Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.
जो दिखाई पड़ जाए उसका जीवन में प्रविष्ट हो जाना, वह भी उतना महत्वपूर्ण नहीं है; उससे भी ज्यादा महत्वपूर्ण है, जो जीवन में प्रविष्ट हो वह आरोपित, जबरदस्ती, चेष्टा और प्रयास से न हो, बल्कि ऐसे ही सहज हो जाए--जैसे वृक्षों में फूल खिलते हैं, या सूखे पत्ते हवाओं में उड़ जाते हैं, या छोटे-छोटे तिनके और लकड़ी के टुकड़े नदी के प्रवाह में बह जाते हैं। उतना ही सहज जीवन में उसका आगमन हो जाए।
What comes into life after being seen is not so important; more important still is that whatever enters does not come by imposition, by force, by contrivance and effort, but happens of itself, effortlessly—as flowers bloom on trees, as dry leaves are carried off by the winds, as tiny straws and bits of wood are taken by the river’s current. Let it arrive with the same ease in life.
वह तो तीन दिनों में मैं चर्चा करूंगा, उसे आप समझने और सोचने की दिशा में सहयोगी बनेंगे। अभी आज की रात तो कुछ बहुत थोड़ी सी प्राथमिक बातें मुझे कहनी हैं।
In these three days I will speak of that; you will become companions in the direction of understanding and inquiry. Tonight, I must say only a few very simple, preliminary things.
लेकिन इसके पहले कि मैं वे बातें कहूं, यह भी आपसे निवेदन कर दूं। साधारणतः जो लोग भी धर्म और साधना में उत्सुक होते हैं, वे सोचते हैं कि बहुत बड़ी-बड़ी बातें महत्वपूर्ण हैं। मेरी दृष्टि भिन्न है। जीवन बहुत छोटी-छोटी बातों से बनता है, बड़ी बातों से नहीं। और जो व्यक्ति भी बहुत बड़ी-बड़ी बातों की महत्ता के संबंध में गंभीर हो उठता है, वह इस तथ्य को देखने से वंचित रह जाता है, अक्सर वंचित रह जाता है। उसे यह बात नहीं दिखाई पड़ पाती है कि बहुत छोटी-छोटी चीजों से मिल कर जीवन बनता है।
But before I say them, let me also request something of you. Ordinarily those who are interested in Dharma and sadhana think that very big things are important. My vision is different. Life is woven of very small things, not big ones. And whoever becomes serious about the importance of great things often misses, misses again and again, this simple fact—that life is made of very small, minute things.
परमात्मा और आत्मा और पुनर्जन्म और इस तरह की सारी बातें धार्मिक लोग विचार करते हैं। इसमें बहुत छोटे-छोटे जीवन के तथ्य, दृष्टियां और हमारे सोचने और जीने के ढंग उनके खयाल में नहीं होते। और तब बड़ी बातें हवा में अटकी रह जाती हैं; और जीवन के पैर जिस भूमि पर खड़े हैं, उस भूमि में कोई परिवर्तन नहीं हो पाता।
Religious people ponder over Paramatma and Atman and rebirth and such themes. In this, the tiny facts of life, our ways of seeing, our modes of thinking and living—none of these find place in their attention. Then the big themes remain suspended in the air, while no change happens in the very ground on which the feet of life stand.
कुछ छोटी-छोटी थोड़ी सी बातों के संबंध में आज की रात चर्चा करना चाहूंगा। अगर उन पर थोड़ा ध्यान देंगे, तो आने वाले तीन दिनों में कुछ गहरा काम भी हो सकता है। इसके पहले कि मैं बात शुरू करूं, एक छोटी सी कहानी कहूं, शायद उस कहानी के आधार पर पूरी चर्चा होती चले।
Tonight I would like to talk of a few little things. If you give them a little attention, then in the coming three days something deeper may become possible. Before I begin, let me tell you a small story—perhaps the whole discussion will unfold from it.
दो मित्र पृथ्वी की परिक्रमा के लिए निकले। उन्होंने चाहा और आकांक्षा की कि हम सारी पृथ्वी को घूम डालें और देख डालें, और जीवन के विविध रूपों को अनुभव करें, और जीवन में जो अनुभव की संपदा है उसे बटोरें। लेकिन एक उनमें से अंधा था। बड़ी दया की दूसरे मित्र ने, वह उसका हाथ पकड़ कर उसे सारी पृथ्वी घुमाने के लिए राजी हुआ था। अंधा आदमी अपनी लकड़ी टेक कर और अपने मित्र का सहारा लेकर यात्रा शुरू किया।
Two friends set out to circumambulate the earth. They wished to go round the whole world, to see, to experience the many forms of life, to gather the riches of experience. But one of them was blind. Out of great compassion the other friend agreed to take him around the earth, holding his hand. The blind man, tapping with his stick and leaning on his friend, began the journey.
लेकिन थोड़े ही दिनों में अड़चनें आनी शुरू हुईं। दूर से मित्र बने रहना एक बात है और लंबी यात्रा में सहयोगी और साथी होना बिलकुल दूसरी। बहुत सी कठिनाइयां आनी शुरू हो गईं। छोटी-छोटी बातों में उपद्रव और विरोध शुरू हो गया। कटुता आनी शुरू हो गई। पृथ्वी बड़ी थी, परिक्रमा बहुत बड़ी थी। थोड़े ही दिनों में दोनों के बीच मनमुटाव गहरा हो गया।
Soon obstacles began to appear. To remain friends from afar is one thing; to be companions and fellow travelers on a long journey is quite another. Difficulties arose in small things; quarrels and opposition started over trifles. Bitterness gathered. The earth was vast, the circumambulation immense. In a few days, discord deepened between them.
एक रात दोनों एक रेगिस्तान में सोए। बहुत सर्द और ठंडी रात थी। सुबह जैसे ही अंधे मित्र की आंख खुली, उसने टटोल कर अपनी लकड़ी ढूंढ़नी चाही, जिसे वह रात रख कर सो गया था। उसके हाथ में लकड़ी आ भी गई, देख कर वह हैरान हुआ, जो लकड़ी उसके हाथ में आई थी, वह बहुत चिकनी, साफ-सुथरी, बहुत सुंदर मालूम हो रही थी। वह हैरान हुआ कि यह लकड़ी कहां से आ गई? उसकी लकड़ी तो बहुत साधारण और खुरदुरी थी। उसी लकड़ी से उसने अपने आंख वाले मित्र को हिलाया और जगाया और कहा कि उठो, सुबह हो गई है और पक्षी गीत गाने लगे हैं और मुर्गों ने बाग दे दी है, और अच्छा होगा कि हम जल्दी यात्रा पर निकल जाएं, इसके पहले कि सूरज चढ़े और धूप बढ़ जाए।
One night they slept in a desert. It was very cold. At dawn the blind friend awoke, groped about to find his stick which he had kept by his side during the night. His hand did grasp a stick—he felt it and was amazed; this stick was so smooth, clean, and beautiful to the touch. He wondered, where did such a stick come from? His own had been ordinary and rough. With that very stick he nudged his sighted friend and said, wake up—the morning has come, the birds have begun to sing, the roosters have crowed; it would be good if we start early, before the sun rises high and the heat grows.
आंख वाले मित्र ने आंख खोली और वह घबड़ा कर दूर खड़ा हो गया और उसने अपने अंधे मित्र से कहा कि मित्र, तुम जो लकड़ी हाथ में लिए हो वह लकड़ी नहीं है, कृपा करके उसे जल्दी छोड़ दो! वह रात में, सर्दी में ठिठुर गया एक सर्प है और तुम उसे पकड़े हुए हो!
The sighted friend opened his eyes, recoiled in alarm and stepped back. He said, friend, what you hold in your hand is not a stick—please, let it go at once! It is a snake, numbed by the night’s cold, and you are holding it!
लेकिन उस अंधे आदमी ने कहा: अब तो हद्द हो गई! मेरे पास आंखें नहीं हैं, यह तो मैं समझता हूं, लेकिन मेरे पास हाथ हैं। तुम तो शायद अब यह भी कहने लगे कि तुम्हारे पास हाथ भी नहीं हैं। मुझे अनुभव हो रहा है कि लकड़ी है, सर्प नहीं है। और मैं तुम्हारी चालाकी भी समझ गया। शायद यह सुंदर लकड़ी तुम्हें बहुत मन को भा गई होगी और तुम चाहते हो कि मैं इसे छोड़ दूं तो तुम उठा लो। लेकिन मुझे धोखा देना इतना आसान नहीं है।
But the blind man said: now this is going too far! I understand I have no eyes, but I do have hands. Next you will say I have no hands either. I can feel clearly it is a stick, not a snake. And I also understand your trick: perhaps this fine stick has captivated you and you want me to drop it so that you can pick it up. But deceiving me will not be so easy.
उसके मित्र ने बार-बार प्रार्थना की कि तुम कृपा करो और उसे छोड़ दो, वह सर्प है और लकड़ी नहीं है। लेकिन जितना वह मित्र प्रार्थना करता गया, उतना अंधे का आग्रह बढ़ता चला गया। अंततः बात यहां पहुंच गई कि उस अंधे आदमी ने कहा कि अब हमारा साथ आगे नहीं बन सकेगा। वे दोनों मित्र अलग हो गए। आंख वाले ने बहुत दुख से उस मित्र को विदा किया, लेकिन कोई रास्ता नहीं था। थोड़ी ही दूर चलने पर जब धूप तीखी हो गई, तो सर्प की सर्दी थोड़ी कम हुई, उसमें प्राण वापस लौटे। और उस अंधे आदमी का जो होना था वह हुआ। उस सर्प ने उसे काटा और वह अंधा आदमी मरा।
The friend pleaded again and again, please let it go—it is a snake, not a stick. But the more he pleaded, the more obstinate the blind man became. Finally it came to this: the blind man said, our companionship can go no further. They parted ways. With great sorrow the sighted one took leave, but there was no other way. After a short distance, when the sun grew strong, the snake’s cold lessened, life returned to it, and what had to happen happened: it bit the blind man, and he died.
यह कहानी मैं किसी विशेष प्रयोजन से कह रहा हूं।
I tell this story with a particular purpose.
मनुष्य के जीवन में एक लंबी यात्रा है, हर मनुष्य के जीवन में, लंबी परिक्रमा है पूरी पृथ्वी की। जन्म से मृत्यु के बीच लंबी यात्रा है। और हर मनुष्य के भीतर दोनों मित्र मौजूद हैं--आंख वाला भी और न आंख वाला भी। जो आंख वाली शक्तियां हैं मनुष्य के भीतर, बहुत कम लोग उन्हें जगा पाते हैं और उन पर भरोसा करते हैं। जो अंधी शक्तियां हैं, अधिकांश लोग उन्हें ही पकड़ लेते हैं और उनके ही अनुगामी हो जाते हैं। यहां तक भी कि हम अंधी शक्तियों के साथ होकर आंख वाली शक्तियों का साथ भी छोड़ देने को तैयार हो जाते हैं। तब फिर जीवन में बहुत भटकन, एक अंधापन, दुख और पीड़ा शुरू होती है। और वह पूरा जीवन जीवन न रह कर मृत्यु की ही एक लंबी प्रक्रिया मात्र हो जाती है। फिर हम मरते हैं, रोज मरते जाते हैं, और एक दिन मौत आती है और समाप्त हो जाते हैं। लेकिन जीवन के अर्थ को और आनंद को नहीं जान पाते हैं। जीवन के अर्थ और आनंद को तो वही जान सकता है, जो स्वयं के भीतर आंख वाली शक्तियों का सहारा पकड़े। और जो स्वयं के भीतर अंधी शक्तियों का सहारा पकड़ता है, वह जीवन से भटक जाता है और अंधकार में खो जाता है। अंधापन अंधकार में ले जा सकता है, आंखें प्रकाश में। और प्रकाश के अतिरिक्त न जीवन का अर्थ है कोई और न जीवन में आनंद है कोई। और प्रकाश के बिना जीवन भटक जाता है।
In every human life there is a long journey, a great circumambulation of the earth between birth and death. And within every human being dwell both friends—the one with eyes and the one without. The seeing forces within are awakened and trusted by very few; most people clutch at the blind forces and become their followers. We go so far as to side with our blindness and abandon our seeing. Then there is much wandering, a groping in darkness, sorrow and pain. Life ceases to be life and becomes a long process of dying. We go on dying each day, and one day death comes and we are finished—without ever knowing the meaning and the joy of life. Only one who takes support of the seeing forces within can know life’s meaning and its bliss; one who leans on inner blindness goes astray and is lost in darkness. Blindness leads into the dark; eyes lead into light. And apart from light there is neither meaning nor joy in life. Without light, life goes astray.
कौन सी शक्तियां हमारे भीतर अंधी हैं, उनकी मैं बात करूंगा। कौन सी शक्तियां हमारे भीतर आंख वाली हैं, उनकी मैं बात करूंगा। उन तत्वों की भी बात करूंगा जो अंधी शक्तियों को प्रबल करते हैं और उनकी भी जो उन्हें निर्बल करते हैं और आंख वाली शक्तियों को जगाते हैं और चैतन्य करते हैं।
I will speak of which forces in us are blind, and which are seeing. I will speak of the elements that strengthen blindness and those that weaken it, and of what awakens and quickens the seeing forces.
यदि आपके जीवन में दुख, चिंता और पीड़ा हो, यदि आपने जीवन की कोई थिरक और संगीत और आनंद अनुभव न किया हो, तो एक बात बहुत स्पष्ट रूप से समझ लेना, जाने-अनजाने आपने जीवन की अंधी शक्तियों को ही बल दिया होगा, अन्यथा यह नहीं हो सकता था। अगर रास्ते पर हम चलें और पैर बार-बार गड्ढे में पड़ जाते हों और बार-बार किसी से टकराहट हो जाती हो और चोट लग जाती हो, तो हम समझेंगे कि या तो आंखें बंद हैं या आंखें अंधी हैं। लेकिन जीवन में यह रोज होता है, कि रोज बार-बार उन्हीं-उन्हीं गड्ढों में हमारे पैर जीवन के पथ पर गिरते हैं; नये-नये गड्ढों में भी नहीं। कल जो क्रोध किया था, वही क्रोध आज भी किया। आज जो क्रोध किया है, कल वही क्रोध फिर भी होगा। क्रोध के बाद पछताएंगे भी, दुखी भी होंगे, निर्णय भी करेंगे न करने का, लेकिन फिर घड़ी दो घड़ी बाद वही भूल सामने आ जाएगी, वही गड्ढा, वही आदमी, वही पैर और फिर वही गड्ढे में गिरना हो जाएगा।
If there is sorrow, anxiety, and suffering in your life, if you have not felt any dance, any music, any joy—understand very clearly: knowingly or unknowingly you have been giving strength to the blind forces. Otherwise it could not be so. If while walking the path, your feet keep falling into the same pits, if you keep stumbling and hurting yourself again and again, you will conclude your eyes are closed or your eyes are blind. In life this happens daily: our feet fall into the same old potholes on the path—often not even new ones. The anger you had yesterday, you have again today; the anger you have today will erupt again tomorrow. Afterwards you repent, you feel miserable, you decide not to do it—and yet after a few moments the same mistake reappears: the same pit, the same person, the same feet, and the same fall.
जीवन निरंतर कुछ थोड़ी सी भूलों को ही दोहराते हैं हम जीवन भर। यह निरंतर उन्हीं-उन्हीं भूलों का दोहराना, जिनके लिए हम पछताए, दुखी हुए, पीड़ित हुए, कष्ट उठाया, निर्णय किया नहीं करने का, फिर उन्हीं को दोहराते हैं, किस बात की सूचना होगी? इस बात की कि भीतर आंख या तो बंद है या हमने जीवन में जो भी दृष्टि पकड़ी है वह अत्यंत अंधकारपूर्ण और अंधी है। उन्हीं भूलों को इसके अतिरिक्त दोहराने का कोई भी कारण नहीं है। और फिर जो-जो हम जीवन में चाहते हैं, वही-वही उपलब्ध नहीं हो पाता। हर मनुष्य आनंद चाहता होगा, शांति चाहता होगा, एक संगीतपूर्ण व्यक्तित्व चाहता होगा, फूल की तरह सुरभित आत्मा चाहता होगा। लेकिन यह हो नहीं पाता। और जो हम करते हैं, वह सब ठीक हमें, जो हम चाहते हैं, उसके विरोध में ले जाता है।
All our lives we keep repeating a handful of small mistakes. What does this constant repetition of what we repent, suffer for, and resolve not to do, indicate? Only this: either the inner eyes are closed, or the vision we have adopted in life is extremely dark and blind. There can be no other reason for the repetition of the same errors. And then, whatever we long for, just that fails to be attained. Every person desires joy, peace, a musical being, a fragrance of the soul like a flower. But it does not happen. And what we do goes on taking us in the very opposite direction from what we desire.
इससे किस बात की सूचना मिलती होगी?
What does this tell us?
एक ही बात की सूचना मिलती होगी: आकांक्षाएं तो हमारी ठीक हैं, लेकिन आंखें हमारी अंधी हैं। और आंखें अंधी हों, तो स्मरण रखिए, खुद की आंखें अंधी हों, तो इस दुनिया में किसी दूसरे की आंख आपके काम नहीं पड़ सकती है। कृष्ण की, या क्राइस्ट की, या बुद्ध की, या महावीर की, या किसी की भी आंख आपके काम नहीं पड़ेगी। और आपकी आंख अंधी हो, तो आपके हाथ में सूरज भी लाकर रख दिया जाए, तो भी प्रकाश नहीं कर सकेगा, उसमें कोई अर्थ नहीं होगा।
Only one thing: our longings may be right, but our eyes are blind. And remember, if your own eyes are blind, in this world no one else’s eyes can help you. The eyes of Krishna, or of Christ, or of Buddha, or of Mahavira—none will serve you. Even if the sun itself were placed in your hand, if your eyes are blind it would bring no light, no meaning.
एक अंधा आदमी एक मित्र के घर रात विदा ले रहा था। उसके मित्र ने कहा: अंधेरी रात है, सन्नाटा है, अमावस है, रास्ते सुनसान हैं, लोगों के घर बंद हैं, अच्छा होगा कि तुम हाथ में एक दीया लिए जाओ।
A blind man was taking leave at night from a friend’s house. The friend said: it is a dark night, silent, the new moon; the streets are deserted, people’s houses closed—take a lamp in your hand, it will be good.
उस अंधे ने कहा कि आप बड़ी पागलपन की बातें करते हैं, मैं दीया भी ले जाऊं तो उसका क्या अर्थ? मेरी आंखें तो नहीं हैं। तो मेरे हाथ में प्रकाश भी होगा तो मैं क्या करूंगा?
The blind man said: you speak crazily. Even if I carry a lamp, what is the point? I have no eyes. What will I do with light in my hand?
फिर भी मित्र ने बहुत आग्रह किया, उसके आग्रह को मान कर वह अंधा आदमी एक कंदील को लेकर रास्ते पर निकला। लेकिन वह कोई दस कदम ही गया होगा कि कोई दूसरा आदमी आकर उससे टकरा गया। उस अंधे आदमी ने कहा: मेरे मित्र, मुझे तो लालटेन नहीं दिखाई पड़ती, लेकिन तुम्हें तो दिखाई पड़ती होगी! क्या मैं किसी दूसरे अंधे आदमी से मुलाकात कर रहा हूं?
Still, the friend insisted. Humoring him, the blind man took a lantern and went out. He had not gone ten steps before another man collided with him. The blind man said: my friend, I cannot see the lantern, but you can! Have I met another blind man?
उस दूसरे आदमी ने कहा: नहीं भाई, मुझे तो दिखाई पड़ता है। लेकिन तुम्हारी कंदील की बाती बुझ गई है, तुम बुझी हुई कंदील लिए हुए हो, इसलिए कैसे दिखाई पड़ता?
The other replied: no brother, I can see—but the wick of your lantern has gone out. You are carrying an extinguished lantern. How could I see?
तो अंधे आदमी को तो यह भी पता नहीं चल सकता कि कंदील बुझी है या जली है।
A blind man cannot even know whether the lantern is lit or out.
दुनिया भर के शास्त्र बुझी हुई कंदीलों की भांति हमारे हाथों में हैं। जिनसे कोई अर्थ नहीं है। कोई कुरान को लिए हुए है; कोई गीता को; कोई बाइबिल को; और तीनों टकरा जाते हैं रास्तों पर। तीनों की कंदीलें बुझ गई हैं। लेकिन कंदील बुझी है या जली है, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, जब तक कि खुद के पास आंख न हो। आंख के बिना प्रकाश का कोई भी अर्थ नहीं है।
All the scriptures of the world are like extinguished lanterns in our hands—of no use. Someone carries the Koran, someone the Gita, someone the Bible—and the three collide at the crossroads. All three lanterns are out. Whether the lantern is lit or not makes no difference until you have eyes. Without eyes, light has no meaning.
तो चाहे हम कितने ही प्रकाशवान लोगों को पूजें, औरों के वचनों को आदर दें, कोई उससे जीवन में हित होने वाला नहीं है, कोई मंगल होने वाला नहीं है। मंगल तो तब होगा, जब आंख खुली हो। और मैं स्मरण दिलाना चाहता हूं आपको कि आंख खुली हो तो अंधकार में भी रास्ता मिल सकता है और आंख बंद हो तो प्रकाश में भी कोई रास्ता नहीं है। मैं फिर दोहराता हूं, आंख बंद हो तो प्रकाश में भी कोई रास्ता नहीं है और आंख खुली हो तो अंधकार में भी रास्ता मिल जाता है।
So, however much we worship those radiant ones, however much we revere others’ words, nothing beneficial will happen in life, no benediction. Benediction happens only when eyes open. And remember: if eyes are open, even in darkness the way can be found; if eyes are closed, even in light there is no path. I repeat: with closed eyes there is no way even in light; with open eyes a way appears even in darkness.
जीवन में जो हमारे इतनी चिंताएं, इतना संताप, इतनी एंग्ज़ायटी, इतनी अशांति है, क्या कभी सोचा कि यह क्यों है? क्या कभी विचारा कि यह कैसे पैदा हो गई है?
Why so many worries, so much anguish, so much anxiety, such turbulence in life? Have you ever asked why? Have you ever looked into how it arises?
यह आसमान से नहीं बरसती है, इसे हम पैदा करते हैं। जिस ढंग से हम रोज जीते हैं, उससे हम पैदाकरते हैं। हमारे जीने का ढंग गलत है, सोचने का ढंग गलत है; देखने की दृष्टि मंद है; हाथ में, जीवन में कोई प्रकाश नहीं है। जो भी हम करते हैं, वह गलत ले जाता है। जो भी हम बनाते हैं, वह गलत हो जाता है। जिस भांति भी हम चलते हैं, वही रास्ता भटका देता है।
It does not fall from the sky; we manufacture it. The way we live each day, that is how we produce it. Our manner of living is wrong, our manner of thinking is wrong; our vision is dim; in our hands, in our life, there is no light. Whatever we do, it leads awry. Whatever we build, turns out wrong. However we walk, that path misleads us.
तो इन सारे तथ्यों को देखने पर एक बात खयाल में आ जानी चाहिए और वह यह कि हमने अपने जीवन में आंखों वाली शक्तियों को विकसित करने में संकोच किया होगा और अंधी शक्तियों को सहारा दिया होगा। कोई भी अंधी शक्तियां हों। श्रद्धा अंधी शक्ति है, विश्वास अंधी शक्ति है। विचार, विवेक, आंख वाली शक्तियां हैं। लेकिन हमने श्रद्धा को, विश्वास को, इनको बल दिया है। विवेक को और विचार को नहीं। मूर्च्छा अंधी शक्ति है और हमने हर तरह से मूर्च्छा खोजी है। हमने तरह-तरह से बेहोश होने के उपाय किए हैं। न केवल हमने शराब और अफीम और गांजा, और अभी नई दुनिया में मैक्सलीन और एल एस डी, और इस तरह की चीजें खोजी हैं जिनसे हम मूर्च्छित हो जाएं, बल्कि हमने भजन, कीर्तन, धूप, नाम-जप, मालाएं और भी न मालूम कितनी ऐसी मानसिक तरकीबें खोजी हैं जिनसे मन तंद्रा में चला जाए और सो जाए। हमने मन को जगाने और चैतन्य करने के उपाय नहीं खोजे, हमने मन को सुलाने के, तंद्रा में ले जाने के, नींद में ले जाने के, मूर्च्छित होने के उपाय खोजे हैं।
Seeing all this, one thing should dawn in the mind: we have been reluctant to develop the seeing forces, and we have supported the blind ones—whatever they may be. Blind forces include blind faith and belief. Vivek (discernment), thought, are the seeing powers. But we have given strength to faith, to belief—not to vivek and thought. Stupor is a blind force, and we have sought stupor in every way. We have devised all kinds of methods to become unconscious. Not only have we found wine, opium, ganja, and in the new world mescaline and LSD—things to stupefy ourselves—but we have also discovered bhajan, kirtan, incense, name-japa, malas, and countless mental tricks by which the mind slips into a trance and sleeps. We have not sought ways to awaken and illumine the mind; we have sought ways to lull it, to sink it into drowsiness, into sleep, into stupor.
निश्चित ही मूर्च्छा और नींद से एक तरह की शांति मिलती है, लेकिन वह शांति उसी तरह की है जिस तरह की मुर्दा आदमी को मिलती है। जीवंत वह शांति नहीं है, जो मूर्च्छा से आती हो। जीवंत शांति तो वह है, जो परम जागरण से उत्पन्न होती हो।
Stupor and sleep do bring a kind of peace, but it is the peace a corpse has. It is not a living peace that arises from supreme awakening.
इस सबकी मैं बात करूंगा कि हमने किस भांति मूर्च्छा को, आंखें बंद करने को बल दिया है, सहारा दिया है और क्यों दिया है। और इसकी भी बात करूंगा कि कैसे हम उससे मुक्त हो सकें और जीवन-शक्तियों को, विवेक की और चैतन्य की शक्तियों को जगा सकें। इन दोनों की इन तीन दिनों में मैं चर्चा करूंगा।
I will speak of all this—how we have strengthened stupor, closed our eyes, and why. And I will speak of how to be free of it, how to awaken life-forces, the powers of vivek and chaitanya.
इसके पहले कि वे तीन दिन की चर्चाएं आपके सामने हों, वे सारी बातें आपसे कहूं, इन तीन दिनों की बातों को सम्यक रूप से समझने, विचार करने, उस तरफ आंख उठाने के लिए कुछ छोटी-छोटी बातें आपसे अपेक्षित होंगी।
Before the three days of those talks, before I say all that, to understand rightly and to look in that direction, a few small things will be expected of you.
पहली अपेक्षा तो यह होगी कि इन तीन दिनों में--जो पीछे आप करते आए हैं, सोचते रहे हैं, विचार करते रहे हैं, उससे थोड़ा सा दूर हट कर अगर बातों को सुनने की कोशिश करेंगे, तो शायद कुछ हो सके। उससे थोड़ा तटस्थ होकर अगर सोचेंगे, तो कुछ हो सकता है। आमतौर से हम उसे भूल नहीं जाते जो हमारे मन में बैठा हुआ है।
First expectation: for these three days, try to listen a little apart from what you have been doing, thinking, believing till now. If you can be a little detached from your past, perhaps something can happen. Generally we do not forget what is already lodged in the mind.
एक फकीर के पास एक नया युवक दीक्षा लेने गया था। उस युवक ने जाकर उस फकीर के पैर पड़े और कहा कि मैं दीक्षित होने आया हूं।
तो उस फकीर ने पूछा: तुम किस जगह से आते हो?
उसने कहा: मैं पेकिंग से आता हूं।
उस फकीर ने पूछा कि पेकिंग में चावल के क्या भाव हैं?
वह युवक हंसा और उसने कहा: क्षमा करें, पेकिंग को मैं पीछे छोड़ आया, उसके चावलों को भी, उसके भाव को भी। और जिस रास्ते से मैं गुजर जाता हूं, वह मेरे लिए मिट गया हो जाता है; और जिस पुल पर से मैं गुजर जाता हूं, उसको मैं तोड़ देता हूं। मुझे कुछ पता नहीं कि पेकिंग में चावल के क्या भाव हैं।
उस फकीर ने कहा: तब ठीक है, तब मैं तुम्हें दीक्षा देने को राजी हूं। अगर तुम बताते कि पेकिंग में चावल के क्या भाव हैं, तो मेरे दरवाजे बंद हो जाते और मैं तुम्हें विदा कर देता। क्योंकि जो आदमी पेकिंग से चला आया और अब भी वहां के भाव साथ में लिए आया है, वह आदमी सत्य की खोज के लिए शांत नहीं हो सकता।
A young man once went to a fakir to be initiated. Bowing at his feet he said, I have come for initiation. The fakir asked, from where do you come? He said, from Peking. The fakir asked, what is the price of rice in Peking? The youth laughed: forgive me, I have left Peking behind—the rice and its prices too. The road I cross becomes erased for me; the bridge I cross, I burn. I have no idea of the price of rice in Peking. The fakir said: then it is all right, I am ready to initiate you. Had you told me the price of rice in Peking, my doors would have closed and I would have sent you away. Because a man who has walked from Peking and still carries its prices with him cannot be at rest for the search of truth.
तो इन तीन दिनों में एक प्रार्थना करूंगा कि पेकिंग में चावल के क्या भाव हैं, उसको छोड़ देना। पेकिंग हो या अमरावती हो या कुछ और हो, वहां क्या चावल के भाव हैं, अगर वह तीन दिन याद रहे, तो बहुत कुछ काम नहीं हो सकता। और यह कठिन नहीं है। यह स्मरण मात्र कि जो बीत जाता है, उसका कोई भार चित्त पर नहीं होना चाहिए, यह स्मरण मात्र बीते से विदा दे देता है।
So for these three days, my prayer: leave behind ‘what is the price of rice in Peking’. Whether it is Peking or Amaravati—if those prices stay in mind, little can happen. This is not difficult. Merely remember: what has passed should carry no weight on the mind. This remembrance alone bids farewell to the past.
अभी रात जब आप सोएं, तो स्मरणपूर्वक यह खयाल लेकर सोएं कि जो बीत गया, वह बीत गया, और इन तीन दिनों में मैं बीते हुए को बार-बार मन पर नहीं लौटने दूंगा। इन तीन दिनों में जो सामने होगा उसको जीऊंगा और जो बीत गया उसको छोड़ दूंगा। अगर इस विचारपूर्वक स्मरण के साथ आप सोए, सुबह आप और तरह से उठेंगे, जैसे कि आप रोज उठते रहे होंगे, उससे बिलकुल भिन्न उठेंगे। क्योंकि एक मन का बहुत अदभुत नियम है: हम जिस बात को लेकर सो जाते हैं, ठीक उसी बात पर सुबह जागना होता है। उससे भिन्न बात पर कोई कभी नहीं जागता। रात जिस चिंता को लेकर आप सो गए हैं, सुबह उसी चिंता पर आप वापस जाग जाएंगे। रात भर वह चिंता आपके मस्तिष्क के द्वार पर खड़ी प्रतीक्षा करेगी, जब आप जागेंगे, वह हाजिर हो जाएगी। रात्रि का अंतिम विचार सुबह का प्रथम विचार होता है। तो आज रात्रि का अंतिम विचार यही हो कि मैं, जो पीछे है, उसे छोड़ता हूं। कम से कम तीन दिन के लिए मैं, जो सतत वर्तमान है, उसमें जीऊंगा, अतीत को बीच में नहीं लाऊंगा।
Tonight, when you sleep, go to sleep with the remembrance: what is past is past; for these three days I will not let the past return again and again upon the mind. For these three days I will live what is before me, and leave what is gone. If you fall asleep with such mindful remembrance, you will awaken in a different way in the morning—totally different from all other mornings. The mind has a strange law: on whatever thought you fall asleep, on that very thought you awaken. Never on a different one. The worry with which you slept at night will be standing at the door in the morning to greet you. The last thought of night becomes the first thought of dawn. So let the last thought tonight be: I drop what is behind. At least for three days I will live solely in the ever-present, I will not bring the past in between.
जो व्यक्ति अतीत को बीच में नहीं लाता चित्त के, उसका चित्त बहुत निर्मल और शांत हो जाता है। क्योंकि अशांति सब अतीत से आती है; वर्तमान में कोई भी अशांति नहीं होती। इस तत्व पर तो अभी हम और विचार करेंगे तो समझ में आएगा कि कुछ थोड़े से सुझाव आपको दे रहा हूं। वर्तमान में, वह जो प्रेजेंट मोमेंट है, उसमें कोई अशांति नहीं होती। सब अशांति अतीत से संबंधित होती है या भविष्य से संबंधित होती है, वर्तमान में कभी कोई अशांत नहीं होता। आप खुद ही अपनी अशांति को देखेंगे तो समझ जाएंगे, या तो वह बीती हुई होगी या आने वाली होगी। ठीक क्षण में मौजूद कोई अशांति नहीं होती।
One who does not drag the past into the mind finds the mind becoming very clear and calm. All unrest comes from the past; there is no unrest in the present. We will look into this more, but understand this: in the present moment there is no disturbance. All agitation is related either to past or to future; never to the present. If you watch your own restlessness you will see—it is either about what has been or what will be. In the living instant, there is no unrest.
अभी हम यहां बैठे हैं, अगर हमारा चित्त इसी क्षण में मौजूद हो जाए, कौन सी अशांति है? अगर हम इसी क्षण में जाग जाएं, कौन सी अशांति है? अगर किसी जादू से आपका सब अतीत पोंछ दिया जाए, तो कौन सी अशांति है?
We sit here now. If our mind becomes present to this very moment, what unrest is there? If we awaken to this very instant, what turmoil remains? If by some magic all your past were wiped away, what disturbance could there be?
जीवंत क्षण में कोई अशांति नहीं होती है। पिछला भार, अतीत का भार चित्त को अशांति देता है। और आने वाले दिन की कल्पना और योजना चित्त को अशांति देती है।
In the living moment there is no disturbance. The burden of the past troubles the mind; the fantasy and planning of the future disturbs it.
इन तीन दिनों में, समझ लीजिए, न तो कोई अतीत है और न कोई भविष्य है। तीन दिन में बस ये तीन दिन के क्षण हैं, जो सामने क्षण आता है, वही है। इन तीन दिनों में इस भांति जीकर देखिए, एक बिलकुल नई दृष्टि जीवन के प्रति खुल जा सकती है। और एक बार यह खयाल में आ जाए कि जीवन पर जो भार है, जो टेंशन है, जो तनाव है, वह अतीत और भविष्य का है, तो मनुष्य को एक बिलकुल नया द्वार मिल जाता है खटखटाने का। और तब फिर वह रोज घड़ी दो घड़ी को सारे अतीत और सारे भविष्य से मुक्त हो सकता है। और खयाल रखिए, न तो अतीत की कोई सत्ता है सिवाय स्मृति के और न भविष्य की कोई सत्ता है सिवाय कल्पना के, जो है वह वर्तमान है। इसलिए यदि किसी भी दिन परमात्मा को या सत्य को जानना हो, तो वर्तमान के सिवाय और कोई द्वार नहीं है। अतीत है नहीं, जा चुका; भविष्य है नहीं, अभी आया नहीं है; जो है, एग्झिस्टेंशियल, जिसकी सत्ता है, वह है वर्तमान। इसी क्षण, जो सामने मौजूद क्षण है, वही। इस मौजूद क्षण में अगर मैं पूरी तरह मौजूद हो सकूं, तो शायद सत्ता में मेरा प्रवेश हो जाए। तो शायद जो सामने दरख्त खड़ा है, ऊपर तारे हैं, आकाश है, चारों तरफ लोग हैं, इन सबके प्राणों से मेरा संबंध हो जाए। उसी संबंध में मैं जानूंगा उसको भी जो मेरे भीतर है और उसको भी जो मेरे बाहर है।
For these three days, take it that there is no past and no future—only these three days of moments, each moment as it comes. Live this way for three days, and a totally new vision can open towards life. Once it becomes clear that the burden and tension on life is of past and future, a new door appears to knock upon. Then for a few minutes every day one can be free of all past and all future. And remember: the past has no existence except memory, the future none except imagination. What is, is the present. Therefore, if ever one is to know Paramatma or truth, there is no door other than the present. The past is not—it is gone; the future is not—it has not arrived. What is, existential in being, is the present—this very moment before us. If in this present moment I can be totally present, perhaps I may enter into being itself; perhaps I will feel related to the very life of the trees before me, the stars above, the sky, the people around. In that relatedness I will know that which is within me and that which is without me.
इन तीन दिनों में अगर हमने थोड़ा सा भी समझपूर्वक जीने की कोशिश की--तो क्षण-क्षण में जीने की कोशिश करें, यह मेरा पहला निवेदन है। जब भोजन कर रहे हों, तो सिर्फ भोजन करें। भोजन के पहले की बात भूल जाएं और...मात्र भोजन करें। और सारा चित्त और सारे प्राण भोजन करने में ही तल्लीन हो जाएं। वे यहां-वहां डोलते हुए न हों।
If in these three days we make even a little effort to live understandingly—try to live moment to moment—this is my first request. When eating, only eat. Forget what was before and... only eat. Let your whole mind and life-energy be absorbed in eating; do not let it wander here and there.
अभी तो यह होता है कि हम जब भोजन करते हैं, तब चित्त कहीं और होता है--घर में होता है, दुकान में होता है। जब दुकान में होते हैं, तब वह भोजन कर रहा होता है। जब बाजार में होते हैं, तब चित्त घर में होता है; जब घर में होते हैं, तब बाजार में होता है। मतलब यह कि जहां हम होते हैं, वहां हम नहीं होते। तो जीवन में एक विश्रृंखलता और एक खंडित स्थिति पैदा हो जाती है। और यह खंडित स्थिति इतनी खतरनाक है कि जब हम सोते हैं तब चित्त, दिन में जो उसने किया, उसका स्मरण करता है, सपने देखता है। जब हम दिन में काम करते हैं, तो रात जो सपने अधूरे रह गए हैं, चित्त उन सपनों को पूरा करता है। चित्त पूरे वक्त अनुपस्थित है, एब्सेंट है, जहां हम हैं। तो हमारा जीवन से संबंध कैसे होगा?
As it is now, when we eat, the mind is elsewhere—at home, at the shop. When we are at the shop, it is eating. When we are in the market, the mind is at home; when at home, the mind is in the market. Meaning: wherever we are, we are not there. A fragmentation, a disarray arises in life. So dangerous is this fragmentation that when we sleep the mind remembers the day’s happenings and dreams; and when we work in the day, the mind continues the dreams that were left incomplete at night. The mind is absent the whole time from where we are. Then how can we relate to life?
जब हम किसी को प्रेम कर रहे हैं, तब चित्त हमारा कहीं और है। तो जीवन में प्रेम कैसे होगा? और इसीलिए हम जीवन भर अनुभव करते हैं कि हम प्रेम चाहते हैं कि करें और हम चाहते हैं कि कोई हमें प्रेम दे, लेकिन न तो हम प्रेम कर पाते हैं और न कोई हमें प्रेम दे पाता है। प्रेम के लिए जरूरी है कि हम वर्तमान में हों। लेकिन जब हम प्रेम करते हैं तब चित्त कहीं और होता है। और जहां चित्त प्रेम करते वक्त होता है, जब हम वहां होंगे, तो चित्त वहां होगा जहां उसे प्रेम करते वक्त होना चाहिए था।
When we love someone, our mind is somewhere else. How will love happen? Thus we experience all our lives that we want to love and want to be loved, but neither can we love nor can anyone love us. For love, it is necessary that we be in the present. But when we are loving, the mind is elsewhere—and where the mind is when we love, when we go there, the mind will be where it should have been while loving.
ऐसे जीवन में सारी चीज टूट गई है। हम कहीं हैं, चित्त कहीं है। जब हम प्रार्थना करते हैं, तब चित्त कहीं और है; जब हम व्यवसाय करते हैं, तब चित्त कहीं और है। हम किसी काम में भी ठीक-ठीक मौजूद नहीं हैं।
In such living, everything is broken. When we pray, the mind is somewhere else; when we do business, the mind is somewhere else. We are not truly present in any act.
इन तीन दिनों में एक छोटा सा प्रयोग करें--कि जो भी काम कर रहे हैं उसमें पूरी तरह मौजूद हो जाएं। अभी रात को यहां से जाकर सोएंगे, तो पूरी तरह सोएं। पूरी तरह सोने का मतलब यह है कि सोते वक्त इस भांति सोएं कि सारा काम समाप्त हुआ, अब सिवाय सोने के और कोई भी काम नहीं है। अब मैं अपने पूरे प्राणों से सोने जा रहा हूं। और मेरे पूरे प्राण सिर्फ सोने भर के काम को करें, और कोई भी काम नहीं है। उसी भांति सोएं। सुबह स्नान करें तो इस भांति स्नान करें कि स्नान करते वक्त आपका पूरा व्यक्तित्व स्नान कर रहा है, आपका चित्त कहीं और नहीं भागा जा रहा है।
For these three days, make a small experiment: become totally present to whatever you are doing. When you go to sleep tonight, sleep totally. To sleep totally means: sleep in such a way that all work is finished, now apart from sleep there is nothing else to do. I am going to sleep with my whole being; my whole being will do only this, nothing else. Sleep in that way. In the morning when you bathe, bathe in such a way that your whole being is bathing; the mind does not rush elsewhere.
थोड़े ही दिन स्मरणपूर्वक अगर हम चित्त के साथ सजगता बरतें, तो बहुत कठिन नहीं है कि एक दिन वह घड़ी आ जाए कि हम जो काम कर रहे हों, उसमें हम पूरी तरह मौजूद हो जाएं। बुहारी लगा रहे हों, तो पूरी तरह मौजूद हो जाएं। और अगर बुहारी लगाते हुए भी कोई पूरी तरह मौजूद हो जाए, तो उसे बुहारी लगाने में वही आनंद उपलब्ध होगा, जो किसी बड़े से बड़े योगी को ध्यान करने में उपलब्ध हुआ है। कोई फर्क नहीं रह जाएगा। ध्यान का एक ही अर्थ है कि हम जो कर रहे हैं, उसमें हमारा चित्त पूरी तरह मौजूद है, पूरी तरह लीन है, उससे बाहर नहीं है। कोई भी छोटा काम। अभी यहां से उठ कर आप अपने कमरे की तरफ जाएंगे, तो चलेंगे रास्ते पर, तो इस भांति चलें कि चलने के सिवाय और कोई क्रिया आपके चित्त में नहीं हो रही, बस सिर्फ चल रहे हैं, चलना ही रह जाए और आप मिट जाएं। अगर चलना ही रह जाए और आप मिट जाएं, तो आपके कमरे तक जो सौ कदम उठाए जाएंगे, वे सौ कदम परमात्मा के निकट ले जाएंगे। और उन सौ कदमों में ही आपको पता चलेगा कि चित्त तो अपूर्व रूप से शांत हो गया है।
If for a few days, mindfully, we exercise awareness with the mind, it is not difficult that a day comes when, whatever we are doing, we are wholly present in it. If you are sweeping, be wholly there. And if even while sweeping someone becomes totally present, he will taste the same joy that the greatest yogi tastes in meditation—no difference remains. The very meaning of meditation is to be wholly present in what we are doing, completely absorbed, not outside it. Any small act. When you rise from here and walk to your room, walk in such a way that no other activity is going on in your mind except walking—only walking remains, and you disappear. If only walking remains and you disappear, then the hundred steps to your room will take you nearer to Paramatma. In those hundred steps you will find the mind becoming extraordinarily quiet.
तो इधर इन तीन दिनों में सतत इस बात की फिकर करें। जो भी काम कर रहे हों, उसे इतनी पूर्णता से करें, इतने पूरे, टोटल, इतने समग्ररूप से उसमें डूब जाएं कि उसके बाहर कुछ भी न रह जाए, आप वही हो जाएं।
So for these three days, be constantly careful of this. Whatever you are doing, do it with such completeness, with such totality, that nothing remains outside it—you become that act.
एक दफा ऐसा हुआ, तिब्बत में एक बादशाह को अपने राज्य की एक मोहर बनानी थी। और मोहर पर उसके किसी सलाहकार ने कहा कि एक बोलता हुआ मुर्गा उस मोहर पर खोदा जाए। उसे बात जंच गई। उसने सारे राज्य के चित्रकारों को खबर की कि कोई बोलते हुए मुर्गे का चित्र बनाए। राज्य में एक बूढ़ा चित्रकार था, उसे भी बुलाया। लेकिन उसने कहा कि मैं इतना बूढ़ा हो गया हूं कि अब मैं नहीं बना सकूंगा।
तो राजा ने कहा कि तुम बनाते तो हो, चित्र तो बनाते हो, यह क्यों नहीं बना सकोगे?
उसने कहा कि कोई और बना सके तो बेहतर।
बहुत से चित्रकार मुर्गों के चित्र बना कर लाए, नमूने के लिए, लेकिन उस बूढ़े चित्रकार ने कहा कि ये सब फिजूल हैं, ये कुछ भी नहीं हैं।
आखिर राजा परेशान हो गया, उसने कहा: तुम खुद बनाते नहीं, दूसरों को बनाने देते नहीं। फिर हम क्या करें?
उसने कहा कि मैं बनाऊं, लेकिन मेरा पक्का नहीं है, क्योंकि कम से कम तीन वर्ष लग जाएंगे।
राजा ने कहा: तीन वर्ष! एक मुर्गे का चित्र बनाने में?
उसने कहा: चित्र बनाना तो दो क्षण में हो जाएगा, लेकिन मुर्गा बनने में तीन वर्ष लग जाएंगे।
राजा ने कहा: तुम पागल हुए हो! मुर्गा तुमसे बनने को कह कौन रहा है?
उसने कहा: जब तक मैं मुर्गे को भीतर से न जानूं कि वह कैसा है, और जब वह बांग देता है तो उसके प्राणों में क्या होता है, जब तक यह मैं न जान लूं, जब तक यह स्फुरणा मेरे प्राणों में न हो जाए, तब तक मैं कैसे मुर्गे को बोलता हुआ बना सकूंगा? तीन वर्ष लगेंगे। मैं बूढ़ा आदमी हूं, विश्वास नहीं दिला सकता, बीच में मर भी सकता हूं। तीन वर्ष राज्य की तरफ से मेरी व्यवस्था करनी पड़ेगी भोजन की, क्योंकि उस वक्त मैं कुछ भी नहीं करूंगा।
राजा ने कहा कि ठीक, हम व्यवस्था करेंगे।
तीन वर्ष की व्यवस्था की गई। वह बूढ़ा कलाकार जंगलों में चला गया, जहां जंगली मुर्गे रहते थे। दो-तीन महीने बाद राजा ने आदमी अपने देखने भेजे कि वह आदमी पागल तो नहीं है! क्योंकि एक मुर्गा बनाने के लिए तीन साल बहुत होते हैं। और एक निष्णात कलाकार है, जीवन भर उसकी प्रसिद्धि रही है, उसके हाथ में अदभुत जादू है। तुम जाकर देखो कि वह पागल क्या कर रहा है?
Once, in Tibet, a king wanted the royal seal carved, and on it, at a counselor’s suggestion, a crowing rooster. It appealed to him. He summoned all the painters of the realm to make a rooster in full crow. There was an old painter; he too was called. But he said, I am so old now, I will not be able to paint it. The king said, you still paint; why not this? He replied, let someone else do it. Many painters brought samples of roosters, but the old artist said, all useless, nothing. At last the king was exasperated: you do not paint yourself, you do not let others’ work pass—what shall we do? The old man said, I can paint it, but I cannot promise—at least three years will be required. Three years! cried the king, to paint a rooster? The painting itself will take two moments, said the old man, but for the rooster to happen, three years will be needed. The king said, you are crazy! Who asks you to become a rooster? The painter answered: until I know the rooster from within—what happens in his life-energy when he crows—until that spark awakens in my own being, how can I paint a crowing rooster? Three years will be needed. I am an old man, I cannot guarantee; I might die in between. For three years the state must provide for me, because in that period I will do nothing else. The king agreed.
वे मित्र देखने गए, देख कर हैरान हो गए! वह बूढ़ा तो मुर्गों के बीच छिपा हुआ बैठा है, आस-पास मुर्गे बांग दे रहे हैं। उन्होंने तो उसे देखा, लेकिन उस बूढ़े ने उन्हें नहीं देखा।
और तीन महीने बाद गए, देखा कि वह तो मुर्गों के साथ दौड़ रहा है चारों हाथ-पैर पर। वह तो बिलकुल पागल मालूम होता है, यह क्या कर रहा है?
तीन वर्ष पूरे हुए, राजा ने खबर भेजी, वह आदमी वापस दरबार में आया। राजा ने कहा: चित्र बना कर लाए हो?
उसने जोर से, जैसे मुर्गा आवाज देता है, वैसी आवाज दी।
राजा ने कहा: हम यह नहीं चाहते हैं, हमें चित्र चाहिए। तुम मुर्गे की आवाज सीख कर आए, इससे क्या होता है?
उस बूढ़े ने कहा: चित्र तो बना देना अब एक क्षण भर का काम है। सामान बुला लें, मैं यहीं बना दूंगा। लेकिन तीन वर्ष मैं मुर्गे के साथ एक होने की कोशिश किया, वह बात हो गई।
उसने एक चित्र बनाया, जो कहा जाता है मनुष्य-जाति के पूरे इतिहास में किसी भी पशु या पक्षी का ऐसा चित्र कभी नहीं बनाया गया। वह चित्र अदभुत है। उसने राजा से कहा कि अब इस चित्र की परीक्षा कर लो।
The arrangements were made. The old artist went into the forests where wild roosters lived. After two or three months the king sent men to see whether he had gone mad—for three years is a long time for a rooster. They found him hidden among roosters, sitting quietly, roosters crowing around. They saw him, but he did not see them. After three months they went again and saw him running on all fours with the roosters. He seemed utterly mad. Three years passed; the king called him back. Have you brought the painting? The old man gave out a sharp cry like a rooster’s crow. The king said, we don’t want this—we want a painting. You have learned to crow; what of it? The old man replied, the painting now is a matter of a moment—bring the materials, I will paint it here. For three years I tried to become one with the rooster—that has happened. He made a painting which, it is said, is unmatched in human history for any animal or bird. He said, test it. How? asked the king. Place the painting and bring in real roosters. If the real rooster, seeing it, runs away, know the painting is true. They brought roosters; they fled, peeking from the door and turning back. The rooster in the painting stood in full challenge, crowing. The artist said: not only man—the rooster too will recognize a rooster.
उसने कहा: इसकी क्या परीक्षा है? हम कैसे जानें कि यह चित्र इतना अदभुत बना?
उसने कहा: चित्र को रख दो और असली मुर्गों को ले आओ। अगर असली मुर्गा देख कर भाग जाए, तो तुम समझ लेना कि चित्र बना।
असली मुर्गे लाए, वे मुर्गे भाग गए। मुर्गे बाहर से झांक कर देखे उस चित्र को और वापस लौट गए। वह जो मुर्गा था, वह तो लड़ने की स्थिति में पूरी बांग देकर खड़ा हुआ था।
उस चित्रकार ने कहा: आदमी ही नहीं, मुर्गा भी पहचान लेगा कि मुर्गा है।
यह जो, उससे राजा ने पूछा: कैसे यह तुमने बनाया?
उसने कहा: तीन वर्ष तक मैं मुर्गे के साथ एक होने की कोशिश किया। मैं अपने को भूल गया और मुर्गा होता चला गया। धीरे-धीरे, धीरे-धीरे ऐसे क्षण आए, जब मुझे यह स्मरण भी नहीं रहा कि मैं हूं। एक ही बात स्मरण रही--मुर्गा है। और उन्हीं क्षणों में मैंने मुर्गे की आत्मा को जाना।
The king asked, how did you do this? The painter said, for three years I tried to become one with the rooster. I forgot myself and became a rooster. Slowly, slowly moments came when even the memory that ‘I am’ disappeared—only one remembrance remained: the rooster. In those very moments I knew the soul of the rooster.
जीवन में चौबीस घंटे जो भी हम कर रहे हैं, उसके साथ इतनी आत्मलीनता, इतना आत्मसात हो जाना जरूरी है कि हम मिट जाएं और वही रह जाए जो हम कर रहे हैं। चाहे वह काम कितना ही छोटा क्यों न हो, बड़ा क्यों न हो। जो भी काम हो, उसमें हम डूब सकें पूरे। यह डूबना इन तीन दिनों में एक छोटा सा प्रयोग करें। और मैं कह रहा हूं, चौबीस घंटे जो भी आप कर रहे हैं, उसमें उसका ध्यान रखें। इन तीन दिनों में ही एक बुनियादी फर्क अनुभव होगा। एक बात खयाल में आएगी।
Whatever we do through the twenty-four hours, such self-absorption, such assimilation is needed that we disappear and only the act remains—no matter how small or how great the act. Let us be able to sink into it wholly. Try this diving in these three days. I am saying: through the twenty-four hours, whatever you do, keep it in awareness. In these three days you will feel a fundamental difference. One thing will become clear.
आज रात सोने से ही शुरू कर दें। वह अभी दूर है, जब यहां से उठ कर जाएं, तभी शुरू कर दें। वह भी थोड़ा दूर है, अभी मुझे सुन रहे हैं, सुनने में ही शुरू कर दें। सुनते वक्त सिर्फ सुनने की क्रिया रह जाए, आप जैसे सिर्फ सुन रहे हैं, और कुछ भी नहीं कर रहे हैं। मात्र सुन रहे हैं, कान ही कान रह गए हैं और आप नहीं हैं। जैसे आप सिर्फ कान ही हैं जो सुन रहे हैं, आंख ही हैं जो सिर्फ देख रही हैं। अगर इस सुनने की क्रिया को भी इतनी शांति से और इतनी लीनता से सुनें, तो कुछ और सुनाई पड़ेगा। तब शायद वही सुनाई पड़ जाए जो मैं आपसे कह रहा हूं।
लेकिन अगर इतनी लीनता नहीं है सुनते वक्त, तो आप वह नहीं सुनेंगे जो मैं कह रहा हूं, आप वही सुनेंगे जो आप सुनना चाहते हैं, सुन सकते हैं, पहले से सुने हुए हैं, पहले से सोचे हुए हैं। तब आप वही सुनेंगे, तब फिर वह नहीं सुन पाएंगे जो मैं आपसे कह रहा हूं।
Begin tonight as you go to sleep. Begin when you rise from here. Begin now as you listen to me—begin with listening. Let only the act of listening remain, as if you are only listening, doing nothing else—merely listening; only ears, and you are not. As if you are only ears that hear, only eyes that see. If you listen with such quietness and absorption, something else will be heard. Perhaps exactly what I am saying will be heard. If this absorption is not there, you will not hear what I am saying; you will hear what you want to hear, what you can hear, what you have already heard and thought. Then you will miss what is being said.
तो यहीं से शुरू कर दें। और इन तीन दिनों एक छोटे सूत्र पर काम करें कि जो भी काम कर रहे हैं--उठ रहे हैं; बैठ रहे हैं; सो रहे हैं--उसमें पूरी तरह लीन हो जाएं।
So start right here. For these three days work on one small sutra: whatever you are doing—standing, sitting, sleeping—be wholly absorbed.
यह तो पहला सूत्र।
That is the first sutra.
दूसरी बात, अगर प्रत्येक कर्म में आत्मलीनता की बात पर थोड़ा खयाल किया, तो चित्त बहुत गहरी शांति को अपने आप उपलब्ध होता है, उसके लिए कोई बहुत विशेष प्रयास नहीं करना पड़ता। दूसरी बात, चित्त इसलिए अशांत है कि हम कुछ होना चाहते हैं, कुछ बनना चाहते हैं, कोई दौड़ है हमारे भीतर, कोई एंबीशन, कोई महत्वाकांक्षा है--कोई धनी होना चाहता है, कोई बड़े पद पर होना चाहता है, कोई बड़ा त्याग करना चाहता है, कोई बड़ा साधु होना चाहता है, कोई मोक्ष जाना चाहता है, कोई समाधि उपलब्ध करना चाहता है, कोई सत्य पाना चाहता है--लेकिन कोई हमारी दौड़ है बड़ी गहरी। उस गहरी दौड़ की वजह से सारा चित्त अशांत और विकलता से भर जाता है।
Second: if you keep even a little attention on self-absorption in each act, the mind naturally comes to a deep peace; no special efforts are needed. The mind is restless because we want to become something, to be somebody. There is a race inside, an ambition—someone wants wealth, someone a high post, someone a great renunciation, someone to be a great sadhu, someone wants Moksha, someone Samadhi, someone truth—but there is a deep race. Because of that race the mind becomes filled with restlessness and tension.
मैं यह निवेदन करूं, जिस व्यक्ति को सच में ही, सच में ही जीवन के साथ आत्मलीन होना हो, सच में ही जीवन के साथ एकात्मता साधनी हो, उसे एक बात खयाल में रखनी चाहिए, उसे अपने ना-कुछ होने को स्वीकार कर लेना चाहिए। उसे कुछ होने की दौड़ से नहीं, बल्कि ना-कुछ होने के केंद्र को स्वीकार कर लेना चाहिए।
My submission: one who truly wants to be self-absorbed with life, to be one with it, should keep one thing in mind—accept being a nobody. Not the race to be somebody, but the center of being no-one should be accepted.
जो व्यक्ति भी अपने नोबडी होने को स्वीकार कर लेता है, ना-कुछ होने को, उसके जीवन में अदभुत बातें होनी शुरू हो जाती हैं। और वह जो-जो होना चाहता था, वह अनायास होना शुरू हो जाता है। दो बातें हैं, एक तो जैसे एक आदमी पानी में तैरता है, हाथ-पैर फेंकता है; और एक दूसरा आदमी है जो पानी में बहता है, हाथ-पैर फेंकता नहीं, पानी की धारा पर अपने को छोड़ देता है और बहा जाता है। इन तीन दिनों में तैरने की कोशिश न करें, बहने की कोशिश करें। कोई ऐसी बहुत सचेत चेष्टा न करें कि यह करना है, वह करना है, यह होना है, वह होना है, बल्कि ऐसे जैसे तीन दिन आएंगे और गुजर जाएंगे और हमें चुपचाप बहे जाना है। यह अदभुत बात है कि जो व्यक्ति बहने के अर्थ को समझ लेता है, उसके चित्त से सारा तनाव विलीन हो जाता है। जो करने की कोशिश करता है, तैरने की, उसका चित्त बहुत तनाव से, बहुत अशांति से भर जाता है। और जो अशांति से भर जाता है, वह कभी सत्य को अनुभव नहीं कर सकता और न जीवन के आनंद को उपलब्ध हो सकता है। जीवन के आनंद की अनुभूति तो अत्यंत सरल चित्त में हो सकती है। और सरल चित्त का पहला लक्षण है: बहता हुआ चित्त, तैरता हुआ नहीं।
Whoever accepts his nobodiness, his nothingness, strange things begin happening in his life. All that he wanted to be begins to happen of itself. There are two ways: one man swims, flails his hands and feet in the water; another floats—does not struggle, leaves himself to the current and is carried. For these three days do not try to swim—try to float. Do not make very deliberate efforts that ‘this must be done, that must be achieved’. Let the three days come and pass, and let us drift silently. It is a wondrous thing: one who understands the meaning of floating finds all tension dissolving from the mind. The one who tries to do, to swim, fills his mind with strain and turbulence. In such a mind, truth can never be experienced, nor can the joy of life be known. The taste of life’s joy is possible only in a very simple mind; and the first sign of a simple mind is: it flows—it does not swim.
तो इन तीन दिनों के लिए कह रहा हूं फिलहाल अभी तो, फिर तीन दिनों में कुछ अनुभव हो, तो वह तो अपने आप पूरे जीवन की, अपने आप पूरे जीवन की विधि बन जाती है। अभी तो तीन दिन की ही कुल बात है। इसलिए बहुत चिंता में न पड़ें कि अगर हम बहने लगे तो फिर जिंदगी का क्या होगा और अगर हमने कुछ भी होने की फिकर छोड़ दी तो फिर जिंदगी का क्या होगा, इस चिंता में न पड़ें। मैं केवल तीन दिन की ही बात कर रहा हूं, उसके आगे की कोई बात नहीं कर रहा हूं। तीन दिन कुछ प्रयोग करके देखें, उसमें से कुछ अगर सार्थक होगा, वह अपने आप बच जाएगा, आपको बचाने के लिए नहीं कहूंगा उसे। अगर कुछ होगा, तो वह अपने आप आपको पकड़ लेगा; आप उसे पकड़ें, यह निवेदन नहीं करूंगा। तो अभी तो तीन दिन, इस छोटी सी तीन दिन की घड़ियों के लिए सारी बात कर रहा हूं। तो तीन दिन थोड़ी बहने की कोशिश करें।
So for now I say only for these three days—if something is experienced, it becomes by itself the way of your whole life. For the present, it is only a matter of three days, so do not worry: if I begin to float what will happen to my life? If I drop all worry of becoming, what will happen? Do not be anxious. I speak only of these three days. Make a small experiment. If something proves meaningful, it will survive on its own—you will not need me to tell you to keep it. If something is real, it will hold you; I will not ask you to hold it.
ये जो आमतौर से धर्म में उत्सुक लोग होते हैं, वे बहुत ज्यादा सीरियसनेस पकड़ लेते हैं, बहुत गंभीर; वे समझते हैं कि वे बहुत भारी गंभीर काम करने जा रहे हैं।
नहीं, धर्म के सत्य को जानने में केवल वे ही लोग सफल हो सकते हैं, जो बच्चों जैसे गैर-गंभीर हों, नॉन-सीरियस हों, जैसे बच्चे। गंभीर चित्त तनाव से भर जाता है। तो मैं आपसे निवेदन करूंगा, यहां गंभीरता को धारण नहीं कर लेंगे। ज्यादा उचित होगा, हंसेंगे, प्रसन्न होंगे। गंभीर और उदास होकर नहीं बैठ जाएंगे। जो कौम भी परमात्मा के साथ गंभीरता और उदासी को जोड़ लेती है, उस कौम को परमात्मा तो नहीं मिलता, उस कौम के जीवन का सारा आनंद भी नष्ट हो जाता है।
Those usually interested in religion become very serious—very heavy—thinking they are about to undertake some grave enterprise. No. Only those succeed in knowing the truth of religion who are childlike, non-serious, like children. A serious mind is full of tension. So I request you: do not adopt seriousness here. It will be more fitting to laugh, to be cheerful. Do not sit gloomy and solemn. Any community that associates seriousness and sadness with Paramatma neither finds Paramatma nor retains the joy of life.
तो प्रसन्न रहेंगे, हंसेंगे, ऐसे ही समझेंगे जैसे घूमने चले आए हैं। यहां कोई बहुत बड़ी साधना, कोई बहुत बड़ी परमात्मा की खोज, कोई बड़ा योग साधने आए हैं, तो बहुत गंभीर होकर--नहीं, उस तरह से चीजें नहीं पकड़ लेंगे। उस तरह से चित्त क्षुद्र होता है, उदास होता है। उस तरह के चित्त की जो भी सरलता है, वह सब नष्ट हो जाती है। ये साधु और संन्यासी सरल नहीं रह जाते, जिंदगी को इतनी गंभीरता से पकड़ते हैं। ठीक-ठीक व्यक्ति वही सरल हो सकता है, जो जिंदगी को एक खेल की भांति पकड़ता हो, एक गंभीर घटना की भांति नहीं--एक नाटक की भांति, एक खेल की भांति।
So remain cheerful, laugh; understand that you have come on an outing. Do not take it as some great sadhana, some great search for God, some great yoga to be practiced—do not hold it in that way. In that way the mind becomes petty, gloomy, and loses all simplicity. These sadhus and sannyasins do not remain simple—they take life with too much seriousness. The right person is one who can take life as a play, not as a grave event—as a drama, a game.
तीन फकीर हुए चीन में। अदभुत फकीर थे। उनके बाबत, एक तो उन तीनों का कोई नाम पता नहीं है। उन्होंने कभी बताया भी नहीं। थ्री लॉफिंग सेंट्स ही उनको कहा जाता था--तीन हंसते हुए फकीर। वे जिस गांव में जाते, उनके पहले ही उस गांव में खबर पहुंच जाती कि वे तीनों पागल आ रहे हैं। वे न तो भाषण करते थे, क्योंकि भाषण कैसे भी हो, कुछ न कुछ गंभीरता ले ही आता है। न वे कुछ समझाते थे। बस चौराहों पर खड़े होकर हंसना शुरू कर देते थे। एक हंसता था और दूसरा हंसता था और तीसरा और फिर वे तीनों हंसते थे और फिर भीड़ संक्रामक हो जाती, आस-पास लोग सुनते और वे भी हंसते और वह सारा गांव हंसने लगता। जिस गांव में वे दो-चार दिन टिक जाते, वह सारा गांव हंसने लगता। जिस गांव से वे गुजर जाते, वह गांव कहता कि वर्षों का भार, वे तीन आदमी तीन दिन रुक गए गांव में आकर, वर्षों का भार चला गया है।
There were three fakirs in China—wondrous fakirs. No one knew their names; they never told them. They were called the Three Laughing Saints. Wherever they went, word reached the village in advance: those three madmen are coming. They never gave discourses, for discourse, however you do it, brings a little seriousness. They never explained anything. They simply stood in the square and began to laugh. One would laugh, then the second, then the third—and the laughter became infectious. People gathered and laughed; the whole village would burst into laughter. Wherever they stayed two or three days, the village said: the burden of years has been lifted—those three came and the weight of years is gone.
तो मैं इधर कहूंगा कि इस शिविर को कोई गंभीर उपक्रम नहीं समझ लेना आप। गंभीरता रुग्ण चित्त का लक्षण है। सरलता से हंसते हुए और एक नाटक की भांति जीवन को लेने में जो समर्थ हो जाता है, उसे ज
ीवन के बहुत से रहस्य खुल जाते हैं।
So I say: do not take this camp as a serious undertaking. Seriousness is a symptom of a sick mind. Whoever can take life with simplicity, laughing, and as a play—many secrets of life open to him.
तो यह निवेदन करूंगा कि तीन दिन ऐसी सरलता से जीएंगे जैसे हम यहां प्रकृति के सौंदर्य को देखने इकट्ठे हुए हों। कुछ मित्र इकट्ठे हुए हों, कुछ गपशप करेंगे, कुछ हंसेंगे। मौज से तीन दिन बहें, इस भांति अपने को ढीला छोड़ देंगे। आक्रामक, एग्रेसिव माइंड नहीं होना चाहिए। और ये साधक जितने होते हैं, तथाकथित, वे सब एग्रेसिव होते हैं, आक्रामक होते हैं। एकदम से आक्रमण करते हैं चीजों को पाने के लिए। जब कि सच्चाई यह है कि सत्य जैसी चीज आक्रमण करके नहीं पाई जा सकती।
Live these three days with such simplicity as if we have gathered to enjoy the beauty of nature; a few friends have come together—to chat a little, to laugh a little. Let us drift joyously for three days, let go, be relaxed. The mind should not be aggressive. All so-called seekers are aggressive; they attack to attain. But the truth is: suchness as truth cannot be had by aggression.
एक महिला मेरे पास आती थीं। वे संस्कृत की बहुत बड़ी पंडित हैं। उन्होंने मुझसे कहा कि मुझे ईश्वर को पाना है। मैंने कहा कि कुछ ध्यान करें, तो शायद कुछ इस दिशा में गति हो। उन्होंने एक दिन ध्यान किया, लौटते में मुझसे बोलीं: लेकिन अभी मुझे कुछ अनुभव नहीं हुआ। मैंने कहा: कल और। ईश्वर को एकाध मौका और दें। आप तो जल्दी में हैं और ईश्वर तो बड़ा सुस्त है, वह कोई जल्दी में मालूम नहीं होता, हजारों साल ऐसे ही गुजरते चले जाते हैं। उधर कोई जल्दी नहीं है। लाखों साल, करोड़ों साल ऐसे गुजर गए हैं, जैसे कोई वहां जल्दी नहीं मालूम होती। तो आप तो जल्दी में हैं और वह कोई जल्दी में नहीं है। एक मौका और दें। कल और आएं। वे कल आईं। बड़ी गंभीर थीं, भारी गंभीर थीं, गीता उन्हें कंठस्थ थी, बातें करतीं तो उपनिषद आते, गीता आती, वेद आते, बहुत गंभीर थीं। फिर आईं, फिर लौट कर मुझसे बोलीं: लेकिन क्षमा करिए, अभी तक मुझे कोई ईश्वर का अनुभव नहीं हो पा रहा है। मैंने उनको कहा: होगा भी नहीं कभी। और मैंने उनको एक छोटी सी कहानी कही थी, वह मैं आपको भी कहूं।
A woman used to come to me, a great Sanskrit scholar. She said, I have to attain God. I told her to meditate a little; perhaps there will be movement in that direction. She meditated one day; returning, she said, I have not experienced anything yet. I said, come again tomorrow—give God another chance. You are in a hurry; he is very leisurely. He seems in no haste; thousands of years pass as if there is no hurry there. You are in haste, he is not. Give him one more chance—come tomorrow. She came, very grave, heavy. The Gita was on her tongue; when she spoke, the Upanishads and the Vedas came pouring; very serious. She came again and said, forgive me, still I have had no experience of God. I said, you never will. And I told her a small story; I tell it to you as well.
उनको मैंने कहा था: एक नदी पर एक बूढ़ा संन्यासी अपने एक युवक संन्यासी के साथ नाव से उतरा। नाव से उतर कर उसने उस मांझी से पूछा, नाव वाले से पूछा कि यह जो पास का गांव है, क्या मैं सूरज डूबने के पहले वहां पहुंच जाऊंगा? सूरज डूबने को था और उस गांव का नियम था, सूरज डूबते ही उस गांव के दरवाजे बंद हो जाते थे, किले के, फिर कोई प्रवेश नहीं कर सकता था। तो फिर रात भर मुझे बाहर रुकना पड़ेगा, क्या मैं पहुंच जाऊंगा सूरज डूबने के पहले?
उस मांझी ने कहा कि जरूर पहुंच जाएंगे, लेकिन एक बात खयाल रखना, अगर धीरे-धीरे गए तो पहुंच जाएंगे और अगर जल्दी गए तो मुश्किल है।
उस संन्यासी ने कहा: यह पागल मालूम होता है! क्योंकि जल्दी जाऊंगा तो पहुंचूंगा, समझ की बात होती है। यह कहता है कि अगर धीरे गए। इसकी बातों में मत पड़ो। अपने युवा साथी को कहा कि भागो! सूरज डूबने को है और अगर रात रुक गए, तो रात जंगल, जंगली जानवर और बाहर दीवाल के पड़े रहना पड़ेगा।
वे दोनों भागे। लेकिन थोड़ी ही दूर जाकर, सूरज नीचे उतरने लगा, अंधेरा जंगल में घिरने लगा। वे और तेजी से भागे। और वह बूढ़ा संन्यासी एक पत्थर से चोट खाकर गिर पड़ा। उसके पैर लहूलुहान हो गए। पीछे से वह मांझी भी अपनी नाव बांध कर, अपनी पतवार वगैरह लेकर आता था। उसने कहा कि देखते हो, मैंने कहा था, धीरे गए तो पहुंच जाओगे। जल्दी चलने वाला कभी पहुंचता ही नहीं।
और तब उस संन्यासी को दिखाई पड़ा कि ठीक कहा था। वह आदमी पागल नहीं है; बड़े अनुभव से उसने यह बात कही थी।
An old sannyasin and a young sannyasin got out of a boat at a riverbank. The old one asked the boatman, will I reach the nearby town before sunset? The rule there was: as the sun set, the gates closed—no entry till morning. If I do not reach in time, I must spend the night outside among the wild. The boatman said, you will surely reach—but remember one thing: if you go slowly, you will reach; if you hurry, it will be difficult. The sannyasin thought, the man is mad—if I hurry, I will reach sooner, that is common sense. Do not heed him, he told the youth—run! Sunset is near; if we are late, we will have to spend the night outside the walls. They ran. The sun dipped; darkness gathered in the forest. They ran faster. The old sannyasin stumbled on a stone and fell; his feet were bleeding. The boatman, having tied his boat and taken his oar, came along behind. He said, see—I told you, if you go slowly you will reach. The one who hurries never arrives. The sannyasin then saw: he had spoken rightly, out of experience.
मैं भी आपसे कहता हूं: परमात्मा के द्वार केवल उसी के लिए खुलते हैं जो इतने धीरे जाता है, इतने धीरे कि उसके धीरज का कोई अंत नहीं। और जो जल्दी करता है, उसके लिए तो द्वार बंद हो जाते हैं। द्वार इसलिए बंद हो जाते हैं कि जल्दी करने वाला मन अशांत मन है, धीरज से और अनंत धैर्य से जाने वाला मन शांत मन है। द्वार इसलिए बंद नहीं हो जाते कि परमात्मा बंद कर देता है उनको; हम बंद कर लेते हैं। वह जो अधैर्य है, वह अशांति है। वह जो गंभीरता है, वह अशांति है। वह जिंदगी पर जो आक्रमण है, वह अशांति है।
I tell you: the doors of Paramatma open only to the one who goes so slowly that his patience has no end. The one who hurries finds the doors closed—not because God shuts them, but because he himself shuts them. Impatience is unrest; seriousness is unrest; the attack upon life is unrest.
कोई आक्रमण नहीं। एग्रेसिव नहीं, रिसेप्टिव। आक्रामक नहीं, ग्रहणशील। जैसे सुबह हम अपना दरवाजा खोलते हैं, हम सूरज पर हमला नहीं करते और रस्सी बांध कर उसको घर में नहीं लाते, सिर्फ द्वार खोल कर बैठ जाते हैं। फिर सूरज ऊगता है, उसकी रोशनी घर में भर जाती है। ऐसे ही अपने चित्त के द्वार को खुला छोड़ दें और फिर प्रतीक्षा करें। सूरज उठेगा और घर रोशनी से भर जाएगा।
No attack. Not aggressive—receptive. In the morning when we open our doors, we do not assault the sun and drag him in with a rope; we simply open the door and sit. The sun rises; light fills the house. In the same way, leave the doors of your mind open—and wait. The sun will rise and the house will be filled with light.
आक्रमण नहीं किया जा सकता, केवल मन के द्वार खोले जा सकते हैं, ग्रहणशील हुआ जा सकता है। और ग्रहणशील होने के लिए तीन बातें आज की रात मैं आपसे कहता हूं।
You cannot attack; you can only open the doors of the mind, become receptive. For becoming receptive, tonight I give you three things:
पहली बात: प्रतिक्षण में जीने की कोशिश करें सहजता से।
First: try to live each moment, simply, naturally.
दूसरी बात: अति गंभीरता से जीवन को न लें। बड़ी सरलता से, जैसे खेल को लेते हों, वैसा ही जीवन को लें।
Second: do not take life with excess seriousness. Take it with great simplicity, as play.
और तीसरी बात: कोई अधैर्य, कोई जल्दी न करें। जितनी जल्दी करेंगे, उतनी देर हो जाती है। और जो जितने धैर्य से खड़ा हो जाता है, उतनी ही जल्दी हो जाती है।
Third: be in no haste, no impatience. The more you hurry, the longer it takes; the more patient you are, the sooner it happens.
एक और कहानी और मैं चर्चा को पूरा करूं, फिर तो तीन दिन हम बात करेंगे। उस कहानी को अपने साथ लेकर सो जाएं। बिलकुल झूठी कहानी है, लेकिन सत्य उसमें बहुत है।
One last story and I will complete for today—carry it with you into sleep. It is wholly fictitious, but truth lives in it.
एक संन्यासी वर्षों से, जन्मों से प्रार्थना-पूजा में लगा था। ऊब गया और घबड़ा गया और बेचैन हो गया। क्योंकि पूरे वक्त जब वह प्रार्थना कर रहा था, तब दृष्टि तो प्राप्ति पर लगी थी और जिस दिन उसकी प्रार्थना असफल हो गई, उसी दिन दुख और मनोचिंता व्याप्त होती चली गई। एक दिन उसने देखा कि नारद वहां से निकलते हैं और उस बूढ़े संन्यासी ने कहा कि सुनते हैं, मैंने सुना है कि निरंतर भगवान की तरफ आप जाते हैं, कभी उनसे पूछें कि मेरी मुक्ति को और कितनी देर है? मेरे पीछे जिन्होंने शुरू किया था, वे आगे निकल गए और मैं वहीं का वहीं पड़ा हूं, यह कैसा अन्याय है? और जन्म-जन्म हो गए उनकी प्रार्थना करते, अब तक फल नहीं मिला! आखिर कब मुझ पर कृपा होगी?
नारद ने कहा: जरूर पूछ लूंगा।
बगल में ही उसी दिन, उसी दरख्त के पीछे--बरगद का बड़ा दरख्त था--एक युवा फकीर अपना एकतारा लेकर नाचता था। नारद ने मजाक में उससे पूछा कि मित्र, तुम्हें भी तो काफी देर हो गई, तुम भी तो सुबह से साधु हुए हो, अब सांझ होने को आ रही है, तुम्हें भी पूछना है परमात्मा से तो तुम्हारे लिए भी पूछ लूंगा?
वह खूब हंसने लगा, और उसने कहा: कृपा करना, मेरा नाम वहां मत उठाना, इस योग्य मेरा नाम नहीं है। और कृपा करना, कुछ पूछना मत। क्योंकि जो पूछता है, वह सौदा करता है। और जो यह कहता है--कब तक मिलेगा? उसे करने में कोई आनंद नहीं है, मिलने में आनंद है। मैं तो जो गीत गा रहा हूं, मुझे सब मिला जा रहा है उसमें ही। और मैं जो नाच रहा हूं, मैंने उसमें पा लिया। इसलिए कुछ पूछना मत, मेरा नाम मत उठाना, मेरी बात मत उठाना।
लेकिन नारद कुछ दिनों बाद लौटे, और उन्होंने उस बूढ़े फकीर को कहा कि मैंने पूछा था, उन्होंने कहा कि तीन जन्म और लग जाएंगे।
उस फकीर ने अपनी माला नीचे पटक दी और भगवान की जो मूर्ति रखी थी, एक लात मारी उसमें और कहा: हद हो गई अन्याय की! इसीलिए तो नास्तिक ठीक कहते हैं कि ऐसा भगवान, वह कुछ शक की ही बात है। मैं नहीं मानता-करता ये सब बातें, बहुत हद हो गई! इतने दिन हो गए, अभी तीन जन्म और लगेंगे!
और नारद ने उस फकीर से कहा जो नाच रहा था उसी दरख्त के पीछे, कि मित्र, अब तुमको बताने में मुझे और भी डर लगता है, क्योंकि जिसने तीन जन्म की बात ही सुन कर लात मार दी और माला फेंक दी, तुम पता नहीं क्या करोगे! मैंने तुम्हारे लिए पूछ लिया था, यद्यपि तुमने तो मना किया था, लेकिन उत्सुकतावश मैं नहीं रुक सका। मैंने पूछा, तो परमात्मा ने कहा कि वह युवक जिस वृक्ष के नीचे नाचता है, उसमें जितने पत्ते हैं, उतने ही जन्म लग जाएंगे।
वह युवक और तेजी से नाचने लगा, उसके एकतारे पर और भी गीत मधुर हो उठा और उसकी आंखें ज्योति से चमक उठीं और उसने भगवान को धन्यवाद दिया कि तेरा धन्यवाद! जमीन पर कितने वृक्ष हैं! और उन वृक्षों में कितने पत्ते हैं! तेरी कृपा अनंत है कि एक ही वृक्ष के पत्तों के बराबर जन्मों में मेरी मुक्ति हो जाएगी। मैं कहां इस योग्य! लेकिन जरूर तेरी कृपा होगी बड़ी। इसीलिए मुझ पर, जो कभी भी पात्र नहीं था, योग्य नहीं था, तूने इतनी दया की है।
A sannyasin had been engaged in prayer and worship for years, for lives. He grew weary, restless. For all the while he prayed, his eyes were fixed on attainment; the day his prayers seemed futile, sorrow and mental distress flooded him. One day Narada passed by. The old sannyasin said, I have heard you go to the Lord again and again—ask him, how much longer till my liberation? Those who began after me have gone ahead and I am where I was—is this justice? For births and births I have prayed—no fruit yet. When will grace be showered upon me? Narada said, I will surely ask. Nearby, behind the same great banyan, a young fakir was dancing with his ektara. As a joke, Narada said, friend, you too have been at it for quite a while—shall I ask for you as well? The youth laughed heartily: please, do not even mention my name there—I am not worthy. And please, do not ask anything. Whoever asks is bargaining. Whoever says ‘how long till I get’, finds no joy in doing, only in getting. The song I sing—everything is given to me right in it; the dance I dance—I have attained in it. So do not ask—do not take my name, do not bring me up. A few days later Narada returned. He told the old fakir, I asked—the Lord said, three more births. The fakir flung down his rosary, kicked the image of God: enough of this injustice! The atheists speak rightly—such a God is suspect. I will not accept any of this! So long, and three more births! Then Narada said to the youth behind the tree: friend, I fear telling you, for the one who heard of only three births threw down his beads and kicked the idol—who knows what you will do! Though you forbade me, out of curiosity I asked for you too. The Lord said, the leaves on the tree under which he dances—he will need as many births as there are leaves. The youth began to dance more wildly; his ektara grew sweeter; his eyes flashed with light. He thanked God: thy grace! How many trees there are upon the earth! How many leaves upon them! Thy compassion is endless—that in births equal merely to the leaves of this one tree my liberation will be! I am nowhere near worthy—yet you shower such grace. The tale says: in that very moment he was liberated.
और कथा यह है कि वह यह कहते ही उसी क्षण मुक्त हो गया।
हो ही जाएगा। ऐसा चित्त जो इतनी सरलता से, इतनी कृतज्ञता से, इतनी धन्यता से, इतनी अपनी अपात्रता से और परमात्मा की इतनी अनुकंपा के बोध से भरा हो और जिसमें इतना धैर्य हो कि वह कह सके कि जमीन पर कितने वृक्ष और कितने पत्ते! और इस छोटे से वृक्ष में पत्ते ही कितने हैं, इतने ही जन्मों में मैं मुक्त हो जाऊंगा। तो यह तो बड़ी जल्दी हो गई, यह तो बड़ी शीघ्रता हो गई। जिसकी इतनी पेशेंस है, इतना धैर्य है, वह तो उसी क्षण, उसी क्षण मुक्त हो जाएगा। क्योंकि ऐसे चित्त को रोकने का कोई भी कारण नहीं रह गया, ऐसे चित्त के द्वार बंद होने की कोई वजह नहीं रह गई।
And so it will be. Such a mind—so simple, so grateful, so blessed, so aware of its own unworthiness and of the immense compassion of existence—such patience that it can say, there are so many trees on the earth, so many leaves, and in as few births as the leaves of this small tree I shall be free—this is such quickness, such speed! One who has such patience is liberated that very instant, for there remains no reason to keep his doors closed.
तो यह कहूंगा अंत में: अधैर्य से नहीं कुछ होता है इस दिशा में। अनंत धैर्य और प्रतीक्षा में! और वह केवल उनमें ही हो सकती है जो जीवन को बड़ी सरलता से खेल की तरह लेंगे। गंभीरता से नहीं, हंसते हुए, मौन में, शांति में, प्रेम में और धैर्य में जो जीवन को लेंगे, जीवन उनके प्रति अपने सब रहस्य अनायास खोल देता है।
So I end thus: nothing happens in this direction through impatience—only through endless patience and waiting. And that is possible only for those who take life with simplicity, as play—laughing, silent, peaceful, loving, patient. To such a one, life opens its secrets of its own accord.
ये तीन छोटी सी बातें कहीं, इन तीन पर थोड़ा खयाल करेंगे, विचार करेंगे और फिर आने वाले तीन दिनों में इस भूमिका को लेकर, मन की इस भूमिका को लेकर सुनेंगे, तो शायद कोई बात आपके काम की हो सके और शायद कोई बात आपके मार्ग पर प्रकाश बन सके। लेकिन निर्भर करता है आप पर, मुझ पर नहीं। वह आपकी चित्त की भूमिका और तैयारी, उसकी दृष्टि और उसकी विराटता और उसकी सरलता पर सब कुछ निर्भर करता है।
I have said these three small things; if you keep them in heart and then listen over the coming three days with this inner attitude, perhaps something may prove useful to you, perhaps something may become a light upon your path. But it depends on you, not on me; everything depends on your mind’s receptivity and preparation, its vision, its vastness and its simplicity.
तो पहले दिन तो परमात्मा से यही प्रार्थना करूंगा कि वह आपके चित्त को ऐसी भूमिका दे। क्योंकि बीज कुछ भी नहीं कर सकते हैं अगर भूमि तैयार न हो। और अगर भूमि तैयार हो, तो बीज अंकुरित हो सकते हैं और उनमें कुछ आ सकता है, उनमें कुछ पैदा हो सकता है और कोई फूल लग सकते हैं। यह प्रार्थना करूंगा इस पहले दिन की पहली सभा में कि परमात्मा आपके हृदय को ऐसी सरलता, शांति और मौन दे कि वह भूमि बन सके और उसमें कोई भी बीज जाए तो अंकुरित हो सके और पल्लवित हो सके।
On this first day I pray to Paramatma to give your mind such a ground—because seeds can do nothing if the soil is not prepared. If the ground is ready, seeds can sprout and something may be born, flowers may blossom. I pray in this first gathering that Paramatma grant your heart such simplicity, such peace and silence, that it becomes rich soil—and any seed sown there may sprout and leaf and bloom.
मेरी इन बातों को इतने थके हुए, इतनी यात्रा के बाद, इतने प्रेम से सुना है, उसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।
My deep thanks that, after so much travel and tiredness, you have listened to me with such love.
.webp)