Osho's original Hindi beside Osho Live's English translation, matched passage by passage.
आनंद सदैव न हो तो आनंद नहीं है। दुख आता है, जाता है। सुख भी आता है और जाता है। जो न आता कभी और जो न कभी जाता है, उसका नाम ही आनंद है। जो है ही हमारे भीतर, जो हमारा स्वभाव है, स्वरूप है। जो भी आता है और जाता है, वह पर भाव है। वह स्वभाव नहीं है। वह हम नहीं हैं। जो भी हम पर आ जाता है और चला जाता है, वह हम नहीं हैं। हम तो वह हैं, जिस पर दुख आता है, जिस पर सुख आता है। हम भिन्न हैं। जिस पर सुख-दुख आते हैं, वह स्वभाव आनंद-स्वरूप है।
If bliss is not forever, it is not bliss. Sorrow comes and goes; pleasure too comes and goes. That which never comes and never goes—its very name is bliss. That which already is within us, which is our nature, our very being. Whatever comes and goes is alien; it is not our nature. It is not us. Whatever arrives upon us and departs again—that is not who we are. We are that upon which sorrow comes, upon which pleasure comes—we are other than both. That upon which pleasure and pain arrive is of the nature of bliss.
पर हमें उस स्वभाव का पता ही नहीं चलता। हम उसमें ही उलझे रहते हैं, जो आता है और जाता है। झेन फकीर कहते हैं, द होस्ट इज़ लॉस्ट इन द गेस्ट्स। वह जो मेजबान है, वह मेहमानों में खो गया है। घर का जो मालिक है, जो आतिथेय है, वह अतिथियों की सेवा करते-करते यह भूल ही गया है कि मैं भी हूं--अतिथियों से अलग, भिन्न, पृथक।
But we never come to know that nature. We remain entangled in that which comes and goes. Zen masters say: ‘the host is lost in the guests.’ The host is lost among the guests; the master of the house, the one who is the hospitable presence, serving the guests has altogether forgotten: I too am—other than the guests, different, separate.
ऐसे ही हम अतिथियों की सेवा करते-करते भूल ही गए हैं कि हम कौन हैं। दुख जिसमें निवास कर लेता है, सुख जिसमें निवास कर लेता है, वह कौन है? वह कौन है जो अनुभव करता है कि मैं दुखी हो रहा हूं? वह कौन है जो अनुभव करता है कि मैं सुखी हो रहा हूं?
So too, serving the guests we have forgotten who we are. The dwelling into which sorrow enters, into which pleasure enters—who is that? Who is it that experiences ‘I am unhappy’? Who is it that experiences ‘I am happy’?
निश्चित ही, वह सुख और दुख से अलग है, क्योंकि अनुभव करने वाला अलग ही होगा। अनुभोक्ता पृथक ही होगा। मैं इस वृक्ष को देखता हूं, तो मैं वृक्ष से अलग हो गया। मैं आपको देखता हूं, तो मैं आपसे अलग हो गया। मैं अपने शरीर को देखता हूं, तो मैं अपने शरीर से अलग हो गया। वह जो देखने वाला है, वह दृश्य से अलग हो गया। हो ही जाएगा, नहीं तो देख नहीं पाएगा। अगर द्रष्टा दृश्य से अलग न हो, तो देखेगा कैसे! देखने के लिए फासला चाहिए, डिस्टेंस चाहिए, दूरी चाहिए।
Surely, the experiencer is separate from pleasure and pain—because the knower must be other than the known. The experiencer is distinct. If I look at this tree, I am separate from the tree. If I look at you, I am separate from you. If I look at my own body, I am separate from my body. The seer is apart from the seen—must be, otherwise there can be no seeing. If the seer is not distinct from the seen, how can seeing happen? For seeing, space is needed—distance is needed.
तो जिसे भी हम देख पाते हैं, उससे हम भिन्न हो जाते हैं। इसीलिए हम परमात्मा को देख नहीं पाते। क्योंकि उससे हम भिन्न नहीं हैं। उससे हम अभिन्न हैं। देखेगा कौन? देखेगा किसको? उसके साथ हम एक हैं। जिसे हम छू पाते हैं, उससे अलग हो जाते हैं; जिसे सुन पाते हैं, उससे अलग हो जाते हैं। इंद्रियां जो भी जानती हैं, उससे हम अलग हो जाते हैं। मन जो भी पहचानता है, उससे हम अलग हो जाते हैं।
So from whatever we can see, we become different. This is why we cannot ‘see’ Paramatma—because we are not different from That. We are non-different from That. Who will see? Who will be seen? With That we are one. Whatever we can touch, from that we are other; whatever we can hear, from that we are other. From whatever the senses know, we are other. From whatever the mind recognizes, we are other.
सुख को भी जानते हैं। जब सुख आता है, तब आप भलीभांति जानते हैं कि सुख आया। दुख आता है, भलीभांति जानते हैं, दुख आया। जाता है, तब भी जानते हैं कि दुख जा रहा है। यह जो जानने वाला है, यह अलग है, यह भिन्न है। यही स्वरूप है।
We know pleasure too. When pleasure comes, you know well that pleasure has come. Sorrow comes—you know clearly sorrow has come. It goes—you know too that sorrow is going. This knower—this is separate, this is distinct. This very knower is one’s nature.
इस स्वरूप में वे योग के द्वारा थिर हो जाते और सदैव आनंद का अनुभव करते हैं।
By yoga they become established in this nature—and experience unceasing bliss.
और जो व्यक्ति भी इस भीतर के स्वरूप में थिर हो जाता है, रमण को उपलब्ध हो जाता है, स्वयं में स्वस्थ हो जाता है, स्वयं में स्थित हो जाता है, ऐसा व्यक्ति सदैव, उपनिषद का ऋषि कहता है, सदैव आनंद में डूबा रहता है। क्या फिर उसके ऊपर दुख नहीं आते? क्या फिर बीमारी नहीं आती? क्या फिर जरा नहीं आती? क्या फिर मृत्यु नहीं आती?
And whoever becomes established in this inner nature, attains to playfulness within, becomes healthy in oneself, centered in oneself—such a person, says the Rishi of the Upanishads, remains ever immersed in bliss. Do sorrows then stop coming to him? Does disease no longer come? Does old age no longer come? Does death no longer visit?
नहीं, मृत्यु तो फिर भी आती है, लेकिन उस पर नहीं आती अब। वह पार और दूर और अछूता, अनटच्ड खड़ा रह जाता है। दुख तो अब भी आते हैं, बीमारियां अब भी आती हैं, पैरों में अब भी कांटे गड़ते हैं, बुढ़ापा अब भी आता है, लेकिन अब उस पर नहीं आता। वह दूर खड़ा रह जाता है, अस्पर्शित, कमल के पत्ते जैसा। पानी की बूंद उस पर पड़ी है, लेकिन फिर भी छूती नहीं। पानी में डूबा है पत्ता, फिर भी दूर। पानी और पत्ते के बीच एक बारीक फासला है।
No—death still comes, but now it does not come upon him. He remains beyond, distant, untouched—untouched like a lotus leaf. Sorrows still come, diseases still come, thorns still pierce the feet, old age still comes; but now they do not befall him. He stands afar, untouched, like the lotus leaf. A drop of water falls upon it—yet does not wet it. The leaf is immersed in water—yet remains apart. Between the leaf and the water there is a subtle interval.
जीसस को सूली लगती है, तो शरीर तो मर जाता है, पर जीसस दूर खड़े रह जाते हैं। मंसूर काटा जाता है, तो शरीर तो टुकड़े-टुकड़े हो जाता है, लेकिन मंसूर हंसता रहता है। और जब कोई भीड़ में से पूछता है कि मंसूर, हंसने जैसा इसमें कुछ भी दिखाई नहीं पड़ता। हाथ-पैर काटे जा रहे हैं। मंसूर कहता है, तुम जिसे काटते हो, अगर वह मैं होता, तो निश्चित न हंसता, न हंस पाता। हंस रहा हूं इसलिए कि तुम जिसे समझ रहे हो कि मैं हूं, वह मैं नहीं हूं। और जो मैं हूं, उसे तुम काट न पाओगे।
When Jesus is crucified, the body dies—but Jesus stands afar. When Mansoor is cut to pieces, the body is torn apart—but Mansoor keeps laughing. And when someone in the crowd asks, ‘Mansoor, nothing here seems worthy of laughter—your hands and feet are being severed!’ Mansoor says, ‘If that which you are cutting were me, surely I would neither laugh nor be able to laugh. I laugh because that which you take to be me—is not me. And that which I am—you will not be able to cut.’
स्वरूप को, आनंद को अनुभव करने वाला व्यक्ति दुख से घिर सकता है, लेकिन दुख के तादात्म्य में नहीं पड़ता। अंधेरा उसे घेर ले सकता है, लेकिन वह स्वयं अंधकार कभी नहीं होता। हमारे और उसके बीच एक ही फर्क है। जो हमें घेरता है, हम उसके साथ अपने को एक ही मान लेते हैं। ऐसा नहीं कहते हम कि मुझ पर दुख आया, कहते हैं, मैं दुखी हो गया। एक आइडेंटिटी बना लेते हैं।
One who has known one’s nature—bliss—may be surrounded by sorrow, yet he does not fall into identity with sorrow. Darkness may encircle him, yet he himself never becomes darkness. The only difference between us and him is this: whatever surrounds us, we take ourselves to be one with it. We do not say, ‘Sorrow has come upon me’; we say, ‘I have become sorrowful.’ We forge an identity.
गुरजिएफ की सारी साधना एक ही बात की थी। वह कहता था, नॉन-आइडेंटिफिकेशन, तादात्म्य तोड़ना--बस यही साधना है। हम चीजों से जुड़ जाते हैं। और इतने जुड़ जाते हैं कि लगने लगता है, यही मैं हूं। जैसे दर्पण में कोई तस्वीर बने और दर्पण समझ ले कि यह तस्वीर ही मैं हूं। जैसे झील में चांद दिखाई पड़े और झील कहने लगे, चांद मैं हूं, ऐसे हम हो जाते हैं।
Gurdjieff’s entire sadhana was one single emphasis. He said: non-identification—the breaking of identity—this alone is sadhana. We get attached to things—so attached that it begins to seem, ‘this is me.’ As if an image forms in a mirror and the mirror were to assume, ‘this image is me.’ As if the moon is reflected in the lake and the lake were to say, ‘I am the moon.’ So do we become.
दुख छलकता है भीतर, छाया बनती है दुख की, मैं दुख हो जाता। सुख आता है, मैं सुख हो जाता। अशांति आती है, मैं अशांति हो जाता। शांति आती है, मैं शांति हो जाता। अपने को पार नहीं रख पाता, दूर नहीं रख पाता कि जो आ रहा है, वह मैं नहीं हो सकता, क्योंकि मैं तो उसके आने के पहले से ही मौजूद हूं। जब नहीं दुख आया था, तब भी मैं था; और जब दुख चला जाएगा, तब भी मैं होऊंगा, तो मेरा होना दुख के साथ एक नहीं हो सकता। कितना ही, कितना ही दुख घेर ले, तब भी मैं किसी तल पर दूर ही खड़ा रह जाता हूं।
Sorrow overflows within, the shadow of sorrow forms—and I become sorrow. Pleasure comes—and I become pleasure. Restlessness comes—and I become restlessness. Peace comes—and I become peace. I cannot keep myself beyond, at a distance, to know: that which is coming cannot be me—for I was present even before it came. When there was no sorrow, I was; and when sorrow will have gone, I shall still be—so my being cannot be one with sorrow. However great the sorrow that surrounds me, on some level I remain standing afar.
इस दूरी की प्रतीति, इस तादात्म्य का टूट जाना, नॉन-आइडेंटिफिकेशन योग है।
The realization of this distance, the breaking of this identification—non-identification—is yoga.
और ऋषि कहता हैः योगेन, योग के द्वारा वे सदैव आनंद-स्वरूप में स्थित, सदैव आनंद का दर्शन करते रहते हैं।
And the Rishi says: by yoga they abide ever in their bliss-nature; by yoga, they behold bliss forever.
क्षणभर को भी फिर आनंद स्खलित नहीं होता। क्षणभर को भी आनंद से संबंध नहीं टूटता। अभी भी टूटा नहीं है। सिर्फ स्मरण नहीं है। आइडेंटिफिकेशन, तादात्म्य स्मृति को नष्ट करता है, स्थिति को नहीं।
Not for a single instant does bliss then slip. Not for a single instant is the connection with bliss broken. In truth, it has not been broken even now—only the remembrance is missing. Identification destroys the remembrance, not the state.
विवेकानंद निरंतर एक कहानी कहा करते थे। बहुत पुरानी कथा है भारतीय मनीषियों की। एक सिंहनी ने छलांग लगाई एक पर्वत से। छलांग के बीच ही उसको बच्चा हो गया। वह गर्भिणी थी। नीचे भेड़ों की एक भीड़ गुजरती थी, वह बच्चा उसमें गिर गया। भेड़ों ने उसे बड़ा किया। भेड़ों के बीच ही वह रहा, भेड़ों का ही दूध पीया, भेड़ें ही उसकी मां थीं, पिता थे, संगी-साथी थे, मित्र थे। उस सिंह को कभी पता ही नहीं चला कि वह सिंह है। पता चलता भी कैसे! पता चलने का कोई उपाय भी न था। वह सिंह अपने को भेड़ मानकर बड़ा हुआ। हालांकि उसके मानने से कुछ फर्क न पड़ा। रहा वह सिंह ही। लेकिन फिर भी फर्क पड़ा। फर्क यह पड़ा कि वह भेड़ जैसा वर्तन करने लगा। भेड़ तो था नहीं, हो भी नहीं सकता था। लेकिन भेड़ जैसा वर्तन आविष्ट हो गया।
Vivekananda loved to tell a tale—the ancient lore of the Indian seers. A lioness leapt from a mountain rim; in mid-leap she gave birth to a cub—she was pregnant. Below, a flock of sheep was passing; the cub fell among them. The sheep raised him. He lived among sheep; drank sheep’s milk; the sheep were his mother, father, companions, friends. That lion never came to know he was a lion—how could he? There was no way to know. He grew up believing himself a sheep. Although his believing made no difference—he remained a lion—yet a difference did occur: he began to behave like a sheep. He was not a sheep—could never be—yet sheep-like behavior possessed him.
एक दिन बड़ी अनूठी घटना घटी। एक सिंह ने उस भेड़ों की भीड़ पर हमला किया। तो वह सिंह देखकर चकित हुआ कि उस भेड़ों की भीड़ में भेड़ों से बहुत ऊपर उठा हुआ एक सिंह भी चल रहा है। भेड़ों जैसा ही घसर-पसर, उनके साथ ही। न भेड़ें भागती हैं उससे, न वह सिंह। इस सिंह को देखकर भेड़ें भागीं, वह सिंह भी भागा। सिंह तो बहुत चकित हुआ कि इस सिंह को क्या हो गया!
One day an unusual event occurred. A lion attacked that flock. He was amazed to see that among the sheep, moving with them, taller than all, was a lion—slipping and sliding just like the sheep. The sheep did not run from him—nor did that lion. Seeing this, the attacking lion was stunned: what has happened to this lion!
आइडेंटिफिकेशन, तादात्म्य हो गया। भेड़ों के बीच रहते-रहते, रहते-रहते, भेड़ों की आकृति मन में बनते-बनते दर्पण ने समझा कि मैं भेड़ हूं।
Identification has happened. Living among sheep, the form of sheep impressed upon the mind—the mirror concluded, ‘I am a sheep.’
सिंह ने भेड़ों की तो फिक्र छोड़ दी--इस दूसरे सिंह ने--उस सिंह को पकड़ने की चेष्टा की। बामुश्किल पकड़ पाया, क्योंकि था तो वह सिंह, तो भागता सिंह की तरह था। गति उसकी सिंह की थी, मान्यता उसकी भेड़ की थी। बाकी तो किसी भी भेड़ को पकड़ लेना उस दूसरे सिंह को बड़ा आसान था, इस सिंह को तो वह घंटों के बाद बामुश्किल पकड़ पाया। पकड़ते से ही वह सिंह तो मिमियाने लगा, जैसा भेड़ें मिमियाती हैं।
The attacking lion left the sheep aside and tried to catch this other lion. He could barely manage—because though he was a lion, he ran like a lion. His speed was that of a lion—his belief that of a sheep. Any other sheep would have been easy to catch; this one he caught after hours of effort. As soon as he was caught, the lion began to bleat like a sheep.
उसको तो गर्जना का कोई पता ही न था। गर्जना अब भी उसके हृदय के किसी कोने में पड़ी थी, अभी भी बीज थी, अभी भी अंकुरित नहीं हुई थी। उसे सिंह-गर्जन का कोई अनुभव ही नहीं था। कर सकता था, कैपेसिटी थी, क्षमता थी, लेकिन योग्यता न थी। कैपेबिलिटी और एबिलिटी का फर्क। कैपेबल था। कोई कारण न था, जब चाहे तब सिंह-गर्जना कर सकता था। लेकिन योग्यता न थी, क्योंकि योग्यता तो तादात्म्य ने नष्ट कर दी थी। खयाल में ही नहीं था।
He had no notion of roaring. The roar was still lying somewhere in the corner of his heart—still a seed, still unsprouted. He had no experience of the lion’s roar. He could have roared—the capacity was there—but the ability was not. The difference between capability and ability. He was capable—nothing prevented him; he could roar any time. But the ability was absent—identity had destroyed it. It wasn’t even in his thought.
दूसरे सिंह ने पकड़ा, तो हाथ-पैर जोड़ने लगा, सिर रखने लगा उसके पैरों पर, मिमियाने लगा। आंखों से आंसू बहने लगे। कहने लगा, क्षमा करो। छोड़ दो। उस दूसरे सिंह ने कहा, तुझे हो क्या गया है? तू भेड़ नहीं है! उसने कहा, नहीं, मैं भेड़ हूं। मैं भेड़ ही हूं। तुम भूल में पड़े हो। सिंह ने बहुत समझाने की कोशिश की, लेकिन समझाने से कहीं कुछ समझ में आता है? जितना वह समझाने लगा, उतना वह और घबराने लगा। वह कहने लगा, तुम मुझे सिर्फ छोड़ दो। मुझे ज्ञान की कोई जरूरत नहीं है। मुझे मेरे मित्रों के पास जाने दो। उनके बिना मैं बहुत घबरा रहा हूं।
When the other lion caught him, he began to fold his hands, to lay his head at the other’s feet, to bleat. Tears flowed from his eyes: ‘Forgive me. Let me go.’ The other lion said, ‘What has happened to you? You are not a sheep!’ He said, ‘No, I am a sheep. I am only a sheep. You are mistaken.’ The lion tried to explain, but who ever understands by explanation? The more he explained, the more frightened the captive became: ‘Only let me go. I need no knowledge. Let me go to my friends. Without them I am very afraid.’
भेड़ भीड़ के बिना नहीं जी सकती। एकांत में तो सिंह ही जी सकता है। भेड़ तो भीड़ में ही जी सकती है। क्योंकि उसे सुरक्षा मालूम पड़ती है, सब तरफ अपने हैं। परिवार, प्रियजन, मित्र, पत्नी, बेटे, सब अपने हैं। तो भीड़ के बीच में भेड़ सुरक्षित है, कोई डर नहीं है। अपने पर जिसे भरोसा नहीं है, उसे सदा भीड़ पर भरोसा होता है। भीड़ ही उसका सहारा है। सिंह अकेला जी सकता है, लेकिन सिंह होने का पता हो तब न। सिंह को भीड़ में नहीं रखा जा सकता।
A sheep cannot live without the crowd; only a lion can live alone. A sheep can live only in the herd—because there she feels secure: all around are her own—family, loved ones, friends, wife, children. Amid the crowd the sheep feels safe—no fear. One who has no trust in oneself always seeks trust in the crowd—the crowd is his support. A lion can live alone—but only if he knows he is a lion. A lion cannot be kept in a herd.
कोई उपाय न देखकर उस सिंह ने उसको घसीटा। घसिट गया, क्योंकि वह भेड़ था। ऐसे जवान था और यह बूढ़ा था। लेकिन जवान सिंह बूढ़े सिंह से घसिट गया, क्योंकि बूढ़ा हो तो भी सिंह था। यह जवान हो तो भी भेड़ था। घसीट लिया उसने उसे। नदी के किनारे ले गया और कहा कि देख पानी में, मेरी शकल और तेरी शकल में कोई फर्क है? झांका, झांकते ही गर्जना निकल गई। वह बीज की तरह जो पड़ी थी, अंकुरित हो गई। झांककर देखा, दोनों शकलें एक सी थीं। रोमांच हो गया होगा, रोएं खड़े हो गए। भूल गया कि भेड़ हूं, गर्जना फूट पड़ी भीतर से।
Seeing no other way, the lion dragged him. He dragged—because he was a sheep. Yet he was young and the other old; still the young lion was dragged by the old—because the old one was a lion. The young one, though young, was a sheep. He dragged him to the riverbank and said, ‘Look into the water—see if there is any difference between your face and mine.’ He peered in—and instantly a roar burst forth. The seed that lay within sprouted. He saw—both faces were the same. A thrill must have run through him; his hairs stood on end. He forgot he was a sheep—the roar burst from within.
गुरु का काम समझाना कम, दिखाना ज्यादा है। कहीं किसी प्रतिबिंब में समझाना ज्यादा है कि जो मेरी शकल है, वही तुम्हारी भी शकल है। जो मेरे भीतर छिपा है, वही तुम्हारे भीतर भी छिपा है। किसी भी क्षण गर्जना निकल सकती है, क्योंकि वह भीतर का स्वभाव है।
The work of the Master is to explain less, to show more—to show in some mirror that ‘the face that is mine is the very face that is yours; that which is hidden in me is hidden in you too.’ Any moment the roar can arise—because it is your inner nature.
ऋषि कहता हैः सदैव उस आनंद का अनुभव हो सकता है, लेकिन योग के द्वारा। योग का अर्थ है वे प्रक्रियाएं, जिनके द्वारा आप अपनी असली शकल को पहचान लेंगे। अपनी मौलिक दशा को, ओरिजनल स्टेट को समझ लेंगे।
The Rishi says: one can experience that bliss forever—but by yoga. Yoga means the processes by which you will recognize your real face—your original state.
बड़े आइडेंटिफिकेशन हैं। उस सिंह पर तो ज्यादा मुसीबत न थी, एक ही उसका तादात्म्य था कि मैं भेड़ हूं। हमारे तादात्म्य का कोई अंत नहीं। हजार-हजार तादात्म्य हैं। मैं हिंदू हूं, मैं मुसलमान हूं; मैं स्त्री हूं, मैं पुरुष हूं; मैं शरीर हूं, मैं मन हूं; मैं यह हूं, मैं वह हूं। कितने हजार! मैं धनी हूं, मैं निर्धन हूं; मैं सुंदर हूं, मैं कुरूप हूं; मैं दुर्बल हूं, मैं सबल हूं। कितने! उस सिंह की तो ज्यादा कठिनाई न थी, इसलिए गुरु को बहुत आसानी पड़ी। सिर्फ नदी में चेहरा दिखा दिया। आपके इतने चेहरे हैं कि आपको पक्का पता ही नहीं कि आपका असली चेहरा क्या है। अगर नदी में भी आपको झुकाया जाए, तो आप कोई दूसरी ही मास्क जो उस वक्त अपने चेहरे पर ओढ़े होंगे, वही दिखाई पड़ेगी पानी में भी। और चेहरे इतने हैं हमारे पास कि हम चेहरों का एक संग्रह हैं।
The identifications are immense. That lion had but one difficulty—his single identity: ‘I am a sheep.’ Our identities are without number—thousands upon thousands. ‘I am Hindu, I am Muslim; I am woman, I am man; I am body, I am mind; I am this, I am that.’ How many! ‘I am rich, I am poor; I am beautiful, I am ugly; I am weak, I am strong’—how many! That lion’s trouble was small; therefore for the Guru it was easy—he only had to show a face in the river. You have so many faces that you have no certainty which is the real one. Even if you were bent over the river, the mask you happen to be wearing at that moment would be reflected there too. And we have so many masks—we are a collection of faces.
सब तादात्म्य तोड़ने पड़ें, तो स्वरूप का पता चलता है। सब मुखौटे उतारने पड़ें, तो स्वरूप का पता चलता है।
Only when all identities are broken does one come upon one’s nature. Only when all masks are taken off does one recognize one’s nature.
योग प्रक्रिया है हमारे चेहरों को तोड़ डालने की, फाड़ डालने की--सब चेहरों को, जो चेहरे भी हटाए जा सकते हैं, उन्हें हटा डालने की। जो नहीं हटाया जा सकता, वही हमारा ओरिजनल फेस, वही हमारा मौलिक चेहरा है। जो नहीं हटाया जा सकता। जो नहीं काटा जा सकता। न कोई योग काट सकता, न कोई तलवार काट सकती, न कोई विधि मिटा सकती। सब उपाय मिटाने के करने के बाद भी जो पीछे सदा शेष रह जाता है, जिसको मिटाने का कोई उपाय नहीं, हटाने का कोई उपाय नहीं, वही मेरा स्वभाव है।
Yoga is the process of breaking, tearing all our faces—whatever faces can be removed, remove them. That which cannot be removed—that is our original face. That which cannot be cut—not by any yoga, not by any sword, not by any method—after all efforts to remove have been exhausted, that which forever remains, for which there is no way to erase it—that is my nature.
तो जिसको भी आप हटा सकते हैं, समझना, वह चेहरा है। आप कहते हैं, मैं हिंदू हूं, मैं मुसलमान हूं, मैं ईसाई हूं। इसे हटाने में कोई दिक्कत है! ईसाई को हिंदू होने में कोई अड़चन है? हिंदू को मुसलमान होने में कोई दिक्कत है? जाकर चोटी कटा ले, मस्जिद में चला जाए, मुसलमान हो गए। नमाज पढ़ने लगे, कल तक प्रार्थना पढ़ रहे थे। चेहरे के बदलने में जहां इतनी सुविधा हो, वह ओरिजनल फेस नहीं हो सकता। वह मुखौटा है। अभी हिंदू का मुखौटा लगाए थे, अभी मुसलमान का मुखौटा लगा लिया। गरीब को अमीर होने में कोई बड़ी अड़चन है? डाका डालना भर आना चाहिए। और तो कोई अड़चन नहीं है। अमीर को गरीब होने में कोई अड़चन है?
So, whatsoever you can remove—know it is a face. You say, ‘I am Hindu, I am Muslim, I am Christian.’ Is there any difficulty removing this? Is it hard for a Christian to become a Hindu? Hard for a Hindu to become a Muslim? Cut off a tuft, go to a mosque—you are Muslim. Begin offering namaz; yesterday you were reciting prayer. Where changing faces is so convenient—that cannot be the original face. A mask it is—just now you had the Hindu mask on, now the Muslim mask. Is it hard for a rich man to become poor? A little cleverness in theft and a poor man can become rich; is it hard for the rich to become poor?
मुल्ला नसरुद्दीन के दरवाजे पर एक भिखारी एक सुबह खड़ा हुआ भीख मांग रहा है। मुल्ला ने उससे कहा, तेरी यह हालत कैसे हो गई? ऐसे तो स्वस्थ दिखाई पड़ता है। तेरी यह हालत कैसे हो गई? जार-जार आंख से उस भिखारी के आंसू गिरने लगे। उसने कहा, मत पूछो मेरा हाल। बड़ी बेहाली का है। मुल्ला ने जल्दी से सौ रुपये का एक नोट निकाला और उसको दिया। उसने आंसू पोंछकर खीसे में नोट रख लिया और मुल्ला से कहा, यही कर-करके मैं भी गरीब हो गया हूं। सावधान रहना! ऐसे ही बांट-बांटकर फंस गया।
A beggar once stood at Mulla Nasruddin’s door, asking for alms. Mulla said, ‘How did you come to this condition? You look healthy—how did this happen?’ Tears began flowing down the beggar’s cheeks: ‘Don’t ask about my state—complete ruin. Quickly, Mulla took out a hundred-rupee note and gave it to him. Wiping his tears, the beggar pocketed the note and said, ‘This is exactly how I too became poor—by doing just this. Beware! Distributing like this, I got trapped.’
तो जरा सरलता हो, तो अमीर के गरीब होने में कोई दिक्कत है? जरा बेईमानी हो, तो गरीब के अमीर होने में कोई कठिनाई है? चेहरा बदलना जहां इतना आसान हो, वह चेहरा हमारा मौलिक चेहरा नहीं हो सकता। वह हमारा स्वरूप नहीं हो सकता। तो एक बात ध्यान रखें कि जो भी बदला जा सकता है, वह हमारा स्वभाव नहीं है।
With a little simplicity, is it hard for the rich to become poor? With a little dishonesty, is it hard for the poor to become rich? Where it is so easy to change face—that face cannot be our original one. It cannot be our nature. So keep one thing in mind: whatever can be changed is not our nature.
लेकिन कुछ बातें हम सोचते हैं, नहीं बदली जा सकतीं, जैसे मैं पुरुष हूं, आप गलती में हैं। गरीब का अमीर होना मुश्किल है, हिंदू का मुसलमान होना मुश्किल, आपका स्त्री हो जाना बहुत ही सुगम है। एक इंजेक्शन से हो सकता है। एक ग्लैंड काट देने से हो सकता है। और जल्दी ही, जो अभी जवान हैं, पैंतीस साल के इस तरफ हैं, वे अपनी जिंदगी में यह देख पाएंगे कि आदमी के लिए सुविधा हो जाएगी अल्टरनेटिव कि कोई आदमी पुरुष होने से थक गया, तो स्त्री हो जाएगा; स्त्री होने से थक गया, तो पुरुष हो जाएगा। थक तो जाते हैं सभी। स्त्रियां सोचती हैं, पता नहीं पुरुष कौन सा आनंद ले रहे हैं। पुरुष सोचते हैं, स्त्रियां पता नहीं कौन सा आनंद ले रही हैं। बदलाहट जल्दी हो जाएगी।
And some things we presume cannot be changed—‘I am a man’—you are mistaken. Harder than a poor man becoming rich, harder than a Hindu becoming Muslim—your becoming a woman is very easy. One injection can do it; a single gland removed can do it. And soon—those who are still on this side of thirty-five will see in their lifetime—man will have the convenience of alternatives: tired of being a man, he can become a woman; tired of being a woman, she can become a man. Everyone gets tired. Women think, ‘Who knows what bliss men enjoy’; men think, ‘Who knows what bliss women enjoy.’ The change will soon be available.
अब तो उपाय खोज लिए गए हैं, अब कठिनाई नहीं है। जरा सा ही हार्मोन्स का फर्क है, और कुछ बात नहीं है। हार्मोन भी बहुत ज्यादा नहीं हैं, एक सिरिंज में समा जाएं, इतने। उनको डाल देने से पुरुष स्त्री हो सकता है, स्त्री पुरुष हो सकती है। यह चेहरा फिर मौलिक नहीं रह गया। यह स्त्री या पुरुष होना कोई बड़ी मतलब की बात नहीं है। यह बड़ी ऊपरी है, कपड़ों की है। अब तक हम कपड़े बदलना नहीं जानते थे, यह बात दूसरी है। अब हम जानते हैं।
Now the means have been found; there is no great difficulty—only a slight difference of hormones, nothing else. Hormones are not much—enough to fit in a syringe. Inject them and a man can become woman, a woman can become man. This face too is not original. To be woman or man is not of great significance—very superficial, of clothing. Till now we did not know how to change the clothing—another matter. Now we know.
लेकिन ऋषि तो बहुत पहले से कहते रहे हैं, जब कि स्त्री पुरुष नहीं बनाई जा सकती थी, तब भी वे कहते थे कि तुम न स्त्री हो, न तुम पुरुष हो। तुम तो वह हो, जो भीतर से जानता है कि मैं स्त्री हूं, मैं पुरुष हूं। तुम तो वह ज्ञाता हो।
But the Rishis said long ago—even when woman could not be made into man—that you are neither woman nor man. You are the one within who knows ‘I am woman, I am man.’ You are the knower.
प्रवेश करना है भीतर वहां, जहां कोई आवरण नहीं रह जाता। जहां सिर्फ वही रह जाता है, जो जानने की क्षमता है। बस, जानना मात्र एक ऐसी चीज है जिससे हम अपने को अलग नहीं कर सकते, जिससे हमारा तादात्म्य नहीं है, जिससे हमारा स्वरूपगत, जो हमारा स्वरूप है, स्वरूप ही है। और जिस दिन कोई जानने की शुद्ध क्षमता को उपलब्ध होता है, उसी दिन आनंद से भर जाता है। और उसी दिन अमृत से भर जाता है।
We must enter within to where no cover remains—where only that remains which is the capacity to know. Knowing—a pure suchness with which we cannot separate ourselves, which is not an identification but our very nature. The day one attains to the pure capacity to know, that very day one is filled with bliss—and that day one is filled with amrit.
इसलिए ऋषियों ने उस स्थिति के लिए कहा है, सच्चिदानंद। सत, चित, आनंद। सत का अर्थ है, वह जो सदा रहेगा--द इटरनल, द इटरनली ट्रू, शाश्वत रूप से जो सत्य होगा। सत का अर्थ है, जो कभी भी अन्यथा नहीं होगा। चित का अर्थ है चैतन्य, ज्ञान, बोध। जो सदा बोध से भरा रहेगा, जिसका बोध कभी नहीं खोएगा। और आनंद का अर्थ है ब्लिस, जो सदा सुख-दुख के पार, एक परम रहस्य में, आनंद में, मस्ती में डूबा रहेगा। एक ऐसी मस्ती में, जो बाहर से नहीं आती, जिसके स्रोत भीतर हैं। उस स्वभाव को कहा है सच्चिदानंद।
Hence the Rishis named that state: Sat-Chit-Ananda. Sat—That which forever is, the eternal, the eternally true. Sat means that which is never otherwise. Chit—consciousness, knowing, bodha—that which is forever full of awareness, whose awareness never slips. And Ananda—bliss: forever beyond pleasure and pain, drowned in a supreme mystery, in bliss, in ecstasy—an ecstasy not coming from the outside, whose source is within. That nature is called Sat-Chit-Ananda.
उपनिषद का यह ऋषि कहता है, वे आनंद-रूप भिक्षा का ही भोजन करते हैं। आनंद भिक्षाशी।
The Rishi of the Upanishad says: they live only on the alms of bliss—they are beggars for bliss.
बस, भोजन उनका आनंद ही है। एक ही चीज मांगते हैं भिक्षा में, आनंद, और कुछ भी नहीं मांगते हैं। एक ही मांग है, एक ही अभीप्सा है--आनंद। और एक ही भोजन है, एक ही आहार है--आनंद।
Their food is bliss alone. One thing alone they ask for in alms: bliss—and nothing else. One desire alone, one single longing—bliss. One food alone, one sustenance—bliss.
इसे दो तरह से खयाल में ले लेना जरूरी है। हम भी मांगते हैं, लेकिन हम आनंद कभी नहीं मांगते। हम वे वस्तुएं मांगते हैं जिनसे आनंद मिल सके। इसमें फर्क है। हम मांगते हैं वे वस्तुएं, जिनसे आनंद मिल सके, जिनसे हमें खयाल है, आनंद मिलेगा। सीधा आनंद हम कभी नहीं मांगते।
Understand it in two ways. We too ask—but we never ask for bliss. We ask for those objects by which bliss might be obtained. There is a difference. We ask for those things by which we imagine bliss will come. We never ask directly for bliss.
इसलिए कुछ विचारक हुए हैं, जिनका कहना है कि यह बात ही गलत है कि आदमी आनंद चाहता है। जैसे पश्चिम में डेविड ह्यूम, वह कहता है कि नहीं, कोई आदमी आनंद नहीं चाहता। मैंने आदमी ही नहीं देखा, जो आनंद चाहता हो। कोई आदमी कार चाहता है, कोई आदमी बंगला चाहता है, कोई आदमी पत्नी चाहता है, कोई आदमी बेटा चाहता है, कोई आदमी स्वास्थ्य चाहता है, आनंद तो मैंने किसी आदमी को चाहते नहीं देखा।
Therefore there have been thinkers who say the very statement ‘man wants bliss’ is false. In the West, David Hume says: ‘No one wants bliss. I have not seen a man who wants bliss. One wants a car, one a house, one a wife, one a son, one health—I have not seen anyone wanting bliss.’
वह ठीक कहता है। क्योंकि उपनिषद के ऋषि से मिलना तो बहुत मुश्किल है, हम ही मिल जाते हैं। हम ही मिल जाते हैं सब तरफ। तो ह्यूम ठीक कहता है। जिससे भी पूछता है, कोई कहता है, जमीन चाहिए; कोई कहता है, धन चाहिए; कोई कहता है, पद चाहिए; आनंद तो कोई भी नहीं चाहता है। कोई मिलता नहीं जो कहता है आनंद चाहिए। पर क्यों? कोई कार क्यों चाहता है? मकान क्यों चाहता है? धन क्यों चाहता है? पद क्यों चाहता है? क्या कारण है?
He is right—because to meet a Rishi of the Upanishad is difficult; it is us he meets. He encounters us everywhere. So Hume is right: ask anyone and someone says ‘land’, someone ‘wealth’, someone ‘position’—no one asks for bliss. No one is found who says, ‘I want bliss.’ Why? Why a car? Why a house? Why wealth? Why position? What is the reason?
खयाल है उसका कि इसको चाहने से आनंद मिलेगा। कार तो मिल जाती है, आनंद नहीं मिलता। मकान मिल जाता है, आनंद नहीं मिलता। धन मिल जाता है, आनंद नहीं मिलता। साधन तो मिल जाते हैं, जो हमने सोचा था साध्य, वह नहीं मिलता। असल में आनंद का कोई भी साधन नहीं है। इसे थोड़ा समझ लें।
The notion is: through these, bliss will be had. The car comes—but bliss does not. The house comes—but bliss does not. Wealth comes—but bliss does not. Means are obtained; the end for which we thought the means would work—does not come. In truth, bliss has no means. Understand this a little.
आनंद का कोई भी साधन नहीं है। क्योंकि साधन उसके लिए होते हैं, जो हमसे दूर हो। अगर मुझे उस पहाड़ की चोटी पर जाना है, तो साधन की जरूरत पड़ेगी ही। चढ़ने के लिए, जाने के लिए, पहुंचने के लिए मार्ग चाहिए, विधि चाहिए, कोई बताने वाला चाहिए, कोई गाड़ी चाहिए, घोड़ा चाहिए, पैर चाहिए--कोई साधन चाहिए पड़ेंगे उस पार तक। लेकिन मुझे अपने ही भीतर जाना है, तो कोई साधन नहीं चाहिए पड़ेंगे। अगर पराए के पास पहुंचना है, पर के पास पहुंचना है, तो बीच में सेतु चाहिए। लेकिन अगर अपने ही पास पहुंचना है, तो किसी सेतु की कोई जरूरत नहीं है। अगर दूर जाना है, तो चलना पड़ेगा; और अगर अपने ही पास आना है, तो चलने की कोई भी जरूरत नहीं। चले कि भटक जाएंगे। चले कि दूर निकल जाएंगे। जो अपने को खोजने के लिए चलेगा, वह दूर निकल जाएगा, पास नहीं आएगा।
Bliss has no means. Means are for that which is distant from us. If I want to reach the mountain peak, means will be needed—to climb, to go, to arrive—a path, a method, a guide, a vehicle, a horse, feet—some means will be needed to cross over. But if I have to go within myself—no means are needed. If I have to reach the other—the alien—then a bridge is needed. But if I have to reach my own self—no bridge is needed. If I must go far—walking is needed; if I must come to myself—no walking is needed. If I walk, I will wander. If I walk, I will go far. He who walks to find himself will go farther away—not nearer.
आनंद सीधा ही चाहा जा सकता है, उसका कोई साधन नहीं है। क्योंकि वह हमारा स्वभाव है। हमें मिला ही हुआ है--आलरेडी गिवेन। जो मिला ही हुआ है उसे सिर्फ पहचानना पड़ता है, उसे पाना नहीं पड़ता।
Bliss can be desired directly; it has no means—because it is our nature. It is already given. That which is already given need not be achieved—only recognized.
लेकिन मकान तो मिला ही हुआ नहीं है, जमीन तो मिली ही हुई नहीं है, धन तो मिला ही हुआ नहीं है। उसे मिलाना पड़ेगा, लाना पड़ेगा, खोजना पड़ेगा, बनाना पड़ेगा, निर्मित करना पड़ेगा, अर्जित करना पड़ेगा। एंड आल दैट कैन बी अर्न्ड, कैन नेवर बी ब्लिस। और जो भी कमाया जा सकता है, वह आनंद नहीं हो सकता। आनंद तो अनअर्न्ड, आलरेडी गिवेन है।
But a house is not already given; land is not already given; wealth is not already given. They must be procured, brought, sought, built, created, earned. And all that can be earned can never be bliss. Bliss is unearned—already given.
नहीं, उसे अर्जित नहीं करना होता, वह है ही। सिर्फ उस तल पर जाकर देखना भर काफी है। आंख भर भीतर मुड़ जाए तो काफी है। खजाना घर में ही गड़ा है। हम बाहर खोज रहे हैं। मकान के चारों तरफ दौड़ रहे हैं, पूरी जमीन का चक्कर लगा रहे हैं। वह नहीं मिल रहा है। मिलेगा भी नहीं। जितना चक्कर में हम पड़ते जाएंगे, उतना ही मिलने की संभावना क्षीण होने लगेगी। क्योंकि चक्कर का एक तर्क है।
No, it is not to be acquired—it already is. Only arriving at that layer and seeing is enough. Let the eyes turn within—that is enough. The treasure is buried in the house—we search outside. We run around the house, circle the whole land. It is not found—and will not be. The more we go in circles, the more the possibility of finding wanes—because the circle has its own logic.
जब आदमी दौड़ता है उसे खोजने जो उसके भीतर है और दौड़कर नहीं पाता--क्योंकि दौड़कर पा नहीं सकता, ठहरकर पा सकता है--जब दौड़ता है और नहीं पाता है, तो दौड़ का तर्क यह कहता है कि तुम जरा धीरे दौड़ रहे हो, इसलिए नहीं मिल रहा है। तेजी से दौड़ता है, पूरी ताकत लगा देता है।
When a man runs in search of that which is within him—and does not find it by running (for by running he cannot find it; by stopping he can)—when he runs and does not find it, then the logic of running says: you are running too slowly—that is why you do not find it. He runs faster—puts in all his strength.
दौड़ने का दूसरा तर्क भी है। जब वह पूरी ताकत लगा देता है और तब भी नहीं मिलता, तो दौड़ने का तर्क कहता है कि तुम गलत रास्ते पर दौड़ रहे हो। रास्ता बदलो।
There is a second logic of running too. When he puts in all his strength and still does not find, running says: you are on the wrong path—change the path.
रास्ता बदल दे और तेजी से दौड़ता रहे, अनेक रास्तों की पहचान कर ले, तब भी दौड़ने का एक आखिरी तर्क है। अगर फिर भी आनंद न मिले--मिलेगा ही नहीं, मिलने का तो कोई कारण नहीं है--तो दौड़ने का तर्क कहता है, आनंद है ही नहीं, इसलिए नहीं मिलता है।
He changes the path and keeps running—recognizes many paths—yet running has one final logic. Even then bliss does not come—and it cannot come—then the logic of running says: bliss does not exist—that is why it is not found.
ये तीन तर्क हैं दौड़ने के। पहले वह कहता है, जोर से दौड़ो तो मिलेगा, ऐसे धीरे-धीरे चलने से कहीं मिलता है? देखो, पड़ोस के लोग कितने तेजी से दौड़ रहे हैं। देखो, फलां आदमी को मिल गया, वह दिल्ली पहुंच गया। उसको मिल गया आनंद, तुम भी तेजी से दौड़ो, तो तुमको भी मिल जाएगा। तो तेजी से दौड़ो।
These are the three logics of running. First: ‘Run fast and you will get it; by moving slowly can one ever get it? See—your neighbors run so fast. See—so-and-so has arrived in Delhi—he got bliss; you too run fast and you will get it.’ So run fast.
फिर अगर तेजी से दौड़कर दिल्ली भी पहुंच जाओ और वहां न मिले, तो उसका मतलब है, रास्ता बदलो। तुम गलत रास्ते पर दौड़ रहे हो। फिर रास्ते जन्म-जन्म बदलोगे, क्योंकि अनंत रास्ते हैं जो कहीं नहीं ले जाते। जो कहीं नहीं ले जाते। कम से कम आनंद तक तो नहीं ले जाते। क्योंकि आनंद तक किसी रास्ते की जरूरत नहीं है। वह है भीतर, वहां आप खड़े हैं। सिर्फ आपकी नजर बहुत दूर के रास्तों पर भटक गई है, बहुत दूर चली गई है--अपने से बहुत दूर चली गई है।
Then, if you run fast and even reach Delhi and do not find it—then it must be that the path is wrong: change the path. You will change paths birth after birth, for there are infinite paths that lead nowhere—lead nowhere, at least not to bliss. For bliss no path is needed. It is within—you are standing there. Only your gaze has wandered away onto distant roads—far from yourself.
तो फिर आखिर में थका हुआ तर्क कहता है कि आनंद होगा ही नहीं, इसलिए नहीं मिलता है। क्योंकि अगर होता, तो हमने सब रास्ते खोज डाले, सब साधन प्रयोग कर लिए, सब राजधानियां तलाश डालीं, सब महलों में रह चुके। नहीं, आनंद है ही नहीं।
Finally, exhausted, the logic says: bliss must not exist—therefore it is not found. If it existed, after such a search we would have found it. We have searched all roads, used all means, combed all capitals, lived in all palaces—bliss is not.
नीत्शे ने कहा है, आनंद है ही नहीं। जिसे तुम खोजते हो, वह है ही नहीं, इसलिए मिलेगा कैसे! आनंद सिर्फ आशा है, नीत्शे ने कहा है, सिर्फ कल्पना है। नीत्शे ने कहा है, लेकिन जरूरी कल्पना है, क्योंकि उसके बिना आदमी को जीना बहुत मुश्किल पड़ेगा--ए नेसेसरी अनट्रूथ। नीत्शे का शब्द है, एक आवश्यक झूठ। है नहीं कहीं आनंद। लेकिन अगर ऐसा पता चल जाए कि है नहीं कहीं आनंद, तो आदमी यहीं गिरकर मिट्टी का ढेर हो जाएगा। चलेगा कैसे! उठेगा कैसे! दौड़ेगा कैसे! नीत्शे ने कहा है, सत्य से नहीं जीता है आदमी, आदमी असत्य से जीता है। असत्य जरूरी है, अनट्रुथ्स। नहीं तो जी नहीं सकता। उन्हीं के सहारे तो जीता है।
Nietzsche said: bliss is not. That which you are seeking does not exist—hence how will you find it? Bliss is only a hope, said Nietzsche—only imagination. But a necessary imagination—because without it man will find it hard to live—‘a necessary untruth.’ Nietzsche’s phrase: a necessary lie. There is no bliss anywhere. But if it is known there is no bliss anywhere, man will fall right here and become a heap of dust. How will he walk? How will he rise? How will he run? Man does not live by truth, he lives by untruth—untruths are necessary; otherwise he cannot live. By their support he lives.
पर नीत्शे पागल होकर मरा। मरेगा ही, क्योंकि यह आखिरी तर्क है दौड़ का, तीसरा तर्क है--अल्टीमेट। और नीत्शे बहुत विचारशील व्यक्ति था, बहुत विचारशील, अति विचारशील। कहा जा सकता है, इन सौ वर्षों में इतना तर्कयुक्त और इतना गहन विचार करने वाला व्यक्ति दूसरा नहीं हुआ। लेकिन मरा बहुत दुख में। दुख में जीया, विक्षिप्त हुआ। इन सौ वर्षों में इतनी पेनिट्रेटिंग, इतनी गहरे प्रवेश कर जाने वाली बातें किसी दूसरे आदमी ने नहीं कहीं। लेकिन इस आदमी का फल क्या? वह आखिरी तर्क पर था। प्रतिभा थी, तो तर्क को उसने बिलकुल साफ-सुथरा कर लिया। उसने कहा, जो नहीं मिलता है इतना खोजे से, वह है ही नहीं। मिलेगा कैसे?
But Nietzsche died mad—he had to, because this is the last logic of running, the ultimate. And Nietzsche was a very thoughtful man—highly thoughtful, extremely. In these hundred years no one of such sharp reasoning, such deep penetration, has appeared. But he lived in great anguish—became deranged. In these hundred years, no one spoke more penetratingly. But what of the fruit? He was at the ultimate logic. He had the genius to make the logic crystal clear: ‘That which is not found after so much search—is not. How will it be found?’
ऋषि कहते हैं, नहीं मिलता है, फिर भी है। नहीं मिलता, क्योंकि तुम खोजते हो, क्योंकि तुम दौड़ते हो। मिल सकता है, रुक जाओ, ठहर जाओ। मत दौड़ो, मत भागो, दृष्टि को मत भटकाओ। रोक लो, दृष्टि को भीतर डूब जाने दो। मिलता है, लेकिन खोजने से नहीं। क्योंकि वह पहले से ही मिला हुआ है। स्वरूप का यह अर्थ होता है, जो है ही।
The Rishis say: it is not found—and yet it is. It is not found because you search, because you run. It can be found—stop. Be still. Do not run, do not go anywhere. Do not let the gaze wander—hold it; let it sink within. It is found—but not by searching; because it is already found. This is the meaning of nature: that which is already so.
इसलिए आनंद ही मांगना चाहिए, साधन नहीं। जो साधन मांगेगा, वह दौड़ता रहेगा, दौड़ के तर्कों में उलझा रहेगा। और अनंत जन्मों तक यह दौड़ चल सकती है। इस दौड़ का कोई अंत नहीं आता। और बुद्धि हो, विवेक हो, तो क्षण में यह दौड़ छूट सकती है और आदमी उसी क्षण में भीतर प्रवेश कर सकता है। एक क्षण में भी यह घटना घट सकती है। और अनंत काल में भी न घटे। अगर आप गलत दिशा में निकल पड़े हैं, तो अनंत काल चलने पर भी नहीं पहुंचेंगे और ठीक दिशा में एक कदम उठा लेने से भी पहुंचना हो जाता है। मंजिल दूर नहीं है। मंजिल बिलकुल भीतर है।
Hence one should ask only for bliss, not for means. He who asks for means will keep running—will remain entangled in the logic of running. For infinite births this running can continue—there is no end to it. And if there is intelligence, the running can drop this very instant—and one can enter within in the same instant. It can happen in a single moment—and may not happen in an eternity. If you set out in the wrong direction, then even walking for eternity you will not arrive; and by taking a single right step—you arrive. The goal is not far—it is utterly within.
यही उपद्रव है। अगर मंजिल दूर होती, तो हम पहाड़ चढ़ लेते, एवरेस्ट चढ़ जाते। प्रशांत महासागर में दबी होती, डूब जाते। चांद पर होती, पहुंच जाते। उपद्रव यही है कि मंजिल हमारे भीतर है। खोजी के भीतर गंतव्य है। वही तकलीफ है।
This alone is the trouble: if the goal were far, we would climb mountains—we would scale Everest. If it were buried beneath the Pacific, we would dive. If it were on the moon, we would reach. The trouble is: the goal is within. The destination is within the seeker—that is the difficulty.
तो ऋषि साधन नहीं मांगता। वह यह नहीं कहता कि हे प्रभु, मुझे धन दो, ताकि मैं आनंद पा सकूं; कि मुझे बड़ा भवन दो कि मैं आनंदित हो सकूं। वह कहता है, न भवन, न धन, तुम मुझे आनंद ही दो। मुझे सीधा आनंद ही दो। और जब साधन से कोई आनंद मिलता है, तो वह आनंद नहीं होता है, सुख होता है।
Therefore the Rishi does not ask for means. He does not say, ‘O Lord, give me wealth so that I can be blissful; give me a great mansion so that I may be joyous.’ He says, ‘Not mansion, not wealth—give me bliss itself. Give me bliss directly.’ And whenever bliss comes through means, it is not bliss—it is pleasure.
ध्यान रखना, साधन से जब भी कुछ मिलता है, वह सुख होता है। और सुख थिर नहीं हो सकता। आता है, जाता है। इसलिए साधन से जो भी मिलता है, उससे दुख पैदा होता है, क्योंकि सुख आएगा और जब जाएगा तो दुख छोड़ जाएगा। असाधन से, बिना साधन के जो मिलता है, वह आनंद है।
Remember: whatever comes by means is pleasure. And pleasure cannot be steady—what comes goes. Therefore whatever is gained by means creates sorrow, because pleasure will come—and when it goes it leaves sorrow behind. That which is received without means is bliss.
इसलिए ध्यान को साधन मत समझना। ध्यान साधन नहीं है--नाट ए मेथड। कहते हैं, क्योंकि कहने की अपनी तकलीफें हैं, कोई उपाय नहीं है। कहते हैं, साधना कर रहे हैं। साधना का मतलब, साधन का उपयोग कर रहे हैं। कहते हैं कि ध्यान एक साधन है। तो कहने की तकलीफें हैं, कोई उपाय नहीं, लेकिन ध्यान असाधन है--नो-मेथड।
So do not take meditation to be a means. Meditation is not a method. We say so—because words have their difficulties, there is no other way to say it. We say: we are doing sadhana. Sadhana means: using means. We say meditation is a means. But meditation is an un-means—a no-method.
ध्यान कोई साधन नहीं है, कोई विधि नहीं है वस्तुतः। ध्यान सब विधियों को छोड़कर अपने भीतर डूब जाने का नाम है। इसलिए जब तक विधि चलती है, तब तक ध्यान नहीं होता। विधि सिर्फ जंपिंग बोर्ड है। एक आदमी नदी में कूदता है, तख्ते पर खड़ा है, उछल रहा है। अभी नदी नहीं आ गई, अभी जंपिंग बोर्ड पर है। फिर जंपिंग बोर्ड ने उसे फेंक दिया, छलांग मारी, वह नदी में चला गया। लेकिन एक मजे की बात है कि जंपिंग बोर्ड नदी में छलांग लगाने के लिए सहयोगी बनता है। लेकिन अगर जंपिंग बोर्ड पर ही कूदते रहें, तो जिंदगी नहीं, अनंत जिंदगी कूदते रहें, नदी में न पहुंचेंगे। मेथड कैन बी यूज्ड ओनली टु जंप इनटु द नो-मेथड। विधि का उपयोग करना पड़ता है, अ-विधि में कूदने के लिए।
Meditation is not truly a means or a technique. Meditation is the name of dropping all techniques and sinking within. Hence as long as the method is functioning, meditation does not happen. The method is only a jumping-board. A man stands upon the springboard over the river—he is still bouncing. He has not yet reached the river—he is still on the board. Then the board flings him—he dives into the river. Yet note the fun: the board helps you to leap into the river; but if you keep bouncing upon the board—even for unending lives—you will not reach the river. A method can be used only to jump into the no-method. One uses method in order to plunge into methodlessness.
इसलिए हम जो ध्यान करते हैं, उसमें जो तीन चरण हैं, वे सिर्फ जंपिंग बोर्ड हैं। चौथा चरण ध्यान है। तीन तो सिर्फ तैयारी है उछलने की, कूदने की, इतने जोश से भर जाने की कि कूद ही जाएं हिम्मत जुटाकर, तो पानी में पहुंच जाएं। जहां ध्यान है, वहां कोई साधन नहीं, और जब तक साधन है, तब तक ध्यान नहीं। लेकिन ध्यान के लिए भी साधन का उपयोग करना पड़ता है। पर ध्यान स्वयं साधन नहीं है, ध्यान अवस्था है--स्टेट ऑफ माइंड।
Therefore, in the meditation we do, the first three stages are only the jumping-board. The fourth is meditation. The first three are mere preparation—to spring, to gather such energy that one dares and leaps, and arrives into the water. Where meditation is, no means are—and as long as means are, meditation is not. Yet for meditation one must use the means. But meditation itself is not a means—it is a state of mind.
ऋषि कहता हैः आनंद की ही वे भिक्षा मांगते हैं। वही उनका भोजन है, वही उनका आहार है, वही उनका जीवन है। साधन वे नहीं मांगते। जिसने साधन मांगा, वह गृहस्थ है। जिसने साध्य मांगा, वह संन्यासी है। जिसने रास्ते मांगे, उसे मंजिल कभी न मिलेगी। जिसने मंजिल मांगी, मंजिल यहीं है।
The Rishi says: they beg only for bliss. That alone is their food, their sustenance, their life. They do not ask for means. He who asks for means is a householder; he who asks for the end is a sannyasin. He who asks for roads—will never reach the destination; he who asks for the destination—the destination is here.
मगर अगर आपसे कोई कहे कि आनंद सीधा ही मिल जाता है, मत मांगो मकान, मत मांगो कार। तो जरा आंख बंद करके भीतर सोचना। मन कहेगा, छोड़ो ऐेसे आनंद को, जो बिना कार के ही मिल जाता है। हम तो कार वाला, मकान वाला, महल वाला, स्त्री वाला, पुरुष वाला आनंद चाहते हैं। छोड़ो ऐसे आनंद को। ऐसे आनंद में क्या रस होगा? करोगे क्या ऐसे आनंद को? ऐसे आनंद से विवाह करोगे? ऐसे आनंद के साथ रहोगे? करोगे क्या ऐसे आनंद को, छोड़ो! ऐसे आनंद में क्या हो सकता है जो बिना ही किसी चीज के मिल जाता है! चीज तो चाहिए ही। कंटेनर तो चाहिए ही। डब्बा तो चाहिए ही, चाहे वह खाली ही हो। कंटेंट से किसी को प्रयोजन नहीं है।
But if someone tells you that bliss is had directly, ‘do not ask for house, do not ask for car’—close your eyes for a moment and look within; the mind will say, ‘Forget such a bliss as comes without a car! We want bliss with car, with house, with palace, with woman, with man. Leave such bliss—what taste will there be in such bliss? What will you do with it? Will you marry such bliss? Will you live with such bliss? What will you do with bliss that comes without anything? Something is needed—a container is needed—even if it is empty. No one cares for the content.’
संन्यासी आत्मा ही मांगता है, काया नहीं। साधन नहीं, साध्य ही मांगता है। वस्तु नहीं, अस्तित्व ही मांगता है।
The sannyasin asks only for the soul—Atman—not for the body. Not for means—only for the end. Not for objects—for Being.
महाश्मशान में भी वे ऐसे विचरण करते हैं, जैसे आनंद-वन में हों।
Even in the great cremation ground they wander as if in a forest of bliss.
मरघट में भी वे ऐसे जीते, जैसे महल में हों। असल में मरघट और महल का फासला उनके लिए ही है, जिनके मन में महल की आकांक्षा है। ध्यान रखना, मरघट और महल में कोई फासला नहीं है। फासला हमारी आकांक्षा का है। महल हम चाहते हैं, मरघट हम नहीं चाहते। इसी से फासला है, अन्यथा महल और मरघट में क्या फासला है! जहां महल खड़े हैं, वहां मरघट बहुत दफे बन चुके। और जहां मरघट बने हैं, वहां बहुत दफे महल बनकर गिर चुके। और सब महल अंततः मरघट बन जाते हैं और सब मरघटों पर महल खड़े हो जाते हैं। फर्क क्या है? फासला क्या है?
Even in the cremation ground they live as if in a palace. In truth, the distance between cremation ground and palace exists only for those who desire palaces. Remember: there is no distance between palace and cremation ground. The distance is of our longing. We want the palace—do not want the cremation ground. Hence the gap—otherwise what distance is there? Where palaces stand, cremation grounds have stood many times; where cremation grounds were, palaces have risen and fallen many times. All palaces end as cremation grounds; and upon all cremation grounds palaces arise. What difference? What distance?
हमारी आकांक्षा में फासला है। महल हम चाहते हैं, मरघट हम नहीं चाहते। इसलिए महल तो हम बस्ती के बीच में बनाते हैं और मरघट गांव के बाहर कि दिखाई भी न पड़े, उधर से गुजरना भी न पड़े। ऐसी जगह बनाते हैं, जहां से कोई रास्ता भी न गुजरता हो, आगे न जाता हो, मरघट पर ही खतम हो जाता हो। और मरघट हम सदा दूसरों को पहुंचाने जाते हैं--सदा। दूसरों को पहुंचाने में तो बड़ा रस भी आता है। अपने को पहुंचाने का तो मौका नहीं आता। वह दूसरे करते हैं वह काम। जब हमने उनकी इतनी सेवा की, तो वे भी हमारी कुछ सेवा तो करेंगे ही।
The distance is in our desire. We want palaces; we do not want cremation grounds. So we build palaces in the midst of the town; cremation grounds we make outside the village—so they are not even seen, so we need not pass by them. We choose a place where no path passes further—ends at the cremation ground. And to the cremation ground we always go to carry others—always. Carrying others gives a strange pleasure. To carry oneself—no occasion comes; that work others will do. We have served them so much—surely they will serve us a little.
मुल्ला नसरुद्दीन के पड़ोस में किसी की पत्नी मर गई। यह तीसरी पत्नी थी। पहले दो और मर चुकी थीं। ऐसी अच्छी पत्नियां मुश्किल से मिलती हैं। मुल्ला दो पत्नियों को मरघट तक पहुंचा आया था मित्र की। तीसरी मर गई। मरघट पर ले जाने की तैयारी हो गई। मुल्ला की पत्नी बार-बार देखती है कि यह मुल्ला बैठा ही हुआ है। उसने कहा कि जाना नहीं है! लोग बिलकुल तैयार हो गए, बैंड-बाजा बजने लगा। मुल्ला ने कहा कि मैं बार-बार जाता हूं और उसको मैंने अभी तक एक भी मौका नहीं दिया--नाट ए सिंगल अपरचुनिटी। तो अच्छा भी तो नहीं लगता, संकोच भी होता है। उसकी पत्नियां मैं दो बार पहुंचा आया और मैंने उसे एक भी मौका नहीं दिया, तो बार-बार जाना अच्छा नहीं लगता, जब तक चुका न दें। एकाध तो कम से कम हम भी मौका दें। फिर जाना ठीक होगा। काफी ऋणी हो गया हूं उसका।
A neighbor’s wife died—Mulla Nasruddin’s friend. She was the third; two had died earlier. Such good wives are rare. Mulla had accompanied his friend twice to the cremation ground. The third one died. All was ready for the procession. Mulla’s wife noticed that Mulla just sat there. She said, ‘You are not going? People are all ready—the band is playing.’ Mulla said, ‘I keep going—and I have never yet given him a single opportunity. It does not look good—I feel embarrassed. I have carried his wives twice—and never given him even one chance. Better not to go again until I repay a little—at least once I should give him the chance.’ I am quite indebted.
तो दूसरों को हम पहुंचाते हैं, बड़े सुख से पहुंचाते हैं। बड़ा दुख प्रकट करते हुए पहुंचाते हैं, लेकिन एक भीतरी सुख मन में मिलता है कि मैं अभी भी जिंदा हूं। यह सदा दूसरा ही मर रहा है। हम तो जिंदा ही हैं। आज अ मरा, कल ब मरा, परसों स मरा, लेकिन हम? हम जिंदा हैं! न मालूम कितनों को मरते हुए देखा, लेकिन हम नहीं मरते। एक भीतरी रस मिलता है कि फिर कोई दूसरा मरा। अपने मरने का तो पता भी नहीं चलता, क्योंकि जब आप मर ही गए! इसलिए अपने मरने का किसी को पता नहीं चलता। अपने को मरघट कोई नहीं पहुंचाता।
So we carry others—happily. We display great sorrow—yet inside there is a subtle joy: I am still alive. Always it is the other who dies. We are alive. Today A died, tomorrow B, the day after C—but we? We live. A subtle savor arises: again someone else died. One never knows one’s own death, for when you die—how will you know? So no one ever takes himself to the cremation ground.
पर संन्यासी वही है, जो अपने को मरघट पहुंचा देता है। जो कहता है, मरघट भी अब हमारा आवास है। महल और मरघट में उसे फर्क नहीं रह जाता। मरघट भी उसके लिए आनंद-विहार हो जाता है। वहां भी ऐसे जीने लगता है, जैसे घर हो।
But the sannyasin is one who takes himself to the cremation ground—who says: the cremation ground is now my dwelling too. For him there remains no distinction between palace and cremation ground. Even the cremation ground becomes a garden of bliss. There too he lives as if at home.
मृत्यु और जीवन में फर्क गिरे, तभी महल और मरघट का फर्क गिर सकता है। जिसे हम जीवन कहते हैं, वह मृत्यु ही मालूम होने लगे, तभी जिसे हम मरघट कहते हैं, वह आवास बन सकता है। जिसे हम दुख कहते हैं, जिसे हम सुख कहते हैं, जब उनके बीच का फासला गिर जाए और दुख सुख मालूम होने लगे, और सुख दुख मालूम होने लगे, दोनों एक ही सिक्के के दो पहलू मालूम होने लगें, उस दिन मरघट आनंद-वन हो सकता है। उसके पहले नहीं। तो यह केवल सूचना है कि संन्यासी को महाश्मशान भी आवास ही मालूम पड़ता है, आनंद-विहार ही मालूम पड़ता है। कोई फर्क नहीं रह जाता।
Only when the difference between life and death drops can the difference between palace and cremation ground drop. When that which we call life begins to be recognized as death, then that which we call cremation ground can become a dwelling. When the gap between what we call sorrow and what we call pleasure collapses—and sorrow appears as pleasure and pleasure as sorrow, and both as two faces of the same coin—then the cremation ground can become a forest of bliss. Before that, no. So this is only an indication: to a sannyasin even the great cremation ground feels like a dwelling, a playground of bliss—no difference remains.
एकांत ही उनका मठ है।
Aloneness is their monastery.
एकांत के दो अर्थ हैं। एक तो टु बी लोनली, अकेलापन। और दूसरा एकाकी, टु बी अलोन। दोनों में बड़ा फर्क है। यहां ऋषि जब कहता है, एकांत ही उनका मठ है, तो इट मीन्स, टु बी अलोन, नाट लोनलीनेस।
Aloneness has two meanings. One is to be lonely; the other is to be alone. There is a great difference. Here when the Rishi says, ‘aloneness is their monastery,’ it means to be alone—not loneliness.
ध्यान रहे, जब हमें अकेलापन लगता है, लोनलीनेस लगती है, तो उसका मतलब है कि दूसरे की अभीप्सा मौजूद है। इसीलिए तो अकेलापन लगता है। एक आदमी कहता है कि बहुत अकेलापन लग रहा है। कल मुझे किसी ने खबर दी कि एक साधिका--मैं कहता हूं साधिका, अपनी तरफ से वह साधिका नहीं हो सकती--एक साधिका रोती हुई पाई गई, क्योंकि उसकी बाकी साथिनें चुप और मौन हो गई हैं। और उसने कहा, जब कोई बात ही न करेगा, तो यहां सात दिन कैसे गुजरेंगे! सात दिन बिना बात किए एकाकीपन लगेगा, अकेलापन लगेगा। मुश्किल मालूम पड़ेगी, क्योंकि हम दूसरे में अपने को उलझाए रखते हैं। इसलिए कोई अकेला नहीं होना चाहता।
Remember, when we feel lonely, the desire for the other is present—therefore loneliness arises. Someone says, ‘I feel very lonely.’ Yesterday I was told that a meditator—let me call her a meditator, though by herself she cannot be—was found weeping because her companions had gone silent and quiet. She said, ‘If no one speaks, how will seven days pass here? Seven days without speaking—I will feel lonely, alone.’ It will feel difficult—because we keep ourselves entangled in the other. No one wants to be alone.
यह बहुत मजे की बात है, आप अपना साथ कभी पसंद नहीं करते। आप खुद ही अपने को इतना पसंद नहीं करते कि अपना साथ पसंद करें। अपने साथ आनंदित होने का मतलब तो तभी हो सकता है, अब मैं अपने को चाहूं, प्रेम करूं, अपने को पसंद करूं। हम सब अपने को घृणा करते हैं। कहते हैं लोग, लेकिन सब अपने को घृणा करते हैं। इसलिए कोई अकेला नहीं होना चाहता, क्योंकि अकेले में अपने से ही साथ रह जाता है।
It is a strange fact—you do not like your own company. You do not like yourself enough to enjoy your own presence. To be delighted in one’s own company is possible only if I love myself, if I approve of myself. We all despise ourselves. People say otherwise, but they all despise themselves. Therefore no one wants to be alone—for alone, only oneself remains.
मुल्ला नसरुद्दीन कम बात करना पसंद करता था। लोग लेकिन चकित थे, क्योंकि वह अकेले में भी कभी-कभी बहुत बात करता था। मित्र चिंतित हुए कि उसका दिमाग तो खराब नहीं हुआ जाता है। क्योंकि जब भी लोग होते, तब वह चुप बैठा रहता; और जब भी अकेला होता, तो बात करता। मित्रों ने एक दिन इकट्ठा होकर मुल्ला से पूछा कि बात तो बताओ, राज क्या है इसका? दिमाग तो खराब नहीं हो गया! जब हम आते हैं, तुम चुप हो जाते हो। जब हम चले जाते हैं, तो हमने दीवार और खिड़कियों से झांककर देखा है कि तुम अकेले में बात करते हो। तो मुल्ला ने कहा, आई वान्ट टु टाक विद ए वाइज़ मैन। एक बुद्धिमान आदमी से बात करना चाहता हूं। एंड आई वान्ट टु हियर ए वाइज़ मैन आलसो। और मैं एक बुद्धिमान की ही बात सुनना चाहता हूं। इसलिए अपने से ही बात करता हूं।
Mulla Nasruddin preferred to speak little. People were surprised—because sometimes he would speak a lot when alone. Friends worried—perhaps his mind is going. When people were present, he kept quiet; when alone, he spoke. One day the friends gathered and asked, ‘Tell us the secret. When we come, you fall silent. When we leave, we have peeped through the window and seen you talking alone.’ Mulla said, ‘I want to talk with a wise man—and I want to hear a wise man also. So I speak with myself.’
पर अपने साथ हम होना नहीं चाहते। और कोई अपने साथ हो, तो वह हमें पागल लगेगा। वह मुल्ला नसरुद्दीन पागल लगा मित्रों को। अपने साथ मजा ले रहे हो, यह भी कोई बात हुई? मजा सदा दूसरे के साथ लिया जाता है। अपने ही साथ मजा ले रहे हो, दिमाग खराब हो गया मालूम होता है।
But we do not want to be with ourselves. And one who is with himself appears mad to us. Mulla Nasruddin appeared mad to his friends. To enjoy one’s own company—what is this? Pleasure is always with another. To enjoy with oneself—the mind seems off.
लेकिन संन्यासी वही है, जो अपने साथ मजा लेने में समर्थ हो गया है। दूसरे की जरूरत न रही। अकेला ही काफी है--इनफ। इसका नाम है एकांत। अकेला ही काफी है, टु बी अलोन इज़ इनफ। और लोनलीनेस का कहीं कोई पता ही नहीं है। अकेलेपन का कहीं कोई पता ही नहीं है कि मैं अकेला हूं। यह तो पता तभी चलता है, जब दूसरे की आकांक्षा मन में सरकती है कि दूसरा होना चाहिए था और नहीं है। दूसरे का अभाव अकेलापन पैदा करता है। अपना आविर्भाव एकांत पैदा करता है। दूसरे की मौजूदगी नहीं है, तो खलती है--तो अकेलापन लगता है। और मैं मौजूद हूं पूरी तरह, इसका आनंद प्रकट होता है--तो एकांत।
But the sannyasin is one who has become capable of enjoying his own company. No need remains for the other. Alone is enough. This is aloneness. Alone is enough—and there is no trace anywhere of loneliness. The very sense ‘I am lonely’ arises only when the desire for the other slides into the mind—‘the other should have been here and is not.’ The absence of the other creates loneliness; the presence of oneself creates aloneness. When the other is absent, it pinches—so loneliness arises. When I am present, totally present—the joy wells up—aloneness.
भाषाकोश में तो लोनलीनेस और अलोननेस एक ही हैं। लेकिन जीवन के कोश में एक नहीं हैं। जीवन के कोश में बड़ी उलटी बातें हैं। अगर कोई आदमी कहता है कि अकेलापन लगता है, तो जानना कि उसे एकांत का पता ही नहीं चला है। और कोई आदमी कहता है कि एकांत में हूं, दूसरे की याद ही नहीं आती, अपना ही होना पर्याप्त है, तो ऐसा एकांत मठ है संन्यासी का। वही उसका मंदिर है। वही उसका आवास है।
In the dictionary, loneliness and aloneness may be one; in the lexicon of life they are not. Life’s dictionary holds many inverted meanings. If someone says, ‘I feel lonely,’ know he has never tasted aloneness. And if someone says, ‘I am in aloneness—the other never comes to mind—my own being is enough,’ then such aloneness is the monastery of the sannyasin. That is his temple, his dwelling.
प्रकाश के लिए सतत उनकी चेष्टा है, नित-नूतन।
For light their striving is ceaseless—ever fresh.
वे निरंतर-निरंतर, रोज, प्रतिपल प्रकाश के लिए ही आतुर और चेष्टा में रत हैं।
They are continuously, ceaselessly—daily, every moment—aflame only for light.
यह बड़े मजे की बात कही है ऋषि ने, नित-नूतन। यह थोड़ा कठिन पड़ेगा समझना। क्योंकि हम जो भी करते हैं, उसे हम सदा कल किए हुए से जोड़ लेते हैं, तो वह पुराना हो जाता है। कल भी किया था ध्यान, आज भी कर रहे हैं ध्यान। तो कल जो ध्यान किया था, वह अतीत की स्मृति बन गई। उसी से इसको भी जोड़ लेते हैं।
This the Rishi has said most beautifully: ever fresh. This is a little hard to grasp—because whatever we do we connect with yesterday, and thus it becomes old. ‘Yesterday I meditated; today I am meditating’—so yesterday’s meditation becomes a memory of the past—and we connect today’s with it.
एक मित्र मुझसे पूछने आए थे कि क्या सात दिन यही ध्यान करना है कि कुछ दूसरा भी होगा?
A friend came to ask: ‘Are we to do this very meditation all seven days—or will there be something else?’
अगर अतीत से जोड़ेंगे, तो सब पुराना हो जाता है। अगर अतीत से नहीं जोड़ेंगे और पल-पल जीएंगे, मोमेंट टु मोमेंट, तो सब नया है। कल जो ध्यान किया था, वह आज किया ही कैसे जा सकता है? क्योंकि न आज वह आकाश है, न आज वे किरणें हैं, न आज वह आप हैं, सब तो बदल गया। कल जो किया था, आज उसे करने का उपाय कहां है! सब बदल गया है। इस जगत में पुराने को करने का उपाय कहां है।
If you connect with the past, everything becomes old. If you do not connect with the past and live moment to moment—everything is new. How can the meditation of yesterday be done today? Today the sky is not that sky, the rays are not those rays, you are not that you—everything has changed. How can what was done yesterday be done today? In this world, where is the way to do the old again?
तो संन्यासी नित-नूतन चेष्टा करता है। उसकी कोई चेष्टा पुरानी नहीं पड़ती। पुरानी पड़ने से ऊब भी पैदा हो जाती है कि इसी-इसी को कब तक करते रहेंगे! वह जानता है कि यहां तो सब प्रवाह है, सब बहा जा रहा है। और जो अप्रवाह है, उसका अभी हमें पता नहीं, उसकी हम खोज कर रहे हैं। संसार तो परिवर्तन है और संसार में जो भी किया जाता है, वह भी परिवर्तनशील है। सब चेष्टाएं परिवर्तित हैं, वही फिर नहीं किया जा सकता।
Hence the sannyasin’s effort is ever fresh. None of his efforts grow old. When effort grows old, boredom arises—‘how long the same, the same!’ He knows that all here is flux—everything flowing. And that which is not flow—we do not yet know; we are seeking that. The world is change, and whatever is done in the world is also changeful. All efforts are changing; the same cannot be done again.
बुद्ध कहते थे--कोई उनसे मिलने आता, नमस्कार करता, जाते वक्त विदा लेता, तो बुद्ध कहते--ध्यान रखना! जिसने नमस्कार किया था, वही विदा नहीं ले रहा है। घंटेभर में नदी का बहुत पानी बह गया। संन्यासी वह है, जो मोमेंट टु मोमेंट, क्षण-क्षण जीता है। एक क्षण काफी है। न पीछे के क्षण से जोड़ता है, न आगे के क्षण से जोड़ता है। तब सब चेष्टा नई है। जब वह सुबह उठकर फिर हाथ जोड़कर परमात्मा के सामने खड़ा होता है, बिलकुल नया, ताजा, फ्रेश। कुछ पुराना नहीं, कल की धूल है ही नहीं। कल भी हाथ जोड़े थे, इसका खयाल किसको है? इसका हिसाब किसको है? लेकिन हम बड़ा हिसाब रखते हैं।
Buddha used to say—when someone came and bowed, and later took leave—Buddha would say: ‘Remember—the one who bowed is not the one who is taking leave.’ In an hour, much water has flowed in the river. A sannyasin is one who lives moment to moment—each moment enough. He does not connect with the moment behind nor with the one ahead; then every effort is new. When he rises in the morning and folds his hands before the divine—utterly new, fresh. Nothing old, no dust of yesterday. Who remembers that yesterday also he had folded hands? Who keeps account? But we keep a big account.
मुल्ला नसरुद्दीन ने किसी मेहमान को निमंत्रण दिया था भोजन के लिए। काफी देर चल चुका था भोजन। मुल्ला नसरुद्दीन फिर भी आग्रह कर रहा था कि एक, एक पूड़ी तो और ले लें। मेहमान ने कहा कि मैं कोई पांच-सात पूड़ी ले चुका, अब बहुत है। मुल्ला ने कहा, पांच-सात नहीं, बाईस हो गई हैं। बट हू इज़ कैलक्युलेटिंग--हिसाब कौन रख रहा है? हिसाब ही कौन रख रहा है! बाईस हो गई हैं, मजे से खाओ।
Mulla Nasruddin invited a guest for a meal. The meal was well underway; still Mulla insisted, ‘Take one more puri.’ The guest said, ‘I have taken five or seven already—that is enough.’ Mulla said, ‘Not five or seven—twenty-two. But who is calculating! Who is keeping account? They are twenty-two—eat happily.’
मगर हिसाब भीतर चलता ही रहता है। तीन दिन हो गए ध्यान करते, अभी कुछ नहीं हुआ। हू इज़ कैलक्युलेटिंग? लेकिन तीन दिन हो गए। कैलक्युलेशन चलता ही रहता है। माइंड इज़ कनिंग एंड कैलक्युलेटिंग। मन चालाक है, बहुत चालाक है। और सब चालाकी कैलक्युलेशन होती है, हिसाब-किताब होती है।
But within, the account goes on. ‘Three days I have been meditating—nothing yet.’ Who is calculating? But three days have gone. The calculation continues. Mind is cunning and calculating—the mind keeps accounts.
संन्यासी कुछ जोड़ता नहीं, वह परमात्मा से यह नहीं कहता कि पंद्रह दिन हो गए प्रार्थना करते, अब कहां हो? नित-नूतन चेष्टा करता रहता है। कल की बात ही छोड़ देता है। कल का कोई सवाल नहीं है, यह क्षण काफी है। और सवाल यह नहीं है कि ध्यान से कुछ मिले, ध्यान ही काफी है। यह भी सवाल नहीं है कि कोई फल मिले, ध्यान ही फल है। इसलिए वह रोज नई-नई चेष्टा करता चला जाता है। उसकी चेष्टा कभी पुरानी नहीं पड़ती। वह जन्मों-जन्मों तक प्रतीक्षा करता है, चेष्टा करता है। कभी यह नहीं कहता कि कितना मैं कर चुका, अभी तक दर्शन नहीं, अन्याय हो रहा है। इतने उपवास किए, इतने ध्यान किए, इतनी प्रार्थनाएं हो चुकीं, अभी तक, अभी तक कुछ फल नहीं मिला।
The sannyasin connects nothing. He does not say to God, ‘Fifteen days I have prayed—where are you?’ He keeps striving ever fresh. He drops yesterday—no question of yesterday. This moment is enough. And the question is not that something be obtained from meditation—meditation itself is enough. Not even the question of fruits—meditation is the fruit. Therefore he keeps making new efforts day after day; his effort never grows stale. He can wait for lifetimes—keep striving—and never say, ‘How much I have done—yet no vision—this is injustice. So many fasts, so much meditation, so much prayer—and still nothing.’
नहीं, जिसने ऐसा सोचा, वह गृहस्थ है, वह संन्यासी नहीं है। वह हिसाब-किताब रख रहा है। वही दुकान का हिसाब है। वही खाता-बही है। वह बैलेंस कर रहा है कि इतना नुकसान, इतना लाभ। इतना दिया, इतना लिया। वह लगा है हिसाब-किताब में।
No—whoever thinks so is a householder, not a sannyasin. He is keeping accounts—the shop’s ledger—balancing profit and loss, how much given, how much taken. He is lost in bookkeeping.
नहीं, संन्यासी सब हिसाब-किताब छोड़कर जीता है। कोई हिसाब-किताब नहीं है। और अगर किसी दिन परमात्मा उसे मिले, तो वह कहेगा, कैसे मिल गए तुम, मैंने कुछ भी तो नहीं किया!
No—the sannyasin lives having dropped all accounts. There is no accounting. And if one day the divine meets him, he says, ‘How did you come? I did nothing at all!’
इसीलिए जिन्होंने परमात्मा को जाना, उन्होंने कहा, वह प्रसाद रूप मिलता है--जस्ट ऐज़ ए ग्रेस। हमारे करने का उससे कोई संबंध नहीं है। हमने जो किया, उससे कुछ संबंध नहीं बनता। वह तो उसकी अनुकंपा है, इसलिए मिलता है। वह उसकी दया है, करुणा है, इसलिए मिलता है। हमारे किए हुए का क्या मूल्य? लेकिन यह वही कह सकता है, जिसने हिसाब न रखा हो, नहीं तो किए हुए का मूल्य मालूम पड़ता है।
Hence those who have known God say: He is received as prasada—just as a grace. There is no relation to our doing. What we did bears no connection. It is His compassion; therefore it is received. But only one who has kept no accounts can say this—otherwise the value of his doing looms large.
प्रकाश के लिए है उनकी चेष्टा।
Their striving is for light—
एक ऐसी अवस्था के लिए, जहां कोई अंधकार न हो। क्योंकि अंधकार के कारण ही तो सारा भटकाव है। अंधकार के कारण ही तो हमें टटोलकर जीना पड़ता है। और अंधकार के कारण ही तो कुछ पता नहीं चलता कि हम कहां खड़े हैं, क्यों खड़े हैं; कहां जा रहे हैं, कहां से आ रहे हैं। अंधकार के कारण ही तो जीवन के सारे विकार हैं। अंधकार के कारण ही तो सारी उलझन और सारा उपद्रव है, सारा रोग और सारी विक्षिप्तता है।
—for a state where no darkness remains. Because all our wandering is due to darkness. In darkness we grope. In darkness we cannot know where we stand and why; where we go, whence we come. Because of darkness are all the perversions of life. Because of darkness all the tangles and all the turmoil, all the disease and derangement.
प्रकाश का अर्थ है, एक ऐसी चित्त की दशा जहां सब साफ है--क्रिस्टल क्लियर--सब दिखाई पड़ता है। जैसा है, वैसा दिखाई पड़ता है। सब स्वच्छ, निर्मल है, आलोकित है। कहां जा रहे हैं, दिखाई पड़ता है; कहां से आ रहे हैं, दिखाई पड़ता है; कहां खड़े हैं, दिखाई पड़ता है; कौन हैं, दिखाई पड़ता है; क्या है चारों तरफ, दिखाई पड़ता है। प्रकाश की आकांक्षा मूलतः सत्य के दर्शन की आकांक्षा है। क्योंकि दर्शन प्रकाश के बिना नहीं हो सकेगा।
Light means a state of consciousness where everything is crystal clear—seen as it is. All clean, pure, illumined. Where we are going is seen; whence we are coming is seen; where we stand is seen; who we are is seen; what is around is seen. The longing for light is essentially the longing for the vision of truth—because seeing cannot happen without light.
बाहर प्रकाश होता है, तो चीजें दिखाई पड़ती हैं; और जब भीतर प्रकाश होता है, तो परमात्मा दिखाई पड़ता है। बाहर अंधेरा हो जाता है, तो पदार्थ नहीं दिखाई पड़ता; भीतर अंधेरा छा जाता है, तो परमात्मा दिखाई नहीं पड़ता।
When there is light outside, things are seen; when there is light within, Paramatma is seen. When darkness falls outside, matter is not seen; when darkness fills within, Paramatma is not seen.
तो प्रकाश की आकांक्षा, भीतर जो छिपा है, उसके दर्शन की आकांक्षा है। और जिसे भीतर का छिपा हुआ दिखाई पड़ गया, अपने भीतर का, उसे सबके भीतर का दिखाई पड़ना शुरू हो जाता है। क्योंकि हम दूसरे के भीतर वहीं तक देख सकते हैं, जहां तक अपने भीतर देख सकते हैं। हम दूसरे के भीतर उससे ज्यादा गहरा कभी नहीं देख सकते, जितनी गहराई में हमने अपने भीतर झांका है। चूंकि हम अपने को शरीर ही मालूम पड़ते हैं, दूसरा भी शरीर ही दिखाई पड़ता है। जो हम अपने को जानते हैं, वही हम दूसरे में देख भी पाते हैं। जिस दिन हम अपने भीतर परमात्मा को देख लेते हैं, उस दिन इस जगत में कोई कण परमात्मा से खाली नहीं रह जाता। वह सबकी आंतरिकता में दिखाई पड़ जाता है।
So the longing for light is the longing to see that which is hidden within. And one who has seen within oneself—what is hidden—then begins to see the hidden within all. For we can see within the other only as deep as we have seen within ourselves. We can never look deeper into the other than the depth to which we have peered into ourselves. Since we know ourselves as body, the other appears as body. As we know ourselves, so we see in others. The day we see Paramatma within ourselves, that day not a single particle of this existence remains empty of Paramatma—He appears in the interiority of all.
लेकिन भीतर प्रकाश चाहिए। उस प्रकाश की आकांक्षा, अभीप्सा, उसकी ही पुकार, उसकी ही प्यास, उनकी नित-नूतन चेष्टा है। वे थकते नहीं--अथक। ऐसा कोई दिन नहीं आता कि वे निराश हो जाएं और कहें कि बस, हो गया बहुत। अब तक नहीं हुआ, तो आगे क्या होगा? नहीं, वे थकते नहीं।
But within, light is needed. For that light, their longing, their call, their thirst—their striving is ever fresh. They do not tire—untiring. No day comes when they despair and say, ‘Enough—so much. If it hasn’t happened till now, what will happen further?’ No—they do not tire.
सूफी फकीर हसन जब मरा तो उसके मित्रों ने, उसके शिष्यों ने पूछा कि हसन, तुमने कभी बताया नहीं तुम्हारा गुरु कौन था। और जानने का मन होता है कि तुम इतने आलोकित, तुम्हारा गुरु कौन था? हसन ने कहा, नहीं बताने का कारण यह नहीं है कि गुरु को छिपाना चाहता हूं। नहीं बताने का कारण है कि इतने गुरु थे कि बताना मुश्किल है। और ऐसे-ऐसे गुरु थे कि बताने में थोड़ी दुविधा भी होती है। तो उन्होंने कहा कि पहली बात तो समझ में आई, दूसरी समझ में नहीं आती। बहुत गुरु हों तो बताना मुश्किल मालूम पड़ता है, किस-किस का नाम लें! लेकिन यह दूसरी बात समझ में नहीं आती कि बताने में थोड़ी दुविधा भी होती है।
When the Sufi fakir Hasan was dying, his friends and disciples asked, ‘Hasan, you never told us—who was your Master? We long to know—who was the Master of one so illumined as you?’ Hasan said, ‘The reason I did not tell was not to hide the Master, but that there were so many Masters it is hard to tell. And they were such that I feel a little hesitant to say.’ They said, ‘We understand the first—but not the second. If there are many, it is hard to name them all. But why hesitation?’
हसन ने कहा, होती है। अब जैसे उदाहरण के लिए--एक गांव में आधी रात पहुंचा। भटक गया रास्ता। सारा गांव सो गया था। सराय का दरवाजा खटखटाया, कोई उठा नहीं। कहां ठहरूं! एक मकान के पास से गुजरता था। एक चोर दीवार में सेंध लगाता था। वही अकेला जागा हुआ आदमी था। उससे मैंने कहा कि भाई, बड़ी मुश्किल में पड़ा हूं। ठहरने की कोई जगह है? उसने कहा, जरूर ठहरा दूंगा। फकीर मालूम पड़ते हो। मेरे घर ठहरने की हिम्मत हो, तो मेरे घर ही ठहर जाओ। मैं एक चोर हूं।
Hasan said, ‘There is. For example—I reached a village at midnight, lost the way. All were asleep; the innkeeper did not wake. Where to stay? Passing a house, I saw a thief digging a hole in the wall—the only man awake. I said, “Brother, I am in trouble—any place to stay?” He said, “Of course. You look a fakir. If you have the courage to stay in my house, stay in mine. I am a thief.”
लेकिन, हसन ने कहा, इतना ईमानदार आदमी मुझे इससे पहले नहीं मिला था, जिसने कहा, मैं एक चोर हूं। हसन ने कहा कि मेरा मन भी डरा कि ठहरूं इसके घर कि नहीं, क्योंकि कल सुबह गांव के लोग क्या कहेंगे! मगर जब चोर ने आमंत्रण इतने प्रेम से दिया है और कहकर दिया कि मैं चोर हूं, तो इंकार करते नहीं बना। चोर के घर जाकर ठहर गया। चोर ने कहा, तुम विश्राम करो। मैं भोर होते-होते आ जाऊंगा और तुम्हारी सेवा में उपस्थित हो जाऊंगा।
‘But, Hasan said, I had not met a more honest man before—one who said: “I am a thief.” My mind too trembled—should I stay or not? What will the village say in the morning? But such loving invitation—and with the confession “I am a thief”—I could not refuse. I went to the thief’s house. He said, “You rest. I will return at dawn and be at your service.”
कोई पांच बजे चोर आया, हसन ने दरवाजा खोला। हसन ने पूछा, कुछ पाया? चोर ने कहा, आज तो नहीं। लेकिन जिंदगी लंबी है और रातों की क्या कमी है। हसन ने कहा है कि मैं महीनेभर उस चोर के घर था। और रोज चोर आता और मैं पूछता, कुछ मिला? वह कहता, नहीं। लेकिन कल मिलेगा। जिंदगी लंबी है और रातों की क्या कमी है। महीनेभर बाद जिस दिन हसन ने उसका घर छोड़ा, उस दिन भी यही बात थी, उस दिन भी कुछ नहीं मिला था।
‘About five he came; I opened the door. I asked, “Found anything?” He said, “Not tonight. But life is long—and nights are not few.” I stayed a month at the thief’s house. Each morning he came; I asked, “Found anything?” He said, “No. But tomorrow I will. Life is long—and nights are many.” On the day I left, the same situation—he had found nothing.
और हसन ने कहा कि जब मैं परमात्मा को खोजता था, तो बार-बार थक जाता था। और सोचता था, अब तक नहीं मिला--वह चोर मेरे सामने खड़ा हो जाता और वह कहता, रातों की क्या कमी है, जिंदगी लंबी है। तब फिर मैं हैरान होता कि जब एक चोर नहीं थकता, साधारण धन की तलाश, इतनी आशा से, इतना अथक, तो मैं परम धन को खोजने निकला हूं और इतनी जल्दी!
तो जिस दिन मुझे परमात्मा की प्रतीति हुई, मैंने परमात्मा को पहले धन्यवाद नहीं दिया, पहले उस चोर को आंख बंद करके नमस्कार किया कि तुझे मिला हो या न मिला हो, बाकी तू मेरा गुरु है। इसलिए दुविधा होती है।
‘And when I sought God, I used to tire again and again. I thought, ‘Till now—nothing.’ Then that thief would stand before me and say, “What shortage of nights? Life is long.” And I would be ashamed: if a thief does not tire—in pursuit of ordinary wealth—with such hope, so untiring—then I, seeking the Supreme Treasure—and so quickly! The day I realized the divine, I first closed my eyes and bowed—not to God—but to that thief. Whether he found or not, the rest is his affair—he is my Master. Hence the hesitation.’
अथक--थकते नहीं वे, वे निरंतर उस प्रकाश की खोज में लगे रहते हैं।
Untiring—they do not tire; they remain ever engaged in the search for that light.
और अ-मन में वे गति करते हैं--उन्मनी गतिः।
And in the no-mind they move—unmani gatih.
यह बड़ा अदभुत सूत्र है। यह सूत्र वैसा ही है जैसा कि आइंस्टीन ने एनर्जी का फार्मूला खोजा। यह सूत्र उतना ही कीमती है, उससे भी ज्यादा। क्योंकि आइंस्टीन के बिना दुनिया में कुछ बड़ा फर्क न पड़ेगा। अगर एनर्जी का फार्मूला न हो, तो भी आदमी हो सकता है। मजे से था। एनर्जी के फार्मूले के बाद ही दिक्कत शुरू हुई है। हिरोशिमा नहीं होता, अगर एनर्जी का फार्मूला नहीं होता। नागासाकी नहीं बनता।
This is a most wondrous sutra—worthy of Einstein discovering the formula for energy. Even more precious—because without Einstein, nothing great would be missing; without the energy formula, man might have been better: Hiroshima would not have happened, Nagasaki would not have been.
लेकिन, अ-मन में ही वे गति करते हैं--उन्मनी गतिः।
But—their movement is in the no-mind—unmani gatih.
एक ही उनकी गति है, उस दिशा में, जहां मन नहीं। एक ही उनकी यात्रा है, उस तरफ जहां मन नहीं। वे मन को छोड़कर, छोड़कर, छोड़कर बढ़ते चले जाते हैं। एक दिन आता है कि वे मन से बिलकुल नग्न हो जाते हैं। मन गिर जाता है।
They have but one movement—towards where mind is not. One journey—towards where mind is not. Leaving the mind, leaving it again and again, they go on. A day comes when they are utterly naked of mind—mind falls away.
हम भी गति करते हैं, पर मन में, और-और मन के लिए। हम जो भी करते हैं, वह मन का पोषण है। मन को हम बढ़ाते हैं, मजबूत करते हैं। हमारे अनुभव, हमारा ज्ञान, हमारा संग्रह, सब हमारे मन को मजबूत और शक्तिशाली करने के लिए है। बूढ़ा देखें, बूढ़ा आदमी कहता है, मुझे सत्तर साल का अनुभव है। मतलब? उनके पास सत्तर साल पुराना मजबूत मन है। और जैसे शराब पुरानी अच्छी होती है, लोग सोचते हैं, पुराना मन भी अच्छा होता है। वैसे शराब और मन में कुछ तादात्म्य है, एकरसता है। जैसे शराब और नशीली हो जाती है, वैसे ही मन जितना पुराना होता है, उतना नशीला हो जाता है। चेतना नहीं बदलती, चेतना तो वही बनी रहती है। मन की पर्त चारों तरफ घिर जाती है। मांग वही बनी रहती है, वासना वही बनी रहती है।
We too move—but within the mind, and for more mind. Whatever we do nourishes the mind. We strengthen and fortify it—by our experiences, by our knowledge, by our collection. An old man says, ‘I have seventy years of experience’—meaning: a seventy-year-old fortified mind. As old wine is thought good, so people think an old mind is good. Wine and mind have kinship—both intoxicate. The older the mind, the more intoxicating. Consciousness does not change—it remains the same; but layers of mind surround it. The demands remain the same, the desires the same.
सुना है मैंने कि एक रात मुल्ला नसरुद्दीन की पत्नी ने कहा कि चालीस साल हो गए विवाह हुए। जब शुरू-शुरू में विवाह हुआ था, तो तुम मुझे इतना प्रेम करते थे कि कभी मेरी अंगुलियां काट लेते थे, कभी मेरे ओंठों पर घाव हो जाता था। लेकिन अब तुम वैसा प्रेम नहीं करते। और कल मेरा जन्म-दिन है, तो आज तो कुछ वैसा प्रेम करो। मुल्ला ने कहा, सो भी जा। अब रात खराब मत करवा। तो पत्नी नाराज हो गई। उसने कहा, मेरा कल जन्म-दिन है! मुल्ला ने कहा, बाहर बहुत सर्दी है, उठना ठीक नहीं। पत्नी ने कहा, उठने की जरूरत क्या है! मैं यहां पास ही हूं। एक बार तो तुम मेरी अंगुलियों को फिर वैसा काटो, जैसा चालीस साल पहले प्रेम में तुमने काटा था। मुल्ला ने कहा, ठीक, नहीं मानती। तो मुल्ला बिस्तर से उठा। पत्नी ने कहा, कहां जाते हो? उसने कहा, बाथरूम से दांत तो ले आऊं।
I have heard: one night Mulla Nasruddin’s wife said, ‘It has been forty years since our marriage. When we first married, you loved me so much you would bite my fingers, sometimes my lips would be wounded. Now you do not love like that. Tomorrow is my birthday—tonight love me at least a little like before.’ Mulla said, ‘Go to sleep—don’t spoil the night.’ She got angry: ‘Tomorrow is my birthday!’ Mulla said, ‘It’s very cold outside—not wise to get up.’ She said, ‘Why get up? I am right here—bite my fingers once as you did forty years ago.’ Mulla said, ‘Alright, you won’t relent.’ He got up. She said, ‘Where are you going?’ He said, ‘Let me bring the teeth from the bathroom.’
उम्र ढल जाती, वासनाएं वही चली जातीं। दांत गिर जाते, काटने का मन, कटवाने का मन नहीं गिरता। शरीर सूख जाता, वासना हरी ही बनी रहती है।
The years pass—but the passions remain. The teeth fall—but the urge to bite—and to be bitten—does not fall. The body withers, the craving stays green.
नहीं, अनुभव वगैरह से कुछ नहीं। जिसको संसार का अनुभव कहते हैं, वह मन का पोषण है सिर्फ। संन्यासी अ-मन की तरफ चलता। गृहस्थ मन की तरफ चलता।
No—so-called worldly experience does nothing but feed the mind. The sannyasin walks towards no-mind; the householder walks towards mind.
सभी लोग मन लेकर पैदा होते हैं, लेकिन धन्य हैं वे, जो मन के बिना मर जाते हैं। सभी लोग मन लेकर जन्मते हैं, लेकिन अभागे हैं वे, जो मन को लेकर ही मर जाते हैं। फिर जीवन में कोई फायदा न हुआ। फिर यह यात्रा बेकार गई। अगर मृत्यु के पहले मन खो जाए, तो मृत्यु समाधि बन जाती है। और अगर मृत्यु के पहले मन खो जाए, तो मृत्यु के बाद फिर दूसरा जन्म नहीं होता, क्योंकि जन्म के लिए मन जरूरी है। मन ही जन्मता है। मन ही अपूर्ण वासनाओं के कारण, जो वासनाएं पूरी नहीं हो सकीं, उनके लिए पुनः-पुनः जन्म की आकांक्षा करवाता है। जब मन ही नहीं रहता, तो जन्म नहीं रहता। मृत्यु पूर्ण हो जाती है।
All are born with mind—but blessed are they who die without it. All are born with mind—but unfortunate are they who die still carrying it—then life bore no fruit; the journey was wasted. If the mind is lost before death, death becomes Samadhi. If the mind is gone before death, there is no birth after death—for birth needs mind. Mind alone is born; mind alone, because of unfulfilled desires, longs again and again for birth. When mind is no more, birth is no more; death becomes complete.
हम सब भी मरते हैं, हम अधूरे मरते हैं, क्योंकि वहां जन्म की आकांक्षा भीतर जीती चली जाती है। वह जन्म की वासना फिर नया शरीर ग्रहण कर लेती है। संन्यासी जब मरता है, तो पूरा मरता है--टोटल डेथ। शरीर ही नहीं मरता, मन भी मरता है। भीतर कोई और जीने की वासना नहीं रह जाती है। और जो पूरा मर जाता है, वह उस जीवन को उपलब्ध हो जाता है, जिसका फिर कोई अंत नहीं।
We all die—but we die incomplete, because the longing for birth continues to live within. That longing takes a new body. When a sannyasin dies, he dies totally—total death. Not only the body dies—the mind dies. Within remains no desire to live further. And one who dies totally attains to that life which has no end.
लेकिन मार्ग क्या है? मार्ग है अ-मन, नो-माइंड। धीरे-धीरे मन को गलाना, छुड़ाना, हटाना, मिटाना है। ऐसा कर लेना है कि भीतर चेतना तो रहे, मन न रह जाए। चेतना और बात है। चेतना हमारा स्वभाव है। मन हमारा संग्रह है।
But what is the path? The path is no-mind. Gradually melt the mind—let it dissolve, be shed, erased—so that within, consciousness remains, but not mind. Consciousness is different—it is our nature. Mind is our accumulation.
इसलिए दुनिया जितनी सुशिक्षित और सभ्य होती जाती है, ध्यान उतना ही मुश्किल होता चला जाता है। क्योंकि सुशिक्षा और सभ्यता का मतलब क्या है? एक ही मतलब है कि ट्रेनिंग ऑफ द माइंड। मन और ट्रेंड हो जाता है। इसलिए जितना सुशिक्षित और जितना सभ्य होता जाता है मनुष्य, उतना ही मन से छूटना मुश्किल होता जाता है, क्योंकि मन का इतना प्रशिक्षण हो जाता है।
Therefore, the more educated and civilized the world becomes, the more difficult meditation becomes. For what does education and civilization mean? The training of the mind. The mind becomes more trained. Hence the more educated and civilized man becomes, the harder it is to drop the mind—because it is so well trained.
हमारी सारी शिक्षा, हमारी सारी व्यवस्था, हमारा सारा अनुशासन मन की तैयारी है मजबूती के लिए। कि बाजार में मन सफल हो सके, कि धंधे में मन सफल हो सके, कि संघर्ष में, प्रतियोगिता में, प्रतिस्पर्धा में मन सफल हो सके, तो उसको हम ट्रेंड कर रहे हैं। और ऋषि तो उलटी बात कहते हैं। वे कहते हैं, मन को विसर्जित करना है, डिसपर्स द माइंड।
All our education, our systems, our disciplines are preparations for strengthening the mind—so it may succeed in the market, in trade, in struggle, in competition. We train it. But the Rishi says the opposite: dissolve the mind—disperse the mind.
यह ठीक है। अगर संसार में गति करनी हो, तो मन प्रशिक्षित होना चाहिए। अगर परमात्मा में गति करनी हो, तो मन विसर्जित होना चाहिए। अगर पदार्थ को पाने जाना हो, तो बहुत सुशिक्षित मन चाहिए। सुआयोजित, सुसंगठित, वेल आर्गनाइज्ड मन चाहिए। लेकिन अगर परमात्मा में जाना हो, तो मन चाहिए ही नहीं--शिक्षित-अशिक्षित कोई भी नहीं, संगठित-असंगठित कोई भी नहीं--मन चाहिए ही नहीं।
This is right: if you have to move in the world, the mind should be trained. If you have to move into Paramatma, the mind should be dissolved. If you go to obtain matter, you need a highly educated, well-organized mind. But if you go into Paramatma, the mind is not needed—educated or uneducated, organized or disorganized—mind is not needed at all.
अ-मन उनकी गति है।
No-mind is their movement.
वे निरंतर इस चेष्टा में ही लगे रहते हैं कि मन कैसे कम होता चला जाए।
They are ever engaged in this one effort—that the mind go on decreasing.
बढ़ता कैसे है मन? बढ़ने का ढंग क्या है मन का? उसे समझ लें, तो घटने का ढंग खयाल में आ जाए। बढ़ता कैसे है मन?
How does the mind grow? Understand its manner of growth—then the manner of its decrease will be understood. How does it grow?
मन को हम सहारा देते हैं, पहली बात। वी कोआपरेट विद इट। रास्ते से गुजर रहे हैं, भूख बिलकुल नहीं है, लेकिन रेस्तरां दिखाई पड़ गया। मन कहता है, भूख लगी है। पैर रेस्तरां की तरफ बढ़ने लगते हैं। पूछते भी नहीं अपने से कि भूख तो जरा भी न लगी थी, जब तक यह बोर्ड नहीं दिखाई पड़ा था। यह बोर्ड दिखाई पड़ने से भूख लगती है! यह मन है। मन से भूख का कोई संबंध नहीं है, स्वाद की आकांक्षा है। मन को प्रयोजन नहीं है शरीर से, मन को स्वाद से प्रयोजन है।
First, we support it—we cooperate with it. Walking down the road—there is no hunger at all; a restaurant sign appears. The mind says, ‘I am hungry.’ Your feet move toward the restaurant. Do you even ask within: ‘There was no hunger until this sign appeared—does hunger arise by seeing a board?’ This is the mind. The mind has nothing to do with hunger—it is a craving for taste. The mind cares not for the body—it craves taste.
तो भूख तो बिलकुल नहीं लगी थी, लेकिन इसको देखकर भूख लग गई। यह भूख झूठी है। अब आप अगर पैर रेस्तरां की तरफ बढ़ाते हैं, तो मन को आप बढ़ाते हैं, मजबूत करते हैं।
There was no hunger—but seeing this, hunger arose. This hunger is false. If you now move toward the restaurant, you strengthen the mind.
अंकुशो मार्गः। सोच से, विवेक से खड़े होकर ठहर जाएं एक क्षण। भीतर खोजें, भूख है? एक क्षण भी अगर रुक सकें, तो रेस्तरां में प्रवेश नहीं करना पड़ेगा। क्योंकि मन कितना ही शक्तिशाली दिखाई पड़े, बहुत निर्बल है विवेक के सामने। लेकिन विवेक हो ही न, तो फिर मन बहुत सबल है। जैसे अंधेरा कितना ही हो, एक छोटा सा दीया पर्याप्त है। हां, दीया हो ही न, तो अंधेरा बहुत सघन है। एक क्षण के लिए भी विवेक, तो पैर ठहर जाएंगे।
Stop—a moment of awareness, ankusho margah—reign in by discrimination; pause a moment and search within: is there hunger? If you can halt even for a moment, you will not enter the restaurant—because however powerful the mind appears, it is weak before intelligence. But if intelligence is absent, the mind is very strong. As however dense the darkness, a small lamp is enough—if the lamp is there. If there is even a moment of discrimination, the feet will stop.
शरीर में कहीं कोई कामवासना की लहर न थी, एक सुंदर स्त्री दिखाई पड़ गई, या सुंदर पुरुष दिखाई पड़ गया और लहर उठ गई। यह मन है। इसलिए आदमी को छोड़कर इस पृथ्वी पर कोई भी जानवर सेक्सुअलिटी, कामुकता से पीड़ित नहीं है। कामवासना है, कामुकता नहीं है। सेक्स है, सेक्सुअलिटी नहीं है। इसलिए मनुष्य को छोड़कर सभी जानवरों का सेक्स पीरिआडिकल है। उसकी एक अवस्था है। वर्ष में महीने, दो महीने, तीन महीने काम आता है, बाकी नौ महीने काम से रिक्त हो जाते हैं। लेकिन आदमी चौबीस घंटे कामुक है--चौबीस घंटे, तीन सौ पैंसठ दिन! और दुखी होता है कि साल में तीन सौ पैंसठ दिन ही क्यों होते हैं! थोड़े ज्यादा भी हो सकते थे, ऐसी इतनी कृपणता की क्या जरूरत थी?
There was no movement of sexual energy in the body; a beautiful woman appears—or a handsome man—and a wave rises. This is the mind. Therefore, except for man, no creature on this Earth is afflicted by sexuality—by sexual obsession. Sex is there; sexuality is not. Hence, except for man, all animals are sexual periodically—for a season: one, two, three months in a year—and for the rest of the year empty of sex. Man is sexually obsessed twenty-four hours, three hundred sixty-five days—and is unhappy that there are only 365 days! He would like more—why such miserliness?
क्या बात क्या होगी? मनुष्य अकेला कामवासना को मन से जी रहा है, शरीर से नहीं। शरीर से सारे पशु जी रहे हैं, पौधे जी रहे हैं, वृक्ष जी रहे हैं, सारी प्रकृति जी रही है, मनुष्य मन से भी जी रहा है। तो कामवासना तो प्राकृतिक है, लेकिन कामुकता विकृति है। कामवासना से ऊपर उठ जाना तो परम क्रांति है। लेकिन आदमी कामवासना से भी नीचे गिर गया है, वह कामुकता में है। सेक्स से भी नीचे, सेक्सुअलिटी में है। मन है।
What has happened? Man alone lives sex through the mind, not through the body. The body lives sex—animals, plants, the whole of nature; man lives sex through the mind also. Sex is natural; sexuality is a distortion. To go beyond sex is the supreme revolution. But man has fallen below sex—into sexuality. Below sex—into sexual obsession. This is mind.
तो जब एक सुंदर स्त्री या सुंदर पुरुष को देखकर मन में कामवासना जगने लगती है, तब एक क्षण खड़े हो जाना और कहना कि यह बायलॉजिकल है, यह कहीं कोई जैविक-प्राण की कोई गति है या मन का ही खेल है?
So when, upon seeing a beautiful woman or a handsome man, passion arises, stand still and ask: is this biological, a movement of vital energy—or is it the play of the mind?
मन का ही खेल है। और जहां-जहां मन का खेल दिखे, डोंट कोऑपरेट विद इट, नॉन-कोऑपरेशन विल डू। सहयोग न करें। असहयोग। सिर्फ खड़े रह जाएं और कहें कि यह मन की बात है। एकदम गिर जाएगी। और ऐसे मन क्षीण होगा, नहीं तो सहयोग से मन बढ़ता चला जाएगा।
It is the mind’s play. And wherever the mind’s play is seen—don’t cooperate. Non-cooperation will do. Simply stand still and say: this is of the mind. Immediately it will drop. Thus the mind will become thinner; if you cooperate, it will grow.
बैठे हैं खाली। मन बेकार के विचार कर रहा है, जिनसे कुछ लेना-देना नहीं; और आप उसमें भी सहयोग दिए चले जा रहे हैं। रुकें और कहें कि इस सबकी क्या जरूरत है? यह सब मैं क्या कर रहा हूं? यह कैसा पागलपन है, जो मेरे भीतर मैं ही चलाता हूं? असहयोग--और मन धीरे-धीरे विसर्जित होता है। और अगर चौबीस घंटे असहयोग चले और उसके साथ ध्यान हो, तो अ-मन में गति हो जाती है।
You sit idle; the mind spins useless thoughts that bear no relation to anything—and you cooperate. Stop and say: what is the need of all this? What am I doing? What madness am I running inside myself? Non-cooperation—and the mind slowly dissolves. And if this non-cooperation continues twenty-four hours—and alongside, meditation—your movement will be in the no-mind.
उनका शरीर निर्मल, निरालंब उनका आसन है।
Their body is pure; supportless is their seat.
और जिसका मन शांत हो जाए, मन अ-मन हो जाए, उसका शरीर बड़ा निर्मल हो जाता है। क्योंकि शरीर में सब मल मन से आता है। इसे थोड़ा खयाल में ले लें। शरीर बिलकुल स्वच्छ चीज है। शरीर में कोई मल नहीं है। शरीर में जो भी विकार आते हैं, वे मन से आते हैं। लेकिन हम बड़े होशियार हैं। हम कहते हैं कि शरीर हममें विकार पैदा करवाता है।
And when the mind is quiet—no-mind—the body becomes very pure. For all impurity in the body comes from the mind. Understand this—the body is utterly innocent. It carries no impurity. Whatever corruption enters the body comes from the mind. Yet we are very clever—we say: the body creates our corruption.
नहीं, गलत है यह बात। शरीर विकार पैदा नहीं करवाता। विकार तो मन शरीर में डालता है। हां, शरीर सहयोग देता है। क्योंकि शरीर आपका सेवक है। आप जो चाहते हैं उससे...। आप कहते हैं, चोरी करनी है, तो पैर खजाने की तरफ चल पड़ते हैं। आप कहते हैं, प्रार्थना करनी है, पैर मंदिर की तरफ चल पड़ते हैं। न तो पैरों का आग्रह है कि हम चोरी करने जाएंगे, न पैरों का आग्रह है कि हम प्रार्थना करने जाएंगे। पैरों का कोई आग्रह ही नहीं है। अगर आप कामवासना में उत्सुक होते हैं, शरीर की ग्रंथियां कामवासना के लिए तैयार हो जाती हैं। अगर आप ब्रह्म की तरफ यात्रा करते हैं, शरीर की वे ही ग्रंथियां ब्रह्म-यात्रा के लिए, ब्रह्मचर्य के लिए तैयार हो जाती हैं।
No—this is false. The body does not create corruption; the mind pours it into the body. Yes, the body cooperates—because it is your servant. Whatever you want... You say, ‘We will steal’—the feet move toward the treasury. You say, ‘We will pray’—the feet move toward the temple. The feet have no insistence—neither to steal nor to pray. If you become eager for lust, the glands prepare for lust; if you travel toward Brahman, those very glands prepare for that journey—for brahmacharya.
शरीर को कोई भी आग्रह नहीं है। शरीर बिलकुल तटस्थ शक्ति है--ऐब्सल्यूटली न्यूट्रल। जो भी होता है, वह मन से होता है।
The body has no insistence. It is absolutely neutral. Whatever happens—happens through the mind.
इसलिए अ-मन के बाद ऋषि कहता हैः शरीर उनका निर्मल है। क्योंकि जब मन न बचा, तो शरीर में कौन सा पाप बच जाएगा। शरीर ने कोई पाप कभी किया ही नहीं है। सब पाप मन के हैं। शरीर ने कोई पुण्य भी नहीं किया। ध्यान रखना, सब पुण्य मन के हैं। शरीर ने न शुभ किया है, न अशुभ किया है। लेकिन शरीर को बड़े दंड भोगने पड़ते हैं अकारण। और हम शरीर को ही जिम्मेवार ठहराते हैं।
Hence, after no-mind, the Rishi says: their body is pure. With no mind remaining—what sin will remain in the body? The body has never committed any sin—sins are of the mind. Nor has the body done any virtue—remember, all virtue is of the mind. The body has done neither auspicious nor inauspicious. Yet the body bears great punishments for no reason—and we hold it responsible.
सुना है मैंने कि मुल्ला नसरुद्दीन पर चोरी का एक मुकदमा चला। उसके वकील ने बड़ी जिरह की। मुल्ला तो चुप ही खड़ा रहा। आखिर में वकील ने एक दलील दी और उसने मजिस्ट्रेट को कहा कि आप यह तो मानेंगे कि मेरा मुवक्किल, पूरा का पूरा, चोरी के लिए जिम्मेवार नहीं है, सिर्फ उसका दायां हाथ जिम्मेवार है। यह निकलता था खिड़की के पास से और खिड़की में कोई चीज रखी दिखाई पड़ गई। दायां हाथ बढ़ा औैर उसने खिड़की से चीज निकाल ली। इसके पैरों का तो कोई कसूर नहीं है। मजिस्ट्रेट ने कहा कि यह बात तो तर्कयुक्त है। और वकील ने कहा कि आप पूरे मुल्ला नसरुद्दीन को दो साल की सजा दे रहे हैं, यह अन्याय है। सिर्फ इसके दाएं हाथ को सजा मिलनी चाहिए। मजिस्ट्रेट ने कहा, यह बात भी ठीक है। लेकिन वह भी होशियार आदमी था। उसने कहा, ठीक है। तो हम तुम पर छोड़ते हैं। हम सिर्फ दाएं हाथ को दो साल की सजा देते हैं। मुल्ला नसरुद्दीन दाएं हाथ के साथ जेल में रहना चाहे रहे, न रहना चाहे न रहे। तत्काल नसरुद्दीन ने दायां हाथ निकालकर टेबिल पर रख दिया और दरवाजे के बाहर हो गया। वह लकड़ी का हाथ था।
I have heard: Mulla Nasruddin was on trial for theft. His lawyer argued long—Mulla stood quietly. At last the lawyer said to the magistrate, ‘You must accept that my client is not wholly responsible for the theft—only his right hand is responsible. He was passing by a window—something lay there—his right hand stretched and took it. The feet did no wrong.’ The magistrate said, ‘This is logical.’ The lawyer said, ‘And to give the entire Mulla two years’ sentence is injustice—only the right hand should be punished.’ The magistrate, being shrewd, said, ‘Alright—we sentence only the right hand to two years. Mulla may stay with the right hand in jail—or not—up to him.’ Mulla immediately unscrewed his right wooden hand, placed it on the table, and walked out the door.
मन कुछ करे, तो हमारा मन यह भी कहता है कि जिम्मेवार वह नहीं है। शरीर पर जिम्मेवारी ठहराता है। जो अ-मन में पहुंच गए, उनका शरीर निर्मल हो जाता है, स्वच्छ जल की भांति। शरीर बहुत ही निर्मल है। मन ही सारा विकार पैदा करता है।
The mind does something—and our mind says it is not responsible—puts it on the body. Those who reach no-mind—their body becomes pure, like clear water. The body is very pure; the mind creates all corruption.
निर्मल उनका शरीर, निरालंब उनका आसन है।
Their body is pure; supportless is their seat.
और जब मन नहीं रह जाता, तो उनका कोई आलंबन नहीं रह जाता। वे किसी चीज का सहारा नहीं लेते, वे किसी चीज के सहारे नहीं जीते, वे किसी चीज को साधन नहीं बनाते। और जब कोई व्यक्ति सब भांति निरालंब हो जाता है, तो उसे परमात्मा का आलंबन मिलता है, उसके पहले नहीं। जब तक हम सोचते हैं, हम ही अपने सहारे खड़े कर लेंगे, तब तक परमात्मा प्रतीक्षा करता है। ठीक भी है। सहारा तभी मिल सकता है हमें, जब हम बिलकुल बेसहारे हो जाएं--टोटली हेल्पलेस--उसके पहले नहीं।
And when the mind remains no more, they have no support. They lean on nothing, live by nothing, make nothing a means. And only when one is utterly without support does the support of Paramatma come—not before. As long as we think, ‘We can stand by our own support,’ Paramatma waits. Rightly so—support can be given only when we are totally helpless; not before.
लेकिन मन कहता है, क्या जरूरत है बेसहारा होने की? सहारा हम देते हैं। क्या चाहिए तुम्हें? ज्ञान चाहिए? तो चलो शास्त्र का अध्ययन कर लो, ज्ञान मिल जाएगा। मन कहता है, शास्त्र का अध्ययन कर लो, ज्ञान मिल जाएगा।
But the mind says, ‘Why become helpless? I give support. What do you need? Knowledge? Read the scriptures—knowledge will be had.’ The mind says, ‘Study the shastras—knowledge will come.’
नहीं मिलेगा। मन शास्त्र से जो इकट्ठा करेगा, वह सिर्फ स्मृति होगी, ज्ञान नहीं; मेमोरी होगी, ज्ञान नहीं। वह आत्म-अनुभव नहीं होगा। वह पराए का अनुभव होगा। मन धोखा दे देगा, कहेगा कि अपना ही अनुभव है।
It will not. What the mind gathers from scripture will be memory, not knowledge; recollection, not wisdom. It will not be self-experience—only another’s experience that the mind will deceive you to believe is yours.
मन सब सहारे देने को तैयार है। वह कहता है कि क्या जरूरत है? मैं तो हूं! मैं सब कर दूंगा। मन परमात्मा बनने को तैयार है सदा। वह कहता है कि क्या जरूरत है! हम पूरा करने को तैयार हैं। परमात्मा के लिए प्रार्थना करने जाने की क्या जरूरत है!
The mind is ready to give all supports: ‘Why need anything else? I am here—I will do everything. Why go to pray to God?’
एक नाव डूबने के करीब है। सभी यात्री हाथ जोड़कर, घुटने टेककर प्रार्थना कर रहे हैं। सिर्फ मुल्ला नसरुद्दीन शांत बैठा हुआ है। कोई यात्री कह रहा है कि हे प्रभु, बचाओ। मेरा जो मकान है, वह मैं दान कर दूंगा। कोई कह रहा है कि बचाओ, अब मैं व्रत-उपवास रखूंगा, नियम से जीऊंगा, कोई बुराई न करूंगा। कोई कुछ कह रहा है, कोई कुछ कह रहा है। आखिर में मुल्ला नसरुद्दीन जोर से चिल्लाया कि ठहरो, जरूरत से ज्यादा वचन मत दे देना। जमीन दिखाई पड़ रही है। नमाज-प्रार्थना टूट गई। लोग उठ गए, सामान-बिस्तर बांधने लगे। वे वचन, वे प्रतिज्ञाएं भूल गईं।
A boat was about to sink; all the passengers, hands folded, knees bent—praying. Only Mulla sat quietly. One said, ‘O Lord, save me—I will donate my house.’ Another said, ‘Save me—I will fast and live by vows, do no evil.’ Each said something. Finally Mulla shouted, ‘Stop—do not make promises beyond measure! Land is in sight.’ Prayers broke off; people rose and began packing their luggage—forgot their vows.
एक बार मुल्ला खुद ऐसी मुसीबत में पड़ गया था। उस वक्त उसने प्रॉमिस दे दी थी। उसने कहा, उसी अनुभव से मैंने तुमको रोका। एक बार मेरी नाव भी इसी तरह डूबने लगी थी, तो मैं कह फंसा कि अगर मैं बच जाऊंगा तो अपना मकान बेच दूंगा और बेचकर सारा धन गरीबों को बांट दूंगा। बड़ा मकान था, दस लाख उसके दाम थे। बच गया। मुल्ला ने कहा, कहने के बाद तो मैं सोचने लगा कि अब न ही बचूं, तो अच्छा। लेकिन बच गया--दुर्भाग्य। झंझट सिर आ गई। मकान बेचना पड़ा और धन गरीबों में बांटना पड़ा।
Once Mulla himself had been in such a fix—then he had made a promise. ‘From that experience,’ he said, ‘I stopped you. Once my boat too began to sink; I got trapped—“If I am saved, I will sell my house and give all the money to the poor.” The house was big—worth ten lakhs. I was saved—unfortunately. Trouble came upon me—I had to sell the house and distribute the money.’
लेकिन मुल्ला ने तरकीब की। मकान जब उसने नीलाम किया और सारा गांव इकट्ठा हुआ, तो उसने मकान के साथ एक छोटी सी बिल्ली भी बांध दी। और उसने कहा कि दोनों साथ बिकेंगे। मकान का दाम तो एक रुपया है, बिल्ली का दाम दस लाख रुपया है। कई लोगों ने कहा, हम तो मकान खरीदने आए हैं। मुल्ला ने कहा, हम को दोनों साथ ही बेचने हैं। फिर लोगों ने देखा कि कोई हर्जा तो है नहीं, दस लाख में बिल्ली खरीद लो, एक रुपये में मकान मिल रहा है। मकान के दाम इतने थे ही। मुल्ला ने दस लाख में बिल्ली बेच दी, एक रुपये में मकान। एक रुपया गरीबों में बांट दिया।
But Mulla had a trick. When he auctioned the house and the whole town gathered, he tied a small cat with it and said, ‘Both will be sold together. The price of the house is one rupee; the price of the cat is ten lakhs.’ People said, ‘We came to buy a house.’ Mulla said, ‘We will sell both together.’ Seeing no harm, they paid ten lakhs for the cat and got the house for one rupee. Mulla sold the cat for ten lakhs, the house for one rupee—and distributed one rupee among the poor.
उसने कहा, एक दफे मैं भी फंस गया था, तो बड़ी झंझट हुई थी। जरूरत से ज्यादा वचन मत दे देना। जमीन दिखाई पड़ रही है।
He said, ‘I too once got caught—big hassle. Do not promise beyond measure—land is in sight.’
मन सब भांति के सहारे देता है। जो मन से रहित हो जाते हैं, वे ही निरालंब हो पाते हैं। वे कहते हैं, अब परमात्मा ही है। अब वह जो करे ठीक। अब अपनी तरफ से करने को कुछ नहीं बचता।
The mind offers all kinds of supports. Only those free of mind become supportless. They say: now only Paramatma is. Now whatever He does is right. Now nothing remains to do on our own.
और जैसे निनाद करती अमृत-सरिता बहती है, ऐसे ही उनके जीवन की सब क्रियाएं हो जाती हैं।
And as a sounding river of nectar flows—so do all the actions of their life happen.
जैसे निनाद करती हुई गंगा उतरती है हिमालय से--गीत गाती हुई, नाचती, आनंदमग्न, जैसे अपने प्रियतम से मिलने जाती हो, घूंघर बंधे उसके पैरों में, छाती में उसके गीत, ऐसा ही उनका सारा जीवन है। आनंद, अमृत के किल्लोल करता हुआ। उनका उठना, उनका बैठना सब प्रभु-मिलन है। उनका चलना, उनका बोलना, उनका चुप होना, सब प्रभु-मिलन है। उनका होना एक अमृत की सरिता है, जो किल्लोल करती, आनंद के गीत गाती सागर की ओर भागती रहती है।
Like the singing Ganga descending from the Himalayas—singing songs, dancing, drunk with bliss—as if going to meet her beloved, with bells tied to her feet, with songs in her breast—so is their whole life: blissful, with the ripples of nectar. Their rising, their sitting—everything is a meeting with the Beloved. Their walking, their speaking, their silence—everything is divine union. Their very being is a river of amrit—rippling, singing songs of joy—rushing toward the ocean.
आज इतना ही।
Enough for today.
अब हम ध्यान में उतरें।
Now let us descend into meditation.
दूर-दूर फैल जाएं! दूर-दूर फैल जाएं! दूर-दूर फैल जाएं, ताकि किसी को किसी का धक्का न लगे। पहले से खयाल कर लें, पीछे अड़चन होती है, आपको ही अड़चन होती है। दूर-दूर फैल जाएं। पूरे ग्राउंड का उपयोग करना है, दूर-दूर फैल जाएं। मेरी आवाज आप तक पहुंचेगी, इसलिए कोई पास होने की जरूरत नहीं है।
Spread far and wide! Spread far and wide! Spread far and wide—so that no one nudges another. Keep in mind beforehand—behind you is obstruction; only you are obstructed. Spread far and wide. We have to use the whole ground—spread far and wide. My voice will reach you—there is no need to be close.
आंख पर पट्टियां बांध लेनी हैं। आंख पर पट्टियां बांध लें, दूर-दूर फैल जाएं। अपनी जगह बना लें। आज तो बहुत जोर से होगा ध्यान, इसलिए काफी जगह बना लें।
Tie blindfolds upon the eyes. Tie the blindfolds—and spread far and wide. Find your space. Today the meditation will be very intense—so make ample space.
शुरू करें!
Begin!
