Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.
प्रार्थना भाव है। और भाव शब्द में बंधता नहीं। इसलिए प्रार्थना जितनी गहरी होगी उतनी निःशब्द होगी। कहना चाहोगे बहुत, पर कह न पाओगे। प्रार्थना ऐसी विवशता है, ऐसी असहाय अवस्था है, शब्द भी नहीं बनते। आंसू झर सकते हैं। आंसू शायद कह पाएं लेकिन शब्द नहीं कह पाएंगे कुछ। पर शब्दों पर हमारा बड़ा भरोसा है। उन्हीं के सहारे हम जीते हैं। हमारा सारा जीवन भाषा है।
Prayer is a feeling. And feeling cannot be bound in words. Therefore, the deeper the prayer, the more wordless it is. You will want to say much, yet you will not be able to say anything. Prayer is a helplessness, such an utter state of surrender, that even words won’t form. Tears may flow. Perhaps tears can speak, but words will not be able to say anything. Yet we have great trust in words. We live by their support. Our whole life is language.
तो स्वभावतः प्रश्न उठता है कि परमात्मा के सामने भी कुछ कहें। जैसे कि परमात्मा से भी कुछ कहने की जरूरत है! हां, किसी और से बोलोगे तो बिना बोले न कह पाओगे। किसी और से संबंधित होना हो तो संवाद चाहिए। परमात्मा से संबंधित होना हो तो शून्य चाहिए। संवाद नहीं, वहां मौन ही भाषा है। जो कहने चलेगा, चूक जाएगा। जो न कह पाएगा, वही कह पाएगा।
So naturally the thought arises: we should also say something before God—as though there is some need to say anything to God! Yes, with someone else you must speak; without speaking you cannot say. To relate to another, dialogue is needed. To relate to the Divine, emptiness is needed. Not dialogue—there, silence is the language. The one who tries to say will miss. The one who cannot say—that one will truly say.
इसे खूब गहराई से हृदय में बैठ जाने दो; नहीं तो बस तोतों की तरह रटे हुए शब्द दोहराओगे। कोई गायत्री पढ़ेगा, कोई नमोकार पढ़ेगा। ओंठ तो दोहराते रहेंगे मंत्रों को और भीतर, भीतर कुछ भी न होगा, क्योंकि भीतर कुछ होता तो ओंठ चुप हो जाते। भीतर कुछ होता तो कहां गायत्री, कहां नमोकार, कहां कुरान! कब के खो गए होते! भीतर शून्य होता, शब्दों को पी जाता। भीतर शून्य होता, शब्द शून्य में लीन हो जाते। जब तक गायत्री न भूले, गायत्री पूरी न होगी। जब तक नमोकार याद रहा, तब तक नमोकार याद ही नहीं है। जब तक कुरान की आयत तुम दोहराते रहे, तब तक जानना अभी कुरान के जगत से तुम्हारा संबंध नहीं हुआ। वह तो उतरता है शून्य में, वह तो बोलता है मौन में।
Let this settle very deeply in the heart; otherwise you will go on repeating parroted words. Someone will recite the Gayatri, someone the Namokar. The lips will go on repeating mantras, and inside nothing at all will be happening—because had anything been happening within, the lips would have fallen silent. If something were happening within, where would the Gayatri be, where the Namokar, where the Quran? They would have long since vanished. The inner void would have drunk the words. In the inner void words dissolve. As long as the Gayatri is not forgotten, the Gayatri is not complete. As long as the Namokar is still remembered, the Namokar is not yet truly remembered. As long as you keep reciting verses of the Quran, know that your connection with the world of the Quran has not yet happened. It descends into emptiness; it speaks in silence.
परमात्मा से तो केवल एक ही नाता बन सकता है हमारा, एक ही सेतु--वह है चुप्पी का। परमात्मा और कोई भाषा जानता नहीं। जमीन पर तो हजारों भाषाएं बोली जाती हैं। फिर एक ही जमीन नहीं है। वैज्ञानिक कहते हैं: कम से कम पांच हजार जमीनों पर जीवन होना चाहिए। होना ही चाहिए पांच हजार पर तो। इससे ज्यादा पर हो सकता है, कम पर नहीं। फिर उन जमीनों पर और हजारों-हजारों भाषाएं होंगी। इन सारी भाषाओं को परमात्मा जानेगा भी तो कैसे जानेगा? एक ही भाषा तो विक्षिप्त करने को काफी होती है। इतनी भाषाएं, एक अकेला परमात्मा! बहुत बोझिल हो जाएंगी।
Only one bond can exist between us and God, only one bridge—and that is silence. God knows no other language. On earth thousands of languages are spoken. And it is not just one earth. Scientists say: life must exist on at least five thousand earths. It must, on at least five thousand; it could be more, but not less. Then there will be thousands upon thousands more languages there too. How could God possibly know all these languages? One language is enough to unhinge one. So many languages, and one solitary God! It would become too burdensome.
भाषा सामाजिक घटना है, भाषा नैसर्गिक घटना नहीं है। भाषा प्राकृतिक घटना नहीं है, मनुष्य की ईजाद है। बड़ी ईजाद है, महत्वपूर्ण ईजाद है, पर प्रार्थना के जगत में उसका कोई उपयोग नहीं है। जैसे नाव को पानी में चलाओ तो ठीक, जमीन पर घसीटो तो पागल हो। नाव पानी में ठीक है, जमीन पर खींचोगे तो व्यर्थ बोझ ढोओगे। ऐसे ही भाषा को प्रार्थना में मत ले जाओ। नाव को जमीन पर मत खींचो। भाषा को छोड़ दो। और तुम सौभाग्यशाली हो। यह अपने से हो रहा है। यह किए-किए नहीं होता।
Language is a social phenomenon; it is not a natural one. Language is not a phenomenon of nature; it is an invention of man. A great invention, an important one—but in the realm of prayer it has no use. As a boat is fine when you sail it on water, but if you drag it over land you are mad. A boat is right on water; drag it over land and you only carry a useless load. Likewise, do not take language into prayer. Do not drag the boat over land. Drop language. And you are fortunate—this is happening by itself. It is not something accomplished by doing.
तुम पूछते हो: मैं प्रार्थना में बैठता हूं तो बस चुप रह जाता हूं। यही तो प्रार्थना है। पहचानो, प्रत्यभिज्ञा करो, यही प्रार्थना है। यह चुप हो जाना ही प्रार्थना है। मैं तुम्हारी अड़चन समझता हूं। तुम सोचते होओगे गायत्री पढ़ूं, नमोकार पढूं, कुरान पढूं, कुछ कहूं। प्रभु की स्तुति करूं। कुछ प्रशंसा करूं परमात्मा की। कुछ निवेदन करूं हृदय का। और नहीं कर पाते हो निवेदन; जैसे जबान पर जंजीर पड़ गई, जैसे ओंठ किसी ने सी दिए। तो चिंता उठती है, यह कैसी प्रार्थना! न बोले न चाले, तो उस तक आवाज कैसे पहुंचेगी? उस तक आवाज पहुंचाने की जरूरत ही नहीं है।
You ask: When I sit in prayer, I just become silent. This is exactly what prayer is. Recognize it; acknowledge it. This becoming silent is prayer. I understand your hitch. You must be thinking, “Shall I recite the Gayatri, the Namokar, the Quran—say something? Should I praise the Lord, offer some homage to God, present some petition of the heart?” And you cannot present it; as if chains have been put on your tongue, as if someone has stitched your lips. Then anxiety arises: What kind of prayer is this! If neither speech nor movement, how will the voice reach him? There is no need to send your voice to him.
दूलनदास ने कहा न अभी कुछ दिन पहले कि वह परमात्मा बहरा नहीं है! तुम चिल्लाओ इसकी कोई जरूरत नहीं है। सच तो यह है, इसके पहले कि भाव तुम्हारे हृदय में उठे, उस तक पहुंच जाता है। इसके पहले कि प्रार्थना की जाए, सुन ली जाती है। कहने का उपाय ही नहीं है। कहने के पहले ही बात पहुंच गई। होनी चाहिए बात, हृदय में भाव होना चाहिए सघन, प्रेमसिक्त! तुम भाव से मग्न होकर मौन रह जाओ, प्रार्थना हो गई। उसी मौन में निवेदन हो जाएगा। वही मौन निवेदन है। उस मौन में ही जो नहीं कहा जा सकता, नहीं कभी कहा गया है, नहीं कभी कहा जाएगा--कह दिया जाएगा।
Doolandas said only a few days ago that God is not deaf! There is no need to shout. The truth is, before the feeling arises in your heart, it has already reached him. Before the prayer is uttered, it is heard. There is no method of saying—before you can say it, it has arrived. The thing must be there: a dense feeling in the heart, drenched in love! Be absorbed in feeling and fall into silence—prayer has happened. In that very silence, the petition will be made. That silence itself is the petition. In that silence, what cannot be said, what has never been said, what will never be said—will be said.
एक बार बस पास बुला लो,
फिर न कहूंगा,
सच कहता हूं।
मैं सोया था सोने देते क्यों सोते से मुझे जगाया,
सिंदूरी सपनों से रंग कर क्यों स्वर्णिम संसार दिखाया।
कैसा दर्द जगाया तुमने सारा जग झूठा लगता है,
रस से भरा हुआ कंचन घट अधरों को फूटा लगता है।
अब पनघट तेरा भाता है,
जहां न रस चुकने पाता है,
Call me close just once, then I won’t ask again— I speak the truth. I was asleep—why did you wake me from my sleep? Why, tinting me with vermilion dreams, did you show me a golden world? What a pain you have stirred—now the whole world seems false. A golden vessel brimming with nectar seems to have burst at my very lips. Now your waterside alone draws me, where the nectar never runs dry. At this your infinite well, just once, dip my pitcher— then I won’t ask again— I speak the truth.
अपने इस अनंत पनघट में,
एक बार बस कलश डुबा लो,
फिर न कहूंगा,
सच कहता हूं।
एक मंद आभास मात्र से मन सरवर का जल लहराया,
तुमको ही आराध्य मान कर तेरे तट से जा टकराया।
लेकिन कुछ ऐसा लगता है शायद तुमको पा न सकूंगा,
इतनी दूर पा रहा तुमको उड़ कर भी मैं आ न सकूंगा।
कहते सभी कठिन होता है,
जग में नहीं मिलन होता है,
महामिलन को मृत्यु दान कर,
एक बार बस गले लगालो,
With just a faint intimation the waters of the mind’s lake rippled; taking you as my only deity, I dashed against your shore. Yet it seems somehow I shall not attain you; from so far, even flying, I won’t arrive. All say it is hard, that union is not found in this world. Grant death itself to the Great Union— embrace me just once, then I won’t ask again— I speak the truth.
फिर न कहूंगा,
सच कहता हूं।
जाने क्या हो गया हृदय को सब-कुछ तेरा ही लगता है,
बिना तुम्हें पाए यह जीवन व्यर्थ और सूना लगता है।
ऐसी मन की व्याकुलता है तेरे बिन अब रहा न जाता,
तुमको सुधियों में पा कर भी दर्द विरह का सहा न जाता।
ओ, मेरी सुधियों के वासी,
प्रेम स्वरूप अमर अविनाशी,
कर स्वीकार साधना मेरी,
एक बार मुझको अपना लो,
I don’t know what has happened to the heart—everything feels yours alone. Without finding you, this life feels empty and vain. Such is the heart’s restlessness—without you I can no longer endure. Even finding you in remembrance, the pain of separation cannot be borne. O dweller of my remembrances, embodiment of love, deathless, imperishable, accept my devotion— make me yours just once, then I won’t ask again— I speak the truth.
फिर न कहूंगा,
सच कहता हूं।
मगर यह सिर्फ भाव हो, शब्द न बने। यह तुम्हारे भीतर घनी प्रतीति हो। शब्द तो सब चीजों को छिछला कर जाते हैं। जैसे बड़े से बड़े शब्द, कीमती से कीमती शब्द किसी से तुम्हें प्रेम हो गया है और जब तुम कहते हो कि मुझे प्रेम हो गया है, तब तुम्हें लगता नहीं कि प्रेम शब्द में वह बात आती नहीं है जो तुम्हें हो गई है। प्रेम शब्द बड़ा छोटा पड़ जाता है। ये ढाई अक्षर उस जीवन के महाकाव्य को कैसे कहेंगे? उसकी गहराइयां बहुत हैं। प्रशांत महासागर की उतनी गहराई नहीं है जितनी हृदय में प्रेम की गहराई होती है। और न ही गौरीशंकर की उतनी ऊंचाई है जितनी हृदय में उठे हुए प्रेम के शिखर की ऊंचाई होती है। प्रशांत सागर उथला है और गौरीशंकर भी टीले-टाले हैं। कैसे भरोगे उस ऊंचाई, उस गहराई को इस छोटे से ढाई अक्षर के शब्द में--प्रेम में? नहीं, भर नहीं पाएगा।
But let this be feeling only; let it not become words. Let it be a dense inner knowing within you. Words make everything shallow. However great, however precious the words, suppose you have fallen in love—when you say, “I am in love,” don’t you feel the word “love” does not carry what has happened to you? The word love falls short. How will these two and a half syllables express the epic of life? Its depths are vast. The Pacific Ocean is not as deep as the heart’s love. Nor is Everest as high as the height of love’s peak that rises in the heart. The Pacific is shallow, and Everest itself is but a hillock. How will you fill that height and that depth into this little two-and-a-half-syllable word—love? No, it won’t hold.
और फिर इसी प्रेम शब्द का उपयोग हम और हजार चीजों के लिए भी करते हैं। कोई कहता है: मुझे आइस्क्रीम से बड़ा प्रेम है। कोई कहता है: मुझे मेरी कार से बहुत प्रेम है। और कोई कहता है: मुझे धन से बहुत प्रेम है। यही प्रेम शब्द छिछली से छिछली बात के लिए उपयोग में आता है। यही प्रेम शब्द जब परमात्मा से तुम्हारी लगन जुड़ जाती है तब भी उपयोग में आता है। अब आइस्क्रीम और परमात्मा में क्या संबंध जोड़ पाओगे? कोकाकोला में और मोक्ष में क्या संबंध जोड़ पाओगे? लेकिन कोकाकोला से भी प्रेम है, मोक्ष से भी प्रेम है।
And then we use this same word love for a thousand other things. Someone says, “I really love ice cream.” Another says, “I love my car.” Someone else says, “I love money.” The very word love gets used for the most trivial matters. And this same word love is used when your longing is joined with God. Now what connection can you make between ice cream and God? What connection between Coca-Cola and liberation? Yet, love for Coca-Cola, and love for moksha!
हमारे शब्द बड़े थोड़े हैं, बड़े छोटे हैं, बड़े ओछे हैं; बस कामचलाऊ हैं। ठीक है, लोक-व्यवहार चल जाता है। लेकिन प्रार्थना कोई लोक-व्यवहार नहीं है। प्रार्थना अंतर्निवेदन है। शब्द-शून्य अस्तित्व के चरणों में समर्पण है। झुको! तुम्हारे झुकने में बात हो जाएगी। मौन हो जाओ। आंखों को बंद हो जाने दो। क्योंकि कुछ चीजें हैं जो खुली आंख से दिखाई पड़ती हैं और कुछ हैं जो सिर्फ बंद आंख से दिखाई पड़ती हैं। कुछ चीजों के लिए बंद आंख ही खुली आंख है।
Our words are very few, very small, very paltry—just makeshift. Fine, they do for social dealings. But prayer is not a social transaction. Prayer is an inward offering—a surrender at the feet of existence without words. Bow! In your bowing, the thing will happen. Become silent. Let the eyes close. For there are things that are seen with open eyes, and there are others seen only with closed eyes. For some things, a closed eye is the only open eye.
और अगर आंसू झर उठें तो समझना तुमने फूल चढ़ा दिए उसके चरणों में। डोल उठो मस्ती में, जैसे कोई शराब पिए हो कि पैर कहीं पड़ें, कहीं रखो। तो समझना कि बात हो गई। आंखों में एक लाली छा जाए, एक मादकता छा जाए। जीवन रसविभोर होने लगे। प्राणों के पंछी पंख तड़फड़ाने लगें, उड़ने की तैयारी होने लगे। मगर यह सब निःशब्द है, इसमें शब्द की कहीं कोई आवश्यकता नहीं है। और तुम चकित होओगे, जब तुम्हारे भीतर एक भी शब्द नहीं बनता तो सारा अस्तित्व तुम में कुछ उंडेलने लगता है। क्योंकि तुम खाली गागर हो जाते हो। खाली गागर हो जाना प्रार्थना है। और तब सागर उतर आते हैं। फिर गागर में भी सागर समा जाते हैं। फिर बूंद में भी समुंद उतर आते हैं।
And if tears begin to flow, understand that you have offered flowers at his feet. If you sway in ecstasy, as if you had drunk wine—your feet landing anywhere—understand that the thing has happened. If a redness comes over the eyes, an intoxication descends, if life becomes nectar-drunk, if the birds of the life-breath flutter their wings, preparing to fly—this is all wordless; there is no need of words anywhere in it. And you will be astonished: when not a single word forms within you, the whole existence begins to pour something into you. Because you become an empty pitcher. To become an empty pitcher is prayer. And then the oceans descend. Then even in a pitcher the sea is contained. Then into a drop the ocean comes down.
कबीर ने कहा है:
हेरत हेरत हे सखि, रह्या कबीर हिराइ।
बुंद समानी समुंद में, सो कत हेरी जाइ।।
Kabir has said: Searching and searching, O friend, Kabir was lost; the drop merged in the ocean—how can it be found now?
लेकिन फिर दूसरे दिन सुधार कर दिया। दूसरे दिन थोड़ी सी बात बदल दी और गजब की बात कर दी। जरा सी बदलाहट और चमत्कार हो गया। दूसरे दिन लिखा कि नहीं-नहीं, ऐसा ठीक नहीं है।
But the next day he corrected it—changed it a little and worked a wonder. A tiny alteration, and a miracle happened. The next day he wrote, “No, no—this is not quite right”:
हेरत हेरत हे सखि, रह्या कबीर हिराइ।
समुंद समाना बुंद में, सो कत हेरी जाइ।।
Searching and searching, O friend, Kabir was lost; the ocean merged in the drop—how can it be found now?
पहले दिन कहा था: बूंद समुद्र में समा गई, अब उसे कैसे वापस लाएं? दूसरे दिन कहा कि नहीं-नहीं, समुद्र ही बूंद में समा गया है, अब उसे कैसे वापस लाएं? प्रार्थना में, तुम्हारी छोटी सी प्राणों की बूंद में परमात्मा का सागर समा जाता है। प्रार्थना में तुम परमात्मा तक नहीं जाते, परमात्मा तुम तक आता है। तुम तो बस शून्य होते हो, मौन होते हो। तुम तो नहीं होते हो। यही शून्य और मौन होने का अर्थ है: तुम नहीं होते हो। और जहां तुम नहीं हो वहीं परमात्मा प्रकट हो जाता है। अनंत-अनंत रूपों में, हर फूल में उसकी गंध। हवा के झोंके में उसका झोंका। हर हरियाली में वही हरा। चांद-तारों में वही, सूरज में वही, लोगों में वही। हंसते हुए बच्चे की किलकारी में वही। हिरन की छलांग में वही। आकाश में उड़ गए पक्षी में वही। जब तुम बिलकुल चुप हो जाते हो तब तुम्हारे सामने जीवन अपने सारे पर्दे गिरा देता है। तुम पात्र हो गए।
The first day he said: the drop merged in the ocean, how can we bring it back? The next day: no, no—the ocean has merged in the drop; how can we bring that back? In prayer, into your small drop of life-breath the ocean of God descends. In prayer you do not go to God; God comes to you. You simply become nothing, become silence. You are not. And where you are not, there God appears—in infinite forms: in every flower his fragrance, in the breeze his touch, in all greenness that very green, in moon and stars the same, in the sun the same, in people the same; in the laughter of a child, the same; in the leap of a deer, the same; in the bird that has flown into the sky, the same. When you become utterly silent, life drops all its veils before you. You have become a vessel.
इसलिए यह मत कहो कि मैं चुप रह जाता हूं, क्या करूं! शब्द नहीं बनते। परमात्मा से क्या कहूं, क्या न कहूं! कुछ कहना ही नहीं है। वह जानता है। तुम नहीं थे तब से जानता है, तुम नहीं होओगे तब भी जानता रहेगा। परमात्मा जानने की अवस्था है। वह परम वेद है। तुम चुप हो जाओ। तुम सन्नाटे में डूब जाओ। तुम मिट जाओ, तुम न हो जाओ और फिर देखो चमत्कार। फिर देखो घटते परमात्मा को चारों ओर।
Therefore do not say, “I fall silent; what should I do? Words don’t form. What should I say to God, what not?” There is nothing to say. He knows. He has known since before you were; he will know even when you are no more. God is the state of knowing. He is the supreme knowing. Become silent. Sink into stillness. Disappear; become no one—and then see the miracle. Then see God happening all around.
मलयानिल बन छू-छू जाता उर को सुरभित श्वास किसी का!
यह मधु स्मित, फैली हो जैसे
शून्य गगन में स्निग्ध चांदनी,
यह अपरूप रूप, बजती हो
अंतहीन ज्यों रजत रागिनी,
यह अशेष सौंदर्य-स्रोत, इसका
चिर उदगम-स्थान कहां है?
मुझे बहाए लिए जा रहा सागर सा उल्लास किसी का!
मलयानिल बन छू-छू जाता उर को सुरभित श्वास किसी का!
Like the Malayan breeze, some fragrant breath brushes my heart! This honeyed smile, as though soft moonlight has spread across the empty sky; this peerless beauty, as though an endless silver raga were sounding; this inexhaustible fount of beauty—where is its ancient source? Some ocean-like joy is carrying me away! Like the Malayan breeze, some fragrant breath brushes my heart!
किसकी रूप-परिधि में निशि भर
चांद-सितारे घूमा करते?
किस लावण्य-शिखा को आकुल
प्राण-शलभ ये चूमा करते?
नयनों में छाया सहता सा
किसका चिर छवि-स्वप्न विमोहन?
उल्लासों के पुष्प खिलाता शत-शतशः मधुमास किसी का!
मलयानिल बन छू-छू जाता उर को सुरभित श्वास किसी का!
In whose perimeter of form do moon and stars roam all night? Toward what crest of loveliness do these moth-like life-breaths, impassioned, seek to kiss? In my eyes who is it casts a shadow, an age-old dream-enchantment of form? Whose springtime is blooming, hundredfold, these flowers of delight? Like the Malayan breeze, some fragrant breath brushes my heart!
अमर वल्लरी फैल रही यह
आदिरहित सी, अंतरहित सी,
उमड़ रही अक्षय रस-धारा
करती सब-कुछ परिप्लावित-सी
एक स्वप्न-संगीत, गूंज से
जिसकी रंध्र-रंध्र प्रतिघोषित,
बांध रहा जैसे तन-मन को सम्मोहनमय पाश किसी का!
मलयानिल बन छू-छू जाता उर को सुरभित श्वास किसी का!
This deathless vine unfurling— as if without beginning, without end; this undying stream of nectar welling up, as if flooding everything; a dreamlike music, whose resonance echoes through each pore— as though someone were binding body and mind with a spell of enchantment! Like the Malayan breeze, some fragrant breath brushes my heart!
रोम-रोम यह आज निवेदन--
पुष्प, गीत-वंदन-स्वन कोमल,
नवल प्रीति आरती-दीप-लौ-सी
झलमल-झलमल मृदु उज्ज्वल,
यह समस्त अस्तित्व स्वयं ही
बनता जाता मूक समर्पण,
चिर अमरत्व दिए जाता है मुझे अमृतमय हास किसी का!
मलयानिल बन छू-छू जाता उर को सुरभित श्वास किसी का!
Every pore today is a petition— flowers, songs, soft sounds of homage, a new love, like the flame of an aarti-lamp— twinkling, shimmering, gently bright. This entire existence itself is becoming a mute surrender, and someone’s nectarous smile is gifting me with deathless life! Like the Malayan breeze, some fragrant breath brushes my heart!
चुप हो जाओ, तुम्हें उसकी श्वासें छूती हुई मालूम पड़ेंगी। चुप हो जाओ, तुम्हें उसकी धड़कन सुनाई पड़ेगी। चुप हो जाओ, तुम्हें उसके पैरों की आहट पास आती मालूम होने लगेगी।
Fall silent, and you will feel his breaths touching you. Fall silent, and you will hear his heartbeat. Fall silent, and you will sense the sound of his footsteps drawing near.
मुझसे पूछते हो: ‘आप मार्ग दिखावें, मार्ग समझावें।’
तुम मार्ग पर हो। बस, इस पर ही टिको। न शब्द बनाओ, न भाषा को बीच में लाओ। भाषा पहाड़ की तरह खड़ी हो जाती है भक्त और भगवान के बीच में। मनुष्यों से बोलना हो तो भाषा की जरूरत है, परमात्मा से बोलना हो तो भाषा की कोई भी जरूरत नहीं है।
You ask me: “Please show the way, explain the path.” You are on the path. Simply remain on it. Do not form words; do not bring language in between. Language stands like a mountain between the devotee and God. To speak with human beings, language is needed; to speak with God, there is no need of any language at all.
संन्यास का अर्थ है: असुरक्षा में उतरना। संन्यास का अर्थ है: अज्ञात में चरण रखना। संन्यास का अर्थ है: जाने-माने को छोड़ना, अनजाने से प्रीति लगाना।
Sannyas means: stepping into insecurity. Sannyas means: placing your feet in the unknown. Sannyas means: leaving the known, falling in love with the unknowable.
आश्वस्त तो तुम्हें कैसे करूं? बवंडर तो उठेगा। मेरा आश्वासन झूठा होगा। मैं तो इतना ही कह सकता हूं कि बवंडर निश्चित उठेगा, उठना ही चाहिए। अगर न उठे तो संन्यास पकेगा कैसे? जैसे धूप न निकले और सूरज न आए तो फल पकेंगे कैसे? आंधी न उठे, तूफान न उठे तो वृक्षों की रीढ़ टूट जाएगी। आंधी और तूफान के झोंके सह कर ही वृक्ष सुदृढ़ होता है।
How can I reassure you? The whirlwind will arise. My reassurance would be a lie. I can only say this much: the whirlwind is certain to arise—it should arise. If it does not, how will sannyas ripen? If there is no sun, no heat, how will the fruit ripen? If no wind blows, no storm arises, the trees will lose their spine. Only by bearing the gusts of storm and gale does a tree grow sturdy.
बवंडर तो उठेगा। इतना ही आश्वस्त कर सकता हूं कि बिलकुल निश्चित रहो, जरा भी चिंता न करो, बवंडर उठेगा ही। और तुमने जितना सोचा है उससे बहुत ज्यादा उठेगा। और उठता ही रहेगा; ऐसा नहीं कि आज उठा और कल शांत हो जाएगा। तुम जब तक जीओगे बवंडर उठता ही रहेगा और बवंडर रोज बड़ा होता जाएगा। संन्यास की परिपक्वता ही तब होती है। चुनौतियों में ही आत्मा का जन्म होता है। जितनी बड़ी चुनौतियां हों उतनी बड़ी आत्मा का जन्म होता है। आत्मा ऐसे ही नहीं पैदा होती। अपने को बचाए रखो, सुरक्षित सब तरह से, तो आत्मा नहीं पैदा होगी, तुम्हारे भीतर एक फुसफुसापन पैदा होगा। संघर्ष में तुम्हारे भीतर कुछ सघन होगा। संघर्ष में तुम्हारे भीतर कुछ सबल होगा। इसलिए जो बवंडर उठाएंगे वे शत्रु नहीं हैं, मित्र हैं। मित्र ही उठाएंगे। शत्रु मत समझ लेना उन्हें, वे तुम्हारे मित्र हैं। गालियां पड़ेंगी, पत्थर भी पड़ सकते हैं। लेकिन सौभाग्य मानना उस सबको; वरदान मानना, परमात्मा का प्रसाद मानना। ऐसे ही कोई व्यक्ति आत्मवान बनता है।
The whirlwind will arise. I can assure you of at least this much: be absolutely certain, don’t worry in the least—the whirlwind will arise. And it will be far greater than you imagine. Nor will it be that it comes today and is gone tomorrow. As long as you live, whirlwinds will keep arising, and day by day they will grow larger. That is how sannyas attains maturity. It is in challenges that the soul is born. The greater the challenges, the greater the birth of the soul. The soul doesn’t just appear by itself. Protect yourself in every way, keep yourself safe, and the soul will not be born; a thin, flimsy hollowness will be born within you. In struggle something dense is forged within. In struggle something strong is born within. So those who raise whirlwinds against you are not enemies, they are friends. Do not mistake them for foes—they are your friends. Abuse will be hurled; stones may also be thrown. But count all of it as good fortune; take it as a blessing, as prasad from the Divine. Only thus is a person born into soulfulness.
लोगों की बड़ी अनुकंपा है कि जब भी वे देखते हैं कहीं आत्मा का जन्म हो रहा है तो सब तरफ से सहयोग करते हैं। फिर जैसा वे सहयोग कर सकते हैं वैसा करते हैं; जैसा जानते हैं वैसा करते हैं। मगर तुम्हारे अहित में नहीं है।
People are wonderfully compassionate: whenever they see a soul being born somewhere, they all collaborate from every side. And they do so in the way they know, the way they can. But it is not to your harm.
तुम पूछते हो: ‘मैं संन्यास तो लेना चाहता हूं पर संसार से बहुत भयभीत हूं।’
You ask: “I want to take sannyas, but I am very frightened of the world.”
अगर संन्यास ऐसा हो कि जिसमें जरा भी भय न मालूम पड़े तो उसे लेने का प्रयोजन क्या होगा? वह एक नई सुरक्षा होगी, एक नया बैंक-बैलेंस होगा।
If sannyas were such that not a trace of fear were felt, what would be the point of taking it? It would just be a new security, a new bank balance.
No—obstacles will come, many will come. Inconceivable obstacles will come. They will come from directions you never imagined they could. They will come from those you took to be your own. And remember: do not be offended, do not be upset, do not be restless, do not be disturbed, do not be enraged. Because in the end you will find that all those very challenges gave you life, honed it, sharpened its edge, polished your brilliance.
नहीं, अड़चनें आएंगी, बहुत आएंगी। कल्पनातीत अड़चनें आएंगी। जिन दिशाओं से तुमने कभी न सोचा था कि अड़चनें आ सकती हैं उन दिशाओं से आएंगी। जिन्हें तुमने अपना माना है उनसे आएंगी। और ध्यान रखना, नाराज न होना, रुष्ट न होना, बेचैन न होना, अशांत न होना, क्रुद्ध न होना। क्योंकि अंत में तुम पाओगे कि उन्हीं सब चुनौतियों ने तुम्हें जीवन दिया, जीवन को निखार दिया, धार दी, तुम्हारी प्रतिभा को चमकाया।
जो धार नहीं रुकती है चट्टानों से भी,
सागर केवल उसका अभिनंदन करता है।
कागज की बनी नाव केवल,
दो क्षण पानी पर चलती है।
जो बिना तेल जलती बाती,
वह केवल दो क्षण जलती है।
तूफान घुमड़ कर जब चलता,
बुझ जाते अनगिन दीप जले।
जो जलते केवल जलने को,
वे दब जाते अंधियार तले।
That current which does not stop even before rocks, only the ocean welcomes it. A paper boat floats upon the water only for two moments. A wick that burns without oil burns only for two moments. When the storm gathers and moves, countless burning lamps go out. Those that burn only to burn are smothered beneath the dark. The lamps that do not go out even in storms— their radiance burns as the very flame. Feet that do not stop even amid obstacles— only the mountain bows before them. To walk, to fall, to walk again— this is the sequence of the steps of ascent. To keep walking and to dissolve while walking— this is life’s sacred confluence. His very manliness is the abode of virtue in whose breath there are pilgrimages. In whom there is a mass of the fire of resolve— he alone is Bhagirath of the Ganga. Every goal is made only for him who undertakes the austerity of trust. Every flower is a garland for him who is not a slave of spring. That which reflects no courage is only a mirror’s surface. He whose lips know no thirst— for him the water-place is but a cremation ground. The thirst that does not quench even upon perishing— only his lips are graced by nectar.
जो दीप नहीं बुझते हैं तूफानों में भी,
उजियारा उनकी बाती बन कर जलता है।
जो पांव नहीं रुकते हैं व्यवधानों में भी,
पर्वत केवल उनके आगे ही झुकता है।
चलना, गिरना, फिर से चलना,
उन्नति-सोपानों का क्रम है।
चलते-चलते ही मिट जाना,
जीवन का पावन संगम है।
उसका पौरुष ही पुण्य धाम,
जिसकी सांसों में तीरथ है।
जिसमें निश्चय का तेजपुंज,
गंगा का वही भगीरथ है।
हर लक्ष्य उसी के लिए बना
जो तप करता विश्वासों का।
हर फूल उसी की माला है,
जो दास नहीं मधुमासों का।
जो साहस का प्रतिबिंब न दे,
वह केवल दर्पण का पट है।
जिसके अधरों पर प्यास नहीं,
वह पनघट केवल मरघट है।
जो प्यास नहीं बुझती है मिट जाने पर भी,
अमृत केवल उसके अधरों को मिलता है।
कीमत चुकानी होती है। और जितने बड़े सत्य को खोजने चलोगे उतनी अधिक कीमत चुकानी पड़ेगी। सत्य मुफ्त नहीं मिलता। परम सत्य को पाने के लिए तो सब-कुछ दांव पर लगा देना होता है। और संन्यास परम सत्य को पाने का प्रयास है। अभीप्सा है, आकांक्षा है--अनंत को अपने आंगन में बुला लेने की। अभीप्सा है, प्रार्थना है--विराट को अपने प्राणों में समा लेने की। तैयारी करनी होगी। जुआरी होना होगा। व्यवसायी संन्यासी नहीं हो सकता। जो दो-दो कौड़ी का हिसाब लगाए और जो सदा लाभ ही लाभ की सोचे वह संन्यासी नहीं हो सकता। यह तो दांव की बात है। इसलिए मैं फिर कहता हूं: जुआरी ही संन्यासी हो सकता है जो सब दांव पर लगा दे--इस पार या उस पार।
There is a price to be paid. And the larger the truth you set out to seek, the higher the price you must pay. Truth is not obtained free. For the Supreme Truth, everything must be staked. And sannyas is the effort to attain the Supreme Truth. It is longing, aspiration—to invite the Infinite into your courtyard. It is yearning, prayer—to let the Vastness be absorbed into your very life-breath. Preparation will be needed. You will have to be a gambler. A businessman cannot be a sannyasin. One who calculates down to the last penny, who always thinks only of profit, cannot be a sannyasin. This is a matter of staking everything. Therefore I say again: only a gambler can be a sannyasin—one who puts everything on the line: this shore or the other.
तुम कहते हो: ‘संन्यास लेना चाहता हूं।’
You say: “I want to take sannyas.”
लेना चाहते हो तो लो। व्यवधान तो होंगे, अड़चन तो होगी। लेकिन अक्सर ऐसा हो जाता है कि असली अड़चन तुम्हारे भीतर है। और बाहर की अड़चनें नहीं रोकतीं, भीतर की अड़चनें रोक लेती हैं। अक्सर ऐसा होता है कि यह भय सिर्फ बहाना है। इस भय को बड़ा करके देख लेना सिर्फ बचने की एक प्रक्रिया है। कैसे लूं संन्यास? मैं तो लेना चाहता हूं मगर बवंडर उठेंगे। कैसे लूं संन्यास? समझा लिया अपने को कि मैं लेना भी चाहता हूं और बहाने भी खोज लिए कि क्यों नहीं लेता हूं। यह सिर्फ तर्काभास है। जिसे लेना है, लेना है; फिर परिणाम जो हो।
If you want to take it, then take it. There will be hindrances, there will be obstacles. But often it turns out that the real obstacle is within you. It is not the outer obstacles that stop you; the inner ones do. Often this fear is only a pretext. Magnifying this fear is just a device to escape. “How can I take sannyas? I do want to take it, but whirlwinds will rise.” You have explained it to yourself: “I want to take it,” and you have also found excuses for why you don’t. It is merely sophistry. One who has to take it, takes it—and the consequences be what they may.
इस संसार में क्या बवंडर! क्या छीन लेंगे तुमसे? तुम्हारे पास अभी है क्या? पद जाएगा, प्रतिष्ठा जाएगी, धन जाएगा, मान-मर्यादा जाएगी--जाने ही वाली है। जो मौत छीन लेगी उसे अपने ही हाथ से छोड़ दो। मौत तो छीन लेगी; तब छोड़ने का मजा भी न मिलेगा। तब छोड़ने का जो गौरव है, गरिमा है, वह भी चूक जाएगी। मौत तो छीन ही लेगी तो तुम्हीं क्यों नहीं छोड़ देते?
In this world—what whirlwinds! What can they snatch from you? What do you have as it is? Position will go, prestige will go, wealth will go, honor and respectability will go—they are bound to go. What death will snatch anyway, drop with your own hands. Death will snatch it—in that case even the joy of relinquishing will not be yours. You will miss the glory, the dignity of letting go. Since death will take it, why not leave it yourself?
और मर्यादा का मूल्य क्या है? पानी पर खींची गई लकीरें हैं। और सम्मान और सत्कार! किससे ले रहे हो सम्मान और सत्कार? जो खुद अंधे हैं, जो खुद मूर्च्छित हैं, उनके सम्मान और सत्कार का क्या मूल्य! अगर पागल तुम्हें फूलमालाएं भी पहना दें तो भी उन फूलमालाओं का क्या मूल्य है? पागलों ने पहनाई हैं। बुद्धिमान, कोई बुद्धपुरुष प्रेम से तुम्हारी ओर देख भर दे एक बार, उतना काफी है। सारे संसार के द्वारा फूलमालाएं चढ़ाई जाएं तो भी व्यर्थ हैं। जिन्हें खुद अपना पता नहीं वे तुम्हारा क्या सम्मान करेंगे! वे सम्मान कर रहे हैं किसी पारस्परिक लेन-देन के हिसाब से। सम्मान के द्वारा वे तुम्हारे पैरों में बेड़ियां डाल रहे हैं, हाथों में जंजीरें डाल रहे हैं। सम्मान के द्वारा तुम्हें बांध रहे हैं।
And what is the value of respectability? Lines drawn upon water. And honor and homage! From whom are you receiving honor and homage? From those who are themselves blind, themselves unconscious—what is the value of their honor and homage! Even if the insane garland you with flowers, what value do those garlands have? The mad have garlanded you. If a single wise man, a buddha, looks upon you with love once—that is enough. Even if the whole world puts garlands on you, it is futile. Those who do not even know themselves—what honor can they bestow on you? They are honoring you as part of a mutual give-and-take. Through honor they are fastening shackles to your feet, chains to your hands. Through honor they are binding you.
और संन्यास स्वतंत्रता है। संन्यास घोषणा है इस बात की कि मैं अपने जीवन को अपने ढंग से जीऊंगा। मैं वैसे जीऊंगा जैसी मेरी अंतःप्रेरणा होगी। मैं दूसरों की मान कर न जीऊंगा। मैं दूसरों का अनुकरण करके न जीऊंगा। मेरा जीवन एक अभिनय मात्र नहीं होगा। मेरा जीवन प्रमाणिक होगा, मेरा होगा; मेरी निजता से जन्मेगा, स्वतःर्स्फूत होगा। और संन्यास का क्या अर्थ है? अपने ढंग से जीऊंगा ताकि परमात्मा के सामने जब जाऊं तो यह कह सकूं कि तुमने जो प्रेरणा मुझे दी थी उसके ही अनुसार जीआ हूं। झुका नहीं, समझौता नहीं किया। और जिस दिन तुम जानोगे उस दिन तुम चकित होओगे कि बवंडर, तूफान, विरोध सब तुम्हें सहारा दे गए हैं।
And sannyas is freedom. Sannyas is the declaration that I will live my life in my own way. I will live according to my inner inspiration. I will not live by others’ dictates. I will not live by imitating others. My life will not be a mere performance. My life will be authentic, it will be mine; it will be born of my own privacy of being; it will be spontaneous. And what does sannyas mean? I will live in my own way so that when I stand before the Divine I can say: I lived according to the inspiration you gave me. I did not bend, I did not compromise. And the day you know this, you will be amazed that whirlwinds, storms, opposition—all have supported you.
मुझको फूलों से प्यार नहीं मैं कांटों का दीवाना हूं।
मैं जलने वाला दीप नहीं जलने वाला परवाना हूं।
सुख हो अधरों को प्यास नहीं,
दुख का मन को आभास नहीं।
आशाएं सब पूरी होंगी--
ऐसा मुझको विश्वास नहीं।
मैं जीवन को सुंदर बुनता, कर्मों का ताना-बाना हूं।
जो बंध न सके वह धारा हूं,
जो उठ न सके वह पारा हूं।
मानवता, प्रेम, शांति के हित--
मैं महाक्रांति का नारा हूं।
I am not in love with flowers; I am a lover of thorns. I am not a lamp that burns—I am the moth that burns. Let the lips not be coddled by comfort, let the mind not be numbed by sorrow. “All hopes will be fulfilled”— I have no such belief. I weave life into beauty—warp and weft of deeds. I am the current that cannot be dammed, the mercury that cannot be held up. For the sake of humanity, love, and peace— I am the call of a great revolution. A wayfarer whom mountains cannot stop— that carefree wanderer am I. I am not a seed that can be destroyed, not a thing that can be sold. A charm that grants everyone’s wishes— I am not that copper amulet. Lost in my own ecstasy, I am an unsung melody.
जिसको न रोक पाए पर्वत ऐसा राही मस्ताना हूं।
मिट जाऊं ऐसा बीज नहीं,
बिक जाऊं ऐसी चीज नहीं।
सबकी मनचाही जो कर दे--
वह तांबे की ताबीज नहीं।
मैं अपनी मस्ती में डूबा अनगाया एक तराना हूं।
संन्यास का अर्थ है: ऐसी घोषणा कि मैं अपना गीत गाऊंगा, मैं उधार गीत न गाऊंगा; कि मैं अपना जीवन जीऊंगा; कि मैं किसी का अनुकरण नहीं करूंगा; कि मैं चलूंगा पगडंडी पर, राजपथों पर नहीं। राजपथों पर भीड़ें चलती हैं। भीड़ें सदा भेड़ों की होती हैं। मैं अपना मार्ग बनाऊंगा। मैं परमात्मा को अपने ढंग से खोजूंगा। चाहे भटकूं, चाहे देर लगे, मगर खुद अपनी पगडंडी बना कर पहुंचूंगा। फिर मजा और है। जो परमात्मा की तरफ अपनी ही पगडंडी बना कर पहुंचता है उसके आनंद की सीमा नहीं है। और भीड़ न तो कभी पहुंचती न कभी पहुंच सकती है। सिंहों के लिए खुलता है द्वार, भेड़ों के लिए नहीं। भेड़चाल छोड़ो।
Sannyas means: such a declaration that I will sing my own song; I will not sing a borrowed song. I will live my own life; I will not imitate anyone. I will walk on a footpath, not on highways. Highways are for crowds. Crowds are always of sheep. I will make my own path. I will seek the Divine in my own way. Even if I wander, even if it takes longer, I will reach by carving out my own footpath. Then the joy is of a different order. The one who reaches the Divine on his own path—his bliss is boundless. And the crowd neither ever reaches nor ever can. The gate opens for lions, not for sheep. Drop the herd instinct.
क्या बवंडर! कौन बवंडर उठाएगा? क्या छीन लेगा, क्या मिट जाएगा? हंसते-हंसते दे देना। अगर संन्यास लेने की आकांक्षा उठी है तो किसी कीमत पर झुको मत। हां, आकांक्षा ही न उठी हो तो किसी कीमत पर लेना मत। कोई लाख कहे, मैं लाख कहूं, भूल कर मत लेना। क्योंकि मेरे कहे लोगे तो भेड़ हो गए। अपनी आकांक्षा से लोगे तो सिंह की गर्जना तुम्हारे भीतर होगी। जरा सा फर्क है। इतना बारीक फर्क है कि दिखाई भी नहीं पड़ता। मेरे कहे से लिया तो व्यर्थ हो गया। अपनी बूझ से, अपनी सूझ से लिया, अपनी अंतःप्रज्ञा से लिया तो क्रांति घटी। अप्पदीपो भव! अपने दीये खुद बनो। दूसरों की उधार रोशनी में कितने तो चले, पहुंचे कहां! शास्त्रों की मान कर, संतों की मान कर कितने-कितने जन्मों से तो तुम भटकते हो, उपलब्धि क्या है? खाली के खाली हो। प्राण भरे नहीं, फूल खिले नहीं, फल लगे नहीं, पंख खुले नहीं। खाली ही नहीं हो, कारागृह में भी पड़े हो। दूसरों की मान कर जिंदगी सींकचों में बंद हो गई है। मेरी मान कर संन्यास मत ले लेना। मैं लाख कहूं, मेरी मौज है, मैं कहता हूं। तुम्हारी मौज हो तब लेना। जब तुम्हारी मौज और मेरी मौज का मिलना हो तो मिलन है।
What whirlwinds! Who will raise whirlwinds? What will they snatch, what will perish? Give it away laughing. If the longing to take sannyas has arisen, do not bend at any price. Yes—if the longing has not arisen, then do not take it at any price. Even if someone insists a thousand times—even if I insist a thousand times—do not, by mistake, take it. Because if you take it on my say-so, you become a sheep. If you take it out of your own longing, the lion’s roar will arise within you. The difference is small, so subtle it is hardly visible. If you take it because I said so, it is worthless. If you take it from your own understanding, your own insight, your own inner wisdom, then revolution happens. Appo deepo bhava—be a light unto yourself. How many have walked in borrowed light; where have they reached! For how many births you have followed scriptures and saints—what has been attained? You remain empty. Your breath is not filled, flowers have not blossomed, fruit has not come to the branch, wings have not opened. Not only are you empty, you languish in a prison. By living by others’ dictates your life has been locked behind bars. Do not take sannyas on my word. I may say it a thousand times—that is my joy to say. Let it be your joy to take it. When your joy and my joy meet—there is the meeting.
जो धार नहीं रुकती है चट्टानों से भी,
सागर केवल उसका अभिनंदन करता है।
मैं भी तुम्हारा अभिनंदन करूं उसी क्षण, जब तुम ऐसी धार बनो जो चट्टानों से न रुके।
जो दीप नहीं बुझते हैं तूफानों में भी,
उजियारा उनकी बाती बन कर जलता है।
बुद्धपुरुषों से केवल उनका ही संबंध हो पाता है जो दीप नहीं बुझते हैं तूफानों में भी। नहीं तो लोगों के पास आत्माएं ही नहीं हैं। लोग नपुंसक हैं। उनके भीतर न गौरव है, न गरिमा है, न तेज है, न दीप्ति है, न बुद्धिमत्ता है। बुद्धिमत्ता दूसरों की मान कर कभी पैदा भी नहीं होती।
That current which does not stop even before rocks, only the ocean welcomes it. I too will welcome you that very moment when you become a current that does not halt before rocks. The lamps that do not go out even in storms— their radiance burns as the very flame. Buddhas can relate only to those lamps that do not go out even in storms. Otherwise people have no souls at all. People are impotent. Within them there is no dignity, no grandeur, no fire, no brilliance, no intelligence. Intelligence never arises by obeying others.
एक छोटे स्कूल में शिक्षक ने एक विद्यार्थी से पूछा--चूंकि विद्यार्थी के घर में भेड़ें हैं, उसने उसके योग्य प्रश्न बनाया। कि तुम्हारी बगिया के भीतर दस भेड़ें हैं, एक छलांग लगा कर बाहर निकल गई तो कितनी भेड़ें पीछे बचेंगी? उस छोटे बच्चे ने कहा: एक भी भेड़ पीछे नहीं बचेगी। उस शिक्षक ने कहा कि तुझे गणित आता है कि नहीं? उसने कहा: गणित मुझे आता हो या न आता हो, भेड़ों को मैं अच्छी तरह जानता हूं। अगर एक भेड़ कूद गई तो सारी भेड़ें कूद जाएंगी। और भेड़ों को भी आपका गणित नहीं आता है। मेरी भेड़ों से पहचान है।
In a small school a teacher asked a student—since the boy’s family kept sheep, he framed the question accordingly: “There are ten sheep in your garden. One jumps over the fence and goes out—how many remain behind?” The boy said, “Not a single sheep will be left behind.” The teacher said, “Do you know arithmetic or not?” The boy replied, “Whether I know arithmetic or not, I know sheep very well. If one sheep jumps, all the sheep will jump. And your arithmetic is not known to sheep. I know my sheep.”
लोग ऐसे ही चल रहे हैं। हिंदुओं की जमात, मुसलमानों की जमात, जैनों की जमात! तुम अपनी मर्जी से सम्मिलित हुए हो तो बात और। तुम जन्म के कारण सम्मिलित हो गए हो तो बात और। संयोग है कि तुम किसी घर में पैदा हुए--कि मुसलमान कि हिंदू कि जैन बने; कि पिता और मां तुम्हें मंदिर ले गए तो मंदिर गए और मस्जिद ले गए तो मंदिर नहीं, मस्जिद गए; गुरुद्वारा ले गए तो गुरुद्वारा गए। ऐसे दूसरों ने तुम्हें संस्कारित कर दिया। तुम अपनी घोषणा कब करोगे? तुम कब कहोगे कि मैं स्वयं चुनूंगा? जिस दिन तुम धर्म को स्वयं चुनते हो उस दिन धर्म से तुम्हारा नाता जुड़ता है, तुम्हारे प्राण संयुक्त होते हैं।
People are going just like that. The herd of Hindus, the herd of Muslims, the herd of Jains! If you joined by your own choice, that is one thing. If you were included by the accident of birth, that is another. By chance you were born into some home—and became Muslim or Hindu or Jain; your father and mother took you to the temple, so you went to the temple; if they took you to the mosque, then not the temple but the mosque you went; if they took you to the gurudwara, you went to the gurudwara. Thus others conditioned you. When will you make your own declaration? When will you say that I will choose for myself? The day you choose your religion yourself, that day your connection with religion is made; your very life-breath becomes joined to it.
जो पांव नहीं रुकते हैं व्यवधानों में भी,
पर्वत केवल उनके आगे ही झुकता है।
चलना, गिरना, फिर से चलना,
उन्नति-सोपानों का क्रम है।
चलते-चलते ही मिट जाना,
जीवन का पावन संगम है।
उसका पौरुष ही पुण्य धाम,
जिसकी सांसों में तीरथ है।
जिसमें निश्चय का तेजपुंज,
गंगा का वही भगीरथ है।
गंगा उतरने को तैयार है, भगीरथ बनो!
Feet that do not stop even amid obstacles— only the mountain bows before them. To walk, to fall, to walk again— this is the sequence of the steps of ascent. To keep walking and to dissolve while walking— this is life’s sacred confluence. His very manliness is the abode of virtue in whose breath there are pilgrimages. In whom there is a mass of the fire of resolve— he alone is Bhagirath of the Ganga. The Ganga is ready to descend—become Bhagirath!
हर लक्ष्य उसी के लिए बना,
जो तप करता विश्वासों का।
हर फूल उसी की माला है,
जो दास नहीं मधुमासों का।
जो साहस का प्रतिबिंब न दे,
वह केवल दर्पण का पट है।
जिसके अधरों पर प्यास नहीं,
वह पनघट केवल मरघट है।
मरघट तुम बहुत दिन रह लिए, अब पनघट बनो। अपनी प्यास को जगने दो, अपनी पुकार को जगने दो, अपनी प्रार्थना को जगने दो। कह दो संसार से, अपनी तरह जीऊंगा। जीऊंगा तो अपनी तरह जीऊंगा, अन्यथा मरना बेहतर है।
जो प्यास नहीं बुझती है मिट जाने पर भी,
अमृत केवल उसके अधरों को मिलता है।
Every goal is made only for him who undertakes the austerity of trust. Every flower is a garland for him who is not a slave of spring. That which reflects no courage is only a mirror’s surface. He whose lips know no thirst— for him the water-place is but a cremation ground. You have lived in the cremation ground long enough—now become the water-place. Let your thirst awaken, let your call awaken, let your prayer awaken. Say to the world: I will live in my own way. If I live, I will live in my own way; otherwise, better to die.
अमृत तैयार है। मधुकलश भरा बैठा है कि तुम जरा आत्मवान हो जाओ तो उंडल जाए। तो इतना ही मैं तुमसे कहता हूं: संन्यास लेना हो, लेना अपनी मर्जी, अपने आनंद, अपने अहोभाव से। न तो किसी के कहने से रुकना और न किसी के कहने से लेना। क्योंकि दोनों बातें हो सकती हैं--कहने से रुक जाओ, कहने से ले लो। दोनों ही बातों में सब व्यर्थ हो जाएगा। याद रखना--
The thirst that does not quench even upon perishing— only his lips are graced by nectar. The nectar is ready. The honeyed chalice sits full, waiting for you to become a little soul-full so that it may pour. So I say only this to you: if you are to take sannyas, take it out of your own will, your own joy, your own awe. Do not refrain because someone says so, and do not take it because someone says so. Because both things can happen—you may refrain because someone says so, you may take it because someone says so. In both cases all is wasted. Remember—
मुझको फूलों से प्यार नहीं मैं कांटों का दीवाना हूं।
मैं जलने वाला दीप नहीं जलने वाला परवाना हूं,
जो बंध न सके वह धारा हूं,
जो उठ न सके वह पारा हूं,
मिट जाऊं ऐसा बीज नहीं,
बिक जाऊं ऐसी चीज नहीं,
सबकी मनचाही जो कर दे--
वह तांबे की ताबीज नहीं।
मैं अपनी मस्ती में डूबा अनगाया एक तराना हूं।
I am not in love with flowers; I am a lover of thorns. I am not a lamp that burns—I am the moth that burns. I am the current that cannot be dammed, the mercury that cannot be held up. I am not a seed that can be destroyed, not a thing that can be sold. A charm that grants everyone’s wishes— I am not that copper amulet. Lost in my own ecstasy, I am an unsung melody.
संन्यास तुम्हारे प्राणों का गीत है, तुम्हारे प्राणों की सुवास है। खिलो, मगर किसी और की मान कर नहीं, अपनी मान कर। प्राणों से उठने दो, यह सुवास तो यही सुवास स्वतंत्रता है, परम मुक्ति है, सत्य है, निर्वाण है।
Sannyas is the song of your life-breath, the fragrance of your very being. Bloom—but not by believing someone else; by believing yourself. Let it arise from your life-breath. That fragrance itself is freedom, the ultimate liberation, truth, nirvana.
संत सदियों से नहीं गाते रहे हैं, संतों से सदियों से एक ही गाता रहा है। संत नहीं, परमात्मा ही गाता रहा है। जब तक संत गाए तब तक कवि, जिस दिन संत से परमात्मा गाए उस दिन ऋषि। जब तक संत स्वयं अपना बोल बोले, अपना सोच-विचार, अपने अनुमान, अपना तर्कजाल, अपना सिद्धांत, अपना शास्त्र; जब तक संत की बुद्धि बीच में हो तब तक संत संत नहीं है। चाहे कितने ही मधुर उसके वचन हों, चाहे कितनी ही मधुसिक्त उसकी वाणी हो, पौरुषेय है, मनुष्य की ही है; पार से नहीं आई है इसलिए मुक्तिदायी नहीं हो सकती है। जब संत केवल वाहक होता है, केवल बांस की पोली पोंगरी होता है--परमात्मा के ओंठ पर रखी हुई। तुम्हें तो सुनाई पड़ते हैं गीत बांसुरी से ही आते हुए, मगर गीत परमात्मा के होते हैं। जब संत स्वयं नहीं बोल रहा होता, स्वयं शून्य हो गया होता है और परमात्मा को बोलने देता है तब वेद का जन्म होता है, उपनिषद का जन्म होता है, गीता का, कुरान का जन्म होता है, बाइबिल का जन्म होता है; तब बड़े अदभुत गीत उतरते हैं। मगर संत के उन पर हस्ताक्षर नहीं होते, उन पर हस्ताक्षर परमात्मा के होते हैं।
The saints have not been singing for centuries; through the saints, One has been singing for centuries. Not the saints—the Divine has been singing. As long as the saint sings, he is a poet; the day the Divine sings through the saint, he is a seer. As long as the saint speaks his own words, his own thinking and conjectures, his net of arguments, his doctrines and scriptures—as long as the saint’s intellect stands in between—he is not truly a saint. However sweet his words, however honeyed his voice, it remains human, man-made; it has not come from beyond, therefore it cannot liberate. When the saint is only a vehicle, only a hollow reed of bamboo—placed upon the Divine’s lips—you hear the notes as if they arise from the flute, but the song belongs to the Divine. When the saint is not speaking, when he has become a void and allows the Divine to speak, then the Vedas are born, the Upanishads are born, the Gita, the Quran, the Bible are born; wondrous songs descend. But the saint does not sign them; they bear the signature of God.
तो पहली बात: संत तो बहुत हुए लेकिन गायक एक है। बांसुरियां बहुत लेकिन बांसुरीवादक एक है।
So first: there have been many saints, but the singer is one. Many flutes, but one flutist.
दूसरी बात: वे जो गीत शाश्वत के और सनातन के हैं, मनुष्य गा भी नहीं सकता। मनुष्य तो क्षणभंगुर है। क्षणभंगुरता में कैसे शाश्वत का गीत उठेगा? मनुष्य तो मिटे तो ही शाश्वत का गीत बन सकता है। मनुष्य भूल ही जाए कि मैं हूं। उस विस्मृति में ही शाश्वत समय में झलकता है।
Second: Those songs that belong to the eternal and the timeless cannot be sung by man. Man is momentary. How can the song of the eternal arise in the ephemeral? Only when the human dissolves can the song of the eternal be born. When man forgets altogether that “I am.” In that forgetfulness, the timeless glimmers.
भक्त वही है जो भगवान की भक्ति में मस्त हो जाए ऐसा कि भूल जाए, जैसे शराबी भूल जाए; भूल जाए सारा संसार। न और की सुध रहे न अपनी सुध रहे। ऐसे मस्ती की अवस्था में शाश्वत और सनातन निश्चित गाता है, जरूर उतर आता है।
A devotee is one who becomes so intoxicated with God’s love that he forgets—like a drunkard forgets—he forgets the whole world. He retains neither the awareness of the other nor of himself. In such ecstasy the eternal and the timeless surely sing; they certainly descend.
तुमने पूछा: ‘चमत्कृत होता हूं यह देख कर। यह गंगा, अखंड गंगा बहती ही रही है।’
You ask: “I am astonished to see it—this Ganges, the unbroken Ganges has gone on flowing.”
क्योंकि यह परमात्मा की गंगा है, बहती ही रहेगी। भौतिक गंगा तो कभी सूख भी सकती है लेकिन यह स्वर्गीय गंगा है, यह नहीं सूखेगी। जब तक वृक्षों में फूल लगेंगे, आकाश में तारे होंगे, पक्षी पंख फैलाएंगे और उड़ेंगे तब तक, जब तक मनुष्य है और मनुष्य के भीतर अनंत को पाने की अभीप्सा जगती रहेगी और जब तक प्रार्थना उठती रहेगी तब तक, कहीं न कहीं, किसी कोने में, पृथ्वी के किसी हिस्से में तीर्थ बनता रहेगा, काबा निर्मित होता रहेगा। कोई गाएगा शाश्वत को, सनातन को। परमात्मा अखंड है इसलिए उसकी गंगा अखंड है। और हम सौभाग्यशाली हैं कि हमारे बावजूद भी कभी-कभी कोई कंठ परमात्मा को हमारे भीतर गुंजा देते हैं, हमारे बीच गुंजा देते हैं।
एक स्वर पाकर तुम्हारा,
Because this is God’s Ganges, it will go on flowing. The material Ganges may one day dry up, but this celestial Ganges will not. As long as flowers bloom on trees, as long as stars shine in the sky, as long as birds spread their wings and fly; as long as man is, and the longing for the Infinite stirs within him, as long as prayer arises—somewhere, in some corner, on some part of the earth, a tirtha will come into being, a Kaaba will be built. Someone will sing the eternal, the timeless. The Divine is unbroken, therefore His Ganges is unbroken. And we are fortunate that despite us, every now and then some throat causes the Divine to resound within us, among us.
बन गया हूं बांसुरी मैं।
मौन विजड़ित बांस सा मैं,
पड़ा था बेसुध अजाना।
किंतु तन-मन छेड़ तुमने,
कर लिया अपना न माना।
दर्द पीने को तुम्हारा,
One note of Yours I caught, and I became a flute. Mute, like a dried, voiceless reed of bamboo, I lay insensate, unknown. But when You touched my body and soul, You claimed me without my claiming. To drink Your pain, I have become a cupped palm.
बन गया हूं आंजुरी मैं।
अधर क्या तुमने मिलाए,
हुए रसमय भाव मेरे।
गीत अगणित सप्त स्वर में,
गा उठे सब घाव मेरे।
मधु-अधर छू कर तुम्हारा,
बन गया हूं मधुकरी मैं।
When Your lips met mine, my feelings turned to nectar. In the seven notes, uncountable songs, all my wounds began to sing. Touched by Your honeyed lips, I have become a honey-gatherer.
यदि न देते वेदना तुम,
भावना क्यों जन्म लेती।
शब्द केवल शब्द रहते,
चिंतना यदि लय न देती।
कल्पने, होकर तुम्हारा,
बन गया हूं नभचरी मैं।
Had You not given pain, how would feeling be born? Words would have remained mere words, had thought not given them rhythm. Imagination, becoming Yours, I have become a sky-farer.
एक स्वर भी उतर आए उसका, एक झलक भी मार जाए वह, जरा सी देर को झरोखा खुल जाए, एक किरण उसकी उतर आए कि तुम्हारे भीतर गीतों ही गीतों की वर्षा हो जाएगी। तुम उठोगे तो गीत होगा, तुम बैठोगे तो गीत होगा। तुम सोओगे तो गीत होगा। गीत गाओ या न गाओ तुम्हारा होना ही गीतमय होगा। तुम्हारे चारों तरफ गीत की झर लगी रहेगी, बूंदा-बांदी होती रहेगी। तुम्हारा अस्तित्व काव्यमय हो जाएगा।
If even one of His notes descends, even one glimpse strikes; if for a little while a window opens and one ray of His enters you, then within you there will be a rainfall of songs. When you rise there will be song; when you sit, there will be song. When you sleep there will be song. Whether or not you sing, your very being will be songful. Around you there will be a constant silvering of song, a fine drizzle. Your existence will become poetry.
एक स्वर पाकर तुम्हारा,
बन गया हूं बांसुरी मैं।
One note of Yours I caught, and I became a flute.
बस एक स्वर काफी है। एक स्वर भी बहुत है। उसके मधुकलश की एक बूंद काफी है। ऐसा डुबाती है कि फिर उभरने का मौका नहीं मिलता। ऐसा मस्त करती है कि फिर मस्ती कभी टूटती नहीं। और जिसके जीवन में परमात्मा से थोड़ा सा संबंध जुड़ गया हो, जरा सा कच्चा धागा भी जुड़ गया हो, उसके जीवन में सृजनात्मकता बह उठती है, अनंत-अनंत धारों में बह उठती है। क्यों? क्योंकि परमात्मा स्रष्टा है। उससे जुड़ने का लक्षण ही यही है कि तुम्हारे भीतर भी स्रष्टा का जन्म हो जाएगा; तुम्हारे भीतर भी सृजन की ऊर्जा तरंगें लेने लगेगी। अगर परमात्मा से जुड़ कर तुम्हारे भीतर सृजन पैदा न हो तो समझना कि तुम जुड़े नहीं, कुछ चूक हो गई। तुम भ्रांति में हो; या तो खुद धोखा खा गए हो या दूसरों को धोखा दे रहे हो।
Just one note is enough. Even one note is much. One drop from His honey-cup is enough. It drowns you so completely that there is no chance of surfacing again. It intoxicates so that the intoxication never breaks. And when even a slight connection forms with the Divine—when even a fragile thread ties you—creativity begins to flow in your life, in limitless streams. Why? Because God is Creator. The very sign of being connected to Him is that the creator is born within you; the energy of creation begins to ripple within you. If connecting with God no creativity is born in you, know that you are not truly connected—something has gone amiss. You are in delusion; either you have deceived yourself, or you are deceiving others.
इसलिए मैं कहता हूं कि तुम्हारे बहुत से तथाकथित साधु-संत या तो धोखे में हैं या धोखा दे रहे हैं। उनके जीवन में कोई सृजनात्मकता नहीं मालूम होती। न कोई गीत बनता मालूम होता है, न कोई नृत्य उठता मालूम होता है। उनके जीवन में आनंद नहीं, उल्लास नहीं, रंग नहीं, रस नहीं। यह जो दूलनदास कहते हैं: ‘प्रेम-रंग-रस ओढ़ चदरिया!’ कितने तुम्हारे महात्मा कह सकेंगे? राम-राम छपी हुई नाम की चदरिया ओढ़ लेंगे, लेकिन कितने तुम्हारे महात्मा कह सकेंगे कि हमने प्रेम के रंग और रस में डुबाई गई चादर ओढ़ी है?
That is why I say many of your so-called monks and saints are either deluded or are deluding. There is no creativity visible in their lives—no song seems to be forming, no dance arises. There is no joy in their lives, no rejoicing, no color, no flavor. As Dulandas says: “Wrap the sheet dyed in love’s color and savor!” How many of your holy men can say this? They will drape themselves in a sheet printed with “Ram-Ram,” but how many can say they wear a sheet dyed in the color and juice of love?
कहने की ही बात नहीं है, कितनों का जीवन इसका प्रमाण होगा? जब तक कोई नाच न उठे, गुनगुना न उठे, जब तक किसी के उठने-बैठने में सृजनात्मकता का प्रसाद न झरने लगे, जब तक किसी की आंखों में चांद-तारों की चमक न आ जाए, सागरों की गहराई न हो, उत्तुंग शिखरों की ऊंचाई न हो, जब तक किसी के हाथों में आकाश न रखा हुआ मालूम पड़े तब तक समझना, कुछ चूक हो रही है।
And not only say it—how many lives prove it? Until someone begins to dance, to hum; until the prasad of creativity begins to fall from his very rising and sitting; until the sparkle of moon and stars enters his eyes, the depth of oceans, the loftiness of peaks; until it seems the sky is cradled in his hands—until then, know that something is missing.
लेकिन सदियों से हम नकारात्मक हो गए हैं। हम किसी को इसलिए महात्मा मानते हैं कि उसने बहुत उपवास किए हैं। उत्सव कितने किए? उत्सव की कोई गिनती ही नहीं करता।
But for centuries we have become negative. We count someone a holy man because he has performed many fasts. How many festivals has he celebrated? No one keeps that count.
एक जैन मुनि से मैं मिला। उनके भक्तों ने कहा कि मुनि महाराज ने इस वर्ष एक साल में एक सौ बीस उपवास किए हैं। मैंने मुनि महाराज की तरफ देखा, उनकी रीढ़ सीधी हो गई, चेहरे पर दंभ आ गया। मैंने पूछा: और उत्सव कितने किए? श्रावक को तो कुछ समझ में ही नहीं आया कि यह प्रश्न भी कोई प्रश्न है? उत्सव! मुनि महाराज और उत्सव! वे केवल उपवास करते हैं। और उपवास, मैंने उनके श्रावकों को कहा: कहने की जरूरत नहीं, उनके चेहरे पर लिखा हुआ है। इससे ज्यादा मातमी चेहरा मैंने दूसरा देखा ही नहीं।
I met a Jain monk. His followers said, “This year, Master has done one hundred and twenty fasts.” I looked at the master; his spine straightened, pride came upon his face. I asked, “And how many festivals have you held?” The laymen could not even understand that such a question is possible. Festivals! A monk and festivals! He only fasts. And fasting—I told his followers—needs no proclamation; it is written on his face. I have scarcely seen a face more funereal than his.
धर्म के नाम पर मातम है। जैसे घर में कोई मर गया हो, जैसे अरथी बांधी जा रही हो। लोगों की नकारात्मक दृष्टि हो गई है। कितने उपवास किए यानी कितने दिन भूखे मरे! कितना अपने को सताया! कांटे की सेज पर जो सोया है, लोग उसको नमस्कार करते हैं। अब यह पागल है, विक्षिप्त है। आदमी कांटे की सेज पर सोने को बनाया नहीं गया है।
In the name of religion there is mourning—as if someone has died in the house, as if a bier is being prepared. People have become negative. “How many fasts?”—meaning, how many days he died hungry! How much has he tormented himself! One who sleeps on a bed of thorns is bowed to. This is madness, derangement. Man was not made to sleep on thorns.
तुमने किसी पशु को, किसी पक्षी को कांटों की सेज बना कर सोते देखा? पशु-पक्षी भी अपने लिए सुविधा बनाते हैं। पक्षी भी घोसला बनाता है, घोसले में घास-पात की गद्दी लगाता है। पशु भी अपने लिए मांद खोदता है जमीन में ताकि जमीन उत्तप्त होती है, गर्म होती, शीत से बच सके। झाड़ियों में छिप कर सोता है।
Have you seen any animal or bird make a bed of thorns and sleep on it? Even animals and birds make comfort for themselves. The bird makes a nest and fits it with a cushion of grass. The animal digs a den in the ground, warm against the cold. It hides in the bushes to sleep.
तुमने किसी पशु-पक्षी को कांटों की सेज बना कर उस पर लेटते देखा है? सिवाय आदमी के इतना पागलपन और कहीं नहीं होता। लेकिन हम इसकी पूजा करते हैं। इसलिए कुछ नासमझ, कुछ विक्षिप्त लोग यह भी करने को राजी हो जाते हैं। जिस चीज से पूजा मिले लोग वही करने को राजी हो जाते हैं। अगर सिर के बल खड़े होने से पूजा मिलती है तो लोग सिर के बल खड़े हो जाएंगे। हालांकि सिर के बल ज्यादा देर खड़ा होना खतरनाक है। एकाध क्षण के लिए तो ठीक है लेकिन ज्यादा देर खड़ा होना--मस्तिष्क को नष्ट करता है, क्योंकि मस्तिष्क के तंतु बहुत बारीक हैं। और खून की धार अगर बहुत जोर से मस्तिष्क में पहुंचे तो तंतु टूट जाते हैं। बहुत बारीक तंतु हैं। उनके बारीक होने का तुम अंदाजा इसी से लगा सकते हो कि एक लाख मस्तिष्क के तंतु एक के ऊपर एक रखे जाएं तो एक बाल के बराबर मोटे होते हैं। उनकी बारीकी तुम इससे अंदाज लगा सकते हो, इस छोटी सी खोपड़ी में सात अरब तंतु हैं। जमीन की जनसंख्या कम है, अभी चार अरब है। तुम्हारे भीतर मस्तिष्क की जनसंख्या बड़ी है--सात अरब!
Have you seen any animal or bird make a bed of thorns and lie upon it? Only man is so mad. But we worship this. And thus some foolish, unbalanced people agree to do even this. People will do whatever earns them worship. If standing on the head brings worship, people will stand on their heads—though it is dangerous to do it for long. For a moment, fine; but standing long destroys the brain. The fibers of the brain are extremely delicate. If the blood, pulled by gravity, rushes strongly into the head, fibers snap. They are very fine. Consider: a hundred thousand brain fibers placed one atop the other are as thick as a single hair. Consider their fineness—within this small skull there are seven billion fibers. The earth’s population is smaller—four billion still. The population in your brain is larger—seven billion!
ये जो नाजुक, अति नाजुक तंतु हैं जिनको आंख से देखा भी नहीं जा सकता, जब तुम सिर के बल खड़े हो जाते हो और खून झटके के साथ जमीन के गुरुत्वाकर्षण के कारण सिर की तरफ भागता है, तो चेहरा भला थोड़ी देर को लाल होता मालूम पड़े, लेकिन मस्तिष्क गंवा बैठोगे। इसलिए तुम्हारे हठयोगियों में बुद्धिमान आदमी मिल जाए यह जरा असंभव है। सिर के बल खड़े होने वाले लोगों में तुम बुद्धि की कोई प्रखरता न पाओगे।
These delicate, ultra-delicate fibers, invisible to the naked eye—when you stand on your head and blood, by gravity’s pull, pours toward the skull, your face may look delightfully flushed for a while, but you will lose your brain. Therefore it is difficult to find truly intelligent people among your hatha-yogis. Among those who stand on their heads you will not find acute intelligence.
वैज्ञानिक कहते यही हैं कि आदमी में बुद्धि ही इसलिए पैदा हुई कि वह दो पैर के बल खड़ा हो गया, नहीं तो बुद्धि पैदा नहीं होती। बंदर और आदमी में इतना ही फर्क है। बंदर में बुद्धि पैदा नहीं हो सकी। क्यों? उसके मस्तिष्क में खून का प्रवाह ज्यादा हो रहा है। इसलिए तंतु, बारीक तंतु पैदा नहीं हो सकते। मनुष्य दो पैर के बल खड़ा हो गया, सिर की तरफ खून का प्रवाह कम हो गया, क्योंकि जमीन की तरफ चीजें खिंचती हैं गुरुत्वाकर्षण से। सिर की तरफ खून का जाना कम हो गया, कम से कम हो गया। जितना कम खून गया उतने बारीक तंतु पैदा हो गए। जितने बारीक तंतु पैदा हो गए उतनी सूक्ष्म प्रतिभा का जन्म हुआ, अभिव्यक्ति हुई।
Scientists say that man developed intelligence because he rose to stand on two feet; otherwise it would not have arisen. This is the difference between monkey and man. Intelligence did not develop in the monkey because blood flow to his brain is too great; such fine fibers cannot form. Man stood upright; less blood flowed to the head—gravity draws things earthward. The flow to the brain lessened, became minimal. The less blood, the finer the fibers that formed; the finer the fibers, the subtler the intelligence that could be born and expressed.
लेकिन अगर सिर के बल खड़े होने वाले लोगों को लोग सम्मान देते हों तो लोग सिर के बल खड़े हो जाएंगे। सिर गंवा देंगे, बुद्धि खो देंगे मगर सम्मान मिल जाएगा। कोई अपने को कोड़े मार रहा है, कोई धूप में नंगा खड़ा है, कोई शीत में नंगा खड़ा है, कोई जाकर जब बर्फ पड़ रही हो तब बर्फ में नंगा खड़ा है; इन सबको हम सम्मान देते हैं। यह असृजनात्मकता को सम्मान देना है। और इसका परिणाम यह हुआ है कि धर्म के नाम पर विक्षिप्त लोगों की भीड़ें इकट्ठी हो गई हैं। उनको देखना हो तो तुम कुंभ के मेले में चले जाना। एक से एक ज्यादा विक्षिप्त लोगों के समूह तुम देखोगे। सब तरह के पागल, जिनको पागलखानों में होना चाहिए, जिनकी मानसिक चिकित्सा होनी चाहिए। लेकिन वे सब तुम्हारे महात्मा हो गए हैं।
But if those who stand on their heads are honored, people will stand on their heads. They will lose their brains, forgo their intelligence, but gain respect. One lashes himself, one stands naked in the sun, one stands naked in the cold, one goes to stand naked on ice while snow falls—we honor them all. This is to honor non-creativity. The result is that in the name of religion crowds of deranged people have gathered. If you want to see them, go to the Kumbh fair. You will see groups of madmen of every kind—people who should be in asylums, in psychiatric care. But they have become your holy men.
धर्म की हमें मौलिक व्याख्या बदलनी चाहिए। धर्म की हमें कसौटी ही सृजनात्मकता से करनी चाहिए--विधायक, नकारात्मक नहीं। किसने जीवन को कितना सौंदर्य दिया है, यह कसौटी होनी चाहिए। किसने जीवन को कितने गीत दिए; कितना उत्सव दिया; किसने जीवन को कितना प्रेम दिया और प्रेम की संभावना दी। अगर तुम जिंदगी को थोड़ा सा सुंदर छोड़ जाओ जैसा तुमने पाया था तो मैं तुम्हें धार्मिक कहूंगा। तुम जरा सा और रंग दे जाओ जिंदगी को, एकाध फूल और खिला जाओ तो मैं तुम्हें धार्मिक कहूंगा। जिंदगी में कुछ जोड़ जाओ--एक राग और, एक मल्हार और, मैं तुम्हें धार्मिक कहूंगा। क्योंकि तुम जब भी कुछ सृजन करते हो तभी तुम परमात्मा से जुड़ गए होते हो। या जब तुम परमात्मा से जुड़ गए होते हो तभी तुम्हारे भीतर सृजनात्मकता का जन्म होता है।
We must change our basic interpretation of religion. Our very criterion must be creativity—constructive, not negative. Who has given how much beauty to life—this should be the standard. Who has given life how many songs; how much festival; who has given life love and the possibility of love. If you leave life a little more beautiful than you found it, I will call you religious. If you add a little more color to life, coax even a flower or two to bloom, I will call you religious. If you add something to life—one more raga, one more Malhar—I will call you religious. Because whenever you create, then and only then are you connected to God. Or, when you are connected to God, then and only then is creativity born within you.
परमात्मा स्रष्टा है, यह तो तुमने सुना है, बार-बार सुना है, लेकिन इसका तुमने ठीक-ठीक तार्किक निष्कर्ष नहीं निकाला। अगर परमात्मा स्रष्टा है तो सृजन प्रार्थना होगी। अगर परमात्मा स्रष्टा है तो सृजन साधना होगी। क्योंकि स्रष्टा सृजन की ही भाषा समझ सकेगा। अगर परमात्मा ने यह विराट अस्तित्व बनाया, कुछ तुम भी बनाओ! छोटा सही, अपनी सीमा में छोटा ही होगा, हमारे हाथ भी छोटे हैं, क्षमता भी छोटी है। मगर एक मूर्ति तो गढ़ सकते हो! एक पत्थर को तो छैनी उठा कर रूप दे सकते हो! एक पत्थर में छिपी हुई प्रतिमा को तो प्रकट कर सकते हो! शब्दों में छंद तो बांध सकते हो! तूलिका उठा कर किसी चित्र में रंग तो भर सकते हो! जीवन में, जीवन के संबंधों में थोड़ी प्रेम की वातास तो घोल सकते हो। जीवन को थोड़ा उत्सवमय, नृत्यमय तो कर सकते हो! बजाओ वीणा। बजाओ बांसुरी। नाचो! मृदंग पर थाप पड़ने दो, मैं तुम्हें धार्मिक कहूंगा।
You have heard that God is the Creator—you have heard it again and again—but you have drawn no exact, logical conclusion from it. If God is Creator, then creation is prayer. If God is Creator, creation is sadhana. For the Creator will understand only the language of creation. If God has fashioned this vast existence, fashion something too! Small—of course within our limits it will be small; our hands are small, our capacity small. But sculpt a statue! With chisel and hammer reveal the form hidden in a stone! Bind words into meter! Lift a brush and pour color into a picture! In life, within relationships, infuse a breeze of love. Make life a little more festive, a little more danceful! Play the vina. Play the flute. Dance! Let the mridang resound—I will call you religious.
उत्सवपूर्ण जीवन धार्मिकता है।
A life of celebration is religiosity.
जिस क्षण वाणी का हुआ प्राण से मिलन मौन
सर्जना पिघल कर धरती में साकार हुई!
The moment speech met the life-breath in silence, creation melted and took form upon the earth!
कुछ तार पड़े थे बिखरे-से
सब कहते हैं--वे आदि-अंत-अवसान न जाने क्या-क्या थे--
स्वर सोए थे उनमें कितने
कितनी झंकारें उनमें थीं निस्पंद।
उन तारों पर कुछ गाऊं मैं--
बहलाऊं मन हे देव! तुम्हारा भी--
तुमने छोटी सी वीणा दी
Some strings lay scattered— all said—they were the beginnings, the ends, the closures—who knows what— how many notes slept within them, how many resonances lay motionless. On those strings let me sing a little— let me delight Your heart too, O Lord! You gave me a small veena; and once again, the moment the veena met the life-breath in silence, worship melted and took form upon the earth!
फिर एक बार
जिस क्षण वीणा का हुआ प्राण से मिलन मौन
वंदना पिघल कर धरती में साकार हुई!
मैं क्या जानूं--पथ भी विधान?
मैं तो भविष्य के ज्योति-शिखर पर
पग धरने वाला विहान
जिसकी विधायिका शक्ति--भावना भरी भक्ति।
मैं पलक एक--मैं एक गान
What do I know—of path or decree? I am the dawn that is about to set foot upon the flame-crest of the future, whose legislative power is devotion filled with feeling. I am a single blink—I am a single song, a single sigh—a single trust. I was the brush in Your hands, O Lord, upon which faith grew fond. And once again, the moment faith met the life-breath in silence, sadhana melted and took form upon the earth!
उच्छ्वास एक--विश्वास एक
मैं ही तूली था देव! तुम्हारे हाथों में
जिस पर श्रद्धा थी गई रीझ
फिर एक बार
जिस क्षण श्रद्धा का हुआ प्राण से मिलन मौन
साधना पिघल कर धरती में साकार हुई!
जिस क्षण वाणी का हुआ प्राण से मिलन मौन
The moment speech met the life-breath in silence, creation melted and took form upon the earth!
सर्जना पिघल कर धरती में साकार हुई!
उतारो, परमात्मा को थोड़ा तुमसे पृथ्वी पर लाओ। सेतु बनो, द्वार बनो उसके। सीढ़ियां बनो कि नाचता परमात्मा तुमसे पृथ्वी पर उतर सके। बहुत हो चुकीं स्वर्ग की बातें जो कहीं और है। इस पृथ्वी को स्वर्ग बनाओ। स्वर्ग कहीं और है और नरक तुमने यहां बना लिया! स्वर्ग कहीं और है तो तुम करते भी क्या फिर नरक न बनाते तो? या तो स्वर्ग होगा या नरक होगा। दोनों के बीच तटस्थ नहीं हो सकते।
Bring Him down; let the Divine, a little, descend through you upon the earth. Become a bridge, His doorway. Become the steps by which the dancing Divine can descend to earth through you. Enough of this talk of some heaven elsewhere. Make this earth a heaven. If heaven is elsewhere, and you have made hell here—what else could you do? Either there will be heaven or there will be hell—you cannot be neutral between the two.
या तो तुमसे कुछ सुंदर का सृजन होगा या फिर कुछ विध्वंस होगा। कुछ सुंदर का विनाश होगा। तुम तटस्थ नहीं हो सकते। जीवन तटस्थता मानता ही नहीं। जीवन में तटस्थता होती ही नहीं। या तो सुंदर को बनाओ या तुमसे कुछ कुरूप निर्मित होगा। या तो आगे बढ़ो अन्यथा पीछे हट जाओगे; वहीं के वहीं रुके नहीं रह सकते। या तो कुछ गाओ या गालियां तुमसे निकलनी शुरू हो जाएंगी। वह जो प्राण की ऊर्जा है, या तो गीत बने या गाली बने।
Either something beautiful will be created through you, or else something will be destroyed—something beautiful will be ruined. You cannot be neutral. Life does not admit neutrality. In life there is no neutrality. Either you create beauty or you fashion ugliness. Either you move forward, otherwise you will fall back; you cannot remain where you are. Either sing, or curses will begin to fall from your lips. That life-energy will either become a song or a slur.
और चूंकि हमने समझा स्वर्ग कहीं और है--दूर सात आकाशों के पार, तो फिर हम करते भी क्या? फिर हमने पृथ्वी को नरक बना लिया। तीन हजार सालों में पांच हजार युद्ध आदमी ने लड़े हैं। नरक में भी इतने युद्ध होते हैं, इसका कोई पुराणों में इतना उल्लेख नहीं है। तीन हजार साल में पांच हजार युद्ध! एक साल में करीब-करीब दो महायुद्ध! आदमी मारता ही रहा, काटता ही रहा। प्रत्येक राष्ट्र की सत्तर प्रतिशत संपदा विध्वंस में लग रही है। और बनाओ अणुबम, और बनाओ उदजन बम। वैसे भी जरूरत से ज्यादा तैयार हो गए हैं। आज से पांच साल पहले एक-एक आदमी को सात बार मारा जा सकता था, इस तरह की सात पृथ्वियां नष्ट की जा सकती थीं, इतने उदजन बम थे। अब सात सौ बार मारा जा सकता है। पांच साल में काफी प्रगति हुई! एक आदमी एक ही बार में मर जाता है इसका खयाल रखना। सात सौ बार मारने की जरूरत नहीं पड़ती। लेकिन राजनेता पूरा इंतजाम कर लेते हैं, कौन भूल-चूक करे! सात सौ बार पृथ्वी को नष्ट करने की तैयारियां हो गई हैं। और तैयारियां बंद नहीं हैं, तैयारियां जारी हैं। बमों के अंबार लगते जा रहे हैं।
And because we imagined heaven to be somewhere beyond the seven skies, what did we do here? We made the earth a hell. In three thousand years man has fought five thousand wars. Even in hell I doubt there are so many wars—no scripture states so. Three thousand years—five thousand wars! Nearly two great wars a year! Man has gone on killing and cutting. Seventy percent of each nation’s wealth is devoted to destruction. Make more atom bombs, more hydrogen bombs. Even as it stands, more than needed are ready. Five years ago each person could be killed seven times over; seven earths could be destroyed—so many hydrogen bombs existed. Now it is seven hundred times. In five years—what progress! Remember, a man dies only once. There is no need to kill him seven hundred times. But politicians make complete arrangements—why risk a slip! Arrangements have been made to destroy the earth seven hundred times. And preparations have not stopped; they continue. Piles of bombs mount.
क्या होगा? इतने विध्वंस का आग्रह! जब कि लाखों-करोड़ों लोग भूखे मर रह हों, जब कि न मालूम कितने लोगों को दवा न मिलती हो, जब कि न मालूम कितने बच्चे बिना दूध के मर जाएंगे, तब गरीब से गरीब देश भी, हमारा देश भी--जिसको अहिंसक होने की भ्रांति है और जिसको धार्मिक होने का अहंकार है और जो घोषणा करता रहता है कि हम पुण्यभूमि हैं क्योंकि सारे अवतार यहीं हुए, यह देश भी अपनी संपदा का सत्तर प्रतिशत विध्वंस और युद्ध और सेनाओं पर खर्च करता है। यह कैसी विक्षिप्तता है! आदमी को क्या हो गया है? इतनी ऊर्जा से तो हम स्वर्ग को यहां बना सकते हैं, निश्चित बना सकते हैं। और ऐसा स्वर्ग कि देवता तरसें पृथ्वी पर जन्मने को। कथाएं कहती हैं कि देवता पुराने दिनों में तरसते थे। मुझे लगता नहीं क्योंकि पुराने दिन में भी हालात यही थे; शायद इससे बदतर थे, बेहतर तो नहीं थे।
What will happen? Such insistence on destruction! When millions are dying hungry, when countless people cannot get medicine, when how many children will die without milk—and even the poorest countries, ours too—which lives under the illusion of nonviolence, which is proud of being religious, which declares itself a land of merit because all avatars were born here—even this country spends seventy percent of its wealth on destruction, on war and armies. What derangement is this! What has happened to man? With this much energy, we could make heaven here, unmistakably. And such a heaven that gods would yearn to be born on earth. The stories say that in the old days gods longed for it. I don’t think so; the conditions were the same then—perhaps worse, not better.
राम और रावण भी ऐसे ही लड़ रहे थे। और ध्यान रखना, जो जीत जाता है, इतिहासकार उसके पक्ष में लिखते हैं। अगर रावण जीत गया होता तो तुम राम के पुतले जला रहे होते, क्योंकि इतिहास तब रावण लिखवाता। अगर हिटलर जीत गया होता तो थोड़ा सोचो, इतिहास कौन लिखवाता, कैसा लिखा जाता? मुकदमे फिर भी चलते। जैसे नूरेनबर्ग में मुकदमे चले वैसे ही कहीं मुकदमे चलते लेकिन उन मुकदमों में जिन पर मुकदमे चलते वे होते रूजवेल्ट, चर्चिल, ट्रूमैन, स्टैलिन, इन लोगों पर मुकदमे चलते। इतिहास फिर भी लिखा जाता मगर चूंकि इतिहास हिटलर लिखवाता, इतिहास कुछ और ही होता। हिटलर होता उद्धारक, मनुष्य-जाति को बचाने वाला पापियों से, उद्धार करने वाला।
Ram and Ravan were fighting then. And remember, the one who wins hires the historians. If Ravan had won, you would be burning the effigies of Ram, for Ravan would write the history. If Hitler had won, think a bit—who would write history, what would be written? There would still be trials—as at Nuremberg—but in those trials the accused would be Roosevelt, Churchill, Truman, Stalin. History would still be written, but since Hitler would be commissioning it, history would be something else—Hitler the savior, rescuing mankind from sinners.
युद्ध उस दिन भी होते थे, महाभारत उस दिन भी हुए। विध्वंस उस दिन भी जारी था। लोग इतने ही बेईमान थे, लोग इतने ही चोर थे, लोग इतने ही दुष्ट थे जितने आज हैं, जरा भी कम नहीं थे। शायद थोड़े ज्यादा भला रहे हों। क्योंकि बुद्ध ने बयालीस साल सुबह और शाम, दोपहर और रात एक ही बात कही कि चोरी न करो, हिंसा न करो, ईर्ष्या न करो, दूसरे को कष्ट न दो। लोग जरूर ये ही कामों में लगे रहे होंगे, नहीं तो बुद्ध क्यों बयालीस साल तक... दिमाग खराब था?
Wars happened then; the Mahabharata happened then. Destruction was ongoing then too. People were as dishonest, as thieving, as wicked as they are today—no less. Perhaps a bit more decent, maybe. For Buddha spent forty-two years, morning and noon and evening and night, telling people the same things: do not steal, do not be violent, do not be jealous, do not hurt others. Surely people were engaged in exactly these acts—why else would Buddha speak for forty-two years? Was his mind unhinged?
महावीर भी चालीस साल तक यही लोगों को समझाते रहे: हिंसा न करो। जरूर लोग हिंसा में रत होंगे। चोरी न करो, बेईमानी न करो। जैनों के पांच महाव्रत...। आखिर चोरों की दुनिया में ही अचौर्य का सिद्धांत पैदा होता है और पापियों की दुनिया में पुण्य की बातें करनी पड़ती हैं।
Mahavira too preached for forty years: do not be violent. Surely people were immersed in violence. Do not steal, do not cheat. The five great vows of the Jains... After all, the principle of non-stealing arises in a world of thieves, and talk of merit is needed in a world of sinners.
और तुम जरा सोच कर कहा करना कि सारे अवतारों का जन्म यहीं हुआ। उसका कारण यह हो सकता है कि सबसे ज्यादा उपद्रवी आदमी यहां थे। क्योंकि जहां बहुत लोग बीमार होते हैं वहां चिकित्सकों को आना पड़ता है। तुम्हारे मोहल्ले में भी अगर किसी घर में रोज चला आ रहा है डाक्टर और रोज चले आ रहे हैं वैद्य और हकीम, तो क्या तुम सोचते हो उस घर के लोग बड़े स्वस्थ हैं? जहां इतने हकीम--सब हकीम और सब वैद्य और सब चिकित्सक आते हैं, और वह घर का आदमी बाहर आकर डींग मारे कि यह पुण्य-भूमि है। ऐसा एक हकीम नहीं जो यहां न आया हो। ऐसा एक वैद्य नहीं जो यहां न आया हो, ऐसा एक डॉक्टर नहीं जो यहां न आया हो। सब यहीं पलते हैं।
वैसा ही तुम्हारा दावा है। इतने अवतार आए... आना पड़ा! कृष्ण कहते हैं न गीता में कि जब-जब धर्म की हानि होगी, मैं आऊंगा। तो तुम्हारे देश में धर्म की हानि कितनी बार नहीं हो चुकी होगी इसका हिसाब लगाया? इतनी बार कृष्ण को आना पड़ा! फिर भी तुम पुण्य-भूमि अपने को माने चले जाते हो।
And be careful in boasting that all avatars were born here. The reason may be that the most troublesome men were here. Because doctors go where the sick are. In your neighborhood, if doctors visit a house daily—doctors, vaidyas, hakims—would you think the people in that house are very healthy? Where all the physicians of every kind keep coming, and the householder boasts, “This is a blessed house—there isn’t a single doctor who hasn’t come here, not a single vaidya, not a single hakim—all flourish here.” Your claim is similar. So many avatars came... They had to come! Krishna says in the Gita: “Whenever dharma declines, I will come.” Calculate how many times dharma must have declined in your land—so many times Krishna had to come! And yet you take yourself to be a land of merit.
नहीं, अब तक पुण्य-भूमि कहीं नहीं बन सकी, धर्मभूमि कहीं नहीं बन सकी। क्योंकि धर्मभूमि बनने का विज्ञान ही नहीं बन सका। धर्म को सृजनात्मकता दो। धर्म को विधायक करो। धर्म को जीवन-विरोध से बचाओ, जीवन के प्रेम में लगाओ। प्रेम-रंग-रस ओढ़ चदरिया! धर्म को चादर बनाओ प्रेम की, रंग की, रस की। सारे इंद्रधनुष उस चादर पर हों। सारे गीत, सारे दीये उस चादर पर हों। होली हो, फाग हो उस चादर पर। भगोड़ापन न हो, पलायनवाद न हो। जीवन का अंगीकार हो अहोभाव के साथ।
No land has yet become a land of true religion, because no science of making such a land has yet been found. Give religion creativity. Make religion constructive. Save religion from being life-denying; place it in love with life. Wrap religion in the sheet of love, of color, of savor. Let all rainbows be on that sheet. Let all songs, all lamps be on that sheet. Let it be Holi, let it be spring revelry on that sheet. No escapism, no flight. Let there be acceptance of life with a cry of awe.
धर्म की यही दृष्टि मैं देने की कोशिश कर रहा हूं। धर्म हो जीवन का प्रेम; जीवन का विरोध नहीं, निषेध नहीं। धर्म हो इस अदभुत जीवन के प्रति सम्मान, सत्कार। और हो कृतज्ञता की एक प्रतीति कि हे परमात्मा! तूने इतना प्यारा जीवन दिया, अब हम क्या करें? हम कैसे तेरी पूजा करें और कैसे तेरी प्रार्थना करें ? एक ही उपाय है कि अगर हम थोड़ा इस जीवन को सुंदर कर पाएं, थोड़े और रंग भर दें, थोड़े और गीत भर दें तो ही प्रार्थना, तो ही साधना।
This is the vision of religion I am trying to give. Religion should be love of life; not opposition to life, not negation. Religion should be reverence and hospitality toward this astonishing life. And there should arise a sense of gratitude: O Divine! You have given so lovely a life—now what shall we do? How shall we worship You? How shall we pray? There is only one way: if we can make life a little more beautiful, add a few more colors, a few more songs—then that is prayer, that is sadhana.
जिस क्षण वाणी का हुआ प्राण से मिलन मौन
सर्जना पिघल कर धरती में साकार हुई!
The moment speech met the life-breath in silence, creation melted and took form upon the earth!
जब भी तुम्हारे भीतर प्रार्थना होगी, मौन होगा, शांति होगी, ध्यान होगा, सर्जना पिघल कर पृथ्वी पर साकार होगी!
Whenever prayer arises within you, there will be silence, peace, meditation—and creation will melt and take form upon the earth!
कुछ तार पड़े थे बिखरे से
सब कहते हैं--वे आदि-अंत-अवसान, न जाने क्या-क्या थे--
स्वर सोए थे उनमें कितने
कितनी झंकारें उनमें थीं निस्पंद।
उन तारों पर कुछ गाऊं मैं--
बहलाऊं मन हे देव! तुम्हारा भी--
और क्या कहेगा भक्त? इतना ही कह सकता है।
Some strings lay scattered— all said—they were the beginnings, the ends, the closures, who knows what— how many notes slept within them, how many resonances lay motionless. On those strings let me sing a little— let me delight Your heart too, O Lord!— what more can a devotee say? Only this.
उन तारों पर कुछ गाऊं मैं--
बहलाऊं मन हे देव! तुम्हारा भी--
तुमने छोटी सी वीणा दी
फिर एक बार
जिस क्षण वीणा का हुआ प्राण से मिलन मौन
वंदना पिघल कर धरती में साकार हुई!
On those strings let me sing a little— let me delight Your heart too, O Lord! You gave me a small veena; and once again, the moment the veena met the life-breath in silence, worship melted and took form upon the earth!
तुम्हें एक वीणा दी है परमात्मा ने। तुम्हारा हृदय एक वीणा है, छेड़ो इसके तार। साधो! इस वीणा से कुछ अदभुत स्वर उठ सकते हैं। उठाओ उन्हें। यह वीणा ऐसी ही पड़ी न रह जाए।
You have been given a veena by the Divine. Your heart is a veena—pluck its strings. Tune it! Astonishing notes can rise from this veena. Call them forth. Do not let this veena lie as it is.
मैंने सुना है, एक घर में एक पुराना वाद्य, जिसे बजाना घर के लोग भूल गए थे, सदियों-सदियों से रखा था, परंपरा से रखा था। पूर्वज छोड़ गए थे तो रहने दिया था। फिर घर में भीड़ भी बढ़ती गई, बच्चे भी बढ़ते गए। उस वाद्य को रखने की जगह भी नहीं थी तो उसको सरकाते गए। बैठकखाने से पीछे के कमरे में चला गया, पीछे के कमरे से कचरे की कोठरी में चला गया। लेकिन कचरे की कोठरी में कभी-कभी उसके कारण उपद्रव हो जाता। कोई बिल्ली रात उस पर कूद जाती, उसके तार झनझना जाते। कोई चूहा टंकार मार देता, तार तोड़ देता, आवाज हो जाती। तो रात घर के लोगों की नींद में बाधा पड़ने लगी। आखिर एक दिन उन्होंने तय किया कि इसे हम रखे क्यों हैं? इसकी जरूरत क्या है? फिजूल जगह घेरता है, फेंक ही क्यों न दें?
I have heard: In one house there was an old instrument. People had forgotten how to play it. For centuries it was kept, by tradition. The ancestors had left it, so it remained. The household grew crowded, children increased. There was no place to keep that instrument, so they kept pushing it back. From the drawing room to a back room, from the back room to the junk room. But in the junk room it sometimes made trouble. A cat would leap on it at night and the strings would jangle. A mouse would twang it and break a string—the sound would wake the house. Their sleep began to be disturbed. At last they decided: Why keep it? What use is it? It takes up space—why not throw it away?
उन्होंने उठाया और जाकर उसे कचरे-घर में डाल आए। वे घर लौट भी नहीं पाए थे कि ठिठक गए बीच में ही, क्योंकि एक भिखारी ने, जो रास्ते से गुजरता था, उस अदभुत वाद्य के तार छेड़ दिए। वे लौट पड़े। राह चलते लोग रुक गए। कोई गुजर न सका वहां से। भीड़ स्तब्ध खड़ी हो गई। ऐसा अपूर्व संगीत किसी ने कभी सुना ही न था। अलमस्त होकर वह भिखारी उस अदभुत वाद्य को बजा रहा था।
They picked it up and threw it into the rubbish yard. They hadn’t even reached home when they halted. A beggar passing by had plucked that wondrous instrument’s strings. They turned back. Passersby stopped. No one could go on. A crowd stood spellbound. Such incomparable music none had ever heard. The beggar, carefree, played that marvelous instrument.
जब वाद्य का संगीत पूरा हुआ और संगीत शून्य में लीन हो गया तो घर के लोगों को होश आया। उन्होंने भिखारी से कहा: वाद्य हमें वापस लौटा दो। यह हमारा है। आज उन्हें पता चला, यह बहुमूल्य है। पर उस भिखारी ने कहा: यह तुम्हारा था तो कचरे-घर पर फेंका क्यों? जिस क्षण फेंका उसी क्षण तुम्हारा नहीं रहा। और मैं तुमसे कह दूं कि वाद्य उसका है जो बजाना जानता है। तुम इसका करोगे क्या? फिर बिल्ली कूदेगी, फिर चूहा काटेगा, फिर बच्चे तारों को छेड़ेंगे। और जिससे अदभुत संगीत पैदा होता है उससे केवल शोरगुल पैदा होगा। तुम करोगे क्या? यह तुम्हारा नहीं है, तुम इसके मालिक नहीं हो। मालिक वही है जो इसे बजा ले।
When the music ended and merged into silence, the householders came to their senses. They said to the beggar, “Give us back the instrument. It is ours.” Today they realized its value. But the beggar said, “If it was yours, why did you throw it in the rubbish? The moment you threw it away, it ceased to be yours. And let me tell you: the instrument belongs to the one who can play it. What will you do with it? The cat will leap again, the mouse nibble again, the children will pluck at the strings. From that which yields sublime music, only noise will come. What will you do? It is not yours—you are not its masters. Master is he who can play it.”
जब तक तुम अपने हृदय को बजाना न सीख लोगे, अपने हृदय के मालिक नहीं हो। तब तक हृदय पड़ा है बेकार। वीणा तो है, कहो परमात्मा से--
Until you learn to play your heart, you are not its master. Until then the heart lies wasted. The veena is there—say to the Divine—
उन तारों पर कुछ गाऊं मैं--
बहलाऊं मन हे देव! तुम्हारा भी--
तुमने छोटी सी वीणा दी
फिर एक बार
जिस क्षण वीणा का हुआ प्राण से मिलन मौन
वंदना पिघल कर धरती में साकार हुई!
On those strings let me sing a little— let me delight Your heart too, O Lord! You gave me a small veena; and once again, the moment the veena met the life-breath in silence, worship melted and took form upon the earth!
मैं क्या जानूं--पथ भी विधान?
मैं तो भविष्य के ज्योति-शिखर पर
पग धरने वाला विहान
जिसकी विधायिका शक्ति--भावना भरी भक्ति।
भक्ति कुछ और नहीं है, एक विधायक रस है जीवन में।
What do I know—of path or decree? I am the dawn about to set foot upon the flame-crest of the future, whose legislative power is devotion filled with feeling. Devotion is nothing else but a constructive sap in life.
मैं पलक एक--मैं एक गान
उच्छ्वास एक--विश्वास एक
मैं ही तूली था देव! तुम्हारे हाथों में
जिस पर श्रद्धा थी गई रीझ
फिर एक बार
जिस क्षण श्रद्धा का हुआ प्राण से मिलन मौन
I am a single blink—I am a single song, a single sigh—a single trust. I was the brush in Your hands, O Lord, upon which faith grew fond. And once again, the moment faith met the life-breath in silence, sadhana melted and took form upon the earth!
साधना पिघल कर धरती में साकार हुई!
जिस क्षण वाणी का हुआ प्राण से मिलन मौन
सर्जना पिघल कर धरती में साकार हुई!
The moment speech met the life-breath in silence, creation melted and took form upon the earth!
तुम पूछते हो: ‘संतों की सृजनात्मकता का स्रोत कहां है?’
You ask: “Where is the source of the saints’ creativity?”
परमात्मा स्रोत है सृजनात्मकता का। सब सृजनात्मकता का स्रोत परमात्मा है। और जब तुम उससे जुड़ोगे तो तुमसे भी बहेगा। और तुमसे बहे तो ही जानना कि जुड़े। तुम्हारा चेहरा लंबा और मातमी बना रहे, और तुम उपवास और व्रत और नियम, और अपने को गलाने और सड़ाने और परेशान करने में ही लगे रहो तो समझना कि शायद तुम्हारा शैतान से सत्संग हो गया है, भगवान से नहीं। भगवान तो उत्सव है। इन हरे वृक्षों में देखो। इन हरे वृक्षों से छन-छन कर आती हुई सूरज की किरणों में देखो। इन पक्षियों की आवाजों में देखो। भगवान तो उत्सव है। भगवान महोत्सव है। और जब तुम्हारे जीवन में भी उत्सव आता है तो गीत पैदा होंगे, मूर्तियां बनेंगी, मंदिर उठेंगे, रंग फैलेंगे, फाग होगी, गुलाल उड़ेगी।
God is the source of creativity. The source of all creativity is the Divine. And when you connect with Him, it will flow through you too. And only when it flows through you should you know you are connected. If your face remains long and funereal, and you keep to fasts and vows and rules, to burning and wasting and troubling yourself—then understand: perhaps you have been in satsang with the devil, not with God. God is celebration. Look at these green trees. Look at the sun’s rays filtering through their leaves. Listen to the birds’ voices. God is celebration. God is a great festival. And when celebration comes into your life, songs will be born, statues will be shaped, temples will rise, colors will spread, spring revelry will come, red powder will fly.
और जब तुम्हारे जीवन में ऐसा आनंद का उत्सव आ जाए तो ही समझना कि तुम्हारी धर्म से पहचान हुई, सद्धर्म से पहचान हुई। एस धम्मो सनंतनो! ऐसा ही धर्म सनातन धर्म है, जो उत्सव ले आए।
And when such rejoicing comes into your life, only then know you have met religion, true religion. Es dhammo sanantano! Such is the eternal religion—the one that brings celebration.
लेकिन रुग्ण मनुष्य ने धर्म को भी रुग्ण कर दिया है। बीमार हाथों में पड़ कर धर्म भी बीमार हो गया है। नकारात्मक आदमी मेरी दृष्टि में नास्तिक है। मेरी नास्तिक की परिभाषा यही है। आस्तिक मैं उसे कहता हूं जो विधायक है; जो जीवन को कहता है हां, समग्रता से; उसे मैं आस्तिक कहता हूं। ईश्वर को माने न माने, मानना न मानने का कोई मूल्य नहीं है, जीने का मूल्य है। जो इस तरह जीता है कि जीवन के साथ हां का उसका संबंध होता है, वह आस्तिक। नास्तिक वह है जिसका जीवन के साथ संबंध नहीं का संबंध है, नकार का संबंध है। जो हर चीज को तोड़ रहा है, हर चीज को खंडित कर रहा है। जो मृत्यु की सेवा में लीन है। जो परमात्मा से शिकायत कर रहा है। कि तुमने मुझे जन्म क्यों दिया? किस कसूर का दंड दिया है मुझे? किन पापों का फल भोग रहा हूं? जो परमात्मा से यह शिकायत कर रहा है वह नास्तिक है। यह किन्हीं पापों का फल नहीं है, यह तुम किन्हीं गलत किए गए कामों का दंड नहीं पा रहे हो, यह परमात्मा का प्रसाद है। इसे प्रसाद रूप ग्रहण करो ताकि तुम्हारे भीतर से धन्यवाद उठ सके। और जिसके भीतर से धन्यवाद उठा उसके भीतर से प्रार्थना उठी। धन्यवाद ही प्रार्थना है।
But the sickly man has made religion sick. In my view, the negative man is an atheist. I call the theist the one who is affirmative; who says a total “yes” to life—I call him theist. Whether he believes in God or not has no value; living has value. One who lives in such a way that his relationship with life is a “yes”—he is theist. The atheist is one whose relationship is “no,” negation—who is breaking everything, fragmenting everything; who is in the service of death; who complains to God: “Why did you give me birth? For what sin are you punishing me? What fruits of what sins am I reaping?” One who complains to God is atheist. This is not the fruit of sins; you are not being punished for wrongdoings—this is God’s prasad. Receive it as prasad, so that gratitude may arise within you. And where gratitude arises, prayer arises. Gratitude itself is prayer.
उदास हो तो अकारण नहीं हो सकते। तुम्हारे जीवन-दर्शन में कहीं भूल होगी। तुम्हारा जीवन-दर्शन उदासी का होगा। तुम्हें चाहे सचेतन रूप से पता हो या न हो, मगर तुम्हारी जीवन को जीने की शैली स्वस्थ नहीं होगी, अस्वस्थ होगी। तुम जीवन को ऐसे ढो रहे होओगे जैसे कोई बोझ को ढोता है।
If you are sad, it cannot be without cause. Somewhere there is a mistake in your philosophy of life. Your life-view must be colored by sadness. Whether you know it consciously or not, your way of living is not healthy. You are dragging life the way one drags a burden.
मैंने सुना है, एक संन्यासी हिमालय की यात्रा पर गया था। भरी दोपहर, पहाड़ की ऊंची चढ़ाई, सीधी चढ़ाई, पसीना-पसीना, थका-मांदा, हांफता हुआ अपने छोटे से बिस्तर को कंधे पर ढोता हुआ चढ़ रहा है। उसके सामने ही एक छोटी सी लड़की, पहाड़ी लड़की अपने भाई को कंधे पर बैठाए हुए चढ़ रही है। वह भी लथपथ है पसीने से। वह भी हांफ रही है। संन्यासी सिर्फ सहानुभूति में उससे बोला: बेटी, तेरे ऊपर बड़ा बोझ होगा। उस लड़की ने, उस पहाड़ी लड़की ने, उस भोली लड़की ने आंख उठा कर संन्यासी की तरफ देखा और कहा: स्वामी जी, बोझ आप लिए हैं, यह मेरा छोटा भाई है।
I have heard: a sannyasin went on a pilgrimage to the Himalayas. It was blazing noon, a steep, straight ascent. He was dripping with sweat, exhausted, panting, hauling his small bedroll on his shoulder. Just ahead of him a little hill-girl was climbing too, her small brother riding on her shoulder. She too was drenched in sweat, she too was panting. Out of sympathy the sannyasin said, “Daughter, you must be carrying a heavy load.” The girl lifted her eyes and looked at him and said, “Swamiji, you are carrying a load; this is my little brother.”
बोझ में और छोटे भाई में कुछ फर्क होता है। तराजू पर तो नहीं होगा। तराजू को क्या पता कि कौन छोटा भाई है और कौन बिस्तर है! तराजू पर तो यह भी हो सकता है कि छोटा भाई ही ज्यादा वजनी रहा हो। साधु का बंडल था, बहुत वजनी हो भी नहीं सकता। पहाड़ी बच्चा था, वजनी होगा। तराजू तो शायद कहे कि बच्चे में ज्यादा वजन है। तराजू के अपने ढंग होते हैं मगर हृदय के तराजू का तर्क और है।
There is a difference between a load and a little brother. On a scale there may not be. What does a scale know of brothers and bedrolls! On the scale it might even be that the little brother weighs more. The monk’s bundle could hardly be so heavy. The mountain child would be heavier. The scale might declare the child weighs more. Scales have their own logic—but the heart has another.
उस लड़की ने जो बात कही, संन्यासी ने अपनी आत्म-कथा में लिखा है--उनका नाम था भवानी दयाल--उन्होंने अपनी आत्म-कथा में लिखा है कि मुझे ऐसी चोट पड़ी कि इस छोटी सी बात को मैं अब तक न देख पाया? इस भोली-भाली लड़की ने कितनी बड़ी बात कह दी! छोटी सी बात में कितनी बड़ी बात कह दी! छोटे भाई में बोझ नहीं होगा। जहां प्रेम है वहां जीवन निर्भार होता है।
The sannyasin later wrote in his autobiography—his name was Bhavani Dayal—that he felt struck to the core: “How did I fail to see such a simple thing till now? This innocent girl said something immense within something small. A little brother is not a burden. Where there is love, life becomes weightless.”
तुम जरूर अप्रेम के ढंग से जी रहे हो। तुम्हारा जीवन-दर्शन भ्रांत है, इसलिए तुम उदास हो। हालांकि तुमने जब प्रश्न पूछा होगा तो सोचा होगा कि मैं तुम्हें कुछ ऐसे उत्तर दूंगा जिनसे सांत्वना मिलेगी। कि मैं कहूंगा कि नहीं--पिछले जन्मों में कुछ भूल-चूक हो गई है, उसका फल तो पाना पड़ेगा। अब निपटा ही लो। किसी तरह बोझ है, ढो ही लो, खींच ही लो।
Surely you are living without love. Your life-view is mistaken; therefore you are sad. Though when you asked your question you probably hoped I would give you some consoling answer. That I would say, “No—mistakes were made in your past lives; you must now bear their fruit. Somehow carry the load and get it over with.”
राहतें मिलती हैं ऐसी बातों से। क्योंकि अब पिछले जन्म का क्या किया जा सकता है? जो हुआ सो हुआ। किसी तरह बोझ है, ढो लो। मैं तुमसे यह नहीं कहता कि पिछले जन्म की भूल है जिसका तुम फल अब भोग रहे हो। अभी तुम कहीं भूल कर रहे हो, अभी तुम्हारे जीवन के दृष्टिकोण में कहीं भूल है। पिछले जन्मों पर टाल कर हमने खूब तरकीबें निकाल लीं। असल में पिछले जन्म पर टाल दो तो फिर करने को कुछ बचता नहीं, फिर तुम जैसे हो सो हो। अब पिछला जन्म फिर से तो लाया नहीं जा सकता। जो हो चुका सो हो चुका। किए को अनकिया किया नहीं सकता। अब तो ढोना ही होगा, खींचना ही होगा, उदास रहना ही होगा।
Such things bring relief. For what can you do now about a past life? What’s done is done. A burden is there—drag it, pull it along. I do not say that your sadness is the fruit of some error in a past life. You are making an error now; the mistake is presently in your outlook on life. We have evolved clever tactics by shifting things onto past lives. In fact, once you shove it to the past, nothing remains to be done; you are as you are. The past cannot be brought back. What has been done cannot be undone. So then you must simply carry it, pull it along, and remain sad.
नहीं, उदास रहने की कोई भी जरूरत नहीं है, कोई अनिवार्यता नहीं है। मैं तुमसे यह बात कह दूं कि परमात्मा के जगत में उधारी नहीं चलती। पिछले जन्म में कुछ गलती की होगी, पिछले जन्म में भोग ली होगी। परमात्मा कल के लिए हिसाब नहीं रखता। वह ऐसा नहीं कि आज नगद, कल उधार। नगद ही नगद है, आज भी नगद और कल भी नगद। आग में हाथ डालोगे, अभी जलेगा कि अगले जन्म में जलेगा? पानी पीयोगे, प्यास अभी बुझेगी कि अगले जन्म में बुझेगी? इतनी देर नहीं लगती प्यास के बुझने में न हाथ के जलने में।
No—there is no need to remain sad, no compulsion whatsoever. Let me tell you: in God’s world there is no credit system. If you made a mistake in a past life, you bore it in that past life. God does not keep ledgers for tomorrow. It is not “cash today, credit tomorrow.” It is cash only—today cash, tomorrow cash. If you put your hand in fire, will it burn now or in your next birth? If you drink water, will your thirst be quenched now or in your next birth? It does not take that long, neither for thirst to be quenched nor for a hand to be burned.
मेरे देखे जब भी तुम शुभ करते हो तत्क्षण तुम पर आनंद की वर्षा हो जाती है। तत्क्षण! देर-अबेर नहीं होती। तुमने कहावत सुनी है कि उसके जगत में देर है, अंधेर नहीं। मैं तुमसे कहता हूं कि देर हुई तो अंधेर हो जाएगा। न देर है न अंधेर है, सब नगद है।
In my experience, whenever you do something auspicious, instantly there is a shower of joy upon you—instantly! There is no sooner or later. You have heard the saying that in His world there may be delay but there is no darkness. I tell you, if there is delay, there will be darkness. There is neither delay nor darkness; it is all cash.
तुम जरा फिर से पुनर्विचार करो, अपनी जीवन-शैली को थोड़ा जांचो। अब जो आदमी यह मान रहा है कि घर-गृहस्थी पाप है वह घर-गृहस्थी में रह कर कैसे प्रसन्न हो सकता है, कहो! मुझे कहो, कैसे प्रसन्न होगा? जो आदमी मानता है कि यह पाप है, कब इससे छुटकारा होगा--यह पत्नी, ये बच्चे, यह घर, यह संसार! कब आएगी वह सौभाग्य की घड़ी कि चला जाऊंगा हिमालय की किसी गुफा में और बैठूंगा सब छोड़-छोड़ कर संसार का माया-मोह! जो आदमी ऐसा मान रहा है... और ऐसे ही आदमी मान रहे हैं। इस देश में तो हर आदमी ऐसा मान रहा है। जो अभी-अभी घोड़े पर सवार होकर दूल्हा बन कर जा रहा है, शहनाई बज रही है वह भी ऐसा मान रहा है कि पाप में पड़ रहा हूं। शहनाई अभी ही फीकी हो गई, फूल अभी कुम्हला गए। दुल्हन को लेकर आया है डोले पर, दुल्हन अभी मर गई, लाश आ रही है घर अब। तुम्हारे चित्त में... तुम्हारे चित्त के मूल स्रोत ही जैसे विषाक्त कर दिए गए हैं। तुम्हें इतनी गलत बातें सिखाई गई हैं...।
Reconsider your way of living; examine it a little. A man who believes that family life is sin—tell me, how can he be happy living in a family? Tell me, how could he? If a man believes this is sin, he will be waiting for release—this wife, these children, this house, this world! When will that fortunate hour come when I can go to some cave in the Himalayas and give up all the illusion of the world! A man who believes so—and this is what people believe. In this country everyone believes it. The one riding on the horse as the bridegroom to his wedding, with shehnais playing, he too believes he is stepping into sin. The shehnai goes flat right then; the flowers wilt at once. He brings the bride home in a palanquin, but in his heart she already seems a corpse, a bier entering the house. The very springs of your consciousness have been poisoned. You have been taught so many wrong things.
मेरे पास युवक आ जाते हैं, वे मुझसे पूछते हैं कि शादी करें या न करें--आप क्या कहते हैं। मां-बाप पीछे पड़े हैं, पाप में उलझाना चाहते हैं। उन्हें पता नहीं कि मैं जरा और ढंग का आदमी हूं। वे और साधु-संन्यासियों के पास जाकर ऐसी बात कहते हैं तो वे बड़े प्रसन्न होते हैं कि बेटा, तू बड़ा सात्विक है, तू बड़ा धार्मिक है। मां-बाप की बातों में मत पड़ना, ये तो माया-मोह में उलझाने की बातें हैं। तेरे भीतर बड़ा बोध जगा है।
Young men come to me and ask, “Should I marry or not—what do you say? My parents are after me; they want to entangle me in sin.” They don’t know I am of a different stripe. When they go to other ascetics and saints, those men are delighted: “Son, you are so sattvic, so religious. Don’t listen to your parents; they want to entangle you in illusion. A great awakening has arisen in you.”
जब मुझसे कोई ऐसा कहता है कि मुझे पाप में उलझा रहे हैं तो मैं थोड़ा सोचता हूं कि यह युवक अगर विवाह करेगा तो मुश्किल में पड़ेगा, अगर नहीं विवाह करेगा तो मुश्किल में पड़ेगा। इसकी जिंदगी में उदासी नियति हो जाएगी। नहीं विवाह करेगा तो इसकी प्रकृति बदला लेगी। इसके जीवन की सहज आकांक्षाएं अतृप्त रह जाएंगी तो चित्त खिन्न रहेगा। दबाएगा वासनाओं को, वे उभर-उभर कर आएंगी तो जीवन एक अंतःसंघर्ष हो जाएगा। एक आत्मिक कलह हो जाएगी। यह चौबीस घंटे अपने से लड़ेगा। और जो अपने से लड़ रहा है वह प्रसन्न नहीं हो सकता। उसकी ऊर्जा तो लड़ाई में ही क्षीण हो जाती है। उसकी ऊर्जा फूल बनने को बचती ही नहीं। उसके भीतर कभी सहस्रार नहीं खिलता, नहीं खिल सकता। और अगर यह विवाह कर लेगा तो अभी से ही यह कह रहा है कि पाप, तो यह बोझ ढोएगा--यह पत्नी, ये बच्चे, यह घर-द्वार, और उदास रहेगा।
When someone says to me, “They are pushing me into sin,” I think a bit. If this young man marries, he’ll be in trouble; if he does not marry, he’ll be in trouble. Sadness will become his fate. If he does not marry, his nature will take its revenge. The natural longings of his life will remain unfulfilled; the mind will be depressed. He will suppress his desires; they will rise again and again. Life will become an inner conflict, an inner civil war. He will fight himself twenty-four hours a day—and one who fights himself cannot be happy. His energy gets depleted in the fight; nothing remains to blossom. The thousand-petaled lotus within never opens, cannot open. And if he does marry while already believing it is sin, he will carry it as a burden—this wife, these children, this household—and remain sad.
हमारी जीवन को देखने की पद्धति में कहीं बुनियादी भूल है। हमारा गणित गलत है।
Somewhere our method of looking at life contains a basic error. Our arithmetic is wrong.
तुम कहते हो: ‘मैं उदास क्यों हूं?’
तुम उदास हो क्योंकि तुम्हारा फलसफा, तुम्हारा दर्शनशास्त्र तुम्हें उदास कर रहा है। तुमने जिन धर्मों को पकड़ लिया है वे तुम्हें उदास कर रहे हैं। तुम छुटकारा पाओ इन सारी दृष्टियों से। तुम जीवन को जरा ज्यादा सरलता से जीने की शुरुआत करो, सिद्धांतों और शास्त्रों की आड़ मत लो जीवन को जीने में। जीवन को जीओ सरलता से, सहजता से; थोड़े नैसर्गिक, थोड़े प्राकृतिक--और तुम्हारे जीवन में भी उत्फुल्ता आएगी। अगर गुलाब को यह खयाल आ जाए कि खिलना पाप है, तो फिर फूल खिलेगा तो भी उदास होगा। नहीं खिलेगा तो गुलाब के प्राणों में पीड़ा होगी कि बिना खिला हूं। फूल टूटना चाहेगा, कली खुलना चाहेगी और वृक्ष उसे दबाएगा और खुलने न देगा तो आत्मघाती हो जाएगा। और अगर खुलने दिया, फूल खिला तो उदास खिलेगा फूल; उसमें सुवास नहीं होगी, जिंदगी नहीं होगी। उसमें मौत की छाप होगी।
You ask, “Why am I sad?” You are sad because your philosophy—your belief systems—are making you sad. The religions you have clung to are making you sad. Get free of these lenses. Begin to live a little more simply; do not hide behind doctrines and scriptures. Live simply, naturally, spontaneously—and exuberance will arise in your life too. If a rose were to think that blooming is sin, then even if it blooms it will bloom sadly. If it does not bloom, its very life will ache for not having blossomed. The bud will want to open, the flower to unfold; if the tree suppresses it, refuses to let it open, it will become suicidal. And if it does open, it will open sadly—without fragrance, without life; the stamp of death will be upon it.
गलत दृष्टियों ने तुम्हें जन्म से ही मार डाला है। मगर वे दृष्टियां बड़ी प्राचीन हैं, बड़ी सम्मानित हैं, परंपरा से बड़ी समादृत हैं। तुम्हें याद भी नहीं है कि तुमने गलत दृष्टियां पकड़ रखी हैं। और फिर तुम उदास होते हो तो स्वभावतः प्रश्न उठता है कि मैं उदास क्यों हूं? और फिर तुम उन्हीं महात्माओं के पास जाते हो जिन्होंने तुम्हारी उदासी के सारे बीज बोए हैं। वे तुम्हें सांत्वना देते हैं कि पिछले जन्मों के पाप के कारण उदास हो। अब इस जन्म में मत करना, नहीं तो अगले जन्म में भी उदास रहोगे। उन्हीं की बातों के कारण तुम इस जन्म में उदास हो, उन्हीं की बातों के कारण तुम अगले जन्म में उदास रहोगे।
Wrong viewpoints have killed you from birth. But those viewpoints are ancient, honored by tradition, venerable. You don’t even remember that you are clutching wrong ideas. And when you become sad, naturally you ask, “Why am I sad?” Then you go to the very saints who sowed all the seeds of your sorrow. They console you: “Because of sins in past lives you are sad. Don’t commit them in this life, or in the next you will be sad again.” Because of their words you are sad in this life; because of their words you will remain sad in the next.
कब तुम अपने महात्माओं से मुक्त होओगे? परमात्मा की सुनो, महात्माओं से मुक्त होओ। और परमात्मा की सुनना हो तो बीच से सारे महात्माओं को हटा दो। तुम्हारे भीतर ही निश्चल चेतना में उसका स्वर गूंजेगा। वहीं ध्यान जमाओ। शांत होकर वहीं बैठो। वहीं से आने दो उद्घोष। वहीं से आने दो आवाज, वहीं से आने दो उपदेश, और उसी की मान कर चलो। और मैं तुमसे कहता हूं कि तुम्हारी जिंदगी में प्रसन्नता ही प्रसन्नता फैल जाएगी। इस कोने से लेकर उस कोने तक दीपावली ही दीपावली हो जाएगी, दीये ही दीये जल जाएंगे।
When will you free yourself from your saints? Listen to God—free yourself from the saints. And if you want to listen to God, remove all saints from between. In the motionless clarity within you, His voice will resound. Meditate there. Sit in silence there. Let the proclamation arise from there; let the guidance come from there; follow that alone. And I tell you, joy will spread across your life—joy upon joy. From this corner to that corner it will be Diwali everywhere; lamps will be lit everywhere.
कहते हो तुम: ‘ऐसे तो सब है--सुख-सुविधा, फिर भी उदासी है कि घटती नहीं है वरन बढ़ती ही जाती है।’
सुख-सुविधा से कोई संबंध नहीं है आनंद का। कभी-कभी जिनके पास कोई सुख-सुविधा नहीं है वे भी आनंदित मिल जाएंगे। कोई अनिवार्य संबंध नहीं है कि तुम्हारे पास धन है इसलिए तुम्हें सुखी होना चाहिए। सुख तो एक कला है। प्रसन्नता एक कला है, एक राज है। जिसको आता है उसके पास धन न हो तो भी प्रसन्न होता है, और धन हो तो तो निश्चित ही होता है।
You say, “I have everything—comforts and conveniences—yet the sadness does not diminish; it keeps increasing.” Joy has no intrinsic relation to comforts and conveniences. Sometimes those who have none are also found to be joyous. There is no necessary link that if you have wealth you must be happy. Joy is an art. Cheerfulness is an art, a secret. One who knows it is happy even without wealth—and if wealth is there, certainly he is happy too.
तुम मेरी बात जरा गौर से समझना। मैं यह नहीं कह रहा हूं कि धन न हो तो ही प्रसन्न हो सकता है। मैं यह भी नहीं कह रहा हूं कि धन हो ही, तो ही कोई प्रसन्न हो सकता है। ये दोनों बातें अधूरी हैं, अधकचरी हैं। जिसको प्रसन्न होना आता है वह कहीं भी प्रसन्न हो सकता है।
Listen carefully. I am not saying that only without wealth can one be happy. Nor am I saying that only with wealth can one be happy. Both statements are half-truths. One who knows how to be joyous can be joyous anywhere.
जिसे नाचना आता है वह टेढ़ा आंगन हो तो भी नाच सकता है। जिसे नाचना आता है वह जेल की काली कोठरी में भी नाच सकता है। जिसे बांसुरी बजाना आता है वह अंधेरी से अंधेरी अमावस में भी बांसुरी बजा सकता है। और बांसुरी बजाना न आता हो और तुम्हें महल में बिठा दिया जाए तो तुम करोगे क्या? झोपड़े में उदास थे, महल में और उदास हो जाओगे। क्यों और उदास हो जाओगे? क्योंकि झोपड़े में एक आशा थी कि अगर महल होगा तो प्रसन्न होंगे। अब वह आशा भी गई। अब उतनी आशा का भी सहारा न रहा। अब महल भी है और उदासी है।
One who knows how to dance can dance even in a crooked courtyard. One who knows how to dance can dance even in the dark cell of a prison. One who knows how to play the flute can play it on the darkest new-moon night. And if you don’t know how to play the flute and you are seated in a palace—what will you do? You were sad in the hut; in the palace you will be even more sad. Why more sad? Because in the hut there was hope: “If I had a palace, I would be happy.” Now even that hope is gone; even that support is lost. Now there is the palace—and sadness.
तुम समझो, बाहर से उदासी और प्रसन्नता का कोई संबंध नहीं है, भीतर से संबंध है। इसलिए मैं नहीं कहता: कुछ त्यागो, छोड़ो, भागो। नहीं, भीतर की कला सीखो। धन हो तो जो भीतर की कला जानता है वह धन का सदुपयोग कर लेगा; वह धन को जी लेगा। अक्सर तो भीतर की कला न जानने वालों के पास धन होता है तो वह धन से केवल इतना ही करते हैं कि अपने लिए चिंताएं पैदा करते हैं। कृपण हो जाते हैं, कंजूस हो जाते हैं। धन को और जोर से पकड़ लेते हैं, निन्यानबे के फेर में पड़ जाते हैं। जिनके पास नहीं होता वे तो खर्च भी कर लेते हैं। वे तो कहते हैं: है ही नहीं तो यह भी गया तो गया। वैसे भी क्या है? इसलिए गरीब आदमी तो थोड़ा हिम्मत से खर्च भी कर लेता है, अमीर आदमी खर्च भी नहीं करता। वह कहता है कि इतना और बच जाए तो थोड़ा और हो जाएगा। इतना और बच जाए तो थोड़ा और हो जाएगा। जैसे-जैसे आदमी अमीर होता जाता है। वैसे-वैसे कंजूस होता जाता है।
Understand: sadness and happiness have no relation to the outer; their relation is inner. Therefore I do not say: renounce, abandon, escape. No—learn the inner art. If there is wealth, one who knows the inner art will use it well; he will live it. Usually, those who lack the inner art, when they have wealth, do only this: they create anxieties for themselves. They become petty, miserly. They clutch money tighter, get trapped in the “one-more” loop. Those who don’t have money often at least spend what little they have. They say, “We have nothing anyway; if this goes, let it go. What is there?” So the poor man can show a little courage to spend; the rich man won’t spend. He says, “If I could save this much more, then I’d have a bit more. If I could save a little more, then a bit more.” As a man gets richer, he gets more miserly.
और इस देश में ऐसे कंजूसों को हम कहते हैं: कितने सीधे-सादे हैं। कंजूस हैं, सीधे-सादे जरा भी नहीं हैं। बहुत इरछे-तिरछे हैं, बहुत चालबाज हैं। मगर हम उनको कहते हैं: कैसे सीधे-सादे हैं। देखो इनका जीवन कैसा साधु का जीवन है! जब साधु का ही जीवन जीना था तो कृपा करो यह धन किसी और को दो, उसको जी लेने दो। तुम साधु बनो। धन पर तो बैठे हैं फन मार कर और साधु का जीवन जी रहे हैं। इस तरह की मूढ़ता को समादर दिया जाता रहा है। यह निपट मूढ़ता है। धन हो तो धन को जी लो। जब नहीं होगा तो निर्धनता को जी लेना। अभी तो धन है तो धन का गीत गाओ, जब नहीं धन हो तो निर्धनता का गीत गा लेना। अभी जल्दी क्या पड़ी है! मगर लोग धन भी नहीं भोग सकते, क्योंकि भोग ही नहीं सकते। भोग की ही निंदा है।
In this country we call such misers “so simple, so saintly.” They are misers, not simple at all—crooked, calculating. But we say, “How simple they are! What a saintly life!” If you wanted to live like a saint, kindly give your money to someone who will live it—then you be a saint. You sit coiled upon wealth like a serpent and live like a saint. Such stupidity has been honored. It is sheer foolishness. If you have wealth, live it. When you don’t, then live poverty. Right now there is wealth; sing the song of wealth. When there isn’t, sing the song of poverty. What’s the hurry! But people cannot even enjoy wealth—because enjoyment itself has been condemned.
तुम कहते हो: ‘सब सुख-सुविधा है,...।’
होगी, मगर तुम्हें कुछ नहीं है। तुम तो सुख-सुविधा में भी देख रहे होओगे कि यह सब भोग है! कहां पड़ा हूं, कहां उलझा हूं! कैसा मजा नहीं होगा फकीरों को!
You say, “I have all comforts…” You may—but you have nothing within. Even amidst comforts you must be thinking, “All this is indulgence. Where have I gotten entangled! How blissful the fakirs must be!”
अक्सर ऐसा हो जाता है कि शहरों में जो लोग रहते हैं वे सोचते हैं देहात में रहने वाले लोग बड़े मजे में हैं। देहात में रहने वाले दूसरी बात सोचते हैं। वे सोचते हैं शहर में रहने वाले लोग बहुत मजे में हैं। असल में तुम जहां नहीं हो, लगता है मजा वहां है।
Often city-dwellers think villagers are enjoying life; villagers think city people are. In truth, wherever you are not, it seems joy is there.
गांव के लोग सब बंबई जाना चाहते हैं। कोई नहीं रुकना चाहता। नहीं तो आखिर बंबई में लोग बढ़ते कहां से जा रहे हैं! सारे गांव बंबई आना चाहते हैं। अगर न रह पाएं तो कम से कम दर्शन करने बंबई आना चाहते हैं। और बंबई के लोग देहात की सुन कर उनकी छाती खिल जाती है अहा! देहात में कैसा सुख! कैसी सुविधा! प्राकृतिक सौंदर्य, ताजी हवाएं ये कहां बंबई की गंदी हवा!
Village folk all want to go to Bombay. No one wants to stop. Otherwise how does Bombay keep swelling? All the villages want to come to Bombay; and if they cannot live there, at least they want to visit. And the people of Bombay hear of villages and their hearts swell—“Ah, village life! What comfort! Natural beauty, fresh air—how can Bombay’s filthy air compare!”
मैं कश्मीर था, बंबई के कुछ मित्र मेरे साथ थे। जिस बजरे पर हम मेहमान थे, मेरे बंबई के मित्र, बंबइया मित्र--वे डल झील की खूब तारीफ करें। और ताजी हवाएं और वृक्ष और चिनार के दरख्त, और चांद-तारे और कश्मीर। उनकी बातें सुन कर वह जो बजरे का मांझी था वह बड़ा चौंके, बड़ा हैरान हो। यह मैं देखता रहा, देखता रहा। मैंने उससे पूछा कि तू इनकी बातें सुन कर बड़ा चौंकता है। उसने कहा: मैं चौंकूं नहीं तो क्या करूं? मेरी जिंदगी यहीं बीती। यही झील, इसी से सिर मारते-मारते जिंदगी गंवाई। यही नाव, यही चिनार! उनकी बातें सुन कर मैं भी देखता हूं कि क्या खूबी है चिनार में! कुछ मुझे दिखाई पड़ती नहीं। वह मुझे बाबा कहता था। जब हम चलने लगे तो पैर पकड़ लिए। उसने कहा: बाबा बस एक आशीर्वाद, एक दफे बंबई के दर्शन करवा दो। तो मैंने बंबइया मित्रों से कहा: सुनते हो? यह डल झील का मांझी, यह कहता है, बस एक जीवन में इच्छा है, सिर्फ एक, कोई बड़ी इच्छा भी नहीं बेचारे की--कि बंबई का एक दफा दर्शन हो जाए। फिल्मों में देखा है, कहने लगा: कैसा सुख नहीं लोग भोग रहे होंगे!
I was in Kashmir with some Bombay friends. We were guests on a houseboat on Dal Lake. My Bombay friends praised and praised—fresh breezes, the trees, the chinar, the moon and stars, Kashmir! Hearing them, the boatman kept staring, astonished. I watched him, and finally asked, “You seem startled by their words.” He said, “How could I not be? My life has gone by right here—this lake, this boat, beating my head against it all my life. This boat, these chinars! Hearing them, I too try to see what beauty there is in the chinar—but I don’t see it.” He called me Baba. When we were about to leave, he caught my feet: “Baba, grant me one blessing—let me have darshan of Bombay once.” I said to my Bombay friends, “Do you hear? This boatman of Dal Lake says he has just one wish in life—only one—not even a big one: to see Bombay once. He has seen it in films; he says, ‘What bliss people must be enjoying there!’”
शहर में रहने वाला आदमी गांव की तारीफ करता है। गांव जाता-वाता नहीं। कौन तुम्हें रोक रहा है? जाओ, भोगो गांव की कीचड़ और मच्छर और जो भी तुम्हें भोगना हो। और गांव की गंदगी और बदबू! जाओ! गांव जाता-करता नहीं, शहर में ही बैठ कर विचार करता है। महल में बैठा आदमी सोचता है, अहा! जिनके पास कुछ नहीं है, घोड़े बेच कर सोते हैं। क्या मस्ती की नींद! फकीरों की नींद! एक हम हैं कि रात भर चिंता ही चिंता। और वह जो फकीर है, वह देख रहा है कि महल में मजा चल रहा होगा, राग-रंग चल रहा होगा। बड़ी उलटी दुनिया है।
The city man praises the village—but he does not go. Who is stopping you? Go—taste the mud, the mosquitoes, the smells, the filth. Go! He stays in the city and fantasizes. The man in the palace thinks, “Ah, those who have nothing sleep like kings. What ecstasy in a fakir’s sleep! And we worry all night.” And the fakir imagines, “In the palace they must be living it up—music and song!” The world is upside-down.
मैंने सुना है, एक बार बनारस में एक महात्मा की मृत्यु हुई और उसी दिन एक वेश्या की भी मृत्यु हुई। दोनों आमने-सामने रहते थे। अक्सर महात्मा और वेश्या आमने-सामने रहते हैं। दोनों का बड़ा पुराना लेन-देन है। महात्मा के बिना वेश्या नहीं हो सकती और वेश्या के बिना महात्मा नहीं हो सकता। जिस दिन दुनिया में महात्मा नहीं होंगे, वेश्याएं समाप्त हो जाएंगी। क्योंकि वेश्याओं को पैदा कैसे करोगे? महात्मा सिखाता है कामवासना को दबाओ। और जब महात्मा का पाठ सीख लिया तो फिर वेश्या पैदा होती है। वह दबी हुई काम-वासना वेश्या को पैदा करती है। अगर वेश्याएं मिटानी हैं तो पहले महात्मा मिटाने होंगे।
I have heard: In Banaras a saint died one day, and a prostitute also died that same day. They lived opposite each other. Saints and prostitutes often live face to face. They have a long-standing partnership. Without saints there can be no prostitutes, and without prostitutes there can be no saints. The day there are no saints, prostitutes will vanish. How will you produce prostitutes otherwise? The saint teaches suppression of sexuality; when his lesson is learned, the prostitute is born. If you want to eliminate prostitution, first eliminate the saints.
सो कहानी ठीक ही मालूम पड़ती है, तर्कयुक्त मालूम पड़ती है। महात्मा और वेश्या आमने-सामने रहते थे। दोनों साथ-साथ मर गए। देवदूत लेने आए। महात्मा तो बहुत नाराज हुआ, क्योंकि उसको नरक की तरफ ले चले--पाताल की तरफ, जहां आजकल अमेरिका है। और वेश्या को स्वर्ग की तरफ ले चले, आकाश की तरफ। महात्मा ने कहा: रुको, यह ज्यादती हो रही है। मैं महात्मा हूं। लगता है कुछ भूल-चूक हो गई। दफ्तर की कोई भूल मालूम होती है। स्वर्ग मुझे ले जाना चाहिए।
So the story seems quite logical. The saint and the prostitute died together. Angels came to take them. The saint became very angry because they led him towards hell—towards the netherworld, where, these days, America is. And they led the prostitute towards heaven, towards the sky. The saint said, “Stop! This is injustice. I am a saint. There must be some clerical error. I should be taken to heaven.”
देवदूत हंसने लगे। उन्होंने कहा: शक हमें भी हुआ था। तो हमने परमात्मा से पूछा, कुछ भूल-चूक तो नहीं हो गई? कि महात्मा को नरक ले जाना है, वेश्या को स्वर्ग? हमें भी शंका उठी थी तो हम पूछ कर ही आए हैं। अच्छा हुआ हम पूछ कर ही आए। परमात्मा ने कहा: कोई भूल-चूक नहीं हुई, यही शाश्वत नियम है। शाश्वत नियम? हम नये-नये देवदूत हैं, सिक्खड़ हैं, सच पूछो तो यह हमारा पहला ही काम है। तो हमें तो कुछ पता नहीं शाश्वत नियमों का। तो हम और भी चौंके। हमने पूछा: आपका मतलब क्या?
तो उन्होंने कहा: बात यह है कि महात्मा जिंदगी भर यह सोचता रहा कि मजा वेश्या के घर हो रहा है। और वेश्या जीवन भर सोचती रही, रोती रही कि मजा है, आनंद है, तो महात्मा के झोंपड़े में है। महात्मा करता था पूजा, बजाता था घंटी मेरे सामने, सताता था मुझको घंटी बजा बजा कर। अब किसी के भी सामने घंटी बजाओगे तो तुम समझ सकते हो। और रोज-रोज! और पानी चढ़ा रहे हो चाहे ठंड हो, चाहे गर्मी हो। तो घंटी तो मेरे सामने बजाता था लेकिन इसका दिल लगा रहता था वहां--वेश्या की तरफ। खिड़की में खड़े होकर ऐसे तो राम-राम, राम-राम, राम-राम करता था, माला जपता था, मगर देखता रहता था खिड़की से वेश्या को। रात को उठ-उठ आता था। उठता था राम-राम कहते हुए, बुलाता था मुझे और मुझको भी जगा देता था। मगर वेश्या के घर नाच चल रहा है, गीत चल रहा है, वीणा बज रही है, मस्त होकर लोग वाह-वाह कर रहे हैं। दिल में इसके बड़ी खटक होती थी। कि मैं भी कहां उलझ गया हूं! यह कौन सी महात्मागीरी में फंस गया! मजा वहां है, इधर तो उदासी ही उदासी है।
और वेश्या को जब भी समय मिलता था तब वह रोती थी। जब महात्मा मंदिर में घंटी बजाता था और पूजा उठती, धूप जलती और सुगंध वेश्या तक पहुंचती तो वह रोती थी कि एक मैं अभागिन! यूं ही जिंदगी बीत जाएगी? परमात्मा को कब पुकारूंगी? उसने कभी पुकारा नहीं मगर उसके आंसू मुझ तक पहुंच गए। और यह मुझे रोज पुकारता रहा लेकिन इसकी पुकार में पुकार थी ही नहीं क्योंकि प्राणों का आह्वान नहीं था। इसे नरक ले जाओ, वेश्या को स्वर्ग ले आओ।
The angels laughed: “We too suspected as much, so we asked God, ‘Has there been a mistake—that the saint goes to hell and the prostitute to heaven?’ We were new to the job; better to check. It was good we asked. God said, ‘No mistake; this is the eternal law.’ ‘Eternal law?’ we said. ‘We are novices; we know nothing of eternal laws. What do you mean?’ God said, ‘The saint spent his whole life thinking the fun was happening at the prostitute’s house. And the prostitute spent her life weeping, thinking that joy and bliss were in the saint’s hut. The saint rang bells and worshiped before Me, but his heart was there—towards the prostitute. He stood at the window muttering “Ram, Ram,” fingering his rosary, while gazing at the prostitute. At night he would get up, call to Me and wake Me too—but the dancing, singing, the veena, the applause at the prostitute’s house gnawed at his heart. “What have I gotten entangled in! What kind of sainthood is this! The fun is there; here there is only gloom.” And whenever the prostitute had a free moment she would weep. When the saint rang the bell in the temple and the incense rose, and the fragrance reached her, she wept, “Unfortunate me! Will life go by like this? When will I call to God?” She never called, but her tears reached Me. He called Me every day, but there was no call in his call—no invocation of his life. Take him to hell; bring the prostitute to heaven.’”
ऐसा कुछ आदमी का चित्त है। जो जहां नहीं है वहां होना चाहता है। तुम कहते हो, सुख-सुविधा में हो, मगर तुम हो नहीं वहां सुख-सुविधा में। तुम सोचते हो यही होओगे कि फकीर मजे में हैं, संन्यासी मजे में हैं, महात्मा मजे में हैं। इसलिए तुम भीतर ईर्ष्या से जल रहे हो। और ईर्ष्या उदासी लाएगी। जहां हो वहीं मजे में हुआ जा सकता है। जैसे हो वहीं कला है जीवन को जीने की। तुम जीवन की कला से चूक रहे हो। और तुम कहते हो: यह बढ़ती जा रही है उदासी, घटती नहीं। वह तो बढ़ेगी। उम्र जैसे-जैसे बढ़ेगी वैसे-वैसे हताश होने लगोगे कि इतने दिन और गए। अब दिन थोड़े बचे। यह तो सांझ आने लगी। यह तो सूरज डूबने को होने लगा। यह मौत दरवाजे पर दस्तक देने लगी। हाथ-पैर लड़खड़ाने लगे, बुढ़ापा आने लगा, अब तक कुछ पाया नहीं। तो और घबड़ाहट बढ़ जाएगी और उदासी बढ़ जाएगी।
Such is the human mind. Wherever he is not, there he wants to be. You say you have comforts—but you are not in them. You keep thinking that fakirs, sannyasins, saints are the ones enjoying. So jealousy burns within. And jealousy brings sadness. Wherever you are, you can be at ease. As you are—there is a way to live life. You are missing the art of living.
And you say, “This sadness keeps growing; it doesn’t lessen.” It will grow. As age advances, you will feel more defeated: so many days gone, so few left. Evening is coming, the sun is setting. Death has begun to knock. Hands and feet tremble; old age approaches; nothing has been gained. Panic will increase, and sadness will grow.
लेकिन यह मत सोचो कि क्या ऐसे ही व्यर्थ ही समाप्त हो जाना मेरी नियति है? नहीं, किसी की भी नियति व्यर्थ समाप्त हो जाना नहीं है। नियति तो है सच्चिदानंद हो जाना। नियति तो है परमानंद हो जाना। लेकिन उस नियति को पूरा करने के लिए भी तो कुछ करो! बीज को डालो जमीन में तो अंकुरित होगा। पत्थर पर रख दोगे तो क्या करेगा बीज, कैसे अंकुरित हो? और जमीन में भी डाल दोगे और कभी पानी न डालोगे तो भी क्या करे बीज, कैसे अंकुरित हो? और पानी भी डाल दोगे और धूप न मिलने दोगे, छाता लगा कर रख दोगे बीज पर तो क्या करे बीज? संयोजन जुटाओ। सच्चिदानंद के घटने का संयोजन जुटाओ। बीज को गिरने दो भूमि में, जल से सींचो, धूप आने दो। फिर कुछ करना नहीं है तुम्हें और। कुछ खींच-खींच कर पत्ते नहीं निकालने हैं, अपने से निकलेंगे। फिर तुम्हें कलियों को पकड़-पकड़ कर खोलना नहीं पड़ेगा। तुम्हें कुछ नहीं करना है, तुम्हें सिर्फ व्यवधान हटा देने हैं।
But do not think, “Is my destiny to end uselessly like this?” No—no one’s destiny is to end in vain. Destiny is to become sat-chit-ananda: truth, consciousness, bliss. Destiny is supreme bliss. But to fulfill destiny, you must do something too. Plant the seed in the soil, and it will sprout. Place it on a stone—what can it do, how will it sprout? And even if you put it in soil and never water it—what can it do? And even if you water it but deny it sunlight, hold an umbrella over it—what can it do? Create the right conditions. Create the conditions for sat-chit-ananda to happen. Let the seed fall into the earth; water it; let the sun in. Then you need do nothing more. You do not have to tug out the leaves—they will emerge on their own. You will not have to pry open the buds—they will open on their own. You need only remove the obstructions.
तो कुछ सूत्र की बातें तुमसे कह दूं। एक, यह जीवन परमात्मा की भेंट है। तुम सौभाग्यशाली हो कि जीवित हो। इसको आधारशिला बनाओ। यह किन्हीं पापों का दंड नहीं है। यह परमात्मा की तरफ से सौगात है। अगर होगा तो पुण्यों का फल होगा। इतना प्यारा जीवन, इतना अदभुत जीवन, इतना रहस्यमय लोक, और पापों का दंड! हटा दो उस पत्थर को और तुम्हारा बीज भूमि में पड़ जाएगा।
So let me give you a few sutras. First: This life is God’s gift. You are fortunate to be alive. Make this your foundation. Life is not punishment for sins; it is a gift from God. If anything, it is the fruit of merit. Such a lovely life, so wondrous, such a mysterious cosmos—punishment for sins? Remove that stone, and your seed will fall into the soil.
फिर तुम जहां हो, वहीं आनंद से जीने की चेष्टा करो। जहां तुम नहीं हो वहां के विचार छोड़ो। क्योंकि वे विचार केवल समय को खराब करवाते हैं। और ऐसा एक भी आदमी नहीं है, ऐसी एक भी स्थिति नहीं है जहां कुछ न कुछ आनंद संभव न हो। जो तुम्हारे लिए संभव हो, वहीं जितना संभव हो उतना आनंद से जीओ।
Second: Wherever you are, endeavor to live joyfully there. Drop thoughts of where you are not. Such thoughts only waste your time. There is not a single person, not a single situation, in which some joy is not possible. Whatever is possible for you where you are—live that much joyfully.
जीसस का एक अदभुत वचन है। कि जिनके पास है उन्हें और दिया जाएगा और जिनके पास नहीं है उनसे वह भी ले लिया जाएगा जो उनके पास है। अगर तुम आनंद चाहते हो तो थोड़े आनंदित होओ तो तुम्हें और आनंद दिया जाएगा। तुमने यह बात तो सुनी है न कि धन धन को खींचता है? यह सच है। ध्यान भी ध्यान को खींचता है, यह भी उतना ही सच है। आनंद भी आनंद को खींचता है, यह भी उतना सच है। जो आदमी थोड़ा सा आनंदित हो जाता है वह और ज्यादा आनंदित हो जाता है। तुम थोड़े तो आनंदित हो ही सकते हो, कितने ही उदास होओ। जरा जीवन का पहलू बदलो। जरा जीवन को आशा से देखो, निराशा से नहीं।
Jesus has a marvelous saying: To those who have, more will be given; and from those who have not, even what they have will be taken away. If you want joy, be a little joyful—and more joy will be given to you. You have heard that money attracts money? True. Meditation attracts meditation—equally true. Joy attracts joy—just as true. One who becomes a little joyful becomes more and more joyful. However sad you are, you can be a little joyful. Change your angle a little. Look at life with hope, not despair.
मैंने सुना है, एक आशावादी एक बार गिर पड़ा मकान से। न्यूयार्क का मकान! सत्तरवीं मंजिल से गिर पड़ा। चला नीचे की तरफ। आशावादी था, कभी किसी ने उसके मुंह से दुख की कोई बात नहीं सुनी थी। हर चीज में कुछ न कुछ अच्छा खोज लेता था। शुभ्र पहलू को देखना उसका अभ्यास था। उसको जीवन में सदा ही आनंदित लोगों ने पाया था। आज लोग खिड़की से झांक-झांक कर पूछने लगे: क्या हाल है? क्योंकि अब तो पक्का था कि आज तो कहेगा कि मारे गए! लेकिन पता है उसने क्या कहा? उसने कहा: अब तक तो आनंद ही आनंद है। अब तक! गिर रहा है जमीन की तरफ। ऐसे ही हम सभी गिर रहे हैं जमीन की तरफ। आखिर मौत नीचे प्रतीक्षा कर रही है। लेकिन अब तक तो उसने कहा: आनंद ही आनंद है।
I have heard: An optimist once fell from a New York building—down from the seventieth floor, dropping fast. He was such an optimist that no one had ever heard a gloomy word from his mouth. He would find something good in everything; it was his habit to see the bright side. People had always found him cheerful. As he fell, people leaned out from the windows, asking, “How are you?” Surely today he would say, “I’m finished!” Do you know what he said? “So far, so good—so far it’s all delight.” So far! He’s falling toward the ground. We all are falling toward the ground; death is waiting below. But “so far,” he said, “it’s all delight.”
जीवन को आशा की दृष्टि से देखो। निराशा की आदतें छोड़ो। हर अंधेरी रात में चमकते हुए तारे हैं। और हर काले बादल में चमकती हुई बिजली का गोटा जड़ा हुआ है। कांटे मत गिनो गुलाब की झाड़ी में, फूल गिनो। और फूल गिनना सीख जाओ तो धीरे-धीरे तुम पाओगे कि कांटे भी फूल हो गए। जिनके पास है उन्हें और दिया जाएगा और जिनके पास नहीं हैं उनसे वह भी ले लिया जाएगा जो उनके पास है। जो कांटे गिनेंगे उनके लिए फूल भी कांटे हो जाएंगे। गिनती बदलो, गणित बदलो, और तुमने पानी डाल दिया बीज पर।
Look at life through hope. Drop habits of despair. In every dark night there are glittering stars. In every black cloud a bolt of lightning is set like a jewel. Don’t count the thorns on the rosebush—count the flowers. And if you learn to count the flowers, slowly you’ll find even the thorns turn into flowers. To those who have, more will be given; to those who have not, even what they have will be taken. Those who count thorns—their flowers will also become thorns. Change your counting, your arithmetic—and you have poured water on the seed.
और तीसरी बात, सिर्फ सोचो-विचारो मत; आनंद को अभिव्यक्त करो, तो धूप आ जाने दी तुमने। अभिव्यक्त करो आनंद को। लोग आनंद को अभिव्यक्त नहीं करते। गाली तो दे देते हैं, गीत नहीं गाते। हंसो भी, मुस्कुराओ भी, नाचो भी, गुनगुनाओ भी। क्योंकि जिसे तुम अभिव्यक्त करोगे, बहाओगे, फैलाओगे, उसके लिए तुम्हारे भीतर और नये-नये झरनों से ऊर्जा आनी शुरू हो जाएगी। जैसे कुएं से कोई पानी खींचता है तो झरने नया पानी ले आते हैं कुएं में, ऐसे ही हम सब परमात्मा के सागर से जुड़े हैं। उलीचो! दोऊ हाथ उलीचिए। उलीचो! जो तुम्हारे पास है उसे बांटो! मस्ती को लुटाओ। और तुम चकित हो जाओगे नई-नई ऊर्जा, नई-नई धाराएं, नये-नये झरने फूटते आ रहे हैं। और एक बार यह रहस्य पता चल जाए, यह राज हाथ में आ जाए कि लुटाने से बढ़ता है, बांटने से बढ़ता है, अभिव्यक्त करने से मिलता है, और-और मिलता है तो बस! ये तीन सूत्र पूरे हो जाएं कि उदासी गई, रात गई, सुबह हुई।
Third: Don’t just think and mull it over—express joy. Thus you let the sunshine in. Express joy. People do not express joy. They can hurl abuse, but they don’t sing. Laugh, smile, dance, hum. Whatever you express, whatever you share and spread—fresh streams of energy begin to flow within you for that. As when you draw water from a well, fresh springs feed the well—so too we are all connected to the ocean of God. Pour out! Pour out with both hands. Share whatever you have. Scatter your ecstasy. And you will be amazed—new energies, new currents, new springs keep bursting forth. Once you discover this secret, this key—that by giving it grows, by sharing it increases, by expressing it more and more comes—then that’s it! Complete these three sutras, and sadness is gone, the night is over, morning has come.
नियति नहीं है उदास होना, दुर्भाग्य है, दुर्घटना है। तथाकथित गलत जीवन-दृष्टियों, गलत जीवन-शास्त्रों का परिणाम है। गले में तुम्हारे फांसी लगी है। मगर चूंकि फांसी महात्मा लगाए हुए हैं, तुम फांसी नहीं तोड़ सकते। क्योंकि तुम को लगता है कि महात्मा फांसी नहीं लगा सकता, फूलमाला पहनाई होगी। जरा गौर से देखो, तुम्हारे धर्म ने तुम्हें जीवन नहीं दिया है, जीवन छीन लिया है। एक नये धर्म की तलाश जरूरी है।
Sadness is not destiny; it is misfortune, an accident—the result of so-called wrong life-views and wrong life-scriptures. There is a noose around your neck. But because a saint has placed it there, you cannot break it, thinking, “A saint would not hang a noose; he must have placed a garland on me.” Look closely: your religion has not given you life; it has robbed you of it. A new religiosity is needed.
सारी पृथ्वी पर एक नई धार्मिकता की तलाश जरूरी है। धार्मिकता होगी आने वाले भविष्य में; न हिंदू होगा, न मुसलमान, न ईसाई होगा, एक धार्मिकता होगी। जीवन को जीने का एक अहोभाव होगा। एक धन्यवाद होगा परमात्मा के प्रति। उस नये मनुष्य के लिए ही आवाहन है। मेरा संन्यास उस नये मनुष्य के अवतरण के लिए भूमिका है।
Across the whole earth a new religiousness is needed. In the coming future there will be religiosity—not Hindu, not Muslim, not Christian—one religiousness: a sense of awe toward life, a thanksgiving toward God. My sannyas is a preparation for the advent of that new human being.
आज इतना ही।
That’s all for today.
