Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.
संन्यासी करता क्या है? गृहस्थ तो संसार बसाता है, निर्माण करता है स्वप्नों का, आरोपण करता है विचारों का, माया का, मोह का, ममता का। संन्यासी क्या करता है? गृहस्थ को तो ऐसा दिखाई पड़ता है कि संन्यासी कुछ भी नहीं करता, भगोड़ा है, एस्केपिस्ट है। क्योंकि जो-जो गृहस्थ करता है, वह तो संन्यासी नहीं करता है। संन्यासी भी कुछ करता है।
What does a sannyasin do? The householder builds the world, constructs dreams, overlays it with thoughts, with maya, with attachment, with possessiveness. What then does a sannyasin do? To the householder it appears that the sannyasin does nothing, that he is a runaway, an escapist. For all that a householder does, the sannyasin does not. Yet the sannyasin too is engaged in doing.
इस सूत्र में ऋषि कहता हैः त्रयगुणों से रहित स्वरूप के अनुसंधान में तथा भ्रांति के भंजन में समय व्यतीत करता है।
In this sutra the Rishi says: He spends his time in the search of his nature free of the three gunas, and in the breaking of delusion.
गृहस्थ से ठीक उलटी यात्रा है संन्यासी की। गृहस्थ, तीन गुणों का जो फैलाव है, उसमें ही डूबा रहता है। कभी रज में, कभी तम में, कभी सत्व में। कभी अच्छे में, कभी बुरे में, कभी आलस्य में। संन्यासी उन तीनों के पार चौथे में चलने की चेष्टा में संलग्न होता है।
The journey of the sannyasin is the exact reverse of the householder. The householder remains submerged in the expanse of the three gunas—now in rajas, now in tamas, now in sattva; now in what we call good, now in what we call bad, now in sloth. The sannyasin engages himself in the effort to move beyond all three—into the fourth.
यहां एक बात समझ लेनी जरूरी है। सत्व, शुभ जिसे हम कहें, संन्यासी उसके भी पार चलने में लगा रहता है। अशुभ जिसे हम कहते हैं, उसके पार तो वह जाता ही है, लेकिन जिसे हम शुभ कहते हैं, संन्यासी उसके भी पार जाने में लगा रहता है। यह थोड़ा समझना कठिन मालूम पड़ेगा।
Here one thing must be understood. Sattva—what we call the auspicious—the sannyasin seeks to go beyond that too. What we call inauspicious, he goes beyond that of course; but what we call auspicious—he endeavors to go beyond that as well. This may seem a little difficult to grasp.
यह तो ठीक है कि अशुभ के हम पार जाएं, यह तो ठीक है कि बुराई का त्याग हो, लेकिन संन्यासी भलाई का भी त्याग करता है। क्योंकि ऋषि की दृष्टि यह है कि जब तक भला भी न छूट जाए, तब तक बुरा पूरी तरह नहीं छूटता, क्योंकि बुरा और भला एक ही चीज के दो पहलू हैं। ऋषि की यह दृष्टि है कि अगर भले आदमी को यह भी याद रह जाए कि मैं भला आदमी हूं, तो उसके भीतर बुराई दबी पड़ी रह जाती है। वस्तुतः भला आदमी वह है, जिसे यह भी पता नहीं रह जाता कि मैं भला आदमी हूं। भलाई भी छूट जाती है। भलाई छूट जाती है, इसका यह अर्थ नहीं है कि वह भला करना बंद कर देता है। भलाई छूट जाती है, इसका अर्थ यह है कि भलाई वह अपनी तरफ से नहीं करता, उससे जो भी होता है, वह भला है। सत्व के भी पार चला जाना संन्यास है।
That we go beyond the inauspicious—yes; that we renounce evil—yes. But the sannyasin renounces even goodness. For the Rishi’s vision is: until even the good is dropped, the bad never drops totally—because good and bad are two faces of the same coin. The Rishi’s vision is: if a good man still remembers that “I am a good man,” then evil remains suppressed within him. Truly the good man is he who no longer even knows that he is good. Even goodness drops. This does not mean he stops doing good. It means that good does not arise from his personal will; whatever flows from him is good. To go beyond sattva as well—that is sannyas.
यह बहुत मौलिक क्रांति की बात है। जगत में बहुत तरह के विचार पैदा हुए, लेकिन सत्व के पार ले जाने वाला विचार सिर्फ इस भूमि पर पैदा हुआ है। जगत में जो भी विचार पैदा हुए हैं, वे सब सत्व तक ले जाने की आकांक्षा रखते हैं कि आदमी अच्छा हो जाए। लेकिन भारतीय मनीषा की यह समझ है कि आदमी अच्छा हो जाए, यह अंत नहीं है। आदमी अच्छे के भी पार हो जाए, यही अंत है। क्योंकि इस बात की स्मृति भी कि मैं अच्छा हूं, अच्छा कर रहा हूं, अस्मिता है, अहंकार है, ईगो है।
This is a very original revolution. Many kinds of thought arose in the world, but a thought that takes one beyond sattva arose only on this soil. The thoughts birthed elsewhere aspire to take man up to sattva—that he become good. But the Indian seer understands: for man to become good is not the end. The end is that he go beyond goodness. Because even the memory “I am good, I am doing good” is asmita, ahankar, ego.
और ध्यान रहे, जहर कितना ही शुद्ध हो जाए; इससे जहर नहीं रह जाता, ऐसा समझने की कोई भी जरूरत नहीं है। सच तो यह है--सच उलटा है--कि शुद्ध होकर जहर और जहरीला हो जाता है।
And remember: no matter how purified a poison becomes—do not imagine it ceases to be poison. In truth—the truth is the reverse—the purer the poison, the more poisonous it becomes.
बुरे आदमी का भी अहंकार होता है, अशुद्ध होता है। बुरा आदमी अपने अहंकार से परेशान भी होता है, बुरा आदमी अपने अहंकार को बुरा भी समझता है। किन्हीं क्षणों में पश्चात्ताप भी करता है। किन्हीं क्षणों में उसके पार जाने की चेष्टा भी करता है। लेकिन भला आदमी अपने अहंकार को बुरा भी नहीं समझता। पश्चात्ताप का तो सवाल ही नहीं है। अहंकार उसका भला है।
The evil man too has ego—impure. The evil man is troubled by his ego; he often sees his ego as evil; at times he even repents; at times he tries to go beyond it. But the so-called good man does not even see his ego as wrong. Repentance does not arise at all. His ego is pious.
कृष्णमूर्ति एक शब्द का प्रयोग करते हैं, वह ठीक शब्द है, पायस इगोइस्ट, पवित्र अहंकारी। दोनों उलटे मालूम पड़ते हैं--पवित्र अहंकारी। अहंकारी और पवित्र कैसे होगा? और जो पवित्र है वह अहंकारी कैसे होगा? लेकिन होता है। जिनको अच्छे होने की भ्रांति पैदा हो जाती है, वे पवित्र अहंकारी हैं।
Krishnamurti uses a phrase—it is apt: pious egoist. The two words seem contradictory—pious egoist. How can the egoist be pious? And the pious, how can he be egoistic? But it happens. Those who fall into the illusion of being good—they are pious egoists.
लेकिन ध्यान रखें, अहंकार पवित्र होकर शुद्ध जहर हो जाता है--प्योर पायजन। बुरा आदमी तो थोड़ी सी पीड़ा भी पाता है, कांटे की तरह चुभता भी है कि मैं बुरा आदमी हूं। इसलिए बुरा आदमी अपने अहंकार को उसकी पूरी शुद्धता में खड़ा नहीं कर सकता। उसकी अकड़ में एक कमी रह ही जाती है, भीतर ही उसके कोई कहे चला जाता है कि तुम बुरे आदमी हो। तो बुराई के आधार पर अहंकार का पूरा विस्तार नहीं हो सकता। आधारशिला में ही कमी रह जाती है। लेकिन मैं भला आदमी हूं, तब तो अहंकार के फैलाव की पूरी सुविधा और गुंजाइश है। तब अहंकार छतरी की तरह छा जाता है। बड़े सुदृढ़ आधार पर खड़ा होता है।
But remember, when ego becomes pious, it becomes refined poison—pure poison. The evil man feels a little pain—like a thorn—that “I am evil.” Hence he cannot erect his ego in all its purity; there remains a crack in his swagger; within, a voice keeps whispering, “You are an evil man.” On that foundation evil cannot sustain a vast ego—there is a flaw in the very cornerstone. But “I am a good man”—then the ego has full opportunity to expand; then the ego spreads like a canopy; it stands upon a very solid base.
भले आदमी का जो अहंकार है, संन्यासी के लिए वह भी नहीं है। लेकिन समाज इसका उपयोग करता है, क्योंकि समाज को पता है कि आदमी को अहंकार के पार ले जाना अति कठिन है। इसलिए समाज के पास एक ही उपाय है कि वह भलाई के लिए प्रेरित करने को आदमी के अहंकार का उपयोग करे। इसलिए हम आदमी से कहते हैं कि ऐसा मत करो, लोग क्या कहेंगे! काम बुरा है, यह नहीं कहते। बाप अपने बेटे को समझाता है कि झूठ मत बोलना; पकड़ जाओगे, तो बड़ी बदनामी होगी। झूठ मत बोलना, लोग क्या कहेंगे! झूठ मत बोलना, चोरी मत करना। हमारे कुल में कभी किसी ने चोरी नहीं की।
The ego of the good man—the sannyasin cannot allow even that. But society uses it—because society knows to take man beyond ego is extremely difficult. So it has only one device: to use man’s ego in the service of goodness. Thus we say: Don’t do this—what will people say! We don’t say the act is bad; the father tells his son, “Don’t lie; if you are caught, it will be a great disgrace. Don’t lie—what will people say! Don’t lie, don’t steal. In our lineage no one has ever stolen.”
यह सब अहंकार को उकसाया जा रहा है। एक बीमारी को दबाने के लिए दूसरी बीमारी को उठाया जा रहा है। लेकिन समाज की अपनी कठिनाई है। समाज अब तक ऐसे सूत्र नहीं खोज पाया है कि आदमी में भलाई का जन्म हो सके बिना अहंकार के। इसलिए हम अहंकार का उपयोग करते हैं और अहंकार को भलाई के साथ जोड़ते हैं। इससे जो घटना घटती है, वह यह नहीं है कि अहंकार भलाई के साथ जुड़कर भला हो जाता हो। घटना यह घटती है कि अहंकार के साथ भलाई जुड़कर बुरी हो जाती है। जहर की एक खूबी है कि वह एक बूंद भी काफी है, सब जहरीला हो जाएगा।
This is all an incitement of ego. One illness is being suppressed by raising another. But society has its difficulty. It has not yet found the keys by which goodness may be born without ego. Hence we use ego and yoke it to goodness. But the result is not that ego becomes good by joining goodness. The result is that goodness, joined to ego, turns bad. Poison has this quality—a single drop is enough to make all poisonous.
जब हम अहंकार को जोड़ देते हैं भलाई से, क्योंकि हमें दिखता ही नहीं कि और कोई उपाय है...। अगर किसी आदमी से मंदिर बनवाना है, तो पत्थर पर उसका नाम खोदना ही पड़ेगा। कोई आदमी ऐसा मंदिर बनाने को राजी नहीं है, जिस पर उसका नाम ही न लगे। वह कहेगा, फिर प्रयोजन ही क्या रहा! मंदिर में किसी को रस नहीं है। वह जो मंदिर के भीतर की प्रतिमा है, उसमें किसी को रस नहीं है, वह जो मंदिर के बाहर पत्थर लगता है नाम का, उसमें रस है। ऐसा नहीं है कि मंदिर बनाए जाते हैं और फिर पत्थर लगाए जाते हों। पत्थर के लिए मंदिर बनाए जाते हैं। पत्थर पहले बन जाता है। लेकिन मंदिर बनवाना हो, तो वह पत्थर लगवाना पड़ता है, नहीं तो मंदिर बन नहीं सकता।
We attach ego to goodness because we see no other way. If one must be made to build a temple, one must carve his name on the stone. No one agrees to build a temple on which his name will not appear. He will ask: Then what is the point! No one has relish for the temple, for the deity within; the relish is for the name-plate outside. It is not that temples are built and then a plaque is affixed; rather, plaques are made and temples are built for them. The plaque comes first. If we want a temple built, we must put up the stone—or the temple will not be built at all.
मंदिर भी अगर हम बनाएंगे, तो अहंकार के लिए ही बनाते हैं। लेकिन कठिनाई तो यह है कि जो मंदिर अहंकार के लिए बनता है, वह मंदिर नहीं रह जाता। इसलिए सारी दुनिया में मंदिर और मस्जिद उपद्रव के कारण बने हैं। क्योंकि जहां अहंकार है वहां सिर्फ उपद्रव ही पैदा हो सकता है। होना उलटा चाहिए था कि मंदिर और मस्जिद जगत में प्रेम की वर्षा बन जाते, अमृत के द्वार खोलते, लेकिन बहुत जहर के द्वार उन्होंने खोले हैं। नास्तिकों के ऊपर इतने पापों का जिम्मा नहीं है, जितना तथाकथित आस्तिकों के ऊपर है।
Even if we build a temple, we build it for the ego. The difficulty is: a temple built for ego is no temple. Hence the whole world over, temples and mosques have become causes of strife. Wherever ego is—only strife can arise. It should have been otherwise—that temples and mosques shower love upon the world, open gates of nectar—but they have opened doors of poison. The burden of sin on the atheists is not as heavy as upon the so-called believers.
वोल्तेयर ने कहीं कहा है कि हे परमात्मा, अगर तू कहीं है, तो कम से कम मंदिर और मस्जिद तो गिरवा दे। तेरे होने से हमें कोई अड़चन नहीं, लेकिन तेरे मंदिर और मस्जिद बहुत दिक्कतें दे रहे हैं।
Voltaire said somewhere: O God, if You exist somewhere, at least have the temples and mosques demolished. Your existence causes us no trouble—but Your temples and mosques create great difficulties.
ठीक ही है यह बात। भलाई में अगर एक बूंद भी अहंकार का पड़ गया, तो भलाई बुराई हो जाती है। और समाज जो तरकीब जानता है, वह एक ही है कि अगर आपको भला बनाना है, तो आपके अहंकार को परसुएड करना पड़ता है। आपसे कहना पड़ता है कि कैसे महान हो आप, दिव्य हो, तब आपके भीतर रस जन्मता है। यह रस उसी अहंकार में जन्म रहा है।
He is right. If even a drop of ego falls into goodness, goodness becomes badness. And the only trick society knows is to persuade your ego to make you good. One must tell you how great you are, how divine—then a relish arises within you. That relish is born in the same ego.
इसलिए मनोवैज्ञानिक एक बहुत अनूठी बात कहते हैं। वे कहते हैं कि जिनको हम अपराधी कहते हैं और जिनको हम तथाकथित अच्छे आदमी कहते हैं, सज्जन कहते हैं, इनमें बुनियादी फर्क नहीं होता। दोनों ही अटेंशन चाहते हैं। समाज का ध्यान उन पर जाए, इसकी आकांक्षा में जीते हैं। एक आदमी भला होकर सड़क पर चलने लगता है, लोगों का ध्यान उस पर जाए। एक आदमी को कोई रास्ता नहीं दिखाई पड़ता भला होने का, वह बुरा हो जाता है।
Thus psychologists say a very unique thing. Those we call criminals and those we call the so-called good people—there is no fundamental difference. Both seek attention. They live yearning for society’s gaze. One walks the street as a good man so people may look at him. Another sees no way to be good—he becomes bad.
अभी एक मुकदमा था बेल्जियम में। एक आदमी ने चार हत्याएं की थीं। और चारों अजनबी थे, जिनकी हत्याएं की थीं। उन्हें उसने हत्या करने के पहले कभी देखा भी नहीं था। बस, समुद्र के किनारे लेटे हुए चार आदमियों की हत्या कर दी। अदालत में उसने कहा कि मैं अखबार में मेन हेडिंग्स में नाम देखना चाहता था। और मुझे कोई उपाय नहीं दिखता था।
A recent case in Belgium: a man committed four murders—of complete strangers. He had never seen them before. He told the court he wanted to see his name in the main headlines of the newspaper. He found no other way.
महात्मा होने में बहुत देर लगे, और महात्मा होना पक्का भी नहीं है। और कितना ही बड़ा महात्मा हो जाए, सभी लोग उसे महात्मा कभी स्वीकार नहीं कर पाते। और फिर महात्माओं को भी सूली लग जाती है, इसलिए सुरक्षित मार्ग वह भी नहीं है। जब जीसस को सूली लग जाती है और सुकरात को जहर मिल जाता है, तो उसने कहा, वह भी कोई बहुत सुरक्षित तो दिखता नहीं रास्ता। समय ज्यादा लेता है। भारी कठिनाई झेलो। बामुश्किल! और अक्सर ऐसा होता है कि जिंदगीभर मेहनत करो, मरकर ही आदमी महात्मा हो पाता है। क्योंकि जिंदा आदमी को कोई महात्मा कहे, तो कहने वाले के भी अहंकार को चोट लगती है, सुनने वाले के अहंकार को भी चोट लगती है। जब कोई मर जाए, मुर्दे को जो जी चाहे कहो, किसी को कोई अड़चन नहीं होती।
To become a saint would take a very long time; and even then it is uncertain. And no matter how great a saint one becomes, all people never accept him as a saint. And then saints too are crucified—so it is not a safe way either. When Jesus is crucified and Socrates is given hemlock—he said, that path does not look very safe; it takes too much time; severe hardship. Often a man labors all his life and is called a saint only after his death. Because to call a living person a saint pricks the ego of the speaker as well as the listener. When a man dies, you can call the corpse whatever you please—no one is troubled by it.
नसरुद्दीन कहता था कि कब्रिस्तानों में देखकर मुझे ऐसा लगा कि नर्क में अब तक कोई भी आदमी नहीं गया होगा। क्योंकि कब्रों पर जो वचन लिखे हैं, प्रशस्तियां लिखी हैं, वे बताती हैं कि सभी लोग स्वर्ग गए होंगे। मरते ही आदमी भला हो जाता है। पैदा होते ही बुरा हो जाता है।
Nasruddin used to say: Seeing the cemeteries, it seems no one must have gone to hell yet. For the inscriptions on the graves, the praises carved there, tell that all must have gone to heaven. The moment a man dies, he becomes good. The moment he is born, he becomes bad.
वोल्तेयर का एक शत्रु था जिंदगीभर का। हर चीज में मतभेद था वोल्तेयर से उसका। वह मर गया। स्वभावतः, उसके शत्रु के मित्रों ने वोल्तेयर के पास जाकर कहा कि तुम्हारे जिंदगीभर के संबंध थे, कोई वक्तव्य तुम दोगे, तो अच्छा होगा। माना कि शत्रुता थी। वोल्तेयर ने लिखकर एक पत्र दिया, जिसमें उसने लिखा कि ही वाज़ ए ग्रेट मैन, ए वेरी रेयर जीनियस, बट प्रोवाइडेड ही इज़ रइली डेड। बहुत महापुरुष था वह, बड़ा प्रतिभाशाली था, लेकिन अगर मर गया हो तो। अगर जिंदा हो, तो यह वक्तव्य मैं नहीं दे सकता हूं।
Voltaire had a lifelong enemy—disagreeing in everything. He died. Naturally, his friends came to Voltaire and said, “You had ties with him all your life—some statement from you would be good. Granted there was enmity.” Voltaire wrote a note: “He was a great man, a very rare genius—but provided he is really dead.” A great man—very gifted—but only if he is dead. If he is alive, I cannot make this statement.
मर जाए आदमी, तो फिर अच्छा हो जाता है। यही तो दुख है दुनिया का कि मरा हुआ आदमी अच्छा होता है और जिंदा आदमी बुरा होता है। यह जो हम भलाई का जाल खड़ा किए हुए हैं, उसके भीतर हम अहंकार को ही पोषण करके खड़ा कर पाते हैं। अगर बच्चे को शिक्षित करना है, तो उसे प्रथम लाना पड़ता है, गोल्ड मेडल देना पड़ता है। अगर शिक्षित करना है, तो उसके अहंकार को तृप्त करना पड़ता है, उसे विशेषता देनी पड़ती है। फिर उपद्रव होते हैं। लेकिन समाज अब तक इससे बेहतर कोई रास्ता नहीं खोज पाया है। और यह बहुत बदतर रास्ता है।
If a man dies, he becomes good. This is the world’s misery: the dead are good, the living are bad. This whole net of goodness we have woven nourishes only the ego. If we are to educate a child, we must make him first in class, give him a gold medal. To educate, we must gratify his ego, grant him specialness. Then disturbances arise. Yet society has not found a better way. And it is a very poor way.
ऋषि कहता है कि संन्यासी तो शुभ के भी पार चला जाता है। अशुभ के पार तो चला ही जाता है, शुभ के भी पार चला जाता है। अंग्रेजी में तीन शब्द हैं--एक शब्द है इम्मारल, अनैतिक; एक शब्द है मारल, नैतिक; एक शब्द है एमारल, नीति-मुक्त या अतिनैतिक। संन्यासी इम्मारल तो होता ही नहीं, मारल भी नहीं होता; एमारल होता है। वह न तो नैतिक होता है, न अनैतिक होता है; वह नीति-मुक्त होता है। लेकिन इस तीसरी सीढ़ी तक पहुंचने के लिए अनीति को छोड़कर नीति में और नीति को छोड़कर अतिनीति में प्रवेश करना होता है।
The Rishi says: the sannyasin goes beyond the auspicious too. He goes beyond the inauspicious, and beyond the auspicious. In English there are three words—immoral, moral, amoral. The sannyasin is not immoral, nor even merely moral; he is amoral—beyond morality. To reach this third step one must leave immorality for morality, and then leave morality for that which is beyond morality.
इसलिए ऋषि बहुत इंच-इंच आगे बढ़ रहा है। पीछे की सब बातें खयाल रखेंगे, तो ही ये सूत्र समझ में आएंगे, जो आगे आ रहे हैं, अन्यथा समझ में नहीं आएंगे। ये सूत्र अलग-अलग नहीं हैं, पीछे की पूरी श्रृंखला से बंधे हुए हैं।
Therefore the Rishi proceeds inch by inch. If you keep the earlier things in view, then these coming sutras will be understood; otherwise they will not. These sutras are not separate—they are strung to the whole chain behind.
तो ऋषि कहता हैः वह दो काम में लगा रहता है, एक तो तीन गुणों के पार जाने की सतत चेष्टा करता रहता है। और दूसरी, भ्रांति के भंजन में समय लगाता है। ये दोनों एक ही प्रक्रिया के अंग हैं।
The Rishi says: he is engaged in two tasks—first, a constant effort to go beyond the three gunas; second, he spends time in breaking delusion. These two are limbs of the same process.
हम सब भ्रांति के सृजन में जीवन व्यतीत करते हैं। नीत्शे ने कहा है, मैन कैन नाट लिव विदाउट इल्यूजन्स। जरूरी हैं भ्रांतियां, उन्हीं के सहारे आदमी जीता है, नहीं तो नहीं जी सकता। नीत्शे दूर तक ठीक कहता है। जहां तक हमारा संबंध है, नीत्शे सौ प्रतिशत ठीक कहता है, आदमी बिना भ्रांतियों के नहीं जी सकता। हजार तरह की भ्रांतियां उसके चारों तरफ चाहिए। उन्हीं के बीच वह जी सकता है।
We all spend our lives in manufacturing delusions. Nietzsche said, Man cannot live without illusions. Illusions are necessary—by them man lives; without them he cannot live. Nietzsche is right—so far as we are concerned, he is a hundred percent right: man cannot live without delusions. He needs a thousand kinds of illusions around him; only amidst them can he live.
तो नीत्शे ने कहा है, इल्यूजन्स आर नेसेसरी। भ्रम भी जरूरी हैं, और झूठ भी उपयोगी हैं। नीत्शे ने तो बहुत बढ़िया बात कही है। उसने तो यह कहा है कि सत्य का कोई अर्थ ही नहीं है। जो असत्य काम पड़ जाए, वही सत्य है। और असत्य काम पड़ते हैं, चौबीस घंटे काम पड़ रहे हैं। थोड़ा सा हम देख लें कि किस भांति काम पड़ते हैं।
So Nietzsche said, illusions are necessary—lies too are useful. He went further: truth has no intrinsic meaning; whatever untruth works—that is truth. And untruths do work—twenty-four hours they work. Let us see how they work.
हमें कोई पता नहीं है कि आत्मा अमर है, लेकिन अब जिंदा रहना है, तो मन में यह खयाल लेकर चलना चाहिए कि आत्मा अमर है, नहीं तो जिंदा रहना मुश्किल हो जाएगा। हमें कोई पता नहीं है कि प्रेम शाश्वत होता है। चारों तरफ देखें तो क्षणिक होता है, शाश्वत नहीं होता है। सब क्षण में बिखर जाता है। लेकिन अगर जिंदा रहना है, तो मानकर चलना चाहिए कि प्रेम शाश्वत चीज है। कविताएं बड़ी जरूरी हैं आदमी के आसपास जीने के लिए। उनके सहारे वह अपने को भुलाए रखता है।
We have no knowledge that the Atman is immortal. But to remain alive, we carry in our mind the thought that the Atman is immortal—otherwise living would become difficult. We have no certainty that love is eternal. Look around and you see it is momentary; it is not eternal—everything scatters in moments. But if we must live, we must proceed believing that love is eternal. Poetry is very necessary around man—for living. Through it he keeps himself deluded.
कल होगा, इसका कोई निश्चय नहीं है। लेकिन हम कल का इंतजाम करके सोते हैं। नहीं तो रात सोना ही मुश्किल हो जाएगा। यह सवाल कल के इंतजाम का इतना महत्वपूर्ण नहीं है, आज की रात सोने का सवाल है। कल का इंतजाम कर लेते हैं, और कल होगा ही, ऐसी मान्यता मन में रख लेते हैं, तो रात नींद आसानी से आ जाती है। अगर पक्का हो जाए कि कल सुबह नहीं होगी, कल सुबह मौत है, तो कल सुबह मौत होगी कि नहीं होगी, यह बड़ा सवाल नहीं है, आज की नींद खराब हो जाएगी। फिर आज सोया नहीं जा सकता।
There is no certainty that tomorrow will be. Yet we make arrangements for tomorrow before sleeping. Otherwise even sleeping will become difficult tonight. It is not so much a question of tomorrow’s arrangements as of getting sleep tonight. We make arrangements and hold the belief that tomorrow will certainly be; then sleep comes more easily. If it became certain that tomorrow morning will not be—that tomorrow morning is death—then whether death will come or not is not the big question; tonight’s sleep will be spoiled. Then one cannot sleep tonight.
तो सोना हो, तो कल का भ्रम बनाए रखना जरूरी है। अगर जिंदगी के दुखों को गुजारना हो, तो भविष्य की आशा को जिलाए रखना जरूरी है कि कोई बात नहीं, सुख मिलेगा। अगर इस मकान में नहीं मिला, दूसरे मकान में मिलेगा। अगर इस व्यक्ति से नहीं मिला, दूसरे व्यक्ति से मिलेगा। आज नहीं मिला, कल मिलेगा। फ्यूचर ओरिएंटेशन, भविष्य की तरफ आशाओं को दौड़ाए रखना जरूरी है।
To sleep, the illusion of tomorrow must be maintained. To pass through life’s miseries, the hope of future must be kept alive—that no matter, happiness will come. If not in this house, then in another. If not with this person, then with another. If not today, then tomorrow. A future orientation—hopes running toward the future—is necessary.
मनोवैज्ञानिक एक बहुत कीमती बात कहते हैं, जो बहुत नई खोज है एक अर्थों में, पहले कभी किसी ने नहीं खयाल किया था। रात आप सपने देखते हैं, तो आप सोचते होंगे कि सपनों से नींद में बाधा पड़ती है। ऐसा सदा सोचा जाता रहा है। कई आदमी मेरे पास भी आते हैं। वे कहते हैं, रात बहुत सपने आते हैं, तो नींद ठीक से नहीं हो पाती। सभी का यह खयाल है।
Psychologists say a very precious thing—a new discovery in a sense; earlier no one had considered it. At night you dream; you think dreams disturb sleep. It has always been thought so. People come to me too—“At night many dreams come; sleep is not proper.” Everyone thinks so.
लेकिन मनोवैज्ञानिक ज्यादा अनुभव पर हैं। और वे कहते हैं कि अगर सपने न हों, तो आप सो ही न पाएं। वे बहुत उलटी बात कहते हैं। वे कहते हैं, सपने जो हैं, वे नींद में बाधा नहीं हैं, सहयोगी हैं। नींद टूट ही जाए, अगर सपने न हों तो। नींद को सतत जारी रखने के लिए सपने काम करते हैं। समझ लें, तो खयाल में आ जाएगा।
But psychologists, with more exact observation, say: If there were no dreams, you would not be able to sleep at all. They say the reverse: Dreams are not obstructions to sleep; they are its aid. Sleep would break if dreams were not there. Dreams work to keep sleep going. If you understand, it will be clear.
आपको प्यास लगी है जोर से नींद में। आप एक सपना देखना शुरू कर देंगे कि पानी पी रहे हैं। झरना बह रहा है, झरने के पास बैठे पानी पी रहे हैं। अगर यह सपना न आए, तो प्यास आपकी नींद तोड़ देगी। आपको उठकर पानी पीने जाना पड़ेगा। नींद में बाधा पड़ जाएगी। यह सपना जो है, एक इल्यूजन पैदा करता है। कहता है, कहां जाने की जरूरत है, नींद टूटने का तो कोई सवाल ही नहीं। झरना यह रहा, पीयो। भूख लगी है, राजमहल में निमंत्रण मिल जाता है। नहीं तो भूख नींद को तोड़ देगी।
You are very thirsty in sleep; you begin a dream that you are drinking water—there is a spring flowing; you sit by the stream and drink. If this dream did not come, your thirst would break sleep; you would have to get up and drink. The dream creates an illusion: No need to go; there is no question of waking—the stream is here; drink. If you are hungry, you get invited to a royal feast. Otherwise hunger would break sleep.
सपना सब्स्टीट्यूट है और नींद को सम्हालने का उपाय है। ठीक ऐसे ही जिंदगी में भी भ्रांति जागरण को सम्हालने का उपाय है। जिसे हम जागरण कहते हैं, उसके आसपास भ्रांति चाहिए, नहीं तो हम मुश्किल में पड़ जाएंगे।
A dream is a substitute—a device to maintain sleep. In exactly the same way, in life delusion is a device to maintain wakefulness—what we call wakefulness. Around it, delusion is needed—otherwise we will be in trouble.
मुल्ला नसरुद्दीन एक स्त्री के प्रेम में पड़ गया है। वह सम्राट की पत्नी है। मुल्ला उससे बिदा हो रहा है। रात चार बजे उसने उससे कहा कि तुझसे सुंदर स्त्री मैंने अपने जीवन में न देखी और न मैं सोच भी सकता हूं कि तुझसे सुंदर स्त्री हो सकती है। तू अनूठी है। तू परमात्मा की अदभुत कृति है। स्त्री फूल गई, जैसा कि सभी स्त्रियां फूल जाती हैं। उस क्षण जमीन पर उसके पैर न रहे। लेकिन मुल्ला मुल्ला ही था। जब उसने उसे इतना फूला देखा, उसने कहा, लेकिन एक बात और, जस्ट फार योर इन्फार्मेशन कि यह बात मैं और स्त्रियों से भी पहले कह चुका हूं। और वायदा नहीं कर सकता कि आगे और स्त्रियों से नहीं कहूंगा।
Mulla Nasruddin fell in love with a woman—the emperor’s wife. He was taking leave at four in the morning. He said to her, “I have never seen a woman as beautiful as you in my life, nor can I imagine that there could be one. You are unique—an extraordinary creation of God.” She swelled—as all women do. Her feet left the ground. But Mulla was Mulla. Seeing her so puffed up, he said, “But one more thing—just for your information—I have said this to other women before, and I cannot promise that I will not say it to others in the future.”
वह स्त्री, जो एकदम आनंद की मूर्ति हो गई थी, कुरूप हो गई। प्रेम एकदम सूखा हुआ मालूम पड़ा। सब नष्ट हो गया। सपने खंडहर होकर गिर गए। मुल्ला ने एक सत्य कह दिया। सभी प्रेमी यही कहते हैं, लेकिन जब कहते हैं, तब इतने भाव से कहते हैं कि वे भी भूल जाते हैं कि यह बात हम पहले भी कह चुके हैं।
That woman, who had become an idol of bliss, turned ugly in an instant. Love seemed suddenly withered. All was destroyed. The castles of dream collapsed into ruins. Mulla stated a truth. All lovers say the same—but when they say it, they say it with such emotion that even they forget they have said it before.
मुल्ला एक स्त्री के प्रेम में है, लेकिन शादी को टालता चला जाता है। आखिर उस स्त्री ने कहा कि अंतिम निर्णय हो जाना चाहिए। आज आखिरी बात। शादी करनी है या नहीं? अब टालना नहीं हो सकता। मुल्ला ने कहा, भ्रम जब बहुत ताजे थे, तभी शादी हो जाती, तो हो जाती। अब तो भ्रम बहुत बासे पड़ गए हैं। अब तो हम उस हालत में हैं कि अगर शादी हो गई होती, तो तलाक का इंतजाम हो रहा होता। उस स्त्री ने कहा, दरवाजे से बाहर निकल जाओ। मुल्ला ने कहा, जाता हूं, लेकिन मेरे प्रेम-पत्र लौटा दो। स्त्री ने कहा कि क्या मतलब, क्या करोगे प्रेम-पत्रों का? मुल्ला ने कहा, फिर भी जरूरत पड़ेगी ही। तो दुबारा लिखने की झंझट कौन करे। और फिर मैंने ये एक प्रोफेशनल राइटर से लिखवाए थे, पैसा खर्च किया था!
Mulla loved a woman but kept postponing marriage. Finally she said, “A final decision is needed today—last word. Will you marry or not? No more postponing.” Mulla said, “Had the illusions been very fresh then, marriage might have happened. Now the illusions have gone stale. Now we are in the state that had marriage happened, we would be arranging a divorce.” She said, “Get out of my door.” Mulla said, “I am going—but return my love letters.” She said, “What do you mean—what will you do with them?” Mulla said, “I will need them again. Why take the trouble to write anew? And besides, I had them written by a professional writer—I paid money!”
वही भ्रम बार-बार खड़ा करना पड़ता है। जीना मुश्किल है। एक कदम चलना मुश्किल है। इसलिए गृहस्थ उसे कहें हम, जो बिना भ्रम के नहीं जी सकता। अगर इसकी ठीक मनोवैज्ञानिक परिभाषा करनी हो, तो गृहस्थ वह है, द वन हू कैन नाट लिव विदाउट इल्यूजन्स। उसे भ्रमों के घर बनाने ही पड़ेंगे, उसे कदम-कदम पर भ्रम की सीढ़ियां निर्मित करनी पड़ेंगी।
The same illusions must be erected again and again. Living is difficult. A single step is hard. Thus call him the householder who cannot live without illusions. If we are to give a precise psychological definition: a householder is the one who cannot live without illusions. He must build houses of delusion; at every step he must construct stairways of illusion.
संन्यासी वह है, जो बिना भ्रम के रहने के लिए तैयार हो गया। जो कहता है, सत्य के साथ ही रहेंगे, चाहे सत्य जार-जार कर दे, तोड़ दे, खंड-खंड कर दे, मिटा दे, नष्ट कर दे, लेकिन अब हम सत्य जैसा है, उसके साथ ही रहेंगे। अब हम भ्रम खड़े न करेंगे।
A sannyasin is one who has become ready to live without illusion. Who says: We will live only with truth—even if truth shatters us to pieces, breaks us, crushes us, annihilates us—still we will stay with truth as it is. We will no longer erect illusions.
इसलिए संन्यासी भ्रमों को तोड़ने में लगा रहता है, भ्रांतियों को तोड़ने में लगा रहता है। जहां-जहां उसे लगता है, भ्रांतियां खड़ी की जा रही हैं, वहां-वहां वह तोड़ता है। मन के प्रति सजग होता है कि मन कहां-कहां भ्रांतियां खड़ी करवाता है। देखता है अपने चारों तरफ कि मैं कोई सपने तो नहीं रच रहा हूं जागने में या सोने में। मैं बिना सपने के जीऊंगा।
Hence a sannyasin engages himself in breaking delusions, breaking illusions. Wherever he sees delusion being erected, he breaks it. He is alert toward the mind—where the mind is setting up delusions. He watches around himself—whether he is weaving any dreams in waking or in sleep. He will live without dreams.
बिना सपने के जीने की बात बड़ा दुस्साहस है। साधारण साहस नहीं है यह, दुस्साहस है, क्योंकि इंचभर सरकना मुश्किल है बिना सपने के। बिना सपने के इंचभर भी सरकना मुश्किल है। एक कदम न उठेगा। अगर सपने आपसे छीन लिए जाएं, आप यहीं गिर जाएंगे। मिट्टी के ढेर हो जाएंगे।
To live without dreams is a great audacity. Not ordinary courage—audacity; for without dreams it is difficult to move an inch. Without dreams, not even an inch; not a step will rise. If dreams are snatched away from you, you will fall right there—become a heap of dust.
संन्यासी फिर भी चलता है, उठता है, बैठता है, सारे भ्रम को तोड़कर। और जैसे ही भ्रमों को तोड़ देता है पूरे, वैसे ही उसकी सत्य में गति हो जाती है। टु नो द अनट्रू ऐज़ अनट्रू इज़ द ओनली वे टुवर्ड्स ट्रूथ। असत्य को असत्य की भांति जान लेना सत्य की ओर एकमात्र मार्ग है। भ्रांति को भ्रांति की भांति पहचान लेना सत्य की अनुभूति का द्वार है। इसलिए प्राथमिक रूप से संन्यासी को भ्रांतियां तोड़नी पड़ती हैं।
The sannyasin still walks, sits, rises—breaking all delusions. And the moment he breaks them through, his movement in Truth begins. To know the untrue as untrue is the only way towards Truth. To recognize illusion as illusion is the door to the experience of Truth. Therefore, primarily, the sannyasin must break illusions.
इसलिए संन्यासी के पास अगर कोई रहे, तो बड़ी मुश्किल में पड़ जाता है। संन्यासी तो मुश्किल में होता है अपने ढंग की, लेकिन उसकी मुश्किल तो ठीक है, उसके पास कोई रहे, तो बहुत मुश्किल में पड़ जाता है। क्योंकि संन्यासी भ्रम नहीं पोसना चाहता और जो भी उसके पास रहेगा, वह भ्रम पोसना चाहता है। अगर संन्यासी सत्य के ही साथ सीधा जीता है, तो जो भी उसके निकट है, वह अड़चन में पड़ना शुरू हो जाता है। क्योंकि संन्यासी ऐसी बातें कहेगा, इस ढंग से जीएगा कि आप अपने भ्रमों को न पोस पाएंगे। इसलिए एक बहुत दुर्घटना इस जमीन पर घटती रही है और वह यह है कि इस जमीन पर जिन लोगों ने भी सत्य की खोज की है, उनके आसपास के लोग कभी भी उनको प्रेम भी नहीं कर पाए और कभी उनको समझ भी नहीं पाए।
Thus, if anyone lives near a sannyasin, he falls into great difficulty. The sannyasin has his own kind of hardship—but that is all right; one who stays near him is in great trouble—because the sannyasin does not wish to nourish delusions, and whoever is near him wants to nourish them. If the sannyasin lives directly with truth, whoever is near begins to be obstructed—because the sannyasin will speak in such ways, live in such ways, that you will not be able to feed your delusions. Hence a great mishap has been happening on this soil: those who have sought Truth here—their near ones have never been able to love them or understand them.
सुकरात की पत्नी तक, जो निकटतम थी उसके, उसको नहीं समझ पाई, क्योंकि सुकरात कोई भ्रम में सहायता न देगा, किसी भ्रम में सहायता न देगा। तो सुकरात और उसकी पत्नी की कलह अनिवार्य हो गई, क्योंकि पत्नी चौबीस घंटे भ्रमों की मांग कर रही है और सुकरात कोई भ्रम नहीं दे सकता। पत्नी के मन में कहीं तो आकांक्षा होती है कि कभी सुकरात कहे कि तुम सुंदर हो। लेकिन सुकरात कहता है, सौंदर्य तो मन का भाव है। शरीर से उसका कोई संबंध नहीं है। खयाल है। उसका कोई अर्थ नहीं है। अब यह पत्नी बड़ी मुश्किल में पड़ेगी। पत्नी चाहती है कि सुकरात कभी कहे कि तुम्हारे बिना मैं न जी सकूंगा। सुकरात कहता है, सब सबके बिना जी सकते हैं। बल्कि अगर सुकरात से सच पूछो, तो वह कहेगा कि तुम्हारे बिना मैं ज्यादा आसानी से जी सकूंगा। लेकिन यह पत्नी के मन को तो बड़ी तकलीफ होगी, बड़ी पीड़ादाई हो जाएगी बात। बहुत कठिन हो जाएगा, क्योंकि उसके कोई सपने खड़े न हो पाएंगे और वह तैयारी में नहीं है तोड़ने की।
Even Socrates’ wife, who was closest, could not understand—for Socrates would not support any delusion. So quarrel between Socrates and his wife became inevitable; for the wife asks for delusions twenty-four hours a day, and Socrates cannot give any. Somewhere she longs that Socrates say, “You are beautiful.” Socrates says, “Beauty is a mood of the mind; it has nothing to do with the body; it is a notion—has no meaning.” The wife is in great difficulty. She wants Socrates to say sometime, “Without you I cannot live.” Socrates says, “Everyone can live without everyone.” In fact, if you asked Socrates truthfully, he would say, “Without you I can live more easily.” But this will hurt the wife’s heart—very painful; very difficult, for no dreams can be erected, and she is not prepared for breaking.
इसलिए जब जीसस ने अपनी मां को कहा कि कोई मेरी मां नहीं है, कोई मेरा पिता नहीं है, तो हम समझ सकते हैं कि मां को कैसी पीड़ा हुई होगी। बेटा चोर होता, बेईमान होता और कह देता कि कोई मेरी मां नहीं, तो मां प्रसन्न भी हो सकती थी कि झंझट मिटी। बदनामी अपने सिर न आएगी। बेटा हो गया है पैगंबर। हजारों लोग उसे भगवान का बेटा मानने लगे हैं। मां बहुत आतुरता से आई होगी कि भीड़ के सामने जीसस कह देगा कि तू मेरी मां है। और जीसस ने कह दिया कि नहीं, कौन किसकी मां! कौन किसका बेटा! कोई किसी का कोई भी नहीं है। तो हम समझ सकते हैं कि मां को, मां के भ्रम को कैसा धक्का लगा होगा।
Thus, when Jesus said to his mother, “No one is my mother, no one is my father,” we can understand the pain that must have struck her. If her son were a thief or a cheat and declared, “No one is my mother,” the mother would have been pleased—the trouble would be gone; the bad name not fall upon her. But the son has become a prophet; thousands hold him the Son of God. The mother must have come anxiously, hoping he would say before the crowd, “She is my mother.” And Jesus said, “No. Who is whose mother! Who is whose son! No one is anyone’s.” We can understand what a shock to the mother’s delusion.
जब बुद्ध ने अपने पिता को कहा कि आप नहीं जानते कि मैं कौन हूं, आप मुझे नहीं पहचानते। तो बुद्ध के पिता तो क्रोध से भर गए। उन्होंने कहा, मैं तुझे नहीं पहचानता? मैंने तुझे पैदा किया! ये तेरी हड्डियां, और तेरा खून, और तेरा मांस मेरा है। तेरी रगों में जो बह रही है ताकत, वह मेरी है। और मैं तुझे नहीं पहचानता? तू नहीं था, उसके पहले मैं था। बुद्ध ने कहा, वह सब ठीक है। वह खून भी आपका होगा, हड्डियां भी आपकी होंगी, वह शरीर भी आपका होगा, लेकिन मेरा उससे कुछ लेना-देना नहीं, मैं और ही हूं। बुद्ध के बाप ने कहा, तू मुझ से पैदा हुआ है! बुद्ध ने कहा, वह भी ठीक है। लेकिन आप एक चौराहे की तरह थे, जिस पर से मैं आया, लेकिन मेरी यात्रा आपके मिलने के बहुत पहले से चल रही है। आप एक रास्ता थे, जस्ट ए पैसेज, जिससे मैं आया, वह ठीक है। लेकिन अगर दरवाजा यह कहने लगे कि चूंकि मैं उसमें से निकला, इसलिए वह मुझे जानता है, तो भ्रांति हो जाएगी। बाप तो आग-बबूला हो गए। उन्होंने कहा, तू मुझे सिखाता है? सभी बाप आग-बबूला हो जाएंगे कि तू मुझे सिखाता है? बुद्ध सत्य की बात कर रहे हैं, कठिनाई वहीं है और बाप अभी भ्रमों के बीच जीना चाहता है।
When Buddha said to his father, “You do not know who I am; you do not recognize me,” Buddha’s father was inflamed with anger: “I do not recognize you? I gave you birth! These bones, this blood, this flesh are mine. The strength in your veins is mine. And I do not recognize you! Before you were, I was.” Buddha said, “All that is fine. That blood is yours, those bones yours, that body yours—but I have nothing to do with it; I am altogether other.” The father said, “You were born of me!” Buddha said, “That too is fine. But you were only a crossroad from where I passed; my journey had begun long before I met you. You were a passageway through which I came, that is true; but if a door begins to say that because one passed through it, it knows him—then delusion arises.” The father blazed: “You teach me?” All fathers will blaze: “You teach me?” Buddha speaks truth—that is where the difficulty is; the father still wants to live amid delusions.
बुद्ध की पत्नी ने अपने बेटे को कहा कि राहुल, अपने बाप से वसीयत मांग ले। ये तेरे बाप खड़े हैं। व्यंग्य गहन था। बुद्ध के पास तो कुछ भी न था देने को। लेकिन पत्नी रोष में थी। यह आदमी छोड़कर भाग गया था। बेटे ने तो पहली दफा ही बुद्ध को होश में देखा था, क्योंकि बेटा तो पहले ही दिन का था, पैदा ही हुआ था, तब बुद्ध घर से निकल गए थे। बारह साल बाद लौटे हैं। तो राहुल को सामने खड़ा करके उनकी पत्नी ने कहा कि ये रहे तुम्हारे पिता, जिन्होंने तुम्हें जन्म दिया। भाग गए जन्म देकर। अब मिले हैं, मौका मत चूकना। फिर भाग जाएंगे। इनसे ले लो वसीयत कि मेरे लिए क्या देते हो जगत में! मुझे पैदा कर दिया, तो है क्या?
Buddha’s wife said to her son, “Rahul, ask your father for your inheritance. Here stands your father.” The sarcasm was deep. Buddha had nothing material to give. But the wife was resentful—this man had left and fled. The son saw Buddha for the first time consciously; he had been a day old when Buddha left home. He returned after twelve years. Placing Rahul before him, the wife said, “Here is your father who gave you birth. He fled after begetting you. Now that he has come—do not miss the chance. He will run again. Ask him for your bequest—what he gives you in this world. You birthed me—so what is there?”
बुद्ध की पत्नी जो व्यंग्य कर रही है, वह भ्रमों की दुनिया का व्यंग्य है। लेकिन बुद्ध ने कहा कि मेरे निकट आ, बड़ी संपदा मेरे पास है, वह मैं तुझे देता हूं। और जो दिया, वह भिक्षा-पात्र था। और आनंद को कहा, आनंद संन्यास में दीक्षित करो राहुल को। पत्नी तो कंप गई, रोने लगी, लेकिन राहुल दीक्षित हो चुका था। बुद्ध ने कहा, जो मेरे पास श्रेष्ठ है, वही तो मैं दूं। जो संपदा है, वही मैं दूं। जिसको छोड़ गया था, वह विपदा थी। अब मैं संपदा लेकर आया हूं। वही मैं देता हूं।
The wife’s sarcasm belongs to the world of delusions. Buddha said, “Come near; I have a great treasure—I give it to you.” And what he gave was a begging bowl. He told Ananda, “Initiate Rahul into sannyas.” The wife trembled and began to weep—but Rahul had already been ordained. Buddha said, “What I have that is excellent, that I give. What I left behind was misfortune—now I have brought treasure. That I give.”
बुद्ध के बाप रोने लगे और उन्होंने कहा कि तू बर्बाद करके रहेगा। अकेला तू मेरा बेटा था। तेरे जाने से भारी उपद्रव हुआ। अब तेरा बेटा ही मालिक है सारे साम्राज्य का। इसको भी तू संन्यासी कर रहा है! बुद्ध ने कहा, आप भी राजी हो जाएं। क्योंकि यह साम्राज्य पाकर आपको क्या मिला? मुझे छोड़कर क्या खो गया? और यह मेरा बेटा भी इसी चक्की में पिसता रहे, तो क्या मिल जाएगा? मैं इसे संपदा देता हूं।
Buddha’s father wept: “You will ruin us! You were my only son. Your going caused such trouble. Now your son is heir to the whole kingdom—and you make him a sannyasin!” Buddha said, “You too consent—what did this kingdom give you? What was lost when I left? And if my son keeps grinding in the same mill—what will he gain? I give him wealth.”
लेकिन सबको लगा कि बुद्ध भारी अन्याय कर रहे हैं। सारे गांव में दुख की लहर फैल गई कि बारह साल के लड़के को दीक्षा दे दी। हद अन्याय है। लेकिन बुद्ध जहां जीते हैं, वहां भ्रमों का जगत नहीं है। संन्यासी चौबीस घंटे भ्रम तोड़ने में लगा रहता है। और भ्रम टूटते हैं, तो ही तीन गुणों के पार यात्रा शुरू होती है।
All felt Buddha was committing great injustice. The whole town was distressed—“To initiate a boy of twelve! The limit of injustice!” But where Buddha lives there is no world of delusion. A sannyasin spends twenty-four hours breaking delusions. And as delusions are broken, only then does the journey beyond the three gunas begin.
कामवासना आदि वृत्तियों का दहन करना--कामादि वृत्ति दहनम्।
Burning the tendencies of lust and the like—kamadi vritti dahanam.
यह दहन शब्द बहुत अदभुत है। दमन नहीं, दहन। दबाना नहीं, जला डालना, राख कर देना। जैसे एक बीज है, बीज को दबाने से बीज नष्ट नहीं होता। आपको पता है, दबाने से ही अंकुरित होता है। न दबाओ, तो बीज ही रह जाए। दबा दो जमीन में, अंकुर बन जाए। और जब बीज अंकुरित होता है, तो एक बीज से हजार-लाख बीज पैदा हो सकते हैं। जब तक बीज बीज रहता है, एक बीज है। जब अंकुरित होता है, तो लाख हो सकते हैं। बीज को दबाने की भूल भर मत करना, नहीं तो एक बीज के लाख बीज हो जाएंगे।
This word dahan—burning—is extraordinary. Not suppression (daman), but burning—reducing to ash. A seed—if you press it down, it is not destroyed; you know it sprouts by being pressed; do not press it, it remains a seed; press it into the earth—it becomes a sprout. And when it sprouts, from one seed a thousand seeds may come. As long as it remains a seed—it is one; when it sprouts, it can become a thousand. Do not make the mistake of suppressing the seed—else one seed will become a thousand.
संन्यासी दबाने में नहीं लगता, नाट इन सप्रेशन। फ्रायड ने तो अभी इस सदी में आकर कहा कि सप्रेशन, दमन जो है, वह रोग है। ऋषि सदा से कहते रहे हैं कि दमन रोग है। दमन से कुछ होगा नहीं। दबाकर क्या होगा? जिसे मैं दबाऊंगा, वह मेरे भीतर घुस जाएगा, और गहरे में उतर जाएगा और अचेतन में जकड़ जाएगा। जिसे मैं दबाऊंगा, वह मेरी गर्दन को और जोर से पकड़ लेगा।
A sannyasin does not suppress—not in suppression. Freud in this century said: suppression is sickness. The Rishis have always said: suppression is sickness. Nothing will happen through suppression. What we press goes inward—deeper—gets clutched in the unconscious; what we press grips our throat more tightly.
मुल्ला नसरुद्दीन के घर कोई मेहमान भोजन करने को आने को है। मेहमान बड़ा आदमी है। राजनीतिज्ञ, नेता है, भूतपूर्व मंत्री है। और एक और खूबी है कि उसकी नाक इतनी बड़ी है कि उसका मुंह दिखाई नहीं पड़ता, दब जाता है। तो पत्नी ने मुल्ला से कहा कि देखो, एक बात का ध्यान रखना। जो अतिथि आ रहे हैं, उनकी नाक की चर्चा मत चलाना। बात ही मत उठाना। कसम खा लो। नहीं तो कोई गड़बड़ कर दोगे। मुल्ला ने कहा, क्यों उठाएंगे? अपने को दबाकर रखेंगे। संयम रखेंगे। बोलेंगे ही नहीं, पहली बात तो। लेकिन नाक इतनी बड़ी थी कि मुल्ला बड़ी मुश्किल में पड़ गया। देखे तो नाक दिखाई पड़े, आंख बंद करे तो नाक दिखाई पड़े। मुंह तो दिखता ही नहीं था, नाक बहुत बड़ी थी। उन सज्जन की तरफ देखे तो नाक दिखाई पड़े, उनकी तरफ मुंह न करे तो नाक दिखाई पड़े। बहुत परेशानी हो गई। और दमन--दबाता रहा, दबाता रहा, दबाता रहा।
A guest was to dine at Mulla Nasruddin’s house—a big man, a politician, a former minister. Another specialty: his nose was so big that his mouth could not be seen—it disappeared behind the nose. The wife warned Mulla, “See—do not start any talk of his nose. Don’t bring it up. Swear. Otherwise you will blunder.” Mulla said, “Why would I bring it up? I will restrain myself; I will be silent.” But the nose was so big that Mulla was in great difficulty. If he looked—he saw the nose; if he closed his eyes—he saw the nose. The mouth could not be seen—only the nose. Whether he looked at the guest or not—he saw the nose. Great trouble. And suppression—he kept pressing, pressing.
अतिथि ने आखिर पूछा कि नसरुद्दीन, बोलते बिलकुल नहीं हो? नसरुद्दीन ने कहा कि न ही बोलूं उसी में सार है। नहीं, ऐसी क्या बात है? पत्नी भी बड़ी हैरान थी कि बहुत संयम रखा। भोजन पूरा होने के ही करीब था। पत्नी ने कहा, ऐसी कोई बात नहीं है। इशारा किया हाथ से कि थोड़ा-बहुत बोल सकते हो। नसरुद्दीन ने भी सोचा, क्या बोलूं। थोड़ी सी मिठाई उठाकर मेहमान को देने लगा। मेहमान ने कहा कि नहीं। तो नसरुद्दीन ने कहा, आपकी नाक में डाल दूं! क्योंकि मुंह तो दिखाई नहीं पड़ता था। बस, भूल हो गई। वह नाक ही नाक तो चल रही थी भीतर। मुंह तो दिखाई पड़ता नहीं था, नाक ही दिखाई पड़ती थी। लगता था कि सज्जन नाक से ही भोजन कर रहे हैं।
Finally the guest asked, “Nasruddin, you don’t speak at all?” Nasruddin said, “It is best that I do not speak.” “Why—what is it?” The wife was amazed—he had kept such restraint. The meal was nearly over. She gestured—he could speak a little. Nasruddin wondered what to say. He picked up a little sweet and offered it. The guest said, “No.” Nasruddin said, “Shall I put it in your nose then?”—for the mouth could not be seen. The slip happened. Inside it was all nose, nose; the mouth was invisible; it seemed the gentleman ate with his nose.
जो भी हम दबाते हैं, वह जाता नहीं। दमन से इस जगत में कोई चीज कभी नहीं जाती, सिर्फ इकट्ठी होती है, और फूटती है, विस्फोट होते हैं।
What we suppress does not go. Nothing leaves by suppression—it only accumulates and then explodes.
ऋषि कहते हैः कामादि वृत्ति दहनम्।
The Rishis say: kamadi vritti dahanam.
जैसे बीज को कोई जला दे, तो फिर वह कभी भी अंकुरित न हो सकेगा। दबा दे, तो अंकुरित होगा। जला दे, दग्ध कर दे, तो फिर कभी अंकुरित न हो सकेगा। तो संन्यासी अपनी काम की वृत्ति के दहन में लगे रहते हैं, जलाने में लगे रहते हैं। किस आग में जलेगी काम की वृत्ति? तो समझना पड़े। काम की वृत्ति किस पानी से पल्लवित होती है? ठीक उसके विपरीत करने से जल जाएगी।
If one burns a seed, it will never sprout; bury it, it will sprout; burn it, scorch it—then it will never sprout. So the sannyasin engages in burning the tendency of lust. In what fire will this tendency burn? Understand: what waters nourish lust? Do the opposite—and it will burn.
कभी आपने खयाल किया कि जब कामना, वासना पकड़ती है मन को, तो चित्त बिलकुल मूर्च्छित हो जाता है, बेहोश हो जाता है। ऐसा पकड़ लेता है भीतर से जैसे कि नशे में हो गए। वैज्ञानिक कहते हैं, शरीर-शास्त्री कहते हैं कि शरीर के पास भीतरी ग्रंथियां हैं, जिनके पास विषाक्त द्रव्य हैं, जहरीले द्रव्य हैं। और अब नवीनतम खोजें कहती हैं कि शरीर के पास ऐसी ग्रंथियां भी हैं, जिनमें सम्मोहन पैदा करने वाले रस हैं, ड्रग्स हैं। तो जब एक स्त्री आपको सुंदर दिखाई पड़ती है या एक पुरुष सुंदर दिखाई पड़ता है, तब आपके शरीर में नये रासायनिक द्रव्य छूटने शुरू हो जाते हैं, जो कि हैल्यूसिनेशन पैदा कर देते हैं, जो कि सौंदर्य का भ्रम पैदा कर देते हैं। और जब आप कामवासना से भरे होते हैं, तब आप होश में नहीं होते, आप करीब-करीब बेहोश होते हैं, नशे में होते हैं। नशे में कुछ भी हो सकता है। होश आते ही पछताते हैं।
Have you noticed—when lust seizes the mind, consciousness becomes swooned, unconscious; it grips from within as if one were intoxicated. Physiologists say there are inner glands near the body that hold toxic substances—poisons; and latest discoveries say there are glands that hold hypnotic juices—drugs. When a woman appears beautiful to you, or a man appears beautiful, your body releases new chemical substances that create hallucination—that create the illusion of beauty. When you are filled with lust, you are not in awareness; you are almost unconscious—intoxicated. In intoxication anything can happen. With awareness, repentance arises.
ऐसा आदमी खोजना मुश्किल है, जो अपनी वासना-पूर्ति के बाद पछताता न हो। पश्चात्ताप करता है, रोता है, सोचता है, क्या किया! क्या पागलपन! क्या नासमझी! लेकिन फिर थोड़े ही घंटे बीते हैं कि फिर वासना पकड़ लेती है, फिर रस बन गए। फिर शरीर में हैल्यूसिनेशन के द्रव्य इकट्ठे हो गए। अब वे फिर भ्रम पैदा करवा देंगे। फिर वही मूर्च्छा, फिर वही मूर्च्छा।
It is hard to find a man who does not repent after satisfying lust—who does not feel: What did I do! What madness! What foolishness! And after a few hours he is again seized by lust; again the juices start; again the hallucinogens gather in the body; again the illusion will be created; again the same swoon.
मूर्च्छा कामवासना के लिए पानी का काम करती है। इसलिए कामातुर जो व्यक्ति है, वह बहुत जल्दी शराब की तलाश में निकल जाता है। अगर ऋषियों ने शराब और नशे का विरोध किया है, तो इसलिए नहीं कि शराब अपने आप में कुछ बुरी है, बल्कि इसलिए कि वह उस आदमी की तलाश है जो अपनी कामवासना को सींचना चाहता है। जिन लोगों की कामवासना शिथिल हो गई होती है, शरीर शिथिल हो गया होता है, वे लोग शराब पी-पीकर अपनी वासना को सजग करने की चेष्टा में लगे रहते हैं।
Swoon is water for lust. Hence the lustful man quickly seeks alcohol. The Rishis opposed alcohol and drugs not because alcohol is bad in itself, but because alcohol is sought by the man who wants to irrigate his lust. Those whose lust has weakened, whose bodies have become slack—drink to arouse their lust.
मूर्च्छा, बेहोशी, तंद्रा, कामवासना के लिए जल का काम करती है, सींचती है; तो होश, जागरण, विवेक, ध्यान, कामवासना को दग्ध करने का काम करता है। जिस क्षण आप पूरे होश में होते हैं, उस क्षण कामवासना नहीं रह सकती भीतर। जिस दिन भीतर होश की पूरी अग्नि जलती है, कामवासना जल जाती है। इसे थोड़ा और तरफ से भी देखना जरूरी है।
Swoon—unconsciousness, stupor—waters lust; therefore awareness, awakening, discrimination, dhyan—these burn lust. In the moment you are fully aware, lust cannot remain. The day the full fire of awareness burns within, lust is burnt. See it from another side too.
पशुओं के जगत में बहुत से राज छिपे हैं। और आदमी अपने को समझना चाहे, तो पशुओं को समझना जरूरी है, क्योंकि आदमी के भीतर बहुत कुछ हिस्सा पशुओं का है।
In the animal world many secrets lie hidden—and to understand man, one must understand animals, for much of man remains animal.
अफ्रीका में एक मकोड़ा होता है। जब भी नर मकोड़ा मादा मकोड़े के साथ संभोग में जाता है, इधर मकोड़ा संभोग शुरू करता है, उधर मादा उस मकोड़े के शरीर को खाना शुरू कर देती है। एक ही संभोग कर पाता है वह मकोड़ा, क्योंकि वह संभोग करता रहता है और मादा उसके शरीर को खाती चली जाती है।
वैज्ञानिक जब उसके अध्ययन में थे, तब बड़े हैरान हुए कि क्या उस मकोड़े को यह भी पता नहीं चलता कि मैं मारा जा रहा हूं, खाया जा रहा हूं, नष्ट किया जा रहा हूं! मकोड़ा संभोग के बाद मुर्दा ही गिरता है। उसकी लाश को मादा खा जाती है पूरा। बस, एक ही संभोग कर पाता है। दूसरे मकोड़े यह देखते रहते हैं, लेकिन जब उनकी संभोग की वृत्ति जगती है तब वे भूल जाते हैं कि मौत में उतर रहे हैं। तो शरीर-शास्त्रियों ने उस मकोड़े का बहुत अध्ययन करके पता लगाया कि उसके शरीर में बड़ी गहरी विषाक्तता है। जब कामवासना पकड़ती है उसको, तो उसे इतना भी होश नहीं रह जाता कि मैं काटा जा रहा हूं, मारा जा रहा हूं, खाया जा रहा हूं। यह भी भूल जाता है।
In Africa there is an insect. Whenever the male mates with the female, as soon as mating begins, the female starts eating the male’s body. He can perform only one mating—he mates while the female keeps eating him. Scientists, studying this, were amazed—does the male not know he is being eaten, destroyed? After mating, he falls dead. The female eats the corpse. The other males watch—but when their mating urge awakens, they forget they are entering death. Physiologists found such deep toxicity in that insect’s body that when lust seizes him, he has no awareness left even that he is being cut, eaten, killed. He forgets it.
आश्चर्यजनक है। लेकिन अगर हम अपने को भी समझें, तो आश्चर्यजनक नहीं मालूम होगा। वह कीड़ा है, इससे क्या फर्क पड़ता है? इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। वही स्थिति मनुष्य की है। वह जानता है, भलीभांति पहचानता है। फिर वासना पकड़ लेती है, फिर वासना पकड़ लेती है। वासना के बाद अनुभव भी होता है कि व्यर्थ है, कोई अर्थ नहीं है। लेकिन उस व्यर्थता के बोध का कोई लाभ नहीं होने वाला है, क्योंकि जब तक बेहोशी न टूटे, वह फिर आ जाएगा; जिसको व्यर्थ कहा, वह फिर सार्थक हो जाएगा।
It is astonishing. But if we understand ourselves, it is not. He is an insect—what difference does it make? The state is the same for man. He knows; he recognizes well; yet lust seizes him again. After lust, there is the sense of futility—no meaning. But that sense of futility is of no use—until unconsciousness breaks, it will return; what was called futile will again appear meaningful.
इसलिए ऋषि यह नहीं कहते कि उसे दबाओ। वे कहते हैं, इतने जागो, होश की इतनी अग्नि पैदा करो, द फायर ऑफ अवेकनिंग, कि उसमें सब दग्ध हो जाए। और जब कामवासना दग्ध हो जाती है, तो और शेष वासनाएं अपने आप दग्ध हो जाती हैं। यह कोई फ्रायड की नई खोज नहीं है कि कामवासना सब वासनाओं का केंद्र है। यह तो ऋषि सदा से जानते रहे हैं। यह जिन्होंने भी खोज की है मनुष्य की अंतरात्मा में, वे सदा से जानते रहे हैं कि बाकी सारी वासनाएं कामवासना से ही पैदा होती हैं।
Thus the Rishi does not say suppress it. He says: awaken so much—kindle so much the fire of awareness, the fire of awakening—that all is burnt in it. And when lust is burnt, the remaining desires are burnt by themselves. This is not some new discovery of Freud—that lust is the center of all desires. The Rishis have always known. Whoever has explored the inner being has known that all other desires arise out of lust.
मुल्ला नसरुद्दीन मरकर स्वर्ग के द्वार पर पहुंचा। सेंट पीटर ने, जो कि स्वर्ग के द्वारपाल हैं, उन्होंने मुल्ला नसरुद्दीन से पूछा कि जमीन पर काफी देर रहे--क्योंकि वह एक सौ दस वर्ष का होकर मरा--नसरुद्दीन से पूछा कि काफी देर जमीन पर रहे, कभी चोरी की, बेईमानी की? नसरुद्दीन ने कहा, कभी नहीं। कभी शराब पी, नशा किया? नसरुद्दीन ने कहा, इन बातों से सदा दूर रहे। स्त्रियों के पीछे भागते रहे? नसरुद्दीन ने कहा, कैसी बातें करते हैं आप! तो सेंट पीटर ने कहा, देन व्हाट यू वर डूइंग देअर फॉर सच ए लांग टाइम? एक सौ दस वर्ष तक तुम वहां कर क्या रहे थे जमीन पर? इतना लंबा वक्त! अगर स्त्रियों के पीछे भी नहीं दौड़ रहे थे, तो गुजारा कैसे?
Mulla Nasruddin died and reached heaven’s gate. Saint Peter, the gatekeeper, asked, “You were on earth long”—for he died at one hundred ten. “In that long time—did you ever steal, cheat?” Nasruddin said, “Never.” “Did you drink, use drugs?” “Always kept away.” “Did you run after women?” “What are you saying!” Saint Peter said, “Then what were you doing there for such a long time? How did you get by if you did not even chase women?”
वह ठीक है बात। जिसको हम जिंदगी कहते हैं, वह ऐसी ही दौड़ है। स्त्री पुरुषों के पीछे, पुरुष स्त्रियों के पीछे। और यह कोई आदमी ही कर रहा है, ऐसा नहीं; वृक्ष, पौधे, पशु, पक्षी, सभी वही कर रहे हैं। लेकिन हां, आदमी होश से भर सकता है। यह उसके लिए एक अवसर है।
It is true. What we call life is just such a chase: women after men, men after women. Not only humans—trees, plants, animals, birds—the same. But yes, man can be filled with awareness—that is his chance.
इसलिए पशुओं को हम दोषी नहीं ठहरा सकते कि वे कामुक हैं। कामुकता के पार जाने का उनके पास फिलहाल कोई उपाय नहीं है। जिस जगह उनकी चेतना है, उस जगह से कोई रास्ता कामवासना के पार जाने के लिए नहीं निकलता। लेकिन आदमी को दोषी ठहराया जा सकता है, दोषी है, क्योंकि वह पार जा सकता है। और जब तक पार न जाए, तब तक कोई तृप्ति, कोई संतोष, कोई आनंद उसे उपलब्ध होने को नहीं है।
So we cannot condemn animals as lustful—they have no way yet to go beyond lust. From where their consciousness stands, there is no path beyond. But man can be found guilty—and is guilty—because he can go beyond. And until he does, no contentment, no peace, no bliss is available.
ऋषि कहते हैं, संन्यासी क्या करते रहते हैं--कामादि वृत्ति दहनम्।
The Rishi says: What does the sannyasin do? Kamadi vritti dahanam.
जलाते रहते हैं, दग्ध करते रहते हैं काम की वृत्ति को। क्योंकि काम की वृत्ति ही संसार के फैलाव का मूल स्रोत है।
He keeps burning, scorching the tendency of lust. For lust is the root source of the world’s expansion.
सभी कठिनाइयों में दृढ़ता ही उनका कौपीन है।
Firmness in all difficulties is their kaupeen.
एक ही उनकी सुरक्षा है, एक ही उनका वस्त्र है--सभी कठिनाइयों में दृढ़ता। सभी कठिनाइयों में! कठिनाइयां होंगी ही, बढ़ ही जाएंगी। क्योंकि गृहस्थ तो और तरह के इंतजाम कर लेता है--तिजोरी है, बैंक बैलेंस है, मकान है, मित्र हैं, प्रियजन हैं, सगे-संबंधी हैं--बहुत इंतजाम कर लेता है। संन्यासी के पास तो कोई भी नहीं है, कुछ भी नहीं है। उसकी आंतरिक दृढ़ता के अतिरिक्त उसके पास और कोई उपाय नहीं है। जब कठिनाइयां आती हैं, तो गृहस्थ कठिनाइयों से लड़ने के लिए बाहर इंतजाम कर लेता है। संन्यासी के पास तो सिर्फ भीतरी ऊर्जा और शक्ति है। जब कठिनाइयां आती हैं, तब वह भीतर से ही अपनी ऊर्जा को दृढ़ करके कठिनाइयों से लड़ सकता है। और तो कोई उपाय नहीं। संन्यासी अकेला है।
Their only protection, their only garment is—firmness amidst all difficulties. In all difficulties! And difficulties will certainly come; they will even increase. For the householder arranges many protections—safe deposits, bank balances, houses, friends, dear ones, relations—so many arrangements. The sannyasin has no one—nothing. Apart from his inner firmness, he has no other means. When difficulties come, the householder fights them by outer arrangements. The sannyasin has only inner energy and strength. When difficulties come, he can fight them only by firming his inner energy. There is no other means. The sannyasin is alone.
पर एक मजे की बात है कि जितना आप भीतर की शक्ति का उपयोग करते हैं कठिनाइयों में, उतने ही क्रमशः दृढ़ होते चले जाते हैं। और एक दिन ऐसा आ जाता है कि कठिनाइयां कठिनाइयां नहीं मालूम पड़तीं; बड़ी सरलताएं, बड़ी सुगमताएं हो जाती हैं। क्योंकि वह तो तुलनात्मक है; जब आप भीतर चट्टान की तरह दृढ़ हो जाते हैं, तो बाहर की कठिनाइयों का कोई मूल्य नहीं रह जाता।
Yet there is a delightful thing: the more you use inner strength amidst difficulties, the more you become firm. A day comes when difficulties do not appear as difficulties—they become simplicities, eases. For it is comparative—when within you become solid like a rock, the outer difficulties lose their value.
इसलिए एक बड़े मजे की घटना घटती है। गृहस्थ बहुत इंतजाम करता है बाहर कठिनाइयों से लड़ने का, कठिनाइयां बढ़ती चली जाती हैं, क्योंकि भीतर गृहस्थ दुर्बल होता चला जाता है। उसका रेजिस्टेंस कम होता चला जाता है।
Thus an odd phenomenon occurs: the householder makes many arrangements to fight difficulties—difficulties increase, because within he grows weaker; his resistance declines.
अगर आप धूप में बिलकुल नहीं बैठते, छाया में ही बैठते हैं, तो जरा सी धूप भी तकलीफ दे देगी, क्योंकि रेजिस्टेंस कम हो जाएगा, आपकी प्रतिरोधक शक्ति कम हो जाएगी। लेकिन एक दूसरा आदमी गड्ढे खोद रहा है धूप में, छाया में बैठने का उसे कोई अवसर ही नहीं मिलता। वह घंटों, दिनभर धूप में गड्ढे खोद रहा है और धूप उसका कुछ नहीं बिगाड़ पाती है। कारण क्या है? उसके पास प्रतिरोधक शक्ति, रेजिस्टेंस, इनर फोर्स खड़ी हो जाती है।
If you never sit in the sun, if you always sit in the shade—then a little sun will trouble you, because resistance will be low. Another man digs pits in the sun—he has no chance to sit in shade. He digs all day in the sun—yet the sun cannot harm him. Why? His resistance, inner force, has built up.
इसलिए आदमी को जितनी दवाइयां मिलती जाती हैं, उतनी बीमारियां बढ़ती चली जाती हैं। क्योंकि रेजिस्टेंस तो टूटता चला जाता है। आदमी को जितनी सुविधाएं मिलती जाती हैं, उतनी असुविधाएं बढ़ती चली जाती हैं। आदमी जितना इंतजाम कर लेता है, उतना ही पाता है कि मुश्किल में पड़ गया है। क्योंकि सब इंतजाम बाहर होता है और भीतर से जो इंतजाम हो सकता था, उसका इंतजाम टूट जाता है। जब उसकी जरूरत ही नहीं रह जाती, बात समाप्त हो जाती है।
Thus the more medicines man gets, the more diseases increase—because resistance breaks. The more comforts, the more discomforts increase. The more outer arrangements, the more one finds oneself in trouble—because all arrangements are outward, and the inner arrangement that could have been made is broken; when it is never needed, it atrophies.
बायजीद नग्न घूम रहा था रेगिस्तान में। एक सूफी फकीर था। कुछ राहगीरों ने उसे देखा और उन्होंने कहा कि जलती धूप में, आग पड़ते रेगिस्तान में तुम नग्न घूम रहे हो? फिर रात रेगिस्तान बर्फीला हो जाता है, ठंडा, तब भी तुम नग्न ही पड़े रहते हो। बात क्या है? राज क्या है? तो बायजीद ने कहा कि अपने चेहरे से पूछो। तुम्हारे चेहरे पर भी वही चमड़ी है, जो तुम्हारे हाथ में, तुम्हारे पैर में, तुम्हारी छाती में है। लेकिन चेहरा धूप में भी परेशान नहीं होता, सर्दी में भी परेशान नहीं होता। उसका कुल कारण इतना है कि चेहरा सदा से खुला है, उसका रेजिस्टेंस ज्यादा है। बाकी सारा शरीर ढंका है, उसका रेजिस्टेंस कम है। बायजीद ने कहा कि हमने पूरे शरीर को ही चेहरे की तरह कर लिया, तब से धूप और सर्दी का पता नहीं चलता।
Bayazid was roaming naked in the desert—a Sufi fakir. Some travelers saw him and said, “In this burning sun, in the fiery desert—you roam naked? And at night when the desert is icy, you lie naked too? What is the secret?” Bayazid said, “Ask your face. The same skin is on your face as on your hand, foot, chest. But the face is not troubled in the sun, nor in the cold. Why? Because the face has always been exposed; its resistance is higher. The rest of the body is covered; its resistance is low. I made my entire body like the face—since then sun and cold do not register.”
संन्यासी के पास जब बाहर कोई इंतजाम नहीं, तो भीतर इंतजाम है।
When the sannyasin has no outer arrangements, the arrangement is within.
इस दिशा में एक बात और समझ लेनी जरूरी है जो कि पूरब और पश्चिम का बुनियादी फर्क है। पश्चिम ने सब इंतजाम बाहर किए, इसलिए भीतर पश्चिम बिलकुल दुर्बल और इंपोटेंट हो गया, बिलकुल नपुंसक हो गया। इंतजाम उन्होंने बहुत बढ़िया कर लिए बाहर। रेगिस्तान में भी हो, तो भी शीतल इंतजाम हो सकता है। बीमारी हो, तो तत्काल दवाइयां पहुंचाकर बीमारी से लड़ा जा सकता है। अगर एक तरह के जर्म्स शरीर को पकड़ लिए हैं, तो उनसे विपरीत जर्म्स फौरन शरीर में डालकर उनको मिटाया जा सकता है। सब इंतजाम कर लिया है। लेकिन आंतरिक शक्ति रोज दीन होती चली गई।
In this direction understand one more thing—the basic difference between East and West. The West arranged everything outside; thus within it became utterly weak and impotent. They made excellent outer arrangements—air-conditioning even in the desert; medicines at once to fight illness; if one kind of germs take hold, inject opposite germs to kill them; all arrangements. But inner strength grows poorer day by day.
पूरब ने एक दूसरा प्रयोग किया था। वह प्रयोग यह था कि हम बाहर से सहायता न लेंगे लड़ने के लिए, हम भीतर की शक्ति से ही लड़ेंगे। इसका फायदा हुआ। एक फायदा हुआ कि पूरब भीतर से समृद्ध हुआ, लेकिन एक नुकसान हुआ कि बाहर से दरिद्र हो गया, बाहर से गरीब होता चला गया। और बाहर की गरीबी दिखाई पड़ती है और भीतर की समृद्धि दिखाई नहीं पड़ती। इसलिए पश्चिम से जब कोई आता है, तो पूरब की बाहर की दरिद्रता को देखकर कहता है, क्या बुरी हालत है! भीतर का तो कुछ दिखाई नहीं पड़ता। भीतर का दिखाई पड़ नहीं सकता।
The East did another experiment—refused outer help in fighting, chose to fight with inner strength. The advantage: the East grew rich within; the disadvantage: it became poor without—outwardly impoverished. Outer poverty is visible; inner richness is not. Thus when someone comes from the West, he sees the poverty outside and says, “What a wretched condition!” The inner is not seen—it cannot be seen.
पूरब ने एक प्रयोग किया था। वह यह था कि हम व्यक्ति की चेतना को ही दृढ़ करते रहेंगे, ताकि सब परिस्थितियों में वह स्वयं इतना दृढ़ हो कि पार हो जाए। पश्चिम ने एक प्रयोग किया कि हम बाहर की परिस्थितियों को ऐसा बना देंगे कि व्यक्ति को लड़ने की जरूरत ही न रह जाए। लेकिन जो लड़ता नहीं, वह लड़ने की क्षमता खो देता है। लड़ने की क्षमता कायम रखनी हो, तो लड़ना जारी रखना पड़ता है।
The East did an experiment—to strengthen the individual’s consciousness such that in all circumstances he is himself so firm he can pass beyond. The West did an experiment—to make outer circumstances such that the individual need not fight at all. But he who does not fight loses the capacity to fight. To keep fighting capacity alive, one must go on fighting.
पर निर्भर इस पर करता है कि आप किस शक्ति को जगाना चाहते हैं। अगर भीतर की शक्ति को जगाना चाहते हैं, तो ऋषि ठीक कहता है कि सभी कठिनाइयों में दृढ़ता। अरक्षित, इनसिक्योर्ड, बिना इंतजाम के सारी कठिनाइयों को झेल लेने की जो बात है, उससे भीतर की प्रतिरोधक शक्ति इतनी बढ़ जाती है कि कठिनाइयां नीचे पड़ी रह जाती हैं और चेतना पार निकल जाती है।
It depends on which strength you wish to awaken. If it is inner strength, the Rishi is right: firmness in all difficulties. Unprotected, insecure, without arrangements—enduring all difficulties—by that, inner resistance grows so much that difficulties remain below and consciousness passes beyond.
सदैव संघर्षों में ही उनका वास है--चिराजिनवासः।
Their abiding place is always in struggle—chirajinivasa.
संघर्ष ही उनका घर है। संघर्ष ही उनका आवास है। इसे थोड़ा सा समझ लेना जरूरी है।
Struggle is their home—their dwelling. Understand this a little.
संघर्ष ही उनका आवास है। एक तो संघर्ष है दूसरों से, परायों से। वह हिंसा है। एक संघर्ष है स्वयं से, अपने से। वह संघर्ष हिंसा नहीं है। एक संघर्ष है, जब हम किसी को जीतने जाते हैं, वह पाप है। यह संघर्ष है, जब हम स्वयं को अपराजेय बनाने जाते हैं, वह संघर्ष पुण्य है।
Struggle is their dwelling. One kind of struggle is with others—the alien; that is violence. Another is with oneself—the own; that struggle is not violence. One struggle is to conquer others; that is sin. The other is to make oneself unconquerable; that is virtue.
ऋषि कहता हैः संघर्ष उनका वास है।
The Rishi says: struggle is their dwelling.
वे चौबीस घंटे स्ट्रगल में हैं, किसी और से नहीं। असुरक्षित हैं, कोई उनके पास व्यवस्था नहीं, अनजाने भविष्य में कदम रख देते हैं बिना योजना के। सुबह उठते हैं, तभी जानते हैं कि सुबह ने क्या मौजूद किया, उससे गुजरते हैं। रात आती है, तब जानते हैं कि रात ने क्या मौजूद किया, तब उससे गुजरते हैं। लिविंग मोमेंट टु मोमेंट--एक-एक क्षण जीते हैं। निश्चित ही संघर्ष होगा। एक-एक क्षण जो जीएगा, संघर्ष होगा।
They are in struggle twenty-four hours—not with anyone else. They are unsecured; they have no arrangements; they step into the unknown future without a plan. They know morning is there only when they awaken—and pass through it. Night comes—then they know what it brings—and pass through it. Living moment to moment—one moment at a time. Surely there will be struggle. Whoever lives moment to moment will have struggle.
हम तो भविष्य को व्यवस्थित करके जीते हैं। व्यवस्था का अर्थ ही है, संघर्ष को कम कर लेना। कल क्या करना है, कैसे करना है, उसका हमने पूर्व इंतजाम कर लिया, तो कल संघर्ष न्यून हो जाएगा, कम हो जाएगा। कल अनजान, अपरिचित, अननोन में उतर जाना है, ऐसे ही जैसे कोई सागर में उतर जाए, जिसकी गहराइयों का पता न हो। जैसे कोई सागर में उतर जाए, जिसके किनारों का पता न हो। जैसे कोई सागर में उतर जाए, जिसके तूफानों का कोई पता न हो। बिना किसी इंतजाम के!
We live by arranging the future. Arrangement means reducing struggle. We arrange what to do tomorrow, how to do it—then tomorrow’s struggle will be less. To step into the unknown, the unfamiliar—like entering a sea whose depth is unknown, whose shores are unknown, whose storms are unknown—without any arrangement!
संन्यासी ऐसे ही जीवन में चलता है बिना किसी इंतजाम के। क्यों? इस संघर्ष की जरूरत क्या है? क्योंकि संन्यासी जानता है कि इसी संघर्ष से निखार है। इसी रोज-रोज के संघर्ष से, क्षण-क्षण के संघर्ष से निखार पैदा होता है। वह जो निखार है व्यक्तित्व का, वह जो प्रतिभा पर धार आती है, वह इसी संघर्ष से आती है। यह संघर्ष किसी और से नहीं है। यह किसी दूसरे से नहीं है। यह संघर्ष सहज जीवन की धारा से है। और इस संघर्ष में कोई दुख भी नहीं है, कोई पीड़ा भी नहीं है।
The sannyasin walks thus in life—without arrangements. Why? What is the need of this struggle? Because the sannyasin knows: refinement comes only through struggle. Through this daily, moment-to-moment struggle, the edge is honed; the shine comes to the being. This struggle is not with someone else—it is with the simple flow of life. And in this struggle there is no sorrow, no pain.
इसलिए ऋषि कहता हैः संघर्ष उनका घर है। संघर्ष से कोई शत्रुता भी नहीं है। यही उनका आवास है। इससे कोई दुश्मनी नहीं है, यही उनका आसरा, यही उनकी छाया, इसी के नीचे वे विश्राम करते हैं।
Thus the Rishi says: struggle is their home. There is no enmity toward struggle. It is their dwelling—their shelter, their shade; under it they rest.
ध्यान रखें, संघर्ष को घर कहना बड़ी उलटी बात मालूम पड़ती है। संघर्ष ही उनकी छाया, उनका विश्राम, उनका बिछौना। इसका अर्थ हुआ कि संघर्ष के प्रति कोई शत्रुता का भाव नहीं। इसका अर्थ हुआ कि वे संघर्ष को संघर्ष नहीं मानते, वे उसे जीवन का सहज क्रम मानते हैं। वे मानते हैं कि ऐसा होगा ही।
Note—calling struggle a home seems reversed. Struggle as their shade, their rest, their bed—this means there is no hostility toward struggle. They do not even take it as struggle; they take it as the natural order of life. They know it will be so.
सिकंदर हिंदुस्तान से लौटता है। एक संन्यासी को ले जाना चाहता है यूनान। नंगी तलवारों से उस संन्यासी को घेर लिया जाता है और कहा जाता है कि तुम यूनान की तरफ चलो। वह संन्यासी कहता है कि मैंने जिस दिन संन्यास लिया, उसी दिन से मैंने किसी की आज्ञा माननी बंद कर दी है। तो सिकंदर कहता है, ये नंगी तलवारें देखते हो, ये अभी काटकर तुम्हें टुकड़े-टुकड़े कर देंगी। वह संन्यासी कहता है, जिस दिन मैंने संन्यास लिया, उस दिन जो काटा जा सकता था, उससे मैंने संबंध विच्छिन्न कर लिया। तुम काटोगे जरूर, लेकिन मुझे नहीं। तुम उसी को काटोगे, जिसे हम खुद ही अपने से काट चुके हैं।
Alexander was returning from India. He wished to take a sannyasin to Greece. With naked swords they surrounded a sannyasin and said, “You must come to Greece.” The sannyasin said, “From the day I took sannyas, I stopped obeying anyone.” Alexander said, “See these naked swords—they will cut you to pieces.” The sannyasin said, “The day I took sannyas, I severed my connection with that which can be cut. You will certainly cut—but not me. You will cut what I myself have cut away from me.”
सिकंदर का इतिहास लिखने वाले लोगों ने लिखा है कि सिकंदर की तलवार और हाथ पहली दफे कंपा हुआ दिखाई पड़ा। हाथ उठाया भी और रुक गया। सामने एक हंसता हुआ आदमी खड़ा था! सिकंदर ने पूछा उस संन्यासी को--उसका नाम था ददामि--उससे पूछा कि क्या तुम्हारे मन में ऐसा नहीं लगता कि कैसा दुर्भाग्य तुम्हारे ऊपर आ गया? उस संन्यासी ने कहा, सौभाग्य की अपेक्षा ही हम नहीं रखते। जो आ जाए, हम उसके लिए राजी हैं।
Those who wrote Alexander’s history record: for the first time Alexander’s hand and sword trembled. He raised his hand, then stopped. Before him stood a laughing man. Alexander asked the sannyasin—his name was Dandami—“Does it not come to your mind that misfortune has fallen upon you?” The sannyasin said, “We do not expect good fortune. Whatever comes—we consent.”
संघर्ष ही उनका आवास है। इस संघर्ष के प्रति कोई भी विरोध नहीं है, तो ही आवास बनेगा संघर्ष। अगर विरोध है, तो आवास नहीं बनेगा। संघर्ष का स्वीकार है, तभी तो वह आवास बनेगा। उसका विरोध भी नहीं है। क्योंकि संन्यासी मानता है, जीवन एक पाठशाला है, जहां संघर्ष शिक्षण की पद्धति है। जो जितना अपने को संघर्ष से बचा लेगा, वह उतना ही अपने को शिक्षित होने से बचा लेता है।
Struggle is their dwelling. Only when there is no opposition to struggle can struggle become a dwelling. If there is opposition, it cannot. There is acceptance of struggle—then it becomes a dwelling. No enmity—because the sannyasin takes life as a school wherein struggle is the method of teaching. Whoever saves himself from struggle saves himself from being educated.
सुना है मैंने कि एक अरबपति महिला एक समुद्र तट पर विश्राम करने के लिए उतरी। होटल के सामने उसकी कार रुकी। जितने कुली वहां खड़े थे, उसने कहा, सब आ जाओ! कुली भी थोड़े चकित हुए। इतना सामान तो गाड़ी में नहीं होगा। एक-एक सामान एक-एक कुली को पकड़ा दिया। और फिर एक छोटा बच्चा बचा। उस महिला का एक मोटा-तगड़ा बच्चा अभी आराम से बैठा था गाड़ी में। उसने उस कुली लड़के से कहा, तुम इसको कंधे पर उठा लो। उस लड़के ने कहा, लेकिन क्या इसके पैर खराब हैं? उस बूढ़ी औरत ने कहा, थैंक गॉड, हिज़ लेग्स आर आलराइट, बट थैंक गॉड ही विल हैव नेवर टु यूज़ देम। उसके पैर बिलकुल ठीक हैं, लेकिन भगवान की कृपा कि उसको कभी उनके उपयोग करने की जरूरत न पड़ेगी। उठाओ कंधे पर।
I have heard: A millionaire lady arrived at a seaside resort. Her car stopped before the hotel. She said to all the porters, “Come—all of you!” The porters were surprised—there couldn’t be that much luggage. She handed each a single item. A small boy was left—the lady’s fat son, sitting comfortably in the car. She said to a porter boy, “Lift him on your shoulder.” The boy asked, “Are his legs bad?” The old lady said, “Thank God his legs are all right—but thank God he will never have to use them. Lift him.”
अब अगर पैरों को उठाने की भी जरूरत न पड़े, तो पैर शक्ति खो देंगे। धीरे-धीरे शक्ति खो जाएगी। चलते रहें, तो ही उनकी शक्ति है। न चलें, उनकी शक्ति तिरोहित हो जाएगी। हम जिसका उपयोग करते हैं, वह सक्रिय हो जाता है।
If even legs need never be used, they will lose their strength. Slowly the strength goes. Only by walking do legs keep their strength; if not used, the strength disappears. What we use becomes active.
संन्यासी अपनी पूरी चेतना का उपयोग करता है जीवन के संघर्ष में। कहीं बचाव नहीं करता। कहीं आड़ नहीं लेता। कहीं छिपता नहीं।
The sannyasin uses his entire consciousness in life’s struggle—hiding nowhere, seeking no cover.
नसरुद्दीन सेना में भर्ती हुआ था। युद्ध चल रहा था जोर से। सभी जवान भर्ती कर लिए गए थे। नसरुद्दीन भी भर्ती हो गया था। जो जनरल था, वह नसरुद्दीन से बहुत प्रभावित हुआ। क्योंकि कैसी भी हालत हो, नसरुद्दीन सदा जनरल के पीछे खड़ा रहता। कितना ही संघर्ष हो, कितना ही उपद्रव हो, बम गिरते हों, तलवारें चलती हों, तीर आते हों, कुछ भी हो, आगजनी हो, नसरुद्दीन कभी जनरल का पीछा न छोड़ता। युद्ध समाप्त हुआ, तो जनरल ने कहा, नसरुद्दीन तुम बहुत बहादुर आदमी हो। इतना बहादुर आदमी मैंने नहीं देखा। हर हालत में तुम मेरे साथ रहे। नसरुद्दीन ने कहा, सच्चाई बताएं? जब मैं घर से चलने लगा, तो मेरी पत्नी ने कहा, सदा जनरल के पीछे रहना, क्योंकि जनरल कभी मारे नहीं जाते। उसी कारण से आपके पीछे तकलीफें उठाकर भी लगा रहा।
Nasruddin enlisted in the army. A fierce war was on. All young men were drafted; Nasruddin too. The general was impressed by Nasruddin—for whatever the situation, Nasruddin always stood behind the general. No matter how fierce—bombs falling, swords clashing, arrows flying, fire everywhere—Nasruddin never left the general’s back. After the war, the general said, “Nasruddin—you are very brave. I have never seen such bravery. In every circumstance you stayed with me.” Nasruddin said, “Shall I tell the truth? When I left home my wife said, ‘Always remain behind the general—for generals are never killed.’ For that reason I stayed behind you despite all trouble.”
घर लौट आए नसरुद्दीन, लेकिन तलवार पकड़ना भी सीख न पाए थे, क्योंकि आड़ में ही समय बीता। लेकिन
गांव में खबर फैल गई कि नसरुद्दीन लौट आए हैं युद्ध से। तो काफी हाउस में भीड़ इकट्ठी हो गई और लोग नसरुद्दीन से पूछने लगे कि कुछ सुनाओ। नसरुद्दीन क्या सुनाएं! उन्होंने कुल एक ही काम किया था। फिर भी कुछ सुनाना जरूरी था, सोचने लगे। तभी एक और सैनिक काफी हाउस में बैठा था। उसने कहा, कुछ बताते नहीं! इतना भयंकर युद्ध हुआ, मैंने अकेले सैकड़ों आदमियों की गर्दनें काट दीं। और नसरुद्दीन, तुम तो तमगा लेकर लौटे हो जनरल का कि तुम बड़े बहादुर आदमी हो! नसरुद्दीन ने कहा कि गर्दनें? ऐसा हुआ एक बार कि तीन-चार आदमियों के पैर मैंने काट दिए।
उस सैनिक ने कहा, पर यह बहादुरी हमने पहले कभी नहीं सुनी। आदमी काटता है तो गर्दन! नसरुद्दीन ने कहा, गर्दन तो कोई पहले ही काट चुका था। गर्दन तो कोई पहले ही काट चुका था, नो ऑपरचुनिटी, तो मैंने उठाई तलवार और चार-छह आदमियों के पैर धड़ल्ले से काट दिए।
He returned home—but had not learned even to hold a sword, for all his time had been behind cover. The village heard Nasruddin had returned from war. In the coffee-house a crowd gathered—“Tell us something.” What could he tell! He had done only one thing. Still, he had to say something. A soldier there said, “You say nothing? Such a terrible war—and I alone cut hundreds of heads. And you, Nasruddin—you returned with a general’s medal—you brave man!” Nasruddin said, “Heads? It happened once that I cut three or four men’s legs.” The soldier said, “We have never heard of such bravery—one cuts heads!” Nasruddin said, “The heads had already been cut by someone else—no opportunity. So I picked up the sword and cut four or six legs apace.”
इतनी ही बहादुरी करके वह लौटे थे। स्वाभाविक है। आड़, और आड़, और आड़, तो जिंदगी ऐसी ही हो जाती है--लोच-पोच। उसमें कुछ बचता नहीं। भीतर का सत्व गिर जाता है, नीचे गिर जाता है।
This much bravery—and he returned. Naturally. Cover upon cover—life becomes flabby. The inner substance falls.
संघर्ष ही उनका आवास है। आड़ में वे नहीं जीते। खुले, वलनरेबल, ओपन, जो भी हो, राजी। तूफान आए, आंधियां आएं, दुख आएं, पीड़ा आएं, मौत आए--वलनरेबल--सदा खुले।
Struggle is their dwelling. They do not live behind cover. Open—vulnerable—whatever happens, they consent. Storms come, tempests, grief, pain, death—vulnerable—always open.
अनाहत जिनका मंत्र, अक्रिया जिनकी प्रतिष्ठा। अनाहत मंत्रम्।
Their mantra is Anahat; their establishment is Akriya. Anahat mantram.
इन संन्यासियों का मंत्र क्या है? इनकी साधना क्या है? तो ऋषि कहता है, अनाहत मंत्र। इसे थोड़ा जाना पड़े भीतर।
What is the mantra of these sannyasins? What is their sadhana? The Rishi says: the Anahat mantra. This must be known within.
मनुष्य के भीतर, हमारे शरीर के भीतर सात चक्र हैं। उनमें एक चक्र है अनाहत। प्रत्येक चक्र से साधना हो सकती है। इसलिए प्रत्येक चक्र की साधना अलग-अलग है। और प्रत्येक चक्र का मंत्र भी अलग-अलग है। और उस मंत्र के द्वारा उस चक्र पर चोट की जाती है। वह चक्र सक्रिय हो जाता है तो उसमें छिपी हुई ऊर्जा ऊपर की तरफ यात्रा पर निकल जाती है।
Within the human body are seven chakras. Among them is the Anahat. From each chakra sadhana is possible; hence each has a distinct sadhana—and a distinct mantra. By the mantra one strikes the chakra; when it is activated, the energy hidden there begins the upward journey.
यह ऋषि कहता है कि संन्यासी का मंत्र तो अनाहत है। वह जो अनाहत चक्र है, वहीं वह चोट करता है। उस चोट की अपनी ध्वनियां हैं, जिनसे अनाहत पर चोट की जाती है। जैसे सोहम्, अनाहत पर चोट करने का ध्वनि-सूत्र है।
The Rishi says: the sannyasin’s mantra is Anahat. He strikes the Anahat chakra. That strike has its own sounds by which Anahat is struck—like Soham, a sound-formula for Anahat.
आपने कभी खयाल न किया होगा कि जब भी आप कोई शब्द बोलते हैं, तो उसकी चोट आपके शरीर के अलग-अलग हिस्सों में पड़ती है। अगर आप भीतर कहें ओम, तो हृदय से नीचे तक ओम की ध्वनि नहीं जाएगी। ओम का अधिक गुंजार मस्तिष्क में होगा। जैसे आप यहां उच्चारण कर रहे हैं हू, तो हू ठीक सेक्स सेंटर तक जाएगा। इसलिए बहुत से मित्र मुझे आकर कहते हैं कि अजीब बात है, इस हू के प्रयोग करने से हमारी तो कामवासना उठती हुई मालूम पड़ती है। पड़ेगी। क्योंकि उसकी चोट ठीक सेक्स सेंटर तक जाती है, काम-केंद्र तक जाती है।
You may not have noticed—whenever you utter a word, its stroke falls on different parts of your body. If within you say Om, it will not go below the heart; its main resonance will be in the head. If here you pronounce Hoo, Hoo goes exactly to the sex center. Thus many friends tell me that by using Hoo their sex rises. It will—because its stroke goes to the sex center.
हर शब्द की गहराई है आपके भीतर। हर ध्वनि आपके भीतर अलग गहराइयों तक प्रवेश करती है। इसलिए मंत्र गुरु के द्वारा दिया जाता रहा। उसका और कोई कारण नहीं था। और जब गुरु मंत्र देता है, तो कई दफे लेने वाले को लगता है कि अरे, यह मंत्र! यह तो हमें पहले ही मालूम था। और गुरु के पास गए, उन्होंने बड़े प्राइवेट में, और बड़े कान में कहा कि राम-राम बोलना। हद हो गई, यह भी कोई मंत्र हुआ? यह राम-राम किसको पता नहीं है? यह तो हम पहले ही से बोल रहे थे। तो गुरु ने ऐसा कौन सा खूबी का काम कर दिया कि कान में कह दिया, राम-राम बोलना। उसके कारण और हैं। राम-राम तो आपको परिचित है, लेकिन आपके उपयोग का है या नहीं, यह आपको पता नहीं है।
Every sound has a depth within you. Every utterance enters different depths. Hence mantras were given by the Guru; not without reason. When the Guru gives a mantra, often the receiver feels: “But I knew this already!” One goes to the Guru; privately, close to the ear, he says, “Say Ram—Ram.” One thinks: Is this a mantra! Who does not know Ram-Ram! What special thing has the Guru done? There are reasons. You know “Ram-Ram,” but whether it is of your use—you do not know.
और कई बार गलत मंत्रों का उपयोग लोग करते रहते हैं, जो उन्हें नहीं करना चाहिए। क्योंकि हो सकता है, उन मंत्रों के उपयोग से उनके भीतर जहां चोट पड़ती हो, वह उन्हें कठिनाई में डाले। जैसे कि मैं हू पर आग्रह करता हूं। क्योंकि मेरा मानना है कि हमारा युग कामातुर युग है। सेक्स सेंटर इज़ द मोस्ट सिग्नीफिकेंट टुडे। आज की अधिकतम बीमारियां, आज की अधिकतम चिंता, आज की अधिकतम परेशानी, काम-केंद्र से जुड़ी है। तो अगर इस युग में कोई भी रूपांतरण करना है, तो एक ऐसी ध्वनि का उपयोग करना पड़ेगा, जो काम-ऊर्जा को जगाए और कुंडलिनी की तरफ प्रवाहित कर दे।
Often people use wrong mantras—which they should not. Because it may be that the stroke of those mantras places them in difficulty. I insist on Hoo because I hold this age to be sex-obsessed. The sex center is the most significant today. Most diseases, anxieties, troubles of our time are linked to the sex center. If any transformation is to be attempted, a sound must be used that awakens sex-energy and directs it toward kundalini.
संन्यासी का मंत्र अनाहत है, क्योंकि संन्यासी वह है जिसकी काम-ऊर्जा कुंडलिनी की तरफ चल पड़ी। उसे वहां चोट करने का सवाल नहीं है। अब वह अनाहत पर चोट करे। अनाहत, सोहम्।
The sannyasin’s mantra is Anahat—because the sannyasin is one whose sex-energy has begun to move toward kundalini. He need not strike there anymore; now he strikes Anahat—Soham.
अनाहत का अर्थ होता है, जो बिना चोट के पैदा हो--बिना आहत, बिना किसी चोट के। अगर हम दोनों तालियां बजाएं तो यह आहत ध्वनि है। क्योंकि दो चीजों की चोट हुई, तब यह पैदा हुई। जो भी ध्वनि चोट से पैदा होगी, वह आहत ध्वनि है। वह अनाहत चक्र तक नहीं पहुंचेगी। अनाहत तक एक ही ध्वनि पहुंच सकती है, जो बिना चोट के पैदा होती है।
Anahat means: that which arises without striking—without being beaten. If we clap both hands, the sound is ahata—struck. Any sound born of striking is ahata. It will not reach the Anahat chakra. Only one sound can reach Anahat—the one born without striking.
झेन फकीर जापान में कहते हैं अपने साधक को कि जाओ और खोजो उस ध्वनि को, जो एक ही हाथ से पैदा होती है। एक ही हाथ से कोई ध्वनि पैदा नहीं होती। एक ध्वनि है जो अनाहत है, जैसे सोहम्। सोहम् आपको पैदा नहीं करना पड़ता। अगर आप शांत बैठ जाएं और केवल अपनी श्वासों को देखते रहें आते और जाते, कमिंग इन, गोइंग आउट, सिर्फ श्वास को देखते रहें। थोड़ी ही देर में श्वासों में सोहम् का उच्चार शुरू हो जाएगा बिना आपके। श्वासों की गति ही सोहम् के उच्चार को पैदा करती है। श्वास के होने में ही सोहम् की ध्वनि छिपी हुई है। इसलिए सोहम् न तो संस्कृत है, न किसी और भाषा का है। सोहम्, कहें, निसर्ग की ध्वनि है, जो आपके भीतर श्वास से पैदा होती रहती है।
Zen masters in Japan tell their disciples: Go and find the sound produced by a single hand. A single hand produces no sound. Yet there is a sound that is Anahat—like Soham. Soham you need not produce. If you sit silently and simply watch your breath going in and coming out—soon the intoning of Soham begins by itself. The movement of the breath itself produces the intoning of Soham. In breath itself the sound of Soham is hidden. Hence Soham is neither Sanskrit nor any other language; Soham is nature’s sound—arising within from breath.
यह अनाहत ध्वनि है। इस ध्वनि की चोट अनाहत चक्र पर होती है। और इस ध्वनि की चोट बड़ी गहरी और बड़ी बारीक और बड़ी सूक्ष्म है। और अनाहत चक्र में वह सारी शक्ति छिपी है, जो ऊर्ध्वगमन के लिए साधन बनती है।
This is Anahat sound. Its stroke falls upon the Anahat chakra—deep, subtle, delicate. And in the Anahat is hidden the entire power that becomes the means for upward flight.
संन्यासी का मंत्र अनाहत है। वह ऐसे मंत्र का उपयोग नहीं करता जो ओंठों से बोला जाए। क्योंकि जो ओंठों से बोला जाएगा, वह ओंठों से गहरा नहीं जाता। वह ऐसे मंत्र का उपयोग नहीं करता, जो कंठ से बोला जाए। क्योंकि जो कंठ से बोला जाएगा, वह कंठ तक ही रह जाता है। वह ऐसे मंत्र का उपयोग नहीं करता, जो मन से बोला जाए। क्योंकि जो मन से बोला जाएगा, वह मन के पार नहीं ले जा सकता।
The sannyasin’s mantra is Anahat. He does not use a mantra spoken by the lips—for what is spoken by the lips does not go deep. He does not use a mantra spoken by the throat—for it remains confined to the throat. He does not use a mantra spoken by the mind—for what is spoken by the mind cannot take you beyond the mind.
ऋषियों ने एक ऐसे मंत्र को खोजा है, जो अनाहत है। जो न कंठ से बोला जाता है, न ओंठ से बोला जाता--जो बोला ही नहीं जाता, अबोला है, अजपा है। उसका जप नहीं होता। उसका जप चल ही रहा है, सिर्फ हमने सुना नहीं है। जैसे कभी अंधेरी रात में सन्नाटा होता है। आप गपशप में लगे हैं, सुनाई नहीं पड़ता है। फिर गपशप बंद हो गई, आप अकेले बैठे हैं, अचानक चारों तरफ सन्नाटे की आवाज गूंजने लगती है। वह जब आप बोल रहे थे, तब भी गूंज रही थी, लेकिन आपके बोलने में इतनी दबी थी।
The Rishis discovered a mantra that is Anahat—spoken neither by throat nor by lips—not spoken at all: abola, ajapa—its japa is not done; its japa is always on; only we have not heard it. In a dark night when stillness reigns—you are gossiping; you do not hear. When the gossip ends and you sit alone, suddenly the sound of silence begins to resound. It was resounding even while you spoke—but it was submerged in your noise.
मुल्ला नसरुद्दीन एक संगीतज्ञ को सुनने गया है। साथ में उसकी पत्नी है। संगीतज्ञ बड़े जोर से आलाप भर रहा है। शास्त्रीय संगीतज्ञ है। नसरुद्दीन बड़ा बेचैन हो रहा है। पत्नी बड़ी आनंदित हो रही है। पत्नी ने आखिर में पूछा, कैसा लग रहा है संगीत? अदभुत है! पत्नी ने कहा, अदभुत है! कैसा लग रहा है संगीत? नसरुद्दीन ने कहा, जरा जोर से बोलो, इस दुष्ट की वजह से कुछ सुनाई नहीं पड़ रहा है। यह इतने जोर से चिल्ल-पों मचा रहा है कि तू क्या कहती है, कुछ सुनाई नहीं पड़ता। तो उसकी पत्नी ने कहा कि तुम बड़े डोल रहे थे, हिल रहे थे, तो मैं समझी कि तुम बड़े आनंदित हो रहे हो।
नसरुद्दीन ने कहा, मैं बड़ा बेचैन हो रहा हूं। अपने घर जो बकरा मरा था, वह भी इसी हालत में मरा था। इसी तरह आलाप भर रहा था। तो मैं यह देख रहा हूं कि यह आदमी अब मरा, अब मरा। यह बिलकुल आखिरी घड़ी में है। इसको बचाना बिलकुल मुश्किल है। बकरे को भी अपन बचा नहीं पाए थे। तो मैं इसलिए हिल-डुल रहा हूं कि कोई उपाय हो सकता है इसको बचाने का कि नहीं। यह दुष्ट बोलना बंद करे, तो मैं सुन पाऊं कि तू क्या कहती है, नसरुद्दीन कह रहा है। और वह पूछ रही है कि अदभुत है यह संगीत!
Mulla Nasruddin went to hear a musician—with his wife. The musician was taking a deep alap—classical. Nasruddin grew restless; the wife was delighted. She asked afterwards, “How did you find the music—wonderful?” “Wonderful,” she said. “How did you find it?” Nasruddin said, “Speak a little louder—because of this wretch I can’t hear a thing you are saying. He is creating such a hullabaloo.” She said, “But you were swaying; I thought you were in ecstasy.” Nasruddin said, “I was restless. At home our goat died—he too died in this condition, taking just such an alap. I was watching whether this man would die now or now; he is in his last throes. Save him it is impossible. We could not save the goat either. I am moving to see if some remedy is possible so he may be saved. If this wretch would stop speaking, I could hear what you say.” And she asks, “Is the music wonderful!”
हम जब बंद हों, यह हमारा शास्त्रीय संगीत जो चल रहा है चौबीस घंटे, यह जब बंद हो, तो हमें अनाहत नाद का पता चले। वह चल रहा है पूरे वक्त। कहना चाहिए वह बायोलाजिकल है, बिल्ट-इन बायोलाजिकल है। वह हमारे होने में ही है। एग्झिस्टेंशियल है। जब कुछ भी ध्वनि नहीं रह जाती भीतर, तब भी एक ध्वनि रह जाती है, जो हमारी पैदा की हुई नहीं है, अनाहत है। अपने आप हो रही है, स्व-आविर्भूत है। उस ध्वनि का नाम अनाहत है। और वह ध्वनि जहां चोट करती है, उस चोट के स्थान का नाम अनाहत चक्र है।
When our inner classical music—the nonstop noise—falls silent, then we hear the Anahat Nada. It is going on all the time; it is biological—built-in. It is existential. When no other sound remains within, one sound still remains—not created by us—Anahat, arising of itself. The name of that sound is Anahat; where it strikes is the Anahat chakra.
और अनाहत की वह ध्वनि ही संन्यासी का मंत्र है, क्योंकि संन्यासी उसकी ही खोज पर निकला है, जो असृष्ट है, अनक्रिएटेड है। संसारी उसकी खोज पर निकला है, जो बनाया हुआ है, बनाया गया है। संन्यासी उसकी खोज पर निकला है, जो अनबना है, अनक्रिएटेड है। अगर अनबने को खोजना है, अनबना ही ब्रह्म है, तो फिर अनबने साधन से ही खोजना पड़ेगा।
And the sound of Anahat is the sannyasin’s mantra—because the sannyasin seeks that which is unmade, uncreated. The worldly seeks what is made, fabricated. The sannyasin seeks what is unmade—Brahman. If the Unmade is to be sought, the means too must be unmade.
अनाहत उसका मंत्र है। अक्रिया उसकी प्रतिष्ठा है।
His mantra is Anahat; his establishment is Akriya.
वह क्रिया में नहीं जीता, वह अक्रिया में ही प्रतिष्ठित रहता है क्रिया करते हुए भी। इसलिए कहा, अक्रिया उसकी प्रतिष्ठा है। ऐसा नहीं कहा कि वह क्रिया नहीं करता है। अक्रिय हो जाता है, ऐसा भी नहीं कहा। अक्रिया उसकी प्रतिष्ठा है। चलता है, लेकिन चलते समय भी उसमें प्रतिष्ठित रहता है, जो कभी नहीं चला है। बोलता है, लेकिन बोलते समय भी उसमें प्रतिष्ठित रहता है, जो मौन है। भोजन करता है, लेकिन भोजन करते वक्त भी उसमें प्रतिष्ठित रहता है, जिसके लिए भोजन की कोई भी जरूरत नहीं है।
He does not live in doing; he remains established in non-doing, even while doing. Hence, it is said: Akriya is his establishment. It is not said he does no action. Nor that he becomes inert. Akriya is his establishment—he walks, but while walking he is established in that which never walks. He speaks, but while speaking he is established in that which is silence. He eats, but while eating he is established in that which has no need of food.
अक्रिया उसकी प्रतिष्ठा है।
Akriya is his establishment.
क्रिया तो संन्यासी भी करेगा। चलेगा, उठेगा, बैठेगा, सोएगा, भोजन करेगा, थकेगा, विश्राम करेगा। क्रिया तो संन्यासी को भी करनी ही पड़ेगी। इस जगत में क्रिया तो अनिवार्य है। इसलिए अगर कोई सोचता हो कि अक्रिया कर लूंगा, तो संन्यासी हो जाऊंगा, तो गलती है। अक्रिया तो सिर्फ मरने से ही होती है। जीवन में क्रिया अनिवार्य है। जीवन क्रियाओं का नाम है। फिर संन्यासी क्या करेगा? गृहस्थ भी क्रिया करता है, संन्यासी भी क्रिया करता है, फिर फर्क क्या रहा? गृहस्थ भी चलता है, संन्यासी भी चलता है, फिर फर्क क्या रहा? प्रतिष्ठा का फर्क है।
Action the sannyasin too will do—walk, rise, sit, sleep, eat, grow tired, rest. Action is unavoidable in this world. If someone thinks he will become actionless and thus become a sannyasin—he errs. Actionlessness happens only with death. In life, action is inevitable—life is the name of actions. Then what does the sannyasin do? The householder acts, the sannyasin acts—what is the difference? The householder walks, the sannyasin walks—what is the difference? The difference is of establishment.
चलते वक्त गृहस्थ चलने में ही प्रतिष्ठित हो जाता है, बोलते वक्त बोलने में ही प्रतिष्ठित हो जाता है, भोजन करते वक्त भोजन करने में ही प्रतिष्ठित हो जाता है। संन्यासी दूर खड़ा देखता रहता है। उसकी प्रतिष्ठा अक्रिया में बनी रहती है। ही मूव्स बट रिमेंस इन द इम्मूवेबल। वह गति करता है, लेकिन गति-मुक्त में ठहरा रहता है। चलता है, पूरी पृथ्वी घूम लेता है, और फिर भी कहता है, हम वहीं हैं, जहां थे। हम चले ही नहीं।
While walking, the householder becomes established in walking; while speaking, established in speaking; while eating, established in eating. The sannyasin stands aside and watches. His establishment remains in Akriya. He moves but remains in the Immovable. He travels the whole earth and still says, “We are where we were. We have not moved.”
बुद्ध के संबंध में बौद्ध भिक्षु, सिर्फ जापान के बौद्ध भिक्षु, एक मजाक करते रहते हैं कि बुद्ध कभी हुए ही नहीं। और रोज पूजा करते हैं। हिम्मतवर लोग हैं। और जब कोई धर्म हिम्मत खो देता है, तभी अपने गुरु के प्रति हंसने की हिम्मत भी खो देता है। वे कहते हैं, बुद्ध कभी हुए ही नहीं।
Regarding Buddha, Buddhist monks—only in Japan—keep a joke alive: Buddha never happened. And they worship daily. They are courageous; when a religion loses courage, it also loses the courage to laugh at its own master. They say: Buddha never happened.
लिंची एक बहुत बड़ा फकीर हुआ। रोज सुबह बुद्ध की मूर्ति पर फूल चढ़ाता है और रोज प्रवचन देता है कि बुद्ध कभी हुए ही नहीं। झूठ है यह बात। कहानी है यह। एक दिन एक आदमी ने कहा, यह बर्दाश्त के बाहर हो गया। रोज तुम्हें देखते हैं, फूल चढ़ाते हो। और रोज तुम्हारा प्रवचन सुनते हैं। बड़ी हैरानी होती है। बड़े कंट्राडिक्ट्री मालूम पड़ते हो, बड़े विरोधाभासी हो। आदमी कैसे हो तुम! सुबह जिसको फूल चढ़ाते हो, सांझ कहते हो, वह कभी हुआ ही नहीं।
Linchi, a great fakir, every morning offered flowers to Buddha’s image—and every evening discoursed that Buddha never happened. One man said, “This is intolerable. Every morning we see you offering flowers; every evening we hear your discourse—a great contradiction. What kind of man are you! In the morning you worship him; in the evening you say he never was.”
लिंची ने कहा, निश्चित ही, क्योंकि मैंने भी कभी फूल चढ़ाए नहीं। प्रतिष्ठा हमारी अक्रिया में है। वह जो फूल चढ़ाता हूं सुबह, उसमें मेरी प्रतिष्ठा नहीं है। मैं खड़ा देखता रहता हूं कि लिंची फूल चढ़ा रहा है। ऐसे ही बुद्ध भी खड़े देखते रहे कि बुद्ध पैदा हुए, कि बुद्ध चले, कि बुद्ध बोले, कि बुद्ध मरे। लेकिन प्रतिष्ठा अक्रिया में है। संन्यासी की प्रतिष्ठा अक्रिया है।
Linchi said, “Certainly—because I too never offered flowers. Our establishment is in Akriya. Those flowers I offer in the morning—my establishment is not in that. I stand aside watching Linchi offer flowers. Just so Buddha stood aside watching—Buddha was born, walked, spoke, died. But establishment was in Akriya.” The sannyasin’s establishment is Akriya.
करते हुए न करने में ठहरा रहना संन्यास है। करते हुए न करने में ठहरा रहना संन्यास है--करने से भाग जाना नहीं। क्योंकि करने से कोई भाग नहीं सकता। एक करने को दूसरे करने से बदल सकता है, बस! और कुछ नहीं कर सकता है। तो जब करने से हम भाग ही नहीं सकते, तो एक करने को दूसरे करने से भी क्या बदलना है! इसलिए मैं गृहस्थ को भी संन्यासी बना देता हूं। प्रतिष्ठा बदल लो! काम बदलने से क्या होगा? दुकान न चलाओगे, आश्रम चलाओगे, क्या फर्क पड़ेगा? ग्राहक न आएंगे, शिष्य-शिष्याएं आएंगी, क्या फर्क पड़ेगा? वे भी कस्टमर्स हैं।
To remain at rest in non-doing while doing—that is sannyas. Not running away from doing—because one cannot run from action. You can only replace one action with another—nothing more. If you cannot run from action, then why replace one with another? Hence I make even the householder a sannyasin. Change the establishment! What will changing work do? You will not run a shop—you will run an ashram—what difference? Customers will not come—disciples will come—what difference? They too are customers.
इसलिए गुरुओं में झगड़ा हो जाता है, किसी का कस्टमर किसी दूसरे के पास चला जाए, तो बड़ी झंझट होती है कि ग्राहक छीन लिया हमारा। सब धंधा हो जाता है।
Thus quarrels arise among gurus—if someone’s customer moves to another, great trouble—our customer was stolen. It all becomes business.
तो जब कस्टमर्स में ही जीना है, तो हर्ज क्या है? दुकान पर बैठकर सामान ही बेचा, तो क्या हर्ज है? प्रतिष्ठा बदल जानी चाहिए। दुकान पर बेचते हुए दुकानदार न रह जाएं, बस! काम करते हुए करने वाले न रह जाएं। अक्रिया में प्रतिष्ठा हो जाए, तो संन्यास है।
If you must live among customers—what harm? If you sit at a shop and sell goods—what harm? Only the establishment must change. Selling at the shop, do not remain a shopkeeper—only that. Acting, do not remain the doer. If establishment is in Akriya—that is sannyas.
ऐसा स्वेच्छाचार रूप आत्म-स्वभाव रखना--यही मोक्ष है।
To keep such a spontaneous self-nature—this alone is Moksha.
यह वचन तो अपूर्व है। अद्वितीय है, इनकंपेरेबल है। मनुष्य-जाति के साहित्य में, किसी भी साहित्य में, ऐसा वचन खोजना असंभव है।
This statement is unique—incomparable. In the literature of mankind, in any literature, such a statement is impossible to find.
स्वेच्छाचार स्वस्वभावो मोक्षः।
Svechchhachar-sva-svabhavo mokshah.
स्वेच्छाचार जिनका स्वभाव है! बड़ी कठिन बात है। स्वेच्छाचार तो बड़ा गलत शब्द है हम सब की नजरों में। जब किसी आदमी की हमें निंदा करनी होती है, तो हम कहते हैं, स्वेच्छाचारी है। स्वेच्छाचारी का मतलब यह होता है कि गया, भटक गया, न किसी की सुनता, न किसी की मानता, न कोई नियम, न कोई संयम, न कोई मर्यादा--स्वेच्छाचारी है। स्वेच्छाचार तो हमारे लिए गाली जैसा है। और ऋषि कहता हैः स्वेच्छाचार स्वस्वभावो मोक्षः। ऐसे स्वेच्छाचार में जिसने अपने स्वभाव को जाना, वही मोक्ष है।
Those whose nature is spontaneity—self-willed flow! It is difficult. Svechchhachar is a very bad word in our eyes. When we wish to condemn someone, we say he is a freewheeler—self-willed. Meaning: gone astray; listens to no one; no rules, no restraint, no decorum—self-willed. For us it is an abuse. And the Rishi says: Svechchhachar-sva-svabhavo mokshah. He whose nature is spontaneous freeflow—he is liberated.
लेकिन यह सूत्र आता है बहुत अंत में। इसके पहले सब विसर्जित हो चुका। वह अहंकार जा चुका, जो स्वेच्छाचार कर सकता था। वह अहंकार अब नहीं बचा, जो स्वेच्छाचार में उतरने में रस लेता, वह जा चुका। अक्रिया में प्रतिष्ठा हो गई है। क्रिया में रस होता, तो स्वेच्छाचार खतरे कर सकता था।
But this sutra comes at the very end. Before it, everything else has been dissolved. The ego that could be self-willed is gone. The ego that would relish self-will has disappeared. Establishment is in Akriya; if there were relish in action, self-will could be dangerous.
नेपोलियन से कोई पूछ रहा था कि आपकी दृष्टि में कानून की परिभाषा क्या है? हाउ डू यू डिफाइन द लॉ? नेपोलियन ने कहा, यह काम साधारण लोगों पर छोड़ो। जहां तक मेरा संबंध है, आई एम द लॉ। मैं कानून हूं। यह छोड़ो बेकार लोगों पर, कानूनविदों पर, वे इसका हिसाब लगाते रहेंगे कि परिभाषा क्या है। ऐज़ फार ऐज़ आई एम कनसर्न्ड, आई एम द लॉ।
स्वेच्छाचार का यही मतलब होता है। लेकिन नेपोलियन का स्वेच्छाचार और संन्यासी के स्वेच्छाचार में नर्क और स्वर्ग का फर्क है।
Someone asked Napoleon, “How do you define the law?” Napoleon said, “Leave that task to ordinary folk. As far as I am concerned—I am the law. I am the law.” That is svechchha—self-will. But between Napoleon’s self-will and a sannyasin’s self-will lies the distance between hell and heaven.
नेपोलियन जब स्वेच्छाचारी होता है, तो सिर्फ इसीलिए कि वह दूसरे की इच्छाओं का खंडन कर दे, तोड़ दे, मिटा दे; और जो अहंकार कहे, जो मन कहे, जो वासना कहे, जो कामना कहे, वृत्तियां कहें, वही करे। तो नेपोलियन का स्वेच्छाचार पाशविक हो जाता है, पशुओं जैसा हो जाता है। पशुओं से भी बदतर हो जाएगा। क्योंकि पशु की क्षमता आदमी से ज्यादा नीचे गिरने की नहीं है, क्योंकि पशु की क्षमता आदमी से ज्यादा ऊपर उठने की नहीं है। आदमी जितना ऊपर उठ सकता है, उतना ही नीचे जा सकता है। नीचे और ऊपर जाना समानुपाती होता है।
जो वृक्ष जितने ऊपर जाता है, उसकी जड़ें उतनी ही नीचे जाती हैं। जो वृक्ष थोड़ा ही ऊपर जाता है, उसकी ज़ड़ें उतनी ही नीचे जाती हैं। वृक्ष की ऊंचाई देखकर आप कह सकते हैं कि जड़ों को कितने नीचे जाना पड़ा होगा। वे अनुपात में होती हैं। ऊपर और नीचे जाने की क्षमता समान होती है। चूंकि पशु ऊपर नहीं जा सकते, पशु नीचे नहीं जा सकते। आदमी ही जा सकता है ऊपर और नीचे।
When Napoleon is self-willed, it is only to shatter others’ wills—to break them—so that whatever ego says, whatever mind says, desires, impulses—he does that. Napoleon’s self-will becomes bestial—worse than animals. For an animal cannot fall as low as man can—nor rise as high as man can. The capacity to go up and to go down are proportional. The higher the tree rises, the deeper its roots go; if a tree rises a little, its roots go only a little. Seeing the height you can tell how deep the roots must be. Above and below are in proportion. Animals cannot go high—so they cannot go low. Only man can go both.
तो जब आदमी में वासना होती है, कामना होती है, वृत्तियां होती हैं, अहंकार होता है, मोह होता है, माया होती है; तो स्वेच्छाचार पाप है, नर्क है। और जब आदमी इन सबसे मुक्त हो जाता है, तब स्वेच्छाचार ही मोक्ष है। तब कोई नियम नहीं बांधते, तब कोई नियम अनिवार्य नहीं रह जाते, तब कोई मर्यादा नहीं बचती। तब तो जो भीतर से उठता है, स्पांटेनियस, सहज, वही आचरण बन जाता है। तब स्वभाव ही आचरण है।
Thus, when man has desires, impulses, ego, attachment, maya—self-will is sin—hell. And when man is free of all these, then self-will is Moksha. Then no rules bind; no law is compulsory; no decorum remains. Whatever arises from within—spontaneous, sahaj—that becomes conduct. Then svabhava itself is conduct.
संन्यासी का उठना, बैठना, बोलना, करना सोचा-विचारा नहीं है, सहज है। जैसे हवाएं बहती हैं और पानी दौड़ता है सागर की तरफ और आग की लपटें दौड़ती हैं आकाश की तरफ, ऐसा ही स्वभाव में रहता है संन्यासी। स्वेच्छाचारी हो जाता है।
The sannyasin’s rising, sitting, speaking, acting are not calculated or pondered—they are spontaneous. As winds blow, as waters run to the ocean, as flames leap skyward—so the sannyasin abides in his nature. He becomes freeflowing.
पर यह स्वेच्छाचार बहुत और, अन्य है। अपराधी भी स्वेच्छाचारी होता है, संन्यासी भी स्वेच्छाचारी होता है। फर्क एक ही है कि अपराधी स्वेच्छाचारी होता है वासनाओं के साथ, संन्यासी स्वेच्छाचारी होता है वासनाओं से रिक्त। वासनाओं के साथ जिसने स्वेच्छाचार किया, वह नर्क की यात्रा पर निकलेगा। वासनाओं से छूटकर जो स्वेच्छाचार में उतरा है, वह मोक्ष को उपलब्ध हो जाता है।
But this freeflow is utterly other. The criminal too is self-willed; the sannyasin too is self-willed. The difference is only this: the criminal’s freewill is with desires; the sannyasin’s freewill is free of desires. He who exercises willfulness with desires sets out on the journey to hell. He who, free of desires, moves into freeflow attains Moksha.
ऋषि कहता हैः स्वेच्छाचार स्वस्वभावो मोक्षः।
The Rishi says: Svechchhachar-sva-svabhavo mokshah.
इससे ज्यादा रेवल्यूशनरि, इससे ज्यादा क्रांतिकारी मंत्र नहीं खोजा जा सकता।
A more revolutionary mantra cannot be found.
इति स्मृतेः। और यही स्मृति का अंत है।
Iti smriteh. And this is the end of memory.
बड़ी अदभुत बात है--यही। इसके आगे स्मृति की कोई भी जरूरत न रही। इसके आगे कुछ स्मरण करने योग्य न रहा। क्योंकि स्मरण रखने पड़ते हैं नियम, मर्यादाएं, सीमाएं; स्मरण रखने पड़ते हैं अनुशासन; स्मरण रखनी पड़ती हैं व्यवस्थाएं। जो स्वेच्छाचार को उपलब्ध हो गया, स्व-स्वभाव को उपलब्ध हो गया, अब स्मृति की कोई जरूरत न रही। जब तक ज्ञान नहीं, तब तक स्मृति की जरूरत है। मेमोरी इज़ ए सब्सटीट्यूट फार नोइंग। जो जानता है, उसे स्मृति की जरूरत नहीं रह जाती। जो नहीं जानता है, उसे स्मृति की जरूरत रहती है।
Wonderful—this is all. Beyond this, memory is not needed. Beyond this, nothing remains to be remembered—because it is rules, norms, limits that must be remembered; disciplines remembered; arrangements remembered. He who attains freeflowing self-nature has no need of memory. As long as there is no knowing, memory is needed. Memory is a substitute for knowing. He who knows, needs no memory. He who does not know must rely on memory.
हमें वही याद करना पड़ता है, जिसे हम भूल-भूल जाते हैं। लेकिन जिसका हमें ज्ञान ही हो गया, उसे क्या याद रखना पड़ता है? चोर को याद रखना पड़ता है कि चोरी करना ठीक नहीं, लेकिन जिसकी चोरी ही खो गई, क्या उसे यह याद रखना पड़ेगा कि चोरी करना पाप है? इसलिए कई दफे बड़ी मजेदार घटनाएं घट जाती हैं।
We have to remember what we keep forgetting. But what we have known—what need to remember? A thief must remember that stealing is not right. But the one in whom stealing has disappeared—must he remember that theft is sin? Thus sometimes very amusing events occur.
कबीर के घर बहुत लोग आते थे और कबीर सबको कहते, भोजन करके जाना। कबीर का लड़का कमाल मुश्किल में पड़ गया। उसने कहा, हम कितना ऋण लें? हम थक गए, आगे नहीं चल सकता! आप यह बंद करो। कबीर कहते, अच्छा।
Many people came to Kabir’s house; Kabir said to all, “Eat before you go.” Kabir’s son Kamal was in difficulty. He said, “How much debt shall we take! I am tired. This cannot go on. Stop this.” Kabir said, “Good.”
कल सुबह फिर वही होता। लोग आते, कबीर कहते, भोजन के लिए रुककर जाना। कमाल सिर ठोंक लेता कि फिर वही। इति स्मृतेः। ऐसे आदमी स्मरण से नहीं जीते, तत्काल जीते हैं, वहीं जीते हैं, फिर भूल गए।
Next morning—the same. People came; Kabir said, “Stay for food.” Kamal would bang his head—again the same. Iti smriteh—such a man does not live by memory; he lives in the instant—there and then—and forgets.
आखिर कमाल एक दिन बहुत क्रोध में आ गया। उसने कहा कि अब यह आगे एक क्षण नहीं चल सकता। क्या मैं चोरी करने लगूं? कबीर ने कहा, यह तूने पहले क्यों न सोचा?
At last Kamal was very angry: “Not a moment more. Shall I begin to steal?” Kabir said, “Why did you not think of this earlier?”
अदभुत घटना है यह। इतनी अदभुत घटना है कि कबीरपंथी इसका उल्लेख नहीं करते, क्योंकि इसमें तो बड़ा गड़बड़ हो जाए।
An extraordinary event—so extraordinary that Kabirpanthis do not mention it, for it would create much trouble.
कबीर बोले, पागल, पहले क्यों न सोचा? अगर ऐसा कोई उपाय हो सकता है, तो कर। कमाल ने कहा, क्या कह रहे हैं? चोरी! चोरी कह रहा हूं!
कबीर को स्मरण अब कहां कि चोरी बुरी है, कि चोरी पाप है। इति स्मृतेः। ऐसी जगह जाकर तो सब स्मृति खो जाती है। अब तो कबीर को याद दिलानी पड़ेगी उस जगत की, जिस जगत को, समय हुआ, वे छोड़ चुके, जहां चोरी पाप थी; उस लोक की, जहां चोरी पाप थी और चोरी ही नियम थी; जहां समझाया जाता था, चोरी मत करना और चोरी चलती थी; जहां चोर तो चोर था ही, जहां मजिस्ट्रेट भी चोर था। उस जगत से कबीर का अब कोई नाता न रहा, वह आयाम न रहा, वह यात्रा और हो गई। कबीर को पता ही नहीं कि चोरी भी पाप है।
Kabir said, “Fool—why did you not think earlier? If some such means is possible—do it.” Kamal said, “What are you saying—stealing!” Kabir has no memory left that stealing is bad; stealing is sin. Iti smriteh. In such a place all memory is lost. Now someone must remind Kabir of that world which he left long ago—where theft was sin, and theft was rule; where people were warned not to steal—and theft went on; where the thief was a thief—and the magistrate was a thief. Kabir has no relation left with that world; that dimension has gone; he has moved on. He does not even know that theft is sin.
कबीर ने पूछा कमाल से कि तू कुछ ऐसा बेचैन दिखता कि क्या कोई गलती बात हो रही है? कमाल ने कहा, हद हो गई। चोरी के लिए कह रहे हैं! दूसरों का सामान उठा लाऊं? कबीर ने कहा, इसमें मुझे कुछ हर्ज नहीं दिखाई पड़ता। दूसरा, यानी कौन? एक ही तो बचा है। सामान किसका? कौन उठा लाएगा?
Kabir asked Kamal, “You seem distraught—is some mistake happening?” Kamal said, “This is the limit—you are advising theft! To bring another’s goods?” Kabir said, “I see no harm. Another—who is that? Only One remains. Whose goods? Who will bring?”
कमाल ने सोचा कि परीक्षा लेनी ही पड़ेगी। कमाल लड़का गजब का था। उसने कहा, ऐसे नहीं चलेगा। रात उसने कहा कि चलिए, मैं चोरी को जा रहा हूं, आप भी साथ चलिए। कबीर उठे और साथ हो लिए। कमाल तब तो बहुत घबराया। उसने कहा कि क्या चोरी करवाकर ही रहेंगे? हद हो गई, अब तो सीमा के बाहर बात चली जा रही है। होश में हैं कि बेहोश हैं! मगर उनका ही तो बेटा था। उसने कहा, ऐसे न छोडूंगा, आखिरी क्षण तक जांच ही कर लेनी जरूरी है।
Kamal thought he must test. He was a remarkable boy. He said, “Not like this. Tonight I will go to steal—you must come with me.” Kabir rose and went along. Kamal was now afraid—“Will he actually make me steal? This is beyond bounds—are you in your senses or out!” But he was Kabir’s son. He said, “I will not leave him—till the last moment I will test.”
जाकर सेंध खोदी। कबीर खड़े रहे। सेंध खोदकर कमाल मकान के भीतर घुसा। एक गेहूं का बोरा खींचकर बाहर लाया। कबीर खड़े रहे। कमाल ने कहा, आप सहारा दें उठाने में, मुझ अकेले से न उठेगा। कबीर सहारा देने लगे।
They dug a breach. Kabir stood by. Kamal entered the house, dragged out a sack of wheat. Kabir stood by. Kamal said, “Support me lifting it; I cannot lift it alone.” Kabir helped.
कमाल ने सोचा, हद हो गई। अब और कहां तक? अब तो यह चोरी हुई ही जा रही है। कमाल ने कहा, ले चलें घर? कबीर ने कहा, घर के लोगों को कह दिया न कि ले जा रहे हैं? लौटकर जा, घर के लोगों को कह आ। सुबह नाहक खोजेंगे, परेशानी में पड़ेंगे। कह दे कि हम एक बोरा गेहूं चोरी करके ले जा रहे हैं। इति स्मृतेः। ऐसी जगह जाकर सब स्मृति खो जाती है।
Kamal thought, “This is the limit—where to now? This theft is about to happen.” Kamal said, “Shall we take it home?” Kabir said, “Have you told the householders we are taking it? Go back—tell them. In the morning they will search needlessly, be troubled. Tell them we are stealing a sack of wheat.” Iti smriteh—at such a place all memory is gone.
परब्रह्म में बहना ही उनका आचरण है।
Their conduct is to flow in the Supreme—Parabrahman.
जस्ट फ्लोटिंग इन द डिवाइन। चलते भी नहीं, तैरते भी नहीं, बस उस दिव्य परमात्मा में बहते हैं। यही उनका आचरण है।
Just floating in the Divine. Not even walking, not even swimming—simply floating in that divine God. This is their conduct.
आज इतना ही।
Enough for today.
फिर रात हम शेष बात करेंगे।
We will continue the remaining tonight.
अब हम बहें--जस्ट फ्लोटिंग।
Now let us flow—just floating.
आज आंख पर पट्टियां नहीं बांधनी हैं, लेकिन आंख बंद रखनी है। क्योंकि इन सात दिन के प्रयोग में आंख अगर अपने आप बंद न रहे, तो ठीक नहीं। पट्टी का सहारा आखिरी दिन छोड़ देना है। आंख पर पट्टी नहीं बांधनी, अलग रख दें पट्टी तो भी चलेगा।
Today do not tie bandages on the eyes—but keep the eyes closed. For in these seven days, if the eyes do not stay closed by themselves, it is not good. The support of the bandage must be dropped on the last day. No bandage—keep it aside.
दूर-दूर फैल जाएं। आज तो बहुत गति आएगी, इसलिए फासले पर हो जाएं।
Spread far apart. Today there will be much movement—so keep distance.
शुरू करें!
Begin!
