Skip to content
Osho

Nirvan Upanishad #9

29 September 1971 Mount Abu Hindi original · English by Osho Live

Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.

हिंदी (मूल)
English (Osho Live's translation)

जिन्होंने भी जाना है, उन्होंने परमेश्वर को या तो पूर्ण कहा है, या शून्य कहा है। ये दो ही उपाय हैं। परमात्मा के संबंध में कोई संकेत करने के ये दो ही उपाय हैं। या तो हम कहें वह पूर्ण है, या हम कहें वह शून्य है।

All who have known have either called the Divine the Purna, the Full, or the Shunya, the Void. There are only these two ways. Concerning Paramatma there are only these two gestures: either we say He is the All, or we say He is Nothingness.

उलटे मालूम पड़ते हैं। पूर्ण और शून्य से ज्यादा विरोधी और क्या होगा? इसलिए जो जानते नहीं, वे अगर पूर्ण को मानते हैं, तो शून्य का विरोध करते हैं। न जानने वाले यदि शून्य को मान लेते हैं परमात्मा का स्वरूप, तो पूर्ण का विरोध करते हैं।

They seem opposite. What could be more contrary than Fullness and Emptiness? Therefore those who do not know—if they accept the Full—they oppose the Void. And the unknowing—if they accept Shunya as the nature of the Divine—oppose the Full.

लेकिन शून्य या पूर्ण दो उपाय हैं उसके संबंध में कुछ कहने के। या तो कह दो कि वह सभी कुछ है, या कह दो कि वह कुछ भी नहीं है, सभी से खाली है। या तो इनकार कर दो उस सब का, जो हमें ज्ञात है और कह दो, यह भी वह नहीं, यह भी वह नहीं, यह भी वह नहीं। इस सबके बाद जो बच रहता है, वही है। यह शून्य का मार्ग है। या कहो, यह भी वही है, वह भी वही है, सब कुछ वही है। यह पूर्ण का मार्ग है।

But Shunya and Purna are simply two ways of saying something about That. Either say: He is everything. Or say: He is nothing at all—empty of all. Either negate all that is known to us and say, This too is not That, this too is not That, this too is not That. Whatever remains after this total negation, that is. This is the path of Shunya. Or say: this too is That, that too is That—everything is That. This is the path of Purna.

यह व्यक्ति पर निर्भर है कि वह किस मार्ग को प्रीतिकर समझेगा। गिलास आधा भरा हो, तो कोई कह सकता है, आधा भरा; कोई कह सकता है, आधा खाली। विपरीत वक्तव्य हैं दोनों। और जिन्होंने न देखा हो गिलास, वे इस पर विवाद भी कर सकते हैं कि हम आपस में विरोधी हैं। तुम कहते हो, आधा खाली; हम कहते हैं, आधा भरा। अब निश्चित ही भरा और खाली विपरीत सत्य हैं। लेकिन जिन्होंने देखा है, वे कहेंगे, ये आधे भरे गिलास को कहने के दो ढंग हैं।

It depends on the person which path feels intimate. If a glass is half filled, one may say, half full; another may say, half empty. The statements are contrary. Those who have not seen the glass can even argue that they are opposed. You say: half empty; we say: half full. Certainly full and empty are opposite truths. But those who have seen will say: these are two ways of speaking about a half-filled glass.

और जब हम परम सत्ता के संबंध में कुछ कहने चलते हैं, तो अति में ही बात करनी पड़ेगी, एक्सट्रीम पर ही बात करनी पड़ेगी, सीमांत पर बात करनी पड़ेगी। या तो इनकार कर देना पड़ेगा उस सब का, जिसे हम जानते हैं, जो संसार है, स्वप्नवत। कह देना पड़ेगा कि यह वहां कुछ भी नहीं है।

And when we try to say anything about the Ultimate, we must speak only in extremes, at the far edge, at the limit. Either we must deny all that we know—this world, dreamlike—and say: none of this is there. We will have to say, there, nothing of this exists.

बुद्ध से कोई पूछता था, कैसा है सत्य? तो बुद्ध कहते थे, जो भी तुम जानते हो, वैसा जरा भी नहीं है। जो भी तुम पहचानते हो, वह काम नहीं पड़ेगा। जो भी तुमने सुना है, समझा है, अनुभव किया है, वह वहां काम नहीं आएगा। और जैसा सत्य है, उसको कहने का कोई उपाय नहीं है, क्योंकि जिस तरह भी हम उसे कहेंगे, उसमें तुम्हारे सुने हुए, समझे हुए शब्दों का ही उपयोग करना पड़ेगा। इसलिए बुद्ध कहते थे, मुझे चुप रहने दो, मुझे मजबूर मत करो उसके संबंध में कुछ कहने को। और अगर कोई बहुत मजबूर ही करता, तो वे कहते, शून्य है। पहले तो वे इनकार करते वक्तव्य देने से कि मैं कुछ न कहूंगा, मुझे चुप रह जाने की आज्ञा दो। अगर कोई नहीं ही मानता और जिद किए चला जाता, तो बुद्ध कहते, वह शून्य है।

Someone asked Buddha, What is truth like? Buddha would say: Whatever you know, it is not even a little like that. Whatever you recognize will not be of use. Whatever you have heard, understood, experienced—none of that will work there. And as truth is, there is no way to say it, for however we say it, we must employ the words you have heard and understood. So Buddha would say: let me be silent; do not force me to say anything about it. And if someone insisted too much, he would say: it is Shunya. First he would refuse to make any statement—allow me silence. If one would not relent and kept pressing, Buddha would say: it is Shunya.

लेकिन जब हम सुनते हैं, कोई कहे परमात्मा शून्य है, तो लगता है शायद वह कह रहा है, परमात्मा नहीं है। लेकिन अगर ‘नहीं है’ कहना था, तो शून्य के प्रयोग करने की कोई जरूरत ही न थी। सीधा ही कहा जा सकता था, नहीं है। जो नहीं है, उसे नहीं है कहने में कौन सी बाधा थी? जो है, उसे चाहे प्रकट न भी किया जा सके, लेकिन जो नहीं है, उसके संबंध में तो वक्तव्य दिया ही जा सकता है।

But when we hear someone say, Paramatma is Shunya, it seems he is saying God does not exist. Yet if the intent were to say "does not exist," there was no need to use the word Shunya. One could directly say, does not exist. What does not exist can be stated as such—there is no impediment. What is, perhaps cannot be expressed; but what is not, surely can be stated as not.

लेकिन बुद्ध कहते हैं, वह शून्य है। ‘है’ से इनकार नहीं करते। है निश्चित ही, लेकिन शून्य है। और शून्य कहने का कारण यह है, ताकि हम अपने मन की कोई भी धारणाएं, वे जो हमारी कैटेगरीज ऑफ इन्टेलेक्ट हैं, हमारी बुद्धि की जो धारणाएं हैं, उन सबको छोड़कर उसकी तरफ चलना। अपने को छोड़कर चलें उसकी तरफ।

Buddha says, it is Shunya. He does not deny the "is." It is, certainly, but it is Shunya. And the reason to say Shunya is this: so that we drop our mental holdings—our categories of intellect, our conceptual frames—and move toward That leaving ourselves aside. Move toward That leaving the self behind.

परमात्मा को शून्य कहने का अर्थ है कि केवल वे ही उसे जान पाएंगे जो शून्य होने की तत्परता दिखाएंगे। जब वे बिलकुल शून्य हो जाएंगे, तो जान पाएंगे उसे। क्योंकि तब उन दोनों का एक सा स्वभाव मिल जाएगा। एक हारमनी, एक एफीनिटी, दोनों के बीच एक संवाद शुरू हो जाएगा। शून्य है, यह कहने का यह अर्थ है कि वहां कोई शब्द नहीं, कोई ध्वनि नहीं, वहां कोई रस नहीं। इंद्रियां जो भी जानती और पहचानती हैं, उनमें से वहां कुछ भी नहीं। फिर भी वह है।

To call Paramatma Shunya means: only those will know Him who show readiness to become shunya. When they become utterly empty, they will know. For then both share the same taste. A harmony, an affinity arises; a communion begins. To say Shunya means: there are no words there, no sound there, no flavor there. Of all that the senses know and recognize, none of it is there. Still, It is.

शून्य कहने का एक कारण और है। यह बहुत गहन है। पर खयाल में ले लेना जरूरी है, क्योंकि हम गहन यात्रा पर ही निकले हैं। अगर कोई परमात्मा को पूर्ण कहे, तो यह भी सोचा जा सकता है कि और भी पूर्णतर हो सकता है। कितना ही पूर्ण हो, थोड़ा और पूर्ण होने में कौन सी असुविधा है? पूर्णतर हो सकता है। पूर्ण में और भी कुछ होने का उपाय बना रहता है। लेकिन और शून्य नहीं हो सकता। जब कोई कहता है, परमात्मा शून्य है, तो आखिरी बात आ गई। दो शून्य छोटे और बड़े नहीं हो सकते। शून्य यानी शून्य। वहां कोई है ही नहीं।

There is another reason to say Shunya. It is very profound. Keep it in heart, for we have set out on a deep journey. If someone says the Divine is Purna, one may still think, it could be more full. However full, what is the difficulty in being a little fuller? One can always imagine fuller-than-full. But there is no "more empty" than empty. When one says, the Divine is Shunya, the last word is spoken. Two zeros cannot be smaller or greater: zero is zero. There is no one there to be more or less.

अगर मैं कमरे में मौजूद हूं, तो भिन्न भी हो सकता हूं। मेरी मौजूदगी भिन्न भी हो सकती है। जैसा अभी हूं, कल उससे अन्यथा भी हो सकता हूं। लेकिन कमरे में मेरी गैर-मौजूदगी है, ऐब्सेंस है, वह भिन्न नहीं हो सकती कभी भी। इट विल रिमेन द सेम। ऐब्सेंस में कैसे फर्क पड़ेगा? शून्य सदा थिर होगा। होगा तो पूर्ण भी सदा थिर, लेकिन शून्य ज्यादा तर्कयुक्त है। पूर्ण के साथ हम सोच सकते हैं और भी पूर्णताएं हैं, लेकिन शून्य के साथ और भी शून्यताएं नहीं सोची जा सकतीं। शून्य का अर्थ ही है कि जो बिलकुल खाली है। अब और खाली कैसे होगा! तो बुद्ध ने शून्य का प्रयोग किया है।

If I am present in a room, my presence can be of different kinds. As I am today, tomorrow I may be otherwise. But my absence in a room—absence—cannot be different. It will remain the same. How can absence differ? Shunya will always be still. Purna too would be still, but Shunya is more logically unassailable. With Fullness we can imagine fuller and fuller; with Emptiness we cannot imagine further emptinesses. Shunya means utterly empty. How will it be "more empty"? Thus Buddha employed Shunya.

यह उपनिषद का ऋषि भी कहता हैः शून्यं न संकेतः।

The Rishi of the Upanishad also says: shunyam na sanketah.

यह कहता है कि जब हम कहते हैं, परमात्मा शून्य है, तो तुम ऐसा मत सोचना कि हम केवल संकेत करते हैं। यह बड़ी हिम्मत का वक्तव्य है। ऋषि कहता है, यह मत सोचना कि हम सिर्फ संकेत करते हैं शून्य से, और परमात्मा शून्य नहीं है। नहीं, हम कहते हैं, परमेश्वर सत्ता। शून्य ही परमेश्वर की सत्ता है।

He says that when we say, Paramatma is Shunya, do not think we are merely indicating. It is a statement of great courage. The Rishi says: do not think we merely point by "shunya" toward a God who is not shunya. No, we say: the very being of the Divine is Shunya. Shunya itself is the essence of the Divine.

सत्ताएं दो तरह की हो सकती हैं--पॉजिटिव, विधायक; निगेटिव, नकारात्मक। लेकिन जहां-जहां नकार होता है, वहां-वहां विधेय होता है। जैसे बिजली जल रही है, तो उसमें एक निगेटिव पोलेरिटी है, एक पॉजिटिव पोलेरिटी है। उसमें ऋण विद्युत भी है, धन विद्युत भी है। अगर दो में से एक हट जाए, तो बिजली बुझ जाए। दोनों का सर्किट, दोनों का वर्तुल चाहिए, तो बिजली जलती है। स्त्री है, पुरुष है। एक नकारात्मक है, एक विधायक है। दो में से एक हट जाए, तो जीवन की यात्रा बंद हो जाती है।

Essences may be of two sorts—positive, affirmative; and negative, negational. But wherever there is negation, there is affirmation. Electricity glows through the polarity of negative and positive. Remove either and the light goes out. Both poles are needed to complete the circuit. There is woman and there is man. One is negative, one positive. Remove either and the journey of life ceases.

जगत में जिस चीज का भी अस्तित्व है, उसमें एक विधायक और एक नकारात्मक हिस्सा संयुक्त रूप से, जैसे बैलगाड़ी के दो चाक या आदमी के दो पैर, ऐसे जिस चीज की भी सत्ता है, उसके दो पैर हैं; एक नकार है, एक विधेय है।

In whatever has existence in the world, the affirmative and the negative parts are joined, like two wheels of an ox-cart, or like two legs of a man. Whatever has being has two legs: negation and affirmation.

लेकिन परमात्मा अगर नकार है, तो विधेय कौन होगा फिर? फिर तो हमें एक परमात्मा और सोचना पड़े। और इसीलिए कुछ धर्मों ने परमात्मा के साथ शैतान को भी सोचा हुआ है। वह नंबर दो का परमात्मा है, बुरा परमात्मा। लेकिन है वह, और मिट नहीं सकता। क्योंकि उनको खयाल में आया है कि सत्ता तो विभाजित है। अगर परमात्मा शुभ है, तो उसके विपरीत अशुभ की भी सत्ता होनी चाहिए, इसलिए शैतान को बना ही लेना पड़ा।

But if Paramatma were the negation, who then would be the affirmation? Then we would have to imagine another God. And thus some religions have imagined, along with God, the Devil. He is the second God, the bad God. But he is, and cannot be eliminated, because they have felt that being is split. If God is good, there must be a corresponding being of the bad; hence the Devil had to be posited.

सिर्फ भारत एक देश है, जहां हमने परमात्मा के विपरीत किसी सत्ता को निर्मित नहीं किया। ईसाइयत भी शैतान के बाबत सोचती है, इस्लाम भी शैतान के बाबत सोचता है, यहूदी भी शैतान के बाबत सोचते हैं, पारसी भी शैतान के बाबत सोचते हैं। सिर्फ इस देश में कुछ लोगों ने बिना शैतान के और परमात्मा के होने की संभावना को स्वीकार किया है। फिर अगर परमात्मा को स्वीकार करना है बिना शैतान के...और शैतान के साथ स्वीकार करना कोई स्वीकार करना नहीं है, क्योंकि फिर एक कांस्टैंट कांफ्लिक्ट है, जिसका कोई अंत नहीं होगा। शैतान और परमात्मा का कभी अंत नहीं हो सकता। वह विरोध चलता ही रहेगा।

Only India is a land where we have not created a power opposite to the Divine. Christianity thinks in terms of Satan; Islam too thinks of Shaitan; Jews think of the Devil; Zoroastrians too. Only here have some accepted the possibility of God without Devil. If we accept God without Devil—and to accept Him with a Devil is not truly to accept Him, because then there is a constant conflict with no end. God and Devil could never conclude; the opposition would continue forever.

सुना है मैंने कि मुल्ला नसरुद्दीन जिस दिन मरा, मौलवी उसे पश्चात्ताप करवाने आया है। और मुल्ला से कहता है, पश्चात्ताप करो, परमात्मा से क्षमा मांगो और मरते वक्त शैतान को इनकार करो। मुल्ला बिलकुल चुप रहा। आंख खोलकर उसने देखा जरूर, फिर आंख बंद कर लीं। मौलवी ने कहा, तुमने सुना नहीं? ज्यादा देर नहीं है, आखिरी घड़ी है। क्षण दो क्षण की श्वास है। परमात्मा को स्वीकार करो और शैतान को इनकार करो। मुल्ला ने कहा कि आखिरी वक्त में मैं किसी को भी नाराज नहीं करना चाहता। क्योंकि पता नहीं, आगे की यात्रा किस तरफ हो! मैं चुप ही रहूंगा। जिस तरफ चला जाऊंगा, उसी की प्रशंसा कर दूंगा। मगर अभी तो कुछ पक्का नहीं है। तो ऐसे डेलिकेट मोमेंट में, मुल्ला ने कहा, ऐसे नाजुक क्षण में जिद मत करो। अभी कुछ पक्का नहीं है, शैतान की तरफ जाऊं कि परमात्मा की तरफ जाऊं। और किसी को नाराज करना ठीक भी नहीं। जिंदगी की बात और थी, अब तो यह आखिरी क्षण है, तो चुप ही मुझे मर जाने दो।

I have heard: the day Mulla Nasruddin died, a maulvi came to get him to repent. He said, Repent, ask forgiveness from God, and at the time of death deny the Devil. Mulla remained silent. He opened his eyes, looked, and closed them again. The maulvi said, Did you not hear? There is little time, the last hour has come. Breath is only for a moment or two. Accept God and deny the Devil. Mulla said, In the last hour I do not want to offend anyone—who knows what direction the journey ahead will take! I will remain silent. Whichever side I go, I will praise that one. For now nothing is certain. At such a delicate moment, Mulla said, do not insist. It is not yet certain whether I shall go toward the Devil or toward God—and to offend anyone is not wise. Life was another matter; now this is the last moment—let me die in silence!

अगर शैतान और परमात्मा का अस्तित्व है साथ-साथ, तो यह अस्तित्व सदा ही द्वंद्व होगा, और द्वंद्वातीत होना असंभव है। इसलिए ऋषि नहीं कहते कि अस्तित्व द्वंद्व है। ऋषि कहते हैं, जगत द्वंद्व है--जगत, जो हमें दिखाई पड़ता है वह। लेकिन जो है, वह निर्द्वंद्व है।

If God and Devil coexist as two, existence would be eternally dual, and to go beyond duality impossible. Therefore the Rishi does not say existence is dual. He says the world is dual—the world that appears to us. But That which is, is beyond duality.

उस निर्द्वंद्व को कैसे प्रकट करें? कहें विधेय, पॉजिटिव? कहें निषेध, निगेटिव? तो मुश्किल हो जाएगी, द्वंद्व खड़ा हो जाएगा। तो दो ही उपाय हैं उसको प्रकट करने के। या तो कह दें दोनों, अर्थात पूर्ण--एक साथ। और या कह दें दोनों नहीं, अर्थात शून्य। ये दो उपाय हैं। या तो परमात्मा को कह दें पूर्ण। उसका अर्थ यह हुआ कि जो भी इस जगत में है, सभी परमात्मा है।

How to express the non-dual? Should we call it affirmative, positive? Or negational, negative? Then trouble will arise; duality will be introduced. Only two ways remain to indicate it: either say both at once—namely Purna—or say neither—namely Shunya. These are the two ways. Either say the Divine is Purna; which means, whatever is in this world is all God.

इससे बड़ी परेशानी पश्चिम में, खासकर ईसाई विचारकों को होती है। वे कहते हैं, फिर बुराई का क्या होगा? बुराई है, बीमारी है, मृत्यु है, दुख है, इसका क्या होगा? क्या यह भी परमात्मा है?

Here Western thinkers, especially Christian, face great difficulty. They ask: then what about evil? Evil exists, disease exists, death exists, suffering exists—what of these? Are these too God?

जो कहता है, पूर्ण है परमात्मा, वह यह भी स्वीकार कर रहा है कि बुराई है, वह भी परमात्मा है। वह जो चोर है, वह भी परमात्मा है। चोर परमात्मा है, है परमात्मा ही।

Who says Purna also accepts that what we call evil is also God. The thief is also God. The thief is God—indeed, God alone.

ईसाइयत को बड़ी कठिनाई पड़ी इस बात को समझने में। क्योंकि अगर चोर भी परमात्मा है और अगर राम भी रावण हैं, तो फिर आदमी के लिए विकल्प क्या है? आदमी क्या चुने? क्या बुरा है?

Christianity found it very difficult to comprehend this. For if the thief is God, and if Rama and Ravana are both That, what choice remains for man? What is one to choose? What is bad?

इस जगत में कोई बुराई नहीं है। अगर सभी परमात्मा है, तो फिर बुराई नहीं है। अकाल आता है, बाढ़ आती है, लोग मर जाते हैं, युद्ध होता है। सिर्फ हिंदुओं ने हिम्मत की कि वह भी परमात्मा है।

In this world there is no evil. If all is God, then there is no evil. There is famine, there is flood, people die, there is war. Only the Hindus had the courage to say: that too is God.

यह हिम्मत बहुत अदभुत है। समझ के थोड़े पार भी है। क्योंकि हमारा भी मन कहता है कि इसे इनकार करो। अच्छाई को परमात्मा से जोड़ दो, बुराई को अलग करो। लेकिन ऋषि कहते हैं, बुराई को फिर कहां रखोगे? फिर तुम्हें शैतान निर्मित करना पड़ेगा। बुराई को रखोगे कहां? बुराई भी परमात्मा है।

This courage is extraordinary. It is even beyond easy understanding. Our mind too says: deny that; attach goodness to God and separate evil. But the Rishi asks: where will you place evil then? You will have to create Satan. Where will you keep evil? Evil too is God.

असल में अगर बुराई भी परमात्मा है, तो बुराई बुराई हो नहीं सकती अंततः। वह सिर्फ हमारे देखने की भूल होगी या पूरा पर्सपेक्टिव न होगा, पूरी बात दिखाई न पड़ रही होगी। एक घटना घटती है, पैर में कांटा चुभ जाता है, आप कहते हैं, यह तो सीधी बुराई है। दुख हो रहा है, पीड़ा हो रही है।

In truth, if evil too is God, then ultimately evil cannot remain evil. It will be only our mis-seeing, our partial perspective—not seeing the whole. An incident happens—a thorn pierces the foot—you say, this is straight-out evil: there is pain.

हसन नाम का सूफी फकीर एक रास्ते से गुजर रहा है। पत्थर से चोट लग गई और पैर से खून बहने लगा, तो उसने हाथ जोड़कर आकाश की तरफ परमात्मा को धन्यवाद दिया कि तेरी बड़ी कृपा है। उसके शिष्य तो बहुत हैरान हुए। उन्होंने कहा, यह कृपा है! तो अकृपा क्या होती है? पैर में पत्थर लग गया है, खून बह रहा है; अगर यह कृपा है, तो हमें छुट्टी दो। हम सब परमात्मा की कृपा को खोजने निकले हैं और तुम्हारे पीछे इसीलिए चल रहे हैं। अगर यह कृपा है, तो हम वापस लौट जाएं।

The Sufi fakir Hasan was passing along a path. A stone struck his foot, and blood began to flow. He folded his hands to the sky and thanked the Divine: Your great grace! His disciples were amazed. They said, This is grace? Then what would be ungrace? A stone has hurt your foot, blood is flowing; if this is grace, give us leave. We are seeking the grace of God; that is why we follow you. If this is grace, we shall return.

तो हसन ने कहा कि जो इसमें कृपा न देख पाएगा, उसे कृपा कभी भी न मिल सकेगी। और फिर मैं तुमसे कहता हूं कि आज मुझे फांसी होनी चाहिए थी, लेकिन उसकी कृपा है कि सिर्फ पैर में एक पत्थर लगकर मैं बच गया हूं। कर्म तो मेरे ऐसे थे कि आज फांसी निश्चित थी। नियति तो मेरी फांसी की थी, लेकिन उसकी कृपा है।

Hasan said, He who cannot see grace in this will never find grace. And let me tell you: today I was to be hanged; but His grace, it is only a stone to the foot and I am saved. Such were my karmas that hanging was certain today. Fate had written the gallows for me. But His grace...

और ऐसा मत सोचना कि हसन को फांसी लगती, तो हसन न कहता कि तेरी बड़ी कृपा है। तो भी यही कहता। क्योंकि और बड़ी फांसियां हो सकती हैं। फांसी से भी बड़ी फांसियां हो सकती हैं।

And do not think that had Hasan been hanged, he would not have said: Your great grace. He would have said the same. For there can be situations worse than hanging. Even worse gallows can be.

मुल्ला नसरुद्दीन ने इकट्ठी चार शादियां कर ली थीं। जिस जगह वह रहता था, उस जगह का कानून इसे फांसी के योग्य मानता था। अदालत में हाजिर होना पड़ा। मजिस्ट्रेट ने कहा कि जुर्म तो तुमने बहुत भयंकर किया है। फांसी ही इसकी सजा है। लेकिन मुल्ला, हम तुम्हें फांसी नहीं देते। हम तुम्हें माफ करते हैं और यह दंड देते हैं कि चारों स्त्रियों के साथ जाकर रहो। मुल्ला ने कहा, यह फांसी से भी बदतर है। इससे तो तुम फांसी दे दो, बड़ी कृपा होगी।

Mulla Nasruddin had married four wives at once. The law where he lived considered it worthy of hanging. He had to appear in court. The magistrate said, Your crime is severe. The penalty is the gallows. But Mulla, we will not hang you. We forgive you, and give you this punishment: go and live with all four wives. Mulla said, That is worse than hanging. Better hang me—that would be great grace!

फांसी से बदतर स्थितियां हो सकती हैं। अगर हसन को फांसी भी लगती, तो वह कहता, तेरी बड़ी कृपा है। नहीं, सवाल यह नहीं है कि कौन सी बात हुई है। सवाल इस हृदय का है, जो हर जगह परमात्मा को देख लेता है।

There can be states worse than gallows. If Hasan had been hanged, he would have said: Your great grace. No—the question is not what happens; the question is of the heart that sees the Divine everywhere.

ऋषि कहते हैं कि वह परमात्मा या तो पूर्ण है, सभी कुछ वही है, क्षुद्रतम से लेकर विराटतम तक वही है। एक तो यह रास्ता है। दूसरा रास्ता यह है कि इसमें से कुछ भी वह नहीं है। निर्वाण उपनिषद का ऋषि तो कहता है, वह शून्य है। और इस पर जोर देने का कारण है। और मेरा भी झुकाव इस बात का है कि परमात्मा को पूर्ण न कहा जाए, शून्य ही कहा जाए। यह जानते हुए कि पूर्ण भी कहा जा सकता है, फिर भी मेरा अपना झुकाव भी यही है कि परमात्मा को शून्य ही कहा जाए। क्यों? वह मैं आपको कहूं।

The Rishi says: the Divine is either Purna—He alone is everything, from the most minute to the vastest—or the other path: none of this is He. The Rishi of the Nirvana Upanishad says, He is Shunya. And there is reason to insist on this. My own leaning too is that God not be called Purna, but Shunya—though knowing well He may also be called Full. Yet my inclination is to call Him Shunya. Why? Let me tell you.

क्योंकि जैसे ही हम परमात्मा को पूर्ण कहते हैं, हमारे अहंकार को परमात्मा के साथ मिटाना मुश्किल हो जाता है। वह बढ़ता है। क्योंकि लगता है, परमात्मा को पाकर हम पूर्ण हो जाएंगे। लेकिन जब कहा जाता है, परमात्मा शून्य है, तो उसका अर्थ है कि परमात्मा को पाना हो, तो हमको मिटना पड़े और शून्य होना पड़े।

Because the moment we call the Divine Purna, it becomes difficult to dissolve the ego into Him; instead the ego grows. It begins to feel, upon attaining God we shall become full. But when it is said, God is Shunya, it means that to attain Him we must efface ourselves and become empty.

इसलिए साधक की दृष्टि से परमात्मा को शून्य कहना ही उचित है। दर्शन की दृष्टि से पूर्ण भी कहा जा सकता है, लेकिन साधक की दृष्टि से पूर्ण कहना बहुत खतरनाक है। क्योंकि साधक बहुत नाजुक हालत में है। सवाल यही है कि अहंकार मिट जाए, तो वह परमात्मा को पा ले, जो पूर्ण है या शून्य है, जो भी है। लेकिन पूर्ण परमात्मा की कल्पना के साथ अपने को मिटाने का खयाल नहीं आता, बल्कि और अपने बड़े हो जाने का खयाल आता है। ऐसा लगता है कि परमात्मा को पाकर हम और भी मजबूत, और भी विराट, और भी अमृत, और भी दुख के पार; लेकिन हम बच रहेंगे। मैं बच रहूंगा।

Therefore, from the seeker’s standpoint, to call the Divine Shunya is appropriate. From the philosopher’s standpoint, one may as well call Him Purna; but for the seeker it is dangerous to call Him Full. The seeker is very delicate. The issue is only this: if the ego dissolves, he attains the Divine—whether He be Full or Void. But with the idea of a Full God, the thought of self-dissolution does not arise; rather, the dream of becoming grander arises. It seems that upon attaining God we shall be stronger, vaster, immortal, beyond sorrow; but we shall remain. I shall remain.

तो हमारा अहंकार कह सकता है, अहं ब्रह्मास्मि, मैं ब्रह्म हूं। और इसलिए अक्सर ऐसा हो जाता है कि अहं ब्रह्मास्मि की घोषणा करने वाले साधु-संन्यासी अति अहंकार से पीड़ित हो जाते हैं। अहंकार उनके रोएं-रोएं पर लिख जाता है। उसका कारण है। वक्तव्य अगर परमात्मा के पूर्ण होने का स्वीकार किया जाए, तो उस पूर्ण के साथ स्वयं को जोड़ने में शून्य होना कठिन पड़ेगा।

Then our ego can say, aham brahmasmi—I am Brahman. And so it often happens that those who proclaim aham brahmasmi become afflicted with extreme ego. Ego gets written on every pore. The reason is this: if one accepts the Divine as Full, then to join oneself to that Fullness makes emptiness difficult.

इसलिए साधक को ध्यान में रखकर ऋषि कहता है कि शून्य उसका स्वभाव है। और जब तक तुम शून्य न हो जाओ, तब तक उसे न पा सकोगे। यद्यपि जो पा लेते हैं, वे उसे पूर्ण भी कह सकते हैं, कोई अंतर नहीं पड़ता। लेकिन जिन्होंने नहीं पाया है, उनकी तरफ से अगर ध्यान रखना हो, तो शून्य कहना ही उचित है। क्योंकि परमात्मा को वही बताना उचित है, जो हमें बनना हो। परमात्मा को ऐसा कोई भी संकेत देना खतरनाक है, जो हमारे मिटने में बाधा बन जाए। मिट जाना है, खाली हो जाना है, तो ही हम उससे भर पाएंगे। तो जो हमें हो जाना है, परमात्मा को वही कहना उचित है।

Therefore, keeping the seeker in view, the Rishi says: His nature is Shunya. And unless you become shunya, you will not attain Him. Those who have attained may later say He is also Full—it makes no difference. But for those who have not attained, if one cares for their side, it is right to call Him Shunya. Because the Divine should be indicated in that very way which we ourselves must become. Any indication of God that obstructs our dissolution is dangerous. One must vanish, become empty—only then can He fill us. So to name the Divine as that which we have to become is right.

इसलिए शून्य प्रेफरेबल है, चुनाव योग्य है। और ऋषि ने शून्य को ही चुना और कहा कि यह शून्य संकेत नहीं है, ऐसा मत मानना कि हम सिर्फ इशारा करते हैं शून्य से उस परमात्मा का, जो कि पूर्ण है। यह कहा कि वह शून्य ही है, इशारा भी नहीं करते। उसका स्वभाव शून्य है। यह स्वभाव शून्य है, यह और भी एक-दो दिशाओं से समझ लेना चाहिए।

Hence Shunya is preferable, worthy of choice. And the Rishi has chosen Shunya and said: do not think "shunya" is only a pointer to a God who is actually Full. He says: He is Shunya itself; not even a pointer. His nature is Shunya. This nature of Shunya should be understood in a few more directions.

असल में सारा अस्तित्व शून्य से पैदा होता है और शून्य में ही लीन होता है। एक बीज है वृक्ष का, तोड़ें और खोजें कि वृक्ष उसमें कहां छिपा है! कहीं भी न मिलेगा। पीस डालें, कहीं वृक्ष न मिलेगा। फिर भी इसी बीज से वृक्ष पैदा होता है। यही बीज टूटकर जमीन में बिखर जाता है और अंकुर निकलता है और वृक्ष बन जाता है। लेकिन बीज में खोजने से वृक्ष कहीं भी नहीं दिखाई पड़ता था।

In truth, all existence arises out of Shunya and dissolves into Shunya. There is a seed of a tree—break it and search where the tree is hidden; you will not find it anywhere. Pound it—the tree will be nowhere. Yet from this very seed the tree arises. This seed breaks, scatters in the soil, a sprout emerges, and a tree is born. But searching within the seed, the tree was nowhere to be seen.

कहां से आता है यह वृक्ष? शून्य से आता है। बीज में तो सिर्फ इस वृक्ष की ब्लू-प्रिंट होती है, वृक्ष नहीं होता। बीज में तो सिर्फ नक्शा होता है कि वृक्ष कैसा होगा। जस्ट ए ब्लू-प्रिंट, ए बिल्ट-इन प्रोग्रैम। जैसे कि कोई आर्किटेक्ट एक मकान बनाता है और अपनी फाइल में एक नक्शा दबाकर चलता है। आप उसके नक्शे में रहने की कोशिश मत करना। वह नक्शा सिर्फ ब्लू प्रिंट है। वह सिर्फ रूपरेखा है; जैसा कि मकान बन सकेगा, उसकी सिर्फ रूपरेखा है। बीज में वृक्ष नहीं होता, बीज में सिर्फ रूपरेखा होती है। वृक्ष तो शून्य से आता है, बीज रूपरेखा देता है और वृक्ष निर्मित होता है।

From where does the tree come? From Shunya. In the seed there is only the blueprint of the tree, not the tree itself. The seed carries only the outline of what the tree shall be—a built-in program. As an architect carries a plan of a house; do not attempt to live in the plan. The plan is merely a blueprint—a sketch of how the house can be built. The seed does not contain the tree; it contains only the outline. The tree comes from Shunya; the seed gives the plan and the tree manifests.

आप जब पैदा होते हैं, तो आपके पिता और मां से आप पैदा नहीं होते, जस्ट ए ब्लू प्रिंट इज़ गिवेन। मां और बाप सिर्फ ब्लू प्रिंट देते हैं, रूपरेखा देते हैं कि नाक कैसी होगी, आंख कैसी होगी, बाल का रंग कैसा होगा, उम्र कितनी होगी, सब रूपरेखा दे देते हैं, लेकिन जो जीवन आता है, वह शून्य से आता है।

When you are born, you are not born from your father and mother—just a blueprint is given. The mother and father give only the blueprint: how the nose will be, how the eyes will be, what color the hair, how long the life—an outline. But the life that comes, comes from Shunya.

सारा अस्तित्व शून्य से निकलता है और सारा अस्तित्व शून्य में लौट जाता है। जब एक वृक्ष गिरता है और नष्ट होता है, तो पत्ते जमीन में मिलकर फिर मिट्टी हो जाते हैं। वे मिट्टी से आए थे। रूपरेखा खो गई, बिल्ट-इन प्रोग्रैम था, वह समाप्त हो गया। सत्तर साल वृक्ष को रहना था, वह बात समाप्त हो गई। मिट्टी अपनी मिट्टी खींच लेती है, पानी अपना पानी वापस ले लेता है, आकाश अपना आकाश मांग लेता है, सूर्य अपनी किरणों को वापस उठा लेता है, हवाएं अपनी हवाओं को खींच लेती हैं। लेकिन वृक्ष कहां गया? वह जो जीवन था, जिसने इस मिट्टी को इकट्ठा किया था और हवा को बांधा था और जिसने पानी खींचा था आकाश से और सूरज से किरणें ली थीं, वह जो जीवन था, जिसने यह सब संघट किया था, यह सारा आर्गनाइजेशन किया था, वह जीवन कहां है? वह शून्य से आया था और शून्य में वापस लौट गया।

All existence issues from Shunya and all existence returns to Shunya. When a tree falls and decays, the leaves merge back into soil. They had come from earth. The outline is lost, the built-in program ends. Seventy years were allotted to the tree—finished. Earth draws back its earth, water takes back its water, space claims back its space, the sun withdraws its rays, the winds take back their winds. But where is the tree? The life that drew earth together, bound air, pulled water, borrowed rays from the sun—that organizing principle, where is it? It came from Shunya and returned to Shunya.

परमात्मा को शून्य कहने का कारण है। जो भी दिखाई पड़ता है, वह तो पदार्थ है। जो भी पकड़ में आता है, वह पदार्थ है। इस सब दिखाई पड़ने वाले और पकड़ में आने वाले के अतिरिक्त कहीं कोई मूल स्रोत जीवन का चाहिए। उसे हम क्या कहें? उसे हम कोई भी नाम देंगे, तो वह पदार्थ जैसा मालूम पड़ेगा। शून्य भर एक शब्द है हमारे पास, जो पदार्थ जैसा मालूम नहीं पड़ता।

There is reason to call the Divine Shunya. Whatever appears is matter. Whatever can be grasped is matter. Beyond all this visible and graspable, there must be a primal source of life. What shall we call it? Any name we give will make it seem material. The only word we have that does not suggest matter is Shunya.

इसलिए परमात्मा को शून्य कहा है। इसीलिए उसे निराकार कहा है, सिर्फ शून्य ही निराकार हो सकता है। सिर्फ शून्य ही निराकार हो सकता है। इसीलिए उसे निर्गुण कहा है, सिर्फ शून्य ही निर्गुण हो सकता है। इसीलिए उसे सनातन कहा है--सदा एक जैसा रहने वाला--सिर्फ शून्य ही सदा एक जैसा हो सकता है। जैसे ही आकृति आती है, बदलाहट आ जाती है। जैसे ही गुण आते हैं, परिवर्तन आ जाता है। जैसे ही रूप आता है, जन्म और मृत्यु आ जाती है। सिर्फ शून्य ही अजन्मा, अमृत हो सकता है।

Therefore the Divine is called Shunya. Hence He is called nirakar—formless—only Shunya can be formless. He is called nirguna—without qualities—only Shunya can be without attributes. He is called sanatan—ever the same—only Shunya can remain ever the same. The moment form arrives, change comes in. The moment qualities appear, transformation begins. With form, birth and death arrive. Only Shunya can be unborn, immortal.

इसलिए ऋषि कहता हैः शून्य संकेत नहीं है हमारा, शून्य उसकी सत्ता है। विराट जगत उसी से पैदा होता है और उसी में लीन हो जाता है। शून्य परमात्मा की सत्ता, उसका अस्तित्व, उसके होने का ढंग है। इसीलिए वह दिखाई नहीं पड़ता। इसीलिए परमात्मा का दर्शन, ठीक शब्द नहीं है कहना। आंख से तो वह दिखाई नहीं पड़ेगा। कहना पड़ता है, क्योंकि मजबूरी है। कोई भी शब्द उपयोग करेंगे, तो इंद्रियों का होगा। परमात्मा की होती है प्रतीति, होती है अनुभूति, होती है एक्सपीरिएंसिंग, दर्शन नहीं। कहते हैं, शब्द के लिए उपाय नहीं कोई। परमात्मा शून्य है, इसीलिए तो मौजूद होकर भी मौजूद नहीं मालूम पड़ता। सब तरफ होकर भी अनुपस्थित है। जगह-जगह होकर भी कहीं भी नहीं मालूम पड़ता।

Thus the Rishi says: Shunya is not our pointer; Shunya is His very being. The vast world is born of That and dissolves into That. Shunya is the Divine’s way of being. Therefore He is not seen. Therefore "Darshan of God" is not the right phrase. With the eyes He cannot be seen. One must say so because language compels us. Whatever words we use will belong to the senses. With the Divine there is pratit—intimation; anubhuti—direct experiencing; but not vision through the eyes. Words fail. He is Shunya—therefore, though present, He seems absent. Being everywhere, He seems nowhere.

स्वामी राम निरंतर एक बात कहा करते थे। वे कहते थे, एक परम नास्तिक था। और उसने कहीं दीवार पर लिख छोड़ा था--गॉड इज़ नोव्हेयर, ईश्वर कहीं भी नहीं है। उसका छोटा बच्चा पैदा हुआ, बड़ा हुआ, स्कूल पढ़ने जाने लगा। अभी नया-नया पढ़ रहा था, तो पूरे लंबे अक्षर नहीं पढ़ पाता था। नोव्हेयर काफी बड़ा है। वह बच्चा पढ़ रहा था दीवार पर लिखा हुआ गॉड इज़ नोव्हेयर, उसने पढ़ा, गॉड इज़ नाऊ हियर। तोड़कर पढ़ा। वह नोव्हेयर जो था, उसे तोड़ लिया। बड़ा लंबा शब्द था। उतना लंबा उसकी अभी सामर्थ्य के बाहर था।

बाप तो बहुत चौंका। लिखा था, गॉड इज़ नोव्हेयर। पढ़ने वाले ने पढ़ा, गॉड इज़ नाउ हियर। उस दिन से बाप बड़ी मुश्किल में पड़ गया। जब भी वह दीवार पर देखता, तो उसको भी पढ़ाई में आने लगा, गॉड इज़ नाउ हियर।

Swami Rama used to say: There was an absolute atheist who had written upon a wall, God is nowhere. His small child was growing, had begun to learn at school. He could not yet read long words. Nowhere is a long word. He read the writing on the wall: God is now here. He broke the word. Nowhere he split into now here. The father was shocked. He had written God is nowhere; the reader read God is now here. From that day the father was in difficulty. Whenever he saw the wall, even he began to read: God is now here.

एक दफा बात खयाल में आ जाए, तो फिर उसे भुलाना बहुत मुश्किल हो जाता है। नोव्हेयर, नाउ हियर भी हो सकता है। जो कहीं नहीं है, वह सब कहीं भी हो सकता है। जो कहीं नहीं है, वह यहीं और अभी भी हो सकता है। लेकिन उसकी उपस्थिति अनुपस्थिति जैसी है। हिज़ प्रेजेंस इज़ जस्ट लाइक ऐब्सेंस।

Once a thought enters, it becomes difficult to forget. Nowhere can be now here. That which is nowhere can be everywhere. That which is nowhere can be here and now. But His presence is like absence. His presence is just like absence.

असल में अगर परमात्मा की उपस्थिति भी उपस्थिति जैसी हो, तो बहुत वायलेंट हो जाए, बहुत हिंसक हो जाए। उसे ऐसा ही होना चाहिए कि हमें पता ही न चले कि वह है, नहीं तो हम बड़ी मुश्किल में पड़ जाएं। खयाल है आपको!

In truth, if the Divine’s presence were like our ordinary presence, it would be too violent, too intrusive. It must be such that we do not even notice it—otherwise we would be in great trouble. You can imagine:

मैंने सुना है कि एक ईसाई नन, एक ईसाई साध्वी, बाइबिल में पढ़ते-पढ़ते इस खयाल पर पहुंच गई। बाइबिल में उसने पढ़ा कि ईश्वर सब जगह है और हर जगह देखता है। वह बड़ी मुश्किल में पड़ी। उसे लगा कि वह बाथरूम में भी होता ही होगा। वह कपड़े पहनकर स्नान करने लगी कि कहीं नंगा न देख ले। और दूसरी साध्वियों को पता चला। उन्होंने कहा, तू यह क्या पागलपन करती है कि तू बाथरूम में कपड़े पहनकर स्नान करती है! वहां कोई भी नहीं है। उस साध्वी ने कहा कि नहीं, जब से मैंने पढ़ा बाइबिल में, उसमें लिखा है, सब जगह वह देख रहा है, उसकी आंख हर जगह है, तो इसलिए मैं कपड़े पहनकर ही नहा लेती हूं।

I have heard of a Christian nun who, reading the Bible, came upon the statement: God is everywhere and sees all. She was greatly troubled. She thought, He must also be in the bathroom. She began to bathe with clothes on—lest He see her naked. Other nuns heard and said, What madness! You bathe clothed? There is no one there. She said, No—since I have read in the Bible that His eye is everywhere, I bathe clothed.

लेकिन उस पागल को पता नहीं कि जो बाथरूम के भीतर देख सकता है, वह कपड़े के भीतर भी देख सकता है। उसे इसमें क्या कठिनाई होगी? नथिंग इज़ इम्पासिबल फार हिम। अगर दीवार के भीतर ही घुस जाता है, तो कपड़े के भीतर ऐसी कौन सी अड़चन आती होगी। और कपड़े के भीतर जो घुस सकता है, दीवार के भीतर जो घुस सकता है, चमड़ी और हड्डी उसको कोई बाधा बनेगी? और जो इतना सब कहीं है, क्या वह भीतर भी न होगा? प्राणों में न होगा? लेकिन उसकी मौजूदगी बड़ी नॉन-वायलेंट है, बड़ी अहिंसात्मक है।

But that poor one did not know: He who can see inside the bathroom can see inside clothes as well. What difficulty would that be? Nothing is impossible for Him. If He can pass through walls, what obstacle are clothes? And if He can pass through clothes, what obstacle would skin and bone be? And He who is everywhere—would He not also be within? Within your very life-breath? But His presence is utterly non-violent, utterly non-intrusive.

ध्यान रखें, मौजूदगी में हिंसा हो जाती है। बाप बैठा है, तब देखें, बेटे की चाल बदल जाती है। बाप कमरे में बैठा है, बेटा जब निकलता है, तो उसकी चाल बदल जाती है, क्योंकि बाप की मौजूदगी हिंसात्मक होगी। अगर परमात्मा इस तरह मौजूद हो, तो जीवन बड़ी मुश्किल में पड़ जाए। जीना मुश्किल ही हो जाए, उठना-बैठना मुश्किल हो जाए, कुछ भी करना मुश्किल हो जाए।

Remember, ordinary presence creates tension. When the father is sitting, the son’s gait changes as he enters the room—because the father’s presence is intrusive. If God were present in that way, life would be impossible. To live would be difficult, to sit and stand difficult, to do anything difficult.

नहीं, आदमी के जीवन के लिए पूरी स्वतंत्रता इसीलिए संभव है कि उसकी उपस्थिति अनुपस्थिति जैसी है। वह सिर्फ उन्हें ही दिखाई पड़ना शुरू होता है, जिन पर उसकी मौजूदगी की कोई हिंसा नहीं होती। वह सिर्फ उन्हें ही अनुभव में आना शुरू होता है, जो इतने विकाररहित हो गए होते हैं कि अब नग्न हो सकते हैं और प्रकट हो सकते हैं। वह सिर्फ उन्हीं के निकट जाहिर होता है, जिनके पास छिपाने को कुछ भी नहीं रह जाता। इसलिए ऋषि कहते हैं, वह शून्य है। यह संकेत नहीं, उसकी सत्ता है।

No—man’s freedom is possible because His presence is like absence. He begins to be seen only by those upon whom His presence has no violence. He begins to be experienced only by those who have become so without vikalpa, without disturbance, that they can be naked and revealed. He appears only near those who have nothing left to hide. Therefore the Rishi says: He is Shunya. This is no mere indication; it is His very being.

सच्चा और सिद्ध हुआ योग संन्यासी का मठ है। सत्यसिद्धयोगो मठः।

सिद्ध हुआ योग ही संन्यासी का मठ है, वही उसका मंदिर है, वही उसका आवास। सिद्ध हुआ योग! बड़ी जागरूकता ऋषि के मन में होगी। सिर्फ इतना नहीं कहा कि योग उसका मंदिर है। क्योंकि योग सिर्फ बातों में हो सकता है, चर्चा में हो सकता है, सिद्धांत में हो सकता है। उस योग का कोई मतलब नहीं है।

Satya-siddha-yogo mathah—the true and realized Yoga is the monastic’s monastery. The monastery of a sannyasin is the Yoga that has been realized—the only temple, the only abode. Realized Yoga! The Rishi must have been very alert. He does not merely say, Yoga is his temple. Yoga can remain at the level of talk, discussion, doctrine. That Yoga is meaningless.

योग म्यूजियम में भी हो सकता है, यह मुझे आज पता चला। एक मित्र निमंत्रण दे गए हैं ब्रह्माकुमारियों का। उसमें लिखा है कि राज-योग का म्यूजियम। मुझसे कह गए कि आप जरूर देखें। राज-योग का बिलकुल म्यूजियम बनाकर रखा है।

Yoga can even enter museums—I learned today. A friend sent an invitation from the Brahma Kumaris: a museum of Raja-Yoga. He requested that I come and see. They have made a full museum of Raja-Yoga.

अभी योग इतना नहीं मर गया है कि म्यूजियम बनाना पड़े। म्यूजियम तो मरी हुई चीजों के लिए बनाना पड़ता है।

Yoga has not died so much that it must be put in a museum. Museums are for dead things.

बर्ट्रेंड रसेल के ऊपर कोई व्यक्ति थीसिस लिखना चाहता था। तो बर्ट्रेंड रसेल ने कहा कि कम से कम मुझे मर तो जाने दो। अन्वेषण का काम तो मरने के बाद ही शुरू होना चाहिए, अभी तो मैं जिंदा हूं। और अभी तुम कैसे थीसिस लिखोगे? अभी जिंदा आदमी न मालूम और क्या-क्या कहेगा। तुम्हारी थीसिस गड़बड़ हो सकती है। तुम थोड़ा वेट करो, थोड़ा ठहरो। इतने घबराओ मत, मैं भी मरूंगा ही। फिर तुम थीसिस लिख लेना।

Someone wanted to write a thesis on Bertrand Russell. Russell said: at least let me die. Research should begin after death; I am still alive. How will you write a thesis now? A living man may say anything tomorrow—your thesis may be upset. Wait a little. Do not be so restless—I too shall die. Then write your thesis.

लेकिन राज-योग के म्यूजियम का क्या मतलब हो सकता है? योग कोई म्यूजियम की बात है? लेकिन हो गई करीब-करीब।

But what sense is there in a museum of Raja-Yoga? Is Yoga a museum-piece? And yet, it has almost become so.

इसलिए ऋषि नहीं कहता कि योग उसका मठ है। क्योंकि योग सिद्धांत में हो सकता है, चर्चा में हो सकता है, म्यूजियम में हो सकता है, विचार में हो सकता है, दर्शन में हो सकता है।

Therefore the Rishi does not say, Yoga is his monastery. For Yoga may be in doctrine, in discussion, in museums, in thought, in philosophy.

ऋषि कहता हैः सिद्ध हुआ योग--वही उसका मठ है। सिद्ध हुआ योग। जब वह अनुभूति बन जाए स्वयं की, तभी। वह पतंजलि के शास्त्र में तो लिखा है, उस शास्त्र को सिर पर लेकर ढोते रहें, तो कोई हल नहीं होता। उस शास्त्र को कंठस्थ कर लें, तो भी कुछ नहीं होता। उस शास्त्र पर बड़ी व्याख्याएं कर डालें, तो भी कुछ नहीं होता। उस शास्त्र के बड़े जानकार बन जाएं, ऐसा कि पतंजलि भी मिल जाए तो डरे, तो भी कुछ नहीं होता। वह सिद्ध हो योग। क्योंकि योग जो है, वह विचार नहीं है, अनुभव है।

सिद्ध हुआ योग ही मठ है।

The Rishi says: Yoga that is realized—only that is his monastery. Realized Yoga. When it becomes one’s own experiencing, only then. It is written in Patanjali’s scripture; you may carry that scripture upon your head—no solution happens. Memorize it—still nothing happens. Write great commentaries—still nothing. Become such a great knower that even Patanjali would be intimidated—still nothing. It must be siddha—realized—Yoga. For Yoga is not a thought; it is an experience.

 

Only realized Yoga is the monastery.

लेकिन ऋषि एक शर्त और लगाता है, सच्चा और सिद्ध हुआ--ट्रू एंड एक्सपीरिएंस्ड। यह और कठिन शर्त है। इसका मतलब यह हुआ कि गलत योग भी सिद्ध हो सकता है। इसलिए ऋषि एक शर्त और लगाता है कि सत्य और सिद्ध हुआ योग। गलत योग भी सिद्ध हो सकता है। इस जगत में कोई भी चीज ऐसी नहीं है, जिसका गलत रूप न हो सके। सब चीजों के गलत रूप हो सकते हैं। और सही रूप जानने में बड़ा कठिन होता है, इसलिए गलत रूप चुनने सदा आसान होते हैं।

But the Rishi adds another condition: true and realized—satya and siddha. This is an even more difficult condition. It means false Yoga too can be realized. Therefore he adds: true and realized. False Yoga can also be accomplished. There is nothing in this world that cannot assume a false form. Every real thing has false versions. And because recognizing the true is arduous, the false is more easily chosen.

मुल्ला नसरुद्दीन की पत्नी का जन्म-दिन था। तो वह हीरे का हार लेकर आया। पत्नी तो पागल हो गई। लाखों का हार मालूम पड़ता था। उसने कहा, नसरुद्दीन तुम इतना मुझे प्रेम करते हो, यह मुझे कभी पता न था। नसरुद्दीन ने कहा कि बिना हीरे के हार के कहीं प्रेम का पता चलता है? अब तो पक्का है, यह हार देख। पर पत्नी ने कहा, लाखों खर्च हो गए होंगे। नसरुद्दीन ने कहा, हो ही गए। तो पत्नी ने कहा कि जब लाखों ही खर्च करने थे, तो बेहतर था एक राल्स रायस कार खरीद ली होती। नसरुद्दीन ने कहा, इमीटेशन कार कहीं मिलती हैं, तो हम वही खरीद लाते। यह इमीटेशन हार है। यह लाखों का दिखता है, है नहीं। लेकिन कार तो मिलती नहीं कहीं इमीटेशन।

It was Mulla Nasruddin’s wife’s birthday. He brought a diamond necklace. The wife went mad with joy. It looked worth lakhs. She said, I never knew you loved me so much. Mulla said, Without a diamond necklace, how could you know love? Now it is certain—see the necklace. The wife said, You must have spent lakhs. Mulla said, I have. She said, If you had to spend so much, better you had bought a Rolls-Royce. Mulla said, If imitation cars were sold, I would have bought one. This is an imitation necklace. It looks like lakhs; it is not. But imitation cars are not available anywhere!

जो भी चीज इस जगत में हो सकती है, उसका इमीटेशन हो सकता है। इमीटेशन सस्ता मिलता है। और आदमी सस्ते को खरीदने को बड़ा उत्सुक होता है, सरलता से मिल जाता है। सस्ते योग भी हैं, इमीटेशन योग भी हैं। इसलिए ऋषि ने कहा, सत्य और सिद्ध हुआ।

Whatever can be in this world can be imitated. Imitations come cheap. Man is eager to buy the cheap; it is easily acquired. Cheap Yogas exist too, imitation Yogas. Therefore the Rishi says: true and realized.

इमीटेशन योग क्या है, थोड़ी सी बात समझ लेनी चाहिए।

What is imitation Yoga? Understand a little.

सम्मोहन से संबंधित सब योग इमीटेशन योग होते हैं। जैसे कि उदाहरण के लिए अभी फ्रांस में एक बहुत योग्य सम्मोहन विद्या का पारंगत व्यक्ति था इमायल कुवे। इमायल कुवे सिर्फ लोगों की सम्मोहन से चिकित्सा करता था। एक आदमी बीमार है, सिर में दर्द है, तो कुवे कोई दवा नहीं देता था। वह सिर्फ उसे लिटाकर कहता कि तुम शिथिल पड़ जाओ और सोचो मन में कि दर्द नहीं है। और वह दोहराता कि दर्द नहीं है। वह बाहर से कहता कि दर्द नहीं है, दर्द झूठ है, दर्द नहीं है। मरीज मन में सोचता कि दर्द नहीं है, दर्द नहीं है, दर्द नहीं है। अगर यह भाव गहरा प्रवेश कर जाए, तो दर्द मिट जाता है।

All Yogas based on hypnosis are imitation. For example, in France there was a master of hypnosis, Emile Coué. He treated people solely through hypnotic suggestion. A man has a headache—Coué gave no medicine. He simply made him lie down and said: relax, and think in the mind, there is no pain. And he repeated, there is no pain. He said from outside: there is no pain; pain is false. The patient repeated inside: there is no pain, no pain. If this feeling entered deeply, the pain disappeared.

मिट जाने के दो कारण हैं। पहला कारण तो यह है कि निन्यानबे मौकों पर दर्द होता नहीं, सिर्फ खयाल होता है। निन्यानबे मौकों पर दर्द होता नहीं है, सिर्फ खयाल होता है, तो खयाल से मिट जाता है। एक मौके पर दर्द हो भी, तो खयाल, विपरीत खयाल से छिप जाता है। इमायल कुवे को मुल्ला नसरुद्दीन जैसा आदमी नहीं मिला।

There are two reasons. First, in ninety-nine cases the pain is not there; there is only the idea. In ninety-nine cases the pain is only an idea; so by idea it disappears. In one case where pain is there, the opposite idea covers it. Emile Coué did not meet a man like Mulla Nasruddin.

पर मैंने सुना है कि एक दूसरे सम्मोहन शास्त्री से मुल्ला नसरुद्दीन की मुलाकात हुई। नसरुद्दीन ने जाकर उससे कहा कि मैं बड़ी तकलीफ में पड़ा हुआ हूं। मुझे घर में बैठे-बैठे सर्दी पकड़ जाती है। भली धूप निकली है, सब ठीक है, अचानक सर्दी पकड़ जाती है। उस सम्मोहनविद ने कहा, कोई फिक्र नहीं। तुम घर में बैठे, आंख बंद किए सोचा करो कि सिर पर सूरज की तेज किरणें पड़ रही हैं। सिर गरम हो रहा है। नसरुद्दीन ने कहा, ठीक है। सात दिन बाद नसरुद्दीन की पत्नी ने फोन किया कि महाशय, आपने क्या कर दिया! उनको घर में बैठे-बैठे लू लग गई है।

I have heard: another hypnotist met Mulla. Mulla said, I am in great trouble. Sitting at home, I catch a chill. The sun is shining, everything is fine; suddenly I catch a cold. The hypnotist said: No worry. Sitting at home, with eyes closed, think that strong sunrays are falling on your head. The head is becoming hot. Mulla said, Fine. After seven days his wife phoned: Sir, what have you done! Sitting at home he got sunstroke.

लग ही जाएगी। वह सर्दी भी मन का खेल थी, यह लू भी मन का खेल। जो सर्दी लगा सकता है, वह लू भी लगा सकता है। इसमें कौन सी कठिनाई है! कला तो वही है, ट्रिक तो वही है।

Of course. The cold was mind-play; the heatstroke too is mind-play. He who can induce cold can induce heat. What difficulty is there? The trick is the same.

आदमी सम्मोहन से झूठे योग सिद्ध कर सकता है। अपने मन में सिर्फ भाव कर-करके, कर-करके कर सकता है। वे सच्चे योग नहीं हैं। सम्मोहन का भी उपयोग किया जा सकता है सच्चे योग के मार्ग पर, और किया जाता है, लेकिन बड़ा भिन्न है। आदमी में जो बीमारियां सम्मोहन से पैदा हुई हैं, उनको काट दिया जा सकता है, डी-हिप्नोटाइज किया जा सकता है। आदमी के भीतर जो रोग सम्मोहन से ही पैदा हुए हैं, वे सम्मोहन से जरूर काट देने चाहिए। लेकिन सम्मोहन से स्वास्थ्य नहीं पैदा करना चाहिए, नहीं तो वह झूठा होगा। फर्क समझ लें।

Through hypnosis one can achieve false Yogas. By repeatedly inducing moods in the mind, one can do much. They are not true Yogas. Hypnosis can be used on the true path too—and is used—but very differently. The diseases created by hypnosis can be removed by de-hypnotizing. Those illnesses that are born of hypnotic conditioning should be cut by hypnotic methods; but one should not create health through hypnosis, or it will be false. Understand the difference.

सम्मोहन से पैदा हुई बीमारी है झूठी, मन की मानसिक बीमारी है, तो मानसिक विचार से उसे तोड़ा जा सकता है। लेकिन अगर कोई मानसिक विचार से समझे कि मैं स्वस्थ हूं, मैं स्वस्थ हूं, तो वह स्वास्थ्य भी मानसिक विचार होगा, वह स्वस्थ हो नहीं पाएगा। इसलिए हिप्नोटिज्म का निगेटिव उपयोग हो सकता है। योग में होता है; नकारात्मक, सिर्फ काटने के लिए। पुराने बंधे हुए सम्मोहन को काटने के लिए उपयोग होता है, लेकिन कोई नया सम्मोहन पैदा करने के लिए उपयोग नहीं होता।

If the disease is mental, created by suggestion, it can be removed by suggestion. But if one thinks by suggestion, I am healthy, I am healthy, then that health too will be mental—a thought, not true health. Hence, hypnosis has a negative use—only to cut the old hypnotic bindings. In Yoga it is used negatively, never to create a new hypnosis.

झूठे योग में नया सम्मोहन पैदा करने के लिए उपयोग होता है। तो आप बैठकर एक पत्थर की मूर्ति को भगवान मानकर अगर सम्मोहन करते रहें, करते रहें, करते रहें, तो मूर्ति भगवान मालूम होने लगेगी। बातचीत भी मूर्ति से हो सकती है, चर्चा भी हो सकती है। हालांकि और किसी को सुनाई नहीं पड़ेगी, सिर्फ आपको ही सुनाई पड़ेगी। लेकिन अगर दो-चार दिन भी अभ्यास छोड़ दें, तो चर्चा बंद हो जाएगी, मूर्ति फिर पत्थर मालूम होने लगेगी। वह जो सम्मोहन था, आपका प्रोजेक्शन था।

In false Yogas a new hypnosis is created. If you sit and keep hypnotizing yourself that a stone idol is God, then the idol will begin to appear divine. You may even converse with it, discuss with it—though no one else will hear; only you will. But if you stop the practice for a few days, the conversation ends; the idol again seems a stone. That hypnosis was your projection.

नहीं, पत्थर में भी भगवान खोजा जा सकता है। दो ढंग हैं--एक ढंग तो यह है कि मैं पत्थर में भगवान मानूं और आरोपित करूं। तो निरंतर आरोपण करने से पत्थर में भगवान दिखाई पड़ने लगेंगे। वे भगवान मेरे ही कल्पित भगवान हैं, वह सच्चा योग नहीं है। नहीं, मैं पत्थर में भगवान मानूं ही नहीं। मैं तो सिर्फ अपने भीतर चित्त को विचारों से खाली करूं, खाली करूं, खाली करूं और वह घड़ी ले आऊं, जब कि चित्त बिलकुल दर्पण की तरह शून्य हो जाए। पत्थर सामने होगा। भगवान उसमें प्रकट हो जाएंगे।

No—God can be discovered even in stone, but there are two ways. One way: I assume God in stone and superimpose. Through constant superimposition God will begin to appear in stone—but that God is my imagined God, not true Yoga. The other: do not assume God in stone. Simply empty the inner mind of thoughts, empty it, empty it, until the moment comes when the mind becomes a mirror-like emptiness. The stone will be in front. God will reveal through it.

लेकिन यह भगवान मेरे कल्पित नहीं होंगे। क्योंकि कल्पना करने वाला चित्त और विचार तो मैं छोड़ चुका। कल्पना करने वाला मन तो मैं हटा चुका। अब तो वहां पत्थर है और यहां मेरी चेतना है। चेतना और पत्थर का मिलन हो जाए, तो पत्थर भगवान हो जाता है। लेकिन बिना चेतना के मिलन के, मन के ही आधार पर अगर मैं निरंतर चिंतन करता रहूं, मनन करता रहूं, अभ्यास करता रहूं कि यह मूर्ति भगवान है, भगवान है, भगवान है, ऐसा दोहराता रहूं, दोहराता हूं, दोहराता रहूं, तो एक दिन मैं वह भ्रांति पैदा कर लूंगा जिस दिन मूर्ति भगवान हो जाएगी।

But this God will not be my imagined God, because the mind that imagines, the thought that projects, has been dropped. Now there is only the stone there, and here, my pure awareness. When consciousness and stone meet, the stone becomes God. But without the meeting of consciousness, if I persist only with the mind, contemplating and practicing that "this idol is God," repeating it, one day I will create the illusion that the idol is God.

पत्थर में भगवान प्रकट होते हैं, लेकिन उस आदमी के लिए, जिसका मन गिर जाता है। और जो मन से ही पत्थर में भगवान प्रकट करता है, वह झूठा योग है।

God reveals through stone—but to the one whose mind has fallen. Whoever reveals God through the mind is in false Yoga.

तो ऋषि कहता हैः सच्चा और सिद्ध हुआ योग।

Thus the Rishi says: true and realized Yoga.

अनुभवित हो, अनुभव से ठहरा हो, जाना हो और फिर भी जरूरी नहीं--क्योंकि अनुभव भी काल्पनिक हो सकता है, अनुभव भी झूठा हो सकता है, अनुभव भी स्वप्नवत हो सकता है--इसलिए एक शर्त और लगाई, सच्चा। सच्चे का अर्थ यही है, दो तरह की संभावनाएं हैं हमारी। अगर हम मन से सत्य की तरफ चलें, तो जो भी होगा वह सच्चा नहीं, झूठा होगा। अगर हम मन को छोड़कर चलें, तो जो भी होगा वह सच्चा होगा। सत्य योग का अर्थ है, मन से साधा गया नहीं, मन के विसर्जन से पाया गया। झूठे योग का अर्थ है, मन से ही साधा गया। मन के पार कुछ भी पता नहीं।

It must be experienced, established in experience, known—and even then, not necessarily true, because experience too can be imagined, experience can be false, like a dream. Therefore one more condition: true. True means this—there are two possibilities for us. If we move toward truth through the mind, whatever happens will be false. If we move leaving the mind, whatever happens will be true. True Yoga means: not attained by mind, attained by the dissolution of mind. False Yoga means: attained by the mind; beyond mind, nothing is known.

उस आत्मस्वरूप के बिना अमरपद नहीं है। और वह जो सच्चा और सिद्ध हुआ योग है, उससे मिलने वाला जो अनुभव है, अमरपदं न तत्‌ स्वरूपम्‌, उसे जाने बिना, उसे पाए बिना अमर पद नहीं है। उसे पाए बिना अमृत की कोई उपलब्धि नहीं है, मृत्यु बनी ही रहेगी। इसका अर्थ हुआ, जहां तक मन होगा, वहां तक मृत्यु होगी। मन की सीमा मृत्यु की सीमा है। मन और मृत्यु एक ही अस्तित्व के नाम हैं। मन के पार अमृत है, मन की सीमा के पार अमृत है।

Without the Self-nature, there is no immortal state. And that which comes through true and realized Yoga—the experience that arises thereby—amarpadam na tat svarupam—without knowing That, without attaining That, there is no realm of immortality. Without that, there is no attainment of amrit; death will persist. Which means, wherever mind is, there will be death. The boundary of mind is the boundary of death. Mind and death are two names of one fact. Beyond mind is amrit; beyond the frontier of mind is the deathless.

और अमृत को पाए बिना चैन नहीं मिल सकता--जन्म-जन्म, कोटि-कोटि जन्म भटककर भी चैन नहीं मिल सकता। क्योंकि जब मृत्यु पीछा कर रही हो निरंतर, तो कैसे चैन मिल सकता है? मृत्यु गले में हाथ डाले खड़ी हो निरंतर, तो कैसे चैन मिल सकता है? थोड़ी-बहुत देर भुलावा हो सकता है, वह दूसरी बात है। लेकिन फिर-फिर याद आ जाती है, फिर-फिर याद आ जाती है। मौत फिर-फिर घेर लेती है। अमृत को जाने बिना निश्चिंतता नहीं हो सकती। जब तक मुझे लगता है कि मिट जाऊंगा, मिट सकता हूं, तब तक प्राण कंपते ही रहेंगे।

And without knowing the deathless, there can be no ease—birth after birth, for millions of lives, there can be no rest. Because when death is following continuously, how can there be ease? When death stands with arms around the neck, how can there be rest? There can be brief forgetfulness, but again and again it returns. Death encircles again and again. Without tasting amrit there can be no deep ease. As long as I feel I will vanish, I can vanish, the breath will tremble.

एक बहुत कीमती विचारक हुआ पश्चिम में--सोरेन कीर्कगार्ड। उसने एक किताब लिखी है, उसमें उसने कहा है कि मैन इज़ ए ट्रैम्बलिंग, आदमी एक कंपन है। पर व्हाई मैन इज़ ए ट्रैम्बलिंग? बिकाज़ ऑफ डेथ। आदमी क्यों एक कंपन है? मृत्यु के कारण। मृत्यु चौबीस घंटे सामने खड़ी हो, कंपेंगे नहीं तो क्या करेंगे? अमृत को पाए बिना कंपन नहीं मिटेगा। कंपन के मिटे बिना स्वभाव की सरलता, निर्दोषता अनुपलब्ध रहेगी।

In the West there was a precious thinker—Søren Kierkegaard. He wrote a book in which he says: Man is a trembling. But why is man a trembling? Because of death. Death stands before him twenty-four hours a day—how will he not tremble? Without attaining the deathless, the trembling will not cease. Without the cessation of trembling, the natural ease and innocence of being remains unavailable.

ऋषि कहता हैः उस आत्मस्वरूप के बिना अमरपद नहीं है।

The Rishi says: without that Self-form there is no immortal state.

उस आत्मपद को जानना ही पड़ेगा। उस आत्मस्वरूप को जानना ही पड़ेगा। उसे जानना ही पड़ेगा, जो है। उस मन को छोड़ना ही पड़ेगा, जो भरमाता है, भटकाता है, भ्रम पैदा करता है, स्वप्न जन्माता है।

That Self-state must be known. That Self-nature must be known. That which is must be known. The mind must be left—mind which deludes, distracts, creates illusions, gives birth to dreams.

आदिब्रह्म स्व-संवित्‌।

Adi-brahma sva-samvit.

वह जो ब्रह्म है, वह जो चैतन्य है हमारे भीतर छिपा हुआ, आदि चैतन्य है हमारे भीतर, वह स्व-संवित्‌ है। यह बहुत कीमती विचार है उपनिषदों का--स्व-संवित्‌, सेल्फ-कांशस।

That Brahman, that consciousness hidden within us, the primordial awareness, is sva-samvit—self-conscious, self-illuminated. This is a very precious intuition of the Upanishads—sva-samvit, self-luminous.

यहां हम बैठे हैं। बिजली बुझ जाए, तो फिर हम एक-दूसरे को दिखाई न पड़ेंगे निश्चित ही। क्योंकि एक-दूसरे का देखना जो है, वह स्व-प्रकाशित नहीं है, पर-प्रकाशित है। एक प्रकाश पर निर्भर है। यह बिजली जलती है, तो मैं आपको देख रहा हूं। बिजली बुझ गई, तो मैं आपको नहीं देख सकूंगा। सूरज है, तो मुझे रास्ता दिखाई पड़ रहा है; सूरज ढल गया, तो मुझे रास्ता दिखाई नहीं पड़ता, क्योंकि रास्ता स्व-प्रकाशित नहीं है। दूसरे से प्रकाशित है।

We sit here. If the light goes out, we will not see each other—because seeing one another is not self-illumined; it is other-illumined. It depends on a second light. When electricity flows, I see you. When it is extinguished, I cannot see you. The path is visible while the sun is; when it sets, the path is no longer seen—because the path is not self-luminous.

मुल्ला नसरुद्दीन अपने कमरे में बैठा है। अमावस की रात है। एक मित्र मिलने आया है। सांझ थी, सूरज ढल रहा था, तब आया था। तब सब चीजें दिखाई पड़ती थीं। फिर गपशप में काफी वक्त निकल गया। रात अंधेरी हो गई। तो मित्र ने मुल्ला नसरुद्दीन से कहा कि तुम्हारे बाएं हाथ की तरफ दीया रखा है, ऐसा मैंने सांझ को देखा था। उसे जला क्यों नहीं लेते? मुल्ला ने कहा, आर यू मैड! अंधेरे में पता कैसे चलेगा कि कौन सा मेरा बायां हाथ है और कौन सा मेरा दाहिना?

Mulla Nasruddin was sitting in his room. It was a new moon night. A friend came to visit. He had arrived at dusk, when the sun was setting. Then everything was visible. They chatted long; night grew dark. The friend said, I had seen at evening a lamp placed to your left. Why not light it? Mulla said: Are you mad? In the dark how will I know which is my left hand and which is my right?

और अगर अंधेरे में पता चलता है कि कौन सा बायां है और कौन सा दायां, तो भीतर कोई शक्ति है जो स्व-संवेदित है, स्व-प्रकाशित है। कुछ पता न चले, इतना तो पता चलता है कि मैं हूं। अंधेरे में कुछ पता न चले, इतना तो पता चलता है कि मैं हूं। अपना तो पता चलता है अंधेरे में भी। तो इसका मतलब यह हुआ कि अपने होने में जरूर कोई प्रकाश होगा, जो अंधेरे में भी दिखाई पड़ता हूं मैं अपने को, कोई चेतना होगी। इतना तो तय है कि मेरा होना किसी और चीज के आधार से मुझे पता नहीं चलता, मेरे ही आधार से पता चलता है।

And if in the dark we still know which is left and which is right, then within there is a power that is self-sensing, self-lit. Even if nothing else is known, this much is known: I am. In darkness nothing is known—this at least is known, I am. I am known even in darkness. This means: within our being there must be a light by which I see myself; some consciousness must be there. It is certain that my being is not known through something else, but through itself.

लेकिन हम भीतर तो कभी जाकर देखते नहीं कि वहां एक स्व-संवित्‌, स्व-प्रकाशित, स्व-ज्योतिर्मय तत्व मौजूद है। और कभी अगर देखें भी, तो हम ऐसी उलटी कोशिशें करते हैं, जिसका कोई हिसाब नहीं।

Yet we never go within to see that there is a self-luminous, self-radiant element present. And if ever we do look, we try such inverted methods that there is no end to the folly.

एक रात मुल्ला नसरुद्दीन अपने घर के बाहर पकड़ लिया गया। दो बजे थे। पुलिस वाले ने जोर से धीमे-धीमे आकर उसकी कमर पकड़ ली। वह एक खिड़की में से झांक रहा था। घर उसी का था। अंधेरी रात थी। लेकिन पुलिस वाले को क्या पता? जब पुलिस वाले ने पकड़ा तो मुल्ला ने कहा, धीमे-धीमे, आवाज मत करना! कहीं वह जाग न जाए। उसने पूछा, कौन जाग न जाए? तुम खुद ही तो मुल्ला नसरुद्दीन मालूम पड़ते हो! उसने कहा कि मैं ही हूं, लेकिन चुप! उसने कहा, कर क्या रहे हो? बड़ी देर से मैं देख रहा हूं, तो मैं समझा कोई चोर। इधर-उधर घूमते हो, इस खिड़की से झांकते हो, उस दरवाजे से...।

One night Mulla was caught outside his own house. It was two o’clock. A policeman slowly crept up and grabbed him by the waist. Mulla was peeping through a window. It was his own house, but how would the policeman know? When he was grabbed, Mulla said, Softly, softly—do not make noise! She may wake up. Who? asked the policeman. You seem to be Mulla yourself! He said, I am, but hush! What are you doing? I have watched you for long—I thought you were a thief. You circle about, peep through this window, that door...

उसने कहा, तू बकवास तो मत कर। जोर से तो मत बोल। सुबह आना, बता दूंगा। तो उसने कहा, मैं छोड़कर भी नहीं जा सकता। बात क्या है? नसरुद्दीन ने कहा, नहीं मानता, तो सुन। बात यह है कि लोग कहते हैं कि मैं नींद में उठकर चलता हूं। सो आई एम जस्ट चेकिंग। वे ठीक कहते हैं कि नहीं। मैं खिड़की में से देख रहा हूं कि मुल्ला चल तो नहीं रहा है। लेकिन कोई नहीं चल रहा है, बिस्तर पर भी कोई नहीं है। कोई सो भी नहीं रहा है, चलने का तो सवाल ही नहीं है। आधी रात खराब हो गई। अभी तक तो चलता हुआ दिखाई नहीं पड़ा। लोग कहते हैं, सोते में चलता हूं। जस्ट चेकिंग।

Mulla said, Do not babble. Do not speak loudly. Come in the morning—I will tell you. The policeman said, I cannot leave you. What is the matter? Mulla said, If you won’t relent, then listen. People say I walk in my sleep. So I am just checking—whether they are right or not. I am peeping to see if Mulla is walking. But no one is walking. No one is on the bed either—no one is sleeping, so walking does not arise. Half the night is gone. I have not yet seen myself walk. People say, I walk in my sleep—I am just checking!

कभी-कभी जब हम अपने को भी ऐसे ही खोजने जाते हैं, तो ऐसे ही दरवाजे-खिड़की से झांकते हैं। अपने ही भीतर दरवाजे-खिड़की से झांकते हैं। वहां कोई न मिलेगा, क्योंकि जिसको खोजने गए हैं, वह बाहर खड़ा है।

Sometimes when we go to search for ourselves, we do the same—peeping through doors and windows of ourselves. You will not find anyone there, because the one you are seeking stands outside.

स्व-संवित्‌ होने का अर्थ है, जिसे हम बाहर से नहीं जान सकते हैं। जिसे हमें भीतर से ही जानना पड़ेगा। जिसे हम भीतर से जान ही रहे हैं, पर न मालूम भूल गए हैं, विस्मरण हो गया है, याददाश्त खो गई है।

Sva-samvit means: that which cannot be known from the outside. It must be known only from within. It is that which we are already knowing from within, but have forgotten—amnesia has happened.

मुल्ला भागा जा रहा है अपने गधे पर बहुत तेजी से। सारा गांव चौकन्ना हो गया है। सड़क पर लोगों ने रास्ते छोड़ दिए हैं। लोगों ने चिल्लाकर पूछा कि मुल्ला जा कहां रहे हो? मुल्ला ने कहा, मेरा गधा खो गया है। तो लोगों ने कहा, ठहरो, तुम गधे पर सवार हो। उसने कहा, अच्छा बताया। मैं इतनी तेजी में था कि मैं सारी जमीन खोज आता और पता न चलता कि गधे पर बैठा हुआ हूं। मैं तेजी में था, इन टू मच हरी। बहुत जल्दी में था। ठीक किया लोगो, जो याद दिला दिया। अन्यथा आज बड़ी भूल हो जाती, लौटना मुश्किल हो जाता, क्योंकि नीचे देखने की फुर्सत किसको है! मेरी आंखें तो आगे टिकी थीं कि गधा है कहां। चारों तरफ देख रहा था; और नीचे देखने का मौका, मैं कहता हूं, निश्चित ही न आता। क्योंकि जो चारों तरफ देख रहा है, वह नीचे कैसे देखेगा?

Mulla is galloping on his donkey with great haste. The whole village is alarmed; people clear the road. They shout: Mulla, where are you going? Mulla says, My donkey is lost! People say, Wait—you are riding the donkey. He says, Good you told me. I was in such a hurry, I would have searched the whole earth and not known that I was sitting on the donkey. I was in too much hurry. You did well to remind me; otherwise the mistake would have been great. Returning would have been hard, because who has time to look downward? My eyes were fixed ahead—where is the donkey? I looked in all directions; and the chance to look down—certainly would not have come. For one who looks all around, how will he look below?

जो बाहर देख रहा है, वह भीतर कैसे देखेगा?

Who looks outside—how will he look inside?

स्व-संवित्‌ का अर्थ है कि हमारे भीतर वह जो आदि चेतना है, वह जो ओरिजनल कांशसनेस है, वह जो सदा से हमारे भीतर है, वह हमें भूल गई है, क्योंकि हम उस पर ही सवार हैं और उसी को खोज रहे हैं। तो खोजते रहें। ऋषि चिल्लाकर कहते हैं कि जरा ठहरो, किसे खोजने निकले हो? जरा रुको, जरा सुनो भी! क्योंकि तुम जिसे खोजने निकले हो, कहीं उसी पर तो सवार नहीं हो! कहीं तुम वही तो नहीं हो, जिसको खोजने निकले हो!

Sva-samvit means: within us is that original consciousness which has been forgotten, because we are riding upon it and seeking it. Keep seeking. The Rishi shouts: Wait a little—whom have you set out to find? Pause—listen! The one you seek—are you not riding upon it? Are you not yourself that which you seek?

जो जानते हैं, वे कहते हैं, द सीकर इज़ द साट। वह जो खोज रहा है, उसकी ही खोज चल रही है, इसलिए हो नहीं पाती, इसलिए असफलता हो जाती है।

Those who know say: the seeker is the sought. The one who is searching is the very one being searched—hence the failure.

झेन फकीर कहते हैं, डोन्ट सीक, इफ यू वान्ट टु सीक। खोजो ही मत, अगर खोजना है। रुक जाओ। क्योंकि खोजने में तो दौड़ना पड़ेगा। ठहर जाओ। और एक दफा देखो तो कि तुम कौन हो? तुम किसे खोजने निकले हो? कहीं वह तुम्हारे भीतर ही तो नहीं है?

Zen masters say: Don’t seek, if you want to seek. Stop. Because to seek you must run. Be still. Once, just see—who are you? Whom have you set out to find? Is it not within you already?

स्व-संवित्‌ का अर्थ होता है, जिसे जानने के लिए किसी और प्रकाश की जरूरत न पड़ेगी, और जिसे पहचानने के लिए किसी से पूछना न पड़ेगा। जिसके होने में ही जिसकी पहचान छिपी है, जिसके होने में ही जिसका प्रकाश छिपा है, जो अपने से ही प्रकाशित है। दूसरे किसी प्रकाश की कोई भी जरूरत नहीं है।

Sva-samvit means: that which needs no other light to be known, and for which you need not ask anyone. In whose very being, its knowing is hidden; in whose very being, its light is present—self-luminous. No other light is needed.

अजपा गायत्री है। विकार-मुक्ति ध्येय है।

Ajapa Gayatri. Liberation from vikaras is its aim.

गायत्री तो हम सब जानते हैं कि क्या है। लेकिन ऋषि कहता है, अजपा गायत्री। लेकिन जिस गायत्री को हम जानते हैं, वह तो जपी जाती है। वह तो जपा है। तो यह ऋषि तो उलटी बात कह रहा है। यह कह रहा है, अजपागायत्री विकारदंडो ध्येयः। जिसे जपा ही नहीं जा सकता, उसमें ठहर जाना गायत्री है। जिसका कोई नाम ही नहीं, जपोगे कैसे? जिसका कोई शब्द नहीं, जपोगे कैसे? जिसका कोई रूप नहीं, उसे जपोगे कैसे? सब छोड़कर, जप भी छोड़कर जहां पहुंचा जाता है, वहां गायत्री है। वही मंत्र है, जहां मंत्र भी नहीं रह जाता। जहां प्रभु का नाम भी नहीं रह जाता, वहीं उसके नाम की उपलब्धि है--अजपा।

We all know Gayatri. But the Rishi says: Ajapa Gayatri. The Gayatri we know is japa—chanted. But he says: ajapa-gayatri vikaradando dhyeyah—the Gayatri that cannot be chanted, to abide in That is Gayatri. That which has no name—how will you chant it? That which has no word—how chant it? That which has no form—how chant it? To drop all—even japa—and arrive where japa too is no more, that is Gayatri. That is the mantra where even mantra is not. Where even the Name of the Lord is no more—there the name is attained: Ajapa.

अगर हम अपने भीतर देखें, शब्द हम बोलते हैं, जब हम शब्द बोलते हैं, उसके पहले भी शब्द होता है एक पर्त नीचे--जब हम शब्द को सोचते हैं--बोला नहीं गया अभी शब्द, सिर्फ सोचा गया है। अभी बाहर प्रकट नहीं हुआ, अभी भीतर ही प्रकट हुआ। लेकिन सोचा गया शब्द जब भीतर प्रकट होता है, उसके पहले भी होता है। तब वह सोचा भी नहीं गया होता है।

If we look within, we speak words. Before we speak, there is a layer beneath—the layer of thought. The word has not yet been spoken, only thought. It has appeared within but not yet outside. But even before the word appears as thought, it exists.

कई दफे आपको लगा होगा कि किसी का नाम खो गया है। याद है--लोग कहते हैं, जीभ पर रखा है--फिर भी याद नहीं आता। बड़े अजीब लोग हैं। अगर जीभ पर ही रखा है, तो अब और क्या दिक्कत है? मगर उनकी कठिनाई मैं समझता हूं। उनकी कठिनाई सच्ची है, जीभ पर ही रखा है। उन्हें पक्का पता है कि याद है और याद नहीं आ रहा है। ये दोनों बातें एक साथ हो रही हैं। इसका मतलब यह हुआ कि उन्हें याद है। यह याद कहां होगा? यह याद उनके विचार के तल के नीचे है; और विचार के तल में पकड़ में नहीं आ रहा है।

Many times you must have felt a name is lost. It is on the tip of the tongue—and still does not come. Strange people—if it is on the tip of the tongue, what is the difficulty? Yet I understand their difficulty. It is truly on the tongue—they are sure they remember, and yet it does not come. Both are happening at once. It means: they remember. Where is this remembrance? It is below the level of thought; it does not reach the thought-layer.

और कई दफा अगर आप बहुत कोशिश करें--इन टू मच हरी, सवार हो जाएं खोजने के लिए--न मिलेगा। घबड़ा जाएंगे, परेशान हो जाएंगे, सिर पीट लेंगे। फिर भूल जाएंगे। छोड़ देंगे कि जाने दो। चाय पी रहे हैं और अचानक, वह जो नहीं मिल रहा था, निकल आया और आ गया। यह कहां से आया? यह कहां था? निश्चित ही यह विचार में तो नहीं था, नहीं तो आप पहले ही पकड़ लेते। यह विचार से नीचे के तल पर था।

And if you try too hard—in too much hurry—become mounted upon the search, it will not come. You will fret, be disturbed, beat your head. Then you forget it. Let it go. You sip tea—and suddenly what would not come appears. From where? Where was it? It certainly was not in thought—otherwise you would have caught it earlier. It was on a level below thought—in the unconscious.

तीन तल हुए--एक वाणी में प्रकट हो, एक विचार में प्रकट हो, एक विचार के नीचे अचेतन में हो। ऋषि कहते हैं, उसके नीचे भी एक तल है। अचेतन में भी होता है, तो भी उसमें आकृति और रूप होता है। उसके भी नीचे एक तल है, महाअचेतन का कहें, जहां उसमें रूप और आकृति भी नहीं होती। वह अरूप होता है। जैसे एक बादल आकाश में भटक रहा है। अभी वर्षा नहीं हुई। ऐसा एक कोई अज्ञात तल पर भीतर कोई संभावित, पोटेंशियल विचार घूम रहा है। वह अचेतन में आकर अंकुरित होगा, चेतन में आकर प्रकट होगा, वाणी में आकर अभिव्यक्त हो जाएगा। ऐसे चार तल हैं।

There are three levels: expression in speech; expression in thought; and beneath thought in the unconscious. The Rishi says: beneath that too is a level. Even in the unconscious there is outline and form. Beneath that is a level—the super-unconscious—where there is neither outline nor form; it is arupa. Like a cloud drifting in the sky before rain—on some unknown inner plane a potential thought is hovering. It will sprout in the unconscious, manifest in the conscious, and express in speech. There are thus four planes.

गायत्री उस तल पर उपयोग की है जो पहला तल है, सबसे नीचे। उस तल पर अजपा का प्रवेश है।

Gayatri is to be used on the first, the deepest plane. At that plane, entry is ajapa.

तो जप का नियम है। अगर कोई भी जप शुरू करें--समझें कि राम-राम जप शुरू करते हैं, या ॐ, कोई भी जप शुरू करते हैं; या अल्लाह, कोई भी जप शुरू करते हैं--तो पहले उसे वाणी से शुरू करें। पहले कहें, राम, राम; जोर से कहें। फिर जब यह इतना सहज हो जाए कि करना न पड़े और होने लगे; इसमें कोई एफर्ट न रह जाए पीछे, प्रयत्न न रह जाए, यह होने लगे; जैसे श्वास चलती है, ऐसा हो जाए कि राम, राम चलता ही रहे, तो फिर ओंठ बंद कर लें। फिर उसको भीतर चलने दें। फिर बोलें न राम, राम; फिर भीतर बोल चले राम, राम।

The rule of japa is this: if you begin any mantra—say Rama-Rama, or Om, or Allah—first begin with the tongue. Say Rama, Rama—aloud. When it becomes so natural that you need not do it, it happens on its own—no effort, as breath goes on—then close the lips. Let it go on within. Do not utter Rama, Rama; let Rama, Rama sound inside.

फिर इतना इसका अभ्यास हो जाए कि उसमें भी प्रयत्न न करना पड़े, तब इसे वहां से भी छोड़ दें, तब यह और नीचे डूब जाएगा। और अचेतन में चलने लगेगा--राम, राम। आपको भी पता न चलेगा कि चल रहा है, और चलता रहेगा। फिर वहां से भी गिरा दिए जाने की विधियां हैं और तब वह अजपा में गिर जाता है। फिर वहां राम, राम भी नहीं चलता। फिर राम का भाव ही रह जाता है--जस्ट क्लाउडी, एक बादल की तरह छा जाता है। जैसे पहाड़ पर कभी बादल बैठ जाता है धुआं-धुआं, ऐसा भीतर प्राणों के गहरे में अरूप छा जाता है।

When practice has become so effortless even there, then drop it from that plane too—it will sink deeper. Rama, Rama will begin in the unconscious—you will not even know it and it will go on. Then there are methods to drop it from there too—and it falls into the ajapa. Then there is not even Rama, Rama. Only the flavor of Rama remains—just cloudy. As if a cloud settles on a mountain; a mist spreads. So deep within, an arupa spreads.

उसको कहा है ऋषि ने, अजपा। और जब अजपा हो जाए कोई मंत्र, तब वह गायत्री बन गया। अन्यथा वह गायत्री नहीं है।

This the Rishi calls Ajapa. And when any mantra descends into ajapa, it becomes Gayatri. Otherwise it is not Gayatri.

और क्या है इस अजपा का उपयोग? इस अजपा से सिद्ध क्या होगा? इससे सिद्ध होगा, विकार-मुक्ति। विकारदंडो ध्येयः। इस अजपा का लक्ष्य है विकार से मुक्ति।

And what is the use of Ajapa? What is attained by it? Through it comes liberation from vikaras, from the taints. Vikara-dando dhyeyah—Ajapa’s aim is freedom from the distortions.

यह बहुत अदभुत कीमिया है, केमेस्ट्री है इसकी। मंत्र शास्त्र का अपना पूरा रसायन है। मंत्र शास्त्र यह कहता है कि अगर कोई भी मंत्र का उपयोग अजपा तक चला जाए, तो आपके चित्त से कामवासना क्षीण हो जाएगी, सब विकार गिर जाएंगे। क्योंकि जो व्यक्ति अपने अंतिम अचेतन तल तक पहुंचने में समर्थ हो गया, उसको फिर कोई चीज विकारग्रस्त नहीं कर सकती। क्योंकि सब विकार ऊपर-ऊपर हैं, भीतर तो निर्विकार बैठा हुआ है। हमें उसका पता नहीं है, इसलिए हम विकार से उलझे रहते हैं।

This is an amazing alchemy. Mantra-shastra has its own chemistry. It says: if any mantra is used down to ajapa, your mind will be cleansed of kama, of lust, and the vikaras will fall. For one who can reach the innermost unconscious, nothing can defile him—because all vikaras are on the surface. Within sits the stainless. Not knowing this, we remain entangled on the surface.

ऐसा समझें कि एक घाटी है अंधेरी, और सीलन से भरी और बदबू से भरी। और जंगली जानवर हैं और सांप हैं और सब कुछ उपद्रव है। एक आदमी उस घाटी में है। वह बड़ा परेशान है कि सांपों से कैसे बचूं और सिंह न खा जाए और कोई हमला न कर दे और अंधेरा है और बदबू है और बीमारी है। फिर वह आदमी पहाड़ पर चढ़ना शुरू कर देता है। फिर वह थोड़ा ऊपर पहुंचता है, और सूरज की रोशनी मिल जाती है। वहां अंधेरा नहीं है। वहां सांप नहीं सरकते। घाटी में अब भी सरक रहे होंगे। पर वह आदमी घाटी के बाहर आ गया। वह आदमी और ऊपर चलता है, वह प्रकाश-उज्ज्वल शिखर पर पहुंच जाता है, जहां कोई भय नहीं। अब भी घाटी में सांप सरक रहे होंगे।

Imagine a dark valley—damp, stinking, full of wild beasts, and snakes. A man lives there, distressed—how to be safe from snakes? Lions may devour him; attacks may come; it is dark; there is stench; there is sickness. Then he begins to climb the mountain. He rises a little; sunlight reaches him. There is no darkness there. Snakes do not crawl there—though in the valley they still crawl. He moves higher and reaches a sun-bright peak—no fear there. Still, in the valley snakes crawl.

ठीक ऐसे ही जो अजपा तक किसी ध्वनि को पहुंचा लेता है, वह अपने भीतर उस गहराई में पहुंच जाता है, जहां विकार नहीं चलते, वे सतह पर चलते हैं--ऊपर-ऊपर। हम वहीं लड़ते रहते हैं, इसलिए परेशान रहते हैं।

Just so, whoever brings any sound down to ajapa reaches within to that depth where vikaras do not operate; they operate at the surface—above. We fight there and remain troubled.

मंत्र शास्त्र कहता है, वहां मत लड़ो, वहां से हट जाओ। तुम्हारे भीतर और भी बड़ी जमीन हैं। तुम्हारे भीतर और भी फैलाव हैं। तुम्हारे भीतर और गहराइयां हैं, और शिखर हैं, वहां हट जाओ। लड़ो मत।

Mantra-shastra says: Do not fight there. Move away. There is far greater space within you. There are deeper depths and higher peaks. Move there—do not fight.

और एक दफा हट जाओ और अपने शिखरों को जान लो, फिर तुम लौटकर भी आ जाओगे उसी जगह पर, तो तुम वही आदमी नहीं हो। तब तुम अपने भीतर इतनी महिमा को जानकर लौटे हो कि तुम्हें क्षुद्र विकार पराजित न कर सकेंगे। तब तुम अपनी इतनी शक्ति से परिचित होकर लौटे हो कि तुम्हें अंधेरा भयभीत न कर सकेगा। तब तुमने अपने स्वरूप का दर्शन किया है और अब तुम्हें कोई भी लुभा न सकेगा। पर एक दफा वहां तक हो आओ।

Once you have moved and known your peaks, even if you return to the same place, you will not be the same. You will have returned knowing such glory within that petty vikaras cannot defeat you. You will have returned acquainted with such power that darkness cannot frighten you. You will have seen your own nature—and now no temptation can lure you. But go there once.

तो अजपा का उपयोग है विकार-मुक्ति के लिए। और प्रत्येक विकार से मुक्ति के लिए विशेष-विशेष मंत्रों की व्यवस्था है। अगर कोई आदमी क्रोध से पीड़ित है, तो एक विशेष ध्वनि और मंत्र का आयोजन किया जाता है। उसको वह अजपा तक ले जाए, तो क्रोध के बाहर हो जाएगा। कामवासना से पीड़ित है, तो दूसरा। भय से पीड़ित है, तो तीसरा। ध्वनियों के ऐसे समूह हैं, जिनके माध्यम से आपके विकारों को चोट की जाती है और तिरोहित किया जा सकता है।

So Ajapa is used for liberation from vikaras. And for each vikara there are specific mantras. If someone is afflicted by anger, a particular sound-mantra is given. If he carries it down to ajapa, he will step out of anger. Afflicted by lust—another. By fear—a third. There are clusters of sounds that target and dissolve your vikaras.

कुछ महाध्वनियां हैं। महाध्वनियां ऐसी औषधियां हैं, जो सभी विकारों पर काम करती हैं। जैसे अभी हम एक ध्वनि का उपयोग कर रहे हैं--हुंकार। वह महाध्वनि है। उसकी चोट इतनी गहरी है कि अलग-अलग विकारों से लड़ने की जरूरत नहीं है। अगर वह एक ही चोट अजपा तक पहुंच जाए, तो सब विकार विसर्जित हो जाएं।

There are Maha-dhvanis—great sounds—remedies that work upon all vikaras. Like the sound we are using now—hunkar—the great roar. It is a Maha-dhvani. Its strike is so deep that one need not fight separately with different vikaras. If that one strike reaches ajapa, all vikaras are dissolved.

अल्लाह शब्द से हम सब परिचित हैं। अल्लाह शब्द में भी हुंकार का ही उपयोग है। और जब कोई साधक अल्लाह का उपयोग करता है, तो जो उपयोग बनता है वह होता है--अल्लाहू, अल्लाहू, अल्लाहू। फिर अल्ला छूट जाता है और लाहू, लाहू, लाहू। फिर ला भी छूट जाता है, फिर हू, हू, हू। और आखिर में हू डूबता चला जाता है और अजपा बन जाता है। जब हू अजपा बन जाता है, तो सब विकार तिरोहित हो जाते हैं।

We all know the word Allah. In the word Allah too the hunkar—the Hu—is used. And when a seeker uses Allah, it naturally becomes: Allahu, Allahu, Allahu. Then Allah drops and only lahu, lahu, lahu remains. Then even la drops and only Hu, Hu, Hu. In the end Hu sinks and becomes ajapa. When Hu becomes ajapa, all vikaras vanish.

तिब्बती मंत्र है, महामंत्र है--ॐ मणि पद्मे हुं। वह हुं, हू का रूप है। ॐ भी हू जैसा काम कर सकता है। लेकिन अब शायद नहीं। बहुत सरल लोग हों, तो ॐ भी हू का काम करता है, लेकिन बहुत जटिल लोग हों तो काम नहीं करता। क्योंकि ॐ की जो चोट है, वह बहुत माइल्ड है। ॐ की जो चोट है, वह बहुत माइल्ड है। हू की चोट बहुत गहरी है। घाव गहरा है।

ॐ की चोट बहुत माइल्ड है। वह बहुत कम मात्रा की दवा है। वह उनके लिए उपयोग में लाई गई थी, जो ज्यादा बीमार ही नहीं थे। सरल चित्त लोग थे, निर्दोष लोग थे, चालाक न थे, कनिंग न थे, बेईमान न थे। सरल थे। ॐ काफी था। होमियोपैथी की छोटी सी मात्रा उनकी बीमारी को ठीक करती थी। अब एलोपैथी के बिना नहीं चल सकता। हू एलोपैथिक है। ॐ होमियोपैथिक है। हू की चोट भयंकर है। गहरे से गहरे तक जाने वाली है। वह अजपा में उतर जाए, तो हू गायत्री बन जाएगा और विकार विसर्जित हो जाएंगे। कोई भी मंत्र गायत्री बन जाता है, जब अजपा हो जाए। यही इस सूत्र का अर्थ है, अजपागायत्री विकारदंडो ध्येयः।

मन का निरोध ही उनकी झोली है।

There is a Tibetan mantra, a great mantra—Om Mani Padme Hum. That "Hum" is a form of Hu. Om too can work like Hu—but perhaps not now. For very simple people Om also works like Hu. For complex people it does not—because Om’s strike is very mild. Om is a mild dose. It was used for those who were not very ill—simple hearts, innocent, not cunning, not deceitful, not dishonest—simple. Om was enough. A small homeopathic dose cured them. Now it cannot be without allopathy. Hu is allopathic. Om is homeopathic. Hu’s blow is tremendous—goes to the deepest. If it descends to ajapa, Hu becomes Gayatri and the vikaras are dissolved. Any mantra becomes Gayatri when it becomes Ajapa. This is the meaning of the sutra: ajapa-gayatri vikaradando dhyeyah.

वे जो संन्यासी हैं, उनके कंधे पर एक ही बात टंगी हुई है चौबीस घंटे--मन का निरोध, मन से मुक्ति, मन के पार हो जाना। चौबीस घंटे उनके कंधे पर है।

Mano-nirodha is their alms-bowl.

Those who are sannyasins carry one thing upon their shoulder twenty-four hours a day—cessation of mind, release from mind, going beyond mind. It hangs on their shoulder always.

आपने एक शब्द सुना होगा, खानाबदोश। यह बहुत बढ़िया शब्द है। इसका मतलब होता है, जिनका मकान अपने कंधे पर है। खाना-बदोश। खाना का मतलब होता है मकान--दवाखाना--खाना यानी मकान। दोश का मतलब होता है कंधा, बदोश का मतलब होता है, कंधे के ऊपर। जो अपने कंधे पर ही अपना मकान लिए हुए हैं, उनको खानाबदोश कहते हैं--घुमक्कड़ लोग, जिनका कोई मकान नहीं है, कंधे पर ही मकान है।

You have heard the word khanabadosh—nomad. A beautiful word. It means the one whose house is upon his shoulder—khana means house (as in dawakhana), badosh means upon the shoulder. Those who carry their house upon the shoulder are khanabadosh—wanderers with no fixed home; the house is on the shoulder.

संन्यासी भी अपने कंधे पर एक चीज ही लिए चलता है चौबीस घंटे--मन का निरोध। वही उसकी धारा है सतत श्वास-श्वास की, मन के पार कैसे जाऊं? क्योंकि मनातीत है सत्य। मन के पार कैसे जाऊं? क्योंकि मनातीत है अमृत। मन के पार कैसे जाऊं? क्योंकि मनातीत है प्रभु।

The sannyasin too carries only one thing upon his shoulder all day—mano-nirodha, the cessation of mind. That is his constant current with every breath: how to go beyond mind? Because the truth is beyond mind. How to cross mind? Because amrit is beyond mind. How to go beyond mind? Because the Divine is beyond mind.

जाया जा सकता है। ध्यान उसका मार्ग है।

It can be gone beyond. Dhyana is the path.

आज इतना ही।

Enough for today.

फिर हम अब ध्यान में लगें। चलें मन के पार।

Now let us move into meditation. Let us pass beyond mind.

एक पांच मिनट तीव्र श्वास ले लेंगे, ताकि शक्ति जग जाए। दूर-दूर फैल जाएं। जो लोग तेजी से करते हों, वे करीब हों। जिन्हें धीमे करना हो, वे पीछे फैल जाएं। जो लोग बहुत दूर वहां अंधेरे में बैठे हैं, वे भी यहां पास आ जाएं, ताकि मैं उन्हें दिखाई पड़ सकूं। क्योंकि नजर मुझ पर रखनी है।

For five minutes we shall breathe intensely so that energy awakens. Spread out—make space. Those who work fast come closer; those who need to go slowly, move back. Those sitting far in the dark, come forward so I can see you; keep your gaze on me.

जब आप पूरी ताकत में आ जाएंगे, तब मैं अपने हाथ हिलाना शुरू करूंगा, उसके साथ अपनी ताकत को बढ़ाए चले जाएं। और जब मैं ऊपर हाथ ले जाऊं, तब अपनी पूरी शक्ति लगा दें। और जब मुझे लगेगा कि आप अपनी पूरी शक्ति में हैं और वह वातावरण पैदा हो गया है जहां प्रभु को निमंत्रित किया जा सकता है, तो मैं हाथ ऊपर से उलटे करके नीचे लाऊंगा, तब आप बिलकुल पागल हो जाएं।

When you come to your full power, I will begin to move my hands—raise your force with mine. And when I take my hands upward, pour your total energy. And when I feel you are at your peak, and the atmosphere is ready where the Divine can be invited, I will turn my hands over from above and bring them down—then go utterly mad.

अनेक मित्रों को शक्तिपात का कल अनुभव हुआ है। कोई भी वंचित नहीं रहेगा। अगर आप अपनी पूरी शक्ति लगाएंगे, तो वह अनुभव होना सुनिश्चित है।

Many friends experienced Shaktipat yesterday. None will be deprived. If you bring your total energy, the experience is certain.

पहले पांच मिनट गहरी श्वास ले लें, फिर शुरू करें!

First, five minutes of deep breathing—then we begin!