Skip to content
Osho

Peevat Ramras Lagi Khumari #10

20 January 1981 Pune Hindi original · English by Osho Live

Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.

हिंदी (मूल)
English (Osho Live's translation)
पहला प्रश्न: ओशो, कहते हैं कि कामनाएं मूलतः तीन ही हैं--संभोग, संपत्ति और शक्ति की कामनाएं। शेष सब इनकी ही संतान हैं। इनमें भी फ्रायड संभोग को बुनियादी बताते हैं; मार्क्स संपत्ति को; और एडलर शक्ति को। और हालांकि तीनों अपने-अपने ढंग से सही मालूम पड़ते हैं, तो भी उलझन नहीं मिटती। ओशो, फ्रायड, मार्क्स और एडलर के इस विवाद में--विवादी नहीं रहे, पर विवाद जारी है--मैं आपको पंच चुनता हूं। क्या आप पंचायत करेंगे? यदि हां, तो आपका पंच-फैसला क्या होगा?
First question: Osho, it is said that there are basically only three desires—sex, property, and power—and all the rest are their offspring. Of these, Freud calls sex fundamental; Marx, property; and Adler, power. Though all three seem right in their own way, the confusion does not clear. Osho, in this dispute of Freud, Marx, and Adler—the disputants are gone, but the dispute continues—I choose you as the arbiter. Will you hold court? If yes, what will your verdict be?

अखिलानंद, मार्क्स, फ्रायड और एडलर तीनों सही भी हैं और तीनों गलत भी। सही इसलिए कि प्रत्येक ने आंशिक सत्य को कहा है। गलत इसलिए कि प्रत्येक ने आंशिक सत्य को ही संपूर्ण सत्य है--ऐसा सिद्ध करने की चेष्टा की है।

Akhilanand, Marx, Freud, and Adler are all right—and all wrong. Right, because each has stated a partial truth. Wrong, because each tried to prove that partial truth to be the whole.

वासनाएं तीन हो सकती हैं, तेरह हो सकती हैं, लेकिन उनका मूल उत्स एक है। यूं समझो कि जैसे अस्तित्व के तीन आयाम होते हैं लेकिन अस्तित्व एक है। वैसे ही वासना एक है, उसके ये तीन आयाम हैं, उसके ये तीन पहलू हैं। ये त्रिकोण हैं। और तीनों कोने अपने आप में सही हैं। पर जैसे ही कोई अपने कोने को ही पूरा महल घोषित करता है, झूठ शुरू हो जाता है।

Desires can be three, or thirteen, but their spring is one. Understand it this way: existence may show three dimensions, but existence is one. So too, desire is one; these are its three dimensions, its three facets—the triangle. Each corner, by itself, is valid. But the moment any corner declares itself to be the whole palace, falsehood begins.

केंद्र क्या है वासना का? मूल उत्स क्या है? मूल उत्स एक ही है और वह है--मनुष्य का स्वयं को न जानना, आत्म-अज्ञान, आत्म-मूर्च्छा। चूंकि मनुष्य स्वयं को नहीं जानता; इसलिए सब तरह की चेष्टाएं करता है इस अज्ञान को किस तरह ढांक ले; इस अज्ञान को किस तरह विस्मृत कर दे; इस अज्ञान को किस भांति स्वयं भी भूल जाए और दूसरों को भी पता न पड़ने दे। इस भुलावे की चेष्टा से ही, इस आत्म-वंचना की चेष्टा से ही ये तीन आयाम पैदा होते हैं।

What is the center of desire? What is the source? The source is one: man does not know himself—self-ignorance, self-unconsciousness. Because man does not know himself, he makes all kinds of efforts to cover this ignorance, to forget it, to hide it from himself and from others. From this attempt at self-deception, these three dimensions arise.

निश्चित ही अगर तुम्हारे पास संपत्ति हो, तो तुम भुलावा पैदा कर सकते हो; बहुत भुलावा पैदा कर सकते हो। संपत्ति हो तो लोग गधों को भी साष्टांग दंडवत करते हैं। संपत्ति हो तो सम्मान मिलता है। संपत्ति हो, समादर मिलता है, पूजा मिलती है।

If you have wealth, you can create an illusion—indeed, a very great illusion. With wealth, even donkeys receive full prostrations. Wealth brings respect, honor, worship.

हमारा शब्द है ईश्वर, वह बना है ऐश्वर्य से। जिसके पास ऐश्वर्य है, वह अपने को ईश्वर समझने की भ्रांति में पड़ सकता है। ऐश्वर्य ऐसा भ्रमजाल खड़ा कर दे सकता है कि फिर स्वयं को जानने की जरूरत न मालूम पड़े।

Our word for God, Ishwar, comes from aishwarya—opulence. One who possesses opulence can easily fall into the delusion of being God. Opulence can weave such a web of illusion that the need to know oneself no longer seems to matter.

हम दूसरों की आंखों में अपनी तस्वीर देखकर जीते हैं। हमारी अपनी तो कोई पहचान नहीं। स्वयं की तो कोई प्रत्यभिज्ञा नहीं। दूसरे क्या कहते हैं, वही हमारी जानकारी है, अपने संबंध में।

We live by looking at our image in others’ eyes. We have no recognition of our own. What others say becomes our information about ourselves.

अगर लोग कहते हैं--सुंदर हो, तो हम मान लेते हैं कि सुंदर हैं। और लोग कहते हैं कि सुंदर नहीं हो; तो पीड़ा होती है, तो कांटा चुभता है। लोग कहते हैं बुद्धिमान हो, तो फूल बरस जाते हैं। और लोग कहते हैं बुद्धू हो, तो हम गड्ढे में गिर जाते हैं।

If people say, “You are beautiful,” we accept that we are beautiful; if they say you are not, it hurts—like a thorn. If they say you are intelligent, flowers shower; if they say you are a fool, you fall into a pit.

जिसके पास संपत्ति है, वह कुछ भी कहला लेगा। संपत्ति क्या नहीं खरीद सकती है! सम्मान खरीद सकती है। स्तुति खरीद सकती है। प्रशंसा खरीद सकती है।

One who has wealth can have anything said about himself. What can wealth not buy! It can buy respect, flattery, praise.

सम्राटों के दरबारों में भाट हुआ करते थे, जो उस समय महाकवि समझे जाते थे। और उनका कुल काम इतना था कि वे सम्राटों की प्रशंसा और स्तुति में गीत लिखते रहें। ऐसे झूठे गीत; ऐसी व्यर्थ की कल्पनाएं, असंभव कल्पनाएं! लेकिन आदमी का मन उनको भी मान लेता है।

In emperors’ courts there were bards who were taken to be great poets. Their only job was to write songs in the praise and glorification of the emperor—false songs, empty fancies, impossible imaginings! And yet the human mind believes them.

जब तुम्हारी कोई प्रशंसा करता है, तुम्हें अगर समझ में भी आता हो कि यह बात झूठ है, तो भी तुम इनकार नहीं कर पाते। रस मिलता है। गुदगुदी होती है। भीतर हृदय गदगद होता है। किसी मूर्खाधिराज को भी कहो कि आप महापंडित हो, तो वह भी इनकार नहीं करता। क्योंकि चाहा तो उसने यही था सदा कि लोग महापंडित कहें। लेकिन कोई कहने वाला न मिला था।

When someone praises you, even if you sense it is false, you cannot deny it. It gives a taste, a tickle; inside, the heart swells. Call even a king of fools a great pundit and he will not refuse, for secretly he has always longed to hear exactly that—only no one had said it to him before.

अरबी कहावत है कि परमात्मा जब लोगों को बनाकर दुनिया में भेजता है, तो सभी के साथ एक मजाक कर देता है। बनाया आदमी को, और इसके पहले कि फेंके दुनिया में, कान में फुसफुसा देता है कि तुझ जैसा सुंदर, तुझ जैसा बुद्धिमान, तुझ जैसा अद्वितीय, प्रतिभाशाली, मेधावी मैंने न कभी बनाया और न कभी मैं फिर बनाऊंगा। तू बेजोड़ है। तू लाखों में एक है। और कंकड़-पत्थर--तू हीरा है। तू कोहिनूर है।

और यही बात हर आदमी अपने मन के भीतर दबाए बैठा है। कहना तो चाहता है, लेकिन कहने के लिए अवसर चाहिए। संपत्ति अवसर दे देती है। न फिर खुद कहना पड़ता है, दूसरे कहने लगते हैं। इसलिए तो तुम नेताओं के पास चमचों को इकट्ठे देखते हो। ये चमचे क्या हैं? ये कुछ नए नहीं हैं। ये बड़े पुराने हैं। ये उतने ही प्राचीन हैं, जितना प्राचीन आदमी है।

There is an Arabic proverb: when God fashions people and sends them into the world, he plays a prank. After making a man, just before throwing him into the world, he whispers in his ear, “Never have I made, nor will I make again, anyone as beautiful, as intelligent, as unique, as talented as you. You are matchless, one in a million. Among stones, you are a diamond—the Kohinoor.” This is what everyone carries buried within. He wants to declare it, but needs an occasion. Wealth provides the occasion: you no longer have to say it yourself—others begin to say it. That is why you see sycophants clustered around leaders. These toadies are nothing new; they are as ancient as man.

और इन्हीं चमचों की भाषा तुम्हारे महात्मा बोलते रहे हैं। वे भी परमात्मा की खुशामद यूं करते हैं, जैसे लखनऊ के किसी नवाब की खुशामद कर रहे हों। को मो सम खल कुटिल कामी, मैं तो नमक हरामी! अपने को ऐसा दीन दिखा रहे हैं! और परमात्मा को बड़ा करके बता रहे हैं। दोनों एक ही चीज के पहलू हैं। अपने को छोटा करके दिखाना; परमात्मा को बड़ा करके दिखाना। कि मैं तो कुछ नहीं; धूल हूं। पापी हूं। और तुम--तुम पावन हो! तुम तीर्थ हो! तुम उद्धारक हो! तुम्हीं पापियों के एकमात्र सहारे हो! और मुझ जैसा कौन महापापी! यूं अपनी लकीर को जितना छोटा किया जा सके, कर रहे हैं; और परमात्मा की लकीर को जितना बड़ा कर सकें, कर रहे हैं।

And your so-called mahatmas speak the same language as these sycophants. They flatter God as if flattering a nawab of Lucknow: “Who is as wicked, crooked, and lustful as me? I am a base ingrate!” They make themselves abject and inflate God. Two sides of the same thing: make yourself small; make God big. “I am nothing, dust, a sinner. And you—you are the Pure, the Holy Place, the Redeemer, the sole support of sinners. Who is as great a sinner as I!” They shorten their own line as much as possible and lengthen God’s as much as possible.

यह भाषा दरबारियों की भाषा है। सोचते रहे लोग कि जब राजा-महाराजा, धनी-मानी आनंदित होते हैं स्तुति से, खुशामद से, तो परमात्मा भी होगा ही। वही भाषा परमात्मा के लिए बोली जा रही है। और जब कोई महात्मा यह भाषा बोलता है, तो तुम सोचते हो: कितना विनम्र! कितना निर-अहंकारी! को मो सम कुटिल खल कामी! अहा, तुम भी गदगद होते हो कि महात्मा भी गजब है! लेकिन अगर गौर से देखो, तो इसमें भी अहंकार है। वह यह कह रहा है कि मुझ जैसा कुटिल खल कामी कोई और नहीं! बस, मैं अद्वितीय हूं! मुझसे नीचे और कोई भी नहीं! तुम सबसे ऊपर--मैं सबसे नीचे। तुम भी अद्वितीय--मैं भी अद्वितीय! और हम दोनों का मिलन हो जाए, तो गजब हो जाए, तो चमत्कार हो जाए!

यह कुछ निर-अहंकार नहीं है। निर-अहंकार ऐसी भाषा बोल ही नहीं सकता। यह तो अहंकार की ही भाषा है। हां, मगर अहंकार शीर्षासन कर रहा है; सिर के बल खड़ा है।

This is courtly language. People thought: if kings and the wealthy are delighted by praise and flattery, surely God must be, too. So the same language is used for God. And when a saint speaks like this, you think, “How humble! How egoless! ‘Who is as crooked, wicked, lustful as I!’ Ah, what an astonishing saint!” But if you look closely, there is ego here, too. He is saying, “None is as wicked, as crooked, as lustful as me. I am unique! No one is lower than I. You are the highest—I am the lowest. You are unique—and I too am unique! And if the two of us unite, what a wonder, what a miracle!” This is not egolessness. Egolessness cannot speak such language. It is the language of ego—only the ego is standing on its head.

धन खरीद सकता है स्तुति, खुशामद, गीत, काव्य, महाकाव्य। तुम्हारे सारे महाकाव्य स्तुतियां हैं धनपतियों की, साम्राज्यवादियों की। छोटे-मोटे कवियों की तो छोड़ दो, तुम्हारे बड़े-बड़े कवि भी दरबारी ही हैं, भाट ही हैं। धन के लिए गीत लिखे हैं। पद और प्रतिष्ठा के लिए स्तुति की है।

Wealth can buy praise, flattery, songs, poetry, epics. Your great epics are praises of the wealthy and the imperialists. Not only the little poets; even your great poets were courtiers, bards. They wrote for money, for position and prestige.

धन खरीद सकता है; लोगों की आंखें खरीद सकता है। लोग तुम्हारी ऐसी तस्वीर दिखाने लगें, जैसी तुम देखना चाहते हो। है वैसी या नहीं--यह और बात।

Wealth can buy people’s eyes; they begin to show you the picture you want to see—whether it is true or not is another matter.

और वही काम शक्ति से भी होता है। राष्ट्रपति है कोई, सम्राट है कोई, सिकंदर है कोई, प्रधानमंत्री है कोई, तो बस स्तुतियां शुरू हो जाती हैं। जब तक पद पर है, तब तक चारों तरफ से गुणगान होता है।

पद पर बैठे लोगों को बड़ी भ्रांति पैदा हो जाती है कि जब इतने लोग कह रहे हैं तो ठीक ही कहते होंगे। आखिर क्यों इतने लोग झूठ कहेंगे! पद से उतरते ही पता चलता है कि अब कोई पूछता भी नहीं।

Power does the same. If someone is president, emperor, an Alexander, a prime minister—praises begin. As long as he sits on the seat, eulogies rise from all sides. The moment he steps down, he sees that no one even asks after him.

मनोवैज्ञानिक इस निष्कर्ष पर पहुंचे हैं कि जैसे ही कोई व्यक्ति पद से नीचे उतरता है, उसकी उम्र दस साल कम हो जाती है। वह दस साल पहले मर जाता है। अगर पद पर रह जाता तो दस साल और जी जाता।

गर्मी पैदा होती है लोगों की प्रशंसा से; बल आता है। बूढ़े भी जवान मालूम होते हैं। मुर्दा भी जिंदा मालूम होते हैं।

Psychologists have concluded that as soon as a person steps down from office, his life is shortened by ten years; he dies ten years earlier. Praise creates warmth; it gives strength. The old look young; even the dead look alive.

पद की आकांक्षा, शक्ति की आकांक्षा--लेकिन कारण वही है, कि कोई बता दे कि मैं कौन हूं। कोई कह दे, कोई प्रमाण दे दे कि मैं कौन हूं। कोई मुझे बढ़ा-चढ़ाकर गौरीशंकर का शिखर बता दे। मुझे तो पता नहीं कि मैं कौन हूं, औरों पर ही निर्भर रहना होगा।

Ambition for position, for power—but the cause is the same: someone please tell me who I am. Someone give me a certificate, magnify me to the summit of Everest. I do not know who I am; I must depend on others.

तुम जरा सोचना कि तुम्हारी अपने संबंध में जो जानकारी है, वह क्या है! वह कतरन है लोगों के विचारों की। चिंदियां इकट्ठी कर रहे हो लोगों के मंतव्यों की। और उन्हीं का ढेर संजोए बैठे हो, और सोचते हो यही मैं हूं। और इसी बीच तुम्हारी विडंबना पैदा होती है। क्योंकि कोई तुम्हें अच्छा कह देता है, कोई तुम्हें बुरा कह देता है। कोई प्यारा कह देता है, कोई दुष्ट कह देता है। कोई महात्मा कह देता है, कोई पापी कह देता है। तुम बड़ी बिगूचन में पड़ जाते हो कि फिर मैं कौन हूं!

Think a little about the knowledge you have about yourself—what is it? Clippings of others’ opinions. You are collecting scraps of what others think, heaping them up and sitting on them—then assuming: this is me. Hence your predicament. One calls you good, another bad; one calls you dear, another a villain; one calls you a saint, another a sinner—you get thoroughly confused: then who am I?

तुम्हारे संबंध में मंतव्य लोगों के अलग-अलग हैं। हर दर्पण तुम्हारी अलग तस्वीर बताता है। तुम कभी ऐसे दर्पणगृह में गए हो, जहां बहुत दर्पण लगे हों। कोई दर्पण तुम्हारा लंबा रूप बताता हो। कोई दर्पण तुम्हें बिलकुल ठिगना बनाकर बताता हो। कोई दर्पण मोटा करके बताता हो। कोई बिलकुल सींकिया पहलवान कर देता हो। कोई सुंदर--कोई असुंदर।

Opinions about you differ from person to person. Every mirror shows a different picture. Have you been in a hall of mirrors? One mirror makes you tall, another makes you a dwarf; one makes you fat, another reed-thin; one makes you beautiful, another ugly. In such a hall you are in great difficulty: who am I?

इस दर्पणगृह में तुम बड़ी मुश्किल में पड़ जाओगे कि आखिर मैं कौन हूं! दूसरों पर जो निर्भर रहेगा, वह मुश्किल में तो पड़ेगा ही। क्योंकि नौकर तो कहेगा कि मालिक, आप जैसा सुंदर कोई भी नहीं। लेकिन तुम्हारा जो मालिक है, वह यह नहीं कहेगा। वह क्यूं कहेगा? वह तो तुमसे कहलवाएगा कि सुंदर मैं हूं। और तुमसे यह भी कहलवाएगा कि तुम कुरूप हो। क्योंकि ये सारी बातें सापेक्ष हैं और तुलनात्मक हैं। इसलिए तुम्हारा मन द्वंद्वग्रस्त होता है।

Whoever depends on others will be in trouble. The servant will say to his master, “There is none as beautiful as you.” But your master will not say that to you. Why would he? He will make you say, “I am the most beautiful,” and also make you say, “You are ugly.” All these judgments are relative and comparative. Hence your mind becomes conflicted.

धन कितनी ही स्तुति खरीद ले, लेकिन निर्द्वंद्वता नहीं खरीद सकता, अद्वैत नहीं खरीद सकता। पद कितना ही लोगों का समादर पा ले, लेकिन कहीं न कहीं से कांटे भी उभरते ही रहेंगे। फूलों के बीच कहीं न कहीं कांटे भी उगते रहेंगे। इसलिए पद पर बैठा व्यक्ति कभी निश्चिंत नहीं हो पाता। पद निश्चिंतता नहीं खरीद सकता है।

Wealth can buy as much praise as you like, but it cannot buy freedom from inner conflict; it cannot buy non-duality. Office can bring honor, but somewhere or other thorns will sprout among the flowers. Therefore the one seated in office never becomes carefree. Office cannot purchase ease.

जो लोग धन और पद की दौड़ में नहीं दौड़ पाते, क्योंकि वह दौड़ बड़ी संघर्ष से भरी हुई है। पद की दौड़ का मतलब होता है: पूरा जीवन जूझते बिताना। यह सबकी कुव्वत की बात नहीं है। न ही सब इतने मूढ़ होते हैं कि पूरी जिंदगी यूं गंवा दें।

Those who cannot run in the race for wealth and office—for that race is full of struggle; to run for power means to spend an entire life in strife—well, not everyone has that stamina, nor is everyone so foolish as to waste a whole life that way.

इमरसन का एक बहुत प्रसिद्ध वचन है, कि अमरीकी राष्ट्रपति बनने के लिए व्यक्ति को कम से कम तीस साल मेहनत करनी पड़ती है। और उसने कहा है कि जो व्यक्ति सिर्फ राष्ट्रपति बनने के लिए तीस साल मेहनत करता है, वह तो राष्ट्रपति होने के लिए बिलकुल भी योग्य नहीं। राष्ट्रपति होने के लिए ही जो आदमी तीस साल गंवाने को राजी है--जिंदगी का आधा गंवाने को राजी है--यह तो मूढ़ है ही। यह तो सबूत दे रहा है कि राष्ट्रपति होने के योग्य नहीं है।

Emerson has a famous line: to become an American president, a man must labor at least thirty years. And he adds: anyone who labors thirty years solely to become president is utterly unfit to be president. To be willing to waste half your life only to become president—that itself proves you are a fool; it proves you are not fit to be president. Such an intense craving for position betrays a deep inner inferiority.

पद की इतनी आकांक्षा बताती है कि भीतर हीनता होगी--गहन हीनता होगी। धन के लिए लोग जिंदगीभर दौड़ते हैं। मरते समय कहीं धन इकट्ठा कर पाएंगे। जब धन का कुछ उपयोग कर सकते थे, तब धन के लिए दौड़ते रहे। और जब उपयोग न कर सकेंगे, तब धन हाथ लगेगा। यह विडंबना देखते हो! जब जवानी थी और धन का कुछ उपयोग हो सकता था, तब तो सिर फोड़ते रहे कि किसी तरह धन इकट्ठा हो जाए और जब बुढ़ापा द्वार पर आ गया और किसी तरह थोड़ा-बहुत धन इकट्ठा हुआ, तब इसका करोगे क्या?

People run their entire lives for wealth. By the time they die, perhaps they will have managed to gather a little. When they could have used the wealth, they were racing to acquire it; and when they can no longer use it, that is when the wealth falls into their hands. See the irony! When there was youth, and wealth could have been of some use, they were busy breaking their heads to amass it; and when old age is at the door and some little pile has been gathered—what will you do with it then?

अक्सर यह हो जाता है कि जब आदमी धनी हो पाता है, तब तक न तो ठीक से भोजन कर सकता है, न ठीक से सो सकता है। नींद खो जाती है। भोजन करके पचाने की क्षमता खो जाती है। न कुछ भोग सकता है। आशा यही रखी थी जिंदगीभर कि जब धन मिलेगा, तो फिर सब कर लूंगा। मगर करने वाला ही धन कमाने में खोता गया, खोता गया। धन तो मिल जाता है, मगर धनी नहीं बचता। धन का ढेर लग जाता है, उसी के नीचे दब कर मर गया वह, जो धन की तलाश में निकला था।

It often happens that by the time a man becomes rich, he can no longer eat properly or sleep properly. Sleep is lost; the capacity to digest is lost. He can no longer enjoy anything. All his life he kept the hope: “When money comes, then I will do everything.” But the one who was to do got lost in earning the money. Money is obtained, but the wealthy man is no longer there. A heap of wealth accumulates, and the very man who went in search of wealth is crushed to death beneath it.

तो सभी लोग न तो धन की खोज में निकलते हैं और न पद की खोज में निकलते हैं। उन सबके लिए भी प्रकृति ने व्यवस्था की है। जैविकशास्त्र ने व्यवस्था की है कि कम से कम संभोग; कम से कम कोई एक स्त्री तो कह दे कि तुम अद्वितीय हो। कोई पुरुष तो कह दे कि तुझ जैसी सुंदरी कभी भी नहीं हुई; क्लियोपेत्रा भी कुछ न थी! कि एक व्यक्ति भी कह दे, इतना ही बहुत। एक दर्पण भी बता दे कि मेरी तस्वीर क्या है?

So not everyone goes in pursuit of wealth and position. Nature, biology, has made arrangements for the rest too: at least sex; at least let one woman say, “You are unique.” Let one man say, “There has never been a beauty like you; Cleopatra was nothing.” If even one person says it, that is enough. One mirror to tell me what my picture is.

और संभोग इस लिहाज से सरलतम है, क्योंकि जितने पुरुष हैं इस पृथ्वी पर उतनी ही स्त्रियां हैं। अनुपात में पैदा होते हैं। लेकिन इस संबंध में भी पुराने जमानों में बड़ी दौड़ चलती थी। कृष्ण की सोलह हजार स्त्रियां? उन दिनों आदमी की ताकत, कूबत, पद-प्रतिष्ठा, कितनी उसकी स्त्रियां हैं, इससे नापी जाती थी। कृष्ण जैसे व्यक्ति की सोलह हजार स्त्रियां होनी ही चाहिए।

And sex is the simplest in this regard, because as many men as there are on this earth, there are as many women—born in proportion. Yet even here, in the old days, there was great competition. Krishna’s sixteen thousand women! In those times a man’s strength, capacity, position, even prestige, were measured by how many women he had. A person like Krishna had to have sixteen thousand.

पहले तो मैं सोचता था कि यह सिर्फ कपोल-कल्पना ही होगी। मगर यह बात कपोल-कल्पना नहीं है। अभी, पचास साल पहले, सिर्फ पचास साल पहले, उन्नीस सौ तीस में निजाम हैदराबाद की पांच सौ पत्नियां थीं। तो पांच सौ और सोलह हजार में क्या फर्क है! केवल बत्तीस गुना! कोई बहुत बड़ा फर्क नहीं है। पांच हजार साल पहले मूर्खता भी बत्तीस गुनी रही होगी।

At first I thought this must be mere legend. But it is not. Only fifty years ago, in 1930, the Nizam of Hyderabad had five hundred wives. So what is the difference between five hundred and sixteen thousand? Only thirty-two times—no great difference. Five thousand years ago, stupidity too must have been thirty-two times greater.

अगर निजाम हैदराबाद इस सदी में पांच सौ स्त्रियां रख सकते हैं तो कृष्ण ने अगर सोलह हजार रखी होंगी, तो कुछ आश्चर्य नहीं। मुझे अब कपोल-कल्पना नहीं मालूम होती। सच ही रहा होगा। आदमी की औकात ही इससे तौली जाती थी। उसका बल ही इससे समझा जाता था, कि कितनी स्त्रियां उसके पास हैं।

If the Nizam of Hyderabad could keep five hundred women in this century, it is no surprise if Krishna kept sixteen thousand. It seems true. A man’s status used to be measured by this; his power was understood from it.

चाहे धन हो, चाहे पद हो, चाहे काम हो--इन त्रिकोणों में एक ही अभीप्सा है कि किसी तरह मुझे भरोसा आ जाए कि मैं हूं; और मैं व्यर्थ नहीं हूं। मैं हूं, और सार्थक हूं। मैं हूं, और हीन नहीं हूं। मेरी भी कुछ गरिमा है। मेरा भी कोई गौरव है। कोई सहारा मिल जाए। यह मेरी जो डांवाडोल होती हुई मंजिल है, यह मेरे जो ताश के पत्तों से बनाया गया महल है, यह गिर न जाए, इसके लिए हम सहारे खोजते हैं।

Whether wealth, position, or sex—behind these three triangles the urge is one: somehow let me gain the assurance that I am, and that I am not futile; that I am, and I am meaningful; that I am, and I am not inferior. Let me have some dignity, some glory. Give me a prop. My swaying edifice, my palace built of playing cards—let it not collapse. For this we look for supports.

भीतर रिक्तता है। भीतर खालीपन है और अंधेरा है। इस अंधेरे को हम बाहर की रोशनी से भुला देना चाहते हैं, दबा देना चाहते हैं। इस भीतर की रिक्तता को हम बाहर के धन से, पद से, भोग से भर लेना चाहते हैं। मगर यह रिक्तता ऐसे भरती नहीं। सौभाग्य है कि नहीं भरती। अगर भर जाती होती, तो धर्म की कोई संभावना ही न थी।

Inside, there is emptiness. Inside, there is a void and darkness. We want to forget this darkness with outer light, to push it down and cover it. We want to fill this inner emptiness with outer wealth, position, indulgence. But this emptiness does not fill that way. Fortunately, it does not. If it did, there would be no possibility for religion.

अगर फ्रायड सही होता या मार्क्स सही होते या एडलर सही होता, तो धर्म की कोई संभावना नहीं थी। एडलर कहता है, शक्ति मिल गई, बस यही अभीप्सा है। तो फिर सिकंदर महान को वही तृप्ति मिलनी चाहिए थी, जो हमने बुद्ध की आंखों में देखी--वही शांति, वही आनंद; वह तो नहीं मिला।

If Freud were right, or Marx were right, or Adler were right, there would be no possibility for religion. Adler says: power—once obtained, that is the basic urge. Then Alexander the Great should have found the same contentment we see in Buddha’s eyes—the same peace, the same joy. He did not.

एडलर के लिए इससे बड़ी और क्या गवाही चाहिए कि सिकंदर दुखी मरा। सारी दुनिया को जीत लिया; अकेला आदमी है, जो विश्वविजेता था। उस समय जितनी दुनिया जानी-मानी थी, उसको जीत लिया था। लेकिन मरा तो दुखी। मरा तो बेचैन। कहा था एक नंगे फकीर डायोजनीज से उसने कि अगर दुबारा मैं पैदा हुआ तो ईश्वर से कहूंगा, अब की बार सिकंदर न बनाना; डायोजनीज बना देना। नंगे फकीर से! क्योंकि डायोजनीज में उसने वह मस्ती देखी, जो सारी दुनिया जीतकर उसे नहीं मिली और डायोजनीज के पास कुछ भी न था; बिलकुल कुछ भी न था। बुद्ध तो कम से कम भिक्षा का पात्र भी रखते थे। पहले डायोजनीज भी भिक्षा का पात्र रखता था, लेकिन एक दिन एक कुत्ते को पानी पीते देखकर उसे खूब हंसी आई और उसने कहा, जब कुत्ता बिना भिक्षापात्र के काम चला लेता है, तो क्या मैं कुत्ते से गया-बीता हूं! उसने भिक्षापात्र नदी में फेंक दिया। उस दिन से उसके पास कुछ भी न था।

What greater evidence does Adler need than this: Alexander died unhappy. He conquered the whole world known at that time—he was the only world conqueror—yet he died restless. He said to a naked fakir, Diogenes, “If I am born again, I will ask God: this time, do not make me Alexander; make me Diogenes.” He saw in Diogenes the intoxication he could not find by conquering the world; and Diogenes had nothing—absolutely nothing. Buddha at least kept a begging bowl. Diogenes too used to keep one, but one day, seeing a dog drink water, he burst out laughing: “If a dog can manage without a bowl, am I worse than a dog?” He flung the bowl into the river. From that day, he had nothing at all.

सिकंदर भी मिलने गया था तो वह नग्न लेटा था रेत पर। सुबह की धूप ले रहा था। उठकर भी नहीं बैठा। सिकंदर को तो सम्राट भी खड़े होकर स्वागत करते थे। खड़े होना तो दूर, डायोजनीज उठा भी नहीं। हिला भी नहीं। जैसा लेटा था, लेटा ही रहा। सिकंदर को कुछ थोड़ी सी बेचैनी भी हुई कि बात कहां से शुरू करे।

When Alexander went to meet him, Diogenes was lying naked on the sand, taking the morning sun. He did not even sit up. Emperors would stand in welcome for Alexander; standing was the minimum—Diogenes did not even move. Alexander felt a slight unease: how to begin?

सिकंदर ने कहा कि मैं आया हूं बहुत दूर से। तुम्हारी बड़ी प्रशंसा सुनी थी और तुम्हें देखकर लगता है कि जो सुना था, वैसे ही तुम आदमी हो। तुम पहले आदमी हो, जो मुझसे डरा नहीं, जो मुझसे भयभीत नहीं। जो मेरी स्तुति में खड़ा नहीं हो गया। मैं तुम्हारे लिए क्या कर सकता हूं। मैं तुम पर बहुत प्रसन्न हूं।

Alexander said, “I have come from far away. I had heard great praise of you, and seeing you I feel you are indeed such a man. You are the first person who is not afraid of me, who did not rise to flatter me. What can I do for you? I am very pleased with you.”

डायोजनीज ने कहा कि छोड़ो, बकवास छोड़ो। तुम गरीब आदमी, तुम मेरे लिए क्या करोगे? तुम मुझसे पूछो कि मैं तुम्हारे लिए क्या कर सकता हूं। तुम कुछ मुझसे मांगो। यह भ्रांति छोड़ दो कि तुम मुझे कुछ दे सकते हो। तुम मुझे क्या दोगे? तुम्हारे पास क्या है? मैंने बहुत लोग देखे हैं, डायोजनीज ने कहा, तुम सबसे बड़े गरीब हो। तुम भिखमंगे हो!

Diogenes said, “Drop it—drop this foolish talk. You poor man, what will you do for me? Ask me what I can do for you. You ask me for something. Drop this delusion that you can give me anything. What will you give? What do you possess? I have seen many people; you are the poorest of all—you are a beggar!”

सिकंदर को एक-एक बात हथौड़े की चोट की तरह पड़ी। मगर थी तो सच। इनकार भी न कर सका। सिर झुकाकर खड़ा रहा। और कहा, फिर भी मैं विश्वविजेता हूं। तुम पर कोई अनुग्रह करने के लिए मैंने नहीं कहा कि क्या करूं; सिर्फ सम्मान प्रगट करने के लिए कहा है। कुछ कर सकूं तो मुझे कह दो। जरूर करूंगा।

Every word fell on Alexander like a hammer-blow. But it was true—he could not deny it. Bowing his head, he said, “Even so, I am the world conqueror. I did not speak to show favor, only to express respect. If I can do anything, tell me; I certainly will.”

डायोजनीज ने कहा, अगर कुछ करना ही चाहते हो, तो जरा हटकर खड़े हो जाओ। क्योंकि तुम्हारे कारण सूरज की रोशनी मुझ तक पहुंचने से रुक गई है। इससे ज्यादा तो कुछ तुम कर नहीं सकते। इससे ज्यादा मैं कुछ मांग नहीं सकता। न मुझे जरूरत है, न तुम्हारे पास है।

Diogenes said, “If you must do something, step a little aside. You are blocking the sun from reaching me. That is the most you can do. I can ask for nothing more. I have no need—and you have nothing.”

सिकंदर जब मरा, तो उसने अपने वजीरों से कहा, मेरे हाथ मेरे ताबूत के बाहर लटके रहने देना।

When Alexander was dying, he said to his ministers, “Let my hands hang out of the coffin.”

वजीरों ने कहा, आप कैसी बातें करते हैं--बहकी-बहकी! हाथ हमेशा ताबूत के भीतर होते हैं? कोई नया रिवाज चलाना चाहते हैं! हाथ ताबूत के बाहर लटके हुए क्या अच्छे लगेंगे! ऐसा न कभी हुआ; न देखा, न सुना!

They protested, “What are you saying? Hands are always inside the coffin. Do you want to start some new custom? Hands hanging out will not look good. It has never happened; no one has seen or heard of it.”

सिकंदर ने कहा, हुआ हो या न हुआ हो, तुम मेरे हाथ लटके रहने देना। लेकिन, उन वजीरों ने पूछा, क्यों?

तो सिकंदर ने कहा कि मैं यह दिखाना चाहता हूं लोगों को कि इतना दौड़ा, इतना धापा, इतनी आपाधापी, मगर खाली हाथ जा रहा हूं। खाली हाथ जीया, खाली हाथ मर रहा हूं। ये मेरे खाली हाथ लोग देख लें--कि मेरे हाथ भरे नहीं हैं। मैं भर कर नहीं जा रहा हूं।

Alexander said, “Whether it has happened or not—let my hands hang out.” When they asked why, he said, “I want people to see that after so much running, panting, and hurly-burly, I am going empty-handed. I lived empty-handed; I die empty-handed. Let people see my empty hands—that my hands are not full. I am not going full.”

एडलर के लिए और क्या गवाही होगी इससे बड़ी? इस दुनिया में बहुत लोगों ने पद पाए; बहुत लोग महाशक्तिशाली हो गए, लेकिन क्या मिला?

नहीं, एडलर एक बहुत आंशिक सत्य को बहुत बढ़ा-चढ़ाकर बता रहा है। और उस आंशिक सत्य में भी जो असली बात है, उससे चूक गया है।

What greater testimony does Adler need? Many have attained position and power, but what did they attain?

मार्क्स कहता है: धन, संपत्ति--बस, यही आदमी की कामना है। यह बात भी उतनी ही गलत है। क्योंकि इस जमीन ने कितने संपत्तिशाली लोग देखे!

Marx says: wealth, property—this is man’s desire. Equally wrong. This earth has seen countless wealthy men.

बुद्ध वैशाली आए। और वैशाली का जो नगरसेठ था, उस जमाने में कहते हैं उतना बड़ा संपत्तिशाली व्यक्ति भारत में कोई दूसरा न था। सैकड़ों सम्राट उससे कर्ज लेते थे। सैकड़ों सम्राट उसके कर्जदार थे। जिसको जरूरत होती, जितनी जरूरत होती, उतना देता था। लेकिन वह भी बुद्ध के चरणों में आया। और उसने कहा कि मुझे कोई राह बताएं। अशांत हूं। बेचैन हूं। और जिंदगी रोज हाथों से बही जाती है। धन मेरे पास बहुत है, लेकिन क्या करूं इस धन का? भीतर तो निर्धन का निर्धन रह गया हूं।

Buddha came to Vaishali. The city’s great merchant—said to be the richest man in India at that time. Hundreds of emperors borrowed from him; hundreds were in his debt. Whosoever needed, he lent. Yet he came to Buddha’s feet and said, “Show me a path. I am disturbed, restless. Life slips from my hands every day. I have much wealth—but what shall I do with it? Inside I remain the poorest of the poor.”

और धन सच में ही उसके पास बहुत था। क्योंकि बुद्ध जिस बगीचे में ठहरे थे...। बुद्ध के एक भिक्षु ने उस नगरसेठ को कहा कि यह बगीचा प्यारा है। सैकड़ों एकड़ जमीन वाला बगीचा था। और बुद्ध अक्सर वैशाली आते हैं, उनके ठहरने के लिए यह जगह ठीक होगी। तुम इसे खरीद लो।

तो उस नगरसेठ ने कहा, खरीद देता हूं। और बुद्धसंघ को दान कर देता हूं। लेकिन जिसका बगीचा था, वह भी जिद्दी आदमी था। उसने कहा, बेचूंगा जरूर, लेकिन मेरी कीमत तुम शायद न चुका सको?

नगरसेठ के अहंकार को चोट लगी। उसने कहा, कीमत! जो तुम्हारा मुंहमांगा दाम, वही चुकाऊंगा। उसमें एक पैसा कम न करूंगा। बोलो!

And he truly had immense wealth. Buddha was staying in a garden—hundreds of acres. A monk told the merchant, “This is a lovely garden. Buddha often comes to Vaishali; it would be a good place for him to stay. You buy it.” The merchant said, “I will buy it and donate it to the sangha.” But the owner was stubborn. He said, “I will sell, but you may not be able to pay my price.” The merchant’s pride was pricked. “Price! I will pay whatever you ask—not a penny less. Speak!”

उस आदमी ने जो मांगा, वह ऐसा था कि शायद कोई भी देने को राजी नहीं हो सकता था। उसने भी नहीं सोचा था कि कोई देने को राजी होगा। उसने कहा, स्वर्ण अशर्फियां बिछाओ। जितनी जमीन पर बिछा दो, उतनी जमीन तुम्हारी। बिछाते चलो, जितनी जमीन ढंक लोगे स्वर्ण-अशर्फियों से, वह तुम्हारी।

उसने पूरी सौ एकड़ जमीन पर स्वर्ण-अशर्फियां बिछवा दीं और पूरा बगीचा खरीद कर बुद्ध के संघ को दान कर दिया। निश्चित उसके पास अपार संपदा थी। लेकिन संपदा से क्या होगा? जमीन खरीदी जा सकती है; राज्य खरीदे जा सकते हैं। लेकिन एक और भी साम्राज्य है भीतर का, वह तो नहीं खरीदा जा सकता।

The owner named a price no one would ordinarily agree to: “Spread gold coins; as much land as you cover with gold coins is yours. Keep spreading. Whatever area you cover with gold coins will be yours.” The merchant had the entire hundred acres covered with gold coins, bought the whole garden, and donated it to Buddha’s sangha. Surely he had immense wealth. But what will wealth do? Land can be bought; kingdoms can be bought. But there is another empire within; that cannot be bought.

संभोग! सुंदर से सुंदर स्त्रियां लोगों को मिली हैं, सुंदर से सुंदर पुरुष लोगों को मिले हैं। लेकिन दो दिन में सब सौंदर्य समाप्त हो जाता है। सब सौंदर्य दूरी में है। निकटता में बात सब बिगड़ जाती है। दूर के ढोल सुहावने!

Sex! The most beautiful women and the most handsome men have been had—but within two days all beauty fades. Beauty is at a distance; closeness ruins it. Drums sound sweet from afar.

उस जमाने में, बुद्ध के जमाने में आम्रपाली बहुत सुंदर स्त्री थी। कहते हैं, अति सुंदर स्त्री थी। लेकिन बुद्ध के चरणों में आ गई थी। सम्राट उसके द्वार पर कतारबद्ध खड़े रहते थे। पंक्ति लगाकर खड़े रहते थे। सम्राटों को भी उसके दर्शन मिलने दुर्लभ थे। उसकी कीमत चुकानी मुश्किल थी। आम्रपाली भी एक दिन पीतवस्त्र पहनकर बुद्ध के चरणों में आ गई। और उसने कहा, मुझे दीक्षा दे दें।

बुद्ध ने कहा, तू इतनी सुंदर है। तेरे पीछे सम्राट दीवाने हैं। तुझे क्या कमी है!

उसने कहा, रहें दीवाने। मैंने सब देख लिया। कुछ सार नहीं है। सब खेल हैं; बच्चों के खिलौने हैं।

In Buddha’s time, Amrapali was famed as supremely beautiful. Emperors lined up at her door—an audience with her was rare even for kings; her price was hard to pay. Yet one day Amrapali donned the yellow robe and came to Buddha’s feet: “Initiate me.” Buddha said, “You are so beautiful; emperors are mad for you—what do you lack?” She said, “Let them be mad. I have seen it all. There is no substance in it—children’s toys.”

संभोग से कोई कभी तृप्त हुआ है! न संपत्ति से तृप्त हुआ है, न शक्ति से कोई तृप्त हुआ है। हां, भ्रांति, आशा, सपना...। मिलते हैं, बहुत मिलते हैं, लेकिन पूरा तो कोई सपना नहीं होता, सब आशाएं निराशाएं हो जाती हैं और आज नहीं कल सब भ्रम भंग हो जाते हैं।

Has anyone ever been fulfilled by sex? Or by wealth? Or by power? No. Yes—delusions, hopes, dreams—plenty. But no dream is ever complete; hopes turn into disappointments; sooner or later the illusion shatters.

ये तीनों बात से चूक गए हैं। अगर ये तीनों में से कोई भी सही हो, तो धर्म का कोई स्थान नहीं रह जाता। अगर तीनों पूरे-पूरे सही हों, तो धर्म का कोई स्थान नहीं रह जाता। धर्म का इसीलिए स्थान है, कि इन तीनों में कुछ बुनियादी भूल है। लक्षण को इन्होंने मूल समझ लिया है। जैसे किसी को बुखार चढ़ा हो, और उसका शरीर गरम हो रहा हो। एक सौ पांच डिग्री, एक सौ छह डिग्री गर्मी बढ़ रही हो। और तुम समझो कि इस आदमी को गर्म होने की बीमारी हो गई। और तुम बर्फ का ठंडा पानी उसके ऊपर ढालो। कि डुबकी लगवाओ उसको जाकर ठंडे पानी में। कि किसी तरह इसकी गर्मी कम करो। यह लक्षण का इलाज होगा! इस इलाज में बुखार तो शायद ही जाए, बीमार जरूर मर जाएगा।

All three miss the mark. If any one of the three were right, religion would have no place. If all three were wholly right, religion would have no place. Religion has a place precisely because there is a fundamental mistake in all three. They have taken symptoms to be the source. As if a man has a high fever—his body is burning at 105, 106 degrees—and you conclude he suffers from “heat disease” and pour cold water over him, dunk him in ice, trying somehow to reduce the heat. You are treating a symptom! The fever will hardly go, but the patient will surely die.

लक्षण दिखाई पड़ते हैं ऊपर से। ये सिर्फ लक्षण हैं--संपत्ति, शक्ति, संभोग। ये बीमारियां नहीं हैं। बीमारी तो एक है कि आदमी भीतर खाली है, रिक्त है; अंधेरे से भरा है। और इलाज भी एक है कि भीतर रोशनी चाहिए। इलाज भी एक है कि भीतर आनंद का भराव चाहिए।

अगर तुम मुझसे पूछो, जैसा तुमने पूछा है, तो यह मेरा पंच-फैसला है कि बीमारी है--ध्यान का अभाव। रोग है--ध्यान का अभाव। और औषधि है ध्यान। अमृत है ध्यान।

जो व्यक्ति अपने भीतर शांत और मौन, थिर हो जाता है; जो अपने को पहचान लेता है; खुद सीधा-सीधा अपनी आंख से ही अपने को देख लेता है; अपनी भीतर की आंख से अपने को गुन लेता है; और अपने भीतर के शून्य को आलोकित कर लेता है; अपने भीतर के दीए को जला लेता है--वह व्यक्ति तृप्त हो जाता है; परम तृप्त हो जाता है; मुक्त हो जाता है।

उसी की तलाश है। वही एक असली सवाल है। ये तीन कोने आदमी की चेष्टाएं हैं--उस असली सवाल से बचने की। मगर कोई कभी बच नहीं पाया। और कोई कभी बचेगा भी नहीं।

ध्यान का अभाव; अपने को न जानना; आत्म मूर्च्छा है। एक गड्ढा है हमारे भीतर और वह तब तक रहेगा, जब तक हम भीतर बैठ न जाएं; हम बैठ गए कि गड्ढा भरा। हम ठहरे कि गड्ढा भरा। और ये तीनों हमें दौड़ाते रहते हैं। धन है, पद है, काम हैं--ये दौड़ाते रहते हैं, दौड़ाते रहते हैं। ये रुकने ही नहीं देते। ये इलाज नहीं हैं, ये बीमारी को बढ़ाने वाले कारण हैं। बीमारी को कई गुना बढ़ा देते हैं; गुणनफलन कर देते हैं। बीमारी तो अपनी जगह रहती है, और हम बीमारी से बहुत दूर निकल जाते हैं। फिर अपने तक लौटना मुश्किल होता जाता है।

जो जितना पद की यात्रा में निकल गया है, राजनीति में, उसको फिर अपने पर लौटना उतना ही मुश्किल हो जाता है। और अपने पर लौटने में ही समाधान है। इसीलिए तो हमने स्वयं को जानने के लिए नाम दिया--समाधि। समाधि बनता है समाधान से। जहां सब आधियां-व्याधियां समाप्त हो गईं। जहां कोई बीमारी न रही।

What appears on the surface are only symptoms—property, power, sex. These are not the diseases. The disease is one: man is empty within, filled with darkness. And the remedy is also one: there must be light within; there must be an inner filling of bliss. If you ask me—as you have asked—then here is my final verdict: the illness is the absence of meditation. The disease is the absence of meditation. And the medicine is meditation. The nectar is meditation. The person who becomes quiet and silent within, who becomes steady; who recognizes himself; who sees himself directly with his own eye; who savors himself with the inner eye; who illumines the inner void; who lights the lamp within—that person becomes fulfilled; supremely fulfilled; liberated. That is the search. That alone is the real question. These three are the angles of man’s striving—to escape that real question. But no one has ever escaped, and no one ever will. The absence of meditation, not knowing oneself, is self-stupor, self-unconsciousness. There is a pit within us, and it will remain until we sit within; the moment we sit, the pit is filled. The moment we come to rest, the pit is filled. And those three keep us running. Wealth, position, sex—they keep us running and running. They do not let us stop. They are not the cure; they are causes that aggravate the disease. They multiply it many times over; they make it proliferate. The disease remains where it is, while we go very far from it. Then returning to oneself becomes increasingly difficult. The farther one goes on the journey of position, in politics, the harder it becomes to return to oneself. And only in returning to oneself is the solution. That is why we have given the name “samadhi” to the knowing of oneself. Samadhi is born of samadhan—“solution”: where all agitations and afflictions have ended; where no disease remains. Likewise, our beloved word is swasthya—health. One who is situated in oneself is swasth, healthy. And the one established in oneself is samadhisth—established in samadhi. Akhilanand, this is my verdict. And this has been the verdict of all the Buddhas for ages upon ages. And in this verdict there will never be any difference. This verdict is eternal. Esa dhammo sanantano.

ऐसे ही हमारा प्यारा शब्द है--स्वास्थ्य। जो स्वयं में स्थित हो गया वह स्वस्थ। और जो स्वयं में स्थित हो गया, वही समाधिस्थ।

 

अखिलानंद, यह मेरा फैसला है। और यही सदियों-सदियों से समस्त बुद्धों का फैसला है। और इस फैसले में कभी कोई अंतर नहीं पड़ेगा। यह फैसला शाश्वत है। एस धम्मो सनंतनो।

 
दूसरा प्रश्न: ओशो, कोई हजार वर्ष पूर्व आद्य शंकराचार्य ने कुछ प्रश्नों के उत्तर इस प्रकार दिए थे: ज्ञातुं न शक्यं च किमस्ति सर्वेर्योषिन्मनो यच्चरित्रं तदीयम्‌। का दुस्त्यजा सर्वजनर्दुराशा विद्याविहीनं पशुरस्ति को वा।। ‘अर्थात सब लोगों के लिए क्या जानना असंभव है?--स्त्री का मन और उसका चरित्र। सब लोगों के लिए क्या छोड़ना अत्यंत कठिन है?--दुष्ट वासना। पशु कौन है?--जो विद्याविहीन है।’ ओशो, यदि ये प्रश्न आज आपसे पूछे जाएं, तो आप क्या उत्तर देंगे?
Second question: Osho, a thousand years ago Adi Shankaracharya answered some questions like this: “What is it that is impossible for everyone to know?—a woman’s mind and her character. What is it that is most difficult for everyone to renounce?—evil desire. Who is an animal?—one who is without learning.” Osho, if these questions were asked of you today, what would you answer?

सहजानंद, शंकराचार्य ने प्रश्नों का तो उत्तर नहीं दिया, अपनी मनोदशा जरूर जाहिर की है।

Sahajanand, Shankaracharya did not really answer the questions; he simply revealed his own state of mind.

प्रश्न तो था: ‘सब लोगों के लिए क्या जानना असंभव है?’ और उत्तर! उत्तर दो कौड़ी का है। स्त्री का मन और उसका चरित्र! जैसे शंकराचार्य इसी को जानने में लगे रहे हों! स्त्री का मन और उसका चरित्र--क्या खाक करोगे जानकर। जानने को कुछ और नहीं? क्यों स्त्री के पीछे पड़े हो? क्या अड़चन है?

The question was: “What is impossible for everyone to know?” And his answer? A two-bit answer: a woman’s mind and her character! As if Shankaracharya had been busy only trying to know this. A woman’s mind and her character—what on earth will you do by knowing them? Is there nothing else to know? Why this obsession with woman? What’s the obstacle?

इसीलिए मैं निरंतर कहता हूं: दमित चित्त--जिसने किसी तरह अपने को दबा लिया है; जिसने किसी तरह अपनी वासनाओं को नियंत्रण में कर लिया है...। व्यायाम, प्राणायाम, आसन...! किसी तरह मार-पीटकर, उठा-पटक करके, उलटे खड़े हो-होकर; ठंड में, गर्मी में, धूप में, ताप में अपने को गला-गलाकर; भूखा-प्यासा रह-रहकर जिसने किसी तरह अपने को सम्हाल रखा है--बस, किसी तरह।

That’s why I keep saying: a repressed mind—one that has somehow beaten itself into submission, controlled its desires by force… Exercise, pranayama, asanas… somehow thrashing oneself about, standing on one’s head, roasting in cold and heat and sun, starving and thirsting—somehow holding it all together—somehow.

यह वैज्ञानिक तथ्य है कि तीन सप्ताह तक आदमी को भोजन न दिया जाए तो उसकी कामवासना क्षीण हो जाती है। क्योंकि कामवासना के लिए शरीर के पास अतिरिक्त शक्ति होनी चाहिए। शरीर को जितनी शक्ति की जरूरत होती है अपनी दैनिकचर्या को निभाने के लिए--सांस लेना है, खून का चलाना है, उठना है, बैठना है, सोना है, नहाना है--ये जो दैनिक जरूरतें हैं, इन सब के करने के बाद भी शक्ति बचती हो, तो आदमी में उस शक्ति के द्वारा वीर्य ऊर्जा का निर्माण होता है। अगर आदमी को भोजन ही न दिया जाए तो थोड़े दिन में उसकी इकट्ठी की हुई शक्ति पच जाती है। और तब उस भूखे आदमी में अगर वासना क्षीण हो जाए तो कुछ आश्चर्य नहीं। इस पर बहुत प्रयोग किए गए हैं।

There is a scientific fact: if you don’t feed a man for three weeks, his sexual desire wanes, because sexuality requires surplus energy. After the body spends what it needs for breathing, blood circulation, standing, sitting, sleeping, bathing—after these daily needs—if there is energy left over, it gets channeled into sexual vitality. If a man is not fed at all, his stored energy is consumed in a few days. Then if desire fades in a hungry man, it’s no surprise. Many experiments have shown this.

तीन सप्ताह तक अगर आदमी को भूखा रखा जाए, फिर उसके सामने तुम सुंदर से सुंदर नग्न स्त्रियों के चित्र रख दो, वह फिक्र ही नहीं करता। उसे कोई रस ही नहीं। कोई प्रयोजन ही नहीं। पड़े रहें चित्र, उठाकर भी नहीं देखता। चित्रों को उठाने के लिए भी तो थोड़ा बल चाहिए! और क्या खाक करना इन चित्रों को उठाकर। अभी तो उसके मन में सबसे बड़ा सवाल भोजन है। अगर इस आदमी से तुम पूछो कि सब लोगों के लिए क्या पाना असंभव है? तो वह कहेगा--भोजन! इससे तुम कुछ भी कहो, इसके उत्तर में रोटी आएगी।

Keep a man hungry for three weeks and then lay before him the most beautiful nude pictures—he won’t care. No juice in it for him. No purpose. The pictures can lie there; he won’t even pick them up. Even to pick them up you need a little strength! And what will he do with them? Right now the biggest question in his mind is food. If you ask him, “What is the most impossible thing for people to attain?” he will say—food! Whatever you ask him, the answer will be “bread.”

एक कवि जंगल में खो गया। तीन दिन तक भूखा रहा। फिर पूर्णिमा का चांद निकला और वह चकित हुआ! सदा उसे पूर्णिमा के चांद में प्रेयसी का चेहरा दिखाई पड़ता था; सुंदर-सुंदर चेहरे! इस बार दिखी एक रोटी। बड़ा चौंका। आंखें मलकर देखा कि बात क्या हो गई। कहां गईं सुंदर स्त्रियां? रोटी तैर रही है आकाश में! चमकदार रोटी! और उसके मुंह में पानी आ गया कि काश, एक रोटी मिल जाती!

A poet got lost in a forest and went hungry for three days. Then the full moon rose and he was astonished! Always in the full moon he would see the face of his beloved—beautiful faces. This time he saw a flatbread! He was shocked. He rubbed his eyes: what happened? Where did those beautiful women go? A roti is floating in the sky! A shining roti! His mouth watered: if only I could get one!

अभी जब पेट भूखा हो...। तुमने तो कहावत सुनी है न: भूखे भजन न होहिं गुपाला! जब गोपाल का भजन भी भूखे नहीं होता, तो क्या तुम सोचते हो--फिल्मी गाना निकलेगा? गोपाल तक का भजन बंद हो जाता है, जब पेट भूखा होता है, तो फिल्मी गाना तो संभव नहीं है; बिलकुल संभव नहीं है।

When the stomach is empty… You’ve heard the saying: “On an empty stomach, even Gopal won’t be worshiped.” If even Gopal cannot be worshiped on an empty stomach, do you think a film song will arise? If even God’s praise stops when the belly is empty, a film song is certainly impossible.

शंकराचार्य ने प्रश्न का उत्तर नहीं दिया; अपनी मनोदशा जाहिर की है। मैं सोच ही नहीं सकता था! अगर कोई मुझसे पूछता कि सब लोगों के लिए क्या जानना असंभव है? तो इतने बड़े जगत में जहां पशु हैं, पक्षी हैं, पौधे हैं, पहाड़ हैं, चांद-तारे हैं--क्या-क्या नहीं है! इसमें कुल-जमा एकदम से खयाल उनको आया--स्त्री का मन और उसका चरित्र!

Shankaracharya didn’t answer the question; he exposed his mind. I could not have imagined it! If someone asks me, “What is it that is impossible for everyone to know?”—in this vast existence of animals, birds, plants, mountains, the moon and stars—so much! And all that comes to his mind is: a woman’s mind and her character!

यह खयाल बड़ा सूचक है। यह आद्य शंकराचार्य की चित्तदशा के संबंध में सूचना दे रहा है। जो दबाया था, वही प्रगट हो आया है।

That thought is telling. It reveals the state of Adi Shankaracharya’s psyche. What has been suppressed has surfaced.

ज्ञातुं न शक्यं च किमस्ति सर्वेर्योषिन्मनो यच्चरित्रं तदीयम्‌।

मगर स्त्री के मन में ऐसा क्या है? कोई पुरुष के मन से कुछ भिन्न नहीं है। उसका ही दूसरा पहलू है। स्त्री और पुरुष एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। अगर पुरुष का मन आक्रामक है, तो स्त्री का मन ग्राहक है। इसमें कुछ समझने जैसी बड़ी बात नहीं है; कुछ बड़े रहस्य की बात नहीं है।

“Gyātum na shakyam cha kimasti sarvaih?—yoṣit mano yach charitram tadīyam.” But what is there in a woman’s mind? Nothing different from a man’s. It is simply the other pole of the same thing. Woman and man are two sides of one coin. If the male mind is aggressive, the female mind is receptive. There is nothing so profound to understand here—no great mystery.

और पुरुष और स्त्री के चरित्र में कौन सा भेद है? पुरुष अगर धोखेबाज है, तो स्त्री धोखेबाज है। पुरुष अगर पाखंडी है, तो स्त्री पाखंडी है। पुरुष अगर मुखौटे लगाकर घूमता है, तो स्त्री भी मुखौटे लगाकर घूमती है। दोनों के चरित्र और मन में ऐसा कुछ अंतर नहीं है। एक सिक्के का एक तरफ का हिस्सा है; दूसरा दूसरे तरफ का। जिसने अपने को समझ लिया, उसने सबको समझ लिया। उसने स्त्री को भी समझ लिया, पुरुष को भी समझ लिया।

And what difference is there between the character of a man and a woman? If the man is deceptive, so is the woman. If the man is hypocritical, so is the woman. If the man wears masks, so does the woman. There is no essential difference in the character or mind of the two. One side of the same coin here, the other side there. Whoever has understood himself has understood all—he has understood woman and man alike.

सहजानंद, मैं यह उत्तर न दे सकूंगा। मैं तो एक ही चीज को जानता हूं जो जाननी असंभव है, और वह है स्वयं को। और स्वयं को जानना इसलिए असंभव है कि वहां ज्ञाता और ज्ञेय का भेद गिर जाता है।

Sahajanand, I wouldn’t give that answer. I know only one thing that is impossible to know: oneself. And it is impossible to know oneself because, there, the division between knower and known collapses.

दुनिया में ज्ञान के लिए तीन चीजें जरूरी हैं: ज्ञाता होना चाहिए; ज्ञेय होना चाहिए; और दोनों के बीच में जो संबंध बनता है उसका नाम ज्ञान है। लेकिन जहां स्वयं का जगत शुरू होता है वहां तो एक ही बचा। ज्ञाता भी वही, ज्ञेय भी वही, ज्ञान भी वही। इसलिए यह सर्वाधिक कठिन मामला है। यह सर्वाधिक असंभव मामला है। असंभव से ऐसा मत समझना कि घटता नहीं। घटता है। लेकिन मूलतः असंभव है। फिर भी घटता है! इसलिए आत्मज्ञान चमत्कार है, करिश्मा है। पानी पर चलना कोई करिश्मा नहीं, कोई तरकीब निकाली जा सकती है। और हवा में उड़ना भी कोई करिश्मा नहीं, कोई तरकीब निकाली जा सकती है। आखिर पक्षी उड़ ही रहे हैं। मछलियां तैर ही रही हैं। कोई तरकीब निकाली जा सकती है। जल्दी ही आदमी कोई तरकीब निकाल लेगा। इनमें कुछ चमत्कार नहीं है। विज्ञान इन कामों को हल कर देगा।

For knowledge in the world, three things are required: there must be a knower; there must be an object to be known; and the relationship between the two is called knowledge. But where the realm of the self begins, only one remains—the knower is the same as the known, and the knowing too is the same. Hence this is the toughest of all matters—the most “impossible.” Don’t take “impossible” to mean it never happens. It does happen. But in essence it is impossible—yet it happens! That is why self-knowledge is a miracle. Walking on water is no miracle—you can devise a method. Flying in the air is no miracle—some method can be found; after all, birds fly, fish swim—man will find a way. These aren’t miracles; science will manage them.

चमत्कार तो है स्वयं को जानना, क्योंकि वह असंभव घटना है। जहां एक ही बचता है--कैसे जानो? किसके द्वारा जानो? कौन जाने? किसको जाने? इसलिए तो बोधिधर्म का प्रसिद्ध उत्तर मुझे बहुत प्यारा है।

The true miracle is to know oneself, because that event is impossible. Where only one remains—how to know? By whom? Who will know whom? That is why Bodhidharma’s famous answer is so dear to me.

जब बोधिधर्म चीन पहुंचा और सम्राट वू ने उसका स्वागत किया, और सम्राट वू ने कुछ प्रश्न उससे किए। प्रश्न ऐसे थे कि बिलकुल संगत थे; सारगर्भित थे। लेकिन बोधिधर्म ने जो उत्तर दिए, बड़े अटपटे थे।

When Bodhidharma reached China, Emperor Wu welcomed him and asked him a few questions—pertinent and substantial questions. But Bodhidharma’s answers were very odd.

असली फकीर अटपटे उत्तर देते हैं। यह आद्य शंकराचार्य का उत्तर तो बहुत साधारण है; सड़क-छाप है! यह तो कोई भी पान की दुकान पर बैठे हुए लोग उत्तर दे देंगे। कि भैया, स्त्री का मन जानना बड़ा कठिन! और स्त्री का चरित्र पहचानना बड़ा कठिन! हालांकि स्त्रियां हंसती हैं कि हद हो गई ये बुद्धुओं को, इन बुद्धुओं को तो देखो! स्त्रियों का मन नहीं समझ पा रहे! स्त्रियों का चरित्र नहीं समझ पा रहे! इसमें मामला क्या है? इसमें इतना क्या गुह्य, इतना क्या रहस्यपूर्ण है?

A real fakir answers oddly. Shankaracharya’s answer is very ordinary—street-stall stuff! Any group at a paan shop could say, “Brother, a woman’s mind is hard to know! And her character, very hard to discern!” Though women laugh, “What fools! They can’t understand a woman’s mind or character? What is so hidden or mysterious here?”

बात सब सीधी-सादी है। उलझा ली है खुद ही। स्त्री से बचना चाहा है, तो समझोगे कैसे? स्त्री से भागे हो, तो समझोगे कैसे? स्त्री से मुंह चुरा लिया है, तो भागोगे कैसे? हो गए रणछोड़दासजी, अब स्त्री को समझोगे कैसे?

Everything is straightforward; you have entangled it yourself. If you’ve tried to avoid woman, how will you understand? If you’ve run away, how will you understand? If you’ve turned your face, how will you perceive? You’ve become Ranchhod-dasji—the one who flees the battlefield—so how will you understand woman?

यह तो कोई उत्तर नहीं है। यह उत्तर तो दो कौड़ी का है। किसी ने दिया हो--आद्य शंकराचार्य ने दिया हो या किसी ने दिया हो--मैं आदमियों की फिक्र नहीं करता। यह उत्तर दो कौड़ी का है; मैं करूं क्या?

That is no answer. Whoever gives it—Adi Shankaracharya or anyone else—I don’t bother with the person. The answer itself is worth two pennies. What can I do with it?

यह उत्तर बहुत साधारण है। अति साधारण है। ग्रामीण है। यह गांव का कोई गंवार ही दे सकता है यह उत्तर तो। इसमें क्या बात है? लेकिन बोधिधर्म ने जो उत्तर दिया, वह सोचने जैसा है।

It’s very ordinary—rustic. Only a village bumpkin could give it. What’s in it? But what Bodhidharma said is worth pondering.

वू ने उससे पूछा कि मैंने बहुत से विहार बनवाए, मंदिर बनवाए; बुद्ध की लाखों प्रतिमाएं बनवाईं। लाखों भिक्षुओं को मैं रोज भोजन देता हूं। अनाथालय खुलवाए, चिकित्सालय खुलवाए। वृक्ष लगवाए रास्तों पर कि राहगीरों को छाया मिले। प्याउएं खुलवाईं कि प्यासों को पानी मिले। विधवा आश्रम खुलवाए, वृद्धाश्रम खुलवाए। इस सबका मुझे क्या पुण्य मिलेगा?

Wu asked him: “I have built many monasteries and temples; installed hundreds of thousands of Buddha images; feed hundreds of thousands of monks daily; opened orphanages and hospitals; planted trees along roads for travelers’ shade; opened water-stalls for the thirsty; founded homes for widows and the elderly. What merit will I gain from all this?”

बोधिधर्म ने कहा, कुछ भी नहीं। पुण्य की तो तू बात ही छोड़। तू सातवें नर्क में पड़ेगा।

Bodhidharma said, “Nothing. Forget merit—you will fall into the seventh hell.”

यह बोधिधर्म मेरे जैसा आदमी रहा होगा--सीधा-साफ; दो टूक। उठाया लट्ठ और दे मारा। सम्राट वू बहुत चौंका। क्योंकि इसके पहले बहुत और संत-महात्माओं से मिला था और उन सबने कहा था कि सातवां स्वर्ग निश्चित है! इतना पुण्य--किसने किया है! कभी किसी ने नहीं किया।

Bodhidharma must have been a man after my own heart—plainspoken, blunt. He lifted the club and brought it down. Emperor Wu was shocked. He had met many other saints before, and all had said, “The seventh heaven is assured! Who has done so much merit! No one ever.”

वू ने ही बुद्ध-धर्म को चीन में स्थापित किया। सारे चीन को बौद्ध बनाया वू ने। तो बौद्ध भिखारी, बौद्ध भिक्षु, बौद्ध महात्मा, बौद्ध संत कैसे इसकी प्रशंसा न करते! उसी की रोटी पर तो जीते थे। उसी की धर्मशालाओं में तो रहते थे। उसी के मंदिरों में तो पुजारी थे। वही तो उनका जीवन-आधार था। तो उसकी प्रशंसा करते थे; खुशामद करते थे।

Wu established Buddhism in China; he made the entire land Buddhist. The monks and saints lived on his largesse, in his dharamshalas, as priests in his temples—their livelihood depended on him. Of course they praised him, flattered him.

लेकिन बोधिधर्म जैसे लोग सीधी-सीधी बात कहते हैं। जैसी होती है, वैसी ही कहते हैं। सम्राट बहुत सुसंस्कृत आदमी था। छिपा गया अपनी चोट को। उसने फिर पूछा कि खैर, कोई बात नहीं। लेकिन धार्मिक आचरण--सुबह उठकर बुद्ध की पूजा; दिन में शास्त्र का अध्ययन-मनन; इस सब में कुछ तो पवित्रता होगी?

But people like Bodhidharma speak it as it is. The emperor was cultured and hid his hurt. He asked again, “Well, let that be. But surely there is some purity in religious conduct—rising early, worshiping the Buddha, study and contemplation during the day?”

बोधिधर्म ने कहा, पवित्रता? दुनिया में पवित्रता-अपवित्रता जैसी कोई चीज है ही नहीं। सब समान है। न कुछ पवित्र है--न कुछ अपवित्र। न कोई संत है--न कोई पापी।

Bodhidharma said, “Purity? There is no such thing as purity or impurity in the world. All is the same—neither pure nor impure, neither saint nor sinner.”

अब जरा बात चोट कर गई, और गहरी हो गई। वू ने पूछा, तो फिर मैं एक बात पूछना चाहता हूं। तुम कौन हो? नाराज हो गया होगा। उतारकर रख दी होगी खोल जो पहन रखी थी--सुसंस्कृति की, संस्कार की, श्रेष्ठता की, सम्राट होने की। भूल गया होगा। क्योंकि बोधिधर्म करता गया चोट पर चोट--कि नर्क में पड़ोगे; कुछ पवित्र नहीं है; कुछ पुण्य नहीं है। ये सब तुमने जो किया--व्यर्थ है; सब बकवास है। यह कहां का शास्त्र; कहां का अध्ययन; कहां का मनन? कैसा निदिध्यासन? यह चोट इतनी हो गई कि वह भूल गए एक क्षण को। गुस्से में पूछा, तो यह बताओ कि तुम कौन हो?

Now the blow cut deeper. Wu asked, “Then tell me one thing—who are you?” Perhaps he got angry, shedding the polite skin of culture, refinement, imperial pride. Bodhidharma kept striking: “You’ll go to hell; nothing is pure; no merit; what you’ve done is futile; your scriptures, your study, your contemplation—nonsense!” The wound went so deep he forgot himself for a moment and, in irritation, asked, “Then who are you?”

बोधिधर्म हंसा और कहा कि मुझे कुछ भी पता नहीं। मैं नहीं जानता हूं।

Bodhidharma laughed and said, “I don’t know. I know nothing.”

सुकरात कहता है कि मैं इतना ही जानता हूं कि मैं कुछ भी नहीं जानता।

Socrates says, “I know only this much—that I know nothing.”

उपनिषद कहते हैं, जो कहता है कि मैं जानता हूं, जानना कि नहीं जानता और जो कहे कि मैं नहीं जानता हूं, जानना कि जानता है।

The Upanishads say, “He who says ‘I know,’ know that he knows not. He who says ‘I do not know,’ know that he knows.”

बोधिधर्म के इस छोटे से उत्तर में--कि मैं नहीं जानता; मुझे कुछ पता नहीं--अज्ञान नहीं है; परम ज्ञान है। उपनिषद का सारा सार आ गया। सारे सुकरातों का सार आ गया। लेकिन वू नहीं समझा। कौन समझेगा ऐसी बात को!

In Bodhidharma’s small answer—“I don’t know; I know nothing”—there is not ignorance, but supreme knowledge. The whole essence of the Upanishads is there, the essence of all the Socrateses—but who will understand such a thing!

तो वू ने कहा, जब तुम अपने को ही नहीं जानते, तो मैंने नाहक मेहनत की जो वर्षों तुम्हारी प्रतीक्षा की।

So Wu said, “If you don’t even know yourself, I wasted my years waiting for you.”

बोधिधर्म यह सुनते ही लौट पड़ा। बाद में वू बहुत पछताया। जब उसने और बौद्ध भिक्षुओं से पूछा तो उन्होंने कहा, आप समझे नहीं। उसने बात बड़ी गहरी कही, बड़े पते की कही। क्योंकि जब भीतर कोई पहुंचता है तो वहां जानने वाला ही नहीं बचता। तो कैसे कहो कि मैंने जाना! कौन कहे? दावा नहीं हो सकता।

Hearing this, Bodhidharma turned and left. Later Wu greatly regretted it. He asked other monks, who said, “You did not understand. He said something very deep. When one reaches within, the knower disappears. How then can anyone claim, ‘I have known’? Who could claim? Claiming is impossible.”

उसने इतना ही कहा कि मैं वहां पहुंच गया हूं, जहां दावे खो जाते हैं। मैं वहां बैठा हूं, जहां न जानने वाला है, न जानने को कुछ है; जहां सब सन्नाटा है; जहां परम शून्य है। उसने निर्वाण की घोषणा कर दी, आप समझे नहीं।

He only said, “I have reached that place where all claims dissolve. I sit where there is neither knower nor anything to be known—only vast silence, absolute emptiness.” He declared nirvana—you failed to understand.

फिर तो वू बहुत पछताया। उसने बार-बार संदेश भेजे। लेकिन बोधिधर्म ने कहा, तुम चूक गए। जिस तरफ से मैं लौट पड़ा, लौट पड़ा। अब वापस नहीं आऊंगा। तुम्हें आना हो, तो तुम कभी भी आ सकते हो।

Wu repented and sent messages again and again. Bodhidharma said, “You missed. I have turned back and will not return. If you want, you can come.”

वह सम्राट वू की जो सीमा थी उसके पार ही एक पहाड़ी पर रहा। सम्राट वू को ही उसके दर्शन को जाना पड़ा। और उसने कहा कि मुझे भी उस जगह ले चलो, जहां तुम हो।

He stayed just beyond Emperor Wu’s borders, on a mountain. The emperor himself had to go for his darshan. He said, “Take me to that place where you are.”

तो उसने कहा कि कल सुबह जल्दी आ जाना। तीन बजे रात आ जाना। अकेले आना। खयाल रहे, अकेले आना!

Bodhidharma said, “Come early tomorrow—three in the morning. Come alone. Remember—alone!”

जब सीढ़ियां उतर रहा था उस पहाड़ी की, तब उसने फिर चिल्लाकर कहा, कि ध्यान रहे, अकेले आना। अपने मन को भी साथ मत लाना! बिलकुल अकेले आना!

As Wu climbed down the steps of the mountain at night, Bodhidharma shouted after him, “Remember—come alone. Don’t bring your mind with you! Come absolutely alone!”

वू ने कहा, यह आदमी तो पागल मालूम होता है। अब अपने मन को साथ मत लाना--यह मैं कैसे करूंगा! और अब बिलकुल अकेले आना...।

वह कभी अकेला कहीं गया नहीं था। उसका पहरेदार, तलवार नंगी लिए उसके पास होता था। और यह आदमी खतरनाक दिखता है। और हाथ में डंडा भी रखता है। अरे, खोपड़ी में मार दे! तीन बजे रात; इस पहाड़ी पर कोई भी नहीं! कई दफा सोचा--जाऊं; कई दफा सोचा--नहीं जाऊं। रातभर सो भी नहीं सका। फिर यह भी लगा कि कहीं चूक न जाऊं। अरे, मारेगा ही बहुत से बहुत! एकाध डंडा ही खा लूंगा, और क्या!

Wu thought, “This man seems mad. How am I supposed not to bring my mind? And to come absolutely alone… I’ve never gone anywhere alone. My guard is always at my side with a naked sword. This man looks dangerous—and he carries a staff too. He might crack my skull! Three in the morning, no one around!” Again and again he thought, “Should I go? Should I not?” He couldn’t sleep all night. Then he thought, “What if I miss? At worst he’ll hit me—take a blow or two, so what!”

मगर रस ऐसा जगा था कि गया। बैठा बोधिधर्म के सामने। बोधिधर्म ने कहा, आंख बंद कर और भीतर खोज। और जैसे ही तुझे मिल जाए कि यह रहा ‘मैं’, मुझे खबर कर देना। उसी वक्त उसका फैसला कर दूंगा। वहीं खतम कर दूंगा। तू पकड़ ले और मैं उसका खातमा कर दूं। यह मैं डंडा लिए तेरे सामने बैठा हूं।

The taste had been kindled; he went. He sat before Bodhidharma. Bodhidharma said, “Close your eyes and look within. As soon as you find the ‘I,’ let me know. I’ll settle it then and there—finish it off. You catch it, and I’ll finish it. Here I sit with my staff.”

वू ने आंख बंद कीं। पहले तो डरा भी कि यह डंडा लिए सामने बैठा है। सो भी न सका डर के कारण, झपकी भी न खा सका। झपकी भी आ रही थी। रातभर सोया नहीं था। मगर यह डंडा मार देगा। तो सजग बैठा रहा। रीढ़ सीधी किए। सजग। भीतर बहुत तलाश की। कहीं कोई ‘मैं’ मिले ही न! सुबह हो गई। सूरज निकल आया। सूरज की किरणें जब उसके चेहरे पर पड़ने लगीं, उसका चेहरा ऐसा आह्लादित था, जैसे भीतर से भी किरणें उग आईं, भीतर भी सूरज उग आया!

Wu closed his eyes. At first he was afraid—this man with a staff! He hadn’t slept, was drowsy, but fear kept him alert. Back straight, watchful. He searched within, long and hard—no “I” anywhere. Morning came; the sun rose. When the rays touched his face, his face was so radiant you’d think rays had risen within, a sun had dawned inside.

बोधिधर्म ने उसे हिलाया और कहा कि अब उठो। नहीं मिला न! मैं तुम्हारे चेहरे से ही देख रहा हूं कि नहीं मिला।

Bodhidharma shook him, “Now get up. You didn’t find it, did you? I can see it on your face—you didn’t.”

वू ने कहा, मत छेड़ो। बाधा मत डालो। मैं उस सन्नाटे में हूं, उस शांति में हूं, जो मैंने कभी नहीं जानी। ‘मैं’ तो नहीं मिला, लेकिन जो मिला है, उसको कोई शब्द में बांध नहीं सकता।

Wu said, “Don’t disturb me. Don’t interrupt. I am in a silence and peace I have never known. The ‘I’ I didn’t find—but what I did find cannot be bound in words.”

झुका और बोधिधर्म के चरण छुए और कहा कि अब मैं समझा तुम्हारा मतलब। अब समझा तुम्हारा राज, जो तुमने कहा कि मैं नहीं जानता कि मैं कौन हूं। मैं भी नहीं जानता। मगर इस न जानने में सारा जानना छिपा हुआ है।

He bowed, touched Bodhidharma’s feet, and said, “Now I understand what you meant—your secret in saying, ‘I do not know who I am.’ I too do not know. But in this not-knowing, all knowing is hidden.”

तो अगर तुम मुझसे पूछो सहजानंद, तो मैं कहूंगा: स्वयं को जानना सर्वाधिक असंभव है। क्या स्त्री का मन जान कर करोगे? स्त्रियों को जानने दो। यह शंकराचार्य को क्या पड़ी! ये अपना ही मन जानें! ये अपना ही चरित्र समझ लें! इनको स्त्री के चरित्र से क्या लेना-देना है?

So if you ask me, Sahajanand, I will say: knowing oneself is the most impossible. And what will you do by knowing a woman’s mind? Let women know it. Why should Shankaracharya be bothered! Let them know their own mind—understand their own character. What business have they with a woman’s character?

यह स्त्रियों में अतिशय उत्सुकता, रुग्ण-चित्त का लक्षण है।

This excessive curiosity about women is a symptom of a sick, repressed mind.

किसी स्त्री से पूछो, तो वह कहेगी, पुरुष का मन जानना असंभव। और उसका चरित्र जानना असंभव! बकरे से पूछो; वह कहेगा--बकरी का! बकरी से पूछो; वह कहेगी--बकरे का! गौ-माता से पूछो; वह कहेगी--सांड का मन और चरित्र जानना बड़ा मुश्किल! नंदी बाबा से पूछो; वे कहेंगे कि और सब तो ठीक है, मगर गौ-माता का चरित्र और मन बिलकुल समझ में नहीं आता!

Ask a woman and she’ll say, “A man’s mind is impossible to know—and his character too!” Ask the he-goat; he’ll point to the she-goat. Ask the she-goat; she’ll point to the he-goat. Ask Mother Cow; she’ll say, “Understanding the bull’s mind and character is very difficult!” Ask Nandi Baba; he’ll say, “Everything else is fine, but Mother Cow’s mind and character are completely incomprehensible!”

यह भी कोई उत्तर हुआ! यह थोथी सी बात उत्तर नहीं है।

What kind of answer is that! Hollow words are not an answer.

और उन्होंने कहा कि ‘सब लोगों के लिए क्या छोड़ना अत्यंत कठिन है?’ वही बात फिर आ गई!--‘दुष्ट वासना!’ वही घाव है। हर प्रश्न के उत्तर में वही निकलेगा। मवाद जो भरी है।

And then: “What is extremely difficult for everyone to renounce?” Again the same thing—“wicked desire!” The same wound. Whatever question you ask, the same pus oozes out.

‘दुष्ट वासना...!’

“Wicked desire…”

नहीं; वासना में क्या रखा है। वासना तो यूं चली जाती है, जैसे अंधेरा चला जाता है। दीया जलाना आना चाहिए। दीया जलाओ--अंधेरा गया। हां, अंधेरे से लड़ोगे, तो नहीं जाएगा। बहुत कठिन हो जाएगा। फिर कहोगे--दुष्ट अंधेरा! हटता ही नहीं। मैं कितनी पहलवानी कर रहा हूं। डंड-बैठक लगाता हूं; घूंसाबाजी करता हूं--मगर सब बेकार। अंधेरा हटता ही नहीं। तिलभर नहीं सरकता। तलवार ले आओ; तलवारें चलाओ। अंधेरा कटता नहीं तलवारों से।

No. There’s nothing to it. Desire disappears as easily as darkness—if you know how to light a lamp. Light a lamp and darkness is gone. But if you fight darkness, it won’t go; it will become very difficult. You’ll say, “Wretched darkness! It doesn’t budge. I wrestle with it, do squats and push-ups, throw punches—useless. Darkness won’t move a hair. Bring a sword—slash away; darkness won’t be cut.”

लेकिन एक छोटा सा दीया जलाओ--और वह शक्तिशाली अंधेरा कहां गया, पता नहीं चलता। खोजे से नहीं मिलता। हटाना तो दूर, तुम अगर उसे खोजना भी चाहो, तो न खोज पाओगे।

But light a small lamp—and where does that powerful darkness go? You won’t even find it. You couldn’t drive it out; now you can’t even find it.

‘दुष्ट वासना...!’

“Wicked desire…”

इसको दुष्ट कहने में सिर्फ अपनी पीड़ा छिपी हुई है। हटती नहीं है, इसलिए दुष्ट कह रहे हैं। हम गाली तभी देते हैं, जब हम हारे हुए होते हैं। हम गाली उसको देते हैं, जिससे हम हारे हुए होते हैं। हम नाराज उस पर होते हैं, जिससे हम परेशान होते हैं।

Calling it “wicked” only hides your own pain. It doesn’t go, so you abuse it. We abuse only what defeats us. We get angry only at what troubles us.

अब ये वासना से परेशान रहे होंगे, पीड़ित रहे होंगे। धक्का मारते होंगे, हटती न होगी; लौट-लौट आती होगी। इधर से हटाते होंगे, इधर से आती होगी। सामने के दरवाजे से निकलते होंगे, पीछे के दरवाजे से आती होगी। मगर आती होगी। तो कहते हैं--दुष्ट!

They must have been harassed and tormented by desire. They pushed it—it didn’t move; it returned again and again. Drive it out the front door—it comes in the back. But it comes. So they call it “wicked.”

मगर इसमें वासना का कोई कसूर नहीं है। अंधेरे का क्या कसूर है, अगर तुम दीया न जलाओ? वासना तो केवल अभाव है--ध्यान का अभाव, होश का अभाव, जागरण का अभाव। वासना यानी मूर्च्छा। वासना यानी नींद। जाग जाओ; फिर कहां है नींद? जागकर कभी नींद पाई है? दीया जलाकर कभी अंधेरा पाया है? प्रकाश का अभाव मात्र है और दीया जलाना एकमात्र उपाय है। फिर तुम गाली न दोगे वासना को।

But desire is not at fault. What fault is it of darkness if you don’t light a lamp? Desire is only an absence—of meditation, of awareness, of wakefulness. Desire means stupor, sleep. Wake up—and where is sleep? Have you ever found sleep while awake? Have you ever found darkness when a lamp is lit? It is only the absence of light; the only way is to light the lamp. Then you will not abuse desire.

तो मैं यह न कहूंगा कि क्या छोड़ना अत्यंत कठिन है?--दुष्ट वासना तो नहीं! वासना में क्या दुष्टता है?--कुछ भी नहीं और वासना में तो कोई बल ही नहीं है; उसको छोड़ना असंभव कैसे हो सकता है? हां, अगर लड़ोगे तो तुम्हारी गलती है।

So I would not say the hardest thing to renounce is “wicked desire.” What wickedness is there in desire? None. Desire has no strength of its own. How can it be impossible to drop? If you fight it, that’s your mistake.

फिर छोड़ना क्या कठिन है?--मूर्च्छा, बेहोशी। वह जो हम जीए जा रहे हैं। यंत्रवत, वह जो हम प्रमाद से भरे जीए जा रहे हैं, उसे छोड़ना कठिन है। जागरण को लाना कठिन है। दीए को जलाना कठिन है।

What is hard to drop, then?—Stupor, unawareness. The way we are living: mechanical, drunken with negligence—that is hard to drop. To bring wakefulness is hard. To light the lamp is hard.

महावीर से किसी ने पूछा, मुनि कौन? अमुनि कौन?

Someone asked Mahavira: Who is a muni, and who is not?

महावीर ने बड़े प्यारे उत्तर दिए। महावीर ने कहा, असुत्ता मुनि--जो सोया नहीं है, वह मुनि। सुत्ता अमुनि--और जो सोया है, वह अमुनि।

Mahavira gave a lovely answer: Asutta muni—one who is not asleep is a muni. Sutta amuni—one who is asleep is not a muni.

बस, सारे धर्म की बात हो गई। हजारों गुलाबों का इत्र जैसे निचोड़ दिया एक बूंद में! सारी सुगंध आ गई।

That says the whole of religion—like distilling thousands of roses into a single drop of attar; the whole fragrance is there.

छोड़ना कठिन है--मूर्च्छा। और छोड़ने का एक ही उपाय है--ध्यान।

What is hard to drop?—Stupor. And the only way to drop it is meditation.

पहले प्रश्न के उत्तर में मैंने तुमसे कहा, वही मैं दूसरे प्रश्न के उत्तर में तुमसे कह रहा हूं। और ध्यान रखना: शंकराचार्य ने भी पहले प्रश्न के उत्तर में वही कहा, जो वे दूसरे प्रश्न के उत्तर में कह रहे हैं। वही स्त्री--अब कामवासना बन गई, अब दुष्ट वासना बन गई।

In answer to the first question I told you this; I say the same in answer to the second. And notice: Shankaracharya too, in answering the first, is saying exactly what he says in the second: “woman” becomes “sexual desire,” now “wicked desire.”

मैं तो एक ही उपाय जानता हूं जीवन रूपांतरण का और वह ध्यान है। ध्यान आ जाए, तो जो नहीं जाना जा सकता, वह जान लिया जाता है; और जो नहीं हटाया जा सकता, वह हट जाता है।

I know only one method for the transformation of life, and that is meditation. With meditation, what cannot be known is known; and what cannot be removed is removed.

और तीसरा उन्होंने पूछा, ‘पशु कौन है!--जो विद्या-विहीन है।’

Third, he asked, “Who is an animal?—one without learning.”

वह बात भी बहुत साधारण हो गई।

That too is very ordinary.

पशु शब्द को समझो, तो खयाल में आ जाएगा। मेरा तो उत्तर वही होगा। प्रश्न तुम लाख करो--उत्तर तो एक ही है। पशु का अर्थ होता है--पाश में बंधा। जो मूर्च्छित है, वह पशु है। वह पाश में बंधा है। हजार तरह के जंजालों में बंधा है। जालों में बंधा है। लोभ है, मोह है, क्रोध है, काम है। पाश पर पाश; पर्त पर पर्त। जंजीरों पर जंजीरें पड़ी हैं। और तुम लाख विद्या इकट्ठी कर लो; सारे वेद कंठस्थ कर लो; महापंडित हो जाओ--क्या होगा?

Understand the word pashu and you’ll see. My answer will be the same. Ask a thousand questions—my answer is one. Pashu means “bound by pash”—by fetters. One who is unconscious is a pashu. Bound in a thousand snares—greed, attachment, anger, lust—bond after bond, layer upon layer, chains upon chains. And you can gather all the learning you want—memorize the Vedas, become a great pandit—what will happen?

महापंडित ढब्बू जी नदी के किनारे रेत में बैठे शराब पी रहे थे। वहां से एक साधु निकला। रहे होंगे--आद्य शंकराचार्य! उसने ढब्बू जी को दूर से ही देख कर कहा, बच्चा, मदिरापान नहीं करते! मदिरापान न कर। राम-राम भज। भज गोविन्दम्‌ मूढ़मते!

The great pandit Dhabbhuji was sitting on the river sand, drinking. A sadhu passed by—perhaps Adi Shankaracharya! From a distance he said, “Child, do not drink wine. Do not drink! Chant Rama’s name. Bhaja Govindam, mudha-mate!”

ढब्बू जी ने साधु को नमस्कार किया, किंतु पीना जारी रखा। पंडित तो ऐसा ही होता है। पांडित्य की बातें करता जाता है और वही मूर्च्छित ढंग जीने का! वही शराब, वही जुआ। इधर वेद भी दोहराए चला जाता है, भीतर वासना को भी जीए चला जाता है। इससे कुछ फर्क नहीं पड़ता। वेद क्या वासना को थोड़े ही काट सकते हैं?

Dhabbhuji saluted him—and kept drinking. That’s the pandit: talks of erudition and lives the same unconscious way—wine and gambling within, while reciting the Vedas without. What difference does it make? Can the Vedas cut through desire?

साधु बोला, सुनता नहीं बच्चा! कहा न मैंने, इस बोतल को फेंक नदी में। ईश्वर का स्मरण कर। कसम खा ले कि अब कभी न पीऊंगा।

The sadhu said, “Don’t you listen, child? I told you—throw that bottle into the river. Remember God. Swear never to drink again.”

ढब्बू जी ने बोतल उठाई; उसकी सारी शराब गिलास में उंड़ेल दी; बोतल को जोर से नदी में फेंककर पुनः शराब पीने लगे।

Dhabbhuji picked up the bottle, poured all the liquor into his glass, threw the bottle far into the river—and resumed drinking.

पंडित तो ऐसा ही होता है। वह तरकीबें निकाल लेता है!

Such is the pandit: he finds tricks!

विद्या से क्या होगा? गीता रट लोगे; तोतों की तरह दोहराने लगोगे। इससे कुछ जीवन में क्रांति होने वाली है?

What will learning do? You’ll parrot the Gita like a trained bird. Will that bring revolution to your life?

साधु से न रहा गया। वह फिर बोला, मदिरापान त्याग दे प्राणी! राम-राम कह। उसी से तुझे कल्याण मिलेगा। कम से कम मुझे यह तो बता कि यह गंदी आदत तुझे कैसे लग गई?

The sadhu couldn’t contain himself: “Give up liquor, man! Say ‘Rama, Rama.’ That alone will bring your welfare. Tell me at least—how did you pick up this dirty habit?”

ढब्बू जी ने कहा कि मेरे चचेरे भाई के मामा के दोस्त के पड़ोसी की सुंदर युवा लड़की एक कार दुर्घटना में मर गई, इसलिए मैं शराब पी रहा हूं।

Dhabbhuji said, “My cousin’s maternal uncle’s friend’s neighbor’s beautiful young daughter died in a car accident; that’s why I’m drinking.”

साधु बोले, वाह, वाह! क्या बात कही! चचेरे भाई के मामा के दोस्त के पड़ोसी की कन्या की मृत्यु से तुम्हारा क्या संबंध? राम-राम, राम-राम!

The sadhu exclaimed, “What are you saying! What has your cousin’s maternal uncle’s friend’s neighbor’s daughter’s death to do with you? Rama, Rama!”

ढब्बू जी ने जवाब दिया, चचेरे भाई के मामा के दोस्त के पड़ोसी की लड़की से तो मेरा कुछ संबंध हो भी सकता है। मगर आप तो बिलकुल अजनबी हैं। दूर की जान-पहचान वाले भी नहीं हैं। आपके द्वारा मुझे शराब पीने से रोके जाने का क्या संबंध है? फिर बोतल को नदी में फेंकने से मदिरापान का क्या संबंध है? यह तो देख ही चुके कि बोतल फेंक दी। इससे कोई मदिरापान रुक जाएगा? और यह भी ठीक।

...मगर मेरे कल्याण और राम-राम, राम-राम में कैसे कोई संबंध हो सकता है? राम-राम कहने से मुझे कल्याण कैसे मिलेगा? अरे, मेरे दोस्त, कल्याण को मरे तो चार वर्ष से अधिक हो चुके! अधिक शराब पीने के कारण उसकी मृत्यु हो चुकी है।

Dhabbhuji replied, “The cousin’s maternal uncle’s friend’s neighbor’s daughter—there could at least have been some connection. But you are a complete stranger—no relationship whatsoever. What connection do you have with my not drinking? And what did throwing the bottle into the river have to do with quitting liquor? You saw it—throwing the bottle didn’t stop the drinking. And as for my welfare and chanting ‘Rama, Rama’—what connection is there? My welfare died more than four years ago—from too much drinking.”

पंडित पढ़ता कुछ, कहता कुछ, जीता कुछ! पंडित तो एक धोखे में होता है।

A pandit reads one thing, says another, lives something else. The pandit lives in self-deception.

विद्याविहीन--पशु! तो तुम अगर विद्या से अपने को भर लोगे, तो विद्या भरे पशु हो जाओगे--और क्या होगा? विद्या से लदे पशु हो जाओगे--और क्या होगा? जैसे गधे पर गीता रखी! मगर इससे क्या गधे में कोई फर्क पड़ने वाला है? जरा डंडा मारो--पता चल जाएगा। वही ढेंचू-ढेंचू! सब गीता के मंत्र वगैरह नहीं कुछ याद आएंगे। लाद दो गीता, कि कुरान शरीफ, कि बाइबिल, कि तालमुद--सबको लाद लेगा। अरे, गधा ही है, वह क्या इनकार करेगा? मगर विद्या से लदा हुआ गधा भी गधा ही होगा।

“Without learning”—an animal! If you stuff yourself with learning, you’ll be a learned animal—what else? A donkey loaded with scriptures. Put the Gita on a donkey—will it change the donkey? Give him a little whack and you’ll know—it’s still “hee-haw,” not verses from the Gita. Load him with the Gita, the Quran, the Bible, the Talmud—he’ll carry them all. He’s a donkey—why would he refuse? But a donkey loaded with learning is still a donkey.

प्रदर्शनी में रखे एक ऐसे कंप्यूटर की खबर सुनकर जो तीनों कालों की जानकारी रखता है, महापंडित ढब्बूजी भी उसे देखने गए और परीक्षण के लिहाज से उन्होंने अपने स्वर्गीय पिता के संबंध में सवाल पूछा कि इस समय मेरे पिता किस स्थान में हैं और वे क्या कर रहे हैं?

Hearing of an exhibition featuring a “trikālajña” computer that knows past, present, and future, the great scholar Dhabbhuji went to test it. He asked about his late father: “Where is my father now, and what is he doing?”

जवाब मिला, आपके पिता गंगा के तट पर ऋषिकेश में पद्मासन लगाए बैठे हैं और अपने शिष्यों को ब्रह्मचर्य की दीक्षा देते हुए गायत्री-मंत्र का जाप कर रहे हैं।

The reply: “Your father is seated in padmasana on the banks of the Ganga in Rishikesh, initiating his disciples into brahmacharya while chanting the Gayatri mantra.”

ढब्बू जी ने प्रदर्शनी के मैनेजर से कहा, बिलकुल गलत। मेरे पिता का स्वर्गवास तो आज से आठ वर्ष पूर्व हो चुका है। सरासर धोखा-धड़ी हो रही है! आपका कंप्यूटर त्रिकालज्ञ नहीं है।

Dhabbhuji told the manager, “Completely wrong. My father passed away eight years ago. This is outright fraud. Your computer is not omniscient.”

मैनेजर बोला, नाराज मत होइए। सवाल को दूसरे ढंग से पूछकर देखिए। हो सकता है, आपको सही जवाब मिल जाए।

The manager said, “Don’t be upset. Try phrasing the question differently—you may get the correct answer.”

ढब्बू जी ने प्रश्न को दूसरे ढंग से इस तरह पूछा, मेरे मां के पति इस समय कहां हैं और वे क्या कर रहे हैं?

Dhabbhuji asked, “Where is my mother’s husband right now, and what is he doing?”

कंप्यूटर ने उत्तर दिया, आपके मां के पति की मृत्यु को तो आठ साल हो चुके! वे तो स्वर्गवासी हो गए हैं!

The computer replied, “Your mother’s husband died eight years ago; he has passed on.”

प्रदर्शनी के मैनेजर ने मुस्कुरा कर कहा, कुछ समझने की कोशिश करिए! महोदय, सरासर धोखा-धड़ी मैं क्यों करूंगा! और मैं क्या करूंगा? वह तो पहले ही आपके पिता के साथ कोई कर चुका है!

The manager smiled, “Try to understand. Why would I cheat you? And what could I do? Someone else has already done that—with your father!”

ढब्बू जी क्रोध में आकर गरजे, बकवास बंद करो। मुझे उल्लू मत बनाओ।

Dhabbhuji roared, “Stop this nonsense. Don’t make a fool of me.”

मैनेजर की जगह इस बार त्रिकालज्ञ कंप्यूटर ने जवाब दिया, अजी, हम भला क्यों आपको उल्लू बनाएंगे! वह काम तो ईश्वर ही पहले कर चुका है।

This time the omniscient computer answered, “Why would we make a fool of you? God has already done that.”

विद्या से क्या होगा? जान लो सारे शास्त्र; तो भी तुम पशु ही रहोगे। पशु से तो तुम तभी मुक्त हो पाओगे, पशुता से तुम तभी मुक्त हो पाओगे, जब तुम्हारे सारे बंधन गिर जाएं और बंधन सब मूर्च्छा के हैं।

What will learning do? You can know all the scriptures and still remain an animal. You will be free of animality only when all your bonds fall—and all bonds are bonds of unawareness.

ध्यान के अतिरिक्त कोई उत्तर नहीं है। तुम हजार सवाल करो सहजानंद, मेरा उत्तर तो एक ही है--ध्यान। ध्यान के बिना तुम पशु हो। ध्यान के बिना तुम कभी मनुष्य न हो पाओगे और ध्यान आया तो सब आया। क्योंकि ध्यान तुम्हारे भीतर छिपे हुए जीवन-अमृत के झरनों को फोड़ देता है।

There is no answer except meditation. Ask a thousand questions, Sahajanand—my answer is one: meditation. Without meditation you are an animal; without meditation you will never become human. With meditation, everything arrives, because meditation breaks open the hidden springs of the nectar of life within you.

तो मेरा तो एक ही उत्तर है। सबसे कठिन बात यही है--ध्यान। सबसे अत्यंत कठिन बात यही है--गैर-ध्यान को छोड़ना। और पशु कौन है?--जो ध्यान-विहीन है।

So I have one answer. The hardest thing is this—meditation. The most difficult thing to drop is non-meditation. And who is an animal?—one without meditation.

विद्या पर मेरा जोर नहीं है। विद्या तो जानकारी है--जानना नहीं, ज्ञान नहीं। ध्यान ही एकमात्र वास्तविक ज्ञान है--और वही मुक्ति है।

I put no emphasis on learning. Learning is information—not knowing, not wisdom. Only meditation is true knowledge—and that is liberation.

आज इतना ही।

Enough for today.