Skip to content
Osho

Rahiman Dhaga Prem Ka #7

5 April 1980 Pune Hindi original · English by Osho Live

Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.

हिंदी (मूल)
English (Osho Live's translation)
पहला प्रश्न: ओशो, जार्ज गुरजिएफ अपने शिष्यों का अंतरतम जानने के लिए उन्हें भरपूर शराब पिलाया करता था। और जब वे मदहोश हो जाते थे तो उनकी बातों को ध्यान से सुनता था। आप भी ऐसा क्यों नहीं करते हैं?
First question: Osho, Gurdjieff used to ply his disciples with abundant alcohol to know their innermost being. And when they got intoxicated he would listen carefully to what they said. Why don’t you do the same?

कृष्णतीर्थ! तुम बुद्धू के बुद्धू रहे! और मैं क्या कर रहा हूं? रोज पिलाता हूं, सुबह पिलाता हूं, सांझ पिलाता हूं। गुरजिएफ जो पिलाता था, वह स्थूल है। मैं जो पिला रहा हूं, वह सूक्ष्म है। और सूक्ष्म का नशा ज्यादा गहरे तक जाता है। स्थूल का नशा तो स्थूल तक ही जाएगा।

Krishnatirth, you silly fellow! And what do you think I’m doing? I pour it every day—morning and evening. What Gurdjieff poured was gross; what I pour is subtle. And the intoxication of the subtle goes far deeper. The gross can only reach the gross.

अंगूर की शराब शरीर के पार नहीं जा सकती। लेकिन और भी शराबें हैं, जो देह के पार जाती हैं। वही तुम्हें पिला रहा हूं। संगीत की भी शराब है, मौन की भी शराब है, ध्यान की भी। और जो श्रेष्ठतम है, उसे वेदों ने सोमरस कहा है। सदियां हो गईं, न मालूम कितने लोग सोमरस की तलाश में रहे हैं! वैज्ञानिक हिमालय की खाइयों में, पहाड़ियों में, सोमरस किस पौधे से पैदा होता था, उसकी अनथक अन्वेषणा करते रहे हैं। अब तक कोई जान नहीं पाया कि सोमरस कैसे पैदा होता था? सोमरस क्या था?

Grape wine cannot go beyond the body. But there are other wines that go beyond the body. Those I am giving you: there is the wine of music, the wine of silence, the wine of meditation. And the supreme one, the Vedas called soma. Centuries have passed—countless people have been searching for soma. Scientists have tirelessly investigated in the ravines and mountains of the Himalayas: from which plant was soma produced? To this day no one has discovered how soma was made, what soma was.

वे जान भी नहीं पाएंगे। सोमरस स्थूल बात नहीं है। सोमरस तो ऋषियों के पास, उनकी सन्निधि में, उनके मौन में, उनके ध्यान में लयबद्ध हो जाने से मिलता था। वह किन्हीं पौधों से नहीं मिलता। वह किन्हीं फलों से नहीं मिलता। वह किन्हीं फूलों से नहीं मिलता। वह तो जिनकी चेतना का कमल खिला है, उनसे जो उठती है सुवास, उनसे जो गंध उठती है, उनसे जो आलोक बिखरता है, उससे मिलता है।

They will not discover it either—because soma is not something gross. Soma was obtained in the presence of the seers, by becoming attuned to their silence, to their meditation. It does not come from any plant, any fruit, any flower. It comes from the fragrance that rises from those whose lotus of consciousness has blossomed, from the light that radiates from them.

सोम चंद्रमा का नाम है। साधारणतः व्यक्ति सूर्य का अंश होता है। साधारणतः सभी सूर्यवंशी होते हैं, सिर्फ बुद्धपुरुषों को छोड़ कर। सूर्यवंशी होने का अर्थ है कि तुम्हारे भीतर ऊर्जा उत्तप्त है, जैसे बुखार में हो; विक्षिप्त है। इस सूर्य की उत्तप्त ऊर्जा को जब कोई व्यक्ति अपने भीतर शांत कर लेता है, जब काम राम में रूपांतरित होता है, तब तुम चंद्रवंशी हो जाते हो। तब तुम सूर्य से हटते हो, चंद्रमा की तरफ तुम्हारी यात्रा शुरू होती है। और एक ऐसी पूर्ण घड़ी भी आती है जीवन में, अपूर्व घड़ी भी आती है--रहस्य की, अनुपम अनुभव की--जब तुम चंद्र हो जाते हो।

Soma is also the name of the moon. Ordinarily a person belongs to the sun; ordinarily all are of the solar lineage—except the awakened ones. To be of the solar lineage means that inside you the energy is feverish, agitated. When someone pacifies this feverish solar energy within, when kama transforms into Rama, then you become of the lunar lineage. Then you turn from the sun toward the moon; your journey moonward begins. And a unique, unsurpassed moment comes in life—a moment of mystery, of incomparable experience—when you yourself become the moon.

इसी बात को बुद्ध के जीवन में प्रतीक रूप से कहा गया है। गौतम बुद्ध का जन्म पूर्णिमा की रात को हुआ। उन्हें बुद्धत्व भी प्राप्त पूर्णिमा की रात्रि को हुआ--उसी पूर्णिमा की रात्रि को। वही महीना, वही पूर्णिमा की रात्रि। और उनका महापरिनिर्वाण, उनका देह-त्याग भी पूर्णिमा की रात्रि को ही हुआ--उसी माह की पूर्णिमा, वही पूर्णिमा। जैसे जन्म, जीवन और मृत्यु, सब एक बिंदु पर आकर मिल गए। सब पूर्णिमा पर आकर मिल गए। जैसे चंद्र पूर्ण हुआ। बुद्ध के पास बैठ कर जिन्होंने पीया, उन्होंने जाना कि सोमरस क्या है। बुद्ध के कमल से जो गंध उठी, उनके चंद्र से जो किरणें फैलीं, उसकी पीने की क्षमता जुटाने वालों को ही पता चलेगा।

This is said symbolically in Buddha’s life. Gautam Buddha was born on a full-moon night. He attained buddhahood on a full-moon night—of the very same month, the very same full moon. And his mahaparinirvana, his leaving the body, was also on a full-moon night—again, that same month’s full moon. As if birth, life, and death all converged at a single point—all meeting on the full moon; as if the moon came to fullness. Those who drank sitting near Buddha knew what soma is. Only those who gathered the capacity to drink the fragrance rising from his lotus, the rays spreading from his moon, would know it.

और तुम पूछते हो, कृष्णतीर्थ: ‘आप ऐसा क्यों नहीं करते?’

वही कर रहा हूं। गुरजिएफ को स्थूल करना पड़ा, क्योंकि गुरजिएफ, जीवन-दर्शन तो पूरब का था उसके पास, लेकिन प्रचारित कर रहा था उसे पश्चिम में। पश्चिम है नितांत भौतिक। पश्चिम की धारणा में शरीर के अतिरिक्त कुछ भी नहीं है; शरीर के पार कुछ भी नहीं है; बस शरीर सब कुछ है। आत्मा का कोई अस्तित्व नहीं है। पिछले तीन सौ वर्षों की वैज्ञानिक चिंतना का यह परिणाम हुआ है कि मनुष्य की अपने पर से ही आस्था हट गई है, अपने ही अंतर पर अविश्वास हो गया है। भयंकर संदेह का झंझावात उठा है, जो जीवन को जड़ों से झकझोरे दे रहा है। पश्चिम में काम करना हो तो गुरजिएफ को स्थूल शराब का उपयोग करना पड़ा। लेकिन वह उपयोग वह करता था केवल नवागंतुक शिष्यों के लिए, नये-नये आए शिष्यों के लिए। जो थोड़े दिन उसके पास रह जाते थे, टिक जाते थे, उसके रस में पक जाते थे, उनके लिए नहीं। उनके लिए फिर धीरे-धीरे सूक्ष्म रसों की प्रक्रिया शुरू होती थी। वह भी सोमरस पिलाता था। लेकिन सोमरस तभी पिलाया जा सकता है जब पात्र तैयार हो। सोमरस केवल शिष्यों को पिलाया जा सकता है।

And you ask, Krishnatirth, “Why don’t you do the same?” I am doing exactly that. Gurdjieff had to work with the gross, because although his vision of life was Eastern, he was proclaiming it in the West. The West is utterly material; in its view nothing exists beyond the body—only the body is all. As a result of three hundred years of scientific thinking, man has lost faith in himself, in his own interior; a dreadful storm of doubt has arisen, shaking life from its roots. To work in the West Gurdjieff had to use physical wine. But he used it only for newcomers, for those just arrived. For those who stayed with him a while, who could remain and be ripened in his essence, it was not so. For them, gradually, the process of the subtle nectars would begin. He too gave soma—but soma can be given only when the vessel is ready. Soma can be given only to disciples.

पश्चिम का एक दुर्भाग्य है, वहां गुरु और शिष्य की कोई परंपरा नहीं है। वहां शिक्षक और विद्यार्थी की परंपरा है, लेकिन गुरु और शिष्य की कोई परंपरा नहीं है। शिक्षक और विद्यार्थी के बीच जो आदान-प्रदान होता है, वह होता है--ज्ञान का, सूचना का, शास्त्रीय; हार्दिक नहीं, बौद्धिक। शिष्य और गुरु के बीच जो आदान-प्रदान होता है, वह बौद्धिक नहीं, हार्दिक--और अंततः आत्मिक।

The West has an unfortunate lack: there is no tradition of guru and shishya. There is a tradition of teacher and student, but not of master and disciple. The exchange between teacher and student is of knowledge, of information, scriptural—intellectual, not of the heart. The exchange between disciple and master is not intellectual; it is of the heart—and ultimately, of the spirit.

गुरजिएफ को जो काम करना पड़ रहा था, वैसा काम बुद्ध को नहीं करना पड़ा, कृष्ण को नहीं करना पड़ा, कबीर को नहीं करना पड़ा। अलग तरह के लोग थे। अलग तरह की उनकी पात्रता थी। सदियों-सदियों ने एक वातावरण निर्मित किया था, एक मनो-आकाश निर्मित किया था। इसलिए मैंने पश्चिम जाना नहीं तय किया। जिनको आना है वे पश्चिम से मेरे पास आएं, मैं नहीं जाऊंगा। इस देश में यद्यपि वेद खो गए हैं, उपनिषद खो गए हैं--पंडितों के शोरगुल में सब खो गया है, पुरोहितों ने सभी चीजों को नष्ट कर दिया है--फिर भी, थोड़ी सी ही तलाश से छुपे हुए स्रोत पुनः खोजे जा सकते हैं। थोड़ी सी ही खुदाई से झरने फिर पाए जा सकते हैं। उन्हीं झरनों को खोद रहा हूं। जो भी शिष्य होने को तैयार हैं, वे उन झरनों से पीएंगे और पीकर अमृत को उपलब्ध होंगे।

The kind of work Gurdjieff had to do, Buddha did not have to do, Krishna did not have to do, Kabir did not have to do. They were different; and the receptivity around them was different. Centuries had created an atmosphere, a psychic sky. That is why I decided not to go to the West. Let those who wish come from the West to me; I will not go. In this country, though the Vedas are lost, the Upanishads are lost—lost in the clamor of pundits; the priests have destroyed everything—still, with just a little search the hidden sources can be rediscovered; with just a little digging the springs can be found again. I am digging those very springs. Whoever is willing to be a disciple will drink from those springs—and, drinking, will attain the nectar.

योग शुक्ला ने भी पूछा है: एकटक आपकी ओर देखते हुए, अपलक आपके रूप को निहारते हुए, जब आपके मुख से झरते हुए पुष्पों को आंचल में भरती हूं, तब एक प्रकार का नशा। जब नशे से बोझिल होती बंद आंखों में आपकी मधुर वाणी के स्वर कानों में गुंजित होते हैं, तो एक प्रकार का नशा। आप जो रस पिला रहे हैं, उसको क्या नाम दूं?
Yog Shukla has also asked: Staring at you fixedly, gazing at your form without blinking; when I gather in my lap the flowers that fall from your lips, there is a kind of intoxication. When, with eyes heavy from that intoxication, your sweet voice resounds in my ears, there is a kind of intoxication. The nectar you are giving us to drink—what name shall I give it?

शुक्ला! सोमरस से सुंदर और कोई नाम नहीं है। सोमरस पिला रहा हूं। और मैंने जब कुछ दिनों पहले कहा कि शीला मेरी मधुबाला है, तो उसके पास बहुत लोग गए कि मधुशाला कहां है? मधुबाला है तो मधुशाला भी होगी। शीला ने भी पूछा है कि अब मैं क्या जवाब दूं?

जवाब--मेरी तरफ इशारा करो! मैं मधुशाला हूं। जो तुम्हें पिला रहा हूं, काश तुम पी सको, घूंट भर भी पी सको, तो तुम और ही हो जाओ, तुम्हारे जीवन में क्रांति घट जाए।

Shukla! There is no name more beautiful than soma-ras. I am giving you soma-ras. And when I said a few days ago that Sheela is my Madhubala, many people went to her asking, “Where is the madhushala—the wine-house? If there is a madhubala, there must also be a madhushala.” Sheela too asked me, “Now what should I say?” Answer—point toward me! I am the madhushala. What I am giving you to drink—if only you could drink it, even a single sip—you would become someone else; a revolution would happen in your life.

लेकिन कृष्णतीर्थ, अब तो भारतीयों की दृष्टि भी स्थूल हो गई है। अब तो शायद भारत की दृष्टि जितनी स्थूल है, उतनी किसी और की नहीं। भारत जिस तरह भौतिक हुआ है, शायद कोई और नहीं। अध्यात्म का तो नाम ही रह गया है। अध्यात्म की तो बस बातचीत है; पकड़ भौतिक की है। इसलिए तुम पूछ सकते हो कि आप ऐसा क्यों नहीं करते?

वही कर रहा हूं।

But, Krishnatirth, by now even the eyes of Indians have grown gross. Perhaps India’s vision is now the coarsest; in the way India has become material, perhaps no one else has. Spirituality remains only in name. Spiritual talk goes on; the grip is of the material. So you can ask, “Why don’t you do it this way?” I am doing exactly that.

मुझसे पूछा जाता है कि जीसस ने अपने शिष्यों को शराब पिलाई!

निश्चित पिलाई। और कोई रास्ता न था। जिन यहूदियों के बीच जीसस काम कर रहे थे, वे सोमरस को नहीं समझ सकते थे। यहूदी अति भौतिकवादी लोग हैं। तो जहां लोग हैं वहीं से तो सदगुरु को यात्रा शुरू करनी होगी। तुम जहां हो वहीं से तो तुम्हारा हाथ हाथ में लेना होगा। अगर तुम गड्ढे में गिर गए हो तो मुझे भी अपना हाथ तुम्हारे गड्ढे में ही उतारना होगा। अगर तुम कीचड़ में पड़े हो तो शायद यह भी जरूरी हो जाए कि मुझे भी दो कदम कीचड़ में उतरने पड़ें।

I am asked, “Jesus gave wine to his disciples!” Certainly he did. There was no other way. The Jews among whom Jesus was working could not have understood soma-ras. The Jews are an extremely material-minded people. So wherever people are, from there the true master must begin the journey. I must take your hand exactly where you are. If you have fallen into a pit, I too must lower my hand into your pit. If you are lying in the mud, it may even become necessary for me to step two steps into the mud.

जीसस ने न केवल शराब पिलाई अपने शिष्यों को, खुद भी उनके साथ पी। यह दो कदम कीचड़ में उतरना हुआ। मगर जब कीचड़ में जीसस उनके साथ दो कदम उतरे, तो मैत्री बनी, तो अंतर-संबंध हुआ। जब जीसस को उन्होंने अपने इतने निकट पाया, तब वे जीसस पर भरोसा कर सके, तब वे जीसस के हाथ में अपना हाथ दे सके। जीसस उन्हें अपने मालूम हुए, पराए नहीं, दूर नहीं; आकाश की बातें करने वाले नहीं, पार्थिव। हम जैसे ही।

Jesus not only gave his disciples wine; he himself drank with them. That was stepping two steps into the mud. But when Jesus stepped into the mud with them, friendship was born; an inner connection came to be. When they found Jesus so near, then they could trust Jesus; then they could place their hand in his. Jesus felt like their own—no stranger, not distant; not one only talking of the sky, but earthly, just like us.

जीसस खाने-पीने में मजा लेते थे और शराब पीने में। रात देर तक शिष्यों के साथ बैठ कर भोज चलता था। यह हम सोच भी नहीं सकते बुद्ध के बाबत। जरूरत न थी। और ही तरह का भोज था। इतने स्थूल आहार को देने की जरूरत न थी। यहां शिष्य मौजूद थे।

Jesus enjoyed eating and drinking, and drinking wine. Nights would go late with the disciples, the feast continuing. Of Buddha we cannot even imagine such a thing. There was no need. It was a different kind of feast. There was no need to offer such gross nourishment. There, disciples were already present.

जीसस को विद्यार्थियों को पहले शिष्य में परिवर्तित करना पड़ा। जीसस को छोटी कक्षा से शुरू करना पड़ा। जीसस का काम ज्यादा कठिन है बुद्ध के काम से। जीसस की गरिमा भी इसलिए महत्वपूर्ण है। खींचा कीचड़ से लोगों को। और उनकी करुणा भी महान है कि अगर लोग कीचड़ में थे तो वे कीचड़ में भी गए; उनका हाथ हाथ में लिया। और जब लोगों ने देखा कि वे कीचड़ में हमारे साथ खड़े हैं, तो उन्हें इतना भरोसा आया कि वे भी जीसस के साथ हो लिए कीचड़ से बाहर जाने को। एक दिन जीसस उन्हें कीचड़ के बाहर भी ले गए। आवश्यक था यह।

Jesus had first to transform students into disciples. Jesus had to begin from the lower class. Jesus’ work is more difficult than Buddha’s work. Jesus’ majesty is significant for this reason too. He pulled people out of the mud. And his compassion is great: if people were in the mud he went into the mud; he took their hand in his hand. And when people saw that he was standing with them in the mud, they gained enough trust to go with Jesus, to come out of the mud. One day Jesus led them out of the mud as well. It was necessary.

एक झेन फकीर के संबंध में प्रसिद्ध कहानी है कि वह जीवन में बहुत बार जेल गया। बुद्ध की हैसियत का व्यक्ति, परम ज्ञान को उपलब्ध--और जेल जाए बार-बार! और कारण भी छोटे-छोटे--किसी का चाकू चुरा लिया, किसी के पैसे खीसे से निकाल लिए। उसके शिष्य कहते: आप भी ये क्या काम करते हो! क्यों करते हो? हमारे लिए पहेली है।

There is a famous story about a Zen fakir who went to prison many times in his life. A person of Buddha’s stature, one who had attained supreme knowledge—and he would go to jail again and again! And for small reasons—stealing someone’s knife, picking someone’s pocket. His disciples would say, “Master, what are you doing! Why do you do this? It is a puzzle to us.”

मगर जिंदगी भर वह हंसता। सिर्फ मरते वक्त उसने राज खोला। उसने कहा: ये छोटी-छोटी चोरियां मैं करता था, ताकि जेल चला जाऊं। क्योंकि जेल में जो लोग हैं, उनको बाहर कौन लाएगा? उन्हें बाहर लाने को मुझे जेल के भीतर जाना पड़ता है। ये भीतर जाने की विधियां हैं। थोड़ी सी चोरी कर ली, मजिस्ट्रेट को जेल भेजना पड़े।

But all his life he laughed it off. Only at the time of death did he reveal the secret. He said, “These little thefts I committed so that I would be sent to jail. For who will bring out those who are inside the prison? To bring them out, I had to go in. These were methods of getting inside. Steal a little, the magistrate must send you to jail.”

और चोरी वह स्वीकार कर लेता था और सजा उसे देनी ही पड़ती। और जब बार-बार कोई चोरी करता ही जाए तो सजा बढ़ती जाए। छोटी चोरी हो, लेकिन फिर भी सजा बढ़ती जाए। और यह तो जिंदगी भर ही चोरी करता रहा। लेकिन जो लोग इसके साथ जेल में रहे, उनके जीवन में क्रांति हो गई। वे जब जेल के बाहर आए तो दुबारा भीतर नहीं गए।

And he would confess the theft, so punishment had to be given. And if someone keeps committing theft again and again, punishments increase—even if the theft is small, still the punishment increases. And he did this all his life. But the people who were with him in prison—there was revolution in their lives. When they came out of prison, they never went back in.

गुरजिएफ को भी वैसा कुछ करना पड़ा जैसा जीसस को करना पड़ा, जैसा इस झेन फकीर को करना पड़ा। मुझे करने की जरूरत नहीं है। मेरे पास जो लोग आ रहे हैं, उनमें इस पृथ्वी के श्रेष्ठतम लोग हैं। अब तो धर्म केवल श्रेष्ठतम को ही आकर्षित कर सकता है। मेरे पास जो लोग आ रहे हैं, वे पृथ्वी के नमक हैं। उन्हें सीधा सोमरस पिलाया जा सकता है। छोटी-मोटी बातें हैं उनकी जिंदगी में, जो बदलनी हैं, कोई बहुत बड़ी-बड़ी बातें नहीं हैं। उनकी बदलाहट में मैं लगा हूं, वे बदल ली जाएंगी। वे बदली जा रही हैं। छोटी-मोटी अड़चनें हैं, वे गिरती जाती हैं। विद्यार्थी शिष्य में रूपांतरित हो रहे हैं। इसी रूपांतरण को मैंने संन्यास नाम दिया है। संन्यास है तुम्हारी तैयारी सोमरस पीने की।

Gurdjieff too had to do something like what Jesus did, like what that Zen fakir did. I do not need to. Those who are coming to me now are among the finest on this earth. Now religion can attract only the finest. Those who are coming to me are the salt of the earth. They can be given soma-ras straight. There are only small things in their lives that need changing, not very big things. I am engaged in their transformation; they will change; they are changing. Small obstacles are falling away. Students are being transformed into disciples. This transformation I have named sannyas. Sannyas is your preparation to drink soma-ras.

मुझसे लोग पूछते हैं कि क्या बिना संन्यासी हुए हमें आपका आशीष न मिलेगा?

मेरा आशीष तो मिलेगा, मगर तुम तक पहुंचेगा नहीं। तुम उसे झेल न सकोगे। तुम उसे पी न सकोगे। मैं तो भर दूंगा तुम्हारा जाम, लेकिन तुम उसे ओंठों से लगा न सकोगे। तुम्हें वह दिखाई भी न पड़ेगा, ओंठों से लगाना तो बहुत दूर। मेरे आशीष में कोई अंतर नहीं पड़ेगा। तुम संन्यासी हो या नहीं, इससे क्या फर्क पड़ता है? लेकिन फर्क तुम्हें पड़ेगा। संन्यासी मेरे आशीष को लेने को तत्पर होगा, आतुर होगा, उन्मुख होगा। वह अपने हृदय के द्वार-दरवाजे खोल कर बैठा है। उसने निमंत्रण भेज दिया है। उसने पाती लिख दी है। उसका नेह-निमंत्रण मुझ तक आ गया है। उसने कहला भेजा है कि पलक-पांवड़े बिछाए बैठा हूं।

People ask me, “Without becoming a sannyasin, will we not receive your blessing?” My blessing will be there, but it will not reach you. You will not be able to bear it. You will not be able to drink it. I will fill your goblet, but you will not be able to lift it to your lips. You will not even see it—touching it to your lips is far away. There will be no difference in my blessing. Whether you are a sannyasin or not—what difference does it make to me? But it will make a difference to you. The sannyasin will be ready to receive my blessing, eager, facing toward it. He sits with the doors of his heart thrown open. He has sent the invitation. He has written the letter. His love-filled invitation has reached me. He has sent word that he is waiting with a royal welcome.

लेकिन जो संन्यासी नहीं है, वह बंद है। वह सुनने आता है विद्यार्थी की तरह, शायद कुछ सीखने को मिल जाए। यहां सीखने को कुछ भी नहीं है। यहां तो भूलने को है। यहां तो मिटना है। यहां तो खोना है। इसलिए जो भी मैं तुम्हें दे रहा हूं, वह शराब है। शराब इन अर्थों में जिन अर्थों में वेद सोमरस की चर्चा करते हैं।

But the one who is not a sannyasin is closed. He comes to listen like a student—perhaps he will get to learn something. Here there is nothing to learn. Here there is to forget. Here there is to be erased. Here there is to be lost. Therefore whatever I am giving you is wine—wine in the sense in which the Vedas speak of soma-ras.

योग प्रीतम ने मुझे ये दो गीत लिखे हैं। पहला गीत--

आपके पावन चरण में खिल उठी है बंदगी

Yog Pritam has written me these two songs. The first:

आप हैं तो लग रही है जिंदगी यह जिंदगी

 

आपकी आंधी बहा कर ले गई है गर्द सब

 

आपकी बरसात में भीगी खड़ी है जिंदगी

 

आप क्या हंसते, हजारों फूल खिल जाते यहां

 

आप हैं तो हो गई फिर से हरी यह जिंदगी

आप क्या आए, फिजां में घुल गया ऐसा नशा

आप हैं तो लग रही है मद भरी यह जिंदगी

आपने क्या गीत गाए, जल उठे दिल के दिए

आज तो फिर लग रही है रस भरी यह जिंदगी

आपसे मिल कर हमारी हर खुशी आबाद है

At your holy feet devotion has blossomed; Because you are, this life feels like life. Your storm has swept away all the dust; In your rain, life stands drenched. When you merely smile, thousands of flowers bloom here; Because you are, this life has turned green again. Since you came, such intoxication has dissolved into the breeze; Because you are, this life feels drunk with ecstasy. What songs you have sung—the lamps of the heart have flared; Today again this life feels brimming with nectar. Having met you, every joy of ours is fulfilled; This life again seems a shower of springtimes.

लग रही है फिर बहारों की झड़ी यह जिंदगी

पीओ तो तुम्हें भी लगे। पीओ, जी भर कर पीओ। इस सौभाग्य से वंचित मत रह जाना।

Drink—and you too will feel it. Drink, drink to your heart’s content. Do not be deprived of this good fortune.

योग प्रीतम का दूसरा गीत--

Yog Pritam’s second song:

हृदय से राग कोई गा रहा है

सुरों से प्रेम-रस बरसा रहा है

अरे, हर बोल में मस्ती घुली है

दिलों में वह उतरता जा रहा है

Some melody is singing from the heart; With its notes he is showering the nectar of love. Ah, in every word an ecstasy is mixed; He is descending into hearts.

नई है तर्ज, नित नूतन तराने

लगे सब गुनगुनाने साथ उसके

सभी अलमस्त दीवाने हुए हैं

वो कुछ ऐसे पिलाए जा रहा है

The mode is new, ever-new the songs; All seem to hum along with him. All have become carefree madmen; He is making us drink in such a way.

बड़ी रंगीन है उसकी तबीयत

बड़े ही खूबसूरत हैं इशारे

कि हम आकाश में उड़ने लगे हैं

हृदय आनंद से सरसा रहा है

His temperament is so colorful; His gestures are so beautiful, That we have begun to fly in the sky— The heart is soaked with bliss.

बड़ा ही शोख अंदाजे-बयां है

बड़ी ही भाव-भीनी है तरन्नुम

न जाने खो गया हूं मैं कहां पर

नजर केवल वही अब आ रहा है

So playful is his style of expression; So feeling-laden is his lilt. I don’t know where I have been lost; Now only he appears before my eyes.

पीओ, जी भर कर पीओ। इसमें कंजूसी मत करना। लोग पीने तक में कंजूसी कर जाते हैं। लोग ऐसे कंजूस हो गए हैं, लेने तक में कंजूसी कर जाते हैं! लेने तक में झिझकते हैं! दूर-दूर खड़े रहते हैं। गंगा द्वार पर भी आ जाए तो शायद वे प्यासे ही रहेंगे। कितनों के द्वार पर मैंने दस्तक नहीं दी है! मगर सौ में से एकाध ने द्वार खोला है, निन्यानबे ने तो और जोर से द्वार के भीतर ताले डाल लिए हैं, कि कहीं मैं द्वार तोड़ कर ही भीतर न आ जाऊं। हां, जब तक बात डूबने की न थी, तब तक मुझे सुनते थे। जब बात डूबने की आई तब भाग खड़े हुए। और बिना डूबे नहीं पा सकोगे कुछ भी। यह बात दीवानों की है।

Drink—drink to your heart’s content. Do not be miserly in this. People have become misers even in drinking! They are stingy even in receiving! They hesitate to take! They stand at a distance. Even if the Ganga were to come to their door, perhaps they would remain thirsty. At how many doors have I not knocked! But one in a hundred opens; ninety-nine bolt their doors from within even more tightly, lest I break in. Yes, as long as it was not a matter of drowning, they would listen to me. When it came to drowning, they ran away. And without drowning you will not attain anything. This path is for the madly devoted.

रंजन ने पूछा है कि आप क्या कर रहे हैं? क्या मुझे पागल बनाए दे रहे हैं? अकारण हंसती हूं, अकारण रोती हूं। हंसने में भी मजा है, रोने में भी मजा है। क्या मुझे कुक्कू ही बना कर छोड़ेंगे?
Ranjan has asked: What are you doing to me? Are you making me crazy? I laugh for no reason; I cry for no reason. There is joy in laughing, and joy in crying. Are you going to leave me cuckoo?

रंजन! अब तो बहुत देर हो गई। कुक्कू तो तू हो गई। अब तो लौटने का भी कोई उपाय न रहा। मैं तो सीढ़ियां गिरा देता हूं, इसलिए पीछे जाने की कोई जगह नहीं बचती।

Ranjan! Now it’s too late. Cuckoo you already are. Now there is no way back. I kick away the ladder; there is nowhere left to return to.

अंग्रेजी में कुक्कू शब्द कोयल के लिए भी उपयोग होता है और झक्कियों के लिए भी, पागलों के लिए भी। बड़ी प्यारी बात है। कोयल पागल ही है। नहीं तो ऐसे मदभरे गीत गाए? इस रसहीन जगत में, इस मरुस्थल जैसे जगत में, ऐसा रस बरसाए? पागल ही है। इस व्यर्थ के शोरगुल में ऐसी मधुवाणी!

In English the word “cuckoo” is used for the bird and also for crackpots, for the mad. It’s a lovely thing. The cuckoo is indeed mad—otherwise would it sing such intoxicated songs? In this insipid world, this desert-like world, how could it shower such nectar? Mad it is. In this pointless din, such a honeyed voice!

कोयल के गीत निश्चित ही वैसे ही हैं, जैसे मीरा के, चैतन्य के, कबीर के। मगर ये सब पागल हैं।

Surely the cuckoo’s songs are of the same kind as Meera’s, Chaitanya’s, Kabir’s. But all of them are mad.

हिंदी भाषा में तो कोयल शब्द का अर्थ पागल नहीं होता। वह हमारी भाषा की कमी है। अंग्रेजी ने ठीक किया।

In Hindi the word for the cuckoo, koyal, does not mean “mad.” That is a shortcoming of our language. English got it right.

स्विटजरलैंड में संन्यासियों ने एक प्रतियोगिता की। स्विटजरलैंड की प्रतियोगिता, तो घड़ियों के बाबत हुई। तो लोगों ने बहुत तरह की घड़ियां बनाईं, अलग-अलग संन्यासी अलग-अलग घड़ियां बना कर लाए। प्रथम पुरस्कार, द्वितीय पुरस्कार और तृतीय पुरस्कार, तीन पुरस्कार घोषित किए गए। तीसरा पुरस्कार उस घड़ी को मिला--बड़ी घड़ी, जिसमें हर घंटे पर एक कोयल निकलती है और कहती है: भगवान! भगवान! दूसरा पुरस्कार उसे मिला जिसमें हर आधा घंटे पर दो कोयलें निकलती हैं और कहती हैं: भगवान! भगवान! और दोनों कोयलें गैरिक वस्त्रों में, माला पहने हुए। और प्रथम पुरस्कार उस घड़ी को मिला जिसमें हर घंटे पर भगवान निकलते हैं और कहते हैं: कुक्कू! कुक्कू!

In Switzerland the sannyasins held a competition. A Swiss competition—so it was about clocks. People made all kinds of clocks; different sannyasins brought different clocks. Three prizes were announced: first, second, and third. The third prize went to a big clock from which, every hour, a cuckoo would come out and say, “Bhagwan! Bhagwan!” The second prize went to the one in which, every half hour, two cuckoos would come out and say, “Bhagwan! Bhagwan!”—and both cuckoos in ochre robes, wearing malas. And the first prize went to the clock from which, every hour, Bhagwan would come out and say, “Cuckoo! Cuckoo!”

रंजन, तू तो कुक्कू है ही। अब होने को कुछ बचा नहीं। जो हो गया, हो गया। बीती ताहि बिसार दे, आगे की सुध लेहु। अब तो बात हो गई, अब तो गाओ। अब तो कोयल के स्वर उठाओ। रोओ भी, हंसो भी। मस्ती में सब होगा--आंसू भी होंगे, गीत भी होंगे।

Ranjan, you are cuckoo already. Now nothing remains to be done. What has happened has happened. Forget what is past; take care of what lies ahead. Now the matter is settled—now sing. Now let the cuckoo’s notes arise. Cry too, laugh too. In ecstasy everything will happen—there will be tears, and there will be songs.

दूसरा प्रश्न: ओशो, 21-3-80 को शाम करीब आठ बजे, मैं बंबई में ही था। ध्यान के समय शरीर गिर पड़ा, चश्मा और माला टूट गए, और जब होश आया तो नौ बज रहे थे। इस बीच क्या हुआ, कैसे हुआ, कुछ पता नहीं है। प्रभु, मेरे मार्ग-दर्शन के लिए कुछ कहने की अनुकंपा करें।
Second question: Osho, on 21-3-80 at about eight in the evening, I was in Bombay. During meditation the body collapsed; my glasses and mala broke, and when I came to, it was nine o’clock. I don’t know what happened in between, or how it happened. Beloved Master, please be compassionate and say something to guide me.

सुरेंद्र सरस्वती! शुभ हुआ, सुंदर हुआ। उस संबंध में विश्लेषण में न पड़ो कि क्या हुआ। कुछ बातें हैं जिनका विश्लेषण न करो तो अच्छा; जिनको बौद्धिक न बनाओ तो अच्छा। क्योंकि उन्हें बौद्धिक बनाने से, उनमें जो भी बहुमूल्य है, वह खो जाता है; उनमें जो भी रहस्यपूर्ण है, वह तिरोहित हो जाता है।

Surendra Saraswati! Auspicious, and beautiful. Do not get into analyzing what happened. Some things are better left unanalyzed, better not made into intellectual issues. The moment you intellectualize them, whatever is precious in them is lost; whatever is mysterious evaporates.

कुछ बातें भूल कर भी बुद्धि के विषय न बनाना। हालांकि बुद्धि खुजलाती है। जब भी कुछ अनूठा होगा, अज्ञात होगा, अभिनव होगा, अपरिचित होगा, तो बुद्धि पूछेगी, प्रश्न उठाएगी: क्या हुआ? क्यों हुआ? और जब तक बुद्धि को कोई उत्तर न मिल जाएं, तब तक वह पूछती ही रहेगी। जैसे कोई दांत गिर जाता है न, तो जीभ बार-बार उसी टूटे हुए दांत की तरफ जाती है। जब तक था, तब तक कभी न गई; अब जब से गिर गया है, तब से बार-बार वहीं जाती है, चौबीस घंटे। हालांकि तुम्हें मालूम है कि गिर गया, अब बार-बार जीभ ले जाने से क्या फायदा है! मगर जीभ भी एक दीवानी है; वह जो खाली जगह हो गई, फिर पहुंच जाती है वहीं, फिर पहुंच जाती है वहीं।

Even by mistake, do not turn certain things into subjects for the intellect. Of course the intellect itches. Whenever something unique happens—unknown, unprecedented, unfamiliar—the intellect will ask, will raise questions: What happened? Why did it happen? And until it gets an answer it will keep nagging. Like when a tooth falls out, the tongue goes again and again to that gap. While the tooth was there, the tongue never went; now that it’s gone, the tongue goes there twenty-four hours a day. Though you know it’s gone and there’s no point going there! But the tongue is a bit crazy; it keeps returning to the empty space.

एक घटना घटी। एक अपूर्व घटना घटी। अब बुद्धि में एक बेचैनी है। बुद्धि नहीं चाहती कि कुछ ऐसा घटे जो उसकी क्षमता के बाहर है। वह हर चीज को अपनी क्षमता में ले आना चाहती है। और अगर क्षमता में न आ सके तो इनकारना चाहती है, कि नहीं, घटा ही नहीं, हुआ ही नहीं। अगर तुम बुद्धि से पूछोगे तो बुद्धि तो कहेगी कि कुछ नहीं हुआ, तुम बेहोश हो गए। वही बुद्धि कहना चाहती है। पूछ-पूछ कर जब तुम कोई उत्तर न पा सकोगे...और कोई उत्तर पाया नहीं जा सकता। कोई उत्तर नहीं है। ये बातें उत्तर की नहीं हैं। ये बातें ऐसी हैं जहां अनुत्तर भाव-दशा निर्मित होती है; जहां सब शून्य हो जाता है; जहां कुछ खोजे से नहीं मिलता, कुछ पता नहीं चलता, सब लापता हो जाता है। जब बुद्धि को कुछ पता नहीं चलेगा तो बुद्धि कहेगी: कुछ नहीं हुआ; जाहिर है कि तुम बेहोश हो गए, मूर्च्छित हो गए। बेहतर है किसी डाक्टर को दिखा लो। या बेहतर है कि ध्यान वगैरह बंद कर दो। यह खतरनाक बात है। आज चश्मा टूटा, माला टूटी, अरे कल आंख फूट जाए, हड्डी-पसली टूट जाए! अभी बात यहीं ठहरा लेनी उचित है। और या फिर पता लगाओ कि यह क्यों हुआ।

An event occurred. An extraordinary event occurred. Now the intellect is uneasy. It does not want anything to happen that lies beyond its capacity. It wants to bring everything within its compass; and if it can’t, it wants to deny it: No, it didn’t happen. If you consult the intellect, it will say, Nothing happened—you fainted. That is what it wants to say. And if, after asking and asking, you find no answer—and no answer can be found; these are not matters of answers—these are domains where a state of answerlessness is created; everything goes silent, nothing is found though you search, all becomes untraceable—then, when it finds nothing, the intellect concludes: Nothing happened; obviously you blacked out, you were unconscious. Better see a doctor. Or better stop meditating—this is dangerous. Today the glasses broke, the mala broke—tomorrow an eye might be damaged, or a bone! Better to put a stop to it right here. Or else find out why it happened.

इसलिए बुद्धि तुम्हें बेचैन कर रही है सुरेंद्र सरस्वती। मगर मेरी सलाह है: बुद्धि को कहो कि बहुत कुछ है जो तेरी समझ के पार है। बहुत कुछ है। जैसे प्रेम! बुद्धि नहीं समझ पाती तो प्रेम को अंधा कह देती है, प्रेम को पागल कह देती है। जैसे सौंदर्य! बुद्धि नहीं समझ पाती तो कह देती है कल्पना। और यह तो प्रेम और सौंदर्य से भी आगे की बात है। यह तो समाधि की पहली झलक है। यह तो शून्य का पहला अवतरण है। यह तो देह-भान छूट गया। इस एक घंटे तुम पृथ्वी के वासी नहीं थे, तुम किसी और लोक में, किसी और आयाम में प्रवेश कर गए। घबड़ाओ मत। धीरे-धीरे जब दो-चार बार यह घटना घट चुकेगी, तो तुम चकित होओगे: घटना भी घटेगी, और धीरे-धीरे होश भी सम्हला रहेगा। पहली दफा घटा है, तो होश कैसे सम्हला रह सकता था? बात इतनी नई थी, राह इतनी नई थी, मस्ती ने तुम्हें पूरा का पूरा आच्छादित कर लिया होगा।

So the intellect is making you restless, Surendra Saraswati. My advice is: tell the intellect there is much that is beyond you—much. Like love! Not understanding, intellect calls love blind, calls it madness. Like beauty! Not understanding, it calls it imagination. And this is beyond love and beauty. This is the first glimpse of samadhi. The first descent of the void. Body-consciousness fell away. For that one hour you were not an inhabitant of earth; you entered another realm, another dimension. Do not be afraid. Slowly, after it has happened a few times, you will be amazed: the happening will go on happening, and gradually awareness will remain. The first time it happens, how could awareness have stayed steady? It was all so new—the path so new—ecstasy must have covered you utterly.

बस इतना ही करो अब, जब दुबारा ऐसा घटे तो इतना ही खयाल रखना कि शांत भीतर थोड़ा सा जागरण बना रहे--एक किरण भी जागरण की बनी रहे। बनी रहेगी। दो-चार दफे जब घटना घट जाएगी तो तुम आश्वस्त हो जाओगे, तुम्हारा तालमेल बैठ जाएगा। तुम इस मार्ग से परिचित हो जाओगे। यह बात जानी-मानी हो जाएगी। तब तुम्हें धीरे-धीरे कुछ बातें दिखाई पड़नी शुरू हो जाएंगी। जैसे देह भूल जाएगी। जैसे देह है ही नहीं। मन कहीं बहुत पीछे छूट गया। थोड़ी देर तक शोरगुल सुनाई पड़ता रहेगा, लेकिन ऐसे ही जैसे दूर होता जाता, दूर होता जाता, दूर होता जाता। कोई ढोल बजता हो और दूर होता जाता है। और फिर एक क्षण आता है कि जैसे मन नहीं है। न देह है, न मन है। बस एक सन्नाटा रह गया। एक ऐसी अपूर्व शून्य की अवस्था, जहां कोई तरंग विचार की नहीं, कल्पना की नहीं, वासना की नहीं। यही तुम्हारा स्वभाव है। यही तुम्हारा स्वरूप है।

Now do just this: when it happens again, take care to keep a little quiet watchfulness within—a single ray of awareness. It will remain. After two or three times, you will feel assured; your rhythm will settle. You will become familiar with this path; it will become known. Then, slowly, certain things will begin to be seen. As if the body is forgotten; as if there is no body. The mind drops far, far behind. For a little while noise is heard, but as if receding, farther and farther away—like a drum that is moving off into the distance. And then a moment comes when it is as if there is no mind. Neither body nor mind—only a stillness remains. A unique state of emptiness in which there is no ripple of thought, no imagination, no desire. This is your nature. This is your true face.

तो पहले तो तुम्हें अनुभव होगा शरीर के छूटने का, फिर धीरे-धीरे अनुभव होगा मन के छूटने का। फिर तीसरी अनुभूति होगी स्वरूप की। और फिर द्वार खुल जाएंगे रहस्य के। उस रहस्य को जिन्होंने जाना है, काम चलाने के लिए नाम दिया है--सच्चिदानंद। सत, चित और आनंद, इन तीन चीजों का अनुभव होगा।

So first you will experience the dropping of the body; then, slowly, the dropping of the mind. Then the third experience—of your very essence. And then the doors of the mystery will open. Those who have known that mystery gave it, for convenience, a name: Satchidananda—Sat, Chit and Ananda. Being, consciousness, and bliss will be your direct experience.

जो है उस अवस्था में, वही एकमात्र सत्य है, शेष सब सपना है। जो है उस अवस्था में, वही एकमात्र चैतन्य है, बाकी सब मूर्च्छा है। जो है उस क्षण में, वही एकमात्र आनंद है, बाकी तुम्हारे सुख भी दुख के ही नाम हैं, बस दुख की ही लीपापोती है, दुख को ही अच्छे-अच्छे रंग-ढंग में पेश करना है। जैसे कांटों पर किसी ने रंग चढ़ा दिए हों। जैसे मछली को पकड़ते हैं तो कांटे पर आटा लगा देते हैं। मछली तो आटे को निगल जाती है, फंस जाती है कांटे में। ऐसे ही दुखों के कांटे पर सुखों का आटा लगा है, बस मछलियां निगल रही हैं और फंस रही हैं।

What is in that state is the only truth; all else is a dream. What is in that state is the only consciousness; all else is stupor. What is in that moment is the only bliss; all your so-called happinesses are merely sorrow by other names—cosmetic on misery; presenting pain in pretty colors and styles. As if someone had painted thorns. As when catching a fish, dough is smeared on the hook; the fish swallows the dough and is caught on the hook. So it is: on the hooks of misery there is the dough of pleasures; the fish keep swallowing and keep getting caught.

तुम सब भी ऐसे ही फंसे हो और तड़फ रहे हो।

You are all caught like this, and writhing.

मगर विश्लेषण में मत पड़ो। जागरण की चिंता करो, विचार की नहीं। विचार छोटी बात है, वहां तक नहीं जाएगी। होश जाएगा। होश अंत तक जाएगा। ऐसी कोई घटना नहीं जो होश के बाहर है। ऐसी बहुत सी घटनाएं हैं जो विचार के बाहर हैं।

But don’t get into analysis. Care about awareness, not about thought. Thought is small; it will not reach there. Awareness will. There is no event outside awareness. There are many outside thought.

ऊंची-नीची-संकरी

पथरीली राहों पर

चलना है बहुत कठिन, पिंडली भर आती है।

और धौंकनी सी बन-बन जाती छाती है।

बाहर आलोकित रवि है, शशि है, तारे हैं

हम अपने अंदर अंधियारे से हारे हैं!

मन कितना भारी हो,

आंखें कितनी नम हों।

On steep, uneven, narrow rocky paths, walking is very hard—the shins get bruised; and the chest starts working like a bellows. Outside there is the illumined sun, the moon, the stars; within we are defeated by our own darkness!

प्राणों में कांटों से

चुभते कितने भ्रम हों!

पर हमको चलना है, चलते ही रहना है

दूर क्षितिज पर धुंधली

बन कर जो खो जातीं

अंतहीन, लक्ष्यहीन, अनजानी राहों पर!

चलना है बहुत कठिन

लेकिन हम चलते हैं

However heavy the mind, however wet the eyes, how many delusions stab like thorns in the life-breath! But we have to walk, keep on walking— on those endless, goalless, unknown paths that fade into the distant, misty horizon! Walking is very hard, yet we walk on steep, uneven, narrow rocky paths!

ऊंची-नीची-संकरी

 

पथरीली राहों पर!

 

वैसे हम अक्सर इस सब पर हंस देते हैं,

 

व्यंग्य से नहीं, हमको हंसने की आदत है!

 

लोग फूट पड़ते हैं आंखों में, ओंठों पर;

 

जाने क्यों हमको रो देने से नफरत है!

 

लेकिन इतना सच है--

 

बन कर मिट जाना है।

 

फूलों का खिलना ही

 

उनका मुरझाना है।

 

मिट जाते दिन हैं औ’ मिट जाती रातें हैं।

मधुऋतु जल जाती, गल जाती बरसातें हैं।

चलती हैं सांसें, चलता रहता काल-समय!

औ’ चलती ही रहती सुख-दुख की बातें हैं!

लेकिन हम कायम हैं

हमसे जग कायम है

बनती-मिटती बस कुछ इनी-गिनी राहों पर!

चलना है बहुत कठिन

Often we laugh all this off— not out of sarcasm; we’re just used to laughing! Laughter bursts forth at the eyes, upon the lips; who knows why we have such hatred for letting ourselves weep! But this much is true— to become is to be effaced; a flower’s blooming is its withering too. Days vanish, and nights vanish; spring burns away, the monsoons melt and run off. Breaths go on; time keeps moving, and the talks of joy and sorrow keep on and on! Yet we abide, and by us the world abides, upon these few, countable paths that form and fall away! Walking is very hard, yet we walk on steep, uneven, narrow rocky paths!

लेकिन हम चलते हैं

 

ऊंची-नीची-संकरी

 

पथरीली राहों पर!

 

हमको भी लगता, हम कुछ बहके-बहके हैं!

 

अपना विश्वास शिथिल, अपना स्वर धीमा है!

 

वरना प्रति पग पर जो हमसे टकरा जाती

 

वह तो बस अपने ही सपनों की सीमा है!

 

दिक्‌भ्रम है उसका ही

 

जिसको हो दिशा-ज्ञान!

गिरने का भय उसको

ऊंची जिसकी उड़ान!

अनजानी दुनिया का हर कण अनजाना है,

जीवन का हर क्षण उलझा सा अफसाना है,

इस ससीम संसृति में किसका अस्तित्व पृथक?

अपने को खो देना अपने को पाना है।

हम उड़ते रहते हैं!

We too feel we are somewhat wayward, our faith loosened, our voice subdued; else what collides with us at every step is only the boundary of our own dreams. Only he is disoriented who knows directions; only he fears falling whose flight is high! In the unknown world every particle is unknown; every moment of life is a tangled tale. In this finite cosmos, whose existence stands apart? To lose oneself is to find oneself. We keep flying! We keep falling— upon blossoming joys, upon stifled sighs! Walking is very hard, yet we walk on steep, uneven, narrow rocky paths!

हम गिरते रहते हैं

 

प्रस्फुटित उमंगों पर,

 

घुटती आहों पर!

 

चलना है बहुत कठिन

 

लेकिन हम चलते हैं

 

ऊंची-नीची-संकरी

 

पथरीली राहों पर!

 

एक बात स्मरण रहे--

अपने को खो देना अपने को पाना है।

Let one thing be remembered— to lose oneself is to find oneself.

रास्ता तो कठिन है, संकरा है, पथरीला है, दुर्गम है, पर्वतीय है। और जैसे-जैसे ऊपर चढ़ोगे, वैसे-वैसे गिरने का डर है, गिरने का डर बढ़ता जाएगा। क्योंकि जो ऊंचे चढ़ते हैं, वे ही गिर सकते हैं। जो समतल रास्तों पर जीते हैं, उनके गिरने का कोई सवाल नहीं।

The path is difficult, narrow, rocky, arduous, mountainous. And the higher you climb, the greater the fear of falling—the fear keeps growing. For only those who climb high can fall. Those who live on flat plains—where is the question of falling?

भोग में कभी कोई भ्रष्ट नहीं होता। इसलिए भोग-भ्रष्ट जैसा कोई शब्द नहीं। योग-भ्रष्ट हो सकता है कोई। योगी ही भ्रष्ट हो सकता है, क्योंकि ऊंची उड़ान भरता है। उसके ही पंख कट सकते हैं, उसके ही पंख जल सकते हैं। सूरज के पार जाने की जिसकी आकांक्षा है, अभीप्सा है, वह किसी दिन जल सकता है।

No one is ever corrupted by indulgence; that is why there is no phrase like “indulgence-corrupted.” One can be yoga-corrupted. Only a yogi can be corrupted—because he flies high; his wings can be clipped, his wings can be singed. He who longs to go beyond the sun may one day be burned.

लेकिन इतना साहस न हो तो सत्य को कोई पा नहीं सकता। सत्य कायरों के लिए नहीं है। और आश्चर्यों का आश्चर्य तो यह है कि हमारे मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारे कायरों से भरे हैं। जो प्रार्थना कर रहे हैं घुटने टेक कर, वह कायरों की जमात है, वह भयभीत है। इसलिए भगवान की बात कर रहे हैं। उनका भगवान बस भय का ही एक विस्तार है। और भगवान--और भय का विस्तार? असंभव! भगवान तो साहस का अनुभव है--दुस्साहस का।

But without that much courage, no one can know truth. Truth is not for cowards. And the wonder of wonders is that our temples, mosques, gurudwaras are full of cowards. Those who kneel and pray are a fraternity of the fearful; they are frightened, hence they talk of God. Their God is only an extension of fear. God—an extension of fear? Impossible! God is the experience of courage—of audacity.

शुभ हुआ। सुरेंद्र सरस्वती, फिर-फिर होने देना। घबड़ाना मत। अरे टूट गया चश्मा तो टूट गया, फिर बना लेना। और आगे से चश्मा उतार कर ही ध्यान करो न! ऐसे ही तो रोज-रोज समझाता हूं कि सब चश्मे उतार दो, फिर भी तुम चश्मा लगा कर ही ध्यान कर रहे हो! भीतर देखना है, वहां चश्मे की क्या जरूरत है?

Good that it happened, Surendra Saraswati—let it happen again and again. Don’t panic. If the glasses broke, let them break; get a new pair. And from now on, take off your glasses before you meditate! I keep saying every day: take off all your spectacles—yet you go on meditating wearing them! You are to look within—what need is there for glasses?

मुल्ला नसरुद्दीन एक रात उठा और उसने अपनी पत्नी को धक्का मारा, हुद्दा मारा एकदम जोर से कि जल्दी चश्मा ला। वह तो कुछ समझी नहीं कि मामला क्या है! कोई चोर आ गया घर में या क्या हुआ! भागी गई, चश्मा ले आई। मुल्ला ने जल्दी से चश्मा चढ़ा लिया और लेट गया चित्त, आंख बंद करके। पत्नी ने कहा: मामला क्या है? माजरा क्या है? होश में हो? चश्मा किसलिए बुलाया आधी रात?

अरे, उसने कहा: तू चुप रह, बीच में गड़बड़ न कर! एक बहुत सुंदर सपना देख रहा हूं। जरा धुंधला-धुंधला मालूम पड़ रहा था, सो सोचा कि चश्मा बुला लूं। मगर फिर धुंधला-धुंधला भी नहीं दिखाई पड़ा। बहुत आंखें भींचीं, करवट बदली। पत्नी पर नाराज होने लगा कि दुष्ट ने बीच में गड़बड़ डाल दी! चुपचाप रहती, तू बोली क्यों? सब खराब कर दिया।

Mulla Nasruddin got up one night and jabbed his wife—“Quick, bring my glasses!” She didn’t know what was going on—a thief in the house? She ran and brought the glasses. Mulla quickly put them on and lay flat on his back, eyes closed. The wife said, “What’s the matter? What’s going on? Are you in your senses? Why call for glasses in the middle of the night?” “Shut up,” he said, “don’t mess it up! I’m seeing a very beautiful dream. It was looking a little hazy, so I thought I’d call for my glasses.” But then even the haziness didn’t appear; he squinted hard, changed sides, and began to get angry with his wife: “Wretch, you messed it up! If only you had kept quiet! You spoiled everything.”

पत्नी का कोई कसूर नहीं। किसी का कोई कसूर नहीं। इस दुनिया में हम सब दूसरों पर कसूर थोप देते हैं। सपने देखने के लिए चश्मों की जरूरत है? अंधे भी जी भर कर देखते हैं। आंखों तक की जरूरत नहीं है, चश्मों की तो बात ही छोड़ दो। चश्मा उतार कर रख दो। माला भी उतार कर रख दो। सच तो यह है, अगर संभव हो, द्वार-दरवाजे बंद करके बिलकुल नग्न होकर ही ध्यान करो। वस्त्र भी हटा दो। कोई बाधा न रह जाए। क्योंकि ये सब बाधाएं हैं।

The wife is not at fault. No one is at fault. In this world we keep throwing blame on others. Do dreams need spectacles? The blind too see to their heart’s content. There isn’t even any need of eyes—let alone spectacles. Put the glasses aside. Take off the mala too. In truth, if possible, bolt the doors and meditate absolutely naked. Remove even the clothes. Let no obstacle remain—because all these are obstacles.

अब ऐसे लोग हैं, पैंट-पतलून कसे हुए हैं और ध्यान कर रहे हैं! प्राण निकले जा रहे हैं। पेट इतना जोर से कसा हुआ है! कुछ नालायक तो ऐसे हैं कि टाई तक बांध कर ध्यान करते हैं! जैसे भगवान के सामने भी बिना टाई के गए तो शायद जंचे नहीं, क्या सोचें कि अरे सज्जन पुरुष होकर और बिना टाई के चले आ रहे हैं!

And there are people with belt and trousers pulled tight, trying to meditate! The life-breath can hardly move; the belly is squeezed! Some fools even wear a tie while meditating! As if even before God it won’t look proper to go without a tie—what will he think, “A respectable gentleman, and coming here without a tie!”?

डाक्टर रघुवीर ने और कुछ भी किया हो, और सब चीजों के लिए गलत-सलत अनुवाद किया हो, मगर टाई के लिए बिलकुल ठीक किया--गलफांसी। और तो कोई उनका अनुवाद जंचता नहीं, उलटे-सीधे अनुवाद हैं। रेलगाड़ी के लिए लोहपथ-गामिनी। रेलगाड़ी ठीक-ठाक है। लोहपथ-गामिनी! मगर टाई का जंचता है--गलफांसी। टाई से भी सुंदर है गलफांसी। टाई का मतलब तो कुल गांठ। मगर गलगांठ, लगी है फांसी! पता नहीं क्यों?

Whatever else Dr. Raghuvira did—he gave wrong, twisted translations for many things—yet for “tie” he nailed it perfectly: “neck-hanging.” None of his other versions really fit—“railway” was fine as it was, but he coined “lohapath-gamini”—“the iron-path-goer”! But for “tie,” his “neck-hanging” is superb. “Tie” means merely a knot; but “neck-knot”—a hanging! Who knows why?

और पश्चिम में जहां लोग सर्दी में जीते हैं, वहां गले को बांध लो, यह समझ में आता है, ताकि हवा अंदर न जाए। मगर यहां पूरब में, जहां पसीने से लथपथ हैं, मरे जा रहे हैं गर्मी में, हाय-तोबा कर रहे हैं--और गलफांसी लगाए हैं! इस गर्म देश में मोजे पहने हुए हैं दिन-दिन भर, जूते पहने हुए हैं। उतारते ही नहीं।

In the West, where people live in the cold, to wrap the neck makes sense—so the wind doesn’t get in. But here in the East, where we are drenched in sweat, dying of heat, raising a hue and cry—and we wear a noose round the neck! In this hot country people wear socks all day, and shoes—never take them off.

ध्यान के समय सब अलग कर दो। सब फांसियां अलग कर दो। न मोजों की जरूरत है, न पैंट-पतलून की जरूरत है, किसी चीज की कोई जरूरत नहीं। और जब नंग-धड़ंग होओ तो कृपा करके माला भी अलग कर देना, नहीं तो बड़ी अजीब सी लगेगी, नंग-धड़ंग खड़े हैं और माला पहने हुए हैं! अरे कोई देख ही ले! क्योंकि लोग ऐसे हैं कि तुम द्वार-दरवाजे बंद करो, तो उत्सुक हो जाते हैं कि मामला क्या है? तो कोई चाबी के छेद में से ही झांक ले। तो तुम्हारे नंगेपन से उतना परेशान नहीं होगा, जितना माला से परेशान होगा। सब अलग कर दो।

During meditation, take everything off. Remove all the hangings. No need for socks, no need for pants—no need for anything. And when you are stark naked, please also take off the mala, or it will look very odd—standing naked and wearing a rosary! Someone might even see you—for people are such that if you lock your door, they get curious: What’s going on? Someone may peep through the keyhole; they will be less bothered by your nakedness than by the mala! Take everything off.

और यह घटना बार-बार घटे, इसके लिए तैयारी करो। और बौद्धिक विश्लेषण में मत पड़ना, सिर्फ होश रखना। अब की बार जब गिरो तो जरा सा होश रखना। बस थोड़ी सी होश की फिक्र रखना। एक बार नहीं सधेगा, दो बार नहीं सधेगा, धीरे-धीरे सधेगा, निश्चित सधेगा। और जब होश सध जाएगा तो तुम बड़ी अदभुत अनुभूतियों में से गुजरोगे। देह गिर जाती है, तुम नहीं गिरते। मन गिर जाता है, तुम नहीं गिरते। और जब देह और मन गिर जाते हैं, तभी तो अनुभव होता है कि मैं कौन हूं।

And prepare yourself so that this event happens again and again. Do not get into intellectual analysis; keep only awareness. Next time, when you fall, keep just a little awareness. Once it won’t hold; twice it won’t hold; slowly it will—certainly it will. And when awareness is steadied, you will pass through wondrous experiences. The body falls—you do not. The mind falls—you do not. And only when body and mind have fallen is it known who I am.

तीसरा प्रश्न: ओशो, आपको लोग कब समझेंगे? आप गीत देते हैं और लोग गालियां लौटाते हैं!
Third question: Osho, when will people understand you? You offer songs, and people hurl insults in return!

अनंत! जो जिसके पास है वही तो दे सकता है न! मैं गीत देता हूं, इसमें कुछ खूबी की बात नहीं है। हृदय गीतों से भरा है। मजबूरी है। विवश हूं। गीत देने ही पड़ेंगे। फूल खिलेगा तो गंध को उड़ना ही होगा। दीया जलेगा तो किरणें फूटेंगी ही। सूरज निकलेगा तो सुबह होगी ही। सुबह होगी तो पक्षी गीत भी गाएंगे, फूल भी खिलेंगे, हवाओं में ताजगी भी आएगी। यह सब होगा। यह कोई सूरज करता नहीं है।

Anant! One can only give what one has. I give songs—there is nothing special about that. The heart is brimming with songs. It’s a compulsion, a helplessness. Songs will have to be given. When a flower blooms, its fragrance must spread. When a lamp is lit, rays must burst forth. When the sun rises, morning must happen. And when morning comes, birds will sing, flowers will bloom, freshness will flow in the breeze. All this happens—it’s not that the sun is doing it.

तुम सब इतने अपूर्व प्रेम से मेरे पास इकट्ठे हो गए हो, कैसे? कोई सूरज तुम्हें दिखाई पड़ा, तुम्हारे भीतर भी कोई गीत गूंज उठा, तुम्हारे भीतर भी कोई गंध उठने लगी। तुम्हें किसी किरण ने छुआ। कोई रस तुम्हारे गले में आया। तुमने कुछ स्वाद पाया। तुम चले आए हो खिंचे। मेरी मजबूरी है कि जो मेरे पास है, दूंगा।

How have you all gathered around me with such extraordinary love? You glimpsed a sun; some song resounded within you; some fragrance began to rise inside; a ray touched you; some nectar came to your throat; you tasted something—and you came, drawn. My compulsion is that I will give what I have.

और लोग भी क्या करें? उनके पास गालियां हैं। उनकी गालियों पर नाराज मत होना। उनकी गालियों पर दया करना। वे कर भी क्या सकते हैं? उन्हीं शब्दों से गीत बनते हैं, उन्हीं शब्दों से गालियां बनती हैं। शब्द तो वही होते हैं। उनके भीतर कुछ इतना विषाद है, कुछ इतनी पीड़ा है। उनके भीतर कुछ इतने घाव हैं। जिंदगी उनकी इतनी हताशा-निराशा से भरी है कि वहां से गालियां ही उठ रही हैं। उनके भीतर गालियां उतनी ही स्वाभाविक हैं।

And what are others to do? They have only insults. Don’t be angry at their abuses; feel compassion for them. What else can they do? From the same words songs are woven, from the same words insults are made. The words are the same. Within them there is so much gloom, so much pain, so many wounds. Their lives are so full of frustration and despair that only abuses naturally rise from there. Inside them, abuses are just as natural.

मेरे गांव में मेरे सामने ही एक सज्जन रहते थे। आए दिन उनका झगड़ा किसी न किसी से हो ही जाए, किसी न किसी बात पर हो ही जाए। मैं बैठा-बैठा यह बरसों देखता रहा। धीरे-धीरे मुझे समझ में आया कि झगड़ा होना एक अनिवार्यता है, वे बच नहीं सकते झगड़े से। उनके भीतर झगड़ा उबलता रहता है। वे सिर्फ बहाने की तलाश में रहते हैं। तो कोई भी बहाना, कोई भी छोटी-मोटी बात--और पर्याप्त है उनके लिए--जो किसी के लिए भी पर्याप्त न हो, जो कोई सोच भी न सके कि यह कोई झगड़े की बात है! और भी एक मजा मैंने देखा कि वे इसको झगड़ा नहीं मानते थे। वह तो एक दिन बीच में पुलिसवाला आ गया। उनकी और उनके सहयोगी की...सुनार का काम करते हैं...उनकी और उनके सहयोगी की बातचीत हो गई। बातचीत बढ़ी, एक-दूसरे के बाल एक-दूसरे ने पकड़ लिए, छीना-झपटी हो रही, मार-पीट हो रही, भीड़ इकट्ठी हो गई।

In my village there lived a gentleman right across from me. Every other day he would end up quarreling with someone over something or other. I watched this for years. Slowly I understood that quarreling was an inevitability for him; he simply could not avoid it. A fight kept simmering inside; he was only searching for an excuse. Any excuse, any small thing—enough for him—something no one else would consider a cause for a fight! And one more amusement I noticed: he didn’t even consider it a fight. One day a policeman intervened. He and his coworker—he was a goldsmith—were talking. The talk heated up, they grabbed each other’s hair, shoving, punching, a crowd gathered.

भीड़ तो ऐसी चीजें देखने में बड़ी उत्सुक होती है। अब मुफ्त में ही तमाशा देखने मिल रहा हो, तो कौन सरकस जाए! कौन सिनेमा जाए! हजार काम छोड़ कर आदमी खड़े हो जाते हैं, भूल ही जाते हैं। कितना ही जरूरी काम हो, पत्नी बीमार पड़ी हो, डाक्टर को बुलाने निकले थे, भूल ही गए। सब्जी लेने चले थे, भूल ही गए। घर में चाहे मेहमान बैठे हों, मगर ऐसा मौका कोई नहीं छोड़ता। और छोटे गांव में बस यही छोटी-मोटी घटनाएं तो घटती हैं मनोरंजन के लिए, और तो कुछ खास है नहीं। न टेलीविजन है, न बड़े-बड़े होटल हैं जहां कैबरे नृत्य होता हो, न मल्लयुद्ध होते हैं, न मोहम्मद अली आते हैं, कुछ भी तो नहीं होता। बस कभी-कभी ऐसी छोटी-मोटी बातें होती हैं, तो सारा मोहल्ला इकट्ठा था। रास्ते का ट्रैफिक, छोटा सा रास्ता कि दो बैलगाड़ी भी आ जाएं जो फंस जाएं, तो ट्रैफिक रुका हुआ है, तांगे वाले चिल्ला रहे हैं कि उनकी ट्रेन चूकी जा रही है, लोग रास्ता नहीं छोड़ रहे और वे दोनों बीच रास्ते पर एक-दूसरे की पिटाई कर रहे हैं, एक-दूसरे के बाल पकड़े हुए हैं।

Crowds are always eager to watch such things. If you can get a show for free, who will go to the circus? Who will go to the cinema? People drop a thousand errands, forget everything. However urgent it may be—your wife is sick, you set out to fetch the doctor—you forget. You went to buy vegetables—you forget. Guests may be sitting at home, but no one misses such a chance. In a small village these little dramas are the entertainment; there’s nothing else—no television, no big hotels with cabarets, no wrestling matches, no Muhammad Ali—nothing. So when small things like this happen, the whole neighborhood gathers. The lane is narrow, just wide enough for two bullock carts to get stuck; traffic stops, the tonga drivers are shouting they’ll miss their train, people won’t clear the way, and in the middle of the road the two are beating each other, clutching hair.

पुलिसवाला बीच में आया और कहा कि लड़ क्यों रहे हो?

मैं अपने दरवाजे पर बैठा देख रहा हूं। उन सज्जन ने कहा: लड़ कौन रहा है? अरे यह तो बातचीत हो रही है। तब मैं समझा कि यह बातचीत है! पूछ लो इससे, उन्होंने अपने सहयोगी से कहा। उसने भी कहा: हां, बातचीत ही हो रही है। ऐसी बातचीत तो होती ही रहती है, इसमें झगड़ा क्या है!

The policeman came between them and said, “Why are you fighting?” I was watching from my doorway. The gentleman said, “Who is fighting? This is a conversation.” Then I understood—this is ‘conversation’! “Ask him,” he said to his coworker. He too said, “Yes, it’s just a conversation. Such conversations keep happening—what’s the fight in this!”

एक दिन बस में मुल्ला नसरुद्दीन किसी व्यक्ति से गाली-गलौज पर उतर आया और फिर उसकी उससे हाथापाई भी होने लगी। लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की और कहा: यूं मत लड़ो। और कम से कम ऐसी गंदी गालियां तो न दो। कम से कम मां-बहन की गालियां तो मत दो। देखते नहीं, बस में महिलाएं बैठी हैं!

मुल्ला नसरुद्दीन ने कहा: महिलाएं बेशक उतर जाएं, लड़ाई बहुत जरूरी है। ऐसी की तैसी इन महिलाओं की! न घर में शांति से जीने देती हैं, न बाहर कोई काम शांति से करने देती हैं।

यह काम शांति से कर रहे थे वे--यह जो मारपीट की नौबत आ रही थी, ये जो मां-बहन की गालियां चल रही थीं!

One day in a bus Mulla Nasruddin got into a slanging match with someone and then into fisticuffs. People tried to separate them and said, “Don’t fight like this. At least don’t use such filthy language. At least don’t hurl those obscene mother-sister abuses. Can’t you see there are ladies in the bus!” Nasruddin said, “Let the ladies get off—this fight is very important. To hell with these women! They don’t let you live peacefully at home, and they don’t let you do anything in peace outside either.” They were doing this ‘work’ peacefully—this business of coming to blows, these mother-sister obscenities flying!

लोगों की अपनी समझ है।

People have their own understandings.

तुम पूछते हो: ‘आपको लोग कब समझेंगे? आप गीत देते हैं और लोग गालियां लौटाते हैं!’

अनंत, यही उन्होंने सदा किया है। वे अगर गालियां न लौटाएं तो मैं चौंकूंगा कि क्या हो गया? मामला क्या है? क्या मेरे गीत उन्होंने सुने नहीं? क्या उनको मेरे गीत जंचे नहीं, रुचे नहीं, भाए नहीं? क्या मैं बहरों से बोल रहा हूं? क्योंकि गालियां क्यों नहीं आईं? गालियां आनी ही चाहिए!

You ask: “When will people understand you? You offer songs, and people hurl insults in return!” Anant, this is what they have always done. If they didn’t return abuse, I would be startled: what’s happened? What’s the matter? Did they not hear my songs? Did my songs not touch them, please them? Am I speaking to the deaf? Why didn’t the abuses come? They should!

मुल्ला नसरुद्दीन और उसकी पत्नी, दोनों स्टेशन गए थे। तीर्थयात्रा पर जा रहे थे। स्टेशन पर वजन नापने वाली मशीन लगी थी, जिस पर खड़े हो जाओ, दस पैसे का सिक्का डालो, टिकट निकल आए। मुल्ला जल्दी से खड़ा हुआ, टिकट निकली। इसके पहले कि वह उठाए, पत्नी ने झपट कर टिकट उठाई। टिकट में लिखा हुआ था कि आप महान वीर पुरुष हैं। जीवन में आपको कभी भय नहीं सताता। जीवन में आप टूट जाएं मगर झुकते नहीं। आप में महान आत्मबल है। संकल्प की संपदा परमात्मा ने आपको दी है।

पत्नी ने कहा: हुं! और दूसरी तरफ टिकट उलटी और उस तरफ आया था: एक सौ अस्सी पौंड वजन। पत्नी ने कहा: और वजन भी गलत है। वह जो कहा है पहले, वह तो गलत है ही, और वजन भी गलत है।

Mulla Nasruddin and his wife went to the station, leaving on a pilgrimage. There was a weighing machine there—stand on it, put in a ten-paisa coin, a ticket comes out. Mulla quickly stood on it, the ticket came out. Before he could pick it up, the wife snatched it. It read: “You are a great hero. Fear never troubles you. In life you may break, but you do not bend. You have great inner strength. God has bestowed you with the wealth of resolve.” The wife said, “Huh!” and flipped the ticket over; on the back it said: “One hundred eighty pounds.” The wife said, “And even the weight is wrong. What was said before is certainly wrong—and the weight is wrong too.”

कुछ लोग तो हर चीज में झगड़ा करने को तैयार हैं। अब पत्नी इस टिकट को भी बर्दाश्त नहीं कर सकी। इसमें भी उसने एतराज उठा ही दिया, कि दोनों बातें गलत हैं। और मुल्ला क्या कहे, पत्नी से कुछ कहे तो वहीं अभी झगड़ा खड़ा होता है। दस पैसे में महंगा पड़ जाए और बीच सड़क पर स्टेशन पर अभी भीड़-भाड़ इकट्ठी हो जाए। इसलिए तो बेचारा कह रहा है कि ये महिलाएं न घर में शांति से रहने देती हैं, न बाहर। अपनी हैं, वे भी सताती हैं; दूसरों की हैं, वे भी सताती हैं। जहां देखो वहीं डर है कि महिलाओं की वजह से गाली तक नहीं बक सकते। तो आदमी को स्वतंत्रता है या नहीं? वाणी का तो स्वातंत्र्य बिलकुल विधान में लिखा हुआ है। तो गीत गाओ कि गाली बको, यह तो स्वतंत्रता है, जन्मसिद्ध अधिकार है आदमी का। इसमें कुछ नाराज होने की जरूरत नहीं है।

Some people are ready to quarrel over everything. Now the wife could not even tolerate this ticket; she raised objections even here—that both statements are wrong. And what is Mulla to say? If he says anything to his wife, a fight will break out right there. The ten paisa will prove costly, a crowd will gather at the station. That’s why the poor fellow says these women don’t let you live peacefully at home or outside. Your own harass you; others’ harass you. Wherever you look there’s fear—because of women—you can’t even swear. So does a man have any freedom or not? Freedom of speech is written right into the constitution. Whether you sing or swear—that’s freedom, a man’s birthright. There is no need to be angry about it.

मैं जो कह रहा हूं, अगर तुमने उन्हें भाव से सुना तो गीत हैं, नहीं तो उनमें बड़ी चोटें हैं, क्योंकि मैं परंपरा के विपरीत बोल रहा हूं। मैं थोथे पांडित्य के विपरीत बोल रहा हूं।

What I am saying—if you listen with heart—it is song; if not, it is full of blows. Because I speak against tradition. I speak against hollow scholarship.

चंदूलाल एक तोता खरीदने गए थे। बड़े फंस गए। इतना महंगा तोता पड़ेगा, ऐसा नहीं सोचा था। लेकिन नीलामी हो रही थी और बोली बढ़ती ही गई। तीन सौ रुपये पर बोली खत्म हुई। छाती बैठ गई चंदूलाल की। तीन सौ रुपये देने ही पड़े। देते समय नीलाम करने वाले से पूछा कि भई, एक बात तो और पूछ लूं, तीन सौ रुपये तो ठुंक ही गए, अब जो हुआ सो हुआ, जोश-खरोश में बोल गया बोली, क्योंकि बोली बढ़ती गई, मैं ऐसा कुछ हार जाने वाला नहीं, चाहे जान चली जाए। मगर यह तोता बोलता करता है कि नहीं?

उसने कहा: अरे आप भी क्या बातें कर रहे हो! बोली आपके खिलाफ कौन बोल रहा था? यही तोता! आप कहो पच्चीस, यह कहे तीस। आप कहो पैंतीस, यह कहे चालीस। वह तो यह कहो कि इसको बस तीन सौ तक गिनती आती है, नहीं तो आज तुम्हारी फांसी लग जाती। इससे आगे इसको गिनती नहीं आती। अब तुम सिखा लेना।

Chandulal went to buy a parrot. He got trapped badly. He hadn’t thought a parrot would cost so much. But an auction was happening and the bids kept rising. The bidding ended at three hundred rupees. Chandulal’s chest sank. He had to pay. While paying he asked the auctioneer, “Listen, one more thing—three hundred have been hammered away; what’s done is done; in the heat of the moment I kept bidding, I’m not one to back down even if life is at stake. But does this parrot talk or not?” He said, “What are you saying! Who was bidding against you? This very parrot! You’d say twenty-five, he’d say thirty. You’d say thirty-five, he’d say forty. Be grateful he only knows how to count up to three hundred—otherwise today you’d have been hanged! He can’t count beyond that. You can teach him.”

मैं पंडितों को तोतों से ज्यादा नहीं समझता। उनको उतना ही आता है, जितना किताब में लिखा हुआ है। और किताब में क्या खाक लिखा हुआ है! किताब में उतना ही लिखा हुआ है, जितना बुद्धि पकड़ सकती है। और बुद्धि क्या पकड़ सकती है? जो असली है, वह तो छूट ही जाता है।

I don’t consider pundits any more than parrots. They know only what’s written in the book. And what the hell is written in books! Only what the intellect can grasp. And what can intellect grasp? The real slips through.

परंपरा के मैं विपरीत हूं, शास्त्रों के मैं विपरीत हूं, संस्कारों के मैं विपरीत हूं, तुम्हारी सामाजिक अंध-रूढ़ियों के मैं विपरीत हूं। लोग नाराज न हों तो क्या हों? और जब नाराज हों तो उनसे गालियां निकलें, स्वभावतः। मुझे वे पचा नहीं पाते। मुझे पचाने के लिए भी थोड़ा उदार हृदय चाहिए, जरा छाती चाहिए।

I stand opposite to tradition, opposite to scriptures, opposite to conditionings, opposite to your social blind orthodoxies. How can people not be angry? And when they are angry, abuses naturally come. They can’t digest me. To digest me you need a bit of a generous heart, a broad chest.

पागलखाने गए थे चंदूलाल--देखने। जैसे ही चंदूलाल को पागलों ने देखा, एक पागल ने कहा: आइए! आइए! कहिए कैसा लगा यहां आपको?

चंदूलाल ने कहा: बस कुछ न पूछिए, मुझे देख कर आप सभी पागल इतने प्रसन्न हैं कि क्या कहूं! ऐसा मेरा स्वागत जीवन में कभी कहीं हुआ ही नहीं। और बात बड़ी बेबूझ लगती है, क्योंकि मैंने तो सुना था कि यहां जो भी पागलों को देखने आता है, पागल उसे काटने दौड़ते हैं।

वे पागल हंसने लगे। चंदूलाल ने कहा कि समझाओ, क्या बात है? हंसते क्यों हो?

तो एक पागल ने कहा कि भई, बात यह है कि हम प्रसन्न क्यों न हों! आखिर हम ही जैसे, अपने ही जैसे आदमी कभी-कभी देखने को मिलते हैं। आपको देख कर आत्मा को जो शांति मिली, आपको देखते से ही हम पहचान गए कि है अपनी जाति का, अपने वाला।

Chandulal went to a madhouse—to look around. As soon as the inmates saw him, one madman said, “Come! Come! Tell us, how do you like it here?” Chandulal said, “Don’t ask me anything; seeing me, all of you madmen are so happy—what can I say! Such a welcome I’ve never had anywhere in life. And it’s puzzling, because I’d heard that whoever comes to see the mad, they rush to bite him.” The madmen burst out laughing. Chandulal said, “Explain—what’s the matter? Why are you laughing?” One madman said, “Why shouldn’t we be pleased! After all, once in a while we get to see someone just like us—our own kind. The peace our soul felt on seeing you—we recognized at a glance: he’s of our tribe, our own.”

बहुत कम लोग मेरी बात को पचा पाएंगे। मैं किसी की भी जाति का नहीं हूं--न हिंदू की, न मुसलमान की, न जैन की, न ईसाई की, न बौद्ध की, न सिक्ख की, न पारसी की--मैं किसी की जाति का नहीं हूं। ये सब जातियां पागलों की हैं। मैं किसी तरह के पागलपन का सहयोगी नहीं हूं। मैं सब तरह के पागलपन के विरोध में हूं। इससे अड़चन है।

Very few will be able to digest what I say. I belong to no sect—neither Hindu, nor Muslim, nor Jain, nor Christian, nor Buddhist, nor Sikh, nor Parsi—I belong to none. These sects are for madmen. I do not support any kind of madness. I oppose all kinds of madness. That’s the rub.

फिर मैं जो कह रहा हूं, वह जो लोग ध्यान कर रहे हैं, केवल वे ही समझ सकते हैं। क्योंकि यह बात सिर्फ ध्यान की भाषा में निष्णात लोगों को ही समझ में आ सकती है। मेरे गीत ध्यान के गीत हैं, ध्यान के फूल हैं। तुम भी ध्यान में उतरोगे, नाचोगे, गाओगे, तुम भी मस्त होओगे ध्यान में--तो ही मेरी बात तुम्हें तत्क्षण समझ में आ जाएगी, नहीं तो जमीन-आसमान का फासला रहेगा।

And what I am saying can only be understood by those who are meditating. This can be understood only by those proficient in the language of meditation. My songs are songs of meditation, flowers of meditation. If you too enter meditation—dance, sing, become intoxicated in meditation—then my words will be instantly clear to you; otherwise the distance of earth and sky will remain.

चंदूलाल ने एक दिन मुल्ला नसरुद्दीन से कहा: बड़े मियां, आपने जो नई भाषा सीखी, उसका कोई गीत सुनाइए। आप तो जानते ही हैं--नसरुद्दीन बोला--मुझे गाना-वाना नहीं आता। फिर भी आप मजबूर करते हैं तो सुना देता हूं।

गीत खत्म होने पर चंदूलाल ने प्रशंसा की, और लोगों ने भी बड़ी प्रशंसा की। लेकिन चंदूलाल आसानी से छोड़ने वाले नहीं थे। बड़ी जिज्ञासा से उन्होंने पूछा: बड़े मियां, गीत का अर्थ बताएंगे क्या?

नसरुद्दीन ने कहा: अर्थ आप न पूछें तो अच्छा।

नहीं-नहीं, इस करुण गीत के अर्थों से हमें वंचित न रखिए। हमारी तो आंखों में आंसू आ गए। ऐसी हार्दिकता से, ऐसे भाव से आपने गाया कि हमारे तो हृदय में हिंडोलें उठ गईं। इस करुण गीत का अर्थ तो आप बताओ ही। बिना ही अर्थ समझे हम पर इतना प्रभाव हुआ है! अर्थ समझ जाएं तो इस गीत की आत्मा भी हमारी समझ में आ जाए।

नसरुद्दीन ने कहा: फिर भी मैं कहता हूं भाई साहब, न पूछिए अर्थ तो अच्छा।

नहीं माने चंदूलाल, और भी लोग जिद पकड़ गए। तो नसरुद्दीन ने कहा: जैसी फिर आपकी मर्जी। तो फिर सुनिए। मैंने चीनी भाषा में एक से लेकर सौ तक गिनती पढ़ी थी।

One day Chandulal said to Mulla Nasruddin, “Brother, sing us a song in the new language you’ve learned.” “You know,” said Nasruddin, “I don’t know singing. Still, if you insist, I’ll sing.” When the song ended, Chandulal praised him, and others too praised him greatly. But Chandulal wasn’t one to let go easily. With great curiosity he asked, “Brother, will you tell us the meaning of the song?” Nasruddin said, “It’s better you don’t ask the meaning.” “No, no—don’t deprive us of the meanings of this plaintive song. Tears came to our eyes. With such feeling you sang that waves rose in our hearts. Tell us the meaning of this lament; if we grasp the meaning, the soul of the song will be ours.” Nasruddin said, “Even so, I say—don’t ask the meaning.” Chandulal wouldn’t agree, others too insisted. Nasruddin said, “As you wish. Listen then: I had learned to count from one to a hundred in Chinese.”

मैं जो भाषा बोल रहा हूं, वह ध्यान की भाषा है। जब तक तुम्हें भी ध्यान की थोड़ी सी अनुभूति न हो, तब तक बहुत असंभव है कि तुम्हारा मेरे साथ तालमेल बैठ सके। तुम मेरे साथ असुविधा अनुभव करोगे, बेचैनी अनुभव करोगे, अशांति अनुभव करोगे। मेरी भाषा शिष्यों के लिए है, विद्यार्थियों के लिए नहीं। संन्यासियों के लिए है, पृथक जनों के लिए नहीं, सामान्य के लिए नहीं। और यह बड़ी मुश्किल बात है।

The language I speak is the language of meditation. Until you too have even a small taste of meditation, it is very unlikely you can find a rhythm with me. You will feel ill at ease with me, restless, disturbed. My language is for disciples, not for mere students; for sannyasins, not for the ordinary. And that is a big difficulty.

लोग कहते हैं: हम आपकी बात समझ लें तो फिर संन्यास लें। हम आपकी बात समझ लें तो ध्यान भी करें। जब तक समझ में न आए, हम कैसे ध्यान करें और कैसे संन्यास लें? और वे भी ठीक ही कहते हैं। तर्क दुरुस्त है। बात पते की है। और मेरी मुश्किल भी समझो। मैं कहता हूं: मेरी बात समझ में ही तब आए जब तुम ध्यान करो। मेरी बात गले ही तब उतरे जब तुम संन्यस्त हो जाओ।

People say, “Let us first understand you—then we’ll take sannyas. Let us first understand—then we’ll meditate. Until we understand, how can we meditate or take sannyas?” And they are right; the logic is sound. Understand my difficulty too: you will understand only when you meditate; my words will go down only when you are sannyasins.

मेरी भी मजबूरी है, उनकी भी मजबूरी है। उनका कहना ऐसा ही है, जैसे कोई कहे कि जब तक मैं तैरना न सीख लूं, तब तक पानी में न उतरूंगा। तैरना सिखाने वाला कहेगा: पानी में तो उतरना ही होगा। तैरना सीखने के लिए भी पानी में उतरना ही होगा। उथले में सही, आज कोई तुम्हें सागर में नहीं ले जाता हूं, उथले में उतरो। आहिस्ता-आहिस्ता उतरो, किनारे-किनारे रहो, रस्सी बांध कर उतरो, तुंबियां बांध लो, मगर उतरो तो! और फिर मैं हूं, डूबने लगोगे तो बचाऊंगा। घाट के पास ही रहो, चिल्ला सको, भीड़-भाड़ है, कोई न कोई बचा लेगा। बहुत दूर न जाओ। मगर उतरना तो पड़ेगा ही।

लेकिन तुम कहो कि नहीं, मैं जब तक तैरना न सीख लूं, मैं पानी में उतरने वाला नहीं।

My compulsion, their compulsion. Their position is like someone saying, “Until I learn to swim, I won’t enter the water.” The teacher will say, “You will have to enter the water. Even to learn to swim, you must enter water. Enter the shallows; today I won’t take you to the ocean. Enter slowly; stay near the bank; tie a rope, strap on floats, but enter! I am here—if you start to sink, I’ll save you. Keep near the ghat; shout if needed; there’s a crowd, someone will save you. Don’t go far. But enter you must.” Yet you say, “No—until I learn to swim, I won’t enter the water.”

मुल्ला नसरुद्दीन सीखने गया था तैरना। संयोग की बात...और अक्सर ऐसा हो जाता है सिक्खड़ों के लिए। सिक्खड़ों को बड़ी दिक्कतें आती हैं। साइकिल सीखी चलानी कभी? गिरोगे। और बड़ी हैरानी होती है कि दूसरे लोग चले जा रहे हैं बैठे हुए--औरतें, बच्चे, बूढ़े। दो चकों पर चले जा रहे हैं, चमत्कार कर रहे हैं बिलकुल। न कोई गिरता, न कुछ। मजे से गपशप करते हुए, गाना गाते हुए, फिल्मी धुन...और क्या मजे से चले जा रहे हैं! न कोई रास्ते का नियम मानते कि बाएं चलें, कि दाएं चलें, कि बीच में चलें। साइकिल वाले तो कोई नियम मानते ही नहीं। वे तो कहीं से भी निकल जाएं।

मगर तुम जब चलाना सीखोगे तब पता चलेगा। गिरोगे। हड्डी-पसली टूटेगी। कम से कम घुटने तो छिलेंगे ही, कपड़े तो फटेंगे ही। और तुम बड़े हैरान होओगे कि बात क्या है, लोग क्यों सधे चले जा रहे हैं?

और एक दिन तुम भी सध जाओगे। एक-दो-चार दफे गिरोगे। मगर शुरू-शुरू में गिरना जैसे जरूरी है, आवश्यक है। आदमी इसलिए नहीं गिरता कि साइकिल चलाना कोई कठिन कला है। आदमी इसलिए गिरता है कि जो चलाना नहीं जानता वह घबड़ाया हुआ होता है। घबड़ाहट से गिरता है, साइकिल चलाने से कोई गिरता है? साइकिल चलाने में कोई राज नहीं है बड़ा। अगर बिना घबड़ाए तुम बैठ जाओ और चल पड़ो एकदम...

मैंने ऐसे ही साइकिल चलाई। जो मित्र मुझे सिखाने आए थे उन्होंने कहा कि मैं पकडूं? मैंने कहा कि नहीं। गिरना होगा तो भी मैं जिम्मेवारी अपनी ही रखूंगा। जब इतने लोग चले जा रहे हैं तो मैं भी बैठ कर चला ही जाऊंगा।

उन्होंने कहा: क्या कह रहे हो! बैठोगे तो बहुत बुरी तरह गिरोगे।

Mulla Nasruddin went to learn swimming. By coincidence—and it often happens with beginners—beginners have a hard time. Have you ever learned to ride a bicycle? You will fall. It’s amazing—others glide along seated—women, children, old men—rolling along on two wheels as if performing a miracle. No one falls. They chat, sing film tunes, go merrily on their way. They don’t follow any rules—left, right, center—cyclists follow no rules; they slip through anywhere. But when you learn, then you know. You fall. Bones and ribs get bruised. At least your knees will get scraped, clothes will tear. And you’ll be amazed—what’s the matter? Why do others go so smoothly? And one day you too will go smoothly. You’ll fall a few times. In the beginning falling seems necessary, inevitable. You don’t fall because cycling is some special art—you fall because a person who doesn’t know is frightened. You fall out of fear; no one falls from cycling itself. There’s no great secret to it. If you sit without panic and set off at once…

मैंने कहा: अगर गिरे भी तो कम से कम यह तो सांत्वना रहेगी कि अपना ही चुनाव था, अपने ही हाथ से गिरे। तुम पर तो कोई कसूर न आएगा।

और वे बड़े चौंके, क्योंकि मैं बैठा सो बैठा ही। उतरते वक्त मुझे जरूर थोड़ी दिक्कत हुई, सो एक झाड़ से मुझे साइकिल टकरानी पड़ी। क्योंकि मेरे गांव में जो साइकिल मिलती थीं चलाने के लिए, उनमें न ब्रेक, कुछ ठिकाना नहीं, न मडगार्ड, न चेन के ऊपर कोई कवर। सीखे-सिखाओं के लिए भी बड़ी मुश्किल की चीजें थीं वे, तो नये सिक्खड़ों के लिए तो कहना ही क्या! जो सज्जन मुझे सिखाने गए थे, वे तो बिलकुल सिर ठोंक कर रह गए। उन्होंने कहा: गजब कर दिया तुमने!

मैंने कहा: गजब की क्या बात? जब मैं इतने लोगों को चलते हुए देखता हूं तो मैंने सोचा कि हिम्मत करके...गिरेंगे ही न बहुत से बहुत, और क्या होगा? तो धीरे मैंने नहीं चलाई।

उन्होंने कहा: वही मैं देख रहा हूं कि तुम इतनी तेजी से गए, जैसे जन्मों-जन्मों से साइकिल आती हो!

मैंने कहा: एक बात मेरी समझ में आ गई लोगों को चलाते देख कर।

वही मैंने तैरने के मामले में किया। मेरे गांव में एक प्यारे आदमी हैं। उनका काम ही है सारे गांव के लोगों को तैरना सिखाना। नदी से उनको प्रेम है। शायद ही गांव में कोई ऐसा आदमी हो जिसको उन्होंने तैरना नहीं सिखाया हो। जब मेरा भी वक्त आया उनसे तैरना सीखने का, मैं रहा होऊंगा मुश्किल से कोई सात-आठ साल का, जब घर के लोगों ने आज्ञा दे दी कि अब तैरना सीख सकते हो, तो मैं उनके पास गया। उन्होंने कहा कि ठीक है। मैंने उनसे पूछा कि कोई खतरा है अगर मैं खुद ही तैरना सीखूं?

That’s how I rode a bicycle. The friend who came to teach me said, “Shall I hold it?” I said, “No. If I fall, I’ll keep the responsibility my own. If so many people are managing, I’ll get on and ride.” He said, “What are you saying! If you get on, you’ll fall very badly.” I said, “Even if I fall, at least I’ll have the consolation that it was my choice; I fell by my own hand. You will have no blame.” And he was amazed, because once I sat, I just rode. I did have some trouble getting off; I had to ram the bicycle into a tree. In my village, the bicycles available to learn on had no reliable brakes, no mudguards, no chain-guard—hard enough for seasoned riders, let alone beginners! The gentleman teaching me was dumbfounded. He said, “You’ve done something incredible!” I said, “What’s incredible? Seeing so many riding, I thought—gather courage. At worst, I’ll fall—what more? So I didn’t ride slowly.” He said, “That’s what I noticed—you went so fast, as if you’d been riding for lifetimes!” I said, “I understood something watching people ride.”

उन्होंने कहा: खतरा तो है ही, डुबकी खा जाओ!

मैंने कहा: वह तो आप भी सिखाएं तो भी खा सकता हूं। थोड़ी डुबकी तो खानी ही पड़ती है।

तो मैंने कहा: ज्यादा से ज्यादा जान जा सकती है न?

उन्होंने कहा: अगर इतने तक के लिए राजी हो तो तुम्हारी मर्जी।

मैंने कहा: आप तो सिर्फ किनारे पर बैठ कर देखें। मुझे जाने दें। जब इतने लोग चले जा रहे हैं और कुछ खास दिक्कत नहीं मालूम हो रही, और मछलियां तक चल रही हैं जिनको कोई तैरना सिखाने वाला नहीं है, तो मैं तो आदमी हूं! सात साल का ही सही, मगर आदमी हूं। ये मछलियां तो सात साल की भी नहीं हैं।

मैं तो उतर ही पड़ा। थोड़ी झंझट हुई। मुंह में पानी चला गया, नाक में पानी भर गया, बहुत बेतहाशा मुझे हाथ मारने पड़े। लगा कि अब डूबा, तब डूबा। उन्होंने कहा भी कि बचाने आऊं? मैंने कहा: रुको। आखिरी दम तक मुझे कोशिश कर लेने दो। कोई जरूरत न पड़ी उनके आने की। मैं खुद ही आ गया किनारे। और एक दफा मैं किनारे आ गया, तो फिर अड़चन खत्म हो गई। उन्होंने कहा कि तुम्हें सिखाने की कोई जरूरत नहीं। असल में सिखाने की जरूरत इसलिए पड़ती है कि लोग डरते हैं।

I did the same with swimming. In my village there’s a dear man whose very work is to teach the whole village to swim. He loves the river. Perhaps there’s no one in the village whom he hasn’t taught. When my turn came, I must have been seven or eight, and the family allowed it, I went to him. He said, “Fine.” I asked, “Is there any danger if I learn by myself?” He said, “There is danger—you could go under!” I said, “Even if you teach me, I could go under. One has to gulp a bit of water.” I said, “At worst, life can be lost, right?” He said, “If you agree to that much, it’s your wish.” I said, “You just sit on the bank and watch. Let me go. If so many are swimming and it doesn’t seem particularly difficult, even fish are swimming without anyone to teach them—then I’m a human being! Seven years old, yes, but a human. These fish aren’t even seven.” I plunged in. There was a bit of a struggle. Water went into my mouth and nose. I had to flail desperately. It felt like now I’ll drown, now I’ll drown. He said, “Shall I come save you?” I said, “Wait. Let me try to the last breath.” There was no need for him to come—I reached the bank myself. And once I reached the bank, the difficulty ended. He said, “You don’t need to be taught.” In fact, teaching is needed because people are afraid.

यह मुल्ला नसरुद्दीन सीखने गया तो डरा हुआ होगा, सो पैर फिसल गया सीढ़ी पर ही। काई जमी होगी। भड़ाम से गिरा और उठ कर एकदम घर की तरफ भागा। उस्ताद ने, जो सिखाने ले गए थे, कहा कि कहां जा रहे हो?

मुल्ला ने कहा कि अब तो सीख लें तैरना, तब आएंगे।

मगर तैरना कहां सीखोगे? उस्ताद ने पूछा।

उसने कहा: अपने कमरे में ही गद्दी बिछा कर। उसी पर हाथ-पैर पटकेंगे। जब तैरना सीख लेंगे, तब आ जाएंगे।

अब गद्दियों पर कोई हाथ-पैर पटक कर तैरना सीख सकता है? कितना ही हाथ-पैर पटके, अगर थोड़ा-बहुत आता हो तो वह भी भूल जाएगा।

This Mulla went to learn and, being afraid, his foot slipped on the steps—moss had grown there. He fell with a splash and immediately ran straight home. The instructor shouted, “Where are you going?” Mulla said, “We’ll come back once we’ve learned to swim.” “But where will you learn swimming?” asked the teacher. “In my room, on a mattress,” he said. “I’ll thrash my arms and legs on it. When I’ve learned, I’ll come.” Can anyone learn to swim by flailing on a mattress? However much you thrash, if you knew a little, you’ll even forget that.

ध्यान भी बस ऐसा ही है कि तुम करोगे तो जानोगे। कुछ बातें हैं जो करके ही जानी जाती हैं, और कोई उपाय ही नहीं है। हां, नहीं कहता कि तुम एकदम से समाधि में चले जाओ। इसलिए तो ध्यान के सरलतम प्रयोग खोजे हैं तुम्हारे लिए। आहिस्ता-आहिस्ता चलो। एक-एक कदम उठाओ। धीरे-धीरे भय छूट जाएगा। बस भय ही छूटने की बात है। अपने ही भीतर जाना है, भय क्या? तुम तो वहां हो ही। नाहक भयभीत हो, इसलिए बाहर-बाहर घूम रहे हो। अपने से ही भयभीत बाहर-बाहर घूम रहे हो।

Meditation is just like that—you know it by doing it. There are things that can only be known by doing; there is no other way. I am not saying that you jump straight into samadhi. That’s why I’ve devised the simplest experiments for you. Go gradually. Take one step at a time. Slowly the fear will drop. Only fear has to drop. You have to go into your own interior—what’s there to fear? You are already there. Needlessly afraid, you keep roaming outside, afraid of your own self.

लेकिन आदमी यह भी मानने को राजी नहीं होना चाहता कि मैं अपने से भयभीत हूं। और सीखने में लोग थोड़ी सी कठिनाई अनुभव करते हैं, उनके अहंकार को चोट लगती है। तो वे चाहते हैं कि ऐसे ही किताब से सीख लें। न मालूम कितने लोग ध्यान करते हैं किताबों से पढ़ कर! न मालूम कितने लोग आसन इत्यादि सीखते हैं इस आशा में कि फिर ध्यान करेंगे। आसन वगैरह से ध्यान का कोई लेना-देना नहीं है। ये सब बाह्य औपचारिकताएं हैं। ध्यान का संबंध तो भीतर साक्षी होने से है।

But a man doesn’t want to admit that he is afraid of himself. People experience a bit of difficulty in learning—it hurts their ego. So they want to learn from books. God knows how many try to meditate by reading books! How many learn asanas and the like in the hope that then they will meditate. Asanas have nothing to do with meditation. They are exterior formalities. Meditation is related to awakening the inner witness.

तुम भीतर साक्षी-भाव को जगाने लगो तो मेरी बातें तुम्हें समझ में आएं, मेरे गीत तुम्हें समझ में आएं। और मेरे गीत तुम सुनो तो तुम्हारे भीतर से भी मेरे प्रति गीत उठें। उठ रहे हैं! मेरे संन्यासियों के भीतर से गीत उठ रहे हैं। रोज-रोज उठ रहे हैं। लेकिन जो नहीं हैं मेरे निकट, जो कभी यहां आए भी नहीं हैं, जिन्होंने कभी मुझे जाना नहीं, समझा नहीं, पहचाना नहीं--उनके भीतर से गालियां न उठें तो और क्या हो?

If you begin to awaken the witness within, you will understand my words; my songs will be understood. And when you listen to my songs, songs will arise within you toward me. They are arising—songs are rising within my sannyasins, every day. But those who are not near me, who have never come here, who have never known, understood, or recognized me—what else will rise in them but abuses?

एक गांव में यह घटना घटी। गांव के लोहार ने अपने नये शिष्य को समझाया: देखो, यह गरम लोहा है। यह धौंकनी है। और यह रहा हथौड़ा। जैसे ही मैं सिर हिलाऊं, निशाना साध कर हथौड़ा पूरी तेजी से चलाना! समझे?

आज्ञाकारी शिष्य ने सब कुछ ध्यान से सुना और लोहार ने जैसे ही सिर हिलाया, हथौड़ा उसके सिर पर चला दिया। अब शिष्य गांव का नया लोहार है। कहां हथौड़ा चलाना था, कहां हथौड़ा चला दिया!

An incident happened in a village. The blacksmith instructed his new apprentice: “Look, this is hot iron. This is the bellows. And here is the hammer. As soon as I nod my head, aim and bring the hammer down with full force! Understand?” The obedient apprentice listened carefully, and as soon as the blacksmith nodded, he brought the hammer down on his head. Now the apprentice is the village blacksmith. Where the hammer was to fall, and where he struck!

मेरी बातें लोग समझ नहीं रहे हैं। मैं कुछ कह रहा हूं, वे कुछ समझ रहे हैं। कुछ का कुछ समझ रहे हैं!

People are not understanding what I say. I say one thing; they understand another—anything but.

एक मिश्री ममी को मुल्ला नसरुद्दीन और चंदूलाल बड़े आश्चर्य से देख रहे थे। अजायबघर में रखी थी बड़ी सुंदर पेटी में सजी हुई लाश। पेटी के ऊपर लिखा था, तख्ती लगी थी: बी सी ग्यारह सौ सत्तासी। चंदूलाल ने काफी सिर खुजलाया, काफी सोचा और कहा कि यह शायद उस मकान का नंबर है, जिसमें यह व्यक्ति रहता रहा।

मुल्ला ने कहा: अरे चंदूलाल, अरे उल्लू के पट्ठे! उस जमाने में कहीं मकानों के नंबर हुआ करते थे? न म्युनिसिपल कमेटी होती थी, न मकान के नंबर होते थे। मैं तो समझता हूं यह उस मोटर का नंबर है जिसके नीचे आकर इस बेचारे ने अपनी जान गंवाई।

A mummy in a museum—a beautiful casket—was being looked at in great wonder by Mulla Nasruddin and Chandulal. On the casket a plaque read: “B.C. 1187.” Chandulal scratched his head, thought hard, and said, “This is probably the house number where this person lived.” Mulla said, “Oh, Chandulal, you son of an owl! In those days were there house numbers? There was no municipal committee, no house numbering. I think it’s the number of the motor car under which this poor fellow lost his life.”

लोगों का कोई कसूर नहीं है। लोग मेरी बातों का अनुमान लगा रहे हैं कि मैं क्या कह रहा हूं। और अनुमान में उनकी अपनी धारणाएं समाविष्ट हो जाती हैं। अनुमान वे अपने ही अनुसार लगाते हैं। इसलिए उनके मन से गालियां उठती हैं। उनको लगता है मैं नष्ट कर रहा हूं उनके धर्म को। जब कि मैं संभवतः धर्म को बचाने का एकमात्र उपाय कर रहा हूं। नष्ट तो उन्होंने कर दिया है। नष्ट करने का काम तो वे कर चुके हैं। मगर उसको वे धर्म समझ रहे हैं।

People aren’t to blame. They are guessing at what I am saying, and their own notions get mixed into their guesses. So abuses rise in their minds. They feel I am destroying their religion—whereas I may be doing the only thing that could save religion. They have already destroyed it; the work of destruction is theirs, but they mistake that rubble for religion.

मैं एक नई तरह की धार्मिकता को जगत में लाना चाहता हूं, जिसको पंडित और पुजारी नष्ट न कर सकें। धर्मों को तो नष्ट कर दिया, अब धार्मिकता चाहिए। मेरी इसकी चिंता नहीं है कि तुम ईसाई बनो, हिंदू बनो, बौद्ध बनो। उनकी यही चिंता है। मेरी चिंता यही है कि तुम धार्मिक बनो। और धार्मिक होना बड़ी और बात है। क्या लेना है ईसाई से? और क्या लेना है बौद्ध से? धार्मिक व्यक्ति ध्यान सीखेगा, प्रार्थना में डूबेगा, इस जगत के सौंदर्य में नहाएगा, इस जगत के संगीत को अनुभव करेगा, इस जगत में जगह-जगह खोजेगा--और पाएगा अदृश्य परमात्मा की उपस्थिति और अपने भीतर अनुग्रह का भाव!

I want to bring into the world a new kind of religiosity that pundits and priests cannot destroy. Religions have been destroyed—now religiosity is needed. I have no concern whether you become Christian, Hindu, or Buddhist—that is their only concern. My concern is that you become religious. And to be religious is a far greater thing. What have you to do with being Christian or Buddhist? A religious person will learn meditation, will drown in prayer, will bathe in the beauty of this world, will experience the music of existence, will search here and there—and will find the invisible presence of the divine, and within himself a feeling of grace!

चौथा प्रश्न: ओशो, आप संन्यास में दीक्षित हो रहे व्यक्तियों को बस एक नजर देख कर उनका नाम कैसे चुन लेते हैं?
The fourth question: Osho, how do you choose the names of people being initiated into sannyas just by taking one look at them?

श्रद्धानंद! एक पुराना हिप्पी नाई से बाल कटवा रहा था। नाई ने पूछा: क्या आप किसी समय नौसेना में थे?

हिप्पी ने आश्चर्य से पूछा: तुमने कैसे जाना? क्या तुम भी...!

नहीं साहब, नाई ने कहा, अभी-अभी मुझे आपके बालों के बीच यह टोपी मिली।

Shraddhanand! An old hippie was getting his hair cut. The barber asked, “Were you ever in the navy?” The hippie asked in surprise, “How did you know? Are you also...!” “No, sir,” the barber said, “I just now found this sailor’s cap tangled in your hair.”

कुछ ज्यादा खोज-बीन थोड़े ही करनी पड़ती है। अब जैसे, श्रद्धानंद, तुम्हारी तरफ देखा--न श्रद्धा, न आनंद--मैंने कहा कि ठीक, श्रद्धानंद! दो चीजों की तुम्हें जरूरत है: श्रद्धा की और आनंद की। यह प्रिस्क्रिप्शन है भैया। यह तुम्हारा नाम नहीं। यह तुम्हारे लिए दवाई का नुस्खा है कि ये दो चीजें तुम्हें चाहिए। तुम्हारे चेहरे पर दिखा संदेह, तुम्हारी शक्ल मातमी, कि अब रोए, तब रोए, कि अब रोते ही हो, सो मैंने जल्दी से कहा: श्रद्धानंद! कि भैया, रोना मत! अब जो हुआ, हुआ।

It doesn’t take much investigation. Now, for example, Shraddhanand, I looked at you—no shraddha (faith), no anand (bliss)—so I said, all right: Shraddhanand! There are two things you need: shraddha and anand. This is a prescription, brother. It’s not your name; it’s a prescription for the medicine you need—these two things. On your face I saw doubt, your expression funereal, as if you were about to cry any moment, if not already crying—so I quickly said: Shraddhanand! Brother, don’t cry! What’s done is done.

श्रद्धानंद सुन कर तुम जरा प्रसन्न हुए थे, तुम्हें धीरज आया था, ढाढस बंधा था। आनंद शब्द ने ही तुम्हें प्रफुल्लित कर दिया था, कि अरे, मैं भी और आनंद! वाह!

अभी होना है, अभी हो नहीं। और नाम इसलिए दे दिया कि जब भी तुम्हें देखूंगा और तुम्हारा नाम, तो खयाल रखूंगा कि अभी हुआ मामला कि नहीं? जिस दिन हो जाएगा, उस दिन भी मैं समझ लूंगा कि बस अब बात हो गई।

Hearing “Shraddhanand,” you did brighten a little; you felt steadied, heartened. The very word anand cheered you up: “Ah, me too—and bliss! Wonderful!” It is yet to happen; it has not happened yet. And I gave you the name so that whenever I see you and your name, I’ll keep an eye on whether it has happened or not. The day it does, that day I’ll know: now the thing is done.

पांचवां प्रश्न: ओशो, आपका मंत्र-शक्ति के संबंध में क्या कहना है?
Fifth question: Osho, what do you say about mantra-shakti, the power of mantras?

गीता! मंत्रों इत्यादि में कोई शक्ति नहीं होती। शक्ति तो तुम्हारी श्रद्धा में होती है। श्रद्धा तुम्हारी कुरान पर है तो कुरान में शक्ति आ जाएगी। और श्रद्धा तुम्हारी गीता पर है तो गीता में शक्ति आ जाएगी। श्रद्धा गायत्री पर तो गायत्री में और श्रद्धा नमोकार पर तो नमोकार में। मगर ध्यान रखना, शक्ति है श्रद्धा में। न तो नमोकार में कोई शक्ति है। किसी हिंदू को तो कहो कि दोहराओ नमोकार! वह दोहरा देगा, उसे कुछ अनुभव नहीं होगा। मगर जैन जब दोहराता है तो गदगद हो जाता है। यह नमोकार नहीं है जो गदगद कर रहा है, नहीं तो सारी दुनिया को गदगद कर देता। यह उसका भाव है।

Gita! There is no power in mantras and the like. The power is in your faith. If your faith is in the Quran, the Quran will seem to have power. If your faith is in the Gita, the Gita will acquire power. Faith in the Gayatri, and the Gayatri will have it; faith in the Namokar, and the Namokar will have it. But remember, the power is in faith. The Namokar in itself has no power. Tell a Hindu to repeat the Namokar—he will repeat it and feel nothing. But when a Jain repeats it, he is moved, becomes ecstatic. It is not the Namokar that is moving him—if that were so, it would move the whole world. It is his own feeling.

नास्तिक को कहो कि गायत्री में बड़ी शक्ति है और तुम गायत्री उसके सामने कहो, कुछ असर न होगा। तुम बजाते रहो बीन, भैंस पड़ी पगुराय!

गायत्री में कोई शक्ति नहीं है। शब्दों में कहीं शक्ति हो सकती है? शक्ति होती है तुम्हारे भाव में। तुम जहां अपना भाव उड़ेल देते हो, बस वहीं शक्ति पैदा हो जाती है। मंत्रों में उड़ेल दोगे, मंत्रों में पैदा हो जाएगी।

Tell an atheist that the Gayatri has great power, and recite it before him—nothing will happen. You can keep playing the pipe; the buffalo will just go on chewing cud! There is no power in the Gayatri. Can there be power in mere words? The power lies in your feeling. Wherever you pour your feeling, power arises there. Pour it into mantras, and it will appear in mantras.

प्रसिद्ध आंग्ल कवि टेनिसन ने लिखा है कि बचपन से ही उसे न मालूम किस आकस्मिक रूप से यह बात पता चल गई। जब भी उसको नींद नहीं आती थी तो वह पड़ा-पड़ा करे क्या! छोटा बच्चा, नींद न आए। और अंग्रेज तो अपने बच्चों को भी अलग सुलाते हैं, अलग कमरे में सुलाते हैं। सो अंधेरा हो जाए कमरे में, मां बत्ती बुझा कर चली जाए। और अकेले में डर भी लगे और कुछ सूझे भी नहीं। क्या करे क्या न करे! तो अपना नाम ही दोहराए--टेनिसन, टेनिसन, टेनिसन। इससे थोड़ी हिम्मत आए, थोड़ी गर्मी आए। जैसे कोई और भी है, जो टेनिसन-टेनिसन कह कर पुकार रहा है। धीरे-धीरे उसे एक बात अनुभव में आई कि पंद्रह मिनट तक टेनिसन-टेनिसन कहते हुए बड़ी गहरी नींद आ जाती है। उसे तो आविष्कार हो गया। ट्रांसेनडेंटल मेडिटेशन! महर्षि महेश योगी को बहुत बाद में पता चला, यह तो महर्षि टेनिसन पहले ही खोज गया। अपना ही नाम! फिर तो धीरे-धीरे उसका अभ्यास इतना गहन हो गया कि दस-पंद्रह मिनट की भी जरूरत न रहे, बस तीन दफा कहे--टेनिसन, टेनिसन, टेनिसन--और गहरी निद्रा में खो जाए। फिर तो उसे यह भी राज हाथ लग गया कि बस में बैठा है या ट्रेन में सफर कर रहा है, कोई काम नहीं है, तो वह बैठा-बैठा टेनिसन का पाठ करे। उसका पाठ करते ही चित्त शांत होने लगे। जैसे जागे-जागे सो जाए! आंख खुली रहे और भीतर सन्नाटा हो जाए। यह टेनिसन शब्द में हो गया।

The famous English poet Tennyson has written that, somehow by accident, he stumbled upon this as a child. When he couldn’t fall asleep—what was he to do lying there awake? A small child, alone in a dark room—English parents put their children to sleep in separate rooms—fearful and at a loss, he began repeating his own name: “Tennyson, Tennyson, Tennyson.” It gave him a little courage, a little warmth—as if someone else were calling out, “Tennyson, Tennyson.” Slowly he discovered that after fifteen minutes of “Tennyson, Tennyson,” a deep sleep would come. He had invented it—Transcendental Meditation! Maharishi Mahesh Yogi found out much later; Maharishi Tennyson had discovered it first. His own name! Gradually his practice became so deep that he no longer needed ten or fifteen minutes—just three times, “Tennyson, Tennyson, Tennyson,” and he would sink into deep sleep. Then he learned another secret: sitting on a bus or a train with nothing to do, he would recite “Tennyson” silently; as soon as he did, the mind would grow quiet—as if asleep while awake; the eyes remained open and within there was silence. And all this happened with the word “Tennyson.”

अब टेनिसन शब्द कोई न तो संस्कृत भाषा का है, न अरबी का, न किसी भगवान का नाम है। विष्णु सहस्र नाम में यह नाम ही नहीं है टेनिसन। हजार नाम हैं भगवान के, मगर टेनिसन नहीं है उसमें। अब देखते हो कितनी कमी रह गई! नये संस्करण में एक हजार एक कर देना चाहिए। टेनिसन तो जोड़ ही देना चाहिए। क्योंकि इसने जिंदगी भर इसका उपयोग किया। यह इसके लिए मंत्र बन गया।

Now “Tennyson” is neither Sanskrit nor Arabic nor a god’s name. In the Vishnu Sahasranama this name does not exist. There are a thousand names of God, but “Tennyson” is not among them. You see what’s missing! In a new edition they should make it one thousand and one and add “Tennyson”—because he used it all his life. For him it became a mantra.

मंत्र शब्द को समझो। मंत्र का अर्थ होता है: जो मन को रुझा ले। मंत्र का अर्थ होता है: जो मन को भा जाए, जो मन को रंग ले, जो मन के लिए सूत्र बन जाए। तो कोई भी चीज मंत्र हो सकती है। इसलिए मां अपने छोटे बच्चे को सुलाने के लिए लोरी गाती है; वह भी मंत्र है। वह छोटे बच्चे को मंत्र की तरह काम करता है। राजा बेटा सो जा! राजा बेटा सो जा! राजा बेटा सो जा! कोई ज्यादा बड़ा मंत्र नहीं है, छोटा सा मंत्र है। गायत्री शायद पढ़ो तो राजा बेटा न भी सोए, उठ कर बैठ जाए, कि यह क्या कर रही है तू? उसकी समझ में न आए। नमोकार पढ़ो तो उलटे-सीधे प्रश्न पूछने लगे कि इसका क्या अर्थ? उसका क्या अर्थ? पाली, प्राकृत, संस्कृत, अरबी तुम बच्चे को पढ़ोगे तो बैठ जाएगा एकदम उठ कर और हजार तरह के प्रश्न खड़े करने लगेगा। लेकिन राजा बेटा सो जा वह भी समझता है। राजा बेटा का भी मतलब समझता है और सो जाने का मतलब भी समझता है। और सो जा शब्द में, अगर इसे बार-बार दोहराया जाए--सो जा, सो जा, सो जा--तो नींद अपने आप आनी शुरू हो जाए। इस शब्द में भी थोड़ा नींद का नशा है। यही मंत्र हो गया।

Understand the word mantra. It means: that which engrosses the mind; that which charms the mind, colors the mind, becomes a thread, a formula for the mind. So anything can be a mantra. That is why a mother sings a lullaby to put her little child to sleep; that too is a mantra. It works like a mantra for the child. “Little prince, go to sleep! Little prince, go to sleep! Little prince, go to sleep!” Not a very grand mantra, a very small one. If you recite the Gayatri, the little prince may not sleep at all—he may sit up and ask, “What are you doing?” He won’t understand. Chant the Namokar and he’ll begin to ask upside-down questions: “What does that mean? And that? And what’s the meaning of this?” Pali, Prakrit, Sanskrit, Arabic—if you recite them to the child, he will sit up at once and start a thousand questions. But “Little prince, go to sleep”—that he understands. He understands “little prince,” and he understands “go to sleep.” And if “go to sleep” is repeated—“sleep now, sleep now, sleep now”—sleep begins to come by itself. Even in the very phrase “go to sleep” there is a faint intoxication of sleep. That becomes a mantra.

मंत्र में कोई शक्ति नहीं होती। किसी मंत्र में कोई शक्ति नहीं होती। इसलिए तो एक धर्म का मंत्र दूसरे धर्म के काम नहीं पड़ता। इसलिए तो एक धर्म के लोग दूसरे धर्म के मंत्रों पर हंसते हैं, कि यह सब मूर्खतापूर्ण है। मगर अपने धर्म के मंत्र पर उनको बड़ी श्रद्धा होती है। मतलब भी पता न हो, तब भी श्रद्धा होती है। तुम्हें जो समझ में आ जाए, उससे तुम प्रभावित होओ, तब भी समझ में आ सकता है। लेकिन जो तुम्हें समझ में ही नहीं आता, उससे तुम क्या प्रभावित होते होओगे!

There is no power in any mantra. That is why a mantra of one religion does not work for another. That is why the people of one religion laugh at the mantras of another, calling them foolish; yet they have great faith in their own, even when they don’t know the meaning. When you understand something and it affects you, of course it can work. But how will you be affected by what you don’t understand?

लेकिन करीब-करीब दुनिया के पुरोहितों ने यह व्यवस्था कर रखी है कि पुरानी मुर्दा भाषाओं को मरने नहीं देते। कम से कम मंदिरों में जिलाए रखते हैं। पुरानी मुर्दा भाषाओं की एक खूबी है: तुम्हारी समझ में आती नहीं, तुम सोचते हो कि गजब की चीजें होंगी!

तुम कभी वेदों को उठा कर देखो, बड़े हैरान होओगे। निन्यानबे प्रतिशत कूड़ा-कर्कट! जो होना ही नहीं चाहिए वेद में, जिसको वेद कहना एकदम व्यर्थ की बात है! मगर कौन पढ़ता है? किसको देखना है? बाइबिल को उठा कर देखो, कचरा ही कचरा! जिसकी कोई जरूरत नहीं है। मगर कौन ईसाई पढ़ता है बाइबिल को?

Almost everywhere the priests have arranged it so that dead languages are not allowed to die; at least in the temples they keep them on life support. The advantage of dead languages is this: since you don’t understand, you think, “It must be something extraordinary!” Open the Vedas and you will be astonished—ninety-nine percent rubbish! Stuff that has no business being in the Vedas; calling it “Veda” is utterly pointless. But who reads them? Who looks? Open the Bible—trash upon trash, things of no need! But which Christian reads the Bible?

एक डिक्शनरी बेचने वाला एक दरवाजे पर खड़ा था और कह रहा था कि नई डिक्शनरी निकली है और हर बच्चे के काम की है। डिक्शनरी पर नीले रंग का पुट्ठा था। महिला टालना चाहती थी इसको। उसने दूर रखी टेबल पर कहा कि देखो, हमारे पास तो यह डिक्शनरी है ही। नीले रंग की, उतनी ही मोटी पुस्तक रखी थी।

वह विक्रेता मुस्कुराया और उसने कहा कि देवी जी, आप किसी और को बुद्धू बनाना! वह डिक्शनरी नहीं है, वह बाइबिल है।

इतने दूर से उसने कैसे पहचाना? उस महिला ने कहा: गजब कर दिया तुमने! इतने दूर से तुमने पहचाना कैसे कि वह बाइबिल है?

उसने कहा: जमी हुई धूल बता रही है कि कभी कोई उलटता भी नहीं, कभी कोई छूता भी नहीं, सफाई भी कोई नहीं करता। डिक्शनरी को तो आदमी उलटता है रोज, देखना पड़ता है आज इस शब्द का अर्थ, कल उस शब्द का अर्थ। इतनी धूल नहीं जम सकती। किसी और को आप बुद्धू बनाना।

A dictionary salesman stood at a door saying, “A new dictionary has come out; every child needs it.” The woman wanted to turn him away. She pointed to a blue, thick book on a table far away and said, “Look, we already have this dictionary.” The salesman smiled: “Madam, go fool someone else! That’s not a dictionary; that’s a Bible.” How did he recognize it from so far? The woman said, “Amazing! From so far—how did you know it was a Bible?” He said, “The caked dust tells me—no one ever turns it, no one touches it, no one even dusts it. A dictionary is flipped every day: today the meaning of this word, tomorrow that—so much dust cannot settle. Go fool someone else.” And it was a Bible.

और वह बाइबिल ही थी। शास्त्रों पर तो धूल जम रही है। मगर वे ऐसी भाषाओं में लिखे हैं कि पूजा के योग्य हैं। फूल चढ़ा दिए, चंदन लगा दिया, सिर झुका लिया, झंझट मिटाई। काश तुम्हें उनके अर्थ समझ में आ जाएं तो शायद तुम सिर भी झुकाने में संकोच करो, कि मैं किसको सिर झुका रहा हूं! क्या प्रयोजन है? क्या अर्थ है?

Dust gathers on the scriptures. But they are written in such languages that they are deemed fit for worship. You offer flowers, smear sandalwood paste, bow your head—and the hassle is over. If only you understood their meanings, perhaps you would hesitate to bow: “To what am I bowing? What’s the point? What’s the meaning?”

जो तुम्हारे अर्थ समझ में आते हों और उनसे भाव पैदा होता हो, तो निश्चित ही शक्ति आ जाती है मंत्र में। लेकिन वह शक्ति तुम्हीं डालते हो, तुम्हीं उसके डालने वाले हो। और यह अगर तुम्हारी समझ में आ जाए तो डालने की जरूरत क्या है मंत्र में? वह शक्ति तो तुम्हारी ही है। तुम उस शक्ति को बिना मंत्र के भी उपयोग में ला सकते हो--और वही ध्यान है। बिना मंत्र के अपनी शक्तियों के प्रति सजग हो जाना ध्यान है।

When you understand the meaning and it stirs feeling in you, then certainly a mantra gains power. But it is you who invest it with power; you are the one who puts it there. And if you understand this, why put it into a mantra at all? That power is yours. You can use it without any mantra—and that is meditation. To become aware of your energies without a mantra is meditation.

मंत्र तो बहाना है। जैसे कि कोई आईने में अपने चेहरे को देखे। आईने में थोड़े ही चेहरा होता है। चेहरा तो तुम्हारे पास है। आईने में तो केवल तस्वीर होती है। और आईना अगर इरछा-तिरछा होगा, तस्वीर इरछी-तिरछी होगी। तुमने कई तरह के आईने देखे होंगे। किसी आईने में बड़े दिखाई पड़ोगे, किसी आईने में पतले दिखाई पड़ोगे, किसी में मोटे दिखाई पड़ोगे। किसी आईने में बिलकुल सींकिया पहलवान। किसी आईने में भारी-भरकम। किसी आईने में बड़े कुरूप, कि खुद को देख कर हंसी आ जाए। किसी आईने में बड़े सुंदर। ये आईने हैं, यह तुम नहीं हो। मंत्र तो आईने हैं, तुम नहीं हो।

A mantra is only a pretext—like looking at your face in a mirror. Your face is not in the mirror; the face is with you. In the mirror there is only an image. And if the mirror is warped, the image will be warped. You’ve seen all kinds of mirrors: in one you look tall, in another thin, in another fat; in one you’re a scrawny wrestler, in another hefty; in one you look so ugly you burst out laughing; in another very beautiful. These are mirrors; they are not you. Mantras are mirrors; they are not you.

पहले कभी शब्द-ध्वनि का प्रभाव हुआ करता था। इस युग में मंत्रों और शब्दों का कोई प्रभाव नहीं होता। चंदूलाल ने एक दिन मुल्ला नसरुद्दीन से कहा।

यदि मैं कोई शब्द बोलूं और उस शब्द के प्रभाव से आप उठ कर खड़े हो जाएं, जोश आ जाए, तब तो आप शब्दों का प्रभाव मानोगे? मुल्ला ने पूछा।

फिर तो शब्दों का प्रभाव मानना पड़ेगा। चंदूलाल ने स्वीकृति दी।

जो शब्द-ध्वनि का प्रभाव नहीं समझते, वे बेअकल होते हैं, निरे गधे! नसरुद्दीन बोला।

गाली मत देना, नहीं तो देख लूंगा। चंदूलाल ने खड़े होते हुए कहा।

मुल्ला ने कहा: देखा शब्द-शक्ति का प्रभाव! खड़े हो गए बैठे से। और मैंने कुल इतना ही कहा है--निरे गधे!

Once, sound used to have its effect. In this age mantras and words have no effect. One day Chandulal said to Mulla Nasruddin, “If I utter a word and by its impact you jump up with enthusiasm, then will you admit the power of words?” Mulla asked. “Then I will have to admit the power of words,” Chandulal agreed. “Those who don’t understand the impact of sound are fools—utter donkeys!” said Nasruddin. “Don’t abuse me, or I’ll deal with you,” Chandulal said, standing up. Mulla said, “See the power of words! You rose from your seat. All I said was—‘utter donkey’!”

समझ में आए, तो निरे गधे कोई कह दे, तो बैठे होओगे तो खड़े हो जाओगे। इसको क्या तुम समझते हो कि शब्द-शक्ति का प्रभाव है? अगर तुम्हें भाषा हिंदी न आती हो और कोई तुमसे गधा कह दे, तो तुम बिलकुल परेशान न होओगे। तुम मुस्कुराते ही रहोगे। तुम्हें पता ही नहीं चलेगा कि कोई अड़चन की बात हो रही है। कोई दूसरी भाषा में तुम्हें गाली देता रहे...।

If you understand, then if someone calls you an “utter donkey,” you will stand up from your seat. Do you think that is the power of words? If you don’t know Hindi and someone calls you a donkey, you won’t be disturbed at all; you’ll keep smiling. You won’t even know there’s an insult happening. Someone may keep abusing you in another language…

मेरी इटैलियन संन्यासी है--काव्या। दो साल यहां थी। अब काव्या तो हमारी भाषा में सुंदरतम शब्दों में एक है--कविता। कविता का शास्त्र। जब मैंने उसे काव्या नाम दिया था, तब भी मैंने थोड़ी सी झिझक उसके चेहरे पर देखी थी। मगर मैं भी कुछ बोला नहीं, वह भी कुछ बोली नहीं। बात आई-गई हो गई। दो साल यह यहां थी, उसने कभी कुछ कहा नहीं। अभी इटली गई। वहां भी छह महीने से है, छह महीने बाद अभी पत्र उसका चार दिन पहले आया। लिखा: अब कहना ही पड़ेगा। पहले ही दिन कहना चाहती थी, लेकिन आपने इतने प्रेम से नाम दिया, सो मैंने कुछ कहा नहीं। फिर मैंने सोचा कि यहां किसको पता है! लेकिन जब से इटली में आई हूं तो बड़ी मुसीबत खड़ी हो गई, जिसको भी मैं नाम बताती हूं वही हंस देता है एकदम से।

इटैलियन भाषा में काव्या का अर्थ होता है--सुअर का बच्चा। तो उसने मुझे लिखा: मैं घर से नहीं निकलती, क्योंकि किसी ने पूछा कि तेरा नाम क्या है, तो मैं अपना पुराना नाम बताना नहीं चाहती; क्योंकि वह तो बात खत्म हो गई, मेरा नया नाम तो काव्या है। और मैं किसी को अपना नया नाम बताऊं कि बस फौरन लोग हंसने लगते हैं। वे कहते हैं, हद हो गई! अरे मूरख तो तूने कहा क्यों नहीं? तो अब मैं हिम्मत जुटा रही हूं ढाई साल के बाद कि कृपा करके मेरा नाम बदल दो।

यहां तो हम सोच भी नहीं सकते थे कि काव्या, सुअर का बच्चा, इनका कोई संबंध हो सकता है। अगर मुझे जरा भी अंदाज होता तो मैंने कभी भूल कर उसे यह नाम नहीं दिया होता।

I have an Italian sannyasin—Kavya. She was here for two years. “Kavya” in our language is one of the most beautiful words—poetry. When I gave her the name “Kavya,” I did see a little hesitation on her face. I didn’t say anything, she didn’t either; the matter ended there. She never mentioned it during those two years. She went to Italy, and after six months she wrote a letter four days ago: “Now I must say it. I wanted to say it the first day, but you gave the name with such love that I said nothing. I also thought: who will know here? But since I’ve come to Italy, a great trouble has arisen—whoever I tell my name to bursts out laughing. In Italian, ‘Kavya’ means ‘piglet.’ I don’t even leave the house now, because when someone asks my name, I don’t want to say my old name—because that is finished; my new name is ‘Kavya.’ And the moment I tell anyone my new name, they start laughing, ‘This is too much!’ O foolish one, why didn’t you say so? So after two and a half years I’m mustering courage: please change my name.” Here we couldn’t even imagine that “Kavya” and “piglet” could have any connection. If I’d had even the slightest inkling, I would never have given her that name.

समझ में आ जाए तो तुम प्रभावित होते हो, नहीं समझ में आए तो तुम कैसे प्रभावित होओगे? तुम्हारा प्रभाव तुम्हारे ही भीतर से आता है। तुम शक्ति डालते हो।

मंत्रों इत्यादि में कोई शक्ति नहीं होती। शब्दों में कोई शक्ति नहीं होती। दुनिया में कोई तीन हजार भाषाएं हैं, शब्दों में क्या शक्ति होगी? गुलाब के फूल के लिए तीन हजार नाम हैं दुनिया में। और गुलाब का फूल तो गुलाब का फूल है--चाहे इस नाम से पुकारो, चाहे उस नाम से पुकारो। और परमात्मा के हजारों नाम हैं, चाहे इस नाम से पुकारो, चाहे उस नाम से पुकारो। कुछ फर्क नहीं पड़ता। लेकिन जिस नाम को तुम परमात्मा का नाम मान लेते हो, उसमें अर्थ आ जाता है, उसमें गहराई आ जाती है। वह गहराई तुम्हारी है, वह अर्थ तुम्हारा है।

If you understand, you are affected; if you don’t understand, how will you be affected? The impact comes from within you. You invest the power. There is no power in mantras and such. There is no power in words. There are some three thousand languages in the world—what power could words have? The rose has three thousand names around the world; but a rose is a rose—call it by this name or that. And God has thousands of names—call by this name or that, nothing changes. But the name you take as God’s name acquires meaning and depth. That depth is yours, that meaning is yours.

सदा ध्यान रखो, श्रद्धा में शक्ति है। वह शक्ति तुम्हारी है। तुम शक्ति के अजस्र स्रोत हो। अपनी शक्ति का स्मरण करो!

Always remember: the power lies in faith. That power is yours. You are an inexhaustible source of energy. Remember your own power!

आखिरी प्रश्न: ओशो, आप मरे हुओं को इतना क्यों मारते हैं? आप क्या मोरारजी भाई, जग्गू भैया और चरणसिंह में फिर से प्राण फूंकने का चमत्कार करना चाहते हैं, जैसे जीसस ने मुर्दों को फिर से जिला दिया था?
The last question: Osho, why do you beat the dead so much? Do you want to perform the miracle of breathing life again into Morarji-bhai, Jaggu-bhaiya and Charan Singh, as Jesus raised the dead?

चैतन्य कीर्ति! जीसस भी यह चमत्कार नहीं दिखा सकते थे। लजारस बेचारा सीधा-सादा आदमी था, उसको जीसस ने उठा दिया। लजारस अगर मोरारजी देसाई होते या चरणसिंह होते या जग्गू भैया होते, जीसस ऐसे भागते उस जगह से कि लौट कर ही न देखते।

Chaitanya Kirti! Even Jesus could not have shown that miracle. Lazarus was a simple, straightforward fellow; Jesus raised him. If Lazarus had been Morarji Desai, or Charan Singh, or Jaggu Bhaiya, Jesus would have run from that place so fast he wouldn’t even look back.

और तुम पूछते हो कि आप मरे हुओं को इतना क्या मारते हैं?

मैं इसलिए मारता हूं कि कहीं कुछ बची-खुची जान न हो! बिलकुल ही निपटारा कर देना है। क्योंकि राजनीतिज्ञ बड़ी मुश्किल से मरते हैं। और जरा सा बहाना मिल जाए तो जिंदा हो जाते हैं। जरा ही बहाना मिल जाए, किसी को जरा सा पद दे दो, बस मुर्दे को बिठाल दो, वह फौरन अपनी शेरवानी वगैरह ठीक-ठाक करके, गांधी टोपी लगा कर और बैठ जाएगा एकदम!

And you ask why I beat the dead so much? I do it so that not a shred of life remains anywhere! One has to finish it off completely. Because politicians die with great difficulty. Give them the slightest pretext and they come alive. Offer the tiniest post to someone—just seat the corpse in a chair—and he will at once straighten his sherwani, put on his Gandhi cap, and sit there prim and proper!

जब कोई राजनेता मरे तो एकदम से उसको जलाया मत करना। पहले पूछना कि भैया, सुनते हो? नेताजी, सुनते हो? आप राष्ट्रपति हो गए! अगर वह कुछ न बोले तो समझना कि मर गया। अगर उठ कर बैठ जाए तो समझना कि नहीं मरा। राजनेता की पहचान ही यह है कि वह मर गया कि नहीं मर गया, इसकी जांच करने के लिए डाक्टरों के पास और कोई उपाय नहीं है--उसके कान में इतना ही कह देना कि राष्ट्रपति हो गए, अब देर न करो, उठ आओ! जहां तक तो उसकी आत्मा वापस आ जाएगी। इधर ही थोड़ी-बहुत दूर गई होगी, लौट आएगी, कि अरे, देर से हुए, मगर हो तो गए! देर है, अंधेर नहीं!

When a politician dies, don’t cremate him at once. First ask, “Brother, can you hear? Netaji, can you hear? You have become President!” If he says nothing, then know he is dead. If he sits up, then know he hasn’t died. This is the very mark of a politician. To check whether he has died or not, doctors have no better method—just whisper in his ear, “You’ve become President. Don’t delay now, get up!” His soul will return from wherever it has gone. It can’t have gone far; it will come back: “Ah, late perhaps, but it happened! There may be delay, but there is no denial!”

एक झूठा लतीफा--चंगू-मंगू का नहीं, जग्गू भैया का।

A made-up joke—not about Changu-Mangu, but about Jaggu Bhaiya.

जब से जग्गू भैया का पद छिना है, उनके कुत्ते ने पूंछ हिलाना बंद कर दिया है। ऊंची नस्ल का समझदार कुत्ता है। उसने देखा कि जब आदमी तक पूंछ नहीं हिलाते तो भला मैं क्यों हिलाऊं? जग्गू भैया मन ही मन कुत्ते पर बड़े क्रोधित होते हैं, पर क्या करें, अब किसी और पर तो क्रोधित हो भी नहीं सकते बेचारे! लेकिन कुत्ते से उन्हें प्रेम भी बहुत है। पुराना कुत्ता है, सुख-दुख में उसने साथ दिया है। अब पूंछ नहीं हिलाता, यह बात अलग है; मगर भौंकता नहीं है, काटने नहीं दौड़ता, यही क्या कम है!

Ever since Jaggu Bhaiya lost his post, his dog has stopped wagging its tail. It’s a high-bred, intelligent dog. It saw that when even men don’t wag their tails, why should I? Jaggu Bhaiya, inwardly, gets very angry with the dog, but what can he do—these days he can’t get angry at anyone else, poor fellow! Yet he loves the dog very much. It’s an old dog; it has stood by him through thick and thin. Now it doesn’t wag its tail—that’s another matter; but at least it doesn’t bark, doesn’t rush to bite—isn’t that something!

अभी जब जग्गू भैया ने गरमी में काश्मीर जाने का प्रोग्राम बनाया तो सोचा अपने कुत्ते को भी साथ ले चलें। जाने के पहले उन्होंने श्रीनगर की होटल में एक कमरा बुक करा लेना चाहा। पत्र डाल कर उन्होंने होटल मैनेजर से पूछा: मेरे साथ एक कुत्ता भी आएगा, क्या आप इसे भी होटल में ठहरने की इजाजत देंगे?

When Jaggu Bhaiya made plans to go to Kashmir in the summer, he thought he’d take his dog along. Before going, he wanted to book a room in a hotel in Srinagar. He wrote to the hotel manager: A dog will be coming with me; will you allow it to stay in the hotel?

होटल मैनेजर का जवाब आया: महोदय जी, हमारी होटल में अब तक, आज तक कई कुत्ते ठहर चुके हैं। हमें उनसे कोई शिकायत नहीं हुई, क्योंकि न तो वे होटल के कप तोड़ते हैं, न फूटे हुए ग्लास पलंग के नीचे छिपाते हैं, न तौलिया चुरा कर ले जाते हैं, न तकियों को रेजर से काटते हैं, न वेटर को गालियां बकते हैं और न ही बिना बिल चुकाए भाग जाते हैं। इसके अलावा कुत्तों के ऊपर कोई पथराव करने नहीं आता, कोई उनका घिराव नहीं करता। अतः हमारी खिड़कियों के कांच नहीं टूटते और न अखबारों में होटल की बदनामी होती है। तात्पर्य यह है कि आप मजे से अपने कुत्ते को होटल में ठहरा सकते हैं, हमें कतई आपत्ति नहीं होगी।

पुनश्च: यदि कुत्ता आपकी सिफारिश करे तो आपकी भी हमारी होटल में ठहरने की सुविधा हो सकती है।

The hotel manager replied: Sir, many dogs have stayed in our hotel till today. We have never had any complaint against them, because they neither break the crockery, nor hide broken glasses under the bed, nor steal towels, nor slash pillows with razors, nor abuse the waiters, nor run away without paying the bill. Besides, no one comes to stone the dogs, no one lays siege to them; so our windowpanes don’t get broken, and the hotel doesn’t get a bad name in the newspapers. The point is, you may by all means put up your dog in the hotel; we will have absolutely no objection. P.S.: If the dog recommends you, we may also be able to arrange accommodation for you in our hotel.

जब जग्गू भैया श्रीनगर पहुंचे तो होटल मैनेजर ने अभिवादन में मुस्कुरा कर हाथ जोड़ कर कहा: बड़ा अच्छा हुआ जो आप इस हाथी के पिल्ले को भी साथ ले आए! मेरे बच्चों को बड़ी उत्सुकता थी इस हाथी के पिल्ले को देखने की।

When Jaggu Bhaiya reached Srinagar, the hotel manager, greeting him with a smile and folded hands, said: It’s so good you brought this baby elephant along too! My children were very eager to see this baby elephant.

जग्गू भैया तो पहले से ही खफा थे, अब एकदम उबल पड़े: क्यों रे मैनेजर, तेरा दिमाग खराब है क्या, जो बेतुकी बातें करता है? तेरी आंखें हैं या बटन के छेद? दिखता नहीं यह अलशेसियन कुत्ता है, हाथी का पिल्ला नहीं!

Jaggu Bhaiya was already upset; now he boiled over: Hey, manager, have you lost your mind, babbling nonsense? Are those eyes of yours or buttonholes? Can’t you see this is an Alsatian dog, not a baby elephant!

मैनेजर बोला: मेरा दिमाग तो ठीक है, आपके दिमाग में जंग लग गई है श्री जग्गू भैया जी, तभी तो आप सीधी-सच्ची बात नहीं समझ पाते। आप इतने नाराज क्यों हो रहे हैं? मैंने वह बात आपसे नहीं, इस कुत्ते से पूछी थी।

The manager said: My mind is fine; it’s your mind that has rusted, Shri Jaggu Bhaiya-ji—that’s why you can’t grasp a plain, straight truth. Why are you getting so angry? I wasn’t asking you that, I was asking the dog.

आज इतना ही।

That’s all for today.