Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.
संपदा किसे कहें? हम जिसे कहते हैं, वह हम से छीनी जा सकती है। हम जिसे कहते हैं, मृत्यु तो निश्चित ही हमें उससे अलग कर देती है। और हम जिसे संपदा कहते हैं, उसके कारण सिवाय विपदाओं के हमारे ऊपर और कुछ आता हुआ मालूम नहीं पड़ता है। ऋषि भी किसी बात को संपदा कहते हैं। वे उसे संपदा कहते हैं, जो हमसे छीनी न जा सके। वही संपत्ति है, उसी के हम मालिक हैं, जो हमसे छीनी न जा सके। जो हमसे छीनी जा सकती है, उसकी मालकियत नासमझी का दावा है। लेकिन हम तो जिन-जिन संपत्तियों को जानते हैं, वे सभी हमसे छीनी जा सकती हैं। क्या ऐसी किसी संपत्ति का हमें पता है, जो हमसे छीनी न जा सके?
What shall we call wealth? That which we call wealth can be snatched away from us. That which we call ours—death, without doubt, separates us from it. And whatever we call wealth seems to bring us nothing but misfortunes. The rishis too call something ‘wealth’. They call wealth that which cannot be taken from us. Only that is true property; only that are we the masters of, which cannot be taken away. To claim ownership over that which can be snatched away is the claim of unawareness. Yet all the ‘properties’ we know can be taken from us. Do we know of any wealth that cannot be robbed from us?
बहुत उपनिषदयुगीन कथा है कि याज्ञवल्क्य अपनी सारी संपत्ति अपनी दोनों पत्नियों को सौंपकर संन्यस्त होना चाहता है। उसकी एक पत्नी तो राजी हो गई। आधी संपत्ति बहुत संपत्ति थी। लेकिन दूसरी पत्नी ने पूछा कि जो आप मुझे दे जा रहे हैं, यह क्या है? याज्ञवल्क्य ने कहा, यह संपदा है। पत्नी ने कहा, संपदा को छोड़कर आप क्यों जा रहे हैं? और अगर आप छोड़कर जा रहे हैं, तो आप किसकी तलाश में जा रहे हैं? पति ने कहा, मैंने तो समझ लिया कि यह संपदा नहीं है। और असली संपदा की खोज में जाता हूं। तो पत्नी ने कहा, फिर असली संपदा की खोज में मुझे भी ले चलें। इस कचरे को मेरे लिए क्यों छोड़ जाते हैं? और अगर आपको पता ही चल गया है कि यह संपदा नहीं है, तो मुझे देने की बात ही क्यों उठाते हैं?
There is an ancient Upanishadic story: Yajnavalkya wished to renounce, handing over all his estate to his two wives. One consented—half of that estate was much indeed. But the other asked, “What is it you are giving me?” Yajnavalkya said, “Wealth.” She said, “If this is wealth, why are you leaving it? And if you are leaving, then what are you going in search of?” The husband said, “I have understood this is not wealth. I go in search of the real wealth.” She said, “Then take me with you in search of the real wealth. Why leave this trash for me? And if you have come to see that this is not wealth, why even speak of giving it to me?”
संपदा जिनके पास है, वे भलीभांति जान लेते हैं, उससे कुछ भी मिलता नहीं है, जो मूल्यवान है। जो भी उससे खरीदा जा सकता है, वस्तुतः उसका कोई मूल्य नहीं है। संपत्ति से जो खरीदा जा सकता है, उसका कोई भी ऐसा मूल्य नहीं है जो शाश्वत हो, नित्य हो, ठहरने वाला हो। लेकिन हम अपने खाली मन को भर लेते हैं।
Those who possess what the world calls wealth come to know well that nothing truly valuable is gained by it. Whatever can be bought by property has, in truth, no value that is eternal, abiding, lasting. But we stuff our empty minds with it.
ऋषि कहता हैः संन्यासी की संपदा क्या है? उसकी संपदा को वह कहता है, एक तो ब्रह्मचर्य है। उसका आचरण ऐसा होगा, जैसे स्वयं परमात्मा उसके भीतर विराजमान होकर आचरण करता हो।
The rishi says: What is the wealth of the sannyasin? He calls this his wealth: first, Brahmacharya. His conduct will be as though the very Paramatman were seated within and acting through him.
यह ब्रह्मचर्य शब्द बहुत कीमती है। इसे तथाकथित नीतिवादियों ने बुरी तरह विकृत किया है, करप्ट किया है। क्योंकि जब भी कोई कहता है ब्रह्मचर्य, तो हमें तत्काल खयाल आता है, सेक्स कंट्रोल, कामवासना का नियंत्रण। ब्रह्मचर्य बहुत बड़ा शब्द है और कामवासना का नियंत्रण बहुत क्षुद्र और साधारण सी बात है। ब्रह्मचर्य बड़ा शब्द है। ब्रह्मचर्य शब्द का अर्थ होता है, ब्रह्म जैसी चर्या। ऐसे जीना, जैसे परमात्मा ही जी रहा हो। ब्रह्मचयर्र् बहुत विराट शब्द है और कामवासना का नियंत्रण अति क्षुद्र और साधारण सी बात है। लेकिन हमने इस विराट शब्द को इस बुरी तरह बिगाड़ा है कि पश्चिम में जब अंग्रेजी में अनुवाद करते हैं वे ब्रह्मचर्य का, तो कर देते हैं सेलिबेसी। पर उसका अर्थ बहुत और है।
This word Brahmacharya is immensely precious. The so‑called moralists have badly twisted it, corrupted it. For whenever someone says Brahmacharya, we immediately think: sex control, control of lust. Brahmacharya is a far vaster word; and the control of lust is a very petty, commonplace matter. Brahmacharya is a great word. Its meaning is: conduct like Brahman—living in such a way that it is as if the Divine itself is living. Brahmacharya is vast, immeasurable; and sex‑control is a tiny fragment. But we have so mangled this vast word that when they translate it in the West, in English, they render it ‘celibacy’—yet its meaning is quite otherwise.
अगर परमात्मा की कोई चर्या होगी, तो वैसी ही चर्या संन्यासी की चर्या है। असल में संन्यासी इस बोध से ही उठता है कि परमात्मा उठा मेरे भीतर, इस बोध से ही चलता है कि परमात्मा चला मेरे भीतर, इस बोध से ही बोलता है कि परमात्मा बोला मेरे भीतर, इस बोध से ही जीता है कि परमात्मा जीया मेरे भीतर। संन्यासी स्वयं को तो विदा कर देता है और परमात्मा को प्रतिष्ठित कर देता है। उसका जो भी है, वह सब परमात्मा का है।
If there is any mode of conduct of the Divine, the sannyasin’s conduct is of that very mode. In truth, the sannyasin rises with the awareness, “The Divine has risen within me”; he walks with the awareness, “The Divine has walked within me”; he speaks with the awareness, “The Divine has spoken within me”; he lives with the awareness, “The Divine has lived within me.” The sannyasin bids farewell to himself and enthrones the Divine. Whatever is his is all the Divine’s.
ऐसे अपने भीतर परमात्मा को जिसने प्रतिष्ठित किया हो, जो परमात्मा का मंदिर ही बन गया हो, उसके आचरण का नाम ब्रह्मचर्य है। निश्चित ही, उसमें काम-नियंत्रण तो आ ही जाता है। उसकी चर्चा करने की भी कोई जरूरत नहीं रह जाती। लेकिन ब्रह्मचर्य मात्र काम-नियंत्रण नहीं है, काम-नियंत्रण एक छोटा सा अंग है, ब्रह्मचर्य बहुत बड़ी बात है।
He who has thus installed the Divine within himself, who has become a temple of the Divine—his conduct is called Brahmacharya. Certainly, in that conduct the mastering of sex arises by itself; there is no need even to speak of it. But Brahmacharya is not merely sex‑control; sex‑control is a small limb—Brahmacharya is something vast.
ऋषि कहता हैः ब्रह्मचर्य संपदा है। क्योंकि जिसने यह अनुभव कर लिया कि मेरे भीतर परमात्मा है, उससे अब कुछ भी छीना नहीं जा सकता। एक ही है सत्व, जो हमसे छीना नहीं जा सकता। वह सत्व ऐसा होना चाहिए, जो हमारा स्वरूप भी हो। जिसे हमसे अलग करने का उपाय ही नहीं है, वह केवल परमात्मा है। बाकी सब हमसे अलग किया जा सकता है। मित्र हो, पत्नी हो, बेटा हो, सब हमसे जुदा किए जा सकते हैं। अपना शरीर भी अपने साथ नहीं होगा। अपना मन भी अपने साथ नहीं होगा। सिर्फ एक ही सत्य है, एक ही अस्तित्व परमात्मा का, जो हमसे छीना नहीं जा सकता। जो हमारा होना ही है, द वेरी बीइंग, उसे अलग करने का कोई मार्ग नहीं है। उसे यह ऋषि कहता है, संपदा है।
The rishi says: Brahmacharya is wealth. For one who has experienced, “The Divine is within me,” nothing can be taken from him any more. Only one thing is such that it cannot be taken: the very Being that is our own nature. That which there is no way to separate from us is only the Divine. Everything else can be separated: friend, wife, son—all can be taken away. Even this body will not remain with us; even this mind will not remain with us. Only one truth, one existence of the Divine, cannot be taken away. That which is our very being—there is no way to separate it. This the rishi calls wealth.
आचरण ब्रह्म जैसा! लेकिन आचरण तो बाहर होता है। आचरण का अर्थ ही होता है, बाहर। चर्या का अर्थ ही होता है, बाहर। चर्या का अर्थ ही होता है, दूसरों के संबंध में। अकेले कोई आचरण नहीं होता। आचरण का अर्थ है, इन रिलेशनशिप टु समवन।
Conduct like Brahman! But conduct is outward. Conduct means the outside. ‘Charitra’ means in relation to others. There is no such thing as conduct in aloneness. Conduct is in relationship to someone.
मुल्ला नसरुद्दीन एक बार जुए में पकड़ गया था। एक राजधानी में धर्मगुरुओं की एक बड़ी समिति थी। एक यहूदी धर्मगुरु, एक ईसाई धर्मगुरु, एक हिंदू धर्मगुरु और मुल्ला नसरुद्दीन एक ही होटल में ठहराए गए थे। लेकिन रात जुए में पकड़े गए चारों। अदालत में जब सुबह मौजूद किए गए, तो मजिस्ट्रेट भी थोड़ा संकोच से भर गया। कल सांझ ही इनके प्रवचन उसने सुने थे। और बड़ा प्रभावित हुआ था। लेकिन पुलिस का आदमी ले आया था अदालत में, तो अब मुकदमा तो चलता ही। फिर भी उसने सोचा, जल्दी निपटा देने जैसा है। इसे आगे खींचने जैसा नहीं है।
Once Mulla Nasruddin was caught gambling. In a capital city a grand council of religious leaders was being held. A Jewish rabbi, a Christian priest, a Hindu monk, and Mulla Nasruddin were lodged in the same hotel. But at night all four were caught gambling. When, in the morning, they were presented before the court, the magistrate felt a little embarrassed. Only yesterday evening he had heard their sermons and had been deeply impressed. But the police had brought them in; the case had to run. Still he thought, best to wind it up quickly—not drag it out.
पूछा उसने ईसाई पुरोहित से कि क्या आप जुआ खेल रहे थे? ईसाई पुरोहित ने कहा, क्षमा करें, इट डिपेंड्स ऑन हाउ यू डिफाइन। यह बहुत सी बातों पर निर्भर करेगा कि आप जुए की व्याख्या क्या करते हैं। ऐसे तो पूरी जिंदगी ही जुआ है। मजिस्ट्रेट जल्दी मुक्त करना चाहता था। उसने देखा, यह तो लंबा थियोलाजी का मामला हो जाएगा। उसने कहा, साफ-साफ कहिए, आप जुआ नहीं खेल रहे थे? ईसाई पादरी ने कहा, पूरी जिंदगी ही जुआ है जहां, वहां जुए से बचा कैसे जा सकता है! फिर भी जज ने कहा, मैं समझ गया कि आप जुआ नहीं खेल रहे थे, आप बरी किए जाते हैं। ईसाई पादरी बाहर चला गया।
He asked the Christian priest, “Were you gambling?” The priest said, “Forgive me—it depends on how you define gambling. It depends on many things—on your definition. In that sense, the whole of life is a gamble.” The magistrate wanted to let them off quickly. He saw, this will become a long matter in theology. He said, “Speak plainly—were you not gambling?” The priest said, “Where the whole of life itself is a gamble, how can one avoid gambling?” Even so, the judge said, “I understand—you were not gambling; you are acquitted.” The priest went out.
यहूदी रबी से पूछा, आप जुआ खेल रहे थे? क्योंकि आपके सामने टेबिल पर रुपये रखे थे और ताश पीटे जा रहे थे। यहूदी रबी ने कहा, क्षमा करें, अभिप्राय अपराध नहीं है। अभी जुआ शुरू नहीं हुआ था, अभी सिर्फ आशय था। हम शुरू करने को ही थे जरूर, लेकिन अभी शुरू नहीं हुआ था। और जो शुरू नहीं हुआ है, अभी अदालत के कानून के बाहर है। जज ने कहा, माना। आप बरी किए जाते हैं, आप जुआ नहीं खेल रहे थे, सिर्फ अभिप्राय, अभिप्राय पर कोई कानून नहीं लग सकता। आप जाएं।
He asked the Jewish rabbi, “Were you gambling? There was money on the table before you, and cards were being shuffled.” The rabbi said, “Forgive me—intention is not an offense. We had not begun yet; there was only intention. We were about to start for sure, but had not started. And what has not begun stands outside the law.” The judge said, “Granted. You are acquitted; intention alone cannot be prosecuted. You may go.”
हिंदू धर्मगुरु से पूछा, आप भी इसमें सम्मिलित थे? हिंदू धर्मगुरु ने कहा, यह जगत माया है। जो दिखाई पड़ता है, वैसा है नहीं--इट जस्ट एपियर्स। कैसा जुआ? कैसे पत्ते? कौन पकड़ा गया? किसने पकड़ा? मजिस्ट्रेट ने कहा, मैं समझा। आप जाएं। जब जगत ही असत्य है, तो कैसा जुआ? बिलकुल ठीक कहते हैं।
He asked the Hindu holy man, “Were you involved too?” The Hindu said, “This world is Maya. What appears is not as it appears—it just appears. What gambling? Which cards? Who was caught? Who caught whom?” The magistrate said, “I understand. You may go. When the world itself is unreal, what gambling?” Quite right indeed.
लेकिन मुल्ला बहुत मुसीबत में था, क्योंकि उसी के हाथ में पत्ते पीटते हुए पकड़े गए थे, और उसी के सामने पैसों का ढेर भी लगा था। मजिस्ट्रेट ने कहा कि इन तीनों को छोड़ देना तो आसान था, नसरुद्दीन तुम्हारे लिए क्या करें? तुम क्या जुआ खेल रहे थे? नसरुद्दीन ने पूछा, क्या मैं पूछ सकता हूं, विद हूम? किसके साथ? क्योंकि वे तीनों तो जा ही चुके थे, बरी हो चुके थे। नसरुद्दीन ने कहा, अकेले भी जुआ अगर खेला जा सकता है, तो जरूर खेल रहा था।
But Mulla was in deep trouble, for he had been caught with the cards in his very hands, and a heap of money lay before him. The magistrate said, “It was easy to let those three go—Nasruddin, what shall I do with you? Were you gambling?” Nasruddin asked, “May I inquire—with whom? Because those three have already gone, acquitted.” Nasruddin said, “If it is possible to gamble alone, then surely I was gambling.”
हमारा सारा आचरण दूसरे के संबंध में है। अकेले के आचरण का कोई अर्थ नहीं है। सत्य बोलें तो किसी से, झूठ बोलें तो किसी से, चोरी करें तो किसी की, अचोर रहें तो किसी के संबंध में। हमारा सब आचरण दूसरे से संबंध है। इसलिए ऋषि ने पहले तो कहा, ब्रह्मचर्य संपदा है संन्यासी की। ब्रह्मचर्य, दूसरे के साथ ऐसा संबंधित होना, जैसे ईश्वर संबंधित होता हो।
All our conduct is in relation to the other. In aloneness, conduct has no meaning. We speak truth to someone, lie to someone, steal from someone, refrain from stealing in relation to someone. All our conduct is relational. Therefore the rishi first said: Brahmacharya is the sannyasin’s wealth—relating with the other as God relates.
और दूसरी बात कही, शांति। भीतर! आचरण तो बाहर है। भीतर, भीतर परम मौन, सन्नाटा, शांति। वहां कोई तरंग भी न उठे, वहां कोई लहर न उठे, वहां जीवन की जो ऊर्जा है, चेतना है, वह कंपित न हो। ऐसी निष्कंप मौन शांति, जहां हवा का एक झोंका भी नहीं, उसे आंतरिक संपदा कहा है।
And the second thing he said: Shanti—peace. Within! Conduct is outer. Within, the supreme silence, stillness, peace; where not even a ripple arises, not even a wave; where the energy of life, consciousness itself, does not tremble. Such unwavering silent peace, where not even a breeze stirs—this he calls the inner wealth.
आचरण ईश्वर जैसा, अंतस निर्वाण जैसा--शून्य, शांत, मौन। ऋषि कहता है, यही संपदा है, जो छीनी नहीं जा सकती। इसके अतिरिक्त जो किसी और चीज को संपदा समझकर बैठे हैं, वे अति दीन हैं, दरिद्र हैं। उनकी दरिद्रता को वे कितना ही छिपाने की कोशिश करें, वह जगह-जगह से प्रकट होती रहती है। धन उनके पास होता है, वे स्वयं धनी नहीं हो पाते, क्योंकि धन उनसे किसी भी क्षण छीना जा सकता है। और धन न भी छीना जाए, तो भी धन सिर्फ धनी होने का धोखा है। क्योंकि भीतर की दीनता तब तक नहीं मिटती, जब तक तनाव न मिट जाए। जब तक अशांति न मिट जाए, तब तक भीतर समृद्धि का जन्म नहीं होता। जब तक इतना भीतर सघन परमात्मा प्रकट न होने लगे कि चारों तरफ उसकी किरणें बिखरने लगें, तब तक व्यक्ति सम्राट नहीं है। तब तक व्यक्ति हजार-हजार रूपों में गुलाम ही होता है। संन्यासी तो सम्राट है।
Conduct like the Divine; within, Nirvana—void, quiet, silent. The rishi says: this is the wealth that cannot be stolen. Those who take anything else to be wealth are pitiable indeed, impoverished. However much they try to hide their poverty, it peeks out from many places. Money may be with them, yet they themselves do not become rich—because money can be taken from them at any moment. And even if money is not taken, money is only the illusion of being rich. Inner poverty does not disappear until tension disappears. Until restlessness dissolves, inner abundance does not arise. Until the Divine within becomes so dense that its rays begin to spread in all directions, one is no emperor. Until then one remains a slave in a thousand ways. The sannyasin is the emperor.
स्वामी राम कहा करते थे कि एक गरीब फकीर ने घोषणा कर दी थी कि अब मैं मरने के करीब हूं। और लोग बहुत-बहुत धन मेरे पास चढ़ाते चले गए हैं, वह इकट्ठा हो गया है। मैं उसे किसी गरीब को दे देना चाहता हूं।
Swami Ram used to say: A poor fakir once announced, “I am near death. People have offered much to me; it has piled up. I want to give it to the poorest of the poor.”
गांवभर के गरीब घोषणा सुनकर इकट्ठे हो गए। गरीबों की क्या कमी थी! जो नहीं थे गरीब, वे भी अपनी पगड़ी-वगड़ी घर रखकर हाजिर हो गए थे। फकीर तो चकित हुआ। उसमें कई लोग तो ऐसे थे, जो उसको चढ़ा गए थे दान। भीड़ में खड़े थे छिपे हुए। सबको अंदाज था, फकीर पर पैसा तो बहुत होगा, जिंदगी भर लोग चढ़ाते रहे थे। था भी बहुत। एक बड़ी झोली में उसने सब भर रखा था। कई हीरे भी थे, मोती भी थे, सब थे। सोने के सिक्के भी थे, वह सब उसने भर रखा था।
The entire village of poor people gathered. There was no shortage of poor! Those who were not poor left their turbans at home and came as well. The fakir was astonished; among them were those who had made offerings to him—now hidden in the crowd. Everyone imagined the fakir must have a lot of money; people had been offering throughout his life. Indeed, there was much—a big bag, filled with coins, with diamonds, with pearls, with gold.
लेकिन उसने कहा कि भाग जाओ यहां से। मैंने सबसे ज्यादा गरीब आदमी को देने का दिल किया है। एक भिखारी ने कहा, लेकिन मुझसे ज्यादा गरीब कौन होगा? मेरे पास कल के लिए भी खाना नहीं है। तो उसने कहा कि मुझे जांच करनी पड़ेगी। तब मैं तय करूंगा।
But he said, “Go away from here! I feel like giving it to the most poor.” A beggar said, “Who could be poorer than I? I have no food even for tomorrow.” The fakir said, “I will have to make an examination; then I will decide.”
और इसी बीच सम्राट की सवारी निकली। हाथी पर सम्राट जा रहा है। फकीर ने चिल्लाकर कहा कि रुक। सम्राट रुका और उसने वह थैली उन भिखारियों की भीड़ के सामने सम्राट के हाथी पर फेंक दी। सम्राट ने कहा, क्या मजाक कर रहे हैं? मैंने तो सुना था, आपने सबसे ज्यादा गरीब को देने का तय किया है। फकीर ने कहा, तुमसे ज्यादा गरीब और कौन होगा? क्योंकि यहां जितने लोग खड़े हैं, इनकी आशाएं और आकांक्षाएं बहुत बड़ी नहीं हैं। तुम्हारे पास इतना बड़ा साम्राज्य है, लेकिन अभी भी तुम्हारी इच्छा का कोई अंत नहीं है, वह और आगे दौड़ी चली जा रही है। तुम बड़े से बड़े भिखारी हो, तुम्हारी भिक्षा कभी पूरी न होगी। तुम्हारा भिक्षा-पात्र ऐसा है कि कभी भर न पाएगा। तुम्हीं सबसे बड़े गरीब हो। यह मैं तुम्हें दे देता हूं।
Just then the emperor’s procession passed by; the emperor on an elephant. The fakir shouted, “Stop!” He threw the bag up onto the emperor’s elephant before the crowd of beggars. The emperor said, “What joke is this? I heard you intended to give to the most poor.” The fakir said, “Who is poorer than you? Those standing here have small hopes and small desires. You possess a vast empire, and yet your desire has no end; it runs on and on. You are the greatest beggar; your begging bowl will never be full. You are the poorest of the poor. I give it to you.”
गरीब कौन है? जिसकी वासनाएं दुष्पूर हैं। अमीर कौन है? जिसकी कोई वासना नहीं। गरीब कौन है? जिसकी मांग का कोई अंत नहीं। अमीर कौन है? जो कहता है, अब मांगने को कुछ भी न बचा।
Who is poor? One whose desires are insatiable. Who is rich? One who has no desire. Who is poor? One whose asking has no end. Who is rich? One who says, “There is nothing left to ask.”
राम जब अमरीका गए, तो वे अपने को बादशाह कहते थे। एक लंगोटी थी पास में, लेकिन कहते थे बादशाह राम। उन्होंने एक किताब लिखी है, उसका नाम है, बादशाह राम के छह हुक्मनामे। एक लंगोटी थी पास, हुक्मनामे बादशाह राम के!
When Ram went to America he called himself an emperor. He had only a loincloth, yet he said, “Emperor Ram.” He wrote a book called The Six Edicts of Emperor Ram. One loincloth—and edicts of an emperor!
अमरीका का प्रेसिडेंट मिलने आया था राम को। और तो उसे सब ठीक लगा, एक बात जरा उसे बेचैन करने लगी। और उसने कहा कि और सब तो ठीक है, मगर आप अपने को खुद अपने मुंह से कहते हैं बादशाह राम।
क्योंकि वे ऐसा कहते थे। वे ऐसा कहते थे कि बादशाह राम कल वहां गए।
तो उसने कहा कि जरा पूछना चाहता हूं कि यह बादशाहत कौन सी है जिसकी आप बात कर रहे हैं? क्या है आपके पास, जिसके आप बादशाह हैं? राम ने कहा, जब तक कुछ भी मेरे पास था, तब तक मैं गुलाम था। क्योंकि जो भी मेरे पास था, वह मेरा मालिक हो गया था। अब मैं बिलकुल बादशाह हूं, क्योंकि अब मेरी कोई गुलामी न बची। और जब तक मेरे पास कुछ था, तब तक मेरी मांग कायम थी, अब मेरी कोई भी मांग नहीं है। अब तुम हीरे-जवाहरातों के ढेर लगा दो, तो मैं उन पर ऐसे चल सकता हूं जैसे धूल पर चल रहा हूं। अब तुम मुझे महलों में ठहरा दो, तो मैं ऐसे ठहर सकता हूं जैसे झोपड़े में सो रहा हूं। अब तुम दुनिया का मुझे बादशाह भी बना दो, तो मुझे ऐसा न लगेगा कि समथिंग हैज़ बीन ऐडेड; कुछ जुड़ गया मुझसे नया, ऐसा नहीं लगेगा, थे ही। सिर्फ आपको पता नहीं था, तो आपको सिंहासन पर बैठ जाने से पता चल गया।
The President of America came to meet Ram. All else seemed fine, but one thing troubled him. He said, “Everything is good—but you call yourself, with your own mouth, Emperor Ram.” Because Ram would say, “Emperor Ram went there yesterday.” He asked, “What is this emperorship you speak of? What do you have, of which you are the emperor?” Ram said, “As long as anything was with me, I was a slave; for whatever was with me became my master. Now I am utterly an emperor, for no slavery remains. As long as something was with me, my demand continued; now I have no demand. Pile up heaps of diamonds before me, and I can walk over them as over dust. Lodge me in palaces, and I can stay as if sleeping in a hut. Make me emperor of the world, and it will not feel as if something has been added; it will not feel new. It was there already—you just did not know. When I sit on a throne, you come to know.”
संन्यासी सदा ही संपदा उसे कहता रहा है, जो परिपूर्ण तृप्ति से, टोटल फुलफिलमेंट से जन्मती है।
The sannyasin has always called that wealth which is born of perfect contentment, of total fulfillment.
ऋषि कह रहा हैः ब्रह्मचर्य आश्रम में, फिर वानप्रस्थ में अध्ययन से फलित सर्व त्याग ही संन्यास है।
The rishi says: In Brahmacharya Ashram, then in Vanaprastha, through study and ripening, the fruit is total renunciation—that is sannyas.
इस देश में हमने आदमी के जीवन को आश्रमों में विभक्त किया था। शायद मनुष्य-जाति के इतिहास में हमारा प्रयोग अकेला और अनूठा था जिसमें हमने आदमी की जिंदगी को खंडों में बांटा था और बड़ी वैज्ञानिक व्यवस्था से बांटा था। अगर सौ वर्ष हम आदमी की औसत उम्र मान लें, तो हमने चार टुकड़े तोड़ दिए थे पच्चीस-पच्चीस वर्षों के। पच्चीस वर्ष के पहले टुकड़े को हम ब्रह्मचर्य आश्रम कहते थे। इन पच्चीस वर्षों में व्यक्ति को अपनी समस्त शक्ति को जगाकर संगृहीत करना ही लक्ष्य था। इसलिए कि जब वह गृहस्थ बनेगा, तो उसके पास इतनी ऊर्जा होनी चाहिए कि वह जीवन के समस्त भोगों को जान पाए।
In this land we divided a man’s life into ashramas. Perhaps in the history of mankind our experiment was unique—we divided life into segments with great scientific precision. If we take one hundred years as the average span, we broke it into four quarters of twenty‑five each. The first quarter we called Brahmacharya Ashram. In these twenty‑five years the aim was to awaken and gather all one’s energy—so that when he becomes a householder, he will have enough energy to know the full range of life’s enjoyments.
ये भारत के मनीषी दुस्साहसी थे, भगोड़े नहीं थे। यह पच्चीस वर्ष के ब्रह्मचर्य का समय इसलिए कि ताकि व्यक्ति इतनी शक्ति-संपन्नता से भोग के जीवन में जाए कि भोग को अंतिम किनारे तक छू सके--टु द आप्टीमम। क्योंकि ऋषियों ने जाना था यह सत्य कि जिस बात को हम पूरा जान लें, उससे छुटकारा हो जाता है। अगर पाप से भी छुटकारा चाहिए हो, तो उसे पूरा जान लेना जरूरी है। आधा जिसने जाना है, उसके मन में लगाव कायम रह ही जाता है कि पता नहीं, वह जो आधा शेष था, वहां न मालूम क्या होगा।
The seers of India were courageous, not escapists. Those twenty‑five years of Brahmacharya were so that a person would enter the life of enjoyment with such potency that he could touch it to the ultimate edge—to the optimum. The rishis had known a truth: that whatever we know in its totality, from that we become free. If you want freedom even from sin, you must know it totally. He who has known only half will retain an attraction: who knows what that remaining half might hold?
मुल्ला नसरुद्दीन मर रहा है। पुरोहित आ गए हैं उसे विदा करने को। वे उससे कहते हैं, पश्चात्ताप करो। तुमने जो पाप किए हों, उनके लिए पश्चात्ताप करो। नसरुद्दीन आंख खोलता है और कहता है, पश्चात्ताप मैं कर रहा हूं, आलरेडी देयर इज़ रिपेन्टेंस इन मी। लेकिन थोड़ा सा फर्क है मुझमें और आप में। मैं उन पापों का पश्चात्ताप कर रहा हूं, जो मैं नहीं कर पाया। मन में बड़ी पीड़ा रह गई है कि शायद उनको भी कर लेता, तो पता नहीं क्या पा जाता। जो किए, उनसे तो कुछ नहीं मिला। लेकिन क्या यह जरूरी है कि जो नहीं किए, उन्हें करता तो उनसे भी न मिलता? जो किए उनसे नहीं मिला। लेकिन जो नहीं किए उनमें खजाने नहीं छिपे होंगे, यह कौन मुझे आज मरते क्षण में आश्वासन देगा! पश्चात्ताप कर रहा हूं।
Mulla Nasruddin is dying. The priest has come to see him off. He says, “Repent—repent for the sins you have committed.” Nasruddin opens his eyes and says, “I am repenting—already there is repentance in me. But there is a small difference between you and me: I am repenting for the sins I could not commit. A great pain remains in the heart: had I done those too, who knows what I might have found! From what I did, I gained nothing. But is it necessary that from what I did not do, I would also have gained nothing? Who will assure me, at this moment of death, that treasures were not hidden in what I did not do? I repent.”
नसरुद्दीन जब सौ वर्ष का हुआ था, तो उसकी सौवीं वर्षगांठ मनाई जा रही है। गांव के पत्रकार उसके पास आए थे। और उन्होंने नसरुद्दीन से कहा कि अगर तुम्हें दुबारा जिंदगी मिले, तो क्या तुम वे ही भूलें फिर करोगे जो तुमने इस जिंदगी में कीं? नसरुद्दीन ने कहा, वे तो करूंगा ही; जो नहीं कर पाया, वे भी करूंगा। एक बात में फर्क करूंगा कि मैंने इस बार जिंदगी में भूलें बड़ी देर से शुरू की थीं। अगली बार मैं जल्दी शुरू कर दूंगा।
When Nasruddin turned a hundred, they celebrated his centenary. Journalists came and asked, “If you were given life again, would you repeat the same mistakes you made this time?” Nasruddin said, “I would make those for sure—and those I could not make, I would make too. I would differ in one matter: I started my mistakes too late this time. Next time I will begin earlier.”
पत्रकारों ने पूछा कि तुम्हारी इतनी लंबी उम्र का राज क्या है? सौ वर्ष! तो नसरुद्दीन ने कहा कि मैंने शराब भी नहीं छुई, मैंने धूम्रपान भी नहीं किया, मैंने किसी लड़की का स्पर्श भी नहीं किया--जब तक कि मैं दस वर्ष का नहीं हो गया। इसके सिवाय और तो मुझे लंबी उम्र का कोई रहस्य मालूम नहीं पड़ता। जब तक कि मैं दस वर्ष का नहीं हो गया! और कहता है कि अगर दुबारा जिंदगी मिले, तो जो भूलें मैंने देर से शुरू की हैं, वे जरा मैं जल्दी शुरू करूंगा!
They asked, “What is the secret of your long life—one hundred years?” Nasruddin said, “I never touched wine, I never smoked, I never touched a girl—until I turned ten. Beyond that I know of no secret.” Until I turned ten! And he says, “If I get life again, those mistakes I began late, I will begin early.”
आदमी पछताता है उन पापों के लिए, जो उसने नहीं किए। आप उन पापों की याद नहीं करते, जो आपने किए। उन पापों की याद मन को घेरे रखती है, जो आपने नहीं किए।
Man repents the sins he did not commit. You do not remember the sins you did; the mind is haunted by those you did not do.
भारतीय मनीषी बहुत समझदार थे, बुद्धिमान थे, प्रज्ञावान थे। वे कहते थे, पच्चीस वर्ष ऊर्जा को इकट्ठा कर लो, समस्त शक्ति को जरा भी बहने मत दो। ताकि जब तुम कूदो जीवन के भोग के जगत में, तो तुम्हारी शक्ति से भरी हुए ऊर्जा के तीर तुम्हें वासनाओं के आखिरी तल तक पहुंचा दें। तुम वह सब देख लो, जो संसार दिखा सकता है, ताकि संसार से पीठ मोड़ते वक्त मन में एक बार भी पीछे लौटकर देखने का भाव न आए। यह ब्रह्मचर्य-आश्रम का अर्थ था। इसका यह अर्थ नहीं था कि लोगों को साधु बनाना है, इसलिए ब्रह्मचर्य। नहीं, लोगों को भोग की इतनी स्पष्ट प्रतीति हो जानी चाहिए कि भोग व्यर्थ हो जाए। तभी तो साधुता का जन्म होता है।
The Indian seers were deeply intelligent. They said: for twenty‑five years, gather energy—do not let a single drop spill. So that when you plunge into the world of enjoyment, the arrows of energy may carry you to the very bottom of desire. See all that the world can show, so that when you turn your back on it, not even once does the urge arise to look back. This was the meaning of Brahmacharya Ashram. It did not mean to make people monks. It meant that one’s experience of enjoyment should become so clear that enjoyment becomes futile. Only then does saintliness arise.
इसलिए ब्रह्मचर्य के पच्चीस वर्ष के बाद हम भेज देते थे व्यक्ति को गृहस्थ-आश्रम में। अजीब सी बात थी कि पच्चीस साल तक उसे रखते थे दूर वासनाओं के जगत से और पच्चीस साल के बाद बैंड-बाजे बजाकर उसे वासनाओं के जगत में प्रवेश कराते थे। बड़े गुणी लोग थे, जिन्होंने यह सोचा। उन्होंने सोचा कि शक्ति पहले तो संगृहीत होनी चाहिए!
Therefore, after twenty‑five years of Brahmacharya, we sent one into Grihastha—household life. Strange indeed: twenty‑five years we kept him far from the world of passion, and after twenty‑five years, with band and drum, we led him into it. The designers were brilliant. They thought: energy must first be collected!
आज अगर पश्चिम में या पूरब में भी कोई भी व्यक्ति तृप्त नहीं है, कामवासना से भी तृप्त नहीं है--यद्यपि आज के युग में जितनी कामवासना को तृप्त करने के उपाय हैं और आज के युग में जितना कामवासना को तृप्त करने का प्रचार है और आज के युग में कामवासना को जितना प्रदर्शित किया जाता है, उतना दुनिया में कभी भी नहीं था, फिर भी कोई आदमी तृप्त नहीं मालूम होता--उसका कारण है कि शक्ति इसके पहले संगृहीत हो, विसर्जित होनी शुरू हो जाती है। इसके पहले कि फल पके, जड़ें रस को मिट्टी में खोना शुरू कर देती हैं। फल कभी पक ही नहीं पाता। और जो फल कच्चा ही रह जाता है, वह वृक्ष से कैसे त्याग कर दे वृक्ष का। कच्चे फल कहीं वृक्ष का त्याग करते हैं? पके फल गिरते हैं, चुपचाप गिर जाते हैं। वृक्ष को भी पता नहीं चलता, कब! लेकिन पकने के लिए ऊर्जा चाहिए। जीवन के अनुभव के पकने के लिए भी ऊर्जा चाहिए।
Today, whether in the West or the East, if no one is fulfilled—even sexually—though never has there been such propaganda and such provision for satisfying sex as in our age, still no one seems fulfilled—the reason is: energy begins to be dissipated before it is gathered. Before the fruit ripens, the roots begin losing sap back into the soil. The fruit never ripens. And an unripe fruit cannot let go of the tree; unripe fruits do not drop. Ripe fruits fall—silently they fall; the tree does not even know when. But ripening needs energy; the ripening of life’s experience also needs energy.
तो पच्चीस वर्ष तक तो हम समस्त रूपों में शक्ति को संगृहीत और शक्ति को जन्माने और शक्ति को पैदा करने का उपाय करते थे। और एक-एक आदमी को हम एक रिजर्वायर बना देते थे कि वह ऊर्जा से आंदोलित, शक्ति-संपन्न, भरा हुआ जगत में आता था।
So for twenty‑five years we created every means to generate, gather, and conserve energy. We made each person a reservoir—he would come into the world vibrant with power, energy‑rich.
ध्यान रहे, जितना शक्तिशाली पुरुष हो, उतनी जल्दी वासनाओं से मुक्त हो जाता है। जितना निर्बल पुरुष हो, उतनी देर लग जाती है। क्योंकि निर्बल कभी भोग का अनुभव ही नहीं कर पाता, और जिसका अनुभव नहीं, उससे छुटकारा कैसे होगा? जिसे जाना ही नहीं, वह व्यर्थ है, यह कैसे जाना जाएगा? व्यर्थता का ज्ञान तो पूरे जानने से ही उपलब्ध होता है।
Remember, the stronger a person, the sooner he becomes free of passions. The weaker he is, the longer it takes. The weak never truly experience enjoyment; and how shall he be free of what he has never known? How will he know it is futile without knowing it wholly?
इसलिए दुनिया जब तक भारतीय मनीषा के द्वारा विभाजित मनुष्य के खंडों को पुनः स्वीकार नहीं कर लेती, हम मनुष्य को वासनाओं से मुक्त करने में समर्थ न हो सकेंगे।
Therefore, until the world once again accepts this Indian vision of the segmented life of man, we will not be able to free humanity from passions.
ऋषि कहता हैः पच्चीस वर्ष ब्रह्मचर्य के आवास में जो जाना, गृहस्थ जीवन में जो अनुभव किया...। पचास वर्ष की उम्र तक व्यक्ति गृहस्थ रहेगा। पच्चीस वर्ष वह गृहस्थ जीवन का अनुभव करेगा। और जब वह पचास वर्ष का होने के करीब होगा, तब उसके बेटे आश्रम से लौटने के करीब हो जाएंगे। उसके बेटे पच्चीस वर्ष के करीब होने लगेंगे।
The rishi says: Twenty‑five years in the dwelling of Brahmacharya, twenty‑five in the household... up to fifty one remains a householder. At around fifty, his sons will be returning from the gurukul; they will be nearing twenty‑five.
भारत के ऋषि कहते थे कि जब बेटा घर में पत्नी के साथ आ जाए, तब भी पिता बच्चे पैदा करता जाए, इससे बेहूदी और कोई बात नहीं हो सकती। है भी बेहूदी बात। बेटा जब भोग में उतर जाए, तब बाप भोगना जारी रखे, असंगत है। जरा भी इसमें समझदारी नहीं दिखाई पड़ती। और फिर भी बाप चाहे कि बेटा आदर दे, तो मूढ़ता की हद हो गई। कोई वजह नहीं। लगता तो ऐसा है, बेटा आपके कंधे में हाथ रखे और टि्वस्ट करे, क्योंकि दोनों की योग्यता बराबर है। बेटा भी वही कर रहा है, बाप भी वही कर रहा है। बेटा भी खड़ा है क्यू में सिनेमाघर के, बाप भी खड़े हैं क्यू में सिनेमाघर के। फिर आदर, फिर श्रद्धा, फिर सम्मान, वह अगर खो जाएं, तो कसूर किसका है?
The rishis of India said: When the son enters the home with his wife, and the father continues to beget children—there is nothing more absurd. It is indeed absurd. When the son steps into enjoyment and the father continues, it is incongruous. There is no wisdom in it. And still the father expects respect—this is foolishness. There is no reason. It seems the son should put his hand on the father’s shoulder and twist: both are equally qualified. The son is doing the same; the father is doing the same. Both stand in the cinema queue. Then if reverence, respect, devotion disappear, whose fault is it?
नहीं, नियम यह था कि बेटा जिस दिन विवाहित होकर घर आए, उस दिन बाप का वानप्रस्थ हो गया, उस दिन मां का वानप्रस्थ हो गया। उसी दिन हो गया। बात खतम हो गई। जब बेटे भोगने के जगत में आ गए, तो बाप को अब त्यागने के जगत में जाना चाहिए। नहीं तो फासला क्या है? फर्क क्या है? भेद क्या है?
No—the rule was: the day the son comes home married, that day the father becomes a Vanaprasthin; that day the mother too. That very day—it is finished. When the sons have entered the world of enjoyment, the father must enter the world of renunciation. Otherwise, where is the distance, the difference, the distinction?
पचास वर्ष में व्यक्ति वानप्रस्थ हो जाएगा। वानप्रस्थ का अर्थ है, जिसका मुंह वन की तरफ हो गया। अभी वन में गया नहीं है। अभी जंगल चला नहीं गया, क्योंकि जो बेटे अभी गुरुकुल से वापस आए हैं, बाप की कुछ जिम्मेवारी है कि उनको वह अपने जीवन के अनुभव दे दे। अभी अगर वह जंगल भाग जाए, तो बेटों और बाप के बीच, पीढ़ियों के बीच जो ज्ञान का संक्रमण होना चाहिए, ट्रांसमिशन होना चाहिए, वह नहीं हो पाएगा। अभी बेटे गुरुकुल से आए हैं, अभी वे ज्ञान की बातें लेकर आए हैं, शब्द सीखकर आए हैं, शास्त्र सीखकर आए हैं, शक्ति लेकर आए हैं, अभी चमत्कृत हैं जीवन से, अभी ऊर्जा से भरे हैं युवा अवस्था के, अभी पिता ने जो पच्चीस वर्षों में और जाना है, वह सब उसे सिखा दे।
At fifty, one becomes Vanaprastha—his face turned toward the forest. He has not yet gone; he does not yet run to the woods, for the sons have just returned from the gurukul and there is a responsibility to pass on to them the living wisdom of one’s life. If he fled now, the transmission between generations would not happen. The sons come back with knowledge, with words, with scriptures, with power; they are dazzled by life, full of youth’s energy—now the father must pass on what he has known in twenty‑five years of living.
तो पच्चीस वर्ष तक माता और पिता वानप्रस्थ होंगे, वन की तरफ जाते हुए। चेहरा उनका अब जंगल की तरफ होगा, पीठ घर की तरफ हो जाएगी। पच्चीस वर्ष वे रुकेंगे ऐज़ ए ट्रस्टी, कि बेटे को, जो उन्होंने जाना है, सौंप दें।
For twenty‑five years the mother and father are Vanaprasthins—going toward the forest. Their faces turn to the jungle; their backs to the home. They remain as trustees that long—to hand over to the son what they have known.
लेकिन जब वे पचहत्तर वर्ष के होंगे, तब तक तो बेटों के बेटे गुरुकुल से लौट रहे होंगे। तब उनके रुकने की कोई जरूरत नहीं रही, क्योंकि उनके बेटे ही अब अनुभवी पिता हो गए हैं, वे पचास साल के हो गए हैं। अब वे ज्ञान को, अनुभव को दे सकेंगे। अब उनके संन्यास का क्षण आया, अब वे छोड़ दें और जंगल चले जाएं।
When they are seventy‑five, the sons’ sons will be returning from the gurukul. Then there is no need to remain; their sons are now experienced fathers—fifty years old. They can hand over knowledge and experience. Now is the moment of sannyas; now they leave and go to the forest.
और एक बहुत अदभुत सर्किल हमने निर्मित किया था। ये जो पचहत्तर वर्ष के वृद्ध-जन जंगल चले जाएंगे, ये आने वाले बच्चों के लिए गुरु का काम करेंगे। यह एक सर्किल था हमारा।
We had created a wondrous circle. Those seventy‑five‑year‑old elders who go to the forest become gurus for the children who are arriving. This was our circle.
और ध्यान रहे, हमने कभी यह स्वीकार नहीं किया कि विद्यार्थी और गुरु के बीच इससे कम उम्र का फासला उचित है। पचास साल की उम्र का फासला जरूरी है। क्योंकि एक तो वृद्ध की सब वासनाएं क्षीण हो गई होती हैं। केवल वे वृद्ध ही जिनकी वासनाएं समस्त क्षीण हो गईं, जो अनुभव से वासनाओं के पार हो गए हैं, अपने बच्चों को ब्रह्मचर्य में दीक्षित कर सकते हैं, नहीं तो नहीं। कैसे करेंगे? अब यह गुरु खुद गीता में काम-शास्त्र छिपाकर पढ़ता हो, फिर ठीक है, फिर बच्चे भी पहचान जाते हैं। पहचानने में देर नहीं लगती। फिर यही गुरु उनको ब्रह्मचर्य की बात करता हो। तो देख लेते, सुन लेते, लेकिन जान जाते कि ये सब बातें करने की हैं।
Remember, we never accepted that less than a fifty‑year distance between student and guru is fitting. Fifty years were necessary. For only the elders whose passions have grown thin, who have transcended passions through experience, can initiate children into Brahmacharya—none else. How otherwise? If the guru himself reads the Kama Shastra hidden within the Gita, then of course the children will recognize it. Recognition does not take long. And the same guru speaks of Brahmacharya—so they listen, but know these are mere words.
आज तो यूनिवर्सिटी में ऐसा होता है कि अक्सर ऐसा हो जाता है--मैं कोई दस वर्ष तक यूनिवर्सिटी में था--अक्सर ऐसा हो जाता है कि एक ही लड़की के लिए प्रोफेसर भी दीवाना है और लड़के भी दीवाने हैं। भारी प्रतिस्पर्धा हो जाती है। अब, अब ब्रह्मचर्य की बात करने की भी तो जरूरत नहीं रह गई, शोभा भी नहीं देती। पचास साल का फासला हमने माना था कि विद्यार्थी और गुरु में होना चाहिए। इतना डिस्टेंस कई अर्थों में जरूरी है।
Today, in the university, it often happens—I was in a university for ten years—that the professor is infatuated with the same girl the students are; a heavy competition ensues. Then talk of Brahmacharya neither fits nor is needed. We had held that the distance must be fifty years; such distance is necessary in many senses.
एक तो वार्धक्य का अपना सौंदर्य है, अपनी गरिमा है। अगर कोई व्यक्ति सच में ढंग से बूढ़ा हुआ हो, तो बुढ़ापे का जो सौंदर्य है, वह किसी भी स्थिति में कभी नहीं होता। क्योंकि जवानी में तो एक उ
त्तेजना होती है, इसलिए सौंदर्य में शांति नहीं होती, स्निग्धता नहीं होती, चांद जैसा नहीं होता सौंदर्य। और जवानी में तो एक उतावलापन होता है, जल्दी होती है। जल्दी कुरूप होती है। जल्दी में कभी भी सौंदर्य नहीं होता। सौंदर्य तो बहुत धीरे से बहने वाली नदी की दशा है। और जवानी इतनी ऊर्जा से भरी होती है कि उसे फेंकने के लिए पागल होती है, विक्षिप्त होती है। जवानी कभी भी स्वस्थ नहीं होती। हालांकि हम कहते हैं कि जवान बहुत स्वस्थ होते हैं शरीर से, लेकिन मन से जवानी बहुत अस्वस्थ अवस्था है। बूढ़े ही स्वस्थ हो पाते हैं।
रवींद्रनाथ ने कहा है कि अगर कोई ठीक से वृद्ध हो...और ठीक से वृद्ध होने का मतलब यही है कि भीतर जवानी सरकती न रह जाए, और तो कोई अर्थ ही नहीं होता। नहीं तो शरीर बूढ़ा हो जाता है और मन जवान रह जाता है। तब बूढ़े से ज्यादा कुरूप इस जमीन पर कोई घटना नहीं होती, द मोस्ट, द अग्लीएस्ट, जब बूढ़ा शरीर होता है और मन जवान की तरह बेताब, पागल और रुग्ण और वासनाग्रस्त होता है।
Old age has its own beauty, its own dignity. If one has truly aged rightly—aging rightly means that the inner youth does not keep sliding on—otherwise the body grows old while the mind remains young; then nothing is more ugly on this earth—the most ugly—than an old body with a mind restless like a youth’s, mad, diseased, desire‑ridden.
यह बड़े मजे की बात है, बच्चे अब भी सुंदर होते हैं, जवान अब भी सुंदर होते हैं, बूढ़े अब सुंदर होना बंद हो गए। कभी मुश्किल से कभी कोई वृद्ध व्यक्ति सुंदर दिखाई पड़ता है। रवींद्रनाथ ने कहा है कि जब सचमुच कोई बूढ़ा जीवन के अनुभव से पककर सुंदर वार्धक्य को उपलब्ध होता है, तो उसके सिर पर आ गए सफेद बाल ऐसे मालूम पड़ते हैं जैसे गौरीशंकर पर जम गई शुभ्र बर्फ--शांत शिखर को छूता हुआ, आसमान को छूता हुआ। जहां बादल भी शर्म से झुक जाते हैं और नीचे पड़ जाते हैं। ऐसे बूढ़ों को हम कहते थे गुरु।
It is a curious matter: children are still beautiful, the young are still beautiful, but the old are no longer beautiful. Rarely does one see a beautiful elder. Rabindranath said: When one truly ripens through life’s experience and attains the beauty of age, then the white hair upon the head appears like the pure snow on Gaurishankar—touching the tranquil peak, touching the sky, before which even clouds bow and drift below. Such elders we called guru.
इतना फासला न हो तो गुरु और शिष्य के बीच जो श्रद्धा का जन्म होना चाहिए, वह नहीं हो सकता। और फिर ये जो सब जान चुके हैं, यही देने में समर्थ हो सकते हैं। आज करीब-करीब जिन्होंने कुछ भी नहीं जाना--शब्द जाने हैं, परीक्षापत्र जाने हैं, सर्टिफिकेट जाने हैं--जिनका अनुभव से कोई संबंध नहीं, वे उनको ज्ञान देते रहते हैं, जो करीब-करीब उनकी ही मनोदशा में हैं। कोई भेद नहीं है। और अगर विद्यार्थी थोड़ा होशियार हो, तो शिक्षक से ज्यादा जान सकता है आज। पहले यह असंभव था। विद्यार्थी थोड़ा होशियार हो, तो शिक्षक से ज्यादा जान सकता है। और अक्सर कुछ विद्यार्थी तो थोड़े होशियार होंगे ही और शिक्षक से थोड़े ज्यादा ही होंगे। क्योंकि शिक्षक की तरफ जाने वाला जो वर्ग है समाज का, वह सबसे कम होशियार वर्ग होता है।
उसके कारण हैं। क्योंकि शिक्षक को न तनख्वाह है ठीक, न कोई सम्मान है। लोग पूछते हैं, अच्छा मास्टर हो गए! यानी मतलब बेकार हो गए! आदमी डरता है बताने में कि हम मास्टर हैं। इससे तो कांस्टेबल कहता है, तो भी रीढ़ अकड़ जाती कि कांस्टेबल हैं। मास्टर हैं, तो वह ऐसा कहता है कि पिट गए, बेकार हो गए, जिंदगी बेकार गई, मास्टरी में गंवा दी। तो जाता ही मीडियाकर वर्ग है, मध्य-वृत्त वाला वर्ग जाता है। और जरा सा विद्यार्थी होशियार हो, तो शिक्षक पीछे पड़ जाता है।
Without such distance, the reverence that should arise between guru and disciple cannot be born. And only those who have known can give. Today almost those who have known nothing—who know words, exam papers, certificates, without any relation to experience—are teaching those who are almost in the same state as they. There is no difference. If a student is a bit sharp, he can know more than his teacher. Earlier, this was impossible. And often some students will be sharper—and a little more than the teacher. Because the class that goes into teaching is the least sharp in society. There are reasons: teachers have neither decent pay nor respect. People say, “Ah, you became a master? Meaning—a failure!” One hesitates to admit, “I am a teacher.” Even a constable says it and his spine stiffens. But to say “I am a teacher”—it sounds as though one has been beaten by life, wasted it in teaching. Thus a mediocre class goes in. And if a student is slightly intelligent, the teacher falls behind.
लेकिन भारत की दृष्टि यह थी कि शिक्षक किसी भी स्थिति में विद्यार्थी से पीछे नहीं पड़ना चाहिए। यह तभी हो सकता है, जब इतना लंबा जीवन का अनुभव हो।
But the Indian vision was: in no condition should the teacher fall behind the student. This is possible only when such a long experience of life stands between them.
ऋषि कह रहा है कि जिन्होंने ब्रह्मचर्य जाना, गार्हस्थ्य जाना, जिन्होंने वानप्रस्थ जाना, इस जानने से ही वे जिस त्याग को उपलब्ध होते हैं, उसका नाम संन्यास है। इस जानने से ही, दिस वेरी नोइंग लीड्स टु रिनंसिएशन, यह जानना ही संन्यास बन जाता है। जिसने जान लिया जीवन को इतने-इतने पहलुओं से, वह जीवन से चिपका नहीं रह जाता। वह जान लेता है कि असार को पकड़कर रखने का क्या प्रयोजन है, तो छूट जाता है।
The rishi says: Those who have known Brahmacharya, who have known householding, who have known Vanaprastha—through this very knowing they arrive at renunciation. This very knowing leads to sannyas. He who thus knows life from so many facets does not cling to it. He sees: what is the point in holding the non‑essential? He loosens his grip.
और अंत में समस्त शरीरों का नाश हो जाता है और ब्रह्मरूप अखंडाकार में प्रतिष्ठा होती है।
And finally all bodies are dissolved, and one is established in the undivided form of Brahman.
मनुष्य के सात शरीर हैं। एक शरीर, जो हमें दिखाई पड़ता है, यह है। फिर इसके भीतर और, और, और, सात शरीरों की पर्तें हैं। एक शरीर तो भौतिक है, जो हमें दिखाई पड़ता है। और सूक्ष्म शरीर हैं, जो हमें दिखाई नहीं पड़ते, लेकिन जब कोई योग में प्रवेश करता है, तो वे दिखाई पड़ने शुरू होते हैं। एक-एक आदमी सात पर्तों से घिरा हुआ है, सेवेन लेयर्स।
Man has seven bodies. One body is visible—this one. Within it, further and further, are layers—seven bodies. One is gross, physical; the subtle bodies are not seen. But when one enters yoga, they begin to be seen. Each person is surrounded by seven layers.
ये जो सात शरीर हैं हमारे, जब तक ये सातों के सातों न गिर जाएं, तब तक अखंड ब्रह्माकार स्थिति नहीं बनती है। अगर एक शरीर भी बच जाए पीछे, तो वह यात्रा जारी रखता है। अगर सातों शरीर हों, तो जन्म होता है अलग ढंग से। अगर एक ही शरीर रह जाए, तो भी जन्म होता है अलग ढंग से। भौतिक शरीर निर्मित नहीं होता, लेकिन जन्म की यात्रा जारी रहती है। जन्म तो उसी दिन मिटते हैं, जिस दिन हमारे भीतर कोई शरीर ही नहीं रह जाता।
Until these seven fall away, the undivided Brahman‑state does not happen. If even one remains, the journey continues. If all seven are there, birth occurs in one way; if only one remains, birth occurs in another way. The physical body may not be formed, yet the journey of birth continues. Births end only on the day no body remains within us.
लेकिन कब यह घटना घटती है, जब कोई शरीर न रह जाए? यह तभी घटती है, जब भीतर कोई वासना न रह जाए। क्योंकि वासना शरीर को संगृहीत करती है, क्रिस्टलाइज करती है। वासना ही शरीर को संगृहीत करती है, इकट्ठा करती है। और हमारे भीतर वासनाओं के भी सात तल हैं, इसलिए हमारे भीतर सात शरीर हैं। उन सात शरीरों का विनाश हो जाता है। जब कोई व्यक्ति जानकर जीवन का त्याग कर देता है, तब वे सातों शरीर भस्मीभूत हो जाते हैं। वैसे व्यक्ति की फिर अखंड ब्रह्म के साथ सत्ता एक हो जाती है। फिर जन्म का कोई उपाय न रहा, क्योंकि जन्म लेगा कहां? जाएगा कहां? आवागमन की कोई सुविधा न रही। फिर तो प्रतिष्ठा उसमें हो गई, जो सरल है, आकाश की भांति जो फैला है सब ओर। उसके साथ एक होना हो गया।
When does this happen—that no body remains? Only when no vasana remains within. Vasana crystallizes the bodies; it gathers them. And because there are seven levels of vasana, there are seven bodies. When a person renounces life through knowing, those seven bodies are reduced to ash. Then one’s being becomes one with the undivided Brahman. There is no way for birth—where would he be born, where would he go? The facility for coming and going is gone. He is established in that which is simple, spread like the sky in all directions—one with That.
यही क्षण परम अनुभूति और परम आनंद का क्षण है, जब हमें जन्मने की जरूरत नहीं रह जाती, क्योंकि फिर मरने का कोई कारण नहीं रह जाता। और जब हमें शरीर ग्रहण नहीं करने पड़ते, तब हमें शरीरों से पैदा होने वाले कष्ट भी नहीं झेलने पड़ते। और जब इंद्रियां हमें नहीं मिलतीं, तब इंद्रियों से जो भ्रांतियां पैदा होती हैं, वे भ्रांतियां भी पैदा नहीं होतीं। तब हम शुद्ध चैतन्य में, शुद्ध सत्य में, शुद्ध अस्तित्व के साथ एक हो जाते हैं। इस एकता का जो ज्ञान है, इस एकता का जो दिशा-निर्देश है, इस परम ऐक्य की जो इंगित व्यवस्था है, ऋषि कहता है, यही निर्वाण दर्शन है।
This is the moment of supreme realization and supreme bliss: when there is no need to be born, because then there is no cause to die. When we do not assume bodies, we need not suffer the pains that arise from bodies. When the senses are not ours, the illusions produced by the senses do not arise. Then we become one with pure consciousness, pure truth, pure existence. The knowing of this oneness, the pointing toward this supreme unity—the rishi says—this is Nirvana Darshan.
जिसका--एक बहुत अदभुत बात इस सूत्र में कही है अंत में--जिसका शिष्य या पुत्र के अतिरिक्त अन्य किसी को उपदेश नहीं करना, ऐसा यह रहस्य है।
And then—an astonishing statement at the end of this sutra: This secret is not to be taught to anyone other than one’s son or disciple.
यह बहुत अजीब लगेगा। इतनी अदभुत बातों के बाद, इतने परम ज्योतिर्मय की ओर इशारे करने के बाद एक बात ऋषि कहता है कि यह ज्ञान ऐसा है कि इसे अपने पुत्र या अपने शिष्य के अतिरिक्त और किसी से मत कहना।
It will feel strange. After such wondrous utterances, after pointing toward the supreme light—the rishi says this knowledge is such that it must not be spoken to anyone other than one’s son or disciple.
उपनिषद का अर्थ होता हैः द सीक्रेट डॉक्ट्रिन। उपनिषद का अर्थ होता है, गुह्य रहस्य। उपनिषद शब्द का अर्थ होता है, जिसे गुरु के पास चरणों में बैठकर सुना।
Upanishad means: the secret doctrine. Upanishad means: the esoteric secret. Upanishad means: that which is heard sitting at the master’s feet.
रहस्य इतना गुह्य है कि ऐसे ही राह चलते नहीं कहा जाता। रहस्य इतना गुह्य है कि हर किसी से नहीं कहा जाता। बहुत इंटिमेसी चाहिए, बड़ा आंतरिक संबंध चाहिए। रहस्य ऐसा गुह्य है कि जहां तर्क और वितर्क और विवाद चलता हो, वहां नहीं कहा जा सकता है। जहां प्रेम की अंतर्धारा बहती हो, वहीं कहा जा सकता है। जहां संवाद संभव हो, कम्यूनिकेशन जहां संभव हो, जहां हृदय हृदय से बोल सके, हार्ट टु हार्ट, वहीं कहना। ऋषि ने यह सूचना दी है।
So secret is this mystery that it is not to be tossed on the roadside. So secret that it is not to be told to everyone. Great intimacy is needed, a deep inner bond. Where argument, debate, and dispute are running, it cannot be said. Where the undercurrent of love flows, only there can it be said. Where dialogue is possible, where communication is possible, where heart can speak to heart—only there. The rishi gives this instruction.
बेटे या शिष्य को कहने का भी कारण है। असल में बेटे से मतलब है, जो इतना अपना हो कि अपनी ही मांस-मज्जा मालूम पड़े। जरूरी नहीं है कि वह आपके शरीर से पैदा ही हुआ हो। यह जरूरी नहीं है। यह जरूर जरूरी है कि वह आपको ऐसा लगे कि अगर वह मर जाए, तो आपका कोई हिस्सा मर जाएगा; कि अगर वह खो जाए, तो आपका कोई अंग खो जाएगा; कि वह डूब जाए, नष्ट हो जाए, तो आपके हृदय की धड़कनें कुछ नष्ट हो जाएंगी; आप फिर कभी उतने पूरे न होंगे, जितने उसके होने से थे। जिसके साथ ऐसी आत्मीयता मालूम हो, जो इतना आत्मज मालूम पड़े, उससे कहना, क्योंकि यह रहस्य गुह्य है। या उससे कहना जो शिष्य हो। शिष्य का अर्थ होता है, वन हू इज़ रेडी टु लर्न, जो सीखने को तैयार है।
To say ‘son’ has a reason. It means: one so much your own that he feels your own flesh and marrow. Not necessarily born of your body—no. But such that if he were to die, some part of you would die; if he were lost, some limb of yours would be lost; if he were to drown, to be destroyed, some heartbeats of yours would perish—you would never again be as whole as you were with him. To such intimacy—speak; for this is an esoteric secret. Or speak to the shishya—one who is ready to learn.
बहुत कम लोग दुनिया में सीखने को तैयार होते हैं, मुश्किल से। सिखाने की उत्सुकता बहुत आसान है, सीखने की तैयारी बहुत कठिन है। क्योंकि सीखने के लिए झुकना पड़ता है।
Very few in this world are ready to learn—very few. The urge to teach is easy; the readiness to learn is arduous. To learn, one must bow.
इस शिष्य शब्द से मुझे खयाल आया। हमारे मुल्क में पांच सौ वर्ष पहले नानक के शब्दों से एक धर्म का जन्म हुआ, जिसको हम कहते हैं सिख। लेकिन सिख केवल शिष्य का पंजाबी रूपांतरण है। शिष्य का पंजाबी रूप है सिख--जो सीखने को तैयार है। इतना ही उसका मतलब है। सिख कोई पंथ नहीं, कोई मजहब नहीं। जो भी सीखने को तैयार है, वही शिष्य है।
The word ‘shishya’ reminds me: Five hundred years ago, from Nanak’s words, a religion was born in our land that we call Sikh. But Sikh is simply the Punjabi transformation of shishya. Sikh means: one who is ready to learn. It is not a sect, not a creed; whoever is ready to learn is a shishya.
ऋषि कहता हैः यह जो सीखने की तैयारी न हो अगर, तो मत कहना। क्योंकि ये बातें ऐसी हैं कि सीखने को जो तैयार न हो, उससे कहो, तो उसके कानों में भी प्रवेश नहीं होगा और खतरा यह है कि वह इनके गलत अर्थ निकाल लेगा। क्योंकि यह रहस्य गुह्य है, यह सीक्रेट है। यह ऐसी बात नहीं है बोलचाल की कि कह दी। यह कहना सोच-समझकर।
The rishi says: If the readiness to learn is not there, do not speak. These matters are such that if you speak to the unready, they will not even enter his ears—and the danger is, he will misinterpret. Because this is a secret. It is not a matter for casual talk. Speak with discernment.
निश्चित ही, हम पूरा शास्त्र देख गए हैं, सोच-समझकर कहने जैसा है। स्वेच्छाचार संन्यास है, यह जरा सोच-समझकर कहना उससे, जो समझ सके, समझने की जिसकी तैयारी हो। नहीं तो वह समझेगा कि बिलकुल ठीक। स्वेच्छाचार का मतलब समझेगा कि लाइसेंस मिल गया। अब कुछ भी करो। और अगर कोई कुछ कहे, तो कहना, संन्यासी हैं, क्या समझते हो? स्वेच्छाचार करेंगे ही, संन्यासी जो हैं।
Indeed, we have gone through the whole scripture—it requires discernment. “Sannyas is svecchachara”—this must be said with care, to one who can understand, who is prepared. Otherwise he will take ‘svecchachara’ to mean license—now do anything; and if someone objects, say, “We are sannyasins—what do you understand? We will do as we please!”
हम देख गए हैं पूरा निर्वाण उपनिषद। जो बातें कही हैं, वे निश्चित ऐसी हैं कि ऋषि को यह वक्तव्य पीछे दे ही देना चाहिए कि उससे ही कहना, जो इतना निकट हो कि मिसअंडरस्टैंड न कर पाए, गलत न समझ जाए। उससे ही कहना, जो सीखने को इतना तैयार हो कि अपनी तरफ से जोड़े न। जो कहा जाए, वही समझे। जो चरणों में बैठकर झुक सके। जो सिर्फ प्रश्न ही न कर रहा हो, जो केवल जवाब ही न चाहता हो; जो समाधान की तलाश में निकला हो, जो समाधि पाना चाहता हो, उससे कहना।
We have traversed the whole Nirvana Upanishad. The things that have been said are such that the rishi must add this statement: Speak only to one so near that he cannot misunderstand, who will not go wrong. Speak to one who is so ready to learn that he does not add from his side—who understands only what is said; who can sit at the feet and bow; who is not merely questioning, not merely hungry for answers, but is in search of resolution, who longs for Samadhi—speak to him.
निर्वाण उपनिषद समाप्त।
Nirvana Upanishad ends.
ऋषि कहता हैः बस यह आखिरी बात कहनी थी कि जब किसी से कहो, सोच-समझकर कहना। इतना ही मुझे कहना है, ऋषि कहता है। और निर्वाण उपनिषद समाप्त हो जाता है।
The rishi says only this one last thing: whenever you speak, speak with discernment. That is all I have to say—the rishi says. And the Nirvana Upanishad comes to a close.
निर्वाण उपनिषद तो समाप्त हो जाता है, लेकिन निर्वाण निर्वाण उपनिषद के समाप्त होने से नहीं मिल जाता है। निर्वाण उपनिषद जहां समाप्त होता है, वहीं से निर्वाण की यात्रा शुरू होती है। उपनिषद समाप्त हो गया।
The Nirvana Upanishad ends—but Nirvana is not attained because the Upanishad has ended. Where the Upanishad ends, the journey to Nirvana begins. The Upanishad is over.
इस आशा के साथ अपनी बात पूरी करता हूं कि आप निर्वाण की यात्रा पर चलेंगे, बढ़ेंगे। और यह भरोसा रखकर मैंने ये बातें कही हैं कि आप सुनने को, समझने को तैयार होकर आए थे। अगर कोई शिष्य के भाव से न आया हो, तो उसके कारण मुझे ऋषि से क्षमा मांगनी पड़ेगी, क्योंकि फिर ऋषि के इशारे के विपरीत बात हो गई। कोई अगर मन में विवाद लेकर इन बातों को सुना और समझा हो, तो उससे मैं प्रार्थना करूंगा, वह भूल जाए कि मैंने उससे कुछ भी कहा है।
I conclude with the hope that you will set out, will proceed, on the journey to Nirvana. I have spoken with the trust that you came ready to listen and to understand. If anyone has not come with a disciple’s heart, then because of him I must ask forgiveness of the rishi—for then, contrary to the rishi’s indication, speech has happened. If anyone has listened with an argumentative mind, I will request of him: please forget that I have said anything to you.
मैंने जैसा कहा है और जो कहा है, उसमें अगर रत्तीभर भी अपनी तरफ से जोड़ने का खयाल आए, तो स्मरण रखना कि वह अन्याय होगा--मेरे साथ ही नहीं, जिसने निर्वाण उपनिषद कहा है, उस ऋषि के साथ भी।
If, in what I have said, even a grain arises in you to add from your side, remember—that will be injustice, not only to me but to the rishi who spoke the Nirvana Upanishad.
यही मानकर मैं चला हूं कि जो यहां इकट्ठे हुए हैं, वे आत्मीय हैं, एंड कम्युनिकेशन इज़ पासिबल, और संवाद हो सकता है।
I have moved with the trust that those gathered here are intimate—that communication is possible, that dialogue can happen.
इसलिए सिर्फ चर्चा नहीं रखी, साथ में आपके ध्यान के गहन प्रयोग रखे हैं। क्योंकि मैं मानता हूं कि चर्चा में वे लोग भी उत्सुक हो जाते हैं, जो शब्दों को विलास समझते हैं। चर्चा में वे लोग भी उत्सुक हो जाते हैं, जो शब्दों को मनोरंजन समझते हैं, लेकिन ध्यान में वे लोग उत्सुक नहीं होते। और दिन में तीन बार अथक श्रम करना पड़े ध्यान के लिए, तो जो चर्चा में उत्सुक थे, वे भाग गए होंगे। भाग जाएंगे। इसलिए ध्यान को अनिवार्य रूप से पीछे जोड़कर रखा था। और मैं, आप जब मुझे सुनते हैं, तब आपकी फिक्र नहीं कर रहा हूं; जब आप ध्यान करते हैं, तब आपकी फिक्र करता हूं।
Therefore I have not kept only discussion; I have joined with it the deep experiments of your meditation. For I see that even those who take words as luxury, as entertainment, become eager in discussion; but not in meditation. And when one must labor three times a day, tirelessly, for meditation—those who were eager for talk will have fled. They will flee. That is why meditation was necessarily joined. And when you listen to me, I do not worry for you; when you meditate, then I care for you.
आपके ध्यान करने की चेष्टा ने मुझे भरोसा दिलाया है कि जिनसे मैंने बात कही है, वे कहने योग्य थे।
Your effort in meditation has given me trust that those to whom I have spoken were worthy to be addressed.
निर्वाण उपनिषद समाप्त!
Nirvana Upanishad—finished!
निर्वाण की यात्रा प्रारंभ!!
The journey to Nirvana—begins!!
आज इतना ही।
Enough for today.
अब हम रात्रि के अंतिम ध्यान में लग जाएं। यह अंतिम ध्यान है, इसलिए पूरी शक्ति लगा देनी जरूरी है। जो लोग बहुत तेजी से करेंगे वे मेरे सामने रहें, बाकी लोग पीछे हट जाएं।
Now let us enter the last meditation of the night. This is the final meditation, therefore it is necessary to pour your total energy into it. Those who can go very fast should remain before me; the others, step back.
एक पांच मिनट पहले तीव्र श्वास ले लेंगे, ताकि शक्ति जग जाए!
First, five minutes of intense breathing—to awaken the energy!
