Rahiman Dhaga Prem Ka #1
Osho's original Hindi alongside Osho Live's English translation, matched passage by passage. Read only the Hindi or only the English.
सोहन! आंसू दुख के भी होते हैं, आनंद के भी। दुख के आंसू तो मिट जाते हैं; आनंद के आंसू अमृत हैं, उनके मिटने का कोई उपाय नहीं, कोई आवश्यकता भी नहीं। आनंद में आंसू झरें, इससे ज्यादा शुभ और कोई लक्षण नहीं है। आनंद में हंसना इतना गहरा नहीं जाता, जितना आनंद में रोना गहरा जाता है। मुस्कुराहट परिधि पर उठी हुई तरंगें हैं; और आंसू तो आते हैं अंतर्गर्भ से, अंतर्तम से। आंसू जब हंसते हैं तो केंद्र और परिधि का मिलन होता है। आंसू जब हंसते हैं तो मोती हो जाते हैं।
Sohan! There are tears of sorrow, and there are tears of joy. Tears of sorrow do fade; tears of joy are nectar—there is neither any way to end them, nor any need to. That tears flow in joy is the most auspicious sign. Laughter in joy does not go as deep as crying in joy. A smile is a wave rising on the circumference; tears well up from the inner womb, the innermost core. When tears laugh, the center and the circumference meet. When tears laugh, they become pearls.
ये आंसू तो आनंद के हैं, प्रेम के हैं, प्रार्थना के हैं, पूजा के हैं, ध्यान के हैं, अहोभाव के हैं।
These tears are of joy, of love, of prayer, of worship, of meditation, of wonder and gratefulness.
तू कहती है: ‘आपकी पहली मुलाकात आंसुओं से हुई थी।’
बहुतों की पहली मुलाकात मुझसे आंसुओं से ही हुई है। और जिनकी पहली मुलाकात आंसुओं से नहीं हुई है, उनकी मुलाकात अभी हुई ही नहीं; जब भी होगी, आंसुओं से होगी।
You say, “My first meeting with you was with tears.” For many, the first meeting with me has been through tears. And for those whose first meeting was not through tears, the meeting has not yet happened; when it does happen, it will be through tears.
आंसू, तुम्हारे भीतर कुछ पिघला, इसकी सूचना है; कुछ गला; अहंकार जो जमा है बर्फ की तरह, वह पिघला, तरल हुआ, बहा। आंखें कुछ भीतर की खबर लाती हैं। जो शब्द नहीं कह पाते, आंसू कह पाते हैं। शब्द जहां असमर्थ हैं, आंसू वहां भी समर्थ हैं।
Tears are the message that something within has melted; something has dissolved; the ego, packed like ice, has thawed, become fluid, begun to flow. The eyes bring news from within. What words cannot say, tears can. Where words fail, tears still succeed.
आंसुओं का काव्य है, महाकाव्य है--मौन, निःशब्द, पर अपूर्व अभिव्यंजना से भरा हुआ। आंसू तो फूल हैं--चैतन्य के।
There is a poetry of tears, an epic—silent, wordless, yet filled with inexpressible expression. Tears are flowers—of consciousness.
जो मुझसे पहली बार बिना आंसुओं के मिलते हैं, उनका केवल परिचय होता है, मिलन नहीं। फिर किसी दिन मिलन भी होगा। और जब भी मिलन होगा तो आंसुओं से ही होगा। और तो कुछ जोड़ने वाला सेतु जगत में है ही नहीं। आंसू ही जोड़ते हैं। बड़ी नाजुक चीज है आंसू। मगर प्रेम भी नाजुक है। फूल भी नाजुक है।
Those who meet me the first time without tears only get an introduction, not a meeting. Someday the meeting will also happen—and when it does, it will be through tears. In this world there is no other bridge that can join like tears can. Tears are a very delicate thing. But love is delicate, too. A flower is delicate.
आंसुओं से बनता है एक इंद्रधनुष--दो आत्माओं को जोड़ने वाला। कोई ईंट-पत्थर के सेतु बनाने की आवश्यकता भी नहीं है; अदृश्य को जोड़ने के लिए इंद्रधनुष पर्याप्त है। और आंसुओं पर जब ध्यान की रोशनी पड़ती है तो हर आंसू इंद्रधनुष हो जाता है।
Out of tears an iris forms—a rainbow that joins two souls. There is no need to build bridges of brick and stone; to join the invisible, a rainbow is enough. And when the light of meditation falls upon tears, each tear becomes a rainbow.
मुझे पता है सोहन, तू रोती ही रही है। मगर मैंने तुझे कभी कहा भी नहीं कि रुक, रो मत। क्योंकि यह रोना और ही रोना है! यह रोना पीड़ा का नहीं, विषाद का नहीं, संताप का नहीं, चिंता का नहीं। यह रोना समस्या नहीं है, समाधान है। यह रोना व्यथा नहीं है, तेरे अंतर-आनंद की कथा है।
I know, Sohan, you have been weeping and weeping. But I have never told you, “Stop, don’t cry,” because this is another kind of weeping! This weeping is not of pain, not of melancholy, not of suffering, not of worry. This weeping is not a problem; it is a solution. This weeping is not anguish; it is the tale of your inner joy.
इसलिए मैंने तुझे कभी कहा नहीं कि रो मत। तेरे आंसुओं से मैं सदा प्रफुल्लित हुआ हूं। यहां बहुत हैं जो रोते हैं, पर तेरे आंसू बेजोड़ हैं। तुझ जैसा कोई भी नहीं रोता। तेरे आंसू बहुत नैसर्गिक हैं; स्वतः स्फूर्त हैं; स्वांतः सुखाय हैं।
So I have never told you not to cry. Your tears have always delighted me. Many here weep, but your tears are unmatched. No one weeps as you do. Your tears are utterly natural, spontaneous, for the joy of the heart itself.
तू कहती है: ‘इतने साल बीत गए, आंसू अभी मिटते नहीं।’
मिटेंगे भी नहीं। यह बात समय के बाहर हो रही है। समय के भीतर जो पैदा होता है, वह मिट जाता है। समय में जो जन्मता है, उसका अंत भी आ जाता है। समय में आदि है, अंत है। लेकिन समय में कुछ कभी-कभी घटता है, जो समयातीत है, कालातीत है। वही धर्म है। उसे परमात्मा कहो, मोक्ष कहो, समाधि कहो, निर्वाण कहो--जो मौज हो वह नाम दो। रसो वै सः! उसका नाम, ठीक-ठीक नाम रस है! और तू उस रस में डूबी है, ओत-प्रोत है। तेरा-मेरा संबंध सोचने-विचारने का संबंध नहीं है।
You say, “So many years have passed; the tears still do not stop.” They will not stop. This is happening outside of time. What is born within time perishes within time. In time there is a beginning and an end. But sometimes something takes place in time that is timeless, beyond time. That is religion. Call it God, call it liberation, samadhi, nirvana—give it whatever name you please. Raso vai sah! Its truest name is rasa: essence, flavor. And you are steeped in that rasa, soaked through and through. The bond between you and me is not a relationship of thinking and reasoning.
जो मुझसे सोच-विचार से जुड़े हैं, जुड़े ही नहीं। सोच-विचार जोड़ता नहीं, तोड़ता है। धोखा है जोड़ने का। वस्तुतः तोड़ता है।
Those who are joined to me by thinking and reasoning are not joined at all. Thought does not join; it separates. It only deceives you into feeling joined; in fact it divides.
यहां तीन तरह के लोग हैं। एक तो वे हैं जो मात्र कुतूहल से आ गए हैं; सिर्फ एक खुजलाहट उन्हें यहां ले आई है--एक बौद्धिक खुजलाहट--कि क्या हो रहा है? क्या है, जिसकी इतनी चर्चा है? इतना विरोध है? क्या है? आखिर अपनी आंखों से देखें! वे तमाशबीन हैं। वे आए न आए बराबर हैं। आकर भी वे नहीं आए हैं। शरीर से ही आए हैं। उनके चित्त हजार प्रश्नों से भरे हुए हैं। और प्रश्नों से ही भरे होते तो भी कुछ हर्ज न था, उत्तरों से भी भरे हुए हैं। प्रश्न इतनी बुरी कोई बात नहीं। लेकिन जिनके चित्त उत्तरों से भरे हैं, उनके साथ तो संवाद करना ही असंभव है। वे तो पहले से ही जानते हैं। गीता उन्हें कंठस्थ है, उपनिषद उनकी जबान पर रखा है। वेद की ऋचाएं वे ऐसे दोहरा दे सकते हैं, जैसे कोई यंत्र दोहराए, कि ग्रामोफोन का रिकार्ड हो। हाथ में रखा है उनके सारा ज्ञान। प्राण खाली के खाली हैं। आत्मा में एक फूल खिला नहीं, एक ऋचा ऊगी नहीं, एक मंत्र जगा नहीं। सब उधार है, बासा है। मगर उस बासे और उधार को अपना मान कर जी रहे हैं। उस थोथे कूड़े-कर्कट को ज्ञान समझ रहे हैं। सूचनाओं को प्रज्ञा मान रखा है। शास्त्रों के बोझ को ढो रहे हैं और सोचते हैं कि शास्त्रों की नावें बन जाएंगी और उस पार पहुंच जाएंगे।
There are three kinds of people here. First, those who have come out of mere curiosity—a kind of intellectual itch has brought them here: What’s going on? What is it that is so talked about, so opposed? Let us see with our own eyes! They are spectators. Whether they come or not is the same. Even when they come, they do not come; only their bodies come. Their minds are filled with a thousand questions—and if they were filled only with questions, that would still be all right; they are also filled with answers. Questions are not such a bad thing, but with those whose minds are full of answers, dialogue is impossible. They already know. The Gita is on their tongues, the Upanishads are poised on their lips. They can chant the Vedic richa as if a machine were reciting, like a gramophone record. Knowledge is in their hands; the life-breath is empty. Not a single flower has blossomed in the soul, not a single richa has sprouted, not a single mantra has awakened. All is borrowed, stale. Yet, taking the stale and borrowed as their own, they live by it. They take this hollow refuse to be wisdom. They mistake information for insight. Laden with the weight of scriptures, they imagine those scriptures will turn into boats and carry them across.
शास्त्रों की नावें कागज की नावें हैं। जो भी शास्त्र की नाव से चला, डूबा, बुरी तरह डूबा। उस घाट तक पहुंचना तो दूर, उस पार पहुंचना तो दूर, इसी घाट पर डूब जाता है। उतारी नाव पानी में कि डूबी। नाव जैसी दिखाई पड़ती है, नाव नहीं है। कागज की नावों से कोई सागर का संतरण होता है? और फिर भवसागर का? इस विराट जीवन के सागर का? तुम केवल उधार शब्दों के आधार पर पार करने की आकांक्षा रखते हो?
The boats of scripture are paper boats. Whoever sets out in the boat of scripture drowns, and drowns badly. Reaching that far bank is out of the question; in fact, one sinks right here at this bank. Lower the boat into the water and it sinks at once. It only looks like a boat; it isn’t one. Can paper boats cross an ocean? And then the ocean of becoming, the vast ocean of life? Do you hope to cross over on the basis of secondhand words?
जो कुतूहल से आ गए हैं, उनकी खोपड़ी में तो न मालूम कितना उपद्रव चल रहा है। वे यहां मुझे सुनते मालूम पड़ते हैं, बस सुनते मालूम पड़ते हैं, सुनते इत्यादि नहीं। अपनी सुनें कि मेरी सुनें? अपना ही उनके पास बहुत कुछ है। उनके भीतर पूरे समय निर्णय चल रहा है, निष्कर्ष चल रहे हैं, कि जो मैं कह रहा हूं यह ठीक है या गलत? जैसे उन्हें ठीक पता ही है! तौल चल रही है। तराजू लिए बैठे हैं। जैसे उनके पास वस्तुतः कोई तराजू है, जिस पर वे तौल सकेंगे।
In the skulls of those who come from curiosity, who knows how much commotion is going on! They seem to be listening to me here, just seem to be listening; they are not really listening. Are they to listen to themselves or to me? They have so much of their own. The whole time they are judging, drawing conclusions: Is what I’m saying right or wrong? As if they already know what is right! The weighing is going on. They sit with a scale, as if they truly had a scale with which to weigh.
जब तक समता न आई हो, जब तक संबोधि न जन्मी हो, तब तक तराजू होता ही नहीं। तब तक तुम दोहराते हो सिर्फ औरों को। और जो औरों को दोहराता है, उससे ज्यादा दयनीय और कोई भी नहीं।
Until equanimity is born, until awakening arises, there is no scale. Until then you only repeat others. And there is no one more pitiable than one who merely repeats others.
तो एक तो वे लोग हैं; वे आते रहेंगे, जाते रहेंगे। दूसरे वे लोग हैं, जो जिज्ञासा से आए हैं; जिनके भीतर मात्र कुतूहल नहीं है; जिनके भीतर वस्तुतः जिज्ञासा है, जो सच में जानना चाहते हैं। उनके भीतर प्रश्न हैं, उत्तर नहीं। उत्तर होते तो जिज्ञासा का सवाल ही न था। वे पंडित नहीं हैं। उन्हें इतना बोध है कि शास्त्र को जान लेने से सत्य नहीं जाना जाता है। उन्होंने ज्ञान को कभी भी अपना बोध नहीं समझा है; उस धोखे में नहीं पड़े हैं। लिखा होगा शास्त्र में, और लिखा होगा तो ठीक ही लिखा होगा; लेकिन जब तक मेरा अनुभव न हो, जब तक मैं उसके लिए गवाही न दे सकूं, तब तक क्या सार? जब तक मैं भी न कह सकूं कि यह मेरी भी अनुभूति है, तब तक बुद्ध कहें, महावीर कहें, कृष्ण कहें, क्राइस्ट कहें, मोहम्मद कहें--कहते हैं तो ठीक ही कहते होंगे; कोई उन पर शंका करने की भी आवश्यकता नहीं है; लेकिन श्रद्धा करने की भी कोई आवश्यकता नहीं है। न शंका, न श्रद्धा--तब जिज्ञासा का जन्म होता है।
So those are the first sort; they will keep coming and going.
Second are those who come with inquiry. Not mere curiosity, but genuine inquiry—they truly want to know. They have questions, not answers. If they had answers there would be no inquiry. They are not pundits. They sense that by knowing scriptures the truth is not known. They have never mistaken knowledge for insight; they have not fallen into that deception. It may be written in scripture, and if it is written it is surely written well; but until it is my experience, until I can testify to it, what is the point? Until I can say, “This too is my experience,” then whether Buddha says it, Mahavira says it, Krishna says it, Christ says it, Mohammed says it—they must be saying it rightly; there is no need to doubt them—but neither is there any need to believe. Neither doubt nor belief—then inquiry is born.
जिसका चित्त शंका और श्रद्धा, दोनों से मुक्त है; जिसके चित्त पर एक प्रश्नवाचक चिह्न है; जो खोजने निकला है; जो अन्वेषक है; जो कहता है कि मैं प्रयोग करूंगा, जानूंगा, जिस दिन जानूंगा उस दिन कहूंगा, जब जानूंगा तब मानूंगा--ऐसा व्यक्ति प्रामाणिक होता है; पंडित तो नहीं होता, प्रामाणिक होता है। पंडित कभी प्रामाणिक नहीं होते। यद्यपि पंडित शास्त्रों से प्रमाण जुटाते हैं, मगर उनके प्राणों में प्रमाण नहीं होते।
Whose mind is free of both doubt and belief, whose mind bears a question mark, who has set out to search, to experiment, who says, “I will try it, I will know; the day I know, I will say so; when I know, then I will accept”—such a person is authentic. He is not a pundit; he is authentic. Pundits are never authentic. Though pundits marshal proofs from the scriptures, there is no proof in their very life-breath.
रामकृष्ण से किसी ने पूछा: ईश्वर का आपके पास क्या प्रमाण है?
रामकृष्ण खड़े हो गए। उन्होंने कहा: मैं प्रमाण हूं! मेरे पास कोई प्रमाण नहीं। अगर मेरे पास कोई प्रमाण हो तो फिर मैं केवल एक पंडित हूं। बहुत हैं जिनके पास प्रमाण हैं, फिर तुम वहां जाओ। मैं प्रमाण हूं! मेरी आंखों में झांको! मेरे हाथ को अपने हाथ में लो!
Someone asked Ramakrishna, “What proof of God do you have?” Ramakrishna stood up and said, “I am the proof! I have no proof besides. If I had some proof, then I would be merely a scholar. Many have proofs; go to them. I am the proof! Look into my eyes! Take my hand in yours!”
विवेकानंद ने रामकृष्ण से पूछा था, जिज्ञासु की तरह गए थे--कि क्या ईश्वर है? क्या आप सिद्ध कर सकते हैं कि ईश्वर है?
रामकृष्ण ने कहा: सिद्ध कर सकता हूं? मेरे सिद्ध-असिद्ध करने से क्या होगा? मैं सिद्ध करूं तो भी है, मैं असिद्ध करूं तो भी है। सारी दुनिया भी असिद्ध कर दे तो भी है। मैं जानता हूं! सिद्ध-असिद्ध करने की बात नहीं। तू यह बात ही मत पूछ। तू यह पूछ कि तुझे जानना है?
Vivekananda had gone to Ramakrishna as an inquirer and asked, “Is there God? Can you prove God exists?” Ramakrishna said, “Can I prove it? What would my proving or disproving do? If I prove it, He is; if I disprove it, He still is. Even if the whole world disproves Him, He is. I know! This is not about proving or disproving. Don’t ask that. Ask whether you want to know.”
विवेकानंद बहुत लोगों के पास गए थे। किसी ने भी यह न कहा था, कि तुझे जानना है? कोई थे जो मानते थे, तो विवेकानंद को कहा था: मानो। मानोगे तो जानोगे। पहले भरोसा करो, विश्वास करो, फिर जान पाओगे।
Vivekananda had gone to many. No one had ever said, “Do you want to know?” Some believed and told him, “Believe. If you believe, you will know. First have trust, faith; then you will know.”
लेकिन सोचो तो सही, यह कैसा मूढ़ गणित है! अगर पहले भरोसा ही कर लिया तो फिर जानने की जगह कहां रही? अगर भरोसे के बाद भी खोज की तो तुमने भरोसा किया ही नहीं। और अगर भरोसे के बाद खोज नहीं की तो जानोगे कैसे? भरोसे का तो अर्थ ही यह है: कहा किसी और ने, हमने मान लिया। किसी ने कहा कि शहद मीठा है, और हमने मान लिया; कभी चखा नहीं, कभी प्रयोग नहीं किया, कभी स्वाद नहीं लिया, कभी कंठ के नीचे उसे उतरने नहीं दिया। और अगर मिठास का अनुभव न हुआ हो तो दुनिया कहती रहे कि शहद मीठा है, इससे क्या होगा? तुम कभी भी न जान पाओगे कि मिठास क्या है।
But think a moment: what foolish arithmetic is this! If you first believe, where is the space left to know? If after believing you still investigate, then you didn’t really believe. And if after believing you do not investigate, how will you ever know? Belief means: someone else said it, I accepted it. Someone said honey is sweet, and we agreed; we never tasted it, never tried, never savored it, never let it slip down the throat. And if the sweetness has never been experienced, let the whole world say honey is sweet—what will change? You will never know what sweetness is.
मिठास शब्दों में नहीं होती, शास्त्रों में नहीं होती, शहद को रखना पड़ेगा अपनी जीभ पर। और अपनी जीभ चाहिए। बुद्ध की जीभ पर कितना ही शहद हो, किसी काम का नहीं है।
Sweetness is not in words, not in scriptures; you must place honey on your own tongue. And it must be your own tongue. However much honey may be on Buddha’s tongue, it is of no use to you.
रामकृष्ण ने कहा कि तू यह पूछ, कि तुझे जानना है? और इसके पहले कि विवेकानंद कुछ कहते, क्योंकि यह उन्होंने कभी सोचा ही नहीं था कि मुझे जानना है या नहीं? यही पूछते फिरते थे, ईश्वर है या नहीं? और विवाद करते फिरते थे। इसके पहले कि वे कुछ कहें, एक क्षण किंकर्तव्यविमूढ़ हो गए होंगे, कि रामकृष्ण ने अपनी लात उनके सीने से लगा दी। गिर पड़े। घड़ी भर के लिए किसी और लोक में खो गए। जब आंख खोली तो झुक कर प्रणाम किया और कहा: आप भी खूब हैं! मैं तो सिर्फ पूछने आया था। यह आपने क्या कर दिया! मुझे किस लोक में ले गए! मुझे कहां से कहां उठा दिया! मुझे क्या दिखा दिया! जो मैंने देखा है, अब उस पर मैं कैसे भरोसा करूं?
तो रामकृष्ण ने कहा: और-और देख।
Ramakrishna said, “Ask whether you want to know.” And before Vivekananda could say anything—because he had never even considered whether he himself wanted to know; he went around asking, “Is there God or not?” and quarreling—before he could answer, for a moment he must have been taken aback; Ramakrishna gave him a kick on the chest. He fell. For a moment he was lost in another realm. When he opened his eyes, he bowed and said, “You are something! I had only come to ask—and what have you done! Where have you taken me? What have you shown me! Now how am I to doubt what I have seen?” Ramakrishna said, “See more.”
ऐसे रामकृष्ण के जाल में विवेकानंद फंसे। जिज्ञासु हो तो जहां ज्योति जल रही है, उस ज्योति पर परवाना होकर मिट ही जाएगा। और परवाने ही जान पाते हैं शमा की असलियत, हकीकत। दूर से देखने वाले तमाशबीन बस दूर से ही देखते रहते हैं; वे शमा के इतने कभी पास ही नहीं आते कि आंच भी लग जाए। वे आंच से डरते हैं। वे आंच से घबड़ाते हैं--कहीं कुछ जल न जाए, कहीं कुछ छूट न जाए!
Thus Vivekananda was caught in Ramakrishna’s net. If you are an inquirer and there is a flame burning somewhere, you will, like a moth, be consumed in it. Only the moths come to know the lamp’s truth, its reality. Spectators only watch from afar; they never come close enough to feel the heat. They fear the heat; they are nervous—lest something burn, lest something be lost!
जिज्ञासु जान पाता है। और तीसरे वे लोग हैं, जो मुमुक्षु हैं। मुमुक्षु का अर्थ है: जिन्होंने जन्मों-जन्मों में जिज्ञासा की है; अब जिज्ञासा करने को भी नहीं बची। अब तो बस किसी मयकदे में, किसी मधुशाला में चुपचाप बैठ कर पीना है। अब कोई जिज्ञासा भी नहीं है, कोई प्रश्न भी नहीं है। जो कुतूहल से आता है, उसके पास उत्तर ही उत्तर भरे होते हैं। जो जिज्ञासा से आता है, उसके पास प्रश्न ही प्रश्न होते हैं। जो मुमुक्षा से आता है, उसके पास न प्रश्न होते हैं, न उत्तर होते हैं; वह मौन होता है।
The inquirer comes to know.
And third are those who are mumukshu—consumed with the longing for liberation. Mumukshu means: those who have in lifetime after lifetime inquired; now even inquiry is no longer needed. Now they want only to sit quietly in some tavern of the divine and drink. No more questions, no more answers. He who comes from curiosity is full of answers. He who comes from inquiry is full of questions. He who comes from mumuksha has neither questions nor answers; he is silent.
सोहन, तू मेरे पास तीसरी अवस्था में आई है--मौन! आज कोई सोलह वर्ष से सोहन मुझसे जुड़ी है। एक बार भी उसने कोई तात्विक जिज्ञासा नहीं की, कि पूछा हो ईश्वर के संबंध में, कि मोक्ष के संबंध में, कि आत्मा के संबंध में, कि स्वर्ग कि नरक के संबंध में, कि कर्म का सिद्धांत, कि पुनर्जन्म का सिद्धांत। इस तरह की बकवास उसने कभी की ही नहीं। उसके घर मैं वर्षों तक मेहमान होता रहा, बहुत समय उसे मिला मेरे पास बैठने का। मेरी सेवा की, मेरे पैर दबाए, कि मेरे लिए भोजन बनाया, कि मुझे कंबल ओढ़ा कर सुला दिया, मगर कभी कुछ पूछा नहीं। जिज्ञासा उसके भीतर नहीं है। कुतूहल का तो सवाल ही नहीं है। मुमुक्षा है।
Sohan, you came to me in the third state—silence. For some sixteen years Sohan has been with me. Not once has she asked a metaphysical question—about God, about liberation, about the soul, about heaven or hell, about karma, about rebirth. She has never indulged in such chatter. I was a guest in her home for years; she had so much opportunity to sit by me. She has served me, pressed my feet, cooked for me, covered me with a blanket and put me to sleep, but she never asked anything. Inquiry is not in her. Curiosity does not even arise. There is mumuksha.
पिछले जन्मों में ही, सोहन, झड़ गई तेरी धूल--जिज्ञासा की, कुतूहल की। तेरे भीतर तो मौन...।
In past lives, Sohan, your dust fell away—the dust of curiosity and inquiry. Within you there is silence.
उसने कभी यह भी नहीं पूछा कि ध्यान कैसे करूं? पूछे भी तो क्यों पूछे! ध्यान में जी रही है। हां, जब भी मेरे पास रही तो उसकी आंखों से मोतियों जैसे बड़े-बड़े आंसू जरूर टपके, बहुत टपके! बही, पिघली। यह अच्छा लक्षण है। रहीम ने इसे प्रेम का धागा कहा है। रहिमन धागा प्रेम का!
She has never even asked, “How should I meditate?” Why would she ask? She is living in meditation. Yes, whenever she has been with me, from her eyes great pearl-like tears have fallen, many tears—she has melted, flowed. This is a good sign. Rahim has called it the thread of love: Rahim’s thread of love!
मुमुक्षा में प्रेम का आविर्भाव होता है--या प्रार्थना कहो।
In mumuksha, love appears—or call it prayer.
रहिमन धागा प्रेम का, मत तोड़ो चटकाय।
टूटे से फिर न जुड़े, जुड़े गांठ पड़ जाए।।
Rahim says: The thread of love, Rahim says, do not snap with a jerk. Once broken, it does not join again; if joined, a knot remains.
रहीम कोई बुद्धपुरुष नहीं हैं; महाकवि हैं। इसलिए भूल-चूक होनी स्वाभाविक है। कवि को झलक मिलती है बस सत्य की। ऋषि वह है जो सत्य को उपलब्ध हो जाए। कवि ऐसे है जैसे हजारों मील दूर से खुले आकाश में एक दिन सुबह सूरज के उगने पर गौरीशंकर के शिखर को चमकता हुआ देखा हो--दूर से! हजारों मील दूर से! सूर्य की प्रखर किरणों में गौरीशंकर का उत्तुंग शिखर, उसकी चमकती हुई बर्फ जैसे सोना हो गई हो! मगर दूर से देखा हो। उसको कवि कहते हैं। उसे झलकें मिलती हैं। कभी-कभी किसी क्षण में जैसे द्वार खुल जाता है--अनायास, आकस्मिक, उसके वश के बाहर है। ऋषि उसे कहते हैं, जिसने यात्रा की, जो गौरीशंकर पर निवास करता है; जो गौरीशंकर के साथ एक हो गया; जिसमें भेद ही न रहा अब; जो परमात्मा के साथ एक है।
Rahim is not an enlightened sage; he is a great poet. So a few slips are natural. The poet gets only a glimpse of truth. A rishi is one who becomes established in truth. A poet is like one who, from thousands of miles away, on a clear morning, caught sight of the peak of Gaurishankar glowing—seen from far away—from thousands of miles away—the sun’s fierce rays on Gaurishankar’s lofty summit, its gleaming snow turned to gold! But seen from far. That is a poet. He gets glimpses. For a moment, unexpectedly, a door opens—unplanned, accidental, beyond his control. A rishi is one who has journeyed, who lives on Gaurishankar, who has become one with Gaurishankar, in whom there is no separation anymore, who is one with the divine.
तो कभी-कभी महाकवियों से सुंदर वचन निकल जाते हैं। उनमें बड़े प्यारे गुलाब खिल जाते हैं। मगर उन गुलाबों में कहीं न कहीं कांटे भी होंगे। ऋषियों के गुलाबों में कांटे नहीं होते। वे बिना कांटों के गुलाब हैं।
So at times great poets utter beautiful words; lovely roses bloom in them. But somewhere among those roses there will be thorns. The roses of the rishis have no thorns; they are roses without thorns.
अब यह वचन बड़ा प्यारा है!
Now this verse is very lovely:
रहिमन धागा प्रेम का...
प्रेम बड़ा महीन धागा है। दिखाई भी नहीं पड़ता, इतना बारीक है। और ऐसे बांध लेता है, कि जंजीरों को चाहो तो तोड़ दो, मगर प्रेम के धागे को नहीं तोड़ सकते। तलवारें नहीं काट सकतीं, अग्नि नहीं जला सकती।
Rahim’s thread of love… Love is a very fine thread—so delicate it is almost invisible. And it binds in such a way that chains you may break, but the thread of love you cannot. Swords cannot cut it; fire cannot burn it.
रहिमन धागा प्रेम का, मत तोड़ो चटकाय।
लेकिन बस फिर कवि की भूल आ गई--मत तोड़ो चटकाय। जैसे कि तोड़ा जा सकता है! प्रेम का धागा कौन कब तोड़ पाया? और जो टूट गया हो वह प्रेम था ही नहीं, वह कुछ और ही रहा होगा; भूल से प्रेम समझा होगा; प्रेम का लेबल लगा होगा। प्रेम कभी टूटा ही नहीं। पूरे मनुष्य-चैतन्य के इतिहास में, प्रेम कभी टूटा नहीं। फिर वह मजनू का लैला से हो, कि शीरीं का फरिहाद से, कि मीरा का कृष्ण से, कि राधा का, कि चैतन्य का, कि राबिया का, कि थैरेसा का, कि जीसस का। इससे कुछ फर्क नहीं पड़ता, दो व्यक्तियों के बीच प्रेम घटे या एक व्यक्ति और परम सत्ता के बीच प्रेम घटे, वह प्रेम तो वही है। बूंद में भी तो सागर होता है। एक बूंद के राज को समझ लिया तो सारे सागर के राज को समझ लिया। प्रेम कभी टूटा नहीं।
“The thread of love, Rahim says, do not snap with a jerk.” But here the poet errs—“do not snap it,” as if it could be snapped. Who has ever broken the thread of love? And if it has broken, it was not love; it was something else mistaken for love; a label of love was pasted on it. Love has never broken—anywhere in the history of human consciousness. Whether it was Majnun’s love for Laila, Shirin’s for Farhad, Meera’s for Krishna, or Radha’s, or Chaitanya’s, or Rabia’s, or Teresa’s, or Jesus’s—it makes no difference whether love erupts between two persons, or between one person and the Ultimate. Love is love. The ocean is in a drop, too. Understand the secret of the drop and you have understood the secret of the ocean. Love never breaks.
तुम तोड़ सकोगे मीरा और कृष्ण के प्रेम को? मीरा को तोड़ सकते हो, प्रेम को नहीं तोड़ सकते। तुम तोड़ सकोगे चैतन्य के प्रेम को? चैतन्य को तोड़ सकते हो, प्रेम को नहीं तोड़ सकते।
Can you break the love between Meera and Krishna? You can break Meera, not love. Can you break Chaitanya’s love? You can break Chaitanya, not love.
यहां कवि से भूल हो गई। वह झलक जो दिखी थी हिमालय की, खो गई होगी बदलियों में, आ गई होंगी आकाश में बदलियां--विचार के बादल आ गए होंगे।
Here the poet slips. The glimpse he had of the Himalaya must have been lost behind clouds—clouds of thought came over the sky.
रहिमन धागा प्रेम का, मत तोड़ो चटकाय।
टूटे से फिर न जुड़े, जुड़े गांठ पड़ जाए।।
कहीं टूटता है? टूटता ही नहीं तो जोड़ने का सवाल ही नहीं उठता।
“The thread of love, Rahim says, do not snap with a jerk. Once broken, it does not join again; if joined, a knot remains.” Does it break anywhere? If it never breaks, the question of rejoining does not arise.
जिनसे मेरा प्रेम हुआ है, टूटा नहीं। जोड़ने की बात फिर उठी नहीं। और जिनसे टूट गया हो, वे भ्रांति में ही थे कि उनका प्रेम था। उन्होंने किसी और बात को प्रेम समझ लिया था, लोभ को प्रेम समझ लिया होगा।
With those with whom my love has happened, it has not broken. The thought of rejoining has never arisen. And where it has broken, they were merely under the illusion that it was love. They had mistaken something else for love—perhaps greed.
यह जान कर तुम हैरान होओगे कि अंग्रेजी का शब्द लव, लोभ का ही रूपांतरण है। संस्कृत के लोभ से अंग्रेजी का लव शब्द बना है। कैसा रूपांतरण--लोभ से लव! लेकिन तथाकथित प्रेम लोभ का ही एक रूप है। तुम किसी से कहते हो: मुझे तुमसे बहुत प्रेम है! मगर जरा गौर से झांकना अपने प्रेम में, कुछ पाने की आकांक्षा है। शरीर को पाने की हो, धन को पाने की हो, पद को पाने की हो--कुछ पाने की आकांक्षा है। कहीं न कहीं कोई वासना छिपी है। और जहां वासना है वहां प्रार्थना नहीं। और जहां लोभ है वहां प्रेम नहीं।
You will be surprised to know that the English word “love” is a transformation of the Sanskrit lobh, greed. What a transformation—lobh to love! But so-called love is indeed often a form of greed. You say to someone, “I love you very much.” But look closely into your love; there is an urge to get something—perhaps the body, perhaps wealth, perhaps status—something to be gained. Somewhere some desire is hidden. Where desire is, there is no prayer. Where greed is, there is no love.
मगर साधारणतः हमारा प्रेम लोभ ही होता है।
Ordinarily our love is greed.
सोहन ने न तो मुझसे कुछ चाहा है, न कुछ मांगा है। वे ही मुझसे जुड़े हैं, जिन्होंने न कुछ चाहा है, न कुछ मांगा है। उन्हें बहुत मिला है, वह दूसरी बात। वह हिसाब के बाहर। वह खाते-बही में नहीं लिखी जाती। उसका कहीं कोई हिसाब नहीं रखा जाता। अनंत गुना मिलता है, अगर न चाहो, अगर न मांगो। मांगो कि तुम छोटे हो जाते हो। मांगो कि मंगने हो जाते हो, भिक्षा का पात्र रह जाते हो। और भिक्षा का पात्र कोई भर भी दे, तो भी क्या! भिक्षा का पात्र ही है, फिर खाली हो जाएगा। कल सुबह फिर भीख मांगने खड़े हो जाओगे।
Sohan has neither wanted anything from me nor asked for anything. Those who have not wanted or asked are the ones truly joined to me. They have received much—that is another matter. That lies beyond accounts. It is not recorded in ledgers. There is no accounting of it anywhere. One receives infinitely, if one neither wants nor asks. If you ask, you become small. If you ask, you become a beggar, a begging bowl. And even if someone fills a begging bowl, so what? It is still a begging bowl; soon it will be empty again. Tomorrow morning you will be out begging again.
हृदय का पात्र भरना चाहिए। मगर हृदय के पात्र के भरने की संभावना तभी है, जब कोई वासना न हो, कोई कामना न हो।
The vessel of the heart must be filled. And the vessel of the heart can be filled only when there is no desire, no craving.
यहां मेरे पास ऐसे लोग हैं, जिन्होंने कुछ नहीं मांगा, कुछ नहीं चाहा और सब दांव पर लगा दिया है। वे ही प्रेमी हैं। उन्होंने ही जाना है प्रेम को। बेशर्त दांव पर लगा दिया है। जीएंगे तो मेरे साथ, मरेंगे तो मेरे साथ। सस्ता भी नहीं है मेरे साथ होना, महंगा सौदा है।
Here with me are those who have asked nothing, wanted nothing, and staked everything. They are the lovers. They alone have known love. Unconditionally, they have staked all. “If we live, we live with you; if we die, we die with you.” It is not cheap to be with me; it is a costly bargain.
इसलिए रहीम यह तो बात गलत कहते हैं कि टूटे से फिर न जुड़े। टूटता ही नहीं। अब तक का अनुभव कहता है कि कभी नहीं टूटता। और जो टूट जाता है वह प्रेम नहीं था। फिर उसे जोड़ोगे भी तो जुड़े गांठ पड़ जाए। गांठ तो पड़ ही जाएगी फिर। धागा टूट जाए, फिर उसे जोड़ो तो गांठ पड़ जाए। मगर यह धागा ऐसा नहीं है जो टूट जाए।
Therefore Rahim is wrong when he says, “Once broken, it does not join again.” It does not break at all. Experience up to now says it never breaks. And what breaks was not love; if you join it again, a knot will certainly remain. A thread that breaks and is knotted will bear a knot. But this thread is not one that breaks.
इसलिए ऋषि और कवि के भेद को समझ लेना। मैं कभी-कभी कवियों के शब्द उपयोग करता हूं। क्योंकि एक बात खयाल में रखनी जरूरी है: ऋषियों के पास अनुभव होते हैं, मगर अक्सर शब्द नहीं होते। और कवियों के पास अक्सर शब्द होते हैं, मगर अनुभव नहीं होता। इस जीवन में बड़े विरोधाभास हैं। जो कह सकते हैं, उनके पास कहने को कुछ नहीं होता। जिनके पास कहने को कुछ होता है, उनके पास कहने के लिए शब्द नहीं होते। कभी-कभी विरले ऐसे व्यक्ति होते हैं, जो ऋषि और कवि साथ-साथ होते हैं। जब कभी ऐसा कोई व्यक्ति होता है, उसी को हम सदगुरु कहते हैं--जिसने जाना भी और जो जना भी सकता है।
So understand the difference between rishi and poet. I sometimes use the words of poets because one thing must be kept in mind: rishis have experience, but often lack words; poets often have words, but lack experience. Life has great paradoxes. Those who can speak have nothing to say; those who have something to say often lack the words. Rarely, someone is both rishi and poet together. Whenever such a person appears, we call him a true master—one who has known, and who can also give birth to knowing.
इसलिए मैं कवियों के शब्दों का उपयोग कर लेता हूं; अर्थ अपने देता हूं उनको। कवियों के साथ मुझे थोड़ी ज्यादती करनी पड़ती है; थोड़ा तोड़-मरोड़ करना पड़ता है; उनकी भूल-चूकों को हटाना पड़ता है; उन्हें अपना रंग देना पड़ता है। यह पद रहीम का मुझे प्यारा है--सिर्फ इसलिए प्यारा है कि इसमें बात एक काम की कही गई है, जो पहली आधी पंक्ति में है: रहिमन धागा प्रेम का! प्रेम एक अदृश्य धागा है--बहुत महीन, नाजुक, बारीक! यूं कि हवा के झोंके में टूट जाए। मगर नहीं टूटता तलवारों से। मृत्यु भी सिर्फ एक चीज को नहीं मिटा पाती, वह प्रेम है। इसलिए प्रेमी भर मृत्यु से भयभीत नहीं होता, और सब भयभीत होते हैं। प्रेमी भर मृत्यु की चिंता नहीं करता, क्योंकि उसका प्रेम कहता है कि उसने शाश्वत को जान लिया, पहचान लिया। और प्रेम की ही पराकाष्ठा प्रार्थना बन जाती है।
Therefore I use the words of poets, but I give them my meaning. I have to be a little unfair to poets—twist them a little, correct their slips, dye them in my color. This verse of Rahim is dear to me—dear because it says one useful thing, in the first half-line: “the thread of love.” Love is an invisible thread—subtle, delicate, fine—so fine it seems it might break in a puff of wind, yet swords cannot sever it. Death can erase everything but one thing—love. Therefore only the lover is unafraid of death; all others are afraid. Only the lover does not worry about death, because his love tells him he has recognized the eternal. And the culmination of love becomes prayer.
सोहन, तुझे प्रेम के पंख लगे हैं। तेरा प्रेम रोज-रोज प्रार्थना में रूपांतरित हो रहा है। तू ठीक ही कहती है कि चाहती हूं इसी तरह मिट जाऊं। मिट ही गई है। अब चाहने की कोई बात नहीं है। बचा भी कुछ नहीं है। अहंकार तो गया। अब भीतर तो एक सन्नाटा है, एक शून्य है। इस शून्य में किसी भी दिन पूर्ण का अवतरण हो सकता है। तू धन्यभागी है! ऐसा ही भाग्य भगवान सबको दे!
Sohan, you have grown wings of love. Day by day your love is transforming into prayer. You are right when you say, “I want to dissolve just like this.” You have already dissolved. Now there is nothing to want. Nothing is left. The ego is gone. Within, there is a vast hush, a void. In this void the Full can descend any day. You are blessed! May such fortune be given to all!
नरेश! जीवन तो खाली किताब है, कोरा पन्ना है। कोरा पन्ना न सार्थक होता, न व्यर्थ होता; सिर्फ खाली होता है। उस पर क्या लिखोगे, सब इस पर निर्भर करता है। गालियां लिख सकते हो, गीत लिख सकते हो। अधिक लोग गालियां लिखते हैं, फिर रोते-पछताते हैं। थोड़े से लोग गीत लिखते हैं, आनंदमग्न हो जाते हैं, नाचते हैं, उत्सव मनाते हैं। जो गालियां लिखता है, उसको मैं गृहस्थ कहता हूं; जो गीत लिखता है, उसको मैं संन्यस्त कहता हूं। मेरी और कोई संन्यास की दूसरी परिभाषा नहीं है। भगोड़ों को संन्यासी नहीं कहता। सब छोड़-छाड़ कर चल पड़े, उनको मैं संन्यासी नहीं कहता। उनको तो मैं पलायनवादी कहता हूं। वे तो भीरु लोग हैं, डरपोक, कायर। संन्यासी तो मैं उनको कहता हूं, जो जीवन की किताब को गीतों से भर लेते हैं।
Naresh! Life is a blank book, an empty page. An empty page is neither meaningful nor meaningless; it is simply empty. What you choose to write on it determines everything. You can write abuses; you can write songs. Most people write abuses and then weep and repent. A few write songs; they become blissful, they dance, they celebrate. The one who writes abuses, I call a householder; the one who writes songs, I call a sannyasin. I have no other definition of sannyas. I do not call runaways sannyasins. Those who drop everything and set off—I don’t call them sannyasins; I call them escapists. They are timid, fearful, cowardly. A sannyasin, to me, is one who fills the book of life with songs.
सब तुम्हारे हाथ में है। हाथ तुम्हारे पास, कलम तुम्हारे पास, स्याही-दवात तुम्हारे पास, जीवन की किताब तुम्हारे पास, परमात्मा ने सब तुम्हें दे दिया है--लिखो!
It is all in your hands. The hands are yours, the pen is yours, the ink and inkwell are yours, the book of life is yours—God has given you everything—write!
तुम कहते हो: ‘जीवन व्यर्थ लगता है।’
लगेगा ही। अगर गलत-सलत लिखोगे तो व्यर्थ न लगेगा तो क्या होगा? बिना सोचे-समझे लिखोगे तो व्यर्थ न होगा तो क्या होगा?
You say: “Life feels meaningless.” Of course it will. If you write the wrong things, how could it not feel futile? If you write without thought, without awareness, how could it not be meaningless?
मुल्ला नसरुद्दीन के गांव में वह अकेला पढ़ा-लिखा आदमी है। तो लोग उसी से चिट्ठियां लिखवाने आते हैं। एक दिन एक आदमी उससे चिट्ठी लिखवाने आया। मुल्ला ने कहा कि नहीं भाई, आज न लिख सकूंगा, मेरे पैर में बड़ा दर्द है।
In Mulla Nasruddin’s village he was the only “educated” man, so people would come to him to have their letters written. One day a man came to get a letter written. Nasruddin said, “Not today, brother, I can’t write today—my foot is hurting badly.”
उस आदमी ने कहा: पैर में दर्द! तो पैर में दर्द का चिट्ठी लिखने से क्या संबंध है? अरे चिट्ठी हाथ से लिखोगे कि पैर से लिखोगे? बैठे हो भलीभांति, हुक्का पी रहे हो। जब हुक्का पी सकते हो हाथ में पकड़ कर तो कलम नहीं पकड़ सकते? जरूरी है चिट्ठी। मेरी पत्नी मायके गई है, उसे चिट्ठी भेजनी आवश्यक है। कुछ खबरें देनी हैं।
The man said, “Your foot hurts? What does your foot have to do with writing a letter? Are you going to write with your foot or with your hand? You’re sitting comfortably, smoking a hookah. If you can hold the hookah in your hand, can’t you hold a pen? It’s important. My wife has gone to her parents’ home; I must send her a letter—there’s news to give.”
मुल्ला ने कहा: भाई, तुम मुझे माफ करो, बात ज्यादा न छेड़ो। मेरे पैर में बहुत दर्द है।
Nasruddin said, “Brother, forgive me; don’t press the matter. My foot really hurts.”
वह आदमी भी जिद्दी था। उसने कहा कि जब तक तुम मुझे समझाओगे नहीं, कि पैर का इससे क्या लेना-देना है, कागज मैं ले आया, कलम मैं ले आया, लिखनी भर तुम्हें है--लो पकड़े लेता हूं अपने हाथ में, तुम लिख दो, दो लकीरें लिखनी हैं। और पता लिख दो।
But the man was stubborn. He said, “I won’t leave until you explain what your foot has to do with it. I’ve brought the paper, I’ve brought the pen. All you have to do is write—here, I’ll even hold the pen in your hand; just write a few lines and the address.”
नसरुद्दीन ने कहा: अब तुमने बात ही छेड़ दी है और मानते नहीं तो तुम्हें बताता हूं। लिख तो दूंगा मैं, लेकिन फिर पढ़ने उस गांव कौन जाएगा? मेरा लिखा मेरे सिवाय कोई नहीं पढ़ सकता। सच तो यह है कि मुझे खुद ही पढ़ने में बहुत दिक्कत होती है।
Nasruddin said, “Now you’ve started it, and you won’t accept no, so I’ll tell you. I can write it—but then who will go to that village to read it? No one but me can read what I write. Truth is, even I have a hard time reading it myself.”
उस आदमी ने कहा: क्या कह रहे हो? पढ़ने में दिक्कत होती है!
The man said, “What are you saying? You have difficulty reading?”
तो नसरुद्दीन ने कहा कि अब क्या छिपाना तुझसे! मैं कोई पढ़ा-लिखा हूं! अरे तुम जो बोलते हो, उसको याद भी रखना पड़ता है। फिर दूसरे गांव में जाकर वही याददाश्त से दोहराना पड़ता है। मैं कोई पढ़ा-लिखा हूं! मगर गांव में कोई पढ़ा-लिखा नहीं है, तो इसी से अपनी रोजी कमा लेता हूं, चार पैसे इसी से आ जाते हैं।
Nasruddin replied, “Why hide it from you? I’m not really educated at all! I have to memorize whatever you dictate, and then in the next village I repeat it from memory. I’m no scholar! But since no one in the village can read or write, I make my living this way—scrape together a few coins.”
एक बार ऐसा हुआ, एक आदमी ने चिट्ठी लिखवाई। लंबी चिट्ठी लिखवाई, लिखवाता ही गया। नसरुद्दीन ने कहा: भाई, संक्षिप्त कर। तू तो लिखवाए ही जा रहा है। और नसरुद्दीन लिखता ही गया। और उस आदमी ने जब पूरी चिट्ठी लिखवा दी तो उसने कहा: भैया, एक दफा पढ़ कर सुना दो, कि कुछ भूल-चूक न हो गई हो।
Once a man had him write a long letter—he kept dictating, and Nasruddin kept writing. When the letter was finally finished, the man said, “Brother, read it back once, so we can be sure nothing is missing.”
नसरुद्दीन ने सिर ठोंक लिया। और उसने कहा: देख, पहली तो बात यह कि यह गैर-कानूनी है। चिट्ठी मेरे नाम नहीं है। जिसके नाम है वही पढ़े, मैं क्यों पढूं!
Nasruddin slapped his forehead and said, “Look, first of all, that would be illegal. The letter isn’t addressed to me. Only the addressee may read it—why should I?”
गांव का ग्रामीण था, उसने कहा: यह बात तो ठीक है, कि चिट्ठी जिसके नाम है वही पढ़े।
The simple villager said, “That’s true. The letter should be read only by the one to whom it is addressed.”
नसरुद्दीन की पत्नी यह सुन रही थी। वह जब आदमी चला गया, उसने नसरुद्दीन से पूछा कि मैं कुछ समझी नहीं। बेचारे की पढ़ देते, कुछ छूट-छाट गया हो।
Nasruddin’s wife overheard this. After the man left, she asked, “I didn’t understand—why didn’t you read it for the poor fellow? What if something was left out?”
उसने कहा कि अब तू और बात मत छेड़, और नमक मत छिड़क मेरे घावों पर। पढ़े कौन? जो मैंने लिखा है, अंट-शंट है; बस खींचता जाता हूं लकीरों पर लकीरें। कुछ भी गूदता जाता हूं। कौन सी भाषा है, मुझे भी पता नहीं। और यह आदमी होशियार मालूम पड़ता है। अगर गलत-सलत पढूंगा तो फौरन टोकेगा। और इसने एक-एक बात लिखवा दी है कि पहली, दूसरी, तीसरी। मैं खुद ही भूल गया कि कौन-कौन सी बातें इसने लिखवाई हैं। कौन एक नंबर, कौन दो नंबर, कौन तीन नंबर! इतनी लंबी अब इसकी कथा कौन याद रखे! इसलिए यह तरकीब निकालनी पड़ी कि यह चिट्ठी मेरे नाम नहीं है भैया, दूसरे के नाम है; जिसके नाम है वही पढ़ सकता है। यह गैर-कानूनी है।
He said, “Don’t rub salt in my wounds. Who was going to read it? What I wrote was sheer gibberish—just line after line of scrawl. I don’t even know what language it is. And that man seemed sharp; if I read it wrong, he’d catch me at once. He had me list things: first, second, third. I myself forgot what all he had dictated. Which was number one, which number two, which number three? Who can remember such a long saga? So I had to invent that trick: ‘This letter isn’t addressed to me; it’s addressed to someone else—only the addressee can read it. Otherwise it’s illegal.’”
तुम्हारी किताब जिंदगी की या तो खाली रह जाती है, तो अर्थ कहां से दिखे? खाली जमीन छोड़ रखोगे तो तुम सोचते हो फूल खिलेंगे? घास-पात शायद ऊग आए अपने से भी। यह घास-पात की खूबी है कि वह अपने से ऊग आता है। गुलाब अपने से नहीं ऊग आते, जूही और चमेली और चंपा अपने से नहीं ऊग आते; उगाने पड़ते हैं। श्रम करना होता है, सृजन करना होता है, साधना करनी होती है। हां, घास-पात अपने से ऊग आता है।
Your book of life either remains empty—then where will meaning show itself? If you leave the field fallow, do you think flowers will bloom there? Some scrub and weeds may sprout by themselves—that is the nature of weeds: they come up on their own. But roses do not grow on their own, nor jasmine, nor champa; they have to be grown. One must work, create, practice. Yes, weeds sprout by themselves.
मुल्ला नसरुद्दीन के पड़ोस में एक आदमी आकर रहा। उसने उसका लान देखा, बहुत हरा! ऐसे भी दूसरे के लान हमेशा ज्यादा हरे मालूम होते हैं। अपनी दीवाल के पास खड़े होकर उसने नसरुद्दीन से कहा कि मैं नया-नया हूं, मुझे बगीचे का कोई अनुभव भी नहीं। मैंने भी बीज बोए हैं घास के लाकर, सुंदर बीज, महंगे से महंगे बीज। ऊगना भी शुरू हो गए हैं। लेकिन कुछ व्यर्थ का घास-पात भी ऊग रहा है। तो कैसे पक्का पता चले कि कौन घास-पात है और कौन है असली दूब जो मैंने बोई है?
A man moved in next door to Nasruddin. He saw Nasruddin’s lawn—very green! Others’ lawns always look greener. Standing by the wall he said, “I’m new here; I have no experience with gardening. I’ve sown grass seed—good seed, expensive seed. It’s begun to sprout. But some useless weeds are sprouting too. How can I be sure what’s weed and what’s the real turf I sowed?”
नसरुद्दीन ने कहा: बिलकुल सीधा उपाय है। दोनों को उखाड़ कर फेंक दो। बाद में जो ऊग आए, समझना घास-पात; जो फिर न ऊगे, समझना दूब।
Nasruddin said, “Very simple. Pull out both and throw them away. Whatever comes up again, that’s weed. What doesn’t, that was your turf.”
अगर तुम जीवन की किताब में कुछ न उगाओगे तो भी कुछ ऊगेगा, घास-पात ऊगेगा। और तुम आशा रखोगे कि गुलाब के फूल खिलें! न सुगंध उठेगी, न फूल खिलेंगे, न भंवरे आएंगे, न तितलियां उड़ेंगी, न पक्षी गीत गाएंगे। फिर तुम कहोगे, जीवन व्यर्थ है। जैसे कि जन्म के साथ ही तुम्हें जीवन मिल गया! जन्म के साथ केवल अवसर मिला है। जन्म के साथ जमीन मिली है। अब यह जमीन तैयार करो, गोड़ो, पत्थर अलग करो, घास-पात की जड़ें खोदो, बीज लाओ। ध्यान के बीज बोओ! प्रेम के बीज बोओ! आनंद के बीज बोओ! तो जीवन में अर्थवत्ता होगी, काव्य होगा, महिमा होगी। नहीं तो जीवन तो व्यर्थ लगेगा ही।
If you don’t cultivate anything in the book of your life, still something will grow—weeds. And you’ll hope roses will bloom! No fragrance will arise, no flowers will open, no bumblebees will hum, no butterflies will flutter, no birds will sing. Then you’ll say, “Life is meaningless.” As if life were given to you along with birth! With birth, only an opportunity is given. With birth, you receive land. Now prepare this ground—till it, remove the stones, dig out the roots of weeds, bring seeds. Sow the seeds of meditation! Sow the seeds of love! Sow the seeds of bliss! Then life will have significance, poetry, glory. Otherwise life will indeed feel futile.
नरेश, इसमें कसूर किसका? नहीं कुछ लिखोगे जीवन की किताब में, तो भी चूहे वगैरह आकर काट-पीट कर जाएंगे, कुतर जाएंगे। जंग खा जाएगी जिंदगी, अगर उसका तुम उपयोग न करोगे। तलवार की धार मर जाएगी। तुम्हारी प्रतिभा जंग खाई हो जाएगी। और यही हो रहा है, करोड़ों लोगों के जीवन में यही अनुभव हो रहा है कि कोई अर्थ नहीं है। मगर कारण? कारण यह नहीं है कि जीवन कोई व्यर्थ घटना है। जीवन एक अपूर्व अवसर है!
तुम्हारी दी हुई एक जिंदगी--
आखिर जी गया!
Naresh, whose fault is it? Even if you write nothing in the book of life, mice and such will come and gnaw it. If you do not use life, it will rust. The edge of the sword will die. Your talent will be corroded by rust. And this is what’s happening—millions feel there is no meaning in life. But why? Not because life is a futile event. Life is an unparalleled opportunity!
सुबह-शाम
कड़वे-तीखे
उबलते गरल सरीखे
जो भी मिले जाम,
उठाया, उठा कर पी गया!
एक जिंदगी जी गया।
The one life you gave— after all, I have lived it! Morning and evening, bitter, sharp, like boiling poison, whatever cup came my way I lifted it, and drank. I have lived one life.
अंगार चुगे,
फूल कलेजे का जला
दिदोरे बहुत-बहुत उगे,
भला ही हुआ
जीवन का यह दीया मुआ
जलाए बिना जलता ही कहां?
सुगंध भरा यह धूप गलता ही कहां?
I picked up embers, the flower of the heart burned, so many will-o’-the-wisps arose— and it was well, for when does this lamp of life ever glow without being lit? When does this incense stick, filled with fragrance, melt without burning?
इसलिए, कुछ को नहीं नकारा,
जो भी मिला, सादर स्वीकारा,
बड़ी महंगी, यह तुम्हारी ही दया
एक जिंदगी जी गया।
मैं जब भी कहीं बाहर निकलता था
So I denied nothing, whatever came I accepted with reverence. So costly—this, your grace alone— I have lived one life.
एक अनपहचाना कोई मेरे साथ-साथ चलता था
सदा, छाया सा
सांझ ढले सी छाया सिमट गई
वह खो गया रंगीन मेघों की माया सा।
आज जाना, वह और कोई नहीं
मेरा ही मैं था--हाय, वह भी गया।
Whenever I went out, an unknown one walked beside me, always, like a shadow. At dusk that shadow shrank, he dissolved like the magic of painted clouds. Today I know, it was no one else— it was my own “I”—alas, he too is gone. I have lived one life.
एक जिंदगी जी गया।
जन्म दिया और मौत गले मढ़ी
इस लंबे और बीहड़ सफर में
कितनी ही बार वह अड़ कर सामने हुई खड़ी।
मैं ओंठों मुस्कुराया, बांहें बढ़ा दीं,
पंजरा उभरी छाती सामने अड़ा दी,
यह जिंदगी और है भी क्या,
मरण की निष्करुण बंदगी के सिवा?
You gave birth and hung death around my neck. On this long and desolate journey how many times she stood blocking my path. I smiled at her, extended my arms, thrust forward my ribcage, my naked chest. What else is this life but ruthless devotion to death?
सो, अरूप मेरे हे बंधु आगत!
स्वागत है, हजार बार स्वागत!!
तुमने मरण दिया, मैं जीवन देता हूं, लो
और कुछ? बोलो, बोलो!
मरण देख शरमा कर सहमा
समर्पण यह अकल्पित एकबारगी नया।
So, O formless Friend-to-come! Welcome—thousand times, welcome! You gave me death; I offer you life—here, anything more? Speak, speak! Seeing life, death blushed and trembled— and this surrender, unforeseen, happened all at once. I have lived one life.
एक जिंदगी जी गया।
सपने सब झूठ हुए, आशाएं टूटीं,
फिर भी इन ओंठों से हंसी नहीं छूटी।
आज जब सांसों का ऋण
चुकता करने चला हूं गिन-गिन
जी में आता है, जरा रो तो लूं
तुम्हारी लिखी अनगढ़ लिपि को
All dreams proved false, hopes were broken, yet laughter never quite left these lips. Now, as I go to settle the debt of breaths, one by one, I feel like weeping a little— to wash, with the Ganges-water of my eyes, the rough letters you have written.
आंखों के गंगाजल से धो तो लूं।
कम से कम यह संतोष लेकर तो जाऊं
कि तुमने कफन को जो चीर दिया,
वह भी चौचीर दिया--
मैं उसे सी गया।
आखिर एक जिंदगी जी गया।
Let me carry at least this solace with me: that the shroud you tore, you tore it right through— and I stitched it back. After all, I have lived one life.
लोग किसी तरह जी रहे हैं, ढो रहे हैं बोझ की तरह, भार की तरह। जहां नृत्य हो सकता था, वहां केवल बोझ है। जहां फूल ही फूल खिल सकते थे, वहां कांटे ही कांटे हैं, बबूल ही बबूल हैं। जहां धूप उठती, दीप जलते, नैवेद्य चढ़ता, वहां कुछ भी नहीं है--एक मरघट का सन्नाटा है; एक सूनापन, एक रिक्तता। लेकिन कसूर किसका है?
People are somehow living—dragging life like a load, a burden. Where there could have been dance, there is only weight. Where flowers could have bloomed, there are only thorns—thornbush upon thornbush. Where sunlight could rise, lamps be lit, offerings be made—there is nothing: a cremation ground’s silence, a desolation, an emptiness. But whose fault is it?
ईश्वर अवसर देता है। जन्म जीवन नहीं है; जन्म केवल जीवन को पाने या खोने का अवसर है। मौत सिर्फ अवसर को छीन लेती है। जिन्होंने इस अवसर का उपयोग कर लिया; जिन्होंने जीवन को जान लिया, पहचान लिया; जिन्होंने जीवन के फूल कमा लिए; जिन्होंने जीवन की गंध पा ली--मौत उनसे कुछ भी नहीं छीन पाती।
God gives opportunity. Birth is not life; birth is only the chance to gain or to waste life. Death merely snatches away the chance. Those who use the opportunity—who come to know life, to recognize it; who earn life’s flowers, who taste life’s fragrance—death can take nothing from them.
इसलिए तो बुद्ध शांत, मौन मृत्यु का आलिंगन करते हैं। इसलिए तो सुकरात हंसता-मुस्कुराता विदा होता है। न कोई रोना है, न कोई पीटना है, न कोई पछतावा है, न कोई प्रायश्चित्त है। न यह भाव है मन में कि और थोड़े दिन मिल जाते। जितने मिले उतने के लिए अनुग्रह है।
That is why a Buddha embraces death in peace and silence. That is why Socrates departs laughing, smiling. No weeping, no beating of the breast, no regret, no penitence. No feeling in the heart of “If only a few more days had been given.” There is gratitude for the days that were given.
तुम कहते हो: ‘जीवन व्यर्थ लगता है। मैं क्या करूं?’
सार्थक करो! व्यर्थ है नहीं। अगर बुद्ध के जीवन में सार्थकता हो सकती है, अगर कृष्ण के जीवन में हो सकती है, अगर महावीर के जीवन में हो सकती है, तो तुम्हारे जीवन में क्यों नहीं? तुम भी उतनी ही क्षमता लेकर पैदा हुए हो। परमात्मा सबको समान अवसर देता है। परमात्मा साम्यवादी है। फिर हर आदमी को स्वतंत्रता है कि जो चाहे करे।
You say: “Life feels meaningless. What should I do?” Make it meaningful! It is not meaningless. If life can be meaningful for a Buddha, for a Krishna, for a Mahavira, why not for you? You too are born with the same capacity. God gives equal opportunity to all—God is a communist in that sense. Then each person is free to do as they wish.
एक सम्राट के तीन बेटे थे। सम्राट बूढ़ा हो गया, तय करना चाहता था, किसको राज्य दे। तीनों प्रतिभाशाली थे, शूरवीर थे, तय करना मुश्किल था, कौन है श्रेष्ठ। एक फकीर से पूछा। फकीर ने कहा: एक काम करो। इन तीनों को ये फूलों के बीज ले जाओ और दे दो। और तुम कहना कि मैं तीर्थयात्रा को जा रहा हूं और साल भर बाद लौटूंगा। पुरानी कथा है। तीर्थयात्रा को जाना कोई आसान बात नहीं थी कि आज गए और कल वापस आ गए। लंबी यात्रा थी। एक वर्ष बाद लौटूंगा। इन बीजों को सम्हाल कर रखना। और कह दो उनसे कि इन बीजों को कैसे सम्हालते हो, इस पर ही निर्भर करेगा कि कौन मेरे राज्य का मालिक होगा। सावधान कर दो उन्हें कि यह परीक्षा का क्षण है।
There was an emperor with three sons. He grew old and wished to decide who should inherit the kingdom. All three were talented and brave; it was hard to choose the best. He consulted a fakir, who said, “Do this: take these flower seeds and give them to the three. Tell them you are going on a pilgrimage and will return after a year.” It is an old tale—pilgrimage was not so easy then: leave today, return tomorrow. It was a long journey. “Say to them: how you care for these seeds will decide who will rule my kingdom. Warn them this is an examination.”
सम्राट उनको बीज देकर चला गया। पहले बेटे ने सोचा कि इन बीजों को सम्हालना खतरे से खाली नहीं है। चूहे खा जाएं, चोर ले जाएं, सड़ जाएं, कुछ से कुछ हो जाए। ज्यादा उचित यही होगा कि इनको मैं बाजार में बेच दूं, पैसे सम्हालना ज्यादा आसान होगा। फिर पिता जब लौट कर आएंगे, बाजार से फिर बीज खरीद कर उनको दे देंगे। बीज-बीज में क्या फर्क? बाप को पता भी नहीं चल सकेगा कि ये वही बीज नहीं हैं। ठीक भी बात है, बीज ही बीज में क्या फर्क होगा? यही...इसी फूल के बीज खरीद कर पिता को दे देंगे। तो झंझट से भी बचे सम्हालने की। होशियार था, व्यवसायी बुद्धि का आदमी रहा होगा। बात उसने पते की खोज ली। बीज बेच दिए। बीज कीमती थे। कुछ अनूठे फूलों के बीज थे। विरल फूलों के बीज थे। अच्छे दाम मिल गए। उसने सोचा कि ठीक है, जब पिता वापस आएगा, खरीद लेंगे।
The emperor gave them the seeds and left. The first son thought, “Keeping these seeds safe is risky—mice might eat them, thieves may steal them, they might rot. Better to sell them in the market; money is easier to safeguard. When Father returns, I’ll buy seeds and give them back to him. Seeds are seeds—what difference? He won’t know whether they are the same. I’ll buy seeds of the same flowers and hand them over.” He was shrewd, a business mind. He sold the seeds. They were rare and precious, fetched a good price. He thought, “Fine. When Father comes back, I’ll buy more.”
दूसरे बेटे ने सोचा कि आज मैं बेच तो दूं, जैसे बड़े भाई ने बेचे हैं, मगर पिता आए और बाजार में बीज मिलें न मिलें! कौन जाने, समय की बात, कभी कोई चीज बाजार में होती है, कभी नहीं होती। पिता द्वार पर आकर किस दिन खड़े हो जाएंगे, कौन जाने! उस दिन बाजार में बीज मिले न मिले! और ये विरल बीज हैं। और दुकानदार ने कहा कि ठहरो, कि पंद्रह दिन लगेंगे, कि महीना भर लगेगा, कि अभी मौसम नहीं है, तो मैं मुश्किल में पड़ जाऊंगा। मैं मुफ्त हार जाऊंगा। बेचना खतरे से खानी नहीं है। उसने एक तिजोड़ी खरीदी और तिजोड़ी में बीज बंद किए, चाबी लगा कर चाबी को सम्हाल कर रख लिया, कि पिता आएंगे, जल्दी से तिजोड़ी खोल कर बीज सामने कर दूंगा।
The second son thought, “I could sell them as the elder did. But what if, when Father comes, the market has no seeds? Who knows? Sometimes things are available, sometimes not. The very day he appears at the door, who knows what will be in stock? And these seeds are rare. The shopkeeper might say, ‘Wait fifteen days, a month, the season isn’t right yet.’ I would be trapped, defeated for nothing. Selling is risky.” He bought a strongbox, locked the seeds inside, and kept the key safe: “When Father comes, I’ll quickly open the safe and present the seeds.”
तीसरे बेटे ने भी कुछ किया। उसने बीज बो दिए। उसने कहा: बीजों को सम्हाल कर रखने का और कोई ढंग सम्यक नहीं हो सकता। अगर इनको मैं तिजोड़ी में रखूंगा, ये सड़ जाएंगे। बाजार में बेचना धोखा देना है बाप को। बाप ने कहा है--यही बीज। और बाप ने सम्हालने को कहा है, बाजार में बेच कर और फिर खरीदने को नहीं कहा है। और फिर बीज को सम्हालने का एक ही अर्थ हो सकता है, क्योंकि बीज तो संभावना है। बीज का अर्थ होता है: संभावना। संभावनाओं को वास्तविक करो। तो उसने बीज बो दिए अपने महल के पीछे।
The third son also acted—he sowed the seeds. He said, “There is no better way to care for seeds. If I keep them in a safe they will rot. Selling them and later buying others would be deceiving Father. He said, ‘These very seeds.’ And he said, ‘Take care of them,’ not ‘Sell them and later buy more.’ And the very meaning of a seed is possibility. Make possibilities actual.” He planted them behind his palace.
जब पिता आए, पहला बेटा भाग कर बाजार गया। वही हुआ जो होना था। दुकानदार ने कहा: भाई, अभी तो बीज नहीं हैं; तुम जो लाए थे, वे तो बिक गए। अब जब आएंगे बीज, नई फसल आए, तब मैं तुम्हें बीज दे सकता हूं। वह उदास, सिर झुकाए आकर खड़ा हो गया। सारी बात कही। बाप ने कहा: तुमने होशियारी तो दिखाई, मगर चूक गए।
When the father returned, the first son ran to the market. What had to happen happened. The shopkeeper said, “Brother, I don’t have seeds right now. The ones you sold are gone. When the new crop comes, then I can give you some.” He came back dejected, head bowed, and told the whole story. The father said, “You showed cleverness, but you missed.”
दूसरे बेटे से पूछा। वह हंस रहा था। उसने कहा: मैं पहले से ही होशियार था, कि इस झंझट में मैं नहीं पडूंगा। उसने जल्दी से तिजोड़ी खोली। तिजोड़ी से बड़ी दुर्गंध उठी। बीज सड़ गए थे। जिनसे फूल खिल सकते थे, जिनसे गंध उठ सकती थी अपूर्व, वे बिलकुल सड़ गए थे। राख थी वहां।
He asked the second son. He smiled and said, “I was clever beforehand—I wouldn’t fall into that trouble.” He quickly opened the safe. A terrible stench rose—the seeds had rotted. From which flowers could have bloomed, from which an incomparable fragrance could have arisen—there was only ash.
बाप ने कहा: ये बीज हैं? यह तो राख है। बीजों को तिजोड़ी में सम्हाला जाता है? पागल कहीं के! बीज कोई नोट हैं? नोट तो सड़े ही होते हैं, इसलिए उनको कहीं भी सम्हालो। नोटों की कोई संभावना होती है? वे तो मुर्दा हैं। तुमने नोट से मरी हुई चीज देखी दुनिया में? ये नोट होते, तब तो ठीक था तिजोड़ी में सम्हालना। मगर बीज तिजोड़ी में सम्हाले जाते हैं? ये आदमी की टकसाल में नहीं ढलते, ये परमात्मा पैदा करता है। इनको तिजोड़ी में नहीं रखा जाता। तूने तो इनको मार डाला। तूने तो नष्ट कर दी सारी संभावना। खैर तूने पहले से फिर भी ठीक किया, कम से कम राख तो बची, लाश तो बची।
The father said, “These are seeds? This is ash. Are seeds to be kept in a safe? Madman! Are seeds banknotes? Banknotes are already dead—you can keep them anywhere. Do notes contain any possibility? They are corpses. Have you ever seen anything deader than money? If they were notes, a safe would do. But seeds? Do you store seeds in safes? They are not minted in man’s mint; God creates them. You do not lock them away. You have killed them—you have destroyed all possibility. Still, you did better than the first: at least the corpse remains, some ash remains.”
तीसरे से पूछा कि तूने क्या किया?
उसने कहा: आएं मेरे साथ। वह पीछे ले गया। वहां हजारों फूल खिले थे। बीज भी लग गए थे फूलों में। जितने बीज बाप दे गया था, उससे करोड़ गुने हो गए थे। और कैसे फूल खिले थे! कैसी गंध उठती थी! उसने कहा: ये रहे आपके बीज।
He asked the third, “What did you do?” He said, “Come with me.” He led him to the back—thousands of flowers were in bloom, and pods full of seeds. The seeds the father had given had multiplied a millionfold. What flowers! What fragrance! He said, “Here are your seeds.”
स्वभावतः तीसरे बेटे को राज्य की मालकियत मिली।
Naturally, the third son inherited the kingdom.
तुम क्या कर रहे हो जीवन के बीजों के साथ--इनको बो रहे हो कि तिजोड़ी में सम्हाल रखा है? इनको बो रहे हो कि बाजार में बेच रहे हो? लोग अपनी आत्माएं बेच रहे हैं और फिर कहते हैं कि जीवन व्यर्थ है! और सड़ी चीजों के लिए आत्माएं बेच देते हैं! कोई को पद पर्याप्त है, आत्मा बेचने को राजी है।
What are you doing with the seeds of life—are you sowing them, or locking them in a safe? Are you sowing them—or selling them in the marketplace? People are selling their souls and then say life is meaningless. And they sell their souls for rotten things! If offered a position, they are ready to sell their soul.
तुमको अगर कोई कहे कि राष्ट्रपति होना है, आत्मा देते हो? तुम कहोगे: भैया, जितनी हो ले जाओ। राष्ट्रपति अभी बनाओ। अरे राष्ट्रपति हो गए तो आत्मा का करना ही क्या है?
If someone said to you, “You can be president—will you give your soul?” you would say, “Brother, take as much as you like—just make me president now. Once I’m president, what will I do with a soul anyway?”
मैंने सुना है, एक राजनेता के मस्तिष्क का आपरेशन हुआ। आपरेशन भारी था। खोपड़ी खोल कर मस्तिष्क को बाहर निकाल कर सर्जन सफाई कर रहा था। राजनेता का मस्तिष्क था। होगा भी गंदा बहुत, सफाई में समय भी लग रहा होगा। खूब धुलाई कर रहा था। तो उसने खोपड़ी सी दी थी और काम में लगा हुआ था। तभी एक आदमी भागा हुआ अंदर आया और उसने दरवाजा झटके में खोला। अटका था दरवाजा। अंदर भागा आया और राजनेता से बोला: आप यहां क्या कर रहे हो? अरे आप प्रधानमंत्री चुन लिए गए हो, यहां क्या लेटे हो? वह राजनेता एकदम उठा और चला। सर्जन ने कहा: भाई, कहां जा रहे हो? अपना मस्तिष्क तो लेते जाओ। उसने कहा: अब मस्तिष्क का क्या करना है? अब मैं प्रधानमंत्री हो गया! अब तुम्हीं सम्हाल कर रखो, कभी जरूरत होगी देखेंगे।
I’ve heard a politician underwent brain surgery. It was a major operation. The skull was opened, the brain taken out for cleaning—being a politician’s brain, it must have been very dirty; cleaning would take time. The surgeon was scrubbing away. The skull lay aside while he worked. Suddenly a man rushed in, flung the door open, and exclaimed, “What are you doing here? You’ve been chosen prime minister! Why are you lying here?” The politician jumped up and started to leave. The surgeon said, “Where are you going? At least take your brain with you!” He said, “What would I do with a brain now? I’m prime minister! You keep it safe—if ever I need it, I’ll see.”
प्रधानमंत्रियों को कोई मस्तिष्क की जरूरत तो होती नहीं। अगर मस्तिष्क हो तो प्रधानमंत्री होना मुश्किल हो जाए, बहुत मुश्किल हो जाए।
Prime ministers have no need of brains. If one has a brain, becoming prime minister becomes very difficult—very difficult indeed.
आत्मा बेचने को आदमी तैयार है, दो-दो पैसे में बेचने को तैयार है! पैसा मिल जाए, कि पद मिल जाए, प्रतिष्ठा मिल जाए, सब बेचने को तैयार है। और फिर तुम कहते हो, जीवन में अर्थ नहीं।
People are ready to sell their souls—for a few coins! For money, for position, for prestige—they’ll sell anything. And then they say there is no meaning in life.
नरेश, अर्थ पैदा करोगे तो होगा। जीवन में अर्थ पैदा करने का विज्ञान ही धर्म है। अगर अर्थ होता ही जीवन में तो धर्म की कोई जरूरत न थी। धर्म का पूरा का पूरा आयोजन इतना ही है कि तुम अनगढ़ पत्थर हो, तुम्हें गढ़े; तुम में से मूर्ति को प्रकट करे। तुम्हें नृत्य नहीं आता, तो तुम्हें नृत्य दे। तुम्हारा कंठ बेसुरा है, तो तुम्हें सुर दे। तुम्हारी बांसुरी पोली नहीं है, अहंकार से भरी है, तो उसे अहंकार से मुक्त करे, ताकि तुम्हारी बांसुरी पोली हो सके, उसमें से स्वर बह सकें।
Naresh, meaning arises if you create it. The science of creating meaning in life is religion. If life came with built-in meaning, there would be no need for religion. The whole endeavor of religion is simply this: you are an uncarved stone—let it be carved; let the statue hidden within be revealed. You do not know how to dance—let dance be given to you. Your throat is out of tune—let it find melody. Your flute is not hollow—it is stuffed with ego—let it be freed of ego so that it becomes hollow and song can flow through it.
अगर जीवन में अर्थ नहीं है तो इसका केवल एक ही अर्थ होता है कि जीवन में धर्म नहीं है। अर्थ की फिक्र छोड़ो, धर्म की चिंता करो। अर्थ आएगा। अर्थ आता है धर्म की छाया की तरह। और जहां धर्म नहीं है वहां अनर्थ है। और जहां धर्म नहीं है वहां आज नहीं कल यह प्रश्न प्रगाढ़ होकर खड़ा होने ही वाला है कि मैं जीवन का क्या करूं? बेकार क्यों ढोऊं? क्यों कोल्हू के बैल की तरह चक्कर काटता रहूं? वही चक्कर! वही सुबह उठना, वही दफ्तर जाना, वही घर, वही पत्नी, वही कलह, वही बच्चे, वही उपद्रव! फिर दूसरे दिन सुबह हो जाती है, फिर वही चक्कर, चक्कर घूमता रहता है, मैं चाक में बंधा हुआ घूमता रहता हूं। क्यों जीऊं? क्या सार है?
If life is meaningless, it means only one thing: there is no religion in your life. Forget worrying about meaning; concern yourself with religion. Meaning follows as a shadow. Where there is no religion, there is misfortune. Where there is no religion, today or tomorrow the question will stand before you in full force: What am I to do with life? Why drag it on pointlessly? Why go round and round like an ox tied to an oil-press? The same round! The same getting up in the morning, the same office, the same home, the same wife, the same quarrels, the same children, the same commotion! Then morning again, and the same circle turns; I am bound to the potter’s wheel and I keep revolving. Why live? What sense is there?
पश्चिम के बहुत बड़े विचारक कामू ने लिखा है कि मेरे देखे, मेरे लेखे, मनुष्य के जीवन की सबसे बड़ी समस्या एक ही है कि आदमी जीए ही क्यों? आत्महत्या सबसे बड़ी तात्विक समस्या है। और कामू ठीक कह रहा है। अगर तुमने जीवन में अर्थ को पैदा नहीं किया तो आत्महत्या ही सबसे बड़ी समस्या है, कि मैं अपने को मिटा क्यों न लूं?
The great Western thinker Camus has written that, in his view, the biggest problem in human life is only one: Why should a man live at all? Suicide is the central philosophical problem. And Camus is right. If you do not bring meaning into life, then suicide is indeed the biggest problem—why not simply erase oneself?
पश्चिम के और विचारक भी इसी दिशा में सोचते हैं। दोस्तोवस्की का एक नायक, उसकी प्रसिद्ध कृति ब्रदर्स कर्माजोव में परमात्मा से कहता है कि तू कहां है? मैं तुझसे मिलना चाहता हूं। इसलिए नहीं कि मुझे तेरी कोई पूजा करनी है, कि मुझे तुझसे कुछ प्रार्थना करनी है। मैं तुझसे यह पूछना चाहता हूं कि मेरे बिना पूछे तूने मुझे जीवन क्यों दिया? यह कैसी कठोरता है? यह कैसी क्रूरता है? मुझसे पूछा तो होता कि मैं होना भी चाहता हूं या नहीं! मैं तुझसे मिलना चाहता हूं, ताकि रूबरू यह बात हो सके कि यह कैसा अन्याय है! और मैं तेरी टिकट वापस करना चाहता हूं कि मुझे कृपा कर बाहर जाने दे! मुझे जीवन में नहीं रहना। मुझे जीवित नहीं रहना।
Other Western thinkers move in the same direction. A hero in Dostoevsky’s The Brothers Karamazov says to God: “Where are you? I want to meet you—not to worship you, not to pray for anything. I want to ask why you gave me life without asking me. What kind of harshness is this? What cruelty? You should have asked whether I even wanted to be. I want to meet you face to face so I can say: what injustice is this? And I want to return my ticket—please let me out! I don’t want life. I don’t want to live.”
जो भी सोचेगा, उसे ऐसा लगेगा ही, स्वभावतः। सोचते ही रहोगे तो जीवन व्यर्थ रहेगा।
Whoever only thinks will come to feel this way. Keep thinking and life will remain meaningless.
धर्म की कला का पहला सूत्र है: ध्यान, सोच-विचार से मुक्त होना। निर्विचार में ठहरना। मौन में ठहरना। निःशब्द में जागना। साक्षीभाव में विराजमान होना। और तब एकदम अर्थ के दीयों पर दीये जल जाते हैं, दीपावली हो जाती है। अभी तो तुम्हारी जिंदगी एक दीवाला है, फिर तुम्हारी जिंदगी दीवाली हो जाती है।
The first sutra of the art of religion is meditation—freedom from thinking. Resting in thoughtlessness. Abiding in silence. Awakening in the wordless. Sitting as the witness. Then suddenly lamps of meaning light up—lamp after lamp; it becomes a festival of lights. Right now your life is bankruptcy; then your life becomes a festival.
धर्म को मूल्य दो। ध्यान में गति करो।
Give value to religion. Move into meditation.
तुम पूछते हो: ‘मैं क्या करूं?’
ध्यान करो। ध्यान में डूबो। आएगा अर्थ। मेरे जीवन में आया, तुम्हारे जीवन में क्यों न आएगा! मैं अपने अनुभव से कहता हूं। मैं जो कह रहा हूं, वह किसी और के आधार से नहीं कह रहा हूं। मैं तुमसे यह नहीं कह रहा हूं कि मेरी बात मान लो। मैं तुमसे इतना ही कह रहा हूं कि मेरा निमंत्रण मान लो। प्रयोग करो।
You ask: “What should I do?” Meditate. Dive into meditation. Meaning will come. It came in my life; why would it not come in yours? I speak from my own experience. I am not speaking on someone else’s authority. I am not asking you to believe me. I am only inviting you—experiment.
तुम्हारे भीतर भी इतनी ही संभावना है, जितनी किसी कृष्ण के भीतर, लाओत्सु के भीतर, जरथुस्त्र के भीतर। तुम्हारे भीतर भी इतना ही बड़ा कमल खिलेगा--सहस्रदल कमल! तुम्हारे भीतर भी बड़ी अपूर्व ज्योति भरी है।
You carry within you as much potential as any Krishna, Lao Tzu, or Zarathustra. The same great lotus will bloom within you—the thousand-petaled lotus. An extraordinary light is already within you.
पर भीतर जाओ तब पहचानो न! बाहर ही बाहर भटकते रहोगे, नहीं पा सकोगे। संपदा है भीतर और तुम भटक रहे बाहर। तुम्हारा राज्य है भीतर और तुम खोज रहे बाहर। इसलिए अर्थहीनता अनुभव होती है। थाेड़ा भीतर, जरा सा भीतर झांको, और क्रांति घट जाती है! और जीवन में एक ही क्रांति है--अंतर-क्रांति। बाकी सब क्रांतियां झूठी हैं, मिथ्या हैं, धोखे हैं, आत्मवंचनाएं हैं।
But go within—then you will recognize it! If you keep wandering outside, you will not find it. The treasure is within, and you wander without. Your kingdom is within, and you search without. Hence the feeling of meaninglessness. Look a little within—just a little—and a revolution happens. And there is only one revolution in life: the inner revolution. All other revolutions are false, illusory, deceptions—self-deceptions.
शीला! तू भी खाक बार-टेंडर थी अमरीका में! प्रोटीन तो जरूर रहता है, और मैं कोई बियर का दुश्मन भी नहीं हूं। लेकिन ‘लिव्वा लिटिल हॉट, सिप्पा गोल्ड स्पॉट’ में थोड़ी तुकबंदी है, प्रोटीन हो या न हो। तुकबंदी भी है और इटैलियन भाषा भी। अब ‘लिव ए लिटिल हॉट, सिप ए कोल्ड बियर’, इसमें तुकबंदी भी नहीं है और इटैलियन भी नहीं है। और दोनों बातें जरूरी हैं। अगर तू मुझे मजबूर ही करेगी तो मैं कहूंगा: ‘कमा लिटिला नियर, सिप्पा कोल्डा बियर।’
Sheela! And you—what kind of bartender were you in America! Sure, there’s protein, and I’m no enemy of beer either. But “livva little hot, sippa Gold Spot” has a little rhyme—protein or no protein. It has rhyme, and it’s Italian too. Now “live a little hot, sip a cold beer”—it has neither rhyme nor Italian. And both are necessary. If you insist on forcing me, I’ll say: “kama litila near, sippa colda beer.”
संत महाराज! रहस्य तो है ही।
Saint Maharaj! There is indeed a mystery.
संत भी पंजाबी हैं। न हुए पूरे सरदार, तो भी निन्यानबे प्रतिशत तो सरदार हैं ही। पंजाबी और सरदार में कोई ज्यादा फर्क नहीं, एक प्रतिशत का फर्क होता है। बस जरा दाढ़ी-मूंछ बढ़ा ली, बाल बढ़ा लिए, पांच ककार...। कोई खास ककार भी नहीं--कंघा, केश, कड़ा...इस तरह के पांच ‘क’ पूरे हो गए कि कोई भी पंजाबी सरदार है।
The saint too is Punjabi. Even if not a complete Sardar, he is ninety-nine percent Sardar. There isn’t much difference between Punjabi and Sardar—about one percent. Just grow the beard and moustache a bit, let the hair grow, the five Ks... Not even any particularly special Ks—comb, hair, bracelet... once those five “K”s are in place, any Punjabi is a Sardar.
सरदार कोई नई जाति थोड़े ही है, कोई नई कौम थोड़े ही है। पंजाबी ही हैं, जो पांच ककारों में फंस गए हैं। पांच क का घेरा कर लिया खड़ा।
A Sardar isn’t some new caste or new community—he’s Punjabi, caught up in the five Ks. He has drawn a circle of the five Ks and is standing inside it.
और बारह बजे का तो संत महाराज, महत्व है ही। बारह बजे का मतलब होता है: अद्वैत। जहां दो ‘एक’ हो जाते हैं। और जहां द्वैत गया, वहां बुद्धि गई। फिर कहां बुद्धि की जरूरत! जब द्वैत ही न रहा तो बुद्धि की जरूरत भी न रही। बुद्धि की जरूरत तो यह दुई की दुनिया में है। जहां द्वैत नहीं, वहां बुद्धि का क्या प्रयोजन?
And twelve o’clock, Saint Maharaj, does have significance. Twelve o’clock means nonduality—when the two “ones” become one. And where duality has gone, the intellect goes. What need of intellect then! Intellect is needed in this world of twoness. Where there is no duality, what use is intellect?
बारह बजे बड़ा प्रतीकात्मक मामला है। ऐसे ही तुम्हारे भीतर जब बारह बजेंगे, जब दोनों कांटे मिल कर एक हो जाएंगे--रात और दिन एक, जीवन और मृत्यु एक, सुख और दुख एक! अरे इसी को तो कृष्ण ने अर्जुन को समझाया कि हे अर्जुन, समता को उपलब्ध हो! द्वैत को न देखे! सफलता-असफलता में समभाव रख, समदृष्टि हो। यही तो स्थितप्रज्ञ के लक्षण हैं। वह तो उस समय में घड़ियां नहीं थीं, नहीं तो वे सीधा-सीधा कह देते कि बारह बजा। इतना लंबा समझाना...। संक्षिप्त में बात कह दी होती, कि बेटा, बारह बजा! सरदार हो जा! और सरदार हो जाता तो कृष्ण जो समझा रहे थे, वह काम पूरा हो जाता। वह खुद ही मार-काट शुरू कर देता। वह कोई कृष्ण की सुनने को रुकता कि इतनी गीता का...वह कहता: अब ठहरो, गीता वगैरह पीछे हो जाएगी। वह तो कहता कि साडी गड्डी अभी छूटण वाली है। अब तुम गीता वगैरह पीछे कर लेना। कृपाण फड़काता। कृपाण भी पांच ककारों में एक है।
Twelve o’clock is a very symbolic matter. Likewise, when twelve strikes within you—when the two hands meet and become one: night and day one, life and death one, pleasure and pain one! This is exactly what Krishna explained to Arjuna: O Arjuna, attain equanimity! Do not see duality! In success and failure remain even-minded, be same-sighted. These are the marks of the sthitaprajna. In those days there were no clocks; otherwise he would have said it straight: it’s twelve o’clock. No need for such a long explanation. He would have put it briefly: Son, it’s twelve! Become a Sardar! And had he become a Sardar, what Krishna was trying to explain would have been accomplished. He would himself have started the cutting and slashing; he wouldn’t have paused to listen to Krishna’s entire Gita. He’d have said, Now wait—Gita and all that can come later. Our train is about to leave. And he’d be brandishing the kirpan. The kirpan is one of the five Ks too.
अब पांचवां ककार मुझे भूल रहा है। वह जरा खतरनाक ककार भी है। समझो तो समझ लेना। थोड़ी कही, बहुत समझना। पांचवां ककार का मतलब होता है...सोचो! खोजोगे तो पा लोगे! जिन खोजा तिन पाइयां, गहरे पानी पैठ!
Now the fifth K slips my mind. It’s a bit of a dangerous K as well. Understand if you can. Hint given, grasp much. The fifth K means... think! If you search, you will find! “Those who seek, find; they dive into deep waters.”
बारह बजे से नाराज होने की कोई जरूरत नहीं है; हालांकि सरदार नाराज हो जाते हैं, एकदम नाराज हो जाते हैं। यह तो बड़ी ऊंची तात्विक बात है बारह बजना। मगर पंजाब में बारह बजे का प्रतीक और ही तरह से लिया जाता है। कोई मर जाता है तो कहते हैं, उसके घर बारह बज गए। इसलिए पंजाबी नाराज हो जाता है, सरदार नाराज हो जाता है। यह मातम का प्रतीक है। बारह बज गए, मतलब रोना-धोना शुरू हो गया, कोई स्वर्गवासी हो गया।
There is no need to be annoyed at twelve o’clock; though Sardars do get annoyed, instantly annoyed. Twelve o’clock is a very lofty metaphysical point. But in Punjab the symbol of twelve o’clock is taken quite differently. When someone dies they say, “It’s struck twelve at his house.” So a Punjabi gets upset, a Sardar gets upset. It’s a symbol of mourning. Twelve has struck—meaning the wailing has begun, someone has become a resident of heaven.
ऐसे तो इसमें रोने-धोने की कोई जरूरत नहीं; कोई स्वर्गवासी हो गया, तुम क्यों रो-धो रहे हो? हो जाने दो, स्वर्गवासी ही हो रहा है बेचारा, कोई नरकवासी तो हो नहीं रहा है।
Even then, there is no need for all that weeping; if someone has become a resident of heaven, why are you crying? Let him go—he’s becoming a heaven-dweller, not a hell-dweller.
मगर हम कहते तो हैं एक तरफ कि फलां स्वर्गवासी हो गया, फिर रोते भी हैं। क्योंकि हम जानते तो हैं भलीभांति कि गए तो होंगे नरक; कहते हैं स्वर्गवासी हो गए, क्योंकि अब मरे के लिए क्या बुरा कहना! अब जो चला ही गया, अब उसके लिए क्या बुरा कहना!
But on the one hand we say so-and-so has become a “heaven-dweller,” and still we weep. Because we know perfectly well that they must have gone to hell; we say “heaven-dweller” because, well, what’s the point of speaking ill of the dead! Once someone’s gone, why speak ill of him!
मुझे लोग पत्र लिखते हैं, प्रश्न पूछते हैं, कि आप अब श्री मोरार जी देसाई के संबंध में कुछ क्यों नहीं कह रहे हैं?
People write to me, ask questions: Why are you not saying anything nowadays about Shri Morarji Desai?
क्या कहूं, स्वर्गीय हो गए! अब कोई मरों को मारता है! अब तो बेचारे करते क्या हैं--बंबई में वेदांत सत्संग मंडल में गीता पर प्रवचन देते हैं। गीता-ज्ञान-मर्मज्ञ हो गए। मर कर आदमी क्या-क्या नहीं हो जाता! गीता-ज्ञान-मर्मज्ञ!
What should I say? He’s “late,” gone beyond! Who beats the dead! Now the poor fellow—what can he do—he gives discourses on the Gita at the Vedanta Satsang Mandal in Bombay. He’s become a knower of the Gita’s essence. After dying, what all a man doesn’t become! A Gita-expert!
और वेदांत मंडल में एक दफा मैं भी गया था, फिर दुबारा नहीं गया। क्योंकि तब मैंने वहां देखा कि वेदांत मंडल का अर्थ क्या है? वे चमनलाल बैठे हुए हैं, वे जानते हैं कि वेदांत मंडल का क्या मतलब है। क्योंकि उनके बहनोई हरिकिशन दास अग्रवाल ही उसको चलाते थे, वे भी स्वर्गीय हो गए। वहां जाकर मुझे पता चला कि वेदांत का मतलब होता है, जहां बिना दांत के लोग इकट्ठे हों। फिर मैं दुबारा नहीं गया। सब बुड्ढे-ठुड्ढे इकट्ठे! जिनको होना नहीं चाहिए था, मगर एलोपैथी के चमत्कार से हैं, ऐसे दस-पच्चीस बुड्ढे-ठुड्ढे इकट्ठे होते हैं। उसका नाम वेदांत सत्संग मंडल। तब मैं समझा कि मैं भी पागल, अभी तक वेदांत का मतलब ही न समझा।
And I too once went to that Vedanta Mandal; I didn’t go a second time. Because there I discovered what Vedanta Mandal really means. Chamanlal here knows what Vedanta Mandal means, because his brother-in-law Harikishan Das Agrawal used to run it—he too has become “late.” Going there I realized that Vedanta means a place where people without teeth gather. Then I never went again. All the old decrepit folks together! Who shouldn’t still be around, but thanks to allopathy’s miracles they are—some ten or twenty-five such old fogies gather. That is called the Vedanta Satsang Mandal. Then I understood that I too had been a fool—not till then had I understood the meaning of Vedanta.
वहीं अब मोरार जी देसाई प्रवचन देते हैं। और या फिर और कहीं नहीं मिलती जगह तो आचार्य तुलसी एक आंदोलन चलाते हैं, अणुव्रत आंदोलन, तो अणुव्रत की सभा में व्याख्यान देते हैं। वहां दस-पच्चीस मारवाड़ी इकट्ठे होकर उनका अणुव्रत पर प्रवचन सुनते हैं।
Now Morarji Desai gives discourses there. Or, if no other place is available, Acharya Tulsi runs a movement—the Anuvrat movement—so he gives lectures at Anuvrat gatherings. There some ten or twenty-five Marwaris get together to hear his talk on Anuvrat.
गए बेचारे! मरों के संबंध में कुछ भी आलोचना करनी उचित नहीं। जो गए सो गए। बारह बज गए!
He’s gone, poor fellow! It isn’t proper to criticize the dead. Those who have gone have gone. It’s struck twelve!
संत महाराज, ज्यादा देर नहीं है, तुम्हारे भीतर भी घड़ी के कांटे करीब आ रहे हैं। जिस दिन घड़ी के कांटे तुम्हारे भीतर करीब आ जाएंगे, फिर खयाल रखना, घड़ी को वहीं बंद कर देना। ऐसा न हो कि फिर कांटे बिछुड़ जाएं।
Saint Maharaj, it won’t be long—the hands of the clock within you are also drawing near. The day the hands of the clock inside you draw near, then be careful: stop the clock right there. Don’t let the hands separate again.
रहिमन धागा प्रेम का, मत तोड़ो चटकाय।
टूटे से फिर न जुड़े, जुड़े गांठ पड़ जाय।।
Rahim says: Do not snap the thread of love with a jerk. Once broken, it will not join; if it does, a knot remains.
एक दफा दोनों कांटे करीब आ जाएं, फिर हटने मत देना। फिर तो पेंडुलम से पकड़ कर लटक जाना। फिर तो घड़ी को आगे बढ़ने ही मत देना। वही समाधि की अवस्था है: चित्त थिर हो गया, समय बंद हो गया। जीसस से किसी ने पूछा कि तुम्हारे प्रभु के राज्य में सबसे महत्वपूर्ण बात क्या होगी? तो उन्होंने कहा: देयर शैल बी टाइम नो लांगर। वहां समय नहीं होगा।
Once the two hands have come close, don’t let them move apart. Then grab the pendulum and hang on. Don’t let the clock move forward at all. That is the state of samadhi: the mind is still, time has stopped. Someone asked Jesus, What will be the most important thing in your Lord’s kingdom? He said: There shall be time no longer. There will be no time there.
गजब कर दिया। बिलकुल सरदारी बात कह दी। मतलब--कांटे बिलकुल रुक जाएंगे। मिलन हो गया, फिर विरह नहीं। फिर कैसा विरह? भक्त-भगवान एक हो गए।
Amazing! He put it in a downright sardari way. Meaning—the hands will stop completely. Union has happened; then there is no separation. What separation then? The devotee and the Divine have become one.
सो तुम ठीक पूछते हो कि क्या बारह बजे का कोई विशेष रहस्य है? अरे रहस्य क्यों नहीं है, यहां तो हर बात में रहस्य है! और लोग एक से एक बातें पूछते हैं।
So you ask rightly whether there is some special mystery to twelve o’clock. Why wouldn’t there be! Here, everything has a mystery! And people ask all manner of questions.
बाबाजी का मतलब समझते हो? बा बाजू! जो इधर से उस तरफ चले गए। उधर ही रहने लगे--बाबाजी।
Do you know what “Babaji” means? Ba-bazu—those who have gone from this side to the other side, and settled there—Babaji.
दाढ़ी और बाल बढ़ाना कुछ अर्थ तो रखता है। मैंने तो कभी कटाए नहीं; हालांकि मैं कोई संत नहीं हूं और संत होना भी नहीं चाहता।
Growing a beard and hair does mean something. I’ve never cut mine; though I am no saint, nor do I wish to be one.
मैं जब विश्वविद्यालय में था तो मेरे वाइस-चांसलर को मैं मिलने गया। वे बहुत आधुनिक आदमी थे। सारे विश्व का भ्रमण किया था। कैंब्रिज और ऑक्सफोर्ड में भी पढ़ाया था। कैंब्रिज से ही डी.लिट. थे। तो बिलकुल ही अत्याधुनिक थे। उन्होंने मेरी दाढ़ी-मूंछ देखी। और मैं तो यूनिवर्सिटी में भी लुंगी पहनता था और एक बड़ा झब्बा, और खड़ाऊं कि आधा मील से लोगों को पता चल जाए कि मैं आ रहा हूं! सो लोग सावधान हो जाएं कि बाबाजी आ रहे हैं! जिनको डरना हो डर जाएं, जिनको भागना हो भाग जाएं, जिनको जो भी इंतजाम करना हो कर लें।
When I was at the university, I went to see my vice-chancellor. He was a very modern man—had traveled the world, had taught at Cambridge and Oxford, and held a D.Litt. from Cambridge—utterly up-to-date. He looked at my beard and mustache. And I wore a lungi even at the university, with a big, flowing robe, and wooden clogs that could be heard from half a mile away so people would know I was coming! Then folks could prepare themselves: “Babaji is on the way!” Those who needed to be afraid could be afraid, those who needed to run could run, and those who needed to make arrangements could make them.
मैं गया था उनसे मिलने कि मुझे स्कॉलरशिप चाहिए। उन्होंने कहा कि स्कॉलरशिप तो पीछे हम बात करेंगे, पहले मैं यह पूछना चाहता हूं कि तुमने बाल और दाढ़ी क्यों बढ़ाए?
I had gone to ask him for a scholarship. He said, “We’ll talk about the scholarship later; first I want to ask why you’ve grown your hair and beard.”
मेरे विभाग के जो अध्यक्ष थे, मेरे जो प्रोफेसर थे, मुझे बहुत प्रेम करते थे, जो मेरे साथ गए थे मेरी सिफारिश के लिए कि मुझे निश्चित ही स्कॉलरशिप मिलनी चाहिए--वे मुझे समझा कर ले गए थे कि देखो, किसी विवाद में नहीं पड़ना। रास्ते भर मुझे समझाते रहे कि देखो, मैं तुमसे फिर कहता हूं! दरवाजे के बाहर भी उन्होंने मुझसे कहा कि देखो, मैं तुमसे फिर कहता हूं, वाद-विवाद नहीं करना। अपने को स्कॉलरशिप लेने से मतलब है। और स्कॉलरशिप तुम्हें मिल जाएगी, मैंने उनसे बात की है, वे राजी हैं, कोई अड़चन नहीं है। लेकिन तुमने अगर कोई वाद-विवाद खड़ा कर लिया तो मुश्किल खड़ी हो जाएगी। तुम जैसे मुझसे वाद-विवाद करते हो, उनसे मत करना।
The head of my department, my professor—who loved me very much—had come along to recommend me. On the way he’d kept advising me, “Look, don’t get into any argument. I’m telling you again and again—no debates. You’re here for the scholarship. You’ll get it; I’ve spoken to him, he’s agreed, there’s no obstacle. But if you start an argument, it will create trouble. Don’t argue with him the way you argue with me.”
मैं सुनता रहा। मैंने कहा कि जब उनसे नहीं करना है तो तुमसे भी नहीं कर रहा हूं। मैं बिलकुल चुप हूं। मगर मैं यह भी कहे देता हूं कि अगर उन्होंने कोई बहुत बुनियादी बात छेड़ दी, तो फिर भाड़ में जाए स्कॉलरशिप, मिले कि न मिले। और उन्होंने यही बात छेड़ दी। उन्होंने देख कर ही मुझे कहा कि और सब तो ठीक है, दाढ़ी-मूंछ क्यों बढ़ाई हैं?
I kept listening. I said, “If I’m not to argue with him, I won’t argue with you either. I’ll keep completely quiet. But let me also say this: if he brings up some fundamental question, then to hell with the scholarship, whether I get it or not.” And he brought up exactly such a question. Just seeing me he said, “Everything else is fine, but why have you grown your beard and mustache?”
मेरे प्रोफेसर, जो मेरे पास ही बैठे थे, पैर से मेरे पैर में पैर मारने लगे कि चुप।
My professor, sitting next to me, began nudging my leg with his leg—“Quiet!”
मैंने उनसे कहा कि देखिए, इसके पहले कि मैं आपसे बात करूं, मेरे प्रोफेसर को कहिए कि मेरी टांग में टांग न मारें।
I said to the vice-chancellor, “Before I speak with you, please tell my professor not to kick my leg.”
मेरे प्रोफेसर तो बहुत घबड़ा गए, उनको तो पसीना छूट गया। मैंने कहा कि तुम्हें क्यों पसीना छूट रहा है? स्कॉलरशिप मेरी जा रही है, जाने दो!
My professor panicked—he broke into a sweat. I said, “Why are you sweating? It’s my scholarship that’s at stake—let it go!”
और वाइस-चांसलर तो बहुत हैरान हुआ कि यह मामला क्या है!
The vice-chancellor was puzzled: “What’s going on here?”
उन्होंने कहा कि क्यों टांग में टांग मार रहे हैं?
He asked, “Why are you kicking his leg?”
मैंने कहा: ये मुझे समझाते आ रहे हैं रास्ते भर से कि अगर विवाद किया तो स्कॉलरशिप चली जाएगी। मैंने भी इनसे कह रखा है कि अगर उन्होंने कोई बुनियादी बात छेड़ी तो विवाद होकर रहेगा। आपने बुनियादी बात छेड़ दी! अब ये मेरी टांग में टांग मार रहे हैं। अब मैं स्कॉलरशिप की फिक्र करूं कि अपनी आत्मरक्षा करूं, आप बोलिए?
I said, “He’s been counseling me all the way that if I argue, the scholarship will be lost. I told him that if you raise a fundamental point, an argument will happen. And you’ve raised a fundamental point! Now he’s kicking my leg. Should I worry about the scholarship or defend myself? You tell me.”
उन्होंने कहा कि तुम फिक्र छोड़ो, विवाद कर सकते हो। स्कॉलरशिप कहीं नहीं जाएगी।
He said, “Forget the worry; you can argue. The scholarship isn’t going anywhere.”
मैंने कहा: स्कॉलरशिप का मामला पहले निपटा दीजिए, ताकि ये...नहीं तो ये मेरी टांग में टांग मारेंगे।
I said, “Settle the scholarship first, otherwise he’ll keep kicking my leg.”
बात इतनी साफ थी कि उन्होंने पहले मेरी स्कॉलरशिप के फार्म पर दस्तखत किया कि यह खत्म, अब बोलो।
It was so clear that he signed my scholarship form first: “That’s done. Now speak.”
मैंने कहा: अब मैं तुमसे यह पूछता हूं कि आपने बाल और दाढ़ी कटाए हैं या मैंने बढ़ाए हैं? ये तो अपने आप बढ़े हैं। आपने कटाए क्यों?
I said, “Let me ask you: have you cut your hair and beard, or have I grown them? They grow by themselves. Why did you cut them?”
उन्होंने कहा: यह बात ठीक है कि कटाए तो मैंने ही हैं।
He said, “It’s true—I’m the one who cut them.”
मैंने कहा कि तुम मुझसे पूछ रहे हो उलटे। उलटा चोर कोतवाल को डांटे! मैंने बढ़ाए नहीं, अब मैं क्या करूं बढ़ गए! कटाए नहीं, यह बात जरूर है, क्योंकि मैं आज तक तय ही नहीं कर पाया कि कटाऊं कैसे, भगवान बढ़ा रहा है और मैं कटाऊं! अब तुम कल हमसे यह ही कहने लगोगे कि अंगुलियां क्यों नहीं कटाईं? कि टांग क्यों नहीं कटाई? तो अब यह तो बड़ा मुश्किल हो जाएगा, हम क्या-क्या कटाएं! तुमने क्यों कटाए हैं?
I said, “Then you’re asking me upside down—the thief scolding the constable! I haven’t ‘grown’ anything; they grew. I simply haven’t cut them. Because I’ve never been able to decide how to cut what God is growing. Next you’ll be telling me, ‘Why not cut off your fingers? Why not cut off a leg?’ Where does one stop cutting? Why did you cut?”
उन्होंने कहा कि मुझे थोड़ा सोचने का समय दो।
He said, “Give me a little time to think.”
कितना समय चाहिए? मैंने कहा: स्कॉलरशिप का मामला तो खत्म हो चुका है, अब यह बात चलेगी, इसको मैं छोड़ने वाला नहीं हूं। मैं रोज आ जाया करूंगा। आप सोचें रोज, मैं ठीक ग्यारह बजे आपके दफ्तर पर दस्तक दिया करूंगा। दस्तक देने की वैसे भी जरूरत नहीं है, मेरी खड़ाऊं करीब आधा मील से बजती है।
“How much time?” I asked. “The scholarship matter is settled, but I’m not going to drop this. I’ll come every day. You think it over daily; I’ll knock on your door at exactly eleven. In fact, no need to knock—my clogs announce me from half a mile.”
मैं रोज वहां जाने लगा। वे मुझे देखते ही से कहते कि भाई, अभी नहीं सोच पाया। चौथे दिन मुझसे बोले कि तुम मुझे सोने दोगे कि नहीं? रात भर मैं करवटें बदलता हूं, सोचता हूं कि क्या जवाब देना। कटाए तो मैंने ही हैं, यह बात तो सच है। कसूर मेरा ही है, जो कुछ भी भूल-चूक है, मेरी है। पूछा भी मैंने ही है।
I started going every day. The moment he saw me he’d say, “Brother, I still haven’t thought it through.” On the fourth day he said, “Will you let me sleep or not? I toss and turn all night wondering what answer to give. I did cut them—this is true. The fault, whatever it is, is mine. And I’m the one who asked the question.”
मैंने उनसे पूछा कि थोड़ा सोचो तो, अगर कोई स्त्री दाढ़ी-मूंछ बढ़ा ले तो उसको तुम क्या कहोगे?
I asked him, “Think a bit: if a woman grew a beard and mustache, what would you call her?”
कहा: उसको हम पागल कहेंगे।
He said, “We’d call her mad.”
तो मैंने कहा: और कोई पुरुष दाढ़ी-मूंछ कटा ले, उसको तुम क्या कहोगे? स्त्री बेचारी पागल, क्योंकि दाढ़ी-मूंछ बढ़ा ली!
मैंने उनसे पूछा कि अगर स्त्री दाढ़ी-मूंछ बढ़ा ले, उससे कोई विवाह करेगा?
“So,” I said, “if a man shaves off his beard and mustache, what will you call him? The poor woman is ‘mad’ because she grew them! Tell me this: if a woman grew a beard and mustache, would anyone marry her?”
उन्होंने कहा कि भाई, मुश्किल है उससे कोई विवाह करे।
He said, “Brother, it would be difficult for anyone to marry her.”
मैंने कहा: आप विवाह करोगे?
I asked, “Would you marry her?”
बोले: मैं तो कतई नहीं करूंगा। दाढ़ी-मूंछ वाली स्त्री से कौन विवाह करे!
He said, “Certainly not. Who would marry a bearded, mustachioed woman!”
तो मैंने कहा कि और जिस स्त्री ने आपसे विवाह किया है, उसे चुल्लू भर पानी में डूब कर मर जाना चाहिए। उसने दाढ़ी-मूंछ-रहित पुरुष से विवाह कर लिया! यह क्या अन्याय? यह कैसा मापदंड है? दोहरे मापदंड चल रहे हैं!
“So the woman who married you,” I said, “should be utterly ashamed. She married a beardless, mustache-less man! What kind of justice is this? What double standard!”
पांचवें दिन उन्होंने मुझसे कहा: मैं हाथ जोड़ता हूं। प्रश्न तो मुझे और भी पूछने थे, मतलब खड़ाऊं के संबंध में, और यह चोगा, और यह लुंगी, मगर मैं कुछ नहीं पूछता भैया। मुझे पूछना ही नहीं प्रश्न। मैं हार गया! मैं अपना प्रश्न वापस लेता हूं। और अब मैं समझा कि तुम्हारा प्रोफेसर क्यों तुम्हारे पैर में टांग मार रहा था। अरे वह मेरी टांग में टांग मारता तो ठीक था। उसे मुझे सावधान करना था, तुम्हें क्या सावधान करना!
On the fifth day he said, “I fold my hands. I had more questions to ask—about your clogs, this robe, the lungi—but I won’t ask anything. I give up! I withdraw my question. And now I understand why your professor was kicking your leg. He should have been kicking mine! He needed to warn me, not you.”
फिर दो साल मेरे उनसे संबंध रहे, उन्होंने कभी कोई प्रश्न नहीं उठाए--इस तरह का कोई प्रश्न नहीं। चाहे वे देख भी लें कि मैं कुछ ठीक नहीं कर रहा हूं जो कि यूनिवर्सिटी के स्नातक को नहीं करना चाहिए, मगर अगर मैं ऊंट पर भी सवार होकर पहुंच जाता तो भी वे मुझसे नहीं पूछ सकते थे कि तुम ऊंट पर सवार क्यों हो? क्योंकि पता नहीं इसमें से क्या मामला निकले, फिर पीछे झंझट खड़ी हो!
For two years after that we were in contact, and he never raised such questions again. Even if he saw me doing something a university graduate supposedly shouldn’t do—even if I arrived riding a camel—he couldn’t ask, “Why are you on a camel?” Who knows what might come out of it; better not to stir that hornet’s nest!
तुम पूछ रहे हो अमरनाथ सिंह, कि संत बाल और दाढ़ी क्यों बढ़ाए रहते हैं?
You ask, Amarnath Singh, why saints keep their hair and beard long?
संत बेचारे सहज स्वाभाविक लोग, जो परमात्मा करता है, करने देते हैं, बाधा नहीं डालते, कि बैठे हैं उस्तरा लिए और बाधा डाल रहे हैं। परमात्मा जो करता है, उसे सहज स्वीकार करते हैं। और यह पुरुष का लक्षण है। यह पुरुष के शरीर का हिस्सा है। यह बिलकुल नैसर्गिक है। यह तो बिलकुल पागलपन है कि दाढ़ी-मूंछ सफा करके बैठे हुए हो। यह शोभा नहीं देता। इससे तुम्हारे पुरुषत्व में थोड़ी सी कमी पड़ जाती है।
Saints are simple, natural people. They let what God does be; they don’t interfere—sitting with a razor in hand, obstructing nature. They accept what God is doing, effortlessly. And this is a mark of the male body; it’s entirely natural. To sit clean-shaven is sheer foolishness. It doesn’t suit you; it takes something away from your manliness.
तुम्हारे चेहरों में और स्त्रियों के चेहरों में जितना फासला हो उतना अच्छा, जितना भेद हो उतना अच्छा, उतना आकर्षण होता है। लेकिन पीछे कारण हैं कि लोगों ने क्यों दाढ़ी-मूंछ कटानी शुरू की। पुरुष को स्त्री का चेहरा सुंदर लगता है, सो उसने सोचा कि इसी तरह का चेहरा मैं बना लूं तो सुंदर लगेगा। यह गलत बात है। स्त्रियों से भी तो पूछो कि तुम्हें कौन का चेहरा सुंदर लगता है! स्त्रियों को स्त्रियों के चेहरे सुंदर लगते हैं? स्त्रियों को तो हैरानी होती है यह सोच कर कि पुरुष मरे जाते हैं स्त्रियों पर, किसलिए? पुरुषों का चेहरा सुंदर लगता है।
The more difference there is between your face and a woman’s face, the better—the more distinction, the more the attraction. But there are reasons why men began shaving. A man finds a woman’s face beautiful, so he thought, “If I make my face like that, I’ll be beautiful.” That’s a mistake. Ask women which face they find beautiful! Do women find women’s faces beautiful? Women are puzzled that men swoon over women—why? Women find men’s faces beautiful.
और तुमने देखा, दाढ़ी-मूंछ के साथ पुरुष के चेहरे पर एक गरिमा आ जाती है, भराव आ जाता है, एक व्यक्तित्व आ जाता है! दाढ़ी-मूंछ से रहित पुरुष के चेहरे से कुछ खो जाता है, कुछ खालीपन हो जाता है, कुछ रिक्त हो जाता है।
And you must have noticed: with a beard and mustache, a man’s face gains a certain dignity, fullness, a presence. Without them, something is lost; a certain emptiness appears, a kind of hollowness.
अच्छी दुनिया होगी और लोग सहज स्वाभाविक जीएंगे, तो यह बिलकुल स्वाभाविक होगा कि लोग दाढ़ी-मूंछ बढ़ाएं। इसमें कुछ आध्यात्मिक रहस्य खोजने की कोशिश न करो। मगर लोग हर चीज में कुछ न कुछ आध्यात्मिक रहस्य खोजने में लगे रहते हैं।
In a better world, when people live naturally, it will be entirely natural to grow beards and mustaches. Don’t try to look for some spiritual mystery in this. Yet people are always trying to find a spiritual secret in everything.
सुशीला! पतिव्रता का अर्थ होता है--जो पति से बहुत तरह के व्रत करवाए। कि आज सोमवार है, आज एकादशी है, यह पर्युषण आ गया--करो व्रत! पतिव्रता का मतलब साफ है कि पति के पीछे पड़ी रहे कि सुबह ब्रह्ममुहूर्त में उठो, कि जाओ अब घूमने, कि सिगरेट न पीओ, कि चाय न पीओ, कि ताश न खेलो, कि सिनेमा न देखो, कि यह न करो, कि वह न करो--जो पति के पीछे ही पड़ी रहे; जो पति का सुधार करने में लगी रहे; जो पति को व्रती बना कर रहे--उसका नाम पतिव्रता। सीधा-सादा शब्द है! इसमें क्या अध्यात्म खोजने में लगी है सुशीला तू?
Sushila! Pativrata means: the one who gets the husband to take all kinds of vows. “Today is Monday, today is Ekadashi, Paryushan has come—keep a fast!” The meaning is clear: she keeps after the husband—get up at brahmamuhurta, now go for a walk, don’t smoke, don’t drink tea, don’t play cards, don’t go to the cinema, don’t do this, don’t do that—she’s always on his back; she is busy reforming him; she will turn him into a man of vows—that is called pativrata. It’s a plain, simple word! What spirituality are you trying to dig out of it, Sushila?
एक स्कूल में अध्यापक ने पूछा: तुम्हारे पिता को दो सौ रुपये वेतन मिले, अगर उनमें से सौ रुपये वे तुम्हारी माता को दे दें, तो बताओ उनके पास क्या बचेगा?
छात्र: कुछ नहीं।
अध्यापक: क्यों?
छात्र: बाकी सौ रुपये मां अपने आप ही ले लेंगी। देने की कोई जरूरत ही नहीं।
In a school a teacher asked: Your father earns two hundred rupees. If he gives a hundred to your mother, tell me, what will he be left with? Student: Nothing. Teacher: Why? Student: The other hundred my mother will take on her own. No need for him to give it.
एक नेताजी अपनी पत्नी के व्याख्यान से परेशान हुए जा रहे थे; वह सिर खाए जा रही थी, बोले ही चली जा रही थी। जब उससे कहा कि अब चुप भी हो, तो वह और भड़क गई, जैसे आग में कोई घी डाल दे! उसने कहा: आप तो दिन भर भाषण झाड़ते हैं और लोग कुछ नहीं कहते। और मैं जरा सा बोलती हूं कि आप झट कह देते हैं, चुप रहो!
नेताजी ने कहा: जब मैं भाषण देता हूं, तब मेरी चीख-पुकार हजारों कानों में बंट जाती है, इसलिए लोग सह लेते हैं। मगर तुम्हारा भाषण तो मुझ अकेले को ही सुनना पड़ता है।
A politician was being tormented by his wife’s lecture—she kept on and on. When he said, “Now be quiet,” she got even more inflamed, as if someone had poured ghee on the fire! She said: You give speeches all day and no one objects. And if I say a little, you immediately say, “Be quiet!” The politician said: When I speak, my shouting gets divided among thousands of ears, so people tolerate it. But your speech I alone have to listen to.
हर पति भाषण सुन रहा है।
Every husband is listening to a speech.
मुल्ला नसरुद्दीन को रात तीन बजे पुलिसवाले ने पकड़ा कि कहां जा रहे हो?
उसने कहा: प्रवचन सुनने।
उसने कहा: होश में हो? तीन बजे रात कहां प्रवचन हो रहा है? हां, कोरेगांव पार्क में होता है, मगर आठ बजे सुबह। तीन बजे रात?
उसने कहा: तुम समझे नहीं, मैं अपने घर जा रहा हूं। और तीन बजे रात क्या, जब भी जाऊंगा, चार बजे जाऊं कि पांच बजे जाऊं, मेरी पत्नी बैठी रहेगी। जब तक वह प्रवचन न दे, न खुद सोएगी, न मुझे सोने देगी। बस तैयार होकर जा रहा हूं। श्रोता की तरह बैठ कर सुनना है अब जो सुनाए। हालांकि वही बातें जो कई बार सुना चुकी है, फिर सुनाएगी।
Mulla Nasruddin was stopped by a policeman at three in the morning: Where are you going? He said: To listen to a sermon. The cop said: Are you in your senses? At three in the night where is a sermon happening? Yes, in Koregaon Park it happens, but at eight in the morning. Three at night? He said: You didn’t understand—I’m going home. And not just three; whether I go at four or five, my wife will be sitting there. Until she gives me a sermon, neither will she sleep nor let me sleep. I’m just getting ready. I have to sit like a listener and hear what she has to say—though it’ll be the same things she has said many times before.
पुरुष ने स्त्रियों को गुलाम बना दिया है, उनसे सारी स्वतंत्रता छीन ली है। और इसका बदला स्त्रियां भलीभांति दे रही हैं। उनके पास एक ही उपाय बचा, कि वे पुरुष को धर्म के बहाने सताएं। और उनके पास कोई उपाय नहीं है। और सब मामलों में पुरुष मालिक बन कर बैठा हुआ है; बस एक ही बात उनके हाथ में बची है--धर्म, व्रत, नियम, नीति, आचरण। इस सबके संबंध में ही उनके पास सुविधा है।
Men have enslaved women and snatched away all their freedom. And women are paying back very well. They had only one means left: to harass the man in the name of religion. And he has no way out. In everything else the man sits like the master; only one sphere remained in women’s hands—religion, vows, rules, morality, conduct. Only in these do they have leverage.
उनको तो है भी नहीं आचरण खोने की सुविधा, कि जुआ खेलने जाएं, कि शराब पीने जाएं, कि सिगरेट पीएं। पुरुष ने ये सारी सुविधाएं अपने लिए रख छोड़ी हैं। स्त्री को बंद कर दिया घर में। मगर इसका फल भी भोग रहा है, सदियों से भोग रहा है, कि जितना मजा ले रहा होगा सिगरेट पीने में और शराब पीने में और जुआ खेलने में, स्त्रियां भी उसे खूब मजा चखा रही हैं। घर पहुंचा कि उन्होंने चखाया मजा। सच तो यह है कि अगर स्त्रियां मजा चखाना बंद कर दें तो दुनिया में महात्माओं की एकदम कमी पड़ जाए। ये स्त्रियां ही इतना सताती हैं कि आदमी एक दिन सोचता है कि अब तो महात्मा ही हो जाना बेहतर है। जब महात्मा ही होना है तो फिर काहे के लिए क्लर्की करनी!
They themselves don’t even have the “freedom” to lose conduct—go gambling, drink alcohol, smoke cigarettes. Men kept all those “freedoms” for themselves and locked women in the house. But they are also reaping the fruit, for centuries: as much fun as the man has smoking, drinking, gambling, the women make sure he tastes some fun too—once he gets home. The truth is, if women stopped making them taste that fun, there would be an immediate shortage of mahatmas in the world. It’s women who harass so much that one day the man thinks, “Now it’s better to become a saint. If I’m going to be a saint anyway, why do a clerk’s job!”
एक कैथलिक लड़की एक प्रोटेस्टेंट युवक के प्रेम में पड़ गई थी। उसके बाप ने कहा कि और सब तो ठीक है, लड़के में मुझे कोई एतराज नहीं है, परिवार अच्छा है, कुलीन है, सुशिक्षित है, मगर कैथलिक नहीं है। तो पहले उसे कैथलिक धर्म में दीक्षित होने के लिए राजी कर। तो धीरे-धीरे धर्म की, अपने धर्म की शिक्षा दे। जब वह कैथलिक हो जाएगा, तब मैं विवाह के लिए स्वीकृति दूंगा।
लड़की हर महीने पिता को रिपोर्ट देने लगी कि सफलता मिल रही है। अब वह कैथलिक चर्च में भी जाने लगा है, कैथलिक पादरी को भी सुनने लगा है। अब वह यह भी करने लगा, अब वह भी करने लगा। अब कैथलिक शास्त्रों को भी पढ़ने लगा, कैथलिक नियम-व्रत इत्यादि को भी मानने लगा। हर महीने रिपोर्ट थी सफलता की। और लड़की बड़ी प्रसन्न थी कि अब देर नहीं है...कि एक दिन लड़की आई, आंसू टपक रहे हैं, ज़ार-ज़ार रो रही है। पिता ने कहा: क्या हुआ? उसने कहा कि मैंने जरूरत से ज्यादा सुधार कर दिया। अब वह कहता है कि मुझे कैथलिक पादरी होना है। विवाह करना ही नहीं। और मैंने उससे पूछा: क्यों? तो उसने कहा कि जब विवाह के पहले ही तूने मेरा इतना सुधार कर दिया, तो विवाह के बाद तू क्या करेगी, इससे बेहतर है कि मैं पादरी ही हो जाऊं।
A Catholic girl fell in love with a Protestant boy. Her father said: Everything else is fine—the boy is okay, good family, cultured, educated—but he isn’t Catholic. First get him to accept the Catholic faith. Slowly teach him your religion. When he becomes Catholic, I’ll approve the marriage. Every month the girl began to report progress: It’s working. Now he has started going to the Catholic church, listening to the Catholic priest. Now he’s doing this too, that too. Now he has begun to read Catholic scriptures, to observe Catholic rules and vows. Month after month—success. The girl was delighted that it wouldn’t be long… Then one day she came, tears streaming, sobbing. The father asked: What happened? She said: I reformed him too much. Now he says he wants to become a Catholic priest. He doesn’t want to marry at all. I asked him: Why? He said: If before marriage you’ve reformed me this much, what will you do after? Better I become a priest.
ये तुम्हें जो इतने महात्मा दिखाई पड़ते हैं, ये भागे हुए पति हैं। पत्नियों ने इन्हें ऐसा सुधारा, उन्होंने पतिव्रता-धर्म ऐसा निभाया, ऐसे व्रत इनसे करवाए, ऐसे शीर्षासन करवाए, ऐसी इनकी मिट्टी पलीद की, कि इन्होंने सोचा इससे तो महात्मा ही हो जाना बेहतर है, कम से कम पूजा तो मिलेगी। पत्नियों ने इनकी ऐसी पूजा की--दूसरे अर्थ में पूजा, असली अर्थ में पूजा की--कि इन्होंने सोचा इससे तो महात्मा हो जाना बेहतर है।
These mahatmas you see—they are runaway husbands. Their wives reformed them so well, carried out the pativratā-dharma so thoroughly, made them keep such vows, such headstands, made such a mess of them, that they thought, “Better to become a saint—at least I’ll be worshiped.” Their wives worshiped them—worshiped them in the real sense, in another sense—so they thought, “Better to become a saint.”
अगर स्त्रियां पतियों में सुधार करना बंद कर दें तो मैं तुमसे कहता हूं: दुनिया में पादरी, पुरोहित, महात्मा, साधु, इनकी संख्या एकदम गिर जाए। स्त्रियां दोहरे तरह से धर्म को सम्हाल रही हैं। पहले तो वे लोगों को इतना सताती हैं धार्मिक होने के लिए, कि उनको धार्मिक होना पड़ता है। आत्मरक्षा के निमित्त ही होना पड़ता है। और जब वे धार्मिक हो जाते हैं तो स्त्रियां उनकी सेवा करती हैं, चरण धोती हैं, चरण धो-धो कर पानी पीती हैं। सब तरह से महात्मा का जो-जो स्वागत-सत्कार होना चाहिए, स्त्रियां करती हैं। पुरुष नहीं करते। पुरुष तो जानते हैं कि अरे, यह भगोड़ा है! हम भी सताए जा रहे हैं, मगर हम टिके हैं; और ये भैया भाग गए! हमें सब पता है कि ये क्यों भागे। मगर हम टिके हैं।
If women stopped reforming their husbands, I tell you: the numbers of priests, pundits, mahatmas, sadhus would drop at once. Women sustain religion in two ways. First they harass people so much in the name of being religious that one has to become religious—for self-defense if nothing else. And when they do become religious, then women serve them, wash their feet, drink the water of their foot-washing. In every way the honors due to a mahatma—women bestow them. Men don’t. Men know: Arrey, this one’s a deserter! We too are being harassed, but we stuck it out; this brother ran away! We know why he ran. But we have stayed.
मगर स्त्रियां पहले भगाती हैं, फिर इनकी पूजा करती हैं। इस तरह स्त्रियां दोहरे तरह से धर्म को चलाती हैं। यह तथाकथित थोथा धर्म स्त्रियां चलाती हैं। और मंदिर-मस्जिद के सिवाय उनको जाने के लिए कहीं उपाय भी नहीं है। क्लबघर में जा नहीं सकतीं। होटलों में बैठें तो जरा उनकी लज्जा के विपरीत है। फुटबॉल का मैच देखने जाएं तो जरा जंचता नहीं, कुलीनता के लिए योग्य नहीं है। क्या करें? उनके लिए बचने की एक ही जगह है: मंदिर! सत्यनारायण की कथा! और वहां कथा सत्यनारायण की बिलकुल नहीं होती, वहां कथा कुछ और ही चलती है।
Women first chase them away, then worship them. In this way women keep religion running from both ends. This so-called hollow religion is run by women. And besides the temple and mosque they have nowhere else to go. They can’t go to clubs. Sitting in hotels goes against their modesty. Going to watch a football match doesn’t quite suit “respectability.” What should they do? The only place for them to escape to is the temple—Satyanarayan katha! And there the katha is not Satyanarayan at all; something else is going on.
सत्यनारायण की कथा हो रही थी, दो सहेलियां आपस में बातें कर रही थीं। उनमें से एक बोली: यह पड़ोसन हर समय अपने पति की बुराई दूसरों से करती रहती है, कितनी बुरी बात है! पति की बुराई कभी नहीं करनी चाहिए। अब मुझे ही देख लो, मेरे पति कितने निखट्टू हैं, परंतु मैं कितनी शांतिपूर्वक निभा रही हूं। कभी किसी से बुराई करती हूं?
A Satyanarayan katha was in progress; two friends were chatting. One said: That neighbor is forever bad-mouthing her husband to others—how awful! You should never speak ill of your husband. Just look at me—my husband is such a good-for-nothing, yet how peacefully I put up with it. Do I ever bad-mouth him to anyone?
मैं एक दफा कृष्ण-जयंती पर बोलने चला गया, बस भूल से चला गया। बहुत आग्रह किया आयोजकों ने तो मैंने कहा कि ठीक है, आ जाता हूं। सिर्फ उनको टालने के लिए कह दिया कि आ जाता हूं। मगर वे भी पीछे पड़े थे, वे आ ही गए। इसके पहले कि मैं भाग खड़ा होता, वे घंटे भर पहले से ही आकर बैठ गए अड्डा जमा कर, तो मुझे जाना पड़ा। और वहां जो मैंने देखा हाल, बिलकुल कृष्ण-जयंती ही मनाई जा रही थी! मेरे पहले जो बोल रहे थे, वे एक बड़े नेता थे, स्पीकर थे मध्यप्रदेश के। स्त्रियों की ही भीड़ थी। कुछ थोड़े पुरुष थे। उस तरह के पुरुष जो धक्कमधुक्की करने आ गए होंगे, क्योंकि ऐसी जगह स्त्रियां इकट्ठी होती हैं, दो धक्का-मुक्का! पुरुष जाते ही धार्मिक स्थलों में इसलिए हैं कि धक्का-मुक्की थोड़ी करने का मौका मिलता है, सुविधा मिलती है। कुछ थोड़े से लफंगे इकट्ठे थे, बाकी स्त्रियों की भीड़ थी। और स्त्रियां क्या गजब का काम कर रही थीं! वक्ता बोल रहा है, वे उसकी तरफ पीठ किए गपशप कर रही हैं--पीठ किए! झुंड बनाए हुए! जगह-जगह अलग-अलग झुंड बने हुए हैं!
Once I went to speak on Krishna’s birthday—just by mistake. The organizers insisted so much that I said, All right, I’ll come—just to put them off. But they were persistent; they arrived an hour early and sat there, so I had to go. And what I saw there—indeed it was “Krishna’s birthday” being celebrated! The speaker before me was a big leader, the Speaker of the Madhya Pradesh assembly. The crowd was almost all women. A few men—the sort who come to jostle about, because at such places women gather, so a little pushing and shoving! Men go to religious events for that—an opportunity presents itself. A few loafers were there; the rest were women. And what astonishing work the women were doing! The speaker was talking, and they had their backs to him, gossiping—backs turned! Groups formed everywhere, little clusters!
मैंने संयोजकों से कहा कि मैं हाथ जोड़ता हूं, मुझे जाने दो। यह मेरे वश के बाहर है मामला। ये राजनेता हैं, ये बोल रहे हैं, इनको कोई फिक्र नहीं। इनको यह भी फिक्र नहीं है कि ये क्या बोल रहे हैं। इनको यह भी फिक्र नहीं है कि कोई सुन रहा है कि नहीं सुन रहा है। इनको इससे फिक्र है कि कल अखबार में फोटो छप जाएगी, बात खत्म हो गई। मगर मैं नहीं बोल सकता हूं। यह मेरे लिए असंभव है। यहां कोई सुनने वाला ही नहीं है।
I said to the organizers, hands folded: Let me go. This is beyond me. These are politicians—they can talk; they don’t care. They don’t care what they are saying, they don’t care whether anyone is listening or not. They care that tomorrow a photo will appear in the newspaper—finished. But I cannot speak. It’s impossible for me. There’s no one here to listen.
मंदिरों में स्त्रियां चर्चाएं कर रही हैं--गहनों की, साड़ियों की; अपने पतियों की निंदा कर रही हैं; अपने बच्चों की प्रशंसा कर रही हैं। सबके बेटे कितने तीसमारखां हैं, उस सबका विवरण दे रही हैं।
In temples women are discussing jewelry, saris; running down their husbands; praising their children. Everyone’s son is a great hero—full reports are being given.
और सुशीला, तू पूछती है कि पतिव्रता का क्या अर्थ है? और सती सक्कूबाई, सती अनसूया, सती सावित्री जैसी महान पतिव्रता साध्वियों की महिमा का शास्त्रों में बहुत उल्लेख है।
And Sushila, you ask me what pativratā means? And that the scriptures extol Sati Sakkubai, Sati Anasuya, Sati Savitri and their greatness.
ये पुरुषों ने लिखे हैं शास्त्र। और इन्होंने इस बात का तो बहुत उल्लेख किया कि स्त्रियों को साध्वी होना चाहिए, सती होना चाहिए; पुरुषों की कोई चर्चा नहीं की इन्होंने, कि इनको भी सता होना चाहिए! स्त्रियों को समझाया कि मर जाओ अगर पति मर जाए--यही प्रेम की कसौटी है। मगर किसी पति को नहीं कहा कि तू भी मर जाना अपनी पत्नी के पीछे। एकाध तो सता होता! बस ढांढन सती की झांकी सजाई जा रही है। कोई ढांढू की भी तो सजाई जाती! एकाध भोंदू तो गिर जाता चिता में, भूल-चूक से भी! मगर नहीं, पांच हजार साल के इतिहास में एक भोंदू ने यह काम नहीं किया। गरीब स्त्रियां, इन शास्त्रज्ञों के हाथ में फंस गई हैं। ये पुरुषों के लिखे हुए शास्त्र हैं, ये प्रशंसा क्यों नहीं करेंगे! ये प्रशंसा कर रहे हैं उन स्त्रियों की जो पुरुषों पर मरने को तैयार हैं। और पुरुषों ने इंतजाम किया कि जिंदा हम रहें तो तुम जिंदा रहो; हम मर जाएं तो पुरुषों को शक है कि हमारे मरने के बाद कहीं तुम किसी से विवाह न कर लो। तुम हमारी संपत्ति हो! तुम्हें हमारे साथ ही समाप्त हो जाना चाहिए। संपत्ति को क्या अधिकार है मालिक के मर जाने के बाद जिंदा रहने का?
Those scriptures were written by men. They made much of saying that women should be virtuous, chaste, “sati”; they said nothing about men—that they should be “sata”! Women were told: If your husband dies, you should die—this is the measure of love. But no husband was told: You too die after your wife. At least one “sata” should have existed! They stage grand tableaux of sati-heroines; why not one for some “sata” too! At least one blockhead could have fallen into the pyre—even by mistake! But no—five thousand years of history and not a single fool did it. Poor women got trapped in the hands of these scriptural pundits. These are men’s scriptures—why wouldn’t they praise women who are ready to die for men! And men arranged it thus: If we live, you live. If we die, we suspect that after our death you might marry someone else. You are our property! You should end along with us. What right does property have to remain alive after the owner is gone?
पति का अर्थ ही मालिक होता है। स्त्री को कहते हैं दासी। और पति? वह मालिक है, स्वामी। राष्ट्रपति शब्द अच्छा नहीं है, बदलना चाहिए। अब समझ लो कि कोई स्त्री राष्ट्रपति हो जाए, उसको क्या राष्ट्रपत्नी कहोगे? बहुत उपद्रव मच जाएगा। यह शब्द ठीक नहीं है। सभापति! तो किसी स्त्री को बिठाओगे तो क्या सभापत्नी कहोगे? नहीं, पत्नी शब्द का उपयोग नहीं कर सकते, क्योंकि पत्नी में वह मालकियत का भाव ही नहीं है। अगर सभापत्नी कहोगे तो वह तो वेश्या हो गई। और सभापति कहो तो चलेगा, क्योंकि पहले ही से पुरुष यह काम करता रहा और स्त्रियों को समझाता रहा कि हम पुरुष हैं, हमें सब तरह की स्वतंत्रता है। तुम्हारा गौरव तो इसी में है--समर्पण। तुम तो डूब मरो। तुम तो जीवन भर भी अपना जलाओ और अगर हम मर जाएं तो हमारे साथ मर जाओ।
“Husband” itself means master. Woman is called dasi, a maid. And husband? He is malik, swami. Even the word for President, rashtrapati, is not good; it should be changed. If a woman becomes President, will you call her rashtrapatni? There will be an uproar. The word is not right. Sabhapati (chairman)! If a woman is seated there, will you call her sabhapatni? No—you can’t use patni (wife), because patni carries no sense of ownership. If you say sabhapatni it becomes “the assembly’s wife”—which sounds like a prostitute. But sabhapati is fine, because men have always done this and taught women: We are men; we have all kinds of freedom. Your glory lies in surrender. You drown yourself. All your life burn yourself, and if we die, die with us.
पुरुष को हक है कि एक नहीं, कई स्त्रियां रखे। मुसलमान चार स्त्रियां रख सकते हैं। मोहम्मद ने खुद नौ विवाह किए। मगर यह मोहम्मद तो कुछ भी नहीं, कृष्ण ने सोलह हजार स्त्रियां! बेचारे मोहम्मद का कहां हिसाब, कहां किस हिसाब में आते हैं! तुलना कर ही नहीं सकते। सोलह हजार स्त्रियां!
A man has the right to keep not one but many women. Muslims may keep four wives. Mohammed himself had nine marriages. But Mohammed is nothing—Krishna had sixteen thousand women! Where does poor Mohammed figure in that comparison! You can’t even compare—sixteen thousand!
पुरुष जो करे, ठीक! पुरुष की दुनिया है यह। अब तक रही है, आगे नहीं रहनी चाहिए। स्त्री और पुरुष का समान अधिकार है। और दोनों को सब तरह से समानता मिलनी चाहिए। न तो पतिव्रता होने की कोई जरूरत है, न पत्नीव्रता होने की कोई जरूरत है। काफी अनाचार हो चुका इन शब्दों की आड़ में।
What a man does is fine—this has been a man’s world until now. It should not remain so. Women and men have equal rights. Both should have equality in every way. There is no need for pativratā, and no need for patnivrata either. Enough abuse has happened under the cover of these words.
प्रेम करो! प्रेम से जीओ! और प्रेम से जो सहज-स्फूर्त हो, वह शुभ है। लेकिन ऊपर से आचरण आरोपित नहीं होना चाहिए। सुशीला, पुरुषों के शास्त्रों से थोड़ा सावधान रहना। स्त्रियों ने कोई शास्त्र नहीं लिखे, लिखने ही नहीं दिए। पढ़ने नहीं दिए तो लिखने तो क्या देंगे! मनाही कर दी स्त्रियों को कि वेद पढ़ने की मनाही है। कुरान पढ़ने की मनाही है। जब पढ़ने ही नहीं देंगे तो लिखने का तो सवाल ही नहीं उठता।
Love! Live in love! And whatever arises naturally from love, that is auspicious. But conduct should not be imposed from above. Sushila, be a little cautious of men’s scriptures. Women have written none—they weren’t even allowed to write. If they weren’t allowed to read, how would they be allowed to write! It was forbidden to women to read the Vedas, forbidden to read the Quran. If they are not allowed to read, writing doesn’t even arise.
अब ये सब जाल तोड़ो, यह पागलपन छोड़ो। प्रेम जरूर करो, लेकिन प्रेम समानता में मानता है और प्रेम स्वतंत्रता में मानता है। प्रेम गुलामी नहीं है। न तो खुद गुलाम होता है प्रेम, न दूसरे को गुलाम बनाता है। प्रेम खुद भी मुक्त होता है, दूसरे को भी मुक्त करता है। प्रेम तो मुक्तिदायी है। प्रेम तो मोक्ष है।
Now break all these nets; drop this madness. Do love, certainly—but love rests on equality and love rests on freedom. Love is not slavery. Love is not itself a slave, nor does it make the other a slave. Love is free in itself and sets the other free. Love is liberating. Love is moksha.
आज इतना ही।
That’s all for today.