Skip to content
Osho

Sadhana Sutra #14

13 April 1973 Mount Abu Hindi original · English by Osho Live

Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.

हिंदी (मूल)
English (Osho Live's translation)

हजारों-हजारों वर्ष की धारणाओं ने तुम्हारे मनों को इस भांति विकृत कर दिया है, कि जो भी तुम देखते हो, वह निसर्ग का सत्य नहीं होता, तुम्हारी अपनी धारणाओं से देखा गया विकृत रूप होता है। फिर उससे तुम जो भी निर्णय लेते हो, वे भ्रांति में ले जाते हैं।

Thousands upon thousands of years of notions have warped your minds so deeply that whatever you see is no longer nature’s truth. You see a distorted image, seen through your own beliefs. And whatever conclusions you draw from that, lead you into delusion.

और जीवन को बदला जा सकता है निसगर्र् की सहायता से, निसर्ग के विपरीत नहीं। क्योंकि तुम निसर्ग से ही निर्मित होते हो, उसके विपरीत बहने का कोई भी उपाय नहीं है।

Life can be transformed only with the help of nature, not against it. For you are made of nature itself; there is no way to flow against it.

तुम जिस प्रकृति में खड़े हो, उसको ही संस्कारित किया जा सकता है। उस प्रकृति के नियमों के ही माध्यम से तुम उसके पार भी जा सकते हो। सीढ़ी के सहारे ही आदमी पार भी चला जाता है। रास्ते के सहारे ही आदमी मंजिल तक पहुंच जाता है, रास्ते को छोड़ देता है। लेकिन रास्ते के विपरीत चल कर कोई मंजिल तक नहीं पहुंचता।

The very ground on which you stand can be cultured, refined. Through the laws of that very nature, you can go beyond it. With the support of a ladder one goes across; with the support of a road one reaches the destination—and then the road is left behind. But no one reaches the goal by walking against the road.

लेकिन तर्क में भ्रांति हो सकती है। अगर मैं आपसे कहूं कि यह रास्ता मंजिल तक पहुंचा देगा, लेकिन ध्यान रखना, मंजिल पर जब पहुंचोगे तो इस रास्ते को छोड़ देना होगा; क्योंकि अगर तुमने रास्ते को पकड़ लिया तो मंजिल को नहीं पहुंच सकोगे। तो इसका अर्थ यह भी हो सकता है, तुम यह भी सोच सकते हो, कि जिस रास्ते को अंत में छोड़ ही देना है, उसे पहले ही क्यों न छोड़ दिया जाए। लेकिन तब तुम मंजिल तक कभी न पहुंच सकोगे।

Yet the mind can err in logic. If I tell you: this path will take you to the goal, but remember—when you reach, you must leave the path; if you cling to the path you will miss the goal—the mind may argue: then why not drop the path right at the start, since it must be dropped at the end? But then you will never reach.

रास्ते को पकड़ना भी होगा और छोड़ना भी होगा। प्रारंभ में पकड़ना होगा, अंत में छोड़ना होगा।

The path must be held—and then released. In the beginning, hold; at the end, let go.

लेकिन इसका उलटा अर्थ दो तरह से हो सकता है। एक तो यह कि रास्ते को पकड़ें ही क्यों, जब उसे छोड़ना है। यह तर्कयुक्त लगता है, कि जो चीज छोड़ ही देनी है, उसे पकड़ना ही क्यों? लेकिन जिसे तुमने पकड़ा ही नहीं है, उसे तुम छोड़ न पाओगे। और बिना छोड़े तुम मंजिल तक न पहुंचोगे। इसका दूसरा उपद्रव भी संभव है। और वह यह कि जिस रास्ते को पकड़ा है, उसको छोड़ेंगे नहीं। जब पकड़ ही लिया है तो फिर छोड़ना क्या? तब भी तुम मंजिल तक न पहुंच पाओगे। रास्ता मंजिल तक ले जाता है, मंजिल में नहीं ले जाता। और जब तुम रास्ते को छोड़ देते हो, तो मंजिल में प्रवेश होता है।

This can be misunderstood in two ways. One, why hold what must finally be dropped? It sounds logical. But you cannot drop what you never held. And unless you drop it, you cannot arrive. The second trouble is: having held the path, you refuse to let it go—since you have held it, what is there to drop? Then too you never arrive. The path leads up to the goal; it does not lead into the goal. Only when you leave the path, do you enter the goal.

सीढ़ियां छत तक ले जाती हैं, छत में नहीं ले जातीं। अगर तुम सीढ़ियों पर ही खड़े रहो तो तुम छत के पास पहुंच गए, लेकिन छत पर नहीं पहुंचे। लेकिन सीढ़ियों को अगर तुम पहले ही छोड़ दो, तो तुम छत के पास भी न पहुंच सकोगे। सीढ़ियां छोड़नी पड़ती हैं, इसका यह अर्थ नहीं कि तुम सीढ़ियों के दुश्मन हो जाओ। सीढ़ियां पकड़नी पड़ती हैं, इसका यह अर्थ नहीं कि सीढ़ियों के तुम प्रेमी हो जाओ। सीढ़ियों का उपयोग करना है।

Stairs take you to the roof, not into the roof. If you remain standing on the steps, you have come close, but you have not reached the roof. And if you leave the stairs too soon, you won’t even come close. That the stairs must be left does not make you an enemy of the stairs. That they must be used does not make you their lover. Use them.

निसर्ग सीढ़ी है, वहां तुम खड़े हो। इस निसर्ग के लिए यह सूत्र है। पहला सूत्र था, जीवन का सम्मान करो। वह निसर्ग का सम्मान है। और उसे समझो, अगर पार जाना है। पार जाना है जरूर। क्योंकि निसर्ग में ही रह कर तुम परम आनंद को उपलब्ध न हो सकोगे। निसर्ग में सुख और दुख दोनों होंगे।

Nature is such a ladder; here you stand. The sutra for nature is this. The first sutra was: respect life. That is respect for nature. Understand it—if you are to go beyond. You must go beyond. Within nature alone the supreme bliss is not attained. In nature, happiness and unhappiness will both be.

निसर्ग द्वंद्व है, वह द्वंद्व पर ही खड़ा है। वहां सुख भी मिल सकता है, दुख भी मिलेगा। और जिस अनुपात में तुम सुख चाहोगे, उसी अनुपात में दुख मिलेगा। और जिस अनुपात में तुम सुख पाने में समर्थ हो जाओगे, उसी अनुपात में तुम दुख पाने में भी समर्थ हो जाओगे। निसर्ग तो द्वंद्व है। और द्वंद्व के पलड़े सदा समान बने रहते हैं, समतुल रहते हैं। नहीं तो निसर्ग विकृत हो जाए, अस्तव्यस्त हो जाए।

Nature is a duality—standing upon the balance of opposites. There you may receive pleasure, and you will receive pain. In the measure you desire happiness, in that very measure pain arrives. In the measure you become capable of happiness, in that very measure you become capable of pain. Nature is dual. And the two pans of duality remain equal—otherwise nature would be distorted, chaotic.

तो तुम एक तरफ जो कमाते हो, उससे विपरीत भी तुम कमा रहे हो। अगर तुम यश चाहते हो तो अपयश तुम्हारे साथ ही बढ़ रहा है। वह साथ ही चलेगा। अगर तुम स्वास्थ्य चाहते हो तो बीमारी तुम्हारे साथ ही खड़ी है। अगर तुम जीवन चाहते हो तो तुम्हें मृत्यु को भी स्वीकार करना होगा। निसर्ग में रह कर सुख-दुख दोनों मिलेंगे। वह द्वंद्व है। पार तो जाना ही है, क्योंकि द्वंद्व ही तो उपद्रव है। और उस घड़ी को तो उपलब्ध करना है, जहां द्वंद्व खो जाए।

Whatever you earn on one side, you earn its opposite as well. If you seek fame, disgrace grows alongside, shadowing you. If you want health, disease stands nearby. If you want life, you must accept death. Within nature you will receive both pleasure and pain. It is dual. You must go beyond—because duality is the very affliction. That moment must be found where duality dissolves.

जहां सुख-दुख दोनों खो जाते हैं, उस घड़ी को हमने आनंद कहा है, उस घड़ी को हमने शांति कहा है, उस घड़ी को हमने मुक्ति कहा है। मुक्ति का अर्थ है, द्वंद्व के बाहर। जहां दो नहीं दबाते, जहां दोनों तरफ से विपरीत तुम्हें नहीं कसते। जहां विपरीत तुम्हें खींचते नहीं। जहां किनारे खो जाते हैं और नदी सागर में लीन होती है। किनारों के सहारे ही लेकिन नदी सागर तक आती है। इसलिए किनारे मित्र हैं और सागर तक उनका उपयोग करना है। लेकिन किनारे इतने मित्र नहीं हैं कि सागर में गिरने से तुम रुक जाओ और किनारों को पकड़ कर ठहर जाओ।

Where both pleasure and pain vanish, that moment we have called bliss; that moment we have called peace; that moment we have called liberation. Liberation means: beyond duality—where the two no longer press upon you, where opposites do not pull you to either side, where banks disappear and the river merges into the ocean. Yet only by the help of the banks does the river reach the ocean. The banks are friends; use them till the ocean is attained. But do not make the banks such friends that you cling to them and stop short of falling into the ocean.

तो निसर्ग का सम्मान, जीवन का सम्मान। और जीवन के नियमों का समझपूर्वक उपयोग।

So, respect nature, respect life—and use the laws of life intelligently.

एक मित्र मेरे पास आए। युवा हैं, स्वभावतः स्त्रियों में रस होगा। लेकिन हजारों साल की मन में धारणा है। बचपन से साधु-सत्संग में पड़ गए होंगे, तो खयाल भी आया कि यह पाप है। जितना खयाल आया कि स्त्री के प्रति रस लेना पाप है, उतना ज्यादा रस बढ़ता गया। स्त्रियों से भागने भी लगे। लेकिन जितना भागने लगे, उतना उद्दाम वेग होने लगा। भीतर दबाने लगे वासना को, तो वासना और भी नए-नए रूपों में खड़ी होने लगी। दिन में विचार; रात में स्वप्न; सब वासना से भर गए। फिर किसी महात्मा के पास गए, तो महात्मा ने कहा कि स्त्री में मां को देखो। तो बड़ी मुश्किल थी, कैसे स्त्री में मां को देखो! और वह जो प्रबल वेग था वासना का, वह धक्के मार रहा है। तो महात्मा ने सहायता के लिए उनको कहा कि फिर तुम ऐसा करो, अगर स्त्री में मां को नहीं देख सकते, तो तुम देवी की पूजा करो। देवी में मां को देखो। और धीरे-धीरे जब तुम्हारा देवी में भाव दृढ़ हो जाएगा, तो तुम देवी को ही सभी स्त्रियों में भी देख सकोगे।

A friend came to me. He is young; naturally there will be interest in women. But ancient conditioning clouds the mind. Perhaps from childhood he fell into the company of saints and satsang, so the idea arose that sexual interest in woman is sin. The more he thought it sinful, the more the interest grew. He began to run away from women—but the more he fled, the more unruly the surge became. He suppressed desire within; desire rose up in ever new forms. Day full of thoughts; night full of dreams; all suffused with desire. Then he went to some mahatma, who advised: see the mother in woman. But how to see the mother in a woman! The force of desire was pounding within. For help the mahatma said: then worship the Devi. See the mother in the goddess. Slowly, when your feeling toward the Devi becomes established, you will be able to see the Devi in all women.

महात्मा का प्रयोजन ठीक ही था। सहायता की ही इच्छा थी। लेकिन बिना समझ के सहायता भी नहीं की जा सकती। और जीवन जटिल है। और जीवन के नियमों को समझे बिना आप शुभ इच्छा से भी कुछ सहायता करें, तो भी अशुभ ही फलित होगा।

The mahatma’s intention was good. He wished to help. But without understanding, even help cannot be given. Life is subtle. Without understanding life’s laws, even a well-meant help bears ill fruit.

परिणाम आप सोच भी नहीं सकते। परिणाम यह हुआ कि उस व्यक्ति ने देवी की पूजा शुरू कर दी और देवी का चित्र अपने साथ रखने लगा। जो परिणाम न महात्मा ने सोचा था, न महात्मा कभी सोच पाते हैं। परिणाम यह हुआ कि अब देवी के प्रति ही वासना खड़ी हो गई। और रात स्वप्न में देवी से ही काम-संबंध स्थापित होने लगा। तो बेचारा घबड़ा गया। जो काम को ही पाप समझता था, वह देवी के साथ कामवासना का भाव आ जाए, तो भयंकर पाप से भर गया कि अब तो मैं मरा, अब तो मेरे बचाव का कोई उपाय ही न रहा। उस व्यक्ति ने मुझे आ कर कहा कि मैं ऐसा पाप कर रहा हूं कि जिसका कोई हिसाब नहीं। मैं देवी का खयाल करता हूं तो भी कामवासना ही उठती है!

The result—you cannot even imagine. He began worshipping the goddess and keeping her image with him. And then what neither the mahatma foresaw nor could he ever foresee happened: desire arose toward the Devi herself. In dreams at night he began having sexual relations with the goddess. The poor man was terrified. He who took sex to be sin now felt the sexual urge toward the goddess—he was filled with the sense of monstrous sin: Now I am doomed, no escape remains. He told me: even when I think of the Devi, only lust arises!

तो मैंने उसको कहा कि जिनसे तुमने सहायता ली है, उनके पास समझ नहीं है। यही होने वाला था। कामवासना को समझ कर उससे पार हुआ जा सकता है। यह तो नासमझी का काम है कि स्त्रियों को मां समझ लो। समझ लेने से क्या होगा? कि देवी के प्रति आरोपित कर लो अपने को! तो तुम्हारे भीतर जो है, वही तो आरोपित होगा। जो तुम्हारे भीतर नहीं है, वह आरोपित कहां से होगा। देवी थोड़े ही सवाल है, सवाल तो तुम हो। भीतर तो कामवासना धक्के मार रही है। और कामवासना इतनी प्रबल है कि तुम जहां भी जाओगे, वह वहीं आरोपित हो जाएगी। तो एक पाप से छूटने को और बड़ा पाप हो गया। और अब वह व्यक्ति इतना दीन और दुर्बल हो गया, क्योंकि उसे लग रहा है कि देवी नाराज हो जाएगी। मैंने कहा, कोई देवी नाराज नहीं होगी। देवी तुम्हारे महात्माओं से ज्यादा समझदार है। तुम फिकर न करो, कोई नाराज नहीं हो जाएगा।

I said: Those from whom you sought help lack understanding. This was bound to happen. Desire can be transcended only through understanding. To think you will be freed by imagining every woman to be a mother—this is sheer foolishness. What will your imagining do? You are merely projecting yourself upon the Devi. Whatever is within you—that alone will be projected. What is not within cannot be projected. The Devi is not the issue—you are. Desire is battering within you. So wherever you turn, it will be projected there. To escape one so-called sin, you have created a bigger one. Now the man is here, utterly timid and weak, afraid the goddess will be angry. I said: No goddess will be angry. The goddess is wiser than your mahatmas. Do not worry; no one is going to be upset.

लेकिन अब इस आदमी की पीड़ा आप समझ सकते हैं कि यह आदमी नरक में पड़ गया है। और कोई भी महात्मा को जिम्मेदार नहीं ठहराएगा कि उसने इसको नरक में डाला है। उसने ही डाला है। और जिस महात्मा ने इसको इस नर्क में डाला है, वह खुद भी इसी तरह के नर्क में होगा। नहीं तो इस तरह की समझ, इस तरह की सहायता, जो बिलकुल नासमझी से भरी है और अज्ञान से भरी है, कभी भी पैदा नहीं हो सकती।

But you can feel the man’s torment—he had fallen into hell. And no one will hold the mahatma responsible for pushing him there. Yet it is he who did. And the mahatma who gave such help surely lives in a similar hell himself—otherwise such ‘help,’ so full of ignorance, could never arise.

अब मैं इस व्यक्ति को क्या कहूं? मैं इसको नहीं कहूंगा कि तू ऐसा कर। मैं इससे कहूंगा कि बजाय इस तरह की विकृतियों में पड़ने के, तू किसी स्त्री से प्रेम कर। और घबरा मत। और अपने प्रेम को स्वाभाविक कर। यह देवी वाला प्रेम घातक है, क्योंकि अस्वाभाविक है और कल्पनाजन्य है। तू वास्तविक स्त्री के प्रेम में ही उतर और घबरा मत। और प्रेम में ही उतर कर प्रेम को समझ कि प्रेम क्या है? तो तेरा सारा प्रेम पहले तो प्राकृतिक होना जरूरी है विकृति से। क्योंकि प्रकृति के सहारे फिर पार जाया जा सकता है। फिर तू प्रेम को ध्यान बना। और फिर प्रेम को तू जितना शुद्ध कर सके, उतना शुद्ध कर। और जितना प्रेम को ध्यानपूर्ण कर सके, उतना ध्यानपूर्ण कर। और प्रेम तेरे जीवन में पाप की तरह न रहे, पुण्य की तरह हो जाए, उस भाव से जी।

What shall I say to this man? I would not say: Do this or that trick. I said: Instead of falling into such distortions, love some woman. And do not be afraid. Let your love be natural. This Devi-love is fatal—because it is unnatural, imaginary. Enter the love of a real woman—and do not be afraid. Enter love and learn in love what love is. First let your love be natural; only then can it be refined. Because with the help of nature, later one can pass beyond. Then turn love into meditation. Purify it as much as possible. Fill it with awareness as much as you can. Live with the feeling that love in your life is not a sin but a virtue.

और अपराध मत समझ! क्योंकि जो वासना है, वह भी प्रभु-प्रदत्त है। वह भी परमात्मा ने तुझे दी है। और कोई महात्मा, जो परमात्मा ने दिया है उसे छीन नहीं सकता। कोई उपाय नहीं है। जो तुझे प्रकृति से मिला है, उसका तू सम्यक उपयोग कर और उससे पार उठ। लेकिन पार दुश्मन की तरह तू न उठ सकेगा। ये दुश्मनी की तो इस तरह के परिणाम होंगे। दुश्मनी कहां तक पहुंच जाती है, उसका हिसाब लगाना मुश्किल है।

And do not feel guilty. Because even desire is God-given. It too has been given to you by Paramatman. No mahatma can snatch away what God has given. There is no way. What you have received from nature, use it rightly—and rise beyond it. But you will not rise beyond as an enemy. Enmity leads to such outcomes. How far enmity goes is hard to measure.

विक्टोरिया के जमाने में इंग्लैंड में घरों में लोग कुर्सियों की टांग पर भी कपड़ा बांधते थे, कि नंगी टांग से कामवासना पैदा होती है! कुर्सी की टांग! अगर किसी घर में आप जाते और आपको नंगी कुर्सी मिल जाती, तो आप समझते कि यह आदमी अशोभन काम कर रहा है, कुर्सी की टांग नंगी है! विक्टोरिया बहुत सख्त थी इस मामले में। यह अनीति का काम था। तो घर-घर में लोग कुर्सी रखते थे और उसमें टांग पर कपड़ा रखते थे। अब टांग पर कपड़ा डाला हो तो ज्यादा कामवासना का खयाल आता है कि यह क्या बेवकूफी है?

In the Victorian age in England, people tied cloth around the legs of chairs—lest the sight of a naked leg arouse lust! Chair legs! If you entered a home and found a naked chair, you would conclude the man is ignoble—his chair’s legs are naked! Queen Victoria was severe about such matters. It was deemed immoral. So in every house the chair legs were draped. And once a leg is draped, it incites even more sexual thoughts: What kind of stupidity is this?

लेकिन ऐसा कोई विक्टोरिया के जमाने में था ऐसा नहीं, ऐसे लोग सब तरफ मौजूद हैं। अभी भी इंग्लैंड में स्त्रियों का एक समाज है--वे स्त्रियां जरूर ही प्रेम से वंचित रही होंगी और उनके जीवन में प्रेम का कोई अनुभव न होगा--उनका एक समाज है, वह उसका प्रचार करता है कि सड़क पर जानवर भी कपड़े में निकाले जाने चाहिए! कुत्ते, घोड़े, बैल, ये नंगे नहीं होने चाहिए। क्योंकि नंगे होने से कामवासना पैदा होती है! अगर आपको बैल को देख कर यह खयाल भी आता है कि बैल नंगा है, तो इसका मतलब है कि आप रुग्ण हैं। आपके भीतर कोई रोग है, आप स्वस्थ नहीं हैं। नहीं तो यह कोई सवाल नहीं है। अगर आप स्वस्थ होते तो मनुष्य को भी नग्न देख कर आपको कोई तकलीफ न होगी। अगर आप अस्वस्थ हों तो कुर्सी को भी नग्न देख कर तकलीफ हो सकती है। वह आपके अस्वस्थ होने का प्रतीक है।

It was not only in Victoria’s time; such people exist everywhere. Even today in England there is a society of women—surely deprived of love, with no taste of love in their lives—who propagate that animals should be taken out on the streets clothed! Dogs, horses, bulls should not be naked, because their nakedness arouses lust! If, at the sight of a bull, the thought arises in you that the bull is naked, it means you are sick. There is a disease within; you are not healthy. Otherwise there is no such issue. If you were healthy, even seeing a human being naked would not trouble you. If you are unhealthy, even a naked chair will trouble you. It is a symptom of your sickness.

लेकिन आप जानवरों को भी कानून बना कर कपड़े पहना सकते हैं, कुर्सियों को भी पहना सकते हैं। लेकिन यह जो मन काम में लगा हुआ है, यह मन निसर्ग के प्रतिकूल जा रहा है। और यह मन और भी जाल में पड़ जाएगा। और यह मन हिम्मत खो रहा है, और अपराधी बन जाएगा।

You can pass laws to clothe animals, to drape chairs—but the mind obsessed with sex is moving against nature. That mind will be caught in even more nets. It loses courage and becomes guilty.

एक युग था इस मुल्क में कि हमने कोणार्क, खजुराहो, भुवनेश्वर और पुरी के मंदिर बनाए। बड़े हिम्मतवर लोग रहे होंगे। शानदार लोग थे, प्रकृति को पूरा स्वीकार किया था। मंदिर के बाहर की दीवाल पर नग्न चित्र खोदे थे, मैथुन-चित्र खोदे थे। संभोग की मूर्तियां बनाई थीं, मंदिर के द्वार पर, मंदिर की दीवाल पर। बहुत हिम्मतवर लोग रहे होंगे, बड़े शानदार लोग रहे होंगे। जीवन की ऐसी स्वीकृति थी कि मंदिर भी प्रकृति के ही भीतर था। मंदिर की बाहर की दीवाल परप्रकृति थी, और मंदिर के भीतर की दीवाल पर परमात्मा था।

There was a time in this land when we built the temples of Konark, Khajuraho, Bhubaneswar and Puri. Those people were courageous, splendid. They had accepted nature wholly. On the outer walls of the temples they carved naked figures, erotic images, sculptures of intercourse—at the gates, on the walls. Courageous people they were, magnificent. So total was their acceptance of life that even the temple was within nature. On the outer walls—nature. On the inner walls—Paramatman.

और खयाल यह था इन खजुराहो और कोणार्क के मंदिर बनाने वालों का, कि जब तक तुम्हारा बाहर की दीवालों में रस है, तुम भीतर प्रवेश न कर पाओगे। तो अपने रस को बाहर की दीवाल पर पूरा कर लो, इन मैथुन-चित्रों पर ध्यान कर लो। और जिस दिन तुम्हें बाहर की दीवाल में कुछ भी रस न रह जाए, और तुम बाहर की दीवाल से ऐसे गुजर जाओ, जैसे वहां कोई चित्र नहीं है, उसी दिन तुम समझना कि अब भीतर प्रवेश के अधिकारी बने, तो तुम भीतर आ जाना। लेकिन मंदिर की बाहर की दीवाल से बच कर भीतर तुम न आ सकोगे। अगर तुम्हारा रस मंदिर की बाहर की दीवाल पर है, तो तुम भीतर भी आ जाओगे, तो भी तुम्हारे मन में बाहर की दीवाल ही चलती रहेगी। उसको दबाने की जरूरत नहीं है।

Their vision was this: so long as your interest clings to the outer walls, you cannot enter within. So fulfill your interest on the outer walls, meditate upon these erotic forms. The day there is no interest left for the outer wall, the day you pass by as though no images are there—know that you are now qualified to enter. Then come within. But you will not be able to enter by bypassing the outer wall. If your interest is on the outer wall, even if you come inside, the outer will continue in your mind. There is no need to suppress it.

मंदिर के बाहर की दीवाल पर मैथुन-चित्र खोदना, बड़े अदभुत मनोवैज्ञानिकों का काम रहा होगा। उन्होंने समझा होगा। लेकिन फिर एक कमजोरी इस मुल्क में आई। एक नपुंसकता का लंबा युग आया। मुल्क गुलाम हुआ। और इसने सारी हिम्मत खो दी। तो आखिर में परिणाम यह हुआ कि महात्मा गांधी और पुरुषोत्तमदास टंडन ने एक सुझाव रखा कि खजुराहो, और पुरी, और कोणार्क के मंदिरों को मिट्टी से ढांक कर दबा दिया जाए, चूंकि इनको देखना खतरनाक है।

To carve erotic figures on the temple’s outer wall—this was the work of amazing psychologists; they understood. But then weakness came to this land. A long era of impotence. The land became enslaved and lost its courage. Eventually Gandhi and Purushottamdas Tandon proposed that the temples of Khajuraho, Puri and Konark be covered and buried with earth, since seeing them is dangerous.

एक बहादुर लोग वे थे, जिन्होंने ये मूर्तियां खोदीं, उन्होंने प्रकृति को स्वीकार किया था। ये एक कमजोर लोग हैं, कमजोरी का लक्षण यह है कि इनको थोप दिया जाए! खजुराहो की मूर्तियां थोपी जा सकती हैं, मिटाई जा सकती हैं, लेकिन आदमी की प्रकृति को कैसे मिटाइएगा? आदमी की प्रकृति नहीं मिटाई जा सकती। आदमी की प्रकृति का उपयोग किया जा सकता है, विनाश नहीं किया जा सकता।

Those who carved those statues were brave; they had accepted nature. These weak ones—weakness demands repression. Khajuraho’s statues can be plastered over, erased—but how will you erase human nature? Man’s nature cannot be destroyed. It can be used; it cannot be annihilated.

स्मरण रखें एक नियम, कि जगत में कोई भी शक्ति नष्ट नहीं की जा सकती--असंभव है--सिर्फ रूपांतरण हो सकता है। निसर्ग रूपांतरित हो सकता है और ब्रह्म में लीन हो सकता है, लेकिन निसर्ग नष्ट नहीं हो सकता।

Remember a law: no energy in existence can be destroyed—impossible. Only transformation is possible. Nature can be transformed and dissolved into Brahman; nature cannot be destroyed.

तो जीवन के सम्मान में यह महा-सूत्र खयाल में रखें कि जीवन ने जो भी दिया है बाहर और भीतर, उसका सम्मान करना। लेकिन ध्यान रहे, बाहर भी आप तभी सम्मान कर सकते हैं, जब भीतर सम्मान हो। बाहर आप उसी चीज का अपमान करते हैं, जिसका भीतर अपमान है। अगर आपके मन में भीतर किसी चीज के प्रति अपमान है तो बाहर भी अपमान होगा। और अगर भीतर सम्मान है तो बाहर भी सम्मान होगा।

So in honoring life, keep this great sutra in mind: honor whatever life has given—without and within. But remember: you can honor the outer only when you honor the inner. You insult outside only what you already insult within. If within you there is dishonor toward something, the outer will be dishonored. If within there is honor, the outer will be honored.

आप अपने निसर्ग की खोज करना। अपने भीतर की अंतरात्मा की खोज करना, स्वभाव की खोज करना।

Search your nature. Seek your inner being, your swabhava.

ध्यान रखें दो शब्द, स्वभाव और स्वरूप। स्वभाव प्रकृति है और स्वरूप ब्रह्म है। जब तक आप स्वभाव को न समझेंगे, तब तक स्वरूप में न जा सकेंगे। जैसे ही आप भीतर जाएंगे तो पहले मिलेगा, स्वभाव, निसर्ग। और भी भीतर जाएंंगे तो मिलेगा, स्वरूप, निसर्ग के पार जो ब्रह्म है वह। लेकिन अगर आप स्वभाव से ही डर गए तो भीतर ही न जाएंगे। फिर आप बाहर-बाहर घूमेंगे। और अगर आप स्वभाव से डर गए, तो स्वभाव के विपरीत अपने चारों तरफ आप एक दीवाल बना लेंगे। उस दीवाल का नाम व्यक्तित्व है, पर्सनेलिटी है।

Keep two words in mind: swabhava and svarupa. Swabhava is nature; Svarupa is Brahman. Until you understand swabhava, you cannot enter Svarupa. As you go in, first you will meet swabhava—nature. Going deeper still, you will meet Svarupa—the Brahman beyond nature. But if you are frightened of swabhava, you will not go in at all. You will remain on the surface. And if you fear your swabhava, you will build around yourself a wall against it. That wall is called personality.

अब हम इस सूत्र को समझें।

Now let us understand the sutra.

नौवां सूत्र, ‘अपनी अंतरात्मा का पूर्ण रूप से सम्मान करो।’

The ninth sutra: ‘Honor your inner being utterly.’

सोच कर ही कठिनाई होती है, हम कहेंगे कि अपनी अंतरात्मा का तो हम सम्मान करते ही हैं। नहीं, अभी यह जो मित्र मेरे पास आए, इन्होंने अपनी कामवासना का सम्मान नहीं किया; अपमान किया, उसे दबाया, उसे नष्ट करने की कोशिश की। और अब कामवासना उनसे बदला ले रही है। देवी का सहारा लिया था उन्होंने कामवासना से मुक्त होने के लिए, अब कामवासना देवी पर ही आरोपित हो रही है। देवी कमजोर सिद्ध हो रही है, कामवासना ज्यादा बलवती सिद्ध हो रही है। यह बदला है। यह अपने स्वभाव को नहीं समझा, तो कठिनाई खड़ी होगी।

At first thought, we say: but we do honor our inner being. No. The friend who came to me did not honor his sexual desire. He insulted it, suppressed it, tried to destroy it—and now desire is taking revenge. He took the deity’s support to be free of desire; now desire is projected on the deity herself. The Devi appears weak; desire appears powerful. This is revenge. Not understanding your swabhava creates trouble.

‘अपनी अंतरात्मा का पूर्ण रूप से सम्मान करो।’

‘Honor your inner being utterly.’

जो भी तुम्हारे भीतर है। और अभी पहले तो निसर्ग से ही मुलाकात होगी। जब आप आंख बंद करोगे, तो पहले आपका किससे मिलना होगा? आपके देह की प्रकृति मिलेगी। मन की प्रकृति मिलेगी। और जब इन दोनों के आप पार चले जाएंगे, तो आपको आत्मा की प्रकृति मिलेगी। ये तीन तल हैं। देह की प्रकृति है, उसका सम्मान करो।

Whatever is within you. And in the beginning you will meet nature. When you close your eyes, what will you meet first? The nature of the body. The nature of the mind. When you pass beyond both, you will meet the nature of the Atman. These are three planes. Honor the body’s nature.

पर हम उसका भी अपमान करते हैं! हम उपवास में रस लेते हैं या भोजन में रस लेते हैं। या तो हम भोजन में इतना रस लेते हैं कि भोजन ही हमारे लिए मृत्यु का कारण बन जाता है। वह भी शरीर का सम्मान नहीं है। जब आप ज्यादा भोजन करते हैं, तब आप शरीर का अपमान कर रहे हैं। क्योंकि जो शरीर को जरूरत नहीं है, वह आप थोप रहे हैं उस पर। आप उसके लिए जहर पैदा कर रहे हैं।

But we insult even that. Either we delight in fasting, or we delight in food. Either we eat so much that food becomes the cause of death—this too is not honoring the body. When you overeat, you insult the body. You are forcing upon it what it does not need; you are creating poison within.

चिकित्सक कहते हैं कि दुनिया में भूख से कम लोग मरते हैं, भोजन से ज्यादा लोग मरते हैं। हालांकि ऐसा होना नहीं चाहिए, क्योंकि दुनिया में बहुत भूख है। लेकिन फिर भी चिकित्सक कहते हैं कि दुनिया में भूख से बहुत कम लोग मरते हैं, भोजन से ज्यादा लोग मरते हैं! भूखा आदमी जी सकता है, लेकिन ज्यादा भोजन किया हुआ आदमी अपने भीतर जहर इकट्ठा करता है, टॉक्सिन इकट्ठे करता है, और नष्ट होता है।

Doctors say fewer people die of hunger than of food—though it should not be so, since there is much hunger. Still, fewer die of hunger; more die of overeating. A hungry man may live, but the overeater gathers toxins and is destroyed.

तो जो आदमी ज्यादा खा रहा है, आप यह मत समझना कि वह शरीर का प्रेमी है, वह शरीर का दुश्मन है। वह अपमान कर रहा है। शरीर की जो सहज सूचना है, उसको स्वीकार नहीं कर रहा है। जब शरीर कहता है मत खाओ, तब भी वह खाए चला जाता है। यह शरीर को नष्ट करने का एक उपाय हुआ। इस तरह का आदमी, आज नहीं कल उपवास में उत्सुक हो जाएगा। क्योंकि जिसने ज्यादा खा कर शरीर को पीड़ित किया है, फिर शरीर दुख देगा, बदला लेगा। तो दूसरी अति पर जाएगा, उपवास करने लगेगा। उपवास भी शरीर का अपमान है। क्योंकि जब शरीर भूखा है, तब आप उसे भोजन नहीं दे रहे हैं। एक अपमान है कि शरीर जब भूखा नहीं है, तब आप उसमें भोजन ठूंस रहे हैं। एक अपमान है कि जब शरीर भूखा है, तब आप भोजन नहीं दे रहे हैं।

Do not think the overeater is a lover of the body—he is its enemy. He ignores the body’s simple signals. When the body says no, he goes on eating. This is one way to destroy it. Such a man will sooner or later fancy fasting—having tormented the body by overeating, the body will take revenge; then he will go to the other extreme—fasting. Fasting also is an insult—when the body is hungry and you do not feed it. One insult is to stuff food when the body is not hungry; another, to refuse food when it is hungry.

सम्मान क्या है? सम्मान यह है कि शरीर की जो निसर्ग प्रकृति है, शरीर की जो सहज, स्वाभाविक मांग है, उसको उतना ही पूरा कर देना--सम्मानपूर्वक, आदरपूर्वक। क्योंकि शरीर तो एक यंत्र है। और इतना महान यंत्र है कि उसके सहारे ही तो आप संसार का अनुभव लेंगे, और उसके सहारे ही आप परमात्मा के द्वार तक पहुंचेंगे। उसके सम्मान की जरूरत है। लेकिन हमें कोई चिंता नहीं है।

What is honor? To fulfill only the body’s natural, simple demands—respectfully, lovingly. For the body is an instrument. So great an instrument that through it you will experience the world, and through it you will reach the door of the divine. It deserves honor. But we do not care.

हम मन का भी कोई सम्मान नहीं करते। हम मन के साथ भी उपद्रव मचाए रखते हैं। अति पर हम डोलते हैं। एक अति से दूसरी अति पर चले जाते हैं। मध्य में सम्मान है।

Nor do we honor the mind. We create turmoil there too—swinging from one extreme to another. Honor is in the middle.

इसलिए बुद्ध ने तो अपने पूरे जीवन-दृष्टिकोण का नाम मज्झिम-निकाय दे दिया, मध्य-मार्ग। उन्होंने कहा, न तो यह अति न वह अति, क्योंकि दोनों में अपमान होता है प्रकृति का। तुम ठीक बीच में रुक जाना। अति पर मत जाना। तो तुम सम्मानपूर्वक रहोगे।

Therefore Buddha named his whole vision the Middle Way—Majjhima Nikaya. Neither this extreme nor that—for at both ends nature is insulted. Stop in the exact middle. Do not go to extremes. Then you live respectfully.

शरीर, मन, इनका अगर अपमान किया जाए, तो आपमें झूठा व्यक्तित्व पैदा होता है।

If you insult body and mind, a false personality is born within you.

अंग्रेजी में शब्द है, पर्सनेलिटी। वह बहुत कीमती शब्द है। यूनान में जो नाटक होते थे, उन नाटकों में पात्रों को अपने चेहरे पर एक मुखौटा लगाना पड़ता था। उस मुखौटे का नाम परसोना होता था। और उसी शब्द परसोना से पर्सनेलिटी बना है। पर्सनेलिटी का अर्थ है, ओढ़ा हुआ व्यक्तित्व, ओढ़ा हुआ मुखौटा। जो आप नहीं हैं, वैसा चेहरा।

The English word ‘personality’ is very meaningful. In Greek theater, actors wore a mask called persona. From persona comes personality—an adopted face. A face you are not.

तो जो व्यक्ति अपने भीतर की प्रकृति के विपरीत होता है, अनिवार्य रूप से उसे उस प्रकृति के विपरीत एक मुखौटा निर्मित करना होता है। एक व्यक्तित्व की खोल अपने चारों तरफ बना लेता है। यह खोल अंतरात्मा से मिलन न होने देगी। निसर्ग आपके खिलाफ नहीं है, लेकिन आपका व्यक्तित्व आपके खिलाफ है। और हर आदमी व्यक्तित्व बनाए हुए है, और उसको मजबूत किए चला जाता है।

One who lives against his inner nature must necessarily fabricate a mask against that nature. He builds a shell of personality around himself. This shell will not let you meet your inner being. Nature is not against you; your personality is. Everyone carries a personality—and keeps strengthening it.

मेरे पास लोग आते हैं, वे कहते हैं कि आत्मा को जानना है, लेकिन व्यक्तित्व को छोड़ने की जरा भी तैयारी नहीं होती। वे अपने व्यक्तित्व को पकड़ कर ही आत्मा को पाना चाहते हैं! यह असंभव है। इस व्यक्तित्व को ठीक से समझ लेना जरूरी है, तो ही आप आत्मा की खोज में आगे बढ़ सकेंगे, अन्यथा आप हमेशा भटकते रहेंगे। क्योंकि जिसको आपने पकड़ा है, वही तो बाधा है।

People come to me saying: We want to know the soul—but they are not ready to drop their personality. Clinging to personality they want to attain the soul. Impossible. Understand this personality well—only then can you move in search of the Atman; otherwise you will go on wandering. What you cling to is the very obstacle.

ऐसा समझ लें कि एक आदमी जेल के बाहर आना चाहता है, और जेल की दीवालों को जोर से पकड़े हुए है, और कहता है कि ये दीवालें मैं कभी न छोडूंगा, क्योंकि इन दीवालों के साथ मैं इतने दिन रहा हूं। अपनी ही जंजीरों को तोड़ने के लिए राजी नहीं है! कहता है, ये मेरे आभूषण हैं, ये बड़े कीमती हैं! और कहता है, इन आभूषणों के बिना तो मैं सो भी न सकूंगा! इनके बिना तो मुझे नींद भी न आएगी। इनके बिना तो मुझे खाली-खाली, नंगापन मालूम पड़ेगा! इनको मैं नहीं छोड़ सकता। लेकिन मुझे स्वतंत्र होना है, मुझे मुक्त होना है!

It is as if a man wants to get out of prison while holding tightly to the prison walls, declaring: I will never leave these walls—for I have lived with them so long. He will not break his own chains—he calls them his ornaments, precious! Without them he cannot even sleep; without them he will feel empty, naked. He says: I cannot drop them. But I want freedom.

आपकी अवस्था ऐसी ही है। जिसको आप बचाना चाहते हैं, वही है दीवाल। और उसको तोड़े बिना आप अंतरात्मा में प्रवेश न कर पाएंगे।

This is your state. What you protect is the wall. Without breaking it, you cannot enter your inner being.

समझें।

Understand.

‘अपनी अंतरात्मा का पूर्णरूप से सम्मान करो। क्योंकि तुम्हारे हृदय के द्वारा वह प्रकाश प्राप्त होता है, जो जीवन को आलोकित कर सकता है और तुम्हारी आंखों के समक्ष स्पष्ट कर सकता है। समझने में कठिन केवल एक ही वस्तु है--स्वयं तुम्हारा अपना हृदय। जब तक व्यक्तित्व के बंधन ढीले नहीं होते, तब तक आत्मा का गहन रहस्य खुलना संभव नहीं होता है।’

‘Honor your inner being utterly. For through your heart the light is received that can illumine your life and make it clear before your eyes. The only thing difficult to understand is your own heart. Until the bonds of personality loosen, the deep secret of the soul cannot open.’

क्या हैं व्यक्तित्व के बंधन? हम सब पैदा होते हैं। अनिवार्यरूपेण समाज, परिवार, शिक्षा हमें उपलब्ध होती है, संस्कार उपलब्ध होते हैं, धारणाएं उपलब्ध होती हैं। कैसे जीना, कैसे उठना, कैसे बैठना, क्या ठीक है, क्या गलत है--सब हमें रेडीमेड मिलता है। फिर हम उसके अनुसार बड़े होते हैं। और हमें उसके अनुसार ही बड़ा होना पड़ता है। क्योंकि जिनके बीच हम बड़े हो रहे हैं, वे शक्तिशाली हैं। वे जो भी सिखा रहे हैं, वह हमें सीखना ही पड़ेगा। क्योंकि अगर हम न सीखेंगे तो वे हमें जिंदा ही न रहने देंगे। उनकी धारणाएं हमें माननी ही पड़ेंगी, क्योंकि उनका दबाव चारों तरफ है, वे शक्तिशाली हैं। समाज उनका है, अधिकार उनका है, ताकत उनकी है, राज्य उनका है। वे सब तरफ से एक छोटे बच्चे को जो भी मनवाना चाहते हैं, मनवा देंगे। फिर यह बच्चा बड़ा होगा एक व्यक्तित्व को ले कर, जो दूसरों ने इसे दिया है। इस व्यक्तित्व के सहारे आज नहीं कल, इसको भयंकर पीड़ा और संताप पैदा होगा। क्योंकि यह झूठा है। झूठ से पीड़ा पैदा होती है।

What are the bonds of personality? We are all born. Inevitably we receive society, family, education—conditioning, beliefs. How to live, how to sit, what is right, what is wrong—everything is given ready-made. We grow accordingly. We must, for those among whom we grow hold power. What they teach, we must learn; otherwise they will not let us live. Their beliefs we must accept; their pressure surrounds us; society is theirs, authority theirs, power theirs, the state theirs. From all sides they will make the small child accept whatever they want. Then the child grows with a personality given by others. With this personality, sooner or later, he will suffer deeply—for it is false. From the false, suffering arises.

आनंद तो केवल सत्य से पैदा हो सकता है, जो तुम्हारा स्वभाव है उससे ही। तो फिर यह खोज में लगेगा अध्यात्म की, परमात्मा की, ज्ञान की, योग की, ध्यान की। लेकिन इसे यह खयाल ही नहीं है कि यह जो व्यक्तित्व है, इसे तोड़ना पड़ेगा। यह जैसे एक खोल की तरह तुम्हारे झरने के चारों तरफ हो गया है। जैसे एक पत्थर की तरह तुम्हारे झरने को रोके हुए है। पर यह चाहेगा कि इस व्यक्तित्व को ले कर ही परमात्मा तक पहुंच जाए और शांंति तक पहुंच जाए, तो अड़चन है।

Joy can come only from truth—from your own swabhava. Then one seeks spirituality, God, knowledge, yoga, meditation. But he does not realize this personality must be broken. It is like a shell around your spring, a stone blocking your fountain. Yet he hopes to reach God and peace while carrying this personality—this is the hindrance.

और व्यक्तित्व को तोड़ना बड़ी कठिन बात है, क्योंकि हमारा बड़ा मोह निर्मित हो जाता है। हम तो सोचते ही यही हैं कि यही व्यक्तित्व हमारा स्वभाव है, यही हम हैं। व्यक्तित्व के साथ इस तादात्म्य का नाम ही अहंकार है।

Breaking personality is difficult, because great attachment forms with it. You begin to think: this personality is my nature; this is me. The identification with personality is the ego.

अहंकार की बहुत चर्चा होती है। लोग कहते हैं, अहंकार छोड़ो। लेकिन अहंकार आप समझते ही नहीं कि क्या है। इस व्यक्तित्व के साथ जो तादात्म्य है--कि यही व्यक्तित्व मैं हूं--यही अहंकार है। कोई हिंदू व्यक्तित्व को लिए है, कोई मुसलमान व्यक्तित्व को लिए है, कोई जैन व्यक्तित्व को लिए है, कोई ईसाई व्यक्तित्व को लिए है। वह अड़चन डाल रहा है। और उससे हम जुड़े हुए हैं कि यह मैं हूं।

Much is said: drop the ego. But you do not understand what ego is. Identification with personality—this personality is me—that is ego. One carries a Hindu personality, another a Muslim, a Jain, a Christian. It blocks the way. And we are attached to it: this is me.

इसको तोड़ना जरूरी है। इसमें थोड़े से छेद भी हो जाएं, तो आपको थोड़ी सी निसर्ग की ताजी हवा मिले। जरू

री नहीं है कि आप इसको तोड़ कर समाज के विपरीत हो जाएं। क्योंकि इसको तोड़ कर अगर आप बिलकुल फेंक दें, तो आप समाज के विपरीत हो जाएंगे। जरूरी नहीं है कि आप समाज के दुश्मन हो जाएं। इतना ही जरूरी है कि आप इस खोल को उतार कर पहनने में समर्थ हो जाएं।

It must be broken. Even a few cracks will let in nature’s fresh air. It is not necessary that you break it and become anti-social. If you throw it away completely, you will be in conflict with society. Not necessary to become society’s enemy. Enough that you can take this cloak off—and put it on—consciously.

आप मेरी बात को समझ लें। ऐसा नहीं है कि आप वस्त्रों को फेंक दें सारे व्यक्तित्व के। तो आप दिक्कत में पड़ जाएंगे। क्योंकि जिनके बीच आप रह रहे हैं, उन्होंने व्यक्तित्व नहीं फेंका है। आप अड़चन में पड़ जाएंगे। वे आपको मुसीबत में डाल देंगे। क्योंकि आप उनकी व्यवस्था को तोड़े डाल रहे हैं। और उनकी व्यवस्था में उनका न्यस्त स्वार्थ है, सुविधा है।

Understand me. It is not that you must throw away all garments of personality—you would be in trouble. Those around you have not thrown theirs away; they will harass you; you would disturb their arrangement, and their vested interests are in that arrangement.

व्यक्तित्व को छोड़ने का एक ही अर्थ है कि आपको यह स्मरण आ जाए कि व्यक्तित्व आप नहीं हैं, और चाहें तो उतार कर एक तरफ रख सकते हैं। बस इतना काफी है। फिर समाज में काम के लिए आप व्यक्तित्व को ओढ़े रहें। लेकिन फिर आपकी गुलामी नहीं रही, फिर खेल हो गया। फिर समाज के लिए आप व्यक्तित्व को ओढ़ लेते हैं, और अपने लिए उतार कर रख देते हैं। ध्यान के वक्त आप व्यक्ति नहीं रह जाते, सिर्फ आत्मा हो जाते हैं।

To drop personality means only this: remember, personality is not you; and if you wish, you can lay it aside. That is enough. Then for social functioning, wear it. But you are not a slave now—it becomes a play. For society, you put it on; for yourself, you put it off. In meditation you are no longer a person—you are only the Atman.

तो आपके जीवन में बाहर के जगत के लिए एक नाटक, एक अभिनय शुरू हो जाएगा। बुद्धिमान आदमी अनिवार्य रूप से समाज में अभिनय के अतिरिक्त और किसी ढंग से नहीं जीता है। समाज के साथ उसका संबंध नाटकीय है।

Then with the outer world, a play begins. The intelligent man inevitably lives in society only theatrically. His relationship with society is a drama.

लेकिन यह नाटकीयता अपने साथ अगर हो जाए, तो कठिनाई खड़ी होती है। आप दूसरे के लिए चेहरा ओढ़ लें। दूसरे को अच्छा लगता है वैसा ही चेहरा, तो क्या अड़चन है? लेकिन जब आप अपने एकांत में हैं, तो वहां तो कम से कम चेहरा उतार दें। क्योंकि अब आप किसके लिए चेहरा ओढ़े हुए हैं? आप किसको धोखा दे रहे हैं अब? लेकिन यह बोधपूर्वक हो तो व्यक्तित्व बंधन नहीं होता! तब व्यक्तित्व एक कुशलता हो जाती है। तब व्यक्तित्व अच्छी बात है। क्योंकि उससे संबंधों में, सामाजिक संबंधों में, लुब्रीकेन्ट का काम हो जाता है, उससे थोड़ा सा संघर्षण कम होता है। व्यर्थ का संघर्षण बच जाता है।

But if the theatricality becomes inward, trouble begins. Wear a face for the other—if that pleases the other, what harm? But when you are alone, at least then, put the face aside. For whom are you wearing it? Whom are you deceiving now? If this is conscious, personality is not a bondage—it becomes a skill. In relationships, it works as a lubricant; it reduces friction, saves needless abrasion.

लेकिन खुद के लिए, खुद के एकांत में अगर आप उसको ओढ़े बैठे रहें, तो आप अपनी हत्या कर रहे हैं। समाज के साथ व्यक्तित्व, अपने साथ कोई व्यक्तित्व नहीं। और यह व्यक्तित्व के बंधन जब तक ढीले नहीं होते, तब तक आत्मा का रहस्य खुलना प्रारंभ नहीं होता है। क्योंकि इसके भीतर, इस व्यक्तित्व की गांठ के भीतर ही आत्मा का रहस्य छिपा है।

But for yourself, in your solitude, if you sit with that mask, you are killing yourself. With society, personality; with yourself, no personality. Until the bonds of personality loosen, the secret of the soul does not begin to open. For within the knot of personality the secret is hidden.

थोड़ा समझें, क्या है व्यक्तित्व और कैसे ढीला हो सकता है?

Let us see what personality is, and how it can loosen.

आपको भूल ही जाता है। एक मित्र हैं मेरे, हंसते रहते हैं। और मैं जानता हूं कि दुखी आदमी हैं। और बुरा भी नहीं है, क्योंकि किसी दूसरे को क्या दुख जाहिर करना! लेकिन एक रात मेरे पास रुके। आधी रात मैं उठ कर बाथरूम की तरफ गया, प्रकाश जलाया तो देखा कि नींद में भी उनका मुंह हंसी की तरह फैला हुआ है। तो मैं थोड़ा चिंतित हुआ। वह आदमी दुखी हैं, दिन भर मुस्कुराते रहते हैं, यह मुस्कुराहट थोपी हुई है। क्योंकि वे अपना हृदय भी मुझे खोलते हैं और कहते हैं, मैं दुखी हूं, और मुस्कुराहट तो सिर्फ मेरी एक सामाजिक आदत है। रात सोते में भी उनका मुंह मुस्कुरा रहा है!

You forget. A friend of mine smiles continually. I know he is unhappy. It is not bad—not every sorrow needs to be shown. One night he stayed with me. At midnight I went to the bathroom; switching on the light I saw that even in sleep his lips were stretched in a smile. I became concerned. The man is unhappy; all day he smiles—this smile is forced. He opens his heart to me and says, I am unhappy; the smile is only a social habit. But now even in sleep his mouth smiles!

तो मैंने सुबह उनसे पूछा, तो उन्होंने कहा, अभी इतनी आदत हो गई है कि कभी-कभी मैं अकेले में भी चाहता हूं कि अब न मुस्कुराऊं, तो भी जबड़े को ढीला करना मुश्किल होता है, जकड़ गया है।

In the morning I asked; he said: It has become such a habit that sometimes even alone I would like to drop it, but the jaw has become rigid; it is difficult to relax.

आप जरा अपने चेहरे पर खयाल करना। जब आप किसी से मिल कर आते हैं, तत्काल आईने के सामने जा कर खड़े हो जाना और चेहरे को ढीला छोड़ना, तब आप फौरन दो चेहरे देखेंगे। एक चेहरा जो अभी आप ले कर आए थे, और जब वह शिथिल होगा, तो एक दूसरा चेहरा होगा।

Watch your face. After meeting someone, stand before a mirror and let the face go slack—you will see two faces at once: the face you just wore, and the face when it relaxes.

यहां मैं देखता हूं आपके चेहरे। जब आप ध्यान शुरू करते हैं, तब आपके पास एक चेहरा होता है। जब आप दूसरे चरण में बिलकुल विक्षिप्त हो जाते हैं, तब आपके हजारों चेहरे एक साथ बदलते हैं--एक चेहरा, दूसरा चेहरा, तीसरा चेहरा; एक कतार लग जाती है चेहरों की आपके ऊपर! आपके सब चेहरे, जिनका आप उपयोग करते हैं अलग-अलग रूपों में, सब झलक देते हैं। फिर चौथे चरण में जब आप शांत खड़े होते हैं, तो आपके सब चेहरे खो जाते हैं, और एक तरह की फेसलेसनेस, एक तरह की चेहरा-शून्यता पैदा होती है। आपका चेहरा जैसे नहीं रह जाता, उसकी सब रेखाएं तनाव की, खो गई होती हैं। आपका चेहरा शायद वैसा होता है, जैसा बचपन में रहा होगा, जब समाज ने आपको बिगाड़ना शुरू नहीं किया था। या मां के गर्भ में रहा होगा, जब कि किसी ने आपको कोई शिक्षा न दी थी। अगर इसमें आप थोड़े और गहरे प्रवेश करते जाएं, तो आपको वह चेहरा उपलब्ध हो जाएगा, जो आपका चेहरा है, दूसरों का दिया हुआ नहीं है।

Here I watch your faces. When you begin meditation, you have a face. In the second stage, when you go madly chaotic, thousands of faces run across your face—one after another, a whole procession. All the faces you use in different situations flash by. Then in the fourth stage, when you stand silent, all faces vanish and a certain facelessness arises—as if the face is no longer there; all lines of tension have disappeared. Perhaps your face becomes as it was in childhood, before society began to spoil you—or in your mother’s womb, before any education entered. Going deeper still, you will find the face that is yours—not the face given by others.

जापान में झेन फकीर कहते हैं कि अपने ओरिजनल चेहरे को, अपने मूल चेहरे को खोजो, जो जन्म के पहले तुम्हारे पास था, या मृत्यु के बाद तुम्हारे पास होगा। बीच के सब चेहरे उधार हैं।

Zen in Japan says: Find your original face—the face you had before your parents were born, and the face you will have after you die. All the faces in between are borrowed.

पर ये चेहरे सीखने पड़ते हैं। आपके घर में छोटा बच्चा है, घर में कोई मेहमान आते हैं, आप उससे कहते हैं, चलो पैर पड़ो। और वह बिलकुल नहीं पड़ना चाह रहा है। लेकिन आपकी आज्ञा उसे माननी पड़ेगी।

But we learn these faces. A child in your home—guests arrive; you tell him: Go, touch their feet. He does not want to. But your order must be obeyed.

मैं किसी के घर में जाता हूं, मां-बाप पैर पड़ते हैं, और अपने छोटे-छोटे बच्चों को गर्दन पकड़ कर झुका देते हैं! वे बच्चे अकड़ रहे हैं, वे इंकार कर रहे हैं। उनका कोई संबंध नहीं है, उनका कोई लेना-देना नहीं है, और बाप उनको दबा रहा है!

I visit a house—the parents touch my feet, then catch hold of their little children’s necks and force them to bow! The children are stiff, refusing; they have no connection, no relationship—yet the father forces them.

यह बच्चा थोड़ी देर में सीख जाएगा कि इसी में कुशलता है कि पैर छू लो। इसका पैर छूना व्यक्तित्व का हिस्सा हो जाएगा। फिर यह कहीं भी झुक कर पैर छू लेगा, लेकिन इसमें कभी आत्मीयता न होगी। इसकी एक महत्वपूर्ण घटना जीवन से खो गई। अब यह किसी के भी पैर छू लेगा और वह कृत्रिम होगा, औपचारिक होगा। और वह जीवन का परम अनुभव, जो किसी के पैर छूने से उपलब्ध होता है, इसको नहीं उपलब्ध होगा। अब इसका पैर छूना एक व्यवस्था का अंग है। यह समझ गया कि इसमें ज्यादा सुविधा है। यह अकड़ कर खड़े रहना ठीक नहीं है। बाप झुकाता ही है, और बाप को नाराज करना उचित भी नहीं है, क्योंकि वह पच्चीस तरह से सताता है, और सता सकता है। तो इसमें ही ज्यादा सार है, बुद्धिमान बच्चा झुक जाएगा। समझ लेगा।

मगर यह झुकना यांत्रिक हो जाएगा। और खतरा यह है कि किसी दिन ऐसा व्यक्ति भी इसको मिल जाए, जिसके चरणों में सच में यह झुकना चाहता था; तो भी यह झुकेगा, वह कृत्रिम होगा। क्योंकि वह सच इतने पीछे दब गया, और व्यक्तित्व इतना भारी हो गया है।

Soon the child will learn that it is more convenient to touch feet; it becomes part of his personality. He will touch feet anywhere—but the heart will never be in it. A vital possibility is lost. Even if one day he meets someone at whose feet he truly wishes to bow, his bowing will be artificial—the truth is buried too deep; the personality is too heavy.

बच्चों से मां-बाप कह रहे हैं कि यह तुम्हारी मां है, इसको प्रेम करो। यह भी कोई कहने की बात है! कि यह तुम्हारे पिता हैं, इनको प्रेम करो! इसका मतलब क्या हुआ? इसका मतलब हुआ कि मां का और बेटे का संबंध प्रेमपूर्ण नहीं है, इसलिए प्रेम करवाना पड़ रहा है। मां कहती है, मैं तुम्हारी मां हूं, मुझे प्रेम करो। यह भी कोई कहने की बात है! मां होनी चाहिए, प्रेम फलित होना चाहिए। लेकिन वह नहीं फलित हो रहा है। और भूल अगर कहीं होगी, तो मां की ही हो सकती है, बच्चे की क्या भूल हो सकती है? बच्चा तो अभी कुछ भी नहीं जानता है।

Parents tell children: This is your mother—love her. This is your father—love him. Is this something to be told? If love is there, it flowers; if not, saying is meaningless. And if there is fault, it can only be the mother’s—not the child’s; the child knows nothing yet.

लेकिन जिस मां को बेटे से यह कहना पड़ता है, मैं तुम्हारी मां हूं, मुझे प्रेम करो; वह जननी होगी, मां नहीं है। उसने पैदा किया होगा। लेकिन मातृत्व कुछ और बात है, सभी स्त्रियों को उपलब्ध नहीं होता। जननी तो कोई भी स्त्री बन सकती है, लेकिन मां बनना बड़ा कठिन है। क्योंकि मां तो एक बड़ी लंबी प्रेम की प्रक्रिया है।

A mother who has to say, I am your mother—love me, is a birth-giver, not a mother. To bear a child any woman can—but motherhood is something else; not every woman attains it. Motherhood is a long process of love.

तो वह बेटे को कह रही है कि मुझे प्रेम करो, मैं तुम्हारी मां हूं। बेटा धीरे-धीरे प्रेम दिखाने लगेगा। क्योंकि क्या करेगा? इस मां से दूध लेना है, इस मां से पैसे लेना है, इस मां के ऊपर सब कुछ निर्भर है। बेटा बिलकुल असहाय है। यह मां ही उसकी जीवन सुविधा है, सहारा है, सुरक्षा है। तो सौदा हो जाएगा, बेटा प्रेम प्रकट करने लगेगा। मां को देख कर हंसने लगेगा, चाहे हंसी उसे न आ रही हो। मां को देख कर कहने लगेगा कि मेरी जैसी सुंदर मां और कहीं भी नहीं है। और मां इससे प्रफुल्लित होगी। और बेटा धोखा सीख रहा है, और बेटा झूठ सीख रहा है, और प्रेम जैसी परम घटना असत्य हुई जा रही है। फिर यह बेटा बड़ा तो मां के पास होगा, और झूठा प्रेम गहरा हो जाएगा, वह उसका व्यक्तित्व बन जाएगा।

फिर जब यह किसी स्त्री के प्रेम में भी पड़ेगा, तो वह प्रेम आंतरिक नहीं हो पाएगा। यह झूठ ही बोलता रहेगा। यह उस स्त्री से भी कहेगा कि तुझसे ज्यादा सुंदर स्त्री कोई भी नहीं है। यह स्त्री से भी प्रेम करने की कोशिश करेगा। यह प्रेम प्रकट करेगा। यह दिन में दस दफे कहेगा कि मैं तुझे प्रेम करता हूं। मगर यह सब झूठ हुआ जा रहा है।

So she says: Love me, I am your mother. The child will begin to display love—for what else can he do? From this mother comes milk, money, support, security. He is helpless. A bargain is struck; he will show love. He will smile at her though the smile is false. He will say: there is no mother as beautiful as mine. And the mother is delighted. Meanwhile the child learns deception; he learns falsehood; the supreme phenomenon of love turns untrue. Later he loves a woman—the love never becomes inner. He keeps speaking the untrue: telling her ten times a day, I love you—but it is all false.

इसे आप कभी सोचना। जब आप अपनी पत्नी को कहते हैं कि मैं तुझे प्रेम करता हूं, तो भीतर कुछ भी होता है प्रेम जैसा जब आप कहते हैं? अक्सर तो डर के कारण कहते हैं। अक्सर तो इसलिए कहते हैं कि कहते रहना बार-बार ठीक रहता है, याददाश्त बनी रहती है। पत्नी को भी भरोसा रहता है, आपको भी भरोसा रहता है। पत्नी भी इसी तरह दोहरा रही है, वह भी झूठ है।

आपके व्यक्तित्व बातें कर रहे हैं, आपकी अंतर-आत्माएं नहीं मिल रही हैं। तब इस झूठ से कोई आनंंद पैदा नहीं होता है। और तब इस झूठ से कोई भी संतोष नहीं मिलता। झूठ से मिल भी नहीं सकता।

Reflect sometime: when you tell your wife, I love you—does something like love arise within at that very moment? Most often it is fear; most often it is a habit to keep saying it so the memory remains fresh. She keeps repeating the same—also untrue. Your personalities talk; your inner beings never meet. From such falsehood no joy arises—nor contentment. From falsehood, nothing can.

झूठे बीज से कहीं अंकुर पैदा हुए हैं? झूठे कंठ से कहीं गीत पैदा हुए हैं? झूठी आंख से कहीं कोई दृश्य दिखाई पड़े हैं? झूठ का अर्थ ही है कि जो नहीं है। उससे कुछ भी पैदा नहीं होगा। झूठ का अर्थ ही है कि जो दिखाई पड़ता है और है नहीं! उससे कुछ भी पैदा नहीं होगा। जीवन तब एक रिक्तता बन जाएगी। इस व्यक्तित्व को पहचानें! आपके भीतर जो-जो झूठ है, उसे पहचानें।

Has any sprout ever grown from a false seed? Any song from a false throat? Any vision from a false eye? False means: that which appears, but is not. Nothing grows from it. Life becomes a vacuum. Recognize this personality. Recognize all that is false within.

मैं आपसे यह नहीं कहता कि झूठ इसलिए मत बोलें कि दूसरे को नुकसान पहुंचता है, वह तो पहुंचता ही है। झूठ से लेकिन पहले आपको नुकसान पहुंच रहा है। आप झूठे हुए जा रहे हैं, मिथ्या हुए जा रहे हैं। हुए जा रहे हैं कहना ठीक नहीं है, आप बिलकुल हो चुके हैं। आप निष्णात हो गए हैं! आप इतने कुशल हो गए हैं कि आपको याद ही नहीं आता कि आप क्या कर रहे हैं!

I do not say: Don’t lie because it harms others—though it does. First, it harms you. You become false, unreal. Not that you are becoming—you already are. You have become expert—so skilled that you no longer know what you are doing.

मैं झूठ बोलने वाले लोगों को जानता हूं। मैं उनको दोषी नहीं ठहराता, क्योंकि वे झूठ जान कर नहीं बोल रहे हैं अब। अब उनसे झूठ बोला जा रहा है। और कभी-कभी वे ऐसे झूठ बोलते हैं कि जिससे न तो कोई लाभ है, न कोई उनका हित है। और जान कर भी नहीं बोल रहे हैं। झूठ ऐसा पक्का हो गया है कि उनसे बोला जाता है। जैसे ही वे बोलते हैं, कुछ भी वे सोचते हैं, उनके झूठ के ढांचे में पड़ कर वह झूठ हो जाता है। वे सच भी बोलें तो थोड़ा झूठ बिना मिलाए नहीं बोल सकते! अपने इस ढांचे को पहचानें। इसके प्रति सजग हों। और इसको उतार कर रखने की कोशिश करें।

I know people who lie. I do not hold them guilty—they do not lie consciously anymore. Lies are spoken through them. Sometimes they lie where there is no profit—no benefit—and not even knowingly. Their lie is so seasoned that whatever they think passes through the mold of falsehood. Even when they speak truth, they cannot do it without mixing in some lie. Recognize this framework. Be alert to it. Try to lay it aside.

एक मित्र मेरे पास आए। कैसे झूठ मजबूत हो जाता है, वह मैं आपसे कहूं। वे मेरे पास आए, वे कहने लगे कि आप कहते हैं कि दूसरे चरण में बिलकुल पागल हो जाओ, तो मैं नाचता-कूदता हूं, रोता-चिल्लाता हूं, लेकिन आज मुझे खयाल आया कि यह तो मैं झूठ ही कर रहा हूं। न मुझे रोना आ रहा है, न मुझे नाचना आ रहा है, यह तो मैं झूठ कर रहा हूं। यह तीन दिन करने के बाद उनको खयाल आया! इसको मैं कहता हूं, झूठ कैसा मजबूत ढांचा बन जाता है। तीन दिन से वे नाच-कूद रहे हैं। तीन दिन बाद उनको खयाल आया कि यह तो मैं झूठ कर रहा हूं। लेकिन फिर भी जल्दी आ गया। उनका ढांचा बहुत मजबूत नहीं है। यह तो पहले ही क्षण

याद आ जाना चाहिए कि आप क्या कर रहे हैं?

A friend came to me. Let me show how strong untruth becomes. He said: You say in the second stage, go totally mad; so I dance, jump, cry, scream. But today the thought arose: I am faking it—no real crying comes, no real dance arises; I am doing it falsely. It took him three days to notice this! Such is the strength of the framework. For three days he has been dancing and jumping; only on the third did he notice he was faking. Still, it is early—his framework is not too strong. It should be noticed the very first moment—what are you doing?

और झूठ आप कितना ही करें, कितना ही नाचें-कूदें; थोड़ी कवायद हो जाएगी। अच्छा भी लगेगा, जैसे व्यायाम से अच्छा लगता है। लेकिन ध्यान नहीं होगा। ध्यान तो आपके भीतर से सत्य टूटना शुरू हो, तो होगा।

However much you fake—dance, jump—you will get some workout; it will feel good, like exercise. But meditation will not happen. Meditation happens when truth begins to break open from within.

लेकिन कठिनाई है। बचपन से समझाया जा रहा है, रोना मत। खास कर पुरुषों को तो इस बुरी तरह समझाया गया है कि रोना मत। तो वे रोने की कला ही भूल गए हैं। उनको इस बुरी तरह समझाया गया है कि क्या लड़कियों जैसा काम कर रहे हो? जैसे रोने का ठेका लड़कियों ने ले रखा है! जैसे पुरुष रोने का अधिकारी नहीं है। तो परमात्मा ने आंसू क्यों बनाए हैं? और पुरुष की आंखों के पीछे आंसू की ग्रंथियां क्यों बनाई हैं? तो रोने की क्षमता पुरुष को दी गई है, तो वह किसलिए दी गई है? मगर नहीं, हर लड़के को समझाया जा रहा है कि यह क्या लड़कियों जैसा काम कर रहे हो! जैसे यह कुछ बुरा काम है।

The difficulty is ancient. From childhood boys are told: Don’t cry. Especially men—taught cruelly—so they forget the art of crying. They have been told so badly: What are you doing—the work of girls? As if crying is a franchise of girls! As if men have no right to tears. Then why did God give tear glands to men? If the capacity to weep is given, it is given for a reason. Yet boys are told: Don’t do girlish things! As if it is something bad.

और बड़ा मजा यह है कि स्त्रियां भी कहती हैं, मां भी कहती है कि क्या लड़कियों जैसा काम कर रहा है? जैसे यह कोई बुरा काम हो, और सिर्फ स्त्रियां ही कर सकती हैं। बुरे काम क्या स्त्रियों ने करने का कोई ठेका लिया हुआ है?

The irony is, women tell them so too—mothers say: What girlish behavior is this? As if this is some evil that only women do! Have women taken a contract for all the ‘bad’ things?

लेकिन पुरुष को कठोर बनाना है, यह समाज का इंतजाम है। उसको कठोर बनाना है, ताकि वह दुष्ट बन सके, हिंसा कर सके, मार सके, पीट सके। अगर वह रोएगा और तरल होगा, कोमल होगा, तो यह सब काम नहीं कर सकेगा। युद्ध पर भेजोगे उसको बंदूक ले कर, वह रोने लगेगा कि अरे, इसको मारना है आदमी को! मर जाएगा, ठीक नहीं है। तो आदमी को कठोर बनाना है, पथरीला बनाना है। उसके भीतर से आत्मा मारनी है बुरी तरह। इसलिए उसको समझाया जा रहा है, उसके अहंकार को फुसलाया जा रहा है कि तू पुरुष है, तू रोना मत; यह स्त्रियों का काम है।

But the male must be hardened—that is society’s arrangement—so he can be cruel, violent, kill. If he cries, becomes liquid, tender, he will not be able to do these things. Send him to war with a gun—he will weep: Alas, I must kill a man! He will die, and that is not convenient. So he must be made hard, stony. The soul must be strangled. Hence the ego is flattered: You are a man; do not cry—crying is for women.

स्त्रियां भी अगर कठोर हो जाएं, तो पुरुष बड़ी प्रशंसा करते हैं! वे कहते हैं कि खूब लड़ी मर्दानी, वह तो झांसी वाली रानी थी! मर्दाना होना जैसे कोई बड़े गौरव की बात है। एक स्त्री खराब हो गई, वह उसकी प्रशंसा कर रहे हैं! और अगर कोई पुरुष जरा कोमल हो, नाजुक हो, तो वे कहते हैं, स्त्रैण, गैर-मर्दाना!

If a woman becomes hard, men praise her: She fought like a man—like the Rani of Jhansi! As if becoming manly is glory. A woman went wrong, and they praise her! If a man is tender, delicate, they call him effeminate—unmanly.

पुरुष को हमने सिखाया है, हिंसा के लिए तैयार किया है। तो आप रो नहीं सकते! आपके आंसू सूख गए हैं। वर्षों से आप रोए नहीं हैं, आपकी ग्रंथियां जड़ हो गई हैं। तो आप चीख-पुकार भी मचाते हैं, तो भी आंसू नहीं आते! लेकिन मैं चाहता हूं कि आपकी ग्रंथियां पुनः सक्रिय हो जाएं, आंसू पुनः आ जाएं। उन आंसुओं के आते ही आपका तीस साल का जो समाज का व्यक्तित्व था, वह एक तरफ हट जाएगा। और आप तीस साल, चालीस साल पहले, जब छोटे बच्चे थे और रो सकते थे, और जब किसी ने आपको यह नहीं कहा था कि क्या लड़कियों जैसा काम कर रहे हो, उस क्षण में वापस लौट जाएंगे। आपके आंसू अगर बह सकें, सच्चे आंसू ग्रंथियों से खुल जाएं, तो आप पाएंगे कि आपका व्यक्तित्व सरक गया, नीचे गिर गया; आप हल्के हो गए, एक छेद हो गया।

We have trained men for violence. You cannot cry; your tears are dried. For years you have not wept; the glands are numb. So even if you scream and shout, tears do not come. I want your glands to revive; for tears to return. With those tears, the thirty-year-old social personality will slip aside. You will return to the time thirty or forty years back—when you were a small child and could weep; when none had yet told you not to do ‘girlish’ things. If true tears flow—if the glands open—you will find your personality sliding away; you are lighter; a crack has appeared.

इसलिए इतना मेरा आग्रह है कि रोओ, चिल्लाओ, हंसो; क्योंकि तुमसे सब कुछ छीन लिया गया है। तुम खिलखिला कर हंस भी नहीं सकते। क्योंकि लोग कहते हैं, खिलखिला कर हंसना असभ्यता है। आदमी को इस बुरी तरह मारा है! खिलखिला कर हंस नहीं सकते, असभ्यता है! अगर चार आदमी जोर से खिलखिला कर हंस रहे हैं, तो लोग उनकी तरफ ऐसे देखेंगे, जैसे कि असंस्कृत हैं! पढ़े-लिखे नहीं हैं, गंवार हैं! मुस्कुरा सकते हैं सिर्फ आप, आवाज नहीं होनी चाहिए!

Hence I insist: cry, scream, laugh—because everything has been stolen from you. You cannot even laugh full-throated—people say, to guffaw is uncultured. Man has been beaten badly. You cannot laugh freely—uncultured! If four people laugh aloud, others look at them as uncivilized, uneducated, rustic. You may only smile; no sound should be heard!

यह तो ऐसा है, जैसे कि झरनों से हम कहें कि बस बिलकुल धीरे-धीरे सरक सकते हो, शोरगुल नहीं। हवाएं इस तरह बहो कि पत्तों में आवाज न हो। जब आप दिल खोल कर हंस लेते हैं, तो आपको पता नहीं कि कितना कचरा उस कोलाहल में बह जाता है। लेकिन आप हंस नहीं सकते, वह कचरा अटका रह जाता है। आपको कुछ भी हृदयपूर्वक नहीं करने दिया जा रहा है अपने आप से। खतरा है, क्योंकि हृदयपूर्वक अगर आप कुछ भी करेंगे, तो समाज आपको गुलाम नहीं बना सकेगा; यह कारण है।

It is as if we tell waterfalls: you may slide gently, but no noise. Winds: blow so that leaves make no sound. When you laugh with your whole being, you do not know how much rubbish flows out in that uproar. But you cannot laugh; the rubbish remains stuck. You are not allowed to do anything whole-heartedly of yourself. It is dangerous—because if you do anything from the heart, society cannot make you a slave. That is the reason.

अगर आपकी सारी वृत्तियों को दबा दिया जाए, तो आप गुलाम बनाए जा सकते हैं। अगर आपकी सारी वृत्तियों को उन्मुक्त छोड़ दिया जाए, तो आप इतने ताजे और इतने जीवंत होंगे, कि कोई ताकत आपको गुलाम नहीं बना सकती। और समाज चाहता है कि आप गुलाम हों, मालिक न हों। सेवक हों! समाज जिस तरफ इशारा करे, वैसा आप करें! समाज जो कहे, उस तरह उठें और बैठें! आप मुक्त न हों। क्योंकि मुक्त व्यक्ति रिबेलियस, विद्रोही हो जाता है। तो समाज सब तरह की मुक्ति छीन लेता है, और आपके ऊपर एक खोल चढ़ा देता है। उस खोल के भीतर से आप हंसें भी, तो वह खोल जगह नहीं देती, रोएं तो वह खोल आंसू नहीं बहने देती।

If all your instincts are repressed, you can be enslaved. If they are set free, you will be so fresh, so alive, that no power can enslave you. But society wants you a servant, not a master. It wants you to move as it signals; to sit and rise as it dictates. It does not want you free. Because a free person becomes rebellious. So it snatches every freedom and puts a shell upon you. From within that shell even if you laugh, the shell allows no space; if you try to weep, it won’t let tears flow.

एक स्त्री को मेरे पास लाया गया। उसका पति मर गया, और तीन महीने से उसे हिस्टीरिया हो गया था, बेहोश हो जाती थी। तो मैंने पूछा कि यह स्त्री पति के मरने पर रोई या नहीं? तो जो लाए थे, उन्होंने बड़ी प्रशंसा से कहा, कि बड़ी हिम्मतवर स्त्री है, युनिवर्सिटी में प्रोफेसर है, बड़ी बुद्धिमान है, इसने एक आंसू नहीं गिराया। मैंने कहा कि हिस्टीरिया उसका परिणाम है। और तुम नासमझों ने इसकी प्रशंसा की होगी, कि तू गजब की है, क्या हृदय पाया है मजबूत!

A woman was brought to me. Her husband had died; for three months she had hysterical fits, fainting spells. I asked, did she cry when he died? Those who brought her said with great admiration: a very brave woman, a university professor, very intelligent—she did not shed a single tear. I said, hysteria is the result. And you fools must have praised her: what a strong heart she has!

हृदय और कहीं मजबूत होता है? हृदय की तो खूबी ही, उसकी मजबूती तो उसकी कोमलता ही है। वह तो फूल जैसी कोमल चीज है। मजबूत हृदय का क्या मतलब? कोई पत्थर का फूल बनाया हुआ है?

Where is a heart ever strong? The heart’s very strength is its tenderness. It is like a flower—delicate. Strong heart—what does it mean? A stone-flower?

उन सबने उसकी खूब प्रशंसा की, उन सबने हिस्टीरिया पैदा करवा दिया। और कोई नहीं सोचता कि इसका कर्मफल किसको भोगना पड़ेगा? और वह स्त्री बेहोश हो-हो जाती है। वह रो नहीं पाई। मैंने उस स्त्री को कहा कि तू इन नासमझों की बातों में पड़ी है, तू रो ले। क्योंकि प्रोफेसर होने से कोई ऐसा थोड़े है कि तू स्त्री नहीं रह गई। लेकिन प्रोफेसर भारी है, युनिवर्सिटी में किसी डिपार्टमेंट की हेड है वह, कैसे रो सकती है? समझदार है। समझदारी से रोने से क्या वैपरीत्य है? समझदार हृदयपूर्वक रोएगा, बस इतना फर्क होगा।

They praised her—and produced hysteria. None thinks who will bear the consequences. She kept fainting. She could not cry. I told her: You fell for the words of fools—cry. Being a professor does not mean you are no longer a woman. But the professor weighs heavy; she is head of a department; how can she cry? She is ‘sensible.’ What contradiction is there? A sensible person will cry heartfully—that is all.

वह कहने लगी, आप क्या कहते हैं, मुझे रोना चाहिए था?

तुझे रोना ही चाहिए था। क्योंकि जिसको तूने प्रेम किया है, और जिससे तूने सुख पाया है, तो दुख क्या मैं पाऊंगा? दुख तुझे पाना होगा। सुख पाते वक्त तू मेरे पास कभी नहीं आई। अब दुख कौन लेगा? संसार द्वंद्व है, वहां सुख तूने पाया, तो दुख तुझे पाना होगा। तब तराजू तुल जाएंगे, संतुलन पैदा हो जाएगा। तू खूब छाती पीट, रो, लोट।

She asked: You say I should have cried? You must cry. You loved him; you found joy with him. Then who will bear the sorrow—me? You must. In duality, if you had joy, you must have sorrow—balance returns. Beat your breast, roll, weep.

उसने कहा कि आप क्या बातें कर रहे हैं! मैंने कहा, तो फिर हिस्टीरिया होगा।

यह हिस्टीरिया, जो दबा है, वेगपूर्वक दबा है, उसका उफान है, उसका धक्का है। जो नहीं बह पा रहा है दुख, वह इतना धक्का मार रहा है कि तेरे स्नायु-जाल में पूरी की पूरी जकड़न पैदा हो जाती है। यह हालत ऐसी ही है, जैसे कोई कार चला रहा हो; एक्सीलेटर भी दबा रहा हो, और ब्रेक भी दबा रहा हो, तो कार की जो हालत हो जाए, वह हिस्टीरिया उसका नाम होगा।

She said: What are you saying! I said: Otherwise you will have hysteria. This hysteria is the surge of what is repressed—the shock of the dammed-up flood. The sorrow that cannot flow pounds so fiercely that your nerves seize. It is as if someone drives a car pressing both the accelerator and the brake—hysteria is the name of what happens to the car.

इस औरत का पूरा हृदय रोना चाहता है। क्योंकि मैंने उससे पूछा कि तूने अपने पति से आनंद पाया? उसने कहा, मैंने बहुत आनंद पाया। मैं बहुत सुखी थी। तो फिर मैंने कहा कि उतना ही दुखी होना जरूरी है। तो तेरा पूरा हृदय बहना चाह रहा है। और तेरा प्रोफेसर, तेरा ज्ञान और यह नासमझों की कतार, जो चारों तरफ मौजूद है, इनकी प्रशंसा, कि तू गजब की है, ऐसा होना चाहिए--तू ब्रेक लगा रही है। और एक्सीलेटर भी दबा रही है और ब्रेक भी लगा रही है! जब भी किसी व्यक्तित्व में एक्सीलेटर और ब्रेक एक साथ दबता है, तो हिस्टीरिया पैदा हो जाता है। या तो ब्रेक ही लगा, एक्सीलेटर मत दबा। लेकिन वह तभी संभव है, जब तूने पति से कोई सुख न पाया हो। लेकिन सुख तूने पाया है, तो उसका दूसरा पहलू झेलना ही पड़ेगा।

Her whole heart wanted to weep. I asked: Did you find happiness with your husband? She said: I found much happiness; I was very happy. Then you must suffer equally. Your whole heart wants to flow, and your professor’s mind—and the praise of a queue of fools—apply the brake. You press both the accelerator and the brake. Whenever in someone both are pressed, hysteria is born. Either only the brake—or no brake. But only if you had found no joy with your husband. But you did—so the other side must be lived.

वह स्त्री मेरे सामने बैठी-बैठी रोने लगी। और मैंने उससे कहा कि तू आधा घंटा यहीं बैठ, और हृदयपूर्वक रो ले। और आधा घंटे बाद उसने कहा कि मैं जानती हूं कि हिस्टीरिया अब नहीं आएगा। और मैंने कहा कि तू किसी की मत सुनना। चार-छह महीने लगेंगे, दुख को भोगना ठीक से। दुख का भोगना भी कीमती है, जरूरी है। वह भी जीवन-शिक्षा का अंग है। हिस्टीरिया वापस नहीं लौटा। कोई आठ महीने हो गए, फिट नहीं आया है। लेकिन वह जो समझदारों की कतार है, उन जैसे नासमझ खोजने कठिन हैं।

She began to weep sitting before me. I said: Sit here half an hour and weep with your whole heart. After half an hour she said: Now I know hysteria will not come. I said: Don’t listen to anyone. It will take four to six months—live the sorrow rightly. Even sorrow is precious, necessary—a part of life’s education. The hysteria has not returned—eight months now. But the queue of ‘sensible’ people—hard to find greater fools.

व्यक्तित्व को अपने पहचानना और अपने व्यक्तित्व को तोड़ना।

Recognize your personality—and break it.

मेरे ध्यान की प्रक्रिया आपके व्यक्तित्व को तोड़ने के लिए व्यवस्था है। वह ध्यान नहीं है, वह आपके व्यक्तित्व का हटाना है! और वह हट जाए, तो ध्यान तो बड़ी सहज बात है। आपका पत्थर हट जाए, तो झरने के बहने के लिए कुछ करना थोड़े ही पड़ता है। झरना अपने से बहता है, सिर्फ पत्थर नहीं चाहिए। ध्यान तो स्वभाव है। अगर व्यक्तित्व के पत्थर न हों, तो वह आ जाएगा। लेकिन कुछ तो सहज बनने दो। आंसू, मुस्कुराहट, नाचना, कुछ तो सहज होने दो। तो फिर वह जो परम सहज है, वह भी हो सकता है।

My meditation process is arranged to break your personality. It is not meditation itself; it is removal of your personality. When it drops, meditation is simple. When the stone is removed, the spring needs no help to flow. Meditation is your nature. If the stones of personality are not there, it will arise. But allow something to become natural. Tears, laughter, dance—let something be natural. Then the supremely natural will also be possible.

‘जब तक तुम अपने व्यक्तित्व से अलग एक ओर खड़े नहीं होते, तब तक वह अपने को तुम पर प्रकट नहीं करेगा।’

‘Until you stand apart from your personality, it will not reveal itself to you.’

वह जो तुम्हारा स्वरूप है, तुम पर प्रकट नहीं होगा।

That which is your Svarupa will not reveal itself.

‘तभी तुम उसे समझ सकोगे और उसका पथ-प्रदर्शन कर सकोगे, उससे पहले नहीं। तभी तुम उसकी समस्त शक्तियों का उपयोग कर सकोगे और उन्हें किसी योग्य सेवा में लगा सकोगे, उससे पहले नहीं।’

‘Only then will you understand it—and be able to guide it; not before. Only then will you be able to use all its powers, and set them to worthy service; not before.’

यह भी थोड़ा समझ लेने जैसा है। कि लोग खुद को बिना समझे-बूझे दूसरे की सेवा में लगा देते हैं! ऐसे बहुत सेवक हैं, हमारे मुल्क में तो जरूरत से ज्यादा हैं। जिनको कोई बोध नहीं है स्वयं का, और जिनके जीवन में अंतरात्मा की एक किरण नहीं उतरी है, वे भी दूसरों की सेवा में अपने को लगा देते हैं। तब उनकी सेवा से दुष्परिणाम होता है। और सेवक जितना नुकसान कर सकते हैं, कोई भी नहीं कर सकता। क्योंकि वे आपके हित में ही करते हैं, उनसे बचना मुश्किल है। आप एक हत्यारे से बच सकते हैं, सेवक से कैसे बचिएगा? क्योंकि हत्यारा गर्दन पकड़ता है, आप फौरन सचेत हो जाते हैं। सेवक पैर से शुरू करता है, आप और पैर फैला देते हैं, कि ठीक है, सेवा करो। लेकिन फिर पैर से वह ऊपर की तरह बढ़ेगा। प्रगति तो करनी ही होगी। वह भी गर्दन तक आएगा। जरा वह फासला, वक्त लेगा। और पैर से दबाना शुरू करता है, तो जब गर्दन पकड़ लेता है, तब आप यह नहीं कह सकते कि गर्दन मत दबा देना। क्योंकि आप सोचते हैं, सेवा कर रहा है। सब सेवक आखिर में गर्दन पकड़ लेते हैं।

Understand this too. People, without any understanding of themselves, throw themselves into the service of others! There are many such servants—too many in our land. Those who have no awareness of themselves, no ray of inner light, also rush to serve others. Then their service produces ill-results. And no one can harm as much as the servants can—for they act for your good, and it is hard to escape them. You can escape a murderer—how will you escape a servant? The murderer grabs your throat—you become alert. The servant begins with your feet—you spread your legs further: all right, serve! But then he must progress—he will also reach the throat. He begins pressing the feet; when he catches the neck you cannot protest—he is serving you! In the end, all servants hold the neck.

गांधी जी के साथ जमात थी सेवकों की। वे सब गर्दन पकड़े हुए हैं मुल्क की। वे जो-जो सेवक थे, वे सब अब पदों पर और कुर्सियों पर हैं, पूरे मुल्क की गर्दन पकड़े हुए हैं। निकले थे सेवा करने, अब वे सेवा ले रहे हैं, और भरपूर ले रहे हैं। और जो नहीं ले पा रहे हैं, वे बड़े दुखी हैं। वे कहते हैं, जीवन अकारथ हो गया, इतनी सेवा की और कुछ न पाया। वे कहते हैं, कम से कम ताम्र-पत्र ही दे दो लिख कर कि तुमने सेवा की! कुछ पेंशन बांध दो--सेवा की! कभी-कभी स्वागत-समारंभ करवा दो--सेवा की! और उन्होंने सेवा क्या की है? अगर सेवकों को समझने जाएं आप, तो बड़ी मुश्किल में पड़ जाएंगे।

Gandhi had a crowd of servants. They all hold the country’s throat. Those who were servants are now on seats and chairs, holding the nation’s neck. They went out to serve; now they take service—and in full. Those who cannot get it are miserable: life is wasted—they want at least a copper plaque stating they served! A pension for service! A felicitation sometimes—for service! And what service did they do? If you look closely at the ‘servants,’ you will be in trouble.

मेरे पास सेवक आ जाते हैं। कोई कहता है, मैं तीस साल से आदिवासी बच्चों की सेवा कर रहा हूं, कुछ शिक्षा दे रहा हूं। अभी एक महिला मेरे पास आई, कहती है, मैंने तीस साल, अपना पूरा जीवन लगा दिया। तब मैंने उससे पूछा कि तूने सेवा की, वह ठीक; तूने अपना जीवन लगाया, वह ठीक; बाकी

जिन बच्चों के लिए तूने तीस साल जीवन लगाया, उनको कुछ लाभ हुआ कि नुकसान हुआ? असली सवाल तो वह है, कि उन बच्चों के जीवन में शांति बढ़ी कि घटी? सुख बढ़ा कि घटा? वे कम आनंदित हुए कि ज्यादा आनंदित हुए? तो वह थोड़ी बेचैन हो गई। क्योंकि मैंने कहा कि आदिवासी बच्चों को पढ़ा-लिखा कर, ज्यादा से ज्यादा इतना ही करोगे कि हमारे बच्चे जैसे हैं, उस तरह के हो जाएंगे, और क्या होगा? हमारे बच्चे कौन से स्वर्ग में हैं? इधर हम युनिवर्सिटीज में परेशान हैं अपने बच्चों से, क्योंकि उनको पढ़ा-लिखा लिया है, अब वे युनिवर्सिटीज जला रहे हैं, प्रिंसिपल को पीट रहे हैं, वाइस-चांसलर का घिराव करके पत्थर मार रहे हैं, छुरे दिखा रहे हैं! यह हमने शिक्षा दे कर उनको किया। तुम आदिवासी बच्चों पर बड़ी मेहनत कर रही हो, तुम कह रही हो कि तुमने जीवन लगा दिया। अगर तुम सफल हो गईं अपने काम में, तो ये ही बच्चे यही काम करेंगे, और क्या करेंगे? कौन सा लाभ हुआ जा रहा है?

Servants come to me. Someone says: for thirty years I have served tribal children—education. Recently a woman came: I have spent thirty years, my whole life. I asked her: your service—fine; your life spent—fine. But those children for whom you spent thirty years—did they gain or lose? The real question is: did their peace increase or decrease? Did their joy grow or shrink? Were they more delighted—or less? She became uneasy. I said: Educating tribal children, at most you will make them like our children—and then what? In our universities we are distressed with our own children; we educated them—and now they burn universities, beat principals, gherao vice-chancellors, throw stones, flash knives! That is what our education did. You work hard on tribal children—if you succeed, these children will do the same. What benefit has come?

लेकिन उसे लाभ से कोई मतलब नहीं है, वह व्यस्त है! और व्यस्त रहना एक तरकीब है अपने से बचने की। वह अच्छे काम में लगी है, तो भीतर देखने का मौका नहीं आता। वह बहुत अशांत है, परेशान है, दमित है; सारे वेग रोग बन गए हैं भीतर; लेकिन वह दूसरों की सेवा में अपने को उलझाए हुए है! इस सेवा की व्यस्तता में उसे खयाल भी नहीं आता कि मेरी कोई परेशानी है।

But she cares not for benefit—she is busy! Busyness is a device to escape oneself. She is engaged in a ‘good cause,’ so there is no space to look within. She is very restless, troubled, repressed; her energies have turned into diseases—but she keeps herself entangled in the service of others. In this busyness, she never notices her own turmoil.

अक्सर लोग दूसरे की परेशानियों में उलझ जाते हैं, अपनी परेशानी भूलने को। और उनको अगर आप कहें कि एक पांच दिन की छुट्टी ले लो सेवा से तो...। क्योंकि पांच दिन में भी उनको अपनी परेशानियां दिखाई पड़नी शुरू हो जाएंगी।

Often people entangle themselves in others’ troubles to forget their own. Ask them to take a five-day holiday from service… in five days they will begin to see their own problems.

आदमी बहुत चालाक है। उसके कई पलायन के रास्ते हैं। वह दूसरों में उत्सुकता लेने लगता है, ताकि अपने से बच सके, अपना खयाल ही न आए! भागदौड़ में लगा रहता है, स्कूल खोलना है, आश्रम बनाना है, दिल्ली जाना है! वह महिला इसी काम में लगी है! चंदा इकट्ठा करना है, एक बस लानी है! लगी हुई है, फुरसत कहां है!

Man is very cunning—many escape routes. He becomes interested in others, so he need not face himself. He runs about—opening schools, building ashrams, going to Delhi. This woman does the same—raising funds, buying a bus! Busy—no leisure.

मैंने उससे पूछा कि तू शांत है? और उसने कहा कि नहीं, शांत तो नहीं हूं, और आप कोई रास्ता बताएं। मैंने उसको कहा कि तू आबू शिविर में आ जा। उसने कहा, वह तो बहुत मुश्किल है, उस वक्त मुझे दिल्ली जाना है। काहे के लिए दिल्ली जाना है? एक अस्पताल खुलवाना है आदिवासियों के गांव में! मैंने उससे पूछा, पहले तू इसकी तो फिक्र कर ले कि जहां अस्पताल हैं, वहां ज्यादा लोग स्वस्थ हैं? कि आदिवासी, जहां अस्पताल नहीं हैं, वहां ज्यादा लोग स्वस्थ हैं? पहले इसकी फिक्र कर ले। क्योंकि अस्पताल इलाज भी लाता है, बीमारियां भी लाता है! आदिवासी ज्यादा स्वस्थ हैं। मगर उसको तो अस्पताल खोलना है! वह बोली कि यह बात तो ठीक है, मगर फिर भी अस्पताल के बिना ठीक नहीं है, अस्पताल तो जरूरी है, प्रगति होनी चाहिए। वह यह भी मानती है कि आदिवासी ज्यादा स्वस्थ हैं, लेकिन अस्पताल होना चाहिए! फिर किसलिए अस्पताल होना चाहिए? तो ठीक सेवा यह होगी कि जहां अस्पताल हैं, वहां मिटाओ और लोगों को आदिवासी बना दो, अगर स्वास्थ्य का ही रस है। अगर और कोई रस है, तो बात दूसरी है। लेकिन स्वास्थ्य तो आदिवासियों के पास ज्यादा अच्छा है। मगर वह बोली कि नहीं, आप जो कहते हैं, वह ठीक है, अभी तो दिल्ली जाना ही पड़ेगा, फिर मैं किसी दूसरे शिविर में आ जाऊंगी!

I asked: Are you peaceful? She said: No; please show a way. I invited her to the camp at Mount Abu. She said: Very difficult—I must go to Delhi then. For what? To open a hospital in a tribal village. I asked: First look at this—are people healthier where hospitals exist, or are tribals healthier where there are none? First look. Hospitals bring cures—and diseases too. Tribals are healthier. But she wants a hospital. She said: True—but still, without a hospital it won’t do; we need progress. She admits tribals are healthier—yet insists a hospital is necessary! For what? If health is the value, the right service would be to close hospitals and make people tribal! If some other value is sought, that is different. But for health—tribals are better. She said: You are right—but still I must go to Delhi; I will come to some other camp.

मगर ध्यान, शांति में कोई रस नहीं है। अशांति को निकालने की तरकीब उसने आदिवासियों की सेवा बना ली है। तो कोई आदमी दुकान पर अपनी अशांति निकाल रहा है। पैसा कमाने में लगा है, उसे कोई मतलब नहीं है दूसरी बातों से। कोई आदमी राजनीति के चक्कर में लगा है, इलेक्शन जीतना है, मिनिस्टरी में जाना है, उसे कोई मतलब नहीं है आत्मा से! कोई आदमी सेवा में लगा है, उसे कोई मतलब नहीं है आत्मा से!

There is no taste for meditation or peace. She has turned tribal service into her device for unloading her restlessness. Someone unloads in his shop—money-making. Someone in politics—elections, ministries. Someone in service—no concern with the soul.

लेकिन ध्यान रहे, जो आदमी भी स्वयं को जाने बिना दूसरे की सेवा में लगेगा, वह नुकसान करेगा दूसरे का। क्योंकि जिसको अभी खुद का हित पता नहीं है, उसे दूसरे का हित पता नहीं हो सकता। आत्म-प्रवेश हुए बिना सेवक होने का मतलब है कि आप कोई न कोई मिसचीफ, कोई न कोई शरारत पैदा करोगे। यह दुनिया शरारतियों से कम परेशान है, शुभेच्छुओं से ज्यादा परेशान है। वे ऐसा-ऐसा इंतजाम कर देते हैं शुभेच्छा से, कि उनके साथ आपको जाना पड़ता है। वे नरक भी ले जाएं, तो भी जाना पड़ता है। क्योंकि इतनी शुभेच्छा से ले जा रहे हैं, इतने भले मन से ले जा रहे हैं, इतना कष्ट उठा रहे हैं आपके लिए, कि आप मना भी नहीं कर सकते कि क्यों नरक की तरफ घसीट रहे हो! इंकार भी करना अशोभन लगता है, क्योंकि बेचारा कितना श्रम उठ रहा है!

Remember: whoever serves others without knowing himself—he will harm others. One who does not yet know his own good cannot know another’s good. Becoming a servant without self-entry means you will create some mischief or other. This world suffers less from miscreants than from well-wishers. With goodwill they make such arrangements that you must go with them—even to hell—for they take you with such good intentions, with such a kind heart, with such effort on your behalf, you cannot refuse: Why are you dragging me to hell? Refusal seems unmannerly—because the poor fellow works so hard.

पुराना अरबी सूत्र है कि नरक का रास्ता शुभेच्छाओं से भरा पड़ा है। शुभेच्छाओं से भरा पड़ा है!

An old Arabic saying: the road to hell is paved with good intentions. Paved with good intentions!

सेवा का हक केवल उसे उपलब्ध होता है, जो ध्यान की गहराई में पहुंच गया है। उसके पहले सेवा का कोई हक नहीं है। क्योंकि जब तक तुम्हें आनंद नहीं मिला है, तुम आनंद दे नहीं सकते। तुम दुख ही दे सकते हो, नाम तुम कुछ भी रखो। आनंद है तुम्हारे भीतर, तो वह आनंद दूसरों में भी प्रवाहित हो सकता है।

The right to serve belongs only to one who has reached depths of meditation. Before that, there is no right to serve. Until you have tasted bliss, you cannot give bliss. You can give only sorrow—whatever name you give it. If there is bliss within you, it can flow to others too.

‘तभी तुम उसकी समस्त शक्तियों का उपयोग कर सकोगे और उन्हें किसी योग्य सेवा में लगा सकोगे, उससे पहले नहीं। जब तक तुम्हें स्वयं कुछ निश्चय नहीं हो जाता, तुम्हारे लिए दूसरों की सहायता करना असंभव है।’

‘Only then will you be able to use all its powers and set them to worthy service; not before. Until something is certain to you, it is impossible for you to help others.’

कैसे करोगे सहायता? जिस बात का तुम्हें पता ही नहीं है, उसकी भी तुम सहायता करते हो! तुम यह सोचते ही नहीं कि तुम्हें पता है? तुम्हारे पास कोई सलाह लेने आता है, कभी तुमने ऐसा कहा कि नहीं, मैं सलाह नहीं दे सकूंगा, क्योंकि मुझे कुछ भी पता नहीं है। न, सलाह देने में तुम इतने उदार हो कि कोई आ भर जाए; आने की बात ही दूसरी, तुम्हें पता भर चल जाए कि फलाने को सलाह की जरूरत है, तुम उसके घर चले जाते हो। वह तुमसे बचना भी चाहे तो बच नहीं सकता, तुम सलाह देते ही हो।

How will you help? On matters you do not know, you still advise! Do you ever ask yourself: do I know? Someone comes to you for counsel—have you ever said: I cannot advise; I know nothing? No. You are so generous with advice that if you merely hear someone needs it, you go to his house. Even if he wants to avoid you—he cannot; you advise anyway.

यहां मैं देखता हूं, शिविर में भी लोग एक-दूसरे के कमरे में जा रहे हैं, सलाह-मश्विरा भी दे रहे हैं, ज्ञान दे रहे हैं; एक-दूसरे को जगा रहे हैं, एक-दूसरे को शांति पहुंचा रहे हैं! चैन से नहीं बैठे हैं, और न दूसरे को चैन से बैठने देते हैं! तुम्हारी सलाह किस को चाहिए? तुम्हारे पास सलाह है?

Here in the camp I see people going to each other’s rooms—advising, counseling, giving wisdom—waking each other up, granting peace! They cannot sit silently themselves, nor let the other sit silently. Who needs your advice? Do you have any?

लेकिन बड़ा मजा आता है। गुरु बनने में बड़ा मजा है! कोई शिष्य बनने को उत्सुक नहीं है! गुरु बनने में बड़ा रस है, क्योंकि अहंकार की बड़ी तृप्ति है। और इन सलाहकारों की हालत अगर देखने जाओ, तो अभी वे तुम्हें सलाह दे रहे हैं, और कल जब उन पर वही घटना घट जाए, तो तुम उन्हें सलाह दोगे! और वे इसी दयनीय हालत में होंगे, जिसमें तुम हो। अगर तुम क्रोध में हो तो वे तुमको बताएंगे कि क्रोध से कैसे मुक्त होना है! और तुम उनको जरा गाली दे कर देखो। और वे भूल जाएंगे कि क्या सलाह दे रहे थे! और तुम्हें उनको सलाह देनी पड़ेगी।

There is great pleasure in being a guru—and no one is eager to be a disciple. Being a guru gratifies the ego. Look at the advisors’ condition: today they advise you; tomorrow when the same event befalls them, you will advise them—and they will be in the same pathetic state as you. If you are angry, they will tell you how to drop anger; give them a small abuse and see—they will forget their advice, and you will have to advise them.

क्यों? क्यों इतनी उत्सुकता है दूसरे को सलाह देने की? बिना ज्ञान के ज्ञानी होने का रस लेना चाहते हैं। बुद्धिमान आदमी से अगर आप सलाह लेने जाएंगे, तो सौ में निन्यानबे मौके पर तो वह कह देगा कि इसका मुझे कुछ पता नहीं है। एक मौके पर जिसका उसे पता है, वह आपसे निवेदन कर देगा। लेकिन वह यह भी निवेदन कर देगा कि जरूरी नहीं है कि यह आपके काम आए, क्योंकि मेरे काम आई है। क्योंकि आदमी अलग-अलग हैं, परिस्थिति भिन्न-भिन्न है। इसलिए इतना ही मैं कह सकता हूं कि यह सलाह मेरे काम आई थी, इससे मुझे लाभ हुआ था। इससे आपको हानि भी हो सकती है, इसलिए आप सोच-समझ लेना। यह कोई अनिवार्य नियम नहीं है।

Why this eagerness to advise? You want to taste being wise—without wisdom. If you go to a truly wise man for counsel, ninety-nine times out of a hundred he will say: I do not know. On one occasion, if he does know, he will suggest—and even then he will add: It may not fit you, though it fitted me. People differ, situations vary. I can only say: this helped me; it may harm you—so consider. It is not a universal rule.

लेकिन जो सलाह आपके ही कभी काम नहीं आई, वह भी आप दूसरे को दे देते हैं!

But what never helped you—you give to others.

मैं पढ़ रहा था एक मनोवैज्ञानिक की पत्नी का संस्मरण। उसने मुझे संस्मरण लिख कर भेजा। उसने मुझे लिखा कि मेरे पति मैरिज काउंसलर हैं। वह लोगों के शादी-विवाह में जो झगड़ा-झांसा हो जाता है, उसको सुलझाते हैं। लेकिन हम दोनों के बीच जो झगड़ा-झांसा चल रहा है, उसका कोई हल नहीं है! वह सैकड़ों शादियों में जो झगड़े हो जाते हैं, उनको सुलझा देते हैं। पति-पत्नी लड़ते आते हैं, वे उन दोनों को समझते हैं, समझाते हैं, रास्ता बना देते हैं। न मालूम कितने तलाक उन्होंने बचा दिए। लेकिन हमारा तलाक हो कर रहेगा, यह निश्चित है! तो उसने मुझे पूछा कि तकलीफ क्या है? आखिर मेरे पति इतने बुद्धिमान हैं, यह मैं भी मानती हूं, क्योंकि मैंने अपने सामने देखा कि उन्होंने कई लोगों को ठीक रास्ते पर ला दिया, लेकिन उनकी खुद की सलाह, खुद के काम क्यों नहीं आती?

I was reading the memoir of a psychologist’s wife. She wrote to me: My husband is a marriage-counselor. He solves couples’ problems. But between us there is no solution! He has reconciled so many, prevented so many divorces. Yet our divorce is certain! Tell me, why? I agree my husband is intelligent—I have seen him guide many—but why does his own advice not work for him?

कभी-कभी यह हो सकता है कि आपकी सलाह दूसरे के काम आ जाए। लेकिन यह दूसरे के काम आ ही इसलिए रही है कि आप दूसरे से दूर खड़े हैं, तो आप निष्पक्ष देख सकते हैं। जब आपका ही मामला होता है, तो आप दूर खड़े नहीं हो पाते, निष्पक्ष नहीं देख सकते, पक्ष हो जाता है।

Sometimes your advice may help others—simply because you are distant and can be impartial. When it is your own case, you cannot stand aside; you take sides.

तो मैंने उसकी पत्नी को पत्र लिखवा दिया, तू फिकर मत कर, किसी और मैरिज काउंसलर के पास तुम दोनों चले जाओ, वह कुछ रास्ता बना देगा। इस अंधों की दुनिया में, अंधे भी एक-दूसरे को रास्ता बताते रहते हैं! चलता है। तो वह रास्ता बनेगा। अगर तू अपने ही पति से सलाह लेना चाहती है, तो मुश्किल है। क्योंकि पति से तू सलाह ले नहीं सकती। पति तुझे सलाह निष्पक्ष दे नहीं सकता। क्योंकि वह खुद भी हिस्सा है एक, पार्टी है झगड़े में। तुम दोनों किसी और के पास चले जाओ।

I wrote to her: Don’t worry—go to another counselor; he will find a way. In this world of the blind, the blind keep showing each other the path. It works. A way will be found. If you want advice from your husband, that is difficult—he cannot be impartial; he is party to the conflict. You both go to someone else.

यह जो बुद्धिमानी है, जो इस तरह एक-दूसरे के काम आती रहती है, यह बुद्धिमानी बहुत गहरी नहीं है। यह बुद्धिमानी किसी गहरे अनुभव से नहीं निकली है। यह बुद्धिमानी किताबी है, यह ऊपरी है। इससे बचना जरूरी है।

This kind of ‘wisdom’ that often works for others is not deep. It does not arise from deep experience; it is bookish, superficial. One must be cautious.

जब तक हमें आत्मा की कुछ झलक न मिलने लगे, तब तक कम से कम आत्मा के संबंध में सलाह-मश्विरे से बचना जरूरी है। क्योंकि उससे तुम उपद्रव ही पैदा करोगे। और दूसरे की जिंदगी में अगर तुमसे कोई आनंद न आए, तो कम से कम इतनी तो कृपा करनी ही चाहिए कि कोई उपद्रव पैदा न हो।

Until we have some glimpse of the soul, at least on matters of the soul we should avoid advice and counsel; otherwise you will create trouble. If you cannot bring joy into another’s life, at least be kind enough not to create disturbance.

‘जब तुमको आरंभ के पंद्रह नियमों का ज्ञान हो चुकेगा और तुम अपनी शक्तियों को विकसित और अपनी इंद्रियों को उन्मुक्त करके ज्ञान-मंदिर में प्रविष्ट हो जाओगे, तब तुम्हें ज्ञात होगा कि तुम्हारे भीतर एक स्रोत है, जहां से वाणी मुखरित होगी।’

‘When you have known the first fifteen rules, and you have developed your powers and freed your senses, and entered the Temple of Knowledge, then you will know that within you there is a source from which the word will arise.’

‘ये बातें केवल उनके लिए लिखी गई हैं, जिनको मैं अपनी शांति देता हूं, और जो लोग, जो कुछ मैंने लिखा है, उसके बाह्य अर्थ के अतिरिक्त उसके भीतरी अर्थ को भी साफ समझ सकते हैं।’

‘These things are written only for those to whom I give my peace, and for those who, besides the outer meaning of what I have written, can clearly understand its inner meaning.’