Skip to content
Osho

Sadhana Sutra #9

10 April 1973 Mount Abu Hindi original · English by Osho Live

Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.

हिंदी (मूल)
English (Osho Live's translation)

आनंद तब तक पूरा न समझना, जब तक तुम उसे बांटने में भी सफल न हो जाओ। आनंद की खोज तो लोभ का ही हिस्सा है। आनंद की चाह तो अस्मिता केंद्रित ही है मेरे लिए। मेरे लिए ही वह खोज है। और जब तक मेरा इतना भी बाकी है कि मैं आनंद अपने लिए ही चाहूं, तब तक आनंद मेरा अधूरा ही रहेगा। और उस आनंद के साथ-साथ अंधेरे की एक रेखा भी चलेगी। और उस आनंद के साथ-साथ दुख की एक छाया भी मौजूद रहेगी। क्योंकि जब तक मैं मौजूद हूं, तब तक दुख से पूर्ण छुटकारा असंभव है। मुझे आनंद की झलक भी मिल सकती है, लेकिन वह झलक ही होगी। और पीड़ा किसी न किसी रूप में सदा मेरे साथ संबद्ध रहेगी, क्योंकि मैं ही पीड़ा हूं।

Do not take bliss to be complete until you have also learned how to share it. The search for bliss, as such, still belongs to greed. The desire for bliss is ego-centered—'for me.' As long as even this much of the 'me' remains—that I want bliss only for myself—bliss will remain incomplete. Along with that bliss, a thin line of darkness will run. Alongside that bliss, a shadow of sorrow will persist. Because as long as I am, total freedom from sorrow is impossible. I may receive a glimpse of bliss, but it will be only a glimpse. And pain, in one form or another, will always be linked with me—for I myself am pain.

जिस दिन दूसरी घटना भी घटती है--आनंद को बांटने की--उस दिन मैं महत्वपूर्ण नहीं रह जाता, दूसरा महत्वपूर्ण हो जाता है, तुम महत्वपूर्ण हो जाते हो। उस दिन आनंद मांगता नहीं है साधक, उस दिन आनंद देता है, उस दिन आनंद बांटता है। और जब तक आनंद बंटने न लगे, तब तक पूरा नहीं होता। आनंद मिलता है जब, तब अधूरा होता है। और आनंद जब बंटता है, तब पूरा होता है।

The day a second event also happens—the sharing of bliss—that day I ceases to be important; the other becomes important; you become important. That day the seeker does not ask for bliss; that day he gives bliss; that day he shares bliss. And until bliss begins to be shared, it is never complete. When bliss is received, it is partial. When bliss is shared, it becomes whole.

ऐसा समझें, कि एक भीतर आती हुई श्वास है, और एक बाहर जाती हुई श्वास है। भीतर आती हुई श्वास आधी है और तुम अकेली भीतर आती श्वास से जी न सकोगे। और अगर तुमने चाहा कि भीतर जो श्वास आती है, उसे मैं भीतर ही रोक लूं, तो श्वास जो कि जीवन का आधार है, वही श्वास मृत्यु का कारण बन जाएगी। श्वास भीतर आती है, तो उसे बाहर छोड़ना भी होगा। और जब श्वास बाहर भी छूटती है, तब ही वर्तुल पूरा होता है। भीतर आती श्वास आधी है, बाहर जाती श्वास आधी है। दोनों मिल कर पूरी होती हैं। और वे दो कदम हैं, जिनसे जीवन चलता है।

Understand it this way: there is a breath that comes in, and a breath that goes out. The incoming breath is half, and you cannot live on the incoming breath alone. If you try to hold the incoming breath inside, that very breath—which is the basis of life—becomes the cause of death. If breath comes in, it must also be released. Only when the breath also goes out does the circle complete. The incoming breath is half; the outgoing breath is half. Together they make a whole. They are the two steps by which life walks.

आनंद जब तुम्हारे भीतर आता है, तो आधी श्वास है। और जब आनंद तुमसे बाहर जाता है और बंटता है, बिखरता है, फैलता है, विस्तीर्ण होता है लोक-लोकांतर में--तब आधी श्वास और भी पूरी हो गई।

When bliss enters you, it is like the incoming breath—half. When bliss goes out from you—when it is shared, scattered, spread, extended across worlds upon worlds—then the other half is fulfilled.

ध्यान रहे, तुम जितने जोर से श्वास को बाहर फेंकने में समर्थ हो जाते हो, उतनी ही गहरी श्वास भीतर लेने में भी समर्थ हो जाते हो। अगर कोई ठीक से श्वास को बाहर फेंके, तो जितनी श्वास बाहर फेंकेगा, उतनी ही गहरी सामर्थ्य भीतर श्वास लेने की हो जाती है। जो लुटाएगा, वह और भी ज्यादा पा लेता है! फिर और ज्यादा पा कर और ज्यादा लुटाता है तो और ज्यादा पा लेता है। फिर यह श्रृंखला अनंत हो जाती है।

Remember: the more powerfully you can throw the breath out, the more deeply you can draw the breath in. If one properly exhales, to the extent one exhales, to that extent the capacity to inhale grows. One who pours out will receive even more. Receiving more, he pours out more—and receives yet more. Then this chain becomes infinite.

इस बात को ठीक से समझ लेना चाहिए कि जो तुम्हारे पास है, वह तब ही तुम्हारे पास है, जब तुम उसे देने में समर्थ हो। और जब तक तुम देने में असमर्थ हो, तब तक समझना कि वह तुम्हें मिला ही नहीं है। मिलते ही बंटना शुरू हो जाता है।

Grasp this well: what you truly have is only that which you are able to give. If you are unable to give it, understand—You have not yet received it. The very moment you receive, sharing begins.

एक बात समझ लेने जैसी है कि अगर जीवन में दुख हो तो आदमी सिकुड़ता है, बंद होता है; चाहता है कोई मिले ना, कोई संगी-साथी पास न आए; कहीं एकांत, दूर किसी गुफा में बैठ जाऊं, अपने द्वार-दरवाजे बंद कर लूं। दुखी आदमी अपने को सब तरफ से घेर कर बंद कर लेना चाहता है। दुख संकोच है, सिकुड़ाव है। दुख में तुम नहीं चाहते कि कोई बोले भी, कोई कुछ कहे भी। कोई सहानुभूति भी प्रकट करता है, तो अड़चन मालूम होती है। जब तुम सच में दुख में हो, तो सहानुभूति प्रकट करने वाला भी खटकता है। तुम्हारा कोई प्रियजन चल बसा है, गहन दुख की बदलियों ने तुम्हें घेर लिया है, तो कोई समझाने आता है, सांत्वना देता है। उसकी सांत्वना, उसका समझाना, सब थोथा मालूम पड़ता है। उसकी ज्ञान की बातें भी कि आत्मा अमर है, घबड़ाओ मत, कोई मरता नहीं--दुश्मन की बातें मालूम पड़ती हैं। दुख सब तरफ से अपने को बंद कर लेना चाहता है बीज की तरह, और सिकुड़ जाना चाहता है।

One more point: when sorrow befalls, man shrinks, closes. He wishes no one would come near; he longs to sit alone, somewhere in a distant cave, to shut his doors and windows. The sorrowful man wants to surround himself and seal every opening. Sorrow is contraction, a shrinking. In sorrow you do not wish anyone to speak; even sympathy becomes an intrusion. When you are truly in grief, the sympathizer too feels like a thorn. Your beloved has passed away, dense clouds of grief have enveloped you; someone comes to console, to advise. His consolation, his advisings, all sound hollow. Even his wisdom—'The soul is immortal; do not fear; none dies'—sounds like words of an enemy. Sorrow wants to close itself like a seed, to shrink into a tight kernel.

ठीक इसके विपरीत घटना आनंद की है। जब आनंद फलित होता है, जैसे दुख में सिकुड़ता है आदमी, वैसा आनंद में फैलता है। तब वह चाहता है कि जाए और दूर-दिगंत में, हवाएं जहां तक जाती हों, आकाश जहां तक फैलता हो, वहां तक जो उसने पाया है, उसे फैला दे। जैसे फूल जब खिलता है तो सुगंध दूर-दूर तक फैल जाती है। और दीया जब जलता है तो प्रकाश की किरणें दूर-दूर तक फैल जाती हैं। ऐसे ही जब आनंद की घटना घटती है, तब बंटना शुरू हो जाता है। अगर तुम्हारा आनंद तुम्हारे भीतर ही सिकुड़ कर रह जाता हो, तो समझना कि वह आनंद नहीं है। क्योंकि आनंद का स्वभाव ही बंटना है, विस्तीर्ण होना है।

Exactly the opposite happens with bliss. As man shrinks in sorrow, so he expands in bliss. Then he longs to go—far and wide—wherever the winds travel, wherever the sky stretches—to spread what he has found. As a flower blossoms and its fragrance wafts afar, as a lamp is lit and its rays spread far—so when the event of bliss happens, sharing begins. If your bliss remains cramped within you, know: it is not bliss. For the intrinsic nature of bliss is to be shared, to expand.

इसलिए हमने परमात्मा के परम-रूप को ब्रह्म कहा है। ब्रह्म का अर्थ है, जो विस्तीर्ण होता चला जाता है। ब्रह्म शब्द में वही आधार है, जो विस्तार में है, विस्तीर्ण में है। ब्रह्म का अर्थ है, जो फैलता ही चला जाता है, जिसके फैलाव का कहीं कोई अंत नहीं है। ऐसी कोई जगह नहीं आती, जहां उसकी सीमा आती हो, वह फैलता ही चला जाता है।

Therefore we have called the supreme form of the Divine, Brahman. Brahman means that which goes on expanding. In the very word Brahman is the root of expansion, of the vast. Brahman means that which keeps spreading, whose expansion knows no end. No boundary appears where it stops—it only goes on expanding.

अभी फिजिक्स ने और ज्योतिष-शास्त्र ने, अंतरिक्ष के खोजियों ने तो अभी ही यह बात आ कर इस सदी में कही है, कि जो विश्व है वह एक्सपेंडिंग है, विस्तीर्ण होता हुआ है। पश्चिम में तो यह खयाल नहीं था। पश्चिम में तो यह खयाल था कि विश्व जो है वह चाहे कितना ही बड़ा हो, उसकी सीमा है, वह फैल नहीं रहा है। लेकिन आइंस्टीन के बाद एक नई धारणा का जन्म हुआ है। और वह धारणा बड़ी महत्वपूर्ण है, क्योंकि वह धारणा ब्रह्म के बहुत करीब पहुंच जाती है।

Only in this century have physics, astronomy, explorers of space said that the universe is expanding. In the West this thought was absent. The Western notion was that however large the universe might be, it is boundaried, not expanding. But after Einstein, a new vision was born, one that comes very close to Brahman.

आइंस्टीन ने कहा कि यह जगत सीमित नहीं है, यह फैल रहा है। जैसे जब आप श्वास भीतर लेते हैं, तो आपकी छाती फैलती है, ऐसा यह जगत फैलता ही चला जा रहा है। इसके फैलाव का कोई अंत नहीं मालूम होता। बड़ी तीव्र गति से जगत बड़ा होता चला जा रहा है।

Einstein said the cosmos is not finite; it is expanding—like your chest expands when you inhale. The universe goes on spreading. Its expansion seems to have no end. With immense speed, the cosmos is growing.

मगर भारत में यह धारणा बड़ी प्राचीन है। हमने तो परम-सत्य के लिए ब्रह्म नाम ही दिया है। ब्रह्म का अर्थ है, जो फैलता ही चला जाता है, इनफिनिटली एक्सपेंडिंग। जिसका कहीं अंत नहीं आता, जहां वह रुक जाए, जहां उसका विकास ठहर जाए। और ब्रह्म के स्वभाव को हमने आनंद कहा है। आनंद विस्तीर्ण होती हुई घटना है। आनंद ही ब्रह्म है।

But in India, this insight is ancient. For the ultimate truth we chose the name Brahman—meaning, infinitely expanding, without end, without a halt in its unfolding. And we have called the nature of Brahman, Ananda—bliss. Bliss is an ever-expanding phenomenon. Bliss itself is Brahman.

तो जिस दिन तुम्हारे जीवन में आनंद की घटना घटेगी, उस दिन तुम कृपण न रह जाओगे। कृपण तो सिर्फ दुखी लोग होते हैं। इसे थोड़ा समझ लेना, यह सभी अर्थों में सही है।

So the day bliss happens in your life, you will not remain a miser. Only the sorrowful are miserly. Mark this—it is true in every sense.

दुखी आदमी कृपण होता है, वह दे नहीं सकता। वह सभी चीजों को पकड़ लेता है, जकड़ लेता है। सभी चीजों को रोक लेता है छाती के भीतर। वह कुछ भी नहीं छोड़ सकता। जान कर आप चकित होंगे, मनस्विद कहते हैं कि कृपण आदमी गहरी श्वास भी नहीं लेता। क्योंकि गहरी श्वास लेने के लिए गहरी श्वास छोड़नी पड़ती है। छोड़ वह सकता ही नहीं। मनस्विद कहते हैं कि कृपण आदमी अनिवार्य रूप से कब्जियत का शिकार हो जाता है--मल भी नहीं त्याग कर सकता, उसे भी रोक लेता है। मनस्विद तो कहते हैं कि कब्जियत हो ही नहीं सकती, अगर किसी न किसी गहरे अर्थों में मन के अचेतन में कृपणता न हो। क्योंकि मल को रोकने का कोई कारण नहीं है। शरीर तो उसे छोड़ता ही है, शरीर का छोड़ना तो स्वाभाविक है, नैसर्गिक है। लेकिन मन उसे रोकता है।

A sorrowful person is miserly; he cannot give. He clutches at everything, grasps everything, hoards everything in his breast. He cannot release anything. You might be surprised to learn—psychologists say the miser does not even breathe deeply. For to breathe in deeply, one must exhale deeply; and he cannot release. Psychologists say the miser inevitably becomes constipated—he cannot even evacuate the bowels; he holds that back too. They go so far as to say constipation could not exist unless, in the deep unconscious, there was miserliness. There is no reason to withhold feces. The body naturally releases it. But the mind restrains.

ध्यान रहे, बहुत से लोग ब्रह्मचर्य में इसीलिए उत्सुक हो जाते हैं कि वे कृपण हैं। उनकी ब्रह्मचर्य की उत्सुकता वास्तविक रूप में कोई परम-सत्य की खोज नहीं है। उनकी ब्रह्मचर्य की उत्सुकता वीर्य की शक्ति बाहर न चली जाए, उस कृपणता का हिस्सा है। बहुत थोड़े से लोग ही ब्रह्मचर्य में समझ-बूझ कर उत्सुक होते हैं। अधिक लोग तो कृपणता के कारण ही! जो भी है, वह भीतर ही रुका रहे, बाहर कुछ चला न जाए। इसलिए कृपण व्यक्ति प्रेम नहीं कर पाता। आप कंजूस आदमी को प्रेम करते नहीं पा सकते। क्योंकि प्रेम में दान समाविष्ट है। प्रेम स्वयं दान है, वह देना है। और जो दे नहीं सकता, वह प्रेम कैसे करेगा? इसलिए जो भी आदमी कंजूस है, प्रेमी नहीं हो सकता। इससे उलटा भी सही है। जो आदमी प्रेमी है, वह कृपण नहीं हो सकता। क्योंकि प्रेम में अपना हृदय जो दे रहा है, वह अब सब कुछ दे सकेगा। आनंद के साथ कृपणता का कोई भी संबंध नहीं है, दुख के साथ है।

Remember, many become keen on Brahmacharya for this very reason—that they are miserly. Their enthusiasm for Brahmacharya is not truly a search for the ultimate. Their enthusiasm is a part of miserliness: 'Let the power of semen not go out.' Only a very few are drawn to Brahmacharya with understanding. Most, because of stinginess. 'Whatever is, let it remain inside; let nothing go out.' Therefore a miser cannot love. You will not find a stingy person capable of love, because love includes giving—love itself is giving. One who cannot give—how can he love? Hence whoever is a miser cannot be a lover. The converse is equally true: whoever is a lover cannot be a miser. For one who has given his heart in love will be able to give all. Bliss has no kinship with miserliness; only sorrow does.

तो जिस दिन तुम्हें सच में ही आनंद की घटना घटेगी, उस दिन तुम दाता हो जाओगे। उस दिन तुम्हारा भिखारीपन गया। उस दिन तुम पहली दफा बांटने में समर्थ हुए। और तुम्हें एक ऐसा स्रोत मिल गया है, जो बांटने से बढ़ता है, घटता नहीं।

The day bliss truly happens to you, that day you become a giver. Your beggarhood drops. For the first time, you are capable of sharing. And you discover a source that increases by giving; it does not diminish.

धन बांटो, तो घट जाता है। घटेगा ही, क्योंकि धन का आधार दुख है, आनंद नहीं है। धन किसी न किसी रूप में, किसी न किसी के दुख पर ही खड़ा है। धन में कहीं न कहीं मनुष्य की पीड़ा समाविष्ट है। तो धन को तो इकट्ठा करो, तो भी दुख ही इकट्ठा किया जा रहा है। धन को अगर बांटने जाओ तो बांटने से घटेगा। क्योंकि धन कोई अंतर-अवस्था नहीं है, वस्तुओं का संग्रह है। वस्तुएं बांटी जाएंगी, तो घट जाएंगी।

Distribute wealth, and it decreases. It must, for wealth is based on sorrow, not on bliss. In one way or another, wealth stands upon someone’s suffering. Somewhere, hidden within money, human pain is embedded. So even if you accumulate wealth, it is sorrow you collect. And if you give it away, it lessens. For wealth is not an inner state; it is a stock of objects. When objects are shared, they reduce.

सुना है मैंने, एक फकीर एक गृहणी से भिक्षा मांग रहा था। उस गृहणी ने उसे भरपूर दिया, उसका भिक्षापात्र भर दिया। ऊपर से कुछ कपड़े और कुछ रुपए भी दिए। वह फकीर, वह भिखमंगा बड़ा सुंदर था। और ऐसा लगता था, किसी अच्छे खानदान का होगा। कपड़े तो उसके पास फटे-पुराने थे, लेकिन आंखों में जो चमक थी, चेहरे पर जो रौनक थी, चेहरे का जो ढंग था, जो आकृति थी, शरीर में जो लावण्य था--तो गृहणी पूछने से न रुक सकी, उसने पूछा, तुम्हें देख कर लगता है कि तुम किसी बड़े परिवार के हो, तुम्हारी यह दशा कैसे हुई? तो उस फकीर ने कहा, जो तुम कर रही हो, यही मैं करता रहा--देता रहा। जो हालत मेरी है, थोड़े दिन में तुम्हारी भी हो जाएगी।

I have heard: a fakir begged alms from a housewife. She gave generously—filled his bowl, then added clothes and some rupees. The beggar was very handsome; he seemed to be from a fine family. His clothes were torn and old, but there was a sparkle in his eyes, a radiance on his face, a noble bearing, a graceful body. The housewife could not help asking, 'Looking at you one feels you came from a great family—how did you come to this condition?' The fakir said, 'By doing exactly what you just did—by giving. The state I am in will soon be yours too.'

धन की सीमा है--बंटेगा, तो कम होगा। आनंद की कोई सीमा नहीं है--बंटेगा, तो बढ़ेगा। और आनंद का स्रोत भीतर है। तो जितना तुम उलीचते हो, उतने नए झरने आ जाते हैं।

Wealth has limits—if given, it becomes less. Bliss has no limit—if shared, it grows. And its source is within. The more you draw it out, the more fresh springs arise.

इसे ऐसा भी समझ लें। हम एक कुआं खोदते हैं। तो पानी को उलीचते हैं, तो झरने पानी को भरते जाते हैं। कभी आपने सोचा कि ये झरने कहां से आते हैं? ये दूर सागर से जुड़े हैं, ये कभी रिक्त होने वाले नहीं हैं। कुआं सड़ सकता है, अगर उलीचा न जाए। लेकिन अगर उलीचा जाए, तो रोज ताजा और नया होगा। और सागर अनंत है, जिससे झरने जुड़े हैं।

Understand it like this as well: we dig a well. We draw water from it, and springs keep replenishing the water. Have you ever wondered where these springs come from? They are linked to distant oceans; they never run dry. A well can become stagnant if not drawn from. But if you keep drawing, it will be fresh and new each day—for the springs are joined to the endless sea.

ध्यान रहे, हमारे भीतर जब आनंद की घटना घटती है, हम उसे उलीचना शुरू करते हैं, तभी हमें पता चलता है कि आनंद के झरने ब्रह्म से जुड़े हैं। हम कितना ही उलीचें, वे समाप्त नहीं होते। हम सिर्फ एक कुआं हैं और उसके झरने दूर सागर से जुड़े हैं। वह सागर ही ब्रह्म है। आनंद बंटने से इसीलिए बढ़ता है। और आनंद बंटने से ही पूर्ण होता है।

Remember, when the event of bliss happens within and we begin to draw it out, only then do we come to know that the springs of bliss are connected to Brahman. However much we draw, they do not end. We are only a well; the springs are linked to the far-off ocean. That ocean is Brahman. Bliss grows by sharing. And only by sharing does it become whole.

अब हम इस सूत्र को समझें।

Now let us understand the sutra.

‘नीरवता में, जो स्वयं शांति है, एक गूंजती हुई वाणी प्रकट होगी। और वह वाणी कहेगी, यह अच्छा नहीं है, काट तो तुम चुके, अब तुम्हें बोना चाहिए।’

'In silence, which is peace itself, a resounding voice will appear. And that voice will say: This is not good—you have already reaped; now you must sow.'

बड़ा उलटा है। लोग पहले बोते हैं, फिर काटते हैं।

It is quite the opposite of the common way. People first sow, then reap.

यह सूत्र कहता है, ‘काट तो तुम चुके, अब तुम्हें बोना चाहिए।’

This sutra says: 'You have already reaped; now you must sow.'

संसार में हम बोते हैं पहले, काटते हैं बाद में। अध्यात्म में हम काटते हैं पहले, बोते हैं बाद में। संसार और अध्यात्म का संबंध बिलकुल उलटा है। जो यहां नियम है, ठीक उससे विपरीत वहां नियम है। संसार के सारे नियम अगर हम विपरीत कर लें, तो वे अध्यात्म के नियम हो जाते हैं।

In the world, we sow first and reap later. In the spiritual, we reap first and sow later. The relation of the world and the spiritual is entirely reversed. Whatever is the rule here, the reverse is the rule there. If we invert all the worldly rules, they become the rules of the spiritual.

ऐसा समझें, कि कोई एक आदमी झील के किनारे खड़ा है। झील में मछलियां हैं। वे मछलियां झील में बनते हुए प्रतिबिंब को देखती हैं उस आदमी के, तो उनको उस आदमी के पैर ऊपर और सिर नीचे दिखाई पड़ेगा। क्योंकि झील में जो प्रतिबिंब बनता है, वह उलटा बनेगा। लेकिन मछली अगर छलांग लगा कर देखे, पानी के ऊपर आ कर आदमी को, तो बहुत चकित हो जाएगी। वह सोचेगी कि यह आदमी शायद उलटा खड़ा है, चूंकि नीचे तो जल में, सिर नीचे दिखाई पड़ता है, पैर ऊपर दिखाई पड़ते हैं। छलांग लगा कर देखे पानी के ऊपर, तो यह आदमी के पैर नीचे दिखाई पड़ते हैं और सिर ऊपर दिखाई पड़ता है! मछलियां लौट कर अपने साथी-संगियों को कहेंगी कि जमीन पर आदमी उलटा खड़ा है।

Consider: a man stands by a lake. Fish in the lake see his reflection. To them, his feet appear above and his head below—because the reflection in the water is inverted. If a fish leaps out and sees the man above the water, she will be astonished: 'This man must be standing upside down! In the water his head was below and feet above; now the feet are below and the head above.' She returns and tells her companions: 'On land, men stand upside down.'

संसार प्रतिबिंब है अध्यात्म का। सत्य का प्रतिबिंब है यहां। यहां जो भी हमें सीधा मालूम पड़ता है, वह सीधा है नहीं। मगर हमारे जगत में सीधा है। जिस दिन हम उठते हैं विचारों के सरोवर से ऊपर, उस दिन हमें लगता है कि सब चीजें उलटी हैं। वे ही ठीक हैं, वे ही सीधी हैं--हमारे विचारों की छाया में जो प्रतिफलित होता था, विचारों के दर्पण में जो दिखाई पड़ता था, वही उलटा था, वही प्रतिबिंब था।

The world is a reflection of the spiritual. The true reflects here. Whatever seems straight here is not straight—though within the world it appears so. The day you rise above the lake of thoughts, you will see that everything is reversed. The real is there; the straight is there. What was seen in the mirror of thoughts, in the shadow of mind, that was inverted—that was only reflection.

वहां तो हमें पहले काट लेना पड़ता है, फिर बोना पड़ता है। क्यों? आनंद तो पहले उपलब्ध हो जाता है, इसका अर्थ हुआ कि आपने फसल काट ली। श्वास तो आप पहले भीतर ले लेते हैं, फिर श्वास छोड़नी पड़ती है। आपने फसल काट ली आनंद की! दूसरा हिस्सा है कि अब आनंद के बीज आप बो दें दूर-दिगंत तक, ताकि और लोग उसकी फसल काट सकें। किसी और ने बोया था, उसकी फसल आपने काट ली है।

There, you must first reap, then sow. Why? Because bliss is gained first—meaning, you have harvested. You first inhale, then you exhale. You have cut the harvest of bliss; the second part is to sow its seeds to the far horizon, that others too may reap. Another had sown—you reaped his harvest.

बुद्ध बोते हैं, महावीर बोते हैं, कृष्ण बोते हैं, क्राइस्ट बोते हैं, मोहम्मद बोते हैं--वह जो भी आनंद को पा लेता है, वह बोता ही है। काट पहले लेता है, बोता बाद में है। क्योंकि बोएंगे तो आप तब ही, जब आप काट चुके होंगे। आपके पास होना भी चाहिए न बोने को! जो है ही नहीं, उसे आप बोएंगे कैसे? जो है, वही बोया जा सकता है। तो आनंद ही जब पास न हो तो आप बोएंगे क्या?

Buddha sows, Mahavira sows, Krishna sows, Christ sows, Mohammed sows—whoever attains bliss, sows. He reaps first, then sows. For you can sow only when you have already reaped. You must have something to sow. If there is nothing, what will you sow? If there is no bliss with you, what will you give?

हम सब इस तरह की भूल कर रहे हैं और जगत बड़ी दुविधा में पड़ा है। हम सब एक-दूसरे को आनंद देने की कोशिश करते हैं, बिना इसकी फिक्र किए कि आनंद हमारे पास है? इसका परिणाम यह होता है कि हम सब आनंद देना चाहते हैं और सब दुख देने में सफल हो पाते हैं। कोई किसी को आनंद दे नहीं पाता।

We are all making this mistake, and thus the world is in great confusion. We try to give one another bliss without asking whether bliss is with us. The result? We all want to give bliss—and end up giving sorrow. No one succeeds in giving bliss.

पति बड़ी कोशिश कर रहा है कि पत्नी को आनंद दे और पत्नी दुखी हो रही है! पत्नी बड़ी कोशिश कर रही है कि पति को आनंद दे और पति सोच रहा है, कहां की झंझट में पड़ गया, कैसे छुटकारा हो! बाप बेटे को आनंद देने की कोशिश कर रहा है और बेटा सोच रहा है कि कब मौका आएगा कि मैं निकल भागूं इस बाप के जाल से! बेटे बाप को आनंद दे रहे हैं और बाप सिर पीट रहे हैं कि कहां के कुपुत्र घर में पैदा हो गए हैं!

The husband tries hard to give bliss to his wife—and the wife becomes miserable. The wife tries hard to give bliss to her husband—and he thinks, 'What a tangle I have fallen into; how can I escape?' The father tries to give bliss to the son—and the son thinks, 'When will I find a chance to flee this net?' The sons try to give bliss to the father—and the father laments, 'What wicked sons were born in this house!'

हम सब एक-दूसरे को आनंद देने की कोशिश कर रहे हैं! और ऐसा नहीं है कि हम सच में कोशिश नहीं करते हैं, हम कोशिश करते हैं। इसमें कोई संदेह नहीं है, इसमें कोई शक-शुबहा नहीं है कि हम कोशिश नहीं करते। लेकिन हम यह बिना समझे कोशिश करते हैं कि जो हमारे पास नहीं है, उसे हम दूसरे को कैसे दे सकते हैं? पत्नी खुद दुखी है और पति को आनंद देने की कोशिश कर रही है! पति खुद दुखी है और पत्नी को आनंद देने की कोशिश कर रहा है! बाप खुद दुखी है और बेटे को आनंदित करने की कोशिश कर रहा है! यह निहायत पागलपन है। यह कौन सा गणित है? जो नहीं है मेरे पास, वह मैं आपको नहीं दे सकता हूं।

We all try to give bliss to each other. It is not that we do not try—we do. There is no doubt about our trying. But we try without understanding that we cannot give what we do not have. The wife is herself unhappy and tries to give bliss to the husband. The husband is himself unhappy and tries to give bliss to the wife. The father is unhappy and tries to make the son happy. This is sheer madness. What arithmetic is this? What I do not have, I cannot give you.

और यह भी इसके साथ जुड़ा हुआ हिस्सा है कि मेरे पास आनंद नहीं है, तो मैं दूसरों से लेने की भी कोशिश कर रहा हूं। लेकिन जिनसे मैं लेने की कोशिश कर रहा हूं, कभी नहीं देखता कि वे भी मुझ से आनंद ही लेने की कोशिश कर रहे हैं। जब आप किसी से आनंद लेने की कोशिश कर रहे हैं और वह भी आपसे आनंद लेने की कोशिश कर रहा है, तो आपकी हालत ऐसी है कि दो भिखारी एक-दूसरे के सामने भिक्षापात्र रखे खड़े हैं कि कुछ दान में मिल जाए। यह दान कैसे घटित होगा? दोनों दुखी होने वाले हैं। क्योंकि दोनों ही असफल होंगे और दोनों समझेंगे कि दूसरे ने धोखा दिया--दे सकता था और नहीं दिया। जो दे सकता होता, तो दे ही देता।

Along with this, there is another side: since I do not have bliss, I try to take it from others. But those from whom I try to take it are also trying to take it from me. When you try to take bliss from someone, and that someone is trying to take bliss from you, your situation is like two beggars standing face to face, bowls held out, each waiting for alms. How will alms happen? Both are bound to be unhappy. Both will fail, and each will think the other deceived me—he could have given but did not. If one could have given, he would have given.

आनंद कुछ बात ऐसी है कि देने से बढ़ता है। इसलिए जो दे सकता है, वह देगा ही। वह रोक नहीं सकता। क्योंकि रोकने से सड़ता है, रोकने से कम होता है, रोकने से खो जाता है। तो जब देने से कोई चीज बढ़ती है, तो कौन नहीं देगा? देना सभी चाहते हैं, लेकिन है नहीं। लेना सभी चाहते हैं, लेकिन जिनसे लेने गए हैं, वे खुद ही उनसे लेने आए थे!

Bliss is such a thing that by giving it increases. Therefore, the one who can give will give—he cannot withhold. If he withholds, it decays, diminishes, is lost. When a thing grows by giving, who will not give? All want to give—but they have nothing. All want to receive—but those they approach have themselves come to receive!

तो भिखारियों का एक संसार एक-दूसरे को खूब दुखी कर देता है। भारी दुख है। सब जगह शुरू-शुरू में सुख मालूम पड़ता है, फिर धीरे-धीरे दुख मालूम पड़ने लगता है। सुख तभी तक मालूम पड़ता है, जब तक आशा रहती है कि मिलेगा। जब आशा टूटने लगती है, और एक-एक आशा का कदम क्षीण होने लगता है, एक-एक जड़ कटने लगती है, तो दुख व्याप्त हो जाता है।

Thus a world of beggars makes one another deeply miserable. Everywhere at first there seems to be happiness; slowly, sorrow dawns. It looks like happiness only so long as hope remains that 'it will come.' When hope begins to break, root by root is cut, and sorrow pervades.

आनंद पहले काटना होगा, फिर उसके बीज बोने होंगे। फिर उसकी फसल कोई और काटेगा। हम भी जो फसल काटते हैं, वह किसी की बोई हुई है, इस अर्थ में। तो बुद्ध आज न हों, लेकिन वह जो बोते हैं, वह हम काटते हैं। जीसस आज न हों, लेकिन वह जो बोते हैं, वह हम काटते हैं। यह विस्तार अनंत है, अनादि है। यहां सारी मनुष्यता एक ही प्रवाह है।

Bliss must first be reaped, then its seeds sown. Then another will harvest. What we harvest is also what someone else had sown. Though Buddha is not here today, we reap what he sowed. Jesus is not here, but we harvest what he sowed. This expansion is infinite, beginningless. Humanity is one single current.

यह सूत्र कह रहा है कि जब तुम शांत हो चुके होगे तूफान के बाद, जब तूफान जा चुका होगा, आंधी जा चुकी होगी और नीरवता, परम-शांति तुम्हारे भीतर प्रकट होगी, और फूल खिलेगा जीवन का, तब उस शांति में से ही तुम्हें एक गूंजती हुई वाणी सुनाई पड़ेगी।

This sutra says: when, after the storm, you have become quiet—when the storm has passed, the wind has died, and silence, supreme peace, arises within you, and the flower of life blossoms—then from that silence you will hear a resounding voice.

जैसे ही कोई व्यक्ति शांत होता है, तत्क्षण यह प्रतीति उसे होने लगती है।

As soon as one becomes silent, immediately this realization begins.

‘वह वाणी कहेगी, यह अच्छा नहीं है, काट तो तुम चुके, अब तुम्हें बोना चाहिए।’

'And that voice will say: This is not good—you have already reaped; now you must sow.'

ले तो तुम चुके, अब बांटो। मिल तो तुम्हें गया, अब लुटाओ। मालिक तो तुम बन गए, लेकिन अभी मालकियत अधूरी है। अब इसे तुम दो और पूरे मालिक बन जाओ।

You have received—now distribute. You have been given—now lavish it. You have become a master, but your mastery is not yet complete. Give—and then you will be the complete master.

क्या कभी आपने यह सोचा कि जिस चीज को हम दे सकते हैं, उसके ही हम मालिक होते हैं। यह उलटा लगता है। जिस चीज को हम दे सकते हैं, उसके ही हम मालिक होते हैं। देने में ही पता चलता है कि हम मालिक थे। अगर आप नहीं दे पाते और चीज को पकड़ते हैं, सोचते हैं देना बहुत मुश्किल है--आप मालिक नहीं हैं, चीज मालिक है। आप जब दे पाते हैं, तो आप मालिक हैं। मालिक दे सकता है, गुलाम क्या देगा?

Have you ever noticed? We are master only of that which we can give. It sounds paradoxical, but only that which we can give truly belongs to us. In giving, mastery is revealed. If you cannot give, if you cling and think giving is difficult—you are not the master; the thing is the master. When you can give, then you are the master. The master can give; what can the slave give?

और जिस दिन हम आनंद को दे पाते हैं, उस दिन हमारी आनंद पर मालकियत हो जाती है।

And the day we can give bliss, that day we gain true mastery over bliss.

दुख तो हम देते हैं--बहुत देते हैं--बिना जाने। पता ही नहीं कि हम किस-किस तरह का दुख किस-किस को देते हैं। किस शब्द से, किस इशारे से, किस आंख के ढंग से, किसको हम दुख पहुंचा देते हैं, इसका हमें पता ही नहीं। हम तो दुख देते ही रहते हैं चारों तरफ। हमारे उठने में, बैठने में, दुख का जहर फैलता रहता है। वह हमारे भीतर भरा है, हम कुछ कर भी नहीं सकते। हम उसे रोकें भी तो वह मिथ्या है। हम चाह कर दीवालें भी बना लें तो भी कोई फर्क नहीं पड़ता। वह दूसरा रास्ता खोज कर बहेगा और कहीं न कहीं से निकलेगा। झरने रोके नहीं जा सकते।

Sorrow—we give that, and we give plenty—unknowingly. We do not even know by which word, which gesture, which glance, we wound another. We go on spreading the poison of sorrow simply by our movements, our presence—for it is filled within us. Even if we try to stop it, it is in vain. Build walls if you like; it will find another outlet and flow. Springs cannot be dammed.

तो दुख तो हम देते हैं। हमारा जीवन ही दुख का बांटना है। लेकिन यह अगर हमें खयाल आ जाए कि हम दुख बांट रहे हैं...। कोई मानता नहीं है यह। आप कितना ही किसी को दुख दें, कोई आप से कहे तो आप कभी मानने को राजी नहीं होते कि आप दुख देते हैं। आप तो कहेंगे कि यह गलत बात है, समझ की भूल है। मैं तो सुख ही दे रहा हूूं। हालांकि आप भी दूसरों से दुख पाते हैं, वे भी यही कहते हैं कि हम तो सुख ही दे रहे हैं। आप दुख पा रहे हैं, तो आपकी गलती है। सब सुख दे रहे हैं और किसी को सुख नहीं मिल रहा है, फिर भी यह बोध नहीं आता है कि यहां कहीं जरूर कोई बुनियादी भूल हो रही है।

So we do give sorrow. Our life itself is the distribution of sorrow. If only we would recognize that we are spreading sorrow! No one admits this. Give as much sorrow as you may, and if someone points it out, you will refuse to accept it: 'You are mistaken. I am giving happiness.' Others say the same to you when they hurt you: 'We only give happiness. If you feel hurt, it is your fault.' Everyone claims to give happiness, and no one gets it—and yet no one realizes that there must be a fundamental mistake here.

एक सूत्र स्मरण रख लें--कि जो आपके पास है, वही आप दे सकते हैं, अन्यथा कोई उपाय नहीं है। यह स्वाभाविक है कि हम दुख दें और दुख पाएं। और इस तरह दुख को घना करें। यह तब तक जारी रहेगा, जब तक तूफान आपके दुख को न छीन ले।

Keep one sutra in mind: you can only give what you have—there is no other way. Naturally, we give sorrow and receive sorrow—and condense sorrow further. This will continue until a storm snatches your sorrow away.

क्यों दे रहे हैं लोगों को? तूफान उठाएं और दुख की सारी धाराओं को तूफान को ले जाने दें। यह तब तक जारी रहेगा, जब तक आप दुख को आकाश में विसर्जित करने की कला न सीख जाएं। तब तक आप किसी न किसी पर दुख को विसर्जित करेंगे।

Why throw it at people? Raise a storm—and let all the streams of sorrow be carried away. This will continue until you learn the art of dissolving sorrow into the sky. Until then you will dissolve it onto someone or other.

एक युवक मेरे पास आया। वह अमरीका से भाग कर आया था और भागने का कारण था। मनस-विश्लेषण में पाया गया कि वह अपने बाप की हत्या करने को आतुर है। और उसने भी समझ लिया यह कि यह बात सच है। उसके मन में एक ही कल्पना बार-बार पकड़ती है कि बाप को मार डालें! बाप ने उसको सताया है। फिर मां उसकी छोड़ कर चली गई। फिर बाप ने दूसरी शादी कर ली। फिर सब तरह की पीड़ाएं उसने झेली हैं। और बाप के प्रति गहन घृणा उसके मन में है। जब मनस्विदों ने उसे कहा कि यह विचार तेरे मन को घेरे हुए है और यह कभी प्रकट न हो जाए, तो वह खुद भी भयभीत हो गया। वह इसलिए हिंदुस्तान चला आया है कि न रहेगा बाप के पास और न यह उपद्रव की संभावना होगी।

A young man came to me. He had fled from America—and with reason. Psychoanalysis had found that he was eager to kill his father. He, too, recognized it as true. A single image recurred in his mind: 'Kill the father!' He had suffered under him. Then his mother left. Then the father married again. He had endured every kind of pain. A deep hatred for his father had filled him. When the therapists told him this idea possessed him and might erupt, he became afraid. He came to India so that he would be far from the father and the danger minimized.

वह मेरे पास आया। मैंने उसको कहा कि तू कहीं भी भाग, जिस दिन तुझे बाप की हत्या करनी है, उस दिन तू बाप के पास पहुंच जाएगा। भाग तू सकता नहीं ऐसे, क्योंकि अपने से कैसे भागेगा? बाप से भाग सकता है। लेकिन तेरा वह जो हत्या करने वाला मन है, वह तेरे भीतर है, वह तेरे साथ है, वह और सघन हो जाएगा। उसने कहा, मैं क्या करूं? मैंने उससे कहा, तू बाप की हत्या कर ही दे। उसने कहा कि आप क्या कहते हैं! आप होश में हैं? आप जैसा आदमी मैंने नहीं देखा! मैं आपके पास शांत होने आया हूं, आप कहते हैं, बाप की हत्या ही कर दे!

He came to me. I told him: 'Run wherever you like—the day you have to kill your father, you will find your way to him. You can run from your father, but how will you run from yourself? The impulse to murder is within you; it will go with you and only thicken.' He asked, 'What should I do?' I said, 'Kill your father.' He exclaimed, 'What are you saying! Are you in your senses? I have never seen anyone like you. I came for peace, and you say, kill the father!'

तो मैंने उससे कहा कि जा कर सचमुच के बाप की हत्या करने की जरूरत नहीं है। मेरे कमरे में एक तकिया पड़ा था। मैंने उसको कहा कि यह तकिया तू ले जा, इसको तू अपना बाप समझ, इस पर बाप का नाम भी लिख दे, इस पर बाप की तस्वीर भी लगा दे, और बाजार से एक छुरा खरीद ला। उसने कहा कि आप भी क्या मजाक कर रहे हैं! पर देखा मैंने कि उसकी आंखों में चमक आ गई और प्रसन्नता आ गई। उसका उदास चेहरा प्रफुल्लित दिखाई पड़ा। मैंने कहा, तू बेफिक्री से रोज हत्या कर। एक दिन से भी क्या होगा? तू आधे घंटे का उपक्रम ही बना ले--कि सुबह पहला कार्य बाप की हत्या करने का है। उसने कहा, लेकिन इसमें क्या रस आएगा! मैंने कहा, तू इसे शुरू कर। सात दिन बाद मुझे तू आ कर बताना।

So I said, 'No need to kill the actual father. There is a pillow in my room—take it. Treat it as your father. Write his name on it; paste his picture on it. Then go to the market and buy a knife.' He said, 'Are you making fun of me?' But I saw a sparkle in his eyes, a delight. His sad face lit up. I said, 'Every day, kill him without worry. Why only a day? Make a half-hour ritual of it—first thing in the morning: kill the father.' He said, 'But where is the relish in that?' I said, 'Begin. Tell me after seven days.'

सात दिन बाद वह आया, वह कहने लगा कि आपने क्या किया मुझे? आधा घंटे में दिल नहीं मानता है। कभी-कभी तो घंटे, डेढ़ घंटे ऐसी पिटाई करता हूं, फिर छुरा भी मारता हूं; और चित्त ऐसी शांति अनुभव करता है उसके बाद...और उसने कहा कि इधर दो दिन से एक नई घटना घट रही है कि मुझे अपने बाप पर दया आने लगी है। घृणा विसर्जित हो गई है और मुझे दया का भाव आता है।

Seven days later he came and said, 'What have you done to me? Half an hour does not satisfy me. Sometimes I beat him for an hour, an hour and a half, then stab him too. Afterwards, such peace descends.' And he added, 'In the last two days a new thing has happened: I feel compassion for my father. The hatred has been released; now compassion comes.'

मैंने कहा कि तू जारी रख तीन सप्ताह। और तीसरे सप्ताह उसने आ कर मुझे कहा कि मुझे क्षमा कर दें, और मुझे आज्ञा दें कि मैं जाऊं और अपने बाप के चरणों में सिर रख कर क्षमा मांग लूं। मेरे मन से सारी घृणा निकल गई है। और अब मुझे लगता है कि बाप का कोई कसूर नहीं था, परिस्थितियां ऐसी थीं। और अब मुझे सिर्फ दया का भाव है। और अब मुझे ऐसा भी पश्चात्ताप लगता है कि मैंने तीन सप्ताह अपने पिता के साथ कैसा व्यवहार किया! उससे मैं पूछता था, तो उसने कहा कि तीन दिन के बाद तकिया खो गया और मेरा पिता मौजूद हो गया--प्रोजेक्शन पूरा हो गया।

I said, 'Continue for three weeks.' In the third week he returned and said, 'Forgive me, bless me to go and place my head at my father’s feet and ask his forgiveness. The hatred has left me completely. Now I feel my father was not at fault—circumstances were such. Now I feel only compassion. And I even feel remorse for how I treated my father these three weeks!' I asked, and he said, 'After three days, the pillow was gone—my father himself was there. The projection was complete.'

जो वह साल भर मनस-चिकित्सा से संभव न हो पाया, वह तीन सप्ताह तूफान पैदा करने से संभव हो गया।

What a year of psychotherapy could not do, a storm could—in three weeks.

वह युवक वापस लौट गया। और उसके पिता का पत्र मेरे पास आया कि आपने मेरा बेटा मुझे वापस लौटा दिया, इसलिए जितना अनुग्रह मानूं थोड़ा है। और मैंने तो कभी सोचा ही नहीं था कि इस बेटे में और ऐसा सरल भाव आ जाएगा, कि यह कभी मेरे चरणों पर सिर रख देगा। यह तो कल्पना के बाहर था। मैं तो सोच ही चुका था कि बात समाप्त हो गई, अब इस बेटे का आमना-सामना करना भी ठीक नहीं है।

 

जो भी आपके भीतर है--दुख है, पीड़ा है, संताप है--उसे खुले आकाश में छोड़ने की सामर्थ्य चाहिए, तो आप दुख से मुक्त होंगे।

Whatever is within you—sorrow, pain, anguish—needs the strength to be released into the open sky; then you will be free of sorrow.

व्यक्तियों पर निकालने की कोई जरूरत नहीं है। व्यक्तियों पर भी निकाल कर आप करते क्या हैं? व्यक्ति भी खूटियां हैं। जब आकाश जैसी बड़ी खूंटी उपलब्ध हो, तो क्या छोटे-छोटे व्यक्तियों को खोजना? और सब व्यक्ति वैसे ही दुख से बहुत भरे हैं, उन पर और दुख क्या लादना? पत्नी आपकी वैसे ही दबी और मरी जा रही है। पति आपका वैसे ही टूटा जा रहा है। अब उस पर और क्या दुख फेंकना? और क्या क्रोध करना? यह खुला आकाश काफी बड़ा है। और यह छाती इतनी बड़ी है कि आपके बोझ से थकेगी नहीं। इस खुले आकाश में अपने दुख को उड़ जाने दें। इस दुख का कहीं कोई पता भी नहीं चलेगा, यह लीन हो जाएगा।

There is no need to throw it on persons. Even when you throw it at persons, what do you accomplish? People are only pegs. When the vast sky is available as a great peg, why seek small pegs? And everyone is already burdened with sorrow; why load them with more? Your wife is already crushed and dying; your husband is already broken. Why throw more sorrow on them? Why more anger? This open sky is spacious enough. Let your sorrow fly into it. No trace of it will remain; it will be absorbed.

आकाश में सभी कुछ लीन हो जाता है। आप तक लीन हो जाएंगे, तो आपके दुख की क्या बिसात है? कल आप नहीं थे, इसी आकाश से आपका आगमन हुआ; कल आप फिर नहीं हो जाएंगे, इसी आकाश में फिर खो जाएंगे। पृथ्वियां बनती हैं और खो जाती हैं, सूरज जलते हैं और चुक जाते हैं, तारे बनते हैं और बिखर जाते हैं, सृष्टियां आती हैं और लीन हो जाती हैं--यह आकाश सबको पी लेता है। यह आपका दुख ना-कुछ है, इसे आकाश को दे दें, यह उसे पी लेगा।

Everything dissolves into the sky. You too will dissolve—what to say of your sorrow? Yesterday you were not; from this very sky you emerged. Tomorrow you will be no more; into this sky you will vanish again. Earths are formed and dissolve, suns burn and exhaust, stars are born and scatter, universes come and subside—the sky swallows all. Your sorrow is nothing—offer it to the sky; it will drink it up.

तूफान उठाएं और दुख को बह जाने दें। और उसके बाद आपको आनंद की झलक शुरू होगी। इस शून्यता में, इस नीरवता में जो तूफान के बाद आएगी, आपको निरंतर, सतत अनुभव होने लगेगा।

Raise the storm and let sorrow be carried away. After that, the glimpse of bliss will begin. In this emptiness, in this silence that comes after the storm, you will begin to experience continuously, unceasingly:

‘यह अच्छा नहीं है, काट तो तुम चुके, अब तुम्हें बोना चाहिए। यह वाणी स्वयं नीरवता ही है, यह जान कर तुम उसके आदेश का पालन करोगे।’

'It is not good—you have already reaped; now you must sow. And knowing that the voice itself is silence, you will obey it.'

इस आदेश से बचा नहीं जा सकता, क्योंकि यह आदेश कहीं बाहर से नहीं आ रहा है। यह तुम्हारी अपनी अंतर-आत्मा की आवाज है। यह तुम्हारा ही आदेश है। यह तुमने अपने लिए ही दिया है। इसलिए इससे तुम बच न सकोगे।

One cannot escape this command, for it does not come from without. It is the voice of your own inner Atman. It is your own command. You have given it to yourself—and thus you cannot escape it.

ध्यान रहे, दूसरे का आदेश बोझ हो जाता है। उससे हम बचना चाहते हैं। अगर हम उसे करते भी हैं तो कर्तव्य मान कर। कर्तव्य गंदा शब्द है। इसका मतलब है, करना पड़ रहा है, वह आनंद नहीं है। कोई मुझे आ कर कहता है कि मां की सेवा कर रहा हूं, क्योंकि यह कर्तव्य है। तो मैं उससे कहता हूं कि तू सेवा मत कर। क्योंकि जब तू कह रहा है कि कर्तव्य है, तो उसका अर्थ है, मां के लिए तेरे मन में कोई प्रेम नहीं है। जो भी कर्तव्य शब्द का उपयोग करता है, वह कह रहा है कि प्रेम मेरा नहीं है।

Remember, the command from another becomes a burden. We want to slip out of it. If we fulfill it, we do so as duty. Duty is an ugly word. It means: 'I have to do it; there is no joy.' Someone says, 'I serve my mother because it is my duty.' I say: do not serve. If you say it is duty, you mean there is no love in your heart. Whoever uses the word duty is saying: love is not mine.

जहां प्रेम होता है, वहां कर्तव्य नहीं होता है, वहां आनंद होता है। यह कहना कि मेरी मां है, इसलिए सेवा कर रहा हूं, क्योंकि मेरा प्रेम है। यह कोई कर्तव्य का सवाल नहीं है। करना चाहिए, इसलिए कर रहा हूं, तब तो बात ही व्यर्थ हो गई।

Where there is love, there is no duty—there is delight. Say: 'She is my mother; I serve because I love.' It is no question of duty. 'I do it because I should'—then the whole thing is meaningless.

लेकिन फर्क है। कर्तव्य का आदेश मिलता है बाहर से। और प्रेम का आदेश मिलता है भीतर से। प्रेम का आदेश तुम्हारा ही आदेश होता है, इसलिए पूरा करने में प्रसन्नता होती है। कर्तव्य का आदेश किसी और का होता है--शास्त्र का, समाज का, गुरु का, किसी और का, परंपरा का, व्यवस्था का--कहीं और से आदेश आता है। और तुम्हें उसको पूरा करना पड़ता है। तुम पूरा करते हो, लेकिन मन-हृदय वहां होता नहीं है। तुम निपटाते हो, तुम किसी तरह बोझ को ढोते हो।

There is a difference. Duty’s command comes from outside. Love’s command wells up from within. The order of love is your own, therefore fulfilling it is delightful. Duty's order belongs to someone else—the scripture, society, the guru, tradition, the system—somewhere else the order arises; you must fulfill it. You fulfill it, but your heart is not in it. You merely dispose of it, carry the load somehow.

और तब तुम्हारे कर्तव्य से आई हुई सेवा में जहर हो जाता है। तब तुम समझते हो बड़ी सेवा कर रहे हो। और जिसकी तुम कर रहो हो, उसको लगता है कि तुम कुछ भी नहीं कर रहे हो। क्योंकि तुम्हारा हृदय, तुम जो करते हो उसमें मौजूद न हो, तो दूसरे को समझ में आ जाता है। छोटे-छोटे बच्चे तक समझ लेते हैं, बाप कर्तव्यवश उनकी पीठ सहला रहा है, मुस्कुरा रहा है। छोटे बच्चे भी समझ जाते हैं कि मुस्कुराहट झूठी है और यह जो पीठ ठोंकी; ठोंकी जरूर, लेकिन सिर्फ हाथ था वहां, हृदय नहीं था। छोटे बच्चे भी जान जाते हैं कि नहीं, यहां हृदय नहीं है। पहचान जाते हैं।

हम सब यहां एक-दूसरे को पहचान जाते हैं। धोखा देना संभव नहीं है। क्योंकि हृदय जहां मौजूद होता है, उसका रस अनुभव में आ ही जाता है। जहां मौजूद नहीं होता, वहां सूखापन अनुभव में आ ही जाता है।

Then the service born of duty turns poisonous. You think you are serving greatly, while the one you 'serve' feels you do nothing—because if your heart is not present in what you do, the other knows it. Even small children know it—when a father dutifully pats their back or smiles. A child senses the smile is false, the pat was only a hand—no heart. They know: the heart is absent. We recognize one another. Deception is not possible. When the heart is present, its juice is tangibly felt. When it is absent, dryness is felt.

लेकिन तुम इस आदेश का पालन करोगे, क्योंकि यह तुम्हारी ही अंतर-आत्मा का आदेश है।

But you will obey this command—because it is the command of your own inner being.

‘तुम जो अब शिष्य हो...।’

'You who are now a disciple…'

तुम जो अब सीखने में समर्थ हो गए हो, तुम जिसने अपने हृदय को शून्य कर लिया है, पूरी तरह झुका दिया है।

You who have become capable of learning, who have emptied your heart, bowed it utterly—

‘अपने पैरों पर खड़े रह सकते हो।’

'You can now stand on your own feet.'

यह बड़े मजे की बात है। जो झुकने को राजी है, वह अपने पैरों पर खड़े होने में समर्थ हो जाता है। और जो झुकने को राजी नहीं है, वह सदा दूसरों पर निर्भर होता है। यह बड़ी उलटी बात है। लेकिन ऐसा ही है। क्योंकि जो झुकने में समर्थ है, इस जगत की सारी शक्ति उसकी तरफ बहनी शुरू हो जाती है। जो अकड़ कर खड़ा रहता है, वह अपनी ही शक्ति को गंवाता है, इस जगत की शक्ति उसे उपलब्ध नहीं होती।

It is a beautiful paradox: the one who is ready to bow can stand on his own feet. The one who will not bow remains dependent on others. It seems reversed, yet it is so. One who can bow invites the strength of the whole existence to flow toward him. One who stands stiff wastes his own strength; the strength of the whole does not reach him.

लाओत्से कहता था कि तूफान आता है तो बड़े वृक्ष अकड़ कर खड़े रहते हैं और गिर जाते हैं। छोटे पौधे तूफान के साथ ही झुक जाते हैं; तूफान निकल जाता है। बड़े वृक्षों की जड़ें उखड़ जाती हैं, वे नीचे पड़े होते हैं; छोटे पौधे वापस खड़े हो जाते हैं। तूफान छोटे पौधों को जीवन दे जाता है। अकड़े हुए, अहंकारी वृक्षों को नष्ट कर जाता है। एक ही तूफान है! और कमजोर बच जाता है, और ताकतवर टूट जाता है!

Lao Tzu used to say: when the storm comes, great trees stiffen and are blown down. Small plants bend with the storm; the storm passes. The roots of the great trees are torn up, and they lie fallen; the small plants stand again. The storm gives life to the small plants. It destroys the stiff, arrogant trees. The same storm! The weak survive; the strong are broken.

बड़ी अजीब बात है। वृक्ष बड़ा ताकतवर था, उसी अकड़ में तो वह खड़ा रहा था। और उसने कहा था, आने दो तूफान को, हम झुकने वाले नहीं हैं। टूट जाएंगे, पर झुकेंगे नहीं। छोटे-छोटे पौधे थे, उन्होंने न तो कोई अकड़ दिखाई, न उन्होंने तूफान से कोई संघर्ष लिया, बल्कि तूफान के साथ खेले। और तूफान ने जब उन्हें झुकाया, तो वे झुक गए, जैसे कोई प्रेमी अपनी प्रेयसी को झुकाए। कहीं कोई दुश्मनी न थी, यह प्रेम का ही एक अनुभव था। तूफान उन्हें नहला गया, उनकी धूल-धवांस झाड़ गया, तूफान उन्हें ताजा कर गया, उनके पुराने सूखे पत्ते गिरा गया। और तूफान जा चुका और वे पौधे फिर खड़े हैं। पहले से भी ज्यादा हंसते, पहले से भी ज्यादा जीवंत और प्रफुल्लित--आकाश में उनका सिर उठा है।

Strange indeed: the big tree was strong—that is why it stood in pride. It had declared: 'Let the storm come; we will not bend. We may break, but we will not bend.' The tiny plants neither showed pride nor took up battle; they played with the storm. When it bent them, they bent—as if a lover bends his beloved. There was no enmity; it was a play of love. The storm bathed them, shook off their dust, made them fresh, dropped their dried leaves. The storm passed, and they stood again—more laughing than before, more alive, more radiant—their heads lifted to the sky.

कमजोर थे वे, लेकिन किसी और भाषा में--जो मैं कह रहा हूं, उस जगत की उलटी भाषा में--वे ताकतवर सिद्ध हुए। और जो ताकतवर थे इस जगत की भाषा में, वे कमजोर सिद्ध हुए और जमीन पर पड़े हैं। अब उठ नहीं सकते, उनकी जड़ें उखड़ गई हैं। अपने ही अहंकार ने उन्हें मिटा दिया है। तूफान ने नहीं मिटाया। क्योंकि तूफान मिटाता, तो इन छोटे पौधों को भी मिटा देता। तूफान ने कुछ भी न किया; तूफान तो गुजरा था। उन्होंने कुछ किया, जिससे वे मिटे। और इन छोटे पौधों ने कुछ किया, जिनसे वे बचे।

They were weak—but in another language, the inverted language I am speaking of—they proved strong. And those who were 'strong' in the worldly tongue proved weak, lying on the ground, roots torn. Their own ego destroyed them—not the storm. If the storm had destroyed, the small plants would also have gone. The storm did nothing but pass. They acted—and thus were destroyed. The small plants acted—and thus survived.

जिसको हम ताकत कहते हैं संसार की भाषा में, वह अध्यात्म की भाषा में कमजोरी है। और जिसको हम कमजोरी कहते हैं संसार की भाषा में, वह अध्यात्म की भाषा में ताकत है। झुकना कमजोरी है संसार में। मत झुको, चाहे कुछ भी हो; कहीं झुकना मत।

अध्यात्म की भाषा में झुकना, शक्ति को आमंत्रण है। और जो झुक जाता है, वह सब तरफ से भर जाता है। सारे जगत की शक्ति उसकी तरफ दौड़ने लगती है। वह गड्ढे की तरह हो जाता है। उसका निमंत्रण चारों तरफ सुना जाता है। अकड़ा हुआ आदमी पहाड़ के शिखर की तरह हो जाता है। वर्षा होती है, शिखर पर भी होती है, लेकिन शिखर पर टिक नहीं सकती। शिखर बहुत अकड़ा हुआ है। वर्षा जाकर झीलों में समा जाती है। झीलें खाली हैं, झुकी हुई हैं। होती है वर्षा शिखर पर, लेकिन झील पानी को पी लेती है। क्योंकि झील खाली है, इसलिए भर जाती है। और शिखर पहले से ही भरा है, इसलिए खाली रह जाता है।

What we call strength in the world is weakness in the spiritual. What we call weakness in the world is strength in the spiritual. To bend is weakness in the world: 'Never bend—no matter what!' In the language of the spirit, to bend is an invitation to strength. The one who bends is filled from all sides. The power of the whole runs toward him. He becomes like a hollow—his invitation is heard everywhere. The stiff man becomes like a mountain peak. Rain falls there too—but it cannot stay. The peak is too rigid. The rain goes and gathers in the lakes. Lakes are empty, lowered. The rain falls on the peak, but the lake drinks it—because the lake is empty, so it fills. The peak is already 'full'—so it remains empty.

यह सूत्र कहता है कि तुम जो अब शिष्य हो--झुकने में समर्थ, विनम्र हो गए, समर्पित हो गए--अपने पैरों पर खड़े रह सकते हो।

This sutra says: you who are now a disciple—capable of bending, humble, surrendered—can stand on your own feet.

अब तुम्हारे पैरों में बल आ गया है। क्योंकि यह बल अब अहंकार का नहीं है, यह बल विनम्रता का है। यह बल अब तुम्हारा नहीं है, यह बल अब समस्त शक्ति का है। यह समस्त अस्तित्व तुम्हें बल दे रहा है।

Now there is strength in your feet. Not the strength of ego—but of humility. Not yours—but the strength of the whole. The total existence gives you power.

‘तुम सुन सकते हो...।’

'You can hear…'

वह अहंकार गया, जो सुनने न देता था। वह अकड़ गई, जो सुनने में बाधा बनती थी।

Ego is gone—the barrier to hearing. The inner reverberation of pride that prevented listening has ceased.

अब मैं देखता हूं, मेरे पास अक्सर पंडित आ जाते हैं, वे सुन नहीं सकते। मैं बिलकुल प्रत्यक्ष देखता हूं कि मैं बोल रहा हूं, लेकिन वे सुन नहीं रहे। जब मैं बोल रहा हूं, तब भी वे सोच रहे हैं कि उन्हें मेरे बोलने के बाद क्या कहना है! जब मैं बोल रहा हूं, तब भी वे भीतर अपना गणित बिठा रहे हैं कि क्या सही कह रहा हूं, क्या गलत कह रहा हूं! शास्त्र के अनुकूल है कि प्रतिकूल है? अपना मंतव्य बैठेगा कि नहीं? वे बिठा रहे हैं! मैं उनके चेहरे को देख कर साफ समझता हूं कि वे सुन नहीं रहे हैं, वे तैयारी कर रहे हैं, वे बोलने के लिए तैयार हो रहे हैं। और जब मैं चुप होता हूं, तो जहां से वे बोलना शुरू करते हैं, वह स्थान वह नहीं है, जहां मैंने बोलना समाप्त किया। वह मैंने जो बोला है, जैसे उन्होंने सुना ही नहीं है। वह जो मैंने बोला है, जैसे उनके कान पर पड़ा ही नहीं है। वे किसी और ही लोक से बोलना शुरू करते हैं।

I see it often—scholars come to me; they cannot listen. I watch clearly: I am speaking, but they are not listening. Even while I speak, they are thinking what they will say after I finish. Even while I speak, within they are arranging their arithmetic: what is right in what I say, what is wrong, whether it fits the scripture or not, whether their view will stand. They are arranging. From their faces I know—they are not listening; they are preparing. And when I fall silent, they begin from somewhere that is not where I stopped. As if they did not hear what I said at all—as if my words never touched their ears. They start from another realm.

इस पर आप खुद भी खयाल करना। जब आप किसी को सुनते हैं, तो सच में आप सुनते हैं? या आप भीतर बोले चले जाते हैं? अगर आप भीतर बोल रहे हैं, तो आप सुन नहीं रहे हैं, क्योंकि बोलना और सुनना साथ-साथ नहीं हो सकता। अगर भीतर बोल रहे हैं, तो आप सुन नहीं रहे हैं। हां, कुछ-कुछ भनक पड़ जाएगी। कुछ-कुछ भनक पड़ जाएगी। उसी भनक के सहारे पर आप बोलना शुरू करेंगे, जब एक चुप हो जाएगा। लेकिन जो दूसरे ने कहा है, वह बड़ा चकित होगा, क्योंकि यह तो उसने कहा नहीं, जो आपने समझा है। और अगर वह भी, जब आप बोल रहे हैं, अपने भीतर बोल रहा हो, तो यह बातचीत दो पागलों के बीच हो रही है। इसमें से कुछ अर्थ नहीं निकल सकता। यह व्यर्थ का विवाद हो रहा है। यह व्यर्थ की आवाज एक-दूसरे की तरफ फेंकी जा रही है। यह संवाद नहीं है।

Observe yourself: when you listen to someone, do you really listen? Or do you keep talking within? If you talk within, you do not listen—for speaking and listening cannot happen together. If you are speaking inside, you are not listening. Yes, a faint hint may reach you; on that hint you will begin to talk as soon as the other stops. But the one who spoke will be amazed: 'I did not say what you have understood.' And if he too is speaking within while you speak, then this 'conversation' is between two madmen. No meaning can arise—only fruitless quarrel, wasted noise thrown at one another. Not dialogue.

यह सूत्र कहता है कि तुम अब सुन सकते हो। क्योंकि अब भीतर, वह जो अहंकार की गूंज चलती रहती थी, बंद हो गई है।

This sutra says: now you can listen—because within, the ego’s echo has stopped.

‘देख सकते हो, बोल सकते हो।’

'You can see, you can speak.'

और जो सुन सकता है, वही बोल सकता है। और जो देख सकता है, वही बोल सकता है। बोलने के पहले सुनने की कला आ जानी चाहिए। क्योंकि तुम्हारे बोलने में तब ही अर्थ होगा, जब तुम शून्य हो कर सुनने के योग्य हो गए होओ। क्योंकि बोलने योग्य बात शून्य में ही सुनी जाती है। तो जिन्होंने मौन को नहीं साधा, उनकी वाणी का कोई भी मूल्य नहीं है। जिन्होंने चुप्पी की कला नहीं सीखी, उनके शब्द व्यर्थ हैं।

Only one who can listen, can speak. Only one who can see, can speak. The art of listening must come before speech. Your words will have meaning only when you have become empty enough to listen. What is worth speaking is heard in emptiness. One who has not mastered silence—his words have no value. One who has not learned the art of stillness—his words are futile.

तो दो तरह से बोलना हो सकता है। कोई आदमी शास्त्र को पढ़ ले और बोले। वह भी बोलना है। और कोई आदमी गहरे ध्यान में उतरे, मौन हो जाए, शून्य हो जाए और बोले। वह भी बोलना है। लेकिन दोनों के बोलने में जमीन-आसमान का फर्क है।

There are two types of speaking. One reads the scriptures and speaks—that too is speaking. Another descends into deep meditation, becomes silent, empty, and then speaks—that too is speaking. But between the two there lies the distance of earth and sky.

एक वाणी पंडित की है और एक वाणी ज्ञानी की है। पंडित की वाणी कुशल हो सकती है, टेक्निकली सुंदर हो सकती है, स्पष्ट हो सकती है, तर्कयुक्त हो सकती है, लेकिन सत्य नहीं हो सकती। क्योंकि सत्य उसका अनुभव नहीं है। अनुभव से जो वाणी आएगी--और अनुभव आता है शून्य में, मौन में, नीरवता

में। तूफान के बाद जो नीरवता आती है, उसमें अनुभव आता है। उस अनुभव की वाणी में...तब ही बोलने में कोई समर्थ है।

One is the speech of the pundit; the other, of the knower. The pundit’s speech may be skillful, technically elegant, clear, logical—but it cannot be truth, for truth is not his experience. The speech that arises from experience—and experience arises in emptiness, in silence, in utter stillness, in the hush that comes after the storm—only that one is capable of true speech.

महावीर बारह वर्ष चुप रहे, मौन रहे। बहुतों ने कहा कि बोलें। पर नहीं बोले। बारह वर्ष के बाद बोलना शुरू किया। यह बारह वर्ष जब तक उनको स्पष्ट न हो गया कि पूर्ण शून्यता, पूर्ण नीरवता आ गई है, तब तक बोलने का कोई अर्थ नहीं है। क्या बोलना है? किससे बोलना है? जब हम सुन भी नहीं सके हैं उस अंतरिक्ष की वाणी को, तो बोलेंगे क्या?

Mahavira remained silent for twelve years. Many asked him to speak. He did not. After twelve years, he began to speak. Only when it became utterly clear that total emptiness, total silence had descended, did speaking have any meaning. What to speak? To whom? If we have not heard the voice of that inner sky, what will we speak?

‘अब तुम बोल सकते हो। तुम जिसने वासनाओं को जीत लिया, और आत्म-ज्ञान प्राप्त कर लिया। जिसने अपनी आत्मा को विकसित अवस्था में देख लिया और पहचान लिया। और नीरवता के नाद को सुन लिया। तुम अब उस ज्ञान-मंदिर में जाओ, जो परम-प्रज्ञा का मंदिर है, और जो कुछ तुम्हारे लिए वहां लिखा है, उसे पढ़ो।’

'Now you can speak—you who have conquered desires, attained self-knowledge, seen your Atman in its unfolded state and recognized it, and heard the Nada of silence. Go now into that temple of knowledge which is the temple of Param-Prajna, and read what is written there for you.'

यह तो प्रतीक है। लेकिन जो परिपूर्ण नीरव हो गया, शून्य हो गया, शांत हो गया, उसके सामने जगत का रहस्य खुल जाता है। इस जगत का जो रहस्य-शास्त्र है, इस अस्तित्व के भीतर ही छिपी हुई जो ज्ञान की कुंजियां हैं, अगर इस अस्तित्व की हम कल्पना करें, एक प्रतीति की कि इसके गहन अंतस्तल में कहीं छिपा हुआ एक प्रज्ञा का मंदिर है, तो उसके द्वार में प्रवेश मिल जाता है।

This is a symbol. When one becomes perfectly silent, empty, peaceful, the mystery of existence opens before him. The secret scripture of this existence, the keys to the wisdom hidden within—imagine that in the deep interior of the cosmos there is a temple of Prajna—its doors are opened to you.

यह सूत्र कहता है, यह भीतर की अंतर-वाणी ही तुमसे कहेगी, नीरवता तुमसे कहेगी कि अब तुम तैयार हो गए हो, और जाओ उस परम-प्रज्ञा के मंदिर में। जो कुछ तुम्हारे लिए वहां लिखा है, उसे पढ़ो।

This sutra says: this inner voice will tell you, silence will tell you: you are ready now—go to the temple of Param-Prajna. Read what is written there for you.

‘नीरवता की वाणी सुनने का अर्थ है, यह समझ जाना कि एकमात्र पथ-निर्देश अपने ही भीतर से प्राप्त होता है।’

'To hear the voice of silence is to understand that the only guidance comes from within.'

जब तक तुम मौन नहीं हो, तब तक तुम्हारी आत्मा तुम्हें पथ-निर्देश न दे सकेगी। तब तक तुम्हें किसी गुरु की शरण लेनी पड़ेगी। वह शरण इसीलिए लेनी पड़ रही है कि तुम अपने ही भीतर छिपी हुई गुरु-वाणी को सुनने में असमर्थ हो। तुम इतने शोरगुल से भरे हो कि वह भीतर की जो बहुत धीमी, बहुत बारीक, सूक्ष्म आवाज है, वह खो जाती है तुम्हारे नाद में, तुम्हारे उपद्रव में, तुम्हारे शोरगुल में, तुम्हारे भीतर के मन की भीड़ में। वह कहीं सुनाई नहीं पड़ती। इसलिए जरूरत है कि बाहर से कोई गुरु तुम्हें आदेश दे, निर्देश दे, मार्ग बताए। अन्यथा कोई जरूरत नहीं है। तुम्हारे भीतर तुम्हारा गुरु छिपा है। लेकिन भीतर की आवाज तुम नहीं समझ सकते हो, इसलिए बाहर किसी गुरु की तलाश करनी पड़ती है। उपयोगी है वह तलाश। और तब तक जरूरी है, जब तक कि तुम भीतर के गुरु की आवाज सुनने में समर्थ न हो जाओ। और जिस दिन भीतर के गुरु की आवाज तुम सुन लेते हो, बाहर के गुरु का कोई अर्थ नहीं रह जाता है।

Until you become silent, your Atman cannot guide you. Until then, you will need the refuge of a guru from without. That refuge is needed because you are unable to hear the guru-voice hidden within. You are so full of noise that the inner voice—very subtle, very fine, very delicate—gets lost in your inner clamor, your tumult, your hubbub, in the crowd of your mind. It cannot be heard. Hence the need for an outer guru—to give you commands, directions, the path. Otherwise, there is no need. Your guru resides within you. But because you cannot understand the inner voice, you seek a guru outside. That search is useful—and necessary until you can listen to the inner guru. The day you hear the inner guru, the outer guru has no more significance.

इसका यह अर्थ नहीं है कि तुम बाहर के गुरु के प्रति उस दिन अवज्ञा से भर जाते हो, बल्कि उस दिन ही तुम पूरा अनुग्रह अनुभव करते हो। क्योंकि उसने ही तुम्हें तुम्हारे भीतर के गुरु से मिला दिया है।

This does not mean you become disobedient to the outer guru. On the contrary, only then do you feel total gratitude, because it was he who introduced you to your inner guru.

कबीर ने कहा है: गुरु गोविंद दोऊ खड़े, काके लागूं पांव।

वह गुरु खड़ा है बाहर वाला और अब गोविंद भी प्रकट हो गए हैं, भीतर का गुरु भी प्रकट हो गया है। और कबीर पूछते हैं कि अब मैं बड़ी दुविधा में पड़ा हूं, दोनों मेरे सामने खड़े हैं: गुरु गोविंद दोऊ खड़े, काके लागूं पांव। और तब कबीर कहते हैं कि मैंने गुरु के ही पैर छुए, क्योंकि बलिहारी गुरु आपकी, गोविंद दियो बताये। तुम्हारे बिना ये गोविंद का मुझे पता न चलता, इसलिए पैर मैं पहले तुम्हारे ही छूता हूं। बाहर का गुरु विदा हो जाता है भीतर के गुरु को बता कर। फिर यात्रा नितांत अंतस की है। फिर स्वयं के अतिरिक्त वहां कोई भी नहीं है।

Kabir has said: 'Guru and Govind both are standing—whose feet should I touch?' The outer guru is standing, and now Govind has appeared—the inner guru has manifested. Kabir asks, 'I am in a dilemma; both stand before me: guru and Govind—whose feet should I touch?' And Kabir says: 'I touched the feet of the guru—for blessed am I by you, O guru, who showed me Govind. Without you I would not have known him.' The outer guru takes leave only after showing you the inner guru. Thereafter, the journey is utterly inward—there, none exists but oneself.

‘नीरवता की वाणी सुनने का अर्थ है, यह समझ जाना कि एकमात्र पथ-निर्देश अपने ही भीतर से प्राप्त होता है। प्रज्ञा के मंदिर में जाने का अर्थ है, उस अवस्था में प्रविष्ट होना, जहां ज्ञान-प्राप्ति संभव होती है। तब तुम्हारे लिए वहां बहुत से शब्द लिखे होंगे और वे ज्वलंत अक्षरों में लिखे होंगे, जिससे तुम उन्हें सरलता से पढ़ सको। क्योंकि जब शिष्य तैयार हो जाता है, तो श्री गुरुदेव भी तैयार ही हैं।’

'To hear the voice of silence is to understand that the only guidance comes from within. To enter the temple of Prajna is to enter the state where knowledge is possible. Then for you there will be many words written there, in flaming letters, so that you may read easily. For when the disciple is ready, Sri Gurudev also is ready.'

वह जो भीतर का परम-गुरु है, तुम जिस दिन शिष्य बनने को पूरी तरह तैयार हो जाते हो, वह तुम्हें उपलब्ध हो जाता है। लेकिन यह शिष्यत्व की प्रक्रिया पहले तुम्हें किसी बाहर के गुरु के साथ सीखनी पड़ती है। एक बार तुम शिष्यत्व में पूरी तरह निष्णात हो जाते हो, बाहर का गुरु विदा हो जाता है, भीतर का गुरु प्रकट हो जाता है। वह भीतर का गुरु सदा तैयार है, सिर्फ तुम्हारी तैयारी की प्रतीक्षा है। जिस दिन तुम तैयार हो, वह तैयार था ही। इस अंतर-वाणी को सुन लेने के बाद फिर जीवन में कोई भटकाव नहीं है। फिर जीवन में कोई भूल-चूक नहीं होती। फिर होने का कोई उपाय न रहा, क्योंकि अब चलने वाला और चलाने वाला दोनों एक हैं।

That inner supreme guru—when you, the disciple, become fully ready, he becomes available. But this apprenticeship of discipleship must first be learned with an outer guru. Once you are thoroughly ripened in discipleship, the outer guru bows out; the inner guru appears. The inner guru is always ready; he waits only for your readiness. The day you are ready—he was ready already. Once you have heard this inner voice, there is no longer any wandering. No mistake remains possible—for the one who walks and the one who makes walk are now one.

इसे थोड़ा ठीक से समझ लें।

Understand this well.

अब शिष्य और गुरु दोनों एक हैं। जब तक बाहर का गुरु था और आप शिष्य थे, तब तक फासला तो रहेगा ही। कितनी ही आत्मीयता हो, और कितनी ही गहरी श्रद्धा हो, और कितनी ही निकटता हो, और कितनी ही आस्था हो--फासला तो रहेगा ही। क्योंकि बाहर फासले के ही संबंध होते हैं। निकटता भी फासला ही है। लेकिन इस फासले को तुम कम करते जाना। एक सीमा आएगी कि उसके बाद और कुछ कम करने को नहीं बचेगा। जिस दिन ऐसा लगे कि बाहर के गुरु और मेरे भीतर अब कम करने को कुछ भी नहीं बचा, उसी दिन तुम पाओगे कि बाहर का गुरु विलीन हो गया, भीतर का गुरु प्रकट हो गया।

Now the disciple and the guru are one. As long as the guru was outside and you the disciple, a distance had to remain. However intimate, however deep the trust, however close, however faithful—distance remains, for outside there can only be relations of distance. Even nearness is a kind of distance. Keep reducing this gap. A point comes when there remains nothing more to reduce. The day it feels that between the outer guru and me nothing is left to lessen, that very day you will find the outer guru has dissolved—and the inner guru has appeared.

जैसे सौ डिग्री पर अचानक पानी भाप बन जाता है, ऐसे ही गुरु के पास आने की एक डिग्री है। बाहर के गुरु के निकट आने की एक सीमा है। एक ऐसा क्षण कि जहां बाहर का गुरु तुमसे कहे कि कूद पड़ो और मर जाओ, तो भी तुम्हारे भीतर से हां ही निकले। तो उसी क्षण बाहर का गुरु विलीन हो जाएगा, भीतर का गुरु प्रकट हो जाएगा। जब तक तुम बाहर के गुरु को किसी भी अर्थ में ‘नहीं’ कह सकते हो, तब तक फासला कायम है। और तब तक भीतर के गुरु की आवाज सुनाई नहीं पड़ सकती।

As at one hundred degrees water suddenly becomes vapor, so approaching the guru has a critical degree. There is a limit to how near one can come to the outer guru. A moment arrives when even if the guru were to say, 'Leap and die,' only 'Yes' would arise from within. In that instant the outer guru will dissolve, and the inner guru appear. As long as you can say 'no' to the outer guru in any sense, the gap persists. Until then, the voice of the inner guru cannot be heard.

श्रद्धा का यही अर्थ है, संपूर्ण रूप से हां का भाव।

This is the meaning of shraddha—an absolute 'yes.'

जिस दिन यह हो जाएगा, उसी दिन बाहर के सहारे की जरूरत समाप्त हो गई। अब तुम उस आस्था को उपलब्ध हो गए, जिस आस्था में भीतर का गुरु प्रकट हो सकता है।

The day this happens, the need for outer support ends. You have attained the trust in which the inner guru can manifest.