Skip to content
Osho

Rahiman Dhaga Prem Ka #10

8 April 1980 Pune Hindi original · English by Osho Live

Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.

हिंदी (मूल)
English (Osho Live's translation)
पहला प्रश्न: ओशो, मैं कौन हूं, मैं कहां से आया हूं और क्या मेरी नियति है?
First question: Osho, who am I, where have I come from, and what is my destiny?

सियारामशरण! यह प्रश्न ऐसा नहीं कि कोई और तुम्हें इसका उत्तर दे सके। नहीं कि उत्तर नहीं दिए गए हैं। उत्तर दिए गए हैं। उत्तर दिए जा सकते हैं। पर वे व्यर्थ होंगे, अप्रासंगिक होंगे। यह तो प्रश्न अकेला प्रश्न है, जो इतना मूल्यवान है कि तुम्हें स्वयं ही इसका उत्तर खोजना पड़े, तो ही उत्तर पर भरोसा करना। उपनिषदों में उत्तर हैं, वेदों में उत्तर हैं, कुरान में, गीता में, बाइबिल में; उत्तरों ही उत्तरों से भरा हुआ है इतिहास, मगर वे उत्तर पराए हैं।

Siyaram Sharan! This is not a question for which someone else can give you the answer. Not that answers haven’t been given—countless answers have been offered and can be offered—but they will be futile, irrelevant. This is the one solitary question so precious that only if you discover its answer yourself will you be able to trust it. The Upanishads have answers, the Vedas have answers, the Quran, the Gita, the Bible—history is filled with answers, and yet they are others’ answers.

तुम पूछ रहे हो: ‘मैं कौन हूं?’

किससे पूछ रहे हो? यह प्रश्न तो अपने से ही पूछने योग्य है। यह प्रश्न तो मंत्र है। इस प्रश्न को लेकर तो भीतर डुबकी मारनी जरूरी है। जब तक तुम अपने चित्त को इतना शांत न कर लो कि चित्त दर्पण हो जाए, तब तक तुम्हें अपनी प्रतिछवि दिखाई नहीं पड़ेगी। और लाख उत्तर दिए जाएं, उधार होंगे। कोई कह दे कि तुम आत्मा हो, क्या होगा सार? सुन लोगे, समझोगे क्या खाक! कोई कह दे कि तुम परमात्मा हो, तो भी क्या होगा? कहा तो गया है बहुत बार। सुना भी तुमने बहुत बार। मगर जीवन जहां है, वहीं का वहीं है।

You ask: “Who am I?” Whom are you asking? This is a question to be asked of oneself. This question is a mantra. With this question you must dive within. Until you quiet your consciousness so deeply that it becomes a mirror, you will not see your own reflection. And no matter how many answers are given, they will be borrowed. Someone may say you are the soul—what will that change? You will hear it; will you truly understand? Someone may say you are the Divine; what then? It has been said many times. You have heard it many times. But life remains exactly where it is.

यह कोई सैद्धांतिक प्रश्न नहीं है। यह प्रश्न अस्तित्वगत है। यह प्रश्न कम है, तुम्हारे जीवन की मौलिक समस्या है। उत्तर नहीं चाहिए, समाधान चाहिए। और समाधान सिवाय समाधि के और कहीं नहीं है। इसीलिए तो समाधि को समाधि कहते हैं, क्योंकि उसमें समाधान है। मैं कहूंगा: तुम इसे ध्यान बनाओ। मत पूछो मुझसे। पूछो अपने से। रोज-रोज पूछो। जितना समय मिले, जितनी शक्ति जुटा सको, इस प्रश्न में लगाओ। राम-राम जपने से यह ज्यादा सार्थक है कि तुम अपने भीतर गहराइयों में गुंजाओ यह प्रश्न--मैं कौन हूं?

This is not a theoretical question. It is existential. It is less a question and more the fundamental issue of your life. You don’t need an answer; you need a resolution—and the resolution, apart from samadhi, is nowhere else. That is precisely why it’s called samadhi—because it contains the solution. I say: turn it into meditation. Don’t ask me; ask yourself. Ask every day. As much time as you can find, as much energy as you can gather, pour into this inquiry. More meaningful than chanting “Ram-Ram” is to let this question resound in your depths—Who am I?

और जल्दी से किसी उत्तर से राजी मत हो जाना। क्योंकि मन बहुत चालबाज है, बहुत चालाक है, चतुर है। मन कहेगा: यह भी क्या बात! अरे साफ तो कृष्ण ने कहा है कि तुम कौन हो। साफ तो उपनिषद कहते हैं कि तुम कौन हो। और क्या होगी स्पष्ट बात? अहं ब्रह्मास्मि! मैं ब्रह्म हूं! उदघोषणा कर गए ऋषि-मुनि, जिन्होंने जाना; द्रष्टा, जिन्होंने देखा। अब तुम क्यों सिर पचा रहे हो? तुम भी दोहराओ--अहं ब्रह्मास्मि!

And don’t be satisfied too quickly with any answer. The mind is crafty, clever, cunning. It will say, “What’s the problem? Krishna has clearly said who you are. The Upanishads say who you are. What could be clearer? Aham Brahmasmi—I am Brahman!” The seers who knew, who saw, proclaimed it. “Why bother further? You too repeat it—Aham Brahmasmi!”

और यही लोग कर रहे हैं, दोहरा रहे हैं। मगर जो उत्तर तुम्हारा नहीं है, वह दो कौड़ी का है। कितना ही कीमती मालूम पड़े, उसमें प्राण नहीं हैं, उसमें श्वास नहीं चलती, हृदय नहीं धड़कता।

And that is what people are doing—repeating. But the answer that is not yours is worth two pennies. However precious it may seem, it has no breath in it, no heartbeat.

अलहिल्लाज मंसूर ने कहा: अनलहक! मैं सत्य हूं! मगर क्या तुम्हारे काम का है यह उत्तर? मंसूर के काम का है। मंसूर ने जान कर कहा है। और तुम तो सिर्फ दोहराओगे।

Mansur al-Hallaj declared, “Ana’l-Haqq—I am the Truth!” But is that answer of any use to you? It was of use to Mansur—he spoke from realization. You will only echo it.

ध्यान रखो, जीवन की जो मौलिक समस्याएं हैं, उनके समाधान बासे नहीं होते; उनके समाधान उतने ही मौलिक होने चाहिए जितनी समस्याएं मौलिक हैं। मत पूछो मुझसे। पूछो अपने से।

Remember, the fundamental problems of life cannot be resolved with stale solutions; they require solutions as fundamental as the problems themselves. Do not ask me. Ask yourself.

और तुम पूछते हो कि कहां से मेरा आना हुआ?

न कहीं से आए हो, न कहीं जा रहे हो। सदा से यहीं हो। आने-जाने की बात, आवागमन की बात सपना भर है। इस अस्तित्व में न तो कुछ आता है, न कुछ जाता है। वैज्ञानिक कहते हैं कि रेत के एक कण को भी हम मिटाना चाहें, नेस्तनाबूद करना चाहें, तो न कर सकेंगे। पानी की एक बूंद को भी नहीं मिटा सकते। रहेगी! ऐसे मिटा दोगे तो वैसे रहेगी। नहीं पानी की तरह रहेगी तो भाप की तरह रहेगी। नहीं भाप की तरह रहेगी तो बर्फ की तरह रहेगी। नहीं बर्फ की तरह रहने दोगे तो आक्सीजन-हाइड्रोजन की तरह रहेगी। मगर रहेगी। अस्तित्व को अनस्तित्व नहीं किया जा सकता। जो है, वह है; उसके नहीं होने का कोई उपाय नहीं है। और जो नहीं है, वह नहीं है; उसके होने का कोई उपाय नहीं है।

And you ask, where did I come from? You came from nowhere and you are going nowhere. You have always been here. Talk of coming and going, of transmigration, is only a dream. In this existence nothing comes and nothing goes. Scientists say that if we tried to annihilate even a grain of sand, we would not succeed. Not even a drop of water can be destroyed. It remains. If you destroy it in one form, it remains in another—if not as water, then as vapor; if not as vapor, then as ice; if not as ice, then as oxygen and hydrogen. But it remains. Existence cannot be made non-existence. What is, is; there is no way to make it not be. And what is not, is not; there is no way to make it be.

अस्तित्व न तो ज्यादा होता है, न कम; जितना है बस उतना है। जस का तस! न रत्ती भर बढ़ता है, न घटता है। लेकिन परिवर्तन बहुत होते मालूम होते हैं। लेकिन सब परिवर्तन संयोग के परिवर्तन हैं--इधर से उधर। जैसे कि तुम अपने बैठकखाने को जमा लो बार-बार; यह तस्वीर इस दीवाल से हटा कर दूसरी दीवाल पर टांग दी; और यह सोफा बाएं कोने से हटा कर दाएं कोने में रख दिया; और यह गुलदस्ता यूं सजाया था, अब यूं सजा दिया; अभी भारतीय ढंग से सजा था, अब जापानी ढंग से सजा दिया--बस ऐसे ही कुछ फर्क, जो कि फर्क नहीं हैं, केवल नये-नये संयोग हैं। सब पुराना है। सब वही का वही है। सब वैसे का वैसा है।

Existence neither increases nor decreases; it simply is, as it is—unchanged by even a grain’s worth. Yet changes appear to be many, though all are changes of combination—this to that, here to there. Like rearranging your living room: you move a picture from one wall to another; shift the sofa from the left corner to the right; alter the flower arrangement; what was Indian you style Japanese—differences that are not really differences, only new combinations. Everything is old. Everything remains as it is.

इसे स्मरण रखो: न तो तुम कहीं से आए हो, न कहीं जा रहे हो।

Remember this: you have neither come from anywhere nor are you going anywhere.

महर्षि रमण के अंतिम क्षण थे। और किसी ने पूछा कि आप जा रहे हैं, आप हमें छोड़ कर जा रहे हैं, हमें अनाथ किए जा रहे हैं। रमण ने आंखें खोलीं और कहा: तुम पागल हुए हो! मैं जाऊंगा भी तो कहां जाऊंगा? जाने को जगह कहां है? यहीं हूं और यहीं रहूंगा। शरीर में नहीं तो शरीर के बाहर। घर में नहीं तो घर के बाहर। इधर नहीं तो उधर। मगर जाऊंगा कहां? जाने को जगह कहां है? न आया हूं, न जाऊंगा।

In the last moments of Ramana Maharshi’s life, someone said, “You are leaving us, you are abandoning us, making us orphans.” Ramana opened his eyes and said, “Are you mad? Where would I go even if I went? Where is there to go? I am here and I will remain here—if not in the body, then outside it; if not inside the house, then outside. Here or there, but where to go? Where is the place to go? I have not come, nor will I go.”

इसे ज्ञानियों ने आवागमन से मुक्ति कहा है--इस बोध को, कि न कुछ आना है, न कुछ जाना है। लेकिन सपने में हम बहुत आवाजाही कर रहे हैं। रात तुम सो गए, फिर रात भर सपनों में कहां-कहां आते हो, कहां-कहां जाते हो! और सुबह उठ कर अगर तुम पूछने लगो कि रात मैं चला गया था तिब्बत, कैसे गया? न ट्रेन पकड़ी, न हवाई जहाज पकड़ा, पहुंचा कैसे? फिर लौटा कैसे? तो तुम जिससे पूछोगे, वह भी हंसेगा। वह भी कहेगा: पागल हो गए हो! न कहीं गए, न कहीं आए। सपना देखा था।

The wise have called this freedom from coming and going—this very realization that nothing comes and nothing goes. But in dreams we travel incessantly. At night you sleep, and in dreams where all you come and go! If in the morning you start asking, “I was in Tibet last night—how did I get there? I took no train, no plane. How did I return?”—the person you ask will laugh and say, “You’ve gone crazy! You neither went nor came. You were dreaming.”

कोई सपना देख रहा है देह होने का। कोई सपना देख रहा है धनी होने का। कोई सपना देख रहा है त्यागी होने का। कोई सपना देख रहा है पापी होने का। कोई सपना देख रहा है पुण्यात्मा होने का। बस सपने ही सपने हैं। जिस दिन जागोगे ध्यान में, उस दिन पाओगे--न कहीं गए, न आए; सब आवाजाही मन की कल्पना थी। इसलिए न किन्हीं वाहनों की जरूरत थी, न यात्रा करनी पड़ी, न लौटने के लिए कोई आयोजन करना पड़ा।

One dreams of being a body, another of being rich, another of being a renunciate, another of being sinful, another of being virtuous—only dreams. The day you awaken in meditation, you will see: you neither went nor came; all journeys were fabrications of the mind. That is why no vehicles were needed, no arrangements to depart or return.

और तुम पूछते हो: ‘मेरी नियति क्या है?’

अस्तित्व की कोई नियति नहीं है। इसीलिए तो हमने इस देश में सृष्टि को लीला कहा है। लीला का अर्थ होता है--जिसकी कोई नियति नहीं है। जैसे कोई खेल खेले। अब खेल की कोई नियति थोड़े ही होती है! कोई ताश खेल रहा है, कि चौपड़ खेल रहा है, कि शतरंज बिछा रखी है--इसकी कोई नियति थोड़े ही होती है! इसका कोई प्रयोजन थोड़े ही है। इससे कुछ मिल थोड़े ही जाएगा; कुछ पा तो नहीं लिया जाएगा। इससे कुछ उपलब्धि तो नहीं होनी है। मनोरंजन है, खेल है। लोग चाहें तो रेत के घर बनाते हैं नदी के तट पर बैठ कर, खेल खेलते हैं। ताश के घर बनाते हैं, खेल खेलते हैं। हवा का एक झोंका आया और सब गिर जाता है।

And you ask: “What is my destiny?” Existence has no destiny. That is why in this land we have called creation a lila, a divine play. Lila means “that which has no purpose or predetermined end.” Like playing a game—cards, dice, chess—what destiny does a game have? It has no ulterior purpose. Nothing is to be gained or attained by it. It is delight, play. People build sandcastles on a riverbank; card houses; a breeze comes and all falls.

पृथ्वी पर इस देश ने ही लीला शब्द का प्रयोग किया है। दुनिया का कोई दूसरा धर्म इतनी हिम्मत नहीं जुटा सका कि कह सकता कि अस्तित्व लीला है, खेल है। सबने कहा: अस्तित्व सृष्टि है। परमात्मा स्रष्टा है। जब सृष्टि कहते हो अस्तित्व को तो बड़ी गुरु-गंभीरता आ जाती है बात में। बड़े प्रयोजन से बनाई गई बात है। बनाने वाले ने बड़े इरादे रखे हैं, आकांक्षाएं हैं, अभीप्साएं हैं। कोई प्रयोजन है पीछे। कोई अर्थ छिपा है।

Only in this country has the word lila been used for existence. No other religion in the world had the courage to call existence a play. All have called it “creation,” and God the Creator. Call it “creation” and gravity descends—some grand design, a maker with intentions, desires, aims—a purpose behind it, some hidden meaning.

परमात्मा में कोई वासना है जो अस्तित्व को किसी प्रयोजन से बनाएगा? उसे कुछ कमी है? प्रयोजन तो वहां होता है जहां कुछ कमी होती है। परमात्मा तो भरपूर है, लबालब है। यह सृष्टि नहीं है इस अर्थों में कि वह कुछ पाना चाहता है इसे बना कर। यह लीला है इस अर्थों में कि ऊर्जा इतनी है कि करे भी तो क्या करे! नाचता है, गाता है, गुनगुनाता है, फूल रचता है, तितलियों के पंख रंगता है, इंद्रधनुष सजाता है। सब खेल है, सब लीला है। नहीं कोई प्रयोजन, नहीं कोई लक्ष्य। लक्ष्य की भाषा अहंकार की भाषा है। बिना लक्ष्य के, बिना प्रयोजन के तुम्हें लगता है पैर के नीचे से जमीन खिसक गई। तो तुम तत्क्षण पूछने लगते हो कि फिर हम ऐसा क्यों करें? वैसा क्यों करें?

Would God have any craving that He should make existence for some purpose? Is He lacking something? Purpose exists where there is lack. God is overflowing, brimming. This is not “creation” in the sense that He wants to gain something by making it. It is lila in the sense that energy is so abundant—what else to do? It dances, sings, hums, creates flowers, paints butterflies’ wings, arches rainbows. All play, all lila. No purpose, no goal. The language of goals is the language of the ego. Without a goal, without purpose, you feel the ground slipping from beneath your feet—so at once you ask, “Then why do this? Why do that?”

एक चित्रकला-विशेषज्ञ ने पाब्लो पिकासो से पूछा कि तुम जो चित्र अभी तैयार कर रहे हो, जो अभी-अभी पूरा हुआ है, जिस पर तुमने आखिरी रंग डाल दिया है, इसका अर्थ क्या है? इसका प्रयोजन क्या है? तुम आखिर इससे कहना क्या चाहते हो?

An art connoisseur asked Pablo Picasso, “This painting you have just completed—what is its meaning? Its purpose? What are you trying finally to say with it?”

पिकासो ने उस चित्रकला-मर्मज्ञ को ऐसे देखा, जैसे उसने कोई पागलपन की बात पूछी हो। फिर उसका हाथ पकड़ा और उसे बाहर ले गया बगीचे में। गुलाब की झाड़ी पर सुंदर फूल खिले हैं गुलाब के और पिकासो ने कहा कि ये गुलाब के फूल हैं, इनका क्या प्रयोजन है? इनका क्या अर्थ है? और अगर गुलाब के फूल बिना प्रयोजन के हो सकते हैं, बिना अर्थ के हो सकते हैं, तो मेरे चित्रों में भी अर्थ होने की कोई आवश्यकता है? आनंद है, अभिप्राय कुछ भी नहीं। मुझे मजा आया। जब भर रहा था रंग तूलिका से तो मैं मदमस्त हुआ। बस बात पूरी हो गई।

Picasso looked at him as if he had asked a mad question, took his hand, and led him into the garden. Roses were blooming on a bush. Picasso said, “These are roses—what is their purpose? What is their meaning? And if roses can be without purpose and meaning, why must my paintings have meaning? There is joy, not intention. I felt delight. As I laid on the colors with my brush, I grew ecstatic. That is all.”

साधन और साध्य का भेद नहीं है। साधन और साध्य एक ही हैं। पिकासो जो कह रहा है, वही लीला का अर्थ है। यह सारा अस्तित्व ऊर्जा की एक महत लीला है। मत पूछो कि नियति क्या है। नियति होती है मशीनों की। तुम अगर मशीन बनाते हो तो उसकी नियति होती है। उसे किसी प्रयोजन से बनाते हो। उससे कुछ पैदा करना है, उत्पादन करना है, फैक्टरी बनानी है। मनुष्य का कोई प्रयोजन नहीं होता, कोई नियति नहीं होती। मनुष्य तो परमात्मा का आनंद है।

No difference between means and end—the means are the end. What Picasso is saying is the very meaning of lila. This entire existence is a great play of energy. Don’t ask what your destiny is. Destiny belongs to machines. When you make a machine it has a destiny—you made it for a purpose, for production, a factory. A human being has no purpose, no destiny. A human being is God’s joy.

 

Wherever there is life, there is no destiny. To become free of destiny, of the lens of purpose—that is liberation, nirvana. Ask, “Who am I?”—yes; ask it of yourself. But do not fall into the trouble of “What am I for?”—you will never get an answer to that. You will surely get an answer to “Who am I?”—the same answer that has always been found. But it must arise from within you. You will discover that you are consciousness, the seer, the witness, sat-chit-ananda—being, awareness, bliss. And this treasure is overflowing within you. Do not spread your begging bowl elsewhere.

जहां-जहां जीवन है, वहां-वहां कोई नियति नहीं है। नियति से मुक्त हो जाना, नियति की दृष्टि से मुक्त हो जाना--मोक्ष है, निर्वाण है। यह तो पूछो कि मैं कौन हूं। जरूर अपने से पूछो। मगर इस उपद्रव में मत पड़ना कि मैं किसलिए हूं। उसका तुम कभी कोई उत्तर न पाओगे। इसका उत्तर तो जरूर पाओगे कि मैं कौन हूं। वही उत्तर पाओगे जो सदा पाया गया है। मगर वह उत्तर तुम्हारे भीतर से आना चाहिए। पाओगे कि चैतन्य हो, द्रष्टा हो, साक्षी हो, सच्चिदानंद हो--सत हो, चित हो, आनंद हो। और यह खजाना तुम्हारे भीतर भरा पड़ा है। मत फैलाओ अपनी झोली कहीं और।

ओ रंभाती नदियो,

बेसुध

कहां भागी जाती हो?

वंशी-रव

तुम्हारे ही भीतर है!

O lowing rivers, heedless— where are you rushing away? The flute’s call resounds within you! O clusters of foam, with tails of waves held high, racing rivers, look also to this bank and that— where flowered shores and fields of golden grain lie. With your gurgling, laughing song, telling your own tale of longing, your love-story— do not simply hurry past! The ocean is not your only truth; it is but the motionless stillness, like a source to the moving stream. Your truth is within you! Infinity of mere magnitude is not Infinity— the Infinity of quality shines in every drop! O lowing rivers, heedless— where are you rushing away? The flute’s call resounds within you!

ओ फेन-गुच्छ

 

लहरों की पूंछ उठाए

 

दौड़ती नदियो,

 

इस पार उस पार भी देखो--

 

जहां फूलों के कूल

 

सुनहले धान से खेत हैं।

 

कल-कल छल-छल

 

अपनी ही विरह व्यथा

 

प्रीति कथा कहती

 

मत चली जाओ!

 

सागर ही तुम्हारा सत्य नहीं,

 

वह तो गतिमय स्रोत की तरह

 

गतिहीन स्थिर भर है!

 

तुम्हारा सत्य

 

तुम्हारे ही भीतर है!

 

राशि का ही अनंत

 

अनंत नहीं--

 

गुण का अनंत

 

बूंद-बूंद में है!

 

ओ रंभाती नदियो,

 

बेसुध

कहां भागी जाती हो?

वंशी-रव

तुम्हारे ही भीतर है!

कहीं और जाना नहीं है। तुम्हारा सत्य तुम्हारे भीतर है। और सागर में ही नहीं छिपा है सत्य, बूंद-बूंद में छिपा है, एक-एक बूंद में छिपा है। एक बूंद के राज को जान लिया तो सब सागरों का राज प्रकट हो जाता है। एक बूंद के रहस्य में डूब गए तो सब रहस्य जान लिए। एक-एक कण में परमात्मा उतना ही विराजमान है जितना समग्र में, क्योंकि पूर्ण के खंड नहीं हो सकते; पूर्ण अखंड है। तुम्हारे भीतर परमात्मा उतना ही है जितना पूरे विराट अस्तित्व में, क्योंकि पूर्ण के कोई खंड नहीं हो सकते। ऐसा मत सोचना कि मेरे भीतर थोड़ा सा टुकड़ा है पूर्ण का और थोड़ा सा टुकड़ा औरों के भीतर है, ऐसे सब टुकड़े बिखरे हैं, सबका जोड़ परमात्मा है। परमात्मा जोड़ नहीं है। यह छोटा गणित वहां काम नहीं आता। वहां गणित भी बदल जाता है। वहां तर्क भी बदल जाता है। वहां हमारी सामान्य भाषा भी बदल जाती है। अंश और अंशी वहां एक-दूसरे से छोटे-बड़े नहीं होते, बराबर होते हैं, समान होते हैं।

There is nowhere else to go. Your truth is within you. And truth is not hidden only in the ocean; it is hidden drop by drop. Know the secret of a single drop and the secret of all oceans is revealed. Dive into the mystery of one drop and all mysteries are known. In each and every particle God is as fully present as in the totality, for the Whole cannot have parts—the Whole is indivisible. God is within you as fully as in the vast cosmos, because the Whole admits no fragments. Do not imagine that within you is a tiny piece of the Whole and other pieces are within others, and their sum total is God. God is not an aggregate. This little arithmetic does not work there. There, even mathematics changes, logic changes, our ordinary language changes. Part and Whole are not lesser and greater—they are equal, the same.

प्रश्न तुम्हारा सुंदर है, मगर इसे ध्यान बनाओ। शुरू-शुरू में तो पूछना कि मैं कौन हूं--शब्दों में। शब्दों से ही शुरू करना पड़ेगा, क्योंकि शब्दों के जंगल में ही हम खो गए हैं। जहां हम खो गए हैं, वहीं से यात्रा का पहला कदम उठाना होगा। फिर धीरे-धीरे जैसे-जैसे प्रश्न साफ होने लगे, शब्द छोड़ते जाना, सिर्फ प्रश्नचिह्न रह जाए भीतर। मौन बैठना, प्रश्नचिह्न ही रहे--कौन हूं? लेकिन शब्द नहीं। और फिर धीरे-धीरे प्रश्नचिह्न भी छूट जाए, सिर्फ भाव रह जाए।

Your question is beautiful, but make it your meditation. In the beginning, ask “Who am I?” in words—you must start with words, because it is in the jungle of words that you are lost. Where you are lost, from there the first step must be taken. Then, as the question grows clearer, drop the words—let only a question-mark remain within. Sit in silence; let only the question-mark remain—Who am I?—but no words. And then, gradually, even the question-mark drops; only the feeling remains.

शेख फरीद एक अलमस्त सूफी हुआ। नदी-स्नान करने जा रहा था। एक आदमी ने उससे पूछा: बाबा फरीद, ईश्वर को मुझे भी पाना है। क्या रास्ता है?

Sheikh Farid was a madcap Sufi. He was going to bathe in the river when a man asked, “Baba Farid, I too want to realize God. What is the path?”

फरीद ने उसे नीचे से ऊपर तक देखा, जैसे जांच-पड़ताल की, जैसे तौला तराजू पर और कहा कि सच, ईश्वर को जानना है?

वह आदमी थोड़ा डरा भी। उसने तो जिज्ञासा ही की थी, यूं ही, एक बौद्धिक खुजलाहट। बाबा फरीद मिल गए रास्ते पर, चलो लगे हाथ पूछ ही लो! बहती गंगा, धो ही लो हाथ, क्या हर्ज है! मगर फरीद ने कहा: सच, ईश्वर को जानना है? थोड़ा तो डरा। मगर अब फंस ही गया था, कहा: हां-हां! फरीद ने कहा: तो आ मेरे पीछे। ऐसे प्रश्न स्नान के बाद ही पूछे जा सकते हैं। पहले नदी पर स्नान कर लें, फिर उत्तर दूंगा। और मौका लग गया तो स्नान करने में ही उत्तर दे दूंगा।

Farid looked him up and down, as if weighing him on a scale, and said, “Truly—you want to know God?” The man grew a little afraid. He had asked casually, an intellectual itch—“I ran into a saint, let me ask while I’m at it; no harm done!” Farid said, “Truly—you want to know God?” The man was scared, but now he was caught, and said, “Yes, yes!” Farid said, “Then follow me. Such questions can be asked only after a bath. First we’ll bathe in the river; then I’ll answer. And if a moment arrives, I’ll answer during the bath itself.”

वह आदमी थोड़ा तो डरा, कि मौका लग गया तो स्नान करने में ही उत्तर दे दूंगा, इसका क्या मतलब है? लेकिन फिर सोचा कि ये फकीर उलटबांसियों में बोलते हैं। सधुक्कड़ी भाषा इनकी अपनी ही होती है। होगा कुछ मतलब। अरे क्या बिगाड़ लेगा! नहाने को ही तो कह रहा है! कोई बहुत बड़ा कठिन काम भी करने को नहीं कह रहा है। वैसे भी मैं नहाता घर जाकर, नदी पर ही नहा लूंगा।

The man felt uneasy: “If a moment arrives, he’ll answer during the bath—what does that mean?” But he thought, “These fakirs speak in riddles; they have their own dialect. What harm can there be? He only asked me to bathe—no great hardship. I was going to bathe anyway; I’ll bathe here.”

चल पड़ा फरीद के साथ। कपड़े उतार कर दोनों नदी में स्नान करने उतरे। जैसे ही उस आदमी ने डुबकी लगाई, फरीद उसके ऊपर सवार हो गया। वह उसे निकलने न दे पानी में से। उसकी गर्दन को दबाए ही जाए, दबाए ही जाए। वह तड़पने लगा। मछली जैसे तड़प जाए, रेत में कोई फेंक दे जलती--ऐसे तड़पने लगा। हाथ-पैर पटके। मगर फरीद भी मजबूत फकीर था। हालांकि वह आदमी दुबला-पतला था, जैसे कि अक्सर जिज्ञासु होते हैं; लेकिन उसने भी पूरी ताकत लगा दी। जहां जिंदगी और मरण का सवाल हो, उसने भी इतनी ताकत लगाई...सब लगा दी ताकत कि हालांकि फरीद मस्त फकीर था, मगर फरीद को भी एक झटके में फेंक दिया। पानी के बाहर निकला, फरीद ने पूछा: समझे कुछ?

He went with Farid. They undressed and entered the river. As soon as the man ducked under, Farid climbed atop him and held him down, pressing his neck so he couldn’t come up. The man began to thrash, like a fish flung onto burning sand—hands and feet flailing. But Farid was strong; still, when it’s life and death, hidden strength surges. The man, though thin and scholarly as inquirers often are, gathered all his might and with one wrench threw Farid aside and burst to the surface. Farid asked, “Did you understand something?”

उसने कहा: खाक समझे! जान लिए लेते थे। यह कोई ईश्वर को जानने का ढंग है? तुम आदमी हो कि हत्यारे? मैंने तो सुना था कि पहुंचे हुए फकीर हो और तुम तो पागल मालूम होते हो। मेरा गला घोंटे डालते थे!

The man said, “Understand? You were about to kill me! Is this how one realizes God? Are you a man or a murderer? I had heard you were an accomplished fakir—but you seem mad. You were choking me!”

फरीद ने कहा: ये बातें पीछे हो जाएंगी। पहले मतलब की बात हो जाए, नहीं तो तू भूल न जाए कहीं, क्योंकि आदमी की स्मृति बड़ी कमजोर है। मैं तुझसे पूछता हूं कि जब मैंने तुझे पानी में दबाया तो तेरे मन में कितने खयाल थे?

Farid said, “We’ll talk about that later. First, before you forget—human memory is very weak—tell me: while I held you under, how many thoughts were in your mind?”

उसने कहा: कितने खयाल! अरे एक ही खयाल था कि किस तरह बाहर निकलूं।

“How many thoughts! Only one: how to get out.”

कितनी देर वह एक खयाल रुका?

“How long did even that one thought remain?”

उसने कहा कि वह भी ज्यादा देर नहीं रुका। जब तुम दबाए ही गए तो वह खयाल भी नदारद हो गया। फिर तो भाव ही रह गया। विचार भी नहीं रहा, सिर्फ भाव कि कैसे...! अब कह रहा हूं--उसने कहा--तो शब्द में कहना पड़ रहा है, लेकिन उस वक्त शब्द भी नहीं थे। कैसे एक सांस हवा मिल जाए! फिर तो मुझे भाव का भी पता नहीं है कि भाव भी बचा कि नहीं। फिर तो क्या हुआ, मुझे पता नहीं है। किस अज्ञात ऊर्जा ने मुझे पकड़ लिया! नहीं तो तुम जैसे मस्त मौला को मैं उठा कर फेंक दूं, यह मेरे बस के बाहर था। मगर कोई अज्ञात स्रोत मेरे भीतर फूट पड़ा। कहीं से कोई ऊर्जा आ गई। अपनी तो नहीं, परमात्मा की कृपा ही समझो! भूल हो गई जो तुमसे पूछा, अब कभी न पूछूंगा। और गांव में खबर कर दूंगा कि भैया, कोई इससे ईश्वर के संबंध में मत पूछना। और अगर यह नदी जाने की बात कहे, तब तो जाना ही मत इसके साथ, क्योंकि आज हम तो बच गए, दूसरे बच सकें कि न बच सकें।

“Not long. As you kept me down, even that thought vanished. Then only a raw feeling remained. There were no words—just ‘how…!’ Even saying it now I must put it in words, but at that time there were no words. Just one breath of air—somehow! Then I don’t know whether even feeling remained. I don’t know what happened after. Some unknown energy seized me. Otherwise, how could I have thrown off a sturdy madcap like you? It wasn’t in me. Some unknown source burst open within—call it God’s grace! It was a mistake to ask you; I’ll never ask again. I’ll warn the village: don’t ask this man about God. And if he says ‘let’s go to the river,’ don’t go with him—today I survived; others may not.”

फरीद ने कहा: जिस दिन ईश्वर को भी तुम इसी तरह चाहोगे कि पहले विचार, फिर भाव और फिर भाव भी नहीं--मात्र एक ऊर्जा की स्फुरणा--उसी दिन ईश्वर को पा लोगे।

Farid said, “The day you desire God in the same way—first thought, then sheer feeling, and then not even feeling—only a surge of energy—on that day you will attain God.

यह मेरा उत्तर है--फरीद ने कहा--अब तू जा। और जिज्ञासा से कुछ भी नहीं होगा। मुमुक्षा चाहिए।

“This is my answer,” said Farid. “Now go. Curiosity will not do; you need burning yearning.”

यही मैं तुमसे कह रहा हूं। पहले तो पूछना मैं कौन हूं शब्दों में; फिर प्रश्न ही रह जाए भाव में; फिर भाव भी चला जाए, एक भाव-शून्य, शब्द-शून्य अवस्था रह जाए। उसे चाहे ध्यान कहो, चाहे प्रार्थना कहो, जो तुम्हारी मौज हो। वहीं से उत्तर आएगा। और तब तुम समझ जाओगे।

That is what I am telling you. First ask “Who am I?” in words; then let only the feeling of the question remain; then let even the feeling go—leaving a state empty of feeling and empty of words. Call it meditation or prayer—as you like. From there the answer will arise. And then you will understand.

कस्तूरी कुंडल बसै! कस्तूरी तुम्हारे भीतर बसी है और तुम भागे फिरते हो जंगलों में। पागल हुए जाते हो--कहां मिले? कैसे मिले? जो भी पाने योग्य है, जो भी सार्थक है, वह तुम्हारे भीतर है।

Kasturi dwells in the navel! The musk is within you, and you run through the forests. You go mad—Where to find it? How to find it? Whatever is worth attaining, whatever is meaningful, is within you.

ओ रंभाती नदियो,

बेसुध

कहां भागी जाती हो?

वंशी-रव

तुम्हारे ही भीतर है!

O lowing rivers, heedless— where are you rushing away? The flute’s call resounds within you!

दूसरा प्रश्न: ओशो, आदर और श्रद्धा में क्या फर्क है?
Second question: Osho, what is the difference between respect and reverence?

आनंद मैत्रेय! आदर और श्रद्धा में फर्क बहुत है--जमीन-आसमान जितना। आदर औपचारिक होता है; श्रद्धा अनौपचारिक। आदर सीखी हुई बात है; श्रद्धा स्वस्फूर्त।

Anand Maitreya! The difference between respect and reverence is immense—like earth and sky. Respect is formal; reverence is informal. Respect is learned; reverence is spontaneous.

जैसे तुमको कहा गया कि पुरोहित को आदर करना चाहिए, पंडित को आदर करना चाहिए, वृद्धजनों को आदर करना चाहिए, मां को, पिता को आदर करना चाहिए, गुरुजनों को आदर करना चाहिए। यह तुम्हें पिलाया गया है, जब तुम्हें होश नहीं था, तब से। मां के दूध के साथ ही तुम्हें ये बातें पिलाई गई हैं। सो तुम आदर करते हो।

You were told: respect the priest, respect the pundit, respect the elders; respect your mother and father; respect your teachers. This was fed into you from the time you had no awareness—along with your mother’s milk. So you “respect.”

मेरे पास भारतीय मित्र आते हैं। अपने छोटे बच्चों को ले आते हैं। वे स्वयं तो झुक कर चरण छूते हैं, अपने छोटे बच्चों की भी गर्दन पकड़ कर झुका देते हैं। मैं उनको कहता हूं: यह क्या कर रहे हो? वह बच्चा इनकार कर रहा है सब तरह से, क्योंकि उसे मुझसे क्या लेना-देना! वे उसकी गर्दन पकड़े हुए हैं! अब बाप गर्दन पकड़े हुए है तो बच्चा भाग भी नहीं सकता और झुका रहा है तो झुकना भी पड़ेगा। इस तरह झुकाते-झुकाते तुम उसका अभ्यास करवा दोगे। फिर यह कहीं भी झुकेगा। झुकना इसकी आदत में शुमार हो जाएगा। इसको हम आदर कहते हैं। जहां भी देखेगा कि किसी के हाथ में अधिकार है, सत्ता है, जहां भी देखेगा कि किसी के हाथ में पद है, प्रतिष्ठा है, वहीं झुक जाएगा। लेकिन इसकी अंतरात्मा नहीं झुक रही है। अंतरात्मा तो पहले दिन भी नहीं झुकी थी। यह सिर्फ अभ्यासवश है।

Indian friends come to me bringing their small children. They themselves bend to touch my feet—and then they grab their little children by the neck and push them down too. I say to them: What are you doing? The child is resisting in every possible way—what does he have to do with me? But his father is holding his neck! The child can neither run nor remain upright; he must bow. By forcing him to bow again and again you will train him into it. Then he will bow anywhere; it will become a habit. That is what we call respect. Wherever he sees power, authority, rank or reputation, he will bow. But his innermost being is not bowing. It didn’t bow the first day either. This is only by force of habit.

तुम मंदिर में जाते हो, रामचंद्र की प्रतिमा है, कि बुद्ध की प्रतिमा है, कि कृष्ण की प्रतिमा है, बस एकदम से झुके! लेकिन तुमने एक बात खयाल की? जैन जाता है कृष्ण के मंदिर में, उसके भीतर कोई झुकने का भाव नहीं उठता! उठता ही नहीं। हिंदू जाता है महावीर की प्रतिमा के सामने, उसके मन में झुकने का कोई भाव नहीं उठता। हिंदू झुकता है कृष्ण की प्रतिमा के सामने, रुक ही नहीं सकता बिना झुके। चाहे भी कि रुक जाए तो नहीं रुक सकता। करीब-करीब बात अचेतन में समा गई है। यह एक तरह का सम्मोहन है। यह सामूहिक सम्मोहन है। इसको हम आदर कहते हैं। समाज इसी तरह की थोथी बातों पर जिंदा है।

You go to a temple; there is an image of Ram, or of Buddha, or of Krishna—and at once you bow! But have you noticed something? A Jain goes into a Krishna temple and no feeling of bowing arises within him at all; it simply doesn’t. A Hindu stands before Mahavira’s image and no impulse to bow arises in his mind. A Hindu bows before Krishna’s image—he cannot refrain, even if he wants to; it’s sunk near the unconscious. It is a kind of hypnosis—mass hypnosis. That is what we call respect. Society lives on such hollow things.

हम अपने बच्चों को इसी तरह से संस्कारबद्ध करते हैं, संस्कारों में बांधते हैं। हिंदू बनाते, मुसलमान बनाते, जैन बनाते।

We condition our children like this—we bind them in samskaras, in conditioning. We make them Hindu, Muslim, Jain.

मैं जैन घर में पैदा हुआ, तो मुझे बचपन से ही बताया गया कि जैनों के अतिरिक्त सब गुरु--कुगुरु! जैन शास्त्रों के अतिरिक्त सब शास्त्र--कुशास्त्र। जैन मंदिरों के अतिरिक्त, जैन तीर्थों के अतिरिक्त न कोई तीर्थ है, न कोई मंदिर।

I was born in a Jain home, and from childhood I was told that except for Jain masters, all others are false masters; except for Jain scriptures, all other scriptures are false; apart from Jain temples and Jain tirthas there are no holy places at all.

वही हिंदुओं को भी समझाया जा रहा है। वही मुसलमानों को भी समझाया जा रहा है। मुसलमान का पैर लग जाए गीता में तो उसे कुछ भय पैदा नहीं होता, बल्कि आनंद ही आता है कि चलो अच्छा हुआ, इतना पुण्य हुआ, यही क्या कम है! हिंदू का पैर लग जाए, एकदम साष्टांग दंडवत करेगा, सिर पटकेगा, माफी मांगेगा, घबड़ा जाएगा, पसीना-पसीना हो जाएगा। किताब वही है। मगर मुसलमान का सम्मोहन अलग है। हिंदू का सम्मोहन अलग है। दोनों को अलग-अलग संस्कार दिए गए हैं।

Hindus are told the same; Muslims are told the same. If a Muslim’s foot touches the Gita, he feels no fear—rather he feels a secret pleasure: good, a little extra merit! If a Hindu’s foot touches it, he will at once prostrate full-length, knock his head on the ground, beg forgiveness, get flustered, break into a sweat. It’s the same book. But the Muslim’s hypnosis is different; the Hindu’s hypnosis is different. Each has been given a different conditioning.

मस्जिद के सामने से गुजरते वक्त तुम्हें कभी झुकने का भाव पैदा होता है? खयाल ही नहीं आता कि मस्जिद भी कोई झुकने की जगह है। हां, हनुमानजी की मढ़िया के सामने से गुजरते वक्त पैंट में हाथ डाले हुए गुजरो! लौटना पड़ेगा। दस-पांच कदम के बाद तबियत घबड़ाने लगेगी कि कहीं नाराज ही न हो जाएं! अपना क्या बिगड़ता है, चलो नमस्कार कर ही लो! हनुमानजी ही हैं, गुस्सा आ जाए, क्रुद्ध हो जाएं, कोई झंझट खड़ी कर दें, कोई मुसीबत में डाल दें! लौट कर आओगे।

Do you ever feel the urge to bow when you pass a mosque? It never even occurs to you that a mosque might be a place to bow. But try walking past Hanumanji’s wayside shrine with your hands in your pockets! You will have to turn back. Ten or fifteen steps later you’ll begin to feel anxious: what if he got annoyed? What does it cost me—let me go back and salute! It’s Hanumanji—if he gets angry, creates trouble, brings some misfortune! You will come back.

मेरे एक मित्र के साथ मैं रोज सुबह घूमने जाता था। कोई मंदिर हो, हिंदू मंदिर भर हो, राम का हो कि कृष्ण का हो कि हनुमानजी का हो कि शिवजी का हो, उनको झुक कर नमस्कार करना है। घूमना ही मुश्किल हो जाता। और यहां तो गली-चौक, गली-गली मंदिर ही मंदिर हैं। हर जगह खड़े होकर उनको नमस्कार करनी। मुझे भी खड़ा होना पड़ता उनके साथ। मैंने उनसे कहा कि दो बातों में से एक कुछ तय कर लो--या तो मेरे साथ घूमने जाना हो तो यह गोरखधंधा बंद करो और अगर तुम्हें यह गोरखधंधा करना हो तो मेरे साथ घूमने जाना बंद करो। यह क्या मचा रखा है! अपने घर ही बैठ कर एक दफा सबका स्मरण कर लिया। हिंदू होशियार थे, विष्णु सहस्र-नाम लिख गए, हजार नाम भगवान के सब आ जाते हैं। एक दफा विष्णु सहस्र-नाम पढ़ लिया रोज सुबह बैठ कर, सबको नमस्कार हो गया, झंझट मिटी। फिर अब यह बार-बार जगह-जगह...और ऐसे कहां-कहां झुकते फिरोगे!

I used to take a morning walk every day with a friend. If any temple appeared, any Hindu temple—of Ram, Krishna, Hanuman, Shiva—he had to bow there. Just taking a walk became difficult. In those lanes and squares, there are temples everywhere! At every spot he would stop to bow. I had to stop with him. I told him: Decide one of two things—either stop this hocus‑pocus if you want to walk with me, or stop walking with me if you must do this hocus‑pocus. What is this chaos! Better sit at home once and remember them all in one go. The Hindus were clever—they wrote the Vishnu Sahasranama, a thousand names of God, all included. Read the Vishnu Sahasranama once every morning, bow to everyone, be done with it. Then why keep bowing place after place—how many places will you go on bowing!

उन्होंने कहा कि संकोच तो मुझे भी लगता है, मगर आदत पड़ी है। मेरे बाप सिखा गए। उनकी भी यही आदत थी।

He said: I myself feel awkward, but it’s a habit. My father taught me; it was his habit too.

तो मैंने कहा: अब यह छोड़ो। बाप गए, अब आदत क्यों ढो रहे हो?

I said: Drop it now. Your father has gone; why carry his habit?

उन्होंने कहा: अच्छा कल से मैं कोशिश करूंगा।

He said: All right, I’ll try from tomorrow.

कल वे मेरे साथ गए। पहली मढ़िया आई हनुमानजी की और मैंने देखा कि उनके पैर डगमगा रहे हैं। मैंने कहा: सम्हल कर! सावधान! यही वक्त है सावधानी का।

Next day we went. We came to the first little Hanuman shrine, and I saw his legs wobbling. I said: Steady! Careful! This is the time to be careful.

उन्होंने कहा: बिलकुल सावधान हूं।

He said: I am being careful.

मगर मैंने देखा कि उनके चेहरे पर घबराहट है। कोई दस-पंद्रह कदम मेरे साथ आगे गए और मुझसे कहा कि माफ करें, मैं आगे नहीं बढ़ सकता। मुझे नमस्कार करना ही पड़ेगा। नहीं तो आज मेरा पूरा दिन खराब हो जाएगा। मुझे बेचैनी सता रही है कि अरे, आज हनुमानजी को बिना नमस्कार किए आगे जा रहे हो! गए लौट कर, नमस्कार किया, तब उनके मन को चैन आया। यह आदर है। नहीं करना चाहते तो भी करना पड़ रहा है।

But I saw panic on his face. After ten or fifteen steps he said to me: Forgive me, I can’t go further. I have to bow. Otherwise my whole day will be spoiled. I’m tormented by the thought: you’re walking on without saluting Hanumanji today! He went back, bowed, and only then did his mind feel at peace. That is respect: you don’t want to do it, yet you have to.

यह श्रद्धा नहीं है। श्रद्धा बड़ी और बात है। श्रद्धा का अर्थ होता है--स्वस्फूर्त, किसी की सिखाई हुई नहीं। तुम जब किसी व्यक्ति के सामने इसलिए झुकते हो कि तुम्हारा हृदय झुकने के लिए आतुर हुआ है, तब श्रद्धा। जब तुम इसलिए झुकते हो क्योंकि झुकना सिखाया गया है, तब आदर। आदर औपचारिक है, दो कौड़ी का है। सामाजिक व्यवस्था है। श्रद्धा जड़-मूल से क्रांति है, जीवन-क्रांति है। श्रद्धा का फूल खिल जाए तो जीवन में सुगंध ही सुगंध भर जाए। आदर, ऐसे समझो जैसे प्लास्टिक के फूल। फूल जैसे लगते हैं। दूर से देखो तो धोखा भी खा जाओ। बिलकुल फूल जैसे लगते हैं, कभी-कभी तो फूल से भी सुंदर बन सकते हैं। और कुछ खूबियां होती हैं प्लास्टिक के फूल में, जो असली फूल में नहीं होतीं। प्लास्टिक का फूल टिकता है, खूब टिकता है, सदियों टिक सकता है। सच तो यह है कि वैज्ञानिक इस बात से परेशान हैं कि हम इतने प्लास्टिक का उपयोग कर रहे हैं, यह सब प्लास्टिक जमीन में इकट्ठा हो रहा है। प्लास्टिक मरता नहीं। प्लास्टिक बिलकुल अमृत को उपलब्ध है। अमृतस्य पुत्रः! वह जो वेद में वचन आया है, वह आदमी के बाबत नहीं है, प्लास्टिक के बाबत है। प्लास्टिक को मारने का उपाय नहीं है। इतना प्लास्टिक इकट्ठा होता जा रहा है जमीन में, समुद्रों में, नदियों में, यह प्लास्टिक खतरनाक है, क्योंकि इससे जमीन की उर्वरा शक्ति मर जाएगी।

This is not reverence. Reverence is a far different matter. Reverence means: spontaneous, not taught by anyone. When you bow before someone because your heart longs to bow, that is reverence. When you bow because you were taught to bow, that is respect. Respect is formal—cheap, a social arrangement. Reverence is revolution at the very roots of life. When the flower of reverence blossoms, your whole life is filled with fragrance. Respect is like plastic flowers. They look like flowers; from a distance you may even be deceived. They can even be made more beautiful than real flowers sometimes. And plastic flowers have qualities that real flowers do not have. Plastic lasts—lasts and lasts—can last for centuries. In truth, scientists are troubled by how much plastic we use; it gathers in the soil. Plastic doesn’t die; plastic has attained immortality. Amritasya putrah—the “sons of the immortal” praised in the Vedas—was not said about man; it was said about plastic! There is no way to kill plastic. It is accumulating in the earth, in oceans, in rivers; it’s dangerous because it will destroy the fertility of the soil.

प्रकृति की जितनी चीजें हैं वे गल जाती हैं, प्रकृति में वापस फिर मिल जाती हैं। जैसे आदमी मरेगा तो पानी पानी में मिल जाएगा; अस्सी प्रतिशत आदमी में पानी होता है। पानी ही पानी समझो तुम अपने को; अस्सी प्रतिशत कोई कम मामला नहीं है। अस्सी प्रतिशत पानी पानी में मिल जाएगा। बची-खुची मिट्टी मिट्टी में मिल जाएगी। सांस हवा में चली जाएगी। फिर छोटी-छोटी चीजें हैं, अल्युमिनियम है, कुछ और दूसरी धातुएं हैं, लोहा है थोड़ा-बहुत हड्डी में, वह सब मिल जाएगा। सौ-पचास साल के भीतर सब वापस अपने-अपने मूलस्रोत को चला जाएगा। रिसाइक्लिगं हो गई। अब फिर कोई नया आदमी उससे पैदा हो सकता है। प्रकृति में जो भी पैदा होता है, वह अटकता नहीं, वह प्रकृति को कहीं अटकाता नहीं। प्लास्टिक बड़ी खतरनाक चीज आदमी ने बना ली है; वह मरता ही नहीं। वह पड़ा रहेगा सदियों तक। और जहां पड़ा रहेगा वहीं नुकसान करेगा। अटका रहेगा, जगह-जगह अवरोध खड़े कर देगा।

Everything in nature decays and returns to nature. When a person dies, the water returns to water—human beings are eighty percent water. Think of yourself as mostly water; eighty percent is no small matter. The water goes back to water. What earth there is returns to earth. Breath returns to the air. Small elements—aluminum, other metals, a little iron in the bones—all return. Within a hundred and fifty years, everything goes back to its source; the recycling is complete. From that, new life may arise again. In nature, what is born does not get stuck or halt the flow. Plastic is a dangerous thing man has made; it just does not die. It will lie there for centuries, a blockage, creating obstacles wherever it gathers.

तो प्लास्टिक की एक खूबी है कि उसका फूल रोज-रोज सांझ को मुर्झाएगा नहीं। न सूरज से डरता वह, न पानी से डरता वह। उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। न पानी की जरूरत, न खाद की जरूरत। उसकी जड़ें ही नहीं हैं कोई; बिना जड़ के, आकाश-बेल है।

So plastic has one virtue: its flowers don’t wither at dusk; they fear neither sun nor water. Nothing can harm them. No water, no manure required. They have no roots; they are rootless, sky-vines.

मुल्ला नसरुद्दीन को मैं देखता था अपनी खिड़की में रोज गमले में पानी डालते। गमले में फूल खिले थे। एक दिन पास से गुजर रहा था तो मैंने देखा कि वह पानी तो डाल रहा है, लेकिन जिस लोटे से पानी डाल रहा है, उसकी टोंटी में से पानी गिर नहीं रहा, लोटा खाली है। मैंने पूछा: नसरुद्दीन, पानी तो लोटे में है नहीं, तुम डाल क्या रहे हो?

I used to see Mulla Nasruddin every day, watering a flowerpot on his window sill. Flowers were blooming in the pot. One day I was passing and noticed that while he was “pouring water,” nothing came out of the spout; the lota was empty. I asked: Nasruddin, there’s no water in the lota—what are you pouring?

उसने कहा कि डाल कौन रहा है पानी! ये फूल कोई असली हैं? प्लास्टिक के हैं। मगर मोहल्ले वालों को धोखा दे रहा हूं। पानी न डालो तो वे समझते हैं कि प्लास्टिक के फूल हैं; सो रोज खाली लोटा सुबह से...रोज सुबह-शाम उलटा देता हूं। मोहल्ले वालों को भरोसा बना रहता है कि फूल असली ही होने चाहिए, नहीं तो कोई पानी डालता है!

He said: Who’s pouring water! Are these flowers real? They’re plastic. But I’m fooling the neighborhood. If I don’t “water” them, people guess they’re plastic; so every morning and evening I tip the empty lota. The neighbors remain convinced the flowers must be real—otherwise why would anyone water them?

नकली फूल की खूबी है--टिकता है, बड़ा स्थायी है। प्रेम जैसा नहीं है, विवाह जैसा है। टिका सो टिका! जनम-जनम पीछा करता है। प्रेम से इसीलिए सारी सभ्यताएं भयभीत रही हैं, क्योंकि प्रेम असली फूल है--सुबह खिले, सांझ मुरझा जाए। तुमने आमतौर से दूसरी ही बात सुनी होगी। तुमने सुना होगा कि प्रेम अगर असली हो तो मरता नहीं। तुम गलती में हो। असली चीजें मरती हैं; नकली चीजें भर नहीं मरतीं। प्रेम अगर असली हो तो मर जाएगा; जैसे जन्मा, वैसे मरेगा। और जितनी त्वरा से जन्मा, उतनी ही त्वरा से मर जाएगा।

Fake flowers have this virtue—they last; they’re very permanent. Not like love—more like marriage. Once stuck, stuck! It follows you birth after birth. That is why all civilizations have been afraid of love—because love is a real flower: it blooms in the morning and withers by evening. You’ve usually heard the opposite—that if love is real, it never dies. You are mistaken. It is real things that die; the fake things don’t die. If love is real, it will die—just as it was born, it will die. And the quicker it was born, the quicker it will die.

सुबह जो फूल खिला था, वह सांझ पंखुड़ियां बिखर जाएंगी। इससे यह मत समझ लेना कि फूल नकली था। फूल असली था। सुबह खिला ही नहीं, बाजार से ले आए खरीद कर प्लास्टिक का फूल, तो वह क्यों मरेगा? शाम को झड़ेगा भी नहीं। इसलिए समझदारों ने प्रेम को तो समाप्त कर दिया दुनिया से, विवाह को उसकी जगह परिपूरक बना दिया। विवाह प्लास्टिक का फूल है; वह मरता ही नहीं। क्योंकि पहली बात तो वह कभी पैदा ही नहीं होता। मां-बाप तय करते हैं। पंडित-पुरोहित तय करते हैं। जन्म-कुंडली मिलाई जाती है; उससे तय होता है। जिन दो व्यक्तियों का विवाह हो रहा है, उनसे तो पूछा ही नहीं जाता; उनका तो कुछ लेना ही देना नहीं है इससे; वे तो इसमें साझीदार ही नहीं हैं। उनकी तो कुछ बात का सवाल नहीं उठता। उनको बीच में आने की जरूरत भी नहीं है। दूसरे तय कर देते हैं। और तय करने वाले और कारणों से तय करते हैं; प्रेम उसमें कारण नहीं होता। धन कितना, पद कितना, प्रतिष्ठा कितनी, कुलीनता कितनी, सदाचार, नैतिकता...न मालूम कितने और सब कारण होंगे, मगर प्रेम उसमें कोई भी मापदंड नहीं होता। क्योंकि प्रेम से सभी सभ्यताएं भयभीत हैं। क्योंकि प्रेम का कुछ भरोसा नहीं है।

The flower that blooms in the morning will shed its petals by evening. Don’t conclude that the flower was fake. The flower was real. If you didn’t pick it in the market, if you bought a plastic flower, why would it die? It won’t shed in the evening. So the “sensible” have eliminated love and put marriage in its place. Marriage is a plastic flower—it doesn’t die, because first of all it is never born. Parents arrange it; priests and pundits arrange it; the birth charts are matched; that’s how it is decided. The two people getting married aren’t even asked; they are not stakeholders. They don’t come into it at all. Others decide—and for other reasons: money, rank, status, lineage, respectable conduct, morality—any number of reasons, but love is never a criterion. All civilizations fear love—because love is unpredictable.

पश्चिम में आज जो विवाह मर रहा है, उसका कुल कारण इतना है कि पश्चिम ने प्रेम को फिर से मूल्य देना शुरू कर दिया। प्रेम को मूल्य दोगे, विवाह मरेगा। आज अमरीका में दो शादियां होती हैं और एक तलाक। हर दो शादी के पीछे एक तलाक। और बाकी जो एक तलाक नहीं होता, तुम यह मत समझना कि वे मजे से रह रहे हैं। उस भ्रांति में मत पड़ना। वे जरा दकियानूसी किस्म के लोग हैं; डरते हैं, हिम्मत नहीं जुटा पाते। सोचते हैं कि अब गुजार ही दो; चार दिन की जिंदगी है, यूं ही कट गई, यूं भी कट जाएगी।

In the West today, marriage is dying for one basic reason: the West has again begun to value love. Give value to love and marriage will die. In America today, for every two marriages there is one divorce. And as for those who don’t divorce, don’t assume they are living happily. Don’t fall into that illusion. They are a bit old-fashioned; they are afraid; they cannot muster the courage. They think: let it pass; life is short, it went on like this till now, it will go on somehow.

अगर लोगों के भीतर झांक कर देखो तो बड़ी हैरानी होगी। लेकिन औपचारिकता।

If you could look inside people, you’d be very surprised. But this is formality.

जैसे प्रेम और विवाह में भेद है, वैसे ही श्रद्धा और आदर में भेद है। आदर विवाह जैसा है--सामाजिक उत्पत्ति, सामाजिक व्यवस्था का अंग है। श्रद्धा तो प्रेम का ही विकसित रूप है, प्रेम की पराकाष्ठा है। जब तुम किसी व्यक्ति के हार्दिक प्रेम में पड़ जाते हो--ऐसे प्रेम में, जो तुम्हें उसके सामने झुकने को, समर्पित होने को विवश कर देता है--तो श्रद्धा!

As there is a difference between love and marriage, so there is a difference between reverence and respect. Respect is like marriage—socially produced, part of the social order. Reverence is love fully grown—love at its peak. When you fall into such heartful love for someone that you are compelled to bow and to surrender—that is reverence.

मैं विश्वविद्यालय में अध्यापक था कुछ वर्षों तक। दिल्ली में एक शिक्षामंत्री ने उन दिनों एक छोटी सी बैठक बुलाई थी भारतवर्ष के अलग-अलग विश्वविद्यालयों से अध्यापकों की, क्योंकि विद्यार्थियों और अध्यापकों के बीच बिगड़ते हुए संबंध रोज-रोज समस्या बनते जा रहे थे। भूल-चूक से मुझे भी बुला लिया। भूल-चूक से ही कहना चाहिए, क्योंकि बुला कर फिर बहुत पछताए। मुझसे पहले जो अध्यापकगण बोले, उन सबका स्वर एक ही था कि शास्त्र कहते हैं: शिक्षक को आदर देना चाहिए। यह हमारी भारतीय परंपरा है, यह हमारी संस्कृति है। और यह विनष्ट हो रही है।

I was a university teacher for a few years. In Delhi, an education minister convened a small meeting of teachers from various universities, because the deteriorating relationship between students and teachers was becoming a daily problem. By some mistake they invited me too—and then regretted it. Before me, all the teachers who spoke had one refrain: the scriptures say the teacher should be respected. This is our Indian tradition, our culture—and it is being destroyed.

मैं जब बोला तो मैंने कहा कि जहां तक मैं शास्त्रों को समझता हूं, शास्त्र कहते हैं: जिसको आदर देना ही पड़े, वही शिक्षक है। गुरु को आदर देना चाहिए, यह मैं व्याख्या नहीं मान सकता। लेकिन जिसको आदर देना ही पड़े, कोई उपाय ही न हो सिवाय आदर देने के, वही गुरु है। वह गुरु की परिभाषा है। जिसके सामने जाकर झुक ही जाना पड़े, न झुकना चाहो तो भी, नकार लेकर जाओ तो भी, निषेध लेकर जाओ तो भी, नहीं से भरे हुए जाओ फिर भी हां उठ आए--तो समझना कि गुरु के पास आए।

When I spoke I said: As I understand the scriptures, they say: the one before whom you have to bow—that one is the teacher. I cannot accept the interpretation that “the guru should be respected.” Rather: the one before whom you cannot help but be respectful—that is the guru. That is the definition of guru. The one before whom you simply have to bow—even if you don’t want to, even if you go with denial and negation, filled with no, and yet a yes arises—then know you have come to a guru.

सभी शिक्षक गुरु नहीं होते। और इसलिए जो शिक्षक गुरु ही नहीं हैं, उनके प्रति आदर भी क्यों होना चाहिए? वे नौकर हैं, तनख्वाह मिलती है, बात खत्म हो गई। तुम तनख्वाह लेते हो, पढ़ा देते हो; वे फीस चुका देते हैं, पढ़ लेते हैं। इससे ज्यादा की मांग क्यों? यह अहंकार की आकांक्षा क्यों कि हमें आदर भी मिलना चाहिए? अगर चाहते हो कि आदर मिले तो आदर योग्य हो जाओ। मगर उसकी तो कोई चिंता नहीं है।

Not all teachers are gurus. So why should there be respect for those who are not gurus? They are employees; they receive a salary—end of the matter. You take a salary and teach; students pay fees and learn. Why demand more? Why this egoistic expectation that we should also get respect? If you want respect, become worthy of respect. But there is no concern about that.

मैंने कहा कि इतने अध्यापक बोले, एक ने भी यह फिक्र नहीं की जाहिर कि शिक्षक आदर योग्य नहीं रहा है, इसलिए आदर नहीं मिल रहा है।

I said: So many teachers have spoken; not one has bothered to wonder if respect is not given because the teacher is no longer respectable.

गौतम बुद्ध के पांच शिष्य थे, जब वे तपश्चर्या कर रहे थे। फिर बुद्ध को लगा कि इस तपश्चर्या में कुछ सार नहीं है, व्यर्थ मैं अपने शरीर को सुखा रहा हूं; यह तो निपट दुखवाद है; यह तो आत्महिंसा है। तो उन्होंने तपश्चर्या छोड़ दी। वे जो पांच शिष्य थे वे तो परंपरागत रूप से इसीलिए उनके शिष्य थे कि बुद्ध तपश्चर्या में बड़े कुशल थे, अपने को सताने में लाजवाब थे। ऐसे-ऐसे ढंग से अपने को सताते थे, ऐसी-ऐसी नई-नई ईजादें करते थे अपने को सताने की, इसीलिए वे पांच उनसे प्रभावित थे। उन्होंने देखा: यह तो भ्रष्ट हो गया, गौतम भ्रष्ट हो गया। अब इसने तपश्चर्या छोड़ दी। तो वे छोड़ कर चले गए।

Gautam Buddha had five disciples while he was practicing harsh austerities. Then he felt there was no essence in austerity; he was drying up his body in vain—sheer pessimism, self-violence. So he left austerity. Those five disciples had followed him precisely because he was so skilled in self-torture, unmatched in tormenting himself; he invented new ways to torment himself. That impressed them. When they saw he had become “corrupt”—that Gautam had abandoned austerity—they left him.

और तब बुद्ध को परमज्ञान हुआ। जब परमज्ञान बुद्ध को हुआ तो उन्होंने कहा कि पहले मैं उन पांच को खोजूं जो मुझे छोड़ कर चले गए थे। कुछ भी हो, वे मेरे साथ वर्षों रहे। वे मुझे छोड़ कर चले गए हैं, मैंने उन्हें नहीं छोड़ दिया है। उनकी नासमझी के लिए इतना बड़ा दंड देना उचित नहीं है। तो वे उनकी तलाश में आए, इसीलिए सारनाथ तक आए, क्योंकि जैसे-जैसे उनकी खोज की, पता चला वे और आगे, और आगे, पता चला वे सारनाथ में रुके हुए हैं, तो वे सारनाथ आए। सुबह का वक्त है। ऐसी ही सुबह रही होगी। वे पांचों बैठे हैं एक वृक्ष के नीचे और उन्होंने देखा बुद्ध को आते हुए। उन पांचों ने कहा: यह भ्रष्ट गौतम आ रहा है। हम इसको उठ कर नमस्कार न करें। यह भ्रष्ट हो चुका है, इसको क्यों नमस्कार करना? हम इसकी तरफ पीठ ही रखें। आए और खुद ही बैठ जाए तो बैठ जाए। हम यह भी नहीं कहेंगे कि आइए, पधारिए, विराजिए। हम क्यों कहें? इससे तो हम ही बेहतर हैं, कम से कम अपने मार्ग पर तो डटे हुए हैं। यह तो मार्ग से च्युत हो गया।

Then Buddha attained supreme enlightenment. He said: First I must find those five who left me. Whatever they did, they stayed with me for years. They left me; I did not leave them. It is not right to impose such a great punishment for their misunderstanding. So he began to seek them—and thus came to Sarnath, because wherever he inquired, he heard they had moved on, and on, until he learned they were staying at Sarnath. He came in the morning—such a morning it must have been. The five sat beneath a tree and saw Buddha approaching. They said: That degenerate Gautam is coming. We will not rise to salute him. He has become corrupt; why respect him? We’ll keep our backs turned to him. If he comes and sits down, let him sit; we will not even say, “Come, be seated.” Why should we? At least we are still on our path; he has strayed from it.

उन्होंने पांचों ने तय कर लिया। मगर जैसे-जैसे बुद्ध करीब आए, वैसे-वैसे मुश्किल होने लगी। एक उठा और बुद्ध के चरणों पर गिर पड़ा। दूसरा उठा और वह भी गिरा। फिर तो पांचों उठे और बुद्ध के चरणों पर गिरे। बुद्ध ने कहा कि मेरे मित्रो, इतनी जल्दी अपना संकल्प नहीं छोड़ देना चाहिए। क्या तुमने तय नहीं किया था...क्योंकि तुम्हारे ढंग देख कर मुझे लग रहा था कि तुमने तय किया है...कि सम्मान नहीं दोगे। तुमने मेरी तरफ पीठ कर ली। फिर तुम मेरे चरणों में क्यों गिरे?

They agreed. But as Buddha drew nearer, difficulty arose. One stood and fell at his feet. Another rose and fell too. Then all five rose and fell at Buddha’s feet. Buddha said: Friends, one should not abandon one’s resolve so quickly. Had you not decided—I could tell from your manner—that you would not honor me? You had your backs to me. Then why did you fall at my feet?

उन्होंने कहा: यह तो हमें भी पता नहीं। मगर तुम्हारे साथ एक हवा आई, तुम्हारे साथ गंध का एक प्रवाह आया! तुम क्या आए, एक ऊर्जा आई, एक वातावरण आया। तुम क्या आए जैसे वसंत आया और फूल अपने आप खिलने लगे। हम करें भी तो क्या करें?

They said: We ourselves don’t know. But with you came a breeze, a flow of fragrance! With you came an energy, a climate. You came like spring—and the flowers bloomed by themselves. What could we do?

इसको मैं श्रद्धा कहता हूं: फूल अपने आप खिलने लगें।

This is what I call reverence: the flowers bloom by themselves.

आदर, आनंद मैत्रेय, औपचारिक होता है--दो कौड़ी का, उसका कोई भी मूल्य नहीं। मूल्य है तो श्रद्धा का। भाषाकोश में तो दोनों का एक ही अर्थ है, लेकिन जीवन के कोश में दोनों बड़े विपरीत हैं। श्रद्धा में प्राण होते हैं; आदर लाश है। आदर होता है परंपरागत; श्रद्धा होती है व्यक्तिगत। आदर होता है सामूहिक; श्रद्धा होती है निजी, आत्मगत। श्रद्धा अपना निर्णय है; आदर दूसरों का निर्णय है। और जो दूसरों के निर्णय से चलता है, वह भी कोई आदमी है? भेड़ है! आदर में शर्त होती है, फिर शर्त चाहे कोई भी हो--आयु की शर्त हो, कि कोई उम्र में बड़ा है, तो उसको आदर देना चाहिए। अब उम्र में बड़े होने से क्या आदर का संबंध है? कोई संबंध नहीं है। कितने तो बूढ़े हैं दुनिया में, जो बचकानी प्रवृत्तियों से भरे हुए हैं। कोई ब़ूढे होने से ही थोड़े ही प्रौढ़ होता है। काश प्रौढ़ता इतनी सस्ती बात होती, कि बूढ़े हो गए और प्रौढ़ हो गए! अधिकतर लोग तो बाल धूप में ही सफेद करते हैं। जीवन का अनुभव और बात है। उम्र का बढ़ते जाना और बात है। उम्र तो जानवरों की भी बढ़ेगी। उम्र तो बढ़ती चली जाएगी। वह तो घड़ी और कैलेंडर की बात है; आत्मा की नहीं। ऐसे भी पड़े रहे तो भी उम्र बढ़ती ही रहेगी; कुछ भी न किया तो भी उम्र बढ़ती रहेगी। सब तरह की मूढ़ताएं करते रहे तो भी उम्र बढ़ती रहेगी। उम्र का कोई संबंध बोध से नहीं है।

Respect, Anand Maitreya, is formal—cheap, of no value. Value belongs to reverence. In the dictionary the two may be given as synonyms; in the lexicon of life they are opposites. Reverence has life in it; respect is a corpse. Respect is traditional; reverence is personal. Respect is collective; reverence is private, intimate. Reverence is your decision; respect is other people’s decision. And one who lives by others’ decisions—can he be called a man at all? He is a sheep! Respect is conditional—whatever the condition may be: age, for example—someone is older, so he should be respected. What has age to do with respect? Nothing. There are many old people full of childishness. One does not become mature merely by growing old. If only maturity were so cheap—that you go gray and become mature! Most people bleach their hair in the sun. Life-experience is one thing; age is another. Animals also grow old. Age will pass—it’s a matter of the clock and the calendar, not of the soul. Even if you lie there doing nothing, age will increase. Go on committing every kind of stupidity—age will still increase. Age has no link with awareness.

मुल्ला नसरुद्दीन सौ साल का हो गया था, तो उसके घर पत्रकार आए। क्योंकि सौ साल का कोई हो जाए...उसकी तस्वीरें लीं। उससे पूछा कि नसरुद्दीन, तुम्हारी इतनी लंबी उम्र का राज क्या है?

Mulla Nasruddin turned one hundred. Journalists came—because someone reaching a hundred is a curiosity. They took photos and asked: Nasruddin, what is the secret of your long life?

उसने कहा: राज? न मैंने कभी शराब पी, न कभी मैंने सिगरेट पी, न मैं कभी जुआ खेला। कभी गलत सत्संग मैंने किया ही नहीं। ठीक आठ बजे सो जाना और ब्रह्ममुहूर्त में उठ आना। पांच मील रोज सुबह घूमने जाना। कुरान का पाठ करना। जीवन धर्म में लगा रहा। इसी से यह लंबी आयु मिली।

He said: Secret? I never drank alcohol, never smoked, never gambled, never kept bad company. In bed by eight and up before dawn. A five-mile walk every morning. Daily recitation of the Quran. I lived a religious life. That’s why I have this long span.

तभी बगल के कमरे में, जैसे कोई चीज गिरी, ऐसा धड़ाका हुआ। तो वे सब चौंक गए। उन्होंने कहा: क्या हुआ?

Just then, in the next room, there was a loud crash—as if something fell. They were startled: What happened?

मुल्ला ने कहा: कुछ घबड़ाओ न, ये मेरे पिताजी हैं। इन्होंने लगता है फिर नौकरानी को पकड़ लिया।

Mulla said: Don’t worry; that’s my father. Looks like he’s grabbed the maid again.

उन्होंने कहा: तुम्हारे पिताजी! इनकी उम्र कितनी है?

They asked: Your father! How old is he?

कहा कि होगी कोई एक सौ बीस साल।

He said: About one hundred and twenty.

और अभी तक नौकरानी को पकड़ते हैं?

And he still grabs the maid?

अरे, उसने कहा कि इनकी पूछो ही मत। जब पी लेते हैं तो फिर इन्हें कुछ होश नहीं कि कौन नौकरानी है, कौन क्या है।

Oh, don’t ask about him! When he drinks, he loses all sense—who’s the maid, who’s who.

वे तो कहे कि यह बड़ी चमत्कार की बात है कि तुम्हारे पिता एक सौ बीस साल के हैं और तुम सौ साल के!

They said: It’s a miracle your father is one hundred twenty, and you one hundred!

अरे, उसने कहा: यह कुछ भी नहीं है। मेरे दादा भी अभी जिंदा हैं।

He said: That’s nothing. My grandfather is alive too.

वे कहां हैं? पत्रकारों ने पूछा: उनके हम दर्शन करना चाहते हैं। उनकी उम्र क्या है?

Where is he? the reporters asked. We’d like to meet him. How old is he?

होगी कोई एक सौ चालीस साल।

About one hundred forty.

कहा: तो वे हैं कहां?

They asked: And where is he?

उसने कहा कि वे जरा बरात में गए हैं।

He said: He’s gone to a wedding.

किसकी बरात में?

Whose wedding?

खुद की बरात में।

His own.

क्या इस उम्र में विवाह कर रहे हैं?

He’s getting married at this age?

नसरुद्दीन ने कहा: कर नहीं रहे हैं, करना पड़ रहा है! वह स्त्री गर्भवती हो गई।

He’s not getting married—he’s having to! The woman became pregnant.

उम्र से क्या होगा? मूढ़ और मूढ़ हो जाएगा, जितनी ज्यादा उम्र हो जाएगी। गधे कुछ उम्र बढ़ने से घोड़े थोड़े ही हो जाते हैं! खच्चर भी नहीं होते। और महागधे हो जाते हैं।

What will age do? The foolish only become more foolish as they age. Donkeys don’t become horses by growing old—not even mules; they become grand donkeys.

लेकिन आदर होता है सशर्त। उसमें शर्तें होती हैं। आयु की शर्त होती है, धन की शर्त होती है। जिसके पास धन हो, उसको आदर। जब तक धन हो, तब तक ठीक। जिस दिन धन गया, उस दिन आदर गया। ज्ञान हो...ज्ञान अर्थात शास्त्रीय ज्ञान। पंडित हो, उपनिषद कंठस्थ हों...।

Respect is conditional. There are conditions. Age is one; wealth is another. Whoever has money gets respect—until the money is gone; then the respect is gone. Knowledge too—scriptural knowledge. A pundit with the Upanishads by heart...

अभी एक सज्जन ने मुझे आकर कहा...उज्जैन से आए और कहा कि गजब की चीज देखी। एक महात्मा उज्जैन में आए हुए हैं--मेला भरा न कुंभ का उज्जैन में! एक महात्मा आए हुए हैं। वे शीर्षासन करके दो घंटे तक रामायण का रोज पाठ करते हैं।

A gentleman came from Ujjain and told me: I saw an amazing thing. A mahatma has come to the Kumbh Mela. He does a headstand and recites the Ramayana for two hours every day.

जैसे बुद्धू तुम इस देश में पा सकते हो, वैसे तुम कहीं भी नहीं पा सकोगे। धन्य भारत-भूमि! अब एक बुद्धू को शीर्षासन करके रामायण पढ़ना बड़ी महत्वपूर्ण बात मालूम पड़ रही है। और ये दूसरे बुद्धू आए हैं, जो खबर लेकर कि वाह, कैसे महात्मा! और कहते हैं वहीं भीड़ लगी है सबसे ज्यादा। जब वे रामायण का पाठ करते हैं शीर्षासन में खड़े होकर, तो जनता गदगद हो जाती है। अब इसमें गदगद होने की क्या बात है? यह आदमी मूरख है, इसको करने दो।

As big fools as you can find in this country you’ll hardly find anywhere else. Blessed is the land of Bharat! For a fool, reciting the Ramayana while standing on his head appears very important. And here comes another fool bringing the news—“How wonderful!” He says that’s where the biggest crowds gather. When he recites the Ramayana upside down, the crowd melts with devotion. What is there to melt over? If the man wants to do it, let him.

मगर तुम कुंभ में जाओ तो तुम्हें इसी तरह के लोग मिलेंगे। कोई आदमी नौ साल से एक हाथ ऊंचा उठाए खड़ा है। उनसे पूछा: क्यों? उन्होंने कहा कि बारह साल का नियम लिया है, एक हाथ ऊंचा रखेंगे। जैसे पागलों की एक जमात है! विक्षिप्तों की एक जमात है! कोई आदमी खड़ा ही है तो वह बैठता ही नहीं है, सालों बीत गए, वह खड़ा ही हुआ है। उसने जिद बांध रखी है कि वह खड़ा रहेगा। न चेहरे पर कोई प्रतिभा है, न कोई बुद्धत्व की आभा है। मगर खड़े हैं, तो पर्याप्त है हमारे लिए।

Go to the Kumbh and you will meet such people. Someone has been standing with one arm raised for nine years. Ask him why—he says he’s taken a twelve-year vow to keep his arm up. A whole fraternity of crazies! Someone else is always standing—hasn’t sat for years; he’s vowed to stand. There is no radiance on his face, no aura of buddhahood. But he’s standing—enough for us.

हम आदर भी किन-किन बातों से देते हैं! किन-किन कारणों से देते हैं! और जो भी पद पर हो, उसी को हम आदर देने लगते हैं। कोई प्रधानमंत्री हो गया, बस आदर, एकदम! कोई राष्ट्रपति हो गया, एकदम आदर! अभी मदर टेरेसा को नोबल-प्राइज मिल गई, बस एकदम आदर! मदर टेरेसा वही की वही, नोबल-प्राइज के पहले भी वही की वही थी। भारत के किसी विश्वविद्यालय को न सूझा कि कभी डी.लिट. दें। अब एकदम विश्वविद्यालयों में होड़ लगी है, सभी विश्वविद्यालयों को डी.लिट. देना है। भारत-रत्न! अब हुईं भारत-रत्न वे, जब नोबल-प्राइज मिल गई। बस कुछ भी शर्त होनी चाहिए और हमारी बंधी-बंधाई धारणाओं में एकदम तहलका मच जाता है।

For what odd reasons we give respect! And whoever holds a post, we respect him: someone becomes prime minister—instant respect; president—instant respect. Mother Teresa receives the Nobel Prize—instant respect. She was the same before the Nobel too. No Indian university had thought to give her a D.Litt. Now there’s a stampede—every university must confer a D.Litt. Bharat Ratna! She becomes Bharat Ratna after the Nobel. Any little condition, and our fixed notions are thrown into a frenzy.

श्रद्धा बेशर्त होती है, जैसे प्रेम बेशर्त होता है। तुमसे अगर कोई पूछे कि तुम्हारा किसी से प्रेम किसलिए हुआ? तो तुम उत्तर न दे पाओगे। अगर उत्तर दे पाओ तो समझना कि प्रेम नहीं है। कुछ और होगा। तुम अगर कहो, क्योंकि इसके पिता बड़े प्रतिष्ठित हैं, क्योंकि इसके पास धन बहुत है, कि यह बाप की इकलौती बेटी है। इकलौती बेटी होने से मुझे बड़ी दया आई, कि इस बेचारी का उद्धार कर दूं। कि बाप के पास पैसा बहुत है, कोई दुष्ट बरबाद न कर दे, तो सोचा कि रक्षा करूं। अगर तुम कुछ कारण बता सको तो समझना कि वह प्रेम नहीं है। लेकिन तुम अगर हक्के-बक्के रह जाओ, तुम कहो कि कुछ कह नहीं सकता क्यों, क्यों का उत्तर नहीं है--बस हो गया, बेशर्त! तुम जो कारण खोजते भी हो कभी, तुम कहते हो कि बहुत सुंदर है, वे भी कारण सच्चे नहीं हैं। क्योंकि तुम सोचते हो कि सुंदर होने की वजह से तुम्हें प्रेम हो गया है; असलियत यह है कि प्रेम हो गया है, इसलिए वह तुम्हें सुंदर मालूम हो रही है। क्योंकि और किसी को सुंदर नहीं मालूम हो रही है।

Reverence is unconditional—like love. If someone asks you why you fell in love, you won’t be able to answer. If you can answer, it’s not love; it’s something else. If you say, “Her father is highly reputed,” or “She has a lot of money,” or “She is an only child—I felt pity and thought to redeem her,” or “Her father is rich; let no scoundrel ruin her, so I decided to protect her”—if you can give reasons, it’s not love. If you are dumbstruck and say, “I can’t say why—there is no answer to why; it just happened—unconditional,” that is love. The reasons you sometimes offer—“she is very beautiful”—are not true reasons. You think you fell in love because she is beautiful; the truth is: you fell in love, therefore she appears beautiful to you. Others don’t find her beautiful.

लैला किसी को सुंदर नहीं मालूम हुई, सिवाय मजनू के। इसलिए सौंदर्य के कारण प्रेम होता है, यह बात गलत है। प्रेम के कारण सौंदर्य का बोध होने लगता है। फिर तुम बहाने खोजते हो, क्योंकि हमारा मन कहता है कि कुछ न कुछ तो तर्क होना ही चाहिए--क्यों प्रेम हो गया है? ठीक वैसी ही अवस्था श्रद्धा की है। श्रद्धा भी एक दीवानापन है। कोई तर्क नहीं है। जिससे तुम्हारे श्रद्धा के संबंध हो जाएंगे, जब भी लोग पूछेंगे, तुम बिलकुल हक्के-बक्के रह

जाओगे, अवाक रह जाओगे। तुम उत्तर न दे पाओगे, संतोषदायी उत्तर तो दे ही न पाओगे। इसलिए सभी प्रेमी, सभी श्रद्धालु दीवाने समझे जाते हैं, क्योंकि वे कोई भी ऐसा स्थूल उत्तर नहीं दे सकते जो दूसरों की तर्क-सरणी में आ सके।

Laila was beautiful to no one but Majnun. So the idea that beauty causes love is false; love causes the sense of beauty. Then you look for pretexts, because the mind wants a rationale—“Why did I fall in love?” Reverence is exactly like that. Reverence is a kind of divine madness. There is no argument for it. When people ask you about the person toward whom your reverence flows, you will be dumbstruck, speechless. You won’t be able to give a satisfying answer. That’s why lovers and devotees are thought mad: they cannot give any coarse answer that fits others’ logic.

मेरे संन्यासियों का यह रोज का अनुभव है। उनसे लोग पूछते हैं कि तुम्हें क्या हो गया? भले-चंगे आदमी थे, अचानक तुम्हें हो क्या गया? कभी सोचा न था कि तुम्हें यह हो जाएगा।

My sannyasins experience this daily. People ask them: What happened to you? You were sensible—what suddenly got into you? We never imagined this would happen to you.

और नहीं वे उत्तर दे पाते। नहीं वे उत्तर दे सकते हैं। कोई उपाय नहीं उत्तर देने का। यह बात स्वाद की है।

And they cannot answer; there is no way to answer. It’s a matter of taste.

श्रद्धा एक अनुभव है, जो अगम्य है। आदर बासा होता है; श्रद्धा ताजी होती है--सुबह की ओस जैसी ताजी! आदर अतीत से बंधा होता है; श्रद्धा वर्तमान का अनुभव होती है। आदर हमेशा औरों के हाथ से आया हुआ सिक्का है, जिस पर न मालूम कितने हाथों की छाप लगी है, पीढ़ी दर पीढ़ी चलता रहता है। दूसरे हंसेंगे उस पर, क्योंकि वह उनकी परंपरा नहीं है।

Reverence is an experience—ineffable. Respect is stale; reverence is fresh—fresh like the morning dew. Respect is tied to the past; reverence is a present-moment experience. Respect is a coin that comes from other people’s hands, bearing the imprint of countless hands, passed down generation to generation. Others will laugh at it, because it’s not their tradition.

जैसे अगर किसी हिंदू को चुटैया बांधे हुए कोई भी देखता है तो हंसता है, मगर हिंदू नहीं हंसता। हिंदू को तो चोटीधारी बहुत जंचता है। उसके मन में बड़ा आदर पैदा होता है। उसे यही सिखाया गया है कि यह तो ऋषि-मुनियों के देश में सदा से ही है; इसका रहस्य है, राज है। और क्या-क्या राज लोग खोजते हैं!

For example, if someone with a Hindu topknot (choti/shikha) is seen, others laugh, but the Hindu does not; to the Hindu, the topknot is very becoming. He feels great respect for it. He’s been taught: this has always been so in the land of rishis; there’s a mystery in it. And what “mysteries” people will invent!

एक महात्मा प्रवचन कर रहे थे। मैं भी मंच पर मौजूद था। क्या गजब की बातें वे कह रहे थे कि जब मैं बोला तो फिर मुझसे नहीं रहा गया; मुझे कहना ही पड़ा कि ये बातें बड़ी गजब की हैं। उपद्रव हो गया। महात्मा बिलकुल विक्षिप्त हो गए। महात्माओं के विक्षिप्त होने में देर नहीं लगती, क्योंकि जितना भी वे दिखाते हैं शांति, सौमनस्य, समता, वह सब ऊपरी है, थोथी है।

A certain mahatma was giving a discourse; I was on the dais. He was saying such outrageous things that when I spoke, I could not refrain from pointing them out—and chaos ensued. The mahatma went berserk. It doesn’t take long for mahatmas to go berserk, because the calm, harmony and equanimity they show are superficial, hollow.

वे समझा रहे थे कि यह जो चोटी है, यह बड़ी वैज्ञानिक है। जैसे कि बड़े-बड़े मकानों के ऊपर लोहे का डंडा लगा रहता है न, कि बिजली वगैरह गिरे तो मकान ध्वस्त न हो, बिजली सीधी जमीन में चली जाए--ऐसे ही हिंदुओं ने बहुत पहले ही यह विज्ञान खोज लिया, उन्होंने चुटैया बांध कर खड़ी रख दी।

He was explaining that the topknot is very scientific. Just as tall buildings have lightning rods so that lightning goes straight into the ground and the building isn’t destroyed—Hindus discovered this science long ago, he said; they kept the topknot standing up.

क्या गजब की बात कर रहे हैं वे भी! इसका तो मतलब हुआ कि हिंदुओं पर तो कभी बिजली गिरनी नहीं चाहिए थी। बिजली गिरे तो औरों पर गिरे। और तब तो हिंदू संन्यासियों पर, जो बिलकुल घुट्टमघुट्ट होते हैं, बिजली रोज-रोज गिरनी चाहिए। कोई जगह ही नहीं है चुटैया के लिए। हिंदू संन्यासी तो मारे जाएं जब देखो तब, जहां जाएं वहीं बिजली गिरे, बिजली खोज-खोज कर गिरे।

What an absurd thing to say! Then lightning should never strike Hindus at all. It should strike others. And Hindu sannyasins—who are completely shaven—lightning should strike them daily. There’s no place for a topknot. Hindu sannyasins should be killed whenever and wherever—lightning should seek them out.

वे खुद घुटमुंडे थे। मैंने पूछा कि यह तो बड़ी मजे की बात है। यह घुटमुंड संन्यासी लोगों को समझा रहा है चुटैया का महत्व। इनकी चुटैया कहां है? इनके विज्ञान का क्या हुआ?

He himself was shaven-headed. I asked: This is delightful! A shaven-headed monk preaching the importance of the topknot. Where is his topknot? What became of his science?

और भी गजब की बातें वे समझा रहे थे कि हिंदू क्यों खड़ाऊं पहनते हैं! क्योंकि उससे अंगूठे की नस दबी रहती है, अंगूठे की नस दबी रहने से आदमी को ब्रह्मचर्य सधता है।

He offered further absurdities: Why do Hindus wear wooden clogs (khadaun)? Because they press a nerve of the big toe; when that nerve is pressed, celibacy is maintained.

तो एकाध दफे जाकर अस्पताल में दबवा ही दो ठीक से नस। अंगूठे की ही नस है। तो नसबंदी की और क्या जरूरत है? अंगूठे की ही नस दबानी है तो दबा दो। इसको कहां लकड़ी की खड़ाऊं बांध कर खटर-पटर करते फिरते हो! और कभी तो खड़ाऊं उतारोगे, तब नस का क्या होगा? रात सोओगे, तब तो खड़ाऊं उतारोगे। और बाल-बच्चे रात को ही ज्यादा पैदा होते हैं, दिन को तो होते नहीं।

Then go to a hospital and have that nerve pressed properly once and for all. If it’s only the big-toe nerve, press it—what need is there for vasectomy? If it’s just a matter of the toe nerve, press it. Why clatter around with wooden clogs! And you’ll take the clogs off sometime—what will happen to the nerve then? At night you’ll sleep—you’ll take the clogs off. And children are mostly conceived at night, not by day.

तो मैंने कहा: ये महात्मा जो समझा रहे हैं, इसका मतलब कि रात खड़ाऊं पहने सोओ। और समझ लो कि पति ने दबा भी ली नस, पत्नी का क्या होगा? वह भी खड़ाऊं पहने सो रही है! खड़ाऊं चल जाएंगी रात में ही। खोपड़ियां खुल जाएंगी। और कहां-कहां खड़ाऊं लिए फिरोगे?

So I said: According to this mahatma, you should sleep wearing clogs. And suppose the husband has pressed his nerve—what about the wife? Is she sleeping in clogs too? The clogs will fly in the night; skulls will split open. How long and where will you carry clogs?

बस वे तो एकदम क्रोध में आ गए कि मैंने धर्म का खंडन कर दिया। धर्म का कोई खंडन नहीं है इसमें, सिर्फ मूर्खतापूर्ण बातों का। लेकिन हिंदुओं को बात जमेगी। हिंदू ताली बजा रहे थे, प्रसन्न हो रहे थे। क्योंकि उनकी चुटैया की रक्षा की जा रही है।

He flew into a rage that I was attacking religion. There was no attack on religion—only on foolish talk. But Hindus were delighted; they applauded—because their topknot was being defended.

हमारी मूढ़ताओं की भी जब रक्षा की जाती है तो हम बड़े खुश होते हैं; उससे हमारे अहंकार को तृप्ति मिलती है कि अरे हम कुछ ऐसे-वैसे! हम भी बड़े वैज्ञानिक हैं! हमारी बातों में भी बड़े गूढ़ रहस्य हैं, छिपे हुए राज हैं!

When our stupidities are defended, we feel pleased; our ego is gratified—“Ah, we are not ordinary; we are very scientific; our customs contain deep secrets and hidden mysteries!”

आदर उधार होता है, बासा होता है, थोथा होता है, अनुकरणात्मक होता है, नकलची होता है। तुम दूसरों की नकल करते फिरते हो। श्रद्धा स्व-अनुभूत है। आदर बुद्धि को नष्ट करता है, बुद्धि का दुश्मन है। बुद्धि जंग खा जाती है आदर में। श्रद्धा में बुद्धि की जंग निखरती है, श्रद्धा में बुद्धि पर धार आती है; तलवार पर तेजी आती है, चमक आती है।

Respect is borrowed, stale, hollow, imitative, a copy of others. Reverence is self-experienced. Respect destroys intelligence; it is intelligence’s enemy. Intelligence rusts in respect. In reverence, intelligence is burnished; it gets an edge, a gleam like a sharpened sword.

श्रद्धा को तो जरूर चुनना। आदर से बचना। सब नकली फूलों से बचना। अगर चाहते हो तुम्हारे जीवन में कभी सुगंध हो सके तो नकली फूलों से सावधान रहना जरूरी है।

Choose reverence—and beware of respect. Beware of all counterfeit flowers. If you want fragrance to ever fill your life, it is necessary to be alert to the fake flowers.

तीसरा प्रश्न: ओशो, मैं राजनीति में हूं। क्या आप मुझे भी बदलेंगे नहीं? क्या मुझ पर कृपा न करेंगे?
Third question: Osho, I am in politics. Won’t you change me too? Won’t you shower your grace on me?

उदयसिंह! भैया, काम तो जरा मुश्किल है। कोशिश करेंगे, सफलता-असफलता भगवान के हाथ! क्योंकि जो राजनीति में है, वह यूं ही थोड़े ही राजनीति में होता है, अकारण तो नहीं होता।

Uday Singh! Brother, the job is a bit difficult. We will try; success or failure is in God’s hands! Because one doesn’t land in politics without a reason.

राजनीति का अर्थ क्या होता है?

राजनीति का अर्थ होता है: दूसरों के ऊपर मालकियत की आकांक्षा। और धर्म राजनीति से बिलकुल विपरीत है। धर्म का अर्थ होता है: अपने पर मालकियत की आकांक्षा। ये दोनों दिशाएं भिन्न हैं।

What does politics mean? Politics means: the ambition to have ownership, lordship over others. And religion is exactly the opposite of politics. Religion means: the ambition to have ownership, mastery over oneself. These two directions are different.

तुम यह कह रहे हो कि मैं पूरब की तरफ जा रहा हूं, क्या आप मुझे पश्चिम की तरफ जाने में सहायता करेंगे?

मैं कोशिश तो करूंगा, मगर तुम अगर पूरब की तरफ जाने की धुन में बंधे हो तो पश्चिम की तरफ ले जाना बड़ा मुश्किल हो जाएगा।

You are saying, “I am going east; will you help me go west?” I will try, but if you are fixated on going east, taking you west will become very difficult.

तुम्हें राजनीति छोड़नी होगी, जो कि कठिन बात है। क्योंकि राजनीति का स्वाद शराब जैसा स्वाद है; लग जाए तो छोड़े नहीं छूटता। बहुत मुश्किल हो जाता है। हजार बहानों से लौट-लौट आता है। तुम अगर धर्म में भी प्रविष्ट हो जाओ तो वहां भी तुम कुछ न कुछ राजनीतिक दांव-पेंच करोगे। यह पीछे के दरवाजे से आ जाएगा। आखिर धर्म में भी तो खूब राजनीति चलती है। शंकराचार्यों पर अदालतों में मुकदमे चलते हैं।

You will have to leave politics—which is hard. Because the taste of politics is like liquor; once it catches, it won’t let go. It becomes very difficult. It returns again and again by a thousand excuses. Even if you enter religion, there too you will play some political tricks. It will come in through the back door. After all, there is plenty of politics in religion as well. Shankaracharyas have cases running in the courts.

एक मुकदमा इलाहाबाद के हाईकोर्ट में वर्षों से चल रहा है, दो शंकराचार्य दावा कर रहे हैं एक ही स्थान के शंकराचार्य होने का। अब यह राजनीति हो गई। शंकराचार्य भी और अदालत में दावा करें और अदालत निर्णय करे कि कौन असली शंकराचार्य है! यह भी न्यायाधीश, जिनको धर्म का क ख ग भी न आता हो, वे निर्णय करेंगे कि कौन असली शंकराचार्य है! और उनसे निर्णय की भिक्षा मांगने दो शंकराचार्य खड़े हुए हैं। और वर्षों से मुकदमा चल रहा है। और पीठ पर ताला पड़ा हुआ है पुलिस का। क्योंकि जब तक निर्णय न हो, तब तक झंझट है। कई दफा डंडेबाजी हो चुकी। दोनों के भक्त हैं।

A case has been going on for years in the Allahabad High Court; two Shankaracharyas are claiming the same seat. Now this is politics. Even Shankaracharyas—and they go to court to lodge claims, and the court will decide who the real Shankaracharya is! And the judges, who don’t know even the ABC of religion, they will decide who is genuine! And two Shankaracharyas stand begging for their verdict. The case has dragged on for years. The seat has been sealed by the police. Because until a decision comes, there’s trouble. More than once there have been baton-charges. Both have their devotees.

जो पूर्व-शंकराचार्य थे, जो यह उपद्रव छोड़ गए, वे दोनों को वसीयत कर गए हैं। पहले एक को वसीयत कर गए। फिर मरते वक्त दूसरे ने कुछ ज्यादा खुशामद की होगी। पहला निश्चिंत हो गया होगा कि अब क्या करना, वसीयत तो मेरे नाम हो चुकी है। दूसरे आदमी ने ज्यादा चमचागिरी की होगी। सो मरते वक्त उसके नाम भी वसीयत कर गए। अब वसीयत दोनों के नाम है। अदालत भी कैसे तय करे कि कौन असली में शंकराचार्य है?

The previous Shankaracharya, who left this mess behind, made wills in favor of both. First he willed it to one. Then, at the time of death, the other must have flattered him more. The first became complacent—“What more is there to do? The will is in my name.” The second man must have done a lot of sycophancy. So as he was dying, he made a will in the second’s name as well. Now the will is in both names. How can the court decide who is the real Shankaracharya?

कितने मंदिर हैं, कितनी मस्जिद हैं, कितने गुरुद्वारे हैं, जहां सिवाय राजनीति के और कुछ भी नहीं है। धर्म के नाम पर राजनीति चल रही है।

How many temples, how many mosques, how many gurdwaras are there where there is nothing but politics! In the name of religion, politics is running.

तो तुम धर्म में भी आ जाओगे, इससे कुछ पक्का नहीं है कि राजनीति से छूट जाओगे। राजनीति से छूटने के लिए बड़ी सजगता की जरूरत है। वे चालबाजियां जो तुम्हें आ गईं, दांव-पेंच जो तुमने सीख लिए, उनसे बचना बहुत मुश्किल है।

So even if you come into religion, nothing is certain that you will be free of politics. To be free of politics requires great alertness. The tricks you have learned, the stratagems you have mastered—avoiding them is very difficult.

मुल्ला नसरुद्दीन नेता है, बड़ा नेता है। उसके बेटे ने उससे पूछा कि पिताजी, कुछ-कुछ धीरे-धीरे राजनीति मुझे भी सिखाइए। आपके गले में फूलों की मालाएं, स्वागत-सत्कार देख-देख मेरे मन में भी होता है कि कभी मैं भी इसी मार्ग पर चलूं।

Mulla Nasruddin is a leader, a great leader. His son said to him, “Father, teach me a bit of politics too, little by little. Seeing the garlands around your neck, the receptions and honors, I also feel like walking this path someday.”

नसरुद्दीन ने कहा: तो ले पहला पाठ। चढ़ जा इस सीढ़ी पर।

Nasruddin said, “Then here is the first lesson. Climb this ladder.”

उसने कहा: सीढ़ी पर चढ़ने से क्या होगा?

The son said, “What will happen by climbing a ladder?”

Nasruddin said, “Just climb!”

नसरुद्दीन ने कहा: तू चढ़ तो!

बेटा सीढ़ी पर चढ़ गया। नसरुद्दीन ने कहा: अब कूद जा, मैं खड़ा हूं सम्हालने को।

The boy climbed the ladder. Nasruddin said, “Now jump. I’m standing here to catch you.”

बेटा थोड़ा डरा कि कहीं गिर जाए, हाथ से चूक जाए। नसरुद्दीन ने कहा: अरे, जब मैं तुझे सम्हालने को खड़ा हूं, तू डरता क्यों है? साहस जुटा! क्या तू खाक राजनीति करेगा अगर साहस ही नहीं है? यह तो काम ही ऐसा है कि यहां खतरों में कूदना पड़ता है। यह तो जलती आग में कूदना है। यहां न कोई आग जल रही है, न कुछ है। और फिर मैं खड़ा हूं तुझे सम्हालने को।

The boy hesitated—what if he fell, what if the catch missed? Nasruddin said, “Arre, when I’m standing here to catch you, why are you afraid? Gather courage! What politics will you do if you have no courage? This is a field where one has to leap into danger. It is to jump into a blazing fire. Here there is no fire, nothing. And I’m here to catch you.”

जब बाप ने बहुत भरोसा दिया तो बेटा कूद पड़ा। जब बेटा कूदा, नसरुद्दीन हट कर खड़ा हो गया। धड़ाम से नीचे गिरा। दोनों घुटने टूट गए। रोने लगा। कहा कि यह क्या मामला है?

When the father gave him so much assurance, the boy jumped. As he jumped, Nasruddin stepped aside. He crashed to the ground. Both his knees were broken. He began to cry. “What is this?”

नसरुद्दीन ने कहा: यह पहला पाठ। राजनीति में अपने सगे बाप का भी कभी भरोसा मत करना। भरोसा करना ही मत। यह राजनीति का पहला पाठ!

Nasruddin said, “This is the first lesson. In politics never trust even your own father. Do not trust at all. This is the first lesson of politics!”

और धर्म का पहला पाठ है: श्रद्धा। राजनीति का पहला पाठ है: संदेह। जो अपने हैं, उन पर भी संदेह रखना, क्योंकि वे ही काटेंगे, वे ही तुम्हारी गर्दन काटेंगे। जो अपने नहीं हैं, वे तो इतने दूर होते हैं कि गर्दन काटने का मौका उनको मिल नहीं सकता।

And the first lesson of religion is: faith. The first lesson of politics is: doubt. Even doubt those who are your own, because they are the ones who will cut you down, they are the ones who will cut your throat. Those who are not your own are so far away they won’t get the chance.

और राजनीति में कोई बहुत बुद्धिमत्ता की जरूरत नहीं होती। ध्यान रखना, संदेह के लिए कोई बहुत बुद्धिमत्ता की आवश्यकता नहीं होती। श्रद्धा के लिए बड़ी प्रखर बुद्धिमत्ता चाहिए। दूसरों पर हुकूमत करने के लिए कोई बहुत ज्यादा मेधा की, प्रतिभा की आवश्यकता नहीं होती, क्योंकि दूसरे तो गुलाम बनने को तैयार ही बैठे हैं। सदियों से उन्हें गुलाम बनाया गया है। वे तो राह ही देख रहे हैं कि कोई आए और गुलाम बनाए। उन्हें कोई गुलाम न बनाए तो वे बेचैन होने लगते हैं। उन्हें तो किसी न किसी का जिंदाबाद, किसी न किसी का नारा लगाना है। उनके लिए तो कोई नारा लगाने वाला चाहिए। कोई नारा लगवाए उनसे, जय-जयकार करवाए, तो उनके दिल को शांति मिलती है। जब तक कोई उनकी छाती पर न बैठे, उनको लगता है कि जिंदगी बेकार।

And politics requires no great intelligence. Remember, doubt requires no great intelligence. Faith requires a very sharp intelligence. To rule over others doesn’t require much acumen or talent, because others are sitting ready to be slaves. For centuries they have been made slaves. They are waiting for someone to come and enslave them. If no one enslaves them, they grow restless. They need someone’s slogan to shout—someone’s “Long live!” They want someone who will make them chant, cry victory, and then their hearts feel at peace. Until someone sits on their chest, they feel life is useless.

सदियों से गुलामी सिखाई गई है, इसलिए लोग तो गुलाम होने को तैयार हैं।

For centuries slavery has been taught; so people are ready to be slaves.

लेकिन स्वयं की मालकियत कठिन मामला है। बड़ी प्रतिभा चाहिए! बड़ी पैनी प्रतिभा चाहिए! स्वयं की मालकियत का अर्थ है: अपने अचेतन से मुक्त होना, अपने अंधकार से मुक्त होना, अपने अहंकार से मुक्त होना।

But mastery of oneself is difficult. It needs great talent—razor-sharp talent! Mastery of oneself means: freedom from one’s unconscious, freedom from one’s darkness, freedom from one’s ego.

राजनीति तो अहंकार को भरती है और धर्म अहंकार से छुटकारा है। राजनीति में तो अहंकार का पोषण है। कौन नहीं चाहता अहंकार का पोषण? हर एक चाहता है!

Politics feeds the ego, and religion is freedom from the ego. Politics nourishes the ego. And who doesn’t want the ego to be fed? Everyone does!

एक चूहा, सुबह-सुबह सर्दी के दिन थे, और एक हाथी के पास बगल में खड़ा हुआ धूप ले रहा था। हाथी भी फुरसत में था। सुबह का समय, सर्दी का मौसम, मीठी-मीठी धूप। आस-पास देखा, कोई दिखाई नहीं पड़ रहा था। तभी उसे चीं-चीं की आवाज थोड़ी सी सुनाई पड़ी तो उसने नीचे झुक कर देखा, एक चूहा बैठा था। उसने इतना छोटा प्राणी कभी देखा नहीं था। नजर ही न गई थी। उसने कहा: अरे, इतना छोटा प्राणी! तू इतना सा है!

A mouse, one chilly morning, was standing beside an elephant, basking in the sun. The elephant too was at leisure. Morning time, winter season, soft sunshine. He looked around—no one was in sight. Then he heard a slight squeak. He bent down and saw a mouse sitting there. He had never seen such a tiny creature—his eye hadn’t even gone there. He said, “Arre, such a tiny creature! You are this small?”

चूहे ने अपना सीना फुला कर कहा कि आप गलती में हैं। मैं कोई छोटा-मोटा नहीं हूं। दो-तीन महीने से जरा तबियत खराब रहती है।

The mouse puffed out his chest and said, “You’re mistaken. I’m no small fry. I’ve just been a bit unwell for two or three months.”

चूहा भी कोई...कोई हाथी अपने को समझता क्या है! दो-तीन महीने से जरा तबियत खराब रहती है। जरा सेहत ठीक नहीं है। अन्यथा हाथी से कुछ छोटा है!

The mouse—what does the elephant think of himself! “Just a bit unwell for two or three months. My health hasn’t been right. Otherwise I’m not much smaller than an elephant!”

राजनीति तो अहंकार है। छोटे से छोटे आदमी को, जितना छोटा आदमी हो, उतनी ही राजनीति भाती है। क्योंकि राजनीति ही एकमात्र उपाय है, जहां वह अपने छोटेपन को भुला सकता है।

Politics is ego. The smaller the person, the more politics appeals to him—because politics is the one way he can forget his smallness.

मनोवैज्ञानिक कहते हैं कि राजनीति का जन्म होता है इनफीरियारिटी कांप्लेक्स में। वह जो हीनता की ग्रंथि है, जिस आदमी को लगता है कि मैं हीन हूं, वह राजनीति में चला जाता है। हीनों के अतिरिक्त राजनीति में कोई जाता नहीं।

Psychologists say that politics is born of the inferiority complex. The man who suffers a sense of inferiority goes into politics. No one but the inferior goes into politics.

तो उदयसिंह, मामला तो जरा कठिन है, मगर कोशिश करेंगे।

So, Uday Singh, the matter is a bit difficult—but we will try.

एक राजनेता का बायां हाथ मशीन में कट गया। वह मरहम-पट्टी करवाने डाक्टर के पास पहुंचा। डाक्टर ने कहा: भाई, यह तो तुम्हारी किस्मत अच्छी थी कि मशीन में बायां हाथ आया, यदि दायां हाथ आ जाता तो तुम दुनिया का कोई भी काम नहीं कर सकते थे।

A politician’s left hand was cut in a machine. He went to the doctor for dressing. The doctor said, “Brother, it was your good fortune that your left hand went in. If your right hand had gone in, you couldn’t have done any work in the world.”

राजनेता ने कहा: अरे डाक्टर साहब, किस्मत काहे की अच्छी! यह तो मेरी होशियारी है। दरअसल मेरा दायां हाथ ही मशीन में आया था, लेकिन मैंने झट से उसे पीछे खींच बायां हाथ आगे कर दिया।

The politician said, “Arre, Doctor-saheb, what good fortune! It was my cleverness. Actually my right hand did go in, but I quickly pulled it back and thrust my left hand under the machine.”

अब पता नहीं तुम कितने दिन से, उदयसिंह, राजनीति में हो, कितने दिन से दायां हाथ खींच कर बायां हाथ मशीन के नीचे कर रहे हो, पता नहीं। इस पर निर्भर करेगा कि आदतें कितनी जड़ हो गई हैं, तुम नशे में कितने धुत हो गए हो।

Now who knows how many days you have been in politics, Uday Singh—how many days you have been pulling back the right hand and putting the left hand under the machine, who knows. On that will depend how deep the habits have set, how drunk you are on the intoxication.

एक बार जग्गू भैया हाथी पर बैठ कर गांव का निरीक्षण करने आए हुए थे। लोगों की भीड़ लग गई। बच्चे तो हो-हल्ला मचाने लगे। जग्गू भैया तो एकदम क्रोधित हो गए, गुस्से से बोले: क्यों रे मूर्खो, क्या कभी हाथी नहीं देखा?

Once, Brother Jaggu came riding an elephant to inspect the village. Crowds gathered. The children began making a racket. Brother Jaggu got furious and shouted, “Why, you fools, have you never seen an elephant?”

बच्चे बोले: श्रीमान जी, हाथी तो देखा है, मगर हाथी के ऊपर हाथी आज पहली बार देख रहे हैं।

The children said, “Sir, we’ve seen an elephant. But an elephant on top of an elephant—this we are seeing for the first time.”

पिछले चुनाव के बाद जब मुल्ला नसरुद्दीन श्री राजनारायण से मिला, तो बोला: आपको देख कर तो मुझे सहसा एक महापुरुष की याद आ जाती है।

After the last election, when Mulla Nasruddin met Shri Raj Narain, he said, “Seeing you, I am suddenly reminded of a great man.”

राजनारायण ने खुश होकर पूछा: नसरुद्दीन, चुनाव के पहले भी तुमने मुझसे यही बात कही थी, अब फिर वही कह रहे हो। तब तो मुझे फुरसत नहीं थी इस बात का अर्थ पूछने की, लेकिन अब सच-सच बताओ कि मुझे देख कर तुम्हें किस महापुरुष का स्मरण हो आता है?

Raj Narain, pleased, asked, “Nasruddin, even before the election you told me the same thing; now you say it again. Then I had no leisure to ask the meaning, but now tell me truly—on seeing me, which great man comes to your mind?”

मुल्ला बोला: अच्छा किया आपने जो उस समय न पूछा। उस समय तो मैं भी बता न सकता था, लेकिन अब डर काहे का! अब सुन ही लो, बिलकुल सच बात। आपको देख कर मुझे हमेशा महान वैज्ञानिक स्वर्गीय डार्विन की याद आ जाती है, जिन्होंने कहा था--आदमी बंदर की औलाद है।

Mulla said, “It’s good you didn’t ask then. I couldn’t have told you at that time. But now what is there to fear! Now listen—the plain truth. Whenever I see you, I remember the great scientist, the late Darwin, who said that man is the offspring of the monkey.”

उदयसिंह, कोशिश करेंगे। तुमसे भी जितना बन सके, सहयोग देना; हालांकि राजनेताओं की आदत सहयोग देने की होती नहीं। दो राजनेताओं को पास-पास बिठालना मुश्किल! लड़ना-झगड़ना, हाथापाई उनका गुणधर्म हो जाता है। खंडन-मंडन। दांव-पेंच। बैठ ही नहीं सकते शांति से। न किसी को शांति से बैठने दे सकते हैं। उछल-कूद मचाए ही रखते हैं। अगर तुम्हारा सहयोग रहे तो हो सकता है, क्यों नहीं हो सकता!

Uday Singh, we will try. Give as much cooperation as you can—though politicians don’t have the habit of cooperating. It’s hard to seat two politicians side by side! Quarreling, brawling, fisticuffs become their nature. Refutation and counter-refutation. Stratagems and tricks. They can’t sit peacefully. Nor can they let anyone else sit peacefully. They keep up the commotion. If your cooperation is there, it may happen—why not!

संत महाराज ने लिखा है: पंजाब देस दे ऐस मजबूत पत्थर नूं आपने ऐनी जल्दी पिघला दिया! सदगुरु साहब, तुसी कमाल कीता। मैं वारी जावां!

A saint has written, in praise of the Master, something like: “You melted this hard stone of the land of Punjab so quickly! O True Master, you have performed a marvel. I lay my life at your feet!”

अगर पंजाब देश का पत्थर भी पिघल सकता है...तो एक ही मुझे डर लगता है उदयसिंह तुम्हारे नाम को देख कर, कि कहीं ऐसा न हो कि तुम राजनीति में भी होओ और पंजाबी भी होओ। फिर जरा खतरा है। फिर तो करेला नीम चढ़ा। फिर बहुत मुश्किल है। फिर वश के बाहर बात हो जाएगी। लेकिन कोशिश मैं हर हालत में करूंगा।

If even the stone of Punjab can melt… only one fear strikes me, Uday Singh, on seeing your name: that you might be in politics and also be a Punjabi. Then there is a bit of danger. Then it is bitter gourd upon neem—doubly bitter. Then it becomes very difficult—beyond control. But I will try in any case.

और तुमने जब प्रार्थना की है कि क्या आप मुझे भी बदलेंगे नहीं, तो तुमने चुनौती भी दे दी। बदलने की पूरी कोशिश करेंगे। यहां तो छेनी-हथौड़ी लिए बैठे ही हुए हैं।

And when you have prayed, “Won’t you change me too?” you have also thrown a challenge. I will make every effort. Here we are sitting with chisel and hammer in hand.

आखिरी प्रश्न: ओशो, मोहम्मद ने चार शादियों की आज्ञा दी थी। आप कितनी शादियों की आज्ञा देंगे?
Last question: Osho, Muhammad permitted four marriages. How many marriages would you permit?

चैतन्य कीर्ति! चैतन्य कीर्ति बार-बार शादी के संबंध में प्रश्न पूछ रहे हैं। कारण भी तुम्हें बता दूं। दो जुड़वां बहनों के प्रेम में पड़ गए हैं। खयाल रखना, सदगुरु कबीर क्या कह गए हैं: दो पाटन के बीच में साबित बचा न कोय! और पाट भी जुड़वां! ऐसे पिसोगे कि खोज-खबर भी न मिलेगी।

Chaitanya Kirti! Chaitanya Kirti keeps asking about marriage again and again. Let me also tell you the reason: he has fallen in love with twin sisters. Be careful—remember what Kabir said: Between two millstones, no grain stays whole! And here the millstones themselves are twins! You’ll be ground so fine that no trace will be left.

मोहम्मद ने जरूर कहा है कि चार शादियां करना, वह सिर्फ इसीलिए कि जितनी जल्दी हो सके उतनी जल्दी वैराग्य-भाव पैदा हो। क्योंकि मुसलमान एक ही जन्म में मानते हैं। हिंदुओं ने तय किया कि एक ही शादी करना, क्योंकि कोई जल्दी तो है नहीं। जनम-जनम पड़े हैं। हजारों कर लेंगे कर-कर के, एक-एक के बाद, एक-एक के बाद। यहां तो आवागमन का चक्कर चल रहा है। पहले भी बहुत कर चुके, अब भी बहुत, आगे भी बहुत, जल्दी कुछ नहीं है। लेकिन इस्लाम तो एक ही जन्म को मानता है।

Muhammad did indeed say you could have four marriages—only so that dispassion might arise as quickly as possible. For Muslims believe in only one lifetime. Hindus decided on just one marriage, because there’s no hurry: births and rebirths go on and on. You’ve done many before, you’ll do many after—no rush here; the wheel of coming and going keeps turning. But Islam recognizes only one life.

सो मोहम्मद को बेचारों को व्यवस्था करनी पड़ी कि इस तरह की आंच दें तुमको कि एक ही जीवन में वाष्पीभूत हो जाओ। चार चूल्हों पर बिठा दिया! ऐसे तो एक ही काफी होता, मगर चार पर बिठा दिया तो मोक्ष तो सुनिश्चित है। मतलब कोई दिशा न छोड़ी जहां भाग जाओ, चारों दिशाओं में पाबंदी कर दी। निकल भागने का उपाय न छोड़ा। इसी जन्म में होना ही पड़ेगा मुक्त।

So poor Muhammad had to make arrangements to give you such heat that you’d evaporate in a single lifetime. He sat you on four stoves at once! One would have been enough, but put on four, liberation is assured. Meaning, he left you no direction in which to escape—he blocked all four directions. No way out. You’ll have to be free in this very life.

और खुद मोहम्मद ने नौ शादियां कीं। मुझसे लोग पूछते हैं कि मोहम्मद ने नौ शादियां क्यों कीं? और मुझसे लोग यह भी पूछते हैं कि हमने सुना है कि मोहम्मद सदेह स्वर्ग गए।

And Muhammad himself took nine wives. People ask me, “Why did Muhammad marry nine times?” And they also ask me, “We’ve heard Muhammad went to heaven with his body.”

जाएंगे क्यों नहीं! नौ शादियां करोगे, देह सहित जाओगे। देह भी न छोड़ पाओगे। इतनी फुरसत कहां! जो भागे होंगे, सो देह भी लेते गए साथ। कहते हैं घोड़ी पर बैठे-बैठे स्वर्ग चले गए।...घोड़ी से तो उतर आते! मगर फुरसत न मिली होगी। वे जो नौ बाइयां घेरे खड़ी रही होंगी, सो वे जो नौ दो ग्यारह हुए, सो स्वर्ग में ही रुके। मैं पक्का मानता हूं कि वे सदेह ही स्वर्ग गए और घोड़ी पर ही बैठे हुए गए। इसमें चमत्कार कुछ भी नहीं है। हाथ चंकट को उधार क्या! नौ शादी करो और देखो!

Why wouldn’t he! If you have nine marriages, you’ll go with your body too—you won’t even find the time to leave it behind. They say he went to heaven seated on a mare. He could at least have dismounted! But perhaps there was no time. Those nine wives must have been standing around him; nine plus two makes eleven—so they stayed put in heaven. I am quite certain he went to heaven bodily, and still seated on the mare. There’s nothing miraculous about it. What’s the miracle? Try nine marriages and see!

नौ शादी करनी पड़ीं बेचारे मोहम्मद को, क्योंकि जब शिष्यों को चार शादी करने को कहा, तो दृष्टांत तो कम से कम आगे का रखना चाहिए। नहीं तो शिष्य कहेंगे कि वाह गुरु, खुद तो एक से ही निपट रहे हो और हमें चार से निपटा रहे हो! नहीं सदगुरु साहब, कोई चमत्कार करो! कुछ हमसे आगे बढ़ कर दिखाओ! सो उन्होंने नौ शादियां कीं।

Poor Muhammad had to marry nine times, because when he told his disciples they could marry four, he at least had to set an example. Otherwise the disciples would say, “Bravo, Master! You manage with just one, and you’re making us manage four! No, sir, perform a miracle—show you can go beyond us!” So he married nine times.

चैतन्य कीर्ति, तुम इस झंझट में न पड़ो तो अच्छा। एक ही काफी है। बुद्धि हो तो एक काफी और बुद्धि न हो तो चार भी काफी नहीं। बुद्धुओं को तो कोई चीज काफी नहीं होती। कितने ही कुटें-पिटें, उनकी आशा मरती ही नहीं। बुद्धुओं की आशा नहीं मरती।

Chaitanya Kirti, it’s best you don’t get into this tangle. One is enough. If you have intelligence, one is enough; if you don’t, even four won’t be enough. For fools, nothing is ever enough. No matter how much battering they take, their hope doesn’t die. A fool’s hope doesn’t die.

बुद्ध ने कहा है: वही है ज्ञानी, जिसकी आशा मर गई, जो निराशा को उपलब्ध हो गया। बड़ी आश्चर्य की बात कही--निराशा को! निराशा से उनका मतलब है: जिसने यह आशा छोड़ दी कि इस जगत में कोई सुख मिल सकता है। लेकिन हमें तो आशा रहती है कि और नहीं कर पाए दूसरे लोग, वह उनकी भूल-चूक रही होगी, हम तो करके दिखा देंगे। नहीं, तुम भी न करके दिखा पाओगे।

Buddha said: He alone is wise whose hope has died, who has attained hopelessness. He said a surprising thing—hopelessness! By hopelessness he means: the one who has dropped the hope that any true happiness can be found in this world. But we keep hoping: “Others couldn’t do it; that was their mistake. We will manage.” No, you won’t manage either.

दुख के वक्त

मित्र ही

मित्र के काम आता है,

इसीलिए तो हर मित्र

अपने मित्र की

शादी में जाता है।

In times of sorrow only a friend comes to a friend’s aid; that’s precisely why every friend goes to his friend’s wedding.

जज साहब ने अपने अपराधी से कहा: हमें यह भी बताया गया है कि बरसों से तुमने अपनी बीबी को डरा-धमका कर रखा है और एक प्रकार से उसे अपना गुलाम बना लिया है।

अपराधी ने हकलाते हुए कहा: हुजूर, हुजूर, देखिए, बात यह है कि...

जज ने बात काटते हुए कहा: सफाई पेश करने की आवश्यकता नहीं। तुम केवल इतना बता दो कि यह चमत्कार किस प्रकार कर लेते हो?

The judge said to the accused: We’re also told that for years you’ve kept your wife cowed and terrified, and in effect made her your slave. The accused stammered: Your Honor, Your Honor, the thing is that... Cutting him short, the judge said: No need to present a defense. Just tell me how you perform this miracle!

कौन आदमी किस स्त्री को कब गुलाम बना पाया? भ्रांति कई को रहती है। और स्त्रियां यह भ्रांति पलने देती हैं। आदमी ने ऊपर-ऊपर से गुलामी थोप दी है स्त्री के ऊपर, लेकिन भीतर-भीतर से स्त्री ने भी आदमी के ऊपर गुलामी थोप दी है। अगर आदमी ने उसकी देह को गुलाम बना लिया है तो स्त्री ने उसकी आत्मा को गुलाम बना लिया है, जो कि ज्यादा महंगा सौदा है।

What man has ever truly enslaved a woman? Many suffer from the illusion—and women allow that illusion to grow. Outwardly, men may have imposed bondage on women; inwardly, women have imposed bondage on men. If a man has enslaved a woman’s body, the woman has enslaved his soul—by far the costlier deal.

विवाह के लिए इतनी आतुरता क्या? इतनी जल्दी क्या? अगर किसी व्यक्ति से तुम्हारी प्रीति है, प्रेम है, तुम्हारा तालमेल है--साथ रहो। जीओ साथ। एक-दूसरे को परखो-पहचानो। काश, तुम्हें ऐसा लगे कि तुम दोनों एक-दूसरे के लिए ही निर्मित हो, तो हो गया विवाह! फिर चाहे औपचारिक विवाह करना हो तो कर लेना--समाज, सभ्यता, संस्कृति के हिसाब से। लेकिन इसके पहले आंतरिक विवाह की प्रतीति हो जानी चाहिए। अगर वह आंतरिक प्रतीति न होती हो तो तुम कष्ट में पड़ोगे और किसी स्त्री को भी कष्ट में डालोगे।

Why such haste to marry? What’s the hurry? If you feel affinity, love, a harmony with a person—live together. Share life. Test and come to know each other. If, ah, you come to feel you were made for one another—that itself is marriage! If you then want a formal wedding, do it—for society, for culture, for convention. But before that, there should be the felt sense of an inner marriage. Without that, you’ll suffer, and you’ll consign another to suffering.

और लोग क्यों इतने आतुर हैं विवाह करने को? इतनी जल्दबाजी क्या है?

अपने एकांत में अपने को दुखी पाते हैं, सोचते हैं दूसरे से सुख मिल जाए। दूसरा भी यही सोचता है। दोनों दुखी हैं। दो दुखी आदमी मिल कर दुख दुगना हो जाता है; दुगना ही नहीं, गुणनफल हो जाता है। सुख कहां हो सकता है! तुम दुखी, स्त्री दुखी। वह सोच रही है कि तुमसे मिल कर सुखी हो जाएगी; तुम सोच रहे हो कि तुम उससे मिल कर सुखी हो जाओगे। फिर मिल कर पता चलता है, लेकिन तब तक बहुत देर हो गई होती है।

Why are people so eager to marry? What’s the rush? They find themselves unhappy in their aloneness and think happiness will come from the other. The other thinks the same. Both are unhappy. Two unhappy people together don’t double their happiness; they double their misery—no, not just double, it multiplies. Where can happiness arise from? You’re unhappy; the woman is unhappy. She thinks she’ll become happy by meeting you; you think you’ll become happy by meeting her. Then, when you meet, you discover the truth—but by then it’s too late.

इसलिए तो सब पुरानी कहानियां--नई कहानियां भी, फिल्में भी, नाटक भी--बस शहनाई बजी और परदा गिरा! पुरानी कहानियां कहती हैं कि बस शहनाई बजी, बैंड-बाजे बजे, दोनों का विवाह हो गया और फिर दोनों सुख से रहने लगे। बाकी सब कहानी तो समझ में आती है, मगर यह बाद में जो दोनों सुख से रहने लगे, यह बिलकुल समझ में नहीं आता। इससे ज्यादा झूठी कोई बात ही नहीं कही गई। मगर इसके आगे सच्ची बात कहना ठीक भी नहीं है। बस यहीं आकर कहानियां रुक जाती हैं। शहनाई के बाद बस बात खतम। फिल्म भी एकदम, शहनाई बजती रहती है, बैंड-बाजे, और खत्म--दि एंड। क्योंकि आगे बात ले जाना खतरे से खाली नहीं है। सच्चाइयों को छूना खतरे से खाली नहीं है।

That’s why all the old stories—and the new ones too, films and plays—end with the shehnai, the wedding band playing, the curtain falls. The old tales say: the shehnai played, the band blared, the two were married—and then they lived happily ever after. The rest of the story is understandable, but this last bit—“they lived happily ever after”—that’s the most incomprehensible line of all. Nothing more untrue has ever been said. And it’s just as well they don’t tell the truth that comes after. The stories stop right there—at the shehnai. The film too ends with the music, the band—and then: The End. Because taking it further isn’t without peril. Touching the truths isn’t without danger.

मैं तुमसे जो कह रहा हूं, वे जीवन के सीधे-सीधे सत्य हैं। न तो मैं चाहता हूं कि तुम स्त्रियों के ऊपर हावी होओ, न चाहता हूं कि स्त्रियां तुम पर हावी हों। प्रेम अगर स्वतंत्रता दे सके तो ही प्रेम है। प्रेम अगर परतंत्रता लाए तो वह प्रेम नहीं है। और तुम्हारा तथाकथित विवाह परतंत्रता लाता है। परतंत्रता लाता है, इसलिए बगावत लाता है। परतंत्रता लाता है, इसलिए प्रतिशोध लाता है।

What I’m telling you are plain truths of life. I neither want you to dominate women, nor women to dominate you. Only that love which can give freedom is love. If love brings bondage, it isn’t love. Your so-called marriage brings bondage. And where there’s bondage, there’s rebellion. Where there’s bondage, there’s revenge.

और फिर जब तुम एक से बंध जाते हो तो स्वभावतः तुम्हें दूसरी स्त्रियां सुंदर दिखाई पड़ने लगती हैं। क्योंकि दूसरी स्त्रियों को तुम बाहर से देखते हो; अपनी स्त्री को भीतर से पहचानने लगते हो। बाहर से तो सभी सुंदर हैं। दूर के ढोल सुहावने! अपना पति तो तुम्हें भीतर से लगता है कि क्या है, कुछ भी नहीं। गीदड़ का बच्चा है! दूसरों के पति लगते हैं कि अहा, क्या सीना फुलाए सिंह की तरह चलते हैं! मगर तुम्हें पता नहीं कि उनके घर की हालत में भी वही बात है। वे भी गीदड़ के बच्चे हैं। घर के बाहर कौन सीना फुला कर नहीं चलता? घर में तो चले कोई फुला कर! वहां बिलकुल लोग पूंछ दबा कर चलते हैं।

And once you are tied to one, naturally other women start looking beautiful. Because you see other women from the outside; you begin to know your own woman from the inside. From the outside, everyone is beautiful. Drums sound sweeter at a distance. Your own husband, from the inside, seems like—what is he? Nothing at all. A jackal’s pup! Others’ husbands look like—ah, how they puff out their chests and stride like lions! But you don’t know the state of their homes; there too it’s the same. They are jackals’ pups as well. Who doesn’t strut outside? Try strutting at home! There people walk with their tails tucked in.

चंदूलाल अपनी पत्नी के साथ घूमने निकले थे। रास्ते में एक छोटा तालाब पड़ता था, जिसमें बतख तैर रहे थे। एकाएक गुलाबो ने चंदूलाल को हुद्दा मार कर आंखें मटकाते हुए कहा: जरा उधर तो देखिए! वे बतख और बतखी कैसे एक-दूसरे के साथ प्रेम-क्रीड़ा कर रहे हैं!

चंदूलाल ने चश्मे को सम्हाला, गौर से देखा और पत्नी को झिड़कते हुए बोले: इतनी उम्र हो गई, फिर भी तेरा ध्यान अभी भी ऐसी चीजों की ओर जाता है। दस बच्चों की मां है, कुछ तो शरम खाया कर!

पत्नी कुछ न बोली। जब घूम कर दोनों फिर उसी तालाब के पास से गुजरे, तो गुलाबो ने वही दृश्य देखा। उससे रहा नहीं गया, बोली: आह, जरा देखिए, दोनों अभी तक कैसे एक-दूसरे में मशगूल हैं!

चंदूलाल ने फिर अपना चश्मा चढ़ा कर देखा और बोले: अरी भाग्यवान, वह तो मैं भी देख रहा हूं। लेकिन तूने कुछ और देखा? बतखी दूसरी है!

Chandulal went for a walk with his wife. On the way there was a small pond with ducks swimming. Suddenly Gulabo nudged Chandulal and, rolling her eyes, said: Just look there! See how those ducks are romancing! Chandulal adjusted his glasses, looked closely, and scolded his wife: You’re so old, and still your attention goes to such things. Mother of ten, have some shame! The wife said nothing. When they circled back past the same pond, Gulabo saw the same scene. She couldn’t resist and said: Ah, look, they’re still lost in each other! Chandulal again put on his glasses and said: O fortunate woman, I can see that too. But did you notice something else? It’s a different duck!

बंध जाओगे एक से कि तत्क्षण सारी दुनिया में सुंदर स्त्रियां, सुंदर पुरुष दिखाई पड़ने लगेंगे। बंधे कि बस दिखाई पड़ने शुरू हुए। और तब भ्रांतियों का जाल फैलना शुरू हो जाता है। बंधने की कोई जरूरत नहीं, चैतन्य कीर्ति।

Get bound to one, and suddenly the whole world will be full of beautiful women and handsome men. Get bound, and the mirage begins to spread its net. There’s no need to bind yourself, Chaitanya Kirti.

भविष्य में विवाह की कोई संभावना है नहीं, विवाह का कोई भविष्य नहीं है। विवाह सड़ गई संस्था! हां, प्रेम के कारण लोग साथ रहें, उत्तरदायित्वपूर्वक साथ रहें। विवाह की जरूरत तो तभी पड़नी चाहिए जब वे तय करें कि उन्हें बच्चे पैदा करने हैं; उसके पहले विवाह की कोई चिंता में पड़ने की आवश्यकता नहीं है। और जीवन के अनुभव अगर तुम्हें इस जगह ले आएं कि किसी स्त्री, किसी पुरुष के साथ रह कर तुम ज्यादा शांत हुए हो, ज्यादा मौन हुए हो, ज्यादा आनंदित-प्रफुल्लित हुए हो, तुम्हारे जीवन का संगीत गहन हुआ है, तुम्हारे सरगम में कुछ जुड़ा, कुछ फूल खिले, कुछ नये तारे उगे, कुछ दीये जले--तो फिर ठीक है, साथ रहने का अंतिम निर्णय लेना। मगर जल्दबाजी नहीं। अन्यथा अड़चनें खड़ी होंगी।

There is no future for marriage; marriage has no future. It’s a rotten institution. Yes, let people live together out of love, and with responsibility. Marriage should only become necessary when they decide to have children; before that, there’s no need to bother about it. And if life’s experience brings you to a place where, by living with a particular woman or man, you’ve become more peaceful, more silent, more joyful and blossoming; if the music of your life has deepened, notes have been added to your scale, some flowers have bloomed, new stars have risen, some lamps have been lit—then fine, take the final decision to live together. But no hurry. Otherwise obstacles will arise.

लोग फिर रोते हैं, पछताते हैं। और विवाह की बड़ी जल्दी होती है। लोग सोचते हैं कि बस अभी हो जाए। अभी चैतन्य कीर्ति पांच-सात दफा विवाह के बाबत पूछ चुके हैं। इसलिए मैं थोड़ा चिंतित हुआ जा रहा हूं।

Then people cry and repent. Yet people are in such a rush to marry—“Let it happen now!” Already Chaitanya Kirti has asked about marriage five or seven times. So I’m getting a bit concerned.

प्रेम पर्याप्त है। और प्रेम अगर विवाह बन जाए तो विवाह भी सुंदर है। लेकिन यह भूल कर मत सोचना कि विवाह प्रेम बन सकता है। इस भूल में सदियों आदमी रहा है कि पहले विवाह, फिर प्रेम बन जाएगा। वह नहीं बनता। वह बात नहीं बनी। वह गणित ठीक नहीं बैठा।

Love is enough. And if love ripens into marriage, marriage too is beautiful. But don’t make the mistake of thinking marriage can ripen into love. For centuries people have lived under that illusion: first marriage, then love will happen. It doesn’t. The math doesn’t add up.

मैं कोई विवाह-विरोधी नहीं हूं। लेकिन मैं विवाह को एक नैसर्गिकता देना चाहता हूं, एक मनुष्यता देना चाहता हूं। अभी तो विवाह एक संस्था है। और संस्था में कौन रहना चाहता है? संस्था में सिर्फ पागल रहना चाहते हैं। संस्था कोई रहने की जगह है!

I’m not anti-marriage. I want to give marriage a naturalness, a humanity. Right now marriage is an institution. And who wants to live in an institution? Only the insane want to live in institutions. Is an institution a place to live!

विवाह से थोड़े सावधान रहना, चैतन्य कीर्ति। और दो बहनें, जुड़वां बहनें, तुम दोनों के बीच मुश्किल में न पड़ जाना--घर के न घाट के! धोबी के गधे हो जाओगे। इधर भी पिटोगे, उधर भी पिटोगे। और मोहम्मद वगैरह में तुम दलीलें न खोजो। मोहम्मद की मोहम्मद समझें। अब जो उन पर बीती, वह तुम्हें क्या पता! उसका तो कहीं उल्लेख भी नहीं किया जाता।

Be a little wary of marriage, Chaitanya Kirti. And with two sisters—twin sisters—don’t get stuck between the two, belonging neither to the house nor the ghat, like a washerman’s donkey! You’ll be thrashed on this side and on that. And don’t go looking for arguments from Muhammad and company. Let Muhammad be Muhammad. What he went through—you have no idea! Such things are never mentioned.

जिंदगी में असली बातें तो छोड़ ही दी जाती हैं। जिंदगी बड़ी अजीब है! यहां नकली और झूठी बातें तो खूब लिखी जाती हैं, असली बातें छोड़ दी जाती हैं। मोहम्मद पर नौ पत्नियों के साथ क्या गुजरी, यह तो कोई नहीं कहता, यह तो कहीं लिखा ही हुआ नहीं है। कृष्ण के साथ सोलह हजार पत्नियों के साथ क्या गुजरा, जरा सोचो तो! कुंभ का मेला लगा रहा। ऐसी धक्कमधुक्की हुई होगी कि कृष्ण कह तो गए कि आऊंगा, जब धर्म की ग्लानि होगी, आते-करते नहीं। एक अनुभव काफी है--कि अब कौन झंझट में पड़े! फिर कहीं कुंभ का मेला लग जाए। फिर वही धक्कमधुक्की, वही खींचातानी! तुम सोचते हो कृष्ण की दुर्गति नहीं हुई होगी! जरा सोलह हजार स्त्रियों की कल्पना तो करो! कोई टांग खींच रही, कोई हाथ खींच रही, कोई मोर-मुकुट ले भागी, किसी ने बांसुरी ही छीन ली! सिर्फ एक ही संभावना दिखाई पड़ती है कि आदमी वे होशियार थे, शायद इनको आपस में लड़ाते रहे हों तो बात अलग। और कोई बचाव का उपाय नहीं दिखता, कि इनकी कुश्तमकुश्ती आपस में करवा दी हो कि तुम निपटो-सुलझो। और मथुरा से भागे क्यों? और कहां बसे--द्वारका--कि जिसके आगे भागने की और कोई जगह ही नहीं थी। ऐसे भागे कि वे सखियां बहुत बुलाती रहीं, चिट्ठी पर चिट्ठी, पाती पर पाती भेजती रहीं, नहीं आए सो नहीं आए।

In life, the real things are left out. Life is strange: the fake and the false get written down; the real is left unwritten. What Muhammad went through with nine wives—no one tells you that; it’s written nowhere. Think of Krishna with sixteen thousand wives—just imagine! A perpetual Kumbh Mela. What jostling and shoving there must have been! Krishna said he would return when righteousness declined—he didn’t come. One experience was enough—who would get into that mess again! What if another Kumbh Mela broke out—again the same pushing and pulling! You think Krishna didn’t suffer? Just imagine sixteen thousand women—one pulling at his leg, another his arm, one running off with the peacock plume, another snatching the flute! Only one possibility suggests itself: he was clever—perhaps he kept them fighting among themselves. That’s a different matter. No other defense is visible—maybe he set them to wrestling with each other: “You sort it out among yourselves.” And why did he flee Mathura? And where did he settle—Dwarka—beyond which there was nowhere left to run. He fled so far that those girlfriends called and called, sent letter upon letter, message upon message—but he never came.

जरा जीवन के सत्यों को समझो! तुम इन झंझटों में न पड़ना। थोड़ी सावधानी से चलना। अभी समय सावधानी से चलने का है। और जल्दी क्या है? आदमी बाजार में दो पैसे की हंडी भी खरीदने जाता है तो ठोंक-पीट कर, दस दुकानों पर जाकर लेता है। और विवाह, बस लोग कहते हैं, पहली नजर में विवाह हो गया। हां, पहली नजर में विवाह का सिर्फ एक फायदा है: समय की बचत होती है।

Understand the truths of life a little! Don’t get into these tangles. Walk with a little caution. This is a time to walk carefully. And what’s the hurry? When a man goes to the market to buy even a two-rupee pot, he taps and tests it and visits ten shops before buying. But marriage—people say it happens at first sight. Yes, there’s only one advantage to marriage at first sight: it saves time.

आज इतना ही।

That’s all for today.