Skip to content
Osho

Prem Rang Ras Audh Chadariya #2

2 February 1979 Pune Hindi original · English by Osho Live

Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.

हिंदी (मूल)
English (Osho Live's translation)
पहला प्रश्न: ओशो, जब भी आकाश की तरफ देखता हूं तो करोड़ों तारों को देख कर चकित हो जाता हूं। और ऐसा घंटों तक होता है। सोचता हूं ये करोड़ों तारे, जो हमारे सूरज से बड़े हैं, यह सब कैसे हुआ, किसलिए हुआ? क्या ब्रह्मांड में हम अकेले पृथ्वीवासी हैं? कृपया समझाएं।
First question: Osho, whenever I look up at the sky, I am awestruck by the billions of stars—and it goes on for hours. I wonder: these billions of stars, many larger than our sun—how did all this happen, for what purpose? Are we earthlings alone in the universe? Please explain.

शामून अली! विस्मय जब जागे तब भूल कर भी उसे प्रश्न की सूली पर मत चढ़ाना। जब आश्चर्य-विमुग्ध हो मन तब चिंता को पास भी न फटकने देना। चिंता जहर है। और विस्मय मरा कि धर्म की मृत्यु हो जाती है और चिंता, विस्मय की हत्या है।

Shamoon Ali! When wonder awakens, do not, even by mistake, hoist it on the cross of a question. When the mind is spellbound with amazement, do not let worry come anywhere near. Worry is poison. If wonder dies, religion dies; and worry murders wonder.

जब चित्त विस्मय-विभोर हो, आंखें आंसुओं से भर जाएं, शरीर रोमांचित हो उठे, हृदय गदगद हो, नाचने का मन हो तो नाचना हजारों-लाखों-करोड़ों तारों के नीचे! प्रश्न बनाने की बजाय नाचना ज्यादा सार्थक है। प्रेमी का हृदय हो पास, गुफ्तगू करनी हो तारों से, तो दो बात कर लेना, एक गीत गा देना, एक प्रार्थना कर लेना। आकाश की अपूर्व अनुभूति के समक्ष सिर झुका देना, कि भूमि पर पड़ जाना, साष्टांग दंडवत कर लेना; पर प्रश्न मत बनाना। मत पूछना, क्यों! जैसे ही पूछा: क्यों, चूक हो गई। बड़ी चूक हो गई! फिर तीर निशाने पर कभी न लगेगा।

When your consciousness is suffused with wonder, when your eyes brim with tears, the body thrills, the heart overflows, and you feel like dancing—then dance under those thousands, millions, billions of stars! Dancing is far more meaningful than making a question. If the heart of a lover is near and you wish to converse with the stars, say a word or two, sing a song, offer a prayer. Bow your head before the sky’s unique presence, fall to the earth, make a full prostration; but do not make a question. Do not ask, why! The moment you ask why, you miss. A great miss! After that, the arrow will never strike the mark.

जैसे ही हम पूछते हैं: क्यों, जो विस्मय हृदय को आंदोलित कर देता, वह हृदय तक नहीं पहुंच पाएगा अब। अटक जाएगा क्यों के जाल में, मस्तिष्क में उलझ जाएगा। ‘क्यों’ का कांटा उसे मस्तिष्क में अटका लेगा। फिर चिंतन चलेगा, विचार चलेगा, दर्शनशास्त्र का जन्म होगा; मगर धर्म की अनुभूति नहीं होगी। और अनुभूति से ही सत्य के द्वार खुलते हैं। चिंतन, विचार सत्य के द्वार खोलने में असमर्थ हैं। चिंतन, विचार की कुंजियां सत्य के द्वार पर पड़े ताले के समक्ष बिलकुल नपुंसक हैं। सोचोगे भी तो क्या सोचोगे? जिसे नहीं जानते हो उसे सोचोगे तो कैसे सोचोगे? सोचना तो जुगाली की प्रक्रिया है।

As soon as we ask why, that wonder which stirs the heart will no longer reach the heart. It will get caught in the net of why, entangled in the brain. The thorn of why will pin it in the mind. Then reflection will begin, thought will churn, philosophy will be born—but the experience of religion will not happen. And only through experience do the doors of truth open. Thinking and thought are incapable of opening those doors. The keys of thought are utterly impotent before the lock on truth’s gate.

भैंस को देखा, घास चर लेती है, फिर बैठ जाती है, फिर उसे वापस निकाल-निकाल कर जुगाली करती है। जो चर लिया है उसी की जुगाली हो सकती है। जो नहीं चरा है उसकी जुगाली नहीं हो सकती। विचार जुगाली है। किताबों में पढ़ लिया, लोगों से सुन लिया; फिर उसी को बैठ कर जुगाली करने लगे।

Even if you think—what will you think? How will you think about what you do not know? Thinking is a process of rumination. You’ve seen the buffalo: it grazes, then sits, bringing it back up and chewing the cud. You can ruminate only what you have grazed. What you have not grazed cannot be ruminated. Thought is rumination. You read it in books, you heard it from people; then you sit and chew it over.

विचार कभी मौलिक नहीं होता और सत्य सदा मौलिक है। इसलिए विचार और सत्य के रास्ते कभी एक-दूसरे को काटते नहीं। जो विचार में पड़ा, सत्य से चूक जाता है। जिसे सत्य में जाना हो उसे विचार से सावधान होना होगा। विचार को तो देखते ही कि सिर उठा रहा है, सावधान हो जाना, सजग हो जाना। विस्मय प्रीतिकर है, विचार घातक है।

Thought is never original, and truth is always original. Therefore the paths of thought and truth never cross. Whoever gets entangled in thought misses truth. One who wishes to know truth must be wary of thought. The moment you see thought raising its head, become alert, aware. Wonder is lovable; thought is lethal.

यह तो उचित है शामून अली कि तुम्हें करोड़ों तारों को देख कर एक विस्मय जगता है, हठात, तुम अवाक रह जाते हो, तुम्हारी आंखें ठगी की ठगी रह जाती हैं, कि क्षण भर को जैसे हृदय न धड़कता हो, कि जैसे श्वास अवरुद्ध हो जाती हो! यह तो शुभ है। लेकिन जैसे ही तुमने पूछा: क्यों, यह सब किसलिए हुआ, किसने किया, क्या है इसके पीछे कारण--कि तुम चूके, कि तुम रिपटे, कि तुम गिरे सीढ़ी से, कि धर्म से तुम्हारा साथ छूटा। अब तुम्हारा चिंतन दर्शन का होगा। और दर्शन का चिंतन अनिवार्य रूप से विज्ञान के चिंतन में परिणत हो जाता है।

It is right, Shamoon Ali, that when you see billions of stars, wonder arises; suddenly you are speechless, your eyes stand transfixed, for a moment the heart seems to stop, the breath seems arrested. This is auspicious. But the moment you ask: why, what is all this for, who did it, what is the cause behind it—you miss, you stumble, you fall from the steps, your companionship with religion slips away. Now your reflection will be philosophical. And philosophical reflection inevitably turns into scientific thinking.

इसलिए जहां-जहां दार्शनिक-चिंतन ने जड़ें जमा लीं वहां-वहां धर्म नष्ट हो गया, विज्ञान पैदा हुआ। पश्चिम में यही हुआ। लोगों ने पूछा: क्यों, किसलिए, कारण क्या है, मूल कारण कहां है? कारण की खोज जल्दी ही विज्ञान बन जाती है। और विज्ञान का अर्थ है: थोथे में, छिछले में, उथले में जीवन व्यतीत होने लगता है।

Therefore wherever philosophical thinking took root, religion perished and science was born. This is what happened in the West. People asked: why, what for, what is the cause, where is the first cause? The search for cause quickly becomes science. And science means life begins to be lived in the trivial, the superficial, the shallow.

जीवन की गहराइयां प्रश्नों में बांधे नहीं बंधतीं। और जितना गहरा सागर हो उतना ही मुट्ठी में नहीं आता। करोड़-करोड़ तारे, इनसे बरसती हुई अमृत ज्योति... प्रश्न मत उठाओ, गीत गाओ! और गीत तुम गा सको तो तुम्हारे भीतर से, तुम्हारे ही अंतस से, बिना प्रश्न पूछे, उत्तर का आविर्भाव हो जाएगा। और उत्तर भी ऐसा उत्तर नहीं कि जिसे तुम उत्तर कह सको--उत्तर भी ऐसा उत्तर कि जिसमें तुम गीले हो जाओगे, भीग जाओगे, जो तुम्हें रूपांतरित कर जाएगा; जो केवल बौद्धिकता नहीं होगा, बल्कि तुम्हारी अंतरात्मा बनेगा।

The depths of life cannot be bound by questions. The deeper the ocean, the less it can be held in a fist. Billions of stars, the nectar-light pouring from them... do not raise questions; sing a song! And if you can sing, from within you, from your own innermost core, without asking, an answer will arise. And not a verbal answer that you can call an answer, but an answer in which you are soaked and drenched, which transforms you; not merely intellectual, but becoming your very inner being.

तुम पूछते हो: ‘क्या ब्रह्मांड में हम अकेले पृथ्वीवासी हैं?’

जान कर भी क्या होगा? अगर अनंत-अनंत पृथ्वियों पर भी लोग हों तो क्या होगा? पड़ोसी से तो प्रेम नहीं हो पा रहा है। शामून अली! मुसलमान हिंदू को प्रेम नहीं कर पा रहा है, जैन मुसलमान को प्रेम नहीं कर पा रहा है। भारतीय चीनी को प्रेम नहीं कर पा रहा है। पड़ोसी से प्रेम नहीं हो पा रहा है। दूर तारों पर अगर लोग बसे भी होंगे तो क्या करोगे? अभी पड़ोसी से तो संबंध नहीं जुड़े हमारे। अभी पति तो पत्नी से प्रेम नहीं कर पा रहा है, पत्नी तो पति से प्रेम नहीं कर पा रही है। अभी तो प्रेम के नाम पर न मालूम कितने ढंग की राजनीतियां चल रही हैं! अभी तो प्रेम के नाम पर एक-दूसरे पर कब्जे की कोशिश की जा रही है। अभी तो भाई भाई का दुश्मन है, अभी तो आदमी आदमी की हत्या के पीछे संलग्न है। अभी इस पृथ्वी से युद्ध अंत नहीं हुए, घृणा अंत नहीं हुई। अभी इस पृथ्वी पर भाईचारा, प्रेम, अभी मैत्री का सूरज यहां नहीं उगा। अगर होंगे भी दूर कहीं चांद-तारों के पास किन्हीं ग्रह-उपग्रहों पर लोग तो क्या करोगे? मान लो कि हैं, फिर? या मान लो कि नहीं हैं...।

You ask: Are we earthlings alone in the universe? Even if you knew, what would it change? Suppose there are people on infinite earths—so what? You cannot love even your neighbor. Shamoon Ali, the Muslim cannot love the Hindu, the Jain cannot love the Muslim. Indians cannot love the Chinese. We cannot love the neighbor. If there are people settled on distant stars, what will you do? Our bond with the neighbor is not even formed yet. The husband cannot love the wife, the wife cannot love the husband. In the name of love, so many kinds of politics are going on! In the name of love, there is only an attempt to possess each other. Brother is the enemy of brother; humans are engaged in killing humans. Wars have not ended on this earth; hatred has not ended. Brotherhood, love, the sun of friendship has not yet risen here. Even if there are people on some planets and satellites near the moon and stars, what will you do? Suppose they are there—then what? Or suppose they are not...

इस तरह के परिकाल्पनिक प्रश्नों में उलझ कर समय व्यय न करो। क्योंकि यही समय यही ऊर्जा प्रार्थना बन सकती है। क्यों बना है अस्तित्व, इसका कभी कोई उत्तर नहीं दिया जा सकता। क्योंकि जो भी उत्तर दिए जाएंगे उन्हीं उत्तरों पर यह प्रश्न पुनः पूछा जा सकता है। कोई कहे: ईश्वर ने बनाया है तो पूछा जा सकता है, क्यों? और कोई कहे: ईश्वर ने अपनी मौज से बनाया है तो पूछा जा सकता है, इसके बनाने के पहले उसे मौज न थी? दुखी था? कोई कहे कि लीला कर रहा है, तो अकेला ही है, लीला किसके सामने हो रही है? तो क्या कोई छोटा बच्चा है जो भटक गया है--जो रात के अंधेरे में अपने को ही ढाढस बंधाने को सीटी बजा रहा है?

Do not waste time entangling yourself in such hypothetical questions. The same time and energy can become prayer. Why existence is, no answer can ever be given. Because whatever answer is given, the same question can be asked of it again. If someone says, God created it, you can ask, why? If someone says, God created it out of his joy, you can ask, before creating it was he without joy, unhappy? If someone says he is playing a divine play, then he is alone—before whom is the play enacted? Is he some little child who has lost his way, whistling in the dark night to comfort himself?

ईश्वर ने जगत क्यों बनाया? यह प्रश्न वैसे का वैसा ही रहेगा। और अगर कोई उत्तर भी मिल जाए तो सवाल उठेगा, ईश्वर क्यों है? ईश्वर को किसने बनाया? क्या प्रयोजन होंगे? इन प्रश्नों का कोई अंत न होगा। एक प्रश्न और हजार प्रश्नों को अपने साथ ले आता है।

Why did God create the world? The question will remain as it is. And even if an answer is found, the question will arise: why is there God? Who created God? What purpose would he have? There is no end to these questions. One question drags along a thousand more.

धार्मिक व्यक्ति को यह बात बहुत गहराई से समझ लेनी चाहिए कि प्रश्न गिरेंगे तो प्रार्थना जन्मेगी। अगर प्रश्न बने रहे तो प्रार्थना कभी जन्म नहीं सकती।

A religious person must understand deeply that when questions drop, prayer is born. If questions remain, prayer can never be born.

चला जा रहा हूं!

न इस राह का आदि मैं जानता हूं,

न इस राह का अंत मैं मानता हूं,

दिशा पंथ की एक पहचानता हूं

नहीं जानता छल रहा पंथ को मैं

स्वयं पंथ से या छला जा रहा हूं।

चला जा रहा हूं!

I keep going! I know not the beginning of this path, nor do I accept its end; I recognize only a hint of its direction. I do not know whether I am deceiving the path, or being deceived by the path. I keep going!

नहीं है मुझे ध्यान जीवन मरण का

नहीं ज्ञान है तप्त कण और तन का

मुझे एक ही ज्ञान है बस जलन का!

नहीं ज्ञात, मरु जल रहा आज मुझमें

स्वयं या कि मरु में जला जा रहा हूं

चला जा रहा हूं!

I have no concern for life and death, no knowledge of the searing particle or the body; I know only one thing—the burning! I do not know whether today the desert burns in me, or I am burning in the desert. I keep going!

नहीं ज्ञात तट पर कि मझधार हूं मैं

निराधार हूं कि साधार हूं मैं

यही लग रहा बस, निराकार हूं मैं

नहीं जानता, ढल रहा शून्य मुझ में

स्वयं शून्य में या ढला जा रहा हूं!

चला जा रहा हूं!

I do not know whether I am at the shore or midstream, whether I am groundless or grounded. Only this seems so: I am formless. I do not know whether the void is pouring into me, or I am being poured into the void. I keep going!

न ही कुछ ज्ञात है, न ही कुछ कभी ज्ञात होगा। यही तो धर्म और विज्ञान की मौलिक भिन्नता है। विज्ञान कहता है: अस्तित्व दो हिस्सों में तोड़ा जा सकता है--ज्ञात और अज्ञात। जो कल अज्ञात था, आज ज्ञात हो गया है। और जो आज अज्ञात है, कल ज्ञात हो जाएगा। विज्ञान कहता है: बस दो ही कोटियां पर्याप्त हैं--ज्ञात और अज्ञात। और अंततः एक ही कोटि बचेगी--ज्ञात की; सभी अज्ञात धीरे-धीरे ज्ञात हो जाएगा।

Nothing is known, nor will anything ever be finally known. This is the fundamental difference between religion and science. Science says existence can be divided into two parts: the known and the unknown. What was unknown yesterday becomes known today; what is unknown today will be known tomorrow. Science says two categories suffice: the known and the unknown—and ultimately only the known will remain, as all unknowns gradually become known.

अगर यह सच है, अगर विज्ञान की धारणा उचित है, सम्यक है, तो जल्दी ही एक दिन आएगा, विस्मय पैदा नहीं होगा। अज्ञात ही कुछ न होगा तो विस्मय कैसे पैदा होगा? जल्दी ही वह दुर्भाग्य की घड़ी आ जाएगी कि आश्चर्य का जन्म न होगा। और जिस दिन आश्चर्य न होगा उस दिन आदमी आत्मघात कर लेगा, एक क्षण जी न सकेगा। जीवन व्यर्थ हो जाएगा। अर्थ ही आश्चर्य के कारण है। अर्थ ही अज्ञात के कारण है। अर्थ ही रहस्य के कारण है।

If this is true, if the scientific notion is correct, soon the unfortunate hour will arrive when wonder will no longer be born. And the day there is no wonder, man will commit spiritual suicide; he will not be able to live even a moment. Life will become futile. Meaning exists because of wonder, because of the unknown, because of mystery.

धर्म अस्तित्व को तीन खंडों में बांटता है: ज्ञात, अज्ञात और अज्ञेय। जो अज्ञात है, ज्ञात बन जाएगा। जो ज्ञात बन गया है, वह भी कभी अज्ञात था। लेकिन एक और कोटि है, अज्ञेय, जो न कभी ज्ञात हुई और न कभी ज्ञात होगी--जिसका स्वभाव ही अज्ञेय है; जो अनजानी है, अनजानी रहेगी। अनजानापन संयोगिक नहीं है, अनजानापन उसकी नियति है। जैसे हम जान लेंगे कि गुलाब का फूल किन चीजों से बना है--मिट्टी, पानी, हवा, सूरज... निश्चित जान लेंगे। जो अज्ञात है, ज्ञात हो जाएगा। लेकिन सूरज की किरणों को पहचान लेंगे पृथ्वी की मिट्टी को पहचान लेंगे, हवा को पहचान लेंगे, जल को पहचान लेंगे। लेकिन कुछ और भी है गुलाब के फूल में, सौंदर्य, वह अज्ञेय है और अज्ञेय ही रहेगा। वह न तो सूरज से बना है, न पृथ्वी से, न हवा से, न पानी से। उस पर पकड़ नहीं बैठती है; वह हाथ से छिटक-छिटक जाता है। वह पारे जैसा है; जितना पकड़ो उतना बिखर-बिखर जाता है।

Religion divides existence into three: the known, the unknown, and the unknowable. What is unknown will become known; what is known was once unknown. But there is another category: the unknowable—never known and never to be known, whose very nature is unknowability; it is unknown and will remain unknown. Its unknowability is not accidental; it is its destiny. We can know what makes up a rose—soil, water, air, sun—we can certainly know. The unknown can become known. We will recognize the sun’s rays, the earth’s soil, the air, the water. But there is something else in the rose: beauty. That is unknowable, and will remain so. It is not made of the sun, nor of earth, nor of air or water. It does not submit to our grasp; it slips from the hand. It is like mercury: the more you try to hold it, the more it scatters.

सौंदर्य अज्ञात है और अज्ञात रहेगा। हम जान लेंगे कि मनुष्य के भीतर कामवासना के पैदा होने के क्या कारण हैं। करीब-करीब जानने की बात शुरू हो गई। स्त्री-पुरुष के हारमोन हम पहचान लेंगे। उनके भीतर आकर्षण है, वह पहचान लेंगे। वह आकर्षण भी चुंबकीय है, वह पहचान लेंगे। लेकिन फिर भी प्रेम की कहानी अज्ञात है और अज्ञात ही रहेगी। अज्ञेय है; उसके ज्ञात होने का कोई उपाय नहीं है।

हारमोन को समझ लेने से प्रेम को नहीं समझा जा सकेगा। प्रेम कुछ है, जिस पर हमारी पकड़ नहीं बैठती; जो अपरिहार्य रूप से हमारे ज्ञान की परिधि में नहीं आता; जितना हम उसके पीछे दौड़ते हैं उतना हमसे दूर होता जाता है।

We will know the causes of sexual desire in a human being—almost we have begun to know. We will identify the hormones of man and woman. We will recognize the attraction in them, even that it is magnetic. Yet the story of love is unknowable and will remain so. It is unknowable; there is no way for it to be known. By understanding hormones, love will not be understood. Love is something that does not yield to our grasp; it does not enter, by its very nature, the perimeter of our knowledge; the more we chase it, the farther it recedes.

प्रेम, सौंदर्य, सत्य, ध्यान, परमात्मा, निर्वाण, ये सब अज्ञेय हैं और अज्ञेय रहेंगे। और जब तुम्हारे भीतर प्रकृति के किसी संस्पर्श में रहस्य की लहर उठे तो जल्दी से उसे प्रश्न मत बना लेना, अन्यथा आ गए थे मंदिर के द्वार के पास और भटक गए; उठने-उठने को था घूंघट और चूक गए!

Love, beauty, truth, meditation, the divine, nirvana—all these are unknowable, and will remain so. And when, within you, at some touch of nature a wave of mystery arises, do not hastily make it into a question; otherwise you had reached the temple door and went astray; the veil was about to be lifted—and you missed!

मैं कब से ढूंढ रहा हूं

अपने प्रकाश की रेखा!

तम के तट पर अंकित है

निःसीम नियति का लेखा

देने वाले को अब तक

मैं देख नहीं पाया हूं;

पर पल भर सुख भी देखा

I have been searching for so long for my ray of light! On the shore of darkness is inscribed the endless script of destiny. The Giver I have not yet been able to see; but for a moment I have seen joy, and then for a moment I have seen sorrow;

फिर पल भर दुख भी देखा;

 

किस का आलोक गगन से

रवि शशि उड्डगन बिखराते?

किस अंधकार को लेकर

काले बादल घिर आते?

उस चित्रकार को अब तक

मैं देख नहीं पाया हूं;

पर देखा है चित्रों को

Whose radiance do the sun, the moon, and the winged ones scatter from the sky? What darkness do the black clouds gather and bring? That painter I have not yet been able to see; but I have seen the pictures be formed, and formed, and be erased!

बन-बन कर मिट-मिट जाते!

 

फिर उठना, फिर गिर पड़ना,

 

आशा है, वहीं निराशा;

 

क्या आदि-अंत संसृति का

 

अभिलाषा ही अभिलाषा?

 

अज्ञात देश से आना

 

अज्ञात देश को जाना

 

अज्ञात! अरे क्या इतनी ही

 

है हम सब की परिभाषा?

 

पल भर परिचित वन-उपवन

 

परिचित है जग का प्रति कन,

 

फिर पल में वहीं अपरिचित

हम-तुम, सुख-सुषमा, जीवन।

है क्या रहस्य बनने में?

है कौन सत्य मिटने में?

मेरे प्रकाश दिखला दो

मेरा भूला अपनापन!

उठते हैं प्रश्न। उठना स्वाभाविक है। लेकिन अगर सजग रहो तो प्रश्नों के जाल से बच सकते हो। चित्रों को देखो, रस-मग्न हो देखो। वह जो दान दे रहा है, जिसके हाथों से न मालूम कितना प्रसाद तुम्हारी झोली में पड़ रहा है, उस प्रसाद को देखो। उस प्रसाद के लिए अनुग्रह मानो। मगर याद रखो--

Rising again, falling again, hope—and there the very same despair; Is the beginning and end of the world-process nothing but longing upon longing? To come from an unknown land, to go to an unknown land— Unknown! Ah, is this all the definition of us all? For a moment the groves are familiar, every particle of the world is familiar, and in an instant the same becomes unfamiliar— you and I, joy, beauty, life. Is there a secret in becoming? What truth is there in dissolving? Show me my light— my forgotten belonging!

 

Questions arise. It is natural that they arise. But if you remain alert, you can escape the net of questions. Look at the pictures, look, intoxicated with their flavor. Look at the gifts being given, how much prasad is falling into your bag from those hands—see the prasad. Be grateful for it. But remember—

देने वाले को अब तक

मैं देख नहीं पाया हूं;

उस चित्रकार को अब तक

मैं देख नहीं पाया हूं;

पर देखा है चित्रों को

बन-बन कर मिट-मिट जाते!

The Giver I have not yet been able to see; that painter I have not yet been able to see; but I have seen the pictures be formed, and formed, and be erased!

बदलियां उठती हैं, बिखर जाती हैं। चांद-तारे बनते हैं और समाप्त हो जाते हैं। लोग आते हैं और विदा हो जाते हैं। अज्ञात है आगमन, अज्ञात है होना, अज्ञात है जाना। लहर क्यों उठती, क्यों होती, क्यों विदा हो जाती--सब अपरिचित है। और सुंदर है कि अपरिचित है। और शुभ है कि अपरिचित ही रहे। क्योंकि इसी अपरिचय के बीच तो प्रार्थना का आविर्भाव होता है। इस रहस्य को नहीं समझ पाते, इसलिए तो सिर झुकाने की आकांक्षा जगती है। यह रहस्य बेबूझ रह जाता है, इसलिए तो आंखें आनंद से गीली हो उठती हैं।

Clouds rise and scatter. The moon and stars are formed and pass away. People come and take leave. Unknown is the arrival, unknown the being, unknown the departure. Why the wave rises, why it is, why it subsides—all is unfamiliar. And it is beautiful that it is unfamiliar. It is auspicious that it remain so. For it is in this unfamiliarity that prayer arises. We cannot fathom this mystery; that is why the urge to bow the head is born. Because this mystery remains unfathomed, our eyes grow wet with joy.

यह पक्षियों की चहचहाहट, यह वृक्षों का चुपचाप खड़ा ध्यानमग्न रूप, ये सूरज की किरणें, यह आकाश से गिरती शीतलता--यह सब छूता है, अनुभव में आता है; मगर नहीं, कोई सिद्धांत इसे समझा नहीं पाता। सब सिद्धांत छोटे पड़ जाते हैं। सब शब्द ओछे पड़ जाते हैं। यही तो संभव बनाता है कि मंदिर उठें, मस्जिद उठें, कि गीता जगे कि कुरान गाई जाए। इसी रहस्य के आघात में तो हमारा हृदय-कमल खिलता है।

This birdsong, the trees standing silently in meditative poise, the rays of the sun, the coolness falling from the sky—all this touches us, comes into experience; yet no theory can explain it. All theories fall short; all words prove petty. This is what makes it possible for temples to rise, for mosques to rise, for the Gita to awaken, for the Quran to be sung. Under the impact of this very mystery the lotus of our heart blossoms.

शामून अली! विस्मय को तो भरो, विस्मय में तो जगो। आंखें विस्फरित रह जाएं, टकटकी बंध जाए। मगर प्रश्न न उठाओ, क्योंकि सभी प्रश्न व्यर्थ के उत्तरों में ले जाएंगे। और आदमी जब थक जाता है प्रश्न पूछ-पूछ कर, तो किन्हीं भी उत्तरों को मान लेता है। मानना पड़ता है, न मानो तो बेचैनी होती है, प्रश्न सताता है। इसलिए फिर लोग कोई भी उत्तर मान लेते हैं। फिर किसी ने कुरान मान ली, किसी ने वेद, किसी ने गीता, किसी ने धम्मपद। फिर किसी ने कोई उत्तर मान लिया। क्योंकि कब तक प्रश्न पूछे चले जाओ? प्रश्न का कांटा चुभता है, घाव बनाता है, तो फिर कोई उत्तर मान लो। हालांकि तुम्हारे सब उत्तर माने हुए हैं और जरा ही उत्तरों को उलटोगे-पलटोगे तो पाओगे कि प्रश्न उनके नीचे जिंदा हैं जैसे कि राख के नीचे अंगार जिंदा होता है।

Shamoon Ali, trust wonder, awaken in wonder. Let the eyes remain wide, the gaze transfixed. But do not raise questions, because every question will lead to futile answers. And when a person gets tired of asking, he comes to accept any answers. He has to—if he does not, restlessness arises, the question torments. So people accept some answer or other. One accepts the Quran, another the Vedas, another the Gita, another the Dhammapada—someone accepts some answer. For how long can you go on asking? The thorn of questioning pricks, makes a wound; so accept some answer. But all your answers are adopted, and if you turn them over even a little, you will find the questions alive beneath them, as embers remain alive beneath the ash.

तुम्हारे उत्तर राख की तरह हैं; हर उत्तर के पीछे अंगार जिंदा है, तुम्हारा प्रश्न जिंदा है। प्रश्न मरते ही नहीं। हां, लेकिन प्रश्नों का अतिक्रमण जरूर होता है। उसी अतिक्रमण को मैं धर्म कहता हूं। प्रश्न का अतिक्रमण, यही धर्म का सार-सूत्र है। प्रश्न उठे, उठने दो; मगर तुम उसके जाल में न पड़ो, तुम सरक जाओ, तुम बच कर अपना दामन बचा कर निकल जाओ। काश, तुम यह कर सको तो नमाज पैदा होगी शामून अली! तो पहली बार तुम पाओगे, अज्ञात, अनंत अज्ञात के समक्ष तुम्हारा सिर झुक गया है! उसकी चौखट पर तुमने अपना सिर रख दिया है। और अपूर्व है शांति फिर, अपूर्व है आनंद फिर!

Your answers are like ash; behind every answer a live ember remains—your question remains alive. Questions never die. Yes—but they can be transcended. That transcendence is what I call religion. The transcendence of questions is the essence of religion. Let questions arise—let them; but do not fall into their web. Slip past, save yourself, and move on. If you can do this, namaz will arise, Shamoon Ali! For the first time you will find your head bowing before the unknown, the infinite unknown. You will have placed your head upon its threshold—and then there is incomparable peace, incomparable bliss.

उत्तर को लेकर क्या करोगे, आनंद मांगो! उत्तर को लेकर क्या करोगे, कोई स्कूल में परीक्षाएं नहीं देनी हैं; जीवन मांगो! उत्तर लेकर क्या करोगे, अनुभूति मांगो! अनुभूति, जो तुम्हें नहला दे! अनुभूति, जो तुम्हें निखार दे! अनुभूति, जो तुम्हें नया जन्म दे दे!

What will you do with answers? Ask for bliss! What will you do with answers—you are not going to sit exams in some school; ask for life! What will you do with answers? Ask for experience! Experience that bathes you, that refines you, that gives you a new birth!

यह हो सकता है। इसलिए मैं तुम्हारे प्रश्नों के उत्तर नहीं दे रहा हूं यहां; इतना ही समझा रहा हूं कि प्रश्नों से बचने की कला सीखो। मेरे उत्तर तुम्हारे प्रश्नों के उत्तर नहीं हैं। मेरे उत्तर तुम्हारे भीतर और-और नये-नये विस्मय को जगा देने की चेष्टा हैं; और-और नये-नये रहस्यों को उमगा देने का उपाय हैं। मैं तुम्हारे हृदय को ऐसे रहस्य से भर देना चाहता हूं कि तुम्हें लगने लगे: मुझे कुछ भी आता नहीं है, कि मैं अज्ञानी हूं। जिस दिन तुम ऐसा जान लोगे कि मैं अज्ञानी हूं, निपट अज्ञानी, उस दिन ज्ञान का आकाश तुम पर टूट पड़ेगा! होगी बहुत वर्षा फूलों की! जैसे बुद्ध पर हुई, जैसे सुकरात पर हुई, जैसे महावीर पर हुई। तुम भी उसके अधिकारी हो। प्रत्येक उसका अधिकारी है।

This is possible. Therefore I am not giving answers to your questions here; I am simply showing you how to learn the art of avoiding questions. My answers are not answers to your questions. My answers are efforts to awaken in you more and more wonder, to stir up more and more mysteries. I want to fill your heart with such mystery that you begin to feel: I know nothing, I am ignorant. The day you know, I am ignorant—utterly ignorant—on that day the sky of knowing will break upon you! There will be a great rain of flowers, as it fell upon Buddha, upon Socrates, upon Mahavira. You too are worthy of it. Everyone is worthy of it.

दूसरा प्रश्न: प्रभु, तुम्हें रिझाऊं कैसे? मीरा जैसा नृत्य न आया कोयल जैसा कंठ न पाया जम्बू जैसा ध्यान न ध्याया तेरी महिमा इस जड़ वाणी से समझाऊं कैसे? प्रभु, तुम्हें रिझाऊं कैसे?
Second question: Lord, how shall I win you over? I cannot dance like Meera, I have not found a throat like the cuckoo’s, I have not meditated like Jambu; with this inert tongue how can I praise your glory? Lord, how shall I win you over?

अनेकांत! रिझाने की बात ही नहीं है, परमात्मा तुम पर रीझा ही हुआ है। न रीझा होता तो तुम होते ही नहीं। रीझा है इसलिए तुम हो। तुम्हें बनाया, इसी में उसने घोषणा कर दी है कि तुम पर रीझा है।

Anekant! There is no question of winning him over—the Divine is already won over by you. Had he not been, you would not even be. He is enamored; that is why you are. By creating you he has already announced that he is delighted with you.

जब कोई बांसुरीवादक गीत गाता है तो गाता ही इसीलिए है कि उस गीत पर रीझा है। नहीं तो क्यों उठाए बांसुरी, क्यों बजाए बांसुरी। और जब कोई नर्तक पैर में घुंघरू बांध कर नाच उठता है तो साफ है कि रीझा है, इस नृत्य को बिना नाचे नहीं रह सकता है। परमात्मा तुम्हें नाच रहा है, परमात्मा तुम्हें गा रहा है अनेकांत, रिझाने का कोई सवाल नहीं है, परमात्मा तुम पर रीझा हुआ है। काश, तुम इस सत्य को समझ पाओ तो तुम्हारे जीवन से इसी क्षण अंधकार टूट जाए! जिस पर परमात्मा रीझा हो, उसे और क्या चाहिए? परमात्मा ने जिसकी आंखों में काजल दिया हो और परमात्मा ने जिसके ओंठों को रंग दिया हो और परमात्मा ने जिसके अंग-अंग गढ़े हों, उसे और क्या चाहिए? जिसके रोएं-रोएं पर परमात्मा का हस्ताक्षर है, उसे और क्या चाहिए? यह सारा जगत उसके रीझे होने की खबर दे रहा है।

When a flautist plays, he plays because he is charmed by the song—otherwise why lift the flute at all? And when a dancer ties the bells to his ankles and begins to dance, it is clear he is enchanted; he cannot help but dance. God is dancing you, God is singing you. Anekant, there is no question of seducing the Divine; the Divine is already seduced by you. If only you could grasp this truth, the darkness would break from your life this very moment! What more does one need upon whom God has already smiled? If God has put kohl in your eyes, colored your lips, shaped your every limb—what more do you need? If every hair of your body bears God’s signature—what more do you need? The whole universe is bringing news that he is pleased.

अगर परमात्मा रीझा न हो अस्तित्व पर तो अस्तित्व कभी का समाप्त हो जाए। फिर श्वास कौन ले? फिर नये पत्ते क्यों फूटें? फिर नये बच्चे क्यों पैदा हों? फिर नये तारे क्यों जन्में? तुम यह चिंता छोड़ो कि परमात्मा को कैसे रिझाएं।

If God were not enamored of existence, existence would have ended long ago. Who would then breathe? Why would new leaves sprout? Why would new children be born? Why would new stars arise? Drop this worry about how to woo God.

और इसलिए भी कहता हूं कि यह चिंता छोड़ो कि परमात्मा को किन्हीं विशिष्ट गुणों के कारण नहीं रिझाया जाता। तुम क्या सोचते हो, मीरा इस देश की सबसे बड़ी नर्तकी थी, इसलिए रिझा पाई परमात्मा को? जो नृत्य-शास्त्र को जानते हैं उनसे पूछो। वे कहेंगे: बहुत नर्तकियां थीं, मीरा कोई बड़ी नर्तकी है? शायद ठीक-ठीक नाचना आता भी न होगा। ऐसे दीवानों को कहीं ठीक-ठीक नाचना आया है? ऐसे दीवाने कि उनके पैर ठीक-ठीक पड़ रहे हैं, इसका होश कौन रखेगा? तबले की थाप के साथ संगति बैठ रही कि नहीं, मीरा को इसका होश होगा? जो कहती है: ‘लोकलाज खोई’, सब लोकलाज खो कर जो नाची! जिसे अपने वस्त्रों का भी होश नहीं रहता था, उसे छंद, संगीत, मात्रा, ताल, लय इनका स्मरण रहता होगा?

And drop it also because God is not wooed by any special talent. Do you think Meera was the greatest dancer in the land, and therefore she won God’s favor? Ask those who know the science of dance; they will tell you there were many great dancers—was Meera such a great dancer? Perhaps she didn’t even know how to dance “properly.” Have such mad lovers ever danced properly? When one is so intoxicated, who keeps track of where the feet are falling? Would Meera be mindful of whether her steps matched the drumbeat? She herself says, “I lost all regard for public opinion”—she danced having lost every social inhibition! She who forgot even her garments—would she remember meter, mode, measure, beat, and rhythm?

नहीं; मीरा कोई बहुत बड़ी नर्तकी नहीं थी। नर्तकियां तो बहुत रही होंगी। राजाओं के जमाने थे, रजवाड़ों के दिन थे, हर दरबार में नर्तकियां थीं, बड़ी-बड़ी नर्तकियां थीं। सारे देश में नाचनेवालों का एक अलग जगत था। संगीत की एक प्रतिष्ठा थी। क्या तुम सोचते हो मीरा के पास बड़ा मधुर कंठ था इसलिए परमात्मा को रिझा लिया? इन भूलों में मत पड़ना। परमात्मा रीझता है न तो मीरा के नृत्य के कारण, न गीत के कारण। परमात्मा तो रीझा ही हुआ है। इस सत्य को मीरा ने समझ लिया कि परमात्मा रीझा ही हुआ है; इस सत्य को समझने के कारण नाची, जी भर कर नाची, आह्लादित होकर नाची। कंठ फूट पड़ा हजार-हजार गीतों में। यह गीत अनगढ़ है। यह नृत्य भी अनगढ़ है। लेकिन यह भाव कि परमात्मा ने मुझे इस योग्य समझा कि बनाए, धन्यवाद के लिए पर्याप्त है।

No, Meera was not some great classical dancer. There were many dancers then. It was the age of kings and courts—every court had famed dancers. Music had its own prestige. And do you think Meera had a uniquely sweet voice and thus enchanted God? Don’t fall into such errors. God does not get enticed by Meera’s dance or song—God is already enticed. Meera simply understood this truth, that the Divine is already in love; understanding this, she danced—she danced to her heart’s content, in ecstasy. Her throat burst open into thousands of songs. The songs are unpolished, the dance too is unpolished. But the feeling—that God considered me worthy enough to create me—is enough for gratitude.

मीरा धन्यवाद देने को नाची। मीरा का नृत्य उसके अनुग्रह से पैदा हो रहा है। और अगर परमात्मा से उसका संबंध जुड़ गया तो किसी गुण, विशिष्टता के कारण नहीं, किसी प्रतिभा के कारण नहीं, वरन केवल भाव की स्वच्छता के कारण। कबीर का जुड़ गया, इसलिए नहीं कि कबीर कोई बड़े महाकवि हैं। जुड़ गया संबंध--कविता के कारण नहीं। जुड़ गया संबंध--भाव के कारण।

Meera danced in gratitude. Her dance arose from grace. And if her connection with God happened, it was not because of any quality, any special talent, but solely because of the innocence and transparency of her feeling. Kabir’s connection happened—not because he is a great epic poet, but because of feeling, not because of poetry.

इस बात को खूब हृदय में सम्हाल कर रख लो: तुम किसी गुण के कारण परमात्मा के करीब न पहुंच सकोगे। गुण के कारण पहुंचने की आकांक्षा तो अहंकार की ही आकांक्षा है--कि मैं कुछ गुणी हूं, प्रतिभावान हूं, कि देखो मुझे नोबल प्राइज मिला, अब परमात्मा मुझ पर रीझना चाहिए! तुमने सुना किसी नोबल-प्राइज पर, नोबल-प्राइज पाने वाले किसी पर परमात्मा रीझा है, ऐसा तुमने सुना? रीझा कबीर पर। रीझा रैदास पर, फरीद पर। रीझा मंसूर पर, नानक पर। रीझा अलमस्तों पर। ये कोई बहुत बड़े-बड़े विद्वान नहीं थे, न बड़े शास्त्रज्ञ थे। कबीर ने तो कहा ही है: ‘मसी कागद छुओ नहीं!’ कभी छुआ ही नहीं कागज, स्याही हाथ में नहीं लगाई। अगर परमात्मा पूछता कि कितने शास्त्र जानते हो, कितने वेदों के ज्ञाता हो, तो कबीर क्या करते? वेद तो उनके पास थे ही नहीं। वेद की जगह, परमात्मा भी थोड़ा चौंकता, हाथ में लट्ठ लिए खड़े पाते उनको! क्योंकि कबीर ने कहा है: ‘कबीरा खड़ा बाजार में, लिए लुकाठी हाथ!’ लट्ठ लिए हाथ में खड़ा हूं और तो कुछ है ही नहीं।... ‘घर जो बारे आपना चलै हमारे साथ!’ हो घर जला देने की इच्छा तो आ जाओ, हमारे साथ हो लो।

Hold this deep in your heart: you will not reach God on the strength of any quality. The very desire to reach through qualities belongs to the ego—“I am accomplished, talented; look, I have a Nobel Prize, now God should be pleased with me!” Have you ever heard of God being won over by someone’s Nobel Prize? He was enamored of Kabir, of Raidas, of Farid; of Mansoor, of Nanak; enamored of the mad ones. They were not great scholars or pundits. Kabir has said, “I never touched ink or paper.” If God were to ask, “How many scriptures do you know? How many Vedas?”—what would Kabir do? He had no Vedas with him. In their place, God might well be startled to find him standing there with a stick in his hand! For Kabir has said: “Kabir stands in the marketplace with a staff in hand—whoever is ready to burn down his own house, come, walk with me!”

फक्कड़ों पर रीझा परमात्मा। फक्कड़पन चाहिए। भाव की स्वच्छता, निर्मलता चाहिए। श्रद्धा चाहिए। किसी और गुण का सवाल नहीं है कि पी-एच. डी. हो, कि डी. लिट. हो, कि विश्वविद्यालय की डिग्री हो, कि महावीर-चक्र मिला हो, कि पद्मश्री, कि भारत-रत्न, कुछ इस तरह की बातें हों। इन सब बातों से परमात्मा का कोई संबंध नहीं जुड़ता। परमात्मा तो इन पत्तों पर रीझा है, फूलों पर रीझा है, तितलियों पर रीझा है, पत्थरों पर रीझा है। तुम पर न रीझेगा? परमात्मा तो रीझा ही हुआ है। तुम जरा हिम्मत जुटाओ। तुम जरा आंख खोलो। तुम जरा हिम्मत बांधो, साहस बांधो--इस बात को देखने का कि परमात्मा तुम पर रीझा हुआ है और तत्क्षण जोड़ हो जाएगा।

God is enamored of the fakirs, the free spirits. What is needed is that fakir-like quality—purity and clarity of feeling, devotion. Not Ph.D.s, not D.Litts., not university degrees, not Mahavir Chakras, not Padma Shris, not Bharat Ratnas. None of these things builds any bridge to God. He is enamored of leaves, of flowers, of butterflies, of stones—will he not be enamored of you? He is already in love. Just gather a little courage. Open your eyes. Dare to see that God is already delighted with you—and the connection will be instantaneous.

अनेकांत! मत पूछो:

‘प्रभु, तुझे रिझाऊं कैसे?

मीरा जैसा नृत्य न आया...’

अच्छा ही है, नहीं तो एक नकली मीरा होती और। और अनेकांत जंचते भी नहीं नकली मीरा की हालत में। जरा गड़बड़ ही मालूम होती।

‘कोयल जैसा कंठ न पाया...’

Anekant, don’t ask: “Lord, how shall I woo you? I cannot dance like Meera...” Good that you cannot—otherwise there would be one more counterfeit Meera. And Anekant, a fake Meera would not suit you—you would look a bit out of joint.

बड़ी कृपा है! आदमी होकर और कोयल जैसा कंठ होता तो अड़चन में पड़ते, जहां जाते वहीं अड़चन में पड़ते। कोयल का कंठ कोयल को ही ठीक है।

“I have not found a throat like the cuckoo’s...” Great mercy! To be a human being and yet have a cuckoo’s throat—you’d be in trouble wherever you went. A cuckoo’s throat is right for a cuckoo.

‘जम्बू जैसा ध्यान न ध्याया

तेरी महिमा इस जड़ वाणी से समझाऊं कैसे?’

तुम्हारा भाव समझ में आ रहा है। वाणी जड़ है और उस चैतन्य को नहीं समझा पाती। मगर वाणी ही तो नहीं है, मौन भी तो है तुम्हारे पास है! तुम मौन को गुनगुनाने दो, तुम मौन के नाद को उठने दो। और अगर तुमने मीरा का सोचा तो नकल हो जाएगी। महावीर का सोचा तो नकल हो जाएगी। मोहम्मद की सोची तो नकल हो जाएगी।

“I have not meditated like Jambu; With this inert speech how can I praise your glory?” Your feeling is understood. Speech is inert and cannot convey the Conscious. But it isn’t only speech you have—you also have silence! Let your silence hum; let the sound of your silence arise. And if you think of Meera, it will turn into imitation. Think of Mahavira—it will be imitation. Think of Mohammed—it will be imitation.

और इस दुनिया में नकल से बड़ी अड़चन हो गई है, सारे नकली लोग भरे हुए हैं। सारे जैन मुनि हैं, वे महावीर होने की कोशिश कर रहे हैं। अगर महावीर हो भी गए तो भी परमात्मा के द्वार पर इन्हें प्रवेश नहीं मिलेगा, क्योंकि एक महावीर काफी है। इतनी भीड़ क्या करेंगे महावीरों की लेकर? और ये सब नकली होंगे और ये सब थोथे होंगे, ऊपर-ऊपर होंगे। क्योंकि असली तो कभी भी किसी दूसरे की नकल नहीं होता।

And in this world imitation has become a great hindrance—the place is crowded with counterfeiters. All the Jain monks are trying to be Mahavira. Even if they became Mahavira, God would not grant admission at the gate—one Mahavira is enough. What would he do with such a crowd of Mahaviras? And they would all be fake and hollow, superficial; for the genuine never imitates another.

परमात्मा ने तुम्हें इतना गौरव दिया है, इतनी गरिमा दी है; तुम्हें एक आत्मा दी है--और तुम अनुकरण करोगे! आत्मा का अर्थ क्या होता है? आत्मा का अर्थ होता है: जिसका अनुकरण नहीं किया जा सकता। वह विशिष्ट रूप से तुम्हारी है और बस तुम्हारी है; और किसी की न कभी थी और किसी की कभी होगी भी नहीं। तुम अद्वितीय हो, यही तो तुम्हारी आत्मा है। अगर तुम महावीर जैसे चलने लगे, उठने लगे, बैठने लगे तो सब थोथा हो जाएगा, सब झूठा हो जाएगा। और झूठ तो औपचारिक रहता है।

God has given you such dignity, such grandeur; he has given you a soul—and you will imitate? What does “soul” mean? That which cannot be imitated. It is uniquely yours—and only yours; it has never belonged to anyone else, nor will it ever belong to anyone else. You are unrepeatable—that is your soul. If you start walking, rising, sitting like Mahavira, all will turn shallow and false. And falsehood is always merely formal.

कुछ दिन पहले तीन जैन साध्वियां यहां सुनने आईं। अब जैन साध्वियां तो पिच्छी लेकर चलती हैं। ऊन की बनी होती है पिच्छी। जहां बैठें वहां पहले झाड़-बुहार लें। ऊन की बनाते हैं ताकि चींटी को भी चोट न लगे। कोई चींटी इत्यादि चलती हो तो झाड़-बुहार लें। दरवाजे पर द्वारपालों ने कहा कि यह सामान यहीं छोड़ दो, सामान भीतर नहीं ले जाना है। पर जैन साध्वी बिना पिच्छी के तो कहीं जा ही नहीं सकती। अब बड़ी मुश्किल खड़ी हो गई। आना भी है और बिना पिच्छी के जैन साध्वी को चलना भी नहीं चाहिए, वह नियम के प्रतिकूल है। और जाना भी है और पिच्छी छोड़ी भी नहीं जा सकती, तो फिर... तो कानूनी मन रास्ता निकाल लेता है। तो इन जैन साध्वियों ने तरकीब निकाल ली: पिच्छी की डंडी अपने साथ रख ली, सिर्फ डंडी! पिच्छी वहीं छोड़ दी, लेकिन डंडा निकाल कर अपनी बगल में रख लिया। चलो आधा-आधा सही, फिफ्टी-फिफ्टी!

Some days ago three Jain nuns came here to listen. Jain nuns carry a picchhi—a whisk made of wool. Wherever they sit, they first sweep the place—so that even an ant is not harmed. At the gate the guards said, “Please leave your belongings here; you can’t take them inside.” But a Jain nun cannot go anywhere without her picchhi. A big problem! They wanted to come, yet a Jain nun should not walk without the whisk—it would be against the rule. They wanted to go in, and they did not want to leave it. So the legalistic mind found a way: they left the whisk, but took the handle with them—only the stick! The whisk stayed at the gate, and they tucked the stick under their arm. All right, half-and-half—fifty-fifty!

जहां नकल होती है वहां समझौते हो जाते हैं, क्योंकि अंतरात्मा में तो कोई बात होती नहीं। पिच्छी से कुछ प्रयोजन तो है नहीं; जबरदस्ती है, थोप दी है ऊपर। लेकिन डर भी है कि कहीं पता न चल जाए श्रावकों को, कहीं जैन गृहस्थों को पता न चल जाए कि पिच्छी छोड़ी! तो कम से कम कहने को रहेगा कानूनी, कि पिच्छी तो छोड़ी थी! मगर डंडा हाथ में रखा था! आधा तो साथ में था ही। चलो आधा दंड कम हो, इतना ही बहुत है!

Where there is imitation, there will be compromises, because nothing comes from the inner being. The picchhi serves no inner purpose; it is imposed from the outside. But there is also fear—what if the householders find out they left the whisk! At least they can say, legally, “We did leave the whisk—but we kept the handle in hand. Half was with us.” Let half the punishment be reduced—that’s enough!

जब भी लोग नकल करेंगे, औपचारिक होंगे, तो समझौते हो जाएंगे। क्योंकि औपचारिकता कभी भी आंतरिक नहीं हो सकती, उसकी गहराई नहीं हो सकती।

Whenever people imitate and become merely formal, compromises creep in. Formality can never be inner, never deep.

मैं एक घर में मेहमान था, सांझ हो गई, अंधेरा हो गया है। जैन परिवार, अंधेरा हो जाए तो भोजन नहीं करना चाहिए। लेकिन भूख भी लगी है, जिनके घर मैं ठहरा हूं, उनको। वे मुझसे बोले: जल्दी चलिए, जल्दी चलिए! बाहर चलें, कमरे के बाहर चलें! वहां बाहर भोजन कर लेंगे।

मैंने कहा: बाहर और भीतर से क्या फर्क पड़ेगा, समय तो वही है! चाहे कमरे के भीतर बैठ कर भोजन करें चाहे बाहर...।

उन्होंने कहा: बाहर थोड़ी रोशनी है। ज्यादा नहीं है, मगर थोड़ी है। सूरज तो डूब गया है, मगर थोड़ी सी रोशनी बाहर है। समय वही है बाहर और भीतर, लेकिन बाहर थोड़ी रोशनी है। इतनी ही मन को सांत्वना रहेगी कि बिलकुल अंधेरा नहीं हो गया है।

I was once a guest in a home. Evening had fallen; it was dark. A Jain family—one should not eat after dark. Yet they were hungry, the very people with whom I was staying. They said to me, “Please, quickly—let’s go outside the room. We’ll eat out there.” I said, “What difference does outside or inside make? The time is the same. Whether we eat in here or out there...” They said, “Outside there is a little light. Not much, the sun has set, but still a little light remains outdoors. The time is the same inside and out, but outside there is a bit of light. It will be some small consolation to the mind that it isn’t completely dark.”

तो मैंने कहा कि बिजली जला कर यहां रोशनी क्यों नहीं कर लेते, ज्यादा रोशनी हो जाती!

उन्होंने कहा: लेकिन बिजली, बिजली का तो शास्त्रों में कोई विधान नहीं है।

हो भी नहीं सकता, मैंने कहा। क्योंकि महावीर के वक्त में बिजली थी भी नहीं। होती तो शायद विधान किया होता, क्योंकि महावीर का कुल प्रयोजन इतना था कि रात के अंधेरे में तुम भोजन करोगे, कोई कीड़ा-मकोड़ा गिर जाए, कोई मच्छर गिर जाए, कोई हिंसा हो जाए! अगर बिजली होती, तब तो बड़ी सरलता से यह रोका जा सकता था। फिर रोशनी सूरज की हो कि बिजली की, कोई फर्क नहीं पड़ता है। रोशनी तो एक ही है। रोशनी का स्वभाव एक है। मगर जो लोग लकीर के फकीर होकर चलते हैं, उनको अड़चनें आ जाती हैं। समय बदल जाता है, पुरानी लकीरें रह जाती हैं, वे उन्हीं को पीटते रहते हैं, वे हमेशा समय के पीछे मालूम पड़ते हैं। उनकी हालत बड़ी पिटी-पिटाई हो जाती है। वे मुर्दों की भांति होते हैं।

So I said, “Why not turn on the electric light here? There will be more light.” They said, “But electricity—there is no provision for that in the scriptures.” “Of course not,” I said. “In Mahavira’s time there was no electricity. Had it been, perhaps he would have included it, because his whole intent was this: in the darkness of night if you eat, some insect might fall in, some mosquito, some harm might be done. With electricity, this could easily be prevented. Whether the light is from the sun or from electricity—what difference does it make? Light is light.” But those who are sticklers for the line run into such difficulties. Times change; the old lines remain, and they keep beating those lines—they are always behind the times, their condition becomes pitiably threadbare. They become like the dead.

मैं तुमसे कहता भी नहीं कि तुम मीरा जैसे होओ। मीरा सुंदर थी, जैसी थी भली थी, प्यारी थी। मगर तुम्हें अनेकांत, अनेकांत होना है, मीरा नहीं। न तुम्हें कोयल जैसा कंठ चाहिए, न जरूरत है। और कभी-कभी खतरे हो जाते हैं। क्योंकि जब भी तुम किसी चीज को ऊपर से आरोपित कर लोगे तो एक बात तो निश्चित है, उसके भीतर भाव की सलिल-धारा न रहेगी, भाव की अंतर्धारा न रहेगी। यह भी हो सकता है कि मीरा का गीत कोई मीरा से भी बेहतर ढंग से गा दे, लेकिन तो भी परमात्मा का प्यारा नहीं हो जाएगा।

I am not telling you to be like Meera. Meera was beautiful as she was, lovely as she was. But you, Anekant, must be Anekant—not Meera. You don’t need a cuckoo’s throat. And there are even dangers: whenever you impose something from the outside, one thing is certain—the inner current of feeling will be missing. It may happen that someone sings Meera’s song better than Meera; even then he will not become dear to God.

सोनचिड़ी आंगन में बोल गई है

शकुन शुभ हुआ है कि आएंगे कंत

पीड़ा प्रतीक्षा की पाएगी अंत

नीम में मधुर मिसरी घोल गई है

कौंध गए सुखद सब बीते दिन-रैन

सुख की पुलक में ही भर आए नैन

A little golden bird has chirped in the courtyard— An auspicious omen: the Beloved will come. The pain of waiting will find its end; Sweet sugar has melted into bitter neem.

स्मृतियों की परत-परत खोल गई है

छोड़ उड़ी कचनार शेवंती फूल

प्रिया के प्रदेश की गंधायित धूल

ओस-बिंदु पाटल पर रोल गई है

घायल-सी सांसें और उलझे केश

देने को नयन में आंसू ही शेष

निर्धन के कोष सब टटोल गई है

Pleasant flashes light up all bygone days and nights, Eyes brim over with the thrill of joy, Layer upon layer of memory unfolds— Sweet sugar has melted into bitter neem.

सोनचिड़ी आंगन में बोल गई है

 

तुम्हारे पास जो हो, तुम्हारा अपना जो, आंसू सही, नहीं कि मीरा के गीत चाहिए और मीरा का कंठ, नहीं कि कोयल का कंठ चाहिए, नहीं कि बुद्ध जैसा ध्यान, कि चैतन्य जैसा नर्तन--नहीं, जो तुम्हारे पास हो, जो तुम्हारा अपना हो, दो आंसू भी अगर भाव से तुम गिरा सको परमात्मा के लिए, तो सब हो जाएगा।

 

सोनचिड़ी आंगन में बोल गई है

 

आ जाएगी खबर कि प्रिया आती, कि प्रेमी आता, कि प्रीतम आते।

 

शकुन शुभ हुआ कि आएंगे कंत

 

पीड़ा प्रतीक्षा की पाएगी अंत

 

नीम में मधुर मिसरी घोल गई है

बस दो आंसू तुम्हारे अपने हों। मगर अपने हों, इसे भूलना ही मत। तो नीम में भी मिश्री घुल सकती है। अपने हों। जो भी तुम्हारा अपना है, वही तुम चढ़ा सकते हो। अपने को ही अर्पण किया जा सकता है।

कौंध गए सुखद सब बीते दिन-रैन

सुख की पुलक में ही भर आए नैन

स्मृतियों की परत-परत खोल गई है

नीम में मधुर मिसरी घोल गई है

छोड़ उड़ी कचनार शेवंती फूल

The kachnar and the shevanti burst forth and scatter, The fragrant dust of the Beloved’s land rises, Dew-drops roll upon the petal— Sweet sugar has melted into bitter neem.

प्रिया के प्रदेश की गंधायित धूल

ओस-बिंदु पाटल पर रोल गई है

नीम में मधुर मिसरी घोल गई है

घायल-सी सांसें और उलझे केश

देने को नयन में आंसू ही शेष

निर्धन के कोष सब टटोल गई है

सोनचिड़ी आंगन में बोल गई है।

Breaths like the wounded, hair in tangles, Only tears are left in the eyes to give— She rifled through all the coffers of the poor one, A little golden bird has chirped in the courtyard.

फिकर न करो कि कंठ कोयल का नहीं है। फिकर न करो कि नृत्य मीरा का नहीं है। फिकर न करो कि ध्यान बुद्ध का नहीं है। तुम्हारा कुछ भी हो, जो भी हो, अच्छा-बुरा, सुंदर-कुरूप, मूल्यवान-मूल्यहीन, तुम्हारा हो, प्रामाणिक रूप से तुम्हारा हो--बस उसी को परमात्मा के चरणों में रख देना। और तुम्हारी भेंट निश्चित ही स्वीकार हो जाएगी। तुम स्वीकार हो ही, सिर्फ तुम्हें पता नहीं है।

Whatever you have—what is truly yours—let it be tears if need be; you don’t need Meera’s songs or Meera’s throat, you don’t need a cuckoo’s voice, you don’t need Buddha’s meditation or Chaitanya’s dancing. What you have, what is your own—be it good or bad, beautiful or ugly, valuable or valueless—if it is authentically yours, place just that at God’s feet. Your offering will surely be accepted. You are already accepted—you just don’t know it yet.

तीसरा प्रश्न: ओशो, बुझे दिल में दीया जलता नहीं, हम क्या करें? तुम्हीं कह दो कि अब ऐ जाने-वफा, हम क्या करें?
The third question: Osho, In a heart gone out the lamp will not burn—what should we do? You tell us now, O faithful beloved, what should we do?

कृष्णतीर्थ! दिल का दीया तो कभी बुझता ही नहीं। राख कितनी ही जम जाए, जरा कुरेदोगे और अंगार मिल जाएगी। दिल का दीया तो कभी बुझता ही नहीं, यह शाश्वत सत्य है। बुझ सकता नहीं, क्योंकि यह दीया साधारण दीया नहीं है--बिन बाती बिन तेल! न तो इसकी कोई बाती है और न कोई तेल है। तेल होता, बुझ जाता, तेल चुक जाता तो बुझ जाता। बाती होती तो बुझ जाता। बाती चुक जाती तो बुझ जाता। और जो बिन बाती बिन तेल जल रहा है तुम्हारे भीतर, वहां तक हवाओं के कोई कंप भी नहीं पहुंचते। वहां न आंधियां पहुंचती हैं, न बवंडर पहुंचते हैं। तुम्हारे अंतस्तल के केंद्र पर कोई भी तरंग नहीं पहुंचती; वहां सब निस्तरंग है।

Krishnatirth! The lamp of the heart never really goes out. However much ash may have gathered, if you gently stir it you will find a live ember. The heart’s lamp never goes out—this is an eternal truth. It cannot go out, because it is no ordinary lamp—wickless and oilless! It has neither wick nor oil. If there were oil, it would be used up and the lamp would die. If there were a wick, it would burn out and the lamp would die. And that which burns within you without wick and without oil cannot be touched by any wind. No gusts, no whirlwinds reach there. No ripples reach the innermost center of your being; there, all is unrippled.

और जो यह दिल का दीया है, यही तो तुम्हारे जीवन का दूसरा नाम है। यह बुझ जाता कृष्णतीर्थ, तो पूछता कौन? यह बुझ जाता तो तुम यहां होते कैसे? दिल का दीया न कभी बुझा है, न कभी बुझता है। लेकिन मैं तुम्हारे प्रश्न का अर्थ समझता हूं। कई बार लगता है कि बुझा-बुझा हो गया। बार-बार लगता है कि कोई चमक नहीं है, कोई लपट नहीं है। बार-बार लगता है कि कोई अर्थ नहीं है, अभिप्राय नहीं है। क्यों जीए जा रहा हूं? कोई उत्साह नहीं है। बार-बार लगता है कि न तो कहीं कोई प्रेम की किरण है, न कोई प्रार्थना की किरण है। यह मेरा कैसा दिल का दीया है, इसमें कोई रस-स्रोत तो बहते ही नहीं! न फूल खिलते हैं, न गंध उठती है। यह कैसा मेरा दिल का दीया है? अगर यही जिंदगी है तो फिर मौत क्या बुरी है। अगर यों ही ठोकरें खाते रहना है, रोज सुबह उठ आना और रोज सांझ सो जाना और यों ही व्यर्थ भटकाव में भटकते रहना, अगर यही जिंदगी है और फिर एक दिन मर जाना है, तो आज ही मर जाने में बुराई क्या है?

And this lamp of the heart is simply another name for your life itself. If it had gone out, Krishnatirth, who would be there to ask the question? If it were extinguished, how would you even be here? The heart’s lamp has never gone out and never does. But I understand the meaning of your question. Many times it feels as if it has gone dim. Again and again it seems there is no luster, no flame. Time and again it feels as if there is no meaning, no purpose. Why am I going on living? There is no zest. It appears again and again that there is no ray of love anywhere, no ray of prayer either. What kind of heart-lamp is this, with no wellspring of nectar flowing? No flowers bloom, no fragrance rises. What kind of heart-lamp is mine? If this is life, then what is so bad about death? If I am only to keep stumbling like this—getting up every morning, sleeping every evening, wandering in futile distraction—and then one day die anyway, what harm is there in dying today?

मैं तुम्हारा प्रश्न समझा। तुम यह कह रहे हो कि जीवन में कोई अर्थ क्यों नहीं है। तुम यह कह रहे हो कि जीवन में कोई अभिप्राय क्यों नहीं है। जीवन एक दुर्घटना जैसा क्यों मालूम होता है? जीवन एक उत्सव क्यों नहीं है? मैं नाच क्यों नहीं रहा हूं? मैं गीत क्यों नहीं गा रहा हूं? मेरे भीतर अहोभाव क्यों नहीं है? मैं तुम्हारा प्रश्न समझा। तुम्हारा प्रश्न यही है। यही तुम्हारा अभिप्राय है।

I have understood your question. You are saying: Why is there no meaning in life? You are saying: Why is there no purpose in life? Why does life seem like an accident? Why is life not a celebration? Why am I not dancing? Why am I not singing? Why is there no awe and gratitude within me? I have understood—this is your question, this is your drift.

‘बुझे दिल में दीया जलता नहीं, हम क्या करें?

तुम्हीं कह दो कि अब ऐ जाने-वफा, हम क्या करें?’

“Bujhe dil mein diya jalta nahin, hum kya karein? Tumhi keh do ki ab ai jaane‑wafa, hum kya karein?” “In a heart gone out the lamp will not burn—what should we do? You tell us now, O faithful beloved, what should we do?”

तुम्हारे किए से कुछ होगा भी नहीं। शायद तुम जो कर रहे हो, उसी के कारण तुम्हारी पहचान नहीं हो पा रही है दिल के दिए से। तुम्हारा कर्ताभाव ही तुम्हें चैतन्य से अपरिचित रख रहा है। या तो तुम कर्ता हो सकते हो या साक्षी। कल दूलनदास के वचन समझे न! तुम दो में से एक ही हो सकते हो--या तो साक्षी या कर्ता। अगर कर्ता हुए, साक्षी भूल जाएगा; अगर साक्षी हुए, कर्ता भूल जाएगा।

Nothing will come from your doing. Perhaps it is precisely because of what you are doing that you fail to recognize the heart’s lamp. Your sense of doership is what keeps you unfamiliar with consciousness. You can be either the doer or the witness. Didn’t you understand Doolandas’s words yesterday? You can be only one of the two—either witness or doer. If you are the doer, you will forget the witness; if you are the witness, the doer will be forgotten.

तुमने बच्चों की किताबों में कभी यह तस्वीर देखी? एक बूढ़ी स्त्री की तस्वीर होती है बच्चों की किताबों में। और उसी तस्वीर में एक जवान स्त्री भी छुपी होती है। उन्हीं लकीरों में! लेकिन एक बड़े मजे की बात है उस तस्वीर के संबंध में: अगर तुम्हें बूढ़ी स्त्री दिखाई पड़े तो जवान स्त्री दिखाई नहीं पड़ेगी। फिर तुम लाख कोशिश करो, जब तक बूढ़ी दिखाई पड़ती रहेगी जवान स्त्री दिखाई नहीं पड़ेगी। क्योंकि वे ही लकीरें जो बूढ़ी स्त्री की तस्वीर को बनाती हैं, उन्हीं लकीरों के द्वारा जवान स्त्री बनेगी। और वे लकीरें अभी बूढ़ी को बनाने में उलझी हैं तो जवान को बनाने के लिए मुक्त नहीं हैं। अगर तुम गौर से देखते ही रहो, देखते ही रहो तो एक घड़ी ऐसी आएगी कि बूढ़ी स्त्री खो जाएगी और जवान दिखाई पड़ेगी। वह भी एक भीतरी नियम से होता है। हमारी आंख ज्यादा देर तक एक चीज पर थिर नहीं रह सकती; बदलाहट चाहती है। हम जिस चीज पर थिर हो जाते हैं उबने लगते हैं, बदलना चाहते हैं, तो अगर तुम बूढ़ी स्त्री को देखते रहे, एक तो बूढ़ी स्त्री और फिर देखते ही रहे, देखते ही रहे, देखते ही रहे, थोड़ी देर में घबड़ा जाओगे, बेचैन हो जाओगे। तुम्हारी आंखें इधर-उधर हटना चाहेंगी, भागना चाहेंगी, बचना चाहेंगी। उसी बचने में अचानक जवान स्त्री प्रकट हो जाएगी। और तब तुम चकित होओगे कि जब जवान स्त्री दिखाई पड़ेगी तो फिर बूढ़ी दिखाई नहीं पड़ती, क्योंकि अब वे ही लकीरें जवान को बनाने लगीं।

Have you seen that picture in children’s books? There’s a drawing of an old woman. And hidden in the very same lines is a young woman. In the same strokes! But there is a delicious fact about that picture: if you see the old woman, you cannot see the young one. However much you try, as long as the old one is apparent, the young one won’t appear. The very lines that form the old woman must rearrange themselves to form the young one, and while they are locked into making the old one, they’re not free to make the young. If you keep looking closely and steadily, a moment comes when the old woman vanishes and the young one appears. That too happens by an inner law: our eyes cannot remain fixed on the same gestalt for too long; they crave change. When we hold to something, we tire of it and want to shift. So if you keep seeing the old woman, keep seeing and seeing, after a while you’ll feel restless, uneasy; your eyes will want to dart away, escape. In that very escape, suddenly the young woman appears. And then you are astonished to find that once the young woman appears, the old one disappears—because now those same lines have begun composing the young.

पश्चिम में एक पूरा मनोविज्ञान इसी आधारशिला पर खड़ा हुआ है--गेस्टाल्ट मनोविज्ञान। यह जो स्त्री है बूढ़ी, यह एक गेस्टाल्ट है, एक ढांचा--उन्हीं लकीरों का। और वह जो जवान स्त्री है वह दूसरा ढांचा--उन्हीं लकीरों का। दूसरा गेस्टाल्ट। मगर एक साथ दो गेस्टाल्ट नहीं देखे जा सकते। एक साथ तो केवल एक ही गेस्टाल्ट, एक ही ढांचा देखा जा सकता है।

In the West a whole psychology stands on this foundation—Gestalt psychology. The old woman is one gestalt, one pattern of those lines. The young woman is a second pattern—of the same lines. But you cannot see two gestalts at once. At one time only one gestalt, one pattern, can be seen.

ठीक ऐसी ही अवस्था भीतर है। एक ढांचा है कर्ता का और एक ढांचा है साक्षी का। अगर कर्ता में जुड़ गए तो साक्षी नहीं दिखाई पड़ेगा। और साक्षी दिखाई पड़े तो ही दीया दिल का जलता हुआ मालूम पड़े। साक्षी चैतन्य ही तो ज्योति है अंतर की। कर्ता ही तो अंधेरा है। कर्ता ही तो धुआं है। तुम कर्ता में खो गए हो जैसे सभी लोग कर्ता में खो गए हैं।

Exactly the same is true within. There is a pattern of the doer and a pattern of the witness. If you are locked into the doer, the witness won’t be visible. And only when the witness appears does the lamp of the heart seem to be burning. Witness-consciousness is the inner flame; the doer is the darkness, the smoke. You have lost yourself in the doer, as most people have.

लेकिन फिर भी तुम पूछ रहे हो: ‘तुम्हीं कह दो कि अब ऐ जाने-वफा, हम क्या करें?’

And still you ask: “You tell us now, O faithful beloved, what should we do?”

और अभी भी तुम पूछते हो कि क्या करें! वह करने वाला अभी भी पूछ रहा है कि और क्या करूं। लेकिन जब तक तुम कुछ करोगे, साक्षी न हो सकोगे। इसलिए ज्ञानी कहते हैं: कुछ करो न, साक्षी हो जाओ। थोड़ी देर को न करने में बैठ जाओ। उस न करने का ही पारिभाषिक नाम ध्यान है। एक घड़ी भर चौबीस घंटों में बस आंख बंद करके रह जाओ, कुछ न करो। करो ही मत! कृत्य से सारा संबंध ही तोड़ लो। विचार भी नहीं, वासना भी नहीं, कृत्य भी नहीं, करने की कोई छाया ही नहीं--बस हूं! सिर्फ रह जाओ।

Even now the doer asks, “What else should I do?” But as long as you go on doing, you cannot be a witness. That is why the wise say: Don’t do anything; be a witness. For a little while, sit in non-doing. The technical name for that non-doing is meditation. For one hour out of the twenty-four, just close your eyes and remain—do nothing. Don’t do at all! Cut all connection with acts. No thought, no desire, no deed, not even the shadow of doing—just be.

शुरू-शुरू में अड़चन होगी, क्योंकि जन्मों-जन्मों की आदत है कर्ता होने की, कुछ न कुछ लोग करते ही रहते हैं। खाली नहीं बैठ सकते। अगर कोई करने योग्य काम न हो तो गैर-करने योग्य काम करने लगते हैं, मगर करते हैं। अगर छुट्टी का दिन हो, जिसके लिए छह दिन से राह देखते थे दफ्तर में बैठे कि छुट्टी आ रही है, रविवार आ रहा है, रविवार आ रहा है और जब रविवार आता है तो बड़ी मुश्किल में पड़ जाते हैं, अब क्या करें! पत्नियां डरती हैं पतियों से रविवार को, क्योंकि घड़ी जो बिलकुल ठीक चल रही थी उसे खोल कर बैठ गए--ठीक करने के लिए, जो ठीक चल ही रही थी! कि कार को खोल कर बैठ गए, जो कि ठीक चल ही रही थी! कि कैंची उठा कर बगीचे में झाड़ों को काटने लगे! कुछ न कुछ करेंगे। बिना किए नहीं रह सकते। करने की ऐसी पागल आदत हो गई है!

In the beginning there will be difficulty, because for lifetimes you have been addicted to being the doer; people keep on doing something or other. They cannot sit idle. If there is nothing to do, they start doing what ought not be done—but they do. If it’s a holiday they longed for all week in the office—Sunday is coming, Sunday is coming—then when Sunday arrives they are in a fix: What to do now! Wives fear their husbands on Sundays: the clock that was running perfectly is taken apart—to fix it, though it was running fine! The car is taken apart—though it was fine! Scissors in hand, they start hacking at the garden shrubs! Something they will do. They cannot be without doing. So mad is the habit!

इसलिए तुम जब नये-नये ध्यान करने बैठोगे तो पुरानी आदत लौट-लौट कर हमला बोलेगी। फिकर मत करना! तीन से छह महीने तक हमले होते हैं। तीन से छह महीने तक अगर तुमने इतनी हिम्मत रखी कि हमले बरदाश्त कर लिए और तुम रोज बैठते ही गए; तुमने कहा कोई हर्जा नहीं, कुछ न मिला तो कोई हर्जा नहीं, खोया भी क्या; कुछ करते भी तो क्या कर लेते, कर-कर के भी क्या पा लिया है--छह महीने अगर तुमने यह तय रखा कि एक घंटा बैठे ही रहेंगे, कुछ फिकर न करेंगे, जो हो, हो, तो तुम एक दिन पाओगे अचानक एक नई सुगंध उठने लगी तुम्हारे भीतर। ऐसी सुगंध, जिससे तुम परिचित नहीं हो। तुम्हारे नासापुट भरने लगे एक अपूर्व सुवास से! सब फूल फीके होने लगेंगे। और तुम्हारे भीतर एक किरण जगने लगेगी, जिसके सामने सूरज छोटे पड़ जाते हैं, और तुम्हारे भीतर एक शांति का आकाश फैलने लगेगा, जिसके सामने यह बड़ा आकाश भी एक छोटा सा आंगन है।

Therefore when you first sit to meditate, the old habit will return and attack. Don’t worry! For three to six months the attacks come. If for three to six months you have the courage to bear them and you sit every day, saying, “No harm; if nothing happens, still no harm; what is there to lose? Even by doing, what have I gained?”—if for six months you keep your resolve to sit one hour, and not be bothered by whatever happens—then one day you will find that suddenly a new fragrance has begun to rise within you. A fragrance unknown to you. Your nostrils will fill with an unprecedented perfume! All flowers will seem pale. Within you a ray will begin to dawn, before which the sun looks small, and within you a sky of peace will spread, before which this vast sky is but a tiny courtyard.

और जिस दिन यह अपूर्व क्रांति तुम्हारे भीतर उतरनी शुरू होती है, उस दिन तुम्हें पहली बार पता चलता है: तुम कौन हो! तुम बुद्ध हो, महावीर हो, कृष्ण हो, क्राइस्ट हो! उस दिन तुम्हें पता चलता है कि तुम कितनी बड़ी संपदा के मालिक थे और नाहक ही भिक्षापात्र लिए भीख मांगते फिरते थे। कर्ता को जाने दो।

And the day this unique revolution starts descending within you, for the first time you know who you are. You are Buddha, Mahavira, Krishna, Christ! That day you discover what a great treasure you owned, while you went about begging with a bowl for no reason. Let the doer go.

और कर्ता में हमारा बड़ा रस है, क्योंकि कर्ता में ही हमारे अहंकार की सारी जड़ें हैं। मैं कर्ता हूं तो मैं हूं। और अगर मैं कर्ता नहीं हूं तो मैं भी गया। इसलिए लोग बढ़ा-चढ़ा कर अपनी बातें करते हैं। थोड़ा सा कर लेंगे और बहुत बढ़ा कर बताएंगे। जरा सा टीला चढ़ जाएंगे और कहेंगे: एवरेस्ट चढ़ गए। छोटे और बड़ों में कुछ भेद नहीं है।

We do relish the doer, because the doer holds the roots of our ego. If I am the doer, then I am. If I am not the doer, “I” also is gone. That is why people boast and exaggerate. They do a little and tell a lot. They climb a small mound and claim: I have scaled Everest. There isn’t much difference between the small and the grown.

एक छोटे बच्चे ने भीतर आकर घबड़ा कर अपनी मां को कहा: मां! एक सिंह चला आ रहा है और एकदम दहाड़ कर मेरे पीछे दौड़ा। उसकी मां ने कहा कि भरे बाजार में, एम. जी. रोड पर कहां का सिंह! तू झूठ बोलना बंद कर! अतिशयोक्ति करना बंद कर। तुझसे करोड़ बार कह चुकी हूं कि अतिशयोक्ति मत कर!

A little boy, flustered, ran in and told his mother: “Ma! A lion is coming and it roared and chased me!” The mother said, “On the main market street, M. G. Road—what lion! Stop lying! Stop exaggerating. I’ve told you a crore times: don’t exaggerate!”

करोड़ बार! कुछ बहुत भेद नहीं है छोटों और बड़ों में। अभी बच्चे की इतनी उम्र भी नहीं है कि करोड़ बार कहा हो, कि उसने करोड़ बार अतिशयोक्ति की हो। ‘करोड़ बार कह चुकी हूं कि अतिशयोक्ति मत कर, मगर तू मानता ही नहीं। जा ऊपर अपने कमरे में बैठ कर भगवान से प्रार्थना कर और क्षमा मांग कि अब झूठ नहीं बोलूंगा, अतिशयोक्ति नहीं करूंगा।’

A crore times! The child isn’t even old enough for her to have said it a crore times, for him to have exaggerated a crore times. “I’ve told you a crore times not to exaggerate—but you don’t listen. Go to your room upstairs and pray to God, and ask forgiveness that you won’t lie or exaggerate again.”

लड़का ऊपर गया। थोड़ी देर बाद वापस नीचे आया। मां ने कहा: तूने प्रार्थना की, क्षमा मांगी?

The boy went up. After a while he came back. The mother asked, “Did you pray, ask forgiveness?”

उसने कहा: हां, मैंने प्रार्थना की, क्षमा भी मांगी। लेकिन परमात्मा बोला: तू फिकर मत कर, जब मैंने पहली दफा देखा उसे तो मैंने भी यही समझा कि सिंह आ रहा है, हालांकि है कुत्ता। मगर तू ही धोखा खाया ऐसा नहीं है, मैं भी धोखा खा गया।

He said, “Yes, I prayed and asked forgiveness. But God said: Don’t worry; when I first saw it I too thought it was a lion—though it is a dog. You weren’t the only one deceived; I was deceived too.”

यह जो बच्चा कुत्ते को देख कर सिंह की घोषणा कर रहा है, इससे तुम भिन्न समझते हो बूढ़ों की घोषणाएं? बस यही अतिशयोक्ति चलती है। क्यों इतनी अतिशयोक्ति चलती है? किसी तरह हम अपने अहंकार को बढ़ा कर के बताना चाहते हैं। बच्चा यह कह रहा है कि सिंह मेरे पीछे पड़ गया, मेरा बाल नहीं बिगाड़ पाया। तुम भी यही कह रहे हो। जरा अपनी घोषणाओं को देखना, अपने वक्तव्यों को देखना। छोटी-छोटी बातों को कितना बढ़ा रहे हो! और पीछे कुल खेल एक है कि इस तरह अहंकार भरता है। मैं कुछ खास हूं, ऐसी प्रतीति होती है।

Do you think the elders’ proclamations are different from this child who announces a dog as a lion? The same exaggeration goes on. Why such exaggeration? In some way we want to puff up our ego. The child is saying: A lion was after me and couldn’t harm a hair. You too say the same. Look at your own declarations, your statements. How you enlarge little things! And behind it all is the single game: in this way the ego swells. It gives the feeling that I am someone special.

जरूरत नहीं है यह प्रतीति की। तुम खास हो ही! इसकी घोषणा करना बिलकुल ही व्यर्थ है। और तुम्हीं खास नहीं हो, यहां प्रत्येक व्यक्ति खास है। परमात्मा खास लोग ही बनाता है, गैर-खास बनाता ही नहीं।

There is no need for this feeling. You are special—already! To declare it is utterly futile. Nor are you the only special one—every person here is special. God makes only special beings; he makes no non-special ones.

तोड़ दो मन! अहं तोड़ दो

 

मत शिखर पर अकेले रहो

 

मुक्त मैदान में भी बहो

 

अंध क्षण में कभी ली हुई

 

दंभ की हर कसम तोड़ दो

गीत लिक्खे न सूरजमुखी

चेतना हो दुखी की दुखी

काव्य लिखना जरूरी नहीं--

कुंठिता हो कलम तोड़ दो

जिंदगी बंध गई झील सी

Break the mind! Break the ego Do not stand alone upon the peak Flow too in the open fields Every vow of pride Taken in a blind moment—break it Do not inscribe songs to sunflowers Let your consciousness grieve with the grieving It isn’t necessary to write poetry— If the pen is stifled, break it Life has congealed like a bound lake Like a sickly lantern For the sake of human welfare Break all merciless rules The finest creation of creation— Do not forbid that love in vain For healthy renewals Break the rituals of dead tradition A dream is that which walks on foot Face smeared with burning dust Life is not only silk Break the rainbow illusion

एक बीमार कंदील सी

 

आदमी के हितों के लिए

 

निर्दयी सब नियम तोड़ दो

 

श्रेष्ठतम सृष्टि की सर्जना

 

व्यर्थ उस प्यार की वर्जना

 

स्वस्थ संशोधनों के लिए

 

रूढ़ियों की रसम तोड़ दो

 

स्वप्न वह जो कि पैदल चले

 

धूल जलती हुई मुख मले

 

सिर्फ रेशम नहीं जिंदगी

 

इंद्रधनुषी वहम तोड़ दो

 

एक ही वहम है इस जगत में--सारे वहमों का स्रोत--एक ही इंद्रधनुषी वहम है: अहंकार का!

There is but one illusion in this world—the source of all illusions—one rainbow illusion: the ego!

तोड़ दो मन! अहं तोड़ दो

दंभ की हर कसम तोड़ दो

और फिर तुम पाओगे: दीया न तो कभी बुझा था, न बुझ सकता है। जरा अहंकार का परदा हटे और दीया जल रहा है!

Break the mind! Break the ego Break every oath of pride And then you will find: the lamp had neither gone out nor can it ever go out. Just lift the veil of ego and the lamp is burning!

एक झेन फकीर हुआ, बोकोजू। सर्द रात है और एक अतिथि बोकोजू के घर मेहमान हुआ है। अंगीठी जल रही है, लेकिन धीरे-धीरे अंगीठी बुझने लगी। राख जम गई। सर्दी बढ़ने लगी। बोकोजू ने उस अतिथि भिक्षु से कहा: भिक्षु, जरा अंगीठी में देखो, कोई अंगार बची या नहीं? बोकोजू के रास्तों का उस अजनबी भिक्षु को कुछ पता न था। बोकोजू बाहर की अंगीठी की बात ही नहीं कह रहा था। बोकोजू तो भीतर की अंगीठी की बात कर रहा था। वह यह कह रहा था कि जरा भाई, भीतर देख, कुछ अंगार बची या नहीं कि सब राख ही राख हो गया? बड़ी देर से इस अतिथि को देख रहा था। देख रहा होगा परत पर परत, राख पर राख जमी है। लेकिन स्वभावतः उस अतिथि ने समझा कि अंगीठी की बात हो रही है, तो उसने पास में पड़ी एक लकड़ी का टुकड़ा उठाया और अंगीठी में घुमाया और फिर कहा कि नहीं, कोई अंगार नहीं है, राख ही राख है।

There was a Zen fakir, Bokuju. It was a cold night and a guest monk was staying at Bokuju’s place. The brazier was burning, but slowly it began to die. Ash gathered. The cold increased. Bokuju said to the guest monk: “Brother, look in the brazier—see if any ember remains.” The guest had no idea of Bokuju’s ways. Bokuju was not speaking about the outer brazier at all. He was talking about the inner brazier. He was saying, “Brother, look within—does any ember remain, or is it all ash now?” He must have been watching the guest for long: layer upon layer, ash upon ash. But naturally the guest thought the outer brazier was meant. He picked up a stick and stirred the coals and said, “No, there is no ember—only ash.”

बोकोजू हंसने लगा। उसने कहा कि नहीं-नहीं, अंगार है। अंगार कभी बुझती ही नहीं। अब तो बात और भी जटिल हो गई। उस अतिथि ने कहा: अंगार कभी बुझती नहीं, आप क्या बात कर रहे हैं! बोकोजू उठा, लकड़ी के टुकड़े को फिर उसने उठाया, अंगीठी में फिर घुमाया, खूब खोजा और एक छोटा सा अंगार राख में कहीं दबा पड़ा रह गया होगा, उसे बाहर लाया। फूंका और कहा: देखो। बाहर तक का अंगार अभी नहीं बुझा है तो भीतर का तो कैसे बुझेगा? राख कितनी ही हो, ढेर लग जाएं राख के, पहाड़ लग जाएं राख के, अंबार हों राख के; मगर भीतर की अंगार न बुझती है, न बुझ सकती है। भीतर की अंगार शाश्वत जीवन की अंगार है। जरा अहंकार को हटाओ; बस इसी की राख है।

Bokuju laughed. He said, “No, no—there is an ember. The ember never dies.” Now the matter became even more puzzling. The guest said, “The ember never dies—what are you saying!” Bokuju rose, took the stick, probed the brazier, searched well, and surely a small ember lay buried somewhere under ash; he brought it out, blew on it, and said, “See? If even the outer ember has not died, how would the inner one die? However much ash there is—mounds of ash, mountains, piles—yet the inner ember neither dies nor can die. The inner ember is the ember of eternal life. Just remove the ego—that is the only ash.”

 

Krishnatirth, there is nothing else to do. One has to learn non-doing. One has to learn witnessing. You must be feeling bored with life, because without this inner witness-consciousness life certainly becomes boredom—great boredom. Everything tastes stale, insipid—like food after a long fever; so life tastes. And this fever is very old—lifetimes old.

कृष्णतीर्थ, कुछ और नहीं करना है। न करना सीखना है। साक्षीभाव सीखना है। तुम जरूर ऊब रहे होओगे जिंदगी से क्योंकि बिना इस भीतर की साक्षी चेतना के जिंदगी निश्चित ही ऊब हो जाती है, बड़ी ऊब हो जाती है। सब बासा-बासा लगता है। बेस्वाद! जैसे बहुत दिन बुखार के बाद भोजन लगता है, ऐसी जिंदगी लगती है। और यह बुखार बहुत दिन पुराना है, जन्मों-जन्मों पुराना है।

ऊब सुबह की, घुटन दोपहर और उदासी शाम की

कई दिनों से यही दशा है

क्या मर्जी है राम की

सिर्फ औपचारिकता भर है

रस ही कहां रहा रिश्तों में

Boredom of morning, suffocation of noon, and sadness of evening For many days this has been the state Is this the Lord’s will? Only the formality remains Where is the savor left in relationships? Just to live out a lifetime Dying in installments, again and again What a sharp jest is this, life so‑called For many days this has been the state Is this the Lord’s will? In contests for the body’s pleasures The mind seems fallen ill As though before the preface One must write the epilogue What kind of beginning is this, where the talk is of full stops? For many days this has been the state Is this the Lord’s will? Worry, that acid in which This existence keeps dissolving We are asked to read surrender, but The last page keeps opening What welcome is this, where the sound is of the final salutation? For many days this has been the state Is this the Lord’s will?

एक उम्र जीने की खातिर

 

रह-रह कर मरना किश्तों में

 

यह कितना तीखा मजाक जिंदगी बराए नाम की

 

कई दिनों से यही दशा है

 

क्या मर्जी है राम की

 

तन के सुख की स्पर्धाओं में

 

मन जैसे बीमार पड़ा हो

 

आमुख के पहले ही जैसे

 

लिखना उपसंहार पड़ा हो

 

यह कैसा प्रारंभ कि चर्चा होती पूर्ण विराम की

 

कई दिनों से यही दशा है

 

क्या मर्जी है राम की

 

चिंता वह तेजाब कि जिसमें

 

यह अस्तित्व घुला जाता है

 

पढ़ना हमें समर्पण लेकिन

अंतिम पृष्ठ खुला जाता है

यह कैसा स्वागत है जिसमें ध्वनि आखिरी प्रणाम की

कई दिनों से यही दशा है

क्या मर्जी है राम की

कृष्णतीर्थ! जितना चिंतनशील, विचारशील व्यक्ति हो उतनी ही ज्यादा ऊब का अनुभव होता है। सिर्फ भैंसें ऊबती नहीं। सिर्फ गधे अर्थहीनता का अनुभव नहीं करते। मनुष्यों में भी केवल वे ही लोग जो बहुत अंधों की तरह जीते हैं, मूर्च्छित, जो अभी पशु-जगत से मुक्त नहीं हुए हैं, उनके जीवन में भर ऊब नहीं होती। उनके जीवन में बड़ी दौड़-धाप देखोगे तुम, बड़ी गरमा-गरमी। उनके जीवन में बड़ा उत्तेजन देखोगे तुम। चले जा रहे हैं दिल्ली की तरफ! उनके जीवन में एक गंतव्य है: दिल्ली पहुंचना है! किसी को राष्ट्रपति बनना है, किसी को प्रधानमंत्री बनना है, किसी को कुछ और बनना है।

Krishnatirth! The more thoughtful and reflective a person is, the more he feels boredom. Only buffaloes do not get bored. Only donkeys do not feel meaninglessness. Among humans, only those who live blindly, stupefied, not yet freed from the animal realm—only they don’t have boredom filling their lives. In their lives you will see much hustle, much heat. You will see much excitement. They are on the run—towards Delhi! Their life has a destination: to reach Delhi! Someone wants to be President, someone Prime Minister, someone something else.

तुमने एक मजा देखा है, राजनीतिज्ञों को तुम ऊबा हुआ नहीं देखोगे। बड़े उत्फुल्ल मालूम होते हैं। ऊबने लायक बुद्धि भी तो चाहिए। ऊबने लायक सोच-विचार भी तो चाहिए! कोई धन की दौड़ में है, ऊबता नहीं; कोई पद की दौड़ में है, ऊबता नहीं। लेकिन जो लोग थोड़ा भी सोचेंगे जीवन के संबंध में, थोड़ा विराम लेकर आंख डालेंगे भीतर, उन्हें ऊब स्वाभाविक मालूम होगी। लगेगा: प्रयोजन क्या है? ठीक, राष्ट्रपति भी हो गए तो फिर क्या है?

Have you noticed? Politicians don’t look bored. They seem exuberant. To get bored you also need a certain intelligence, a capacity to think and reflect! Someone in the race for wealth doesn’t get bored; someone in the race for position doesn’t get bored. But those who reflect a little on life, who pause and look within, to them boredom will seem natural. They will feel: What is the point? Even if I become President, then what?

सिकंदर ने डायोजनीज से पूछा था कि तू इतना आनंदित क्यों है, तेरे पास कुछ भी तो नहीं! और डायोजनीज ने कहा: मैं तुझसे पूछता हूं कि तू इतना दुखी क्यों है, तेरे पास सब कुछ तो है! सिकंदर ने कहा: मैं दुखी हूं, क्योंकि अभी सारे जगत का सम्राट नहीं हो पाया हूं। होकर रहूंगा।

Alexander asked Diogenes: “Why are you so joyous? You have nothing!” And Diogenes said, “I ask you: Why are you so miserable? You have everything!” Alexander said, “I am miserable because I am not yet emperor of the whole world. But I will be.”

डायोजनीज ने कहा: समझ लो कि हो गए, फिर क्या करोगे? यह एक बड़ा अदभुत प्रश्न है: समझ लो कि हो गए, फिर क्या करोगे? सिकंदर एक क्षण को ठिठका रह गया, जवाब न दे सका। यह किसी ने पूछा ही नहीं था उसे कभी कि हो गए समझ लो, फिर क्या करोगे? किसी ने पूछा नहीं था। उत्तर भी उसके पास तैयार नहीं था। इसलिए एक क्षण ठिठका। फिर उसने कहा: फिर क्या करूंगा, फिर जैसे तुम आराम कर रहे हो, ऐसे मैं भी आराम करूंगा।

Diogenes said, “Suppose you become so—then what will you do?” It’s a wondrous question: Suppose you become so—then what will you do? Alexander stood still for a moment; he had no answer. No one had ever asked him: Suppose you achieve it, then what? He had never considered it. So he faltered, then said, “Then what will I do? Then, like you, I will rest.”

तो डायोजनीज ने कहा: अभी आराम करने में क्या अड़चन आ रही है? मैं कर ही रहा हूं, तुम भी करो। फिर क्यों यह आपाधापी?

Diogenes said, “What prevents you from resting now? I am resting—rest now. Why this commotion?”

मगर सिकंदर ने कहा: नहीं, यह अभी नहीं हो सकता। अभी तो अभियान पर निकला हूं। यह तो दुनिया में करके दिखाना है।

But Alexander said, “No, not now. Now I am on a campaign. I have to show the world.”

जिनको दुनिया में कुछ करके दिखाना है, उनको तुम ऊबे हुए न पाओगे। उनमें तुम एक तरह की सतत तीव्रता पाओगे। उनके पैर हमेशा तत्पर हैं दौड़ने को। वे प्रतियोगी हैं। उनके जीवन में तुम हमेशा एक तरह की भ्रांति पाओगे, जो उनके रस को बनाए रखती है। लेकिन जो थोड़ा सोच-विचारशील है... डायोजनीज जैसा जो पूछेगा कि समझो कि पा लिया दुनिया का राज्य फिर क्या करूंगा, उसके जीवन में ऊब आएगी, उदासी आएगी, अर्थहीनता आएगी।

Those who have to show something to the world—you won’t find them bored. You’ll find in them a kind of constant urgency. Their feet are ever ready to run. They are competitors. In their lives you will always find a kind of delusion that keeps their juice flowing. But the slightly thoughtful—like Diogenes, who asks, “Suppose I gain the world’s kingdom—then what will I do?”—in their lives boredom comes, sadness comes, meaninglessness comes.

इसलिए पश्चिम में बहुत जोर से अर्थहीनता आ रही है; पूरब में नहीं, क्योंकि पूरब अभी भी इतनी दीनता में पड़ा है कि अभी हम किसी तरह जिंदा रह लें, यही बहुत है। हमें इतनी सुविधा नहीं है कि बैठ कर हम विचार करें कि जिंदगी का अर्थ क्या है? रोटी ही पास नहीं, कपड़ा पास नहीं, छप्पर पास नहीं। रोटी हो, कपड़ा हो, छप्पर हो, तो फिर आदमी बैठ कर विचार करे कि जीवन का अर्थ क्या? पहले तो रोटी चाहिए। जब तक रोटी नहीं मिलती तब तक जीवन का अर्थ, है भी कुछ या नहीं है कुछ, ये प्रश्न नहीं उठते हैं। पश्चिम में ये प्रश्न बड़े जोर से उठ रहे हैं, क्योंकि रोटी का सवाल हल हो गया है। मकान का सवाल हल हो गया है, काम का सवाल हल हो गया है, अब? अब जिंदगी का प्रयोजन क्या है?

That is why meaninglessness rises strongly in the West—not in the East—because the East is still mired in such poverty that just to somehow survive is much. We don’t have the leisure to sit and ask what life means. There is no bread, no clothes, no roof. When bread, clothing, shelter are there, then one sits and reflects on life’s meaning. Until there is bread, the questions of life’s meaning—whether anything is or isn’t—don’t arise. In the West these questions arise powerfully because bread is solved, housing is solved, work is solved. Now what? What is the purpose of life now?

कृष्णतीर्थ, ऐसे यह अच्छा लक्षण है कि तुम्हारे मन में सवाल उठा।

Krishnatirth, it is a good sign that such a question has arisen in your mind.

ऊब सुबह की घुटन दोपहर और उदासी शाम की

 

कई दिनों से यही दशा है

 

क्या मर्जी है राम की

 

सिर्फ औपचारिकता भर है

रस ही कहां रहा रिश्तों में

एक उम्र जीने की खातिर

रह-रह कर मरना किश्तों में

यह कितना तीखा मजाक जिंदगी बराए नाम की

कई दिनों से यही दशा है

Boredom of morning, suffocation of noon, and sadness of evening For many days this has been the state Is this the Lord’s will? Only the formality remains Where is the savor left in relationships? Just to live out a lifetime Dying in installments, again and again What a sharp jest is this, life so‑called For many days this has been the state Is this the Lord’s will?

क्या मर्जी है राम की

 

मगर इस ऊब से दो परिणाम हो सकते हैं। एक, आत्मघात, कि आदमी को लगे कि जिंदगी इतनी व्यर्थ है कि जीएं ही क्यों? मर ही क्यों न जाएं? दोस्तोवस्की के उपन्यास ब्रदर्स कर्माजोव का एक पात्र ईश्वर से कहता है: लो यह अपनी टिकट, वापस लो, मैं जिंदा नहीं रहना चाहता। यह तुम्हारी जिंदगी व्यर्थ है। सम्हालो! न तो मैं अनुगृहीत हूं, न अनुग्रह का कोई कारण देखता हूं। सिर्फ मुझे बाहर हो जाने दो। बड़ी कृपा होगी, मुझे जिंदगी से बाहर हो जाने दो।

But from this boredom two outcomes are possible. One: self‑destruction—one feels life is so futile, why live at all? Why not end it? In Dostoevsky’s The Brothers Karamazov, a character says to God: “Here, take your ticket back—I don’t want to live. Your life is futile. Keep it! I am neither indebted nor do I see any cause for grace. Just let me step out. Great kindness if you let me step out of life.”

सार्त्र, कामू, पश्चिम के और आधुनिक विचारक एक ही चिंतना से भरे हुए हैं कि जिंदगी ऊब है, इससे छुटकारा कैसे हो? पश्चिम में आत्मघात करने वाले लोगों की संख्या बढ़ती जाती है।

Sartre, Camus, other modern Western thinkers are filled with the thought that life is boredom—how to get rid of it? In the West the number of suicides keeps rising.

तो एक तो उपाय है कि समाप्त कर लो अपने को, जिंदगी बेकार है, सार क्या दौड़े रहना? और एक दूसरा उपाय है कि आत्मक्रांति कर लो। यह जिंदगी बेकार है। यह कर्ता के होने की जिंदगी बेकार है। कर्ता के केंद्र पर बनी जिंदगी बेकार है। एक और जिंदगी है, जो साक्षी के केंद्र पर बनती है। बुद्धों के जीवन, उस जिंदगी में यात्रा करो।

So one way: end yourself—life is useless; why run? And the second way: self‑revolution. This life is useless—as the life of the doer is useless. A life centered on doership is useless. There is another life that is meaningful, fragrant, filled with light—the life centered on the witness. Move into that life—the life of the Buddhas.

मेरी दृष्टि में आत्मघात की घड़ी और संन्यास की घड़ी एक साथ उपस्थित होती हैं; एक ही घड़ी के दो पहलू हैं। जब जिंदगी इतनी व्यर्थ मालूम होती है कि या तो इसे खत्म करो या इसे बदलो, दो के अतिरिक्त कोई विकल्प नहीं छूटता, तभी मनुष्य के जीवन में कुछ घटता है। बुद्ध को भी एक दिन लगा था कि सब व्यर्थ है, लेकिन उन्होंने आत्मघात नहीं किया।

In my view, the hour of suicide and the hour of sannyas come together; they are two faces of the same moment. When life seems so empty that either end it or change it—no third option remains—only then does something happen in a human life. Buddha too one day felt it was all futile—but he did not commit suicide.

पूरब इस सत्य को सदियों से जानता रहा है कि जीने का एक और ढंग भी है, जो सार्थक होता है, जो सुगंधपूर्ण होता है, जो रोशनी से भरा होता है। यही एक ढंग, जिसे हम जानते हैं, एकमात्र ढंग नहीं है; एक और भी जिंदगी के जीने का ढंग है। कर्ता की भांति, एक; साक्षी की भांति, एक। कर्ता की भांति जो जीएगा, वह आज नहीं कल ऊब का अनुभव करेगा। अगर उसमें थोड़ी बुद्धि होगी तो जरूर ऊब का अनुभव करेगा। अगर बुद्धि बिलकुल नहीं होगी तो ऊब का अनुभव नहीं करेगा। मगर वह और भी बदतर दशा है। बुद्धि का इतना न होना कि जिंदगी में ऊब का अनुभव ही न हो, बड़ी बुरी दशा है। वह तो मनुष्य से नीचे की दशा है।

The East has known for centuries that there is another way of living that is meaningful, fragrant, radiant. This way we know is not the only way; there is another way of living: as a doer—one; as a witness—another. Whoever lives as the doer, today or tomorrow he will feel boredom—if he has a little intelligence, he surely will. If he has none, he won’t feel boredom—but that is an even worse state: to have so little intelligence that you don’t even sense life’s boredom is a very bad condition—below the human.

मनुष्य तो वही, जो मनन करे। मनन से ही मनुष्य शब्द बना है। सोचे-विचारे, विमर्श करे। और जब विमर्श करोगे तो यह सवाल उठेगा कि क्या सार है, क्यों जीऊं? एक श्वास और क्यों लूं; अगर इसी तरह जीना है जैसा आज तक जीए हैं, तो फिर क्यों जीएं, कल क्यों जीएं? फिर तो यह जीना सिर्फ कायरता होगी।

A human is one who reflects. The word manushya (man) comes from manana—reflection. He thinks, inquires, discerns. And when you inquire, the question will arise: What is the essence? Why live? Why take another breath; if I must live as I have lived thus far, then why live—why live tomorrow? To go on living then is mere cowardice.

आमतौर से तुम सोचते हो कि जो लोग आत्महत्या कर लेते हैं वे कायर हैं; लेकिन आत्महत्या के पक्षपाती लोगों का कहना कुछ और है। वे कहते हैं: जो आत्महत्या नहीं करते, वे कायर हैं! मरने से डरते हैं, इसलिए जीए चले जाते हैं। मरने की हिम्मत नहीं जुटा पाते, इसलिए जीए चले जाते हैं।

Generally you think those who commit suicide are cowards; but the partisans of suicide say something else: those who don’t commit suicide are cowards! They are afraid of dying, so they go on living. They cannot muster the courage to die; therefore they continue.

मुल्ला नसरुद्दीन ने एक बार आत्महत्या का इंतजाम किया। समझदार आदमी! सोचा-विचारा बहुत। देखा, जिंदगी में कोई अर्थ नहीं। सयाना आदमी है तो सब इंतजाम किए। एक चूक जाए तो दूसरा न चूके। तो साथ में एक पिस्तौल ले ली, रस्सी ले ली, घासलेट के तेल का एक पीपा ले लिया, माचिस ले ली, सब लेकर पहुंचा नदी के किनारे। चढ़ गया एक टीले पर, एक झाड़ से रस्सी बांधी--फांसी लगाने के लिए। फांसी लगा ली, तेल उंड़ेल लिया, आग लगा ली, गोली चला दी। और जब दूसरे दिन मुझे मिला तो मैंने कहा कि नसरुद्दीन, क्या हुआ? उसने अपना सिर ठोक लिया, उसने कहा: भाग्य की खराबी! इतने इंतजाम किए और सब बेकार गए।

Mulla Nasruddin once arranged to commit suicide. A sensible man—he thought things through. He saw: there is no meaning in life. Being canny, he made all the arrangements: if one fails, another won’t. He took along a pistol, a rope, a barrel of kerosene, a box of matches; everything—and went to the riverbank. He climbed a mound, tied the rope to a shrub-for hanging. He put his neck in the noose, poured the oil, lit the fire, fired the gun. Next day when I met him I asked, “Nasruddin, what happened?” He smacked his forehead: “Bad luck! I made so many arrangements, and all went waste.”

मैंने कहा: पूरा जरा विस्तार से कहो। तो उसने कहा कि जब रस्सी बांधी और गले में फांसी लगाई, तेल डाला, तब तक ऐसा लगता था सब ठीक चल रहा है। फिर जो मैंने गोली मारी, मारी तो सिर में थी, सिर में तो न लगी, रस्सी में लगी। रस्सी कट गई। नदी में गिरा सो आग बुझ गई। और फिर अगर मुझे तैरना न आता होता तो कल जिंदगी से गए थे। वह तो तैरना आता था, यह कहो, कि अपने घर भलीभांति वापस आ गए।

I said, “Tell me the whole story.” He said, “I tied the rope, put the noose on my neck, poured the oil—everything seemed fine so far. Then when I fired the gun—meant for the head—it didn’t hit my head; it hit the rope. The rope snapped. I fell into the river, the fire went out. And if I hadn’t known how to swim, yesterday would have been my last day. Thank God I can swim—I came home safe and sound.”

जो लोग आत्मघात के पक्षपाती हैं... ऐसे दार्शनिक हैं जो आत्मघात के पक्षपाती हैं, उनका कहना है कि लोग कायरता के कारण जी रहे हैं। उनकी बात में भी थोड़ा बल तो है; क्योंकि जहां कोई अर्थ न हो, जहां सब व्यर्थ हो, वहां क्यों आदमी जीता है? मैं भी उनसे राजी हूं, लेकिन सिर्फ आधी दूर तक--कि लोग कायरता के कारण ही चुपचाप जिंदगी को घसीटे जाते हैं कोल्हू के बैल की भांति। मगर मैं उनकी दूसरी बात से राजी नहीं हूं कि लोगों को आत्महत्या कर लेनी चाहिए। उससे तो कुछ भी न होगा। इधर आत्महत्या होगी, उधर दूसरे गर्भ में जन्म हो जाएगा। फिर वही यात्रा शुरू हो जाएगी। यह तो कोई बचने का उपाय नहीं है।

The philosophers who favor suicide say people live out of cowardice. There is a little force in their argument; for where there is no meaning and all is futile, why does man go on living? I agree with them—but only halfway: people do drag life like the oil‑mill bullock, out of cowardice. But I don’t agree with their second point that people should commit suicide. Nothing will come of it. Here you will kill yourself, there you’ll enter another womb. The same journey will start again. That is no way to escape.

जिंदगी की इस व्यर्थ दौड़-धाप से बचने का हमने और भी अदभुत उपाय खोजा है--कि फिर न जन्म होता और न फिर मृत्यु होती। उस क्रांति की प्रक्रिया का नाम ही संन्यास है, ध्यान है, धर्म है। और जो रूपांतरण करना है, वह साक्षी को जगाना है और कर्ता को भुलाना है। अभी कर्ता साक्षी की छाती पर बैठा है। कर्ता को छाती से उतर जाने दो। और कृष्णतीर्थ, तुम अचानक पाओगे, दीया जल ही रहा था। दीया कभी बुझा ही न था।

To escape the futile race of life we have discovered a wondrous way: then there is neither birth nor death again. The process of that revolution is called sannyas, meditation, religion. And the transformation to be made is to awaken the witness and forget the doer. Right now the doer sits on the chest of the witness. Let the doer climb down. And Krishnatirth, you will suddenly find—the lamp is indeed burning. The lamp has never been extinguished.

कुछ करना नहीं है; सिर्फ कर्ता से हमारी आंखें धुंधली हो गई हैं, अंधी हो गई हैं। कर्ता की धूल हमारी आंख पर जम गई है; उसे झाड़ दो, और तुम्हें भीतर की ज्योति उपलब्ध हो जाएगी। उसका उपलब्ध हो जाना बिलकुल सुनिश्चित है। आश्वासन है। जिसने भी भीतर थोड़ा सा भी जाग कर साक्षी को तलाशा है उसे जीवन के परमस्रोत सदा ही मिल गए हैं।

You have nothing to do; it’s only that the doer has filmed your eyes—made them blind. The dust of doership has settled on your eyes; wipe it off, and the inner light will be available to you. Its availability is absolutely certain. It is a promise. Whoever has even a little awakened within and sought the witness has always found the supreme source of life.

चौथा प्रश्न: ओशो, भजन, प्रार्थना और ध्यान में क्या भेद है?
Fourth question: Osho, what is the difference between bhajan, prayer, and meditation?

धर्मरक्षिता! ध्यान है भजन की निष्क्रिय अवस्था और भजन है ध्यान की सक्रिय अवस्था। जब भजन मौन में होता है तो ध्यान और जब ध्यान मुखर होता है तो भजन।

Dharmrakshita! Meditation is the passive state of bhajan, and bhajan is the active state of meditation. When bhajan happens in silence, it is meditation; when meditation finds a voice, it is bhajan.

जैसे नील नदी मीलों तक जमीन के नीचे बहती है; जब तक जमीन के नीचे बहती है तब तक ध्यान और जब प्रकट होकर जमीन के ऊपर बहने लगती है तब भजन।

Like the Nile flowing for miles underground—while it flows beneath the earth, that is meditation; when it emerges and runs above the ground, that is bhajan.

ध्यान की अभिव्यक्ति है भजन। भाव की अभिव्यक्ति है भजन।

Bhajan is the expression of meditation. Bhajan is the expression of feeling.

जैसे मां के पेट में नौ महीने तक बच्चा रहता है--छिपा, प्रच्छन्न, अदृश्य--यह ध्यान। फिर एक दिन जन्म होता है बच्चे का और किलकारी और बच्चे का पदार्पण, एक नये अतिथि का प्रवेश जगत में--वह है भजन।

Like the child who stays in the mother’s womb for nine months—hidden, veiled, invisible—that is meditation. Then one day the child is born: the first cry, the advent of a new guest into the world—that is bhajan.

ध्यान है शुद्ध आत्मा और भजन है जब आत्मा देह ले लेती है। ध्यान है निराकार; भजन है निराकार का आकार में प्रकट होना, रूप में प्रकट होना, रंग में प्रकट होना। दोनों अदभुत हैं। बीज है ध्यान, फूल है भजन। बीज में फूल छिपा पड़ा है, तुम तोड़ोगे तो मिलेगा नहीं। लेकिन बीज की सार्थकता यही है कि फूल बने। और जब फूल बनेगा तो बीज खो चुका होगा। गंध उड़ेगी आकाश में। रंग उड़ेंगे आकाश में। तितलियां ईर्ष्या से भरेंगी। बीज अपने गंतव्य पर पहुंच गया।

Meditation is pure soul; bhajan is when the soul takes on a body. Meditation is formless; bhajan is the formless manifesting in form, in shape, in color. Both are wondrous. The seed is meditation; the flower is bhajan. The flower is hidden in the seed—you won’t find it by breaking the seed. Yet the very purpose of the seed is to become a flower. And when the flower comes, the seed is gone. Fragrance flies into the sky. Colors take to the air. Butterflies are filled with envy. The seed has reached its destination.

ध्यान और भजन एक ही यात्रा के दो पड़ाव हैं। और चूंकि दुनिया में दो तरह के लोग हैं, इसलिए इस बात की संभावना है कि कुछ लोग ध्यान से ही उपलब्ध हो जाएंगे और कुछ लोग भजन से ही उपलब्ध हो जाएंगे।

Meditation and bhajan are two halts on the same journey. And since there are two kinds of people in the world, there is the possibility that some will be fulfilled through meditation and some through bhajan.

यह सारा अस्तित्व दो तरह के लोगों में बंटा हुआ है। स्त्री-पुरुष का भेद सिर्फ जैविक भेद नहीं है; स्त्री-पुरुष का भेद सारे अस्तित्व में समस्त तलों पर है। चाहे विद्युत हो, तो वहां भी ऋण और धन विद्युत है और चाहे चुंबकीय शक्ति हो, तो वहां भी ऋण और धन चुम्बकीय शक्ति है। चाहे कोई भी तल हो, हर तल पर स्त्री और पुरुष का भेद है।

This entire existence is divided into two polarities. The difference of woman and man is not merely biological; it runs through all the planes of existence. In electricity there is negative and positive; in magnetism too, negative and positive. On every level there is the polarity of feminine and masculine.

पुरुष है ध्यान, स्त्री है भजन। बुद्ध शुद्धतम ध्यान के प्रतीक हैं और मीरा शुद्धतम भजन का। ऐसा मत समझ लेना कि पुरुष भजन नहीं कर सकते, क्योंकि चैतन्य भी उसी जगह पहुंच जाते हैं जहां मीरा। लेकिन चैतन्य का स्वभाव भी मीरा जैसा है, स्त्रैण है, माधुर्य से भरा है, लावण्य से भरा है, मृदु है, कोमल है, सुकुमार है। और ऐसी स्त्रियां भी हुईं जो ध्यान से पहुंचीं; जैसे कश्मीर की लल्ला या सूफी फकीर राबिया। लेकिन इनका व्यक्तित्व बुद्ध और महावीर जैसा है--पुरुष। स्त्री जैसा तरल नहीं, सुकोमल नहीं। संकल्प प्रगाढ़ है।

Man is meditation; woman is bhajan. Buddha is the symbol of the purest meditation; Meera of the purest bhajan. Do not conclude that men cannot do bhajan, for Chaitanya reaches the same place as Meera. But Chaitanya’s nature is also like Meera’s—feminine, full of sweetness and grace, tender, soft, delicate. And there have been women who arrived through meditation: Lalla of Kashmir, or the Sufi fakir Rabia. But their personality is like Buddha and Mahavira—masculine: not so fluid, not so delicate; their resolve intense and deep.

तो मैं यह नहीं कह रहा हूं कि पुरुष और स्त्री का मतलब तुम जैविक अर्थों में लेना। पुरुषों में बहुत होंगे जो भजन से पहुंचेंगे; स्त्रियों में बहुत होंगी जो ध्यान से पहुंचेंगी। लेकिन ऊर्जा का भेद साफ है।

So I am not speaking of “man” and “woman” in the biological sense. Many men will arrive through bhajan; many women will arrive through meditation. But the difference of energies is clear.

भजन--अभिव्यक्ति है, अभिव्यंजना है, गुंजार है, गीत की गुनगुनाहट है, मुखरता है। ध्यान चुप्पी है, सन्नाटा है, मौन है।

Bhajan is expression, resonance, the humming of song, a voiced outpouring. Meditation is quiet, stillness, silence.

और एक बात याद रखना: जहां भजन होगा उसके पीछे छिपा ध्यान हमेशा होता है, नहीं तो भजन प्राण कहां से पाएगा? अगर मौन न होगा तो मुखरता कहां से आएगी? अगर भीतर शून्य न होगा तो शून्य की अभिव्यक्ति करने वाले गीत कहां से पैदा होंगे? बिना बीज के फूल तो नहीं होगा। बिना ध्यान के भजन भी नहीं होगा। और उससे उल्टा भी सच है: जहां-जहां ध्यान हो वहां-वहां संभावना है भजन की। प्रकट हो या न हो यह और बात, मगर संभावना है। यह हो सकता था कि बुद्ध भी गाते। यह हो सकता था। यह हुआ नहीं, यह दूसरी बात है। या यह हुआ इतने अदृश्य ढंग से कि हमारी सीधी-सीधी पकड़ में नहीं आया। बुद्ध के चलने में एक लयबद्धता है। जैसा मीरा के नृत्य में है वैसा बुद्ध के चलने में है। इसको नाच नहीं कह सकते। मगर एक संगीत है। बुद्ध के उठने-बैठने में एक प्रसाद है, एक काव्य है। बुद्ध की आंख के झपकने में, खुलने में एक ताल है, एक संगीत है, एक सरगम है। यह प्रकट नहीं है मीरा जैसा। यह अदृश्य-अदृश्य है। यह बड़ा चुप-चुप है। इसकी कोई उदघोषणा नहीं की जा रही है। इसकी पगध्वनि भी नहीं सुनाई पड़ती।

And remember one thing: wherever there is bhajan, behind it hidden there is always meditation—otherwise, from where would bhajan get its life? Without silence, from where would the voice arise? If within there is no void, how will songs that express the void be born? Without the seed there can be no flower. Without meditation there can be no bhajan. And the reverse is also true: wherever there is meditation, there lies the possibility of bhajan. Whether it manifests or not is another matter, but the possibility is there. It could have been that Buddha also sang. It could have been. That it did not happen is another matter—or it happened so invisibly that our straightforward grasp could not catch it. There is a rhythmicness in Buddha’s walking. What is in Meera’s dance is in Buddha’s gait. You cannot call it dance, but there is music. In Buddha’s rising and sitting there is a grace, a poetry. In the blinking and opening of his eyes there is a beat, a scale. Not as overt as Meera. Subtle, hidden. Very quiet. There is no proclamation. Even the sound of his footsteps is not heard.

मीरा तो ऐसे है जैसे छप्परों पर चढ़ कर किसी ने आवाज दी हो, पुकार दी हो, अजान दी हो। बुद्ध ऐसे हैं जैसे दो प्रेमी आस-पास बैठ कर खुस-पुस करें, किसी और को सुनाई भी न पड़े। उनको भी एक-दूसरे का सुनाई पड़ रहा है, इसका भी कोई प्रेमियों को प्रयोजन नहीं होता। मजा इसका नहीं होता कि कुछ कहा जाए; एक-दूसरे के कान के पास मुंह ले जाना ही काफी होता है। कुछ कहने को प्रेमियों के पास होता भी क्या है! अंग्रेजी में कहते हैं: स्वीट नथिंग्स! कुछ कहने को होता ही नहीं--मीठा-मीठा ना-कुछ। यह सवाल नहीं है कि कुछ कहो, कि कान में कुछ कहा ही जाए। बस कान के पास ओंठ पहुंच गए, यही काफी है, वाणी प्रकट हो या न हो।

Meera is like someone who climbs onto rooftops and calls out, gives the azan. Buddha is like two lovers sitting close, whispering—no one else can hear a thing. And even for them, it is of no use that they hear each other; the delight is not in saying something. Merely bringing the lips near the ear is enough. What do lovers have to say, after all! In English they say: “sweet nothings!” There is nothing to say—sweet, sweet non-things. It is not a question of saying something, of speaking into the ear. The lips reach the ear—that is enough, whether words appear or not.

धर्मरक्षिता, तेरा प्रश्न महत्वपूर्ण है।

Dharmrakshita, your question is important.

दर्द कुछ और हो जवान नया गीत लिखूं

और व्याकुल हो जरा प्राण नया गीत लिखूं

सिसकती सांस को पहले मिलें तो स्वर

आंसुओं को मिले जुबान नया गीत लिखूं

सुप्त अनुभूति जगे, सिहरे संवेदन

Let there be another kind of ache—let me write a new song. And let the life-breath be a little restless—let me write a new song. Let this sobbing breath first be given notes, Let the tears find a tongue—let me write a new song.

भावना में उठे उफान नया गीत लिखूं

यह जो आवाज है कहीं हृदय टूटा

क्रौंच का वध हुआ विधान नया गीत लिखूं

संशयों की यह लंबी रात तो कटे

विवेक का हो फिर विहान नया गीत लिखूं

Let dormant feeling wake, let sensitivity shiver, Let a swell rise in the heart—let me write a new song. This voice is that somewhere a heart has broken, A crane was felled by fate—let me write a new song.

 

Let this long night of doubts be cut through, Let discernment have its dawn again—let me write a new song. Beauty remains thus a little ailing, a little sad, Do not pull taut the bow of desire—let me write a new song.

रूप यूं ही रहे कुछ बीमार उदास

काम मत खींचना कमान नया गीत लिखूं

करे यथार्थ अगर कल्पना का वरण

सत्य हो स्वप्न का निदान नया गीत लिखूं

मेरी रचना के संदर्भों में सदा

आदमी ही रहे प्रधान नया गीत लिखूं

If reality should take imagination as its bride, Let truth become the cure for dream—let me write a new song. In the references of my creation, always and forever, Let the human being remain central—let me write a new song.

एक ही श्लोक बस गीता तो दे मुझे

एक आयत तो दे कुरान नया गीत लिखूं

Give me but a single shloka of the Gita— Give me even one ayat of the Quran—so I may write a new song.

भजन तो एक नये गीत का स्फुरण है। और जहां भजन है वहां भगवान अभिव्यक्त है। जहां चार दीवाने बैठ कर भजन करते हैं वहां परमात्मा को खींच लाते हैं पृथ्वी पर; वहां आकाश को उतार लेते हैं जमीन पर!

Bhajan is the sudden bursting forth of a new song. And wherever there is bhajan, there God is expressed. Wherever four lovers sit and sing bhajans, they pull the Divine down to earth; they bring the sky down to the ground!

एक ही श्लोक बस गीता तो दे मुझे

एक आयत तो दे कुरान नया गीत लिखूं

Give me but a single shloka of the Gita— Give me even one ayat of the Quran—so I may write a new song.

और एक गीता की कड़ी पैदा हो जाए तुम्हारे भीतर--अपनी, तुम्हारे प्राणों में सरजी, तुम्हारे प्राणों में जन्मी या एक आयत पैदा हो जाए तुम्हारे भीतर कुरान की, बस पर्याप्त है। उस एक कड़ी में, उस एक लड़ी में सारा जीवन धन्य हो जाएगा।

And if within you a single verse of the Gita arises—your own, conceived in your very life-breath—or a single ayat of the Quran is born within you, that is enough. In that one link, in that one garland-thread, the whole of life will be blessed.

लेकिन भजन पैदा तभी हो सकता है जब ध्यान का थोड़ा अनुभव हो। बीज तो चाहिए ही चाहिए, नहीं तो फूल न हो सकेंगे। बूंद तो चाहिए ही चाहिए, नहीं तो सागर कैसे बनेगा? भाव तो चाहिए ही चाहिए, नहीं तो अभिव्यंजना कहां से होगी?

But bhajan can arise only when there is some taste of meditation. The seed is needed—without it, no flowers. A drop is needed—without it, how will the ocean be made? Feeling is needed—without it, from where will expression come?

साक्षी में डूबो। अगर कोमल कवि का चित्त हुआ तो साक्षी में डुबकी लगाते ही तुम्हारे हाथ में हीरे आ जाएंगे और गीत जन्मेंगे। तुम्हारे हाथ में गीता की कड़ी आ जाएगी, कुरान की आयत आ जाएगी। अपने ही साक्षी में डूबते अगर तुम्हारे भीतर थोड़ा कोमल स्त्रैण कवि का हृदय हुआ, चित्रकार का, संगीतज्ञ का, नर्तक का--तो भजन अपने से पैदा होता है। भजन सीखने नहीं होते। साक्षी से संबंध जुड़ा कि भजन पैदा होते हैं। जैसे वृक्षों में फूल लगते हैं, ऐसे तुम्हारे भीतर भजन लगने शुरू हो जाएंगे। और जिसके भीतर भजन लगता है उसके चारों तरफ भगवान की उपस्थिति अनुभव होने लगती है।

Dive into witnessing. If you have the heart of a gentle poet, then with the very first dip in witnessing, diamonds will land in your hands and songs will be born. A link of the Gita will come into your hands, an ayat of the Quran will arrive. Diving into your own witnessing, if within you there is even a little of the tender feminine poet’s heart—or the painter’s, the musician’s, the dancer’s—then bhajan arises of itself. Bhajans are not learned. The moment a connection with witnessing is made, bhajans are born—just as flowers appear on trees. And around the one in whom bhajans blossom, the presence of God begins to be felt.

चांद चढ़ा

निशिगंधा द्वार महकी

बार-बार महकी

कांटों का पहरा या पत्तों में बंद

कली रोक पाई न यौवन की गंध

The moon rose— Night-blooming jasmine perfumed the doorway, again and again. Though thorns kept watch or leaves kept it locked, the bud could not restrain the scent of youth. Unseen by the eye, beyond the ramparts, it diffused its fragrance, again and again.

दृष्टि ओट

परकोटे पार महकी

बार बार महकी

ज्वार चढ़े सागर में अंगों पर रूप

कौन रोक पाता जब चढ़ती है धूप

अंग-अंग

Tide rose in the ocean; beauty upon the limbs— who can stop it when the sun climbs? Limb by limb, moonlight burnished, and fragrance spread, again and again.

चंद्रिमा निखार महकी

बार-बार महकी

प्यास पी पुकारेगी स्वर न करो मंद

कौन नहीं रचता समर्पण के छंद

लाज भरी

पिया को पुकार महकी

Having drunk its thirst it will cry out—do not soften the voice. Who does not compose the metres of surrender? Shy with blush, calling to the Beloved, the fragrance spread, again and again.

बार बार महकी

चांद चढ़ा

निशिगंधा द्वार महकी

बार-बार महकी

The moon rose— Night-blooming jasmine perfumed the doorway, again and again.

तुम्हारे भीतर साक्षी का भाव ऊपर उठे। चांद चढ़े जरा साक्षी का! और--

निशिगंधा द्वार महकी

Let the feeling of witnessing rise within you. Let the moon of witnessing rise a little! And—

बार-बार महकी

परकोटे पार महकी

बार-बार महकी

चंद्रिमा निखार महकी

बार-बार महकी

पिया को पुकार महकी

Night-blooming jasmine perfumed the doorway, again and again. Beyond the ramparts it diffused its fragrance, again and again. Moonlight burnished, and fragrance spread, again and again. Calling to the Beloved, again and again.

बार-बार महकी

तुम्हारे भीतर-बाहर पिया की पुकार उठने लगेगी। नहीं कि तुम इसके लिए आयोजन करोगे। यह बिना किसी आयोजन के, बिना किसी विधि-उपाय के अनायास अपने से हो जाता है। और जब भजन अपने से पैदा होता है तो उसका सौंदर्य अपरिसीम, उसकी महिमा अपूर्व। वह फिर इस लोक का नहीं होता। फिर तुम्हारे भीतर गंधर्व उसे गाते हैं। फिर तुम्हारे भीतर आकाश उसे गुनगुनाता है।

Inside you and outside you the call of the Beloved will begin to rise. Not that you will arrange for it. Without any arrangement, without method or device, it happens on its own. And when bhajan is born of itself, its beauty is boundless, its glory unparalleled. Then it is no longer of this world. Then within you the gandharvas sing it; within you the sky hums it.

लेकिन तुम्हारे व्यक्तित्व के ढांचे पर निर्भर होगा। मीरा ने गाया, चैतन्य ने गाया, कबीर ने गाया। लेकिन ऐसे भी लोग हुए जो साक्षी में गए तो चुप हो गए, बिलकुल चुप हो गए, शब्द भी न टूटा, शब्द भी न फूटा, सन्नाटा ही हो गया! वह भी एक अभिव्यक्ति है--वह ध्यान की। वह बड़ी भिन्न है। उसे समझने के लिए ध्यानी चित्त चाहिए। उसे समझने के लिए शून्य की भाषा को पकड़ पाने की सामर्थ्य चाहिए।

Yet it will depend on the very structure of your personality. Meera sang, Chaitanya sang, Kabir sang. But there have also been those who, going into witnessing, grew silent—utterly silent; no word broke, no word arose—only stillness remained! That too is an expression—the expression of meditation. It is very different. To understand it, a meditative mind is needed, the capacity to catch the language of emptiness.

भजन शब्द में प्रकट हो जाता है; ध्यान शून्य में प्रकट होता है। भजन बोलता है, सुन सकते हो। ध्यान बोलता नहीं, सिर्फ होता है; गुन सकते हो।

In bhajan, the word manifests; in meditation, the void manifests. Bhajan speaks—you can hear it. Meditation does not speak; it simply is—you can only imbibe it.

लेकिन ध्यान रहे, कुछ भी अपने ऊपर ओढ़ना मत। ध्यान बने तो ध्यान, भजन बने तो भजन। चेष्टा मत करना। चेष्टा से सब कृत्रिम हो जाता है। परमात्मा जो तुमसे करवाना चाहे करने देना। तुम्हें गुलाब बनाए तो गुलाब बन जाना, कमल बनाए तो कमल बन जाना, गेंदा बनाए तो गेंदा, चंपा तो चंपा, घास का फूल बनाए तो घास का फूल। परमात्मा के हाथ में अपने को छोड़ देना। तुम अपने को बीच में लाना ही मत। तुम कह देना उससे: जो तेरी मर्जी! और अगर तुम यह कह सको: जो तेरी मर्जी, तो परमात्मा औघड़दानी है।

But remember—do not drape anything upon yourself. If meditation arises, let it be meditation; if bhajan arises, let it be bhajan. Do not contrive. By contrivance everything becomes artificial. Let the Divine have you do whatever He wills. If He would make you a rose, be a rose; a lotus, a lotus; a marigold, a marigold; champa, champa; a wildflower of the grass, then that. Leave yourself in God’s hands. Do not bring yourself in between. Say to Him: As You will! And if you can say, As You will, then God is the wild, prodigal Giver.

रूठे तन की निजता ले ली, माने मन का प्यार दे दिया

रुष्ट हुए तो सांस मांग ली, रीझे तो संसार दे दिया

When displeased, he took the body’s very privacy; when pleased, he gave the heart’s own love. If offended, he asked for breath; if delighted, he gave the world.

ऐसे कृपण कि बिना प्यार के

एक उम्र कट गई अबोली

वह औघड़दानी याचक की

छोटी पड़ जाती है झोली

So miserly that without love a whole life passed, unspeaking. That wild giver—before him the beggar’s pouch falls short.

बिगड़े तो हर बूंद बटोरी, विहंसे पारावार दे दिया

लेने लगे इकाई ले ली, देने लगे हजार दे दिया

If he turns against you, he gathers every drop; if he smiles, he gives the boundless. When I tried taking, he took the unit; when he gives, he gives by thousands.

परिचय का विस्तार जहां तक

तुमको उससे आगे माना

जितना ज्यादा जाना तुमको

मैंने उतना कम पहचाना

As far as acquaintance extends, he deemed you beyond even that. The more I knew you, the less I recognized you.

मौन हुए करुणा भी छीनी, बोले तो श्रृंगार दे दिया

रोए तो सावन भी सोखे, गाए तो मल्हार दे दिया

Silent, he snatched away even compassion; speaking, he bestowed adornment. Weeping, he even dries the monsoon; singing, he gives Malhar.

औसत कोई बिंदु न तुममें

जो भी हो तुम सिर्फ शिखर हो

शीतल हो तो चंद्र सरीखे

तपे अगर तो सूर्य प्रखर हो

There is no average point in you; whatever you are, you are only a peak— Cool, and you are like the moon; if you blaze, you are the fierce sun.

सोए तो स्मृतियां समेट लीं, जागे जीवन-ज्वार दे दिया

हठ कर लिया कनेर न छोड़ा, दिया अगर कचनार दे दिया

Asleep, you gathered in the memories; awake, you gave life’s great tide. If I turned stubborn and would not leave the oleander, when he gave he gave kachnar.

 

Just leave it to Him—leave it entirely to Him! As He wills! And you will be astonished: your pouch will fill—abundantly! And it will fill exactly as it should: for some with emptiness, for some with music; for some with words, for some with wordlessness; within some, a heap of bhajans; within others, such silence that it has no shore.

सिर्फ छोड़ दो उस पर, बिलकुल छोड़ दो उस पर! जो उसकी मर्जी! जो राम की मर्जी! और तुम चकित होओगे! भर जाएगी तुम्हारी झोली बहुत! और भर जाएगी वैसी जैसी भरनी चाहिए। किसी की शून्य से, किसी की संगीत से। किसी की शब्द से, किसी की निःशब्द से। किसी के भीतर भजनों का अंबार और किसी के भीतर ऐसा सन्नाटा कि जिसका ओर-छोर न मिले।

रूठे तन की निजता ले ली, माने मन का प्यार दे दिया

रुष्ट हुए तो सांस मांग ली, रीझे तो संसार दे दिया

बिगड़े तो हर बूंद बटोरी, विहंसे पारावार दे दिया

लेने लगे इकाई ले ली, देने लगे हजार दे दिया

मौन हुए करुणा भी छीनी, बोले तो श्रृंगार दे दिया

When displeased, he took the body’s very privacy; when pleased, he gave the heart’s own love. If offended, he asked for breath; if delighted, he gave the world. If he turns against you, he gathers every drop; if he smiles, he gives the boundless. When I tried taking, he took the unit; when he gives, he gives by thousands. Silent, he snatched away even compassion; speaking, he bestowed adornment. Weeping, he even dries the monsoon; singing, he gives Malhar. Asleep, you gathered in the memories; awake, you gave life’s great tide. If I turned stubborn and would not leave the oleander, when he gave he gave kachnar.

रोए तो सावन भी सोखे, गाए तो मल्हार दे दिया

 

सोए तो स्मृतियां समेट लीं, जागे जीवन-ज्वार दे दिया।

 

हठ कर लिया कनेर न छोड़ा, दिया अगर कचनार दे दिया

 

आज इतना ही।

That’s all for today.