चली जाए। वे आत्मा को नहीं जानना चाहते हैं। आप साधुओं को समझाते हुए सुनेंगे: आत्मा अमर है। आपके मन में होता है आत्मा को जानें। इसलिए नहीं कि आप आत्मा को जानना चाहते हैं; केवल इसलिए कि आप मौत से डरते हैं। आप मृत्यु से डरे हुए हैं और चाहते हैं कि कोई ऐसी तरकीब हो कि मरें न। शरीर का बहुत उपाय करेंगे, लेकिन आखिर में जानते हैं कि वह मर जाएगा, रोज उसको मरते देखते हैं, फिर भी उपाय जारी रखेंगे। लेकिन एक यह भी आखिर-आखिर में लगेगा कि यह आत्मा भी जान ही लो, कम से कम इससे मरना बच जाएगा।

I was once somewhere. A sadhu was teaching people: “This wealth of yours—one day death will come, it will be snatched away. There is no substance in it; before you die it will all be taken—transient. So know the soul; that will remain with you.” When his devotees feel a desire to know the soul upon hearing this, do you think they want the soul? Not at all. They want a kind of property that will remain even after death. The same pattern of accumulation they pursued all their lives—they now want a permanent asset that will accompany them beyond death. They do not want the soul. You hear sadhus say, “The soul is immortal.” You feel, “Let me know it.” Not because you want the soul; only because you fear death. Frightened of death, you want some trick not to die. You will do much for the body, but you know it will die; you see it dying daily, yet you continue your efforts. Finally you think: let me also know the soul; at least that might save me from dying.

आप आत्मा को नहीं जानना चाहते हैं, आप मृत्यु से डरते हैं केवल। और उस डर से आपमें आत्मा की चाह पैदा होती है, वह वास्तविक नहीं है, झूठी है। वास्तविक चाह मौत से बचने की है। और आत्मा को वह जानेगा जो मरने को राजी हो। अब यह दिक्कत है। आपकी जो आत्मा को जानने की चाह है, मौत के भय से उठी है। और आत्मा को वह जानेगा जो मरने को राजी हो। और आपमें इसलिए चाह उठी है कि यह संपत्ति यहीं चूक जाएगी।

You don’t want the soul; you are only afraid of death. That fear gives rise to a desire for the soul—false, unreal. The real desire is to be saved from death. But the soul is known only by one who is willing to die. Here lies the rub. Your so-called desire to know the soul arises out of fear of death; the soul is realized by one who consents to die. And you want it because your property will fail you.

मैं उनके साधु के बाद ही बोलता था, तो मैंने कहा, अगर समझ लीजिए यह संपत्ति आपके साथ जा सके, तो फिर आपको आत्मा की कोई जरूरत है? तो आप कहेंगे, फिर क्या जरूरत है! और अगर मैं आपको कहूं कि आपका शरीर अमर हो सके, आप में से कोई आत्मा को चाहता है? आप कहेंगे, फिर फिजूल, कौन बकवास करे।

I spoke just after that sadhu. I said, suppose your property could accompany you—would you still need the soul? You would say, “Then what need?” And if I told you your body could be made immortal, would any of you want the soul? You would say, “Then why this fuss?”

यानी आप असली में चाहते क्या हैं? आप संपत्ति...यह संपत्ति आपको काफी नहीं लगती। जो कम लोभी हैं वे बेचारे इसी संपत्ति में तृप्त हो जाते हैं। जो ज्यादा लोभी हैं वे ऐसी संपत्ति चाहते हैं कि साथ चली जाए। जो बेचारे कम मौत से डरे हैं वे इसी शरीर पर तृप्त हो जाते हैं। जो मौत से ज्यादा डरे हैं वे आत्मा को भी पाना चाहते हैं। आत्मा से आपका कोई मतलब नहीं है।

What do you really want? Property… The less greedy make do with the property here. The more greedy want a kind that will go with them. The less frightened of death settle for this body. Those more frightened want the soul as well. You have no real concern with the soul.

तो जितनी आकांक्षा दिखती है लोगों में आत्मा को जानने की, यह आत्मा को जानने की नहीं है। इसे समझ लें ठीक से। यह किन्हीं और चीजों से एस्केप है, पलायन है। आप सत्य के जिज्ञासु नहीं हैं, आप केवल सुरक्षा के खोजी हैं। एक सिक्योरिटी खोज रहे हैं। आत्मा हमें मिल जाएगी तो अच्छा होगा। वही आदमी जो बैंक बैलेंस में सिक्योरिटी खोजता था, वही आदमी पुण्य में खोज रहा है। कोई भेद नहीं है। जो सोचता था बहुत धन वहां जमा होगा तो ठीक रहेगा। वह इससे भी डरा हुआ है कि कुछ पुण्य भी जमा हो, वहां कुछ दिक्कत न हो। वह वही आदमी जो बैंक में पैसा जमा करता था, वही आदमी पुण्य के खाते में भी पुण्य जमा करना चाहता है। यह वही आदमी है, इसमें कोई फर्क नहीं है, यह बिलकुल वही आदमी है। और यह वही वृत्ति है, इसमें कोई भेद नहीं है। आत्मा को जानने से इसका कोई मतलब नहीं है।

So the apparent desire in people to know the soul is not a desire to know the soul—understand this clearly. It is an escape from other things. You are not seekers of Truth; you are seekers of security. You are looking for safety. “It would be good to have the soul.” The same person who sought safety in a bank balance now seeks it in merit (punya). No difference. He who thought, “If I deposit much money there, I’ll be fine,” now also worries, “Let me deposit some merit; there may be trouble otherwise.” The same person who deposited money in the bank now wants to deposit virtue in heaven’s ledger. The very same tendency. It has nothing to do with knowing the soul.

आत्मा को जानना आपके इन कारणों से नहीं होता; आत्मा को जानने की प्यास किसी और ही दूसरी वजह से पैदा होती है। वह आपकी सुरक्षा और बचाव नहीं है। वह आपका इस बात का बोध कि जो कुछ भी मेरे चारों तरफ है, जिस दिन आपको यह बोध होता है कि मेरे चारों तरफ जो कुछ है और जो कुछ मैं कर रहा हूं वह बिलकुल ही अर्थहीन है। उसमें आपको कहीं कोई सार्थकता नहीं दिखाई पड़ती। चौबीस घंटे का, जन्म से लेकर मृत्यु तक का जीवन जब आपको बिलकुल व्यर्थ दिखाई पड़ता है, जब आपको उसमें कोई सार्थकता नहीं दिखाई पड़ती। तो उस व्यर्थता के बीच, जब यह सब दुख दिखाई पड़ता है और इस दुख के बीच, और जब यह सब संताप दिखाई पड़ता है, इस संताप के बीच आपके भीतर ऐसा होता है कि या तो मैं इस जीवन को समाप्त कर दूं जो कि बिलकुल व्यर्थ है और या फिर उसको जान लूं जिसमें कोई सार्थकता हो। जो आदमी जीवन में घबड़ा कर उस सीमा पर पहुंच गया हो जहां आत्मघात कर सकता हो, वह आदमी केवल आत्मसाधना में लग सकता है। यानी उस बिंदु पर जहां सुसाइड होता है, उसी बिंदु पर साधना भी शुरू होती है। उसी बिंदु पर, जहां आदमी इतनी ज्यादा अर्थहीनता अनुभव करता है कि सब व्यर्थ है और उसे ऐसा लगता है कि इस जीवन में कोई भी अर्थ नहीं, उस क्षण वह आत्मसाधना में संलग्न हो सकता है। उस वक्त उसमें एक प्यास पैदा होती है कि वह जान ले कि अगर भीतर कुछ और है जिसमें कोई अर्थ है तो ठीक है, अन्यथा समाप्त कर दे। उसके पहले नहीं।

Self-knowledge does not happen from such motives. The thirst for it arises for an entirely different reason. It is not your shield or refuge. It is the awakening that everything around you, everything you are doing, is utterly meaningless. When from birth to death the whole 24-hour cycle feels pointless, when no significance is seen anywhere—then, amidst that futility, amidst suffering and anguish, something arises within: either end this life, which is worthless, or discover That in which there is meaning. The one who, terrified by life, comes to the boundary where he could commit suicide—only he can enter into sadhana. The point where suicide occurs is the very point where sādhanā begins. At that point, where life’s meaninglessness is so total that everything is vain, he engages in the quest of the Self. Then a thirst arises: if there is something within that has meaning, let it be known; otherwise, end it. Not before that.

आप तो इसी जीवन को प्रोलांग करना चाहते हैं, तो आत्मा को खोजते हैं। वह इस जीवन को बिलकुल व्यर्थ जान लेता है, तो आत्मा को जान पाता है। आप इसी जीवन को प्रोलांग करना चाहते हैं।

You want to prolong this very life; therefore you “seek” the soul. He who has known this life to be utterly futile, he realizes the soul. You want to prolong this life.

अभी मैं एक गांव से निकला। एक जगह रुका था तो एक महिला ने मुझे लाकर एक किताब भेंट की। उसके ऊपर लिखा था: अगर आपके पास मकान नहीं है तो मकान की व्यवस्था है। अगर आपके पास बगीचे नहीं हैं तो बगीचे की व्यवस्था है।

तो मैं हैरान हुआ कि वह क्या है? ऊपर उसके शीर्षक था, मैंने अंदर देखा, तो उसमें लिखा है: प्रभु के राज्य में...वह किसी ईसाई का प्रचार था...उसमें लिखा था: प्रभु के राज्य में सुंदर बगीचे हैं, सुंदर मकान हैं, बड़ा स्वस्थ जीवन है, वहां कोई बीमारी नहीं होती, वहां कोई परेशानी नहीं होती। अगर आप ऐसा जीवन चाहते हैं तो प्रभु ईसा को स्वीकार करिए।

अब यह जिन लोगों के पास मकान नहीं हैं; या हैं, बहुत अच्छे नहीं हैं; या बहुत अच्छे हैं, तो किसी के पास कितना ही अच्छा हो उसको और अच्छा चाहिए; उसे वहां एक जिंदगी मरने के बाद भी कायम रखनी है। इसी जिंदगी को आगे कायम रखना है। इस आकांक्षा से जो धर्म के पीछे जाता है वह धार्मिक कभी नहीं हो सकता।

I just left a village. A lady offered me a book. On its cover it said: If you have no house, arrangements for a house are available. If you have no gardens, arrangements for gardens are available. I was astonished—what is this? The title inside said: In the Kingdom of the Lord… It was a Christian tract: In the Kingdom of God there are beautiful gardens, fine houses, robust health—no illness, no problems. If you want such a life, accept Lord Jesus. This is aimed at those who lack houses, or whose houses are not good enough, or who want better still—people who want to continue this life beyond death. To continue this same life further. Anyone who goes to “religion” with such a longing can never be religious.

जिसे यह जिंदगी अर्थहीन हो गई, जिसे यह जिंदगी दुख हो गई, इस जिंदगी में जिसे कोई अर्थ नहीं खोजे मिलता, यहां से लेकर वहां तक यह बिलकुल व्यर्थ कथा मालूम होती है, उसको एक बोध पकड़ेगा--कि या तो मैं जान लूं कि कुछ सार्थकता भीतर हो तो उसको जान लूं और अन्यथा तोड़ दूं इस सूत्र का...

For whom this life has become meaningless, suffering—who finds no meaning from here to there—an insight seizes him: either let me know if there is any inner meaning, or let me break this thread…

दोस्तोवस्की के एक उपन्यास में उसका एक पात्र परमात्मा से कहता है कि हे परमात्मा, मैं नहीं जानता कि तू कहीं है। लेकिन अगर तू कहीं है, तो मैंने सुना है तू सर्वशक्तिमान है, तो इतनी कृपा कर कि मुझे जीवन से वापस ले ले। अगर तू है और सर्वशक्तिमान है, तो मैं एक ही बात में तेरी सर्वसत्ता का प्रत्यक्ष पाना चाहता हूं, मुझे जीवन से वापस ले ले।

यह जीवन बिलकुल मूढ़तापूर्ण है, इसमें कहीं भी कोई सार और अर्थ नहीं है। जिस दिन आपको ऐसासाक्षात होगा, इसी जीवन को आगे चलाने का नहीं, मृत्यु के बाद बच जाने का नहीं, बल्कि इसका कि यह जीवन इतना व्यर्थ है कि मृत्यु कल हो तो आज ही क्यों नहीं हो जाती! इसमें अर्थ कहां है? जिस दिन मृत्यु आपको इसी क्षण हो और कोई बाधा न मालूम हो और लगे कि सब व्यर्थ है, उस क्षण आपके भीतर एक बिंदु पर आप खड़े होंगे, जहां आप पहली दफा उस प्यास को अनुभव करेंगे जो सार्थकता की खोज की है, जो मीनिंग की खोज की है। मीनिंग ही आत्मा है, वह अर्थ ही आत्मा है। और तब आप भीतर प्रविष्ट होंगे।

In a novel by Dostoevsky, a character says to God: “O God, I do not know whether You exist. But if You do, I have heard You are omnipotent; grant me this grace—take me back from life. If You are, and omnipotent, I want to see Your omnipotence in this one thing: take me back from life.” This life is pure absurdity; there is no meaning anywhere. The day you see this directly—not the wish to prolong life, not to be saved after death, but that life is so futile that if death is to come tomorrow, why not today? Where is the meaning? The day you feel that death could come this moment and nothing would be lost—on that day you will stand at the point where, for the first time, the thirst for meaning arises—the quest for significance. Meaning itself is the soul; that meaning is the soul. Then you will enter within.

जब तक आप बाहर जीवन को समझते हैं, इसमें आशा है किसी तरह के सुख के मिलने की, तब तक आत्मा की आपमें जानने की प्यास पैदा नहीं होती। जब तक आपको लगता है कि बाहर की दौड़ में कहीं सुख मिल सकता है--यहां या कि स्वर्ग में या कि मोक्ष में--जब तक आपको लगता है कि कहीं बाहर सुख मिल सकता है, तब तक आप आत्मा को नहीं खोजेंगे। जिस दिन आपको लगेगा बाहर सुख है ही नहीं, यह इतना स्पष्ट होगा कि इसमें कोई शक न रह जाएगा कि बाहर सुख है ही नहीं--न इस जमीन पर, न स्वर्ग में, न मोक्ष में--बाहर नहीं, बाहर की धारणा आपकी खंडित हो जाएगी, उस दिन आप इतने प्यास से भरेंगे और आप पाएंगे कि वह मिल गया, वह भीतर है।

As long as you think there is hope of happiness outside, you will not thirst to know the soul. As long as you feel that in the outer chase happiness may be found—here, or in heaven, or in liberation—you will not seek the Self. The day it becomes utterly clear that there is no happiness outside—not on this earth, not in heaven, not even in moksha as an external state—when the very notion of “outside” collapses, that day you will be so filled with thirst that you will find it; it is within.

आत्मा को जानना तो सरल है, आत्मा को चाहना थोड़ा कठिन है। अंत में आपसे इतना कहूं, आत्मा को जानना तो बहुत सरल है, आत्मा को चाहना कठिन है। आत्मा का जानना तो एक क्षण में हो जाता है, आत्मा की चाह जन्म-जन्मांतर के बाद आती है। तो जिनको मिल जाता है इसलिए नहीं कि उन्होंने बड़ी मेहनत की जानने के लिए। न, वह पाने के लिए लंबी यात्रा किए--वह आकांक्षा, वह अभीप्सा, वह प्यास। प्यासे हम नहीं हैं, तो फिर कोई मायने नहीं है। हम चलेंगे, बातें करेंगे, वह नहीं मिलेगा। प्यासे अगर हम हैं तो इसी क्षण मिल जाएगा।

Knowing the soul is easy; wanting the soul is a little difficult. Let me end by saying: knowing the soul is very easy; wanting the soul is difficult. Knowing happens in a single instant; the wanting ripens over lifetimes. Those who “get it” do not do so because they labored hard to know, or journeyed far to reach; it is that longing, that ardor, that thirst. If we are not thirsty, nothing will happen—we will walk and talk, but it will not be found. If we are thirsty, it will happen this very moment.

पाना सरल है, जानना सरल है, आकांक्षा आपमें है या नहीं, यह आप निर्णय कर लें। यह निर्णय कोई दूसरा नहीं कर सकता। महावीर यह कह सकते हैं--पाना सरल है, स्वभाव है। बुद्ध यह कह सकते हैं--पाना सरल है, स्वभाव है। क्राइस्ट कह सकते हैं कि प्रभु का राज्य बिलकुल हाथ के करीब है, बढ़ाओ और पा लो। लेकिन वे इतना ही कह सकते हैं। वे, आप चाहें, ऐसा कुछ भी नहीं कर सकते। यानी मेरा मतलब यह है कि आपको यह बताया जा सकता है कि यह पानी है, कृपा करके चाहें तो पी लें, बड़ा सरल है। पानी तक आपको पहुंचाया जा सकता है, लेकिन प्यास कोई दूसरा आपमें पैदा नहीं कर सकता। आपको पानी में डुबकियां दिलाई जा सकती हैं, लेकिन प्यास आपमें कोई पैदा नहीं कर सकता। प्यास आप पैदा करेंगे, पानी निकट है। प्यास न हो तो आप पानी के किनारे खड़े रहें, वह बहुत दूर है, अनंत दूरी पर है। प्यास जितनी है, पानी उतना निकट है; और प्यास जितनी कम है, पानी उतना दूर है। प्यास अगर परिपूर्ण है तो तृप्ति उसी क्षण हो जाएगी। इसलिए फासला हो सकता है। लेकिन कठिन नहीं है, इसे स्मरण रखें।

Attaining is simple, knowing is simple—only decide whether the longing is in you or not. No one else can decide this. Mahavira can say: It is easy—your very nature. Buddha can say: It is easy—your very nature. Christ can say: The Kingdom is at hand—stretch out your hand and take it. But that is all they can say. They cannot do anything if you do not want it. I mean: one can tell you, “Here is water; if you wish, drink—it is easy.” One can bring you to the water, but no one can produce thirst in you. One can even dunk you in water, but no one can create thirst. You must create thirst; the water is near. Without thirst you can stand on its bank and it will be infinitely far. The greater the thirst, the nearer the water. The lesser the thirst, the farther it seems. If the thirst is complete, fulfillment is instantaneous. So distance may appear—but remember, it is not difficult.

(प्रश्न का ध्वनि-मुद्रण स्पष्ट नहीं।)

समाधि का अर्थ ही यह होता है: जिससे चित्त की समस्त अशांति का समाधान हो गया। जिसे वे लगाते होंगे वह समाधि नहीं है, वह केवल जड़मूर्च्छा है। जो चीज लगाई जा सकती है वह समाधि नहीं है, वह केवल जड़मूर्च्छा है। वह अपने को बेहोश करने की तरकीब है। ट्रिक सीख गए होंगे, और तो कुछ नहीं। तो वह ट्रिक अगर सीख ली जाए तो कोई भी आदमी उतनी देर तक बेहोश रह सकता है, उतनी देर उसे कुछ पता नहीं होगा। अगर आप उसको मिट्टी में दबा दें तो भी कुछ पता नहीं होगा। उस वक्त श्वास भी बंद हो जाएगी और सब चेतन कार्य बंद हो जाएंगे।

(The recording of the question is unclear.) The very meaning of samadhi is: that in which all the restlessness of mind is resolved. What they “induce” is not samadhi; it is only inert stupor. Anything that can be “put on” is not samadhi; it is mere torpor. It is a trick of self-anaesthetization. They may have learned a trick—no more. If that trick is learned, anyone can remain unconscious for a time, unaware for a while. Even if you bury him in the ground, he may not know; breath may stop and conscious functions suspend.

उसको लोग समाधि समझ लेते हैं। वे उसको समझ लेते हैं वह तो ठीक है, लेकिन दूसरे भी समझ लेते हैं कि वह समाधि है। समाधि के नाम पर एक मिथ्या, जड़अवस्था प्रचलित हुई है। जिसका समाधि से, धर्म से कोई संबंध नहीं है। जो बिलकुल मदारीगिरी है। समाधि कोई ऐसी चीज नहीं जिसको आप लगाते हैं और जिसमें से निकल आते हैं। समाधि उत्पन्न हो जाए तो वह आपका स्वभाव होती है। इसलिए न आप उसको लगा सकते हैं, न उसके बाहर निकल सकते हैं, न उसके भीतर जा सकते हैं।

People mistake that for samadhi. They think it is; and others too think it is. Under the name of samadhi, a false, inert state has become prevalent—having nothing to do with samadhi or with religion. It is pure showmanship. Samadhi is not something you enter and come out of. If samadhi arises, it becomes your nature. Therefore you can neither “put it on,” nor go out of it, nor go into it at will.

समाधि जो है वह लगाने और निकलने की चीज नहीं है। जैसे स्वास्थ्य है। अब आप स्वस्थ हैं तो कोई बताइएगा कि हम एक घंटे भर के लिए स्वस्थ हुए जाते हैं और फिर हम अस्वस्थ हो जाएंगे। हम स्वास्थ्य लगाए लेते हैं और फिर हम न लगाएंगे। जैसा स्वास्थ्य है न, स्वास्थ्य तो देह का है, वह आंतरिक चित्त का स्वास्थ्य है, वहां एक दफा स्वास्थ्य प्राप्त हो जाए, तो वह सतत आपके साथ होता है, उसके बाहर आप नहीं हो सकते। तो समाधि में भीतर तो जा सकते हैं, समाधि के बाहर कभी नहीं आ सकते। आज तक कोई आदमी तो समाधि के बाहर नहीं आया।

Samadhi is not a thing of entering and exiting. Like health. If you are healthy, do you say, “I will be healthy for an hour, then unhealthy again. I will put on health, then take it off”? Health is of the body; samadhi is the inner health of consciousness. Once true health is attained, it abides; you cannot be outside it. Into samadhi one can enter, but out of samadhi one never comes. No one has ever come “out” of samadhi.

लेकिन जिसको हम समाधि जानते हैं उसमें भीतर-बाहर दोनों हो जाता है आना-जाना। वह आना-जाना कुछ भी नहीं है, वह मूर्च्छा है। आप मूर्च्छित कर लेते हैं, फिर होश में आ जाते हैं। उस आदमी में आप कुछ भी न पाएंगे, जो बहत्तर घंटे नहीं, कितने ही घंटे लगाता हो। उसके जीवन में कुछ भी नहीं होगा। समाधि से हम धीरे-धीरे चमत्कार में पतित हो गए हैं और उसको मदारीगिरी बना लिया है। समाधि का वह लक्षण नहीं है।

But what we commonly call samadhi has both going in and coming out. That coming and going is nothing—only stupor. You become unconscious, then return to consciousness. You will find nothing transformed in a person who “does” it for seventy-two hours or however long. Nothing in his life will have changed. From samadhi we have slid into the pursuit of miracles and turned it into a circus. That is not the mark of samadhi.

एक ईसाई फकीर हुआ, साधु था, वह अपने एक शिष्य के साथ एक यात्रा पर था। उसने...रास्ते में पानी पड़ा, अंधेरी रात, वे रास्ता भटक गए...उसने अपने शिष्य से पूछा, शिष्य का नाम लियो था, उसने कहा, लियो, तुम परम धर्म क्या समझते हो? क्या बीमारों को छूकर ठीक कर देना, या कि अंधों की आंख पर हाथ रख कर आंखें ठीक कर देना, या कि मुर्दों को छूकर जिला देना, क्या तुम इसे सिद्धि समझते हो? उस लियो ने कहा, सिद्धि तो मालूम होती है। उसके गुरु ने कहा, लेकिन मैं इसे सिद्धि नहीं समझता।

A Christian fakir, a monk, was traveling with his disciple. On the way they came upon water in the dark night and lost their path. He asked his disciple—his name was Leo—“Leo, what do you think is supreme attainment? To touch the sick and heal them? To place a hand on the blind and open their eyes? To touch the dead and revive them—do you consider that siddhi?” Leo said, “It seems so.” The master said, “I do not consider that siddhi.”

हम तो इसे ही सिद्धि समझते हैं। हम तो ईसा का इसीलिए मूल्य समझते हैं कि उन्होंने किसी की आंख छू दी और वह उसकी आंख ठीक हो गई, और किसी मुर्दे को छू दिया और वह जिंदा हो गया। अगर ये सिद्धियां नहीं हैं, तो फिर ईसा में क्या मूल्यवान रह जाएगा?

We, however, consider exactly that to be attainment. We value Jesus because he touched a blind man’s eyes and restored sight, touched a corpse and raised it. If these are not siddhis, what value remains in Jesus?

उसने कहा, समय आया तो मैं बताऊंगा कि सिद्धि क्या है।

The master said, “When the time comes, I will tell you what siddhi is.”

वे रात दो बजे एक गांव में पहुंचे, उन्होंने एक सराय का दरवाजा खटखटाया। वे दोनों फकीर, नंगे आदमी, फटे कपड़े, कीचड़ में भिड़ गए, पानी से भीगे हुए, दो बजे अंधेरी रात दरवाजा खटखटाया। खिड़की से झांक कर पहरेदार ने देखा और उसने कहा, भिखमंगो, भाग जाओ! यहां अब इस रात, इतनी देर, स्थान नहीं मिलेगा। लियो गुस्से में आ गया और उसने कहा, तुमने कहा भिखमंगे! हम भिखमंगे नहीं हैं, हम साधु हैं! उसका गुरु चुपचाप खड़ा रहा। उसने दरवाजा बंद कर दिया पहरेदार ने। उन्होंने फिर दस्तक दी। अब की बार वह और गुस्से में आया। उन्होंने कहा कि क्षमा करें, रात ठहर जाने दें। अब हम इतनी रात किसको जगाएं? लेकिन उसने कहा, भाग जाओ, अन्यथा मैं डंडा लेकर आता हूं! अब रात दुबारा परेशान मत करना।

पर मजबूर थे, फिर उन्होंने तीसरी बार दस्तक दी, पानी जोर से गिर रहा था। अब की बार वह डंडा लेकर आया और उसने इन दोनों पर चोट की। उसने लियो पर भी चोट की, उसके गुरु पर भी चोट की। लियो गुस्से में आ गया, उसने डंडा उठा लिया। उसके गुरु पर चोट की, उसके सिर से खून बहता था और उसने कहा, लियो देखो, मैं समाधि में हूं, मैं सिद्धि में हूं। उसने कहा, देखो, अगर तुम्हारे मन में इस आदमी के अपमान करने पर अपमान न हुआ हो, अगर तुम्हारे मन में इसके मारने पर चोट न लगी हो, अगर इसके दुतकारने पर तुम्हारे मन में कोई तरंग न उठी हो, तो सिद्धि है। तुम अंधों की आंखें जिला दो, मुर्दों को जिला दो, बीमारों को ठीक कर दो, उससे कोई वास्ता नहीं। उससे धर्म का कोई वास्ता नहीं है।

At two in the morning they reached a village and knocked at an inn. Two fakirs—barefoot, tattered, muddied, drenched—knocking at that hour. The watchman peered out and said, “Beggars! Be off! At this hour there is no place.” Leo flared up: “Beggars? We are sadhus!” The master stood silently. The watchman shut the door. They knocked again: “Forgive us, let us stay the night. Whom shall we wake at this hour?” He shouted, “Get away, or I’ll bring a stick! Don’t disturb the night.” But the rain lashed down—they knocked a third time. He came with a stick and struck them both—Leo and the master. Leo seized the stick. The master was struck on the head; blood flowed. He said, “Leo, look—now I am in samadhi, now I am in siddhi. If, when this man insults you, no insult arises within; if, when he strikes you, no inner wound is felt; if, when he drives you away, no ripple stirs in you—then that is siddhi. You may heal the blind and raise the dead; that has nothing to do with religion.”

उससे साइंस का वास्ता हो सकता है। जिस समाधि की आप बात कह रहे हैं, उससे साइंस का वास्ता हो सकता है। आज नहीं कल साइकोलॉजी उसके बाबत सब जान लेगी, समझ लेगी। लेकिन उसका अध्यात्म से कोई वास्ता नहीं है। वह ट्रिक है दिमाग की, उसे कल साइकोलॉजी समझ लेगी, जान लेगी कि ये-ये करने से ऐसा हो जाता है। लेकिन उससे कोई वास्ता नहीं है। धर्म का और समाधि का वास्ता तो वहां है जब आपके भीतर इतना चित्त समाधान को उपलब्ध हुआ है कि बाहर की कोई तरंगें उसे विक्षुब्ध नहीं कर पातीं।

That may have to do with science. The “samadhi” you speak of may have to do with science. Today or tomorrow psychology will understand it all. It is a trick of the brain; tomorrow psychology will map it: do this and that, and such a state results. But it has nothing to do with the spiritual. Religion and samadhi have to do with this: within you such a resolution of consciousness arises that no external ripple can disturb it.

सबसे बड़ा चमत्कार वह आदमी है कि जिसे तुम जब बाहर से चोट करो तो जिसके भीतर कोई चोट न पहुंचे। और सबसे चमत्कार वह आदमी है जिसको बाहर से तुम मार भी डालो तो जिसके भीतर मृत्यु का भाव भी पैदा न हो। वह समाधि के परिणाम में वह घटना घटती है।

The greatest miracle is the person whom you strike from outside, yet no hurt reaches within. The greatest miracle is the one whom you may even kill outwardly, yet within him not even the feeling of death arises. That is what happens as the fruit of samadhi.

यानी समाधि एक अवस्था है। एक क्रिया नहीं है जिसके भीतर गए और लौट आए। एक अवस्था है चित्त के समाधान की। और उस पर अगर ध्यान रहा तो ठीक, अन्यथा ये जो इस तरह की बातें सारे मुल्क में चलती हैं, इस मदारीगिरी ने भारत के धर्मों को, भारत के योग को सारी दुनिया में अपमानित किया है। सारी दुनिया में अपमानित किया है। और पश्चिम से जो लोग आते हैं, वे इसी तरह की बातें देख कर लौट जाते हैं और समझते हैं यह अध्यात्म है। और वे महावीर और बुद्ध और इन सबके बाबत भी यही खयाल बनाते हैं, ये भी इसी तरह के मदारी रहे होंगे।

Samadhi is a state, not a performance you enter and exit. It is a state of the mind’s resolution. If this is understood, well and good; otherwise, these goings-on all over the land—this showmanship—have brought India’s religions and yoga into disrepute the world over. And Westerners who come see such things and go back thinking this is spirituality, and they also imagine that Mahavira and Buddha must have been such showmen.

अगर भारत को अपने धर्मों की वापस सुरक्षा करनी है और उन्हें पुनर्जन्म देना है, तो इस तरह की तथाकथित झूठी बातें--जिनका समाधि से, योग से, धर्म से कोई संबंध नहीं है--हमें बंद करनी चाहिए। ये सब मदारीगिरियां हैं। इससे कोई वास्ता नहीं है।

If India is to safeguard her religions and give them new life, then these so-called falsehoods—having no relation to samadhi, yoga, or dharma—must stop. They are all circus tricks; they have nothing to do with the real.

कुछ और आपके रहे प्रश्न, उनको कल हम विचार करेंगे।

Some of your remaining questions we will consider tomorrow.