Ask Osho!
Osho on How can music be set to OM?

How can music be set to OM?

According to Osho, music can certainly be set to OM, but any effect you feel is from the harmony and rhythmic consonance of notes—not from the syllable itself. What matters is rhythmicity’s impact on the psyche, which can create only an apparent peace. Mechanical OM-chanting dulls awareness, breeds tamas (inertia), and leads to mediocrity; real spirituality demands alertness, not hypnotic repetition.

You can make music with OM, but any calm you feel is from the tune and rhythm, and repeating OM like a machine just lulls your mind instead of waking it up.

In His Own Words

From the Discourses

Passages where Osho speaks to this question — each links to the complete discourse.

Prem Nadi Ke Teera · Discourse 13Question 4 Translated from Hindi by Osho Live

Can music be set to OM?

Yes, yes. It can certainly be done. Music can be set to OM—music can be set to anything. But the effect on you will not be because of OM. The effect on you will be due to the harmony of the notes. Whatever the music, it is the rhythmic consonance between two notes that impacts you. Whether it says OM or anything else makes no difference; that has nothing to do with it. What matters is that the impact of the notes upon the psyche be rhythmic. That’s all—rhythmicity is music. What you sing—whether a film song or a bhajan—does not matter. It is that rhythmicity which influences your mind. This too I call only an apparent peace. It is not peace. It is not peace. But a person who sits chanting OM, OM, OM is, poor fellow, in what one would call a psychoneurotic state. He is in a…
ओशो के मूल हिंदी शब्द · Osho's original Hindi

प्रश्न: तो संगीत ओम पर लाया जा सकता है क्या?

हां, हां। बिलकुल लाया जा सकता है। ओम पर लाया जा सकता है। किसी भी चीज पर लाया जा सकता है। तुम पर जो परिणाम होगा, वह ओम का नहीं होने वाला है। तुम पर जो परिणाम होगा वह तो स्वरों की जो हार्मनी है, उसका होने वाला है। संगीत कुछ भी हो। उसमें जो दो स्वरों के बीच जो लयबद्धता है उसका तुम पर परिणाम होगा। वह चाहे ओम कहे, चाहे कुछ भी कहे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। इससे तुम्हारा संबंध नहीं है। तुम्हारा संबंध तो यह है कि चित्त पर स्वरों का जो आघात हो रहा है, वह आघात लयबद्ध होनी चाहिए। बस लयबद्धता संगीत है। तुम उससे क्या गा रहे हो, फिल्मी गाना गा रहे हो कि भजन गा रहे हो, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। लयबद्धता उसकी तुम्हारे चित्त को प्रभावित करती है। इसको भी मैं आभासिक शांति ही कह रहा हूं। यह शांति नहीं है। यह शांति नहीं है। लेकिन एक आदमी जो बैठ कर ओम, ओम, ओम जप रहा है, वह तो बेचारा अत्यंत ही जिसको कहें साइको-न्यूरोटिक हालत में है। वह तो उस हालत में है जहां उसकी चिकित्सा, इलाज होना चाहिए। बहुत बुरी हालत में है। …

Jin Khoja Tin Paiyan · Discourse 16Question 1 1970-07-09 Bombay Translated from Hindi by Osho Live

Osho, yesterday you spoke a little about Om in reference to the seventh body. In that context, a small question is: which chakras are affected by the vibrations of A, U, and M, and how might they be used by a seeker? What is the relation of these chakric effects to the seventh chakra?

Even so, my constant view remains that Om is to be used only as a symbol, not as a practice. Other devices can be found for practice. Such a sacred word as Om should not be profaned by using it as a means. Therefore many misunderstand me. Many people come to me and say, “If we chant Om, why do you forbid it?” Perhaps it seems to them that I am an enemy of Om. But I know that they are the enemies; because such a supremely sacred word should not be used as a means. In truth, it is not a word meant to be spoken by our tongue. In truth, it is not to be uttered by our body. It begins where the tongue loses meaning and the body becomes useless; there is its resonance. And we do not make that resonance—it happens; it is known; it is…
ओशो के मूल हिंदी शब्द · Osho's original Hindi

प्रश्न: ओशो, कल सातवें शरीर के संदर्भ में ओम्‌ पर कुछ आपने बातें कीं। इसी संबंध में एक छोटा सा प्रश्न यह है कि अ, ऊ और म के कंपन किन चक्रों को प्रभावित करते हैं और उनका साधक के लिए उपयोग क्या हो सकता है? इन चक्रों के प्रभाव से सातवें चक्र का क्या संबंध है?

लेकिन फिर भी मेरा यह निरंतर खयाल रहा है कि ओम्‌ को प्रतीक की तरह ही प्रयोग करना है, साधन की तरह नहीं। साधन के लिए और चीजें खोजी जा सकती हैं। ओम्‌ जैसे पवित्रतम शब्द को साधन की तरह उपयोग करके अपवित्र नहीं करना है। इसलिए मुझे समझने में कई लोगों को भूल हो जाती है। मेरे पास कितने लोग आते हैं, वे कहते हैं, आप ओम्‌.अगर हम ओम्‌ जपते हैं तो आप मना क्यों करते हैं? शायद उन्हें लगे कि मैं ओम्‌ का दुश्मन हूं। लेकिन मैं जानता हूं कि वे ही दुश्मन हैं; क्योंकि इतने पवित्रतम शब्द का साधन की तरह उपयोग नहीं होना चाहिए। असल में, यह हमारी जीभ से बोलने योग्य नहीं। असल में, यह हमारे शरीर से उच्चारण योग्य नहीं। यह तो उस जगह शुरू होता है जहां जीभ अर्थ खो देती है, शरीर व्यर्थ हो जाता है; वहां इसकी गूंज है। …

Kathopanishad · Discourse 5Para 14 1973-10-07 Mount Abu Translated from Hindi by Osho Live
Om is the fundamental sound of Sanskrit. In Om, all the sounds of Sanskrit are included. Om is made of A, U, and M—the joining of three sounds: A, U, M. These are the three primal vowels; the rest of language is born from them. All words are then constructed of these. Om is the root; A, U, M are its three branches; and from these three branches the whole web of sound and the birth of all words happens. The Jews would call Om the Logos; Christians would call it the Word. This sutra concerns this Om. Understand this sutra well. For those who would enter within can very easily do so with the support of this sound—because it is resonating within. Every moment this sound is echoing inside. This sound is your very life-breath. If this sound disappears within, you disappear.
ओशो के मूल हिंदी शब्द · Osho's original Hindi

… ओम बना है अ, उ और म--तीन ध्वनियों के जोड़ से। ए, यू, एम। ये तीन मूल स्वर हैं। बाकी सारी भाषा इन्हीं से पैदा होती है। सारे शब्द फिर इनसे ही निर्मित होते हैं। ओम मूल है, अ, उ, म उसकी तीन शाखाएं हैं। और फिर इन तीन शाखाओं से सारी ध्वनि का जाल और सारे शब्दों का जन्म होता है। ओम को लोगोस कहेंगे यहूदियों की भाषा में; शब्द कहेंगे ईसाइयों की भाषा में। इस ओम के संबंध में यह सूत्र है। और इस सूत्र को बहुत ठीक से समझ लेना। क्योंकि भीतर जिन्हें प्रवेश करना है, वे इस ध्वनि के सहारे बड़े आसानी से भीतर प्रवेश कर सकते हैं। क्योंकि यह ध्वनि भीतर निनादित हो रही है। प्रतिक्षण यह ध्वनि भीतर गूंज रही है। यह ध्वनि ही आपका प्राण है। …

Geeta Darshan · Vol 10 · Discourse 9Para 137 Translated from Hindi by Osho Live
If you move from Om outward into the world, A U M unfold, and from them the entire expanse of sound. If you go behind Om, all sound dissolves; eventually you too dissolve—only Om remains. This means Om is not a sound produced by man; it is the sound of existence itself. As you have heard the sound of silence—at night when there is no noise, silence has its own hum—so when all ego and thought fall silent and deep quiet descends, the inner hush carries a sound: that sound is called Om. Entering Om, Krishna says, is entering me. Among all letters, I am the one-lettered Om. Among thousands of sacrifices, I am the sacrifice of japa. Let us understand japa. Yajna means any structured method by which we build a bridge between ourselves and existence—any plan that reconnects us.
ओशो के मूल हिंदी शब्द · Osho's original Hindi

अगर ओम से जगत की तरफ चलें, तो फिर अ उ म तीन ध्वनियां, और फिर तीन ध्वनियों से समस्त संसार का विस्तार है। अगर ओम के पीछे चलें, तो ओम के बाद शब्द, ध्वनियां सब खो जाते हैं। अंततः आप भी खो जाते हैं। सिर्फ ओंकार मात्र रह जाता है, सिर्फ ओम मात्र रह जाता है। इसका अर्थ है कि ओम किसी मनुष्य के द्वारा पैदा की गई ध्वनि नहीं है, अस्तित्व की ध्वनि है। दि साउंड आफ एक्झिस्टेंस इटसेल्फ, अस्तित्व की ही ध्वनि है। जैसा कभी आपने सन्नाटे की ध्वनि सुनी है? रात कोई आवाज नहीं है, तो सन्नाटा मालूम पड़ता है। उसकी भी अपनी ध्वनि है। ठीक वैसे ही जब मनुष्य का सब अहंकार, सब विचार, सब शांत हो जाते हैं और गहन मौन होता है, उस मौन में, भीतरी सन्नाटे में, जो ध्वनि सुनाई पड़ती है, उसका नाम ओम है। उस ओम में प्रवेश ही, कृष्ण कहते हैं, मुझमें प्रवेश है। समस्त अक्षरों में एकाक्षर ओंकार हूं। हजारों प्रकार के यज्ञ हैं, उन यज्ञों में जप-यज्ञ हूं। जप को थोड़ा हम समझ लें। …

Keep Exploring

Related Questions on Music